ग्राम पंचायत दाड़लाघाट द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण के समीप तालाब के किनारे एक आकर्षक चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया है। पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस चिल्ड्रन पार्क में बच्चों का मनभावन गज़िबो प्ले स्टेशन, बच्चों के झूलने हेतु झूला, तालाब में बच्चों के बैठने के लिए किश्ती, बच्चों का हिंडोला, स्थापित किया है।उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त पार्क में लोगों को आराम करने के लिए बेंचेज भी स्थापित किए गए हैं। इस चिल्ड्रन पार्क के स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों में वह बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस पंचायत से अरुण शुक्ला, कमल कांत, कुलदीप, संजय, राम रतन, विक्की, श्यामलाल, राजू, श्रीराम इत्यादि ग्रामीणों ने पंचायत के इस कार्य की सराहना की है।
अर्की तहसील सुधार सभा के दिल्ली के अध्यक्ष प्रेम सिंह रघुवंशी ने पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से घनागुघाट में पशु चिकित्सालय को अपग्रेड करने हेतु अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत घनागुघाट में एक पशु डिस्पेंसरी वर्तमान में कार्यरत है, क्योंकि इस क्षेत्र में पशुओं की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसमें दुधारू पशुओं की तादाद ज्यादा है।अर्की तहसील सुधार सभा के अध्यक्ष ने कहा है कि ऐसे में क्षेत्रवासियों को महसूस हो रहा है कि उक्त पशु डिस्पेंसरी का पशु चिकित्सालय के रूप में अपग्रेड होना अति आवश्यक है। पशु चिकित्सालय के होने से पंचायत वासियों को अपने पशुओं का इलाज करवाने के लिए यहां नजदीकी सुविधा भी मिलेगी व यह कार्य जनहित में भी आवश्यक है। सभा ने कहा कि यह विभाग जब से आपके हाथों में आया हैं, तब से किसानों और पशुपालकों में आशा की किरण जगी है व इस क्षेत्र में काफी प्रगति देखने को भी नजर आ रही है। इस क्षेत्र के लोगों को पूरा विश्वास है कि जो आपका विजन व आपकी दूरदृष्टि है इस विभाग को शीघ्र ही बड़ी ऊंचाइयों पर ले कर जाएगी।इन परिस्थितियों को मध्य नजर रखते हुए मंत्री से लोगों ने निवेदन किया है कि घनागुघाट स्थित पशु डिस्पेंसरी को पशु चिकित्सालय के रूप में अपग्रेड करवाकर लोगों की इस समस्या को दूर करें जिससे पंचायत वासी इसका फायदा ले सके।
संगीत की दुनिया में म्यूजिक गिटारिस्ट व गायक कलाकार अरुण चौहान का पहला भजन शिव महादेव को हिमाचल की सुरीली आवाज व अरुण चौहान की गुरु माँ लता शर्मा ने रिलीज किया है। ग्राम पंचायत मांगल के गांव बागा से सम्बंध रखने वाले अरुण चौहान इससे पहले विभिन्न कार्यक्रमों में गिटार बजाने का कार्य कर चुके हैं और पहली बार वह गायकी के क्षेत्र में उतरे है। शिव महादेव के इस भजन को अरुण चौहान की मधुर आवाज में संगीत की माला में पिरोया है। इस भजन को लता शर्मा व देव चौहान (डिकेसी) ने लिखा है और इसे संगीतबद्ध भैरवी स्टूडियो के परमजीत पम्मी ने किया है। सन्नी शांडिल व प्रिंस हैरी ने इस भजन को शूट किया है और म्यूजिक हंटरज यूट्यूब चैनल के सहयोग से इस भजन को बाजार में उतारा गया है। इस भजन का विमोचन सत श्री बाडुबाड़ा शालुघाट (मांगल) के मंदिर प्रांगण में हिमाचल की सुरीली आवाज व अरुण चौहान की गुरु माँ लता शर्मा ने किया। हिमाचल की सुरीली आवाज व अरुण चौहान की गुरु माँ लता शर्मा ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और गीत संगीत और खेल जगत में इस क्षेत्र ने नित नए मुकाम हासिल किए है। उन्होंने गायक अरुण चौहान को बधाई दी और उसके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। अरुण चौहान ने बताया कि संगीत की दुनिया में नाम कमाना उनका सपना रहा है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अरुण चौहान ने बताया कि वह संगीत की दुनिया में गिटार बजाने का कार्य करते है, ये पहला मौका है जो उन्हें शिव महादेव का भजन में कार्य करने का मौका मिला रहा है। अरुण चौहान ने कहा कि वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दादा केदारु राम, पिता बाबू राम, माता जमना देवी अपने भाई-बहनों, पूरे परिवार एवं सभी दोस्तों को देते हैं। अरुण चौहान ने चौहान कृष्णा,पंकज ठाकुर,परम् ठाकुर का सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। अरुण चौहान का कहना है कि सफलता को हासिल करने के लिए पूरी जनता के साथ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिव महादेव भजन के बाद भविष्य में गीतों को लेकर योजना बन रही है। इस भजन को यु ट्यूब पर म्यूजिक हंटरज के माध्यम से देखा जा सकता है। इस मौके पर लता शर्मा, नेहा शर्मा, दादा केदारु राम, पिता बाबू राम, माता जमना देवी, मस्त राम, हंसराज, पंकज कुमार, बलवंत, संजय, संजीव, देव चौहान, बलदेव राज चौहान, प्रेम लाल शास्त्री, अरुण चौहान, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भाजपा अर्की मंडल की मासिक बैठक मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह अर्की में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष प्रदेश पुरुषोत्तम गुलेरिया व शिमला संसदीय क्षेत्र के विस्तारक प्रियव्रत शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा विस्तारकों का सम्मान करना व नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल का सम्मान करना रहा। रतन सिंह पाल को अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको लाल टोपी पहना कर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया तथा जिन विस्तारकों ने दिए गए ग्राम केंद्रों में उत्कृष्ट कार्य किए उन्हें भी विशेष अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के बारे में भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष जय नन्द शर्मा, ओम प्रकाश गांधी, महामंत्री यश पाल कश्यप, राकेश ठाकुर, राजेश महाजन, सुरेश जोशी, रमेश ठाकुर, राकेश गौतम, संतोष शुक्ला, आशा परिहार, रीना भरद्वाज, महेंद्र ठाकुर, जगदेश्वर शुक्ला, सन्त राम भरद्वाज, दलीप पाल, रिखी राम कौंडल, अनूप चौहान, हेमलता कौशल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय, नेरचैक मण्डी की वेबसाइट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान अधिनियम 2017 के तहत 23 जून, 2018 में की गई और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में वर्ष 2019 में इसका नाम अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय रखा गया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गुणात्मक स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के माध्यम से राज्य में उत्कृष्ठ स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करने, स्वास्थ्य शिक्षाविद्दों के लिए एकल मंच प्रदान करने और स्वास्थ्य शिक्षा की प्रणाली में शिक्षण व मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार करने में भी मदद मिलेगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य चिकित्सा विज्ञान के सभी संकायों जैसे दवाइयों की आधुनिक प्रणाली, होमियोपैथी और विभिन्न पैरा मेडिकल तथा पैरा डैंटल विषयों जैसे नर्सिंग, चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीक, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी और स्पीच थेरेपी की शिक्षा के स्तर को बेहतर कर समानता लाना है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का लक्ष्य स्वास्थ्य शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाकर सभी स्तरों पर शैक्षणिक उत्कृष्टता को हासिल करना और आधुनिक बनाकर सुधार करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वर्ष से इस विश्वविद्यालय के परिसर में नीट की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय में बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकारी क्षेत्र में छः चिकित्सा महाविद्यालय और निजी क्षेत्र में एक चिकित्सा महाविद्यालय कार्यरत है जो स्वास्थ्य संस्थानों को उत्कृष्ठ पेशेवर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में जल्द एम्स बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस चिकित्सा विश्वविद्यालय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंनें कहा कि इस विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए चयनित 102 बीघा भूमि जल्द ही हस्तांतरित कर दी जाएगी ताकि विश्वविद्यालय का कार्य सुचारू रूप से चल सके। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस विश्वविद्यालय के लिए 3.5 करोड़ रुपये की अनुदान राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व का विषय है कि यह चिकित्सा विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में स्थापित किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. सुरेन्द्र कश्यप ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से मात्र एक बटन के दबाने से आवश्यक सूचना और जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का इस विश्वविद्यालय को सुदृढ़ बनाने में रूचि दिखाने के लिए धन्यवाद किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) भंडारण सुविधा के निर्माण के सम्बन्ध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। इस भण्डारण सुविधा का निर्माण सोलन के कथेड़ में किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस का निर्माण कार्य जून 2021 तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में 17 अक्तूबर, 2020 को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु द्वारा निर्माण स्थल का निरीक्षण कर उचित निर्देश जारी किए गए थे। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने इस कार्य को समयबद्ध पूरा करने के लिए नगर नियोजन विभाग तथा लोक निर्माण विभाग को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर 15-15 दिन की कार्य योजना 02 दिन के भीतर तैयार कर उपमंडलाधिकारी सोलन को प्रेषित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण स्थल से एचटी विद्युत लाईन को स्थानांतरित करने के कार्य को शीघ्र किया जाए ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्माण कार्य के सम्बन्ध मंे अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। केसी चमन ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार इस वेयरहाउस में सोलन जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए प्रयुक्त की गई ईवीएम तथा वीवीपेट का भंडारण किया जाएगा। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार गुरमीत नेगी, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अरविन्द शर्मा, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता, नगर एवं ग्राम योजनाकार सोलन लीला श्याम, निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद, महासचिव भरत शर्मा, कोषाध्यक्ष शशि पाल शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष सुनेश शर्मा तथा संविधान पर्यवेक्षक श्यामलाल गौतम ने सामूहिक बयान में कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ पुरानी पेंशन बहाली के लिए भविष्य में आंदोलन को और तेज करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को संकल्प दिवस और 24 अक्टूबर को हर जिला मुख्यालय में सांकेतिक धरने के पश्चात 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के 2 लाख कर्मचारी 20 हजार से अधिक कार्यालय में गेट मीटिंग करने जा रहे है। गेट मीटिंग में नई तथा पुरानी पेंशन में आने वाले सभी कर्मचारी, अधिकारी तथा अध्यापक वर्ग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक दिन होगा क्योंकि इतने स्थानों पर एक साथ अभी तक किसी भी संगठन द्वारा इस तरह की बैठकर एक दिन में नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा किए जा रहे संघर्ष को हर कर्मचारी तक पहुंचाना और हर कर्मचारी को इस मुहिम में जोड़ना तथा सरकार को वास्तविक परिस्थितियों से अवगत करवाना है कि कर्मचारियों में नई पेंशन के प्रति कितना रोष है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को संगठन के आवाहन पर सभी कर्मचारी, अधिकारी एवं अध्यापक पेन डाउन स्ट्राइक पर जा रहे हैं जिसका सीधा असर सरकारी कामकाज में भी देखने को मिलेगा।
आज एसएफआई जिला कमेटी चंबा ने महाविद्यालय में आए हुए हिमाचल प्रदेश वन विभाग के मंत्री राकेश पठानिया के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन पत्र सौंपा जिसमें एसएफआई जिला कमेटी चंबा ने जिला के सभी महाविद्यालयों में छात्रों को आ रही समस्या को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जिसमें मुख्य तौर पर मांगे निम्नलिखित है: जिला चंबा के सभी कॉलेजों में अध्यापकों की रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरें। कोरोना काल में हॉस्टल के सभी छात्रों की हॉस्टल फीस माफ की जाए। भरमौर कॉलेज के छात्रों को निरंतर पढ़ाई जारी रखने के लिए शीघ्र अति शीघ्र भवन निर्माण करवाया जाए। तिस्सा कॉलेज में पानी की उचित व्यवस्था, बाउंड्री वॉल व सफाई कर्मचरियों का प्रावधान किया जाए। चंबा कॉलेज में छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा दी जाए। सभी कॉलेज में लैब असिस्टेंट व क्लर्क के खाली पद भरे जाए। भलेई कॉलेज में टॉयलेट व्यवस्था की जाए व बिल्डिंग का कार्य जल्द शुरू किया जाए। SCA चुनाव बहाल किए जाए। जिला चंबा के सभी कॉलेजों में गेटकीपर की सुविधा होनी चाहिए। SFI जिला कमेटी चंबा प्रदेश सरकार से उम्मीद करती है कि हमारी इन समस्याओं को नजरंदाज नहीं करेगी और जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करेगी अन्यथा एसएफआई छात्र समस्याओं से विवादित रहते हुए छात्र आंदोलन करने पर विवश होगे।
हिमाचल की राजनीति में जल्द ही कुछ नए फेर बदल होने की सुगबुगाहट तेज़ हो रही है। ज्वालामुखी प्रकरण के बाद संगठन में उठे बवाल के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली रवाना होंगे। यहाँ केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री बैठक करेंगे। आशंका जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल में कई मंत्रियों के विभाग बदल सकते हैं, तो साथ ही कइयों की कुर्सी भी खतरे में पड़ सकती है। बता दें कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हाईकमान से चर्चा के बाद ज्वालामुखी मंडल को भंग किया था, जिसके बाद धवाला मुख्यमंत्री से मिले थे। वहीं हिमाचल मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों की परफारमेंस से हाईकमान अभी भी संतुष्ट नहीं कर पाई है। इन्ही चुनिंदा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा की जा रही है। हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे एक मंत्री कि कुर्सी पर भी खतरा मंडरा सकता है। मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा तय होते ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और तीन महासचिव त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल और राकेश जम्वाल उनसे मिलने उनके आवास पर ओकओवर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की।
हर साल की तरह इस साल भी चायल में बाबा भलकू राम की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि कोरोना के चलते इस बार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया, पर भलकू समिति चायल ने ये दिन उत्साह से मनाया। समिति के अध्यक्ष बी आर मेहता और उपाध्यक्ष रूप सिंह ने बाबा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समिति अध्यक्ष ने कहा की बाबा भलकू के समाज को दिए योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कौन थे बाबा भलकू कहते हैं कि जब अंग्रेज इंजीनियर बड़ोग को सुरंग का दूसरा मुहाना नहीं मिला, तो उसने खुदकुशी कर ली थी। रेलवे में श्रमिक बाबा भलकू ने ही अपनी लाठी से इस पहाड़ी के नीचे प्रस्तावित सुरंग का दूसरा मुहाना निकाला। इसकी लंबाई एक किलोमीटर 143 मीटर और 61 सेंटीमीटर है। बाबा भलखू जिला सोलन के पर्यटन क्षेत्र चायल के पास स्थित झाजा गांव के रहने वाले थे। आज भी उनका पुराना मकान इस गांव में स्थित है। पर्यटक दूर दूर से इस घर को देखने आते हैं। अनपढ़ होने के बावजूद भी कालका शिमला रेलवे लाइन व सुरंग निर्माण में उनका अहम योगदान रहा।
मां दुर्गा के अनेक रूप है। शांत स्वभाव, करुणामयी अवतार के साथ-साथ माता के कई रौद्र रूप है, जिनका मन्दिर भारत के विभिन्न हिस्सों में स्थापित है। ऐसा ही एक मंदिर सिथित है हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में। मां भंगायणी के नाम से विख्यात ये मन्दिर सिरमौर जिला के हरिपुरधार में शिमला की सीमा पर अवस्थित है। यह मंदिर कई दशकों से लाखों श्रद्धालुओं की असीम आस्था व श्रद्धा का केंद्र बिंदु बना हुआ है। भक्त यहां अपनी मनौती पूर्ण होने पर मां के दरबार में पहुंचते है। इस दिव्य शक्ति मां भंगायणी को इन्साफ की देवी भी माना जाता है। कोर्ट-कचहरी में न्याय न मिलने पर पीड़ित व्यक्ति इस माता के मंदिर में आकर इन्साफ की गुहार करते है और लोगों का विश्वास है कि मंदिर में उन्हें निश्चित रूप से न्याय मिल जाएगा। स्थानीय लोगो व भक्तजनो के अनुसार इस सुप्रसिद्ध मंदिर का पौराणिक इतिहास इस क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज से जुड़ा हुआ है। शिरगुल देव की वीरगाथा के अनुसार जब वह कालांतर में सैकड़ों हाटियों के दल के साथ दिल्ली शहर गए थे, तो उनकी दिव्य शक्ति की लीला के प्रदर्शन से दिल्लीवासी स्तब्ध रह गए थे। उस दौरान तत्कालीन तुर्की शासक को शिरगुल महादेव की आलौकिक शक्ति का पता चला, तो उन्होंने शिरगुल महादेव को गाय के कच्चे चमड़े की बेडि़यों में बांधकर कारावास में डाल दिया था। चमड़े के स्पर्श से शिरगुल देव की शक्ति लुप्त हो गई थी। ऐसे में कारावास से मुक्ति दिलाने हेतु बागड़ देश के राजा गोगापीर ने तुर्की शासक के कारावास में सफाई का कार्य करने वाली माता भंगायणी की मदद से शिरगुल महादेव को कारावास से मुक्त करवाया गया था। तब शिरगुल महादेव व राजा गोगापीर माता भंगायणी को अपनी धर्म बहन बनाकर अपने साथ ले आए तथा हरिपुरधार में एक टीले पर उन्हें स्थान देकर सर्वशक्तिमान होने का वरदान दिया। तभी से यह मंदिर उत्तरी भारत में सिद्धपीठ के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने नगर परिषद सोलन की परिधि में पटाखों की बिक्री एवं प्रतिबंधित स्थान के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेश दिए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार 16 नवम्बर, 2020 तक नगर परिषद सोलन के तहत आने वाले लोअर बाजार, चैंक बाजार, अप्पर बाजार, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, मालरोड तथा पुराना बस अड्डा सोलन में पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन पर पूर्ण रोक रहेगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि अस्थाई चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त किसी भी स्थान पर पटाखों की खुदरा अथवा थोक बिक्री नहीं की जा सकेगी। अस्थाई चिन्हित स्थान नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी द्वारा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन का अधिकार केवल लाईसेंस धारक को ही प्राप्त होगा। जिला दंडाधिकारी द्वारा आदेशों के अनुसार पटाखों की खुदरा बिक्री 13 तथा 14 नवम्बर, 2020 को चिन्हित स्थानों पर ही की जा सकेगी। इन आदेशों के अनुसार पटाखों की खुदरा बिक्री के लिए निर्धारित तिथियों को ठोडो मैदान सोलन, बाईपास सोलन पर सब्जी मंडी के सामने जहां अस्थाई फल मार्केट स्थापित की गई थी, नगर नियोजन कार्यालय सोलन के सामने खाली स्थान, चंबाघाट में वर्षा शालिका के समीप तथा सोलन ब्रूरी में वर्षा शालिका के सामने स्थान चिन्हित किए जाएंगे। राॅकेट इत्यादि पटाखों की बिक्री तथा प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बाजार, सरकारी कार्यालयों, धरोहर भवनों एवं आवासों के समीप पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी उपमण्डलाधिकारी सोलन के निर्देशन में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित करेंगे। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। यह आदेश आपराधिक दण्ड संहिता 1973 की धारा 144 की उप धारा (1) के तहत जारी किए गए हैं। इस संबंध में जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन के लिए स्थान चिन्हित करने के सम्बन्ध में स्पष्ट आदेश जारी करें।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक 9 नवंबर को नम्होल में की जाएगी। महासचिव प्रेम केशव ने बताया की यह बैठक कोविड-19 महामारी के कारण नहीं की जा रही थी। अतः सभी कर्मचारियों से विनम्र अनुरोध है कि 9 नवंबर 2020 को सुबह 11:00 बजे इस बैठक में पहुंचे। प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार व समाधान हेतु कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अपने लाइफ सर्टिफिकेट, बैंक अथवा मुख्य लेखाकार विद्युत परिषद, विद्युत भवन को भी प्रेषित करें।प्रेम केशव ने बैठक स्थल में पहुँचने से पूर्व सभी साथियों से आग्रह है कि मास्क का इस्तेमाल बहुत ही आवश्यक क्योंकि इस महामारी से बचाव केवल मास्क ही हैं।
रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के राजदूत शिन बोंग-किल ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की और भारत कोरियन द्विपक्षीय रिश्तों को सुदृढ़ करने संबंधित मुद्दों पर बातचीत की। राज्यपाल ने राजदूत को राज्य के समृद्ध और विविध इतिहास से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में जैसे मानव संसाधन विकास, पर्यटन, कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक पर्यटन राज्य है और यहां लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं। कोरिया और हिमाचल पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरिया और हिमाचल दोनों की संस्कृति समृद्ध है और दोनों इस दिशा में मिलकर काम कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि हम सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से अपने रिश्ते मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और रिपब्लिक आॅफ कोरिया पर्यटन विकास, औद्योगिक निवेश, कृषि और पर्यावरण, तकनीक, कौशल विकास विशेष कर सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग स्थापित कर सकते हैं। राजदूत ने इस बैठक के लिए राज्यपाल द्वारा समय प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रिपब्लिक आॅफ कोरिया और भारत दोनों मिलकर क्षेत्रीय सम्पर्क को फिर से विकसित करने और और लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए कार्य कर सकते हैं। राजदूत के साथ मिनिस्टर काॅउंसलर चैंग हो सेयूंग और सेकेंड सेक्रेटी कांग योन सो ने भी राज्यपाल से भेंट की। इसके पश्चात, राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने राजदूत को एतिहासिक राजभवन के बारे में जानकारी दी।
स्टेट अम्बुजा इम्पलाइज एसोसिएशन दाड़लाघाट ने वीरवार को 22वां स्थापना दिवस मनाया। आज से 21 वर्ष पूर्व 05 नवंबर 1999 को अम्बुजा इम्पलाइज एसोसिएशन के गठन व पंजीकरण हुआ था। इस वक्त अम्बुजा इम्पलाइज एसोसिएशन में लगभग 250 सदस्य हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वज वंदन व पूजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधान पवन शर्मा ने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि आज वैश्विक परिवेश में कर्मचारियों के हित ट्रेड यूनियन के माध्यम से ही सुरक्षित किए जा सकते है, सभी कर्मचारी संगठित रहकर ही अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकते है। अम्बुजा सीमेंट कंपनी का पिछले दो तिहाई में फायदा दोगुना हुआ है व कंपनी प्रबंधन ने निवेशकों के लिए 17 रुपए प्रति शेयर अंतिरम डिलीडेंड भी दिया है। वही दूसरी ओर कर्मचारियों को सालाना इंक्रीमेंट नही दी जा रही है। इस बारे में प्रबंधन को सितंबर 2020 माह एक मांग पत्र भी दे दिया गया है, यदि इस मांग पत्र में इंक्रीमेंट मुद्दे पर प्रबंधन कोई फैसला नही होता है तो जल्दी ही विरोध प्रदर्शन भी शुरू किए जाएंगे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम पर सभी सदस्यों को मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर सुरेन्द्र वर्मा, सुरेश शुक्ला, कमल देव, मोहन सिंह चंदेल, संजय गुप्ता, धर्म सिंह ठाकुर, मुनीत ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजूराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रथम राज्य स्तरीय वर्चुअल फिलेटली डाक टिकट प्रदर्शनी ‘हिम्पेक्स-2020’ के तहत आज निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन हेमशंकर ने दी। हेमशंकर ने कहा कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब के प्रतिभागियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस अवसर पर वेबिनार के माध्यम से डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के लिए फिलेटली की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि 06 नवम्बर को स्पाॅट पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम 07 नवम्बर को घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में डाक टिकट प्रदर्शनी में संग्रहकर्ता अपनी-अपनी डाक टिकटों का प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनी का अवलोकन विभागीय वैबसाईट ीजजचेरूध्ध्ीपउचमगण्वतह पर लाॅग इन करके किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार परेक बड़ा आरोप लगाया है। AAP ने कहा है की प्रदेश सरकार के बिजली बोर्ड ने प्रदेश की जनता पर घरेलू, व्यावसायिक एवम् ओद्योगिक कनेक्शनों पर चार गुना एडवांस कंज्यूमर डिपॉजिट्स बढ़ाकर जनता के साथ फिर बेइंसाफी का बिगुल बजा दिया है। इसके जरिए बिजली बोर्ड जनता की आड़ में शिकार करके अपने अनसुलझे घाटों की पूर्ति करना चाहता है। मगर ये सारा माजरा प्रदेश सरकार की शय पर हो रहा है। इससे ये तो साफ हो गया है कि सरकार को जनता जनार्दन की कतई भी फिक्र नहीं है क्योंकि जनता पहले से ही उनसे जुड़ी हुई उन तमाम जरूरी वस्तुओं की आसमान छूती मेहंगाई के केहर से पहले ही त्रस्त है। उपर से बिजली बोर्ड ने एक गुणा भी नहीं सीधे चार गुणा नए बिजली कनेक्शनों के चार्जेज बढ़ा दिए। इसके इलावा सरकार ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को घरेलू उपयोग में आने वाली बिजली उन्हें पहले ही मंहगी दरो पर मुहैया करवाई जा रही है। यहां तक कि करोना काल में भी जनता को राहत देने के बजाए बिजली की दरों में ओर इजाफा किया गया। अत: सरकार जान बुझ कर ये कैसा अन्याय कर रही है अपनी ही जनता के साथ। जब की हमारे प्रदेश में जल संसाधनों के दोहन की अपार संभावना होने के बावजूद प्रदेश दूसरे राज्य जैसे दिल्ली को बिजली बेच कर दिल्ली सरकार दिल्ली की ही जनता को महीने में 200 Units बिजली मुफ्त मुहया करती है लेकिन हिमाचल के लोगों को यहां पर बिजली दोहन की एवज में रॉयल्टी तो क्या सस्ती बिजली का भी लाभ नहीं मिल रहा है। उसके बावजूद कोरोना संकट के बीच हिमाचल में नया बिजली कनेक्शन लगाना तीन से चार गुना महंगा हो गया है। हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एस०एस०जोगटा ने सरकार पर उपरोक्त आरोपों की बौछार करते हुए सरकार मांग की है कि समय रहते इस मुहिम को यहीं समाप्त किया जाए।
प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे ठियोग क्षेत्र में एक एएसआई को एक चालक द्वारा कार से कुचलने के प्रयास करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की ट्रैफिक चेकिंग के दौरान जब एएसआई ने एक कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवार ने उस अधिकारी पर ही गाढ़ी चढाने की कोशिश की और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कार लिया है और जांच में जुट गई है। मामला बुधवार शाम का है। जब फागू पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ब्रज लाल व अन्य पुलिस कर्मी चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार एचपी 35-9200 के चालक को एएसआई बृजलाल ने रोकने का इशारा किया। आरोप है कि कार चालक रुकने की बजाय उसने कार की स्पीड बढ़ा दी और एएसआई को टक्कर मारने की कोशिश की। एएसआई ने किसी तरह अपनी जान बचाई। एएसआई बृजलाल की शिकायत पर ठियोग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 में केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।
जिला सिरमौर के नाहन में रानीताल क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। युवक का नाम सौरभ बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक ठेकेदारी का काम करता था। जब उसने सुबह अपने कमरे का दरवाज़ा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ और वह स्वयं दरवाजा खोल अंदर गए। वहां उन्होंने उक्त युवक को फंदे से लटका पाया। उन्होंने उसे तुरंत रस्सी से उतरा पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक दम तोड़ चूका था। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुँच गई है और शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है। पुलिस घटना स्थल पर जांच में जुट गई है, हालाँकि अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस से ख़ुदकुशी के कारणों का पता चल सके।
A webinar on the Prime Minister’s Formalisation of Micro Food Enterprises (PM FME) was organized by the Department of Food Science and Technology (FST) of Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni. The webinar was organized for the promotion and publicity of the scheme among the stakeholders. Dr. Parvinder Kaushal, UHF Vice-Chancellor was the Chief Guest on the occasion. Ramesh Verma, Joint Director, Department of Industries, Dr. SK Mishra, GM, NABARD, and Dr. KD Sharma, Professor FST were the Guest Speakers on the occasion. Dr. Anju K Dhiman, Professor, and Head, Department of FST, welcomed the Chief Guest and the participants. She apprised the participants about the activities of the department and the various food processing and value addition technologies developed by the university. Dr. PK Mahajan, Director Extension Education and Nodal Officer of the PFME scheme at the university gave an overview of the topic of the webinar and extension education initiatives carried out by the university during the COVID lockdown period. Addressing the gathering, Chief Guest Dr. Parvinder Kaushal urged scientists and researchers to play a leading role in the dissemination of technology and information for the success of the PM FPE Scheme. He said that the scheme will make the country self-reliant in all spheres- from manufacturing to supplying and will help to reduce dependence on imports and boost exports. Dr. Kaushal said that the scheme will promote the PM’s vision of ‘Vocal for local with Global Outreach’. The PM FME scheme is a centrally sponsored scheme under Aatam Nirbhar Bharat Scheme and aims to make the nation self-reliant with more focus on local manufacturers and service providers. Micro Food Enterprise (MFE) has been designed to address the challenges faced by the micro-enterprises and to tap the potential of groups and cooperatives in supporting the up-gradation and formalization of these enterprises. Dr. Kaushal added that food processing enterprises are mainly in the unorganized sector. There are about 25 lakh food processing enterprises that are unregistered and out of these more than 65% of units are located in the rural areas. Three technical sessions were held during the webinar. Ramesh Verma, Joint Director, Department of Industries gave a detailed introduction to the PM FME scheme. Dr. SK Mishra, GM, NABARD (HP) also gave a presentation on the formation of FPOs and the funding support. Dr. Mishra also talked about the role and schemes of NABARD. The third presentation on Processing of Fruits and Vegetables for Micro Food Enterprises was delivered by Dr. KD Sharma, Professor, Department of FST, UHF. The event was coordinated by Dr. Rakesh Sharma while Dr. Uday Sharma delivered the vote of thanks. Besides the statutory officers, scientists and students, entrepreneurs and members of different Self Help Groups also attended the webinars. The scheme was launched to enhance the competitiveness of existing individual micro-enterprises in the unorganized segment of the food processing industry and promote formalization of the sector. The PM FME scheme aims at providing financial, technical, and business support for the up-gradation of existing micro food processing enterprises. It also adopts the One District One Product (ODOP) approach to reap the benefit of scale in terms of procurement of inputs, availing common services and marketing of products. The states would identify food products for a district keeping in view the existing clusters and availability of raw material.
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत लाईनों के रखरखाव तथा खुंडीधार में पेट्रोल पम्प के समीप विद्युत लाइनों के कार्य के दृष्टिगत 06 नवम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने आज यहां दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 06 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक कोटलानाला, पुलिस थाना, राजकीय महाविद्यालय, अफसर काॅलोनी, डाईट, खलीफा लाॅज, टैंक रोड, गलानग, मतियूल, खनोग, धोबीघाट, फोरेस्ट रोड व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 06 नवम्बर, 2020 को ही प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक डमरोग, आंजी, बलाना, सूर्य विहार, खुंडीधार, शामती व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि कीमतों को नियंत्रण में रखने तथा विक्रेताओं द्वारा मनमाने दाम वसूलने पर नियंत्रण रखने के लिए जिला में औचक निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े इसलिए खाद्य आपूर्ति जिला नियंत्रक के माध्यम से यह निरीक्षण व निगरानी कार्य किया जा रहा है। उन्हें बताया कि आज शिमला नगर के संजौली व ढली में निरीक्षण कार्य किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अपूर्व देवगन की अगुवाई में कुल 20 दुकानों पर औचक छापामारी की गई जिसमें संजौली क्षेत्र में 15 तथा ढली में 4 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 11 दुकानों पर संजौली में तथा चार दुकानों पर ढली में मूल्य सूची ना लगाने अथवा निर्धारित मात्रा से अधिक लाभ ले रहे विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान 15 फल एवं सब्जी विक्रेताओं से 229 किलोग्राम सब्जियां व 179 किलोग्राम फल तथा 35 किलोग्राम प्याज जप्त किए गए। उन्होंने बताया कि गुणवत्ता जांच के तहत ढली पेट्रोल पंप की भी जांच की गई। उन्होंने दुकानदारों एवं विक्रेताओं को अनावश्यक रूप में फल एवं सब्जियों के भंडारण ना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई विक्रेता अथवा दुकानदार अधिक लाभांश लेता पाया गया तो उसके प्रति नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से मूल्य सूची प्रतिदिन के आधार पर अपनी दुकान के उचित स्थान पर लगाने के निर्देश दिए, जिसे ग्राहक आसानी से देख सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज संजौली ढली निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पूर्णचंद, खाद्य अधिकारी श्रवण, निरीक्षक सुनील मेहता भी साथ थे।
ग्राम पंचायत दावटी में भगत सिंह युवा विकास क्लब दावटी के सौजन्य से क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री अर्की मंडल राकेश ठाकुर रहे जबकि भाजपा जिला सचिव सोलन राकेश गौतम विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। भगत सिंह युवा विकास क्लब दावटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया और सम्मान में मुख्य अतिथियों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री अर्की मंडल राकेश ठाकुर ने कहा की खेल का मैदान अनुशासन की पाठशाला होती है जहा पर पंचायत स्तरीय खिलाड़ी से लेकर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अनुशासन मे रहकर खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते है।वही भाजपा जिला सचिव सोलन राकेश गौतम ने कहा कि क्रिकेट का मैदान आपसी एकता का प्रतीक होता है ओर सभी को प्रेमपूर्वक खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। क्लब के सचिव अजय शर्मा व प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि टूर्नामेंट भगत सिंह युवा विकास क्लब दावटी के सोजन्य से यह क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया जा रहा हे। इस दौरान पहला मेच सूर्य इलेवन ओर नवगांव टीम के बीच हुआ। मुख्यातिथि राकेश ठाकुर व विशेष अतिथि राकेश गौतम ने आयोजकों को इस खेल के बेहतरीन आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी और अपनी तरफ से उन्हें 2100-2100 रुपये भी भेंट किए। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री अर्की मंडल राकेश ठाकुर, भाजपा जिला सचिव सोलन राकेश गौतम, राकेश राज, उमेश भारद्वाज, लेखराम, हेतराम, ज्ञान चंद, क्लब के प्रधान अजय शर्मा, उपप्रधान विजय शर्मा, सचिव अजय शर्मा, जयकिशन अक्षय शर्मा, दीपक शर्मा, सूरज शर्मा, मनीष शर्मा सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आए बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट की दीपिका चंदेल ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा व प्रवेश परीक्षा में 539 अंक प्राप्त करके विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी दीपिका ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 95% अंक प्राप्त किए थे। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के एक छोटे से गांव स्तोटी से संबंध रखने वाली दीपिका की उपलब्धि पर सारे गांव के लोग हर्षित हैं। दीपिका के पिता लेख राम सचिवालय शिमला में वरिष्ठ सहायक तथा माता हेमावती गृहिणी है। दीपिका के दादा बुद्धि राम और दादी शांति देवी ने बताया कि दीपिका शुरू से ही पढ़ने में तेज रही है और उसकी इस उपलब्धि से उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। दीपिका ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों एवं परिवार वालों को दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल ने दीपिका को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में कोविड-19 संकट के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से ब्लड बैंक की टीम सदस्यों में डॉक्टर गुरप्रीत, डॉ ज्योति, डॉ नवीन सूद, डॉ रोहित व डॉ लालचंद ने स्कूल आकर रक्तदाताओं से 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस शिविर में लगभग 100 रक्तदाताओं ने इस पुनीत कार्य में भाग लिया।शिविर को सफल बनाने के लिए स्कूल के एनएसएस यूनिट ने कोविड-19 से सुरक्षा हेतु रक्तदाताओं से संपर्क किया तथा रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी स्थानीय युवा संगठनों, महिला मंडलों, स्थानीय पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, स्कूल प्रबंधन समिति, हेडगेवार स्मारक समिति, किसान संगठनों से संपर्क कर कार्य में सहयोग के लिए निवेदन किया तथा इस रक्तदान शिविर को पूर्वत सफल बनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी संगठनों,गणमान्य व्यक्तियों, कार्यक्रम अधिकारियों प्रकाश बट्टू,संतोष बट्टू, एनसीसी अधिकारी सुमन कुमारी, पंचायत प्रतिनिधियों व स्कूल प्रबंधन समिति के कार्य की प्रशंसा की तथा धन्यवाद किया। इस शिविर में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। इस दौरान प्रकाश बट्टू, नरेंद्र कपिला, अमर सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश, पुष्पेंद्र, प्रकाश चंद, नरेश कुमार, अमर सिंह, सुनीता, बीआरसी कार्यालय स्टाफ ने रक्तदान किया। इस शिविर में एसएमसी अध्यक्ष नीमचंद, प्रेम भगत, राजेंद्र कुमार, रतन बट्टू, मुकेश मिश्रा, रतन मिश्रा, अमर चंद, त्रिलोक ठाकुर, रूपचंद तथा जगदीश चंद ने सहयोग दिया।
प्रदेश के जलशक्ति, राजस्व, बागबानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज धर्मपुर विधान सभा के तहत 32.66 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बरच्छबाड़-सैण-बकारटा सड़क मार्ग के भूमिपूजन के उपरांत डबरोग में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बरछबाड़ में 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली प्री कोचिंग सैन्य अकादमी प्रदेश सरकार द्वारा खोली जा रही है जिसके खुलते ही प्रदेश के युवाओं को सैन्य सेवाओं में जाने का प्रोत्साहन मिलेगा तथा यहाँ से कोचिंग प्राप्त कर के युवा सैन्य अधिकारी बन पाने में समर्थ होंगे। मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने लोगों से बागवानी अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया तथा कहाकि इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा साढे छः हजार करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी हिमाचल शिवा प्रोजेक्ट बागबानी व सिंचाई के क्षेत्र में प्रदेश के निचले क्षेत्र के लोगों के लिए लाया है तथा इससे किसान लाभान्वित होंगे और जहाँ उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी वहीं इस योजना के तहत फलोत्पादन स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा। इससे बंजर पडे खेतों का भी उपयोग हो पाएगा। सरकार इसमेे हर तरह से मदद कर रही है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आम आदमी को स्वच्छ पेयजल व किसानों, बागवानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है तथा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर में नल लगाना तथा शुद्ध पेयजल प्रदेश सरकार द्वारा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन मे अब तक के कार्यान्वयन में प्रदेश सभी राज्यों में अग्रणी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वह धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि बरछबाड़ में शीघ्र ही नया बस स्टैंड बन जाने के उपरांत सरकाघाट आने-जाने वालों को सुविधा मिल जाएगी। मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकारियों को इनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के लिए कहा।उन्होंने अतिरिक्त पीडब्लयूडी विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उप प्रधान बरच्छबाड़ ज्ञान चंद, रमेश चंदेल, देवेन्द्र, एसडीएम जफर इक़बाल, डीएसपी चंद्रपाल सिंह, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लयूडी विनोद कुमार, अधिशाषी अभियन्ता जलशकित एलआर शर्मा, क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी नरेन्द्र शर्मा, बीडीओ तिवेन्दर चिनौरिया के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
द्युत उपमण्डल भूमति के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को 16 नवम्बर तक अपनी बिजली के बिल की अदायगी करनी होगी अन्यथा इसके बाद उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जानकारी देते हुए सहायक अभियंता ई मन मोहन सिंह चंदेल ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा कैश काउंटर विद्युत उपमण्डल भूमति में सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बिजली के बिल ऑनलाइन भी जमा करवा सकते है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से कहा कि वह 16 नवम्बर तक अपने बिजली के बिल जमा करवा दे, अन्यथा उसके बाद बिना किसी सूचना के उनकी बिजली सप्लाई काट दी जाएगी।
वर्तमान समय में कोरोना काल के मध्य जहां एक ओर महाविद्यालय प्रारंभ हो चुके हैं वहीं दूसरी और हम देखते हैं कि छात्रों को आए दिन अधिक किराए के साथ बसों में सफर करना पड़ रहा है। सरकार ने किराया बढ़ोतरी तो कर दी परंतु अभी तक भी महाविद्यालय में किसी प्रकार की बस पास बनाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसी को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला जिला का प्रतिनिधिमंडल डीएम शिमला दिलजीत सिंह से मिला। शिमला जिला संयोजक सचिन ने बताया कि महाविद्यालय तो सरकार द्वारा शुरू कर दिए गए हैं लेकिन अभी तक भी पास बनाने की जो प्रक्रिया है वह शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा की प्रत्येक महाविद्यालय में बस पास बनाने के लिए एक अकाउंट लगाया जाए ताकि कोरोना काल में अधिक भीड़ इकट्ठा न हो। सचिन ने बताया कि डीएम शिमला दिलजीत सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द कल जो मैं बस पास काउंटर खोल दिए जाएंगे और जिसे छात्रों को सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने कोविड-19 के दृष्टिगत निर्देश दिए हैं कि जिला में स्थापित सभी होटल, रेस्तरां, शिक्षण संस्थान तथा उद्योग प्रबन्धन यह सुनिश्चित बनाएंगे कि उनके कर्मियों का कार्य पर पुनः लौटने से पूर्व कोरोना वायरस संक्रमण के लिए परीक्षण करवाया जाए। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के सभी प्राथमिक सम्पर्क भी अनिवार्य रूप से कोरोना वायरस संक्रमण परीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे। यदि किसी कर्मी में फ्लू इत्यादि के लक्षण पाए जाते हैं तो इस सम्बन्ध में जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना होगा। आदेशों के अनुसार यदि स्वास्थ्य विभाग के परामर्श पर कोई व्यक्ति परीक्षण के लिए नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा हस्तक्षेप अनिवार्य होगा। इन आदेशों की अवहेलना पर महामारी रोग अधिनियम 1897 तथा अन्य उपयुक्त विधि प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत आंजी तथा नगर परिषद सोलन के अन्तर्गत कोटलानाला में उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक मिलाप शांडिल ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि सोलन विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत आंजी के वार्ड संख्या-3 के गांव आंजी तथा नगर परिषद सोलन के अन्तर्गत वार्ड संख्या-10 कोटलानाला में उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। मिलाप शांडिल ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी इन दुकानों के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सोलन के कार्यालय में 25 नवम्बर, 2020 को सांय 05.00 बजे तक कर सकते है। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए प्रथम प्राथमिकता सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियां या महिलाओं का कोई समूह को दी जाएगी। दूसरी प्राथमिकता एकल नारी, विधवा जोकि बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही हो, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति जो उचित मूल्य की दुकान का कार्य करने मे सक्षम हों, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिनके परिवार से कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में न हो, को प्रदान की जाएगी। तीसरी प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए इच्छुक व्यक्ति मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम दसवीं उतीर्ण होना चाहिए। आवेदन के लिए प्रपत्र निरीक्षक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अपनी दुकान अथवा किराए की दुकान संबंधी प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र अथवा उचित मूल्य की दुकानधारक की मृत्यु उपरान्त उसके वारिस संबंधी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
सोलन जिला के सभी डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) तथा जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की सेवा उपलब्ध है। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन हेमशंकर ने दी। हेमशंकर ने कहा कि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए समीप के डाकघर अथवा डाकिए से सम्पर्क किया जा सकता है। जीवन प्रमाण पत्र मुख्य रूप से पैंशन भोगियों के लिए बाॅयोमीट्रिक युक्त डिजिटल सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 30 नवम्बर तक पैंशनधारकों को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना होता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, रक्षा अथवा किसी भी सरकारी संगठन से सेवानिवृत कर्मचारी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए पैंशन धारक को पीपीओ नम्बर, आधार कार्ड, उस बैंक की पास बुक जिसमें पैंशन आ रही हो तथा मोबाइल नम्बर की जानकारी देना अनिवार्य है। इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक द्वारा जीवन प्रमाण पूर्णतः बायोमीट्रिक सक्षम प्रणाली पर आधारित है। इस सेवा के तहत पैंशन भोगियों को कोई भी प्रमाण पत्र कहीं भी जमा नहीं करवाना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 70 रुपए का शुल्क निर्धानित किया गया है। उन्होंने जिला के सभी पैंशनधारकों से इस सेवा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
तैयोहारी सीजन में जहाँ शहर की बसें भरी हुई और ओवर लोड चलती थी वहीं अब कोरोना संकट के कारण लोग बसों सफर करने से भी डर रहे है। इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि बुधवार को महिलओं के सबसे बड़े पर्व करवाचौथ पर शहर की बसों में भीड़ देखने को नहीं मिली औऱ बसों में गिने चुने लोग ही सफर करते नजर आए। वहीं लोग रूट की बसों में भी लोग सफर करने से कतरा रहे है कोरोना से बचने के लिए निजी गाडियो का ही प्रयोग कर रहे है। दिल्ली से शिमला आने वाली बस भी रही खाली प्रदेश सरकार ने बीते मंगलवार से दिल्ली के लिए 21 रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। लेकिन कोरोना काल के बाद दिल्ली से शिमला आने वाली पहली बस भी खाली आई जबकि त्योहारी सीजन में अधिकतर लोग अपने घर जाते है। इससे पहले प्रतिवर्ष लोगों की भीड़ अधिकतर रूट की बसों में रहती थी लेकिन अब कोरोना का डर लोगों मे इस तरह फैल चुका है कि एचआरटीसी द्वारा कोरोना नियमों के पालन के बाद भी लोग बस में सफर करने से बच रहे है। इस संबंध में एचआरटीसी शिमला के डिविजनल मैनेजर दलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों के समय में भी लोग बस में सफर नहीं कर रहे हैं। लोगो में कोरोना का ख़ौफ़ है और लोग निजी गाड़ियों में ही सफर करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका कहना था कि आज दिल्ली से पहली बस जो आई है वह भी खाली ही रही जबकि इससे पहले त्यौहारों के समय में अतिरिक्त बसे लगानी पड़ती थीं। उनका कहना था कि विभाग, सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन कर रहें है और स्टाफ को सेनेटाइज करने मास्क पहनने के निर्देश दिए गए है।
लम्बे समय के बाद केजरीवाल सरकार ने आख़िरकार अंतर्राज्यीय बसों की आवाजाही पर मंज़ूरी दे ही दी। तो इसी के साथ हिमाचल से भी दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू हो गई। बसों के लिए कुल 21 रूट बहाल किए गए हैं। इन में से आज 13 रूटों पर बसे भेजी जाएंगी, जबकि 8 रात्रि रूटों पर बसे भेजी गईं। बता दें पिछले साढ़े सात महीने से दिल्ली के लिए परिवहन सेवाएं बंद थीं। हिमाचल सरकार के साथ लम्बे समय की बात चीत के बाद, मंगलवार को हुई सहमति के बाद 21 रूटों पर बस सेवाएं फिर शुरू कर दी गई है। अब दिल्ली से भी प्रदेश में बसे आना शुरू हो जाएंगी। इन रूटों पर चलेगी बसें रोहड़ू-दिल्ली रामपुर-दिल्ली रिकांगपिओ-दिल्ली जोगिन्दरनगर-दिल्ली शिमला-दिल्ली धर्मशाला-दिल्ली चम्बा-दिल्ली मनाली-दिल्ली सरकाघाट-दिल्ली धानीपुखर-मरौटन-दिल्ली हमीरपुर-अवाहदेवी-दिल्ली नाहन-दिल्ली केलांग-दिल्ली
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं को करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि करवाचौथ का त्यौहार वैवाहिक जीवन के सुदृढ़ एवं पवित्र बंधन का द्योतक है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि करवाचौथ महिलाओं का एक पवित्र एवं विशिष्ट त्यौहार है जिसके माध्यम से वे अपने पति की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं।
भूत पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रधान मुख्य और नेपाल डॉक्टर सविता शर्मा, मुख्य अरण्य पाल प्रदीप ठाकुर, वन मंडल अधिकारी पालनपुर नितिन पाटिल, अफसरों के साथ सौरभ वन विहार का निरीक्षण किया। शांता कुमार द्वारा सौरभ कालिया की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए तथा सौरव वन विहार के पुनर्निर्माण के कार्यों जैसे प्रवेश द्वारा बच्चों का पारक मछली घर इत्यादि का निरीक्षण किया और वन विभाग द्वारा सौरव वन विहार में किए जा रहे कार्यों पर संतोष जाहिर किया। शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। वोटिंग लेक का कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका उनके द्वारा कुछ सुझाव आए और विस्तृत चर्चा हुई।
एनएच 21 पर बरमाना पंचायत के लघट के पास एक बैल बीमार पड़ा हुआ था। असहाय बैल के बीमार होने की सूचना गौ पुत्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर को मिली तो वो करप्शन कंट्रोल संस्था की महिला अध्यक्षा पिंकी शर्मा और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुच गए। मौके पर वेटनेरी डॉक्टर को बुलाया गया और एक स्थानीय दुकानदार अनत राम के सहयोग से बैल का उपचार शुरू किया गया। महेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपचार के बाद से बेसहारा बीमार बैल की हालत में काफी सुधार है। कुछ दिनों तक बैल की देखरेख करने का स्थानीय लोगों ने भी आश्वाशन दिया है। उन्होंने सभी लोगों से सड़कों पर घूम रहे लावारिस जानवरों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा जहां भी कोई घायल असहाय जावर दिखे तो इंसानियत के नाते हमें समय निकाल कर उसकी मदद जरूर करनी चाहिए क्योंकि ये बेजुबान अपना दर्द किसी को बता नही पाते है।
हमीरपुर। लगातार रोज-रोज तरह-तरह के शुल्क व फीसें बढ़ाकर बीजेपी सरकार जनता को लगातार महंगाई का जहर देकर जान निकालने पर आमादा हो चुकी है। लग रहा है कि सरकार ने जनता पर अतिरिक्त बोझ लादने का एक सूत्रीय कार्यक्रम तय कर लिया है। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। राणा ने कहा कि ताजा फरमान में अब प्रदेश सरकार ने हिमाचल में नई-पुरानी गाडिय़ों की खरीद को और महंगा कर दिया है। प्रदेश में अब व्हीकल रजिस्ट्रेशन फीस जो 2.50 से 4 फीसदी होती थी, उसे अचानक बढ़ाकर 15 फीसदी तक कर दिया है। जिसका असर हर गाड़ी के खरीददार पर अलग तरह से होगा। राणा ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सरकार अभी तक भी कोविड-19 काल में रुकी परिवहन व्यवस्था को बहाल नहीं कर पा रही है और जनता को मजबूरन नई-पुरानी गाडिय़ां खरीदकर काम पर व कार्यालयों के लिए आना-जाना पड़ रहा है जिसके लिए लोग जैसे-कैसे नए-पुराने वाहन खरीदकर अपने काम पर जाने के लिए महंगा सफर करने के लिए मजबूर हैं क्योंकि सरकार अभी पूरी तरह से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बहाल नहीं कर पाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी इक्का-दुक्का बसें पहुंच पा रही हैं। ऐसे में सरकार ने गाडिय़ों की रजिस्ट्रेशन फीस को 15 फीसदी तक बढ़ाकर महंगाई का नया तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि यही नहीं पुरानी गाडिय़ों की खरीद व इक्यूपमेंट गाडिय़ों पर भी अब इस बढ़ोतरी से ज्यादा टैक्स की मार पड़ेगी। राज्य सरकार ने गाडिय़ों की रजिस्ट्रेशन फीस को तीन गुना बढ़ाकर अब जनता की आफत और बढ़ाई है। ऐसे में जैसे-कैसे जुगाड़ करके नई-पुरानी गाड़ी खरीदने वालों के लिए अब गाड़ी खरीदना आसान न होगा। पुरानी हो चुकी गाडिय़ों की 15 साल बाद की रजिस्ट्रेशन फीस में भी बदलाव किया गया है। पुरानी गाड़ी बेशक अब कबाड़ के भाव में बिके लेकिन सरकार उस गाड़ी पर 1 लाख रुपए की रजिस्टे्रशन फीस वसुलेगी क्योंकि अब सरकार ने पुरानी गाडिय़ों की न्यूनतम कीमत को 1 से 4 लाख रुपए तक निर्धारित किया है। राणा ने कहा कि समझ में यह नहीं आ रहा है कि सरकार अब हर तरह से आम जनता की जेबों पर डाका डालने के नए-नए पैंतरे किसर कारण से अपना रही है? उधर अक्तूबर माह में आए बेरोजगारी के आंकड़े बताते हैं कि अक्तूबर माह में बेरोजगारी और बढ़ गई है। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकॉनमी की रपट बता रही है कि बीते अक्तूबर माह में बेरोजगारी की दर बढ़कर 6.98 फीसदी पर पहुंच गई है। राणा ने कहा कि सरकार की मनमानी का यही रवैया रहा तो देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के कारण अराजकता का माहौल बढ़ेगा जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से डबल इंजन की सरकार पर होगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ रही आर्थिक तंगी ने समाज में डिप्रेशन के मरीजों में भारी इजाफा किया है। आर्थिक समस्याओं से जूझ रही जनता भविष्य को लेकर गहरे अवसाद में है। करोड़ों की संख्या में लोगों की नौकरियां छिन चुकी हैं। उद्योग, धंधे व छोटे कारोबार चौपट हो चुके हैं। जनता को भविष्य के प्रति नकारात्मक अशांकाओं ने घेर रखा है। आसमान छूती महंगाई के इस युग ने आम आदमी का जीवन यापन मुश्किल में है। जनता की बचत जमा पूंजी राशि खर्च हो चुकी है। पारिवारिक जरूरतें पूर्ण करने के लिए व बैंकों के कर्जे की किश्तें चुकाने, भोजन, चिकित्सा, शिक्षा आदि मूलभूत जरूरतों के लिए पैसों की दिक्कत लगातार लोगों को गहरे अवसाद में धकेल रही है। जिस कारण से मानसिक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार के रवैये को देखते हुए लग रहा है कि सरकार को जनता से ज्यादा सत्ता व अपने साधन की चिंता ज्यादा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की प्रेरणा से डॉ हेडगेवार स्मारक समिति दाड़लाघाट तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व विभिन्न संगठनों के सौजन्य से प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के मार्गदर्शन में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिमला विभाग के विभाग सेवा प्रमुख राजेंद्र वर्मा ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में जब कोविड-19 कोरोना नामक इस महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है तो ऐसे समय में समाज में चिकित्सा क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने हेतु रक्त की आवश्यकता बनी रहती है और संघ का स्वंयसेवक तो समाज की आवश्यकता को सर्वोपरि मानते हुए समाज कार्य में हमेशा तत्पर रहता है। इस कारण दाड़लाघाट में एक रक्तदान शिविर आयोजन किया। राजेंद्र वर्मा ने कहा की दुनिया में हर चीज का विकल्प मौजूद है लेकिन रक्त का कोई विकल्प नहीं है इसलिए ऐसे रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मिल सके। डॉ गुरप्रीत ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो, वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा हो और हीमोग्लोबिन की मात्रा 12.2 हो तो वह रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में राजेन्द्र वर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधन के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, धुंधन पंचायत के उपप्रधान त्रिलोक ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग व स्थानीय लोगों का रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। राजेन्द्र वर्मा ने रक्तदान वीरों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। इस रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।इस ब्लड डोनेशन आयोजन में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से ब्लड बैंक के डॉक्टर्स डाॅ गुरुप्रीत, डॉ ज्योति, डॉ नवीन सूद, डॉ रोहित, डॉ लाल चंद, विभाग सेवा प्रमुख शिमला विभाग राजेन्द्र वर्मा, प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, उपप्रधान त्रिलोक ठाकुर, अमर शर्मा, रत्न मिश्रा, रोशन लाल, प्रेम भगत, नीम चंद सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में पदारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए तथा प्रोमिला जिंदल और मीनाक्षी ठाकुर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि तथा अन्य विशेष अतिथियों को परंपरागत शॉल तथा टोपी पहना कर सम्मानित किया। पदारोहण समारोह में हेड ब्वाय तथा हेड गर्ल एवं अन्य पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। कक्षा बारहवीं के अनिकेत शर्मा को हेड बॉय तथा सिमरन ठाकुर को हेड गर्ल चुना गया। कार्यक्रम में 12 वीं कक्षा से ही रुचिका, शिविका, खुशबू तथा करण को हाउस कैप्टन और 11वीं कक्षा से शिवांग, गिरीश, देवांश, आरुषि को उप हाऊस कैप्टन चुना गया। इसके अतिरिक्त इको क्लब, लिटरेरी क्लब तथा कला क्लब के लिए योग्यता, वर्षा, सानवी को चुना गया। विभिन्न पदों पर चुने गए विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने शैशे और वेजेस पहनाकर सम्मानित किया। साथी सभी पदों पर चुने हुए विद्यार्थियों को ईमानदारी तथा सच्ची निष्ठा से काम करने की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने गुड विजन दस्तावेज का विमोचन किया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में छात्रों को पूरी लगन तथा निष्ठा से विद्यालय की हर गतिविधि में भाग लेने की सलाह दी, ताकि विद्यालय के छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। अंत में विद्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों स्टाफ मेंबर तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार ने आहुतियां डालकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
उपमंडल के अंतर्गत अम्बुजा चौक दाड़लाघाट से सुल्ली अम्बुजा रौड को जाने वाली सड़क बदहाली के आंसू रोने को मजबूर हो गई है। स्थानीय लोगों में प्रेम केशव, हेतराम ठाकुर, जग्गनाथ शर्मा, ठाकुरु राम, जगत राम ठाकुर, रति राम शर्मा,अनूप शर्मा,रवि ठाकुर, करण ठाकुर, बाबू राम शर्मा, नरेश ने बताया कि अम्बुजा चोक (गुमटी के नजदीक) से जाने वाली सड़क कुछ मीटर की दूरी में सड़क के हाल खस्ता हो गई है व जगह जगह गहरे गड्ढे पड़ चुके है, अगर दो पहिया, छोटे या बड़े वाहन हो तो उन्हें आने जाने में जोखिम भरा होता है क्योंकि अगर सुल्ली रोड से दाड़ला चौक में उतराई के वक्त वाहन चालकों को जाना होता है तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उतराई के समय सड़क की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। सड़क इस तरह बदहाल हो चुकी है कि अब धीरे धीरे सड़क उखड़े जाने लगी है। ज्यादा समस्या दो पहिया व छोटे कार चालको को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि ऐसा ही हाल अम्बुजा चोक से अम्बुजा मैन गेट तक हो गया है। लोगों ने कंपनी के अधिकारियों व प्रशासन से मांग की है कि अम्बुजा रोड के पास उखड़ रही सड़क व अम्बुजा चोक से अम्बुजा मैन गेट तक खस्ताहाल हुई सड़क को जल्द से जल्द दुरस्त करके लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिले। अम्बुजा सीमेंट के अधिकारी कर्मचारी भी इसी रास्ते से दिन में कई चक्कर लगा देते है, परन्तु हैरानी की बात है कि उनको ये गड्ढे पता नही, क्यों नही दिखाई देते। बताते चले कि जब रौड़ी प्लांट शुरू हुआ तो उस वक्त ही इस सड़क की मुरमत की गई थी उसके बाद आज दिन तक इसकी सुध न लोक निर्माण विभाग ने ली न ही अम्बुजा सीमेंट कम्पनी ने ही कोई जहमत उठाई,जबकि दाड़लाघाट चोक से अम्बुजा गेट तक कि सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है या अम्बुजा के अधीन,परन्तु कम्पनी ओर लोक निर्माण विभाग ने लगभग 10 सालों में इस सड़क की कोई सुध तक नही ली। जब इस बारे सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट बीआर कश्यप से बात की तो उन्होंने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग की है लेकिन इस सड़क का रखरखाव अम्बुजा कम्पनी ही करती है, मुझे भी शिकायत मिली है, मैने इन्हें पत्र लिखकर इस सड़क को ठीक करने बारे बोल दिया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने सोलन के डेढ़घराट के समीप निजी बस दुर्घटना में 01 महिला की मृत्यु होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। इस बस दुर्घटना में जिला शिमला के गेहा की 65 वर्षीय सोमा देवी की मृत्यु हो गई। डाॅ. सैजल ने बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। स्वास्थ्य मंत्री ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त सोलन को त्वरित राहत कार्य आरम्भ करने और घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा कण्डाघाट मंे घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए। उपायुक्त सोलन केसी चमन, उपमण्डलाधिकारी अजय यादव के साथ दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य आरम्भ किया। मृतक के परिवार तथा घायलों को राहत एवं पुनर्वास मैनुअल के अनुरूप राहत राशि प्रदान की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चायल से सोलन आ रही यह निजी बस संख्या एचपी 64-0274 आज सोलन उपमण्डल के डेढ़घराट के समीप जाखड़ी मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बस में 28 यात्री सवार थे। गम्भीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला भेजा गया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि केन्द्र सरकार की सकारात्मक सोच और विकास केन्द्रित नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था कोविड-19 संकट के समय में भी पुनः मज़बूत हो रही है। डाॅ. सैजल आज सोलन में किआ शो रूम का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किआ शो रूम के प्रबन्ध निदेशक, कर्मियों एवं अन्य से विचार-विमर्श कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने सोलन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किआ शो रूम खोलने के लिए प्रबन्ध निदेशक राजीव चोपड़ा एवं ऋषभ चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोलन हिमाचल के तीव्रतम गति से विकसित होते जिलों में से एक है। यहां विश्व की बेहतरीन वाहन निर्माता कंपनियों में से एक का शो रूम खुलना सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने आशा जताई कि किआ का यह शो रूम सोलन सहित शिमला एवं सिरमौर जिला के साथ-साथ किन्नौर जिला के वाहन प्रेमियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। डाॅ. सैजल ने कहा कि कोविड-19 के कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में जहां एक ओर देश को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए व्यापक अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है वहीं देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्गेनाइजेशन फाॅर इकोनोमिक को-आॅपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) ने विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर कोरोना संकट के दुष्प्रभाव का आकलन किया है। इस आकलन में पाया गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था पर कोरोना संकट का सबसे कम प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि केन्द्र सरकार ने इस दिशा में दूरगामी निर्णय लिए हैं। डाॅ. सैजल ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत भारत में अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए सही समय पर निर्णय लिए गए। केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए के एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पैकेज का सकारात्मक प्रभाव दृष्टिगोचर हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश तथा प्रदेश में विभिन्न उद्योग अब लगभग 95 प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य कर रहे हैं। आयुर्वेद मंत्री ने इस अवसर पर शो रूम में स्थापित विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर सभी से कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सजग एवं जागरूक रहने का आग्रह किया। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क इस प्रकार पहनें कि नाक से ठोडी तक का हिस्सा पूरी तरह ढका रहे। उन्होंने सोशल डिस्टेन्सिग बनाए रखने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है किन्तु इस दिशा में सजगता आवश्यक है। इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि किआ मोटर्स, हुंडई मोटर कंपनी के बाद दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है। बघाट बैंक सोलन के निदेशक पवन गुप्ता, ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद, भाजपा नेता डाॅ. डीसी गुलेरिया, भाजपा मंडल सोलन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, महामंत्री भरत साहनी, भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राजेंद्र शर्मा, किआ मोटर्स के संभव उपाध्याय, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अर्की भाजपा महिला मोर्चा की बैठक अध्यक्ष रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अर्की मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उपाध्याय व महामंत्री यशपाल कश्यप विशेष रूप से उपस्तिथ रहे।बैठक का मुख्य एजेंडा चुनावो में एक बूथ पर दस महिलाओ नियुक्त करने का रहा। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि अर्की की 132 बूथों में प्रत्येक पर 20 भाजपा समर्थित महिला कार्यकर्ता नियुक्त किये जाएंगी जो भाजपा की कल्याणकारी नीतिओ का अपने बूथ में रहने वाले लोगो मे प्रचार प्रसार करने का कार्य करेगी ताकि लोगो को भाजपा द्वारा जनहित में की जा रही योजनाओं और नीतिओ का पता चले। बैठक में आशा परिहार व कला ठाकुर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सदस्य,हेमलता कौशल व कान्ता भारद्वाज सक्षम गुड़िया बोर्ड सदस्य, उर्मिल शर्मा जिला महामंत्री तथा अन्य महिला कार्यकर्ता व कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
चायल से सोलन आ रही एक निजी बस के पलटने से कई यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की यह बस सोलन के सलोगड़ा में पलटी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। घटना में एक महिला की मौत की भी खबर सामने आ रही है, जबकि अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए जद्दोजहत जारी है। यह बस चायल से सोलन के तरफ जा रही थी जब अचानक यह सड़क पर ही पलट गई। हालाँकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है। घटना सलोगड़ा के मनसार के नजदीक हुई है।
कोटली स्थित विश्राम गृह परिसर में सदर ब्लाक कांग्रेस कमेटी का ओपन हाउस आयोजित किया गया। इस ओपन हाउस हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेत राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश महासचिव आश्रय शर्मा, प्रदेश सचिव धर्मवीर धामी, एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारी हमित जम्वाल व सिद्धार्थ और सदर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष ओम प्रकाश सहित अन्य गणमान्य नेता भी मौजूद रहे। ओपन हाउस को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि सदर में बनने वाली नई कार्यकारिणी में काम करने वाले लोगों को तरजीह दी जाए और बंद कमरे में बैठकर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा न हो। ओपन हाउस में जिन-जिन लोगों के नाम पदाधिकारी के तौर पर सुझाए गए उन्हें जल्द ही जिम्मेवारियां सौंपी जाएंगी और पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर सदर से भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी को ज्वाईन किया। इन दोनों का चेत राम ठाकुर और आश्रय शर्मा ने हार पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। ओपन हाउस को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव चेत राम ठाकुर ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के लोगों की मुख्यमंत्री पद के लिए चली आ रही वर्षों की मांग तो पूरी हो गई लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। अगर मंडी जिला की बात करें तो यहां सिर्फ सराज और धर्मपुर क्षेत्रों में ही काम नजर आ रहे हैं। धर्मपुर में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर अपने बेटे के लिए राजनैतिक जमीन बनाने की मंशा से काम करवा रहे हैं जबकि सराज में जयराम ठाकुर को इस मजबूरी से काम करवाने पड़ रहे हैं क्योंकि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र में भी जिस तरह से काम होने चाहिए थे उस तरह से हो नहीं रहे हैं। जयराम ठाकुर की नियत काम करने को लेकर नजर ही नहीं आ रही है। जिला के लोगों ने पंडित सुखराम में एक सशक्त मुख्यमंत्री देखा था लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें यह मौका नहीं मिल पाया जबकि जयराम ठाकुर को सौभाग्य से यह मौका मिला लेकिन दुर्भाग्य यह रहा कि उनकी सोच काम करने वाली नहीं है। प्रदेश महासचिव आश्रय शर्मा ने ओपन हाउस को संबोधित करते हुए कहा कि सदर क्षेत्र के लोगों ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को जो बढ़त दिलाई थी आज उसका परिणाम सभी को भुगतने को मिल रहा है। कोटली क्षेत्र के तहत लगने वाला थाना पलौन प्रोजेक्ट के कार्य को राज्य सरकार अभी तक शुरू नहीं करवा पाई है। सदर क्षेत्र के साथ प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। जिन लोगों ने यहां का प्रतिनिधि बनकर काम करने के वादे किए थे वो आज पूरी तरह से गायब हैं। आश्रय शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से लोगों का पूरी तरह से मोहभंग हो चुका है और आने वाले विधानसभा चुनावों में लोग फिर से कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं।
सुंदरनगर अस्पताल में बल्ह के कुम्मी की 25 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। बताया जा रहा है की आज महिला की सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी होनी थी। ऑपरेशन से पहले महिला का कोविड टेस्ट लिया गया जिस में वह कोरोना संक्रमित पाई गई। अब महिला को कोविड-19 अस्पताल नेरचौक शिफ्ट किया गया है। SMO डॉक्टर चमन सिंह ठाकुर ने कि मामले पुष्टि की है।
ठियोग के साथ लगने वाली ग्राम पंचायत चिखड़ के दनीवल गाँव के खरपुटला परिवार की लड़की डॉ० रुची शर्मा ने रोहड़ू में स्मृती के तौर पर देवदार के वृक्ष लगाया है। इस कार्य मे उनका साथ उनके पती डा० प्रतीक शर्मा ने दिया। इस वृक्ष को लगाने का कारण ये है कि डॉ रुची शर्मा का विवाह रोहड़ू के डा० प्रतीक शर्मा से हुआ है और प्रतीक रोहड़ू की ग्राम पंचायत खंगटेडी के कोटि गाँव के रहने वाले है और इस गाँव के कोटिया परिवार से है। इस परिवार ने कुछ साल पहले ये रीत शुरू की है कि जब भी कोई परिवार का व्यक्ति विवाह के बंधन में बंधता है या परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है तो एक वृक्ष लगाया जाएगा जिसकी देख रेख भी ये परिवार ही करता है। पिता वेद प्रकाश शर्मा के दिशा निर्देश से उनके पुत्र और वधु ने देवदार के वृक्ष लगाया और इस वृक्ष की देख रेख का संकल्प भी लिया। परिवार ने जानकारी दी है कि अब तक वह 45 पौधे लगा चुका है और खास बात ये है कि इन पौधों से इस परिवार का पारिवारिक जुड़ाव है। अपने परिवार के सदस्य की तरह ही ये लोग इन वृक्षों का ध्यान रखते है। डा० रुचि ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए ये कहा है कि उनके लिए ये एक नया अनुभव है। ऐसे रिवाज हर जगह होने चाहिए और लोगो को ऐसे रिवाज अपनाने चाहिए। इससे पर्यावरण भी स्वच्छ होगा और दूसरा यदि आप शहर में रहते हो तो समय समय पर आप गाँव भी आते रहेंगे क्योकि आपका एक बच्चा गाँव मे है जो कि ये वृक्ष है और उसका आपको ध्यान रखना है। वरना लोग गाँव को छोड़ शहर की तरफ रुख कर रहे है और ये कोई अच्छी बात नही है। रुची ने इस वृक्ष की सारी उम्र देखभाल करने का संकल्प लिया है।
मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) ने सुंदरनगर के ग्रामीण क्षेत्र से 50.62 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुंदरनगर के अप्पर बैहली में 31 वर्षीय आरोपी दीपकू पुत्र नरपत के घर से 50.62 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले पुलिस द्वारा आरोपी के अन्य साथियों का इस व्यापार में संलिप्तता को लेकर भी जांच जारी है। मामले में आगामी जांच के लिए पुलिस थाना बीएसएल को सौंप दिया गया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि एसआईयू मंडी पुलिस की टीम ने सुंदरनगर के अप्पर बैहली में दबिश देकर आरोपी से 50.62 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आगामी जांच के लिए आरोपी को बीएसएल पुलिस थाना को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में हर पहलू को लेकर जांच जारी है।
आज से 10 नवम्बर 2020 तक पुरे प्रदेश भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा ड़ा राजेश गुलेरी ने बताया कि इस पूरे अभियान में बच्चो को एल्बेड़ाजोल और विटामिन ए की दवाई दी जा रही है। इस पूरे कार्यक्रम में कोविड-19 बीमारी से बचाव हेतु सभी दिशा निदेशो व् आवश्यक सुरक्षा उपायों की पालना की जा रही है सभी आगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता कृमि मुक्ति की दवाई एल्बेड़ाजोल को घर-घर जा कर 1 बर्ष से 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के सभी बच्चो और किशोरों को यह दवा देगी। इसी के साथ नौ माह से पाच बर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी दी जा रही है। इस पुरे कार्यक्रम में सभी स्वास्थ कार्यकर्त्ता कोविड-19 बीमारी से बचाव के लिए सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं जिस में सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, और व्यक्तिगत स्व्च्छता पर विशेष बल दिया जा रहा है
रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू ने चिढगांव तहसील के बरशील गांव में अग्नि पीड़ित परिवार को दस हजार रूपयें मदद की। समिति के प्रधान गोपाल चौहान नें बताया कि स्थानीय निवासी चन्द्रवीर का मकान कुछ दिनों पहले आग की चपेट में आ गया था। समिति इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि समिति दुख की घडी में निरंतर अपने क्षेत्रवासियों की मदद के लिए तत्पर है। समिति ने लोगों से ऐसी घटनाओं के प्रति जागरूक रहने की भी अपील की है ताकि समय रहते आगजनी की घटनाओं से बचा जा सके। इस मौके पर प्रधान गोपाल चौहान, उपप्रधान प्रेम ठाकुर, मुख्य सलाहकार राजेंद्र नेगी, रवि किम्लाटा, हरनाम सिंह विपिन नेगी, राजू सिंह एवं रूप लाल व अन्य उपस्थित थे।


















































