उपमंडल करसोग के तहत करसोग-शिमला की सीमा पर तत्तापानी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में चालक कि मृत्यु हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार चालक राशन से भरी पिकअप परवाणू से करसोग ला रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। पिकअप के पलटते ही चालक गाड़ी के नीचे बुरी तरह से फंस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करसोग अस्पताल लाया गया। वही प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर ₹25000 प्रदान कर दिए गए है । दुर्घटना में जान गवाने वाले चालक की पहचान ईश्वर दास पुत्र रोशन लाल गांव मेगड़ी के तौर पर कि गई है। वहीं इस घटना से करसोग क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस को दुखू की सरकार का करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार नहीं बल्कि दुखू सरकार चल रही है। खन्ना ने कहा कि जब से हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार आई है तब से केवल हिमाचल प्रदेश में बंध, बंध, बंध और केवल बंध का काम चल रहा है। कांग्रेस की इस दुखू सरकार ने बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य संस्थान, पीएचसी, सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल, तहसील, उप तहसील, कांनूगो सर्कल, पटवार सर्कल, आयटीआय, श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यालय, रेवेन्यू सबडिवीजन, हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी के सर्कल,उसकी डिवीजन, उसकी सबडिवीजन, उसके सेक्शन, एसडीपीओ, पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट, आयुर्वेद अस्पताल, आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र, बीडीओ दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, स्कूल में वितरण होने वाली वर्दियां, लोकतंत्र प्रहरी योजना के अंतर्गत पेंशन बंद कर दी है, अगर असल में देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश में बंद एक्सप्रेस के सीईओ है सुखविंदर सिंह सुक्खू है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 620 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद कर दिया गया है जो कि गलत है इससे हिमाचल प्रदेश में समग्र विकास पर अंकुश लगता है। हाल ही में 286 स्कूलों को बंद करने की बात भी इस सरकार ने जनता के समक्ष रखी है शायद यह सरकार जानती नहीं की हिमाचल प्रदेश को शिक्षित राज्य बनाने का स्वप्न स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का था और उनका दावा था कि वो हिमाचल प्रदेश में एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोलेंगे । उन्होंने कहा कि इस सरकार के आलाकमान अफसर ही शिक्षा विभाग को एक डीओ नोट काटते हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि समग्र शिक्षा पर केंद्र से मिला बजट खर्च नहीं हो पा रहा है। उनके अफसर ने माना कि कई कॉम्पोनेंट के अंतर्गत जो पैसा हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग को मिलता है वह अच्छे से खर्च नहीं हो पा रहा, जिसके कारण शिक्षा विभाग और सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर में 9000 से अधिक के जन औषधि केंद्र खोले गए हैं जिसके अंतर्गत 1759 दवाइयां और 280 सर्जिकल आइटम्स जनता को सस्ते रेट फर उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अंतर्गत पूरे देश भर में 20000 करोड रुपए का फायदा जनता को हुआ है , इसी तरह हिमाचल प्रदेश में 2022-23 में अभी तक जनता को 6600 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है ऐसी जन कल्याण योजनाओं को इस कांग्रेस सरकार को बढ़ावा देना चाहिए कहीं ना कहीं इन योजनाओं में यह सरकार विघ्न बनने का प्रयास करती है।
रक्कड़ पंचायत गांव भ्रांता का बजुर्ग लापता हो गया है। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार भ्रांता गांव के महिंद्र सिंह (62) पुत्र फान्दू राम बुधवार शाम को चारा लाने के लिए पंजपीरी जंगल गए थे, लेकिन बीती रात तक वापस नहीं आए। इस पर घरवालों को चिंता हो गई और ढूंढ़ने निकल पड़े, लेकिन कोई पता नहीं चला। रवि कुमार व पूर्व प्रधान रत्न सिंह राठौर ने बताया कि परिजन बहुत चिंतित हैं। वहीं थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है तथा तलाश जारी है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने बुधवार को विशेष रूप से योग्यता वाले बच्चों के संस्थान ढली तथा नारी सेवा सदन मशोबरा में होली उत्सव मनाया। इस अवसर पर डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है। इन बच्चों की देखभाल और बेहतर शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार का दायित्व है। इस दिशा में सरकार ने अनेक महत्वाकांक्षी कदम उठाये है।
पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम शुरु होने से पहले हेड ऑफ़ स्कूल कैप्टेन रेणु शर्मा ने बताया कि नवगठित छात्रों के परिषद् का चुनाव बड़े ही लोकतांत्रिक रूप से तथा कई पैमानों पर खरा उतरनें के बाद किया गया है ,जिसमें न केवल शैक्षणिक प्रदर्शन अनुशासन बल्कि खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में प्रदर्शन को मद्देनजर रखा गया। इस प्रक्रिया को और भी पारदर्शी बनाने के लिए न केवल बारहवीं कक्षा के छात्रों ने मतदान कर अपनी प्राथमिकता दिखाई बल्कि कनिष्ठ वर्ग के छात्रों ने भी मतदान कर छात्रों के चुनाव में अहम भूमिका निभाई।सर्वप्रथम चार सदनों के नए परिषद कप्तानों के नाम की घोषणा हुई। सिद्धकवीर सिंह व पलक मित्तल को चिनार सदन का कार्यभार सौंपा गया, वही देवदार सदन के लिए रणवीर सिंह मालिक तथा अनुराधा लोहार को चुना गया। कार्तिक दीवान और नानकी सिंह ओक सदन के लिए मनोनीत किए गए, जबकि मेहरवीर सिंह और राधिका को टीक सदन की जिम्मेदारी दी गई। चिनार सदन की जिम्मेदारी साथ-साथ एम यू एन और बैंड क्लब का कार्यभार सिद्धकवीर सिंह को दिया गया, स्टेज इवेंट की देखरेख सोमिल ठाकुर, वृंदा सिंगला और सृष्टि सैनी, संमीत शर्मा, और कृतिका शर्मा को समाज सेवा, गरबोलॉजी की देखरेख प्रांशु गुप्ता और जशंप्रीत कौर, पी ए सिस्टम को कर्ण केडिया, अनन्य गुप्ता, और रोहन को प्रकाशन कार्यभार सोजिम लिप्चा को खेल कप्तान का कारोवार सौंपा गया। तत्पश्चात वह घड़ी आ गई जिसका सबको बेसबरी से इंतजार था।अर्नव लिहांटू को हेड बॉय तथा हेड गर्ल पलक मिश्रा को मनोनीत किया गया। साथ ही नवगठित छात्र परिषद को पद और गोपनीयता की शपथ, गत वर्ष के हेड बॉय प्रणव शर्मा ने दिलाई। पाइनग्रोव स्कूल के हेड ऑफ़ स्कूल कैप्टन रेणु शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपना कार्य पूर्णनिष्ठा से करे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र परिषद अपना कार्य सही रूप से करेंगे और स्कूल का नाम रोशन करने में सहयोग देते रहेंगे। इस अवसर पर प्रबंधक समीक्षा सिंह के अलावा हेड ऑफ़ स्कूल कैप्टेन रेणु शर्मा, पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू के हेड टीचर पंकज शर्मा, गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह तथा अन्य शिक्षण गण मौजूद रहे ,और छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई दी।
बाल विकास परियोजना विभाग इन्दौरा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि इन्दौरा विधायक मलेन्द्र राजन पधारे। इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानियाँ, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ,इन्दौरा मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया,जिला परिषद प्रवीण मींदा,कुलदीप किपा,प्रताप सिंह,इन्दौरा पँचायत प्रधान भूपाल कटोच,कमल किशोर प्रदेश कांग्रेस महासचिव,कर्ण सिंह लीची भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता सुख को नहीं अपितु गरीबो व आम आदमी के लिये आई है। सभी विभागों के कर्मचारियों को हिदायत दी है कि गरीब को नजरअंदाज न करें। सभी जरूरतमंद आम आदमी को पहल दें उनके होने वाले कार्य करें। वहीं विधायक ने सभी महिलओं की महिला दिवस पर बधाई दी। वहीं कार्यक्रम में सैंकड़ो की तादात में मातृ शक्ति ने लिया भाग।
सोलन जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में भाजपा जिला स्तरीय आक्रोश रैलियों का आयोजन कर रही है उसी क्रम में सोलन जिला की आक्रोश रैली 11 मार्च 2023 को सोलन में होने जा रही है। इस आक्रोश रैली में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन भाग लेंगे। यह रैली 10.30 बजे ओल्ड रैस्ट हाऊस सोलन से निकलेगी। जिला सोलन में कांग्रेस सरकार द्वारा बदले की भावना से भाजपा सरकार में जनहित में खोले गए संस्थानों को बंद करने के विरोध में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में प्रदेश सहप्रभारी संजय टंडन , शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक डाक्टर राजीव सेहजल , प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया, उपाध्यक्ष रतमपाल सिंह पाल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिम धर सुद,जिला अध्यक्ष अशुतोष वैद्य,जिला सोलन के पूर्व के विधायक व 2022 के प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी,गोविंद राम, लखविंदर राणा, डाक्टर राजेश, कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ जिला सोलन के पांचो मंडलो के अध्यक्ष, जिला एवं मंडलो के महामंत्री एवं मोर्चे प्रकोष्टो के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ नेतागण पार्टी के कार्यकर्ता व आमजन इस रैली में शामिल होगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज जिला सोलन के नौणी स्थित डॉ. वाई. एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का दौरा किया, और विश्वविद्यालय में पीलिया के मामलों का जायजा लिया। इस अवसर पर, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय में पीलिया के मामलों की जानकारी मिलते ही उन्होंने नौणी विश्वविद्यालय के प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पानी के सेंपल लिए गए और जांच के उपरांत यह पाया गया कि विश्वविद्यालय का पानी बिलकुल ठीक है।उन्होंने कहा कि जांच के उपरांत यह भी पाया गया की जिन बच्चों को पीलिया हुआ है वह अलग अलग क्षेत्रों से है और कुछ छात्र हाल ही में दूसरे राज्य के दौरे पर गए थे।डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि नौणी विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है और शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु पानी के टैंक से पानी की नियमित रूप से जांच की जा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों तथा स्थानीय लोगों से न घबराने का आग्रह किया है।उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया। डॉ. वाई. एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजेश्वर सिंह चन्देल ने उत्पन्न स्थिति के बारे में स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराते हुआ कहा कि विश्वविद्यालय के परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है और परिसर में उपलब्ध करवाए जा रहे पानी की जांच नियमित रूप से सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त सहायक खाद्य आयुक्त द्वारा आसपास के ढाबों की खाद्य पदार्थों की जांच भी करवाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजन उप्पल ने भी उनके कार्यालय द्वारा की गई जांच से मंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिस छात्रा की पीलिया से मृत्यु की संभावनाएं बताई जा रही थी उनकी मृत्यु किसी अन्य कारण से हुई है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव संदीप नेगी, नौणी पंचायत प्रधान मदन हिमाचली, उपमंडलाधिकारी सोलन संजय स्वरूप, स्वास्थ्य विभाग से मामले के जांच अधिकारी डॉ. अमित रंजन तथा अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विधायक पवन काजल के आग्रह पर कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट करने गग्गल आई टीम को ग्राम पंचायत बोहड़कवालू में खाली पड़ी सरकारी भूमि का निरीक्षण करवाया गया। गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से आठ पंचायतों के हजारों लोग विस्थापित होंगे। यह बात विधायक पवन काजल ने ग्राम पंचायत सहोड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान ग्रामीणों से कही। इसी विस्थापन को दूर करने के लिए विधायक पवन काजल ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के बोहड़कवालू में नया एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस दौरान पवन काजल ने कहा गग्गल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के शुरू से विरोध में है उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता के हित सर्वोपरि है और यहां पर उपजाऊ भूमि होने से हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा विधानसभा के बजट सत्र में भी कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के बोर्ड कवालू में खाली पड़ी जमीन पर नया एयरपोर्ट बनाने की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे। काजल ने टूर्नामेंट के आयोजकों को ग्यारह हजार रुपये की नकद राशि और विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। शिव युवा मण्डल सहौड़ा प्रधान जतिंद्र कुमार ने बताया प्रतियोगिता मे 28 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में विनर शमिरपुर,मटौर की टीम उपविजेता रहीं। इस मौके पर पंचायत के पूर्व प्रधान विजय चौधरी, परमीत मितु , विनय, सोनू, सनी, अजय, साहिल, संजय, सुमन, रविंदर विक्की, भी उपस्थित रहे।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी तथा मुख्य संसदीय सचिव बहुउद्देशीय परियोजनाएं विद्युत, पर्यटन, वन एवं परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज जिला किन्नौर के पांगी गांव स्थित कांशंग जल विद्युत परियोजना तथा शोंगठोंग जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया और परियोजनाओं के अधिकारियों को कार्य गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। काशंग परियोजना का निरीक्षण करते हुए केबिनेट मंत्री व सी.पी.एस ने परियोजना अधिकारियों को परियोजना स्थल के लिए जाने वाले सड़क मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरंग से निकलने वाले मलबे का इस्तेमाल सड़क मार्ग की सोलिंग के लिए किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने शरद ऋतु के चलते बंद पड़े कार्य को जल्द शुरू करने तथा कार्यस्थल पर सी.सी.टी.वी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त केबिनेट मंत्री व सी.पी.एस ने काशंग परियोजना में लगे कामगारों के लिए उपलब्ध करवाई गई आवासीय सुविधा का भी जायजा लिया।इसके उपरान्त केबिनेट मंत्री व सी.पी.एस ने काशंग पावर हाउस का भी निरीक्षण किया और परियोजना अधिकारियों को जमीनी स्तर पर उतरकर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि परियोजना कार्य को गति मिल सके।शोंगठोंग परियोजना का निरीक्षण करते हुए केबिनेट मंत्री व सी.पी.एस को वहां उपस्थित कामगारों ने मेहनताना समय पर न मिलने की समस्या से अवगत करवाया, जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए परियोजना अधिकारियों को कामगारों को समय पर मेहनताना देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कामगारों की अन्य समस्याओं का निदान भी आने वाले समय में करने का आश्वासन दिया। इसके उपरान्त केबिनेट मंत्री व सी.पी.एस ने शोंगठोंग परियोजना के एच.आर.टी सुरंग व सर्जशाॅफ्ट का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर सी.पी.एस की धर्म-पत्नी इंदिरा ठाकुर, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमेटिड हरिकेश मीणा, मुख्य अर्णयपाल अजीत ठाकुर, उपमण्डलदण्डाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमेटिड के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश पंचायत चौकीदार यूनियन ( इंटक ) के प्रभारी पूर्ण चन्द (राज्य इंटक) ने पंचायत चौकीदार यूनियन की राज्य कार्यकारिणी घोषित किया है। इस अनुसार जगदीश चंद को प्रधान, ओम प्रकाश ठाकुर को महासचिव नियुक्त किया गया है।जबकि कमल शर्मा,मोहन सिंह , गुमान और देशराज को उप प्रधान नियुक्त किया है।प्रेम वर्धन ,अशोक कुमार और बलदेव को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है जबकि कोषाध्यक्ष के तौर पर रीता ठाकुर, प्रेस सचिव के पद पर केहर सिंह और राजेश कुमार अपनी जिम्मेदारी अदा करेंगे। वहीं मुख्य सलाहकार मीना देवी को बनाया है और नंदलाल, जगतार, कुलदीप, अजीत शर्मा, सुरेश, भूमिदत, सोहन सिंह,रामपाल, कुदन शर्मा, सुदर्शन और देशराज को सह सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा केशव राम, अनिल कुमार, राजकुमार, तारा देवी, जसविंदर, उत्तम, संजय कुमार, सुरेंद्र शर्मा ऋतू राज, देवीराम, संत कुमार, संजय ठाकुर, देवीराम, देशराज ,कमल अशोक शर्मा, सीमा देवी, नेकराम , प्रेम चन्द, जसविंद्र सुनील ,प्यार चंद, स्वर्ण सिंह, बिंद्रा देवी को राज्य कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है। पूर्ण चंद ने बताया कि इसके बाद जिला और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।प्रभारी पूर्ण चन्द ने कहा कि 11 मार्च को 11 बजे सुबह राजीव भवन शिमला में पंचायत चौकीदार यूनियन की बैठक रखी गई हैं, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह राणा व इंटक राज्य अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह विशेष तौर पर मौजूदगी दर्ज करेंगे। बैठक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सुधेड़ में बागेश्वरी महिला मंडल द्वारा महिला मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुनीता ठाकुर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सुधेड़ में बागेश्वरी महिला मंडल द्वारा महिला मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुनीता ठाकुर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवारिया भी मौजूद रही। रेणु बजवारिया ने कहा कि हर महिला में दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती के साथ महारानी लक्ष्मीबाई का वास होता है। उनके बिना प्रगति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने इस कार्यक्रम के सहयोग के लिए लिए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का भी धन्यवाद किया। वहीं महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने महिलाओं को पुरस्कार दे कर समानित किया। अपने संबोधन में सुनीता ठाकुर ने कहा कि आज हर ओर महिला सशक्तीकरण की बात जा रही है पर इसके लिए महिलाओं को ही भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवारिया, राधिका, निर्मला थापा, वीना, रीना, सपना देवी, मीना कुमारी, सुषमा देवी, अनीता कुमारी, कल्पना देवी, सुनीता शर्मा, रक्षा देवी आदि सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रही।
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली अपर लंज पंचायत प्रधान रेखा देवी ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर अच्छा काम कर रही स्वंय सहायता समूहों की कार्यकर्ताओं,आशा वर्करों, महिला मंडल, प्रधानों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।इस मौके पर पंचायत प्रधान ने महिलाओं को कहा कि उनको आगे आकर अपने बच्चों खासकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करे व उनको उच्च शिक्षा प्रदान करने के बाद ही शादी के बारे में सोचे।उन्होंने महिलाओं को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर सिम्मी धीमान, शालू देवी, ज्वाला महिला मंडल प्रधान शारदा धीमान, महिला मंडल फेरा प्रधान सीमा कुमारी, शक्ति महिला मंडल रागिनी देवी, महिला मंडल कोडियां की राज कुमारी, सुजाता देवी, सरोज कुमारी, नीशा देवी, मोनिका, तिलको देवी, रूवी देवी व सुनीता देवी आदि महिलाओं को सम्मानित किया।
राजकीय महाविद्यालय मटौर की नशा निवारण समिति के द्वारा ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। "Say no to Drug" इसका मुख्य नारा रहा।इस दौरान महाविद्यालय कार्यकारी प्रचार्या प्रो0 रजनी शर्मा ने भी छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया, और नशे से दूर रहने की अपील की।उन्होंने कहा कि नशे से मुक्त युवा ही एक बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। ये शपथ समिती समन्वयक डॉक्टर प्रवेश गिल के निर्देशन में सम्पन हुई।छात्रों सहित महाविद्यालय शिक्षक वर्ग प्रो0 दिनेश जंबाल, प्रो0 शिवानी दत्ता, प्रो0 अजय कुमार,प्रो0 सुदेश कुमारी, डॉ0 नीतू सिन्हा ने भी नशे से दूर रहने की शपथ ली।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर उन्होंने सतर्कता ब्यूरो के मुख्यालय के समीप सरू प्रजाति के ‘क्रिप्टोमेरिया’ का पौधा रोपण किया।इस वर्ष महिला दिवस की विषयवस्तु डिजिट ऑल लैंगिक समानता में नवोन्मेष एवं प्रौद्योगिकी है।इस पौधरोपण अभियान की थीम ‘नागरिकों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण की रक्षा’ रखी गई है।मुख्यमंत्री ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रत्येक जिम्मेवारी एवं कर्तव्य का सदैव पूर्ण निष्ठा से निर्वहन किया है।उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से पर्यावरण संरक्षण के सरकार के प्रयासों को भी बल मिलता है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पर्यावरण प्रहरी के रूप में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज को भी जागरूक करेंगी।उन्होंने कहा कि हमें पुरुष प्रधान मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है और इसके लिए कांग्रेस की सरकारों ने समय-समय पर ठोस कदम उठाए हैं। इससे पिछले तीन-चार दशकों में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज को भी दिशा देती हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी तथा कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के योगदान को भी याद किया। इस अवसर पर महिलाओं की भूमिका विषय पर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया गया।ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्व सिंह,मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी तथा विधायक हरीश जनारथा ने भी पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।वहीं पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने स्वागत संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप पुलिस विभाग महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराधों पर रोक लगाने के लिए प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग कर रहा है।उन्होंने पुलिस विभाग में महिला अधिकारियों को केंद्रीय भूमिका में लाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसका विस्तृत ब्यौरा भी दिया।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सतवंत अटवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और पुलिस विभाग व सतर्कता ब्यूरो के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने अंतरराष्ट्रीय होली समारोह सुजानपुर के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की कही बात पर पलट वार किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय होली समारोह सुजानपुर के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की उपस्थिति से हमें आपत्ति नहीं, पर जिस प्रकार से उन्होंने वहां अपना वक्तव्य रखा वो एक विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा में नहीं है। जिस प्रकार से उन्होंने बातचीत करते हुए एक कांग्रेस के प्रवक्ता की भूमिका निभाई उससे विधानसभा अध्यक्ष के आसन की धज्जियां उड़ गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को पता होना चाहिए कि यह पद एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं है परंतु एक संवैधानिक व्यवस्था है। जिस प्रकार से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊपर टिप्पणी की वह पूर्ण रूप से दिखाता है कि वह एक राजनीतिक प्रवक्ता की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक विधानसभा अध्यक्ष का कार्य पूरे सदन को साथ चलाना होता है ना केवल सत्ता का पक्ष रखना। सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष के सहयोग को लेते हुए उनको पूरा सदन चलाना होता है परमार ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने जिस प्रकार से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में कहा कि पिछले 2 महीने में उन्होंने प्रदेश में अनेकों नई योजनाएं चला दी है और भाजपा के 10 विधायक कांग्रेस के संपर्क में है यह विधानसभा अध्यक्ष के संविधानिक पद को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने अपने वाक्य में भाजपा पर आरोप भी लगाए और छींटाकशी भी की यह विधानसभा अध्यक्ष पद के खिलाफ है। परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को विधानसभा चुनावों में भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है और अगर मत प्रतिशत की तुलना की जाए तो कांग्रेस केवल 0.9% वोटों से जीती है। उन्होंने कहा कि कुलदीप पठानिया अभी नए-नए विधानसभा के अध्यक्ष बने हैं और लगता है कि वह विधानसभा के नियमों से परिचित नहीं है। हमारी हिमाचल विधानसभा की परंपरा सराहनीय रही है, हमारी विधानसभा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जानी गई है और हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कुलदीप पठानिया विधानसभा अध्यक्ष के रूप में विधानसभा का संचालन ठीक से करें।
.ग्राम पंचायत सोहडा़ में नर्मदेश्वर मन्दिर परिसर में सत्संग का भी आयोजन किया गया।जिसमे ,श्री1008 महंत अमृतलता कुंडे लालोबाल ने अपनी अमृतवाणी द्वारा सत्संग किया।जिसमे उन्होंने गुरु और शिष्य की महिमा बारे बताया कि गुरु अगर नर्क को भी भेजे तो उसमे भी भलाई समझनी चाहिए। जैसे की भगवान राम व उनके भाई लक्ष्मण को जब गुरु विश्वामित्र ने उनको शिक्षा, दीक्षा व मुनियों की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाना चाहा , तो राजा दशरथ ने उन्हें तुरंत मना कर दिया,कि मै आपके साथ जा सकता हू। परंतु राम भगवान आपके साथ नहीं जा सकते।क्योंकि इन्होंने अब अयोध्या की राजगद्दी संभालनी है। उसी वक्त राज गुरु वशिष्ट ने राजा दशरथ को राम व लक्ष्मण को उनके साथ भेजने के लिए कहा तो राजा ने उनको विश्वामित्र के साथ भेज दिया , इसलिए उन्होंने कहा कि गुरु आदेश सत्य वचन होना चाहिए और इसे सिरोदार करना चाहिए, इस प्रकार के उन्होंने और भी सुंदर सुंदर प्रवचनों से प्रभु प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। इसमें हजारों की संख्या में स्थानीय प्रभु प्रेमियों ने लंगर के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में आवश्यक प्रावधान कर पालमपुर में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री बुधवार को पालमपुर में राज्य स्तरीय होली मेले के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पालमपुर में बस अड्डे के समीप पार्किंग सुविधा विकसित करने की घोषणा भी की, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा जिला को ‘पर्यटन राजधानी’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी मज़बूत किया जा रहा है। कांगड़ा में हेलीपोर्ट बनाने के साथ ही गग्गल में मौजूद हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया भी जारी है। इस हवाई अड्डे से न केवल कांगड़ा बल्कि पूरे राज्य को लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। अनाथ बच्चों को ‘राज्य के बच्चे’ का दर्जा दिया गया है। इनके लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरंभ की गई है जिसके तहत राज्य सरकार 6000 अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन बच्चों की शिक्षा तथा जेब खर्च के लिए धनराशि उपलब्ध करवाएगी। इसके अतिरिक्त वर्ष में एक बार उनको भ्रमण करवाने के लिए हवाई यात्रा एवं तीन सितारा होटल में ठहराने के लिए पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है। इससे राज्य के 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी पहली गारंटी को पूरा किया है और शेष गारंटी को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य स्तरीय पालमपुर होली मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और आशीष बुटेल, विधायक यादविंदर गोमा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, महापौर नगर निगम पालमपुर पूनम बाली, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चम्बयाल, कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री रेणुका जी से विधायक विनय कुमार ने गुरूवार को वाइल्ड लाइफ चिड़ियाघर का दौरा किया।दौरे के दौरान उन्होंने यहाँ पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और यहाँ पर लाए गए नए जानवरो के बारे में जानकारी ली।उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर टाइगर के जोड़े को लाया जाएगा ताकि धार्मिक स्थल होने के साथ साथ यहां पर लोग जू देखने भी आते है परंतु शेर की नामौजूदगी से लोगों को हताशा ही हाथ लगती थी परंतु अब टाइगर आने से यहां पर फिर से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।इस दौरान वाइल्ड लाइफ के सभी अधिकारी मौजूद रहे।उन्होंने बताया कि विधायक के इस दौरे से यहां पर आ रही दिक्कतों को दूर किया जाएगा और जल्द ही चिड़ियाघर में नए मेहमानों को लेकर फिर से पर्यटकों के लिए आकर्षण माहोल बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिला के गुजरेहड़ा में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से भेंट की और उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए उनसे प्रदेश के विभिन्न पुनर्वास केंद्रो में परामर्श सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान की जा सके। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में धार्मिक पर्यटन, हरित ऊर्जा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया।
केंद्रीय भाजपा सरकार द्वारा अदानी ग्रुप को अधिकृत कर्ज देने पर ब्लॉक कांग्रेस इंदौरा ने आज धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अदानी ग्रुप को भारत में व्यापार निवेश करने के लिए कर्ज पर कर्ज दिए जा रही है। वह देश में बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो गैस सिलेंडर 2014 में हमारी सरकार के समय मात्र ₹450 का था वह अब 1100 का हो गया है सरकार इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है दिन प्रति दिन महंगाई बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि जनता का पैसा अदानी ग्रुप को दिया जा रहा है।इसके विरोध में कांग्रेस के लोगों ने पूरे हिमाचल में एसबीआई बैंकों के बाहर व एल आई सी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वह साथ ही एक ज्ञापन एसडीएम व जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है इस कारण देश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि देश में जल्द से जल्द जीपीसी लागू की जाए वह अदानी ग्रुप के घोटालों की जांच की जाए।वहीं लोगों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द महंगाई व बेरोजगारी पर सरकार द्वारा रोकथाम नहीं लगाई जाती तो 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा सरकार को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।इसी दौरान हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, विधायक इंदौरा मलेन्द्र राजन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, हिमाचल कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मनमोहन कटोच, बीसीसीआई लिगल सैल के जसवीर कटोच, जिला परिषद प्रवीण कुमार (मीन्दा) ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे |
कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमण्डल के तहत भरमात में 7.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 9.30 किलोमीटर लम्बी कुलानी-चंदपुर-भरमात-सिंबलू पट्टी सड़क का मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना को 18 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में सड़कें सम्पर्क का मुख्य साधन हैं, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इस अवसर पर पालमपुर में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा और आने वाले समय में स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को भी काफी सुविधा उपलब्ध होगी।
As per the Government of India's (GOI) Ease of Living Reforms, the Himachal government will make various citizen-related services time-bound, with a more transparent systems and procedures. This is a new initiative taken by the newly formed Sukhu-led Congress government in order to make people's lives easier and government processes more efficient. It will simplify the registration process for necessary amenities (ration card, driver's license, electricity, water connection, and so on) and other welfare schemes. The initiative may provide some relief to locals by reducing corruption and making government institutions more trustworthy in the eyes of the general public.
हिमाचल प्रदेश में पॉल्यूशन बोर्ड के एक नोटिफिकेशन के विरुद्ध आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है। आम आदमी पार्टी के पर्यटन प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष विकास धीमान ने बताया कि एक मार्च से राज्य के पॉल्यूशन बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें उन्होंने होटल और उद्योगों से जुड़े लोगो पर 200 गुणा जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है। विकास धीमान ने बताया कि जो होटल और उद्योग अपनी पॉल्यूशन की लाइसेंस फीस देने में देरी कर रहा है, उनसे 10% से 200% तक का जुर्माना वसूला जायेगा। यदि होटल या उद्योग की फीस 50000 सालाना है तो उसे उसका 200 गुना जुर्माना यानी के एक करोड़ का जुर्माना देना होगा। अब करोना काल के समय में यह कहा गया था कि कोई भी लाइसेंस जिसकी अवधी ख़तम हो रही है उसे डरने की आवश्यकता नहीं है यह लाइसेंस एक्टिव रहेंगे। लेकिन अब 3 साल की गणना करना कहाँ से जायज है, इसका मतलब आप करोना काल में दी गयी छूट को नज़र अंदाज़ कर रहे है। पर्यटन उद्योग जो की पॉल्यूशन नहीं करता है उसे भी एक तराजू में तोलना सही नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट उतना ही पॉल्यूशन करते है जितना की एक घर करता है, हमारे होटल से निकलने वाला कचरा प्राकृतिक तरीके से ख़तम हो जाता है, होटल में किसी भी तरह का कार्बन नहीं निकलता, किसी भी तरह की कोई जहरीली गैस नहीं निकलती न ही किसी तरह के गंदे पानी को खुले में छोड़ा जाता है , होटल एक मात्र ऐसा उद्योग है जो बिना पर्यावण का नुक्सान किए नौकरियां देने में योगदान करता है। विकास धीमान ने कहा हम जानते है की पर्यावरण रक्षा के लिए हमें कठोर कदम उठाने चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली नस्लों को सुरक्षित रख सके। लेकिन सभी को तराजू में तोलना पर्यटन उद्योग के साथ इंसाफ नहीं होगा। आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई सरकार से गुजारिश करती है कि जुर्माने के समय और जुर्माने की राशि को बदला जाए। इसके लिए आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के नेता सरकार को इस संदर्भ में ज्ञापन भी देंगे।
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान में शिमला जिले के कोटखाई थाना इलाके में पुलिस ने टिककारी में सड़क किनारे लगाई गई दुकान से भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। यहां दूसरे राज्य की शराब का भंडारण किया हुआ था। पुलिस ने इस छापेमारी में कुल 78 पेटी (936 बोतल) अंग्रेजी और देशी शराब एवं बीयर बरामद की है। थाना कोटखाई में इस मामले को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सोलन पब्लिक स्कूल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिंक वॉक का आयोजन किया। इस पिंक वॉक का आयोजन सोलन पब्लिक स्कूल ने चौथी बार किया। इस वर्ष का विषय स्कूल द्वारा “एमबेस इक्विटी” रखा गया है। वहीं पिंक वॉक का आरंभ पुराने डीसी ऑफिस से प्रातः 7 से विद्यालय के प्रबंधन निर्देशिका प्रीति कुमार व विद्यालय के मुख्य अध्यापिका अवंतिका शर्मा के नेतृत्व में हुआ। विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों के साथ- साथ माता पिता व सोलन शहर के नागरिक पुराने डीसी ऑफिस से लेकर विद्यालय परिसर तक पैदल गए। इस दौरान विद्यालय की प्रबंध निदेशिका प्रीति कुमार ने कहा कि इस पिंक वॉक का उद्देश्य नारी को नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य, सुरक्षा, नौकरी, पदोन्न्ति किसी भी मामले में महिलाओं को ये सोचकर उन्हें पीछे रखने वालों को जगाना, समाज की मानसिकता को बदलने और महिलाओं तथा पुरुषों को समान अवसर देने की आवश्यकता है, ताकि लड़कियां नई ऊंचाइयों पर पहुँच सकें। वहीं डॉ स्वाति बिंदल को इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सबको बधाई देते हुए नारी और छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और साथ ही होली की शुभकामनाएं दी।
सुख-आश्रय कोष में अब ऑनलाइन माध्यम से भी अंशदान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। अंशदाता https://sukhashray-hp.nic.in. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अंशदान कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अंशदाता ऑनलाइन भुगतान की रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल में अंशदाताओं की सूची और अब तक ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कुल धनराशि की जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल में धनराशि के वितरण के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध होगी। इस पहल से प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना अनाथ बच्चों और निराश्रित महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि विभिन्न संस्थाएं और व्यक्ति सुख-आश्रय कोष में अंशदान देने के लिए आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं इस कोष के लिए एक माह का वेतन और कांग्रेस विधायकों ने भी एक-एक लाख रुपये का अंशदान किया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समाजसेवियों, आम जनता और समाज के सुविधा संपन्न वर्गों से इस कोष के लिए उदारतापूर्वक योगदान करने का आग्रह किया ताकि इसके माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जा सके।
खण्ड स्तरीय ‘नशा मुक्त भारत अभियान 2.0’ समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को उपमंडलाधिकारी सोलन कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी सोलन संजय कुमार ने की। संजय कुमार ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूचे जीवन को नष्ट कर देता हैं। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर भी बोझ बन जाता है। नशा स्वास्थ्य व आर्थिक हानि के साथ-साथ सामाजिक सम्मान पर भी दुष्प्रभाव डालता हैं। उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशों दिए कि जिस स्कूल व पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति समिति नहीं है, वहां इस समिति का गठन करना सुनिश्चित करें ताकि नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि नशे में पड़ चुके किशोरों का पता लगाए और समिति की सहायता से इन्हें सही रास्ता पर लाने का प्रयास करें। उन्होंने नशा मुक्ति समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर नशा निवारण केन्द्रों का निरीक्षण कर केन्द्रों की व्यवस्थाओं को जांचे। उन्होंने कहा कि अस्पताल व पुनर्वास केन्द्र में परामर्श और उपचार सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर ध्यान दें ताकि पीड़ितों का बेहतर ईलाज हो सके। संजय कुमार ने खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल प्रांगण से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने व खरीदने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पंचायत निरीक्षक नीतेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने होली पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंनेे कहा कि होली के रंग हमारी बहुविध-सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विविधता में एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रदेश और यहां के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आएगा। वहीं उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने होली के त्यौहार पर अपने संदेश में कहा कि इस पर्व का सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। यह पर्व हमें आपस में मेल-जोल से रहने तथा एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने राज्य के लोगों को इस अवसर पर बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने होली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। होली पर्व की पूर्व संध्या पर राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने आज राजभवन के कर्मचारियों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। उन्होंने राजभवन परिवार के सभी सदस्यों को होली की बधाई देते हुए मिठाइयां भी भेंट कीं। शुक्ल ने कहा कि रंगों के त्योहार होली का अपना विशेष महत्व और विशिष्ट पहचान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा और देश की एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हिमाचल प्रदेश डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन के नौणी स्थित डाॅ. वाइएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में पीलिया रोग से ग्रसित विद्यार्थियों के स्वस्थ होने की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री ने नौणी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों को इस संदर्भ में जांच के निर्देश दिए तथा कहा कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की स्वास्थ्य की सुरक्षा का ध्यान रखें।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मज़बूत करने का आग्रह किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जा रही सड़कों के कार्य में तेज़ी लाने का आग्रह भी किया। सीएम ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यह राज्य के लिए भी मददगार साबित होगा उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सहयोग का आग्रह भी किया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी कुलदीप सिंह बांशटू और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती भी उपस्थित थीं।
किन्नौर जिला के कल्पा उपमण्डल में स्थित रकच्छम में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली के माध्यम से 14 दिवसीय स्कींग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 70 स्थानीय युवा 03 युवतियां भाग ले रहें हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली के प्रशिक्षक अंकुश वर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण 27 फरवरी से 12 मार्च, 2023 तक चलेगा। इस 14 दिवसीय प्रशिक्षण में युवाओं को स्कींग से सम्बधिंत कौशल की जानकारी प्रदान की जा रही है ताकि युवा स्कींग के क्षेत्र में अपना नाम कर सकें। उन्होंने बताया कि उनके साथ दो अन्य प्रशिक्षक एल.सी नेगी व निश्चय राण्टा इन प्रशिक्षुओं को स्कींग के गुर सिखा रहे हैं। अंकुश वर्मा ने बताया कि किन्नौर जिला पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है तथा यहां सर्दियों के मौसम में पर्याप्त बर्फबारी होती है तथा इस अनुकूल परिस्थिति के मद्देनजर स्कींग मनोरंजन के साथ-साथ आय का अच्छा स्त्रोत भी है। इसी के साथ-साथ स्कींग विंटर गेम्ज व साहसिक खेलों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ाने में अच्छा योगदान कर सकती है। प्रशिक्षण में भाग ले रही रक्छम गांव की युवती दीक्षा ने बताया कि उनके लिए स्कींग सिखना एक अच्छा अनुभव है तथा यह प्रशिक्षण उनके लिए आगे चलकर काम आएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अन्य युवतियों से भी स्कींग कोर्स करने का आग्रह किया है। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक सतेंजिन लामो ने बताया कि यह प्रशिक्षण किन्नौर जिला के युवाओं को निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है तथा इन प्रशिक्षुओं को रहने व खाने-पीने की व्यवस्था निगम द्वारा प्रदान की जा रही है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि जिला किन्नौर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और किन्नौर जिला में स्कींग को बढ़ावा देने के दृष्टिगत 4 स्लोपस को विकसित किया जा रहा है जिसमें चाका-कंडा, सांगला-कंडा, रूकती तथा रकच्छम शामिल हैं। इसी के मद्देनजर रकच्छम में 14 दिवसीय स्कींग प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य किन्नौर जिला में शीतकालीन खेलों व पर्यटन को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने को कवायद तेज हो गई है। जिला प्रशासन इसे लेकर रूपरेखा बनाने में जुटा है। इस क्रम में उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने पर्यटन अधोसंरचना विकास और जिले में पर्यटकों को अधिक सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर योजना पर विचार विमर्श के लिए मंगलवार को जिला अधिकारियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हितधारकों के साथ बैठक की। इस दौरान पर्यटन को लेकर सुविधाओं के विकास से जुड़े विविध पहलुओं पर चर्चा के साथ सभी से सुझाव लिए गए। उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा जिला अपने आप में पर्यटन का संपूर्ण पैकेज है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विजन है की कांगड़ा जिले की इस खूबी का उपयोग हो और जिले का पर्यटन राजधानी के रूप में विकास हो। यहां हर वर्ग के पर्यटक के लिए आनंद और रोमांच के अनेकों विकल्प मौजूद हैं। यहां प्रकृति, कला-संस्कृति, इतिहास और धर्म के विविध आख्यान भरे पड़े हैं। इन्हें बेहतर और व्यवस्थित तरीके से लोगों के सामने लाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में ढांचागत सुधार और पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विकास पर बल दिया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग यहां घूमने और काम के सिलसिले में आएं। कांफ्रेंस गंतव्य बन रहा धर्मशाला डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि धर्मशाला को कांफ्रेंस गंतव्य के तौर पर विकसित करने पर काम किया गया है। वहीं यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर बनाने की दिशा में काम जारी है। पिछले साल राष्ट्रीय स्तर की दो बड़ी कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक यहां आयोजित की गईं। इसके चलते अब धर्मशाला को जी-20 की बैठक की मेजबानी का जिम्मा मिला है। यह अवसर कांफ्रेंस गंतव्य के रूप में धर्मशाला की पहचान को नई ऊंचाई देगा। वहीं पालमपुर क्षेत्र में भी करीब 50 करोड़ रुपये व्यय कर सुविधा विकास और सौंदर्यीकरण का काम किया गया है। कांगड़ा किले में लाइट एंड साउंड गतिविधियों के अलावा भी अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर नई पर्यटकों के आकर्षण की सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं। हरिपुर के पुराने मंदिर हों याकि अन्य ऐतिहासिक स्थल, ट्रैकिंग रूट याकि कन्वेंशन सेंटर, पर्यटन की दृष्टि से सभी पहलुओं पर काम किया जाएगा। ईमेल पर भी भेज सकते हैं सुझाव डॉ. निपुण जिंदल ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि पर्यटन इंडस्ट्री के तौर पर प्रदेश सरकार से अपनी अपेक्षाओं को प्रशासन से अवश्य साझा करें, उन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा। ताकि यहां पर्यटन और फले फूले । हितधारक अपने सुझाव जिला पर्यटन अधिकारी के ईमेल पते ‘डीटीडीओ कांगड़ा एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम’ पर भेज सकते हैं। बैठक में एडीसी सौरभ जस्सल, जि़ला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान सहित होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, टूर एंड ट्रैवल व एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन सहित अन्य हितधारकों और विभागीय अधिकारियों ने पर्यटन विकास एवं सुविधाओं के विस्तार को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए।
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सती ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने सुक्खू सरकार को सूखे की सरकार करारा देते हुए कहा कि सूखे की सरकार 24*7 पानी की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि हम बताना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में 24*7 पानी की स्कीम अगर कोई सरकार लेकर आई तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है,अगर इन परियोजनाओं का श्रेय कांग्रेस लेना चाहती है तो वह ले, पर जनता सब जानती है। सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान से भयभीत हो चुकी है। जिस प्रकार से भाजपा को धरातल पर इस अभियान को लेकर समर्थन मिला है उससे कांग्रेस डामाडोल हो गई है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा संस्थानों को डिनोटिफाई करने को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोलूंगा, लेकिन आज अपने कद्दावर नेता के वाक्य से ही कांग्रेस नेता मुकर रहे है और स्कूल बंद किये जा रहे है। सत्ती ने कहा की जो बसों की खरीद के आरोप मुकेश अग्निहोत्री भाजपा पर लगा रहे है वह निराधार है, इस मुद्दे पर मुकेश अग्निहोत्री वाइट पेपर लेकर आएं, भाजपा जवाब देने को तैयार है।
राजकीय महाविद्यालय मटौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय "महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ" तथा "सांस्कृतिक समिति "द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2023 के लिए निर्धारित "महिला दिवस" थीम "डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार" विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय में कार्यरत महिला वर्ग तथा छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस परिचर्चा के माध्यम से इस पहलू पर ध्यान दिलाने की कोशिश की गई कि बेहतर भविष्य और मानव अस्तित्व के लिए हमे लैंगिक असमानता को मिटाना ज़रूरी है, चाहे वो किसी भी तरह की, किसी भी स्तर पर हो। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय कार्यकारी प्रचार्या प्रो.रजनी शर्मा ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नारी मानव ही नहीं, बल्कि मानवता की भी जन्म दात्री है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, कविता पाठ, महिला सशक्तिकरण पर भाषण जैसी प्रस्तुतियां भी भी दी। इसके साथ ही रंगोली, मेंहदी, लिखनू प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
कंवर दुर्गा चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ द्वारा मेहंदी, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की संयोजक लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में राधिका ने प्रथम, पल्लवी शर्मा ने द्वितीय एवं शगुन ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अंबिका ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय एवं सायना कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में वर्षा और दिव्य ज्योति ने प्रथम स्थान, सुहानी और स्नेहा ने द्वितीय स्थान, आंचल और स्नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कार्यक्रम में मंच संचालन प्रोफेसर विजय कुमार ने किया एवं निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ सुरजीत सिंह राणा व डॉक्टर खुशी राम भगत ने निभाई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार कौंडल ने महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं की सराहना की एवं शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक महिला वर्ग को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉक्टर सुरजीत सिंह राणा, प्रोफेसर ओंकार चंद, प्रोफेसर विजय कुमार, डॉक्टर खुशी राम भगत, श्रीमती संतोष कुमारी, मुकेश, गगन इत्यादि उपस्थित रहे।
कंडवाल यूनिट के 11 टोल बैरियर की बोली कम टेंडर 10 मार्च को रखी गई है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए नीलामी प्रक्रिया हिमाचल सरकार की नई टोल पॉलिसी के अनुरूप होगी। बोलीकर्ता 10 मार्च को नूरपुर के जाच्छ स्थित उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय में प्रातः 11 बजे पधार कर बोली कम टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। कंडवाल यूनिट के 11 टोल बैरियर का सिंगल यूनिट के तौर पर टोल रिजर्व प्राइस 10 करोड़ 76 लाख 90 हजार रखा गया है। उपायुक्त ने बताया कि टोल बैरियर की बोली कम टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कुछ नियम-शर्तें तय की गई हैं। बोलीकर्ता को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रिजर्व प्राइस की एक प्रतिशत धनराशि बिड सुरक्षा के तौर पर जमा करानी होगी। बोली प्रक्रिया में भाग लेने को बोलीकर्ता साल 2023-24 की ‘सॉल्वेंसी की घोषणा’ कर सकते हैं जिसमें यह स्पष्ट हो कि उनकी कुल संपत्ति कम से कम रिजर्व प्राइस के दसवें हिस्से के बराबर है। बोलीकर्ता यदि कोई कंपनी अथवा फर्म हो तो वे अपनी अद्यतन ऑडिटिड बैलेंस शीट भी सौंप सकते हैं, जो यह दर्शाती हो कि उनकी कुल संपत्ति कम से कम रिजर्व प्राइस के दसवें हिस्से के बराबर है। इसके अलावा बोलीकर्ता रिजर्व प्राइस के दसवें हिस्से के बराबर बैंक गारंटी, एफडीआर या एनएससी या कैश डिपोजिट प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बोली की नियम-शर्तों के मुताबिक बोलीकर्ता को अन्य दस्तावेजों के साथ सॉल्वेंसी प्रमाणपत्र और शपथपत्र भी सौंपना होगा। फार्म ए में उन्हें नाम, पते व अन्य जानकारियों के अलावा चल संपति में बैंक डिपोजिट, वाहन, शेयर-डिबेंचर और गहनों आदि की जानकारी तथा अचल संपत्ति में भूमि, भवन और प्लांट व मशीनरी इत्यादि की जानकारी देनी होगी। इन 11 नाकों की नीलामी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कंडवाल यूनिट के 11 नाकों की सिंगल यूनिट के रूप में नीलामी की जाएगी। इनमें दो हाइटेक बैरियर कंडवाल और कटोरी बंगला (तुनुहटी बैरियर) भी शामिल हैं। इसके अलावा इनमें भदरोया, संसारपुर टैरेस, नंगल भुड व पठानकोट मुकेरियां रोड़ पर शेखुपुरा चौक, सुलयाली दुनेहड़ा रोड़ के समीप ऑदर, शाह नहर-स्थाणा जगीर रोड़, ढांगुपीर, उलेरियां चौक, जम्मू कांगड़ा रोड़ पर नक्की चौक और मीरथल रोड़ काठगढ़ में स्थित नाका शामिल हैं। सफल बोलीकर्ता को उसी दिन जमा करानी होगी 10 प्रतिशत धनराशि वहीं, उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी टिकम राम ठाकुर ने सभी इच्छुक लोगों से बड़ी संख्या में बोली कम टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बोलीकर्ता 10 मार्च को नूरपुर के जाच्छ स्थित उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय में प्रातः 11 बजे पधार कर बोली कम टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफल बोलीकर्ता को उच्चतम बोली की 10 प्रतिशत धनराशि 10 मार्च को ही जमा करानी होगी। बोली कम टेंडर से जुड़ी नियम-शर्तों और आवेदन की प्रक्रिया को लेकर अधिक जानकारी के लिए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01893-226031 पर संपर्क किया जा सकता है।
पालमपुर की बेटी डॉक्टर शैलजा वासुदेवा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरबिया, नाइजीरिया, वियतनाम और भारत में विभिन्न अवार्डों से सम्मानित किया गया। उन्हें कुल 4 अवार्डों से सम्मानित किया गया। इनमें तीन अंतरराष्ट्रीय अवार्ड है तथा एक राष्ट्रीय अवार्ड है। डॉ वासुदेवा को इंटरनेशनल रिसर्च अकैडमी ऑफ साइंस एंड आर्ट्स बेलग्रेड, रिपब्लिक ऑफ सर्बिया द्वारा "वुमन आइकन ऑफ द ईयर 2023 ग्लोबल अवार्ड" द्वारा सम्मानित किया गया, इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च, वियतनाम में "मोस्ट आउटस्टैंडिंग इन्नोवेटिव एजुकेटर इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया। वहीं स्वॉट टीम ऑर्गेनाइजेशन फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट, नाइजीरिया, अफ्रीका द्वारा उन्हें "चेंजमेकर ऑफ द ईयर इंटरनेशनल अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस" से सम्मानित किया गय। वहीं भारत में पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर एसोसिएशन द्वारा शैलेजा को "विजयिनी अवार्ड" से सम्मानित किया गया। डॉक्टर शैलजा वासुदेवा को यह तीन अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड्स तथा एक राष्ट्रीय अवार्ड रिसर्च, एकेडमिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलतापूर्वक प्रोग्रामो को आयोजित करने में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए दिए गए हैं। वहीं डॉक्टर शैलजा वासुदेवा ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने परिवार को दिया हैं। बता दें शैलेजा के पिता पिता भगत राम पालमपुर के व्यवसायी हैं, और उनकी मात वासुदेवा एक ग्रहणी है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कांगड़ा स्थित श्रीबालाजी अस्पताल के सौजन्य से स्थानीय बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को श्रीबालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्री बालाली अस्पताल एंड नर्सिगं कालेज की प्रशिक्षु नर्सों ने रैली के जरिए महिलाओं के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक किया। यह रैली श्री बालाजी अस्पताल परिसर से लेकर कांगड़ा तहसील चौक तक निकाली गई। इस दौरान श्रीबालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के बिना सभ्य समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा के साथ रोजगार में भी बराबर अधिकार दिए जाने की जरूरत है, क्योंकि जब नारी जागरूक होगी तो पूरा परिवार जागरूक और सभ्य होगा और बेहतर समाज का निर्माण हो सकेगा। इस मौके पर उन्होंने समस्त नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर पर श्रीबालाजी अस्पताल की एमडी कोमल शर्मा, जीएम आपरेशन गुरमीत सिंह, मार्केटिंग हैड तरूण कटोच, दिव्या और पूनम वर्मा आदि मौजूद रहे।
उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले भवाई गांव के समीप गत रात्रि करीब 9 बजे एक कार हादसे मे 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शिवपुर से भवाई की तरफ जा रही एक एप्लाइड फॉर अल्टो कार भवाई के नजदीक अनियंत्रित होकर करीब 400 फूट नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में मौजूद 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तीनों को खाई से बाहर निकाला, मगर तब तक तीनों की मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार ड्राइवर कुलदीप सिंह की लापरवाही से यह हादसा पेश आया है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
Five people were killed and four were injured today after a four-wheeler ran over them in Himachal Pradesh's Solan district. The accident took place near a petrol pump in Dharampur. As per the eyewitnesses, the injured persons were immediately given primary treatment before they were rushed to the hospital. "The four-wheeler rammed into a queue of nine persons, leaving five dead and four injured," Additional Superintendent of Police (ASP) Ashok Kumar Rana said, adding that two persons, gravely injured, have been referred to the Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER) in Chandigarh. "The deceased persons have been identified as Guddu Yadav, Raja, Nippu, Moti Lal Yadav, Sunny Deval," police said.
प्रदेश में भाजपा जिला स्तरीय आक्रोश रैलियों का आयोजन कर रही है। उसी क्रम में ऊना जिला में 11 मार्च को आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल भाग लेंगे। प्रो प्रेम कुमार धूमल के साथ इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, राजेश ठाकुर, राम कुमार, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और बलबीर चौधरी भी विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में सभी 2022 के प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला एवं मंडल के महामंत्री एवं मोर्चे प्रकोष्टो के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भी भाग लेगें।
प्रदेश के सोलन जिला में कोरोना लोगों को फिर डराने लगा है। बीते कल सोलन जिला के धर्मपुर ब्लॉक में 4 नए पॉजिटिव केस पाए गए है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 हो गई हैं।ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।ग़ौरतलब्व है कि सोलन जिला इस साल 16 जनवरी को कोरोना फ्री हो गया था।अब फिर से जिला में कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आने लगे हैं। जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 4 दिन में कोरोना के 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 3 मार्च को जिले में एक साथ 5 पॉजिटिव मामले मिले।इस दिन कुल 74 सैंपल लिए गए थे,जबकि 4 मार्च को 47 सैंपल लिए गए।5 मार्च रविवार को सिर्फ 6 सैंपल लिए गए। इसमें कोई पॉजिटिव केस नहीं आया। 6 मार्च को 35 सैंपल लिए गए, इसमें से 4 पॉजिटिव मामले मिले। CMO सोलन डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि सोलन स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर अलर्ट पर है। अस्पतालों में आने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है साथ ही वैक्सीन की डिमांड भी भेजी गई है। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। लोगों को इसके बचाव के लिए प्रोटोकॉल फॉलो करना चाहिए। भीड़ में मास्क पहन कर ही निकलें।
राजकीय महाविद्यालय खुंडिया में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बहुत ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके जरियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर चीफ गेस्ट विधायक संजय रत्न ने शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एके जरियाल व स्टाफ सदस्यों को विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद प्राचार्य द्वारा अतिथि के लिए स्वागत संबोधन जारी किया गया जिसमें उन्होंने महाविद्यालयों में वर्ष भर की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों का विवरण भी प्रस्तुत किया। केंद्रीय छात्र परिषद की प्रधान सविका जीत ने मुख्य अतिथि का चंगर क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने के लिए आभार व्यक्त किया व क्षेत्र की महिला शिक्षा में आए सकारात्मक परिवर्तन को भी सराहा। संजय रतन ने वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों के लिए अव्वल स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार से नवाजा। उन्होंने अपने भाषण में चंगर क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिए किए गए कार्यों को छात्र हित में पक्ष में बताया। मुख्य अतिथि ने एक वर्ष की अवधि के अंदर महाविद्यालय में साइंस ब्लॉक साइंस लैब बनवाने का आश्वासन दिया। महाविद्यालय में एम.ए हिंदी इतिहास एमकॉम व बीबीए और बीएससी के कोर्स आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू करवाने की बात कही। संजय रतन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 21000 की धनराशि दी गई।
उपमंडल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते झीन गाँव में नशा तस्करी का मामला सामने आया है। झीन गाँव में एक होटल संचालकअंशुल कुमार से 3.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान देहरा के वार्ड नम्बर 7 का स्थायी निवासी के रूप में हुई है। ज्वालामुखी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनटे की बैठक का आयोजन किया गया। कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के आलावा सभी मंत्री मौजूद रहे। बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी प्रदान की गयी। नई आबकारी नीति के तहत खुदरा आबकारी दुकानों की नीलामी-सह-निविदा को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसका उद्देश्य सरकारी राजस्व में पर्याप्त वृद्धि, शराब के मूल्य में कमी तथा पड़ोसी राज्यों से इसकी तस्करी पर अंकुश लगाना है। शराब के ठेकों पर 5 लीटर क्षमता की केग बीयर बेची जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा। बागवानों को लाभाविन्त करने के लिए फलों के सम्मिश्रण से शराब की भी एक नई वैरायटी शुरू करने का फैसला लिया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एल-3 एल-4 एल-5 लाइसेंस धारक होटल मालिकों को मिनी बार चलाने की अनुमति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटरहॉफ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को दिशा देने में महिलाओं का सदैव ही उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं माता, बेटी, पत्नी तथा बहन के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष सरोजनी नायडू से लेकर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिलाओं को नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर अलग पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा पाटिल देश की प्रथम राष्ट्रपति बनीं और आज द्रौपदी मुर्मु इस पद को सुशोभित कर रही हैं। यह सभी विभूतियां महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सशक्तिकरण से आगे बढ़कर उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सम्मान देने का अवसर है। किसी भी कालखंड में सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं का सर्वाधिक योगदान रहा है। सीएम सुक्खू ने भारतीय समाज को जीवंत रखने में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य में महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना विकसित करने पर केंद्रित विभिन्न योजनाएं आरम्भ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और हमारे समाज में महिलाओं को उचित सम्मान की समृद्ध परम्परा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि 21 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपए तथा जिला स्तरीय पुरस्कारों की राशि पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सुख-आश्रय कोष की वेबसाइट तथा हिम-पूरक पोषाहार पुष्टि एप का विधिवत शुभारंभ भी किया।
एशियन विकास बैंक के प्रोजेक्ट रेडिनेस फाइनेंसिंग मिशन के दल ने सोमवार को एचपीशिवा परियोजना के लिए टीम लीडर, सुनई किम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें मिशन के उद्देश्यों तथा फील्ड भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों से अवगत करवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 1292 करोड़ रुपए की एचपीशिवा मुख्य परियोजना के प्रथम चरण के लिए 257 क्लस्टरों का चयन किया गया है। इसके तहत 4000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बागीचे स्थापित कर लगभग 15000 किसान व बागवानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना 5 वर्षों में क्रियान्वित की जाएगी तथा इसके तहत दो चरणों में लगभग 400 क्लस्टरों में कुल 6000 हेक्टेयर भूमि पर उपोष्णकटिबंधीय फल-फसलों के बागीचे स्थापित किये जाएंगे। इस दौरान सीएम सुक्खू ने कम ऊंचाई वाले निचले क्षेत्रों में उगाये जा सकने वाले विभिन्न फल पौधों को भी परियोजना के अंतर्गत रोपित करने पर बल दिया, ताकि क्षेत्र में फल विविधता को भी बढ़ाया जा सके। वहीं एशियन विकास बैंक में एचपीशिवा परियोजना के लिए टीम लीडर सुनई किम ने कहा कि एचपीशिवा परियोजना की मुख्य परियोजना को बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद एशियन विकास बैंक के पीआरएफ मिशन ने पायलट फेज में किये गये कार्यों की समीक्षा करने तथा मुख्य परियोजना की तैयारियों को परखने के लिए 26 फरवरी से 7 मार्च तक जिला कांगड़ा, हमीरपुर तथा बिलासपुर के विभिन्न क्लस्टरों का भ्रमण किया जा रहा है। मिशन ने हिमाचल प्रदेश बागवानी रणनीति (2022-2030) तथा एचपीशिवा के अंतर्गत अन्य नीतिगत प्रयासों पर हितधारक परामर्शी कार्यशाला में भी भाग लिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश बागवानी रणनीति के प्रारूप पर चर्चा की गयी तथा परियोजना के तहत किये जा रहे विभिन्न प्रावधानों के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार की अन्य परियोजनाओं के साथ अभिसरण के माध्यम से परियोजना को सफल बनाने के लिए विभिन्न नीतिगत प्रयासों व पहलों को रेखांकित किया गया।
स्कूल परिवहन सुरक्षा को लेकर उपमण्डल स्तरीय बैठक सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में उपमंडलाधिकारी सोलन संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संजय कुमार ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए चलाई जाने वाली स्कूल बसों के पूर्ण दस्तावेजों की जांच कर उनका रिकॉर्ड रखना स्कूल प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल प्रबंधन 23 अक्तूबर, 2018 को जारी हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित अधिसूचना का पालन करें। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन स्कूली बच्चों को ले जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी निजी वाहनों के दस्तावेज व रिकॉर्ड स्कूल में भी रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक बच्चों को स्कूल से ले जाने व छोड़ने के लिए निजी वाहन का उपयोग करते है, उन अभिभावकों से इस संबंध में अंडर्टेकिंग लेना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपमण्डल विद्यालय प्रबंधन परिवहन अधिकारी, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी सहित हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी उपस्थित थे।


















































