आशीष आजाद। सोलन सोलन अस्पताल में वीडियो ओर फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है। बाकायदा अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में इसके बड़े बोर्ड चिपका दिए हैं। जिसमें साफ तौर पर अस्पताल में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी और वीडियो बनाने की मनाई है। इस पर शहर में लोगों की कई तरह प्रतिकियाएं देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों की मानें तो सोलन अस्पताल में कई बार सोशल प्लेटफॉर्म पर लोग अवस्थाओं का आलम या अन्य समस्याओं को लोगों के सामने उजागर कर देते हैं। डॉक्टरों पर शराब के नशे ओर मरीज के साथ बदसलूकी करने के आरोप सोशल प्लेटफॉर्म पर कई बार वायरल हुए हैं। अस्पताल प्रबंधन इससे नाखुश रहा है। यही वजह है की प्रबंधन ने अपने स्तर पर तुगलकी फरमान जारी करते हुए अस्पताल में किसी भी प्रकार की फोटो और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में अब किसी भी प्रकार की फोटो और वीडियो अस्पताल में मरीज और तीमारदार नहीं बना पाएंगे। हालाकि सरकार और विभाग की ओर से ऐसी कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि आखिर अस्पताल प्रबंधन ने किस आधार पर ऐसे फरमान जारी कर दिए। आखिर प्रतिबंध क्यों? अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कई लोग अस्पताल में बेवजह घूमते रहते हैं और अस्पताल की वीडियो बनाकर सोशल प्लेटफॉर्म पर डाल देते हैं। इतना ही नहीं कई बार यह लोग डॉक्टर की ओपीडी में भी आकर वीडियो बनाना शुरू करते है। प्रबंधन को लगता है कि इससे सरकारी कार्य में बाधा पैदा होती है। इसके चलते इस प्रकार का निर्णय लिया गया है। वीडियो बनाने से अस्पताल रहा है सुर्खियों में क्षेत्रीय अस्पताल कई बार वीडियो बनाने को लेकर विवादों में रहा है। अस्पताल में कई बार मरीज तो कई बार तीमारदारों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली गई है। हाल ही में एक बच्चे का उपचार करने जब देर रात एमरजेंसी में एक डॉक्टर पहुंचा, तो वह शराब के नशे में पाया गया। जिसकी वीडियो थी खूब वायरल हुई। वहीं, इससे कुछ दिन पहले एक डॉक्टर ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया। यह मामला भी उस समय सोशल मीडिया पर खूब चला। बोर्ड पर लिखी गई धारा पर भी बना सवाल अस्पताल में लगे बड़े बोर्ड में आईपीसी 180 के तहत कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। जबकि इस धारा में ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है जिसके तहत अस्पताल में फोटो और वीडियोग्राफी करने पर रोक लगाई जा सके। कानून विशेषज्ञ के अनुसार बोर्ड पर धारा गलत लिखी गई है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगाए गए इन बोर्डो पर शहर में खासी चर्चा शुरू हो गई है। क्या कहते हैं स्वास्थ्य मंत्री सरकार ने प्रदेश के किसी भी अस्पताल को इस तरह के बोर्ड लगाने के कोई निर्देश जारी नहीं किए है। फिलहाल मामला मेरी नॉलेज में नहीं आया है। यदि ऐसा है, तो इसकी जांच की जाएगी।
चित्रकूट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स के राजनीति विज्ञान विभाग ने गुरुवार को एक युवा संसद वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया के छात्रों की एक टीम ने जीत हासिल की। शूलिनी विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों के छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता भाग लिया और प्रतियोगिता का निर्णय स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी के निदेशक प्रो. प्रतीप मजूमदार और विधि विज्ञान संकाय के डॉ चंद्र मोहन गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने महत्वपूर्ण विश्लेषण और संरचित अभिव्यक्ति के लिए अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेता टीम में शुभ राणा, मनन मोंगा और साकेत सौरभ शामिल थे। प्रथम उपविजेता टीम-रिया, वैभव पांडे, आतोशी, जितिका और आतिश गौरव रहे। द्वितीय उपविजेता के लिए टीम 1-गौतम, रुद्रांश, जान्हवी, वसुंधरा, एलिस और टीम 2-तरणवीर, हंसिका , सुधांशु, अनन्या के बीच एक टाईअप हुआ। बी.टेक मेक्ट्रोनिक्स से वैभव पांडे को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार दिया गया और शुभा राणा को सर्वश्रेष्ठ विचारक का पुरस्कार दिया गया। इस आयोजन के स्वयंसेवक मोहित वर्मा, विधि सिमर, अमन शर्मा, वेदांशी, प्रिंस कंवर और डॉली ठाकुर थे। डॉ. एकता सिंह सहायक प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग ने कहा कि भाग लेने वाले छात्रों को संसदीय बहस के तौर-तरीकों और रूपरेखा के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने आगे कहा कि लिबरल आर्ट्स स्कूल भविष्य में अंतर विश्वविद्यालय संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना बना रहा है। इस कार्यक्रम में प्रो. मंजू जैदका, डॉ. सिद्धार्थ डिधवाल, डॉ. साक्षी सुंदरम, सम्राट शर्मा और डॉ. पूर्णिमा बाली ने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया।
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान समय में सभी को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध करवाने में विभिन्न राज्यों के रियल एस्टेट रेग्युलेटरी प्राधिकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सुरेश भारद्वाज आज सोलन जिला के चायल में अखिल भारतीय रियल एस्टेट रेग्युलेटरी आथॉरिटी फोरम के प्रथम दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारम्भ करते के उपरांत विभिन्न राज्यों से रेरा अध्यक्षों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सभी को गुणवत्तायुक्त आवास सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ फ्लैट एवं भवन निर्माण के कार्य में नियम पालन आवश्यक है। इस दिशा में रियल एस्टेट रेग्युलेटरी प्राधिकरण की भूमिका अहम है। आवास मंत्री ने कहा कि रेरा का मुख्य उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र को नियंत्रित एवं प्रोत्साहित करने तथा प्लॉट्स, अपार्टमेंट्स और भवनों की पारदर्शिता के साथ बेहतर बिक्री सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश की संसद द्वारा रियल इस्टेट (रेग्युलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट, 2016 को पारित कर प्रथम मई, 2016 से कार्यन्वित किया गया। अधिनियम के अन्य प्रावधान प्रथम मई, 2017 से प्रभावी हुए। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के योजनाबद्ध विस्तार और नियमन के लिए विभिन्न राज्यों सरकारों ने भी रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) नियम बनाकर रेरा स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि इन अधिनियमों का लक्ष्य भारत में रियल इस्टेट उद्योग में निवेश को बढ़ावा देना, घर खरीदने वालों के हितो की रक्षा करना और विवादों के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करना है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 में हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) नियम स्वीकृत किए। इस एक्ट में यह प्रावधान किया गया है कि प्रोत्साहक सम्बन्धित रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के साथ अपनी रियल एस्टेट परियोजना का पंजीकरण करे। पंजीकरण नहीं होने की स्थिति में प्रोत्साहक के रियल एस्टेट परियोजना अथवा इसके किसी हिस्से को लेकर विज्ञापन, बाज़ार, पुस्तक, बिक्री अथवा बिक्री की पेशकश करने या लोगों को इसे खरीदने के लिए आमंत्रित करने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता लाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रावधान है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के रेरा के अध्यक्ष विवेक धंड, राजस्थान के निहाल सी. गोयल, तमिलनाडु के. नानादिसिकन, बिहार नवीन वर्मा, हरियाणा (पंचकूला) के राजन गुप्ता, पंजाब के एन एस कांग,महाराष्ट्र के अजोय मेहता, दिल्ली के आनंद कुमार, हरियाणा (गुरुग्राम) के केके खण्डेलवाल, ओडिशा के सिद्धार्थ दास, उत्तराखण्ड के आर.पंवर, केरल के पीएच कुरियन, झारखंड की सीमा सिन्हा, गोआ के एस कुमारस्वामी तथा दीपक सानन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर की विद्युत आपूर्ति 18 जून को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 जून को प्रात: 10.00 बजे से 10.45 बजे तक क्षेत्र के आंजी, शमलेच, शरानु, शुमती, नगाली, गलोग, बड़ोग, चेवा, कोरों कैंथड़ी, बाड़ा कलोल, एनएचएआई सुरंग, बड़ोग गांव, बी.के उद्योग तथा आस पास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 18 जून, 2022 को ही प्रात: 10.45 बजे से सांय 05.30 बजे तक बड़ोग, चेवा, घलयाणा, बाड़ा कलोल, एनएचएआई सुरंग, बड़ोग गांव, बी.के उद्योग तथा आस पास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन सायं 5.00 बजे से सांय 5.30 बजे तक आंजी, शमलेच, शरानु, शुमती, नगाली, गलोग, बड़ोग, चेवा, कोरों कैंथड़ी, बाड़ा कलोल, एनएचएआई सुरंग, बड़ोग गांव, बी.के उद्योग तथा आस पास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
कोटला पुजारिया तथा पारनु पंचायत के कनोह गांव के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इन लोगों ने कई बार प्रशासन से गुहार भी लगाई मगर समस्या हल नहीं हुई। यही नहीं 1100 नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन 15-20 दिन बीत जाने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई। दोनों गांववासियों का कहना है कि कहीं से भी अभी तक उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही है। इन दोनों गांव को विभाग ने गम्भरपुल पेयजल योजना से जोड़ रखा है और विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्थानीय जल स्रोत गर्मी के कारण सूख गए हैं तथा गंभर पुल पेयजल योजना पर्याप्त वोल्टेज न होने के कारण हांफ गई है। कोटला गांव के निवासी कहते हैं कि उन्होंने 15 दिन पहले इस बारे शिकायत दर्ज करवाई थी 15 दिन में केवल 2 बार उन्हें मामूली पेयजल सप्लाई की गई है। उधर, कनोह वासियों का कहना है कि लगभग 1 माह से उनके गांव में पानी की सप्लाई नहीं हुई है और उन्हें दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। कोटला पुजारिया गांव की महिला मंडल प्रधान मीरा शर्मा, अर्चना, निशा, लीला, निर्मला, सीमा, राजू, अनिल, रजनीश, वीरेंद्र ने कहा कि जल शक्ति विभाग को बार-बार दूरभाष से लिखित शिकायत देने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस बारे में अधिशाषी अभियंता प्रताप किस्टा जल शक्ति विभाग अर्की से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्थानीय जल स्रोत प्रचंड गर्मी के कारण सूख गए हैं। इसके साथ ही गम्भरपुल पेयजल योजना बिजली की वोल्टेज कम होने के कारण पूरा भंडारण नहीं कर पा रही है। इस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है उनका कहना है कि विद्युत विभाग से इस बारे में बात की जा रही है। शीघ्र ही समाधान कर लिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अधूरी जानकारी से अग्निपथ योजना पर बयानबाजी करने से बचे। सोलन के विधायक धनीराम शाडिंल योजना की पूरी जानकारी हासिल करे अग्निपथ योजना से बनने वाले अग्निवीरों को गुमराह ने करें। अपने को पूर्व सैनिक व 35 साल सेना में देश की रक्षा करने का दावा करने वाले शांडिल काे लगता है सेना और देश प्रेम से मोह भंग हो गया है। यह बात भाजपा सोलन के मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कही। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस का काम मोदी सरकार शुरू की जा रही हर जन कल्याणकारी योजनाओं का विरोध करना है। इसलिए वह केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना का भी विरोध कर रही है। सोलन भाजपा मंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना का स्वागत करती है। इस योजना से युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही। साथ ही युवाओं में देश प्रेम की भावना को भी बल मिलेगा। सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल जो सेना से हैं और 35 वर्ष भारतीय सेना में देश की रक्षा करने का दावा करते हैं, उन्हें ये समझ नहीं आ रहा की युवा शक्ति के सेनाओं के साथ जुड़ने से सेनाओं की शक्ति और बढ़ेगी। सेनाएं और भी ज्यादा मजबुत होंगी और अग्निवीरों में देश प्रेम का संचार होगा। साथ ही उन्हें रोजगार भी मिलेगा। भाजपा मंडल सोलन को लगता है कि कर्नल धनीराम शांडिल का सेना और देश प्रेम से मोह भंग हो गया है। धनिराम शांडिल को पता होना चाहिए की 2020-2021 और 2021- 2022 के मध्य कोरोना के कारण सेना मे भर्ती नहीं हुई। इसकी पूर्ण जानकारी राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा मे दी थी, जिसकी विस्तृत जानकारी कर्नल धनीराम शांडिल को ले लेनी चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए की सेनाओं को युथफुल बनाने के लिए अग्निपथ योजना लाई गई है। अग्निवीरों को किस तरह से 4 साल बाद सेना मे व अन्य संस्थानों में किस तरह नौकरी मिलेगी व 4 साल बाद उन्हें कितना पैसा मिलेगा, उसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त करके ही कोई बयानबाजी करनी चाहिए। मंडल भाजपा सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को कहना चाहती है की आपका मीडिया में इस तरह का बयान देना हस्यसपद है। ऐसी बयानबाजी से आप देश की युवाओं को गुमराह न करें।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 25 एसीसी कैडेट्स एनसीसी वार्षिक शिविर में भाग ले रहे हैं। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से 25 (छात्र व छात्रा) एसीसी कैडेट्स एनसीसी वार्षिक शिविर में भाग ले रहे हैं, जो की जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार मे प्रथम छात्र वाहिनी एनसीसी सोलन के सौजन्य से 15 से 24 जून तक आयोजित किया गया है। इनके साथ एएनओ अमर देव भी शिविर में एनसीसी कैडेट्स के साथ भाग ले रहे हैं। इस शिविर में लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स के करीब स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय से एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। ये शिविर प्रथम छात्र वाहिनी सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विक्रमजीत सिंह पनाग, लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार सेना मैडल, सूबेदार मेजर दिनेश सिंह, जेसीओ नायब सूबेदार बलविंदर सिंह, नायब सूबेदार प्रताप सिंह, बीएचएम गीताराम, सीएचएम मनोहर लाल मार्ग दर्शन मे चलाया जा रहा है। इस शिविर में एनसीसी कैडेट्स के लिए सैनिक प्रशिक्षण, फायरिंग प्रतियोगिता, समाजिक सेवा ज्ञान, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता और ड्रिल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विद्यालय अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष व समस्त अध्यापक वर्ग ने सभी एनसीसी शिविर में भाग ले रहे कैडेट्स को बधाई दी। बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के एनसीसी कैडेट्स हर वर्ष एनसीसी वार्षिक शिवर में भाग लेते हैं और शिविर से अच्छा परीक्षण प्राप्त कर स्कूल और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं। सभी एनसीसी कैडेट्स में शिविर के प्रति बड़ा ही हर्षोल्लास है।
शिवगण देवता मंदिर सुधार समिति कोटला का वार्षिक अधिवेशन गणदेवता मंदिर कोटला पुजारिया में हुआ। यह अधिवेशन सुधार समिति के अध्यक्ष जयचंद चंदेल की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान अधिवेशन में समिति सदस्यों के समक्ष वित्त वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। अधिवेशन के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारणी का गठन किया गया।कार्यकारिणी मे प्रधान हीरा पाल, उपप्रधान रमेश चंदेल, सचिव जयचंद चंदेल, वजीर जय देव, उपवजीर पदम देव, भंडार प्रभारी महेंदर कुमार, लेखा परीक्षा अधिकारी विजय चंदेल व हेत राम शर्मा, मुख्य सलाहकार देवी चंद चंदेल, दिला राम चंदेल, रूप चंद चंदेल व प्रेस सचिव उमेश गौतम को नियुक्त किया गया। अधिवेशन के दौरान विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बालकराम, मनसा राम, निशांत, योगेंदर, किशोर, भीम, संतराम, देवीरूप सहित अन्य बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन दिन की शुरुआत फलों के राजा आम के बारे में एक सामान्य बातचीत के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने कविताएं भी सुनाई जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। शिक्षकों ने बच्चों को फलों के राजा के बारे मे बताया कि न केवल इसके स्वाद और पीले रंग के लिए, बल्कि इसके पोषक तत्वों जैसे-विटामिन-सी और विटामिन-ए के लिए भी। यह रेशेदार फल हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है और लू लगने से बचाता है। उन्हें इसके सेवन के विभिन्न रूपों जैसे- मैंगो शेक, आइसक्रीम, जैम, अचार व चटनी आदि के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर सभी बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
ग्राम पंचायत सरयांज में लगभग 1.67 करोड़ रुपए की योजनाएं के लोकार्पण एवं शिलान्यास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में प्रयास सफल हुए हैं। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के सरयांज में 1.61 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के शिलान्यास तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में 06 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बाड़ीधार मेले के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित भी किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी को मेले की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि अपनी संस्कृति और परम्पराओं को सहेज कर रखें। डॉ. सैजल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अधोसंरचना विकास एवं चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल कर्मियों के पद भरकर आमजन को सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी भयानक बीमारी की स्थिति में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों और आमजन के सहयोग से ही सुधार लाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत सहित पूरे विश्व में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का अगुआ बताते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, सदस्य अमर सिंह ठाकुर, दपर्णा ठाकुर, भुवनेश्वरी शर्मा, ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान रमेश ठाकुर, उप प्रधान प्रकाश गौतम, भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सन्त राम भारद्वाज, भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डी.के उपाध्याय, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य जय नन्द शर्मा, ओपी गांधी, डॉ. ओम प्रकाश गौतम आदि शामिल थे।
ग्राम पंचायत पारनू की मेला कमेटी ने कुश्ती मेला करवाया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में विधायक अर्की संजय अवस्थी ने शिरकत की। इस दौरान विधायक ने ऐच्छिक निधि में 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। वहीं स्थानीय युवाओं के लिए एक जिम खोलने की भी घोषणा की। सरडमरास के स्थानीय लोगों ने अंबुजा कंपनी द्वारा पेयजल स्रोतों के साथ छेडख़ानी करने सहित गांव में पेयजल की किल्लत जेसी समस्याओं को विधायक समक्ष उठाया। गांव नेर पुआब के लिए सड़क निर्माण की स्थानीय जनता द्वारा विधायक के समक्ष मांग की गई, जिस पर विधायक अवस्थी ने जमीन के कागजात पूरे होने पर सड़क निर्माण को पूरा करने का पूर्ण आश्वासन दिया गया। विधायक अवस्थी ने स्थानीय जन समस्याओं को सुना और बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। कुश्ती प्रतियोगिता में बड़ी माली में अमित चंडीगढ़ ने बबलू दिल्ली को पटकनी दी। छोटी माली का खिताब दीपक हमीरपुर के नाम रहा। उसने आनंदपुर साहिब के पहलवान रिंकू को पटकनी दी। पहलवानों ने करीब 6 घंटे तक अखाड़े में अपने जौहर का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि ने विजेता पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से घोषित पुरस्कार दिए। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, पूर्व उपप्रधान दाड़ला राजेश गुप्ता, ऋषि देव शर्मा, प्रेम केशव, मेला कमेटी के प्रधान जुल्फी राम ठाकुर, प्रधान पारनु केशव राम, पूर्व प्रधान विद्या सागर ठाकुर, बसंत राम ठाकुर, बाबू राम, हीरा लाल, जीत राम, ललित, सुरेश, श्याम लाल राठौर, मनीराम, भीम दत्त वर्मा, हेमराज शर्मा, ललित आदि मौजूद रहे।
चीफ पोस्टमास्टर जनरल वंदिता कौल ने किया शुभारंभ एडीसी अभिषेक वर्मा बतौर विश्ष्ठि अतिथि रहे मौजूद फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्पिति घाटी के नाम एक ओर नया इतिहास जुड़ गया है। विश्व के सबसे ऊंचे वाहन योग्य गांव हिक्किम में देश का पहला पत्र पेटी स्वरूप का पोस्ट ऑफिस विधिवत रूप से शुरू हो गया है। भारतीय डाक विभाग हिमाचल परिमंडल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वंदिता कौल ने इसका शुभारंभ किया। मंगलवार को डाक विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन हिक्किम गांव में किया गया। इस बतौर मुख्यातिथि चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वंदिता कौल रही, बल्कि साथ में विश्ष्ठि अतिथि के तौर पर एडीसी अभिषेक वर्मा रहे। रामपुर डाक मंडल के तहत देश का पहला पत्र पेटी स्वरूप का पोस्ट ऑफिस आता है। वर्ष 1983 से हिक्कि गांव में विश्व का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस चल रहा था, लेकिन अब इसे नई लुक में तैयार करके शुरू किया गया है। मुख्यातिथि व विश्ष्ठि अतिथि को शाॅल व टाॅपी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि वंदिता कौल ने कहा कि देश भर में इस तरह का पोस्ट ऑफिस नहीं है। ये अपने आप में आकर्षण का केंद्र है। हिक्क्मि पोस्ट ऑफिस से पर्यटक देश दुनिया में अपने करीबियों को पत्र भेजते हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। डाक विभाग अब डिजिटल बन चुका है। हर घर तक डाक विभाग अपनी सेवाएं पहुंचा रहा है। कोविड काल में लोगों के घरों तक पेंशन का लाभ पहुंचाया है। आज आनलाईन शाॅपिग का सामान भी लोगों के घरों तक डाक विभाग पहुंचा रहा है। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए डाक विभाग के रामपुर परिमंडल के स्टाफ की तारीफ भी की। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीसी अभिषेक वर्मा ने कहा कि स्पीति में पर्यटकों की पंसदीदा जगहों में से हिक्किम का पोस्ट आफिस भी है, लेकिन अब पर्यटकों को ये लेटर बॉक्स की आकृति में चलने वाला पोस्ट ऑफिस भी पंसद आएगा। लांगचा पंचायत में यह नया कीर्तिमान स्थापित हो गया है। इस मौके पर रापमुर डाक कार्यालय के अधीक्षक सुधीर चंद ने स्वागत भाषण दिया, जबकि दिनेश प्रकाश निरीक्षक रामपुर डाक विभाग ने धन्यवाद भाषण दिया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन की ओर से सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, लांगचा पंचायत प्रधान सहित स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भाजपा सोलन में 23 जून को होने वाले शिमला संसदीय क्षेत्र त्रिदेव सम्मेलन को लेकर तैयारियों में लग गई है। इसको लेकर कल सांय पांच बजे से देर रात तक एक योजना बैठक चंबाघाट स्थित पीडब्लूडी रैस्ट हाऊस में हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक डॉ राजीव सहजल की अध्यक्षता में हुई। बैठक की जनकारी देते हुए जिला भाजपा प्रैस सहसचिव मुकेश गुप्ता ने बताया की कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक नहान डॉ राजीव बिंदल ने पिछली बैठक में त्रिदेव सम्मेलन के लिए बनाई गई समितियों में से कुछ समितियों के कार्यों पर चर्चा करते हुए कार्यों की समीक्षा की नगर सजा सज्जा पर व्यापक चर्चा करते हुए इस कार्य को युवा मोर्चा को सौंपा गया है। वहीं, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ राजीव बिंदल ने कहा की भाजपा हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियाें को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबुत करने मे लगी है। सोलन में होने जा रहे शिमला संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन मे 7000 के करीब बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बूथ एंजेट भाग लेंगे। इसी तरह अन्य तीन संसदीय क्षेत्रों में भी त्रिदेव सम्मेलन संगठन को मजबुत करने के लिए हो रहे हैं। बिंदल ने कहा की त्रिदेव सम्मेलन मे सभी बुथ पालक बुथ अध्यक्ष बुथ एंजेट एक पहचान पत्र और कयूआर कोड दिया जाएगा और बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा की त्रिदेव सम्मेलन में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्र के बडे नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस तरह के और बडे़ कार्यक्रम आगे भी होते, रहेंगे बिंदल ने कहा की 2022 मे भाजपा की सरकार बनना तय है। बैठक में डॉ राजीव सहजल ने कहा की शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन मे होने वाले त्रिदेव सम्मेलन से संसदीय क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं में नव संचार होगा। सम्मेलन मे हमें केंद्र के शीर्ष नेतृत्व का मार्ग दर्शन मिलेगा। सम्मेलन से भाजपा की रीढ़ कहलाने वाले हमारे कार्यकर्ता और त्रिदेव और शक्ति मिलेगी। हम सभी 2022 में मिशन रपीट के लिए तैयार है। अबकी बार पांच साल की सरकार का क्रम टूटेगा और हिमाचल में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनना तय हैं। उन्होंने कहा की सोलन जिला भाजपा के सभी विधायक प्रत्याशी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम को भव्य व व्यवस्थित बनाने के लिए काम मे लगे हैं। बैठक में विषेश रूप से जिला अध्यक्ष अशुतोष वैद्य, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रशिम धर सुद, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉ राजेश कश्यप, मंडी समिती के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला महामंत्री नंदराम कश्यप, सोलन मंडल उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा व प्रदेश, जिला, मंडलों मोर्चों के पदाधिकारी नगर परिषद में भाजपा के पार्षद व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कोरोना के चलते दो सालों के बाद हो रहे बाड़ी मेले को इस वर्ष हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। 14 जून की रात को जागरण का आयोजन होगा। 15 जून को मेले का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल बतौर मुख्यातिथि के रूप में करेंगे। हिमाचल प्रदेश में देवस्थल के रूप में देवभूमि बाड़ीधार का अहम स्थान है। इस स्थान में होने वाला मेला काफी पौराणिक है। कहा जाता है कि बाड़ी मेले का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। इस कारण इसे पांच पांडवों का मेला भी कहा जाता है।यह मेला हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की तहसील में प्रतिवर्ष आषाढ़ मास की संक्रांति को मनाया जाता है। यह मेला पांडवों के प्रति लोगों की अथाह श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता के अनुसार बाड़ा देव स्थल में भी गूरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जाता हैं। यहां पर बाडेश्वर महादेव का मंदिर है। जहां पर यह मेला लगता है। अर्की तहसील के बाड़ी की धार इलाके में पांचों पांडव विराजते हैं, जिन्हें यहां अलग-अलग नामों से पूजा जाता हैं। इसके पीछे एक कहानी यह है कि पांडव अज्ञातवास के दौरान शिवजी को ढूंढते हुए हिमाचल आए थे। हिमाचल की पर्वत मालाएं शिवालिक अर्थात शिव की जटाएं कही जाती हैं। जैसे ही उन्हें पता चला कि बाड़ी की धार पर्वत पर शिवजी की धुनी है, वैसे ही शिवजी के दर्शन की इच्छा लेकर पांडव यहां आए। उन्हें शिवजी की धुनी तो मिली पर शिवजी नहीं मिले। देवज्ञा से उन्हें वहीं प्रतिष्ठित हो जाने का आदेश हुआ और आकाशवाणी हुई कि भविष्य में यह पांडवों में सबसे ज्येष्ठ युधिष्ठिर के नाम से जाना जाएगा और यह स्थान बाड़ी की धार के नाम से विख्यात होगा। साथ ही पांडवों को भी अन्य स्थान मिले और वे उन स्थानों पर पूजे जाते हैं। इस मेले के दिन यहां पांच पांडवो का मिलन होता है। इस मेले की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। बाड़ी अर्की से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान पर पहुंचने के लिए अर्की-भराड़ीघाट के मध्य रास्ते में पिपलुघाट नामक स्थान से 10 किमी की दूरी पर है। पिपलुघाट से यह मार्ग अगर आप अर्की से आ रहे हैं, तो बाईं ओर मुड़ जाता है। यदि आप भराड़ीघाट की ओर से जा रहे हैं, तो यह रास्ता दायीं ओर मुड़ जाता है। देवभूमि बाड़ी धार के बाड़ी मेले में जो आता है। बाड़ा देव उसकी सभी मन की मुरादें पूरी करते हैं। यही कारण है श्रद्धालू दूर-दूर से इस मेले को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। इस मेले की पूर्व संध्या पर इस स्थान पर जगराता का आयोजन होता है। मेले में पांडवों का सम्मान देने के लिए विभिन्न प्रकार की धुनें बजाई जाती हैं जिसे बेल कहते हंै।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट कांग्रेस की एक बैठक शिव मंदिर दाड़ला में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने की। बैठक में सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया। इस दौरान सेवादल के उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीढ़ बताते हुए एकजुटता और आपसी सहयोग से पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर ने कहा कि चुनावी समर के दौरान समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दाड़ला जिला परिषद वार्ड के अलावा अर्की तहसील के सभी क्षेत्रों में ज्यादा ज्यादा पार्टी के पक्ष में प्रचार करने पर बल दिया। पूर्व बीडीसी के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर व डीडी शर्मा ने कहा कि आपसी मनमुटाव, भेदभाव मिटाकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करें।यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती के लिए मजबूत संगठन और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का होना आवश्यक है। मंडलाध्यक्ष अर्की सतीश कश्यप ने कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर एक बूथ में पोलिंग एजेंट, पंचायत के कार्यों को लेकर कमेटी का गठन, साथ ही हर पंचायत में मंडल कमेटी का गठन किया जाएगा। इस मोके पर मंडल अध्यक्ष अर्की सतीश कश्यप, सेवादल के उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर, यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, डीडी शर्मा, राजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, विद्यासागर ठाकुर, तिलक शर्मा, तुसली राम शर्मा, जय चंद, लाला शंकर, प्रेम केशव, रोशन ठाकुर, ओपी भाटिया, मनसा राम वर्मा, मेहर सिंह वर्मा, राकेश चौहान, जय सिंह ठाकुर, रवि पाठक, मनोज गौतम, विजय गौतम, विद्या सागर शर्मा, मनीराम, नेम चंद, दीपक गजपति, कमलेश, विजय व राजेश शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड की एक बैठक सोमवार 13 जून को शिव मंदिर दाड़ला में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से विधायक संजय अवस्थी व मंडल अध्यक्ष अर्की सतीश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट की कार्यकारिणी के गठन बारे विचार-विमर्श किया जाएगा।साथ ही विभिन्न विषयों पर बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड के तहत आने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि सोमवार 13 जून को आयोजित होनी वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अग्रिम रणनीति बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। चंडीगढ़/बीबीएन विश्व डोनर डे-2022 जो दुनिया भर में रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर उत्तरी भारत के सरकारी अस्पताल पीजीआई चंडीगढ़ के भारद्वाज ऑडिटोरियम में भव्य रूप में उत्तरी भारत के रक्तदानियों को सम्मानित कर मनाया गया। इस अवसर पर क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला जो अमित सिंगला वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक चेयरमैन भी हैं, को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है के कोविड महामारी के दौरान अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 4 रक्तदान शिविर आयोजित कर सैकड़ों यूनिट ब्लड पीजीआई में दाखिल मरीज़ों की जान बचने हेतु उपलब्द करवाया था। इस अवसर पर पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल ने सुमित सिंगला को सम्मानित करते हुए कहा कि कोविड का तीसरा विश्व युद्ध यदि भारत ने जीता है, तो वह हेल्थ वर्कर्स के टीम वर्क और योग्य नेतृत्व में रक्तदानियों की समय पर भरपूर मदद से ही जीता जा सका है। उन्होंने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल हज़ारों मरीज़ों की जान बचाने हेतु इस आपदा में आगे आए और रक्तदान के लगभग 400 शिविर लगाए गए। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने पीजीआई के डायरेक्टर प्रो, विवेक लाल को अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी की और से भविष्य में किसी भी आपदा और आवश्यकता के समय पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा क्योरटेक ग्रुप देश के बेहतरीन मेडिकल संस्थान की टीम के साथ कंधे से कन्धा मिलकर कार्य करेगा और जरूरतमंदों के लिए मेडिसिन व रक्त उपलब्ध करवाता रहेगा। इसके अतिरिक्त अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कोविड महामारी के दौरान चार रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाया गया जो कि पी.जी.आई. व हिमाचल प्रदेश के हॉस्पिटल में दाखिल कोविड मरीज़ों हेतु रक्त की आवश्यकताओं को पूरा किया। कोविड महामारी के दौरान अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आवश्यक दवाओं, सेनेटाइजर लंगर के साथ-साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया जा चुका है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बी फार्मेसी तथा डी फार्मेसी कोर्स के 30 छात्र व अध्यापकों ने ऐक्सेंट फॉर्मास्यूटिकल व डायग्नाेलॉजिस्टक कंपनी का आज (रविवार काे) दौरा किया। छात्रों ने टेबलेट सेक्शन, लीक्युड सेक्शन, कैप्सयूल सेक्शन, गुणवत्ता नियंत्रण सेक्शन व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में जानकारी हासिल की। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ श्वेता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के सर्वगीण विकास के लिए यह आवश्यक है कि छात्रों को समय-समय पर व्यवहारिक ज्ञान भी हासिल होता रहे। इसी क्रम में उनके द्वारा इस दौरे का आयोजन करवाया गया। प्रधानाचार्य डॉ श्वेता अग्रवाल ने एक्सेंट फार्मास्यूटिकल वह डायग्नोस्टिक कंपनी के प्रबंधक नीरज कुमार बॉयलर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट की प्रबंधक संचालक नीशा धनखड़ व उप निदेशक आदिल हुसैन का इस दौरे को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक सोलन जिला के चायल गुरुद्वारा मन्दिर परिसर में 19 जून 2022 को 11 बजे संगठन जिला अध्यक्ष के डी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है, जिसमे सोलन जिला के समस्त पदाधिकारी तथा जिले के तमाम सब यूनिट के सभी कार्यकारणी सदस्य भाग लेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप व महा सचिव जगदीश पंवर ने कुनिहार में प्रेस नोट के माध्यम से मीडिया को दी। प्रेस नोट में कहा गया है, कि के डी शर्मा ने सभी जिला कार्यकारणी सदस्यों तथा समस्त जिला यूनिटों के कार्यकारणी के सदस्यों से आग्रह किया है, कि बैठक स्थल पर ठीक 11 बजे अवश्य पहुंचे व अपने विचार व समस्या बैठक में रखें। उसी दिन चायल यूनिट द्वारा अपना स्थापना दिवस समारोह भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां यूनिट कर रही है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सलाहकार कमल ठाकुर ने की। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी मांग जिसमें 5,10 व 15 प्रतिशत भत्ते को बेसिक पेंशन में सम्मलित करना आदि व सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा पंजाब पे स्केल की बहाली पर प्रदेश बिजली बोर्ड का धन्यवाद करते हुए सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के महामंत्री चंद्र सिंह मंडल के प्रयासों का भी हार्दिक धन्यवाद किया। प्रेम केशव ने बताया कि विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट से उन 48 श्रेणियों में बहुत सी विसंगतियों जिन बारे विद्युत परिषद कर्मचारी यूनियन द्वारा उठाया गया था। इस पर सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में सुखराम नड्डा, कमल ठाकुर, जगत ठाकुर, बालक राम, ग्यारु राम, धनीराम, जगन्नाथ, प्रेम सिंह, परसराम, रणजीत सिंह, छोटू राम, किशोर चंद, सुहारू राम, फुल्लू राम, राम लाल, दिलाराम व ज्ञान सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के आह्वान पर संपूर्ण भारत मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट में सीमेंट महासंघ के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।इस दौरान श्रमिकों ने अंबुजा सीमेंट के मैन गेट पर टेंट लगाकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की और रोष प्रकट किया। महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुराना सीमेंट वेतन समझौता 31 मार्च, 2022 को समाप्त हो चुका है और 01 अप्रैल 2022 से नया समझौता लागू हो चुका है, लेकिन तीन माह पूर्ण होने वाले हैं, लेकिन अभी तक सीमेंट निर्माता संघ ने वार्ता के लिए तिथि सुनिश्चित नहीं की। इसी संदर्भ में पूरे भारत में 08 घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया और यदि सीमेंट निर्माता संघ ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया तथा सीमेंट उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों की पीड़ा और परेशानी को नजरअंदाज किया, तो शीघ्र ही काली पट्टी, टूल डाउन, धरना प्रदर्शन और कार्य रोको अभियान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीमेंट उद्योगों में ठेका श्रमिकों की संख्या 80 प्रतिशत हो गई है और वेज बोर्ड केवल 20 प्रतिशत ही बचा है। सीमेंट उद्योग एक शोषण और अन्याय का अड्डा बन चुका है। संपूर्ण भारत में सीमेंट उद्योग के श्रमिक अनेक प्रकार से पीड़ित हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए आने वाले समय मे सीमेंट उद्योगों में अशांति का वातावरण बना रहेगा, जब तक वेतन समझौता नही होता। धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री नरेश कुमार, उपाध्यक्ष टेक चंद, सचिव राकेश महाजन, कमल भट्टी व कोषाध्यक्ष रुवेश सहित लगभग 450 श्रमिकों ने भाग लिया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल कुनिहार के 4 स्काउटस एंड 4 गाइड्स राज्य सतरीय पैट्रॉल लीडर्स जम्बूरी शिविर में भाग ले रहे हैं। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से 4 स्काउटस एंड 4 गाइड्स जसविंदर, जाग्रति, महिमा, हिमांशी, आकर्ष, विपिन, जतिन ठाकुर व पुष्कर का राज्य स्तरीय पैट्रॉल लीडर्स जम्बूरी शिविर के लिए चयन हुआ है, जो कि राज्य प्रशिक्षण संस्थान रीवाल्सर जिला मंडी में 10 से 15 जून तक भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की डॉ. जगदीश नेगी उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन, सुरेंदर कुमार ऐडीपीओ सोलन, कल्पना डीओसी (गाइड्स) व महेंद्र पॉल डीओसी ( स्काउट्स) ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को शिविर में भाग लेने के लिए बधाई दी है। इन स्काउट्स एंड गाइड्स के साथ कैंप में विद्यालय से गाइड कप्तान किरण लेखा जोशी एवं गाइड कप्तान पिंकी कुमारी व जिला सोलन से आशीष स्कॉउट मास्टर भी मौजूद रहेंगे। विद्यालय अध्यक्ष ने इन सभी बच्चों को इस शिवर में भाग लेने के लिए बधाई दी है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया इस शिविर में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से चयनित स्काउट्स एंड गाइड्स भाग लेंगे। साथ ही इस शिविर में विभिन्न प्रकार की स्काउट्स एंड गाइड्स गतिविधियों में भाग लेंगे। विद्यालय मुख्याध्यापिका ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर, विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व समस्त अध्यापक वर्ग ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को शिविर में भाग लेने के लिए बधाई दी।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार विकास खंड सोलन की पट्टाबरावरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 15 जून बुधवार को होने वाले पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी हरिपुर के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन बारे इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक बारे जानकारी देते हुए डीडी कश्यप ने बताया कि समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है समारोह के सफल आयोजन के लिए आज हर पहलू पर चर्चा कर सभी कार्यकारणी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्यातिथि पेंशनर्ज कल्याण संगठन के राज्य अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता राज्य कार्यकारणी के सलाहकार व जिला सोलन के संगठन अध्यक्ष केडी शर्मा करेंगे। इकाई ने सभी पेंशनरों से इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इस बैठक में जगदेव गर्ग, केशव राम, प्रेम चंद, जगदीश शर्मा, शीलादेवी, बिशनदास व नेकराम कौंडल आदि मौजूद रहे।
गगन शर्मा। साेलन साई इंटरनेशनल स्कूल में आज छोटे बच्चों के लिए समर क्रश पार्टी का आयोजन किया गया था, जो पहले से ही ग्रीष्मकालीन गतिविधियों के लिए अत्यधिक उत्साहित थे। स्टाइलिश एक्सेसरीज़ जैसे कि धूप का चश्मा, टोपी सहित रंगीन पोशाकों में सभी बच्चे आकर्षक लग रहे थे। पूरे परिसर को गुब्बारों, रंग-बिरंगी छतरियों और पक्षियों और जानवरों के सुंदर खिलौनों के साथ सजाया गया था। बच्चों के मनोरंजन के लिए वाटरपूल की भी व्यवस्था की गई थी। पार्टी के दौरान छोटे बच्चों ने बैक टू बैक बैलून रेस, लेमन रेस सहित कई खेलों का आनंद लिया। नन्हे-मुन्नों ने स्वादिष्ट स्नैक्स, चॉकलेट कुकीज फ्रूट केक और घर से लाए गए पेय पदार्थों का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने बॉलीवुड के खूबसूरत पार्टी गानों पर डांस का भी लुत्फ उठाया। यह सभी के लिए एक सुपर कूल मस्ती भरा दिन था। पार्टी का उद्देश्य शिक्षार्थियों को भरपूर मनोरंजन के साथ अनुकूलता, सहयोग, समन्वय, बंधन और एकजुटता के महत्व को महसूस कराना था।
मनाेज कुमार : दाड़लाघाट सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में तीन दिवसीय आचार्य विकास वर्ग का आयोजन किया गया। इस मौके पर तीन दिवस आचार्य विकास वर्ग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न सोपानो, आयामों और कार्यकलापों पर गहनता से विचार-विमर्श व चर्चा की गई। वर्ग की अध्यक्षता हिमाचल शिक्षा समिति के सोलन जिला अध्यक्ष मस्तराम ने की। आचार्य दीदियों को बीआरसी अर्की लच्छी राम, जिला उपाध्यक्ष सोलन रामचंद्र, योग व संस्कार केंद्र प्रमुख दाड़ला स्कूल सत्यवती के बहुमूल्य विचारों और मार्गदर्शन का भी साथ मिला। समापन अवसर पर महामंत्री हिमाचल शिक्षा समिति दिलाराम चौहान ने 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' के संदर्भ में आचार्य दीदियों को विद्या भारती व हिमाचल शिक्षा समिति की नई रणनीतियों से अवगत करवाया तथा साथ ही आचार्य दीदियों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल कार्यान्वयन के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें। इस मौके पर दाड़लाघाट स्कूल के 07 सरस्वती विद्या मंदिरों के 50 आचार्य-दीदियों ने भाग लिया।
रंजीत सिंह। कुनिहार न्यू बस स्टैंड कुनिहार में 12 जून को 16 वां विशाल भगवती जागरण का आयोजन आदर्श समिति कुनिहार के सौजन्य से करवाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष देवेंद्र तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो वर्ष कोरोना अवधि के बाद यह जागरण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशिद्ध पंजाबी गायक निपुन सारंग, उत्तराखंड विकास नगर के गायक पंडित हरीश कौशिक व हिमाचली गायक काकू राम ठाकुर चंबा महामाई के जागरण का अपनी मधुर आवाजों से गुणगान करेंगे। जागरण के दौरान योगेश जुमानियां आर्ट ग्रुप उत्तराखंड की आकर्षक झांकिया भी लोगों का मनोरंजन करेगी। जागरण में लक्की चांदला कुनिहार एंकर की भूमिका में होंगे। इस दिन ज्वालाजी से मां ज्वाला की पावन ज्योति लाई जाएगी, जिसका पूरे कुनिहार शहर में भृमण करवा कर शहर वासियों को ज्योति के दर्शन करवाए जाएंगे। समिति की बैठक में कोषाध्यक्ष हनी झांझी, राहुल मित्तल, लक्की झांझी, मंजूर कुरैशी, विजय धवन, सुमित झांझी, निखिल झांझी, रविंद्र चौधरी, हनी खुराना, हर्षित खुराना, हर्षित चौधरी, नवीन शर्मा व मनी झांझी आदि सदस्य मौजूद रहे।
सोलन की आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा शर्मा और उनके गुरु मीनाकेतन साहू ने शिमला में आयोजित तीन दिवसीय गीतांश उत्सव-3 ओपन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर सोलन सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। डॉ. मनीषा शर्मा ने प्रतियोगिता की ओपन श्रेणी में ओडिसी नृत्य के तहत भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला का अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और देशभर से आए बेहतरीन प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. मनीषा शर्मा ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने शिमला में आयोजित गीतांश उत्सव-3 जो कि तृतीय अखिल भारतीय अन्तर विद्यालय एवं ओपन राष्ट्रीय नृत्य, संगीत, बहु भाषा ड्रामा, गायन, वादन, चित्रकला एवं उत्सव प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जाता है में ओपन श्रेणी में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में देशभर के श्रेष्ठ कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने अवगत करवाया कि वे सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल के संगीत विषय के अध्यापक एवं देश के प्रख्यात ओडिसी नर्तक मीनाकेतन साहू से नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने 35 वर्ष की आयु में नृत्य सीखना आरम्भ किया। डॉ. मनीषा शर्मा ने लगन, परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर नृत्य सीखकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और यह सिद्ध किया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसी प्रतियोगिता में कला के क्षेत्र में सोलन को नया आयाम देने वाले एवं देश के जाने माने नर्तक मीनाकेतन साहू से ओपन श्रेणी में ओडिसी नृत्य के अंतर्गत गंगा तरंग की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरु-शिष्य की इस जोड़ी के प्रदर्शन ने जहां कला के फलक पर सोलन को स्थापित किया है, वहीं अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित किया है।
सोलन के ऐतिहासिक मैदान में चल रहा ग्रीष्मोत्सव-2022 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में किशन वर्मा, हिमांशी तनवंर और अजय भारद्वाज ने धूम मचा दी। तीनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सबसे किशन वर्मा ने स्टेच संभाला और पिंक प्लाजो गाना गाकर समा बांध दिया। उसके बाद ओसुमित्रा, चुटा लातों कांडे जैसे सुपरहिट गाने गाकर उन्होंने ऑडियंस का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद हिमांशी तनवंर ने अपनी गायकी का रंग बिखेरा और बॉलीवुड गाना तितलिया वरगा गाकर सभी को वॉलीवुड की दुनिया में पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने ग्रीष्मोत्सव में पंजाबी गाने का तड़का लगाया। और लहंगा, इनलीगल वैपन जैसे गाने गाए। इसमें सभी दर्शक खूब झूमे। अभी हिमांशी के गानों का बुखार दर्शकों से उतरा ही नहीं था कि तभी अजय भारद्वाज मंंच पर पहुंच गए। उनकी एंट्री भी धमाकेदार हुर्ई। उन्होंने पहाड़ी और सूफी गानों से समा बांध दिया। सबसे पहले उन्होंने तू माने या ना माने, सोनिए जे तेरे नाल जेसे गानों से सभी का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद उन्होंने पहाड़ी ताल छेड़ी और कराई दियां लंबाड़ा, शिल्पा शिमले वालिए जैसे गाने गाए। चौथी सांस्कृित संध्या में मुख्यतिथि के रूप में समाजसेवक तरसेम भारती ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने और कहा कि हिम फ्रेंड्स सोलन के इस प्रयास से सोलन शहर के साथ-साथ प्रदेश के कलाकारों को भी एक प्लेटफार्म मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप मै रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 डिस्ट्रिक्ट गवनर इलेक्ट वेद प्रकश काल्टा ने की हिम फ्रेंड क्लब पिछले कई सालो से मेले का आयोजन करवा रहा है जो बहुत हे सरहनीय है इस तरह के मेले से लोगो में भाई चारा व मेल-जोल बढ़ता है। क्लब के सदस्यों ने मुख्यतिथि का स्वागत किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष विशाल वर्मा ने मुख्यतिथि के पहुंचने पर उनका आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान विशाल वर्मा, अजय कंवर,संदीप बातरा, चन्दर भानु भंगरा, नमन गोयल सामंत बाली आशीष आजाद, प्रवीण, संजय जोशी, अनु कपूर, परवेश कंवर, भूपिंद्र मोहन ठाकुर, गगन सूरी अभिषिक व प्रेस सेक्रेटरी तोमर ठाकुर मौजूद रहे। क्लब के महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि चौथी सांस्कृतिक संध्या में हिमांशी तनवंर, किशन वर्मा और अजय भारद्वाज ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। जबकि अन्य कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुती दी है। मेले में आर्टिफिशियल ज्वैलरी, परफ्यूम, क्रॉकरी, फैशन, फिटनेस, , शूज, कालीन, पर्दे, फर्नीचर, हैंडलूम, कपड़े, किचन वेयर, खिलौने, गद्दे, सोफे, चद्दरें, कारपेट, हैंडलूम, टेराकोटा के डेकोरेटिव आइटम, साज सज्जा का पूरा सामान, क्रॉकरी सहित कई स्टालें लगी हैं। साथ ही कपड़े, कॉस्मेटिक, पर्स, अचार मुरब्बे आदि उचित मूल्य पर मिल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य प्राध्यापक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में यूजीसी वेतनमान न मिलने के विरोध में तथा अन्य मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी रहा। बुधवार को भूख हड़ताल का चौथा दिन रहा। संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सुरेश कुमार तथा सचिव संदीप कुमार ने कहा कि प्राध्यापक अपनी निष्ठा से अपना कार्य करते हैं, विद्यार्थियों का नुकसान ना हो इसलिए स्नातक स्तर की परीक्षाओं का संचालन भी कर रहे हैं। भीषण गर्मी में भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। यह निराशाजनक है, कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राध्यापकों द्वारा मूल्यांकन कार्य रुकने से बहुत से विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है, व जिसकी जिम्मेवारी सरकार को लेनी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि 9 जून तक कॉलेजों में इसी तरह से रोज सुबह दस बजे से पांच बजे तक मांग के समर्थन में भूख हड़ताल होगी तथा दस जून से क्रमिक अनशन होगा। इस अवसर पर डॉ विश्वज्योति,अजय तथा रवि भी मौजूद रहे।
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर आज उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डॉ. विकास सूद ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि सभी विभाग उचित समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी आपात स्थित में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी तैयारियां समय रहते शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. विकास सूद ने लोक निर्माण विभाग को समय रहते नालियों व नालों की सफाई व्यवस्था तथा सड़कों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को मानसून के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र चिन्हित करने तथा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में पॉवर लाईट लगाने के निर्देश भी दिए ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समय रहते स्कूलों में स्थापित पीने के पानी की टंकियों को साफ करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि बरसात में आपात स्थिति की सूचना उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय में तुरंत दें ताकि शीघ्र त्वरित कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एच.सी. शर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी कण्डाघाट संतोष कुमार, नगर पंचायत कण्डाघाट के कार्यकारी अधिकारी कण्डाघाट राजेश, लोक निर्माण विभाग कण्डाघाट के सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल, सहायक उप निरीक्षक इन्द्र प्रकाश एवं एरिफ कम्पनी के अंकित वर्मा उपस्थित थे।
शूलिनी यूनिवर्सिटी के वी-एम्पॉवर प्रोग्राम द्वारा "लाइफलॉन्ग लर्निंग ऑन ए एक्शन लर्निंग मोड" पर एक कोचिंग लर्निंग सेशन का आयोजन किया गया। सत्र के वक्ता डॉ विंस्टन जैकब, एमबीई, एक आईसीएफ मान्यता प्राप्त सलाहकार कोच थे। डॉ विंस्टन ने अपने व्याख्यान की शुरुआत शक्तिशाली टाइटैनिक के क्रॉनिकल के साथ की और इसमें क्या गलत हुआ कि इंसानों द्वारा वर्षों की मेहनत से बनाई गई टाइटैनिक डूब गयी। सभी वर्षों के दौरान एक्शन लर्निंग को समझना कोच विंस्टन को अनुसंधान में अपनी भूमिका निभाने और अपने सूत्र और थीसिस के साथ आने के लिए प्रेरित करता है। वह कहता है, "लर्निंग एल, पी प्लस क्यू के बराबर होता है, जिसे अनंत कारक तक बढ़ाया जाता है, जैसे कि आप अनंत बार प्रश्न को संबोधित करते और सवाल करते रहते हैं।"यह प्रश्न को आजीवन सीखने का उपकरण बनाता है।" एक्शन लर्निंग के तीन चरणों के बारे में बात करने के बाद, कोच विंस्टन ने सीखने, साझा करने और सीखने के दौरान देने के महत्व पर जोर देकर सत्र को समापत किया,और कहा की जैसा कि हमने सीखा है कि हमें हमेशा खुद को सुधारना जारी रखना चाहिए। प्रोफेसर रेजिनाल्ड विलियम रेवन्स ने स्थिति का विश्लेषण किया और एक्शन लर्निंग के लिए एक फॉर्मूला तैयार किया, यानी एल (लर्निंग) पी (प्रोग्राम नॉलेज) प्लस क्यू (अंतर्ज्ञानी, अभिनव प्रश्न और प्रश्न) के बराबर है। उन्होंने एक्शन लर्निंग के हस्तक्षेप का बीड़ा उठाया और इसे दुनिया भर में फैलाने में मदद की।
कानूनी विज्ञान संकाय, शूलिनी विश्वविद्यालय ने भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) के भारतीय दिवाला पेशेवरों के संस्थान के सहयोग से भारतीय दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड(आईबीबीआई) के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। 'ग्रेजुएट इन्सॉल्वेंसी प्रोग्राम (जीआईपी) के विशेष संदर्भ के साथ दिवाला पेशे के बारे में जागरूकता कार्यक्रम' का उद्देश्य भारत के युवाओं को राष्ट्र-निर्माण प्रक्रिया में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है और भारत सरकार द्वारा लागू किए जा रहे प्रमुख सुधारों से अवगत कराना, जिसमें प्रबंधन के उद्देश्य, गति और चपलता के साथ दिवाला शामिल है। प्रोफेसर नंदन शर्मा, एसोसिएट डीन, कानूनी विज्ञान संकाय, शूलिनी विश्वविद्यालय ने मेहमानों का स्वागत किया और दर्शकों को आईबीसी की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। एलएलएम के छात्र विशाल वर्मा, शूलिनी विश्वविद्यालय ने आईबीसी की यात्रा और आवश्यकताओं के बारे में बात की और बताया कि कैसे इसने कंपनियों को संहिता में उल्लिखित प्रक्रिया के अनुसार परिसमापन में मदद की है। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंदर शेखर दिवाला व्यवसायी थे, उन्होंने सीए ने बढ़ते गैर-निष्पादित ऋणों की पृष्ठभूमि के खिलाफ दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के महत्व पर प्रकाश डाला, ताकि दिवाला समाधान के लिए एक समेकित ढांचा स्थापित किया जा सके। प्रभात बी, दिवाला व्यवसायी, कार्यक्रम के विशेष अतिथि ने कहा कि आईबीबीआई ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सेवा प्रदाता फिट और उचित व्यक्ति और तकनीकी रूप से सक्षम हैं, और नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरणा और व्यावसायिकता से परिचित है। दोनों वक्ताओं ने विश्वविद्यालय और संकाय के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया और दिवाला पेशे के मामले में सबसे जीवंत पेशेवरों में से एक बनने के लिए एक केस स्टडी के साथ अनुभव और ज्ञान साझा करके उनका मार्गदर्शन किया। विधि विज्ञान संकाय के सहायक प्रोफेसर चंदर मोहन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया, उन्होंने आईबीसी के बारे में अपने ज्ञान और शिक्षण अनुभव और समापन के दौरान इसके महत्व को साझा करके सत्र का समापन किया। पलक शर्मा सहायक प्रोफेसर, विधि जो जागरूकता कार्यक्रम की संयोजक भी थीं। उन्होंने इस जागरूकता कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करने के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि छात्र को अपने करियर में आगे बढ़ने का ऐसा अवसर दिया गया है।
ग्रीष्मोत्सव-2022 के तीसरी सास्कृतिक संध्या में श्रुति शर्मा और जम्मू के गायक ललित भारद्वाज ने खूब समां बांधा। वहीं स्थानीय कलाकार सोहन सिंह की प्रस्तुति ने अपने गानो से सभी को नाचने को मजबूर कर दिया। सोहन सिंह क्या हुआ तेरा वादा, तेरी झलक शर्फी, मोनिका ओ माई डार्लिंग और पहाड़ी गाने नाच मेरी घुंघरिए, नीरू चाले, लच्छी लच्छी, बाठना चाली गानों पर लोग अपने को नाचने से नहीं रोक पाए। अभी लोगों ने सोहन सिंह के गानों को एंजॉय किया ही था कि तभी स्टेच पर जम्मू के स्टार कलाकार ललित भारद्वाज की एंट्री हो गई। उन्होंने मेरिया जुगनी जी, नाम साढा चलदा, पीछे पीछे आई मेरा लौंग गवाचा, कुड़ी कढ़ के कालजा ले गई, दिल चोरी सडा हो गया, गुड़ नालो इश्क मीठा जैसे सुपर हिट गाने गाकर संमा बांध दिया। पहाड़ी गाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड गानों की तरफ रूख किया और ताबड़तोड गाने शुरु कर दिए। उन्होंने हर किसी को नहीं मिलता प्यार, ये हवाएं राता लंबियां, लबिंया जैसे गाने गाए। अंत में श्रुति ने स्टेच संभाला और वॉलीवुड गाना आईये मेहरावां गाकर माहौल बना दिया। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गाने गाएं। इसमें रात बाकी, ये दिल दिवाना, जिया जिया जिया रे, जैसे सुपरहिट गाने शामिल रहे। इसके बाद श्रति ने ग्रीष्मोत्सव में पहाड़ी तड़का लगाया और कुल्लू की शॉल और बाह्मणिये गाना, गोरा गोरा मुखड़ा तेरा देखियो, हाथ कटो पैनी दाचिये, पता पानो रा, इन्हा बडिय़ां जो तुड़का लाना, शिल्पा शिमले वालिये कर सभी को थिरकने मे पर मजबूर कर दिया। तीसरी सांस्कृित संध्या में मुख्यतिथि ने किया शुक्रिया वहीं तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यतिथि के रूप में जिला प्रोग्राम अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम करवाने के लिए क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। और कहा कि उनके इस प्रयास से सोलन शहर के साथ-साथ प्रदेश के कलाकारों को भी एक प्लेटफार्म मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की इस प्रकार के आयोजन करवाने बहुत मुश्किल है। इससे पहले क्लब के सदस्यों ने मुख्यतिथि को स्वागत किया। इस दोरान क्लब अध्यक्ष विशाल वर्मा ने मुख्यतिथि के पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त भी किया। इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर आशु ठाकुर, अनु बंसल, क्लब के प्रधान विशाल वर्मा, अजय कंवर,संदीप बातरा, चंदेर्भानु भंगरा, नमन गोयल सामंत बाली आशीष आज़ाद, प्रवीण , संजय जोशी , अनु कपूर, परवेश कंवर, भूपिंदर मोहन ठाकुर, गगन सूरी अभिषिक व प्रेस सेक्रेटरी तोमर ठाकुर मोजूद रहे।
पुलिस ने युवक से 8.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने टीटीआर बाईपास पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान स्कूटी पर दो युवक आए जिन्होंने हेल्मेट पहने हुए थे। पुलिस ने उसको रोककर कागजात मांगे तो स्कूटी के पीछे बैठा हुआ युवक मौका पाते ही चंडीगढ़ की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया और शक आधार पर तलाशी ली तो उसके पास सिग्रेट के अंदर मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कपिल कुमार वासी सलोगड़ा जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अल्ट्राटेक सीमेंट बागा में भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन प्राचीन बाड़ूबाड़ा मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष बागा सुरेश कुमार ने की।इस अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष भामस एवं राजपत्रित कर्मचारी संघ सुरेंद्र ठाकुर व प्रदेश महामंत्री यशपाल हेट्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा की प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ में जोड़ने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के मजदूरों के लिए कार्य कर रही भारतीय मजदूर संघ बागा सीमेंट कंपनी में मजदूर सबंधित यूनियन भारतीय मजदूर संघ की यूनियन पंजीकृत हुई। इसमें प्रदेश के महामंत्री यशपाल हेट्टा के साथ वहां बनाए गए पदाधिकारियो को पद सौंप कर यूनियन का झंडा लगाया व कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जिसमें 457 से ज्यादा लोगों ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता हासिल की। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस मौके पर प्रबंधन वर्ग को चेताया की कर्मचारियों की लंबित मांगों का ज्ञापन जल्द उन्हें सौंपा जाएगा और पक्षीय वार्ता से मसले को हल किया जाएगा। अगर प्रबंधन वर्ग की तरफ से सकारात्मक पहल नहीं होगी, तो वहां भयंकर आंदोलन भी हो सकता है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशपाल हेट्टा, पूर्व अध्यक्ष भामस एवं राजपत्रित कर्मचारी संघ सुरेंद्र ठाकुर, संघ बागा के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री सुनील व कोषाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य श्रमिकों ने भाग लिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पिछले वर्ष ऑनलाइन हुई। जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें कुमारी दीक्षा ने जिला स्तर पर पारम्परिक लोक गीत में तीसरा, प्रियंका शर्मा व गायत्री ने लोक नृत्य में अव्वल प्रदर्शन कर अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, प्रवक्ता सुमन बट्टू और सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा इस वर्ष होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए और कड़ी मेहनत करने को कहा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार,जेपी मिश्रा, धनी राम, धर्म दत्त, विजय, प्रवीण मुकेश, मदन लाल, नीरज, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुमन, अनीता कौंडल, मंजू, संतोष, अंजना, सुषमा, रेखा, वीना, नीलम ठाकुर, डॉक्टर अनीता,जागृति, किरण, रंजना सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज यहां सोलन के वरिष्ठ नागरिक रमेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘दोस्ती का शतक’ का विमोचन किया। उपायुक्त ने लेखक रमेश कुमार के प्रयासो की सराहना करते हुए आशा जताई कि उनकी यह पुस्तक न केवल बुजुर्गों अपितु नई पीढ़ी के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। कृतिका कुलहरी ने कहा कि एक वरिष्ठ नागरिक द्वारा इस तरह की पुस्तक की रचना करना एक प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में दोस्ती के कई रूपों का व्याख्यान किया गया है। लेखक ने इस पुस्तक में अपने जीवन से दोस्ती के अनुभव साझा किए हैं। लेखक रमेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि अपने जीवन की इस प्रथम पुस्तक को मैंने अपने दोस्त फ्रांसिस ज़ेवियर को समर्पित किया है। इस अवसर पर ओल्ड ऐज हेल्पलाईन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश ओबराय, सचिव बीएन कोरला, उपाध्यक्ष रमेश कुमार, डॉ. राय, एसएन कपूर व प्रो. आरके पठानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जेके ठाकुर व महासचिव राम लाल ठाकुर ने बताया कि आज उपायुक्त कृतिका कुल्हारी को 70सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें महासंघ के साथ जल्द मीटिंग करने का आग्रह किया गया। जेके ठाकुर ने कहा है कि पिछली बैठक 13 सितंबर 2021 को जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ सम्पन्न हुई थी इसमें अधिकांश मुद्दों पर चर्चा हुई थी, किंतु अधिकारिओं के ढुलमुल रवैया अपनाने की वजह से बहुत कम मुद्दों का समाधान हुआ है। इस पर महासंघ नाराजगी ब्यक्त करता है अधिकांश मुद्दों को फिर से समाधान हेतु मांग पत्र में डाला गया है। जेके ठाकुर ने कहा है कि अधिकांश विभागाध्यक्ष अधीनस्थ स्टाफ को जेसीसी बैठक में भेजते हैं जो मांग के निदान के लिए सक्षम नहीं होते। इस से मांगों का निपटारा नहीं होता। जेके ठाकुर ने कहा है कि अधिकांश विभागों को मान्यता प्राप्त जिला संघठनो से बैठक करने को कहा था, ताकि विभागीय समस्यओं का निपटारा हो सके। अभी भी बहुत से विभाग है जिन के कार्यालयों में बैठक हेतु मांग पत्र दिए गए हैं। बार-बार आग्रह पर भी अधिकारी व्यस्तता का बहाना बनाकर बैठक बैठक नहीं कर रहे हैं। ऐसे विभागों के विभागाध्यक्षों के प्रति बैठक में खूब हंगामा होने के आसार हैं। जेके ठाकुर ने कहा है कि मांग पत्र में महासंघ ने स्पष्ट रूप से विभागाध्यक्षों को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। अधीनस्थ कर्मचारी या अधिकारी जो चर्चा हेतु सक्षम नहीं है। बैठक को मात्र औपचारिकता समझता है बैठक में मान्य नहीं होगा। अब बैठक में कितने विभागाध्यक्ष उपस्थित होते हैं ये समय बताएगा, किन्तु इतना तय है कि गैर जिम्मेदाराना अधिकारियों के प्रति बैठक में महासंघ कड़ा रुख अपनाएगा। यह तय है बैठक के हंगामे पूर्ण होने की संभावना बढ़ गई है। मांग पत्र सौपने के लिए जिला अध्यक्ष जे के ठाकुर महासचिव रामलाल ठाकुर जिला कोषाध्यक परमिंदर शर्मा शहरी इकाईके अध्यक्ष किशन सिंह जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर,व सचिब अमरचंद, सलाहकार हरबंस लाल राजेश कुमार, सुनील ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी देशराज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
कार्तिक ने हिंदी तो दीपक ने पहाड़ी गाने गाकर बांधा समा फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन ग्रीष्मोत्सव-2022 की दूसरी सास्कृतिक संध्या में बॉलीवुड और पहाड़ी गानों ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राज्यस्तानी वेशभूषा में डांस कर सभी कर मन मोह लिया। संस्कृत संध्या में मुख्यातिथि के रूप में साईं संजीवनी अस्पताल के एमडी डॉ संजय अग्रवाल और उनकी पत्नी संगीता अग्रवाल मौजूद रही। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम करवाने के लिए क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके इस प्रयास से सोलन शहर के साथ-साथ प्रदेश के कलाकारों को भी एक प्लेटफार्म मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की इस प्रकार के आयोजन करवाने बहुत मुश्किल है। ये रहे स्टार कलाकार संस्कृतिक संध्या में पहले सोलन के जाने-माने कलाकार कार्तिक काशव ने अपनी गायकी से समा बांधा। उनके स्टेच पर आते ही माहौल बन गया। उन्होंने वालीवुड का इन दिनों लोकप्रिय गाना हवाएं से शरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाकर ऑडियंस का भरपूर मंनोरजंन किया। उन्होंने राता लमियां-लमियां, रश्के कमर और ढोलना जैसे गाने गाकार सभी का मन मो लिया। वहीं, अभी कार्तिक के गानों का नशा पूरी तरह से उतरा भी नही था कि संगड़ाह के रहने वाले गायक दीपक चौहान ने एक के बाद पहाड़ी गाने गाकर एक बार फिर से ऑडियंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने लोकप्रिय पहाड़ी गाना रोज का ड्रामा से शुरु किया। इसके बाद उन्होंने पाता-पानों रा, धारो पांदे लागे, लछी- लछी लोग गलांदे, जैसे सुपर हिट गाने गाए। जिसका लोगों ने खूब लुत्फ लिया। क्लब के महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में सिरमौर के गायक दीपक चोहान ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया, जबकि अन्य कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुती दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षाें में कोरोना महामारी के कारण वह इस आयोजन को नहीं कर पाए थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट लोक निर्माण विभाग उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाला पिपलूघाट बाया काकड़ा-दाड़लाघाट मार्ग मुरम्मत कार्य हेतू लगभग छह दिन तक बंद रहेगा। हालांकि आपात सेवाओं हेतू आवागमन के लिए छूट रहेगी। जानकारी देते हुए उपमंडल के सहायक अभियंता बलिराम कश्यप ने बताया कि मार्ग टारिंग कार्य के चलते सात जून से बारह जून तक यह मार्ग बंद किया जा रहा है। उनका कहना था कि टारिंग कार्य हेतू प्रातः साढ़े आठ बजे से सायं साढ़े सात बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होेंने लोगों से असुविधा हेतू खेद व्यक्त करते हुए सहयोग का आग्रह किया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में सामुदायिक अस्पताल के स्टाफ के पदों का सरकार द्वारा सृजन करने पर जिला सोलन के भाजपा महासचिव राकेश गौतम ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दाड़ला की समस्त जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में सामुदायिक अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 8 पद सृजित कर दिए गए हैं। बहुत शीघ्र दाड़लाघाट का सामुदायिक अस्पताल कार्य करना शुरू कर देगा। गौरतलब है कि इस सामुदायिक अस्पताल का मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा उद्घाटन पहले ही कर दिया गया है, लेकिन इसे चलाने के लिए वांछित पदों का सृजन नहीं किया जा सका था, जिसे कैबिनेट में अब मंजूरी मिल गई है और बहुत जल्द लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने जा रही हैं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में राजकीय महाविद्यालय महासंघ का आंदोलन शिक्षकों द्वारा 13वें दिन भी जारी रहा। यह आंदोलन का 13वां दिन तथा भूख हड़ताल का दूसरा दिन था। संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सुरेश कुमार व सचिव संदीप कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किए जाने के कारण बुद्धिजीवियों के वर्ग को ऐसा करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यूजीसी का वेतनमान प्राध्यापकों का अधिकार है तथा सरकार इस मामले पर संवेदनशील होकर जल्द निर्णय ले। अन्यथा यह आंदोलन उग्र हो जाएगा। भूख हड़ताल के साथ-साथ प्राध्यापक एग्जाम ड्यूटी भी दे रहे हैं तथा अपने कर्तव्य का पालन भी कर रहे हैं। इसलिए यह अत्यधिक जरूरी है कि जल्द ही मांगों को पूरा किया जाए। अगर शिक्षा के स्तर को उच्च रखना है, तो प्राध्यापकों को मानसिक प्रताड़ना नहीं देनी होगी। इस मौके पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक भी शामिल रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर ने की। सर्वप्रथम प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा ने शिक्षा संवाद में उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत किया तथा इस शिक्षा संवाद में विभाग की तरफ से दिए गए सभी बिंदुओं को सबके समक्ष रखा तथा उन पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य सरताज सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों में बढ़ रही नशे की लत बारे चिंता प्रकट की तथा सभी अविभावकों को इस बारे सचेत किया। इस अवसर पर प्रेम भगत, मेहर चंद, अनिल, गीता राम, त्रिलोक चंद, नरेंद्र हांडा, राजेंद्र, ममता, सरिता, मीना, नीलम नड्डा, लता, कविता, वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल, नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार, जेपी मिश्रा, धनी राम, धर्म दत्त, विजय, प्रवीण, मुकेश, मदन लाल, नीरज, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुमन, अनीता कौंडल, मंजू, संतोष, अंजना, सुषमा, रेखा, वीना, नीलम ठाकुर, डॉ अनीता, जागृति, किरण व रंजना सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अटल शिक्षा नगर, कालू झंडा स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की इस वर्ष की थीम (केवल एक पृथ्वी) के मद्देनजर, विश्वधरोहर कालका शिमला रेलवे (केएसआर)के साथ मिलकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत आईईसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कालका रेलवे स्टेशन पर पौधा-रोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग जैसी गतिविधियों में भाग लेकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया तथा पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक किया। प्रकृति को नुकसान से बचाने के लिए आईईसी विश्वविद्यालय और कालका शिमला रेलवे सोसायटी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण करने का प्रण लिया और एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत भीकी जिसके तहत मानसून की शुरुआत के साथ कई और स्थानों पर अधिक से अधिक संख्या में पौधा रोपण किया जाएगा। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद ने आधुनिक समय में ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए पानी और अन्य संसाधनों का उचित प्रबंध करने का संदेश दिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान गोद लिए गए विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। गोद लिए गए विभिन्न स्कूलों में चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसके लिए बच्चों को सामग्री भी फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई। इस उपलक्ष्य में गांव में जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों द्वारा रैली निकाली गई और पर्यावरण संबंधित संबंधित नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने इस मौके पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर बल दिया और साथ ही बच्चों से अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आह्वान किया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन में शिक्षा कार्यक्रम की प्रभारी आरती सोनी ने बताया कि अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यावरण दिवस पर विभिन्न गतिविधियों में 600 बच्चों ने भाग लिया और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूकता संबंधित नारे लगाए।
पर्यावरण दिवस पर नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन के छात्रों ने लोगों को जागरूक किया। पर्यावरण से संबंधित इस कार्यक्रम द्वारा छात्रों ने लोगों को जागरूक किया। मुख्याध्यापक श्याम लाल रनोट ने बच्चों को प्रार्थना सभा में पर्यावरण के संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम पर्यावरण को स्वच्छ रखकर ही स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके बाद बच्चों ने पर्यावरण के उपर भाषण देकर उसे स्वच्छ रखने की बातें बताईं। मुख्याध्यापक श्याम लाल रनोट ने बताया कि इस अवसर पर इंटर हाउस कंपीटिशन करवाया गया, जिसमें पेंटिंग, स्लोगन लेखन, भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। साथ ही एनएसएस वालंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल से पसल गांव तक रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्कूल का पूरा स्टाफ शामिल रहा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में पर्यावरण दिवस एवं शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर विभिन्न नारों द्वारा तथा संदेश के माध्यम से चंडी बाजार में समस्त जनता को पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर अन्तः सदनीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध लेखन, भाषण, नारा लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता रही। यह प्रतियोगिताएं 4 सदनों में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के बीच की गई। वरिष्ठ वर्ग में नवी से 12वीं के छात्र कनिष्ठ वर्ग में छठी से आठवीं के छात्र रहे। इसके बाद एनएसएस प्रभारी हेमलता द्वारा पर्यावरण दिवस की उपयोगिता एवं इसके आरंभ का उद्देश्य बताया गया। इस मौके पर प्रतिज्ञा द्वारा सभी ने पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने सभी बच्चों के उत्साह को सराहा। मध्याह्न में शिक्षा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कि अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती पूजन से हुआ। इसके उपरांत आरएमएसए प्रभारी प्रवक्ता वाणिज्य शांता के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में विस्तार से बताया गया। परीक्षा प्रणाली के विषय में छठी से आठवीं टीजीटी गीता राम, नवीं के बारे में टीजीटी पवन कुमार, 11वीं प्रवक्ता कॉमर्स अनिल गौतम के द्वारा बताया गया। इसके उपरांत छात्रवृति योजनाओं की जानकारी प्रवक्ता रसायन शास्त्र चंदू राम सिमर द्वारा दी गई। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विद्यांजलि योजना के बारे में शास्त्री कमल कांत द्वारा बताया गया। इसके उपरांत विज्ञान प्रतियोगिताओं एवं कोविड-19 के बारे में प्रवक्ता भौतिकी रामस्वरूप गौतम द्वारा संवाद स्थापित किया गया। एसएमसी प्रधान टेकचंद शर्मा द्वारा अभिभावकों को शिक्षा संवाद द्वारा बताए जा रहे सभी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने को कहा गया तथा समय-समय पर इससे संबंधित बातचीत करने के लिए विद्यालय में आने एवं संवाद स्थापित करने का सभी ने संकल्प लिया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने अभिभावकों द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों का समाधान एवं सुझावों को विश्लेषित किया गया। उन्होंने कहा कि गत 2 वर्षों से निरंतर अहर्निश उन्होंने विद्यालय प्रगति के लिए प्रयास किया है। अब वे चाहते हैं कि शैक्षणिक स्तर में भी सुधार किया जा सके। गौरतलब है कि अब छात्र भी विद्यालय में आ चुके हैं। अतः अब विद्यालय के सर्वांगीण विकास की ओर विद्यालय प्रशासन का संपूर्ण प्रयास रहेगा। इस आयोजन के लिए उन्होंने सभी अभिभावकों को बधाई दी। साथ ही कहा की विद्यालय हमेशा उनके द्वारा दिए जाने वाले सुझावों का स्वागत करता है। उनके किसी भी संशय का निदान हर वक्त किया जाता है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा का आयोजन भी किया गया। आम सभा मे छात्र हित और स्कूल हित में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किए गए और निर्णय लिए गए पाठशाला में रिक्त पढ़ रहे जीव विज्ञान और शारीरिक शिक्षक के पदों को भरने संबंधी मांग पुनः सरकार से उठाने का भी निर्णय लिया गया और यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार से कोई पद भरे नहीं जाते, तब तक पेरेंट्स के अंशदान से पाठशाला में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। पर्यावरण के अवसर पर पाठशाला में एनएसएस इकाई की ओर से प्रधानाचार्य द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर चंडी क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षाविद बहुत से गणमान्य व्यक्ति सहित लगभग 100 अभिभावकों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है तथा जन-जन की एकजुटता से ही पृथ्वी को सुरक्षित रखा जा सकता है। डॉ. सैजल आज यहां सारथी संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के समापन समारोह को संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया। सारथी संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रथम जून, 2022 से 05 जून, 2022 तक जन-जन को पर्यावरण की दिशा में जागरूक बनाने के लिए पर्यावरण सप्ताह का आयोजन कर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डॉ. सैजल ने कहा कि यदि अब मनुष्य ने प्रकृति को नहीं सहेजा तो सभी प्राणियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में न केवल जन-जन को पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना होगा, अपितु रसायनिक खेती को भी छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन एक-दूसरे पर निर्भर हैं और पर्यावरण को सहेज कर ही भविष्य को सुरक्षित रखा जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा गम्भीर प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग एवं विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं द्वारा नियमित रूप से पौधरोपण कार्यक्रमों के माध्यम से वृक्ष रोपण किया जा रहा है। इन प्रयासों के फलस्वरूप राज्य के हरित आवरण में सत्त वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ कार्यान्वित कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में 01 लाख 70,000 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होेंने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधार्द दी और आशा जताई कि सारथी संस्था भविष्य में भी अपने सकारात्मक प्रयासों को जारी रखेगी। आयुष मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया। संस्था के अध्यक्ष सुभाष सकलानी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संस्था ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया। उन्होंने अवगत करवाया कि प्रथम जून, 2022 को प्राथमिक स्तर के स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, 02 जून को पर्यावरण विषय पर कवि सम्मेलन, 03 जून को भाषण प्रतियोगिता, 04 जून को पर्यावरण विषय पर सोलन में रैली आयोजित की गई तथा 05 जून, 2022 को मैराथन का आयोजन किया गया। डॉ. जीआर साहिबी ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया भाषण प्रतियोगिता में सैंट ल्यूक्स स्कूल के कनक भारद्वाज प्रथम, गुरूकुल इंटरनेश्नल स्कूल की दीया ठाकुर द्वितीय तथा सनातन धर्म विद्यालय सोलन की पलक तृतीय स्थान पर रही। मैराथन की लड़कों की वरिष्ठ श्रेणी में टींकू शर्मा पहले, विशाल राजपूत दूसरे तथा रविंद्र तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की श्रेणी में निकिता पहले, आंचल दूसरे तथा प्राची तीसरे स्थान पर रही। मैराथन की लड़कों की जूनियर श्रेणी में लक्की प्रथम, मनीष द्वितीय तथा आरजू़ तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की जूनियर श्रेणी में रिद्धिमा पहले, सान्वी दूसरे तथा भूमिका तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर शिक्षा क्रान्ति मंच की पर्यावरणविद एवं शिक्षिका नीलम राजपूत को सामाजिक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। प्रणव थियेटर के कलाकारों ने इस अवसर पर पर्यावरण विषय पर एक नुक्कड़ नाटक तथा टैगोर इंटरनेश्नल विद्यालय द्वारा समूहगान प्रस्तुत किया गया। दुग्ध पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्याकरिणी सदस्य पवन गुप्ता, ग्राम पंचायत सपरून की प्रधान रेणु, भाजपा महामंत्री संजीव सूद, भाजपा की मीना ठाकुर एवं अरूणा शर्मा, सारथी संस्था के महासचिव अनिल भनोट, पुरूषोत्तम चौधरी, ब्रिजेश सकलानी, अन्य पदाधिकारी, विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन शूलिनी विश्वविद्यालय में वी-एम्पॉवर कोचिंग टीम ने कोचिंग के पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कुलपति प्रो अतुल खोसला और कोच पायल खन्ना द्वारा शुरू की गई शूलिनी विश्वविद्यालय में कोचिंग पहल की कामयाबी के उपलक्ष्य में यह समारोह आयोजित किया गया। कोचिंग का पहला चरण में एमबीए और बीटेक समिट रिसर्च प्रोग्राम (एसआरपी) के छात्रों ने भाग लिया। चांसलर पीके खोसला के प्रोत्साहन के शब्दों ने समारोह की नींव रखी। क्योंकि उन्होंने सभी उपस्थित लोगों के साथ अपनी यात्रा साझा की। उन्होंने कोचिंग में शामिल लाभों और चरित्र ढलाई पर बात की। प्रो. सौरभ कुलश्रेष्ठ, डीन, अनुसंधान और विकास शूलिनी विश्वविद्यालय ने अपने कोचिंग अनुभव के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्होंने अपने पूरे जीवन में कई अलग-अलग लोगों से कई अलग-अलग तरीकों से सीखा है। छात्रों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझने के लिए छात्र प्रशंसापत्र प्रस्तुत किए गए। दो छात्रों ने कोचिंग के अवसर का लाभ उठाने के बाद लाभान्वित होने की बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया साझा की। कोचिंग से जीवन के विभिन्न पहलुओं में लाभ मिलता है, चाहे वह अकादमिक हो या कॉर्पोरेट। पायल खन्ना ने आईसीएफएफ-शूलिनी इग्नाइट सर्वेक्षण के परिणाम प्रस्तुत किए, जो इस बारे में बहुत कुछ कहते हैं कि कोचिंग प्रोजेक्ट कितना अच्छा चला। कोच पायल खन्ना ने कुलपति प्रो. अतुल खोसला को उनके दृष्टिकोण और कार्यक्रम के पीछे अटूट समर्थन, हमारे समर्पित छात्रों और इस सम्मान को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार पुलिस पैनसर एसोसिएशन मुख्यालय कुनिहार द्वारा त्रैमासिक बैठक का आयोजन प्रधान धनीराम तंनवर की अध्यक्षता में चंदेल गेस्ट हाउस कंडा में किया गया, जहां सबसे पहले इस अवधि में जिन पुलिस पैनशर का निधन हुआ, उनकी आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में पेंशनरों ने अपनी मुख्य मांगों पर सरकार व पुलिस विभाग द्वारा उन्हें पूरा करने का आग्रह किया। मुख्य मांगों की जानकारी देते हुए धनीराम तनवर ने बताया कि बढ़ी हुई पेंशन का एरियर 2016 से नगद एकमुश्त में पुलिस पैनसर को जल्द अदा किया जाए, ताकि जीते-जी उसका लाभ प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही जेसीसी मीटिंग प्रदेश पैनसर एसोसिएशन के साथ रखी जाए, ताकि पुलिस पेंशनर एसोसिएशन के डेली गेट भी अपनी मांगों को उनके समक्ष रख सके। क्योंकि हमारी एसोसिएशन भी प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन के साथ भागीदार है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन कई बार पुलिस मुख्यालय व सरकार से लिखित तौर पर मांग कर चुकी है कि अगर पुलिस पेंशनर के निधन होने पर नियमानुसार अंतिम सम्मान प्रदान करना है, तो आदेश को ध्यान में रखते हुए ठीक तरह से प्रदान करें न कि पेंशनर का मजाक उड़ाया जाए। जैसा कि पूरे प्रदेश में देखने में आया है कि अपनी मर्जी के मुताबिक किसी जिला में तो 1, 4 की गार्द अंतिम सम्मान के लिए भेजी जाती है। कहीं पर सूचना मिलने के बावजूद भी कोई कर्मचारी अंतिम संस्कार में नहीं जाता कहीं पर अगर जाता भी है, तो अधूरा आदेश का पालन किया जाता है और न ही हमारी मांग के मुताबिक इस आदेश को किसी थाना के नोटिस बोर्ड पर भी नहीं लगाया गया है। हाल ही में एक रिटायर एसआई की गांव गढखल में मृत्यु होने पर और थाना कसौली में सूचना देने पर भी कोई एनजीओ या पुलिस कर्मचारी वहां नहीं गया। इस प्रकार का भद्दा मजाक बंद किया जाए। इस अंतिम सम्मान को हमने फौजी पेंशनर के निधन होने पर जो उनके अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाता है, उसकी तर्ज पर प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग द्वारा मांग की थी, मगर जब कोई सुनवाई न हुई, तो एसोसिएशन ने तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह से लिखित मांग उठाई थी, जिन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे, जिसके कारण यह अंतिम सम्मान प्रदान करने का लिखित आदेश पुलिस महानिदेशक ने सभी जिला के पुलिस अधीक्षक को अमल करने के लिए दिया था, जिसकी कॉपी एसोसिएशन के पास भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी इस मांग पर कोई गंभीरता से निर्णय लिया जाता है, तो उसकी कॉपी सूचना हेतु एसोसिएशन को भी दी जाए। इसके अलावा काफी समय से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण वृद्ध अवस्था में पेंशनर को अपना इलाज कराने में मुश्किल आ रही है। एसोसिएशन पुलिस कर्मियों की मांगों पर भी गंभीरता से विचार करने का आग्रह करती है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि वह अपने कर्तव्य को निष्ठा से पूरा कर सकें। एसोसिएशन काफी वर्षाें से सरकार व पुलिस विभाग से मांग कर रही है कि फौजी तर्ज पर पुलिस भर्ती में भी पुलिस के कर्मचारियों व पुलिस पेंशनरों के बच्चों को कुछ सीटें आरक्षित रहनी चाहिए।एसोसिएशन को पहले भी आईजी वेलफेयर द्वारा मीटिंग के दौरान शिमला में कहा गया था कि यह विभाग के हाथ में नहीं है, तो उस वक्त भी हमने कहा था कि विभाग को केस सरकार से उठाना चाहिए, जो आज तक इस पर कुछ नहीं किया गया। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि पुलिस भर्ती लीक मामला बहुत ही दुखद है। क्योंकि कुछ शरारती तत्वों की वजह से हजारों युवाओं को अपने भविष्य की चिंता सता रही है कि उन्हें बार-बार टेस्ट देना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने इसकी गहनता से जांच करने की मांग की है। इस बैठक में श्यामलाल भाटिया, आशा राणा, बीना देवी, रूप राम ठाकुर, सतपाल शर्मा, सुचानंद ठाकुर, दीप ठाकुर, संतराम चंदेल, ओम प्रकाश, मदन लाल शर्मा, जगदीश चौहान, पतराम पवरं व वेद प्रकाश ठाकुर मौजूद रहे।


















































