बरसात के तीन महीने बीत जाने के बाद भी एनएच 205 की सुध लेने वाला कोई नही है। मार्ग में कई स्थानों पर हालत इतने खस्ता हो चुके हैं कि इसमें पैदल चलना व गाड़ी में सफर करना किसी खतरे से खाली नही है। दूसरी तरफ स्यार जलशक्ति विभाग के समीप एनएचएआई विभाग द्वारा गड्ढों में मिट्टी बिछाने के बाद वाहनों की आवाजाही से उड़ती धूल लोगों व स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी बनी हुई है लेकिन इन सभी समस्याओं पर विभाग आंखे मूंद कर बेठा है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में हेमराज गौतम, भरत गौतम, सुमन गौतम, नीरज कपिला, प्रदीप गौतम, संजय ठाकुर, सन्नी ठाकुर, सुनील ठाकुर, धर्मदत्त, रवि चन्द्र प्रताप, सत्य प्रकाश, यशपाल गौतम, करण गौतम, ईशु गौतम, हरिराम, हरीश कुमार, बालकराम का कहना है कि एनएच पर कुछ स्टेशनों पर जैसे स्यार, छामला व दाड़ला मोड़ के पास इतने बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिनमें हर समय हादसे होने की संभावना बनी रहती है लेकिन विभाग इस स्थिति से निपटने के लिए चुपी साधे हुए है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले लगभग 6 महीनों से शालाघाट से लेकर भराड़ीघाट तक कई जगहों पर मार्ग टूट चुकेे हैं व हालात इतने बुरे है कि एक से दो फुट के गहरे गड्ढे पड़े है जिनमे गाड़ियों को भी भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों से भी विभाग सबक नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पूर्व स्यार जलशक्ति विभाग के समीप व मेंन चौक दाड़ला में दो पहिया वाहनों के स्किट होने के मामले सामने आ चुके हैं। मार्ग की टारिंग के दौरान उखड़ी बजरी से दो पहिया वहनों व राहगिरोह के लिए खतरा बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल से सबसे ज्यादा परेशानी इन सड़कों पर स्थित दुकानदारों को हो रही है और पूरा दिन वाहनों की वजह से धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इस कारण उनकी दुकानों में रखा सामान भी खराब हो जाता है। साथ ही यहां आने वालों को भी परेशानी होती है। उनका सारा सामान भी खराब हो जाता है। पूरा दिन धूल भरे माहौल में रहने के कारण लोगों को अनेक प्रकार के रोग का भी खतरा बना रहता है। उन्होंंने कहा कि अगर अम्बुजा कंपनी द्वारा टैंकर के माध्यम से पानी का छिड़काव दिन में एक बार किया जाए तो स्थानीय दुकानदारो व स्थानीय लोगो को काफी राहत मिल सकती है। जब इस बारे एनएचएआई के इंजीनियर अमन गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बथालंग से लेकर भराड़ीघाट तक जल्द ही एनएच को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह जो काम है तीन हिस्सों में होगा है। पहला बथालंग से लेकर दाडलाघाट दूसरा दाडलाघाट से लेकर चमाकड़ी पुल तीसरा चमाकड़ी पुल से लेकर राजघाटी तक किया जाएगा इस कार्य का टेंडर लगभग 6 करोड का कर दिया गया है जिसमें कई जगह एनएच पर मेटलिंग व पैच वर्क का काम होना है जिसके लिए ठेकेदार को को काम जल्द से जल्द शुरू करने को बोल दिया गया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज नई दिल्ली में खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के लिए बधाई दी। यह भारत के एफएओ के साथ लम्बे समय से चले आ रहे सम्बन्धों को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में विकसित आठ फसलों की 17 बायोफोर्टीफाईड किस्में भी राष्ट्र को समर्पित की। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र सरकार की भुखमरी, कुपोषण को पूर्णतः समाप्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है
Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni has adopted the admission roaster for Undergraduate, Postgraduate and Doctoral Programmes as conveyed by the State Government. In view of the adoption of the reservation roaster, a fresh opportunity has been given to those candidates for normal seats, who have been included in the new reservation roaster but have so far not been given an opportunity to apply for admission under the new categories for Academic Session 2020-21. In addition, an opportunity has also been given to existing applicants who have already applied online for normal seats in BSc, B Tech, MSc, MBA, MBA (Agribusiness) and Ph.D. degree programs, if they wish to be now considered under any category as per the roaster for this session. For Undergraduate programs, fresh applications can be made in the following left out categories as per the new roaster: EWS, UR Ex-Serviceman, SC Ex-Serviceman, ST Ex-Serviceman and OBC Ex-Serviceman. For MSc, MBA, MBA (Agribusiness) and Ph.D. programs, fresh applications can be made in the following left out categories as per the new roaster: EWS, UR Ex-Serviceman/ Ward of Ex-Serviceman, UR IRDP, SC Ex-Serviceman/ Ward of Ex-Serviceman, SC IRDP, ST- Ex-Serviceman/Ward of Ex-Serviceman, ST IRDP, OBC, OBC- Ex-Serviceman/Ward of Ex-Serviceman, OBC IRDP and OBC PH. In case a candidate has already applied for admission and submitted their counseling proforma before the due date, but could not submit the documents of his respective new category as per the new roaster, such students need to send their relevant documents through email. The last date to apply and send documents to the university through email is 24th October. Applicants must mention their reference number on the top of the certificates while emailing them to the university. The detailed notice can be viewed on the university website www.yspuniversity.ac.in
प्रदेश में छात्र हित के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है जिसमें एबीवीपी अपने आंदोलन को अलग-अलग तरीके से आगे बढ़ाएगी। उसी के तहत आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला द्वारा शैक्षणिक जगत से जुड़ी विभिन्न माँगों को लेकर उपयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। अभाविप इस धरने के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के छात्र युवाओं व शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रख कर उचित समाधान की मांग करती हैं। राहुल राणा ने कहा कि यदि उनकी मागों को लेकर सकारात्मक कदम जल्द से जल्द प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं उठता है तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा करने में विद्यार्थी परिषद पीछे नहीं हटेगी। यदि इसके पश्चात भी इन मांगों पर कोई भी संज्ञान न लिया जाता है और केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
हुली के अमानडा होटेल में भारतीय जनता पार्टी के एक दिवसीय ग्राम ई विस्तारक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा बूथ समिति के समस्त पदाधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षित किया गया। मंडल ठीयोग, कुमारसैन व चौपाल मंडल के समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग कैंप में बताया गया की भविष्य में किस तरीके से पार्टी के कार्यक्रम को कैसे आगे बढ़ाकर नवीन तकनीक का इस्तेमाल करना है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का सभी को मार्गदर्शन मिला। इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला महासू भाजपा प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव एवं सह प्रभारी कुसुम सद रेट, चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवीर सिंह वर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन ब्रागटा, जिला अध्यक्ष अजय श्याम, चौपाल ठियोग के मंडल अध्यक्ष व मंडल विस्तारको ने भी भाग लिया।
कांगड़ा। एस पी कांगड़ा विमुक्त रंजन के दिशानिर्देशों के अनुसार क्षेत्र में नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत इंदौरा थाना की टीम ने आज सुबह मंड क्षेत्र में पड़ते गाँवो में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के घरों में दबिश देकर हज़ारों मिलीलीटर अवैध शराब को नष्ट करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस थाना इन्दौरा के प्रभारी सुरिंदर सिंह धीमान ने बताया के उन्होंने स्वयं अपनी पुलिस टीम सहित जिसमे उपनिरिक्षक रविंदर सिंह ओर पुलिस स्टाफ को साथ लेकर पुलिस चौकी ठाकुर द्वारा के अधीन पड़ते गाँव गगबाल, तेयोडा, बसंतपुर, ठाकुरद्वारा ओर बरोटा आदि में नजायज शराब का कारोबार करने वाले नशे के कारोबारियों के घरों में दबिश दी। पुलिस के पहुँचने से पहले ही कुछ शराब के तस्कर अपने घरों को ताले लगाकर घरों से भाग खड़े हुए। पुलिस ने इन गाँवो में लाखो मिलीलीटर अवैध कच्ची शराब जिसे शराब माफिया द्वारा अपने घरों में घरों घरों के आसपास झाडियो ओर गन्ने के खेतों में बड़े बड़े पॉलीथीन के बैगो में छुपाकर रखा था ओर मौके ओर ही ढूंढ निकाला व मौका पर ही नष्ट करके पानी की तरह बहा दिया।
रासायनिक आपदाओं का मानव जीवन, बुनियादी ढांचे, परिसंपत्तियों और पारिस्थितिकी पर हानिकारक प्रभाव हो सकता है। एक वेब आधारित रासायनिक दुर्घटना की सूचना और रिपोर्टिंग प्रणाली (सीएआईआरएस) को उद्योगों आपदा प्रबंधन सेल द्वारा एनआईसी की सहायता से विकसित किया जाना चाहिए, जिसमें हानिकारक रासायनों, स्थान मानचित्रण, प्रक्रियाओं, भंडारण, परिशोधन, दुर्घटनाओं और उत्कृष्ट कार्यों आदि को भविष्य के संदर्भ के लिए संरक्षित रखा जा सकेगा। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने रासायनिक आपदाओं पर एक ऑनलाइन टेबल-टाॅप प्रशिक्षण की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि रासायनिक आपदाओं पर यह टेबलटाॅप प्रशिक्षण, मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्र जिनमें पांच जिले- कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और ऊना शामिल हैं जिससे औद्योगिक खतरों के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित आपदाओं से निपटने के लिए हमारी तैयारियों का पता चल सकेगा। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसलिए यह अधिक अनिवार्य हो जाता है कि हमें रासायनिक (औद्योगिक) जोखिमों की गम्भीरता की जानकारी हो और इसे कम करने के लिए तैयारी करनी चाहिए। राज्य में नए उद्योगों की स्थापना और औद्योगिक कस्बे बनने के साथ, रासायनिक (औद्योगिक) जोखिमों का भी संज्ञान लेने की आवश्यकता है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव पूरे क्षेत्र की वनस्पति पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक जोखिमों को कम करने के लिए बनाए गए विभिन्न अधिनियमों को पूर्णतः लागू करने की आवश्यकता है। विभिन्न विभागों की गतिविधियों में तालमेल सुनिश्चित करने के लिए बेहतर और प्रभावी संस्थागत प्रणाली, समन्वय और रणनीतियों पर कार्य करने की आवश्यकता है। अनिल खाची ने राज्य में औद्योगिक घटनाओं और रासायनिक भंडारण के लिए उचित रिपोर्टिंग प्रणाली और व्यापक आम प्रारूप में दुर्घटनाओं के साथ उचित डेटा संरक्षित की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने ऑफ़-साइट आपातकालीन योजना की समीक्षा करने, दुर्घटना के बाद की स्थिति की निगरानी करने आदि के लिए राज्य, जिला और स्थानीय संकट समूहों की नियमित बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। बैठक की रिपोर्ट को आपदा प्रबन्धन सैल के साथ साझा कर आगे की कार्रवाई की जानी चाहिए। अग्निशमन विभाग द्वारा विशेषकर उन अग्निशमन केन्द्रों की क्षमता को बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है जो औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास हैं। सदस्य राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, वरिष्ठ सलाहकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. नायक, सलाहकार (आॅप्स एंड कम्युनिकेशन) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ब्रिगेडयर अजय गंगवार, राज्य कार्यकारी समिति एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारी, घटना प्रतिक्रिया टीम (आईआरटी) के सभी सदस्य, उपायुक्त, विभागाध्यक्ष, जिलों के प्रतिनिधि और विभागों और विभिन्न हितधारक एजेंसियों के प्रतिनिधि भी टेबल-टाॅप प्रशिक्षण में अन्य लोगों के साथ उपस्थित थे।
सोलन में पोस्टर हटाने गए नगर परिषद् के सफाई कर्मी ये आरोप लगा रहे है की कुछ लोगो ने उन पर हमला किआ , जिसके बाद से ही नप कर्मियों में ज्वाला भड़क गई है। 200 नप कर्मचारी सड़क पर विरोध में उतर आए हैं। यह कर्मचारी सोलन ओल्ड डीसी ऑफिस चौक पर उग्र प्रदर्शन पर उतारू है। सफाई कर्मियों ने चक्का जाम कर दिया है, जिस कारण कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया है। चरों तरफ कचरे के ढेर लग गए हैं और कर्मी 'गुंडागर्दी नहीं चलेगी' के नारे लगा रहे हैं। नप कर्मियों का आरोप है की वह आदेशों के अनुसार पोस्टर हटाने गए थे जहाँ कुछ लोग उनसे बतमीज़ी करने लगे हालाँकि दूसरा पक्ष इससे पूरी तरह मुकर रहा है । साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया की उन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। कर्मियों का कहना है की हमने कोरोना काल में कोरोना वारियर्स की भूमिका निभाई, लेकिन आज हमारे साथ इस तरह की नाइंसाफी हो रही है। क्या हमारी जान की कोई कीमत नहीं है। नप को हमारी सुरक्षा के बारे में सोचना होगा। साथ ही उन्होंने मांग भी उठाई की सके जिन लोगों ने उनपर हमला करने का प्रयास किया है वह उनसे माफ़ी मांगे अन्यथा हम काम पर वापस नहीं जाएंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाए जाने की कोशिश की जारही है। मौके पर पुलिस के कई कर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। जाम को लगातार बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर दमकल की गाड़ियां भी बुला ली गई हैं ताकि स्थिति को काबू में रखा जा सके।
बीती रात चौपाल थाना से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर रियुनी नामक स्थान पर मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मारुति कार में 5 लोग सवार थे जो ठियोग, सैंज से चौपाल की ओर आ रहे थे। कार में सवार 5 व्यक्तियों में से एक ने सिविल हॉस्पिटल चौपाल में दम तोड़ दिया 3 को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया व चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक की पहचान मोहन सिंह पुत्र चौकिया डाकघर तहसील चौपाल जिला शिमला उम्र 42 वर्ष के रूप में की गई। अन्य चार घायलों में जितेंद्र, पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह गांव डाकघर चौकिया आयु 18 से 20 वर्ष के मध्य, अक्षय, पुत्र मोहर सिंह गांव बोधना आयु 18 से 20 वर्ष के मध्य, सुनील, नेगी गांव बोधना आयु 35 वर्ष व भरत भूषण पुत्र रंजीत गांव शानग डाकघर झिकनीपुल तहसील चौपाल जिला शिमला उम्र 26 वर्ष जो गाड़ी मालिक बताया गया है को दुर्घटना में हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर मामला दर्ज कर और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुनिहार क्षेत्र में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। करीब एक वर्ष के अंतराल में ही क्षेत्र में शुक्रवार को ही एक अन्य पांचवा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र के गांव सहबार में एक व्यक्ति ने अपने गले मे फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मामले को लेकर पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की माने तो मृतक राकेश कुमार 46 वर्ष सुबह सुबह उठकर अपने पशुधन के लिए चारा लाने व खेतीबाड़ी के कामो में व्यस्त रहता था। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार सुबह भी मृतक राकेश कुमार खेतो में जाने के लिए तैयार होने लगा व उसकी पत्नी पशुशाला चली गई। पत्नी के पशुशाला से लौटने के बाद पति गले मे फंदा लगाकर पंखे से लटका मिला। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों, ग्रामीणों को दी। आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही थाना कुनिहार पुलिस तुरन्त मौके पर पँहुच गई व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की भेज दिया गया। गौरतलब है कि गत एक वर्ष के अंतराल में ही कुनिहार क्षेत्र में आत्महत्या का पांचवा मामला है। इससे पूर्व ग्राम पंचायत कोठी के गांव टुकाड़ी, ग्राम पंचायत कुनिहार के गांव खनोल, ग्राम पंचायत हाटकोट व ग्राम पंचायत कोठी के गांव कोठी में आत्महत्या किए जाने के मामले सामने आए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत कोठी के सहबार में राकेश कुमार 46 वर्ष द्वारा अपने गले मे फंदा लगाने का मामला सामने आया है। आत्महत्या किये जाने के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अर्की भेज दिया गया है
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए 16 अक्तूबर, 2020 से 90 और अंतरराज्यीय रूटों पर राज्य परिवहन निगम की बसों के परिचालन का निर्णय लिया है। इनमें चंडीगढ़, लुधियाना, हरिद्वार, जालन्धर, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, रोपड़, सनवाल, देहरादून, अम्बाला केंट इत्यादि शामिल हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 14 अक्तूबर से 25 अंतरराज्यीय रूटों पर बसों की सेवाएं बहाल की थीं और 15 अक्तूबर को इसमें 35 और अंतरराज्यीय रूट सम्मिलित किए गए। नवरात्रों और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेशवासियों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय की सराहना की है। दो दिनों के दौरान पथ परिवहन निगम के अंतरराज्यीय रूटों की बसों में काफी तादाद में लोगों ने यात्रा की। परिवहन मन्त्री ने बताया कि निगम ने कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत बसों में सभी एहतियाती उपाय किए हैं। निगम द्वारा सिर्फ नाॅन-एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें परस्पर दूरी और सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। निगम के कर्मचारियों द्वारा लोगों को यात्रा के दौरान मास्क के सही प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। परिवहन निगम की बसों के संचालन के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
हिमाचल ट्रांसपोर्ट वर्करज यूनियन (एटक) द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मशाला करसोग में एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें करसोग क्षेत्र के चालकों/परिचालकों तथा कर्मशाला के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस आम सभा की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं एटक उपाध्यक्ष कॉमरेड नानक शाण्डिल व महासचिव कॉमरेड संजय कुमार बड़वाल ने की। आम सभा को सम्बोधित करते हुए यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड नानक शाण्डिल ने करसोग क्षेत्र की कर्मशाला की दयनीय हालत को देखते हुए कहा कि सरकार ने डिपू तो बना दिया लेकिन इस कर्मशाला में अभी तक कर्मचारियों को कार्य करने के लिए शेड का निर्माण व अन्य सुविधाओं का प्रावधान तक नहीं किया गया। कर्मचारियों को इस खुले आसमान के नीचे काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। जो कि कर्मचारियों के साथ बहुत बड़े अन्याय से कम नहीं है। यहाँ तक कि शौचालय तक नहीं बनाए गए हैं। ऐसी परिस्थितियों में कार्य करते हुए कर्मचारियों की मानसिकता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। यूनियन के महासचिव कॉमरेड संजय कुमार ने अपने सम्बोधन में निगम प्रबंधन व सरकार से माँग करते हुए कहा जब तक कर्मशाला का निर्माण नहीं हो जाता तब तक शेड का निर्माण शीघ्र किया जाए व कर्मशाला में शौचालय बनवाए जाएँ, निगम में रीढ़ की हड्डी समझे जाने वाले पीस मील कर्मचारियों को नियमित किया जाए। तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती नियमित रूप से की जाए तथा पदोन्न्ति की प्रतिक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। चालकों/परिचालकों के लम्बित वितीय लाभ शीघ्र दिये जाए। अनुबंधित परिचालकों को भी चालकों की तर्ज पर बेसिक+ग्रेड पे दिया जाये। सभा के उपरान्त एटक यूनियन के वार्षिक चुनाव भी करवाये गए। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारयों को सर्वसम्मति से चुना गया। 1 सर्व श्री कामेश्वर दास चेयरमैन 2 " टेक सिंह प्रधान 3 " टेक राज वरि0 उप-प्रधान 4 " रोशन लाल उप-प्रधान 5 " प्यारे लाल महासचिव 6 " दीप कुमार सचिव 7 " गोपाल सिंह कार्यालय सचिव 8 " प्रेम सिंह प्रचार सचिव 9 " हेमन्त कुमार कोषाध्यक्ष 10 " भास्कर ऑडिटर 11 " ज्ञान चन्द प्रवक्ता
रोहड़ू विद्युत उपमंडल जुब्बल व सरस्वती नगर के तहत 22 केवी एचटी लाइन में जरूरी मुरम्त के चलते हाटकोटी आंटी, पंद्राणू, मांदल, जुब्बल, शीलघाट, खढ़ापत्थर, बटारगलू, अनुभागों के तहत आने वाले क्षेत्रों में 18 अक्तूबर को सुबह 9 से 5 तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता जे एस काल्टा ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
रोहड़ू। सीटू से संबंधित मिड डे मील वर्करज यूनियन क्षेत्रिय कमेटी रोहड़ू अपनी मांगों को लेकर वीरवार को तहसीलदार रोहड़ू डॉ. वरूण गुलाटी से मिला। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग को मांग पत्र भी भेजा। यूनियन ने मांग उठाई है कि मिड डे मील वर्करज को 8250 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। 31 अक्तूबर 2019 के उच्च न्यायालय के 12 माह का वेतन देने के लिए फैसले को लागू किया जाए। मिड डे मील वर्करज को नौकरी से संबंधित 25 बच्चों की शर्त को हटाया जाए। सभी स्कूलों में दो मिड डे मील वर्करज को भरती किया जाए। मिड डे मील वर्करज को सरकारी कर्मचारी घोषित किया तथा उन्हें नियमित किया जाए। 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के मुताबिक मिड डे मील वर्करज के लिए पैंशन व ग्रेच्यूटी की सुविधा शुरू की जाए। प्रदेश सरकार द्धारा बजट में एक अप्रैल 2020 से मिड डे मील वर्करज की तीन सौ रुपये की वेतन बढोतरी को लागू किया जाए। सभी वर्करज के परिवार को प्रति व्यक्ति दस किलो राशन दिया जाए। कोराना महामारी के दौरान वर्करज को प्रति माह 7500 रुपये दिए जाए। प्रसुति अवस्था में महिला वर्कर को छह माह के वेतन सहित अवकाश देने की मांग उठाई है। इस मौके पर मिड डे मील वर्करज यूनियन रोहड़ू की महासचिव रमा चौहान, सुलक्षणा ठाकुर, गीता राज्टा, गीता कोटवी, चंपा, रीना भी उपस्थित रही ।
कृषि विज्ञान केन्द्र सुन्दरनगर में आज महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिला मण्डी की लगभग 30 महिला किसानों ने भाग लिया। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किया गया जिसमें केन्द्रिय कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार पुरूषोतम नराला बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में देश भर से चुनिंदा सफल महिला किसानों को केन्द्रिय कृषि राज्य मंत्री के समक्ष उनके अनुभव सांझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। देश के मात्र पांच सफल महिला किसानों में से मण्डी जिला हिमाचल प्रदेश से कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा नामित महिला किसान सुनिता देवी ने भी इस अवसर पर अपने खेती के मॉडल के अनुभव को सांझा किया जिसे केन्द्रिय कृषि राज्य मंत्री ने काफी सराहना की और अपने सम्बोधन में उन्होंने अन्य महिला किसानों को भी इस प्रकार के मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया। सुनिता देवी सुन्दरनगर विकासखण्ड के भरजवाणु गांव की निवासी है जिनके पास बहुत ही कम जमीन है जिसमें वह सब्जियों की पौध उत्पादन का कार्य करती हैं। उनके मॉडल की खासबात यह है कि सिमित जमीन होने के वाबजूद वह सब्जियों की पौध को घर की छत पर भी उगाती हैं जिससे लगभग 50000 से 60000 रूपये की सालाना आमदनी होती है। इसके अतिरिक्त लगभग 2 बीघा जमीन पर सब्जियों की खेती करती है जो कि उन्होंने लीज पर ले रखी है जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी होती है। इस अवसर पर केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पंकज सूद ने इस उपलब्धी के लिए सुनिता देवी को बधाई दी तथा उपस्थित महिलांओं को भी सुनिता देवी के मॉडल का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि खेती बाड़ी का अधिकतम कार्य केवल महिलांए ही करती हैं इसलिए महिलांओं को केवल सफल महिला किसान न होकर उन्हें सफल उद्यमी बनने की तरफ प्रयास करना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारत सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि सम्बन्धित बिलों के बारे में उपस्थित महिलाओं को अवगत करवाया। इस मौके पर केन्द्र के अन्य वैज्ञानिक डॉ. कविता शर्मा, डॉ. डी एस यादव, डॉ. एल के शर्मा एवं डॉ. शिवानी ठाकुर भी उपस्थित रहे।
अम्बुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत समस्त ट्रक ऑपरेटर्स की बैठक 19 अक्टूबर 2020 को शिव मंदिर दाड़लाघाट के प्रांगण में आयोजित की जा रही है। इस बैठक के आयोजन की जानकारी देते हुए ट्रक ऑपरेटर जगदीश शर्मा ने बताया कि 19 अक्टूबर सोमवार को बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दाड़लाघाट की सभी यूनियनों के सदस्य इस बैठक में भाग लेंगे। जगदीश शर्मा ने बताया कि इस बैठक में एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि अम्बुजा सीमेंट कंपनी द्वारा गैर कानूनी ढंग से खोले गए ढलियारा डंप कम्पनी द्वारा 2014 के बाद बन्द करने से सभी ट्रांसपोटरों को मिलने वाली करोड़ों रुपए की सालाना हाइक सहित कंपनी से सम्बंधित अन्य सभी समस्याओं कें बारे में कंपनी से बातचीत एवम् आगामी एक्शन प्लान तैयार करके बैठक वाले दिन कंपनी से इन सभी समस्याओं को लेकर बातचीत की जानी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि अगर कंपनी बातचीत के लिए तैयार नही होती है तो सभी ऑपरेटर्स की सहमति से आगे का जो भी एक्शन लेना होगा सभी ट्रांसपोटर मिलकर उसी दिन तय करेंगे। उन्होंने सभी ऑपरेटरों से आग्रह किया है कि 19 अक्टूबर सोमवार को प्रातः 11:00 बजे शिव मंदिर दाड़लाघाट में पहुँचकर इस बैठक को सफल बनाने में सभी ऑपरेटर्स अपना सहयोग अवश्य दे। उन्होंने बताया कि हर ऑपरेटर अपने साथ पांच पांच ओपरेटर्स को साथ लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैठक में भाग लें।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में विद्यालय परिवार ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 से लड़ने और बचाव के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर सारा विद्यालय परिवार मौजूद रहा। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया इस महामारी से तभी बचा जा सकेगा जब अपना रहन-सहन सही होगा, अपने हाथों को सही तरीके से प्रक्षालन करें, हैंड सैनटाइजर का प्रयोग करें, भीड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाएं। इस मौके पर ऑनलाइन एनएसएस इकाई ने भी कोविड-19 से से बचाव और लड़ने के लिए दिव्यांश, हिमानी भगत, यशस्वी, चेतना, अंजलि, गीतांजलि और मोक्ष ने शपथ ली व परिवार को दिलाई। इसके साथ एनएसएस इकाई ने ग्लोबल हस्त प्रक्षालन दिवस भी मनाया। एनएसएस स्वयंसेवी चेतना,हिमानी भगत और श्रुति सोनी ने हस्त प्रक्षालन विधि को स्वयं ऑनलाइन करके बताया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को बताया की हाथों की सही तरीके से प्रक्षालन सफाई करके असंख्या बीमारियों से निजात पाई जा सकती है, आजकल चल रही महामारी के प्रकोप से बचने के लिए हस्त प्रक्षालन विधि पर जोर दिया।
सोलन। वर्तमान समय में जल संरक्षण समूचे विश्व के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। सूखे से निपटने, जलस्त्रोतों के विकास एवं जल संरक्षण की दिशा में केन्द्र तथा प्रदेश स्तर पर वृहद कार्य किया जा रहा है। जल सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है। खाद्यान्न के उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जल प्रबन्धन बहुत जरूरी है। इस दिशा में अत्यंत भूमिका निभा रही है जलागम परियोजना। राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) विगत लम्बे समय से पूरे देश में जलागम विकास की दिशा में कार्यरत है। नाबार्ड द्वारा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में ब्यास, रावी और सतलुज नदियों के जल क्षेत्रों में जलागम विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण के लिए वर्षा के जल के बहाव की गति को कम कर वर्षा जल को संग्रहित कर जल एवं मृदा का संरक्षण सुनिश्चित बनाना है। नाबार्ड के तहत प्रदेश के सोलन, सिरमौर, चंबा, शिमला, मंडी, बिलासपुर और कुल्लू जिलों में 27 वाटरशेड और स्प्रिंग्सशेड विकास परियोजनाओं को स्वीकृत किया गया है। इनमें से से 6 परियोजनाएं पूर्ण हो चूकी हैं तथा 21 वर्तमान में कार्यवान्वित की जा रही हैं। नाबार्ड द्वारा सोलन जिला के कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत दसेरन में ‘दसेरन वाटरशेड परियोजना’ जलागम विकास निधि के तहत वर्ष 2010 में कार्य आरम्भ किया गया। परियोजना का कार्यान्वयन अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के माध्यम से किया गया है। पूर्ण होने पर यह परियोजना कुनिहार विकास खंड की 944 हेक्टेयर भूमि को लाभान्वित कर रही है। योजना से 739 परिवार लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जल, वन एवं पर्यावरण संरक्षण हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। पहाड़ में इनका संरक्षण मैदानी क्षेत्रों को भी लाभ प्रदान करता है। इस कार्य में जन सहभागिता अनिवार्य है। जलागम कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से ‘वर्षा को रोको वहां, जहां वह गिरती है’ सिद्धांत पर आधारित है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए रिज टू वैली दृष्टिकोण को अपनाया जाता है। जलागम क्षेत्र में रिज से वैली तक जल को रोकने के लिए विभिन्न उपायों से क्षेत्र एवं जल निकासी संबंधी कार्य किए जाते हैं। इन कार्यों के बेहतर कार्यान्वयन के लिए सामुदायिक विकास संगठन जैसे ग्राम जलग्रहण समिति तथा स्वयं सहायता समूह आदि का गठन भी किया जाता है। यह समिति और स्वयं सहायता समूह आपसी समन्वय से क्षेत्र में भौतिक सत्यापन कर कार्य के क्रियान्वयन को अंतिम रूप प्रदान करते हैं। परियोजना की सफलता जांचने के लिए नाबार्ड द्वारा दसेरन जलागम परियोजना क्षेत्र में प्रश्नावली और रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग कर परियोजना पूर्व एवं परियोजना उपरांत मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन में पाया गया कि क्षेत्र में जल भंडारण क्षमता में लगभग 22 लाख लीटर की वृद्धि हुई है। भूमि उपयोग-भूमि कवर विश्लेषण द्वारा भी इसकी पुष्टि हुई। इससे ज्ञात हुआ कि वर्ष 2010 में (प्री-वाटरशेड) जल स्त्रोतों की कुल मात्रा 0.034 वर्ग किलोमीटर थी जो कि जलागम परियोजना के कार्यान्वयन के उपरांत वर्ष 2017 में 138.24 प्रतिशत बढ़कर 0.081 वर्ग किलोमीटर हो गई। गेबियन, ढीले पत्थर के चेक डैम, ट्रेंचिंग, वृक्षारोपण आदि के फलस्वरूप क्षेत्र में झरनों के जल बहाव में 05 प्रतिशत से 21 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) विश्लेषण द्वारा यह पाया गया है कि दसेरन जलागम क्षेत्र में वर्ष 2010 में फसल क्षेत्र 2.311 वर्ग किलोमीटर था जोकि वर्ष 2017 में बढ़कर 4.331 वर्ग किलोमीटर हो गया। अर्थात कृषि क्षेत्र में लगभग 87.71 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जलागम (वाटरशेड) के तहत किए गए कार्यों के प्रभाव का आकलन करने के लिए नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रा. लि. (एनएबीसीओएनएस) द्वारा ‘दसेरन वाटरशेड’ का प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में प्राथमिक अनुसंधान के तहत अपशिष्ट-भूमि के पुनर्ग्रहण, सिंचित क्षेत्रों में बदलाव, भूजल प्रोफाइल में बदलाव, फसल के पैटर्न में बदलाव, कृषि क्षेत्र विस्तार, फसल उत्पादन, प्रमुख फसलों की उत्पादकता, फसल विविधता जैसे बुनियादी संकेतक शामिल किए गए। इस परियोजना से क्षेत्र के किसान संतुष्ट हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने परियोजना कार्यान्वयन अवधि के दौरान अपने फसल पैटर्न को बदल दिया है। उन्होंने बेहतर गुणवत्ता वाले बीजों को अपनाया है और प्रदेश सरकार एवं कार्यान्वन संस्था से उन्हें समय-समय पर कृषि विस्तार सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ने के कारण किसानों ने अब नकदी फसलों और पशुपालन गतिविधियों को अपनाया है। यह उनकी आय में आशातीत वृद्धि का सबसे बड़ा कारण है। दसेरन जलागम परियोजना क्षेत्र में किसानों के साथ-साथ सामुदायिक स्तर पर मृदा व और जल संरक्षण एवं जैव विविधता के संरक्षण में उत्साहपूर्ण भागीदारी हो रही है जो कि जलागम परियोजना की सफलता का सर्वोच्च द्योतक है।
सोशल मिडिया द्वारा किसी अनजान व्यक्ति से की गई दोस्ती अधिकतर लोगो के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। आए दिन लोग किसी न किसी घटना का शिकार हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में देखने को मिला यंहा एक युवती ने किसी अनजान युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट फेसबुक में एक्सेप्ट कर ली थी समय के साथ साथ उक्त युवक ने उक्त युवती का मोबाइल नम्बर तक ले लिया। युवती को परेशानी तब हुई जब उक्त युवक ने युवती से शादी तक करने का मन बना लिया जबकि युवती बार बार शादी से इनकार करती रही जिसको लेकर युवती ने अपने परिजनों को सारी बात से अवगत करवाया व युवक के खिलाफ पुलिस थाना कुनिहार में शिकायत तक दर्ज करवा दी। इतना ही नहीं उक्त युवती की परेशानियां यंही खत्म नहीं हुई उसके बाद रात को युवती के घर के विद्युत सप्लाई स्विच के फ्यूज से छेड़खानी की गई जिसकी वजह से घर में लाईट गुल हो गई व सुबह देखा तो आंगन में खड़ी कार के बोनट व् शीशे पर भी फ़िल्मी अंदाज से कुछ शब्द लिखे मिले जिसको लेकर उक्त युवती के परिजनों ने सारी घटना क्रम को लेकर पुलिस थाना कुनिहार में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। इसी विषय बारे ड़ी एस पी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि उपरोक्त मामले में शिकायत दर्ज की गई है व मामले की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने लोगो से अपील करते हुवे कहा कि सोशल मीडिया के तहत अनजान लोगों को अपनी निजी जानकारी सांझा करने से बचना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश में आए दिन कोरोना के मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा है। आलम ये है की अब हिमाचल सरकार भी इस से अछूती नहीं रही है। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कोरोना संक्रमित पाए गए है। परमार के अलावा प्रदेश भर में 234 नए मामले आए। इन मामलो में शिमला से 46, कुल्लू से 34, मंडी से 31, सिरमौर से 27, बिलासपुर से 23, सोलन से 22, काँगड़ा से 17, हमीरपुर से 16, चम्बा 9, लाहौल 5 और ऊना में 4 केस सामने आए हैं। वहीं नेरचौक में उपचारधीन दो लोगों की मौत भी हुई है। बुधवार को परमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनसे पहले मुख्यमंत्री, बंजार के विधायक और शहरी विकास मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बंजार के विधायक सुरेंदर शौरी के साथ सरकार के नुमाइंदों में कोरोना संक्रमितों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। विधायक के प्राथमिक संपर्क में आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहले पॉजिटिव पाए गए और फिर कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। हालाँकि अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। मुख्यमंत्री से पहले शहरी विकास मंत्री सुरेश भरद्वाज भी परिवार समेत कोरोना की चपेट में आए थे। वहीं, उनसे पहले बिजली मंत्री सुखराम चौधरी, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी कोरोना संक्रमित हुए थे। हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामले 18008 पहुंच गए हैं। वहीं, अब तक सूबे में 250 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है। हालांकि, बीते कुछ दिन से सूबे में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई है। अब 200 से नीचे केस रिपोर्ट हो रहे हैं, जबकि इससे पहले 300 से 400 लोग संक्रमित प्रतिदिन आ रहे थे।
कोरोना कल के बिच महीनो से बंद पड़ी अंतर्राज्यीय बस सेवा आखिरकार बुधवार को बहाल कर दी गई। 25 रूटों पर शुरू हुई बसों में पहले ही दिन से यात्रियों का जमावड़ा देखने को मिला। पेहले ही दिन बसों में 70 से 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। यात्रियों के is रिस्पांस को देखते हुए HRTC ने 35 और नए रुटों पर बस सेवा बहाल करने का फैसला लिया है। साथ ही इंटरस्टेट बस सेवा के लिए आज से यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। बुधवार को ऑनलाइन पोर्टल न खोलने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी।
बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी द्वारा इकाई अध्यक्ष गौरव अत्री की मौजूदगी में मंडी के स्थानीय विधायक अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें विद्यार्थी परिषद की मुख्य मांगे- 1. केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का जल्द निर्माण हो 2. क्लस्टर विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश व तकनीकी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति जल्द हो। 3. छात्र संघ चुनाव बहाल किय जाए। 4. निजी विश्वविद्यालय में छात्रों में शोषण बंद हो। 5. S.T./S.C.छात्रों की स्कॉलरशिप जल्द जारी की जाए। 6. जेबीटी कमिशन में जेबीटी छात्राओं को प्राथमिकता दी जाए। इत्यादि मांगो को लेकर आज विद्यार्थी परिषद् ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इकाई अध्यक्ष गौरव अत्री, जिला संयोजक दिक्षित, इकाई सह सचिव विशाल, नगर सह मंत्री खेमू भारती, राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक मालवी, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजगढ़। पच्छाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व् पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने बुधवार को राजगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मुसाफिर ने सेर गाँव में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकार्ताओ से मुलाकात की व् पच्छाद में कांग्रेस को और मजबूत करने बारे विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सेर गाँव से सुरेन्द्र तोमर को पच्छाद मंडल का किसान सेल का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र तोमर ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जी आर मुसाफिर और पच्छाद मंडल अध्यक्ष बेलीराम शर्मा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जी आर मुसाफिर जी ने कहा कि आज देश में तानाशाह सरकार है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जो विधयक पास किये गए है वह किसान विरोधी है। कांग्रेस पूरे देश मे किसानों के साथ मिल कर इन किसान विरोधी विधेयकों का विरोध कर रही है। किसान विरोधी बिल कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की एक सोची-समझी योजना है, जो मोदी सरकार का शुरू से ही एजेंडा रहा है। वर्षों पुराने किसान-आढ़ती के संबंध को केंद्र की भाजपा सरकार समाप्त करने की चाल चल रही है। जी आर मुसाफिर ने कहा की प्रदेश कोंग्रेस ने किसानों के समर्थन में आवाज़ उठा रही है और आगे भी जारी रहेगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ई-विस्तारक योजना को लेकर कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर कांगड़ा एवं मंडी क्षेत्र की विस्तारक योजना संपन्न हो गई है जिसमें 100 प्रतिशत सत्यापन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा किया गया है। आज से शिमला संसदीय क्षेत्र की ई विस्तारक योजना का आगाज हो गया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जुब्बल कोटखाई एवं रोहडू मंडल की ई विस्तारक बैठक की अध्यक्षता जुब्बल में की, उनके साथ इस बैठक में जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा विशेष रूप में उपस्थित रहे। साथ ही महासू जिला के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा, सह प्रभारी कुसुम सदरेट और जिला अध्यक्ष अजय श्याम भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी डिजिटल युग की ओर बढ़ रही है जिस प्रकार से धरातल पर कार्य चल रहा है भारतीय जनता पार्टी जल्द ही पेपरलेस पार्टी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर तक शिमला संसदीय क्षेत्र की ई विस्तारक योजना पूर्ण हो जाएगी जिसमें सभी ग्राम केन्द्रों, बूथ अध्यक्ष, पालक, बी एल ए, पन्ना प्रमुखों तक का सत्यापन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायतीराज संस्थाओं व स्थानीय निकायों के चुनाव में भी इस योजना का बहुत बड़ा लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों की तैयारी आज से ही शुरु कर दी है और यह कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि जिस प्रकार से वह काम कर रहे हैं आने वाले पंचायत चुनावो में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद सभी मोर्चों की भी ई विस्तारक योजना पूरे प्रदेश में चलाई जाएगी।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने ज़िला के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लम्बित पड़े विभिन्न राजस्व मामलों को शीघ्रातिशीघ्र निपटाया जाए ताकि लोगों को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। उपायुक्त आज यहां सोलन ज़िले के राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि रोज़मर्रा के जीवन में राजस्व मामले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तकसीम, इन्तकाल, निशानदेही इत्यादि के संबंध में लोगों को प्रतिदिन राजस्व अधिकारियों से मिलना पड़ता है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम आदमी को इनसे संबंधित विषयों में शीघ्र राहत प्रदान करने के प्रयास किए जाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भूमि से संबंधित विषयों को सप्ताहवार एवं दैनिक आधार पर निपटाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 तथा ई-समाधान वैबसाइट का नियमित अनुश्रवण करें तथा इन पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी ककी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार भूमि प्रदान करने के मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मामलों को संबंधित पटवारियों द्वारा जांच के उपरान्त उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि ऐसे मामलों में आवेदनकर्ता को शीघ्र राहत मिले। उन्होंने कहा कि पात्रता सुनिश्चित करते समय सही व्यक्ति को चुना जाए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं एवं बारिश के कारण होने वाले नुकसान के मामलों में शीघ्र राहत पहुंचाना सुनिश्चित बनाएं। ज़िला राजस्व अधिकारी केशव राम ने जिला राजस्व विभाग द्वारा किए गए कार्यों एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दिसम्बर 2019 से सितम्बर 2020 तक विभिन्न मामलों में 3 करोड़ 39 लाख 59 हजार 987 रुपए की राशि वसूली गई। उन्होंने कहा कि जिला में इन्तकाल के 4663 मामले, तकसीम के 69 मामले, निशानदेही के 1073 मामले निपटाए गए। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के 47 मामलों पर कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान दो एवं तीन बिस्वा भूमि प्रदान करने की योजना के अन्तर्गत 401 लाभार्थियों को भूमि प्रदान की गई। उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी रीतिका, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, उपमण्डलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, सहायक आयुक्त सोलन भानु गुप्ता, सोलन जिला के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बैठक में उपस्थित थे।
सोलन जिला के इग्नू परीक्षा केंद्र बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में निदेशक क्षेत्रीय केंद्र शिमला के मार्ग दर्शन से कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए सत्र जून 2020 परीक्षा का आयोजन किया गया है I परीक्षा केंद्र अधीक्षक सुषमा शर्मा ने बताया की इस परीक्षाओं का आयोजन के लिए इग्नू द्वारा दिए गए कोविड-19 SOP दिशा निर्देश का पालन किया जा रहा है जिसमे सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग और सैनीटाईज करने बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र में सोशल डिसटेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया हैI उन्होंने बताया की इग्नू परीक्षा केंद्र में परीक्षाओं का 17 सितम्बर से आयोजन किया जा रहा है जिसमे बुधवार को 177 परीक्षार्थियों में से 99 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दीI परीक्षा केंद्र में में दो स्तर में परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा हैI सभी परीक्षार्थियों को नियन का पालन करते हुए हैण्ड सैनीटाईजर, मास्क, पानी की बोतल का साथ लाना सुनिश्चित किया गया हैI यदि किसी परीक्षार्थी की परीक्षा देते समय तबियत ख़राब होती है तो उसके लिए अलग से कमरे का प्रबंध भी किया गया हैI परीक्षा केंद्र में हर रोज परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी डेस्कों को, कमरों को, हाल को सैनीटाईज किया जाता हैI
घनागुघाट कुन्नी छिब्बर सिम्मू पिपलुघाट सम्पर्क सड़क की मंगलवार को पासिंग हुई। एसडीएम अर्की विकास शुक्ला की अध्यक्षता में बनाई गई रोड पासिंग कमेटी ने सड़क की पासिंग की और लोक निर्माण विभाग को आठ जगहों पर डंगे लगाने और तंग मोड़ों को खोलने के निर्देश दिए। सड़क की पासिंग के दौरान भाजपा नेताओं में गुटबाजी भी देखने को मिली। घनागुघाट में जहां अर्की के पूर्व विधायक गोविंद शर्मा ने निगम की बस को हरी झंडी दिखाई। वहीं सिम्मू में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न पाल ने पूजा अर्चना कर बस को झंडी दिखा कर रवाना किया। हालाकिं दोनों ही नेता गुटबाजी की बात को सिरे से नकार रहे है। सात किलोमीटर लंबी इस सड़क का कार्य 2009 में शुरू हुआ था। सड़क का कुछ हिस्सा अभी भी पक्का नही हुआ है। ये तीसरी बार है जब सड़क पर बस का ट्रायल करवाया जा रहा है। खास बात ये की 16 मई 2017 को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सड़क का उद्घाटन कर चुके है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पता ही नही था कि अभी तक सड़क पास नहीं है। उन्हें तो तब पता चला जब वो सड़क पर बस चलाने के लिए निगम के अधिकारियों से मिले। रोड पासिंग के दौरान आरएम सोलन सुरेश धीमान, पंचायत उप प्रधान भगत राम, घनाघुघाट पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी, एसडीएम अर्की विकास शुक्ला, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, प्रेम, ललित शर्मा, हीरा पाल, नंदलाल, पवन गौतम आदि मौजूद थे। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि सड़क को पास करना बहुत आवश्यक है ताकि आपातकाल में एम्बुलेंस और दूसरी सेवाएं वहां से गुजर सकें।इस पर ट्रैफिक भी काफी बढ़ गया है।लोक निर्माण विभाग को सड़क की कमियां बता दी है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न पाल का कहना था कि उन्होंने सड़क को पास करवाने के लिये बहुत प्रयास किए है। उन्हें गोविंद शर्मा के प्रोग्राम की जानकारी नही थी। सिम्मू गांव के लोगों ने मंदिर में भंडारे के लिए उन्हें बुलाया था।वहां पर जब बस पहंची तो लोगों ने उनके हाथ में हरी झड़ी पकड़ा दी और पूजा करने को बोल दिया। वही पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि उन्हें घनागुघाट में उनके समर्थकों ने रोड की पासिंग के लिए बुलाया था क्योकि इस सड़क निर्माण में उनका बहुत योगदान रहा है। उन्होंने कहा की क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की है। उन्होंने संगठन में किसी भी तरह की गुटबाजी होने से इनकार किया।
ग्राम पंचायतों में प्रकाश की व्यवस्था के लिए जो नियम है उसमें स्पष्ट है कि ग्राम सभा अपने अधिकार वाले गांवों में उन स्थानों पर लाइटें लगाएगी जिन्हें सार्वजनिक स्थान के रूप में गिना जाता है लेकिन प्रधानों व पंचायत सदस्यों ने वोट की राजनीति के चलते यह मानक पूरी तरह से दर किनार किए है। यह बात प्रेस के नाम जारी बयान में गांव रोड़ी के ग्रामीण सत्यप्रकाश शर्मा ने कही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के सभी वार्डों में पंचायत द्वारा 5-5 सोलर लाइट लगाई जा रहीं हैं। उसी कड़ी में वार्ड रौडी के दोनों वार्डों में भी यह लाइटें लगनी थी, लेकिन जहाँ पर लगनी चाहिए थी वहां पर न लगाकर अन्य स्थानों में लगा दी। उन्होंने बताया कि मेरा घर गांव से करीब 5 सौ मीटर दूर है। वहाँ तक पैदल चलना भी मुश्किल है और रात के अंधेरे में तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मैने इस बारे प्रधान व पंचायत सदस्य से आग्रह किया था कि मेरे घर की ओर जाने वाले रास्ते मे दो या तीन लाइटें लगा दें,लेकिन मेरी किसी ने नहीं सुनी और वह लाइटें नीचे तक ही लगा दी, जबकि वहाँ पर पहले ही कम्पनी द्वारा लाइटें लगा रखी है। उन्होंने बताया कि मैने पंचायत प्रधान को लाइटें लगने के बाद भी कहा की मेरे रास्ते मे भी लाइटें लगा दो तो। उन्होंने कहा कि हमने तो लाइटें दे दी थी इस बारे पंचायत सदस्यों से पूछो। उन्होंने प्रशासन व सरकार से मांग की है कि वो किसी अधिकारी को भेजकर यहाँ का मौका मुआयना करवाएं व इस रास्ते में भी लाइटें लगवाएं ताकि हमे जो परेशानी हो रही है उससे निजात मिल सके। जब ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला से इस बारे जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस पंचायत में प्रत्येक वार्ड मेंबर को पांच-2 सोलर लाइट आवंटित की गई हैं, जो वार्ड मेंबरों द्वारा ग्रामीणों से सलाह लेकर तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित कर दी गई हैं। विभाग से अतिरिक्त लाइट प्राप्त होने पर शेष स्थलों पर भी लगा दी जाएंगी।
धर्मगुरू दलाई लामा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है, जो कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद होम-क्वारंटीन हैं। मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में धर्मगुरू दलाई लामा ने कहा है कि वह उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि हम कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों का शीघ्र अंत देखेंगे जिसने विश्व के सभी देशों के सामने एक बड़ा खतरा पैदा किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए धर्मगुरू दलाई लामा का आभार व्यक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के कार्य के दृष्टिगत जिला के शामती के समीप 11 केवी सराहन फीडर की 33 केवी लाइन स्थानांतरित की जानी है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 15 अक्तूबर, 2020 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक क्षेत्र के चिल्ला, चिलड़ी, बसुंधरा काॅलोनी, क्वागड़ी व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विकास गुप्ता ने कहा कि 15 अक्तूबर, 2020 को ही ओच्छघाट, नौणी, कालाघाट, धारों की धार, जटोली, टटूल, कोठों, जाबली क्यार व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.30 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक तथा सांय 5.00 बजे से 5.30 बजे तक 30-30 मिनट के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सुन्दरनगर। पाँच दशक उपरांत बीबीएमबी द्वारा अपने ही बनाई इंदिरा मार्कीट, यू मार्कीट व जीरो चौक सब्जी बाजार की सफाई व्यवस्था से हाथ खींच लिया है। अब प्रबन्धन मात्र अपने क्वाटरों व सरकारी कार्यलय की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी ठेके पर देने जा रही जिसके लिए बाकायदा टेंडर आमंत्रित कर दिए गए है लेकिन इस टेंडर मे बीबीएमबी अपने ही बनाए बाजारों की सफाई व्यवस्था को दरकिनार कर दिया है। वही बीबीएमबी द्वारा बाजारों की अनदेखी करने से व्यापारी आक्रोश में है। बीबीएमबी कॉलोनी व्यापार मंडल ने प्रधान अश्वनी सैनी की अगुवाई में स्थानीय विधायक से मुलाकात कर व्यापारियों ने इंदिरा मार्कीट, जीरो चौक व यू मार्कीट में बीबीएमबी से पुन सफाई व्यवस्था निशुल्क बहाल करवाने की मांग की। वही विधायक राकेश जम्वाल ने आश्वश्त किया कि बीबीएमबी चैयरमेन व नगरपरिषद से बातचीत कर इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस मौके पर जानकारी देते हुए बीबीएमबी कॉलोनी व्यापार मंडल के लेखापाल प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पाँच दशक पुरानी इंदिरा मार्केट व जीरो चौक बाजार की सभी दुकानें बीबीएमबी के अधिकार क्षेत्र में है। इनमें अधिकतर बीएसएल परियोजना विस्थापित व परियोजना निर्माण के दौरान जब्री रिटायर व्यक्तियों के परिवार व्यवसाय कर गुजर-बसर कर रहे हैं। आज तक यहा सफाई व्यवस्था बीबीएमबी ही निशुल्क करती आई है और पूरा खर्च स्वयं वहन करती है और कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) के तहत भी बीबीएमबी की सामाजिक व नैतिक जिमेदारी भी बनती है कि वह अपने कर्तव्य व दायित्त्व का निर्वहन करे। इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियो संग वार्ड नम्बर 12 से पार्षद रक्षा धीमान,मनोनीत पार्षद विमल शर्मा व चिंता डोगरा, पार्षद संजय शाश्त्री, तुनाही महिला मंडल की प्रधान नीलम पटियाल, निर्मल वर्मा व प्रदीप कुमार उपस्तिथ रहे।
प्रदेश में छात्र हित के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है जिसमें एबीवीपी अपने आंदोलन को अलग-अलग तरीके से आगे बढ़ाएगी। उसी के तहत आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला द्वारा शैक्षणिक जगत से जुड़ी विभिन्न माँगों को लेकर शिमला और सुन्नी में हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभाविप इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के छात्र युवाओं व शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रख कर उचित समाधान की मांग करती हैं। विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगे - 1.केंद्रीय विवि के स्थाई परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाए। 2. कलस्टर विवि, हि.प्र विवि, तकनीकी विवि में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की भर्ती शीघ्र की जाए। 3. नौणी विवि के भ्रष्ट कुलपति को बर्खास्त किया जाए। 4. निजी विश्वविद्यालयों में छात्रों का शोषण बंद किया जाए। 5. प्रदेश में चरमराई चिकित्सा व्यवस्था एवं मेडिकल महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुधारा जाए। 6. छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए। 7. एससी एसटी छात्रवृति जल्द जारी की जाए। 8. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में आ रही अनियमितताओं को शीघ्र सुधारा जाए। 9.जेबीटी कमिशन में जेबीटी छात्रों को प्राथमिकता दी जाए। जिला संयोजक सचिन ने कहा कि यदि उपरोक्त मागों को लेकर सकारात्मक कदम जल्द से जल्द प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं उठता है तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा करने में विद्यार्थी परिषद पीछे नहीं हटेगी। यदि इसके पश्चात भी इन मांगों पर कोई भी संज्ञान न लिया जाता है और केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन पूरे प्रदेश में करेगी।
7 महीने से अन्तर्राजीय बस बुधवार से शुरू हो गई हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की इंटर स्टेट बस सेवा आज से बहाल हो गई है। पहले चरण में प्रदेश से 25 रूटों पर अन्तर्राजीय बस सेवा शुरू कर दी गई है जिसमें चंडीगढ़, पठानकोट, होशियारपुर, लुधियाना और अंबाला के लिए बसें शुरू कर दी गई हैं। इन रूटों पर फिलहाल केवल नॉन AC बसें ही चलेंगी। नवरात्रों से पहले अन्तर्राजीय बसों की शुरुआत न केवल हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बल्कि बाहरी लोगों के लिए भी बड़ी राहत है। बाहरी राज्यों के लिए बसें शुरू होने से पर्यटन को भी और अधिक बढ़ावा मिलने की संभावना प्रबल हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में इंटर स्टेट बसों के रूटों का विस्तार भी जल्द किया जाएगा। इंटर स्टेट रूटों पर बसों के परिचालन के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा जिसमें मास्क पहनना, शारीरिक दूरी और सैनिटाइजेशन सबसे अहम है। राजधानी शिमला के नया बस अड्डा से आज बसों की शुरुआत हो गई जिसमें रूट पर जाने से पहले बसों को सैनिटाइज किया गया। इंटर स्टेट बस सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले लोगों को हिमाचल प्रदेश से बाहर जाने के लिए निजी वाहन या टैक्सी का इस्तेमाल करना पड़ता था लेकिन अब वह एचआरटीसी में सफर का आनंद ले सकेंगे।
कुनिहार। कुनिहार क्षेत्र से सम्बंध रखने वाले रामरतन तनवर को अर्की मण्डल देव समाज प्रकोष्ठ की कमान जिला संयोजक राजकुमार रसिक ने भाजपा प्रदेश कमेटी की स्वीकृति से सौंपी। रामरतन तनवर को अर्की मण्डल देव समाज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। तनवर ने इस जिम्मेवारी को स्वीकारते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मन्त्री डॉ राजीव सहजल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, भाजपा अर्की मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा।
हिमाचल प्रदेश में तीन सीमेंट कंपनियों ने कोरोना काल में सीमेंट बोरी की कीमत को 10 रुपए प्रति बोरी बढ़ा दिया। कंपनियों ने सीमेंट के दाम बढ़ाने से पहले न सरकार को अवगत करवाया और न ही इस संबंध में सूचित किया है। अब इसको लेकर हिमाचल उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की स्टेटमेंट सामने आई है। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार ने सीमेंट के दाम बढऩे के मामले में विभाग से रिपोर्ट मांगी है। तीनों सीमेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों को तलब करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद सीमेंट कंपनियों से जवाब मांगा जाएगा। बता दें चार महीने पहले तीनों कंपनियों का सीमेंट प्रति बोरी 400 रुपये से कम था। पिछले साल अगस्त में सीमेंट की एक बोरी 370 रुपये से 385 रुपये तक मिलती थी। इस साल मई में सीमेंट के दाम बढ़ते ही निर्माण सामग्री के मूल्य भी क्रशर मालिकों ने बढ़ा दिए थे।
जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के तहत अंबेहड़ा गांव में एक माँ-बेटी ने ज़हर निगल कर ख़ुदकुशी कर ली है। मृतकों की पहचान आशा देवी 45 और उसकी 25 वर्षीया बेटी दिशा ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जानकारी के मुताबिक आशा देवी और बेटी दिशा ने मंगलवार शाम ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। महिला का एक बेटा भी है, जो सरकारी विभाग में नौकरी करता है। जब वह रात 10 बजे डयूटी से घर पहुंचा तो उसकी मां और बहन की तबीयत खराब हो चुकी थी। उसने इसकी सुचना परिजनों को दी जिसके बाद दोनों माँ बेटी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही माँ दम तोड़ चुकी थी, जबकि बेटी ने नाजुक हालत में पीजीआई जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जांच में जुटी पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आगे की तफ्तीश कर रही है।
जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह से एक दुखद मामला सामने आया है। संगड़ाह की ग्राम पंचायत भवाई में एक 19 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रजत ठाकुर बीती शाम अपने कमरे में घायल पड़ा मिला। परिजन उसकी हालत देख तुरंत सीएचसी संगड़ाह ले आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया। वहीं संगड़ाह अस्पताल में डाक्टर ने होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उधर संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह का कहना है कि युवक की अचानक ही मौत हो गई। अभी युवक की मौत के करने का खुलासा नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
लाहौल स्पीति। लाहौल के रलिंग गाँव के किसान सुनील कुमार पेशे से किसान और शिक्षा ग्रेजुएट है। जैविक खेती के जरिए कुछ नए प्रयोगों की बदौलत सुनील कुमार ने 17.2 किलो की एक गोभी तैयार किया। उनके प्रयोगों से 17 किलो की एक गोभी की खबर ने देश के कृषि विश्वविद्यालय और कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों को भी हैरान परेशान कर दिया है। किसान कहते हैं की उनके परिवार ने शुरुआत से ही जैविक खेती पर ध्यान दिया। अमूमन गोभी का फूल दो किलो का होता है, लेकिन उन्होंने इस साल 17.2 किलो का उगाया है।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रोहतांग टनल के लोकार्पण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शिलान्यास की पट्टिका गायब करने को लेकर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। लाहौल-स्पीति कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर ने इस मामले को लेकर केलांग थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। ज्ञालछन ठाकुर ने कहा कि 3 अक्तूबर से सामरिक महत्व की सुरंग अटल टनल रोहतांग आम जनता के लिए खुल चुकी है। 28 जून 2010 में तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने धुंधी में इसका शिलान्यास किया था। लेकिन धुंधी में सोनिया गांधी की ओर से किए गए शिलान्यास की पट्टिका गायब है। शिलान्यास पट्टिका को गायब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शिलान्यास पट्टिका को गायब करना भाजपा की सोची-समझी चाल है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। शिलान्यास पट्टिका गायब करना भाजपा की छोटी मानसिकता को दर्शाता है।
सोमवार को दाड़लाघाट के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनर्विाचित जिला सोलन के जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष योगेश कुमार भारतिया का दाड़लाघाट पहुँचने पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन योगेश कुमार भारतिया ने कहा कि वे अपने कारोबार को लेकर 1995 से दाड़लाघाट में कार्य कर रहे हैं। कितना अच्छा बाहर रहने पर भी नालागढ़ निवासियों ने उन्हें भरपूर सहयोग दिया। इस हेतु उन्होंने नालागढ़ वासियों का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने आगे कहा कि वे सरकार की सभी योजनाओं को सही तरीके से लागू किया करेंगे और दी जोगिंदरा को ऑपरेटिव बैंक के उत्थान के लिए भरसक प्रयास करेंगे। इस मौके पर जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम, अर्की किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, महामंत्री प्रेम शर्मा, बंटू शुक्ला, सिंघु, वीरेंद्र कुमार, ओपी महाजन, नरेश कुमार, हेमराज, कृष्णचंद्र भट्टी, रोशन लाल, रोशन लाल, श्याम लाल, धर्मपाल धर्मा ने जिला सोलन के जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बनने पर योगेश कुमार भरतिया को बधाई दी।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक संयुक्त वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दाड़लाघाट और नालागढ़ की टीम के सौजन्य से किशोरियों और अपेक्षा कार्यक्रम से जुड़े बच्चों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और चित्र स्पर्धा और कविता के माध्यम से अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व, बेटी बचावो बेटी पढ़ाओ का संदेश तथा सभी प्रकार के सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक, शैक्षणिक, धार्मिक और स्वास्थ्य गत और पोषण भेदभाव से संबंधित और महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी सांझा की गई। स्वास्थ्य परियोजना के कार्यक्रम सम्यवक अजीत कुमार सिंह ने किशोरियों को उनके सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य गत भेदभावों से होने वाली परेशानियों पर एक चर्चा प्रस्तुत की। बालिकाओं के ऊपर होने वाले अपराध उसके बचाव और अभिभावकों का कैसे सहयोग हो इसकी रूपरेखा और सकारात्मक वातावरण बनाई जा सके, ताकि हिंसा या अपराध से ग्रसित बच्चों को कानूनी सहायता दी जा सके। भूपेंद्र गांधी ने सामाजिक मुद्दे पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए इस बात पर बल दिया कि बालिकाओं की समझ उनके भावी जीवन के प्रति कैसी हो और वे अपनी बात परिवार में रख सके, लैंगिग भेदभाव को जड़ से मिटाना है इसकी महत्ता पर बल दिया। दिलीप शर्मा ने कहा कि परिवार से ही शुरुआत करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य परियोजना से जुड़े हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें। पोषण और स्वास्थ्य किशोरियो के जीवन मे उपयोगी है। इसकी चर्चा स्वास्थ्य कार्यकर्ता ललहाना स्नहेलता शर्मा की तरफ से प्रदान की गई। इस मौके पर करीब 45 गांव के बच्चे, किशोरियों सहित करीब 90 सदस्य वर्चुअल प्रशिक्षण में मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में ऑनलाइन अन्तराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण सप्ताह 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2020 तक मनाया गया। इस कड़ी में आपदाओं से निपटने व लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य ऑनलाइन निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग में भाग लिया। इस कड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व इको क्लब और राष्ट्रीय कैडेट कोर के 80 विद्यार्थियों ने व समस्त अध्यापकों ने ऑनलाइन भाग लिया। आपदा रोधी टीम प्रभारी प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह वर्मा ने बताया कि बच्चों को भूकम्प के बारे में व आपदाओं से निपटने की तकनीक की ऑनलाइन पूर्ण जानकारी दी। ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता जाग्रति कपिल शास्त्री ने, नारा लेखन व पोस्टर मेकिंग कला अध्यापक पूनम ने व प्रश्नोतरी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना संतोष कुमारी के नेतृत्व में करवाई गई। इसमें प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में हिमानी भगत और अनामिका ने प्रथम स्थान, जस्मीन ने द्वितीय और गीतांजलि ने तृतीय स्थान हासिल किया।निबंध लेखन में विवेक शर्मा ने प्रथम, चेतना व ज्योति ने द्वितीय और हिमानी भगत ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में वेदाश और मोक्ष ने प्रथम स्थान और पुष्पेन्द्र ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त यशस्वी, मनीषा, तान्या, निशा कपिल, तन्वी, पूजा, सूर्या, भारती, अमित, भाग्यश्री, मुस्कान प्रियका, हिमाशी मिश्रा और अर्चना के प्रयास सराहनीय रहे। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को ऑनलाइन पिछली आपदाओं से हुई क्षति से सीख लेने को कहा तथा बच्चों से भविष्य में इन आपदाओं से निपटने के लिए जागरूक व तैयार रहने को कहा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा गत दिवस यहां एड्स रोग विषय पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने की। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने इस अवसर पर कहा कि एड्स जैसे जानलेवा रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने में रेड रिबन क्लबों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि समझदारी व सावधानी से ही इस रोग से बचा जा सकता है। इस अवसर पर सुरक्षित यौन सम्बन्धों की आवश्यकता और स्वैच्छिक रक्तदान सम्बन्धी जानकारियां भी प्रतिभागियों को प्रदान की गई। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में जिला के विभिन्न रैड रिबन क्लबों से युवाओं ने भाग लिया और एड्स तथा रक्तदान विषय पर विस्तृत जानकारी सांझा की। जिला क्लीनिकल साइकोलाॅजिस्ट वैशाली शर्मा ने युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा निवारण के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर जनसूचना एवं शिक्षण अधिकारी सुरेश शर्मा,, आईसीटीसी काउन्सलर कृतिका, स्वास्थ्य शिक्षिका सुषमा शमा, एसटीआई काउन्सलर अर्पण उपस्थित थे।
शिमला। परिवहन मन्त्री बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 14 अक्तूबर, 2020 से हिमाचल पथ परिवहन निगम की अंतरराज्यीय बस सेवाओं के परिचालन का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में 25 रूटों पर अंतरराज्यीय बस सेवाएं आरम्भ की जाएंगी। इनमें चंडीगढ़, पठानकोट, बद्दी, होशियारपुर, लुधियाना, अम्बाला, हरिद्वार इत्यादि प्रमुख हैं। अंतरराज्यीय रूटों पर सिर्फ गैर-वातानुकूलित (नाॅन-एसी) बसें ही चलाई जाएंगी। अंतरराज्यीय बस रूटों में रात्रि बस सेवाएं भी सम्मिलित की गई हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों और त्यौहारों के मद्देनजर लोगों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। पिछले कुछ समय से आम लोग भी अंतरराज्यीय बस सेवाएं आरम्भ करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य राज्यों के लिए भी अंतरराज्यीय बस सेवाओं का परिचालन आरम्भ किया जाएगा। परिवहन मन्त्री ने कहा कि अंतरराज्यीय रूटों पर बसों के परिचालन के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी दिशा-निर्देशों का सख़्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में ग्राम रोजगार सेवकों के चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार कंवर तन्मय सिंह ने दी। कंवर तन्मय सिंह ने कहा कि इन पदों के लिए आवेदन पत्र 27 अक्तूबर, 2020 तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंचायत समिति कुनिहार के कार्यालय में पहुंच जाने चाहिएं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 जमा 2 निर्धारित की गई है तथा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। प्रार्थी की आयु एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष होनी चाहिए तथा वह हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। प्रार्थी शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए तथा उसके विरूद्ध कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित छाया प्रतियों सहित जिसमें शैक्षणिक योग्यता, कम्प्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा, विकास खंड के स्थायी निवासी होने का प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा संबंधित पद के अनुभव का प्रमाण पत्र यदि हो तो अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। यह पद अस्थायी तौर पर भरे जाएंगे तथा चयनित उम्मीदवार को मनरेगा से मासिक सेवा शुल्क के रूप में विभाग द्वारा समय-समय पर निर्धारित राशि देय होगी। अभ्यर्थी को 27 अक्तूबूर, 2020 तक आवेदन पत्र जमा करवाने होंगे। इसके उपरान्त कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा।
आदित्य धीमान गांव दाड़ी (धर्मशाला) ने बिना कोचिंग के उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए CLAT 2020 परीक्षा में हिमाचल प्रदेश में 13वां रैंक प्राप्त किया तथा मेरिट के हिसाब से उन्हें भारतवर्ष में टॉप तीसरे एनएलयू (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) भोपाल में दाखिला मिला है। उनके पिता डॉ संजय कुमार धीमान, जो क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (उड़न दस्ता) धर्मशाला में सेवाएं दे रहे हैं, ने बताया कि आदित्य धीमान बचपन से ही NLU में जाना चाहता था। इसके लिए उसने पढ़ाई के साथ-साथ CLT की तैयारी जारी रखी तथा टॉप तीसरे नंबर ले NLU भोपाल में अपना स्थान पक्का कर कांगड़ा जिला व हिमाचल का नाम रौशन किया। अब वह बीएससी एलएलबी ऑनर्स की पढ़ाई भोपाल से करेंगे। आदित्य का सपना जज बनकर लोगों को न्याय दिलाने का है। उन्होंने अपनी पढ़ाई आधुनिक पब्लिक स्कूल सिधारी से अच्छे अंको से उत्तीर्ण की है। स्कूल मैनेजर नीलम शास्त्री व स्कूल के प्रधानाचार्य अनीता वर्मा ने उनके माता-पिता को बधाई देते हुए बताया कि आदित्य बहुत ही होनहार बच्चा है। उसने पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। एक बहुत अच्छे सिंगर होने के साथ-साथ उन्होंने स्कूल पार्लियामेंट में हेड परफेक्ट के तौर भी अपना उत्कृष्ट सेवाओं के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने आदित्य को अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी।
शिमला। प्रदेश सरकार नवरात्रों के लिए अपने सभी प्रदेशवासियों और प्रदेश के बाहरी लोगों के लिए जल्द ही अंतर राज्य बस सेवा की शुरुआत करने पर विचार कर रही है इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का परिवहन मंत्रालय और विभाग जरूरी दिशा निर्देश और मापदंड तय कर रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा है कि फेस्टिवल सीजन से पहले यह गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी और नवरात्रि के लिए हिमाचल प्रदेश अपने पड़ोसी और बाहरी राज्यों के लिए परिवहन सेवा शुरू कर सकता है। परिवहन मंत्री ने बताया कि इस बाबत कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी लेकिन विभाग इस पर अब जरूरी गाइडलाइंस और एस ओ पी के हिसाब से काम कर रहा है। परिवहन मंत्री ने उम्मीद जताई कि इस बार नवरात्रि के लिए हिमाचल प्रदेश आने वाले तमाम श्रद्धालु के लिए प्रदेश में अंतर राज्य बस सेवाएं शुरू कर दी जाएगी और देशभर से श्रद्धालु अब हिमाचल प्रदेश आ सकेंगे। हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने यह भी कहा कि फिलहाल नियमों के मुताबिक प्रदेश में नॉन एसी बसें चलाने पर सहमति दी जाएगी और प्रदेश में नवरात्रों के लिए अंतर राज्य बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। विक्रम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि अंतर राज्य बस सेवा शुरू होने से प्रदेश के हजारों लाखों लोगों को लाभ होगा और साथ ही हिमाचल प्रदेश भ्रमण करने आने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं को भी लगभग 6 महीने से ज्यादा वक्त से आ रही परेशानियों का भी अंत हो जाएगा। विक्रम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और नवरात्रि के लिए यह सेवा शुरू हो जाएगी।
आज इंटरनेशनल डे फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (आपदा न्यूनीकरण) दिवस के उपलक्ष पर राज्य आपदा प्राधिकरण व जिला आपदा प्राधिकरण मंडी की तरफ से किंग जॉर्ज रॉयल पब्लिक स्कूल नेर चौक में बच्चों से विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। इसमें बच्चों को COVID-19 से सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए कैसे आपदा से बचा जाए, इस के बारे में भी बच्चों को बताया गया। बच्चों को COVID-19 से सुरक्षा के ऊपर भी शपथ दिलाई गई। जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनसे भी ये गतिविधियां ऑनलाइन तरीके से करवाई गई जिसमें बच्चों ने आपदा प्रबंधन और COVID-19 से सम्बंधित चित्र बनाए। स्कूल के प्रधानचार्य डॉ के पी शर्मा ने इसके लिए जिला आपदा प्राधिकरण अधिकारी मंडी का आभार व्यक्त किया।
आज पूरा देश व प्रदेश कोरोना की चपेट में है, लेकिन कई महीनो बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो चुकी है। ऐसे में अब पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है की प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं टलेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे ही पंचायत चुनावों की तिथि प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा घोषित की जाती है वैसे ही पंचायत चुनाव करवाने के लिए पंचायती राज विभाग पूरी तरह से तैयार है। कंवर ने जानकारी देते हुए कहा कि पंचायती चुनावों से पहले जनसंख्या के आधार पर नई पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है। गौरतलब है कि लगभग 3770 पंचायतों में दिसंबर तथा जानवरी में पंचायती चुनाव करवाए जाएंगे। तिथियां प्रदेश चुनाव आयोग पर निर्भर रहेंगी।
प्रदेश में छात्र हित के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है जिसमें एबीवीपी अपने आंदोलन को अलग-अलग तरीके से आगे बढ़ाएगी। उसी के तहत आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला द्वारा शैक्षणिक जगत से जुड़ी विभिन्न माँगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश एवं संसद शिमला सुरेश कश्यप को सौंपा ज्ञापन। एबीवीपी इस ज्ञापन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के छात्र युवाओं व शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रख कर उचित समाधान की मांग करती हैं। एबीवीपी शिमला जिला संयोजक सचिन ने जानकारी देते हुए कहा कि जिस प्रकार पिछेल 11 सालों से राजनितिक भेंट के कारण केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अभी तक आरम्म नहीं हुआ है, प्रदेश भर के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की कमी के कारण इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है और प्रदेश में चरमराई चिकित्सा व्यवस्था एवं मेडिकल महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुधारा की भी माँग विद्यार्थी परिषद ने की है। विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगे- 1.केंद्रीय विवि के स्थाई परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाए। 2. कलस्टर विवि, हि.प्र विवि, तकनीकी विवि में शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की भर्ती शीघ्र की जाए। 3. नौणी विवि के भ्रष्ट कुलपति को बर्खास्त किया जाए। 4. निजी विश्वविद्यालयों में छात्रों का शोषण बंद किया जाए। 5. प्रदेश में चरमराई चिकित्सा व्यवस्था एवं मेडिकल महाविद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुधारा जाए। 6. छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए। 7. एससी एसटी छात्रवृति जल्द जारी की जाए। 8. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में आ रही अनियमितताओं को शीघ्र सुधारा जाए। 9.जेबीटी कमिशन में जेबीटी छात्रों को प्राथमिकता दी जाए। सचिन ने कहा कि यदि उपरोक्त मागों को लेकर सकारात्मक कदम जल्द से जल्द प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं उठता है तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा करने में विद्यार्थी परिषद पीछे नहीं हटेगी।


















































