अटल शिक्षा कुंज कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) सैल ने एक सैमीनार करवाया। यह सैमीनार हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) के सहयोग से करवाया गया। दो दिन तक चला यह सैमीनार बौद्धिक संपदा अधिकार हाल के प्रतिमान विषय पर आधारित रहा। इसमें लगभग 250 प्रतिभागियों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन हिस्सा लिया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. शमीम अहमद ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य बौद्धिक संपदा के विभिन्न पहलुओं, पेटेंट फाइलिंग प्रक्रिया, कॉपीराइट प्रक्रिया के संबंध में जागरूकता पैदा करना रहा। इस दौरान छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों को एक बेहतर मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम दीप प्रज्वन से शुरू हुआ। तकनीकी सत्र में डा. सुरेश कुमार, सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर, फार्मास्युटिकल एंड ड्रग रिसर्च विभाग पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला द्वारा हर्बल उत्पादों के साथ आईपीआर पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाण पत्रों से संबंधित तकनीकी पहलू पर डा.राहुल तनेजा, वैज्ञानिक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (हरियाणा सरकार) पंचकूला की ओर से जानकारी साझी की गई। वहीं डा.शैलेश शर्मा, प्रो. और निदेशक अमर शहीद बाबा अजीत सिंह जुझार सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रूपनगर ने कॉपी राइट के संबंध में जागरूक किया। सैमीनार के दूसरे दिन के तकनीकी सैशन में डा. शशि धर समन्वयक एचपी रोगी सूचना केंद्र शिमला हिमकोस्टे द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार आदि पर चर्चा की। ड्रग रेगुलेटरी अप्रूवल विषय पर विपुल कुमार गुप्ता हेड रेगुलेटरी अफेयर्स, रोश प्रॉडक्ट्स, इंडिया प्रा. लिमिटेड नई दिल्ली ने जागरूक किया। वहीं डा. कांकीपति श्रीनिवास राव एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ कॉमर्स विवेक वर्धिनी कॉलेज ऑफ आर्ट्स कॉमर्स साइंस एंड पीजी स्टडी (उस्मानिया यूनिवर्सिटी) जंबाग, कोटि हैदराबाद ने व्याख्यान दिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शिक्षा संवाद कार्यक्रम करवाया गया। यह कार्यक्रम स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष नीम चंद की अध्यक्षता में करवाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने संबोधित किया। वहीं प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने छठी से आठवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम सुनाया। वहीं बेहतर पोजीशन हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र कपिला, अमर सिंह, धनी राम, जितेंद्र, सुरेन्द्र, मुकेश, जय प्रकाश, विनोद, सुमन, रेणुका, अनीता , सुषमा,जागृति, किरण बाला, विजय, रंजना, मंजू, अंजना, संतोष, नीरज, अनीता कौंडल, प्रबंधन समिति के सदस्य मेहर चंद, गीता राम, देवेंद्र, प्रेम भगत आदि मौजूद रहे।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोलका में चतुर्थ शिक्षा संवाद करवाया गया। इस दौरान छात्रों के वार्षिक परिणाम भी घोषित किए गए। वहीं मेधावी छात्रों को पारितोषिक वितरण भी किया गया। वहीं कोरोना के चलते इस वर्ष ऑनलाइन स्टडी हुई थी। ऑनलाइन स्टडी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी नवाजा गया। इस दौरान छात्रों कोरोना से बचने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसलिए छात्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस दौरान अध्यापक और स्टाफ मौजूद रहा।
कुनिहार राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला में शिक्षा सवांद करवाया गया। पाठशाला में आगामी सत्र 2022-23 में छात्रों को स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय श्रेष्ठ विद्यालय के तहत शिक्षा दी जाएगी। इसके तहत अकादमिक शिक्षा के साथ कंप्यूटर और नौनिहालों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार निजी पाठशालाओं की तरह ही सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने जा रही है। जिला सोलन में प्राथमिक पाठशाला केंद्र कुनिहार के केंद्राध्यक्ष व एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने करीब 15 लाख से पाठशाला का कायाकल्प करवाया है। इसके तहत 10 लाख की लागत से एक हॉल, डिजिटल कक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह से करीब 5 लाख रुपए खेलकूद, कंप्यूटर लैब, साउंड सिस्टम आदि पर खर्च किए हैं। इसकी अभिभावकों ने प्रशंसा की है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान मिलने पर भी बधाई दी। एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा व विद्यालय केंद्राध्यक्ष रमेश शर्मा को स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने सम्मानित किया था।
रंजीत सिंह। कुनिहार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढलग के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण किया। विद्यालय प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वोकेशनल विषय पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विषय अध्यापिकाओं शिल्पा व कविता द्वारा आईईसी यूनिवर्सिटी कालू झंडा में औद्योगिक भ्रमण करवाया गया, जिसमें टेलीकॉम और हेल्थ केयर के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के परिसर का भ्रमण किया। छात्रों ने कम्युनिकेशन शकील दूरसंचार फिजियोथैरेपी व दवाइयों तथा इनसे संबंधित उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छात्रों की कैरियर काउंसलिंग भी की गई, ताकि वे भविष्य में अपने कौशल को जान सके और अनुसरण कर सके। बच्चों ने वहां के स्टाफ द्वारा करवाई गई हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज सोलन के कोटला नाला स्थित तहसील परिसर के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भण्डारण कक्ष से 288 वीवीपीएटी बीईएल फैक्टरी पंचकुला स्थानांतरित गई। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी अजय यादव, भारतीय जनता पार्टी के सुनील, भारतीय राष्ट्र कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर नायब तहसीलदार निर्वाचन दिवान चंद व निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से टीबी दिवस उन्मूलन दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम मुरारी लाल मेमोरीयल नर्सिंग कॉलेज कॉलेज ओच्छघाट सोलन में करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहारी ने की। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कायक्रम एनटीईपीसी में बेहतरीन कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से सोलन जिला क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में बेहतर प्रदर्शन कर पाया है। उन्होंने इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्षए दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष, दवा निरीक्षक तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज ओच्छघाट द्वारा भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता और टीबी उन्मूलन पर 2 नाटक भी करवाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने तपेदिक उन्मूलन के विषय में बताया। वहीं जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने सभी का धन्यवाद किया।
ग्राम पंचायत बरायली के गांव शमेली में बुधवार को आग लगने से एक गौशाला जल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी-माली नुक्सान नहीं हुआ। इस संबंध में ग्राम पंचायत की प्रधान रीता शर्मा ने बताया कि बुधवार को गांवके परमानंद की गौशाला में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एकत्र हो गए और आग पर काबू पा लिया। वहीं सूचना मिलते ही हलके के पटवारी ने भी मौके पर जाकर मुआयना किया। पटवारी ने नुक्सान का आकलन कर लिया है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
ग्राम पंचायत नवगांव के आंगनबाड़ी केंद्र नवगांव-1 में पोषण पखवाड़ा मनाया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता ऊषा देवी की अगुवाई में एनीमिया कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सखी सीता नेगी ने 20 महिलाओं,10 किशोरियों और 5 पुरुषों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किए। उन्होंने महिलाओं को सही खान-पान रखने की हिदायत दी। इस दौरान सूरजमोनी, स्वास्थ्य सखी सीता नेगी,सहायिका दामोदरी, मीना, विमला, भावना, कांता, प्रियल, यामिनी, राम वचन, रोशनी, लता, रीता, आरती, हिना ,लेख राम, फूलचंद, मीणा, सावित्री, गीता, लता देवी, अमन, गीतांजलि, कमला, ऊषा, तेजस्वी, काव्यांजलि आदि मौजूद रहीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 31 मार्च को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में करोड़ों रुपए की लागत कि विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री 31 मार्च को प्रातः 11:15 बजे कफोटा में राजकीय महाविद्यालय कफोटा के भवन का लोकार्पण के उपरांत विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 11:55 पर उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय कफोटा का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि 12:15 बजे मुख्यमंत्री कफोटा के समीप पाब में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में विगत दो वर्षों से निरंतर विकास कार्य प्रगति पथ पर अग्रसर हैं। इन कार्यों में अधिकांश कार्य जन सहयोग के माध्यम से किय जा रहे हैं। विद्यालय में अनेक सामाजिकों ने योगदान दिया है। इसमें उपप्रधान तुलसीराम गांव च्याण्डा (सेवड़ा चंडी) जो वर्तमान में हैं तथा पाठशाला भवन निधि समिति के दानकर्ता सदस्य भी हैं का योगदान समय-समय पर मिलता रहा है। इस विद्यालय में जल समस्या वर्षों से बनी रही। अन्य क्षेत्रों की भांति चंडी में भी जलसमस्या गंभीर है। प्रतिदिन विद्यालय के लिए पानी मिलना तो नामुमकिन ही था। इस विद्यालय में छात्र संख्या भी अधिक रहती है, जिससे प्रतिदिन का व्यय भी अधिक होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने विभाग स्तर पर इस मांग को रखा, अथक परिश्रम के पश्चात उन्होंने विद्यालय के लिए पृथक पाइपलाइन भी बिछवाई, परंतु जब तक जल पर्याप्त संग्रहीत नहीं हो पाता था। उस समय एसएमसी तथा अन्य सामाजिक बैठक के लिए आमंत्रित किए गए। इस बैठक में बोर करके पानी प्राप्त करने का विचार किया गया, जिसका व्यय 4 लाख तक का अनुमानित था। इसके उपरांत भी जब पानी की इस गंभीर समस्या का कोई स्थाई नहीं निकल पाया, तो तुलसी राम ने इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय एवं छात्रहित में अपनी नेक कमाई से अपने स्तर पर पानी की इस ज्वलंत समस्या के स्थायी समाधान का संकल्प लिया और इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करते हुए पाठशाला प्रांगण में मंदिर के साथ लगभग 4 लाख की लागत से स्थापित होने वाले हैंपंप की बोरिंग का काम आरंभ कर दिया। तमाम व्यय उन्होंने अपनी नेक कमाई से वहन किया और इस प्रकार सबमरसिव पंप लगवाकर सदा के लिए पानी की समस्या का स्थाई समाधान करके एक पुनीत कार्य के रूप में उदाहरण प्रस्तुत किया। इससे जीवनभर के लिए विद्यालय में पानी की समस्या का निदान हो गया है। तुलसीराम का कहना है कि विद्या मंदिर में शैक्षणिक कार्यों के लिए दिल खोलकर दान करना चाहिए। शैक्षणिक संस्थानों को विकासित किए बिना हम समाज को विकसित नहीं कर सकते, जिस प्रकार चंडी विद्यालय में अपना हैंपंप लगाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों से जहां विद्यालय विकास होता है। वहीं, समाज के लिए प्रेरणा प्राप्त होती है। पानी जीवन की मूलभूत आवश्यकता रहती है। अब बच्चे हर पल स्वच्छ जल प्राप्त कर सकेंगे। पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टेक चंद, प्रधानाचार्य भूपेन्द्र गुप्ता, समस्त स्टाफ, एसएमसी सदस्यों व छात्रों एवं अभिभावकों ने उप प्रधान सेवडा चंडी तुलसी राम का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नवगांव की एसएमसी को विद्यालय के सर्वांगीण विकास में दिए गए अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण सहयोग के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। यह सम्मान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग मंत्री डॉ राजीव सैजल के हाथों प्राप्त किया।मुख्य शिक्षक नंदलाल ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति ने पाठशाला की बेहतरी और बच्चों के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कारण स्कूल धुंदन शिक्षा खंड में सर्वश्रेष्ठ एसएमसी अवार्ड अपने नाम किया है। इसके लिए स्कूल मुख्य शिक्षक नंदलाल शर्मा ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान अनुरीता एवं अन्य सदस्यों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।इस मौके पर कनिष्ठ शिक्षक नरेश कुमार, शिक्षिका रीता शर्मा, नर्सरी अध्यापिका अमिता, एसएमसी अध्यक्ष अनुरीता, जल वाहिका लाल देई व पंचायत सदस्य सीता नेगी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन किसान सभा का कहना है कि ममलीग (वाकनाघाट) के आस-पास 10-12 पंचायतें हैं। अफसोस यहां कोई कॉलेज ही नहीं हैं मजबूरन बारहवीं के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए या तो शिमला जाना पड़ता है या फिर सोलन। बहुत से छात्र इसी परेशानी के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ जाते हैं। दूर पढ़ाई के लिए जाने पर सारा समय बर्बाद हो जाता है।यही नहीं यदि वे वहां जाकर पढ़ाई करने की सोचें तो महंगे रेंट पर पर कमरा लेना पड1ता है। कई छात्र बहुत गरीब होते हैं। अतः वे किराए का कमरा लेने में असमर्थ होते हैं। अतः किसान सभा की क्षेत्रीय कमेटी ममलीग ने कॉलेज खोलने की मांग की है, ताकि छात्रों को अपनी पढ़ाई बीच में ही न छोड़नी पड़े। इसके अतिरिक्त किसान सभा ने ममलीग में सब्जी मंडी का निर्माण करने की भी मांग उठाई है। इसलिए किसान सभा यह मांग करती है की ममलीग में सब्जी मंडी का निर्माण भी किया जाए। इन दो मागों को लेकर के किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी ममलीग 25 अप्रैल को महापंचायत कर रणनीति बनाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन पब्लिक स्कूल संचार, सहयोग, महत्वपूर्ण और रचनात्मक के उपकरण और तकनीक प्रदान करके अनुभवात्मक शिक्षा के साथ-साथ मिश्रित एव एकीकृत पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसी सोच के साथ सोलन पब्लिक स्कूल ने 28 मार्च को अपना तीसरा संस्थापक दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस उपलक्ष्य पर सोलन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फन फिस्टा समारोह का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने तरह-तरह के व्यंजनों को तैयार किया। विभिन्न खेलों का आनंद लिया व रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके उपरान्त सोलन पब्लिक स्कूल विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका प्रीती कुमार द्वारा किए गए प्रयासों को पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या अवंतिका शर्मा, शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके परिवार का तह दिल से अभिनदंन किया व विद्यालय की उन्नति के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट चेतन जग्गा मुख्यातिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने विद्यार्थियों को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय गान गा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
दाड़लाघाट केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। वहीं, लाल झंडा सीमेंट वर्कर यूनियन बागा ने भी इस दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया। इस धरना प्रदर्शन में पूरे प्लांट के सभी मजदूरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके अपना रोष व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगत राम ने केंद्र सरकार के खिलाफ जो 44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार श्रम सहिंताओं में बदलाव कर रही है, जो कि मजदूर विरोधी है। मंच के माध्यम से उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर इन 4 कानूनों को लागू करती है, तो सभी उद्योगों के मजदूर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे और इन कानूनों को वापस करवाएं, जिसकी पूरी की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सभी सरकारी तंत्र को निजी हाथों में बेच रही है, जिसको सीटू कभी भी होने नहीं देगी। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान बलबीर चौहान ने कहा कि हम सभी मजदूर इन चार श्रम सहिंताओं को मजदूरों के ऊपर थोपे जा रहे हैं और हम इसका विरोध करते हैं और सरकार को चेताना चाहते हैं कि जो मजदूरों के 44 श्रम कानून हैं, उनको बदलने की कोशिश करती है, तो पूरे देश का मजदूर सड़कों पर सरकार का विरोध करेगा।यूनियन के महासचिव बृजलाल ने भी मंच के माध्यम से कहा कि मौजूदा सरकार मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कंपनी मैनेजमेंट को 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया है। समय रहते कंपनी मांग पत्र पर वार्ता शुरू करें और मजदूरों की मांगे पूरी करें, नहीं तो कंपनी का सारा मजदूर मांग पत्र को लेकर हड़ताल में उतरेगा और उद्योग का पूरा काम बंद करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष गणपत राम, लालमन भाटिया, संजय कुमार, तिलक राज, पवन कुमार, तसवेर खान, केहर सिंह, जगन्नाथ पटेल, बालकराम, कमल, किशोर, वीर सिंह, रूपलाल व अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च पाठशाला सारमा शिक्षा खंड धुंदन कि एसएमसी को विद्यालय के सर्वांगीण विकास में दिए गए अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण सहयोग के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया है। इस जिला स्तरीय उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान एवं सहयोग के लिए आभार समारोह के मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश के मंत्री डॉ. राजीव सैजल थे। राजकीय उच्च पाठशाला सारमा के हेड मास्टर डॉ रमेश चंद शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति ने पाठशाला की बेहतरी और बच्चों के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कारण स्कूल पूरे धुंंदन शिक्षा खंड में सर्वश्रेष्ठ एसएमसी अवार्ड अपने नाम किया है। इसके लिए स्कूल मुख्याध्यापक ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान सरोज मोदगिल एवं अन्य सदस्यों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के जिला सचिव के लिए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने चौहान कृष्णा की नियुक्ति की है। गौर रहे कि दाड़लाघाट के बागा करोग पंचायत के चौहान कृष्णा जो पिछले काफी समय से बिना किसी पद के सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को घेरते नजर आ रहे थे और कांग्रेस की नीतियों का प्रसार-प्रचार करते देखे जा रहे थे को जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के जिला सचिव पर महत्वपूर्ण तैनाती दी है। कुलदीप राठौर ने चौहान कृष्णा को ये तैनाती ऐसे समय मे दी है, जब आम आदमी पार्टी भी आम घरों के लोगों को पार्टी में आगे लाने की बात कर रही है। चौहान कृष्णा की सचिव पद पर तैनाती से अर्की क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। खुद कृष्णा चौहान अपनी ताजपोशी को आम कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात बता रहे हैं। उन्होंने अपनी ताजपोशी को लेकर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, सांसद प्रतिभा सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जैनब चंदेल, विधायक संजय अवस्थी, विधायक विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर, जिला सोलन अध्यक्ष शिव कुमार, अर्की ब्लॉक के अध्यक्ष सतीश कश्यप और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। चौहान कृष्णा ने अपने राजनीतिक गुरु स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि आप सदैव अमर रहे और आपका आशीर्वाद सदैव साथ रहे। दूसरी ओर चौहान कृष्णा का सोलन के जिला सचिव के लिए नियुक्त होने पर दीप लाल चौहान, श्याम लाल चौहान, नत्थू राम चौहान, हरि राम पंवर, श्याम लाल शांडिल, राकेश चौहान, श्याम लाल कौंडल, भाग सिंह, संजीव पंवर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।
दाड़लाघाट सड़कें जहां हमारी भाग्य रेखाएं हैं, वहां ऐसा घाव भी दे जाती हैं, जिसकी टीस जीवन भर उठानी पड़ती है। सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं होना एक अलग बात है, लेकिन यदि सड़कों के गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते हाें, तो राहगीर क्या करें? सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के दावे में कितनी सच्चाई है। इस बात की कहानी दाड़लाघाट की सड़कें खुद-ब-खुद बताती हैं। हकीकत यह है कि यहां की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। यही हाल नेशनल हाईवे-205 अंबुजा चौक दाड़लाघाट सड़क का है। सड़क की खस्ता हालत के चलते वाहन चालक परेशान हैं। यही नहीं जगह-जगह पड़े गड्ढों से हादसे की भी आशंका बनी हुई है। इस सड़क पर उद्योग होने से भारी-भरकम वाहनों का आना-जाना भी लगा रहता है। इससे सड़क जल्द क्षतिग्रस्त हो जाती है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों से वाहन चालकों को तो क्या पैदल चलने वाले भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश महाजन, नीरज कपिला, सुमन गौतम, प्रदीप, अनिल, हेमराज गौतम, भरत, कुलदीप मोदगिल, होशियार सिंह, केके गुप्ता, मस्तराम, देवराज, मनोहर व संजय ठाकुर आदि ने बताया कि दाड़लाघाट अंबुजा चौक, एसबीआई बैंक के समीप व जालपा मंदिर के पास सड़क की हालत बदतर हो गई है। सबसे ज्यादा मुश्किल राहगीराें को हो रही है। सड़क खराब होने के कारण एनएच-205 सड़क की पंचिंग निर्माण कार्य कुछ समय पूर्व किया गया था, पर कुछ समय मे ही पंचिंग गड्ढों में तब्दील हो गई। सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर बने गड्ढे दिनों-दिन और गहराते जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण सड़क से प्रतिदिन राज्य के आला-अधिकारियों और वीआईपी का आना-जाना लगा ही रहता है। बावजूद इसके इन गड्ढों को भरने की दिशा में भी कोई पहल नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन गड्ढों को ठीक करवाया जाए या पंचिंग दोबारा से की जाए। जब इस बारे में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सड़क में पड़े गड्ढाें का मामला संज्ञान में आया है और जल्द ही गड्ढाें को सही करवा दिया जाएगा, ताकि आम जनता व वाहन चालकाें काे परेशानी न हाे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सीटी स्कैन मशीन का विधिवत लोकार्पण किया। इस मशीन की स्थापना एवं अन्य अधोसंरचना निर्माण पर लगभग 6 करोड़ खर्च हुए हैं। यह मशीन सार्वजनिक-निजी सहभागिता के अंतर्गत स्थापित की गई है। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि सीटी स्कैन मशीन स्थापित होने से सोलन जिला के साथ-साथ सिरमौर और शिमला जिला के निवासियों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अन्य अत्याधुनिक मशीनें भी स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत तथा हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत परिवारों के लिए सीटी स्कैन सुविधा निःशुल्क रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि रोगियों को सीटी स्कैन रिपोर्ट शीघ्र प्रदान की जाए, ताकि उनका उपचार अविलम्ब आरम्भ हो सके। आयुष मंत्री ने कहा कि अस्पताल में लोगों की सुविधा के लिए पोर्टेबल अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन स्थापित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए भी अत्याधुनिक मशीन स्थापित कर दी गई है। डॉ. सैजल ने कहा कि सोलन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए अस्पताल के निर्माण के लिए लगभग 86 बीघा भूमि का चयन किया गया है। अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अस्पताल के निर्माण के लिए आरंभिक राशि के रूप में 31 करोड़ रुपए उपलब्ध करवा दिए हैं। नए अस्पताल के निर्माण से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं, ट्रामा सेंटर इत्यादि का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रथम अप्रैल, 2022 से हिमकेयर योजना के तहत नए परिवारों का पंजीकरण पूरे वर्ष होता रहेगा। हिमकेयर कार्ड नवीनीकरण की अवधि तीन वर्ष की गई है। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 100 आयुष औषधालयों को वेलनेस केंद्र के रूप में स्तरोन्नत किया जाएगा। डॉ. सैजल ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में कार्यरत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें में भी चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल कर्मी उपलब्ध हैं। प्रदेश सरकार इस वर्ष चिकित्सा अधिकारियों के 500 नए पद सृजित करेगी। उन्होंने इस अवसर पर अस्पताल परिसर में कार्यरत चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और पैरा मेडिकल कर्मियों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि सीटी स्कैन मशीन की स्थापना से लोगों को एक और सुविधा कम मूल्य पर प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इन मशीनों की स्थापना के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित जिला के अन्य चिकित्सा संस्थानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई है। भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। जिला सिरमौर भाजपा प्रभारी पवन गुप्ता, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, नगर निगम सोलन के पार्षद मीरा आनंद, शैलेंद्र गुप्ता, संजीव मोहन और कुलभूषण गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र परिहार, रितु सेठी, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, उपमंडलाधिकारी अजय यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा, मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, पैरा मेडिकल कर्मी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट नवगांव के साथ लगते गांव समलोह में 7 दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। गांव के निवासी जगदीश राम शास्त्री द्वारा करवाए गए इस अनुष्ठान में पंडित सूर्यकांत शैल के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत के भक्तिमय तथा संगीतमय अनेक कथानकों की रसधारा बहती रही और पंडाल में बैठे सभी श्रद्धालुओं की धार्मिक जिज्ञासा को शांत करती रही। पंडित सूर्यकांत शैल ने व्यास की गद्दी को सुशोभित करते हुए इन दिनों में भगवान का गुणगान करते हुए अनेक प्रेरक प्रसंगों द्वारा श्रोताओं को समाज में पनप रही अनेक विसंगतियों से सचेत किया तथा इन विसंगतियों से बचने के उपाय भी सुझाए। पंडित सूर्यकांत शैल ने बीच-बीच में कोविड-19 के खतरों से भी श्रोताओं को आगाह किया और उन्हें मास्क पहनकर ही पंडाल में आने को बाध्य किया।इस कथा का श्रवण करने स्थानीय लोगों के अतिरिक्त विधायक संजय अवस्थी ने भी विशेष रूप से पधारे और आचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।जगदीश राम शास्त्री तथा उनके परिवार ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए भंडारे का आयोजन भी किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत बरायली के लोग इन दिनों बाघ के आतंक से सहमे हुए हैं। आलम यह है कि पंचायत में पिछले कई दिनों से बाघ ने आतंक मचा रखा है, जिसकी वजह से गांव बस्याना, छटेरा, चल्यावण, छांब व आस-पास के लोग खासे परेशान हैं। बस्याना गांव के ग्रामीण मस्त राम, मनसा राम, विनोद, वैभव, धर्म चंद व बंटू ने बताया कि गत दिनों से बस्याना गांव में बाघ के आतंक से लोग परेशान हैं। गांव के ग्रामीणों ने बताया की गांव में लकड़ी, घास लाने में बड़ी मुश्किल हो रही है। यही नहीं शाम को लोगों को अपने घर से बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया है। कई लोगों ने तो बाघ को काफी नजदीक से देखा है इन लोगों का कहना है कि अब इस दहशत के साथ जीने को मजबूर हो गये है कि कहीं यह बाघ उनके ऊपर हमला न बोल दें। इन लोगों को कहना है की रात के समय तो यहां बाघ गांव के बिल्कुल नजदीक रहता है और लोगों के पालतू जानवर और कुत्तों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है और सारी रात यह बाघ दहाड़ता है। लोगों का कहना है कि बाघ ने गांव बस्याना के मस्त राम की गौशाला से दो गायाें पर हमला किया, जिसके कारण मस्त राम की दो गाय मर गईं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें हर समय डर सताता है कि कहीं बाघ उनके बच्चों को अपना शिकार ना बना ले। ग्राम पंचायत प्रधान रीता शर्मा, उप प्रधान कृष्ण चंद भट्टी व स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व वन विभाग से मांग की है कि बाघ को पकड़कर उचित स्थान पर भेजा जाए, ताकि कभी अनहोनी न हो। इस बारे जब वन विभाग दाड़लाघाट वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट किशोरी भारद्वाज से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए शीघ्र ही बाघ को पकड़ा जाएगा।
रंजीत सिंह। कुनिहार हाटकोट पंचायत के न्यू बस स्टैंड पर महाऋषि मारकंडेश्वर अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 रोगियों की निःशुल्क जांच तथा उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं। अस्पताल से आए डॉ. मनप्रीत सिंह ने इस शिविर के बारे व अस्पताल की सुविधा बारे जानकारी दी। अपने संबोधन में ग्राम पंचायत प्रधान जगदीश अत्रि ने कहा कि इस तरह के चिकित्सा कैंप लगते रहने चाहिए, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके। वहीं, उन्होंने सफल कैंप के लिए अस्पताल प्रशासन का धन्यवाद किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान जगदीश अत्रि, उपप्रधान रोहित जोशी, डॉ मनप्रीत सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, गौरव शर्मा, अभिनभ झांजी सहित सैकड़ाें लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत रोड़ी के गांव जाबलु व पंचायत संघोई के गांव बंजाण में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने गांव जाबलु व बंजाण में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। संजय अवस्थी ने लोगों को संबाेधित करते हुए कहा कि लोगों ने विधायक चुनकर उन्हें विधानसभा भेजा है, उसके लिए वह सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं। अवस्थी ने कहा कि वह राजनीति में सेवा भाव से आए हैं, ताकि लोगों की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र की मांगों को उजागर किया है। इस मौके पर गांव जाबलु व बंजाण के स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष समस्याओं को रखा। जिन्हें विधायक संजय अवस्थी ने ध्यानपूर्वक सुना व उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत रोड़ी के गांव जाबलु के लिए महिला मंडल के लिए दस हजार व पानी की मोटर के लिए 50000 व बंजाण में सामुदायिक भवन के लिए एक-लाख व युवक मंडल के लिए 50,000 रुपए देने की घोषणा की, जबकि गांव बंजाण में लोगों ने कहा कि पिछले कई दिनों से शिमला से खाली रुट पर चलने वाली पथ परिवहन निगम की बस कई दिनों से बंद पड़ी है। इसे सुचारू रूप चलाने के लिए विधायक ने कहा कि एमडी से इस बारे बात की जाएगी। इस मौके पर जाबलु व बंजाण के स्थानीय जनता ने विधायक अर्की के समक्ष सड़क, पानी आंगनबाड़ी व अन्य समस्याओं को रखा। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, पंचायत चंडी के उपप्रधान तुलसी राम शर्मा, जय चंद, प्रेम केशव, कुलदीप चौधरी, बाबूराम, बाल कृष्ण, कृष्ण चंद, नानक चंद, देवी चंद, मस्तराम, परसराम, जीतराम, विकेश, संजय, तारा चंद, जागृति महिला मंडल खाता (जाबलु) की प्रधान रमा देवी, सचिव दया, सदस्य बंती, प्रेमदेई, निशा, रुक्मणी व कल्पना सहित गांव जाबलु व बंजाण में अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबाेधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का एक महत्वपूर्ण विंग है, जिसके माध्यम से पार्टी सशक्त और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने एक बार कहा था कि युवाओं में देश को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को जीवंत बनाए रखने के लिए विभिन्न मोर्चे महत्वपूर्ण हैं। युवाओं में विश्व और राष्ट्र में बड़ा बदलाव लाने की शक्ति है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजयुमो का नेतृत्व किया है, जो राज्य के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने और भविष्य के नेता तैयार करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकटकाल में भी युवाओं ने जरूरतमंद लोगों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश सरकार ने राज्य में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में कार्यान्वित किया और प्रदेश पात्र समूहों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाने में न केवल देश में पहला राज्य बना, बल्कि पात्र आबादी को पूर्ण टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बनकर भी उभरा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सदस्यों ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने और उन्हें टीकाकरण केंद्राें तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना भी सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य युवाओं से बेहतर कोई और नहीं कर सकता। उन्हांेने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गरीब और पिछड़े वर्गों के आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। प्रदेश सरकार का पहला ही निर्णय वृद्धजनों का उत्थान था और वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने की आयु सीमा को बिना किसी आय सीमा के 80 से घटाकर 70 वर्ष किया गया और अब इसे 60 वर्ष कर दिया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए जनमंच कार्यक्रम आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 के माध्यम से लोग अपनी शिकायतें घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रतिमाह 3000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत 5 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण किया गया है और प्रदेश के 2.25 लाख लोगों के उपचार के लिए 205 करोड़ से अधिक रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना से राज्य देश का पहला चूल्हा धंुआमुक्त राज्य बनकर उभरा है। इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों की लड़कियों की शादी के समय उन्हें 31 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन मैसर्ज दीपक स्पिनर प्राईवेट लिमिटिड व बद्दी जिला सोलन द्वारा 30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बद्दी में मशीन। ऑपरेटरों के 500 पद भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि यह कैंपस इंटरव्यू उप रोज़गार कार्यालय बद्दी में प्रातः 10.00 बजे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए योग्यता 8वीं से 12वीं निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी अनिवार्य प्रमाण पत्रों के साथ उप रोज़गार कार्यालय बद्दी में पंहुचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी दूरभाष नंबर 01792-227242 तथा मोबाईल नंबर 82196-07952 तथा 78760-48008 से प्राप्त की जा सकती है।
रंजीत सिंह। कुनिहार (सोलन) जिला योजना एवं विकास समिति के सदस्य इंद्र पाल शर्मा व कुनिहार के वरिष्ठ नागरिकों चेत राम तंवर, ओम प्रकाश गर्ग, श्यामा नंद शांडिल, जगदीश चंदेल, आरपी जोशी, गोपाल कृष्ण शर्मा, दुनी चंद तंवर, सुशील शर्मा, मनी राम, राजिंदर धीमान, रघुवीर कंवर, ठाकुर दास मेहता, कंचन माला व निर्मला देवी आदी ने कुनिहार में एक नया पटवार सर्किल की अधिसूचना जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि कुनिहार में एक नया पटवार सर्किल खोले जाने की गत वर्ष अर्की में मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की थी, उसे पूरा कर दिया है। कुनिहार में जल शक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय खोले जाने को लेकर 25 मार्च को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। हमें पूर्ण आशा है की इसकी कैबिनेट मे मंजूरी मिलते ही इसकी अधिसूचना भी जल्दी जारी हो जाएगी। शर्मा ने कहा कि कुनिहार में 3 करोड़ की लागत से पुलिस थाना के भवन निर्माण का कार्य तीव्र गती से चल रहा है तथा उसकी 2 मंजिले बनकर तैयार हो गई है और तीसरी का कार्य चला है। तालाब पर करीब 3 करोड़ से बनने वाली सब्जी मंडी के भवन निर्माण का कार्या चला हुआ है। ये दोनों भवन जल्दी ही तैयार होंगे। शर्मा ने कहा कि इसके अतिरिक्त विकास खंड कुनिहार में उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण का टेंडर लग चुका है, उसका कार्य 10 दिन में शुरू हो जाएगा। कुनिहार में बनने वाले अटल विद्यालय के निर्माण की औपचारिकता अंतिम चरण में है। इसका निर्माण कार्य भी अति शीघ्र होगा। कुनिहार क्षेत्र के लिए दी गई करोड़ों की सौगात के लिए कुनिहार क्षेत्र की तीनों पंचायत प्रधानों सहित स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान एवं सहयोग के लिए आभार सम्मान समारोह का आयोजन होटल शगुन पैलेस सोलन में किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रस्सति पत्र देकर जिला के आठ ब्लॉक अर्की, धर्मपुर, धुंधन, कंडाघाट, कुठाड़, नालागढ़, पट्टा महलोग व रामशहर के उन विद्यालयों की वह एसएमस, जिन्होंने अपने विद्यालय के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य किए हैं, उनको सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के लिए व्यक्तिगत रूप से सहयोग करने वालों को भी सम्मानित किया गया। अर्की ब्लॉक से राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की एसएमसी को इस सम्मान से नवाजा गया, जिसे एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर व विद्यालय अध्यापक दुर्गानंद शास्त्री ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के हाथों ग्रहण किया। कुनिहार की प्राथमिक पाठशाला को भी उत्कृष्ट सम्मान मिला, जिसे एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा व मुख्याध्यापक रमेश शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री के हाथों प्राप्त किया। दोनों विद्यालयों में एसएमसी को मिले इस सम्मान के लिए खुशी की लहर है व सभी विद्यालय अध्यापकों व अन्य बहुत से बुद्धिजीवी लोगों ने एसएमसी के कार्यों की प्रसंशा करते हुए बधाई दी है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट देव भूमि क्षेत्रीय संगठन एवं देव भूमि स्वर्ण संगठन के पदाधिकारियों की रिहाई को लेकर संगठन की अर्की मंडल के सदस्य शनिवार से अर्की में क्रमिक भूख-हड़ताल पर बैठ गए हैं। अर्की मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद भट्टी ने बताया कि सरकार द्वारा स्वर्ण जाति से भेदभाव किया जा रहा है और अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे संगठन पदाधिकारियों को जेल में बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने अपनी मांग रखने का अधिकार है।उन्होंने बताया कि यह हड़ताल रूमित ठाकुर, मदन ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारियों को रिहाई को लेकर की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह क्रमिक अनशन 30 मार्च तक जारी रहेगा। 25 से 30 मार्च तक चलने वाले क्रमिक अनशन में पहले दिन बलदेव ठाकुर, अमित, मदन ठाकुर, अशोक व चमन सिंह हड़ताल पर बैठे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी देने के लिए पुलिस थाना दाड़लाघाट के अधिकारियों को आमंत्रित कर छात्रों को जागरूक करने के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस थाना दाड़लाघाट के मुख्य आरक्षी बृजमोहन ने छात्रों को यातायात संबंधी कानूनी एवं संकेतों के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यातायात संबंधी विभिन्न कानूनों की धाराओं के बारे में भी अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने साइबर अपराध एवं नशीली पदार्थों के सेवन संबंधी विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी और उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार के द्वारा पुलिस थाना दाड़लाघाट से आए हुए अधिकारियों का धन्यवाद किया और छात्रों से सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने और लोगों को भी सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रामशहर में खंड विकास अधिकारी कार्यालय व अग्निशमन उप-केंद्र खोलने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान पंजेहड़ा में 225 करोड़ की लागत से 52 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इसके उपरांत, पंजेहड़ा के शोभां माजरा में एक जनसभा को संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री ने रामशहर में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामशहर को स्तरोन्नत कर 50 बिस्तर का करनेे, रामशहर में अग्निशमन उप-केंद्र खोलने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ को 200 बिस्तर के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने अंधरोला में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने, डोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा पंजेहड़ा स्वास्थ्य उप-केंद्र को स्तरोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में आज किए गए 225 करोड़ के उद्घाटन एवं शिलान्यास यह दर्शाते हैं कि प्रदेश सरकार ने सदैव ही इस क्षेत्र के विकास का पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में 5.60 करोड़ की लागत से निर्मित बस अड्डा राज्य के सबसे बड़े बस अड्डों में से एक है और इससे यहां बसों का सुगम परिचालन सुनिश्चित होगा। इस परियोजना के लिए समस्त बजट प्रावधान वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा ही किया गया है। जयराम ठाकुुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गत वर्ष दिसंबर माह में अपना चार वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ राज्य का पहला ऐसा क्षेत्र रहा है, जहां से पिछले लोकसभा चुनावों में 40 हजार से अधिक की बढ़त प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कोरोना वैक्सीन जैसे संवेदनशील मामले पर भी केवल राजनीति ही की है। उन्होंने कहा कि राज्य में आज 50 से अधिक ऑक्सीजन संयंत्र हैं जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में इनकी संख्या केवल दो थी। महामारी के प्रारम्भ मंे राज्य में केवल 50 वेंटीलेटर थे, जबकि आज प्रदेश में एक हजार से अधिक वेंटीलेटर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाओं द्वारा 53 लाख से अधिक मास्क तैयार कर जरूरतमंदों में निःशुल्क वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरांे, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और दूसरे फ्रंट लाइन वर्कर ने इस स्थिति को सम्भालने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई स्वदेशी वैक्सीन के कारण ही आज देश और प्रदेश इस स्थिति से बेहतर ढंग से निपटने में सक्षम हो सका है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में अपना आधार खो चुकी है और प्रदेश में भी यह पूरी तरह से धड़ों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस केवल दो सीटें ही जीत पाई जो भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता को दर्शाता है और देश के लोगों द्वारा कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना से वर्तमान में 7.50 लाख लाभार्थी लाभ प्राप्त कर रहे हैं और इस पर 1300 करोड़ व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार बजट दस्तावेजों के साथ प्रथम बार जेंडर बजट स्टेटमेंट भी प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आगंनबाड़ी सहायिकाओं, आशा वर्कर, सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे मील वर्कर, जलवाहकों, जलरक्षक, मल्टी पर्पज वर्कर, पैराफिटर और पम्प ऑपरेटरांे के मासिक मानदेय में आशातीत बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने रामशहर और नालागढ़ तहसील के ग्राम समूह के लिए 4.44 करोड़ लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना रामशहर के संवर्धन कार्य, नालागढ़ क्षेत्र में द्वितीय चरण में खरूनी, रिया, कल्याणपुर गुज्जरां, अन्देरली भटौली, कालीबाड़ी, अभिपुर, तनरियां गुज्जरां और कोटला पलाही के लिए 4.29 करोड़ लागत से निर्मित सात टय्बैल, नालागढ़ क्षेत्र में चरण एक में हातरा, कोठेवाली, रतेपुर, रामपुर गुज्जरां, कश्मीरपुर गुज्जरां, राजपुरा और निचली मलवाणा में 4.55 करोड़ लागत से निर्मित सात टय्बैल, नालागढ़ तहसील में 90 लाख लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना बरूना के उन्नयन, नालागढ़ तहसील में 1.41 करोड़ लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना भोगपुर भंगलान के संवर्धन कार्य और इसी तहसील के बगलेहड़ में 12.18 करोड़ लागत से निर्मित 66/33/11 केवी, 1.20 एमवीए उपकेंद्र का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नालागढ़ तहसील में 2.06 करोड़ लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना कंगनवाल एवं धांग ऊपरली, 2.24 करोड़ की लागत से जल शक्ति अनुभाग पंजेड़ा के अंतर्गत विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के रेट्रोफिटिंग और उन्नयन कार्य, 1.15 करोड़ की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना छरोली ब्राहमणा के रेट्रोफिटिंग एवं उन्नयन कार्य, 1.34 करोड़ की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना राजपुरा के संवर्धन एवं उन्नयन कार्य, जल शक्ति अनुभाग रामशहर के अंतर्गत 1.63 करोड़ की लागत से विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के रेट्रोफिटिंग और उन्नयन कार्य, ग्राम पंचायत धबोटा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 90 लाख की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना लखनपुर झिरन/उठाऊ जलापूर्ति योजना माजरा, जल शक्ति अनुभाग जोघोन/मिटियां बैहली, खलेड़ और इसके समीपवर्ति गांवों की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के 7.25 करोड़ की लागत के रेट्रोफिटिंग और उन्नयन कार्य, रामशहर तहसील में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 85 लाख की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना सुना बडखोया के रेट्रोफिटिंक व उन्नयन कार्य और नालागढ़ तहसील में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 55 लाख की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना चनोबरी लेहरी के रेट्रोफिटिंग एवं उन्नयन कार्य का भी शिलान्यास किया। जयराम ठाकुर ने तहसील नालागढ़ में 85 लाख की उठाऊ जलापूर्ति योजना खैरा चैक की रेट्रो फिटिंग और सुधार कार्य, तहसील राम शहर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 42 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना जगलोग कनोइला की रेट्रो फिटिंग और सुधार कार्य तहसील राम शहर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 40 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना धर्मांणा की रेट्रो फिटिंग और सुधार कार्य, तहसील नालागढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 40 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना कुलारी पडयाना की रेट्रो फिटिंग और सुधार कार्य, तहसील राम शहर में जल शक्ति अनुभाग नंद में 69 लाख से जल आपूर्ति योजना की रेट्रो फिटिंग और सुधार कार्य, 3 करोड़ से उठाऊ जलापूर्ति योजना भोगपुर भगलान के संवर्धन और सुधार कार्य, तहसील नालागढ़ की ग्राम पंचायत बवासनी में 87 लाख से उठाऊ जलापूर्ति योजना गोयला पनेर के संवर्धन और राम शहर तहसील के समीपवर्ती गांवों के लिए 17.86 करोड़ से उठाऊ जलापूर्ति योजना नंद, उठाऊ जलापूर्ति योजना रजवां रंधाला, बहाव जल आपूर्ति योजना डोली, बहाव जल आपूर्ति योजना, जंजली के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति हमेशा ही गंभीर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान भी प्रदेश का निर्बाध विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बनने वाले मेडिकल डिवाइसिज़ पार्क से क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में जीत दर्ज कर भाजपा ने पुनः अपनी सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि ट्रक संचालकों की जुर्माना माफ करने की मांग पर प्रदेश सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग भाग्यशाली हैं कि आज इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 225 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की गईं। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तारपूर्वक रखते हुए ट्रक यूनियनों के विभिन्न मामलों के समाधान का भी आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में क्षेत्र के अनेक प्रमुख लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर, जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, अर्की क्षेत्र से भाजपा नेता रत्नपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी, बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रिचा वर्मा व बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला अन्य गणमान्यों व्यक्तियों सहित उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल के साधुपुल के समीप आज हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। आज प्रातः कंडाघाट-साधुपुल मार्ग पर हुई इस बस दुर्घटना में 03 लोगों कीे मृत्यु हो गई तथा 03 लोग घायल हो गए। डॉ. सैजल ने बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को तुरंत राहत एवं बचाव कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई जाए तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को चिकित्सालय भेजा जाए। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पंहुचकर इस दुःखद दुर्घटना के मृतकों के परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान को निर्देश दिए कि सभी घायलों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी अस्पताल प्रशासन को उचित निर्देश जारी किए। डॉ. सैजल ने परमपिता परमात्मा से इस दुःखद दुर्घटना के मृतकों की आत्मिक शांति तथा शोक संत्पत परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उपमंडलाधिकारी कंडाघाट ने अवगत करवाया कि मृतकों के परिवारों को फौरी राहत के अनुसार 10-10 हजार रुपए तथा घायलों को 5-5,000 रुपए की सहायता प्रदान की गई है।
मनाेद शर्मा। दाड़लाघाट अर्की में आम आदमी पार्टी की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें सोलन जिला के सह प्रभारी कुलवंत बांट ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। इस बैठक की अध्यक्षता अर्की विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष जीत राम शर्मा ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 6 अप्रैल को मंडी में होने वाली विशाल रैली के बारे में चर्चा की गई। इस बैठक में 50-60 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया व अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को ले जाने की व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में उपाध्यक्ष मोहन सिंह चौहान, संगठन मंत्री सुरेश तनवर, कोषाध्यक्ष धर्म पाल, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र राठौड़ तथा सचिव लेबर विंग हिमाचल प्रदेश मुकेश महाजन ने सह प्रभारी कुलवंत बांट का अर्की विधानसभा क्षेत्र में आने पर धन्यवाद किया।
मनाेद शर्मा। दाड़लाघाट उपमंडल के अंतर्गत शनिवार सुबह यूको बैंक के समीप बिजली का खंभा गिरने से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत यह रही कि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे यूको बैंक के सामने बिजली का खंभा गिरने से दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता की सैंट्रो गाड़ी (एचपी-11ए-8150) को नुकसान हुआ। गाड़ी पीछे की ओर से क्षतिग्रस्त हुई है। फिलहाल खंभे के गिरने का कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है, जिस कारण से यह खंभा गिरा है, जबकि उक्त व्यक्ति की गाड़ी क्षतिग्रस्त होने से के साथ गाड़ी को नुकसान हुआ है। बता दें कि यह हादसा सुबह के समय पेश आया। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार अगर यह हादसा दिन के समय होता, तो इसमें काफी नुकसान हो सकता था। फिलहाल पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस थाना दाड़लाघाट व विद्युत विभाग दाड़लाघाट को दे दी है। उधर,विद्युत विभाग दाड़लाघाट के एसडीओ से जब इस बारे बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और कार्रवाई की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज, कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय ने शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नानकपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पारस्परिक लाभकारी गतिविधियों को बढ़ावा देना, उद्यमशीलता और अकादमिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग से शिक्षा, कौशल व तकनीक संबंधित सहयोग से छात्रों के लिए प्लेसमेंट के बेहतर अवसर प्रदान करना है। आईईसी विश्वविद्यालय के छात्रों तथा शिक्षकों के समुचित विकास के लिए यह एमओयू सुनहरा अवसर है, जिसमें विभिन्न स्टार्ट-अप स्थापित करने में छात्रों की सहायता करना और संकाय विकास कार्यक्रमों के लिए अतिथि व्याख्यान व कार्यशाला आदि के लिए विशेषज्ञों का आदान-प्रदान किया जाना भी सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन के आधार पर आपसी हितों के चिन्हित क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ सहयोग से समय-समय पर विभिन्न सेमिनार का आयोजन और अकादमिक प्रशिक्षण निश्चित रूप से दोनों संस्थानों के छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने बहुतकनीकी संस्थान नानकपुर के प्रधानाचार्य दलजीत सिंह, टीपीओ चरणजीत सिंह, एचओडी मैकेनिकल शैलेंद्र मोर व डॉ नीरज कुमार का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के प्रो-वाईस चांसलर प्रो. डॉ. रणदीप कुमार, रजिस्ट्रार इंजीनियर विनोद कुमार, डीन अकादमिक डॉ. विजय ठाकुर, डायरेक्टर प्लानिंग नवीन शर्मा व डीन अभियांत्रिकी रमन कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई जबकि कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर निबंध लेखन, भाषण, नारा लेखन एवं पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालक प्रवक्ता हिन्दी भीम सिंह ठाकुर ने छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी ने भी छात्रों को वर्तमान परिस्थितियों में नई शिक्षा नीति के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। नारा लेखन में कनिष्ठ वर्ग में भावना, वैशाली, महिमा और वरिष्ठ वर्ग में मनीषा, नीलम ठाकुर और ज्योति ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में मनीषा, आंचल, पूजा ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान अर्जित किया। इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता में निहारिका, निशांत और विशाल ने कनिष्ठ वर्ग में साक्षी, आकांक्षा एवं मोहित ने वरिष्ठ वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया। भाषण प्रतियोगिता में मनीषा, ज्योति एवं सपना ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया। इस अवसर पर विद्यालय से भीम सिंह ठाकुर, अमरदेव शर्मा, दीपक ठाकुर, देवी सिंह, अमर सिंह ठाकुर, रमेश ठाकुर, हेमराज ठाकुर, पुष्पेन्द्र शर्मा, सरोज ठाकुर, केशव वर्मा सहित विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के पुराने जिलाधीश कार्यालय पर भारत की जनवादी नौजवान सभा व स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने साझा तौर पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर 23 मार्च,1931 को हुई शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की शहादत को समर्पित रहा। भारत की जनवादी नौजवान सभा व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अपनी स्थापना से लेकर अभी तक लगातार इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर पूरे देश में मनाती है व इन अमर शहीदों के आदर्शों को आम जनता के समक्ष रखने का प्रयास करती है। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से भारत की जनवादी नौजवान सभा तथा स्टूडेंटस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आम जनता के बीच यह संदेश देने की कोशिश की कि धर्म, जाति, लिंग व संप्रदाय के भेद से ऊपर उठकर आज के समय में युवाओं को मानवता व देश की भलाई के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। देश और दुनिया के स्तर पर जो नफरत की राजनीति आम जनता के समक्ष परोसी जा रही है। युवा पीढ़ी को उसका विरोध करने की आवश्यकता है। इस मौके पर एक बुक स्टॉल भी आयोजित किया गया, जिसमें भगत सिंह व उनके साथियों से जुड़ी पुस्तकें प्रदर्शित की गई। इस बुक स्टाल के माध्यम से आम छात्रों व युवाओं के बीच अमर शहीदों के विचारों का प्रसार करने का कार्य किया गया। इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस गतिविधि में एसएफआई तथा डीवाईएफआई के शिवानी, संतोष, आर्यन, रिशु, देवयानी, संजय, राकेश, अजय, राघव, संजय, वंशिका, अंकिता, कृतिका, रजत व मयंक आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज, कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में आज विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल के ब्लड बैंक यूनिट के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्नल विक्रमजीत सिंह पनाग, कमांडिंग ऑफिसर–1 (हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन सोलन), मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने इस शिविर में 25वीं बार रक्तदान कर सभी को इस पुण्य कार्य को करते रहने के लिए प्रेरित किया। आईईसी विश्वविद्यालय की शिविर आयोजन समिति ने समस्त तैयारी सुनियोजित तरीके से करते हुए विश्वविद्यालय परिसर के निकटवर्ती गांव में शिविर से संबंधित सूचना दे दी थी। इसके चलते आसपास के लोगों सहित पॉलिटेक्निक नानकपुर के छात्रों ने भी बड़े उत्साह के साथ शिविर में भाग लिया। ब्लड बैंक यूनिट की ओर से डॉ. भाविका और उनकी टीम ने सभी इच्छुक रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच करने के पश्चात रक्तदान के लिए सहमति दी। शिविर में ब्लड बैंक यूनिट के नियमानुसार कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जो की बहुत उल्लेखनीय है। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक और सोलन क्षेत्रीय अस्पताल ब्लड बैंक यूनिट का धन्यवाद करते हुए सभी के स्वास्थ्य की कामना की और भविष्य में इस तरह के पुण्य स्वरूप कार्य करते रहने की बात कही।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट बुधवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन अध्यक्ष जीतराम की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें शहीदी दिवस पर शहीदों को नमन किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए व नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की मंडी में होने वाली विशाल रैली में जिसको आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे। वहीं, बैठक में विचार-विमर्श किया कि इस रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और जनता को ले जाने पर सहमति बनी है।
दाड़लाघाट। मनोज शर्मा बुधवार को राजकीय महाविद्यालय अर्की में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीदों की इस पुन्य तिथी पर उन्हे पुष्पांजलि दी गई तथा उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हे शत शत नमन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कि अध्यक्ष अकिंता ठाकुर सचिव हर्षा शर्मा तथा कार्यकर्ता हर्ष, दिलीप, निकिता तथा अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट स्थानीय युवाओं ने दाड़लाघाट में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनसेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत वी स्पोर्ट फ़ॉर टुमारो निजी संस्था के नाम से एक एनजीओ का गठन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष हेमराज ठाकुर (बिक्की) ने कहा कि वी सपोर्ट फॉर टुमारो निजी संस्था की इसलिए शुरुआत की गई है कि इस संस्था के माध्यम से बाल शिक्षा और अन्य सामाजिक गतिविधियों में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था के अंतर्गत सामाजिक गतिविधियों में निस्वार्थ समाजिक सेवा देने का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि इस संस्था के माध्यम से मुख्यतः ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग व स्वास्थ्य तथा अन्य प्रकार के सामाजिक कार्यों में सुधार करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। इतना ही नहीं उक्त बैठक में संस्था की कार्यकारणी का गठन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता जोगिंद्र राणा द्वारा की गई। इस मौक पर कार्यकारिणी के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर, सचिव अक्षय ठाकुर, उपाध्यक्ष देवी लाल, मनोज ठाकुर, मनदीप ठाकुर, हितेश, सहसचिव सुनील वर्मा, प्रकाश ठाकुर, मनीष, मनोज ठाकुर सहित कई लाेगाें को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं, बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई व उनका सही से निर्वाहन करने की अपील की गई। बैठक में अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि अर्की क्षेत्र के साथ-साथ सभी से आग्रह है कि इस संस्था में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। इस मौके पर वरिष्ठ सलाहकार महेंद्र, विक्की ठाकुर, हितेश, अक्की, प्रकाश, मनोज, सोनू, मनीष चंदेल, मनोज, चमन, मनोज, देवेंद्र, प्रेम कुमार, तरुण, लग्नेश, गोपाल ठाकुर व अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ ज़िला सोलन की विशेष बैठक कुनिहार में ज़िला अध्यक्ष बाबु राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।बैठक के मुख्यातिथि पथ परिवहन सेवानिवृत कल्याण मंच के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बृज लाल ठाकुर थे, तो वहीं, राज्य पेंशनर्ज महा संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में ज़िला के विभिन स्थानों से आए हुए सैकडों सदस्यों ने भाग लिया। जिला संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि सहित अन्य पूर्व वरिष्ठ नेताओं को पटके पहनाकर सम्मानित किया, जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्ज को भी स्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष ने आए हुए सभी सदस्याें का स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा ने संघ द्वारा पेंशनरों की प्रमुख मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा गत 7 जनवरी को हमीरपुर में हुए राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के विभिन संघों की बनी संयुक्त समन्वय समिति के बारे में बताया। बैठक को विभिन वक्ताओं ने संबाेधित करते हुए सभी को एक मंच पर आने का आह्वान किया। मुख्यातिथी व विशेष अतिथि बृजलाल ठाकुर व गोपाल दास वर्मा ने भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ के द्वारा प्रदेश के अन्य समांतर संगठनों को एक मंच पर लाने के किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की पेंशनरों की प्रमुख मांगों को पूरा करवाने के लिए सयुक्त मंच का होना आवश्यक है। प्रस्ताव पारित कर सरकार के द्वारा पेंशनरों को नए वेतनमान जारी करने के लिए सरकार का धन्यवाद किया गया तथा सरकार से पिछले 10 वर्षों से पेंशनरों की चली आ रही प्रमुख मांगों को 65, 70 व 75 वर्ष पर मिलने वाली राशि को मुल पेंशन में दिए जाने, कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने, राज्य स्तर पर जेसीसी का गठन करने, पथ परिवहन के सेवा निवृत कर्मियो की मासिक पेंशन का स्थाई समाधान करने व उनके देय भत्ताें का भुगतान किए जाने की मांग की गई। सरकार से वेतनमान के बकाया राशि की किस्तें जारी करने की भी मांग की गई। बैठक में पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारियों व अन्य बोर्ड के कर्मचारियों को नए वेतन मान शीघ्र जारी करने की मांग की गईं। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने, अनुबंध व आउटसोर्स नीति को बंद करके उन्हें स्थायी रूप से नियमित किए जाने की मांग की। इस अवसर पर शंकर लाल, हेत राम ठाकुर, मोहन लाल भारद्वाज, दीप राम, धनीराम, चेत राम तंवर, लोकराम भारद्वाज, ईस्वर दास वर्मा, मेहर दीन, श्याम लाल, एनडी शर्मा, जगदीश चंदेल, श्यामा नंद शांडिल, मनी राम, कंचन माला, विद्या देवी, निर्मला देवी, तारा चौधरी, कमलेश तंवर, राम स्वरुप तंवर, आरपी, जोशी, जसवंत सिंह व रघुवीर कंवर सहित विभिन विभागों व बोर्ड, निगमों के सेवानिवृत कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में कार्यरत शारीरिक शिक्षक अध्यापिका कृष्णा शर्मा को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बेसहारा जंगली पशुओं की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए "मनस्वी" के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार शिमला के गेयटी थिएटर में प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप जैसी बेटियां प्रदेश में सभी के लिए मिसाल है और हम सभी को आप पर गर्व है। बता दें कि कृष्णा शर्मा, सीआर शर्मा की पुत्री है, वह मूलतः अर्की तहसील के साथ सटे गांव गाहर की रहने वाली है और डीएवी अंबुजा दाड़लाघाट में पिछले 15 वर्षों से शारीरिक शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है। कृष्णा शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता से प्राप्त संस्कारों परिवार के सदस्य तथा प्राप्त शिक्षा को दिया है।
रंजीत सिंह । कुनिहार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनलोग कलां में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय में इस वर्ष के थीम "भूमिगत जल अदृश्य से दृश्य बनाना" जल संरक्षण के ऊपर विद्यार्थियों ने चित्रकला, नारा लेखन व रैली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया तथा विद्यालय के नजदीक एक पुरानी बावड़ी को विद्यार्थियों व अध्यापकों ने साफ कर जल स्त्रोत को संरक्षित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मनोज आठवीं कक्षा व नारा लेखन में प्रियंका सातवी कक्षा ने बाजी मारी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य निर्मल रानी, अध्यापक वर्ग में सुनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, मोहनलाल, मुकेश, गुरदास, नर्वदा शर्मा, मंजीत कौर, उमा देवी व अनुपमा आदि मौजूद रहे।
तो भाई को हटाकर भाई चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। सोलन निर्वाचन क्षेत्र की सियासत का ताजा हाल ये ही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहाँ ससुर दामाद आमने -सामने थे। वहीं 2022 में भाजपा टिकट के लिए दो भाइयों में मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिछला चुनाव लड़ चुके डॉ राजेश कश्यप जहां चुनाव के लिए तैयार दिख रहे है, वहीं उनके बड़े भाई और दो बार सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप भी चुनाव लड़ने से इंकार नहीं कर रहे। फर्स्ट वर्डिक्ट के साथ विशेष बातचीत में वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि उनकी निजी इच्छा नहीं है किन्तु यदि पार्टी कहती है तो वे तैयार है। विदित रहे कि वीरेंद्र कश्यप के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर काफी वक्त से कयास लग रहे है। दरअसल भाजपा का ही एक गुट डॉ राजेश कश्यप को पसंद नहीं करता। ऐसे में माहिर मानते है कि विरोधी वीरेंद्र कश्यप की एंट्री की बिसात पर डॉ राजेश कश्यप का पत्ता काटने से गुरेज नहीं करेंगे। हालांकि इसमें कोई संशय नहीं है कि फिलहाल तो भाजपा में डॉ राजेश कश्यप का ही सिक्का चल रहा है। पर पल -पल बदलती राजनीति में कुछ भी मुमकिन है। वहीं हाल फिलहाल ही वीरेंदर कश्यप को भाजपा ने एक झटका भी दिया है। दरससल राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने डॉ सिकंदर कुमार को प्रत्याशी घोषित कर दिया है और इस घोषणा ने कई नेताओं के अरमानों पर पानी फेर दिया है। इनमे से एक नाम है प्रो वीरेंद्र कश्यप का भी है । प्रो वीरेंद्र कश्यप ने भी टिकट माँगा था लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। वीरेंद्र कश्यप वर्ष 2009 और 2014 में शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे है लेकिन पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद कयास लग रहे थे कि वीरेंद्र कश्यप को प्रदेश की सियासत में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। 2019 में प्रदेश अध्यक्ष के पड़ के लिए भी उनका नाम चर्चा में रहा लेकिन तब कश्यप रेस में डॉ राजीव बिंदल से पिछड़ गए। इसके बाद वर्ष 2020 में जब स्वास्थय घोटाले के बाद डॉ राजीव बिंदल ने इस्तीफा दिया तब फिर प्रो वीरेंद्र कश्यप क नाम अध्यक्ष पड़ के लिए उछला लेकिन ताजपोशी हुई सुरेश कश्यप की। अब राज्यसभा के लिए भी पार्टी ने वीरेंद्र कश्यप को तवज्जो नहीं दी है। अब पार्टी विधानसभा में किस भाई को चुनती है और किसे नहीं ये देखना दिलचस्ब होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन में विप्रो अर्थियन सतत जीवन प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन विप्रो फाउंडेशन द्वारा किया गया। इस वर्ष विप्रो अर्थियन प्रतियोगिता के लिए विभिन्न स्कूलों ने अपनी परियोजना रिपोर्ट अर्थ जस्ट को प्रस्तुत की थी। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय अपशिष्ट, जल और जैव विविधता की स्थिरता था। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 1342 आवदेन प्रस्तुत किए गए, जबकि पाइनग्रोव स्कूल शीर्ष 40 प्रतिभागियों में चुना गया है। पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीवान चंदेल ने मुख्याथिति के रूप में शिरकत की। उप जिला शिक्षा अधिकारी संजीव ठाकुर, सोलन जिला विज्ञान अधीक्षक, अमरीश शर्मा और आशीष कुमार के साथ अर्थजस्ट इकोसिस्टम के सदस्य अभिषेक तनेजा सहित कार्यक्रम के अतिथि इस अवसर पर मौजूद थे। मुख्याथिति नें छात्रों को उनके अथक प्रयासों के लिए मंच पर पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए। दीवान चंदेल ने छात्रों को शिक्षा का महत्व और उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि छात्र अपने लक्ष्य निर्धारित करें तथा कड़ी मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्ति होगी। पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू के हेड टीचर ने उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग, सोलन उप जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान अधीक्षक तथा विप्रो अर्थियन के सदस्यों को अपना कीमती समय निकालकर छात्रों का प्रोत्साहन करने के लिए तहदिल से धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू के हेड टीचर देवेंद्र कुमार वर्मा, पंकज शर्मा, दिगंबर भट्ट, विरेंदर चौहान, गौरव, अनीता शर्मा, वर्षा लिहान्तु, त्रिदिब, उदय कटोच, तरविंदर कौर, जतिंदर कुमार, सोनिया कपूर तथा अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भाजपा सोलन मंडल के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं वरीष्ठ नेता स्व. नरदेव बड़ोला के देहांत के बाद आज भाजपा सोलन मंडल ने एक शोक सभा रेस्ट हाउस सोलन में रखी गई, जिसमें सोलन मंडल, जिला, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति के सदस्य , मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व संयोजक के साथ स्व. नरदेव बडोला के परिवार से पुत्र गौरव बडोला व पुत्रवधु कविता बडोला शामिल हुए सभी ने स्व. बडोला को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोक सभा मे अध्यक्ष भाजपा मंडल सोलन मदन ठाकुर, पूर्व सांसद व अध्यक्ष हि. प्र. अनुसूचित जाती आयोग वीरेंद्र कश्यप, भाजपा हिमाचल उपाध्यक्ष व खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, बघाट बैंक के उपाध्यक्ष व भाजपा मंडल सोलन के महामंत्री सजीव कुमार ने स्व. बडोला को श्रद्धा सुमन अर्पित करके भगवान से उनकी आत्मा की शांति व संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से कामना की अपने अपने वक्तव्यों में स्व. नरदेव बडोला के बीजेपी लिए योगदान का व्याख्यान करते हुए कहा की बडोला का स्वर्गवास होना पार्टी व उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसे पुरा नहीं किया जा सकता। इस दुख की घड़ी मे समस्त बीजेपी परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन आम लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता नुक्कड़ नाटक’ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पूजा कलामंच बाड़ीधार, सरयांज के कलाकारों ने बीएड काॅलेज चंडी तथा आईटीआई पट्टा में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेन्द्र चैहान ने आज यहां दी। नरेंद्र चैहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर हम जहां बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचा सकते हैं। वहीं, ईंधन की खपत को भी कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से इस दिशा में लोगों को जागरूक करना सड़क सुरक्षा जागरूकता का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में ही बहुमूल्य जीवन की रक्षा निहित है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने आग्रह किया कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी से सहायता प्राप्त करने में न हिचकें। इस अवसर पर कलाकारों ने नुक्कड़ विधा के विभिन्न माध्यमों द्वारा लोगांे को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने समूह गान ‘बन्दे तू मान जा जीवन है अनमोल यातायात नियम अपनाना है, सबका जीवन बचाना है’ के माध्यम जहां लोगों को मनोरंजन किया। वहीं, यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। लोगों को बताया गया कि वाहन चलाते तथा समय सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा दोपहिया वाहनों को हेलमेट पहनकर ही चलाएं। वाहन चलाते समय फोन पर पर बात न करें इससे ध्यान हटने के कारण दुर्घटना हो सकती है। लोगों को जानकारी दी गई कि सदैव यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन की गति पर नियंत्रण रखें। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य प्रेम चंद, वार्ड सदस्य दीप लाल आईटीआई पट्टा के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार, बीएड काॅलेज चंडी के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने आज सोलन विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठों के कोटी खांदड में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित शिविर की अध्यक्षता की। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि सही पोषण सुदृढ़ भविष्य की नींव है तथा इसके माध्यम से ही समाज आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को सही पोषण प्रदान करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इस तरह के जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों में भी पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि कहा कि समाज अग्रणी बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज को बदलने में पूरा योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाआंे ने कोविड काल में बेहतरीन कार्य किया है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र डमरोग को भूमि दान करने के लिए राम रतन एवं बग्डोल के बालादत्त को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पोषण पखवाड़े के अंतर्गत शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम ने पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की जाने वाले गतिविधियों एवं विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। भाजपा मंडल सोलन के उपाध्यक्ष नंदराम कश्यप एवं चन्द्र कांत शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, बघाट बैंक के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा नेता तरसेम भारती, रविंद्र परिहार, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयंती ठाकुर, उप प्रधान सुनील ठाकुर, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम, ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम शर्मा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शामती के पूर्व प्रधान संजीव सूद सहित भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इक़बाल ने आज यहां अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम तथा दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम-2016 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में विशेष पोषाहार कार्यक्रम के अंतर्गत मुस्लिम समुदाय के 729, सिक्ख समुदाय के 213 तथा इसाई समुदाय के 12 बच्चों व महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पूर्वशाला शिक्षा के तहत मुस्लिम समुदाय के 83, सिक्ख समुदाय के 04 तथा इसाई समुदाय के 08 लाभार्थियों को सुविधा प्रदान की गई। टीकाकरण योजना के अंतर्गत मुस्लिम समुदाय के 163, सिक्ख समुदाय के 20 तथा इसाई समुदाय के 09 महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य जांच के अन्तर्गत मुस्लिम समुदाय के 216, सिक्ख समुदाय के 65 तथा इसाई समुदाय के 13 महिलाओं व बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि विद्यालय शिक्षा की उपलब्धता के सुधार के तहत मुस्लिम समुदाय के 1756, सिक्ख समुदाय के 251 तथा ईसाई समदुाय के 06 विद्यार्थियों को मिड-डे-मील दिया गया एवं पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाई गईं। बैठक में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने अवगत करवाया कि जिला में उर्दू भाषा के 14 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि नालागढ़ में एक मदरसा भी क्रियाशील है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 मुस्लिम परिवारों का एक स्वयं सहायता समूह निर्मित किया गया है। इस समूह को 03 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया गया है। दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम-2016 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा सभी कार्यालयों में दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम-2016 के प्रचार व प्रसार के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में दिव्यांगता पहचान पत्र के लिए 7265 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया है। इसमें से 4454 को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बैठक में सभी का स्वागत करते हुए योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजना के तहत 48 दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जिस पर 05 लाख रुपए जारी किए गए। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीवान चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक सोलन संतोष शर्मा, उप जिला न्यायवादी सोलन चंद्र सागर नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन कॉर्टून पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित कॉर्टून चित्र और निबंधाें के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता का प्रचार किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


















































