दिहाड़ी व मानदेय में बढ़ोतरी सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों पर मुख्यमंत्री का आभार जताया मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों तथा मानदेय व दिहाड़ी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष का बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी साबित होगा। अकुशल दिहाड़ीदारों की न्यूनतम दिहाड़ी में 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसे 350 रुपये प्रतिदिन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दिहाड़ी में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि आगंनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 1700 रुपये, आशा वर्कर के मानदेय में 1825 रुपये और एसएमसी अध्यापकों के मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि की गई है। विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों के मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इस अवसर पर उत्तरी क्षेत्र के सह-संगठन मंत्री राकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मंगतराम नेगी, उद्योग प्रभारी मेला राम चन्देल और महामंत्री यशपाल हेटा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणाओं को चुनावी बताने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि जनता को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने जो फैसले लिए हैं, उन्हें कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है, यही वजह है कि वे खुद विरोधाभारी बयान दे रहे हैं। कांग्रेस का एक नेता कहता है कि घोषणाएं लोक लुभावन हैं तो दूसरा कहता है कि हम इससे भी बड़ी राहत देंगे। पहले वे आपस में तय कर लें कि करना क्या है।"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस पर 125 यूनिट तक बिजली निशुल्क करने, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ करने और सरकारी बसों के किराये में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट देने का एलान किया था। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इसे चुनावी घोषणा करते हुए सवाल किया था कि हिमाचल पावर सरप्लस राज्य है, ऐसे में प्रदेश सरकार को सवा चार बाद ही क्यों ऐसा करने की याद आई। इस पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पहले दिन से जनहित के अभूतपूर्व फैसले हो रहे हैं। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाना, महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाना, कर्मचारियों के मसले सुलझाना और हर क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य करना शामिल है। खुद तो कांग्रेस अपने पांच सालों में एक भी नई योजना नहीं ला पाई थी। जबकि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने कोरोना महामारी के बीच भी विकास कार्य नहीं रुकने दिए।" जम्वाल ने मुकेश से पूछा कि पूर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी हिमाचल सरप्लस बिजली वाला राज्य था। अगर जनता की इतनी ही चिंता थी तो आपकी सरकार ने क्यों जनता को निशुल्क बिजली का लाभ नहीं दिया। उन्होंने कहा, “जयराम सरकार ने आज महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी तो मुकेश अग्निहोत्री इसमें भी खामियां तलाश रहे हैं।" भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं और आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं हैं। कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति करती है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में 30 साल से अधिक कांग्रेस ने राज किया और जनता को गुमराह करती रही। उन्होंने कहा कि 30 साल तक कांग्रेस ने विकास के नाम पर रेवड़ियां बांटीं और कुछ नया करने के बजाय ढर्रे पर चलते रहकर प्रदेश को पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया। उन्होंने कहा, “जयराम सरकार ने पिछले सवा चार साल में हर क्षेत्र में इतना काम किया है, जितना कांग्रेस अपने पांच साल में भी नहीं कर पाई थी। भाजपा सरकार ने सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक समान विकास कार्य किए हैं। जबकि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में भाजपा विधायकों वाले क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया जाता था।"
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब आंबेडकर के साथ सामाजिक और राजनीतिक अन्याय किया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारतीय चिन्तकों में एक प्रतिनिधि नाम हैं। वह एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, कानूनविद, राजनेता तथा महान समाज सुधारक रहे हैं। साथ ही भारत राष्ट्र के निर्माताओं की प्रथम सूचि में शामिल रहे हैं। आज भारत की जो रूप रेखा हम और आप देख पा रहे हैं। 75 वर्ष पहले बाबा साहेब राव अंबेडकर के नेतृत्व में भी बनाई गई थी। बाबा साहेब ने इस देश के हर एक नागरिक को ऐसा हथियार दिया है, जिसके दम पर वह अपने अधिकार की लड़ाई लड़ सकता है। उस हथियार का नाम है 'संविधान'। दलित-शोषित, पिछड़ों की लड़ाई से लेकर देश के पहले कानून मंत्री बनने तक के अपने सफर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अनंत संघर्ष किए लेकिन कांग्रेस ने उनका सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल किया। जवाहर लाल नेहरू मंत्रीमंडल में उन्हें जगह तो मिल, लेकिन सिर्फ दलित-शोषित और पिछड़ों के वोट बैंक को साधने की राजनीति के चलते। खन्ना ने कहा की आजादी के तुरंत बाद एक समय आया, जब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का समाज में कद और लोक प्रियता तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी बड़ी हो चली थी। लिहाजा घबराए नेहरू समर्थकों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ षड्यंत्र किया और जान-बूझकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को दो बार आम चुनाव हराया। वहीं, कांग्रेस ने अब तक सिर्फ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सिर्फ अपमान ही किया है। बाबा साहेब नहीं चाहते थे कि भारत का बंटवारा हो और पाकिस्तान बने, लेकिन पंडित नेहरू की महत्वकांक्षा ने देश को दो भांगों में बांट दिया। उन्होंने कहा की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर नहीं चाहते थे कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा मिले। वहां धारा 370 और 35A लगाई जाए, लेकिन नेहरू सरकार ने बाबा साहेब की इच्छा के खिलाफ जाकर देश पर धारा 370 को थोप दिया। कांग्रेस की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से नफरत का आलम यह है कि संविधान निर्माता को उनकी मृत्यू के 34 वर्ष बाद भारत रत्न दिया गया। वह भी भाजपा समर्थित राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार द्वारा, जबकि इन 34 वर्षाें में देश में पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार भी रहीं। खन्ना ने कहा की देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन इन 75 वर्षाें में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का एक भी स्मारक कांग्रेस सरकार ने नहीं बनाया । यह काम भी नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ही शुरू किया है। परेशान करने वाली बात यह भी है कि कांग्रेस ने संसद में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर तक नहीं लगने दी। जब भी बाबा साहेब की तस्वीर संसद में लगने की मांग उठी, कांग्रेस ने दीवार खाली नहीं होने का बहाना बनाकर उनका अपमान किया। वर्ष 1989 में भाजपा समर्थित राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार बनी, तब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने पहल कर संसद के केंद्रीय कक्ष में बाबा साहेब की तस्वीर लगवाई। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की स्मृतियों, शिक्षा और संस्कार को जिंदा करने का प्रयास किया है, तब कांग्रेस सहित दूसरे विरोधी दल परेशान हो उठे हैं। अब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को अपनाने की होड़ लग गई है, लेकिन यह दल भूल रहे हैं कि यह भाजपा को कॉपी कर सकते हैं, लेकिन बाबा साहेब भीवराम अम्बेडकर को आत्मसात करने वाली नियत कहां से लाएंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आज आम आदमी पार्टी कसौली मंडल की बैठक शिवालिक होटल में संपन्न हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अजय दत्त और कसौली से आम आदमी पार्टी के नेता व मुख्य समाजसेवी हरमेल धीमान, मंडल अध्यक्ष कसौली चेतन कंडारा, जगदीश पवार, देवराज ठाकुर, रतन राठौर, नरेश कुमार संगठन मंत्री, वंदना महिला विंग, जग भूषण आनंद, मदन उपाध्यक्ष कसौली, कमलजीत, राजीव शर्मा अध्यक्ष सोलन, लीलाधर किसान मोर्चा एवं बहुत से अन्य कार्यकर्ताओं ने इस मीटिंग में भाग लिया, जिसमें आगामी चुनाव हेतु रणनीति तैयार की गई। क्षेत्र में नए लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ना और आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल को हर घर तक पहुंचाना यह लक्ष्य भी तय किया गया। साथ ही साथ धर्मपुर के सुकीजोड़ी में ज्ञानी ढाबे के ऑपोजिट आम आदमी पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। धर्मपुर में आम आदमी पार्टी की हवा भी बुलंद होती दिखी। आसपास के क्षेत्रों के कई लोग स्वयं की प्रेरणा से आम आदमी पार्टी से जुड़ने के इच्छुक दिखे। सह प्रभारी ने बताया की आने वाले समय में कसौली विधानसभा की सीट आम आदमी पार्टी ही जीतेगी और प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी का मॉडल हिमाचली लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार भी अब आम आदमी पार्टी की तरह बिजली पानी और महिलाओं के लिए वादे कर रही है, जहां हिमाचल में बिजली पैदा होती है, वहां प्रदेश सरकार केवल 125 यूनिट बिजली ही फ्री देने का वादा कर रही है, जबकि दिल्ली सरकार जो कि हिमाचल से बिजली खरीदते हैं, वहां पर 300 यूनिट बिजली आम जनता के लिए फ्री है। प्रदेश सरकार हर जगह फेल साबित हुई है और कसौली से स्वास्थ्य मंत्री को लोग हर जगह काले झंडे दिखा रहे हैं। इससे पता लगता है की उन्होंने क्षेत्र में किसका विकास किया है। स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य की सुविधाएं न के बराबर है। सड़कों की हालत बहुत दयनीय है। केंद्र सरकार ने नल तो लगा लिए हैं, लेकिन नल में जल नहीं है। सरकारी शिक्षण संस्थानों का बहुत बुरा हाल है, बच्चे वहां पढ़ना नहीं चाहते। क्योंकि प्रदेश सरकार की नीतियां सरकारी स्कूलों के हिसाब से नहीं अपितु प्राइवेट संस्थानों के अनुसार बन रही हैं। आम आदमी पार्टी के कसौली के नेता हरमेल ने बताया कि हमारे क्षेत्र में युवाओं के लिए स्थानीय मंत्री ने 15 वर्ष में कुछ भी नहीं किया। इंडस्ट्रियल एरिया परमाणु से कई नामी कंपनियां अपना बोरिया बिस्तर समेट गई है, लेकिन मंत्री के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है, सारे युवा बेरोजगार हैं। अभी तो केवल तीसरे विकल्प में हिमाचल में पैर ही रखे हैं, तो प्रदेश सरकार छटपटा गई है और घोषणाएं करने में जुट गई हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि आम आदमी पार्टी के आने से भाजपा में छटपटाहट का माहौल बढ़ गया है।
सीएम हेलिकॉप्टर से उतरकर लें प्रदेश की सड़कों का जायजा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश में सड़कों की दयनीय हालत को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इन दिनों प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में जाएं, यह पता नहीं चलता है कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सडकें हैं। प्रदेश सरकार दावा करती है कि सड़कों की हालत सुधारी गई है, लेकिन हकीकत यह है कि सड़कों की हालत काफी दयनीय है, जिससे रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों कि मौत का कारण बन रही हैं। उन्होंने सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम जयराम ठाकुर हेलिकॉप्टर वाले मुख्यमंत्री हैं और इनके मंत्री लग्जरी गाड़ियों में सफर करने वाले मंत्री हैं, जो लोगों के बारे में नहीं सोचते। सीएम जहां भी जाते हैं सिर्फ हेलिकॉप्टर में ही सफर करते हैं, लेकिन कभी सड़कों से सफर नहीं करते, लेकिन यदि सीएम हेलिकॉप्टर से उतरकर गाड़ियों के माध्यम से सड़कों पर चलें, तो सीएम को पता होगा की प्रदेश में सड़कों की हालत क्या है। उन्होंने कहा कि आजकल पर्यटन सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में हजारों की तादाद में पर्यटक हिमाचल का रुख करते हैं, लेकिन यहां की सड़कों की हालत देखकर पर्यटक भी सोचते होंगे कि कहां आ गए। ऐसे में अब पर्यटक भी हिमाचल आने से किनारा कर रहे हैं। एक तरफ सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है, तो दूसरी ओर यहां जाम की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रदेश में सड़कों की हालत बहुत बुरी है। चाहे चंडीगढ़ से शिमला मुख्य नेशनल हाइवे की हालत देखो या फिर बिलासपुर से शिमला, शिमला-कांगड़ा, चंडीगढ़ से मंडी मुख्य मार्ग की हालत देखें, उसमें यह पता नहीं चलता है कि गड्ढे सड़कों में है या गड्ढे में सड़क है, जहां तक ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत है, तो वहां तो कहने ही क्या जिन लोगों के पास गाड़ियां हैं, उनसे पूछना कि हर माह में वे कितना खर्चा गाड़ियों पर करते हैं। सड़कों की दयनीय हालत पर हम सीएम जयराम ठाकुर से पूछना चाहते हैं कि आखिर कब सुधरेगी सड़कों की दशा। क्या चुनावी वर्ष में सड़कों की हालत सुधर पाएगी या फिल हिचकोले खाते हुए खुद चुनाव में पटरी से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने सरकार को चेताया यदि प्रदेश में सड़कों की हालत जल्द न सुधरी तो आम आदमी पार्टी बड़ा आंदाेलन कर सरकार का घेराव करने से नहीं हिचकेगी। प्रदेश के किसानों बागवानों और आम जनता की अनदेखी करने का जबाव आने वाले दिनों में जनता जरूर देगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी पत्नी साधना ठाकुर ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शिमला स्थित श्री हनुमान मंदिर जाखू में शीश नवाया और पूजाअर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में अग्रणी हो गया है। उन्होंने विधायक विक्रमादित्य सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के कार्यों को वह इस चुनाव क्षेत्र में बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। आज सुन्नी में बैशाखी पूर्व के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह ने इस चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को विकास की ऊंचाईयों में पहुंचाया। यह प्रदेश उनके इस ऋण से कभी मुक्त नही हो सकता। राठौर ने कहा कि सुन्नी का यह क्षेत्र प्रदेश में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ लगते तत्तापानी का धार्मिक महत्व है। बैशाखी के पर्व का यहां स्नान करने का एक विशेष धार्मिक महत्व भी है, जो वर्षों से अपनी परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। देवी-देवताओं के आगमन से यह ओर भी पारंपरिक रूप लिए हुए हैं। राठौर ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इस पर्व की बधाई दी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, जिला परिषद सदस्य चुनीलाल गर्ग, मेला कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता सत्या वर्मा, नगर पंचायत प्रधान प्रदीप वर्मा, उप प्रधान श्यामा, तेजपाल शर्मा, कपिल गुप्ता, दवेंद्र कंवर, उत्तम राठौर, विपिन शर्मा, हीरामणि भारद्वाज, टीएम राणा व राजेंद्र वर्मा के अतिरिक्त कई लाेग उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने भाजपा के बयान की कड़ी भर्त्सना की है, जहाँ हिमाचल भाजपा के नेताओं ने केजरीवाल की पंजाब अधिकारियों के साथ बैठक के लिए उनका विरोध किया है। गौरव ने कहा कि भाजपा अपने गिरेबान में झांके फिर बयानबाजी करे, उनको मैं याद दिलाना चाहता हूँ, की जब 2017 में प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनी थी तो सारी की सारी सरकार व उसके अधिकारी दिल्ली में जेपी नड्डा के घर पर नतमस्तक हुए थे। आज मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि आखिर क्या जेपी नड्डा के पास उस समय ऐसी क्या जिम्मेदारी दी गई थी जो प्रदेश के आला अधिकारी व मंत्री उनसे दिशा निर्देश ले रहे थे। गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा को स्मरण होना चाहिए कि केजरीवाल तो मुख्यमंत्री हैं और किसी प्रदेश के अधिकारी के साथ बैठकर चर्चा करना व विचारों का आदान-प्रदान करना उनके अधिकार क्षेत्र में आता है पर भाजपा के एक साधारण से नेता व राज्य सभा सदस्य को उस समय सारी सरकार व हिमाचल के अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के क्या कारण थे भाजपा इस मामले पर हिमाचल की जनता को स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश के अधिकारी केंद्रीय भाजपा नेताओं द्वारा संचालित किए जा रहे है, उन्हें प्रदेश के आला नेताओं पर विश्वास ही नहीं है। भाजपा खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा तो करती है पर उनकी कथनी और करनी में दिन रात का अन्तर है, ये बौखलाहट और बयानबाजी केजरीवाल के डर से हो रही है क्योंकि उन्हें पता है कि केजरीवाल ईमानदार और देशभक्त नेता है और उनके मंसूबो पर पानी फ़ेर रहा है इसलिए उनकी छवि ख़राब करने की कोशिश भाजपा निरंतर कर रही है जो कभी पूरी नहीं हो पाएगी। गौरव शर्मा ने कहा कि अच्छा होता अगर भाजपा बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, देश की आर्थिकी पर बात करती पर उन्हें केवल राजनीति करनी है और देश की जनता को सिर्फ मुर्ख बनाना है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब जान चुकी है सिर्फ जुमलों के अलावा भाजपा देशहित में नहीं सोच रही है अब यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है और आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और प्रदेश को दिल्ली मॉडल की तरह सभी तरह की सुविधाएं प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार सांय हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की 157वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के कारण प्रभावित हुए निगम के व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा सभी इकाइयों को लाभप्रद बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की साथ ही उन्होंने प्रभावी विपणन के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने चिन्हित इकाइयों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए निगम के प्रयासों पर प्रसनन्ता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कुल्लू-मनाली-केलांग-जिस्पा सर्किट में पर्यटन को और बढ़ाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ऑक्युपेंसी विश्लेषण, कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, होटलों व सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। बैठक में बोर्ड ने 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने वाले दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की अनुमति प्रदान की। बोर्ड ने सभी पात्र आवेदकों को करुणामूलक आधार पर नियुक्ति प्रदान करने का अनुमोदन किया। बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के 107 प्रशिक्षुओं को नियमों के अनुसार निगम में समायोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में वित्त वर्ष 2022 -23 का बजट भी अनुमोदित किया गया। निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पंडा, प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार और विशेष सचिव रोहित जमवाल उपस्थित थे।
युवा मंडल चडोल द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 72 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 13 दिनों तक चली इस प्रत्योगिता में कई रोमांचक मैच खेले गए। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर टीम घासीगावं ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। विजेता टीम को कमेटी की तरफ से 71 हजार का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी गई। इसके साथ ही दूसरे स्ताहन पर रही टीम देवरी को 51 हजार का पुरस्कार दिया गया। इस मोके पर विधायक ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाये दी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश सरकार द्वारा आईएएस कैप्टन जे.एम.पठानिया को बिजली बोर्ड लिमिटिड में निदेशक वित्त के पद पर नियुक्ति प्रदान करने के निर्णय का स्वागत किया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने जारी प्रैस बयान में कहा कि कैप्टन जे.एम.पठानिया पहले भी थोड़े समय के लिए बिजली बोर्ड लिमिटिड के निदेशक वित्त के पद पर रहे हैं। निदेशक वित के पद पर रहते हुए उन्होंने बिजली बोर्ड लिमिटिड में भ्रष्टाचार से संलिप्त अधिकारियों पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन कैप्टन जे.एम.पठानिया का बिजली बोर्ड लिमिटिड से स्थानातंरण होने के बाद यह प्रक्रिया वहीं रूक गई थी। खरवाड़ा ने कहा कि कैप्टन जे.एम. पठानिया विद्युत बोर्ड लिमिटिड के पहले निदेशक वित रहे हैं जिन्होंने 12 मार्च 2021 को सर्कल हमीरपुर के सैंटर स्टोर में अपनी पूरी टीम के साथ दौरा कर निरीक्षण किया था कि वहां पर बिना डिमांड के खरीदी गई करोड़ों रूप्ये की केबल और अन्य सामान सड़ रहा था और वहां पर बोर्ड द्वारा खरीदे गए घटिया किस्म के जी.ओ स्विचज़ भी पड़े थे जो की इस्तेमाल करने लायक नहीं थे। कैप्टन जे.एम. पठानिया ने निरीक्षण करके जो रिपोर्ट तैयार की थी उस रिपोर्ट पर न तो कोई कार्यवाही हुई है और न ही फाईल बोर्ड में मिल रही है। खरवाड़ा ने कहा कि ऐसा करोड़ों रूप्या का सामान पूरे हिमाचल प्रदेश के बिजली बोर्ड के स्टोरों में सड़ रहा है। लेकिन इनकी खरीददारी करने वाले अधिकारियों को कोई नहीं पूछ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड लिमिटिड द्वारा लगभग 2 करोड़ रूपये की रकम के खरीदे गए घटिया किस्म के जी.ओ स्विचज की बिजली बोर्ड लिमिटिड द्वारा गुजरात बड़ोदरा की कम्पनी इलैक्ट्रीकल रिसर्च एण्ड डिवेलपमैंट एसोशिएसन से जांच भी करवाई गई, जांच में जी.ओ स्विचज का सैंपल फेल हो गया। इसकी रिपोर्ट उक्त कम्पनी द्वारा 28 अगस्त 2021 को बिजली बोर्ड लिमिटिड को सौंपी जा चुकी है और जांच करवाने पर बिजली बोर्ड लिमिटिड का एक लाख 45 हजार 875 रूपये खर्चा हुआ है लेकिन ऐसी घटिया किस्म की खरीददारी करने वाले अधिकारियों पर आज तक कोई कार्यवाही न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। खरवाड़ा ने कहा कि कैप्टन जे.एम. पठानिया का बोर्ड में आने से भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसेगा और आर्थिक तौर पर दिवालिया हो रहे बिजली बोर्ड लिमिटिड को आर्थिक तौर से मजबूती मिलेगी। खरवाड़ा ने कहा कि कैप्टन जे.एम. पठानिया ने टर्नकी के नाम पर हो रहे बड़े घोटालों को रोकने की दिशा में भी प्रक्रिया शुरू की थी वह भी उनके आने से निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगी।
14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई जा रही है। बाबा साहब की 131 जयंती को आम आदमी पार्टी धूम धाम से मनाने की तैयारी कर रही है। मंडी में रोड शो करने के बाद इस बार एक बार फिर से "आप" ने मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र को चुना है जहां पार्टी एक बार फिर बड़े आयोजन की तैयारी करने वाली है। अखिल भारतीय कोली व कोरी समाज की ओर से किए जा रहे इस कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थय मंत्री व प्रदेश इलेक्शन इंचार्ज सतेंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का भव्य व शानदार आयोजन करने के लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर दी गईं हैं। मंडी रैली के सफल आयोजन के बाद पार्टी एक बार फिर से मंडी में सीएम के गृह जिले में निशाना साधने की तैयारी कर रही है। अखिल भारतीय कोली व कोरी समाज के चेयरमैन लीलाधर चौहान और महासचिव तारा चंद हरनोट ने बताया कि हिमाचल में बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती को इस बार धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि रहेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को हर साल बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है क्योंकि बाबा साहब समाज के कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग को शिक्षित कर सशक्त बनाना चाहते थे। इसी कारण डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारत मे समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली और पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी से कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग ने पार्टी से जुड़कर काम किया है, उसको देखते हुए पार्टी अब हिमाचल में भी इस वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़कर आने वाले विधानसभा चुनाव में निशाना साधेगी। दिल्ली मॉडल की तर्ज पर हिमाचल के लोगों को वह सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जो दिल्ली और पंजाब के लोगों को मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल के लोगों को भी बेहतर शिक्षा, स्वास्थय, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और हिमाचल से भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई जा रही है। बाबा साहब की 131 जयंती को आम आदमी पार्टी धूम धाम से मनाने की तैयारी कर रही है। मंडी में रोड शो करने के बाद इस बार एक बार फिर से "आप" ने मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र को चुना है जहां पार्टी एक बार फिर बड़े आयोजन की तैयारी करने वाली है। अखिल भारतीय कोली व कोरी समाज की ओर से किए जा रहे इस कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थय मंत्री व प्रदेश इलेक्शन इंचार्ज सतेंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का भव्य व शानदार आयोजन करने के लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर दी गईं हैं। मंडी रैली के सफल आयोजन के बाद पार्टी एक बार फिर से मंडी में सीएम के गृह जिले में निशाना साधने की तैयारी कर रही है। अखिल भारतीय कोली व कोरी समाज के चेयरमैन लीलाधर चौहान और महासचिव तारा चंद हरनोट ने बताया कि हिमाचल में बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती को इस बार धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि रहेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को हर साल बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है क्योंकि बाबा साहब समाज के कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग को शिक्षित कर सशक्त बनाना चाहते थे। इसी कारण डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारत मे समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली और पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी से कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग ने पार्टी से जुड़कर काम किया है, उसको देखते हुए पार्टी अब हिमाचल में भी इस वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़कर आने वाले विधानसभा चुनाव में निशाना साधेगी। दिल्ली मॉडल की तर्ज पर हिमाचल के लोगों को वह सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जो दिल्ली और पंजाब के लोगों को मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल के लोगों को भी बेहतर शिक्षा, स्वास्थय, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और हिमाचल से भ्रष्टाचार को खत्म करेगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा बुधवार 13 अप्रैल 2022 को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर विवि के ऐतिहासिक पिंक पैटल पर आम सभा का आयोजन किया गया | इस दौरान पिंक पैटल पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को एक विश्वस्तरीय विधिवेत्ता, भारतीय संविधान के निर्माता और करोड़ों शोषितों, वंचितों दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को सम्मानीय जीवन देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा| उन्होंने कहा कि "उन्होंने भारतीय संविधान को विस्तृत तरीके से तैयार किया और अस्पष्टता की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी"। आकाश ने कहा कि अपने प्रगतिशील कृतित्व और रोशन व्यक्तित्व के कारण वे आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। ऐसे बहुत सारे लोग जिन्हें अपने अधिकारों के लिए कभी आवाज उठाने का अवसर नहीं मिला, जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं के लिए रोजमर्रा की जद्दोजहद जिनकी जिन्दगी का सच था; उन सभी लोगों के लिए बाबा साहेब एक सम्पूर्ण और बेहद जरुरी आवाज बन कर आये थे। उस समय समाज में अनेक कुरीतियां, छुआछूत और ऊंच-नीच की प्रथायें प्रचलन में थीं। जिसके लिए उन्होंने अथक संघर्ष किया। वे स्वयं दलित वर्ग से सम्बन्धित थे। छुआछूत के दंश को, समाज में व्याप्त सामाजिक असमानता, जाति-व्यवस्था, शूद्रों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार को उन्होंने अपने बाल्यकाल से देखा-जाना और भोगा था। उस भोगे हुए जीवन-यथार्थ से उन्हें प्रत्येक प्रकार की सामाजिक असमानता के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा मिली। उनका मानना था कि “छुआछूत गुलामी से भी बदतर है। वे निरंतर हिंदू समाज को सुधारने, समानता लाने के लिए प्रयास करते रहे | आकाश ने कहा कि हम सबको बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है | आकाश ने कहा कि अगर हम अपने जीवन में उनके विचारों को उतार लें तो यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी | इसके उपरांत पिंक पैटल पर पोस्टर लेखन का भी आयोजन किया गया जिसमें बहुत से आम छात्रों ने भाग लिया एवं बाबा साहेब के प्रति अपने विचारों को प्रकट किया |
हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एसएस जोगटा ने जारी एक प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव रामसुभग सिंह के खिलाफ उनके अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) रहते पीएमओ में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने की शिकायत हुई है, जिस पर प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय अभी तक भी हरकत में नही आए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आदेश पर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक पत्र भेजा है, जिसमें उक्त राम सुभाग सिंह के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। यह शिकायत शिव सेना के नेता बृज लाल ने की थी। अचानक उक्त मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही सरकारी गलियारों में हलचल शुरू हुई। जब की प्रधानमंत्री कार्यालय में यह शिकायत 8 सितंबर 2021 को हुई थी। इसे 20 सिंतबर को अवर सचिव वेद ज्योति ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण सचिव को उपयुक्त कार्रवाई के लिए भेजा। 13 अक्तूबर को इसे केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के अवर सचिव रूपेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव मुख्यमंत्री को संबोधित कर उपयुक्त कार्रवाई करने की संस्तुति की। तबसे लेकर यह शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में ही दबी पड़ी थी। जोगटा ने कहा है कि जब राम सुभाग सिंह के पास वन विभाग का जिम्मा था तो कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवा में एक इंटरनेशनल सेंटर बनाया गया था। वन विभाग के दो आईएफएस अधिकारी और एक अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट के अनुसार भवन निर्माण में कई खामियां पाई गई। जिसमें घटिया सामग्री इस्तेमाल होने का भी अंदेशा है जिसमे लगभग ₹60 लाख की गड़बड़ी का भी आरोप है। इस भवन को जांच कमेटी ने असुरक्षित घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत प्रधान सचिव विजिलेंस से की तो विजिलेंस ने कार्यवाही के लिए उक्त शिकायत राम सुभाग सिंह को ही भेजी। शिकायत के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) रहते हुए राम सुभाग सिंह ने मामले को दबाया और भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को भी बचाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अभी तक इस शिकायत पत्र में कुछ खास नही किया। केवल मात्र इतना ही कहा कि उक्त मामला उनके ध्यान में है। इस पर विचार करेंगे। प्रदेश आम आदमी पार्टी का मानना है कि इसी मध्य राम सुभाग सिंह ने मुख्यमंत्री से भी महंगी गाड़ी लेकर सरकारी खजाने को चूना लगाया है और उसके बाद उक्त मामला जो प्रकाश में आया तो अभी तक उनके ऊपर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही हुई। इससे लगने लगा है कि पूरी सरकार इस तरह से जनता के पैसों को भ्रष्टाचार के माध्यम से लूटने को पूरा समर्थन दे रही रही है। जिसका आम आदमी पार्टी भारी भरकम विरोध करती है तथा मांग करती है कि ऐसे लोगों के ऊपर बाहर की एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच करवाई जाए तथा तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाए। अभी तक मुख्य सचिव को उनके पद से हटाकर उनके उपर विशेष रुप से कार्रवाई होनी चाहिए थी और उक्त पैसों के लेनदेन का उनकी जेब से ब्याज सहित भरपाई करवाई जानी चाहिए थी, ताकि कर्ज में डूबे इस प्रदेश को काफी हद तक बचाया जा सके। जिसके लिए प्रदेश की जनता ने वर्तमान सरकार को वोट दिए। परिणामसवारूप वर्तमान सरकार जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करती हुई नजर आ रही है और सरकार इस पर खरी नहीं उतर पाई।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के गुड गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर, अनेकों क्षेत्रों से प्रतिष्ठित लोग आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किए गए बदलाव की राजनीति में शामिल हो रहे हैं। पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी पूरे देश में तरक्की का इतिहास लिखने में जुट गई है। इसी कड़ी में बुधवार को आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में 30 साल से अधिक समय से उच्च पद पर रहे कार्यकर्ता हरमेल धीमान आदमी पार्टी में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग) एवं पूर्व SC मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके हरमेल धीमान ने आज आम आदमी पार्टी के कार्यालय में अपने सभी समर्थकों के साथ ‘आप’ की सदस्यता ग्रहण की। सैंकड़ों लोगों की मौजुदगी में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हरमेल धीमान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आम आदमी पार्टी में सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने का विश्वास जताया। सत्येंद्र जैन ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग) एवं पूर्व उपाध्यक्ष (SC मोर्चा) हरमेल धीमान बीजेपी की नीतियों से त्रस्त होकर आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। वह 30 साल से कसौली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के उत्कृष्ट कार्यकर्ता रहे हैं। उनके कई साथी भी अरविंद केजरीवाल सरकार के गवर्नेंस मॉडेल से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें भी हम आम आदमी पार्टी मे जोड़ रहे हैं। इनमें बीजेपी के 2 बार मंडल अध्यक्ष रह चुके देवराज ठाकुर और बीजेपी के दो बार प्रधान एवं बीडीसी मेंबर और दो बार जिला परिषद के मेंबर रह चुके जगदीश पंवार भी शामिल हैं। जल्द ही एक हजार सदस्यों को पार्टी में शामिल किया जाएगा।” हरमेल धीमान ने कहा, “भाजपा की नीतियों से तंग आकर मैं आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहा हूं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है। मैं 'आप' की नीतियों से और अरविंद केजरीवाल के काम को देखते हुए पार्टी से जुड़ रहा हूं। आज मेरे और मेरे साथियों के लिए यह बेहद हर्ष का विषय है कि हम सभी ने ‘आप’ के साथ जुड़कर आम आदमी के लिए काम करने का निर्णय लिया है। यह एक ऐसी पार्टी है जो जनता के दर्द को अपना दर्द समझती है और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने मे सक्षम है।”
जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए रखने पर आप ने कसा तंज फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुई भाजपा की रैली पर आम आदमी पार्टी का जुबानी हमला लगातार जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सीएम जयराम ठाकुर को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चेहरा बनाए रखने पर 'आप' ने तंज कसा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हिमाचल सरकार के सीएम को बदलने के खुलासे के बाद भाजपा को अंतिम समय में अपना निर्णय बदलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा की शिमला रैली से पहले ही यह खुलासा कर दिया था कि बीजेपी के निराशा भरे रहे साढ़े चार के कार्यकाल के बाद अब सीएम जयराम को हटाकर अनुराग ठाकुर को सीएम बनाने जा रही है, लेकिन भाजपा को अपनी हार निश्चित देखकर अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम न बदलने का फैसला लिया है और जयराम को ही विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चेहरा बनाया है। उन्होंने कहा भले ही भाजपा अपना चेहरा बदले या न बदले, लेकिन प्रदेश की जनता ने हिमाचल से चेहरा बदलने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल और पंजाब में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की भारी बहुमत सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि आप, वह सरकार है जो आम आदमियों के लिए काम करती है और एक आम आदमी ही प्रदेश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का भले ही यह आंतरिक मामला है कि सीएम का चेहरा बदलना है या नहीं, लेकिन अपनी पार्टी की हार देखकर और कार्यकर्ताओं के छिटकने के डर से भाजपा शीर्ष नेतृत्व अपना सीएम नहीं बदल पाई। प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे भाजपा को डर सता रहा है कि कहीं कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में न जाएं कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं के घरों में टैग लगाए जा रहे हैं, जिससे साफ और स्पष्ट पता चलता है कि भाजपा आम आदमी पार्टी से कितनी डरी हुई है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष में प्रदेश की जनता से भाजपा ने धोखा किया है। सिर्फ जुमले के अलावा आम जनता के हितों से खिलवाड़ किया है, जिसका नतीजा आने वाले विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस से शुरू किए गए महाजनसंपर्क अभियान के तहत कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के जनसंपर्क अभियान को तेज किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका की अध्यक्षता में जहां यह जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, इस जनसंपर्क अभियान में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र भाजपा की नेत्री व पूर्व प्रत्याशी विजय ज्योति सेन विशेष रूप से शामिल हो कार्यकर्ताओ का हौंसला बढ़ा रही है और स्वयं जनसंपर्क कर रही है। वहीं नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर व पार्षद राकेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सोमवार को कसुम्पटी-1 वार्ड-30 में पहुंच विजय ज्योति सेन ने बूथ के प्रमुख पदाधिकारियों के घर पहुंच कर नाम पट्टिका व भाजपा का झंडा लगाया। इस दौरान बूथ की सक्रीय कार्यकर्ता व मंडल की उपाध्यक्ष रचना झीना शर्मा व गौरव शर्मा के घर पर नाम पट्टिका व झंडा लगाया गया। विजय ज्योति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जहां जनता तक पहुंचने व हर घर तक सरकार की नीतियां पहुंचाने का निर्णय किया है। वहीं, पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं जिनमें बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए प्रमुख शामिल हैं। उनके घरों पर भाजपा का झंडा व नाम की पट्टिका भी लगाई जा रही है, ताकि कार्यकर्ता की पहचान रहे। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर 25 झंडे भाजपा के दिए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाए। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में संगठन का बहुत बड़ा कार्य है, जो महा संपर्क अभियान के रूप में जनता तक पहुंचने का माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी मंडल भाजपा में सफलता के साथ कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस कार्यक्रम को किया जा रहा है और भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने कार्यकताओं का आभार भी व्यक्त किया। मंडल उपाध्यक्ष रचना झीना शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान को मंडल नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता इसमें सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका व भाजपा से पूर्व प्रत्याशी विजय ज्योति सेन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में घर-घर पार्टी के विचार व सरकार की नीतियों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला में केंद्रीय हाटी समिति की शिमला इकाई सिरमौर हाटी विकास मंच का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं शिलाई के पूर्व विधायक वर्तमान में हिमाचल सरकार में खाद आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से गिरीपार के तीन लाख लोगों को जनजातीय अधिकार दिलाने के बारे में मिला, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बहुत ही विस्तार पूर्वक प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी और कहा की यह हिमाचल का प्रमुख मुद्दा है और इसे मुझे हल करवाना है। इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने विस्तारपूर्वक जगत प्रकाश नड्डा के साथ इस मुद्दे को उठाया और कहा कि यह एक चिरकालिक मांग है, जो कि काफी समय से गिरी पार क्षेत्र के तीन लाख लोग उठा रहे हैं, इस प्रतिनिधिमंडल में सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, महासचिव अतर सिंह तोमर, मंच के लीगल एडवाइजर एडवोकेट श्याम सिंह चौहान हाटी रिसर्च विंग के अध्यक्ष डॉ बलबीर सिंह मंगटा, सह संयोजक और रिसर्च स्कॉलर आत्माराम भिल्टा, और सचिव सतपाल चौहान, बलबीर राणा, राम लाल शर्मा, राजेश, कंवर सिंह प्रधान, बीडीसी चेयरमैन मेला राम शर्मा, शिवचंद शर्मा, प्रो. बलदेव, पूर्व प्रधान कंवर सिंह, मोहर सिंह, अधिवक्ता राजेश चौहान, टीका राम शर्मा व स्वरूप नेगी आदि उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। अभी तक इस बात पर संशय बना हुआ था कि पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने साफ कर दिया है कि हिमाचल में सीएम फेस कोण होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री को बदलने की कोई संभावना नहीं है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सरकार बेहतर काम कर रही है और आगे भी करते रहेंगे। जेपी नड्डा ने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। कुछ दिनों से विरोधी राजनीतिक दलों की ओर से हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं को हवा दी जा रही थी। इस बीच रविवार को जेपी नड्डा ने इस संबंध में बड़ा ऐलान कर दिया। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा बदलाव करती रहती है 10 से 15 प्रतिशत सीटों पर विधायकों की टिकटें बदलती रहती हैं। उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही किया है हिमाचल में भी यह बदलाव होगा तो कोई ऐसी बड़ी बात नहीं है। भाजपा अपनी रणनीति अपने हिसाब से तय करती है और चुनावों में उसे लागू भी करती है। 2022 के चुनाव में भाजपा हिमाचल में जीत हासिल करेगी। सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें लेकर लोगों के बीच जाएंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जुब्बल नावर कोटखाई के एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास को प्राथमिकता देकर आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कोटखाई की रावलाक्यार पंचायत के कीथ में आयोजित विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम में कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि रावलाक्यार पंचायत में रुख़ला, कीथ व इसके साथ लगते क्षेत्रों के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल वर्ष 2016 में विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड से स्वीकृत 1 करोड़ 30 लाख की उठाऊ पेयजल योजना बनकर तैयार हो गई हैं, जिसका सीधा लाभ कीथ, कुफ़्टू, नगिन्द्री, रुखला, बाड़ी, गाहन, होडा, अपर व लोअर चड़ियाना की जनता को होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के वितीय वर्ष 2016 -17 में जिला शिमला के लिए BRICS के माध्यम से 45 करोड़ की एकमात्र स्वीकृत पब्बर उठाऊ पेयजल योजना का चार वर्षों से लंबित टेंडर को आबंटित कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के बनने से जुब्बल-नावर-कोटखाई की 27 पंचायतों के 194 गांव लाभन्वित होंगे, जिसमें रावलाक्यार पंचायत भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुम्मा के CA Store का स्तरोन्नत कार्य 16.48 करोड़ व फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट पराला का निर्माण 91 करोड़ की लागत से पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत 1134 करोड़ रूपए के बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि ठियोग-हाटकोटी सड़क पर सभी पुल व अन्य शेष बचा कार्य इसी वर्ष सितंबर माह तक मुकम्मल कर दिया जाएगा। रोहित ठाकुरने कहा कि गत वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर बंद पड़ी बस सेवाओं को पुनः बहाल कर दिया गया हैं। रोहित ठाकुर ने 2021 के उप चुनाव में रावलाक्यार पंचायत की समस्त जनता का कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने रावलाक्यार पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली बढ़त को कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाली चुनौतियों के लिए भी लामबद्ध होने का आह्वान किया। विधायक रोहित ठाकुर ने जन समस्याओं को भी सुना और जल्द ही विभागों के अधिकारियों से संवाद कर निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पंचायत समिति सदस्या कांता दीपटा, उपप्रधान आतिश चौहान, ब्लॉक युकां अध्यक्ष कपिल ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि रमेश दीप्टा, सुमित्रा टंडन व देविंदर दीप्टा आदि रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला देश में बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने शिमला में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई को लेकर जमकर निशाना साधा और मोदी सरकार का मंत्र चुनावी जीत के बाद लोगों को लूटने का लाइसेंस मिलना करार दिया। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान अलका लांबा ने कहा कि मोदी सरकार किसान आंदोलन का बदला भारत के किसानों से लेने की कोशिश कर रही है। 50 किलो के खाद के पैकेट का मूल्य 150 रूपए प्रति बैग बढ़ाकर उसे 1200 रुपए प्रति और अब 1350 रुपए बैग तक पहुंचा दिया है। उन्हाेंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में पांच राज्यों में मिली जीत के बाद हर रोज वृद्धि की जा रही है। पिछले 15 दिनों में 13 बार पेट्रोल-डीजल के मूल्य बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में 15 दिनों में 9 .20 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 531 प्रतिशत और 203 प्रतिशत की चौंकाने वाली वृद्धि है। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर 8 वर्षाें में 26 लाख करोड़ का मुनाफा कमा लिया है। यही नहीं एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य भी बढ़ाकर आम गरीब की पीठ पर चाबुक मारा जा रहा है। पहली अप्रैल को कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 250 रूपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी। पिछले 2 महीनों में कमर्शियल सिलेंडर का मूल्य 340 रूपए बढ़ाया गया है। भाजपा के 8 वर्षांे के कार्यकाल में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 845 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर 22 मार्च को 50 रुपए बढ़ाया गया था।दवाइयों पर भी टैक्स लगा दिया गया है और मरीजों को इलाज करना मुश्किल हो गया है। यही नहीं घर का बनाने का सपना भी मोदी सरकार ने तोड़ने का काम किया है। स्टील सीमेंट सरिया लकड़ी महंगी कर दी है, जिसे आम व्यक्ति अब घर बनाने के लाइक भी नहीं रहा है। पीएफ खाते में भी टैक्स की मार मोदी सरकार ने की है। जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर बताएं हिमाचल के लिए क्या लेकर आए वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे को लेकर भी अलका लांबा ने निशाना साधा और कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से हैं और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी हिमाचल से हैं। आज वह शिमला आए और यहां पर उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है, लेकिन वह हिमाचल की जनता को बताएं कि वह हिमाचल की जनता को क्या राहत दे रहे हैं। क्या वह महंगाई और बेरोजगारी लेकर हिमाचल आए हैं, उनको यह हिमाचल की जनता को बताना होगा। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी इस सरकार से परेशान है। यह सरकार कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम की घोषणा नहीं कर रही है, जबकि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। वहां पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है और हिमाचल में भी जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो यहां पर पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला आम आदमी पार्टी का नहीं कोई अस्तित्व कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री पार्टी छोड़ गए हैं। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री मंडी में रैली कर प्रदेश का अपमान किया है, जिसे किसी भी सूरत में हिमाचल की जनता सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मंडी में रैली के लिए पंजाब और दिल्ली से लोगों को लाया गया था। प्रदेश की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली और प्रदेश में कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी के साथ है।
आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा में दिख रही बौखलाहट महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों की पार्टी के भीतर कोई जगह नहीं फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए पूर्व अध्यक्ष और दो अन्य लोगों के खिलाफ आज शिमला में आप नेताओं ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष के गतिविधियों और उनके आचरण को लेकर आप आज उन पर कार्यवाही कर उनको निकालने जा रही थी, लेकिन बीजेपी ने अपनी चाल चरित्र और चेहरा को दिखाकर ऐसे चरित्रहीन व्यक्ति को अपने साथ मिला लिया। शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा, एसएस जोगटा और मुनीष शर्मा ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों की पार्टी के भीतर कोई जगह नहीं है। ऐसे में इस तरह की प्रवृत्ति वाले लोगों की कोई जगह नहीं है और इस तरह के लोग समय पर चले जाएं तो अच्छा है। संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि पार्टी से निकालने से पहले ही अनूप केसरी ने भाजपा जॉइन कर दी। क्योंकिं उन्हें पता था कि आज वे पार्टी से निष्कासित होने वाले हैं। उन्होंने बीती रात 12 बजे ही भाजपा का दामन थाम लिया है, लेकिन भाजपा का दामन थामने पर उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि वे आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष को नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी में शामिल किया है, जिसका व्यबहार महिलाओं के प्रति सही नहीं है, जो महिलाओं को गंदी नजर से देखता है, जिसकी नियत महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भाजपा ही अपना सकती है, जिसका वजूद धीरे-धीरे खत्म ही रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, उसकी बौखलाहट में भाजपा इस तरह देखी जा रही है, जो हर किसी को अपना रही है इसके लिए रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री हिमाचल पहुंचकर उनको टोपी पहना रहे हैं.उन्होंने कहा कि हाल ही में मंडी रैली के दौरान भी पार्टी ने उन्हें कोई तव्वजों नहीं दी। क्योंकि पार्टी को सब मालूम हो गया था कि उनका व्यबहार किस तरह का है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन पर आज कार्रवाई कर रही थी, उससे पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का चेहरा स्पष्ट हो जाता है कि महिला उन्मूलन और महिला सशक्तीकरण के प्रति पार्टी की कैसी सोच है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के पार्टी में कोई जगह नहीं है। आप प्रवक्ता ने कहा कि केसरी आम आदमी पार्टी से गए हैं, ऐसे में उनका कोई दुःख किसी कार्यकर्ता को नहीं है, बल्कि कार्यकर्ता खुश हैं। प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उधर, मुनीश ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सभी कार्रवाई रात के अंधेरे में होती है। बीती रात को भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ने आम आदमी पार्टी से दागी नेता व चरित्रहीन नेता को पार्टी जॉइन करवाई इससे साफ पता चलता है कि भाजपा में कितनी बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंडी रैली के बाद पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है, उससे भाजपा बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों भी भाजपा के ऊंचे औहदे पर बैठे नेता का व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है, जिससे भाजपा का चरित्र भी साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह बताए कि वह महिला के सम्मान में है या महिला के अपमान में है, जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यक्ति के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि पार्टी में ईमानदार लोग आने को आतुर हैं और जिनका पार्टी में स्वागत है। उधर, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा कि पार्टी को जैसे ही केसरी के गलत कामों की जानकारी मिली पार्टी ने वैसे ही इस व्यक्ति के खिलाफ करने का निर्णय लिया, जिसे आज पार्टी से निकालना था उसने एक दिन पहले ही भाजपा का दामन थाम लिया, ऐसे व्यक्ति की न तो पार्टी में कोई जगह है और न ही कोई आवश्यकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा की शिमला रैली को फ्लॉप शो करार दिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के लिये भाजपा ने शिमला में एक रोड़ शो और जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया जो पूरी तरह से फ्लॉप रहा। इस रोड़ शो और जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने एमसी और डीसी ऑफिस के कर्मचारियों को बुलाया था, जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी के पास आज कार्यकर्ता भी नहीं जुटा रहे हैं। क्योंकि देश और प्रदेश में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की देश के हर गरीब को पक्का मकान देने के संकल्प में हमने एक अहम पड़ाव तय कर लिया है। देश भर में जन-जन की भागीदारी से ही तीन करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा की मूलभूत सुविधाओं से युक्त ये घर आज महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गरीबों को अपना पक्का घर देने का अभियान एक सरकारी योजना ही नहीं, बल्कि यह गांव को गरीब को विश्वास देने की हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि यह गरीब को गरीबी से बाहर निकालने की पहली सीढ़ी है, जब गरीब को घर मिलता है, तो उसके जीवन में एक स्थिरता आती है। इसी सोच के साथ हमारी केंद्र और प्रदेश सरकार, पीएम आवास योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कश्यप ने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत कुल 2.52 करोड़ पक्के मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, अब तक 1.95 लाख करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता जारी हो चुके हैं। इसी प्रकार से प्रत्येक लाभार्थी को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत रसोई गैस कनेक्शन की सुविधा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अब तक कुल 58 लाख पक्के मकानों का निर्माण पूरा, अब तक 1.18 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी हो चुकी है।
कॉलेज कैडर प्राध्यापकों के खाली पड़े पदों पर जल्द हों भर्ती फर्स्ट वर्डिक्ट । शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज छात्र मांग को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया। विद्यार्थी परिषद ने इस अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की कि छात्रों से संबंधित इस मांग को जल्द पूरा किया जाए। इकाई सचिव कमलेश ने इस पूरे मामले को विस्तार से बताते हुए कहा कि जुलाई, 2017 में तत्कालीन प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज कैडर के प्राध्यापकों के 561 पदों की भर्ती का विज्ञापन निकाला था, लेकिन आज लगभग 5 वर्ष बीत जाने पर भी उन पदों पर भर्ती नहीं की गई न ही सरकार द्वारा कोई नई भर्ती की गई। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी इन भर्तियों की फ़ाइल केवल मंत्रियों और अधिकारियों के पास ही भटकती रही है। इन पदों पर जल्दी भर्ती हों इसी लिए विद्यार्थी परिषद ने आज हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस हस्ताक्षर अभियान में विद्यार्थी परिषद को छात्रों का भरपूर सहयोग मिला। इस अभियान में 1028 छात्रों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान का समर्थन किया। कमलेश ने कहा कि अगर आज के समय की बात करें, तो लगभग हज़ारों पद कॉलेज में प्राध्यापकों के खाली पड़े हुए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई 2017 के बाद से कॉलेज कैडर में कोई भी नई भर्ती नहीं की गई। कमलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपनाया जा रहा छात्र विरोधी रवैया विद्यार्थी परिषद कतई भी बर्दास्त नहीं करेगी। कमलेश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार को चेतावनी देती है कि अगर आने वाले 10 दिनों में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो विद्यार्थी परिषद छात्रों को लामबंद करते हुए सचिवालय का घेराव करने से भी गुरेज़ नहीं करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री का अंतर जिला स्थानांतरण नीति में संशोधन करके प्रदेश के 45 हजार शिक्षकों को लाभ देने के लिए आभार व्यक्त किया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, दर्शन लाल, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री, गोविंद ठाकुर, मुख्यसचिव राम सुभाग सिंह, प्रधान शिक्षा सचिव डॉ रजनीश, डॉ पंकज ललित का आभार व्यक्त किया है। प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि आठ अगस्त को मंडी में मुख्यमंत्री ने 45 हजार शिक्षकों जिसमें जेबीटी, सीएंडवी के लिए अंतर जिला ट्रांसफर नीति बनाने की घोषणा की थी। विभाग ने इस नीति को बनाकर बहुत बड़ी राहत शिक्षक साथियों को दी थी, परंतु कुछ जिलों में स्थानांतरित हुए शिक्षक 3 वर्ष पूरे होने के बाद भी नियमित नहीं हो पाए। तीन अप्रैल को हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव, शिक्षा सचिव से मिल कर प्रदेश में पांच जिलों में नियमितीकरण से वंचित विषय को उठाया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आज की कैबिनेट में विषय को लाने के आदेश देकर शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा दिया है। यह पॉलिसी शिक्षा विभाग की होने के कारण कार्मिक और वित्त विभाग ने इन शिक्षकों को नियमित होने से रोक दिया था। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सभी अधिकारियों का जिनका सहयोग रहा, जिसमें वित्त सचिव प्रमोद सक्सेना, डॉ. अमरजीत का भी आभार किया है। इनके सहयोग से अंतर जिला में ट्रांसफर होने वाले सभी विभागों के लिए नीति में संशोधन किया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने एसएमसी अध्यापकों की एक्सटेंशन देने के लिए भी आभार किया और इन अध्यापकों के लिए स्थाई नीति की मांग की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी जिला के सुन्दरनगर में बीबीएमबी कॉलोनी में आजा़दी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत विशेष ओलंपिक भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम नेशनल हेल्थ फेस्ट फॉर दिव्यांगजन-वी केयर (दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य पर्व) का शुभारंभ किया। उन्होंने विशेष ओलंपिक के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा विशेष ओलम्पिक संघ को 25 लाख रूपये अनुदान राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा पिछले चार वर्षो में इस वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने व उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर समाज में उनकी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार के दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 को लागू किया गया है। उन्हाेंने कहा कि दिव्यांगजनों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखने के लिए खेल क्षेत्र में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहन व बढ़ावा दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में विशेष ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 75 हजार रूपए, रजत पदक विजेता को 50 हजार रूपए, कांस्य पदक विजेता को 20 हजार रूपए तथा अन्य प्रतिभागियों को 10 हजार रूपए की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। शिक्षा को व्यक्ति के समग्र विकास का मूल बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को शिक्षा क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में पहली कक्षा से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों सहित विश्वविद्यालय स्तर तक दिव्यांग बच्चों से ट्यूशन फीस नहीं ली जा रही है तथा उन्हें उच्च शिक्षण संस्थानों में 5 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। दिव्यांग छात्रों को पहली कक्षा से विश्वविद्यालय स्तर तक शिक्षा ग्रहण करने में बिना किसी आय सीमा के 625 रुपये से लेकर 5 हजार रुपए तक प्रति माह की दर से छात्रवृति प्रदान की जा रही है। परिणामस्वरूप दिव्यांगजन उच्च शिक्षा प्राप्त करके जीवन में विशेष सफलताएं अर्जित कर हर क्षेत्र में पारंगत व आत्मनिर्भर हुए हैं और शिक्षा तथा खेलों के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मूक-बधिर व दृष्टि-बाधित बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से सुन्दरनगर व ढली में 12वीं कक्षा तक विशेष योग्यता संस्थान संचालित करके उन्हें निःशुल्क शिक्षा व आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं में सम्मिलित करने के उद्देश्य से डिजिटल व देश में मान्य यूनिक नम्बर दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को गरिमापूर्ण व स्वतंत्रता के साथ सार्वजनिक व निजी परिवहन सुविधाओं का उपयोग करने के लिए लिए देशव्यापी सुगम्य भारत अभियान आरंभ किया गया है, जिसके तहत देश में सैकड़ों भवन, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट इत्यादि दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों में कई सराहनीय उपलब्धियां प्राप्त की गई हैं। वर्ष 2019 में आबूधाबी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक खेलों में हिमाचल प्रदेश के विशेष रूप से सक्षम प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 12 पदक जीत कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्पेशल ओलम्पिक भारत में विश्व, शरद एवं ग्रीष्म खेलों के विजेता सहयोग स्पेशल स्कूल सुंदरनगर के जगदीश को स्नो गोल्ड में दो कांस्य पदक, शुभम सिंह को एल्पाईन स्कंीइंग में दो रजत पदक, चिराग ठाकुर को बास्केटबॅाल में रजत पदक, राहुल को फुटबॅाल में पांचवें स्थान पर रहने तथा पार्थ मल्होत्रा को स्नो शूईंग में भाग लेने के लिए पुरस्कृत किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने इस मौके पर कहा कि ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम में विशेष ओलंपिक को जोड़ना दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान दर्शाता है। इस कार्यक्रम के तहत देश के 75 शहरों में 7500 चिकित्सा विशेषज्ञों के माध्यम से 75000 दिव्यांग जनों की स्वास्थ्य जांच करके लाभान्वित किया जा रहा है और इस कीर्तिमान को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। वेदों का कथन है कि कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं हो सकता, अगर उसकी क्षमता को पहचान कर उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जाए और संघ द्वारा इस दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने क्षेत्र में दिव्यांगजनों के सहयोग के लिए संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्पेशल ओलंपिक संघ भारत के हिमाचल चैप्टर की उपाध्यक्ष रशिम धर सूद ने संघ की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परिषद की महासचिव पायल वैद्य ने दिव्यांगजनों को सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करने के दृष्टिगत इस कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुंदरनगर सहित तीन शिविरों का आयोजन करके एक हजार दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देने, जागरूक करने तथा स्वास्थ्य जांच के निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया गया। मंडी चैप्टर के अध्यक्ष जगदीश राणा ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में सहयोग स्पेशल स्कूल, नागचला तथा साकार स्पेशल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नाचन के विधायक विनोद कुमार, भारतीय खेल प्राधिकरण की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल, नगर परिषद के पदाधिकारी, स्पेशल ओलम्पिक भारत व मंडी चैप्टर के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सोनल जिला के पपलोल बूथ पर महसंपर्क अभियान में भाग लिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान दो बूथ अध्यक्षों के घर पर उनकी नाम पट्टिका लगाई और भाजपा का झंडा फहराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की भाजपा की ताकत उसके बूथ में है और भाजपा बूथ पर काम करती है। उन्होंने कहा की भाजपा का महासंपर्क अभियान पूरे प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ चल रहा है, कल हर मंडल में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे प्रदेश में भाजपा के महासंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है। उन्होंने कहा की भाजपा के सभी नेता घर घर जाकर बूथ त्रिदेवों से मिल भी रहे हैं और उनके घर पर पट्टिका भी लगा रहे हैं। इस अभियान से पता चलता है की भाजपा का कितना विराट रूप है। उन्हाेंने कहा की भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है, पर कुछ पार्टियां एसी भी हैं, जो चुनावों से कुछ दिन पहले आ कर प्रदेश में हो हल्ला करती हैं। कश्यप ने कहा की भाजपा की सरकार ने हिमाचल में अच्छा काम किया है और हम काम के दम पर मिशन रिपीट की ओर बड़ रहे हैं। जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल में हर वर्ग का खयाल रखा है, जिसके कारण सरकार की लोकप्रियता बरकरार है। उन्होंने कहा की 9 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। इससे हमारे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के पूर्व कर्मचारी नेता व भाजपा के पूर्व सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने आम आदमी पार्टी के नेता मुनीष सिसोदिया के बयान पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा में क्या होगा क्या नहीं होगा। यह भाजपा नेतृत्व तय करता है। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक पैर पसारने के चक्कर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री महज सनसनी करने के लिए और राजनीति में बने रहने के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते हुए हवा में बाते कर रहे हैं और प्रदेश में नेतृत्व बदल जैसी बाते अफवाह के रूप में कर रहे हैं। भनोट ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाओं को बनाकर हिमाचल को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। भाजपा ने प्रदेश में जहां ऐतिहासिक काम किया है। वहीं, केंद्र सरकार ने हिमाचल को बड़ी योजनाएं देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान व मुनीष सिसोदिया ये बताएं कि पंजाब में जो वायदे किए थे, उनसे क्यों मुकर गए हैं। न 300 यूनिट बिजली फ्री दिया, न ही आऊटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करने की सौगात दी। हर वर्ग के साथ धोखा करने का प्रयास कयिा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ऐसे झूठे वायदों के झांसे में नहीं आने वाली है। भनोट ने कहा कि भाजपा पूरे दमखम से मिशन रिपीट करेगी।
आज के वक्त में अगर थोड़े पैसे देखकर लोगों का ईमान डगमगा जाता है। शिमला के संकट मोचन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल संकट मोचन में मुस्लिम व्यक्ति गुलाम भट्ट लोगों के घरों तक सिलेंडर पहुंचाने का काम करता है। बीते दिन उसे संकट मोचन के मोड़ पर किसी का पर्स गिरा हुआ मिला। उसने ईमानदारी दिखाते हुए उस पर्स को खोलकर तक नहीं देखा और एक दुकानदार के पास दे दिया। जब उस पर्स को चैक किया गया तो उसमें पांच हजार से ज्यादा कैश निकला। उस पर्स में पर्स के मालिक का नंबर भी मिल गया। यह पर्स किसी नेपाली मूल के व्यक्ति का था। वह भी मजदूरी का काम करता है। गुलाम ने उसे यह पर्स लौटा दिया। गुलाम भट्ट की इस ईमानदारी की प्रशंसा हो रही है।
पूजारली पंचायत में दोगड़ा पुल के पास लग रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से स्थानीय लोगों को समस्याएं आ रही हैं। इस संबंध में जल प्रबंधन निगम के अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता ने मौके का दौरा कर जायजा लिया। लोगों ने कहा कि हम ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध नहीं कर रहे हैं मगर समस्या यह है कि यहां लोग वर्ष में पूजा के लिए साल में दो-तीन बार एकत्र होते हैं। वहीं इसको मंदिर और पीने वाले पानी से दूर लगाया जाए। अधिशाषी अभियंता ने लोगों को आश्वासन दिया कि इसकी रिपोर्ट ऊपर तक दी जाएगी। इस मौके पर योगेश्वर शर्मा, सोहन ठाकुर, अश्विनी, परमानन्द शर्मा, योगराज, नरेंद्र, सत्यवान पुण्डीर, जयशिव ठाकुर, सुरेश पुण्डीर, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर सीएम जयराम ठाकुर ने सिराज विधानसभा क्षेत्र के झुंडी बूथ के अध्यक्ष बुद्धि सिंह के घर नेम प्लेट लगाकर भाजपा के जनसंपर्क महाभियान का शुभारंभ किया। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने दी। इसी तरह हिमाचल प्रदेश भाजपा के कर्मठ अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ठियोग मंडल के नारकंडा बूथ के पालक सुंदर सिंह नेगी के घर जाकर उनके नाम की नेम प्लेट लगाई।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के थुनाग में लगभग 240 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के परिसर का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 52 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में इस महाविद्यालय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्रशासनिक खंड, पुस्तकालय भवन, खेल मैदान, व्यायाम शाला, सभागार, शॉपिंग सेंटर, स्वास्थ्य केन्द्र, छात्रों और छात्राओं के लिए अलग छात्रावास और एक पीजी छात्रावास की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में आठ प्रशासनिक खंड होंगे, जिसमें चार औद्यानिकी महाविद्यालय और चार वानिकी महाविद्यालय आदि होंगे।
जयराम सरकार कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से कर रही काम फर्स्ट वर्डिक्ट। ज्वाली भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ज्वाली मंडल के 11 बूथों की बैठक में विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने बैठक में 90 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता को कैहरिया ग्राम केंद्र में सम्मानित किया। खन्ना ने कहा की भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं का अति महत्व है, पुराने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से आज भाजपा का इतना विराट स्वरूप निकल कर आया है। सभी कार्यकर्ता को मेरा वंदन। खन्ना ने कहा की जब भी मैं हिमाचल दौरे पर आता हूं, तब कार्यकर्ताओं में सरकार के प्रति उत्साह बढ़ता नजर आता है, जनता और कार्यकर्ता मोदी सरकार एवं जयराम ठाकुर सरकार के कार्यों से संतुष्ठ है। भाजपा के कार्यकर्ता अंतर्मन से चाहते है की हिमाचल में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बने और हिमाचल स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर हो। उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल में अच्छा काम किया है और आने वाले समय में और ज्यादा ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करेगी। उन्होंने कहा जयराम सरकार कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से काम कर रही हैं। हमारी सरकार ने हिमाचल में कोरोना संकट के बावजूद कर्मचारियों को पूरा वेतन एवं सभी देय लाभ दिए है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को भी पूर्ण करने का काम किया है। उन्होंने कहा की प्रदेश भाजपा सरकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गरीब-पिछड़े वर्गों की कल्याण हेतु न्यूनतम दिहाड़ी 300 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए किया। अंत्योदय के उत्थान हेतु डबल इंजन की प्रदेश भाजपा सरकार पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ने एक मीटिंग की। यह मीटिंग प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विभाग के उपाध्यक्ष यशपाल तनाइइक की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अंबेदकरजयंती के प्रबंधों पर चर्चा हुई। वहीं आगामी नगर निगम शिमला के चुनाव पर भी मंथन किया गया। इस दौरान यशपाल तनाइक ने विभाग के पदाधिकारियों से अंबेदकर जयंती पर अधिक से अधिक लोगों को शामिल करवाने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में पदाधिकारी अपने अपने स्तर पर जयंती समारोह करवाएंगे। प्रभात फेरियों के पश्चात बाबा साहेब के जीवन और उनके कार्यों पर संवाद भी करवाया जाए। वहीं उन्होंने नगर निगम चुनाव में पदाधिकारियों को एकजुटता से उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम में अनुसूचित जाति से संबंधित आरक्षित वार्डो में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तहेदिल से जिम्मेदारी निभाई जाए। विभाग खुफिया तौर पर अपने वार्डो पर नजर रखेगा। कोई भितरघात न किया जाए। बैठक में सेनराम नेगी, भूपेंद्र कौशल, गुरदयाल पवांर, मोहन नेगी, मान सिंह गुलशन, शक्त राम कश्यप, नागरू राम,बलवीर सिंह व दवेंद्र कुमार मुख्य तौर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला देश मे हर रोज बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों पर भाजपा की खामोशी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि आज भाजपा नेताओं को महंगाई ही नज़र आ रही है और न ही बेरोजगारी। इससे साफ है कि आज सत्ता में बैठने के बाद भाजपा को बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से कुछ लेना देना नहीं। राठौर ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में भाजपा लोगों की समस्याओं बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करती। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा कांग्रेस को दोषी ठहराने में लगी है। उन्होंने कहा कि भजापा प्रदेश में सत्ता का दुरपयोग कर रही है। अपनी राजनीतिक बैठकों में सरकारी मशीनरी व धन का खुल कर दुरपयोग किया जा रहा है। राठौर ने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री कर्मचारियों को लुभाने में जुटे हैं। घोषणाओं पर घोषणाएं करते जा रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार का खजाना पूरी तरह खाली हाे चुका है। कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह विफ़ल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के बाद भजापा को इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भी करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री सहित भजापा के नेता हवा में ज्यादा ही उड़ रहे हैं। उन्हें धरती नज़र नहीं आ रही, जबकि प्रदेश के लोगों ने चार उप चुनावों में उन्हें पहले ही धरती पर लाकर खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री को सड़कों पर गड्ढ ही गड्ढे नज़र आते हैं। ग्रामीण व दूरदराज के स्कूलों में अध्यापक नहीं,अस्पतालों में डॉक्टराें की कमी, खस्ता हालत व्यवस्था पर कभी उनकी नजर नहीं गई। राठौर ने शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विफलताएं व बढ़ती महंगाई बेरोजगारी ऐसे जनहित के मुद्दे हैं, जिनको आगे रख कर कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी और नगर निगम के बाद विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराते हुए लोगों को भजापा के कुशासन बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से मुक्त करवाने के लिए काम करेगी।
विद्यार्थियों से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने यह बात मंडी स्थित वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के 71वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापना वर्ष 1948 से लेकर अब तक मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में अनेक बदलाव आए हैं। महाविद्यालय में न केवल आधारभूत ढांचे में सुधार हुआ है। अपितु संस्थान ने शिक्षा, खेल, राजनीति, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में भी अपना अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है, जिससे उन्होंने न केवल अपने माता-पिता व अध्यापकों का नाम ऊंचा किया है, बल्कि उन्होंने समूचे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस महाविद्यालय का नाम स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल एक महान नेता थे, जिन्होंने स्वतंत्र भारत में लगभग 522 छोटी-बड़ी रियासतों का एकीकरण करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 7200 से अधिक विद्यार्थियों वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान में उन्हें भी पढ़ाई करने का सुअवसर मिला। जब भी वे इस महाविद्यालय में आते हैं, तो पुरानी अच्छी यादें उनकी आंखों के सामने आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि 27 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले महाविद्यालय के नए परिसर का लोकार्पण इस वर्ष अगस्त माह में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मंडी में प्रदेश का दूसरा राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मीलपत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है तथा संस्थान इस वर्ष से ही क्रियाशील हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र के लिए 8500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में 18 से अधिक महाविद्यालय हैं, जिससे राज्य सरकार की शिक्षा के प्रसार के प्रति प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब राज्य सरकार का मुख्य ध्येय वर्तमान शैक्षणिक संस्थानों के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने संस्थान में बिताए अपने पुराने दिनों को याद करते हुए छात्रों से विद्यार्थी जीवन का आनंद लेने के साथ-साथ जीवन में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए परिश्रम करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में बिताया अध्ययन काल विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार करता है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों द्वारा निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह केवल राज्य के लोगों व युवाओं के सहयोग के कारण ही संभव हो पाया कि हिमाचल प्रदेश कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्रथम और द्वितीय डोज लगवाने में देश में अग्रणी बन सका। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेधावी छात्रों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मंडी में राज्य का द्वितीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय में इन्डोर खेल सुविधा प्रदान करने और महाविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ के लिए आवासीय सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों की अध्ययन, खेल और अन्य गतिविधियों में उपलब्धियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नाचन के विधायक विनोद कुमार, सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, नगर निगम मण्डी की महापौर दीपाली जसवाल, महाविद्यालय पीटीए के अध्यक्ष बलवंत कुमार, अभिभावक, महाविद्यालय के अध्यापक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
र्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ) राष्ट्र हित में काम करने वाला राष्ट्रीय संगठन है, जिनका धेय वाक्य है 'चाहे जो आए व्यवधान देश के हित मे करेंगे काम'। प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन होने के नाते प्रदेश के शिक्षकों की समस्याओं को आप तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। हिमाचल सरकार ने प्रदेश के विभिन जिलों में सेवाएं दे रहे 45000 हजार से ज्यादा सी एंड वी और जेबीटी अध्यापकों के लिए ट्रान्सफर निति बना कर बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। जिससे शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे अध्यापक और अध्यापिकाओं को ग्रह जिला में ट्रान्सफर होने का सुअवसर प्रदान हुआ, परंतु कुछ जिलों जिसमें मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री सहित जगत प्रकाश नड्डा का जिला है ने inter district ट्रान्सफर हुए अध्यापकों को तीन वर्ष पुरे होने के बाद भी रेगुलर नहीं किए। जिससे इन शिक्षक साथियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि इनके बाद नियुक्त हुए शिक्षक इनसे पहले नियमित हो गए हैं। इन शिक्षकों ने 3 वर्षों से ज्यादा समय पूरा कर दिया है। हम मांग करते है कि इनको नियमित कर इनको सिनियोरिटी देने की कृपा की जाए तथा अगली कैबिनेट में इन अध्यापको को राहत देने की मांग करते हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बहुत सहज है ओर समय समय पर समस्याओं का निवारण किया है। हिमाचल प्रदेश में डाइट के माध्यमो से जेबीटी की ट्रेनिंग करवाई जाती है, परंतु 2012 से इन अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो पाई। जिसकी वजय से इन परीक्षण प्राप्त शिक्षकों में काफी रोष है। हैरानी की बात है कि सरकार की छवि को खराब करने का काम कुछ सरकारी संस्थाओं में तैनात शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। जिन्होंने इस कोर्ट तक ले जाने का काम किया है। अत: आप से निवेदन है कि इन शिक्षकों को नियुक्ति देकर राहत प्रदान करें। प्रदेश में पिछले कई वर्षों से जेबीटी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार से मांग करता है कि 7 अप्रैल की बैठक में उपरोक्त विषय का निवारण कर इन शिक्षकों को राहत प्रदान करें। प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार उपस्थित थे।
पीओ सैल ने दो घोषित अपराधियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इनकी पहचान लाल चंद पुत्र केवल राम वासी कुल्लू को अरेस्ट किया है। इस पर पुलिस स्टेशन ईस्ट पतली कूहल में केस दर्ज था और यह अपराधी भगौड़ा चल रहा था। इसी तरह पीएस चितगांव की टीम ने भंडारी पुत्र प्रताप सिंह उत्तराखंड को अरेस्ट किया है। इस अपराधी पर भी थाने में केस दर्ज था।
ढल्ली थाना क्षेत्र शनान के जंगल में आग लगी है। हालांकि आग लगने से कोई जानी-माली नुक्सान तो नहीं हुआ है, मगर वनस्पतियों और पेड़ पौधों के नुक्सान को नकारा नहीं जा सकता। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड भरसक प्रयास में जुटी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार सायं क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंच कर पंडोह के समीप दयोड में हुई बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने दुर्घटना में बस चालक की मृत्यु पर गहरा दुःख जताया और उनके परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता का विश्वास दिलाया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सभी घायलों को त्वरित राहत प्रदान करने तथा अस्पताल प्रशासन को इनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत के तौर पर 2.50 लाख रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई है। इस अवसर पर सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष दिलीप, नगर निगम मंडी की महापौर दिपाली जसवाल, उप-महापौर वीरेंद्र भट्ट और अन्य पार्षद, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।
इंदौरा-कांगड़ा भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा संगठनात्मक खंड बडूखर में भाजपा मंडल इन्दौरा के दायित्व बोध कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। खन्ना कल जवाली और परसों डल्हौजी मंडल के कार्यक्रम में हिस्से लेंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी इस दौरे के दौरान मीटिंगें करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हंै और आने वाले समय में भाजपा धरातल पर अपनी सक्रियता बढ़ाएगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश है जिसका मुकाबला अन्य कोई राजनीतिक दल नहीं कर सकते। इसके उपरांत बंदयाल में वह संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी जन्म महासंघ द्वारा सीएम के सम्मान में भव्य समारोह करवाया। यह समारोह राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ शिमला में करवाया। इस दौरान हजारों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला शिमला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गोपाल झीलता वरिष्ठ महासचिव विनोद शर्मा ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने छठे वेतन को लागू किया है। इसके लिए दो विकल्प रखे गए हैं। परंतु इनसे मुलाजिमों को लाभ नहीं हो पा रहा था। अब सीएम ने तीसरे विकल्प की घोषणा की है। इससे हजारों मुलाजिमों को फायदा होगा। प्रदेश में मुलाजिमों पर दो वर्ष का राइडर लागू हुआ था। इस कारण उन्हें लाभ की बजाय हानि हो रही थी। इस संबंध में 18000 कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब उन्होंने सीएम का आभार जताया है। इसके साथ ही जूनियर ऑफिस असिस्टैंट असिस्टेंट जेओए क्लर्क बनने के इच्छुक थे। मगर इसके लिए कोई पॉलिसी नहीं थी। सीएम की इस घोषणा से प्रदेश में कार्यरत 4000 जेओए को लाभ होगा। अब जेओए दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण करने के बाद क्लर्क पद पर आ जाएंगे। उपरोक्त दोनों घोषणाओं से मुलाजिमों में खुशी है।
दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री और आप के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 6 अप्रैल को हिमाचल के मुख्य शहरों में एक और छोटी काशी कहे जाने वाले मंडी शहर में रोड शो करेंगे। जिस तरह से 2 अप्रैल को आप के रोड शो में गुजरात की जनता ने आस्था जताई है, उसी तरह से हिमाचल की जनता भी भाजपा-कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से दुखी है। यही कारण है कि हिमाचल की जनता इस रोड शो के लिए उत्साहित नजर आ रही है। यह रोड शो हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने नई दिल्ली में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर दुएबा से शिष्टाचार भेंट की। ज्ञात रहे कि नेपाल के प्रधानमंत्री, नेपाल सरकार के अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। शर्मा ने नेपाल में एसजेवीएन द्वारा निर्मित की जा रही 900 मेगावाट की अरुण-3 जल विद्युत परियोजना की प्रगति से नेपाल के प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने रिकॉर्ड समय में लोअर अरुण परियोजना की डीपीआर तैयार करने और अनुमोदन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। एसजेवीएन का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले अरुण-3 परियोजना को कमीशन करना और आवश्यक अनुमोदन मिलते ही लोअर अरुण परियोजना का निर्माण आरंभ करना है। नंदलाल शर्मा ने नेपाल की विशाल जलविद्युत क्षमता के विकास और जल विद्युत परियोजनाओं के तीव्र और कुशल निष्पादन के लिए एक-बेसिन, एक-वकासकर्ता के दृष्टिकोण का पालन करने के संलाभों के बारे में भी चर्चा की।
प्रदेश में दिन प्रतिदिन आप का जनाधार बढ़ रहा है। इससे भाजपा-कांग्रेस की चिंता बढ़ गई और उन्हें हार का डर सताने लगा है। यह बात पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां दलगत राजनीति करती आ रही हैं। यही कारण है कि प्रदेश की जनता अब इनसे तंग हो चुकी है। दोनों दलों के नेता इस बात को नहीं पचा पा रहे हैं। यह दल कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी का कोई वजूद ही नहीं। यदि पार्टी का कोई वजूद न होता तो क्यों ये दल डर के मारे रोज पार्टी की चर्चा कर रहे हैं। दरअसल इनको अब डर सता रहा है। महंगाई ने पहले प्रदेश की जनता की कमर तोड़ दी है। लोग अब आम आदमी पार्टी से आस लगाए बैठे हैं। इन दोनों पार्टियों का अमन-चैन ही छिन गया है। इस बार जीत का सेहरा आप के सिर ही सजेगा। ्र
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला पंजाब फतह करने के बाद गुजरात में कल आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की विशाल रैली ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। इसी कड़ी में अब अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अब हिमाचल में भी रोड शो कर चुनावी दस्तक देने जा रहे हैं। आगामी 06 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हिमाचल के मंडी में रोड शो में शामिल होंगे। हिमाचल के मंडी में होने वाली इस रैली के लिए 'आप' ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी को चुना, जहां 06 अप्रैल को विशाल रैली से आम आदमी पार्टी हिमाचल में चुनावी दस्तक देगी। मंडी में होने वाली इस विशाल रैली को लेकर पूरे हिमाचल के 'आप' कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है और सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी तैयारी पर लग गए हैं। हिमाचल में आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के मॉडल पर आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए इन दिनों सदस्यता अभियान भी 'आप' पार्टी बड़ी तेजी से चला रही है। पंजाब चुनाव परिणाम आने के बाद हिमाचल में महज 20 दिनों में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर दी है। जिसमें भाजपा और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। इसके अलावा पूर्व में रहे आईएस अधिकारियों ने भी सदस्यता ग्रहण कर ली है। 6 अप्रैल को मंडी में होने वाली जनसभा में आम आदमी पार्टी की सुनामी आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एक लहर का काम करेगी। क्योंकिं प्रदेश की जनता दोनों बड़े राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर अब आम आदमी पार्टी को अपना बेहतर विकल्प के रूप में देख रही है, जिसके चलते रोजाना सैकड़ों लाेग पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं, जो पार्टी के लिए एक शुभ संकेत है। हिमाचल रैली से पूर्व पार्टी ने गुजरात में एक सफल रैली का आयोजन किया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात में भी आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। देश में आम आदमी पार्टी भाजपा का विकल्प बनती जा रही है, जिसे जनता का बेहद प्यार और सम्मान मिल रहा है, जिसका उदाहरण जनता ने पहले दिल्ली और अब पंजाब में आप की सरकार को प्रचंड बहुमत देकर 'आप' की नीतियों पर मुहर लगाई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उच्च वेतनमान के लाभ से वंचित रह गए विभिन्न विभागों में 3 जनवरी से पूर्व कार्यरत कर्मचारियों को दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने के उपरांत अन्य कर्मचारियों के समान उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को भी दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिकों की तर्ज पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज यहां होटल पीटरहॉफ में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित कर्मचारी महासम्मेलन को संबाेधित करते हुए यह घोषणाएं की। इस अवसर पर महासंघ, जिला इकाइयों एवं अन्य कर्मचारी संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया। जयराम ठाकुर ने उन्हें सम्मानित करने के लिए महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार को सदैव ही कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन एवं सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने में कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ाई में कर्मचारियों विशेष तौर पर फ्रंटलाईन वर्कर की भूमिका की सराहना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने को हमेशा प्राथमिकता दी है तथा उनके साथ बेहतर संबंध रहे हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों को उनके सभी देय लाभ और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि लगभग दो वर्षों से कोविड-19 संकट के बावजूद प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को पूरा वेतन, पेंशन और अन्य लाभ सुनिश्चित किए हैं, ताकि उनको किसी भी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश सरकारी कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान प्रदान कर दिया गया है और इससे प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में औसतन 12 से 15 प्रतिशत वृद्धि हुई है। राज्य के लगभग 1.50 लाख पेंशन भोगियों की पेंशन में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से 2022 के दौरान राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को लगभग 7801 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत पेंशन भोगियों को पेंशन में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और वर्ष 2016 के उपरान्त सेवानिवृत लगभग 40 हजार पेंशन भोगियों को भी शीघ्र ही यह लाभ दे दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को अंतरिम राहत के रूप में लगभग 6500 करोड़ प्रदान किए गए, जिनमें से 3500 करोड़ वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एनपीएस में सरकार के अंशदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया है, जिससे एक लाख से अधिक एनपीएस कर्मचारियों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन के अन्तर्गत आने वाले कर्मचारियों के समान डीसीआरजी के लाभ दिए जा रहे हैं। सरकार ने डेथ ग्रेच्युटी की ऊपरी सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की है। आऊटसोर्स कर्मियों के वेतन में भी 1500 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। जयराम ठाकुर ने विश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करती रहेगी और उनसे जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों को वित्तीय एवं अन्य लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रथम बार है कि संयुक्त सलाहकार समिति की गत वर्ष आयोजित बैठक में राज्य सरकार ने कर्मचारियों की 21 मांगे मानी हैं। इस अवसर पर महासंघ की उपाध्यक्ष सोनिया, महासचिव राजेश शर्मा, जिला इकाईयों के अध्यक्ष और अन्य कर्मचारी नेता भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जिला शिमला द्वारा आयोजित 10 दिवसीय सरस आजीविका मेला-2022 आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर गेयटी थिएटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप-निदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जिला शिमला संजय भगवती ने बताया कि इस मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को लगभग 40 लाख रुपए की आय अर्जित हुई है। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से जहां स्वयं सहायता समूह को अपने हस्त निर्मित, पारंपरिक एवं ग्रामीण उत्पादों को विक्रय करने के लिए मंच मिला है। वहीं, हस्तशिल्प संस्कृति के विस्तार के लिए मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हस्तकला एवं हस्तशिल्प तथा ग्रामीण व पारंपरिक क्षेत्रों के कार्य तथा कलाकारों की आर्थिकी को मजबूती मिलती है। उल्लेखनीय है कि 10 दिवसीय मेले के दौरान प्रदेश के 9 जिलों के अतिरिक्त देश की 13 अन्य राज्यों के हस्तशिल्प एवं पारंपरिक कलाकारों एवं समूह ने इसमें भाग लिया। मेले में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा, असम, छत्तीसगढ़ और गुजरात के स्वयं सहायता समूह शामिल हुए। गौरतलब है कि इस मेले में कुल 80 स्टॉल लगाए गए, जिनमें 160 से अधिक कलाकारों की भागीदारी रही। इस दौरान प्रथम द्वितीय व तृतीय स्वयं सहायता समूह को पुरस्कृत किया गया। इसमें बुशहर विकलांग स्वयं सहायता समूह को प्रथम इस समूह की आय लगभग तीन लाख के करीब रही, द्वितीय सारथी स्वयं सहायता समूह हरियाणा इनके द्वारा अर्जित आए 1 लाख 70 हजार के करीब की गई तथा तृतीय पुरस्कार न्यू आजीविका स्वयं सहायता समूह हमीरपुर को प्रदान किया गया, जिसकी आए लगभग 1 लाख 50 हजार के करीब रही। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक एवं जिला मिशन प्रबंधक राष्ट्रीय आजीविका मिशन नरेश शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रुचि ठाकुर, विकास अधिकारी (महिला कार्यक्रम) साधना चाैहान भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां ओकओवर में हिमाचल संस्कृत अकादमी के चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले विक्रमी सम्वत्-2079 पर आधारित व्यावहारिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस बार विक्रमी सम्वत् 2 अप्रैल, 2022 से प्रारंभ हो रहा है। जय राम ठाकुर ने नव-सम्वत् एवं नवरात्रों पर बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल संस्कृत अकादमी की षाण्मासिक (अर्धवार्षिक) शोधात्मक पत्रिका का नवीन अंक दिव्य ज्योती का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल संस्कृत अकादमी की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांतों के साथ जोड़ने में अकादमी के यह प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, हिमाचल संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. केशवानंद कौशल, साहित्याचार्य डॉ. मुकेश शर्मा भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला एसजेवीएन ने आज भारतीय नव वर्ष 2079 के शुभ अवसर परआगामी वर्ष के लिए प्राथमिकताओं का निर्धारण – ‘प्रवेश’ कार्यक्रम का आयोजन किया। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने निदेशक (कार्मिक) श्रीमती गीता कपूर, निदेशक (सिविल) एसपी बंसल और निदेशक (वित्त) एके सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में इस समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नंद लाल शर्मा ने कंपनी की उपलब्धियों को साझा किया और उन्हंे नए साझा विजन के अनुरूप पुनर्निमित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। शर्मा ने कहा कि विक्रमी संवत 2078, एसजेवीएन के विकास के मामले में एक विशिष्टद वर्ष साबित हुआ है। वर्ष के दौरान एसजेवीएन का पोर्टफोलियो लगभग 9000 मेगावाट से बढ़कर लगभग 17000 मेगावाट हो गया है। उन्होंने एसजेवीनाइट्स को उनके सामूहिक प्रयासों के लिए बधाई दी, जिसके परिणामस्वरूप गत वर्ष में कई विद्युत उत्पादन रिकॉर्डों को पार किया गया। “नवीनतम उपलब्धि में, हमने वित्तीय वर्ष 2021-22की चौथी तिमाही के लिए 887.1 मि.यू. और मार्च माह के लिए 357.4 मि.यू. का अब तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। इस उपलब्धि के साथ, एसजेवीएन नेअपने पावर स्टेशनों से गत वित्तीय वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 836 मि.यू.तथा मार्च 2015 में 310 मि.यू. के मासिक सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन को पार किया है। 8700 मि.यू. की कुल डिजाइन एनर्जीकी तुलना में कंपनी के छह पावर स्टेशनों ने 9208.5 मि.यू. का विद्युत उत्पादन किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में, दूसरी, तीसरी और चौथी तिमाही में नए तिमाही विद्युत उत्पादन रिकार्ड तय किए गए हैं और पावर स्टेशनों ने जुलाई और दिसंबर 2021 और जनवरी, फरवरी और मार्च 2022 में मासिक विद्युत उत्पादन रिकार्ड को भी पार कर दिया है। नंद लाल शर्मा ने आगे अवगत कराया कि एसजेवीएन ने कैपेक्स उपयोग लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है तथा विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित 5000 करोड़ रुपए के लक्ष्य की तुलना में 5250 करोड़ रुपए से अधिक का व्यरय किया है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी के दो नवीकरणीय विद्युत स्टेशनों अर्थात साड़लापवन विद्युत स्टेशन तथा चारंका सौर विद्युत स्टेशन ने भी क्रमशः 102.6 मि.यू. एवं 8.5 मि.यू.के उच्चतम वार्षिक विद्युत उत्पादन के साथ नए बेंच मार्क स्थापित किए हैं। चार वर्षों की छोटी अवधि में कंपनी ने अद्वितीय वृद्धि देखी है और अब16900 मेगावाट से अधिक की क्षमता वाली 43 परियोजनाएं विकास के विभिन्न चरणों में हैं। एसजेवीएन ने 10000 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के दोहन के लिए राजस्थान सरकार के साथ एलओआई पर भी हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने पावर ट्रेडिंग के व्यरवसाय में भी प्रवेश किया है। नंद लाल शर्मा ने आगे कहा कि गत वर्ष की उत्कृवष्टे वृद्धि ने हमें अपने साझा विजन को फिर से परिभाषित करने के लिए प्रोत्साहित किया है और अब हमारा लक्ष्य वर्ष 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट कंपनी बनना है। शर्मा ने कहा कि मुझे यकीन है कि इस नए साझा विजन ने हर एसजेवीनाइट के लक्ष्य को पुनर्गठित किया है और हर कोई इस उन्नत नए साझा विजन की उपलब्धि की दिशा में अपने प्रयासों को पुनर्निर्मित कर रहा है। नववर्ष समारोह के दौरान, प्रख्यात वक्ता डॉ. रवि प्रकाश, चेयर प्रोफेसर, एमडीयू, रोहतक ने अपने संबोधन में नव वर्ष के महत्व और गौरव के संबंध में अवगत करवाया गया। इस अवसर पर डॉ. अर्पिता नेगी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्रों, सरस्वती विद्या मंदिर, विकास नगर शिमला और सौरभ चौहान के नेतृत्व में प्रख्याेत कथक ग्रुप के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुरति के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। धन्यवाद प्रस्ताव एस पटनायक, कार्यकारी निदेशक, मानव संसाधन द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन कंपनी की सभी इकाइयों में भी बड़े जोश और हर्षोंल्लाकस के साथ मनाया गया।


















































