फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय पाठक 3 अप्रैल को उमंग फाउंडेशन के वेबिनार में "नशे से मुक्ति का अधिकार" विषय पर व्याख्यान देंगे। वह नशा निवारण एवं पुनर्वास के चिकित्सकीय मॉडल पर फोकस करेंगे। कार्यक्रम की संयोजक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान की छात्रा दीक्षा वशिष्ठ ने बताया मानवाधिकार संरक्षण पर उमंग फाउंडेशन का यह 29वां साप्ताहिक कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व "नशे की लत से मानवाधिकारों का उल्लंघन" विषय पर हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के सलाहकार एवं संयोजक ओपी शर्मा भी युवाओं से चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. संजय पाठक युवाओं को नशे की लत से मुक्ति दिलाने के लिए किए जा रहे चिकित्सकीय प्रबंधन और पुनर्वास पर विशेष चर्चा करेंगे। प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों पर भी प्रकाश डालेंगे। यह कार्यक्रम गूगल मीट और फेसबुक पर लाइव होगा। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग और उनके अभिभावकों के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से आग्रह किया कि सहकारी समितियों के रूप में एफपीओ की कवरेज के लिए योजना का विस्तार प्रदेश के सभी विकास खंडाें तक किया जाना चाहिए, चाहे वे एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आईसीडीपी) के अंतर्गत आते हो अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सहकारिता विभाग द्वारा गठित एफपीओ को भी उसी प्रकार का प्रोत्साहन (इन्सेंटिव) दिया जाना चाहिए, जैसा कि नाबार्ड द्वारा गठित एफपीओ को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) से संबंधित ब्याज सबवेंशन केवल कृषि, बागवानी संबंधी बुनियादी ढांचे के लिए उपलब्ध है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और ईको-टूरिज्म क्षेत्रों में कार्य करने वाली सहकारी समितियों के लिए भी इस सुविधा का विस्तार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के मामले में 20 लाख तक के जमानत मुक्त ऋण का प्रावधान होने से अनेक समितियां आईसीडीपी या पीएसीएस जैसी योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग नवगठित कृषक उत्पादक संगठन के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, विशेष रूप से कृषि-विपणन विशेषज्ञ भाग लेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रतिभागियों के साथ संवाद और कॉन्क्लेव में अपने विचार साझा करने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संध्याकालीन महाविद्यालय ने बुधवार को प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में इकाई सचिव अंशुल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के अधिकारों के प्रति निरंतर सजग है। हमेशा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के हकों के संबंध आवाज उठाता रहा है। बुधवार को विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय में चल रहे काम को जल्द से जल्द पूरा करने, इतिहास विषय शुरू करने, लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को बहाल करने, महाविद्यालय में शिक्षकों व गैर शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने आदि मांगों को ज्ञापन में उठाया।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज सोलन के कोटला नाला स्थित तहसील परिसर के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भण्डारण कक्ष से 288 वीवीपीएटी बीईएल फैक्टरी पंचकुला स्थानांतरित गई। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी अजय यादव, भारतीय जनता पार्टी के सुनील, भारतीय राष्ट्र कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर नायब तहसीलदार निर्वाचन दिवान चंद व निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश कृषि विभाग द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को प्रस्तुत प्रस्तावित एकीकृत डिजिटल कृषि प्लेटफार्म परियोजना को 108 करोड़ रुपए स्वीकृत करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि सुधार ट्रांसफार्मेशन इन एग्रीकल्चर यूजिंग एमर्जिंग टेक्रोलॉजी पर प्रस्तावित इस परियोजना के तहत किसानों के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आईसीटी आधारित सेवाएं प्रदान करने में आंतरिक योग्यता विकसित की जाएगी। इसमें प्रशासनिक प्रक्रिया पर निर्भरता कम कर कार्य कुशलता को बनाया जाएगा और कृषि आधारित सेवाओं की मांग के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के लिए सिंगल साइन ऑन प्लेटफार्म स्थापित करना है, जो विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रियाओं को और सरल कर देगा और विभिन्न वित्तीय लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए जाएंगे। परियोजना के अन्तर्गत एक बाजार सूचना प्रणाली विकसित की जाएगी, जिसमें मांग एवं आपूर्ति की जानकारी, उत्पाद की कीमत और राष्ट्रीय ई. मार्केट प्लेटफार्म की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना में एकीकृत किसान डाटाबेस, एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस एपीआई, एकीकरण, स्वचालित फार्म एक्सटेंशन सर्वर, कस्टमाइज डैशबोर्ड, डाटा एनालिटिक्स एवं केन्द्रीकृत रिपोर्ट और फार्मर फील्ड स्कूल एप्लीकेशन तैयार करने पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित परियोजना आईटी आधारित इको सिस्टम का उपयोग करेगी, जिससे किसान विभाग और अन्य हितधारक लाभान्वित होंगे।
पानी की राशनिंग के चलते इसका सीधा असर पड़ सकता है। यही कारण है कि होटल कारोबारियों को समर सीजन का डर सताने लगा है। यह बात प्रैस को जारी बयान में टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर एसो. के अध्यक्ष मोहिंद्र सेठ ने कही। होटल व्यवसाय पर कोरोना ने पहले से ही कहर ढहाया है। हालांकि शिमला जल निगम 24 घंटे पानी आपूर्ति की बात कह रहा था। मगर हालात ये हैं कि निगम नियमित सप्लाई में भी विफल हो रहा है। पानी की सप्लाई चार-चार दिन बाद दी जा रही है। गनीमत है कि अभी टूरिस्ट सीजन शुरू नहीं हुआ है। अभी तो टूरिस्ट सीजन शुरू भी नहीं हुआ है। होटलों में 30 से 40 फीसदी तक आक्यूपेंसीचल रही है। आलम यह है कि अभी से होटलों को टैंकरों से पानी लेना पड़ रहा है। शिमला जल प्रबंधन निगम पानी की सप्लाई को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। सरकार ने अलग से जल प्रबंधन निगम इसीलिए बनाया था ताकि शिमला शहर को सचारू रूप से पानी की सप्लाई हो सके, लेकिन अब कई बहानों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं लोगों के मन में गलत धारणा है कि विभाग की ओर होटलों के लिए अलग से पानी सप्लाई की व्यवस्था है। हकीकत यह है कि होटलों को भी तभी पानी की सप्लाई होती है जब शहर के अन्य इलाकों में पानी की सप्लाई होती है। इसके लिए कारोबारियों से छह सौ से सात सौ गुना रेट वसूला जाता है। 2019 में आई पानी की किल्लत से भी कोई सीख नहीं ली। तब भी होटल व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। निगम द्वारा न तो पंपों को बदलने तथा स्टैंड बाय पंपों का इंतजाम किया गया और न ही बिजली सप्लाई फेल होने की सथिति में जनरेटर द्वारा बिजली की आपूर्ति करने के लिये कोई कदम नहीं उठाया गया। हाल ही में शहरी विकास मंत्री ने तुरंत पंप तथा जेनरेटर खरीदने के आदेश भी जल निगम को दिए थे ताकि व्यवस्था सुचारू हो सके। शिमला जल निगम को सुचारू करने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए ताकि अप्रैल मध्य से शुरू होने वाले समर सीजन में पानी की किल्लत न झेलनी पड़े।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस कमेटी के महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, राहुल मैहरा, विरेंद्र बाश्टू, अमित ठाकुर, राहुल चौहान, दिनेश चोपड़ा, दीपक खुराना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तिरंगा यात्रा के दौरान रिज पर नारे लगाने को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आईपीसी की धारा 143 व 188 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बीते 29 मार्च को विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में विधानसभा परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीटीओ के पास जब यात्रा पहुंची तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका और कहा कि सीटीओ के आगे धारा-144 लगी हुई है। यहां पर नारेबाजी करना प्रतिबंधित है। पुलिस की बात को अनसुना करते हुए वह रिज की ओर नारे लगाते हुए आगे बढ़ गए। इस एफआईआर पर विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट कर विक्रादित्य ने लिखा " तिरंगा फहराने पर हमारे ऊपर एफआईआर की गई है, कोई बात नहीं ऐसी हज़ारों एफआईआर हम तिरंगे के सम्मान के लिए भुगत लेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नई में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की। सुरेश भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री से स्मार्ट सिटी मिशन को 30 सितंबर, 2022 तक बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि प्रदेश के सभी कार्याें अवार्ड किए जा सकंे। उन्होंने कहा कि मार्च, 2022 तक प्रदेश सरकार सभी कार्य अवार्ड कर देगी और एफसीए के अंतर्गत मंजूरी प्राप्त करने वाली कुछ परियोजनाओं के कारण इनमें विलंब हुआ है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को पहाड़ी राज्य होने के कारण विभिन्न चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए 90ः10 पैटर्न पर स्मार्ट सिटी परियोजना कोे वित्तपोषित करने पर विचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत शिमला और धर्मशाला दोनों शहरों के लिए एक हजार करोड़ का योगदान करने की स्थिति में प्रदेश सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे अम्रुत, स्वच्छ भारत मिशन, एनयूएलएम, पीएमएवाई-एचएफए (यू) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 90ः10 पैटर्न पर धन मिल रहा है। उन्होंने अमृत 2.0 के अंतर्गत आवंटन बढ़ाने का भी आग्रह किया और शिमला तथा कुल्लू शहरों सहित राज्य के सभी 68 स्थानीय नगर निकायों और छावनी बोर्डों को कवर करने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज गोवा की राजधानी पणजी के नजदीक बंबाेलिम में आयोजित समारोह में डॉ. प्रमोद सावंत को दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रमुख नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि डॉ. प्रमोद सावंत के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में गोवा प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। डॉ. प्रमोद सांवत के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को आजीविका के अवसर प्रदान करने पर विशेष बल दे रही है। पशुधन हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रदेश सरकार ने पशुधन उत्पादन में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहल की हैं। इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में सूअर पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) के अंतर्गत लोगों को आजीविका के स्थाई अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। एनएलएम के अन्तर्गत ग्रामीण पोल्ट्री, भेड़, बकरी, सूअर पालन व नस्ल सुधार के साथ-साथ इनके लिए उत्तम चारे की व्यवस्था पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के लिए आजीविका के वैकल्पिक अवसर उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण बैकयार्ड विकास योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस केंद्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार से संबंधित सूअर पालकों को 95 प्रतिशत सबसिडी प्रदान की जा रही है, जिसमें 90 प्रतिशत हिस्सेदारी केंद्र तथा पांच प्रतिशत प्रदेश सरकार द्वारा वहन की जा रही है। सूअर पालकों को 95 प्रतिशत सबसिडी पर तीन मादा और एक नर सूअर प्रदान किए जाते हैं। योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को कुल लागत की केवल पांच प्रतिशत की राशि ही वहन करनी पड़ती है। तीन से चार माह आयु वर्ग की स्वस्थ युवा मादा सूअर तथा चार से पांच माह आयु वर्ग के नर सूअर का बीमा भी करवाया जाता है। राज्य के सभी वर्गों के भूमिहीन, छोटे और सीमान्त किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों से संबंधित किसानों, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति से संबंधित बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और सामान्य वर्ग के लोगों को प्राथमिकता प्रदान की जाती है और योजना के लाभार्थियों में कम से कम 30 प्रतिशत महिलाएं होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत उन परिवारों को प्राथमिकता प्रदान की जाती है, जिनके परिवार के सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं हैं और जिन किसानों के पास स्वयं के सूअर शैड अथवा मनरेगा के अंतर्गत निर्मित सूअर शैड की सुविधा उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत पड़ोसी राज्यों से सूअर इकाइयों की व्यवस्था की जाती है। पात्र किसान पशु चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से अपनी मांग रख सकते हैं और लाभार्थी का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाता है। वर्ष 2019 में करवाई गई 20वीं पशुधन गणना के अनुसार प्रदेश में 2124 सूअर हैं। वर्ष 2019-20 में प्रदेश सरकार द्वारा 3.39 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई और पात्र लाभार्थियों को 20 सूअर इकाइयों वितरित की गई। वर्ष 2021-22 में 397.95 लाख व्यय कर 1995 सूअर इकाईयां स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनका कार्य प्रगति पर है। राज्य सरकार द्वारा पशुपालन का कार्य कर रहे लोगों से वैकल्पिक आजीविका के रूप में सूअर पालन को अपनाने का आग्रह किया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच दिव्यांग पीएचडी शोधार्थियों ने केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप अर्जित कर एक नया इतिहास रचा है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एमफिल और पीएचडी के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर यह फेलोशिप देता है। यह पहला अवसर है कि इतनी बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों ने यह सफलता प्राप्त की। कुलपति आचार्य एसपी बंसल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को उन पर गर्व है। विश्वविद्यालय के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पीएचडी कर रहे जिन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय फेलोशिप मिली है, उनमें राजनीति विज्ञान विभाग की दृष्टिबाधित छात्रा प्रतिभा ठाकुर के अलावा चार शारीरिक दिव्यांग शोधार्थी-शिक्षाशास्त्र विभाग के मुकेश कुमार, इतिहास विभाग के राजपाल, योग विभाग के संजय भैरव और वाणिज्य विभाग के हेम सिंह शामिल हैं। नोडल अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हर वर्ष मेरिट के आधार पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के सिर्फ 200 चुनिंदा विद्यार्थियों को जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) के समकक्ष फेलोशिप प्रदान करता है। उनमें से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों को फैलोशिप मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श शिक्षण संस्थान के तौर पर विकसित हो रहा है। यहां विभिन्न विषयों में 8 दिव्यांग विद्यार्थी जूनियर रिसर्च फैलशिप प्राप्त करके पीएचडी कर रहे हैं। इनमें सवीना जहां एवं रमा (हिन्दी), अंजना ठाकुर (बॉटनी), श्वेता शर्मा (संगीत) अजय कुमार (इतिहास), पंकज शर्मा (एमटीए) अनु (संस्कृत) और विमल जाटव (पत्रकारिता) शामिल हैं। विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और हॉस्टल सुविधा बिल्कुल निशुल्क है। यही नहीं, दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुगम्य पुस्तकालय भी है। दृष्टिबाधित विद्यार्थी वहां टॉकिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्यूटर पर अपनी पढ़ाई करते हैं। विश्वविद्यालय का पोर्टल पूर्णता बाधारहित है। विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावासों को बाधारहित बनाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से लिफ्ट, रैंप और बाधारहित शौचालय बनाए जा रहे हैं। यही नहीं, हर शैक्षणिक विभाग में एमफिल और पीएचडी में उनके लिए हर वर्ष एक एक सीट आरक्षित रहती है। कुलपति आचार्य एसपी बंसल ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। यदि उन्हें सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो वे किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आई है, तब से भारत विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बना है, आज भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। कोविड काल के समय जब दुनिया के सभी देश अर्थित रूप से कमजोर हुए थे, तब भी भारत मजबूती के साथ खड़ा था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की आर्थिकी फिर सुदृढ़ रूप से खड़ी हो गई है। भाजपा सरकार ने देश से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंका है। पिछले सात वर्षाें में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। कांग्रेस सरकार के समय आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे। उन्होंने कहा कि आज भारत शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। पूरे विश्व में भारत के डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिकों की अलग पहेचान है। भारत विश्व का शिक्षा हब बन रहा है। भारत एक तरुण देश है और देश को आगे ले जाने में युवाओं को भूमिका महत्वपूर्ण है। देश की तरक्की के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति के साथ भाजपा को एक बार फिर देश और प्रदेश में सत्ता में लाने के लिए स्कारात्मक रूप से लगना है। उन्होंने कहा की भारत आज नक्सलवाद एवं आंतरिक और बाहरी आतंकवाद से जूझ रहा है। देश में कुछ ऐसी ताकतें भी काम कर रही है, जो खाती देश का है, पर देश से साथ गद्दारी भी करती है। वो सभी ताकते एक जुट होकर भाजपा को हारने में लगी है, जिसमें वो कामयाब नहीं हो पा रही है। वो नकारात्मक ताकते देश को छीन भिन करने में लगी है, हम उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग भी कह सकते हैं। कांग्रेस के नेता कनैहिया कुमार एक बड़ा उद्धारण है, जो जे एंड यू में देश को बांटने के नारे लगाते थे। कश्यप ने कहा की कांग्रेस अपने 70 वर्ष के राज में गरीबी हटाओ का नारा लगती रही, पर देश से गरीबी नहीं गरीब प्राण त्याग रहा था, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वास्तव में गरीबों के लिए काम किया। आज विश्व की सबसे बड़ी अन्न वितरण योजना भारत में चल रही है, जिससे गरीब को हर महीने 5 किलो अनाज और 1 किलो दाल मिल रही है। प्रधानमंत्री से सच में गरीबों का दर्द समझा उनको घर और शौचालय भी बना कर दिए। उन्होंने कहा की भारत आज आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रेसर है, जिसका सबसे बड़ा उद्धारण काेविड के समय भारत में बनी 2 वैक्सीन है। इतना ही नहीं इन वैक्सीन को भारत ने अन्य देशों को ही भेजा है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर होने जा रहा है, अब भारत में रक्षा क्षेत्र से जोड़े उपकरणों का भी निर्माण होगा।
बीआरओ तीव्र गति से मार्ग खोलने में जुटा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मनाली-लेह मार्ग को खोलने का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। जिला प्रशासन लाहुल-स्पीति ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि अभी मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हुआ है, तब तक कोई भी इस मार्ग पर जाने का प्रयास न करें। जिलाधीश नीरज कुमार ने बताया कि बीआरओ के आला अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बीआरओ तीव्र गति से मार्ग खोलने में लगा हुआ है, लेकिन अभी तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। सरचू व बारालाचा में अभी कार्य चला है। उन्हाेंने कहा कि जब भी मनाली-लेह मार्ग खुल जाएगा, तो मैं और एसपी इस मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही आम जनता और वाहनों को जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्हाेंने सभी पर्यटकों से आग्रह किया है कि फिलहाल उक्त मार्ग पर सफर न करें। इसके साथ ही टैक्सी चालकों से अभी आग्रह किया है कि पर्यटकों को इस मार्ग पर न जाने दें।
कृषि विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश सरकार के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं के सभी लाभ समयबद्ध उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि उपकरणों, एंटी हेल नेट, टिल्लर इत्यादि पर अनुदान पात्र किसानों को प्रदान किया जा रहा है। कृषि उत्पादन संरक्षण योजना के अन्तर्गत फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किसानों को एंटी हेल नेट्स की खरीद पर 80 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2021-22 में इस योजना के अन्तर्गत अभी तक 8 करोड़ 29 लाख रुपये व्यय कर विभिन्न जिलों के 2,395 किसानों को लाभान्वित किया गया है तथा 39 लाख 24 हजार 589 वर्ग मीटर क्षेत्र इसके अन्तर्गत लाया गया है। जिन किसानों को एंटी हेल नेट खरीद की स्वीकृति दी गई है, उन्हें अनुदान राशि का भुगतान कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में राज्य कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत पहाड़ी खेती के मशीनीकरण के लिए किसानों को बड़े स्तर पर पावर टिल्लर व अन्य कृषि उपकरण उपदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इसमें 15 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित अनाज तथा सब्जियों की फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और नवीनीकरण मौसम आधारित फसल बीमा योजना कार्यान्वित कर रही है। किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 में गेहूं और मक्की के बजट में बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2020-21 में भी विभाग द्वारा किसानों को मक्की बीज निर्धारित दरों पर उपलब्ध करवाया गया। केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के अन्तर्गत मक्के पर 40 रुपये व गेहूं पर 16 रुपये प्रति किलोग्राम या 50 प्रतिशत की दर से किसानों को अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के अन्तर्गत विभाग फफूंदनाशक व कीटनाशक पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवा रहा है। वर्ष 2021-22 में विभाग द्वारा 17.87 मीट्रिक टन फफूंदनाशक तथा 5.74 मीट्रिक टन कीटनाशक किसानों को इन योजनाओं के अन्तर्गत अनुदान पर उपलब्ध करवाया गया।
राजधानी शिमला में बुरास का फूल तोड़ने गए नाबालिक छात्र की पेड़ से गिरकर मौत हो गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम थाना ढली के अंतर्गत आईसीएमआर स्कूल का दसवीं कक्षा का एक विद्यार्थी आदित्य पुत्र प्रदीप कुमार गांव चांदमारी डा०खा० धर्मशाला उम्र 16 साल बुरास के फूल निकालते समय पेड़ से गिर कर खाई में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आईसीएमआर स्कूल (गूंगे बहरे के स्कूल) में हॉस्टल में रहने वाले छात्र खेल रहे थे। खेलते-खेलते आदित्य को बुरास का फूल पसंद आया और वह उसे तोड़ने गया। वह पेड़ पर फूल तोड़ने गया और अचानक पेड़ की टहनी टूट गयी जिससे वह खाई में गिर गया। बाकी बच्चे वापिस हॉस्टल चले गए और हॉस्टल का दरवाजा भी बंद हो गया। स्थानिय लोगो ने जब खाई में नाबालिक बच्चे को गिरे हुए देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोके पर पहुंच कर स्कूल प्रबंधन को सूचित किया। पुलिस नाबालिक लकड़े को आइजीएमसी ले गए जहाँ चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आइजीएमसी आपातकाल विभाग के सीएमओ डॉ सुरेंद्र चेंटा ने बताया कि जब लड़के को उनके पास लाए थे तभी उसकी मौत हो गयी थी। राजधानी शिमला में बुरास का फूल तोड़ने गए नाबालिक छात्र की पेड़ से गिरकर मौत हो गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम थाना ढली के अंतर्गत आईसीएमआर स्कूल का दसवीं कक्षा का एक विद्यार्थी आदित्य पुत्र प्रदीप कुमार गांव चांदमारी डा०खा० धर्मशाला उम्र 16 साल बुरास के फूल निकालते समय पेड़ से गिर कर खाई में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आईसीएमआर स्कूल (गूंगे बहरे के स्कूल) में हॉस्टल में रहने वाले छात्र खेल रहे थे। खेलते-खेलते आदित्य को बुरास का फूल पसंद आया और वह उसे तोड़ने गया। वह पेड़ पर फूल तोड़ने गया और अचानक पेड़ की टहनी टूट गयी जिससे वह खाई में गिर गया। बाकी बच्चे वापिस हॉस्टल चले गए और हॉस्टल का दरवाजा भी बंद हो गया। स्थानिय लोगो ने जब खाई में नाबालिक बच्चे को गिरे हुए देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोके पर पहुंच कर स्कूल प्रबंधन को सूचित किया। पुलिस नाबालिक लकड़े को आइजीएमसी ले गए जहाँ चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आइजीएमसी आपातकाल विभाग के सीएमओ डॉ सुरेंद्र चेंटा ने बताया कि जब लड़के को उनके पास लाए थे तभी उसकी मौत हो गयी थी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में दूसरी बार पदभार ग्रहण किया। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि पुष्कर सिंह धामी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री आज देहरादून में व्यक्तिगत रूप से पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।
शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन जिला के नालागढ़ में शहीदी दिवस के अवसर पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नालागढ़ हेरिटेज पार्क में नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी द्वारा जनसहयोग से निर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण भी किया। नालागढ़ में जन सहभागिता से निर्मित इस हेरिटेज पार्क के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। उन्होंने इस अवसर पर नालागढ़ उपमंडल के 08 शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि देश उन वीर सेनानियों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर दिया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की शहादत ने जन-जन के मन में क्रान्ति और साहस की ऐसी अलख जगाई कि आज देश की स्वतंत्रता के उपरांत भी यह विभूतियां युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज इन तीन क्रान्तिकारियों की स्मृति में हम शहीदी दिवस मना रहे हैं। उन्होंने जन-जन का आह्वान किया कि इन महान क्रान्तिकारियों के आदर्शों को जीवन में उतारें। यही सभी क्रान्तिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हिमाचल के वीरों का भी अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लें और कर्तव्य निष्ठा के मार्ग का सदैव अनुसरण करें। मुख्यमंत्री ने तदोपरांत हेरिटेज पार्क का निरीक्षण किया और इसके रखरखाव के संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने अवसर पर वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद रामसरण के, वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद प्रदीप सिंह के, वर्ष 2002 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद जसविंद्र सिंह के वर्ष 2003 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद सुरेंद्र सिंह तथा शहीद रामरत्न के वर्ष 2019 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद शिव सिंह तथा शहीद गुरमेल सिंह एवं वर्ष 1976 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद रघुबीर सिंह के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने हेरिटेज पार्क के निर्माण में योगदान के लिए एलीन एप्लाइन्सिस के संयंत्र प्रमुख जेएस कांग तथा टोरेंट फार्मा बद्दी के संयंत्र प्रमुख सोमेन मेहती को भी सम्मानित किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जोगिद्र केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल, जिला भाजपा सोलन के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मंडल नालागढ़ के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ऋचा वर्मा, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं शहीदों के परिजन इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई द्वारा कुछ प्रमुख मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके अंदर पिछले कई वर्षों से एसएफआई मांग कर रही थी कि समरहिल चौक पर जो एमसी शिमला द्वारा भगत सिंह की मूर्ति लगाने का प्रपोजल पास हुआ था, वह अभी तक नहीं लगाई गई है। इसके साथ-साथ समरहिल चौक का नाम बदलकर भगत सिंह चौक रखा जाना था। अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इस पर बात रखते हुए हरीश ठाकुर ने कहा कि एक तरफ तो हमारी सरकारें भगत सिंह के नाम पर राजनीति करते हुए डोंग करती है, परंतु अभी तक भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे तमाम शहीद हुए साथियों को शहीदों का दर्जा नहीं दे पाई है और दूसरी तरफ सावरकर जैसे लोगों को वीर सावरकर कहते हुए उन्हें अपना आदर्श मानती है और नाथूराम जैसे आतंकवादियों की मूर्ति बनाते हुए उसकी पूजा करती है। इस विश्वविद्यालय का ठेकाकरण किया गया और ईआरपी सिस्टम को यहां पर लाकर हजारों बच्चों का भविष्य अंधकार में डाला गया है, उसका जिम्मेदार कौन है। इस पर आगे बात रखते हुए उन्होंने कहा कि पिछले शनिवार को कुलपति सिकंदर कुमार ने अपना इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद भी वह कुलपति कार्यालय आते हैं और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं और विश्वविद्यालय के अंदर कुछ लोगों की प्रमोशन करने में लगे हुए हैं, जो कि यह दर्शाता है कि किस तरह भाजपा सरकार द्वारा उन्हें इस विश्वविद्यालय के अंदर लाया जाता है, ताकि उनके विचार से संबंध रखने वाले लोगों को इस विश्वविद्यालय के अंदर लाया जाए। जिसके अंदर हम देखते हैं कि पिछले लंबे समय से विश्वविद्यालय का किस तरह कुलपति सिकंदर द्वारा भगवाकरण किया गया। इन सभी मुद्दों पर एसएसआई विश्वविद्यालय इकाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय के अंदर छात्रों को लामबंद करते हुए इस विश्वविद्यालय को बचाने और शिक्षा को बचाने की लड़ाई को लड़ते हुए एसएसआई आंदोलन करेगी, ताकि इस विश्वविद्यालयों का निजीकरण होने से रोका जा सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य सरकार प्रदेश में वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति सचेत हैं, जिसके लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हुई है। यह बात आज यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबद्ध विभागों में समन्वय सुनिश्चित कर सभी विकासात्मक परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी परियोजनाओं की भी योजना बनाई जानी चाहिए, जिन्हें पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि मेगा वाइल्ड लाइफ प्रोजेक्टस तैयार करने का भी प्रयास किया जाना चाहिए, जिन्हें केंद्रीय वित्त पोषण के लिए भेजा किया जा सके। जयराम ठाकुर ने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण महत्त्वपूर्ण है, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वन्यप्राणी क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मामलों के विकास कार्य बाधित न हो। उन्होंने अधिकारियों को थुनाग-पजूत-लंबासफर-चिलमगढ़-शिकारीदेवी से प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने दुर्लभ हिमालयी प्रजातियों के पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए ठोस योजना बनाए जाने पर भी बल दिया।बैठक में मैसर्स प्रीमियर अल्कोबेव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कांगड़ा जिला के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में ग्रेन बेसड डिस्टिलरी और सह-उत्पादन बिजली संयंत्र के विस्तार के मामले को राष्ट्रीय वन्यप्राणी बोर्ड को अनुशंसित संस्तुत करने का भी निर्णय लिया गया। बोर्ड ने रकछम-छितकुल वन्यप्राणी अभयारण्य के भीतर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा नगासति में हेलीपैड के निर्माण के लिए 0.0375 हेक्टेयर वन भूमि के डाइवर्जन को स्वीकृति प्रदान की तथा इसे राष्ट्रीय वन्यप्राणी बोर्ड को अनुशंसित करने को स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर बोर्ड के गैर सरकारी एवं सरकारी सदस्यों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्यप्राणी संरक्षक राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने बैठक का संचालन करते हुए पूर्व बैठक की कार्य सूची पर कार्यवाही की रिपोर्ट तथा वन्यप्राणी खंड की विभिन्न गतिविधियों पर प्रस्तुति भी दी। बंजार के विधायक तथा राज्य वन्यप्राणी बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र शौरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह, प्रधान मुख्य आरण्यपाल (वन बल प्रमुख) अजय श्रीवास्तव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मनस्वी की की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हमारे समाज में महिलाओं की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी है और एक सशक्त और जीवंत समाज के निर्माण में महिलाएं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मनस्वी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और 53 लाख मास्क तैयार कर निःशुल्क लोगों को वितरित किए गए। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और यह सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा मंे अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समर्पित सभी योजनाओं का विवरण प्रदान करती हुई एक अलग जेंडर बजट स्टेटमेंट प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी में यह मील पत्थर साबित होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का उद्देश्य महिलाओं को निःशुल्क गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 3.25 लाख से अधिक निःशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं और हिमाचल देश का चूल्हा धंुआ मुक्त राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह के समय 31000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के माध्यम से महिला उद्यमियों को उनके सपने साकार करने में सहायता मिल रही है। योजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों को अब 35 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में काफी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं, शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहकों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9000 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6000 रुपए, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4600 रुपए, आशा कार्यकर्ताओं को 4700 रुपए, सिलाई अध्यापिकाओं को 7850 रुपए, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को 3400 रुपए शिक्षा विभाग में कार्यरत जल वाहकों को 3800 रुपए प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से महिलाओं को राहत प्रदान हुई है। मुख्यमंत्री ने आईटी प्रमुख वर्षा ठाकुर द्वारा प्रकाशित पत्रिका तेजस्वनी का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन तलाक प्रथा को समाप्त किया। वर्तमान प्रदेश सरकार ने महिला अभ्यार्थियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य में सावित्री देवी फुले परीक्षा केंद्र शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अगले वित्त वर्ष के बजट में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में आशातीत वृद्धि की है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ती रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल कर सकती हैं। महिलाओं को समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक पदाधिकारी प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का सही परिप्रेक्ष्य में प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार करें। महिला मोर्चा को महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ नवोन्मेषी गतिविधियां भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकार योजनाओं के लाभार्थियों को संगठन से जोड़ा जाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रशिम धर सूद ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने इस जानलेवा संक्रमण से बचाव के लिए सभी को निःशुल्क फेस मास्क प्रदान करना सुनिश्चित किया। भाजपा महिला मोर्चा की शिमला जिला की अध्यक्ष अनिला ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, प्रदेश बाल कल्याण परिषद की सचिव पायल वैद्य, प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव वंदना गुलेरिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां शिमला शहर के ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत खरीदे गए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों से कचरे को निष्पादन क्षेत्र तक ले जाने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला को 34 वाहनों में से 15 वाहन प्राप्त हो गए हैं और शीघ्र ही शेष वाहन भी मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि कचरे के कुशल प्रबन्धन और ट्रैकिंग के लिए इन वाहनों में जीपीएस की सुविधा भी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह वाहन 5.44 करोड़ रुपए की लागत से खरीदें गए हैं। इन वाहनों को नगर निगम शिमला के विभिन्न वार्डों में तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कचरा संग्रहण वाहनों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में एकत्रित किया जाएगा। प्रत्येक वाहन में एक अलग से संग्रहण टैंक भी लगाया गया है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक सुरेंद्र शौरी, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेंद्र चौहान, पार्षदगण व नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज नई दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। इस समारोह का आयोजन लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा आपातकाल की समाप्ति की स्मृति में किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर आपातकाल के संस्मरण को सांझा करते हुए कहा की मजबूत लोकतंत्र ही देश की प्रगति का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा की आज हमें भारतीय होने पर गर्व है। क्योंकि भारत एक मजबूत और विकासशील देश बनकर उभरा है। इसके लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। सरकार ने देश की अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहतरीन प्रयास किए हैं। यह सबका दायित्व है की हम राष्ट्र विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें। हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष कवंर विजय सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद सुशील मोदी, सत्यनारायण जटिया, अशोक वाजपेई और राजेंद्र गहलोत भी उपस्थित थे।
शिमला। फर्स्ट वर्डिक्ट सरकारी, अर्ध सरकारी चालक एवं परिचालक संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने सोमवार को प्रधान अनिल गौतम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने संघ की विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम यादव, बलदेव ठाकुर, महासचिव बुद्धि सिंह और अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला| फर्स्ट वर्डिक्ट हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जेन की मौजूदगी में पूर्व अध्यक्ष ने अपने कुछ साथियों के साथ आम आदमी पार्टी’ जॉइन की है। इससे पहले मनीष ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था और कई तरह के आरोप भी लगाए थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला वरिष्ठ सिविल जज एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव विवेक खनाल ने कहा है कि बच्चों से खतरनाक किस्म की मज़दूरी कराना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष के अधिक आयु के बच्चों से ढाबे में 6 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता। उन्हें तीन घंटे के बाद एक घंटे का रेस्ट दिया जाना जरूरी है। वह उमंग फाउंडेशन द्वारा "मज़दूरों के कानूनी अधिकार, समस्याएं और समाधान" विषय पर वेबिनार में बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों के शोषण का खतरा ज्यादा होता है। देश की जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद का 50 प्रतिशत भाग असंगठित मजदूरों के योगदान से ही अर्जित होता है। कार्यक्रम के संयोजक एवं समाजशास्त्र में पीएचडी कर रहे अभिषेक भागड़ा के अनुसार विवेक खनाल ने संगठित एवं असंगठित श्रमिकों से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा की 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को खतरनाक किस्म के कामों में नहीं लगाया जा सकता। इनमें औद्योगिक राख, अंगारे, बंदरगाह, बूचड़खाना, बीड़ी, पटाखा, रेलवे निर्माण, कालीन, पेंटिंग एवं डाईंग आदि से जुड़े कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 14 से 18 वर्ष तक के बच्चे रेस्टोरेंट या ढाबे में काम के तय 6 घंटे तक ही काम कर सकते हैं। शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे के बीच उन से काम नहीं लिया जा सकता। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण एवं अन्य कामगार बोर्ड में पंजीकृत होने के बाद श्रमिकों को अनेक प्रकार की सुविधाएं एवं सामाजिक सुरक्षा मिल जाती है। विवेक खनाल के अनुसार असंगठित मजदूरों के लिए कानून भी काफी कम हैं, जबकि उनकी स्थिति ज्यादा खराब होती है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाली महिला मजदूरों के बच्चों को संभालने के लिए उन्हीं में से एक वेतन देकर आया का काम भी दिया जाता है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव ने कहा कि कि प्राधिकरण द्वारा समाज के जिन वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है, उसमें एक श्रेणी मजदूरों की भी है। इसके अतिरिक्त महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, बच्चे, अनुसूचित जाति एवं जनजाति और तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले बुजुर्ग इस योजना में शामिल हैं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बद्दी में मजदूरों के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। इसके अलावा विभिन्न जिलों में वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र चलाए जा रहे हैं। एक अलग पोर्टल पर सरकार ई-श्रम कार्ड भी बना रही है। कार्यक्रम के संचालन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में मुकेश कुमार, दीक्षा वशिष्ठ, उदय वर्मा, विशाल और अभिषेक भागड़ा ने सहयोग दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने हिमाचल के चुनावों के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त करने पर उनका आभार जताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल का हर एक कार्यकर्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन करता है। यह बात आम आदमी पार्टी के राज्य प्रवक्ता गाैरव शर्मा ने कही। साथ ही उन्हाेंने कहा कि पार्टी को ये विश्वास दिलाता है कि पार्टी का कार्यकर्ता इनके मार्गदर्शन से आगामी प्रदेश चुनावों मैं अपनी भूमिका बखूबी निभाउंगा, जिससे प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व हिमाचल प्रदेश में अशांति व आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत कर रहे हैं, पर उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता भली भांति जानती है कि किस प्रकार भाजपा व कांग्रेस ने अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए नीच से नीच हथकंडे अपनाएं, पर हर बार उन्हें विफलता मिली। गौरव शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी आपसी भाईचारा व सर्वधर्म पर विश्वास रखती है और केजरीवाल हर वर्ग हर क्षेत्र को साथ लेकर चलने वाले नेता है। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बार-बार ये कह रहे हैं कि हिमाचल में तीसरे विकल्प का कोई वजूद नहीं, तो उन्हें ये स्मरण होना चाहिए कि भाजपा की पहली सरकार जो पांच वर्ष चल पाई थी, वो तीसरे विकल्प ने ही चलाई थी, उसी के बाद भाजपा प्रदेश में ठीक से खड़ी हो पाई थी। साथ ही जब भी क्षेत्रीय राजनीतिक दल बनें, तो जनता ने पहली बार भी उनके मत प्रतिशत दिया और रही बात आम आदमी पार्टी की तो दिल्ली और पंजाब में एकतरफा जीत हमें मिली है। साथ ही कई अन्य राज्यों में भी पार्टी की मजबूती हुई है।2022 के चुनावों में प्रदेश मे आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और सत्ता में बैठे नेताओं को खुली चुनौती है कि वे रोक सके तो रोक लें, पर जनता अब परेशान है और विकल्प चाहती है, जिसे आम आदमी पार्टी ने उन्हें दे दिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने हिमाचल के चुनावों के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त करने पर उनका आभार जताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल का हर एक कार्यकर्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन करता है। यह बात आम आदमी पार्टी के राज्य प्रवक्ता गाैरव शर्मा ने कही। साथ ही उन्हाेंने कहा कि पार्टी को ये विश्वास दिलाता है कि पार्टी का कार्यकर्ता इनके मार्गदर्शन से आगामी प्रदेश चुनावों मैं अपनी भूमिका बखूबी निभाउंगा, जिससे प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व हिमाचल प्रदेश में अशांति व आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत कर रहे हैं, पर उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता भली भांति जानती है कि किस प्रकार भाजपा व कांग्रेस ने अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए नीच से नीच हथकंडे अपनाएं, पर हर बार उन्हें विफलता मिली। गौरव शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी आपसी भाईचारा व सर्वधर्म पर विश्वास रखती है और केजरीवाल हर वर्ग हर क्षेत्र को साथ लेकर चलने वाले नेता है। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बार-बार ये कह रहे हैं कि हिमाचल में तीसरे विकल्प का कोई वजूद नहीं, तो उन्हें ये स्मरण होना चाहिए कि भाजपा की पहली सरकार जो पांच वर्ष चल पाई थी, वो तीसरे विकल्प ने ही चलाई थी, उसी के बाद भाजपा प्रदेश में ठीक से खड़ी हो पाई थी। साथ ही जब भी क्षेत्रीय राजनीतिक दल बनें, तो जनता ने पहली बार भी उनके मत प्रतिशत दिया और रही बात आम आदमी पार्टी की तो दिल्ली और पंजाब में एकतरफा जीत हमें मिली है। साथ ही कई अन्य राज्यों में भी पार्टी की मजबूती हुई है।2022 के चुनावों में प्रदेश मे आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और सत्ता में बैठे नेताओं को खुली चुनौती है कि वे रोक सके तो रोक लें, पर जनता अब परेशान है और विकल्प चाहती है, जिसे आम आदमी पार्टी ने उन्हें दे दिया है।
नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर की विस्तृत चर्चा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने अपने दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान आज समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धुमल के निवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की और आगामी शिमला नगर निगम चुनाव एवं वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा की भाजपा आने वाले नगर निगम शिमला के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी, भाजपा ने नगर निगम शिमला में अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा की भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जिसके आधार पर हम नगर निगम शिमला में अच्छे प्रदर्शन का दावा करते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सिलाई अध्यापिकाओं का पदनाम पुनः नामित करने और उनकी सेवाओं को नियमित करने के लिए नीति तैयार करने के संबंध में एक समिति का गठन किया जाएगा। यह बात आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर में उनसे मिलने पहुंची सिलाई अध्यापिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल को संबाेधित करते हुए कही। सिलाई अध्यापिकाओं का यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय मंजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में प्रतिमाह 900 रुपए की बढ़ौतरी किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने पहंुचा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों, सहित विभिन्न विभागों के पैरा वर्कर्ज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि पंचायत सचिवों की 20 प्रतिशत सीटें सिलाई अध्यापिकाओं से भरी जाएं और इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर स्तर पर महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, बेटी है अनमोल, शगुन योजना आदि इस दिशा में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में पहली बार जेंडर बजटिंग घटक प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और मिड-डे मील वर्कर के मानदेय में वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमाह 900 रुपए की वृद्धि के साथ सिलाई अध्यापिकाओं को अब 7950 रुपए प्रतिमाह मानदेय के रूप में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में कुल 1650 रुपए बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों को अब प्रतिमाह 1500 रुपये अधिक मिलेंगे। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने श्रमिक वर्ग की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा राज्य का श्रमिक वर्ग, पैरा वर्कर्ज और दिहाड़ीदार उनके मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि करने के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, भारतीय मजदूर संघ के महासचिव यशपाल, सिलाई अध्यापिका एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता राणा सहित अन्य उपस्थित थे।
21 मार्च से शुरू होगा सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का योग शिविर फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा एक बार पुनः समग्र स्वास्थ्य लाभ हेतु "योग शिविर" का आयोजन किया जा रहा है। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा शहर के लोगों के लिए सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला लौंगवुड, शिमला (Near RKMV College) में 21 मार्च से शुरू करने जा रहा है। यह योग शिविर प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक रहेगा। ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस योग शिविर में सभी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का गठन वर्ष 2016 में हुआ, जिसमें शोधार्थी छात्र और कुछ एक शिक्षाविद है, जो निरंतर समाज के उत्थान के लिए समाज के रखरखाव के लिए दिन-रात समाज सेवा में प्रयासरत हैं। इससे पूर्व में भी अपने स्थापना काल से ही ट्रस्ट ने अनेकों समाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी पहचान बनाई है और सामाजिक सेवाओं में समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है बात चाहे क्रोना मरीजों को घर तक निःशुल्क भोजन सेवा पहुंचाने की हो या फिर लॉकडाउन के चलते भी शिमला के नजदीकी स्थानों में 13 बार रक्तदान शिविर आयोजित करने की हो सर्दी में यह संस्था गरीबों और जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र और कंबल निःशुल्क दान करती है। ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की योग आज पूरे विश्व भर में भारत देश का एक उपहार है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए और देश के जन-जन तक योग की महत्वता पहुंचाने के लिए प्रश्न निरंतर योग के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कहां की ट्रस्ट द्वारा एक बार फिर योग शिविर का आयोजन शिमला शहर में किया जा रहा है। वर्तमान समय में मनुष्य जाति एक गंभीर महामारी से जूझ रही है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस महामारी का कोई स्थाई इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को योग और खेल के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट 21 से 27 मार्च तक अग्रवाल धर्मशाला लौंगवुड, शिमला में आयोजित करने वाला है। योग का समय सुबह 7:00 बजे रहेगा, जिसमें योगाचार्य के तौर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से योग विषय में शोधार्थी रिंकू कुमार रहेंगे। इससे पहले भी टेस्ट द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों पर दस दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया था। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सह सचिव डॉ नितिन व्यास ने बताया की सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने इस कोरोना संकट में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य जैसे कि वस्त्र बैंक लगाकर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करना, कोरोना मरीजों के लिए निःशुल्क भोजन सेवा चलाना, कोरोना महामारी के दौरान रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करना आदि कई प्रकार के सेवा कार्य करवाए गए हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा करना है। ट्रस्ट के सचिव सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट समाज के हर वर्ग से इस योग शिविर से जुड़ने का आग्रह करती है और उनका कहना है कि ट्रस्ट आप सबके स्वास्थ्य हेतु प्रयासरत हैं।
फर्स्ड वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला सोलन के अंतर्गत दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में 88 करोड़ की लागत की 11 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। जयराम ठाकुर ने हिमुडा परिसर बद्दी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पट्टा में खंड विकास अधिकारी कार्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय शेरा और जगजीत नगर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुधार को उच्च विद्यालय, मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मख्खूमाजरा को माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को सुविधा प्रदान करने में 12.56 करोड़ रुपए की लागत से बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर बलाड़ खड्ड पर निर्मित फुटपाथ वाला डबल लेन पुल सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण ने निधि प्रदान की और इसका निर्माण राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, लेकिन सौभाग्यवश हम इस स्थिति से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय नरेंद्र मोदी के सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि देश ने सफलतापूर्वक विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया और हिमाचल प्रदेश इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्षित पात्र आबादी के टीकाकरण मंे अग्रणी बना। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं पर वैक्सीन के सुरक्षित होने के संबंध में लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब वही नेता वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाने के उपरान्त बूस्टर डोज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर कोरोना विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में जन सहभागिता के लिए लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान महिला मंडलों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा बनाए गए लाखों मास्क लोगों में निःशुल्क बांटे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन से कांग्रेस नेता चकित हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के लोगों ने कांग्रेस को नकारते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों की नीति एवं कार्यक्रमों में अपनी आस्था प्रकट की है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण के लिए कुछ नहीं किया, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने इस अवसर पर चार साल के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। जयराम ठाकुर ने बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बलाड़ खड्ड पर 12.56 करोड़ की लागत से निर्मित फुटपाथ वाले डबल लेन पुल, बद्दी मंे 1.75 करोड़ के निरंतर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन, 12.50 करोड़ की लागत से मानपुरा-धर्मपुर मार्ग के सुदृढी़करण एवं सुधार कार्य, 1.95 करोड़ की लागत से चनाल मजरा संपर्क मार्ग पर पुल, 2.31 करोड़ की लागत से उठाऊ जल आपूर्ति योजना धेला, बद्दी मंे 4.50 करोड़ के अग्निशमन केंद्र के भवन तथा तहसील बद्दी के किशनपुरा मंे 3.16 करोड़ की लागत से महिला आरक्षियों के लिए बैरक व एनजीओ के लिए बैरक का लोकापर्ण किया। मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ की लागत के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किए, जिसमंे 1.57 करोड़ की ट्यूबवेल की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की पंपिंग मशीनरी की प्रतिस्थापना और स्वचालन, तहसील बद्दी के बौणी, भटौली के बलाड़ खड्ड पर 7.81 करोड़ का चैक डैम, 31.75 करोड़ की उठाऊ जल आपूर्ति योजना दूमनवाला, बरोटीवाला, कोटिया, मंधाला, लंदेवाल, अमरू व बवासनी के संवर्द्धन कार्य तथा 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बीबीएनडीए के कार्यालय भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने क्षेत्र के लोगों की विभिन्न विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष उपलब्धियों से भरे रहें हैं। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रस्तुत बजट 2022-23 में समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए पहली बार बजट में जेन्डर बजटींग का कम्पोनेंट शामिल किया गया है। दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा दून विधानसभा क्षेत्र में 11 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकापर्ण व शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गरीब व जरूरतमद लोगों के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्हांेने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों की भी जानकारी प्रदान की। जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक केएल ठाकुर तथा विनोद चंलेल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, जोगिन्द्रा सैंट्रल सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष रतन पाल, बीबीएनडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचा वर्मा, बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला भी अन्य सहित उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय को RSS का अड्डा बनाने का VC को मिला ईनाम : एनएसयूआई फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने हिमाचल प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों मे भगवाकरण का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया। भाजपा द्वारा प्रदेश विवि के VC को राज्यसभा का उमीदवार बनाने पर प्रदेश सरकार व व भाजपा नेतृत्व को आडे़ हाथ लिया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने बताया की एनएसयूआई बीते कई दिनों से प्रदेश विश्व विद्यालय में भगवाकरण को बढ़ावा दिया जाने के खिलाफ मुखर थी। छत्तर ठाकुर ने बताया किया एनएसयूआई ने लगातार बाईस चांसलर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। उनकी अपनी (VC) की योग्यता के खिलाफ लगातार प्रश्न चिन्ह उठाए थे, VC के बेटे की फर्जी तरीके से UGC के नियमों के खिलाफ जाकर Phd.में दाखिले। इसके अलावा प्रदेश विश्व विद्यालय मे 160+ प्रोफेसरों, गैर शिक्षक वर्ग व आउटसाेर्स के माध्यम से सैकड़ाें भर्तियां प्रदेश विश्व विद्यालय में की गई, जिनमें UGC के नियमों की धजियां उडा़ई गई, नियमों को ताक पर रख कर गलत तरीके से कई साक्षातकार किए गए, विश्व विद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास मे कई घोटाले बाजी की गई, सैनिटाइज़र मशीनों के नाम पर घोटालेबाजी की गई। एनएसयूआई ने इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिसके लिए एनएसयूआई के तीन पदाधिकारियों को असवैधांनिक तरीके से विश्व विद्यालय से निष्कासित भी किया गया। एनएसयूआई के लगातार इन सभी मुद्दों को उठाने के बाद चुनावी वर्ष आते ही अब VC को शिक्षा विभाग से हटा दिया गया। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की Vice-Chancellor को राज्यसभा भेजा जाए या लोकसभा लेकिन प्रदेश मे सता परिवर्तन तय है और सरकार बदलते ही प्रदेश सरकार से इन सभी गलत तरीके से हुई भर्तियों की तथा विश्व विद्यालय मे हुई घोटालेबाजी की जांच करा कर, दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करवाई जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला चौपाल के पुलबाहल में कल रात के समय एक ट्रक (HP 69- 4045) पुलबाहल से लगभग एक किलोमीटर दूर पुलबाहल सोलन-शिमला मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। पुलबाहल पुलिस को इसकी सूचना आज प्रातः मिली। अभी तक की जानकारी अनुसार उपरोक्त ट्रक गाड़ी में एक व्यक्ति का शव मिला है । गाड़ी सड़क से करीब 100/150 मीटर नीचे नदी में जा गिरी है । गाड़ी में सीमेंट लदा था, जो बिलासपुर से पुलबाहल के लिए सीमेंट लेकर आ रहा था। आगामी कार्रवाई हेतु थाना चौपाल से पुलिस की टीम मौका के लिए रवाना हो चुकी है। इस समय मौका पर एचएचसी संदीप कुमार पुलबाहल पुलिस मौजूद हैं, अभी तक एक व्यक्ति का ही शव मिला है, जिसका नाम पता मालूम नहीं हो रहा है। इस गाड़ी में कितने लोग सवार थे अभी तक इसकी कोई भी जानकारी नहीं मिली है। फिर भी पुलिस पता करने का प्रयास कर रही है कि इस गाड़ी में एक ही व्यक्ति सवार था।
फर्स्ट वर्डिक्ट। जुब्बल कोटखाई विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, युकां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार के इशारें पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज अति दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह बात ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने मीडिया में ज़ारी एक ब्यान में कहीं। कपिल ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लाठीचार्ज जैसी दमनकारी नीतियों से जनता की आवाज़ को दबाना चाहती हैं। जयराम सरकार के इशारें पर पहले कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया और इसके बाद युवा कांग्रेस पर भी लाठियां बरसाई गई। कपिल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की फ़ौज बढ़ती जा रही है, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं हैं, करूणामूलक नौकरियों पर सरकार निर्णय नहीं ले रहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा हैं कि हर वर्ग सरकार की नीतियों से ख़फ़ा हैं और सबसे अधिक आंदोलन जयराम ठाकुर की सरकार में देखने को मिल रहें हैं। कपिल ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की नीतियों से जनता, बागवान, किसान, मज़दूर, छोटे दुकानदार व पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग परेशान हो गए हैं। भाजपा डबल इंजन के नाम पर जनता को गुमराह करती हैं जबकि केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश पर कर्जे के बोझ को कम करने में विफल रही हैं। देश को विश्वगुरु बनाने की बात करने वाली भाजपा विनिवेश पॉलिसी (Disinvestment Policy) के जरिए रेलवे, एयरपोर्ट, एयर इंडिया जैसी मुख्य सम्पतियों को बेच रही हैं। कपिल ठाकुर ने कहा कि उप चुनाव में भाजपा को 4-0 से मिली करारी हार के बाद जनता नगर निगम शिमला के चुनाव में भी भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने आज मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक उच्चतर, शिक्षा निदेशक प्राथमिक से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश में कई अध्यापक ऐसे है जो दो वर्ष पूरे कर चुके हैं और उनकी नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू होनी है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि कई जिलों ने यह प्रक्रिया शुरू कर दी है कइयों ने अभी शुरू नही की।हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार से मांग करता है कि जल्द इस प्रक्रिया को शुरू कर प्रदेश में नियमित होने वाले शिक्षको को राहत प्रदान करे। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि अंतरजिला ट्रांसफर हुए 58 अध्यापक आज भी तीन साल से ज्यादा समय होने के बाद भी नियमित नही हुए और इनकी फ़ाइल पर्सनल ओर शिक्षा विभाग के बीच घूम रही है। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की अध्यक्षता में मिल चुका है। परन्तु हैरानी की बात है कि अभी भी पालिसी में संशोधन हेतु यह विषय हल नही हो पाया है। आज हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधि मण्डल शिक्षा सचिव सहित मुख्य सचिव इस विषय को लेकर मिलने वाला है अगली कैबिनेट में विषय के निवारण हेतु प्रयास करेंगे।
जुब्बल कोटखाई। फर्स्ट वर्डिक्ट भोलाड़ पंचायत के जनप्रतिनिधियों एंव आम जनता ने ओडी गाड़ भँवा सड़क की पासिंग होने पर विधायक रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया हैं। यह बात ग्राम पंचायत भोलाड़ के उप प्रधान किशोरी चौहान, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष संदीप सेहटा, पूर्व प्रधान अंजना ठाकुर, पूर्व प्रधान गोपी चंद राकटा, पूर्व उप-प्रधान राम लाल ठाकुर, बाला नन्द राणा, सुखदेव राकटा, अमर सिंह राकटा, दलीप सिंह राकटा, राजी राकटा, मोहन सिंह राकटा, नीटू राकटा, अजबा राम, हैप्पी राकटा, जगमोहन राकटा, गुलट राम राणा, महिला मण्डल भँवा आदि ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में कही। उन्होंने कहा कि विधायक रोहित ठाकुर के पिछले कार्यकाल में ओड़ी गाड़ भँवा सड़क का निर्माण कार्य हुआ था। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार एंव तत्तकालीन विधायक की नकारात्मक सोच के कारण पिछले 4 वर्षों से लोगों को इस सड़क की दुर्दशा के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ा रहा था। उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर ने विधायक बनते ही अधिकारियों को प्रथमिकता के आधार पर इस सड़क को दुरुस्त कर इसकी पासिंग कराने के आदेश दिये। जिसके नतीजन आज इस सड़क की पासिंग हो गई हैं। ग्राम पंचायत भोलाड़ की जनता में सड़क की पासिंग होने पर ख़ुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि भँवा गाँव को सड़क सुविधा से जोडने के लिय सभी ग्रामवासी आजीवन विधायक रोहित ठाकुर के धन्यवादी रहेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज समाप्त हो गया है और विपक्ष और पक्ष के विधायकों ने जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। इस सत्र में अगर जनता के हित से जुड़े सवालों की बात करें, तो उपचुनावों में जुब्बल कोटखाई से जीतकर आए कांग्रेसी विधायक रोहित ठाकुर ने सबसे अधिक सवाल व मुद्दे सदन में उठाए। इस बार सदन में कुल 893 तारांकित व 556 अतारांकित सवाल पूछे गए, जिसमें से रोहित ठाकुर ने अकेले 72 सवाल अपने क्षेत्र के हितों से जुड़े पूछे, जिसमें से 28 तारांकित सवाल व 44 अतारांकित सवाल शामिल है। रोहित ठाकुर ने बागवानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया, जिसमें खादों के बड़े हुए दाम कीटनाशकों पर मिलने वाली सबसिडी व अपने क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के समय प्रस्तावित कोल्ड स्टोरों को क्षेत्र में स्थापित करने और सड़कों जैसे अनेकों मुद्दे शामिल है। विधायक निधि जो विधायकों द्वारा क्षेत्र में कार्य करने हेतु बहुत जरूरी आर्थिक सहायता है, उसको बढ़ाने का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था, जिसको बजट में बढ़ाया गया। प्रदेश में रोज़गार सृजन पर भी रोहित ठाकुर विधानसभा में प्रमुखता से बोले।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश के प्रशिक्षित जेबीटी युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही शैक्षणिक संस्थानों में जेबीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए बैच वाइज भर्ती शुरू करेगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां विधानसभा परिसर में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग संभवतया सबसे बड़ा विभाग है, जहां सबसे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के अध्यापकों को सुविधा प्रदान करने के लिए वर्ष 2022-23 के बजट में कई घोषणाएं की गई हैं। बजट में बीएड और टेट योग्यता प्राप्त शास्त्री और भाषा अध्यापकों के पदनाम को बदलकर टीजीटी (संस्कृत) और टीजीटी (हिन्दी) करने की घोषणा की है। इसी प्रकार प्रवक्ता (स्कूल कैडर) और प्रवक्ता (स्कूल न्यू) का पदनाम प्रवक्ता (स्कूल) किया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगामी वित्तीय वर्ष के बजट में यह भी घोषणा की गई है कि टीजीटी से पदोन्नत प्रवक्ता को मुख्याध्यापक के रूप में पदोन्नति के लिए एक बार विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के लिए वर्ष 2022-23 के दौरान 8412 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद कर्मचारियों के वेतन में एक दिन की भी देरी नहीं हुई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ (अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ) के प्रांत महामंत्री डॉ. माम राज पुंडीर ने शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर हमेशा ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को महासंघ का मांगपत्र भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और महासंघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला में आत्महत्या के मामले थम नहीं रहे हैं। आए दिन लोग आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं। ताजा मामले में उपमंडल चौपाल में एक नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल-चौपाल के देवत में एक नेपाली मूल के आदमी ने रात को एक नाशपाती के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया है। आज़ सुबह जब मकान मालिक अपने घर से बाहर निकले, तो एक व्यक्ति घर के सामने पेड़ से लटका हुआ देखा। मालिक ने डेरे में रह रहे नेपाली मूल के लोगों को आवाज लगाई, तो दौड़ कर वो बागिचे में गए, तो पाया कि एक व्यक्ति जिसका नाम गोपाल बहादुर है ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। यह बहादुर अपने माता-पिता, पत्नी व एक बेटी के साथ रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि व्यक्ति ने फंदा लगाया है या यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस दोनों उत्तर लोगों को जच कर रही है। गौरतलब है कि राजधानी शिमला में बीते मां भी कई लोगों ने आत्महत्या की थी, जिसमें कई छात्र भी शामिल है। वहीं, एक सब इंस्पेक्टर द्वारा भी अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के मामलों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी उचित मांगों को हल करने के लिए तीन सदस्यीय मंत्रिमंडीलय उप समिति का गठन किया गया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आउटसोर्स कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों में लगभग 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत है। राज्य सरकार इन कर्मचारियों के कल्याण के लिए चिंतित है और सरकार ने गत दिसंबर माह में सभी विभागों के साथ एक आदर्श निविदा साझा करते हुए प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी को पे-स्लिप देना अनिवार्य किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत पैरा-वर्कर्स के मानदेय मेें उल्लेखनीय वृद्धि की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पीटीए और एसएमसी अध्यापकों के कल्याण के लिए भी राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम 10500 रुपए प्रतिमाह प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसे मिलाकर वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में आउटसोर्स वर्कर्स के वेतन में बढ़ोतरी 4200 रुपए हो जाएगी। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश स्कूल लैक्चरर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की और प्रवक्ता (स्कूल कैडर) और प्रवक्ता (स्कूल न्यू) का पदनाम प्रवक्ता (स्कूल) करने की घोषणा पर उनका आभार व्यक्त किया। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस बार के बजट में जल शक्ति विभाग के मल्टीपर्पज वर्कर्स, पैरा फिटर्स एवं पम्प ऑपरेटरों के अनुदान में 900 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। आउटसोर्स इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को यूनियन की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया और बजट में आउटसोर्स कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश सरकार राज्य का समग्र और सन्तुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास से उपेक्षित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां शिमला जिला के भाजपा मंडल रामपुर के एक प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कही। हिमकोफैड के अध्यक्ष कौल नेगी के नेतृत्व में इस प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान सुनिश्चित किया है कि रामपुर क्षेत्र विकास में एक आदर्श के रूप में उभरे। उन्होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि रामपुर क्षेत्र के सभी विकासात्मक कार्य समयबद्ध पूर्ण हों, ताकि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो सकें। जयराम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया, ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है और यह मात्र एक परिवार की पार्टी बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के लोगों ने एक बार फिर केंद्र और राज्य के भाजपा नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताया है और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने चार राज्यों में जीत हासिल की हैं। हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी ने उन पर विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व अन्य नेता भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के साथ चुनावी रणनीति को लेकर मंत्रणा की। कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। मैनिफेस्टो से लेकर चुनावी रणनीति को लेकर कमेटियों की बैठकें की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराएगी। संजय दत्त ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्ष बर्धन चौहान से भी नगर निगम चुनावों को लेकर मंत्रणा की। शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चोधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने भी संजय दत्त से भेंट कर चुनावों की लेकर मंत्रणा करते हुए चुनावी रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस उपाधयक्ष गंगू राम मुसाफिर, कांग्रेस पेंशनर सैल के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, कांग्रेस महासचिव महेश्वर चौहान, सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने भी नगर निगम चुनावों को लेकर दत्त के साथ चर्चा की। दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने भी भेंट की। इससे पूर्व कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचने पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित जितेंद्र चौधरी, यशवंत छजटा, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने यशपाल तनाईक ने यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में छह करोड़ की लागत से निर्मित बी-ब्लॉक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने छोटा राज्य होने के बावजूद विकास के मामले में देश के अन्य बड़े राज्यों का पथ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश सरकार प्रदेश के कुल बजट का लगभग 16 प्रतिशत शिक्षा पर व्यय कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को गुणात्त्मक और रोजगार उन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश के ऊर्जा राज्य के रूप में भी जाना जाता है और देश की लगभग 25 प्रतिशत ऊर्जा क्षमता राज्य में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आने वाले वर्षों में राज्य की लगभग 23000 मेगावाट ऊर्जा के उपयोग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि 60 यूनिट बिजली की खपत पर जीरो बिलिंग की जाएगी और 61 से 125 यूनिट की खपत पर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट एक रुपए की रियायती दर पर सस्ती बिजली प्रदान की जाएगी। जयराम ठाकुर ने बालिकाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई और विकल्प नहीं है और आज के प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय के विज्ञान खंड के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपए प्रदान करने तथा शीघ्र तैयार होने वाले नए खंड में बहुउद्देशीय हॉल के लिए दो करोड़ रुपए अतिरिक्त राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आरकेएमवी प्रदेश के प्रतिष्ठित कन्या महाविद्यालयों में से एक है। इस महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुकी गई छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने महाविद्यालय के विज्ञान खंड के जीर्णोद्धार और बहुउद्देशीय हॉल के लिए निधि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय के लिए नए छात्रावास भवन को निर्मित का आग्रह किया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों की निर्बाध पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में बालिका शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8412 करोड़ रुपए बजट आबंटित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के प्रधानाचार्य डॉ. नविंदू शर्मा ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए वर्ष 2022-23 के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए पर्याप्त प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (एचपीएसईबी) लिमिटेड के संयुक्त निदेशक ने ऊर्जा मेला और ऊर्जा क्लब की मुख्य विशेषताओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, आरकेएमवी महाविद्यालय के अभिभावक-अध्यापक संघ के अध्यक्ष एमआर भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश कपूर सहित अन्य उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की अध्यक्षता में प्रदेश भर से कंप्यूटर अध्यापक मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए 15 मार्च को 1 बजे मुख्यमंत्री गेट 2 पर हजारों अध्यापक उपस्थित होंगे। साथ में प्रदेश के जेबीटी परीक्षण प्राप्त अध्यापक भी मुख्यमंत्री का हमीरपुर बोर्ड का रिजल्ट घोषित करने पर आभार व्यक्त करने हेतु हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की अध्यक्षता में मिलेंगे। यह जानकारी प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने जारी बयान में दी। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में प्रदेश के कर्मचारियों को लाभ दिए हैं, उसके लिए प्रदेश का हर वर्ग मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए आ रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला के मल्याणा में नेपाली मूल के एक जोड़े से पुलिस ने 1.31 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में Case FIR No. 36/22 u/s 20 NDPS Act के तहत पुलिस थाना ढली में दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान SJVNL कार्यालय के समीप संदेह के आधार पर नेपाली महिला और पुरुष से पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली। इस दौरान उनके बैग से पुलिस ने 1.31 किलोग्राम चरस पकड़ी। जिस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब मामले मर संलिप्त अन्य लोगों को भी तलाश कर रही है। कि इतनी चरस आखिर कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
21 को हमीरपुर, 22 को कांगड़ा,23 को मंडी और 24 को शिमला संसदीय क्षेत्र का मंथन तय फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की चुनावी वर्ष 2022 के लिए भाजपा ने कमर कस ली है, भाजपा सगठन को मजबूत करने के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों की बैठकें होने जा रही जा रही है। लंबे समय से पार्टी वर्चुअल माध्यम से चल रही थी, पर अब भाजपा एक्चुअल बैठके करेगी। इसी कड़ी में 21, 22, 23 और 24 मार्च को सभी संसदीय क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन तय हुआ है। इन बैठकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे तथा यह बैठक पूरे दिन की होगी। संसदीय क्षेत्र में बैठकों की तिथि, समय व स्थान कुछ इस प्रकार है। सबसे पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बैठक 21 मार्च प्रातः 11:00 बजे मिलन पैलेस घुमारवीं में होने जा रही है। इसी प्रकार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बैठक 22 मार्च प्रातः 11:00 वूल फैडरेशन भवन पालमपुर में होगी, मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक 23 मार्च काे प्रातः 11:00 बजे देव सदन मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक 24 मार्च को प्रातः 11:00 बजे होटल कारा नालागढ़ में होनी सुनिश्चित है। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधित संसदीय क्षेत्र के 2017 चुनाव के सभी प्रत्याशी , संबंधित संसदीय क्षेत्र के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी और संबंधित संसदीय क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कश्यप ने कहा की भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने आगामी नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। हमारे मोर्चे ने विस्तारक योजना चलने का निर्णय लिया है, जिससे हम अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो को बूथ स्तर पर संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के 7794 बूथों पर 11 अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की एक टोली का गठन करेंगे। इससे हमारे मोर्चे को बल मिलेगा, जिससे संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा की शिमला नगर निगम चुनावों में अनुसूचित जाति मोर्चा एहम भूमिका निभाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला धर्मशाला विधानसभा में आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी राकेश चौधरी ने शनिवार में शिमला में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैने ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी आजाद के तौर पर 17 हजार से अधिक वोट ले सकता है, तो आप की सीट से चुनाव लड़ने पर उनकी जीत निश्चित है। बता दें कि राकेश चौधरी पहले बीजेपी के कार्यकर्ता थे और उन्होंने धर्मशाला उपचुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी, लेकिन जब बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तो वे आजाद प्रत्याशी के तौर पर ही मैदान में उतर गए। आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए वे 17 हजार से अधिक वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। ऐसे में अब उन्होंने अब जब आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है, तो उम्मीद है कि AAP उन्हें विधानसभा चुनावों के दौरान धर्मशाला से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। वहीं, शिमला के युवा नेता ने भी भाजपा छोड़ आम आदमी की सदस्यता ली।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 4 मार्च 2022 को बजट में अप्रैल 2010 के बाद पदोन्नत प्रवक्ताओं का मुख्य अध्यापक बनने का विकल्प बहाल करने से समस्त पदोन्नत प्रवक्ताओं में खुशी की लहर है। इस निर्णय से लगभग 10,000 पदोन्नत प्रवक्ताओं की 11 वर्षों से चली आ रही मांग पूरी हुई है। साथ ही पदोन्नत प्रवक्ताओं में उत्पन्न विसंगति भी दूर हुई है। इस उपलक्ष्य में पदोन्नत प्रवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष माननीय सतपाल सिंह सत्ती से मिला और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से वार्षिक बजट 2022 में पदोन्नत प्रवक्ताओं के मुख्य अध्यापक की पदोन्नति का एक विकल्प की घोषणा का हार्दिक धन्यवाद किया और इस आशय की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग की है। इस अवसर पर अनुज कुमार, मंतोश ठाकुर, अरविंद कुमार, संजीव ठाकुर, विनय कुमार, मनीष कुमार, रामकुमार, सुरेश कुमार, संदीप कुमार, संदीप सैनी, विक्रम दास, विक्रम सैनी, अनुज शर्मा, यशपाल सिंह, पवन कुमार, सुनील, रवि राणा, चमन लाल, रजनीश कुमार, मीना कुमारी, बलजिंदर सिंह, संजीव शर्मा, हेमलता व अजय कुमार आदि पदोन्नत प्रवक्ता उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होने जा रहीं है यह बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया की आगामी 20 मार्च को सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की बैठक मिलन पैलेस घुमारवीं में होनी निश्चित हुई है । 20 मार्च को प्रातः 10:00 बजे प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक होगी, जो कि दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इसी प्रकार दोपहर 2:00 बजे से सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश महामंत्रियों की संयुक्त बैठक होगी। इन बैठकों में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा तथा प्रदेश सचिव एवं सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यक्रम प्रभारी तिलक राज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में प्रदेश से सभी मोर्चों में राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य भी अपेक्षित हैं। सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, बैठक में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक द्वारा प्रकोष्ठ की जिला बैठकों की तिथि व स्थान किया जाएगा। बैठक में मोर्चों द्वारा वन बूथ–20 यूथ, वन बूथ 20 प्रतिपालिकाएं, वन बूथ 15 किसान प्रहरी, वन बूथ 10 अनुसूचित जाति सदस्य, वन बूथ 10 ओबीसी सदस्य, वन बूथ 10 एसटी सदस्य तथा वन बूथ 10 अल्पसंख्यक मित्र अभियान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।


















































