बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लायन ईको क्लब के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस स्वयंसेवकों और स्काउट एंड गाइड तथा प्रभारी अध्यापकों ने पौधा रोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रात:कालीन सभा के दौरान पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस दौरान लायन ईको क्लब प्रभारी ज्योतिका शर्मा, एनसीसी के प्रभारी अमर देव और एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा, स्काउट एंड गाइड के प्रभारी किरण जोशी भी बच्चों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी व कला प्रतियोगिता भी करवाई। मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य किरण जोशी, सभी सदनों के प्रभारी शिवानी जोशी व अन्य मौजूद रहे।
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सोलन जिला के अंतर्गत नालागढ़ में निर्माणाधीन ब्लड बैंक का दौरा किया और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इसे शीघ्र जनता को समर्पित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉफ सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभाशीष पंडा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसके पश्चात, राज्यपाल ने कोविड-19 मेकशिफ्ट हॉस्पिटल, नालागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में ब्लड बैंक के लिए योगदान देने वाले दानी सज्जनों और कोरोना काल में बहुमूल्य सहयोग देने के लिए महेंद्र टंडन, एलिन प्राइवेट लिमिटेड, टोर्रेट फार्मा, ई.पी.एल. लिमिटिड तथा के. डी. जस्सल को सम्मानित किया। बाद में, लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानव सेवा का जो कार्य इन लोगों ने किया है उसके लिए प्रदेशवासी इनके कृतज्ञ हैं क्योंकि उन्होंने मानव सेवा का उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा की भावना जिस व्यक्ति में होती है वह ऐसे कार्यों में सामने आ जाते हैं।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञापित कई पदों के लिए दस्तावेज मूल्यांकन और टाइपिंग टेस्ट की तिथियां अधिसूचित कर दी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (पोस्ट कोड 206) के लिए टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथि 6 जून को सुबह 10:00 बजे निर्धारित की गई है। स्टोरकीपर-सह-क्लर्क (पोस्ट कोड 207) और लाइब्रेरी असिस्टेंट (पोस्ट कोड 214) के लिए टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज मूल्यांकन की तिथि क्रमश: 7 जून को सुबह 10 :00 बजे और 11:30 बजे निर्धारित की गई है। जूनियर इंजीनियर सिविल (पोस्ट कोड 204) और ड्राफ्ट्समैन (पोस्ट कोड 202) के लिए दस्तावेज़ मूल्यांकन क्रमश: 8 जून को सुबह 10:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे होगा। तकनीकी सहायक ग्रेड-ढ्ढ फील्ड (पोस्ट कोड 205) के पद के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज 8 जून को दोपहर में 3.30 बजे चेक किए जाएंगें। फील्ड सहायक (पोस्ट कोड 208) और केयरटेकर (पोस्ट कोड 217) के पदों के लिए उम्मीदवारों के दस्तावेज मूल्यांकन क्रमश: 9 जून को सुबह 10 : 00 बजे और दोपहर 3:00 बजे को किए जाएगें। जबकि जूनियर तकनीशियन प्रयोगशाला (पोस्ट कोड 209) के दस्तावेज मूल्यांकन 10 जून को सुबह 10:00 बजे होंगें। विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक महासंघ की स्थानीय इकाई के द्वारा 12वें दिन भी आंदोलन को जारी रखा गया। लगातार 11 दिन तक गेट मीटिंग और डेढ़ घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक के बाद आज 12वें दिन फिर से भूख हड़ताल शुरू की गई। यह भूख हड़ताल 9 जून तक जारी रहेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय की राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं सचिव संदीप कुमार ने कहा कि अगर हमारी मांगों को सरकार के द्वारा जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। गौरतलब रहे कि महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के शिक्षकों का वेतन यूजीसी ही पूरे देश के लिए तय करती है, जो कि पूरे देश भर में 2017 से लागू किया जा चुका है, लेकिन हिमाचल ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सरकार के द्वारा उसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश भर के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक पिछले 2 सप्ताह से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के प्राध्यापक फिर से भूख हड़ताल पर बैठे और साथ में परिक्षाओं का संचालन भी भूखे पेट किया। इस मोके पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान गांव चाखड़ के ग्रामीणों को रैली के माध्यम से जागरूक किया। कुछ छात्रों स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया और विद्यायल परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। सभी छात्रों ने इन गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। टीजीटी मेडिकल अध्यापक मलकीत सिंह ने पर्यावरण को किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता है के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान खेमराज, अभिभावक गण मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने छात्रों व शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समस्त अध्यापक, कर्मचारी व अभिभावक उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव कोटला पुजारिया में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एक कार्यक्रम करवाया गया। इसमें विधायक अर्की संजय अवस्थी शामिल हुए। उन्होंने देव श्री गण कोटला पुजारिया मंदिर में शीश नवाया। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि वह अपने विधानसभा के हर क्षेत्र का दौरा कर लोगों की जन समस्याओं को सुन रहे है। इसके साथ उन समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास कर रहे है। वहीं विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जहां लोगों ने क्षेत्र में आए दिन हो रही पानी की समस्या बारे विधायक को अवगत करवाया। इसके हल के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों ने जालपा मन्दिर से कोटला तक एम्बुलेंस सड़क बनाने की मांग विधायक के समक्ष रखी। विधायक संजय अवस्थी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मैं क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं की निदान को लेकर हमेशा प्रयासरत हूं। क्षेत्र की हर समस्याओं को विधानसभा के पटल पर मजबूती के साथ रख रहा हूं। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से एक लाख महिला मंडल को देने की घोषणा। जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंदिर में शौचालय बनवाने के लिए राशि देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता,लाला शंकर,मोहन सिंह ठाकुर, ऋषि देव शर्मा,अनिल गुप्ता, प्रेम गौतम, बालक राम शर्मा, कमलेश, सुरेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, ललित गौतम, देवीरूप शर्मा, रत्न लाल, मनोज गौतम, मदन, राजू पंडित, राम चन्द, हेतराम, मीरा, बिमला युवक मंडल, महिला मंडल के सदस्यों सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर शहर में रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल के नौनिहालों के पर्यावरण बचाओ के नारे, सेव ट्री सेव लाइफ के स्लोगन से बाईपास गूंज उठा। स्कूल की ओर से आयोजित पर्यावरण संरक्षण रैली ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। खासकर स्कूल के 115 बच्चों ने जहां इस अभियान में चार चांद लगाए वहीं लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब हो गए। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बच्चों का तैयार किया नुक्कड़ नाटक रहा। नन्हे मुन्हे बच्चों ने पर्यावरण बचाओ पर नुक्कड़ नाटक से ऐसी प्रस्तुति दी, जिससे आसपास के लोग पर्यावरण सरक्षण के प्रति प्रेरित तो हुए साथ ही सभी ने बच्चों की खूब सराहना की। नन्हे-मुन्ने बच्चों के पर्यावरण संदेश ने लोगों के दिल जीत लिए। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की प्रकृति हमेशा बिना स्वार्थ और प्रेम सहित अपनी सारी अमूल्य सुख संपदाएं मानव जीवन के लिए न्यौछावर करती रही है। इंसानों ने भी उतनी ही शिद्दत से इसकी हिफ़ाजत की है। लेकिन आज लोग भौतिक संसाधनों को पाने की भूख में इतने मशगुल हो गए है कि ये अमूल्य संपदाएं नष्ट हो रही है। हमें इस पर गौर करने की बेहद जरूरत है। उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से दुनिया में मशहूर है। यहां के पहाड़, नदियां, झरने, पर्यटन स्थल संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रहे है। हिमाचल अन्य राज्यों की तरह प्रदुषण, पर्यावरण के शोषण से अछूता नहीं है। शहर में रैली निकालने का मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया की बच्चों ने शहर में रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को बचाने की जो अपील की, आशा करते है बच्चों का यह प्रयास सार्थक होगा। उधर, लोगों ने कहा कि आउटडोर में इस तरह का नुक्कड़ नाटक स्कूल के बच्चों की ओर से पेश करना काबिले तारीफ है। सबसे मनमोहक नुक्कड़ नाटक में सभी बच्चों के अलग-अलग किरदार रहे।
आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर शहर में रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल के नौनिहालों के पर्यावरण बचाओ के नारे, सेव ट्री सेव लाइफ के स्लोगन से बाईपास गूंज उठा। स्कूल की ओर से आयोजित पर्यावरण संरक्षण रैली ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। खासकर स्कूल के 115 बच्चों ने जहां इस अभियान में चार चांद लगाए वहीं लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब हो गए। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बच्चों का तैयार किया नुक्कड़ नाटक रहा। नन्हे मुन्हे बच्चों ने पर्यावरण बचाओ पर नुक्कड़ नाटक से ऐसी प्रस्तुति दी, जिससे आसपास के लोग पर्यावरण सरक्षण के प्रति प्रेरित तो हुए साथ ही सभी ने बच्चों की खूब सराहना की। नन्हे-मुन्ने बच्चों के पर्यावरण संदेश ने लोगों के दिल जीत लिए। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की प्रकृति हमेशा बिना स्वार्थ और प्रेम सहित अपनी सारी अमूल्य सुख संपदाएं मानव जीवन के लिए न्यौछावर करती रही है। इंसानों ने भी उतनी ही शिद्दत से इसकी हिफ़ाजत की है। लेकिन आज लोग भौतिक संसाधनों को पाने की भूख में इतने मशगुल हो गए है कि ये अमूल्य संपदाएं नष्ट हो रही है। हमें इस पर गौर करने की बेहद जरूरत है। उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से दुनिया में मशहूर है। यहां के पहाड़, नदियां, झरने, पर्यटन स्थल संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रहे है। हिमाचल अन्य राज्यों की तरह प्रदुषण, पर्यावरण के शोषण से अछूता नहीं है। शहर में रैली निकालने का मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया की बच्चों ने शहर में रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को बचाने की जो अपील की, आशा करते है बच्चों का यह प्रयास सार्थक होगा। उधर, लोगों ने कहा कि आउटडोर में इस तरह का नुक्कड़ नाटक स्कूल के बच्चों की ओर से पेश करना काबिले तारीफ है। सबसे मनमोहक नुक्कड़ नाटक में सभी बच्चों के अलग-अलग किरदार रहे।
अंग्रेजी विभाग शूलिनी विश्वविद्यालय के साहित्य समाज बेलेट्रिस्टिक ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) की अंशकालिक अभिनेत्री और फिल्म-निर्माता सुश्री सू ग्राहम के साथ एक दिलचस्प सत्र आयोजित किया। सू ग्राहम को संयोगवश पता चला कि उनकी परदादी उन्नीसवीं सदी के अंत में पटियाला शाही घराने के भीतरी घेरे में थीं। मामले की आगे की जांच और शोध से पता चला कि उनके परिवार और पटियाला के तत्कालीन महाराजा राजेंद्र सिंह के बीच घनिष्ठ संबंध थे। सच्चाई में गहराई तक जाने के दृढ़ संकल्प के साथ, पिछले कुछ वर्षों में ग्राहम उस अवधि के इतिहास पर अभिलेखागार और अन्य उपलब्ध सामग्री की खोज कर रही हैं। उनके प्रयासों की परिणति उनके निष्कर्षों पर आधारित एक फिल्म के रूप में हुई। शूलिनी के अंग्रेजी विभाग के साथ उनका सत्र एक मनोरंजक सत्र था। प्रोफेसर मंजू जैदका, जिन्होंने शिमला के इतिहास के स्कैंडल पॉइंट प्रकरण पर आधारित एक उपन्यास भी लिखा है, ने आमंत्रित वक्ता के साथ नोट्स की तुलना की और शोधकर्ता पर एक ऐतिहासिक खोज के प्रभाव, पुरानी यादों की भावना और इसके साथ पहचान पर चर्चा की। अन्य पैनलिस्टों के साथ प्रोफेसर तेजनाथ धर, डॉ. पूर्णिमा बाली, सम्राट शर्मा और नवरीत साही भी चर्चा में शामिल हुए। सू ग्राहम, जिनका जन्म भारत में हुआ था, की हिमालय लौटने की तीव्र इच्छा है और पहले उस इलाके का अनुभव करना है जिसमें उनकी परदादी गुजरे समय में रहती थीं। उन्होंने अतीत के अपने अन्वेषणों को आगे बढ़ाते हुए शूलिनी विश्वविद्यालय से मिलने और वहां के शिक्षकों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की। वह अपने भारतीय अनुभवों का दस्तावेजीकरण करने के लिए वहां एक फिल्म की शूटिंग भी कर सकती है।
सारथी संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलन में चल रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम में माल रोड सोलन में औषधीय और सुगंधित, फलदार पौधे बांटे गए। इसका शुभारंभ राजीव कुमार आयुक्त नगर निगम सोलन ने किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुभाषचन्द्र सकलानी, डॉ. साहिबी, उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम चौधरी मुख्य सलाहकार व अन्य लोग मौजूद रहे।
विकास खण्ड सोलन की पट्टाबरौरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 15 जून 2022 को पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरौरी हरिपुर द्वारा अपना तीसरा स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। अध्यक्ष पटाबरौरी हरिपुर पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष आत्मा शर्मा होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता केडी शर्मा मुख्य सलाहकार राज्य पेंशनर्ज एवं जिला अध्यक्ष पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन करेंगे। इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने जिला की सभी इकाइयों व पेंशनरों से इस समारोह में भाग लेने का आग्रह किया है।
शूलिनी विश्वविद्यालय ने द्ब॥क्च शूलिनी की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते पर प्रो. अतुल खोसला, कुलपति, शूलिनी विश्वविद्यालय और श्री मनीष आनंद, सीईओ, आईएचयूबी दिव्य संपर्क द्वारा हस्ताक्षर किए गए। एक प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार और रुड़की की एक संयुक्त पहल है। इसका उद्देश्य साइबर-भौतिक प्रणालियों (सीपीएस) में एक अभिनव पारिस्थितिकी तंत्र बनाना और अनुवाद संबंधी अनुसंधान को बढ़ावा देने, मुख्य दक्षताओं को बढ़ाने, क्षमता निर्माण और राष्ट्रीय रणनीतिक समाधान प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण द्वारा अगली पीढ़ी की डिजिटल प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और सेवाओं के लिए स्रोत बनना है। अनुवाद संबंधी अनुसंधान को बढ़ावा देने, मुख्य दक्षताओं को बढ़ाने, क्षमता निर्माण द्वारा डिजिटल इंडिया में एक प्रमुख योगदानकर्ता बनने की भी योजना है। समझौते का उद्देश्य शूलिनी विश्वविद्यालय और आईएचयूबी दिव्य संपर्क के अनुबंध को औपचारिक रूप देना है ताकि सीपीएस से संबंधित नवाचार और साझेदारी की संभावनाओं की जांच के लिए घटनाओं और नेटवर्क सुविधा पर सहयोग किया जा सके। दिव्य संपर्क पहले रुपये जारी करेगा। शूलिनी विश्वविद्यालय में आईएचयूबी शूलिनी की स्थापना के लिए 20 लाख। यह सीपीएस, नए जमाने की प्रौद्योगिकियों में उद्यमिता विकास और प्रशिक्षण पर अधिक जोर देने और व्यापक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सक्रिय करने के उद्देश्य से दीर्घकालिक रणनीतिक गठबंधनों की स्थापना पर अधिक जोर देने के लिए है। शूलिनी विभिन्न मुद्दों पर सहयोग करने के तरीकों की तलाश करेगी, जैसे उद्योग-संबंधित चुनौतियों की पहचान करना और आवश्यकतानुसार इनपुट प्रदान करना। क्षेत्र में सीपीएस डोमेन में स्टार्टअप की पहचान करना और उन्हें आईएचयूबी दिव्य संपर्क में इनक्यूबेशन और फंडिंग के लिए संदर्भित करना; पहाड़ी राज्यों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश में शूलिनी विश्वविद्यालय और अन्य छात्रों के लिए भव्य नवाचार चुनौतियों की योजना बनाना और संयुक्त रूप से संचालन करना; और सीपीएस डोमेन में काम कर रहे क्षेत्र में स्टार्टअप्स की पहचान करना और उन्हें आईएचयूबी दिव्य संपर्क में इनक्यूबेशन और फंडिंग के लिए रेफर करना। यह क्षेत्र में उत्पाद निर्माण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को प्रोत्साहित करेगा, साथ ही सेमिनार, पाठ्यक्रम और अन्य गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभा विकास सुनिश्चित करेगा। इस वर्चुअल साइनिंग इवेंट में संरक्षक प्रो. आशीष खोसला, समन्वयक डॉ. दीपक कुमार और आईएचयूबी शूलिनी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरौरी हरिपुर द्वारा अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस विकास खंड सोलन की पट्टाबरौरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 15 जून को मनाया जाएगा। इस संबंध में अध्यक्ष पटाबरौरी हरिपुर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन डीडी कश्यप ने बताया कि इस दौरान मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष आत्मा शर्मा होंगे। वहीं समारोह की अध्यक्षता केडी शर्मा मुख्य सलाहकार राज्य पेंशनर्स एवं जिला अध्यक्ष पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन करेंगे।
दो जून को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर सोलनप्रवास पर आ रहे हैं। राज्यपाल दो जून को दिन साढ़े तीन बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में आयोजित 12वें द्विवार्षिक राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र सम्मेलन-2022 के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया। इस अवसर पर लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने रैली भी निकाली। यह रैली स्कूल प्रांगण से धुन्दन बाजार से होते हुए नागरिक चिकित्सालय तक गई। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने प्रार्थना सभा में बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद, हेमलता, किरण शर्मा, जया शर्मा, सुनीता, हरेंद्र वर्मा, सत्या देवी, प्रोमिला, वंदना, नंदिता और स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य बीआर वर्मा भी बच्चो के साथ रहे।
संगीत की दुनिया में दाड़लाघाट के साथ लगते गांव चंडी कश्लोग के रहने वाले उभरते हुए गायक कलाकार भारती व लकी का दूसरा भजन "अपनी ज्योति का कर दो उजाला" रिलीज हो गया। गांव चंडी कश्लोग के रहने वाले भारती व लकी ने अपनी सुरीली आवाज से इस भजन को सजाया है, जबकि भजन को मास्टर सुरेश ने संगीतबद्ध किया है। जबकि बलदेवराज ने इस भजन को लिखा है। गांव चंडी कश्लोग के रहने वाले भारती व लकी के कलाकारों ने कहा कि सफलता को हासिल करने के लिए पूरी जनता के साथ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगीत की दुनिया में नाम कमाना उनका सपना रहा है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारती व लकी ने बताया कि ये दूसरा मौका है जो उन्हें "अपनी ज्योति का कर दो उजाला" का भजन में कार्य करने का मौका मिला।
बद्दी विश्वविद्यालय एडमिशन प्रॉस्पेक्ट्स लांच करने जा रहा है। इसमें अर्न व्हाइल यू लर्न प्रोग्राम सबसे अहम होगा। ईकोनोमिक्स टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार स्कूल ऑफ फार्मेसी उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान माना गया है और इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिमाह 9000 रुपए छात्रवृत्ति दूसरे वर्ष से मिलेगी। इसके अलावा बद्दी विश्वविद्यालय के पास छात्रवृत्ति और शुल्क रियायत भी है, जिसमें कि एसी-एसटी और बीपीएल छात्रों को फीस में रियायत मिलेगी। इसके अलावा सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए फीस में 50 प्रतिशत रखी गई है। बद्दी विश्वविद्यालय में फार्मेसी, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, नर्सिंग, फिजियोथेरैपी और साइंस जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। बद्दी विश्वविद्यालय एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र में स्थित है और चंडीगढ़ से मात्र आधे घंटे की दूरी पर है, जिससे कि छात्रों को प्रदेश में भी रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं। इसके अतिरिक्त देश के महानगरों मे प्रबंधन के सबसे उत्कृष्ट 6 लाख का पैकेज, फार्मेसी 8 लाख और कंप्यूटर सांइस में 10 लाख का पैकेज मिला। इसके अलावा बद्दी विश्वविद्यालय में छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सम्पूर्ण विकास का भी विशेष ध्यान रखा जाता है, जिसमें कि क्रिकेट अकादमी के साथ-साथ एनएसएस, एनसीसी, रक्तदान शिविर, योगा क्लब, टेक्नोफेस्ट, प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं। प्रतिभाशाली छात्रों को पाठयक्रम के अतिरिक्त आइडिया फैक्टरी के अंतर्गत कई प्रोजेक्ट मिले है जिसमें कि छात्रों को औद्योगिक विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर प्रदान हुआ है जिसमें कि सौर वाहन और रोड सेफ्टी जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।
मनाेज शर्मा. दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य राजीव गौतम की अध्यक्षता में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों जैसे वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला नारा, लेखन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी तथा इको क्लब के विद्यार्थियों ने एक विशाल रैली निकालकर नशा निवारण के लिए समाज को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में एसीएफ दाड़ला का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मनाेज शर्मा। अर्की लक्ष्य कान्वेंट स्कूल मजयाट में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया तथा लक्ष्य बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. कुसुम गुप्ता प्रधानाचार्या तथा कुमारी अंजली विज्ञान अध्यापिका ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा उन्हें नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग तथा नारा लेखन करवाया गया। जिसमें सभी छात्रों ने भाग लिया। डॉ. पीएल गुप्ता ने भी बीएड प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने के लिए कहा। स्कूल व बीएड कॉलेज के शिक्षकों मीनाक्षी शर्मा, रजनी, कल्पना शुक्ला, करूणा, रीमा, रीनू, अमर ज्योति, निशा पाठक व निशा शर्मा ने भी छात्रों के साथ इस दिवस को साझा किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में विश्व तंबाकू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अंबूजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से छात्रों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के लगभग 20 विद्यार्थियाें से तंबाकू दिवस के ऊपर पेंटिंग्स बनवाई गई तथा 270 बच्चों को रिफ्रेशमेंट के तौर पर जूस बांटा गया। इसमें छात्रों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज भारत में तंबाकू सेवन एक बीमारी की तरह पनप चुका है। यह राष्ट्र विकास में एक प्रमुख बाधा के रूप में उभर कर सामने आया है। आज की पीढ़ी प्रतियोगिताओं खेलों में रुचि लेगी, तब वह इस प्रकार के बुरी आदतों से बची रहेगी। उन्होंने एसीएफ दाड़लाघाट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से संगीता शर्मा, हेमा शर्मा, कांता वर्मा, निशा देवी एवं उमा शर्मा उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल की अध्यक्षता में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दिवस पर विद्यालय की एनसीसी, एनएसएस, ईको क्लब इकाई ने प्रार्थना सभा से ही विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।नशे के दुष्प्रभाव पर एनसीसी कैडेट तनुजा ने भाषण दिया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने तंबाकू के सेवन के दुष्परिणामों को चित्रकला के माध्यम से बताया। धुंदन के स्थानीय बाजार से होकर एक बड़ी रैली निकली गई जिसमें सभी इकाई के छात्रों ने नशे के खिलाफ नारा देकर लोगों को नशे के परिणामों से अवगत करवाया।कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल ने सभी छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की।इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में अंतरराष्ट्री धूम्रपान निषेध दिवस मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यालय के सभी छात्रों ने विद्यालय प्रांगण से नवगांव गांव तक जागरूकता रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर अंबूजा सीमेंट फाऊंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, प्रवक्ता हिन्दी भीम सिंह ठाकुर और प्रधानाचार्य रत्ती राम ने सभी छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर छात्रों ने शिक्षक अमित कुमार और दीपकुमार की देखरेख में योगा और प्राणायाम का अभ्यास भी किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दावटी के शिवनगर में मेले का आयोजन किया गया। इसमें विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।मुख्यातिथि का पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर शिवनगर व दाती स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेले के मुख्याकर्षण कुश्ती और देवताओं की पूजा-अर्चना रही। देव रथों में गण कोटला, मढोड कराडाघाट और कोलका देवों की पूजा-अर्चना की गई। विधायक द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति पर सम्मानित किया गया। विधायक संजय अवस्थी ने लोगों को संबाेधित करते हुए मेले की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के मेले भाईचारे व प्रेम के प्रतीक होते हैं। ऐसे आयोजनों से हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने का सुअवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को नशे से दूर रहकर देश निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आगे आना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मेले का आयोजन किया जाना चाहिए। आज ऑनलाइन के समय में इस तरह के मेले के आयोजन हमारी संस्कृति और भाईचारे को बरकरार रखे हुए हैं। उन्होंने विधायक निधि से दाती ब्राह्मणा की सड़क के लिए एक लाख और दाती घुमारडू किचन मंदिर के लिए एक लाख, विधायक ऐच्छिक निधि से महिला मंडल लादी और दावटी को 21-21 हजार और 11 हजार मेला कमेटी दावटी, एसवीएम स्कूल और प्राथमिक स्कूल दावटी के बच्चों के लिए 2100-2100 देने की घोषणा की, जबकि प्रधान इंद्रा शर्मा ने अपनी ओर से 2200 रुपए भेंट किए। इस मेले के दौरान दंगल का आयोजन भी किया गया। जिसमें पंजाब के रवि रोहाना ने बड़ी माली व हरियाणा के मालिक ने छोटी माली अपने नाम की। विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से बड़ी माली के विजेता को 6100 व गुर्ज व छोटी वाली के उपविजेता को 3100 रुपए व गुर्ज देकर पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा, उप प्रधान हीरा सिंह कौंडल, बीडीसी सदस्य दीपिका, घनागुघाट के पूर्व प्रधान धनीराम रघुवंशी, पूर्व प्रधान हरिराम कौंडल, सेवादल अध्यक्ष जेपी ठाकुर, युवा कांग्रेस अर्की कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, लेख राज शर्मा, लता देवी, हेम लता, लता देवी, रीता, बृज लाल शर्मा, धर्म पाल गर्ग, दलीप, रोशन वर्मा, कपिल ठाकुर, लच्छी राम, देश राज, मनसा राम, दीप राम, दिनेश कुमार, हीरालाल व मुकेश शर्मा सहित सैकड़ाें लाेग मौजूद रहे।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम परियोजना के अंतर्गत कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान तंबाकू से होने वाले नुक्सान के बारे में बताया। जन जागृति हेतु दाड़लाघाट परिक्षेत्र के करीब 42 गांव में कार्यक्रम करवाए गए। संघोई, खाली,खाता, कश्लोग, नवगांव, नौणी से होते हुए गांवों में आगे बढ़ा। स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत विभीन्न प्रकार के कार्यक्रम करवाए गए। इसमें बच्चों ने तंबाकू के सेवन से होने वाली पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभाव को बताया। इस कार्यक्रम में में करीब 1500 से अधिक विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओ, किशोरियों ने तंबाकू का सेवन न करने की शपथ उठाई। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने भी अपने विचार रखे। स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह और कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने भी तंबाकू के नुक्सान बताए। इस दौरान सखी बहन सुनीता देवी, सीता नेगी, नीलम ठाकुर और बिमला देवी ने अपना योगदान दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन प्रधानमंत्री के संबाेधन में बद्दी फार्मा हब और सोलन हस्तशिल्प के ज़िक्र से सोलन ज़िला वासियों में गर्व की अनुभूति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के तहत देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की और केंद्र सरकार की 16 महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर सोलन का ज़िला स्तरीय समारोह नालागढ़ स्थित ट्रक ऑपरेटर यूनियन के हाॅल में आयोजित किया गया। सोलन की उपायुक्त कृतिका कुलहरी समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। यहां 500 से अधिक लोगों ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम का लाईव आन्नद उठाया। ज़िला के कंडाघाट स्थित कृषि विज्ञाान केंद्र में भी आज के इस एतिहासिक कार्यक्रम को लाईव देखा गया। प्रधानमंत्री नेे जब अपने संबाेधन में सोलन जिला के ‘फार्मा हब- बद्दी’ का ज़िक्र करते हुए कहा कि विश्व के 150 देशों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन निर्यात करने में बद्दी स्थित फार्मा उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, तो सभी ज़िला वासियों को विशेष गर्व की अनुभूति हुई। उन्होंने सोलन के हस्तशिल्प की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री के संबाेधन में सोलन जिला के जिक्र से लोग विशेष रूप से प्रसन्न दिखे। नालागढ़ में आयोजित लाईव समारोह में लोगोें ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद सथापित करने की प्रधानमंत्री की पहल को विशेष रूप से सराहा। लोगों का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा आमजन के साथ सीध संवाद जहां आम जन को विशिष्ट होने की अनुभूति करवाता है। वहीं, देश के जननायक के साथ संवाद जन-जन को स्फूर्ति और प्रेरणा प्रदान कर देश एवं प्रदेश हित में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व कृषि, पशु पालन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों ने लोगों को उनके विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नालागढ़ में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल, उपमंडलाधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक पुलिस अधीक्षक अमित यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्प्ल, पशु पालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. बीबी गुप्ता, ट्रक यूनियन नालागढ़ के अध्यक्ष विद्यारत्न चैधरी, कोषाध्यक्ष वीर सिंह चंदेल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, क्षेत्रवासी, कण्डाघाट में उपमंडलाधिकारी डाॅ. विकास सूद, कृषि विज्ञान केन्द्र की डाॅ. सीमा ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी की खबर से जहां आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वहीं, कांग्रेस व भाजपा इस मुद्दे को अपनी ढाल बनाने का पर्यास कर रहे हैं। इस बारे में बात करने पर परवानू के जाने माने समाजसेवी हरमेल धीमान ने कहा की भाजपा व कांग्रेस हिमाचल में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से बौखला गयी है। बता दें की पूर्व में भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे समाज सेवी हरमेल धीमान भाजपा की नीतियों से नाराज होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। हरमेल ने कहा की हिमाचल मे आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता व भारी मात्रा दिन व दिन लोगों का जुड़ना भाजपा व कांग्रेस से बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था न ही इसे रोकने का कोई अन्य उपाय इन्हें सूझ रहा था। हरमेल ने कहा की हिमाचल के पर भरी व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को आठ वर्ष पहले के झूठे केस मे फंसा कर सरकार पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा की अगर यह बात सच थी, तो उस समय सेंटर व प्रदेश में उनकी सरकारें थीं, तब कार्यवाही क्यों नहीं की गई। धीमाना ने बताया हाल ही में धर्मपुर जनता से संवाद कार्यक्रम के जरिये उन्होंने जनता से सीधे संवाद कर उनकी सभी शंकाओं को दूर किया व भारी संख्या मे लोगों को सदस्यता दी, जबकि दोनों पार्टियों के नेता केवल अपने कार्यकर्ताओं की महफिल सजा कर उसे जन संवाद का नाम देकर जनता व पार्टी दोनों को गुमराह करते हैं। धीमान ने कहा की सरकार की इन नीतियों को जनता भली-भांति समझ चुकी है व ऐसी झूठी कार्यवाहियों से लोगों का विश्वास पार्टी में और बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की सरकार जितना ज़ोर हमारी पार्टी को रोकने में लगा रही है, उससे आधा भी जनता की सेवा या अपने प्रचार में लगाएं, तो शायद उपचुनाव जैसे परिणामों से बच सकती है। हरमेल ने कहा की जल्द इस झूठे मामले का सच भी जनता के सामने आएगा और जनता इसका जवाब उसी तरह देगी, जिस तरह पंजाब मे दिया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दी जागृति महिला कृषि विपणन सहकारी सभा दाड़लाघाट के सौजन्य से नेशनल पब्लिक स्कूल धुंदन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नशा निवारण व घरेलू हिंसा से उत्पन्न पारिवारिक विघटन और 'बेटी है अनमोल' पर संस्था की सीईओ नीलम व बीओडी सीमा, स्नेह लता व सोमा आदि समाजसेवियों ने सारगर्भित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे रूपी जहर से दिन प्रतिदिन समाज खोखला होता जा रहा है। अकसर किशोर एवं युवा इसकी चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं। इस जागरूकता अभियान से बच्चों ने बहुत सी जानकारियां प्राप्त की और नशा न करने का भी प्रण लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य भीमा वर्मा, साक्षी, उमा, किरण, जया व पूर्ण चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से जहां एक और देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित करते हैं। वहीं, सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन कर उभरते हैं। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में बैडमिंटन खिलाड़ी भूपिंद्र शर्मा को शहरवासियों की और से सम्मानित करने के उपरांत उपस्थित जन समूह से वार्तालाप कर रहे थे। भूपिंद्र शर्मा कसौली विधानसभा से संबंध रखते हैं और उन्होंने हाल ही में आयोजित चतुर्थ मास्टर्स राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। डॉ. सैजल ने कहा कि भूपिंद्र शर्मा की इस उपलब्धि से न केवल प्रदेश अपितु कसौली विधानसभा क्षेत्र भी गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि भूपिंद्र शर्मा भविष्य में भी इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहेंगे। उन्होंने इस अवसर पर परवाणू क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर के उभरते हुए खिलाड़ियों, डिसकस थ्रो खिलाड़ी कुंजना पाठक तथा शॉटपुट खिलाड़ी कुशाग्र पाठक से मुलाकात भी की। आयुष मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों का सिरमौर बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। राज्य में विभिन्न स्थानों पर जहां सुविधा युक्त खेल मैदान निर्मित किए जा रह हैं। वहीं, विभिन्न खेलों के लिए उपलब्ध अधोसंरचना को स्तरोन्न्त किया जा रहा है। प्रदेश में खिलाड़ियों को निर्धारित नीति अनुसार रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। डॉ. सैजल ने कहा कि खिलाड़ी जन-जन के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। खिलाड़ियों का अनुशासन एवं प्रतिबद्धता युवाओं को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून को विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत व रखरखाव कार्य के दृष्टिगत 11 केवी कंडाघाट और चंबाघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 4 जून को प्रात: 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक चम्बाघाट, कथेड़, हाउसिंग बोर्ड, बसाल, सूर्या किरण, बावरा, कालाघाट, डांगरी, पट्टी कोलियन, धरोट, आंजी, सलामना, बेर की सेर, समर हॉल, सलोगड़ा, हाट, मनसर, ब्रयूरी एवं आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित समय तथा तिथि को बदला जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
सरबत दा भला के आदर्श वाक्य पर चलने वाले छात्रों के नेतृत्व वाले स्वैच्छिक संगठन सचखंड फाउंडेशन ने शनिवार को शूलिनी विश्वविद्यालय परिसर में पुरुषों के लिए एक अनूठी पीरियड कैंप अनुभव कार्यशाला का आयोजन किया। अजियात नाम की वर्कशॉप में मेंस्ट्रुअल कैंप सिमुलेटर का इस्तेमाल किया गया जो मानव त्वचा की सतह से जुड़ता है और पीरियड्स के दौरान ऐंठन के समान दर्द पैदा करने के लिए विद्युत संकेतों का उपयोग करता है। इस मशीन से पुरुषों को वास्तविक अनुभव दिया कि एक महिला को पीरियड्स के दौरान कैसा महसूस होता है। सचखंड फाउंडेशन के रविजोत और गुरजोत नई दिल्ली स्थित फाउंडेशन के प्रमुख स्वयंसेवक थे, जिसे दो लड़कों ने कोविड की दूसरी लहर के दौरान बनाया था। फाउंडेशन को वर्तमान में 2000 से अधिक स्वयंसेवकों का समर्थन प्राप्त है। फाउंडेशन ने द रेड टैबू क्लब के साथ सहयोग द्वारा यह वर्कशॉप आयोजित की, जिसका नेतृत्व शूलिनी विश्वविद्यालय से गुंजन, अनुष्का, मृणालिनी और कनिष्क ने किया और वर्तमान में इसका नेतृत्व डॉ. नितिका और डॉ. प्राची कर रहे हैं। ऐंठन के दर्द का अनुभव करने के लिए 80 से अधिक शूलिनियों ने इस में भाग लिया। यह जीवन भर के अनुभव में एक बार था जब एक महिला अपने मासिक धर्म के दिनों में कैसा महसूस करती है। यश ने कहा कि एक छात्र जिसने कार्यशाला में ऐंठन के कारण होने वाले दर्द का अनुभव किया। निदेशक ई-लर्निंग, डॉ आशू खोसला ने कहा कि शिविर ने उन पुरुष छात्रों को एक मूल्यवान अनुभव प्रदान किया, जिन्हें पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाले दर्द के प्रति संवेदनशील बनाया गया था। शूलिनी विश्वविद्यालय में एक सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन का भी उद्घाटन किया गया और विभिन्न लड़कियों के छात्रावासों और शौचालयों में ऐसी और मशीनें लगाए जाएंगी।
शुक्रिया मां कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मां को ऐसा सम्मान दिया की मौजूद दर्शक भाव विभोर हो गए। मौका था आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में चल रहे कार्यक्रम मां तुझे सलाम का। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मां को सम्मान तो दिया साथ ही मां और बच्चे के अनूठे और अनमोल रिश्ते का शानदार सन्देश भी दिया। कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अलग-अलग भागों में विभाजित कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब सोलन सिटी की प्रेजीडेंट शिविका गुप्ता, बाल मुकुंद अपैक्स हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति बिंदल और अंतराष्ट्रीय धावक कल्पना परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविका गुप्ता ने इस मौके उपस्थित मदर्स को अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की बात कही। कहा की अच्छे संस्कार और अच्छा समाज एक अच्छी मां ही हमें दे सकती है। जीनियस ग्लोबल स्कूल बच्चों को अच्छे संस्कार और मां जैसा प्यार देने में अहम भूमिका निभा रहा है। स्वाति बिंदल और शिविका ने स्कूल के प्रयासों की सराहाना की। कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर सहजता से करवाने के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि ने इस सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सत्या गांधी, राजकुमारी गुप्ता, मृदुला शर्मा और प्रोतिमा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही। जबकि पूजा चौधरी, बबली वर्मा, बेबी रॉय और मृदुला ने जज की भूमिका निभाई। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। मां तुझे सलाम थीम पर आधारित कार्यक्रम में पांच प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका सभी ने लुत्फ लिया। नौनिहालों ने मां तुझे सलाम के थीम पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में खासतौर पर बच्चों ने बेटा और बेटी को लेकर समाज के विचार लोगों के सामने रखे। यह स्किट इतना बेहतरीन रहा कि मौजूद लोग भावुक हो गए। साथ बच्चों ने लुका-छुपी, किन्नोरी नाटी, मां पर समर्पित गाने पर डांस भी किया गया। इसका भी लोगों ने जमकर लुत्फ लिया। इस अवसर पर स्कूल ने माताओं को सम्मानित किया। सभी के लिए कुछ खास प्रतियोगिताएं जैसे बॉलीवुड क्वीन, परफेक्ट मोमेन्ट, फैशन शो, जीनियस सुपर डांस मां, मोस्ट टैलेंटेड जीनियस माँ आदि में सब ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कई मजेदार खेलों का भी विशेष इंतजाम किया, जिसमें सभी को अपना हुनर दिखने का भरपूर मौका मिला और सब ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में फ्लावर अरेंजमेंट में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर बबीता, दूसरे स्थान पर मीनू चौहान रही। जूनियर वर्ग में सुरुचि मित्तल और अदिति ने पहला, आरती ने दूसरा और हर्षा और रैना ने तीसरा स्थान हासिल किया। बॉलीवुड क्वीन में सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर संध्या, दूसरे स्थान पर चांदनी और तीसरे स्थान पर अंजू ने कब्जा किया। जूनियर वर्ग में ज्योति ने पहला, नेहा ने दूसरा और शिवानी गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया। केटवॉक में सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर रूचिका दूसरे स्थान पर किरण और तीसरे स्थान पर अल्का रही। जूनियर वर्ग में ज्योति पहले इशप्रीत और गीतांजली दूसरे और रीना तीसरे स्थान पर रहीं। सुपर डांसर मां का खिताब आरती-ज्योति के नाम... सुपर डांसर मां का खिताब सीनियर वर्ग में आरती और जूनियर वर्ग में ज्योति के नाम रहा। अलका और गीतांजली ने दूसरा और शालू, उमा, अंजू और अदिति न तीसरा स्थान हासिल किया।फोटोजेनिक कम्पीटिशन में सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर शीतल, दूसरे स्थान पर अल्का। जूनियर वर्ग में ज्योति पहले, रंजू दूसरे और नोरबू तीसरे स्थान पर रहीं।
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की नई बसों की खेप कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू से मालगाड़ी पर सवार होकर सोलन जिला के बद्दी में पहुंच गई हैं।हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा 195 नई बसों काऑर्डर दिया था, जिनमें से अब तक 70 बसें आ गई हैं, 125 और आनी बाकी हैं। 145 ऑर्डिनरी व 50 डीलक्स बसें हैं।बसों को निरीक्षण के बाद डिपुओं में आबंटित किया जाएगा। बता दें कि निगम ने 195 नई बसों का ऑर्डर दिया था, जिनमें से अब तक 70 बसें आ गई हैं, 125 और आनी बाकी हैं। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि बस में सेंसर लगे है। चलती बस के पुर्जे खराब होने पर सेंसर द्वारा चालक को निर्देश दे दिया जाएगा। वहीं प्रदूषण और सुरक्षा मानकों को लेकर इनमें विशेष प्रावधान है। इनमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर सुरक्षा की दृष्टि से सामान छत पर रखने की व्यवस्था नहीं है बल्कि डिक्की की व्यवस्था की गई है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट शिक्षा खंड धुंदन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में युवा संसद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग से सेवानिवृत्त सीड टेस्टिंग ऑफिसर राजेश्वर कंवर ने की। इन प्रतियोगिताओं में 12 पाठशालाओं से आए 299 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवा सांसदों ने संसद में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए खूब बहसबाजी की और संसद में होने वाली पूर्ण कार्यप्रणाली से लोगों को रू-ब-रू करवाया।इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर ने हासिल किया और तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज के प्रतिभागी रहे। राजेश्वर कंवर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विजय प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई दी और देश के भविष्य के कर्णधारों द्वारा ऐसी प्रस्तुति की खूब प्रशंसा की। विद्यालय के संयोजक सदस्य सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केसी शर्मा ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उनके मंगल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल के अहम सक्रिय सदस्य केसी शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान अनारकली, प्रबंधन समिति के सभी सदस्य व विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की ने शनिवार को एनएसएस का एक दिवसीय शिविर चलाया। इस शिविर में विद्यालय के एनएसएस के 70 स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण एवं क्रीडा क्षेत्र की स्वच्छता की। विद्यालय के क्रीडा क्षेत्र में विविध क्रीड़ा के लिए बने अलग-अलग प्रांगण में कोर्ट, फील्ड को संवारने का काम किया। इस अवसर पर प्रभारी दिनेश ठाकुर एवं प्रभारी हेमलता ने बताया कि शैक्षणिक सत्र में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिससे कि बच्चों में सामुदायिक स्वच्छता एवं देखभाल की भावना प्रबल होती है। चंडी विद्यालय के छात्र समय-समय पर प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में यह विद्यालय नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन ने इस वर्ष खंड स्तर पर आयोजित हुई युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 33 छात्र-छात्राओं ने प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार व सुमन बट्टू के नेतृत्व में भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह ने इन सभी विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर व वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से शिव शक्ति कला मंच ने विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गुलहाड़ी में गत दिवस ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100, अखंड शिक्षा ज्योति-मेरे स्कूल से निकले मोती योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवाई योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के बारे में जागरूक किया।इस अवसर ग्राम पंचायत गुलहाड़ी की प्रधान कमलेश कुमारी, बीडीसी सदस्य मधु ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से सप्तक कला मंच कंडाघाट के कलाकारों ने विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत शडय़ाणा और भारती में शिव शक्ति कला मंच कोठी ने विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बनासर और नारायणी में, अक्षिता लोक नृत्य कला मंच ने विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत बीशा और सैंज तथा पर्वतीय कला मंच दाड़वा के कलाकारों ने विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बनोह-खरड़हट्टी और मान में ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए बेहतर रोजगार अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना आरम्भ की है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 18 नई गतिविधियां शामिल की गई है। कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देकर उन्हें स्वरोजग़ार अपनाने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना में कृषि, बागवानी व संबंधित क्षेत्रों, खाद्य प्रसंस्करण, रिटेल, पर्यटन, नेटवर्किंग विकास जैसे कार्यों के लिए प्रशिक्षण व वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बीशा के प्रधान धर्म चंद, ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देविन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत बनासर के प्रधान संतोष, ग्राम पंचायत नारायणी के प्रधान सीरी राम, ग्राम पंचायत शडय़ाणा की प्रधान आशा, ग्राम पंचायत प्रधान भारती मीना राम, ग्राम पंचायत बीशा उप प्रधान हेमन्त कुमार, ग्राम पंचायत सैंज उप प्रधान विनोद कुमार, ग्राम पंचायत नारायणी उप प्रधान घनश्याम, ग्राम पंचायत शडय़ाणा उप प्रधान हरदेव सिंह, ग्राम पंचायत भारती के उपप्रधान हेमंत कुमार, पंचायत सचिव भारती रेखा, वार्ड पंच बनासर भजन सिंह, वार्ड सदस्य शडय़ाणा सुरेंद्र कुमार, बाबू राम, रमेश चंद, निर्मला कुमारी, शकुंतला देवी, वार्ड सदस्य भारती खेम चंद, सोहन लाल, प्रवीन कुमारी, हेमा देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मैसर्ज़ कोसमो फैराईटस प्राईवेट लिमिटेड, मैसजर् शिवालिक एग्रो प्रोडक्टस प्राईवेट लिमिटेड परवाणु, मैसजर् शिवाथेने लिनोपैक परवाणु, मैसजर् मिलीनियम इलैक्टॉनिक परवाणू, आरएस पॉलीमर्ज परवाणु, मैसजर् ग्रराईडवेल नोरटन लिमिटेड, बरोटीवाला तथा मैसजर् माईक्रोटेक बालाजी पॉवरट्रानिकस प्राईवेट लिमिटेड परवाणु में विभिन्न प्रकार के 196 पद पर भर्ती की जा रही है। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इन 196 पदों के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा कैंपस इंटरव्यू प्रथम जून, 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सनावर (कसौली) में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्रों राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सनावर (कसौली) में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 94188-18977, 70180-23273 तथा 70181-14170 पर संपर्क कर सकते हैं।
राजकीय दलीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों से की चर्चा फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन राजकीय दलीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन यादगार क्षण बन गया, जब प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उनकी कक्षा में आकर उनसे बातचीत की। विद्यार्थियों के लिए यह अनुभव विशेष था। राज्यपाल स्कूल की कक्षा 9-ए में प्रातः ठीक 10 बजकर 5 मिनट पर पहुंचे। कक्षा की दो विज्ञान शिक्षिकाओं की उपस्थिति में उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की। 53 विद्यार्थियों की इस कक्षा में बच्चे उत्साहित थे और प्रश्नों के उत्तर देने और सवाल पूछने के लिए आतुर दीखे। बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि मनुष्य बनने का बहुत बड़ा साधन पुस्तकें हैं, जो हमेशा हमारे पास होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों को पढ़ने की आदत भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह आदत बचपन से होगी, तो ज्ञान बढ़ता जाएगा और विषय का ज्ञान भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विषय को समझने के लिए अलग-अलग पुस्तकें पढ़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी पुरातन पुस्तकों में ज्ञान का भण्डार छीपा है। देश में हिन्दी के ऐसे कई महान उपन्यासकार, कहानीकारी, कवि इत्यादि हुए हैं जिन्हें पढ़ने से हमारा जीवन समृद्ध होता है। उन लोगों के जीवन का हम अनुसरण कर सकते हैं। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से पूछा कि ज्ञान और विज्ञान में क्या अंतर है। समाचार पत्र हम क्यों पढ़ते हैं। समाचार पत्र पढ़ने क्यों जरूरी है। उन्होंने पूछा कि किस-किस के घर में महापुरूषों की पुस्तकें हैं। इसके बाद, राज्यपाल ने हर विद्यार्थी को स्वयं लाई महापुरूषों की पुस्तकें भेंट की तथा कहा कि वे इन्हें पढ़ें और पढ़ने के बाद अपने अनुभव को चिट्ठी के माध्यम से उन्हें राजभवन भेंजे। उन्होंने कहा कि वे जीवन में पढ़ने की आदत बना लें। इस मौके पर, विद्यार्थियों ने भी राज्यपाल से प्रश्न पूछे। विज्ञान अध्यापिका निशा ठाकुर और सीमा शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। बाद में राज्यपाल ने स्कूल के शिक्षकों के साथ बैठक की और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विद्यार्थियों के साथ उनकी बातचीत की प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘पढ़ेंगे तो टीकेंगे’ के उद्देश्य को लेकर उन्होंने बच्चों को पढ़ने के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए और प्रयास करें। बच्चों को दिशा देने की जरूरत है। वह कुशाग्र हैं, लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सामने उदहारण बनें रहे, ताकि उनमें नैतिक मूल्य भी बनें रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य दीशा शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। सोलन की उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से सप्तक कला मंच कंडाघाट के कलाकारों ने विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत कक्ड़हट्टी और रणों में, शिव शक्ति कला मंच कोठी ने विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गनोल और गड़खल सनावर में, अक्षिता लोक नृत्य कला मंच ने विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत महीं और सकोड़ी तथा पर्वतीय कला मंच दाड़वा के कलाकारों ने विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ और बलेरा में ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार ने मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना आरंभ की है। इसके अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना में शामिल न हो सके प्रदेश के लोगों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर कार्ड की नवीनीकरण अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर 03 वर्ष की गई है तथा नए परिवारों को पंजीकरण अब पूरे वर्ष होता रहेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा लोगों के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना भी आरंभ की गई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। योजना के तहत पार्किन्सन, कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, अधरंग, तपेदिक एवं किडनी की गंभीर बीमारियों शामिल की गई हैं। विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को प्रति माह 03 हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो कि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कक्ड़हट्टी के प्रधान रोशन लाल, ग्राम पंचायत रणों के उप प्रधान यतिन कुमार, ग्राम पंचायत गनोल के प्रधान संतोष, उप प्रधान रणदीप, ग्राम पंचायत गड़खल के प्रधान मोना, उप प्रधान विपिन गुप्ता, पंचायत सचिव कक्ड़हट्टी सुंदर सिंह, पंचायत सचिव गणोल पूनम ठाकुर, वार्ड सदस्य कक्ड़हट्टी अजय कुमार, शारदा, उपासना, कमलेश, वार्ड सदस्य रणों विनीता, देवदत शर्मा, सुषमा देवी, गुलाब देई, गीताराम व बीडीसी सदस्य गड़खल मधु ठाकुर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार पुलिस थाना कुनिहार में कार्यरत हैड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार (37) की आज सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र आजकल छुट्टी पर अपने गांव सरयांज आया हुआ था। अपनी कार में घर जाते समय सरयांज के पास कार सड़क से करीब 20/25 फुट नीचे चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही अमल में ला रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन शूलिनी विश्वविद्यालय में चित्रकूट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स ने 'संवाद' व्याख्यान श्रृंखला के तहत दूसरा व्याख्यान आयोजित किया। व्याख्यान का शीर्षक 'सार्वजनिक नीति का अध्ययन: ज्ञान और अनुभव' था। वेबिनार के आयोजक डॉ सिद्धार्थ डढवाल और डॉ एकता सिंह ने सत्र की स्पीकर डॉ ग्रेस न्गुली का परिचय दिया, जो एक स्वतंत्र शोधकर्ता हैं। उन्होंने आजीविका (स्व-सहायता समूह) और खाद्य सुरक्षा (सार्वजनिक वितरण प्रणाली और नकद हस्तांतरण) के क्षेत्रों में नीतिगत हस्तक्षेपों पर गहन शोध किया है। डॉ. ग्रेस ने सार्वजनिक नीति की मूल बातों पर जोर दिया और विभिन्न शासन मॉडल के साथ इसके संबंधों पर विस्तार से बताया। छात्रों के प्रश्नों को संबोधित करते हुए, डॉ ग्रेस ने सार्वजनिक नीति के लोकप्रिय विचार पर चर्चा की, सरकार और प्रशासन के अध्ययन के इतिहास की जांच की। सरकार के कार्य भाग की अवधारणा और सार्वजनिक नीति को अपने दायरे में जोड़ने और उभरते अंतः विषय प्रकृति को पहचानने के दौरान अध्ययन के बारे में बात की। उन्होंने भारत में नकद हस्तांतरण और वस्तु के रूप में स्थानांतरण पर सार्वजनिक नीति अनुसंधान करने के अपने कुछ अनुभव साझा किए। प्रो. तेज नाथ धर ने भी सत्र में अपने प्रासंगिक इनपुट साझा किए।
सोलन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश मे पुलिस पेपर लीकेज घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन जारी है। युवा कांग्रेस डीजीपी को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। कसौली विधानसभा के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विपुल कुमार ने कहा कि अभी भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं का विश्वास खो चुकी है और उन्हें सता मे रहने का कोई हक नहीं। इस मौके पर पूर्व युवा कांग्रेस कसौली अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर वेद प्रकाश, जय प्रकाश, विशाल शर्मा, कुनाल गर्ग, दलिप कुमार सचिन आदि उपस्थित थे
विद्युत मंडल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि 11 केवी फीडर सोलन नम्बर 1, 2, 3, पेयजल सप्लाई फीडर, कण्डाघाट फीडर, चम्बाघाट फीडर, सराहन फीडर, राजगढ़ फीडर तथा 11 के.वी शिवालिक फीडर की आवश्यक मुरम्मत एवं रख-रखाव के दृष्टिगत सोलन शहर, अप्पर बाजार, मालरोड, कोट कॉपलेक्स, एमईएस क्षेत्र, क्लीन, सन्नी साइड, राजगढ़ रोड, जोणाजी रोड, मोहन पार्क, शिल्ली रोड, बजरोल, नदोह, मधुबन कॉलोनी, टैंक रोड, शामती, डिग्री कॉलेज, ऑफिसर कॉलोनी, कशिश अपार्टमेंट, तहसील ऑफिस, कोटला नाला, खलीफा लॉज, जौणाजी, दमकरी, अश्वनी खड्ड, शिल्ली, चंबाघाट, सलोगड़ा, हॉट, मनसर, ब्रयूरी, गलांग, मतीयूल, डमरोग, शूलिनी नगर, शक्ति नगर, चेस्टर हिल्ज, क्षेत्रीय अस्पताल, उपायुक्त कार्यालय, कथेड़, सोलन बाईपास, पुलिस लाईन और शिवालिक बीई मेटल इत्यादि क्षेत्रों में 27 मई, को प्रात: 9.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने या अन्य परिस्थितियों में निर्धारित समय तथा तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान असुविधा के लिए उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
सोलन की ग्राम पंचायत शामती और सपरुन में शिव शक्ति कला मंच कोठी ने विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत कालुझंडा और बरोटीवाला में अक्षिता लोक नृत्य कला मंच ने विकास खंड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत झाजा और नगाली तथा पर्वतीय कला मंच दाड़वा के कलाकारों ने विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत करलोग और सेवड़ा चण्डी में ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, आयुष्मान भारत योजना, हिमकेयर योजना, गुडिया हेल्पलाईन, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन, अंतर्जातीय विवाह योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजनाओं की विस्तार से जनाकरी दी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। शिवशक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों और नीतियों के बारे में सरकार की विभिन्न योजनाओं को समूह गीत विकास की राह पर क्षतिज की और हिमाचल और लघु नाटिका गुरु चेला के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कालुझण्डा कल्पना, ग्राम पंचायत प्रधान बरोटीवाला हंस राज केंथ, ग्राम पंचायत प्रधान शामती लता, उप प्रधान राकेश मेहता, ग्राम पंचायत प्रधान सपरुन रेनु, वार्ड सदस्य कालुझण्डा सुनीता, तारा देवी, संतोष, वार्ड सदस्य शामती शकुंतला, मनोज, चुन्नी लाल, ललिता, कमलेश, वार्ड सदस्य सपरुन मीरा देवी, सुषमा, हरीश, अनुराधा, माया सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
अधीक्षक डाकघर सपरुन रत्न चंद शर्मा ने बताया कि भारतीय डाक विभाग, सोलन मंडल में इंसेंटिव पर डाक जीवन बीमा के विस्तार के लिए डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट व फील्ड ऑफिसर के आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी पास व आयु सीमा डायरेक्ट एजेंट के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष है व फील्ड ऑफिसर के लिए 50 से 65 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार/प्रत्याशी अपने दस्तावेजों के साथ डाकघर के कार्यालय में स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 16 जून, 2022 तक अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं। इस सम्बन्ध में सोलन मंडल की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी किसी भी नजदीकी डाकघर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-223850, 01792-225293, 70185-77705 पर सम्पर्क करें।
सोलन का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला 24 से 26 जून, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में मेले के प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. सैजल ने कहा कि मां शूलिनी मेला कोरोना काल के दो वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है, इसलिए इसका आयोजन बड़े स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश के बड़े मेलों में से एक है। इस मेले को और किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है। इस बारे में सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से सुझाव प्राप्त हुए हंै। उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ कोविड-19 के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को मेले के दौरान कूड़े कचरे को एकत्र करके उठाए जाने की व्यवस्था पुख्ता एवं प्रभावी बनाने को कहा ताकि मेले में स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने मेला आयोजन समिति के गैर सरकारी सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे मेले के आयोजन को और बेहतर और आकर्षक बनाने को लेकर अपने सुझाव अवश्य दें। उन्होंने कहा कि मेले में स्थापित होने वाली प्रदर्शनियों में इस बार गौवंश पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला मंडलों के स्वयं सहायता समूह के स्टालों को भी शामिल किया जाएगा ताकि उनके उत्पाद इन स्टालों के माध्यम से प्रदर्शित होने के साथ उत्पादों को विक्रय के लिए मंच मिल सकेगा। बैठक में मेले के दौरान डॉग शो, फ्लावर शो, पेट शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रकाशन एवं प्रसार, स्टेज ग्राउंड में बैठने की व्यवस्था, क्राफ्ट मेला, प्राथमिकता सहायता आदि प्रबंधों के लेकर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पुलिस कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने विशेष प्लान के मुताबिक कार्य करेगी तथा मेले की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। बैठक में खेलकूद स्पर्धाओं, कुश्ती, पूजा स्थल, शोभा यात्रा, प्रदर्शनी, खेल-कूद, चित्रकला प्रतियोगिता और क्राफ्ट मेले के आयोजन के अलावा मेले की स्मारिका के प्रकाशन को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि माता शूलिनी के आशीर्वाद से यह मेला सम्पन्न होगा। सोलन के विधायक डॉ. धनी राम शांडिल ने भी मेले के सफल आयोजन के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए एनसीसी, एनएसएस और स्वयं सेवकों की सहायता ली जाए। इस अवसर पर विधायक सोलन डॉ. धनी राम शांडिल, हि.प्र. खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मी धर सूद, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा मंडलाध्यक्ष मदन ठाकुर, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, एसडीएम सोलन विवेक शर्मा, एसडीएम अर्की केशव राम, एसडीएम कंडाघाट डॉ. विकास सूद, संयुक्त आयुक्त नगर निगम डॉ. प्रियंका चंद्रा सहित मेला समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा शिक्षा खंड अर्की तथा धुंदन के गोद लिए 49 विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने हेतु एक पीएमआईसी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र गांधी ने की। बैठक में फाउंडेशन से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत आरती सोनी ने विभिन्न पाठशालाओं में फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। अंबुजा द्वारा मांगू में तैयार की गए मिनी साइंस सेंटर के बारे में भी सभी को अवगत कराया गया तथा प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में एसीएफ द्वारा आधुनिक पुस्तकालय के निर्माण बारे चर्चा की गई, जिसके लिए सभी से सुझाव मांगे गए। बैठक में बच्चों को खेल कूद तथा पुस्तकों के प्रति रुझान पैदा करने की बात कही गई, ताकि बच्चे निरंतर व्यस्त रहे। उनका ध्यान नशे जैसी दुष्प्रवृत्ति की ओर न जा पाए। पुस्तकालय को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों में पढ़ने की क्षमता का विकास हो सके। सभी ने एसीएफ द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस माैके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के प्रधानाचार्य राजीव गौतम, शिक्षा खंड धुंदन के बीईओ बृजलाल पंवर, बीआरसी लच्छीराम और नरेंद्र, सीएचटी दाड़ला कुलदीप, संतराम, नंद लाल, विजय गुप्ता, रामलाल, रूप दत्त, कपिल गुप्ता, ओम प्रकाश, हिमेश, रेखा व अनीता सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तहत पर्वतीय लोक मंच दाड़वा के कलाकारों ने ग्राम पंचायत नवगांव में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार नीतियों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान समूह गीत और लघु नाटिका द्वारा जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्बालंवन योजना के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर उपप्रधान चुन्नी लाल,दल प्रमुख नितिन तोमर,विमल शर्मा,निशा, किरण, रोशन गोड, राजेश, राजू, सतीश, आशीष, चमन लाल,ललित, राजेश गुप्ता, अंकू, रोहित, बाबू राम, चमन, नरेंद्र, राजू, बृजलाल, रानी, शशि आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा को 21 मई नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित कार्यक्रम एडू क्लाउड लीडरशिप अवार्ड दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्ष तक निःस्वार्थ भाव से सेवा तथा योगदान के लिए भारत के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्ण तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार के चेयरमैन द्वारा स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशकगण ने कहा कि यह स्कूल के लिए बहुत गर्व की बात है कि प्रधानाचार्या अरोड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।


















































