रोहड़ू। विधृत उपमंड़ल चिढगांव के तहत रोहल पंचायत अंतर्गत तीन गांवों में पिछले पांच दिनों मे अंधेरा छाया हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो पांच दिन पहले विभाग के मंजवाडी गांव स्थित ट्रांस्फार्मर में खराबी आने से तीन गांव मंजवाडी, गईचवाडी व जतवानी के 100 घरों में अधेरा छाया हुआ हैं। हेरत इस बात की है कि इतने दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के बावजूद विभाग की ओर से कोई भी कर्मचारी इस समस्या की सूध नही ले रहा हैं। ग्रामिणों मनोज मेहता, बुधि सिंह, जनेश्वर मेहता, सुरेश जिन्टा, प्रशान्त कुमार, जोगेंद्र मेहता, दिनेश नेगी, विकास नेगी, तुषार विष्ट, वरूण कुमार विनित कुमार, हरिश, अमन, नरेश, मुनीष, लकेश, फूलवंत, किशोर, विपन लाल, दर्जनों लोगों का कहना है कि गांव मे बिजली न होने से उन्हे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द ट्रास्फार्मर मे आई दिक्कत को दुर करके बिजली बहाली की मांग की है। इस बारे में सहायक अभियंता विधृत उपमंडल चिढगांव श्याम लाल ने बताया कि यहा ट्रांस्फार्मर जल गया है। यहां पर विभाग की ओर से जल्द नया ट्रांस्फार्र स्थापित किया जाएगा जिसके बाद लोगों को विधृत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की जाएगी।
दी मांगल लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा बागा में अर्की घटक में टोकन घोटाले की जांच पड़ताल की रिपोर्ट जारी कर दी है।काबिलेगौर जिक्र रहे कि दिसम्बर 2019 में सभा के अर्की घटक में पांच मल्टीएक्सल गाडियों का मामला सामने आया व सभा सदस्यों के विरोध के बावजूद इन पांचों मल्टीएक्सल गाड़ियों के दस्तावेजों की हुई एसडीम कार्यालय में छानबीन में पांचो मल्टीएक्सल गाड़ियों गलत पाई गई थी। उसी दिन से अर्की घटक के ट्रक ऑपरेटरों ने प्रशासन व सहकारिता विभाग से गुहार लगाई थी कि सभा में बड़ा टोकन घोटाला हो चुका है व इसकी निष्पक्ष जांच की जाए, जिससे सभा नामित कमेटी सदस्यों व कर्मचारियों की मिलीभगत से लगाई गई गलत गाड़ियों को बाहर किया जा सके व ऑपरेटरों को हो रहे आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। सभा सदस्यों ने सहकारिता विभाग शिमला को इस टोकन घोटाले के बारे में एक शिकायत पत्र सौंपा व गलत दस्तावेजों को जमा करवाकर लगाई गई गाड़ियों को बाहर निकालने की गुजारिश की। पंजीयक सहकारी सभाएं शिमला ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन को तुरंत जांच पड़ताल करने के आदेश जारी किए। इस बावत अर्की घटक की गाड़ियों का सारा रिकॉर्ड सोलन तलब किया गया व सारे मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। इस जांच पड़ताल में नामित प्रबंधक कमेटी सदस्यों, शिकायतकर्ताओं व सभा सचिव,सभा कर्मचारी को शामिल किया गया लेकिन कोविड-19 के कारण जांच पड़ताल कार्य जून 2020 में शुरू किया गया जांच पड़ताल के प्रणाम बड़े चौंकाने वाले हैं। सदस्यों का शक सही निकला। अर्की घटक में बड़े पैमाने में मल्टी एक्सेल गाड़ियां व छ चक्का गाड़ियों को लगाने में बड़े स्तर पर हेरफेर हुआ है। जांच पड़ताल रिपोर्ट में पाया गया है जो गाड़ियां सभा में कभी नहीं चली उनके भी गलत व जाली दस्तावेज बनाकर अर्की घटक में मल्टी एक्सल गाड़ियां व छह चक्का गाड़ियां सभा में लगा दी गई व कुछ मामलों में तो जरूरी दस्तावेज मौजूद ही नहीं पाए गए हैं व एक व्यक्ति ने चार पांच लोगों को जाली शपथ पत्र दे दिए व अर्की घटक में गलत तरीके से गाड़ियां डाल दी। इससे साफ जाहिर है इस पूरे प्रकरण को बड़े सुनमोचित ढंग से अंजाम दिया गया व एक बड़ा टोकन घोटाला सामने आया। इस प्रकरण में एक बड़े पूंजीवादी गुट का हाथ रहा। वहीं एक दलाल ग्रुप ने भी फर्जी टोकन बिकाऊ कर हाथ साफ किए व कुछ नामित प्रबंधक कमेटी सदस्यों व सभी कर्मचारियों की मिलीभगत से सहकारिता के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई व इसका सीधा असर अर्की घटक के ट्रक बेरोजगार व शरीफ ट्रक ऑपरेटरों को झेलना पड़ा।फर्जी ट्रक चलने से ट्रक ऑपरेटर का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ। यह फर्जीवाड़ा मल्टी एक्सल डालने के आदेश के बाद नवंबर 2018 से लेकर मार्च 2020 तक चलता रहा। अर्की घटक के ट्रक आपरेटरों ने इस टोकन घोटाले की जांच पड़ताल करवाने के लिए सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व में सहकारिता मंत्री रहे राजीव सहजल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का धन्यवाद किया है व सरकार व सहकारिता विभाग से निवेदन किया है कि गलत तरीके से लगाई गई मल्टी एक्सल व 6 चक्का गाड़ियों को सभा से बाहर निकाला जाए व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, जिससे सभा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके व ट्रक ऑपरेटरों के हित सुरक्षित किया जा सके। सभा सदस्य वीरेंद्र शर्मा, नील कमल ठाकुर, प्रदीप शर्मा, हेमचंद, चमन ठाकुर, भगतराम, यतेश्वर शर्मा, अनिल शर्मा, पवन शर्मा, गौरव ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, चिंताराम, महेश शर्मा, दिवाकर सेन, हीरालाल चंदेल, संतराम, दीपक ठाकुर, नागेंद्र राम, राजेंद्र, बंटी, सुरेंद्र वर्मा, मदन, अशोक शर्मा, रवि कांत पाठक व शीतलपाल ने सरकार से व विभाग से जांच पड़ताल रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है। एआरसीएस सोलन नीलम कश्यप का कहना है कि जिला निरीक्षक द्वारा फाइलों की जांच पूरी कर ली गई है। 57 गाड़ियों की फाइलों में खामियां पाई गई है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। 42 गाड़ियों से सम्बंधित फाइलों को सभा द्वारा अभी तक नही भेजा गया है।
ग्राम पंचायत कुंहर के गांव चौरटू में आदर्श ग्राम सुधार समिति कुहंर की बैठक पंचायत प्रधान कमलेश तनवर की अध्यक्षता में माता श्री नैना देवी मन्दिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में वार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया, जिसमे नई कार्यकारिणी गठित की गई। इस दौरान आदर्श ग्राम सुधार समिति कुहंर की नई कार्यकारिणी के गठन से पूर्व समिति का लेखा-जोखा सभा में प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारणी को भंग किया गया और नई कार्यकारणी का गठन हुआ। कार्यकारणी में प्रधान श्याम लाल, उपप्रधान ममता ठाकुर, सचिव जुग्गल किशोर, सह सचिव ज्ञान चंद, कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान श्याम लाल ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह सही से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर सुंदर तंवर, जगदीश चंद, खेमराज, ज्ञान चंद, ममता देवी, कांता देवी, चीनू ठाकुर, जुग्गल किशोर, पूर्ण चंद, नेकराम, प्रेम चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सोलन जिला का 18वां जनमंच 08 नवम्बर, 2020 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी करेंगे। कार्यक्रम 08 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि जनमंच में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी, पलोग, रोहांज जलाना, दधोगी, पलानिया, कोटली तथा चम्यावल की शिकायतों व मांगों पर विचार किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जनमंच में 07 नवम्बर, 2020 के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में जनमंच की जानकारी प्रदान करने के लिए उपमण्डलाधिकारी अर्की को निर्देश दे दिए गए हैं। केसी चमन ने कहा कि जनमंच में सभी को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करना होगा।
कोरोना संकट के बिच आज से देशभर में अनलॉक 6.0 की शुरुआत हो गई है। इस ही के साथ कई राज्यों में स्कूल व कॉलेज भी खोल दिए गए हैं। आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और असम में स्कूल खुल गए। इन राज्यों के स्कूलों के अलावा देश भर में मौजूद केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय भी 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए खोल दिए गए हैं। बता दें हिमाचल में आज 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए। हालाँकि कई जिलों के स्कूलों में बच्चे काफी काम मात्रा में दिखे। वहीँ बिना अभिभावकों की लिखित इजाजत के बच्चों को स्कूलों में नहीं जाने दिया गया। साथ ही स्कूलों में बच्चों के आने को लेकर भी काफी तैयारियां दिखीं। स्कूलों के गेट पर सैनिटाइज़र, थर्मल स्क्रीनिंग और सोशल डिस्टन्सिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्कूलों में मास्क लगाना भी अनिवार्य किया गया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि की शिक्षाओं की प्रासंगिकता सार्वकालिक है तथा इन्हें जीवन में अपनाना सभी के लिए आवश्यक है। डाॅ. सैजल कसौली विधानसभा के धर्मपुर में महर्षि बाल्मीकि के प्रकटोत्सव समारोह में उपस्थित भक्तजनों को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने स्थानीय बाल्मीकि मन्दिर में पूजा-अर्चना की और सभी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। डाॅ. सैजल ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि ने स्व रचित रामायण के माध्यम से जनमानस को सद्मार्ग पर चलने तथा मानव के कल्याण का मार्ग दिखाया। भगवान श्रीराम के पुत्र लव तथा कुश की शिक्षा-दीक्षा महर्षि बाल्मीकि द्वारा ही सम्पन्न करवाई गई। उन्होंने कहा कि आदिकवि ने समाज को एक सूत्र में पिरोया तथा सभी में आत्मविश्वास की भावना जागृत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महर्षि बाल्मीकि की शिक्षाओं का अनुसरण सभी के लिए आवश्यक है। डाॅ. सैजल ने सभी को बाल्मीकि जयन्ती की बधाई देते हुए आशा जताई कि यह दिवस समाज के सभी वर्गों को धर्म, सत्य तथा जन-जन की सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी को महर्षि बाल्मीकि प्रकटोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि की शिक्षाओं को अपनाकर समाज से भेदभाव एवं छूआछूत को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के वर्तमान संकटकाल से नियम पालन तथा जागरूकता के साथ ही पार पाया जा सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोते रहें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आायुष्मान भारत योजना तथा प्रदेश सरकार की हिमकेयर एवं सहारा योजनाएं ज़रूरतमन्द रोगियों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी को भगवान भैरव की मूर्ति स्थापना की शुभकामनाएं दी। डाॅ. सैजल ने क्षेत्र में खेड़ा मन्दिर के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय बस्ती में सौर ऊर्जा चलित प्रकाश व्यवस्था के लिए 01 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान ओम प्रकाश ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। स्थानीय निवासी तमन्ना एवं भूमि ने इस अवसर पर महर्षि बाल्मीकि की शिक्षाओं तथा जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान दुनी चन्द, बीडीसी सदस्य दीक्षा एवं किरण प्रकाश अत्री, ग्राम पचांयत धर्मपुर के पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता एवं सुररजीत सिंह लाम्बा, बाल्मीकि संस्था के अध्यक्ष सुभाष कुमार, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव संवीव कुमार व राम प्रकाश सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
शरद पूर्णिमा के साथ ही दीपावली के आगमन की तैयारी भी शुरू हो जाती है। वही दीपावली के कुछ दिन पहले स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ छोटे छोटे त्यौहारों को भी मनाया जाता है। उपमंडल अर्की के कई स्थानों पर शनिवार को शारदीय पूर्णिमा जिसे स्थानीय भाषा में माला पुन्या कहा जाता है का त्यौहार मनाया गया। लोगों ने अपने पालतू गाय को नहलाकर उसकी पूजा कर उसकी आरती उतारी तथा अनाज पका कर अपने पशुओं को खिलाया। इसके अलावा रात को कई स्थानों पर पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए बरलाज (सुबह तक आग जलाना) का आयोजन किया गया जिसमें वाद्य यंत्रों के साथ रामायण का गुणगान भी किया गया।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत दाड़लाघाट, चंडी, ग्याणा के अनुभाग में एक नवंबर 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 9 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में हर साल अंतराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन किया जाता है। इसस पहले लाहोल स्पीति की पीन वैली के घोड़ो की प्रदर्शनी लगाई जाती है। यह प्रदर्शनी हर साल 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक चलती है लेकिन इस बार यह प्रदर्शनी नहीं लगेगी। बता दें कि पीन वैली से प्रदर्शनी के लिए लाए गए घोड़ों को प्रदर्शनी में कई ग्राहक इन्हें खरीदारी करने के लिए दुर-दुर से आते हैं लेकिन इस बार ग्राहकों के लिए यह पीन वैली के चामुर्ति घोड़े लेना चुनौती बनी हुई है। जानकारी देते हुए स्पीति के एक चामुर्ति घोड़ा पालक ने बताया कि उन्हें उतराखंड से ग्राहकों द्वारा फोन किया जा रहा है कि उन्हें घोड़ों की आवश्यकता है लकिन रामपुर में अश्वा प्रदर्शनी न होने के कारण वह इन घोड़ों को किस तरह से लेंगे जहां ग्राहकों के लिए यह चामुर्ति घोड़े लेना चुनौती बना हुआ है। वहीं कोरोना काल में चामुर्ति घोड़ा पालकों की आर्थिकी पर भी ग्रहण लग गया है। स्पीति के पीन वैली के रहने वाले चामुर्ति पालकों ने बताया कि वह साल भर इनकी अच्छी देख भाल करते हैं और उसके बाद रामपुर प्रदर्शनी के लिए लाते है। इससे इनकी अच्छी आमदानी हो जाती है जिससे वह अपने साल भर का घर का खर्च चलाते है। लेकिन कोरोना के चलते इस बार उनके व्यापार पर ग्रहण लग गया है। बता दें कि चामुर्ति घोड़ा अपने आप में एक अलग पहचान रखता है। प्रदेश के लाहौल- स्पीति की पिन वैली तथा जिला किनौर के हंगरंग तहसील में चमुर्थी नस्ल के घोड़े पाए जाते हैं जो कि घोड़ों की एक मान्यता प्राप्त नस्ल है इस प्रजाति के घोड़े दूर-दराज़ तथा कठिन क्षेत्रों में सामान ढोने व अन्य कार्य के लिए उपयोग में लाए जाते है। लाहोल स्पीति जिले के लरी नमक स्थान पर विभाग द्वारा भी एक घोड़ा प्रजनन फार्म स्थापित किया है जहाँ पर चमुर्थी नस्ल के घोडों की प्रजाति को संरक्षित रखा जा सके। इस के अतिरिक्त विभाग रामपुर बुशहर में लवी मेले के दौरान एक अश्व प्रदर्शनी का आयोजन करता है । वहीं उतराखंड में चामुर्ति घोड़ों पर कई श्रद्धालु केदार नाथ व बदरी नाथ के दर्शन करने के लिए भी पहुँचते bहै। यह घोड़े हिमाचल के पिन वैली से ही यहां पर ले जाए जाते है। वहीं पशुपालन विभाग रामपुर ज्युरी के वरिष्ठ डाक्टर राकेश ठाकुर ने बताया कि इस बार रामपुर के पाटबंगला में अश्व प्रदर्शनी नहीं लगाई जाएगी। कोरोना के कारण इस बार अश्व प्रदर्शनी को स्थगीत कर दिया गया है।
करसोग। करसोग के दूरदराज के क्षेत्र काण्ड़ा के जवेहल गावँ में शनिवार सुबह अचानक एक गौशाला में आग लग गई जिससे गौशाला के अंदर रखा सारा सामान राख के ढेर में बदल गया। बताया जा रहा है कि सीताराम की गौशाला में शनिवार सुबह 6:00 बजे लपटें उठने लगी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सीताराम ने बताया कि अग्निकांड में तीन लाख का नुकसान हुआ है। गोशाला से उठती लपटों के बीच लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सभी मवेशियों को सुरक्षित निकाल लिया। एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जवेहल गांव में एक गौशाला मे आग लगने का मामला सामने आया है। नुकसान के लिए रिपोर्ट मांग ली गई है।
कुनिहार। सोलन जिला की कृष्णगढ़ उपतहसील के पट्टा महलोग सभा के कार्यालय में आज जिला पेंसनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष के डी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 11 फरवरी 2020 को जिला स्तरीय संयुक्त सलाह समिति की बैठक उपायुक्त केसी चमन के साथ आयोजित की गई थी जिसमें बरोटीवाला में पेंशनर्स कार्यालय के लिए भूमि देने की मांग की गई थी। उस समय उपायुक्त ने राजस्व अधिकारी को भी निर्देश जारी किए गए थे लेकिन लंबा अरसा बीतने के बाद भी अभी तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। केडी शर्मा ने एक बार फिर उपायुक्त से आग्रह किया है कि दो बिस्वा भूमि बरोटीवाला में इकाई कार्यालय के लिए शीघ्र दिलवाई जाए। केडी शर्मा ने बैठक में पुरानी मांगों 65, 70 तथा 75 वर्ष पूरा करने पर पांच, दस व पंद्रह प्रतिशत वृद्धि की मांग भी उठाई। इसके साथ उन्होंने कहा कि मेडिकल भत्ते की अदायगी समय पर नहीं हो रही है ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह मेडिकल भत्ते की अदायगी प्राथमिकता के आधार पर करे। केडी शर्मा ने सरकार से मांग उठाई कि 2003 के बाद जितने भी कर्मचारी व अधिकारी भर्ती हुए हैं उन्हें सरकार ने पेंशन सुविधा से वंचित रखा है। ऐसे में सरकार को एक बार फिर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना चाहिए क्योंकि नई पेंशन लोगों के हित में हीं है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह संगठन का सहयोग करें ताकि सरकार से लडऩे के लिए संगठित होकर मंच सांझा किया जा सके। केडी शर्मा ने कहा कि लंबे समय से सेवानिवृत बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार से अपनी पेंशन संबंधी मांग करते आ रहे हैं। इसकी मुख्य मांग फैमिली पेंशन जो आरबीआई और सरकारी कर्मचारियों को तीस प्रतिशत के हिसाब से पैंशन मिलती है जबकि सेवानिवृत कर्मचारियों को 15 प्रतिशत के हिसाब से मिलती है। कर्मचारियों को न ही बैंक से रिटायर को मेडिकल भत्ता मिलता है। ऐसे में बैंक के सेवानिवृत कर्मचारी की उचित मांग है। डीडी कश्यप ने भी वित्त मंत्रालय केंद्र सरकार से गभीरता से विचार विमर्श करने की मांग की है। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीआर भारद्वाज, महासचिव जगदीश, डीडी कश्यप, देविंद्र ठाकुर, व महासचिव बलदेव, रमा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम सामने आ गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के सुंदरनगर और बल्ह से चुने गए अध्यक्षों ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के पूर्व विधायक एवं सीपीएस सोहन लाल ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सोहन लाल ठाकुर ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को मिठाई खिलाई और उनकी जीत पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सोहन लाल ठाकुर ने जिला मंडी सहित प्रदेश के चुने हुए सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरे जोश के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने के आदेश दिए। बता दें कि हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनावों में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से हितेश शर्मा और बल्ह विधानसभा क्षेत्र से साहिल ठाकुर को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने कहा कि युवा कांग्रेस में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विभिन्न चुनावों के लिए युवा वर्ग को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा गत दिनों हरियाणा में बहन नितिका के साथ हुए जघन्य अपराध के खिलाफ हरियाणा प्रशासन के खिलाफ विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें विद्यार्थी परिषद् ने बहन नितिका को इंसाफ दिलाते हुए दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की। इसमें इकाई की छात्रा कार्यकर्ता उपासना ठाकुर ने कहा कि देश में आए दिन महिलाओं के साथ बढ़ रही घटनाएं चिंता का कारण है इन पर रोक लगनी चाहिए तथा सरकार को इसके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए। साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर सियासी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कि यह बेहद दुख की बात है कि जब हाथरस में एक बहन के खिलाफ जघन्य घटना सामने आती है तब तो हमारे देश का एक सियासी दल अपना झंडा उठाए हुए उससे इंसाफ दिलाने पहुंच जाता है। परंतु जब हरियाणा में इस बेटी के साथ अपराध होता है तो यह सियासी दल चुप्पी साधे बैठता है जो कि बेहद ही शर्मनाक है। इस पर और जानकारी देते हुए छात्रा कार्यकर्ता शिखा चौहान द्वारा कहा गया की किसी विशेष राजनीतिक दल से पारिवारिक संबंध होने के कारण इस मामले में न्याय की आवाज ना उठाना दर्शाता है कि आज की राजनीति किस प्रकार की है। जहां हम नारी सशक्तिकरण की बात तो करते हैं परंतु वह बात हम केवल अपने सियासी फायदे को ध्यान में रखते हुए करते हैं। ऐसा ही कुछ हमें इस घटनाक्रम में भी देखने को मिलता है जहां कांग्रेस से संबंध होने के कारण आज पूरी देश भर की कांग्रेस इस घटना पर चुप्पी साधे बैठी है तथा हाथरस में पीड़ित बहन को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाने वाले राहुल गांधी की चुप्पी महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाती है जहां केवल अपने सियासी फायदे के लिए ही राजनीतिक दल आवाज उठाते हैं। कुछ बुद्धिजीवी धर्मनिरपेक्षता का चोला और इस घटना पर चुप बैठे हैं। विद्यार्थी परिषद का इसमें साफ मानना है कि यह अपराध देश की बेटी के साथ हुआ है तथा देश की बेटियों की सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य है। इसमें हमें धर्म से ऊपर उठकर इस बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग करनी चाहिए तथा दोषियों को सजा दिलाने के लिए एकजुट होना चाहिए। विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि बहन निकिता को न्याय दिलाते हुए दोषियों को शीघ्र अति शीघ्र फांसी कि सजा सुनाई जाए।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट और दाड़लाघाट पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में "मास्क नहीं तो रोको, मास्क नहीं तो टोको" अभियान का शुरुआत डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर और एसएचओ दाड़ला जीत सिंह के कर कमलों के माध्यम से हुआ। इस दौरान डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने समुदाय के भागीदारी से ही कोरोना के संक्रमण से बचाव संभव है,इस महत्व पर बल दिया और कहा कि दाड़लाघाट थाना के एसएचओ जीत सिंह और उनकी टीम के कमला वर्मा और बृजमोहन अन्वेषण अधिकारी इस कार्य मे अपना सहयोग देते रहेंगे। डीएसपी प्रताप सिंह ने स्वम ही बिना मास्क विचरण कर रहे लोगो को सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए मास्क प्रदान किए और मास्क के उपयोग की महत्ता को समझाया। इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड मनोज जिंदल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संदेश प्रेषित किया कि लॉक डाउन खुलने के बाद लोगो मे संक्रमण न फैले इसके लिए गांव-गांव में कोविड शपथ कार्यक्रम अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के करीब 101 गांवों में यह अभियान सतत जारी रहेगी। कार्यक्रम प्रबंधक एसीएफ भूपेन्द्र गांधी ने कहा कि जो लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकल कर स्वछंद विचरण कर रहे है, वे ही कोरोना के वाहक और संक्रमण को फैलाने में सहयोगी है, ऐसे लोगो को चिन्हित करने और जागरूक करने की महती आवश्यकता है। स्वास्थ्य परियोजना सम्यवक अजीत कुमार सिंह ने कहा है कि प्रत्येक क्षण कोरोना से सावधान होने, संक्रमण से बचने और कोविड शपथ गतिविधियों के माध्यम से जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य परियोजना की पूरी टीम सलंग्न है। स्वास्थ्य परियोजना की 3 टीमो ने बिना मास्क वाले व्यक्तियों को पहचान कर हाथ को सैनिटाइज करने के पश्चात मास्क को पहनाया और वितरण किया। कपड़े से निर्मित 400 से अधिक मास्क जिसे पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है, उसका वितरण किया जिससे जनभागीदारी को प्रेरित की जा सकें। स्वास्थ्य कार्यकर्ता बंटी देवी, स्नेह, लता शर्मा, नीलम ठाकुर, पूजा शर्मा, सीता नेगी, बिमला देवी और सरोज शर्मा, लैंड प्रबंधक प्रवीण लखनपाल ने अपना अमूल्य सहयोग मास्क वितरण करने और इसके उपयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान की।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डी जिला के सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 24.70 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए। उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहरी में 1.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 13.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले करांगल-किंदर सड़क मार्ग की आधारशिला रखी, जिससे क्षेत्र की छह पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने 7.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आईटीआई भवन निहरी का शिलान्यास किया। इस संस्थान में इलैक्ट्रीशियन, टर्नर, पलम्बर, फैशन डिजाइन एवं तकनीकी और सूचना प्रौद्योगिकी के ट्रेड आरम्भ होंगे। उन्होंने निहरी में ही वन विश्राम गृह और मुख्यमंत्री लोक भवन की आधारशिलाएं भी रखीं। शिमला से वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने आज जिन विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी है उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा। इसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी ताकि लोग विकास का लाभ उठा सकें। जय राम ठाकुर ने कहा कि सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनमें जल शक्ति विभाग की 200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और लोक निर्माण विभाग की 100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान निहरी क्षेत्र के विकास की अनदेखी की गई। वर्तमान सरकार इस क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। निहरी में आईटी भवन बनने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी, जबकि मुख्यमंत्री लोक भवन से पंचायत समिति को आय के अतिरिक्त साधन सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र विकास और खुशहाली की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीआरएफ के अन्तर्गत सलापड़ से तत्तापानी के बीच सड़क निर्माण के लिए 219 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और यह पहली बार है कि एक सड़क मार्ग के लिए इतनी अधिक धनराशि आवंटित की गई है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले लगभग तीन वर्षों में हिमाचल का चार बार दौरा किया है, जो इस प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति उनके विशेष स्नेह को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 3300 करोड़ रुपये की अटल टनल रोहतांग समर्पित की, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में विकास के नए युग का सूत्रपात होगा। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए आरम्भ की गई प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। सरकार के समक्ष सबसे पहला और महत्वपूर्ण कार्य इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकना सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि स्थिति की निगरानी के लिए उन्होंने राज्य के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ 35 वीडियो कांफ्रेंस आयोजित कीं हैं। महामारी के संकट को कम करने के लिए जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ 14 वीडियो सम्मेलन भी आयोजित किए गए ताकि इस संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए लोगों को भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल राज्य के लोगों के लिए विशेष रूप से सुंदरनगर क्षेत्र के लोगों के लिए एक वरदान साबित हुआ है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा शिमला से, जिला भाजपा अध्यक्ष दलीप ठाकुर, मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, विपणन बोर्ड के सलाहकार रमेश शर्मा अन्य के साथ सुंदरनगर से वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए।
करसोग। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नतीजे घोषित किए गए जिसमें करसोग से रमेश कुमार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। रमेश कुमार को काफी अनुभवी अध्यक्ष के रूप में माना जा रहा है। यह पहले ग्राम पंचायत खादरा से 2010 -11 से 2016 तक उप प्रधान बने। वह हिमाचल के ऐसे पहले उपप्रधान थे जो कि 22 वर्ष की उम्र में उपप्रधान के पद पर काबिज हुए। इससे पहले यह युवा कांग्रेस में महासचिव थे। इनके अध्यक्ष बनने से युवा कांग्रेस के लोगों में खुशी की लहर आ गई है। माना जा रहा है कि इनके अनुभव से युवा कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। केवल शर्मा को युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष तथा देशराज, पवन कुमार व धर्मेंद्र कुमार को युवा कांग्रेस का महासचिव चुने जाने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, पूर्व मंत्री मंसाराम पूर्व विधायक मस्तराम प्रदेश सेवादल उपाध्यक्ष संतराम धीमान, सेवादल अध्यक्ष हिरदाराम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कौरा वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ जय गोपाल गुप्ता, अनुसूचित जाति अध्यक्ष रमेश कुमार, निर्मला चौहान उपाध्यक्ष धन्नालाल, जगत राम जगत महासचिव अशोक शर्मा, हरिओम शर्मा, भगतराम व्यास सचिव उत्तम चंद चौहान, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ठाकुर सेन मेहता, जिला महासचिव धर्म सिंह धन्नालाल कमला वर्मा, भोला दत्त हेतराम शर्मा, संजय शर्मा तथा कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनकी युवा कांग्रेश की कार्यकारिणी चुने जाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कुनिहार। करवाचौथ, धनतेरस व दीपावली आदि त्योहारों के चलते कुनिहार बाजार में बढ़ रही खरीददारों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बाज़ार में वाहनों की आवाजाही बन्द की। कुनिहार मुख्य बाजार में हर रोज खरीदारी को पहुंच रहे लोगो को असुविधा न हो, इसके लिए एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के आदेशों से बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक हर तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने विशेष बातचीत में बताया कि आने वाले दिनों में करवाचौथ, धनतेरस व दीपावली आदी त्यौहारो के कारण कुनिहार बाजार में लोगो की भीड़ बढ़ गई है व लोग इस दौरान जमकर खरीददारी कर रहे है। बाजार में लोगों की भीड़ होने के कारण वाहनों की आवाजाही से कोई हादसा या परेशानी न हो, इसलिए प्रशासन ने दीपावली तक पुराने बस स्टैंड से मुख्य बाजार में सभी तरह के वाहनों की आवाजाही सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बन्द कर दी है, ताकि किसी भी तरह की घटना न हो।
युवा कांग्रेस अर्की के नए अध्यक्ष की ताजपोशी हो गई है। इस पद के लिए अशोक भारद्वाज को जिम्मेवारी दी गई है। उन्हें अध्यक्ष पद के लिए 1124 वोट पड़े है। जयनगर से सम्बन्ध रखने वाले अशोक भारद्वाज नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने से पूर्व कालेज समय में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे है। इसके अलावा ब्लॉक इंटक कांग्रेस के महासचिव व ब्लॉक युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। अगर ब्लॉक युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष की बात करे तो इस पद पर हेमन्त वर्मा की ताजपोशी हुई है उन्हें 954 वोट पड़े है। दाड़लाघाट से सम्बन्ध रखने वाले हेमन्त वर्मा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष बनने से पूर्व प्रदेश एनएसयूआई के सचिव व युवा कांग्रेस शिमला लोकसभा क्षेत्र से महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। बता दे कि युवा कांग्रेस द्वारा 15 सितम्बर 2020 तक नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसके आधार पर सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य जोड़ने वाले प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाया जाना था।सक्रिय सदस्यों को ही आधार मानकर उसे वोट मान्य किया गया था। युवा कांग्रेस ब्लॉक अर्की के बने नए अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने करीब 2900 नए सदस्यों को सदस्यता अभियान के दौरान जोड़ा था जिनमें से 1124 सदस्य की सक्रिय पाए गए जबकि अन्य सदस्यों को रिजेक्ट किया गया। वहीं हेमन्त वर्मा ने करीब 1900 नए सदस्यों को सदस्यता अभियान में जोड़ा था जिनमें से केवल 954 सदस्य को ही मान्य माना गया। सभी को युवाओ को साथ लेकर चलूंगा व संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। वहीं अधिक से अधिक युवाओ को जोड़कर कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। -अशोक भारद्वाज, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, युवा ब्लॉक कांग्रेस अर्की। मुझे जो पदभार मिला है उस पर मै खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इसके साथ पार्टी की मजबूती व अधिक से अधिक युवाओ को जोड़ने के साथ 2022 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। -हेमन्त वर्मा नव निर्वाचित उपाध्यक्ष, युवा ब्लॉक कांग्रेस अर्की।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धूंदन में एनएसएस इकाई व इको क्लब ने ऑनलाईन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस दिवस पर लाैह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी के नेतृत्व में नारा लेखन, कविता लेखन व चित्रकला गतिविधियों में भाग लिया। स्वयंसेवी जैस्मिन ने निबंध लेखन में, वर्षा, शिवानी, वंदना, दिवांशु और हिमानी भगत ने नारा लेखन में, अंजलि शर्मा ने चित्रकला में और अंजलि ठाकुर ने कविता लेखन में भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद बट्टू ने ऑनलाइन विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में बताया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि स्वतंत्र भारत के लिए पटेल के अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
कुनिहार। न्यू बस स्टैंड पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हिम ईरा साप्ताहिक दुकान का खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार कंवर तन्मय सिंह ने विधिवत शुभारम्भ किया। इस दुकान पर विकास खण्ड के अंतर्गत बनाए गए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट प्रदर्शनी व बिक्री के लिए रखे जाएंगे। सप्ताह के हर एक शुक्रवार को विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली पंचायतो में बनाए गए स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ग्रामीण परिवेश बनने वाली वस्तुओं को बिक्री के लिए लाएंगी। आज हर हर महादेव हाटकोट व शिवा बखालग स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाई गई वस्तुओ में नशास्ता(सिरा), चीड़ की पत्तियों से बने प्रोडक्ट, आचार, हैंड मेड बैग, मास्क, कैंडल स्टैंड व स्वेटर व अन्य उत्पाद सेल के लिए रखे गए। कंवर तन्मय ने इस दौरान बताया कि कुनिहार विकास खण्ड के तहत आज साप्ताहिक दुकान का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत विकास खण्ड के अंतर्गत बने विभिन्न पंचायतो की महिलाओं को जंहा अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा, तो वन्ही ग्रामीण महिलाएं आत्म निर्भर बनेगी। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा की वे कुनिहार न्यू बस स्टैंड पर हिम ईरा साप्ताहिक दुकान पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा खरीदे, ताकि इन महिलाओं की आर्थिकी मजबूत हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए यह बहुत ही अच्छा कदम है। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी कंवर तन्मय सिंह, एलएसईओ बलविंदर कौर, एसबीपीओ संजय वर्मा, एरिया कॉर्डिनेटर अनिल चौहान, केदार जिंटा, कौशल्या कंवर जिला रूलर डेवलपमेंट एजेंसी सदस्य व प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, सीमा महंत बीडीसी सदस्य, सन्तोष शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, बबिता जोशी, सन्तोष भारद्वाज, रीता देवी व अन्य स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
एक सियासी साजिश के तहत केंद्र राज्यों को लगातार कमजोर कर रहा है। देश के लोकतंत्र में यह पहली बार हुआ है कि बिजनेस टायकून की तर्ज पर मार्केट के आधार पर शुरू हुई बीजेपी की सियासत में केंद्र राज्यों को लगातार कमजोर करने के हथकंडे अपना रहा है। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। राणा ने कहा कि राज्यों को पंगु बनाने में केंद्र की इस सियासी साजिश में सबसे खराब हाल कांग्रेस शासित राज्यों का है। जबकि बीजेपी शासित राज्य भी केंद्र की इस सियासी साजिश में लगातार पिस रहे हैं। राणा ने बताया कि जीएसटी टैक्स के रूप में केंद्र को हर रोज हजारों करोड़ रुपया जाता है, लेकिन जब राज्यों को जीएसटी की हिस्सेदारी देने की बात आती है तो केंद्र कांग्रेस शासित राज्यों से ऐसे व्यवहार करता है जैसे कांग्रेस शासित राज्य कोई भिखमंगे हों व केंद्र नादिरशाह हो। राणा ने कहा कि राजस्व के विभाज्य पूल में अब केंद्र के प्रस्तावित कदम के तहत राज्य की हिस्सेदारी घटाई जा रही है। यह कदम राज्यों को गरीब व गुलाम बनाने जैसा साबित होगा। केंद्र राज्य के संसाधनों को लगातार हड़प रहा है। जिसके चलते संघीय ढांचा पूरी तरह समाप्त होने की कगार पर है। राणा ने कहा कि केंद्र की यह साजिशें व राज्यों के प्रति दुर्भाव की यह सियासत लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है क्योंकि केंद्र अब राज्यों से हिटलर शाही सियासत जैसा व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस हकीकत से इस वक्त कांग्रेस ही नहीं एनडीए के सहयोगी भी परेशान हैं व आक्रोश से भरे हुए हैं। आजाद हिंदोस्तान के इतिहास में जब संघीय ढांचे की संरचना की गई होगी तब किसी ने यह कल्पना भी नहीं की होगी कि एक दिन केंद्र ही राज्य को कमजोर करने व संघीय ढांचे को खत्म करने की सियासी साजिशें रचेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सियासी दुर्भावना के चलते राज्यों पर लगातार कर्जा बढ़ रहा है क्योंकि अब देश में अधिकांश राज्यों को कर्जा लेकर ही गुजर बसर करना पड़ रहा है, जबकि राज्य पहले ही कर्जे के पहाड़ के नीचे दबे हुए हैं। ऐसे में केंद्र राज्यों को मदद करने की बजाय कमजोर करने की सियासी साजिशें रच रहा है जो कि लोकतंत्र के लिए घातक है।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में मंडी जिला के चयनित 74 गांवों का कायाकल्प होगा। योजना के तहत चयनित प्रत्येक गांव (50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव) के आदर्श विकास के लिए अंतर पाटन निधि (गैप फिलिंग फंड) के तौर पर 20-20 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं के कन्वर्जेंस से इन गांवों के समग्र विकास से जुड़े कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गठित जिला स्तरीय अभिसरण समिति की समीक्षा बैठक में दी। जिला कल्याण अधिकरी आर.सी.बंसल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में विभिन्न चरणों में मंडी जिला के 10 विकास ख्ंाडों के 74 गांव चयनित किए गए हैं। इनमें 2019-20 में 26 और 2020-21 में 39 गांव जबकि 2018-19 में 9 गांव चयनित हुए हैं। इन गावों की विकास योजना बनाने के लिए संबंधित पंचायत प्रधान के नेतृत्व में हर जगह ग्रामस्तर पर अभिसरण समिति गठित की गई है। 30 नवंबर तक पूरा करें ग्राम विकास योजना बनाने का शेष काम उपायुक्त ने निर्देश दिए कि चयनित गांवों में जहां अभी ग्राम विकास योजना नहीं बनाई गई हैं, वहां एक महीने के भीतर इस काम को पूरा किया जाए। उन्होंने चयनित गांवों में संबंधित पंचायत प्रधानों व सचिवों को ग्राम अभिसरण समितियों की बैठकें आयोजित कर 30 नवंबर से पहले अंतरिम ग्राम विकास योजना बनाकर अनुमोदन के लिए जिला समिति को सौंपने को कहा। संबंधित तहसील कल्याण अधिकारियों को कार्य का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। विकास के लिए लीक से हट कर सोचें ऋग्वेद ठाकुर ने प्रधानों व सचिवों को कहा कि वे चयनित गांवों के विकास के लिए लीक से हट कर सोचें। वहां क्या कमी है, उसे कैसे दूर किया जा सकता है और क्या नई पहल और प्रयास किए जा सकते हैं, इन सब पहलुओं पर गंभीरता से गौर कर ग्राम विकास योजना बनाएं। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को भी निर्देश दिए कि वे चयनित गांवों में अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं के तहत शतप्रतिशत कवरेज व लाभ देने के लिए समर्पित प्रयास करें। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति उप योजना के तहत भी विकास कार्यों की फंडिंग के लिए कार्ययोजना बनाएं। किस विकास खंड से कितने गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में विकास खंड बल्ह के 25 गांव, सुंदरनगर के 12, गोहर के 11, बालीचौकी के 4, चौंतड़ा के 5, सराज के 2, मंडी सदर के 8, करसोग के 5 और सरकाघाट व धर्मपुर विकासखंड के 1-1 गांव का चयन हुआ है। क्या है प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना उन गांवों के विकास को समर्पित है जहां अनुसूचित जाति की जनसंख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। योजना में गांवों का चयन राष्ट्र स्तर पर किया जाता है। चयनित गांवों में अनुसूचित जाति के परिवारों की मूलभूत आवश्यकताओं के आधार पर ग्राम विकास योजना तैयार की जाती है। इन गांवों में पर्याप्त अवसंरचना और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े 10 कार्यक्षेत्रों के 50 निगरानी योग्य संकेतकों में सुधार के लिए काम किया जाता है। ये हैं सुधार के 10 कार्यक्षेत्र 1. पेयजल ओर स्वच्छता 2.शिक्षा 3.स्वास्थ्य और पोषण 4. सामाजिक सुरक्षा 5. ग्रामीण सड़कें और आवास 6. विद्युत और स्वच्छ ईंधन 7. कृषि प्रणालियां 8. वित्तीय समावेशन 9. डीजीटलीकरण 10. जीवन यापन और कौशल विकास। बैठक में चयनित गांवों के प्रधान एवं सचिव और विभिन्न विभागों के जिलास्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट पुलिस ने एक बार फिर अपनी सूझबूझ और अन्वेषण क्षमता का परिचय देकर लोगों की वाहवाही लूटने का प्रमाण दिया है। यह कारनामा पुलिस ने घर से भागी दो नाबालिग लड़कियों को 3 दिनों के अंदर बरामद कर दिखाया है। 25 अक्टूबर को पुलिस थाना दाड़लाघाट में भारतीय दंड संहिता 363 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई कि दाड़लाघाट उपमंडल की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां अचानक घर से गायब हो गई। इन दोनों लड़कियों की तलाश करने के लिए डीएसपी दाड़लाघाट ने एसएचओ जीतसिंह की अगुवाई में हैड कांस्टेबल कमला वर्मा, कांस्टेबल पवन, और कांस्टेबल विशाल के रुप में एक टीम का गठन कर उन्हें नाबालिग लड़कियों की तलाश में रवाना किया और इस टीम ने भी अपनी कार्यक्षमता का परिचय देते हुए 3 दिनों के भीतर परवाणू, पिंजौर, कालका इत्यादि व मोबाइल लोकशन के आधार पर पीछा करते हुए हरियाणा के कई स्थानों पर दबिश देते हुए लड़कियों की बारामदगी एक नाटकीय अंदाज में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पंडोह के समीप सात मील से कर ली। पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को उनके मां-बाप को सौंप दिया है।लड़कियों के माता पिता ने राहत की सांस ली है। दोनों लड़कियों के माता-पिता ने पुलिस की इस बरामदगी की प्रशंसा कर पुलिस का धन्यवाद किया है। साथ ही क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की इस कार्यवाही की भूरी भूरी सराहना की है। डीएसपी दाड़लाघाट प्नेरताप सिंह ने इस बारमदगी की पुष्टि की है।
प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी युवा वर्ग और उनके परिवार के लिए चिंता का विषय बन रहा है। युवाओं को रोजगार देने में सरकार नाकाम रही है। यह बात करप्शन कंट्रोल ऑर्गनाईजेशन के प्रदेश यूवा अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर और महिला प्रदेश अध्यक्षा पिंकी शर्मा ने यहाँ जारी एक सन्युक्त प्रेस बयान में कहीं है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल में बढ़ रही बरोजगारी एक गम्भीर समस्या बनती जा रही है। सरकार को इसके ऊपर गम्भीरता से विचार करना चाहिए। अगर ये ही स्थिति रही तो समस्या ओर भी विकराल रूप ले लेगी। बरोजगार युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। वर्तमान में सरकार पोस्ट खोलने की घोषणा कर रही है पर यह सिर्फ चुनावी मुद्दे बन कर रह गए है। बरोजगारी में हिमाचल प्रदेश सातवे नंबर पर है क्योंकि बढ़ती बेरोजगारी की दर हिमाचल प्रदेश टॉप सेवन तक पहुंच गया है। सरकार को जमीनीस्तर पर अपनी घोषणाओं पर कार्य करना चाहिए।जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है अगर युवा के पास रोजगार नहीं होगा तो वो गलत गतिविधियों की तरफ बढ़ सकता है जिसकी संभावना अधिक है। करप्शन कंट्रोल ऑर्गनजेशन हिमाचल प्रदेश सरकार से युवाओं को रोजगार दिलवाने की मांग करता है ताकि युवा नशा व गलत गतिविधि से बचा रहे।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी (सतर्कता) कुलभूषण वर्मा ने भारत सरकार के संस्थान राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) में युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को विभागों की पारदर्शिता, अधिकारीयों की जिमीदारियों व आम नागरिक के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और अपने कर्तव्यों से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं को बताया की सरकार के अंतर्गत गठित सतर्कता विभाग में कोई भी आम नागरिक किसी भी प्रकार की भ्रस्टाचार की शिकायत कर सकता है। इस अवसर पर एन.एस.आई.सी. मण्डी के प्रबंधक लोकेश भाटिया ने युवाओं को भ्रस्टाचार व अव्यवस्था के खिलाफ जागरूक किया और सतर्कता आयोग के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया की सरकार द्वारा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को मद्देनजर रखकर “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के रूप में घोषित किया गया है। उन्होंने सभी उपस्थित स्टाफ व युवाओं को सतर्कता बरतने व भ्रस्टाचार के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस निरक्षक सुनील कुमार, सुषमा शर्मा, गीता ठाकुर, रजत कुमार, डिंपल सेन व एनएसआईसी का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंसनर्ज वैलफेयर ऐसोशियेसन कुनिहार ने एक बार फिर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल से एक पत्र के माध्यम से सिविल अस्पताल कुनिहार के लिए बहुत पुरानी मांग 108 की मांग की है। एसोसिएशन के प्रधान धनीराम तनवर ने बताया कि स्वास्थ्य मन्त्री को पत्र में लिखा है कि कुछ सालों से सिविल अस्पताल के लिए एसोसिएशन द्वारा 108 एम्बुलेंस की मांग पर आपके कार्यलय से एक पत्र प्राप्त हुआ था जिसमे आपके कार्यलय ने पत्र नम्बर 18890 दिनांक 14/ 8/ 2020 को प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को मामले में आवशयक कारवाई करने हेतू भेज दिया है। महोदय दुख की बात है कि आपके आदेश पर भी मिशन ने आज तक कोई कारवाई नहींं की जैसा कि आपके पास हमने पहले भी आग्रह किया था कि ये मांग हम पिछले 6 साल से कर रहे हैं मगर हमारी इस जनहित मांग जो क्षेत्र के लिए अति आवश्यक है पर आजतक कुछ नहीं हो रहा है। पत्र में लिखा है कि आपको तो सब पता है कि कुनिहार सिविल अस्पताल से लगभग 13,14 पंचायतों के लोगो को मैडीकल सुबिधा मिलती है। एसोसिएशन ने एक बार फिर स्वास्थ्य मन्त्री डॉ राजीव सहजल से इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् लम्बे समय से विद्यार्थी हित में मांगो को लेकर आवाज़ उठता आया है। ABVP ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉक्टर एच. के. चौधरी पर आरोप लगाया है की विद्यार्थी दूर दूर से यूनिवर्सिटी पहुँच रहें हैं परंतु वह विद्यार्थीयों को गुमराह कर रहें है और उनसे ना मिलने के बहाने बना रहें हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष अंकित ठाकुर का कहना है कि यूनिवर्सिटी विद्यर्थीयों से वही फ़ीस दोबारा वसूल रही है जिनका उपयोग उन्होंने पिछले समेस्टर में भी नहीं किया है, जैसे कि इलेक्ट्रिसिटी फ़ीस, मेडिकल फ़ीस, बस ट्रेवलिंग फ़ीस, लाइब्रेरी फ़ीस इत्यादि। इन सभी का अगर कुल योग किया जाए तो लगभग आठ से दस हज़ार हो जाता है और इसलिए विद्यार्थी परिषद बार बार इन सभी एक्स्ट्रा वसूल की जा रही फ़ीस के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहा है पर फिर भी कोई परिणाम नहीं निकल रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय पर विद्यार्थीयों के शोषण का आरोप लगाया है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। केशुभाई पटेल दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केशुभाई पटेल ने 1960 के दशक में जनसंघ कार्यकर्ता के रूप में शुरूआत की थी। वह जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। आपातकाल के बाद 1977 में केशुभाई पटेल राजकोट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। लोकसभा सदस्य से इस्तीफा देने के बाद वह बाबूभाई पटेल की जनता मोर्चा सरकार में 1978 से 1980 तक कृषि मंत्री रहे। केशुभाई पटेल 1978 और 1995 के बीच कलावाड़, गौंडल और विशावादार से विधान सभा चुनाव जीते। 1980 में जब जनसंघ पार्टी को भंग कर दिया गया तो वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ आयोजक बने। उन्होनें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफ चुनाव अभियान का आयोजन किया और उनके नेतृत्व में 1995 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केशुभाई पटेल के निधन से पार्टी ने एक मजबूत नेतृत्व को खोया है जिसकी निकट भविष्य में भरपाई करना मुश्किल होगा। उन्होनें शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
बीबीएमबी के सुकेत सदन में आयोजित एक संक्षिप्त लेकिन भव्य समारोह में बीबीएमबी के सिंचाई एवं बिजली सदस्य हरमिंदर सिंह चुग ने बीएसएल परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विवेक शर्मा (प्रवक्ता भौतिक शास्त्र) को वर्ष 2019-20 के दौरान अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए दिखाए गए असीम उत्साह, दक्षता और निष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत विवेक शर्मा ने बीबीएमबी प्रशासन के साथ-साथ स्कूल प्रशासन और अपने सहयोगी वर्ग का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस सम्मानजनक पुरस्कार से मुझे और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली है जिस पर खरा उतरने के लिए मैं लगातार कठिन परिश्रम करता रहूंगा। इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ एम आर गौतम ने विवेक शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरस्कार जहां एक और व्यक्ति के कठिन परिश्रम को प्रमाणित करता है वही उसे भविष्य में और सजगता व कर्मठता से कार्य करने के लिए भी प्रेरित करता है। निश्चित तौर पर विवेक शर्मा की इस उपलब्धि का पाठशाला के अन्य अध्यापकों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
जयराम कैबिनेट के एक और मंत्री की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है की उनकी और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताय की किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वह भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने पिछले कल यानि बुधवार को अपने संपर्क में आए सभी लोगों से खुद को आईसोलेट करने का आग्रह किया है। फ़िलहाल वो अपने घर में ही आईसोलेट हैं। उन्होंने लिखा "गत दिनों किसी कोरोना पोसिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण मैंने अपने स्टाफ सहित आज सुबह अपना रेपिड एंटीजन कोरोना टेस्ट करवाया था जिसमें मेरी तथा मेरे निजी सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पोसिटिव आई है। मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है तथा मैं चिकित्सकों के परामर्शानुसार अपने घर में आईसोलेट हुआ हूँ। पिछले कल मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह अपने स्वास्थ्य की जांच कर अपने आप को आईसोलेट कर लें।"
नाहन। श्री साई अस्पताल नाहन की कालाअंब ब्रांच श्री साई पॉली क्लीनिक में आगामी रविवार 1 नवबंर को सभी ओपीडी निशुल्क की जा रही है जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसमें मुख्य तौर पर नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ अनूप रॉय व चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ साहिल परुथी की ओपीडी भी आयोजित की जाएगी। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ साहिल परूथी की ओपीडी में कील मुहासों, दाद खाज एवं खुजली, चेहरे का कालापन, आंखो के नीचे काले घेरे, रूखी त्वचा व ऑयली त्वचा आदि समस्याओं की जांच निशुल्क करवा सकते है। वही नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ अनूप रॉय की ओपीडी में साइनेस, कान के पर्दे के पीछे की बीमारियों की जांच, कान, नाक व गले का उपचार, एलर्जी का उपचार व कान गला संबधि अन्य रोगों की जांच निशुल्क करवा सकते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से चलने वाले आंखों की जांच जैसे मोतियाबिंद, बाल नेत्र जांच, कालाअंब मोतियाबिंद, पलको का मुडऩा, नजर की जांच नाखुना व भैंगापना की जांच भी निशुल्क रहेगी। साथ ही दांत संबधि रोग की जांच भी निशुल्क ही की जाएगी। इसके अलावा जनरल फिजिशियन डॉ निशा शर्मा द्वारा ह्रदय रोग, बीपी, सांस संबधि रोग, थकान रहना, थायरॉड,पेट का बार बार दर्द रहना, जिगर संबधि विकार व सुगर इत्यादि विभिन्न रोगों की जांच निशुल्क की जाएगी। जानकारी देते हुए कालाअंब श्री साई पॉली क्लीनिक कालाअंब के इंजार्च एवं मार्कटिंग हेड ने लक्ष्य ने बताया कि कालाअंब के पॉली क्लीनिक में प्रत्येक रविवार को गंभीर रोगों से संबधित विशेषज्ञों की ओपीडी निशुल्क रहती है जिसका लाभ कालाअंब व आस पास के क्षेत्र के निवासी उठा सकते है। उन्होने कहा कि कालाअंब के क्षेत्र में गरीब तबके को भी अस्पताल की उच्च स्तरीय सुविधाओं का लाभ निशुल्क मिले, इसके लिए प्रत्येक रविवार को विभिन्न रोगों संबधि विशेषज्ञों की ओपीडी निशुल्क आयोजित की जाती है, ताकि अवकाश के दिन रोगी को बाहरी राज्यों में मंहगे दामों पर इलाज के लिए न भटकना पड़ें।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में एक साथ 39 कोरोना वायरस संक्रमित सामने आएं हैं। बता दें स्पीति की सुदूर स्पीति घाटी में रंग्रिक के 39 निवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इतने लोगों के एक साथ पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन तौर पर पूरा गाओं सील कर दिया गया है। बिना किसी इमरजेंसी गांव में अंदर और बहार आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जानकारी के मुताबिक मेडिकल टीम संक्रमितों के प्राथमिक संपर्क को देखते हुए मुख्या रूप से कज़ा, स्पीति मुख्यालय और शिमला से लगभग 320 किलोमीटर दूर तक कोरोना टेस्ट करवाएगी।
राजधानी शिमला के कैपिटल होटल की एटिक में बुधवार देर रात पर भयंकर आग लगी। आग की सूचना मिलते ही डिविजनल फायर ऑफिसर डीसी शर्मा की अगुवाई में छोटा शिमला, बालुगंज और मालरोड़ से अग्निशमन की पांच गाड़ियां 40 जवानों के साथ मौके पर पहुंची। वहीं आग की लपटें इतनी भयानक थी कि आस पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन अग्निशमन विभाग की सूझ-बुझ से आग पर काबू पाया गया। आग से कैपिटल होटल के एटिक के तीन कमरे जल कर राख हो गए। वहीं कैपिटल होटल के साथ लगते बालजी रैजेंसी, सूर्या होटल, लॉड ग्रे होटल सहित अन्य होटल को सुरक्षित बचाया गया। इसके साथ ही यहां मिडिल स्कूल सहित अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया हैं। वहीं मौके पर आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम शहरी मंजीत शर्मा भी मौके पर पहुंचे और आग का जायजा लिया।
पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बरावरी व हरिपुर द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष डी डी कश्यप ने की व विशेष अतिथि के तौर पर शाखा प्रवन्धक स्टेट बैंक आफ इंडिया पट्टा बरावरी गोपाल दास मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के कोषाध्यक्ष स्व रूपचन्द ठाकुर के आकस्मिक निधन होने पर शोक व्यक्त किया गया। मौजूद सदस्यों द्वारा लंबे समय से चल रही अपनी मांग 5, 10 व 15 प्रतिशत मूल वेतन में देने तथा विभिन्न विभागों में पेंशनर्स के लंबित बिलो के शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की गई। सदस्यों ने चर्चा के दौरान कहा कि वर्ष 2003 के बाद जितने भी कर्मचारी व अधिकारी भर्ती हुवे है उन्हें सरकार ने पेंशन से वंचित रखा है। सभी सदस्यों ने सरकार से मांग करते हुवे कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इस मौके पर डी डी कश्यप ने सभी कर्मचारियों को आह्वान किया कि सभी एक सूत्र में बंधकर पेंशनरों का सहयोग करे। तभी पुरानी पेंशन बहाल हो सकेगी। कश्यप ने बैठक में यह भी जानकारी दी कि 31 अक्टूबर को जिला स्तरीय पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक पट्टा महलोग में होने जा रही है। इस अवसर पर शाखा प्रवन्धक स्टेट बैंक आफ इंडिया ने पेंशनर्स को बैंक की विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर जगदेव गर्ग, जगदीश शर्मा, केशवराम, रोशन लाल कौंडल, निर्मला देवी, गीता देवी, महमूद वेग, खेमचंद ठाकुर आदि मौजूद थे।
मंडी। क्षेत्रीय अस्ताल मंडी के नजदीक रघुनाथ का पधर में नशा निवारण एवं पुनर्वास केन्द्र स्थापित किया जाएगा । यह प्रदेश का अपनी तरह का पहला मॉडल नशा निवारण एवं पुनर्वास केन्द्र होगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रघुनाथ का पधर में स्थित विभागीय भवन का निरीक्षण कर इसमें केन्द्र स्थापति करने को लेकर हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी आज क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में मानसिक रोग अस्पताल टुटीकंडी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय पाठक ने मंडी में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे। डॉ. संजय पाठक ने कहा कि रघुनाथ के पधर में स्थित भवन में अगले 6-8 हफ्ते के भीतर यह केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। 25 बिस्तरों की सुविधा से युक्त इस केंद्र को शुरू करने में लगभग 30 लाख रूपये की लागत आएगी। इस केन्द्र में खेल, योगा, कृषि, बागवानी व अन्य गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी, ताकि नशे का शिकार हुए व्यक्ति को उपचार के दौरान इन सभी गतिविधियों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र स्वास्थ्य विभाग के मानकों के आधार पर बनाया जाएगा और इसकी प्रक्रीया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस तरह के दो आदर्श केन्द्र खोलने का निर्णय लिया है, जिसमें मंडी का पहला केन्द्र है। हालांकि प्रदेश में कई जगह गैर सरकारी केन्द्र चलाए जा रहे हैं।युवाओं में नशे की बढ़ती लत चिंताजनक है। नशे की वजह से युवाओं में मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या की प्रवृति बढ़ती जा रही है जो और भी ज्यादा परेशानी की बात है। प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से बचाने और इसकी गिरफ्त में फंसे लोगों को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए गम्भीरता से काम कर रही है। जो युवा नशे का शिकार हैं वे नशा मुक्ति केन्द्र में अपना इलाज करवा सकते हैं। डॉ. पाठक ने कहा कि प्रदेश में कोविड महामारी से प्रभावित लोगों की मनोस्थिति जानने के लिए सर्वे किया जाएगा। इस मोबाइल सर्वे में शिमला, मंडी और चम्बा जिला के दो लाख मोबाइल यूजर्स को शामिल किया जाएगा। उनसे नौ प्रकार की प्रश्न पूछे जाएंगे। इस सर्वे को एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ डीएस वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी एनआर ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल, डॉ. पवनेश, डॉ. अरिन्दम रॉय और मनोचिकित्सक डॉ. आयुष उपस्थित रहे।
मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने मंडी जिला में बाल मजदूरी, बाल विवाह और बाल भीख के मामलों की रोकथाम के लिए ऐसे मामलों में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह दोषियों के खिलाफ पुलिस की बाल संरक्षण यूनिट, जिला बाल कल्याण समिति तथा चाईल्ड लाईन में मामले दर्ज करवाएं तथा आगामी बैठक में समिति के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अतिरिक्त उपायुक्त जिला बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में बाल हित व संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को कहा। नगर परिषद मुख्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर में डिसप्ले स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं का प्रसार करें। जिला में 4 शिुशु पालना स्वागत केन्द्र स्थापित बैठक के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला बाल संरक्षण मंडी इकाई ने अस्पताल प्रबन्धन की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी, नागरिक चिकित्सालय सुन्दरनगर, जंजैहली तथा सरकाघाट में शिुशु पालना स्वागत केन्द्र स्थापित किए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य अनचाहे नवजात बच्चों को संरक्षण प्रदान करना है। अभी तक पालना शिशु स्वागत केन्द्रों की सहायता से तीन नवजात बच्चों को संरक्षण प्रदान किया जा चुका है। जतिन लाल ने करसोग व जोगिन्दरनगर नागरिक अस्पताल में भी शिशु पालना केन्द्र खोलने के निर्देश दिए। बच्चों के लिए देखभाल व संरक्षण से जुड़ा कार्य प्रभावी ढंग से कर रही जिला बाल संरक्षण इकाई अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा 18 वर्ष तक के बच्चांे के लिए देखभाल व संरक्षण सम्बन्धित कार्य कर रही है। जिला में 8 बाल-बालिका गृह चलाए जा रहे हैं, जोकि किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत पंजीकृत हैं। इन बाल-बालिका गृहांे में 398 बच्चों को संरक्षण दिया जा रहा है। मुक्त आश्रय गृह में लावारिस अवस्था में मिले बच्चे, घर से भागे हुए इत्यादि बच्चों को अल्पावधि तक रहने की सुविधा प्रदान की जाती है। बाल-बालिका गृह में रह रहे बच्चों को जो 10वीं व 12वीं कक्षा उर्त्तीण कर चुके हैं और 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की हुई है, ऐसे बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आफ्टर केयर योजना के तहत 11 बच्चों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। बाल-बालिका सुरक्षा योजना के अन्तर्गत धातृ देख-रेख योजना चल रही है। बाल-बालिका सुरक्षा योजना में 163 बच्चों की मदद जतिन लाल ने कहा कि बाल-बालिका सुरक्षा योजना के अन्तर्गत अनाथ असहाय बाल-बालिकाओं को पारिवारिक वातावरण में पालने हेतु रखा जाता है, ताकि उन्हें बाल-बालिका आश्रमों में प्रवेश हेतु बाध्य न होना पड़े। इस योजना के अन्तर्गत मंडी जिला में 163 बच्चों को प्रत्येक को 2500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना के अन्तर्गत छः माह में 26 लाख 13 हजार 199 रूपये व्यय किए जा रहे हैं। पुनर्वास स्कीम के तहत खर्चे जा रहे 10.69 लाख अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यौन अपराधों से पीड़ित 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बाल-बालिकाओं को विभाग द्वारा पुनर्वास स्कीम के तहत वर्ष 2019 से आजीविका एवं सहायता राशि प्रदान की जा रही है। योजना के अन्तर्गत 19 बालक-बालिकाओं को सहायता राशि दी जा रहा है। इस योजना के तहत पीड़ित को 7500 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है, जिस पर 10 लाख 69 हजार 500 रूपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अनाथ बच्चों की पैतृक भूमि का सर्वे करके जायदाद सम्बन्धी अधिकारों का भी संरक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सरला ठाकुर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डीआर नायक, बाल संरक्षण समिति अध्यक्ष दुनी चन्द ठाकुर, चाईल्ड हैल्पलाईन मंडी की वीना देवी, रैडक्रॉस सोसायटी सचिव ओपी भाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर को नल से जल’ पहुंचाने के सपने को साकार करने में हिमाचल प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हिमाचल जल जीवन मिशन के जरिए ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ जल पहुंचाने और इसे प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने में अव्वल रहा है। प्रदेश के प्रयासों को सिरे चढ़ाने में मंडी जिला का अहम योगदान है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के प्रभावी प्रयासों से जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से शुद्ध जल प्रदान करने के लक्ष्य के साथ कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने तय किया है कि वर्ष 2024 के राष्ट्रीय लक्ष्य से काफी पहले हिमाचल में जुलाई, 2022 तक ही 100 फीसदी कवरेज का लक्ष्य हासिल कर लिया जाए। प्रदेश सरकार के इस लक्ष्य को हासिल करने में मंडी जिला में जल शक्ति विभाग समर्पित प्रयासों से योगदान देने में जुटा है। लाभार्थियों ने कहा...खत्म हुई दिक्कत, नहीं रही अब पानी की किल्लत ‘पहले नल के एक कनेक्शन के लिए लगाने पड़ते थे दफ्तरों के चक्कर, अब घर पर आकर खुद फॉर्म भर रहे अधिकारी’ मंडी जिला में जल जीवन मिशन के सैंकड़ों लाभार्थियों ने एकस्वर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का आभार जताया है। द्रंग के लाल सिंह ने कहा कि पहले नल के एक कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब अधिकारी खुद घर पर आकर फॉर्म भर रहे हैं, कनेक्शन दे रहे हैं। बकौल लाल सिंह ‘गरीबों के काम घर पर हो रहे हैं। सदा ऐसी ही सरकार रहे।’ सरकार का आभार जताते हुए चच्योट तहसील के मानसा गांव के मुकेश कुमार, चच्योट के डुगराई के ज्योति प्रकाश और पुरुषोत्तम और दाड़ी के रामेश्वर ने घर में निशुल्क नल कनेक्शन के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को धन्यवाद दिया। वहीं, चैलचौक के मोहित कुमार और इशांत गुप्ता ने बताया कि पहले उन्हें घर पर नल न होने के चलते कोसों दूर से पानी ढोना पड़ता था, मगर जल जीवन मिशन से घर नल लगने से अब ये दिक्कत खत्म हो गई है और पानी की कोई किल्लत नहीं है। बल्ह के बालक राम और लालमन तथा पनारसा के कालू राम ने घर मंे नल से मिल रहे साफ पानी के लिए सरकार का आभ्रर जताया। मंडी जिला में इस साल 54 हजार 388 नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य जलशक्ति विभाग सुंदरनगर सर्किल के अधीक्षण अभियंता उपेंद्र वैद्य बताते हैं कि जिला में 3 लाख 7 हजार 61 ग्रामीण परिवारों में से 1.65 लाख को पहले से ही नल कनेक्शन दिया गया है। शेष 1 लाख 41 हजार 559 को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने का काम तेज गति से चल रहा है। इस साल जिले में 54 हजार 388 कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से अब तक 28031 नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। साल 2021-22 के लिए 87 हजार 171 नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य है। इस तरह मंडी जिला के शतप्रतिशत कवरेज के लक्ष्य को मार्च 2022 तक हासिल कर लिया जाएगा। क्या कहते हैं जिलाधीश जिलाधीश ऋग्वेद ठाकुर का कहना है कि मंडी जिला में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग कोविड-19 महामारी के दौरान भी प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है, जिससे निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में सहायता मिली है।
जिला मंडी के सुंदरनगर के धनोटू स्थित सब्जी मंडी से बीबीएमबी कालोनी का एक व्यापारी लापता हो गया है। अचानक व्यापारी के लापता होने से परिजनों द्वारा पुलिस थाना में शिकायत दी गई। मामले की सूचना मिलते ही बीबीएमबी कालोनी पुलिस हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी है। सुंदरनगर बीबीएमबी कॉलोनी पुलिस थाना के प्रभारी प्रकाश मिश्रा ने कहा कि बीबीएमबी कॉलोनी के सब्जी की गाड़ी लोड करने के उपरांत कृषि उपज विपणन की सब्जी मंडी धनोटू से उन्हें भेज कर अचानक व्यापारी साथ लगते सड़क की ओर चला गया। उसके उपरांत काफी देर तक जब वह वापिस नहीं आया, तो परिजनों ने उसे तलाश किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस की टीम ने धनोटू में बीबीएमबी नहर के दायरे और बाजार सहित सब जगह तलाश किया। व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन बंजार और मणिकर्ण के दायरे की आ रही है, जिसके चलते पुलिस ने सभी संबंधित पुलिस इस दिशा में जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों से भी मामले की पूछताछ की जा रही है।
The College of Horticulture & Forestry (COH&F), Neri, Hamirpur, a constituent College of the Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni is preparing Peoples Biodiversity Registers (PBRs) of Hamirpur, Una, Bilaspur and Chamba districts and 15 blocks. The project has been funded by the HP State Biodiversity Board, Shimla for which the university has been sanctioned a budget of Rs 27.50 lakh. These PBRs are being prepared as per the Biological Diversity Act 2002, and in accordance with the standardized formats of the National Biodiversity Authority, Chennai. Dr. Dushyant Sharma, Assistant Professor, COH&F Neri has been designated by the University as a Nodal Officer for the preparation of these PBRs. Dr. Sanjeev Banyal, Dr. Deepa Sharma, Dr. Ravi Bhardwaj and Dr. Richa Salwan will also be a part of the project. The Biological Diversity Act 2002 has been enacted by the Parliament of India for conservation, sustainable use and equitable sharing of the benefits arising out of the use of the biological resources. Under this Act, committees named as Biodiversity Management Committees (BMCs) have been formed at all 3371 local body levels in the State. These PBRs contain comprehensive information on biodiversity components such as plants, animals, microbes, insects and their possible use by the local communities in the BMC areas. Further, PBRs also include information on topographic and socio-economic parameters including the human population, climate, topography, natural ecosystems, livestock resources, livelihood patterns, etc. In addition, these 32 types of formats including agricultural, fodder crops, fruits, medicinal, ornamental, timber plants, weeds, pests and insects of crops, microbial diversity, domesticated animals, fish diversity, the market for domesticated animals, market/fairs for domesticated animals, and other products, people-scape, landscape, waterscape, soil type, trees, shrubs, herbs, tubers, grasses, climbers, wild plant species of importance, wild plants of medicinal importance, wild relatives of crops, wild ornamental plants, wild fumigate/chewing plants, timber plants, other plants in the wild, wild animal species, wild aquatic biodiversity and wild aquatic species of importance are covered under the PBR. UHF Vice-Chancellor Dr. Parvinder Kaushal said, “Once these PBRs are prepared, the University, the Biodiversity Board and the concerned BMCs will have all information about the biological resources, their sustainable use, threatened species, etc. found in different blocks of these districts. This information will be helpful for any type of future planning and research on conservation and sustainable harnessing and judicious use of biological resources found in these districts”.
अर्की। संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा गत 25 सितंबर से 26 अक्टूबर तक एक माह का शास्त्र परिचय वर्ग का आयोजन किया गया। इसके समापन समारोह में संस्कृत भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं गुजरात के सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गोपबंधु मिश्र ने शिरकत की। अपने भाषण में उन्होंने हिमाचल के समस्त युवाओं का शाखा अध्ययन के लिए आह्वान करते हुए कहा की निरंतर संस्कृत ग्रंथों का अध्ययन करने से न केवल हमारे अंदर नई चेतना का संचार होता है, अपितु शास्त्रों में निहित ज्ञान को आत्मसात करने का मार्ग भी मिल जाता है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री जयप्रकाश गौतम तथा अध्यक्ष के रूप में संस्कृत भारती के प्रांताध्यक्ष एवं वेदव्यास परिसर के प्राचार्य प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में संस्कृत भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा ,डॉ चांद किशोर गौत्तम, प्रांतमन्त्री संजीव पाठक, प्रान्त सहमंत्री डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा तथा प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार सहित प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार एवं संस्कृत में लिखित शास्त्रों के संरक्षण के लिये प्रदेश में निरंतर कार्य किये जा रहे है। इसी कड़ी में आयोजित इस शास्त्र परिचय वर्ग में ऑनलाइन माध्यम से पूरे प्रांत के 175 संस्कृत प्रेमियों एवं अध्येताओं ने पूरे एक माह तक वेद-ज्योतिष-व्याकरण-दर्शन सहित्यादी विषयों का परिचयात्मक ज्ञान प्राप्त किया। इस वर्ग में हिमाचल के संस्कृत महाविद्यालयों एवं उपाधि महाविद्यालय में कार्यरत संस्कृताचार्यों ने संस्कृत भारती के तत्वावधान अध्यापन किया। इस वर्ग का संयोजन डॉ. कृष्ण मोहन पाण्डेय तथा डॉ. अरुण शर्मा ने किया। इसमे शिक्षण कार्य डॉ भानु शर्मा, नरेंद्र कौशल डॉ दिनेश भारद्वाज, डॉ रोशनलाल जोशी, डॉ अनुराधा तथा नीरज कुमार ने संपादित किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर और परवाणू में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 21 ग्राम पंचायतों के 261 पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कनैक्शन वितरित करने के उपरान्त उपस्थित लाभार्थियों, जन प्रतिनिधियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने ग्राम पंचायत बोहली, अन्हेच, कोरो कैंथड़ी, चेवा, बड़ोग, गांगुड़ी, गढ़खल सनावर, कोट, गनोल, नाहरी, रौड़ी, गुल्हाड़ी, धर्मपुर, हुड़ंग, कसौली गढ़खल, जगजीतनगर, आंजी मातला, चम्मो, बनासर और जंगेशू सहित कसौली कैंट के पात्र लाभार्थियों को हिमाचल गृहिणी योजना के तहत निशुल्क गैस कनैक्शन एवं अन्य सामग्री वितरित की। डाॅ. सैजल ने कहा कि इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश एवं प्रदेश को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि कोविड-19 के कारण हुए नुकसान की शीघ्र भरपाई की जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां चरणबद्ध तरीके से विभिन्न गतिविधियों को अनलाॅक अवधि में आरम्भ किया जा रहा है वहीं लोगों को जागरूक बनाते हुए कोरोना संक्रमण से बचाने पर भी बल दिया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कोविड-19 से बचाव के लिए जन आंदोलन कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सूत्र ‘जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं’ का पूर्ण पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग के नियम का पालन करना और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करना कोरोना संक्रमण के विरूद्ध मुख्य हथियार है। उन्होंने सभी से आग्रह किया इन नियमों का पालन करें और स्वस्थ एवं सुरक्षित रहकर देश एवं प्रदेश के विकास को गति देने में सहायक बनें। डाॅ. सैजल ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सोच प्रदेश की सभी महिलाओं और परिवारों के लिए वरदान बनी है। उन्होंने कहा कि यह योजना जहां महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए रामबाण सिद्ध हुई है वहीं इस पहाड़ी प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण की पहचान भी बनी है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में अब तक 2300 से अधिक निःशुल्क गैस कुनैक्शन इस योजना के तहत प्रदान किए जा चुके हैं। आयुर्वेद मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार नियमित रूप से ऐसी योजनाएं कार्यान्वित कर रही है जो समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग 50 करोड़ पात्र लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में विभिन्न गंभीर रोगों से पीड़ित रोगियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आरंभ की गई सहारा योजना के तहत प्रतिमाह 3000 रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। अभी तक लगभग 9300 से अधिक लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हिमकेयर व वृद्धावस्था सामाजिक सुरक्षा पैंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और इनसे लाभ उठाएं। भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास की जानकारी प्रदान की। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, बघाट बैंक निदेशक मंडल के सदस्य कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत आंजी मातला के प्रधान दुनीचंद, बीडीसी सदस्य दीक्षा, विभिन्न ग्राम पंचायतांे के प्रतिनिधि, भाजपा तथा भाजयुमो के विभिन्न पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक धर्मश एवं अरूण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए जन आंदोलन अभियान के तहत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने की। डाॅ. राजन उप्पल ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत ‘सुरक्षा की युक्ति, कोरोना से मुक्ति’ के लिए जन-जन को जागरूक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिशा में देश के प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने के लिए जन आन्दोलन अभियान का शुभारंभ किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सभी को मास्क का प्रयोग सुनिश्चित बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेन्सिग का पालन और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोना अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करना कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का साधन है। उन्होंने कहा कि खांसी या जुखाम होने पर नाक से ढोडी तक मास्क का उपयोग करें, क्योंकि खांसने व छींकने पर दूसरे व्यक्तियों के विभिन्न बीमारियों से संक्रमित होने की संभावना रहती है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि जिला में अभी तक कोरोना वायरस जांच के लिए 41565 नमूने एकत्र किए गए। इनमें से 3560 मामले कोरोना संक्रमण पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिला में अभी तक 36 रोगियों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए ऐहतिायात ही कारगर उपाय है। जब तक इस वायरस की दवा नहीं बन जाती तब तक बचाव आवश्यक है। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए जन-जन के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुरेश शर्मा ने उपस्थित सभी को कोविड-19 से बचाव की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सोनी म्यूजिकल ग्रुप तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड-19 पर एक लघु नाटिका एवं गीत प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में कोविड-19 जागरूकता शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कत किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, डाॅ. अशोक हाण्डा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य चमन लाल तनवर सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्र-छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित थीं।
अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ (भारतीय मज़दूर संघ) का एक प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर संघ के उपमहामंत्री ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त सोलन केसी चमन से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा है कि भारतीय मज़दूर संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति (दिल्ली) के आदेशानुसार अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मज़दूर संघ ने श्रम कानून में जो बदलाव किया गया और जिसमे श्रमिकों को नुकसान है और जो उद्योग मालिकों को लाभान्वित करके वर्तमान सरकार कानून बना रही हैं, उससे भारतीय मज़दूर संघ पूर्णतया असंतुष्ट है। भारतीय मज़दूर संघ ने इसमें संशोधन की मांग की है जिसमे श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएं। वेज ऑन कोड 2019 जो पारित हुआ उसका भारतीय मज़दूर संघ स्वागत करता है लेकिन आईआर कोड ओएच्एस तथा सामाजिक सुरक्षा कोड 2020 में कुछ बिंदुओं में भारतीय मज़दूर संघ की असहमति है। इन तमाम विषयों को लेकर भारतीय मज़दूर संघ ने 28 अक्टूबर 2020 को विरोध दिवस के रूप में मना रहा है जिसमे पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन दिया जा रहा है। भारतीय मज़दूर संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है, सरकार चाहे कोई भी हो यदि कोई मज़दूरों के लिए मज़दूर विरोधी नीति देश मे उतपन्न होंगी, तो भारतीय मज़दूर संघ कभी सहन नहीं करेगी। इसी संदर्भ में श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने आश्वाशन दिया है कि (भा.म.सँ.) से इस विषय मे वार्ता जारी है क्योंकि यह श्रम कानून लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है नियम और शर्ते बननी बाकी है दिसम्बर में सारी प्रक्रीया अंतिम चरण पर थी लेकिन (भा.म.सँ.) के विरोध पर अभी संशोधन के लिए वार्ता जारी है औऱ अप्रैल 2021 में अंतिम निर्णय हो जाएगा, यदि फिर भी सरकार मज़दूर विरोधी श्रम कानून में सुधार नहीं करेंगी फिर बहुत बड़ा देश व्यापी आन्दोलन की (भा.म.सँ.) तैयारी करेंगी। कोरोना काल के चलते भौतिक दूरी की पालना करते जिलाधीश सोलन को अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार और अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी ओमप्रकाश शर्मा ने ज्ञापन सौंपा, जिसे जिलाधीश ने सहर्ष स्वीकार किया। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय मांग पर भी चर्चा हुई जो बहुत ही पीडादायक है क्योंकि कोरोना काल के छः महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक अस्थाई श्रमिकों की मासिक वेतन कटौती निरंतर जारी है जिसमे जिलाधीश ने चिंता जताई औऱ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से वार्तालाप करने की सलाह दी। इसी संदर्भ में हम जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से मिले और लिखित पत्रक दिया है आश्वासन मिला है कि शीघ्र ही आपका कार्य हो जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के उपमहामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, सचिव राकेश महाजन, कमल भट्टी, अल्ट्राटेक सीमेंट के अध्यक्ष महेंद्र कुमार, महामंत्री कमल कुमार ओर राजपाल मौजूद रहे।
बाघल विकास परिषद ग्याणा की एक आम बैठक हुई। बैठक में माइनिंग एरियाज के पांच पंचायतों (ग्याणा, चंडी, कशलोग, सघोई व मांगू) के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बाघल विकास परिषद के प्रधान परस राम (पिंकु) ने बताया कि नव गठित दि माइनिंग एरियाज लैंड लूजर्स ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी ग्याणा को लैंड के आधार पर ट्रांसपोर्ट का कार्य आबंटित किया जाए। 6000 बीघा भूमि अधिग्रहण के आधार पर आबंटन हो और वर्ष 1992 में जो करार अंबुजा सीमेंट और सरकार के बीच जो लिखित समझौते हुए हैं उनको पूरी तरह से निष्पक्ष रूप से लागू किया जाए। माइनिंग एरियाज के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नियमित रोज़गार दिया जाए। रेगुलेट्री कमेटी को वर्ष 2010 में गठित की गई थी। उसमे कुछ शर्तों को संशोधित किया जाए। इस दौरान बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दी माइनिंग एरिया लैंड लूजर सोसाइटी में केवल उसी कंपनी की गाड़ियां आएगी जो हमारी निम्न शर्तों को पूरा करेगा। जैसे फ्री इंसुरंस, टीसीएस फ्री, 6 से 8 साल की वारंटी व एएमसी आदि और सबसे कम गाड़ी का रेट और इस बैठक में टाटा मोटर्स ने भी गाड़ियों का प्रोमोशन किया और दावा किया कि माइनिंग सोसायटी को सबसे बेस्ट ऑफर लेकर आएगी और उन्होंने कुछ शर्तों को स्वीकार भी किया है। बैठक में सामाजिक दूरी व फेस मास्क व सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल किया गया। इस मौके पर कृष्णलाल, रूपलाल, धनीराम, बलदेव राज, जयदेव, विक्रम, बद्रीदास, मनीराम, बलिराम, देशराज, खेमराज, मनसा राम, हरीश, दयाराम, दिलाराम सहित बाघल विकास परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
मंडी करणी सेना जिला अध्यक्ष एवं नगर परिषद नेर चौक के युवा पार्षद रजनीश सोनी ने पत्रकारों से बातचीत में जिला मंडी में नगर निगम बनाने के प्रदेश कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का ध्यनवाद जताया है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा क्षेत्र के विकास के पक्षधर रहें है और किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु शहरी निकाय का नगर निगम बनना अच्छी बात है परन्तु जिला की बल्ह विधानसभा क्षेत्र से जिन पांच ग्राम पंचायतों के आठ राजस्व मुहालों के ग्रामीणों के भारी विरोध और कई आपत्तियां दर्ज करने के बावजूद मंडी नगर निगम में मिलाया गया, जिस निर्णय को युवा नेता ने बहुत हैरानगी और हास्यपद बताया। उन्होंने तर्क दिया कि बल्ह क्षेत्र के अति ग्रामीण क्षेत्र जिसमे बैहना, भडयाल, चण्डयाल, चलाह, दोहंदी को नगर निगम मंडी में मिलाया गया है। उन क्षेत्रों को मिलाने के जिला और बल्ह प्रशासन द्वारा क्या मापदंड अपनाए गए, यह भी चर्चा का विषय है क्यूंकि दूसरी तरफ बल्ह की जिन पंचायतों को नगर निगम में डाला गया उसके एकदम साथ लगते नप नेर चौक के कुछ वार्डों और क्षेत्रों को बाहर किया जा रहा है। बल्ह में शहरीकरण की परिभाषा क्या तय की गई है इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। बल्ह भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए उन्होंने चुटकी ली कि जिन्होंने पिछली सरकार के नगर परिषद नेर चौक के निर्णय के खिलाफ पांच वर्ष पूर्व भारी विरोध और दलगत राजनीती कर निकाय चुनावों का पूर्ण बहिष्कार कर सत्ता में आए थे क्या वो नेतगण अब अपनी ही सरकार के निर्णय पर प्रश्न चिन्ह लगाएंगे। इस बार दुबारा नगर निगम के विरोध में चुनावों का बहिष्कार कर पाएंगे और सड़कों पर उतरेंगे या इसके विपरीत शहरी निकाय के फायदे गिनवाएंगे। इसकी स्थिति स्पष्ट की जाए कि समय और सरकार के बदलते ही बल्ह विधानसभा में नेर चौक क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में उनके दल के शहरीकरण के मापदंड भी बदल चुके हैँ।
राजगढ़ उपमंडल में तहत ह्लोनिपुल से चन्दोल सड़क का निर्माण कार्य शुरू से ही विवादों में रहा है। कभी इस सड़क को पच्छाद कांग्रेसी प्रदेश कांग्रेस की देन बताते है तो कभी पच्छाद भाजपा इस को प्रदेश भाजपा की देन कहते रहते है। कुछ दिनों पहले पच्छाद भाजपा विधायक रीना कश्यप ने चन्दोल हाब्बन राजगढ़ मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण खुद किया। मौके पर जाकर रीना कश्यप ने चन्दोल हाब्बन मार्ग पर चल रहे टायरिंग कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए विभाग को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए है लेकिन पच्छाद की भाजपा विधायक रीना कश्यप द्वारा उपरोक्त सड़क का निरिक्षण करने की फोटो जेसे ही सोशल मिडिया पर डाली गई तो पच्छाद कांग्रेस में हलचल मच गई। विधायक के गृह क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले पच्छाद कांग्रेस मिडिया प्रभारी सुधीर ठाकुर ने यहाँ मिडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक को आड़े हाथो लेते हुए कहा की इन दिनों पच्छाद की महिला विधायक ने हलोनीपुल चन्दोल मार्ग का निरीक्षण किया और सोशल मीडिया पर बेवजह वाह वाही लूटने की कोशिश की जा रही है। सुधीर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत राशि से जो काम हलोनीपुल से चन्दोल मार्ग पर चल रहा है। उसमें विभाग द्वारा व् ठेकेदार द्वारा बहुत सी खमियाँ रखी जा रही है। सड़क के किनारों पर जो पेरफीट या डंगे लगवाए जा रहे है वह सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा अपनी सुविधा अनुसार लगाय जा रहे है। इस सड़क में बहुत सी जगहो पर नालियां को पुलियों के लिए क्रोस नहीं किया गया। बीच मैं डाउन होने के कारण पानी नालियों से सड़क मैं आ जाएगा जिससे पक्की नालियां व्यर्थ हो जाएगी। नालियों में बिना गटके के बजरी डाली जा रही है। सुधीर ठाकुर ने और भी आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार की मिलीभगत से इस काम में बहुत सी धान्दली हो रही है, सड़क पर ब्रिकलोक का जो काम हो रहा है उसे शरिया के बिना ही डाला जा रहा है और जितना भी काम हो रहा है ठेकदार अपनी सुविधानुसार करवा रहे है। लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारी कभी भी मौके पर नहीं होते जिससे धान्दली करने मे ठेकेदार को आसानी होती है। इस काम के विषय मे सुधीर ठाकुर ने कहा कि यदि गुणवत्ता मैं कमी रही तो प्रशासन और सरकार के खिलाफ कोर्ट मे जाएंगे।
कुल्लू जिला में ऊझी घाटी के एक गांव छियाल में एक तीन मंज़िला माकन जल कर ख़ाक हो गया। घटना देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। घर में आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि, दमकल विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर करीब 25 लाख की संपत्ति को बचा लिया गया। वहीँ अपना आशियाना जलता देख माकन मालिक को दिल का दौरा पद गया जिस से उस की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय तेज राम पुत्र नोक राम निवासी छियाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आग की भेंट चढ़े मकान में तीन भाई रहते थे। आग से मकान की तीसरी मंजिल को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंडी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कोल डैम प्रबंधन को विस्थापित परिवारों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। वे जिला स्तरीय कोल डैम विस्थापित पुनर्वास एवं सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कोल डैम विस्थापित परिवारों की समस्याओं से सम्बन्धित सभी मदों पर विस्तार से चर्चा की गई। उनकी स्थिति में और सुधार व उत्थान को लेकर चितंन किया गया। ऋग्वेद ठाकुर ने कोड डैम प्रबन्धन को विस्थापित परिवारों को प्रमुखता पर रोजगार देने को कहा। साथ ही उनकी रास्तों, सड़कों, सिंचाई योजनाओं, बैरिकेट व फैंसिंग इत्यादि से जुड़ी सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोल डैम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर जोर दिया गया है। इसमें ‘वाटर स्पोर्टस’ गतिविधियां चलाने की दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। गैर सरकारी सदस्यों ने उठाए मुख्यतः ये मामले समिति के गैर सरकारी सदस्य सदस्य दिला राम, परस राम, मेहर चन्द, बेली राम, हंस राज, ठाकुर दास, हेत राम वर्मा, कमल ठाकुर, बाबू राम व सावित्री वर्मा ने बैठक में कोल डैम से विस्थापित परिवारों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने का अनुरोध किया। सनीहण, त्याण, ऐहण व रोपा गांव के लिए सिंचाई सुविधा, क्याण गांव के लिए बोट घाट, सोलर लाईट, तत्तापानी से थली तक बैरिकेट व फैंसिंग लगवाने और तत्तापानी में पंचायतघर व विश्राम गृह, रोपा-ऐहण सड़क, जल भराव से डूबे रास्तों को पुनः निर्मित करने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्याण व रनौंड तथा मैंहदला गांव में जमीन धसने इत्यादि समस्याएं उपायुक्त के ध्यान में लाईं। उपायुक्त ने कोल डैम प्रबन्धन को समस्याओं के समुचित समाधान के निर्देश दिए। कोल डैम प्रबन्धन ने दिलाया सिलसिलेवार निदान का भरोसा बैठक में उपस्थित कोल डैम प्रबन्धन के उप-महा प्रबन्धक दलीप कुमार वर्मा ने विस्थापति परिवारों के सदस्यों द्वारा उठाई गई मांगों का सिलसिलेवार तरीके से निदान करने का आश्वासन दिया। ये रहे उपस्थित बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रवण मांटा, समिति के सचिव एवं उप-मण्डलाधिकारी (ना.)सुंदरनगर राहुल चौहान, वन मण्डलाधिकारी मण्डी एसएस कश्यप, वन मण्डलाधिकारी सुन्दरनगर सुभाष पराशर, उप-निदेशक बागवानी अशोक धीमान, जिला राजस्व अअिधकरी राजीव सांख्यान सहित समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
मंडी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला में कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए गए सघन जागरूकता अभियान के तहत सभी उपमंडलों में लघु जागरूकता शिविर व कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान में सिविल सोसाइटी और स्वयं सेवी संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित बनाई गई है। इसके अलावा हर उपमंडल में प्रचार वाहन के जरिए भी कोरोना से बचाव के संदेश का प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान में प्रशासनिक अमले के साथ स्वास्थ्य विभाग, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला एवं युवक मंडलों व पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधयिों, अध्यापकों समेत सभी विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि हर उपमंडल में ग्राम स्तर पर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन तय बनाने को लेकर शिक्षित किया जा रहा है। उन्हें दो गज की दूरी का पालन करने, बार बार साबुन से हाथ धोने और घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए भी जागरूकता अभियान को अधिक गति दी गई है। बाजार में लोगों की आमद बढ़ने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ा है। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग कोरोना से बचाव को सतर्क रहें व सावधानी बरतें।
जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाल्ट में बल्ह विकास मंच द्वारा आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय सर्व सामाजिक धर्म शान्ति सम्मेलन और भागवत कथा के पांचवे दिन बौद्धिक शोध कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंडी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा और विशेष अथिति के रूप में राष्ट्वादी संगठन करणी सेना के जिला मंडी अध्यक्ष एवं नेर चौक पार्षद रजनीश सोनी, भूमि विकास बेंक के निदेशक महेंद्र गोस्वामी, आदि ने शिरकत की और सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए बल्ह विकास मंच को बधाई दी। अजय राणा ने गुरू रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला, सनातन धर्म मूल है, महिलाओं की भागीदारी हर जगह बढ़ रही है, संस्कारों को अपनाने की आवश्यकता है, ऐसे कार्यक्रमो के आयोजन होते रहने चाहिए, युवाओं को खेलो की तरफ जाना चाहिए जिससे स्वस्थ भी रहते है और नशे से दूर भी रहा जा सकता है। डाo बाबा साहब अम्बेडकर ने दलित कल्याण हेतु मजबूत सविंधान की नीव रखी, उन्ही के कारण आज हर जाति, वर्ग अपनी बात रखने में स्वंतत्र है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष रजनीश सोनी ने कहा कि कलयुग के समय हर तरह की समस्या का समाधान भगवत गीता में है और योगेस्श्वर भगवान श्री कृष्ण के सम्पूर्ण जीवन और उनके मुखार बिन्द से निकली भावगत गीता में कही गए अध्याय को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। आज के युग में जब आधुनिक तकनीक और गैजेट होने के बावजूद भी एक दूसरे के साथ दूरियां बन रही है। इसके ऊपर चिंतन की जरूरत पड़ती रहेगी, अपने अंदर झाँकने की आवश्यकता है, आने वाले समय में युवाओं को भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवा वर्ग को इस तरह के मंच प्रदान करने की आवश्यकता पड़ने वाली है। युवाओं को बेरोजगारी के विषय पर निराश नहीं होना चाहिए तथा सकरात्मक रवैये से हर समस्या का समाधान सम्भव हो सकता है। बल्ह विकास मंच के अध्यक्ष संजय सुरेहली ने कहा की सर्व समाज के विकास हेतु इस तरह का कार्यक्रम उनके स्वर्गीय पिता की चतुर्थ वार्षिक पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, विकास के मद्देनज़र सभी वर्गो को एक जुट होने की आवश्यकता है। बेरोजगारी पर नीति बनाने की आवश्यकता है, छोटी छोटी इकाईयां स्थापित करने से और रोजगार कैसे उतपन्न किया जा सके इस पर गंभीर होना पड़ेगा। हर वर्ग को अवसर मिलने चाहिए। योग्य व्यक्ति किसी भी जाति से समन्धित हो उसकी योग्यता के आधार पर मौका देना पड़ेगा तभी समग्र विकास होगा कार्यक्रम में भागवत कथा कर रहे स्वामी राम शंकर जी उर्फ़ डिजिटल बाबा ने मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कथा के माध्यम से सभी को संदेश दिया कि मनुष्य के समग्र विकास हेतु सभी को जातिवाद से ऊपर उठकर एक होना चाहिए ताकि हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ मिल सके। श्रीमद भागवत पुराण ने यही संदेश सनातन धर्म के कल्याण हेतु दिया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के साथ रविकांत, रंजीत पठानिया, अमर सिंह सकलानी, गौरी शर्मा, तुलसी राजपूत, गुलाब सिंह, हरीश कुमार हैरी, नवीन राणा, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, मान सिंह, बीरबल, चौधरी राम, दयाल सिंह आदि उपस्थित रहे।


















































