हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इस बीच उन्होंने प्रदेश के लिए 58 हजार 444 करोड़ रुपये का बजट सामने रखा। सीएम सुक्खू ने बजट में मनरेगा मजदूर, किसान और पर्यटन समेत कई मुद्दों को प्राथमिकता के तौर पर रखा। इसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए कई मुद्दों पर भी ख़ास फोकस किया गया। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया पेश करते हुए प्रदेश महासचिव एवं एनएसयूआई के विवि प्रभारी प्रवीण मिन्हास ने कहा कि 2024-25 का बजट आत्मनिर्भर हिमाचल और युवा पीढ़ी की शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव है। प्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़े सभी पदों को इस वित्तीय वर्ष में भरने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस बजट में गुणात्मक शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। " अपना विद्यालय मेरा विद्यालय मेरा सम्मान " योजना और "पढ़ो हिमाचल" जैसे अभियान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाना भी एक सरहानीय कदम हैं।
प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक बजट के लिए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महासचिव भरत शर्मा तथा सभी पदाधिकारियो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को 4% DA तथा 1 मार्च से देय एरियर की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर है । उन्होंने कहा कि एसएमसी अध्यापक और कंप्यूटर अध्यापकों के लिए 1900 रुपए बढ़ाने की घोषणा की है उन्हें पूरा विश्वास है कि जल्द उनकी मांग जिसमें इन्हें रेगुलर करने वारे अनुरोध किया गया है भी पूरी की जाएगी । मनरेगा की दिहाड़ी 240 से 300 करना सरकार का एक बड़ा कदम है । गरीब बच्चों के लिए सुख शिक्षा योजना एक बड़ा कदम है जिसमें गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने की सरकार ने घोषणा की है गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए 3 लाख तक आर्थिक सहायता ऐतिहासिक कदम है । उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों को दिए गए अन्य भतो के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया तथा प्रदेश की आम जनता के लिए मुख्यमंत्री ने राहत भरा बजट लाया है । पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनमानस तथा विकास के लिए यह बजट सराहनीय है । उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले जब महासंघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री महोदय से मिले थे तो मुख्यमंत्री महोदय ने अपने कहे अनुसार कर्मचारियों के लिए इस आपदा की स्थिति में भी राहत प्रदान की है । उन्हें पूरा विश्वास है जो मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल कर सकता है वह कर्मचारियों की अन्य छोटी-मोटी मांगे को भी समय समय पर जरूर पूरा करते रहेंगे जिसमें से बड़ी राहत इस बजट में कर्मचारियों को मिली है । उन्होंने कहा कि जिन विषयों में बजट की आवश्यकता नहीं है उन विषयों को लेकर भी सरकार ने कुछ पहल की है और आने वाले समय में कर्मचारियों की उन मांगों को भी पूरा करवाने के लगातार प्रयास जारी है । मुख्यमंत्री मोहदय ने आस्वस्थ किया है कि ऐसी सभी मांगों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा । उन्होंने एक बार फिर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए की गई घोषणाओं के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि प्रदेश में हमें कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री मिले हैं जो लगातार कर्मचारियों के लिए बड़े फैसले ले रहे हैं ।
प्रदेश सरकार के दूसरे बजट को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में कुछ वर्ग के लोगों ने जहां सराहना की है तो कुछ वर्ग के लोगों ने बजट में कमियां गिनाई है। प्रदेश सरकार के बजट को लेकर कुछ वर्ग के लोगों से बातचीत की।प्रदेश के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर सराहनीय बजट पेश किया है। इस बजट में कर्मचारियों को 1 अप्रैल ,2024 से 4% डीऐ की घोषणा करना ,1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों को लीव इनकैशमैंट और ग्रैच्युटी राशि जारी करना,कर्मचारियों को सेवा काल में दो बार एलटीसी की सुविधा देना व आऊटसोर्स कर्मचारीयों का मानदेय बढ़ाना है । स्थानीय निवासी त्रिलोक ने बजट को किसान हितैषी बजट बताया है और कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने किसानों के हित के लिए बजट पास किया है जिससे किसान वर्ग खुश है। कांग्रेस नेता रामचद्र पठानिया ने कहा कि बजट में किसानों, बागबानों के लिए हित कारी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में कैंसर अस्पताल के लिए सौ करोड रूपये का प्रावधान किया है तो दूध का समर्थन मूल्य में बढोतरी की है जिससे यह बजट गरीबों के लिए हितकारी बजट है।युवा कर्म चंद ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट आम जनता के हित के लिए बजट अच्छा है। उन्होने कहा कि बजट में युवाओं के साथ साथ आम वर्ग का भी ध्यान रखा गया है। सीटू के जिला सचिव जोगिन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के बजट में मनरेगा मजूदरों की दिहाडी बढाना स्वागत योग्य है लेकिन मनरेगा मजदूरों को दिहाडी में राज्य का हिस्सा नही मिल रहा है तो मनरेगा बजट भी जारी नही हो रहा है। इसलिए यह बजट केवल मात्र छलावा लग रहा है। उन्होने कहा कि शिक्षा हब हमीरपुर में अध्यापकों की कमी है जिससे शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा भर्तियों को लेकर भी पार्ट टाइम और आउटसोर्स पर भर्तियों को निकाला जा रहा है जोकि गलत है। व्यापारी वर्ग विजय वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में व्यापारी वर्ग का ख्याल नही रखा गया है और वैट बढाने से व्यापपारी वर्ग की चिताएं बढेगी। उन्होने कहा कि बजट में केवल किसान व निचले वर्ग के लेागों के लिए ही ध्यान रखा है। युवती तमन्ना ने बताया कि सुक्खू सरकार के बजट में किसानों को फायदा मिला है और किसानों को प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए प्रोत्साहन दिया गया है जिससें स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सुरेश डोगरा ने बताया कि सुक्खू सरकार ने बहुत अच्छा बजट पेश किया है और किसानों व आम वर्ग के लिए हित की बात कही है। उन्हेंाने कहा कि इस बजट में किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम किया गया है।वही हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ जिला अध्यक्ष राजेश गौतम ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर सराहनीय बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से अध्यापकों में खुशी का माहौल है वहीं इस बजट में आउटसोर्स के कर्मचारियों का भी वेतन बढ़ाया गया है। यह बजट कर्मचारियों हितों देखते हुए पेश किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आभार प्रकट किया है।
लोटस इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। समारोह के दौरान स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का स्वागत उनके अध्यापकों व 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा फूलों की वर्षा करके व तिलक लगाकर किया गया। पार्टी का आगाज स्वागती गीत व स्पीच द्वारा शेफाली ने किया। 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। बारहवीं कक्षा की शगुन ने स्कूल व अध्यापकों प्रति अपने प्रेम व भावनाओं को पंजाबी शायरी व कविता के माध्यम से प्रकट किया। इन कार्यक्रमों के अलावा सीनियर्स के लिए विभिन्न प्रकार की फन गेम्स भी करवाई गई। सुंदर व रंग-बिरंगे परिधानों से सजे छात्रों की चहल-पहल से सारा कूल परिसर गूंज उठा। इस पार्टी को एडिओस-एमिगोस का नाम दिया गया। छात्रों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कई विजेताओं का चयन किया गया। आर्यन ठाकुर ने मिस्टर फेयरवेल का टाइटल , श्रेया मिस फेयरवेल के खिताब के लिए चुने गए। 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों व अध्यापकों को विभिन्न टाइटल्स के साथ सम्मानित किया। स्कूल की ओर से 12वीं कक्षा के छात्रों को गिफ्ट दिए गए। छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए प्रिसिपल व समूह स्टाफ सहित केक काटा। स्कूल प्रिसिपल पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम व अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में धैर्य, लगन व मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। लोटस ग्रुप के चेयरमैन अश्वनी कुमार, गुरपाल सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते खनियारा और सौकणी दा कोट क्षेत्र की लाइफलाइन सहर कूहल की सरकार सुध ले, इसी मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ईश्वर सिंह राणा , सौकणी दा कोट पंचायत प्रधान अमर सिंह, त्रिलोक शर्मा व ईश्वर दास ने बताया कि सहर कूहल करीब 10 हजार कनाल भूमि को सिंचित करती है और खनियारा के आसपास ही करीब 7 हजार कनाल भूमि को इस कूहल से सिंचाई सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि इंदू्रनाग मंदिर तक कूहल ठीक है, जबकि इससे नीचे की कूहल पिछले वर्ष बरसात में टूट चुकी है, जिसकी अभी तक मरम्मत न होने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा। किसानों का कहना है कि हमारी मांग यह नहीं है कि कूहल को जल्द पक्का किया जाए, बल्कि कच्ची कूहल में ही पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। इसी के साथ किसानों ने बेसहारा पशुओं की समस्या से भी निजात दिलाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि बेसहारा पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों को खेतीबाड़ी छोड़ने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार व जिला प्रशासन जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है जिन 10 गरंटीयो का झूठा सपना दिखाकर प्रदेश में सत्ता हासिल की उसमें से एक भी गारंटी का प्रावधान कांग्रेस के बजट में कोसों दूर तक नहीं दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने प्रतिवर्ष 1लाख युवाओं को रोजगार देने की बात की थी जिसका बजट में कोई प्रावधान नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ किया धोखा उन्होंने वादा किया था सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 1 लाख युवाओं को रोजगार देंगे, हुआ ये कि जो एक मात्र रोजगार देने वाला संस्थान हिमाचल में था उसे भी कांग्रेस की वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया।।कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के साथ बहुत छल किया है 1500 -1500 रुपए प्रदेश की हर महिला को देने के बादे से कांग्रेस सरकार मुकर गई है मातृशक्ति के साथ जो अन्याऐ कांग्रेस सरकार ने किया है उसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है अर्चना चौहान ने कहा कि जो वादा प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत और आउटसोर्स कर्मियों के साथ कांग्रेस ने किया था उसके लिए भी कोई प्रावधान इस बजट में नहीं किया बल्कि विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारीयो को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नौकरी से निकाल दिया है।
जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने कांग्रेस के बजट को जनता के कटघरे में रखकर तंज करते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार का 2024 बजट फिर से हर बार की तरह जनता को ठगने और लुभावने सपने दिखाने के सिवा कुछ नहीं है उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार का बजट बिल्कुल एक कहावत को सिद्ध करता है कि थोथा चना बाजे घना क्योंकि बजट में किसी भी प्रकार से प्रदेश के लिए कोई भी उन्नति विकास के आयाम किस तरह से स्थापित किया जा सके उसे पर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया गया सरकार सिर्फ अपने नेताओं और मंत्रियों को खुश करने के लिए उन्हीं के कहने पर बजट के कुछ प्रावधान किए हैं आज जहां जनता उनके किए गए वादों में रोजगार के अवसर ढूंढ रही है वहीं पिछले सवा साल से किसी भी हिमाचल के विभाग में एक भी नौकरी अगर कांग्रेस सरकार ने दी है तो उसे जनता के समक्ष रखें परंतु वह कभी भी इस सवाल का जवाब नहीं देंगे कांग्रेस प्रदेश सरकार का यह बजट मात्र शून्य के बराबर या फिर कोरे कागज के समान है लेकिन जनता अब समझ चुकी है कि कांग्रेस सरकार के पास ना तो किसी प्रकार की नीति है प्रदेश के लिए ना उनके पास किसी प्रकार से हिमाचल के संसाधनों को बढ़ाने के लिए कोई सोच है वह सिर्फ अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को खुश करने में लगी है उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा 2024 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की चारों सीटों पर जमानत जप्त होगी और कांग्रेस का 2024 का जो यह बजट है यह लोकसभा चुनावों में उनकी हार में आधारशिला का काम करेगा।
बजट से गारंटीयां गायब, केंद्र की योजनाओं का लिया जा रहा श्रेय धर्मशाला। पूर्व विधायक श्री विशाल नेहरिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के 2024-25 के वार्षिक बजट में माननीय मुख्यमंत्री के हवाई फायरों से कांग्रेस की गारंटीयों की हवा निकल गई है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दूसरे बजट में भी चुनावों के दौरान दी गई गारंटियों का कोई न जिक्र दिख रहा है न ही कोई फ़िक्र दिख रहा। न तो बजट में महिलाओं के 1500 रूपये देने के किये वायदे का जिक्र है न ही बेरोजगारों के लिए रोजगार का कोई फ़िक्र है। पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का नाम बदलकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। स्टार्टअप योजना केंद्र की मोदी सरकार की योजना है, यह बच्चा-बच्चा जनता है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इसे राजीव गाँधी स्टार्टअप का नाम देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। बजट में रोजगार की कोई पुख्ता बात न होना दुर्भाग्य की बात है। क्यूंकि पिछले एक साल से प्रदेश सरकार ने एक भी नई भर्ती नहीं निकाली, ऐसे में बेरोजगारों को आस थी कि बजट में नौकरियों का प्रावधान सरकार करेगी। पर्यटन का सरकार बजट में राग अलाप रही है, लेकिन पर्यटन स्थलों में जाने के लिए सरकार अवैध वसूली कर रही है, वहीं धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को बंद किया जा रहा है। इसका जीता-जगता उदाहरण त्रियुण्ड पर्यटक स्थल में अवैध वसूली और आदि हिमानी चामुंडा की काटे गये लाइट कनेक्शन है। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को मुर्ख बनाना छोड़े और धरातल पर जनता के हित के काम करे। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों को प्रदेश की जनता समझ गई है। ऐसे में आगामी लोक सभा चुनाव में जनता कांग्रेस को आइना दिखाकर, चारों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगी।
चम्बा से जोत रूट पर बंद पड़ी बस सेवा को दोबारा बहाल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है। इस मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चम्बा राहुल चौहान को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन से अवगत करवाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा चम्बा से जोत के लिए बस सेवा बीते करीब 25 वर्षों से चलाई जा रही थी। लेकिन अचानक बस सेवा को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण इस रूट पर पड़ने वाली पंचायत मंगला, टपून, बख्तपुर, रठीयार, बसोधन आदि के लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। हालात यह हैं कि युवा समय पर शिक्षण संस्थानों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिसके कारण उनकी शिक्षा पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले इस बस रूट को बदलकर चम्बा से परवानू कर दिया गया है। अधिक सवारी होने के कारण उन्हें बस में स्थान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द चम्बा से जोत रूट के लिए अलग बस की व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
देहरा उपमंडल के तहत पड़ते नंदपुर भटोली रेलवे स्टेशन पर एडवोकेट शिवेन्द्र सैनी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के सहयोग से रेलवे मास्टर के माध्यम से डीआरएम नार्थन रेलवे को रेल बहाली के लिए मँगपत्र भेजा गया,क्षेत्र के लोगों ने माँग रखी है की हमे हमारे हक़ से वंचित ना करें और हमारी माँगे जल्दी पूरी करें।बता दें कि पिछले 10 महीनों से पठनकोट जोगिंदरनगर रेलवे ट्रैक पर रेलगाड़ियाँ पूर्ण रूप से बंद हैं,और नंदपुर से गुलेर तक रेल ट्रैक पर किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं है।आम जनमानस ने माँग उठाई है की जल्द से जल्द रेल बहाल करें ताकि आम जनता को लाभ मिल सके। इस मौक़े पर पंचायत के प्रतिनिधि,वरिष्ठ नागरिक,नारी शक्ति और युवा उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया गया दूसरा बजट दूरदर्शी, नवोन्मेषी एवं किसान हितैषी है। उन्होंने कहा कि विकट वित्तीय स्थितियों के बावजूद बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुए समाज में पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का प्रयास झलकता है। चौहान ने कहा कि यह बजट ग्रामीण हिमाचल की समृद्धि सुनिश्चित करेगा और किसान व बागवानों को इससे बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए इसे स्वरोजगार से जोड़ने की पहल के दृष्टिगत राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना के तृतीय चरण में कई उपाय प्रस्तावित हैं। यह मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के अनुरूप है जिन्होंने युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 680 करोड़ रुपये की यह योजना आरम्भ की है। इससे किसानों की आय में बढ़ौतरी के साथ ही बड़े स्तर पर कृषक वर्ग रसायनमुक्त खेती के प्रति प्रोत्साहित होगा। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये की लागत से एक उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित होने से यह बागवानी उत्पादों की गुणवत्ता, दक्षता, पर्यटन और विपणन से संबंधित बागवानों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के दृष्टिगत एक संसाधन केन्द्र के रूप में कार्य करेगा। बजट में घोषित डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय वेब पोर्टल और चैनलों को सहयोग के साथ ही प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक गतिविधियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित होगा।
-कृषि व डेयरी क्षेत्र को सुदृढ़ करने से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल -खेल ढांचे के सुदृढ़ीकरण व प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी से युवा खिलाड़ी होंगे लाभान्वित कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत प्रदेश सरकार के दूसरे बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य की कृषि एवं बागवानी आधारित अर्थव्यवस्था को सही दिशा देने और दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही आर्थिक सुधारों के माध्यम से हिमाचल को आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए बजट में कई उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट में राज्य के कृषक वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। प्रदेश में चंूकि 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में बस्ती है और प्रदेश सरकार का यह बजट किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि दूध खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री ने बजट में गाय के दूध के खरीद मूल्य को 38 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये तथा भैंस के दूध के खरीद मूल्य को 47 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की है। सरकार का यह कदम डेयरी उद्योग के विस्तार के साथ ही पशु पालकों को उनके दुग्ध उत्पादों के बेहतर मूल्य सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि ओलंपिक, एशियाई खेलों सहित विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक प्राप्त करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में कई गुणा वृद्धि की गई है। इससे हिमाचल के युवा खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। साथ ही प्रदेश में खेल ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए किए गए प्रस्तावों से उभरते हुए खिलाड़ियों को अपने कौशल में निखार लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए प्रदेश में तीन प्रतिशत आरक्षण के दायरे में मौजूदा 43 खेलों के अलावा अन्य प्रतिस्पर्धाओं को शामिल करने का भी स्वागत किया। बजट में प्रत्येक वर्ग का रखा गया ध्यान दोनों मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश की नाजुक वित्तीय स्थिति के बावजूद इस बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। दिहाड़ी में वृद्धि सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर, मिड-डे-मील वर्कर, जलवाहक इत्यादि के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि वर्तमान प्रदेश सरकार की ग्रामीण और श्रमिक क्षेत्र के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मनरेगा श्रमिकों की दिहाड़ी में 60 रुपये तक की वृद्धि स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि बजट में युवा वर्ग व कर्मचारियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। उन्हें महंगाई भत्ते सहित बकाया एरियर के चरणबद्ध भुगतान का प्रावधान किया गया है। साथ ही आउटसोर्स वर्कर को न्यूनतम 12000 रुपये प्रतिमाह सुनिश्चित किया गया है। अन्य वर्गों के मानदेय में भी आशातीत बढ़ौतरी की गई है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर में छात्रों को महाविद्यालय में आने वाले सत्र में विभिन्न विभागों में होने वाले प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी। यह जानकारी कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर से वाणिज्य विभाग के प्रो. रविंद्र जग्गी, कला संकाय विभाग के प्रो विकास कलोत्रा और विज्ञान विभाग के प्रो सुमिक्सल सूद ने दी। इसके साथ-साथ उन्होंने बच्चों को शिक्षा व उच्च स्तरीय शिक्षा के महत्व को भी समझाया। महाविद्यालय में विभिन्न संकायों में होने वाली गतिविधियों के साथ-साथ छात्रों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए दी गई सुविधाओं जैसे कि जिम, योग, विभिन्न प्रकार के खेलकूद आदि के बारे में भी जानकारी साझा की। इसके साथ-साथ समय-समय पर होने वाले कला, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय प्रो उपेंद्र शर्मा ने इस तरह के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे।
जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने कांग्रेस के बजट को जनता के कटघरे में रखकर तंज करते हुए कहा कि इस बजट में हर बार की तरह जनता को ठगने और लुभावने सपने दिखाने के सिवा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार का बजट बिल्कुल एक कहावत को सिद्ध करता है 'थोथा चना बाजे घनाÓ क्योंकि बजट में किसी भी प्रकार से प्रदेश के लिए कोई भी उन्नति विकास के आयाम किस तरह से स्थापित किया जा सके उस पर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इस बजट में सिर्फ अपने नेताओं और मंत्रियों को खुश करने के प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके किए गए वादों में रोजगार के अवसर ढूंढ रही है, वहीं पिछले सवा साल से किसी भी हिमाचल के विभाग में एक भी नौकरी अगर कांग्रेस सरकार ने दी है तो उसे जनता के समक्ष रखें, परंतु वह कभी भी इस सवाल का जवाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का यह बजट मात्र शून्य के बराबर या फिर कोरे कागज के समान है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा 2024 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की चारों सीटों पर जमानत जब्त होगी और कांग्रेस का 2024 का जो यह बजट है यह लोकसभा चुनावों में उनकी हार में आधारशिला का काम करेगा।
-कहा, मुख्यमंत्री के हवाई फायर से कांग्रेस की गारंटियों की निकली हवा -बजट से गारंटियां गायब, केंद्र की योजनाओं का लिया जा रहा श्रेय पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के 2024-25 के वार्षिक बजट में मुख्यमंत्री के हवाई फायरों से कांग्रेस की गारंटियों की हवा निकल गई है। दूसरे बजट में भी चुनावों के दौरान कांग्रेस की ओर से दी गई गारंटियों का कोई जिक्र नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस बजट में न तो महिलाओं के 1500 रुपये देने के वायदे का जिक्र है न ही बेरोजगारों के लिए रोजगार का कोई फिक्र है। पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का नाम बदलकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। स्टार्टअप योजना केंद्र की मोदी सरकार की योजना है, यह बच्चा-बच्चा जनता है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इसे राजीव गांधी स्टार्टअप का नाम देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। बजट में रोजगार की कोई पुख्ता बात न होना दुर्भाग्य की बात है। पर्यटन का सरकार बजट में राग अलाप रही है, लेकिन पर्यटन स्थलों में जाने के लिए सरकार अवैध वसूली कर रही है, वहीं धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को बंद किया जा रहा है। इसका जीता-जगता उदाहरण त्रियुंड पर्यटक स्थल में अवैध वसूली और आदि हिमानी चामुंडा की काटे गए लाइट कनेक्शन हंै। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों को प्रदेश की जनता समझ गई है। ऐसे में आगामी लोक सभा चुनाव में जनता कांग्रेस को आइना दिखाकर, चारों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगी।
" हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज बजट पेश करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बजट में सभी वर्गों को साधने का प्रयास करेंगे। फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया के साथ जानिए सुक्खू सरकार के बजट में क्या है खास ".... Live Update: विधायक ऐच्छिक निधि को 13 लाख से बढ़ाकर 15 लाख करने की घोषणा -------------------------------------------- Live Update:आउटसोर्स कर्मचारियों को 12 हजार न्यूनतम वेतन देने का ऐलान ** विधायक निधि 2.10 करोड़ से बढ़ाकर 2.20 करोड़ करने की घोषणा ** आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 500 रूपए बढ़ा, अब मिलेगा 10 हजार का मानदेय ** मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7000, सहायिका 5500, आशा वर्कर को 5500 मिलेंगे -------------------------------------------- Live Update: राज्य से बाहर खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को एसपी फेयर और 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए एयर फेयर दिया जाएगा -------------------------------------------- Live Update: प्रारंभिक स्कूलों के खेलों में खिलाड़ियों की डाइट मनी 250 रुपए बढ़ाई *अन्य खिलाड़ियों को 400 रुपए प्रतिदिन, इंटर यूनिवर्सिटी और नेशनल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपए रोजाना, होस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी 250 से बढ़ाकर 400 रुपए करने की घोषणा -------------------------------------------- Live Update: कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर 50 लाख की राशि बढ़ाकर 3 करोड़ **सिल्वर जीतने पर 30 लाख की राशि को बढ़ाकर 2 करोड़ ** ब्रोंज जीतने पर मिलने वाली 20 लाख की राशि बढ़ाकर एक करोड़ करने का ऐलान -------------------------------------------- Live Update: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर मिलने वाली 50 लाख की इनामी राशि को 4 करोड़ किया **सिल्वर मेडल पर 30 लाख के इनाम को बढ़ाकर ढाई करोड़, ब्रोंज मेडल जीतने पर मिलने वाली 30 लाख की राशि को बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए करने की घोषणा -------------------------------------------- Live Update: ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली 3 करोड़ की राशि बढ़ाकर 5 करोड़, **सिल्वर मेडल विनर को मिलने वाली 2 करोड़ की राशि को 3 करोड़, ब्रोंज मेडल विनर को 1 के बजाए 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान -------------------------------------------- Live Update: बिजली महादेव में होगा 3.2 किलोमीटर लंबाई वाले रोपवे का निर्माण **कालका-शिमला व जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए सर्वे करेगी सरकार, 10 करोड़ किये जाएंगे खर्च -------------------------------------------- Live Update: पुलिस कर्मियों की 210 रुपए की डाइट मनी को बढ़ाकर 1000 रुपए प्रति माह किया जाएगा ** प्रदेश में HRTC की 327 डीजल बसों को इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा, वन विभाग, HRTC और GAD के डीजल वाहनों को भी इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा -------------------------------------------- Live Update: नाहन, अर्की, पालमपुर में पेयजल योजनाओं का काम होगा पूरा ** 112 करोड़ से योजनाओं का काम किया जाएगा पूरा ** नौ शहरों में पेयजल योजनाओं का जल्द काम पूरा किया जाएगा ** पेयजल गुणवत्ता जांचने के लिए 69 टैस्टिंग लैब स्थापित की गईं -------------------------------------------- Live Update: PMGSY के तहत 825 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेगी **3615 में से 3578 पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया ** शेष बची पंचायतों को आगामी वित्त वर्ष में सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा ** वित्त वर्ष में 2683 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा, 325 नई सड़कें बनाई जाएंगी **15 बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा ** प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 825 किलोमीटर लंबी सड़कों व आठ पुलों का निर्माण किया जाएगा -------------------------------------------- Live Update: सशक्त होगी हिमाचल की महिलाएं **महिलाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए 4 लाख रुपए की सहायता प्रदान करेगी सरकार ** नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी बनाने की घोषणा -------------------------------------------- Live Update: पंचायती राज संस्थाओं सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी ** जिला परिषद अध्यक्ष को 24000, जिला परिषद उपाध्यक्ष को 18000, सदस्य को 7800 मिलेगा मानदेय ** प्रधान पंचायत को 7200, उपप्रधान को 4800, सदस्य को 750 मिलेगा मानदेय ** नगर निगम महापौर को 24000, उपमहापौर को 18000, पार्षद को 8300 मिलेगा मानदेय ** नगर परिषद अध्यक्ष को 10000 , उपाध्यक्ष को 8400, पार्षद को 4200 मिलेगा मानदेय ** प्रधान नगर परिषद को 8400, उपप्रधान को 6600, सदस्य को 4200 मिलेगा मानदेय -------------------------------------------- Live Update: मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी 240 से बढ़ाकर 300 रुपए ** मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी में 60 रुपए का इजाफा, CM बोले यह ऐतिहासिक वृद्धि ** हिमाचल में 12 लाख से ज्यादा मनरेगा जॉब कार्डधारक हैं : सीएम सुक्खू ** जिन मनरेगा कामगारों की सालाना आय ढाई लाख से कम हो और साल में 100 दिन मनरेगा में काम किया हो, उन्हें मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपए देगी सरकार -------------------------------------------- Live Update : कंडाघाट में खुलेगा दिव्यांग जनों की उच्च शिक्षा के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ** इसमें आवासीय सुविधा और खेल मैदान जैसी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी -------------------------------------------- Live Update : पढ़ो हिमाचल' अभियान की शुरुआत करने का ऐलान **वित्त वर्ष 2024 में राज्य के 500 शिक्षा संस्थानों में रीडिंग रूम बनाए जाएंगे ** हर पंचायत स्तर पर आधुनिक पुस्तकालय खोलें जाएंगे ** पहले चरण में 493 पुस्तकालय खोलने की योजना ------------------------------------------- Live Update : विधायक और अधिकारी कोई भी स्कूल ले सकेंगे गोद ** मेरा विद्यालय मेरा सम्मान योजना होगी शुरू ** इसके तहत विधायक और अधिकारी कोई भी स्कूल गोद ले सकेंगे -------------------------------------------- Himachal Budget 2024 : दूध गंगा योजना के अंतर्गत कांगड़ा के डंगवार में होगी मिल्क प्लांट की स्थापना **इस प्लांट की दूध उत्पादन क्षमता एक लाख लीटर होगी, उसे 3 लाख तक बढ़ाया जाएगा **यहां दूध से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाएंगे : सीएम सुक्खू -------------------------------------------- Live Update : आगामी वित्तीय वर्ष में छह हजार प्री प्राइमरी शिक्षक होंगे भर्ती ** इन पदों के लिए नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) करने वाले भी होंगे पात्र ** आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी पात्र , ब्रिज कोर्स करवाकर इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा -------------------------------------------- Live Update : हमीरपुर में स्टेट कैंसर संस्थान खोलने का ऐलान, 100 करोड़ का प्रावधान **प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में निजी क्षेत्र के सहयोग से दी जाएगी एक्स-रे की सुविधा ** 2026 के अंत तक हर जिले में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे -------------------------------------------- Live Update : मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना का ऐलान **सभी विधवाओं के 27 साल तक की आयु के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्चा उठाएगी सरकार ** मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना की घोषणा ** इसके अंतर्गत सभी विधवाओं के 27 साल तक की आयु के बच्चे, जिनके परिवार की आय एक लाख से कम हो उनकी शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी ** इन्हें विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रम कराए जाएंगे ** विधवाओं के 18 साल से कम उम्र के बच्चे के खाते में 1000 रुपए RD में जमा करवाएगी सरकार -------------------------------------------- Live Update : भेड़--बकरी पालन प्रोत्साहन योजना शुरू करेगी सरकार ** हिमाचल में 8 लाख भेड़ें और 11 लाख बकरियां, इनके लिए FMD वैक्सीनेशन शुरू करेगी सरकार ** इस योजना पर 10 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार --------------------------------------------- Live Update: मछुआरों की आय बढ़ाने के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी देगी सरकार ** मछुआरों को उपदान पर देंगे मोटरसाइकिल 3 व्हीकल : सीएम सुक्खू --------------------------------------------- Live Update:CM बोले- एसडीएम को माह में एक बार स्कूलों का रिवीयू करना होगा **राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर शिक्षा नीति लागू की जाएगी **6000 नर्सरी टीचर्स नियुक्त किए जाएंगे और पात्र आंगनवाड़ी को भी मौका मिलेगा ** सभी संस्थानों की वारिष्क रैंकिंग और उनके मुताबिक ग्रांट भी दी जाएंगी। --------------------------------------------- Live Update: प्रति व्यक्ति आय 2,35,199 रहने का अनुमान ** सीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 680 करोड़ की राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना की घोषणा की। इसके तहत सरकार किसानों से गेहूं और मक्की 40 रुपये प्रतिकिलो की दर से खरीदेगी। --------------------------------------------- Live Update: CM बोले- 2024 में 87,788 हजार करोड़ कुल देनदारियां हो गई है, जबकि 2023 में 76,651 हज़ार करोड़ पूर्व सरकार छोड़कर गई ** राजीव गांधी प्राकृतिक खेती शुरू करने की घोषणा ** प्रत्येक पंचायत के 10 किसानों को जहर मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ** 36 हजार किसानों को इस खेती से जोड़ जाएगा ** ऐसे किसानों का 30 क्विंटल अनाज MSP पर खरीदने की घोषणा ** प्राकृतिक विधि से तैयार गेहूं 40 रुपए और मक्की को 30 रुपए किलो के हिसाब से सरकार खरीदेगी --------------------------------------------- Live Update : सीएम सुक्खू बोले, आबकारी पॉलिसी में बदलाव से 360 करोड़ की हुई आय **कहा, हरित ऊर्जा में निवेश व रोजगार की अपार संभावनाएं हैं **इस बजट के माध्यम से आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना की गई है ** 2032 तक इस परिकल्पना को साकार किया जाएगा **वर्तमान सरकार ने संसाधनों की कमी के कारण विकास को धीमा नहीं होने दिया ** राज्य आबकारी पॉलिसी में बदलाव से 360 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी अपेक्षित है --------------------------------------------- Live Update : मुख्यमंत्री बोले हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाएंगे, पिछली सरकार के कुप्रबंधन से बिगड़ी आर्थिक सेहत **इससे कांग्रेस सरकार को झेलनी पड़ रहीं कई चुनौतियां ** कर्मचारियों के वेतन की देनदारी हमारी सरकार पर छोड़ी गई ** हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं --------------------------------------------- Live Update : "2024-25 के बजट अनुमानों को प्रस्तुत करते हुए बोले मुख्यमंत्री, हमने 4 हजार से अधिक बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया" राजस्व विभाग में विशेष अदालतों का आयोजन किया गया। वन मंजूरी की प्रक्रियाओं को सरल किया गया। जाठिया देवी में एक अत्याधुनिक टाउनशिप बनाया जाएगा। 31 मार्च तक हिमाचल को ऊर्जा राज्य बनाया जाएगा। **मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले आपदा प्रभावितों को मिलने वाली राशि 1.30 लाख से बढ़ाकर सात लाख रुपए की, हम चुनावी वादे पूरे करेंगे। **व्यवस्था परिवर्तन की प्रक्रिया न केवल जारी रहेगी बल्कि इसे और तेज किया जाएगा। **बजट की शुरुआत में ओपीएस और 680 करोड़ रुपए की स्टार्ट अप योजना की उपलब्धि बताया। ------------------------------------- Live Update : 2024-25 में नई मंडियों का निर्माण किया जाएगा, मंडियों को अपग्रेड करने के साथ डिजिटाइज्ड भी किया जाएगा ** वेब आधारित कृषि पोर्टल बनाया जाएगा ** उत्कृष्टता केंद्र सब्जी पौधे केंद्र खोला जाएगा ** 1 अप्रैल से गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 38 से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति किलो, जबकि भैंस के दूध का खरीद मूल्य 55 रुपये करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दूध खरीद करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। यदि खुले बाजार में ज्यादा दाम मिलता है तो पशुपालक इसे बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र होगा। 1 अप्रैल से एपीएमसी द्वारा ली जाने वाली फीस दुग्ध सोसाइटियों के लिए माफ की जाएगी। दूध प्रसंस्करण केंद्रों पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ---------------------------------------- Live Update : मुख्यमंत्री सुक्खू का बजट भाषण शुरू ** हमने ओपीएस का लाभ कर्मचारियों को दिया ** व्यवस्था परिवर्तन की प्रक्रिया जारी रहेगी ** स्पीति की महिलाओं को 1500 रुपये मिलना शुरू हुआ ** वैश्विक स्थिति का हिमाचल पर असर पड़ा है ** हिमाचल सरकार चुनौतियों का सामना कर रही है ** आपदा के दौरान हमने अपनी क्षमता साबित की है ** प्रभावितों को तुरंत राहत पहुंचाई गई है
-चौड़ा मैदान में धरना दे रहे युवाओं से मिले नेता प्रतिपक्ष -कहा, लीगल ओपेनियन, लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भी रोका रिजल्ट नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाकर सरकार सिर्फ प्रदेश के युवाओं को परेशान कर रही है। युवाओं को रोजगार देना इस सरकार की नीयत ही नहीं है। लीगल ओपेनियन से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक से रिजल्ट जारी करने को लेकर हरी झंडी है, इसके बाद भी सरकार रिजल्ट जारी करने के बजाय न जारी करने के बहाने खोज रही है। सरकार जिस विजलेंस जांच का हवाला दे रही है, उस जांच के ज्यादातर आरोपी आज जमानत पर बाहर हैं। एक साल से भी ज्यादा समय से चल रही जांच में अभी तक सरकार किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है और हिमाचल सरकार के महाधिवक्ता भर्ती प्रकिया को रद्द करने की मांग न्यायालय के समझ उठा चुके हैं। उनकी दलील में कोई दम न होने की वजह से कोर्ट सरकार की इस मांग को ख़ारिज कर चुकी है। नेता प्रतिपक्ष इसके बाद प्रदर्शनरत आउटसोर्स कर्मियों से भी मिलकर उनकी बातें सुनी। जयराम ठाकुर चौड़ा मैदान में परीक्षा परिणामों को जारी करने की मांग करते हुए क्रमिक अनशन पर धरने पर बैठे विभिन्न पोस्ट कोडे के अभ्यर्थियों से मिले और उनकी बातें सुनी। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है। भर्ती प्रक्रिया बिना किसी कारण के रोकी गई है। सदन में विपक्ष ने इस मामले में सरकार का जमकर घेराव किया और जब तक सरकार लंबित परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं करती, बीजेपी सड़क से सदन तक सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष करती रहेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि गारंटियों के बाद युवाओं से इस तरह का धोखा देना बहुत शर्मनाक है। आज यह सरकार अपना भरोसा खो चुकी है। यह भरोसा हासिल करना सरकार के लिए आसान काम नहीं होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कि वह अपनी जनविरोधी सोच के साथ काम करना बंद करे और तालाबंदी के काम छोड़ कर विकास के काम करना शुरू करे।
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज निर्वाचन विभाग किन्नौर द्वारा उपायुक्त सभागार कक्ष में सहायक रिटर्निंग अधिकारी की अध्यक्षता में सेक्टर अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए मास्टर ट्रेनरों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षत करना है। मास्टर ट्रेनरों की अहम भूमिका को देखते हुए इस बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मतदाता जागरूकता मंच के नोडल अधिकारियों के साथ भी बैठक आयोजित की गई, जिसमें जानकारी दी गई कि मतदाता जागरूकता मंच विभिन्न सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगंठनों, कॉरपोरेट व अन्य संस्थानों में गठित किए जाएंगे। जिसकी सदस्यता सभी कर्मचारियों के लिए खुली रहेगी। जिसमें कार्यालय का प्रमुख अध्यक्ष होगा तथा एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। इस मंच के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नोडल अधिकारी अपने कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत करवाएगा।
कहा, आपदा प्रबंधन को ग्रामीण स्तर पर आमजन की सहभागिता होगी सुनिश्चित कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल में आपदा प्रबंधन 40 अंतर एजेंसी समूह गठित किया गया है। इस बाबत पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करने के लिए दो दिवसीय परामर्श-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला भी देहरा के बचत भवन में आयोजित की गई। आज कार्यशाला के समापन पर मुख्यातिथि उपमंडलाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आपदा प्रबंधन में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल में आपदा प्रबंधन अंतर एजेंसी समूह गठित करने की पहल की गई है। इसमें महाविद्यालयों के छात्र, सेवानिवृत कर्मचारी तथा अन्य नागरिकों को इन समूहों के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि देहरा उपमंडल के 118 पंचायतों के 40 क्लस्टर बनाए गए हैं जिनके माध्यम से आपदा प्लान के तैयार किया जाएगा ताकि आपदा के दौरान होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। शिल्पी बेक्टा ने कहा कि आपदा प्रबंधन में जन सहभागिता अत्यंत जरूरी है, ग्रामीण स्तर पर आपदा की स्थिति में बचाव तथा राहत के लिए प्रारंभिक तौर पर स्थानीय लोगों की भूमिका अहम रहती है इसके चलते ही पंचायत स्तर पर व्यवस्थित तरीके से आपदा प्रबंधन प्लान तथा संसाधन तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
कांगड़ा जिला के परागपुर के निकटवर्ती गांव बलाहार में वेदव्यास परिसर में एनएसएस इकाई के दो दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन किया गया। इस दौरान वेदव्यास परिसर के स्वयंसेवियों ने परिसर के अंदर व बाहर सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया। परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया एवं संयोजक कवि पंकज ने बताया कि समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन वेदव्यास परिसर की एनएसएस इकाई द्वारा किया जाता है, ताकि परिसर सहित समस्त क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनी रहे। इस अवसर पर परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. शीशराम सहित कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया, संयोजक कवि पंकज, राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्य सदस्य डॉ. संतोष गोडरा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. हरिओम, अमरचंद व डॉ. विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
जिला रेडक्रास कुल्लू के अंतर्गत भुंतर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फोजल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नशा निवारण के बारे में स्थानीय युवक-युवतियों व स्कूल के बच्चों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं। नशे की आदत को छोड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 01902-265265 पर संपर्क करें। मनोवैज्ञानिक दिव्या भारद्वाज ने कहा कि नशा एक बीमारी है इससे बचने के लिए इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानना आवश्यक है। नशे के गिरफ्त में आये युवक-युवतियों का इलाज संभव है यदि समय रहते हुए उन्हें नशा निवारण केंद्र में लाया जाए तथा विभिन्न प्रकार के औषधियां एवं उपचार से उन्हें नशे की लत से बाहर निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में इसके लिए डॉक्टरों की देखरेख में उचित परामर्श एवं दवाइयों के साथ-साथ मेडिटेशन, योग, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के व्यसनी महिलाओं को नशे की लत से बाहर निकाला जाता है।
कुल्लू उपमंडल में 11 के.वी. सरवरी फीडर की तारों की क्षमता को बढ़ाने व केवल बिछाने के कारण 18 फरवरी को प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्ली ने दी। उन्होंने कहा कि 11 के.वी. सरवरी फीडर की तारों की क्षमता को बढ़ाने व केवल बिछाने के कारण जुड़ी शियल कॉम्प्लेक्स, ढालपुर नियर शोबला, बीएसएनएल कॉम्प्लेक्स, खोरीरोपा, सरवरी, सुल्तानपुर, लोरन, बस स्टैंड, शीतलामाता, फील्ड हॉस्टल, बाबा बालकनाथ, शीशमती, देवधार, शेताफाट, चामुंडानगर, अप्पर मिया बेहर, आईटीआई, जीएम इंडस्ट्री में 18 फरवरी को प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्यूत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जन जागरूकता अभियान के तहत आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अनुमोदित मन्नत कला मंच ने गड़सा व मशग्रां पंचायत में कार्यक्रम किए। इस दौरान उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रमों में मंच के कलाकारों में नवनीत भारद्वाज, ख़ूबराम मान चंद, अशोक, गोपाल, ओम, अन्नू, चंपा, आशा शर्मा ने लोगों को नशे से दूर रहने के बारे भी जागरूक किया। कलाकारों ने समूह गीत, हिमाचल सरकार सबके चेहरे पर मुस्कान लाई व कुल्लवी नाटियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। मंच के संयोजक नवनीत भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 4500 करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता की।
हिमाचल प्रदेश बीएड महाविद्यालयों की दो दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हिमाचल प्रदेश बीएड महाविद्यालयों की दो दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा के मैदान में हुआ। समापन समारोह में एचपीयू शिमला से प्रो. चमन लाल बंगा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इहें मिनर्वा ग्रुप ऑफ कॉलेजे के चेयरमैन जेएस पटियाल व प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत कुमार ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दो दिन चली इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबलों सहित बैडमिंटन पुरुष व महिला वर्ग के एकल व डबल्स मुकाबले हुए। इनमें कबड्डी पुरुष व महिला दोनों वर्गों में कांगड़ा जिला के इंदौरा का दबदबा रहा। जहां महिला वर्ग कबड्डी में मिनर्वा कॉलेज ऑफ इंदौरा ने हिमचाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिमला स्थित टूटू को 31-21 के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया तो वहीं पुरुष वर्ग कबड्डी फाइनल में अरनी यूनिवर्सिटी इंदौरा ने नोबल कॉलेज ऑफ एजुकेशन मंडी को 34-16 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अतिरिक्त हिमाचली देव संस्कृति व सांस्कृतिक विविधता, लोकनृत्य, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, केरल आदि की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रतियोगिता में पेश की गईं। वहीं फैंसी ड्रेस कंपीटीशन भी करवाया गया। इस दौरान खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन डबल्स महिला वर्ग में पठानकोट ने धर्मशाला को दी शिकस्त बैडमिंटन डबल्स महिला वर्ग में एसडी कॉलेज पठानकोट व राजकीय अध्यापन शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला में फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें पठानकोट ने धर्मशाला को 30-12 के अंतर से शिकस्त देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया, तो वहीं पुरुष वर्ग में शिवा कॉलेज घुमारवीं बिलासपुर ने 42-33 के अंतर से प्रियदर्शिनी महाविद्यालय चुवाड़ी को फाइनल में हराया। वहीं बैडमिंटन एकल महिला वर्ग में भी एसडी कॉलेज पठानकोट ने 31-22 के अंतर से राज राजेश्वरी कॉलेज भोटा को फाइनल में हराकर विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि पुरुष वर्ग में शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं ने प्रियदर्शनी कॉलेज चौवाड़ी को फाइनल में 30-14 के अंतर से हराया।
इंदौरा में अवैध खनन पर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। आज फिर दो ट्रैक्टर चालकों को अवैध खनन कर रेत-बजरी ले जाते हुए पकड़ा गया। जानकारी देते हुए खनन अधिकारी नीरजकांत ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सुरड़वां में ब्यास नदी के किनारे से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर अवैध खनन कर रेत-बजरी ले जा जा रहें हंै। जिस पर माइनिंग फ्लाइंग गार्ड सन्नी जसवाल को मौके पर दबिश देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने मौके पर दो ट्रैक्टर पकड़े, चालकों से एम फार्म दिखाने के लिए कहा, तो वे इसका कोई दस्तावेज पेश न कर सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टर चालकों से पांच-पांच हजार का जुर्माना वसूला गया। चालकों को भविष्य में अवैध खनन न करने की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध यह कारवाई निरंतर जारी रहेगी।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविंद ठाकुर ने गत दिनों भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की, इसमें कुल्लू जिला से गोपाल वधवा को पुन: व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया है। गोपाल वधवा की बतौर जिला संयोजक यह तीसरी पारी है। गोपाल वधवा ने प्रदेश संयोजक गोविंद ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, जिला भाजपा अधक्ष अरविंद चंदेल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, भाजपा नेता नरोतम ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद सहित जिला के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। गोपाल वधवा ने बताया कि वे जिला के वरिष्ठ नेतृत्व से सलाह मशवरा करके शीघ्र ही व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल की बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राकेश डोगरा ने की। बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में भाजपा के बस्ती संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम की जानकारी ली। राकेश डोगरा ने मोर्चे के सभी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि सभी 68 विधानसभा के 33 प्रतिशत से अधिक बाहुल्य बस्तियों में बस्ती एवं संपर्क अभियान को तेजी से चलाया जाए। ताकि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं से कोई वंचित न रह जाए। यह कार्यक्रम 5 मार्च तक चलाया जाएगा। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 24 फरवरी से संत गुरु रविदास की जयंती भी मोर्चा बहुत धूमधाम से मनाएगा। बैठक में भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल द्वारा दिए निर्देशों के अनुसार हर 33 प्रतिशत बाहुल्य बूथ पर अनुसूचित जाति के 10 लोगों को भाजपा संगठन के साथ जोड़ा जाएगा और जहां 33 प्रतिशत से कम बाहुल्य बूथ हैं उन पर 5 लोगों को 25 फरवरी से पहले पहले जोड़ा जाएगा। हर विधानसभा में अनुसूचित सम्मेलन किए जाएंगे।
सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड व सिक्यूरिटी सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 100 पदों के लिए 20 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय देहरा, 21 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय ज्वालामुखी, 22 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय कांगड़ा तथा 23 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय नूरपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसबीं पास रखी गई है व आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष तक रखी गई है। कंपनी द्वारा 16500 रुपये से लेकर 19500 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि सभी इच्छुक आवेदक अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मो0 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं।
उपायुक्त बोले- वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जिला किन्नौर में 2 करोड़ 21 लाख रुपये का बजट निर्धारित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं और आम लोगों को स्वरोजगार अपनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बहुत लाभकारी है। इसमें वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जिला किन्नौर में 2 करोड़ 21 लाख रुपये का बजट निर्धारित है। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने को भी कहा। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिला में अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लंबित मामलों को औपचारिकताएं पूर्ण कर जल्द निपटाएं। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से आवाह्न किया कि अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत अपने नजदीकी बैंक शाखाओं में जाकर टेंट हाउस, साउंड सिस्टम, आटा-चक्की, गुड्स करियर वाहन इत्यादि व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण के लिए आवेदन करें जिस पर सरकार द्वारा सस्ती ब्याज दर तथा अनुदान राशि का भी प्रावधान है। बैठक में जिला किन्नौर के 68 आवेदकों की प्रस्तावित परियोजनाओं को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया तथा समिति द्वारा सभी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं में 10 करोड़ 81 लाख के निवेश से 130 लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। स्वीकृत परियोजनाओं में छोटे मालवाहक वाहन, पैट्रोल पंप, फूड प्रोसैसिंग इकाई, होटल एवं रैस्तरां, हैंडलूम उद्योग, रेडीमेड गारमेंट व ट्रेड दुकाने शामिल हैं। इस अवसर पर महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जिया राम अभिलाषी, लीड बैंक के प्रबंधक, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए, उपनिदेशक पशुपालन सहित अन्य उपस्थित थे।
डीएवी भडोली स्कूल के छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा में अपना शानदार प्रदर्शन देकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि जेईई मेन्स परीक्षा 2023-24 में हमारे विद्यालय के चार बच्चों ने परीक्षा पास कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। जिनमें अक्षत चौधरी ने 92.8 प्रसेंटाइल, अक्षत गोस्वामी ने 87 प्रसेंटाइल, अर्शी और प्रियांशु ठाकुर ने 82 प्रसेंटाइल हासिल किए हैं। इस विशेष उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ने उनके माता-पिता और अध्यापकों को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने दूसरे बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेने के लिए आह्वान किया।
-इसी दिन क्षेत्रवासियों के लिए भंडारे का भी होगा आयोजन प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में 19 फरवरी यानि जेष्ठ सोमवार को गुफा विकास समिति व शभू परिवार की एक बैठक आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर ने बताया कि समिति व शंभू परिवार की बैठक 19 फरवरी को शाम 5 बजे रखी गई है, इसमें गुफा में 26 फरवरी से आयोजित होने वाली 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा व शिवरात्रि कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। समिति अध्यक्ष ने सभी समिति पदाधिकारियों, सदस्यों व शंभू परिवार से अपील की है कि इस बैठक में पहुंचकर अपने सुझाव दें। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी से 7 मार्च तक 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। 8 मार्च को शिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम व 9 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन गुफा परिसर में होगा। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी यानि जेष्ठ सोमवार को परिसर में विशाल भंडारा भी क्षेत्र वासियों के लिए रखा गया है। इसमें सभी क्षेत्रवासियों से भंडारा ग्रहण करने की अपील की गई है।
-आस्था निवास पहुंचकर सिम्मी अग्निहोत्री को दी श्रद्धांजलि हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उनके साथ प्रदेश के मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना भी रहे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि अनेक बार प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री से मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि उनसे बेहद प्रभावी व्यक्तित्व रहा है, समाज के काम के लिए वे सदैव तत्पर रही हैं। सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करना, धार्मिक यात्राओं का आयोजन करना, लोगों के साथ जनसंपर्क में रहना, लोगों की चिंता करना उनकी जीवन की विशेषता रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बेहतरीन शिक्षक रही हैं। उन्होंने अपने नाम को ऊंचा किया और आज उनकी कमी सभी को खल रही है। इस दुख की घड़ी में मैं परिवार के साथ हूं। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री को प्रभु इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं प्रदेश के मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना ने प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विशेष अधिमान देते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना करते हुए आज जिला शिमला के दुर्गम डोडरा-क्वार क्षेत्र से दो मरीजों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान कर शिमला पहुंचाया गया। इन्हें तत्काल चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता थी। चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए छह वर्षीय श्रद्धा और 54 वर्षीय प्रमोद कुमार को एयरलिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज प्रात: 8:30 बजे डोडरा-क्वार से रवाना हुआ और दोनों मरीजों और उनके तीमारदारों को लेकर 9:10 बजे अनाडेल पहुंचा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए एडीएम (प्रोटोकॉल) और तहसीलदार सहित अधिकारियों ने तुरंत मरीजों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में स्थानांतरित किया और यहां उपचार के लिए उन्हें भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट के अनुसार दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। इनमें से प्रमोद कुमार अस्थमा से पीड़ित हैं। श्रद्धा की मां ने आभार व्यक्त करते हुए इस आपातकालीन स्थिति के दौरान उनकी बच्ची को एयरलिफ्ट करने में त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के फलस्वरूप ही उनकी बेटी को अपने हेलीकॉप्टर के माध्यम से आईजीएमसी पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम पीड़ित मानवता के प्रति ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की चिंता को दर्शाता है और संकट की इस घड़ी में उनका व्यक्तिगत हस्तक्षेप सराहनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई अमूल्य सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
** वाटर सेस के खिलाफ पेश होने वाले वकील को राज्यसभा भेजने पर क्या बोलेंगे मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की राज्यसभा जाने की इच्छा थी, जिसके लिए उन्होंने जी जान से प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस ने अपने नेताओं को निराश किया और एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया, जिनका हमेशा किसी न किसी विवाद से नाता रहा। राज्यसभा के बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के नामांकन के समय उन्होंने यह बातें कहीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए जिस वॅटर सेस को लेकर आई थी कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार उसी वाटर सेस के खिलाफ बिजली उत्पादन करने वाली कंपनियों की तरफ से मुकदमा लड़ रहे हैं। ऐसे में विधायक दल का नेता और सरकार का मुखिया होने के कारण मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि वह क्या चाहते हैं। एक तरफ आप कहते हैं कि केंद्र वाटर सेस नहीं लेने दे रही दूसरी तरफ वाटर सेस के निर्णय के खिलाफ़ न्यायालय में खड़े होने वाले व्यक्ति को कांग्रेस राज्यसभा भेजना चाहती है। यह बड़ी हास्यास्पद स्थिति है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए और हिमाचल को उसके अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बावजूद बीबीएमबी में हिमाचल के हक नहीं मिल रहे हैं तथा पंजाब व हरियाणा को छोटे भाई हिमाचल का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किशाऊ जल विद्युत परियोजना में वाटर कम्पोनेंट आधार पर पावर कम्पोनेंट में 90:10 केन्द्र तथा राज्य सरकार को फंड करने अथवा राज्य के हिस्से में सभी पावर कम्पोंनेट में 50 वर्ष तक ब्याजमुक्त ऋण सुविधा प्रदान करने का अनुरोध भी केन्द्र से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की सभी को खुशी है लेकिन इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। भगवान राम सभी के आराध्य हैं और सरकारें उनके आदर्शों पर चलें। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की, जबकि प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में पूरे दिन का अवकाश घोषित किया।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के वैज्ञानिकों ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में जलवायु परिवर्तन और कृषि-पारिस्थितिकी तंत्र पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार जीता। हिमाचल प्रदेश में विभिन्न ऊंचाई पर उगने वाली पारंपरिक और नई सेब की किस्मों का फेनोथर्मल रिस्पॉन्स शीर्षक वाला पेपर डॉ. एसके भारद्वाज, डॉ. हुकम चंद, मुस्कान नेगी, लेखिका परिहार और शालिनी शर्मा द्वारा लिखा गया था। सम्मेलन के दौरान डॉ. एसके भारद्वाज और डॉ. हुकम चंद ने यह पेपर प्रस्तुत किया। सम्मेलन का आयोजन डीएसटी-महामना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन क्लाइमेट चेंज रिसर्च, इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट और डिपार्टमेंट ऑफ जियोफिजिक्स, इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बीएचयू द्वारा कृषि मौसम विज्ञान की एसोसिएशन ऑफ एग्रो-मेटीरोलोजिस्टस और साउथ एशियन फोरम के सहयोग से किया गया था।
** प्रति बोतल सेस 2 रुपये बढ़ाकर 10 रुपये किया ** बाहरी राज्यों के वाहनों से ली जाएगी ग्रीन फीस नगर निगम शिमला ने आज अपना पहला बजट पेश किया। मेयर सुरेंद्र चौहान ने 247. 44 करोड़ का बजट पेश किया, जिसमें कई घोषणाएं की गईं। बजट में शराब पर प्रति बोतल सेस 2 रुपये बढ़ाकर 10 रुपये करने की घोषणा की गई। वहीं, बाहरी राज्यों से राजधानी में आने वाले वाहनों से ग्रीन फीस लेने की घोषणा भी की गई। इससे निगम को हर साल 10 करोड़ की आय होगी। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि अब शहर के बुजुर्गों के ब्लड सैंपल घरों से निशुल्क लिए जायेंगे। इससे बुजुर्गों को टेस्ट के लिए अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, वहीं, भाजपा के पार्षदों ने इसे निराशाजनक बताया है। भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि बजट से पहले सभी पार्षदों से सुझाव लेकर उनके वार्डों की प्राथमिकताएं पूछी जाती थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षिका वेलफेयर मार्ट लिमिटेड जिला बिलासपुर द्वारा बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के कुल 670 रिक्त पदों की भर्ती के लिए कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है। उक्त भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू, उप रोजगार कार्यालय बंजार और उप रोजगार कार्यालय आनी में आयोजित करवाए जाएंगे। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक है तथा आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान 11,250 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल कुल्लू रहेगा। योग्य उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज सहित 20 फरवरी को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय आनी, 21 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय बंजार और 22 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हों और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर संपर्क करें।
** स्पर्धा में 28 महाविद्यालयों के 350 खिलाड़ी ले रहे भाग हिमाचल प्रदेश बीएड कॉलेज की महिला व पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता बाज इंदौरा में शुरू हुई। दो दिन चलने वाली प्रतियोगिता में मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा के खेल मैदान में कबड्डी व बैडमिंटन तथा सांस्कृतिक स्पर्धाएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 25 बीएड महाविद्यालयों व पठानकोट के तीन निजी महाविद्यालयों सहित कुल 28 महाविद्यालयों के लगभग 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय उक्त प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में हैमर थ्रो में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डॉ. अश्विनी अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जिन्हें मेजबान कॉलेज के चेयरमैन जेएस पटियाल व प्रिसिंपल डॉ. प्रशांत कुमार ने शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आज प्रथम, द्वितीय व तृतीय राउंड के मुकाबले करवाए गए, जिसमें सिरमौर के पांवटा साहिब स्थित दून कॉलेज ऑफ एजुकेशन की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31-17 के अनुपात से बीएड कॉलेज चंबा को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वहीं, वैष्णो कॉलेज ऑफ एजुकेशन थपकौर कांगड़ा ने साईं कॉलेज ऑफ पठानकोट को एकतरफा मुकाबले में 25-01 के अनुपात से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में हिप्र कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिमला स्थित टूटू की लड़कियों ने कबड्डी में 25-02 के अंतर से क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा को हराया। वहीं, मेजबान मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा का मुकाबला शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन कांगड़ा से हुआ, जिसमें मिनर्वा कॉलेज विजयी रहा। कल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व फाइनल मुकाबले होंगे।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीडब्ल्यूडी कोटला बेहड़ डिवीजन के ठेकेदारों ने सामूहिक रूप से फैसला लिया कि पूर्व प्रधान दिनेश पराशर की जगह अब कुशल शर्मा ठेकेदार यूनियन के प्रधान होंगे। इसके लिए पचास के करीबन ठेकेदारों ने कुशल शर्मा के नाम पर यूनियन के प्रधान के लिए सहमति जताई, जबकि अमित सपेहिया सचिव, अरुण राणा कोषाध्यक्ष, राहुल शर्मा सलाहकार तथा दुष्यंत कुमार, सुनील राणा, पवन कुमार, संजीव कुमार, सोनू नरयाल आदि सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
सशत्र सीमा बल ने वीरवार को 22वां स्थापना दिवस मनाया। ज्वालामुखी उप मंडल के तहत केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी में इस मौके पर विशेष कार्यक्रम मनाया गया। द्वितीय कमान चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बल के जवानों समेत उनके परिवारों ने भी हिस्सा लिया। संबोधन के दौरान अनिल कुमार ने लोगों को एसएसबी की स्थापना और इसकी भूमिका के बारे में बताया।
विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लंबागांव के दो लड़कों प्रियांशु कटोच और सक्षम लगवाल ने जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के वार्ड नंबर एक टिक्करी घुमारनु के प्रियांशु कटोच पुत्र किरण कटोच (बिल्लू) ने परीक्षा में 97.27 फीसदी अंक लेकर जेईई की मुख्य परीक्षा प्रथम प्रयास में ही पास की है। प्रियांशु कटोच के पिता किरण कटोच भारतीय सेना में कार्यरत हैं, माता प्रियंका कटोच गृहिणी हैं। प्रियांशु कटोच ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल लंबागांव से पूरी की है। लंबागांव के ही निवासी सक्षम लगवाल ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 99.45 अंक हासिल किए हैं। सक्षम लगवाल के पिता संजय लगवाल प्रदेश के मशहूर इवेंट मैनेजर हैं। सक्षम की दसवीं तक की पढ़ाई माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा से हुई है। अब ऐम एकेडमी स्कूल जयसिंहपुर में जमा दो का छात्र है। दोनों ही छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा में वीरवार को एनसीसी कैडेट्स से सी सर्टिफिकेट के लिए प्रैक्टिकल लिए गए। इस दौरान सूबेदार सुनील कुमार, हवलदार सुमेश चंद और हवलदार मोहन कुमार मौजूद रहे। एनसीसी प्रभारी डा. कपिल सूद ने बताया कि इस प्रैक्टिकल के अंतर्गत कैडेट्स से राइफलों के बारे में कुछ प्रश्न पूछे और फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट के बारे में भी प्रश्न पूछे। कैडेट्स ने यह भी बताया कि चाल कितने प्रकार की होती है व उनके सामने प्रदर्शित किया। उन्होंने मैप रीडिंग से संबंधि त प्रश्न भी पूछे। अंत में उन्होंने एनसीसी और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
अवैध खनन पर लगाम लगाने हेतु की नूरपुर के माइनिंग ऑफिसर नीरज कांत के दिशा-निर्देशानुसार गत देर रात छोंच खड्ड में अवैध खनन करने पर खननकारी से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। जानकारी के अनुसार माइनिंग ऑफिसर को सुचना मिली थी कि गांव हलेड के पास एक जेसीबी द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने माइनिंग गार्ड सनी जसवाल को मौके पर भेजा तथा सनी जसवाल ने मौके पर ही जेसीबी को अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया। उन्होंने जेसीबी चालक शकीलअहमद पुत्र काबुल निवासी पठानकोट से 50 हज़ार का जुर्माना वसूला।
हर वर्ष की तरह इस साल भी हिमाचल प्रदेश के धौलांजी स्थित विश्व प्रसिद्ध बॉन धर्म के प्रमुख केंद्र बॉन मेनरी मोनेस्ट्री में 18 फरवरी दिन रविवार को नृत्यानुष्टान छम का आयोजन किया जाएगा। इस शुभावसर के दिन मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री विक्रमादित्य सिंह उपास्थित रहेंगे। छम नृत्यानुष्टान प्रत्येक वर्ष लोसर (तिब्बती नव वर्ष) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है। धौलांजी में विगत 50 वर्षों से पल शेन तेन मेनरी लिङ इसका आयोजन करते आ रहे हैं। छम नृत्यानुष्टान के दिन मुख्य रूप से गोनपा के भिक्षुगण गोनपा के इष्ट देव, धर्म रक्षक, धर्मपाल आदि के मुखौटे, वस्त्र, तथा धर्म रक्षक के हस्त चिन्ह आदि धारण कर छम नृत्यानुष्टान करते हैं। इसके अतिरिक्त छम के साथ-साथ मनोरंजन के रूप में याक, सिंह, गरूड़ तथा हिरण आदि के छम नृत्य को प्रदर्शित किया जाने की भी परंपरा है। छम नृत्यानुष्टान को प्रत्येक वर्ष रविवार के दिन ही आयोजित किया जाने की परंपरा है। रविवार के दिन आवकाश होने से अधिक से अधिक श्रद्धालु छम नृत्यानष्टान का दर्शन कर पाते हैं । इस दिन देश-विदेश से अनेक श्रद्धालु छम दर्शन के लिए आते हैं। गोनपा की और से सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन भी किया जाने की परंपरा है।
** मोनिका, महक, अनामिका, अंकिता, दीक्षित तथा आकाश ने जीता द्वितीय इनाम ** जिला शिक्षण तथा प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में 12 से 14 फरवरी तक हुआ महोत्सव जिला शिक्षण तथा प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में 12 से 14 फरवरी तक राज्य फूड महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन सीपीएस सुंदर सिंह ने किया, जबकि समापन जिलाधीश तरोल एस रवीश ने किया। महोत्सव में सभी जिलों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। भोजन बनाने की प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के छह विद्यार्थियों मोनिका, महक, अनामिका, अंकिता, दीक्षित तथा आकाश को मिला तथा राजकीय उत्कृष्ठ कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब की प्रांजल चौहान तथा पूजा कुमारी ने केरल राज्य के नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दल का नेतृत्व जिला समन्वयक मोनिका वालिया तथा प्रवक्ता राजनीति शास्त्र रामानंद सागर ने किया, जबकि सरला चौहान मुख्य सहायक रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के कार्यकारी प्रधानाचार्या सुरेेंद्र पुंडीर ने बताया कि इस महोसव में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सिरमौर के परंपरागत व्यंजन जैसे असकली, धरोटी, पुड़े, सिडकू आदि तैयार किए, जिसके जायके की भरपूर तारीफ हुई तथा इन विद्यार्थियों ने राज्य में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर व अन्य ने खूब तारीफ की।
** सीएम बोले, बहुमत कांग्रेस के साथ, सिंघवी का विजयी होना तय कांग्रेस पार्टी ने प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को चौथी बार राज्यसभा भेजने के लिए हिमाचल से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने आज विधानसभा सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उनका हिमाचल से नाता है। कांग्रेस ने उनको यहां से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है, इसके लिए वे आलाकमान का धन्यवाद करते हैं। वहीं, चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करने पर सिंघवी ने कहा कि इसका लाभ केवल बीजेपी को ही मिलता है। उन्होंने कहा , 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला देर से आया है, लेकिन सही आया है, इसका मैं स्वागत करता हूं।Ó वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी उम्मीदवार की जीत का दावा करते हुए कहा कि इससे पहले भी विपक्ष की तरफ से नामांकन पत्र भरे जाते रहे हैं, लेकिन बहुमत कांग्रेस के साथ है। इसलिए अभिषेक मनु सिंघवी का विजयी होना तय है।
दे महाविद्यालय ढलियारा के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर प्रांगण की सफाई की तथा सभी प्रकार के प्लास्टिक को नष्ट किया। अकादमिक सत्र में प्रो. सुनीता शर्मा ने स्वयंसेवियों को अपने आसपास के परिवेश को समझने, अपने अधिकारों कर्तव्यों से परिचित होने तथा कर्मठ बनने की प्रेरणा दी। वहीं प्रो. श्याम कालिया ने मानव जीवन और पर्यावरण के गूढ़ संबंध एवं पर्यावरण के दुष्परिणामों से स्वयंसेवियों को अवगत करवाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश राणा एवं डॉ. आरती कौशल के साथ स्वयंसेवियों ने चाणक्य अकादमी चंडीगढ़ से डॉ. नवनीत सैनी के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवाओं तथा विविध प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक सेमिनार में भाग लिया। शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने मचकुंड महादेव मंदिर परिसर की सफाई की। मंदिर प्रबंध कमेटी के प्रधान अशोक कुमार एवं कमेटी सदस्यों का स्वयंसेवियों को भरपूर सहयोग मिला। अकादमिक सत्र में मंदिर कमेटी प्रधान ने स्वयंसेवियों को सनातन धर्म एवं संस्कृति से सेवा भाव की प्रेरणा लेने की सीख दी।
जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम ने आज स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक मेहला और चंबा के अंतर्गत आने वाले बख्तपुर की आशा वर्कर्स के साथ एक बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य संबंधित जरूरत को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार निर्देशित कई योजनाएं धरातल पर पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाता है, जिसमें घर-घर लोगों को दवाइयां पहुंचाने में आशा वर्कर्स की अहम भूमिका होती है। इसके साथ ही समय-समय पर हेल्थ चेकअप कैंप भी होते हैं। उन्होंने कहा कि हमें यदि स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ करनी हंै तो उसके लिए हमें धरातल से काम करना पड़ेगा, इसके लिए आशा वर्कर के साथ बातचीत करना बहुत जरूरी है। क्योंकि आशा वर्कर्स ही हर घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को बहुत नजदीक से देखती हैं। गत दिनों ताडोली में जिस तरह एक लड़की का केस पेश आया था तो उसको ध्यान में रखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आशा वर्कर्स वो सारा डाटा जिला परिषद सदन में भी पेश कर सकती हंै, जिसमें कितने सहारा पेंशनर्स हैं, कितने ऐसे गरीब लोग हैं, जिनको दवाइयोंं की जरूरत है। हम बेहतर सुविधाएं किस तरह से मुहैया करवा सकते हैं यह तभी हो पाएगा, जब हमें जानकारी होगी कि किस क्षेत्र में रहने वाले लोग स्वास्थ्य संबन्धित किन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं । इसके अलावा जो सबसे अहम मुद्दा इस बैठक का था वह यह था कि उन्होंने आशा वर्कर से पूछा कि उनको फील्ड में क्या-क्या समस्याएं आती हैं उसे पर भी चर्चा हुई और कौन-कौन सी पंचायतें ऐसी हैं, जहां पर हेल्थ सब सेंटर तो हैं पर अपने भवन में नहीं चल रहे हैं जिनका अपना भवन नहीं है कहीं लैंड अवैलबलिटी नहीं है तो उस के लिए संबंधित प्रधानों से बातचीत करके लैंड के लिए प्रयास किये जाएंगे। इसके अलावा यदि कहीं फंड्स के इशू हैं तो जल्दी सरकार से पत्राचार करते हुए जरूरत के अनुसार जहां पर स्थान है वह अवेलेबल करवाने के पश्चात फंड्स प्रोवाइड करवाये जाएंगे और उसके आधार पर ही पंचायतों में ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने हेतु आगे भी अपने प्रयास निरंतर किए जाएंगे। इसके अलावा मेंटल हेल्थ केयर के लिए उन्होंने आशा वर्कर को कहा कि कहीं मेंटल हेल्थ केस सामने आएं तो हमे मेंटल हेल्थ एक्ट की जानकारी रखते हुए मदद के लिए आगे बढ़ना चाहिए। मेंटल रिटार्ड केस वाले बच्चों के लिए स्पेशल स्कूल की डिमांड की जा सकती है।
शूलिनी विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के रजिस्ट्रार और डीन प्रो. सुनील पुरी को पंजाब एकेडमी ऑफ साइंसेज की मानद फेलोशिप से सम्मानित किया गया । यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें देश भगत विश्वविद्यालय, मंडी गोबिंदगढ़, पंजाब में आयोजित 27वीं पंजाब विज्ञान कांग्रेस के समापन समारोह में प्रदान किया गया। पंजाब एकेडमी ऑफ साइंसेज की मानद फेलोशिप उन व्यक्तियों को दी जाती है, जिन्होंने विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और शोधकर्ता के रूप में, प्रोफेसर पुरी ने 189 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं और 13 किताबें लिखी हैं, जिससे खुद को विशेषज्ञता के क्षेत्रों में एक अग्रणी प्राधिकारी के रूप में स्थापित किया गया है। उनके काम में तनाव शरीर विज्ञान, भूमि उपयोग प्रणाली, जलवायु प्रभाव, कृषि वानिकी, जैव ईंधन और ऊर्जा संरक्षण जैसे विविध विषय शामिल हैं। इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर पुरी की पहल, जिसमें शूलिनी विश्वविद्यालय में नवीन कार्यक्रमों की शुरुआत और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में एमएससी एग्रोफोरेस्ट्री कार्यक्रम की स्थापना शामिल है, ने उनके शैक्षणिक परिदृश्य को काफी समृद्ध किया है। प्रोफेसर पुरी के प्रयासों ने न केवल पाठ्यक्रम को आकार दिया है, बल्कि शिक्षण पद्धतियों को भी प्रभावित किया है, जिससे छात्रों और संस्थानों को समान रूप से लाभ हुआ है। प्रो. पुरी का योगदान अकादमिक क्षेत्र से परे है, जिसमें स्थायी भूमि प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यावहारिक समाधान शामिल हैं। कृषि वानिकी प्रथाओं के तहत बायोमास उत्पादन, कार्बन भंडारण और प्रजातियों के चयन पर उनके काम का जलवायु परिवर्तन को कम करने और पारिस्थितिकी तंत्र के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए व्यावहारिक प्रभाव है।


















































