कुल्लू की टीम ने भुंतर- मनिकर्ण रोड़ स्थित चील मोड़ (छरोड़ नाला) के समीप नाकाबंदी के दौरान सोनपाल आयु 21 वर्ष पुत्र सुभाष चंद निवासी माजरी गूजर जिला अलवर राजस्थान के कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में अन्वेषण ज़ारी है । बंदरोल व व्यासा मोड़ में ढाबों की तलाशी 7 लीटर अवैध शराब बरामद , दो महिलाओं पर मामला दर्ज वहीं दूसरी ओर पुलिस थाना कुल्लू में आबकारी अधिनियम के तहत कुल दो मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बंदरोल व व्यासा मोड़ में ढाबों की तलाशी के दौरान 2 लीटर व 5 लीटर यानी कुल 7 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इस संदर्भ में दो महिलाओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना कुल्लू में कुल दो अभियोग पजींकृत किया गए है।
**7सितंबर के बाद वर्षा से राहत के आसार हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी। इस सीजन के दौरान पूरे प्रदेश में 22% कम बारिश हुई है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सितंबर माह में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान कुछ क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई और प्रदेश में एक हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में तीन जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में मानसून की रफ्तार में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा इस वर्ष मॉनसून सीजन के दौरान 1 से 4सितंबर तक प्रदेश में 22% कम बारिश दर्ज की गई है।जबकि सितंबर माह में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले चार दिनों में तीन जिलों को छोड़कर वर्षा की रफ्तार में कमी आने की संभावना है।आज के लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तराखंड के साथ सटे सोलन सिरमौर व शिमला के कुछ एक क्षेत्रों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश भी हो सकती है।वहीं 7 सितंबर के बाद पूरे प्रदेश में मानसून की रफ्तार में कमी आएगी ।
इंदौरा जोन की अंडर 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता जोकी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घोड़न में सम्पन्न हुई।इस प्रतियोगिता में ठाकुरद्वारा स्कूल की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल राजेश्वर सिंह ने बताया कि कबड्डी के फाइनल मुकाबले में ठाकुरद्वारा स्कूल की टीम ने बसंतपुर स्कूल की टीम को 43-20 के एक बड़े अंतर से हराया। वहीँ खो खो के फाइनल मुकाबले में स्कूल की टीम ने प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा की जुजारु टीम को 12-1 के अंतर से हराकर ट्रॉफियों पर कब्जा किया। प्रिंसीपल राजेश्वर सिंह ने टीम कोच डीईपी सीमा देवी व छात्राओं को ट्राफी व पैन पेंसिल देकर समानित किया। प्रिंसीपल ने स्कूल के बच्चो व अभिवावकों ओर तमाम स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।इस मौके पर स्कूल स्टाफ में अजय कुमार,विजय कुमार, मुरीद हुसैन, अरुण कुमार,नरेश कुमार,आरती ठाकुर,अणु ,शलाखा,सुषमा, सुनील,सुनीता,श्रीस्टा,सवित्री आदि मोजूद रहे |
मंड एरिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित हिमाचल के गांव उलेहड़ियाँ तथा पंजाब के गांव पंडोरी द्वारा संयुक्त रूप से मनाई जाने बाली उलेहड़ियाँ -पंडोरी छिंज मेले का आज समापन हुआ । इस छिंज मेले में विदेशी पहलवानों सहित उत्तर भारत पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर देहली हिमाचल के लगभग 500 से ऊपर पहलबानो ने भाग लिया । इस छिंज मेले में विदेशी पहलवान मिर्जा ईरान सहित मुकेश पठानकोट, सुख बबेहाली, सहबाज कोहली, रोहित मुकेरियां सागर गुरदासपुर, गुरदेव सिंबली, रिंकू स्वार जैसे नामी पहलवान की कुश्तियों का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। पहले से ही तय कुश्ती का मुख्य मुकाबला विदेशी पहलवान मिर्जा ईरानी और भोला वारन के बीच हुआ जिसमे 25 मिनट के कड़े मुकाबले के बाद प्वाइंट सिस्टम को अपनाया गया जिसमे मिर्जा ईरानी ने अपने दांव में भोला वारन को फसाकर पहला प्वाइंट लेकर रुमाली खिताब पर कब्जा किया। दूसरे बड़े मुकाबले में रंजीत खत्री और कोहली अखाड़े के परवीन के बीच मुकाबले में परवीन ने रंजीत को चित कर छोटी रूमाली का खिताब अपने नाम किया। कमेटी प्रधान विनोद कुमार शर्मा ने कमेटी मेंबर्स संग विजेताओं को नगद राशि उपहार और नोटों का हार पहनाकर समान्नित किया । कमेटी द्वारा छिंज मेले में लगभग लाखों की राशि और स्टील और पीतल के बर्तन, साईकल आदि पहलवानों को इनाम के रूप में दिए गए । इस मेले में दर्शन और रामजी द्वारा रेफरी का रोल सहित छिंज कमेटी के प्रधान विनोद शर्मा उप प्रधान जय दीप सिंह, विजय, अनिल कुमार, जोगिंदर पाल , गोपाल ठाकुर , सुखराज , रणवीर सिंह काला , मुन्ना पंडोरी और कमेटी मेंबर्स का छिंज मेले को सफल बनाने में सरहनीय योगदान रहा ।
हाल ही में गांव पखरेड भूमती के पेंशनर पुरषोत्तम शर्मा के निधन होने पर आज जिला पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष के डी शर्मा व जिला की अलग अलग यूनिटों से पेंशनर पुरषोत्तम शर्मा के घर उनके परिवार जनों को सांत्वना देने पहुंचे। पेंशनरों ने पुरषोत्तम शर्मा की धर्मपत्नी पुष्पा शर्मा और उनके दो पुत्रों हेमराज व अजू को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते हुए सहानुभूति प्रकट की। के डी शर्मा ने कहा कि पुरुषोत्तम शर्मा जिला कार्यकारणी के सलाहकार थे। उनके निधन से सभी पेंशनरों को गहरा दुख हुआ है। उनकी क्षति पूर्ति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। आज के डी शर्मा के साथ जिला महासचिव जगदीश पंवर,जिला मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप,उपाध्यक्ष राम लाल शर्मा,नरेश कुमार महासचिव कुठाड़ यूनिट, जिया लाल ठाकुर प्रधान पट्टा महलोग यूनिट,कृष्ण सिंह चौहान प्रधान अर्की यूनिट,राजेंद्र शर्मा महासचिव,लेखराम शर्मा मुख्य सलाहकार,लेखराम ठाकुर कोषाध्यक्ष अर्की यूनिट,जगदीश भारद्वाज प्रधान सायरी यूनिट, बेलीराम राठौर ,भूमि नंद राठौर,शीशराम राठौर, जगदीश सिंह पूर्व प्रधान कुनिहार यूनिट व अन्य मौजूद रहे।
पिछले सप्ताह जेबीटी बैच वाइज का रिजल्ट काफी लंबे समय के बाद आया और स्टेशन भी मिले जिससे जेबीटी बैचवाइज कैंडिडेट ने राहत की सांस ली। इस पर जेबीटी बेरोजगार संघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया और साथ ही सरकार से आग्रह किया कि वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन में भी जल्द से स्टेशन दिए जाएं । जेबीटी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश परयाल ने कहा कि जेबीटी वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन की बैच वाइज कॉउंसलिंग नवबंर 2023 में हुई थी ,जिसका रिजल्ट 10 जुलाई 2024 को आ गया परंतु अभी तक स्टेशन अलॉट नहीं हुए हैं । जिस से वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन के काफी लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं, क्योंकि उन्होंने बैच वाइज भर्ती के लिए 9-10 सालों से इंतजार किया लंबे इंतजार के बाद उनका रिजल्ट आया था परंतु स्टेशन अलॉट नहीं हुए हैं जबकि जेबीटी बैच वाइज की भर्ती का रिजल्ट और स्टेशन एक साथ लग गए हैं । जबकि वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन वाले अभी तक अपने अप्पोइंटमेट का इंतज़ार कर रहे हैं । जगदीश परयाल ने सरकार से मांग रखी किया कि जेबीटी वार्ड वालो को भी जल्दी से नियुक्ति दी जाए ताकि जल्द से स्कूलों को नए अध्यापक मिले और इन लोगो की भी समस्या का समाधान हो जेबीटी यूनियन ने कहा कि उन्हें प्रदेश सरकार पर पूर्ण भरोसा है कि वह जल्द इन्हें नियुक्ति देकर आगे जेबीटी में भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे अभी प्रदेश में लगभग 4500 जेबीटी के पद खाली चल रहे हैं जेबीटी प्रशिक्षु 4-5 सालों से जेबीटी कमीशन का इंतजार कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का विलम्ब अब जेबीटी भर्ती में ना किया जाए क्योंकि जेबीटी वालो का बहुत शोषण पिछले काफी सालों से हो रहा है ।
कुल्लू की टीम ने भुंतर- मनिकर्ण रोड़ स्थित चील मोड़ (छरोड़ नाला) के समीप नाकाबंदी के दौरान सोनपाल आयु 21 वर्ष पुत्र सुभाष चंद निवासी माजरी गूजर जिला अलवर राजस्थान के कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में अन्वेषण ज़ारी है । उधर, पुलिस थाना कुल्लू में आबकारी अधिनियम के तहत कुल दो मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बंदरोल व व्यासा मोड़ में ढाबों की तलाशी के दौरान 2 लीटर व 5 लीटर यानी कुल 7 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इस संदर्भ में दो महिलाओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना कुल्लू में कुल दो अभियोग पजींकृत किया गए है।
**कांगड़ा जिला से एकमात्र शिक्षक का चयन इस बार राज्य स्तरीय शिक्षक अवॉर्ड हेतु चयनित हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के 27 शिक्षकों में से जिला कांगड़ा से केवल एक ही शिक्षक चयनित हुए हैं। इस संदर्भ में राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य भर से सामान्य क्षेत्र कैटेगरी से विभिन्न जिलों से 13, हार्ड अथवा जनजातीय क्षेत्र से 5 एवं राज्य स्तरीय शिक्षक विशेष अवॉर्ड कैटेगरी में जिन 9 शिक्षकों का चयन हुआ है, उनमें जिला कांगड़ा के शिक्षा खण्ड इंदौरा के राजकीय सुंदर सिंह मल्ला सिंह आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा सहित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में भी बतौर प्रिंसिपल सेवाएं प्रदान कर रहे मोहन शर्मा का नाम शामिल है। बता दें कि मोहन शर्मा इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शिक्षा के प्रोजेक्ट्स को लेकर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। मोहन शर्मा ने गणित विषय पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.ई.आर.टी ) में भी कार्य किया है। इसके अलावा दिसंबर 2022 में प्रधानाचार्य बनने के बाद मोहन शर्मा ने छठी से आठवीं कक्षा की 77 लड़कियों को बुनियादी तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए एक परियोजना शुरू की, यह परियोजना लड़कियों के लिए बुनियादी तकनीक की कौशल विकसित करना नमक थी और इसे अप्रैल 2023 में अमेरिका की डिजिटल प्रॉमिस संगठन द्वारा $2500 लगभग 200000 का अनुदान मिला, यह परियोजना दुनिया भर में चुने गए 20 परियोजनाओं में से एक थी,जिसमें भारत से तीन परियोजनाएं शामिल थी। 2024 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बैग पर एक छात्र नेतृत्व वाली परियोजना को $500 का अनुदान मिला, इस परियोजना ने वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त की और तकनीक की शिक्षा में नवाचार और डिजिटल साक्षरता को सार्थक तथा प्रभावशाली बनाने के उनके प्रयासों को और मजबूत किया।
पूर्व सैनिक कुनिहार इकाई की त्रैमासिक बैठक 8 सितम्बर रविवार को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के नजदीक चौधरी निवास में इकाई अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह कंवर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।इकाई ने सभी पूर्व सैनिकों व वीर नारियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर बैठक में भाग लेकर चर्चा में भाग लें। रणधीर कंवर ने सभी से आग्रह किया है कि अपने साथ अपने जरूरी दस्तावेज जैसे पी पी ओ, डिस्चार्ज बुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड व बैंक पास बुक जरूर साथ लेकर आएं, ताकि किसी की पेंशन से संबंधित कोई समस्या व त्रुटि हो उसे दरुस्त किया जा सके।
प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा पुलिस विभाग को मंदिर की भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्माण की कोशिश करने के बारे में अजीत सिंह पुर्ण चंद पुत्र मिल्खी राम व सौरभ कुमार पुत्र रमेश चंद के विरुद्ध शिकायत पत्र दिया गया। इसमें मंदिर कमेटी द्वारा शिकायत की गई है कि प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ की भूमि जो की 1985 से मंदिर के नाम पर है, उस पर इन व्यक्तियों द्वारा शिवरात्रि के समय भी दखल डाला गया था, जिस पर मंदिर कमेटी द्वारा माननीय न्यायालय का सहारा लिया गया था, जिस पर माननीय न्यायालय ने स्टे लगाया था, इसके उपरांत आज सुबह 5:00 बजे फिर इन लोगो द्वारा जेसीबी से खुदाई शुरू की गई ,जिसके बाद मंदिर कमेटी द्वारा पुलिस को शिकायत पत्र दिया गया , जिस पर विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर कार्य को रुकवाया गया। इस संदर्भ में जब एस एच ओ आशीष पठानिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर गई थी व कार्य को रूकवा दिया गया है।
उपमंडल इंदौरा के क्षेत्र माजरा में सोमवार रात पुलिस प्रशासन ने डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के नेतृत्व मे दो जेसीबी मशीन 9 ट्रैक्टर और एक डम्पर पकड़े। इन वाहन मालिको के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने माजरा चक्की दरिया में दबिश देकर अवैध खनन करते हुए वाहन मौके से पकड़े। जब इस संदर्भ पर पुलिस उप अधीक्षक नूरपुर धर्म चंद वर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होने कहा कि माजरा में अवैध खनन चला हुआ है और लगातार शिकायते आ रही थी जिस पर कल रात डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के नेतृत्व मे थाना डमटाल टीम ने माजरा मे अवैध खनन पर कार्रवाई की गई व यह कार्रवाई भविष्य में जारी रहेगी।
हि.प्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड पैन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन की कुनिहार उप इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष ई . रत्न तनवार की अध्यक्षता में आज कुनिहार के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में दूर दूर से पधारे सदस्यों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। बैठक का शुभारम्भ करते हुए इकाई महासचिव रमेश नाथ कश्यप ने सदस्यो को बीते एक महीने के दौरान बोर्ड द्वारा किए गए विभिन्न आदेशों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सरकार ने पेंशनर्स व कर्मचारियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने बोर्ड के प्रबन्ध निदेशक मीणा को हटा कर संदीप कुमार आई ए एस को नियुक्त किया है, जिसका यह इकाई स्वागत करती है। ई .रत्न तनवर ने आगे बताया कि सरकार पिछले कई महिनों से पैसे की कमी का रोना रो रही है लेकिन जब मन्त्रिमण्डल ' सलाहकारों व अध्यक्षो के वेतन भत्ते बढ़ाने हो तो खजाने का ख्याल न रखते हुए चुपके से बढ़ा देते हैं ' अभी चार दिन पहले ही कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन का वेतन 30000 रु से बढ़ाकर 130000 रु कर दिया जो कि करीब 423% बढ़ोतरी बनती है। सरकार पैन्शनर्ज के प्रति डिवाईड एण्ड रूल वाली पालिसी अपना रही है। 15 अगस्त को 75 वर्ष व उपर के पैन्शनर्ज को एरियर देने के आदेश कर अपनी पालिसी लागू कर चुकी है। बोर्ड ने ग्रेच्युटी लीव इन्कैशमेन्ट कम्युटेशन पे स्केल का एरियर तथा 12% डीए का पिछले तीन वर्षों से अभी तक पैन्शनर्ज बकाया नही दिया है । जिसकी यह इकाई भर्त्सना करती है तथा बोर्ड से आग्रह करती है कि पैशनर्ज का सभी प्रकार का बकाया एकमुश्त अदा किया जाए। ई . रत्न तनवर ने एसोसिएशन की केन्द्रीय कार्यकारिणी द्वारा सभी पैन्शनर्ज को पूरे हिमाचल प्रदेश में जो सभी प्रकार के एरियर की अदायगी नहीं की जा रही है उसके लिए हि प्र हाई कोर्ट में की जा रही रिट पटीशन को करने के लिए धन्यवाद दिया। ई . तनवर ने बोर्ड प्रबन्धन वर्ग से आग्रह किया कि बोर्ड के पेंशनर्ज व कर्मचारियो की कार्यनिष्ठा व हाड तोड मेहनत द्वारा प्रदान किए गए एक ठोस ढांचे को जल्द से जल्द संभाल करने व उपभोक्ताओ को कुशल सेवाए देने के लिए सभी खाली पदों पर भर्ती सुनिश्चित करें क्योंकि उपभोक्ताओ को असल में सेवा देने वाले कर्मियों के हजारो पद कई वर्षो से खाली चल रहे हैं। केवल रिटायरमेन्ट हो रहे है भर्ती नहीं । उपभोक्ता हमारा भगवान है उसे अच्छी सर्विस देना बोर्ड का प्राथमिक कर्त्वय है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार पहले से ही सभी घरेलु उपभोक्ताओं को HPERC द्वारा फिक्स किए गए टैरिफ पर सबसिडी प्रदान कर रही है तो फिर यह 125 युनिट पर दुबारा से उन्हे क्यो जीरो बील दिया जा रहा है यह समझ से परे है। जीरो बील की वजह से बोर्ड को फिक्सड चार्जेज न मिलपाने से सीधा नुकसान हो रहा है जिसकी वजह से बोर्ड का सारा आर्थिक आधार ध्वस्त हो कर रह गया है। इस लिए यह इकाई बोर्ड व सरकार से आग्रह करती है कि यह जीरो बिलिंग का फंडा छोड़ कर सभी को जो टैरिफ चार्जेज पर सबसिडी दी जा रही है उसे ही चालू रखा जाए व 125 युनिट फ्री वाली पालिसी को भी समाप्त किया जाए। बैठक में दूर दूर से आए लगभग 60 सदस्यो ने भाग लिया तथा नए ज्वाईन किए सदस्यो ने भी अपनी रजिस्ट्रेशन करवाई।
कुनिहार: किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर मनमाने तरीके से मांगी गई धनराशि न दिए जाने पर ग्रामीणों के साथ अभद्रता किए जाने से परेशान कुनिहार के तीन पंचायत के ग्रामीणों ने किन्नरों की बधाई की रकम को फिक्स करने की मांग की है। इस संबंध में प्रतिनिधियों ने बैठक कर आगामी ग्राम पंचायत की मीटिंग में बधाई की रकम 1100 रूपये तय करने की मांग की। वरिष्ठ नागरिकों ने तीनो पंचायतों से मांग हुए कहा कि यह समाज खुशी के मौके पर उस परिवार से केवल ₹1100 ले सकते हैं । इस प्रकार से तीनों पंचायत में जनहित को देखते हुए 1100 रुपए लेने का अधिकार होना चाहिए । जबरदस्ती किसी गरीब परिवार से ना लिया जाए और कॉपी प्रस्ताव उप मंडल अधिकारी नागरिक एसडीएम साहब व पुलिस थाना को भेजी जानी चाहिए ,ताकि इस प्रकार के मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस बारे जगदीश अत्री प्रधान हाटकोट पंचायत,बलविंदर चौधरी प्रधान कोठी पंचायत व राकेश ठाकुर प्रधान कुनिहार पंचायत से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की यह मांग बिल्कुल जायज है पंचायतों की अगली बैठकों में यह प्रस्ताव डाल दिया जाएगा। कुनिहार की तीनों पंचायत के वरिष्ठ नागरिक प्रेम राजपूत ,संतराम ,ओम प्रकाश ,रामदास तंवर ,धनीराम तंनवर ,हरिराम ठाकुर ,मोहन सिंह, सोहनलाल ,बाबूराम तंवर ,धर्म सिंह, जगदीश ठाकुर ,बलिराम ,जगतराम वेश ,गोविंद ठाकुर, प्रेम राज ,मोहन सिंह चौधरी, ईश्वर दास ,जियालाल एवं नारी शक्ति महिला मंडल ने इस बाबत पहल की है।
अपने क्षेत्र के इतिहास को लिखित रूप देने के लिए मायाराम शर्मा द्वारा शाठी पाशी का चौतरा सिरमौर रियासत गिरीपार क्षेत्र ग्राम टिटियाना किताब का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ठाकुर और उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया। किताब का मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र के इतिहास को लिखित रूप प्रदान करना है क्योंकि इससे पहले गिरीपार क्षेत्र में बहुत कम इतिहास लिखित रूप में उपलब्ध है इस किताब में सिरमौर रियासत के इतिहास के साथ गिरीपार क्षेत्र के सामाजिक धार्मिक राजनैतिक सांस्कृतिक ताने-बाने के साथ गांव में सिरमौर के राजा द्वारा स्थापित ऐतिहासिक शाठी पाशी चौतरे का इतिहास शामिल किया गया है। इसके अलावा महासू महाराज और अन्य देवी देवताओं का ऐतिहासिक विवरण भी शामिल किया गया है।किताब में गिरीपार क्षेत्र के देवी देवताओं धार्मिक मान्यताओं और उत्सव का भी विस्तार से विवरण दिया गया है। इसके अलावा जौनसार बाबर और गिरीपार क्षेत्र के आपसी संबंधों पर विस्तार से जानकारी दी गई है। किताब में ऐतिहासिक हारूल और महासु देवता की विरसु गाथा का वर्णन विस्तार से किया गया है। लामण, बोलिया और पहाड़ी दोहे, लिबर का वर्णन भी किताब में किया गया है। इस ऐतिहासिक किताब में गांव में हुए महत्वपूर्ण कार्य और शांत महायज्ञ का भी वर्णन किया गया आने वाली पीढ़ी के लिए यह किताब ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इस किताब में अपने क्षेत्र के इतिहास को संजोने का प्रयास किया गया है। मायाराम शर्मा ने सभी से निवेदन किया है कि इस किताब को जरूर खरीदे और पढ़े इस किताब से होने वाली कमाई गरीब बच्चों के पढ़ाई पर खर्च की जाएगी।
उपमंडल संगडाह के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को पंचायत भवन ददाहू में संघर्ष समिति अध्यक्ष एवं संयोजक प्रताप सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विस्थापितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर मंथन करने के उपरांत भारी संख्या में आए विस्थापितों का दल पंचायत भवन से एचपीसीएल कार्यालय तक जुलूस निकालकर बाध प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली । इसके उपरांत पूरा जलूस परियोजना के महाप्रबंधक आर के चौधरी के कार्यलय में जा पहुंचा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिल ने सबसे पहले गृह विहीन परिवारों की सूची जारी करने में देरी किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गत वर्ष 95 लोगों की सूची जारी की गई थी जिसमें एक वर्ष बीतने के उपरांत भी बांध प्रबंधन अन्य लोगों की सूची जारी करने में नाकाम रहा। इसके उपरांत डूब क्षेत्र में रह रहे प्रत्येक परिवार को पूर्ण विस्थापित का दर्जा दिए जाने के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना में बांध प्रबंधन द्वारा ढुलमुल रवैया अपनाए जाने की बात की गई। इसके अतिरिक्त टोक्यो में विस्थापितों के लिए खरीदी गई जमीन का अधिकतर हिस्सा वहां से बह रही खड्ड एवं गिरीं बांटा नदी में बह गया है उसमें विस्थापितों का रह पाना नामुमकिन है। विस्थापितों को मकान निर्माण के लिए दिए जा रही 28 लाख की राशि बहुत कम है इसे लोक निर्माण विभाग के आकालित मूल्य के बराबर विस्थापितों को प्रदान किया जाए। इसके साथ माह प्रबंधक से पूछे गए सवालों में बांध निर्माण के उपरांत रेणुका जी संगड़ाह मार्ग की दूरी 12 से 14 किलोमीटर बढ़ जाएगी जन संघर्ष समिति की मांग के अनुसार यदि मोहतू एवं चमियाना के बीच पुल निर्माण करवाया जाए तो यह दूरी मौजूदा दूरी से लगभग 4 किलोमीटर काम हो जाएगी। श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति ने बांध प्रबंधन को एक महीने का समय देते हुए कहा कि यदि एक माह के अंतराल में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष समिति प्रबंधन का घेराव एवं कड़ा विरोध करेगी। बांध प्रबंधन के महाप्रबंधक आर के चौधरी ने कहा कि 20 अगस्त को बो ओ डो की बैठक हो चुकी है जिसमें उन्होंने जन संघर्ष समिति द्वारा दी गई मांगों को बैठक में क्रमवार तरीके से रखा है उन्होंने कहा कि 1362 परिवारों की सूची तैयार कर 10 सितंबर से एमपीए एफ कार्ड सियूं गांव से आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को मकान बनाने का पैसा तभी दिया जाएगा जब वह 150 स्क्वायर मीटर जमीन पर मकान बना होगा या फिर मकान बनाने के दौरान किस्तों में प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी प्रत्येक मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा जा रहा है।
विपक्ष द्वारा प्रदेश में आर्थिक संकट को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साथ रही है और विपक्ष में सोमवार को नियम 67 के तहत सदन में चर्चा की मांग भी उठाई और प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन न देने के आरोप लगाए वहीं इसको लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया और विपक्ष को दिशाहीन कर दिया। साथ ही इस तरह के मामले में राजनीति न करने की नसीहत दी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन नजर आ रहा है इस बार विधानसभा का मानसून सत्र सबसे लंबा सत्र है और 10 दिन का विधानसभा सत्र है। इसमें अधिकतर मुद्दे विपक्ष के विधायकों के हैं चाहे बरसात में नुकसान का हो या प्रदेश में कानून व्यवस्था का हो इस तरह के प्रस्ताव चर्चा के लिए विपक्ष के विधायकों द्वारा लगाए गए थे और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इसको लेकर अनुमति भी दी गई थी। उसके बाद भी विधानसभा में किसी न किसी मुद्दे को लेकर विपक्ष चर्चा करने के बजाय वाकआउट कर बाहर जा रहे हैं । विपक्ष द्वारा सदन में प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसको लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मामले पर भी चर्चा करना चाहते हैं ।उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा 85 हजार करोड़ का कर्ज़ छोड़ गया है और केंद्र से भी कोई सहयोग हिमाचल को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बरसात से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है और लोक निर्माण विभाग ने रिकॉर्ड समय में प्रदेश में सड़कों को खोलने के साथ ब्रिज बनाने का काम किया है।लेकिन लोक निर्माण विभाग को जो सहयोग केंद्र से मिलना चाहिए था ।वह नहीं मिल रहा है केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को 69 नेशनल हाईवे देने की घोषणा की थी जो अभी तक नहीं मिले ।लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र को 6 नेशनल हाईवे का प्रस्ताव भेजा है उसे भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कठिन समय चल रहा है लेकिन हर चीज पर राजनीति नहीं होनी चाहिए ।कुछ ऐसे मुद्दे हैं कि विपक्ष और सत्ता पक्ष को मिलाकर चलना चाहिए आर्थिक संकट पर सरकार का विपक्ष को भी समर्थन करना चाहिए और केंद्र से भी मदद दिलाने के लिए विपक्ष को भी सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितेषी होने का सर्टिफिकेट लेने की उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री से जरूरत नहीं है यह वही मुख्यमंत्री है जिन्होंने कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की नसीहत दी थी। कांग्रेस सरकार कर्मचारी हितेषी और कर्मचारियों को जो हक बनता है वह उन्हें दिया जाएगा।
** पीएमजीएसवाई-3 की सड़कों का निर्माण कार्य जून 2025 तक पूरा करेंः विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में आज केंद्रीय प्रायोजित एवं केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में 23 सड़कें एवं 22 पुल स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में से चार सड़कों के टेंडर अवार्ड किए जा चुके हैं तथा अन्य 19 सड़कों के भी जल्द से जल्द टेंडर अवार्ड किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण की सड़कों का निर्माण कार्य जून, 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त 22 पुलों के टेंडर भी जल्द से जल्द अवार्ड किए जाएं। उन्होंने यह निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश के लोगों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके अतरिक्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रथम तथा द्वितीय चरण को लगभग पूरा किया जा चुका है। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री के साथ आयोजित हुई बैठक में विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की गई थी। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि प्रदेश की इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मंजूरी प्राप्त हो सके। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि इन परियोजनाओं में तेजी लाई जा सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत 2,097 करोड़ रुपये की 191 परियोजनाओं को स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसमें से 143 परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है जिस पर अब तक 861 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों से संबंधित निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश के लोगों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कें हमारी भाग्य रेखाएं हैं। इस दृष्टि से सभी अधिकारियों को कार्य करने की आवश्यकता है।
** परिसर में सरकारी कार्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल तथा पार्किंग की मिलेगी सुविधा ** डीपीआर तैयार करने के निर्देश, 18 माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हिमुडा शिमला के विकासनगर में अत्याधुनिक बहुउद्देशीय भवन का निर्माण करेगा और यह प्रस्तावित परिसर शिमला में सबसे आधुनिक भवनों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि 10 बीघा भूमि पर लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परिसर में सरकारी कार्यालय, एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एक होटल तथा दो मंजिलें पार्किंग के लिए होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ 1 जनवरी 2025 को किया जाएगा और 18 माह के भीतर इसका कार्य पूरा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन की वास्तुकला प्रदेश की समृद्ध विरासत तथा संस्कृति को प्रतिबिंबित करेगी। उन्होंने कहा कि इस भवन कोे सौर ऊर्जा सुविधाओं के साथ एक हरित तथा पर्यावरण अनुकूल भवन के रूप में डिजाइन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए प्रारंभिक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिमुडा को इस निर्माण कार्य से संबंधित प्रक्रिया में तेजी लाने तथा परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमुडा संदीप कुमार, निदेशक नगर एवं ग्राम नियोजन कमल कांत सरोच तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बधिर जागरूकता सप्ताह के तहत आज गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज राजपुर के विद्यार्थियों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संवाद कर उन्हें इस विषय पर जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा पालमपुर में बधिर जागरूकता सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा ने छात्रों को बधिर जागरूकता सप्ताह के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही एचआईवी एड्स के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि एचआईवी की जांच करवाना बहुत जरूरी है। जिससे आप इस भयंकर बीमारी से बच सकते हैं। डॉ. अनुराधा ने विद्यार्थियों को बहरेपन के कारण, लक्षण, इसकी रोकथाम और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि बहरापन आनुवंशिक हो सकता है, रूबेला से पीड़ित गर्भवती महिला से उसके बच्चे को हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों को कान इंफेक्शन बार-बार होता है, कान के वैक्स का जम जाना और कान के भीतरी हिस्से में क्षति होना भी इसका कारण है। इसके अलावा जो लोग ज्यारा शोर शराबे वाली जगह काम करते हैं या जिनके कान में छेद हो जाता है वे इससे ग्रसित हो सकते हैं। यह हैं लक्षण उन्होंने इसके लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को अगर आवाज को सुनने में परेशानी हो, साफ सुनाई ना देता हो, पीछे से आने वाली आवाज या भीड़ में किसी की आवाज सुनने में असमर्थ हो, टीवी रेडियो या अन्य यंत्रों को तेज आवाज में सुनना इसके लक्षण होते हैं। धीमी आवाज में चलाएं टीवी, इयरफोन के उपयोग से बचें जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इसके बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि ज्यादा शोरगुल वाली जगह में जाने से परहेज करना चाहिए। अपने घर में टीवी रेडियो और दूसरे यंत्रों की आवाज को धीमा करके सुनना चाहिए। कानों में इयरफोन नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई परेशानी आती है तो तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बहरेपन के कारणों का शीघ्र पता लगाने और उपचार के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, बहरेपन की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम जैसे विभिन्न कार्यक्रम चलाए गए हैं। उपचार में श्रवण यंत्र, कर्णावत प्रत्यारोपण, वाक् चिकित्सा, सांकेतिक भाषा शामिल हैं। उन्होंने इससे संबंधित टीकाकरण के बारे में भी बताया। बधिर लोगों से करें सम व्यवहार डॉ. अनुराधा ने बताया कि बधिर लोग समाज से अलग-थलग रहते हैं, ये हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि बधिर लोगों से हम ऐसा ही व्यवहार करें जैसा आम लोगों से करते हैं। उन्होंने कहा कि बधिर लोगों के साथ धैर्य के साथ संवाद करने का प्रयास करें। सामान्य लोग भी कर सकते हैं साइन लैंग्वेज का उपयोग इसके बाद पालमपुर सिविल अस्पताल की ऑडियोलॉजिस्ट मीनाक्षी ने साइन लैंग्वेज के बारे छात्रों को जागरूक किया। जो लोग बिल्कुल सुन या बोल नहीं पाते उनके लिए अपने भावों को कैसे व्यक्त किया जाए इस बारे में उन्होंने विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइन लैंग्वेज का उपयोग केवल बहरे और गूंगे लोग ही नहीं हम भी कर सकते हैं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत कॉलेज में इस दौरान पोस्टर मेकिंग कंपटीशन करवाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को जिला कार्यक्रम अधिकारी और कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। नयन को प्रथम, महक को द्वितीय तथा स्नेहा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में पंडित अनंत राम रोटरी सेवा फाउंडेशन के बच्चों ने भी भाग लिया।
शिमला: वेतन की राह देख रहे लोग, कैसे चलेगा लोगों का खर्चा : जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि दो दिन से लोग वेतन की राह देख रहे हैं। फ़ोन के हर मेसेज यही सोचकर चेक करते है कि कहीं वेतन तो नहीं आया। अपने सहकर्मियों और अन्य विभागों के लोगों से फ़ोन करके पूछ रहे हैं कि सैलरी आई क्या? आज तक प्रदेश में ऐसी स्थिति नहीं आई थी कि कर्मचारियों को वेतन के लिए तरसना पड़े। प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि कोई आर्थिक संकट नहीं हैं। जब आर्थिक संकट नहीं है तो वेतन क्यों नहीं आ रहा है? सरकार को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि कर्मचारियों का वेतन और पेंशनरों की पेंशन कब आएगी। कर्मचारियों के पास आय के कोई और साधन नहीं होते हैं, उन्हें वेतन से ही परिवार पालना होता है। ऐसे में बिना वेतन के परिवार कैसे पलेगा? जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी अपने वेतन से ही सारे खर्च वहन करता है। बच्चों की फ़ीस, घर का किराया, होम लोन की किस्तें, पर्सनल लोन की किश्तों के साथ क्रेडिट कार्ड आदि की ईएमआई भी महीने के पहले सप्ताह में देनी होती हैं। घर का किराया से लेकर राशन, बिजली-पानी आदि का खर्च भी महीनें के पहले हफ़्ते में ही देना पड़ता है। लोन की किस्तें न जमा कर पाना अपने आप में बड़ी आफ़त हैं। जिसके कारण जुर्माना से लेकर वित्तीय शुल्क अलग से भरने पड़ते हैं। यह स्थिति किसी भी सूरते हाल में सही नहीं है कि कर्मचारी राज्य सरकार के कर्मों की सज़ा भुगते। मुख्यमंत्री प्रदेश के कर्मचारियों को बताएं कि कब तक कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में आएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव के लिए 11, 12, 13 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 सितंबर को प्रातः दस बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि निर्धारित की है तथा इसके पश्चात चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को प्रातः आठ बजे से सांय चार बजे तक वोटिंग होगी। वार्ड मेंबर, प्रधान, उपप्रधान के पदों के लिए वोटिंग के पश्चात मतगणना संबंधित पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी जबकि पंचायत समिति के मेंबर के लिए 30 सितंबर को संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना होगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौरा पंचायत समिति के तहत बसंतपुर बीडीसी वार्ड, इंदौरा ब्लाक के तहत सिरत पंचायत में उपप्रधान, लंबागांव ब्लाक के धनीरी में उपप्रधान, रैत ब्लाक के बीडू सारना में उपप्रधान, बैजनाथ ब्लाक के स्पैडू में उपप्रधान, देहरा ब्लाक के रजोल पंचायत में उपप्रधान के रिक्त पदो के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बैजनाथ की गदियाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर एक, पंजाला पंचायत के वार्ड नंबर 5, बडोह ब्लाक के मोरठ जसाई ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर-दो, रतियाड़ पंचायत के वार्ड नंबर तीन, चार, पांच, देहरा के शेरलुहार वार्ड नंबर चार, देहरू पंचायत के वार्ड नबर पांच, नाहलियां पंचायत के वार्ड नंबर छह, सलिहार के वार्ड नंबर एक तथा छह, धर्मशाला ब्लाक के शीला भुटेहड़ के वार्ड नंबर तीन, भत्तला के वार्ड नंबर चार, वाघनी के वार्ड नंबर तीन, इंदौरा ब्लाक की चनौर के वार्ड नंबर दो, डमटाल के वार्ड नंबर छह, कांगड़ा ब्लाक के सहौड़ा के वार्ड नंबर तीन, राजल के वार्ड नंबर पांच, लंबागबांव के बीजापुर के वार्ड नंबर पांच, बंदाहू के वार्ड नंबर एक, अप्पर लंबागांव के वार्ड नंबर दो, पप्लाह के वार्ड नंबर चार, नुरपुर ब्लाक की वरंडा पंचायत के वार्ड नंबर तीन, नगरोटा सूरियां ब्लाक के लाहडू के वार्ड नंबर एक, नगरोटा सूरियां वार्ड नंबर आठ, भलूं के वार्ड नंबर दो, कोठी बंडा के वार्ड नंबर चार, पंचरूखी ब्लाक की लदोह के वार्ड नंबर दो, प्रागपुर ब्लाक की घियोरी पंचायत के वार्ड नंबर तीन तथा पांच, नारी पंचायत के वार्ड नंबर एक, वीहण के वार्ड नंबर दो, फतेहपुर ब्लाक की बसोली पंचायत के वार्ड नंबर एक, रैत ब्लाक के बौडू सारना के वार्ड नंबर छह, सुलह ब्लाक के गगल के वार्ड नंबर दो, ननाओं के वार्ड नंबर तीन, खडूहल सौरनु के वार्ड नंबर चार के लिए वार्ड मेंबर के चुनाव आयोजित किया जाएगा।
आगरा में थाई बॉक्सिंग संगठन उत्तरप्रदेश के सौजन्य से आयोजित करवाई गई अंडर 14 राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बीएल स्कूल कुनिहार के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 5 मेडल 4 सिल्वर व एक ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किए। विद्यालय के 5 बच्चो ने कोच सैमुअल संगमा के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमे सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ध्रुव, ईशान, तेजस व पार्थ ने सिल्वर तथा आर्यन ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित कुनिहार क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
देहरा उपमंडल के तहत बनखंडी पोस्ट ऑफिस में डाक समुदाय विकास कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राज कुमार, निरीक्षक डाकघर, देहरा उपमंडल ने किया। शिविर के दौरान पोस्ट ऑफिस की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही, आधार अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। शिविर में कई लोगों ने पोस्ट ऑफिस बचत बैंक के खाते भी खुलवाए। यह शिविर डाक विभाग की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। स्थानीय समुदाय ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डाकघर की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
जयसिंहपुर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जालग में लड़कियों की तीन दिवसीय जोनल लेवल अंडर 19 टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ रविवार को हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड पीटीआई ओपी धीमान ने झंडा लहराकर और मार्चपास को सलामी देकर इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। ओपी धीमान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाल रहे सुशील कुमार ने बताया कि 26 स्कूलों से 252 छात्राएं इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। उन्होंने बताया कि जॉन लेवल टूर्नामेंट में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। इस टूर्नामेंट का समापन 3 सितंबर को रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर एचपीजी बैंक द्वारा किया जाएगा।
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास करना उनकी प्राथमिकता है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाइयां स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में बेलपत्र और नीम का पौधा रोपित करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। अर्की विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नागरिक अस्पताल अर्की में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति में तेजी लाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इस दिशा में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूलों में प्रदेश के विद्यार्थी विश्व स्तरीय गुणात्मक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोज़गार प्रदान करने के उद्देश्य से व्यावसायिक व भविष्योन्मुखी पाठ्यक्रम आरम्भ किए जा रहे हैं। उन्होंने महिला मण्डल भवन चइयां की मुरम्मत के लिए 01 लाख रुपए, महिला मण्डल परोही के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 01 लाख रुपए तथा महिला मण्डल भवन पलकड़ी की मुरम्मत के लिए 75 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सम्पर्क मार्ग से राजकीय प्राथमिक पाठशाला चाइयां तक इंटरलॉक टाईले लगाने के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने चइयां में खेल मैदान निर्माण के लिए औपचारिकता पूर्ण होने के उपरांत 01 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत चाइयां में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए औपचारिकता पूर्ण होने के उपरांत 02 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने पशु औषधालय निर्माण के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 1100 रुपए तथा नशा मुक्ति पर भाषण प्रस्तुत करने वाली श्रुति ठाकुर को अपनी ओर से 500 रुपए देने की घोषणा की। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर इस स्कूल की छात्रा श्रुति ठाकुर ने नशा मुक्ति पर निबंध प्रस्तुत किया तथा बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, पूर्व बी.डी.सी. सदस्य नरेश शर्मा, ग्राम पंचायत चाइयां के प्रधान ओम प्रकाश, ग्राम पंचायत चाइयां के उप प्रधान देव राज, महिला मण्डल चाइयां की प्रधान गीता, युवक मण्डल के प्रधान बलदेव, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा चंद, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शशिपाल धीमान, पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा सहित अन्य व्यक्ति, अध्यापक तथा विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित थे।
** शीत मरूस्थल में हरियाली लाने की कवायद रिकांगपिओ: किन्नौर-तिब्बत सीमा पर स्थित आईटीबीपी पोस्ट शिपकी ला में जाइका वानिकी परियोजना और वन विभाग ने चिलगोजे के पौधे रोपे। शीत मरूस्थल और बंजर जमीन पर हरियाली लाने के उद्देश्य से परियोजना हर संभव प्रयास कर रही है। इसके मद्देनजर रविवार को ग्राम वन विकास समिति डुबलिंग के अंतर्गत वन अरण्यपाल रामपुर नीरज कुमार की अध्यक्षता में शिपकी ला में आईटीबीपी के जवानों ने चिलगोजे के पौधे रोपे। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी किन्नौर अरविंद कुमार, सहायक वन अरण्यपाल किन्नौर करण कपूर, सेवानिवृत हिमाचल प्रदेश वन सेवा अधिकारी सीएम शर्मा, वन परिक्षेत्राधिकारी पूह सोहन लाल, उप वन परिक्षेत्राधिकारी पूह योगराज, वन रक्षक पूह शिपकी ला पोस्ट आनंद भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि जाइका वानिकी परियोजना हर वर्ष जिला किन्नौर में चिलगोजे के हजारों पौधे रोपने का काम कर रही है।
** लंज में अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ धर्मशाला: विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बेटियों ने हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। खेलों में भी बेटियां की भागीदारी ओलंपिक स्तर तक बेहतर रही है। रविवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माथ्यमिक पाठशाला लंज में शाहपुर जोन अंडर 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि खेलों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खेल गतिविधियों से जुड़े रहना अति आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थीयोें से खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है और युवाओं को सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश तथा प्रदेश को विकास के स्वर्णिम पथ पर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक प्रतिभावान खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा प्रदेश के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मिले इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा यदि शिक्षा गुणात्मक नहीं है तो उसका विद्यार्थी को कोई लाभ नहीं है। प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों की शिक्षा गुणात्मक होना बहुत आवश्यक है। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने मुख्याथिति का स्वागत करते हुए कहा कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में शाहपुर जोन के 14 स्कूलों की छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो ,बैडमिंटन, तथा वॉलीबाल का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके उपरांत विधायक ने विश्राम गृह लंज में लोगों की शिकायतों को भी सुना और उनका निवारण किया। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ किए जा रहे विकासात्मक कार्यों के बारे में समीक्षा बैठक की और सभी कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य संजय शर्मा, चंगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमन मेहरा, एसएमसी प्रधान मेहर सिंह, कैप्टन कपूर, रंजीत बग्गा, गंधर्व सिंह, प्रधान आशा देवी, निशा देवी, रेखा देवी और बलजीत कौर, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं, प्रतिभागी खिलाड़ी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।
जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव में चार महीने के अंदर ही टाइलें उखड़ने लगी है। लोक निर्माण विभाग जयसिंहपुर द्वारा मार्च से अप्रैल महीने के अंत तक लोअर लंबागांव में दुकानदार सुमन सूद की दुकान से लेकर जयसिंहपुर की ओर राजू के घर के साथ सड़क में टाइल लगाई गई थी परन्तुं अब यह टाइल राजू के घर के पास उखड़ने लगी है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्दी ही इन टाइलों को ठीक नही किया तो धीरे धीरे सभी टाइलें उखड़ने के साथ टूट जाएगी।
** सरकार ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों की मांगें न मानी तो होगा बड़ा आंदोलन: सुनीता ठाकुर हिमाचल प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ ब्लॉक इन्दौरा का त्रैवार्षिक अधिवेशन भदरोया में अरुण पैलेस में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय भारतीय मजदूर संघ के उत्तरी क्षेत्र प्रभारी पवन कुमार मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे वहीं सुनीता ठाकुर अध्यक्ष आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश ने सैंकड़ो कर्मचारियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।वहीं वहाँ पर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सुनीता ठाकुर की अध्यक्षता में यह सातवां अधिवेशन है। इस अधिवेशन में मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई, जैसे सेवानिवृत्त पर पेंशन, ग्रेज्युटी कम से कम 5 लाख, केंद्र और प्रदेश का मानदेय एक साथ, हिमकेयर कार्ड की सुविधा पूर्ण बहाल की जाए, मेडिकल बिल भुगतान सुविधा तथा हरियाणा सरकार की तर्ज पर वेतन इत्यादि मांगो पर चर्चा की गई। वहीं सुनीता ठाकुर ने बताया कि उक्त मांगो को ज्ञापन के माध्यम से भी 16-7-2024 को पूरे प्रदेश में एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेजा गया है। अगर सरकार बातचीत के लिए बुलाकर उक्त मांगो का समाधान नहीं करती तो शीघ्र ही आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा। इसके साथ ही इन्दौरा कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रजनीश पठानिया, सचिव कमला देवी, कोषाध्यक्ष अनीषा कुमारी बनाई गई। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री यशपाल हेटा, पूर्व में रही हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अध्यक्ष शांति चौहान, पूर्व में अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की राष्ट्रीय महामंत्री जयंती दुग्गल, प्रदेशाध्यक्ष सुनीता ठाकुर, प्रदेश महामंत्री, सुभद्रा कुमारी, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम, भारतीय मजदूर संघ के जल शक्ति विभाग जिला इकाई के अध्यक्ष सेवा सिंह उनके सहयोगी जिला इकाई सचिव विश्व, भारतीय मजदूर संघ जिला शिमला के अध्यक्ष देवेंद्र चोपड़ा उपस्थित रहे।
मंडी: लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टरों के ऊपर हमला करने की घटना सामने आई ह। इस घटना में एक डॉक्टर घायल हुआ है जबकि अन्य अपनी जान बचाकर मौके से भाग गए। प्रशिक्षु डॉक्टरों के ऊपर हमला उस समय हुआ जब रात की ड्यूटी पर तैनात कुछ प्रशिक्षु डॉक्टर अस्पताल और कॉलेज परिसर के बाहर टहल रहे थे। बताया जा रहा है कि हमलावर कार में आए थे और मरीज बनकर कॉलेज परिसर में घुसे जिससे मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी चकमा खा गए। हमलावरों ने प्रशिक्षु डॉक्टर की पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी दी. इस हमले के दौरान प्रशिक्षु डॉक्टरों ने एक हमलावर को पकड़ लिया जबकि तीन अन्य फरार हो गए। घटना से गुस्साए डॉक्टरों ने हमलावरों की गाड़ियां तोड़ दीं। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीके वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। कॉलेज प्रबंधन इन शरारती तत्वों की पहचान करने के प्रयास में जुटा है। सुरक्षा की इस चूक के बाद प्रशिक्षु डॉक्टरों ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है। बल्ह पुलिस थाने की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी लड़के लोकल हैं और उनमें से एक लड़का अस्पताल में वॉर्ड बॉय बताया जा रहा। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा "हमला करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस तरह की वारदात को अंजाम देने के पीछे इनका क्या मकसद था पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। " नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर हुए हमले के बाद डॉक्टरों में भारी रोष है। इस घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और वे कॉलेज प्रबंधन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।
हमीरपुर भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। हमीरपुर पहुंचे विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास प्रदेश में सरकार की नाकामियों को छुपाने के अलावा और कोई काम नहीं है। सीएम सुक्खू और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने दो महीने का वेतन विलंबित करने की बात कह कर जनता के साथ भद्दा मजाक किया है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। बार-बार झूठ बोलने से झूठ सच नहीं हो जाएगा। प्रदेश में लूटपाट और भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर धोखा किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी गई, लेकिन अभी तक महिलाओं को इनसे पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। लोग अब सरकार की कार्यप्रणाली को भली-भांति समझ रही है और अब जनता सरकार को जवाब देगी। हमीरपुर विधायक ने कहा कि सीएम सुक्खू के आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा हिमाचल प्रदेश की जनता भुगत रही है। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग भुगत रहा है। प्रदेश सरकार अपने वादे भी पूरे नहीं कर पा रही है। अभी तक उन्होंने अपनी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं की हैं। मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों पर दोनों हाथों से खजाने का पैसा लूटा कर प्रदेश को कर्ज के दलदल में इस कदर धकेल दिया है कि आने वाले कई सालों तक प्रदेश आर्थिक रूप से खड़ा नहीं हो पाएगा।
हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है और सरकार पर फिजूल खर्ची के आरोप लगा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में किसी भी तरह के आर्थिक संकट होने की बात को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि जब से सरकार सत्ता में आई है, पहले दिन से हिमाचल को साल 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की बात कही है। अर्थव्यवस्था में सुधार करने की प्रक्रिया में प्रदेश सरकार काम कर रही है। ये जो कहा जा रहा है कि प्रदेश में फाइनेंशियल मेस हो गया है ये गलत है। अगर हमने दो वेतन भत्तों को विलंबित किया है तो अर्थव्यवस्था सुधार की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा जो 85 हजार करोड़ की देनदारियां की बात कर रही है वो भाजपा सरकार छोड़ कर गई है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही कर्मचारियों को 7% DA दिया। प्रदेश में 14 प्रकार की सब्सिडी दी जा रही है, जिनको आवश्यकता नहीं उन्हें भी मिल रही है। हजारों लोग सबसिडी छोड़ने की बात कह रहे हैं, हजारों लोगों ने बिजली पानी की सब्सिडी छोड़ने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सरकार बनाए हुए सिर्फ 19 महीने हुए हैं। पूर्व सरकार के समय प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। वर्तमान सरकार इसमें सुधार कर रही है। इसमें पैसों की जरूरत है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी जो है, वो समय पर मिलेगी और पेंशन भी दी जाएगी। 28 कर्मचारियों को एरियर दे दिया है। केंद्र सरकार से 9200 करोड़ रुपए एनपीएस और 9300 करोड़ रुपए पीडीएन का मिलना है। बीबीएमबी में 4300 करोड़ रुपये का शेयर है, इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट से निर्देश भी दिए हैं। वहीं, प्रदेश में आर्थिक संकट को लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर राजनीति करने के आरोप लगाए और कहा कि भाजपा नेता बिना तैयारी के बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कभी ड्रोन से जासूसी की बता कर रहे हैं कभी फाइनेंशियल मेस की बात कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को होमवर्क करके आने की जरूरत है।
हिमाचल प्रदेश की जानीमानी सांस्कृतिक, साहित्यक,एवं समाजिक संस्था फिलफोट फोरम ने आज अपनी संस्था के उद्देश्यों का अनुपालन करते हुए सांस्कृतिक विरासत के साथ साथ पर्यावरण के संरक्षण हेतु रचनात्मक कदम उठाते हुए सोलन से 8 कि.मी. दूर ग्राम पंचायत कोठो (शामती)के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के सचिव राजीव उप्पल ने बताया कि संस्था का ये कृतसंकल्प है कि संस्था सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ साथ समाजिक कार्यक्रम में भी बढ़चढ़ कर भाग ले इसी अनुक्रम में आज संस्था के मैंबरों ने सामुहिक रुप से वर्षा ऋतु में लगने वाले पोधों का रोपण किया व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठो मे के 80 से ऊपर औषधीय पोधे लगाए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोठो के प्रधान जयावंती एवम उप प्रधान सुनील ठाकुर, समाज सेवी एवम पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सोलन कुल राकेश पंत तथा संस्था के सदस्यों में विपुल गोयल, विजय पुरी, सुनीता शर्मा, गुलाब सिंह, राजेन्द्र शर्मा, भेदराम, मनोज गुप्ता, मीनाक्षी उप्पल, नीलम राणा, प्रभा शर्मा, रक्षा, अनिता, मोहिनी सूद, विक्रम मट्टू, प्रतीक गोयल, प्रियंका, रुपांजली, रक्षा ठाकुर, रोहिणी, काजल, मयंक, सीमा पुरी एवं विवेक के अतिरिक्त अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
** कोलकाता डॉक्टर मोमिता को इंसाफ दिलाने के लिए महिलाओं ने निकाली रैली इन्दौरा विकास खण्ड के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत कुड़सां में महिला ग्रामसभा का आयोजन किया गया। यह महिला ग्राम सभा ग्राम पंचायत कुड़सां की प्रधान अनुवाला की अध्यक्षता में की गई, जिसमें चिन्मय कॉर्ड संस्था के लगभग सात महिलामण्डलों की 40 महिलाओं ने भाग लिया। ग्राम सभा मे कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें पीने के पानी की समस्या, हर गली में सोलर लाइट, सड़क निर्माण, महिला सुरक्षा, महिला स्नानघर मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं पठानकोट से किडनैप बच्चे को स्थानीय युवकों व हिमाचल पँजाब पुलिस ने जिस प्रकार बचा कर अपना दायित्व निभाया उसके लिए उनकी भी सराहना की गई।वहीं महिलाओं को संदेश दिया गया कि आप अपने व आसपास के बच्चों का ध्यान रखें और बाहरी कोई व्यक्ति गांव या आसपास के क्षेत्र में मिलता है तो उसका आधार कार्ड जरूर देखें। इस में ग्राम पंचायत कुड़सां की प्रधान अनु वाला ने वार्ड नम्बर एक में पानी की समस्या के समाधान के लिए 5000 रुपए दिए। चिन्मय कार्ड संस्था से सुनीता कटोच और ज्योति शर्मा इस मौके पर मौजूद रही।
हिमाचल प्रदेश में कई दिनों बाद शनिवार को कहीं भी बादल नहीं बरसे। राजधानी शिमला समेत सभी जिलों में धूप खिली रही। बिलासपुर और ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को भी हिमाचल में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। दो और तीन सितंबर को कई जगह बारिश का येलो अलर्ट है। चार सितंबर से फिर मौसम साफ रहने की संभावना है। शनिवार शाम तक प्रदेश में 70 सड़कें और 22 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। शिमला जिला में 35, मंडी में 12, कांगड़ा में 11, कुल्लू में 9, लाहौल-स्पीति-ऊना और सिरमौर में एक-एक सड़क आवाजाही के लिए बंद है। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर धूप खिली। बीते एक सप्ताह से शहर में सुबह या शाम बारिश हो रही थी।शनिवार को बारिश से राहत मिली। हालांकि शाम के समय शहर में बादल छा जाने से मौसम में कुछ ठंडक हुई। मैदानी जिलों के मौसम में धूप खिलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो और तीन सितंबर को कुछ क्षेत्रों में भारी व अन्य स्थानों पर सामान्य बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है। 26 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 471.1 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 613.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। शेष सात जिलों सोलन, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, हमीरपुर और ऊना में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई।
**पुणे में हुआ दो दिवसीय इंडिया कॉपरेटिव बैंकिंग कनेक्ट 2024 का आयोजन इंफोसिस दुनिया के नामी आईटी कंपनी द्वारा पुणे में 2 दिवसीय इंडिया कॉपरेटिव बैंकिंग कनेक्ट 2024 का आयोजन 30 और 31 अगस्त को किया गया। कोऑपरेटिव बैंक्स में इंफोसिस के बैंकिंग सोफ्टवेयर फिनेकल को लेकर देश भर से आए लगभग 120 अर्बन और ग्रामीण कोऑपरेटिव बैंक के टॉप मैनेजमेंट को इस अवसर पर विस्तृत जानकारी दी गई। इंफोसिस की दस सहयोगी कंपनीज के उच्च अधिकारियों ने में भी देश में सहकारी बैंकों में लेटेस्ट आईटी की आवश्यकताओं को लेकर जरूरी जानकारी दी। जोगिंद्रा बैंक, ग्रामीण कॉपरेटिव बैंक के तहत पहला बैंक है जो नाबार्ड के अंतर्गत आता है इस बैंक ने इन्फोसिस के साथ नए अपग्रेडेड सोफ्टवेयर के साथ पहले करार किया है। जोगिंद्रा बैंक साल 2012 से इंफोसिस फिनैकल 7.0.29 सोफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहा है । अपने ग्राहकों को और बैंक कर्मियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अब फिनैकल का लेटेस्ट सोफ्टवेयर 10 एक्स बैंक में इस्तेमाल किया जाएगा और बैंक की बेहतरी और एडवांस्ड रिपोर्टिंग के लिए यह बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। पुणे में आयोजित भव्य कार्यक्रम में इंफोसिस के टॉप मैनेजमेंट के श्री वेंकट रमना गौसावी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड ग्लोबल हेड ऑफ सेल्स द्वारा जोगिंद्रा बैंक को नवीनतम टेक्नोलॉजी से जुड़ने के लिए सम्मानित भी किया गया। जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि जल्द ही बैंक के पुराने डाटा को माइग्रेट करने का काम शुरू किया जाएगा और जल्द बैंक में अपग्रेडेड सोफ्टवेयर के माध्यम से उच्च तकनीक वाली सुविधाएं शुरू की जाएगी। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद, सीनियर आईटी हेड भारत भूषण शामिल रहे।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते अब लैंडस्लाइड के मामले भी सामने आ रहे हैं। मिट्टी के कमजोर होने से पहाड़ दरक रहे हैं, जिससे मिट्टी पहाड़ों से खिसकते हुए सड़कों पर आ रही है। ऐसा ही एक मामला सोलन के वाकनाघाट से सामने आया है। यहां पर बाहरा यूनिवर्सिटी के नीचे बने टिन के शेड और भवनों के नीचे लैंडस्लाइड होने के चलते कुछ टिन के शेड इसकी चपेट में आ गए हैं। वहीं, इस लैंडस्लाइड का सारा मलबा नीचे एनएच-5 पर जा गिरा है, जिसके कारण हाईवे की एक लेन पूरी तरह से प्रभावित हो गई है और सिर्फ एक लेन पर ही ट्रैफिक चलाया जा रहा है। मौके पर तहसीलदार कंडाघाट भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, जिन लोगों को यहां पर नुकसान हुआ है, उनसे बातचीत की गई। लोगों ने अपनी दुकानों में रखे सामान को बाहर निकाल लिया है। वहीं, दूसरी ओर भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण यूनिवर्सिटी के एक ब्लॉक में भी दरारें आ गई हैं। फिलहाल बड़ी-बड़ी दरारें बिल्डिंग के आसपास की जगह में देखने को मिल रही हैं। इस कारण बाहरा यूनिवर्सिटी को भी खतरा पैदा हो गया है। वहीं तहसीलदार कंडाघाट राजेन्द्र शर्मा ने कहा, "प्रशासन मौके पर पहुंचा है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। मौके पर जमीन धंसी है, जिस कारण 2 दुकानें जो टिन के शेड से बनी थी, वो टूट गई हैं। 4 दुकानों को और बाहरा यूनिवर्सिटी के एक ब्लॉक को खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 2 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के साथ मौसम विभाग ने आंधी चलने और बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की है।
लाहौल-स्पीति: बीते साल से हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। अब जिला लाहौल स्पीति के 6 गांवों के वजूद को खतरा पैदा हो गया है। इन गांवों के लोगों के पास किसी दूसरी जगह में बसने का भी कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में ये ग्रामीण अपना बसेरा कहां लगाएं? इसके बारे में स्थानीय लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है। लाहौल-स्पीति में बीते दिनों हुई बरसात के चलते इन गांवों को खतरा पैदा हुआ हैं ,जिसके बाद से गांव में रहना लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी इन गांवों पर संकट का पहाड़ गिर सकता है। ऐसे में इससे पहले कि गांवों में अनहोनी हो सरकार की ओर से कोई उचित कदम उठाए जाने चाहिए। घाटी में खत्म हो रहे गांवों के वजूद मामले को भी हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में प्रमुखता से उठाया गया है और संकटग्रस्त गांवों को दूसरी जगह स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार से केंद्र को प्रपोजल भेजने की सिफारिश की गई है। लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने सदन में कहा, "मेरे विधानसभा क्षेत्र के 6 गांव जिसमें जाहलमा पंचायत के जसरथ, तडंग, लिंदूर, मथाड़ घाटी का करपट, स्पीति का शीचलिंग और सगनम गांव शामिल है। इन गांवों में बरसात के कारण ऐसे हालात पैदा हुए हैं कि यहां के लोगों को गांव में रहना काफी मुश्किल हो गया है। इससे पहले कि कोई अनहोनी हो। हमें इसके लिए उचित कदम उठाने चाहिए। खासकर डिजास्टर के मामले में पुनर्स्थापन के लिए केंद्र को ऐसा प्रपोजल बनाकर भेजना चाहिए जिससे इन गांवों को सुरक्षित किया जा सके। लाहौल-स्पीति जिले में करीब 89 प्रतिशत जमीन सरकारी यानी वन भूमि है। उसके बाद जो जमीन लोगों के पास हैं, जिसमें प्रभावित गांवों के लोगों की जमीनें बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई हैं और दूसरी जगह कोई जमीन नहीं है। ऐसे में एफसीए जैसे कानून पुनर्स्थापन के आड़े आ रहे हैं, जिसके चलते लोगों को पुनर्स्थापन करने की कोशिश अधूरी रह रही है। प्रभावित गांवों के ग्रामीण हेमंत कुमार, ताशी नोरबू, हरिचंद, महिला लता देवी, डोलमादेवी का कहना है कि यहां पर लैंडस्लाइड के चलते जमीनों में दरारें आ गई हैं और कई घरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। कई घरों में भी दरारें आ गई हैं। वो लोग तंबुओं में रहने को मजबूर हो गए हैं। इसके अलावा नदी के बहाव के चलते हर बार खेत और जमीन बाढ़ की चपेट में आ जाती है। सरकार को चाहिए कि अब ग्रामीणों को यहां से दूसरी जगह पर भेजा जाना चाहिए, ताकि वो आराम से अपना गुजर बसर कर सकें।
हिमाचल में महंगाई की मार से पहले ही परेशान लोगों को अब डिपुओं में सामान खरीदते वक्त झटका लगने वाला है। वित्तीय संकट से जूझ रही सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं के माध्यम वितरित किए जाने वाला राशन महंगा कर दिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के होल सेल गोदामों से डिपुओं के लिए राशन का कोटा भेजा जा रहा है। ऐसे में जब सितंबर की पहली तारीख को उपभोक्ता डिपुओं में राशन का कोटा खरीदने जाएंगे तो उन्हे इस महीने की तुलना में आटा और चावल के अधिक दाम चुकाना होगा। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं को अगले महीने से सस्ता राशन खरीदने के लिए अधिक दाम चुकाने होंगे। सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से दिए जाने वाले आटे और चावल के रेट बढ़ा दिए हैं। नए रेट कल यानी एक सितंबर से लागू हो रहे हैं, जिसकी अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। इन आदेशों के मुताबिक सुक्खू सरकार ने एपीएल और बीपीएल को दिए जाने वाले आटे और चावल के दाम बढ़ाए हैं। इसके अतिरिक्त एनएफएसए को मिलने वाले राशन के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हिमाचल प्रदेश में डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को मिलने वाला आटा और चावल महंगा हुआ है। कल से एपीएल परिवारों को चावल 13 रुपये किलो मिलेगा। अभी डिपुओं में चावल की कीमत 10 रुपए किलो है। इस तरह से चावल अब 3 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ है। वहीं, आटे के भी अब प्रति किलो 12 रुपए चुकाने होंगे। अभी एपीएल परिवारों को 9.30 रुपये किलो के हिसाब से आटा दिया जा रहा है. इसी तरह से डिपुओं में आटा भी 2.70 रुपए महंगा हुआ है। सरकार ने बीपीएल परिवारों को मिलने वाला राशन भी महंगा कर दिया है। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को सितंबर महीने से चावल 10 रुपए प्रति किलो और आटा 9.30 रुपए प्रति किलो से हिसाब से मिलेगा। अभी बीपीएल को चावल 6.85 रुपए प्रति किलो और आटा 7 रुपए किलो के हिसाब से दिया जा रहा है। ऐसे में बीपीएल परिवारों को चावल के 3.15 रुपए और आटे के 2.30 रुपए अधिक चुकाने होंगे। वहीं, दाम बढ़ाने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि राशन को डिपुओं और गोदामों तक पहुंचाने का भाड़ा पहले की तुलना में कई गुणा महंगा हो गया है और राशन की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है। केंद्र से हिमाचल को गेहूं का आवंटन होता है, लेकिन प्रदेश सरकार अपने स्तर पर गेहूं की पिसाई कर उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध करा रही है। ऐसे में चक्की में पिसाई भी अब महंगी हुई है, जिस कारण सरकार को 13 साल बाद आटा और चावल के भाव बढ़ाने पड़ रहे हैं।
शिमला: स्वास्थ्य के मोर्चे पर चमकदार उपलब्धियों वाले राज्य हिमाचल के अस्पतालों में लाइफ सेविंग के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले 498 वेंटीलेटर्स बिना उपयोग के धूल फांक रहे हैं। इन्हीं में से 128 वेंटीलेटर्स रखे-रखे खराब हो गए। कुल उपलब्ध 914 वेंटीलेटर्स में से केवल 416 वेंटीलेटर्स का ही प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों व अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में उपयोग हो रहा है। ये जानकारी हिमाचल विधानसभा के मानसून सेशन में भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती की तरफ से पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सामने आई है। ऊना सदर से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने चार हिस्सों में बंटे सवाल में वेंटीलेटर्स की संख्या, उनका उपयोग और ऑक्सीजन प्लांट्स के बारे में जानकारी मांगी थी। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की तरफ से दिए गए लिखित जवाब में बताया गया कि कुल 914 वेंटीलेटर्स हैं और उनमें से 416 का प्रयोग हो रहा है, बाकी 498 बेकार पड़े हैं और इन्हीं में से 128 खराब हैं। सतपाल सिंह सत्ती ने ये भी जानना चाहा था कि कौन-कौन से ऑक्सीजन प्लांट खराब हैं। हिमाचल के अस्पतालों में कुल 56 पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसरप्शन) ऑक्सीजन प्लांट्स हैं। इसके अलावा एक मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट भी है। पीएसए प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन एडमिट पेशेंट की ऑक्सीजन की जरूरत के आधार पर होता है। इन प्लांट्स में ऑक्सीजन उत्पादित होने के बाद स्टोर नहीं होती। इनमें से 24 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट बंद हैं. एक मेडिकल ऑक्सीजन गैस प्लांट भी बंद पड़ा है। इसके अलावा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला में एकमात्र ऑक्सीजन प्लांट कार्यशील है। यहां 150 सीयूएम/पर आवर ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। रीजनल अस्पताल बिलासपुर के सभी 24 वेंटीलेटर्स कार्यशील हैं। वहीं, बिलासपुर जिला के सिविल अस्पताल मारकंड, सीएचसी पंजगाह, सीएचसी स्वारघाट, सिविल अस्पताल बरठीं में कोई भी वेंटिलेटर कार्यशील नहीं है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 69 में से केवल 18 ही वेंटीलेटर्स काम कर रहे हैं। कुल 51 वेंटीलेटर्स बिना उपयोग के पड़े हैं। तकनीकी स्टाफ की कमी इनके उपयोग में न लाए जाने का कारण बताया गया है। सिविल अस्पताल बड़सर में दो वेंटीलेटर्स हैं और दोनों ही काम कर रहे हैं। किन्नौर के रीजनल अस्पताल रिकांगपिओ में 27 में से 22 वेंटीलेटर्स बिना उपयोग के हैं। कुल्लू के रीजनल अस्पताल के हालात ये हैं कि यहां पर सभी के सभी 21 वेंटीलेटर्स तकनीकी स्टाफ न होने से उपयोग में नहीं लाए जा रहे। नेरचौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 101 वेंटीलेटर्स में से 60 बिना उपयोग के हैं। जोनल अस्पताल मंडी में 26 में से 20 उपयोग में हैं। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी अस्पताल में 119 में से 60 वेंटीलेटर्स प्रयोग में लाए जा रहे हैं। डीडीयू अस्पताल शिमला में 25 में से केवल 4 वेंटीलेटर्स ही काम कर रहे हैं। नाहन के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का हाल सबसे बुरा है। यहां पर 35 में से केवल एक ही वेंटिलेटर प्रयोग में लाया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को सदन से लेकर सड़क तक जयराम ठाकुर के निवास स्थान के आसपास उड़ने वाले ड्रोन का मामला छाया रहा। विधानसभा के मानसून सेशन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पुलिस वाले उनके सरकारी आवास के आसपास ड्रोन उड़ा रहे हैं। ये जासूसी करने जैसा है और उनकी निजता का हनन है। नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले की जांच की बात कही तो सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार किसी की जासूसी नहीं कर रही है। यदि नेता प्रतिपक्ष को ऐसा लगता है तो मामले की जांच की जाएगी। बाद में खुलासा हुआ कि जिसे जयराम ठाकुर जासूसी वाला ड्रोन समझ रहे थे, वो दरअसल शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड का ड्रोन था। ये शिमला शहर को राउंड दि क्लॉक पानी उपलब्ध करवाने के लिए सर्वे को लेकर उड़ाया जा रहा था। इस सर्वे को लेकर जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने बाकायदा वीडियो जारी कर स्थिति भी स्पष्ट की है। शिमला शहर के सभी वार्डों के नागरिकों को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जियो मैपिंग की जा रही है। इसी कड़ी में ये ड्रोन उड़ रहे हैं। इस बारे में संबंधित प्रशासन से अनुमति ली गई है। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने स्वेज इंडिया कंपनी को जियो मैपिंग का काम सौंपा है।
कुनिहार की बेटी यशिका ठाकुर का नीट यूजी काउंसलिंग में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज शिमला में यशिका एमबीबीएस की प्रैक्टिस करेगी। गौर रहे कि जून माह में घोषित नीट परीक्षा में विकास खंड कुनिहार कजियारा गांव की बेटी यशिका ठाकुर ने अपना लोहा मनवाते हुए नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिसमे यशिका ने 720 अंकों में से 635 अंक लेकर अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने को कदम बढ़ाया था। अब नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राऊंड में ही यशिका को आईजीएमसी शिमला में प्रैक्टिस का मौका मिला है। जहां अपनी मेहनत व लग्न से यशिका अपने डॉक्टर बनने के सपने को उड़ान देगी। यशिका की माता मीना ठाकुर जो शिक्षिका के पद पर कन्या विद्यालय कुनिहार में कार्यरत हैं और पिता रविंद्र ठाकुर ने बताया कि एमबीबीएस के लिए बेटी का चयन आईजीएमसी के लिए हुआ है जहां यशिका प्रैक्टिस कर अपना सपना पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि हमे अपनी बेटी पर नाज है कि वह अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
केन्द्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में शनिवार को सात दिवसीय टांकरी लिपि प्रशिक्षण राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर अनिर्वाण दास ने शिरकत की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राचीन लिपियों में विद्यमान लोकोपयोगी विषयों का सर्वसाधारण जनमानस के लिए उजागर करना बहुत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाषा शिक्षा विभाग राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के प्रोफेसर जतीन्द्रमोहन मिश्र उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन करने का आग्रह किया, ताकि पुरानी चीज बची रहें। वेदव्यास परिसर की निदेशक प्रो.सत्यम कुमारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत ही विरले होते हैं और वर्तमान समय में इनकी बहुत आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम भविष्य में भी ऐसे कार्यों को करते रहेंगे। कार्यशाला के संयोजक डॉ यज्ञदत्त शर्मा ने सभी अतिथियों व आचार्यों का स्वागत व अभिनंदन किया तथा टांकरी लिपि की पृष्ठभूमि पर विस्तृत प्रकाश डाला। अन्य तीनों सत्रों में लिपियों के उद्भव और विकास पर विचार किया गया तथा ब्राह्मी लिपि का प्रशिक्षण छात्रों को प्रदान किया। इस कार्यशाला में 90 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक प्रो. सत्यम कुमारी सहित प्रो. शीशराम, प्रो.मंजूनाथ, डा.विजेंद्र कुमार शर्मा,डॉ अमित वालिया, डॉ दीप कुमार, डॉ.शक्ति शरण शर्मा, डॉ विनोद कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
** भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही 21 भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित करने के लिए हरी झंडी दी है। भंग कर्मचारी चयन आयोग में शुरू हुई लॉ अफसर और और लीगल इंस्पेक्टर के भर्ती परीक्षाओं का नतीजा जल्द घोषित होगा। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही 21 भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित करने के लिए हरी झंडी दी है। कैबिनेट बैठक में इस परीक्षाओं का नतीजा घोषित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम चरण में उन पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित किया जाएगा जो अंतिम चरण में हैं और उनमें भरे जाने वाले पदों की संख्या कम है। इस कड़ी में पोस्ट कोड 994 लॉ अफसर के एक पद, इंस्पेक्टर लीगल के तीन पदों का नतीजा सबसे पहले घोषित किया जाएगा। इन दोनों परीक्षाओं में प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। हर परीक्षा का नतीजा घोषित करने से पूर्व आयोग में नियमों में कमेटियों का गठन होता है। कमेटियों का गठन कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा हैं। ऐसे में उम्मीद है कि करीब दो साल से अटकी इन भर्तियों के नतीजे जल्द घोषित होंगे। पेपर लीक मामला सामने आने के बाद से जांच के चलते इन भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया थम गई थी। नतीजे घोषित न होने से अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि 21 पोस्ट कोड का नतीजा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन पोस्ट कोड की प्रक्रिया अंतिम चरण में है उनके नतीजे जल्द घोषित होंगे।
**HPBOCWB चेयरमैन की सैलरी 1 लाख बढ़ाई हिमाचल में गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने हिमाचल बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड (HPBOCWB) के चेयरमैन नरदेव कंवर की 1 लाख की सैलरी बढ़ा दी है। अभी तक HPBOCWB चेयरमैन को 30 हजार रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं, लेकिन सैलरी बढ़ाने के बाद अब नरदेव को हर महीने 1 लाख 30 हजार रुपए मिलेंगे। इसके अलावा भत्ते और दूसरी सुविधाएं अलग से मिलेगी। वहीं, सरकार के पास कर्मचारियों के डीए और संशोधित वेतनमान के एरियर देने के लिए पैसे नहीं है। सरकारी कर्मचारी डीए और एरियर के भुगतान के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में वित्तीय स्थिति खराब होने का हवाला देने वाली सुक्खू सरकार अब विपक्ष के निशाने पर आ गई है। हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार 125 यूनिट फ्री बिजली और पानी के फ्री बिलों की सुविधा को समाप्त कर सरकारी खजाने को भरने का दावा कर रही है, ताकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाया जा सके। इसी बीच सरकार ने हिमाचल बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर की सैलरी सीधी 1 लाख रुपए बढ़ दी है. सैलरी में एक लाख इजाफा होने से सरकार के खजाने पर साल का 12 लाख का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बता दें कि सैलरी बढ़ाने के आदेश 30 जुलाई को किए गए थे, लेकिन सचिवालय में कर्मचारियों के साथ टकराव के बाद कर्मचारियों ने इसके आदेशों की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल की है, जिस पर अब लोग सोशल मीडिया में भी HPBOCWB चेयरमैन की सैलरी एक लाख रुपए बढ़ाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हिमाचल सरकार वर्तमान में 90 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी है, जिसके लिए सरकार विभिन्न मंचों से पूर्व की भाजपा सरकार को दोषी ठहरा रही है। वहीं, विपक्ष 6 मुख्य संसदीय सचिवों के सहित सलाहकार, OSD, बोर्ड-निगमों में चेयरमैन की लंबी फौज खड़ी करने पर सरकार को घेर रही है। भाजपा का आरोप है कि सरकार की फिजूलखर्ची से ही सरकार के खजाने को चूना लग रहा है। इसके अलावा सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सवाल उठाया है कि अगर सरकार की वित्तीय स्थिति खराब है तो सैलरी बढ़ाने के लिए कहां से पैसा आ रहा है? जबकि सरकारी कर्मचारियों के डीए और एरियर के भुगतान के लिए सरकार का खजाना खाली है।
बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के पांच छात्र राष्ट्रिय स्तरीय ताईक्वांडो बॉक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय से पांच छात्र ईशान, आर्यन, तेजस, ध्रुव व पार्थ U -14 राष्ट्रिय स्तरीय ताईक्वांडो बॉक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 2024 में भाग ले रहे है जो की 30 अगस्त से 1 सितम्बर तक आगरा में थाई बॉक्सिंग संगठन उत्तर प्रदेश के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा हैI उन्होंने बताया कि ये बच्चे राकेश कुमार अध्यक्ष वेटरन स्पोर्ट्स विंग सोलन व ताईक्वांडो बॉक्सिंग कोच सैमुअल संगमा के नेतृत्व में भाग ले रहे हैं I विद्यालय अध्यक्ष ने इन सभी बच्चों को उत्तम प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी है I विद्यालय प्रधानाचार्य, विद्यालय पीटीए अध्यक्ष, मुख्याध्यापिका और अन्य सभी अध्यापकों ने भी इन सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी हैI विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया इस विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी विद्यालय का राष्ट्रिय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं I
** भूस्खलन से 72 सड़कें ठप हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून कमजोर पड़ गया है। राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कुछ भागों में 6 सितंबर तक हल्की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 2 सितंबर के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 3 सितंबर के लिए बिजली चमकने व अंधड़ का अलर्ट है। शुक्रवार रात को सुंदरनगर में 44.8, शिलारू 43.1, जुब्बड़हट्टी 20.4, मनाली 17.0, शिमला 15.1, सलापड़ 11.3 और डलहौजी में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक जगह-जगह भूस्खलन से 72 सड़कों पर आवाजाही बंद रही। इसके अतिरिक्त 32 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। प्रदेश के पांच जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में अगस्त के दौरान सामान्य से अधिक बादल बरसे। शेष सात जिलों में सामान्य कम बारिश दर्ज हुई। 1 से 31 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश हुई। मानसून सीजन में भी सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 से 31 अगस्त तक 256.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है, इस बार अगस्त में 244.7मिलीमीटर बारिश हुई। मानसून सीजन के दौरान सिर्फ शिमला जिला में सामान्य से 55 फीसदी अधिक बारिश हुई है। शेष 11 जिलों में कम बादल ही बरसे। इस मानसून सीजन में 27 जून से अब तक राज्य में बादल फटने की 51 व भूस्खलन की 37 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में 34 लोगों की माैत हुई। पांच घायल हुए और 33 अभी भी लापता है। मानसून में 122 घर, 17 दुकानें व 24 गोशालाओं को क्षति पहुंची। 149 पालतु पशुओं को भी जान गंवानी पड़ी।
पंजाब के पठानकोट से बीते दो दिन पहले छोटे बच्चे की किडनैपिंग का मामला सामने आया था, जिसमे सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा था कि किडनैपिंग करने आए लोगो ने बच्चे को स्कूल से घर लौटते समय सविफ्ट गाड़ी में किडनैप कर लिया था, जिसके बाद बच्चे के परिवारजनों ने पुलिस को सूचित किया था और पंजाब पुलिस तथा हिमाचल प्रदेश जिला नूरपुर के अधीक्षक अशोक रत्न व डीएसपी विशाल वर्मा ने अपनी टीम सहित मुस्तैदी दिखाते हुए बच्चे को करीब 24 घंटो में ढूंढ निकाला। इसमें पंजाब पुलिस व हिमाचल पुलिस का बहुत बड़ा योगदान रहा, जिसके चलते पंजाब पुलिस तथा हिमाचल पुलिस की लोग खूब सहारना कर रहे है, जिन्होंने एक परिवार का छोटा बच्चा सुरक्षित परिवारजनों को लौटाया है, वहीं लोगों ने पुलिस जिला नूरपुर के अधीक्षक अशोक रत्न व डीएसपी विशाल वर्मा की खूब सराहना की। इस दौरान अधीक्षक अशोक रत्न ने सभी अभिवावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चो का स्कूल जाते व आते समय पूरा ध्यान रखें और छोटे बच्चों को अकेले बाहर न भेजें। इस तरह की अप्रिय घटना होने पर घबराएं न और पुलिस पर भरोसा बनाए रखें और स्थानीय थाने में सूचित जरूर करें ताकि पुलिस सफलतापूर्वक अपनी जांच कर सके।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में हरे भरे चीड़ के पेड़ों को काटने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गवाहों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों का सुराग लगा। फिलहाल चोरी की गई लकड़ी और वारदात में इस्तेमाल वाहन की रिकवरी होना अभी बाकी है। आरोपियों को आज शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने अवैध कटान का यह मामला महज 3 दिनों के भीतर ही सुलझा दिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी ने 26 अगस्त को पुलिस थाना नाहन में अवैध कटान को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। हालांकि मौके से कुछ लकड़ी के लॉग नगर परिषद के वन रक्षकों के सुपुर्द कर दिए गए थे और कुछ लकड़ी को आरोपी लेकर फरार हो गए। कार्यकारी अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि शहर में शिमला रोड़ पर परषुराम आईटीआई के पास लैपरॉसी वार्ड के समीप जंगल से किसी अज्ञात व्यक्तियों ने 24 अगस्त को बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के निजी और सरकारी जमीन से चीड़ के हरे-भरे 8 पेड़ काट दिए। इस पर गुन्नूघाट चौकी के प्रभारी सुरेश मेहता ने मौके का मुआयना किया और मामले की गहनता से जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान गवाहों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त 4 आरोपियों को धर दबोचा। इन आरोपियों में पिकअप ड्राइवर सितार खान। जाहिद हुसैन उर्फ शकील, ताज मोहम्मद और जगदीश चंद उर्फ जग्गा शामिल हैं। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया, "चारों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल मौके से चोरी किए गए चीड़ के पेड़ के लॉग्स और मामले में इस्तेमाल वाहन की रिकवरी होना अभी बाकी है। पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है।
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक महिला अपने पति का सुसाइड नोट लेकर पुलिस थाना पहुंची। महिला का पति सुसाइड नोट लिखकर लापता हो गया है, जिसमें उसने पुलिस पर मारपीट के मामले में उचित कार्रवाई न करने के आरोप लगाए है। अब पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। आखिरी बार व्यक्ति सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। ये मामला जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में सामने आया है। यहां हाल ही में हुई मारपीट के मामले पुलिस की कार्रवाई से आहत होकर एक व्यक्ति ने यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार गत 22 अगस्त को पांवटा साहिब निवासी भूपेंद्र सिंह के साथ 2 अन्य कर्मचारियों ने मारपीट की। ये दोनों व्यक्ति उस होटल के कर्मचारी हैं, जहां पर भूपेंद्र सिंह काम करता था। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र की दोनों कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की। इससे भूपेंद्र को चोटें आई और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। अब भूपेंद्र घर से लापता हो गया है। भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरिता ने बताया कि जब वह कमरे में गई, तो देखा कि उसका पति कमरे में नहीं था और कमरे में एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा हुआ था। सुसाइड नोट में भूपेंद्र ने लिखा कि पुलिस ने मारपीट के मामले में खाली रपट डाली है और मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए पुलिस की कार्रवाई से आहत होकर वह सुसाइड करने जा रहा है। सुसाइड नोट देख सरिता तुरंत पुलिस थाना पहुंची और इसके बारे में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत भूपेंद्र की तलाश में जुट गई। पुलिस ने गोविंदघाट बैरियर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, जिसमें भूपेंद्र पैदल कुल्हाल उत्तराखंड की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहा है। लिहाजा व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर उत्तराखंड की तरफ भेजी गई है। एएसपी अदिति सिंह ने बताया, "उक्त व्यक्ति के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।


















































