मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम को मृत्यु एवं सेवानिवृति ग्रेच्यूटी तथा सेवानिवृत अवकाश नगदीकरण की लम्बित देनदारियों के भुगतान के लिए प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर बैंकों से 110 करोड़ रुपए का ऋण लेने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गारन्टी प्रदान करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंउल ने पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि करने को स्वीकृति प्रदान की। जिला परिषद के अध्यक्ष का मानदेय 12500 रुपए से बढ़ाकर 15000 रुपए, उपाध्यक्ष का मानदेय 8000 रुपए से बढ़ाकर 10000 रुपए, सदस्य का मानदेय 5000 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए, जबकि पंचायत समिति के अध्यक्ष का मानदेय 7000 रुपए से बढ़ाकर 9000 रुपए, उपाध्यक्ष का मानदेय 5000 रुपए से बढ़ाकर 6500 रुपए, सदस्य का मानदेय 4500 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रतिमाह करने को स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत प्रधान का मानदेय 4500 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये, उप-प्रधान का मानदेय 3000 रुपए से बढ़ाकर 3500 रुपये तथा सदस्य का मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिमाह करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने लगभग 43 वर्षों के उपरान्त शिमला योजना क्षेत्र के लिए विकास योजना को स्वीकृति प्रदान की। अभी तक अंतरिम विकास योजना लागू की जा रही थी। मंत्रिमंडल ने मंडी जिला की ग्राम पंचायत झुंगी को विकास खंड गोहर से अलग कर इसे विकास खंड निहरी में शामिल करने का निर्णय लिया। सोलन जिले के जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उपमंडल सृजित कर यहां विभिन्न श्रेणियों के छह पद भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जिला शिमला के बलगार में लोक निर्माण विभाग का नया अनुभाग खोलने को मंजूरी प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने कृषि यंत्रीकरण पर केन्द्र प्रायोजित उप मिशन के तहत कस्टम हायरिंग केंद्रीय योजना के अन्तर्गत कृषि कार्य हेतु खरीदे गए ट्रैक्टरों के पंजीकरण के लिए कम से कम 5 कनाल कृषि योग्य भूमि होने की शर्त में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया।सोलन योजना क्षेत्र की विकास योजना में संशोधन प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान की। मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति उपमंडल बग्गी-द्वितीय के अन्तर्गत हटगढ़ में जल शक्ति विभाग का अनुभाग और जल शक्ति उप मंडल गोहर के अन्तर्गत सैंज में एक अनुभाग खोलने का निर्णय लिया। मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग उपमंडल पधर के अन्तर्गत बल्ह रोपा (चौहार घाटी) में जल शक्ति विभाग का अनुभाग खोलने का भी निर्णय लिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिमला में इंस्ट्रक्टर फूड एंड बेवरेज सर्विस असिस्टेंट का एक पद, स्टेट ऑफ द आर्ट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुन्नी में इंस्ट्रक्टर कोपा का एक पद व इंस्ट्रक्टर सूचना प्रौद्योगिकी का एक पद, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रीशियन का एक पद सृजित कर भरने को अपनी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र के सुरला शैक्षणिक खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोलावाला के गांव रिगड़वाला में नई प्राथमिक पाठशाला खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडी जिला की ग्राम पंचायत कसौड़ के बांदल में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने तथा इसके संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों का सृजन कर उन्हें भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मण्डी जिले की ग्राम पंचायत तांदी के बाखली में स्वास्थ्य उप-केन्द्र खोलने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा में 200 बिस्तर क्षमता के भवन निर्माण के लिए वन विभाग के वन्य जीव विंग के पांच पुराने एवं असुरक्षित सरकारी भवनों को गिराने को मंजूरी प्रदान की गई। कांगड़ा जिला के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में बीएससी पैरा मेडिकल टैक्नोलॉजी के तीन वर्षीय डिग्री कोर्स की वर्तमान 26 सीटों को बढ़ाकर 54 सीटें करने के लिए अनिर्वायता एवं व्यवहार्यता प्रमाण पत्र एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया। बैठक में सिरमौर जिला की पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में आवश्यक पदों के सृजन सहित जल शक्ति विभाग का नया मण्डल खोलने का निर्णय लिया गया। राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पपरोला में पीजी विद्यार्थियों के सटाइपेंड में अप्रैल, 2022 से प्रतिमाह 8000 रुपये की वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में सिरमौर जिला की रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ददाहु तहसील के गांव कंडोबेला में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों के सृजन के साथ उन्हें भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। चालू वित्त वर्ष से हिमाचल प्रदेश के कतिपय प्रवर्गों के वेतन और भत्तों पर आयकर का संदाय अध्यादेश, 2022 को लागू करने की स्वीकृति प्रदान की। अब मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधानसभा अध्यक्ष, उपापध्यक्ष और विधायक व्यक्तिगत रूप से आयकर भरेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के अन्तर्गत तीन वर्षों के लिए प्रीमियर दरों को 1000 रुपये अथवा 365 रुपये तथा इसकी वैधता को तीन वर्ष बढ़ाने को भी कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में इस योजना के अन्तर्गत नए कार्डों का पंजीकरण वर्ष भर करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
शिमला भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की कांग्रेस को एक संगठन की अहमियत नहीं पता इसी लिए उन्होंने एक अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा की है। लगता है की कांग्रेस को अपने ही अध्यक्ष पर संशय है। खन्ना ने कहा की इस परिस्थितियों में एक अध्यक्ष अपना निर्णय कैसे ले सकेगा यह सोचने की बात है, आदर्श सगठन में एक ही अध्यक्ष शोभनीय होता है। उन्होंने कहा की इस बार कांग्रेस की सारी कार्यकारणी दिल्ली से ही घोषित हुई है एसा पहली बार हुआ है, एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष को उसके पदाधिकारियों को चुनने का भी अवसर प्राप्त नहीं हुआ। लगता है की कांग्रेस इस बार केंद्र कांग्रेस की कटपुतली की तरह काम करने वाली है। जिस प्रकार से कांग्रेस की कार्यकारणी की घोषणा हुई है उसमें साफ दिख रहा है की परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया है, पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने से परिवारवाद की बड़ा उद्धारण कांग्रेस ने जनता और अपने कार्यकर्ताओं के बीच रखा है। इससे यह तो पता चल गया की कांग्रेस में एक कार्यकर्ता कभी बड़ा नेता नही बन सकता, परिवार का राजनीति में होने नेता बनने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा की आनन फानन में पदाधिकारियों की घोषणा से लगता है की कांग्रेस पार्टी को भय था, की उनके दिग्गज नेता कही भाजपा की सदस्यता ग्रहण ना कर ले, क्षेत्रीय संतुलन से ज्यादा कांग्रेस ने अपने नेताओ को पार्टी परिवर्तन से बचने का प्रयास किया है। कांग्रेस की यह कार्यकारणी लंबे समय के लिए नहीं चलने वाली, नेता बनने की प्रतिस्पर्धा इस कार्यकारणी के आड़े आती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा की जिस प्रकार से देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है, उसकी गति के आगे कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल टिक नही पाएंगे, प्रदेश और समाज की छोटी से छोटी समस्या को जिस स्फूर्ति के साथ सुलझाया जाता है वो कबीले तारीफ है। डबल इंजन सरकार का सही आयाम अगर दिखने को मिला है तो वो हिमाचल में है, दोनो सरकार पूर्ण समन्वय बना कर जनता की सेवा कर रही है। भाजपा की जीत निश्चित है और हमारा मिशन रिपीट पक्का है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव पार्थ सार्थी मित्रा का निधन हो गया है। वे काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। मित्रा के खिलाफ हिमाचल में धारा-118 के तहत जमीन खरीद की मंजूरी मामले में विजिलेंस जांच चल रही थी। वे मूल रूप से दिल्ली से थे। हिमाचल के ठियोग और अन्य जगहों पर भी उनकी संपत्तियां हैं।
भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक वी.एस.पठानिया ने राज्यपाल से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने उनका स्वागत किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने कहा है कि दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल एवं अन्य स्वस्थ गतिविधियों के लिए सभी सुविधाएं दी जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अपने प्रतिभाशाली दिव्यांग विद्यार्थियों पर गर्व है। दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ एक विशेष बैठक में बोल रहे थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी प्रो. अजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। प्रो. ज्योति प्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय अब सही अर्थों में एक समावेशी उच्च शिक्षण संस्थान के तौर पर उभर रहा है। दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ अब विश्वविद्यालय में कोई भेदभाव नहीं होता, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के सभी अवसर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि विकलांगता कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि हमारे समाज की विविधताओं का एक हिस्सा है। उनका कहना था की विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में बनाई गई 'दिव्यांगजनों के लिए समान अवसर नीति' को लागू करने का काम शुरू हो चुका है। इसमें न सिर्फ दिव्यांग विद्यार्थियों बल्कि शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों के सभी प्रकार के अधिकार समाहित हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक योग्यता और डिग्री का अच्छा इंसान बनने के साथ कोई सीधा संबंध नहीं है। विद्यार्थियों को सदैव नेक रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। उन्हें नशे एवं अन्य बुराइयों से बचना होगा। क्योंकि वह हमें बर्बादी की राह पर ले जाती हैं। इस अवसर पर पीएचडी कर रहे दिव्यांग विद्यार्थियों में मुस्कान, इतिका चौहान, सवीना जहां, मुकेश कुमार, श्वेता शर्मा, प्रतिभा ठाकुर, अजय कुमार, विमल जाटव और अंजू शर्मा के अलावा लगभग 20 अन्य विद्यार्थी भी शामिल थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सायं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी, सांसद एवं भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, विधायक रीना कश्यप और हाटी समुदाय के सदस्यों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के मामले को उपयुक्त स्तर पर उठाने और पिछली कांग्रेस सरकारों द्वारा उपेक्षित मुद्दे को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत आज सुबह नई दिल्ली में मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले के शीघ्र हल होने की संभावना है और केंद्र द्वारा एक अनुकूल निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे ट्रांस गिरी क्षेत्र की 154 पंचायतों की करीब तीन लाख जनसंख्या लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय सिरमौर जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में रहता है जिसमें शिलाई, पांवटा साहिब, रेणुका और पच्छाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले की सीमा से लगते उत्तराखंड में इस समुदाय को जनजातीय दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह दर्जा बहुत पहले वर्ष 1968 में प्रदान किया गया था और वे सिरमौर जिले में रहने वाले लोगों के साथ समान संस्कृति और सामाजिक-आर्थिक स्थितियां साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकारों के दौरान जनजातीय दर्जा पाने के लंबे संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया और कई बार उन्हें ठुकरा दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने सदैव हाटी समुदाय के लिए अनुकूल रुख अपनाया है। वर्तमान केंद्र सरकार ने समुदाय की लंबित मांग और संघर्ष की वास्तविकता को समझा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह और तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष निरंतर इस मुद्दे को उठाया, जिनका इस पर सकारात्मक दृष्टिकोण रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य की मांगों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक मुलाकात की। नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश में अभिनव परिवहन समाधान के रूप में रज्जू मार्गों के विकास के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) और रज्जू मार्ग एवं तीव्र परिवहन प्रणाली विकास निगम लिमिटेड (आरटीडीसी) हिमाचल प्रदेश के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि शुरू में कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में 2264 करोड़ की अनुमानित लागत की सात रज्जू मार्ग परियोजनाओं की रिपोर्ट बनाने की संभावनाएं तलाश की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत करवाया कि शिमला-मटौर सड़क, पठानकोट-चक्की-मंडी सड़क और चक्की-मंडी-मनाली सड़क पर कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों की मरम्मत की भी जरूरत है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मंत्रालय को प्रस्तुत की गई नौ उच्च प्राथमिकता वाली सड़कों की अधिसूचना शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय के पास लंबित विस्तृत परियोजना रिपोर्टों के अनुमोदन के लिए आग्रह किया ताकि इनका कार्य शीघ्र सौंपा जा सके। ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने पावंटा-लाल ढांग-राजवन-शिलाई-रोहड़ू सड़क पर अपर्याप्त जल निकासी व्यवस्था का मामला उठाया और कहा कि इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने चर्चा के दौरान अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी बैठक में उपस्थित थे। प्रधान आवासीय आयुक्त एसके सिंगला मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
शिमला नागरिक सभा की टूटू इकाई ने प्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्री द्वारा टूटू में किये उद्घाटन,लोकार्पण,भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रमों को हास्यास्पद व चुनावी स्टंट करार दिया है। नागरिक सभा नेता विजेंद्र मेहरा, हेमराज चौधरी, टेक चंद, मलकीयत सिंह, सुरजीत कुमार, दीपक कुमार व संदीप वर्मा ने कहा है कि वर्तमान नगर निगम शिमला को कार्य करते हुए पांच साल पूर्ण हो चुके हैं, परन्तु इस दौरान टूटू में एक भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। डेढ़ महीने के भीतर प्रस्तावित नगर निगम चुनावों के मद्देनजर अब प्रदेश सरकार व नगर निगम शिमला कुंभकर्णी नींद से जागे हैं तथा उद्घाटन, भूमि पूजन, शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रमों में लग गए हैं। प्रदेश सरकार व नगर निगम शिमला टूटू में शिलान्यासों व उद्घाटन पट्टिकाओं को स्थापित करने को ही अपने पांच साल की उपलब्धियां मानकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि टूटू शिमला शहर के सबसे बड़े कस्बों में से एक है। इसकी हालत दयनीय है व नगर निगम के सौतेले व्यवहार के कारण यह नगर निगम शिमला के सबसे पिछड़े वार्डों में शामिल हो गया है। टूटू में पिछले पांच साल में एक भी पार्किंग व सामुदायिक भवन तक का निर्माण नहीं हो पाया है। पिछले पांच वर्षों में पार्किंग का शिलान्यास दूसरी बार हो गया, परन्तु इसका एक इंच कार्य तक नहीं हुआ है। मजठाई वर्षा शालिका से विजयनगर वर्षा शालिका सड़क को बनते हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, परन्तु यह कार्य भी अभी अधूरा है। ऐसी सड़क जिस पर वाहन चल नहीं सकते हैं, उसके भूमि पूजन का क्या मतलब बनता है। टूटू चौक के बिल्कुल नजदीक समरहिल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के होने के बावजूद नगर निगम शिमला की लचर कार्यप्रणाली के कारण टूटू चौक के अधिकतर भवनों को सीवरेज कनेक्टिविटी सुविधा नहीं मिल पाई है। टूटू में पैदल मार्ग, फुटओवरब्रिज, टूटू चौक, गोबिंद मोहल्ला, लोअर टूटू, टूटू स्कूल क्षेत्र, विजयनगर व बंगाला कॉलोनी में सीवरेज कनेक्टिविटी, रास्तों, स्ट्रीट लाइटों व सड़क किनारे की नालियों के रखरखाव, एम्बुलेंस सड़क के किनारे पैदल मार्ग, भवनों के नियमितीकरण, जलशक्ति विभाग द्वारा कई दिन बाद पानी आपूर्ति आदि समस्याओं के समाधान पर नगर निगम शिमला एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाया है। वर्तमान नगर निगम को एक महीने में बनने वाले शौचालयों को बनाने में ही पूरे पांच साल लग गए तथा यादगार, लोअर टूटू, विजयनगर के शौचालयों का कार्य आज भी अधूरा है व ये कार्य भी अगले नगर निगम में ही संभव हो पाएंगे। उन्होंने कहा है कि मंत्री महोदय को आखिर इन अधूरे कार्यों को पूर्ण किए बगैर ही उद्घाटन व लोकार्पण की क्या जरूरत पड़ गई। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह उद्घाटन कार्यों की बजायइन अधूरे कार्यों को तुरन्त पूर्ण करने की ओर ध्यान दें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला चंबा, शोषित, वंचित व पिछड़े समाज को अग्रणी पंक्ति में ला खड़ा करने का कार्य यदि किसी ने राजनीतिक दल के रूप में किया है, तो वह एकमात्र राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी है। यह उद्गार आज यहां अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कार्यकर्त्ताओं को संबाेधित करते हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं भाजपा वरिष्ठ नेता प्रो. सिकंदर कुमार ने कहे। सिकंदर ने कहा कि वो भीमराव अंबेडकर द्वारा दिखाए गए। ऐसे धर्म को मानते हैं, जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। उन्होंने कहा कि वो सहर्ष स्वीकार करते हैं कि भाजपा राष्ट्र के सर्वागीण विकास, आपसी भाईचारे और जातियों में समानता के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दृढ़संकल्प के साथ गत आठ वर्षों से जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि आज चाहे हिमाचल में जयराम सरकार हो या केंद्र में मोदी सरकार दोनो ही सरकारों की योजनाएं गरीब, पिछड़े व शोषित समाज को आर्थिक व सामाजिक रूप से संबल बनाने के लिए बनाई गई है। उन्होंने बताया कि एभी तक लगभग दो दर्जन ऐसी योजनाओं को लागू किया गया है। सिकंदर ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो सरकार व संगठन में हमारे समाज को उचित अधिमान देता है। साथ ही भाजपा ने अनुसूचित जाति समाज को वोट बैंक न मानकर एक समान आगे बढ़ने के अवसरों का भी सृजन किया और आज इसी का परिणाम है कि तत्कालीन अनुसूचित जाति का व्यक्ति आज भारत गणराज्य के सर्वोत्तम संवैंधानिक पद पर आसीन है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें कोई भी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सांसद व विधायक बन सकता है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें सिर्फ परिवारवाद से जनित व्यक्ति ही आगे बढ़ता है। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने हमारे समाज को केवल वोट बैंक को तरह देखा है और इस्तेमाल किया है। उन्होंने बल देकर उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में अनुसूचित समाज के लोगों को भाजपा की रीति, नीति से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अपना समग्र योगदान करें। बैठक पश्चात कार्यकर्त्ता मिलन कार्यक्रम के तहत प्रो. सिकंदर कुमार ने एक कार्यकर्ता के घर जाकर भोजन किया व कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर इत्यादि उपस्थित रहे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में सेंट बीड्स कॉलेज शिमला की बहु-विषयक पत्रिका जर्नल ऑफ रिसर्च द बीड एथेनियम के 13वें संस्करण का विमोचन किया, जो सेंट बीड्स शिक्षा समिति का आधिकारिक प्रकाशन है। शिक्षा के क्षेत्र में सेंट बीड्स कॉलेज के योगदान की सराहना करते हुए राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि शिमला का अपना शैक्षणिक इतिहास है और इस संस्थान का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। आमतौर पर विश्वविद्यालय स्तर पर शोध कार्य होता है, लेकिन यह संतोष की बात है कि यह कार्य कॉलेज स्तर पर हो रहा है और इसे पत्रिका के माध्यम से प्रकाशित भी किया जा रहा है। उन्होंने पत्रिका के संपादकीय और सलाहकार बोर्ड के सभी सदस्यों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। इस अवसर पर सेंट बीड्स कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मौली अब्राहम और पत्रिका की प्रधान संपादक ने कहा कि इसमें विभिन्न विषयों के शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं से लेख आमंत्रित किए गए थे और पत्रिका के सभी शोध लेखों की स्वतंत्र रूप से समीक्षा की गई है। पत्रिका की प्रबंध संपादक और सेंट बीड्स कॉलेज के भौतिकी विभाग की एसोसिएट प्रो. डॉ. सपना शर्मा ने पत्रिका के विमोचन के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पत्रिका के संपादक मंडल के सदस्य भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में प्रदेश मीडिया केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों के साथ नियमित संवाद को एक प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए यह मीडिया केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सेंटर का निर्माण 16.5 लाख रुपए की लागत से किया गया है और यहां पत्रकारों को मूलभूत सुविधाएं तथा कार्यस्थल की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है तथा पिछली सरकार के 400 करोड़ रुपए तुलना में इस पर 1300 करोड़ व्यय किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वृद्धजनों को अधिक संख्या में लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किया गया है। प्रदेश में 6,35,375 व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 20 लाख लोगांे को लाभान्वित किया जा रहा है, जबकि इस योजना से छूटे पात्र लाभार्थियों कोे मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 2.40 लाख लोगों ने निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी घरों को गैस कनैक्शन प्रदान करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि लगभग एक लाख लोगों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत लाया गया है तथा प्रदेश सरकार ने शेष व्यक्तियों को कवर करने के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत 3.25 लाख गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों लाभान्वित करने के लिए शुरू की गई अभिनव योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना व मुख्यमंत्री शगुन योजना इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए जन मंच शुरू किया गया है। हर माह हर जिला में मंत्रियों की उपस्थिति में जन मंच का आयोजन किया जाता है और लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाता है। जन शिकायतों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा हेल्पलाइन-1100 भी एक और प्रभावी मंच है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और दो ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के परिणामस्वरूप 41000 करोड़ का निवेश आया है। मुख्यमंत्री ने कोविड प्रबंधन के लिए किए गए प्रभावी उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य कोविड टीकाकरण की पहली और दूसरी खुराक लगाने वाला देश में पहला राज्य है। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान अवासीय आयुक्त एसके सिंगला, निदेशक पर्यटन अजित कश्यप, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत विकसित किए जाने वाले 11 औद्योगिक कॉरीडोर के 32 नोड में हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीबाला-नालागढ़ नोड को शामिल किया गया है। इसके लिए सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है। वहीं उन्होंने इससे संबंधित गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए एनआईसीडीसी के प्रयासों की भी सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उद्योगों को संभारतंत्र (लॉजिस्टिकस) उपलब्ध करवाने, भविष्य के औद्योगिक नगर और राज्य में औद्योगिक विकास को और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सहायक सिद्ध होगी। इससे रोजगार के साधन सृजित होंगे। वहीं प्रदेश का आर्थिक विकास भी होगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को मूर्तरूप प्रदान करने के लिए केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष प्रभावी ढंग से मामला उठाया था और अमृतसर कोलकाता औद्योगिक कॉरीडोर से इसे जोडऩे से न केवल विनिर्माण क्षेत्र बल्कि कृषि क्षेत्र को भी होने वाले सीधे लाभ से उन्हें अवगत करवाया था। इसी कड़ी में राज्य सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति के नेतृत्व में नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरीडोर विकास निगम सीमित (एनआईसीडीसी) के कार्यालय में आयोजित हितधारकों एवं परामर्शदाता संघों की बैठक में भाग लिया। इसमें एनआईसीडीसी के वरिष्ठ अधिकारी और एलएंडटी, पीडब्ल्यूसी और निप्पॉन-कोई की ओर से परामर्शदाता भी शामिल थे। यह बैठक मुख्य तौर पर अमृतसर कोलकाता औद्योगिक कॉरीडोर के तहत बद्दी-बरोटीबाला-नालागढ़ (बीबीएन) नोड के लिए परियोजना विकास गतिविधियों के संबंध में चुनिंदा परामर्शदाता संघों के साथ आयोजित की गई। इसी माह के प्रारम्भ में एलएंडटी के नेतृत्व वाले संघ को बीबीएन नोड की मास्टर प्लानिंग और प्रारम्भिक इंजीनियरिंग संबंधी परामर्श के लिए चयनित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से निदेशक उद्योग ने बैठक में जानकारी दी कि बीबीएन क्षेत्र में औद्योगिक नोड के विकास के लिए 4000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि उपलब्ध है। इस भूमि का स्टेट ऑफ आर्ट एकीकृत औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने और बेहतर आवासीय एवं सामाजिक अधोसंरचना की स्थापना में उपयोग किया जा सकता है। निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने यह भी अवगत करवाया कि एनआईसीडीसी द्वारा अनुबंधित पेशेवर 26 अप्रैल से अपना कार्य प्रारम्भ कर देंगे और जून माह तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरीडोर विकास निगम सीमित की समीक्षा बैठक में देश में भविष्य के औद्योगिक नगरों की स्थापना और विश्व स्तरीय विनिर्माण सुविधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरीडोर कार्यक्रम (एनआईसीपी) अपनाने पर सहमति बनी। इस कार्यक्रम का वृहद उद्देश्य विभिन्न सेक्टर में अगली पीढ़ी की तकनीकों के उपयोग से विश्व स्तरीय विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है ताकि विश्व के उत्कृष्ट विनिर्माण और निवेश केन्द्रों से मुकाबला किया जा सके। यह परियोजना प्रदेश सरकार के सहयोग से संचालित की जा रही है और इसमें राज्य सरकार अपने परियोजना भागांश के रूप में भूमि उपलब्ध करवाएगी और नोड के विकास के लिए शेष व्यय केन्द्र सरकार वहन करेगी, जोकि राज्य द्वारा उपलब्ध करवाई गई भूमि की कीमत के बराबर होगा। नोड को विकसित करने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार संयुक्त रूप से कार्य करेगी। इस परियोजना की अधिकतम लागत 3000 करोड़ रुपए होगी। इसके अतिरिक्त, वॉएबल गैप फंडिंग के अन्तर्गत राज्य को 10 वर्षों के लिए ब्याजमुक्त ऋण का भी प्रावधान है।
प्रदेश में चेरी की अच्छी पैदावार होती है और इससे मुनाफा भी काफी होता है। प्रदेश में चेरी की सबसे अधिक पैदावार शिमला जिले के ननखड़ी, कोटगढ़ और नारकंडा क्षेत्रों में होती है। अच्छी खबर यह है कि चेरी लोकल मार्कीट में खूब बिक रही है। आने वाले दिनों में चेरी बंगलूरू, महाराष्ट्र और गुजरात में भी भेजी जाएगी। वहीं इस वर्ष चेरी का सीजन करीबन दस दिन पहले शुरू हुआ माना जा रहा है। इसका कारण तापमान में बढ़ौतरी माना जा रहा है। राहत की बात यह है कि मार्कीट में बागवानों को शुरुआत में ही 300 रुपए प्रति किलो तक रेट मिल रहे हैं। ये रेट पिछले साल की एवज में दोगुने हैं। शिमला की ढली मंडी में चेरी 200 से 300 रुपए प्रतिकिलो के रेट पर बिकी। पिछले साल एक मई को चेरी बाजार में पहुंची थी और कीमत अधिकतम 150 रुपए थी। ढली मंडी पहुंचे ननखड़ी खड़ाहन के बागवान कमल राणा ने बताया कि उनके 150 बक्से 250 से 300 रुपये प्रति बॉक्स के रेट पर बिके। बीते साल शुरूआत में 140 से 160 रुपए रेट थे। बागवानों ने बताया कि सूखे के कारण चेरी का आकार नहीं बढ़ पाया है। बारिश हो तो काफी सुधार होगा। वहीं एक बागवान ने बताया कि इस साल प्रदेश में चेरी सीजन 10 दिन पहले शुरू हो गया है। सूखे के कारण चेरी का साइज कम है। मार्केट में चेरी की अच्छी डिमांड है। ढली मंडी के करोल ब्रदर्स के संचालक अक्षय करोल ने बताया कि चेरी को रिकॉर्ड रेट मिल रहे हैं। ढली मंडी में मटर के दामों में तेजी आई है। 30 से 35 रुपए किलो से शुरू हुए मटर के दाम 55 रुपये तक पहुंच गए हैं। करसोग, ठियोग और कोटखाई सहित अन्य इलाकों से मटर शिमला पहुंच रहा है। ढली मंडी आढ़ती एसोसियेशन के उपाध्यक्ष अमन सूद ने बताया कि सूखे की मार से मटर की क्वालिटी अच्छी नहीं आ रही। फसल भी कम है जिसके कारण दाम बढ़े हैं। मंडी में रोजाना 1600 से 2000 बोरी मटर पहुंच रहा है। फूल का सीजन शुरू, परवाणू मंडी नहीं पहुंचे अभी आढ़ती कोविड के दौरान दो वर्ष कोविड के बीच फूल उत्पादकों को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। इस वर्ष उत्पादकों को घाटे से उभरने की उम्मीद मिली है। सोलन के डांगरी, घट्टी और चायल क्षेत्र में फूल की पैदावार तैयार है, लेकिन प्रदेश की एकमात्र परवाणू फूल मंडी में अभी तक आढ़ती ही नहीं पहुंचे हैं। इस कारण उत्पादकों को चंडीगढ़ और दिल्ली फूल भेजने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली में जिले का कारनेशन फूल 200 से 250 रुपये प्रति बंच बिक रहा है। एक बंच में 20 फूल होते है। दामों को लेकर उत्पादक खुश हैं, लेकिन चंडीगढ़ और दिल्ली फूल पहुंचने में अधिक खर्चा हो रहा है। परवाणू मंडी शुरू होने से खर्चा भी कम होगा। मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि मई माह से परवाणू मंडी में फूलों का कारोबार शुरू किया जाएगा। इसके लिए दस दुकानों का आवंटन किया गया है। जिससे प्रदेश के फूल उत्पादकों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी। मई माह से फूल भी रश पर चलना शुरू हो जाएगा।
हिमाचल की लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़कों पर एक बड़ा बजट खर्च किया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सभी को सड़क सुविधा मिल सके। इसी दिशा में प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस बारे में लोनिवि के प्रमुख अभियंता अजय गुप्ता ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रदेश भर के सात जिलों के 15 ब्लाकों में सड़कें बनाई जानी हैं, जिससे हजारों लोगों को फायदा होगा। हिमाचल प्रदेश में 552 करोड़ रुपए से 45 नई सड़कें बनाई जाएंगी। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर केंद्र ने अपनी सहमति जताई है। अगले महीने तक इसकी अंतिम मंजूरी भी मिल जाएगी। इन सड़कों की लंबाई 440 किलोमीटर है। सिरमौर और चंबा जिले में सड़क निर्माण के लिए सबसे ज्यादा तीन-तीन ब्लाक शामिल किए हैं। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के प्रमुख अभियंता अजय गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रदेश भर के सात जिलों के 15 ब्लाकों में ये सड़कें बनाई जानी हैं, जिससे हजारों लोगों को फायदा होगा। लोनिवि ने फेज-तीन के तहत यह पहली शेल्फ केंद्रीय मंत्रालय को भेजी है। प्रदेश में 3615 पंचायतें हैं। इनमें से 3556 पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा चुका है। शेष 59 पंचायतों में से 20 पंचायतों को इसी साल सड़कों से जोड़ा जाना है। प्रदेश में 250 लोगों की आबादी वाले गांवों को भी सड़क सुविधा मुहैया कराई गई है, लेकिन कई गांव ऐसे भी है जिनकी आबादी इससे भी कम है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इन गांवों को भी सड़कों से जोडऩे का प्रस्ताव तैयार किया है। ये सड़कें चंबा के भटियात, तीसा, पांगी, कांगड़ा के पंचरूखी, मंडी के सिराज और धर्मपुर, सिरमौर के पच्छाद, राजगढ़ और संगड़ाह, किन्नौर के कल्पा और पूह, कुल्लू के निरमंड और नग्गर, लाहौल-स्पीति के स्पीति और शिमला के छुवारा में बनाई जाएंगी।
यूं तो महंगाई प्रचंड है। इससे बागवान और किसान भी पीडि़त हैं। मगर ऐसे में किसानों और बागवानों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने 15 :15:15 रासायनिक खाद पर फिर सब्सिडी शुरू की है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अब किसानों-बागवानों को रासायनिक खाद 50 रुपए तक सस्ती मिलेगी। पहले बिना सब्सिडी 15 :15:15 खाद का 50 किलो का बैग 1500 रुपए में मिलता था। अब सब्सिडी के साथ यह बैग 1450 रुपए में मिलेगा। किसानों-बागवानों को लेबर के लिए पांच रुपए अतिरिक्त देने होंगे। हिमफेड के अनुसार प्रतिवर्ष साल के अंतिम एक से दो महीनों में सरकार रासायनिक खाद पर सब्सिडी खत्म कर देती है। इससे किसानों-बागवानों को खाद 1450 की बजाय 1500 में उपलब्ध होती है। अब सरकार ने फिर खाद पर 50 रुपए सब्सिडी शुरू कर दी है। इसका फायदा प्रदेश के लाखों किसानों-बागवानों को होगा। जाहिर है कि ऐसे में किसानों और बागवानों को को काफी राहत मिलेगी और वे खाद का उपयोग कर सकते हैं।
जल शक्ति, राजस्व, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज यहां से जल जांच किटयुक्त जीवनधारा मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ मिलकर जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जीवनधारा योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट में जल जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगा। इस बारे में 15 मार्च, 2022 को जल शक्ति विभाग व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मध्य दोनों विभागों के दायित्व को सुनिश्चित करते हुए एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पेयजल स्रोतों और वितरण प्रणाली से नमूनों की जॉंच का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि जल गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए प्रदेश में प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ ढांचा तैयार किया जा रहा है। अभी तक 60 प्रयोगशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं, जिनमें से सात इसी वर्ष स्थापित की गई हैं। इन प्रयोगशालाओं में से 50 को उच्च मानकों के आधार पर राष्ट्रीय परीक्षण और संशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से मान्यता मिल चुकी है। इसी कड़ी में प्रदेश के दुर्गम, दूर-दराज और सुविधा के अभाव वाले क्षेत्रों में जल गुणवत्ता को और पुख्ता करने के लिए अब जल शक्ति विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने साझा प्रयास के लिए सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग आरंभ में पांच अत्याधुनिक मोबाइल टैस्ट किट उपलब्ध करवा रहा है, जिनमें आधुनिक उपकरण भी शामिल हैं। इस पेयजल जॉंच किट के माध्यम से सात जरूरी मापदण्डों का भौतिक, रसायनिक व जीवाणु परीक्षण किया जाएगा और एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से इसके परिणाम सांझा किए जाएंगे। जीवनधारा वैन में तैनात प्रयोगशाला तकनीशियन को पेयजल जॉंच किट के संचालन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जीवनधारा मोबाइल वैन प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हीं क्षेत्रों में से पांच जिलों शिमला, सोलन, मण्डी, चम्बा व कांगड़ा जहां जलजनित रोगों की पूर्व में घटनाएं हो चुकी हैं, उन स्थानों पर जल गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए जल शक्ति विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने यह साझा प्रयास शुरू किया है ताकि स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ इन क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता जॉंच कर जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए कार्य किया जा सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक हेमराज बैरवा, जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियन्ता, ई. संजीव कौर तथा मुख्य अभियन्ता ई. जोगिन्द्र सिंह चौहान सहित दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
राजधानीमें कोर्ट रोड पर लिफ्ट के समीप बने आजीविका भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके पश्चता तिब्बती बाजार को इसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं तहबाजारियों को भी इसमें जगह दी जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने इसके उद्घाटन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से समय मांगा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से समय मिलते ही भवन का उद्घाटन कर दिया जाएगा। आजीविका भवन का निर्माण नगर निगम शिमला के बजट, स्मार्ट सिटी शिमला व अन्य कई प्रोजेक्टों के तहत किया गया है। आजीविका भवन छह मंजिला है। इसमें कुल 229 दुकाने हंै। दुकानों की लंबाई 12 फीट और चौड़ाई 10 फीट है। इसके लिए पांच एंट्रेस प्वाइंट बनाए हैं, जिनमें सर्कुलर रोड और सब्जी मंडी से दो मुख्य गेट होंगे। वहीं इसमें दो लिफ्टें भी लगेंगी। भवन में 16 हजार लीटर क्षमता वाला अंडरग्राउंड रेन हार्वेस्टिंग टैंक भी तैयार है। इसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। तिब्बती मार्केट से शिफ्ट किए जाने वाले कारोबारियों को पांच हजार रु़पए मासिक किराया देना होगा। उनसे निगम पहले ही 35-35 हजार रुपए की राशि भी ले चुका है। भवन में 229 दुकानें बनी हैं, जिनमें 12 दुकानें बेकरी को दी जाएंगी। 168 की सूची में करीब 70 तिब्बती कारोबारी भी शामिल हैं। बेकरी की दुकानों के लिए किराए की दर पहले वाली ही रहेगी, क्योंकि आजीविका भवन को बनाने के लिए इन दुकानों को तोड़ा गया था। भवन के टैरेस को प्रदर्शनी के लिए दिया जाएगा। इसका किराया 35 हजार रुपए प्रतिदिन तय किया गया है। बाकी 71 दुकानों की नगर निगम की ओर से खुली बोली से नीलामी की जाएगी। नीलामी के लिए नियम भी तय होंगे। नीलामी का न्यूनतम किराया 10 हजार रुपए से शुरू हो सकता है। निगम ने तय किया है कि जिसे दुकान आवंटित होगी वही इसे चलाएगा। यदि इसे आगे किसी को सबलेट किया जाता है तो उसका आवंटन रद कर दिया जाएगा। नियम जब दुकानें सौंपेगा तभी इस नियम के बारे में दुकानदारों को बता दिया जाएगा। परिसर के लिए दो गेट, पांच अलग एंट्रेस प्वाइंट होंगे। वहीं इस संबंध में अजीत भारद्वाज अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम शिमला ने बताया कि लिफ्ट के समीम आजीविका भवन के निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। ऐसे में अब जल्द ही इस भवन का उद्घाटन किया जाएगा। इसी महीने भवन का उद्घाटन किया जा सकता है। भवन में तिब्बती मार्केट के साथ साथ तहबजारियों को भी बसाया जाएगा
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) में दो पीईटी स्कैन मशीनें लगने जा रही हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में पहली बार ही ऐसी मशीनें लग रही हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार दो पॉजिट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) स्कैन मशीनें लगने से काफी सुविधा मिलेगी। सूबे के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) में इन मशीनों को स्थापित किया जाएगा। पेट स्कैन मशीनें लगने से कैंसर मरीजों को दिल्ली और चंडीगढ़ के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। वक्त पर मरीजों में कैंसर का पता लगाकर इलाज शुरू किया जा सकेगा। एमआरआई की तरह ही इस मशीन में मरीज के शरीर को स्कैन किया जाता है। इसमें मरीजों के उस अंग का आसानी से पता लग जाता है, जो कैंसर से ग्रस्त हो। इसके अलावा हमीरपुर और नाहन मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब स्थापित होंगी
फर्स्ट वर्डिक्ट । शिमला प्रदेश में चिकित्सा सुविधाएं दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही हैं। यही कारण है कि अब मरीजों को किसी भी बड़ी बीमारी के लिए अन्य राज्यों और विदेश में नहीं भागना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार भी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। नित्य ही अस्पतालों की दशा सुधारने के अहम प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी दिशा में एक और सार्थक कदम माना जा रहा है। इसके तहत रिपन दीन दयाल चिकित्सालय में अब दो मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर तैयार किए गए हैं। इनके बनने से अब रिपन अस्पताल में सुरक्षित व सुविधाजनक सर्जरी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यह ऑपरेटशन थियेटर अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। अस्पताल प्रबंधन के लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले 15 दिनों के अंदर इन ओटी को शुरू भी किया जाएगा। इस कारण अब आपरेशन थियेटर में सर्जरी की सुविधाजनक और सुरक्षित होगी। बताया जा रहा है कि आपरेशन थियेटर पर एक करोड़ दो लाख की लागत आई है। इस सुविधा से अब सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, प्लास्टिक, और न्यूरो विभाग के आपरेशन किए जा सकते हैं। इस नए आपरेशन थियेटर से न केवल सुपर स्पेशियलिटी सर्जरी संभव हो सकेगी बल्कि इससे रिकवरी रेट भी बेहतर होगी। आईजीएमसी की सीटीवीएस विभाग की तरह यह आपरेशन थियेटर काफी आधुनिक होगा। इसमें हवा अंदर तथा बाहर जाने के लिए विशेष उपकरन लगे होंगे। साथ ही इन ओटी मेें आधुनिक आपरेशन थियेटर टेबल भी लगेें होगे। इससे चिकित्सक को आसानी से इधर से उधर व ऊपर नीचे कर सकेंगे। वहीं डा. लोकेंद्र शर्मा एमएस रिपन अस्पताल ने बताया कि रिपन अस्पताल में दो मॉडयूलर आपरेशन थियरेटर बनकर तैयार हो चुके हैं। आने वाले दो हफ्तों के अंदर इनका उद्घाटन कर दिया जाएगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर नार्मल थियेटर से बेहतर होता है और इसके शुरू होने से विशेषकर सर्जरी करवाने वाले रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रत्येक युवा अपने जीवन के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, ताकि समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतर कर हम देश हित में कार्य कर सकें। यह विचार अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन एवं एवं जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित मैराथन तथा साइक्लोथोंन के आयोजन अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नशा मुक्त भारत का संदेश देती युवाओं की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि शिमला साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित साइकिल रैली को भी उन्होंने ऐतिहासिक रिज मैदान से पोर्ट हिल के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक विचारों को लाने के लिए हमें किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का नाश करता है, बल्कि सामाजिक तौर पर भी हानि का कारण है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कार्य करें जिससे हमारे समाज व परिवार को लज्जित न होना पड़े। उन्होंने नशे को ना अपनाने की शपथ भी युवाओं को दिलवाई। इस अवसर पर इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर एडिक्ट संस्था के शोभित राज ने अपनी आपबीती सुनाई और किस प्रकार नशे की गिरफ्त से बाहर निकलकर सुखमय जीवन यापन कर रहा है, इस संबंध में अवगत किया। केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा नशा मुक्ति का संदेश संप्रेषित करती वृत्त चित्र भी दिखाई गई। इस आयोजन में शिमला नगर के 28 स्कूलों के लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राओं में भाग लिया। इसके अतिरिक्त शिमला साइकलिंग एसोसिएशन के लगभग 100 साइकिल सवार भी नशा मुक्त भारत का संदेश देते हुए अपने गंतव्य की ओर निकले। कार्यक्रम में धनक वेलफेयर सोसाइटी, आईआरसीए तथा मानव कल्याण सेवा समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति का संदेश देता नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा ने आभार उद्बोधनों में नशा मुक्ति व अन्य क्षेत्र में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर पार्षद किम सूद, हस्तपा के अध्यक्ष मोहित सूद जिला भाषा अधिकारी अनिल हेरटा, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए।
अधोसंरचना विकास राज्य में विकास को गति देता है। यही कारण है कि इसका विकास पर कई गुणा प्रभाव पड़ता है। रेल व हवाई यातायात के सीमित साधनों के कारण हिमाचल में सड़कों का महत्व और भी बढ़ जाता है। अत: राज्य सरकार हिमाचल में सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है। प्रदेश में कुल 40,020 किलोमीटर लम्बी सड़के हैं व राज्य सरकार द्वारा 10591 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। वहीं 2278 पुल निर्मित किए गए हैं। राज्य सरकार नेे केवल चार वर्षों की अवधि में हिमाचल प्रदेश में 3527 किलोमीटर वाहन योग्य सड़कें, 268 किलोमीटर जीप योग्य सड़कें और 268 पुलों का निर्माण किया है। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया है और नवनिर्मित पंचायतों में सड़क सम्पर्क प्रदान करने के उद्देश्य से हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायतों के पुनर्गठन से ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 3615 हो गई है, इनमें से 3556 पंचायतें सड़क से जुड़ी हैं व शेष 59 पंचायतों में से 20 पंचायतों को 2022-23 में सड़क से जोड़ा जाएगा। वर्ष 2019 से दिसम्बर, 2021 तक 219 गांवों को सड़कों से जोड़ा गया जिनकी आबादी 1500 से अधिक है, 1000 से 1499 की आबादी वाले 296 गांवों, 500 से 999 की आबादी वाले 1324 गांवों, 250 से 499 की आबादी वाले 3655 गांवों तथा 250 से कम आबादी वाले 5097 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। वर्तमान में 19 राष्ट्रीय उच्च मार्ग, जिनकी कुल लम्बाई 2592 किलोमीटर है, राज्य सड़क नेटवर्क की मुख्य जीवन रेखा हैै, जिनमें से 1238 किलोमीटर सड़कों का रख-रखाव और विकास हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 865 कार्य पूर्ण किए जा चुके है और 5408 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य किया गया है। राज्य में ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि-नाबार्ड के तहत 68 पुल तथा 498 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है। केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि के तहत राज्य में 28 पुल निर्मित किए गए हैं तथा 65.8 किलोमीटर लंबी सड़कों का उन्नयन किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत भी किया गया है। वर्ष 2020 में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मंडी जिले को 30 जिलों में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया, जबकि हिमाचल प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला मण्डी ने 2020-21 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सबसे अधिक लंबाई के सड़क निर्माण के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। राज्य के अन्य सात जिलों जैसे सोलन, चम्बा, शिमला, कांगड़ा, ऊना, सिरमौर और हमीरपुर ने भी देश के सर्वश्रेष्ठ 30 जिलों में अपना स्थान बनाया। हिमाचल प्रदेश में पीएमजीएसवाई कार्यक्रम के तहत 23 अक्तूबर, 2020 तक 1104 किलोमीटर सड़क निर्माण कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
सादगी की बात करने वाले केजरीवाल अपने लिए करोड़ों का बनवा रहे स्वीमिंग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सभ्य भाषा में बात करना सीखें केजरीवाल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, प्रवक्ता विनोद ठाकुर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा की केजरीवाल को शायद पता नहीं की हिमाचल की जनता सभ्य है और शांत स्वभाव की है। केजरीवाल को पता होना चाहिए की एक मुख्यमंत्री से बात किस भाषा में करनी चाहिए, अगर उनको नहीं पता तो उनको सीखना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा की अरविंद केजरीवाल किस दिल्ली के मॉडल की बात कर रहे हैं, दिल्ली की सभी व्यवस्थाएं चरमरा गई है। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार पर घेराबंदी करते हुए जोरदार हमला बोला है। साथ ही आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि जो लोग कहते थे कि हम ईमानदार हैं। वहीं, भ्रष्टाचार कर रहे हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के उनके पुलिंदे जनता के सामने आ चुके हैं, यही इनकी असली कहानी है। दिल्ली में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन चलाकर कार्रवाई करने का दावा करने वाले खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सादगी की बात करने वाले अपने लिए करोड़ों का स्वीमिंग पुल बनवा रहे हैं। दिल्ली के तथाकथित कट्टर ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी एवं मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन की पांच करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया, यह फर्जी कंपनियों के नाम पर हवाला कारोबारियों से उन्होंने खरीदी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हवाला कारोबारियों से 16.38 करोड़ रुपए के लेन-देन का खुलासा होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया, जबकि हवाला कारोबारियों ने खुद माना है कि उन्होंने सत्येंद्र जैन को 16.38 करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन ने किसी को मोहरा बनाकर काम नहीं किया, बल्कि स्वयं हवाला कारोबारियों से सीधे संपर्क में रहकर अपनी शेल कंपनियों को चलाते रहे। शेल कंपनियों के पते को अनधिकृत कॉलोनियों पर दिखाए गए, जिससे उनकी काली करतूत पर किसी का ध्यान न जाए और वे करोड़ों की गाढ़ी कमाई करते रहे।
रामपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में ट्रक चालक की लापरवाही मानी जा रही है। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक की पहचान देवी राम पुत्र कुमत निवासी रामविला के तौर पर हुई।
हर बूथ, पांच यूथ के लक्ष्य के साथ हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस हर बूथ तक पहुंचेगी। यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस एक बूथ पांच यूथ कार्यक्रम का विमोचन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 14 लाख युवा बेरोजगार हैं। ये युवा स्किल्ड होने के बावजूद धक्के खाने पर मजबूर हैं। रही-सही कसर लाकडाऊन और बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने निकाल दी है। इस कारण बेरोजगार बहुत परेशान हैं। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण कोई भी राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम और प्रबल रहेगी। प्रदेश का युवा जयराम सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये तैयार है। प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश के हर बूथ पर पार्टी विचारधारा के अनुपालक पांच युवा तैयार करेगी। ये पांच युवा हर घर दस्तक देने के साथ सरकार की जन विरोधी नीतियों को हर द्वार तक पहुंचाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी विशेष ग्रामसभा को करेंगे संबाेधित फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि विभाग द्वारा 24 को किसान क्रेडिट कार्ड अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष ग्राम सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस विशेष ग्राम सभा में कार्यक्षम किसानों व प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड में विलय के लिए संगठित भी किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 24 अप्रैल से पहली मई तक किसान क्रेडिट कार्ड अभियान तथा 25 अप्रैल से पहली मई तक ‘फसल बीमा पाठशाला अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों कृषि, पशु पालन, दुग्ध एवं मत्स्य, राजस्व विभाग, स्थानीय स्वशासन, पंचायत सचिव तथा नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं मुख्यतः किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत कृषि, पशु पालन, दुग्ध एवं मत्स्य संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना तथा लाभ प्राप्त करने में सहयोग करना है। अभियान के दौरान अधिक से अधिक किसानों व प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत सभी योजनाओं के लिए पंजीकृत करवाया जाएगा तथा प्रधानमंत्री जन-धन योजना कार्यक्रम के सभी पात्र किसानों का भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के लिए भी समावेश किया जाएगा। फसल बीमा पाठशाला अभियान के अंतर्गत सभी कार्यान्वित बीमा कंपनियां खंड व ग्राम पंचायत ग्राम स्तर पर फसल बीमा पाठशाला का आयोजन करेंगी तथा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न प्रावधानों तथा इनके महत्व व विभिन्न औपचरिकताओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए राज्य नोडल विभाग जैसे कृषि, उद्यान, सहकारिता, आत्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, कार्यक्रम कार्यान्वित करवाने वाली बीमा कंपनियां, सामान्य सेवा केंद्र, ग्रामीण वित्त संस्थान भाग लेंगे। अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल को एक दिवसीय महा आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर लोकमित्र केंद्र के माध्यम से देश के किसानों को संबोधित करेंगे तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बार में जानकारी देंगे। केंद्रीय मंत्री के संबाेधन के उपरांत कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर किसानों को संबोधित करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री ने प्रदेश के किसानों का आह्वान किया कि वह इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का किसानों को पूर्ण लाभ मिल सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को आज राजभवन में जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री की पत्नी साधना ठाकुर इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थीं। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्र व प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राज्यपाल को दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले राज्यपाल ने प्रातः राजभवन की यज्ञशाला में परिजनों के साथ यज्ञ में भाग लिया तथा राजभवन परिसर में पोपुलर का पौधा रोपित किया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर अपना जन्मदिन मनाया। पुलिस महा निदेशक संजय कुंडू, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय श्रीवास्तव, शिमला और नौणी विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर तथा वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज यहां जारी एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस नेता सुखविन्द्र सिंह सुक्खू केवल खबरों में बने रहने के लिए झूठे, भ्रामक और तथ्यहीन बयान देकर अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में लोगों का विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ देश में भी लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सभी कांग्रेसी नेता उनकी जगह लेने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजकीय उच्च विद्यालय नेहरा (शिमला ) में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां जिनमें क्विज कंपीटीशन, स्लोगन लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता आदि छात्र-छात्राओं से करवाई गई और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई भी मुख्याध्यापिका ज्योतिका नेगी की देख-रेख में संपन्न करवाई गई। विज्ञान अध्यापक राजीव राठौर ने विद्यार्थियों से विज्ञान सबंधित प्रश्नोत्तरी करवाई, जिसमे जूनियर व सीनियर कैटेगरी के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी अध्यापक व गैर अध्यापक गण उपस्तिथ रहे।
बीते 19 अप्रैल को साइबर सेल को एक शिकायत मिली थी। जिसमें एक शातिर ने एसबीआई योनो ऐप को अपडेट करने के लिए मैसेज के माध्यम से एक लिंक भेजा। पीडि़त ने जब उस लिंक पर क्लिक तो एक फार्म एप्लीकेशन ओपन हुई। जैसे ही पीडि़त ने उस फॉर्म को भरा तो उसके खाते से 1 लाख रुपए कट गए। इस पर साइबर सेल शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त 1 लाख रुपए को शिकायतकर्ता के खाते में वापस करवा दिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार सुनिश्चित कर रही है कि हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरे। यह सब केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकारों के कारण सम्भव हो पाया है। यह बात सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन रैली के दौरान कही। उनका कांगड़ा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत राज्य के 9.37 लाख किसानों को 6000 रुपए प्रति वर्ष प्रदान किए जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 8.37 लाख से अधिक पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए, जबकि पिछले 40 वर्षों के दौरान राज्य में केवल 8 लाख पानी के कनेक्शन ही दिए गए। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत 5.40 लाख से अधिक और सहारा योजना के तहत 18,000 से अधिक मरीज़ों को पंजीकृत किया गया है। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के स्वतन्त्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कांगड़ा चित्रकला को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलवाने वाले कारीगरों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारत को 'विश्व गुरु बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खसरा, जापानी बुखार, पोलियो टीकों के आविष्कार के वर्षों बाद इनका लाभ भारत को मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के नौ महीने के भीतर ही कोरोना वैक्सीन का स्वदेशी टीका तैयार किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार युक्रेन में फंसे देश के 24000 से अधिक विद्यार्थियों को वापस लाने में भी सफल रही, जिनमें से करीब 430 विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विद्यार्थी अपने वाहनों पर भारतीय झंडा फहराकर युक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का अपने गृह क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, सहप्रभारी संजय टंडन, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, विधायक, भाजपा नेता, विभिन्न अग्रणी संगठनों के महासचिव, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।
भाजपा नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार 24 अप्रैल से प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं एक अनुसूचित जाति बहुल बूथ की बैठक लेंगे। साथ ही हर जिला में उनके स्वागत और अभिनंदन के कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। अनुसूचित जाति बैठक में जिला पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, जिला से प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा में पदाधिकारी एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला पदाधिकारी बैठक में जिला पदाधिकारी, जिला से प्रदेश में पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अनुसूचित जाति बहुल बूथ की बैठक में संबंधित बूथ के त्रिदेव, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख उपस्थित रहेंगे। राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार के प्रवास के दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव एवं मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश समन्वयक तिलक राज और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार भी मौजूद रहेंगे। भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार 24 अप्रैल को जिला नूरपुर, 25 अप्रैल को जिला चंबा, 26 अप्रैल को जिला कांगड़ा, 27 अप्रैल को जिला देहरा, 28 अप्रैल को जिला पालमपुर, 29 अप्रैल को जिला शिमला, 3 मई को जिला महासू, 4 मई को जिला सोलन, 5 मई को जिला सिरमौर, 6 मई को जिला बिलासपुर, 7 मई को जिला सुंदरनगर, 8 मई को जिला मंडी, 9 मई को जिला कुल्लू, 10 मई को जिला लाहौल स्पीति, 11 मई को रामपुर और 12 मई को रिकांगपिओ में उपस्थित रहेंगे।
23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राऊंड में आम आदमी पार्टी की रैली होने जा रही है। इसके लिए सारी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। इस संबंध में आप प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा कि कांगड़ा की रैली में भारी संख्या में लोग जुटेंगे और यह रैली ऐतिहासिक होगी।
सड़कें किसी भी विकास के क्षेत्र में जीवन रेखा की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में तो विकास की संभावनाओं के द्वार खोल देती हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कही। वह जुब्बल क्षेत्र के मांदल में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खनाशनी क्षेत्र के अंतर्गत उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते धानसर और क्वांलटा गांव को जोड़ा गया हैं। वहीं शराचली क्षेत्र में पहले की तरह ही सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि शराचली क्षेत्र के अंतर्गत 4 वर्षो से बंद पड़े सड़को के कार्य विधायक निधि के तहत प्रारंभ किए गए हैं। स्नैल से हाटकोटी के बीच बनने वाली लगभग 13 किलोमीटर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का दर्जा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिला। उन्होंने कहा कि इस सड़क का टेण्डर 15 दिसम्बर, 2021 को ठेकादार को आबंटित कर दिया है। इस सड़क के निर्माण पर 77.68 करोड़ खर्च होंगे। पूर्व कांग्रेस सरकार के प्रयासों से जर्मन वित्तपोषित 18 करोड़ की लागत से हाटकोटी में 66 केवी विद्युत नियंत्रण केंद्र को जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत मांदल के प्रधान बलवीर शर्मा जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सीथटा, बीडीसी पूर्व उपाध्यक्ष संदीप सेहटा, भीम सिंह झौटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल अनिता चौहान आदि मौजूद रहे।
हिमाचल पुलिस के हारमनी ऑफ द पाइन्स बैंड ने मुंबई में कलर्स टीवी के रियल्टी शो हुनरबाज में धूम मचा दी। ऐसा कर इस बैंड की टीम ने न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है अपितु पूरे भारत में नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल आर्लेकर ने इस टीम प्रेरणास्रोत पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि समाज को संदेश देने के लिए 'हारमनी ऑफ द पाइन्स बैंड को माध्यम बनाया जा सकता है। इससे पूर्व भी बैंड के माध्यम से राज्य पुलिस बल ने नशा, कोरोना महामारी, यातायात प्रबंधन इत्यादि पर वीडियो बनाए हैं। भविष्य में भी ऐसे ही सामाजिक विषयों को लेकर इनका योगदान लिया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि 'खाकी के ये जवान बहुत ही ज्यादा प्रतिभावान हैं। मुझे इन पर गर्व है। मैंने इस बैंड के वीडियो क्लिप देखे थे और गोवा से भी उन्हें इनकी शानदार परफार्मेंस को लेकर फोन आते रहे। बैंड की उपलब्धि को वे अपनी उपलब्धि मानते हैं। इस उपलब्धि के बाद निश्चित तौर पर पुलिस के प्रति लोगों का रवैया बदलने वाला है और लोक मित्र पुलिस की छवि में इससे और निखार आएगा। उन्होंने राज्य पुलिस द्वारा अब तक के सफर में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों पर म्यूजिकल वीडियो तैयार करने का भी आग्रह किया। उन्होंने इसके लिए पुलिस अधीक्षक संजय कुंडू के प्रयासों की भी सराहना की। वहीं पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा वर्ष 1996 में यह हारमनी ऑफ द पाइन्स बैंड अस्तित्व में आया। तब से लेकर अब तक इसने कई आयाम स्थापित किए हैं। पुलिस नेतृत्व लगातार हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा बंैड का समर्थन करता रहा है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी.आई.डी एन. वेनुगोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर अभिषेक त्रिवेदी, पूर्व पुलिस महानिदेशक आर.आर. वर्मा तथा पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
कल कांगड़ा के चंबी ग्राउंड में आम आदमी पार्टी की रैली हो रही है। इसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल में शिरकत करेंगे। आप की इस रैली के लिए लोग खासे उत्साहित हैं। यह बात पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि इस रैली से भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ गई है। दिन-प्रतिदिन आप का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। लोग स्वेच्छा से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी की नीतियां जनहित में हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन सौर ऊर्जा के दोहन को बढ़ावा देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मिशन के तहत शिमला शहर के 66 सरकारी भवनों में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से 1.85 करोड़ की बिजली की बचत की गई है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन ने शिमला शहर का कायाकल्प किया है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना इस मिशन का मुख्य घटक है। पहले शहर में सरकारी भवनों को चिन्हित किया गया तथा उसके बाद प्रदेश में सौर ऊर्जा की नोडल एजेंसी हिमऊर्जा के माध्यम से इन भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया आरम्भ की गई। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रथम सौर ऊर्जा संयंत्र जनवरी 2019 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थापित किया गया। अब तक 66 सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 2500 किलोवाट आवर है। अब तक इन संयंत्रों के माध्यम से 39.16 लाख किलोवाट आवर ऊर्जा का उत्पादन किया गया है, जिससे 1.85 करोड़ की बिजली की बचत हुई है। सरकारी प्रिंटिंग प्रेस, एचआरटीसी कार्यशाला तारादेवी, बागवानी निदेशालय, हि.प्र. विश्वविद्यालय में छात्रावास, एचआरटीसी का पुराना बस स्टैंड, डीडीयू जोनल अस्पताल, जिला न्यायालय चक्कर कुछ ऐसे कार्यालय हैं, जिन्होंने अब तक प्रति कार्यालय बिजली बिलों पर 3 लाख रुपये से अधिक की बिजली की बचत की है और एक लाख यूनिट से अधिक का उत्पादन किया। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हरित ऊर्जा विशेषकर सौर ऊर्जा पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि हम हरित ऊर्जा के साथ स्मार्ट सिटी के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा स्मार्ट सिटी का भविष्य है। ऐसी कई परियोजनाएं हैं, जहां मुख्य रूप से बिजली बिलों पर खर्च किया जाएगा। ऐसी सभी परियोजनाओं विशेष कर लिफ्ट और एस्केलेटर को जोड़ने के लिए सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अधिकारियों को संजौली में निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज में एस्केलेटर की संभावना तलाशने को कहा गया है। हिम ऊर्जा द्वारा सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की संभावना भी तलाश की जाएगी, जिससे बिजली खर्च कम होगा और एस्केलेटर अधिक व्यावहारिक हो जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की 22 अप्रैल को कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस आयोजन को बड़े स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के उपरांत पहली बार कांगड़ा जिला का दौरा कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, राज्य सभा सांसद इन्दु गोस्वामी, विधायक अरूण कुमार व राकेश जमवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज सहित अन्य नेताओं ने बैठक में भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला डॉ. ज्योति प्रकाश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद जारी किए गए आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि डॉ. ज्योति प्रकाश की नियुक्ति अगले तीन वर्ष के लिए की गई है। प्रो. सिंकदर कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति का पद खाली हो गया था। उसके बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. एसपी बंसल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब डॉ. ज्योति प्रकाश को प्रो. वाइस चांसलर नियुक्त कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ली बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कांगड़ा दौरे को लेकर पार्टी मुख्यालय से एक वर्चुअल बैठक में भाग लिया। बैठक में भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल और राकेश जम्वाल, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और 2017 के प्रत्याशी शामिल रहे। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कांगड़ा द्वारे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल और राकेश जम्वाल ने बताया की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 22 अप्रैल को कांगड़ा प्रवास पर आ रहे हैं, इस दिन जगत प्रकाश नड्डा गग्गल हवाई अड्डे आएंगे। नड्डा नगरोटा बगवां बाजार में ओपन जीप में भाजपा के रोड शो में भाग लेंगे और उसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद नड्डा मां चामुण्डा के दरबार में माथा टेकेंगे, 23 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा की एक बैठक में भाग लेंगे और इसके बाद मां ब्रजेश्वरी के दर्शन करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया की जगत प्रकाश नड्डा के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है और इस जोश का एक बड़ा प्रदर्शन कांगड़ा में होने वाला है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल आगमन से कार्यकर्ता अति उत्साहित है। आज कांगड़ा जिला जगत प्रकाश नड्डा के स्वगत और अभिनंदन के लिए सज चुका है। भाजपा नेताओं ने कहा की नड्डा का दौरा एतिहासिक रहने वाला है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बि एल संतोष ने भाजपा आई टी और सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भाग लिया। भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बि एल संतोष का भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, संजीव कटवाल कोषाध्यक्ष संजय सूद,प्यार सिंह कंवर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर और कार्यकर्ताओं स्वागत किया गया। बि एल संतोष ने भाजपा कार्यालय में आईटी और सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाडली में हवन यज्ञ के साथ नये सत्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर हवन के दौरान समस्त अभिभावक पंचायत सदस्यों व अध्यापकों ने आने वाले समय के लिए बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य व भविष्य की कामना की। बच्चों की धर्म के प्रति रुचि बढ़े इसके लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। बच्चों व अभिभावकों को हवन की महत्ता के बारे में बताया गया। बच्चों का बौद्धिक विकास हो और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े इसके लिए जोर दिया गया। कोरोना जैसी भयानक बीमारी का सामना भविष्य में ना करना पड़े इसके लिए भगवान से प्रार्थना की गई ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमा शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष चंचला देवी, ग्राम पंचायत जाडली के प्रधान रोशन लाल शर्मा सहित एसएमसी सदस्यों, पंचायत के सदस्यो, स्कूल के समस्त अध्यापकों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि हिमाचल में बनने बाला सीमेंट हिमाचल के लोगों के लिए 35 रूपये और बढ़ाकर लगातार मंहगा बेचा जा रहा है और सीमेंट के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। नेगी निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर किसी तरह का नियंत्रण करने में पुरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से पहले ही प्रदेश की जनता आसमां छू रही मंहगाई की मार झेल रही है और राज्य सरकार के तुगलकी फरमान ने सीमेंट के दामों में 35 रूपये की बढ़ोतरी कर हिमाचल वासियों को चुनावी वर्ष में तोहफा दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश में बनने वाला सीमेंट अन्य राज्यों की तुलना में पहले ही मंहगा बेचा जा रहा है और अब 35 रूपये प्रति वोरी के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने सभी वर्गों की कमर तोड़ दी है। नेगी ने राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि निर्माण सामाग्री के आसमां छू रहे मुल्यों के कारण इस मंहगाई में अपने घर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हिमाचल की जनता को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तरह-तरह के प्रलोभन देने के दावे करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार अपने साढ़े चार बर्षो के कार्यकाल में सीमेंट के दामों पर नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी और भाजपा सरकार की मिलीभगत सें हिमाचलियों को महंगा सीमेंट बेचा जा रहा है और यही कारण है कि चुनावी वर्ष में जनता को झूठे प्रलोभन देकर सीमेंट के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर पुरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।
In Himachal Pradesh, the heat in the month of March has broken the record of the last seven decades. Up to 40% damage to cherries, plums, apricots, almonds, peaches in low altitude areas; Growing concern for farmers. For the first time in 69 years, Shimla's minimum temperature has reached 18 degree Celsius. This time due to the long dry spell, the clouds of trouble have started hovering over the stone-fruits. According to the latest estimates conducted by the Horticulture Department in Rampur area of Shimla, the crop of cherry, almond, apricots, plums, peach has been damaged by 30 to 40 percent in low altitude areas. Apart from Rampur, stone-fruits have also come under the grip of drought in other areas
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा ने कहा कि जून माह में शिमला नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित है, जिसको लेकर कांग्रेस भाजपा तथा आम आदमी पार्टी ने चुनावी कसरत शुरू कर दी हैं। इससे पहले प्रदेश में हुए चार नगर निगम चुनावों में सोलन और पालमपुर में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थीं, अब शिमला नगर निगम चुनावों की बारी हैं, जिसमें त्रिकोनिया मुकाबला होने वाला हैं। यशवंत सिंह छाजटा ने कहा कि ज़ब इससे पहले हुए नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्हों पर हुए हैं, तो अब प्रदेश भाजपा सरकार पार्टी चिन्हों पर चुनाव करवाने से क्यों घबरा रही हैं। ऐसा प्रतीत होता हैं कि भाजपा सरकार को नगर निगम चुनावों से पहले हार का डर सताने लगा हैं। कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कांग्रेस ने नगर निगम चुनावों के लिए सभी कमेटीयों का गठन कर लिया गया हैं और बीते कल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने वार्ड-4 कैथू में प्रचार शुरू कर दिया है। इसी तरह से शिमला नगर निगम के सभी वार्डों में इसी तरह नुकड़ जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि कांग्रेस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा सकें। छाजटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते बाहरी राज्यों से सैलानियों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक देनी शुरू कर दी हैं, जिसके चलते पड़ोसी राज्यों में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहने तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को लेकर एडवाइजरी जारी की हैं। यशवंत सिंह छाजटा ने कहा कि आने वाले समय में कोरोना वायरस की लहर और घातक हो सकती है। इसको लेकर सरकार को समय रहते उचित कदम उठाने चाहिए, इससे पहले भी जब प्रदेश में कोरोना की पहली एवं दूसरी तथा तीसरी लहर आई थी, उस समय भी कांग्रेस ने वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सरकार का पूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि अब जबकि गर्मियों के चलते अन्य राज्यों से प्रदेश में सैलानियों का जमवाड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और माल रोड तथा अन्य पर्यटक स्थलों पर भारी मात्रा में पर्यटक इकट्ठे हो रहे हैं और कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते यह कोरोना को खुलेआम न्योता दे रहे हैं। सरकार को चाहिए कि समय रहते सख्त नियमों को लागू कर कोरोना से निजात दिलाने में प्रदेश सरकार अपनी भूमिका निभाएं।
बताया कि गूगल मीट पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो अजय वास्तव ने कहा कि युवाओं को इस बारे में संवेदनशील बढ़ाने की जरूरत है। खाद्य सुरक्षा कानून के बारे में डॉ सोमदेव शर्मा ने बताया इसके अंतर्गत 7 करोड़ 59 लाख टन अनाज गरीबों को मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों में खाद्य सुरक्षा का अधिकार शामिल नहीं था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जीवन जीने के अधिकार के साथ इसे जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने 9 वर्ष पूर्व इस बारे कानून बनाया। डॉ सोमदेव शर्मा ने कहा कि स्थानीय फसलों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है क्योंकि उनमें कृत्रिम रूप से पौष्टिक तत्व मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसी तरह लगातार एक ही प्रकार की उपज लेना भी सही नहीं है। इसमें विविधता लानी चाहिए। उन्होंने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने किसानों के अधिकारों के बारे में कहा की बहुराष्ट्रीय कंपनियां बीज पर कब्जा करके किसानों को गुलाम बनाना चाहती हैं। इसके लिए किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के संचालन में संजीव शर्मा, इतिका चौहान, मुकेश कुमार, उदय वर्मा और संजीव भागड़ा ने सहयोग दिया।
भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आजादी का अमृत महोत्सव का समापन पांचवें दिन के मुख्य अतिथि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक व पूर्व एचपी एसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विश्राम गृह में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में पूर्व मंत्री करण देव कंबोज विधायक सुभाष सुधा व सदस्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार सूरजभान कटारिया मुख्य रूप से उपस्थित हुए। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री व राष्ट्रीय महासचिव मेवा सिंह राणा ने मुख्य अतिथि भारत भूषण भारती पूर्व मंत्री करण देव कंबोज विधायक सुभाष सुधा व सूरजभान कटारिया को बुके भेंट कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आजादी के 75 साल पूरे होने पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि भारत भूषण भारती ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में शहीदों के नाम समर्पित आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यह वर्ष जहां आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के नाम रहेगा वही इस वर्ष उन बलिदानी वीर शहीदों को भी याद किया जाएगा जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं हो पाया। आजादी का अमृत महोत्सव वास्तव में शहीदों के बलिदानों को नमन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे घूमना शहीदों के परिवारों को ढूंढ कर उन्हें सम्मानित करने का काम किया जाएगा। जिसमें पत्रकारों की भूमिका अहम रहेगी। आजादी के आंदोलन में पत्रकारिता ने जो अलख पूरे देश में जगाई थी। उसी की बदौलत स्वतंत्रता का आंदोलन आजादी के रूप में परिणित हुआ था। उन्होंने कहा कि देश उन पत्रकारों का भी सदा ऋणी रहेगा जिन्होंने अंग्रेजों के सामने डटकर लेखनी का प्रयोग किया और उनकी यात्राएं झेली। उन्होंने कहा कि जहां कोई नहीं पहुंच सकता वहां पत्रकार मौजूद हो सकता है। इसलिए ऐसी जानकारी पत्रकारों के माध्यम से सरकार को प्राप्त हो सकती है और देश पर बलिदान होने वाले शहीदों के परिवार को सम्मान दिया जा सके। विधायक थानेसर सुभाष सुधा ने कहा कि यह देश के लिए बड़े गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर विश्व भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश पर प्राण निछावर करने वाले शहीदों के साथ साथ उन शहीदों को भी यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिनका नाम और दिन का जिक्र आज तक देश नहीं कर पाया। इस आजादी को दिलाने के लिए न जाने कितने वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इनमें से बहुत सारे स्वतंत्रता के दीवाने ऐसे भी थे जो इतिहास के पन्नों में कहीं गुम हो गए हैं। उन सभी वीर बलिदानियों को समर्पित यह आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रांत सह संयोजक राजीव मल्होत्रा ने संगोष्ठी में विचार रखते हुए कहा कि जिस प्रकार से आजादी के लिए आंदोलन चलाए गए और बलिदान दिए गए। उसी प्रकार से पत्रकारों ने भी आजादी की अलख जगाने के लिए और स्वतंत्रता को जन आंदोलन बनाने के लिए अहम भूमिका उस समय अदा की थी। पत्रकारिता का वह दौर लोकमान्य तिलक जैसी पत्रकारों और स्वतंत्रता सेनानियों का था। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मंच पत्रकारिता के साथ-साथ समाज हित और देश हित के ऐसे मुद्दों को उठाता रहता है इनका सीधा सरोकार देश की आम जनता के साथ होता है। आजादी का अमृत महोत्सव इसलिए भी खास महत्व रखता है क्योंकि पत्रकारिता जगत से जुड़े बहुत से पत्रकारों ने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की यातनाएं झेली। इसीलिए मंच नहीं आजादी का अमृत महोत्सव से प्रेरित होकर इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया है।
The Shimla civic body elections are crucial for all political parties in the state as the polls are being seen as a precursor to the assembly elections which are scheduled later this year. The Aam Aadmi Party (AAP) has decided to contest the upcoming Shimla municipal corporation (MC) elections only if they are held on party symbols, says the party’s state in-charge Satyendar Jain. In a press briefing, Stayender Jain said, that AAP will contest the Shimla MC polls only if it is held on party symbols. But, from what we have learned, the incumbent BJP government is not keen on holding the election on party symbols. It is likely that the MC elections will be held on the basis of candidates. If that happens, AAP will not contest the civic polls. Civic polls in Shimla are likely to be held in May as the current BJP-led civic body’s tenure is slated to end on June 2. Shimla has 41 wards, of which 21 are reserved for women, 17 for the general category, and four for the Scheduled Caste (SC) category. "AAP will not contest because then the BJP will take away all our winning candidates. By now, the AAP has reached a state where our party’s symbol - the broom - has gained significant popularity. Without any party symbol, why would anybody vote for the AAP? At present, our strength in Shimla is based more on the party symbol, the name of AAP, and (party chief) Arvind Kejriwal than any candidate whom we would have otherwise chosen,” he said.
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा मैसर्ज़ स्काय मर्चेंट इंटरनेशनल और जोमेटो के लिए जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश में स्टार्ट मैनेजमेंट ट्रेनी, डिलीवरी पार्टनर्स पदों को भरने के लिए 21 अप्रैल, 2022 को एक कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं पास या उससे अधिक तथा 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज व रिज्यूम सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में 21 अप्रैल, 2022 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0177-2658174 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर ठाकुर, संगठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, रविन्द्र, राजेंदर और बिलासपुर के अध्यक्ष सुधीर गौतम, महामंत्री देवराज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली के प्रधानाचार्य, राजेश मनकोटिया ओर उनकी पूरी टीम को एक सार्थक प्रयास के लिए बधाई दी है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज मे एक सार्थक सन्देश जाता है जो समाज को बाटने वाली दूरियों को दूर करता है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ समाज मे जिस ध्यय को लेकर काम करता है उसमे "चाहे जो भी हो व्यवधान, देश हित मे करेंगे काम" को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली के शिक्षको ने पूरा किया है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने विद्यालय में प्रवक्ता अंग्रेजी रजनी का भी हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की ओर से आभार व्यक्त किया और उनको विद्यालय के लिए एक लाख रुपये की राशि दान देने के लिए बधाई दी। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश के सभी शिक्षक समुदाय से राष्ट्र हित मे सहयोग का आग्रह करता है।
राजधानी शिमला के मज्याठ वार्ड के दिव्यनगर क्षेत्र में नालागढ़ के साथ लगते लोअर दिव्यनगर में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए एंबलुैंस मार्ग का लोकापर्ण पाषर्द दिवाकर देव शर्मा द्वारा किया गया। इसके साथ उन्होंने नालागढ़ मार्ग से लोअर दिव्यनगर के लिए पैदल पथ मार्ग का भी पूजा अर्चना कर लोकापर्ण किया। इस मौके स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और मज्याठ वार्ड द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को सराह। इस मौके पर पाषर्द दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि वार्ड का प्रतिनिधी होने के नाते उनका फर्ज बनता है कि वह अपने वार्ड निवासियों को हर सुविधा दे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र में अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दिव्यनगर में अभी लोगों की सुविधा के लिए रेन शैल्टर तैयार किया जा रहा है। वहीं दिव्य नगर में ओपन जिम बनाए जाने का भी प्लान है। इस मौके पर वार्ड पार्षद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस से प्रभावित होकर हिमाचल के युवा 'आप' में हुए शामिल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। केजरीवाल सरकार की ओर से स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी व सड़क सहित तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को हिमाचल में आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से ताल्लुक रखने वाले अल्ट्रामैरॉथन एथलीट सुनील शर्मा सहित 106 युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने ‘दि ग्रेट इंडिया रन’ के हीरो व धावक सुनील शर्मा का स्वागत किया और आम आदमी पार्टी के कार्यालय में उनके साथ उनके समर्थकों के साथ ‘आप’ की सदस्यता दिलाई। हिमाचल में आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने सैंकड़ों लोगों की मौजुदगी में सुनील शर्मा के उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनपर आम आदमी पार्टी में सच्ची निष्ठा व लग्न से कार्य करने का विश्वास जताया। वहीं, सुनिल शर्मा ने आम आदमी पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी को दिन दुनी रात चौगुनी सफलता की ओर अग्रसर करने का मंत्री सत्येंद्र जैन को विश्वास दिलाया। सत्येंद्र जैन ने कहा, सुनील शर्मा एक विश्वस्तरीय धावक है। उन्होंने 2016 में द ग्रेट इंडिया रन में दिल्ली से मुंबई तक 1480 किमी तक दौड़ लगाई थी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली 250 किलोमीटर दौड़ 38 घंटे 25 मिनट में पूरी की। पहलगाम से बाबा अमरनाथ का अप-डाउन मात्र 18 घंटे में पूरा किया, जबकि आम आदमी को यहां पर तीन दिन लगते हैं। सुनील नियमित रूप से विभिन्न राज्यों में होने वाले मैराथन कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। वह 2018 में सिरमौर रन-2 में 24 घंटे में 214.73 किलोमीटर की दूरी तय कर एशियाई रिकॉर्ड धारक बनें थे। सुनील सोशल मीडिया पर हजारों युवा एथलीटों के प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। सुनील और उनके साथी अरविंद केजरीवाल सरकार के गवर्नेंस मॉडेल से बेहद प्रभावित है, और इसी वजह से उन्हें आम आदमी पार्टी मे जोड़ रहे है। वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी दिल्ली में युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दे रही हैं, उसी तरह हिमाचल में भी इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जाएगी। युवाओं को 100- 200 किमी दूर जाकर अभ्यास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भविष्य में हिमाचल में कई सारे सुनील शर्मा होंगे, जो सुविधाओं के अभाव में भटकेंगे नहीं, बल्कि देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे। उन्होंने कहा, अभी तक भापजा के नेता और कार्यकर्ता कहते थे कि अरविंद केजरीवाल सरकार लोगों को सुविधाएं फ्री में बांट रही है लेकिन अब भाजपा खुद ही हमारी नकल कर रही है, लेकिन फिर भी पूरी तरह नकल करने मे नाकाम है। केजरीवाल सरकार की तरफ से दिल्ली में पिछले चार साल से महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री है। 20 हजार लीटर पानी मुफ्त दिया जा रहा। पर भाजपा केवल आधे इलाकों में पानी फ्री करने की बात कह रही है। इस मौके पर सुनील शर्मा ने कहा कि हिमाचल में नेताओं और सरकारी सिस्टम से तंग आकर मैं आज आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा हूं। मैं पिछले 20 वर्षों से खेल रहा हूं। पिछले 4 वर्षों से भारत को विश्व स्तर पर भी रिप्रेजेंट कर रहा हूं। यूएस, साउथ अफ्रीका, ब्राजील फ्रांस, ताइवान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका हूं, लेकिन एक इंटरनेशनल खिलाड़ी होने के बावजूद केंद्र सरकार और हिमाचल सरकार द्वारा मुझे अपने होम-टाउन में खेलने के लिए मैदान तक की सुविधा नहीं दी गई। प्रैक्टिस के लिए मुझे चंडीगढ़ जाना पड़ता है। गांव में भी कई युवा ऐसे हैं, जिनमें खेल की प्रतिभा तो है, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल पा रही। वे अभ्यास करने के लिए इतनी दूर नहीं जा सकते। सरकार से सुविधाओं की मांग करने पर केवल निराशा ही हाथ आती है। विदेशों में खिलाड़ियों के डॉक्टर्स, फिजियोथैरेपिस्ट, कोच, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टेडियम हैं लेकिन यहां स्थिति बेहद बदहाल है। उन्होंने कहा कि राजनीति मे खेल खेलों, लेकिन खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं आज तक 2 लाख किलोमीटर से ज्यादा भाग चुका हूं, लेकिन कभी इतना नहीं थका हूं, जितना हिमाचल विधानसभा और सेक्रेटेरिएट के चक्कर काटकर थक चुका हूं। आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के बारे में सोचती है। दिल्ली सरकार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाकर और विभिन्न सुविधांए मुहैया कराकर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं को देश और दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का मौका दे रही है। मैं आप की नीतियों से और अरविंद केजरीवाल के काम को देखते हुए पार्टी से जुड़ रहा हूं।


















































