प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतनसिंह पाल को हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया जिसके लिए रतनसिंह पाल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मन्त्री अनुराग ठाकुर, संगठन मन्त्री पवन राणा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, स्वास्थ्य मन्त्री डॉ राजीव सहजल, मन्त्री सुरेश भारद्वाज का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाऊंगा। रतन सिंह पाल की इस नियुक्ति के लिए जिला सोलन के भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, उपाध्यक्ष राजेश महाजन, रमेश ठाकुर, सचिव सुरेश जोशी, जिला सह मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा, खादी बोर्ड के पूर्व सचिवअमरसिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जयनन्द शर्मा, ओपी गाँधी, अर्की मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विषय ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य कौशल्या कंवर, जिला परिषद सदस्य कंचन माला, बीडीसी सदस्य सीमा महन्त, सुनीता ठाकुर, अनिल गर्ग, विनोद तनवर, सुरेश जोषी, राजीव शर्मा, चेतराम तनवर, स्यामनन्द शांडिल, ओमप्रकाश गर्ग, राजेन्द्र धीमान, गोपाल कृष्ण, आर पी जोशी, राजेश शर्मा, जितेंद्र अरोड़ा, राम रतन तनवर आदि ने उन्हें बधाई दी है।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा जिला में युवाओं के हुनर का डाटा तैयार किया जाएगा ताकि महत्वाकांक्षी आत्मनिर्भर भारत अभियान का सभी लाभ उठा सकें। अनुराग चन्द्र शर्मा जिला युवा कार्यक्रम परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य एक ऐसे समृद्ध और संपन्न भारत का निर्माण करना है जहां सभी नागरिक आत्मनिर्भर बन कर देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश के युवा इस अभियान का महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के स्वंयसेवी जिला में 18 से 29 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं की स्किल मैपिंग करेंगे। इससे जहां जिला में युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी वहीं युवा बेहतर तरीके से आत्मनिर्भर भारत पैकेज का लाभ भी उठा पाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के युवाओं का यह जानकारी प्रदान की जाए कि वर्तमान समय में किस प्रकार का व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल प्राप्त कर बेहतर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य रक्षा के बारे में भी विस्तार से बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक जीवन शैली तथा व्यायाम युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने में कारगर हैैं तथा इनके माध्यसम से युवाओं को नशे एवं अवसाद से दूर रखा जा सकता है। जिला युवा अधिकारी ईरा प्रभात ने बैठक की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला में खण्ड स्तर पर वाॅलीबाल, कब्ड्डी एवं फुटबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियोें की सारगर्भित जानकारी प्रदान की। जिला उद्योग केन्द्र सोलन के महाप्रबन्धक राजीव कुमार तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार ने बैठक में जिला कार्य योजना के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वी.के. गोयल, समिति के गैर सरकारी सदस्य एवं अध्यक्ष सेवा शिक्षण संस्थान राजेश कपूर, रोटरी क्लब सोलन के मनीष तोमर, सेना तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि एवं अन्य गैर सरकारी सदस्य बैठक में उपस्थित थे।
Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni has extended the last date for submission of counseling proformas through email for admission to MSc, MBA (Agribusiness) and Ph.D. programs. The last date for sending counseling proformas for MSc (normal and self-financing seats) and MBA (Agribusiness) has been extended till 30th October. The proformas have to be emailed on uhf.pgnormalcp@gmail.com. The last date for sending counseling proformas for Ph.D. programs has also been extended till 10th November. The counseling proformas for Ph.D. have to be emailed at uhf.phdcp@gmail.com. The University recently adopted the new reservation roster for Undergraduate, Postgraduate and Doctoral Programmes as conveyed by the State Government. In view of the adoption of the reservation roster, a fresh opportunity was given to those candidates applying for normal seats, who were included in the new reservation roster but were not given an opportunity to apply for admission under the new categories for this academic session. The last date for submission of online applications sought from such specific categories of candidates for admission to BSc, MSc, MBA(Agribusiness) and Ph.D. programs is 24th October.
पालमपुर की साथ लगती पंचायत बंदला के झंझारड गांव में कल देर शाम एक अज्ञात शव मिलने से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। यह शव किसका है अभी तक पुलिस इसका पता नहीं लगा पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर शाम 4:00 बजे शव मिलने के बाद पंचायत प्रधान और वार्ड पंच को इसके बारे में सूचित किया गया परंतु न तो पंचायत प्रधान और न ही वार्ड पंच ने लोगों की बातों की ओर ध्यान दिया। वहीँ जब गांव में तनाव का माहौल बनता गया तो पंचायत प्रधान को बार-बार फोन करके सूचित किया गया कि गांव वाले शव को देखकर भय में है, परंतु पंचायत प्रधान ने किसी समारोह का बहाना बनाकर गांव में आने से मना कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की बात करें तो स्थानीय लोगों का कहना है कि शव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया गया था परंतु लगभग 2 घंटे के इंतजार के बाद पुलिस प्रशासन गांव में पहुंचता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सब को सबसे पहले गांव में घास काटती एक महिला ने देखा।
भावानगर। भावानगर में एक पुलिसकर्मी की कोविड 19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आने पर पुलिस थाना भावानगर 48 घंटे के लिए सील कर दिया भावानगर में एक पुलिसकर्मी की कोविड 19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आने पर पुलिस थाना भावानगर 48 घंटे के लिए सीलगया है। इसके अतिरिक्त टापरी के समीप चोलिंग में निजी कंपनी के दो कर्मचारी भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। चोलिंग में भी कंपनी कार्यालय सहित दो भवन कंटेनमैंट जोन घोषित किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भावानगर से एएसआई रैंक के अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी सहित एक महिला विचाराधीन कैदी को लेकर विभागीय कार्य से एसएफएसएल जुन्गा गए थे परन्तु आईजीएमसी शिमला में जब सभी के टैस्ट लिए गए तो पुलिस अधिकारी को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया। सूचना मिलने पर भावानगर को भी एहतियातन 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
भू-कानूनों पर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एक्सपर्ट कमेटी की बैठक आज यहां जल शक्ति एवं राजस्व मन्त्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित कानूनों के सरलीकरण के लिए कार्यसूची की मदों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें तकसीम, निशानदेही, इन्तकाल, दुरूस्ति इन्द्राज से सम्बन्धित न्यायालय मामलों के शीघ्र निपटारे को लेकर कमेटी के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 94902 मामले विभिन्न राजस्व न्यायालयों मे लम्बित पडे़ हैं। इनमें तकसीम के 29313, निशानदेही के 18025, इन्तकाल के 25251, दुरूस्ति इन्द्राज के 2497, अतिक्रमण के 2837 और 16790 अन्य मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के अनुरूप, प्रदेश सरकार ने भूमिहीन एवं गृहहीन परिवारों को रिहायषी मकान के निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रांे में तीन बिस्वा और शहरी क्षेत्रों में दो बिस्वा भूमि देने का प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त, जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ नियमों के अंतर्गत, नौतोड़ भूमि आबंटन का प्रावधान है, लेकिन इन क्षेत्रों में भी वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधान लागू होने के कारण भूमि का आबंटन नहीं हो पा रहा है। समिति ने इस समस्या पर गहन विचार किया तथा इसके निराकरण के लिए सुझाव दिए। सदस्यों का कहना था कि तकसीम, निशानदेही, इन्तकाल, दुरूस्ति इन्द्राज आदि के मामलों में समनों की तामील समय पर नहीं होने का कारण बहुत विलम्ब होता है इसलिए समनों की तामील समयबद्ध और कारगर बनाई जाए। इसके अतिरिक्त, बन्दोबस्त की प्रक्रिया को सरल करने और इसमें आधुनिक उपकरणों की सहायता के इस्तेमाल के सुझाव दिए गए। सदस्यों ने भू-राजस्व के निर्धारण को सरल एवं समयबद्ध बनाने का सुझाव भी दिया। सदस्यों ने विभाग के ध्यान में लाया कि प्रदेश में ऐसे बहुत से मामले लम्बित हैं जिनमें सरकारी भूमि को नौतोड़ के रूप में पात्र व्यक्तियों को आबंटित किया गया है, लेकिन इसके पट्टे जारी नहीं हुए हैं या इंतकाल लम्बित है। इस कारण अभी तक मालिकाना हक नहीं मिले हैं तथा उन्हे अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश मुजारियत एवं भू-सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 45, 104 व 118 पर विचार करने के उपरान्त इन्हें व्यावहारिक बनाने के लिए आवश्यक संशोधन का सुझाव दिया। बैठक में धारा-118 के प्रावधानों को इसके मूल उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इसमें मौजूद कमियों को दूर करने पर विचार किया गया साथ ही इसे प्रदेश के विकास एवं रोजगार सृजन के दृष्टिगत सरल एवं पारदर्शी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद राजस्व मन्त्री ने विधायक राम लाल ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राकेश सिंघा, नरेन्द्र ठाकुर, बलवीर सिंह और बिक्रम जरयाल की अध्यक्षता में उप-समितियों का गठन किया। उप-समितियां आज की बैठक में हुई चर्चा और प्राप्त सुझावों के साथ सभी मामलों में अपनी सिफारिशें 30 नवम्बर, 2020 से पहले प्रस्तुत करेंगी, जिन पर समिति की आगामी बैठक में विचार किया जाएगा। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व आर.डी धीमान, निदेशक भू-अभिलेख सी.पी वर्मा, शिमला के बन्दोबस्त अधिकारी मनमोहन शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता जी.डी. वर्मा, दीपक कौशल, भूपेन्द्र गुप्ता, शशि पंडित व पवन कपरेट, सेवानिवृत्त अधिकारी उग्रसेन नेगी, इन्द्रसिंह भारद्वाज, राकेश मेहता और सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित हुए।
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई विशाल वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने तानांशाही रवैया पर अभी तक अड़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से लगातार अभाविप विश्वविद्यालय परिसर में छात्र मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है जिसमें पुलिस बल का प्रयोग छात्रों के विरुद्ध करने से विश्वविद्यालय प्रशासन गुरेज नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि पिछली रात को पहले विश्वविद्यालय प्रशासन चर्चा हेतु प्रत्येक छात्र संग़ठन से पांच कार्यकर्ता बुलाता है लेकिन जब ABVP के प्रतिनिधि प्रशासन से बातचीत करने पहुंचे तो प्रशासन का अलग ही रवैया देखने को मिलता है। पांच कार्यकर्ताओं को बुलाकर अपनी बात से मुकरते हुए प्रत्येक छात्र संगठन से सिर्फ दो छात्र प्रितिनिधि से ही बातचीत करने की बात प्रशासन करता है। इसी बात से गुस्साए छात्र प्रतिनिधियों ने मिलने से इनकार कर दिया और अभाविप इकाई अध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र संगठनों को हल्के में ले रहे हैं और पांच प्रतिनिधियों को बुलाकर सिर्फ दो को मिलने की अनुमति देने यह समस्त छात्र समुदाय का अपमान है। आज जरूरत है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों में फैंसला ले और प्रदेश भर के छात्रों की आवाज को दबाने की बजाय समस्याओं का समाधान करे। ABVP का रुख एकदम स्पष्ठ है कि पीजी दाखिलों में प्रवेश परीक्षा होनी ही चाहिए अन्यथा अभाविप अपने आंदोलन को और उग्र करते हुए पूरे प्रदेश भर से छात्रों को लामबन्द करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में कूच कर उग्र आंदोलन करेगी। ABVP विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि जिस तरह से बातचीत करने के बहाने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र सँगठनों के साथ दुर्व्यवहार उसके बाद अभाविप ने पिंक पैटल पर जमकर नारेबाजी की, इस मौके पर भारी पुलिस भी मौजूद भी थी और एक बार फिर से क्यूआरटी का इस्तेमाल छात्रों के विरुद्ध हुआ।
उपतहसील दाड़लाघाट के ग्रामीण नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली से भारी परेशानी झेलने को मजबूर हैं। लोगों की शिकायत है कि नायब तहसीलदार अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं तथा 12 बजे से पहले कार्यालय नही पहुँचते, जब ड्यूटी पर आते हैं तो लोगों के जायज कामों में भारी अड़चने पैदा करते है। मंगलवार को जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट राम कृष्ण शर्मा ने अतिरिक्त जिलाधीश तथा उपमंडलाधिकारी अर्की से फोन पर उक्त नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली बाबत शिकायत की तथा उक्त नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही करने का आग्रह किया। जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा ने प्रशासन को अवगत करवाते हुए कहा कि छात्रों को शिक्षा संस्थानों के ब्यान हलफ़िया जमा करवाने को कहा गया परन्तु जब छात्र व अभिभावक उक्त नायब तहसीलदार के पास एफिडेविट सत्यापित करवाने जाते है, तो वह उन्हें सत्यापित करने से मना कर रहे है तथा अर्की जाने की सलाह देते है। शर्मा ने कहा कि वह इस अधिकारी को तुरंत निलंबित करने तथा दाड़ला उपतहसील में नया नायब तहसीलदार नियुक्त करने बाबत इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से करेंगे। जब इस बारे में नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बसन्त लाल राजटा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मई समय पर अपने कार्यालय में आता हूँ और कार्यालय के कार्य से टूर पर भी रहता हूँ। प्रभावी लोगो के प्रभाव से गलत कार्य नहीं करता, मेरी ड्यूटी के बारे में आम जनता से पूछा जाए। मेरी समायत में जो भी शपथ पत्र आते है उन्हें में सत्यापित करता हूं, जो मेरी समायत का नहीं होता है उसे में सत्यपित नहीं करता।
इस वर्ष के अंत में पंचायती राज के चुनाव सम्भावित है, जिस कारण सरकार द्वारा नई पंचायतो का पुनर्गठन शुरू हो गया है जिसको लेकर अर्की विधानसभा क्षेत्र में 14 नई पंचायतें बनने के कयास लगाए जा रहे है। इनमे से अधिकतर पंचायतो का वार्डवार कर दिया गया है। नई पंचायतो के पुनर्गठन के साथ ही अब अर्की विधान सभा में नए विकास खण्ड खोले जाने की मांग उठनी शुरू हो गई है।बता दे कि विकास खण्ड कुनिहार के अंतर्गत 45 पंचायते आती है। इनमें से करीब 20 पंचायते जो दाड़लाघाट क्षेत्र के साथ लगती है तथा इन लोगों को पंचायत के कार्यो से सम्बंधित काम करवाने के लिए विकास खण्ड कुनिहार पहुंचना पड़ता है। इनमें से माँगल व बेरल पंचायते ऐसी है जिन्हें काम करवाने के लिए अपना पूरा दिन बर्बाद करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर 25 सितम्बर 2020 को विकास खण्ड कुनिहार में पंचायत समिति की बैठक में समिति सदस्यों ने दाड़लाघाट में नए विकास खण्ड खोलने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा है। इसके साथ ही क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाए भी दाड़लाघाट में नए विकास खण्ड खोलने की मांग उठाते रहते है। पंचायत समिति सदस्य जगदीश ठाकुर, हीरालाल लाल, हरीश कुमार, दीपचन्द, हीरापाल, सुरेश का कहना है कि अर्की विधानसभा क्षेत्र की करीब 85 हज़ार की आबादी है जिसको देखते हुए दो विकास खण्ड होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र भोगौलिक स्थिति से काफी फैला हुआ है इसके देखते हुए दाड़लाघाट में सरकार अगर नया विकास खण्ड खोलती है तो इससे काफी पंचायतो को लाभ मिलेगा। डीआरडीए सोलन के प्रोजेक्ट ऑफिसर राजकुमार ने कहा कि विभाग के पास किसी भी पंचायत का नए ब्लॉक को लेकर प्रस्ताव नही पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में ब्लॉक को लेकर प्रस्ताव आता है तो सरकार को भेज दिया जाएगा।
मंगलवार को पोखी क्षेत्र के युवाओं ने पोखी पंचायत विकास मंच के बैनर तले अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग करसोग को पोखी बाजार में टायरिंग के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा। गौरतलब रहे की कताण़डा से पोखी सडक PMGSY के तहत बन कर तैयार हुई है, लेकिन पोखी बाज़ार के मुख्य भाग का 800 मीटर दायरा अभी भी टायरिंग से वंचित है जिससे की लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है। पोखी पंचायत विकास मंच के अध्यक्ष जयप्रकाश (पकंज) ने बताया कि पोखी बाजार में लगभग 30 दुकानें, एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के साथ लगभग 100 घर धुल फांक रहे हैं और सडक में गढ्ढे-ही गढ्ढे है। अधिशासी अभियन्ता ने युवाओं की बात पर गौर फरमाते हुए इस समबन्ध में आवश्यक कार्रवाई की बात कही। इस मौके भुपेन्द्र सोनी, कृष्ण लाल, महेन्द्र ठाकुर, विनोद राणा भी मौजूद रहे। युवाओं ने कहा कि आने वाले दिनों में इस समबन्ध में विधायक और मुख्यमंत्री को भी पत्र प्रेषित किया जाएगा।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। कोविड-19 के दृष्टिगत यह सम्मान समारोह जिला स्तर पर आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश कुमार धीमान, सांख्यिकी कार्यालय सोलन के कनिष्ठ सहायक संजीव कुमार तथा जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन के लिपिक रमेश वर्मा को हिन्दी में बेहतरीन कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। केसी चमन ने इस अवसर पर कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है। इसके संवर्द्धन के लिए हमें सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी दिनचर्या में भी हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा के विकास एवं सरकारी कार्य में हिन्दी के प्रयोग के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राजभाषा अधिनियम 1975 पारित किया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सरल हिन्दी का उपयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोलन जिला में विभिन्न कार्य हिन्दी में किए जा रहे हैं। सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी एवं दैनिक कार्यों में हिन्दी भाषा का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हिन्दी बोलचाल की व्यवहारिक भाषा है और आमजन हिन्दी में कार्य करना चाहता है। केसी चमन ने कहा कि यह पुरस्कार अधिकारियों एवं कर्मचारियांे के लिए हिन्दी के उचित प्रयोग के लिए प्रोत्साहन स्वरूप है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर ही यह सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए कि छात्र हिन्दी का उचित ज्ञान प्राप्त व्यवहारिक रूप में इसे अपनाने के लिए प्रेरित हों। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी ममता ठाकुर तथा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रशन पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब डीजीपी संजय कूंडू ने मामले की पूरी जांच के लिए पुलिस उप महानिरिक्षक विमल गुप्ता के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया है। बता दे कि मामले में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमे से दो जिला शिमला के रोहड़ू के रहने वाले हैं और एक जिला कांगड़ा के ज्वाली से संबंध रखता है। इस जांच दल में विभिन्न जिला से सदस्यों को चुना गया है। जांच दल इस बात का पता करने का प्रयास करेगा की परिक्षा के संचालन में कहा चूक हुई है और क्या घटना के पीछे क़ोई गिरोह तो संलिप्त नहीं है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरा होने के बाद से बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल सोमवार देर रात हो गया। कार्मिक विभाग ने सात जिलों के डीसी समेत कुल 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें चंबा जिले के उपायुक्त, राजधानी शिमला, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और हमीरपुर जिले के डीसी बदल दिए गए। सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्य नेगी को डीसी शिमला लगाया गया है। इसके अलावा विवेक भाटिया को हटाकर विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी दुनी चंद राणा को डीसी चंबा, विशेष सचिव ऊर्जा हेमराज बैरवा को डीसी किन्नौर, एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम राघव शर्मा को डीसी ऊना, एमडी एचपीएमसी देबश्वेता बनिक को डीसी हमीरपुर, निदेशक टीसीपी रोहित जम्वाल को डीसी बिलासपुर और नगर आयुक्त शिमला पंकज राय को डीसी लाहौल-स्पीति लगा दिया है। वहीं, डीसी शिमला रहे अमित कश्यप को श्रम आयुक्त के साथ-साथ एमडी सामान्य उद्योग निगम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह डीसी ऊना रहे संदीप कुुमार को बिजली बोर्ड के निदेशक कार्मिक, डीसी किन्नौर गोपाल चंद को विशेष सचिव ऊर्जा, डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा को निदेशक ऊर्जा, डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल को एमडी एचपीएमसी के साथ-साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर बागवानी विकास सोसायटी शिमला, प्रबंध निदेशक एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड और एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
पालमपुर। हिमालयन वुमन एसोसिएशन द्वारा मिसेज करवाचौथ 2020 प्रतियोगिता करवाई जा रही है जिसमें देश भर से चालीस से ज्यादा चयनित महिलाएं भाग लेंगी। गोपालपुर स्थित नेचर ब्लूम रिजॉर्ट में यह प्रतियोगिता 21 अक्तूबर को आयोजित होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए हिमालयन वुमन एसोसिएशन की चेयरपरसन अनीता रानी ने बताया कि उनकी संस्था महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं समाज में महिलाओं को उचित सम्मान देने के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाती है। इसी कड़ी में करवाचौथ के त्यौहार के महत्व को देखते हुए इस कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई है। इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन 150 से ज्यादा प्रविष्टियां प्राप्त हुईं थीं जिनमें से 40 प्रतिभागियों को सेमीफाइनल राउंड के लिए चयनित किया गया है। इस प्रतियोगिता में मिस करवाचौथ 2020 टाइटल के अतिरिक्त फर्स्ट व् सेकिंड रनर-अप व् दस विशेष टाइटल जैसे मिसेज ब्यूटीफुल आइज, मिसेज ब्यूटीफुल स्माइल, मिसेज ब्यूटीफुल हेयर, मिसेज बेस्ट रैम्पवॉक, मिसेज बॉडी ब्यूटीफुल, मिसेज टेलेंटेड, मिसेज एक्टिव भी दिए जाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन प्रविष्टियों में से फेस ऑफ़ करवा चौथ और ब्यूटीफुल कपल्स के टाइटल से नवाजा जाएगा।
धर्मशाला। मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर, उपेक्षित तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति सजग है। सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग को विकास एवं उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हों। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यकों के कल्याण और उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। सामाजिक न्याय मंत्री सोमवार को शाहपुर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जनसमस्यायें सुन रहीं थीं। सरवीन ने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलम्बी बनें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानियां बरतें ताकि इस महामारी से बचा जा सके। उन्होंने लोगों से मुंह में मास्क लगाने, खांसते एवं छींकते समय अपना मुंह व नाक ढ़ककर रखने, बुखार अथवा खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो डॉक्टर से सम्पर्क करने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, बार-बार हैंडवॉश करने, योग का अभ्यास करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्यायें सुनीं और अधिकांश का निपटारा मौके पर कर शेष समस्याओं के समाधान के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। इसके उपरांत उन्होंने महिला मोर्चा शाहपुर की बैठक में भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल शाहपुर की बैठक मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सुरजन कुमार जी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार ने संगठन को किस तरह मजबूत किया जाए व 2022 के चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से जिताया जाए इसके ऊपर रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की ओर से मोर्चा के लिए जो लक्ष्य रखा हुआ है कि प्रदेश में मोर्चा का एक बहुत बड़ा सम्मेलन होगा उसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा इस पर भी बल दिया। प्रदेश की इस सम्मेलन मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अश्वनी गिल ने प्रदेश से आए हुए प्रवक्ता राजकुमार के दिए हुए सुझावों को धरातल पर उतारने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। 2022 का जो लक्ष्य हमारे जिला कांगड़ा के प्रभारी हमें यह लक्ष्य दिया है वह पूर्ण करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें और इस बार हिमाचल में हमारे मोर्चा की तरफ से वोट प्रतिशत बढ़े पिछले चुनावों की तरह तो यह बहुत बड़े गर्व की बात होगी। मोर्चा की बैठक में मंत्री सरवीन चौधरी, जिला महामंत्री महेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अश्विनी शास्त्री, उपाध्यक्ष राजेश धीमान, जिला सचिव वोवी भारद्वाज, महामंत्री मंडल सतीश, मंडल ऐसी मोर्चा की कार्यकारिणी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने युवा कृषकों का आह्वान किया कि वे हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक गांव को प्राकृतिक खेती का ऐसा माॅडल बनाएं जो पूरे देश के लिए आदर्श बने। आचार्य देवव्रत आज सोलन जिला के बड़ोग में राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती युवा किसान कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। आचार्य देवव्रत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से उन्होंने प्रदेश में किसानों-बागवानों को जिस प्रकार प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया था उसका लाभ अब सभी महसूस कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश को पूरे देश में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के आदर्श के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती वास्तविक अर्थों में ईश्वर की पूजा है और रसायनिक खेती विनाश का प्रतिरूप है। गुजरात के राज्यपाल ने युवा किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती के रूप में एक फसल के स्थान पर मिश्रित खेती को अपनाएं ताकि उनकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने अतुलनीय पर्यावरण प्रदान किया है। यहां किसानों को सब्जी, फल तथा तिलहन के उत्पादन की ओर ध्यान देना चाहिए। आचार्य देवव्रत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के रूप में प्राकृतिक खेती को व्यापक बढ़ावा दिया गया और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में प्राकृतिक खेती को मिशन मोड के रूप में अपनाया गया। उन्होंने कहा कि वे सभी किसानों को प्राकृतिक खेती के व्यवहारिक रूप की जानकारी प्रदान करते हैं। कुरूक्षेत्र में उनकी 200 एकड़ कृषि योग्य भूमि पर गेहूं की फसल 33 क्विंटल प्रति एकड़ होती है जबकि रसायनिक खेती में यह मात्र 22 क्विंटल प्रति एकड़ है। उन्हांेने कहा कि प्राकृतिक खेती में जल का उपयोग काफी कम होता है, इसका उत्पाद लम्बे समय तक ठीक रहता है और यह भूमि की प्राकृतिक उर्वरा शक्ति बनाए रखने एवं मनुष्य तथा जानवरों के लिए सर्वथा सुरक्षित है। गुजरात में भी उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक कृषि माॅडल पर प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाया है। गुजरात में एक ऐसी योजना कार्यान्वित की जा रही है जिसके तहत प्राकृतिक खेती अपनाने वाले एवं भारतीय नस्ल की गाय पालने वाले किसान को प्रतिमाह 900 रुपए उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। लगभग 1.25 लाख किसानों के खातों में 03 माह के 2700-2700 रुपए आ गए हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में प्रतिवर्ष 05 लाख किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने से देश वित्तीय तौर पर भी सशक्त बनेगा क्योंकि विश्व में प्राकृतिक उत्पाद की विशिष्ट मांग है। आचार्य देवव्रत ने इस अवसर पर सिरमौर जिला में पझौता आंदोलन के प्रणेता रहे स्वर्गीय वैद्य सूरत सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘पझौता आंदोलन’ का उनके परिजनों की उपस्थिति में विमोचन किया। हिमाचल प्रदेश के कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को देश का पहला प्राकृतिक खेती राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत 25 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। प्रदेश के ऊना जिला में 47 करोड़ रुपए की लागत से एक उत्कृष्ट केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। इस केन्द्र में भारतीय नस्ल की रेड सिन्धी, साहीवाल एवं थार पारकर नस्ल की गायों को बढ़ावा देने के लिए अनुसन्धान एवं अन्य कार्य किए जाएंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली पहाड़ी नस्ल की गाय की अच्छी नस्ल तैयार करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस गाय को ‘गौरी’ ब्राण्ड नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए की परियोजना को भारत सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए भारत सरकार द्वारा गौकुल ग्राम भी स्वीकृत किया गया है। उन्होंने युवा किसानों से आग्रह किया कि प्राकृतिक खेती अपनाएं और प्रदेश सहित देश को रसायनिक जहर से मुक्ति दिलाएं। प्राकृतिक कृषि के राज्य परियोजना निदेशक राकेश कंवर ने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों के 80 विकास खंडों के 80,400 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 01 लाख किसान और 20 हजार हैक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के अधीन लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज की कार्यशाला में 79 युवा किसान भाग ले रहे हैं। इनमें 57 स्नातक, 19 परास्नातक और 01 पीएचडी हैं। परियोजना के कार्यकारी निदेशक डाॅ. राजेश्वर चंदेल ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और युवा किसान सम्वाद के माध्यम से सभी तक सारगर्भित जानकारी पहुंचाई। इस अवसर पर बिलासपुर जिला के युवा किसान विचित्र सिंह, चंबा जिला की कृषक सरिता, कांगड़ा जिला के किसान विक्रम, किन्नौर जिला के कृषक रामशरण रोही, हमीरपुर जिला के किसान ललित कालिया, कुल्लू जिला के कृषक हीरा पाॅल, लाहौल-स्पीति जिला के स्पीति की कृषक याशा डोलमा, मण्डी जिला के किसान संजय कुमार, शिमला जिला की कृषक सुषमा चैहान, सिरमौर जिला के कृषक देवेंद्र चैहान, सोलन जिला की किसान अनीता देवी और ऊना जिला के कृषक अनुभव ने प्राकृतिक खेती के अपने विचार सभी से साझा किए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चंद्र शर्मा, आतमा परियोजना के उपनिदेशक रविंद्र सिंह, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी एवं किसान-बागवान उपस्थित थे।
सोलन। जिला विधिक सेवाएं प्राधिरकण सोलन द्वारा कोविड-19 के दौरान डिजिटल माध्यम से जिला के विभिन्न स्थानों पर विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन जागरूकता शिविरों की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गुरमीत कौर ने की। इन शिविरों में उपस्थित लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने एवं इसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गुरमीत कौर ने आज यहां दी। गुरमीत कौर ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा इस सप्ताह के दौरान सोलन के शेल्टर होम कथेड़ में डिजिटल माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति अवगत करवाया गया। बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करने लिए चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं ने भी डिजिटल माध्यम से विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान की। गुरमीत कौर ने बताया कि कण्डाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत कवारग तथा नालागढ़ विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बच्चों को उनके कानूनी अधिकार बताए गए। कोरोना माहमारी के दौरान जिला सोलन के सभी न्यायालयों में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले सभी नियमों के पालन की शपथ ली गई। गुरमीत कौर ने कहा कि सोलन के परवाणू स्थित आरएस पाॅलीमर उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कार्यस्थलों पर महिलाओं के शारीरिक शोषण के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में डिजिटल माध्यम से लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इस विकास खंड की 15 ग्राम पंचायतों के सदस्यों तथा पंचायत सचिवों को डिजिटल माध्यम से खंड विकास अधिकारियों को निःशुल्क कानूनी सहायता बारे आॅनलाइन माध्यम से प्रेरित किया गया। गुरमीत कौर ने कहा कि कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकण सोलन के यू-टयूब चैनल क्स्ै। ैवसंद में सोलन जिला में तैनात सभी न्यायिक दण्डाधिकारियों द्वारा विभिन्न कानूनों में बारे में लोगांे को जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण डिजिटल विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन भी कर रहा है। इनके माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि किसी भी तरह की कानूनी जानकारी के लिए इस यू-टयूब चैनल को देखें व सारगर्भित जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01792-220713 पर किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 में राज्य में स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद सेवाएं उपलब्ध करवाने पर 3009 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। डाॅ. सैजल गत सांय कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत प्राथा में 10 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में विभिन्न वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए हिमकेयर तथा सहारा जैसी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आरम्भ की गई सहारा योजना के तहत पात्र रोगियों को 3000 रुपये प्रतिमाह की दर से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 9147 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता वितरित की जा चुकी है। आयुर्वेद मन्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को उनके घर-द्वार तक बेहतर स्वासथ्य सेवाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं इस दिशा में अत्यन्त महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर ‘हिमकेयर’ योजना कार्यन्वित की जा रही है। इस योजना के तहत पंजीकृत परिवार के पांच सदस्य 05 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। योजना में अब तक 5.50 लाख से अधिक परिवार पंजीकृत हो चुके हैं तथा एक लाख से भी अधिक रोगी योजना के तहत अपना उपचार करवा चुके हैं। योजना के अन्तर्गत 92 करोड़ रुपये से भी अधिक व्यय कर लक्षित वर्गों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की चुनौती से सफलतापूर्वक निपटने के लिए लोगों को न केवल प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा अपितु अन्य को भी नियम पालन के लिए जागरूक बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सभी को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना होगा। 02 व्यक्तियों के मध्य कम से कम 02 गज की दूरी का पालन करना होगा और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करने होंगे। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर लोगों को नवरात्रों की बधाई देते हुए उनके सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्राथा में जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक का काउंटर खोलने के प्रयास किए जाएंगे ताकि लोगों को बैंक संबंधी सुविधाएं घर के नजदीक उपलब्ध हो सकें। उन्होंने प्राथा से अनुसूचित जाति जनसंख्या बहुल गांव कानाना के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण का भी आश्वासन दिया। एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, ग्राम पंचायत प्राथा के प्रधान मोहिन्द्र ठाकुर, उप प्रधान प्रेम सिंह, ग्राम पंचायत भोजनगर के उप प्रधान लेखराज, ग्राम पंचायत नेरीकलां के उप प्रधान सतपाल, भाजपा किसान मोर्चा कसौली के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, सचिव संजय शर्मा, ग्राम पंचायत नेरीकलां के पूर्व प्रधान गोविन्द्र राम, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर रवि बैंस, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कुनिहार। विकास खण्ड सोलन की पट्टाबरौरी पंचायत में पिछले काफी समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा था। 15 अक्टूबर 2020 को स्वास्थ्य केंद्र में डॉ कृतिका ग़ांधी ने चिकित्सक का कार्य भार सम्भाला।वरिष्ठ नागरिक एवं सदस्य पंचायत समिति डीडी कश्यप, पंचायत प्रधान प्रोमिला कौशल, उप प्रधान राकेश कौंडल, पूर्व प्रधान सुख राम, पूर्व उपप्रधान श्रीराम कौशल, राम चन्द शर्मा, जगदीश शर्मा, हंस राज शर्मा व समस्त ग्राम वासियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टाबरौरी के चिकित्सक का पद भरने के लिए डॉ राजीव सहजल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का आभार व्यक्त किया।
तीसा मार्ग पर कल्हेल के समीप एग्जाइलो से टकराने के बाद कार के गहरी खाई में जा गिरने से मां- बेटे संग चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एग्जाइलो वाहन चालक को भी चोटे आई है। हादसा इतना भयंकर था कि कार के खाई में गिरते ही आग लग गई। समाचार लिखे जाने तक हादसे में मारे गए तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे। बताया जा रहा है कार अध्यापक की थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।
इस बार बिहार में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने का जिम्मा तेजतर्रार महिला आइपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन ने उठाया है। सौम्या तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह की कमांडेंट हैं व उन्हें राज्य कमांडर का दर्जा दिया गया है। सौम्या के नेतृत्व में पंडोह, बनगढ़ (ऊना) व कोलर (सिरमौर) वाहिनी की छह कंपनियां यानी 600 जवान मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बिहार के लिए ट्रेन से रवाना होंगे। वह 600 जवानों का नेतृत्व करने वाली अकेली महिला अधिकारी होंगी। तीनों वाहिनी से बिहार चुनाव के लिए दो-दो कंपनियां जा रही हैं। हर कंपनी से एक-एक डीएसपी रैंक का अधिकारी भी साथ रहेगा। बिहार में चुनावों के पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके चलते चुनाव में ड्यूटी पर जाने वाले सभी जवानों व अधिकारियों की कोरोना जांच करवाई गई है। तीनों वाहिनी के चुनाव इससे पहले भी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी दे चुके हैं।
विश्वविद्यालय में हो रही मैरिट के आधर पर प्रवेश परीक्षाएं और कई अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन और प्रेस वार्ता के जरिये अपनी मांगों को पहुंचाने का प्रयास किया गया है लेकिन लगातार विश्विद्यालय छात्र संगठनों की मांगो को अनदेखा कर रही है। abvp इकाई अध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि यह सब प्रदर्शन विश्वविद्यालय के द्वारा जिस तरह से छात्रों के भविष्य को दरकिनार करते हुए तानाशाही फैसले लिए जा रहे हैं तो यह सब प्रदर्शन छात्रों के भविष्य का प्रतीकात्मक है। पिछले कई दिनों से अभाविप के कार्यकर्ता कुलपति साहब से मिलना चाहते हैं लेकिन अभी तक कुलपति महोदय सामने नहीं आ रहे हैं और उल्टा पुलिस प्रशासन का छात्रों के विरुद्ध इस्तेमाल किया जा रहा है और शनिवार के दिन छात्रों के साथ मारपीट की जाती है जिसमें विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। ABVP ने कई मुद्दों को लेकर शिमला में शव प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थी परिषद ने कहा की यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक विद्यार्थी परिषद की मांगे स्वीकार नहीं होती और कुलपति महोदय विद्यार्थी परिषद के सवालों का जवाब नहीं देते। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगे हैं : 1. पीजी कक्षाओं में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होने चाहिए। 2. यूजी पेपर चेकिंग में आ रही अनयिमित्ताओं को शीघ्र दूर किया जाए।
कुमारसैन के थाना क्षेत्र कुमारसैन के तहत कांगल पचायत मे एक युवती द्वारा आत्महत्या का मामला प्रकाश मे आया है। जानकारी के तहत कांगल मे 19 वर्ष युवती ने अपने घर मे फासी लगा कर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना परिजनो द्वारा पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे व मामले की छानबीन की। वही इस मामले मे डीएसपी रामपूर अभिमन्यु वर्मा व सहायक पुलिस अधीक्षक अजय यादव भी मौके पर पहुचे। उन्होंने परिजनों व आसपास के लोगो के ब्यान लिए वह इस आत्महत्या के हर पहलु की जांच की। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने की है। उन्होने कहा है कि युवती द्वारा अत्माहत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मामला दर्ज कर शव का पोस्टमर्टम कुमारसैन सी.एच.सी. में किया गया है।पोस्टमॉर्टेम के बाद शव परिजनों को दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जाँच हो रही है।
शिमला से लगभग 190 किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे नंबर 5 के किनारे पर स्थित ये मंदिर अपने आप मे बेहद रोमांचक इतिहास और मान्यता संजोए हुए है। यहां से गुजरने वाली हर गाड़ी यहां रुकती है। तरंडा देवी का यह मंदिर हिमाचल के किन्नौर जिले में पड़ता है। 1962 में जब भारत का चीन से युद्घ हुआ। तब युद्घ खत्म होने पर सेना ने यहां के रास्ते से रोड बनाने की योजना बनाई थी ताकि बॉर्डर तक सेना को गोला बारूद और अन्य सामान पहुंचाया जा सके। पहले रोड सिर्फ रामपुर तक ही था। 1963 में सेना के GREF विंग (अब इस विंग को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन कहा जाता है) ने यहां सड़क बनाने का काम शुरू किया। जिस जगह आज तरंडा देवी मंदिर स्थापित है जब रोड़ बनाने का कार्य यहां तक पहुंचा तो रोड आगे बनाना बहुत मुश्किल हो गया। रोज चट्टानें गिरने से आए दिन किसी न किसी मजदूर की मौत हो जाती थी। सेना के लोग भी काफी परेशान हो गए। इस बीच तरंडा गांव के लोग गांव में बने मंदिर मां चंद्रलेखा के पास पहुंचे। देवी ने बताया कि यहां पर किसी शक्ति का प्रकोप है। मैं इस जगह स्थापित होना चाहती हूं। यहां मेरे नाम से मंदिर बनाओ सब कुछ ठीक हो जाएगा। बस फिर क्या था सेना के लोगों ने यहां मंदिर का निर्माण करवाया और फिर सब कुछ ठीक हो गया। 1965 में मां तरंडा देवी का मंदिर यहां स्थापित कर दिया गया। मंदिर की देखरेख अब सेना ही करती है। सेना के जवान ही यहां पूजा पाठ का काम संभालते हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इस जगह से आगे जाने वाले लोग गाड़ी रोककर तरंडा माता के दर्शन जरूर करते हैं ताकि रास्ते में कोई बाधा ना आए। माना जाता है कि माता को बिन बताए या बिन हाजिरी लगाए सफर करने वाला या तो चट्टाने गिरने के खतरे से घिर जाता है या उसकी गाड़ी किसी तरीके से खराब हो जाती है।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की एक टीम ने पपलोल आकर अपने कमांडो शहीद रोशन लाल को नमन किया और गांव के लोगों को शहीद रोशन लाल के जीवन तथा एन. एस. जी के बारे में बताया। दिल्ली से आए एन. एस. जी कमांडो नरेश कुमार ने शहीद के स्मारक पर पुष्पमाला और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुवात की। उन्होंने बताया कि कैसे रोशन लाल ने सीमा पर दुश्मनों का जमकर सामना किया और देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। इस मौके पर एन. एस. जी की कार्यकारणी को दिखाने के लिए वीडियो भी दिखाई गई। शहीद रोशन क्लब पपलोल द्वारा इस मौके पर रखे गए कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। क्लब के निदेशक अरुण ठाकुर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते है तथा उन वीर जवानों के बलिदान की गाथा भी लोगों तक पहुंचाते है।
सात महीनों के लम्बे इंतज़ार के बाद सोमवार को प्रदेश भर में 10 वीं और 12 वीं के बच्चे स्कूल पहुंचे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी एसओपी के मुताबिक स्कूल आ रहे बच्चों के लिए तमाम सावधानियां बरती जा रही हैं। छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज करने के बाद ही स्कूलों में एंट्री मिल रही है। अभिभावकों के सहमति पत्र के साथ स्कूल आने वाले छात्रों को शिक्षक कक्षाओं में नियमित रूप से पढ़ाएंगे। कोरोना वायरस के चलते बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने शिक्षकों से गाइडेंस लेने स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को कक्षाओं में बिठाकर पढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक शिक्षक छात्रों पर स्कूल आने का दबाव नहीं डाल सकते। विद्यार्थियों की अटेंडेंस नहीं लगेगी। केंद्र की एसओपी का सख्ती से पालन किया जाएगा। अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं तो उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।
नीट 2020 परीक्षा परिणामों में शिमला स्थित एस्पायर संस्थान ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज तक हिमाचल की किसी भी विद्यार्थी ने इतने अंक हासिल नहीं किए थे जितने अंक संस्थान की भाव्या शर्मा ने प्राप्त किए हैं। रिकॉर्ड 685 अंक प्राप्त कर भाव्या शर्मा ने हिमाचल में पहला स्थान प्राप्त किया है और राष्ट्रीय स्तर पर 400 वा स्थान हासिल किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करने वाला यह राज्य का पहला संस्थान है। भाव्या शर्मा इस संस्थान में दसवीं कक्षा से ही शिक्षा प्राप्त कर रही थी। संस्थान के 9 छात्रों ने 600 से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं जिसमें भव्य शर्मा 685 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही सौरव कटोरिया ने 631, अनमोल ने 623, आस्था ठाकुर ने 616, प्रांशु शर्मा ने 615, निपुण ने 607, प्रियंका ठाकुर ने 607, आशीष ने 605, दिव्य ज्योति ने 605, अंक प्राप्त कर संस्थान और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं इस बार संस्थान के 105 से ज्यादा बच्चों का एमबीबीएस के लिए सिलेक्शन होना लगभग तय है। संस्थान के निदेशक योगेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि बच्चों को भावनात्मक और मानसिक रूप से प्रेरित करने की आवश्यकता है हिमाचल के बच्चों में हुनर की कमी नहीं है आवश्यकता है तो बस उसे निखारने की। योगेंद्र कुमार मीणा ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने उपायुक्त कार्यालय परिसर सोलन में सांसद सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा केन्द्र के शुरू होने से लोगों को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाने के लिए सुलभता होगी। इससे पूर्व सांसद ने उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं द्वारा चीड़ की पत्तियों से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। इन महिलाओं को मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के अन्तर्गत 03 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। इस अवसर पर राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला परिषद सदस्य शीला, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चंद्र शर्मा तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चामियां में 04 लाख रुपए की लागत से निर्मित लोक भवन का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने इससे पूर्व गढ़खल कसौली में 94.72 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने गढ़खल गुनाई वाया समोल बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए यह हर्ष का विषय है कि यहां के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपमंडल कार्यालय प्रदान किया है। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, कसौली भाजपा मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुन्दरम ठाकुर, भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के दिनेश गोर्वधन, ग्राम पंचायत चामियां की प्रधान लीला देवी, उपप्रधान टीमा राम, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मेहता, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश अत्री, राज्य युवा बोर्ड के सदस्य मदन शंडिल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
जिला सोलन भूतपूर्व सैनिक परिवहन सहकारी समिति दाड़लाघाट के चुनाव सोसाइटी के कार्यालय में संपन्न हुए। पांच चरर्णों के लिए 10 सदस्यों ने अपने नामांकन भरे थे जिनमें से इन चुनाव में वार्ड नंबर 1 से कृष्णपाल, वार्ड नंबर 2 से संतराम, वार्ड नंबर 3 से रोशनलाल, वार्ड नंबर 4 से बालकृष्ण, वार्ड नंबर 5 से लालचंद विजयी रहे। जानकारी देते हुए हीरालाल ठाकुर ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट बनने हेतु एक सप्ताह का समय है, एक सप्ताह के भीतर कभी भी मैनेजमेंट का चयन कर दिया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन ईवीएम तथा वीवीपैट भंडारण स्थल का निरीक्षण किया। इसमें जिला पांचों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों का भंडारण भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम तथा वीवीपैट अलग-अलग कक्ष में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 11 जिलों में वेयर हाउस के निर्माण के लिए भूमि विभाग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है तथा 7 जिलों में वेयरहाउस का निर्माण कार्य आरंभ किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन सभी वेयरहाउस का निर्माण कार्य जून 2021 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा इस कार्य के लिए 53 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार जवाला दस, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद आर्य तथा निर्वाचन विभाग अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
हिम सिने सोसायटी एक सोच हिमाचल प्रदेश एवं भारतीय चित्रसाधना के संयुक्त तत्वाधान में लघु मोबाइल फिल्म निमार्ण प्रतियोगिता का ऑन लाईन आयोजन किया जा रहा है। हिम सिने सोसायटी की उपाध्यक्ष भारती कुठियाला ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में केवल मोबाइल से निर्मित फिल्में ही आमंत्रित है जिसकी अवधि 3 से 5 मिनट रहेगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त फिल्मों की सिक्रिनिंग अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म निर्देशक सुदिप्तो सेन, यदुविजय कृष्णन, ध्वनि देसाई, विजेन्द्र मनी द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म निमार्ण के लिए रखे गए विषयों में ‘‘(कोरोना एण्ड क्रिएटिविटीद्) कोरोना एवं रचनात्मकता’’, "(ड्रग मिनेंस) नशे के दुष्प्रभाव’’,"(एन्वायरमेंट प्रोटेक्शन) पर्यावरण संरक्षण'', "(वाटर एण्ड फ्यूचर) जल और कल" अथवा "पानी एवं भविष्य" विषयों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सोसायटी द्वारा कलाकर्म, रंगमंच एवं फिल्म निमार्ण से जुड़े लोगों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी 30 अक्तुबर, 2020 hcshimachal@ gmail.com पर भेज सकते है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के परिणाम नवंबर माह के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
महंगाई व महामारी से जूझ रही त्रस्त जनता को सरकार ने फिर से तगड़ा झटका दिया है। इस बार आउटस्टैंडिंग रिकवरी के नाम पर बिजली के बिल बढ़ाकर प्रदेश के नागरिकों के लिए नई परेशानी पैदा की गई है। महंगाई व महामारी में पिस चुकी जनता का अब रोज किसी न किसी बहाने सरकार कचूमर निकालने पर आमादा हो गई है। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। राणा ने कहा कि पूरे प्रदेश भर से उन्हें यह शिकायतें मिली हैं कि जिनका बिजली का बिल 1000 रुपए खपत के हिसाब से बनता है, उनको आउटस्टैंडिंग के नाम पर 2 हजार रुपए और जोड़कर तीन-तीन हजार रुपए बिल थमाया जा रहा है। ऐसे ही अगर किसी व्यवसासी का बिल 10 हजार रुपए बनता है तो उसे 20 हजार रुपए आउटस्टैंडिंग रिकवरी देनी होगी। कमोवेश लूट की यह स्थिति समूचे प्रदेश में एक जैसी है। जहां कोरोना के कारण बेरोजगारी से त्रस्त जनता महंगाई से जैसे-कैसे जूझने में लगी है। इस पर सरकार किसी न किसी बहाने अब नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ डालकर वसूली में लगी हुई है। राणा ने कहा कि सरकार बिजली के बिलों पर स्थिति स्पष्ट करे। क्योंकि यह पहला मौका नहीं है जब बिजली के बिल एक बार फिर बढ़े हैं। इससे पहले बिजली की दरें बढ़ाई गईं। उसके बाद सरचार्ज व सर्विस चार्ज के नाम पर वसूल की गई। अब आउटस्टैंडिंग रिकवरी के नाम पर वसूली की जा रही है। राणा ने कहा कि उन्हें लोगों ने बताया कि उनकी कोई भी आउटस्टैंडिंग नहीं बनती थी। बावजूद इसके बिजली विभाग ने उनके बिल में आउटस्टैंडिंग दिखाई है।
प्रसिद्ध प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में नवरात्रों में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। गुफा समिति के अध्यक्ष रामरतन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को पहले नवरात्रे के साथ गुफा में दुर्गासप्तशती का अखण्ड पाठ का शुभारम्भ पूजा अर्चना के साथ हुआ जो पूरे नवरात्रों चलता रहेगा। इस पाठ का उच्चारण विद्वान पंडितों के मुखारविन्द से किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार का मंदिरों में आयोजनों की छूट के लिए धन्यवाद करते हुए बताया कि तीसरे नवरात्रे जेष्ठ सोमवार को गुफा प्रांगण में झांझी परिवार के सौजन्य से विशाल भण्डारे का आयोजन क्षेत्र वासियों के लिए किया जाएगा जिसमे प्रशासन के दिशा निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। इसके अलावा नवरात्रों में अष्टमी को कन्यापूजन कार्यक्रम व प्रतिदिन पूजा अर्चना व हवन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गुफा में प्रवेश से पहले मास्क, सैनिटाइजर व उचित दूरी का पालन कर प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करें तथा सभी कार्यक्रमों में भाग लें।
डगशाई पब्लिक स्कूल में इस वर्ष अपने स्थापना दिवस की 63 वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह व हर्षोल्लास के साथ ऑनलाइन मनाई। जसपाल कौर, प्रशासनिक अधिकारी के मार्गदर्शन में शिक्षकों विद्यार्थियों व उनके पालकों ने संकल्पना को साकार किया। कार्यक्रम की शुरुआत मधुर स्कूल शब-देह शिवा वर मोहे के साथ हुई जिसके बाद स्कूल सलाहकार सिमरन थापर ने स्वागत भाषण करते हुए स्कूल के संस्थापक भाई साहब भाई रघुबीर सिंह की 124 की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की, जो एक अध्यात्मिक, प्रखर लेखक, उल्लेखनीय कवि और स्वतंत्रता सेनानी थे। इस अवसर पर सुरजीत कौर बी, अध्यक्षा जिन्होंने अपने स्वर्गीय पति जसवीर शिविर के बाद शिक्षा जगत को समर्पित जिम्मेदारियों की कमान संभाली, ने संदेश भेजा। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया इसके बाद शास्त्रीय व प्रादेशिक लोकनृत्य द्वारा आराधना प्रस्तुत की गई जिसमें विविधता में एकता की झलक थी। कार्यक्रम का अगला विषय था "महामारी के दौरान जीवन-कोरोना योद्धाओं को सलाम" महामारी काल को नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया जिसका शीर्षक था "बचेंगे तो मिलेंगे"। तत्पश्चात नृत्य नाटिका द्वारा महामारी के समय विश्व स्तर पर हमारे सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया और कठिन समय को पार करने के लिए भी सभी के सहयोग को दर्शाया गया है। कोरोना योद्धाओं को महामारी के दौरान उनके निरंतर प्रयासों के लिए सलामी नृत्य द्वारा सराहा गया इस भाग की समाप्ति उर्जा से भरपूर सूरज जैसे चमकेंगे के साथ की गई। प्राचार्य डॉ जसपाल सिंह ने पिछले सत्र की उपलब्धियों की स्कूल रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यकारी निदेशक अमरजीत सिंह ने आकर आभार प्रदर्शन किया। समारोह को सफल बनाने में स्कूल मैनेजमेंट एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ शिक्षक बच्चों व उनके पालकों ने अपना भरपूर सहयोग दिया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर हम सभी को मूलभूत नियमों का पालन करते हुए अपने परिवार तथा समाज को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने का प्रण लेना होगा। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर तथा शिल्लड में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने धर्मपुर में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार चयनित ग्राम पंचायतांे को सौर ऊर्जा चलित लाईट वितरित की। उन्होंने ग्राम पंचायत धर्मपुर में 94.22 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत भवन तथा कार्यालय की आधारशिला रखी। डाॅ. सैजल ने धर्मपुर में ग्राम पंचायत जाबल जमरोट, नेरीकलां, गुल्हाड़ी, जाबली, भोजनगर, अन्हेच, चेवा, भारती, शडयाणा, कोटबेजा, चम्मो, हुड़ंग तथा बोहली के चयनित अनुसूचित जाति बहुल गांवों को 30 सौर ऊर्जा चलित लाईट वितरित कीं। स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री ने इस अवसर पर शारदीय नवरात्र की बधाई देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में प्रत्येक त्यौहार विशिष्टि महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि वर्ष में 02 बार मनाया जाने वाला नवरात्रि का त्यौहार प्रत्येक भारतीय के लिए महत्वपूर्ण है। आदि शक्ति को समर्पित यह त्यौहार हमें समाज में महिलाओं के सम्मान और स्थान का एहसास दिलाता है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान जहां पृथ्वी पर मानव जाति के उत्थान के लिए आवश्यक है वहीं समग्र विकास की अनिवार्य शर्त भी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कन्याओं एवं महिलाओं का यथोचित आदर करें। आयुर्वेद मंत्री ने खंड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव में लोगों को हिमकेयर, सहारा योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पैंशन की पात्रता इत्यादि की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाए ताकि लोग पात्रता अनुसार समय पर इनसे लाभान्वित हो सकें। डाॅ. सैजल ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नाक से लेकर ठोडी तक मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग अपनाएं और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं अथवा सेनिटाइज करें। उन्होंने कहा कि सही प्रकार से मास्क पहनना कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का विश्वसनीय सुरक्षा चक्र है। कसौली भाजपा मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुन्दरम ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री अमर सिंह परिहार, भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, बघाट अर्बन सहकारी बैंक के निदेशक मंडल सदस्य कृपाल सिंह, बीडीसी सदस्य दीक्षा एवं करनैल सिंह, भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के दिनेश गोर्वधन, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान दुनीचंद धीमान, ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान ओम प्रकाश पंवर, उपप्रधान सुशील शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके गुप्ता, हिमऊर्जा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी आरके शुक्ला सहित लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सोलन जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में फिर कोरोना का कहर बरपा है। सोलन अस्पताल के गाइनी वार्ड में 7 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इस खबर के आने के बाद से ही अस्पताल परिसर में हड़कम्प मच गया है। प्रशासन ने एहतियातन तौर पर गाइनी वार्ड को सील कर दिया है। साथ ही वार्ड में तैनात डॉक्टर व अन्य स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है। मामले की पुष्टि चिकित्सा अधीक्षक एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया की सोलन अस्पताल के गाइनी वार्ड में 7 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित आई हैं, जिसके बाद गाइनी वार्ड का सारा स्टाफ, डॉक्टर आइसोलेट हो गए हैं। अब वार्ड 22 अक्टूबर तक बंद रखा जाएगा।
सुकेत रियासत की राजधानी रही ऐतिहासिक नगरी पांगणा के होनहार छात्र विपुल शर्मा ने भारत के सबसे ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित वानिकी संस्थान एफ आर आई देहरादून के लिए आयोजित की गई अखिल भारतीय परीक्षा पास करके पी एच डी में अपना स्थान पक्का कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले विपुल शर्मा करसोग क्षेत्र के पहले छात्र बने हैं। इससे पहले विपुल शर्मा ने अपनी बीएससी और एमएससी नौणी विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। विपुल शर्मा नौणी विश्वविद्यालय एवं अपने महाविद्यालय के उत्कृष्ट छात्र अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। विपुल शर्मा समाज सेवा की विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में हमेशा आगे रहे हैं। जानकारी देते हुए विपुल शर्मा ने बताया कि उनका चयन अखिल भारतीय परीक्षा के द्वारा हुआ है, जिसमें उन्होंने फॉरेस्ट जेनेटिक्स डिपार्टमेंट में अप्लाई किया था। इसमें पूरे भारत के छात्रों ने अप्लाई किया था परंतु डिपार्टमेंट में केवल 2 छात्रों का चयन हुआ है जिनमें से विपुल शर्मा भी एक हैं। विपुल शर्मा की इस सफलता को लेकर पूरे क्षेत्र खुशी की लहर दौड़ चुकी है। विपुल शर्मा ने अपनी सफलता श्रेय अपने मां-बाप गुरुजनों दादी ताया ताई बुआ भाई बहन मित्रों फूफा पंडित शशीपाल डोगरा, सहित सुकेत अधिष्ठातात्री राज-राजेश्वरी महामाया पांगणा और कुल देव कमरुदेव जी को दिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित गुप्ता, डॉक्टर जगदीश शर्मा, ग्राम पंचायत पांगणा के उप-प्रधान बसंत लाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्म प्रकाश शर्मा, प्रथम श्रेणी सरकारी ठेकेदार सुरेश शर्मा पतंजलि योग पीठ के जिलाधिकारी जितेन्द्र महाजन, तहसील प्रभारी चेतन शर्मा, युवा वैज्ञानिक शरद गुप्ता, युवा प्रेरक पुनीत गुप्ता, सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की जिला सलाहकार लीना शर्मा सहित युवा मंडल और महिला मंडल सहित समस्त पांगणा उप-तहसील वासियों ने विपुल शर्मा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
ऊना के वार्ड नंबर 4 में एक 33 वर्षीया व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। व्यक्ति का नाम विपिन कुमार, निवासी भलौण, बंगाणा बताया जा रहा है। व्यक्ति परिवार सहित ऊना शहर के वार्ड नंबर चार में रहता था। बताया जा रहा है की शुक्रवार रात रोज़ की तरह मृतक विपिन कुमार खाना खाकर अपने कमरे में चला गया जहाँ उसने फंदा लगा दिया। जब परिजनों ने विपिन कुमार को फंदे पर झुलता हुआ देखा तो तुंरत नीचे उतारकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए, जहां पर चिकित्सकों ने विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शिमला के ठियोग में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। बीती रात ठियोग के सैंज क्षेत्र में ईंट से भरा एक ट्रक खाई में जा गिरा। इस हादसे में 2 मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई जभी ट्रक में सवार अन्य 8 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक ईंट से लड़ा एक ट्रक चंडीगढ़ से अप्पर शिमला की ओर जा रहा था। इस ट्रक में चालक ने राजस्थान से 8 मजदूर बिठाए थे जिनके साथ 2 बच्चे भी थे। सैंज के पास ट्रक चढ़ाई में बैक हो गया और अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। इस हादसे में दो बच्चे, एक दो साल और दूसरा 3 साल, की मौत हो गई। वहीँ ट्रक में सवार 8 मजदूर भी चोटिल हुए हैं। ट्रक चालक की लापरवाही को मुख्यतः इस हादसे की वजह बताया जा रहा है।
प्रदेश सरकार की तरफ से बड़े आयोजनों को लेकर एसओपी जारी की गई है। नई एसओपी के मुताबिक अब प्रदेश में अनिश्चित भीड़ को इक्कठा होने की छूट दे दी गई है। अब दो गज की दूरी और मास्क के साथ बड़े आयोजन किए जा सकते हैं। शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जनरल एसओपी जारी कर सभी वर्गों को राहत दी है। इसके तहत अब इन विल्ट अप एरिया में प्रदेश में सांस्कृतिक, धार्मिक, खेलकूद, राजनीतिक कार्यक्रमों में अधिकतर 200 लोग आ सकेंगे। हालांकि कंटेनमेंट जोन वाली जगहों पर अभी भी पाबंदियां लगाई गई हैं। इस बीच सरकार द्वारा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि अगर हॉल में कोई कार्यक्रम आयोजित होता है, तो उसमें कैपेसिटी के आधार पर 50 प्रतिशत लोगों को ही रुकने की अनुमति होगी। इसी तरह अगर खुले में कोई आयोजन होता है, तो उसमे भी अगर एक हजार लोगों के खड़े होने की जगह है, तो उसमें मात्र 500 लोग ही रह सकेंगे। इसके अलावा मंदिरों में पूजा-पाठ रामलीला के आयोजन को लेकर भी सरकार ने छूट दे दी है। हालांकि इसके लिए सरकार ने सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है, वहीं सिनेमा व थियेटर आर्टिस्ट को भी आवेदन करने का जिक्र किया गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार ने एसओपी में बहुत सी रियायतें तो दी हैं, लेकिन गाइडलाइन में साफ किया गया है कि मास्क, सेनेटाइजर, और थर्मल स्कैनिंग अभी भी सख्ती से लागू किया जाए। बता दें कि प्रदेश में सभी प्रकार की खेल गतिविधियों को लेकर भी अनुमति दे दी गई है। हालांकि इस दौरान यह भी कहा गया है कि भीड़-भाड़ और कम जगहों पर किसी भी तरह की खेल गतिविधियों का आयोजन नहीं हो सकता है। इसके अलावा 65 साल से ज्यादा वृद्ध, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से छोटे बच्चों को अभी भी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
चिढगांव थाना के तहत दली गांव में एक नेपाली युवक ने तेजधार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इस हमले में पीडित युवक को गहरी चोटे आई है। जिसे रोहडू मे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रैफर किया गया हैं। प्राप्त जानकारी के मुताविक अमर सैन के पास लेबर का काम करने वाले दो नेपाली लोकेश व अजय बहादुर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे तो उस समय उनके अन्य साथी प्रदीप, भानू और कमलेश द्वारा इन दोनों को अलग किया गया था लेकिन कुछ देर बाद समय करीब 10 बजे रात अजय बहादुर दोबारा लोकेश के कमरे में आया। जिस दौरान आरोपी युवक ने लोकश की गर्दन व बाजू पर तेज़ धार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद वह मौका से फरार हो गया। इसके उपरान्त पीड़ित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया जहाँ से पीड़ित को आगामी उपचार हेतु आईजीएमसी रैफर किया गया है। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चिड़गाँव में मामला धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। उन्होने बताया कि आरोपी मौका से फरार है जिसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका फोटो शेयर किया गया है, यदि किसी को यह नेपाली कहीं पर भी नज़र आये तो नज़दीकी थाना, चौकी व डीएसपी रोहड़ू के मोबाईल नम्बर 8894728010 या एसएचओ चिड़गांव के मोबाइल नम्बर 8894728027 पर सूचित करें, सूचना देने वाले को इनाम व प्रशंसा पत्र दिया जायेगा।
रोहड़ू उपमंडल के अतर्गत चिड़गांव थाना क्षेत्र के कुलगांव में 11 वर्षीय बालिका की फंदा लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताविक 11 साल की आंचल झूला झूल रही थी। इस दौरान अचानक झूले मे चुन्नी की रस्सी उसके गले में फंस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताविक अपने घर के पास लगे झूले में बालिका आंचल अकेली झूल रही थी। इसी बीच गले में रस्सी फंस जाने से उसका दम घुटा और वह बेहोश हो गई। परिजनों को जब पता चला, तो वह अचेत थी। घर के पास लगे झूले में आंचल अकेली झूल रही थी. इसी बीच गले में रस्सी फंस जाने से उसका दम घुटा और वह बेहोश हो गई। परिजनों को जब पता चला, तो वह अचेत थी। परिजनों ने उसे संभाला और बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि पुलिस नें धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर कारवाही शुरू कर दी है। वही मृत बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरान्त इसके परिजनों को सौंपा गया। उन्होने बताया कि बालिका अपने घर के साथ ही चुन्नी का झूला बनाकर खेल रही थी तो इसी दौरान यह चुन्नी से उसके गले में गाँठ लग गई तथा बालिका की मौका पर ही दुःखद मृत्यु हो गई थी। मृतिका के परिजनों की ओर से किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया गया है।
रोहड़ू। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगों संघ तहसील रोहडू इकाई की बैठक कार्यालय कानूनगों रोहडू की अध्यक्षता मे रोहड़ू के एसडीएम कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसहमती से संघ के चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमें मंजीत ठाकुर को प्रधान, दिपेंदर शर्मा को नरिष्ठ उपप्रधान, पंकज मोजटा को उपप्रधान,पृथ्वी राज शर्मा को महासचिव, निशा शर्मा को कोषाध्यक्ष,थुगपन गैसो नेगी को प्रेस सचिव, दयानंद शर्मा व सुरेंदर दाउटू को मुख्य सलाहकार एवं सीना, अनू ठाकुर, रोहित ठाकुर, शुभम भारदवाज व अभिषेक कश्यप को सदस्य कार्यकारिणी के रूप में मनोनित किया गया। वहीं कृष्ण चंद चौहान व मेहर चंद फिष्टा को बतौर सदस्य जिला कार्यकारिणी मनोनित किया गया हैं।
जिला किन्नौर के कंटैनमैंट जोन लियो गांव में शुक्रवार को एक साथ कोरोना के 24 मामले सामने आए हैं। जिला किन्नौर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लियो गांव से कोविड-19 के 160 सैम्पल आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। इनमें 39 सैम्पलों की रिपोर्ट पैंडिंग थी, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर को आई। इसमें 24 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 14 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है जबकि 1 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी है। लियो गांव से एक साथ जो 24 कोरोना पॉजिटिव आए हैं उनमें 12 पुरुष, 9 महिलाएं व तीन 11, 14 व 16 वर्ष के बच्चे शामिल हैं। जिलाधीश किन्नौर ने बताया कि इन पॉजिटिव केसों में एक डॉक्टर है जो हाँगो में तैनात है उनका भी सम्पर्क लियो गांव में एक व्यक्ति से हुआ था जिसकी कोरोना की वजह से डैथ हुई थी तथा वह बाद में हांगो गए थे। इस रिपोर्ट के आने के बाद हांगो गांव को भी कंटैनमैंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि किन्नौर के कंटैनमैंट जोन लियो गांव में एक साथ कोरोना के 24 नए मामले आए हैं। 9 अक्तूबर को लियो गांव का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया था, जिसके चलते गांव को कंटेनमैंट जोन घोषित किया था। उन्होंने यह भी बताया कि किन्नौर में पॉजिटिव मामलों की संख्या 238 हो गई है जबकि एक्टिव केस 40 हो गए हैं।
अंबुजा सीमेंट उद्योग के प्रबंधकों तथा सभी सोसाइटीज के ट्रांसपोर्टर्स के बीच एक वर्चुअल मीटिंग का आयोजन हुआ।जिसमें ट्रक ऑपरेटर्स की मुख्य मांग ढलियारा डंप के मुद्दे पर सहमति बनी कि 5 नवंबर तक कंपनी सोसाइटीज को ढलियारा डंप बारे अपनी प्रपोजल भेजेगी, जिस पर सभी परिवहन सहकारी सभाएं कंपनी की प्रोपोजल पर विचार किया जाएगा। सीमेंट कंपनी की ओर से महाप्रबंधक हिमेश जनारथा तथा वरिष्ठ प्रबंधक अशोक मेहता ने इस वर्चुअल मीटिंग में भाग लिया। महाप्रबंधक हिमेश जनारथा ने ट्रांसपोर्टर्स को बताया कि आपकी पांचों परिवहन सहकारी समितियां वर्तमान में दिए गए काम की ढुलाई करने में भी सक्षम नहीं हो पा रही हैं, जिससे कंपनी के पास डीलर्स का बहुत सारा माल पेंडिंग पड़ा हुआ है,इनकी डिमांड का कंपनी समय पर भुगतान नहीं कर पा रही है। कंपनी प्रबंधकों ने यह भी बताया कि ढलियारा डंप से जिन स्थानों की डिमांड की पूर्ति होनी है, वह पूर्ति इससे पूर्व भी नालागढ़ या रोपड़ से ही की जाती थी लेकिन यदि दाड़ला के ट्रांसपोर्टर्स कंपनी की वर्तमान स्थिति में सुधार लाते हैं तो 5 नवंबर तक इसे ऑब्जर्व किया जाएगा यदि कंपनी इसमें कुछ सुधार देखेगी तो इस डंप के गंतव्यों का काम दाड़ला के ट्रांसपोर्टर्स की ढुलाई का काम ही दिया जाएगा। कंपनी ने ट्रांसपोर्टर्स की इस बात को भी मान लिया की हिमाचल के बाहर के टोल प्लाजा जहां का टैक्स ट्रांसपोर्टर्स को नहीं दिया जा रहा था वह भी कंपनी द्वारा ट्रांसपोर्टर्स को देना शुरू कर दिया जाएगा। प्रबंधकों ने यह भी माना कि कार्बन ब्लैक दाड़लाघाट की गाड़ियों (बोगियों) से ढुलान करने पर भी प्रपोजल बनाकर सोसाइटीज को भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त भटिंडा के बैक लोड पर 100 प्रति टन की वृद्धि पर भी सहमति बनी कंपनी का यह तर्क भी था कि अल्ट्राटेक कंपनी ने भोटा और नादौन में पहले ही डंप खोल दिए हैं जिसका ट्रांसपोर्टर्स ने पुरजोर विरोध किया और कहा कि वे हिमाचल में कोई डंप नहीं खुलने देंगे। इस वर्चुअल मीटिंग में रोपड़ से वापसी कम दिए जाने का मुद्दा भी कंपनी के पास रखा। इस पर कंपनी ने सुधार करने की बात मानी। एसडीटीओ के प्रधान रतन मिश्रा, रामकृष्ण शर्मा, बालक राम शर्मा, भूप सिंह, रामकृष्ण बंसल, अरुण शुक्ला, जगदीश ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, हीरालाल ठाकुर, अमरचंद गजपति, नरेश शर्मा, हुकम चंद, जय देव ठाकुर, सुखराम, यशपाल इत्यादि ने भाग लिया।
विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस के उपलक्ष्य पर अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा समुदाय के सदस्यों को हाथों को अच्छी तरह से धोने के फायदों और महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य परियोजना के कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि समुदाय के मध्य जागरूकता फैलाने व हाथ धोने की सही 7 विधियों का तरीका कोरोना संक्रमण से बचाव हेतू अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के 30 गाँवो में करीब 380 से ज्यादा समुदाय के लोगों ने साबुन से हाथ धोने की सही विधि का जानकारी और हाथ धोने का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ्ता दूतों और अपेक्षा कार्यक्रम से जुड़ें हुए 115 से ज्यादा बच्चे और किशोरियों ने अपनी सहभागिता हस्त प्रक्षालन दिवस पर दी, यह जानकारी इन बच्चों ने अपने अपने परिजनों के साथ सांझा की। हस्त प्रक्षालन के सही तरीके के बारे में स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता शर्मा ने समुदाय के लोगों के साथ देतें हुए कहा कि बहुत सारी बीमारियों से बचाव स्वस्थ हस्त प्रक्षालन के माध्यम से किया जा सकता है। जब भी शौचालय जाएं, बच्चों के डायपर बदलें, पशु आहार या अपशिष्ट पदार्थों को छुए, नाक साफ करते, छींकते, खासते, कचरा साफ करते हुए, भोजन करते या खाना तैयार करने के पहले, खाना खाने के बाद हाथ को ठीक ढंग से धोएं और करीब 30 सेकंड का समय अवश्य दें। अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतू स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम निरंतर प्रयासरत है, जिसमे अब तक करीब 6850 लोगों तक कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु गृह भ्रमण के माध्य्म से जानकारी प्रदान की, जिससे लोग हाथ धोने की स्वस्थ परंपरा का विकास जन भागीदारी के माध्यम से हो सकें।
कोरोना काल के चलते पिछले लगभग सात माह से शिमला- रौड़ी रूट पर बंद पड़ी बस सेवा पुनः शुरू हो गई हैं। गौर रहे इस रुट पर लगभग तीस वर्षों से नालागढ़ डिपो की बस सेवा चल रही थी और कोविड-19 के चलते ये बस सेवा प्रशासन द्वारा बंद कर दी गई थी। इस बस सेवा के बन्द होने से आम लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस बस सेवा को पुनः शुरू करवाने बारे अर्की विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता रतनसिंह पॉल, पंचायत प्रधान योगेश चौहान व प्रदेश सचिवालय में कार्यरत सुभाष चौहान, हरीश चौहान, समाजसेवी सुंदर सिंह चौहान, प्रेमसिंह चौहान भीमसिंह चौहान, विजय चौहान, कमल चौहान व स्थानीय लोगों द्वारा भी कई बार प्रशासन के समक्ष पुरजोर तरीके से मांग उठाई गई। कल रात को जैसे ही इस रूट पर ये बस पहुंची लोगों में खुशी की लहर उमड़ पड़ी। पँचायत प्रधान व सभी ग्रामवासियों ने इस बस सेवा को पुनः शुरू करवाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री राकेश पठानिया व भाजपा नेता रत्न सिंह पॉल और एचआरटीसी प्रशासन का आभार प्रकट किया है।पंचायत प्रधान व सभी ग्रामवासियों ने इस बस सेवा को पुनः शुरू करवाने के लिये सुभाष चौहान व हरीश चौहान द्वारा दिए गए विशेष सहयोग के लिये भी विषेष तौर पर आभार प्रकट किया है। आज सुबह जैसे ही रौड़ी बस सेवा शिमला के लिये अपने निर्धारित रुट पर चलने के लिए तैयार हुई तो रौड़ी गांव के ग्रामवासियों ने बस के चालक व परिचालक का हार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राजेंद्र चौहान, मेहरचंद चौहान, सुंदर सिंह चौहान, प्रेमसिंह चौहान, भीमसिंह चौहान, विजय चौहान, हरिओम और अंकुश मौजूद रहे
अम्बुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट से प्रभावित किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल संयोजक जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में एसडीएम अर्की विकास शुक्ला से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अर्की को ज्ञापन भी सौपा। ज्ञापन में कहा कि अंबुजा सीमेंट कंपनी द्वारा लॉकडाउन के दौरान बंद की गई बस सेवा को बहाल करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अंबुजा सीमेंट कंपनी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के लिए उद्योग परिसर से दाड़लाघाट आने जाने के लिए कई वर्षों से बसों की सेवाएं दी जा रही थी, जो कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन की होने की वजह से मार्च 2020 से बंद कर दी गई थी और आज तक बंद पड़ी है, जिसकी वजह से स्थानीय ग्रामीणों को दाड़लाघाट आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा रोजाना पांच से 6 किलोमीटर पैदल आना जाना पड़ रहा है। जगदीश शर्मा ने एसडीएम अर्की से आग्रह किया है कि स्थानीय ग्रामीणों के आने जाने की सुविधा में लगाई गई बंद पड़ी बस सेवाओं को तुरंत बहाल करने के आदेश कंपनी को दिए जाएं, क्योंकि 21 नवम्बर से स्कूल खुलने के कारण सभी गांव के सैकड़ों बच्चे भी इन्हीं बसों से दाड़लाघाट के स्कूलों में आते जाते हैं। ज्ञापन में स्थानीय सभी ग्रामीणों ने एसडीएम अर्की से आग्रह किया है कि यह कंपनी की बस सेवा को बहाल करने के निर्देश दिए जाएं। एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह इस बारे कंपनी प्रबंधन से शीघ्र बातचीत करेंगे। इस दौरान जगदीश शर्मा, बालक राम, मनोहर, जितेंद्र, कांता देवी, मीरा देवी, निर्मला देवी, जितेंद्र शर्मा, श्यामलाल, चेतराम, संतराम आदि उपस्थित रहे।


















































