जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन ने ग्राम पंचायत गडख़ल सनावर में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन अंशु चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने लोगों को बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस, मुफ्त कानूनी सहायता, मध्यस्थता, घरेलू हिंसा, मोटर वाहन अधिनियम, पंचायती राज के न्यायिक कार्य, लोक अदालत इत्यादि विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान मोना चंचल, वार्ड के सदस्य, पूर्व प्रधान तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट शिक्षा खंड धुंदन के अंतर्गत पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर के रिक्त पदों को भरने को लेकर अधिसूचना तो जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना माध्यमिक विद्यालयों को भरने को लेकर जारी की गई है, जबकि प्राथमिक विद्यालयों में इन पदों को भरने को लेकर अभी तक कोई अधिसूचना जारी नही हुई है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में खासा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों में पूर्व प्रधान विद्या सागर शर्मा, उपप्रधान मनीराम ठाकुर, विजय कुमार, हीरा लाल, ललित कुमार व स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दिनों शिक्षा खंड धुंदन के तहत 12 माध्यमिक विद्यालय व एक प्राथमिक विद्यालय में मल्टीटास्क भर्ती के रिक्त पदों को लेकर अधिसूचना तो जारी कर दी गई, लेकिन खंड धुंदन के तहत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों में इन पदों को भरने को लेकर अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई। लोगों का कहना है कि धुंदन खंड में ऐसे बहुत से विद्यालयों में इन पदों को भरा जाना है, लेकिन अभी तक इन पदों को भरने को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई। लोगों ने कहा कि खंड धुंदन के अंर्तगत 55 प्राथमिक विद्यालयों में से सिर्फ एक विद्यालय में ही मल्टीटास्क के पदों को भरा जाना है, जिसको लेकर लोगों ने सरकार व विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। लोगों ने कहा कि अधिसूचना को जारी करने में इतनी देरी क्यों लगाई जा रही है। लोगों ने प्राथमिक विद्यालयों की अधिसूचना जारी न होने को लेकर सरकार व विभाग के प्रति रोष जताया है। लोगों ने सरकार व विभाग से आग्रह किया है कि समय रहते प्राथमिक विद्यालयों में मल्टी टास्क के पदों को भरने को लेकर अधिसूचना जारी की जाए, जिससे अभ्यर्थियों को समय रहते इन पदों को भरने के लिए आवेदन कर सकें। इस संबंध में उप शिक्षा निदेशक सोलन दिवान चंद चंदेल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इस बारे निदेशक शिक्षा विभाग शिमला को लिस्ट दुबारा भेज दी है। शायद जो पहले अधिसूचना जारी हुई है वह 2018 के अनुसार हुई होगी, उस समय शायद इन स्कूलों में पार्ट टाइम कर्मचारी रहे होंगे। अब इन स्कूलों की आज की वास्तविक स्थिति भेज दी है
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट करीब तीन महीने बाद निजी टीवी के कार्यक्रम हुनरबाज में भाग लेकर मुंबई से हिमाचल लौटी हिमाचल पुलिस की टीम के सभी सदस्य अपने अपने घर लौटे। टीम में अर्की तहसील के कुनिहार, अर्की व दाड़लाघाट के दाती के रहने वाले तीन युवा जवान का अपने पैतृक गांव पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दि हार्मनी ऑफ पाइन्स प्रदेश पुलिस के इस ऑर्केस्ट्रा बैंड में अर्की उपमंडल के साथ लगते कुनिहार की कृतिका तंवर, दाड़लाघाट के दाती गांव के दलीप शर्मा, अर्की के हितेश भारद्वाज शामिल हैं। एक निजी टीवी चैनल पर प्रसारित हुए शो हुनरबाज में हिमाचल पुलिस का बैंड ऑर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ द पाइंस जीत से एक कदम दूर रह गया। लगातार फाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद हिमाचल पुलिस के ऑर्केस्ट्रा के सदस्य ट्रॉफी अपने नाम करने से चंद कदम दूर रहे गए। भले ही वे ट्रॉफी नहीं जीत पाए, लेकिन लगातार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह जरूर बना ली। हर बार दिल को छू देने वाली प्रस्तुति के दम पर हिमाचल पुलिस के ऑर्केस्ट्रा के सदस्यों ने फाइनल में जगह बनाई थी। ऑर्केस्ट्रा के सदस्य दाड़लाघाट के दाती गांव के रहने वाले दलीप शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हुनरबाज शो जैसे बड़े मंच पर प्रस्तुति देना सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने डीजीपी संजय कुंडू के सहयोग व मार्गदर्शन के लिए भी आभार जताया। शो में प्रस्तुति देने के बाद दर्शकों से उन्हें भरपूर प्यार मिला। दलीप शर्मा ने कहा कि प्रस्तुति के दौरान शो के जजिस अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और निर्माता-निर्देशक करण जौहर के अलावा शो के होस्ट भारती सिंह और हर्ष द्वारा किए जाने वाले कमैंट्स प्रेरणादायक रहे और उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनकी प्रस्तुति को पसंद किया गया। शो के दौरान ऑर्केस्ट्रा के सदस्यों के लिए कई यादगार लम्हें रहे और शो के अंतिम क्षणों में सदस्य भावुक भी हुए। दलीप शर्मा ने कहा कि परिवार और गुरुजनों के आशीर्वाद से इस मकाम पर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल डीजीपी संजय कुंडू,15 सदस्यीय टीम का संचालन कर रहे टीम प्रभारी विजय कुमार सहित हिंदाेस्तान की पुलिस, हिमाचल की पुलिस, हिमाचल सहित अर्की क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमे खूब हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि में अपना आदर्श अपने पिता को मानता हूं, जिन्होंने खूब मेहनत करके,हमें इस लायक बनाया। उन्होंने कहा कि मैने खुद भी मजदूरी करके स्कूली शिक्षा पूरी की व आज भी कई बार जब छुट्टी होती, तो घर में आकर पिता के साथ काम में हाथ बंटाता हूं। प्रशंसा करते हुए दलीप ने कहा कि मीडिया ने टीम का भरपूर साथ दिया व उनके साथ कदम से कदम हर वक्त खड़ा रहा। उन्होंने क्षेत्र के मीडिया का भी तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमें अर्की के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के अलावा देशभर से जो प्यार मिला है, उसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि आज पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड का मायानगरी मुंबई में सफर बेहतर रहा है। बहुत कुछ सीखने को मिला है। दलीप शर्मा ने अपने गुरु को धन्यवाद दिया, जिनसे उन्होंने दीक्षा ली व अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु और अपने माता-पिता को दिया है। इस दौरान दाड़लाघाट के साथ लगते गांव दाती में स्थानीय लोगों ने दलीप शर्मा का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वगात किया। दलीप शर्मा ने जहां माता पिता का आशीर्वाद लिया। वहीं, उन्होंने शिवनगर में शिव मंदिर में भी शीश नवाया। इस मौके पर दलीप शर्मा के घर पर लोगों का बधाई देने के किए तांता लगा रहा।
राज सोनी। करसाेग विकास खंड करसोग के तहत पड़ने वाली मैहंड़ी पंचायत के सलाणा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जिसमें की ढांक से गिरकर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाराम सुबह घास लाने के लिए घर से गया तथा घर से कुछ ही दूरी पर पैर फिसल जाने के कारण गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालाराम पुत्र राम सिंह उम्र 35 वर्ष गांव सलानां के रूप में हुई है। बताते चलें कि बालाराम के मंगलवार को लड़का होने की खुशी में नारायण की कथा थी, जो कि उसने अपने होने वाले बच्चे की खुशी में दी थी, परिजनों ने बताया कि बाला राम अपने पीछे 14-15 दिन का मासूम व 3 वर्षीय बच्चे को छोड़ गया है। सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौके पर ही मौत की तथा प्रशाशन की तरफ से पीड़ित परिवार को फोरी राहत के तौर 10 हजार की राशि दी गई है। वहीं विधायक हीरालाल ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है व परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घनागुघाट में जन आरोग्य समिति की बैठक पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद धुन्दन वार्ड की सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा ने की। इस दौरान जन आरोग्य समिति का गठन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने सरकार से घनागुघाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण करने हेतु आग्रह किया और चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी चंडी, डॉ उदित शुक्ला, प्रधान घनागुघाट मधुबाला, उपप्रधान प्रवीण कुमार, बीडीसी सदस्य दीपिका, उपप्रधान बखालग पूर्ण चंद शर्मा, प्रधानाचार्य घनागुघाट विनोद शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी दाड़लाघाट बीआर कश्यप, जल शक्ति विभाग अर्की से जेई गोपाल सिंह चौधरी, ओम प्रकाश, सदस्य युवा जागृति मंच ध्यानपुर सहित अन्य मौजूद रहे।
बल्ह भाजपा और कांग्रेस में सेंधमारी, कई लोगों को ग्रहण की आप की सदस्यता फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आम आदमी पार्टी बल्ह मंडल की आम बैठक का आयोजन नेर चौक गुरुद्वारा के हाल में किया गया, जिसकी अध्यक्षता आम आदमी पार्टी बल्ह के मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने की। बैठक में बल्ह क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कांगड़ा में प्रस्तावित अरविंद केजरीवाल की 23 अप्रैल की रैली में बल्ह से भागीदारी सुनिश्चित करने बारे रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में निर्णय लिया कि बल्ह से पांच दर्जन छोटी-बड़ी गाड़ियों में करीब 500 से ज्यादा आप के सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेने के लिए कूच करेंगे। अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी से जुड़े कृषि विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक डॉ. दलीप सिंह पंत को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। आज करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों में अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें आम आदमी पार्टी ने बल्ह भाजपा और कांग्रेस में सेंधमारी करके जॉइन करवाया। बीजेपी से हुकम चंद, राम सिंह, जयपाल और कांग्रेस से खेमचंद, राजेंद्र कुमार, हरदेव सिंह, प्रकाश चंद, विनोद, राजेश, अजय कुमार व अंजना आदि ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, संजय चौधरी सचिव, तेजराम ठाकुर उपाध्यक्ष, धनदेव अध्यक्ष अनुसूचित विंग, नारायण सिंह राणा मुख्य सलाहकार, सुरेश कुमार उपाध्यक्ष, बंसी लाल शर्मा अध्यक्ष सीनियर सिटीजन विंग, मस्त राम गुर्जर अध्यक्ष एसटी विंग, दिलीप सिंह ठाकुर अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट विंग, विशाल सचिव, नेर चौक से पूर्व पार्षद रजनीश सोनी, मलथेड़ के पूर्व प्रधान श्याम लाल, रमेश चौधरी युवा नेता राधे श्याम, दलीप पंत, राजेंद्र पाल काशव, राज भाटिया अध्यक्ष युवा विंग व दिव्यांशु आदि लोग उपस्थित रहे।
परिवहन पेंशनज कल्याण संगठन हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रबंधक निर्देशक पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में मिला। इस दौरान संगठन ने पेंशनर की वित्तीय देनदारियों को संगठन के साथ 22 अक्टूबर 2021 को अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ हुए समझौते को तुरंत लागू करने के बारे में भी चर्चा की जानकारी देते हुए, दयाल सिंह कंवर ने बताया कि संगठन ने 12 मई 2022 से पहले मांगों पर निर्णय ना होने की सूरत में कहा कि अगर निर्णय नही हो पाता है तो संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि 12 मई 2022 को मुख्य कार्यालयों पुराना बस स्टैंड पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रबंधन एवं सरकार की होगी। संगठन अगली कार्रवाई हेतु निर्णय भी धरने वाले दिन ही घोषित करेगा। इस मौके पर केसी चौहान, सत्या प्रकाश शर्मा, सत्या प्रकाश, सुरेंद्र गौतम, दयाल सिंह कंवर सहित राज्य पथ परिवहन पेशनज़ कल्याण संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत छामला के पास पुलिस ने एक युवक से चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छामला के पास एसएचओ जीत सिंह की अगवाई में एएसआई कुलदीप एचएस सुनील, एचएचजी चेतन तथा मुनीष गश्त पर थे, तो सड़क के साथ खड़े एक ट्रक (एचपी-11सी-0399) से पुलिस दल को देख कर एक व्यक्ति नीचे उतरा तथा नीचे किसी वस्तु को फेंका, तो पुलिस ने उस व्यक्ति को ट्रक के पास ही धर दबोचा। पुलिस द्वारा पूछने पर उसने अपना नाम लोकेंद्र गांव बस्याना (चाखड़) बताया है। पुलिस कर्मियों ने जब लोकेंद्र द्वारा फेंकी वस्तु को चैक किया, तो एक सफेद रंग के पॉलीथीन लिफाफे से 1.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी चिट्टे की खेप कहां से लेकर आया थे और कहां इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यक्ति को यदि कहीं देखा जाता है, तो उसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। उसका नाम गुप्त रखा जाएगा, ताकि समाज में इस भयानक नशे को फैलने से रोका जा सके।
रंजीत सिंह। कुनिहार सायरी पंचायत के शलोग गांव में चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा को सायरी पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों से भी लोग कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। कथा के अंतिम दिन कथा वाचक श्री राम प्रताप शर्मा ने भगवान शिव व प्रभु श्रीराम की अनेकों लीलाओं का अपने प्रसंग में उल्लेख करते हुए कहा कि सती ने भगवान शिव का कहा नहीं माना और भगवान श्रीराम की परीक्षा ले बैठी और अंत में परिणाम यह हुआ कि भगवान शिव ने सती का त्याग कर दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्यों के मन की स्थिति भी ऐसी ही है, जो अपनी बुद्धि काे मानते हैं, शास्त्रों काे नहीं। इसी कारण हमें अनेकों दुखों का सामना करना पड़ता है। आचार्य ने उपस्थित श्रोताओं को उपदेश देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम एक मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उन्होंने इस धरा धाम में आकर एक मर्यादा की स्थापना की। सभी मानवों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए, जिससे हमारा समाज एक मर्यादित समाज बन सके। कथा वाचक ने हनुमान, शबरी, सरुपनखा, जटायु का उलेख भी विस्तार पूर्वक किया तथा भविषण की सहायता से कैसे रावण का बध किया और सीता माता व लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों का बनवास काटकर अयोध्या नगरी पहुंचे। इस तरह अंतिम दिवस हवन व पुर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया गया। इस अवसर पर आयोजक जीआर भारद्वाज, हरिदत्त शर्मा, पलक राम कश्यप, डीडी कश्यप, जीतराम कश्यप, राम स्वरूप शर्मा, महेंद्र शर्मा, अभिराम कश्यप व विमला कश्यप सहित सैकड़ों लाेग मौजूद रहे।
कुनिहार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से मंदिरों में चोरी की वारदातें तो सुनने में मिल रही थी, लेकिन अब क्षेत्र में श्मशान घाट भी सुरक्षित नही है विकास सभा कुनिहार के प्रधान धनीराम तनवर ने बताया कि कोठी के ग्रामीण गावं के श्मशान घाट पर 18 अप्रैल को जब एक मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने गए तो देखा कि श्मशान घाट के स्टोर रूम के ताले टूटे हुए है और स्टोर रूम से लोहे का सामान चुरा लिया गया था, जिसमें तीन चार कुल्हाड़ी, 4 दराट गैतीं , लोहे का घन , एक बड़ा एंगल का टुकड़ा लोहे का एक बड़ा फावड़ा चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि पुलिस स्टेशन होते हुए चोरों के इतने हौसले बुलंद हो गए हैं कि वह ना मंदिरों को छोड़ रहे हैं और यह पहली घटना है जब शमशान घाट के स्टोर से ताले तोड़कर सामान चोरी कर दिया गया। इस प्रकार की घटनाओं से लोगों में बहुत रोष है इस पर जल्द से अंकुश लगना चाहिए। विकास सभा के प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस थाना प्रभारी से क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर कार्यवाही की मांग की है और इस प्रकार की घटनाओं को करने वालों को जल्दी से जल्दी विभाग द्वारा पकड़े जाना चाहिये।ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में प्राध्यक्ष अभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान शिक्षक संजय चौहान ने, कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए जे सिंह की उपस्थिति में, प्राध्यक्ष निकाय के सभी प्राध्यक्षों की घोषणा की। हैड बॉय की ज़िम्मेदारी आर्यन बख्शी को दी गई जबकि अनन्या कालिया को हैड गर्ल के उत्तरदायित्व से शोभित किया गया। नेतृत्व कौशलों को बखूबी दर्शाते चेहरों में सबसे पहले आयुष्मान सिंह चंदेल और सृष्टि चौहान को चिनार हाउस प्रीफेक्ट घोषित किया गया। उत्कृष्ट व्यवहारिक गुणों के धनी अनाहदबीर सिंह और कारिका ठाकुर को देवदार हाउस की कमान संभाली गई। उत्साही एवं तेज से परिपूर्ण आदित्य शर्मा और समनीत ढिल्लों को ओक हाउस की अगुवाई करने का मौका मिला। टीक हाउस की जिम्मेदारी तर्कशक्ति एवं उत्कृष्ट सूझबूझ के परिचायक रचित बंसल और हरसिमरन कौर संभालेंगे। खेल कौशलों को निखारने की कमान, स्पोर्ट्स प्रिफेक्ट्स के रूप में लेखित मेहता और अनन्या को सौंपी गई। विद्यालय परिवार के भिन्न-भिन्न घटकों में अधिकाधिक सामजस्य स्थापित करने के लिए इस वर्ष छात्र समन्वयकों के उत्तरदायित्व भी सृजित किए गए। अनाहदबीर सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई व दीया चोपड़ा के साथ विद्यालयों के सम सामयिक प्रकाशनों का नेतृत्व संभालेंगे। कारिका ठाकुर को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। वह सृजन सरकार के साथ विद्यालय की मॉडल यूनाइटेड नेशन्स (एमयूएन) की टीम का नेतृत्व करेंगी। शौर्य वंश मेहता अनुशासन प्रीफेक्ट की ज़िम्मेवारी संभाल कर सौहार्दता पूर्ण परिवेश निर्माण में योगदान देंगे, भारतीय सेना की हूबहू तर्ज़ पर पारंगत विद्यालय के ब्रास बैंड व पाइप बैंड का नेतृत्व रिधिमा जैन और आदेस सिंह विर्क करेंगे, पाइनग्रोव के विद्यार्थियों के दिल की धड़कन-स्टेज इवेंट्स का नेतृत्व रोहन कुमार भारद्वाज और सृष्टि चौहान करेंगे, विद्यालय की धरोहर संजोने की कड़ी के रूप में फोटोग्राफी का नेतृत्व गीतांश कक्कड़, आधुनिकतम साज़ो सामान सुविधाओं से सुसज्जित "द क्लोज़ियम" में माधव धीर पीए मैनेजमेंट संभालेंगे, रिदम सिंह विद्यार्थियों के वाचन कौशल निपुणता से सम्बंधित ओरेशन का नेतृत्व करेंगी, ज़ीरो वेस्ट मैनेजमेंट व ग्रीन स्कूल के अवार्ड विजेता पाइनग्रोव स्कूल को इस दिशा में और समर्थ बनाने हेतु सिमरन ग्रेवाल गारबोलॉजी का नेतृत्व करेंगी और गौरी समाज सेवा का नेतृत्व करेंगी। अभिषेक समारोह के विधिवत समारोप में कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए.जे. सिंह ने स्कूल के नए प्राध्यक्षों और छात्र समन्वयकों को बधाई दी एवं सभी प्राध्यक्षों से व्यवहार के सर्वाधिक सम्मानित गुणों को विकसित करने का आग्रह किया।
उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत ममलीग के शिवशंकरगढ़ (जाबल) में क्षेत्रपाल देवता की मूर्ति स्थापित हो गई है। पिछले पांच दिनों से मंदिर परिसर में मूर्ति को स्थापित करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान रखा गया था जोकि रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया है। जानकारी देते हुए डीडी कश्यप ने बताया कि 13 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2022 तक शिव शंकरगढ़ गांव के समीप जाबल में क्षेत्रपाल देवता मूर्ति का स्थापना के लिए धार्मिक अनुष्ठान रखा गया था। इस दौरान मंदिर परिसर में पांच दिनों तक शुद्धिकरण पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध आचार्य अनूप कुमार शर्मा, सतप्रकश शर्मा, ईश्वर शर्मा, धर्मदत्त शर्मा तथा रमेश शर्मा ने पांच दिवसीय पाठ किया। रविवार को पूर्णाहुति के साथ यह पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में जाबल ग्राम के करीब 20 परिवारों के एक सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया तथा क्षेत्रपाल देवता से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। डीडी कश्यप ने कहा कि जाबल में क्षेत्रपाल देवता की मूति कुछ समय पूर्व सड़क निर्माण की जद्द में आ गई थी। इसके बाद यहां क्षेत्रवासियों के सहयोग से क्षेत्रपाल देवता की नई मूर्ति को स्थापित किया गया है। पूर्णाहुति के बाद क्षेत्रवासियों में भंडारे का भोग वितरित किया गया। इस मौके पर स्थानीय निवासी धर्मदास, डीडी कश्यप, संतराम कश्यप, ओम प्रकाश, किशन दास, धनीराम, तुलसीराम, भेदराम, दीप राम, प्रकाशचंद, सदानंद, रूपचंद,मनोहरलाल, अजीत कुमार, नरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेश, महेंद्र कुमार व सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विधायक मिलन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आज ग्राम पंचायत कोट में महिला मंडल भवन का लोकार्पण कर कार्यक्रम का किया समापन। पंचायत प्रधान के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत विधायक ने जनसमस्याओं को सुना। संजीव ठाकुर अध्यक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर क्षेत्र से लोग विधायक द्वारा करवाए जा रहे कार्यों, ईमानदार छवि को देखते हुए लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। विधायक ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए धनराशि देने कि घोषणाएं भी की। कटौह में समुदाय भवन के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में दो लाख, समुदाय भवन lachog के लिए निर्माण की पहली किस्त में दो लाख, महिला मंडल भवन में fancinng के लिए एक लाख देने कि घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस सचिव हमिंद्र ठाकुर, प्रधान चंपा देवी, उपप्रधान सतीश राेहल, बीडीसी सदस्य, महिला मंडल, नित्या नंद, रमेश शर्मा, पूर्व प्रधान द्रोपदी राठौर, सतीश ठाकुर व पदम वेद कंवर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पांवटा साहिब, 18 अप्रैल - खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 12 से 14 आयु वर्ग के लिए भी 19 अप्रैल 2022 को 03 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी, एस पी एस बेहडेवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।
पांवटा साहिब,18 अप्रैल - खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ.अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 19 अप्रैल 2022 को 07 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र बहराल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, उप स्वास्थ्य केंद्र अजोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतोन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों, आर बी एस के टीम 1 द्वारा कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवार्य होगा।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग दाड़ला, नवगांव, भराड़ीघाट व धुन्दन के सभी गांव में 19 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार ने बताया कि विद्युत उपमंडल 132 केवी चमाकडी पुल में बिजली के आवश्यक रखरखाव के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हम किसी भी सोसाइटी या ट्रांसपोर्टर के खिलाफ नहीं, हमें सबके साथ खड़े होकर चलना है, हम किसी के विरोध में नहीं। यह बात ग्याना गांव में माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लुजर्स सोसायटी के संस्थापक परस राम ने दाड़लाघाट में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। संस्थापक परस राम ने कहा कि हम सिर्फ 7 प्रतिशत में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए और आज भी वही बात कह रहे हैं, जो 30 वर्ष पहले से लोग कर रहे हैं। परस राम ने सोसायटी की ओर से कहा कि पिछले तीन महीने से गाड़ियां खड़ी हुई है। हमारा प्रशासन से आग्रह है कि जल्द से जल्द पेंडिग कार्य जो कि 7.5 प्रतिशत है, उसे बहाल किया जाए, ताकि लेंड लूजर व विस्थापित बेरोजगारों का कार्य शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि हम सभी सोसायटियों को एक होकर काम करना है। हमारा किसी भी वर्ग सोसायटी या किसी भी व्यक्ति से विपरीत कार्य नही करेंगे। हमें अपने बेरोजगार लोगों के साथ इकट्ठे होकर कार्य करना है। उन्हाेंने बताया कि अम्बुजा उद्योग से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार की मांग करते हुए कहा कि लोगों को उद्योग परिसर में रोजगार दिया जाए। वहीं, भूमि से वंचित लोगों को ट्रक के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से 1992 को हुए लिखित समझौते में अम्बुजा उद्योग, सरकार व माइनिंग के लोगो के बीच जो समझौते हुए उन्हें लागू किया जाए। परस राम ने कहा कि दोनों यूनिट में 100-100 प्रतिशत शेयर पर कार्य किया जा रहा है व सोसायटियों को इनमें प्रति शेयर के हिसाब से कार्य बांटा गया है। इनमें 2900 मेंबर ट्रांसपोर्टर है। वहीं, माइनिंग से 601 मेंबर ट्रांसपोर्टर अभी कार्य कर रहे हैं। संस्थापक परसराम ने कहा कि 26 जून 1992 को एमओयू हुआ था, जो कि सरकार अम्बुजा व लेंड लुजर्स में करार हुआ था की उन टर्म और कंडीशन में लैंड लूजर को प्रथम रोजगार दिया जाएगा। वहीं, पंचायत प्रतिनिधि उद्योग के लिए ऐसे कामगार उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मांगू से 1325 बीघा अक्वाएर कर लिया गया, परंतु सिर्फ 2 लोगों को ही अभी तक रोजगार मिल पाया है। वहीं, कंडीशन यह है कि उन्हें हिमाचल से बाहर ही रोजगार दिया जाएगा, जबकि हम लोग भूमि यहां दे रहें, तो हमे रोजगार के लिए बाहर क्यों जाएं। उन्होंने कहा कि उद्योग का मानना है कि स्थानीय लोग उद्योग में मनमानी करते हैं, जबकि यहां से बाहर गए कई लोगों को वहां मेंटली टॉर्चर किया गया व उन्हें वापस नाैकरी छोड़ कर घर पर बैठना पड़ा। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि जब हमने जमीन यहां दी, तो हम बाहर नाैकरी करने क्यों जाएं। उन्होंने सभी को साथ रहने के लिए कहा कि हम सभी ऑपरेटर्स के साथ खड़े हैं। प्रेसवार्ता के दौरान माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लुजर्स सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
दाड़लाघाट उपतहसील के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के "चलो बूथ की ओर" पदयात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने यात्रा का आगाज करते हुए चाखड़, बुघार, बरोग, नवगांव, सेरा आदि बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, बीएलओ के घर जाकर नेम प्लेट लगाई। जिला परिषद दाड़ला के रूट प्रमुख तथा भाजपा किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत पन्ना प्रमुख के घर जाकर पार्टी का झंडा लगाकर लोगों को केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ओपी गांधी, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, प्रदेश किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी संतोष शुक्ला, मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, अर्की मंडल के उपाध्यक्ष नीमचंद, मंडल मीडिया प्रभारी पवन गौतम इत्यादि मुख्यतः मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विष्व धरोहर कालका शिमला रेलवे (केएसआर) पर रेलवे प्रशासन और कालका शिमला रेलवे सोसायटी ने आईईसी यूनिवर्सिटी के सहयोग से "विश्व विरासत दिवस" को चिह्नित करने के लिए एक साइकिल रैली के सफल आयोजन के साथ 18 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व धरोहर दिवस का आगाज़ किया, जिसमें ‘साइकिलवर्क्स स्पोर्ट्स क्लब, चंडीगढ़’ से 100 से अधिक साइक्लिस्ट ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस साइकिल रैली का आयोजन कालका रेलवे स्टेशन से गुम्मन (परवाणू) रेलवे स्टेशन के बीच, सुबह 7:00 से 10:00 बजे के बीच किया गया, जिसमें भाग लेने वाले प्रत्येक साइकिल चालक को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक साइकिल चालक को कालका शिमला रेलवे की समृद्ध विरासत से भी अवगत करवाया गया। साइकिल रैली के बाद वृक्षारोपण किया गया। 18 अप्रैल को कालका-शिमला रेलवे के कालका, बारोग, सोलन, शिमला एवं अन्य स्टेशनों और बाबा भलकु रेल संग्रहालय में आयोजन किए जाएंगे और स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आईईसी यूनिवर्सिटी की मैनेजमेंट ने प्रतिभागियों की खूब सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम करवाते रहने की बात कही।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बोर्ड परीक्षा का मौसम शुरू हो चुका है, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे छात्र तैयारी में जी-जान से जुटे हुए हैं। स्नातक के सेमेस्टर परीक्षा भी होने वाली है, जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनमें थोड़ा बहुत तनाव आना लाजिमी है, लेकिन यह तनाव उनके परीक्षा या रिजल्ट पर गलत प्रभाव न डाल दें। इससे बचना और साथ ही तैयारी का ध्यान रखना आवश्यक है। ब्रिज कला अकादमी के फाउंडर कैलाश चांदना ने बताया बोर्ड परीक्षाएं किसी छात्र के बेहतर भविष्य की बुनियाद डालती है, इन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर अच्छे कोर्स और संस्थान में प्रवेश का रास्ता बनता है। अच्छे अंकों के दबाव में कई बार छात्र उलझनों में फंस जाते हैं, जिससे साल भर की अपनी तैयारी पर उनका विष्वास डगमगा जाता है, इनका असर परीक्षाओं के परिणाम पर पड़ता है, हर पेपर को लेकर तनाव, सिलेबस अधूरे रह जाने का तनाव, जैसे कई कयास छात्रों की नींद हराम कर देते हैं। ऐसे में ऐसा क्या किया जाएं, ताकि तनाव भी न हो और परीक्षा परिणाम भी अनुकूल आए, इतना तो स्पष्ट है कि तनाव कभी भी किसी को मन के अनुसार परिणाम नहीं देते, बल्कि मेहनत और धैर्य से ही बेहतर परिणाम हासिल किया जा सकता है। लाएं जीवनशैली में सुधार ज्यादातर छात्र परीक्षा के दिनों में खुद के प्रति काफी लापरवाह हो जाते हैं और उनकी जीवनशैली बदल जाती है, उनके न तो सोने का समय तय होता है और न ही खाने पीने का, बस पढ़ाई करते रहते हैं, इसका उनके शरीर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ शरीर को भी पर्याप्त आराम देने की जरुरत है, पौष्टिक भोजन करें, नियमित व्यायाम करें और समय का प्रबंधन सही ढंग से करें, जिससे पढ़ाई को लेकर तनाव न हो, इससे मानसिक शांति मिलेगी और छात्र अपने विषय को सही तरीके से याद कर पाएंगे। हमेशा सकारात्मक बने रहे परीक्षा और इसके परीणाम को लेकर हमेशा सकारात्मक रहे और इसे लेकर अपने दिमाग पर अधिक दबाव न डालें। अकसर यह बात भी मन में आती है कि यदि परीक्षा में बेहतर अंक नहीं आए, तो दोस्त और परिवार के सदस्य की नजरों में गिर जाउंगा। अच्छे संस्थान में एडमिशन नहीं मिलेगा, जैसी बातों को लेकर परेशान ना हो, खुद पर विश्वास रखें और सकारात्मक होकर यह सोचे कि जब आपने ईमानदारी से इतनी मेहनत की है या कर रहे हैं, तो परिणाम भी अच्छे आएंगे। आपके सोचने का नज़रिया ही आपकी याद रखने की क्षमता को कम या ज्यादा रखेगा। ध्यान रखें कि कोई भी प्रफेक्ट नहीं होता और टाॅपर भी यह दावा नहीं कर सकता कि उसे पूरे सिलेबस पर कमांड है। आत्मविष्वास के साथ करें पढ़ाई अकसर परीक्षा नजदीक आते ही छात्र असमंजस में पड़ जाते हैं कि वे क्या पढ़ें और क्या छोड़े। अकसर छात्र यह सोचकर परेशान रहते हैं कि यदि कोई प्रश्न इस अमुक अध्याय से पूछ दिया, तो क्या करेंगे। यह सोच गलत है, जब परीक्षा की तारीख नजदीक आ गई हो, तो नए विशय या नए अध्याय पढ़ना बंदकर दें। अभी तक आपने जो पढ़ा है, उससे प्रति गंभीर हो और इस तरह तैयारी करें कि आपके पढ़े हुए विषय या अध्याय से यदि कोई प्रष्न आता है, तो उसमें ज्यादा अंक आने की संभावना होती है। विषयों को दोहराना जरुरी है, यदि आपने कोर्स के दौरान अधिकतर सिलेबस कवर कर लिया है, तो आपको अच्छे अंक आएंगे और एक साथ अध्याय की पढाई छूट जाने से तैयारी या परीक्षा अंक में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। परीक्षा नजदीक आने पर जिन प्रश्नों या विषयों पर आपकी पकड़ है, उन्हें कम और जिनमें पकड़ कम है उनकी अधिक प्रैक्टिस करें। मदद लेने से हिचके नहीं परीक्षा की तैयारी करते समय यदि किसी भी प्रश्न में उलझ गए हो, तो समय बबार्द करने के बजाय अपने शिक्षक या माता-पिता या बड़े भाई बहन से जरुर मदद लें, परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही प्रैक्टिस पेपर की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बनाएं। परीक्षा की तैयारी के दौरान रात भी जागना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है, नींद पूरी न होने से सोचने की क्षमता और आत्मविश्वास कम होने की संभावना बन जाती है। बेहतर होगा, आप एकाग्रचित होकर शांतमन से तैयारी को अंतिम रूप दें। और अंत में मेरी जांच और सोच पर ध्यान दीजिये आखिर में सच जान लीजिए, काम की असली दुनिया में काम देने वाले लोग मार्कशीट या नंबर्स पर ध्यान नहीं देते हैं। आधे से ज्यादा काम देने वाले लोग इतना ही कहते हैं कि 2 हफ्ते (लगभग 15 दिन काम करके दिखाओ), मतलब ज्यादातर काम देने वालों की दुनिया में मार्क्स देखकर नहीं, बल्कि काम देखकर काम दिया जाता है। इसलिए मार्क्स कम आएं या ज्यादा, आप बस काम सीखने पर ध्यान दीजिए। आप एक काम और सीखने पर ज़रूर ध्यान दीजिए और वो है मार्केटिंग को सीखना और दूसरे अपनी बातों को, अपने पक्ष को दूसरों तक अच्छे तरीके से पहुंचाना, मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि आपको काम देने वाले लोग ज्यादातर ऐसे ही मिलेंगे, तो इसलिए मार्क्स को दु:खी होकर मत देखिये, बस मार्केटिंग और अपनी बात को अच्छे से रखने की कला जरूर सीखें और अच्छे मन से, खुश मन से, सकारात्मक होकर मेहनत और लग्न से अपनी पढ़ाई को पूरा करें।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ (अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ) के तत्वावधान में संगठनात्मक जिला दाड़लाघाट की बैठक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंकर देव शर्मा ने की। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रांत उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिल उपस्थित रहे। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से संपूर्ण भारतवर्ष के विद्यालयों में 1 अगस्त, 2022 को किए जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। ज्ञात रहे कि 1 अगस्त, 2022 को संपूर्ण भारतवर्ष के विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसी संदर्भ में शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में खंड व मंडल स्तर पर विद्यालयों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी सत्र के लिए सदस्यता अभियान की भी योजना बनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंकर देव शर्मा, सुमन बट्टू, जिला मंत्री प्रदीप चंदेल, संगठन मंत्री अमर देव, अतिरिक्त जिला मंत्री भगत राम सहित सभी जिला, खंडों व मंडलाें के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन साई इंटरनेशनल स्कूल में आज प्री-नर्सरी से लेकर 8वीं तक के अभिभावकों के लिए 'ओरिएंटेशन प्रोग्राम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोपल और अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। शिक्षिकाओं ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने अपने बच्चों को प्यार और देखभाल के साथ पालने के लिए विभिन्न उपायों का सुझाव दिया, जो उन्हें एक शानदार भविष्य के लिए एक मजबूत नींव बनाने में मदद करते हैं। सभी कक्षा शिक्षकों और विषय के शिक्षकों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षण पद्धति की जानकारी दी। वर्ष 2021-22 के शैक्षणिक पुरस्कारों में छात्रों की सराहना की गई।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में रजनीश मेमोरियल ट्रॉफी द्वारा आयोजित मेटल ड्राइव दाड़लाघाट के सौजन्य से स्यार ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कुनिहार बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर विशेष अतिथि रहे। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आर्यन इलेवन व मेटल ड्राइव के मध्य खेला गया, जिसमें आर्यन इलेवन की टीम ने मेटल ड्राइव टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्यातिथि ने क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम आर्यन इलेवन को 21 हज़ार व ट्राफी दी गई। वहीं, उप विजेता टीम मेटल ड्राइव को 11 हजार रुपए सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्यतिथि विधायक संजय अवस्थी ने विजेता व उप विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों को खेलने से जहाँ हम अनुशासित होते है। वहीं, हमारा तन व मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने इस बेहतर आयोजन के लिए मेटल ड्राइव दाड़लाघाट को 11000 रुपए की राशि दी। इस मौके पर कुनिहार बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे जैसी बीमारियों से दूर रहे और लोंगो को भी इस बारे जागरूक करें। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, कुनिहार बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, तिलक शर्मा, अजय ठाकुर, नवीन शर्मा, राहुल ठाकुर, नरेश ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, बंसत सिंह ठाकुर, राहुल व पंकज सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के क्षेत्राें से आए बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
रंजीस सिंह। कुनिहार जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष्य पर गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार द्वारा कल जेष्ठ सोमवार को क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार से गुफा में राम चरित मानस कथा का दो दिवसीय पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसे कल सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। उसके उपरांत दोपहर से भंडारा आरंभ कर दिया जाएगा। समिति ने सभी क्षेत्र वासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भंडारा ग्रहण करने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। यूनिट अध्य्क्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में एसोसिएशन के चुनाव करवाये गए। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया ओम प्रकाश भाटिया, सुखराम नड्डा व कमल ठाकुर की अध्यक्षता में चुनाव हुए। जिसमें अध्यक्ष के लिए प्रेम केशव, महासचिव किशोर चंद, वरिष्ठ उप प्रधान परसराम, उप प्रधान जगन्नाथ शर्मा और दिलाराम को चुना गया, वही कोषाध्यक्ष के लिए सुखराम नड्डा, सह सचिव बाबूराम, मुख्य सलाहकार ओमप्रकाश भाटिया, सलाहकार कमल ठाकुर और ऑडिटर के लिए विजय सिंह को कार्यकारणी में चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के उपरांत प्रधान प्रेम केशव द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठन में अपनी हाज़री सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इसके साथ सरकार एवं बोर्ड प्रबंधन से पुरानी सभी मांगों के बारे में भी आग्रह किया गया। विद्युत बोर्ड के एक्शियन से आग्रह किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी मांगों के बारे में उचित कार्यवाही करके संगठन को अवगत करवाएं। वहीं बैठक में फैसला लिया गया कि आम स्थानीय मुद्दों की पैरवी सेवानिवृत्त संगठन करता रहेगा। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर श्यामलाल, सुखराम, परसराम, सुहारु राम, रविंद्र सिंह, लेख राम, नरोत्तम दास, तुलसीराम, नंदलाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में बच्चों को हिमाचल दिवस के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाषा अध्यापिका अंजू कुमारी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया, तब से लेकर आज तक इस दिन को हिमाचल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश का नाम संस्कृत के विद्वान आचार्य दिवाकर दत्त ने दिया था। अध्यापिका ने कहा कि मेरी ईश्वर से यही कामना है कि हिमाचल प्रदेश दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति करें। अंत में उन्होंने कहा कि हमें हिमाचली होने पर गर्व है। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिसर का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
शुक्रवार को पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी- हरिपुर की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम स्व मति यशोदा देवी पट्टाबराबरी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर सभी पेंशनरों ने शोक व्यक्त किया। बैठक में डीडी कश्यप व अन्य सभी सदस्यों ने राज्य कार्यकारणी के नव नियुक्त अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा व कार्यकारणी को बधाई दी। बैठक को सम्बोधित करते हुए डीडी कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नए छठे वेतन आयोग के आधार पर पेंशनरों को एरियर देना था, जो अभी तक नही दिया है। जिससे पेंसनरो में रोष है, इसे शीघ्र देने की मांग सरकार से की गई । पेंशनरों ने सरकार से मांग की वर्ष 2016 के बाद सेवा निवृत्त हुए सभी पेंसनरो को भी नए वेतन आयोग के आधार पर एक मुश्त एरियर दिया जाए। इसके अलावा पेंशनरों की बहुत पुरानी मांग 65, 70 व 75 वर्ष पूरा कर चुके पेंसनरो को उनके मूल वेतन के आधार पर 5, 10 व 15 प्रतिशत का लाभ समायोजित करने की मांग भी सरकार से की गई। बैठक में मई महीने में होने वाला इकाई के स्थापना दिवस बारे में भी चर्चा की गई। इस बैठक में केशवा राम, जगदीश गर्ग, प्रेम चन्द कश्यप, दुनीचंद ठाकुर, बिशन दास, नेक राम कौंडल, खेम चन्द ठाकुर, शीला देवी, सन्तोष कुमार, ख्याली राम आदि मौजूद रहे।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रदत विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान सोलन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने पंचायत के प्रधान जगदीश अत्रि, उप प्रधान रोहित जोशी वार्ड सदस्य रक्षा शर्मा व तेजेंद्र सैनी को सोलन में प्रदान किया। जानकारी देते हुए प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट जगदीश अत्री ने बताया कि यह जो पुरस्कार ग्राम पंचायत को मिला है वह पंचायत की समस्त जनता को समर्पित है इन सभी लोगों के प्रयासों से हमें यह इनाम मिला है जिसके लिए मै और समस्त पंचायत पदाधिकारी जनता के आभारी है। उन्होंने इसके लिए बीडीओ कुनिहार का भी आभार प्रकट किया।
अटल शिक्षा कुंज, कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर शाहपुर (बद्दी) की झुग्गी - झोंपड़ियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए 500 से अधिक बच्चों को मुफ्त शिक्षण सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के शिक्षकगण और छात्रों ने झुग्गी - झोंपड़ियों में रहने वालों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में विस्तार से बताया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए उत्साहित किया। इसके साथ ही आईईसी विश्वविद्यालय में अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इससे पहले आईईसी विश्वविद्यालय में बैसाखी पर्व भी धूमधाम के साथ मनाया गया। फसल की कटाई के बाद जो सुकून और आनंद किसान महसूस करते हुए इस पर्व को मानते हैं उसी खुशी की अभिव्यक्ति करने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम को कृषि थीम से सुसज्जित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ०) शमीम अहमद ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रशंसा की और भविष्य में भी चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
राजकीय सी एन्ड वी अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गानंद शास्त्री की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके कार्यालय शिमला में मिले। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों का एक मांग पत्र के द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा। दुर्गानन्द शास्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आस्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में राज्य अध्यक्ष के साथ कमल चन्द, हरिओम शर्मा, यशपाल शर्मा , सतीश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
हाटकोट पँचायत के ठाकुर द्वारा मन्दिर के साथ राजदरबार प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पूरे कुनिहार बाजार में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस कथा को वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास विष्णु त्रिदण्डी स्वामी मद भक्ति प्रशाद विष्णु गोस्वामी महाराज अपनी मधुर वाणी से रसपान करवा रहे हैं। ठाकुर द्वारा मन्दिर कमेटी अध्यक्ष राधा रमन शर्मा ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा। 20 अप्रैल को पुर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा तथा इसी दिन कुनिहार शहर में पहली बार भगवान जगरनाथ की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कमेटी ने सभी क्षेत्र वासियों से कथा श्रवण करने की अपील की है।
दून विधानसभा क्षेत्र में आज महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को थाना पंचायत में मनाया गया। इस दौरान विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शोषितों, वंचितों और महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ सदैव याद रखेंगी।
ग्राम पंचायत कोटलू में श्रम कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा ग्रामीणों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंचायत प्रधान नर्वदा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जबकि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि रहे। कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा मनरेगा में काम करने वाले कामगारों का पंजीकरण तथा मनरेगा में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में कल्याण बोर्ड से आए। सहायक मोहन चौहान ने विस्तृत जानकारी दी। इस शिविर में 19 कामगारों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया। इस शिविर में कोटलू पंचायत के लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष देवी लाल ठाकुर की अध्यक्षता में प्रभारी भाजपा हिमाचल अविनाश राय खन्ना को मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 1999 की पेंशन लागू करने के बारे को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा की बकाया बचे कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ अन्याय हुआ है। इस बारे उन्होंने मुख्यमंत्री से 20 अप्रैल 2022 तक हमारी वार्ता प्रदेश सरकार से करवाने का आश्वासन दिया है। इसके लिए प्रभारी अभिनाश राय खन्ना का हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी कमेटी धन्यवाद करती है। इसलिए हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी ने अपना जो अभियान उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा जाना था, उसे प्रभारी के आग्रह पर अगले 15 दिनों तक स्थगीत कर दिया गया है। यदि सरकार को-ओरडिनेशन कमेटी के साथ बातचीत नहीं करती है, तो अपना आन्दोलन 15 दिनों के बाद योजना अनुसार शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष देवी लाल ठाकुर सहित हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापिका सुषमा ठाकुर ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल का यह दिन पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक ऐसे युग पुरुष थे जिनके कर्म जिनकी सोच पूरी मानव जाति के लिए भी और पूरे विश्व के दलितों पिछड़ों के लिए प्रेरणा और उम्मीद थी। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को संविधान का निर्माता भी कहा जाता है।अध्यापिका ने कहा कि आओ हम संकल्प ले कि हम उनके जीवन को आदर्श बनाएं और समाज निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
ग्राम पंचायत कोटलू में श्रम कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा ग्रामीणों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।यह आयोजन पंचायत प्रधान नर्वदा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।जबकि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि रहे।कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा मनरेगा में काम करने वाले कामगारों का पंजीकरण तथा मनरेगा में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में कल्याण बोर्ड से आए सहायक मोहन चौहान ने विस्तृत जानकारी दी।इस शिविर में 19 कामगारों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया।इस शिविर में कोटलू पंचायत के लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।
गौ आदर्श युवा समिति कुनिहार के सौजन्य से गौशाला बझोल घाटी कुनिहार में पहली बार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक होगा। कथा वाचक पण्डित नागेश कपिल अपनी मधुर वाणी से इस कथा को सुनाएंगे। कथा के पश्चात प्रतिदिन जंहा भण्डारे की व्यवस्था गौधाम परिवार की ओर से की जाएगी तो वन्ही लोगो को लाने व जाने की व्यवस्था भी गौधाम परिवार करेगा। गौधाम परिवार के सेवादार अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी क्षेत्र वासियो से गौधाम परिवार ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवण करें। उन्होंने बताया कि दूर दराज क्षेत्रो से आने जाने वाले भक्तों के लिए प्रतिदिन आने जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गई है।
बुधवार को महिला मण्डल लोहारा - बडोरी की मासिक बैठक महिला मण्डल प्रधान व आशा वर्कर मनोरमा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत उपस्थित सभी महिलाओं को मनोरमा शर्मा ने स्वछता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अपने घर व आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे व घर में पानी की टँकीयों को समय समय पर साफ करते रहे। कंही भी अनचाहा पानी इक्कठा न होने दे। इस दौरान मनोरमा शर्मा ने महिलाओं को हाथ धोने की विधि बारे जानकारी दी। अंत मे प्रधान मनोरमा शर्मा द्वारा महिला मण्डल की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी गठन का प्रस्ताव डाला गया। इसमे सर्व सम्मति से सुनिता शर्मा को महिला मण्डल का नया प्रधान बनाया गया। इसके अलावा उप प्रधान मीना ठाकुर, सचिव उर्मिला शर्मा व सन्तोष शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सर्वसम्मति से हुए महिला मण्डल गठन के लिए मनोरमा शर्मा ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर करुणा शर्मा, रमा शर्मा, मोनिका शर्मा, लता ठाकुर, माला, कमलेश ठाकुर, वीना, कांता, वर्तिका, जयवंती आदि महिला सदस्य मौजूद रही।
-प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. रचना गुप्ता ने की अध्यक्षता सोलन जिला के अर्की में बुधवार को स्वास्थ्य मेला एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वरिष्ठतम सदस्य डॉ. रचना गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. रचना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के सीमित साधन होते हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों को अपने बच्चों से दसवीं कक्षा के उपरान्त पाठ्यक्रम का चयन सोच समझ कर करवाना चाहिए ताकि भविष्य में आजीविका के लिए संघर्ष ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि बेरोज़गार महिलाओं तथा बेटियों को अपने घर पर ही आजीविका के संसाधन जुटाने का प्रयास करना चाहिए ताकि व आत्मनिर्भर बन सकें। डॉ. गुप्ता ने मीडिया कर्मियों का आहवान किया कि महिलाओं द्वारा घर पर एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बनाए गए उत्पादों का व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि महिलाओं के स्वरोज़गार की तरफ बढ़े कदम सफल हो सकें। उन्होंने इस अवसर पर महिला स्वंय सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया और प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रूचि दिखाई। कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनना चाहिए तथा अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी सोलन डॉ. सीमा कंसल तथा उपनिदेशक पशुपालन विभाग सोलन डॉ बी.बी गुप्ता ने अपने विभाग से संबंधित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के सौजन्य से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद विक्रय के लिए रखे गए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इससे पूर्व खंड विकास अधिकारी सोलन तारा शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, अध्यक्ष नगर पंचायत अर्की अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष नगर पंचायत अमिदन्र गुप्ता, सदस्य नगर पंचायत सुरेंद्र शर्मा, धर्मपाल शर्मा, रुचिका गुप्ता, भारती वर्मा, निर्मला देवी, कार्यकारी उपमण्डलाधिकारी अर्की रमन ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा 17 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व विभिन्न महिला मंडलों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट, सोलन साई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ बैसाखी और हिमाचल दिवस मनाया। स्कूल परिसर में पंजाब व हिमाचल की विरासत को दर्शाने वाली वस्तुओं से सजाए गया । इस दौरान छात्र, विशेष रूप से छोटे बच्चे, रंगीन पंजाबी और हिमाचली पोशाक में थे। कार्यक्रम की शुरुआत समूह गीत, भाषण और नृत्य के रूप में छात्रों द्वारा प्रस्तुतियों के साथ हुई। सभी कक्षाओं के शिक्षार्थियों द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा और नाटी के साथ समारोह का समापन हुआ। स्कूल के अध्यक्ष रामिंदर बावा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। समारोह के बाद सभी शिक्षकों और शिक्षार्थियों ने एक साथ नृत्य किया और खूब आनंद लिया।
14 मई को ज़िला एवं सत्र न्यायालय परिसर सोलन, कण्डाघाट, अर्की, कसौली और नालागढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव अंधु चौधरी ने दी। अंधु चौधरी ने कहा कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौता अधार पर किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक कम्पाउंडेबल अपराध, चैक बाउंस मामले, मोटर वाहन चालान, धन वसूली इत्यादि के मामलों की सुनवाई कर इनका निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सड़क दुर्घटना मुआवज़ा, श्रम विवाद, बिजली तथा पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित मामले और सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में उन मामलों का निपटारा भी किया जाएगा जो अभी तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि लोक अदालत में समय एवं धन की बचत होती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में न्यायालय शुल्क नहीं लगता और पुराने मुकद्दमे का न्यायालय शुल्क वापिस हो जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में किसी पक्ष को सज़ा नहीं होती। अंशु चौधरी ने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति यदि लोक अदालत में अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो वह 14 मई 2022 से पूर्व ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन अथवा ज़िला के सभी न्यायालयों में सादे कागज़ पर आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदन उन न्यायालयों में भी किए जा सकते हैं जहां मामले विचाराधीन है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट सोलन प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा सोलन ज़िला की विभिन्न प्राथमिक एवं एकल माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी आज यहां उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दीवान चन्द ने दी। उन्होंने कहा कि चयनित पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों को शैक्षणिक सत्र के दस माह के लिए 5625 मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। दीवान चन्द ने कहा कि पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों के खाली पड़े पदों की सूचना प्रारम्भिक शिक्षा विभाग की वैबसाईट तथा सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज़ पर अपना आवेदन 13 अप्रैल, 2022 से 27 अप्रैल, 2022 सांय 05.00 बजे तक सम्बन्धित खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन के साथ सभी प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों की स्व प्रमाणित फोटोकापी भी जमा करवानी होगी। आवेदन पत्र पर स्व प्रमाणित नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ लगाना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के उपरान्त कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा। उप निदेशक ने कहा कि इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट देय होगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को सम्बन्धित पंचायत सचिव अथवा सम्बन्धित शहरी स्थानीय निकाय के कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी दूरी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पात्रतानुसार विधवा, अनाथ, दिव्यांग प्रमाण पत्र, अत्याधिक गरीबी जीवनयापन कर रहे परिवार के सदस्य का प्रमाणपत्र, परित्यक्त नारी प्रमाण पत्र, पाठशाला निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले परिवारों के उम्मीदवारों से भूमि दान प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, बीपीएल प्रमाण पत्र तथा जिन उम्मीदवारों के परिवार से कोई भी सदस्य सरकार या गैर सरकारी नौकरी में नहीं है को इस आशय का प्रमाण पत्र अपने आवेदन के साथ लगाना होगा। यह भर्तियां हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर पाॅलिसी 2020 तथा इसमें समय-समय पर हुए संशोधनों के अनुसार की जाएंगी।
कुनिहार जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के विद्यार्थी मंगलवार को शैक्षणिक भृमण पर एआईएचएम अम्बाला के लिए रवाना हुए। सुबह 10 बजे विद्यालय प्रचार्य केके यादव ने विद्यालय की प्लस टू की 30 छात्राओं व 28 छात्रो को विद्यालय के अध्यापक कमलेश व पवन कुमार के मार्गदर्शन में एआईएचएम अम्बाला के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। केके यादव ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भृमण से विद्यार्थियों को काफी कुछ नया सीखने को मिलता है।
यूरो किड्स प्ले स्कूल में बैसाखी पर्व का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर सभी बच्चे पारम्परिक परिधानों में स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल सीमा बहल ने बच्चों को बैसाखी पर्व का महत्व समझाया जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से समां बाँध दिया। स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल ने बताया कि स्कूल में निरंतर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते है ताकि बच्चे अपनी संस्कृति और त्योहारों के बारे में जान सके। इस कार्यक्रम में अनेय, गौरांश, सात्विक, अवनी, देविक, कियांश , गुरनूर, शनाया, आरव , आद्विक, राघव , परि सहित अन्य बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जयराम सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने ढालपुर स्थित गौड़ निवास में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां किसान-बागवान मौसम की मार झेल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा सरकार ने बीज कीटनाशक दवाईयों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार प्रदेश में नई योजनाओं को धरातल पर उतारने में पूरी तरह से असफल रही है और योजनाओं को सिरे चढ़ाने की बजाए मात्र मनभावन नाम दिए जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की जगह बाहरी राज्यों के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले जा रहे हैं। यहां पर जिन भी विभागों में पद भरे जा रहे हैं, वह भी पिक एंड चूज के आधार पर ही हो रहे हैं। कोरोना काल में प्रदेश की जनता सहित पर्यटन सहित अन्य व्यवसायियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें राहत तक नहीं दी गई है, जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 72 हजार करोड़ के ऋण माफ कर किसानों को राहत प्रदान की है। इंदु पटियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की जुमलेबाजी और झुठी घोषणाओं से तंग हो गई है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में आयुर्वेद डॉ. अर्चना महाजन द्वारा बच्चों को अनीमिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि असंतुलित आहार ही शरीर में खून की कमी का सबसे बड़ा कारण है। घरेलू उपायों के द्वारा हम अपने शरीर में खून की कमी का पता लगा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि संतुलित आहार में हमें हरी सब्जियां, फल, दूध, घी व मक्खन हमें अपने आहार में शामिल करने चाहिए। डॉ, अर्चना महाजन ने अंत में कहा कि आयुर्वेद ही जीवन जीने का सही तरीका है तथा आयुर्वेद की तरफ जाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिसर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की कंडाघाट ब्लॉक इकाई ने आज सम्मेलन आयोजन किया। इस सम्मेलन में विशेष तौर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कि राज्य अध्यक्षा डॉ रीना सिंह तंवर भी मौजूद रहे। सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में बात रखते हुए उन्होंने कहा की महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिनमें पितृसत्तात्मक समाज के द्वारा तय किए गए बंधनों से जूझने के साथ-साथ महिलाएं समाज में एक बराबरी के नागरिक के तौर पर अपने अधिकारों को हासिल करने की लड़ाई पिछले लंबे समय से लड़ती आई है। वर्तमान समय में जब से केंद्र की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बनी है, उसने लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वह मनुस्मृति की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के दबे-कुचले तबकों पर हमले तेज किए हैं। इसमें दलितों व अल्पसंख्यकों के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों पर भी हमले किए गए हैं। समय-समय पर सत्ता में बैठे नेताओं द्वारा महिलाओं के विषय पर अनाप-शनाप बातें कहीं जाती हैं। वह महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक के तौर पर दर्शाने की कोशिश की जाती है। इसके साथ साथ केंद्र सरकार के आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह से विफल होने का भी बहुत गहरा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। बेरोजगारी अनियंत्रित महंगाई व देश के युवाओं के नशे की चपेट में आने जैसी अनेक ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे महिलाएं सीधे तौर पर प्रभावित होती हैं। डॉ रीना सिंह तंवर ने कहा की इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को संगठित होने व अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की जरूरत है। इस सम्मेलन के अवसर पर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया व वर्तमान समय में महिलाओं के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों व महिलाओं पर बढ़ते हुए। हम लोग के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा की गई। इस सम्मेलन से यह फैसला लिया गया, की आने वाले समय में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति गांव गांव तक पहुंच कर महिलाओं को संगठित करने का काम करेगी। वह उनके आए दिन की समस्याओं के बारे में उन्हें जागरूक करते हुए, महिलाओं का एक मजबूत आंदोलन तैयार करने की तरफ आगे बढ़ेगी। इस सम्मेलन में लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें 13 सदस्य ब्लॉक कमेटी व 7 सदस्य सचिवालय का गठन किया गया। इस मौके पर नीलम को अध्यक्ष, सुषमा को सचिव, इसके अलावा अरुणा को कोषाध्यक्ष, सुनीता और अंजू को उप प्रधान व मंजूषा वर्मा को सह सचिव नियुक्त किया गया।
मनाेच शर्मा। दाड़लाघाट भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के दसेरन बूथ संख्या-44 ग्राम केंद्र भराड़ीघाट पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप उपस्थित रहे। इस दौरान जेपी नड्डा ने बूथ अध्यक्ष चत्तर सिंह, बूथ पालक भूप सिंह और बीएलए हीरा लाल गर्ग से मुलाकात की। सुरेश कश्यप ने कहा यह अपने आप में यह बड़ी बात है की एक राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ स्तर की बैठक लेने के लिए आए हैं। यह हमारा राष्ट्रीय निर्णय है की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी बूथ स्तर की बैठक लेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बूथ के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए कहा की हम सब को बूथ पर काम करना हैं और यह मेरा सौभाग्य है की मुझे यहां एक बूथ की बैठक लेने का मौका मिला है। उन्होंने कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ की ताकत को और बढ़ाना है, इससे पार्टी को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि संगठन कोई भी निर्णय लेता है, वो कार्यकर्ताओं के हक में होता है। नड्डा ने कहा की भाजपा इतना बड़ा संगठन बन गया है की आज हम सब एक बूथ बैठक भी ले रहे हैं, कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और धरातल पर वास्तु स्थिति भी जानी, कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में अपने विचार भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे। इससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दाड़लाघाट पहुंचने पर भाजपा मंडल अर्की द्वारा मण्डल अध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पुलिस थाना से लेकर दाड़लाघाट अम्बुजा चौक तक जेपी नड्डा ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय आशा परिहार, योगेश गौतम, महेंद्र ठाकुर, हेमंत व राकेश गौतम सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव बागा में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आशा वर्कर मीरा ठाकुर द्वारा स्वच्छता से संबंधित विस्तृत जानकारी वहां उपस्थित महिलाओं को दी गई। आशा वर्कर द्वारा महिलाओं को स्वच्छता से संबंधित अनेक टिप्स बताए गए तथा टीबी जैसी क्योरेबल बीमारी से डरने की आवश्यकता नहीं है, ऐसी जानकारी लोगों को दी गई, जबकि सभी को स्वास्थ्य संबंधी शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर महिलाओं ने बावड़ी व आसपास की कांटेदार झाड़ियों को काटा व साथ लगती नालियों को भी साफ किया। पखवाड़े के दौरान पंचायत सदस्य मीना द्वारा पानी का सैंपल भी टेस्टिंग लैब हेतु लिया गया। इस अवसर पर जानकी, यशोदा, मीरा, मंजू, लता, अनिता, शीला, उमा व रजनी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन प्रेस क्लब सोलन व जिला पत्रकार संघ के बीच शनिवार को मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। पुलिस लाइन सोलन के मैदान में आयोजित इस एकतरफा मुकाबले में प्रेस क्लब सोलन की टीम ने जिला पत्रकार संघ को 49 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया। अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के लिए प्रेस क्लब के खिलाड़ी विशाल वर्मा को मैन ऑफ मैच के खिताब से नवाजा गया। जिला पत्रकार संघ के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ, जब पहले ओवर में प्रेस क्लब के सलामी बल्लेबाज आउट हो गए, लेकिन इसके बाद विशाल वर्मा व विजय ने पारी को संभाला और संघ के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की एक भी नहीं चलने दी और दूसरे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी की। निर्धारित 15 ओवरों में प्रेस क्लब की टीम ने दो विकेट खोकर पहाड़ जैसा 156 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें विजय ने नाबाद 73 और विशाल ने 52 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला पत्रकार संघ की शुरूआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर सलामी बल्लेबाज को खो दिया। इसके पश्चात कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज़ पर टिक नहीं पाया और एक के बाद एक संघ के बल्लेबाजों के विकेट का पतन होता रहा। प्रेस क्लब की ओर से विशाल वर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि योगेश ने दो और दुली व अजय ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। विशाल वर्मा को बेहतरीन 52 रन व तीन विकेट के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन द मैच का खिताब प्रदान किया गया।


















































