बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापक अभिभावक संघ ने मीटिंग की। इस बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। मंच का संचालन करते हुए मीरा देवी ने पीटीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पीटीए सदस्यों तथा सभी अभिभावकों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए अभिभावकों को सत्र 2022-23 में विद्यालय की गतिविधियों, और सुविधायों के बारे में बताया। इस कोरोना जैसी महामारी के दौरान अभिभावकों द्वारा दिए सहयोग की सराहना की और गत वर्ष के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में ही नहीं अपितु (एनएसएस), (एनसीसी), (स्कॉउट एंड गाइड) (लायन एको क्लब), विज्ञान सम्मेलन में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। विद्यालय की छात्रा रितिका कश्यप एचसीएल में नौकरी लगने पर बधाई दी। छात्र करणवीर व हर्ष वर्धन को सैनिक स्कूल चंडी मंदिर चंडीगढ़ में चयनित होने पर अभिभावकों को बधाई दी। इस विद्यालय के दसवीं और बारहवीं के 27 बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि स्कूल का समय सुबह 9 से 3 बजे तक ही रहेगा। इस बैठक में लगभग 250 अभिभावकों ने भाग लिया। इस बैठक में प्रधानाचार्य पुरुषोतम गुलेरिया, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप प्रधानाचार्या किरण जोशी, अभिभावक संघ के प्रधान रतन तंवर, सदस्य रंजना, भीमा, हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन समेकित बाल विकास परियोजना सोलन के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आगंनबाडी कार्यकर्ता का एक-एक पद तथा आगंनबाडी सहायिका के 08 रिक्त पदों को भरने के लिए वॉक-ईन-इन्टरव्यू 08 जून, 2022 को प्रातः 10.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त कुमारहटी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरों कैन्थडी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र गौल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। इसी प्रकार आंगनबाड़ी वृत्त सुबाथु के अंतर्गत ग्राम पंचायत शडियाना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र गददों में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त गम्बरपुल के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटटा बरावरी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र पटटा बरावरी, आंगनबाड़ी वृत्त गम्बरपुल के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाडली के तहत आगंनबाड़ी केन्द्र गमझून, आंगनबाड़ी वृत्त सोलन अर्बन के अंतर्गत नगर निगम सोलन के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र ठाडो ग्राउण्ड, आंगनबाड़ी वृत्त सोलन अर्बन के अंतर्गत नगर निगम सोलन के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र आई.टी.आई., आंगनबाड़ी वृत्त सोलन अर्बन के अंतर्गत नगर निगम सोलन के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र सलोगड़ा अर्बन, आंगनबाड़ी वृत्त सोलन अर्बन के अंतर्गत नगर निगम सोलन के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र सन्नी साईड, आंगनबाड़ी वृत्त सोलन ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरोट के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र धरोट तथा आंगनबाड़ी वृत्त सुबाथु के अंतर्गत ग्राम पंचायत भारती के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र भारती में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाना है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी, जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2022 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हांे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उत्तीर्ण, मिनी आंगनबाड़ी कायकर्ता के लिए 10वीं पास तथा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी एवं प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, दिव्यांग, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे उच्च स्तर के अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लानी होंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-221640 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट द माइनिंग एरिया लैंड लूजर सोसायटी के सदस्यों द्वारा अपनी मांगे पूरी न होने के चलते अर्की तहसील की पांच पंचायतों मांगू, ग्याना, कश्लोग और चंडी व संघोई के सदस्यों द्वारा आज तीसरे दिन भी अंबुजा सिंमेट की मांगू व कश्लोग की माइनिंग में अपनी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान पुलिस प्रशासन की और से भी माइनिंग एरिया में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से चल रही इस हड़ताल में बैठे सभी सभा के सदस्यों का कहना है कि तीन दशकों से इस क्षेत्र की पांच पंचायतों के सरकार द्वारा 43 अवाडर् किए गए और इन अवाडोर् में 6 हजार बिघा से अधिक निजी व वन भूमि का अधिग्रहण खनन अधिग्रहण के लिए किया गया, लेकिन इन तीन दशकों से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को जिन लोगों की जमीन व घर दोनों का अधिग्रहण तो किया गया, लेकिन उसका न तो उचित मुआवजा दिया गया और ना ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार का रोजगार प्रदान किया गया। इसके अलावा दाडलाघाट से संचालित किसी भी सोसायटी में आज दिन तक जिन लोगों को तीन दशक बीत जाने के बाद भी सदस्य नहीं बनाया गया। उन लोगों को साथ में लेकर दी मॉल लैंड लूजर सोसायटी का माननीय न्यायालय के आदेशों के बाद गठन किया गया। सभा के सदस्य देशराज, शीशराम, मदन लाल, बलदेव,रूपचंद का कहना है कि क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों द्वारा वर्ष 2019 में द माॅल ग्याना सोसायटी का गठन किया गया और उसके बाद लगातार तीन वर्षों तक अबुंजा सीमेंट फाउंडेशन में माल ढुलाई हेतू कार्य की मांग को लेकर जिला प्रशासन सोलन और एसडीएम अर्की के साथ कई बार वातार्ओं का दौर चला। सदस्यों का कहना है कि तीन वर्षों में करीब तीन उपायुक्त और तीन एसडीएम का आश्वसन उनको सभी दरूस्त दस्तावेज दिखाने के बाद कायर् के लिए मिलता रहा लेकर अवगत प्रशासन के आश्वासन के बाद सोसायटी के सदस्यों अंबुजा में माल ढुलाई कार्य के लिए बीते वर्ष दिसंबर माह में 150 नई गाड़ियां लाई गई, लेकिन आज हालात यह है सभी गाड़ियों की लगभग 6 किस्तें लोगों से उधार लेकर दी जा रही है। प्रशासन द्वारा तीन वर्ष की मांग को आज तक नहीं सुलझा पाया ऐसे में मजबूर होकर लोगों को अंबुजा की दोनों माईनिंग बंद करनी पड़ी और सभा द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जिला प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट कार्य आबंटित करने मांग उठाई गई। सभा के सदस्यों का कहना है कि अब जो भी हो जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया, जाता तब तक वह माईनिंग का क्रेशर पूरी तरह से बंद रखेंगे और इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार है।
जीनियस ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने जाना एनिमल वर्ल्ड का रहस्य अपने पसंदीदा एनिमल के लिबास में स्कूल पहुंचे बच्चे फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में नर्सरी क्लास के लिए एनिमल सफारी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एनिमल वर्ल्ड के रहस्य से रूबरू करवाना था। हम में भी जीवन है थीम पर आधारित लघु नाटिका से अध्यापिकाओं ने बच्चों को विभिन्न जानवरों के बारे में अवगत करवाया। एनिमल वर्ल्ड के रहस्य को जानना छोटे बच्चों के लिए रोमांचकारी अनुभव रहा। इस मौके पर नन्हें मुन्ने बच्चे भी अपने पसंदीदा एनिमल के लिबास में स्कूल पहुंचे और एक अनोखी एनिमल सफारी और जंगल पार्टी का हिस्सा बने। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने सभी बच्चों के आत्मविश्वास और हौसले की खूब तारीफ की। उन्होंने बच्चों को समझाया कि हम इंसानों का फर्ज है कि सभी जानवरों का ध्यान रखें और किसी को बेवज़ह तंग न करें। इस दौरान उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया। एनिमल सफारी में सबसे सुंदर परिधान और प्रस्तुति के लिए दिव्यांका, आरुष, दैविक, आव्या, गुरवाणी, ओलिविआ, याध्वी और अनायशा ने नर्सरी (ए ) से कनिष्क, मौलिक, कृधा, कंक्षित, तनाया, गुनीथ, वैषणवी, चित्रा और पावनि ने नर्सरी (बी ) से, दिव्यांश, अग्रीमा, उर्मिक, ईर्षिता, मानस, रुद्रा, ध्रुवल और नितिन ने नर्सरी (सी ) से, जपनूर, रीवा, हर्षिता, तुषार और मौर्या चौधरी ने नर्सरी (डी ) से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीँ काव्या, तृषा, सान्वी, अमाया, माधवन, प्रभमेहर, साहस व आलिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। पोयम कम्पीटिशन में बच्चों ने दिखाया उत्साह एनिमल सफारी के अलावा स्कूल में केजी क्लास के बच्चों के लिए पोयम कम्पटीशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर केजी और प्री-केजी के सभी बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने सुन्दर परिधान पहन पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ स्टेज पर अपना परफॉरमेंस दिया। कविता पाठ इंग्लिश और हिंदी भाषा में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे सीनियर केजी क्लास में पहला स्थान दक्षिता ने हासिल किया, जबकि अर्णव बंसल दूसरे और आरव और श्रीनिका तीसरे स्थान पर रहे। प्री-केजी (ए ) में हरजोत और अध्वय पहले, गौरांश और मयन दूसरे, कैरव और अमायरा तीसरे स्थान पर रहे। प्री-केजी (बी ) में शनाया पहले, प्रज्ञा दूसरे और यश और अनविशा तीसरे स्थान पर रहे। प्री-केजी (सी ) में आयरा पहले, सामन्यु दूसरे और श्रीति तीसरे स्थान पर रहे। शनाया, तारुश, पुष्कल, एंजेल, भार्गवी, हितांशी, अद्विक, विधिका, अनाया, सार्थक और जीवेश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) अंबुजा परिसर में कार्यक्रम करवाया। इस दौरान अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। हाल ही में अखिल भारतीय सीमेंट मजूदर महासंघ का 15वां अधिवेशन राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर में हुआ था। इसमें दाड़लाघाट के ओमप्रकाश शर्मा शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम उनकी वापसी के संबंध में बीएमएस द्वारा करवाया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश से ओमप्रकाश शर्मा को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री विनय सिन्हा ने भारतीय मजदूर संघ के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त 54 श्रम कानून को कम कर 4 वेज कोड करने पर सरकार का धन्यवाद किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि आने वाला समय श्रमिकों के लिए बहुत ही चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्थायी काम पर श्रमिकों को क्यों नहीं किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार समान कार्य और समान वेतन भी नहीं मिल रहा है। इन मुद्दों पर प्रदर्शन भी हो सकते हैं। गलत नीतियों को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष बलदेवराज, महामंत्री नरेश कुमार, सचिव कमल भट्टी, राकेश महाजन, कोषाध्यक्ष रुवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई द्वारा नए वेतनमान को नजर अंदाज करने के विरोध में प्राचार्य मनोज कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, उप कुलपति हिमाचल प्रदेश व निदेशक को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश कुमार व सचिव संदीप कुमार ने कहा कि सभी प्राध्यापक यूजीसी के नए वेतनमान को लागू होने की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ विश्वज्योति, रवि कुमार व अजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन शूलिनी विश्वविद्यालय में चित्रकूट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स ने 'संवाद' शीर्षक से एक चर्चा श्रृंखला शुरू की है। श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य समकालीन समय की विभिन्न ऐतिहासिक और राजनीतिक चिंताओं पर बातचीत और विचार-विमर्श द्वारा छात्रों में इतिहास के प्रति जिज्ञासा उत्पन करना है। इस श्रृंखला का पहला व्याख्यान 'पुरातत्व के लिए कदम-बहु-अनुशासनात्मक दृष्टिकोण के लिए मूल बातें' शीर्षक पर आयोजित किया गया। प्रो. मंजू जैदका, डीन, फैकल्टी ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड एंशिएंट इंडियन विजडम ने अपने स्वागत भाषण में संकाय सदस्यों और छात्रों को विशेषज्ञों के साथ इस तरह के अंतःविषय बातचीत में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रृंखला के विशेषज्ञ वक्ता डॉ. अर्जुन राव थे, जो कर्नाटक के केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्रागैतिहासिक पुरातत्व के विशेषज्ञ थे। डॉ. राव ने पुरातत्व के क्षेत्र में विभिन्न आयामों के बारे में बताया। प्रो. तेज नाथ धर, डॉ एकता सिंह, डॉ सचना और डॉ सिद्धार्थ ने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया और सत्र को आकर्षक बनाया। छात्रों के प्रश्नों को संबोधित करते हुए डॉ. राव ने पुरातत्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण करियर संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।
कृषि उपज मंडी समिति सोलन द्वारा निर्मित फूल मंडी परवाणू में 15 मई को विभिन्न फूलों के व्यापार का शुभारम्भ होगा। हिमाचल प्रदेश के पुष्प उत्पादकों को फूलों की बिक्री के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। यह जानकारी सचिव कृषि उपज मंडी समिति सोलन डॉ. रविन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि प्रारम्भ में दस फूल के कारोबारी कारनेशन समेत अन्य फूलों का क्रय करेंगे। उन्होंने कहा कि फूल मंडी परवाणू के आरंभ होने से प्रदेश के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा, किसानों का ट्रांसपोर्ट खर्चा बचेगा। वहीं दिल्ली में फूलों पर लगने वाले दस फीसदी कमीशन से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पुष्प उत्पादकों से आग्रह किया कि फूलों की उपज को 15 मई से फूल मंडी मंडी में आकर बेचें तथा पुष्प उत्पादाकों के लिए निर्मित इस मंडी का लाभ प्राप्त करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भाजपा महिला मोर्चा जिला सोलन के विधानसभा क्षेत्र के सोलन मंडल में महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग हुआ। इसमें विभिन्न प्रकार के नो सत्र संपन्न हुए, जिनमें मुख्य रुप से वक्ताओं में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रशिम धर सूद, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप, प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष एवं जिला सोलन महिला मोर्चा प्रभारी अंजना ठाकुर, जिला अध्यक्षा शकुंतला शर्मा, कुमारी शीला, रितु सेठी, राकेश शर्मा, कमला शर्मा, तृप्ता लांबा, नगर निगम की पार्षद बहने तथा प्रदेश जिला एवं मंडल की अन्य पदाधिकारी बहनें भी इस प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा शकुंतला शर्मा ने की। प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह रशिम धर सूद ने किया। इस प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा बहनों को संगठन की कार्य पद्धति से अवगत करवाया गया। आने वाले मिशन-2022 के चुनावों के लिए महिलाओं को जोश के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह जानकारी बीजेपी महिला मोर्चा सोलन की जिला मीडिया प्रभारी सीमा कश्यप ने दी।
माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लूजर्स सोसायटी द्वारा अपनी मांगों को लेकर बुधवार को क्रशर माइन्स ग्याना-मांगू में धरना दिया गया। पिछले चार माह से गाडिय़ों के खड़े होने से साढ़े सात प्रतिशत कार्य रुका हुआ है। इसी के विरोध में यह धरना दिया गया। बाघल विकास परिषद के सदस्य जय सिंह, शीश राम व मदन ने बताया कि लगभग छह हजार बीघा अधिकृत भूमि के आधार पर कार्य दिया जाए। इस सभा में 150 गाडिय़ां आ चुकी हंै और पिछले 4 महीनों से खड़ी हैं। इसका मुख्य कारण अभी तक कार्य का आबंटन न होना है। उन्होंने बताया कि मांगपत्र में मुख्य 22 बिंदु रखे गए हैं। अत: मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इसके लिए लिखित रूप में दिया जाए, वरना धरना चालू रहेगा। इस मुद्दे को लेकर 12 मई को डीसी सोलन से एक मीटिंग होनी है। जिस पर उनकी गाडिय़ों के कार्य बारे व 22 बिंदु पर मांगों पर वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा। जब इस बारे में नायब तहसीलदार दाड़लाघाट इन्द्र कुमार ने बताया कि कल जिलाधीश सोलन द्वारा बाघल विकास परिषद व अंबुजा सीमेंट के अधिकारियों के साथ सोलन कार्यालय में 4 बजे बैठक कर समस्याओं पर बातचीत की जाएगी।
पुलिस ने मारपीट करने पर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में हनीश मेहता पुत्र कृष्ण लाल वासी गांव खनोग ने मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि वह 10 मई करे रिश्तेदारी में शादी के लिए गांव गांव शिकारग (ग्लानग) में गए थे। तभी रात को डीजे पर डांस करने के लिए गया। उसी दौरान ग्लानग गांव के ही कर्ण सिंह, सुनील, अमित, लोकेश आदि ने इसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की जिससे उसको चोटें आई हैं। उसके बाद इसके मामा व हरीश ठाकुर जब उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे तो गांव शिकारग के पास इन्होंने डंडे से उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने सड़क किनारे बजरी-पत्थर के ढेर लगाने पर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में मुख्य आरक्षी प्यारे लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सायरी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह जब मुलाजिमों सहित गश्त कर रहे थे तो जब गांव बशील में सड़क बांई तरफ रेत, बजरी व पत्थर के तीन ढेर लगाए हुए पाए गए। इनसे तंग हो गई थी और वाहनों के आने-जाने के लिए दिक्कत हो रही थी। इस पर पुलिस ने रेशम परियार गांव बशील डाकघर ममलीग तहसील कंडाघाट जिला सोलन पर मामला दर्ज किया है।
एक कार से शराब बरामद होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सोलन से सूचना मिली है। सूचना के अनुसार जब पुलिस कर्मी कोटनाला में गश्त कर रहे थे इसी दौरान राजगढ़ की ओर से एक कार आई। जब शक के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें संतरा की 24 बोतल बरामद हुई। कार चालक की पहचान विष्णु कुमार सुपुत्र राजराम हाऊस नं जेडब्ल्यू केयर ऑफ जीतराम वासी सन्नी सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मंडी हमारी है, मंडी फलाने की है, सियासत में अक्सर नेता इस तरह के बयान देते है। मंडी को लेकर तरह -तरह के दावे होते है। पर अगर कोई ऐसा है जिसे सही मायने में मंडी ने बाहें फैलाकर स्वीकार किया तो वो थे पंडित सुखराम। कुल 13 मर्तबा मंडी सदर हलके से पंडित जी या उनके पुत्र अनिल शर्मा विधायक बने, पार्टी चाहे कोई भी रही हो। पंडित जी सियासत में किसी भी मुकाम पर रहे हो, किसी भी ओहदे पर रहे हो लेकिन उन्होंने मंडी का विशेष ख्याल रखा। आज भी मंडी के सेरी मंच पर जाकर पता लगता है कि किसी सोच के साथ उस शहर को विकसित किया गया है, वो भी उस दौर में। इसीलिए मंडी के लोग पंडित जी को विकास का मसीहा मानते है। कोई किसी भी राजनैतिक विचारधारा का क्यों न हो ,दबी जुबान में ही सही लेकिन ये जरूर स्वीकार करता है कि मंडी के विकास में पंडित सुखराम का योगदान अमिट है। नब्बे के दशक में पंडित सुखराम केंद्र में दूरसंचार मंत्री थे और उस दौर में बड़े शहरों में भी टेलीफोन का कनेक्शन लेने के लिए महीनों -सालों इन्तजार करना पड़ता था। पर पंडित जी के राज में मंडी में टेलीफोन की घंटी खूब बजी। जिसने चाहा उसे कनेक्शन मिला, मंडी वालों के लिए विभाग का सिर्फ एक ही नियम था, वो था जल्द से जल्द कनेक्शन देना। केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी पंडित सुखराम लोगों की पहुंच में थे, बिल्कुल सरल और जमीन से जुड़े हुए। छोटी -छोटी समस्याएं लेकर भी लोग पंडित जी के पास पहुंच जाते और हर छोटी समस्या को भी पंडित सुखराम पूरी तल्लीनता से सुनते और हरसंभव हल करते। सिंबल कोई भी रहा पर मंडी वालों ने दिया साथ : इसे मंडी वालों का पंडित सुखराम के प्रति स्नेह ही कहेंगे कि उन्होंने या उनके पुत्र अनिल शर्मा ने चाहे किसी भी सिंबल पर चुनाव क्यों न लड़ा हो, मंडी वालों ने हमेशा साथ दिया। पहली बार बतौर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पंडित सुखराम लम्बे वक्त तक कांग्रेस में रहे और हमेशा विधानसभा चुनाव जीते। इसके बाद जब 1998 में उन्होंने हिमाचल विकास कांग्रेस बनाई तो भी मंडी ने उनका साथ दिया। 2017 में जब पंडित जी और उनका परिवार भाजपाई हो गए तो भी मंडी वालों का साथ उन्हें मिला।
ग्राम पंचायत पारनु के गांव कनोह में एक कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने इस दौरान कहा कि वह गांवों का दौरा कर निरंतर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। वहीं समस्याओं का निपटारा भी किया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने विधायक के सामने कुछ समस्याएं भी रखीं जिनके समाधान के लिए विधायक ने आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से स्नानागार निर्माण को एक लाख रुपए व युवक मंडल, महिला मंडल को भी राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, प्रधान पारनु केशव राम, पूर्व प्रधान विद्या सागर शर्मा, पूर्व उपप्रधान मनीराम, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, प्रेम केशव, अमर, युवक मंडल, महिला मंडल के सदस्यों सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पीड़ित बच्चों की सूचना देने के लिए चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर सम्पर्क करें। यह नंबर वर्ष के 365 दिन हर समय कार्यरत रहता है। यह जानकारी आज जिला बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में इस हेल्पलाईन नंबर से अभी तक 264 बच्चों को सहायता प्रदान की गई है। कृतिका कुलहरी ने कहा कि एकीकृत बाल संरक्षण योजना केंद्रीय प्रायोजित योजना है। इस योजना का उद्देश्य सरकार एवं समाज की भागीदारी के माध्यम से कठिन परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के साथ अन्य कमजोर बच्चों के लिए सुरक्षात्मक वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि जि़ला सोलन में देखभाल, सहायता और पुनर्वास सेवाओं के अंतर्गत शांति निकेतन चिल्ड्रन होम थेथोंग सुबाथू में 89 बच्चे, अर्की स्थित बाल आश्रम टुटीकंडी में 26 बच्चे तथा खुला आश्रय कथेड़ में 06 बच्चों को संस्थागत सेवाओं, सहित गैर संस्थागत सेवाएं प्रदान की जा रही है। कृतिका कुलहरी ने कहा कि जि़ला के क्षेत्रीय चिकित्सालय सोलन सहित जिला के कुनिहार, अर्की, दाड़लाघाट, नालागढ़ और परवाणू स्वास्थ्य संस्थानों में शिशु केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम केयर फंड योजना के अंतर्गत कोविड के कारण माता-पिता या कानूनी अभिभावक को खोने वाले सभी बच्चों को इस योजना के तहत सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत एक बालिका को लाभांवित किया गया है। उन्होंने कहा कि माह मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड के दौरान बेसहारा हुए बच्चों के साथ संवाद भी करेंगे। कृतिका कुलहरी ने कहा कि जिला बाल संरक्षण समिति सोलन द्वारा 115 बच्चों को परामर्श प्रदान किया गया है। उन्होंने जिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे जिला के सभी स्कूलों में बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए कमेटी बनाकर काउंसलिंग करवाना सुनिश्चित करें तथा कमेटी में अध्यापकों तथा गांव के लोगों को भी शामिल करें। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक संतोष शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सोलन सुरेंद्र तेगटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह, बाल संरक्षण समिति के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रधान राजेंद्र राणा ने बुधवार को सोलन का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान सोलन पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 3:30 बजे उनका भव्य स्वागत करेंगे। यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी शाेभित बहल ने दी। उन्होंने बताया कि विधायक राजेंद्र राणा को हाल ही में कांग्रेस ने आगामी चुनाव को देखते हुए प्रदेश का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है, जिसके बाद वे पहली बार सोलन आ रहे हैं। ऐसे में सोलन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत होगा।
लक्ष्य कान्वेंट स्कूल मन्जयाट की दसवीं कक्षा के छात्र गीतांशपाल ने शिमला में हुई हिमाचल प्रदेश स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर लक्ष्य कान्वेंट स्कूल के साथ अर्की क्षेत्र नाम भी रोशन किया है। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ कुसुम गुप्ता ने बताया कि लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को ऐेकेडमिक एजुकेशन के साथ साथ अन्य क्रिएटिव एक्टिविटीज पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार किसी भी क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि गीतांश पॉल की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्रिंसीपल डा.कुसुम गुप्ता ने बताया कि गीतांश के ट्रेनर व स्कूल के डीपी जुगल किशोर की कड़ी मेहनत से स्कूल को यह सम्मान मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि पर ट्रेनर जुगल किशोर,गीतांश पाल व उनके माता पिता को हार्दिक बधाई दी है।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के दल ने आज मैसर्ज मोंडेलेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी में विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के समय त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से अभिज्ञता अभ्यास किया। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल ने दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि टीम द्वारा कर्मचारियों को फैक्टरी में मानव जनित, रसायनिक आपदाओं से निपटने के लिए वास्तविक अभ्यास करवाकर आपदा मानकों के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा के लिए हर समय तैयार रहना आवश्यक होता है। जिला प्रशासन सभी के सहयोग से इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। एनडीआरएफ की टीम सोलन जिला में विभिन्न आपदाओं के समय तैयारी को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वास्तविक अभ्यास आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह टीम मोंडेलेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 11 मई अवस्थी नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ तथा नालागढ़ स्थित एचपीसीएल के तेल डिपो, 12 मई केप को फार्मा प्राईवेट लिमिटिड तथा माईक्रो टेक फार्मा प्राइवेट लिमिटिड, 13 मई को कंडाघाट नागरिक अस्पताल तथा इसी दिन एनडीआरएफ की टीम दोपहर बाद उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला प्रशासन के साथ संक्षिप्त रूप से चर्चा करेगी जबकि 16 मई शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटिड दभोटा, बद्दी का दौरा करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन मशहूर साहित्यकार, विश्वविख्यात कवि व दार्शनिक रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती सप्ताह के मौके पर मंगलवार को सोलन शहर के टैगोर इंटरनेशनल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत संयुक्त निदेशक रोशन जसवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि लेखक व पत्रकार यशपाल कपूर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में शामती पंचायत सोलन की प्रधान लता, उपप्रधान राकेश मेहता व प्रोफेसर टीडी वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर बोलते हुए रोशन जसवाल ने कहा कि गुरूदेव रविंद्रनाथ टैगोर कहा करते थे कि, जो कुछ हमारा है वो हम तक तभी पहुंचता है, जब हम उसे ग्रहण करने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें गुरूदेव की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए उन्मुक्त वातावरण होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यहां कार्यक्रम देखकर लगता है कि टैगोर इंटरनेशनल स्कूल छात्रों को स्वछंद शैक्षणिक माहौल प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में संवाद प्रभावी होता है। नई शिक्षा नीति में अपनी मातृभाषा में शिक्षा देने पर बल दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी। प्रो. टीडी वर्मा ने कहा कि टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वह एकमात्र कवि हैं, जिसके लिखे दो राष्ट्रगान भारत व बंग्लादेश में गाये जाते हैं। स्कूल के निदेशक डॉ. बीएस पंवार ने कहा कि कोलकाता जाने से उन्हें टैगोर की शिक्षा पर अधारित स्कूल स्कूल करने का आइडिया आया और इस दिशा में कार्य करते हुए सोलन शहर के शामती स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल खोला गया। इस मौके पर शामती पंचायत की प्रधान लता और उपप्रधान राकेश मेहता ने भी अपने विचार रखे। स्कूल की प्रिंसिपल ललिता पंवार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। रंगारंग कार्यक्रम ने मोहा मन सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद वैल्कम स्किट सुरजन और साथियों से पेश कर विशेष अंदाज में मुख्यातिथि का स्वागत किया। नर्सरी कक्षा ने पापा मेरे पापा, केजी कक्षा के बच्चों ने छोटा बच्चा जानके, प्रिया, रोशनी, गरिमाव योगेंद्र ने सोलो डांस पेश कर वाहवाही लूटी। पहली कक्षा के बच्चों नें मैया यशोधा, दूसरी कक्षा ने हरियाणी गीत तीसरी कक्षा ने इतनी सी हंसी, चौथी कक्षा ने वो किसना है और कक्षा-५,६,७ शिक्षा पर अपनी प्रस्तुति दी। सातंवी व आठवीं कक्षा की नाटी ने सभी का मन मोह लिया। इस पर सभी झूमने लगे। विजेताओं को किया सम्मानित इस मौके पर मुख्यातिथि ने स्कूली बच्चों ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित कविताओं का पाठन प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टैगोर स्कूल की सभी अध्यापिका सारिका, रितु, भारती, हेमलता, रीमा, शीला व मौजूद थी व रेडियो हमारा 90.4 एफएम के आरजे अनिल राजपूत भी मौजूद रहे।
दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सुधार सभा की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने की। सभा के महासचिव प्रेम केशव ने बताया बैठक में गांव बागा के लोगों द्वारा गांव में पीने के पानी बारे रोष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा गम्भर योजना के तहत लोगों को पीने के पानी की सुविधा देने का वादा किया था। मगर इसी गांव में इस योजना से सप्लाई नहीं दी जा रही है, जबकि इस योजना से अर्की क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि गांव बागा में इस योजना के तहत टैंक बना है। उसमें विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाई गई परंतु सुविधा से नरादर किया जा रहा है। इसके साथ दाती स्कीम भी कई दिनों से बंद पड़ी है। इस गांव में लगभग 50 परिवार व 150 पशु हैं परंतु इस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा। गांव के लिए बोरवेल के द्वारा पीने का पानी दिया जाता है। मगर विद्युत कट व खराबी के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि गांव में पानी की हो रही समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर लोक राम, हेतराम ठाकुर, हेतराम, सुखराम, प्रेम केशव, राजा, राजू, चन्दी ठाकुर, महिला मंडल के सदस्यों सहित अन्य ने सदस्यों ने भाग लिया।
नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) से सम्बन्धित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 12 मई, 2022 को किया जाएगा। यह जानकारी जिला कोषाधिकारी सोलन गोपी चंद शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) के लिए कार्यशाला प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक तथा कर्मचारियों के लिए कार्यशाला दोपहर 02.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी।
भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर द्वारा भारतीय भाषाओं में भाषा शिक्षा में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी उर्दू शिक्षण तथा अनुसंधान केन्द्र के प्राचार्य प्रभारी तारिक़ खान ने दी। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में भारत सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान है। सोलन स्थित संस्थान में उर्दू भाषा में 10 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने संस्थान के किसी भी क्षेत्रीय भाषा केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो। उन्होंने कहा कि आवेदक उस भाषा के लिए आवेदन न करें जिसे वो पहले से जानते हों। तारिक खान ने कहा कि पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि संस्थान में अधिकांश सीटें ऐसे अध्यापकों के लिए आरक्षित हैं, जो सरकारी अथवा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में छठी से दसवी कक्षा को पढ़ाते हों। अध्यापकों के पास न्यूनतम 03 वर्षों का पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चयनित अध्यापकों को अंतिम वेतन प्रमाण पत्र के आधार पर प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्हें इसके साथ प्रतिमाह 800 रुपए वृत्ति भी प्रदान की जाएगी। बी.एड., एम.एड. उत्तीर्ण उम्मीदवारों को चयन के उपरांत 05 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन तथा 800 रुपए वृत्ति और स्नातक उम्मीदवारों को 800 रुपए प्रतिमाह वृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए संस्थान की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 निर्धारित की गई है।
रंजीत सिंह । कुनिहार विधानसभा क्षेत्र अर्की के कुनिहार से प्रतिभा कंवर को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता बनाए जाने पर विधानसभा क्षेत्र अर्की के भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की है। वहीं, संगठन में अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रतिभा कंवर ने संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रशिमधर सूद व अन्य का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई। इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाऊंगी।
दाड़लाघाट पंचायत से अलग हटकर बनी पंचायत रौडी में इन दिनों जगह जगह सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई है। प्रदेश और केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं।लेकिन इसका असर अभी तक जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिल रहा है।आलम यह है कि पंचायत के गांव रौडी, बटेड के फ्लाई ओवर के समीप,सुल्ली गेट के समीप, ट्रक यार्ड,खाता गांव के रास्ते के समीप में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।बताया कि जगह-जगह गंदगी के ढेर के कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने का भी अंदेशा बना है।उन्होंने कहा कि गांव में लगे कूड़े के ढेरों से साफ पता चलता है कि पंचायत सफाई व्यवस्था सुधारने में विफल हो गई है। स्थानीय लोगों में अनूप शर्मा, सुनील, हरीश, दिनेश, करन, मनोज, अमित सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि कूड़े के ढेर ने समस्या का हल करने की मांग उठाई है। जब इस बारे में पंचायत प्रधान रौड़ी रीना शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों के अंदर जल्द ही लोगों को कचरे से राहत मिल जाएगी।
The juicy and scrumptious watermelon is truly one of summertime’s sweetest treats. With a name like ‘watermelon’, it’s no wonder that eating it on a hot and exhausting day leads to refreshing and hydrating our bodies. Today tiny tots of Sai International school celebrated ‘Watermelon Day’.They communicated the health benefits and were made familiar with the extended vocabulary around the theme. In addition, hygienic ways to consume it were inculcated. It was also quite a sensory experience as they explored the texture, color, seeds, and taste of the fruit. It was all a fun-filled and learning experience for the children. This was a wonderful way of encouraging children to include fruits in their diet that are so essential for growth and health.
भारत का इतिहास गौरवमयी रहा है। कालांतर में यहां कई शासकों ने शासन किया और अपनी कला, संस्कृति, संस्कारों और परिपाटी की छाप छोड़ी। भारत के इतिहास के संबंध में सभी को जानकारी होनी चाहिए। क्यूंकि इतिहास ही हमें भारत के गौरव के बारे में बता सकता है। इतिहास से ही शिक्षा लेकर हम अपना भविष्य संवार सकते हैं। इसी कड़ी में फर्स्ट वर्डिक्ट निरंतर प्रयासरत है कि पाठकों को लगातार ऐसे स्थानों के बारे में अवगत करवाता रहे जो भारत में स्थापित हैं और अपनी ऐतिहासिक आभा लिए हुए हैं। जैसा कि विदित है कि भारत में मुगलवंश का आरंभ 1526 ईस्वी में हुआ जब बाबर ने पानीपत की लड़ाई में इब्राहिम लोधी को हराया। उसके बाद भारत में मुगलकाल की नींव रखी गई। हालांकि बाबर निर्माण के क्षेत्र में इतना पुरोधा नहीं रहा। उसे एक साम्राज्यवादी की संज्ञा ही दी जाती है। वह अपने शासनकाल में साम्राज्य का ही विस्तार करता गया, मगर निर्माण के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाया। मगर बाबर के बाद जो शासक आए वह बेहद कला प्रेमी रहे और उन्होंने भरपूर निर्माण भी करवाए। इनमें से अकबर, जहांगीर, शाहजहां का नाम विशेषकर लिया जाता है। आज फर्स्ट वर्डिक्ट अपने सुधी पाठकों को फतेहपुर सीकरी के संबंध में प्रकाश डालेगा। 1571 में अकबर ने बसाया था नगर : माना जाता है कि फतेहपुर सीकरी को मुगल सम्राट अकबर ने सन 1571 में बसाया था। वर्तमान में यह आगरा जिला का एक नगरपालिका बोर्ड है। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। यह यहां के मुगल साम्राज्य में अकबर के राज्य में 1571 से 1585 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही फिर इसे खाली कर दिया गया, शायद पानी की कमी के कारण। यह सिकरवार राजपूत राजा की रियासत थी जो बाद में इसके आसपास खेरागढ़ और मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बस गए। फतेहपुर सीकरी मुसलिम वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण है। 54 मीटर ऊंचा बुलंद दरवाजा : फतेहपुर सीकरी मस्जिद के बारे में कहा जाता है कि यह मक्का की मस्जिद की नकल है और इसके डिजाइन हिंदू और पारसी वास्तुशिल्प से लिए गए हैं। मस्जिद का प्रवेश द्वार 54 मीटर ऊंचा बुलंद दरवाजा है, जिसका निर्माण 1573 ईस्वी में किया गया था। मस्जिद के उत्तर में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह है जहां नि:संतान महिलाएं दुआ मांगने आती हैं। आंख मिचौली, दीवान-ए-खास, बुलंद दरवाजा, पांच महल, ख्वाबगाह, जौधा बाई का महल,शेख सलीम चिश्ती के पुत्र की दरगाह, शाही मसजिद, अनूप तालाब फतेहपुर सीकरी के प्रमुख स्मारक हैं। बाबर ने हराया था राणा सांगा को : मुगल बादशाह बाबर ने राणा सांगा को सीकरी नामक स्थान पर हराया था, जो कि वर्तमान आगरा से 41 किलोमीटर है। फिर अकबर ने इसे मुख्यालय बनाने हेतु यहां किला बनवाया, परंतु पानी की कमी के कारण राजधानी को आगरा का किला में स्थानांतरित करना पड़ा। आगरा से 37 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी का निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने कराया था। एक सफल राजा होने के साथ-साथ वह कलाप्रेमी भी था। 1570-1585 तक फतेहपुर सीकरी मुगल साम्राज्य की राजधानी भी रहा। इस शहर का निर्माण अकबर ने स्वयं अपनी निगरानी में करवाया था। अकबर नि:संतान था। संतान प्राप्ति के सभी उपाय असफल होने पर उसने सूफी संत शेख सलीम चिश्?ती से प्रार्थना की। इसके बाद पुत्र जन्म से खुश और उत्साहित अकबर ने यहां अपनी राजधानी बनाने का निश्चय किया। लेकिन यहां पानी की बहुत कमी थी इसलिए केवल 15 साल बाद ही राजधानी को पुन: आगरा ले जाना पड़ा। फतेहपुर सीकरी में अकबर के समय के अनेक भवनों, प्रासादों तथा राजसभा के भव्य अवशेष आज भी वर्तमान हैं। यहां की सर्वोच्च इमारत बुलंद दरवाजा है, जिसकी ऊंचाई भूमि से 280 फुट है। 52 सीढिय़ों के पश्चात दर्शक दरवाजे के अंदर पहुंचता है। दरवाजे में पुराने जमाने के विशाल किवाड़ लगे हुए हैं। शेख सलीम की मान्यता के लिए अनेक यात्रियों द्वारा किवाड़ों पर लगवाई हुई घोड़े की नालें दिखाई देती हैं। बुलंद दरवाजे को, 1602 ई. में अकबर ने अपनी गुजरात-विजय के स्मारक के रूप में बनवाया था। इसी दरवाजे से होकर शेख की दरगाह में प्रवेश करना होता है। बाईं ओर जामा मस्जिद है और सामने शेख का मज़ार। मजार या समाधि के पास उनके संबंधियों की कब्रें हैं। मस्जिद और मजार के समीप एक घने वृक्ष की छाया में एक छोटा संगमरमर का सरोवर है। मस्जिद में एक स्थान पर एक विचित्र प्रकार का पत्थर लगा है जिसकों थपथपाने से नगाड़े की ध्वनि सी होती है। मस्जिद पर सुंदर नक्काशी है। शेख सलीम की समाधि संगमरमर की बनी है। इसके चतुर्दिक पत्थर के बहुत बारीक काम की सुंदर जाली लगी है जो अनेक आकार प्रकार की बड़ी ही मनमोहक दिखाई पड़ती है। यह जाली कुछ दूर से देखने पर जालीदार श्वेत रेशमी वस्त्र की भांति दिखाई देती है। समाधि के ऊपर मूल्यवान सीप, सींग तथा चंदन का अद्भुत शिल्प है जो 400 वर्ष प्राचीन होते हुए भी सर्वथा नया सा जान पड़ता है। श्वेत पत्थरों में खुदी विविध रंगोंवाली फूलपत्तियां नक्काशी की कला के सर्वोत्कृष्ट उदाहरणों में से हैं। समाधि में एक चंदन का और एक सीप का कटहरा है। इन्हें ढाका के सूबेदार और शेख सलीम के पौत्र नवाब इस्लामख़ाँ ने बनवाया था। जहांगीर ने समाधि की शोभा बढ़ाने के लिए उसे श्वेत संगमरमर का बनवा दिया था यद्यपि अकबर के समय में यह लाल पत्थर की थी। जहांगीर ने समाधि की दीवार पर चित्रकारी भी करवाई। समाधि के कटहरे का लगभग डेढ़ गज खंभा विकृत हो जाने पर 1905 में लॉर्ड कर्जन ने 12 सहस्त्र रुपए की लागत से पुन : बनवाया था। समाधि के किवाड़ आबनूस के बने है।
प्रशासन द्वारा 11 मई को प्रात: 11.00 बजे झरना हाल नजदीक दाड़लाघाट में युवा एवं महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कार्यकारी उपमण्डलाधिकारी अर्की रमन ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि 13 मई को भी सामुदायिक भवन नजदीक तालाब कुनिहार में भी इसी प्रकार के जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला मण्डलों व अन्य को स्वरोजगार सृजन को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दाड़लाघाट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी जबकि कुनिहार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए नायब तहसीलदार कुनिहार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का एक दल वर्तमान में सोलन जिला में विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव जनिक आपदाओं के समय त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से मैसर्ज वर्धमान टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटिड बद्दी में अभिज्ञता अभ्यास किया। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल ने दी। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ का यह दल 2 मई से 16 मई तक सोलन जिला का सघन दौरा कर रहा है। इस दौरान जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित उद्योगों, अस्पतालों, महत्वपूर्ण भवनों, सड़कों और पुलों इत्यादि की पहचान कर वहां आपदा के समय किए जाने वाले कार्यों, उपकरणों एवं भौगोलिक परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभिज्ञता अभ्यास का उद्देश्य जहां एक ओर सोलन जिला में आपदा के समय त्वरित सहायता का ढांचा तैयार करना है वहीं सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं अन्य को ऐसे समय में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यह टीम 10 मई को नालागढ़ खरुणी स्थित मैसजऱ् मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल लिमिटिड, 11 मई अवस्थी नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ तथा नालागढ़ स्थित एचपीसीएल के तेल डिपो, 12 मई केप को फार्मा प्राईवेट लिमिटिड तथा माइक्रो टेक फार्मा प्राइवेट लिमिटिड, 13 मई को कंडाघाट नागरिक अस्पताल तथा इसी दिन एनडीआरएफ की टीम दोपहर बाद उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला प्रशासन के साथ संक्षिप्त रूप से चर्चा करेगी जबकि 16 मई शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटिड दभोटा, बद्दी का दौरा करेगी।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 मइ को 11 के.वी. सोलन नम्बर-3 फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण प्रात: 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक चेस्टर हिल्स, चम्बा अपार्टमेंट, मोहन पार्क, कांगड़ा-हमीरपुर सभा, अम्बूशा रिज़ॉर्ट एवं आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। राहुल वर्मा ने बताया कि इसी प्रकार 11 मई को 11 केवी. सोलन नम्बर-2 फीडर की विद्युत आपूर्ति आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस कारण प्रात: 11.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक फॉरेस्ट रोड़, नानक विला, भगत पैलेस एवं आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति या अन्य परिस्थितियों में निर्धारित समय तथा तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान असुविधा के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत परवाणू में लगभग 218 करोड़ रुपये लागत की 20 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने परवाणू में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जल शक्ति मंडल खोलने, गडख़ल में 20 बिस्तरों की क्षमता वाले उपमंडल आयुर्वेदिक अस्पताल, गम्बरपुल (हरिपुर) में पशु औषधालय, भोजनगर में पशु औषधालय तथा परवाणू में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए 50 बिस्तरों वाले अस्पताल धर्मपुर में तीन चिकित्सक, दो पैरा मेडिकल स्टाफ और छह नर्स के पद सृजित किए जाएंगे। साथ ही ईएसआई अस्पताल परवाणू में चिक्सिकों के 6 पद सृजित किए जाएंगे। जय राम ठाकुर ने कोटिनाम्भ सेरी (नेरीकलां), रान, मेहलन गांवों में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने पट्टाबरावरी तथा तिरडो में पटवार वृत्त तथा जाबल जमरोट में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी तथा राजकीय उच्च विद्यालय गनोल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालय करोल, नेरीकलां, दतियार, गुनाई, चामत भड़ेच को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कसौली विधानसभा क्षेत्र के पांच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरम्भ करने तथा दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राथा में अटल आदर्श स्कूल भी स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस चौकी भोजनगर को स्थायी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की सुविधा के लिए गांव क्यारड़ को पटवार वृत्त धर्मपुर में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो मुद्रिका बसें संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास के बावजूद कांग्रेस के नेता प्रदेश के विकास को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने कांग्रेस पार्टी को सिरे से नकार दिया है तथा आज कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से पराजय का सामना करना पड़ा तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी केवल दो सीटों पर ही सिमट कर रह गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब इस वर्ष नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के नेता भी प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके झूठे वादों के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य भागों के साथ-साथ परवाणू क्षेत्र का भी समग्र विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थकेयर योजना (हिमकेयर) के तहत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है। यह योजना प्रदेश के लोगों विशेषकर गरीबों और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। जय राम ठाकुर ने कहा कि शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों की बेटियों को शादी के समय 31,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत राज्य के युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए एक करोड़ रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पात्र वर्गों को इस राशि पर 35 प्रतिशत तक उपदान भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रति माह 125 यूनिट तक की बिजली खपत पर बिजली उपभोक्ताओं से जीरो बिल वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व नेता के रूप में पहचान बनी है तथा यह भारत के लिए सौभाग्य की बात है कि उनके सशक्त नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गतिशील नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले परवाणू के सेक्टर-2 के गेब्रियल सड़क में 75 लाख रुपए की लागत सेस निर्मित पीआईए सदन, बरोटीवाला मंधाला-परवाणू सड़क मार्ग के 11.30 करोड़ रुपए के चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य तथा लोहांजी में 4.30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्री-फेब्रिरीकेटिड क्षेत्रीय कुष्ठ अस्पताल का लोकार्पण किया। उन्होंने परवाणू में ईएसआई अस्पताल के लिए 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित ऑक्सीजन संयंत्र, तहसील सोलन की ग्राम पंचायत नेरीकलां और इसके साथ लगते गांवों के लिए 1.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना स्योथ-कमलोग के संवर्द्धन कार्य तथा बड़ोग में 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित 'इन्सपेक्शन हटÓ के अतिरिक्त आवास का लोकार्पण किया। उन्होंने धर्मपुर में सहायक राज्य आबकारी एवं कराधान कार्यालय के लिए 56 लाख रुपये से निर्मित कार्यालय भवन एवं टाइप-2 क्वार्टर तथा तहसील कसौली में पुलिस चौकी गडख़ल में 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित टाइप-2 क्वार्टर और 21.70 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होटल न्यू रोस कॉमन कसौली का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला सड़क पर गंभर खड्ड पर 5.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डबललेन फुटपाथयुक्त आर्क पुल, भोजनगर से चक्की का मोड़ सड़क पर कौशल्या खड्ड पर 2.80 करोड़ रुपए की लागत वाले पुल, परवाणू-खडीन-बनासर-भोजनगर सड़क पर कमली खड्ड पर 6 करोड़ रुपये लागत से फुटपाथयुक्त डबललेन पुल, पुलिस थाना धर्मपुर के लिए 90 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाले टाईप-3 आवास, 17.50 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मपुर में 50 बिस्तर क्षमता वाले अतिरिक्त खण्ड, 104.03 करोड़ रुपये की लागत से कसौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए गिरी नदी से उठाऊ पेयजल योजना, 37.03 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना सातियां शिवा, उठाऊ जलापूर्ति योजना गडख़ल लड़ाह, उठाऊ जलापूर्ति योजना सुनाड़ी-आंजी, उठाऊ जलापूर्ति योजना गोरथी, उठाऊ जलापूर्ति योजना सेरी थाना, ग्रेविटी जलापूर्ति योजना कसौली, ग्रेविटी जलापूर्ति योजना जंगेशु, ग्रेविटी जलापूर्ति योजना झंगेड़, उठाऊ जलापूर्ति योजना हुड़ंग कोटला, उठाऊ जलापूर्ति योजना भावगुड़ी, 90 लाख रुपए की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना उप-मोहाल नरयाला और उप-मोहाल चंदरैणी, 91 लाख रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना तरोल और कियारवा सिहारदी के रिमॉडलिंग कार्य का शिलान्यास किया। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल द्वारा उठाई गई क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र की डबल इंजन सरकारों ने वैश्विक महामारी कोराना के बावजूद राज्य का निर्बाध विकास सुनिश्चित किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अपने गृह क्षेत्र में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने कोविड महामारी की स्थिति का सफलतापूर्वक सामना किया है और हिमाचल प्रदेश इस महामारी की रोकथाम तथा कोविड टीकाकरण अभियान में देश के अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि कसौली निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए गिरी नदी से 104.03 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जलापूर्ति योजना, जिसका आज मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया वह क्षेत्र की पानी की समस्या को हल करने में मील पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कसौली में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय भी मुख्यमंत्री की उदारता के कारण ही संभव हुआ है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें पिछले चार वर्षों के दौरान विधानसभा क्षेत्र में चलाए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों के संबंध में जानकारी दी। दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जल प्रबन्धन बोर्ड के अध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा मण्डलाध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, उपायुक्त कृतिका कुल्हरी सहित अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेल्फेयर एसो. दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। यूनिट अध्य्क्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। उन्होंने बताया पंजाब पे कमीशन के अलावा 5,10,15 प्रतिशत भत्ते को बेसिक पेंशन में सम्मिलित करने बारे सरकार से आग्रह किया गया। इस मांग की आनाकानी से विद्युत परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। प्रेम केशव ने बताया कि बिलासपुर डिवीजन में मेडिकल बिलों का भुगतान न होना आदि केबारे में चर्चा की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा बोर्ड मैनेजमेंट से आग्रह किया गया कि आज तक बोर्ड मैनेजमेंट जो पंजाब पे-कमीशन के तहत जो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सुविध मिलनी है वह वेबजह रोकी गई है। इस दौरान बैठक में अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कमल ठाकुर, प्रेम केशव, जगत ठाकुर, जगन्नाथ, परस राम, सुखराम नड्डा, रमेश,जय राम, जगत, सुहारु राम, जोगिंदर आदि मौजूद रहे।
जंगल में आग बुझाते समय एक व्यक्ति आग की चपेट में आ गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुभाष चंद पुत्र स्व. बली राम गांव कानो डाकघर नगाली तहसील कंडाघाट जिला सोलन अपने परिवार संग जंगल में लगी आग को बुझा रहा था। अचानक तेज हवा का झौंका आने से वह आग की चपेट में आ गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल चायल व आईजीएमसी शिमला व उसके बाद चण्डागढ रैफर कर दिया। मगर उसकी मौत हो गई। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना कण्डाघाट में मामला दर्ज किया गया है।
एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार थाना अर्की में इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। मुख्य आरक्षी परमेश कुमार ने बताया कि विनोद कुमार पुत्र स्व. मनसा राम वासी गांव सेरी डाकघर घनागुघाट तहसील अर्की जिला सोलन ने किसी जहरीली चीज का सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए अर्की अस्पताल से आईजीएमसी रैफर कर दिया, मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयनिकी और वानिकी विश्वविद्यालय (यूएचएफ), नौणी के कुलपति के पद का कार्यभार संभाला। प्रोफेसर चंदेल एक प्रसिद्ध कीटविज्ञानी है और शिक्षा और अनुसंधान में दो दशकों से अधिक समय से कार्य कर रहें हैं। प्रो. चंदेल नौणी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और इससे पहले विश्वविद्यालय में संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) और वरिष्ठ वैज्ञानिक कीट विज्ञान के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इससे पूर्व, प्रोफेसर चंदेल हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक थे। उन्होंने प्राकृतिक खेती को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसे अब राज्य में 1.7 लाख से अधिक किसान अपना चुके हैं। प्रो. चंदेल का विश्वविद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और समस्त मंत्रिमंडल का कृषि समुदाय की सेवा करने का सुनहरा अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया।
शूलिनी विश्वविद्यालय के छात्रों का एक समूह अंडरस्टैंडिंग हेरिटेज पर पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम की सहायता के रूप में शिमला विरासत के शैक्षिक दौरे पर गया। टूर का संचालन लिबरल आर्ट्स संकाय की डीन डॉ मंजू जैदका और इतिहास विभाग की डॉ एकता सिंह द्वारा किया गया। इस दौरे में दो मुख्य शैक्षिक केंद्र, हिमाचल राज्य संग्रहालय आदि शामिल थे। राजकीय संग्रहालय में छात्रों को संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ हरि चौहान के साथ बातचीत करने का मौका मिला, जिन्होंने संग्रहालय और क्यूरेटर की जिम्मेदारियों का संक्षिप्त विवरण दिया। डॉ. एकता सिंह ने छात्रों को कलाकृतियों से संबंधित ऐतिहासिक और पुरातात्विक घटनाओं के बारे में मार्गदर्शन और जानकारी दी। छात्रों को हिमाचल प्रदेश के उच्च हिमालयी भागों में हाल के पुरातात्विक अध्ययनों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी का दौरा किया, जहां छात्रों को प्रतिष्ठित इमारत के स्थापत्य और ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया गया।
शहर के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में बच्चों के लिए गुड टच-बैड टच और पॉवर ऑफ सेइंग नो पर दो दिवसीय कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम के अंतिम दिन पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाओं ने प्ले के जरिए बच्चों को समाज में फैलती बुराइयों और उनसे बचने के तरीके समझाए। बच्चों को समझाया कि पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टॉप, पार्क, बस, कार, पार्टी या स्कूलों में कोई उन्हें टच करता है तो उसके टच की फीलिंग को समझना जरूरी है। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि बच्चे गुड और बैड टच का मतलब समझे। खासकर कोई भी किस नीयत के साथ उनके शरीर को टच कर रहा है। ये जरूर गौर करना चाहिए। कुछ भी अटपटा लगने की स्थिति में ऐसे एक्सपीरियंस अपने माता-पिता से हर रोज़ ज़रूर शेयर करने चाहिए। बच्चों को यह भी समझाया गया की जब कभी वे किसी परिस्थिति में कम्फर्टेबल महसूस न करें तो उनकी नो यानी न कितनी महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में बच्चों को उदाहरण के तौर पर कई ऐसी एक्टिविटी करवाई गई, जिससे बच्चे जल्दी समझ सके की खुद को ऐसी विकट परिस्थितियों में कैसे बचाव करना है। बच्चों से बकायदा रिवर्ट भी लिया गया कि उन्हें समझ आया या नहीं।
मुकम्मल मुलाकातें हो रही है, बकायदा योजना तैयार की जा रही है। नए गठबंधन बन रहे है और हालात बदलने की तैयारी जोरो पर है। विधानसभा चुनाव से पहले सोलन निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के कुछ चेहरे एकसाथ आते दिख रहे है। मकसद साफ है कि टिकट के लिए जानदार तरीके से दावा ठोका जाएं। दरअसल, पिछले चुनाव में पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले वीआरएस लेकर सियासत में आएं डॉ राजेश कश्यप को टिकट दिया था। तब टिकट के कई दावेदार थे लेकिन पार्टी के निर्णय ने सबको चौंका दिया। तब मुख्य तौर पर कुमारी शीला, तरसेम भारती और एच एन कश्यप टिकट की दौड़ में थे, पर सबके हाथ निराशा लगी। पार्टी के इस निर्णय से असंतोष भी उपजा और नतीजन डॉ राजेश कश्यप चुनाव नहीं जीत सके। पर तब से अब तक कश्यप निरंतर सक्रिय है और इस बार वे ही टिकट के प्रबल दावेदार है। अब ताजा खबर ये है कि कश्यप की राह रोकने को उनके विरोधियों ने हाथ मिला लिया है, मंशा साफ है कि उनमें से ही किसी एक को टिकट मिले। टिकट किसे मिलता है ये तो वक्त ही बताएगा, पर ऐसी स्थिति में भाजपा की राह निसंदेह मुश्किल जरूर होने वाली है। ताजा स्थिति की बात करें तो सर्वविदित है कि डॉ राजेश कश्यप ही पार्टी के प्राइम फेस है। कश्यप सक्रिय है पर अब तक सबको साथ लाने में कामयाब नहीं हो सके है। साढ़े चार साल का वक्त मिलने के बावजूद भी पार्टी का एक बड़ा तबका उनके साथ चलता नहीं दिख रहा। हालाँकि आलाकमान जरूर उन पर मेहरबान रहा है। उधर अन्य चेहरों की बात करें तो उनमें भी कोई ऐसा नहीं है जो अपनी कार्यशैली से पार्टी को टिकट देने के लिए विवश कर सके। तरसेम भारती पहले खराब स्वास्थ्य के चलते फील्ड से दूर थे और अब भी प्रो एक्टिव नहीं दिख रहे। कुमारी शीला की बात करें तो इस मर्तबा तो वे जिला परिषद् का चुनाव भी नहीं जीत पाई थी, ऐसे में पार्टी को जीत का भरोसा दिलाना उनके लिए भी मुश्किल होगा। हालांकि उनकी जमीनी पकड़ को कमतर नहीं आँका जा सकता। एच एन कश्यप भी सियासी सरगर्मियों से लगभग गायब ही है। कई अन्य चाहवान तो ऐसे भी है जो इच्छा तो विधायक बनने की रखते है लेकिन उनकी कार्यशैली पार्षद का चुनाव जीतने लायक भी नहीं दिख रही। पर यहाँ ये जहन में भी रखना होगा कि पूर्व सांसद और डॉ राजेश के बड़े भाई वीरेंद्र कश्यप भी टिकट मिलने पर चुनाव लड़ने को तैयार है। कांग्रेस में सिर्फ एक दावेदार : सोलन कांग्रेस की बात करें तो कर्नल धनीराम शांडिल ही फिलवक्त इकलौते उम्मीदवार है और संभवतः वे ही पार्टी प्रत्याशी होंगे। वैसे भी माना जाता है कि कर्नल का टिकट 10 जनपथ से फाइनल होता है। पार्टी का एक तबका उनके साथ बेशक न दिख रहा हो लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस की स्थिति अभी तो भाजपा से बेहतर है। कर्नल का सरल स्वभाव और ईमानदार छवि भी कांग्रेस के लिए लाभदायक सीड हो सकते है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन जिला के रबौन स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में सत्संग में भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयूष मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल,भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
ओल्ड पावर हाऊस रोड न्यू डीसी ऑफिस रोड सोलन वार्ड-2 युवक ने फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। इसकी सूचना मृतक के पिता नारायण सिंह भंडारी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते एएसआई शेर सिंह नेगी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि 45 वर्षीय नरेंद्र भंडारी सुपुत्र नारायण सिंह भंडारी ने चुनी से फंदा लगाया हुआ है। पुलिस ने चुनी को काटकर शव को नीचे उतारा। मृतक के माता-पिता ने बतलाया कि उनका बेटा घर पर ही रहता था और वह नशे का आदी था। इनका पोता जब कमरे में गया तो देखा कि उसके पिता नरेंद्र भंडारी ने पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव कश्यालु में मकान का गेट तोड़कर महिला से गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति धनी राम ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि अमर देव पुत्र धनी राम ने उनके आंगन की दीवार और गेट तोड़ दिया। इसके बाद वह मेरी पत्नी को गाली-गलौज कर धमकियां देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जघाना के बनगड़ू गांव में सुबह 11 बजे एक गऊशाला में अचानक आग लग गई। इस कारण दो गऊओं की जलने से मौत हो गई। जघाना पंचायत के उपप्रधान ने बताया कि बनगड़ू गांव के गोपाल सिंह पुत्र नंद लाल की गऊशाला गांव को जाने वाले रास्ते पर बनी हुई थी। उसमें करीब 11 बजे आग लग गई। आग के कारण गऊशाला में बंधी दो दुधारू गऊएं जल गईं। हालांकि फायर बिग्रेड को ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दे दी थी, परन्तु उनके आने तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। इस दौरान पशुधन,चारे सहित लाखों का नुक्सान हो चुका था। वहीं उपतहसील ममलीग से पटवारी गीता ने प्रशासन की ओर से पीडि़त गोपाल सिंह को 3000 हजार रुपए फौर राहत के रूप में दिए हैं।
अर्की उपमंडल के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। जघून व सारमा पंचायत के बीच नजदीक बाड़ाघाट के जंगलो में भयंकर आग लगने से काफी वन संपदा व जंगली जानवर मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली है कि स्थानीय गांव शील व भयाली के पशुओं के लिए रखी घासनियां भी जल के राख हो गईं। स्थानीय गांववासी चमन लाल व पवन चौधरी ने कहा ग्रामीण लोग कामधेनु संस्था को दूध देने का काम करते हंै और दूध बेचकर ही अपने घरों का गुजारा कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सारा घास जल जाने से अब लोगों को आने वाले समय में काफी आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ेगा।
शूलिनी विश्वविद्यालय में वी इंपावर कोचिंग प्रोजेक्ट के तहत एक पहल ने व्हाट्स नेक्स्ट पर अपना 7वां सत्र करवाया। सत्र के वक्ता कोच मंथा बाला थे। हैं। उन्होंने इस दौरान बताया कि मानसिक मांसपेशियों के निर्माण और विचारों को लागू करते हुए पहले अपने दिल और दिमाग को कैसे संतुलित रखना है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन के परिवर्तनों को समझना चाहिए। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलू को बड़ी बारीकी से बताया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने और कल्याणकारी नीतियों के कार्यान्वयन में प्रदेश के कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के बद्दी में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के 9वें त्रैवार्षिक साधारण अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में दो लाख से अधिक कर्मचारी तथा इतनी ही संख्या में पेंशन भोगी हैं। उन्होंने कहा कि 40 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी भी राज्य में सेवाएं दे रहे हैं। ये सभी पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारी प्रदेश को विकास पथ पर अग्रसर करने में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की उचित मांगों को पूरा कर रही है और कर्मचारी हित में अनेक ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जिन्होंने कर्मचारियों के वर्तमान एवं भविष्य को सुरक्षित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने सवा चार वर्ष के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कर्मचारी हित में लिए गए निर्णय अभूतपूर्व हैं और न केवल कर्मचारियों को उनका जायज हक प्रदान किया गया है, अपितु कोविड-19 संकट के बावजूद पूर्ण वेतन, पेंशन और अन्य लाभ सुनिश्चित बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सदैव कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयत्नशील रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्युत बोर्ड से सम्बन्धित कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड के कर्मियों का कार्य कठिन है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि कार्य के दौरान दुर्घटनाओं इत्यादि में कमी लाई जाए। उन्होंने विभाग के तकनीकी कर्मचारियों से आग्रह किया कि कार्य के समय सुरक्षा किट का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर विद्युत बोर्ड द्वारा सभी कर्मियों को सुरक्षा किट प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से हिमाचल पूर्ण रूप से विद्युतिकृत राज्य बना है। वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता संभालते ही विद्युत क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता प्रदान की। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों का शतप्रतिशत विद्युतिकरण किया गया है। हाल ही में राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश में 26 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शिमला व धर्मशाला शहर में 01 लाख 24 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। प्रदेश विद्युत बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। गत चार वर्षों में 4052 पदों पर विद्युत बोर्ड में भर्तियां की गई हैं। इनमें से 2721 तकनीकी पदों में की गई हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड के तकनीकी वर्ग में गत चार वर्षों में 3069 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को सुलझाया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि प्रदेश विद्युत बोर्ड सब स्टेशन अटेंडेंट के पद पर कार्यरत नॉन आईटीआई कर्मचारियों के लिए पदोन्नति सेवा काल को 10 वर्ष से घटाकर 07 वर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीमेट पद से जूनियर शब्द को हटाने के विषय पर विचार-विमर्श के उपरांत निर्णय लिया जाएगा। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में गत सवा चार वर्षों में समाज के सभी वर्गों को राहत मिली है और राज्य का एक समान विकास सुनिश्चित हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ने मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन और प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस मौके पर नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, जिला भाजपा सोलन के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मंडल दून के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, प्रदेश विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कापटा, संयोजक सुनील शर्मा, महामंत्री नेक राम ठाकुर, अतिरिक्त महामंत्री देवेंद्र संधू, अन्य पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रदेश भर से विद्युत बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित थे।
शूलिनी विश्वविद्यालय की बेलेट्रिस्टिक लिट्रेचर सोसायाटी में पुष्पा नायर द्वारा कारपोरेट कम्युनिकेशन की अनिवार्यता पर एक सत्र करवाया। नायर ने कई कंपनियों और जनसंपर्क एजेंसियों के साथ काम किया है जिसमें ओगिल्वी और माथर, इंडिया टुडे ग्रुप, ताज ग्रुप, लग्जरी होटल आदि शामिल हैं। संचार विशेषज्ञ के रूप में अपने करियर के दौरान उन्होंने कई कंपनियों और व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया है कि कैसे संचार, क्षेत्रों में काम किया। उन्होंने प्रभावी संचार, कॉर्पोरेट संचार में शामिल चुनौतियों और बाधाओं, आदि पर अपने सुझाव दिए। उन्होंने ठीक से सुनने के महत्व पर भी जोर दिया। नायर ने कहा कि पंडित नेहरू और मार्टिन लूथर किंग ने भी समाज में प्रभावी विचार रखे।
लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवारों की1992 से चल रही समस्या का जल्द समाधान किया जाए। यह बात अर्की उपमंडल के ग्याना गांव में माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लूजर्स सोसायटी के संस्थापक परस राम ने गांव ग्याना में कही। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने से लोगों की गाडिय़ां खड़ी हुई हंै व इनका साढ़े सात प्रतिशत प्रस्तावित कार्य डीसी सोलन द्वारा पेंडिंग है। उन्होंने मांग की कि सभा की खड़ी गाडिय़ों को जल्द से जल्द कार्य आबंटित किया जाए। अंबुजा सीमेंट कंपनी में पिछले 30 वर्षों से चली आ रही समस्याओं के हल लिए बाघल विकास परिषद ने एक पत्र मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजा है। माइनिंग एरिया में अंबुजा द्वारा अवैज्ञानिक तरीके से की जा रही ब्लास्टिंग से जल संसाधन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तथा उनको यथावत स्थिति में करवाया जाए। वहीं दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय जल्द से जल्द खोला जाए,जिसकी सरकार द्वारा घोषणा भी की गई है। परसराम ने कहा कि हमारे एरिया में कंपनी की वजह से जो प्रदूषण हो रहा है उसके लिए सरकार द्वारा सख्त कदम उठाए जाए और लोगों का जो जानमाल का नुकसान हो रहा है उसका उचित मुवावजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा को लगभग छह हजार बीघा अधिकृत भूमि के आधार पर कार्य दिया जाए। इस सभा में 150 गाडिय़ां आ चुकी हैं और पिछले 4 महीनों से खड़ी हैं, जिसका मुख्य कारण अभी तक कार्य का आबंटन न होना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर प्रत्यक्ष रूप से नियमित रोजगार दिया जाए, जिसका प्रावधान 16 जून 1992 में हुए समझौते में भी है। माइनिंग एरिया में अंबुजा द्वारा डीएवी स्कूल खोला जाए या ग्याना माध्यमिक विद्यालय को प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड करके स्मार्ट कक्षाएं शुरू की जाएं। माइनिंग एरिया में एक अच्छा अस्तपाल खोला जाए। अंबुजा ब्लास्टिंग की वजह से लोगों के घरों में दरारें आई हैं उन लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लूजर्स सोसाईटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सोलन के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में सभी बच्चों के लिए गुड टच-बैड टच और पॉवर ऑफ सेइंग नो पर कार्यक्रम करवाया। दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम को दो वर्गों में बाटा गया। पहले दिन दो अलग-अलग सेशन आयोजित हुए। पहले सेशन में तीसरी से सातवीं कक्षा के बच्चों को व दूसरे सेशन में प्री-नर्सरी से केजी के बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी। साथ ही पॉवर ऑफ सेइंग नो की असल पॉवर के बारे में बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाओं ने ड्रामा व प्ले के जरिए बच्चों को तरीके समझाए। बच्चों को समझाया कि पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टॉप, पार्क, बस, कार, पार्टी या स्कूलों में कोई उन्हें टच करता है तो उसके टच की फीलिंग को समझना जरूरी है। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि बच्चे गुड और बैड टच का मतलब समझें। खासकर कोई भी किस नीयत के साथ उनके शरीर को टच कर रहा है। कुछ भी अटपटा लगने की स्थिति में ऐसे एक्सपीरियंस अपने माता-पिता से हर रोज जरूर शेयर करने चाहिए।
अर्की भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगड़ हिमाचल भवन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला। यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने युवाओं के लिए अर्की निर्वाचन क्षेत्र के दिग्गल व कुनिहार में खेल स्टेडियम व जिम बनाने के लिए दस्तावेज दिए। इस अवसर पर दिग्गल पंचायत के प्रधान पवन कुमार, बीडीसी मेंबर बंटी, जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा, पूर्व सचिव ओम प्रकाश भारद्वाज, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विषय ठाकुर, अजीत कुमार, करतार, ओम प्रकाश गर्ग, श्यामानंद शांडिल, जगदीश चंदेल, धर्मपाल, प्रेम कुमार व राजेश आदि शामिल रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला खंड विकास कार्यालय सोलन में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। यह बैठक विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक ने विभिन्न पंचायतों में दिए गए धनराशि और विभिन्न स्कीमों की समीक्षा की, जो पंचायतों में कार्य चल रहे हैं और जो किसी कारण से नहीं शुरू हो पाया, उस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपस्थित प्रधानों उप प्रधानों और खंड विकास अधिकारी को कार्यों में थोड़ा तेजी लाने बारे कहा गया। विधायक ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों का विकास कार्यों में अहम भूमिका होती है। बैठक में संजीव ठाकुर अध्यक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सोलन विशेष रूप से उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी विजय शर्मा, राजेश आरोड़ा, सुमित ठाकुर, पंचायतों के सचिव व तकनीकी सहायक व सहित उपस्थित रहे।


















































