21.06.23 को 14वीं वाहिनी, एनडीआरएफ नूरपुर जिला कांगडा हिमाचल प्रदेश के कैम्प 2 परिसर एवं इस वाहिनी के अंतर्गत आने वाले सभी टीपीएल नालागढ़, रामपुर बुशहर, मंडी व सलापड़ में बलजिंदर सिंह सेनानी, 14वीं वाहिनी, एनडीआरएफ के मार्ग दर्शन में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। योग के आयोजन का उदे्श्यप स्वस्थ रहने के लिए प्रतिस्पमर्धा की भावना पैदा करना व मानव के कई प्रकार के विकारो को दूर करना है। अंत में बलजिंदर सिंह सेनानी, 14वीं वाहिनी, एनडीआरएफ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीवय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। योग हमारे भारत की पहचान है, जो सदियों से भारत में किया जाता है। भारत की पहल के बाद योग को अंतरराष्ट्रीयय दर्जा मिला है और इसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। योग आपको मानसिक आध्याैत्मिक और शारीरिक रूप से स्वअस्थ बनाने का एक तरीका है। योग सीख कर अपनी आत्मा और शरीर की सुंदरता को बनाए रखा जा सकता है। योग ही एक ऐसा माध्य म है जिसको नियमित रूप से करके हम अपने शरीर को बिना कोई चिकित्सा की सहायता लिए स्वस्थ रख सकते है। अगर यह रोज सुबह नियमित तौर पर किया जाए तो योग हर तरह के उपचार एवं चिकित्सात से भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान योग दिवस में भाग लेने वाले पदाधिकारियों को इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रोत्सााहित किया गया।
हिमाचल प्रदेश की सरकार आम जनता को धीमी गति से लूटने का हर प्रयास कर रही है। पिछले कुछ दिन पहले एक अधिसूचना के माध्यम से राजस्व विभाग में इंतकाल दर्ज करने की फीस में 50 गुणा से ढाई सौ गुणा बढ़ोतरी और छोटे-छोटे कामों के लिए तहसील के फार्मो पर लगने वाला कोर्ट फीस 3 और 6 से ₹20 कर दिया गया है। कांग्रेस सरकार बड़ी-बड़ी वायदे लेकर सत्ता में आई थी पर अभी तक किसी भी महिला को 1500 रुपए की पेंशन नहीं लग पाई है। कांग्रेस जब से सत्ता में आई है तब से लूट तंत्र आम जनता पर हावी हो गया है, यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एडवोकेट अभिषेक पाधा ने कही। उन्होंने कहा कि जमीन के इंतकाल दर्ज होने की फीस की बढ़ोतरी इतिहास में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है, जहां मृतक पिता की विरासत को लेने के लिए भी लोगों को सरकार को 200 रुपए देने पड़ेंगे और जिस आदमी ने जमीन खरीदी होगी वह सरकार को भारी-भरकम रजिस्ट्रेशन फीस स्टांप ड्यूटी अदा करने के बावजूद 500 रुपए तक राशि अदा करेगा और तो और रोजमर्रा के काम में आने वाले छोटे स्टांप पेपर की छपाई बंद कर, ई स्टांपिंग को बढ़ावा देने की बात तो की है परंतु हिमाचल प्रदेश जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठीक ना होने की वजह से लोगों की परेशानियां भी बढ़ेगी और स्टांप छपाई के लिए उन्हें अतिरिक्त व्यय भी करना पड़ेगा। यह सारे निर्णय आम जनता के विश्वास के साथ कुठाराघात है और भाजपा हर स्तर पर गलत निर्णयों का विरोध करेगी।
जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने महाजन संपर्क अभियान के तहत लाहडू के बूथ कूहण, लाहडू ,भूलंदर में लोगों के साथ बैठक की जिसमें रविंद्र धीमान ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रविंद्र धीमान ने बताया कि आज जो भी प्रदेश में जन कल्याणकारी योजना चल रही है उन सभी योजनाओं में केन्द्र सरकार की अहम भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने बैठक में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने की अपील की।
दिल्ली-लेह रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होने के बाद अब पर्यटन विकास निगम ने भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन निगम 1 जुलाई से मनाली से लेह के लिए अपनी बस सेवा शुरू करेगा। महज 14 घंटे में पर्यटक मनाली से लेह पहुंच सकेंगे। डीलक्स बस का किराया 1800 रुपये प्रति यात्री रहेगा। खास यह है कि पर्यटक इस बस में सफर के साथ ही पर्यटन स्थलों की सैर और बर्फ के बीच मस्ती भी कर सकेंगे। यह बस बारालाचा, तंगलांगला, दारचा, सूरज ताल और दीपक ताल जैसे पर्यटन स्थलों में रुकेगी। गौरतलब है कि एचआरटीसी ने दिल्ली-मनाली-केलांग-लेह रूट पर अपनी बस सेवा शुरू कर दी है। वहीं निगम के परिवहन अधिकारी रामपाल ने बताया कि बस का किराया 1800 रुपये प्रति सीट रहेगा। शिकुंला दर्रा के लिए मिलने वाली बस सुविधा के लिए अभी इंतजार करना होगा।
आज एसएफआई की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने छात्र मांगों को लेकर पिंक पैटल पर धरना प्रदर्शन किया। पीजी के रिजल्ट को जल्द से जल्द घोषित करने तथा पीएचडी में हुई फर्जी एडमिशन को रद्द करवाने की मांग की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मार्च माह में पीजी की तथा मई माह में यूजी की परीक्षा कराई थी। इन परीक्षाओं के रिजल्ट को अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। इस पर बात रखते हुए एसएफआई कैंपस सचिवालय सदस्य रितेश ने कहा कि रिजल्ट घोषित ना करने से विश्वविद्यालय प्रशासन प्रदेश के हजारों छात्रों के भविष्य को अधर में लटकाए हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी एंट्रेंस एग्जाम कराने शुरू कर दिए हैं कुछ समय के अंदर इसके लिए काउंसलिंग भी होगी। काउंसलिंग के अंदर अभ्यर्थी को अपना फाइनल रिजल्ट सबमिट करना पड़ता है ऐसे में यदि प्रशासन रिजल्ट घोषित नहीं करेगा तो काउंसलिंग कैसे होगी। रिजल्ट का लेट घोषित होना इस बात का इशारा है कि यह सत्र भी पिछले सत्र की तरह लेट ही शुरू होगा। जिससे छात्रों को आने वाले समय में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। एसएफआई कैंपस सचिव सुरजीत ने कहा कि कुछ दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी के एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की दिनांक निश्चित कर दी है। परंतु अभी तक पीजी के पिछले सत्र के परीक्षा परिणामों को घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में भी जो छात्र अंतिम सत्र के अन्दर पढ़ाई कर रहा है यदि उसे पिछले सत्र का रिजल्ट क्लियर करने के लिए अभी समय नहीं दिया जाएगा तो उसका आने वाला पुरा साल बर्बाद हो जाएगा। एसएफआई ने साफ चेताया है कि अगर यूजी और पीजी के रिजल्ट नहीं आए तो वि वि प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यार्थियो और शिक्षको ने इसमे बढ़ चढ़ कर भाग लिया और योग तथा ध्यान किया। योग के असंख्य लाभ हैं जो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। इस दिन छात्रों को सहज योग और इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। योग आज के तनावपूर्ण जीवन में स्वास्थ्य शक्ति को बेहतर बनाता है और शारिरीक और मानसिक विकार को दूर करता है। इस अवसर पर एलआर के उप निदेशक आदिल हुसैन, हुसैन जैदी और विभिन्न विभागों के प्राचार्य और प्रमुख डॉ निशा शर्मा, डॉ श्वेता अग्ग्र्वाल, कंचन बाला जसवाल, श्वेता गुप्ता, नवीन कुमार अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे और सभी विद्यार्थियों को योग के लिये प्रोत्साहित किया।
खण्ड विकास कार्यालय इंदौरा के अंतर्गत विभिन्न कर्मचारियों के 10 पद रिक्त चल रहे हैं। जिससे कार्यों के क्रियान्वयन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह विषय विधायक व पंचायती राज विभाग तथा विकास खण्ड इंदौरा के अंतर्गत कनिष्ठ अभियंताओं, तकनीकी सहायकों, पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों व कार्यालय स्टाफ की बैठक के दौरान विधायक मलेंद्र राजन के ध्यान में लाया गया। बैठक में एस.डी.एम. इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर, बी.डी.ओ. इंदौरा सुदर्शन सिंह, जिला परिषद परवीन कुमार मिंदा, पूर्व जिला परिषद व कांग्रेस मंडलाध्यक्ष दविंद्र मनकोटिया विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस दौरान विधायक, एस.डी.एम. अथवा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के माध्यम से आई शिकायतों का क्या निवारण किया गया है अथवा कारवाई कहाँ तक हुई है, इस बारे में न केवल कर्मचारियों से पूछताछ की गई, बल्कि उन्हें उक्त समस्याओं का एक माह के अंदर - अंदर समाधान करने के निर्देश दिए गए। विकास खण्ड इंदौरा में ग्राम रोजगार सेवक के 6 पद, तीन पद तकनीकी सहायकों के व एक पद सी.ओ. का रिक्त चल रहा है। वहीं विकास खण्ड के अंतर्गत पिछले कई माह से पैसे जमा करवाने के बावजूद भी हिमऊर्जा द्वारा सौर उर्जा चालित लाइट्स उपलब्ध नहीं करवाई जा रहीं, यह विषय भी विधायक के ध्यान में लाया गया। विधायक ने दो टूक कहा कि कर्मचारी रसूखदारों को लाभ दिलाना बंद करें और केवल पात्र लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें, यही व्यवस्था परिवर्तन उनकी सरकार का लक्ष्य है।
खंड विकास कार्यालय कुनिहार में कुलवंत सिंह पोटन ने नए (एचए एस) खंड विकास अधिकारी के रूप में अपना पदभार संभाला। इससे पूर्व वे निचार में सेवाएं दे रहे थे। गौर रहे कि कुलवंत सिंह पोटन 2021 बैच के एच ए एस हैं। खंड विकास अधिकारी के तौर पर निचार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। वे अपने मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि वे खंड विकास अधिकारी के तौर पर कुनिहार ब्लॉक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर देंगे ताकि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिल सके। इसके साथ वे सभी कार्यों में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेंगे और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ कम से कम समय में दिलवाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कुनिहार ब्लॉक को 3 महीने में जिला में नंबर वन व 6 महीने में प्रदेश में नंबर वन लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रधान ,उपप्रधान, बीडीसी सदस्य जिला परिषद सदस्य, वार्ड मेंबर व कार्यालय स्टाफ से सहयोग की अपील करते हुए कहा की सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे। जिसके लिए विकास खण्ड की सभी 56 पंचायतों के लोगों का सहयोग चाहिए। जिससे हम कुनिहार ब्लॉक को एक नई दिशा की ओर ले जा सकते हैं। इससे पहले नए खंड विकास अधिकारी का प्रधान परिषद कुनिहार के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर की अगुवाई में सभी प्रधानों ने शॉल, टोपी व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वही इस मौके पर ग्राम पंचायत हाटकोट प्रधान जगदीश अत्री,योगेश गौतम भूमति, हरिराम वर्मा साईं, ओम प्रकाश चईधार, सुनीता गर्ग पलोग, उर्मिला बातल, बलविंदर कौर कोठी, यशवंत ठाकुर पलानिया, प्रेम चोपड़ा हनुमान बड़ोग, अंजू जगोता मेटरनी, उर्मिला चम्याल,पूनम पट्टा,निशा कुंहर ,राकेश ठाकुर कुनिहार, सुरेंद्र मान, सुमित्रा समोग, आशीष बलेरा, उर्मिला मांगल, ललिता बैरल व उपप्रधान हाट कोट रोहित जोशी आदि मौजूद रहे।
सी पी आई एम पछाद कमेटी के सचिव आशीष कुमार ने जारी एक प्रेस ब्यान मे कहा कि दो टैक्सी यूनियनों के बीच चल रहे विवाद को सरकार को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए और सरकार में जिम्मेवार लोगों को बेहूदा ब्यान बाजी से भी बचना चाहिए। सीपीआईएम सचिव पच्छाद आशीष कुमार ने कहा कि दो टैक्सी यूनियनों के बीच विवाद को क्षेत्रवाद का मुद्दा बनाना अत्यंत खेदजनक है। इस मुद्दे को शीघ्र सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा क्षेत्रवाद का नहीं है बल्कि रोजगार का है। बेरोजगारी से जूझ रहे युवा रोजगार की प्रतिस्पर्धा के कारण एक दूसरे से उलझते हैं। युवाओं का आक्रोश और गुस्सा व्यवस्था के खिलाफ उठने के बजाय आपस में एक-दूसरे पर उतरता है। जिसका लाभ राजनैतिक लोग जनता को आपस में लड़ा कर उठाते हैं। ताकि लोग विकास, रोज़गार की बात करने के बजाय या उनसे सवाल पूछने के बजाय आपस में उलझे रहें। यही इस मामले में भी हुआ है। जनता को भड़का कर नेता मौन हो गए हैं और जनता आपस में लड़ रही है।
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजीव सहजल, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक हंस राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार जो की सुखविन्द्र सुक्खू के नेतृत्व में चल रही है, अब क्षेत्रवाद फैलाने में जुट गई है। चंबा में हुए जघन्य हत्याकांड, बिगड़ती कानून व्यवस्था की तरफ से ध्यान भटकाने के लिए सरकार के मंत्री विरोधाभासी बयान देकर क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने में जुट गए हैं। पिछले सात महीने में प्रदेश की जनता को उम्मीदें थी कि प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रू मिलेंगे, 5 लाख बेरोजगारों को नौकरियां मिलेगी लेकिन ऐसी सभी 10 गारंटियां कांग्रेस पार्टी की धराशाई हो गई। कांग्रेस पार्टी ने गारंटियां पूरी करने के बजाए दूसरों पर दोषारोपण करना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मनोहर हत्याकांड के 18 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार को फुर्सत नहीं मिली कि पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें मदद दी जाए और इलाकावासियों को सुरक्षी की गारंटी दी जाए। भाजपा ने कहा कि जो करने के काम थे वो इस कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिए। 1000 सरकारी संस्थान बंद कर दिए और शिमला में सुक्खू सरकार के मंत्री क्षेत्रवाद का जहर घोलने में जुट गए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार के मंत्री ही आपस में लट्ठम-लट्ठा हो रहे हैं या फिर जनता की आंख में धूल झोंक रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में क्षेत्रवाद का जहर किसी कीमत पर फैलाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हिमाचल में सरकार के अंदर सरकार चल रही है। पूरे प्रदेश में जिस प्रकार से कांग्रेस का नेतृत्व कार्य कर रहा है उससे लगता है कि एक प्रदेश के कई मुखिया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ जिला किन्नौर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त, 2023 तक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत समस्त पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन पत्र भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की जन्म तिथि 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच में होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी जिला किन्नौर का वास्तविक निवासी हो तथा जिला के सरकारी विद्यालय अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2023-24 में पांचवी कक्षा में अध्ययनरत हो। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि अधिक जानकारी एवं सहायता हेतु प्राचार्य के दूरभाष नंबर 7988461117 या 01786-222232/222752 या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के भावानगर स्थित नागरिक अस्पताल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राजस्व मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम तथा प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही नीतियों के कारण आज देश व प्रदेश के कई भागों में लैंगिक अनुपात में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा जीवन में बेटियों का स्थान कितना बड़ा है, यह इस अभियान से प्रकट होता है। उन्होंने कहा की केवल अपने माता-पिता का गौरव ही नहीं बल्कि समाज और देश का गौरव बेटियां होती है तथा किन्नौर जिला की बेटियों ने तो विभिन्न क्षेत्रों में देश व विदेश भर में नाम कमाया है। उन्होंने बेटियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि जिला की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि उन्हें गुणात्मक व सुविधापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए जिसके दृष्टिगत जिला में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने पर बल दिया जा रहा है। जगत सिंह नेगी ने कहा कि महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ना आवश्यक है। बेटियों को सशक्त करने के लिए कई प्रयास किए गए । जिला किन्नौर की संस्कृति बहुत समृद्ध है और बेटियों की साक्षरता पर बल दिया जाता है। नारियों के बारे में हमारे कवियों ने भी कई कविताएं लिखी हैं। उन्होंने इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जनवरी से मई माह तक जिले में लगभग 400 ऑपरेशन किए गए हैं, जो की एक रिकॉर्ड है और जिला के लिए गर्व का विषय भी है। उन्होंने स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर भी बल दिया। एंजल ने जीती भाषण प्रतियोगिता इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रोजेक्ट सीनियर सेकेंड्री स्कूल की एंजल प्रथम, एकलव्य मॉडल स्कूल के अर्पित दूसरे तथा हिम मॉडर्न पब्लिक स्कूल पोंडा की जिया ठाकुर तीसरे स्थान पर रही जिन्हें मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर समानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर एक लघु नाटिका तथा रंगा-रंग सांसकृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई। राजस्व मंत्री ने भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को 5-5 हजार रुपये तथा लघु नाटिका और संस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत करने वालों को 10-10 हजार रूपए अपने ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथिगणों का पारम्परिक ढंग से स्वागत किया।
जिला के पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत राहगीर को टक्कर मार कर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड 7 का रहने वाला अभि कपूर वौहण में एक निजी होटल के पास जब सड़क किनारें से जा रहा था तो एक नामालूम कार चालक ने कार को लापरवाही व तेज रफ्तारी से चलाते हुए सड़क किनारे चल रहे अभी कपूर को टक्कर मार घायल कर दिया है। हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उधर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 तथा 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला पुलिस थाना ज्वालामुखी में दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की।
बर्लिन जर्मनी में चल रही स्पेशल ओलोम्पिक समर गेम्स में भारतीय बास्केटबॉल टीम ने सैमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह बहुत ही गर्व की बात है कि बास्केटबॉल स्पर्धा में जिला सोलन के डूमेहर अर्की के राज कुमार पाल बतौर हेड कोच भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे है व बॉयज वर्ग में कुनिहार गणपति एजुकेशन सोसायटी का विशेष बच्चा अवनीश कौंडल भारतीय बास्केटबॉल टीम का कैप्टन है। बर्लिन से राज कुमार पाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गर्ल्स टीम ने क्वाटर फाइनल में स्वीडन की टीम को 6 पॉइंट्स से हरा कर व बॉयज टीम ने पुर्तगाल को 9 पॉइंट्स से हरा कर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
डिजिटल प्रौद्योगिकी और डिजिटल परिवर्तन के बदलते समय के अनुरूप प्रदेश सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का नाम बदलकर डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग किया गया है। प्रदेश मंत्रिमंडल ने हाल ही में इसकी स्वीकृति दी है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश संभवतः भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसके विभाग को डिजिटल नामकरण प्राप्त हुआ है। प्रदेश सरकार यह निर्णय राज्य को डिजिटल रूप से उन्नत और आधुनिक राज्य में बदलने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग वर्ष 1999 में स्थापित हुआ था जिसका वर्ष 2002 में उद्योग विभाग में विलय कर दिया गया। वर्ष 2004 में उद्योग विभाग से विभाजित कर जैव-प्रौद्योगिकी के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में इसका विलय कर दिया गया। 13 अप्रैल, 2007 को आईटी विभाग से जैव-प्रौद्योगिकी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी को अलग कर इसे एक स्वतंत्र विभाग के रूप में अस्तित्व में लाया गया। हालांकि, बदलते समय के साथ विभाग द्वारा किए जा रहे कई कार्य अप्रचलित हो गए थे और कई नवीन बदलावों की आवश्यकता महसूस होने लगी थी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि विभाग का विजन और मिशन स्टेटमेंट तैयार किया गया है। डिजिटल प्रौद्योगिकी में तेजी से प्रगति के मद्देनजर, विभाग की भूमिका और जिम्मेदारियो में भी बदलाव देखने को मिला है और अब इसमें डिजिटल प्रौद्योगिकी का समावेश देखने को मिल रहा है। इस विभाग का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के विभागों का डिजिटलीकरण कर राज्य में प्रभावी शासन और समावेशी विकास के नए युग की स्थापना करना है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में डिजिटल प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन के अवसरों को देखते हुए, विभागों के चार मुख्य क्षेत्र डिजिटल प्रौद्योगिकी के दायरे में आएंगे। इनमें डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, डाटा गवर्नेंस, समावेशी विकास के लिए डिजिटल परिवर्तन और आईटी निवेश तथा उद्योग संवर्धन शामिल है। इनमें आगे डिजिटल प्रौद्योगिकी, टेली-संचार, ई-गवर्नेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, साइबर-सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी जैसे कृत्रिम मेधा, ड्रोन और ड्रोन-आधारित सेवाएं, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉक चेन और बिग डेटा एनालिटिक्स को बढ़ावा देने के लिए नीतियां विकसित करना और लागू करना शामिल है। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों के लिए प्रभावी मानचित्रण, डेटा प्रबंधन और विश्लेषण के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) प्रौद्योगिकी का एकीकरण और कार्यान्वयन, उभरती प्रौद्योगिकी सहित सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली डिजाइन और विनिर्माण (ईएसडीएम) क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना शामिल है। संशोधित नियमों में राज्य डेटा सेंटर, स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क सहित राज्य में उभरती डिजिटल प्रौद्योगिकी, विकास, प्रबंधन और डिजिटल बुनियादी ढांचे के उन्नयन में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, उद्योग और सरकार के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देना शामिल है। इसमें नागरिकों और सरकारी संगठनों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी और बेहतर संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए टेलीकम्यूनिकेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर को लागू करने और अपग्रेड करने में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को सहायता प्रदान करना शामिल है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों सहित सभी नागरिकों के लिए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की पहुंच और सामर्थ्य सुनिश्चित हो सके। डॉ. जैन ने कहा कि आईटी विभाग अब अपनी नई पहचान के तहत सभी हितधारकों को जोड़कर उन्हें डिजिटल प्रौद्योगिकी के लाभों से जोड़ेगा और प्रदेश के लोगों को भी डिजिटलीकरण के फायदों से जोड़ने के लिए अधिक पेशेवर तरीके से कार्य करेगा।
आगामी बरसात के मौसम के दौरान आपदा प्रबन्धन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए आज यहां प्रधान सचिव राजस्व, ओंकार चंद शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि तैयारियों के अभाव अथवा कार्रवाई में देरी से एक भी बहुमूल्य जीवन को नुक्सान न पहुंचे इसके लिए आपदा प्रबन्धन प्रकोष्ठ समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित कर रहा है। बैठक में बांधों एवं जलाशयों में जल स्तर, भूकंप, बादल फटने, बिजली गिरने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की समयपरक सूचना उपलब्ध करवाने पर विशेष बल देते हुए कहा गया कि यह बहुमूल्य मानव जीवन सहित अमूल्य संपदा की रक्षा में यह सहायक होता है। प्रधान सचिव ने आधुनिक दौर की प्रौद्योगिकी के प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा ‘सचेत’ ऐप विकसित किया गया है, जिसमें स्थानीय स्तर पर आपदा से संबंधित सटीक सूचना नियमित अंतराल पर अद्यतन की जाती है। इस ऐप के माध्यम से मौसम संबंधी जानकारी एवं चेतावनियां समय पर उपलब्ध होती हैं और किसी स्थान विशेष में आपदा के समय क्या करें अथवा न करें, इसके बारे में भी यह हमें निर्देशित करता है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को बांधों, विद्युत परियोजनाओं और नदी प्रबन्धन प्राधिकरणों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, भूस्खलन और बांधों से पानी छोड़ने संबंधी सूचना के आदान-प्रदान के निर्देश भी दिए ताकि प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए प्रतिक्रिया दलों को समय पर तैयारी कर कार्रवाई के लिए सचेत किया जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन को अवैध खनन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विशेष तौर पर नदी तटों पर इस तरह की गतिविधियों से क्षरण के कारण सड़कों को क्षति एवं भूस्खलन से दुर्घटनाएं इत्यादि सामने आती हैं। ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि बरसात के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलों एवं सड़कों के टूटने, पेयजल आपूर्ति योजनाओं के बहने, पेयजल आपूर्ति पाईपों तथा विद्युत आपूर्ति तारों एवं खम्बों के टूटने से परिवहन सेवाओं, पेयजल व विद्युत आपूर्ति इत्यादि में बाधा पहुंचती है। उन्होंने संबंधित विभागों को ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए समय पर एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए हानि को न्यून करने की दिशा में कार्य करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को सड़कों के किनारे एवं अन्य नालियों को साफ रखने तथा खतरा संभावित क्षेत्रों में मशीनों, आधुनिक उपकरणों एवं मानव संपदा की समुचित तैनाती के भी निर्देश दिए। बैठक में यह भी कहा गया कि राज्य में स्थित छोटे बांधों को बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 के अन्तर्गत लाया जाए और भविष्य में निर्मित होने वाले बांधों को भी इस अधिनियम के तहत निर्धारित मापदंडों के अनुसार निर्मित किया जाए। प्रधान सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, गृह रक्षक और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अतिरिक्त राज्य में आपदा अथवा अन्य आपात स्थिति में राहत एवं बचाव के लिए 15 हजार ‘आपदा मित्र’ एवं राज्य स्वयंसेवक तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के दृष्टिगत प्रदेशभर में आवश्यक उपकरणों के साथ चेतावनी दलों समुचित तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित बलों की समुचित उपलब्धता के दृष्टिगत इन आपदा मित्र एवं अन्य स्वयंसेवकों को समय-समय पर प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एवं राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के समन्वय से पाठशालाओं और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा कार्यक्रमों और मॉकड्रिल का आयोजन सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ ही तैयारियों का भी जायज़ा लिया जा सके। ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि प्रभावितों एवं ज़रूरतमंदों को समय पर सहायता, अनुदान एवं राहत निधि आवंटित करने में किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आपात स्थिति के दृष्टिगत आपदा संभावित क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों, कंबल, स्लीपिंग बैग, जल भण्डारण टैंकों और फॉगिंग मशीनों का समय रहते समुचित प्रबन्धन एवं भण्डारण करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला उपायुक्तों को वित्तीय मामलों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन सूचना प्रणाली में प्रविष्टियां दर्ज करने और निरंतर डाटा अद्यतन करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में भारतीय मौसम विभाग के निदेशक, केन्द्रीय जल आयोग शिमला के निदेशक, ऊर्जा विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, गृहरक्षक वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे जबकि सभी जिला उपायुक्त वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े।
बाल बालिका आश्रम गरली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित योग शिविर में एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने शिरकत की। एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने वहां मौजूद बच्चियो और शिविर में उपस्थित लोगों के साथ लगभग एक घण्टे तक विभिन्न योग क्रियाएँ तथा आसान किये। इस अवसर पर एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने उपस्थित बच्चों और स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग की उत्पत्ति भारतवर्ष से ही हुई तथा योग के रूप में भारत ने पूरी दुनिया को निरोग रहने का एक नायाब तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य की मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है, एवं योग के नियमित अभ्यास से इंसान की जीवन शैली में उल्लेखनीय रूप से निखार आता है। उन्होंने कहा कि योग सही तरीके से जीने का विज्ञान है और इसे हर आदमी को दैनिक जीवन में शमिल करना चाहिए। शिल्पी बेक्टा ने कहा कि अन्य चिकित्सा पद्धतियों के अतिरिक्त योग का अपना विशेष महत्व रहा है और अब बड़े- बड़े चिकित्सा संस्थानों ने भी योग अपनाया है। उन्होंने कहा कि आरोग्य रहने के लिये हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिये और आज हम सभी प्रतिदिन योगाभ्यास करने का संकल्प यहां से लेकर जाना चाहिये। इससे पूर्व, एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने दीप प्रज्वलित कर योगा शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मिनर्वा स्कूल घुमारवीं से पहली से जमा दो कक्षा तक की पढ़ाई उतीर्ण कर चुके अनमोल सिंह कौंडल भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बने हैं। उनकी इस उपलिब्ध पर स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें स्कूल में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। परवेश चंदेल ने कहा कि अनमोल ने अपना ही नहीं अपितु स्कूल, अपने माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। चंदेल ने बताया कि ग्राम पंचायत कुठेड़ा के जोल्पलाखी गांव के अनमोल सिंह कौंडल ने मिनर्वा स्कूल में जमा दो तक की पढ़ाई पूरी की है। अब वह भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बने हैं। वह आईएएफ अकादमी हैदराबाद से भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर के रूप में सेवा देंगे। अनमोल 2022 से ऑफिसर्ज ट्रेनिंग हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे और अब पासआउट हुए हैं। अब वायुसेना में वह परमानेंट कमीशन के लिए चयनित होने पर जुलाई, 2023 से हैदराबाद में फ्लाइंग अफसर का प्रशिक्षण प्राप्त करके देश की सेवा के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अनमोल एनआईटी हमीरपुर के लिए सलेक्ट हुए थे। वहीं से वह एनडीए में भी सलेक्ट हो गए। नेशनल डिफेंस अकादमी खड्गवाशला महाराष्ट्र पुणे में तीन साल की ट्रेनिंग ली। अब अनमोल हैदराबाद में ट्रेनिंग लेने के बाद वेस्ट बंगाल में सेवाएं देंगे। अनमोल के पिता बलबीर सिंह कौंडल भी भारतीय सेना से कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि रंजना कौंडल माता गृहिणी हैं। परवेश चंदेल ने परिजनों को बधाई देते हुए अनमोल को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्टडी सर्कल के प्रबंधक राकेश चंदेल व वाइस प्रिंसीपल विनय मौजूद रहे।
हिमाचल के ज़िला सोलन के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी में बुधवार को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक, पतंजलि योगपीठ खेमचंद आर्य ने प्रतिभागियों को योग की प्रमुख मुद्राएं एवं आसन करवाए। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, टीचिंग स्टाफ, नॉन-टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थियों के उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर खेमचंद आर्य ने कहा कि संकल्प के माध्यम से योग को दिनचर्या में उतारकर हर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि योग और ध्यान के कई तरीके हैं, लेकिन आमतौर पर इसका मुख्य उद्देश्य है मन पर नियंत्रण और इसे शांत रखना। मन झील की तरह है और विचार उस पत्थर की तरह है जो उसमें तरंगें पैदा करके उसे अशांत कर देते हैं। शांत रहें, तभी हम जान पाएंगे कि हम क्या हैं।
हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आगामी सेब सीजन-2023 के लिए एचपीएमसी सीए स्टोर में सेब के भंडारण की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि किसानों और सेब उत्पादकों की सुविधा के लिए, सेब को स्वयं के डिब्बे अथवा क्रेट में 1.60 रुपये प्रति किलोग्राम प्रतिमाह रखने की दर निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त जो सेब उत्पादक एचपीएमसी द्वारा प्रदान किए गए डिब्बे एवं क्रेट्स का उपयोग करना चाहते हैं, उनके लिए दर 1.70 रुपये प्रति किलोग्राम प्रतिमाह की दर सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य बेहतर भंडारण सुनिश्चित करते हुए बेहतर विकल्पों के साथ सेब उत्पादकों का समर्थन करना है। सेब व्यापार में बेहतर योगदान के लिए पहचानी जाने वाली निजी कंपनियों और फर्मों को सेब को अपने खुद के डिब्बे या क्रेट्स में रखने की सुविधा 1.90 प्रति किलोग्राम प्रतिमाह की दर पर मिलेगी। इसके अलावा, जो लोग निगम के डिब्बे या क्रेट्स चुनते हैं, उनके लिए यह दर 2.00 रुपये प्रति किलोग्राम प्रतिमाह निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये दरें सेब की ताजगी और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली भंडारण सुविधाओं के मूल्य को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि भंडारण प्रक्रिया को और अधिक कारगर बनाने के लिए यह निर्देश दिए गए हैं कि निगम के सभी सीए स्टोरों में सेब के भंडारण के लिए केवल क्रेट या डिब्बे का उपयोग किया जाए। उन्होंनेे कहा कि निगम के प्रयासों से सेब उत्पादकों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि निगम सेब उत्पादकों, निजी कंपनियों और फर्मों सहित सभी हितधारकों के लिए एक निष्पक्ष और लाभकारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यरत है।
नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बुधवार को राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। आयुष मंत्री ने योग क्रियाओं में भी भाग लिया। इससे पूर्व हर्षवर्धन चौहान ने भगवान धनवंतरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर योग दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आयुष मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित हजारों प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग भारतवर्ष की दुनिया को एक अमूल्य देन है जिसका पांच हजार वर्षों का स्वर्णिम इतिहास है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना है जो कि संस्कृत भाषा के ‘युज’ शब्द से बना है अर्थात योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक भावों का संयोग है जो मानव मन एवं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करता है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘‘हर घर- आंगन योग’’ रखा गया है ताकि योग का प्रचार हर घर और आंगन में हो सके। उन्होंने कहा कि बीते वर्षो में जहां आयुष पद्धति का वैश्विक बर्चस्व बढ़ा है वहीं योग खासकर कोविड महामारी के पश्चात मानव जीवन शैली का अभिन्न अंग बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि योग एक रामबाण की तरह है जिसने मानव जीवन को नई राह दिखाई है। आयुष मंत्री ने बताया कि 1 जून 2023 से आरम्भ योग श्रृृंखला के माध्यम से आयुष विभाग के माध्यम से अब तक 20 दिनों के अंदर समूचे हिमाचल में 18,800 से अधिक योग सत्र का आयोजन करके 4.25 लाख से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना तकनीक के सशक्त माध्यम को अपनाते हुए पपरोला आयुर्वेद कॉलेज एवं अन्य जिला अस्पतालों व संस्थानों में प्रत्येक दिन रोग विशिष्ट योग क्रियाओं का आयोजन कर 500 सत्रों एवं 31 हजार लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया है जो अपने आप में अभूतपूर्व उपलब्धि है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी, निदेशक आयुर्वेद विनय कुमार, अतिरिक्त निदेशक संडुप टशी, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. राजन सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेन्द्र ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेन्द्र तोमर, रोड़ सैफटी क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर, कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी योग प्रोटोकोल में भाग लिया।
बुधवार को कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियो ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल ने अपने वक्तव्य के माध्यम से वर्तमान अति व्यस्त और भौतिकवादी युग में योग के शाश्वत महत्व और प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहती है और विभिन्न प्रकार की व्याधियों और तनाव से मुक्ति मिलती है। योग भक्ति और मुक्ति का सफल माध्यम है। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ० खुशी राम भगत ने विद्यार्थियों को योग दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ तो रहता ही है साथ-साथ हमारी प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इसके अतिरिक्त योग के द्वारा मानसिक तनाव दूर होता है और कन्स्ट्रेशन बढ़ता है। डॉ० खुशी राम भगत ने उपस्थित छात्रों ओर स्टाफ के सदस्यों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम की क्रियाएं करवाई। इस अवसर पर प्रो० औंकार चन्द, डॉ० खुशी राम भगत, संतोष कुमारी, संजय कुमार, गगन दीप आदि स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ के प्रांगन में उपमंडल स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया गया। उमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और योगाभ्यास में भाग लिया। डॉ मंजू शर्मा ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि योग से व्यक्ति का मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास के साथ-साथ अध्यात्मिक विकास भी होता है। योग करने से बीमारियां कोसों दूर रहती है और योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। उन्होंने योग को अपने जीवन में अपनाने और इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने पर बल दिया। योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है और व्यक्ति को तनाव और चिंता से मुक्त रखता है। उन्होंने सभी आयुवर्ग के लोगों को नित्य योग करने की सलाह दी। आयुष विभाग के चिकित्सकों एवं पतंजलि आयोग के योग प्रशिक्षक कमलेश ने लोगों को योगाभ्यास करवाया तथा योग से होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ उपासना शर्मा, प्रधानाचार्य पंकज कुमार बक्शी व वाइस प्रिंसिपल सुशील राणा, स्कूल स्टाफ, स्कूल के विद्यार्थियों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
In commemoration of International Yoga Day, an inspiring event was held today at Raj Bhavan Shimla, jointly organized by the Department of AYUSH and the Yoga Department of Himachal Pradesh University. Governor, Shiv Pratap Shukla, presided over the program, emphasizing the profound benefits of yoga and its role in achieving overall well-being. The Governor highlighted the transformative power of Yoga and Pranayama in our daily lives, promoting both physical health and mental tranquility. He acknowledged the relentless efforts of Prime Minister Narendra Modi in showcasing India’s rich yogic heritage, which has garnered international appreciation and recognition. “The practice of yoga and pranayama enables us to lead a stress-free life and attain a healthy body and a healthy mind,” said Shukla. He further emphasized the significance of incorporating these practices into our daily routines, as they provide the gateway to good health and inner peace. Under the expert guidance of Dr. Arpita Negi, Assistant Professor, Department of Yoga, HPU, and Dr. Meena Gupta, AYUSH Department, the program witnessed the participation of the officers and officials of Raj Bhavan, along with enthusiastic yoga students. As International Yoga Day continues to inspire people across the globe, Raj Bhavan Shimla remains committed to promoting the transformative power of yoga, fostering health, happiness, and peace in the lives of individuals. Secretary to Governor, Rajesh Sharma, and other officers and officials of Raj Bhavan joined enthusiastically in celebrating the occasion.
आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चौरासी मंदिर भरमौर के प्रांगण के अलावा उपमंडल भरमौर के विभिन्न विभिन्न जगह में योग शिविर का आयोजन किया गया। भरमौर के 84 प्रागण शिविर में स्थानीय विधायक डॉ जनक राज व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार चौहान ने भी भाग लिया। आयुष विभाग के आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट राजेंद्र, बलवान और अनिल ने उपस्थित लोगों को योगा अभ्यास करवाया। शिविर के दौरान लोगों को योगा को अपनी दिनचर्या में अपनाने को प्रेरित किया गया। योग तन, मन व आत्मा की शांति के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। योग के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक तौर पर पूर्णता स्वस्थ रहता है। इसलिए 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। विधायक एवं जनजातीय सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ जनक राज ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वें अपने जीवन में योग को अपनाएं और निरोग्य व स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। शिविर में स्कूली छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर आयुष विभाग के सुखविंदर सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी विकास पखरेटिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज राजभवन शिमला में आयुष विभाग और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि व्यक्ति के समग्र विकास में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्यपाल ने दैनिक जीवन में योग और प्राणायाम के परिवर्तनकारी बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध योग की विरासत को प्रदर्शित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना और पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम का अभ्यास हमें तनाव मुक्त जीवन जीने और स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करके हम उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अर्पिता नेगी और आयुष विभाग की डॉ. मीना गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और योग विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ यौगिक क्रियाएं कीं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व भर के लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। राजभवन शिमला योग के परिवर्तनकारी बदलावों को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन में स्वास्थ्य, खुशी और शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा सहित राजभवन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
मां शुलिनी देवी सेवा मंडल सोलन द्वारा आयोजित जागरण में माता की ज्योती जवाला जी से सोलन लाई गई जागरण में भारी बरसात से पंडाल में पानी ही पानी होने के बाद भी भक्तो का उत्साह कम नही हुआ और केवल ढोल की थाप पर बिना माईक बीना मयुजिक के भक्त लगातार माता का गुणगान बारिश में भी करते रहे। बड़ी संख्या में महिलाओ, युवतियों - युवकों ने माता के भजन गाए और मस्ती मे जमकर नाच किया। इसमें भक्तो के साथ लवली मान एण्ड पार्टी ने दिया। बरसात रूकने के बाद मे मान ने चलो बुलावा आया है, भोले की बरात, बाबा बालक नाथ का भजन मैं बन जाऊ मोर व हारे का तु है सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे भजनो पर उपस्थित जन समूह को नाचने पर मजबूर कर दिया।
राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग) द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- 2023 का आयोजन आज क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) हिमाचल प्रदेश के उप-महानिदेश अल्ताफ हुसैन हाजी ने किया। अपने संबोधन में हाजी ने प्रतिभागियों को योग के फ़ायदों से अवगत करवाया। उन्होंने वर्ष 2023 का विषय ‘Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam’ which also represents as “One Earth, One Family, One Future” पर भी अपने विचार रखे। हाजी ने सभी उपस्थित अधिकारीयों व कर्मचारियों से योग को अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया ताकि वे आध्यात्मिक, मानसिक तथा शारीरिक तौर पर स्वस्थ रह सके। इस अवसर पर वीर सिंह, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी द्वारा विभिन्न योग आसन, प्राणायाम व मुद्राएँ उपस्थित प्रतिभागियों को सिखाई गई। कार्यालय द्वारा अतिथियों एवं स्टाफ के लिए जलपान का प्रबंध भी किया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है जो व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाए रखता है। डाॅ. शांडिल आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि योग स्वास्थ्य एवं ज्ञान प्राप्त करने का श्रेष्ठ साधन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की व्यस्त जीवन शैली में योग करना आवश्यक है ताकि व्यक्ति की दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आ सके। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मूल उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाकर सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर योग ने पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। योग शरीर और दिमाग दोनों का संतुलन करने का सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है। उन्होंने कहा कि योग द्वारा जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है वहीं पर मन को शांत करने के साथ-साथ योग कई तरह की बीमारियों से निज़ात दिला सकता है। इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन, राजकीय वरिष्ठ (छात्र) माध्यमिक पाठशाला, राजकीय वरिष्ठ (छात्रा) माध्यमिक पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर माँ शूलिनी स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ श्रम दान किया। जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, शहरी कांग्रेस सोलन के उपाध्यक्ष रजत थापा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, नगर निगम सोलन के आयुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. प्रवीन शर्मा सहित स्कूल के छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।
The State Government has decided to grant 20 days of paid vacation to the outsourced vocational training providers working under the National Skill Qualification Framework in various Schools of the State. A notification has been issued in this regard by the Government today. This order will be implemented with immediate effect. Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu said that a delegation of outsourced vocational training providers’ Union met him recently regarding their various demands and Government has taken swift action to provide succor to these trainers. He said that one of the Union’s demands has been met and the government has notified the paid 20 days of vacation to them. They have been provided with an option to avail of these 20 days' vacations either before or after conducting the On Job Training. However, during the remaining vacation period, the Vocational Trainers are required to either perform the On Job Training or remain present in the schools to carry out the other necessary assignments. Whereas, the other entitlement of leaves due to the Vocational Trainers will remain unaffected. The Chief Minister said that other demands of the Union were being considered sympathetically by the Government and appropriate action would be taken in the times to come keeping in view their interests. He said that the State Government, in its six months tenure, has taken various steps to ensure the welfare of the government employees. He said that the State Government has reinstated the Old Pension Scheme to the employees and has also released a three percent Dearness Allowance from 1st January 2022.
प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क) के अन्तर्गत कार्य कर रहे आउटसोर्स व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं को 20 दिनों का सवैतनिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही में आउटसोर्स व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उनसे चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन प्रशिक्षकों को राहत प्रदान करने की दिशा में तेजी से कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि संघ की एक मुख्य मांग पूरी करते हुए सरकार ने उन्हें 20 दिनों के सवैतनिक अवकाश प्रदान करने की अधिसूचना जारी कर दी है। उन्हें ‘ऑन जॉब ट्रेनिंग’ से पहले अथवा बाद में इन 20 दिनों के अवकाश का लाभ उठाने का विकल्प दिया गया है। हालांकि, शेष अवकाश अवधि के दौरान, व्यवसायिक प्रशिक्षकों को या तो ‘ऑन जॉब ट्रेनिंग’ करनी होती है या अन्य आवश्यक कार्य करने के लिए स्कूलों में उपस्थित रहना होता है। व्यवसायिक प्रशिक्षकों को देय अवकाश की अन्य पात्रता अप्रभावित रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ की अन्य मांगों पर भी सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने छह माह के कार्यकाल में सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है और 1 जनवरी, 2022 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता भी जारी किया गया है।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की सी. सी.ए कमेटी के सौजन्य से किया गया। इस दौरान संस्थान के सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बी.एड द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने योग की उत्पत्ति प्रकार तथा महत्व से सभी को अवगत कराया तथा विभिन्न आसनों के माध्यम से छात्रों को योग का महत्व समझाया। इस बार योग दिवस की थीम " वसुदेव कुटुंबकम" के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड वन हेल्थ रखी गई। कार्यक्रम का समापन संस्थान के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने सभी छात्रों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का सुझाव देकर किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे।
बुधवार को एसएफआई की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक को मांग पत्र सौंपा। एसएफआई ने मुख्य रूप से यूजी तथा पीजी के रिजल्ट को जल्द से जल्द घोषित करने की मांग की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मार्च माह में पीजी की तथा मई माह में यूजी की परीक्षा कराई थी। इन परीक्षाओं के रिजल्ट को अभी तक घोषित नहीं किया गया है। एसएफआई कैंपस सचिव सुरजीत ने कहा कि रिजल्ट घोषित ना करने से विश्वविद्यालय प्रशासन प्रदेश के हजारों छात्रों के भविष्य को अधर में लटकाए हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी एंट्रेंस एग्जाम कराने शुरू कर दिए हैं, कुछ समय के अंदर इसके लिए काउंसलिंग भी होगी। काउंसलिंग के अंदर अभ्यर्थी को अपना फाइनल रिजल्ट सबमिट करना पड़ता है ऐसे में यदि प्रशासन रिजल्ट घोषित नहीं करेगा तो काउंसलिंग कैसे होगी। रिजल्ट का लेट घोषित होना इस बात का इशारा है कि यह सत्र भी पिछले सत्र की तरह लेट ही शुरू होगा। जिससे छात्रों को आने वाले समय में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। एसएफआई कैंपस अध्यक्ष हरीश ने कहा कि कुछ दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी के एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की दिनांक निश्चित कर दी है। परंतु अभी तक पीजी के पिछले सत्र के परीक्षा परिणामों को घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में जो छात्र अंतिम सत्र के अन्दर पढ़ाई कर रहा है यदि उसे पिछले सत्र का रिजल्ट क्लियर करने के लिए अभी समय नहीं दिया जाएगा तो उसका आने वाला पुरा साल बर्बाद हो जाएगा। एसएफआई ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर जल्द छात्र मांगों को सकारात्मक रूप से सुलझाया नहीं गया तो आने वाले समय के अंदर एसएफआई विश्वविद्यालय में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी और प्रशासन का उग्र घेराव किया जाएगा।
21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। 9 वें वर्ष के इस संस्करण को ग्राम पंचायत कंगरेडी के प्रांगण में बड़े धूम धाम से मनाया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक इंदु बाला व रवि सिंह ने डॉक्टर राजकुमार शर्मा प्रभारी आयुष स्वास्थ्य वैलनेस केंद्र कंगरेडी मंडल और उपमंडल नुरपुर जिला कांगड़ा के दिशा निर्देशों के अनुसार लोगों को योग करवाया। जानकारी देते हुए आयुष विभाग के अधिकारी ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुघ भटोली के प्रांगण में भी योग करवाया गया। इसमें मुख्य रूप से पद्मासन ,प्राणायाम ,अनुलोम विलोम, हलासन ,भुजंगासन, मंडूकासन ,ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, आदि करवाए गए। उन्होंने बताया कि योग शरीर को निरोगी बनाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कंगरेडी के प्रधान हंसराज शर्मा ने योग दिवस पर योग में भाग लेने आए भारी संख्या में आए हुए लोगों व बच्चों का धन्यवाद किया।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साई इंटरनेशनल स्कूल में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्रों और शिक्षकों द्वारा योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। छोटे बच्चों को योग के महत्व के साथ-साथ हमारे जीवन में इसके लाभों के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों को ताड़ आसन, पदम आसन, वृक्ष आसन भुजंग आसन, शीर्ष आसन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, कपालभट्टी आदि जैसे विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया। स्कूल के अध्यक्ष रमिंदर बावा ने छात्रों को फिट रहने और एकाग्रता में सुधार करने के लिए नियमित योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन सभी छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा दैनिक जीवन में योग करने की शपथ लेने के साथ हुआ। योग का नियमित अभ्यास निश्चित रूप से हमारे छात्रों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी बेहतर जीवन प्राप्त करने में मदद करेगा।
आयुष विभाग की ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्पीति घाटी में 11,980 फीट की ऊंचाई पर स्थित आइस हॉकी रिंक काजा में योग दिवस मनाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बतौर मुख्यातिथि इस अवसर पर शिरकत की। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग करने से आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। रोजाना योग करना आपको कई बीमारियों से भी लड़ने में मदद करता है। योग दिवस का महत्व लोगों के बीच मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को बढ़ावा देना है। आज के जमाने में वृद्ध ही नहीं युवा भी कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके चलते लोगों को स्वस्थ रखने के लिए यह एक अच्छा प्रयास है। यही नहीं इससे लोगों का मानसिक और शारीरिक कल्याण भी संभव है। योग की खोज बहुत साल पहले भारत में ही हुई थी। तब ऋषि-मुनियों ने इसकी महत्वता को समझा था और इसका प्रसार किया था। योग करने से न केवल आपको शारीरिक रूप से शांति मिलेगी बल्कि यह आपके स्ट्रेस और घबराहट को भी कम करने में मददगार साबित होगा। योग दिवस मनाने का कारण लोगों को यह भी बताना है कि इसे करने से शरीर को अनेक प्रकार के लाभ होते हैं। योग दिवस पर आयुष विभाग के डा विवेक और प्रशिक्षक डा विनोद ने योग क्रियाएं करवाई। SDAMO डॉ राजेश भारद्वाज ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार वयक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, तहसीलदार भूमिका जैन, डीएसपी रोहित मृगपुरी, नायब तहसीलदार प्रेम चंद, बीडीओ पी एल नेगी सहित पुलिस जवान और काजा गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं मौजूद रही।
हिमाचल प्रदेश के 6 मर्तबा मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को लेकर फोटो वायरल हो रही है। इसमें बताया जा रहा है कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा 23 जून को उनकी जयंती पर शिमला के रिज मैदान पर लगने जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। शिमला के रिज मैदान में अभी उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी, बल्कि 22 जून को सैंज में उनकी प्रतिमा लगने जा रही है। सैंज में भी किसी समर्थक ने प्रतिमा के लिए निजी भूमि दी है। रिज मैदान में प्रतिमा लगाने के लिए सरकार से अभी तक किसी तरह की अनुमति नहीं मिली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकार से सुविधाओं में विस्तार करने व ऑपरेशन उपकरणों को दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि आईजीएमसी में डॉक्टरों से लेकर रोगियों तक को बहुत सी समस्याओं को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस संस्थान में न तो सुविधाओं में ही कोई विस्तार किया और न ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कोई कदम उठाया। आलम यह है कि आज डॉक्टरों के साथ साथ यहां रोगियों को भी कई समस्याओं से गुजरना पड़ रहा हैं। प्रतिभा सिंह ने आपातकालीन थियेटर विशेष तौर पर ऑर्थो ऑपरेशन के दौरान प्रयोग में लाई जाने वाली सी आर्म एक्स-रे मशीनें पिछले तीन सालों से खराब व बंद पड़ने पर हैरानी जताते हुए इसे तुरंत ठीक करवाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इतनी महत्वपूर्ण एक्स रे मशीनें जो सालों से खराब पड़ी है बहुत ही चिंता की बात है। उन्होंने सरकार से आईजीएमसी में सभी ऑपरेशन थियेटरों में सभी उपकरणों को तुरंत ठीक करवाने को कहा है, जिससे डॉक्टर सही ढंग से ऑपरेशन कर सकें। उन्होंने कहा है कि उपचार करवाने वाले लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ या कोताही बर्दास्त नहीं हो सकती। इसलिए सरकार को पूर्व सरकार के समय से चल रही सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य संस्थानों में सभी खामियों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। इसके अतिरिक्त शल्य चिकित्सा उपकरणों की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
आज राजीव भवन शिमला में हिमाचल युवा कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने भारत की बुनियाद नामक शीर्षक से होने वाले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का फॉर्मल लॉन्च किया। निगम भंडारी ने कहा के अगले महीने कर्नाटक की राजधानी बंगलौर में युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है, जिसमें पूरे भारत से अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेने जा रहे है। इस अधिवेशन का मुख्य संकल्प है बेहतर भारत की बुनियाद, युवा कांग्रेस आपने कार्यकर्ताओ को वर्तमान मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का घर घर प्रचार करने के लिए तैयार करने जा रही है ताकि आम जनता में जागरूकता पैदा की जा सके के कैसे वर्तमान सरकार भारत की बुनियाद को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और युवा कांग्रेस पूरे भारत को बेहतर बनाने के लिए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की बुनियाद का संकप लेकर कार्य करेगी। देश के अंदताओं को बेहतर सुविधा और सही दाम दिलाने के संघर्ष की बुनियाद, सांप्रदायिक और नफरत के माहौल के खिलाफ संघर्ष की बुनियाद, बढ़ती मंहगाई पर रोक के लिए संघर्ष की बुनियाद आदि। इस अधिवेशन के लिए हिमाचल युवा कांग्रेस से सैकड़ों पदाधिकारी 10 जुलाई से 13 जुलाई होने वाले अधिवेशन के लिए बंगलुरू पहुंचेंगे और देश की जनता की बेहतरी के लिए आम जन से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा और समाधान की दिशा में आगे बड़ा जाएगा। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेता युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत नहान विधानसभा की पांवटा साहिब ब्लॉक में पढ़ने वाली 12 पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. राजीव बिंदल ने 12 पंचायतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की और घर-घर संपर्क भी किया। बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दृष्टि से निरंतर काम किया है। महिलाओं के नेतृत्व में विकास लाने का कार्य किया है, महिलाओं के जीवन में सुधार और गरिमा बड़ने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 11.72 करोड़ शौचालय केंद्र सरकार ने बनाए हैं। पीएमएवाईजी के तहत 2.5 करोड से अधिक घरों में से 70त्न की अकेले या संयुक्त रूप से महिलाएं मालिक बनी है। तीन तलाक को गैरकानूनी अगर किसी सरकार ने करार दिया तो वह केंद्र में मोदी सरकार है। अगर जीवन सुगमता की बात करें तो 9.6 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्जवला एलपीजी कनेक्शन से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने का कार्य किया है। मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया। जल जीवन मिशन के तहत देश भर में 8.67 करोड़ से अधिक घरों में नल लगाने का काम किया, नल से जल योजना इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। उद्यमिता की दृष्टि से जनधन खातों के द्वारा 26.54 करोड़ से अधिक महिलाएं बैंकों से जुड़ी, स्टैंड अप इंडिया के तहत 81 प्रतिशत उद्यमी महिलाएं हैं, मुद्रा योजना के तहत 69 फीसदी से अधिक खाते धारक महिला उद्यमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ग के उद्धार के लिए हमारी केंद्र सरकार ने उत्तम कार्य किया है।
आनी खंड की पोखरी पंचायत के टिप्पर गांव के समीप एक पिकअप के 200 मीटर खाई में लुढ़क जाने से गाड़ी में सवार दो भाइयों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल आनी में उपचार दिया गया। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार जीवन सिंह पुत्र ख्याले राम (42) निवासी टिप्पर डाकघर कोठी अपने सगे छोटे भाई रामकृष्ण को गाड़ी में बिठाकर टिपर से कुछ दूरी पर परेशी नाला में गाड़ी मोड़ने गया और अचानक गाड़ी करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की। हादसे में रामकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी हर दिन टिप्पर से निग़ान दुग्ध कलेक्शन सेंटर को दूध लेकर आती थी। मंगलवार को भी यह दूध लेकर निगान आ रही थी और गाड़ी मोड़ते वक्त हादसा पेश आ गया। डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव समाल में एक बहू द्वारा सरकारी नल से पाइप लगाकर पानी को बिना मतलब के इस्तेमाल करने को लेकर अपने ससुर के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बहु ने ससुर चरणदास के ऊपर डंडे से वार कर दिया, जिसके चलते चरणदास की बाजू टूट गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब कमलेश कुमारी द्वारा सरकारी नल के साथ पाइप लगाकर पानी को व्यर्थ में छोड़ा गया था, उसी दौरान उसके ससुर चरणदास द्वारा यह कहा गया कि नल के साथ लगी पाइप को खोल दो, ताकि वे भी पानी को भर लें। पइ पर कमलेश अपने ससुर को गालियां निकालती हुई कहने लगी कि अगर आपके अंदर हिम्मत है तो नल की पाइप खोलकर बताओ। इस पर चरण दास पानी की पाइप को खोलने लगा तो कमलेश कुमारी ने डंडे से चरणदास पर वार कर दिया। हमले में चरणदास की बाजू टूट गई और टांग में भी काफी गहरी चोटें आई हैं। पीड़ित चरणदास ने डमटाल पुलिस स्टेशन में बहु के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। थाना डमटाल पुलिस द्वारा चरणदास को इंदौरा सिविल हॉस्पिटल ले जाकर उनका मेडिकल करवाया गया, अभी मेडिकल की रिपोर्ट आना बाकी है। एसएचओ डमटाल का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर महिला के खिलाफ जो भी कार्रवाई बनेगी की जाएगी।
जिला शिमला के कोटखाई रत्नाडी में यंग क्लब रत्नाडी द्वारा 'गो ग्रीन,गो क्लीनÓ नारे के साथ आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-8 में मंगलवार को यूथ आइकॉन दिग्विजय सिंह रोनी ने बतौर मुख्याथिति शिरकत की। रत्नाडी प्रीमियर लीग का गत दिनों आगाज हुआ है। ऐसे में इस क्रिकेट प्रतियोगिया के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है प्रतियोगिया में बॉलर जितनी भी गेंद डॉट डाल रहा है, यंग क्लब रत्नाडी उतने ही पौधरोपण कर रहा है। मंगलवार को बतौर मुख्याथिति पहुंचे दिग्विजय सिंह रोनी ने क्लब की इस पहल को देख उनकी सराहना की और उन्होंने कहा कि यंग क्लब इसी प्रकार लोगों को खेल के माध्यम से जागरूक करता रहे, क्योंकि खेल लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। आज का युवा नशे की के जाल में फंसता चला जा रहा है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उनमें खेल के प्रति भावनाएं जागृत करना बेहद आवश्यक हैं। यह तभी संभव है जब इस तरीके के खेल के आयोजन के साथ इस तरीके के थीम से समाज के ज्वलंत मुद्दों पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाएऔर यंग क्लब रत्नाडी पिछले 8 सीजनों से लगातार यह कर रहा है जो कि बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय है। यंग क्लब रत्नाडी के पदाधिकारियों ने बताया कि दिग्विजय सिंह रोनी एक बहुत बड़े प्रमोटर के साथ क्रिकेट क्रांति के फाउंडर भी रहे हंै और आज एक कोच भी हैं और युवाओं को लगातार खेलों के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से बेबी शो का आयोजन ऐतिहासिक ठोडो मैदान सोलन में 25 जून को किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने दी। डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि बेबी शो में अभिभावक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के अपने बच्चों को प्रतिरक्षण कार्ड सहित लाएं। उन्होंने कहा कि 25 जून को बच्चों का पंजीकरण प्रात: 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बेबी शो का मूल्यांकन बेबी के प्रतिरक्षण, उम्र के अनुसार वजन, लंबाई, विकास तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के मापदंडों पर निर्धारित होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से ही बच्चों को पुरस्कार, जलपान आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस शो में भाग लेने का आग्रह किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-224181 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश के जाने-माने प्रतिष्ठित सुरों के सरताज हनी नेगी और डोनी चौहान सोमवार को जब पांगणा विद्यालय पहुंचे तो बच्चे, अध्यापक और सभी स्टाफ सदस्य स्टार कलाकारों को अपने बीच पाकर आश्चर्यचकित रह गए। हिमाचली लोक संस्कृति को अपनी नाटियों और गीतों से देश - विदेश में प्रसिद्धि और अलग पहचान देने वाले हनी और डोनी दोनों ने स्कूली बच्चों को हिमाचली संगीत, नाटियों और संगीत के क्षेत्र से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को संगीत के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करते हुए बताया कि सफलता किसी की मोहताज नहीं होती। अगर प्रतिभा को सही मंच और स्थान मिले तो छोटी जगह और गांव से भी बड़े कलाकार उभर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार और राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता ललित ठाकुर सहीत सभी स्टाफ सदस्यों ने उनका विद्यालय में अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि स्टार कलाकारों जिनको बच्चे यू-ट्यूब और सोशल मीडिया साइट पर देखते हैं, उनका विद्यालय में आना प्रोत्साहित और सकारात्मकता प्रदान करता है। जिस से प्रभावित होकर बच्चे भी संगीत के क्षेत्र में नया सीख कर आगे बढ़ सकते हैं।
पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने चंबा जिले के सलूणी की ग्राम पंचायत भांदल में मनोहर की बर्बतापूर्ण हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया की देवभूमि जैसे प्रदेश में ऐसी हृदयविदारक घटना मानवता के रोंगटे खड़े कर पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और अन्य स्थानीय नेताओं को पीड़ित परिवार से न मिलने देना कांग्रेस सरकार का तानाशाहीपूर्ण रवैया है जो बयां कर रहा है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह से एक नवयुवक की हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटना पूरी देवभूमि को शर्मसार करने जैसा है। घनश्याम शर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष सुनवाई करे और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दे ताकि समाज में दोबारा ऐसी घटना न हो पाए।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक त्रिलोक जम्वाल, महामंत्री एवं विधायक राकेश जम्वाल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश भर में प्रत्येक बूथ पर 20 जून से लेकर 30 जून तक जनसंपर्क अभियान चला रही है, इस जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ आज हो चुका है। इस कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 100 घरों में संपर्क करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया 21 जून को प्रत्येक मंडल में भारतीय जनता पार्टी योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करेगी, योग दिवस का दिन हमारे लिए गर्व का विषय है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनाने में अहम भूमिका निभाई है। यूनाइटेड नेशन में 177 देशों के समर्थन के बाद योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दर्जा प्राप्त हुआ था। योग दिवस के कार्यक्रम के उपरांत प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाई जाएगी। इसी प्रकार 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस हर मंडल में मनाया जाएगा। देश भर में 25 जून को कांग्रेस द्वारा 1975 में आपातकाल लगा दिया गया था, इस दिन को भारतीय जनता पार्टी काला दिवस के रूप में मनाती है। इस बार प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में प्रबुद्ध जन सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान पर निकलेंगे। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 10 लाख पोलिंग बूथों पर अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम हेतु बूथ समितियों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे जिसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के सभी 7781 बूथों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन हो रहा है। सभी कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु अथक प्रयास कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं में इन सभी कार्यक्रमों को लेकर अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में 19 व 20 जून को कल्याण समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। कल्याण समिति की बैठकें विनोद कुमार, कार्यकारी सभापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें यादविंद्र गोमा, मलेंद्र राजन, लोकेंदर कुमार, दीप राज, सुरेश कुमार व विनोद सुल्तानपुरी सदस्यों ने भाग लिया। इन बैठकों में समिति ने प्रदेश में संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष गृह/ स्कूल योजना से संबंधित प्रश्नावली पर बने 35वें मूल प्रतिवेदन (वर्ष 2021-22) के अंतर्गत की गई सिफारिशों/ टिप्पणियों पर प्राप्त विभागीय उत्तरों का अवलोकन किया तथा इस पर कार्रवाई प्रतिवेदन बनाने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त समिति ने जुलाई में प्रदेश के बाहरी राज्यों केरल व लक्षद्वीप के अध्ययन प्रवास पर जाने का निर्णय भी लिया।
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर न कहा कि चंबा में युवक की हत्या मामले पर कांग्रेस सरकार खुद राजनीति कर रही है जबकि जिम्मेदार विपक्ष के नाते वे नैतिक जिम्मेदारी का पालन कर रहे हैं। पंडोह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि युवक की हत्या के बाद अभी तक सरकार का कोई भी नुमाईंदा दिवंग्त के परिवार से मिलने उसके घर नहीं पहुंचा। जब विपक्ष वहां जाने लगा तो रास्ते में रोक दिया गया। इससे यही प्रतीत हो रहा है कि उल्टा कांग्रेस की इस मामले पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस इस प्रकरण के माध्यम से एक वर्ग विशेष को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। हिमाचल में पहली बार हेडलेस हुआ पुलिस विभाग जयराम ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार पुलिस विभाग हेडलेस हो गया है। पुलिस को मुखिया लंबी छुट्टी चला गया है और सरकार के पास इस दायित्व को किसी दूसरे अधिकारी को सौंपने का समय ही नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ बहुत से अधिकारी इस पद पर बैठने की ताक में नजर आ रहे हैं। इससे पहले प्रदेश में ऐसी स्थिति कभी उत्पन्न नहीं हुई। जयराम ठाकुर ने शिमला में सिरमौर और शिमला के टैक्सी चालकों के विवाद पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पूरे प्रदेश के लोगों का है। यहां के लोगों को पूरे प्रदेश और देश में काम करने का अधिकार है। लेकिन कुछ मंत्री गलत बयानबाजी करके माहौल को गर्माने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे लोगों में विरोधाभास उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने सीएम को नसीहत दी कि वे अपने मंत्रियों को ऐसी बयानबाजी से रोकें।
धर्मशाला में बेहतर पेयजल व्यवस्था को लेकर एक नई पहल की जा रही है। शहर और आसपास ऐसे करीब 50 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां सभी के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी, जिससे लोगों को प्लास्टिक बोतल बंद पानी खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी सहूलियत होगी। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात मंगलवार को धर्मशाला में जल शक्ति भवन का शिलान्यास करते हुए कही। 2.22 करोड रुपये से बनने वाला जल शक्ति विभाग का यह कार्यालय भवन तीन मंजिला होगा, जिसमें स्थापत्य कला और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उचित समायोजन होगा। विधायक ने नए भवन के निर्माण में भूकंप रोधी तकनीक समेत विद्युत व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्मेताल करने की बात कही। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में विकास को नई दिशा और गति देने के लिए सुनियोजित तरीके के साथ काम किया जा रहा है। धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की धनराशि को सही ढंग से इस्तेमाल करने पर फोकस किया गया है। ढगवार मिल्क प्लांट के लिए सीएम का जताया आभार विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धर्मशाला के ढगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने को स्वीकृति दी है। इसके संचालन से लेकर विपणन संबंधी गतिविधियों के लिए एनडीडीबी की सहायता ली जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते कल शिमला में इसे बैठक लेकर प्रोजेक्ट को स्वीकृति देते हुए कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। ढगवार दुग्ध संयंत्र की क्षमता एक लाख लीटर से तीन लाख लीटर तक होगी, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले दूध के उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। प्रदेश में डेयरी आधारित उद्योग को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बनाने में यह कदम बहुत कारगर साबित होगा। धर्मशाला विस में बनेंगे 7 खेल स्टेडियम सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण ख्ेाल अधोसंरचना को मजबूत बनाने तथा युवाओं को खेल सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में 7 जगहें चिन्हित की गई हैं जहां धर्मशाला के पुलिस मैदान से भी बड़े आकार क मैदान खेल स्टेडियम के तौर पर विकसित किए जाएंगे। इससे युवाओं को गांवों में खेल को लेकर अच्छी सुविधा मिलेगी। खेल स्टेडियम बनाने को लेकर एफआरए मामले तैयार करने का काम किया जा रहा है, जल्द ही वन विभाग से इसकी स्वीकृति प्राप्त कर ली जाएगी और बरसात के बाद तुरंत इनका काम आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल कैंपस के लिए पहले चरण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसका कार्य गति पकड़ेगा। इसके अलावा सरकार ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के बाद, रनवे की लंबाई 3010 मीटर तक बढ़ाई जाएगी जो ए-320 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त होगी। यह कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना के कार्यान्वयन के लिए दूरगामी भूमिका निभाएगा।


















































