रंजीत सिंह। कुनिहार कुनिहार भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों जिला परिसद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, जिला सह मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य कौसल्या कंवर, प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री विषय ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र कसौली महिला मोर्चा की प्रभारी प्रतिभा कंवर, ज़िला सचिव सुरेश जोशी, पूर्व सचिव ओंम प्रकाश, पूर्व ज़िला परिषद सदस्या कंचन माला, चेत राम तंवर, आरपी जोशी, ओम प्रकाश गर्ग, राजिंदर धीमान, मनीराम, हीरा लाल चंदेल, श्यामा नंद शांिडल, जगदीश चंदेल, गोपाल कृष्ण, सुरेश शर्मा व ठाकुर दत सहित अन्य ने उतर प्रदेश, मणिपुर, उतराखंड व गोवा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जताई है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रास्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी है। जारी बयान मे मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि इन राज्यो में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत का नया रिकार्ड बनाया है। शर्मा ने कहा की प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा यंहा भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्य काल में किए गए अभूतपूर्व विकास के कार्य तथा हर वर्ग के लिए दिए गए आर्थिक लाभ व जनकल्याण की अनेकों योजनाओं पर जनता दाेबारा से यहां पर भाजपा को विजयी बनाएगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सूरजपुर में महिला मंडल सिम्मू द्वारा गांव सिम्मू में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने इकट्ठा होकर गांव की नालियों की सफाई की और गांव के रास्तों को सवारा। रास्तों के साथ उगी झाड़ियों को काटा और सार्वजनिक जगहों में बिखरे सिंगल यूज प्लस्टिक और पॉलीथिन को इकट्ठा कर उसको जलाया। महिला मंडल की अध्यक्षा प्रवीणा ने यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि स्वछता अभियान में पंचायत के सिम्मू वार्ड की सदस्य किरण, कोमल, गीता, अंजना, नर्बदा, कृष्णा, कांता, बिमला, पार्वती व कमला आदि ने बढ़-चढ़कर कार्य किया है। उन्होंने बताया कि महिला मंडल द्वारा गांव के पारंपरिक जल श्रोतों की देख रेख और साफ सफाई भी करेगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में प्रधानाचार्य विनोद कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा नियम के संबंध में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक करने के साथ रैली के माध्यम से एक संदेश दिया। रैली में अध्यापकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। इसका प्रभाव जहां समाज के विभिन्न वर्गों में देखा गया। वहीं, बच्चे भी सड़क सुरक्षा नियमों को जाने के लिए अग्रसर रहें। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट से सेवानिवृत शास्त्री व दैनिक समाचार मीडिया ग्रुप के पत्रकार केशव वशिष्ठ की माता के स्वर्गवास होने व उनके भाई के बेटा व बेटी के पिछले कल गंभर पुल के पास कार दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए समस्त स्टाफ व बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी तथा कहा की पूरा विद्यालय परिवार दुख की इस घड़ी में साथ है। सभी ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, प्रवीण कुमार, मदन शर्मा, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल व रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन राज्यपाल आज सोलन जिला के नौणी में डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में विभाग महिलाओं के लिए प्राकृतिक खेती पर आयोजित एक कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। यह कार्यशाला प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत आयोजित की गई, जिसमें 800 से अधिक किसान महिलाओं ने भाग लिया। राज्यपाल ने कहा कि किसान महिलाओं का योगदान प्रेरणादायक है और उनके योगदान से हिमाचल देश में प्राकृतिक खेती में अग्रणी राज्य बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्राकृतिक खेती का श्रेय प्रदेश के किसानों को दिया है। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश की ओर से आश्वासन दिया है कि राज्य में शीघ्र ही इस पद्धति को अपनाने वाले किसानों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इस दिशा में महिला किसानों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग की आवश्यकता होगी। उन्होंने प्राकृतिक खेती को घर का चिकित्सक बताया क्योंकि प्राकृतिक खेती के उत्पाद स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। उन्होंने कहा कि यह पद्धति नई नहीं है और यह हमारी पारंपरिक प्रणाली रही है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि राज्य में 1.68 लाख किसान इससे जुड़े हैं और 55 प्रतिशत महिलाएं इस पद्धति से कार्य कर राज्य को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत 25,000 एकड़ भूमि को लाया गया है। डॉ. वाईएस परमार बागवानी और वाणिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परविंदर कौशल ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती में महिलाओं का अनुभव वास्तव में प्रेरक है, जो इस कृषि पद्धति को और आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के नकारात्मक परिणाम आए हैं, पंरतु प्राकृतिक खेती के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। उन्होंने किसानों से इसे पूरी तरह अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किसानों और बागवानों के हित में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। कृषि सचिव राकेश कंवर ने कहा कि यह कार्यक्रम पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं को समर्पित है, क्योंकि हिमाचल में प्राकृतिक खेती की सफलता का वास्तविक श्रेय महिलाओं को ही जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसी प्रकार राज्य सरकार ने भी बजट में 50 हजार हेक्टेयर भूमि को इस कृषि पद्धति के अंतर्गत लाने, 100 गांवों को प्राकृतिक खेती वाले गांव बनाने, 50 हजार किसानों का प्रमाणीकरण करने और प्राकृतिक कृषि उत्पादों को बेचने के लिए राज्य के हर जिला में दुकानें बनाने का भी प्रस्ताव रखा हैं। उन्होंने कहा कि इस कृषि पद्धति को अपनाने से किसानों की आय में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्राकृतिक कृषि खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजेश्वर चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया और तीन दिवसीय कार्यशाला की विस्तृत जानकारी प्रदान दी। इस मौके पर महिला किसानों ने अपने अनुभव भी साझा किए। जिला सोलन के आतमा परियोजना के निदेशक सुरेंद्र ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, कृषि वैज्ञानिकों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रंजीत सिंह। कुनिहार उतर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा की जीत पर कुनिहार भाजपाइयों ने जोरदार जश्न मनाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी मनाई। सुबह से ही सभी लोग चुनाव नतीजों को देखने के लिए टीवी के पास बैठे रहे और जैसे-जैसे तस्वीर साफ हुई कि उतर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा कार्यकर्ता अनिल तनवर, सुरेश कुमार जोशी, विनोद तनवर, सुरेंद्र, अंकुश, देवराज व प्रवीण आदि ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी लहर ने रंग दिखाया, जिसका यह परिणाम है। 2022 में हिमाचल में भी उतर प्रदेश की तरह भाजपा रिपीट करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मपुर धर्मपुर मुख्यालय में आज सुबह अस्पताल रोड पर मुड़ती बार ब्रेक न लगने के कारण एक बोलरो यूटिलिटी जीप पीछे फिसल गई और होटल माइल स्टोन के पास नीचे जा फंस गई। यह घटना उस वक्त घटी, जब एक जीप चालक एक व्यक्ति जिसको हार्ट में दर्द हो रहा था और उसे सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही गाड़ी के फिसल जाने से बड़ी घटना होते-होते बच गई। स्थानीय लोगों ने जीप से बीमार व्यक्ति व उसके साथ आई महिला को साथ खड़ी एक निजी गाड़ी की मदत से अस्पताल पहुंचाया। बाद में बीमार व्यक्ति को अस्पताल से सरकाघाट के लिए रेफर कर दिया। समय पर लोगों की सहायता व गाड़ी की सहायता मिलने से बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से बीमार व्यक्ति को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बाल विकास परियोजना धर्मपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के एक-एक रिक्त पद को भरने के लिए वाॅक-ईन-इन्टरव्यू 22 मार्च को प्रातः 10.00 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों पर सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय धर्मपुर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदक वाॅक-इन-इन्टरव्यू के दौरान 22 मार्च को उपमंडलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना वृत बरोटीवाला के तहत आंगनबाड़ी केंद्र शेरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंनगबाड़ी केंद्र कोटी में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाना है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभांवित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2022 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उतीर्ण होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उतीर्ण होनी चाहिए। आठवीं उतीर्ण शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास महिला के मामले में भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी तथा प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, दिव्यांग, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे अधिकर स्तर के अधिकारी प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-264037 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन हिमाचल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड कॉलेज जटोली में विश्व महिला दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि ने रश्मि धर सूद ने नारी शक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। धर ने कहा कि महिला शक्ति को परिवार के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" विषय पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला समाज में तभी बराबरी कर सकेगी, जब बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। धर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जुनून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में महिला को तभी बराबरी का अधिकार मिलेगा, जब पुरुष वर्ग मातृ शक्ति को सम्मान और आदर भाव रखेगा। मुख्यातिथि ने डॉ अनीता गौतम, प्रेरणा शर्मा व नील कमल सहित कॉलेज की छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने महिला मोर्चा की सभी बहनों को भी सम्मानित किया। इस दौरान इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मनोरंजन किया।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के अंतर्गत एक दिवसीय सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन धुन्दन में हुआ।शिविर की अध्यक्षता खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य धुन्दन सरताज राठौर ने की। जबकि खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी बृज लाल पंवर की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ जगदीश नेगी रहे। खंड स्त्रोत समन्वयक बीआरसीसी खंड धुन्दन नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड धुन्दन की विभिन पाठशालाओं के लगभग 130 सदस्यों ने भाग लिया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा, विद्यालय प्रबंधन समितियों के कार्य तथा शक्तिओं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, ई-संवाद, प्री प्राइमरी शिक्षा समावेशी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम, स्कूल सुरक्षा व आपदा प्रबंधन फिट इण्डिया अभियान आदि विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर में केन्द्राध्यक्ष दाड़लाघाट कुलदीप कुमार, सेवानिवृत शास्त्री एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मस्त राम शर्मा स्त्रोत व्यक्ति रहे तथा स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सभी प्रमुख बिंदुओं से अवगत करवाया गया। उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ जगदीश नेगी ने उपस्थित प्रतिभागियों को अपने संदेश में कहा कि अच्छे अध्यापक और अच्छे अविभावक ही अच्छे राष्ट्र के निर्माण में सहायक होते है। अत: अध्यापकों के साथ साथ माता पिता की भूमिका भी बच्चों के सर्वागिण विकास में आवश्यक है। इस उपलक्ष्य पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य धुन्दन सरताज राठोर, बीईईओ धुन्दन बृज लाल पंवर, सेवानिवृत प्रधानाचार्य रतन सिंह, केसी शर्मा, सेवानिवृत बीईईओ अम्बिका शर्मा, मीरा कोशल, सेवानिवृत डीएसपी व प्रधान धुन्दन शकुंतला शर्मा, उपप्रधान मदन शर्मा, खंड धुन्दन के 97 प्रारम्भिक विद्यालयों व 24 हाई व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्य कर रही विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा सेवानिवृत शिक्षकों ने भाग लिया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार एक भक्त के जीवन में सबसे बड़ी बाधा कोई है तो वो है अहंकार। इसी अहं भाव के कारण ही श्री प्रह्लाद जी का नर-नारायण के साथ युद्ध हुआ।श्री प्रह्लाद जी तीर्थों में दर्शन कर रहे थे पर भीतर का अहंकार अभी भी जागृत था। अतः आप सब भी कभी तीर्थ में जाओ तो पहली बात ये कि तीर्थ का सेवन होता है भ्रमण नहीं। तीर्थ के कुछ नियम दिये गये हैं-तीर्थ में कम कहना, कम सोना व कम बोलना चाहिये पर इससे विपरीत तीर्थ में अधिक चलना व अधिक भजन करना चाहिये। एक विशेष नियम के तहत तीर्थ में किसी भी प्रकार से पाप नहीं करना चाहिये अन्यथा वो अखण्ड हो जाता है। ये सब बातें पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस विश्वविख्यात कथाव्यास शशांक कृष्ण कौशल ने कही। उन्होंने भगवान कृष्ण के जन्म की कथा से बताया कि भगवान कृष्ण की लीला में सहायता देने के लिये जगदम्बा कई रूपों में आई। श्रीमद्देवी भागवत के अनुसार तो योगमाया, राधा, द्रौपदी, देवकी व रुक्मिणी-ये पाँचों भी जगदम्बा का ही स्वरूप हैं। गौरतलब है कि पट्टा बरावरी में समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से प्रतिवर्ष कथा का आयोजन किया जाता है जिस श्रृंखला में इस वर्ष देवी कथा का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्रवासियों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर श्रीराम कौशल, डी डी कश्यप, सुखराम, भूपेन्द्र, अजीत, दुर्गाराम, प्रोमिला व काफी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बागा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के असेंबली हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि संगिनी महिला मंडल की अध्यक्ष मोनिका माथुर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि व अन्य अथितियों ने दीप प्रज्वलित कर किया और छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।कार्यक्रम का संचालन रीना शर्मा एवं किरण चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इसके बारे में किरण चौहान द्वारा बताया गया एवं प्रीति सूर्यवंशी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर और महिला शिक्षा क्यों जरूरी है, इस विषय पर डॉ सरोज द्वारा अपने विचार रख कर सहभागियों को अवगत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडल और एसएचजी समूह तथा स्कूल स्टाफ द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें नाटी, गिद्दा, पंजाबी डांस व समूह संगीत प्रस्तुत किए गए। साथ ही इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोनिका माथुर ने कहा कि महिलाओं के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के कारण महिलाएं सक्षम हुई है एवं आज वह समाज के हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर अपने परिवार एवं समाज का मार्गदर्शन कर रही है। इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य रवि परमार एवं सहायक राजकुमार व अन्य साथियों का काफी सहयोग रहा। इस अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रभारी कुलीन देशमुख, एबीपीएस के प्रधानाचार्य व स्कूल अध्यापिका स्टाफ और विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला मंडल, एसएचजी समूह, कंप्यूटर की छात्राएं, सिलाई की छात्राएं सहित अन्य उपस्थित रहे।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट दैनिक समाचार मीडिया ग्रुप के दाड़लाघाट से संवाददाता केशव वशिष्ठ की माता सरस्वती देवी के आकस्मिक निधन पर बाघल प्रेस क्लब अर्की के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बाघल प्रेस क्लब अर्की ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में बाघल प्रेस क्लब अर्की के सभी सदस्य इस शोकाकुल परिवार के साथ हैं।बाघल प्रेस क्लब अर्की के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अजय गुप्ता, कृष्ण रघुवंशी, राजेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, योगेश चौहान, राकेश कुमार, योगेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कमल, शहनाज भाटिया, आशीष गुप्ता, मनोज शर्मा, राकेश अत्री, विनोद शर्मा, हरीश शर्मा, चेतन ठाकुर इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार समाज शोक संतप्त परिवार के साथ है। इस दौरान पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में सुनीता एवं दुर्गादत्त तथा शारदा एवं जयानंद गौतम ने अपनी सुपुत्री स्वर्गीय तनुजा गौतम की पुण्यतिथि पर विद्यालय को कूलर भेंट किया। गौर रहे कि विद्यालय चंडी में पिछले 2 वर्षों से निरंतर विद्यालय का सर्वांगीण विकास चल रहा है।।इस विकास कार्य में सामाजिक सेवा भाव रखने वाले लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है जो समय-समय पर विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु अपना सहयोग देते रहते है। बुधवार को स्वर्गीय तनुजा गौतम की पुण्यतिथि पर विद्यालय में पानी के कूलर की स्थापना हुई। गौरतलब है कि 2 वर्ष पूर्व स्वर्गीय तनुजा का आकस्मिक निधन हो चुका था जिसकी याद में विद्यालय में बच्चों को शुद्ध निर्मल पानी पीने के लिए पानी का कूलर विद्यालय को दान किया गया। इसकी आज विधिवत पूजा करके संपूर्ण विद्यालय के समक्ष स्थापना पूजन एवं दान संकल्प किया गया। इसके उपरांत समस्त छात्रों को भोजन करवाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की सर्वप्रथम विद्यालय परिवार की संवेदनाएं गौतम परिवार के साथ है जिनके परिवार पर यह संकट आया है। इस प्रकार के मानसिक संवेदनशील परिस्थिति में विद्या मन्दिर के लिए ऐसे पुनीत कार्य निश्चय ही संबल प्रदान करते है। इस परिवार ने जल दान करके पुण्य का कार्य किया है। विद्यालय में इस प्रकार दो और कूलर लगे हैं, यह तीसरा कूलर एमडीएम भवन के साथ लगाया गया है ताकि बच्चे मध्याह्न भोजन के समय इस जल का उपयोग कर सकें, साथ ही मंच में होने वाले कार्यक्रमों पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। संपूर्ण विद्यालय परिवार इस कार्य के लिए गौतम परिवार का आभार व्यक्त करता है एवं प्रार्थना करता की स्व.तनुजा की आत्मा को शांति मिले तथा परिवार जनों को संबल प्राप्त हो। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष टेकचन्द शर्मा, जयानन्द गौतम, पुनीत गौतम, एसएमसी के सदस्य उपस्थित रहे।
सोलन नगर निगम में अब वेबसाइट के जरिये होगा बिलो का भुगतान सोलन की जनता को अब नगर निगम के तहत होने वाले बिलो का भुगतान घर बैठे कर सकेगी। नगर निगम सोलन के द्वारा पानी,कूड़ा तथा प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान के लिए ऑनलाइन सिस्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर राजीव कुमार ने बातचीत में बताया की अप्रैल माह के अंत तक नगर निगम के तहत होने वाले भुगतानों को ऑनलाइन कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा की नगर निगम की वेबसाइट तैयार हो चुकी है और अप्रैल माह के अंत तक इस शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा ऑनलाइन सिस्टम होने से लोगो को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा उपभोक्ता कही पर हो अपने बिल का भुगतान समय पर जब चाहे तब कर सकता है। इसे पहले भुगतान करने के लिए लोगो को निगम के चक्कर लगने पड़ते थे, ऑनलाइन होने के बाद लोगो को निगम आने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसमें पंजीकरण करने का आसान तरीका है। रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले निगम की वेबसाइट www.mcsolan.in पर सिटीजन लॉग इन करें। इसके बाद उपभोक्ता आईडी बनाई जाएगी। आईडी पर डाटा सबमिट करने के तथा सफल पंजीकरण होने के बाद उपभोक्ता के नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड आएगा। इसके बाद उपभोक्ता घर बैठे ही रजिस्टर हो जाएगा और वह प्रॉपर्टी टैक्स, पानी, कूड़ा, हाउस टैक्स और शॉप रैंट के बिल जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन के साथ - साथ ऑफलाइन की भी रहेगी सुविधा : नगर निगम सोलन बिलो के भुगतान के लिए ऑनलाइन सिस्टम तो कर रही है, लेकिन जो लोग ऑनलाइन भुगतान करने में सक्षम नहीं है निगम के द्वारा उनके लिए ऑफलाइन सुविधा भी जारी रखी है। सोलन की जनता ऑनलाइन तथा ऑफ़ लाइन दोनों प्रकार से भुगतान कर पाए गए। नगर निगम सोलन के अंतर्गत शहर में करीब 12 हजार पानी के कनेक्शन हैं। निगम द्वारा उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह पानी का बिल दिया जाता है। इनमें 626 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कई माह से निगम को पानी का बिल नहीं दिया है। शहर के करोड़पति लोग निगम को बिल के नाम पर अंगूठा दिखा देते हैं या यूं कहे कि बहुमंजिला भवनों में रहने वाले लोग कई माह से मुफ्त का पानी पी रहे हैं। हालांकि नगर निगम ने इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं को पहले भी मौखिक रूप से कई बार चेतावनी दी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। नगर निगम सोलन के आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि निर्धारित समय में यदि पानी का बिल जमा नहीं करवाया तो निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना किसी पूर्व सूचना के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अब ई-मेल पर मिलेंगे हर प्रकार के बिल ई-मेल किए जाएंगे ।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सोलन के कुलदीप वर्मा को विधानसभा सोलन के सोशल मीडिया अध्य्क्ष का कार्यभार सौंपा गया है। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश मीडिया अध्यक्ष के बारे में अधिसूचना जारी की गयी है। इस पद के लिए कुलदीप वर्मा को चयनित करने के लिए कुलदीप वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस का आभार व्यक्त किया है। कुलदीप वर्मा ने बताया की वह इस दायित्व के लिए कांग्रेस पार्टी के सम्मानित शीर्ष नेतृत्व व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सोशल मीडिया के चेयरमेन अभिषेक राणा व विधायक कर्नल धनी राम शांडिल का आभार व्यक्त करते है। कुलदीप वर्मा ने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई जिम्मेदारी का दिल से निर्वहन करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के पूर्व प्रधान धनीराम रघुवंशी ने की। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश की प्रथम ट्रक चालक महिला नीलकमल रही। छिब्बर गांव के महिला मंडल की महिलाओं ने मुख्यातिथि नीलकमल के दृढ़ इरादों का उत्साह के साथ पूरा करने और जीवन में आए संकट के क्षणों का मजबूती के साथ सामना करने की बात की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी महिलाओं को उनकेे इस आचरण से सीख लेने की बात कही। महिला मंडल की प्रधान सरला ठाकुर ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि नील कमल ने महिला होते हुए भी जीवन में आई रुकावटों को हिमाचल की प्रथम ट्रक चालक बनकर महिलाओं की मजबूती पर मिसाल पेश की है। उन्होंने इस मौके पर नीलकमल को सम्मानित किया। युवा जागृति क्लब छिब्बर के युवकों ने इस मौके पर महिला मंडल की समस्त महिलाओं को सम्मानित किया। धनीराम रघुवंशी ने नीलकमल के हौसले की सराहना की। महिला मंडल की कुसुम लता ने अपनी शायरी के माध्यम से महिलाओं में जोश भर दिया। अंत में नीलकमल ने कहा कि अब महिला अबला नहीं, बल्कि सबला बनकर हर कार्य में दृढ़तापूर्वक अपना योगदान दे रही है। इस कार्यक्रम में गांव के सभी पुरुषों तथा महिलाओं ने भाग लिया।
रंजीत सिंह। कुनिहार ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से इस वर्ष "श्रीमद्देवी भागवत कथा" का आयोजन किया गया है, जिसमें पधारे श्रद्धेय श्री शशांक कृष्ण कौशलजी ने कथा के तीसरे दिवस विशाल जनसमूह को संबाेधित करते हुए बताया कि देवी के वर्ष में चार नवरात्रे आते हैं, जिसमें 2 प्रगट व 2 गुप्त हैं। शरद ऋतु व वसंत ऋतु देवी की प्रिय ऋतु हैं। इस काल में देवी की उपासना से अवश्य मनइच्छित फल की प्राप्ति होती है। कन्या पूजन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि 2 से 10 वर्ष की ही कन्या के पूजन का विधान है। एक वर्ष की कन्या का पूजन इसलिए नहीं किया जाता। क्योंकि "परमज्ञा तु भोगानां गन्धादीनां च बालिका" उसे रस और गंध का अनुभव नहीं होता और 10 वर्ष तक कि बालिका कन्या कहलाती है। देवी की उपासना मूर्ति, यंत्र अथवा शालिग्राम में करनी चाहिए पर घर में और गांव में खंडित ग्रन्थ और मूर्ति आदि की पूजा कदापि नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पुण्य की हानि होती है। उन्होंने सीताजी के काली रूप धारण करने की अद्भुत लीला सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। उनके साथ पधारी संगीत मंडली ने "मैं तेरे बिन रह नहीं सकदा मां" "उच्चेयां पहाड़ां लाया डेरा" और "मेरे मन में बसी हो बसी रहना" जैसे भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कथा समिति के प्रधान श्रीराम कौशल, डीडी कश्यप, सुखराम, राम चंद शर्मा, अजीत, भूपेंद्र व अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में एनएसएस स्वयंसेवकों व एनसीसी कैडेटस के द्वारा महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गौतम द्वारा समाज के उत्थान में महिलाओं के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी बच्चों को दी गई। इस कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी विजय चंदेल, क्षमा शर्मा तथा एनसीसी प्रभारी तेजेंद्र शर्मा ने भी महिलाओं के योगदान जो कि आज सभी क्षेत्रों में दिया जा रहा है के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंत में सभी अध्यापकों के सहयोग से एनएसएस और एनसीसी के बच्चों ने एक रैली भी निकाली। इस अवसर पर विद्यालय उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र कौंडल, राजेंद्र वर्मा, दिनेश खजुरिया, रुचि, वीना, माया, डीपीई भोपाल सिंह व अन्य साथियों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में मंगलवार को अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने सोलन के अर्की विधानसभा में सीमेंट कंपनियों का मामला उठाया और कंपनियों पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए। अवस्थी ने सरकार से पूछा कि अब तक कितनी बार वायु प्रदूषण का सर्वे करवाया गया है और कितने लोगों को रोजगार दिया गया। संजय अवस्थी ने कहा कि स्थापित सीमेंट कंपनियां यहां पर उत्पादन करती है और दूसरे राज्यों में सस्ता सीमेंट बेचती है। हिमाचल में महंगा सीमेंट बिकता है। सीमेंट कंपनियों ने आज तक ग्रामीण क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सर्वेक्षण क्यों नहीं करवाया, जबकि इन क्षेत्रों में सीमेंट प्लांट लगे हुए हैं। इन दोनों सीमेंट फैक्ट्रियों के आस पास काफी प्रदूषण फैला हुआ है, जिसे लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इन दोनों सीमेंट फैक्ट्रियों के लिए 11 पैरामीटर तैयार किए गए थे, जिसमें से किसी का भी पालन यह कंपनियां नहीं कर रही है। प्रदूषण की वजह से बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर बनने वाला सीमेंट यहां के लोगों को ही महंगा दिया जा रहा है, जबकि उनके क्षेत्र का स्त्रोतों का दोहन किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के बावजूद भी लोगों को यहां पर महंगे दामों पर सीमेंट दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन दोनों फैक्ट्रियों के आसपास के क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य और वायु गुणवत्ता की जांच करें। साथ ही अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कम दामों पर सीमेंट मुहैया करवाया जाए।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में श्रम विभाग सोलन की तरफ से पंचायत भवन दाड़ला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में लेबर इंस्पेक्टर सोलन संतराम वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में विभाग की ओर से चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों का लोकमित्र केंद्राें में निःशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बचत बैंक खाता, जनधन खाता एवं मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत घरेलू कामगार, बोझ उठाने वाले, भट्टे पर काम करने वाले, मोची, कचरा उठाने वाले, धोबी, फेरी वाले, कृषक कामगार, भवन एवं निर्माण, हस्तकला, हथकरघा, चर्म, ऑडियो एवं वीडियो कार्य, मिड-डे-मील कार्यकर्ता, स्वरोजगार एवं मनरेगा व अन्य व्यवसाय में सम्मिलत व्यक्ति पात्र हैं। योजना के अंतर्गत ईएसआई, ईपीएफ एवं आयकर दाता व पेंशन धारी पात्र नहीं हैं। योजना के तहत न्यूनतम मासिक अंशदान 55 रुपए तथा अधिकतम मासिक अशंदान 200 रुपए निर्धारित किया गया है। मासिक अंशदान का बराबर भाग केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। लेबर इंस्पेक्टर सोलन संत राम वर्मा ने ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा या किसी भी कार्य क्षेत्र में 90 दिन तक रोजगार प्राप्त करने वाले कामगार इस बोर्ड में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के उत्थान के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिनका लाभ उठाकर कामगार अपनी मृत्यु होने के बाद भी अपने आश्रितों को पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कामगारों के दो बच्चों की शादी के लिए 51-51 हजार रुपए, बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए 50 हजार,साधारण मृत्यु होने पर दो लाख और दुर्घटना मृत्यु पर चार लाख की सहायता राशि का प्रावधान है। इसके अलावा पंजीकृत कामगारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए 700 रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति की भी व्यवस्था है। उन्होंने सभी पात्र कामगार से योजना का लाभ उठाने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील की है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान व्यापार मंडल दाड़ला हेमराज गौतम, पंचायत सचिव धनीराम, पंचायत सदस्य ललित गौतम, उमेश, अमर देई, पिंकी, विमला, अनुराधा, कांता, सीएससी ऑपरेटर गोपाल शर्मा व रविंद्र ठाकुर, भरत गौतम, मोनू, दीपक गजपति, घन श्याम, प्रवेश, भगतराम, रमेश कुमार व पवन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की।इस दौरान विद्यालय की समस्त स्टाफ़ महिला सदस्यों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इस माैके पर प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह वर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। वर्ष 1908 में अमेरिकी शहर न्यूयार्क में कामकाजी 15000 महिलाओं के द्वारा सड़क पर मार्च निकाल कर एक आंदोलन किया था, जिसमें उनकी मुख्य मांगे काम करने के घंटों को कम करना, बेहतर वेतन और मतदान का अधिकार प्राप्त करना था। यह प्रदर्शन काफी समय तक चला तथा एक वर्ष बाद सोशियोलिष्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। वर्ष 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। यह दिवस हर वर्ष एक थीम के तहत मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम जैंडर इक्वालिटी फॉर ए सस्टेनेबल टूमारो है। यानी एक स्थाई कल के लिए लेंगिक समानता रखा गया है और इस बार महिला दिवस का रंग बैंगनी, हरा, सौर सफेद तय किया गया है, जिसमें बैंगनी रंग न्याय तथा गरिमा का प्रतीक है, जबकि हरा उम्मीद तथा सफेद शुद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रवक्ता संगीत नरेंद्र कुमार ने इस दिवस पर महिला स्टाफ सदस्यों के सम्मान मे "एक नन्ही सी गुड़िया सुहानी सुनाए" अपनी कहानी की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, प्रवीण कुमार, मदन शर्मा, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल व रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सोलन जिला के कंडाघाट की ग्राम पंचायत छावशा के मंझोल गांव में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे उत्कृष्टता केंद्र में कामगारों के लिए स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह जानकारी निगम का जिला सोलन की समन्वयक रश्मी सलूरिया बंसल ने दी। रश्मी बंसल ने कहा कि यह स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर मंझोल गांव में निर्माण स्थल पर आयोजित किया गया। शिविर में 70 कामगार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की और से डॉ. चांदनी, नरेश कुमार, कृतिका तोमर और सुषमा शर्मा द्वारा एचआईवी, कोविड-19, एनीमिया, जल जनित रोगों की जानकारी के साथ-साथ पोषण एवं पोषाहार का महत्व बताया गया। कामगारों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रश्मी बंसल ने कहा कि इस अवसर पर सभी कामगारों को हिमाचल प्रदेश कौशला विकास निगम द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क, हैंड सेनिटाईजर और पेपर सोप वितरित किए गए। इस अवसर पर श्यामली ठाकुर, रविन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
रंजीत सिंह। अर्की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अर्की महा विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संभव संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा कंवर को मुख्यातिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। प्रतिभा कंवर का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष अंकिता ठाकुर ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंकिता ठाकुर ने महिला दिवस उपस्थित छात्राओं को महिला दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम जिसमें नाटी, गीधा, एकल गीत व भ्रूण हत्या पर सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि प्रतिभा कंवर ने अपने संबाेधन में महिला शसक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि महिला दिवस का यह कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम ही बनकर न रह जाए, इस दिन महिलाओं को हर वर्ष महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए एक संकल्प लेना चाहिए व अगले वर्ष उसपर मंथन करें, तभी इसकी सार्थकता होगी। मुख्यातिथि ने अपनी ओर से रंगारंग कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से 5100 रुपए दिए। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर धर्मपुर के मंडप में कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महिला सम्मेलन की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ने की। सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस के सचिव चंद्रशेखर ने किया। चंद्रशेखर ने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबाेधित करते हुए सर्वप्रथम अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व के स्तर पर इस दिवस को एक त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है। क्योंकि यह दिवस महिलओं के प्रति सम्मान, महिलाओं के आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक उपलब्धियों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और देश की तरक्की में हर क्षेत्र में बराबरी का योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के बात के साथ ही हमारे धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की भी बहुत सी बेटीयां है, जिन्होंने कई क्षेत्रों में अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। चंद्रशेखर ने कहा कि आजकल धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री, उनका बेटा और बेटी भी विभिन्न क्षेत्रों में महिला सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं और वहां पर वर्तन व कुर्सियां आदि बांटकर लोगों का ध्यान क्षेत्र और प्रदेश के मुद्दों से हटाना चाहते हैं, ताकि लोग इनसे विकास बारे प्रश्न न करें। उन्होंने कहा कि इस परिवार में आजकल एक प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कहीं बेटा तो कहीं बेटी इन सम्मेलनों में भाग लेने के लिए बुला रही हैं। महिलाएं दुविधा में है की कहां जाएं और कहां न जाएं। उन्होंने कहा कि यह परिवार आजकल टिकट के दौड़ में उलझ कर रह गया है और इन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री धर्मपुर के सज्याओपीपलू में महिला पोलटेक्नीकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, परंतु सरकार बदलते ही इस सरकार ने उस कॉलेज को यहां पर नहीं खोला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि वर्तन और कुर्सियां बांटने के बजाय महिला पोलटेक्निकल कॉलेज इस क्षेत्र में खोला जाए, ताकि यहां से हमारी बेटियों को तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए घर से दूर न जाना पड़े। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू चंदेल तथा जिला सचिव सपना ठाकुर विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपप्रधान वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सायरी, ममलीग, कुनिहार तथा बातल में जागरूकता कार्यक्रम फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत तथा प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना रोगियों को समय पर सहायता पंहुचाने में अत्यन्त सफल रही हैं। यह जानकारी आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा सोलन जिला के अर्की एवं सोलन विकास खंडाें में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में प्रदान की गई। आम जन को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत सायरी के गांव सायरी तथा ग्राम पंचायत ममलीग एवं अर्की विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुनिहार के उच्चा गांव और ग्राम पंचायत बातल में आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ग्राम पंचायत सायरी तथा ममलीग में पूजा कला मंच सरयांज, बाड़ीधार एवं ग्राम पंचायत कुनिहार और बातल में शिव शक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को अवगत करवाया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में 889840 ई-कार्ड बनाए गए हैं। अभी तक 80,000 से अधिक लोग योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और लगभग 84 करोड़ रुपए अस्पताल में रोगियों के उपचार पर व्यय किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों के लिए हिमकेयर योजना आरंभ की है, जो आयुष्मान भारत योजना के दायरे से बाहर हैं। हिमकेयर योजना के अन्तर्गत प्रदेश में अभी तक 02 लाख 40,000 लाभार्थियों को 218 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। लोगों को इन योजनाओं से लाभ करने का तरीका एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर लोगों को अवगत करवाया गया कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह प्रावधान किया है कि गृहिणी सुविधा तथा उज्जवला योजना के तहत कुनेक्शन के समय प्रदान किए जा रहे मुफ्त सिलेंडर सहित तीन सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। लोगों को सरकार की योजनाओं पर आधारित समूहगान, दोगाना- नई-नई सरकारे योजना चलाइयां, गीत-पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ती मनाएं और लघु नाटिका-विकास गंगा के माध्यम से अन्य योजनाओं की भी सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर लोगोें से आग्रह किया गया कि नशे से युवा पीढ़ी को दूर रखें। लोगों का आह्वान किया गया कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियम पालन करें और पात्रता अनुसार टीकाकरण अवश्य करवाएं। ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजु राठौर, उप प्रधान संजीव मेहता, वार्ड सदस्य राकेश ठाकुर, महिला मंडल प्रधान उर्मिला जसवाल, शकुंतला देवी, राम प्यारी, आशा कार्यकर्ता मंजू, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरिचंद्र, उप प्रधान संदीप, ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर, उप प्रधान हरिदास, वार्ड सदस्य पवन, कुलदीप, ज्योति, शीला, चंपा, रमा, प्रकाश, ईशा एवं सविता, ग्राम पंचायत बातल की प्रधान उर्मिल शर्मा, उप प्रधान भरत भूषण, वार्ड सदस्य सुनीता शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट अर्की ब्लॉक आशा कार्यकर्ता संघ ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1825 रुपए की बढ़ोतरी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से आशा कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है, तब से केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में ही उनका मानदेय बढ़ा है। सोमवार को अर्की में संगठन की प्रदेशाध्यक्ष अनीता कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा और कोई ऐसा वर्ग नहीं, जिसको राहत नहीं दी। जिन मुद्दों को बीती 8 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ ने उठाया था, उन सबकी तरफ सरकार ने ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा से हिमाचल प्रदेश की सभी आशा बहनों के लिए एक खुशी की लहर है और भविष्य को लेकर आस भी जागी है।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आशा कार्यकर्ताओं के लिए स्थाई नीति बनाने को लेकर मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं। इस मौके पर अनीता कुमारी के अलावा सुनीता बंसल, निशा, कांता, सुनीता शर्मा, नीलम, लता, गीता व खेमलता आदि मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगू में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंर्तगत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुरक्षा नियमों की जानकारी दाड़लाघाट पुलिस के कर्मियों द्वारा प्राप्त की। इस माैके पर थाना प्रभारी दाड़लाघाट जीत सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति समस्त विद्यार्थियों और अध्यापकों को जागरूक किया। उन्होंने इस जागरूकता अभियान को घर द्वार तक पहुंचाने का आह्वान किया। थाना प्रभारी जीत सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के साथ-साथ यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की भलाई के लिए है। एक सर्वे के मुताबिक वर्ष में एक से डेढ़ लाख व्यक्ति सड़क दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के अभाव, नशे के सेवन के कारण असंख्य लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर काल कवलित हो जाते हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी के साथ-साथ नशे के दुष्परिणामों पर भी जानकारी प्रदान की। विद्यालय की प्रधानाचार्य सत्यवती ने थाना प्रभारी का इस जानकारी के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और बच्चों को इस संदेश को घर द्वार तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर एसएचओ जीत सिंह, प्रधानाचार्य सत्यवती, विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य, पुलिस कर्मी सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
रंजीत सिंह। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के महिला मंडल दयोठी द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक संजय अवस्थी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्षा सोमा कौंडल ने की। इस मौके पर मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों, विभिन्न महिला मंडलों द्वारा कार्यक्रम में युवा पीढ़ी द्वारा फोन की लत पर लघु नाटिका, पोष्टिक आहार पर गिद्दा, कोरोना पर गीत, नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम महिला मंडल की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत कर सभी को तालिया बजाने को मजबूर कर दिया। मंच का संचालन चेस्टा गौतम व तनुजा गौतम द्वारा बहुत ही अच्छे अंदाज में किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि व अन्य अथितियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि संजय अवस्थी ने महिला दिवस पर उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा कि आज महिलाओं का जीवन चुनौतियों से भरा पड़ा है, लेकिन उनमें चुनौतियों से मुकाबला करने का साहस है। विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियां होने के वाबजूद महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को आदर भाव और सम्मान दिया जाएगा, तो समाज हमेशा ही उन्नति की ओर अग्रसर होगा। परिवार में भी शुरू से ही बच्चों को महिलाओं के प्रति आदर सत्कार की भावना का सृजन करें। संजय अवस्थी ने कहा कि लोगों ने विधायक चुनकर उन्हें विधानसभा भेजा है, उसके लिए वह सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं। अवस्थी ने कहा कि वह राजनीति में सेवा भाव से आए है, ताकि लोगों की सेवा कर सके। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिन्हें विधायक संजय अवस्थी ने ध्यानपूर्वक सुना व उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कमलेश कपिल ने महिलाओं की समाज में भागीदारी और महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कोविड-19 के बारे में भी स्थानीय महिलाओं को जागरूक किया। वहीं, महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान पंचायत बीडीसी अध्यक्ष सोमा कौंडल, प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत सदस्य ललित गौतम ने भी संबाेधित किया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, बीडीसी अध्यक्ष सोमा कौंडल, पूर्व बीडीसी जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, रोशन वर्मा, तुलसी राम, दलीप सिंह, कुलदीप चौधरी, रमेश कुमार, तिलक, लेखराम गौतम, धर्मपाल, वासुदेव गौतम, अमर देव, देवराज, सुमन, भरत, नरेंद्र, महिला मंडल प्रधान लज्या गौतम, उपप्रधान जया, चम्पा, सरिता, रोशनी, वंदना, बिमला, नेहा, कलावती, निशा, नीता, तरुणा, बाला, संध्या, आशा वर्कर अनिता गौतम, कमलेश कपिल, कविता, मीना, चंद्रकांता, मीरा, निशा, कमला, चेस्टा गौतम, तनुजा गौतम व खुशबू सहित अन्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सोलन द्वारा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में एक कार्यक्रम में बाल विज्ञान सम्मेलन तथा राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह जानकारी आज यहां उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन दीवान चंदेल ने दी। इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा सोलन जगदीश नेेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। जगदीश नेगी ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा बाल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने तथा उनकी प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से नियमित अंतराल पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इनके माध्यम से युवा पीढ़ी को जटिल विषयों को समझने और अपनी जिज्ञासा का समाधान प्राप्त करने में भी सहायता मिलती है। बाल विज्ञान सम्मेलन और राष्ट्रीय गणित दिवस युवाओं के लिए इस दिशा में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बाल विज्ञान सम्मेलन के तहत आयोजित ऑनलाईन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके तहत जिला के कण्डाघाट, कसौली, अर्की, नालागढ़ और सोलन उपमंडल के बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उप निदेशक उच्च शिक्षा सोलन जगदीश नेेगी और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन दीवान चन्देल ने सभी विजेताओं का बधाई दी। कार्यक्रम में जिला बाल विज्ञान सम्मेलन में उत्तीर्ण हुए सांईस कांग्रेस से प्रकृति, अनुषा, रूशिल व सत्यम अग्रवाल, सैंट ल्यूक्स विद्यालय सोलन से पलक, स्पर्श व कर्ण, गुरूकुल विद्यालय सोलन से अंजनी और अंजली, जीएवी से लक्ष्य, रागिनी एवं अदिति, एमआरए डीएवी सोलन से प्रभुति, अनुष्का और महिका, पाईनग्रोव स्कूल सुबाथु से युवराज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला से सृष्टि तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन से ख्याति को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता में निजी विद्यालय श्रेणी में विजयी रहे जीएवी के लक्ष्य, एमआरए डीएवी सोलन से वाणी और एपीएस डगशई से प्रेमराज को सम्मानित किया गया। सरकारी विद्यालय श्रेणी से राजकीय उच्च पाठशाला गलानग की महक, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुबाथु के सागर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर के तनुष गर्ग को सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में बाल विज्ञान सम्मेलन के इवेलुएटर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अर्थ जस्ट इको सिस्टम संस्था द्वारा मशरूम की विभिन्न किस्मों पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला उप शिक्षा अधिकारी सोलन संजीव ठाकुर, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के प्रधानाचार्य विपेंद्र कालटा, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घईघाट के प्रधानाचार्य अनिल बाली, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा राज कुमार पराशर, प्रारंभिक शिक्षा सोलन के विज्ञान परामर्शदाता अमरीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र उपस्थित थे।
नगर परिषद नालागढ़ एवं बद्दी तथा नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन शहरी विकास नगर एवं ग्राम योजना तथा आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि योजनाबद्ध विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी के सहयोग से प्रदेश सरकार आशातीत कार्य कर रही है। सुरेश भारद्वाज आज सोलन जिला के नालागढ़ में नगर परिषद नालागढ़ एवं नगर परिषद बद्दी के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सफाई व्यवस्था मूल आधार है तथा इस दिशा में सभी को समन्वित होकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि अपने-अपने वार्डों में समर्पित होकर कार्य करें। बैठक में विशेष रुप से औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) सहित नगर परिषद क्षेत्र बद्दी तथा नालागढ़ में सफाई की व्यवस्था विकासात्मक कार्यों तथा विकास से संबंधित विभिन्न मांगों बारे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में जेबीआर कंपनी द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था बारे और असंतोष व्यक्त किया तथा पता इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने नगर परिषद क्षेत्र नालागढ़ में गोल मार्केट के नाम से निर्माणाधीन वाणिज्यिक परिसर के निर्माण कार्य को पुनः आरंभ करने के लिए मांग की। उन्होंने नालागढ़ नगर परिषद क्षेत्र में एक खेल परिसर के निर्माण के लिए भी मंत्री से निवेदन किया। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ प्रतिनिधियों ने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में टीसीपी द्वारा निर्माण के विषय में अलग-अलग नियमों पर नाराजगी व्यक्त की तथा उनमें सुधार करने की मांग की। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों पर शीघ्र गौर किया जाएगा। इस अवसर पर नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, सोलन जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत, वरिष्ठ भाजपा नेता बलविंदर ठाकुर, विनोद कुमार, गुरमेल चौधरी, नगर परिषद नालागढ़ व बद्दी के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा, राजीव भल्ला व लेख राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सूरजपुर में महिला मंडल सिम्मू द्वारा गांव सिम्मू में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने इकट्ठा होकर गांव की नालियों की सफाई की और गांव के रास्तों को संवारा। रास्तों के साथ उगी झाड़ियों को काटा और सार्वजनिक जगहों में बिखरे सिंगल यूज प्लस्टिक और पॉलीथिन को इकट्ठा कर उसको जलाया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा प्रवीणा ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्वछता अभियान में पंचायत के सिम्मू वार्ड की सदस्य किरण, कोमल, गीता, अंजना, नर्बदा, कृष्णा, कांता, बिमला, पार्वती व कमला आदि ने बढ़-चढ़कर कार्य किया है। उन्होंने बताया कि महिला मंडल द्वारा गांव के पारंपरिक जल श्रोतों की देख रेख और साफ-सफाई भी करेगा।
जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित सभी ग्राम पंचायतों में सुना गया जनसंवाद फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश के जन-जन के साथ वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रदेश विधानसभा में 04 मार्च, 2022 को प्रस्तुत किए गए बजट के संदर्भ में आज आयोजित वर्चुअल जनसंवाद को सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों सहित सभी 240 ग्राम पंचायतों में पूर्ण तन्मयता एवं रूचि के साथ सुना गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल इस अवसर पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणु में उपस्थित रहे। उन्होंने नगर परिषद परवाणु के सभागार में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा स्थापित एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री के संबाेधन को सुना। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट गत 04 वर्षों के बजट की भांति ही ‘हिमाचल के हित का, किसान-बागवान का, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी का, छात्रों-शोधार्थियाें के हित का तथा हिमाचल की आम जनता के कल्याण का बजट है।’ ‘ऐसे ऐतिहासिक बजट के लिए मैं मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद करता हूं और प्रदेश की जनता को ऐसे कल्याणकारी बजट प्रावधान के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।’ आयुष मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही हिमाचल के जन-जन के कल्याण तथा राज्य के समग्र एवं संतुलित विकास को ध्येय बनाया और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए योजनाबद्ध कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन 05 बजट में विकास एवं जन कल्याण को समर्पित 97 नवीन योजनाएं प्रदेश को दी हैं। डॉ. सैजल ने कहा कि ईमानदार सोच, समर्पित प्रयास तथा सभी के सहयोग से आज हिमाचल तीव्र विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में की गई घोषणाएं एतिहासिक सिद्ध होंगी। हिमकेयर योजना के तहत अब जहां परिवारों का पंजीकरण पूरे वर्ष किया जा सकेगा। वहीं, नवीनीकरण की अवधि 01 से बढ़ाकर 03 वर्ष की गई है। अभी तक हिमकेयर योजना के तहत 02 लाख 40,000 लाभार्थियों को 218 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के दूर दराज क्षेत्रों में अब मुख्यमंत्री मोबाईल क्लीनिक स्वास्थ्य सुविधाएं घर-द्वार उपलब्ध करवाएंगी। वर्चुअल जनसंवाद को सोलन विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम सोलन के हॉल, अर्की विधानसभा क्षेत्र में दाड़लाघाट, दून विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद बद्दी के हॉल तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रक यूनियन के सभागार में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा स्थापित एलईडी स्क्रीन पर सुना गया। इसके अतिरिक्त जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतों में भी वर्चुअल संवाद सुनने की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र में विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक विनोद चन्देल, अन्य पदाधिकारी, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जोगेंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन के अध्यक्ष योगेश भरतीय, जिला सोलन भाजपा के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, अन्य पदाधिकारी, उपमंडलाधिकारी महेन्द्र पाल गुर्जर, कसौली विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी डॉ. संजीव धीमान, अर्की विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, भुवनेश्वरी, भाजपा के राकेश गौतम, ओमप्रकाश गांधी,, रीता शर्मा, रीना शर्मा, जगदीश्वर शुक्ला, महेन्द्र ठाकुर, तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर तथा सोलन विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदय डॉ. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री नंद राम कश्यप, नगर निगम सोलन के पार्षदगण, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, सभी स्थानों पर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रंजीत सिंह। कुनिहार विकास खंड सोलन की पट्टाबराबरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में रविवार से 9 दिवसीय देवी भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप व कथा आयोजन कमेटी अध्यक्ष श्रीराम कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य शशांक कॄष्ण कौशल व ग्रंथ का पट्टाबरावरी सड़क के मुख्य मार्ग पर समस्त जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया व यंही से भजन-कीर्तन के साथ भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर तक निकाली गई। आयोजन स्थल पर कलश स्थापना कर कथा वाचक ने अपनी मधुर वाणी से पहले दिन की कथा श्रोताओं को सुनाई। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 1 से सांय 4 बजे तक होगा। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी कमेटी द्वारा करवाया जाएगा। समस्त कथा कमेटी ने क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। इस अवसर पर श्रीराम कौशल, राम चंद शर्मा, सुखराम, अजीत, भूपेंद्र कुमार, प्रोमिला कौशल व अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला व एड्स कंट्रोल सोसाइटी हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से अक्षिता नृत्य सांस्कृतिक कला मंच सोलन द्वारा दाड़लाघाट अंबुजा चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स के खतरे और बचाव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान कला मंच द्वारा नाटक के जरिए लोगों को ये भी बताया गया कि एड्स कभी भी एक साथ खान-पान, रहने व हाथ मिलाने से नहीं होता, बल्कि इसका संक्रमण सूई, ब्लड लगे सर्जिकल ब्लेड आदि के दोबारा प्रयोग से होता है। लोगों को यह भी बताया गया कि एड्स व एचआईवी दोनों अलग-अलग हैं। एचआईवी पीड़ित व्यक्ति आराम से जीवन गुजार सकता है, लेकिन जब रोगों से लड़ने की उसकी क्षमता खत्म हो जाती है, तब वह अवस्था एड्स कहलाती है। नुक्कड़ नाटक के दौरान जागरूक बनों एड्स से बचो जैसे नारे भी कलाकार लगा रहे थे। इस मौके पर पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया,पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, पूर्व पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, समाजसेवी अनिल गुप्ता, अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक कला मंच सोलन से जयप्रकाश, सोनू, जयप्रकाश, संजय, महेश, राजू, श्याम भारद्वाज, गीता, सीमा, शुष्मा व काजल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्राम पंचायत बारिया के ग्राम सलेहडा में GYM का उद्घाटन किया। विधायक लखविंदर राणा द्वारा GYM के लिए Rs 70,000 दिए गए, जिसके लिए युवाओ ने विधायक लखविंदर राणा जी का धन्यवाद किया। धज भवर सिंह राणा ने बताया कि विधायक लखविंदर राणा जी युवाओं के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। बडुआ GYM के लिए Rs 70,000, मालोवाल GYM के लिए Rs 70,000, अलयोन GYM के लिए Rs 70,000, बरिया GYM के लिए Rs 70,000 विधायक निधि से दिए गए हैं। जमाला टू इमली दा डोल के लिए विधायक लखविंदर राणा द्वारा Rs 2000000 BBNDA से स्वीकृत करवा दिए हैं, जिसका कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। धज भवर सिंह राणा ने युवाओं को नशे से दूर और खेलों के साथ जुड़ने को कहा। इस माैके पर बारिया के उप प्राधान रविंदर सिंह काडु, चमन, क्लब प्रधान नरेश, भूपिंदर, सोनू फौजी, पवन फौजी, मलकीत क्लब सेक्टरी, कुलविंदर सिंह, रिंकू कुमार, राम सिंह, शिव राम, चौधरी राम, भजन सिंह, बंत सिंह, संजय व शाम लाल सैनी आदि मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च पाठशाला सारमा के बच्चों को हिमाचल विधानसभा का दौरा करवाया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विधानसभा की कार्यवाही से अवगत करवाना था। मुख्याध्यापक डॉ रमेश चंद ने बताया कि इस प्रकार के दौरे बच्चों के बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। विधानसभा में बच्चों ने बजट पर चल रही चर्चा को सुना। बच्चे इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित दिखे। बच्चों ने निश्चित किया कि वे भी समाज सेवा के लिए आगे आएंगे व एक दिन इस विधानसभा में चुनकर आने के बाद समाज के लिए कल्याणकारी कार्य करेंगे। मुख्याध्यापक डॉ रमेश चंद ने अर्की विधायक संजय अवस्थी का मुख्य रूप से धन्यवाद किया किया। उन्होंने बच्चों को विधानसभा की कार्यवाही को समझाने का योगदान दिया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सरोज, ग्राम पंचायत प्रधान रीना शर्मा, पूर्व प्रधान भगतराम, विद्यालय की अध्यापिका सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट भले ही सरकार प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं देने के लिए बड़े-बड़े दावे करती हो और बड़े-बड़े तगमे अपने नाम लेती है, लेकिन कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जहां पर सरकार के सभी दावे खोखले नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक स्कूल है सोलन जिला के अर्की उपमंडल का राजकीय माध्यमिक विद्यालय मांगल का, जहां विभिन्न पद रिक्त चल रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राकेश कुमार तथा अभिभावकों ने विद्यालय में चल रहे प्रवक्ताओं तथा अध्यापकों के रिक्त पदों पर अपनी चिंता जाहिर की है। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के द्वारा विद्यालय में विभिन्न पदों शिक्षक व गैर शिक्षक को भरने के बारे के लिए एक प्रस्ताव उच्च शिक्षा निदेशक शिमला हिमाचल प्रदेश को भेजा है। एसएमसी के प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में प्रवक्ता अर्थशास्त्र, प्रवक्ता कॉमर्स, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, शास्त्री, ड्राइंग मास्टर तथा गैर शिक्षक वर्ग में सभी पद, अधीक्षक, वरिष्ठ सहायक, क्लर्क के पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों के रिक्त होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। स्कूल प्रबंधन समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर निदेशक उच्च शिक्षा के माध्यम से सरकार को भेजा है की सरकार जल्द से जल्द विद्यालय में प्रवक्ताओं व अन्य रिक्त चल रहे पद भरे जाएं, ताकि छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द इस स्कूल में रिक्त चल रहे पदों की नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी राहत की सांस ले सकें।
रंजीत सिंह। कुनिहार भारतीय राज्य पैंशन राज्य संघ के कुनिहार स्थित पदाधिकारियों व सदस्याें की बैठक प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। बैठक में सरकार द्वारा पैंशनरों को जारी किए गए नए वेतनमान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के पत्र संख्या No. Fin(pen)A(3)-1/2022 part 11 dated 25 jan,2022 में एरियर पहली जनवरी, 2016 से पहली जनवरी 2021 लिखा गया है, जबकि 2022 लिखा जाना चाहिए था। कार्यरत कर्मचारियो के लिए अधिसूचना में बकाया राशि के भुगतान के लिए 2022 की गई है ।पैंशनरों के लिए यह तिथि 2021 लिखी गई है। बैठक में सरकार से पैंशनरों के लिए की गई अधिसूचना को संशोधित करके उसे 2022 करने की मांग की गई तथा 65, 70 व 75 वर्ष पर मिलने वाली राशि को वर्तमान मुल पैंशन में दिए जाने की मांग की गई। बैठक में जिला महासचिव श्यामा नंद, वित सचिव ओंम प्रकाश गर्ग, जगदीश चंदेल, महा सचिव मनी राम, दीप राम चौहान, वीरेंद्र कुमार, सुशील शर्मा, गोपाल कृषण व ठाकुर दास मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार बिजली बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन सब इकाई कुनिहार की द्वि मासिक बैठक शनिवार को इकाई अध्यक्ष डीआर चौहान की अध्यक्षता में तालाब पर संपन्न हुई। इकाई महासचिव पीआर कश्यप ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया व दूर-दराज क्षेत्रों से सभा में शामिल सदस्यों का धन्यवाद किया। इस दौरान कई वक्ताओं ने पेंशन संबंधी मुद्दों पर अपने विचार रखे। बैठक में विद्युत परिषद हिमाचल द्वारा छठे वेतन आयोग को लागू करने के बारे में विचार किया व इस उपलक्ष्य में और भी विभिन्न पेंशन मद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में ओपी भारद्वाज, जगदीश चंदेल, प्रेम चंद ग्रेवाल, रामेशवर तनवर, मेहर चंद तनवर, रामस्वरूप ठाकुर, नंद लाल कंवर, पीआर कश्यप, जोगिंदर सिंह, अत्तर सिंह व सुरेश कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा हेल्प ऐज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस सोलन जिला के बड़ोग में विश्व श्रवण दिवस पर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जागरूकता शिविर में जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राकेश बाबू एवं बीसीसी समन्वयक राधा चैहान ने श्रवण हीनता के कारणों, लक्षणों एवं बचाव के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सर्दी, जुखाम व जन्म के समय बच्चे के बाह्या कान की बनावट ठीक न होना श्रवण हीनता के प्रमुख लक्षण हैं। कान की सफाई के लिए हेयर पिन, पैन्सिल, पैन व माचिस की तीली इत्यादि का प्रयोग घातक है। इससे व्यक्ति की सुनने की क्षमता पर विपरीत असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हैड फोन डिवाइस का अधिक उपयोग, अधिक शोर में रहना भी श्रवण क्षमता को कमजोर कर सकता है। कान में किसी भी प्रकार की समस्या श्रवण क्षमता को प्रभावित करती है। लोगों को जानकारी दी गई कि कान से अधिक वैक्स का बनना, कान में दर्द होना, कान लाल होना इत्यादि कर्ण रोग के संकेत हैं। उपस्थित जनसमूह को बताया गया कि कान में किसी भी तरह की समस्या को नज़रअंदाज न करें। कान में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कान, नाक व गले (ईएनटी) विशेषज्ञ को तुरन्त दिखाएं। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। जागरूता शिविर में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीपीई धर्म दत्त ने अपने वक्तव्य में बताया कि यह दिवस प्रथम बार 4 मार्च ,1972 को मनाया गया था और इसी दिन नेशनल सेफ्टी काउंसिल की स्थापना की गई थी। यह दिवस हर वर्ष एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का थीम सुरक्षा संस्कृति के विकास हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करना है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की सड़क व उद्योगों के कारखानों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, प्रवीण कुमार, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल, रजनीश गर्ग व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथोरिटी सोलन की ओर से संविधान एवं विधि व्यवस्था जागरुकता का व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान न्यायालय अर्की से एडवोकेट नीलम शर्मा ने कानून व्यवस्था की महत्ता पर प्रकाश डाला। कानून का प्रयोग, अधिकार कर्तव्य के प्रयोग के विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि आज कई सबसे बड़ी समस्या युवा वर्ग में फैलता नशा है। इससे युवा वर्ग का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। अतः हमें अपने अधिकारों का उपयोग पता होना चाहिए तथा अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहिए। इनके साथ एडवोकेट माधुरी भी उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज का सत्र निश्चित ही छात्रों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों की जानकारी एवं प्रयोग समझने की दृष्टि से महत्वपूर्ण था। इसके लिए प्रधानाचार्य ने इस कार्यक्रम के आयोजक डीएलएसए सोलन का आभार व्यक्त किया। विद्यालय में आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत मांगल में पंचायत प्रधान उर्मिला रघुवंशी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। यह जानकारी देते हुए पंचायत उपप्रधान सीताराम ने बताया कि इस मौके पर गांव कंधर में सफाई की गई व गांव के लोगों को स्वच्छता पर विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव कंधर की बावड़ी व अन्य क्षेत्रों में उगी घास और झाड़ियों को काटा गया और वहां पर बिखरे कूड़े को इकठ्ठा करके जलाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला रघुवंशी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, वार्ड सदस्य सुनिता देवी, देवी राम, निर्मला देवी, चंपा देवी, समाजसेवी देवेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, महिला मंडल मांगल की प्रधान निर्मला अवस्थी व पूर्व वार्ड सदस्या विद्या पंवर सहित अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।
रंजीत सिंह। कुनिहार विकास खंड सोलन की पट्टाबराबरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 6 से 14 मार्च तक 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन कमेटी व समस्त जनता के सहयोग से करवाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कथा को प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य शशांक कॄष्ण कौशल करसोग मंडी वाले अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को सुनाएंगे। कमेटी अध्यक्ष श्री राम कौशल ने बताया कि कथा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 6 मार्च को सुबह 11 बजे पट्टाबराबरी सड़क के मुख्य मार्ग पर कथा वाचक व ग्रंथ का समस्त जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा व यही से भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को कथा प्रवचन का समय 4 से 6 बजे तक रहेगा तथा 7 से 13 मार्च तक यह समय दोपहर 1 से सांय 4 बजे तक होगा। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी कमेटी द्वारा करवाया जाएगा। समस्त कथा कमेटी ने क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।
रंजीत सिंह। कुनिहार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत प्राइवेट लिमिटेड पैंशनरज वैलफेयर एसोसिएशन उप इकाई कुनिहार की मासिक बैठक उपइकाई अध्यक्ष ई रत्न तनवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा पैंशनरों को जारी संशोधित वेतनमान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने HPSEBL प्रबंधक वर्ग से पुरजोर आग्रह किया कि वह भी पैंशनरज के लिए संशोधित पैंशन के आदेश जल्द से जल्द जारी करें। बैठक में ई. रुपेंद्र कौशल, आरएन कश्यप, आरपी तनवार, रूप राम पाल, दलबीर सिह, मदन, प्रेम सिह चौहान, सुनिल, शीशराम, रोशन शर्मा, ललितसेन, अनोरवीं राम, धनबहादुर, सोहनलाल, ओपी तनवर, एसआर कश्यप, रामदास तनवर,चेतराम कश्यप, हेमचंद, गोपाल, सतपाल शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 अभिभावकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। मंच संचालक भीम सिंह ठाकुर प्रवक्ता हिन्दी ने हर घर पाठशाला में शिक्षकों एवं अभिभावकों की संयुक्त भूमिका, शिक्षण में सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत उपचारात्मक सामग्री का प्रयोग छात्र कैसे करें, बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को विद्यालय पूर्व शिक्षा के दौरान निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत कैसे कार्यान्वित करें ,फिट इंडिया मूवमेंट, विद्यांजलि 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत "विद्यालय का सहारा -समुदाय हमारा" कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके पश्चात रमेश ठाकुर स्नातक कला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तृत जानकारी अभिभावकों को प्रदान की। अनूप शर्मा प्रवक्ता सूचना एवं प्रौद्योगिकी ने द्वितीय सत्र परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा,मूल्यांकन में निम्न उपलब्धि और उसमें अंतर को पहचानने के लिए किस तरह कार्य योजना बनाई जाए और उसका निवारण किया जाए, नकल के दुष्परिणाम और रोकने के बारे में जानकारी प्रदान की। स्नातक विज्ञान हेमराज ठाकुर ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,सेल फोन के दुरुपयोग और आदर्श जीवन मूल्यों की जानकारी प्रदान की।स्नातक गणित विरेन्द्र शर्मा ने विभिन्न तकनीकों के माध्यम से किस तरह छात्रों को शिक्षित किया जाए, रचनात्मक और योगात्मक आकलन के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी ने छात्रों को नशे के दुष्परिणाम एवं सामुदायिक स्वच्छता और छात्रों में संस्कारों के निर्माण के बारे में अभिभावकों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक मानसिंह वर्मा, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान अमरदेव शर्मा, प्रवक्ता अंग्रेजी दीपक ठाकुर, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान देवी सिंह, प्रवक्ता अर्थशास्त्र अमर सिंह ठाकुर, स्नातक कला पुष्पेन्द्र शर्मा, डीपीई अजय त्यागी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी सरोज ठाकुर, कला शिक्षक केशव वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान विद्यालय में विद्यालय का सहारा समुदाय हमारा समूह का गठन भी किया गया।
दाड़लाघाट. ग्राम पंचायत मांगल में यूथ क्लब कंधर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया।समापन समारोह में सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस अर्की एवं अध्यक्ष मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी चौहान कृष्णा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 क्रिकेट की टीमों ने भाग लिया। फाइनल प्रतियोगिता का मैच बाड़ू और बटवाडा ब्लास्टर टीम मंडी के मध्य हुआ। बाड़ू टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी की और 10 ओवर में बटवाडा ब्लास्टर ने 4 विकेट के नुक़सान पर 82 रन बनाए। जबकि जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी बाड़ू टीम ने 9.2 ओवर में 48 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार से बटवाडा ब्लास्टर ने 34 रनों से जीत हासिल करके ट्राफी अपने नाम की। इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को शॉल व टोपी पहनाकर समान्नित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि चौहान कृष्णा ने यूथ क्लब कंधर के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन करवाने से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 15000 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मनित किया गया, जबकि रनर अप टीम को 91 सौरुपये व ट्रॉफी दी गई। मुख्यातिथि ने आयोजकों को इस खेल के बेहतरीन आयोजन के लिये 8100 रुपये भी भेंट किये। वहीँ राकेश चौहान व बाबू राम चौहान ने 1100 -1100 रुपये की राशि क्लब के सदस्यों को भेंट की। इस अवसर पर मांगल कांग्रेस अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस अर्की चौहान कृष्णा, मांगल कांग्रेस महासचिव एवं एससीएसटी सेल अर्की कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश चौहान, बाबु राम चौहान, मांगल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्याम लाल कौंडल, क्लब के अध्यक्ष राहुल अवस्थी, सोम दत अवस्थी, हरी ठाकुर, संकल्प अवस्थी, अतुल वर्मा, संजीव अवस्थी, कमल सेन, आशीष कुमार, मनोज चौहान, हिमांशु, प्रकाश रघुवंशी ,बलजीत, संजीव ,महेंद्र चौहान, क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आये बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
कुनिहार. कोविड-19 जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हटी में चित्रकला, नारा लेखन व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की नेहा ने प्रथम स्थान ,अंजली शर्मा ने कक्षा सातवीं ने द्वितीय स्थान तथा छठी कक्षा की रिद्धिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में रितिका राघव कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान, भावना पाल कक्षा आठवी द्वितीय स्थान व लक्ष्य कक्षा छठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि निबंध लेखन में कक्षा छठी के दिव्यांश, लक्ष्य व हर्षित ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर बाजी मारी। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका के द्वारा उक्त सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया व बधाई दी। कला अध्यापिका पुष्पांजलि व भाषा अध्यापिका कुमारी हेमलता को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।
रंजीत सिंह। कुनिहार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिवरात्री महोत्सव व शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन पर गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार द्वारा बुधवार को गुफा प्रांगण में क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर ने जानकारी देते हुए कहा कि समिति ने सभी लोगों का जिन्होंने कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग दिया, उनका धन्यवाद किया है।


















































