स्कूलों का नया स्कूली पाठ्यक्रम आधुनिक और भारतीय कला संस्कृति का मिशन होगा। बच्चों को कोडिंग वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कला एवं शिल्प (आर्ट एजुकेशन) की भी शिक्षा दी जाएगी। फिलहाल राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) में सभी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा कक्षा तक कला को अनिवार्य रूप से पढ़ने की शुरुआत की है। इसके लिए सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से कला शिक्षक भी नियुक्त करने का सुझाव दिया है। एनसीईआरटी के कला एवं सौंदर्यबोध विभाग ने यह सिफारिश ऐसे समय की है, जब नए स्कूली पाठ्यक्रम को तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। इस सिफारिश में न सिर्फ कल को एक विषय के रूप में सभी स्कूलों में पढ़ने की सिफारिश बल्कि इसकी मुलाकात को जरूरी बताते हुए परीक्षा परिणाम में इसके अंकों को जोड़ने की पैरवी भी की है। कल की शिक्षा को लेकर अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर कोई गाइडलाइन नहीं थी। कला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एनसीईआरटी क्लास शिक्षा में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड शुरू करने की तैयारी में जुटी है। अगले साल से शुरू होने वाले 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के साथ इसे भी शुरू करने की संभावना है। इसमें 12वीं तक कला की पढ़ाई करने वाले छात्र सीधा दाखिला दे सकते हैं। जिला मंडी सीएंडवी अध्यापक संघ के अध्यक्ष दयाराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस समय कला एवं शिल्प विषय कक्षा 6 से कक्षा 10 तक पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष की बात है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने इसकी सिफारिश की है। दयाराम ठाकुर ने कहा है कि जल्द ही इस विषय के बारे में मुख्यमंत्री से और शिक्षा मंत्री से मिलेंगे और अगले शैक्षिक सत्र 2025-26 कला एवं शिल्प विषय को कक्षा एक से कक्षा 12 तक अनिवार्य करने के बारे में निवेदन करेंगे।
केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल स्वायल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यालय जवाहर नवोदय कुनिहार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ कृषि के बारे जागरूक करना है। कार्यक्रम में स्कलू के बच्चों को मिट्टी को जांचने बारे प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों को बताया गया कि मिट्टी का परीक्षण क्यों आवश्यक है। मिट्टी का नमूना लेने बारे व मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में भी बच्चों को अवगत करवाया गया। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में मृदा परीक्षण हेतु किट का प्रावधान भी किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त बच्चे अपने नजदीकी क्षेत्रों में जाकर किसानों की मृदा का नमूना लेकर किसानों को जागरूक कर सकते हैं। इससे किसानों को अपनी जमीन में उपयोगी सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में सहायता मिलेगी, जिससे किसान अधिक उपज प्राप्त कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट मृदा विशेषज्ञ डॉ. मीरा ठाकुर ने बच्चों को मृदा में पोषक तत्वों व मृदा के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई। मृदा परीक्षण अधिकारी डॉ. रितु सूद ने मृदा पोर्टल पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार का पंजीकरण किया तथा मृदा परीक्षण बारे में बच्चों को अवगत करवाया। इसके अलावा आत्मा परियोजना की तरफ से खंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा विकास खंड कुनिहार से डॉ सुदर्शन चंदेल ने मृदा का नमूना लेने बारे, मृदा परीक्षण क्यों आवश्यक है तथा टिकाऊ कृषि बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी।
** कहा, सभी कांग्रेस विधायक संपर्क में, जीत का किया दावा ** जयराम ठाकुर बोले, पीड़ित विधायक सुनेंगे अपनी अंतरात्मा की आवाज हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए विपक्ष की तरफ से हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया गया है और भाजपा जीत को लेकर भी काफी आश्वस्त नजर आ रही है। हर्ष महाजन ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए विधानसभा सचिव को अपना नामांकन दाखिल किया और जीत का दावा किया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाई कमान के साथ चर्चा के बाद हर्ष महाजन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के पास बेशक बहुमत नहीं है, लेकिन सरकार में विधायक पीड़ा में हैं, जो अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट करेंगे और हर्ष महाजन को जीत दिलाएंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया है जो अपने आप में ही विरोधाभास है, क्योंकि वाटर सेस को लेकर सिंघवी सरकार के वकील हैं। ऐसे में उन्हें राज्यसभा के उम्मीदवार बनाया सही नहीं है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में हैं, उनकी जीत सुनिश्चि है। उन्होंने उन्हें प्रत्याशी चुनने पर पार्टी हाईकमान का आभार भी जताया। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है और इसी के नाते भाजपा ने हर्ष महाजन को चुनाव में उतारा है। हार और जीत अलग विषय है, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत भाजपा ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और जीत के लिए ही भाजपा चुनाव में उतरती है।
लखनऊ में आयोजित हो रही 67वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान 14 फरवरी को ऑफिस ऑटोमेशन (इवेंट-2) में हिमाचल प्रदेश पुलिस के 6वीं आईआरबीएन के आरक्षी विजय कुमार, नंबर 731 ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त मंगलवार को आयोजित कंप्यूटर अवेयरनेस (इवेंट-2) में एचपीआईपीएस पीटीसी डरोह के आरक्षी अमन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक हासिल किया। यह मीट रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा 12 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। पूरे भारत में 36 लाख से अधिक पुलिस कर्मी कार्यरत हैं। ऑल इंडिया ड्यूटी मीट प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश पुलिस 161.88 अंकों के साथ पहले स्थान पर चल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोनों पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय उपलब्धियों और प्रदेश तथा पुलिस विभाग का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन प्रश्नकाल के बाद सदन में विपक्ष ने खूब हंगामा किया। दरअसल, विपक्ष के विधायकों ने जिला बिलासपुर की सीमा पर अली खड्ड योजना पर नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर काम रोककर चर्चा करने की मांग की। लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अनुमति नहीं दी। इस पर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा द्वारा नियम 62 में चर्चा मांगी थी। विधानसभा अध्यक्ष ने इस तरह से मामला नहीं उठाने के लिए उन्हें रोका तो रणधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें पुलिस की लाठी से चोट लगी है। यहां पर मामला नहीं उठाएंगे तो कहां उठाएंगे। बिलासपुर को हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सीमा बनाना ठीक नहीं रणधीर ने कहा कि बिलासपुर को हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सीमा बना देना ठीक बात नहीं है। बहुत सी धाराएं लगाई गई हैं। डकैती तक की धाराएं लगाई गई हैं। किसने डकैती की है? ऐसी धाराएं प्रधानों और चुने हुए प्रतिनिधियों पर लगाया जाना उचित नहीं है। यह विवाद लंबे वक्त से चल रहा है। उप मुख्यमंत्री और सीएम काम रोकने के आदेश दे रहे हैं। लेकिन मना करने के बावजूद वहां काम चला हुआ है। हाइड्रोलॉजिस्ट की रिपोर्ट के बगैर ही इतनी बड़ी योजना बनाई जा रही है। वहां स्कीम बनाना बंद करें और एफआईआर बंद करें। इस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मामला है। ठेकेदार अपनी मर्जी से काम कर रहा होगा। वे नहीं चाहते कि क्षेत्र के लोगों के बीच तनाव हो। वहीं, जब स्पीकर ने कहा कि इस मामले को शुक्रवार को लगाया जाएगा तो भाजपा सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की। विपक्ष इस पर चर्चा के लिए अड़ा रहा और सदन से वॉकआउट कर गया।
हिमाचल में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक मामलों में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में अब विजिलेंस ने शिमला और हमीरपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की जांच में आरोपियों और सस्पेंड किए गए ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार और ढाबा संचालक सोहन सिंह के बीच लिंक होने के अहम सबूत मिले हैं। विजिलेंस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी निवासी हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाला नीरज शर्मा और दूसरा सोम प्रकाश निवासी शिमला है। मामले में अब तक आठ गिरफ्तारियां गौर रहे कि सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में विजिलेंस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इससे पहले विजिलेंस ने मंगलवार को आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पत्नी सहित तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें दो आरोपियों को कांगड़ा और एक आरोपी को हमीरपुर से गिरफ्तार किया था। मामले में अभी जांच जारी है।
कार सेवा दल हमेशा ही जरूरतमंद और आपदा से पीड़ित लोगों की मदद करता आया है। इसी कड़ी में संस्था ने अग्रिकांड प्रभावित परिवार की मदद कर पुण्य कमाया है। अग्रिकांड से प्रभावित टेक चंद अरछंडी के बड़ीदा ग्रां के निवासी है, उनके परिवार में सात सदस्य हैं। पूरा परिवार खेती-बाड़ी पर निर्भर है। गत रात 12 बजे के करीब अचानक टेक चंद के घर में आग लग गई, जिसमें उनका लकड़ी का मकान जल कर राख हो गया। घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं, पूरा परिवार बड़ी मुश्किल से जान बचाकर घर से बाहर निकलने में कामयाब रहा, हालांकि परिवार के कुछ सदस्य आग से झुलस भी गए हैं। गांव के प्रधान द्वाराकार सेवा दल संस्था के बारे में पता चला तो उन्होंने संस्था के अध्यक्ष से संपर्क साधा। संस्था के अध्यक्ष द्वारा उन्हें संस्था के कार्यालय में बुलाया गया, जिसमें प्रधान पूनम, वार्ड पंच और प्रभावित परिवार से टेकचंद व उनका पुत्र तीर्थ राम संस्था के कार्यालय में पहुंचे। कार सेवा दल संस्था द्वारा पीड़ित परिवार को बर्तन, कपड़े, गद्दे, तंदूर, तिरपाल व घरेलू सामान आदि देकर सहायता पहुंचाई गई।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा ज्वालामुखी में निशुल्क स्पा थेरेपिस्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा 35 किलोमीटर दूर से प्रशिक्षण लेने आ रहे छात्रों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है। यह ट्रेनिंग ज्वालामुखी के मां ज्वाला स्किल सेंटर में दी जा रही है। प्रशिक्षण ले रही छात्रा सानिया, नेहा, दीपक्षी व राज प्रिया ने बताया कि यह ट्रेनिंग हमारे लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी है तथा इस ट्रेनिंग को लेने के बाद हमें नौकरी भी दी जाएगी। इसके लिए वे हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर स्किल काउंसिल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आंचल शर्मा का धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने उन्हें यह मौका प्रदान किया, ताकि हम ट्रेनिंग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकें।
ढलियारा में मेडिकल स्टोर संचालक को अदालत ने एक साल की कैद और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार 15 फरवरी, 2017 को पुलिस थाना देहरा की टीम ने ढलियारा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान स्टोर से 677 प्रतिबंधित दवाई की गोलियां बरामद हुईं। आरोपी दुकानदार इस संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। ऐसे में इसे लाइसेंस नियम का उल्लंघन माना गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। उप जिला न्यायवादी देहरा संदीप शर्मा ने बताया कि अदालत ने विपिन कुमार को दोषी मानते हुए एक साल की कैद और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत बुधवार को पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में नशे की खेप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान वंदरोल टॉप समीप कालू राम (45) निवासी डोभी तथा चंदन कुमार (30) निवासी दवाडा, जिला कुल्लू से 27 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कुल्लू में धारा 21 व 29 मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मठ सुल्तानपुर के समीप रामशिला भेखली रोड पर रवि नेगी (38) निवासी छाटनसेरी से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में धारा 21, मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर की पुलिस टीम ने छरोडनाला में नाकाबंदी के दौरान केहर सिंह (30) निवासी बडोगी डाकघर धारा तहसील भुंतर से 650 ग्राम चरस बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में धारा 20 मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त मामलों में गिरिफ्तार चारों आरोपियों को कल माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। सभी अभियोगों में अन्वेषण जारी है।
जिला सिरमौर के उप मंडल सगड़ाह के ग्राम पंचायत पुनर धार की पहाड़ी गायिका रीना चौहान की माता का लंबी बीमारी के कारण 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर पहाड़ी कलाकार रणधीर चौहान (थापा), हास्य कलाकार प्रेम आर्य, पहाड़ी गायक राजेश नीटू, पहाड़ी गायक देवराज भराडू, लेख राम चौहान, पर्णचंद मीमांण, ग्राम पंचायत भराड़ी प्रधान सुशीला देवी व पुनर धार प्रधान सुचिता देवी पंचायत समित अध्यक्ष तेजेंद्र कमल ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने मृत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।
जिला रेड क्रास कुल्लू के अंतर्गत भुंतर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अखाड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नशा निवारण के बारे में स्थानीय युवक-युवतियों व स्कूल के बच्चों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं। मनोवैज्ञानिक दिव्या भारद्वाज ने कहा कि नशा एक बीमारी है। इससे बचने के लिए इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानना आवश्यक है। नशे के गिरफ्त में आये युवक-युवतियों का इलाज संभव है। यदि समय रहते हुए उन्हें नशा निवारण केंद्र में लाया जाए तथा विभिन्न प्रकार के औषधियां एवं उपचार से उन्हें नशे की लत से बाहर निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में इसके लिए डॉक्टरों की देखरेख में उचित परामर्श एवं दवाइयों के साथ-साथ मेडिटेशन, योगा, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के व्यसनी महिलाओं को नशे की लत से बाहर निकाला जाता है। निशुल्क मदद के लिए पुनर्वास केंद्र में हेल्पलाइन नंबर 01902 265265 पर संपर्क किया जा सकता है।
132 केवी बरशैनी छरीर ट्रांसमिशन लाइन में सिंट्रेगिंग और सैगिंग कार्य के चलते 16 फरवरी को और 17 फरवरी को 11 केवी शाट फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव हाथीथान, जिया, पारला भुंतर, शाट, छन्नीकोड, नरोगी, रतोचा भरेन, जालुग्रा व आसपास के इलाके में सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपरोक्त तिथियों में मौसम खराब या बारिश रहती है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। यह जानकारी इंर्. राम सिंह यादव सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल एचपीएसईबीलि भुंतर ने दी है।
** प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 2359 आवेदन अनुमोदित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने आज यहां बताया कि जिला स्तरीय कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत प्राप्त 85 मामलों में से 74 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें 16.94 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 400 से अधिक लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि स्वीकृत मामलों में अधिकतर मामले पर्यटन से संबंधित, जिनमें गेस्ट हाउस, कॉटेज निर्माण, साहसिक खेल गतिविधियों परियोजनाएं, कैफे, रेस्टोरेंट के अलावा किराना दुकान, हार्डवेयर स्टोर, हल्के मालवाहक वाहन और टेंट हाउस से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि इन अनुमोदित मामलों में लाभार्थियों को 4 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जायेगा। अश्वनी कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कुल्लू जिला में प्राप्त सभी दो 2359 आवेदनों को अनुमोदित कर प्रस्तावनाओ को स्वीकृति के लिये राज्य स्तरीय कमेटी को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पराज्य में पारंपरिक कारीगरी के संरक्षण व प्रोत्साहन प्रदान कर रही है, ताकि कारीगरों का कौशल में निखार के साथ साथ उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को संरक्षण प्रदान करने में मदद के उद्देश्यों से उन्हें उचित प्रशिक्षण व प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यवसाय को शामिल किया गया है, जिसमें लोहार, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी बनाने वाले धोबी, दर्जी, नाई व कारपेंटर आदि व्यवसाय शामिल है। उन्होंने कहा कि इस योजना में कारीगरों को पहचान पत्र के जरिए पहचान दिलाई जाएगी साथ ही उन्हें उद्यम का विस्तार करने के लिए 5 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर एक लाख से 2 लाख तक के ऋण सहायता का भी प्रावधान किया गया है। बैठक में सहायक निदेशक एमएसएमई चंबाघाट अशोक कुमार,सहायक निदेशक कौशल विकास उद्यमिता शिमला महेंद्र लाल ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। वहीं, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के डोमेन विशेषज्ञ अरविंद चंद्र, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कुल्लू पीएल झोल्टा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुरेश बौद्ध, प्रबंधक प्रवीन लता उपस्थित थे।
भर्ती निर्देशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के युवा 13 फरवरी से 22 मार्च तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समन और अग्निवीर टेक्निकल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉगिन करके आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों के सुविधा के लिए वेबसाइट में विडियो लिंक है, जिसमें उम्मीदवार पंजीकरण कैसे करे और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हो, समजने के लिए देख सकते है। वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रैक्टिस टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने आज आगामी लोकसभा चुनाव के लिये नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गहराई से अध्ययन करें, ताकि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सकें। उन्होंने नोडल अधिकारियों को उनके कार्य व कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद उनका कार्य आरंभ हो जायेगा। उन्होंने नोडल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनसे संबंधित कार्य व कर्तव्यों को लेकर जारी अधिसूचनाओं व दिशानिर्देशों का अध्ययन करने के निर्देश दिए तथा उसके अनुरूप कार्य व कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। बैठक की कार्रवाई का संचालन तहसीलदार निर्वाचन वीना कुमारी ने किया। उन्होंने इस दौरान नोडल अधिकारियों के दायित्व और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार सहित आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैनात विभिन्न न
मोटिवेशन फिटनेस क्लब लंबागांव द्वारा बसंत पंचमी पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ऐम अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयसिंहपुर में आयोजित की। इस प्रतियोगिता में 153 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें चौथी कक्षा की छात्रा यशिका धीमान ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि जयसिंहपुर हॉस्पिटल के डॉक्टर राहुल धीमान व कॉलेज के प्रोफ़ेसर सुमिक्सल सूद, प्रोफ्रेसर आस्था गुप्ता के साथ ऐम अकादमी के एमडी राकेश सरोच, प्रधानाचार्य आशु धीमान, मोटिवेशन फिटनेस क्लब के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे। प्रथम स्थान हासिल करने वाली यशिका धीमान को 1100 रुपये व अन्य बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया।
सिरमौर जिले के नाहन शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान करियर अकादमी ने सफलता का एक कदम और बढ़ाया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 12 फरवरी घोषित जेईई मेन-1 के परीक्षा परिणाम में संस्थान के 25 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें संस्थान के छात्र अभय ने 100 प्रसेंटाइल लेकर करियर अकादमी का नाम रोशन किया है। वहीं, संपूर्ण ने 98.33 प्रसेंटाइल प्राप्त किए। इसके अलावा वैशाली शर्मा 96.29 प्रसेंटाइल, आशुतोष पवार 95.69 प्रसेंटाइल, आदित्य 93.21 प्रसेंटाइल (करियर अकादमी स्कॉलर्स पांवटा साहिब), सार्थक 90.26 प्रसेंटाइल (करियर अकादमी स्कॉलर्स पांवटा साहिब), प्रांजल तोमर 91.83 प्रसेंटाइल, विदुषी 91.19 प्रसेंटाइल, अवनी अग्रवाल 91.10 प्रसेंटाइल, अंशिका रमौल 88.68 प्रसेंटाइल, प्रियांशी 88.09 प्रसेंटाइल, यश्वी शर्मा 88.09 प्रसेंटाइल, आयुषा ठाकुर 87.95 प्रसेंटाइल, जोया बेग 87.47 प्रसेंटाइल, जतिन 87.14 प्रसेंटाइल, अनवी शर्मा 86.84 प्रसेंटाइल, भुवेश चौहान 86.82 प्रसेंटाइल, उर्वशी 86.82 प्रसेंटाइल, तेजस वर्मा, आशुतोष, पीयूष पंवार, प्रकृति शर्मा, आकाश गौतम, प्रांजल देसाई तथा करियर अकादमी का नाम रोशन किया है।
** हर वर्ग को ठगने के अलावा कोई काम नहीं किया ** घोषणा पत्र को एक बार भी उठाकर नहीं देखा हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में सरकार के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं हैं। एक घंटा पांच मिनट के अभिभाषण में सरकार अपनी एक भी उपलब्धि नहीं बता पाई है। आज तक के इतिहास में हिमाचल ने ऐसी सरकार नहीं हुई है, जिसने प्रदेश को विकास की उल्टी दिशा में ले जाने का काम किया हो। आज जहां पर जाओ हर जगह लोग सड़कों पर बैठे हैं और सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हाल विधान सभा से लेकर सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं आवास, ज़िला तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर खड़े हैं। एक साल में ऐसी स्थित में सरकार आ गई है। कांग्रेस द्वारा दी गई झूठी गारंटियां ही कांग्रेस सरकार के सच में सत्ता से बाहर जाने की गारंटी हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार कहती थी हर जगह से वह रेवेन्यू जनरेट करेंगी लेकिन हर विभाग और संस्था का भ_ा बिठा दिया। हर विभाग में घटा कहीं पर कोई काम नहीं। विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। बस सरकार हर महीने कर्ज पर ले रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन यह सरकार भर्तियां रोक कर बैठी हुई है। नौकरियां देने वाले कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर दिया है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि सभी भर्तियों को कैंसिल कर दिया जाए। कांग्रेस सरकार की यह असलियत हैं। एक लाख नौकरी का वादा करके एक भी नौकरी न देना यह बताता है कि सरकार न प्रदेश के विकास लिए गंभीर हैं न युवाओं के भविष्य के लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यवस्था का बुरा हाल है। इस सरकार से हर कोई दुखी है और सरकार का नारा है दुख की सरकार। सदन से सड़क तक चलेगा संघर्ष, हर नाकामी को विधानसभा में उठाएगी सरकार विधायक दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार चाहती है कि विपक्ष उनकी नाकामियों पर खामोश रहे, उनकी चालाकियों को अनदेखा कर दे। उनके बोले झूठ को भूल जाए और जनता से इस बारे में कोई बात न करे। तो सरकार भी कानखोल कर सुन ले कि हम न सरकार को उनकी नाकामियों को भूलने देंगे और न ही भागने देंगे। उनकी हर एक चाल और झूठ को बेनकाब करते रहेंगे। अब यह लड़ाई सदन से सड़क तक चलती रहेगी। जेओए आईटी के अभ्यर्थियों से मिले नेता प्रतिपक्ष जेओए आईटी के परीक्षा परिणामों की के घोषित करने के लिए धरने पर बैठे परीक्षार्थी नेता प्रतिपक्ष से मिलने विधानसभा पहुंचे। जयराम ठाकुर ने उनकी आवाज को विधानसभा में पुरजोर उठाने का आश्वासन दिया।
जयसिंहपुर महाविद्यालय में आज बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय में विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना की गई। कार्यक्रम का संचालन संगीत प्राध्यापिका प्रो. ललिता शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा ज्ञान, संगीत, कला और विज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ की गई। तत्पश्चात सरस्वती वंदना करते हुए मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया गया। सभी प्राध्यापकों व छात्रों को मिष्ठान, प्रसाद बांटकर कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।
शूलिनी विश्वविद्यालय ने इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पेट्रोनास, मलेशिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एमओयू शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर विशाल आनंद और प्रो. दातो टी. डॉ. मोहम्मद इब्राहिम बिन अब्दुल मुतालिब, प्रौद्योगिकी संस्थान पेट्रोनास के कुलपति और सीईओ द्वारा किया गया। प्रोफेसर इर टीएस डॉ नोर हिशम बी हामिद, उपकुलपति छात्र मामले, एम थवासेगरन, कॉर्पोरेट रणनीतिक योजना के निदेशक, और कैरियर सेवा विभाग के प्रमुख अमीनूर रशीद ने इस साझेदारी को औपचारिक रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस एमओयू के तहत, दोनों विश्वविद्यालय संकाय और विद्वानों, छात्रों, शैक्षणिक जानकारी और सामग्रियों के लिए व्यापक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह पहल दोनों संस्थानों में अनुसंधान और शिक्षा को समृद्ध करने के लिए डिज़ाइन की गई है। एमओयू दोनों विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक और शैक्षिक आवश्यकताओं के लिए विभिन्न सहयोगात्मक गतिविधियों की सुविधा प्रदान करता है, जिसमें संकाय और विद्वानों, छात्रों का आदान-प्रदान, विश्वविद्यालय रैंकिंग गतिविधियों पर सहयोग, संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों का संगठन और सम्मेलनों, कार्यशालाओं और सेमिनारों की मेजबानी शामिल है। प्रो.चांसलर विशाल आनंद ने कहा, यह अनुसंधान और ज्ञान के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अभिनव यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। शूलिनी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप निदेशक डॉ. रोजी धांता ने कहा कि विश्वविद्यालय मास्टर्स और पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए कई छात्रवृत्तियां प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि हम उदार कला में सहयोग करने और विशेषज्ञता साझा करने के लिए संकाय आदान-प्रदान शुरू करने के भी इच्छुक हैं।
** कहा, प्रदेश सरकार हर गारंटी को पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध ** सांसद ने महिला सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत ** सम्मेलन में एक हजार से अधिक महिलाओं ने लिया भाग करसोग के राम लीला मैदान में आज महिला जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यातिथि मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह रहीं। सम्मेलन में एक हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सांसद ने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार शीघ्र ही पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देना शुरू कर दिया जाएगा, जिस पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा को पूरी करने में जो देरी हुई है, उसका कारण प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा है। सांसद ने कहा कि सरकार हर गारंटी को पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि महिलाओं के विकास व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का अहम योगदान रहा है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाकर महिलाओं को शिक्षित किया है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश व देश में महिलाओं को आगे लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विकास का दूसरा नाम कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनावों में महिलाओं से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन देने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश व देश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जो गारंटिया दी गई है उन्हे आने वाले चार सालों में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा जिसके लिए प्रदेश की सरकार प्रयासरत है। सांसद ने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं की मांग पर सिविल अस्पताल करसोग में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भरने का आश्वासन दिया और रामलीला मैदान में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और उन्होंने महिलाओं के साथ सामुहिक नाटी में भी भाग लिया। सम्मेलन में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें मंडी व शिमला से आए स्त्री रोग विशेषज्ञों ने उपचार व विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श भी प्रदान किया। इस कैंप में लगभग 200 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
समाजसेवा में अग्रणी मानी जाने वाली संस्था सेवा भारती ने बुधवार को नई दिल्ली के द्वारका में 11 जोड़ों की शादियां करवाईं। इस कार्यक्रम में समाजसेवी, भाजपा नेता व लेखक दिशांत कपिल ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। दिशांत कपिल ने सेवा भारती की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होना गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में दि विजय कपिल फाउंडेशन की ओर से भी योगदान दिया गया। दिशांत कपिल ने बताया कि दि विजय कपिल फाउंडेशन की स्थापना उन्होंने अपने दिवंगत पिता की स्मृति में की है। दि विजय कपिल फाउंडेशन के बैनर तले दिशांत कपिल हिमाचल में भी कई समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम चला रहे हैं। इसमें वह निर्धन बच्चियों की पढ़ाई व शादी में मदद करते हैं। साथ ही वह लाइब्रेरी में किताबें भी डोनेट करते हैं। दिशांत कपिल कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां के रहने वाले हैं। वह दिल्ली, गोवा व हिमाचल में बिजनेस करते हैं। दिशांत कपिल ने बताया कि वह हिमाचल को पर्यटन में नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान देना चाहते हैं। हिमाचल को पर्यटन में आगे ले जाना उनका सपना है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त अभियान का आगाज किया है। युवाओं को सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के लिए हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। यह बात ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उक्त अभियान शुरू किया है। ऊना विधानसभा क्षेत्र में 1500 युवाओं को हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। मार्च माह के दूसरे हफ्ते ऊना में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर युवाओं को हेलमेट प्रदान करेंगे। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा इसके लिए पंजीकरण शुरु कर दिया गया है। उन्होंने कहा दोपहिया वाहन चालक स्वयं भी अपना पंजीकरण कर सकते है। अगर कोई दिक्कत आती है तो भाजयुमो पदाधिकारियों से संपर्क कर अपना पंजीकरण करें। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है। आज युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए यह अभियान सार्थक सिदद होगा। वहीं युवा पीढ़ी को यातायात नियमों बारे जागरुक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। सड़क हादसों के कारण ट्रैफिक नियमों की पालना न करना है। वहीं युवा पीढ़ी हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रही है। अगर हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाएं तो सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते ऊना विधानसभा क्षेत्र में 1500 युवाओं को हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ-साथ युवाओं को सड़क नियमों की पालना करने बारे भी जागरुक किया जाएगा। सतपाल सिंह सत्ती ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वह हर बूथ पर जाकर युवाओं का पंजीकरण करें और युवाओं को ट्रैफिक नियमों बारे भी जागरूक करें। ऐसे होगा पंजीकरण नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त लिंक पर पंजीकरण करवाया जा सकता है। लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना नाम, पिता का नाम भरें। इसके बाद अपना मोबाइल भरें। दोपहिया वाहन स्कूटर/मोटरसाईकिल का नंबर, आयु, गांव का नाम, अपना पता भरकर सबमिट कर दें। आपका पंजीकरण हो जाएगा। भाजयुमो पदाधिकारियों के पास भी करवाया जा सकेगा पंजीकरण भाजयुमो ऊना मंडल के अध्यक्ष रुपिंद्र सिंह दैहल के मोबाईल नंबर 9882535006, जिला भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा के दूरभाष नंबर 9418945625, जिला आईटी सैल संयोजक चंदन 7018046063, भाजयुमो के प्रदेश सदस्य जसविंद्र मौनू 7018127180, ऊना मंडल महामंत्री लविश गर्ग 8350918272, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हनीश ठाकुर के दूरभाष नंबर 8580414126 पर संपर्क कर पंजीकरण करवाया जा सकता है।
** ऑक्सीजन की कमी, पल्स जैसी विभिन्न चुनौतियों पर नजर रखेगा वंश का मॉडल मिनर्वा संस्थान घुमारवीं के तीन होनहार नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाले बाल वैज्ञानिक सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर तीनों छात्रों का चयन नेशनल स्तर के बाल वैज्ञानिक सम्मेलन के लिए हुआ है। जोनल स्तर से शुरू हुआ यह सफर अब नेशनल लेबल तक पहुंच गया है। पांच बच्चों ने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन किया। पाठशाला प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने बताया कि इन बच्चों में वंश बजाज, गरिमा, अखिलेश जोशी, सोनाक्षी व सूर्यांश शामिल रहे। इनमें से वंश बजाज, गरिमा व सोनाक्षी नेशनल के लिए चयनित हुए हैं। बच्चों के साथ गाइड टीचर बबीता गर्ग मौजूद रहीं। वंश का मॉडल पर्वतारोही स्वास्थ्य परिवर्तन पर आधारित है। वंश का मॉडल सेंसर की सहायता से पर्वतारोही ऑक्सीजन की कमी, पल्स जैसी विभिन्न चुनौतियों पर नजर रखेगा। इस मॉडल में पल्स सेंसर की मदद से पर्वतारोहियों की पल्स निरंतरता पर नजर रखी जाएगी और यदि पल्स एक निश्चित मूल्य से नीचे या ऊपर है तो यह जीएसएम की मदद से संबंधित एजेंसी को एक संदेश भेजेगा। ऑक्सिजन कम होने के कारण पर्वतारोही वेहोश हो जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में एक ऐसा माध्यम होने अनिवार्य हो ताकि एसकी एजेंसी तक यह सूचना मिल सके कि पर्वतारोही मुश्किल में है और उसकी पल्स डाउन हो चुकी है जिस पर उन्हें रेस्कयू की जरूरत है। वंश के मॉडल में पल्स सेंसर लगा हुआ है जो पर्वतारोही के पल्स को लगातार मोनीटर करता रहेगा। गरिमा ने किसानों के लिए तैयार किया प्रोजेक्ट वहीं, गरिमा ने किसानों के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया है। मॉडल के जरिए गरिमा बताएगी कि ग्रीन हाउस में कुछ पौधे होते हैं, जिनको पानी की ज्यादा जरूरत होती है तो उनके लिए ऑटोमेटिकली जो है एक स्वाइल मोइस्चर सेंसर लगाया हुआ है। वह कंटिन्यूसली मोइस्चर को सेंस करता रहेगा और जैसे उसको लगेगा कि मोइस्चर कम हो गया तो ऑटोमेटिकली पंप ऑन कर देगा। वहीं जो बीज अंकुरण होता है उसको लाइट 16 से 18 घंटे के लिए चाहिए होती है, जब भी रात हो तो सेंसर ऑटोमेटिकली लाइट ऑन कर देगा। साथ में मॉडल में बताया है कि जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए तारों की बाउंड्री बाल लगाई गई है जैसे ही कोई जानवर उसको छुएगा तो एक ब्रज की आवाज निकलेगी जिससे जानवर वहां से भाग जाएगा। सोनाक्षी के मॉडल में पार्किंग में पेश आने वाली समस्याओं का हल उधर, सोनाक्षी ने नए ड्राइवर को पार्किंग में समस्या बारे मॉडल तैयार किया है। इसमें बताया है कि गाड़ी में अल्ट्रासोनिक लगा हुआ है जो डिस्टेंस को मॉनिटर करता रहेगा। उसमें एक लेवल रखा हुआ है कि इतना डिस्टेंस पिछली गाड़ी से रह जाए तो गाड़ी ऑटोमेटिकली अपने आप रुक जाए। यदि आपकी कार चढ़ाई में पीछे हटती है तो वह अपने आप कंटोल हो जाएगी। वहीं पीछे कोई कार, बच्चा, जानवर हो तो सेंसर आपकी कार को स्वचालित रूप से रोक देगा। इस मौके पर वाइस प्रिंसीपल विनय शर्मा, अनु चंदेल, गाइड टीचर बबीता गर्ग मौजूद रहे। स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। देश के बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने, लोकप्रिय बनाने और विकसित करने की दृष्टि से एनसीईआरटी द्वारा हर साल ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है, जहां बच्चे विज्ञान और गणित में अपनी प्रतिभा और दैनिक जीवन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में अपने अनुप्रयोगों का प्रदर्शन करते हैं। -------परवेश चंदेल, प्रधानाचार्य, मिनर्वा स्कूल घुमारवीं
** देर रात हुई गिरफ्तारी, कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा ** उमा के बेटे निखिल ने भी दी थी यह परीक्षा, मेरिट में रहा था जेओए आईटी पोस्टकोड 817 पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी उमा आजाद को विजिलेंस ने देर रात फिर गिरफ्तार कर लिया। उमा आजाद सचिवालय क्लर्क भर्ती के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रही थी। जेओए आईटी 817 में गिरफ्तारी के बाद अदालत ने आजाद को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेजा है। पांच जून 2023 को पोस्ट कोड 817 में दर्ज एफआईआर में उमा आजाद के बेटे निखिल, भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर, आयोग के चालक व चपरासी, पूर्व सचिव का चालक समेत 12 आरोपी नामजद हैं। अब इस मामले में उमा आजाद को गिरफ्तार किया गया है। उमा के बेटे निखिल ने भी यह परीक्षा दी थी और मेरिट में रहा था। वहीं, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ का कहना है कि आरोपी उमा आजाद को जेओए आईटी 817 में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। बता दें कि भंग किए गए चयन आयोग के माध्यम से साल 2021 में पोस्ट कोड 817 के तहत बड़ी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। 1700 से अधिक पदों के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 21 मार्च 2021 को इसकी लिखित परीक्षा हुई थी। हजारों युवाओं ने इस भर्ती परीक्षा को पास किया था। 1 से 31 अगस्त 2022 तक इस भर्ती की मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित हुई। हालांकि मामला हाईकोर्ट में चला गया जिससे भर्ती का अंतिम परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। भंग हो चुके चयन आयोग ने वर्ष 2020-21 में पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी के तहत 1,756 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 1.07 लाख अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 21 मार्च 2021 को लिखित परीक्षा, 15 जुलाई से लेकर 2 मार्च 2022 तक टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया गया।
** कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पुरुषोत्तम गुलेरिया मुख्य रूप से रहे मौजूद ** बोले, युवाओं के जोश को देखकर केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना तय पूरे हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे 'दीवार लेखन' अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन मंडल द्वारा अध्यक्ष अरुण ठाकुर की अध्यक्षता में कंडाघाट में यह अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पुरुषोत्तम गुलेरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गुलेरिया ने कहा कि युवाओं के जोश को देखकर यह निश्चित है कि भाजपा इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला महामंत्री भरत साहनी, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता रोहित भारद्वाज के साथ भाजयुमो मंडल महामंत्री विमल, हिमांशु, अरुण मेहता, तुषार व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उप मंडल देहरा के तहत बनखंडी-हरिपुर दोसड़का चौक के पास वन विभाग के गार्ड खाने में एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान बाबू राम पुत्र गुलिया राम, निवासी गठूतर तहसील हरिपुर के रूप में हुई है। वह कई सालों से बीमार था और उसे पिछले 10 से पेशाब की पाइप भी लगी हुई थी। रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि मृतक की कोई संतान नहीं है। इसके रिश्तेदारों को सूचना दे दी गयी है । पुलिस को शव पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए देहरा अस्पताल भेजा गया है।
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत पड़ते राजकीय उच्च विद्यालय चौकठ की छात्रा अंतिमा ने इंस्पायर अवॉर्ड हासिल कर अपने स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में एक खुशी की लहर है । बता दें कि पूरे ज्वालामुखी उप मंडल के दो ही स्कूल इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयनित हुए हैं, जिसमें एक स्कूल राजकीय उच्च विद्यालय चौकाठ है, जिसका श्रेय स्कूल की साइंस अध्यापिका अनुपम सिंह के साथ-साथ समस्त अध्यापकों को भी जाता है। इस मौके पर स्थानीय स्कूल की मुख्याध्यापिका सोनिया व पंचायत प्रधान शशि बाला ने मेडल पहनकर अंतिमा का हौसला बढ़ाया और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अंतिमा को स्थानीय विधायक संजय रत्न ने भी बधाई दी है।
** पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी मंजूरी ** मुख्यमंत्री सुक्खू बोले, कल शुभ मुहूर्त में भरेंगे नामांकन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि राज्यसभा सांसद के उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी वीरवार को नामांकन भरेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। इस संदर्भ में आज शाम ७ बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी होगी। उन्होंने कहा कि अभिषेक मनु सिंघवी शुभ मुहूर्त में नामांकन भरेंगे. उन्होंने हाईकमान के इस फैसले का स्वागत किया है।
** रजत अनंत ने वर्ष 2021 में तैयार किया था स्वचालित ऑक्सीजन सिलेंडर ट्रॉली का प्रोटोटाइप ** ट्रॉली में एक साथ छह ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाने की क्षमता एनआईटी हमीरपुर के स्टूडेंट के आविष्कार को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से मंजूरी मिली है। एनआईटी हमीरपुर के इलेक्ट्रिकल विभाग के स्टूडेंट रजत अनंत ने अपने इंजीनियर भाई मोहित के साथ मिलकर साल 2021 में स्वचालित ऑक्सीजन सिलेंडर ट्रॉली का प्रोटोटाइप तैयार किया था। अब इस प्रोटोटाइप के विकसित मॉडल को पेटेंट कार्यालय से मंजूरी मिली है। अस्पतालों में आक्सीजन सिलेंडर ढोहने के लिए इस्तेमाल होने वाली इस आधुनिक ट्रॉली को आईओटू नाम दिया गया है। इस प्रोटोटाइप को स्टूडेंट रजत ने इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रो. आरके जरियाल व मैकेनिकल विभाग के प्रो. राजेश शर्मा व आरके सूद के मार्गदर्शन में विकसित किया है। रजत साल 2022 में एनआईटी से पासआउट हो गए हैं। तत्कालीन डीसी देव श्वेता बनिक ने इस प्रोजेक्ट को जिला प्रशासन के माध्यम से फंड किया था। प्रोटोटाइप को विकसित करने के बाद इसका इस्तेमाल मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और सिविल अस्पताल टौणीदेवी में सफलतापूर्वक किया गया। वहीं, रजत आनंद के भाई मोहित आनंद ने बताया, 'कोरोना काल में मैंने और मेरे भाई ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने की सोची। इस ट्रॉली को बनाने में 20 से 25 दिन का समय लगा। यह व्हीकल एक समय में 6 सिलेंडर आसानी से ले जा सकता है।
** दिऊडी खडांह के उप प्रधान एवं एसटी मोर्चा जिला सदस्य रणवीर छिंटा ने किया शुभारंभ ** लोगों से शॉप पर मोबाइल रिपेयर करवाने का किया आग्रह हरिपुरधार में गत दिवस मोबाइल रिपेयर पॉइंट शॉप का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ ग्राम पंचायत दिऊडी खडांह के उप प्रधान एवं एसटी मोर्चा जिला सदस्य रणवीर सिंह छिंटा द्वारा किया गया। उप प्रधान रणवीर सिंह छिंटा ने दुकान मालिक राजेश ठाकुर को शुभकामनाएं दी और लोगों से आग्रह किया कि वे एक बार इस शॉप पर आकर मोबाइल रिपेयरिंग सेवाओं का मौका जरूर दें। राजेश ठाकुर मोबाइल स्पेशलिस्ट हंै। वे हाल ही में मोबाइल रिपेयरिंग में इंजीनियरिंग करके हरिपुरधार लौटे हैं। यह रिपेयरिंग शॉप सब तहसील व पुलिस चौकी हरिपुरधार के पास खुली है। यहां पर हर प्रकार के मोबाइल रिपेयर किये जाएंगे। इस मौके पर चुड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष जेपी ठाकुर, उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, एसटी मोर्चा मंडल सचिव रणवीर ठाकुर, सेल बूथ के बूथ अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, रेणुका भाजपा सोशल मीडिया सहसंयोजक गोविंद चंद, मोहन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि मेराकुई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा द्वारा मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन असेंबली व सिक्योरिटी सुपरवाइजर (महिला व पुरुष) के 549 पद क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला को अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं तथा आईटीआई पास रखी गई है। साथ ही आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना वांछित है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को कंपनी द्वारा ग्यारह हजार से तेरह हजार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9877677903 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 15 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय जवाली, 16 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय देहरा तथा 19 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जरूरी रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नंबर से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही मेराकुई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन जिला के कंडाघाट एवं आसपास के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 15 फरवरी को प्रात: 9.00 बजे से सायं 5.30 बजे तक कंडाघाट, सिरीनगर, धाली, पलेच, शलुमणा, दोलग, डेढ़घराट, मेहली, मही, सनेच, कोहरी, वाकनाघाट, क्यारीघाट, कवारग, शालाघाट, कैथलीघाट, छावशा, डुमैहर, कदौर, गरू, पावघाट, कून, आंजी सुनारा, साधुपुल, कलहोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, कोटला, चायल, नगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, जनेड़घाट, टिक्कर एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त निर्धारित तिथि व समय में खराब मौसम व अन्य परिस्थितियों के दृष्टिगत परिवर्तन किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां विशेष सचिव (स्वास्थ्य) की अध्यक्षता में चिकित्सा अधिकारियों की शिकायतों और मांगों पर विचार करने के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। इस समिति में निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, निदेशक चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह समिति चिकित्सकों की पदोन्नति से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेगी और चिकित्सा अधिकारियों के कल्याण के लिए दिशा-निर्देशों की सिफारिश करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार चिकित्सकों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप राज्य की अर्थव्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य के कर्मचारियों को समय पर सभी आर्थिक लाभ सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों का आह्वान किया कि राज्य की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में वे प्रदेश सरकार को यथासंभव सहयोग प्रदान करें। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार नए चिकित्सा अधिकारियों और सहायक स्टाफ की भर्ती कर रही है। इसके अतिरिक्त चिकित्सकों के कार्य को बेहतर बनाने के लिए आठ घंटे की शिफ्ट शुरू करने पर कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवीनतम तकनीक और उनके कौशल उन्नयन के लिए चिकित्सकों के लिए विदेशों के एक्सपोजर दौरे भी आयोजित करवाए जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने के लिए अधिकारियों के डाटा को डिजिटल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं घर के समीप उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित कर, प्रत्येक संस्थान में 6-6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जा रहे हैं। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, विशेष सचिव स्वास्थ्य नीरज कुमार और डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी और चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय फूड फेस्ट-2024 के समापन समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा के अंतर्गत एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति, खानपान व भाषा का आदान-प्रदान करना है। हिमाचल प्रदेश व केरल राज्य में अनेक क्षेत्रों में आपसी एकरुपता व समानता है तथा दोनों राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। हिमाचल व केरल को पर्यटन के लिये विश्व भर में जाना जाता है। ऐसे में इस तरह के उत्सवों व बच्चों के एक्सपोजर विजिट से हमें एक-दूसरे की संस्कृति, खानपान व रीति-रिवाजों को नजदीक देखने का अवसर प्राप्त होता है। उपायुक्त ने डाइट प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि बच्चों को एक दूसरे की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, रीति-रिवाजों को समझने का अवसर प्राप्त हो सके।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत जसवां कोटला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंडल कोटला वेहड़ ठेकेदार यूनियन का गठन मंगलवार को हुआ। इसमें कुशल कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया व कार्यकारिणी में सचिव के पद पर अमित गोलू व कोषाध्यक्ष अरुण कुमार को चुना गया है।
जसवां-परागपुर के भाजपा प्रवक्ता विनोद शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने विगत विधानसभा चुनावों मे हिमाचल की आम भोली-भाली जनता को झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब प्रदेश की आम जनता कांग्रेस सरकार का असली चेहरा देख चुकी है और अगामी लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी के नाम पर मतदान करके तमाम झूठी गारंटियों का मूंह तोड़ जवाब देगी। विनोद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में कहा था कि पहले दिन से ही सारी गारंटियां लागू होंगी, पर धरातल पर अब तक नहीं उतर पाई हैं। विनोद शर्मा ने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस को भी अपनी गारंटियों की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए फिर से महिलाओं को छलने का प्रयास कांग्रेस सरकार कर रही है। लोकसभा चुनाव हो जाने के बाद फिर से कांग्रेस अपनी गारंटियां भूल जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में स्थापित अधीनस्थ चयन सेवाएं बोर्ड को भी बंद कर दिया गया है। आज लाखों युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। जो नया विकल्प सरकार द्वारा तय किया गया था, वह अब तक नहीं खुल पाया है। 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी युवा रोजगार की तलाश में बैठे हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका ताजा उदाहरण सोमवार रात 10 बजे जिला कांगड़ा के रानीताल गांव में देखने को मिला, जहां 35 वर्षीय महिला ने 108 एंबुलेंस में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार गांव बौंगता की गर्भवती महिला सुमन देवी पत्नी राकेश कुमार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो महिला को निजी गाड़ी में सिविल हॉस्पिटल देहरा पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया। टांडा ले जाते समय महिला की तबीयत और खराब होने लगी। महिला की हालत देखते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अमित और चालक रविंदर कुमार ने रानीताल गांव के पास एंबुलेंस को रोककर महिला का सफल प्रसव करवाया। महिला ने स्वस्थ लड़की को जन्म दिया। उसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया गया वहां पर महिला को चिकित्सकों द्वारा उपचार दिया जा रहा है। ईएमटी अमित ने बताया महिला ने स्वस्थ लड़की को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर के सौजन्य से नाहन खंड के आंगनबाड़ी केंद्र ढांगवाला में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला बाल सरंक्षण इकाई के परामर्शदाता प्रवीन अख्तर के साथ सीडीपीओ ऑफिस नाहन से सुपरवाइजर सरोज और चाइल्ड हेल्पलाइन केस वर्कर राजेंद्र सिंह ने भी भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को बाल आधिकारों के प्रति जागरूक करवाना था। कार्यक्रम की शुरुआत जिला बाल संरक्षण परामर्शदाता प्रवीन अख्तर जी द्वारा की गई। उन्होंने लोगों को बताया कि जिला बाल संरक्षण के माध्यम से बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से भी जोड़ा जा सकता है, जिसके माध्यम से 18 वर्ष तक के बच्चों को जो अनाथ है, हर माह 4,000 रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की और बताया कि यह योजना 18 से 27 वर्ष के पूर्ण रूप से अनाथ बच्चों के लिए विभिन्न श्रेणियों में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई, साथ ही बच्चों को सरल रूप से विस्तार पूर्वक समझाया और बाल श्रम एक्ट 1986, व बाल विवाह एक्ट 2006 भी बच्चों को पर भी विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सुपरवाइजर द्वारा सभी को वो दिन योजना, स्वास्थ्य और न्यूट्रिशयन पर संपूर्ण जानकारी दी गई। इसके बाद चाईल्ड हेल्पलाइन सिरमौर से आए केस वर्कर राजेंद्र सिंह द्वारा उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को हेल्पलाइन के टॉल फ्री नंबर 1098 और इसकी सेवा के बारे में जानकारी दी।
कुनिहार : कुल्लू के अमर चंद बने प्रदेश कोली समाज के अध्यक्ष, कुनिहार के जगदीश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश कोली समाज के त्रैमासिक चुनाव कुल्लू के देव सदन में संपन्न हुए। इन चुनावों में सर्वसम्मति से कुल्लू के अमर चंद सलाट को प्रदेश कोली समाज का अध्यक्ष व कुनिहार के जगदीश सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा शिमला से गोपाल जिल्टा को महासचिव व सिरमौर से नेत्र चौहान को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष का फैसला चुनावी प्रक्रिया के साथ हुआ, जिसमें संजय पुंडीर सिरमौर व गुरदयाल सिरमौर के बीच मुकाबला हुआ। चुनाव में संजय पुंडीर ने बाजी मार ली। उन्हें 100 मत पड़े, जबकि गुरदयाल परमार को केवल 19 मत पड़े। दो मत रिजेक्ट हुए।
** ग्रामीण बोले, मात्र 5 महीने में ही टूट गया रास्ता ** प्रधान बोलीं, बरसात में भूस्खलन होने के कारण क्षतिग्रस्त हुआ ** मरम्मत हेतु फाइल खंड कार्यालय में भेजी विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत एक पंचायत के लोगों ने वर्ष 2022-23 में एक रास्ते के निर्माण कार्य में धांधली करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि पंचायत द्वारा लाखों रुपये की स्वीकृत राशि का ब्यौरा तो बोर्ड पर अंकित कर दिया गया, लेकिन खर्च राशि का कोई विवरण नहीं लिखा गया, जिस कारण कार्य में गड़बड़झाला होने का शक है। लोगों ने कहा कि उनका शक तब विश्वास में बदल गया, जब उक्त रास्ता 5 माह में ही क्षतिग्रस्त हो गया। मामला मदोली पंचायत के गांव नंगड़वां का है। इस बारे में ग्रामीण अशोक कुमार, सुनील कुमार, संजीव सिंह, नरेम कुमार, शिव चरण, कमला देवी, तृप्ता देव एवं अन्य ने बताया कि उन्हें यहां कच्ची सड़क होने के चलते आने-जाने में परेशानी होती थीे। पंचायत ने इसे पक्का तो करवा दिया, लेकिन मात्र 6 माह में ही रास्ता टूट गया। क्या कहना हैं पंचायत प्रधान का वहीं, पंचायत दर्शना देवी ने बताया कि बरसात में भूस्खलन होने के कारण रास्ता क्षतिग्रस्त हुआ था, इसकी मरम्मत हेतु फाइल खंड कार्यालय में भेजी गई है, जैसे ही बजट स्वीकृति मिलती है, रास्ता ठीक कर दिया जाएगा।
** संस्थान के कुल 38 अभ्यार्थियों का प्रसेंटाइल 90 से ऊपर ** क्षितिज (99.20), प्रशम कपिल (98.94), पार्थ (98.77), सक्षम सांडिल्य (98.70), प्रियल गुलेरिया (98.12) का सर्वाधिक स्कोर मिनर्वा शिक्षण व कोचिंग संस्थान घुमारवीं ने सफलता का एक कदम और बढ़ाया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा घोषित जेईई मेन-1 के परीक्षा परिणाम में मिनर्वा संस्थान घुमारवीं से शिक्षा व कोचिंग प्राप्त कर रहे 62 अभ्यार्थियों ने इस बहुप्रतिष्ठित परीक्षा में अपना लोहा मनवा कर संस्थान के इस परीक्षा के कीर्तिमानों को तोड़कर नया इतिहास लिखा है। संस्थान के विद्यार्थी क्षितिज (99.20), प्रशम कपिल (98.94), पार्थ (98.77), सक्षम सांडिल्य (98.70), प्रियल (98.12), रितिका (97.87), शिव मंथन (97.16), आर्यन (97.01), उदय (96.94), रूचित (96.43), शुभम (96.32), आकांक्षा (96.24), साहिल (96.18), विधि (96.03), श्रीजन (95.70), देवांश (95.38), स्वास्तिका (95.40), गौरव (95.34), हार्दिक (95.30), पृशा (94.85), सुजल (94.72), अक्षित (94.71), आरोही शर्मा (94.70), मिनाक्षी (94.51), नंदिनी (94.35), आयुष (93.90), अक्षिता (93.70), कामाक्षा (93.55), जयन जसरोटिया (93.40), वेदांष (92.90), अक्षित वर्धन (92.80), अक्षित शर्मा (92.10), अंशुल (91.63), शिवांशी (91.29), रिया (90.93), दिपांश (90.77), आयुषी (90.36), हर्ष शर्मा (90.07), ने 90 से ऊपर प्रसेंटाइल हासिल कर एक नई जेईई की इवारत लिखी है। इसके अलावा भी संस्थान के 24 अन्य बच्चों का प्रसेंटाइल 85 और 90 के बीच में है। और इन सब का चयन भी देश के किसी न किसी अच्छे संस्थान में तय है। इस मौके पर मिनर्वा शिक्षण व कोचिंग संस्थान के संयोजन व संस्थापक परवेश चंदेल व राकेश चंदेल ने इन सभी बच्चों व इनके अभिवावकों तथा मिनर्वा संस्थान के अध्यापकों व अन्य स्टाफ सदस्यों को इस उपलब्धि की बहुत-बहुत बधाई प्रेषित कर सबके सुनहरे भविष्य की कामना की है। यहाँ हम आपको ये भी बताते चलें कि जैसा इस अखबार के माध्यम से हम पहले भी बता चुके हैं कि जेईई मेन के साथ-साथ अब मिनर्वा संस्थान जेईई एडवांस की तैयारी भी करवा रहा है और आने वाले वर्षों में इस संस्थान में जेईई एडवांस में भी ऐसे ही परिणाम आएंगे।
** विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता ** बैठक में शामिल नहीं हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम, विधायक बलबीर वर्मा को भेजा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से चले, इसके लिए आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। निजी कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बैठक में नहीं आए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर बातचीत करने के बाद भाजपा विधायक बलबीर वर्मा को इस बैठक में भेजा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। कल से शुरू हो रहे बजट सत्र में 13 बैठकें होंगी, दो निजी कार्य दिवस भी होंगे। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विपक्ष से अनुरोध किया कि वह सदन की कार्यवाही के दौरान सकारात्मक रवैया अपनाए। सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उधर, भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने कहा कि विपक्ष पूरी मजबूती के साथ सदन में आम जनता की आवाज उठाएगा। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता को जो झूठी गारंटियां दी थीं, इन्हें लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगा।
उप निदेशक उद्यान विभाग जिला किन्नौर भूपेंद्र सिंह ने आज यहां बताया कि उद्यान विभाग व पुलिस विभाग किन्नौर की संयुक्त जांच दल ने जिला के चोरा बैरियर पर जब्त किए गए फलदार पौधों का निरीक्षण किया। ये पौधे जिला कुल्लू से बिना आवश्यक दस्तावेजों के जिला किन्नौर लाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इन पौधों की जांच करने के उपरांत पाया गया कि यह 1342 सेब के पौधे हिमाचल प्रदेश फल पौधशाला रजिस्ट्रीकरण एवं विनियमन अधिनियम-2015 एवं नियम-2020 के अंतर्गत अनाधिकृत थे। इन पौधों को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया गया ताकि ये अनाधिकृत पौधे जिला किन्नौर के बागवानों तक न पहुंच पाएं और बागवानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
** भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी जानकारी सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि अग्निपथ योजना भर्ती 2024-25 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दिनांक 13 फरवरी से 22 मार्च तक खुली रहेगी। अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई दिनांक 22 अप्रैल से प्रारंभ ) एवं दूसरे चरण में शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। कांगड़ा और चंबा जिला के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समेन 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समेन 8वीं पास वर्गों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीकरण भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर कर सकते हैं। इस संदर्भ में विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने बताया कि भर्ती के लिए इस बार कछ नए नियम लागू किये गये हैं। अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी के जगह अग्निवीर कार्यालय सहायक/एसकेटी की कैटेगरी में भर्ती होगी । अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/एसकेटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन सीईई के दौरान किया जाएगा, जिसमें परीक्षण के दौरान अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) वांछनीय है। केवल वे उम्मीदवार जो टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे भर्ती प्रक्रिया के चरण- II के लिए बुलाए जाने के पात्र होंगे। अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सीईई अभ्यास परीक्षण और टाइपिंग अभ्यास परीक्षण का नमूना भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं। शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रचलित नीति के अनुसार अनुकूलनशीलता परीक्षण देना होगा। अनुकूलनशीलता परीक्षण उन उम्मीदवारों के चयन के लिए है जो भारतीय सेना के वातावरण के अनुकूल हो सकते हैं और सैन्य जीवन की चुनौतियों को अपनाने में सक्षम हैं। जो उम्मीदवार एडाप्टेबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे मेडिकल और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। जो उम्मीदवार अनुकूलनशीलता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करेंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में आगे भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अनुकूलनशीलता परीक्षण की अवधि के लिए उम्मीदवारों को अपने स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति होगी। कर्नल ने यह भी बताया कि इस बार शारीरिक मानकों में छूट केवल स्पोर्टसमैन, अधिसूचित क्षेत्रों का अनुसूचित जन-जाति एवम भारतीय गोरखा को ही मिलेगा । सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाईन आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़े और योजना के बारे में भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधित अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं अथवा सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। गत रात इंदौरा पुलिस द्वारा छोंछ खड्ड में अवैध खनन कर रहे एक पोकलेन, एक लोडर, दो टिप्पर जब्त किए गए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस थाना इंदौरा द्वारा अवैध रूप से कर रहे खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। अवैध खनन के आरोप प्रेम सिंह पुत्र संदेश कुमार,लखविंदर कुमार पुत्र चमन सिंह, दीपक कुमार पुत्र देशराज, साहिल कुमार पुत्र बलविंदर कुमार व लकी सिंह पुत्र शक्ति चंद के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर द्वारा साल 2024 में अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए माफिया के खिलाफ दो अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, अभियोग में 6 वाहन पुलिस द्वारा जब्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा अवैध खनन अधिनियम के अधीन में 89 चालान किए गए और आरोपियों से 6,01,150 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।
युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले नशा माफिया पर पुलिस पैनी नजर रखे हुई है। गत दिवस पुलिस थाना बंजार की टीम ने थ्रीमला में नाकाबंदी के दौरान सोम दत्त (31 वर्ष) पुत्र झान सिंह निवासी गांव खुंदन डाकघर व तहसील बंजार से 338 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमंड हासिल किया जाएगा। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स का कुशलक्षेम जाना। विद्या स्टोक्स वहां स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट और कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत योजना का लाभ लेने के लिये युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत हिमाचल निवासी कोई भी युवा 60 लाख रुपये तक ऋण और योजना के तहत 25 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक अनुदान प्राप्त कर सकता है। यदि युवा वर्ग इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आते हैं तो समाज के अन्य जरूरतमंद लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को 30 प्रतिशत, विधवाओं को 35 प्रतिशत तथा अन्योंं को 25 प्रतिशत अनुदान पर बैंक ऋण मिलने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवा वर्ग कृषि, बागवानी, पशुपालन तथा अन्य औद्योगिक गतिविधियों में अपने उद्यम स्थापित कर जहां स्वरोजगार अपना सकते हैं वहीं अपने उद्यम इकाई में अन्य जरूरतमंद बेरोजगारों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। योजना के तहत 59 नये मामले अनुमोदित सुमित खिमटा ने बताया वर्ष 2023 से अभी तक इस योजना के तहत जिला में 81 युवाओं ने अपने उद्यम स्थापित करने के लिए ओवदन किया है जिसमें से 50 युवाओं को उद्यम स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिसमें 3.50 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कुल 76 मामलों पर जिला स्तरीय समिति ने चर्चा की जिसमें 10 करोड़ रुपये के निवेश वाले 59 मामलों को जिला स्तीरय कमेटी ने अनुमोदित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ लेने के लिए उद्योग विभाग के किसी भी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों में भी सीधे तौर पर इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।


















































