किन्नौर जिला के लिप्पा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। किन्नौर के लिप्पा मार्ग पर देर रात गांव लौट रहे युवको की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार हादसे में चालक समेत तीन युवकों की मौत हो गई है चारों लोग लिप्पा गांव के हैं। जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक व्यक्तियों के परिजन को प्रशासन की तरफ से 10-10 हजार की फौरी राहत दी गई है। पुलिस के अनुसार बीती रात समय करीब 09.30 बजे रात एक कार HONDA W.R.V रंग काला जिसका न० DL-3CCM 2955 था, पिओ से लिप्पा की तरफ जा रही थी। जिसमें चार व्यक्ति सवार थे और सुरज कुमार S/O कृष्ण सेन निवासी लिप्पा व उम्र 30 वर्ष चला रहा था ।जब सुरज कुमार उक्त कार को चलाता हुआ चमरखा मोङ पहुंचा तो वह उक्त कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सङक से दाहिने तरफ ढांक से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी घटना की सूचना मिलते ही ग्रामवासियों ने सङक से नीचे नाले में जाकर मौका पर देखा तो कार चालक सुरज कुमार, सनम छेरिंग पुत्र हिरपाल सिंह उम्र 31 वर्ष व जगदीश चन्द पुत्र बुद्ध सागर उम्र 39 वर्ष निवासीगण लिप्पा मौका पर मृत पाए गए। तथा गंगा सेन पुत्र देवी राम निवासी लिप्पा व उम्र 41 वर्ष जख्मी हालत में पाया गया। जिसे मौका से निकालकर ग्रामवासी ने ईलाज के लिए PHC स्किबा ले जाने का प्रयास किया, परन्तु उस की रास्ते में ही मौत हो गई । पुलिस ने अभियोग संख्या 23/20 दिनांक 31/07/20 जेर धारा 279,304 A IPC पंजीकृत किया है। पुलिस जे अनुसारमृतकों का पोस्टमॉर्टम PHC लिप्पा में करवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही मूरंग थाना से एसएचाओ, एआई, मुख्य आरक्षी, घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की पुष्टि एसपी किन्नौर एसआर राणा ने की है। उन्होंने कहा कि चार मृतकों के शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के चलते हुए समुदाय में जागरुकता कार्यक्रम बडे पैमाने पर नहीं किए जा सकते इसलिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रचार-प्रसार के माध्यम से पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्तनपान की सही समय पर शुरुआत करके, शिशुओं की मृत्यु व बीमारी की दर को कम करना है। उन्होंने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान स्तनपान से मां और शिशुओं को होने वाले लाभों के बारे में समुदाय को जागरुक करना, मां को स्तनपान के तरीकों की सही जानकारी देना तथा समुदाय में प्रचलित गलत प्रथाओं तथा तरीकों को दूर करना है।
सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एवं लाडली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान के समापन का आयोजन ग्राम पंचायत नौणी में किया गया। पौधारोपण अभियान समापन समारोह की अध्यक्षता रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान निर्मला राजपूत के द्वारा किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक प्रियंका राणा ने शिरकत की। रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक एवं सर्वधर्म समभाव एकता का प्रेरणा स्रोत ईशान अख्तर ने बताया कि पिछले 10 दिनों से लगातार रेनबो स्टार क्लब एवं लाडली फाउंडेशन तथा सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में हजारों पौधे लगाए गए हैं। रेनबो स्टार क्लब द्वारा पौधारोपण अभियान के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र जिला युवा समन्वयक प्रियंका राणा ने ग्राम पंचायत नोनी के अंतर्गत लगभग 50 पौधे आमला, खजूर, आम, हरड़, अमरूद इत्यादि पौधे रोपे। युवाओं को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक प्रियंका राणा ने बताया कि जब तक हर व्यक्ति के अंदर पेड़-पौधों का आदर नहीं होगा तब तक पर्यावरण प्रदूषित होता जाएगा और इंसान के लिए खतरे की घंटी तेज होती जाएगी। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। इस मौके पर सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा ,प्रदेश सह संयोजक मोहम्मद यासिन मिर्जा, रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी संजीव, रितिका ठाकुर, आरती ठाकुर नीतीश कुमार, अजय कौशल एवं लाडली फाउंडेशन जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि गौतम, शुभम, बीडीसी सदस्य दौलतराम, मन, सुनीता, गोपाल, श्याम कुमार इत्यादि युवा व पदाधिकारी मौजूद थे।
क्या इस बार त्योहारों को भी निगल जाएगा कोरोना, जिस तरह राखी के त्यौहार पर इसका असर दिख रहा है व कोरोना अपनी स्पीड पकड़ रहा है उससे तो ऐसा ही प्रतीत होता है कि इस बार सभी त्यौहार फीके ही रहेंगे। कुनिहार बाजार में पिछले एक हफ्ते से व्यापारियों ने एक से एक रंगबिरंगी राखियां सजा रखी है जिसमे 5 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की राखियां उपलब्ध है। चन्दन, मोती, लाईट वाली, बच्चों के लिए टेडीबियर राखी सहित विभिन्न प्रकार की राखियां बाजार में मौजूद है लेकिन इस बार कोरोना के कारण लोग बाजारों का रुख कम ही कर रहे हैं। व्यापार में मन्दा होने से व्यापारियों में निराशा है। व्यापारी प्रवीण, धर्मसिंह, अंकुश, अनिल, देवराज, सुरेश, हेमसिंह, राजीव आदि का कहना है कि इस बार कोरोना के कारण काफी मंदी है। राखियां नहीं बिक रही है लोग बहुत कम बाजार आ रहे हैं। अगर अन्य त्योहारों तक यही हाल रहा तो हमे आर्थिक नुकसान के साथ परिवार का पालनपोषण करना मुश्किल हो जाएगा।
शुक्रवार को नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोगपुर में नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने अपने नालागढ़ मंडल के अध्यक्ष व सभी मोर्चों के साथ मिल पौधा रोपण किया और बीजेपी नालागढ़ के सभी मोर्चों के अध्यक्ष व उनकी टीम के सभी सदस्यों और पार्टी के सभी कर्मठ कार्य करता मौजूद रहे। इस मौके पर के एल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हमें स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए जिसे कि हमें अधिक आक्सीजन मिलती है जो कि हमारी सेहत के लिए अधिक लाभ दायक होती है और हम सभी को अपने आस पास और सड़कों के साथ साथ खाली जगह पर अच्छे अच्छे छाया दार और फल दार पौधे लगाने चाहिए जिससे कि हमारे आस पास का वातावरण साफ और हवा दार रहे। ठाकुर ने कहा कि जो पौधे हम लगाते हैं उनकी हमे देख भाल भी करनी चाहिए और जंगलों को भी आग से हमे बचाना चाहिए ताकि जंगलों में जीव जंतुओं को भी किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। आग लगने से जीव जंतु आग में जल जाते है और बचे हुए जीव जंतु जंगलों से भाग कर हमारे खेतों में आ जाते हैं और हमारी खेती को नस्ट कर देते है। अगर हमारे जंगलों का आग से बचाव किया जाएगा तो इससे हमे बहुत फायदा होगा सभी भाई बहन पेड़ पौधे लगाए और वातावरण को स्वच्छ रखें और अपने आस पास जंगलों को आग लगने से बचाए। इस मौके पर नालागढ़ बीजेपी मण्डल के मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, महांमत्री परवीन सैनी, ऋषव शर्मा, यूवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित चंदेल, योगेश भरतिया, हरबंस पटियाल, प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य रविन्द्र संख्यान, पूर्व उपाध्यक्ष सरोज शर्मा, महिला मोर्चा की नालागढ़ मण्डल अध्यक्षा अर्चना काेंडिल्य, उपाध्यक्षा सुमति सिंगल, महामंत्री गीतांजली सचदेवा, मीना देवी, सीमा सैनी, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष दौलत राम पोली, ग्राम पंचायत भोगपुर के प्रधान विमल कुमार, प्रधान जोगिंदर जिंदू, बीडीसी सुरेन्द्र शिंडी, हरप्रीत सिंह सैनी, टेकचंद चंदेल देव राज चंदेल, जय प्रकाश, गुरनाम सिंह, सरदार हाकम सिंह, कृष्ण संगर राम नरेश गुप्ता, सदा राम, गोपाल कृष्ण जॉनी, संजीव टिंका, भाग सिंह चौधरी, सरदार इन्द्र सिंह, प्रेम चन्द, धर्म पाल पप्पू, सोहन लाल, हेत राम ठाकुर, शंकर सिंह, पिंकी, विकी सैनी, कलभूषण शर्मा, कमल चोधरी, तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद की अध्यक्षता में सेब सीजन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष की परिस्थितियां बहुत ही चुनौती पूर्ण है। पूरा विश्व सहित आज हमारा किन्नौर जिला भी कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में इसका सामना हम सभी को मिलजुल कर करना होगा, जहां इस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित बनाना होगा, वहीं बागवानों के उत्पाद समय पर मण्डियों में पहुंचाने और उनका उचित मूल्य बागवानों को मिले यह भी सुनिश्चित बनाना होगा। उन्होंने बागवानो से यह भी आग्रह किया की वे बाहर से आने वाले सभी मजदूरों का स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों अनुसार क्वारंटाइन बनाना सुनिश्चित करे। गोपाल चंद ने कहा कि जिले में इस वर्ष 65 हजार 666 मीट्रिक टन सेब उत्पादन का अनुमान है, जिससे लगभग 32 लाख 83 हजार 300 सेब की पेटियों का अनुमान है। इन पेटियों को मण्डियों तक पहुंचाने के लिए लगभग 8 हजार 209 ट्रकों की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होने कहा कि कल्पा उपमण्डल में इस वर्ष 28 हजार 716 मीट्रिक टन सेब के उत्पादन का अनुमान है, जिससे लगभग 14 लाख 35 हजार 800 बाॅक्स बनेगें और इनको मण्डियों तक पहुंचाने के लिए 3 हजार 590 ट्रकों की आवश्यकता होगी। इसी प्रकार निचार उपमण्डल में 12 हजार 150 मीट्रिक टन सेब उत्पादन की उम्मीद है जिससे लगभग 6 लाख 7 हजार 500 सेब बाॅक्स तैयार हांेगे और इसकी ढुलाई के लिए 1519 ट्रकों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि पूह उपमण्डल में 24 हजार 800 मीट्रिक टन सेब उत्पादन का अनुमान है। यहां से 12 लाख 40 हजार सेब बाॅक्स की ढुलाई के लिए 3100 ट्रकों की आवश्यकता होगी। उपायुक्त ने किनफैड व अन्य सेब बाॅक्स व्यापार से जुड़े अन्य विक्रेताओं को कहा कि वे बागवानों की जरूरत के अनुसार समय पर सेब बाॅक्स उपलब्ध करवाऐं ताकि बागवानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने बागवानों से आग्रह किया की वे आढ़तियों व सेब व्यापारयों को अपने उत्पाद का सौदा करने से पूर्व उनके साथ लिखित एग्रीमेंट पंचायत प्रधान की उपस्थिति में अवश्य करवांए, ताकि धोखा-धड़ी आदि से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में बहार से आने वाले सभी आढ़तियों व मजदूरों को क्वांरटीन करना आवश्यक बनाया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण विभाग व बीआरओ को निर्देश दिए की सेब सीजन के दोरान सड़कों का बेहतर ढंग से रख-रखाव सुनिश्चित बनाएं, ताकि इस दौरान सेब ढुलाई में लगे वाहनों व अन्य वाहन चालकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों के नजदीक मशीनरी तैनात करने के भी निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में अवरूद्ध सड़कों को तत्काल खोला जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जिले के सभी मार्गों का सही प्रकार से रख-रखाव सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि सेब उत्पादकों को अपने उत्पाद मण्डियों तक पहुंचाने में कठिनाई न आए। उपायुक्त ने कहा कि सेब सीजन आरंभ होने पर किन्नौर जिले के मुख्य द्वार चोरा में उद्यान व पुलिस विभाग द्वारा एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जहां पर सेब ढुलाई में लगे वाहनों का पंजीकरण सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने जिला के अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह व उपमण्डालाधिकारी कल्पा व निचार को निर्देश दिए की अपने-अपने संबधित क्षेत्रों में बाहर से सेब ढुलाई के लिए आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करें, ताकि बागवानों की मांग पर यहीं से इन वाहनों को सेनेटाइज कर बागवानों तक पहुंचाया जा सके।
राज्य में लगातार कारोना मामले बढ़ रहे है। अब तो सचिवालय भी कारोना से बच नहीं पाया है। कारोना से बचने के लिए सचिवालय तक के कर्मियों को आंदोलन करना पड़ा रहा है। कांग्रेस सचिवालय कर्मियों की मांगों का समर्थन करती है। सरकार कारोना से निपटने के लिए पूरी तरह नाकाम रही। लोगों को राहत देने के बजाए सरकार ने कर पर कर लगाए, बस किराया बढ़ा दिया। मज़बूरन कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ा। केन्द्र ने जो 20 हज़ार करोड़ जारी किए उसमें से हिमाचल को कितना हिस्सा मिला जय राम बताएं। ये बात कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल में कारोना काल में एकत्रित किए करोड़ों रुपए का लेखा जोखा जनता के सामने रखे। भाजपा सरकार कारोना काल में लूट का अवसर ढूंढ रही है जिसका ताज़ा उदाहरण कारोना काल में हुए घोटाले है राठौर ने कहा कि कांग्रेस जब सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाती है तो उनके ऊपर मामले दर्ज होते है जबकि सरकार लगातार समारोह कर सोशल डिस्टनसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। भाजपा के प्रवक्ता मंडी से आकर शिमला में सचिवालय से लेकर हाइकोर्ट तक में संक्रमण फैलाते है। नादौन के नेता दूसरे लोगों को संक्रमित करते हैं। शिक्षा मंत्री के बेटे रोहड़ू में क्रिकेट आयोजन में पंहुँच जाते है जहां उनका सहयोगी संक्रमित पाया जाता है ऐसे नेताओं पर सरकार एफआईआर दर्ज़ करे। भाजपा अनुसूचित भाजपा अध्यक्ष बनाकर इतराने का काम न करे व जाति,धर्म व क्षेत्र के नाम पर राजनीति न करे क्योंकि हिमाचल कांग्रेस में 3 अध्यक्ष अनुसूचित जाति के रह चुके हैं। भाजपा के नए मांत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान कई परम्पराओं को तोड़ा है। एक तो मांत्रियों ने सोशल मीडिया में मंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही पत्र डाल दिए। दूसरा शपथ में विपक्ष के नेता तक को न्यौता नहीं दिया गया।
प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि फ़ौजी होने के नाते वे हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार है और जो नई जिम्मेदारी पार्टी ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति को दी है उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 2022 में भाजपा को प्रदेश में रिपीट करवाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा जिसके लिए आलाकमान के दिशा निर्देशों अनुसार सरकार और संगठन के बीच तालमेल कर पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सभी वर्गों के लिए जो काम किया वह सराहनीय है साथ ही हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने भी विपरीत परिस्थितियों में प्रदेश के लोगों का कोरोना काल में साथ दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ बेवजह बयानबाजी कर रही है। कहां तो विपक्षी पार्टी कांग्रेस को कोरोना काल में सरकार का सहयोग कर सकारात्मक भूमिका अदा करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा न कर कांग्रेस पार्टी सड़कों में आकर महामारी के दौर में भी राजनीति कर रही है जो विपक्षी पार्टी को शोभा नहीं देता है। सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा के बड़े नेताओं के न पहुंचने को लेकर पूछे गए सवाल पर सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है न ही किसी नेता की नाराजगी की बात सामने आई है जो पार्टी नेतृत्व तय करता है उसी के मुताबिक भाजपा में चीजें आगे बढ़ती हैं। आलाकमान ने प्रदेश के सभी जिलों को प्राथमिकता देते हुए मंत्रिमंडल विस्तार सहित अध्यक्ष व संगठन में जग ह दी है। सुरेश कश्यप ने कहा कि 5 अगस्त को जब प्रधानमंत्री अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे उस दिन प्रदेश में हर घर में दीप जलाए जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सरकार में नवनियुक्त मंत्री सुखराम चौधरी का शिमला जिला के शोघी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम जिला अध्यक्ष रवि मेहता की अध्यक्षता में किया गया। उनके साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया विशेष रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष इस संसदीय क्षेत्र से है और शिमला जिला के लिए यह और भी ज्यादा सौभाग्यशाली बात है कि शिमला जिला को प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त मंत्री का प्रथम स्वागत करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी के सभी नियमों का उचित ध्यान रखते हुए कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में इन नियुक्तियों को लेकर बड़ा जोश और उत्साह है। कार्यकर्ताओं में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुचाने का जज्बा दिखाई दिया है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद किया कि शिमला संसदीय क्षेत्र को सुरेश कश्यप अध्यक्ष के रूप में और सुखराम चौधरी मंत्री के रूप में दिए गए हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कसौली मंडल में 550 पौधे रोपे। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा टकसाल पंचायत में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल इस कार्यक्रम में 100 पौधे लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम 24 जुलाई से शुरू किया गया था जो की कल यानी 31जुलाई तक चलेगा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला आयोग की अध्यक्ष डैजी ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष और जिला में उपाध्यक्ष दौलत राम ठाकुर जी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर जिला सचिव विक्रम शर्मा जी जिला कार्यकारिणी सदस्य रोबिन जी प्रमोद शर्मा जी मंडल उपाध्यक्ष बलदेव ठाकुर जी महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता ठाकुर जी अश्विनी शर्मा राकेश शर्मा अवतार जमवाल विकास सेठ कृष्णा मंद्याल सन्तोष शर्मा जी पौधा कार्यक्रम में पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण का दूसरा कार्यक्रम ग्राम पंचायत कोट के ग्राम का कल का बाग़, नौती व टिपरा में किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा इस पौधा रोपण कार्यक्रम में 450 पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कसौली मंडल के प्रवक्ता योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के युवा व कर्मठ कार्यकर्ता डॉक्टर लोकेश शर्मा द्वारा बतौर मुख्य अतिथि संपन्न हुआ पंचायत के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में बुधवार को बरमाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । बरमाना पुलिस ने नशे के एक बड़े सप्लायर को नशे की भारी मात्रा के साथ गिरफ्तार किया है। बरमाना थाना की टीम एएसआई प्रभाकर की अगवाई में मुख्य आरक्षी संजीव पुंडीर व आरक्षी रविन्द्र गश्त पर थे। यह टीम गश्त पर सल्णु की तरफ जा रही थी इस दौरान जब यह टीम जामला के पास पहुंची तो इन्होने एक कार नंबर एचपी 24 ए 9750 आई जिसे पुलिस ने चेकिग के लिए रोकने का इशारा किया परन्तु कार चालक ने कार को रोकने के बजाए कार को भगा दिया जिस पर पुलिस को इस पर शक हुआ और उन्होंने इस कार का पीछा किया और थोड़े आगे जाकर इस कार को पकड लिया। जब इस कार के चालक से कार भगाने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नही दे सका जिस पर पुलिस को इस व्यक्ति पर शक हुआ और उन्होंने इसकी कार की तलाशी ली। कार की तलाशी लेने पर कार के अन्दर से चालाक सीट के उपर लगे प्लास्टिक से क्लोविडाल 100 नशीली दवाई के दस पत्ते बरामद हुए। एक पत्ते में दस गोलिया थी और पुलिस को कुल 100 गोलियां बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार के डैशबोर्ड को चेक किया तो वहा से एक लिफाफा बरामद हुआ जिसके अंदर से नोट बरामद हुए जब पुलिस ने इन नोटों की गिनती की तो 131500 रु नगदी निकली। इसके बाद कार की डिक्की को चेक किया तो कार की डिक्की में एक होल था जिसके अन्दर से पुलिस को 19 पुडिया अफीम बरामद हुई। जब इस अफीम का वजन किया गया तो यह 102.05 ग्राम निकली। आरोपी व्यक्ति की शिनाख्त प्रवीन कुमार पुत्र दौलत राम उम्र 37 वर्ष गाँव सलणु तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके एनडीपीएस की धारा 18 व 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की कार को भी कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि आरोपी व्यक्ति इससे पूर्व भी अवैध नशे के साथ पकड़ा जा चुका है और बरमाना क्षेत्र में नशे का मेन सप्लायर था। इस व्यक्ति के पिता को भी एसआईयु की टीम ने नशे के साथ गिरफ्तार किया था।
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ने घुमारवीं के लोकप्रिय विधायक राजेन्द्र गर्ग को प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। विधायक के प्रेदश मंत्रिमंडल में जाने से बिलासपुर में विकास की गति और तेज होगी, और प्रेदश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राजेन्द्र गर्ग बिलासपुर के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करेंगे। जिला भाजपा ने राजेन्द्र गर्ग को मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं। जिला के सभी पदाधिकारियों, जिला के सभी मोर्चों ओर प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उनकी कार्यकारिणी, चारों मण्डलों के अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी ने देश और प्रदेश के नेतृत्व का धन्यवाद किया है। बिलासपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता व एस.सी.वैल्फेयर बोर्ड के सदस्य दिनेश कुमार एवं नगर सुधार समिति बिलासपुर की तमाम कार्यकारिणी, पूर्व जिलाध्यक्ष सदस्य प्रौमिला चन्देल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा मंजीत कौर, ओ.बी.सी. के संजीव ढिल्लो, अमर नाथ, एस.सी. मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष धनीराम सौंखला एवं वरिष्ठ नेताओं तथा नगर सुधार समिति के प्रेस सचिव तनुज सोनी ने भी राजेन्द्र गर्ग को मंत्री पद मिलने पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा है कि गर्ग मृदुल स्वभाव के व्यक्ति हैं तथा शुरू से ही समाजसेवी रहे हैं उनके मंत्री बनने पर बिलासपुर की प्रबुद्ध समाज सेवी संस्था नगर सुधार समिति ने लोगों में मिठाई बांटी तथा गर्ग के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस मौके पर राजेन्द्र, देवेन्द्र सिंह, बलदेव, मनोहर लाल, गगन सिंह व राजीव गौतम सहित संस्था के लोग मौजूद थे।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता व महासचिव, व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के समन्वयक संदीप सांख्यान ने कोविड 19 जैसी महामारी के चलते चिकित्सा विभाग की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि यह मामला उन की ग्राम पंचायत से सम्बंधित है। जिला मुख्यालय बिलासपुर के साथ लगती ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के वार्ड नं. 4 और 7 कन्टेनमेंट जोन घोषित किये गए है जबकि वार्ड नं. 2,3 और 5 बफर जोन घोषित किए गए हैं। यह अधिसूचना प्रशासन की तरफ से 27 जुलाई को जारी की गई थी। ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के वार्ड नं. 4 में जो कोविड 19 पॉजिटिव व्यक्ति आया था उसको 27 तारीख को नेरचौक स्थित कोविड अस्पताल में ले जाया गया था लेकिन उनके परिजनों का कहना है कि जब से उनके घर के सदस्य को कोविड 19 पोजीटिव घोषित किया है तब से जिला बिलासपुर के मेडिकल विभाग का रवैया उदासीन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके घरों में डर और दुविधा का मौहाल बना है न तो जिला के चिकित्सा विभाग की तरफ से कोई ठीक जानकारी दी जा रही है और न ही कोई ठीक से कोई गाइडेंस दी जा रही है। चिकित्सा विभाग के कर्मचारी घर आकर यह कहते रहें है कि आपकी भी कोविड 19 की सैंपलिंग 5 दिन के बाद होगी लेकिन 6 दिन हो गए अब आगे कब होगी इसके बारे में कोई ठीक से जानकारी नहीं दी जा रही है। जो व्यक्ति कोविड 19 पोसिटिव आया है वह अपने रूटीन चेकअप के लिए पी जी आई चंडीगढ़ वहाँ से मिली डेट के अनुसार जाता रहता था। पी जी आई चंडीगढ़ में ही उसे कहा गया कि आप अपने चेकअप से पहले कोविड19 का टेस्ट बाहर किसी निजी लैब से करवा लें। अब यहां प्रश्न यह उठता है कि जब पी. जी. आई. चंडीगढ़ में भी कोविड 19 के टेस्ट की सुविधा है तो उनको बाहर से निजी लैब से टेस्ट करवाने को क्यों कहा गया? खैर उन्हीं के निर्देशों को मानते हुए उन्होंने अपना कोविड 19 का टेस्ट 25 जुलाई को करवा लिया और पी. जी. आई. में चेकअप के बाद वापिस अपने घर रघुनाथपुरा, बिलासपुर में आ गए जबकि उनके अंदर कोविड 19 के संकेत पहले भी कोई नहीं थे और अब भी कोई नही हैं और न ही इनके परिवार के किसी सदस्य में कोई कोविड 19 के संकेत न पहले थे और न ही अब हैं। ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा में कोविड 19 के पोजिटिव पाए गए व्यक्ति के सभी परिजनों, पड़ोसियों में डर और दुविधा का मौहल है, तो क्या यह चिकित्सा विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगता, की इस महामारी के प्रति इतना ज्यादा उदासीन रवैया क्यों है? जिला में जो चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस कोविड 19 की कार्य प्रणाली को देख रहे है, उनको चाहिए कि जो परिवार और उनके आस पड़ोस में प्रथम सम्पर्क में जिन व्यक्तियों के सैम्पल लेने है उनको लिया जाए क्योंकि जो 5 दिन का वेटिंग समय होता है वह बीत चुका है और ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के वार्ड नं 4 और 7 के लोंगो की काउंसलिंग की जाए ताकि वह इस कोविड-19 के कारण डर और दुविधा के मौहल से बाहर आ सके। ऐसा भी लगता है कि कोविड 19 जैसी महामारी को लेकर चिकित्सा विभाग अभी भी तैयार नहीं है और न ही अपने फील्ड स्टाफ को ठीक से ट्रैनिंग दे पाया है और सही जानकारियों के अभाव में कई तरह के डर और दुविधाओं को जन्म दिया जा रहा है जिससे समाज में एक वैचारिक कुरीतियों का भी जन्म हो रहा है और जिसके कारण एक दूसरे के प्रति हीन भावना भी जन्म ले रही है जिसका डर यह है कि यह कहीं सोशल डिस्टेंसिनग से मानसिक डिस्टेंसिनग में न बदल जाए।
उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल रूकमणी कुंड में प्रतिबंध के बावजूद एक बार फिर से लोगों के नहाने का सिलसिला आरंभ हो गया है। आलम यह है कि विषेशतौर पर लोग कोरोना काल में इस कुंड में न नहाएं इसके लिए बाकायदा एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के प्रयासों से पुलिस विभाग ने इस स्थान पर कांस्टेबल की तैनाती कर दी थी जो 47 दिन तक मुस्तैद रहा लेकिन अब इस कर्मचारी के हट जाने के बाद स्थिति दोबारा पूर्व की तरह हो गई है। यह आलम तब हैं जब प्रदेश कोरोना मामलों की संख्या हजारों में हो रही है ऐसे में यदि कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति इस पानी में नहा जाता है तो कम से कम 15 पंचायतें सीधे तौर पर प्रभावित होंगी। ईष्वर न करे ऐसा हो लेकिन यदि ऐसा होता है तो स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण के बाहर हो जाएगी। झंडूता विस क्षेत्र में स्थित औहर पंचायत के साथ रूकमणी कुंड में लोगों के बदस्तूर नहाने से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ सकता है। मनाही के बावजूद कोविड-19 के समय में यहां पर लोग प्रतिदिन स्नान करने के लिए आ रहे हैं जबकि प्रशासन ने मंदिरों को बंद कर रखा है स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कहीं गलती से भी एक भी कोरोना मरीज रुक्मणी कुंड में स्नान कर गया तो इसकी भारी कीमत 15 पंचायतों के लोगों को भुगतनी पड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि यहां से लगभग 15 पंचायतों के 25000 लोगों को पानी की सप्लाई जाती है। यदि समय रहते इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो इलाका इस भयंकर बीमारी की चपेट में आ सकता है। रुकमणी सेवा समिति द्वारा प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया जिसके चलते लगभग 47 दिनों तक पुलिस कांस्टेबल भी आता रहा लेकिन पुलिस के चले जाने के बाद यह स्थान एक बार फिर से शराबियों व हूड़दगियों का अड्डा बनता जा रहा है। वह पुलिस के न होने के कारण इसमें बेधड़क होकर स्नान करते हैं जिसके चलते महामारी का खतरा बढ़ गया है। रुकमणी सेवा समिति के लोगों के द्वारा फोन पर झंडुत्ता पुलिस स्टेशन बात की गई तो वह कम स्टाफ का हवाला देकर पल्ला झाड़ते नजर आए जोकि भोली भाली जनता के साथ न्यायोचित नहीं है। स्थानीय लोगों वह मां रुकमणी सेवा समिति ने प्रशासन से आग्रह किया है की इस महामारी के चलते रुक्मणी कुंड में स्थाई रूप से पुलिस की निगरानी रखी जाए ताकि लोगों को इस महामारी से सुरक्षित रखा जा सके। मां रुक्मणी कुंड सेवा समिति के अध्यक्ष अभिशेक चंदेल, तिलक राज प्रभात चंदेल संजीव चंदेल रविंद्र चंदेल अधिवक्ता अंकित चंदेल ने कहा कि यदि कोई यहां पर नहाता हुआ पाया जाता है तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। मां रूकमणी सेवा समिति के अध्यक्ष अभिशेक चंदेल ने बताया कि यह समय संवेदन शील है तथा सभी की जागरूकता से ही सभी बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह भी हैरानी का विषय है कि प्रतिबंध के बावजूद लोग यहां पर स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 8 व 9 अगस्त को चनण छट्टी के व्रत का तर्पण होगा। स्थान के महत्व और बहते पानी को लेकर अधिकांश लोग यहां पर आएंगे लेकिन जिला प्रषासन को चाहिए कि लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए अलग से पानी का स्त्रोत डेवलेप किया जाए तथा पुलिस प्रबंध भी किया जाए ताकि संभावित खतरे से बचा जा सके।
वन महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत दावटी के गांव फांजी के जंगल में वन विभाग, ग्राम पंचायत दावटी व महिला मंडल के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि पौधरोपण बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि ये हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि जब तक ये पौधे बड़े होकर वृक्ष न बन जाएं तब तक सभी इनकी पूरी देखभाल की जिम्मेवारी ले क्योंकि ये हमारे पर्यावरण को तो शुद्ध करेंगे ही साथ ही गांव की शोभा भी बढ़ती है। इस दौरान सभी ने मिलकर दाडू, जामुन, आंवला, नीम और बेहड़ा के लगभग 100 पौधे लगाए। इस अवसर पर पंचायत दावटी की प्रधान रीता देवी,ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, बीडीसी के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, बीडीसी सदस्य हीरा पाल चन्देल, वरिष्ठ नेता बीजेपी जीत राम ठाकुर, महिला मोर्चा महामंत्री सुनीला शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य जय देई, बीजेपी के कर्मचारी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष मनसा राम ठाकुर, भाजपा नेता धर्म पाल धर्मा, बीओ किशोरी भारद्वाज, वन रक्षक खुशबू, अंजना, महिला मण्डल फांजी की समस्त सदस्य व पंचायत के लोग मौजूद रहे।
जयराम कैबिनेट के नए मंत्रियों, उनके पीएस और स्टाफ को कमरे आवंटित कर दिए हैं। लेकिन अभी विभाग का इंतज़ार रहेगा। टीम जयराम में ऊर्जा, हेल्थ, फ़ूड एंड सिविल सप्लाई, आयुर्वेद समेत कुछ विभाग सीएम जयराम ठाकुर ख़ुद देख रहे हैं। एसे में नए मंत्रियों को विभाग मिलते ही जयराम पर अतिरिक्त बोझ ख़त्म हो जाएगा। राज्य सचिवालय में मंत्री राकेश पठानिया कमरा नंबर ई-321 में बैठेंगे। यह कमरा स्वास्थ्य मंत्री रहते विपिन परमार का था। मंत्री बनने पर पठानिया को दिया गया है। विपिन परमार को आवंटित कमरा तो पठानिया को मिल गया, अब देखना यह बाकी है कि क्या स्वास्थ्य मंत्रालय भी मिलता है या नहीं। वहीं, राकेश पठानिया के पीएस को ई-320 और स्टाफ के लिए ई-323 आवंटित किया गया है। सुखराम चौधरी कमरा नंबर जी 21 में बैठेंगे। उनके पीएस को कमरा नंबर जी-22 दिया गया है। साथ ही स्टाफ कमरा नंबर जी-25 में बैठेगा। राजिंद्र गर्ग को कमरा नंबर ई-212 आवंटित किया गया है। पीएस ई-213 और स्टाफ ई- 218 में बैठेगा। सचिव (एसए) ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि जयराम कैबिनेट में लंबे अरसे से खाली चल रहे मंत्री के तीन पदों को भर दिया गया है। कैबिनेट में पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी, नूरपुर से राकेश पठानिया व घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग को शामिल किया गया है। ये तीनों ही पहली मर्तबा कैबिनेट में शामिल किए गए हैं, इनमें राजेंद्र गर्ग तो विधायक भी पहली ही मर्तबा बने थे। राजभवन में आयोजित हुए सादे शपथ ग्रहण समारोह में तीनों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद तीनों मंत्री पहली बार कैबिनेट की बैठक में भी शामिल हुए। मंत्री के तीनों पद किशन कपूर के सांसद व विपिन परमार के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद खाली हुए थे। वहीं, लोकसभा चुनाव में बेटे को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट मिलने पर अनिल शर्मा ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
केबिनेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 21वीं सदी की नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि 34 सालों से शिक्षा नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था। 1990 के बाद तकनीक का इस्तेमाल काफी तेजी से वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा था और शिक्षा जगत में भी तकनीक का अनिवार्य होना बड़ा आवश्यक हो गया था जो कि नई राष्ट्रीय शिक्षा समिति में तकनीक की सहायता से शिक्षा पर जोर देने की बात आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू करने के फैसले का स्वागत किया है। परिषद की ओर से कहा गया है कि यह नीति आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भारत के सम्मानित नागरिक शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर उच्च स्तर शिक्षा तक बदलाव का इंतजार कर रहे थे। राष्ट्र ने शिक्षा को ज्ञान आधारित, रोजगारोन्मुखी, प्रौद्योगिकी-उन्मुख बनाने के लिए सुधार किए हैं और लंबे समय तक सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आम भारतीय की आकांक्षाओं के अनुरूप होगी। भारत लंबे समय से सुधार की प्रतिक्षा कर रहा था एबीवीपी के प्रदेश मंत्री राहुल राणा ने कहा की राष्ट्र ने एक ऐसी शिक्षा नीति की आवश्यकता महसूस की है, जो भारतीय मूल्यों के अनुरूप हो और वैश्विक मानकों पर आधारित हो। भारत लंबे समय से जिन सुधारों की प्रतीक्षा कर रहा है, उन पर सरकार द्वारा ध्यान दिया गया है। हमें उम्मीद है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और इसके द्वारा लाए गए सुधारों से भारतीय छात्र बिरादरी को मदद मिलेगी, जिसमें करोड़ों छात्र शामिल होंगे, अपने सपनों को साकार करेंगे। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये सुधार हों। बिना किसी देरी के धरातल पर लागू किया गया। हम भारत सरकार और समिति के प्रत्येक सदस्य के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दिशा में अथक प्रयास किया।
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्रता सेनानियों की विवाहित बेटियों व भूतपूर्व सैनिकों की विवाहित बेटियों के पक्ष में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इस कैटेगरी की विवाहित बेटियों को भी सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान करने के हक में फैसला सुनाया। फैसले के मुताबिक अब विवाहित बेटियां भी सरकारी नौकरियों में स्थाई आरक्षण की हकदार होंगी। कोर्ट ने लिंग के आधार पर आरक्षण में भेदभाव को गलत ठहराया और मौलिक अधिकारों का हनन बताया। पिछले 3 वर्षों से सरकार ने विभिन्न विभागों में भर्तियां की और उसमें विवाहित बेटियों को भी नौकरियां दी लेकिन इन सब की नौकरियां इस केस के नतीजे पर निर्भर थी और इनके नियमित होने को लेकर हर वक्त तलवार लटकी हुई थी लेकिन इस केस में इन बेटियों के हक में फैसला आने से सभी को बड़ी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार बनाम नीलम कुमारी केस पर मामले की सुनवाई करते हुए सरकार की एसएलपी को खारिज कर दिया और उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश के फैसले को बरकरार रखा जिसमें उन्होंने विवाहित बेटियों को भी विवाहित बेटों के समान नौकरियों में आरक्षण का फैसला सुनाया था। 29 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अशोक भूषण जस्टिस आश्वास रेडी व जस्टिस आरएस की खंडपीठ में यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सभी स्वतंत्रता सेनानी और भूतपूर्व सैनिकों की विवाहित बेटियां सरकार से गुजारिश की कि इस ऐतिहासिक फैसले को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अति शीघ्र उनके हक में निर्णय ले ताकि वह जल्द से जल्द नियमित हो सके |
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गर्ग को प्रदेश मंत्रिमंडल में कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाने पर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता व भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं मंडल के तमाम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने मंडल की तरफ से केंद्रीय नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा का, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का, गर्ग को कैबिनेट में शामिल करने के लिए आभार व्यक्त किया है। रतवान ने कहा इससे पूर्व घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से आज दिन तक कोई भी विधायक मंत्री नहीं बनाया गया या पूरे जिला बिलासपुर व घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनता के लिए प्रदेश सरकार की बहुत बड़ी सौगात है। इसके साथ ही मंडल भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनता का भी आभार प्रकट किया है यह उसी जनता के वोटों का नतीजा है कि आज गर्ग जी व विधानसभा क्षेत्र इस मुकाम तक पहुंचा है। जैसे ही गर्ग के कैबिनेट मंत्री बनने की सूचना स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता को मिली शहर में जगह-जगह मिठाईयां बांटकर आतिशबाजी कर कर लोगों ने खुशी का इजहार किया तथा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता शिमला की ओर रवाना हुए जो इस ऐतिहासिक पल के वह बनने के लिए आतुर थे। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री नवीन शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य युवा मंडल कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, मंडल महासचिव राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज संख्या, संयोजक वार्ड संयोजक व्यापार मंडल नरेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमारी और पंचायत के पूर्व प्रधान देशराज शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर, देवेश चंदेल मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा महामंत्री विशाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इसे ऐतिहासिक पल के गवाह बने। रतवान ने कहा कि जब भी मंत्री बनने के पश्चात राजेंद्र गर्ग घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे तो उनका जिला व विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा एवं प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार निर्मला राजपूत ने कहा कि भारत को शक्तिशाली एवं सुरक्षित राष्ट्र बनाने के लिए राफेल विमानों के आने से और मजबूती मिलेगी। विमानों का आगमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के प्रति कटिबद्धता को दर्शाता है जिसके लिए संपूर्ण राष्ट्र उनका आभार व्यक्त करता है। इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा एवं निर्मला राजपूत ने कहा कि इन विमानों के आने से भारतीय वायु सेना को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत की सामरिक और सैन्य शक्ति में आवश्यकता अनुसार बहुत बड़ी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल लड़ाकू विमान दुनिया के सबसे बेहतरीन है। वह हमारी एयरबेस पर लैंड किए हैं उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश हमारे देश पर बुरी नजर रखकर जो मंसूबा पाले हुए हैं। उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सैन्य शक्ति को बढ़ाना आवश्यक था। इस दिशा में रफेल लड़ाकू विमान अत्यंत प्रभावशाली साबित होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भारत को शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाए जाने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे थे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र पोखरण में परमाणु विस्फोट करके बनाया था। लाडली फाउंडेशन जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बेस्ट ममता ने कहा कि यह 36 हजार फीट से लेकर 50 हजार फीट तक उड़ान भरने में सक्षम है। यह 3700 किमी इसकी रफ़्तार 1920 किमी प्रति घंटे (Rafale speed) है। यह 1312 फीट के बेहद छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम है। यह 15,590 गैलन ईंधन ले जाने की क्षमता रखता है। राफेल, हवा से हवा में मारक मिसाइलें ले जाने में सक्षम है।
प्रदेश की जयराम सरकार ने बिलासपुर जिले को एक बड़ा तोहफा दिया है। घुमारवीं से विधायक राजेंद्र गर्ग को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। घुमारवीं को लंबे समय के बाद झंडी मिली है जिससे क्षेत्र वासियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार में शामिल होने वाले ने मंत्री राजेंद्र गर्ग 2017 में बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। उन्हें भाजपा के नेशनल अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा का भी करीबी माना जाता है। 30 मई 1966 को बिलासपुर जिले के ठंडोड़ा गांव में सुंदरी देवी और बलदेव सिंह के घर पर उनका जन्म हुआ। आरंभिक शिक्षा बिलासपुर में प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी और ग्वालियर मध्य प्रदेश की जीवाजी यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने वहां से वनस्पति विज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की। आरएसएस से जुड़े होने के साथ-साथ उन्होंने 1983 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वाइन की और 1986-87 में बिलासपुर जिला के संयोजक रहे। उसके पश्चात यह राज्य कार्यकारिणी में सचिव रहे और पूर्णकालिक संगठन सचिव की सेवाएं इन्होंने मध्यप्रदेश में दीं। जहां इन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्य 90 से 97 तक किया। बिलासपुर जिले के घुमारवीं से इन्होंने दैनिक भास्कर के संवाददाता के रूप में भी कार्य किया। 2006 से 2010 तक यह भाजपा प्रशिक्षण सेल के संयोजक रहे और इसी कार्यकाल में ही स्कूल शिक्षा बोर्ड के सदस्य चुने गए इसके अलावा हिमाचल प्रदेश टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड के सदस्य होने के साथ भाजपा के राष्ट्रीय दल के सदस्य भी रहे। 2017 में यह विधानसभा के लिए घुमारवीं से विधायक चुने गए। राजेंद्र गर्ग समाज सेवा में अधिक रुचि रखते हैं। इसके अलावा इनको कबड्डी खेलना पसंद है।
कोरोना संकट के बीच के बीच और लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश में जयराम कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कैबिनेट में पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी, नूरपुर से राकेश पठानिया व घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग को शामिल किया गया है। ये तीनों ही पहली मर्तबा कैबिनेट में शामिल किए गए हैं, इनमें राजेंद्र गर्ग तो विधायक भी पहली ही मर्तबा बने थे। राजभवन में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह को सादे तौर पर आयोजित किया गया, कोविड-19 के चलते इसमें कुछ लोगों को ही आने का निमंत्रण था। तीनों को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलवाई। तीनों ने शपथ लेने के बाद सीएम जयराम ठाकुर का अभिवादन किया। याद रहे कि कैबिनेट में तीनों पद खाली चल रहे थे। सिरमौर जिला कांग्रेस का गढ़ रहा है लेकिन कांग्रेस की परंपरागत सीट पांवटा साहिबसीट को पहली बार बीजेपी की झोली में वर्ष 2003 में डालने वाले सुखराम चौधरी का दावा कैबिनेट के लिए पहले भी मजबूत था, लेकिन सिरमौर जिले से डाॅ राजीव बिंदल के विधानसभा अध्यक्ष बनते ही सुखराम को जगह नहीं मिल पाई। डॉ. बिंदल के इस्तीफा देने के बाद अब जब कैबिनेट विस्तार हुआ तो सिरमौर के हिस्से से कैबिनेट की खाली जगह पर सुखराम की ताजपोशी पहले से ही तय मानी जाने लगी थी। सुखराम सिरमौर जिले में पुरुल्ला तहसील के निवासी हैं। सुखराम ने 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। 2012 के हिमाचल प्रदेश के चुनाव में सुखराम निर्दलीय उम्मीदवार किरणेश जंग से 790 के मामूली अंतर से हार गए थे। सत्ता के संतुलन का केंद्र कहे जाने वाले कांगड़ा जिले से राकेश पठानिया का ताल्लुक और जयराम कैबिनेट में इस जिले से खाली हुई किशन कपूर व विपिन परमार की जगह भरने को शुरू से ही नूरपुर के पठानिया सबसे परफेक्ट दावेदार माने जा रहे थे। पठानिया बीजेपी की राजनीति में हमेशा तेज-तर्रार नेताओं में से एक है और सदन के अंदर और बाहर भी पार्टी और सरकार के समर्थन में हमेशा फ्रंट पर खडे दिखे हैं। राकेश पठानिया के पिता का नाम कहन सिंह सिंह पठानिया है। उन्होंने अपनी इंटरमीडियट की पढ़ाई 1981 में पूरी की। वह पेशे से कृषक और खेती उनका व्यवसाय है। राकेश पठानिया नूरपुर विधानसभा के काफी अनुभवी राजनेता रहे हैं। इसके पहले वह एक बार निर्दलाीय जबकि दो बार बीजेपी से चुनाव लड़ चुके हैं। वह 2007 में तो जीते थे लेकिन 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से हार का मुंह देखना पड़ा था। 1998 में विधानसभा चुनाव जीता जबकि 2003 के चुनाव में हार गए थे। उन्हें चुनाव में 23179 वोट मिले थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र गर्ग ने ना सिर्फ टिकट लेकर सबको चौंका दिया बल्कि कांग्रेस में मुखर रहने वाले राजेश धर्माणी को भी अपने पहले ही चुनावी समर में परास्त कर दिया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गह जिला बिलासपुर से ताल्लुक रखने वाले धर्माणी को अपने विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में मिलनसार माना जाता है। राजेंद्र गर्ग का बिलासपुर जिले में लोगों से जुड़ाव और संगठन के अंदर लंबी पारी कैबिनेट तक पहुंचाने में मददगार रही है। राजेंद्र गर्ग स्नातकोत्तर है, उन्होंने जिवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से 1990 में एमएससी की डिग्री ली है।
शराब के नशे में धुत होकर आधी रात हुड़दंग मचाना एक युवक को महंगा पड़ गया। हुड़दंग से दुखी घर वाले आखिर कब तक सब्र करते। बेटे के जुल्मो-सितम से दुखी घर वालों ने आखिर उसे हवालात की सैर करवा ही दी। मामला दाड़लाघाट थाना के अंतर्गत आने वाले गांव जटोत (नवगांव) का है। मंगलवार रात एक युवक अमर चंद सुपुत्र लेखराम शराब पीकर हुड़दंग मचाता रहा। उसके शोर-शराबे की वजह से परेशान होकर व इससे दुखी अमर चंद के घर वालों ने थाना दाड़लाघाट फोन किया। पुलिस की एक टीम अन्वेषण अधिकारी नरेंद्र कुमार की अगुवाई पर मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया जहां पूरी रात उसे हवालात में गुजारनी पड़ी। आरोपी का मेडिकल भी करवा लिया गया है। पुष्टि करते हुए एचएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने बताया कि बुधवार को अमर चंद को जमानत याचिका पर रिहा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि आगे भी इस तरह से हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
सोलन जिला में मक्की की फसल को ‘फाल आर्मी वोर्म’ नामक कीड़े के प्रकोप से बचाने के लिए कृषि विभाग ने किसानों के लिए परामर्श जारी किया है। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक डाॅ. राजेश कौशिक ने दी। डाॅ. राजेश कौशिक ने कहा कि सोलन जिला के निचले क्षेत्रों में इस कीट का अधिक प्रकोप देखने को मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में लगभग 4750 हैक्टेयर मक्की की फसल में खेतों के बीच-बीच में स्थानीय पैच के रूप में 10 से 15 प्रतिशत पौधे इस कीड़े से ग्रस्त पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘फाल आर्मी वोर्म’ नामक कीड़े से मक्की की फसल को बचाने के लिए किसान अपनी फसल का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि यदि खेत में मक्की के 5 प्रतिशत से अधिक पौधों पर ‘फाल आर्मी वोर्म’ नामक कीड़े का प्रकोप पाया जाता है तो इसके नियंत्रण के लिए उपाय आरम्भ कर दें। डाॅ. राजेश कौशिक ने कहा कि किसान इस कीड़े से ग्रसित पौधों के सबसे उपरी पत्ते अथवा मध्य छल्ले में खेत की मिटटी, रेत या राख भरें। यदि तदोपरांत बारिश न हो तो उनमें पानी भर दें। ऐसा करने से सुंडियां मर जाएंगी। उन्हांेने कहा कि खेत में प्रकाश प्रपंच तथा फेरोमोन ट्रैप स्थापित करें। जैविक कीटनाशकों जैसे बीटी (2 ग्राम प्रति लीटर पानी), नीम आधारित कीटनाशक (2 मिली लीटर प्रति लीटर पानी), फफूंद आधारित कीटनाशकों मेटारहीजीयम (5 ग्राम प्रति लीटर पानी) इत्यादि का उपयोंग करें। डाॅ. राजेश कौशिक ने कहा कि किसान मक्की की फसल में परजीवियों जैसे ट्राइकोग्रेम्मा, कोटेशिया, टेलीनोमस इत्यदि की संख्या बढ़ाने के लिए इनमें प्रयोगशाला में तैयार परजीवियों के अंडे छोड़ें। उन्होंने कहा कि यदि इन उपायों के बाद भी ‘फाल आर्मी वोर्म’ का प्रकोप कम नहीं होता है तो अंतिम उपाय के रूप में रसायनों जैसे स्पाईनोसैड (0.3 मिली लीटर प्रति लीटर पानी), कलोरनट्रेनिलिप्रोल (0.3 मिली लीटर प्रति लीटर पानी), एमाबेक्टीन बेन्जोएट (0.4 ग्राम प्रति लीटर पानी), थायोडीकार्ब (2 ग्राम प्रति लीटर पानी), फ्लूबेंडामाइड (0.3 मिली लीटर प्रति लीटर पानी) या थाओमिथेक्सोन एवं लैम्ब्डा साईंहेलोथ्रिन (0.25 मिली लीटर प्रति लीटर पानी) में मिला कर ग्रसित पौधों के सबसे उपरी पत्ते अथवा मध्य छल्ले में भरें। उन्होंने कहा कि ग्रसित पौधों के अवशेष खेत में न छोड़ें नहीं तो इससे दूसरी फसल को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि शोध के अनुसार यह कीड़ा 80 से ज्यादा फसलों को हानि पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष मक्की की फसल के साथ उड़द, लोबिया इत्यादि दाल की फसल अवश्य लगाएं। ऐसी मिश्रित फसल में फाल आर्मी वोर्म कीड़े का प्रकोप कम होता है और मक्की की फसल को दलहन फसल से नत्रजन निःशुल्क प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि मक्की की फसल के चारों और 3-4 लाइनें नेपियर घास की ट्रैप फसल के रूप में मुख्य फसल से 10 दिन पहले लगाएं ताकि वहां पर ‘फाल आर्मी वोर्म’ कीड़े की उपस्थिति होते ही उन्हें ट्रैप करके वहीं समाप्त कर दिया जाए। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि यह कीड़ा दक्षिण अमेरिका में पाया जाता था परन्तु कुछ वर्ष पहले यह अफ्रीकी देशों से होते हुए भारत में कर्नाटक राज्य पहुंचा और वहां से उत्तरी पूर्वी राज्यों में पहुंचने के बाद अब उत्तरी राज्यों में भी पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि नत्रजन के अधिक उपयोग के कारण पौधों की रोगों और कीटों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है। इस कारण विभिन्न प्रकार के रोग और कीड़े फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। सोलन जिला में लगभग 23,500 हेक्टेयर भूमि पर मक्की की खेती की जाती है। जिला का मक्की उत्पादन लगभग 58750 मीट्रिक टन है।
कुनिहार विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले उन सभी उपभोक्ताओं जिन्होंने अपने विद्युत बिलों को जमा नही करवाया है 14 अगस्त तक बिल जमा करवाने होगें नहीं तो विभाग उनकी सप्लाई काट देगा। कुनिहार विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता ई० मनमोहन सिंह चन्देल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिल जमा करवाने की सुविधा के लिए उपभोक्ताओं को कैश कलेक्शन काउंटर विद्युत उपमंडल कुनिहार में सुचारू रूप से कार्य कर रहा है तथा उपभोक्ता बिजली के बिल ऑनलाइन भी जमा करवा सकते है। उन्होंने कहा है कि जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नही किए है, वे 14 अगस्त 2020 से पहले जमा करवाएं अन्यथा 14 अगस्त के बाद बिना किसी सूचना के उनकी विद्युत सप्लाई काट दी जाएगी।
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र, मशोबरा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र के सह-निदेशक डॉ. पकंज गुप्ता, वैज्ञानिकों तथा समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। मुख्य रूप से देवदार के वृक्षों का फार्म की सीमा के साथ-साथ वृक्षारोपण किया गया जिसमें सब ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसके उपरांत सधौड़ा फील्ड लैबॉरट्री के प्रांगण में भी विभिन्न सजावटी पौधे जैसे- यूनाइमस, बुटुलिया, फूशिया, जापानी प्रीवेट और बेल वाला गुलाब लगाए गए। इस वृक्षारोपण के दौरान वन विभाग, मशोबरा के कर्मचारी भी मौजूद रहे। दोपहर के समय केंद्र के समस्त लोगों द्वारा केंद्र की पार्किग के साथ लगती पहाड़ी पर भी पौधे रोपे गए, जिसमें इंडियन बैकं, मशोबरा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पहाड़ी पर तरह-तरह के सजावटी पौधे जैसे- कैनेडियन मैपल, जापानी मैपल, बक्सस, फ्लावरिग क्विन, लाइगस्ट्रम, फायर थॉर्न, हरा युनाइमस, हरा प्रिवेट, आदि की विभिन्न किस्मों का रोपण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का भी खास ध्यान रखा गया।
बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने लोक सेवा आयोग हिमाचल प्रदेश के सह सचिव को मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रान्त मंत्री राहुल राणा ने बताया कि 7 और 8 अगस्त को allied की मेन्स परीक्षा होंनी है जिसमें प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी विद्यार्थी भाग लेंगे, वर्तमान में कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के हालात को देखते हुए अभाविप ने सुझाव दिया कि Allied परीक्षा को स्थिति सामान्य होने तक स्थगित कर दिया जाए। प्रान्त मंत्री राहुल राणा ने बताया कि allied की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में मंडी, शिमला और धर्मशाला में कुल 3 परीक्षा केंद्र हैं, ऐसे में कई परीक्षार्थी कन्टेनमेंट जोन से भी परीक्षा देने आएंगे और बाहरी राज्यों से भी, इसलिए यह छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए या तो परीक्षा स्थगित की जाए या फिर सभी जिला केंद्रों पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएं तथा बाहरी राज्यों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए बॉर्डर पर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएं। राहुल राणा ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए और वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से सामाजिक दूरी व अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अधिक से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किये जाएं। इसी के साथ अभाविप ने ईमेल के माध्यम से लोकसेवा आयोग के चैयरमैन को भी ज्ञापन सौंपा। ABVP हिमाचल ने कहा है कि या तो allied की परीक्षा को स्थगित किया जाए या फिर दिए गए सुझावों को अमल में लाकर परीक्षा करवाई जाए।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के वार्ड खाता के गांव बागा में पानी की समस्या को लेकर दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सुधार सभा व स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग से गांव में चल रही समस्या से निजात पाने की मांग की है। विभाग के अधिकारियों से गांव बागा में पीने के पानी की दिक्कत बारे समय समय पर अवगत कराने के बाद भी गांव की समस्या पर सुध नही लिया जा रहा है। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि गांव के लिए जल शक्ति विभाग के आईपीएच सब उपमंडल दाड़लाघाट के द्वारा पीने के पानी की सप्लाई मुहैया एक हैंड पंप के द्वारा तो दूसरी 50 वर्ष पुरानी सप्लाई दाती गांव से अन्य गांव को संचालित की जाती है, पर इसी गांव की सप्लाई 6 माह से बन्द पड़ी है, जिसके लिए ग्राम वासियों ने कई बार सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी कर्मचारियों से भी आग्रह किया, जिसमे आश्वासन दिया गया कि 15 जून के बाद सप्लाई चालू की जाएगी। इसके साथ ही एसडीओ द्वारा दो तीन बार अखबारों में खबर प्रकाशित होने के दौरान ब्यान दिया कि सप्लाई चालू की जाएगी तथा अम्बुजा के साथ लगते गांव को नवगांव स्कीम से पीने के पानी मुहैया करवाया जाएगा। प्रेम केशव ने कहा कि सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता को हैंड पंप सप्लाई की अनिमितताओं जिसमे बिजली बोर्ड के कटों तथा एचटी व एलटी लाइन की मरम्मत के कारण हैंड पंप से सप्लाई बाधित होती है, परन्तु विभाग आज भी इस महामारी के बीच लोगों के सहयोग के लिए कतई अनसुना है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है गांव में पानी की हो रही समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जब इस बारे जल शक्ति विभाग के एसडीओ महेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली की वजह से सप्लाई बाधित हो रही है, बाकी पानी की सप्लाई समय पर दी जा रही है। वही नवगांव स्कीम के तहत पानी मुहैया करवाने के लिए टेक्निकल एस्टीमेट के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि गांव में हो रही समस्या का निपटारा जल्द करके लोगों को पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बाद अब कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश की जयराम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सिंह ने आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में डॉक्टरों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रही है। कोरोना काल मे सबसे आगे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉक्टरों के वेतन में किसी भी प्रकार की कटौती करना इनके साथ बहुत बड़ा धोखा है। विक्रमादित्य सिंह ने यहां जारी एक बयान में प्रदेश सरकार के उस फैंसले की कड़ी आलोचना की है जिसमें उन्होंने कांट्रेक्ट पर लगे डॉक्टरों की ग्रेड पे पर कैंची चलाते हुए इनके बेतन में कमी कर दी है। उन्होंने कहा है कि यह निर्णय पूरी तरह से नए डॉक्टरों व जो अभी कॉन्ट्रैक्ट पर लगें है उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए इन्हें प्रदेश में अपनी सेवाएं देने के लिए ग्रेड पे देने का फैंसला किया था जो बर्तमान सरकार ने रद्द कर दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने इस साल जनवरी से अनुबंध आधार पर लगे उन डॉक्टरों से इस ग्रेड पे की किसी भी प्रकार की रिकवरी पर भी कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि इस प्रकार के निर्णय प्रदेश में लगें उन सभी डॉक्टरों के मनोबल को प्रभावित कर सकतें है जो कॉन्ट्रैक्ट पर लगें है। विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को ओर अधिक सुदृढ़ करने की बहुत आवश्यकता है।उनका कहना है कि प्रदेश में डॉक्टरों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुबंध के दौरान इनके ग्रेड पे को पुनः बहाल किया जाना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध आधार पर लगें उन सभी कर्मचारियों को भी स्थाई किया जाना चाहिए जो अपना अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके है। उनका कहना है कि विभाग में पंद्रह सौ के करीब ऎसे स्वास्थ्य कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे है जो अपना अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने पुराने उपायुक्त कार्यालय सोलन में ‘स्वयं सहायता समूहों का आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सत्त प्रयास’ के तहत हस्त निर्मित राखियों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने डाॅ. राजीव सैजल के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी हस्त निर्मित राखियां भेंट कीं। यह राखियां राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण कौशल योजना के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार की गई हैं। सोलन जिला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण कौशल योजना के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मुख्य रूप से चीड़ की पत्तियों एवं कुशा घास से राखियां निर्मित की गई हैं। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि जिला में स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध चीड़ की पत्तियों एवं कुशा घास से निर्मित यह राखियां सभी को रक्षा बन्धन जैसे त्यौहार का अनुमप संदेश देंगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करेंगी। उन्हांेने कहा कि इस तरह के प्रयास आत्मनिर्भर ग्राम की कल्पना को साकार करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री ग्रामीण कौशल योजना प्रदेश में ऐसी शिल्पकला को प्रोत्साहन देने में सहायक सिद्ध होगी जो स्थानीय स्तर पर रोजगार का महत्वपूर्ण साधन बन सकती है। यह योजना प्रदेश के शिल्पकारों को सुदृढ़ आधार प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगी। डाॅ. सैजल ने हस्त निर्मित राखियां तैयार करने के लिए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। इन प्रयासों के माध्यम महिलाओं को घर पर ही रोजगार का उत्तम साधन उपलब्ध हुआ है। उन्हांेने स्वयं भी हस्त निर्मित राखियां क्रय की और अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित किया। यह हस्त निर्मित राखियां जिला के कण्डाघाट, सोलन व धर्मपुर में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित की गई हैं। राखियां मुख्य रूप से स्वयं सहायता समूह बसाल, भोजनगर, जटोली, जाडला, मही, कण्डाघाट द्वारा तैयार की गई हैं। सोलन में यह हस्त निर्मित राखियां पुराने उपायुक्त कार्यालय में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। डाॅ. सैजल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा मौली एवं घरेलू स्तर पर उपलब्ध अन्य वस्तुओं से तैयार राखियों का अवलोकन भी किया और इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, उपायुक्त सोलन केसी चमन, उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, खण्ड विकास अधिकारी सोलन ललित दुल्टा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट ने वर्ष 2020-2021 की पहली स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन ऑनलाइन आयोजित किया। बैठक में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान आईटीआई की वार्षिक प्रोग्रेस को एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत कर, वर्ष 2020-21 की योजना को भी रेखांकित करके प्रस्तुत किया गया।बैठक में कोविड-19 के दौरान जो भी गतिविधियां या पाठ्यक्रम ऑनलाइन करवाया जा रहा है उसकी काफी सराहना सदस्यों द्वारा की गई।प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सदस्यों के स्वागत व धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समस्त सदस्यों का परिचय करवाया। राजेश शर्मा ने बताया कि इस बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया व बहुमूल्य सुझाव भी दिए,ताकि इस क्षेत्र में हम इस आईटीआई को एक मॉडल आईटीआई बनाएं व पूरे प्रदेश के अंदर इसकी अपनी पहचान हो। बैठक के दौरान समिति ने यह भी सुझाव दिए कि वर्तमान समय में अपनी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कुछ नए व एडवांस कोर्स भी शुरू किए जाएं, जो कि बाजार की मांग के अनुरूप हो जिसमें की सोलर, कृषि, ड्राइवर, मकैनिक व प्लंबर इत्यादि हो। इस मौके पर बैठक में जुड़े सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य वार्ड दाड़लाघाट रामकृष्ण शर्मा, प्रवक्ता अर्थशास्त्र राजेंद्र वर्मा, पुलिस विभाग से कमला वर्मा, मनसाराम, रामलोक, ओमप्रकाश शर्मा, आईटीआई अर्की से अजय कुमार, सुरेंद्र भारती, संतराम कौंण्डल, विद्यासागर ठाकुर, प्रेमलता, रोजगार कार्यालय सोलन से श्याम, बिलासपुर रोजगार कार्यालय से भूपेश शर्मा, वित्तीय सलाहकार शेलेश वर्मा, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट राजेश गुप्ता सहित सलाहकार समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्य योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रकाशित पुस्तिका ‘सहज प्रयास 2019-2020’ का विमोचन किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की। डाॅ. सैजल ने सहज प्रयास के संकलन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चैहान एवं सोलन जिला में कार्यरत विभागीय टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तिका लोगों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न विभागकीय योजनाओं की सारगर्भित जानकारी प्रदान करेगी। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियांे से आग्रह किया कि लोगों को विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल शब्दों में उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। उन्हांेने कहा कि विभाग मुख्य रूप से समाज के कमजोर वर्गों के लिए योजनाएं कार्यान्वित करता है और इन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए स्पष्ट जानकारी दी जानी आवश्यक है। डाॅ. सैजल ने कोरोना महामारी के समय में विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग न केवल पात्र वर्गों तक समय पर 03 माह की पैंशन पहुंचाने में सफल रहा है अपितु एक्टिव केस फाइडिंग सहित अन्य कोरोना वायरस संक्रमण से सम्बन्धित कार्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने प्रशंसनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा जिला में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों ने बड़ी संख्या में मास्क तैयार कर लोगों तक पहुंचाए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना के तहत वर्ष 2019-20 में 18 वर्ष से कम आयुवर्ग के 2127 बच्चों तथा 1287 महिलाओं को 58 लाख 13809 रुपए की सहायता प्रदान की गई। वर्ष 2020-21 में योजना के तहत 70 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत वर्ष 2019-20 में सोलन जिला में 62 कन्याओं को 24 लाख 80 हजार की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई गई। योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा 01 कन्या के विवाह पर 51 हजार रुपए का अनुदान प्रदान किय जाता है। वर्ष 2020-21 में योजना के तहत 55 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। सोलन जिला में विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत वर्ष 2019-20 में 07 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई। महत्वकांक्षी बेटी है अनमोल योजना के तहत वर्ष 2019-20 में 270 कन्याओं को जन्म के उपरान्त अनुदान राशि के रूप में 29 लाख 54 हजार रुपए प्रदान किए गए। इसी अवधि में 2551 कन्याओं को छात्रवृत्ति के रूप में 31 लाख 81 हजार 410 रुपए उपलब्ध करवाए गए। वर्ष 2020-21 में बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत पात्र कन्याओं को 78 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चैहान ने सहज प्रयास के विमोचन के लिए मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जिला कल्याण अधिकारी अनुराधा तनवर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ समय पर पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है और प्रदेश के समर्पित अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग की सहायता से इस लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। डाॅ. सैजल जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए कल्याण शब्द का अर्थ अत्यन्त व्यापक एवं विस्तृत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों का समयबद्ध कल्याण सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी विभागों द्वारा अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं के लाभ लक्षित वर्गों तक समय पर पहुंचाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमित सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की संतुष्टि तभी सम्भव है जब प्रदेश का संतुलित विकास और समाज के कमजोर वर्गों का अपेक्षित आर्थिक उत्थान हो। उन्होंने सभी अधिकारियों का आह्वान किया कि वे आम जन के लाभ के लिए गांव-गांव तक पहुंचे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण विकास के अनेक कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के जनहितैषी निर्णयों और आमजन के सहयोग से अब धीरे-धीरे विकास की योजनाएं पुनः रफ्तार पकड़ रही हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोरोना के कारण आर्थिकी को हुई हानि की भरपाई के लिए एकजुट होकर सघन प्रयास करें। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला में वर्ष 2019-20 में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर 43.34 करोड़ रुपए व्यय किए गए। इस अवधि में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 29,758 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वर्ष 2019-20 में सोलन जिला में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 6,790 नए पात्र व्यक्तियों को पैंशन स्वीकृत की गई। वित्त वर्ष 2020-21 में सोलन जिला में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर 32.48 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश सरकार के निर्णय अनुसार बजट का आबंटन जनगणना के अनुसार तहसीलवार किया गया है। जिला में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वर्तमान में वृद्धावस्था पैंशन, दिव्यांगता राहत भत्ता, विधवा अथवा परित्यकता पैंशन, एकल नारी पैंशन, कुष्ठ रोगी पुनर्वास भत्ता, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पैंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पैंशन एवं ट्रान्स जेंडर पैंशन प्रदान की जा रही हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में सोलन जिला में 33,941 सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों को पैंशन उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्तमान वित्त वर्ष के प्रथम तथा द्वितीय त्रय मास में पैंशन उपलब्ध करवाने पर 24.91 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, गृह निर्माण अनुदान, अनुवर्ती कार्यक्रम सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर सारगर्भित चर्चा की गई। जिला कल्याण अधिकारी अनुराधा तनवर ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम की टिप्पणी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का पलटवार किया है। सीएम के कांग्रेस की पोल खोलने के ब्यान पर राठौर ने कहा कि सीएम कांग्रेस के किसी भी आरोप का जवाब देने को तैयार रहे। राठौर ने कहा कि भाजपा बताये कोरोनकाल में जनता से बसूले करोड़ों रुपये का हिसाब कहाँ है? भाजपा के नए अध्यक्ष को बधाई देने के साथ राठौर ने कहा कि ये भाजपा ने सोशल डिस्टनसिंग की धज्जियां उड़ाई। राठौर ने कहा कि जनता के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस नेताओं पर सरकार बना रही बमाये दर्जनों मामले।
प्रदेश में फिलहाल नहीं है लॉक डाउन लगाने की संभावना, केवल संक्रमित क्षेत्र में ही की जाएगी सख्ती। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के दिमाग में कोरोना वायरस का असर हो रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने एक पोल किया है जिसमें लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है लेकिन फिलहाल प्रदेश में लॉक डाउन नहीं लगेगा। हालांकि प्रदेश में मामले बढ़े हैं इसलिए सरकार ने कुछ क्षेत्रों में लॉक डाउन भी लगाया है और आगे भी अगर जरूरत महसूस होती है तो ज्यादा संक्रमित जगहों पर सख्ती की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोला है और कहा कि नेता प्रतिपक्ष के दिमाग में कोरोना वायरस घुस गया है। जो कांग्रेस और इनके लिए ठीक नही है।सीएम ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल मे हर सभव बहतरीन काम किया है जबकि विपक्ष लगातार सरकार की आलोचना ही करता रहा है और सरकार उनकी उल्टी सीधी कोई भी बात मानने वाली नहीं है। सीएम के सख्त लहजे में कहा कि अभी सरकार का फ़ोकस केवल औए केवल महामारी से निपटने का है लेकिन अगर विवक्ष के कारनामों की पोल खोलनी शुरू हर दी तो इनको मुह छुपाने तक ली जगह नहीं मिलेगी।कांग्रेस ने कोरोनकाल के संकट में भी केवल आलोचना की घटिया सियासत ही की है।
जिला दंडाधिकारी शिमला अमित कश्यप ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि बाहर से आने वाले श्रमिकों को 7 दिन के लिए इंस्टीटूशनल क्वारंटाइन होना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि उसके पश्चात् कोविड-19 जांच के दौरान नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही उन्हें कार्य स्थलों पर जाने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि कार्य स्थलों पर भी उन्हें क्वारंटाइन अवस्था में रहकर अपना कार्य बिना बाहर निकले करना होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन के दौरान हुए खर्च का वहन लाने वाले बागवान, कृषक अथवा ठेकेदार द्वारा किया जाएगा तथा उनके द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि श्रमिक संबंधित नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि इस आदेश अथवा नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति विभिन्न धाराओं के तहत कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू होते हैं।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राज्य समन्वयक एवं प्रभारी (मीड़िया, संगठन एवं कार्यालय) सैन राम नेगी ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष यादविन्दर सिंह गोमा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अनुशंसा से शिमला लोकसभा क्षेत्र के 17 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्ति की स्वीकृति दी हैं जिसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा, जो निम्न प्रकार से हैं। जिला शिमलाः रामपुर से चुन्नी लाल, रोहड़ू से ईश्वर लाल बोल्टा, जुब्बल कोटखाई से मुन्नी लाल नरसेठ, चैपाल से सोहन लाल मौष्टा, कसुम्पटी से नारायण त्रिशित, शिमला शहरी से विक्की सिद्धू और शिमला ग्रामीण से चिरंजी लाल को ब्लाॅक अध्यक्ष बनाया गया हैं। जिला सोलनः अर्की से लेख राम कैथ, नालागढ़ से देवी सरन, दून से सतीश चन्द, कसौली से नरेश कुमार और सोलन से इन्द्र सिंह को ब्लाॅक अध्यक्ष बनाया गया है। जिला सिरमौरः नाहन से भीम सिंह गौहर, पांवटा साहिव से दर्शन सिंह, शिलाई से खजान सिंह, श्री रेणुका जी से हीरा सिंह और पच्छाद से रमेश कुमार को ब्लाॅक अध्यक्ष बनाया गया है।
आज राष्ट्र की हालत कोरोना माहमारी के कारण कंगाल होती जा रही है, दुसरीं ओर भाजपा अपने कार्यलयों को बनाने और सजाने में व्यस्त है। चुनावी वायदों की तरफ तो भाजपा का कोई ध्यान ही नही है कि किस कदर उन्होंने जनता को ठगा है। यह बात प्रदेश के पूर्व सचिव एवम राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सयोंजक हिरापाल ने अपने व्यक्तव्य में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों की संख्या 15 लाख के लगभग देश मे हो चुकी है परन्तु न प्रदेश में और न समूचे देश मे इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। लोग बेरोजगारी के कारण भूखे मर रहे है और किसी को तो एक समय की रोटी भी नसीब नही हो रही है। जिस वक्त बीमारी का प्रकोप कम था उस वक़्त देश मे लॉक डाउन था और आज जब बीमारी का प्रसार हद से ज्यादा हो चुका है तो प्रदेशो की सारी सीमाएं खोल दी गई है। ऐसा करने से जहां मरीजो की संख्या बढ़ी है और देश ख़ुद लॉक डाउन की व्यवस्था मांग रहा है। राष्ट्र को आश्वासन देने वाले मोदी केवल मन की बात कह कर परिस्थिति को नियंत्रण करने में बुरी तरह से फेल है। आज स्थिति यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगों को तो मास्क और सोशल डिस्टेंस रखने की बात कर रहे है और खुद नियमो का पालन नही कर रहे है जो कि एक हास्यपद बात है। अगर परिस्थितयां यही रही तो शायद ही लोगो को भविष्य में कोई राहत के क्षण आने की कोई संभावना है। सरकारी तन्त्र पर कोई नियंत्रण नही और वह लूट पाट करने में व्यस्त है। प्रशासन की ओर से जनता में कोई किसी प्रकार का जागरूकता अभियान नही चलाया जा रहा है और प्रशासन टांग पर टांग धरे बैठा है जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नही है। यही हाल रहा तो देश की हालत भाजपा राज में इतनी पिछड़ सकती है जिसे पटड़ी में लाने के लिए सालों लग जाएंगे।
भाजपा में लंबे समय से अध्यक्ष पद को लेकर मची उथल पुथल के बाद आखिरकार नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी की कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, डॉ. राजीव बिंदल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सुरेश कश्यप ने पदभार ग्रहण कर लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में अनुसूचित जाति से पहली बार अध्यक्ष बना है। सुरेश कश्यप पूर्व सैनिक है मेहनती नेता है निश्चित रूप से ये पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में मुख्यमंत्री ने संकेत दे दिए कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा और ये कभी भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में फिर से लॉक डाउन लगाने के सवाल के जवाब में कहा कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे है इसलिए इसे रोकने के लिए जहां सख्ती करने की आवश्यकता होगी वहां और सख्ती की जाएगी। परन्तु पूरे प्रदेश में लोकडाउन लगाना व्यवहारिक नही होगा। देश मे अनलॉक 3 शुरू होने वाला है केंद्र के जो भी निर्देश होंगे उन्हें प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी साधा निशाना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना को लेकर विपक्ष के द्वारा की जा रही बयानबाजी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वो हमें ऐसे समझा रहे हैं जैसे उनकी कई पुस्ते कोरोना के खिलाफ लड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोशल डिस्टेनसिंग की अनुपालना नही कर रही है और अनापशनाप बयानबाजी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हम सिर्फ सुन रहे हैं जब बोलेंगे तो सड़क पर चलना मुश्किल होगा। प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना के मामले निरन्तर बढ़ रहे हैं ऐसे में किसी भी प्रदेश ने मानसून सत्र नही बुलाया है और लोकसभा का सत्र भी अभी फिलहाल नही हो रहा है। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद सितम्बर माह तक इस पर विचार किया जा सकता है।
आर्थिकी को सुधारने के लिए पशु पालन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा पशु पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि पशु पालन के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। पशुपालकों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है ताकि लोग अच्छी किस्म के पशु तैयार करके खेतीबाड़ी के साथ-साथ पशु पालन व्यवसाय से भी जुड़ सके। जिला बिलासपुर में आवारा/घायल पशुओं के उपचार के लिए पहल करते हुए गत वर्ष जिला में पशु आघात निदान केन्द्र की शुरूआत की गई। इसमें आवारा घायल पशुओं का इलाज किया जा है। इसके अतिरिक्त जिला में पशुपालन विभाग द्वारा इस वर्ष में जून माह तक 42 हजार 597 पशुओं का उपचार तथा 55 पशुओं का बधियाकरण और पशु शल्य चिकित्सा/आपात स्थिति में 775 पशुओं का उपचार किया गया। जिला में आवारा पशुओं को आश्रय देने के लिए 12 गौ सदन कार्यरत है जिनमें लगभग 890 पशुओं को आश्रय दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिला में श्री नैना देवी जी की ग्राम पंचायत बरोटा-दबवाला और सदर बिलासपुर की ग्राम पंचायत धार टटोह में काऊ सैचुरी प्रस्तावित है जिसकी औपचारिकताएं पर्ण की जा रही है। जिला बिलासपुर में पशु पालकों को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है ताकि पशुपालकों की आर्थिकी को मजबूत करके उनके जीवनस्तर को बेहतर बनाया जा सके। जिला बिलासपुर में गत वर्ष 6 हजार 429 पशुओं का पंजीकरण किया गया जबकि इस वर्ष जून तक 5 हजार 717 पशुओं का पंजीकरण किया जा चुका है। पशुओं का मुंह-खुर रोग से बचाव करने के लिए गत वर्ष 1 लाख 52 हजार 526 पशुओं का टीकाकरण किया गया जबकि इस वर्ष में जून माह तक 36 हजार 316 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। गलघोटू व लगड़ा बुखार रोग से बचाव हेतु गत वर्ष 98 हजार 750 पशुओं का टीकाकरण किया गया। पेट के कीडे मारने हेतु गत वर्ष 1 लाख 26 हजार 419 पशुओं को दवाई पिलाई गई जबकि इस वर्ष में जून माह तक 20 हजार 202 दवाई पिलाई जा चुकी है। बाह्य परजीवी को मारने के लिए गत वर्ष 1 लाख 39 हजार 70 पशुओं को दवाई पिलाई गई जबकि इस वर्ष जून माह तक 27 हजार 849 पशुओं को दवाई पिलाई जा चुकी है। पशुपालकों को लाभान्वित करने के लिए गाभिन पशु आहार कार्यक्रम (एस.सी.एस.पी.) के अंतर्गत चालू वर्ष में 6 लाख 25 हजार रुपये का पशु आहार 50 प्रतिशत उपदान पर 205 पशुपालकों को 550.80 क्विंटल का पशु आहार उपलब्ध करवाया गया। सामान्य बी.पी.एल. गाभिन पशु आहार कार्यक्रम के अंतर्गत 45 लाख 30 हजार रुपये का पशु आहार 50 प्रतिशत उपदान पर 740 पशु पालकों को 1 हजार 997 क्विंटल पशु आहार उपलब्ध करवाया गया। 200 चूजे योजना के अंतर्गत 50 अनुसूचित जाति के परिवारों को प्रति लाभार्थी 200 चूजे और चूजो के खाने व पानी के बर्तन, आहार 100 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए जाएंगे जिस पर 6 लाख 66 हजार 660 रुपये व्यय होंगे। रूरल बैक्यार्ड गोट योजना के अंतर्गत 80 बी.पी.एल. परिवारों को 880 बकरे/बकरियां 95 प्रतिशत अनुदान पर वितरित करने का कार्य चल रहा है जिसपर 5 लाख 9 हजार 760 रुपये वितरित किए जाएंगे। गत वर्ष कृषक बकरी पालन योजनाके अंतर्गत 83 परिवारों को 349 बकरियां वितरित की गई। जिला में इस वर्ष उत्तम पशु पुरस्कार योजना के अंतर्गत 100 परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा जिसपर 1 लाख रुपये व्यय किए जा जाएंगे। जिला में 5 हजार ब्राईलर चिक्स स्कीम के अंतर्गत इस वर्ष 5 लाभार्थियों का चयन किया गया है जिनमें से चार लाभार्थियों को 1 हजार चूजे उपलब्ध करवाए जा चुके है। बैक्यार्ड पोल्ट्री चिक्स योजना के अंतर्गत इस वर्ष 30 हजार चूजे 26 रुपये की कीमत पर पशुपालक के घर-द्वार तक उपलब्ध करवाए जाएंगे। उप-निदेशक पशु स्वास्थ्य/प्रजनन डाॅ. लाल गोपाल ने बताया कि गत वर्ष जिला के चयनित 300 गांवों में 5 हजार 473 पशुओं का निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया गया। इस वर्ष इस योजना के अंतर्गत अगस्त, 2020 से 31 मई, 2021 तक जिला के सभी 1063 गांवों में पशुओं का निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा।
बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा मण्डल सोलन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम बसाल गाँव में किया गया है जिसमें युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अभिलाष ठाकुर ने अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज उपस्थित रहे हैं और आज युवा मोर्चा ने 400 पौधे रोपित किए है जिसमें आवाल, दाडू, चिल के पौधे लगाए। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित युवा मोर्चा जिला सचिव दिनकर कुमार, युवा मोर्चा मण्डल से यशपाल ठाकुर, विनीत ठाकुर, सन्नी, राहुल, अजय आदि मौजूद रहे।
चम्बाघाट में औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दो मार्गों को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है। अब इन प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसी एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी किए गए यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे। बता दें की रेलवे क्रासिंग चम्बाघाट से जिला उद्योग केंद्र कार्यालय और चम्बाघाट वर्षा शालिका से बावरा रोड पर HFCL कंपनी की सीमा तक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से वाहन चालकों को भरी परेशानी का सामना पिछले काफी लम्बे आरसे से करना पड़ रहा था। लोगों की शिकायतों को देखते हुए डीसी एवं जिला दंडाधिकारी के सी चमन प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इन दोनों मार्गों को तुरंत प्रभाव से नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया की सभी प्रकार के वाहनों के लिए ये नियम लागू होंगे लेकिन एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले वाहनों को इसमें छूट रहेगी। उधर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार ने बताया की डीसी के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
अक्सर राखी बांधने केमुहूर्त में हर बार, भद्रा के समय को लेकर असमंजस बना रहता है परंतु इस बार राखीबांधने के लिए पूरा दिन है, भद्रा काल की बजाय कोरोना काल का ध्यान रखना होगा। जहां तक संभव हो, वीडियो कॉल आदि से संबंधियों से संपर्क करें। बहनेंहृदय से भाई की दीर्घायु की प्रार्थना करें और भाई उनकी रक्षा व हर प्रकार कीसहायता का वचन दें और निभाएं। यदि आपआमने सामने होना ही चाहते हैं, तो बेहतर होगा राखी व अन्य वस्तुओं को सेनेटाइज करें, मॉस्क लगाएं, उचित दूरी बना कर रखें। बाजार में बनी राखियों की बजाए, कलावाअर्थात रक्षा सूत्र बांधें। कोरियर या डाक व्यवस्था सुचारु न होने से और कोरोनावायरस के कारण, हो सकता है आपकी भेजी राखी न मिले। इस बार क्यों खास है रक्षाबंधन सावन के अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व कई शुभ योग व नक्षत्रों के संयोग में 3 अगस्त को मनाया जाएगा। 29 साल बाद श्रावण पूर्णिमा पर सावन के अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व कई शुभ योग व नक्षत्रों के संयोग में 3 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार भद्रा और ग्रहण का भी रक्षाबंधन पर कोई साया नहीं है। इस अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान योग के साथ ही सूर्य शनि के समसप्तक योग, प्रीति योग, सोमवती पूर्णिमा, मकर का चंद्रमा श्रवण नक्षत्र उत्तराषाढा नक्षत्र सोमवार को रहेगा। इससे पहले तिथि वार और नक्षत्र का यह संयोग सन् 1991 में बना था। रक्षाबंधन से पहले 2 अगस्त को रात्रि 8 बजकर 43 मिनट से 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक भद्रा रहेगी। रक्षाबंधन का व्रत करने वाले लोगों को सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद वेदोक्त विधि से पित्र तर्पण और ऋषि पूजन भी करना चाहिए। बहनें रेशम आदि का रक्षा कवच बनाकर उसमें सरसों केशर, चंदन, अक्षत और दूर्वा रखकर रंगीन सूती वस्त्र में बांधकर उस पर कलश की स्थापना करें। इसके बाद विधि पूर्वक पूजन करें। बहन भाई के दाहिनी हाथ में बांध ऐसा करने से वर्ष भर भाई का जीवन सुखी रहेगा। वहीं शास्त्रों में राखी बांधन के लिए अभिजीत मुहूर्त व गोधूलि बेला विशेष बताई गई है। शाम को 5ः30 बजे गोधूलि बेला का शुभ मुहूर्त रहेगा। वैसे दिन भर शुभ चौघड़िया मुहूर्त में भी राखी बांधी जा सकती है। शुभ महूर्त राखी बांधने का मुहूर्त : 09:27:30 से 21:11:21 तक अवधि : 11 घंटे 43 मिनट रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : 13:45:16 से 16:23:16 तक रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त : 19:01:15 से 21:11:21 तक क्यों बांधें राखी ? आधुनिक युग में भाई-बहन एक दूसरे की पूर्ण सुरक्षा का भी ख्याल रखें। नारी सम्मान हो। समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में कमी आएगी। भाई-बहन को स्नेह, प्रेम, कर्तव्य एवं दायित्व में बांधने वाला राखी का पर्व जब भाई का मुंह मीठा करा के और कलाई पर धागा बांध कर मनाया जाता है तो रिश्तों की खुशबू सदा के लिए बनी रहती है और संबंधों की डोर में मिठास का एहसास आजीवन परिलक्षित होता रहता है। फिर इन संबंधों को ताजा करने का अवसर आता है भईया दूज पर। राखी पर बहन, भाई के घर राखी बांधने जाती है और भैया दूज पर भाई, बहन के घर तिलक करवाने जाता है। ये दोनों त्योहार, भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं जो आधुनिक युग में और भी महत्वपूर्ण एवं आवश्यक हो गए हैं जब भाई और बहन, पैतृक संपत्ति जैसे विवादों या अन्य कारणों से अदालत के चककर काटते नजर आते हैं। राखी का पर्व टूटे संबंधों को बांधने का भी एक महत्वपूर्ण पर्व है। पुत्रियों के मायके आने का जहां सावन एक अवसर है, रक्षा बंधन सबको बांधने का एक बहाना है। बाबुल का आंगन गुलजार करने का एक मौका है। भाई - बहनों के मध्य चल रहे गिले शिकवों को भुलाने का एक सुअवसर है। इसी लिए धागा बांधने के बाद मिठाई खिलाने से दिल का गुबार मिठास में घुल जाता है। भारतीय उत्सवों का मजा परिवार संग ही आता है। अतः रक्षा बंधन एक पारिवारिक मिलन है। सावन और सावन के सोमवारों से चलता हुआ यह सिलसिला तीज से होता हुआ कृष्णोत्सव तक निर्बाध चलता रहता है। रक्षाबंधन सुरक्षा का मात्र सूत्र ही नहीं रह जाता अपितु एक वचनबद्धता और जिम्मेवारियों का बंधन बन जाता है। एक सम्मान सूचक तंत्र की जगह ले लेता है जिसमें अपनेपन का एहसास समा कर स्नेह का बंधन बन जाता है। इस धागे का संबंध अटूट होता है। जब तक जीवन की डोर और श्वांसों का आवागमन रहता है एक भाई अपनी बहन के लिए और उसकी सुरक्षा तथा खुशी के लिए दृढ़ संकल्पित रहता है। वर्तमान में यह त्यौहार बहन-भाई के प्यार का पर्याय बन चुका है, कहा जा सकता है कि यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और गहरा करने वाला पर्व है। एक ओर जहां भाई-बहन के प्रति अपने दायित्व निभाने का वचन बहन को देता है, तो दूसरी ओर बहन भी भाई की लंबी उम्र के लिये उपवास रखती है। इस दिन भाई की कलाई पर जो राखी बहन बांधती है वह सिर्फ रेशम की डोर या धागा मात्र नहीं होती बल्कि वह बहन-भाई के अटूट और पवित्र प्रेम का बंधन और रक्षा पोटली जैसी शक्ति भी उस साधारण से नजर आने वाले धागे में निहित होती है। इस विधि से बांधे राखी बहनें भाई को लाल रोली या केसर या कुमकुम से तिलक करे, ज्योति से आरती उतारते हुए उसकी दीर्घायु की कामना करे और मिठाई खिलाए और राखी बांधते हुए ईश्वर से उसकी लंबी आयु की और रक्षा की कामना करें। भाई उपहार स्वरुप बहन को शगुन या उपहार अवश्य दे। पुलिस, सैनिक बल तथा सैनिकों को भी रक्षार्थ राखी बांधी जाती है। पुरोहित अपने जजमानों के रक्षा सूत्र बांधते हैं और उनके पालन पोषण का वचन लेते हैं। पुरोहित वर्ग को कलाई पर रक्षासूत्र की मौली के तीन लपेटे देते हुए इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए- येन वद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः! तेन त्वामबुध्नामि रक्षे मा चल मा चल ! गृह सुरक्षा हेतु करें उपाय वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि मौली को गंगा जल से पवित्र करके गायत्री मंत्र की एक माला करके अपने प्रवेश द्वार पर तीन गांठों सहित बांधें तो घर की सुरक्षा पुख़्ता हो जाती है और चोरी, दरिद्रता तथा अन्य अनिष्ट से बचाव रहता है। रुठे भाई को मनाने के लिए यदि आपका भाई किसी कारणवष रुष्ट है तो शुभ मुहूर्त पर एक पीढ़ी पर साफ लाल कपड़ा बिछाएं। भ्राता श्री की फोटो रखें। एक लाल वस्त्र में सवा किलो जौ, 125 ग्राम चने की दाल, 21 बताशे, 21 हरी इलायची, 21 हरी किशमिश,125 ग्राम मिश्री, 5 कपूर की टिक्कियां ,11 रुपये के सिक्के रखें और पोटली बांध लें । मन ही मन भाई की दीर्घायु की प्रार्थना करते तथा मन मुटाव समाप्त हो जाने कामना करते हुए पोटली को 11 बार फोटो पर उल्टा घुमाते हुए,पोटली को शिव मंदिर में रख आएं। भाई दूज पर आपका भाई स्वयं टीका लगाने आ जाएगा। कौन से रंग का तिलक और राखी हो अपने भ्राता श्री के लिए मानवीय जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है। आज ही रंगों का चुनाव कर लें बांधने और बंधवाने वाले भाई- बहन। भाई की चंद्र राशि के अनुसार रक्षा क्वच बांधें । मेष राशिः मंगल कामना करते हुए कुमकुम का तिलक लगाएं और लाल रंग की डोरी बांधें।संपूर्ण वर्ष स्वस्थ रहेंगे। बृषभः सिर पर सफेद रुमाल रखें और चांदी की या सिलवर रंग की राखी बांधें।रोली में अक्षत मिला लें। मन शांत और प्रसन्न रहेगा। मिथुनःहरे वस्त्र से भाई का सिर ढांकें, हरे घागे या हरे रंग की राखी आत्मविश्वास उत्पन्न करेगी। कर्कःचंद्रमा जैसे रंग अर्थात सफेद, क्रीम धागों से बनी मोतियों वाली राखी भइया का मन सदा शांत रखेंगी। सिंहः गोल्डन रंग या पीली, नारंगी राखी और माथे पर सिंदूर या केसर का तिलक आपके भाई का भाग्यवर्द्धन करेगा। कन्याः हरा या चांदी जैसा धागा या रक्षासूत्र करेगा भाई की जीवन रक्षा। तुलाः शुक्र का रंग फिरोज़ी, सफेद, क्रीम का प्रयोग रुमाल, राखी और तिलक में प्रयोग करें, जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। बृश्चिकः यदि भाई इस राशि के हैं तो चुनिये लाल गुलाबी और चमकीली राखी या धागा और खिलाएं लाल मिठाई। धनुः गुरु का पीताम्बरी रंग भाई की पढ़ाई में लगाएगा चार चांद। बांधिए उन्हें पीली रेशमी डोरी । मकरः ग्रे या नेवी ब्लू रुमाल से सिर ढकें , नीले रंग के मोतियों वाली राखी बचाएगी बुरी नजर से। कुंभः आस्मानी या नीले रंग की डोरी से बनी राखी या डोरी भाग्यशाली रहेगी। मीनः हल्दी का तिलक, लाल, पीली या संतरी रंग की राखी या धागा शुभता लाएगा। पुराणों तथा आधुनिक युग में रक्षा सूत्र इंद्र की पत्नी ने इंद्र को ही राखी बांधी थी। यम को उनकी बहन यमुना ने। लक्ष्मी जी ने राजा बली को। द्रौपदी ने कृष्ण के हाथ में चोट लगने पर साड़ी का पल्लू बांधा था और इस पर्व पर वचन लिया।चीरहरण के समय भगवान कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की। चित्तौड़ की महारानी करमावती ने हुमायूं को चांदी की राखी भेजी थी। सिकंदर को राजा पुरु की पत्नी ने राखी बांधी थी।सामाजिक संस्थाओं से संबद्ध महिलाएं, पुलिस कर्मियों, सैनिकों, जवानों और राजनेताओं को आधुनिक युग में बांध रही हैं। राखी इलेक्ट्रॉनिक हो या डिजाइनर या ई मेल हो या डाक द्वारा भेजे गए चार धागे..... मुख्य बात है उसके पीछे परस्पर विश्वास, दायित्व, कर्तव्य, निष्ठा और स्नेह। इसी प्रकार भाई अपनी बहन को राखी के फलस्वरुप क्या उपहार देता है, महत्वपूर्ण है, रक्षासूत्र की भावना और उसकी लाज। इतिहास साक्षी है कि भ्रातृ विरोध ने ही देष को विदेशियों के हाथ सौंप दिया। भक्त प्रहलाद, भक्त ध्रुव की रक्षा के लिए भगवान ने क्या कुछ नहीं किया। उसी तरह रक्षा सूत्र के बंधन की मर्यादा का निर्वाह करना चाहिए तभी यह परंपरा सार्थक सिद्ध होगी। विशेष: यदि इस लेख का उपयोग आप प्रकाशन या आगे भेजने केलिए करते हैं तो लेखक का चित्र और नाम के साथ मोबाईल नंबर देना अनिवार्य होगा।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ट्यूबोक्लॉसिस (टीबी) की रोकथाम व इस से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने हेतु हमीरपुर को देशभर में दूसरा व प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समूचे ज़िले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा "समाज को आगे ले जाने और लोगों की समस्याओं को दूर करने की ज़िम्मेदारी हम सभी की होती है। टीबी जानलेवा बीमारी है, और हम सभी को साथ मिलकर व्यापक जागरूकता पैदा करने और इस से लड़ने की ज़रूरत है। टीबी के मरीज़ों की संख्या के लिहाज़ से भारत सबसे बड़ा देश है। दुनिया में टीबी के हर चार मरीज़ों में से एक मरीज़ भारत का है। हमारा हिमाचल प्रदेश भी इस बीमारी से अछूता नहीं है मगर यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम व इस से बचाव के लिए जनजागरुकता फैलाने के लिए वर्ष 2019 के लिए हमीरपुर को पूरे देश भर में दूसरा व हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।लोगों की सक्रियता एवं तंत्र की सजगता से हमें यह उपलब्धि मिली है व इसके लिए हमीरपुर की जनता व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी लोग बधाई के पात्र हैं।" आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। मुझे ख़ुशी है कि टीबी के ख़िलाफ़ छिड़ी इस मुहिम में मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ और इसी संदर्भ में वर्ष 2017 में टीबी हारेगा देश जीतेगा स्लोगन के साथ जनजागरुकता लाने के धर्मशाला में सांसदों व बॉलीवुड के प्रतिनिधियों के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन कर हज़ारों लोगों को टीबी उन्मूलन के लिए शपथ दिलवाई गई। इसके साथ साथ ही जागरूकता फैलाने के लिए वर्ष 2019 में दिल्ली में शिखर सम्मेलन का आयोजन कराया गया जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसदों, विधायकों, नीति विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। अपने संसदीय क्षेत्र की दिशा कमेटी बैठकों में भी मेरे द्वारा लगातार सीएमओ व सम्बंधित अधिकारियों के साथ टीबी की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर चर्चा कर टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की नीतियाँ निर्धारित की गई हैं। " अनुराग ठाकुर ने कहा "दुनिया भर में टीबी,एड्स व मलेरिया से लड़ने वाली संस्था ग्लोबल फंड के चैम्पियन के रूप में काफ़ी लम्बे समय से टीबी को जड़ से मिटाने के लिए मैं प्रयासरत हूँ और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मैंने टीबी के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। आगे भी हम टीबी के ख़िलाफ़ अपनी जंग को इसी प्रकार जारी रखते हुए टीबी को हरायंगे और भारत को विजयी बनाएँगे।"
सोलन जिले के कुनिहार खण्ड में मक्की की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले बहुभक्षी कीट स्पोड़ोप्टेरा फ्यूजीपरड़ा (फॉल आर्मीवर्म) का प्रकोप पहली बार देखा गया है जिस कारण मक्की की फसल को नुकसान हो रहा है। कुनिहार खण्ड में कार्यरत विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि) मनोज शर्मा, द्वारा इस संदर्भ में कृषि विज्ञान केन्द्र, सोलन को सूचित किया गया कि इस खण्ड में लगभग 50 हेक्टेयर मक्की की फसल पर इस कीट का प्रकोप हो रहा है और निदान हेतु वैज्ञानिक परामर्श देने के लिए केवीके का सहयोग मांगा। इस पर तुरन्त प्रभाव से कार्य करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र, सोलन के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक, डॉ डी.पी. शर्मा ने एक टीम का गठन किया तथा नैदानिक भ्रमण करने हेतु निर्देश दिए। इस टीम में डॉ आरती शुक्ला, डॉ बंटी शायला तथा डॉ अनुराग शर्मा ने डुमैहर, नगर, करली, सरली गाँव का भ्रमण किया। किसानों ने बताया कि उनके द्वारा इस कीट का प्रकोप पहली बार देखा गया है और इस पर किए जाने वाले कीटनाश का प्रभाव भी कम हो रहा है। कीट वैज्ञानिक अनुराग शर्मा द्वारा किसानों को इस कीट के जीवन चक्र और इसके रोकथाम हेतु सुझाव दिए गए। उन्होंने किसानों को तुरन्त प्रभाव से इस कीट की सुण्डियों को मारने हेतु फलूबैन्डज्ञमाइड़ 480 SC@ 3 मि.ली. प्रति 10 लीटर पानी या क्लोरपाईरिफॉस 20 EC@ 20 मि.ली. प्रति 10 लीटर पानी या एमामैक्टिन बैंजोस्ट 5 SG@ 4 ग्राम प्रति 10 लीटर पानी या स्पाइनोसेड़ 45 SC@3 मि.ली. प्रति 10 लीटर पानी का घोल छिड़काव करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से एकीकृत कीट प्रबंधन अपनाने हेतु अपील की जिससे भविष्य में इस कीट के प्रकोप का कम किया जा सके। उन्होंने किसानों को शुरूआत में अण्डों को और सुण्डियों को नष्ट करने हेतु रात्री में प्रकाश प्रपंच (सांय 6 से 10 बजे तक), पिरोमोन ट्रैप तथा फसल खत्म होन पर गहरी जूताई करने की सलाह दी। इसी भ्रमण के दौरान किसानों को डॉ आरती शुक्ला (पादप रोग विशेषज्ञ) ने टमाटर की फसलों में लगने वाले रोगों जैसे ब्लाईट, पत्तों में लगने वाले धब्बों तथा खीरे के डाउनी माइलडयू के निदान हेतु सुझाव दिया। डॉ बंटी शायला द्वारा युवा किसानों को फलों की नर्सरी लगाने हेतु प्रेरित किया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र सोलन की आर्या स्कीम से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक ट्रक चालक को गाड़ी से तेल व अन्य सामान बेचने के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने रोपड़ (पंजाब) से दबोचने में कामयाबी हासिल कर ही ली। गत दिनों पूर्व दाड़लाघाट में इंदु शर्मा पत्नी राम कृष्ण ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि ट्रक नंबर एचपी-11-सी-6220 में करनैल सिंह सुपुत्र शिव राम निवासी डाबर मसैवाल जिला रोपड़ को गाड़ी में बतौर चालक नियुक्त किया था। उक्त चालक को गाड़ी की तेल की टांकी फूल करके दी थी तथा गाड़ी के तमाम दस्तावेज व टुलज इत्यादि भी उक्त चालक के सपूर्द कर दिए थे। 15 जून 2020 को भी इस गाड़ी में 75 लीटर डीजल डलवाकर इसकी टॉकी फूल करवाई थी। जब गाड़ी चैक की तो उसकी तेल की टॉकी खाली है जिसमें 360 लीटर तेल था। करनैल सिंह दूसरे ड्राईवर जो इसकी गाड़ी एचपी-62-सी-6220 को चलाता है को जाते-2 कह गया कि मैनें तेल व स्टेपनी बेच दिया। ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जिस पर दाड़ला पुलिस की टीम में मुख्य आरक्षी ब्रजमोहन व वीरेंद्र, आरक्षी रूप लाल व राकेश ने दर्ज कराए पते पर पहुँचकर अथक प्रयासों के बाद उक्त आरोपी को दबोच लिया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी से रिकवरी भी कर ली गई है। पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर दाड़लाघाट लाकर आज अर्की न्यायालय में पेश किया व आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है।
देश में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन पूरे जोर शोर से हो रहा है। यह वक्तव्य जिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपाल कृष्ण शर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, तेजस्वी शर्मा, हेम राज ठाकुर व संदीप सांख्यान ने दिया। इन्होंने केंद्र की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस संविधान पर देश टिका रहता है उस संविधान की धज्जियां आज सरेआम उड़ाई जा रही है। केंद्र सरकार ने सारे स्वायत्त संस्थाओं की मर्यादा तार तार कर दी है। इन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र की सरकार राजस्थान में लोकतांत्रिक मूल्यों से खिलवाड़ कर रही है उसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। इस संयुक्त वक्तव्य में इन्होंने कहा कि चाहे कर्नाटक की सरकार हो, चाहे गोवा की सरकार हो या फिर मध्यप्रदेश की सरकार हो या फिर देश के उत्तरी पूर्वी राज्यों की सरकारें हो हर जगह केंद्र की सरकार छल-कपट से अपना वर्चस्व बनाने की जुगत में लगी रहती है और देश मे एक काला अध्याय लिखती रहती है जो कि अति दुर्भाग्यपूर्ण है जिस तरह की राजनीति केंद्र की सरकार बंगाल पर झारखंड में अपनाने जा रही है वह पहले से ही सवालों के घेरे में आ चुकी है। देश की आजादी के बाद यह पहली ऐसी केंद्र सरकार है जिसमे सत्ता हथियाने में सारी मर्यादायें तोड़ दी हैं और राजनीति में सबसे ज्यादा पैसे के लेन देन का दौर आरम्भ कर दिया है। इन्होने कहा कि केंद्र की सरकार को अगर किसी राज्य में अगर जनमत नहीं मिलता है तो वहां यह पैसे का सहारा ले लेती है। इस तरह की राजनीति भाजपा को कुछ समय तक तो वाहवाही लूटने के लिए तो ठीक होगी पर आने वाले देश की नई राजनैतिक पीढ़ी के लिए कोई अच्छा मार्ग नहीं दिखा पाएगी अपितु इस तरह की राजनीति से देश में भ्र्ष्टाचार के नए रिकॉर्ड पेश किए जा रहें है। इन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो तब होती है कि जब देश के सर्वोच्च पद पर बैठे लोग भी मूक दर्शक बन कर तमाशबीन बन गए है। कुछ भी हो यह देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और ऐसे में लोकतंत्र के संवैधानिक मूल्यों से छेड़छाड़ करना कभी भी बर्दाश्त नही किया जा सकता।
भाजपा युवा मोर्चा अर्की मण्डल द्वारा युवा मोर्चा के सचिव चमन लाल की अध्यक्षता में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत भलग व सहनाली गांव में विभिन्न प्रजातियों के करीब सौ पौधें रोपित किए गए। चमन लाल ने कहा प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में एक लाख पौंधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में उन्होंने गांव में 100 पौधें रोपित किए। उन्होंने सभी लोगों से पौधरोपण करने अपील की।इस मौके पर मण्डल सचिव धनीराम चौहान, सीताराम, बीईओ अमरचंद, गार्ड संजय ठाकुर, हेमराज, प्रताप सिंह, राजकुमार, साधु राम, मस्तराम, बाबू राम, शेर सिंह, तुलसी राम सहित महिला मंडल की सदस्या व अन्य युवा मौजूद रहे।
दाड़लाघाट विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं जिनमें (घरेलू, व्यवसायिक, कृषि, एनडीएनसीस एवं उद्योग) श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा करवाने की सुविधा हेतु कैश कलेक्शन कांउटर विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट में सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ई.बृज लाल ठाकुर ने कहा कि इसके साथ ही उपभोक्ता ऑनलाइन भी बिल जमा करवा सकते हैं। उन्होंने सभी उपभोक्तओं से आग्रह किया है कि जिसने भी अपने बिजली के बिल अभी तक जमा नहीं करवाए हैं वे अदायगी सरचार्ज व आरसीओ फिस के साथ 31 जुलाई से पहले जमा करवा दे अन्यथा बिना किसी अग्रीम सूचना के आपकी विद्युत सप्लाई काट दी जाएगी। विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता ई.बृज लाल ठाकुर ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
बरमाणा थाना के अंतर्गत आने वाली रानीकोटला पंचायत के ढाढस गाँव से सोमवार रात को को एक पल्सर 150 बाइक चोरी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह प्रशांत शर्मा ने रात को करीब दस बजे अपने घर के पास अपनी पल्सर बाइक नंबर एचपी 24 बी 8518 को खड़ा किया और सोने चला गया सुबह करीब पांच बजे जब प्रशांत दूध देने के लिए सड़क के पास जा रहा था तो उसने देखा कि उसकी बाइक गायब है। प्रशांत ने बताया कि उसकी बाइक के साथ अन्य तीन बाइक व एक बुलेट मोटर साइकल तीन कार व एक ट्रेक्टर खडा था परन्तु बाकी सब वैसे की वैसे खड़ी थी मात्र उसकी बाइक ही गायब थी। प्रशांत ने बाइक के चोरी होने की शिकायत पुलिस चौकी खारसी में दर्ज करवा दी है। गाँव में चोरी की इस वारदात से सभी लोग सहमे हुए है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है।


















































