भाजपा सांसद सुरेश कश्यप गत चार वर्षों से गायब रहे और अब आगामी लोकसभा चुनावों को आते देख जुब्बल नावर कोटखाई याद आई हैं। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने प्रेस को ज़ारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद ने जुब्बल नावर कोटखाई की गत चार वर्षों से लगातार अनदेखी की हैं। भाजपा सांसद ने सांसद निधि केवल अपने चेहेतों को बांटी जबकि जुब्बल नावर कोटखाई की 62 पंचायतों मे से नाम मात्र पंचायतों को ही सांसद निधि के तहत धनराशि दी गई है। उन्होंने कहा कि जब किसानों-बागवनों पर संकट आया, तो भाजपा सांसद क्षेत्र की सुध तक नहीं ली। 2021 में ओलावृष्टि व बेमौसमी बर्फबारी से किसानों और बागवानों की सेब सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पूर्व भाजपा सरकार ने 254 करोड़ की क्षति की होने का नाममात्र आंकलन किया था, जिसकी केंद्र से भरपाई करवाने में सांसद विफल रहें हैं। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में सेब को विशेष उत्पाद श्रेणी का दर्जा दिलाने व सेब पर आयात शुल्क तीन गुना बढ़ाने की बात की थी। सेब को विशेष उत्पाद की श्रेणी में शामिल करना तो दूर की बात है। इसके विपरीत सेब पर जो आयात शुल्क 50 प्रतिशत हुआ करता था। केंद्र की भाजपा सरकार ने उसे घटाकर 35 प्रतिशत कर दिया है। शिमला संसदीय क्षेत्र के बागवानों ने कई बार माननीय सांसद से इस मामले को संसद में उठाने का आग्रह किया, लेकिन सांसद ने इस विषय को अनदेखा किया। किसान-बागवान, छोटे दुकानदार, मज़दूर, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग से जुड़े हुए कारोबारियों में केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों प्रति भारी आक्रोश हैं। उन्होंने कहा है कि सांसद केंद्र की प्रयोजित योजनाओं को लाने मे भी असफल हुए और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हिमाचल के लिए घोषित 69 नेशनल हाई-वे भी अब ठंडे बस्ते मे डाल दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर ठाकुर सुखविंदर सिह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार को सत्ता सौंपी हैं, इसी प्रकार आगामी लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।
उपमंडल पालमपुर के अधीन लखदाता छिंज मेला कमेटी सांबा ढाटी ने आज एक बैठक आयाेजन किया गया। मेला स्थल पर अध्यक्ष कुलबीर सिंह राणा और सचिव अमर सिंह राणा ने की बैठक की अध्यक्षता। बैठक में 10 से 12 अप्रैल तक को होने वाले छिंज मेले की रूप रेखा के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर पैट्रोल पंप वाले अश्विनी राणा उर्फ बंटू ने मेले की बड़ी माली के लिए 71 हजार रुपए देने का ऐलान किया। इस बैठक में कमेटी के कुल 52 सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही ग्राम पंचायत रोड़ा व सांबा के वरिष्ठ सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां बेरोजगार कला अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कला अध्यापक के पदों की छंटनी परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक संजय रतन और बेरोजगार कला अध्यापक संघ के महासचिव विजय चौहान, संघ के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, मुख्य सलाहकार सुख राम, प्रवीण एवं रीता कंवर उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित 14 वर्षीय बच्चे के उपचार के लिए हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। हमीरपुर जिला के बड़सर क्षेत्र के निवासी प्रेम लाल ने अपनी पत्नी सहित आज प्रातः यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें अवगत करवाया कि उनका बेटा अरुण मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बच्चे का उपचार करवाने में सक्षम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने प्रेम लाल को आश्वस्त किया कि बच्चे के इलाज के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सायं अंदरौली में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा प्रतियोगिता के उपलक्ष्य पर कला केंद्र भवन ऊना में आयोजित प्रथम सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों के मनोरंजन तथा हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को दर्शाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में तिब्बतीयन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, चुडे़श्वर सांस्कृतिक मंडल, कांगड़ा कला मंच एवं पुलिस विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा की गई तैयारियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र भुट्टो, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, इंस्पेक्टर जनरल जहूर जैदी, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। शपथ में विशेष रूप से इस बात को रखा गया कि हम सभी किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। हम प्रत्येक व्यक्ति विशेषता युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करेंगे, ताकि भारत का युवा वर्ग नशा मुक्त जीवन यापन कर सके और वे समाज के रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण सदस्य बन सके। इस उपलक्ष पर कॉलेज के सभी छात्र टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ, प्रिंसिपल प्रो. शशि भूषण व प्रो. पंकज कौशल इत्यादि उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत टाहलीवाल में आयोजित कार्यक्रम की कि अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नगर पंचायत टाहलीवाल में नगर पंचायत के नव नियुक्त प्रधान और उप प्रधान बनने के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उप मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त प्रधान प्रकाश चंद एवं उप प्रधान गुरनाम सिंह को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थिर और स्थाई सरकार है परिंदा भी पैर नही मार सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष विकास का विरोधी है। पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से टाहलीवाल को विकास के पथ पर आगे लेकर जाएंगे। लगातार 5वीं बार विधायक बनने का अवसर आप लोगो ने दिया, यह प्यार मुझे क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह प्रदेश वीरभूमि के साथ-साथ देवभूमि है। यहां की सारी महिलाओं को तीर्थ दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि माता चिंतपुर्णी मंदिर की भव्यता के लिए कार्य आरंभ किया जा चुका है, जल्द ही माता चिंतपूर्णी में जरूरी सुविधाओं से विश्व स्तर के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टाहलीवाल और पोलियां की सड़क के ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के लिए 75-75 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है, ताकि इस क्षेत्र में दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा की हरोली महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए साढ़े 8 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। भवन निर्माण से यहां के छात्रों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त खड्ड महाविद्यालय के फर्नीचर के लिए 50 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा की रामपुर हरोली पुल के दोनों ओर वर्षा शालिका, सेल्फी प्वाइंट आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है, ताकि वह पुल पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई की समस्या का हमेशा-हमेशा के लिए निदान किया जाएगा, जिसके लिए कार्य आरंभ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। हम सब मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़कर इस क्षेत्र को नशा मुक्त करेंगे। वहीं, माइनिंग माफिया के खिलाफ भी उचित कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्यायों के हिसाब से कार्य योजना तैयार की जा रही है, ताकि एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बन कर तैयार हो सके। नव नियुक्त नगर पंचायत प्रधान ने कहा कि जो दायित्व हमे सौंपा गया है। हम पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठ होकर उसका पालन करेंगे और नगर पंचायत को उप मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से विकास को गति प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा, नगर पंचायत के सदस्यगण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सतीश बिट्टू, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, राजवीर कौर, पवन ठाकुर, उप मंडलाधिकारी विशाल शर्मा व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
शिलाई एनएच-707 पर कंपनी की लापरवाही एक बार नहीं कई बार सामने आ रही है। आपको बता दें कि साइड नंबर-3 पर कार्य कर रही HES इंफ्रा कंपनी गंगटोली के पास सड़क निर्माण कार्य कर रही है, जंहा पर एक व्यक्ति के मशीन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-707 का निर्माण कार्य चला हुआ है। बोहराड़ से शिलाई के शिल्ली क्यारी तक का 25 किलोमीटर का निर्माण कार्य रूदनव इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला हुआ है। कंपनी ने शिलाई के गंगटोली के पास सड़क खुदाई का निर्माण कार्य शुरू किया हुआ है। बताया जा रहा है कि गंगटोली के पास कंपनी में काम करने वाला फ्लेगमेन शीषपाल गाड़ियों को निकलवा रहा था और पास में एक पोकलेन मशीन काम कर रही थी। जैसे की पोकलेन मशीन पीछे करने लग गया, तो फ्लेगमेन शीषपाल मशीन और पत्थर के बीच फंस गया, जिस कारण शीषपाल का पेट बाहर निकलकर मौके पर ही मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर काम कर रही कंपनियों की कई बार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि नेशनल हाईवे 707 पर गंगटोली के पास एक व्यक्ति के मशीन के चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकास खंड अधिकारी ने पंचायत के इस प्रयास को खूब सराहा विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत बतराहन में चार सीसीटीवी कैमरे लगने से पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित करने की पहल हुई है। हाई फ्रीक्वेंसी के चारों कैमरे पंचायत परिसर में लगाए लगाए गए हैं। गुरुवार को खंड अधिकारी फतेहपुर निशी महाजन ने विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए यहां का औचक दौरा किया। इस दौरान बतराहन-नेरना पंचायत की समिति सदस्य तमन्ना धीमान व सचिव राजेश कुमार भी उपस्थित रहे। समिति सदस्य तमन्ना धीमान ने विकास कार्यों की रुपरेखा तैयार करते हुए बताया कि वार्ड-3 पंजरोड गांव में 2021- 22 में सरकारी निधि से दो लाख 40 हजार की लागत से रास्ता बनवाया गया। वहीं, गर्मी के मौसम को मद्देनजर रखते हुए पंजरोड की प्राथमिक पाठशाला में एक तथा बतराहन के पंचायत घर में भी एक वाटर कूलर, स्थापित करवाया गया। पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि पंचायत में 60 हजार की लागत से डिजिटल कैमरे, 80 हजार के एलईडी, 40 हजार के बैंच तथा 15 हजार की लागत से एक शौचालय तथा सोकपिट जनता को सुपुर्द किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी निधि के तहत समय-समय पर समिति की ओर से सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकासात्मक कार्य करवाए जाते हैं। विकास खंड अधिकारी निशि महाजन बतराहन पंचायत विकास कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान रमेश धीमान व अन्य गांववासी भी उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व, पार्टी अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को दी बधाई पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहां मोदी है तो मुमकिन है पूर्वोत्तर राज्यों ने केंद्र की गरीब कल्याण योजनाओं व जन हितकारी नीतियों पर मोहर लगाई है। पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय नागालैंड और त्रिपुरा के चुनाव परिणामों में भाजपा व सहयोगी दलों को मिली एकतरफा जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और पार्टी संगठन के अथक प्रयासों की बदौलत पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा ने फिर से एक बार जीत का परचम लहराया है। पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावों में मिली जीत पर वह केवल इतना ही कहना चाहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोतर के तीनों राज्यों की जनता द्वारा भाजपा के पक्ष में सकारात्मक जनादेश एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों पर मुहर है। पूर्व मुख्यमंत्री ने जनकल्याण के साथ सबका साथ-सबका विकास की नीति पर पुनः विश्वास जताने हेतु नागालैंड त्रिपुरा व मेघालय की जनता का हार्दिक अभिनंदन किया है। इसके साथ साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पूर्वोत्तर राज्यों की पार्टी संगठन व स्थानीय कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का राजभवन जाकर उनका कुशल क्षेम जाना।कुछ दिन पहले ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की धमनी में ब्लॉकेज के कारण उनको स्टंट डाला गया था।
हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए, राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की डीजल बसों के बेड़े को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों से बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतर-जिला मार्गों पर ई-बसें चलाने की योजना बना रही है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण कंपनियों कोे पहाड़ी क्षेत्र, भार क्षमता और सामान के लिए जगह जैसे विभिन्न मापदंडों को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध तरीके से हिमाचल स्पेसिफिक प्रोटो टाइप इलेक्ट्रिक बसें डिजाइन करने को कहा। उन्होंने कंपनियों से आधुनिक तकनीक युक्त गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का निर्माण सुनिश्चित करने को भी कहा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रोटो टाइप ई-बसों के लिए सभी तौर-तरीके और विनिर्देश तय करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को श्रेष्ठ एवं आरामदायक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे हैं। ई-वाहनों को अपनाना इस दिशा में एक मील पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार परवाणू-नालागढ़-ऊना-हमीरपुर-नादौन-देहरा राजमार्ग को ‘क्लीन एंड ग्रीन कॉरिडोर’ बनाने की योजना बना रही है और इसके लिए आवश्यक अधोसंरचना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन विभाग देश का पहला ऐसा विभाग है जिसने पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाया है। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों को भी चरणबद्ध तरीके से ई-वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, परिवहन विभाग तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को मिलेगी नई उड़ान जिला स्तरीय पैराग्लाइडिंग नियामक समिति की बैठक आयोजित डीसी का जिले में पैराग्लाइडिंग साइटों के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर कांगड़ा जिला को साहसिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस मकसद से जिला प्रशासन कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को नई उड़ान देने में जुटा है। जिला की चारों पैराग्लाइडिंग साइट के विकास और वहां सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तत्परता से काम किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात गुरुवार को धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय पैराग्लाइडिंग नियामक समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विजन है कि कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप विकसित किया जाए। उनके इस विजन को साकार करने में यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने विशेषकर जिला को साहसिक पर्यटन का हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। .उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग गतिविधियां साहसिक पर्यटन की महत्वपूर्ण घटक हैं। जिला में अभी चार पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग, इंद्रुनाग, नरवाणा और मझीण हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन चारों पैराग्लाइडिंग साइट के विकास और वहां सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम करने को कहा। उन्होंने इन जगहों पर टेक ऑफ तथा लैंडिंग साइट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर औपचारिकताएं पूरी कर मामले बनाने के निर्देश दिए। साथ ही इन जगहों पर आवश्यक सुधार कार्य करने को कहा। बीड़ बिलिंग में महीने भर में शुरू हो जाएगा पैराग्लाइडिंग स्कूल उपायुक्त ने कहा कि पैराग्लाइडिंग स्कूल बीड़ बिलिंग महीने भर में शुरू हो जाएगा। इससे पैराग्लाइडर पायलटों के प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं क्षेत्र में पर्यटन को नए पंख लंगेगे। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग स्कूल के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया जाएगा। बिलिंग टेक ऑफ साइट पर बनेगा कंट्रोल रूम, तैनात रहेगी एंबुलेंस उपायुक्त ने पैराग्लाइडिंग संचालकों, पायलटों और पर्यटकों की सुविधा के लिए बिलिंग टेक ऑफ साइट पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी सूचना तंत्र से सुसज्जित इस कंट्रोल रूम में एक परिचारक तथा दो आपदा मित्र तैनात रहेंगे। वे वहां पैराग्लाइडिंग के दौरान किसी भी दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराने तथा सूचना प्रेषण में सहायक होंगे। इसके अलावा वहां स्वास्थ्य विभाग की एक एंबुलेंस भी तैनात रहेगी, जिसमें एक फार्मास्टि भी होगा। बीड़ में 16 लाख से लगेगी प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन यूनिट डॉ. निपुण जिंदल ने बीड़ बिलिंग क्षेत्र में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के माध्यम से स्वच्छता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेक ऑफ तथा लैंडिंग साइट पर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें ताकि वहां आने वाले लोगों को कोई समस्या न हो और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि बीड़ में 16 लाख से प्लास्टिक ठोस कूड़ा प्रबंधन यूनिट लगाई जाएगी। इसके लिए धनराशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने टेक ऑफ साइट पर शौचालय सुविधा के सुदृढ़ीकरण तथा वहां पानी व बिजली की नियमित सप्लाई आरंभ होने तक वैकल्पिक व्यवस्था बनाने को कहा। 3 दिन में बनाएं टेक ऑफ साइट के सुधार कार्य का प्राक्कलन उपायुक्त ने साडा के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ को निर्देश दिए कि वे पैराग्लाइडिंग संचालकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बिलिंग टेक ऑफ साइट की सुधार संबंधी आवश्यकताओं का आकलन करें और सुधार कार्य के लिए बजट प्राक्कलन तैयार करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए वहां बने कॉर्पस फंड से धन मुहैया कराया जाएगा। साझा करें इंश्योरेंस कंपनी से करार संबंधी जानकारी उपायुक्त ने सभी पैराग्लाइडिंग इकाइयों व संचालकों को इंश्योरेंस कंपनियों से हुए उनके करार की जानकारी साझा करने को कहा। ऑपरेटरों का जिन कंपनी के साथ करार है उनकी सूची व उनके नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर साझा करने का आग्रह किय, ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में प्रभावितों को इंश्योरेंस कंपनी से तुरंत सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सके। नए ग्लाइडर के पंजीकरण को अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार उपायुक्त ने नये खरीदे ग्लाइडर के अविलंब अस्थाई पंजीकरण की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। दरअसल अभी साल में दो बार 6-6 महीने के अंतराल पर पर्यटन विभाग, पर्वतारोहण संस्थान व अन्य विशेषज्ञों की तकनीकी कमेटी द्वारा ग्लाइडर तथा अन्य साजो सामान के निरीक्षण, पंजीकरण और प्रमाणीकरण की व्यवस्था है। निरीक्षण के उपरांत प्रत्येक ग्लाइडर को एक विशेष पहचान नंबर जारी किया जाता है, उसके उपरांत ही वे उड़ान भर सकते हैं। बैठक में पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों ने बताया कि निर्धारित छमाही निरीक्षण के बीच की अवधि में यदि कोई नया ग्लाइडर खरीदे तो उसे पंजीकरण के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि संचालकों की सुविधा के लिए प्रशासन अस्थाई पंजीकरण की व्यवस्था बनाने को पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक को पत्र लिखेगा। उनसे संस्थान की मैक्लोडगंज स्थित इकाई के क्षेत्रीय निदेशक को समस्त औपचारिकताएं पूरा कर तकनीकी कमेटी के निरीक्षण तक अस्थाई पंजीकरण को प्राधिकृत करने का आग्रह किया जाएगा। जिले में हैं 14 पंजीकृत पैराग्लाइडिंग संचालन इकाइयां कांगड़ा जिले में 14 पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन अथवा संचालन इकाइयां, 346 पायलट और 387 पैराग्लाइडिंग इक्यूप्मेंट पंजीकृत हैं। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन अथवा संचालन इकाईयों में 8 बीड़ बिलिंग में, 4 इंद्रुनाग में, तथा एक-एक नरवाणा और मझीण में कार्यशील हैं। बैठक में एडीएम रोहित राठौर, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विनय धीमान, एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम और एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा तथा जिले भर की पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन अथवा संचालन इकाईयों के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आजाद पच्छाद के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज राजीव भवन शिमला में प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हे मुख्य मंत्री बनने पर बधाई दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर की अगुवाई में लोगों ने पच्छाद की समस्याओं एवं अधूरे पड़े विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी बधाई दी। क्षेत्र की सनौरा-नेरिपूल-पूलवाहल, सोलन मीनस, नेरिपूल-हाब्बन, फागू-बधाऊधार, मरयोग-नारग, नारग-वासनी, मढ़ीघाट-मानगढ़, ओछ्घाट-नारग सड़कों की दयनीय हालत से अवगत करवाया गया। इसके अतरिक्त घिनीघाड़ क्षेत्र की 6 पंचायतों में गर्मियों में होने वाली पेयजल समस्याओं, 15 वर्षों से लंबित धारटूखाड़ी से धमांद्र सिंचाई योजना, अधूरी पड़ी गंदल वासनी शाडिया उठाऊ पेयजल योजना, राजगढ़ में पिछले 5 वर्षों से ठप्प पड़े पेरवी खड्ड पेयजल योजना, गिरी नदी-राणाघाट उठाऊ पेयजल योजना के रुके पड़े कार्यों से भी अवगत करवाया गया। इसके अतरिक्त नारग कॉलेज को पूना बहाल करने, क्षेत्र के दूर-दराज विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने, राजगढ़ शहर में सीवरेज कार्य को आरंभ करने, पानवा हेलीपेड के अधूरे कार्य को पूरा करने तथा स्वास्थ्य केंद्राें में चिकित्सकों के खाली पदों को भरने के साथ-साथ नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में रेडिओलोजिस्ट का पद भरने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता देवेंद्र शास्त्री, परीक्षा चौहान, विनय भगनाल, बेली राम शर्मा, सुंदर सिंह, दिनेश आर्य, इंदिरा कश्यप, विवेक शर्मा, आशा प्रकाश, राजकुमार, सुनील शर्मा, अजय चौहान, सूर्यकांत सेवल, राजेंद्र शर्मा, हिमेंद्र आनंद, सुरेंद्र प्रकाश, पूर्ण ठाकुर, प्रणेश ठाकुर, यशपाल ठाकुर, हरिदास बनोल्टा, बाबूराम शास्त्री, जाती राम कमल, रतन कश्यप, बलवीर सिंह, श्याम सिंह, जितेंद्र वर्मा, श्रवण चौहान, सुरेंद्र सूरी, दुर्गेश सिंहमार, सुरेंद्र भुट्टो व जगदीश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत ख़बली में गशत के दौरान एक राहगीर जिसकी पहचान राय सिंह पुत्र हरी सिंह गांव मारेडा डाकघर खबली से 10 बोतलें अवैध देसी शराब मार्का संतरा बरामद की है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उप मुख्यमंत्री ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश में वाटर स्पोर्टस की आपार संभावनाएं, पर्यटन को मिलेगी मजबूती देव भूमि को नशे से बचाने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे-उप मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरोली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस जल क्रीड़ा की मेजबानी करने की बधाई देता हूं। हिमाचल प्रदेश पुलिस की अपनी टीम न होते हुए भी इस चुनौती को अवसर में तब्दील किया है। उन्होंने कहा कि यह ऊना के साथ-साथ प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन ऊना जिला में हो रहा है। जलक्रीड़ा से जुड़े देश भर के विख्यात खिलाड़ी आज हमारे मध्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से अब प्रदेश में भी जलक्रीड़ा के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने कहा की प्रतियोगिताओं से न सिर्फ खेल जगत को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां के लोगों को स्वरोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी मजबूती प्रदान होंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से यहां की सुंदरता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने होंगे, ताकि देव भूमि और वीर भूमि को नशे से बचाया जा सके। सिंथेटिक ड्रग्स को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ भी ताल मेल से कार्य करना होगा, ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में नशे का व्यापार न हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस आज अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। हिमाचल पुलिस का हार्मनी ऑफ पाइन्स बैंड देश तथा विदेश में अपना नाम कमा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का बैंड न सिर्फ व्यवसायिक भाव से कार्य करें, बल्कि 15 अगस्त व 26 जनवरी जैसे आयोजनों में भी बैंड की प्रस्तुति होनी चाहिए, ताकि लोगो को मनोरंजन के साथ-साथ देशभक्ति भावना से भी जोड़ा जा सके। हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने कई नदियां एवं जल स्त्रोत दिए है, जिस कारण यहां पर जल क्रीड़ाओं की अपार संभावनाएं है। जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभा को खोजने में मदद करती है और उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने पूरे देश भर से आए खिलाड़ियों का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। उपमुख्य मंत्री ने बताया कि ये प्रतियोगिता 5 दिन तक चलेगी, जिसमें देशभर की अनेकों टीमें भाग ले रही है जिसमंे देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 10 टीमें महिलाओं की भी भाग ले रही हैं। इस अखिल भारतीय स्पोर्टस प्रतियोगिता में रोईंग, कैनोईंग व कायकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्य अतिथि एवं अन्य लोगो का स्वागत किया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल क्रीड़ाओं की अपार संभावनाएं है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य वाटर एडवेंचर एवं स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा, ताकि आगामी समय में जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र भुट्टो, सुदर्शन बबलू, इंस्पेक्टर जनरल जहूर जैदी, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश बिट्टू, बंगाणा ब्लाॅक अध्यक्ष रामासरा, देसराज गौतम, देसराज मोदगिल, एसपी अजय ठाकुर व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क अंद्रोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यहां के लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सैन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत ठंबा में गाड़ी (HP-36E-9711) के चालक विनोद कुमार निवासी फरनाट डाकघर कलूर तहसील नादौन जिला हमीरपुर की उपरोक्त गाड़ी से 9,000 मिलीलीटर अवैध देसी शराब मार्का संतरा नंबर-1 बरामद की है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने की है।
प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस ने लगाया ग्रहण आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़ विकास पर ध्यान दें कांग्रेस भाजपा ने शिमला के शेर-ए-पंजाब पर त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न मनाया इस जश्न में भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर वातावरण को भाजपामय कर दिया और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण का कार्यक्रम भी किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा का बेहद अच्छा प्रदर्शन रहा है और इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को शुभकामनाएं। चुनावों में ऐसे राज्य भी है, जिसमें वामपंथियों का शासन उस राज्य में लंबे समय से था पर भाजपा ने उस पर विराम लगाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार जल्द श्वेत पत्र लाने की बात कर रही है। हम उसका स्वागत करते हैं और उस श्वेत पत्र पर हम खुली चर्चा करने को तैयार है। एक बार हम फिर स्पष्ट कर देते हैं कि जो आंकड़े कांग्रेस पार्टी ने नेतागण जनता के समक्ष पेश कर रहे हैं, वह पूर्ण रूप से गलत है। अगर सत्ता में रहते किसी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा ऋण लिया है, तो वह कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सरकार चलाते 3 महीने हो गए हैं और अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोई भी नया कार्य नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री को भाजपा के ऊपर आरोप लगाने के बजाय हिमाचल प्रदेश में कुछ नया करके दिखाना चाहिए। जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तबसे पूरे प्रदेश में विकास ठप है, अभी मैं कांगड़ा के प्रवास पर गया था वहां भी विकास की गति धीमी पड़ गई है। इसी प्रकार अगर शिमला की बात भी करें, तो जो विकास कार्य जो यहां चल रहे थे, उनको भी रोक दिया गया है। कांग्रेस को आरोप और प्रत्यारोप की राजनीति पर विराम लगाते हुए विकास के बारे में बात करनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी, पर कांग्रेस कि यह सरकार इन योजनाओं में केवल विघ्न डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी हेलीकॉप्टर को लेकर हल्ला मचाती थी पर अब हेलीकॉप्टर का प्रयोग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके मंत्री कर रहे हैं पर हम चुप हैं , देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी के नेता हेलीकॉप्टर का कितना प्रयोग करते हैं। हिमाचल प्रदेश में पूरे देश भर में सबसे कम दरों पर हेलीकॉप्टर को किराए पर लिया गया था। देखना यह है कि अब कांग्रेस कितने में हेलीकॉप्टर का सौदा करती है। इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल, रणधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, डीएस ठाकुर, हंसराज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुरेश भारद्वाज, मोहिंदर धर्माणी, राजेश शारदा, विजय परमार, गगन लखनपाल व अनिला कश्यप उपस्थित रहे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार विकास खंड सोलन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी के खडक़ी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया है। कथा के अंतिम दिन आचार्य रामचंद शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं व व्यक्ति के जीवन में गुरू का महत्व क्या है के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि इस श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन खड़की निवासी बालकृष्ण पुत्र शिवराम ठाकुर के सौजन्य से किया जा रहा है। कथा के अंतिम रोज आचार्य रामचंद शास्त्री ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रोताओं को श्रवण करवाया। आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण तथा रूकमणी विवाह का उल्लेख करते हुए कहा कि रूकमणी का विवाह उसका भाई शिशुपाल से करवाना चाहता था। शादी की तिथि भी तय हो चुकी थी और नगर में निमंत्रण कार्ड भी बांटने शुरू हो चुके थे। रूकमणी ने श्रीकृष्ण को पत्र लिखा कि मैं आपसे विवाह करना चाहती हूं और मेरा भाई मेरी शादी शिशुपाल से करवाना चाहता है। आप मुझे यहां से ले जाएं अन्यथा मैं जहर खाकर मर जाउऊंगी। भगवान श्रीकृष्ण ने सोच विचार किया और रूकमणी को रथ पर बिठाकर ले गए। इसके बाद श्रीकृष्ण ने रूकमणी से विवाह रचा लिया। आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की कई लीलाओं का व्याख्यान करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की 16108 रानियां थी,जिसमें रूकमणी को अनेकों रूपों में जाना जाता है। इसके बाद आचार्य ने श्रीकृष्ण व भक्त सुदामा मिलन का प्रसंग प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भगत सुदामा भगवान श्रीकृष्ण के बचपन के साथी थे और माता यशोदा के एक श्राप की वजह से भक्त सुदामा को अत्यंत गरीबी का सामना करना पड़ा। जब श्रीकृष्ण को सूचना मिली कि उनके बचपन का मित्र सुदामा उन्हें मिलने के लिए मुख्य द्वार पर पहुंचा हैं तो भगवान श्रीकृष्ण खुशी से झूम उठे और नंगे पांव दौड़ते हुए मुख्यद्वार पर पहुंचे। यहां से वह भक्त सुदामा को अपने महल में ले गए,जहां पर उनकी रानी रूकमणी ने उनके पैर धुलाएं और उनके पांव से कई कांटे भी निकालें। उन्हाेंने कहा कि जब भक्त सुदामा को श्रीकृष्ण नगरी में रहते हुए कई दिन बीत गए तो उन्होंने घर वापसी की जिज्ञासा जाहिर की। आचार्य ने आगे कहा कि श्रीकृष्ण ने विश्वकर्मा को बुलाकर कहा कि जैसी नगरी वृंदावन की है। वैसी ही नगरी का निर्माण भक्त सुदामा की नगरी में किया जाए। जब सुदामा वापस अपने घर पहुंचा तो वह अपने नगर की सूरत को बदला हुआ देखकर दंग रहे गए। वह अपनी पत्नी सुशीला तक को पहचान नहीं पाएं। सुशीला साड़ी व गहनों से लदी हुई थी। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चमत्कार देखकर सुदामा भक्त आश्चयचकित रहे क्षेत्रवासियों में भंडारे का भोग वितरित किया गया। इस मौके पर आयोजक कनक देवी, बालकृष्ण, जयचंद, उत्तम चंद कश्यप, राम परिहार, प्रेमचंद कश्यप, केशवा राम व राजकुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह जानकारी पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन के मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने प्रेस को जारी बयान में दी है।
स्वास्थ्य एवं जल शक्ति विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी जायज़ मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और नीरज नैयर भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक बार फिर कोरोना पैर पसारने लगा है। जानकारी के मुताबिक जिला सोलन में करोना संक्रमण के 38 मामले सामने आए है जिससे स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हुआ है और कोरोना की जांच भी शुरू कर दी गई है। कोरोना का पिछला ट्रैक देखा जाए तो यह वायरस हिमाचल में फरवरी-मार्च में ही बढ़ना शुरू हुआ है। जिला भर में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जनवरी में जब सोलन के साथ पूरा हिमाचल कोरोना फ्री हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली थी कि आखिरकार महामारी से भी निजात मिली, लेकिन अब फिर से कोरोना वायरस सक्रिय होने लगा है, जो चिंता का विषय बन गया है । करोना मुक्त होने के बाद लोग बहुत लापरवाह हो गए हैं। बीते कल जिले के धर्मपुर ब्लॉक में कोरोना के 2 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मौसम में बदलाव महामारी बढ़ा रहा है। करोना बढ़ने से लोगों की मौत भी हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिया आश्वासन हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में की जयराम से मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया है कि हाटी समुदाय को जल्द ही अनुसूचित जनजाति का औपचारिक दर्जा मिल जाएगा। इस संबंध में हाटी विकास मंच के पदाधिकारियों ने शिमला में उनसे मुलाकात की इस दौरान संशोधित विधेयक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जो कहती है, वह करती है उनकी पहल पर हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने का बड़ा निर्णय लिया गया था। इसे चरणबद्ध तरीके से अब सिरे चढ़ाया जा रहा है। पहले लोकसभा से विधेयक पारित करवाया गया और अब राज्यसभा की बारी है। इस प्रतिनिधिमंडल में सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा महासचिव अतर सिंह तोमर, मुख्यप्रवक्ता डॉ. रमेश सिंगटा, अनुज शर्मा, मदन तोमर, दलीप सिंगटा, आशु चौहान, कपिल कपूर, विक्रम नेगी, गोपाल ठाकुर, कपिल चौहान, अर्जुन, गोविंद राणा, कपिल कपूर सुरजीत ठाकुर, दीपक चौहान, नीटू चौहान, जगत ठाकु व दिनेश ठाकुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में निरंतर प्रयासरत है विभाग भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विभाग द्वारा प्रति वर्ष सांस्कृतिक दलों तथा वादकों को प्रदेश में प्रदेश से बाहर सास्कृतिक अवसरों, मेले-त्योहारों व विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों हेतु भेजा जाता है। दलों के चयन के लिए विभाग द्वारा हर वर्ष जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लोकनृत्य दल को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। वर्ष 2023 के जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 11 मार्च को गेयटी प्रेक्षागृह के बहुउद्देशीय सभागार में करवाया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिये जिला शिमला के सभी पंजीकृत अथवा अपंजीकृत, शिक्षण संस्थानो के लोकनृत्य दल/पारंपरिक लोक वाद्ययंत्र दल 07मार्च तक जिला भाषा अधिकारी शिमला के कार्यालय संस्कृति भवन, खंड संख्या-39 में ईमेल-dloshimlahp@gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोकनृत्य दलों के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं, जो कि निम्न प्रकार हैं: 1. लोक नृत्य दलों में नर्तकों की संख्या कम से कम 16 और 22 से अधिक नहीं होगी, जिसमें दल के गायक/वादक/नर्तक सम्मिलित होंगे तथा लोक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में 8-12 कलाकार भाग ले सकेंगे। 2. लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन अवधि 12-15 मिनट होगी तथा लोक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता की 10-12 मिनट रहेगी। 3 प्रतियोगिता में पारंपरिक नृत्य, गीत एवं वादन ही प्रस्तुत किया जाएगा तथा संबंधित दल केवल अपने ही क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत एवं संगीत प्रस्तुत करेगा। 4.विभिन्न क्षेत्रों का मिला-जुला लोक नृत्य/गायक दल/वादक दल प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा। 5.लोकनृत्य दलों द्वारा परम्परागत वाद्य यंत्राें का प्रयोग ही किया जाएगा तथा नर्त्तको/गायकों/वादकों के परिधान एवं आभूषण परम्परागत एवं मूल होने चाहिए। 6.निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। अधिक जानकारी के लिये दूरभाष नंबर 0177-2626615 या मोबाइल नंंबर 8219457198 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
शिमला : हैली टैक्सी तथा चंडीगढ़ हवाई अड्डे से लग्जरी बस सेवा शुरू करने से बड़ सकता है टूरिस्ट इनफ्लो
नेहा धीमान। शिमला टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर एसोसिएशन शिमला में पर्यटकों की स्टे को मात्र एक दिन से अधिक बढ़ाने तथा पर्यटकों की आमद को बढ़ाने की सभी संभावनाओं को तलाश करने पर कार्य कर रही है। शिमला के लिए एअर कनेक्टिविटी एक बहुत बड़ा फैक्टर है, जिसको बेहतर करने की आवश्कता है। वर्तमान में पवन हंस कंपनी केवल एक 11 सीटर हैली टैक्सी सर्विस चंडीगढ़ और शिमला के बीच चला रही है। यह हैली टैक्सी सेवा दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेनाई, बैंगलोर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर आने वाली किसी भी फ्लाइट को कॉनेक्ट नही करती। अधिकतर पर्यटक चंडीगढ़ बाई एयर इन्ही शहरों से आते हैं। क्याेंकि यह सभी फ्लाइटें सुबह 8ः30 से 2ः50 के बीच चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करती है। इसीलिए पर्यटक इस हैली टैक्सी से उसी दिन शिमला नहीं पहुंच सकते। यदि हैली टैक्सी सेवा से पर्यटक शिमला आना चाहे, तो उन्हें एक रात चंडीगढ़ में ठहरना पड़ता है। क्योंकि हैली टैक्सी सुबह 9 बजे चंडीगढ़ एयर पोर्ट से चलती है। हैली टैक्सी सेवा मात्र छह दिन सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध रहती है, जो पर्यटक वीकेंड पर शिमला आना चाहें, उन्हें वापसी के लिए रविवार को हैली टैक्सी सेवा उपलब्ध नहीं होती। हैली टैक्सी सर्विस की उपलब्दता सबी सातों दिन होनी चाहिए या वीक ऑफ वीक के मध्य में होनी चाहिए, ताकि पर्यटक वीकेंड में हैली टैक्सी सेवा का लाभ उठा सकें। वर्तमान में हैली टैक्सी jubadhatti एयरपोर्ट पर उतरती है, जहां से शिमला पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से एक घंटे का समय लगता है। इस हैली टैक्सी को ढली हैली पोर्ट को जल्द ऑपरेशनल कर वहां से संचालित किया जाना चाहिए। इसी तरह और अधिक फ्लाइट्स चलाने की आवश्कता है, ताकि जो फ्लाइट्स चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे से शाम 3ः30 बजे तक उतरती है, उन्हें भी कनेक्टिविटी मिल सके। अभी जो मात्र 11 सीटर चॉपर शिमला के लिए चलाया जा रहा है, उसकी जगह 20 सीटर चॉपर चलना चाहिए। इससे हाई एंड डोमेस्टिक तथा फॉरेन टूरिस्ट को अट्रैक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा हवाई जहाज की फ्लाइट्स को भी बढ़ाने की आवश्कता है, ताकि मुंबई, चेनाई, कोलकाता, अहमदाबा व पूणे इत्यादि से आने वाली फ्लाइट्स को शिमला तक हवाई कनेक्टिविटी मिल सके। इसी तरह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शिमला के लिए फ्रीक्वेंट डायरेक्ट नॉनस्टॉप लग्जरी बसें चलाई जानी चाहिए, ताकि चंडीगढ़ उतरने वाली फ्लाइट्स के पैसेंजर्स को चंडीगढ़ में न रुक कर सीधा शिमला आने की सुविधा मिल सके। इससे होटलों की ऑक्यूपेंसी भी बडेगी तथा सरकार के राजस्व में भी बढ़ाेतरी होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी किशोरों को नशीली दवाओं से दूर रखने के लिए अब मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और सभी X व H साल्ट्स बेचने वाली केमिस्ट दुकानों की निगरानी होगी। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने सीआरपीसी की धारा 133 के तहत मंडी में सशर्त आदेश जारी किए हैं, जिसके अंतर्गत शेडयूल एक्स और एच दवाओं की बिक्री करने वाले प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर केमिस्ट को सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी हैं, ताकि बच्चों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से दूर रखा जा सके। उपायुक्त मंडी द्वारा यह आदेश राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की संयुक्त कार्य योजना को लागू करने और बाल अधिकारों और अन्य मामलों की रक्षा के लिए किए गए हैं। इसके अंतर्गत स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं और बाल देखभाल करने वाले संस्थानों के आसपास के क्षेत्रों में ऐसी दवाओं की बिक्री को रोका जा सकता है। उपायुक्त मंडी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी के कार्यालय के सहायक नियंत्रक-सह-लाइसेंसिंग प्राधिकरण औषधि नियंत्रण मंडी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस जिला में ऐसे स्थानों पर कुल 179 सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता है। एनसीपीसीआर के आदेशों को अक्षरशः लागू करने के लिए अपयुक्त मंडी ने इसके लिए पुलिस अधीक्षक मंडी और सहायक नियंत्रक-सह-लाइसेंसिंग प्राधिकरण औषधि नियंत्रण को प्रत्येक मेडिकल दुकान और शिक्षण संस्थान पर सीसीटीवी कैमरे अपने संरक्षण में लगवाने के आदेश जारी किए हैं।
तिलक राज। कांगड़ा पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर की पूर्व बीजेपी सरकार को हिमाचल की जनता व मतदाता ने नकार दिया है। हिमाचली ने बताया है की पूर्व बीजेपी की जय राम सरकार ने सीमेंट विवाद और आर्थिक दिवालियापन कांग्रेस सरकार को करोड़ों रुपए का कर्जा छोड़ कर गए हैं यह कहावत चरितार्थ है की खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे। यह वक्तव्य हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं नेता अशोक हिमाचली ने जारी प्रेस बायन में कहे। उन्हाेंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बाेला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पर जिला कांगड़ा की अनदेखी यारों की सरकार और दुःख कि सरकार कहा है, जिस पर प्रदेश प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने ताबड़तोड़ हमला किया है। उन्हाेंने जयराम ठाकुर के उन सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि आपने अपने समय में बिना संविधानिक पद से किन-किन व्यक्तियों को और यारों को खुश किया था। यह पब्लिक है, सब जानती है। रही जिला कांगड़ा की अनदेखी की बात, ताे अगर आपने काम किए होते तो आपके मंत्री सारे हारे नहीं होते। आज भी जिला कांगड़ा में कोई अनदेखी नहीं हुई है। सीपीएस आशीष बुटेल, किशौरी लाल, चेयरमैन विशाल चम्याल, संजय चौहान केबिनेट रैंक के प्रो. चौधरी चंद्र कुमार, आरस बाली, जिला कांगड़ा से ही आते हैं और स्वयं यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जिला कांगड़ा से ही आते हैं, उसके बावजूद भी इन सभी नेताओं को पूरा मान-सम्मान दिया है और भविष्य में भी, अभी और भी मंत्री बन सकते हैं। यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है। प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने चुटकी लेते हुए कहा है कि दु:ख की घड़ी भाजपा पर भारी पड़ी है। क्योंकि बीजेपी जयराम ठाकुर का मिशन रिपीट का सपना डिलीट हो चुका है। यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की यह सुख की सरकार है। पत्रकारों द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास के बारे में उन्होंने जो प्रश्न किया है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसका जवाब देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने बताया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को वर्तमान में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू देख रहे हैं। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता चाहती है की कांगड़ा की बागडोर स्वयं यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू संभाले और कांगड़ा को गोद लें। हिमाचली ने बताया है की कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के काम उसी रफ्तार से होंगे। इसमें कमी नहीं आने दी जाएगी इसके लिए थोडा समय दिजिए। मुख्यमंत्री कांगड़ा में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे। हम सब मिलकर कांगड़ा को विकास की ओर अग्रसर करेंगे और जो भी विकास कार्य ठप पड़े हैं, मुख्यमंत्री के ध्यान में लाए जाएंगे और उनका निवारण किया जाएगा। यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू के अच्छे कामों को हिमाचल प्रदेश की जनता सराहना कर रही है की पहली बार आम परिवार से मुख्यमंत्री मिले हैं, जो मिलनसार, ईमानदार, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेता हैं।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के लिए सभी छात्र निर्धारित परिधान में पहुंचे। सामूहिक छायाचित्र के पश्चात विद्यार्थियों का दि कलोज़ियम में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा बारहवीं के सभी विद्यार्थियों को उनके व्यवहार के अनुकूल व्यंग्यों की उद्घोषणा सहित बारी-बारी से मंच पर आमंत्रित किया गया। दि कलोजिय़म की साइड स्क्रीन पर प्रत्येक विद्यार्थी की ‘तब और अब’ की तस्वीर दिखाई गई, जो अपने आप में इस विद्यालय में गुजारे एक लंबे सफर को बयाँ करती थी। इसके पश्चात पीपीटी के माध्यम से उनके बचपन की, हॉस्टल, क्रीड़ांगन, मंच एवं अन्य स्थानों में बिताए समय की यादों की परदे पर झलक दिखाई गई। इस मौके पर वर्तमान कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं। उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ स्कूल की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। विदा होने वाले छात्रों ने अपने संबोधन में विद्यालय के अथक प्रयासों के लिए सभी की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल के निर्देशक कैप्टन एजे सिंह, अध्यक्ष प्रबंधन समीक्षा सिंह, पाइनग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य संजय चौहान, हैड एलिमेंटरी डॉक्टर किरण अत्री, एडमिनिस्ट्रेटरएवं हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी, हैड ऑफ़ स्पोर्ट्स सुरेंद्र मेहता, हैड ऑफ़ पेस्टोरल केयर सुनील वर्माविशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पाइनग्रोव स्कूल के निर्देशक कैप्टन एजे सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में प्राथमिकताओं के सकारात्मक चयन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पधर क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में 2 युवक जिंदा जल गए। पधर-जोगेंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग में दमेला के पास हुई टक्कर के बाद कार में ब्लॉस्ट हुआ और आग लग गई, जिसमें कारसवार 2 युवक जल गए और तीसरा गंभीर रूप से घायल हाे गया। एक युवक को राहगीरों ने समय रहते कार से निकाल लिया, लेकिन बाकी 2 को नहीं बचा पाए। घायल युवक नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को पधर सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। वहीं, कार में आग लगने से जिंदा जले दोनों युवकों के कंकाल मात्र शेष बचे हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया। कार भी जब्त कर ली गई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। हादसे के कारणों की जांच पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान भुवन सिंह (38) और सुनील कुमार (28) निवासी सजेहड़ डाकघर नौहली तहसील पधर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जख्मी युवक पदम् सिंह (27) पुत्र दौलत राम नौहली पंचायत के चाभ भराड़ू गांव का रहने वाला है। उसके होश में आने पर पता चलेगा कि वे कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।
कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए वन संरक्षण अधिनियम और वन अधिकार अधिनियम के तहत मंजूरी के मामलों में सभी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने विकास परियोजनाओं को गति देने के मकसद से सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बुधवार को धर्मशाला में बैठक ली। बैठक में कांगड़ा जिले में विकास परियोजनाओं से जुड़े एफसीए और एफआरए मामले तथा अन्य विभागीय मंजूरी से संबंधित मामलों की वस्तुस्थिति और प्रगति को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार गठित इस समिति का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि विकास परियोजनाओं को गति देने को लेकर वन स्वीकृति से संबंधित मामलों में विभागों में अच्छा तालमेल हो। वहीं अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्रों (एनओसी) को लेकर भी बेहतर समन्वय रहे। यह कदम विकास परियोजनाओं के तेजी से कार्यान्वयन में मदद करेगा और अंततः जिले के समग्र विकास में योगदान देगा। बैठक में उपायुक्त ने विकास परियोजनाओं को लेकर एफआरए और एफसीए के मंजूरी के मामलों में प्रगति की विभागवार रिपोर्ट ली। उन्होंने अधिकारियों से जाना कि मामलों में क्लीयरेंस की स्थिति क्या है, लंबित होने के क्या कारण हैं, क्या क्या आपत्तियां लगी हैं और उनके निराकरण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने वन मंजूरी से जुड़े मामलों में लगी आपत्तियों के निदान को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया।
इंटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब के अधीन चल रहे डॉ .खेम सिंह गिल अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर की बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर की छात्राओं ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित आईसीएआर-कृषि में अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त की हैI अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर को बीएससी एग्रीकल्चर के लिए 2022 के दौरान आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड से मान्यता मिल चुकी हैI इसी एग्रीकल्चर कॉलेज की छात्राओं महिमा शर्मा, परिधि ठाकुर, सभ्या शर्मा, साक्षी पुंडीर, श्रुति पुंडीर, प्रियंका सागर और जिग्यासा ने वर्ष 2022 के दौरान मास्टर डिग्री कार्यक्रमों के लिए कृषि में आईसीएआर-ऑल इंडिया प्रवेश परीक्षा में भाग लिया और सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण करके पूरे प्रदेश में इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर इटरनल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर एवं कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब के मौज़ूदा चेयरमैन दविंदर सिंह ने डॉ.खेम सिंह गिल अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के डीन डॉ एसके शर्मा और सभी चयनित छात्राओं को बधाई दी। वहीं यूनिवर्सिटी के सहायक वाईस चांसलर डॉ अमरीक सिंह अहलूवालिया ने अकाल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के सभी शिक्षकों की मेहनत की सराहना की एवं भविष्य में भी ऐसे ही कीर्तिमान हासिल करने के लिए सभी को प्रेरित कियाी इन विश्वविद्यालयों में हुआ छात्रों का चयन महिमा शर्मा को एमएससी एग्री प्लांट पैथोलॉजी, सभ्या शर्मा को एमएससी एग्रोनोमी और परिधि ठाकुर को एमएससी कृषि अर्थशास्त्र में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में प्रवेश मिला है। प्रियंका सागर को एमएससी एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजुकेशन में औरसाक्षी पुंडीर को एग्री सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर बिहार में प्रवेश मिला है। श्रुति पुंडीर को एमएससी एग्री सब्जी विज्ञान में शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी जम्मू में एवं जिज्ञासा को एमएससी एग्री माइक्रोबायोलॉजी के लिए पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में सफलतापूवर्क सीट मिल गई है। वहीं आरुषि चौधरी को एमएससी एग्रीकल्चर माइक्रोबायोलॉजी और हीना को एमएससी वनस्पति विज्ञानं में शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी जम्मू में प्रवेश मिला हैI कविता देवी ने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पीएयू लुधियाना में पीएचडी एग्रोनॉमी में प्रवेश प्राप्त किया।
कांगड़ा जिला प्रशासन ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए सरकारी पत्राचार में कागज की बचत के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने एक आदेश जारी कर विभागों को सरकारी पत्राचार में एक से अधिक पृष्ठ होने पर कागज के पन्ने इस्तेमाल करते हुए हर पन्ने के दोनों ओर लिखाई-छपाई को कहा है। इससे न केवल कागज की बचत होगी बल्कि वित्तीय उपयुक्तता के नियमों का पालन भी होगा। ये पहल अपनी तरह से पर्यावरण सुरक्षा में भी सहायक होगी। उपायुक्त ने कहा कि हम पत्राचार के लिए यूं तो ऑनलाईन मोड को ही बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन बहुत आवश्यक होने पर यदि फिजिकल तौर पर सरकारी पत्राचार में पन्नों का इस्तेमाल जरूरी हो तो ऐसी स्थिति में हमारा प्रयास है कि कम से कम कागज उपयोग में लाए जाएं। इसी मकसद से सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने आगे कहा कि बहुत दफा यह देखा जाता है कि कोई ड्राफ्ट, पत्र,आदेश और अन्य संबंधित विषयों पर एक से अधिक पृष्ठ होने पर लिखाई-छपाई में अलग अलग पन्नों का उपयोग किया जाता है। यह कागज के अपव्यय के साथ-साथ वित्तीय उपयुक्तता के नियमों के भी विरुद्ध है। इसलिए सभी को यह निर्देश गए हैं कि जिले में अब से हर संबंधित विषय के सरकारी पत्राचार एक पृष्ठ से अधिक होने पर कागज के दोनों ओर छापकर जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए, शासन व्यवस्था की सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर भी सजगता लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।
पिछले 2 महीनों से लापता 23 वर्षीय युवती के माता-पिता व बाड़ी फरनौल पंचायत का प्रतिनिधिमंडल आज कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा से मिला। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में आए हुए पंचायत के लोगों ने कहा कि युवती को घर से गायब हुए 2 महीने से ज्यादा का समय होने को आया है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह किन परिस्थितियों में है और कहां पर है। माता-पिता ने कहा कि उन्होंने 5 जनवरी को युवती के गायब होने की शिकायत महिला पुलिस थाने में की थी, इसके अलावा उन्होंने एसपी और डीसी से भी जल्द से जल्द युवती को ढूंढने की गुहार लगाई थी। डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने मौके पर ही एसपी से इस मसले पर वार्ता की और प्रतिनिधिमंडल को एसपी ने बताया कि पुलिस पूरी तत्परता के साथ इस मामले पर कार्य कर रही है।उन्होंर युवती को ढूंढकर जल्द से जल्द इस मामले को हल करने का आश्वासन दिया।वहीं ग्रामीणों ने भी डॉक्टर वर्मा को कहा कि अगर इस मामले को जल्द से जल्द हल नहीं किया जाता है तो ग्रामीण धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश के एक युवक की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर मौली गांव के पास बीते कल पेश आया। मृतक की पहचान सिरमौर के पांवटा साहिब निवासी अभिनव परमार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक अभिनव डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ से एमबीए कर रहा था और सुबह करीब 6 बजे पंचकूला आ रहा था। जैसे ही वह मौली गांव के नजदीक स्थित ग्लोबल इंडस्ट्री और सैनी ढाबे के सामने से गुजरा तो उसके आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। उसकी कार ट्रक के नीचे आ गई और कार ट्रक के पीछे फंसकर काफी दूरी तक घसीटते चली गई। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने ट्रक रोका तो देखा कि ट्रक के नीचे कार फंसी हुई है। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना तुरंत मौली पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चलन अभिनव परमार को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और युवक को अस्पताल पंचकूला पहुँचाया। जहां डॉक्टर्स ने अभिनव को मृत घोषित किया।
विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत पंकज सिंगटा। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है ताकि वह भविष्य की चुनौतियों का सामना कर अपना ध्येय प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आगामी 10 वर्षों में सम्पूर्ण शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और सरकार का पहला बजट शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में केंद्रित होगा। विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय बदल रहा है और राज्य सरकार बजट में शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ नए पाठ्यक्रम शुरू करेगी, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों की मदद के लिए सरकार ने 101 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू की है, जिससे छह हजार अनाथ बच्चे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में गोद लेगी और उनकी शिक्षा, पॉकेट मनी आदि आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए धन उपलब्ध कराएगी। इस विद्यालय में अध्ययन के दौरान चटाई पर बैठकर पढ़ाई करने की बचपन की यादों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने 17 साल की आयु में संजौली महाविद्यालय में कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव लड़ा और अब उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेशवासियों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से हर मुकाम हासिल कर सकते हैं और इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक भी हर तरह से निपुण और सक्षम होते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पुराने स्कूल में आने पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के लिए 2 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने डिजिटल डिस्प्ले और ऑनलाइन तथा ऑफलाइन अध्ययन की सुविधा के साथ स्कूल को स्मार्ट कक्षाओं में बदलने की भी घोषणा की। स्कूल में एक डिजिटल पुस्तकालय और डिजिटल कार्यालय स्थापित किया जाएगा तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से प्रवेश उपलब्ध होगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने छोटा शिमला स्कूल को स्मार्ट स्कूल में बदलने के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की और कहा कि सभी घोषणाओं को दो महीने के भीतर कार्यान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने गणित की शिक्षिका सावित्री देवी और मिठाई की दुकान के मालिक तिलक राज चड्डा को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्कूल के सहपाठी मनोहर वर्मा, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र शांडिल, रमेश वर्मा, भूपिंदर कंवर, बालकृष्ण, मदन वर्मा, प्रमोद चौहान, कमल धौल्टा, आरडी जोशी, सी. जोशी, देवानंद वर्मा और सुरेंद्र चौहान उपस्थित थे। उन्होंनें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल की पत्रिका ‘ज्ञानेश्वरी’ का विमोचन भी किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री बनने के उपरांत पहली बार स्कूल पधारने पर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के छात्रों के लिए यह गर्व की बात है कि इस विद्यालय के छात्र ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंनें कहा कि राज्य के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। क्योंकि कौशल आधारित जनशक्ति को बढ़ाने की आवश्यकता है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला की प्राधानाचार्य मीरा शर्मा ने इस अवसर पर वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी बचत से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए 11,000 रूपए भेंट किए। विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री की बहन संयोगिता ठाकुर, ओएसडी गोपाल शर्मा, सचिव शिक्षा अभिषेक जैन, निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा, अतिरिक्त जिला उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
15 लोक नृत्य दलों ने लिया भाग, वंशिका कला मंच ने मारी बाजी शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मंगलवार को धर्मशाला में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जिले के 15 लोक नृत्य दलों के लगभग 250 कलाकारों ने भाग लिया। धर्मशाला कॉलेज के त्रिगर्त सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने किया। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य राकेश शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके एसडीएम ने लोक कलाकारों से अपने क्षेत्र की संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति हमारी पहचान है और इस प्रकार के आयोजन इसको बढ़ावा देने में सहायक हैं। प्रतियोगिता में धर्मशाला के उपाहु सुक्कड़ के वंशिका कला मंच ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सरस्वती स्वर संगम धर्मशाला ने दूसरा तथा कांगड़ा कला मंच धर्मशाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर रहे दलों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने मुख्यातिथि व लोक कलाकारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विभाग हर वर्ष इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाता रहता है, ताकि लोक कलाकारों को उचित मंच व प्रोत्साहन मिलता रहे। ये रहे निर्णायक मंडल में शामिल प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पल्लीयार के संगीत प्रवक्ता कुलदीप राणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अमनी के संगीत प्रवक्ता दिलबाग धीमान और राजकीय महाविद्यालय तकीपुर के सहायक संगीत प्रवक्ता सतपाल शामिल रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन चंद्र भारद्वाज ने किया। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के विनोद कुमार और आत्मा राम ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए इंचार्ज नियुक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से केसी वेणुगोपाल ने जारी की अधिसूचना ममता भनोट। ऊना चुनावी रणनीति के माहिर, विकास को लेकर हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध आक्रामक तेवरों के साथ अपनी विशेष पहचान बनाने वाले हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस हाईकमान ने अहम जिम्मेदारी लोकसभा उपचुनाव के लिए पंजाब में सौंपी है। कांग्रेस पार्टी कि हाईकमान ने मुकेश अग्निहोत्री को उनके चुनावी अनुभव, आक्रमक शैली को देखते हुए जालंधर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए इंचार्ज नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मलिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी व पंजाब के नेतृत्व से चर्चा करने के बाद मुकेश अग्निहोत्री की नियुक्ति को हरी झंडी दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुकेश अग्निहोत्री की तैनाती का पत्र जारी किया है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा अमरेंद्र बडिंग को मुकेश अग्निहोत्री को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए इंचार्ज बनाने की जानकारी दी है। बता दें कि मुकेश अग्निहोत्री लगातार 5 विधानसभा चुनाव जीते हैं और उन्हें विकास के लिए जाना जाता है। हरोली का विकास मॉडल पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध है। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मुकेश अग्निहोत्री ने जिस प्रकार से आक्रामक पारी खेली और भाजपा की सरकार को हर मोर्चे पर घेरने का काम किया। उसी के चलते प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता लाने में अहम भूमिका उनकी रही है। कांग्रेस के संगठन के भीतर मुकेश अग्निहोत्री का कद लगातार बढ़ रहा है, कांग्रेस हाईकमान ने पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन जो हाल ही में छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ, उसमें उन्होंने शिरकत की। कांग्रेसी नेतृत्व के साथ मुलाकात की और अब उन्हें उत्तर भारत में एक नई पहचान देते हुए संगठन के भीतर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है ।जालंधर का लोकसभा उपचुनाव होना है यह अपने आप में महत्वपूर्ण उपचुनाव है। मुकेश अग्निहोत्री को इंचार्ज बनाने से निश्चित रूप से कांग्रेस से की चुनावी रणनीति को आक्रामकता मिलेगी। मुकेश अग्निहोत्री पंजाब के साथ से सटे जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, पंजाबी पर उनकी अच्छी पकड़ है। ऐसे में मुकेश अग्निहोत्री के लिए भी एक बड़ी चुनौती है कि वे अपने नेतृत्व को बेहतर रणनीति के साथ लोकसभा के उपचुनाव में साबित करें। हाईकमान का आभार,जल्द करूँगा जालंधर का दौरा-मुकेश कांग्रेस हाईकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हाईकमान से नियुक्ति संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने जो निर्देश दिया है उस पर काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने का काम जालंधर के लोकसभा उपचुनाव में किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस के संगठन के साथ मिलकर बेहतर रणनीति बनाएंगे और जो भी हाईकमान का दिशानिर्देश होग उसके अनुसार कार्य करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला वेटलैंड्स इंटरनेशनल साउथ एशिया और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी द्वारा राज्य स्तरीय हितधारकों की दो दिवसीय परामर्श बैठक आज यहां शिमला में संपन्न हुई। यह आयोजन राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन (एनएचएचएस) के तहत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित केंद्रीय एशियाई फ्लाईवे के भीतर प्रवासी पक्षियों के सुरक्षित आवास के लिए तीन हिमालयी राज्यों में पांच ‘आर्द्रभूमि के संरक्षण और उचित उपयोग परियोजना के तहत किया गया। इस अवसर पर बार-हेडेड बत्तखों के प्रवास के लिए पोंग बांध के महत्व पर चर्चा करते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि पौंग बांध और गोबिंद सागर के लिए एकीकृत प्रबंधन योजना तैयार करना इनके संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में पौधों की स्थानीय विविधता और उनकी पहचान के लिए तकनीकी डेटाबेस और भारत में पक्षियों के प्रवासन अध्ययन पर जानकारी भी साझा की गई। यह बैठक मध्य एशियाई फ्लाईवे में आर्द्रभूमि के प्रभावी संरक्षण और बुद्धिमान उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय तक विभिन्न स्तरों पर नीति और निर्णय लेने का मार्गदर्शन करने वाली रणनीतियां विकसित करने के साथ-साथ सिफारिशों को भी सुनिश्चित करेगी। इसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश राज्य में आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए एक समन्वित और प्रभावी दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए सरकारी एजेंसियों, नागरिक समाज संगठनों, निजी क्षेत्र और स्थानीय समुदायों सहित हितधारकों के बीच साझेदारी और सहयोग को बढ़ावा देना है। बैठक में राज्य सरकार के 19 विभागों, क्षेत्रीय ज्ञान संस्थानों, नागरिक समाज संगठनों और समुदाय आधारित संगठनों के लगभग 40 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कहा, प्रदेश में भाजपा भुगत रही अपने कर्मों की सजा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने प्रैस को जारी एक ब्यान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस बात को भूल रहे हैं कि पांच वर्षाें तक विकास के नाम पर उन्होंने जनता को मुर्ख बनाया गया तथा उन्होंने अपनी कुर्सी बचाने के लिए केवल नरेंद्र मोदी का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर इसकी चिंता न करें कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कितने वर्षाें तक चलेगी। वर्षाें तक चलेगी वे अब यह चिंता करें की उनकी राजनीति अब कितने दिनों तक चलेगी। पुनीत मल्ली ने कहा कि भाजपा की हालत यह है कि उल्टा चोर कोतबाल को डांटे। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान जो वायदे जनता से किए थे, उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा जहां तक हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को बंद करने की बात है, तो जयराम ठाकुर बताए वहां काले कारनामें उनके कार्यकाल में क्यूं हुए। क्यों जयराम ठाकुर ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की। अब जबकि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार के काले कारनामों की पोल खोलकर जनता के समक्ष रखना शुरु की है, तो भाजपा के नेता डरने लगे हैं कौन कार्रवाई के लपेटे में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा जयराम ठाकुर पांच वर्षाें तक यह ढींढोरा पीटते रहे कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। जयराम ठाकुर बताए क्यों पांच सालों तक धर्मशाला में वे केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरु नहीं करवाए। क्यों जयराम ठाकुर केद्र की मोदी सरकार से हिमाचल के हित्तों की आवाज को नहीं उठा पाए। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच वर्षाें तक केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर धर्मशाला की जनता को गुमराह किया। पुनीत मल्ली ने कहा कि सीमेंट फैक्ट्री का विरोध भाजपा कार्यकाल में शुरु हुआ था, जिसे भी समय रहते मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू ने सुलझा लिया। उन्होंने कहा जयराम ठाकुर की जनविरोधी नीतियों के कारण आज प्रदेश का खजाना खाली हुआ है। भाजपा के कारण कांग्रेस को ऋण लेने में मजबूर होगा पड़ा है, इस बात को जनता भी जानती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अब प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार बनी है, उससे भाजपा नेता परेशानी की आलम में है।
संत ढांगू वाला गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न सर्वांगीण विकास के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति होना अनिवार्य-मुकेश अग्निहोत्री विकास, कल्याण व गरीबों की सेवा करना प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री फर्स्ट वर्डिक्ट । ऊना उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाला गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का उचित मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मेरे विधायक बनने से पूर्व इस विधानसभा क्षेत्र में एक भी सरकारी महाविद्यालय नही था। लेकिन वर्तमान में हरोली विस में तीन महाविद्यालय हैं जिसमें बीटन, खड्ड एवं हरोली के महाविद्यालय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घर द्वार पर इन महाविद्यालय के खुलने से अधिकतम लाभ लड़कियों को मिला है जोकि ग्रामीण परिवेश से शहर की ओर पढ़ाई करने नही जा सकती थी। उन्होंने कहा कि तीनों महाविद्यालयों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस में 135 करोड़ रूपये की लागत से ट्रिपल आईटी का निर्माण किया गया है। इसके साथ नर्सिंग काॅलेज एवं लाॅ काॅलेज भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षण संस्थानों से निकले विद्यार्थी वर्तमान में बड़े-बडे़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ट्रांसफरों की बजाए राज्य के विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय विकास, कल्याण और गरीबों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्य करने के लिए तैयार रहें ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति होना अनिवार्य होता है। हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की और अग्रसर है तथा यह विकास आगे भी निरंतर इसी प्रकार चलता रहेगा। विधानसभा लोगों का भरपूर सहयोग मिलने से लगातार 5वीं बार विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो मुझे क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को दी गई गारंटियों को पूर्ण करने के लिए वचन बद्ध है। सभी दस गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करके प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभान्वित किया है। इसी प्रकार से अन्य सभी गारंटियां भी प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले समय में डीजल की बसों की खरीद बंद की जाएंगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में 100 से अधिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद के लिए भी प्रदेश के लोगों को प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राइवेट वोल्वो बस ऑपरेटर द्वारा की जा रही टैक्स की चोरी को भी समाप्त किया जाएगा। इन बसों में प्रत्येक सीट के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आगामी पांच वर्षों के भीतर हरोली विस के हर घर और हर खेत को पानी पहुंचाया जायेगा। उन्होंने बताया कि बीत परियोजना 2 का निर्माण कार्य लगभग 75 करोड़ रुपए से पूर्ण किया जाएगा, जिसके लिए सारी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए 225 करोड़ रुपए की प्रथम किश्त केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी है, जिसके लिए उस क्षेत्र में बिजली, पानी एवं सड़क की उचित व्यवस्था की जाएंगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देव भूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। इसी दृष्टि से प्रदेश को आगे चलकर विकसित किया जायेगा। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर को विकसित करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे है, आने वाले समय में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर को हर स्तर पर विकसित किया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रोपवे, एस्केलेटर, गोल्फ कार्ट्स, म्यूजियम, लाइब्रेरी, स्क्रीन, कैमरा, लिफ्ट आदि स्थापित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिला व प्रदेश में नशे के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। नशे के खिलाफ हम सबको एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग को नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी नज़र रखने को कहा ताकि नशा बेचने वालों पर भी नकेल कसी जा सके। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने वर्ष भर हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी और सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने महाविद्यालय की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। उप मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 31 हज़ार रुपए की राशि देने की घोषणा की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके बंसल ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि का स्वागत किया एवं वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, उप मंडलाधिकारी विशाल शर्मा, महासचिव धर्मेंद्र धामी, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सदस्य राकेश, पीटीए अध्यक्ष विशाल शर्मा, सेवानिवृत प्राचार्य अभिलाषा शर्मा सहित महाविद्यालय के अध्यापकगण व गणमान्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर केंद्र में बीजेपी की मोदी सरकार के द्वारा लागू की जा रही नवउदारवादी नीतियों के चलते बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी, मंहगाई, असमानता व जनता की रोजी-रोटी पर बढ़ते हमलों के विरूद्ध 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक राज्यव्यापी अभियान चलाया और आज 28 फरवरी को जिला, उपमंडल, ब्लॉक व तहसील स्तर पर प्रदर्शन किए गए। आज शिमला में भी जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। 2014 के बाद से जबसे बीजेपी की मोदी सरकार सत्ता में आई है देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, असमानता बढ़ी है व जनता की रोजी रोटी पर हमले जारी हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था का लड़खड़ाना जारी है तथा मंदी की हालत और तीव्र हो रही हैं। मोदी सरकार मात्र प्रचार प्रसार कर ही दावे कर रही है कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है, परंतु सरकार उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक निवेश ही नही कर रही है। जिससे देश में रोज़गार नही बढ़ रहा है तथा जनता की गरीबी व बदहाली बढ़ रही है। सरकार की इन नीतियों से अमीर और अमीर और गरीब और गरीब हुआ है। मोदी सरकार की नवउदारवादी नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी व्यापक रूप से बढ़ी है। देश में बेरोजगारी की दर 7 प्रतिशत से उपर ही रही है और शहरी बेरोजगारी की दर तो 8 से 10 प्रतिशत के बीच रही है। सरकार नियमित रोजगार को समाप्त कर आउटसोर्स, पार्ट टाइम, ठेका पर कार्य करने के लिए मजबूर कर रही है। सरकार सामाजिक क्षेत्र पर खर्च घटा कर जनता की आजीविका पर बड़ा हमला कर रही है। वर्ष 2023- 24 के बजट में मनरेगा व खाद्य सबसिडी में भारी कटौती की गई है। जहां वर्ष 2021- 22 में मनरेगा पर 1,25,000 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। वहीं, इस वर्ष के बजट में मात्र 60000 करोड़ रूपए का प्रवधान किया गया है। बजट में खाद्य सबसिडी पर भी 90000 करोड़ रुपए की कटौती की गई है। सरकार एक ओर 81.35 करोड़ लोगो को 5 किलो मुफ्त राशन देने का ढिंढोरा पीट रही है दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले 5 किलो सस्ते राशन को बंद कर रही है। बाजार में रसोई गैस,खाद्य वस्तुओं व अन्य आवश्यक वस्तुओं तथा दवाओं के दामों में भारी वृद्धि हो रही है। बढ़ती महंगाई से जनता की परेशानी बढ़ गई है। मोदी सरकार कॉर्पोरेट घरानों व अमीरों को टैक्स में लाखों करोड़ रुपए की छूट दे रही है, जिससे देश की जनता में असमानता बढ़ रही है। ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक का स्वामित्व आबादी के मात्र एक प्रतिशत हिस्से के पास है। दूसरी ओर सबसे निचले पायदान पर खड़ी देश की 50 प्रतिशत आबादी के हाथो में देश की कुल संपत्ति का मात्र 3 प्रतिशत हिस्सा था। भारत में 2020 में अरबपतियों की संख्या जो 102 थी वह 2022 में बढ़कर 166 हो गई है। जबकि देश के करीब 23 करोड़ लोग गरीबी में जी रहे हैं, जो कि दुनिया भर में गरीबी में जीने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। देश की निचले पायदान पर जी रही 50 प्रतिशत आबादी अप्रत्यक्ष कर के रूप में सबसे अमीर 10 प्रतिशत आबादी की तुलना में 6 गुणा अधिक टैक्स देती है। हिंडेनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी ग्रुप पर लगाए गए आरोपों से मोदी सरकार द्वारा चेहते कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों व संरक्षण की पोल खुल गई है। इसमें जो खुलासा हुआ है उससे स्पष्ट है कि अडानी ग्रुप में निवेश की गई जीवन बीमा निगम व स्टेट बैंक में देश की जनता की गाढ़ी कमाई से की गई बचत के हजारों करोड़ रूपए डूबने की कगार पर है। केवल जीवन बीमा निगम ने ही करीब 80000 करोड़ रुपए अडानी ग्रुप में निवेश किए गए हैं तथा इस ग्रुप द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिए गए कुल कर्ज में से 40 प्रतिशत हिस्सा एस बी आई से लिया गया है। मोदी सरकार द्वारा देश में सांप्रदायिकता की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। अल्पसंख्यकों विशेष रूप से मुस्लिमों व ईसाइयों के ऊपर हमले बढ़े हैं। भाजपा शासित राज्यों में समान आचार संहिता लागू करने का निर्णय लिया है। मोदी सरकार द्वारा देश के संविधान व लोकतंत्र पर भी हमले बढ़े हैं। देश में विभाजनकारी सांप्रदायिकता की नीतियों के चलते देश की जनता की एकता को खतरा पैदा हो गया है। भाजपा की मोदी सरकार सांप्रदायिकता की राजनीति की आड़ में आम जनता के बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई, असमानता तथा रोजी रोटी जैसे मुख्य मुद्दे गौण करना चाहती है। सीपीएम इस प्रदर्शन के माध्यम से देश की जनता से अपील करती है कि भाजपा की मोदी सरकार की नवउदारवादी व सांप्रदायिकता की इन जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर इनको बदलने के लिए संघर्ष करें। इस प्रदर्शन में संजय चौहान, जगत राम, विजेन्द्र मेहरा, फालमा चौहान, जगमोहन ठाकुर, सत्यवान पुंडीर, बालक राम, अनिल ठाकुर, अमित कुमार, राम सिंह, विनोद बिसरांटा, किशोरी डटवालिया, सोनिया, सुरजीत, हिम्मी ठाकुर, महेश वर्मा, कपिल, कमल, सुशील ठाकुर पूर्ण, पवन, रंजीत, रामू आदि के अतिरिक्त सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य मांगे- 1. रोजगार पैदा करने वाली ढांचागत परियोजनाओं में निवेश बढ़ाया जाए। 2. 5 किलोग्राम मुफ्त राशन के साथ साथ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 5 किलोग्राम सस्ता खाद्यान्न का वितरण बहाल किया जाए। 3. बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाए। 4. मनरेगा के बजट में बढ़ौतरी कर इसे 2 लाख करोड़ रूपए किया जाए। मनरेगा मजदूरों को बढ़ा हुआ वेतन दिया जाए। 5. श्रम कानूनों में मज़दूर विरोधी फेरबदल निरस्त करो तथा पहले के श्रम कानूनों को बहाल किया जाए। 6. संपदा तथा पैतृक संपदा कर लगाया जाए। 7. कारपोरेट घरानों व अमीरों को दी गई करो में छूट वापिस लो तथा अति अमीरों पर अलग से कर की व्यवस्था करो। 8. खाद्य सामग्री व दवाओं तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं पर से GST हटाया जाए। 9. सार्वजानिक क्षेत्र का निजीकरण बंद किया जाए तथा सार्वजानिक क्षेत्र को मजबूत बनाया जाए।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला पुलिस थाना धर्मशाला में दिनांक 27 फरवरी को सुधेड़ पुल (घरोह) में मोटरसाईकिल (HP-54D-2624) के चालक संसार सिंह निवासी भदेला डाकघर हार तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा (हि.प्र.) से 5.94 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया है। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 21, 25-61-85 स्वापक औषधी एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई।
हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। इसके चलते दोपहर के वक्त मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी व नारकंडा में हल्की बर्फबारी भी हुई। शिमला में भी आज हल्की बारिश हुई है । इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने कल अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान किया है। कम ऊंचे व मैदानी इलाकों में आंधी तूफान आने व आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों और स्टोन फ्रूट व सेब की फ्लावरिंग को नुकसान होने का डर है। किसान और बागवान सूखे की मार से भी त्रस्त है। बेशक प्रदेश के अधिकांश शहरों में अभी भी तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है, लेकिन बीते 24 घंटे के दौरान कई शहरों के तापमान में एक से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 2 दिन में 19 डिग्री से गिरकर 16.9 डिग्री तक लुढ़क गया है। इसी तरह कई अन्य शहरों का पारा भी गिरा है।
प्रदेश में फार्मा उद्योग में निवेश को लेकर निवेशकों से मिलेगा प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल मुंबई के गोरेगांव में 1 से 3 मार्च तक आयोजित होगी फार्मा इन्वेस्टर मीट मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पहली से 3 मार्च तक मुंबई के गोरेगांव में आयोजित होने वाली फार्मा इन्वेस्टर मीट में हिमाचल सरकार का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश में फार्मा उद्योग को मजबूती प्रदान करने लिए निवेशकों से मिलेगा। प्रदेश सरकार के इस प्रतिनिधिमंडल में उद्योग मंत्री हश्वर्धन चौहान के सहयोगी के रूप में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी एवं भोरंज विधानसभा से विधायक सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर मीट में विशेष रूप से ऊना ड्रग पार्क के उत्थान के लिए निवेशकों को सरकार की नीतियों और योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार के इस प्रतिनिधिमंडल में उद्योग सचिव, महानिदेशक तथा विभाग के उच्चाधिकारी भी शामिल होंगे। इस विशेष प्रयोजन के संबंध में भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि राज्य में सर्वांगीण विकास के लिए सुक्खू सरकार सही फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि ऊना में ड्रग पार्क की सुधृढ़ता के लिए निवेशकों की मौजूदगी से न केबल प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत मिलेगी, बल्कि यहां रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से ऊना ड्रग पार्क के लिए 225 करोड़ की राशि भी उपलब्ध हुई है, जिसके चलते यहां इस योजना के विकास की संभावनाएं भी प्रवल हुई हैं। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि मुंबई ने आयोजित होने जा रही इस फार्मा इन्वेस्टर मीट में हिमाचल में फार्मा जगत से जुड़े उद्योगपतियों को यहां निवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा। विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास का प्रारूप तैयार कर लिया गया है, जिसे शीघ्रता से ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने किए हर वादे को पूरा करने के लिए कृत्संकल्प है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है।
घर के पास ही खेत में साग लेने गई थी महिला मनीष ठाकुर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत पंचायत सुरडवां में 72 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। शुरुआती जांच के अनुसार महिला खेत में साग लेने गई थी। इस दौरान खेत मेंअचानक करंट लगने से जान चली गई। महिला की पहचान चैंचलो देवी (72) पत्नी राम राखा के तौर पर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के परिवार में तीन बेटे हैं, जिनमें से 2 की शादी हो चुकी है। महिला रात के भोजन के लिए खेत से साग लेने गई थी कि अचानक खेत में लगे खंभे के कारण खेत में करंट था, जिससे अचानक महिला की मौत हो गई। महिला को इंदौरा अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ इंदाैरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। उसके बाद टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया, मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है।
हिमाचल प्रदेश के रामपुर में एक घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। मिली जानकारी के मुताबिक खलटी गांव में यह घटना हुई है। सराहन उपतहसील की शाहधार पंचायत के खलटी गांव में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। भीषण अग्निकांड में एक बुर्जुग महिला जिंदा जल गई और दो मंजिला मकान भी आग के भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका क्यूंकि यह क्षेत्र सड़क से दूर है, इसलिए फायर इंजन की गाड़ियां भी मौके पर नहीं पहुंच पाई है। आग की इस घटना में लाखों का नुकसान हो गया है। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पूरे गांव में मातम मच गया ह। प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है।
मनीष ठाकुर । नूरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद राष्ट्र हित समाज हित और छात्र हित में कार्य करती आ रही है। एबीवीपी को 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में जिला सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है, उसी के नियमित संगठनात्मक जिला नूरपुर में धमेरी युवा संगम जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में डॉ. परशांत जी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की विद्यार्थी परिषद पूरे देश में एकमात्र छात्र संगठन है, जो युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना को उत्पन करता है और युवाओं को संस्कार देने का काम करता है। इस कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के रूप में नवनीत कौशल उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थी परिषद में के इतिहास के बारे में बताया विशेष उपस्थिति के रूप में सुनील दत्त जी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए। इस सम्मेलन के स्वागत समिति अध्यक्ष विपुल शर्मा रहे और स्वागत समिति मंत्री मोहित सिंह रहे। इस ज़िला सम्मेलन में 150 से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा संगठनात्मक जिला नूरपुर का वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य प्रस्ताव भी पारित किया गया और सम्मेलन की शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस जिला सम्मेलन में 30 से अधिक शिक्षण सस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। इसके चलते दोपहर के वक्त मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी व नारकंडा में हल्की बर्फबारी भी हुई। शिमला में भी आज हलकी बारिश हुई है । इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी चलने व आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी दे रखी है। इसी तरह कल अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। कम ऊंचे व मैदानी इलाकों में आंधी तूफान आने व आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों और स्टोन फ्रूट व सेब की फ्लावरिंग को नुकसान होने का डर है। किसान और बागवान ही सूखे की मार से त्रस्त है। अब ओलावृष्टि के पूर्वानुमान से चिंतित हैं।जिलों मंडी, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल स्पीति में ओलावृष्टि का अलर्ट दे रखा है। बेशक प्रदेश के अधिकांश शहरों में अभी भी तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है, लेकिन बीते 24 घंटे के दौरान कई शहरों के तापमान में एक से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 2 दिन में 19 डिग्री से गिरकर 16.9 डिग्री तक लुढ़क गया है। इसी तरह कई अन्य शहरों का पारा भी गिरा है।
विनायक ठाकुर । देहरा एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने आज (मंगलवार को) सभी विभाग के अधिकारियों के साथ चनौर मंदिर का दौरा किया। एसडीएम ने कहा की भारत सरकार की 'प्रसाद योजना' धार्मिक पर्यटन अनुभवों को समृद्ध करने के लिए पूरे भारत में तीर्थ स्थलों के विकास को लेकर केंद्रित है। इसी योजना के तहत उन्होंने कहा की चनौर मंदिर में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उद्यान बनाया जाएगा और इस उद्यान में विष्णु भगवान जी के 10 अवतारों को दर्शाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां इस मंदिर में रहने के लिए सराय, कथा वाचन के लिए हॉल और एक झील का निर्माण भी किया जाएगा ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, जिला पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी और मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
भाजपा ने धर्मशाला से हमेशा साजिशें की हैं, अब ऐसा नहीं होने देंगे शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला हिमाचल की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी पिछले 15 वर्ष से सियासत में फंसकर रह गई है। इसके कैंपस को लेकर धर्मशाला, देहरा और शाहपुर में जमकर सियासत हुई है। अब इसपर सियासत नहीं होने दी जाएगी। यह बात धर्मशाला से विधायक व पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने मंगलवार को धर्मशाला में प्रेस बयान में कही। सुधीर शर्मा ने अपना स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा कि वह किसी इलाका विशेष में सीयू के विरोधी नहीं हैं, लेकिन धर्मशाला को इसका हक मिलना चाहिए। सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि मैक्लोडगंज से तिब्बत की निर्वासित सरकार चल सकती है, तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी क्यों नहीं। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला एकमात्र ऐसा शहर है, जहां से पूरा तिब्बत देश चलता है। तमाम सुरक्षा एजेंसियां यहां हैं। दुनिया भर में इस शहर का नाम है। इसके अलावा देश का नामी पुराना डिग्री कालेज यहां है। हिमाचल का शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से संचालित होता है। धर्मशाला में बीएड कालेज, जेबीटी संस्थान भी है। शहर में छात्रों के लिए विश्व स्तरीय कोचिंग सेंटर हैं। इस शहर में दुनिया का सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम है। एक हजार होटल है। इनमें से कइयों में फाइव स्टार फैसिलिटी है। धर्मशाला में ये सारी सुविधाएं इस शहर को औरों से अलग बनाती हैं। सीयू का कैंपस धर्मशाला में होने से छात्रों और शिक्षकों को एक एजुकेशन का माहौल मिलेगा। सीयू के साथ स्मार्ट सिटी होने से देश-विदेश से छात्र व शिक्षाविद आएंगे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी पर इस शहर का मौलिक हक है। सुधीर शर्मा ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने 2009 में 13 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी थी, तो उसी समय धर्मशाला के खिलाफ साजिशें शुरू हो गई थीं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से सेंट्रल यूनिवर्सिटी को दूर करने के दोषी भाजपा नेता हैं। उन्होंने इस मसले पर हमेशा जनता को डबल क्रॉस किया है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि पिछले पांच वर्ष हिमाचल और दिल्ली में भाजपा की सरकार थी, तो इस प्रोजेक्ट को क्यों आगे नहीं बढ़ाया गया। भाजपा नेताओं में इच्छाशक्ति की कमी है। उनके सांसदों और विधायकों के इस मसले पर गोलमोल बयान आते हैं। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिशों से बेपरवाह कांग्रेस ने ही धर्मशाला में मुख्य कैंपस धर्मशाला में बनाने के लिए 700 एकड़ जमीन मंजूर की थी। उसके बाद राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद कैंपस धर्मशाला से देहरा ले जाने का प्रयास शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका है। धर्मशाला के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।


















































