उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन कुरपण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य दिसंबर, 2024 से पहले पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अग्निहोत्री ने बताया कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र के मतियाना, कुमारसैन तथा आसपास के क्षेत्रों की 53 पंचायतें इस योजना से लाभान्वित होंगी। मुख्य अभियंता साउथ जोन अंजू शर्मा ने उप मुख्यमंत्री को परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला नगर निगम के आगामी चुनावों को मद्देनजर रखते हुए चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। उन्होंने नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। चुनाव प्रबंधन समिति में कुल 19 सदस्य हैं। इसमें सदस्य के रूप में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलबीर वर्मा, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, सह प्रभारी शिशु भाई धर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, जिला शिमला की प्रभारी डेजी ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, पूर्व शिमला जिला अध्यक्ष रवि मेहता, जुब्बल कोटखाई से चेतन ब्रागटा, कसुंपटी से विजय ज्योति सेन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय श्याम, जिला अध्यक्ष शिमला विजय परमार, जिला अध्यक्ष महासू अरुण फालटा, मंडल अध्यक्ष शिमला शहरी राजेश शारदा, मंडल अध्यक्ष कसुंपटी जितेंद्र भोटका, मंडल अध्यक्ष शिमला ग्रामीण दिनेश ठाकुर कार्य करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्य निगम चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा दफ्तरों को डिनोटिफाइड किए जाने पर भाजपा द्वारा अब आक्रोश रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को धर्मशाला के कोतवाली में रैली निकाली गई। रैली को पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद इस सरकार के प्रति एक माहौल सा बना है, जिसकी वजह से दफ्तर डिनोटिफाइड किए गए हैं, जो कि उचित नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा जो संस्थान चल रहे हैं, उनको बंद करना उचित नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा दिमाग का इस्तेमाल किए बिना फैसले लिए गए हैं। जनता आज आक्रोशित हो चुकी है। वहीँ, बजट सत्र को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को दफ्तरों को डिनोटिफाइड करने के बारे में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि अब सुख तो सुक्खू सरकार और उनके मित्र ले रहे हैं।
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेखपुर में आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया। इलाके के बुजुर्ग लोगों के लिए व आंखों से संबंधित रोगियों के लिए इस कैंप का आयोजन रंजन जमवाल ने करवाया। इलाके के कई लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया। शिविर में निखिल हॉस्पिटल के आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर निखिल ने लोगों की आंखों का चेकअप किया। उन्होंने जरूरतमंदों को फ्री दवाइयां भी वितरित की। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाना हो, उनका कम दामों पर यह ऑपरेशन किया जाएगा।
होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, कुमारहट्टी में 13 मार्च से छह दिवसीय "सीएमई-कंटिन्यूयिंग मेडिकल एजुकेशन" कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। इस कार्यशाला का शुभारंभ अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, नेरचौक, मंडी के उप-कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सुरेंद्र कश्यप करेंगे। अगले 6 दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में देश के पंद्रह राज्यों से होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों के प्राध्यापक भाग ले रहे हैं। यह सीएमई कार्यशाला भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं वित्त पोषित है। राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ आयुष चिकित्सा शिक्षा में नए शोध एवं शिक्षकों के अध्यापन कौशल को निरंतर निखारने के लिए देशभर में इस तरह की कार्यशाला का आयोजन करवा रहा है। सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हिमाचल प्रदेश का एकमात्र होम्योपैथिक चिकित्सा से जुड़ा हुआ संस्थान है, जहां देश के विभिन्न राज्यों के होम्योपैथिक चिकित्सा शिक्षक इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। लगातार मेडिकल की फील्ड में एजुकेशन लेते रहने की प्रक्रिया को ही Continuing Medical Education (CME) कहा जाता है। यह विकास और नई टेक्नोलॉजी के बीच बने रहने और अपनी क्षमता को बनाए रखने या इसमें सुधार के लिए जरुरी होता है। परंपरागत रूप से, CME शब्द का अर्थ “सतत चिकित्सा शिक्षा” के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए मेडिकल फील्ड में तेजी से डेवलप होने वाले तरीकों की जानकारी लिए एक तंत्र है।
हिमाचल प्रदेश फिर से कोरोना के मामलों में वृद्धि होने लगी है। मौजूदा समय में प्रदेश में कोरोना के 50 एक्टिव केस हैं। इनमें 23 अकेले सोलन जिला के हैं। यह पुरे प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। वहीं बाकि जिला में अभी एक्टिव केस सिंगल डिजिट में हैं। फ़िलहाल चंबा, बिलासपुर और लाहौल स्पीति में कोरोना का एक भी केस नहीं है। हमीरपुर में 4, कांगड़ा में 6, किन्नौर, उना और कुल्लू में 1-1, मंडी में 5, शिमला में 8 कोरोना के एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस से सोलन जिले में आज तक 314 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में भी जिले के धर्मपुर ब्लॉक में 4 नए पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। वहीं अभी जिले में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपलिंग भी कम हो रही है। कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही बूस्टर डोज भी इन दिनों सोलन में खत्म है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार सुबह माता भीमकाली मंदिर सराहन में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री भी मौजूद रही। उपमंडलाधिकारी रामपुर एवं मंदिर समिति अध्यक्ष निशांत तोमर ने उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा तथा मंदिरों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जायेगा ताकि पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर सांय बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन रामपुर द्वारा तीन दिवसीय फाग मेले के उपलक्ष पर आयोजित बुशहर कार्निवल-2023 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है। समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए हम सब को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हमारे प्रेरणास्त्रोत है, उनका प्रदेश के निर्माण और विकास में एहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्य भूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यहां की संस्कृति और मेलों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को किए गए वादों के प्रति वचन बद्ध है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा। उपमुख्यमंत्री ने कार्निवल के आयोजकों के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र के लोगों से किए गए हर वादे को पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दत्तनगर मे इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए 60 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को इसका लाभ प्राप्त होंगा। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र में विकास कार्यों में गति प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी कलाकार विक्की चौहान के साथ हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन ने कार्यक्रम में समां बांधा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल सोनी, बीडीसी चेयरमैन आशीष कैथ, उपमंडलाधिकारी रामपुर, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ की स्टेट कार्यकारिणी की हमीरपुर में बैठक संपन्न हुई l इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पुरानी पेंशन बहाल करने पर प्रदेश प्रधान अनिल गौतम ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का बहुत धन्यवाद किया। इसमें सचिवालय चालक संघ के सदस्य महेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह सभी जिला के प्रधान महासचिव उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया, जिसमें देहरा से विजय अशरफ को प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया गया ल मनजीत कुमार हैप्पी स्टेट वाइस चेयरमैन को बनाया गया।
ज्वालामुखी वार्ड 3 के पुजारी वर्ग महादेव परिवार की अलोका शर्मा को हरियाणा सरकार में संयुक्त निदेशक विधि नियुक्त किया गया है। अलोका को विद्युत नियामक आयोग का प्रभार दिया गया है। अलोका शर्मा ने बताया कि इस सम्मानित संगठन के साथ काम करने और हरियाणा राज्य के लिए ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए उत्सुक हूं। वह हरियाणा के नागरिकों को बेहतर बिजली सेवाएं प्रदान करने के सामान्य लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। अलोका के पिता स्व. अरविंद शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार के विशेष सचिव विधि सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला थे। अब उनकी बेटी हरियाणा सरकार में एक ऊंचे ओहदे पर पहुंची है। अलोका ने ज्वालामुखी, परिजनों व पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अलोका की माता शीला रानी ने अलोका को इस पद पर पहुंचने के लिए बधाई दी है। ज्वालामुखी के पुजारी व महादेव परिवार की बेटी के इस पद पर पहुंचने पर सभी परिजन बेहद खुश हैं। अलोका अब हरियाणा सरकार में प्रथम श्रेणी के राजपत्र अधिकारी रैंक वाले अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शक्तियों के समकक्ष है।
ज्वालामुखी वार्ड नं 3 पुजारी वर्ग महादेव परिवार की अलोका शर्मा को संयुक्त निदेशक विधि हरियाणा सरकार में नियुक्त किया गया है। अलोका को विद्युत नियामक आयोग का प्रभार दिया गया है। अलोका शर्मा ने बताया कि इस सम्मानित संगठन के साथ काम करने और हरियाणा राज्य के लिए ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए उत्सुक हूं। वह हरियाणा के नागरिकों को बेहतर बिजली सेवाएं प्रदान करने के सामान्य लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। अलोका के पिता स्व.अरविंद शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार के विशेष सचिव विधि सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला थे। अब उनकी बेटी हरियाणा सरकार में एक ऊंचे ओहदे पर पहुंची है। अलोका ने ज्वालामुखी, परिजनों व पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अलोका की माता शीला रानी ने अलोका को इस पद पर पहुंचने के लिए बधाई दी है।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर द्वारा करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से एक दिवसीय करियर परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विक्रम सिंह ने राष्ट्र एवं प्रदेश स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की तथा विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव व सफलता का मूल मंत्र दिया। विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, संघ लोक सेवा आयोग तथा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा सफलता प्राप्त करने के तरीकों पर गहन मंथन किया गया। इसके अलावा रेलवे, बीमा तथा पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके अतिरिक्त बलविंदर सिंह चावला द्वारा इक्किसंवी शताब्दी के रोजगार व उनके अर्जन हेतु विभिन प्रकार के प्रचलित आधुनिक कोर्सेस व इस प्रकार के शिक्षा दे रहे संस्थानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अमन वालिआ ने शिक्षा, परीक्षा (नवाचार) पर महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। इस अवसर पर प्राचार्य केऐस. अत्री द्वारा परीक्षा तैयारी तथा तनावरहित प्रयास पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. नीरज शर्मा, प्रो. भगवन दास, प्रो. अमरीश घई, डॉ. प्रीती व डॉ. सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को निर्माणाधीन कुमारसैन बस अड्डे का निरक्षण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बस अड्डे का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। बस अड्डे को जल्द ही लोगो को समर्पित किया जायेगा। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं लोगो ने फूल मालाओं से उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा, कुमारसैन कांग्रेस जोन अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, व्यापार मंडल कुमारसैन अध्यक्ष सुधीर तनेजा, कुमारसैन पंचायत उपप्रधान, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश की सबसे हॉट सीट रहने वाला शाहपुर विधानसभा हलका एक बार फिर सियासी खेल की भेंट चढ़ गया है। यह बात शाहपुर हलके से आम आदमी पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी रहे अभिषेक ठाकुर ने जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा के जनजातीय क्षेत्र धारकंडी के बच्चों के खोले गए कॉलेज को बंद करना अति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों को भी अच्छी और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का हक है, लेकिन कांग्रेस सरकार इन बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। अभिषेक ठाकुर ने कहा धारकंडी क्षेत्र के लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं, अत: अपने बच्चों को दूर पढऩे के लिए नहीं भेज सकते हैं, रिडकुमार में कॉलेज खुलने से उन्हें आस जगी थी कि उनके बच्चों को घर-द्वार शिक्षा मिल पाएगी, लेकिन कांग्रेस ने यहां के लोगों को और सुविधा देना तो बाद की बात है, जो कॉलेज मिला था, उसे भी बंद कर दिया। भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से यहां भाजपा की विधायक रही और वह भी क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाई और चुनावी वर्ष में आनन-फानन में रिडकुमार को आधी अधूरी आस बंधवा का फरेब किया और कांग्रेस ने सियासी खेल खेलते हुए क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा से ही वंचित कर दिया । उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि क्षेत्र की भूगौलिक परिस्थतियों को देखते हुए इस कॉलेज बहाल करें, ताकि गरीब बच्चों को घर-द्वार उच्च शिक्षा मिल सके। विधायक नहीं कर पाए क्षेत्र की पैरवी अभिषेक ठाकुर ने हैरानी जताते हुए कहा कि हिमाचल में सरकार कांग्रेस की है और शाहपुर से विधायक भी कांग्रेस से हैं, फिर भी वह रिडकुमार कॉलेज को बंद होने से क्यों नहीं बचा पाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक प्रदेश सरकार में धारकंडी जैसे जनजातीय क्षेत्र के हक की पैरवी सही ढंग से नहीं कर पाए। कॉलेज का बंद होना अति दुर्भाग्यपूर्ण है।
लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संसथान में रेड रिबन क्लब द्वारा नेशनल ट्यूबरकुलोसिस जागरूकता के बारे में वेबिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में जिला ट्यूबरकुलोसिस ऑफिसर एवं चीफ मेडिकल ऑफिसर धर्मशाला डॉ.राजेश कुमार सूद ने शिरकत की। इस वेबिनार का विषय क्षय मुक्त भारत के लिए सामुदायिक जुड़ाव और हमारी भूमिका था। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के सभी छात्रों ने भाग लिया। फार्मेसी शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. एमएस आशावत ने कार्यकम में स्वागत भाषण दिया| मुख्यातिथि डॉ.राजेश सूद ने ट्यूबरक्लोसिस के बारे में जानकारी दी और उन्होंने बताया कि ट्यूबरक्लोसिस से मुक्ति पाने के लिए जरुरी है, इसका सही ढंग से इलाज व दवा कोर्स पूरा होना चाहिए। इस बीमारी से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए जरुरी है कि लोगो के बीच हम जागरूकता फैलाएं। अगर दो सप्ताह व उससे ज्यादा दिन खांसी हो तो नज़दीक के स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच करवाए। उन्होंने बताया कि अगर कोई इन्सान इस बीमारी से पीड़ित है तो हमें उससे घृणा नहीं करनी है। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। संस्थान के प्रबंधक एवं निर्देशक डॉ.रण सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुआ कहा कि हम सभी को मिलकर समाज को ट्यूबरक्लोसिस के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना चाहिए।
जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) RS बाली ने प्रदेश लोक निर्माण विभाग नावार्ड के अंतर्गत गांव कलेड व कराली का बाग के लिए दरूं खड्ड पुल का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस दौरान वहां पर भारी मात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।
पंचायत चौकीदार यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला और उन्हें एक मांगपत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में पंचायत चौकीदारों के लिए कैसे पॉलिसी बनाई जाए, इसके लिए मंत्री पंचायतीराज विभाग को यूनियन के साथ बैठ कर मसौदा तैयार करने को कहा।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों से सप्ताह में दो बार मिलेंगे। उन्होंने बताया कि आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती है, जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं। कहा कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सचिवालय में मिल सकते हैं।
दाड़लाघाट पंचायत में सर्वमान्य व सर्व आराध्यदेव बाडुबाडा देवता और सुकेत बाडुबाडा देवता का ऐतिहासिक मिलन हुआ। देव मिलन के सैकड़ों लोग साक्षी बने। हर वर्ष देवता बाडुबाडा मंदिर में भागवत कथा की समाप्ति पर भी देवों का भव्य व रोमांचक मिलन होता है, लेकिन इस बार जात्रा के प्रारंभिक दिनों में ही बस स्टैंड दाड़लाघाट में देवता बाडुबाडा दाड़लाघाट और देवता सुकेत बाडुबाडा का ऐतिहासिक मिलन हुआ। ऐसा माना जाता है कि देवता हमें मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते हैं। लोगों ने कहा कि इस तरह के देव मिलन से जहां देव संस्कृति को बल मिलता है, वहीं देव समाज से जुड़े लोगों को भी आपसी तालमेल तथा संस्कृति के संरक्षण को लेकर जागरूकता आती है। इस दौरान श्रद्धालु सड़क के दोनों ओर, घरों और दुकानों की छतों पर अपने-अपने देवलुओं तथा गुरों के मिलन के इन अविस्मरणीय पलों को कैमरे में कैद करने के लिए हाथों में मोबाइल लिए खड़े थे।
पुलिस थाना कांगड़ा के तहत पड़ते पुराना कांगड़ा में शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक काे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुराना कांगड़ा में पिछले एक महीने से चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थी। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बावजूद चोर गिरफ्त में नहीं आ रहे थे। इसके चलते स्थानीय युवाओं ने पिछले एक सप्ताह से कांगड़ा में रात को पहरा लगाना शुरू किया । इस दौरान शुक्रवार रात को डाक बंगला रोड पर एक संदिग्ध युवक गली में घूमता देखा। उसने अपने मुंह और सिर पर ग्रीस लगाई हुई थी। शक के आधार पर उससे पूछताछ की, तो वो घबरा गया। स्थानीय युवाओं ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। लाेगाें का कहना है कि सूचना देने के बावजूद भी पुलिस समय पर घटना स्थल पर नहीं पहुंची,जिससे युवाओं ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले करने से मना कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देखकर SHO विजय शर्मा अतिरिक्त फोर्स के साथ पुराना कांगड़ा पहुंचे। उनकी मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने कांगड़ा पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और काफी समझाने के बाद युवाओं ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस थाना प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि युवक के साथ 2-3 लड़के और भी थे, जो मौके से फरार हो गए। पुलिस अब युवक से पूछताछ में जुटी है।
हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर ने पार्टी की जिला स्तरीय आक्रोश रैली में कांग्रेस की सरकार पर कड़े हमले बोले। कंवर ने कहा कि खनन माफिया, भू माफिया, तबादला माफिया कांग्रेस की सरकार में सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री कह रहे हैं कि भाजपा की सरकार के समय खनन होता था, हमने वहां झील बना दी है। उन्होंने कहा कि अब तो दिन रात पोकलेन लगी हुई है और खनन लगातार हो रहा है, कोई रोक नहीं है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि खैर का कटान हो रहा है, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि तबादले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि माफिया सक्रिय है और कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोई पकड़ प्रशासन पर नहीं है, जनता निराश है। झूठ बोलकर यह सरकार सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि कहां है 1500 रुपये कहां है? 300 यूनिट बिजली? ओपीएस पर गोलमोल बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोबर खरीदने के बात, दूध खरीदने की बात कहां है वीरेंद्र ने साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कहा कि आप अच्छे आदमी तो हैं लेकिन अच्छे बन करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को कई गलत ताकतों ने घेर रखा है। वीरेंद्र ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह न बनकर सुखविंदर सिंह सुक्खू बनकर दिखाएं। कंवर ने संस्थान बंद करने के साथ-साथ गलत निर्णय लेने पर सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुंहतोड़ जवाब देगी।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर द्वारा करियर कॉउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से एक दिवसीय करियर परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विक्रम सिंह ने राष्ट्रिय एवं प्रदेश स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की तथा विद्यार्थियों को परीक्षा में भाग लेने हेतु की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव व सफलता का मूल मंत्र दिया। विद्यार्थाेयों को सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, संघ लोक सेवा आयोग तथा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा सफलता प्राप्त करने के तरीकों पर गहन मंथन किया गया। इसके अलावा रेलवे, बीमा तथा पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। इसके अतिरिक्त बलविंदर सिंह चावला द्वारा इक्किसंवी शताब्दी के रोजगार व उनके अर्जन हेतु विभिन प्रकार के प्रचलित आधुनिक कोर्सेस व इस प्रकार के शिक्षा दे रहे संस्थानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी यदि रोजगारन्मुखी पाठ्यक्रम तथा सम्बंधित कोर्सेस द्वारा आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अमन वालिआ ने शिक्षा, परीक्षा (नवाचार) पर महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साँझा की। इस अवसर पर प्राचार्य केऐस. अत्री द्वारा परीक्षा तैयारी तथा तनावरहित प्रयास पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. नीरज शर्मा, प्रो. भगवन दास, प्रो. अमरीश घई, डॉ. प्रीती व डॉ. सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय के एमसी पार्क के बाहर आक्रोश रैली निकाली। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे। धूमल ने कहा कि भाजपा की सरकार जब-जब सत्ता में आती है तो वह प्रदेश को तोहफे देती है, जनता को सुविधाएं देती है। प्रदेश का कल्याण करती है लेकिन इसके उल्ट जब जब कांग्रेस की सरकार आती है प्रदेश का हक, जनता का हक छीनने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल को आगे बढ़ाने का काम किया। प्रदेश की सरकार रहे, चाहे केंद्र की सरकार रही, हिमाचल को दिया ही है और आज सुक्खू सरकार हिमाचल में सत्ता में आने के बाद से लगातार तालेबंदी करने का काम बदले की भावना से कर रही है। धूमल ने कहा कि यह जो संस्थान भाजपा की सरकार में खोले गए हैँ, ये कोई भाजपा के दफ्तर नहीं हैँ। ये पूरे समाज के लिए, प्रदेश के लिए हैं, इलाकों के लिए हैं, इसलिए ये संस्थान बंद कर जनता की दिक्कतें बढ़ाई जा रही हैँ। धूमल ने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश में और केंद्र में इतिहास ही झूठ बोलने का रहा, छीनने का रहा है, कभी हर परिवार से रोजगार की बात की गई, कभी गरीबी हटाने के बाद की गई, कभी हिमाचल प्रदेश को मिले औद्योगिक पैकेज को वापस लेने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के साथ धक्काशाही करने का काम किया है और आज जनता जवाब मांगती है। धूमल ने कहा कि महज 3 महीने के कार्यकाल में जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है तो समझा जा सकता है कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल किस तरह का है। जब भी नहीं सरकार बनती है तो जनता को उम्मीद रहती है कि नई सरकार जनता को कुछ नया देगी, लेकिन यह अजीबोगरीब सरकार है, जिसने आते ही पूर्व सरकार के जनता को दिए गए संस्थान और तोहफे वापस लेने का काम किया है। उन्होंने कहा कि साल 2022 में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खुले के सभी संस्थानों को डिनोटिफाई किया गया है, धूमल ने सवाल किया कि क्या वर्तमान सरकार जनता द्वारा चुनी गई किसी सरकार के अंतिम साल को बिल्कुल भी मान्यता नहीं देती है। पूर्व सरकार के समय जितने भी संस्थान खोले गए वे केवल मात्र बीजेपी के लिए नहीं खोले थे वे जनता की सुविधाओं के लिए खोले गए थे, लेकिन वर्तमान सरकार ऐसी अनजानी सरकार है, जिसे प्रदेश की जनता की कोई फिक्र ही नहीं है। धूमल ने कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा, उन्होंने कहा कि 1 लाख रोजगार देने की बात करने वाली कांग्रेस बताए कि पहली कैबिनेट में कितने लोगों को रोजगार दिया गया, पहली ही कैबिनेट में महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का ऐलान किया गया था कांग्रेस बताए कि कितनी महिलाओं को या राशि दी गई। कांग्रेस द्वारा दो रुपये किलो गोबर और 100 रुपये किलो दूध खरीदने के वादे पर भी जमकर प्रहार किया। धूमल ने कहा कि भाजपा नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा डिनोटिफाई किए गए संस्थानों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है वे सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर इस आंदोलन के भागीदार बने और सरकार को उसकी गलत नीतियों के प्रति सचेत करें। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामकुमार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा जिला प्रभारी विनोद ठाकुर जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा जिला महामंत्री श्याम मिन्हास, राजकुमार पठानिया, महिला मोर्चा की राज्य सचिव मीनाक्षी राणा, संतोष सैनी, रितिका भारद्वाज, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, शादी लाल गोस्वामी, धर्मेंद्र राणा, अजय जोशी, सतीश शर्मा ,पवन बीटन, उर्मिला चौधरी ,प्रोमिला ठाकुर ममता कश्यप, ओंकार नाथ कसाना सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिला के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में लोगों की समस्याएं सुनीं। लोक निर्माण विभाग के विश्रामग्रह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा लोगों ने सामूहिक समस्याओं के साथ व्यक्तिगत समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। उद्योग मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया और कुछ स्थानीय स्तर की मांगों और समस्याओं के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जनसेवा, जनसमस्याओं का समाधान, पिछड़े क्षेत्रों व पिछड़े वर्गों का उत्थान हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान सीता राम शर्मा मंडल अध्य्क्ष शिलाई, भारत भूषण मोहिल सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जगत सिंह पुंडीर, अतर सिंह पुंडीर, गुलाब सिंह, गुमान सिंग चौहान, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, प्रताप, रति राम शर्मा, तपेंद्र चौहान, तोता राम शर्मा, सुमेर चंद, प्रकाश ठाकुर, माया राम, रघुवीर सिंह, जगदीश शर्मा, उदय राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के लिए 'हैप्पी क्लासरूम' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बतौर वक्ता दीपक सिंगी ने शिरकत की, जोकि 'इन्नोवेटर एजुकेटर' के साथ-साथ कई अन्य अवार्ड से भी सम्मानित हैं। इस कार्यशाला के दूसरे वक्ता रवि शर्मा रहे, जिन्हें 'जीवन-कौशल' पर आधारित कार्यशालाओं के लिए जाना जाता हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना द्वारा की गई। तत्पश्चात विद्यालय के कक्षा नौवीं तथा छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यशाला में अन्य स्कूल के अध्यापकों ने भी भाग लिया। कार्यशाला के वक्ताओं ने शिक्षण के नए- नए ढंग बताए और कहा कि सर्वप्रथम कक्षा का माहौल खुशनुमा होना चाहिए। अगर बच्चे व शिक्षक खुश हैं तो कक्षा में अच्छे ढंग से पढ़ाया जा सकता है और बच्चे भी बेहतर तरीके से सीख सकते हैं। प्रत्येक पाठ को रचनात्मक ढंग से कराना चाहिए, इसके बारे में बच्चों के विचार पूछने चाहिए। बच्चों के मन में अध्यापकों के प्रति जो डर की भावना है, उसे दूर करना चाहिए तथा बच्चों की प्रत्येक बात को ध्यान से सुनना चाहिए। कार्यशाला के दौरान गतिविधियाँ भी करवाई गईं तथा यह भी बताया गया कि किस प्रकार हम खेल-खेल में बच्चों को पढ़ा सकते हैं तथा उनका मनोरंजन कर सकते हैं।
राजकीय महाविद्यालय चंबा में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई ने सदर विधायक नीरज नैयर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इकाई सचिव डॉ. मोहिंदर सलारिया ने बताया कि ज्ञापन में कॉन्ट्रैक्ट पीरियड को रेगुलर सर्विस बेनिफिट्स में शामिल करना, एमफिल और पीएचडी की इंक्रीमेंट को 2004 से बहाल करना, महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद का सृजन करना, प्रिंसिपल की डीपीसी करवाना एवं चंबा महाविद्यालय में स्टाफ क्वाटर्स बनाना प्रमुख मांगें रखी गयी हैं। इस दौरान इकाई प्रधान परविंदर कुमार, सचिव डॉक्टर मोहिंदर सलारिया, प्रोफेसर राकेश राठौर, प्रोफेसर विजय, डॉ. हेमंत, डॉ.संतोषी, प्रो. केबल किसन, प्रो. शिल्पा, डॉ. पूनम, प्रो. शिवानी, डॉ. सुनील, डॉ. चमन, डॉ. तेज सिंह, प्रो. सुमित, प्रो. वीरेंद्र, प्रो. अनित, प्रो. अविनाश, प्रो. संजीव कुमार, डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला किन्नौर के निचार खण्ड स्थित एकलव्य मॉडल रिहायशी विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए विभिन्न कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, छात्रावास व निर्माणाधीन भवनों का भी दौरा किया। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान घटिया गुणवत्ता के दरवाजे, खराब पेंट, टूटी सीढ़ियां आदि से संबंधित पायी गई कमियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अगर इन कमियों को अगले निरीक्षण तक ठीक नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भी समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि कमियों को साथ के साथ ठीक किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण करते हुए सातवीं कक्षा का दौरा किया और पढ़ रहे बच्चों से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में अच्छी गुणवत्ता वाले फाइबर के बोर्ड इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नए बेंच उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में अभी कुछ कक्षाओं को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 480 बच्चों की क्षमता के अनुसार विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार निचार चंद्र मोहन ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक नरेश शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग ज्ञान ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विद्यालय प्रबंधन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विधानसभा जयसिंहपुर के क्षेत्र शिवनगर में राजकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय शिवनग में आज वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक यादविंदर गोमा ने शिरकत की।महाविद्यालय शिवनगर के छात्रों और महाविद्यालय के स्टाफ ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलित करके ने गोमा ने समारोह की शुरूआत की। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शमशेर सिंह राणा ने वर्ष भर का ब्ख्यान मुख्य अतिथि के सामने प्रस्तुत किया। विधायक गोमा ने अपने संबोधन में प्रदेश के पूर्व व स्वर्गीय मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र को श्रद्धांजलि दी। गोमा ने अपनी ऐछिक निधि से 31000 रुपये और शिव नगर बाजार से लेकर कॉलेज परिसर तक सड़क को जल्दी सुधारने की बात की तथा विधायक ने 10 सोलर लाइट भी देने की बात की। वही महाविद्यालय के छात्रों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
हिमाचल में टोल बैरियर की नीलामी के एक दिन बाद एंट्री टैक्स भी बढ़ा दिया गया है।आबकारी एवं कराधान विभाग ने टोल बैरियर पर एंट्री टैक्स के नए रेट जारी कर दिए है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल की प्राइवेट गाड़ियों से कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा, लेकिन हिमाचल नंबर वाले कमर्शियल वाहनों को टैक्स देना होगा। इसके अलावा अगर कोई वाहन चालक 3 महीने के लिए अपना परमिट बनाता है तो उसे 1500 रुपए फीस चुकानी होगी। वहीं यदि कोई 1 साल के लिए परमिट बनाना चाहता है तो 3500 रुपए शुल्क चुकाना होगा। वहीं आयुक्त आबकारी एवं कराधान यूनुस खान ने बताया कि एंट्री टैक्स के यह नए रेट अगले 1 साल तक के लिए ही वैलिड होंगे। हिमाचल में पिछले 2 दिन में 13 बैरियर 132.52 करोड़ रुपए में नीलाम हुए हैं। ऐसे में टोल बैरियर पर एंट्री टैक्स के रेट में बढ़ोतरी का लाभ ठेकेदारों को मिलने वाला है, लेकिन हिमाचल आने वाले लोगों को अपनी जेब और ढीली करनी होगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से संबंधित तैयारियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा और विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के छात्र वर्ग को प्रताड़ित व मानसिक रूप से परेशान करने का काम किया है। पहले तो प्रदेश के 286 स्कूलों को बंद कर दिया गया और अब 19 महाविद्यालयों को भी डिनोटिफाई कर दिया गया है। यह सरकार शिक्षण संस्थानों को बंद करने के लिए जानी जाएगी। जिन महाविद्यालयों को डिनोटिफाई करने की लिस्ट आई है, उनमें बिलासपुर जिला के दो, चंबा जिला का एक, हमीरपुर के 2, कांगड़ा के चार, मंडी के तीन, शिमला के 2, सिरमौर का ए, सोलन के तीन और कुल्लू जिले का एक संस्कृत कॉलेज शामिल है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस सरकार छात्र विरोधी सरकार कहलाई जाएगी। जिन महाविद्यालय को बंद किया गया है इन महाविद्यालयों में अधिकतर लेट कैपेसिटी वाले छात्र अपनी पढ़ाई कर रहे थे, उनका भी 1 साल भी पूरा नहीं हुआ और इन शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांग्रेस सरकार को चेतावनी देती है कि छात्र विरोधी नितियों को वह सहन नहीं करेगी। सरकार जल्द से जल्द इन निर्णयों पर साकारात्मक कार्रवाई करे अन्यथा विद्यार्थी परिषद प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगी।
कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) RS बाली ने कांगड़ा में रिलायंस स्मार्ट पॉइंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर वहां पर SHO विजय कुमार व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस रिलायंस स्मार्ट पॉइंट में ग्राहकों को ग्रोसरी और राशन की सभी वस्तुएं उचित रेट पर उपलब्ध होंगी।
भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश सरकार द्वारा संस्थानों को डिनोटिफाई करने को लेकर भाजपा प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज फतेहपुर, नूरपुर, जवाली व इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की अध्यक्षता पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने की। पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान चारों विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने इस आक्रोश रैली में भाग लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है, तब सिर्फ संस्थानों को डिनोटिफाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अपने इस फैसले की वापिस ले नहीं तो भाजपा सड़कों पर उत्तर कर प्रदर्शन सौर तेज़ करेगी।
जयसिंहपुर में जिला स्तरीय सलियाण मेले के झूले के आवंटन की प्रक्रिया खंड विकास कार्यालय पंचरुखी में संपन्न हुई। मेले के झूले की बोली 9 लाख में समाप्त हुई। पालमपुर के एसडीएम डॉ अमित गुलेरिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि झूले आबंटन के लिए 9 ठेकेदारों ने आवेदन किया था। बोली साढ़े पांच लाख से शुरू हुई और सबसे अधिक 9 लाख की बोली विवेक शर्मा जिला हमीरपुर सुजानपुर निवासी ने लगाई।
ठियोग विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और केहर सिंह खाची को हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केहर सिंह खाची लगभग 25 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और अब उन्हें सरकार में भी उचित सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर और केहर सिंह खाची के साथ चर्चा कर इस विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति प्रदान की जाएगी। सुक्खू ने कहा कि वे सत्ता में सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन व लोगों के कल्याण के लिए आए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनकल्याण के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्थापित जल विद्युत परियोजनाओं पर जल उपकर लगाया गया है ताकि प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं को और बल मिल सके और प्रदेश की जनता पर इसका कोई वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के अधिकारों के लिए केन्द्र सरकार से भी इस बारे में निरन्तर संवाद कर रही है। वहीं, ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केहर सिंह खाची को राज्य वन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि इससे कार्यकर्त्ताओं का मनोबल और ऊंचा होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एकजुट होकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान राज्य वन विकास निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे और नये दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवाद की राजनीति को समाप्त करते हुए सभी क्षेत्रों को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व दिया है।
भारतीय जनता पार्टी जिला कांगडा़ की बैठक जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में 12 मार्च को होने वाली आक्रोश रैली की तैयारियों हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। रैली का आयोजन सामुदायिक भवन धर्मशाला पर पदयात्रा से शुरू होकर फवारा चौंक कोतवाली बाजार में सम्पन्न होगी। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में महापौर ओंकार नैहरिया, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला महामंत्री सचिन शर्मा, राकेश चौधरी, अक्षय शर्मा, नरेंद्र पठानिया, शमशेर नैहरिया, नीलम, पारस शर्मा, विजय शर्मा, सुशील, प्रकाश चौधरी, मनी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
निदेशक उद्यान संदीप कदम ने आज यहां बताया कि उद्यान विभाग द्वारा प्रदेश में सेब की अच्छी पैदावार के दृष्टिगत 10 मार्च से 22 मार्च, 2023 तक सेब के बागीचों में परागण प्रबन्धन विषय पर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन विशेष शिविरों में लगभग 8 हजार बागवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अभियान के लिए विभाग के 60 अधिकारियों को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है। अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सेब उत्पादन वाले क्षेत्रों में हर विकास खंड में 200 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें मधुमक्खियों द्वारा परागण के महत्व, फल पैदावार बढ़ोत्तरी के लिए मधुमक्खियों की कॉलोनियों की देखभाल सहित विभिन्न विषयों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के इच्छुक बागवानों को अपने नजदीकी उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क करने का आह्वान किया।
परिवहन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया विगत दस दिनों में मोटर वाहन अधिनियम व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के 1180 चालान कर 28,46,650 रूपए की राशि बतौर जुर्माना वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि वाहनों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ निजी वाहन मालिक अपने वाहनों का उपयोग गैर कानूनी तरीके से व्यवसायिक वाहनों के रूप में कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा मोटर वाहन अधिनियम व नियमों के अंतर्गत जुर्माना लगाया गया। उन्होंने वाहन संचालकों को बताया कि भविष्य में निजी वाहनों का व्यवसायिक प्रयोग करने वालों के वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा भविष्य में भी पूरे प्रदेश में वाहन निरीक्षण अभियान जारी रखा जाएगा।
सरल ऐप के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है किस तरह से इस ऐप का इस्तेमाल करना है किस तरह से कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल किया जा सकता है और इस ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी तमाम बातों को लेकर ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित किया गया। यह जानकारी सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को सुजानपुर में आयोजित विशेष बैठक में कार्यकर्ताओं को सरल ऐप माध्यम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और बताया कि इस ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ना है ताकि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ग्राम स्तर के कार्यकर्ता के साथ जुड़ सके। अगर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राम स्तर के किसी भी कार्यकर्ता के साथ बातचीत करना चाहते हैं तो वह इस ऐप के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते हैं उन्होंने बताया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता फील्ड में उतर गए हैं। वहीं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में गांव स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं जिसमें विशेष रूप से पार्टी को संगठित और मजबूत करने के लिए किस तरह से कार्य करना है तमाम बातों को लेकर जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से यहां के प्रत्याशी जो वर्तमान में भारत सरकार में मंत्री पद पर विराजमान है अनुराग सिंह ठाकुर को जीत दर्ज करवाई थी उसी तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें रिकॉर्ड तोड़ बंपर मतों से जीत दिलानी है।
वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए अंदरौली पर्यटकों को तो अपनी ओर आकर्षित कर रही है, वहीं साहसिक खेलों में रूचि रखने वाले लोग भी इस तरफ आकर्षित हो रहे हैं। अंदरौली जिला ऊना से लगभग 30 किलोमीटरी की दूरी पर कुटलैहड़ विधानसभा के अंतर्गत गोविंद सागर झील के तट पर वसा एक सुंदर व शांत स्थान है जोकि धीरे-धीरे पर्यटन स्थल बनकर उभर रहा है। अंदरौली में प्रदेश के अलावा साथ लगते पड़ोसी राज्यों के पर्यटक जल क्रीडाओं के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लेने आ रहे हैं।अंदरौली में 2 से 6 मार्च तक 22वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस में रोईंग, कैनोइंग व कायकिंग जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गई। इन स्पर्धाओं में देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें महिलाओं की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने भी इन खेलों का भरपूर लुत्फ उठाया। गोंविद सागर झील में पहली बार आयोजित की गई राष्ट्र स्तरीय वाटर स्पोर्टस खेलों से अंदरौली के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, इससे अंदरौली क्षेत्र को देश में एक नई पहचान मिली है। आने वाले समय में अंदरौली वाटर स्पोर्टस जैसी साहसिक खेलों का एक नया गंतव्य बनकर विश्व मानचित्र पर अपना नाम अंकित करवाने में सफल होगा। गोविंद सागर झील में जल क्रीडाएं आरंभ होने से अंदरौली क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र विकास को भी पंख लगेंगे, वहीं युवाओं के लिए रोजगार/स्वरोजगार के साधन भी सृजित होंगे। झील में जल क्रीड़ाओं का आनंद लेने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अंदरौली में एथनो बोटैनिकल पार्क बनाया गया है। वहीं गोबिंद सागर झील के किनारे निर्मित स्थानीय लोगों की आस्था का प्रतीक बाबा गरीब नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। दो तलों पर बना यह मंदिर दूर से देखने पर गोबिंद सागर झील के बीचों बीच खिले हुए श्वेत कमल सा दिखाई देता है। बरसात के दिनों में मंदिर का आधा हिस्सा गोबिंद सागर झील के पानी में जलमगन हो जाता है जोकि पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है, लोग नाव के माध्यम से बाबा गरीब नाथ मंदिर में माथा टेकने जाते हैं। अपनी नैसर्गिक सुंदरता के कारण यह स्थान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
उपनिदेशक उद्यान किन्नौर, के सभागार में क्षेत्रिय बागवानी अनुसंधान एंव प्रशिक्षण केन्द्र मशोबरा तथा बागवानी विभाग जिला किन्नौर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें कल्पा खण्ड के लगभग 50 प्रगतिशील बागवानो ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में डा0 संगीता शर्मा, कीट वैज्ञानिक क्षेत्रिय बागवानी अनुसंधान एंव प्रशिक्षण केन्द्र मशोबरा, डा0 बलबीर सिहं, विषय विशेषज्ञ (उद्यान), डा0 शमशेर सिंह, विषय विशेषज्ञ (उद्यान) एंव डा0 राजेश कुमार, उद्यान विकास अधिकारी, ने बागवानी से जुडे. विभिन्न पहलुओं पर बागवानों को जानकारी प्रदान की। डा0 संगीता शर्मा, कीट वैज्ञानिक, ने सेब के विभिन्न कीटों से होने वाले नुकसान तथा उसकी रोकथाम बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होनें सेब में माईट की रोकथाम हेतु हरीकली से आधा इंच हरीकली अवस्था के बीच हार्टीकल्चर मिनरल आॅयल, 4 लीटर/200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने की सिफारिश की। उन्होंने विभिन्न मित्र कीटों की पहचान और संवर्धन करने हेतु बागवानो को जागरूक किया और बागवानो को सलाह दी कि बिना वैज्ञानिकों अथवा विशेषज्ञों के परामर्श से कोई भी कीटनाशक का छिडकाव न करें। शिविर में डा0 बलबीर सिंह, विषय विशेषज्ञ (उद्यान), ने बागवानी में मधुमक्खियों के महत्व एवं परागण में योगदान तथा रख रखाव बारे जानकारी प्रदान की। डा0 शमशेर सिंह, विषय विशेषज्ञ (उद्यान) ने मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अंतर्गत बागवानो को दी जाने वाली सहायता एंव प्रशिक्षण बारे जानकारी दी। डा0 राजेश कुमार, उद्यान विकास अधिकारी, ने बागवानो को विभाग द्वारा परागण हेतु दी जाने वाली मधुवशं (बक्से) बारे जानकारी प्रदान की और बागवानों से इस सम्बध में मधुवशं (बक्से) की मांग देने हेतु जानकारी प्रदान की।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा रोजगार एवं श्रम मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने आज सोलन के ठोडो मैदान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम संकल्प लेकर नारियों का सम्मान करें। समाज को दिशा देने में महिलाओं का सदैव ही उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण एवं उन्हें सम्मान देने के दृष्टिगत महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईसीटीसी केन्द्रो में पर एचआईवी की जांच की जाती है। और सभी नागरिकों को एड्स के प्रति जागरूक होना चहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 101 करोड़ रुपए से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की गई है ताकि निराश्रित महिलाएं व अनाथ बच्चे किसी की दया दृष्टि पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वाकांक्षी पहल कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार रोगियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है ताकि लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच तथा उपचार शामिल होंगे। आधुनिक तकनीक युक्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 5जी तकनीक का उपयोग किया जाएगा। डाॅ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश में कैंसर पीड़ितों के लिए माॅडल कैंसर केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे जिनमें आईजीएमसी में माॅडल कैंसर केयर सेंटर भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु देखभाल के लिए 11 मातृ एवं शिशु संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं जिनमें पांच संस्थान खोले जा चुके हैं तथा छः संस्थानों का निर्माण कार्य जारी है। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं तथा एड्स के प्रति जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनियों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की प्रथम एनसीसी बटालियन (बालिका) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल को गार्ड ऑफ आॅनर देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया तथा स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। डाॅ. कर्नल शांडिल ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों कों अपनी एैच्छिक निधी से 50 हजार रुपए तथा एनसीसी कैडिट के उत्कृष्ट प्रर्दशन पर 31 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम के उपरांत स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा रोजगार एवं श्रम मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने साई संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने संस्थान के नए विद्यार्थियों को नए सत्र की शपथ भी दिलाई और महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर नालागढ़ विस के विधायक के.एल. ठाकुर, मेयर नगर निगम सोलन पुनम ग्रोवर डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा, जरनल सैक्ट्री हि.प्र. कांग्रेस सुरेंद्र सेठी, सैक्ट्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी रोहित शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमन सेठी, सोलन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, अध्यक्ष शहर कांग्रेस अंकूश सूद, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सोलन कुल राकेश पंथ, सचिव स्वास्थ्य विभाग एम सुधा देवी, एमडी (एनएचएम) हेमराज बैरवा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं गोपाल बैरी, अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल, स्ंयुक्त आयुक्त नगर निगम सोलन प्रियंका चन्द्रा, उपमंडलाधिकारी सोलन संजय कुमार सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने प्रदेश के लोगों और पर्यटकों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के कारण प्रतिवर्ष सैंकड़ों लोगों की मृत्यु होती है और हजारों लोग घायल हो जाते हैं। इसका सामाजिक परिवेश के साथ-साथ आर्थिक व्यवस्था पर भी कुप्रभाव पड़ता है। उन्होने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 21.27 लाख वाहन पंजीकृत हैं जिनमें से नौ लाख से अधिक दो पहिया वाहन है। अधिकांश दो पहिया वाहनों का उपयोग युवाओं द्वारा किया जाता है। तेज रफ्तार और हेलमेट का प्रयोग नहीं करनेे से सड़क दुर्घटना व गंभीर चोटों का जोखिम और भी बढ़ जाता है। उन्होंने वाहन चलाते समय सीमित गति, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के साथ-साथ मोबाईल फोन का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया।
उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अशोक नेगी ने आज यहां बताया कि जिला किन्नौर के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर शास्त्री अध्यापक के 6 पद तथा भाषा अध्यापक का एक पद भरा जाना है जिसके लिए साक्षात्कार 17 मार्च, 2023 को प्रातः 11बजे कार्यालय उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रिकांग पिओ में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शास्त्री अध्यापक के कुल 6 पद भरे जाएंगे जिसमें तीन पद अनुसूचित जाति (सामान्य), दो पद अनुसूचित जाति (आई.आर.डी.पी) तथा एक पद अनुसूचित जनजाति (आई.आर.डी.पी) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाषा अध्यापक का कुल एक पद भरा जाएगा जो अनुसूचित जाति (आई.आर.डी.पी) के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया कि इन पदों को भरने के लिए रोजगार कार्यालय से नाम मंगवाए गए थे जिन्हें पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वह 17 मार्च को कार्यालय उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रिकांग पिओ में सभी आवश्यक दस्तावेजों व एक पासपोर्ट साईज फोटो सहित पहुंचना सुनिश्चित बनाएं।
विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्तन ने आज ज्वालामुखी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की श्रृंखला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। साथ में विशेष अतिथि के रूप में ऋतु रत्न भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान और बेटी है अनमोल योजना के तहत 23 लाभार्थियों को 8.50 लाख रुपए की एफडीआर वितरित की। समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सामाजिक उत्थान के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है जिसके लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से समाज में व्यापक बुराईयों को खत्म करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे बाले परिवार में जन्मी दो बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत बेसहारा लड़कियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने इन योजनाओं का व्यापक प्रसार प्रचार करने के भी निर्देश दिए ताकि हर पात्र लोग इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी संजीव कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा रवि कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी ज्वालामुखी आदर्श शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
शुक्रवार को डीएसपी देहरा विशाल वर्मा द्वारा अमन उर्फ लव कौशल का नया गाना सूट सूट का पोस्टर रिलीज कर गाना लांच किया। बताते चलें की लव कौशल देहरा उपमंडल के तहत नेहरन पुखर के निवासी हैं। लव कौशल ने इससे पूर्व भी कई गाने गाए है जिन्हें जनता द्वारा खूब प्यार मिला है। वहीं डीएसपी देहरा ने कहा कि वह गायक एवम समस्त टीम को हार्दिक बधाई देते हैं इस तरह से आगे भी वह युहीं सफलता हासिल करते रहे इसकी वह कामना करते हैं। वहीं गायक लव कौशल ने कहा कि उनका यह गाना लव बीट यू ट्यूब चेनल पर लांच हुआ है।
महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा की तरफ से पुराना कांगड़ा के नगर परिषद हॉल में खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का यहां पहुंचने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच द्वारा स्वागत किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच और बीडीसी मेंबर कांता सरोच ने संबोधन के दौरान आंगनवाड़ी सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं बारे बताया। इस मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कांगड़ा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वर्तमान समय महिलाओं का समय है सरकार द्वारा अनेक योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं परंतु प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए और महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा बेटियों का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है ,बेटियों को अवश्य पढ़ाएं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अग्रणी रहने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित सीडीपीओ कांगड़ा वंदना कटोच, तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार, बीडीसी मेंबर कांता सरोच, नगर परिषद मेंबर पुष्पा, सुपरवाइजर तृप्ता, आशा, किरण बाला, रीना, नीलकमल और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।
राजकीय महाविद्यालय मटौर के वाणिज्य संकाय के द्वारा संकाय के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आज विदाई समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गीत, नृत्य, जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां दी पेश की गई। विदाई समारोह में नेहा को मिस फेयरवेल, विवेक को मिस्टर फेयरवेल तनुजा को मिस पर्सनेलिटी, कुणाल को मिस्टर पर्सनेलिटी चुना गया। महाविद्यालय कार्यकारी प्रचार्या ने अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही वाणिज्य संकाय की इस सफल अयोजन के लिए सराहना की। इस अवसर पर समस्त शिक्षक वर्ग प्रो. दिनेश जंबाल, डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. शिवानी दत्ता, प्रो. अजय कुमार, प्रो. सुदेश कुमारी व डॉ. नीतू सिन्हा उपस्थित रहे।
विश्व महिला दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन को योग दिवस के रूप में मनाया गया । जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शांति का दूत कहे जाने वाले सफेद कबूतरों के छात्राओं ने पोस्टर बनाए व स्लोगन लिखे। तदोपरांत योगा इंस्ट्रक्टर अशोक कुमार ने मेडीटेशन व विभिन्न प्रकार के योगासन करवाकर। उन्होंने स्वयं ध्यान और योग की सभी विधियों को करके दिखाया। उन्होंने अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शंखासन, योगमुद्रासन, कपालभाति, भ्रामरी और गोमुखासन का अभ्यास भी करवाया। डीएलएड की सभी छात्राओं ने भी उनका साथ देते हुए सभी आसनों को किया। साथ ही भविष्य में योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ भी ली। अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं को महिला दिवस की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस विशेष दिवस के ज़रिए हम दुनियाभर के देशों और नागरिकों के बीच सामंजस्य स्थापित कर नारी के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल सकते है। उन्होंने बताया कि महिला दिवस को पूरे सप्ताह मनाने का महिला शरण कॉलेज का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है, उनको भविष्य के लिए तैयार करना है, ताकि वो हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भगीदारी दे सकें।
हाटी समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से राजभवन शिमला में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गिरी पार के हाटी समुदाय को जनजाति घोषित करने के बारे में राज्यपाल से विस्तार पूर्वक चर्चा की और अभी तक हुई प्रगति पर राज्यपाल को विस्तार पूर्वक बताया। प्रतिनिधिमंडल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उनके प्रयासों से हाटी समुदाय का मुद्दा केंद्रीय कैबिनेट और लोकसभा से पारित हुआ। साथ ही हाटी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा में बचे हुए बजट सत्र में इस मुद्दे को प्रधानमंत्री से हल करवाने का आग्रह भी किया गया ताकि गिरी पार के लाखों लोगों को शीघ्र ही उनका हक मिल सके। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि देश के प्रधानमंत्री शीघ्र ही राज्यसभा से और बची इस मुद्दे पर शेष औपचारिकता भी पूरी करेंगे और गिरी पार के हाटी समुदाय के लाखों लोगों को शीघ्र ही उनका हक मिलेगा।इस प्रतिनिधिमंडल में सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, महासचिव अतर सिंह तोमर, मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा उपाध्यक्ष कपिल चौहान, मीडिया प्रभारी अनुज शर्मा, मदन तोमर दलीप सिंगटा गोपाल ठाकुर ,सुरजीत ठाकुर गोविंद राणा, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


















































