राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी के साथ लगते जंगल में भयंकर आग लगने से समय रहते उपमंडलाधिकारी, पाठशाला प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बचाया जान-माल एवं संपत्ति का नुकसान। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया की रात्रि 10:57 पर उन्हें पाठशाला के चौकीदार धनीराम का फोन आया और सूचना मिली की पाठशाला के साथ लगते जंगल में भीषण आग लगी हुई है। प्रधानाचार्य ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के लीडिंग फायरमैन राजेंद्र को दी, जिन से पता चला कि उन्हें इस बाबत सूचना स्थानीय लोगों से भी मिल चुकी है और उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दूरभाष पर इस अग्निकांड की सूचना उपमंडल अधिकारी नागरिक केशव राम को भी तुरंत दूरभाष पर दी और इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपमंडल अधिकारी नागरिक ने आगे टीम को एक्टिवेट किया। फायर ब्रिगेड की टीम में सोमराज वर्मा वनरक्षक, प्रेमलाल फायरमैन, टेकचंद वन कर्मचारी, खेमराज गृहरक्षक, धर्मेंद्र कुमार गृह रक्षक और पाठशाला के चौकीदार धनीराम ने पूरी मुस्तैदी से रात्रि 2:00 बजे तक आग पर काबू पाया और इस प्रकार जान-माल और पाठशाला की संपत्ति को नुकसान होने से बचाया गया। गौरतलब है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी का भवन सरकारी जंगल के साथ लगता है और जंगल में आग की वजह से पाठशाला को भारी नुकसान हो सकता है। अत: वह विभाग एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि पाठशाला में फायर लाइन बिछाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और पाठशाला की जान-माल और संपत्ति के नुकसान को बचाया जा सके।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में स्वच्छता से संबंधित एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने की। इस बैठक में सभी सदस्यों द्वारा की गई चर्चा में पाया गया कि स्थानीय लोग स्वच्छता के बारे में सजग नहीं रह गए हैं। शिव मंदिर नाले में व अन्य स्थानों पर कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं, जबकि सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करते हैं, तब भी कुछ लोग सफाई कर्मचारियों को कूड़ा न देकर नाले में फेंक देते हैं, जो सर्वथा असहनीय और नियमों के विरुद्ध है। बैठक में निर्णय लिया कि सभी लोग पूर्ववत कूड़ा सफाई कर्मचारियों को ही देंगे सभी लोग इस पंचायत को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग देंगे, यदि कोई भी व्यक्ति सफाई कर्मचारियों को कूड़ा न देकर सड़क में या नालियों में फेंकता हुआ पाया गया, तो उसे पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा के तहत ₹1000 तक जुर्माना किया जाएगा। बैठक में पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया, उप प्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत सदस्य नीमचंद, कांता देवी ,मस्तराम, महेश, पिंकी, उमेश, विमला, अनुराधा, ललित गौतम, अमरदेव, शारदा, सचिव धनीराम, मीरा व पवन इत्यादि ने भाग लिया।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई यूजीसी वेतनमान संबंधित मांगे ना पूरी होने पर पूरा दिन अनशन पर रही।इस दौरान सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा 2 बजे से 5 बजे तक की शिफ्ट में होने वाले परीक्षा के बावजूद प्राध्यापक ड्यूटी के साथ-साथ अनशन पर रहे। स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश तथा सचिव संदीप ने बताया कि सरकार के द्वारा उनकी मांगों को पूरा न करने की वजह से वह रोष में है तथा अपने रोष को प्रदर्शित करने के लिए यह भूख हड़ताल की गई है। हालांकि इस दौरान बच्चों के पेपर नियमित होते रहे। स्थानीय इकाई सदस्यों में डॉ विश्वज्योति, रवि अजय के द्वारा बताया गया कि उनकी मांगे पूरी न होने के कारण उन्हें मानसिक प्रताड़ना को सहना पड़ रहा है। स्थानीय इकाई के द्वारा बताया गया कि एचजीसीटीए के निर्देशों के अनुसार कल से 12:30 बजे से 1:30 बजे तक एक घंटा धरने का अनुसरण किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन साई इंटरनेशनल स्कूल द्वारा होटल पैरागॉन में आज मदर्स डे मनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदर्स-डे सभी बच्चों और माताओं के लिए एक विशेष दिन होता है। माताएं परिवार की भावनात्मक रीढ़ होती हैं, जिनके पास सभी घावों को भरने और सभी चीजों को सुंदर बनाने का जादुई स्पर्श होता है। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई और उसके बाद मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का बुके और मूमेंटो द्वारा स्वागत किया गया। सोलन के शिव बेकर द्वारा हर वर्ष बेटी बचाओ बेटी पढाओ मोटो का प्रचार करने के लिए एक केक का प्रयोजन किया जाता है। शिक्षार्थियों ने अपनी प्यारी माताओं के लिए सुंदर नृत्य प्रदर्शन किए, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया एक विशेष मॉडलिंग सेशन पारंपरिक और इंडो वेस्टर्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्यातिथि सपना शर्मा पत्नी वीरेंद्र शर्मा जो कि सोलन के एसपी हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम मे आकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के अन्य अतिथि डॉ. नवनीत हांडा, हरविंदर कौर, मधु गुप्ता, मंजू बंसल, शिवानी वर्मा, चंद्रकांता साहनी, शमा कश्यप, स्वीटी डांग, शिवाती राय, मोनिका भारद्वाज व श्वेता जैन रहे। मिस भारत आइकन, पारुल शर्मा द्वारा रैंपवॉक के लिए माताओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रदर्शन दिया गया। माताओं के लिए फ्लावर अरेंजमेंट, हेल्दी स्नैक्स, सलाद डेकोरेशन आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। माताओं ने कुछ सुंदर एकल और समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से हिम सांस्कृतिक दल सोलन के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत करसौली और मस्तानपुर में ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी। कलाकारों ने बताया कि इस विशेष प्रचार अभियान का मुख्य उददेश्य लोगों को उनके घर-द्वार पर पहुंचकर जहां प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित करना है। वहीं, लोगों को कोविड तथा समाज में व्याप्त अन्य सामाजिक बुराइयों के बारे में भी जागरूक करना है, ताकि सबके सहयोग से सामाजिक बुराईयों को समाप्त किया जा सके। कलाकारों ने बताया कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हिमाचल हिमकेयर योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना में शामिल न हो सकने वाले पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा इस योजना में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत परिवार के पांच सदस्यों को पांच लाख का निःशुल्क स्वास्थ्य इलाज प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील कि की हिमकेयर कार्ड अवश्य बनाएं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मस्तानपुरा के प्रधान छोटू राम, उप प्रधान मखन सिंह, ग्राम पंचायत करसौली प्रधान वंदना, उप प्रधान चम्बेल सिंह, वार्ड सदस्य सीता राम, मनजीत कौर, कौशल्या देवी, उषा देवी, अंतकौर, गुरमीत सिंह, विद्या देवी, वार्ड सदस्य करसौली जोगिन्द्र सिंह, हर भजन कौरन, चनन सिंह, ज्ञान सिंह, राजिन्द्र कौर, मदन लाल व पुशविन्द्र कौर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज यहां दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित आइकोनिक अवार्ड, 2022 में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज की विभूतियों को सम्मानित करना समाज के लिए आवश्यक है ताकि यह विभूतियां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकें। उन्होंने कहा कि समाज पूरे विश्व से जुड़ा है और हम सब का समाज के प्रति योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आइकोनिक अवार्ड से नवाजे समाज सेवी हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में समाज के लिए कार्य कर रहे समाज सेवियों से मिलने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हम सब को अपने जीवन के अनुभवों को आने वाली पीढ़ी के साथ साझा करना चाहिए, ताकि वे समाज में अच्छे कार्य कर सके और समाज में अपना सकारात्मक योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मान देना यह दस्तक के विचार दिल पर भी दस्तक देते है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल दस्तक के सम्पादक हेमंत कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सोलन आइकोनिक अवार्ड के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, पंचायत समिति उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष कसौली कपूर सिंह वर्मा, एमडी एरिफ महेश मोंगा, शशि पंडित, कुलभूषण गुप्ता, पवन गुप्ता, प्रीति तायल, पुनित वर्मा व पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा सहित समस्त सोलन समाज सेवी उपस्थित रहे।
बीजेपी की दाड़लाघाट खंड की बैठक झरना में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दाड़लाघाट खंड प्रमुख ओम प्रकाश गांधी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष तौर से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल मौजूद रहे। बैठक में दाड़लाघाट खंड में होने वाले आगामी कार्यों को ग्राम केंद्र अध्यक्षों, त्रिदेवों, बूथ अध्यक्षों के समक्ष रखा गया। इस मोके पर दाड़लाघाट खंड में "चले बूथ की ओर, बढ़े जीत की ओर" अभियान शुरू किया गया है जो कि इस खंड के प्रत्येक बूथ पर होगा। इसके साथ 31 मई को शिमला में होने वाली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए इस खंड से 700 लाभार्थीयों को शिमला ले जाने का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, सह-खंड प्रमुख व सोलन ज़िला सचिव राकेश गौतम, खंड ज़िला परिषद हीरा कौशल, अर्की मंडल महामंत्री यशपाल, अर्की मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालक राम, अर्की युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, दाड़लाघाट खंड के समस्त उपाध्यक्ष, खंड के सभी मंडल पदाधिकारी, बूथों के त्रिदेव, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, मंडल, जिला, प्रदेश, मोर्चो और प्रकोष्ठो के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई यूजीसी वेतनमान ना देने के विरोध में 23 मई 2022 सोमवार को अनशन पर रहेगी। स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश कुमार व सचिव संदीप ने बताया कि प्रदेश सरकार से आश्वासन मिलने के बावजूद कई वर्षों से यूजीसी के सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए लागू नहीं किया गया है तथा अपने रोष को प्रकट करने हेतु स्थानीय इकाई सोमवार को अनशन पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी कॉलेज प्राचार्य मनोज कुमार को दे दी गई है। इस मौके पर डॉ विश्वज्योति, रवि कुमार, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन केंद्र सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 31 मई, 2022 को शिमला में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंदेर मोदी देश भर के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तर पर भी किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक तैयारियां एवं प्रबंधों हेतु आज उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला सोलन के नालागढ़ स्थित ट्रक ऑपरेटर यूनियन हॉल में भी एलईडी के माध्यम से किया जाएगा। नालागढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। जफर इकबाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक देश एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के देशभर के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि शिमला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन से भी किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त संजय कुमार, एसडीएम विवेक शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
सोलन में बनेगा खाटू श्याम का धाम अग्रवाल सभा सोलन के संरक्षक अमरनाथ बंसल ने मंदिर हेतू अपनी भूमि दान करने का किया ऐलान फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला स्थानीय मुरारी मार्केट हॉल में खाटू नरेश श्याम बाबा की भजन संध्या धूमधाम से संपन्न हुई। स्थानीय निवासी अमित एवं पायल बंसल ने वैवाहिक जीवन की 20 वीं वर्षगांठ के मौके पर “एक शाम श्याम बाबा के नाम“ का आयोजन किया। इस मौके पर नारनौल, हरियाणा से पधारे भजन गायक विकास जांगिर ने खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया। “करने वाला श्याम - कराने वाला श्याम “संस्था सोलन के सहयोग से आयोजित इस भजन संध्या में विकास जांगिर व उनके सहयोगियों ने बाबा के मनमोहक भजनों से श्याम परिवार सोलन के सैकड़ों भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भजन गायक विकास जांगिर ने खाटू नरेश श्याम बाबा, वृदांवन धाम श्री राधे श्याम व शूलिनी मैय्या की महिमा का गुणगान किया। भजन संध्या के दौरान अग्रवाल सभा सोलन के संरक्षक अमरनाथ बंसल ने अपनी पत्नी स्व. श्रीमती माया देवी व अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन के महासचिव सतीश बंसल अपने छोटे भाई स्व. नरेश बंसल की मधुर स्मृति में शहर के शिल्ली रोड पर मां शूलिनी के निर्माणाधीन प्रवेश द्वार के समीप 139 वर्ग मीटर भूमि को सोलन में खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर निर्माण हेतू दान में देने की घोषणा की। मंदिर हेतू भूमि मिलने से उत्साहित “करने वाला श्याम कराने वाला श्याम“ संस्था के अनेक सदस्यों ने मंदिर हेतू अपनी सहयोग राशि देने का ऐलान करना शुरू किया और देखते ही देखते करीब दस लाख की राशि एकत्र हो गई। शहर के बीचोबीच शूलिनी मंदिर के समीप इस भूमि पर श्याम प्रेमियों के सहयोग से शीध्र ही मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। “ करने वाला श्याम कराने वाला श्याम “ संस्था के प्रधान विनोद केडिया व सचिव चंदन लाल ने श्याम बाबा के मंदिर हेतू भूमि दान करने के लिए बंसल परिवार का धन्यवाद किया। इस मौके पर वैश्य समाज सोलन के अध्यक्ष रमेश बंसल, श्याम परिवार सोलन के प्रधान त्रिलोक चंद गर्ग, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, व्यापार मंडल सोलन के पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता, संस्था के कोषाध्यक्ष अमित बंसल, सदस्य सचिन मित्तल, पवन अग्रवाल, भूपेन्द्र बंसल, हेमी अग्रवाल, हर्ष सहगल, सतीश गोयल, जतिन साहनी व अरविंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट क्षेत्र में कार्यरत एडिकेएम, बाघल लैंड लूजर व एसडीटीओ सहकारी परिवहन सभाओं ने अम्बुजा सीमेंट गेट के पास धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने डीसी सोलन द्वारा कार्य आवंटन के आदेशों में संशोधन करने को लेकर मांग की। उन्होंने कहा कि आदेशों में कोई भी पैरामीटर तैय नहीं किए गए हैं। क्योंकि पात्र व्यक्ति को इस से वंचित रखा है। धरना प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों ने नई सभा में अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए गलत गाड़ियां डलवाई हैं, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। ट्रक ऑपरेटरों ने चेताया कि अगर हमारी मांगों को जल्द से जल्द नही माना गया, तो आने वाले समय मे अगली रणनीति बनाकर आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे। इस मौके पर एसडीटीओ, एडिकेएम व बाघल लैंड लूजर सोसाइटी के ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय के 25 कैडेटों ने एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू के नेतृत्व में योग सीखा। इसके लिए कैडेट सुबह 7 बजे विद्यालय प्रांगण में पहुंच गए थे। सुबह के सुहावने मौसम में सभी ने योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर को कैडेट पंकज चंदेल, हरीश, ध्रुव, इंदु, दिव्यांशी तथा भूमिका आदि ने बताया कि आज इस योगाभ्यास से उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ तथा वे इस अभ्यास को रोजाना जारी रखेंगे। योगाभ्यास के बाद सभी कैडेट्स को दूध तथा केले वितरित किए गए।
कोरोनाकाल के बाद मेलों का आयोजन होने लगा है। इन मेलों में मुख्य रूप से आकर्षण दंगल होते हैं जिनमें पहलवान अपना दमखम दिखाते हैं। क्षेत्र में अब दंगलों का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में 20 मई को चरम रिहालकुंडी में दंगल होगा। इसके पश्चात कुनिहार के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दंगल होंगे। 21 मई को बनिया देवी, 25 मई श्यावां, 26 मई नमोल के बाद जाडली, राशि का फेर में दंगल करवाए जाएंगे। इन दंगलों में हरियाणा, यूपी, चंडीगढ़, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से पहलवान आएंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के लिए योग शिविर का आयोजन 5 मई से 24 मई तक किया जा रहा है। शिविर का आयोजन मुख्य शिक्षाविद डोरिस राव अंबुजा विद्या निकेतन ट्रस्ट द्वारा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में करवाया जा रहा है, जिसमे अंबुजा पब्लिक स्कूल राबरीयवास राजस्थान से प्रशिक्षित योग शिक्षक सरवन शुक्ला योगा तथा प्राणायाम सीखा रहे हैं। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी इस योग शिविर का लाभ ले रहे हैं। वहीं, सभी अध्यापक भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। योग शिक्षक सरवन शुक्ला ने बताया कि दैनिक रूप से किया जाने वाला योगाभ्यास हमारे शारीरिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ हमें विभिन्न प्रकार के रोगों से भी बचाता है। उन्होंने अध्यापकों तथा बच्चों को विभिन्न प्रकार के आसान जैसे उतानासन, गौमुखासन, सूर्य नमस्कार तथा अधोमुख्स्वानासन आदि सिखाये तथा उनके बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बताया कि सभी विद्यार्थी तथा अध्यापक इस योग शिविर में अपनी रुचि दिखा रहे हैं और वर्तमान परिस्थितियों में स्वस्थ रहने के लिए योग तथा प्राणायाम अति आवश्यक है।
जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल ने हेल्थ इज वेल्थ के थीम पर वीरवार को हेल्दी फूड और टेबल मैनर्स वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें स्कूल की प्री-नर्सरी और नर्सरी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा की वर्कशॉप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हेल्दी फूड और टेबल मेनर की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इन दिनों जिस तरह मौसम में अचानक बेहद गर्मी आई है, ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि बच्चे साफ पानी और पौष्टिक आहार के सेवन के साथ ही खुद को भी साफ-सुथरा रखें। इससे किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने हैंड वॉश के गुण और अहमियत की जानकारी के साथ भोजन को सही ढंग से खाना खाने के तरीके भी सिखाए। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाओं ने बच्चों को पौष्टिक आहार की जानकारी दी। साथ ही सभी को भोजन करने का सही समय और ढंग के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने भी पूरे उत्साह से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निशिता, तृषा, अमाया, आलिया, दैविक, प्रभमेहर, साहस, एवंशी, पार्थिव, सिद्धार्थ, रिहान, मौलिक, प्रिशा, तनाया, कृधा, शिवांश, माधवन, रुद्रा, अद्विक, अग्रिमा, राइशा, हियांश, उर्मिक, नितिन, सान्वी, अवीर, आईरा, शेर्यल, धवनित और नक्श बंसल का परफॉरमेंस बेहतरीन रहा। नीति शर्मा ने मोनिका, भावना, ऊषा और अम्बिका का इस कार्यक्रम में योगदान के लिए धन्यवाद किया।
सोलन विकास खंड की पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टाबरावर -हरिपुर इकाई ने एक मीटिंग की। यह मीटिंग इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान डीडी कश्यप ने कहा कि इस मीटिंग में एक प्रस्ताव किया गया। इसमें पंजाब की तर्ज पर छठे वेतन आयोग का एरियर जनवरी 2016 से देने का आग्रह किया गया। 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनधारकों की पे-फिक्सेशन शीघ्र अति शीघ्र की जाए। इसके अलावा 65,70 व 75 आयु वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर 5,10 व 15 प्रतिशत लाभ मूल वेतन में दिए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि अगले महीने इकाई का स्थापना दिवस होगा। इस संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर जगदेव गर्ग, केशवा राम,खेमचंद ठाकुर, बिशनदास, चैतराम, शीलादेवी, बीरबल परिहार, नेकराम कौंडल, दुनीचंद ठाकुर, गीता आदि मौजूद रहे।
सूचना एवं जन संपर्क विभाग के नमैतिक अक्षिता लोक नृत्य कला मंच कहलोग द्वारा विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत देवरा और कोठी में सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं, नीतियों तथा कार्यक्रमों के बारे जागरूक किया। इस दौरान कलाकारों द्वारा नाटक के जरिए लोगों को बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के बारे में लोगों को जागृत किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान देवरा रूप सिंह, उप प्रधान कृष्ण चंद, सचिव सावित्री, वार्ड सदस्य हरि लाल, निर्मला देवी, कमल ठाकुर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
आमजन को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत करवाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सोलन द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत आज सप्तक कला रंग मंच तथा शिव शक्ति कला मंच कोठी अर्की के कलाकारों द्वारा सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सन्होल तथा सेर बनेड़ा में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गोयला तथा घड़सी में शिव शक्ति कला मंच कोठी (खुई) के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के अन्तर्गत वृद्ध, एकल नारी, कुष्ठ रोगी, ट्रांसजेंडर, विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सन्होल के प्रधान कुसुम ठाकुर, सेर बनेड़ा के प्रधान हेमन्त शर्मा, वार्ड सदस्य अजय ठाकुर, पूजा नंद, किशोर शर्मा, शारदा देवी, शांति देवी, हरदेई, अंशुबाला, सचिव रामेश्वर, समाज सेवक अमर सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज जिला परिषद भवन सोलन में अध्यक्ष जिला परिषद रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गत बैठक की कार्रवाई की अभिपुष्टि, जिला परिषद सदस्यों से प्राप्त नए मदों, आय-व्यय, बजट 2022-23 व 15वें वित्तायोग के अंतर्गत जारी राशि की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि अधिकारी जिला परिषद सदस्यों द्वारा दिए गए मदों को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि इन परियोजनाओं का लाभ आम व्यक्ति को समय पर मिल सके। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि लम्बित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जा सके। उन्होंने सभी विकास खण्ड अधिकारियों से आग्रह किया कि वे जिला परिषद के सदस्यों के साथ आपसी तालमेल स्थापित कर कार्यों को गति प्रदान कर निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करें। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक को निर्देश दिए कि ठारूगढ़-चन्द्राणी-परवाणु बस सेवा शुरू करें ताकि विशेषकर महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत कालुझिण्डा के गांव कटीवाला में पेयजल योजना को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने जि़ला के समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जि़ला परिषद के सदस्यों द्वारा उठाई गई मांगों को समय पर शैल्फ डलवाकर कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्षा कमलेश पंवर, जिला परिषद सोलन के सदस्यगण, खण्ड विकास अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में आरआर फिटनेस जिम का शुभारंभ किया। जिम के संचालक रमन व रोहित वर्मा ने बताया कि यह जिम युवाओं की बढ़ती अपेक्षाओं तथा मांग के अनुरूप बनाया गया है, ताकि लोगों को यहां पर हर तरह की सुविधा प्राप्त हो सके। आरआर फिटनेस जिम के रोहित व रमन ने बताया कि यह अत्याधुनिक जिम लोगों की जरूरतों के मुताबिक सभी उपकरणों से लैस है। यहां पर छात्रों महिलाओं और युवा के लिए स्पेशल डिस्काउंट की व्यवस्था की गई है। शुरुआती दौर में लोग यहां पर आकर इस जिम में ट्रायल भी ले सकते हैं। इस मौके पर एसएचओ जीत सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जिम के खुलने से आसपास के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। एसएचओ जीत सिंह ने जिम के संचालक को फिटनेस जिम के शुभारंभ पर बधाई देते हुए सराहनीय प्रयास बताया। इस मौके पर एसएचओ जीत सिंह, भीम दत्त वर्मा, सरिता वर्मा, राकेश ठाकुर, रमन, रोहित, जतिन, पारुल, अभिषेक, अंकू सहित अन्य मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और लैमन ट्री होटल लिमिटेड जेवी ने माइंड लीडर्स लर्निंग इंडिया के साथ जिला सोलन के वाकनाघाट में पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता केन्द्र (सीओई) के संचालन के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ऑपरेटिंग पार्टनर के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। एचपीकेवीएन के महाप्रबन्धक वित्त डॉ. सनील ठाकुर और लैमन ट्री के अधिकारियों विवेक वर्मा और तृप्ता जुनेजा ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। एचपीकेवीएन ने पर्यटन और आत्थिय के 5 क्षेत्रों होटल संचालन और प्रबंधन, खाद्य और पेय संचालन एवं प्रबंधन, खाद्य और पेय उत्पादन, खाद्य प्रौद्योगिकी एवं फिटनेस और वैलनेस में उन्नत व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठयक्रम प्रदान करने के लिए एक स्वतंत्र ऑपरेटिंग पार्टनर के रूप में इस प्रतिष्ठित संस्थान को शामिल किया है। यह ऑपरेटिंग पार्टनर लर्निंग एंटरप्राइज मॉडल का उपयोग करके उत्कृष्टता केन्द्र का संचालन करेगा, जिसके माध्यम से उच्च प्रशिक्षण के अतिरिक्त छात्रों को परिसर के भीतर होटल में काम करने, आगंतुकों को सेवा प्रदान करने और सीओई में बिक्री के लिए वाणिज्य उत्पादों का उत्पादन करने का अवसर मिलेगा। संचालन भागीदार के साथ अनुबंध की अवधि मोबिलाइलेशन की तिथि से पांच वर्ष तक की होगी। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रशिक्षण)हर्ष अमरेन्द्र सिंह, सैक्टर विशेषज्ञ (प्रशिक्षण) कपिल भारद्वाज और एससीएफ नरेश चौहान भी उपस्थित थे।
विधानसभा अर्की के दूरदराज क्षेत्र कोल (मांगल) में दंगल का आयोजन किया गया। इस मौके पर अर्की विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। जानकारी देते हुए दंगल कमेटी के सदस्य कृष्ण चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा तथा यूपी के नामी ग्रामी पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया। कमेटी द्वारा तीन अलग-अलग मालिया करवाई गईं। जिसमे क्रमशः बड़ी माली, छोटी माली तथा 80 किलो वजन की माली भी करवाई गई। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला सुंदरनगर के जौनी चौधरी और बरवाला के जस्सा पहलवान के बीच हुआ। जिसमें जौनी ने जस्सा को हराकर कोल (मांगल) का दंगल जीता। इसके अलावा जिसमें छोटी माली सूरज तथा 80 किलो भार की माली हमीरपुर के दीपक ने जीती। इससे पूर्व कमेटी सदस्यों द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने कमेटी के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा अपनी ओर से 21 हज़ार की राशि दंगल कमेटी को भेंट की। इस मौके पर दंगल कमेटी प्रधान कृष्ण चंद शर्मा, उपप्रधान जवारी राम, सचिव जीत राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष दयाराम ठाकुर, प्रेम लाल ठाकुर, दीप चंद शर्मा, भाग सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम करवाया गया।इस दौरान विद्यालय स्तर का यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के चालीस छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने सम्बोधन में कहा की राष्ट्र का युवा समाज को नई दिशा देकर राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाने में अपना सहयोग प्रदान कर सकता है। जरूरत है उसे समय पर सही दिशा देने की। इसी मकसद से देश भर के स्कूलों में युवा संसद का आयोजन किया जाता है, ताकि भावी पीढ़ी के विचारों को समझा जा सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि खंड धुंदन का युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 27 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर मेंआयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवक्ता महेंद्र पाल, नरेंद्र कपिल, अमर सिंह वर्मा, धनी राम, विनोद कुमार, सुरेन्द्र, सुमन, रेणुका सहित अन्य उपस्थित रहे।
डॉक्टर यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय नौणी के सेवानिवृत्त अध्यापकों एवं वैज्ञानिकों की कल्याण समिति की आम बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह जानकारी समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रो. ब्रिज़ बिहारी लाल कौशल ने दी। प्रो. ब्रिज बिहारी लाल कौशल ने कहा कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी में डॉ. दीवाकर त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, डॉक्टर कृष्ण कुमार को सचिव, डॉक्टर कुलदीप मेहता को संगठन सचिव तथा डॉ. जेके गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी कर दौरा किया। नेरी महाविद्यालय विवि का एक घटक महाविद्यालय है। उन्होंने महाविद्यालय के डीन डॉ. कमल शर्मा, संकाय और छात्रों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ. चंदेल ने स्थानीय आम की किस्में के जर्मप्लाज्म के संरक्षण पर वैज्ञानिकों से चर्चा की। इसके अतिरिक्त स्थानीय बीजों के संवर्धन पर भी बल दिया। इस के साथ ही प्रो. चंदेल ने बागवानी की प्रमुख फसलों की नर्सरी, मांग के अनुसार तैयार करने की भी वैज्ञानिकों को सलाह दी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि साथ मिलकर किसानों की खेतों तक विश्वविद्यालय की पहुंच को बढ़ाएं। इस के अतिरिक्त प्रो. चंदेल ने नेरी महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में देवदार हाउस शो दीवान-ए-खास करवाया गया। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह एवं प्रबंध समिति प्रमुख मिसेज समीक्षा सिंह इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे। वहीं इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय चौहान, हैड एलीमेंट्री डॉ. किरण अत्री, हैड ऑफ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी, हैड ऑफ स्पोट्र्स सुरेन्द्र मेहता, हैड ऑफ पेस्टोरल केयर सुनील वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शिव भजन से की गई। इसके पश्चात नाटक प्रस्तुत किया गया। यह नाटक मुख्य रूप से मुगल सम्राट अकबर पर आधारित था। नाटक की पहली कड़ी के पश्चात संगीत नें मंच पर धूम मचाई। इसके बाद एक के बाद एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सुंदर-सुंदर नृत्य भी किया।
एक युवक को लड़ाई-झगड़ा करने वालों रोकना इतना महंगा पड़ा कि रास्ता रोककर उस पर ही ईंटों से वार कर पीट दिया। इस संबंध में हीरा सिंह पुत्र वासी गांव चैन्थो, डाकघर प्राथा, तहसील कसौली ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह रिश्तेदार के घर शादी अटैंड करने गया था। रात के समय जब घर वापस जा रहा था, तो उसने देखा कि रास्ते में कुछ लोग लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। उसने उन्हें जब ऐसा करने से रोका तो उल्टे उसके सिर पर ईंट दे मारी जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आध्यात्मिकता के प्रकाश को विस्तृत रूप प्रदान करते हुए सतगुरू माता सुदीक्षा महाराज का पावन आगमन सोलन शहर में होने जा रहा है। इस संत समागम का आयोजन 19 मई 12.00 से 2.00 बजे तक साेलन के ठोडो ग्राउंड में किया जाएगा। इस संत समागम में सभी प्रभु प्रेमी भक्त सम्मिलित होकर सत्गुरू माता के आशीष वचनों को श्रवण करेंगे। निरंकारी मिशन का उद्देश्य यही रहा है कि प्रत्येक मनुष्य आपस में प्रेम एवं मिलवतर्न की भावना को दृढ़ता प्रदान करते हुए प्रतिपल जीवन जिए। हम सभी एक ही प्रभु परमात्मा की संतान है। सत्गुरु माता अक्सर अपने प्रवचनों में यहीं समझाते हैं की ‘प्यार सजाता हैं गुलशन को और नफरत वीरान करे। संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जाग्रति के साथ साथ मानव कल्याण के लिए भी अनेक सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर जैसी सेवाएं है। समाज कल्याण हेतु इन सभी सेवाओं में श्रद्धालु भक्त बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं और यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है। इस आध्यात्मिक संत समागम में सभी को सादर आमंत्रित करते हुए जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने कहा कि सभी भक्त इस संत समागम में सम्मिलित होकर सतगुरू माता के दिव्य दशर्नों एवं उनके पावन प्रवचनों से लाभांवित होंगे। इस सूचना से समस्त श्रद्धालुओं में हर्षाेल्लास का वातावरण है। सभी अपने सतगुरू के पावन दशर्नों के लिए उत्साहित है और सभी भक्त इस पावन बेला की तैयारियों में पूरी तल्लीनता से लगे हुए हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दभोटा के को प्रमाणपत्र बांटे गए। यह प्रमाणपत्र हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करने पर बांटे गए। ये प्रमाणपत्र प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बांटे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन मेधावी छात्रों ने स्कूल का नाम रोशन करने के साथ-साथ अपने गांव का नाम भी रोशन किया है। इस दौरान प्रधानाचार्य ने शुभम, नवजोत कौर, हरप्रीत कौर, हरजीत कौर, प्रियंका व जतिन को मेरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नरेश चंद, सचिन, मनोज, वीना, सुनीता, मुरारी लाल, दिनेश सहित समस्त स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के नमैतिक कलाकार 18 मई से सोलन जिला के विभिन्न विकास खंडों में प्रदेश सरकार की चार वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिव शक्ति कला मंच कोठी (खुई) अर्की दल 18 मई से 31 मई तक धर्मपुर विकास खण्ड, सप्तक कला रंगमंच गांव दोलग डाकघर कंडाघाट दल 18 मई से 1 जून तक सोलन विकास खंड, पर्वतीय लोक मंच गांव व डाकघर दाड़वा सोलन, दल 18 मई से 1 जून तक कुनिहार विकास खंड, अक्षिता लोक नृत्य कला मंच, कहलोग डाकघर तुदंल, तहसील कंडाघाट दल 18 मई से 31 मई तक कंडाघाट विकास खंड तथा हिम सांस्कृतिक दल शिमला, गुरुमुख लॉज, टूटीकंडी शिमला दल 18 मई से 31 मई तक नालागढ़ विकास खंड के विभिन्न पंचायतों में जहां लोगों को प्रदेश सरकार की चार वर्षों की विकासात्मक उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। वहीं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में जागरूक भी करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना आदि के अतिरिक्त नशा निवारण व कोविड-19 के प्रोटोकोल के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की उपमंडल सहित प्रदेश के अन्य भागाें में बारिश न होने को लेकर सोमवार को धुंदन मठ में शिवलिंग को भक्तों द्वारा जलमग्न किया गया। स्थानीय निवासी कमल किशोर कपिल ने कहा कि इस दिनों सूखाग्रस्त,ब ढ़ती गर्मी से जीव-जन्तु, पशु पक्षी, जनता जनार्दन त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं, जिसको देखते हुए शिव भक्तों की टोली ने धुंदन मठ में शिवलिंग को जलाभिषेक व जलमग्न किया। इसके लिए धुंदन बावड़ी, सूरज कुंड से जल लाया गया।इस मौके पर मनोज कुमार, त्रिलोक ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, विनोद कपिल, विनय सांख्यान, दुनी चंद ठाकुर व कमल किशोर कपिल सहित अन्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आध्यात्मिकता के प्रकाश को विस्तृत रूप प्रदान करते हुए सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज का पावन आगमन सोलन शहर में होने जा रहा है। इस संत समागम का आयोजन 19 मई, 12.00 से 2.00 बजे तक औधानिकी एंव वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में किया जाएगा। इस संत समागम में सभी प्रभु प्रेमी भक्त सम्मिलित होकर सत्गुरू माता जी के आशीष वचनों को श्रवण करेंगे। निरंकारी मिशन का उद्देश्य यही रहा है कि प्रत्येक मनुष्य आपस में प्रेम एवं मिलवतर्न की भावना को दृढ़ता प्रदान करते हुए प्रतिपल जीवन जिए। हम सभी एक ही प्रभु परमात्मा की संतान है। सत्गुरु माता अक्सर अपने प्रवचनों में यहीं समझाते हैं की ‘प्यार सजाता हैं गुलशन को और नफरत वीरान करें। संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जाग्रति के साथ-साथ मानव कल्याण के लिए भी अनेक सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर जैसी सेवाएं हैं। समाज कल्याण हेतु इन सभी सेवाओं में श्रद्धालु भक्त बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं और यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है। इस आध्यात्मिक संत समागम में सभी को सादर आमंत्रित करते हुए जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने कहा कि सभी भक्त इस संत समागम में सम्मिलित होकर सत्गुरू माता के दिव्य दशर्नों एवं उनके पावन प्रवचनों से लाभान्वित होंगे। इस सूचना से समस्त श्रद्धालुओं में हर्षाेल्लास का वातावरण है। सभी अपने सत्गुरू के पावन दशर्नो के लिए उत्साहित है और सभी भक्त इस पावन बेला की तैयारियों में पूरी तल्लीनता से लगे हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.धूमल के सोलन के दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विदित रहे कि प्रो.धूमल को एक-एक कार्यकर्ता के साथ सरल संवाद करने का कौशल प्राप्त है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम प्रो. धूमल मंडलाध्यक्ष रोहित भारद्वाज के घर भी पहुंचे। यहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सोलन दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानों पर गए, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने कहा कि पूर्व सीएम प्रो.धूमल ने अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास करवाया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट द माईनिंग एरिया लैंड लूजर सोसायटी के सदस्यों द्वारा अपनी मांगे पूरी न होने के चलते आज पांचवे दिन भी अंबुजा की कश्लोग और मांगू ग्याना माईनिंग का कार्य पूरी तरह से बंद किया है। इस दौरान कई अन्य सभा के सदस्यों ने भी इस हड़ताल का समर्थन कर लोगों की मांगों को जल्द पूरा करने को लेकर जिलाधीश सोलन व प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी गुहार लगाई है। सभा के सदस्य और किसान जयसिंह ठाकुर, प्रेम दत्त, हुकम चंद, राकेश व कांसीराम का कहना है कि माल ढुलाई के साथ जुड़ा यह मामला बहुत की ज्वलंत है, जिसका जल्द से जल्द समाधान नहीं निकला, तो इससे न केवल ट्रांसपोर्ट कार्य प्रभावित होगा, बल्कि इससे भारी आर्थिक हानि भी उठानी पडे़गी।किसानों का कहना है कि जीवन भर उन्होंने कभी भी इस तरह से कोई आंदोलन कंपनी के खिलाफ नहीं किया हैं और अब भी वे तीन वर्षों से भी अधिक समय से जिला प्रशासन, एसडीएम अर्की के साथ लगातार अपनी मांगों को लेकर जरूरी कार्य निपटाते रहे। हड़ताल पर बैठे इन किसानों का कहना है कि जब जिला प्रशासन और कंपनी प्रशासन ने उनकी समस्याओं को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया, तो मजबूर होकर उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा, जिसके लिए जिला प्रशासन और कंपनी प्रशासन जिम्मेदार हैं। लोगों को कहना है कि यदि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया होता आज इस तरह से उन्हें बैठने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। ग्रामीण लोगों का कहना है कि अंबुजा कंपनी के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने भी उनके खिलाफ कई धाराएं लगाकर एफआईआर दर्ज की है, लेकिन वह अपने शौक के लिए यहां नहीं आए हैं। उन्होंने सरकार से अपने 22 बिंदुओं पर जल्द ध्यान देने और जल्द से जल्द ट्रांस्पोर्ट का कार्य आबंटित करने के लिए प्रदेश सरकार से भी गुहार लगाई है। लोगों का कहना है यदि फिर भी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और अंबूजा की सभी पांच पंचायतों में जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।
एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इस संबंध में थाना चौकी सपरून में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि बाईपास आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन के पास एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोलन मौके पर पहुंचे तो देखा कि एलआईसी दफ्तर के पीछे पीछे एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। उसकी जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड में उसने लिखा है कि वह पैरालाइज की बीमारी से तंग आ चुका है। इसलिए ही वह ऐसा कदम उठा रहा है। मृतक की पहचान्र दयाराम पुत्र दुर्गा राम वासी झंडूता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सूबे के तीसरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए संस्कृत की पढ़ाई शुरू करेगा।नए शैक्षणिक सत्र से शुरू होने वाली यह पढ़ाई अभ्यास वर्क बुक के आधार पर होगी।इन कक्षाओं को पढ़ाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।तीसरी से पांचवी कक्षा तक संस्कृत पढ़ाने के लिए भर्ती नहीं होंगे शिक्षक। पढ़ाई केवल अभ्यास वर्क बुक के माध्यम से ही करवाई जाएगी। बच्चों को इन कक्षाओं में अक्षर ज्ञान की ही जानकारी मिलेगी। तीसरी और चौथी कक्षा में कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। पांचवीं कक्षा में संस्कृत विषय का टेस्ट लिया जाएगा।तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में संस्कृत की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इन छोटी कक्षाओं में पढ़ाई अभ्यास वर्क बुक के माध्यम से करवाई जाएगी। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
एक महिला अपने ज्येष्ठ पर गाली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाच गांव की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह किसी ग्रामीण को दूध देकर जब वापस आ रही थी तो उसके ज्येष्ठ दौलत राम पुत्र स्व. गरजा राम वासी गांव थाच ने उसका रास्ता रोककर पहले गाली-गलौज किया और फिर उसके साथ मारपीट की। उसने यह कारनाम घर और गौशाला को खाली करवाने के लिए किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना अर्की पुलिस ने जुआ खेलते हुए जुआरियों को नकदी सहित काबू किया। पुलिस को सूचना मिली कि दुर्गाघाटी होटल अमरजीज में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी चुनी लाल मुलाजिमों संग वहां पहुंचे तो देखा कि कमरे के अंदर लगे बैड पर दो व्यक्ति जुआ खेल रहे थे। वहीं उल्टे रखे ताश के पतों पर 500/500 रुपए पाए गए। आरोपियों की पहचान रमेश चंद वासी गांव कोलका और नरेश कुमार गांव गांव व डाकघर कुंहर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विधानसभा तपोवन मामले में पन्ने खुलते जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रिमांड में चल रहे हरबीर ने कबूल किया है कि उसने और पम्मा ने ही विधानसभा के बाहर झंडे लगाए थे। और यह भी बताया है की वे दोनों झंडे अपने साथ स्कूटी में डाल कर रोपड़ से धर्मशाला लाए थे। पुलिस की विशेष जाँच टीम ने स्कूटी को कब्ज़े में ले लिया है वहीं, गत दिन पंजाब के रुड़कीहीरां से गिरफ्तार दूसरे आरोपी पम्मा को पुलिस ने शनिवार को धर्मशाला कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश सुभांगी जोशी की अदालत ने उसे भी 16 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। योर में पेंट खरीदकर नारे लिखने और झंडा लगाने की बात दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल की है। इससे पहले पंजाब के मोरिंडा से गिरफ्तार हरबीर भी 16 मई तक ही पुलिस रिमांड पर है। सरकार ने इस मामले में विशेष टीम एसआईटी का गठन किया था।
शानदार फॉर्म में चल रही लखनऊ और राज्यस्थान दोनों ही रविवार प्लेऑफ में जगह पक्की करने आज मैदान में उतरेगी। दोनों टीमें पिछले मैच में मिली करारी हार के बाद वापसी करके प्लेऑफ में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत करेगी। इन दोनों टीमों के बिच हुए पिछले मुकाबले में राज्यस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से जित दर्ज की थी। लोकेश राहुल की कप्तानी वाली सुपर जाइंट्स 16 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है और संजू सैमसन की कप्तानी वाली राज्यस्थान रॉयल्स 14 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है।दोनों ही टीमें प्लेऑफ की शुरुआत से पहले एक और मैच नहीं गवाना चाहेगी। पिछले मैच में सुपर जाइंट्स ने ,गुजरात के खिलाफ मिली हार के कारण अपना नंबर एक स्थान गवा दिया था।
रविवार से प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में दो दिवसीय अखंड राम चरित मानस कथा का शुभारम्भ हुआ। इस कथा को 16 मई ज्येष्ठ सोमवार को हवन व पुर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। इस संबंध में गुफा विकास समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने बताया कि सोमवार को अखंड पाठ विराम के उपरांत क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारा आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने तथा भंडारा ग्रहण करने की अपील की है।
उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान पार्टी द्वारा समाजिक न्याय और आधिकारिता मामलो के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में देश भर के कई बड़े नेता शामिल किये गए है। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ कर्नल धनि राम शांडिल को भी इस कमेटी में शामिल किया गया है। बता दें कि कर्नल धनीराम शांडिल वो वरिष्ठ नेता है जो नेतृत्व करने की काबिलियत रखते है। शांडिल दो बार शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे है, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रहे है और वर्तमान में दूसरी दफा सोलन निर्वाचन क्षेत्र से विधायक है। वे गांधी परिवार की गुड बुक्स में है, पर उनकी असल ताकत उनका बेदाग़ राजनैतिक करियर है। एक बात और कर्नल शांडिल के पक्ष में जाती है, वो है उनकी गुटबाजी से दुरी। प्रदेश कांग्रेस में कई धड़े है और शांडिल किसी भी गुट में शामिल नहीं है। कर्नल शांडिल हिमाचल प्रदेश के पहले ऐसे नेता रहे है जिन्हें कांग्रेस वर्किंग कमिटी में शामिल किया गया था। बीते दिनों ही शांडिल को पार्टी आलाकमान ने चुनाव मेनिफेस्टो तैयार करने का अहम जिम्मा भी सौंपा है। अब उन्हें पार्टी द्वारा गठित समाजिक न्याय और आधिकारिता मामलों की कमिटी में भी स्थान मिला है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट द माईनिंग एरिया लैंड लूजर सोसायटी के सदस्यों द्वारा अपनी मांगे पूरी न होने के चलते आज चौथे दिन अंबुजा की कश्लोग और मांगू ग्याना माईनिंग का कार्य पूरी तरह से बंद किया है। इस दौरान कई अन्य सभा के सदस्यों ने भी इस हड़ताल का समर्थन कर लोगों की मांगो को जल्द पूरा करने को लेकर जिलाधीश सोलन व प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी गुहार लगाई है। चार दिनों से जारी इस हडताल का मामला अब मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है और इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ भी बैठक हो जा रही है, जिसके चलते हड़ताल पर बैठे किसानों और सोसायटी सदस्यों को जल्द अपनी मांगे पूरी होने की आश जगी है। सभा के सदस्य और किसान देशराज ठाकुर, ईश्वर दत्त, जयदेव, राकेश व शीश राम का कहना है कि माल ढुलाई के साथ जुड़ा यह मामला बहुत की ज्वलंत है, जिसका जल्द से जल्द समाधान नहीं निकला, तो इससे न केवल ट्रांसपोर्ट कार्य प्रभावित होगा, बल्कि इससे भारी आर्थिक हानि भी उठानी पडे़गी। किसानों का कहना है कि जीवन भर उन्होंने कभी भी इस तरह से कोई आंदोलन कंपनी के खिलाफ नहीं किया हैं और अब भी वे तीन वर्षों से भी अधिक समय से जिला प्रशासन, एसडीएम अर्की के साथ लगातार अपनी मांगों को लेकर जरूरी कार्य निपटाते रहे। हड़ताल पर बैठे इन किसानों का कहना है कि जब जिला प्रशासन और कंपनी प्रशासन ने उनकी समस्याओं को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया, तो मजबूर होकर उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा, जिसके लिए जिला प्रशासन और कंपनी प्रशासन जिम्मेदार है। लोगों को कहना है कि यदि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया होता, ताे आज इस तरह से उन्हें बैठने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। ग्रामीण लोगों का कहना है कि अंबुजा कंपनी के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने भी उनके खिलाफ कई धाराएं लगाकर एफआईआर दर्ज की है, लेकिन वह अपने शौक के लिए यहां नहीं आए हैं। उन्होंने सरकार से अपने 22 बिंदुओं पर जल्द ध्यान देने और जल्द से जल्द ट्रांस्पोर्ट का कार्य आबंटित करने के लिए प्रदेश सरकार से भी गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि यदि फिर भी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और अम्बुजा की सभी पांच पंचायतों में जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा। 30 वर्षों से नहीं पूरी हुई मांग ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और सभा के नए सदस्यों का कहना है कि तीन दशकों से लोग अम्बुजा प्रशासन और सरकार से कई लंबित मांगों को पूरा करने के लिए लोग मांग उठाते रहे, लेकिन आज तक सैकड़ों लोगों की अनदेखी की गई। कंपनी में जिन लोगों का दबदबा रहा उन्हें ही नौकरी व स्थायी रोजगार प्रदान किया गया, जबकि सैकडों किसानों को आज तक परिणाम भुगतने पड रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायधीश सोलन वीरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सोलन जिला के सभी न्यायालयों में किया गया। यह जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन अंशु चैधरी ने बताया कि जिला सोलन के उपमंडल सोलन, नालागढ़, कसौली, अर्की तथा कंडाघाट में 12 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 5001 मामलों को सुनवाई के लिए लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया, जिसमें से 3514 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमती से किया गया। उन्होंने बताया कि इन मामलों में कुल समझौता राशि 8 करोड़ 1 लाख 29 हजार 2 सौ 87 रूपए रही।
एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विजय कुमार वासी देहूंघाट ने सपरून चौकी में मामला दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि सूर्य ढाबे के पास कुछ युवक लड़ाई-झगड़ा कर युवक को पीट रहे हैं। सूचना मिलते मुख्य आरक्षी विजय प्रकाश अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सपरून सहकर्मियों सहित मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि इस लड़ाई-झगड़े में करन सिंह करन कुमार को चोटें आई हैं, जिसे इलाज के सोलन अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अजय कुमार पुत्र राजा कुमार वासी गांव महुवा बिहार ने थाने में मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह कंपनी में नौकरी करता है। रात को वह अपने बाइक सैक्टर-6 परवाणू से कालका के लिए जा रहा था। तो अमर वासी बिहार ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। साथ में पत्थर मार कर उसका सिर फोड़ दिया। उसने बताया कि अमर सिंह उसका दोस्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सड़क दुर्घटना में एक युवक के जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस बारे में सपरून में सूचना प्राप्त हुई एक युवक को उपचार के लिए सोलन अस्पताल ले जाया गया है। यह एक्सीडेंट देहूंघाट में हुआ है। सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी नवीन कुमार अन्वेषणाधिकारी चौकी सपरुन कर्मचारियों अस्पताल में गए तो अंशुल उपचाराधीन पाया गया। इस बारे में जय प्रकाश पुत्र लच्छी राम न बताया कि अतुल देहूंघाट में आटो मोबाइल की दुकान करता है। अतुल तेज रफ्तार से सायं को अपनी बाइक से जा रहा था और पिकअप के साथ टकरा गया। इस कारण उसको गंभीर चोटें आई हैं।
थाना चौकी सायरी की पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी मुलाजिमों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बशील में सड़क के किनारे अपनी दुकान में भूप सिंह पुत्र स्व. शौक राम निवासी बशील अवैध शराब बेचने का काम करता है। पुलिस ने वहां से 12 बोतल बरामद कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शूलिनी विश्वविद्यालय की बेलेट्रिस्टिक लिटरेचर सोसाइटी द्वारा मुंशी प्रेमचंद के जीवन और कार्यों को समर्पित एक सत्र आयोजित किया गया । सबसे प्रसिद्ध हिंदी लेखक, धनपत राय श्रीवास्तव, जिन्हें मुंशी प्रेम चंद के नाम से जाना जाता है, भारत में ग्रामीण जीवन के लोकाचार में अपनी सरल लेकिन गहरी चलती कहानियों के लिए भी जाने जाते हैं। शूलिनी विश्वविद्यालय में ई-लर्निंग और इनोवेशन की निदेशक डॉ आशू खोसला ने सत्र की अध्यक्षता की, उन्होंने प्रसिद्ध लेखक हरिशंकर परसाई द्वारा लिखित प्रेमचंद के फटे जूते के संदर्भ में चर्चा की। शूलिनी विश्वविद्यालय में हिंदी के सहायक प्रोफेसर डॉ प्रकाश चंद ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन का संक्षिप्त विवरण दिया, जिसमें उनके साहित्यिक जीवन के प्रमुख संकेतकों पर प्रकाश डाला गया। चर्चा को डॉ. पूर्णिमा बाली ने आगे बढ़ाया जिन्होंने सत्र का संचालन भी किया। हेमंत शर्मा और नीरज पिजार ने भी विचार-विमर्श में भाग लिया। प्रोफेसर तेज नाथ धर ने अपने स्वयं के दृष्टिकोण जोड़े, सत्र भाग लेने वालों में विद्वान, आलोचक और छात्र शामिल थे , हांगकांग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेसन पोली भी सत्र में शामिल थे। फैकल्टी आफॅ लिबरल आर्ट्स की डीन प्रो मंजू जैदका ने घोषणा की कि आने वाले हफ्तों में अलग-अलग लेखकों पर इस तरह की और चर्चाएँ होंगी।
शूलिनी विश्वविद्यालय के वी-एम्पॉवर कार्यक्रम द्वारा व्यक्तिगत निपुणता पर एक कोचिंग शिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के वक्ता कोच अंबू जोसेफ थे। उन्होंने व्यक्तिगत निपुणता और इसे हमारे जीवन में विकसित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। वह एक इंटरनेशनल कोचिंग फेडरेशन क्रेंडिशिल कोच और कैपजेमिनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ काम करने वाले एंटरप्राइज एजाइल कोच हैं। किसी भी दिनचर्या की शुरुआत करने पर मिस्टर जोसेफ का विचार है कि पहले यह तय करें कि आप क्या करना चाहते हैं, फिर देखें कि क्या यह आपके योग्य है और फिर इसे उत्तरोत्तर महसूस करें। जोसेफने पीएएस (पर्सनल एजाइल सिस्टम) के बारे में बताया जो अभ्यास करने के लिए पर्याप्त चुस्त होना और फिर जीवन में आगे बढऩा के बारे में है। बीटिंग विलंब, स्पष्ट फोकस, कम तनाव, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता पीएएस के कई लाभ हैं। उन्होंने आगे उल्लेख किया कि कुछ कोचिंग टूल का उपयोग करके जीवन में पीएएस को कैसे लागू किया जाए और 6 प्रश्न, पीएएस प्राथमिकता नक्शा, पीएएस फोर्स मैप, ब्रेडक्रंब (पुनरीक्षण और पूर्वव्यापी), संरेखण कंपास, हितधारक कैनवास और दैनिक और छोटे समारोह पर अपने विचार साझा किए। इससे पहले वी-एम्पॉवर टीम द्वारा करियर विकल्पों पर एक और सत्र आयोजित किया गया था। सत्र के वक्ता कोच बामा शिवकुमार थे। उन्होंने कैरियर विकल्पों के लिए स्पष्टता के निर्माण में कोचिंग कैसे मदद करता है पर चर्चा की। वह एक एसोसिएट सर्टिफाइड कोच -आईसीएफ कोच और कंसल्टेंट-लीडरशिप, बिहेवियरल और पॉश लर्निंग इंटरवेंशन हैं। बामा ने कोचिंग को सामान्य शिक्षण और सलाह से कुछ अलग तरीके से वर्णित किया, जिसमें सूचनाओं का एकतरफा साझाकरण और हैंडहोल्डिंग शामिल है। कोचिंग एक प्रशिक्षक से पूछताछ करने की कला है, सही समय पर और सही तरीके से उन्हें अपने भविष्य का रास्ता बनाने के लिए। कोई परामर्श या सलाह नहीं, बल्कि केवल एक समर्थन प्रणाली है ।


















































