टिड्डी दल का प्रकोप होने की स्थिति में इससे निपटने के लिए उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने सभी विभागों से आग्रह किया है कि वे आपसी तालमेल के साथ आवश्यक पग उठाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस आपदा के प्रति सजग रहे व संबंधित अधिकारियों द्वारा बताए गए उपाय व सावधानियां बरतें। टिड्डी दल के प्रकोप की रोकथाम के लिए उन्होंने जिलास्तरीय व उपमंडलस्तरीय कमेटी का गठन किया है। जिलास्तरीय कमेटी के अध्यक्ष अतिरिक्त दंडाधिकारी बिलासपुर तथा उप निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बिलासपुर, उप निदेशक कृषि बिलासपुर, उप निदेशक उद्यान बिलासपुर व कमाॅडेन्ट होम गार्ड बिलासपुर इसके सदस्य होंगे। उपमंडल स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष उपमंडलधिकारी (नागरिक) होंगे व तथा खण्ड विकास अधिकारी, विषयवाद विशेषज्ञ कृषि तथा विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान इसके सदस्य होंगे। कृषि उप निर्देशक डाॅ. कुलदीप पटियाल ने बताया कि पडा़ेसी राज्य पंजाब हरियाणा व राजस्थान कुछ क्षेत्रों में मरूस्थलीय टिड्डी दलों का प्रकोप देखा गया है जो कि फसलों व अन्य वनस्पति को अत्यधिक रूप में नुक्सान पहुुॅचाती हैं।
उपमंडल फतेहपुर में अभी भी कई प्रवासी फंसे हुए हैं, इनमे से कुछ प्रवासियों को तो गांवस्तर पर काम मिल रहा है जिस कारण उनका जीवन यापन सही चल रहा हैं। कुछ प्रवासी ऐसे हैं जिन्हें कोई भी काम नही मिल रहा है जिस कारण वो पैसे-पैसे को मोहताज होते हुए प्रशासन से उन्हें अपने घर भेजने की गुहार लगाने के लिए पैदल ही लंबा सफर तय कर उपमंडलाधिकारी के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां से भी फिलहाल उनके हाथ निराशा ही लग रही है। ऐसे ही करीब डेढ दर्जन प्रवासी बुधवार को उपमंडलाधिकारी फतेहपुर से मिलने टकोली से पैदल ही फतेहपुर पहुंचे थे। उपमंडलाधकारी से मिलने के बाद छतीषगढ़ से संबंधित प्रवासियो में उमेद राम, अभिषेक, सौरभ, रत्न, गोपाल, राम प्रसाद, राजन, संतोष, ईश्वरी, गौतम, बेनी राम, भैरों चन्द, श्याम लाल, नेत राम, राहुल, शतराम, कर्ल सहित अन्य ने बताया वो टकोली स्थित एसएम ईंट के भट्टे के प्रशासन की मांग पर हिमाचल के टकोली मजदूरी करने करीब 24 फरवरी को आए थे लेकिन कुछ ही दिन मजदूरी करने उपरांत लॉकडाउन दौरान भट्टे का काम बंद हो गया जिस कारण परिवार सहित करीब 52 प्रवासी बेकार हो गए। जैसे-तैसे उनके खाने का प्रबंध तो होता रहा लेकिन पैसों की तंगी कारण उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने छतीसगढ़ व हिमाचल प्रदेश की सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन से भी गुहार लगाई है कि उन्हें जैसे तैसे कर अपने-अपने घरों में पहुंचाया जाए ताकि वो वहां पर हल्की-फुल्की खेती कर अपना व परिवार का पालन पोषण कर सकें। काम न मिलने की वजह से उनके पास पैसे भी नही रहे हैं। वहीं ईंट भट्ठा के मुंशी प्रकाश ने बताया ईंट भट्ठा प्रशासन ने ही इन्हें जहां मजदूरी करने बुलाया था लेकिन लॉकडाउन लगने कारण काम पूरी तरह बंद हो गया। वहीं अब कारीगर न मिलने कारण काम फिर भी ठप्प पड़ा है। प्रवासियां के लिए जैसे तैसे करते हुए राशन मुहैया करवाया जाता रहा है, वहीं अब डिपू के माध्यम से भी प्रवासियों को राशन उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया की जैसे ही प्रशासन की हिदायत उन्हें मिलेगी उसके हिसाब से प्रवासियां के लिए सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद मंडोत्रा ने बतायाः छतीसगढ़ के प्रवासियों की प्रशासन द्बारा पहले भी एक लिस्ट मांगी गई थी, लेकिन फतेहपुर से छतीसगढ़ के किसी भी प्रवासी का नाम नही आया था। लेकिन अब छतीसगढ़ के प्रवासी सामने आए हैं तो इन्हें अपनी लिस्ट सबंधित पटवारी के पास देने के लिए कहा गया है, ताकि छतीसगढ़ के लिए चलने वाली अगली ट्रेन से इन्हें अपने घर भेजा जा सके।
बिलासपुर पुलिस की सुरक्षा शाखा टीम ने एक बार फिर नशे के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। सुरक्षा शाखा की इस टीम ने चिट्टे की आज तक कि सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही इस टीम ने भांग की बड़ी खेप 1 किलो ग्राम पकड़ने में सफलता हासिल की थी भांग की यह खेप भी तीन वर्षों में सबसे बड़ी खेप थी जिसके बाद आज इस टीम ने जिला में चिट्टे की सबसे बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा शाखा की टीम ने मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र कुमार, आरक्षी प्रदीप कुमार व आरक्षी बाबू राम ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर नालियां गांव के समीप नाका लगा रखा था। इसी दौरान कीरतपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल चला आ रहा था। जैसे ही इस व्यक्ति की नजर पुलिस पर पड़ी युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन भागते भागते सड़क पर गिर पड़ा युवक के गिरते ही इस के हाथ से एक पैकेट सड़क पर गिर गया। पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति को वहीं सड़क पर पकड़ लिया जब उक्त युवक की तलाशी ली गई तो उसके पैकट से 194.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया। गौरतलब हो कि जिला बिलासपुर की सुरक्षा शाखा की टीम ने चिट्ठे की सबसे बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी व्यक्ति की शिनाख्त रणधीर कुमार (35) पुत्र जगत राम निवासी गांव व डाकघर अमरपुर जिला बेगूसराय बिहार के रूप में हुई है। सुरक्षा शाखा की टीम ने इस व्यक्ति को हिरासत में ले कर पुलिस थाना स्वारघाट के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला संसदीय क्षेत्र की वर्चअुल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है और भारत ने अपने पुराने वैभव को पुनः हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे ताकतवर देशों के नेताओं ने भी नरेन्द्र मोदी कुशल नेतृत्व का लोहा माना है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना केवल दृढ़ राजनैतिक इच्छाशक्ति से ही संभव था और आज देश ने एक संविधान और ध्वज है। इसी प्रकार तीन तलाक को लेकर लिया गया निर्णय भी ऐतिहासिक है, जिसके कारण मुस्लिम महिलाओं का शोषण बंद हुआ है और उनके सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में एक बार फिर यह साबित हो गया है कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री की राजनैतिक दूरदृष्टि के कारण देश में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर अन्य विकसित देशों की तुलना में काफी कम है। उन्होंने कहा कि 27 मई, 2020 को प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के अढ़ाई वर्ष पूरे कर लिये। यह कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है, जिसका श्रेय प्रदेश के प्रत्येक निवासी को जाता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित हुई देश की आर्थिक स्थिति को बहाल करने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया है, जिसका लाभ हिमाचल प्रदेश को भी मिला है। उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत तीन महीनों की अवधि के लिए 1.36 लाख गैस सिलेण्डर मुफ्त में प्रदान किए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 8.74 लाख किसानों को दो-दो हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अन्तर्गत पात्र 5.90 लाख महिलाओं के खातों में अप्रैल, मई व जून माह के लिए 500-500 रुपये की राशि जमा की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपना उत्तरदायित्व निभाते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हिमाचलवासियों को वापस लाने के प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप 1.80 लाख से अधिक लोगों को वापस लाया जा चुका है। इसके कारण राज्य में कोरोना मामलों में वृद्धि हुई, लेकिन इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में है और बाहरी राज्यों से वापिस आने वाले लोगों को संस्थागत अथवा होम क्वारंटीन में रखने के समुचित प्रबन्ध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी सक्रिय मामलों की जांच के लिए आरम्भ किए गए प्रदेश के अभियान को सराहा है और अन्य राज्यों को भी हिमाचल प्रदेश से सीख लेने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संकल्प शपथ भी दिलाई। दिल्ली से वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय विधि, सूचना एवं प्रसारण और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केवल देवभूमि ही नहीं, अपितु वीर भूमि भी है क्योंकि कारगिल युद्ध में प्रदान किए गए कुल चार परमवीर चक्र में से दो हिमाचल के बहादुर सैनिकों को प्रदान किए गए थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत का पहला परमवीर चक्र भी हिमाचल के कैप्टन सोमनाथ शर्मा को ही प्रदान किया गया था। केन्द्रीय मंत्री ने एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री आंके जाने पर जय राम ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह साबित होता है कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे अधिक विकसित राज्य बनाने की दिशा में समर्पण के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जो 15 देश सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं उनकी जनसंख्या 12 करोड़ है और 4,04,396 मौतें हुई हैं। दूसरी ओर भारत की जनसंख्या 137 करोड़ है और कोरोना के कारण अभी तक कुल 7745 लोगों की मृत्यु हुई है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत में कोरोना के कारण मृत्यु दर कम होने की वजह प्रधानमंत्री द्वारा समय से लाॅकडाउन का निर्णय लेना है। केन्द्र सरकार ने गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया है और इसके साथ-साथ विश्व का सबसे बड़ा 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज भी दिया गया है ताकि देश की आर्थिक व्यवस्था पुनर्जीवित की जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पात्र निर्धन लोगों के खातों में 11 लाख करोड़ रुपये की राशि डाली गई है। केन्द्रीय राज्य वित्त एवं काॅरपोरेट मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दिल्ली से इस रैली में भाग लिया। सांसद सुरेश कश्यप ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार, प्रदेश भाजपा महासचिव एवं जन संवाद रैली के संयोजक त्रिलोक जमवाल ने केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस पहली वर्चुअल रैली में संचार के विभिन्न माध्यमों से लगभग दो लाख यूजर्स को जोड़ा गया। उन्होंने कोविड महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को भरपूर सहयोग देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा, विधायक सुख राम चैधरी, बलबीर वर्मा, राकेश जमवाल एवं रीना कश्यप, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चैहान, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त और सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा सहित शिमला संसदीय क्षेत्र के अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। जानकरी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से दसवीं कक्षा की टॉपर शगुन सिंह ने 673/700(96.1) % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान, और हिमाचल प्रदेश में उनीन्स्वां स्थान प्राप्त किया है। धृति शर्मा ने 672/700(96)% अंक लेकर दूसरा स्थान व् हिमाचल में 20वां स्थान, नैंसी ने 671/700 (95.8%) अंक लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान व हिमाचल में 21वां स्थान, महक शर्मा ने 669/700 (95.5%) अंक लेकर विद्यालय में चौथा स्थान व् हिमाचल में 23वां स्थान, लक्षिता ने 661/700 (94.4%) अंक लेकर विदयालय में पांचवां स्थान व् हिमाचल में 31वां स्थान, भानुप्रिया ने 644/700 ( 92%) अंक लेकर विद्यालय में छटा स्थान, सुमेधा शर्मा ने 629/700 (89.8%) अंक लेकर वद्यालय में सातवाँ स्थान व् हिमाचल में 63वां स्थान, सूर्याश ने 618/700 (88.2%) अंक लेकर विद्यालय में आठवाँ स्थान व् हिमाचल में 74वां स्थान, अक्षिता ने 617/700 (88.1%) अंक लेकर विद्यालय में नवां स्थान व् हिमाचल में 75वां स्थान, राज आर्यन सोनी ने 612 /700 (87.4%) अंक लेकर विद्यालय में दसवां स्थान व् हिमाचल में 80वां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से दस बच्चो ने 600 से ज्यादा अंक हासिल किए है, 20 बच्चों ने 75% से ज्यादा अंक हासिल किए है, 30 बच्चो की प्रथम स्थान व् 3 बच्चों ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधान समिति के अध्यक्ष ने बच्चों को व् उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई दी। विद्यालय प्रधानचार्य पुरुषोत्तम लाल, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों तथा उनके अमिभावको को व विद्यालय के अध्यापको को बंधाई दी है। विद्यालय के समन्वयक रामेश्वर ठाकूर व उप प्रधानाचार्या किरण जोशी तथा मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने भी उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों व अध्यापको को बधाई दी है तथा इनकी कड़ी मेहनत व लगन की प्रशंसा की व कहा कि इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष सराहनीय रहता है। ये स्कूल न केवल अन्य गतिविधर्यों में जिला भर में प्रथम रहने के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहता है जिससे विद्यालय व सोलन जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन करता रहा है।
उपमंडल की ग्राम पंचायत पलोग के गांव मांजू में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के चालक व परिचालक को कोराना योद्धा के रूप में पंचायत प्रधान योगेश चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि जहां स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, जल शक्ति, सफाई कर्मचारी व अन्य विभागों के कर्मचारी कोराना काल में निडर होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हिमाचल पथ परिवहन निगम के ये कर्मचारी भी किसी कोराना योद्धा से कम नहीं है, जोकि लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए बिना किसी भय के अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान अनूप चौहान, समाजसेवी बाबूराम शर्मा, शालिगराम शर्मा, समाजसेविका विनती मुकुल, सुदेश चौहान, भूपाल सिंह छेत्री, नरेंद्र कौशल व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे कर्फ्यू समय दौरान जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर स्थित उपमंडल फतेहपुर के हाड़ा चौक के समीप एक ट्रैक्टर व वेगनार (निजी गाड़ी) की टक्कर हो गई, जिसमें वेगनार गाड़ी (डीएल-9सीएक्स-2268) में बैठे रिश्ते में लगते जीजा-साला घायल हो गए। बता दें पंचायत दियाना के कस्बा छत्राल (कियारी) संबंधित सनजीवन अपने साले सोमराज के साथ ससुराल क्षेत्र जखाड़ा की तरफ जा रहे थे कि अचानक हाड़ा चौक के समीप हल जोड़े ट्रैक्टर के साथ टक्कर हो गई, जिसमें गाड़ी की ड्राइवर साइड लगभग पूरी तरह तहस-नहस हो गई, जिसमें सनजीवन की टांग पर गहरी चोट आई है, तो वहीं सोमराज को भी चोटें आई हैं। पुलिस में दी शिकायत अनुसार सोमराज ने बताया उक्त चौक के समीप अचानक हल जोड़े हुए ट्रैक्टर ने गाड़ी की ड्राइवर साइड में जोरदार टक्कर मार दी। बताया टक्कर मारने के ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकलने में सफल रहा। वहीं, घायल सनजीवन को राजा का तालाब में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने सांझी की है।
घुमारवीं के छत पंचायत की एक गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने यह कदम तब उठाया जब परिवार वाले खेतों में काम करने गए थे तो महिला घर पर अकेली थी। परिवार वाले जब खेतों से काम करके वापस घर पर आए तो देखा कि महिला ने फंदा लगा दिया है। परिजनों ने तुंरत महिला को नीचे उतारा पर तब तक देर हो चुकी थी। आनन फानन में परिवार वाले अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। इस 19 वर्षीय महिला ने अपने घर के कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने महिला का शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल घुमारवीं में पोस्टमार्टम करवाकर कर परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के घोषित 10वीं की वार्षिक परीक्षा में मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शगुन शर्मा ने 98.14 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में पांचवा स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है। शगुन ने बड़ी होकर डॉक्टर बनने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए वह दिन में 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती है। पन्याला गांव की शगुन के पिता संजीव कुमार दयोथ इलाके में फार्मासिस्ट हैं तथा माता दधोल स्कूल में आईटी टीचर हैं। शगुन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय मिनर्वा स्कूल के शिक्षकों तथा अभिभावकों को दिया है। मिनर्वा स्कूल के प्रिंसीपल प्रवेश चंदेल ने बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2019-20 का दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। एक लाख चार हजार नियमित विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 70571 उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 68.11 फीसद रहा है। टॉप टेन में इस बार 37 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है, बीते वर्ष दसवीं की मेरिट लिस्ट में 39 विद्यार्थियों ने स्थान पाया था। मेरिट में 23 लड़कियां और 14 लड़के हैं। 5617 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां क्षेत्र के समलोटी की कुमारी तनु ने टॉप किया है। इशान पब्लिक स्कूल हार समलोटी की छात्रा तनु ने 700 में से 691 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर रहे हमीरपुर के न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर के क्षितिज शर्मा ने 690 अंक हासिल किए।
कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर कुल्लू जिला में अभी तक लिए गए कुल 1524 सैंपलों में से 1444 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 76 सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक प्राप्त नहीं हुई थी। जिलाधीश डाॅ. ऋचा वर्मा ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया पाजीटिव मामला सामने नहीं आया है। जिला में पहले जो 4 पाजीटिव मामले सामने आए थे, उनमें से एक युवक पूरी तरह ठीक हो चुका है और उसे घर भेजा जा चुका है। इस समय जिला में 3 एक्टिव केस हैं। डाॅ. ऋचा वर्मा ने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला में बाहरी राज्यों से आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है और स्थानीय निगरानी समितियां ऐसे लोगों पर नजर रख रही है। जिलाधीश ने बताया कि इस समय जिला में 1158 लोग होम क्वारंटीन पर हैं, जबकि 6717 लोग 14-14 दिन का होम क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं। डाॅ. ऋचा वर्मा ने सभी जिलावासियों से एहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि वे मास्क या अन्य फेस कवर लगाकर ही घर से बाहर निकलें और कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें। कार्यस्थलों पर भी आपस में पर्याप्त दूरी बनाए रखें तथा अपने हाथों को बार-बार धोएं या सेनिटाइजर का प्रयोग करें।
शहर में कंप्यूटर व्यवसायिओं की online मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कोरोना की वजह से बने कारोबारी हालात पर चर्चा की गई। कोरोना के इस दौर में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई भी गैर जरूरी कार्य के बाहर निकलना नहीं चाहता। ऐसे में बाज़ार में ग्राहकों के ना आने से वैसे भी मंदी का दौर चल रहा है और दूसरे हमारा समाज के प्रति भी एक उत्तरदायित्व बनता है कि बाजार में काम से कम भीड़ हो जिस से सामाजिक दूरी का पालन हो सके और कोरोना संक्रमण का खतरा भी कम हो सके। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सोलन आई.टी. प्रोफेशनल्स से जुड़े हर कंप्यूटर व्यवसायी ने अपने प्रतिषठानों की समय सीमा 09.06.2020 से ही सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक का निर्णय किया है। सभी कंप्यूटर प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक ही खुले रहेंगे। ग्राहकों से भी विनम्र निवेदन है कि वह भी अपना सहयोग दें और इस समय सीमा के भीतर ही अपने कार्य निपटा लें। आशा है कि हमारा ये कदम कुछ हद्द तक संक्रमण के बढ़ते खतरे को कम करने में मददगार साबित होगा क्योंकि इस से ग्राहक भी सीमित समय मे अपने कार्य करने के लिए प्रेरित होंगें और अनावश्यक ही बाजार में नहीं घूमेंगे।
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने इस वित्त वर्ष में विद्युत दरों को पूर्ववत रखने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय खुराना तथा महासचिव वाईएस गुलेरिया ने इस सम्बन्ध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा इस वित्त वर्ष में विद्युत दरों को न बढ़ाए जाने के निर्णय से उद्योग जगत को कोविड-19 के कारण उत्पन्न संकट से उभरने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने विद्युत दरें न बढ़ाए जाने को लेकर अपना पक्ष मुख्यमंत्री एवं नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस भविष्योन्मुखी निर्णय से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
जिला दण्डाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष केसी चमन ने जिला के सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों को आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मानसून के दृष्टिगत अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में विभिन्न आवश्यक कार्य किए जाएं ताकि वर्षा के कारण संभावित बाढ़ से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिला के सभी क्षेत्रों में यदि नालियां अवरूद्ध हैं तो उन्हें तुरंत खोला जाए। उन्होंने जिला के विभिन्न नालों एवं प्राकृतिक जल स्त्रोतों सहित विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की सफाई के निर्देश भी दिए हैं। केसी चमन ने निर्देश दिए हैं कि इस सम्बन्ध में विस्तृत तैयारी रिपोर्ट प्रेषित की जाए ताकि जिला स्तर पर विभिन्न तैयारियों की समीक्षा कर उचित निर्देश जारी किए जा सकें। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से मानसून तैयारी के सम्बन्ध में 10 जून, 2020 को दिन में 12.00 बजे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्य डाकघर सोलन में विभिन्न सुविधाओं के लिए सामान्य सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। पोस्ट मास्टर सोलन सुनीता धीमान ने सामान्य सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया। यह जानकारी आज यहां डाकघर सोलन मण्डल के अधीक्षक हेम शंकर ने दी। उन्होंने कहा कि इस सामान्य सेवा केन्द्र के माध्यम से लोगों को मुख्य डाकघर सोलन में पैन कार्ड बनवाना, बीमा की मासिक किश्त जमा करवाना, मोबाइल रिचार्ज, बिजली के बिल जमा करवाना एवं डिश रिचार्ज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के आरम्भ होने से लोगों को एक ही स्थान पर डाक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने सभी से इन सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने हमीरपुर जिला के पांचों मंडलों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं जिनमें की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय पाल सिंह सोहारु को नादौन मंडल प्रदेश, कार्यसमिति सदस्य रघुवीर सिंह ठाकुर को सुजानपुर मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार को भोरंज मंडल, जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशल को बड़सर मंडल एवं जिला उपाध्यक्ष राजकुमार को हमीरपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला भाजपा का संगठन आजकल 25 जून को होने वाली संसदीय क्षेत्र की रैली के लिए खूब मेहनत कर रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर बैठकों के दौर चले हुए हैं। समय-समय पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी हाईकमान द्वारा दी गई रणनीति के तहत विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया जाता है। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा जी ने हमीरपुर जिला के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह प्रदेश एवं केंद्र की सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा अपने मतदान केंद्र पर मौजूद हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा इस कार्य को पूरा करने के लिए उचित सामग्री कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर संकट के समय में ओछी राजनीति करने एवं देश की जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों में परिस्थितियां किस तरह बदतर हो चुकी है यह किसी से नहीं छुपा है। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों को कोसने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि हमीरपुर जिला भाजपा का संगठन मेहनत एवं ईमानदारी से काम कर रहा है एवं 2022 के चुनावों में हमीरपुर जिला से 5 की 5 सीटें भाजपा की झोली में डालने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। मीरपुर भाजपा का हर एक कार्यकर्ता अपने-अपने मतदान केंद्र पर घर-घर तक पहुंच बनाएगा एवं केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएगा एवं उपलब्धियों को गिनाएगा। उन्होंने कहा कि 25 जून को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए जिला हमीरपुर में संगठन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय है तथा इस रैली को हजारों लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लोगों के साथ संवाद करके एवं सोशल मीडिया का उपयोग करके अधिक से अधिक संख्या में कैसे लोग इस रैली से जुड़े उसके बारे में बताना चाहिए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, हिमाचल सरकार में पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जो बेरोजगारी की दर बढ़ रही है वह गम्भीर चिंता का विषय है। हिमाचल जैसे छोटे राज्य में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत के करीब होना यह इशारा करता है कि प्रदेश की हालत बहुत दयनीय होने वाली है। बेरोजगारी की दिशा में हिमाचल प्रदेश देश के बड़े राज्यों में शुमार हो गया है। हिमाचल प्रदेश एक पर्यटक राज्य माना जाता है हिमाचल प्रदेश का पर्यटन सीजन इस बार धराशायी हो चुका है। एक तो पहले ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था पहले ही मंदी के दौर से गुजर रही थी उसके ऊपर कोविड 19 की वजह से जो पर्यटक सीजन को धक्का लगा है उससे बहुत से लोग बेरोजगार हो गए है। राम ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश को बाहरी राज्यों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग जैसे चंडीगढ़ से मनाली हो या चंडीगढ़ से किन्नौर हो या पठानकोट से चम्बा हो या धर्मशाला से पठानकोट हो या फिर चंडीगढ़ से धर्मशाला सभी पर ढाबा व्यवसाय को गहरा धक्का लगा है। इनके बारे में भी प्रदेश सरकार को गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को उन लोंगो के बारे में भी सोचना होगा जो हिमाचल से बाहर निजि क्षेत्रों में नौकरी करते थे। अब उनकी नौकरियां चली गई है तो अब वह लोग इस कोरोना काल मे दोबारा नौकरियों की तलाश ने अन्य राज्यों या बड़े मेट्रो शहरों में भी नहीं जा पा रहे है उनको भी बेरोजगारों की श्रेणी में लाया जाय उनके लिये किसी व्यवसाय की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना के मामले दिन प्रति दिन बढ़ रहे है तो बेरोजगारी की स्थिति बढ़ती ही जाएगी। प्रदेश सरकार को चाहिए एक तो प्रदेश के ग्रामीण इलाके में मनरेगा जैसी योजना को बढावा देकर इस योजना को ज्यादा सुदृढ़ करें, दूसरे कोई ऐसी योजना तैयार की जाए जिससे लघु उद्योग प्रदेश के शहरी व ग्रमीण क्षेत्र में स्थापित करवाए जाए, जिसमे प्रदेश के बेरोजगारों को सस्ते ब्याज पर ऋण देकर और टैक्स में छूट देकर स्वरोजगार की तरह आकर्षित किया जाए। राम लाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार को चेताया अगर ऐसी कोई योजना इन बेरोजगारों के बारे में लाई नहीं गई तो लोगों में अराजकता बढ़ेगी और गृह युद्ध जैसी स्थिति पनप सकती है।
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में 10 जून 2020 को सायं 5 बजे होटल पीटरहाॅफ, शिमला में आयोजित की जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी दी है। उन्होंने सभी मंत्रियों एवं भाजपा विधायकों से इस बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
भाजपा सरकार कोरोना से कम और अंतकर्लह से ज्यादा जूझ रही है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बना है जहां कोरोना काल में ईमानदारी से काम करने की बजाय घोटालों को अंजाम देकर जन-जन से धोखा किया गया है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ सचिव और वर्तमान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक हीरा पाल सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य विभाग भी है इसलिए उनकी भी नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वह इस मामले में जवाब दें। उन्होंने कहा कि आनन-फानन में प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष से त्यागपत्र ले लिया गया और केंद्रीय अध्यक्ष ने भी उसे तुरंत स्वीकृत कर दिया लेकिन मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य विभाग होने के नाते उनसे प्रश्न तक नहीं पूछा गया यह कहां तक उचित है। उन्होंने कहा अगर स्वच्छ व पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाना चाहते हैं तो वह स्वास्थ्य विभाग की खरीद फरोख्त की जांच किसी सवतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराने की चेष्टा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं दिख रही है। अफसरशाही वेलगाम हो चुकी है। कोरोना के दौरान अफसरशाही दवारा लिए गए गलत निर्णय सांयकाल को सीएम कार्यालय दवारा वापिस लिए जाने को प्रदेश की जनता देख चुकी है। सीएम आफिस की अफसरशाही पर पकड़ नी होने का यह जीता जागता उदाहरण है। भ्रष्टाचार से घिरी सरकार अव जांच की वजाए लीपापोती करने में ही व्यस्त दिख रही है। उन्होंने कहा कि इधर करोना महामारी फैली हुई है और प्रदेश सरकार में मंत्री बेतुके बयान दे रहे हैं तथा वर्चुअल रैलियों की बात की जा रही है उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में इस तरह की रैलियां करना कहां तक उचित है इसका जवाब भी मुख्यमंत्री को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में अब तक जयराम सरकार कोई भी जनहित या समाज हित का कार्य करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि विकास तो दूर की बात है सड़के, पेयजल योजनाएं, स्वास्थ्य संस्थान शिक्षा संस्थानों जैसे महत्वपूर्ण विभागों में राशि खर्च ना होने से लैप्स हो रही है। लेकिन जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य मरम्मत तक के लिए तरस गए हैं।
शकोरोना महामारी के बीच हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त डीजीपी क्वारंटाइन हो गए हैं। इसके पीछे वजह एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना बताया जा रहा है। ख़बर है कि 1 सप्ताह पहले वे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे जिसके चलते वे क्वारंटाइन हैं। हालांकि अभी तक उनमें किसी भी प्रकार के कोई लक्षण या बुख़ार नहीं है लेकिन ऐहतियातन वे क्वारंटाइन का पालन कर रहे हैं। बीती 30 मई को ही कुंडू ने डीजीपी का पदभार संभाला है और 1 जून को एक व्यक्ति उन्हें बधाई देने आया था जो दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति ने बधाई के तौर पर मिठाई भी दी थी। फिलहाल ऐहतियात बरतते हुए पुलिस हेडक्वार्टर सील कर दिया है और सेनेटाइज किया जा रहा है। डीजीपी कुंडू ने अपना कोरोना टेस्ट करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकि है।
चिकित्सा और चिकित्सक का नाम तभी सार्थक होता है जब वह मरीज की भगवान रूपी कल्पना की कसौटियों पर खरा उतरता है। चिकित्सक को धरती पर भगवान कीसंज्ञा दी गई है और यही भगवान हमारे प्राणों की रक्षा भी करते हैं। किंतु ईमानदारी व लगन से काम करने वाले ऐसे भगवान लंबे समय तक याद रखे जाते हैं। अपने अनुभव और दक्षता से बड़े अस्पतालों में होने वाले जटिल आपरेशनों को बड़ी सहजता से हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य में सफलता पूर्वक कई आपरेशन करने में माहिर वरिष्ठ सर्जन डा. राजेश आहलुवालिया इसी माह 30 जून को अपनी सरकारी सेवाओं से निवृत हो रहे हैं। मूलत कांगड़ा जिला के रहने वाले डा. राजेश आहलुवालिया बिलासपुर जिला में पिछले चार सालों से अपनी सेवाएं दे रहे थे। डा. आहलुवालिया के पास एमएस यानि चिकित्सा अधीक्षक का पदभार भी है, जिसमें अस्पताल की व्यवस्था संभालना उनका मुख्य कार्य है, बावजूद इसके वे मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करना तथा असाध्य आपरेशनों को सफलता की कसौटी पर चढ़ाना इनकी दिनचर्या में शुमार रहा। यही कारण है कि डा. आहलुवालिया अपने स्टाफ के साथ-साथ जनता में लोकप्रिय रहे। प्लास्टिक सर्जरी, कैंसर व अन्य आपरेशनों की बात करें तो निजी अस्पताल व अन्य राज्यों में इन आपरेशन के लिए लाखों रूपये में खर्च होते है। जिन असाध्य आपरेषनों के लिए मरीजों को यहां से रैफर किया जाता रहा है, उन्हें बिलासपुर में ही आपरेट कर ठीक करने का गौरव भी डा. आहलुवालिया को हासिल है। गौर हो कि जब से देश में लाॅकडाउन शुरू हुआ था तो उससे पहले से ही डा. आहलूवालिया अपने घर में नहीं गए है। लगभग 80 दिनों से वह अपने परिवार से दूर बैठे हुए है। ताकि वह लोगों को इस कोरोना काल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर सकें। डॉ. आहलूवालिया अपने कार्यकाल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने हेतू कई प्रमाण पत्र बतौर ईनाम भी प्राप्त कर चुके है। चिकित्सा क्षेत्र में डा. राजेश आहलुवालिया का सफरनामा चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश आहलूवालिया ने 1992-95 शिमला आईजीएमसी से अपनी पीजी कंप्लीट की है। 1995-99 जिला अस्पताल हमीरपुर में अपनी सेवाएं दी है। उसके बाद 1999-2016 तक इन्होंने पालमपुर अस्पताल में 17 साल अपनी सेवाएं दी है। तत्पष्चातं बिलासपुर अस्पताल में पहली बार चिकित्सा अधीक्षक का पद भरे जाने के पर इनका तबादला पालमपुर से बिलासपुर जिला में हुआ था। उसके बाद डाॅ. आहलूवालिया ने 30 मई 2016 को बिलासपुर में चिकित्सा अधीक्षक का पदभार संभाला था।
महिलाओं तथा बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला बिलासपुर में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को क्रियान्वित किया जा रहा है जिनके माध्यम से महिलाओं और बच्चों का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला में केन्द्रीय प्रायोजित योजना समेकित बाल विकास योजना के अन्तर्गत गर्भवती, दूध पिलाने वाली माताएं तथा 6 माह से लेकर 6 साल तक के बच्चो को इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाता हैं। महिलाओं तथा बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से पोषाहार प्रदान किया जाता है। बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए पूर्वशाला शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, तथा आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से टीकाकरण करवाया जाता है। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश में आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण, अनुपूरक पोषाहार, शालापूर्वक शिक्षा तथा सन्दर्भ सेवाएं बच्चों गर्भवती/धात्री माताओं को प्रदान की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला ने बताया कि विशेष पोषाहार कार्यक्रम के तहत जिला में संचालित तीन बाल विकास परियोजना के अन्तर्गत 1111 आंगनवाडी केेन्द्रों के माध्यम से 6 माह माह से 6 वर्ष तक की आयु के 20238 बच्चों तथा 5894 गर्भवती व धात्री महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। शाला पूर्व शिक्षा के अंतर्गत 1111 आंगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से 4658 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना के तहत जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य संबंधी विशिष्ट शर्तो की पूर्ति पर परिवार में पहले जीवित बच्चे के लिए गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के खाते में जिला बिलासपुर में अप्रैल, 2019 से मार्च, 2020 तक 8562 महिलाओं को लाभान्वित कर 1 करोड़ 44 लाख 98 हजार रुपये की धनराशि व्यय की गई। उन्होंने बताया कि राज्य प्रायोजित योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत जिला बिलासपुर में वर्ष 2019-20 के दौरान 78 लाभार्थियों कोलाभान्वित कर 37 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि व्यय की गई। मदर टैरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना जिला बिलासपुर में वर्ष 2019-20 के दौरान 641 माताओं के 992 बच्चों को 48 लाख 83 हजार 718 रुपये की धनराशि सहायता स्वरूप देकर लाभान्वित किया गया। विधवा पुनर्विवाह योजना गत वर्ष जिला में फस्र्ट कंपोनेंट बेटी के जन्म पर 331 बेटियों और सैकिंड कंपोनेंट शिक्षा के लिए 2329 बेटियों को लाभान्वित किया गया जिन पर 96 लाख 46 हजार 470 रुपये की धनराशि व्यय की गई। स्वंय रोजगार हेतु सहायता योजना के तहत गत वर्ष 2 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। बाल-बालिका सुरक्षा योजना के तहत जिला बिलासपुर में 76 लाभार्थियों पर 20 लाख 11 हजार 993 रुपये की राशि व्यय कर लाभान्वित किया गया।
दाड़लाघाट में फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए वर्ष 2012 में दाड़लाघाट में उप तहसील तो खोल दी थी और इस सब तहसील के तहत 11 पटवार सर्कल आते हैं, पर यहां आने वाले फरयिादियों के बैठने के लिए कहीं जगह तक नहीं बनाई गई है। कोई खास सुविधा ना होने की वजह से फरियादियों को आसपास की दुकान व उप तहसील प्रांगण के पेड़ों के नीचे बैठना पड़ता है। तहसील करीब 7 वर्ष पहले से ही चालू हो गई थी इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी खुशी भी हुई थी, लेकिन यहां अभी भी कई सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। क्योंकि इस तहसील पर अभी भी बहुत काम अधूरा पड़ा है। यह जो तहसील का कार्यालय है वो अभी तक भी पशु औषधालय के पुराने भवन के तीन कमरों में ही चल रहा है। यहाँ पर रीडर, पंजीयन लिपिक, कार्यलय कानूनगो, लैंड रिकॉर्ड कम्प्यूटराइज्ड को बैठने व अभिलेख रखने हेतु कोई भी स्टोर नहीं है और न ही बैठक हॉल है जिस कारण कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आए हुए फरियादियों को बैठने व खड़े होने की उचित जगह नहीं है जिस कारण धूप व बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानी होती है,इसके अतिरिक्त डोकुमेन्टर राइटर, स्टैम्प वेंडर व नोटरी पब्लिक को बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है, यहाँ पर पेयजल की भी सुविधा ठीक नहीं है। लोगों ने बताया कि यहाँ पर पेयजल विभाग की एक उठाऊ जल स्कीम है लेकिन यह स्कीम जब से बनी है उसी समय से खराब है और यहाँ पर पानी तीसरे व चौथे दिन आता है जिस कारण यहाँ आये फरियादियों को पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ता है,इसके अलावा यहाँ पर दो शौचालय भी बने है लेकिन उनके दरवाजे खराब है जिस कारण खासकर महिलाओं को शौच आदि करने में परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अतिरिक्त मुख्य मार्ग से जो लिंक सड़क उप तहसील कार्यालय को आती है वह भी ठीक नहीं है, उसमें भी गड्ढे ही गड्ढे हैं जिस कारण गाड़ी लाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है,इस कार्यालय में स्टाफ की भी कमी है जिसमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट व कार्यालय कानूनगो का पद खाली चल रहा है। कार्यलय कानूनगो का काम करने के लिए फील्ड से कानूनगो की ड्यूटी लगाई जाती है जिस कारण फील्ड का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि उप तहसील दाड़लाघाट के भवन का निर्माण किया जाए,लोगों को बैठने के लिए शेड बनाया जाए व यहाँ पर स्टाफ व अन्य जो भी कमियां है उसे जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके। गौर रहे कि दाड़लाघाट क्षेत्र में स्थापित दो बड़े सीमेंट प्लांट है तो अम्बुजा सीमेंट कंपनी द्वारा तो दाड़लाघाट क्षेत्र में विकास को लेकर उनकी जिम्मेदारी होती है कि वो विकास को लेकर उचित कदम उठाए, लेकिन इस जिम्मेदारी में वो कितने जागरूक व रुचि रखते है तो सब तहसील में हो रही कमी इसमे साफ दिख रही है कि उनकी इसके प्रति कोई जिम्मेवारी नही है कि वो तहसील कार्यालय में चल रही समस्या में विकास को लेकर कोई ठोस कदम सुनिचित करे। क्योंकि सरकारी सहयोग के साथ उनका सहयोग होना चाहिये कि दाड़लाघाट सब तहसील कार्यालय में सबसे ज्यादा कार्य सीमेंट कंपनी का होता है और अम्बुजा सीमेंट प्लांट के अधिकारियों का आना जाना आए दिन वहाँ होता है ओर समाजिक दृष्टि से कंपनी सरकार के पास विकास कार्य को लेकर बड़ी बड़ी बातें करती आ रही है लेकिन इसमे साफ दिख रहा है कि सब तहसील कार्यालय में इस तरह से सारी बाते बेबुनियाद साबित हो रही है। जब इस बारे नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बसन्त लाल राजटा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इन समस्याओं बारे विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।जल्द ही इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राज्य सह संयोजक हीरापाल सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि कोरोना संकट के बीच देश के सभी गरीब परिवार को 7500 रुपए प्रतिमाह दिया जाए, ताकि इस मुसीबत की घड़ी में उनकी आर्थिक मदद हो सके। उन्होंने कहा कि जहां सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए थी, तो उसी दौरान सरकार द्वारा गैस पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। सरकार द्वारा गैस की सब्सिडी बंद कर दी गई है और लोगों को सस्ता राशन भी नहीं मिल रहा पा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार से मांग की है कि लोगों को जल्द राहत दी जाए, नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में भारी वृद्धि कर लूट मचा रखी है। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी बताने वाली ये सरकार किसानों को उनकी फसलों का सही समर्थन मूल्य नही दिलवा पा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जहां एक ओर कोरोना जैसी माहमारी से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने में असफल रही है।
हिमाचल सरकार ने देर शाम दो दर्जन से अधिक बीडीओ तब्दील कर दिए हैं। जिनमें कंडाघाट में तैनात रमनवीर को ऊना व ऊना में तैनात हेमचंद शर्मा को कंडाघाट लगाया गया है। इसी प्रकार शिमला में तैनात मोहन को कुसुमपट्टी, नालागढ़ में तैनात राजकुमार को सोलन, ऊना में तैनात सोनू को कांगड़ा, कल्याणी गुप्ता को जुग्गल से सिरमौर, सुदर्शन सिंह को सिरमौर से गगरेट (ऊना), सतीश कुमार को धर्मपुर से मंडी, सुरेंद्र को केलांग से सुंदरनगर, कर्ण सिंह को लंबागांव से जुग्गल शिमाल, नैन धारिया शर्मा को मलौक काजा से धर्मपुर, प्याारेलाल को रोहडू से निच्छर, कमर सिंह से सिलाई से परगापुर, गोपीचंद को परागपुर से अन्नी कुल्लू, रमेश कुमार को बामसंग हमीरपुर से देहरा कांगड़ा में, कर्म सिंह को नूरपुर से इंदौरा, मनीष कुमार को नाहन से बिलासपुर, अंकित कोटिया को शिमला से कांगड़ा, कंवर तन्मय को शिमला से सिरमौर, भानूप्रताप को शिमला से केलांग, ओसिन शर्मा को धर्मशाला से नगरोटा, अनिल कुमार को चंबा से मेहला, अभिषेक को हमीरपुर से शिमला, कामेश्वर को नानखारी से शिमला, हेमचंद शर्मा को गगरेट से कंडाघाट, यशपाल को ऊना से बंगाना, तलविंदर को गोपालपुर से बिजौरी, केदारनाथ को बिजौरी से रोहड़ू तब्दील किया गया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाचारों को शीघ्रता से लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संचार के वर्तमान युग में मीडिया की भूमिका अहम है और जन सम्पर्क पेशेवरों को प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहंुचाने के लिए लीक से हटकर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रचार व प्रसार के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। विकासात्मक लेख और सफलता की कहानियां इलैक्ट्राॅनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज साप्ताहिक समाचार पत्र और हिमप्रस्थ पत्रिका का प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों की वास्तविक जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार के प्रभावी साधन हो सकते हैं। गिरिराज साप्ताहिक में अधिक दिलचस्प और शोध पर आधारित लेख प्रकाशित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साप्ताहिक में प्रकाशित होने वाले लेख पहले से नियोजित किए जाने चाहिए ताकि वे अधिक पठनीय और प्रभावशाली हों। मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों के जन सम्पर्क विभागों की कार्यप्रणाली पर अध्ययन करने को भी कहा ताकि विभाग में नयापन लाया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग को सरकार और आम जनता के बीच सेतु का काम करना चाहिए, जिसके लिए जन सम्पर्क व्यवसायियों को न केवल मीडिया के लोगों अपितु आम जनता और राय बनाने वाले लोगों के साथ भी सम्पर्क बनाने की आवश्यकता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि रचनात्मकता प्रभावी जन सम्पर्क की पहली शर्त है। उन्होंने कहा कि जन सम्पर्क व्यवसायियों को अपने लेखों को प्रभावी बनाने के लिए अधिक रचनात्मक और स्पष्ट होने की आवश्यकता है। अधिकारियों को यू-टयूब, फेसबुक, ट्वीटर और ब्लाॅग जैसे सोशल मीडिया मंचों का भरपूर उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संचार के आधुनिक माध्यमों के भरपूर उपयोग को सुनिश्चित करने के अलावा पारम्परिक मीडिया को भी प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह अधिक प्रभावी सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार के लिए सामरिक स्थलों पर प्रभावी और आकर्षक होर्डिंग स्थापित किए जाने चाहिए।
शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। महिलाओं को पंचायत स्तर पर संगठित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनके उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाने तथा कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नई सशक्त महिला योजनाएं आरम्भ की गई हैं। सरवीण चौधरी सोमवार को शाहपुर में विभिन्न महिला मंडलों को चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विधायक निधि से शाहपुर विधानसभा के अंर्तगत 174 महिला मंडलों को आठ हजार प्रति महिला मण्डल के हिसाब से लगभग 14 लाख रुपये की धनराशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमन्द लोगों को खाने-पीने के सामान के अतिरिक्त विभिन्न तरह से राहत पहुंचाई गई है। शाहपुर प्रशासन द्वारा भी इस समय के दौरान सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को चेक वितरण करने के साथ-साथ विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना भी इस कार्यक्रम का हिस्सा है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि कोविड 19 के प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए जागरूकता के साथ साथ विभिन्न विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाना प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश सरकार ने भी विभिन्न विकास कार्यों को शुरू करने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों द्वारा अपने अपने स्तर पर लोगों को मास्क बांटें गए हैं। उन्होंने शाहपुर में दुर्गा महिला मंडल, प्रीतमनगर महिला मंडल, सारनु महिला मंडल, दिव्या महिला मंडल, आस्था महिला मंडल तथा शिव महिला मंडल को चेक भेंट किए। शहरी विकास मंत्री ने उपस्थित लोगों को मास्क भी वितरित किए। इस अवसर पर विभिन्न महिला मंडल की महिलाओं ने अपने क्षेत्र से सम्बंधित विकास कार्यों से जुड़ी बातों को भी मंत्री के सम्मुख रखा। शाहपुर की प्रधान अरुणा देवी ने पंचायत में आने पर शहरी विकास मंत्री का स्वागत किया व आभार जताया। इसके उपरान्त उन्होंने गोरडा में भी सरस्वती, प्रगति, विकास, सूर्या, एकता तथा नारी विकास महिला मंडलों को चेक व मास्क भेंट किए । इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, महासचिव सतीश, दीपक अवस्थी, राकेश मनु, अमरीश परमार अनूप शर्मा, गोरडा के प्रधान जसविंद्र जस्सू, मनोज, तिलक शर्मा, विभिन्न महिला मंडल सदस्य उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री व श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामलाल ठाकुर ने आयुष्मान भारत योजना पर निशाना साधते हुए इस योजना की पूरी सच्चाई सामने रख दी है। उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरुआत ग़रीबों में गरीब और समाज के वंचित वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। इस योजना के तहत हर साल प्रति परिवार को 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा की बात की गई है लेकिन सरकार का दावा है कि इससे 10 करोड़ परिवार यानी 50 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा होगा। देश के प्रधानमंत्री के अनुसार 5 लाख की राशि में सभी जांच, दवा, अस्पताल में भर्ती के खर्च शामिल होंगे। इसमें कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों सहित 1300 बीमारियां शामिल की गई हैं। राम लाल ठाकुर ने कहा कि अब प्रश्न यह उठ रहा है कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के ज़रिए क्या मोदी सरकार करोड़ों के हेल्थ इंश्योरेंस क्यों नही करवा पा रही है? राम लाल ठाकुर एक बड़ा सवाल खड़ा करते हुए पूछा जहां प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केंद्रों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है वहां इसका कितना फ़ायदा निजी अस्पतालों को मिल सकता है?
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में सोमवार को भूगोल की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित की गई। परीक्षा अधीक्षक महेंद्र पाल कौंडल ने बताया कि भूगोल की इस परीक्षा में 33 परीक्षार्थी नियमित तथा 10 विद्यार्थी एसओएस से संबंधित बैठे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का शिक्षा केंद्र आज सभी परीक्षाएं संपन्न होने के पश्चात बंद कर दिया गया। प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए सभी परीक्षार्थियों को समाजिक दूरी बनाकर तथा मास्क का प्रयोग करते हुए, साबुन से हाथ धोकर, सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए परीक्षा हॉल में प्रवेश करवाया गया।
विधानसभा क्षेत्र अर्की से महिला मोर्चा मंडल अर्की से अध्यक्ष रीना व जिला महिला मोर्चा सोलन से महामंत्री पद के लिए उर्मिल शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। महिला मोर्चा मंडल अर्की से अध्यक्ष व जिला महिला मोर्चा महामंत्री का दायित्व सोपने के बाद कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरे ईमानदारी व पूरी निष्ठा निभाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी में नव ऊर्जा के संचार हेतु जोड़ने का प्रयास करेंगी। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रशिमधर सूद, जिला अध्यक्ष सोलन आसुतोष वैद, महिला मोर्चा अध्यक्ष जिला सोलन शकुंतला शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्की देवेंद्र उपाध्याय व अन्य सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
विधानसभा क्षेत्र अर्की से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्की महेंद्र ठाकुर, जिला युवा मोर्चा सोलन से सचिव जयदेव, जिला युवा मोर्चा सोलन से वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम चोपड़ा, जिला युवा मोर्चा सोलन सोशल मीडिया प्रभारी पर भूपेंद्र सागर को दायित्व सौपा गया है। मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। विभिन्न पदों का दायित्व सौपने के बाद सभी ने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरे ईमानदारी व पूरी निष्ठा निभाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में नव ऊर्जा के संचार हेतु जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला अध्यक्ष सोलन आसुतोष वैद, मंडल अध्यक्ष अर्की देवेंद्र उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर व अन्य सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
पुलिस थाना कुनिहार के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर से 3 पेटी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुनिहार के गांव कोटला में धमन पुत्र गोपाल दास अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर थाना कुनिहार के एस एच ओ जीत सिंह ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए ए एसआई पूर्ण चन्द व आरक्षी राकेश व अमित के साथ धमन की मौजूदगी में घर की तलाशी ली तो घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में 4 पेटी देशी शराब की बरामद की जिसमे 3 पेटी में 12,12 बोतले व 1 पेटी में 9 बोतले देशी शराब सन्तरा की थी। यह व्यक्ति शराब के कोई भी कागजात पेश नही कर सका और पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। एस एच ओ जीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति के घर से 4 पेटी में 45 देशी शराब सन्तरा की बरामद की है व व्यक्ति पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।
जनरल अकाउंट्स पेंशनर्ज एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष कंवर गोविन्द सिंह और महासचिव जगमोहन ठाकुर ने एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 2.30 लाख रुपये का एक चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘पंचवटी योजना’ का शुभांरभ किया। इस योजना में ग्रामीण विकास विभाग केे माध्यम से मनरेगा योजना के अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं से युक्त सभी विकास खंडों में पार्क और बागीचे विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन के साथ पार्क और बागीचों की सुविधा उपलब्ध करवाना हैै। वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और 14वें वित्त आयोग अभिसरण में न्यूनतम एक बीघा की समतल भूमि पर इन पार्कों और बागीचों को विकसित किया जाएगा। इन पार्कों में आयुर्वेदिक और औषधीय पौधे लगाने के अलावा बुजुर्गो के लिए मनोरजंन के लिए मनोरंजक उपकरण, पैदल पथ और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में राज्य के विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 पार्क विकसित किए जाएंगे। इन पार्कों के पहले चरण का शुभांरभ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ज़िला मण्डी के गोहर विकास खण्ड, ज़िला ऊना के बंगाणा विकास खण्ड, ज़िला कुल्लू के बंजार और नग्गर विकास खण्ड, ज़िला लाहौल स्पीति के काज़ा विकास खण्ड, ज़िला कांगड़ा के सुलह और नगरोटा बगवां विकास खण्ड, ज़िला सिरमौर के पांवटा साहब और पच्छाद विकास खण्ड, ज़िला चम्बा के भटियात और तीसा विकास खण्ड, ज़िला किन्नौर के कल्पा विकास खण्ड, ज़िला सोलन के कण्डाघाट विकास खण्ड, ज़िला शिमला के रोहड़ू विकास खण्ड और ज़िला हमीरपुर के नादौन विकास खण्ड में किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पार्क वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ और प्रसन्नतापूर्ण जीवन व्यतीत करने में वरदान साबित होंगे। राज्य सरकार लोगों को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है तथा यह योजना इसी दिशा में किया गया एक प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 90 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है इसलिए सरकार का ध्यान ग्रामोन्मुखी नीतियों पर केन्द्रित है जिससे इन क्षेत्रों का विकास तेज गति से सुनिश्चित हो रहा है। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कवर ने ऊना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के लोगों तथा ग्रामीण विकास में गहन रूचि रखने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। सचिव ग्रामीण विकास डाॅ संदीप भटनागर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। निदेशक ग्रामीण विकास ललित जैन ने योजना की मुख्य विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। उपाध्यक्ष एचआरटीसी विजय अग्निहोत्री, मुख्यमंत्री के सलाहकार डाॅ. आर.एन. बत्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल मात्र भ्रष्टाचार के तथ्यहीन मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को कोई अधिकार नहीं है कि वह भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री एवं नेताओं पर नैतिकता का प्रश्न उठाए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को क्या पता नैतिकता क्या होती है जब कांग्रेस की सरकार थी तो उनके वरिष्ठ नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे थे तब किसी भी नेता ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो चाहे वह आईपीएच हो चाहे पीडब्ल्यूडी हो या स्वास्थ्य हो सभी विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस के नेताओं पर लगे थे। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है कांग्रेसी नेताओं को उनके इस कदम से प्रेरणा लेकर नैतिकता का सबक लेना चाहिए।
हरियाणा राज्य के कुरूक्षेत्र में इस वर्ष सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि उपायुक्त कुरूक्षेत्र ने सूचित किया है कि कोविड-19 के दृष्टिगत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 21 जून, 2020 को कुरूक्षेत्र में लगने वाले सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने जिला सोलन के निवासियों से आग्रह किया है कि वे 21 जून को कुरूक्षेत्र में स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए न जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने कहा कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने रियल एस्टेट (विनियम और विकास) अधिनियम, 2016 (रेरा) के प्रावधानों के अन्तर्गत ‘फोर्स मैज्योर’ के तहत रियल एस्टेट परियोजनाओं के पंजीकरण के विस्तार और सभी कानूनी अनुपालनाओं के समयावधि विस्तार के लिए परामर्श जारी किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के परामर्श को ध्यान में रखते हुए और धारा 37 व धारा 34 की शक्तियों के अन्तर्गत 25 मार्च, 2020 से 24 सितंबर, 2020 तक छः महीने की अवधि के लिए फोर्स मैज्योर लागू किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा-6 के अन्तर्गत ‘फोर्स मैज्योर’ क्लाॅज को लागू करके परियोजनाओं के पंजीकरण और पूर्ण होने की तिथि या संशोधित पूर्ण होने की तिथि या छः महीने तक विस्तारित तिथि स्वतः बढ़ाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि बुरी तरह से प्रभावित परियोजनाओं के प्रमोटर्स को उक्त अधिनियम की धारा-6 के प्रावधानों के अनुसार छः माह से आगे तक अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन करना होगा, जो कि अतिरिक्त तीन माह के लिए की जा सकती है। ऐसे विस्तार के लिए फीस माफ करने के विवेकाधिकार का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश रेरा हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट (पंजीकरण और विकास) नियम, 2017 के अन्तर्गत किया जा सकता है। नियम 6 (2) के तहत ऐसे विस्तार के लिए फीस माफ कर सकता है, यदि यह ‘फोर्स मैज्योर’ के फलस्वरूप हुआ है। उन्होंने कहा कि धारा 11 के तहत यदि निर्धारित समयावधि ‘फोर्स मैज्योर’ अवधि के दौरान पूरी हो रही थी, तो वह समयावधि स्वतः ही ‘फोर्स मैज्योर’ अवधि समाप्त होने तक स्थगित मानी जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि ‘फोर्स मैज्योर’ अवधि को इस अधिनियम की धारा 12, 18 19 (4) और 19 (7) के तहत ब्याज की गणना के लिए अधिस्थगन अवधि माना जाएगा। उन्होंने कहा कि धारा 17 के तहत किसी तरह की अनुपालना यदि ‘फोर्स मैज्योर’ अवधि के दौरान नियत है, तो इसे ‘फोर्स मैज्योर’ की अवधि समाप्त होने तक पूरा करने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि शहरी विकास और नगर नियोजन विभाग को निर्देश दिए गए है कि वे सभी रियल इस्टेट परियाजनाओं की अनुमोदन की वैधता और एनओसी की वैधता को स्वतः ही नौ महीने के लिए बढ़ाएं।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व, सभी मण्डल अध्यक्षों व विधानसभा के सभी उम्मीदवारों से विस्तृत चर्चा के उपरांत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कुनिहार में एक प्रैस वार्ता करके जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान जिला सोलन के पांचों मंडलो के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दलीप पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कार्यकारिणी में योगेश शर्मा नालागढ़,मदन ठाकुर सोलन, नन्द किशोर कसौली,ओम प्रकाश शर्मा अर्की,अशोक कुमार दून को उपाध्यक्ष बनाया गया। नरेंद्र ठाकुर सोलन व कांति प्रसाद दून को महामंत्री, गुरुदास चंदेल दून, मनसा राम अर्की, तीर्थ राम नालागढ़, कृष्ण कुमार ठाकुर नालागढ़, चमन ठाकुर कसौली को सचिव, अमर सिंह ठाकुर सोलन को कोषाध्यक्ष, मदन मेहता सोलन को मीडिया प्रभारी, सुरेश पाल सह मीडिया प्रभारी, रोहित सोलन को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। जिला कार्यकारिणी में रामलोक ठाकुर, सीएस राणा, चमन राणा, जीत राम, भागी चन्द, कर्म चन्द, किशन ठाकुर, राम सिंह मेहता, मान सिंह, मदन लाल, नन्द लाल ठाकुर, हरीश ठाकुर, मदन गोपाल, सुरेन्द्र कुमार को सदस्य बनाया गया। वन्ही जिला सोलन के अर्की मण्डल से जगदीश शुक्ला,सोलन मण्डल से सुरेश शर्मा,कसौली से दुरेश ठाकुर, नालागढ़ से दाता राम व दून मण्डल से प्रेम चन्द ठाकुर को अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। सभी अध्यक्षो को बधाई व शुभकामनाएं देते जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ने अगले चार पांच दिनों में अपने अपने मण्डल की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कहा।
भाजपा महिला मोर्चा की सोमवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह घोषणा महिला मोर्चा बिलासपुर की अध्यक्षा भुवनेश्वरी लुम्बा ने की। भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर की कार्यकारिणी में सदर से संतोष जोशी घुमारवीं से रक्षा ठाकुर श्री नैना देवी जी से मुकेश शर्मा तथा झंडूता से कुलविन्द्रा चंदेल को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीँ श्री नैना देवी जी से समाज सेविका अंजना चंदेल को जिला महामन्त्री की कमान सौंपी गई। अंजना चंदेल के साथ घुमारवीं से उषा शर्मा को भी महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा घुमारवीं की सुषमा रनौत सदर से रीता बंसल, झंडूता से गीता देवी व नेहा चंदेल तथा श्री नैना देवी जी से कमला देवी को जिला सचिव सदर से अंजू राणा को कोषाध्यक्ष झंडूता से सुनीता देवी को प्रैस सचिव नियुक्त किया गया। नई कार्यकरिणी की घोषणा करने के बाद जिला अध्यक्ष भुवनेश्वरी लुम्बा ने सभी नियुक्त सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शेष कार्यकरिणी की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी जिसके बाद मंडल स्तर पर कार्यकरिणी का गठन किया जाएगी।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिलासपुर जिला का क्षेत्रीय अस्पताल आज तक सिर्फ राजनीति का शिकार हुआ है। आज भी यंहा पर लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नही मिल पा रही है जिसकी वजह से लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है और भारी भरकम अदायगी करनी पड़ रही है। युवा नेता ने कहा कि बड़े की दुर्भाग्य की बात है कि पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का गृह जिला होने के बाबजूद आज भी क्षेत्रीय अस्पताल की स्थिति दयनीय है। नड्डा ने अपने कार्यकाल में बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवायों को सुदृढ करने में कोई दिलचस्पी नही दिखाई जिसका यह नतीजा है। नड्डा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। आज नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है पर उन्होंने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन नही किया है। आशीष ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल में आज तक सिटी स्कैन मशीन कार्य नही करती है उन्होंने कहा कि इसके लिए युवा कांग्रेस ने कई बार आवाज बुलंद की पर स्वास्थ्य विभाग के कानों में जूं तक नही रेंगी आज लोगो को मजबूरन सिटी स्कैन करवाने के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन में भी लेवल 2 अल्ट्रासाउंड नही हो पा रहे है जिससे गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में हज़ारों रुपये खर्चने पड़ रहे है। युवा नेता ने कहा कि बिलासपुर जिला की जनसंख्या 4 लाख से ज्यादा होने के बाबजूद सिर्फ 2 ही स्त्री रोग विशेषज्ञ क्षेत्रीय अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही है। चिकित्सकों की संख्या कम होने के वजह से गांव की भोली भाली जनता को निजी अस्पतालों में जाकर गर्भवती महिलाओं का इलाज करवाना पड़ रहा है बदले में निजी अस्पतालों में खूब लूट घसूट मचा रखी है। एक महिला को प्रसव के दौरान 25 से 30 हजार रुपये की राशि इन निजी अस्पतालों में खर्च करने पड़ रही है। बिलासपुर जिला में सभी लोग इतने सक्षम नही है कि वो इतना पैसा खर्च कर सके। आशीष ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में आज भी सिर्फ एक मेडिसिन स्पेशलिस्ट है, एक चिकित्सक 24 घण्टे लगातार कार्य नही कर सकते है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवा नेता ने यह भी कहा कि बिलासपुर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के नाक तले पीपीई किट घोटाला हुआ जिसकी अभी जांच चल रही है। आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार से पूछा जब सरकार ने 64 अधिकारियों को संदिग्ध सूची में डाला था तो उनको किस आधार पर फिर से जिला के स्वास्थ्य विभाग का आला अफसर नियुक्त कर दिया। युवा नेता ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बंद पड़ी सिटी स्कैन मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन को चलाया जाए और कम से कम 2 और स्त्री रोग विशेषज्ञ ओर 2 अन्य मेडिसिन स्पेशलिस्ट की नियुक्ति क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में की जाए ताकि निजी अस्पतालों की लूट घसूट बंद हो और जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।
कोरोना काल में महामारी से जूझ रही जनता व भ्रष्टाचारों के आरोपों से घिरी सरकार अब प्रदेश में वर्चुअल रैलियां करने जा रही है। बीजेपी की इन वर्चुअल रैलियों में 2 लाख लोगों को जोडऩे का दावा किया जा रहा है। यह बात कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। अभिषेक ने कहा कि बेशक इन रैलियों का खर्चा पार्टी फंड से होगा लेकिन आर्थिक स्तर पर पिछड़ चुकी जनता जो महामारी के इस दौर में मर-मर कर जीने को विवश है। बेहतर होता कि बीजेपी वर्चुअल रैलियों पर होने वाले खर्चे को संवेदना के आधार पर आम जनता को राहत देने के लिए खर्च करती। जन जीवन महफूज रहेगा तो सियासत के बहुत मौके मिलेंगे। यह सत्तासीन बीजेपी को समझना जरूरी है। सिर्फ अपनी पार्टी के हित व वाहवाही के लिए कोरोना के इस दौर में करोड़ों के खर्चे न कोई तुक है और न ही इस दौर में कोई तर्क बनता है। अभिषेक ने कहा कि बीजेपी ने जो कुछ फैसले देश हित में लिए हैं, आखिर उनका वखान इस दौर में कहां तक न्यायोचित है। क्योंकि उन फैसलों को लेकर बीजेपी लगातार प्रचार में जुटी है। कोविड-19 के इस संकट काल में आम आदमी को प्रचार नहीं राहत की जरूरत है। हिमाचल सरीखे पहाड़ी प्रदेश में लॉकडाउन के बाद जो लोग बेरोजगार हो चुके हैं बेरोजगारी व मंहगाई की मार से उनके परिवार अभावग्रस्त व तनावग्रस्त हैं, लेकिन जहां एक ओर बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी हुई है, वहीं पार्टी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बजाय प्रदेश में वर्चुअल रैलियों की तैयार कर रही है। बेहतर होता कि बीजेपी इस वक्त वर्चुअल रैलियों की बजाय आम आदमी को राहत देने का प्रयास करती।
कोरोना संकट काल मे स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले की जांच सिटिंग जज से करवाने को लेकर अब विपक्ष हाई कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है। सोमवार को कांग्रेस के महासचिव ओर विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास ही स्वास्थ्य विभाग है और विजिलेंस भी उन्हीं के अंडर काम करती है ऐसे में जांच निष्पक्ष होने पर सवाल खड़े हो रहे है। कांग्रेस इस मामले की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग कर रही है और राज्यपाल को भी इसको लेकर ज्ञापन सौंपा है। लेकिन सरकार इस मामले की जांच विजिलेंस से ही करवाने की बात कर रही है और सरकार जल्द इस मामले की जांच सिटिंग जज से नही करवाती है तो कांग्रेस अध्यक्ष, नेताप्रतिपक्ष सहित सभी विधायक जल्द बैठक कर हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला करेगा ओर कोर्ट से आग्रह किया जाएगा कि मुख्यमंत्री के विभाग में ही भ्रस्टाचार हुआ है ऐसे में जांच निष्पक्ष नही हो सकती है। मुख्यमंत्री जब तक पद पर बने हुए है ऐसे में जांच प्रभावित हो सकती है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार के इस संकट काल मे भी भ्रष्टाचार पनप रहा है। और देश मे हिमाचल शर्मसार हुआ है। इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष का इस्तीफा देकर लोगो की आखों में धूल झोंकने का काम किया गया जबकि ये बहुत बड़ा घोटाला है। आगामी दिनों में और भी घोटाले सामने आएंगे। बीजेपी नेताओं ओर उनके रिश्तेदारों को टेंडर दिए जा रहे है। वही विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा को सीएम की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। बागवान लंबे समय से सेब की पेटियों ओर मजूदरो की व्यवस्था करने की मांग उठा रहे है इसके लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मिला था लेकिन कोई व्यवस्था नही की गई। सेब सीजन में जहा 2 करोड़ सेब पेटियां लगती है लेकिन अभी तक 50 लाख पेटियां की ही व्यवस्था की गई है।सऐब सीजन में मजदूरो की व्यवस्था तक नही है। वही कोविड से सबसे ज्यादा पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। प्रदेश में पर्यटक कारोबार से दो लाख लोग जुड़े है लेकिन सरकार ने इस वर्ग को भी कोई राहत नही दी है। हिमाचल कोविड फ्री होने वाला था और सरकार केंद्र से सर्टिफिकेट लेने की तैयारी कर रही थी लेकिन बाहर से आ रहे लोगो की सही टेस्टिंग न होने के चलते मामले हर रोज बढ़ रहे है। इस मामले में सरकार की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र के गांव ड़ाहड में एक गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक खिला दिया, जिसकी वजह से वह जख्मी हो गई है। इस पूरे प्रकरण की सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच ने कड़ी निंदा की है। सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच लाडली के अध्यक्ष ई. पंडित सत्य देव शर्मा एव महामंत्री निर्मला राजपूत ने कहा कि केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक खाने से हुई मौत के बाद हिमाचल प्रदेश से भी ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडुत्ता इलाके में गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया, जिससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है। शर्मा एव निर्मला ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
करणी सेना हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला बिलासपुर में गर्भवती गाय को विस्फोटक द्वारा मारने के प्रयास के विरोध में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पीयूष चंदेल ने कहा जिस प्रकार से केरल के अंदर एक गर्भवती हथिनी के साथ एक दुखद घटना घटी ठीक उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के अंदर भी एक गर्भवती गाय के साथ ऐसी शर्मसार घटना घटी है जो निंदनीय है। करणी सेना ने यह माँग की है कि इस घटना में गिरफ़्तार हुए व्यक्ति के ऊपर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि यह पहला मामला नहीं है। हिमाचल प्रदेश में ऐसे सैकड़ों मामले हिमाचल प्रदेश में घटित हो चुके हैं जिसके कारण बेज़ुबान पशुओं की हत्या हुई है। करणी सेना इस तरीक़े की शर्मसार घटना का पूरी तरह से विरोध करती है और करणी सेना यह माँग भी करती है की जो पंजीकृत पशु आवारा घूमते हैं उनके मालिकों के ख़िलाफ़ भी सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना हमारे प्रदेश के अंदर न हो। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल के साथ प्रदेश संगठन मंत्री शशि शर्मा ,महामंत्री सुभाष ठाकुर,विशेष आमंत्रित सदस्य भीम सिंह चंदेल, गौ शक्ति के संयोजक सुनील शर्मा, ज़िला संयोजक प्यार सिंह, महिला शक्ति ज़िला अध्यक्ष सीमा चंदेल, मुकेश भबोरिया, जिला मंत्री संजीव ढिल्लों, मीडिया प्रबंधन राजेश कुमार, तनुज सोनी, कुलदीप सिंह, आशीष जगोता, दविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
सही सोच व परिश्रम से किए कार्य मे कामयाबी अवश्य मिलती है। जी हाँ ऐसी ही कामयाबी जाड़ली पँचायत के गाँव इसवा के किसान रोशन लाल ने प्राकृतिक खेती कर हासिल की है। रोशन लाल ने अपनी 12 बीघा भूमि में टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च, बैंगन, धनियां व लाल मिर्च आदि सब्जियां प्राकृतिक रूप से तैयार की है। पूरी खेती में प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल किया गया है। केमिकल खादों के इस्तेमाल से तैयार सब्जियों से जँहा मानव शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है तो वन्ही प्राकृतिक रूप से तैयार सब्जियों से मानव शरीर स्वस्थ व हष्टपुष्ट रहता है। किसान रोशन लाल ने बताया कि हम फसलों में कैमिकल खादों व स्प्रे आदि का कोई इस्तेमाल नही करते। सब्जियां उगाने के लिए प्राकृतिक खाद का उपयोग करते है जिससे बहुत अच्छी पैदावार होती है। विभाग से सिंचाई की सुविधा के साथ अपने खेतों में बोर भी करवाया हुआ है। जिससे पानी की कोई समस्या नही है। रोशन लाल ने बताया कि सब्जियां लगभग तैयार है,परन्तु इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सब्जियां मंडी तक पहुंचाने की चिंता है व सब्जियों के दाम कम होने से नुकसान होने का डर है।
कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, ऐसे में पाइनग्रोव स्कूल ने ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की है। पाइनग्रोव स्कूल के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई का नया अनुभव मिल रहा है, साथ ही शिक्षक भी पूरी गंभीरता के साथ बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। स्कूलों की वेबसाइट के साथ-साथ अध्यापक वर्ग ने क्लास वाइज अलग-अलग विषयों के ग्रुप बनाकर बच्चों को होमवर्क देना शुरू कर दिया है। ऑनलाइन क्लासों में बच्चे अपने शिक्षकों से प्रॉब्लम भी पूछ रहे हैं। हम आपको बता दें कि पाइनग्रोव स्कूल के अध्यापक पिछले 2 महीने से अधिक समय से ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहे हैं ताकि बच्चों का पढ़ाई में कोई नुकसान ना हो । पाइनग्रोव स्कूल छात्रों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा करवा सके, इसके लिए सभी अध्यापक स्कूल में रहकर बच्चों की ऑनलाइन कक्षा द्वारा शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। बच्चों को प्रतिदिन गृह कार्य दिया जाता है एवं उसका मूल्यांकन भी समय-समय पर किया जा रहा है वहीं स्टाफ का मनोबल एवं मनोरंजन के लिए स्कूल में ही विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जैसे जुंबा डांस, शारीरिक फिटनेस कक्षा, बैडमिंटन प्रतियोगिता इत्यादि प्रतिदिन करवाई जा रही है। पाइनग्रोव स्कूल के इस कार्य मे बच्चों के अभिभावकों का भी सहयोग मिल रहा है इस बीच शनिवार को स्कूल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया गया। छात्रों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
घुमारवीं में सुनार के यहां काम करने वाले कारीगर ने सुनार को 13 तोले सोने का झटका दिया है यह जानकारी देते हुए रजत ज्वेलरी हाउस मुख्य बाजार घुमारवीं के मालिक विनोद सोनी ने बताया कि उन्होंने अमर मैती निवासी राधा कांतापुर जिला मिदनापुर को लगभग 3 माह पूर्व दुकान पर कारीगर के रूप में रखा था। पुलिस को की गई शिकायत में कहा गया है कि दुकान पर रखे सभी कारीगरों को वह गहने बनाने के लिए सोना देते हैं। उसके उपरांत कारीगर गहने उन्हें सौंपते हैं। शिकायत में कहा गया है कि 2 जून को मामले के आरोपी अमर मैती को मंगलसूत्र बनाने के लिए 136 ग्राम सोना दिया था। यह मंगलसूत्र 7 जून तक तैयार करना था लेकिन अमर मैती 5 जून को ही बिना कुछ कहे कहीं चला गया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी का डिब्बा तथा अन्य सामान चेक किया तो उसमें न तो गहने थे और न ही सोना था। डीएसपी घुमारवीं में राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कारीगर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 408 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट के महासचिव प्रेम केशव ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंस के तहत सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियो एवं वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया गया कि इस महामारी के दौरान एहतियात बरतने के साथ पेंशन से सबंधित अगर कोई दिक्कत आए तो एसोसिएशन से हमेशा अपना संपर्क बनाए रखें। वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बिजली कानून संशोधन बिल 2020 के कारण बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारियों के इलावा बिजली उपभोक्ताओं के साथ एक धोखा है। इस मुद्दे को बिजली बोर्ड यूनियन व अभियंता यूनियन की आवाज का बिजली बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन द्वारा एक अच्छा कदम तथा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इसके विरोध में केंद्रीय सेवानिवृत्त एसोसिएशन के आदेश का पालन करेंगे।सेवानिवृत्त एसोसिएशन द्वारा आईपीएच विभाग दाड़लाघाट से आग्रह किया गया कि गांव के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पीने के पानी को उठाई गई समस्याओं को नजरअंदाज ना किया जाए।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व झंडूता विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता विवेक कुमार ने ग्राम पंचायत डाहड के अंदर जो गाय बारूद का गोला खाने से घायल हुई थी उनके घर जाकर परिवार से मिले व उनसे पूछा कि किस तरह से यह हादसा हुआ और अब प्रशासन आपकी क्या मदद कर रहा है तथा उन्होंने अपनी एनजीओ (सर्वोदय वेल्फेयर फाउंडेशन) की तरफ से पीड़ित परिवार की ₹2100 देकर आर्थिक सहायता की एवं उन्हें बताया कि जितना भी गौ माता के इलाज पर जो खर्चा आएगा वह सारा खर्चा उन्हें आर्थिक सहायता के तौर पर देने के लिए तैयार हैं तथा उन्होंने कहा कि और भी जो सामाजिक संगठन है और एनजीओ हैं उनके द्वारा भी पीड़ित परिवार की मदद करवाई जाएगी पीड़ित परिवार में गुरुदयाल मुखिया है और वह पेंटर का काम करते हैं पिछले 3 महीने से लॉक डाउन की वजह से उनका काम धंधा भी बंद था इसी बीच यह हादसा हुआ और उनके ऊपर एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा विवेक कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार की पूरी सहायता की जाएगी तथा उन्हें इस दुख की घड़ी से उबारने के लिए और भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से भी गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार की इस दुख की घड़ी में पूरी मदद की जाए। कि इस अवसर पर उनके साथ युवा कांग्रेस झंडूता के अध्यक्ष सुरेश नेगी,राज कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
बिलासपुर जिला में तेजतर्रार नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विरोधियों पर अकारण बेतुके और अनर्गल आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए कि भाजपा और उनके नेत्रत्व में चल रही प्रदेश सरकार कथित भ्रष्टाचार की दल- दल में गले- गले तक डूबी सिसकियाँ ले रही है और आरोप कांग्रेस पर लगा रहे हैं। बंबर ठाकुर ने कहा कि यद्यपि कोरोना काल में प्रदेश की सभी सामाजिक व धार्मिक सस्थाओं सहित कर्मचारियों और पेंशनरों तक ने कोरना के विरुद्ध लड़ने के लिए दिल खोल कर सरकार की आर्थिक सहायता की है, किन्तु सरकार ने कथित उस धन का डट कर दुरुपयोग करने और कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के रिकार्ड स्थापित करने के निंदनीय और कानूनी अपराध करने में कोई कसर शेष नहीं रखी है, जिसकी आवाज अखबारों और टी वी चेनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से जन- जन तक पहुंची है । उन्होने चुटकी लेते हुए हैरानी व्यक्त की कि मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सचिवालय में कथित स्वास्थ्य घोटाला , सेनेटाईजर घोटाला और बिलासपुर में पी पी ई किटों की जगह रैन कोट खरीद घोटाला होता है, किन्तु मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से क्षमा मांगने की जगह अपनी पीठ थपथपने और बड़ी ही बेशर्मी से अपने आपको पाक साफ बताने का असफल प्रयास करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं उन्होने कहा कि कौन नहीं जानता कि भाजपा में दाल छितरों में बंट रही है ,क्यूँ कि उनकी अपनी कुर्सी पर गिद्द की तरह कई भाजपा नेताओं की टेढ़ी नजर गढ़ी हुई है और पता नहीं कब उनका पत्ता कट जाये ,इसलिए वे अपनी कुर्सी बचाने के लिए हर कथित अपराधी को बेगुनाह बताने के प्रयास कर रहे हैं ताकि उनके नेत्रत्व में चल रही सरकार को कथित पाक साफ दामन बताया जा सके। बंबर ठाकुर ने कहा कि भारत देश कोरोना मुक्त था, किन्तु ट्रम्प के दौरे को सफल बनाने के चक्र में लाक डाउन लगाने में दो माह की देरी की गई जबकि विदेशों से लाखों लोगों को जहाजों से भारत लाया गया ,जो देश के विभिन्न भागों में गए जिस कारण सब जगह कोरोना फैला | उन्होने कहा कि यदि समय रहते लाक डाउन लगाया होता और विदेशों से लाये जाने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करने के बाद ही छोड़ा होता, तो भारत को इतनी बड़ी त्रासदी का सामना नहीं करना पड़ता , जिसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधान मंत्री दोषी हैं , किन्तु मुख्यमंत्री उसके लिए भी विरोधियों को ही दोषी ठहराएँगे। बंबर ठाकुर ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में देश का भट्ठा बिठाने में भाजपा सरकारों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार 55 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के ऋण बोझ तले डूबी हुई है और अपने कर्मचारियों को वेतन देने तक के लाले पड़े हुए हैं ,किन्तु फिर भी जनता के धन की कथित लूट मचाने वालों को सजा दिलवाने की जगह क्लीन चिट दिये जाने के असफल प्रयास किए जा रहा है ,जिसे प्रदेश की जनता कतई तौर पर बरदास्त नहीं करेगी।


















































