राष्ट्रीय उच्च मार्ग नेशनल हाइवे-205 शालाघाट-दाड़लाघाट-भराड़ीघाट सड़क में पिछले दिनों हुई टारिंग दोबारा सड़क पूर्वावस्था में आने से विभाग की पोल खुलती नजर आ रही है। एनएच द्वारा की गई टारिंग का दम कुछ दिनों में निकल गया। एनएच-205 पर जहां देखो वहां गड्ढे ही गड्ढे पड़ गए हैं। इन गड्ढों की हालत इतनी भयावह है कि इनसे बचकर चलते-चलते भी कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो चुके हैं।ऐसा ही कई गड्ढे अम्बुजा चौक के साथ बीच मध्य में ऐसे बहुत से छोटे बड़े गड्ढे है जो कभी भी किसी हादसे का कारण बन सकते है। वही बस स्टैंड दाड़लाघाट में पड़ा एक गड्ढा ऐसे स्थान पर हर क्षण हादसों को न्योता दे रहा है जो कंस्वाला रोड़ का बिल्कुल टर्निंग प्वाइंट है। इस पॉइंट पर हर समय गाड़ियां इधर उधर जाते समय इस गड्ढे में जा फंसती है और जाम की स्थिति बन जाती है। हैरानी की बात तो यह है कि यह सब देख कर विभाग के अधिकारियों पर जब कोई असर नहीं हुआ तो यह देखकर स्थानीय निवासी रेम चन्द व समाजसेवक अनिल गुप्ता ने इन गड्ढों को देखा तो उनसे रहा नही गया ओर इनके साथ अम्बुजा चौक में ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात कॉन्स्टेबल चद्रशेखर से भी रहा नही गया तो अनिल गुप्ता व रेम के साथ पुलिस कांस्टेबल चद्रशेखर ने भी इनका सहयोग करते हुए सड़क में गहरे गड्ढे को भरने निकल पड़े,इन्होंने दाड़लाघाट अम्बुजा चौक व बस अड्डे के पास सहित अन्य स्थानों पर पड़े खतरनाक गड्ढे को पथरों से भर दिया ताकि किसी वाहन या दोपहिया वाहन की दुर्घटना न हो सके।लोगो के अनुसार सरकार तो इस तरफ कोई ध्यान नही दे रही है,वही एक आम नागरिक व पुलिस जवान ने इस काम को अंजाम दिया जिसकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर में शामिल हुए अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे राज्य के लोगों के कल्याण के लिए और अधिक लगन और निष्ठा से कार्य करेंगे। प्रतिनिधिमण्डल में मनमोहन शर्मा, राकेश शर्मा, रोहित जमवाल, अश्वनी शर्मा, डी.सी. राणा, अनुपम कश्यप, रूपाली ठाकुर, राम कुमार गौतम, प्रदीप ठाकुर और पंकज राय शामिल थे।
बिलासपुर जिले की झण्डूता तहसील के अन्तर्गत डाहड गांव में विस्फोट के जरिए एक गाय को घायल करने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति नंद लाल को गिरफ्तार कर लिया है। उप पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का दौरा किया और जांच के दौरान भारतीय दंड संहिता की धारा 429 और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा-11 को भी इस मामले में जोड़ा गया। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि डाहड पंचायत के उप प्रधान चन्द्रशेखर की शिकायत पर 25 मई, 2020 को इस मामले में पुलिस थाना झण्डूता में भारतीय दंड संहिता की धारा- 286 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अपनी शिकायत में चन्द्रशेखर ने बयान दिया था कि उक्त गाय के मालिक गुरदयाल सिंह ने उनकी जानकारी में लाया कि उसकी गर्भवती गाय घर के समीप घास चर रही थी और तभी उसने एक विस्फोट की आवाज सुनी। वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा और पाया कि गाय का जबड़ा इस विस्फोट के कारण जख्मी हो गया। गुरदयाल ने इस घटना के लिए अपने पड़ोसी नंद लाल पर संदेह जताया है। इसके उपरांत, जांच अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और गाय की चिकित्सीय जांच की गई। गाय का खून और जबड़े के कुछ हिस्सों को कब्जे में लिया गया और जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा गया। आरोपी नंद लाल और कुछ अन्य लोगों को इस मामले की जांच में जोड़ा गया है। गर्भवती गाय को चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई और बाद में उसने एक बछड़े को जन्म दिया।
उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने जानकारी दी कि बीते शुक्रवार देर रात प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार निरमण्ड क्षेत्र की 8 माह की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसी के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है जिनमें से तीन एक्टिव मामले हैं जबकि 29 वर्षीय नौजवान को स्वस्थ होने के उपरांत 30 मई को घर भेज दिया गया था। गत 31 मई को निरमण्ड के 65 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी, यह बच्ची उन्हीं की पोती और प्राईमरी कन्टेक्ट है। गत 19 मई को यह परिवार दिल्ली से निरमण्ड क्षेत्र के तहत जाओं गांव आया था। पाॅजिटिव मामला आने के उपरांत गांव को पहले ही कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। हालांकि बच्ची में किसी प्रकार के लक्षण नहीं हैं। बच्ची पहले से ही आईसोलेशन में थी, इसलिए कोई अन्य लोग इसके सम्पर्क में नहीं आए हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला से वीरवार को कुल 45 सैंपल एकत्र किए गए थेे, जिनमें से 18 आईजीएमसी जबकि 27 मेडिकल काॅलेज नेर चैक जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 44 नेगेटिव और एक रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि जिला से अभी तक कुल 1399 सैंपल भेजे जा चुके हैं जिनमें 1356 नेगेटिव जबकि चार पाॅजिटिव आए हैं। पिछले कल भेजे गए 39 सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार देर सांय आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हाॅट-स्पाॅट से आने वाले व्यक्तियों के कुल 1103 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1061 की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि तीन की पाॅजिटिव आई है तथा 39 की रिपोर्ट का इंतजार है। डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि जिला में 1199 व्यक्ति होम क्वारंटाइन पर हैं जबकि 6344 लोगों ने सफलतापूर्वक क्वारंटीन पूरा कर लिया है। 826 लोग संस्थागत क्वारंटीन पर हैं। जिला में अभी तक कुल 7543 लोग बाहरी क्षेत्रों से आए हैं।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल अस्पताल फतेहपुर में 26 लोगों के व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 लोगो के सैम्पल लेकर कोविड 19 टैस्ट के लिए भेज दिए। बता दें गत करीब 3 दिन पूर्व फतेहपुर से 3 युवक कोरोना पोस्टिव पाए गए थे जिनमे एक युवक हाड़ा का था जो दिल्ली से हवाई जहाज के माध्यम से पहले अपने घर फिर संस्थागत कवारंटीन सैन्टर फतेहपुर में रहा था जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग को उसके परिवार वालों के भी सैम्पल लेने पड़े। वहीं पंचायत लुठियाल के गांव बढाल के युबक ने अपने आप को टैरेस स्थित संस्थागत सैंटर में अपने आप को क्वारंटाइन कर लिया लेकिन साथ रह रही अपनी पत्नी को उसके मायके जगनोली में छोड़ दिया। जिसके चलते उसकी पत्नी के भी सैम्पल लेकर जांच को भेजे गए हैं । वहीं तीसरा युवक गोलबां क्षेत्र का था जोकि पहले से ही फतेहपुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। बीएमओ आरके मैहता ने बताया शनिवार को उपमंडल फतेहपुर से 50 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे हैं जिनकी रिपोर्ट रविवार तक आने की उम्मीद है।
पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश मे जब जब भी भाजपा की सरकारें बनी तब तब देश का किसान ठगा गया है। राम लाल ठाकुर ने कहा देश मे किसान सम्मान निधि के नाम से एक योजना शुरू की गई। उस योजना के अनुसार देश के हर किसान को वर्ष में 6000 रुपये तीन किस्तों में देने होते है। लेकिन इस योजना का जिस धड़ल्ले से दुरपयोग किया जा रहा है उससे देश का किसान ठगा सा महसूस कर रहा है। इस योजना को सिर्फ उन राज्यो में इस्तेमाल किया जाता है जिन राज्यों में भविष्य में चुनाव होने तय हो। पिछले वर्ष जब मई माह में देश मे लोकसभा के चुनाव थे तब फरवरी 2019 से लेकर अप्रैल 2019 तक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा डाला जाता है। उसके बाद जब केंद्र की सरकार बन जाती है किसानों को इस किसान सम्मान निधि से वंचित रखा जाता है। उसके बाद जिन जिन राज्यों में चुनावों की घोषणा होती है तो उन उन राज्यों के किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये हस्तांतरित कर दिए जाते है उसके बाद किसानों को भगवान के भरोसे छोड़ जाता है। यह देश के किसानों के साथ भद्दा मजाक हो रहा। देशभर के करोड़ों किसानों को सिर्फ वोटों के लिए ठगने हेतु इस योजना को फायदे वाली योजना बता कर किसानों से छल किया जा रहा है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि अगर मैं हिमाचल प्रदेश के किसानों की बात करूँ तो इस किसान योजना पहली किस्त फरवरी 2019 में जारी की गई थी। किसान योजना दूसरी किस्त अप्रैल 2019 को जारी की गई थी जबकि मई महीने में लोकसभा के चुनाव थे। किसान योजना तीसरी किश्त अगस्त में जारी की जानी थी जो अभी तक भी जारी नहीं की गई है और किसान योजना चौथी किस्त जनवरी 2020 में जारी की जानी थी वह भी अभी तक नहीं आ सकी है और जबकि इस किसान योजना पाचवी किस्त अप्रैल, 2020 में जारी की जानी थी वह भी नहीं दी गई है तो अब तो किसान योजना छठी किस्त का भी समय हो चुका है उसको तो हिमाचल प्रदेश के किसान भूल ही जाए। राम लाल ठाकुर ने एक बार किसानो के मसले पर देश और प्रदेश की सरकार को चेताया कि किसानों से इस प्रकार की ठगी बंद कर देनी चाहिए। राम लाल ठाकुर ने कहा कि लॉक डाउन के समय अगर देश का किसान अगर मजबूती से नहीं खड़ा होता तो आज देश व प्रदेश में भुखमरी जैसे हालात होते। उन्होंने कहा कि यह देश मे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवारलाल नेहरू की देन है जिन्होंने देश को हरित क्रांति जैसी योजनाएं देकर देश के अन्न भंडार भरे और देश के किसान को मजबूत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस मुददे पर अगर हम भूतकाल में झांके तो पता चलता है कि चाहे पूरे विश्व में हरित क्रांति के जनक के रुप में भले ही प्रोफेसर नारमन बोरलॉग को देखा जाता हो, लेकिन भारत में हरित क्रांति के जनक के रुप में एम एस स्वामीनाथन का ही नाम लिया जाता है। क्योंकि स्वामीनाथन ने तत्कालीन कृषि मंत्री सी सुब्रहण्यम के साथ मिलकर देश में हरित क्रांति लाने पर बल दिया था और देश के प्रथम प्रधानमंत्री मंत्री ने यह सोच पैदा की थी। आजादी से पहले ही पश्चिम बंगाल में भीषण अकाल पड़ा, जिसमें लाखों लोगों की मौत हो गई। 1947 में मिली आजादी के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने भी कृषि क्षेत्र पर ही जोर तो दिया था, लेकिन वर्तमान की सरकारों ने पूर्व की सरकारों से सीखना तो दूर पर किसानों को किसान सम्मान निधि योजना बना कर ठगना जरूर शुरू कर दिया है।
करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष पीयूष चंदेल ने बिलासपुर जिला करणी सेना कार्य कारिणी की घोषणा करते हुए प्यार सिंह को जिला संयोजक, मुंशी राम ठाकुर बिलासपुर, आशोंक सोनी नैना देवी, अंशुल शर्मा बिलासपुर और अशोक ठाकुर झंडूता सभी को जिला उपाध्यक्ष, कुलदीप ठाकुर बिलासपुर और जगदीश ठाकुर नैना देवी को जिला महामंत्री, गंगाराम नैना देवी, विजय चंदेल घुमारवीं, संजीव ढिल्लों बिलासपुर, मोनु शर्मा बिलासपुर और अनिल कुमार नैना देवी को जिला महामंत्री, नोपाल गुप्ता बिलासपुर को जिला कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र पाल बिलासपुर, सुरेश शर्मा झंडूता और अजय कुमार घुमारवीं को जिला सह -कोशाध्यक्ष, परमजीत सिंह नैना देवी को जिला आई टी सेल संयोजक, राजेश कुमार घुमारवीं और तनुज सोनी बिलासपुर को जिला मीडिया प्रबन्धक, बौबी चंदेल घुमारवीं को युवा शक्ति जिला अध्यक्ष, पंकज वर्मा बिलासपुर को अधिवक्ता शक्ति जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पीयूष चंदेल ने कहा कि 35 सदस्यों की कार्यकारिणी में देवेन्द्र ठाकुर, आशीष जगोता, राम लाल, राजकुमार, वीरेंद्र करवाल, शिव कुमार , देश राज, मनोजकुमार, सुरेन्द्र कुमार, शम्मी कुमार, पवन शर्मा, अमित बनयाल, मुकेश कुमार, प्रवीण मराठा, अनिल कुमार, चन्दन कुमार चंदेल, धर्मेन्द्र ठाकुर, विपिन राणा, विनोद शर्मा, निखिल चौहान, सुमन कुमार, अशोक चौहान, विवेक नरियाल, शुभम शर्मा, विक्रांत शर्मा, उमेश जमवाल, सुरेन्द्र कुमार, नरेश ठाकुर, हर्ष चंदेल, अमरनाथ, संजीव कुमार गीता राम, बलदेव कुमार, कंचन शर्मा, गगन कुमार और अभिषेक शर्मा को शामिल किया गया है। पीयूष चंदेल ने कहा कि करणी सेवा के सभी सदस्यों के सहयोग से निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने और लोगों की समस्याओं को कम करने के भरपूर प्रयास किए जाएँगे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन ने ऑनलाइन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस जागरूकता अभियान में एनएसएस और इको क्लब यूनिट के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। एनएसएस स्वयंसेवियो ने नारा लेखन चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से अपने अपने गांव में लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। स्वयंसेवियों ने अपने ही घर में पौधे लगाकर जागरूकता जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने चित्रकला, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी अपनी कृति विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर को प्रेषित की। कोरोना वायरस के चलते स्वयंसेवियो ने अपने अपने घर से ही पर्यावरण का अलख जलाया और पर्यावरण के संरक्षण हेतु ऑनलाइन ही शपथ भी ग्रहण की।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक व्यक्ति व अन्य ग्रामवासियों की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है। कृष्ण चन्द पुत्र स्व देवी राम, गांव कांगरी, डा सेवड़ा चंडी व अन्य ग्रामवासियों की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि ग्राम कांगरी, परयाव, सोहरा व फलोदन के सभी ग्रामवासियो ने बार-बार सरकार को लिखित रूप से सूचित कर चुके है परन्तु आज तक कोई भी कार्यवाही नही की गई। 05 जून शुक्रवार को गांव कांगरी के नजदीक दो गाड़ियां एचपी-11-6748 व एचपी-62B-2135 जिसमें गाय व उनके छोटे-2 बछड़े कुल 17 पशु ठुस-ठुस कर भर रखे थे को भरत भुषण पुत्र लक्ष्मीचन्द, ग्राम पछिवर व उसकी पत्नी रेखा शर्मा कांगरी लेकर आए व ग्रामवासियों ने इन दोनो को कांगरी में रोका व स्थानीय थाना को सूचित किया गया। इनके गांव में कही पर भी कोई भी गौशाला नहीं है। मस्त राम ने पैसा कमाने का धन्धा बना रखा है व पैसे लेकर गायों को मरने के लिए छोड़ देता है।इससे रोज ग्रामीणों को बहुत समस्यों का सामना करना पड़ता है। इसमें कार्यवाही करके ग्रामवासियों को न्याय दिलाने की कृपा करें। पुलिस ने कृष्ण चंद व अन्य ग्रामवासियों की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत पत्र पर कार्यवाही करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अर्की के गावँ लादी के हिमाचल पथ परिवहन निगम के पुर्व क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक भूप चन्द अत्रि का गत दिनों हृदय गती रुक जाने के कारण निधन हुआ था। शनिवार को हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कल्याण मंच के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, उपाध्यक्ष हंस राज, सचिव रामस्वरुप चौधरी, बिलासपुर के जिला अध्यक्ष प्रेमलाल ठाकुर, अर्की इकाई के अध्यक्ष बलबीर चौधरी, प्रेम लाल चौधरी, रघु नाथ, जय किशन, सुरेन्दर सिंह, कुलदीप ठाकुर, नंद लाल, किशोरी लाल, भवानी शंकर, सन्त राम, खादी बोर्ड के पुर्व सचिव अमर सिंह ठाकुर, भारतीय राज्य पैन्शनर महा संघ के प्रदेश महा सचिव इन्दर पाल शर्मा, भाजपा के जिला सचिव सुरेश जोशी ने उनके घर जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। बृजलाल ठाकुर ने बताया कि अत्रि प्रदेश कल्याण संघ के प्रदेश अतिरिक्त महा सचिव तथा मीडिया प्रभारी भी थे। अर्की इकाई की वेल्फेयर कमेटी ने अपनी ओर से शोकाकुल परिवार को 5000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की।
कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने कहा है कि छोटे मुंह बड़ी बात करना मर्यादा के खिलाफ है, लेकिन सियासी धर्म को समझें तो प्रदेश सरकार में बेखौफ चले भ्रष्टाचार ने न केवल प्रदेश को कलंकित किया है बल्कि प्रदेश को शर्मसार करके रख दिया है। विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी कोरोना संकट के बीच इस भ्रष्टाचार का बदस्तूर चलना सरकार की नाकामी को भी इंगित करता है और अब प्रदेश की जनता को हैरानी इस बात की हो रही है कि नैतिकता व भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें करने वाली बीजेपी सरकार में इस्तीफा संगठन के मुखिया का हो रहा है, जबकि सरकार चलाने का जिम्मा मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों का है, इस नाते भ्रष्टाचार की सीधी जिम्मेदारी व जवाबदेही भी सरकार की ही बनती है, लेकिन जुमलों-शगुफों की सियासत करने वाली सरकार ने अब जनता का भ्रष्टाचार के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए पार्टी मुखिया का इस्तीफा दिलवाकर प्रदेश में नई सियासत शुरू कर दी है। हेल्थ विभाग जिसमें तीन-तीन डायरेक्टरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम हेल्थ मिनिस्टर का इस्तीफा तक हो चुका है। अब महामारी के दौर में उसी विभाग में नित नए भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बन रहे हैं, जिसकी सीधी जिम्मेदारी सरकार पर आनी वाजिब है। ऐसे में संगठन के मुखिया के त्याग पत्र का न कोई तर्क है, न तुक है। अभिषेक ने कहा कि अगर नैतिकता के आधार पर ही सरकार को भ्रष्टाचार की जिम्मेदारी स्वीकारनी है तो इस्तीफा फिर उनका जरूरी है, जिनके विभाग में यह बेखौफ भ्रष्टाचार हुआ है। बेशक राजनीति के लिए राजनीति जरूरी है लेकिन प्रदेश की जनता के हितों व स्वास्थ्य सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ हरगिज सहन नहीं होगा।
राज्य सरकार ने इच्छुक बेरोजगार ग्रामीणों को मनरेगा के अंतर्गत अपनी भूमि में कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की है। ये कार्य ग्राम सभा द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं की शेल्फ में शामिल न होने पर भी किए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान 260 लाख कार्य दिवसों का सृजन कर कुल 859 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई जबकि इस वित्त वर्ष अभी तक मनरेगा के अंतर्गत 54 करोड़ रुपये खर्च करके 22 लाख कार्य दिवस सृजित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग ने भी मनरेगा के अंतर्गत बनी लोक निर्माण विभाग की सड़कों और जल शक्ति विभाग की ट्रेंचिज के रख-रखाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मनरेगा कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने के लिए विभाग ने सिक्योर साॅफ्टवेयर लागू किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत शत-प्रतिशत कार्य सीधे हंस्तातरण (डीबीटी) के माध्यम किया जा रहा है। कार्य स्थल पर मनरेगा कार्यकर्ताओं को घर में निर्मित फेस कवर, साबुन और जल आदि प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भवन और अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत 12,835 मनरेगा कार्यकर्ताओं ने 90 दिन का कार्य पूर्ण किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि विभाग ने मनरेगा के तहत हुए कार्याें में गुणवत्ता सुधार के लिए एक गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ (सेल) स्थापित किया है। प्रदेश के छः जिलों- बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मण्डी, शिमला और सोलन में लोकपाल नियुक्त किए गए हैं तथा बचे शेष ज़िलों में शीघ्र ही लोकपाल कि नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 610 भवनों का निर्माण किया गया जबकि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान गरीबों की सुविधा के लिए 998 भवनों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभिन्न आवास योजनाओं के अंतर्गत गृह निर्माण के कार्य में गुणवत्ता व सुधार लाने के लिए विभाग इच्छुक ग्रामीण राज-मिस्त्रियों को प्रशिक्षित करने की भी योजना बना रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन और मनरेगा के अभिसरण से मुख्यमंत्री एक बीघा योजना आरंभ की है। अभी तक 2000 महिला स्वयं सहायता समूहों ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया है। सरकार ग्रामीण गरीबों को न्यूनतम वेतन से अधिक देने के लिए औपचारिक क्षेत्र में कौशल और रोज़गार प्रदान करने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि उन्नति परियोजना के अंतर्गत युवाओं को नए ट्रेड जैसे- फैशन डिजाइनिंग, सहायक हेयर-स्टाइलिस्ट, मल्टी-स्किल तकनीशियन, डेयरी प्रोसेसिंग उपकरणों आदि में प्रशिक्षित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत एक विशेष पहल की है तथा जल शक्ति विभाग को मण्डी ज़िला के थुनाग, धर्मपुर और जंजैहली और ऊना ज़िला के बंगाणा में पायलट आधार पर मल-संयंत्र स्थापित करने के लिए 23.70 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सड़कों के किनारे सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शिमला, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। पंचायतों के समावेशी स्थानीय शासन की क्षमताओं में वृद्धि पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों और अभिसरण योजनाओं के अधिकतम उपयोग के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायतों को भी अपने राजस्व संसाधनों को बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि विभिन्न तकनीकी स्वीकृतियों में विलंब रोकने के लिए प्रभावी तंत्र बनाने की आवश्सकता है ताकि कार्य शीघ्र आरंभ हो सकें। उन्होेंने कहा कि हिमाचल प्रदेश मनरेगा के अंतर्गत 100 दिनों की सीमा को 120 दिनों तक करने में अग्रणी राज्य रहा है। ग्रामिण विकास और पंचायती राज विभाग के सचिव डाॅ. सदीप भटनागर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। निदेशक ग्रामीण विकास और पंचायती राज ललित जैन ने विभाग की विभिन्न गतिविधियों की प्रस्तुति दी। मुख्य सचिव अनिल खाची, प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन जिला में भारत सरकार के उपक्रम भारत पेट्रोलियम काॅरपोरेशन लिमिटिड(बीपीसीएल) के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर बैकिंग सुविधाएं आरम्भ की गई हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने दी। विवेक चंदेल ने कहा कि बीपीसीएल द्वारा बैंक सम्बन्धित विभिन्न सुविधाएं आरम्भ किए जाने से ऐसे क्षेत्रों में लोगों को सहुलियत मिलनी आरम्भ हुई है जहां एटीएम इत्यादि कम हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीपीसीएल के 06 पेट्रोल पम्पों के माध्यम से लोगों को यह सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बीपीसीएल के इन 06 पेट्रोल पम्पों से एटीएम कार्ड आधारित नकद निकासी की सुविधा, आधारयुक्त नकद निकासी एवं जमा करने की सुविधा, बचत एवं चालू खाता खोलने की सुविधा, नकद प्रबन्धन सेवा, धन हस्तांतरण की सुविधा, विभिन्न बिल भुगतान करने की सुविधा तथा टाॅपअप रिचार्ज करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में वर्तमान में नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी स्थित श्रीराम पेट्रोलियम, नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन, अर्की उपमण्डल में छामला-चमाकड़ी पुल मार्ग पर राॅयल पेट्रो, नालागढ़ उपमण्डल में अन्नपूर्णा होटल के समीप नीलकण्ठ फिलिंग स्टेशन, बद्दी के किशनपुरा में महालक्ष्मी फिलिंग स्टेशन तथा बरोटीवाला-हरिपुर मार्ग पर जय माता फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प पर उक्त सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने लोगांे से आग्रह किया कि पेट्रोल पम्प पर स्थापित इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।
बिलासपुर नगर के मुख्य बाजार की नन्हीं बेटी ने लाॅक डाउन का भरपूर फायदा उठाया है। हालांकि आन लाइन पढ़ाई से बच्चे प्रसन्न नहीं है लेकिन इस मजबूरी में खुशी का रास्ता स्वयं ही निकाल लेते हैं। डीएवी स्कूल में आठवी की छात्रा अन्वेषा जितनी चुलबुली है उतने ही उसके काम भी अनोखे हैं। लाॅकडाउन में इस बेटी ने कई चित्रों को अपने दिमाग में उताकर मूर्त रूप देने का प्रयास किया जो काफी हद तक सार्थक भी हुए हैं। इसमें खास बात यह है कि अन्वेषा ने कम से कम रंगों का प्रयोग कर सुंदर आकृतियों को बनाने की ठानी हैं। अन्वेषा का कहना है कि कम रंगों का प्रयोग करने से तथा आपसी मिश्रण से जहां नए रंग का बोध होता हैं वहीं कम रंगों से नया रंग बनाकर नया प्रयोग किया जाता है। अभी उन्होंने भगवान श्री कृष्ण का चित्र बनाकर सभी को आष्चर्यचकित किया है वहीं प्राकृतिक छटा से सराबोर सीनरी को भी अपने रंगों से ढाला है। अन्वेशा ने बताया कि लाॅकडाउन और कर्फयू के दौरान लोगों ने घरों में बोर होने की बातें कहीं, लेकिन जिस फोन सेट पर वे इस प्रकार की बातें लिख रहे थे तो इसी से वे कुछ और भी सीखकर कुछ नया कर सकते थे। अन्वेषा ने बताया कि उन्होंने पेंटिग्स बनाना सीखा वहीं नृत्य और अभिनय को भी शौक बनाया तथा इस प्रयोग में वह काफी हद तक सफल भी रहीं। इन कलाकृतियों को तैयार करने में अन्वेशा ने किसी की मदद नहीं ली है। गौर हो कि अन्वेषा की माता रीना महाजन और पिता राजेश महाजन बेटी की प्रतिभा को निखारने के लिए पूरी मदद करते हैं। व्यवसायी राजेश महाजन स्कूल व कालेज समय जहां हाॅकी के उत्कृष्ट खिलाड़ी थे वहीं अभिनय में इनकी खासी पैठ थी।
शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के योजनाबद्ध विकास के लिए कृतसंकल्प है और यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि लोगों को उनके घर-द्वार के समीप ही विभिन्न सुविधाएं प्राप्त हों। सुरेश भारद्वाज सोलन जिला के कण्डाघाट में हिमाचल प्रदेश नगर नियोजन अधिनियम के लिए गठित मंत्रीमंडलीय उपसमिति द्वारा आयोजित जन सुनवाई की अध्यक्षता कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का योजनाबद्ध विकास ग्राम एवं नगर योजना के अन्तर्गत नियमानुसार किया जाता है। प्रदेश सरकार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राम एवं नगर नियोजन अधिनियम के दायरे से ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्रों को बाहर करने के सम्बन्ध में आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रदेश सरकार ने इन सभी आवेदनों पर नियमानुसार विचार करने और प्रदेश तथा जनहित में इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए मंत्रीमंडलीय उपसमिति का गठन किया। विधि मंत्री ने कहा कि समिति इस सम्बन्ध में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से प्रत्यक्ष संवाद कर रही है ताकि मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट में जनभावनाओं एवं उचित आपत्तियों का समाधान समाहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में उपसमिति की रिपोर्ट पर पूर्ण विचार के उपरान्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल द्वारा उचित निर्णय लिया जाएगा। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों से यह ज्ञात हुआ है कि विभिन्न क्षेत्रों को नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के दायरे में सम्मिलत किए जाने से लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडलीय उपसमिति यह सुनिश्चित बनाएगी कि योजनाबद्ध विकास के साथ-साथ लोगों की समस्याओं का समाधान भी हो। उन्होंने जन सुनवाई के लिए उपस्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं अन्य प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा। नगर एवं ग्राम योजनाकार सोलन लीला श्याम ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वाकनाघाट योजना क्षेत्र से ग्राम पंचायत वाकनाघाट, छावशा तथा पौधना, कण्डाघाट क्षेत्र से ग्राम पंचायत कण्डाघाट, चायल क्षेत्र से ग्राम पंचायत चायल, हिन्नर क्षेत्र से ग्राम पंचायत बांजनी, सोलन क्षेत्र से ग्राम पंचायत आंजी, ग्राम पंचायत सलोगड़ा, बड़ोग विशेष क्षेत्र से ग्राम पंचायत चेवा तथा ग्राम पंचायत धर्मपुर, कसौली योजना क्षेत्र से ग्राम पंचायत गांगुड़ी, कसौली गढ़खल, जाबली, गुल्हाड़ी, धर्मपुर, चामियां तथा जंगेशु से विभिन्न क्षेत्रों को नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम, 1977 के दायरे से बाहर करने के सम्बन्ध में आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन आवेदनों को उचित स्तर पर प्रेषित किया गया है। उन्होंने इन विभिन्न क्षेत्रों में नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम से प्राप्त छूट के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप ने लोगों को नगर एवं ग्राम नियेाजन अधिनियम के कारण आ रही समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छूट प्राप्त होने के उपरान्त भी विभिन्न विभाग निर्माण आदि कार्यों के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग करते हैं। दुग्ध पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, कृषि विपणन समिति सोलन के सदस्य किशन वर्मा, ग्राम पंचायत सिरीनगर के उप प्रधान मुनीष सूद, ग्राम पंचायत बांजनी के प्रधान प्रेम सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी अनापत्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपमंडलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर की अगुवाई में बिलासपुर युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले को लेकर ज़िलाधीश कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया इस मौके पर युवाओं के प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर गुबार निकाला, धरना प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस ने जिलाधीश बिलासपुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग है कि उक्त घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और इस घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से करवाई जाए। इस मौके पर ज्ञापन के माध्यम से बिलासपुर युवा कांग्रेस ने बताया कि पिछले दिनों इस घोटाले में एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमे स्वास्थ्य विभाग का निदेशक अजय गुप्ता और भाजपा समर्थित पार्टी का एक नेता शामिल था, उस मामले पर कार्यवाही करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने अजय गुप्ता को 5 दिन के रिमांड पर भेजा था, उक्त मामले के तार भाजपा के बड़े नेताओं के साथ जुड़े हुए है जिसको देखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस्तीफा दे दिया था। आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि जब सरकार का स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा आज के समय मे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के पास है तो इस मामले में प्रदेशाध्यक्ष की जगह नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री का इस्तीफा बनता है, पर समझ से परे है कि आज तक मुख्यमंत्री ने क्यों नही इस्तीफा दिया। आशीष ठाकुर ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में प्रदेश की भोली भाली जनता ने अपने सामर्थ्य के हिसाब से मुख्यमंत्री राहत कोष में अनुदान दिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और नेताओं ने जो ये घोटाला किया उससे देवभूमि हिमाचल की छवि को शर्मसार कर दिया है। आशीष ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में भी पीपीई किट्स के नाम पर घोटाला हुआ है जिसका जांच अधिकारी एडीएम बिलासपुर को नियुक्त किया गया है पर आज लगभग एक महीने का समय पूरा होने के बाबजूद भी जांच को सार्वजनिक नही किया गया है जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और जनता में भारी रोष है। युवा नेता ने एडीएम महोदय से मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त मामले की जांच पूरी की जाए और मामले में संलिप्त दोषियों को सजा का प्रावधान करवाया जाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सूधीर सुमन, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस रजनीश मेहता, प्रदेश सचिव अब्दुल खालिद, लोकसभा सचिव वीरेंद्र सन्धु, झंडूता युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश नेगी, घुमारवीं अध्यक्ष सचिन चन्देल, सोशल मीडिया संयोजक ज्वाला चौहान, अधिवक्ता अनुराग पंडित, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अरविंद कालिया, सर्वेश उपमन्यु, नरेश कुमार, कमल किशोर, आसिफ, पंकज, संदीप, सुरेंद्र गोल्डी, इमरान, संतोष कुमार, अमन गौतम, आशीष सुमन, मनीष, शिवांक, राहिल व अन्य युवा उपस्थित रहे।
शनिवार, सोलन युवा काँग्रेस के द्वारा सोलन युवा काँग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त के. सी. चमन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने हाल ही में उजागर हुए स्वस्थ्य घोटाले पर टिपण्णी करते हुए कहा की यह घोटाला प्रदेश को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य विभाग के इस घोटाले के उजागर होने के बाद देश व प्रदेश भर में इसकी खूब चर्चा व सरकार की किरकिरी हुई तथा कोरोना जैसी महामारी में घोटाला उजागर होने से प्रदेश की जनता में सरकार के ऊपर से विश्वास उठ गया है। इस घोटाले को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं पर आरोप लगने शुरू हुए ओर आरोपी स्वास्थ्य निदेशक जो कि 31 मई 2020 को पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे उनके सेवा विस्तार देने के लिए भाजपा नेता द्वारा ही सरकार को पैरवी की जा रही थी। जिससे ऐसा प्रतीत होता कि इस घोटाले के तार भाजपा सरकार से जुड़े हुए है। इस घोटाले के उजागर होने के बाद विपक्ष के दबाव के चलते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को भी अपने संगठन के पद से इस्तीफा देना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ज्ञापन पत्र के माध्यम से कहा की है की वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान इस प्रकार के घोटाले की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है तथा प्रदेश सरकार के भीतर फैले भ्रष्टाचार को उजागर करती है और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करती है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस मांग करती है कि इस घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच प्रदेश के किसी भी वर्तमान न्यायाधीश के अधीन हो तथा पूरे मामला मामले की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने कहा की है कि जनता का सरकार के ऊपर से विश्वास उठ चुका है इसलिए वह अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस घोटाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता इस बात से भली भांति परिचित है कि स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य निदेशक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अधीन नही बल्कि प्रदेश सरकार के अधीन काम करता है। अतः भाजपा की तरफ से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है जोकि महज़ मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास है। प्रदेश में पिछले कुछ महीने से स्वास्थ्य मंत्री का पद खाली होने के बाद से यह विभाग हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अधीन है इसलिए स्वास्थ्य विभाग में जो कोरोना किट घोटाला हुआ है वह सरकार की जवाबदेही तय करती है तथा सरकार की नाकामी को दर्शाती है और इसलिए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस नैतिक तौर पर इस घोटाले के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करती है । उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उचित कदम उठाए तथा संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग कर इस घोटाले की जाँच करने के लिए सख़्त दिशानिर्देश जारी किए जाएं क्योंकि सरकार इस घोटाले में संलिप्त अपने भाजपा नेताओं व अधिकारी को बचाने का प्रयास कर रही है। युवा कांग्रेस इस घोटाले की किसी वर्तमान न्यायाधीश के अधीन स्वतंत्र जाँच की माँग की है और नैतिक तौर पर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है । इस मौके पर सोलन यूथ काँग्रेस उपाध्यक्ष विकास ठाकुर, विशाल शर्मा, जय प्रकाश, सोलन यूथ काँग्रेस शहरी अध्यक्ष पुनीत नारंग, चेतन ग्रोवर, अनुज पंवार, संजीव ठाकुर आदि मौजूद रहे!
शिमला में पिछले 24 घण्टो में भारी बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश से काफ़ी नुकसान भी हुआ है। बारिश की वजह से कसुम्पटी में चार मंजिला ईमारत गिर गई। ईमारत के गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के वक़्त ईमारत में कोई नहीं था। ये ईमारत खाली थी इसलिए जानी नुकसान नही हुआ। प्रशासन मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर रहा हैं और ईमारत के गिरने के कारणों की जांच की जाएगी। बता दे कि पिछले 24 घण्टो में शिमला में रिकॉर्ड बारिश हुई है जिससे काफी नुकसान भी हुआ है। राजधानी में बारिश ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटो के दौरान हिमाचल प्रदेश में 2008 के बाद सबसे ज़्यादा 74.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज़ की गई। उन्होंने बताया कि बारिश से हिमाचल में तापमान भी सामान्य से कम चल रहे है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.4 रहा जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज के लिये भी अलर्ट जारी किया गया है जिससे बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद कल से चार दिनों तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई जा रही है।
परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 2,95,000 रुपये का चैक भेंट किया। पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने ब्रहाम्ण कल्याण सभा राजगढ़ की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 51,000 रुपये, इसके अतिरिक्त मण्डी के कांट्रेक्टर विजय कपूर ने भी एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 1,51,000 रुपये के चैक भेंट किये। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
नौणी विश्वविद्यालय मे प्रशान्त सरकैक ने कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रशान्त सरकैक कोटगढ के रहने वाले हैं तथा 2010 के एच.ए.एस है। इससे पूर्व यह बीडीओ पालमपुर-एसडीएम बँजार लाहौल स्पिति तथा सँयुक्त कमीशनर नगर निगम शिमला मे भी सेवाएं दे चुके हैं। इन्होंने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल के साथ विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए प्रयास रत रहना मै अपना सौभाग्य समझूंगा। प्रशासनिक सेवा मे ऐसा कम मौका मिलता है जब विश्वविद्यालय मे वैज्ञानिकों तथा बुद्धिजीवियों के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिल रहा है। इस कार्यकाल को मैँ स्वर्णिम कार्यकाल के रुप मे निभाने के लिए हर सम्भव प्रयास करुँगा।
कोरोना महामारी की लड़ाई में प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन व हर एक व्यक्ति किसी न किसी तरह से अपना सहयोग दे रहा है। कुनिहार की सामाजिक संस्थाएं भी इस अभियान में लगातार लगी हुई है और हर सम्भव सहयोग जरूरतमन्दों के लिए कर रही है। अब यह संस्थाएं होम्योपैथिक मैडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल कुमारहट्टी सोलन द्वारा भेंट की गई इम्युनिटी बूस्टर होम्योपैथिक दवाई कुनिहार क्षेत्र में घर घर बांटेगी। कॉलेज के चेयरमैन रोशन लाल जिंदल ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अनुमोदित यह दवाई सर्व एकता जनमंच, एहसास कल्याण समिति व नव चेतना समिति कुनिहार की संस्थाओं को लगभग 3 हजार परिवारों को वितरण हेतु दी गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल मे लगभग एक लाख परिवारों को यह दवाई वितरित की जा चुकी है जिसमे सेवा भारती नालागढ़ का भरपूर सहयोग रहा। अब इस सहयोग के लिए कुनिहार की सामाजिक संस्थाएं आगे आई है। कुनिहार की सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षों कुलदीप कंवर, राजेन्द्र ठाकुर व हरजिंदर ठाकुर ने होम्योपैथिक मैडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन रोशन लाल जिंदल व प्रशासक विशाल शर्मा, डॉ मनीष, डॉ योगिता, डॉ सपना, समीर, प्रदीप, अनिता, कविता, कमलेश, मोनू, पुरन व आशीष आदि का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे क्षेत्र के हर परिवार तक इस इम्युनिटी बूस्टर दवाई को पहुंचाया जाएगा जिससे लोगों की इम्युनिटी में बढ़ोतरी होगी व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
जिला कुल्लू एथलेटिक्स एसोसीएशन द्वारा "फिटनेस चैलेंज एथलेटिक्स V/S कोरोना नाम से फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 110 प्रतिभागियों की 4 समूहों में प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 34 से 64 आयु वर्ग में निथर के बैनर्जी शर्मा ने जिला भर में अपने योग अभ्यास द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। बैनर्जी शर्मा वर्तमान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला निथर में JBT के पद पर कार्यरत है तथा ये दो बार खंड निरमंड के अध्यक्ष के पद पर भी रहे उनको हमारी तरफ से शुभकामनाएं।
दी एस वी एन स्कूल बडोरघाटी कुनिहार के नन्हे मुन्ने बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों पर रहते हुए घरों के आसपास व गमलों में फूल पौधों का रोपण किया तो कुछ बच्चों ने पेड़ पोधों की पेंटिंग कर समाज को पर्यावरण का सुंदर सन्देश दिया। तो वन्ही पर्यावरण दिवस पर विद्यालय चेयरमैन टी सी गर्ग व निदेशक लूपिन गर्ग सहित अन्य स्टाफ द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया। विद्यालय चेयरमैन टीसी गर्ग व निदेशक लूपिन गर्ग ने बताया कि सभी अभिभावकों को ऑनलाइन मैसेज कर पर्यावरण दिवस पर बच्चों के साथ पौधा रोपण व पेटिंग में सहयोग के लिए कहा गया था जिसमे सभी बच्चों ने इस दिवस पर अपने अभिभावकों के सहयोग से पौधा रोपण व सुंदर पेंटिंग से समाज को सुंदर सन्देश दिया। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण जब तक स्कूल नही खुलते तब तक पढ़ाई व अन्य एक्टिविटी ऑनलाइन जारी रहेगी।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पुराना बस स्टैंड शिमला के समीप बाबा भलकू रेल संग्रहालय परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम जैव विविधता समिति द्वारा किया गया। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण हमारी संस्कृति, जीवन शैली और परंपरा का एक अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि शहरीकरण और औद्योगीकरण विकास के लिए आवश्यक है लेकिन पर्यावरण की कीमत पर उन्हें विकसित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज, दुनिया कोरोना महामारी से पीड़ित है, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि प्रकति के साथ छेड़छाड़ के परिणाम कितने भयानक हो सकते हैं। इसलिए पर्यावरण की सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और हम सभी को इस दिशा में कार्य करना चाहिए। नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चैहान, आयुक्त पंकज राय और पार्षद भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल ने बाबा भलकू रेल संग्रहालय का दौरा भी किया और संग्रहालय में प्रदर्शित संरक्षित कलाकृतियों में दिलचस्पी दिखाई। स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सैथी ने पुरानी विरासत के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत, राज्यपाल ने नगर निगम कार्यालय का भी दौरा किया और पार्षदों से उनके वार्डों में कोविड-19 के मुद्दों और तैयारियों पर चर्चा की। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पहले, राज्यपाल ने संत गुरु कबीर जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स विकास निगम की छवि खराब करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन लोगों ने निगम पर सब-स्टैंडर्ड और कम कीमत के वेंटिलेटर मंहगे दामों पर खरीदने के झूठे व निराधार आरोप लगाये हैं। आरोपों में कहा है कि निगम द्वारा यह वेंटिलेटर 10,29,840 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदे गए है, जबकि निजी क्षेत्र में इनकी कीमत 3,50,000 रुपये है। प्रवक्ता ने कहा कि एचपीएसईडीसी द्वारा वेंटिलेटर की ऐसी कोई खरीद नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस तरह के झूठे आरोप बिल्कुल भी सहन नहीं करेगी। इसलिए, उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिन्होंने एचपीएसईडीसी पर झूठे आरोप लगाए हैं। इस साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय के स्तर पर वेंटिलेटर की खरीद के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर की खरीद से पहले वेंटिलेटर की दरों और मानकों का अध्ययन जीईएम पोर्टल पर किया गया था। इसके अलावा, समिति ने अन्य राज्यों द्वारा वेंटिलेटर की खरीद के लिए अपनाई गई प्रक्रिया का भी अध्ययन किया था। उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर दरों और तकनीकी मानकों को ध्यान में रखते हुए खरीदे गये थे। वेंटिलेटर की खरीद में पारदर्शिता का पूरा पालन किया गया है।
पूरे विश्व में व्याप्त कोविड-19 महामारी के चलते खेल मैदान सूने पड़े हैं। प्रदेश में भी इन दिनों कोई भी खेल गतिविधियां नहीं हो पा रही हैं। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ कोविड-19 महामारी के इस दौर में अपने खिलाडिय़ों को उपयोगी टिप्स देने के लिए एक वेबिनार सीरीज शुरू करने जा रहा है। फुटबॉल संघ के मीडिया कॉआर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ (एचपीएफए) राज्य में फुटबॉल के नवोदित खिलाडिय़ों के लिए जल्द ही एक वेबिनार सीरीज ‘हमारा गुणवत्तापूर्ण फुटबॉल विकास महत्वपूर्ण है’ शुरू करेगा। इसके लिए संघ के एक खाका तैयार कर लिया है। जिसके तहत प्रदेश के अंडर-17 नवोदित फुटबॉल खिलाडिय़ों के लिए ऑन लाइन युवा विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश तथा विदेश से विभिन्न विषयों में परांगत वक्ता अपने-अपने अनुभव युवा खिलाडिय़ों के साथ सांझा करेंगे। इस दौरान वह खिलाडिय़ों को उपयोगी टिप्स भी देंगे। जोकि उनको भविष्य में खेल मैदान में काम आएंगे। शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 6 जून से आरंभ किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से अंडर-17 के फुटबॉल खिलाड़ी अपने-अपने विषयों में विशेषज्ञ इन नवोदित खिलाडिय़ों को उपयोगी टिप्स देंगे। कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार और रविवार को बाद दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक होगा। यह ऑन लाइन कोर्स तीन महीने चलेगा। इसके बाद सभी खिलाडिय़ों का एक सिलेक्शन ट्रायल लिया जाएगा। अंडर-17 के बाद इसे अंडर-15 और अंडर-21 पर भी लागू किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि ऑन लाइन वेबिनार कार्यक्रम के तहत फुटबॉल खिलाडिय़ों को आधुनिक तकनीक के साथ-साथ फुटबॉल खेल से जुड़े हर टॉपिक पर चर्चा होगी। संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम हिमाचल में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को संघ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम केे बाद ऊना में एक चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वेबिनार में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों का जिला ऊना में पेपर लिया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार संघ के तकनीकी निदेशक सुधीर बी टी होंगे। जबकि संघ के प्रशासनिक प्रभारी शिवम गुरुंग सहयोग करेंगे। ये एक्सपर्ट देंगे टिप्स एमएमके कॉलेज मुंबई में शारीकि शिक्षा के विभाग प्रमुख मृणाल रॉय, कृषि एवं साइंस विश्वविद्यालय धारवाड कर्नाटक में शारीकि शिक्षा विभाग के प्रमुख एवं प्राध्यापक डॉ. मुक्तामथ, एआईएफएफ रेफरी, क्राउफ संस्थान बार्सीलोना में फुटबॉल प्रबंधक हरदेव शेरगिल, एचपीएफए के हेड कोच विपिन थापा, साई एलएनसीपीई त्रिवेंद्रम में सहायक प्राध्यापक और एआईएफएफ प्रशिक्षक डॉ. नरेंद्र गंगवार, एचपीएफए के फीजियोथैरेपिस्ट डॉ. सुमित कुमार शर्मा, फिटनेस एक्सपर्ट श्रीकांत अंजनकर, जय जानी, योगा केे लिए मुनीष कौशल, डाइट एंड विलनेस पर डॉ. कीर्ति मसूरकर, फिजियो ज्योति बी ढ़ींगरा, इम्मेन फुटबॉल अकादमी नीदरलैंड में गोलकीपिंग एक्सपर्ट अल्वर्ट ब्रोम्मर, एआईएफएफ में कैट-टू रैफरी रोहित अपने-अपने विषयों पर अलग-अलग दिन वेबिनार के माध्यम से ऑन लाइन टिप्स देंगे।
मोदी सरकार 2.0 का पहला वर्ष बहुत ही प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण रहा है। प्रभावशाली इसलिए कि जनादेश, शासन की गति सरकारी योजनाओं की अन्तिम व्यक्ति तक पहुॅंच, मजबूत बुनियादी ढांचा और दशकों से लटके हुए मुद्दों के समाधान को उच्च प्राथमिकता दी गई। चुनौतीपूर्ण इसलिए कि कोविड-19 और अम्फान चक्रवात ने जो अभूतपूर्व संकट खड़े किए उससे दुख और विपदा तो आई ही, साथ ही भारी नुकसान हुआ लेकिन आज देश में एक निर्णय लेने वाली उत्तरदायी सरकार है, जो देशवासियों के लिए फिक्रमंद है, साथ ही जिसके पास दृष्टि और दूरदर्शिता है, जो इस चुनौतीपूर्ण समय से देश को बाहर निकालने का सामथ्र्य रखती है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के सुरक्षा कवच और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना के बाद भारत निश्चय ही इस कठिन समय से बाहर आ जाएगा। साथ ही, देश ने सहकारी संघवाद के बेहतरीन उदाहरण को क्रियान्वित होते हुए भी देखा है, लेकिन अब हमें बगैर चूके प्रत्येक नागरिक को उसके द्वारा इस कठिन स्थिति को समझने और सर्वोत्तम आचरण का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए, धन्यवाद देना है। आने वाले दिनों में यह देश, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास की नई उंचाईयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐतिहासिक निर्णय ऽ अनुच्छेद 370 हटाः जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त करके का ऐतिहासिक निर्णय लेकर मोदी सरकार ने देश की एकता और अखण्डता को मजबूती प्रदान की है। ऽ दो नए केन्द्रशासित प्रदेश-जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बनेः दो नये केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख 31 अक्तूबर को अस्तित्व में आए। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र को केन्द्रशासित प्रदेश घोषित करके सरकार ने वहां के लोगों को वो सभी अधिकार दिए जिससे वे लम्बे समय से वंचित रहे। इससे राज्य में तीव्र विकास के रास्ते खुले। ऽ नागरिक(संशोधन)अधिनियम,2019ः अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणाथर््िायों को भारतीय नागरिक बनाने का प्रावधान करके उनके सम्मानपूर्ण जीवन और भारत के मानवीय दृष्टिकोण को सुनिश्चित किया। ऽ राम मन्दिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्तः उच्चतम न्यायालय द्वारा 9 नवम्बर को सर्वसम्मति से दिए गए फैसले से अयोध्या में राम मन्दिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। मोदी सरकार ने न्यायालय के आदेशानुसार मन्दिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा कर दी। ऽ तीन तलाकः मोदी सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को करोड़ों मुस्लिम महिलाओं के हक में अपनी राय दी। सर्वोच्च न्यायालय के तीन तलाक पर निर्णय से आज करोड़ों मुस्लिम महिलाएं इस कुप्रथा के कलंक से मुक्त हो खुली हवा में सांस ले रही हैं। इस सम्बन्ध में मोदी सरकार ने तीन तलाक की कुप्रथा पर कड़ा कानून ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019’ बनाकर मुस्लिम महिलाओं का सशक्तिकरण किया। ऽ करतारपुर गलियारा राष्ट्र को समर्पितः गुरू नानकदेव जी से जुड़ी आस्था की स्थली गुरूद्वारा करतारपुर साहिब तक श्रद्धालुओं के जाने की राह की बाधा का स्थाई समाधान हुआ है। करतारपुर गलियारे की चैकपोस्ट शुरू हो जाने से पाकिस्तान स्थित गुरूद्वारा करतारपुर साहेब जाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को सुविधा। ऽ ब्रू-रियांग समझौताः इस नए समझौते से करीब 23 वर्षों मक ा रही पूर्वाेत्तर क्षेत्र की जटिल समस्या का स्थाई व शांतिपूर्ण समाधान किया है। सरकार द्वारा बू्र-रियांग समझौते को अमलीजामा पहनाने से इस समुदाय के करीब 40 हजार लोगों को त्रिपुरा में बसाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। ऽ बोडो समझौताः देश में शांति और सुरक्षा के लिए समर्पित सरकार ने बोडो समझौता करके असम से जुड़ी इस समस्या का स्थाई समाधान करके वहां शांति व्यवस्था की एक नई नींव रखी है। ऐतिहासिक बोडो समझौता बोडो लोगों को परिवर्तनकारी परिणाम वाला साबित होगा। सेना के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ऽ प्रथम चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्तिः रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों का एक नया विभाग बनाया और जनरल बिपिन रावत चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। ऽ वायुसेना में शामिल हुए आठ अपाचे लड़ाकू हेलीहाॅप्टरः अपाचे हेलीकाॅप्टर के शामिल होने से भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता बढ़ गई है। भारत ने फ्रांस से पहला राफेल विमान 8 अक्तूबर को प्राप्त किया। फ्रंास से खरीदे गए 36 राफेल लड़ाकू विमानों की श्रृंखला में प्रथम विमान सौंपे जाने के समारोह का आयोजन फ्रंास में राफेल विमान निर्माता दसाॅल्ट एविएशन के प्रतिष्ठान में किया गया। अन्य प्रमुख उपलब्धियां ऽ ‘आयुष्मान भारत’ के तहत एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थीः ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत देश के 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के मुफत ईलाज तक की सुविधा देने की अभूतपूर्व स्वास्थ्य योजना मोदी सरकार की गरीब हितैषी नीतियों को दिखाती है। एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ प्रदान कर इस दिशा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। ऽ अटल पेेंशन योजना के पांच वर्ष पूरेः अटल पेंशन योजना ने 2.23 करोड़ लोगों का नाम दर्ज कर असाधारण कार्य किया। ऽ ‘ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस रिपोर्टः भारत ने 142वें पायदान से छलांग लगाकर 63वें पायदान पर जगह बना ली है। ऽ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाः मोदी सरकार की नीतियों में शुरू से ही किसान हितैषी योजनाओं को महत्व दिया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश के इस योजना से 14.5 करोड़ किसानों को सालाना 6,000 रूपये की इनपुट प्राईस की राशि देकर किसानों को खेती से जुड़ी शुरूआती जरूरतों के लिए संबल दिया गया है। संशोधित योजना से लगभग 2 करोड़ और किसानों को कवर करने का निर्णय लिया गया है। ऽ 10 बैंकों के विलय से बने चार बड़े बैंकः सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने से आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी। ऽ दिल्ली की 1797 अनाधिकृत काॅलोनियों के निवासियों को मिलेगा मालिकाना हकः 40 लाख लोगों को मिलेगा लाभ। ऽ बी.एस.एन.एल., एम.टी.एन.एल. का विलयः 68,751 करोड़ रूपये के पुनार पैकेज को मंजूरी। ऽ राष्ट्रहित में किया आरसेप से किनाराः भारत ने रीजनल काॅम्प्रिहेंसिव इकोनाॅमिक पार्टनरशिप यानि आरसेफ को खारिज कर दिया। ऽ अटल भूजल योजना की शुरूआतः सात राज्यों के 8,350 गांवों को फायदा होगा। ऽ लेह और मनाली को जोड़ने वाली सुरंग का नामकरण ‘अटल टनल’ करने की घोषणा हुई। ऽ 10,000 नए एफ.पी.ओ. के गठन और प्रोत्साहन हेतु ‘कृषक उत्पादक संगठनों की स्थापना और संवर्द्धन’ को मंजूरी । आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 26 मार्च, 2020 को 1.70 लाख करोड़ रूपये के राहत पैकेज की घोषणा ऽ 80 करोड़ गरीबों को कुल 5 महीने तक हर माह पांच किलो गेहूॅं/चावल और प्रति परिवार को एक किलो दाल मुफत ऽ 20 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों को अगले तीन महीने तक हर माह 500 रूपये ऽ मनरेगा के तहत मजदूरी को 182 रूपये से बढ़ाकर 202 रूपये प्रतिदिन, 13.62 करोड़ परिवार लाभान्वित ऽ 3 करोड़ गरीब वरिष्ठ नागरिकों, गरीब विधवाओं और गरीब दिव्यांगजनों को 1,000 रूपये की अनुग्रह राशि ऽ सरकार वर्तमान ‘पीएम किसान योजना’ के तहत अप्रैल के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में 2,000 रूपये, 8.7 करोड़ किसान लाभान्वित ऽ केन्द्र सरकार ने निर्माण श्रमिकों को राहत देने के लिए राज्य सरकारों को ‘भवन और निर्माण श्रमिक कल्याण कोष’ का उपयोग करने के लिए आदेश दिए हैं। कृषि, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण सैक्टरों के लिए कृषि अवसंरचना को मजबूत करने, क्षमता निर्माण, गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों के लिए महत्वपूर्ण कदम ऽ फार्म-गेट अवसंरचना के लिए 1 लाख करोड़ रूपये का कृषि अवसंरचना कोष सूक्ष्म खाद्य उद्यमों (एम.एफ.ई.) को औपचारिक रूप देने के लिए 10,000 करोड़ रूपये की योजना ऽ प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पी.एम.एम.एस.वाई.) के जरिए मछुआरों के लिए 20,000 करोड़ रूपये ऽ पशु पालन अवसंरचना विकास कोष के लिए 15,000 करोड़ रूपये ऽ कृषि क्षेत्र केन्द्रित गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधार के लिए उपाय ऽ किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन ऽ पंचायतों का लेखाजोखा रखने वाला सिंगल डिजिटल प्लेटफार्म ई-ग्राम स्वराज ऐप लाॅन्च। इसमें पंचायत के विकास कार्यों, उसके फण्ड और काम काज की जानकारियां हर व्यक्ति को मिलेगी। ऽ ग्रामीण भारत के लोगों को उनकी सम्पति का मालिकाना हक दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी सरकार द्वारा शुरू की गई स्वामित्व योजना। एम.एस.एम.ई को भारी राहत ऽ एम.एस.एम.ई. सहित व्यवसायों के लिए 3 लाख करोड़ रूपये की आपातकालीन कार्यशील पूंजी सुविधा ऽ ‘एम.एस.एम.ई. फंड आॅफ फंड्स’ के माध्यम से 50,000 करोड़ रूपये की इक्विटी सुलभ कराई जाएगी ऽ 200 करोड़ रूपये तक की सरकारी निविदाओं के लिए कोई वैश्विक निविदा नहीं ऽ डिस्काॅम के लिए 90,000 करोड़ रूपये की तरलता सुलभ कराई जाएगी प्रवासियों, किसानों, छोटे कारोबारियों, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक कदम ऽ ‘शिशु मुद्रा’ के तहत कर्ज लेने वालों के लिए 12 माह तक 2 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी- 1500 करोड़ रूपये की राहत ऽ प्रति रेहड़ी-पटरी वालों (स्टीªट वेंडर्स) को 10 हजार रूपये तक की ऋण सुविधा। इसके लिए 5,000 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है ऽ किसान के्रडिट कार्ड योजना के तहत 2.5 करोड़ किसानों को 2 लाख करोड़ रूपये के रियायती ऋण का प्रोत्साहन संरचनात्मक सुधार ऽ कोयला क्षेत्र में वाणिज्यिक खन्न की शुरूआत, विविध अवसर, उदार व्यवस्था, खनिज क्षेत्र में निजी निवेश बढ़ाना और नीतिगत सुधार ऽ रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाना ऽ रक्षा उत्पादन में नीतिगत सुधार ऽ रोजगार को बढ़ावा देने हेतु मरेगा की राशि को 60,000 करोड़ रूपये से बढ़ाकर 1,00,000 करोड़ रूपये किया गया ऽ एक नए, आत्मनिर्भर भारत के लिए सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम नीति कोविड-19 संकट और प्रबंधन ‘जनता कफर्यू’ ऽ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आग्रह पर पूरे देश ने 22 मार्च, 2020 को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक देश में जनता कफर्यू का पालन किया। उसी दिन शाम 5 बजे राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करने वाले डाॅक्टर, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को पूरे देश ने घर से बाहर निकलकर ताली, थाली व शंख-घंटी आदि बजाकर धन्यवाद किया। ‘जान है तो जहान है’ ऽ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मार्च, 2020 को राष्ट्र के नाम एक सम्बोधन में कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 24 मार्च, 2020 की आधी रात से देशव्यापी लाॅकडाउन की घोषणा की। ‘लाॅकडाउन से पहले 1444 देशी और विदेशी नागरिकों को बचाया’ ऽ भारत ने मालद्वीप, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मेडागास्कर, श्रीलंका जैसे देशों के 48 नागरिकों को भी सुरक्षित बचाने का काम किया। 30 देशों में फंसे 72,500 से अधिक नागरिकों को बचाया ऽ भारत ने ‘वंदे भारत’ और ‘समुद्र सेतु’ मिशन के पहले दो चरणों के दौरान बड़े पैमाने पर 30 से अधिक से देशों में फंसे 72,500 से अधिक नागरिकों को वापिस लाने का काम किया। प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई श्रमिक स्पेशल ट्रेनें ऽ 28 मई, 2020 तक 3,840 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से 52 लाख से अधिक प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक भेजा जा चुका है । जनवरी में एक परीक्षण प्रयोगशाला से बढ़कर अब 610 हुई ऽ 25 मई तक भारत में 610 परीक्षण प्रयोगशालाएं कार्य कर रही हैं, जनवरी, 2020 में देश में केवल 01 परीक्षण प्रयोगशालाएं थीं। भारत का कोविड-19 मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है ऽ 26 मई, 2020 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 की मृत्यु दर 2.87 प्रतिशत है, जो दुनिया भर में सबसे कम है। समय पर लाॅकडाउन, जल्दी जांच और कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का प्रबंधन कम मौत का मुख्य कारण है। विश्व में 4.5 मौतों के मुकाबले भारत में प्रति लाख 0.3 मौतें ऽ वैश्विक स्तर पर 4.5 मौतों के मुकाबले भारत में प्रति लाख जनसंख्या पर 0.3 मौतें हुई हैं, जो दुनियां में सबसे कम है। यह लाॅकडाउन, समय पर जांच और कोविड-19 मामलों के बेहतर प्रबंधन के कारण हुआ है। केन्द्र सरकार ने ‘आरोग्य सेतु’ ऐप लाॅन्च किया ऽ केन्द्र सरकार द्वारा ‘आरोग्य सेतु’ ऐप लाॅन्च किया गया जिसे अब तक 11.74 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड़ किया है। आरोग्य सेतु ऐप कोरोना संक्रमण से खुद को होने वाले जोखिम का आकलन बनाने में खुद को सक्ष्म बनाता है। भारत ने 120 से अधिक देशों को दवाएं भेजी ऽ भारत, जिसे विश्व की फार्मेसी माना जाता है, ने कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए 120 से अधिक देशों को हाईड्रोक्सी-क्लोरोक्वीन दवा भेजी 6.39 प्रतिशत कोविड-19 मामले में ही अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता, रिकवरी दर लगभग 42 प्रतिशत हुई ऽ 25 मई को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल कोविड रोगियों में से लगभग 42 प्रतिशत ठीक हो गए हैं। भारत में केवल 6.39 प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ती है। वैश्विक स्तर पर, प्रति लाख में 62 लोग संक्रमित हैं और भारत में यह आंकड़ा 7.9 पर है। शून्य से लेकर अब भारत प्रतिदिन 3 लाख से अधिक पी.पी.ई. किट और एन.95 मास्क का उत्पादन कर रहा है ऽ भारत में फरवरी, 2020 में शून्य उत्पादन से आज मई के मध्य तक प्रतिदिन 3 लाख से अधिक पी.पी.ई. किट और इतनी ही संख्या में एन.95 मास्क का उत्पादन हो रहा है। मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्ष की उपलब्धियां, जिस संवेदना और मजबूती के साथ कोविड-19 को सम्भाला गया और ‘आत्मनिर्भर भारत पैकेज’ इन सबके साथ अब हमारा देश कोविड के बाद की दुनिया में मिलने वाले अवसरों को पाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हर देशवासी को सुरक्षित और सशक्त बनाने की हमारी इस यात्रा में आप भी सहयात्री बनिए ताकि हर नागरिक अपनी परिस्थिति से उठकर नए भारत का ध्वजवाहक बन सके।
श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राम लाल ठाकुर ने आज यानी 5 जून को कोविड19 को लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र में 5वें चरण के अभियान के तहत ग्राम पंचायत कोठीपुरा, राजपुरा, कल्लर, छडोल, तनबौल, जकातखाना काथला, स्वारघाट, री, घवाण्डल, नयना देवी जी, भखडा, सलोआ, नकरणा, माकड़ी, टोबा, झिड़ियाँ, गुरु का लौहर, खड्ड समतैहन, खरकड़ी, मंडयाली , बस्सी, धरोट, दबट, मज़ारी, तरसुह और पंजाब के साथ लगती सभी पंचायतों, पलँगरीयों, कस्बो और छोटे गांव में सेनेटाइजर बांटे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमे मुख्यत जिला परिषद चेयरमैन व ब्लॉक कांग्रेस श्री नयना देवी जी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य निक्का राम ठाकुर, पुरुषोतम महाजन, रोशन लाल ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, रणजीत ठाकुर व अन्य लोग मौजूद थे। राम लाल ठाकुर ने इस अभियान की शुरुआत पिछले कल सदर ब्लॉक की 15 पंचायतों से की। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने शुक्रवार को श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की बाकी 32 पंचायतों तथा एम सी एरिया श्री नैना देवी जी के सैनिटाईजेशन हेतु सैनिटाइजर, मास्क, सेफ्टी गाउन एवं हैंड सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने लोंगो से कहा कि इस स्वास्थ्य आपदा के समय, वह क्षेत्र का विधायक होने के नाते अपनी पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ जनता के साथ है। यह सिलसिला आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा, जब तक कि हम कोरोना वायरस पर जीत हासिल नहीं कर लेते। राम लाल ठाकुर कहा कि यह विकट आपदा की धड़ी है इसमें हम सबको साथ मिलकर काम करना चाहिए और उन्होंने यह भी कहा कि यह कोविड 19 के खिलाफ जंग पार्टी लाइन से ऊपर उठ कर और आपसी वैचारिक मतभेद भुला कर इस कार्य में जुटें हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से जो सहयोग कोविड 19 से निपटने के लिए मिल रहा है वह बहुत ही सराहनीय है। राम लाल ठाकुर ने यह भी कहा कि यह खतरा मानवता को है अगर मानवता स्वास्थ्य और सुरक्षित रहेगी तभी तो विचारों की लड़ाई होगी अगर मानवता ही नहीं होगी तो विचार भी नहीं पनप पाएगा। राम लाल ठाकुर ने श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लोंगो को जागरूक रहने और जागरूकता फैलाने के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश का स्वागत द्वार भी है तो संभावित तौर पर यहाँ पर कोविड 19 का खतरा भी ज्यादा रहता है इसमें स्थानीय लोंगो की भूमिका और भी अहम हो जाती है और स्थानीय लोंगो ने यह भूमिका बड़ी ततपरता से निभाई है और इस विधानसभा के लोंगो ने कोरोना योद्धाओं का जो साहस बढ़ाया है व भी काबिलेतारीफ है।
प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 जून, 2020 को नियमित परीक्षण एवं आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 33 केवी विद्युत उप केन्द्र ओच्छघाट की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 33 केवी विद्युत उप केन्द्र के तहत आने वाले क्षेत्रों ओच्छघाट, नौणी, टटूल, कालाघाट, धर्जा, धारों की धार तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लक्ष्य काॅन्वैंट स्कूल मंज्याट में दूसरी से लेकर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन पोस्टर मेकिंग, भाषण, कविता वाचन व नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डा.कुसुम गुप्ता ने बताया कि दूसरी कक्षा के 11 विद्यार्थियों में से पोस्टर मेकिंग में आरती प्रथम, कल्पिता द्धितीय व रिद्धि तृतीय स्थान पर रही। तृतीय कक्षा में 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें पोस्टर मेकिंग में यशस्वी प्रथम,ओजस द्धितीय व नीलाक्ष तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कविता वाचन में तेजल प्रथम स्थान पर रही। वीडियों प्रेजेंटेशन द्धारा प्रस्तुत भाषण प्रतियोगिता में दर्षिका प्रथम, इशिका द्धितीय व गार्गी तृतिय स्थान पर रही। चतुर्थ कक्षा में 21 विद्यार्थियों में पोस्टर मेंकिंग में खुशी प्रथम, इशिका द्धितीय व दिव्यांगी तृतीय स्थान पर रही। पांचवी कक्षा में पोस्टर मेकिंग में जतिन चैहान प्रथम, काव्या द्धितीय व दिवेश तृतीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में काव्या प्रथम, प्रियाशी व पारिशा द्धितीय तथा हिमांशु तीसरे स्थान पर रहा। छठी कक्षा में पोस्टर मेंकिंग में कार्तिक प्रथम,मिताली द्धितीय व धृति तृतीय स्थान पर रही। साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में रिद्धिमा प्रथम, दिव्यम द्धितीय व श्रेया तीसरे स्थान पर रही। सातवीं कक्षा में पोस्टर मेकिंग में तनुज प्रथम, सोमेश द्धितीय व हिमांशु तीसरे स्थान पर रहा। इसी कक्षा में वीडियो प्रैसंेटेशन में सोमेश प्रथम, तनुज द्धितीय व कार्निका तीसरे स्थान पर रही। आठवीं कक्षा में पोस्टर पेंटिंग में साक्षी प्रथम स्थान पर रही जबकि नित्यम व खुशबू दूसरे व शौर्य व भावना तीसरे स्थान पर रहे। इसी कक्षा में वीडियो प्रैसेंटेशन में नित्यम प्रथम,दक्ष द्धितीय व वंश प्रथम स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य डा. गुप्ता ने बताया कि अध्यापक रजनी, सीमा, कल्पना, कमलेश, कुशल व शिवांश ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग दिया।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण करने और ज़्यादा से ज़्यादा से पौधे लगा कर धरा को हरा भरा बनाए रखने की अपील की है। अनुराग ठाकुर ने कहा "भूत नहीं लेकिन भविष्य को बदलना हमारे हाथों में है। शुद्ध हवा,स्वच्छ जल,निश्चल पर्यावरण पर सबका हक़ है। आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए इसका प्रबंध करना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। जैव विविधता की रक्षा,जल संरक्षण व वृक्षारोपण पर्यावरण के प्रति मनुष्य का प्रथम कर्तव्य है। भारत की जनसंख्या दुनिया की 16 फ़ीसदी है व पशुओं की संख्या भी 16 फ़ीसदी है। ज़मीन और खाद्य दोनों की ही मूलभूत आवश्यकता है। विश्व की तुलना में भारत में भूमि केवल 2.5 प्रतिशत व बारिश 4 प्रतिशत है, फिर भी जैव विविधता में भारत अग्रणी है। दुनिया की 8 प्रतिशत जैव विविधता भारत में है इसका मुख्य कारण भारतीय संस्कृति का प्रकृति के प्रति विशेष सम्मान और सहजीवन की भावना में विश्वास करना है। ग्लोबल वर्मिंग और पेड़ों के भारी कटान के चलते पृथ्वी और जलवायु का संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संरक्षण करना और वृक्षों की कटना रोकना हमारा नैतिक कर्तव्य है। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा आप सब से अनुरोध है कि पेड़ों को कटने से बचायें और ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पेड़ लगा कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपना सहयोग करें।” आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा "पर्यावरण संरक्षण के दूसरे तरीकों सहित बाढ़ और अपरदन से बचाने के लिये सौर जल तापक, सौर स्रोतों के माध्यम से ऊर्जा उत्पादन, नए जल निकासी तंत्र का विकास करने के लिये आम लोगों को बढ़ावा देना, पनबिजली को बढ़ावा देना, जंगल प्रबंधन पर ध्यान देना, ग्रीन हाउस गैसों का प्रभाव घटाना, बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए हाइड्रो शक्ति का इस्तेमाल, निम्निकृत भूमि पर पेड़ लगाने के द्वारा बायो-ईंधन के उत्पादन को बढ़ावा देकर हम पर्यावरण को संरक्षित कर धरा को स्वस्थ व सुंदर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।”
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट ने ऑनलाइन पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान पोस्टर,कविता भाषण प्रतियोगिता में जुम व गूगल मीट के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वर्तमान में पर्यावरण की स्थिति व इसके प्रदूषण के प्रभाव के ऊपर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने गांव की सफाई के साथ अपने अपने गांव में पौधों की नई किस्म को भी रोपा गया। लगभग 150 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर अध्यापकों और छात्रों ने एक दूसरे के साथ अपने विचार को सांझा किया। इस कोविड-19 महामारी में हम नई तकनीक का उपयोग करके इस तरह के कार्यक्रम के बारे में जागरूकता कर सकते हैं।भविष्य में भी इस तरह के जागरूक कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि बच्चों ने घर पर रहकर ही पौधरोपण व अन्य सभी गतिविधियां पूर्ण की तथा व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो बनाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा संबंधित अध्यापकों को भेजते रहें। इस कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों तथा इको क्लब के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी बच्चों ने मास्क पहनकर व सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए अपने अपने गांव में सफाई, पौधरोपण तथा लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने के लिए अपने विचार साझा किए व उसकी जानकारी विद्यालय को भेजते रहें। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें पर्यावरण विषय पर चित्रकला में जमा दो की छात्रा संगीता प्रथम,+2 का छात्र भूपेंद्र द्वितीय स्थान पर रहा। नारा लेखन में दसवीं कक्षा के पवन ने प्रथम स्थान, प्लस वन की छात्रा तमन्ना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में प्लस वन की सपना प्रथम रही।विद्या प्लस टू की सरिता द्वितीय स्थान पर रही। निबंध लेखन में प्लस वन की ज्योति ने प्रथम स्थान तथा विशाल कौंडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रवक्ता विजय चंदेल, देशराज गिल, दीपक ठाकुर ने व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया। बच्चों को व्हाट्सएप के माध्यम से ही पर्यावरण शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य प्रकाश शर्मा विद्यार्थियों को पर्यावरण के बारे सदैव जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को धरती की सुंदरता को बनाए रखने के लिए पेड़ लगाने होंगे।
जिला बिलासपुर में तैनात एसआईयू टीम के इंचार्ज शेर सिंह पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक यानि डीएसपी बन गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जारी पदोन्नति सूची में उनका नाम भी अंकित है तथा यह बिलासपुर और मंडी जिला के लिए गौरव का विषय है। बिलासपुर जिला में तैनात केवल शेर सिंह का नाम इस सूची में शामिल हेै। अलसुलझे मसलों को तत्परता से सुलझाने के लिए जाने जाने वाले युवा पुलिस अधिकारी शेर सिंह सरकाघाट तहसील के गांव दारपा भवाणी के रहने वाले हैं। उनके माता सत्या देवी व पिता रोशन लाल उनकी इस उपलिब्ध पर काफी खुश हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेष पुलिस विभाग में उत्कृश्ट सेवाओं के लिए हाल ही में उनका चयन डी जी पी डिस्क अवार्ड के लिए भी हुआ है। इस अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उनके उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस डीजीपी डिस्क अवार्ड लिस्ट में उनका नाम शामिल है। जिला बिलासपुर सहित उन्होंने विभिन्न जिलों में बतौर एसएचओ, चोरियों की वारदातों को सुलझाया है। जिसे देखते हुए उन्हें डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। वहीं इसके उपरांत उन्हें एक और उपलब्धि हासिल हुई है। सरकार द्वारा जारी नई नोटिफिकेशन में उन्हें डीएसपी बनाया गया। गौर रहे कि एसएचओ शेर सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य किए हैं जिसके चलते उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। 2008 बैच के सब इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बतौर प्रोवेशनल सब इंस्पेक्टर बद्दी में 2 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। इसके उपरांत वह सब इंस्पेक्टर कुल्लू में 4 वर्षों तक कार्यरत रहे जहां पर भी उन्होंने बेहतर कार्य किए। कुल्लू के उपरांत उनका तबादला जिला बिलासपुर में हुआ जहां पर वह घुमारवीं पुलिस थाना में दो वर्षों तक एसएचओ तैनात हुए। इन दिनों शेर सिंह बिलासपुर में एसआईयू टीम के इंचार्ज थे।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग कर क्षेत्र में कोरोना आपदा से राहत कार्यों के विषय में जानकारी लेकर उन्हें केंद्र सरकार द्वारा किए गए उपायों अवगत कराया व कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वाहन किया। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों की इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर व प्रदेश आईटी कन्वीनर चेतन ब्राक्टा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में अनुराग ठाकुर ने कहा "कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से देशवासियों को राहत देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार अनेकों अनेक उपाय कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को इस आपदा से राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ से ज़्यादा का राहत पैकेज दिया है। हम पूरे मनोयोग से इन योजनाओं को सुचारु ढंग से लागू करने व इसके समुचित क्रियान्वयन के किए कार्यरत हैं। मेरा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि विभिन्न योजनाओं के पात्रों को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में इन योजनाओं व आर्थिक सहायता का लाभ मिल सके इसके लिए व्यापक जागरूकता व पात्रों को सम्बंधित केंद्रों तक ले जाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।इस आपदा के समय में यही मानवता की सच्ची सेवा होगी।” आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा "कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर ज़रूरी कदम उठा रही है। इस आपदा की विभिषिका से देशवासियों को राहत पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज दिया था। अब तक इस पैकेज से 43 करोड़ से अधिक लोगों को 53228 करोड़ रुपए की सहायता पहुँचाई जा चुकी है। महिला जनधन खाताधारकों को पहली किश्त 10029 करोड़ की 20.05 करोड़ लाभार्थीयों व दूसरी किश्त 10315 करोड़ की 20.63 करोड़ लाभार्थीयों को ट्रांसफ़र किए जा चुके हैं। 2.81 करोड़ वृद्ध,विधवा, दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को 2814 करोड़,8.19 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 16394 करोड़,2.3 करोड़ बिल्डिंग एवं निर्माण श्रमिकों को 4313 करोड़, 59.43 लाख कर्मचारियों के ईपीएफ़ का 24% सहयोग 895 करोड़, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 9000 करोड़ रुपए का लाभ इन योजनाओं के लाभार्थीयों को दिया जा चुका है। केंद्र सरकार ने किसानों से जुड़े दो नए अध्यादेशों को मंजूरी व एक अध्यादेश में संशोधन की मंजूरी दी है। फार्मिंग प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स ऑर्डिनेंस-2020 को मंजूरी मिलने से किसानों को अपनी फसल अपने हिसाब से बेचने की आजादी मिलेगी। अब किसान जहां चाहेगा और जिसे चाहेगा अपनी फसल बेच सकेगा व ई-ट्रेडिंग के जरिए खरीद-बिक्री हो सकेगी। किसानों को फसल की अच्छी कीमत मिल पाएगी। एक देश, एक बाजार की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। फार्मर्स एग्रीमेंट प्राइस एश्योरेंस एंड फार्म सर्विसेज ऑर्डिनेंस-2020 को मंजूरी मिल जाने से किसान और व्यापारी अब एग्रीमेंट कर सकेंगे। इसमें न्यूनतम मूल्य पहले ही तय होगा। ऐसे में किसानों को नुकसान होने का कोई ख़तरा नहीं रहेगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन की मंजूरी मिल गई है व अनाज, तेल, तिलहन, दाल, आलू और प्याज को इस एक्ट के दायरे से बाहर किया गया है।” अनुराग ठाकुर ने कहा "आने वाले समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में कई कार्यक्रम शुरू होने वाले हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र उनका अपना गृहक्षेत्र है इस नाते हम सब की ज़िम्मेदारी है कि आगामी कार्यक्रमों को हम इतना सफल बनायें की उसकी चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो।”
पर्यावरण दिवस के मौके पर परवाणू की माइक्रोटेक कम्पनी ने प्रदूषण विभाग के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। माइक्रोटेक के चेयरमैन सुबोध गुप्ता के निर्देशानुसार माइक्रोटेक कंपनी हर वर्ष परवाणू के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कर परवाणू को हरा भरा व् स्वच्छ बनाने के लिए प्रयासरत है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदूषण विभाग के सीनियर एन्वॉयरन्मेंट इंजीनियर श्रवण कुमार ने अपने अधिकारीयों व् माइक्रोटेक के कर्मचारियों के साथ परवाणू के सेक्टर 2 स्थित रेलवे पार्क व् आसपास लगभग पचास पौधे लगाए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विक्रम नेगी ने भी पौधा लगाकर परवाणू को हरा भरा बनाने में अपना सहयोग दिया तथा सबको पर्यावरण दिवस की बधाई दी। इस मौके पर आम, आवला , नीम, जामुन, अर्जुन, कपूर, अशोका व् गुल्लर के पौधे लगाए गए जिन्हे पर्यावरण विभाग के साथ मिलकर प्लांट सीओओ विवेक तलमले, मैनिफेक्चरिंग हेड भूषण गोयल तथा एचआर हेड संदीप प्रभाकर द्वारा लगाया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यक्रम परियोजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के महत्व और जन जागृति हेतू दाड़लाघाट परिछेत्र के करीब 70 गॉवों में कार्यक्रम संम्पन हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत संघोई, खाली ग्राम से होते हुए करीब 20 गांवों में आगे बढ़ा। शिक्षा परियोजना के अंतर्गत विभीन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे बच्चो ने पर्यावरण के संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ हरित और शक्तिशाली धरती को चित्रित करने का अपनी कलात्मक विद्या क्षमता का प्रदर्शन करते हुए चित्र को चित्रांकित किया। इस कार्यक्रम में करीब 600 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सामजिक दूरी और कोविड 19 के सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए की। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के करीब 60 स्वच्छता दूतों 29 सखी बहनो और 40 अपेक्षा कार्यक्रम के किशोर और किशोरियों ने ग्राम सफाई कार्यक्रम, प्लास्टिक की सफाई, वृक्षारोपण कार्यक्रम और अपने अपने गांवो में किए और करीब 500 से ज्यादा लोगो को घर घर जाकर इसकी जानकारी दी। वही दाड़लाघाट परिछेत्र के 36 विद्यालयों के करीब 600 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जिसमे विज्ञान संकाय के शिक्षकों और प्रधान अध्यापकों ने पर्यावरण संरक्षण के सन्देश को सभी विद्यार्थियों और केंद्रों पर इसकी जानकारी सामजिक माध्यमों के माध्यम से जिला स्तर पर भी प्रेषित की। इस कार्यक्रम में बालमित्रो,सखी बहनों, आरती सोनी और अजीत कुमार सिंह ने 70 गांवों में इस कार्यक्रम को सुचारू ढंग से समन्यव करके संपादित किया। भूपेंद्र गांधी ने यह सुनिश्चित किया कि समाज मे लोक भागीदारी के माध्यम और जन समुदाय के सहयोग से मिलकर हम सब धरती को हरा भरा और प्रदूषण से मुक्त रख सकते है और अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट इस कार्य हेतु सदैव तत्पर है।
मोदी 2.0 सरकार की योजनाओं आपसी संवाद व चर्चा से आमजन तक पहुंचाने में कार्यकर्त्ताओं को सक्रिय भूमिका अदा करनी होगी। यह बयान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहे। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार द्वारा घोषित 20.87 करोड़ के 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के माध्यम से देश के किसान-बागवान, पशुपालक व्यापारी और प्रवासी को आर्थिक मजबूती देने का काम करेगा। सभी वर्गों को इसका लाभ मिले इसके लिए कार्यकर्त्ता सजगता से समाज मे चर्चा कर योजनाओं को क्रियान्वयन करने में अग्रणी प्रहरी बने। उन्होंने कहा कि आज की बैठक की सार्थकता आज पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में और बढ़ जाती है। विश्व की आबादी की 16 फीसदी जनसंख्या भारत मे रहती है और ढाई फीसदी जमीन दुनिया के रहने के लिए है और उसमे 4 फीसदी ही वर्षा द्वारा सरंक्षित जल है। ऐसी परिस्थिति में हम सभी को आर्थिक निर्भरता के लिए पर्यावरण को बचाने के लिए अवश्य पाँच पेड़ लगाने का संकल्प करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी के काल मे गांव में रोज़गार की सृजनता के लिए मोदी सरकार ने मनरेगा में 1.10 करोड़ का बजट इस वित्त वर्ष के लिए आबंटित किया है। कांग्रेस बार बार मनरेगा की बात करती है लेकिन कभी 30000 करोड़ तक भी खर्च नहीं कर पाई मात्र गरीब-गरीबी की नारों से सत्ता का खेल खेलने तक सीमित रही।मोदी सरकार मनरेगा के तहत आगामी दिनों में 300करोड़ कार्य दिवस देकर गांव के व्यक्ति की अर्थ दशा को बदलने का काम करेगी। किसान को उसकी उपज का सही दाम मिले उसके लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 व मंडी एक्ट में बड़े स्तर पर सुधार किया गया है ताकि किसान अपनी फसल को कहीं भी, किसी को भी और मनचाही कीमत पर बेच सके। उन्होंने कहा इस छूट का लाभ प्रदेश के लगभग 12 लाख किसान-बागवान को होगा। एमएसएमई में 3 लाख करोड़ का राहत पैकेज अनुराग ने बताया कि एमएसएमई के लिए घोषित 3 लाख करोड़ का राहत पैकेज उद्योगों सहित देश के करोड़ों ट्रेडर्स को भी प्रत्यक्ष लाभ देने में कारगर साबित होगा।उन्होंने कहा स्वदेशी को बढ़ावा मिले इसके लिए स्थानीय उद्योगों को मोदी सरकार आत्मबल दे रही है। बस ज़रूरत है कि कार्यकर्त्ता आमजन तक "लोकल के लिए वोकल" बनकर समाज को जागरूक करे। उन्होंने बताया कि 2014 तक भारत एलेक्ट्रॉनिस समान का विश्व मे सबसे बड़ा आयातक देश था लेकिन आज मोदी सरकार की इच्छा शक्ति के कारण एलेक्ट्रॉनिस समान का विश्व मे दूसरे नम्बर का पॉवर देश बन गया है। वैश्विक महामारी में खुद की सम्भाल करते हुए सेवा करें अनुराग ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं को ज़ोर देकर कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी प्रदेश सहित हमारे संसदीय क्षेत्र से हैं इस लिए मोदी सरकार व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को बूथ स्तर तक लागू करने में जी-जान से जुटना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों को आह्वान किया कि इस वैश्विक महामारी में खुद की सम्भाल करते हुए कार्यकर्ताओं को मानवता के भाव से सेवा कार्यों के क्रम को निरंतरता से आगे बढ़ाना होगा। उपस्थिति इस बैठक में केंद्रीय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, मंत्री महेंद्र सिंह, वीरेंदर कंवर, बिक्रम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, संसदीय क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, विधायकगण राजिंदर गर्ग, सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल, नरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमारी, बलबीर चौधरी, राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, संजीव कटवाल, विनोद ठाकुर, सुमीत शर्मा व नरेंद्र अत्तरी समेत ज़िला व मण्डल अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मोर्चे के पदाधिकारी मौजूद रहे। आगामी कार्यक्रम की जानकारी इस बैठक का संचालन करते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने पार्टी द्वारा मोदी 2.0 के पहले वर्ष की सफलता पर राष्ट्रीय स्तर पर तय कार्यक्रम अनुसार योजना का खाका सांझा किया। जिसमें 10 जून से 20 जून के दौरान सोशल डिस्टनसिंग की पालना करते कार्यकर्ता घर-घर योजनाओं का पर्चा पहुंचाएंगे। जानकारी देते हए त्रिलोक ने बताया कि मोदी 2.0 सरकार के पहले वर्ष की पाँच बड़ी उपलब्धियों पर चारों संसदीय क्षेत्र में प्रेस वार्ता का आयोजन होगा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुराग ठाकुर 21 जून को प्रेस वार्ता करेगें। उन्होंने बताया कि 25 जून को हिमाचल के इतिहास की अब तक की बड़ी वर्चुअल रैली का आयोजन भी इसी संसदीय क्षेत्र में किया जाएगा।
विश्व पर्यावरण के दिवस पर हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर कपिल ने पौधा रोपन करते हुए सन्देश दिया, कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, या बन्दर सहित अन्य मुकजीवों से भी अपनी फसलों को बचाना चाहते हैं तो फलदार पेड़ पोधों से प्रेम करना सीखो, क्यों कि एक पेड 10 पुत्रों के बराबर होता है। आज लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए तेजी से जंगलों में जिस प्रकार फलदार पेड़ों को नष्ट कर रहें हैं, उसका खामियाजा आज किसानों को भुगतना पड़ रहा है। पक्षियों व बन्दरो सहित अन्य मुकजीवों को पेट भरपाई करने के लिए लोगों की फसलों का भक्षण करना पड़ रहा है, जिसके प्रभाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते प्रदेश सरकार बन्दरो को मारने की अनुमति देती है। हिन्दू समाज पार्टी अध्यक्ष कमल किशोर कपिल ने कहा कि किसी भी जीव की हत्या करने से किसान व बागवान नही बचेगा, परन्तु जंगलों में अगर फलदार पोधों का रोपण किया जाए तो बन्दर व अन्य मुकजीवों के द्वारा फसलों को जो क्षति पहुंच रही है, उसपर अंकुश लगाया जा सकता है। प्रकृति से छेड़छाड़ करने का नतीजा आज प्रत्येक व्यक्ति को बीमारियों व बड़ी महामारियों को झेलना है। यही नही पेड़ पौधों को नष्ट करने के प्रभाव से आज पानी के लिए भी हाहाकार मच रहा है, साफ और स्वस्थ हवा की कमी महसूस हो रही है। अगर आज भी हम और हमारा समाज पर्यावरण के लिए जागृत नही हुआ तो आने वाले समय में पेयजल स्त्रोतों व आक्सीजन के लिए तड़फना होगा। आइये हम आप सभी मिलकर संकल्प लें-पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएं ओर अपना ओर आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाएं। वर्तमान समय में पर्यावरण असन्तुलन की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल है, जिसकी वजह से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है और मानव जीवन के कदम विनाश की ओर बढ़ रहें हैं। ऐसे समय मे अगर हमने पर्यावरण को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया तो वह दिन दूर नही जब हमारा अस्तित्व ही सम्पूर्ण खतरे में पड़ जाएगा। इस विषय पर सरकार को भी गंभीरता से कोई ठोस कदम उठाना चाहिए, जिससे की निर्भिग होकर लोग पेड़ पौधों को नष्ट ना कर सकें, अपितु एकजुट होकर जंगलों में फलदार व अनेकों प्रकार के पेड़ पौधें लगाएं ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा और इसके प्रभाव से जंगल मे रेन बसेरा करने वाले बन्दरो व अन्य मुकजीवों से भी किसानों की फसलों को बचाया जा सकता है।
कोरोना की इस महामारी के दौरान नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नगर में सफाई व्यवस्था को जहां दरूस्त रखा वहीं लोगों को जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाई। सफाई कर्मचारियों ने घर घर जाकर कुड़ा एकत्र किया तथा हर वार्ड में जाकर काम किया। इन कर्मवीरों के सम्मान में नगर पंचायत द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत की अध्यक्षा वीना ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने व पार्षदों ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व शाल देकर समानित किया। जिन कर्मवीरों को समानित किया गया उनमें सुशील कौंडल, रामकरण वर्मा, लक्ष्मी देवी, विधा देवी, मंजु देवी, सरिता देवी, नीम चंद, मस्त राम, रतिराम, रमेश, राजेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार व संदीप कुमार तथा ठेके पर कार्यरत 25 सफाई कर्मचारी शामिल रहे। इस अवसर पर उप प्रधान नानक चंद, पार्षद आशा परिहार, बालक राम, प्रदीप शर्मा, हंसराज गुप्ता व कमल कुमार भी मौजूद रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर भी करोना संकट का साया नजर आया। स्कूल कॉलेज बंद होने के कारण इस बार विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूक रैलियां, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिताएं करोंना संकट की भेंट चढ़ गई, लेकिन वन्ही स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन कुनिहार ने नागरिक चिकित्सालय परिसर कुनिहार में पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस की महत्ता की खुश्बू बिखेरी, क्योंकि प्रकृति के बिना इस धरा पर किसी भी जीव जंतु या फिर मानव तक कि कल्पना नही की जा सकती। इंसान का तो प्रकृति से बहुत ही गहरा रिश्ता है। प्रकृति से इस प्यार को डॉ अरुण शर्मा व एसएचओ कुनिहार थाना जीत सिंह ने अपने स्टॉफ सहित हॉस्पिटल परिसर में नीम, शरु, हर्बल पौधों सहित कुछ फूल वाले पौधे रोप कर इस दिवस की महत्वता का खूबसूरत सन्देश दिया। डॉ अरुण शर्मा ने कहा कि सभी को जीवन मे पौधे लगाने चाहिए, क्योंकि आज के दौर में पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष बहुत ही जरूरी है।वृक्ष जँहा पर्यावरण को शुद्ध रखते है तो वन्ही यह वृक्ष मानव जीवन की अन्य कई जरूरतों को भी पूरा करते है।
वो मौन रहकर सब सह गई, उसकी चुप्पी बहुत कुछ कह गई। ये सबक इनसानों के लिए कम नहीं है, तीन दिन तक तड़पती रही वो पानी में ये मंजर देखकर किस की आॅ॑खे नम नहीं है। आज इंसानियत शर्मसार हुई है, एक बेजुबान माॅ॑ की कोख में पटाखों की बौछार हुई है। धोखा दे गए बेजुबान को, अरे!क्या कहूं मैं ऐसे इनसान को नहीं बख्शा उसकी नन्ही जान को। जॅ॑गल से आई थी बस्ती की ओर सोचा था यहाॅ॑ इनसान रहते हैं, उसे क्या पता था ,नहीं छोड़ेंगे उस मासूम को यहाॅ॑ हैवान रहते हैं। मुखौटा पहना था इनसानों का हैवान निकले, इनकी आत्मा में जानवर बसते हैं यहाॅ॑ जानवर तो क्या इनसान भी तरसते हैं राज्य शिक्षित हो सकता है पर लोग अशिक्षित हैं मल्लापूरम में मौत का तांडव देखकर इनसानियत शर्मसार हुई है एक भूखी माॅ॑ की चीख-पुकार जानवरों की बस्ती में बेकार हुई है कब तक चढ़ते रहेंगे ये बेजुबान स्वार्थ की भेंट क्रूरता की हद हो गई है आई थी एक माॅ॑ दया की भीख मांगने, आज वो मौत के आगोश में सो गई है। नन्हा बच्चा कहे कोख से माँ इन बहसी मनुष्यों के बीच कभी ना आना तू, ये सिर्फ मुखौटा पहने हुए हैं इनसानियत का, फिर कभी न धोखा खाना तू इस नफरत की दुनिया को छोड़ कर,प्यार की दुनिया में आवाद रहना तू यहाॅ॑ इनसान की सूरत में भेड़िए हैं, तू कभी इनके भरोसे मत रहना अरे! घटनाएं अभी पुरानी नहीं हुई थी, जब अमेजन के जंगलों में जिंदा जीव जला दिए ऑस्ट्रेलिया में भी हजारों ऊँट पानी के बहाने मार दिए हर बेजुबान की जुबान होती है वह भोजन मांगने आई थी अपने पेट में पल रहे बच्चे के खातिर, उसे क्या पता था तुम निकलोगे फरिश्ते के वेश में कातिल अरे! क्यों इनसानियत को शर्मसार करते हो? क्यों हमेशा बेजुबानों पर वार करते हो? वह निकली थी अपने पेट की आग बुझाने को तुम्हें शर्म नहीं आई उसे जिंदा बम बनाने को तेरी बेदर्द मौत ने मानवता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं खाना माँगा था मौत मिल गई मूर्खों ने बवाल खड़े कर दिए हैं पटाखे खिला दिए फल की आड़ में खाक पढ़े लिखे हो तुम तुम्हारी पढ़ाई जाए भाड़ में वह शिक्षा ही क्या जिसमें दया का भाव न हो कुछ ऐसा पाठ पढ़ाओ जिसमें मानवता का अभाव न हो पढ़े-लिखे राज्य में लोग कैसे अशिक्षित हो गए? मार दिया भूखी माॅ॑ को क्या यह विक्षिप्त (पागल) हो गए? बहुत सुनते हैं केरल पढ़ा लिखा राज्य है, नर्बदा कहती है सिर्फ पढ़ना लिखना ही पढ़ाई नहीं होती जिसमे इनसानियत न हो, काश! ऐसी शिक्षा उन्हें दिलाई न होती तो इन मूर्खों ने अन्नानास में भरकर मासूम केे पेट में पटाखों की बौछार करवाई न होती जिसमें दूसरों के दर्द का एहसास न हो वह पढ़ाई नहीं होती, यह सच में शिक्षित होते तो आज एक बेजुबान माॅ॑ ने अपनी जान गॅ॑वाई न होती निरर्थक है वह शिक्षा जिसमें मानवता का कोई पाठ न हो चाॅ॑द पर पहुंच गए तो क्या हुआ? मानवता की खोज अभी बाकी है, जिसके सीने में दर्द न हो बेजुबानों के लिए ,घोर नाइंसाफी है। नाम और औधे से कुछ नहीं होता आदमी बन जाओ तुम, जिसमें दया का भाव न हो ऐसी शिक्षा न दिलाओ तुम। एक अनपढ़ कबीर मानवता का पाठ पढ़ा गए, तुम पढ़े लिखे हो कर जिंदा जीवो को जला गए। आज एक हथिनी के रुप में इनसानियत मरी है, मल्लापूरम के शिक्षितों ने अशिक्षितों की मिसाल गढ़ी है। तड़पते हुए बच्चा कहे, सुन ले मेरी दास्तां, कभी न आना इस बस्ती में मेरी माॅ॑। रचनाकार:- नर्बदा ठाकुर जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश
स्पीति सहयोग फाउंडेशन सोसाइटी ने महामारी के चलते स्थानीय प्रशासन के कोरोना योद्धाओं के लिए राहत सामग्री दी। बुधवार को एडीएम ज्ञान सागर नेगी के सहायता से स्पीति सहयोग फाउंडेशन सोसाइटी में हैंड सैनिटाइजर 300 बोतल हैंड सेनीटाइजर (100 ml) 700 बोतल (500ml), 175 लीटर सोडियम हाय प्रोक्लोराइड सॉल्यूशन, फेस मास्क 15000, 300 कॉटन मास्क,15 सेनेटाइजर स्टैंड और 90 फेस शील्ड दिए। स्पीति फाउंडेशन सोसायटी के मुताबिक ये सारा सामान 2.65,200 रुपए का है। इस मौके पर एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने कहा कि सोसाइटी ने काफी राहत सामग्री दी है जो कि कोरो ना योद्धाओं के लिए है। स्पीति सहयोग फाउंडेशन सोसाइटी का कार्य काबिले तारीफ़ है। मैं सोसाइटी के सभी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। सोसाइटी के अध्यक्ष करमा बौद्ध ने बताया कि हमारी सोसा इटी वर्ष 2016 से काम कर रही है। इसमें किसी भी प्रकार का सरकारी सहयोग नहीं लिया जाता है। सोसाइटी के सदस्य है हर माह पैसे एकत्रित करते है और लोगों की मदद करते है। स्पीति में कोरो ना वायरस को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी बेहतरीन तरीके से कार्य कर रहा है यही वजह है अभी तक एक भी मामला यहां सामने नहीं आया है। स्पीति में जितने भी कोरोना योद्धा है उन्हें फेस कवर, फेस मास्क, सेनेटाइजर आदि सामग्री एडीएम के माध्यम से भेजी गई है। स्पीति के निवासियों से हमारी संस्था की अपील है इसी तरह नियमों का पालन करते रहे और स्पीति को कोरो ना मुक्त रखने के लिए अपनी भूमिका निभाते रहे। इस दौरान डा तेंजिन नोरबू बीएमओ काजा, दोरजे रिग जिन, छैरिग टशी, छवांग दोरजे, नमज्ञाल दोरजे, जोधा तंदुप आदि उपस्थित रहे। स्पीति सहयोग फाउंडेशन सोसाइटी इस का गठन वर्ष 2016 में किया गया था। स्पीति के गरीब, अस हाय व श्रमिक जो अन्य राज्यों से यहां पर आते है।कई बार बीमार हो जाते है तो ऐसे लोगों की मदद भी की जा रही है। अभी तक करीब 8 लाख रुपए की सहायता की जा चुकी है। कई गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए भी संस्था मदद कर रही है।
सरकार के बेरूखी से नाराज पोस्ट कोड 556 से अपात्र घोषित किए गए अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उन्हें देख के लिए कटोरा देने की मांग की है। यह अभ्यर्थी पिछले 3 सालों से नौकरी के लिए आंदोलनरत हैं। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से पोस्ट कोड 556 के तहत सैकड़ों पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया 3 वर्ष पहले शुरू की गई थी लेकिन चैन से ठीक कुछ समय पहले ही निजी संस्थानों एवं संस्थाओं के माध्यम से कंप्यूटर डिप्लोमा करने वाले परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 2400 के करीब अभ्यर्थियों को सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब 3 साल तक आश्वासन देने के बाद इस पोस्ट कोड के तहत रिक्त बजे 500 से अधिक पदों को पोस्टकोड 727 में मर्ज करने की योजना सरकार बना रही है जिसका अब यह अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि 3 साल तक उन्हें आश्वासन दिया गया अब या तो मुख्यमंत्री उनके हाथ में कटोरा पकड़ा दें ताकि वह भीख मांगने के साथ ही सरकार के झूठे आश्वासनों के प्रति लोगों को बता सकें। प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने के लिए उपायुक्त हमीरपुर के कार्यालय में यह अभ्यर्थी पहुंचे थे। युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके साथ सैकड़ों अभ्यर्थियों को एक मौका दें अथवा उन्हें डाक के माध्यम से ही एक कटोरा भेज दें ताकि सरकार के झूठे आश्वासनों से वह लोगों को अवगत करवा सके और भीख भी मांग पाएं बता दें कि परिणाम घोषित करने से एक अथवा दो दिन पहले ही इन अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किया गया था। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में चला गया था कोर्ट की तरफ से निर्णय आया था कि सरकार चाहे तो इनको वन टाइम रिलैक्सेशन दे सकती है। विधानसभा में भी इस मामले को उठाया गया जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन अभ्यर्थियों के बारे में विचार किया जा रहा है। लेकिन अब इस पोस्ट कोड के तहत अधिकतर रहे पदों को पोस्ट कोड 727 में मर्ज करने की बात सामने आने पर यह अभ्यर्थी पूरी तरह से निराश हो चुके हैं। अभ्यर्थियों ने डीसी के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा है उन्होंने अंतिम बार सरकार से यह मांग की है कि वह उन्हें एक मौका दे क्योंकि पिछले 3 सालों से वह इसी मौके के इंतजार में हैं और हिमाचल में बिहार, यूपी के साथ नेपाल के लोगों को भर्ती कर हिमाचलियों के साथ बेइंसाफी की, और जो कमीसन पास कर आ रहे उनको अन्तिम मौक़े पर रिजेक्ट कर रहे है। ये जानकारी joa रिजेक्ट यूनियन अभिमन्यु ने कहाँ।
कोरोना महाकाल ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। ऐसे में मोदी सरकार ने न केवल देश की जनता का भरोसा जीता वही दुनिया में भारत का दबदबा कायम करने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह कहना है जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का। हमीरपुर से जारी सयुंक्त बयान में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा एवं अभ्यवीर सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साहसिक फैसलों से देश की जनता खुश है। लोग मानते है कि अगर मोदी सरकार समय रहते लॉकडाउन का फैसला नहीं लेती तो शायद देश की बुरी हालत हो सकती थी। अमेरिका जैसी महाशक्ति ने लॉकडाउन का फैसला लेने में देरी की तो कोरोना ने पूरे देश को बुरी तरह से अपने चपेट में ले लिया जिसका खामियाजा आज अमेरिका को भुगतान पड़ रहा है। आज केवल अमेरिका में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि भारत में ऐसा नहीं है। उन्होंने सरकार को बधाई देते हुए नरेंद्र मोदी को जनता का लोकप्रिय नेता बताया हैं। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना वायरस के फैलने की संकट की घड़ी में भी उन्होंने देश की जनता का मनोबल को बढ़ाए रखा और अर्थव्यवस्था को पुन: सुचारू रूप से चलाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जिसका जनता ने पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने लॉकडाऊन काल में गरीबों के आर्थिक स्थिति व हितों को ध्यान रखते हुए विभिन्न फैसले लिये जो कारगार साबित हुए। उन्होंने उद्योगों को दुबारा शुरू करने का काम करवाया जिससे देश के तमाम व्यापारियों ने प्रधानमंत्री की दूरगामी दृष्ठि की भूरि भूरि प्रसंशा की। उद्योगों के पूर्ण रूप से खुल जाने से गरीबों को रोजगार के सुअवसर भी प्रदान हुए। भाजपा ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि भारत को पुर्णतय आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने राहत पैकेज में जो बीस लाख करोड़ रुपए की घोषणा की है उससे भारत वर्ष में नवयुवकों को अपना खुद का रोजगार खोलने में मदद मिलेगी। इससे जहां नौकरियों के लिए बढ़ता दबाव कम होगा वहीं नए-नए रोजगार के आयाम खुलेंगे। कोरोना काल में पूरी दुनिया दवाओं के लिए केवल भारत की और टकटकी लगाए बैठा था सभी को मालूम था की भारत उनकी मदद जरूर करेंगा। मोदी सरकार के फैसलों ने जहां देश की जनता का मनोबल बढ़ाया है वही देश दुनिया में भारत की मजबूत स्थित का उजागर किया ।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने जिला शिमला के जुब्बल-नावर और कोटखाई क्षेत्र के लोगों की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाँन्स फंड के लिए 22 लाख 63 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इनमें मुख्य दानकर्ता सचिव सामाजिक सेवा समिति नांदरी माता दुर्गा मंदिर पुजारली तहसील कोटखाई, जिन्होंने पांच लाख रुपये का अंशदान किया है। इसके अतिरिक्त जुब्बल के गांव ज़खोर के रमेश चैहान और गांव भोलार जुब्बल के सुरेन्द्र हंसरेटा द्वारा एक-एक लाख रुपये, के.के.आई. ट्रक आॅपरेटर्ज यूनियन कोटखाई की ओर से विनोद चैहान द्वारा 51 हजार रुपये, सतीश कुमार विज़ स्नेह भवन छोटा शिमला द्वारा 50 हजार तथा जिला शिमला की तहसील कोटखाई के अटल बिहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग काॅलेज प्रगतिनगर के विकास शर्मा द्वारा 31 हजार रुपये का अंशदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि यह अंशदान आवश्यकता के समय जरूरतमंदों की मदद में सहायक सिद्ध होगा। मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने कहा कि अब तक जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के लोगों ने इस फंड के लिए 60,69,351 रुपये का अंशदान किया है।
किन्नौर युवा कांग्रेस की अति महत्वाकांक्षी मुहिम सैलूट फ्रंट लाइन के तहत युंका पिछले 2 महीने से स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा किट मुहैया करने में लगी है। आज कोरोना महामारी के दौर में फ्रंट लाइन हेल्थ वॉरियर्स का मनोबल बढ़ाने की मुहिम की कड़ी में पीएचसी स्किबा के अंतर्गत आने वाले रिब्बा, स्किबा, रिस्पा पंचायतों में कार्यरत 15 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों व आशा वर्कर्स को पूह युवा कांग्रेस सलाहकार तंज़ीन वांगचु, पूर्व बीडीसी पूह उपाध्यक्ष हीर चन्द्र नेगी, किन्नौर युंका उपाध्यक्ष विद्या नेगी व किन्नौर युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी केसर नेगी के सहयोग से लगभग 10,000 रुपये के स्वास्थ्य सुरक्षा उपकरण जैसे एन 95 मास्क, पीपीई किट व ग्लव्स का आवंटन किया गया। किन्नौर युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी केसर नेगी ने कहा कि पिछले 2 महीने से किन्नौर युवा कांग्रेस महामारी में जनता की मदद के लिये तरह तरह के मुहिम से जुड़ी है। युंका कार्यकर्ता जहां एक तरफ 10000 से अधिक हैंड मेड मास्क क्षेत्र में बांट चुकी है तो सेकड़ों प्रवासी मजदूरों को राशन व सैनिटीज़र्स आवंटित किया गया है। पिछले एक महीने से सैलूट फ्रंट लाइन वॉरियर्स मुहिम के तहत 50 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को एन 95 मास्क, ग्लव्स व 20 से अधिक आशा वर्कर्स को पीपीई किट युंका पदाधिकारियों द्वारा दिया जा चुका है। केसर नेगी ने कहा कि आने वाले समय मे युंका किन्नौर के हर आशा वर्कर व स्वास्थ्य कर्मी तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) शिमला के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने समिति की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाँन्स फंड के लिए 2,24,700 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
नरेन्द्र बरागटा द्वारा 22 लाख 83 हजार 400 रू० की धनराशि की दुसरी किश्त मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोश में भेंट की गई जिसमें दुर्गा माता मन्दिर पुजाली, कोटखाई द्वारा 5 लाख रूपये की धनराषि मुख्यतः शामिल है। जुब्बल, नावर और कोटखाई क्षेत्र के लोगो द्वारा एकत्रित धनराशि मु० 22,83,400 रू० (22 लाख 83 हजार 400 रू०) की दुसरी किश्त वीरवार को मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोश में भेंट की गई। बरागटा ने जुब्बल, नावर और कोटखाई क्षेत्र के उन लोगो का धन्यावाद किया जिन महानुभावों एवं दानवीरों ने इस नेक कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई है। इनमे धार्मिक संस्थान, सामाजिक संस्थान, व्यापारी वर्ग एवं बागवान आदि सम्मिलित है। इससे पहले मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोश में जुब्बल, नावर और कोटखाई क्षेत्र के लोगो द्वारा पहली किष्त के रूप में मु० 37,85,951 रू० (37 लाख 85 हजार 951 रू०) की धनराषि मुख्यमंत्री को पहले ही भेंट कर दी गई है। इस तरह से जुब्बल, नावर और कोटखाई क्षेत्र के लोगो द्वारा अभी तक कुल 60 लाख 69 हजार 351 रू की धनराशि मुख्यमन्त्री कोविड-19 राहत कोश में भेंट की गई है। तीसरी किश्त भी शीघ्र ही मुख्यमंत्री को भेंट की जाएगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन तथा रोटरी क्लब सोलन के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को मुरारी मार्केट सोलन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने दी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी भी उपस्थित रहीं। डाॅ. उप्पल ने कहा कि रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सीएल कश्यप ने 84वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि सीएल कश्यप के इस जज़्बे ने अन्य को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया है। सीएल कश्यप कम से कम सौ बार रक्तदान करने के इच्छुक हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी से आग्रह किया स्वैच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह पीड़ित मानवता की सहायता करने का बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने के काम आती है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में योगदान के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया।


















































