सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के महिला एवं बाल विकास विभाग धर्मपुर द्वारा नगर पालिका के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी कसौली गौरव महाजन ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं तथा मातृ शक्ति का सम्मान बेहतर समाज की नींव रखने में सहायक है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई और महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को जागरूक बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियमित रूप से सक्रिया भागीदारी निभानी होगी। कार्यक्रम में लगभग 550 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर एन.आर. नेगी, तहसील कल्याण अधिकारी कसौली सुरेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त परवाणू सुरेन्द्र ठाकुर सहित वृत्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन से जुड़ी सहकारी समितियों को सुदृढ़ करने पर दिया बल
कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ सीमित, शिमला एवं पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन एवं ग्रामीण दुग्ध सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण विषय पर आयोजित परिचर्चा में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर, उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए कृषि, बागवानी और पशुपालन विभाग को समन्वय से कार्य करना चाहिए। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका का एक अभिन्न अंग है। पशुपालन के माध्यम से किसान अपनी आय में और वृद्धि कर सकते हैं। प्रदेश सरकार पशुधन को घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ तथा पशुपालन विभाग परस्पर समन्वय और सहयोग से कार्य करें, जिससे दुग्ध उत्पादकों की आय में पर्याप्त बढ़ोतरी की जा सके। पशुपालन मंत्री ने प्रदेश में गुणात्मक दुग्ध की खरीद पर विशेष बल देते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन से जुड़ी सहकारी समितियों को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। इस परिचर्चा में सचिव पशुपालन राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ सीमित के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और प्रबंध निदेशक भूपेंद्र अत्री ने विचार साझा किए।
ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल में महिला दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ.राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा से नेत्र चिकित्सक डॉ. मनु शर्मा ने नेत्र संबंधी जानकारी प्रदान की। डॉ. मनु शर्मा ने बीएड, डीएलएड, बीबीए व बीसीए के बच्चों को नेत्र रोग संबंधित जानकारी व इससे बचाव के बारे में अवगत करवाया। इस दौरन छात्रों ने अपने नेत्र बचाव के प्रश्नों को साझा किया तथा आंखों संबंधित जानकारी प्राप्त की। ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने डॉ. मनु शर्मा को पुष्पगुच्छ तथा गेस्ट ऑफ आनर देकर सम्मानित किया तथा नेत्र संबंधी जानकारी देते हुए धन्यवाद किया। इस मौके पर कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
कांगड़ा सदर के भाजपा विधायक पवन काजल ने मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा रानीताल में पीएचसी को डिनोटिफाई करने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। काजल ने कहा कि चंद्र क्षेत्र के रानीताल में आजादी के 75 वर्षों बाद पूर्व जयराम सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी प्रदान की थी, जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पीएचसी शुरू होने से रानीताल में रोजाना 30 से 40 रोगियों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा था। अब रोगियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कांगड़ा या मेडिकल कॉलेज टांडा के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। काजल ने कहा कि सरकार द्वारा कांगड़ा में जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय के बंद होने से स्थानीय लोगों को लगभग 70 किलोमीटर दूर छापर का सफर तय करना पड़ रहा है, जो कि क्षेत्रवासियों से अन्याय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बंद किए गए स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सरकारी कार्यालयों को खुलवाने के लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया है। उन्होंने ग्रामीण अधिक से अधिक इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज करवाने कि अपील की। बता दें कि विधायक पवन काजल ने इससे पहले ग्राम पंचायत रानीताल में युवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यथिति शिरकत की। काजल ने आयोजकों को ग्यारह हजार रुपये की नगद राशि भेंट स्वरूप दी। इस मौके पर युवक मंडल के अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 31 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में भंगवार की टीम ने रजौर को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। इस मौके पर आंचल, सौरभ, लक्की, सतीश, सरूप, राकेश, भगवान दास, राम शरण व ओम राज भी उपस्थित रहे।
सोमवार को सीएम सुक्खू ने सासन में हैलीपोर्ट निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। इस मौके पर आशीष शर्मा ने हमीरपुर की समस्याओं व मांगों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। इसके पश्चात विधायक आशीष शर्मा ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नेरी के खग्गल गांव में शिरकत की। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। विधायक आशीष ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। विधायक ने कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान किया व कुछ के जल्द समाधान के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र की सड़क, पानी व अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया। विधायक आशीष शर्मा ने इनका जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे है और उनकी कोशिश रहती है कि हर फ़रियादी की मांग पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का हमीरपुर से होना हम सब का सौभाग्य है, भविष्य में हमीरपुर में विकास कार्यों में कमी नहीं आएगी।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण में रात को हुए हुड़दंग के बाद अब स्थिति शांतिपूर्ण है और कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में मणिकर्ण झड़प पर पर कही। ख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ये मामला धार्मिक व राजनीतिक नही है। बल्कि कुछ युवा साथी आपस में भिड़े उसके बाद सोशल मीडिया में कुछ चीजें वायरल हुई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। उन्होंने कहा कि बीती रात को, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। सीएम ने कहा कि पंजाब एवं हिमाचल का आपसी भाईचारा है इसलिए सरकार पंजाब के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह गंभीर है और हुडदंगियो पर भी सरकार नजर बनाएं हुए हैं। गौरतलब है कि पर्यटन नगरी मनाली के ग्राीन टैक्स बैरियर के बाद रविवार रात करीब 12:00 बजे मणिकर्ण में पंजाब से आए पर्यटकों ने खूब हुड़दंग मचाया है। इन लोगों ने स्थानीय लोगों से मारपीट की और पथराव व डंडों से 10 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। गाड़ियों के शीशे और लाइटें तोड़ दी हैं। इसमें कई पर्यटकों के वाहन भी शामिल है। घटना में पांच से छह लोगों को हल्की चोटें आई है। घटना की सूचना के बाद रात को ही अतिरिक्त पुलिस बल मणिकर्ण रवाना हो गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में तैनात मुख्य शिक्षकों को पदोन्नति पर दी जाने वाली इंक्रीमेंट शीघ्र बहाल करने के राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आवाज बुलंद की है। संघ का कहना है कि मुख्य शिक्षकों को पदोन्नति पर दी जाने वाली इंक्रीमेंट जो कि जेबीटी शिक्षक को 25-25 साल की सेवा उपरांत मुख्य शिक्षक बनने पर मिलती थी, जिसे जनवरी 2022 को लागू वेतनमान में छीना गया है, उसको तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। इसके अलावा जेबीटी शिक्षकों के वेतनमान में भारी विसंगति है व राइडर पर रहे शिक्षकों पर कोई स्पष्ट निर्देश न होने के कारण 2016 के उपरांत नियमित जेबीटी शिक्षक नए वेतनमान के लाभ से वंचित रह गए हैं। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा का कहना है कि शीघ्र ही संघ का प्रतिनिधिमंडल प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर से मिलेगा व उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाएगा। इसके अलावा शिक्षा निदेशक को भी मांग पत्र प्रदान किया जाएगा। जेबीटी से एलटी की तर्ज पर अन्य सी एंड वी के पदों पर भी योग्यता पूरी करने वाले जेबीटी शिक्षकों को पदोन्नति लाभ प्रदान करने की संघ मांग करता है तथा इन सभी में जेबीटी से तुरंत पदोन्नति की जाए।
सोमवार सुबह जिला हमीरपुर में डीसी ऑफिस के पास एक बड़ा हादसा पेश आया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, सुबह जब लोग जब अपने गंतव्य के लिए जा रहे थे तो उसी समय एक ओवरलोड ट्रक डीसी ऑफिस के पास बिजली के खम्बे से जा टकराय। खंभा टूट कर नीचे गिर गया और बिजली की हाई वोल्टेज तारे सड़क पर गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ट्रक सुजानपुर होली मेले में सामान लेकर जा रहा था, जो गांधी चौक के नजदीक बिजली के खंभे से जा टकराया। बताया जा रहा है कि यह ओवरलोड ट्रक बस स्टैंड के पास भी बिजली विभाग की खंभों पर लटकी हुई तारों को तोड़ता हुआ गया था। बिजली का खंबा टूटने से बिजली बोर्ड को लाखों रुपए का नुकसान हुआ हैं। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
हिमाचल में चुनाव के दौरान पुरानी पेंशन बहाली के साथ साथ आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति का मामला खूब गरमाया था। जयराम सरकार ने इन कर्मचारियों की मांग पूरी करने के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया, कई दफा इन कर्मचारियों का डाटा मंगवाया, न जाने कितनी बैठकें की मगर आउटसोर्स कर्मचारियों का दामन खाली ही रहा। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पालिसी बनाने में पूर्व सरकार पूरी तरह नाकामयाब रही थी। अब इन कर्मचारियों को उम्मीद है कि नई सरकार इनके लिए कुछ करेगी और इनका भविष्य भी कुछ सुरक्षित होगा। हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के अनुसार नई सरकार के कार्यकाल में अब तक आउटसोर्स कर्मचारियों को सिर्फ निष्कासन ही मिला है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग धर्मपुर मंडल में कार्यरत 169 आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। इन आउटसोर्स कर्मचारियों को पूर्व सरकार ने रखा था। बीते चार पांच साल से सेवाएं दे रहे थे। हैरानी की बात है कि निकालने से पहले उन्हें नोटिस भी नहीं दिए गए हैं। सिर्फ फ़ोन कर बताया गया कि उनका अनुबंध खत्म है और सरकार से कोई आदेश नहीं आए हैं कि उनका एग्रीमेंट आगे बढ़ाना है। ठेकेदार का टेंडर 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो गया है। ऐसा ही कुछ लोक निर्माण विभाग में भी किया गया। अचानक इतने लोगों की नौकरी चले जाने के बाद प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारी घबराए हुए है। हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष भी ये मसला उठाया है। आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा का कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों का इस तरह निष्कासन अन्याय है। उन्होंने कहा कि नीति बनने तक किसी भी कर्मचारी को इस तरह नौकरी से नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग कि है कि इन सभी कर्मचारियों को वापस नौकरी पर रखा जाए और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए। प्रदेश में करीब 40 हजार आउटसोर्स कर्मचारी: हिमाचल प्रदेश के करीब 40 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार उनके लिए कोई सशक्त नीति बनाएगी। प्रदेश के अधिकांश सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इनके लिए आज तक किसी सरकार ने कोई नीति का प्रावधान नहीं किया है। बता दें कि ये आउटसोर्स कर्मचारी वे कर्मचारी हैं जिनको सरकारी विभागों में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर रखा जाता है। यानी कि ये सरकारी विभाग में तो हैं पर सरकारी नौकरी में नहीं हैं। इनकी नियुक्तियां या तो ठेकेदारों के माध्यम से की जाती है या किसी निजी कंपनी के माध्यम से। ये कर्मचारी काम तो सरकार का करते है मगर इन्हें वेतन ठेकेदार या कंपनी द्वारा मिलता है। न तो इन्हें सरकारी कर्मचारी होने का कोई लाभ प्राप्त होता है न ही एक स्थिर नौकरी। इन्हें जब चाहे नौकरी से निकाला जा सकता है। सरकार द्वारा वेतन तो दिया जाता है मगर ठेकेदार की कमिशन के बाद इन तक तक पहुंच पाता है। शोषण कम करने को सरकार बनाए ठोस नीति: महासंघ हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में हजारों कर्मचारियों को आउटसोर्स पर रखा गया है लेकिन पिछली सरकार द्वारा इनके नियमतिकरण के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई है और न ही इनके शोषण को कम करने के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए हैं। नामात्र वेतन पे भी इनसे अधिक से अधिक काम लिया जाता हैं।
जयसिंहपुर के ऐतिहासिक मैदान में हर वर्ष भांति इस वर्ष भी रविवार को होली मेले का शुभआरंभ हुआ। मेले का शुभारम्भ बीड़ीओ लंबागांव के सिकंदर कुमार ने किया। जयसिंहपुर के पंचायत घर से झंडा रसम के साथ शोभा यात्रा शुरुआत की गई जोकि होली मेले के मैदान तक निकाली गई। मुख्यअतिथि बीडियो लंबागांव सिकंदर कुमार ने टमक बजा कर होली मेले की शुरूआत की। बीडियो सिकंदर कुमार ने अपने संबोधन में सभी जयसिंहपुर व प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और कहां कि मेले हमारी संस्कृति को दर्शाती है। वहीं, ग्राम पंचायत के प्रधान कृष्ण कांत ने मुख्यअतिथि बीडियो लंबागांव को स्मृति चिन्ह् और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत के सभी सदस्यों के साथ जयसिंहपुर के अन्य लोग उपस्थित रहे।
इंदौरा स्थित मट्ठ बाबा मंदिर पलाख में तीन दिवसीय भागवत कथा व महायज्ञ का सोमवार को समापन हो गया। समापन के पश्चात प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय भागवत कथा में लोगों ने भागवत कथा का सार सुना व महायज्ञ में हिस्सा लिया। इस दौरन अलग-अलग कथा वाचकों ने श्री कृष्ण की लीलाओं को श्रोताओं को सामने रखा। रात्रि में जागरण का भी आयोजन किया गया। कथा के समापन दिवस पर विधायक इंदौरा मलेन्द्र राजन व उनके साथ अन्य लोगों ने मठ बाबा पलाख में शीश नवाया। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने कमेटी प्रधान मनमोहन शर्मा, स्वदेश चम्बियाल (सोनु)बुआ दित्ता, महिन्द्र सिंह कुलदीप सिंह, सुभाष व अन्य कमेटी मेंबर को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
चलाली सहकारी सभा की प्रबंधन कमेटी का चुनाव 24 मार्च को होने जा रहा है। इसमें 9 मार्च को नामांकन पत्र भरे जाएंगे व 15 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 24 मार्च को चुनाव होगा। यह जानकारी सहकारी सभा के सचिव व प्रधान सभा विकास शर्मा ने जानकारी दी
जिला कांगड़ा के एक छोटे से गांव नगंल चौंक (डाडासीबा) से रिटायर हुए स्कूल हैडमास्टर रत्न चंद कौडंल ने अपनी जमीन मे सेबों की फसल का बगीचा तैयार कर साबित कर दिया कि अगर खेतों मे किसान मेहनत करेंस, तो देवभूमि की धरती सच में सोना उगल सकती है। प्रदेश शिक्षा बिभाग से रिटायर हुए हैडमास्टर रत्न चंद कौंडल ने पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए बताया कि करीब छह वर्ष मैने अपनी जमीन मे 21 सेब के पौधे लगाए थे, अब बह सभी के सभी तैयार हो चुके हैं। मात्र छह वर्षों में अब यह पेड़ इतने बडे़ हो चुके हैं कि उनमें सेबों की फसल लगने शुरु हो गई है। शिक्षक रत्न चंद कौंडल बताते हैं कि सभी सेब के पौधाें को इसबार (कुर) फूल यानी छोटे-छोटे सेब लगना शुरु हो चुके हैं। इन्होंने कहा कि उन्होंने यह सेब के पौधे गत छ वर्ष पहले पोंग ब्यू सोसाइटी देहरा द्बारा हरीमन शर्मा ने घुमारवीं से मंगवा कर दिए थे। लिहाजा अब सेब का बगीचा यहां लहराना शुरु हो गया है।
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते अप्पर रक्कड़ के समीप एक ट्रैक्टर अचानक पलट गया, जिसमें ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। शिकायतकर्ता मनजीत सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के अनुसार देवेन्द्र, केशव, मनजीत व छोटू ट्रैक्टर (UP-72BF-4116) पर सवार होकर पैट्रोल पंप कलोहा की तरफ मजदूरी के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर संतोष कुमार चला रहा था। ट्रैक्टर में क्रेश बेरियर बीम व पोल लोढ़ थे व ट्रेक्टर चालक संतोष कुमार की तेज रफ्तारी व लापरवाही के कारण ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया, जिस कारण देवेन्द्र सिंह का एक पांव कट गया तथा दूसरी टांग में भी चोट आई, जिसे ईलाज के लिए सीएचसी रक्कड़ ले जाया गया है। मामले कि पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चलाया था विशेष अभियान जिला कांगड़ा में स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी से 4 मार्च तक विशेष अभियान चलाया गया। डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने बताया कि स्कूल के बच्चों को घर से लाने और छोड़ने के लिए उपयोग में लाई जा रही गाड़ियों में रोड सेफ्टी से संबंधित सभी मानकों को जांचने के उद्देश्य से प्रशासन ने विभिन्न विभागों के साथ यह अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि 6 दिनों तक चले इस अभियान में जिला में कुल 905 स्कूली बसों को जांचा गया। उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों में रोड सेफटी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और संचालकों को इसके संबंध में जागरुक करने हेतु सभी विभागी अधिकारियों ने स्कूल गाड़ियों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत आरटीओ तथा आरटीओ फलाईंग ने 98, उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने 17, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा ने 23, पुलिस विभाग ने 392 तथा प्रशासन द्वारा 375 गाड़ियों में रोड सेफ्टी नियमों को जांचा गया। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रशासन द्वारा ऐसी गाड़ियों के चालान भी किए गए, जिनमें अनियमिताएं पाई गईं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त गाड़ियों के चालकों, स्कूल प्रशासन और बच्चों को जागरुक भी किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल से बच्चों को लाने और ले जाने वाली गाड़ियाें में रोड सेफ्टी नियमों की अनुपालना कितनी जरूरी है, इसे लेकर भी स्कूलों को जागरुक किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान की अभिभावकों और आम जनता ने काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले में ढील बर्दाशत नहीं की जाएगी तथा नियमों का उलंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भविषय में भी स्कूली बसों में रोड सेफटी को लेकर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।
नेहा पराशर। गगरेट दौलतपुर चौक कॉलेज में अपने सम्बोधन में विधायक चैतन्य शर्मा ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ब्यान को समर्थन देते हुए सेल्फ फाइनांस कर्मियों के लिए भी एक अलग पॉलिसी बनाने के लिए बजट सत्र में सरकार से मांग उठाएंगे। सेल्फ फाइनांस कर्मियों के लिये एक नियमित पॉलिसी बनाई जाएगी। इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी ऊना महाविद्यालय में सेल्फ फाइनांस कर्मियों के लिए नीति बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि विभिन्न कालेजों में कार्य कर रहे सेल्फ फाईनान्स कर्मचारी के लिए एक पॉलिसी का निर्माण किया जाए। सेल्फ फाइनांस कर्मचारी के लिए बजट सत्र में सवाल भी प्रशेषित किया जाएगा।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते मानगढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आज महिला दिवस मनाया गया। इसमें ब्रह्माकुमारी सन्ध्या ने मनाली से विशेष रूप से शिरकत की। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला परिषद सदस्य मोनिका, रबीना चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीडीसी चेयरमैन अर्चना धीमान, ठठेहड़ पंचायत प्रधान सोनिका और घेर पंचायत की प्रधान भी उपस्थित रहीं। इसमें महिलाओं के उत्थान के ऊपर ब्रह्माकुमारी कमलेश ने अपने विचार व्यक्त किए।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर के गीतांजलि डायमंड पब्लिक स्कूल टंबर के दो छात्रों ने सैनिक स्कूल की परिक्षा पास करके अपने स्कूल टंबर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गीतांजलि डायमंड पब्लिक स्कूल के संचालक जसवंत डढवाल ने बताया कि जयसिंहपुर धार क्षेत्र के दो छात्रों ने सक्षम धीमान और आर्यन सरोच ने सैनिक स्कूल की परिक्षा पास की है। दोनों छात्र गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। सक्षम धीमान ने इससे पहले भी पांचवीं कक्षा में सैनिक स्कूल की परिक्षा पास की थी, लेकिन वह मेडिकल में रह गया था। जसवंत डढवाल ने बताया कि इस बार दोनों छात्र सैनिक स्कूल में प्रवेश करके क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन करेगें।
पर्यटन और रोजगार के अवसरों में होगा कई गुणा इजाफा, सामरिक महत्व के चलते भी बेहद अहम मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के संकल्प को करेगा पूरा कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण राष्ट्रीय दृष्टि से बेहद अहम है। एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर चल रही प्रक्रिया पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन और रोजगार के अवसरों में कई गुणा इजाफा होगा, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार महत्वपूर्ण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प साकार होने के साथ क्षेत्र का भी भाग्य बदलेगा। प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा विस्तारीकरण सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आयेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा इससे हमारे प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा जिला में फिल्म इंडस्ट्री, आईटी पार्क, एक्सहिबिशन इंडस्ट्री हब और अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए भी रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी। इससे जिला में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की आमदन में इजाफा होगा तथा रोजगार के नये साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा विस्तारीकरण से स्थानीय लोग भी किफायती दामों में बड़े शहरों की यात्रा कर सकेंगे, जिससे पैसों के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा, व्यापार व विद्यार्थी के साथ-साथ हर वर्ग को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कांगड़ा बल्कि ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिले के लोागों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार देश के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस विस्तारीकरण से किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सेना और देश के सुरक्षा बलों को यह बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगा। बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा पर्यटन उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों के अलावा विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से सैलानियों को आने में आसानी होगी और बेहतर कनेक्टिविटी से उनकी संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ, खेल गतिविधियां और हर प्रकार के पर्यटन को आकर्षित करने की क्षमता है। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण जिले में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पौंग बांध में वाॅटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ाना, आईटी पार्क का निर्माण, गोल्फ कोर्स निर्माण, धौलाधार की पहाड़ियों में टेंट सिटी विकसित करना, एक्सहिबिशन इंडस्ट्री हब जैसी कईं परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासन दिन रात कसरत कर रहा है। पर्यटन की दृष्टि से इन तमाम व्यवस्थाओं को विकसित करने के साथ जरूरी है सैलानियों के लिए कनेक्टिविटी को सुगम बनाना। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी सबसे आवश्यक विषय है। जिला में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने से पर्यटकों की आमद स्वतः ही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी बाहर से आने वाले पर्यटक दिल्ली, अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक जहाज से आते हैं और उसके आगे की यात्रा के लिए उन्हें या तो दूसरी फ्लाइट पकड़नी पड़ती है या सड़क मार्ग से सफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे से विस्तारीकरण से बाहर से आने वाले सैलानियों को हवाई मार्ग से सीधा यहां आने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें लोग सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की निर्णायक कार्यशैली और दूरदृष्टि के चलते कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को अब गति मिली है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हर लिहाज से क्षेत्र के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते इसको लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप बनाया जा रहा है कि कम से कम लोग विस्थापित हों। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भ्रमित न हों। सुधीर शर्मा ने युवाओं से आग्रह किया कि एयरपोर्ट विस्तार की भविष्य की उपयोगिता को देखते हुए इसका विरोध न करें। उन्होंने कहा कि यह विस्तारीकरण जिला कांगड़ा, प्रदेश और राष्ट्रीय सुरक्षा तीनों लिहाज से महत्वपूर्ण है, इसलिए लोग भ्रमित न हों और सरकार पर विश्वास रखें। औपचारिकताओं को पूर्ण कर तेज गति से होगा विस्तार-डीसी उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की परियोजना के कार्यान्वयन में केन्द्रीय जल और विद्युत अनुसंधान शाला (सी.डब्ल्यू.पी.आर.एस) पुणे की विशेषज्ञ सेवाएं ली गई थीं। उन्होंने कहा कि इस दल ने एयरपोर्ट रनवे ब्रिज के निर्माण और उससे जुड़े हर पहलू के गहन अध्ययन के उपरांत व्यवहारिकता रिपार्ट सौंपे दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब इसको लेकर आगे बढ़ने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारिकरण को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) ने सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए अपना कार्य करना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रशासन हिपा को पूरा सहयोग करेगी और औपचारिकताओं को पूर्ण कर विस्तार कार्य को तेज गति से किया जाएगा। स्थानीय लोगों की आर्थिकी होगी मजबूत कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी राय दी है। वालिया टूर एंड ट्रैवल्स धर्मशाला के संजीव कुमार वालिया, धर्मशाला टैक्सी यूनियन के प्रधान मेहर सिंह ठाकुर तथा होटल व्यवसायी अनीश माटा ने विस्तारिकरण का स्वागत करते हुए बताया कि इससे क्षेत्र में बड़ी फलाईटस् आएंगी, जिससे होटल इंडस्ट्री के साथ-साथ टैक्सी चालकों और छोटे दुकानदारों का भी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बड़े जहाज आने से पर्यटकों की संख्या बढे़गी, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी बढ़ने के साथ, जिला कांगड़ा का विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को अच्छी सुविधाओं के साथ सस्ते दाम में हवाई टिकट उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें भी लाभ होगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोअर खैरा में होली त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सनराइज युवक मंडल के प्रधान राकेश ब्यास ने बताया कि सनराइज युवक मंडल एवं गांव वासियों के सहयोग से 6 और 7 मार्च को झांकियों का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, इसमें 6 और 7 मार्च को कुश्तियों के मुकाबले किए जाएंगे। इन मुकाबलों में विजेता पहलवान को 11000 और उपविजेता को 8100 रूपए बतौर ईनाम दिया जाएगा। सनराइज युवक मंडल के प्रधान राकेश ब्यास ने होली के अवसर पर खैरा की झांकियां लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र होती है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से भारी संख्या में यहां पहुंचते हैं
लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज के उस वक्तव्य की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार की तुलना पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार से की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुरेश भारद्वाज का यह वक्तव्य उनकी मानसिक स्थिति को प्रदर्शित कर रहा है। देवभूमि हिमाचल की लोकप्रिय सरकार की तुलना पाकिस्तान से करना अनैतिक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने वित्तीय कुप्रबन्धन से प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल कर दी थी। अब वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सशक्त प्रयास कर रही है। सरकार के यही सकारात्मक प्रयास भाजपा के नेताओं को रास नहीं आ रहे और वह अनाप-शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिशें कर रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी पूर्व सरकार के काम-काज की समीक्षा अवश्य करनी चाहिए। तभी उन्हें यह ज्ञात होगा कि उन्होंने प्रदेश की व्यवस्था को किस तरह पटरी से उतार दिया था और यही कारण है कि उन्हें प्रदेश की जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता से बेदखल होकर भाजपा नेता अब सुर्खियों में बने रहने के लिए आधारहीन और बेतुके बयान दे रहे हैं, जो न प्रदेश हित में और न ही राष्ट्रहित में हैं। प्रदेश सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश के सभी वर्गों के समान विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार अपने कार्यकाल के पहले चार वर्ष में जब कोई उपलब्धि अर्जित नहीं कर पाई, तो उन्होंने अन्तिम छः माह में बिना बजट प्रावधान के 900 से अधिक नए संस्थान खोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदेश की जनता बहुत समझदार है। जनता ने उन्हें दरकिनार कर कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस सरकार सशक्त नेतृत्व के साथ प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने भाजपा नेताओं को आधारहीन बयानबाजी से बचकर सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश हित में कार्य करने का परामर्श दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 6 मार्च, 2023 को होटल पीटरहॉफ शिमला में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल भी उपस्थित होंगे। राज्य स्तरीय समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गठित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल में महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर महिलाओं में अनीमिया की जांच तथा उनके लिए खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस दौरान महिलाओं के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पुरस्कृत किया जाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
खेलो खूब, नशे से रहो दूर रहा मैच के आयोजन का थीम, बार इलेवन रही विजेता क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर खेल मैदान चौंतड़ा में आज एसडीएम इलेवन व बार इलेवन के बीच क्रिकेट का फ्रेंडली मैच आयोजित किया गया। एसडीएम इलेवन टीम का एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने नेतृत्व किया, जबकि बार इलेवन का नेतृत्व सिविल जज जोगिंद्रनगर राहुल वर्मा ने किया। 20-20 ओवर के इस मैच में बार इलेवन ने एसडीएम इलेवन को तीन विकेट से पराजित किया। इस मैच के आयोजन का मुख्य थीम खेलो खूब, नशे से रहो दूर रखा गया था। एसडीएम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बार इलेवन ने 19.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीत लिया। इस मैच में एसडीएम इलेवन के खिलाड़ी आनंदमूर्ति ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि बार इलेवन की ओर से सुरेंद्र ने सर्वाधिक 30 रन का योगदान दिया। एसडीएम इलेवन की ओर से किशोर तथा बार इलेवन की ओर से सुनित ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट लिए।
वार्षिक वितरण समारोह में चैतन्य शर्मा रहे मुख्यातिथि नेहा पराशर। गगरेट राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में रविवार को वार्षिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा बतौर मुख्यतिथि रहे, जबकि सेवानिवृत्त पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने वशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रमन शर्मा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और कॉलेज की उपलब्धियों से अवगत करवाया, जबकि कॉलेज की सीएससीए प्रेजिडेंट अनामिका परमार ने कॉलेज में प्रधायपको की कमी का मुद्दा उठाया, ताकि कालेज में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस दौरान छात्रोंओ की प्रस्तुतियों ने हर किसी का मन मोह लिया, जिसमें फ्यूज़न डांस, पहाड़ी नाटी, बॉलीवुड डांस, सिधु मुसेवाला "उच्चियां ने गल्लां तेरे यार दियां, जीना नाल कम्पेयर करें, साढे लेवल दे नहीं हान दिये" पर फ्यूज़न डांस सहित विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां कर उपस्थित श्रोताओं की तालियां बटोरीं। इस अवसर पर वशिष्ट अतिथि राकेश शर्मा ने अपने संबाेधन में कहा कि तय समय मे प्राध्यापक उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर मुख्यातिथि चैतन्य शर्मा ने अपने सम्बोधन में टेक्नोलॉजी के युग मे खुद को जागरूक रखें और विभिन्न विषयों पर अपडेट होते रहे। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिक्षकों की उपलब्धता करवाई जाएगी और चल रहे भवन के लिए लोक निर्माण विभाग को जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। छात्र ई-सर्विसिज एवं ई-रिसोर्सेस का प्रयोग करें और एडमिन सेक्शन को भी एडवांस करने पर प्रशासन फॉक्स करें। उन्होंने प्राध्यापकों से रीवियू सेशन रखने की वकालत की, ताकि कालेज की समस्याओं को समझा जा सके और चल रहे कार्यों की निरंतरता बनी रहे। उन्होंने छात्रों को खेलों के लिए प्रेरित किया और लड़कियों को भी खेलों में रुचि दिखाने की बात कही। इन्हें मिला सम्मान बीए अंतिम वर्ष में तरुण शर्मा प्रथम, आकांशा द्वितीय एवम नेहा तृतीय, बी.ए द्वितीय के समीर आनंद प्रथम, शीतल जरियाल दैत्य एवम अमीषा तृतीय, बीए प्रथम वर्ष रितिका भारद्वाज, रितेश कुमार द्वितीय एवं तानिया ने तृतीय स्थान हासिल किया, बी.कॉम अंतिम वर्ष वैशाली ठाकुर एवम प्रिया ठाकुर ने प्रथम, सुरुची ने द्वितीय एवम रीता ने तृतीय स्थान हासिल किया, बी. कॉम द्वितीय के प्राची ठाकुर ने प्रथम, सहजना ने द्वितीय एवम अमित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। बी. कॉम प्रथम के राहुल सागर ने प्रथम, पूर्णिमा ने द्वितीय एवं खुशबू ने तृतीय स्थान हासिल किया। खेलों में शीतल रानी, अरमान मिन्हास, समीर जसवाल, पलक राणा, दीपाली शर्मा, साहिल, सर्वजोत, अंकुश एवं विवेक ठाकुर, सांस्कृतिक कार्यक्रम में गौरी, केशव राम, तन्वी हर्षल, अंकुश, विशाल, शिखा, प्रिंस भाटिया, दीपिका व नीतू कतनावर। ये रहे उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर, कैप्टन गुरमीत सिंह, रमन जसवाल, केप्टन शुशील जरियाल, नरेश शर्मा डिम्पल, वेद पराशर, ऋषव कहोल, अमन ठाकुर, राजेश ठाकुर, अजय ठाकुर, डॉ. लीना शर्मा, डॉ. नितिन शर्मा, प्रो. सतिंदर कुमार, प्रो. गौरव, प्रो. रोहिनी राणा, प्रो. रमन चौधरी, मनोज कहोल, प्रो. अंजू, प्रो. अनुराधा, प्रो. हितेश, प्रो. राजकुमार, प्रो विशाल, प्रो. गुलशन, डॉ. शिवानी व प्रो. पूनम इत्यादि उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट और मीडिया एवं सोशल मीडिया कमेटी के वाइस चेयरमैन रहे इंजिनियर शगुन दत्त ने पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा कांग्रेस सरकार पर की गई टिप्पणी और हिमाचल की तुलना पाकिस्तान से किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भारद्वाज शायद यह भूल गए हैं कि प्रदेश में फिजूलखर्ची के रिकॉर्ड तोड़ने वाली जयराम सरकार का सुरेश भारद्वाज भी हिस्सा थे और उनका भी प्रदेश की आर्थिक हालात खराब करने में पूर्ण योगदान था। उन्होंने कहा कि चुनावी फायदे के लिए आखिरी वर्ष में जयराम सरकार ने बिना बजट के प्रावधान के कई संस्थान खोल दिए और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को खराब किया। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि भारद्वाज जब कैबिनेट में थे, तब फिजूलखर्ची रोकने का प्रयास करते। शगुन ने कहा कि हिमाचल की तुलना पाकिस्तान से करने पर भारद्वाज को मीडिया में सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। शगुन ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को पटरी पर लाने का पूरा प्रयास कांग्रेस की सरकार कर रही है और संसाधन जुटाने के लिए अथक प्रयास सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में ओपीएस जैसे साहसिक निर्णय तीन महीने में सरकार ने लिए हैं। शगुन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से अगले दिन ही भाजपा के नेता बौखलाहट में अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं।क्योंकि सत्ता खोने का गहरा सदमा लगा है।
विधानसभा क्षेत्र कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी विधायक बनने के बाद पहली बार ग्राम पंचायत पट्टाबराबरी पहुंचे। जंहा लोगो ने उनका भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक सुल्तानपुरी ने 3 लाख रुपए की लागत से निर्मित पट्टाबराबरी गांव से कन्यारा गांव तक 3 किलोमीटर संपर्क सड़क का उद्घाटन किया। तथा पट्टाबराबरी में 15 लाख की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का शिलान्यास भी किया। विधायक ने अपने संबाेधन में कहा कि पंचायत में विकास के मामले में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना व संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र के विकास के कार्यों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईपीएच अधिकारियों को गंबर खड्ड पट्टाबराबरी पेयजल योजना जिसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह व आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स द्वारा मई 2016 में किया गया था कि उद्घाटन पट्टिका जो कुछ समय पहले शरारती तत्वों द्वारा उखाड़ दी थी को एक हफ्ते के अंदर लगाने के आदेश दिए। इस अवसर पर महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी रोशन ठाकुर, हरी शर्मा, अमर दीप कौशल यूथ कांग्रेस कसौली, स्थानीय पंंचायत प्रधान हरीश कौशल, सीमा प्रधान ग्राम पंचायत जाबल झमरोट, मोहन लाल, कृष्ण दास, मनोहर लाल,कन्हैया ठाकुर, डीडी कश्यप पूर्व पंचायत समिति सदस्य, सुखराम, जगदीश सिंह, न्याज मोहम्मद व नेकराम कौंडल आदि मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आने वाले सैलानियों का सफर अब मंहगा होने वाला है। अब नगर निगम टूरिस्ट गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स लगाने की तैयारी कर रहा है। मनाली की तर्ज पर यह फीस गाड़ियों से वसूली जाएगी। छोटी गाड़ियों से 200 रुपए, इनोवा से 300 और बस, ट्रक व बड़े वाहनों से 500 रुपए वसूले जाएंगे। दरअसल जब से मुख्यमंत्री सुक्खू ने नगर निगम को आय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, तब से योजनाएं बनाई जा रही हैं। नगर निगम द्वारा पेश किए जाने वाले बजट में ग्रीन फीस का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलते ही शिमला में सैलानियों को ग्रीन फीस देनी होगी। वहीँ नगर निगम इस महीने बजट पेश करेगा, जिसमें ग्रीन फीस का प्रस्ताव भी शामिल होगा। सरकार से मंजूरी मिलते ही अप्रैल महीने में यह फीस सैलानियों को देनी पड़ेगी। इस फीस से नगर निगम और सरकार को सलाना करोड़ों रुपए मिलेंगे। शिमला में हर साल 2 से 3 करोड़ टूरिस्ट आते हैं। सबसे ज्यादा टूरिस्ट पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात और यूपी के आते हैं। इन सैलानियों को ही अब एंट्री फीस के तौर पर पैसे देने पड़ेंगे। MC कमिश्नर आशीष कोहली का कहना है कि नगर निगम द्वारा 2013 में भी ग्रीन टैक्स लगाया गया था, लेकिन किसी कारण इसे बंद कर दिया। इस बार फिर से बजट में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। शिमला से पहले मनाली में बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री पर ग्रीन फीस की वसूली की जा रही है। यहां वाहनों में लगे फास्टैग से फीस ली जा रही है। बैरियर लगाकर गाड़ियां रोकने की जरूरत नहीं पड़ती। फास्टैग से चंद सेकेंड में यह फीस कट जाती है। जिनके पास फास्टैग नहीं है, उनसे नकद फीस वसूली जाती है।
जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा ने जारी प्रेस बयान में कहा कि विधानसभा चुनावों के समय ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर जो कांग्रेस ने बादा किया था, अब कांग्रेस, हिमाचल में ओपीएस को एक अप्रैल से लागू करने जा रही है। राज्य के करीब एक लाख 36 हजार कर्मियों को ओपीएस का लाभ मिलेगा। गोमा ने कहां कि होली पर्व के खास मौके पर सुक्खू सरकार ने ओपीएस लागू करने का फैसला लेते हुए कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए रंगोत्सव को यादगार बना दिया है, जिससे होली के समय कर्मचारियों को कांग्रेस सरकार ने दाेगुनी खुशी दी है। विधायक यादविंदर गोमा ने कहा कि सूक्खू सरकार ने ओपीएस देकर विरोधियों को करारा जवाब दिया है।
लोगों की मांग पर तय होगी अगली रूपरेखा बोले, ग्रामीणों से चर्चा करके आगे बढ़ाउंगा बात, सीएम का जताया आभार धर्मशाला के योल कंटोनमेंट क्षेत्र को साथ लगती पंचायतों में जोड़ने के फैसले पर स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। साथ ही जनता को भी बधाई दी है। शनिवार को प्रैस को जारी एक बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि योल कंटोनमेंट क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि उन्हें पंचायती राज में शामिल किया जाए। उन्हें कहा गया था कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही योल कंटोनमेंट के अंतर्गत निवास करने वाले लोगों को राहत देते हुए उन्हें साथ लगती बाघणी, रक्कड़, तंगरोटी खास और नरवाणा खास में अभी के लिए सम्मिलित कर दिया जाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों में योल कंटोनमेंट से पंचायती राज से जुड़े क्षेत्रों के लिए नई पंचायतों का गठन कर दिया जाएगा और उन्हें नव नियुक्त पंचायत प्रतिनिधि मिल जाएंगे। हालांकि सुधीर शर्मा ने स्पष्ट किया कि पंचायती राज को लेकर अगला कोई भी कदम स्थानीय जनता की मर्जी जरूर देखी जाएगी। विधायक ने कहा कि पंचायती राज में शामिल किए जाने वाले क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। देश के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक निर्णय है जिसके लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रयास शुरू किए थे और साथ ही संघर्ष समिति और स्थानीय जानता कि लंबे समय से यह मांग चली आ रही थी। दूसरी ओर योल की 12 हजार जनता ने स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का आभार प्रकट किया है।
ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने लोगों से रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया है। वे जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा शनिवार को ज्वाला जी के गीता भवन में आयोजित एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल इस मौके विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कांगड़ा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 800 लाभार्थियों ने विभिन्न सुविधाओं का लाभ लिया। साधनहीन व्यक्तियों का सहारा है रेडक्रॉस संजय रतन ने कहा कि गरीबों और साधनहीन व्यक्तियों को सहारा देने में रेडक्रॉस सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जरूरी है ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ें ताकि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की अधिक सेवा की जा सके। जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दिए 11 लाख विधायक ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इनमें से 10 लाख रुपए ज्वालामुखी मंदिर ट्रस्ट और 1 लाख रुपए विधायक निधि से प्रदान किए जाएंगे। सेवा कार्यों में जुटी है रेडक्रॉस वहीं, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी जिले में प्रमुखता से सेवा कार्यों में जुटी है। इसी के तहत इस प्रकार के अनेकों शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा व अन्य सेवाएं प्रदान करने पर बल दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि इस शिवर में रक्तदान, चिकित्सा जांच, आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा जांच, महिला रोग जांच, मेडिकल दिव्यांगता जांच कैंप, विभागीय प्रदर्शनियां, दिव्यांगजनों के सहायतार्थ सहायक उपकरणों का वितरण तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित करने जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। इस दौरान दिव्यांगता जांच कैंप में मेडिकल बोर्ड द्वारा 300 लोगों की जांच, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 102 और आयुष विभाग द्वारा 170 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 76 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 50 लाभार्थियों को स्वच्छता किट, 25 को कंबल, 20 को मच्छरदानी,10 को रसोई बर्तन सेट, 8 को व्हील चेयर, 3 को श्रवण यंत्र, 2 दृष्टि बाधित जरूरतमंदों को स्मार्ट केन तथा 1-1 सीपी चेयर, रोलेटर एवं अन्य सहायक उपकरण भेंट किए गए। शिविर में लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों ने और स्वयं सहायता समूहों ने विकासात्मक और अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, सीएमओ डॉ. सुशील, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. निधि जिंदल, आयुष विभाग से डॉ. बृजनंदन शर्मा, डॉ. आर के सूद, बीडीओ देहरा चतर सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में दो दिवसीय एनुअल एथलेटिक मीट के दूसरे दिन कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. स्वदीप सूद ने विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील शर्मा ने दूसरे दिन की खेलों की रूपरेखा से अवगत करवाया और विभिन्न नियमो के बारे भी छात्रों को बताया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. स्वदीप सूद ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा मोबाइल की खेलों को छोड़ मैदान की खेलों पर फॉक्स करें और खेलों से मानसिक एकाग्रता हासिल होती है। उन्होंने कहा कि छात्र खेलों के प्रारुप से भी जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रो. करण पठानिया, प्रो. सुशील शर्मा, प्रो. संजीव जसवाल, प्रो. अनिता कुमारी, प्रो. ब्रजेश्वर, प्रो. कंचन, प्रो. विनीत, प्रो. विकास, प्रो. राजीव, ओंकार चंद, अमित कौशल, राज मनकोटिया सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। ये रहे विजेता। लड़कों में राहुल, तो लड़कियों में प्रियंका बनी बेस्ट एथलीट। लड़कियों के लंग जम्प में कृतिका प्रथम, शिवानी द्वितीय व सलोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया, हाई जम्प में कोमल ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय एवम रितिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। शाटपुट में अंशु ने प्रथम, अक्षिता ने द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान हासिल किया, जेवलिन थ्रो में प्रियंका ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय एवम कनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया, लड़कों के लांग जम्प में प्रसून ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और निखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया, 5000 मीटर में निखिल धीमान ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय एवम अंश ने तृतीय स्थान हासिल किया, ट्रिपल जम्प में सुजल शर्मा ने प्रथम, अदिक्ष्य ठाकुर ने द्वितीय एवं भास्कर शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
तिलक राज । कांगाड़ा रोड सेफ्टी नियमों का पालन करने की विशेष मुहिम के चलते आज एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने टीम के साथ मिलकर कांगड़ा तहसील चौक में स्कूल बसों को रोककर उनके द्वारा रोड सेफ्टी नियमों पालन किया जा रहा है या नहीं, इसका निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने बस ड्राइवर और कंडक्टर के लाइसेंस, स्कूल बस के सभी जरूरी दस्तावेज, बस में कैमरा, जीपीआरएस, फर्स्ट एड किट, अग्निशमन यंत्र और बच्चों की लिस्ट आदि की जांच की। उन्होंने मौके पर बस में मौजूद स्कूल के बच्चों को भी रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मौके पर बस ड्राइवर और कंडक्टर को सारी कमियां स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि मोटर वाहन नियम के अनुसार स्कूल बसों के लिए बनाए गए नियमों में चालक की योग्यता, बस का रंग, स्कूल का नाम, फर्स्ट एड की सुविधा व अग्निशमन यंत्र का होना और सीट के हिसाब से बच्चों की संख्या आदि प्रत्येक नियम निश्चित किया गया है। उन्होंने कहा प्रत्येक स्कूल को रोड सेफ्टी के इन मोटर वाहन नियमों का पालन करना पड़ेगा। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसडीएम कांगड़ा के साथ तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार और पुलिस की टीम मौजूद रही।
विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत, मेधावीयों को बांटे पुरस्कार तिलक राज। कांगड़ा डीएवी कॉलेज कांगड़ा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यातिथि का कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल बलजीत सिंह पटियाल द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर कॉलेज छात्रों द्वारा रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग शिक्षा का युग है। उन्होंने कहा आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय सुखविंदर सिंह छात्र राजनीति से निकलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वे स्वयं भी छात्र राजनीति से निकलकर आज यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी विद्यार्थी समय की कई यादें छात्रों के साथ सांझा की। उन्होंने अपने संबोधन दौरान डीएवी संस्था के संस्थापक मेहर चंद महाजन को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को पूरे देशमें अग्रणी बनाएगी, जिसका उदाहरण मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के वर्तमान में शिक्षा के लिए किए गए निर्णयों से मिलता है। इसमें डे-बोर्डिंग स्कूलों को शुरू करके गुणात्मक शिक्षा प्रदेश के बच्चों को देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा हमारी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनी है और हमारी सरकार द्वारा लिए गए सभी निर्णय प्रदेश की जनता के हित के लिए होंगे, जिसमें चाहे वर्तमान में ओपीएस लागू करके प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान देना है। उन्होंने कहा प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए एक निष्पक्ष माहौल प्रदेश की सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने परीक्षाओं, खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्रों को और मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को पुरस्कार वितरित किए। आज के इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि सहित कॉलेज प्राचार्य बलजीत सिंह पटियाल गणमान्य व्यक्तियों में नवनीत शर्मा, प्रदीप कुमार, विपुल, विवेक राणा, अशोक हिमाचली, विजय कुमार, राकेश महाजन, वेद प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, नागेश्वर मनकोटिया, संदीप मित्तल मनीष पांजलु व कॉलेज शिक्षक और कॉलेज के छात्र मौजूद रहे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आस्था शर्मा को सम्मानित किया। आस्था शर्मा ने केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2023 में प्रथम स्थान प्राप्त कर हिमाचल को गौरवान्वित किया है। वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज, संजौली, शिमला में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। राज्यपाल ने आस्था शर्मा को हिमाचली टोपी, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी। आस्था शर्मा शिमला जिला के कोटगढ़ के लोशटा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता मनमोहन शर्मा एक सेब बागवान हैं तथा माता रेखा शर्मा गृहिणी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान अर्जित करने से ही व्यक्ति का सम्मान और प्रतिष्ठा होती है। महान लेखक, कवि और कलाकार आदि अपनी प्रतिभा से ही जाने जाते हैं। उन्होंने आस्था शर्मा को कड़ी मेहनत करने और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि वह न केवल प्रदेश, बल्कि देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर लोकायुक्त, न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया भी उपस्थित थे।
दाड़लाघाट क्षेत्र के सर्व आराध्य बाडुबाड़ा देव की यात्रा 8 मार्च को शुरू होगी। बाडुबाड़ा देव का प्रवास डेढ़ महीने तक लोगों के घरों में उनकी मन्नतें पूर्ण करने हेतु होता है। यह देव यात्रा मार्च महीने से शुरू होकर मई माह तक रहेगी। बाडुबाड़ा देव के कारिंदे अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सोलन, शिमला, बिलासपुर सहित मंडी में अपने देव की जात्रा करेंगे। सोलन जिला और अर्की सहित आसपास के क्षेत्र में देवता को प्रमुख रूप से पूजा जाता है। देवता का प्रमुख मूल स्थान मांगल के मन्झयाटल धार के पूर्वी किनारे की ऊंची चोटी पर स्थित है, जबकि इसकी अन्य पूजाएं और रथ अर्की के दाड़लाघाट और मंडी सुकेत के नालनी बटवाड़ा तथा अन्य क्षेत्रों में स्थापित है।यह रथ चक्रधारी देव है और फाल्गुन मास के पश्चात वैशाख तक इस देव की जात्रा का आयोजन किया जाता है। एक किंवदंती के अनुसार बाडुबाड़ा देव सुकेत के निर्माता पराक्रमी वीरसेन है, जिन्होंने 8वीं सदी में सुकेत की भी स्थापना की थी। इसकी राजधानी पांगणा मंडी में थी। इस वीर योद्धा ने चंबा सुकेत कल्लु, मंडी क्षेत्रों को जीता था। हिस्ट्री ऑफ हिल स्टेट शिमला बाघल हुचीसन के अनुसार इस योद्धा ने कई किले जीते थे, जिसमें श्रीगड़, नारायणगढ़, रघुपुर, जज माधोपुर बगा कोट, मनाली, चंडयला व रायसन आदि है। इन किलों के स्वामी इनके अधीन हुए तथा अनेक लोक देवों के रूप में प्रतिष्ठित हुए वीरसेन के गीत घर घर गाए जाते है। मांगल क्षेत्र के पार सतलुज की तलहटी बाडु में इसका ऐतिहासिक मंदिर होने के कारण ही इसे बाडु बाड़ा का नाम दिया गया। बाडुबाड़ा देव कमेटी के प्रधान हेतराम ठाकुर व सचिव श्याम चौधरी ने बताया कि दाड़लाघाट में देवता का भव्य मंदिर बनाया गया है। हर वर्ष मार्च में देवता की यात्रा शुरू होकर शिमला, सोलन, अर्की व बिलासपुर से होकर लोगों की जो मन्नत होती है, उनके घरों में जाकर यह उन्हें आशीर्वाद देते हैं और मन्नते पूरी करते हैं। स्थानीय ओर बाहरी लोगों में इस देव के प्रति अपार श्रद्धा देखी जा सकती है। बाड़ू बाड़ा देव का मूल स्थान मंडी है और सक्रांति के दिन दाड़लाघाट में इसके देव स्थल पर लोगों का हुजूम अपनी श्रद्धा और मनोकामना की पूर्ति होते देख इस देव स्थल में अपनी आस्था के प्रति नतमस्तक दिखते हैं। उन्होंने कहा कि जब देव यात्राएं संपन्न हो जाती हैं, तो देवता का रथ अपने स्थान पर आ जाता है और उसी रोज से मंदिर में भगवद् कथा का आयोजन किया जाता है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश मुंबई में आयोजित देश के सबसे बड़े फार्मा एक्सपो में भाग ले रहा है और इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा 2,110 करोड़ रुपये के निवेश आशय के 17 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निवेशकों द्वारा राज्य में निवेश के लिए इच्छा जाहिर करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें प्रस्तावित परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि हिमाचल को निवेश के लिए सबसे बेहतर गंतव्य के रूप में उभारा जा सकेे। फार्मा एक्सपो में राज्य के फार्मा पारिस्थितिकी तंत्र का प्रदर्शन किया गया तथा फार्मा एवं चिकित्सा उपकरण के क्षेत्र में बड़े उद्योगों को राज्य में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए आमंत्रित किया। हिमाचल प्रदेश देश में एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां ऊना में 1405.41 एकड़ क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क तथा 300 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ में स्थापित किया जा रहा है। गत दिवस उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुंबई में आयोजित फार्मा लाइव एक्सपो में ‘हिमाचल पैविलियन’ का शुभारंभ किया। उनके साथ विधायक सुधीर शर्मा, सुरेश कुमार, मालेन्दर राजन तथा अजय सोलंकी, प्रधान सचिव उद्योग आरडी नज़ीम, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, परियोजना प्रमुख, ईएण्डवाई, सुमित सागर डोगरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल इसमें भाग ले रहा है। इंडियन ड्रग मैन्यूफैक्चिरिंग एसोसिएशन एवं हिमाचल ड्रग मैन्यूफैक्चिरिंग एसोसिएशन ने इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं विधायक गणों को सम्मानित भी किया। उद्योग मंत्री ने एक्सपो में स्थापित स्टॉल का अवलोकन किया और हिमाचल आधारित इकाइयों द्वारा प्रदर्शित नवोन्मेषी एवं नई तकनीकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार औषध निर्माताओं को बल्क ड्रग पार्क तथा मेडिकल डिवाइस पार्क में विनिर्माण पर उदार प्रोत्साहन और उपयोगी दरों पर उच्चतम उपदान प्रदान करेगी। उद्योग मंत्री ने राज्य के फार्मा पारिस्थितिकी तंत्र की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 630 से अधिक फार्मा निर्माण कंपनियां कार्यशील हैं तथा लगभग 10 हजार करोड़ रुपए मूल्य के फार्मा फार्माल्यूएशन का निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में एपीआई निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि वार्षिक रूप से लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की बल्क ड्रग की मांग है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल फार्मा उद्योग को बल मिलेगा, बल्कि आयात प्रतिस्थापन से मुद्रा विनिमय की बचत भी होगी। इस अवसर पर सरकारी-वाणिज्यिक (जीटूबी) बैठकें भी आयोजित की गईं, जिनमें ऐश्वर्य इंडिया हेल्थ केयर, स्कॉट एडिल, एमक्योर, डीबीपी फार्मा ग्रुप ने हिस्सा लिया। उन्होंने राज्य में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क में अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की। लूपिन लिमिटेड ने भी सरकार के प्रतिनिधिमंडल से बैठक की और राज्य में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क में फरमेंटेशन आधारित एपीआई इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई। फिल्म जगत के प्रमुख निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने भी हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापित करने की इच्छा जताई। उद्योग मंत्री ने उन्हें इस बारे में ठोस प्रस्ताव तैयार करने और इस पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया। सुकुम पावर सिस्टम के नए प्रबंधन ने भी इलेक्ट्रिक वाहन और उपकरणों के लिए 300 करोड़ रुपए के निवेश-आशय की इच्छा व्यक्त की। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायकगण की उपस्थिति में निवेश आशय के लिए सरकार की ओर से निदेशक, उद्योग ने विभिन्न उद्योग प्रमुखों के साथ संबंधित समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए।
उपमंडल कार्यालय देहरा में टीबी फोरम मीटिंग की गई। ये मीटिंग सब डिविजनल मजिस्ट्रेट संकल्प गौतम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बीडीओ प्रागपुर, जिला परिषद, प्राचार्य आईटीआई रक्कर, टैरेस व नेहरन पुखर मौजूद हैं। बैठक में डॉ. पंकज ने संक्षेप में टीबी रोग के बारे में बताया। सभी को टीबी के लक्षण और इलाज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक टीबी को समाप्त करने का निर्णय लिया है और हिमाचल सरकार ने 2024 तक टीबी को समाप्त करने का निर्णय लिया है। बैठक में डॉ. पंकज कौंडल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है और मरीज 6 महीने के इलाज के बाद ठीक हो जाता है और साथ में ये भी कहा कि सरकार की तरफ से एक निश्चय पोषण योजना के तह हर मरिज को 500 प्रति माह दिया जा रहा है। बैठक में दो टीबी चैंपियन साल्विया और गोविंद भी शामिल हुए। उन्होंने टीबी रोग के दौरान अपने अनुभव साझा किए। बैठक के अंत में डॉ. पंकज ने बैठक के सभी सदस्यों से टीबी के बारे में जागरूकता फैलाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने बैठक में सभी का धन्यवाद किया।
शैक्षणिक सत्र-2022 के उत्तरार्ध में हुई वार्षिक परीक्षाओं में जिन विद्यार्थियों ने उत्तम प्रदर्शन किया, उन्हें सम्मानित करनें के लिए होने वाली मंचीय गतिविधियों का आगाज़ “अचीवर्स असेंबली” से हुआ। “अचीवर्स असेम्बली” में उन सभी विद्यार्थियों को गोल्ड, प्लैटिनम एवं अचीवमेंट स्टार्स से सम्मानित किया गया, जो वार्षिक परीक्षा-2022 में इन स्टार्स के मापदंडों पर खरा उतरे। यहां उल्लेखनीय बात यह है कि पाइनग्रोव स्कूल में परीक्षाओं की रूपरेखा पूर्णतः बोर्ड परीक्षाओं की भांती रहती है। पाइनग्रोव स्कूल धरमपुर एवं पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के अध्यापक एक दूसरे के लिए प्रश्नपत्र बनाते हैं, जो संपूर्ण रूप से गुप्त रूप में दोनों शाखाओं के आईटी सैल के पास रहते हैं एवं परीक्षा के दिन संबंधित इन्विजिलेटर्स को हस्ताक्षर लेकर सुपुर्द किए जाते हैं। इसी प्रकार उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण भी एक-दूसरे विद्यालयों द्वारा किया जाता है। उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाना एवं प्राप्त करना अत्यंत गोपनीय तरीके से होता है। इस प्रकार पाइनग्रोव स्कूल में शैक्षणिक उपलब्धी अर्थात ‘स्टार्स’ प्राप्त करना किसी बोर्ड परीक्षा में अत्यंत विशिष्ट श्रेणी में उतीर्ण होने के समान है। जिन विद्यार्थियों नें कठिन परिश्रम एवं एकाग्र चित्त से लक्ष्य प्राप्ती हेतु परिश्रम किया था, उन्हें मंच पर पुरस्कार/स्टार लेते हुए अति गर्व की अनुभूति हो रही थी। अपने कक्षाध्यापक/कक्षाध्यापिका के सानिध्य में मेहनत करते हुए इस लक्ष्य तक पहुंचे एवं आज उन्हीं के द्वारा छाती पर सफलता का यह तमगा लगवाते हुए उनके चेहरे का तेज वास्तव में ही अलौकिक था। इस प्रकार के आयोजनों से अन्य विद्यार्थियों को भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनें की प्रेरणा मिलती है। उनमें इच्छा जगती है कि वे भी मंच पर सम्मानित हों एवं इस दिशा में प्रयास प्रारंभ करते हैं। यही इस आयोजन का लक्ष्य है कि येन केन प्रकारेण विद्यार्थी शैक्षणिक रूप से समृद्ध बने, जो साकार होता प्रतीत हो रहा है।अचीवर्स असेंबली में स्टार्स डिस्ट्रीब्यूशन के पश्चात विद्यालय के हैड ऑफ़ पेस्टोरल केयर मिस्टर सुनील वर्मा ने विद्यार्थियों को ‘स्माल थिंग्स मेक बिग डिफरेंस’ शीर्षक पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। अचीवर्स असेंबली में हैड एलीमेंट्री डॉ. किरण अत्री, हैड ऑफ़ स्पोर्ट्स मिस्टर सुरेंद्र मेहता, हैड ऑफ़ पेस्टोरल केयर मिस्टर सुनील वर्मा एवं अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार से हाटी समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला में मिला, जिसमें ज़िला सिरमौर के गिरीपार के हाटी समुदाय के लाखों लोगों को जनजाति अधिकार दिलाने वाले बिल से संबंधित राज्यसभा में पेश हो रहे संशोधन विधेयक पर विस्तारपूर्वक बातचीत की गई। डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिस तरह से लोकसभा से बिल परित हुआ है, उसी तरह से शीघ्र ही राज्यसभा से भी हाटी समुदाय से संबंधित जनजाति बिल पारित होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वे उस कार्य को करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। हाटी समुदाय से संबंधित संसदीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय के लाखो लोगो को शीघ्र ही उनका हक मिलेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉ. रमेश सिंगटा, उपाध्यक्ष कपिल चौहान, महासचिव अतर सिंह तोमर, मीडिया प्रभारी अनुज शर्मा, मदन तोमर व अर्जुन सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते मोहटली रैंप के पास से पुलिस ने नशे की खेप सहित आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी से पुलिस ने 20.93 ग्राम चिट्ठा बरामद किया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी नुपुर अशोक रतन ने बताया कि गुप्त जानकारी के अनुसार मोटली रैंप पर पुलिस द्वारा नशे की खेप संहिता आरोपी विशाल कुमार पुत्र सुखदेव राज निवासी गांव सीरत डाकघर मोटली तहसील इंदौरा से 20.93 ग्राम चिता बरामद किया गया। इस संदर्भ में अभियोग एनडीआरएफ एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वह आगामी कार्रवाई जारी है। अशोक रतन ने बताया कि नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस दिन-रात कार्रवाई कर रही है।
जिला शिमला के डोडरा क्वार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों और समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। कांग्रेस मंडल रोहडू के उपाध्यक्ष महेंद्र बासु, ग्राम पंचायत जिस्कून के पूर्व प्रधान राजेश कुमार, पूर्व प्रधान शंकर चौहान और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू ने शुक्रवार सायं इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार उभरते जैव-ऊर्जा क्षेत्र में नीतिगत सुझावों एवं अनुसंधान सहयोग के लिए आईएसबी के साथ समन्वय करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चीड़ की पत्तियों और बांस से जैव ऊर्जा उत्पादन का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी। प्रदेश में शंकु वन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं और बांस उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों की सहभागिता से उनकी आय में वृद्धि की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि थर्मल पावर, सीमेंट और स्टील जैसे कई क्षेत्रों से उत्सर्जन कम करने के लिए जीवाश्म ईंधन के विकल्पों की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। ऐसे में चीड़ की पत्तियों से बने ईंधन को संभावित विकल्प के रूप में शामिल किया जाएगा, क्योंकि इसकी ऊष्मीय महत्ता अधिक है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। आईएसबी इस परियोजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापार मॉडल और समुचित प्रौद्योगिकी प्रदान करेगा, जिसमें राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आईएसबी उद्योग के लिए सहयोग एवं खरीददारों के माध्यम से उपयुक्त बाजार भी उपलब्ध करवाएगा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सरकार द्वारा पैट्रोल में इथेनॉल की प्रतिशतता 10 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की गई है। उन्होंने कहा कि आईएसबी बांस से इथेनॉल, कम्प्रेस्ड बायोगैस फर्टिलाइज़र बनाने का काम भी करेगा। इथेनॉल के अपशिष्ट बड़ी मात्रा में कम्प्रेस्ड बायोगैस और बायो फर्टिलाइज़र के उत्पादन में फीडस्टॉक के रूप में उपयोग में लाए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक वन स्वामित्व के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इसके माध्यम से वनों की सुरक्षा तथा सतत प्रबंधन के लिए प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक वन स्वामित्व वृहद् सामाजिक दायित्वों से जुड़ा है और इससे वनों के संरक्षण को और अधिक प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलती है और ऐसे में यह औद्योगिक भागीदारों और निजी निवेश को भी आकर्षित करेगा। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के कार्यकारी निदेशक प्रो. अश्वनी छत्रे और नीति निदेशक डॉ. आरुषि जैन ने आईएसबी की परियोजनाओं के बारे में अवगत करवाया। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव अभिषेक जैन और ओएसडी गोपाल शर्मा भी उपस्थित थे।
पुलिस चाैकी संसारपुर टैरस के अंतर्गत पड़ते गांव डाकघर स्यूल में एक 75 वर्षीय महिला ने 4 लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उक्त 4 व्यक्तियों ने फर्जी से दसतावेज बनाकर महिला का राजस्थान में मुरब्बा बेच दिया है। शिकायतकर्ता सत्या देवी पत्नी बाबू राम निवासी गांव व डाकघर स्यूल तहसील जसवां शिकायत पर एक मुकदमा धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत भगवान सिंह वीपीओ करियाड़ा तहसील देहरा, सोम कुमार पुत्र परमा राम गांव छबर डाकघर हरिपुर तहसील देहरा, कुलतार चंद गांव घयोरी तहसील देहरा, नरेश कुमार पुत्र बाबू राम निवासी बीहन के पंजीकृत हुआ है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह राजस्थान में स्थित मुरब्बा नंबर 221/411 की मालिक है, जिसका मुख्तारनामा उपरोक्त व्यक्तियों के नाम है, जिन्हौनें इसके नाम के साथ मिलते नाम सत्या देवी पुत्री शेर सिंह की उम्र करीब 75 महिला की तरफ से कागजात तैयार करवाकर उक्त जमीन को बेच दिया है। मामले पुष्टि थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के बयान पर 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन द्वारा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने की। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की ग्रामीण महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के जरिए राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करना भी है। विनोद सुल्तानपुरी नेे सभी विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में सभी पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। विधायक ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी रीता ने जेजे अधिनियम तथा पोक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को दी जाने वाली कानूनी सहायता तथा महिलाओं के अधिकारों की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर डाॅ. शिवानी ने महिलाओं को एनीमिया तथा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी भी दी। शिविर में वृत्त कुमारहट्टी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला के कुनाला में आज हुए निजी बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक युवती की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में मृतक युवती के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत एनएच-503 देहरा पुल के समीप एक निजी होटल के पास एनएच विभाग द्वारा क्रॉसिंग रॉड मिरर स्थापित किया है। बताते चलें कि इस स्पॉट पर पहले भी काफी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिस पर विभाग ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यहां स्थापित किया है। जब इस मिरर को यहां स्थापित किया गया, तो स्थानीय जेई सहित एसडीओ एनएच देहरा रणजीत कंवर भी साथ में मौजूद रहे। एसडीओ रणजीत कंवर ने बताया कि लोगों की सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य है, जिसपर देहरा उपमंडल में दुर्घटना संभावित क्षेत्रो में क्रॉसिंग रॉड मिरर स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इन चिन्हित स्थानों पर एक्सीडेंट की संभावना कम हो सके। लोगों की सुरक्षा की एनएच विभाग का प्रथम ध्येय है। हालांकि लोगों का कहना है कि होटल के सामने से सड़क क्रॉस करनी हो तो देहरा से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं, कुल मिलाकर यह रोड मिरर सफेद हाथी साबित हुआ है।
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत खुंडिया बाजार की तरफ जा रही तीन लड़कियों को एक ट्रैक्टर ने बुरी तरह चोटिल करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें उक्त तीनों लड़कियां खुंडिया कॉलेज की ओर जा रही थी कि अचानक तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने रास्ते में चल रही तीन लड़कियों में से एक लड़की को बुरी तरह चोटिल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उक्त ट्रेक्टर चालक लड़की को लगभग 200 मीटर तक रगड़ता ले गया, जिससे उक्त लड़की का पैर टूट चुका है, जिसका ऑपरेशन होना है। सूचना मिलते ही मौके पर युवती के परिवारजन भी वहां पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर जाया गया। जानकारी के मुताबिक उक्त ट्रेक्टर के पीछे रस्सी लटकी थी और रास्ते पर चलती हुई लड़की से फंस गई, जिससे वह भारी रूप से जख्मी हुई है। इस संदर्भ में पुलिस थाना खुंडिया में थाना प्रभारी योगिंदर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पैंशन योजना को अमलीजामा पहनाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से लगभग 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे तथा भविष्य में जो नए कर्मचारी सरकारी सेवा में नियुक्त होंगे, वे पुरानी पैंशन व्यवस्था में आएंगे। इन कर्मचारियों को जीपीएफ के अंतर्गत भी लाया जाएगा तथा जिन एनपीएस कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 15 मई, 2003 के उपरान्त हुई है, उनको भावी तिथि से ओपीएस पैंशन दी जाएगी। नियमों में आवश्यक संशोधन के उपरांत एनपीएस में सरकार और कर्मचारियों द्वारा जारी अंशदान पहली अप्रैल, 2023 से बंद हो जाएगा। यदि कोई कर्मचारी एनपीएस के तहत शासित होना चाहते हैं, तो वे अपनी सहमति एनपीएस में रहने के लिए सरकार को दे सकते हैं। ओपीएस लागू करने पर सरकार वर्ष 2023-24 में 1000 करोड़ रूपये अतिरिक्त व्यय करेगी। मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार से प्रदेश की 8000 करोड़ रूपए एनपीएस राशि को लौटाने का प्रस्ताव भी पारित किया है। मंत्रिमंडल ने वित्त विभाग को इस सम्बन्ध में नियमों में बदलाव करने तथा आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत इन्सेटिव (प्रोत्साहन) आधार पर 780 आशा वर्कर रखने का निर्णय लिया गया। यह सामुदायिक स्तर पर सुगम और विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध करवाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगी। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सामुदायिक प्रक्रिया कार्यक्रम के अंतर्गत आशा सेवा प्रदाता (फेसिलिटेटर) रखने के लिए दिशा-निर्देशों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली सभी लड़कियों तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बीपीएल परिवारों के लड़कों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 600 रुपए प्रति विद्यार्थी राशि हस्तांतरित करने को भी स्वीकृति प्रदान की। यह राशि स्कूल की वर्दी के लिए इन विद्यार्थियों अथवा उनकी माता के नाम हस्तांतरित की जाएगी और इससे राज्य के लगभग 3.70 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश टोल्ज एक्ट, 1975 के तहत वर्ष 2023-24 के लिए टोल बैरियर को नीलामी एवं निविदा प्रक्रिया के माध्यम से पट्टे पर देने की भी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने वन विभाग के अभियान्त्रिकी स्टाफ का युक्तिकरण करने को भी स्वीकृति प्रदान की और इन 26 अभियान्त्रिकी स्टाफ की सेवाएं लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड और हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटिड में समाहित की जाएंगी। मंत्रिमंडल ने योल खास कंटोनमेंट बोर्ड से बाहर सिविल क्षेत्र को साथ लगती ग्राम पंचायतों रक्कड़, बाघनी, तंगोरटी खास और नरवाणा खास में सम्मिलित करने को अपनी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान अधिनियम, 2021 और हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान नियम, 2022 को निरस्त करने की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नेरचौक, मंडी में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में सहायक आचार्य का पद भरने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले संस्थानों को बंद करने के विरोध में आज भाजपा अर्की मंडल की कुनिहार इकाई ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस अभियान में मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में आज मंडल की कुनिहार इकाई ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया व सरकार से मांग की है कि अर्की निर्वाचन क्षेत्र के कुनिहार में आईपीएच सब डिवीजन, जयनगर में लोक निर्माण विभाग का सब डिवीजन व दाड़लाघाट में खंड विकास कार्यालय जो भाजपा सरकार ने शुरू किए थे, उन्हें शुरू किया जाए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा कंवर, अनिल गर्ग, सुरेश कुमार, अभिनव झांझी, नवनीत शर्मा, प्रीतम तनवर, रघुवीर कंवर, गौरव शर्मा, रोहित जोशी, श्यामा नंद व प्रकाश चन्द आदि मौजूद रहे।
पुलिस थाना धर्मसाला के अंतर्गत आज मोहली मे मानवी रेस्टोरेंट के पास बाइक (HP39E-9023) के चालक तेनजिन छोडिक निवासी राणा हाऊस फरसेटगंज छावनी 339 तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा हि.प्. ने उपरोक्त बाइक को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाते हुए गाड़ी (T0123-HP-0309A) को टक्कर मार दी, जिस कारण यह घायल हो गया। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 279, 337 भा.दं.सं. में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।


















































