मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में विश्व जल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक रैली से की गई। इस रैली का शुभारंभ डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया, जबकि पुलिस थाना प्रभारी दाड़लाघाट जीत सिंह भी मौजूद रहे। रैली में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कोपा और इलेक्ट्रॉनिकस ट्रैड के प्रशिक्षणार्थियों ने अपने गांव के नजदीक स्थित जल स्त्रोतों की सफाई की, जिसके वीडियो क्लिप्स बनाकर संस्थान में सभी प्रशिक्षणार्थियों को दिखाए गए। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा जल संरक्षण के मॉडल तैयार किए गए, जिसमें जल सरंक्षण की विभिन्न तकनीकों को बताया गया था। इसके पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए पारितोषिक वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया तथा अनुरोध किया कि अपने घर और संस्थान में पानी को व्यर्थ न जाने दें। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, सोनू शर्मा, नंद लाल, मोनिका, संदीप अरोड़ा, मुनीष शर्मा, राकेश कौशल, सुनील कुमार, राज कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, दलीप शर्मा व दलीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर एसओपी के निर्देशों का पालन करते हुए लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन छठी व सातवीं कक्षा तक किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विश्व जल दिवस पर ग्रीन फ्यूचर इको क्लब के प्रभारी डॉ अनिता देवी, नीलम शुक्ला, रंजना और किरण वाला ने बच्चों को भौम जल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, नरेंद्र कुमार, जागृति कपिला तथा मुकेश कपिला ने बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस उपलक्ष्य पर महिला अध्यापिकाओं ने रंगोली बनाकर बच्चों को जल के महत्व का संदेश दिया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस माैके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
सोमवार को नयानगर में अखिल भारतीय दलित महापंचात द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र से ओपी शर्मा, सुक्षि स्मृति प्रसार अधिकारी, खादी ग्राम उद्योग से जसवीर सिंह सहायक विकास अधिकारी, यूको आरसेटी से किरण कश्यप उपस्थित रहे। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र से आये अधिकारी ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना , खादी ग्राम उद्योद बोर्ड से जसवीर सिंह ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना और यूको आरसेटी से किरण कश्यप ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के बारे में जानकारी देकर सभी उपस्थित लोगो को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय दलित महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर भाटिया ,अध्यक्ष संगीता, उपाध्यक्ष मोना ठाकुरी, महासचिव निशा कश्यप, सहित अन्य लोगो ने भाग लिया।
रंजीत सिंह । कुनिहार पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर के साथ पूर्व युवा प्रदेश कांग्रेस सचिव व वर्तमान ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर व उनके अन्य साथी सदस्य साजिद अली, गौरव ठाकुर व विकास खंड कुनिहार के एक बड़े समुह ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली व आगामी समय में पार्टी के साथ मिलकर अपने क्षेत्र व प्रदेश के विकास करवाने का प्रण लिया।
दाड़लाघाट। मनोज शर्मा ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में सोमवार को पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीण जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। पंचायत प्रधान प्रेम चोपड़ा द्वारा विभाग के मंडल अधिशासी अभियंता को फोन करके मौके पर आने को कहा गया, लेकिन अधिकारी ने व्यस्तता का हवाला देकर अप्रेल माह में पंचायत का दौरा करने का आश्वासन दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के सोर्स में पानी पर्याप्त है, फील्ड कर्मचारियों द्वारा सही आबंटन न होने के कारण उन्हें समस्या झेलनी पड़ रही है। जल शक्ति विभाग के फील्ड कर्मचारी और कार्यालय में बैठे अधिकारियों को फोन करने पर वो फोन नही उठाते है। जल जीवन मिशन के तहत सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें और उनके बच्चों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालाकिं सरकार की जल जीवन मिशन योजना के प्रचार प्रसार के लिए बड़े-बड़े बोर्ड अवश्य लगा दिए गए है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि 24 घण्टों के भीतर उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो वो अपने मवेशियों को जल शक्ति विभाग के कार्यालय में बांध कर अधिकारियों का घेराव करेंगे। इस दौरान उप प्रधान कर्मचन्द, वार्ड सदस्य अशोक कुमार, निशा देवी, सुनीता, कांता और बिमला मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की में आयोजित एक जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दाड़लाघाट में विकास खंड का नया कार्यालय खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है। जिसको लेकर दाड़लाघाट से लगती विभिन्न पंचायतों एवं पंचायत समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा विकास खंड कुनिहार की पंचायत समिति अध्यक्षा सोमा कौंडल के प्रतिनिधित्व में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने यह प्रस्ताव रखा कि जो घोषणा दाड़लाघाट में विकास खंड खोलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अगस्त 2021 में अर्की दौरे के दौरान की गई थी, उसे जल्दी से जल्दी कैबिनेट में मंजूरी देकर तुरंत प्रभाव से लाई जाए। विभिन्न पंचायतों से आए सभी प्रतिनिधियों ने यह निर्णय लिया कि जल्दी ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस सम्बन्ध में भेंट कर इसे पूरा करने का आग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्षा सोमा कौंडल, बीडीसी सदस्य बलवंत सिंह, दीपिका कौशल, रक्षा देवी, बनिता देवी, पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज, रीता शर्मा, कृष्ण चंद भट्टी, जगत राम, बिमला देवी, सीता राम, केशव राम व नर्वदा देवी सहित सभी लगभग 25 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी व कार्यकारी प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपना वक्तव्य दिया। जिसमें छात्रों को उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. विश्व ज्योति, रवि कुमार, संदीप कुमार, अजय कुमार, सुरेश कुमार व कार्यालय अधीक्षक ईश्वर दत्त शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आम लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता नुक्कड़ नाटक’ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पूजा कलामंच बाड़ीधार, सरयांज के कलाकारों ने तहसील परिसर कसौली तथा आईटीआई में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेंद्र चौहान ने आज यहां दी। नरेंद्र चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर हम जहां बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचा सकते हैं। वहीं, ईंधन की खपत को भी कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से इस दिशा में लोगों को जागरूक करना सड़क सुरक्षा जागरूकता का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में ही बहुमूल्य जीवन की रक्षा निहित है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने आग्रह किया कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी से सहायता प्राप्त करने में न हिचकें। इस अवसर पर कलाकारों ने नुक्कड़ विद्या के विभिन्न माध्यमों द्वारा लोगां को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने समूह गान ‘बन्दे तू मान जा जीवन है अनमोल यातायात नियम अपनाना है सबका जीवन बचाना है’ के माध्यम जहां लोगों को मनोरंजन किया। वहीं, यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। लोगों को बताया गया कि वाहन चलाते तथा समय सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा दोपहिया वाहनों को हेलमेट पहनकर ही चलाएं। वाहन चलाते समय फोन पर पर बात न करें। इससे ध्यान हटने के कारण दुर्घटना हो सकती है। लोगों को जानकारी दी गई कि सदैव यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन की गति पर नियंत्रण रखें।
फर्स्ड वर्डिक्ट। साेलन यूको बैंक आरसेटी सोलन का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन में दर्ज किया गया। 23 मार्च शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर निफा संस्था के साथ मिल कर "संवेदना अभियान" के तहत यूको आरसेटी सोलन द्वारा जोनल आस्पताल सोलन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमे आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप व आरसेटी स्टाफ़ गोपाल बंसल, किरण कश्यप व सरला वर्मा शामिल थे। इस शिविर को सोलन के युवाओं का भरपूर सहयोग मिला। इसी तरह के 1500 से ज़्यादा शिविर समस्त भारत में विभिन्न संस्थाओं द्वारा एक ही दिन में लगाए गए थे, जिसमे लगभग एक लाख यूनिट रक्त इकठ्ठा किया गया, जो की एक विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ है व वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। 21 मार्च रविवार को कांगड़ा-धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर द्वारा यूको आरसेटी सोलन को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया गया। साथ में इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस समारोह में उपायुक्त कांगड़ा निपुन जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय पर्यावरण समन्वयक गोपाल आर्य, राधा स्वामी परौर के अध्यक्ष मान चंद भी उपस्थित रहे। आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप ने समस्त रक्तदाताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने पिछले वर्ष इस रक्तदान शिविर में भाग लिया था व साथ में ये भी कहा की यूको आरसेटी सोलन आगे भी इसी तरह के समाज सेवा के कार्य व स्वरोजगार के प्रति अपनी सेवाएं देने के लिए सदैव तत्पर है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में अनिल गुप्ता के घर पर देव बाडुबाडा दाड़लाघाट की जात्रा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर देवता के करींदो ने क्षेत्र की भलाई के लिए देवता से आशीर्वाद मांगा और जिनके घर पर देवता आए हुए थे। उनके सुख की कामना की। देवता के कारिंदों ने पारंपरिक विधि विधान व वाद्य यंत्रों की मंगल धुनों के साथ देवता की स्तुति की। देवता ने अपने पुजारी के माध्यम से लोगों को आशीर्वाद दिया। देव दाड़लाघाट के सचिव श्याम चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में बाडुबाड़ा देवता के प्रति अटूट आस्था है। देवता की जात्रा वर्ष में केवल दो माह तक चलती है। इसमें देवता लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, बालकराम राम, मोहन सिंह ठाकुर, अनिल गुप्ता, संजीव गुप्ता, विकास गुप्ता, पुष्पा, रजनी, दीपा, वेदप्रकाश शुक्ला, जगदीश ठाकुर, हेमंत वर्मा, देवराज कौंडल, हेतराम, लोकराम, अनु शर्मा, सत्या, पारस व हार्दिक सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सूरजपुर में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान राजकीय आदर्श वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला धुंदन के प्रधानचार्य सरताज सिंह राठौर मुख्यातिथि रहे, जबकि महिला कब्बडी सवर्ण पदक विजेता डिंपल ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने सबसे पहले रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।इस दौरान लगभग 60 लोगों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। आईजीएमसी शिमला से आए चिकित्सकों ने रक्त एकत्र किया। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि पंचयात द्वारा लगातार दूसरी बार रक्तदान शिविर लगाया गया है। इससे पूर्व में रक्तदान शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया था। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है। इससे किसी घायल या बीमार जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवनदान दिया जा सकता है। क्योकिं रक्त को अभी तक दुनियां की किसी लैब में तैयार नहीं किया जा सका है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जलागम विकास परियोजना धुंदन द्वारा दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्राकृतिक खेती एवं मृदा प्रबंधन के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिमाचल प्रदेश वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के डॉ. राजेश कौशल द्वारा किसानों को मिट्टी जांच व मृदा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कौशल ने मिट्टी में पाए जाने वाले तत्व और बायोकॉन्ट्रोल एजेंट के बारे में बताया। इस मौके पर जलागम विकास परियोजना धुंदन के अध्यक्ष व प्राकृतिक खेती के मास्टर प्रशिक्षक रूप लाल वर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी व किसानों से आग्रह किया कि रासायनिक खादों व कीटनाशी का प्रयोग न करके प्राकृतिक खादों जैसे जीवामृत, धन जीवामृत और सुखाधन जीवामृत उपयोग करने की सलाह दी गई। इस मौके पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से डॉ. एचके शर्मा, कृषि विशेषज्ञ मदन शर्मा और रमेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ एचके शर्मा ने किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान की।साथ ही दि कृषक संघ धुंदन के प्रधान रतन चंद बट्टू ने एफपीओ के बारे में जानकारी दी व किसानों से आग्रह किया कि आप भी इस सहकारी सभा के सदस्य बने। इस प्रशिक्षण शिविर किसानों को एक-एक कैलेंडर व एक किलो ट्राइकोडरमा खाद निशुल्क बांटी गई। इस शिविर में मुंशी राम वर्मा, राजपाल, सुखदेव, गंगा राम, हंसराज, लेख राम, सोमा देवी, अंबिका, कमलेश, सरिता, परसराम, मीरा देवी, बाल कृष्ण, बलदेव, विनय कुमार, नीमचंद बट्टू, रामकृष्ण सहित अन्य उपस्थित रहे।
फर्स्ड वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला सोलन के अंतर्गत दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में 88 करोड़ की लागत की 11 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। जयराम ठाकुर ने हिमुडा परिसर बद्दी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पट्टा में खंड विकास अधिकारी कार्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय शेरा और जगजीत नगर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुधार को उच्च विद्यालय, मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मख्खूमाजरा को माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को सुविधा प्रदान करने में 12.56 करोड़ रुपए की लागत से बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर बलाड़ खड्ड पर निर्मित फुटपाथ वाला डबल लेन पुल सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण ने निधि प्रदान की और इसका निर्माण राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, लेकिन सौभाग्यवश हम इस स्थिति से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय नरेंद्र मोदी के सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि देश ने सफलतापूर्वक विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया और हिमाचल प्रदेश इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्षित पात्र आबादी के टीकाकरण मंे अग्रणी बना। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं पर वैक्सीन के सुरक्षित होने के संबंध में लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब वही नेता वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाने के उपरान्त बूस्टर डोज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर कोरोना विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में जन सहभागिता के लिए लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान महिला मंडलों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा बनाए गए लाखों मास्क लोगों में निःशुल्क बांटे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन से कांग्रेस नेता चकित हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के लोगों ने कांग्रेस को नकारते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों की नीति एवं कार्यक्रमों में अपनी आस्था प्रकट की है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण के लिए कुछ नहीं किया, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने इस अवसर पर चार साल के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। जयराम ठाकुर ने बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बलाड़ खड्ड पर 12.56 करोड़ की लागत से निर्मित फुटपाथ वाले डबल लेन पुल, बद्दी मंे 1.75 करोड़ के निरंतर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन, 12.50 करोड़ की लागत से मानपुरा-धर्मपुर मार्ग के सुदृढी़करण एवं सुधार कार्य, 1.95 करोड़ की लागत से चनाल मजरा संपर्क मार्ग पर पुल, 2.31 करोड़ की लागत से उठाऊ जल आपूर्ति योजना धेला, बद्दी मंे 4.50 करोड़ के अग्निशमन केंद्र के भवन तथा तहसील बद्दी के किशनपुरा मंे 3.16 करोड़ की लागत से महिला आरक्षियों के लिए बैरक व एनजीओ के लिए बैरक का लोकापर्ण किया। मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ की लागत के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किए, जिसमंे 1.57 करोड़ की ट्यूबवेल की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की पंपिंग मशीनरी की प्रतिस्थापना और स्वचालन, तहसील बद्दी के बौणी, भटौली के बलाड़ खड्ड पर 7.81 करोड़ का चैक डैम, 31.75 करोड़ की उठाऊ जल आपूर्ति योजना दूमनवाला, बरोटीवाला, कोटिया, मंधाला, लंदेवाल, अमरू व बवासनी के संवर्द्धन कार्य तथा 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बीबीएनडीए के कार्यालय भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने क्षेत्र के लोगों की विभिन्न विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष उपलब्धियों से भरे रहें हैं। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रस्तुत बजट 2022-23 में समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए पहली बार बजट में जेन्डर बजटींग का कम्पोनेंट शामिल किया गया है। दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा दून विधानसभा क्षेत्र में 11 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकापर्ण व शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गरीब व जरूरतमद लोगों के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्हांेने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों की भी जानकारी प्रदान की। जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक केएल ठाकुर तथा विनोद चंलेल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, जोगिन्द्रा सैंट्रल सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष रतन पाल, बीबीएनडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचा वर्मा, बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला भी अन्य सहित उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च पाठशाला कशलोग में न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 मेला का आयोजन मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने न्यू एजुकेशन पॉलिसी के बारे में माता पिता व उपस्थित अभिभावकों को 5+3+3+4 की जानकारी दी, जिसमें तकनीकी ज्ञान व व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 3 वर्ष का बच्चा स्कूल से जुड़ जाएगा। बच्चे अब रटने की प्रथा को छोड़कर समझ कर पढ़ना सीखेंगे। इस पॉलिसी के अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। जैसे: फाउंडेशन स्तर: जो 3 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए होगा, ताकि बच्चे का सही शारीरिक और मानसिक हो सके। इसलिए इस दौरान इन बच्चों की कोई परीक्षा नहीं होगी। प्रिपेरेटरी स्तर जो 8 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए होगा। इस काल में बच्चों को मातृभाषा, स्थानीय भाषा में पढ़ाया जाएगा। क्योंकि अपनी भाषा में ज्ञान अर्जित करना सरल व रोचक है। अब बच्चों की परीक्षा का दौर शुरू होगा। बच्चों को संख्यात्मक ज्ञान व भाषा का ज्ञान करवाया जाएगा। मिडिल स्तर: 11 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए होगा। इस काल में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाएगी। किसी एक क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी दिया जाएगा। सेकेंडरी स्तर :15 से18 वर्ष के बच्चों के लिए होगा। इस काल में बच्चे किसी भी स्ट्रीम जैसे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स को चुन सकते हैं। वे इस पॉलिसी के तहत तीनों स्ट्रीमों का चुनाव एक साथ भी कर सकते हैं। इसी तरह कॉलेज की पढ़ाई का प्रारूप भी बदल जाएगा। इस अवसर पर सेवानिवृत प्रशिक्षित कला अध्यापक देव राज सुशील ने भी न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर अपने बहुमूल्य विचार रखे। एसएमसी प्रधान कांता देवी ने भी न्यू एजुकेशन पॉलिसी को बहुत बेहतर बताया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य देव राज, सुशील सहित समस्त अध्यापक, एमडीएम कर्मचारी व चतुर्थ कर्मचारी मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट रंगों और खुशियों का त्योहार होली दाड़लाघाट और इसके आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में दाड़लाघाट में भी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाक लगाकर बधाई दी। सुबह से ही दाड़लाघाट में छोटे-छोटे बच्चे एक-दूसरे को रंग लगाकर मस्ती करते नजर आए।दरअसल, दो वर्ष से कोरोना संकट के कारण होली के त्योहार की रौनक गायब हो गई थी, लेकिन इस बार बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है, जबकि लोगों ने सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को खूब गुलाल लगाया। कहीं, डीजे तो कहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज पर लोग थिरकते नजर आए। इस दौरान दाड़लाघाट में लोगों, दुकानदारों ने होली के रंग उड़ा कर खूब मस्ती की। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।नन्हे बच्चों ने भी प्रेम और मिलन के इस त्यौहार में खूब आनंद लिया। इसी के साथ उपमंडल के नवगांव, धुन्दन, दाड़लामोड़, पारनु, कंसवाला, कराडाघाट, पिपलूघाट व आसपास के लोगों ने होली धूमधाम से मनाई।
सोलन। फर्स्ट वर्डिक्ट वीरवार को साईं इंटरनेशनल स्कूल में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्री नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी बच्चों ने भाग लिया व रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसमें होली की कविताएं, होली का महत्व व नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अध्यापकों ने होली के महत्व व प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की कहानी बताते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। अध्यापकों ने बच्चों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रबंधक रविंद्र बाबा ने भी सभी बच्चों, अभिभावकों एवं स्टाफ को होली की शुभकामनाएं दी।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट-कंसवाला सड़क मार्ग इन दिनों जगह जगह गड्डो में तब्दील होती नजर आ रही है, जिसको लेकर विभाग द्वारा सड़क को दुरुस्त ना करवा पाने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पद रहा है। जानकारी के मुताबिक दाड़ला से कंसवाला को जाने वाली सड़क में इन दिनों जगह जगह गड्ढे पड़े है जिससे राहगीरों के साथ साथ वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में वाहनों के ज्यादा आवगमन के साथ साथ राजकीय माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट व राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पड़ने वाले विद्यार्थियों को चलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगो के अनुसार इस मार्ग में शिव मंदिर दाड़लाघाट से कंसवाला तक सड़क के बीचोबीच छोटे छोटे गड्डो से लेकर बड़े बड़े गड्ढे देखने को तो मिल रहे है, साथ ही इस सड़क में गड्ढे होने से वाहन मालिकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग को सुधारने के लिए विभाग भी कोई जहमत नहीं उठा रहा है। स्थानीय निवासी शुभम ठाकुर, इनु, इंद्रजीत, बलदेव, विक्की, जीतराम, रामगोपाल, मेहर चंद, लाल चंद, देव, नितेश सहित अन्य ग्रामीणों का कहना कि उन्हें पिछले दिनों से विभाग द्वारा इस सड़क को सुधारने का कोई प्रयास तो नही किया गया लेकिन इस सड़क में गड्डो ने अपना साथ धारण कर लिया। लोगों का कहना है कि इस सड़क में गड्डे होने की वजह से स्कूल में जाने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ इस मार्ग में पैदल मार्च करने वालो को बारिश के समय मे अपने कपड़े खराब होने का डर रहता है। अगर समय रहते बचाव नही किया जाए तो गड्डो में भरा पानी चलने वाले राहगीरों के कपड़े खराब होते देखे जा सकते हैं, राहगीरों को मुश्किल तो रहती है साथ ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगो ने विभाग से मांग की है कि इस सड़क की दुर्दशा को देखते हुए सड़क में पड़े गड्डो की मरम्मत की जाए ताकि वाहन चालक व राहगीरों को चलने में आसानी हो, वहीं किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जब इस बारे सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट बीआर कश्यप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द इस मार्ग में पड़े गड्डो को ठीक करवा दिया जाएगा।
आशीष आज़ाद। सोलन वीरवार को एसएफआई सोलन इकाई द्वारा महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन कॉलेज की कुछ मांगों को लेकर किया गया। कॉलेज के अंदर काफी लंबे समय से शिक्षको के पद खाली होने की वजह से बहुत से बच्चे कक्षाएं नहीं लगा पा रहे है जिस वजह से उन्हें पढ़ाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय के अंदर कॉमर्स ब्लॉक ना होने की वजह से काफी सारे बच्चों को खाली कमरा ना मिलने की वजह से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए एसएफआई कॉमर्स ब्लॉक का जल्द से जल्द निर्माण करने की मांग करती है। महाविद्यालय के अंदर शौचालय की बात करे तो वहां नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। शौचालय के बाहर से गुजरने पर बच्चो को बहुत गंदी बदबू का सामना करना पड़ता है तो एसएफआई कॉलेज प्रशासन से मांग करती है की शौचालय की स्थिति में जल्द से जल्द सुधार किया जाए व शौचालय की नियमित रूप से सफाई की जाए। महाविद्यालयों के अंदर जो छात्र संघ चुनाव किया जाते थे वो काफी समय से बंद है और एसएफआई मांग करती है की इन चुनावों की जल्द से जल्द बहाल किया जाए। एसएफआई की लंबे समय से एक मांग यह रही है की PTA के नाम पर छात्रों की लूट को बंद किया जाए। इस प्रदर्शन में श्रेया, शिवानी, संतोष, आर्यन, दिव्यांशी, राघव, कृतिका, अंकिता, प्रीति, लता, पूजा, अनिता, नीतू, प्रयांश, पूजा आदि शामिल रहे।
विद्युत बोर्ड परवाणू से प्राप्त जानकारी के अनुसार परवाणू-1st और 11 केवी परवाणू- 6th फीडर के नियोजित सामान्य रखरखाव के दृष्टिगत 20 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से सांय 15:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि में क्षेत्र सेक्टर-1, कसौली रोड, ईएसआई अस्पताल, एमसी कार्यालय परवाणू, मैसर्ज़ माइल स्टोन, मैसर्ज़ आरएस इंडस्ट्री, मैसर्ज़ सवास्तिक इंडस्ट्रीज़, मैसर्ज़ हिमाचल पावर प्रोडक्ट, मैसर्ज़ आनंद एंकेमको, पुलिस स्टेशन, पोल फैक्ट्री साइड, गेब्रियल रोड और परवाणू मार्केट तथा 20 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक सेक्टर-2 में मैसर्ज़ आधुनिक पैकेजर्स (यूनिट-I और II), सेक्टर-2 में मैसर्ज़ मोरपेन लेबोरेटरी (यूनिट-I और II), सेक्टर-2 में मैसर्ज़ आर्गे हेल्थक्राफ्ट, सेक्टर-2 में मैसर्ज़ बालाजी इंडस्ट्रीज़, सेक्टर-2 में मैसर्ज़ शिवालिक इंड, सेक्टर-2 में मैसर्ज़ माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजी, सेक्टर-2 में मैसर्ज़ पुलकित इंडस्ट्री के पास 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर और मैसर्ज़ वीए लाइफसाइंसेज में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एक्सईएन राहुल वर्मा ने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की जाती है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बुधवार शाम को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ब्लॉक कुनिहार ने ब्लॉक अध्यक्ष राकेश महाजन की अगुआई में पुरानी पेंशन बहाली व सरकारी कर्मचारियों के ऊपर दायर एफ आई आर को वापिस लेने की मांग करते हुए कुनिहार बाजार में कैंडल मार्च निकाला। इसमें अलग अलग विभागों से कर्मचारियों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने कहा कि 3 मार्च 2022 को महासंघ ने शिमला में 1 लाख कर्मचारियों के साथ विधानसभा का घेराव किया था, जिसके चलते सरकार द्वारा संघ के कई पदाधिकारियों पर एफआईआर दायर की गई है। सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को अपना संवैधानिक हक बताते हैं, जबकि सभी विधायक व सांसद खुद पुरानी पेंशन लेते हैं, जबकि कर्मचारियों को एन पी एस में धकेला जा रहा है, जो कि सरासर अन्याय है। इस अवसर पर ब्लॉक कुनिहार महासचिव विनोद वर्धन, मीडिया प्रभारी समीर, आईटी सैल प्रभारी प्रदीप, जिला कार्यकारणी सदस्य फकरूदीन व राज्य मुख्य प्रचार सचिव कपिल राघव भी मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार परिवहन विभाग सोलन द्वारा बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के ट्रांस्पोटरो व अन्य लोगों को कुनिहार के नये बस अड्डे पर नुक्कड़ नाटकों व लोक गीतों के माध्यम से जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में जंहा ड्रामा डिवीजन सोलन के कलाकारों ने लोक गीतों व नुक्कड़ नाटकों से लोगों का मनोरंजन कर यातायात नियमों का संदेश दिया तो वंही एआरटीओ सोलन विपिन गुप्ता ने भी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा बारे जागरूक करते हुए अपील की कि हमे वाहन चलाने से पहले यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए और उसका पालन जरूर करना चाहिए ताकि हम और हमारा परिवार सुरक्षित व खुशियों भरा जीवन जी सके। हेलमेंट, सीटबेल्ट जरूर लगाएं ,गाड़ी चलाते वक्त फोन न सुने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाएं आदि नियमो का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि हमे केवल पुलिस को देखकर ही नियमो का पालन नही करना चाहिए यदि हर वाहन चालक यातायात नियमो का सही से पालन करें तो आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहा जा सकता है। इस अवसर पर ट्रांसपोर्टर धीरज पूरी, नरेश चौधरी, ललित मोहन, कुलदीप कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता नुक्कड़ नाटक’ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच कहलोग के कलाकारों द्वारा कण्डाघाट मुख्य बाजार तथा चायल बस अड्डा, सप्तक कला रंगमच दोलग के कलाकारों द्वारा नौणी बस अड्डा, सलोगड़ा बस अड्डा तथा सुबाथू बस अड्डा पर सड़क सुरक्षा के संबंध में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया गया। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेंद्र चैहान ने आज यहां दी। नरेंद्र चैहान ने कहा कि हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों द्वारा अर्की उपमंडल के अंतर्गत सूरजपुर-पिपलुघाट चैक तथा जयनगर चैक, शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा दाड़लाघाट अंबुजा चैक तथा बागा सालुघाटी में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है तथा बहुमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से इस दिशा में लोगों को जागरूक करना सड़क सुरक्षा जागरूकता का उद्देश्य है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने आग्रह किया कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी से सहायता प्राप्त करने में संकोच न करें। कलाकारों ने समूह गान ‘वंदे तू मान जा जीवन है अनमोल' यातायात नियम अपनाने है सबका जीवन बचाना है’ के माध्यम जहां लोगों को मनोरंजन किया वहीं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। लोगों को बताया गया कि वाहन चलाते तथा समय सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा दोपहिया वाहनों को हेलमेट पहनकर ही चलाएं। वाहन चलाते समय फोन पर पर बात न करें। इससे ध्यान हटने के कारण दुर्घटना हो सकती है। लोगों को जानकारी दी गई कि सदैव यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन की गति पर नियंत्रण रखें।
आशीष आजाद। साेलन एसएफआई सोलन इकाई द्वारा आज हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एसएफआई पिछले कई सालों से बी कॉम ब्लॉक को बनाने की मांग कर रही है, परंतु प्रशासन लंबे समय से नकारता आ रहा है। अब जब बी कॉम ब्लॉक का काम शुरू हुआ है, तो ऐसे में एस एफआई मांग करती है कि इसको जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इसके साथ-साथ कॉलेज में खाली पड़ी शिक्षकों के पदों को तुरंत भरा जाएगा, शिक्षकों के पद खाली होने के कारण छात्रों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।एसएफआई यह भी मांग करती है कि कॉलेज में शौचालय की नियमित सफाई की जाए पिछले लंबे समय से शौचालय की हालत बहुत खराब है। एसएफआई 2014 से जब से छात्रसंघ चुनाव बंद हुए हैं, तब से यह मांग करती आ रही है कि छात्र संघ चुनाव को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। छात्र संघ चुनाव परिसर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो छात्रों के हितों के लिए बहुत आवश्यक है। साथ ही साथ यह मांग की कि पीटीए के नाम पर छात्रों से लगातार पैसा इकट्ठा किया जा रहा है, परंतु इससे कहीं इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसकी एसएफआई कड़ी शब्दों में निंदा करती है तथा मांग करती है कि पीटीए नाम पर छात्रों को लूटना बंद किया जाए।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में आपातकालीन सेवा दे रही 108 एंबुलेंस में एक महिला का सफल प्रसव हुआ। एंबुलेंस के तकनीशियन ने डाक्टरों से सलाह लेकर एंबुलेंस में ही सफल प्रसव करवाया। इसके बाद जच्चा और बच्चे को सीएच अस्पताल अर्की में भर्ती किया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक 108 आपातकालीन एंबुलेंस में सोमवार को काल आई थी। इसके बाद तुरंत महिला को लेने के लिए एंबुलेंस बढाल (पारनु) रवाना हुई थी। प्रसूता महिला पूजा पत्नी धनी राम को बढाल (पारनु) से अर्की लाया जा रहा है। कंसवाला पहुंचने तक महिला की तबीयत खराब हुई। ऐसे में एंबुलेंस में तैनात ईएमटी कुशमा और पायलट रविन्द्र ने फोन पर डाक्टरों से सलाह लेकर सफल प्रसव करवाया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला के पति धनीराम ने सफल डिलीवरी करवाने के लिए 108 की सेवा का धन्यवाद किया।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट शिव शक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों ने चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट में नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान शिव कला मंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम व वाहन फिटनेस के बारे गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट व शालुघाट बागा में नुक्कड़ नाटक पेश किए गए हैं और कलाकारों ने सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि गाड़ी लेने से पहले कानूनन उम्र 18 की होनी जरूरी है। लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक चलते समय हेल्मेट का प्रयोग, सीट बैल्ट लगाना, ओवर स्पीड व ओवरटेकिंग न करना, किसी भी नशे की हालत में गाड़ी न चलाना, गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करना आदि यातायात नियमों के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, आरटीओ सोलन से पवन, शिव शक्ति कला मंच कुनिहार से चेतन, राघव, गोपाल, राहुल, गगन, महक, पूजा, दीक्षा व वीरेंद्र सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जबकि विद्यालय से स्थानीय गांव पट्टा तक एक जागरूकता रैली निकाली गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय एवं सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन, भाषण, नारा लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालक प्रवक्ता सूचना एवं प्रौद्योगिकी अनूप शर्मा ने छात्रों को विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी और विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने भी छात्रों को वर्तमान परिस्थितियों में विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भीम सिंह ठाकुर, अमरदेव शर्मा, दीपक ठाकुर, देवी सिंह, अमर सिंह ठाकुर, रमेश ठाकुर, हेमराज ठाकुर, विरेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र शर्मा, सरोज ठाकुर व केशव वर्मा सहित विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
रंजीत सिंह । कुनिहार विकास खंड सोलन के ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का हवन व पुर्णाहुति के साथ समापन हुआ। 9 दिनों तक काफी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कर कथा श्रवण की। विगत 6 मार्च से चल रहे इस भक्ति, शक्ति के अनुष्ठान में पधारे हिमाचल प्रदेश के गौरव विश्वविख्यात कथाव्यास श्रद्धेय श्री शशांक कृष्ण कौशल ने 9 दिन तक भक्तों को जगदंबा के विभिन्न चरित्रों व देवी पूजन के विधानों से अवगत कराया व अनेक सामाजिक कुरीतियों पर करारी चोट की। कथा के अंतिम दिवस उन्होंने रुद्राक्ष, भस्म धारण और तिलक के विषय में बताते हुये कहा कि हर हिंदू का माथा सदा तिलक से अलंकृत होना चाहिए। बिना तिलक के कोई भी कार्य सफल नहीं होते। अपनी इष्ट साधना के अनुसार तिलक लगाएं व किसी भी अन्य तिलक की निंदा न करें। अपवित्र अवस्था में रुद्राक्ष धारण न करें व अन्य किसी का रुद्राक्ष भी धारण न करें। भस्म धारण करने वाला व्यक्ति साक्षात शिवस्वरूप होता है व यज्ञ से उत्पन्न भस्म ही श्रेष्ठ है।इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा कथाव्यास एवं उनके साथियों का संम्मान किया गया। व्यासपीठ से मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। कथा समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कथा समिति के अध्यक्ष श्रीराम कौशल, डीडी कश्यप, सुखराम, राम चंद शर्मा, भूपेंद्र व अजित कुमार आदि सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए दिए सहयोग के लिए संपूर्ण क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
रंजीत सिंह। कुनिहार कुनिहार में बेटियों ने अपनी मृतक माता को मुखाग्नि दी। जिसे देख हर किसी की आंख नम हो गई। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे के आस पास जैसे ही शिमला से मृतक आशा देवी का पार्थिव शरीर उनके घर हाटकोट बाजार में लाया गया, तो हर किसी की आंख नम थी, जब मृतक महिला को क्षेत्र के श्मशानघाट ले जाया गया, वहां उक्त महिला की सबसे बड़ी बेटी मीनाक्षी व उसके पति पवन शर्मा ने अंतिम संस्कार की संपूर्ण विधि को संपन्न किया व मुखाग्नि देने के लिए मीनाक्षी शर्मा की छोटी विवाहिता बहन ज्योति व शिक्षा ग्रहण कर रही बहन उपासना शामिल रही। अपनी मृतक माता को मुखाग्नि देने के उपरांत तीनों बेटियों ने नम आंखों से अपने पिता का हौंसला बढ़ाया। गौरतलब है कि गत दिन कुनिहार शिमला मार्ग बडेहरी के समीप सड़क हादसे में आशा देवी की मृत्यु हो गई थी। मृतक आशा देवी का गत रविवार को ही जन्मदिन था व वह कुछ दिनों से शिमला में ही थी। इस खुशी को मनाने वह अपने पति के साथ शिमला से कुनिहार अपने घर आ रहे थे, जंहा बेटियों ने अपनी माता का जन्मदिन मनाने की पूरी तैयारियां भी कर रखी थी, पर उन्हें क्या मालुम था कि ऐसी कोई दुखद खबर भी सुनने को मिल जाएगी। उक्त घटना से जंहा परिवार पर दुखों का पहाड़ पड़ा, तो वहीं, संपूर्ण क्षेत्र शोकाकुल हो गया।
आशीष आजाद। साेलन एसएफआई सोलन छात्रा उप समिति द्वारा प्राचार्या को आज ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में एसएफआई ने गर्ल्स कॉमन रूम में छात्राओं को आ रही दिक्कतों की ओर विशेष ध्यान दिया। गर्ल्स कॉमन रूम की बात करें, तो वहां सफाई न होने की वजह से छात्राओं को वहां बैठने में दिक्कत आ रही है। साथ ही वहां पर सिंक में ब्लॉकेज की वजह से छात्राएं उसका उपयोग नहीं कर पा रही हैं। इसके साथ-साथ वॉशरूम के अंदर में सफाई के हालात कुछ अच्छी नहीं हैं। इसीलिए एसएफआई मांग करती है कि छात्राओं को आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। अन्यथा एसएफआई छात्राओं को इकट्ठा करते हुए एक उग्र आंदोलन तैयार करेगी, जिसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आज से ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता नुक्कड़ नाटक’ आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेंद्र चौहान ने आज यहां दी। नरेंद्र चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर हम जहां बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचा सकते हैं। वहीं, ईधन की खपत को भी कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से इस दिशा में लोगों को जागरूक करना सड़क सुरक्षा जागरूकता का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में ही बहुमूल्य जीवन की रक्षा निहित है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने आग्रह किया कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी से सहायता प्राप्त करने में न हिचकें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता नुक्कड़ नाटक के अन्तर्गत आज सप्तक कला रंगमंच दोलग के कलाकारों द्वारा न्यू बस अड्डा तथा पुराना बस अड्डा सोलन के साथ-साथ मालरोड सोलन पर लोगां को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर नुक्कड़ विधा के विभिन्न माध्यमों द्वारा लोगों को जागरूक बनाया गया। उन्होंने कहा कि आज ही हिम सांस्कृतिक दल ममलीग द्वारा अर्की उपमंडल के तहत अर्की बस अड्डा तथा बातल में लोगों को जागरूक किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि 15 मार्च को कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत सूरजपुर-पिपलूघाट चौक पर प्रातः 11.00 बजे तथा जयनगर चौक पर दिन में 2.00 बजे, दाड़लाघाट अंबुजा चौक पर प्रातः 11.00 बजे तथा बागा सालुघाटी में दिन में 2.00 बजे लोगों को सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया जाएगा। कलाकारों द्वारा 15 मार्च को ही कंडाघाट विकास खंड के अंतर्गत कंडाघाट मुख्य बाजार में प्रातः 11.00 बजे, चायल बस अड्डा पर दिन में 2.00 बजे, सोलन विकास खंड के अंतर्गत नौणी बस अड्डा में प्रातः 11.00 बजे, सलोगड़ा बस अड्डा पर दिन में 2.00 बजे तथा सुबाथू बस अड्डा पर सांय 4.00 बजे सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत कुनिहार बस अड्डा पर प्रातः 11.00 बजे तथा दिग्गल बस अड्डा पर दिन में 2.00 बजे, नवगांव मुख्य बाजार में प्रातः 11.00 बजे तथा पंचायत घर मांगू में दिन में 2.00 बजे लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन कंडाघाट विकास खंड के अंतर्गत वाकनाघाट चौक पर प्रातः 11.00 बजे, बस अड्डा सायरी में दिन में 2.00 बजे, सोलन विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवन सपरून में प्रातः 11.00 बजे, चौक बाजार सोलन में दिन में 1.00 बजे तथा कोटलानाला में सांय 3.00 बजे नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। नरेंद्र चौहान ने कहा कि 17 मार्च को कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत भूमति में प्रातः 11.00 बजे, धुंदन बाजार में दिन में 2.00 बजे, कंडाघाट तहसील के अंतर्गत हरिपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रांगण में प्रातः 11.00 बजे, तथा ममलीग के मुख्य बाजार में दिन में 2.00 बजे सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को ही कुम्हारहट्टी बस अड्डा पर प्रातः 11.00 बजे, शामती बस ठहराव पर दिन में 1.00 बजे तथा दियोठी बस ठहराव पर सांय 3.00 बजे लोगों को सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को चंडी-कृष्णगढ़ बाजार में प्रातः 11.00 बजे, उपराला बस अड्डा पट्टा में दिन में 2.00 बजे लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि 21 मार्च को धर्मपुर विकास खंड के अंतर्गत कसौली मालरोड पर प्रातः 11.00 बजे तथा कुठाड़ बस अड्डा पर सायं 3.00 बजे एवं 22 मार्च, 2022 को परवाणू बस अड्डा पर प्रातः 11.00 बजे और धर्मपुर बस अड्डा में दिन में 2.00 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर विकास खंड धर्मपुर की पंचायतों के सैकड़ाें मनरेगा मजदूरों ने सोमवार को एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सुबह से मनरेगा मजदूर धर्मपुर बस स्टेंड में लंगेहड़ पंचायत के प्रधान संजय ठाकुर, बनाल पंचायत की प्रधान डॉली ठाकुर, कुम्हारडा पंचायत की प्रधान मीना देवी व जोढन पंचायत की प्रधान किरण देवी के नेतृत्व में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। बस स्टेंड में एकत्रित होने के बाद मनरेगा मजदूरों ने एसडीएम ऑफिस तक रैली निकाली व फिर वहां पर अपना मांग पत्र दिया। मनरेगा मजदूरों के धरना प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव चन्द्रशेखर ने भी संबाेधित किया। चन्द्रशेखर ने उपस्थित मजदूरों को संबाेधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर मनरेगा कानून के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकारे मनरेगा को सही ढंग से लागू करने में असफल रही है। मनरेगा मजदूरों को मजदूरी करने के बाद कई महीनों तक तो मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता व काम मांगने पर समय पर काम भी नहीं दिया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों का नेतृत्व कर रहे लंगेहड़ पंचायत के प्रधान संजय ठाकुर, बनाल पंचायत की प्रधान डॉली ठाकुर, कुम्हारडा पंचायत की प्रधान मीना देवी व जोढन पंचायत की प्रधान किरण देवी ने कहा कि सरकार जानबूझ कर ऐसे नियम बना रही है, जिससे मनरेगा को लागू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऑनलाइन हाजरी लगाने के आदेश जारी किए गए हैं, परंतु कई वार्ड मेंबरों के पास एंडराेयड फोन ही नहीं है, जबकि कई जगह सिग्नल ही नहीं होता है। उन्होंने मांग कि अगर वार्ड मेंबरों का मानदेय कम से कम पांच हजार किया जाए और मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी भी 350 की जाए। इसके साथ ही मांग की गई कि मजदूरों को समय पर काम उपलब्ध करवाया जाए और मजदूरी का भुगतान काम खत्म होने के 14 दिनों के अंदर किया जाए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस भाजपा नेताओं का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा के पूर्व पार्षद के पार्टी में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस को झटका लगा है। हिमाचल के प्रदेश के नालागढ़ के रहने वाले धर्मपाल चौहान जो की कांग्रेस के प्रदेश सचिव और भूतपूर्व सोलन जिला परिषद चेयरमैन रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता द्वारा उन्हें पार्टी में शामिल किया गया है। इस मौक़े पर संगठन चेयरमैन सतीश ठाकुर मौजूद रहे। धर्मपाल चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी को चुनने का एकमात्र कारण यही है कि आम आदमी पार्टी मौजूदा स्थिति केवल एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो आम जनता के बारे में सोचती है और जो भी कहती है, वह कर के दिखाती है। केजरीवाल आज पूरे देश में जनता के नायक हैं और उनके काम और सेवाभाव का क़ायल हूं। उन्होंने कहा कि वे भूतपूर्व में कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रह कर सचिव पद छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। कांग्रेस में परिवारवादी नेता ही पार्टी और देश को खोखला करने में लगे हैं। साथ ही उन्होंने केजरीवाल और हिमाचल प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता का आभार जताया। वहीं, प्रदेश प्रभारी रितनेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हिमाचल में आम आदमी के साथ-साथ भाजपा कांग्रेस के नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब के बाद अब हिमाचल में आम आदमी पार्टी जीत का परचम लहराएगी। हिमाचल की जनता भाजपा कांग्रेस के शासन से दुखी हो गई है और आम आदमी पार्टी हिमाचल की जनता को विकल्प देने जा रही है।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सूरजपुर के वार्ड दो से वार्ड सदस्य कर्म सिंह कंवर की ह्रदय गति रुकने के कारण आकस्मिक मोत हो गई। कर्म सिंह को शुक्रवार को घर पर दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए शिमला ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। कर्म सिंह 60 वर्ष के थे व हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पंचायत वार्ड सदस्य का चुनाव जीत था। वह अपने पीछे वृद्ध पिता, एक बेटी व पत्नी को छोड़ गए है। उनकी ईकलौती बेटी कनिका ने उन्हें मुखाग्नि दी। एकाएक हुई इस घटना से क्षेत्र के सभी लोग स्तब्ध है। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा और सभी वार्ड सदस्यों ने कर्म सिंह की आकस्मिक मोत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ कोविड काल में जिला व प्रदेश में ऑनलाइन संस्कृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाने और संस्कृत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला किन्नौर से संबंध रखने वाले उपाध्यक्ष रा. संस्कृत शिक्षक परिषद रावमापा रारंग में कार्यरत डॉ, जङछुब नेगी शास्त्री और रामापा जोनगे (चगांव) में कार्यरत डॉ. योगेश अत्रि शास्त्री को पिछले कल 12 मार्च को सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय डंगार बिलासपुर में संस्कृत अकादमी कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ) मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, इस अवसर पर प्रदेश सचिव संस्कृत अकादमी डॉ, केशवानंद कौशलव प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पकंज ललित भी उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। अर्की नव निर्मित साई पंचायत में राशन डिपो खुल चुका है, जिससे साई पंचायत मे आज (रविवार) से स्थानीय जनता को राशन मिलना शुरू हो गया है। पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा के प्रयास से वर्ष 2021-22 मे व अन्य सदस्यो के साथ सोसायटी का गठन किया गया। जिससे साई पंचायत मे उचित मूल्य की दुकान/राशन डिपो खुल गया। डिपो खुलने से स्थानीय जनता मे बहुत खुशी है। बता दें कि पहले लोगों को तकरीबन पांच किलो मीटर चल कर बालेरा से राशन लाना पड़ता था। समय और गाड़ी न मिलने के कारण लोगों को काफी मुश्किलाें का सामना करना पड़ता था। वहीं, उचित मूल्य की दुकान/राशन डिपो मे लोगों को सस्ती दरो पर राशन के साथ अन्य वस्तुएं भी उपलब्ध होगी। इससे स्थानीय जनता का कीमती समय और धन की बचत होगी। नई पंचायत में डिपो खुलने पर पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा, पंचायत समीति सदस्य शशि कांत सोशल एक्टिविस्ट हेमराज व युवा नेता वेद प्रकाश ठाकुर ने स्थानीय जनता को बधाई दी।
रंजीत सिंह। कुनिहार ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के आठवें दिन भक्तों का भारी सैलाब देखने को मिला। कथाव्यास के रूप में पधारे विश्व विख्यात कथा व्यास शशांक कृष्ण कौशल ने उपस्थित भक्तों को देवी के अनेक प्रसंगों से ओत-प्रोत किया। भगवान शिव के विवाह का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार हलाहल राक्षस के वध के बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव गर्व करने लगे, तो लीला के कारण पार्वती और लक्ष्मी लुप्त हो गईं। लक्ष्मी क्षीर सागर के घर में जन्मी और पार्वती ने पहले दक्ष प्रजापति के और फिर हिमालय के घर में जन्म लेकर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। श्रीमद् देवी भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने भगवती मनसा देवी, भगवती मंगलचंडिका और भगवती सुरभि की कथाओं का वर्णन किया। एक विशेष प्रषंग के माध्यम से उन्होंने भगवान कृष्ण की सर्वप्रिया शक्ति राधा रानी के विषय में विस्तार से चर्चा की और बताया कि राधा रानी भी साक्षात जगदंबा का स्वरूप हैं। वे मूल प्रकृति के पांच स्वरूपों में से एक है और भगवती स्वयं कहती हैं कि वृन्दावन में मैं राधा हूं। वृंदा राधा के 16 नामों में से एक है। गौरतलब है कि इस वर्ष भी मंदिर समिति की ओर से कथा का आयोजन किया गया है, जिसकी 14 मार्च को पूर्णाहुति है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी उपस्थिति हुए। यह जानकारी डीडी कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
कैप्टन एजे सिंह सहित 50 प्रधानाचार्यों काे उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से किया सम्मानित फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भारत के शीर्ष स्कूल विजेताओं को सम्मानित करने के लिए बैंगलोर में भारतीय स्कूल मेरिट अवार्ड्स-2021 का आयोजन किया गया। उपलब्धियों की सूची में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक और संस्थापक प्रधानाचार्य कैप्टन एजे सिंह को 2021' में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 50 प्रभावी प्रधानाचार्यों सहित उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। हिमाचल प्रदेश जिला सोलन में पत्रिकाओं द्वारा पाइनग्रोव स्कूल को बोर्डिंग रैंकिंग में नंबर-वन का दर्जा दिया गया और और देश भर में बोर्डिंग रैंकिंग में चौथे स्थान पर रखा गया है। गत वर्षों में भी विभिन्न अन्य पत्रिकाओं द्वारा भी स्कूल को कई बार देश के शीर्ष 5 बोर्डिंग स्कूलों में स्थान प्राप्त होता रहा है। पाइनग्रोव स्कूल को अपने छात्र केंद्रित स्वस्थ व्यक्तित्व विकास पर आधारित शिक्षा और कार्य नैतिकता के लिए जाना जाता है। पाइनग्रोव स्कूल ने मुट्ठी भर सपनों और आकाक्षाओं के साथ 1991 में अपनी यात्रा शुरू की और तीन दशकों तक छात्रों को नई ऊंचाईयों को छूने के लिए प्रेरित किया।आज पाइनग्रोव स्कूल ने एक, विशुद्ध रूप से सह-शैक्षिक आवासीय विद्यालय के रूप में अपनी पहचान बना ली है।
रंजीत सिंह। कुनिहार जिला सोलन पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की त्रैमासिक बैठक वी एसएलएम बीएड कॉलेज चंडी में जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन से जुड़े जटिल मुद्दों व लंबित चल रही मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान केडी शर्मा ने कहा कि लंबे समय से पेंशनर्ज पंजाब की तर्ज पर 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 5,10 व 15 प्रतिशत बढ़ोतरी उनके मूल वेतन में समायोजित करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार पंजाब की तरह इसे लागू नहीं कर रही है, जिससे पेंशनरों में भारी रोष है। शर्मा ने हिमाचल सरकार से अपील करते हुए कहा कि पंजाब के नए वेतन के अंतर्गत प्रदेश में भी लागू किया जाए। अन्यथा 1.5 लाख पेंशनर्ज अपनी इन मांगों को लेकर रोष प्रकट करने जल्द ही सड़कों पर उतरेंगे। सरकार ने अभी तक न तो सयुंक्त सलाहकार समिति का गठन किया है और न ही सयुंक्त सलाहकार की बैठक बुलाई है।बैठक में चर्चा के दौरान उठाये गए मुद्दों का जवाब देते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों की अदायगी समय से नही हो रही है। इससे भी पेंशनरों में भारी रोष है। बैठक में पिछले काफी लंबे समय से उपायुक्त सोलन के साथ भी सयुंक्त सलाहकार की बैठक नहीं हुई है। उपायुक्त सोलन से आग्रह करके जल्द सयुंक्त सलाहकार समिति की बैठक रखी जाए। बैठक में राज्य स्तरीय पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के चुनाव बिलासपुर जिला के घुमारवीं में 27 मार्च को होने है। केडी शर्मा ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए व जिला की 10 इकाइयों से 2 डेलीगेट्स हर इकाई से चुनाव में भाग लेने के लिए राज्य पेंशनर्ज कार्य कारणी संगठन से अपील की जाती है। प्रदेश सरकार से मांग करते हुए शर्मा ने कहा कि 2003 के बाद जितने भी अधिकारी व कर्मचारी नोकरी में भर्ती किए गए हैं, उन्हें सरकार ने पेंशन से वंचित रखा है। उन्होंने पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग भी बैठक में रखी। इस बैठक में जीआर भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश पंवर महासचिव, डीडी कश्यप मीडिया प्रभारी, रोशन लाल कौंडल, बेली राम राठौर, रोशन लाल, बलदेव सिंह, उदय राम चौधरी, नरेश घई, मनोहर सिंह कंवर, रोशन लाल, सूर्यकांत जोशी राज्य प्रतिनिधि, रूप राम शर्मा राज्य प्रतिनिधि, दलीप राणा व जगदेव गर्ग सहित काफी संख्या में पेंशनर्ज मौजूद रहे।
रंजीत सिंह । कुनिहार जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष्य पर गुफा विकास समिति व शंभू परिवार द्वारा कल जेष्ठ सोमवार को क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार से गुफा में राम चरित मानस कथा का दो दिवसीय पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसे कल सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। उसके उपरांत दोपहर से भंडारा आरंभ कर दिया जाएगा। समिति ने सभी क्षेत्र वासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भंडारा ग्रहण करने की अपील की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन डीसी इलेवन और प्रेस क्लब सोलन के बीच शनिवार मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। दुर्गा पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में खेले गए इस रोमांचक मैच में डीसी इलेवन ने प्रेस क्लब सोलन को 6 विकेट से मात दी। डीसी इलेवन के कप्तान एसडीएम सोलन अजय कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। प्रेस क्लब की ओर से ओपनर विशाल वर्मा व अजय कौशिक की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत की। शुरू के ओवर में धीमी पिच व बाद में सधी हुई गेंदबाज़ी की बदौलत प्रेस क्लब की टीम निर्धारित 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 117 रन ही बना पाई। इसमें विशाल वर्मा ने सर्वाधिक 48 रन का योगदान दिया, जबकि मनोज ने 36, अजय ने 6 व अनुराग ने 5 रन बनाए। डीसी इलेवन के गेंदबाज ओमकांत ने एक विकेट लिया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। 118 रनों के पीछा करने उतरी डीसी इलेवन के दोनों ओपनर ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। प्रेस इलेवन की किसी हुई गेंदबाज़ी के बावजूद दोनों ने अपना-अपना छोर संभाले रखा। हालांकि बीच बीच में बल्लेबाज़ आउट होते गए, जिससे मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया, लेकिन डीसी इलेवन के बल्लेबाजों ने रन बटोरते हुए 12 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। टीम।के।लिए ओपनर दीपक ने 42, विकास सूद ने 22, गुरमीत नेगी ने 19, अजय यादव ने नाबाद 7 और दीपक ने नाबाद 12 रनों के योगदान दिया।
रंजीत सिंह। कुनिहार जिला सोलन की ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास शशांक कौशल ने उपस्थित जनसमूह को देवी की कथा में बताया कि दुर्गम नामक दैत्य के अत्याचार से जब सारे के सारे वेद और मंत्र लुप्त हो गए थे, तो यज्ञ नष्ट हो गए, यज्ञ के नष्ट होने से देवों को उनका भाग नहीं मिल पाता था, जिस कारण वर्षा आदि नहीं हो पाती थी, ऐसे समय में जब तीनों लोक में हाहाकार मचा, तो देवों ने भगवती जगदंबा की उपासना की भगवती एक दिव्य स्वरुप में प्रकट हुई, जिसमें देवी के हजारों नेत्र थे और उनकी आंखों से लगातार जल बहता रहा, जिससे देवी का यह स्वरूप शताक्षी कहलाया। देवी ने हाथ में अस्त्र-शस्त्र की जगह विविध प्रकार की साग सब्जियां पकड़ी हुई थी। जिस कारण देवी शाकंभरी कहलाए और अंत में देवी ने जब दुर्गम का वध किया, तो दुर्गम का वध करने से वह दुर्गा कहलाए। उन्होंने देवी गीता के ऊपर चर्चा करते हुए बताया कि जिस प्रकार श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया वह श्रीमद्भगवद्गीता कहलाया, उसी प्रकार भगवती जगदंबा ने हिमालय राज को उपदेश दिया, जो देवी गीता कहलाया, इसके अंदर देवी ने अपने स्वरूप पूजन और स्थान आदि का वर्णन करते हुए बताया है कि मैं ज्वालामुखी हिंगलाज मां त्रिपुर तुलजापुर करवीर आदि स्थानों में हमेशा रहती हूं और आसाम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या महा शक्ति पीठ है, जो मेरा सबसे प्रिय स्थान है। कथा मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने बताया कि स्थानीय व दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ाें लोग कथा श्रवण करने आ रहे हैं। कथा के बाद सभी को भंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है। 14 मार्च को पूर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट के प्रांगण में तहसील कल्याण अधिकारी के सौजन्य से पूजा कला मंच बाडीधार के कलाकारों ने नशा निवारण विषय पर गीत संगीत व नाट्य के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जहां कलाकारों द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किए गए। वहीं, नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रुचि दिखाई, जबकि पाठशाला के समस्त अध्यापक इस मौके पर मौजूद है। अंत में प्रधानाचार्य विनोद कुमार एवं तहसील कल्याण अधिकारी डॉ गौतम कुमार शर्मा ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बच्चों को जागृत किया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से कमलेश शर्मा, सौरव शर्मा, पूजा कला मंच के कलाकार, विद्यालय के प्रवक्ता व अध्यापकों सहित बच्चे उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट व बागा के ट्रक ऑपरेटरों ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से एनएच-205 पर घंडल में बने पुल से ट्रकों को जाने की अनुमति देने की मांग की है। ट्रक ऑपरेटरों में हेमचंद, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, जयप्रकाश, संजय ठाकुर, नरेश, सुरेश, कमलजीत, संजीव, रमेश, सतीश, कुलदीप ठाकुर, राजू, दीपू व श्याम सहित अन्य ऑपरेटरों ने कहा है कि आम वाहनों के आवागमन के लिए बनाया 20 टन वजन सहन करने वाला काम चलाऊ पुल आज ट्रक ऑपरेटरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि पुल से 20 टन से ज्यादा भार के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है। वहीं, वाहनों के बाहर को आंकने के लिए कोई भी मशीन नहीं लगाई है। एक तरफ तो उन्हें ज्यादा तेल खर्च व घूम कर आना पड़ रहा है। वहीं, ट्रकों को नुकसान भी हो रहा है, लेकिन सरकार व एनएचएआई की निद्रा के चलते अभी तक इस सड़क के पुननिर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि इस सड़क पर बने पुल से प्रतिदिन सरकार में बैठे सभी दलों के प्रतिनिधियों व सरकारी उच्चाधिकारियों का आवागमन होता रहता है तथा उन्हें पुल के कारण होने वाली कठिनाइयों के बारे में सब कुछ ज्ञात है, लेकिन जाने किस कारण इस सड़क के निर्माण के लिए कोई आवाज नहीं उठा रहा है। उनका कहना है कि किन्नौर जैसी जगहों पर बने पुलों पर भी छह टायर वाले ट्रक आ जा सकते हैं, तो घंडल पर बने पुल से छह टायर वाले ट्रकों का आना जाना क्यों बंद किया गया है, जिसके कारण ऑपरेटरों को अभी तक लाखों का नुक़सान हो चुका है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सड़क का जल्दी से निर्माण कार्य किया जाए व जब तक सड़क निर्माण नहीं होता है, तब तक छह टायर वाले ट्रकों को इस पुल से गुजरने की परमिशन दी जाए, ताकि ट्रक ऑपरेटरों को राहत मिल सके।
वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में फ्रेशर पार्टी 'सांस्कृतिक मिलन' का आयोजन रंजीत सिंह। कुनिहार वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी के सभागार में फ्रेशर पार्टी "सांस्कृतिक मिलन-2022" का आयोजन किया गया। इस पार्टी का आयोजन कॉलेज में नव प्रवेश किए हुए B.Ed एवं डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को आयोजित किया गया। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि एवं वीएसएलएम संस्कार भारती स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्रमोहन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में इस सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डीएलएड एवं बीएड प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएलएड द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु प्रेरणा शर्मा एवं मोहित ने इस कार्यक्रम में मंच संचालन को संभाला। इन दोनों ने स्वागत भाषण में सभागार में उपस्थित जन समुदाय का स्वागत एवं अभिनंदन किया। B.Ed एवं D.El. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने बारी-बारी से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें हिमाचली गीदा, नाटी, एकल गीत, पंजाबी भांगड़ा, हरियाणवी, राजस्थानी लोक नृत्य एवं शिक्षाप्रद लघु नाटिका प्रस्तुत दी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियों ने सभागार का समा बांध दिया एवं उपस्थित सभी को नाचने और थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉलेज में नव प्रशिक्षुओं को रखी गई मॉडलिंग प्रतियोगिता रही। इसमें डीएलएड के मोहित मिस्टर फ्रेशर एवं उपासना नेगी को मिस फ्रेशर से नवाजा गया। B.Ed के अभिषेक को मिस्टर हैंडसम और वैशाली पुंडीर को मिस ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया। इस मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से सामाजिकता की भावना एवं नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने छात्रों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने आह्वान किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा एवं महेंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का शुअवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज विभागाध्यक्ष एचडी शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें और अपने संबोधन में कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में सर्वांगी गुणों एवं चौमुखी व्यक्तित्व का विकास होता है। इस अवसर पर कॉलेज शिक्षा प्रवक्ता संजीव चौहान, सपना चौहान, कुसुम लता शर्मा, आभा ठाकुर, अनुराधा ठाकुर, सुमेधा ठाकर, प्रीति शर्मा, हुक्मी दत्त, सुमन रितिका एवं वीएसएलएम संस्कार भारती स्कूल समस्त स्टाफ के सदस्य के अलावा डीएलएड और बीएड के समस्त प्रशिक्षु इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार एसपी अकादमी कुनिहार के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को विधानसभा शिमला का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान अकादमी समन्वयक पंकज वैस की अगवाई में सभी विद्यार्थी अर्की विधानसभा के विधायक संजय अवस्थी से मिले। संजय अवस्थी ने सभी विद्यार्थियाें को विधानसभा की कार्यवाही से अवगत करवाया। सभी ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विधानसभा की प्रोसिडिंग को देखा व समझा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और आने वाले हिमाचल विधानसभा के चुनावों में भी भाजपा मिशन रिपीट करेगी। यह बात जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की विकासशील सोच के कारण ही आज देश की जनता का विश्वास भाजपा के ऊपर बना है। आज जहां देश मे शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलकन हेतू का काम हो रहा है। वहीं, महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुरीतियों से छुटकारा मिला है। आज किसान को उसके सम्मान हेतू 6 हजार मिल रहे हैं। आज देश मे भाजपा की सरकारों का सत्ता में दोबारा आने का मुख्य कारण राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से करना है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और गुड गवर्नेस इसका प्रमुख कारण है और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री बधाई के पात्र है। जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र और प्रदेश में बेहतर कार्य कर रही है। 2022 में हिमाचल में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हिमाचल में भी आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी केंद्र की सभी योजनाओं को प्रदेश में नए रूप में बढ़ाया है। राकेश गौतम ने कहा कि जयराम सरकार ने आयुष्मान योजना में रह गए परिवारों को हिमकेयर योजना, उज्ज्वला योजना में रह गयी महिलाओं को गृहणी सुविधा योजना के तहत गैस सिलिंडर देने के अलावा अनेक काम जनहित के लिए किये है। इन्ही कार्यों को देखते हुए हिमाचल की जनता प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बना कर इतिहास रचेगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के साथ बसे गांव कोठी की निवासी सीमा शुक्ला की एल्बम "ढोलना" धमाल मचाती हुई रिलीज हो चुकी है। इस एल्बम को सीमा शुक्ला ने अपने ऑफिशियल पेज में लांच किया है। सीमा शुक्ला ने बताया कि इस गीत के बोल एफ रोज़्ज़ द्वारा लिखे गए हैं। साथ ही म्यूजिक सिध्द द्वारा दिया गया हैं। जिसे चंडीगढ़ में रिकॉर्ड किया गया है। सीमा शुक्ला ने बताया कि इस गीत के वीडियो को फ्रंटलाइन फिल्म्स के अखिल चौधरी व मनीष चौहान द्वारा निर्देशत किया गया हैं, जबकि वीडियो के निर्माता राकेश शुक्ला है। जिसे कांगड़ा जिला की खूबसूरत वादियों के विभिन्न स्थानों में फिल्माया गया है। इससे पहले भी सीमा शुक्ला की चार वीडियो एलबम रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्य करने वाले कुलविंदर लाज, मंजू बाला, मनीष चौहान, फ्रंटलाइन फिल्म्स के अखिल चौहान, अखिल चौधरी, एफ रोज़्ज़, सिध्द, राकेश शुक्ला तथा अन्य सभी मार्ग दर्शकों का धन्यवाद किया है। इस एल्बम में सीमा शुक्ला की मधुर आवाज तथा मनमोहक अभिनय द्वारा अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया है। शुक्ला एक निजी विद्यालय में अध्यापिका है। सीमा शुक्ला को विश्वास है कि उन्हें अपने सुनने वालों का प्यार इसी तरह इस वीडियो में भी मिलेगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में लोकल ऑटोमोबाइल कार्यशालाओं के उद्यमियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक गोवर्धन शर्मा रहे, जबकि जिला उद्योग केंद्र सोलन से अनुराग विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ऑटोमोबाइल कार्यशाला के उद्यमियों को तिलक तथा बैजिज लगाकर की गई। इस दौरान संस्थान की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर अनुराग शर्मा ने उद्यमियों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बहुत ही सरल उदाहरणों के साथ बताया कि किस प्रकार से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया जा सकता है व सरकार की योजनाओं में जो अनुदान दिया जा रहा है, उसका फायदा उठाया जा सकता है। इस दौरान अतिथियों ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई की ओर से सभी उद्यमियों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह सम्मान के तौर पर भेंट किए। यह वह उद्यमी हैं, जिनके पास संस्थान के प्रशिक्षु वर्तमान बाजार की मांग के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। यह उद्यमी प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ उनकी वित्तीय सहायता भी करते हैं। इन उद्यमियों ने अपने विचार सांझा किए व प्रशिक्षुओं के लिए भविष्य में भी हर मदद देने की इच्छा जाहिर की। उद्यमियों में महक ऑटोमोबाइल, शर्मा टायर, गौतम ऑटो जोन, सुरेश मोटर, राजा बाबू ऑटोमोबाइल, सोनू मोटर, दिल्ली ऑटो सर्विस, विश्वकर्मा ऑटो सर्विस, सत्यम मोटर्स के प्रतिनिधि तथा सुरेश, चमन लाल, कमलजीत व बृजलाल आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्थान की ओर से प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सबका धन्यवाद किया व उनके सहयोग का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, राकेश कुमार, सोनू शर्मा व मोनिका चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर उपमंडल धर्मपुर की लौंगनी पंचायत के स्याठी गांव 11 वर्षीय नैना ठाकुर जो गत सप्ताह सरकाघाट के गहरा चंदेश में परिवहन निगम बस हादसे में घायल हुई थी, जिसमें उसकी बहन भी सफर कर रही थी। नैना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया था, जहां जब उसका ब्रेन पूरी तरह से काम करना बंद कर गया, तो डॉक्टरों की सलाह पर नैना के परिजनों ने अपने जिगर के टुकड़े को इस उम्मीद से जिंदा रखने का प्रयास किया है कि किसी भी जरूरतमंद को अगर हमारी बेटी के अंग काम आ जाए, तो हम ये समझेंगे की हमारी बेटी एक नहीं चार-चार जगह अपनी जिंदगी जी रही है। इसी सोच के साथ परिजनों ने बेटी की किडनियां व आंखों का कोर्निया दान करके जहां अपनी बेटी को जिंदा रखने का एक अनोखा प्रयास किया है। वहीं, दूसरी तरफ दो लोगों को किडनियां व दो लोगों को आंखों की रोशनी देकर नई जिंदगी दी है। उनके इस पुनित कार्य पर क्षेत्र में जहां भूरी-भूरी प्रसंसा की जा रही है। वहीं, एक छोटी सी बेटी की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए परिवार को इस दुःख की घड़ी में होंसला दे रहे हैं।
रंजीत सिंह। कुनिहार 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ, आरआरसी नालागढ़ द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार में बलजिंदर सिंह (सेनानी) 14 वी वाहिनी एनडीआरएफ के दिशा निर्देशानुसार स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों द्वारा भूकंप, आग, लैंड स्लाइड, क्लाउड बर्स्ट और अभिलांच आने के दौरान बचाव के तरीके बच्चों को सिखाए गए व आपदा के दौरान होने वाली सॉफ्ट टिससु इंजरी इम्पेल्ड ऑब्जेक्ट, आई बॉल इंजरी, ब्लड कंट्रोल, सकल इंजरी, सीपीआर और एमरजेंसी व नॉनमर्जेन्सी मूव का प्राथमिक उपचार (प्री हॉस्पिटल ट्रीटमेंट) के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के लगभग 550 विद्यार्थी व सभी अध्यापक मौजूद रहे।


















































