पूर्व प्रधान कोठीपुरा पंचायत रत्न लाल ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार, प्रशासन व कोठीपुरा पंचायत के प्रतिनिधियों की नाकामी की वजह से कोरोना के मामले उनकी पंचायत में आए दिन लगातार बढ़ते जा रहे है। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बाहरी राज्यों के लोग शाम को गांव की दुकानों में एकत्रित हो जाते हैं जिससे वँहा पर संक्रमण फैलने की आशंका है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार बाहरी राज्यों के मजदूरों को क्वारंटाइन किए बिना ही काम पर लगा देते है। इस बारे में उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व एसडीएम सदर से भी बातचीत की पर उनकी तरफ से भी कोई उपयुक्त जबाब नहीं मिल पाया। अगर प्रसााशन उनकी बात पर गौर फरमाता तो आज जिस तरह तेजी से मामले आ रहे है शायद न आते। उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधियों पर भी सवालिया निशाना उठाते हुए कहा है कि उनको स्थानीय जनता की जान ओर माल की कोई परवाह नही है। रत्न लाल ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि संक्रमण से स्थानीय लोगो को बचाने के लिए उचित कार्यवाही अमल में लाए और बाहरी राज्यों से आ रहे मजदूरों को काम पर लगाने से पहले क्वारंटाइन किया जाए और जो ठेकेदार सरकार के आदेशों का पालन न करे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ में स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि निकट भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सके। अन्यथा ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा और उस आंदोलन की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन व सरकार की होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ प्रकाश दरोच ने बताया कि भारत जनसंख्या के आधार पर विश्व भर में दूसने नम्बर वाला बहुत बडा देश है इसी को मध्य नजर रखते हुए सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व जनसंख्य दिवस 2020 के तहत बिलासपुर जिले में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जनसंख्या पखवाडा बनाया गया जिसमें पहला दम्पति संपर्क पखवाडा जो 27 जून से 10 जुलाई तक व दूसरा जनसंख्या स्थिरता पखवाडा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि दम्पति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक मनाया गया। इसके अन्तर्गत पात्र दम्पतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों की जानकारी घर-घर जा कर स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्कस द्वारा मौखिक, हैंडबिल बांटकर व बैनरों के माध्यम से दी गई और इच्छुक पात्र दम्पतियों ने इन तरीकों में से परिवार नियोजन के लिए अपनी इच्छानुसार स्थाई और अस्थाई तरीकों का चयन किया। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाडा मनाया गया। इसके अन्तर्गत पात्र दम्पतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न स्थाई और अस्थाई तरीकों जो उन्होंने दम्पति संपर्क पखवाडा के अंतर्गत में चुने है, उन इच्छुक पात्र दम्पतियों को उन चुने हुए तरीकों की सेवाएं सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि इस पखवाडे में पूरे जिले में स्थाई तरीकों में 5 महिलाओं की नलबंदी की गई तथा अस्थाई तरीको में 3342 पुरुषों को 33425 निरोध वितरित गए। महिलाओं में ओ0पी0 1658 महिलाओं को, छाया 44 महिलाओं को ई.सी.पी 790 महिलाओं को, अन्तरा इन्जैक्शन 20 महिलाओं को लगाए गए तथा 231 महिलाओं को आई.यू.सी.डी व 76 महिलाओं को पी.पी.आई.यू.सी.डी (प्रसव के बाद) लगाई गई। उन्होंने आमजन को सन्देश देते हुए कहा कि “आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेवारी", “खुशहाल परिवार का मंतर-दो बच्चों में हो तीन साल का अन्तर”, “छोटा परिवार सुखी परिवार।"
एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री पर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें सरकारी पद से बर्खास्त किया जाए। यह मांग किसान कांग्रेस के राज्य संयोजक विवेक कटोच, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेन्द्र संधू, जिला सेवा दल के महासचिव रजनीश ठाकुर, युवा कांग्रेस लोकसभा हमीरपुर सचिव मुकेश कुमार और सुजानपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा है कि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष एवं नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने अपने अहंकार के कारण पूरे समाज को खतरे में डाल लिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है कि वह अपने अंदर कोरोना संक्रमण के लक्षण आने और कोरोना संक्रमण का टेस्ट हो जाने के बाद भी हमीरपुर और नादौन विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह घूमता रहा और समाज में सबकी जान खतरे में डाल कर अपने राजनीतिक कार्यक्रम करता रहा। कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि ऐसी व्यक्ति को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार को यह साबित करना चाहिए कि प्रदेश में सब लोगों के लिए कानून एक समान है और कानून की दृष्टि से वीआईपी और आम जनता को एक नजर से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष और नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री पर हजारों लोगों की जान खतरे में डालने के अपराधिक षड्यंत्र करने के तहत एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी कोरोना संक्रमण काल में पूर्व विधायक एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडॉउन में भी सभी नियमों का उल्लंघन करते रहे है और प्रशासन को अपने रिश्तेदारों को गृह संगरोध करने के लिए नियमों के खिलाफ अनावश्य दवाब बनाते रहे है और तत्कालीन एसडीएम नादौन किरण भड़ाना के उनके अनावश्यक दवाब न मानने पर उनका तबादला तक करवा चुके है।
मंगलवार को नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर द्वारा अपनी विधान सभा क्षेत्र नालागढ़ की ग्राम पंचायत मंझोली के गांव लखनपुर झिडा के लिए मेन रोड पर साढ़े 52 लाख की लागत से 5 किलो मीटर सड़क की तारकोल के कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि शुरू में मंझोली के एक किलोमीटर रोड को अलग से दुबारा मिक्स बैड डाल कर ओर नालिया बनाई जाएगी और इंटलोक टाईल और तारकोल से पका किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद जनता ने के एल ठाकुर का जोरदार स्वागत किया और उन्होंने बरसात के बहाव के कारण टूटे हुए लखनपुर झीडा पुल का भी जाकर निरक्षण किया और विभाग को इसके कार्य को जल्दी से जल्दी शुरू करने के भी सख्त निर्देश दिए ताकि जनता को आने जाने के लिए किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी प्रकार के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं चाहे वो बिजली, पानी और सड़कों का ही क्यों न हो। एल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि लखनपुर झिडा से आगे परखाली शिशमा चंडीगढ़ रोड का निर्माण भी जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा ताकि जनता को आने जाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो और ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है। जनता ने भी कहा कि हमारे इलाके के लिए आज तक बीजेपी सरकार ने ही कार्य किए गए हैं। इस मौके पर विभाग के जेई पवन कुमार उप प्रधान राजेन्द्र कुमार राजी, उप प्रधान राम लाल, धर्म पाल पपू, यश पाल शर्मा, जगीर सिंह, वेध प्रकाश वेधू, जय पाल, न्याज मोहमद, सलीम, राज कुमार राजू तथा गामवासी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नेरचौक मेडिकल काॅलेज में डिप्टी चिकित्सा अधीक्षक पद पर सेवाएं देने के बाद डाॅ. एनके भारद्वाज ने बिलासपुर चिकित्सा अधीक्षक का पदभार संभाल लिया है। यहां पर रिक्त चल रहे चिकित्सा अधीक्षक पद पर अपनी सेवाएं देने के लिए डाॅ. भारद्वाज बिलासपुर पहुंच गए है। इससे पहले डाॅ. भारद्वाज मंडी एमओएच, दीन दयाल उपाध्याय शिमला अस्पताल व हमीरपुर में अस्पताल में भी अपनी सेवांए दे चुके है। दशकों से अपनी सेवाएं दे रहे डाॅ. भारद्वाज अब बिलासपुर में लोगों को अपनी सेवाएं देंगे। पत्रकारों से बात करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. भारद्वाज ने बताया कि शुरूआती दौर में उनकी पहली प्राथमिकता यह रहेगी कि दूर-दराज क्षेत्र से आने वाले लोगों को यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल बाॅयो बेस्ट के निष्पादन के लिए कुछ अहम निर्णय भी लिए जाएंगे। जिला अस्पताल में बाॅयो बेस्ट के निष्पादन के लिए बेहतर सुविधा नहीं है जिसके चलते जल्द ही इसके लिए एक खाका तैयार किया जा रहा हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर काफी लंबे समय से जंग खा रहे सामान को भी साफ किया जाएगा। उनका कहना है कि यहां पर उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तो अधिकतर स्थानों में काफी लंबे समय से जंग खा रहे सामान भी है जिनको जल्द ही साफ किया जाएगा ताकि अस्पताल परिसर की सुंदरता बरकरार रहेे। उन्होंने बिलासपुर की समस्त जनता से आग्रह भी किया है कि कोविड-19 के समय में अस्पतालों में कम आए। अगर अधिक जरूरी है तभी अस्पताल पहुंचें। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर चिकित्सक को आदेश जारी किए गए हैं कि सोशल डिस्टेसिंग सहित पूरी एहतियात बरतने के बाद ही मरीजों की जांच की जाए। अगर कोई भी व्यक्ति संदिग्ध पाया जाता है तो तुंरत इसका कोविड टेस्ट किया जाए ताकि किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरती जा सके। गौरतलब है कि इससे पहले यहां पर डाॅ. राजेश आहलूवालिया चिकित्सा अधीक्षक पद पर तैनात थे लेकिन पिछले माह ही वह अपनी सेवाओं से पदमुक्त यानि सेवानिवत हो गए जिसके चलते अब यहां पर डाॅ. एनके भारद्वाज ने पदभार संभाल लिया है और यहां पर लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शहीद अंकुश ठाकुर के शहीदी स्मारक बनाने के लिए 18 सदस्यीय समिति का गठन किया है।समिति अंकुश ठाकुर के शहीदी स्मारक के स्थान, निर्माण व अन्य सभी कार्यों को अंतिम रूप देगी। कांग्रेस सचिब हरि कृष्ण हिमराल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस समिति के समन्वयक जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र ज़ार को बनाया गया है। समिति के सदस्यों में विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू, इंद्रदत्त लखनपाल, राजेन्द्र राणा, पूर्व विधायक अनिता वर्मा,कुलदीप सिंह पठानिया, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक सुरेश कुमार, कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल,दीपक राज शर्मा, कांग्रेस सचिब केवल पठानिया, बलविंदर सिंह बबलू, कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य ब्रिज मोहन सोनी, कर्नल विधि चंद लॉंगवाल, जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के उपाध्यक्ष तेजनाथ तेज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोरंज के अध्यक्ष विजय कुमार बांयाल, पूर्व कांग्रेस sachiv अतुल क्रोषित व राम चंद्र पठानिया बनाए गए है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए गए पौधा रोपण का कार्यक्रम नलवा गांव में किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 1700 से 1800 तक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पौधा रोपण के इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा द्वारा 116 पौधे लगाए गए जिसमे आवला, जामुन, आम और भी कई तरह के पौधे लगाय गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री भीमा देवी व गड़खल ग्राम केंद्र प्रभारी रमेश अत्तरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा महामंत्री विक्रम ठाकुर द्वारा की गई भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्य्क्ष राहुल गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता भी विशेष रूप उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ही पौधा रोपण का दूसरा कार्यक्रम ग्राम पंचायत जाबल झमरोट गांव बनी में किया गया। पौधा रोपण के इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जाबल झमरोट के उप प्रधान राजीव ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पौधा रोपण के कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 300 पौधे लगाए गए। पौधा रोपण का कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष संजीव परिहार की अध्यक्षता में हुआ।
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया हैं कि सेब सीजन शुरू हो चुका है लेकिन सरकार सेब सीजन को लेकर गंभीर नही दिख रही है। ब्राक्टा का कहना है कि रोहडू विधानसभा क्षेत्र की सम्पर्क सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। हालत यह है कि लगभग पिछले ९ महिनों से कई सड़कों की दशा बहुत ही दयनीय है जिन पर गाड़ी चलाना खतरे से खाली नही है। ऐसे में एक तो पहले ही सेब में काम करने वाले मजदूर नहीं है। वहीं बागवानों को बगीचों से सड़क तक लाने के लिए मजदूरों की कमी है। ऊपर से सम्पर्क सड़कों की दयनीय स्थिति को देख कर बागवानों को चिंता सताने लगी है कि उनका सेब किस तरह से मंडियों तक पहुंचेगा। ब्राक्टा ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सेब सीजन के लिए मुख्यमंत्री का यह कहना कि सरकार अपने खर्चे पर नेपाल से मजदूर लाएगी उस दावे का क्या हुआ। हमने उस समय भी कहा था कि सरकार इस बात को स्पष्ट करें कि नेपाल से किस तरह से मजदूर आएँगे, लेकिन जैसे कि हम पहले भी कहे चुके की इस तरह दावे सिर्फ अखबारों की सुर्खियों तक ही सीमित रहने वाले है। आज नेपाल से मजदूर लाने की बात जमीनी स्तर पर आप लोगो के सामने है जिस से पता चलता है सेब सीजन को लेकर सरकार गम्भीर नहीं है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री के २०१८ में रोहड़ू दौरे पर जिन सड़कों के लिए लाखों रुपये की सड़कों को ठीक करने के लिए विशाल जन समूह के बीच रामलीला मैदान रोहड़ू में घोषणाएं की थी जो अभी तक पूरी नही हुई है जिसमें उन्होने सीमा रनटाडी सड़क के लिए मुख्यमंत्री ने २० लाख रुपये दिए थे। अभी तक मात्र उस सड़क पर लगभग एक लाख ही खर्च हुए है जो इस बात को साबित करता है कि अगर एक मुख्यमंत्री द्वारा किसी सड़क को ठीक करने के लिए पैसे दिए जाते है और दो साल होने पर भी सड़क ठीक नहीं हुई है।
शिमला,पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों का विस्तार किया जाना आवश्यक है तभी विकास को गति मिल सकेगी। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने घणाह्हटी के समीप नेहरा पंचायत घरोग गांव में भारतीय जनता पार्टी जिला किसान मोर्चा की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संकट से निपटने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। इस कार्य को हमें जिम्मेदारीपूर्वक निभाना चाहिए। केवल मात्र पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान वृक्ष लगाकर ही इतिश्री न करें अपितु इसके संरक्षण व संवर्धन में भी निरंतर सहयोग प्रदान किया जाना आवश्यक है ताकि वृक्ष जंगल का रूप ले सके। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत लगभग 2 हैक्टेयर क्षेत्र में 800 देवदार के पौधे रोपित किए गए। उन्होंने कहा किसान मोर्चा द्वारा पौधारोपण के पश्चात् इस क्षेत्र को गोद लेकर यहां रोपित किए गए सभी 800 पौधों का संवर्धन व संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आने वाले समय में यहां भव्य जंगल तैयार हो सके और यह क्षेत्र ईको टूरिज्म में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम हो सके। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्राण वायु पेड़-पौधों से ही मिलती है, जिससे मानव व जीव जंतुओं का विकास होता है। इस सजीवता को बनाए रखने के लिए हमें पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों को अधिक से अधिक रूप में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग को वन विस्तार में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं आरम्भ की गई है ताकि वन क्षेत्र में वृद्धि हो सके। इसके अतिरिक्त जंगली जड़ी-बूटियों को बेचने व निजी जमीन पर इसके उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से वन समृद्धि जन समृद्धि योजना आरम्भ की गई है। जन समुदाय में नवजात कन्या के नाम पर पौधा रोपित कर वनों के महत्व तथा बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक बुटा बेटी के नाम तथा कई अन्य योजनाओं से वन समृद्धि को बढ़ावा दिया जा रहा है। वनों के विस्तार से निश्चित तौर पर ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए भी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नेहरा पंचायत के प्रधान बाॅबी बंसल, प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा राकेश बबली, प्रदेश महामंत्री संजीव देश्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव चैहान, जिला महामंत्री प्रेम चैहान, डीएफओ सुशील राणा, इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे प्रमोद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं कैलाश फैडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, शिमला मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, कुसुम्पटी मण्डलाध्यक्ष जितेन्द्र भोटका तथा शिमला ग्रामीण मण्डलाध्यक्ष दिनेश ठाकुर भी उपस्थित थे।
सोमवार 27 जुलाई को ग्राम पंचायत डांगरी विकास खंड सोलन में जल शक्ति विभाग मंडल सोलन के दिशा निर्देशानुसार बी.आर.सी जयदेव द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत उपरोक्त पंचायत में विशेष रूप से पांच महिलाओं को जल जांच प्रशिक्षण (FTK) फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से दिया गया। साथ ही सभी से यह भी आग्रह किया गया कि पंचायत स्तर के सभी पेयजल स्त्रोतों को साफ सुथरा रखे ताकि सभी लोग जल जनित रोगों से सुरक्षित रहे।
सीएम जयराम ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नाहन विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ व शिलान्यास करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अभी-अभी जो रिपोर्ट आई है, उसमें बताया गया है कि ये नेगिटिव है। सेल्फ क्वारंटाइन चल रहे सीएम जयराम ठाकुर का सप्ताहभर के भीतर दूसरी मर्तबा कोरोना टेस्ट हुआ है। इससे पहले बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर व परिजनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। सीएम ऑफिस के कोरोना की चपेट में आने के बाद ही उनका व परिजनों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। याद रहे कि बीते बुधवार को मंडी में पॉजिटिव पाया गया बीजेपी का युवा नेता शिमला में सीएम जयराम ठाकुर से मिलने के साथ-साथ उनके दफ्तर व आवास में भी गया था। उसके बाद से ही सीएम जयराम ने स्वयं को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया था। इस बीच, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीएम कार्यालय के उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शिमला के ब्रॉकहास्ट में चार सरकारी कॉलोनियां सील कर दी गई हैं। यहां सीएम के कोरोना पॉजिटिव पाए गए उप सचिव और अन्य अफसरों के सरकारी आवास हैं। सचिवालय के पुराने भवन में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। अधिकारी भी नए भवन से कामकाज निपटा रहे हैं।
कोविड 19 ने जहां प्रदेश, देश व विदेश को अपने शिकंजे में जकड़ रखा है वहीं TNAI (ट्रेनेड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की हिमाचल प्रदेश ब्रांच ने N-95 व 3 लेयर्स मास्क्स नर्सों में वितरित किए। ये मास्क उन्हें TNAI नेशनल बॉडी ने उपलब्ध करवाए। एसोसिएशन ने IGMC हॉस्पिटल शिमला, RPGMC टांडा, RH कांगड़ा, CHC मशोबरा, SNGNC शिमला व RH सोलन में वितरित किए। इसमे एसोसिएशन के प्रधान ज्योति वालिया, वर्किंग सेक्रटरी मनोरमा शर्मा, IGM के प्रेसिडेंट/सेक्रेटरी हरिप्रिया व रीता चौहान, रंजना शर्मा व कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी नर्सों ने TNAI नेशनल ब्रांच का इसके लिए धन्यवाद किया।
प्रदेश में हर दिन कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रदेश सरकार 30 जुलाई को नया फ़रमान जारी कर सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में लॉकडाउन पर फ़ैसला हो सकता है। पूरे देश में अनलॉक टू 31 जुलाई तक है, लेकिन कोरोना के केस में भयंकर इज़ाफ़ा होते देख प्रदेश सरकार भी चिंतित है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन करने या न करने के बारे में लोगों से राय भी माँगी है। हर पहलुओं को देखते हुए जयराम सरकार केंद्र की गाइडलाइन को फॉलो करेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ स्कूल एवं कालेजो में आगामी ऑनलाइन कक्षाओं पर भी फ़ैसला होना है। 30 जुलाई को कैबिनेट, लॉक डाउन को लेकर होगा मंथन।
शिमला जिला में 25 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की गांव मगवटा जुब्बल में मोहित नामक युवक ने पेड़ से रस्सी बांधकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस जब मौक़े पर पहुंची तो युवक को पेड़ के साथ लटका पाया। पुलिस के मुताबिक़ इस युवक के शरीर में चोट के दूसरे निशान नहीं है। देखने से यही लग रहा की यह मामला आत्महत्या का है। पुलिस ने 174 के तहत शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामलें की जांच पड़ताल कर रही है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधा रोपण का कार्यक्रम सुबाथू के रविदास पूरा गांव में किया गया। इस कार्यक्रम में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 100 पौधे लगाए गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा 24 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक पौधा रोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 1500-2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कसौली मंडल के महामंत्री विनोद मारवाह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गर्ग, सुबाथू भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल का पौधा रोपण का कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के अध्यक्ष वरुण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के उपाध्यक्ष हेमंत जुनेजा, मीडिया प्रभारी सचिव शिव कल्याण, कैलाश, कमल थापा व अंकुर, भावेश, अरुण कुमार, चेतन, रोहन, मोहन बंगा, पीयूष, चमन भाटिया, अनिल, रूपेंद्र गुरुंग सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा युवा मोर्चा अर्की मण्डल द्वारा युवा मोर्चा के सचिव हरीश कुमार की अध्यक्षता में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत घनागुघाट पंचायत में विभिन्न प्रजातियों के करीब सौ पौधें रोपित किए गए।हरीश कुमार ने कहा प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में एक लाख पौंधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में उन्होंने घनागुघाट पंचायत में 100 पौधें रोपित किए। उन्होंने सभी लोगों से पौधरोपण करने अपील की। इस मौके पर धर्मपाल, तेजिंदर, मृदुल, मुकुल, करण, वरुण, मनोज, अक्षय, हरीश, हिमांशु, निखिल, धैर्य, मंजीत, संजय व पंकज सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से एकत्रित हो गई है। इसी कड़ी में महासंघ सोलन इकाई ने अपनी मांगों को लेकर डीसी सोलन के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष जय किशन ठाकुर ने बताया कि पिछले ढाई सालों से सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने में उदासीन रही है। महासंघ की ओर से आज तक सौंपे गए 56 सूत्रीय मांगपत्र पर न तो कोई चर्चा हुई और न ही जेसीसी की बैठक आयोजित की गई। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के ज्ञापन के अनुसार महासंघ की मांग है कि वेतन आयोग को पंजाब सरकार का इंतजार किए बिना तुरंत लागू किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल करें, फ्रीज डीए बहाल, संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक सरकार तुरंत बुलाए। इसी के साथ पहले से दिए गए 56 सूत्रीय मांग पत्र पर सरकार चर्चा करे, अंधाधुंध निजीकरण व ठेका प्रणाली बंद हो, कर्मचारी व श्रामिक विरोधी नितियां सरकार वापस ले, रद्द श्रम कानूनों को भी बहाल करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और श्रमिकों की वेतन विसंगतियां दूर हों और उन्हें पूरा वेतन मिले।
बिलासपुर में सोमवार को राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से चलाए जा रहे सरकार जगाओ सप्ताह के तहत यहां पर जिला इकाई ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त राजेश्वर गोयल के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले अढाई वर्षो ने न तो कर्मचारियों की मांगों पर कोई चर्चा हुई और न ही जेसीसी की बैठक नही हो पाई है जबकि छह माह के अंतराल पर सरकार के जेसीसी की बैठक होना अनिवार्य है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के कारण पूरे देश में गत 24 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक पूरे देश मेें सरकार जगाओ सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी देश के सामाजिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं बल्कि कोविड जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में पंजाब का इंतजार किए बिना वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, अंधाधुंध निजीकरण की प्रथा को बंद करने, श्रमिक व कर्मचारी विरोधी नीतियों को वापिस लेने, रदद श्रम कानूनों के पुन बहाल करने व कर्मचारियों तथा श्रमिकों को वेतन विसंगतियों को दूर कर उन्हे पूरा वेतन मिले। इस अवसर पर महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ठाकुर, अतिरिक्त महासचिव विनोद भारद्धाज, जिला उप प्रधान रतन लाल ठाकुर, चमन शर्मा व अशोक कुमार सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के युवा ग्राम सुधार समिति देयोठी (कोटला नुम्हाल) की एक बैठक रविवार को प्रधान ग्राम सुधार समिति दयोठी लेखराम गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हेमराज गौतम (छोटू) को प्रधान चुना गया। वही उप-प्रधान भरत गौतम (भानु), सचिव अमित शुक्ला, सह-सचिव उमेश गौतम, कोषाध्यक्ष मुनीष गौतम, सुनील शुक्ला को नियुक्त किया गया। जबकि मुख्य सलाहकार लेखराम गौतम, राकेश गौतम, मदन गौतम को नियुक्ति किया गया। बैठक में सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि सभा की एक बैठक प्रतिमाह द्वितीय रविवार को हुआ करेगी तथा प्रत्येक सदस्य 100 रुपये प्रतिमाह कोषाध्यक्ष के पास जमा करवाएगा जिससे कि समिति कोई भी कार्य करने के लिए स्वयं सक्षम होगी। प्रधान नियुक्त किए जाने पर हेमराज गौतम ने कहा कि उन पर विश्वास जता कर जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह सच्ची निष्ठा से पूरा करेगे। इस दौरान बैठक में विभिन्न योजनाओं व गांव की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर युवा ग्राम सुधार समिति देयोठी (कोटला नुम्हाल) के सदस्यों ने भाग लिया।
प्रदेश कांग्रेस ने एक भाजपा नेता सहित 3 अन्य उनके साथियों पर कोविड 19 के दिशानिर्देशों की अनुपानला न करने के विरुद्ध सोमवार को शिमला के सदर थाना में शिकायत दर्ज की। शिकायत में कहा गया है कि भाजपा प्रबक्ता अधिवक्ता तेजेंद्र कुमार, अतिरिक्त महाधिवक्ता नंद लाल व इनके 2 अन्य साथी ज्ञान चंद ठेकेदार व ड्राईवर दवेंद्र कुमार जो मंडी के है ने जानबूझकर इसके नियमों की अवहेलना करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय सहित प्रदेश उच्च न्यायालय व प्रदेश के अनेक अस्पतालों में कोविड 19 के संक्रमण को फैलाने की जानबूझकर कोशिश की है,इसलिए इनके खिलाफ हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज हो। कांग्रेस लीगल सेल के संयोजक अधिवक्ता देवेन भट्ट, चंद्र मोहन, कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर व पवन चौहान ने एक सयुंक्त शिकायत में लिखा है कि भाजपा प्रवक्ता अधिवक्ता तजेंद्र कुमार व अतिरिक्त महाधिवक्ता नंद लाल को बुखार, खांशी की शिकायत के चलते इनके कोविड टेस्ट लिए गए थे, इन्हें रिपोर्ट आने तक संस्थागत या होम क्वारन्टीन होना आवश्यक था, ऐसे में यह सभी लोग अनके जगहों पर घूमे फिरें। इस दौरान यह आम लोगों के बीच भी बगैर किसी रोक टोक के आये गए। अब जबकि यह चारों कोविड पॉजिटिव पाए गए है ऐसे में इनके सम्पर्क में आय 90 से अधिक लोग भी संक्रमित हो गए है जो बहुत ही चिंता का विषय हैं। कांग्रेस नेताओं ने इसे इन लोगों द्वारा कोविड 19 के लिए जारी दिशानिर्देशों का खुला उल्लंघन करने के दोष में इनके खिलाफ लोगों की जानबूझकर कर हत्या की साजिश रचने के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
दाड़लाघाट पुलिस थाना के अंतर्गत डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुशंसित अपराध जांच एजेंसी हिमाचल प्रदेश द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस एजेंसी के चेयरमैन अजय प्रताप सिंह, सहायक राज्य निदेशक चंदन चौहान, राज्य प्रभारी देवराज कपिल तथा चीफ एस जोगटा द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र उन सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मान स्वरूप दिया गया। इन कोरोना योद्धाओं के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए इस एजेंसी ने एसएचओ जीत सिंह,हैड कांस्टेबल खेम सिंह, हैड कांस्टेबल कमला वर्मा, बृजमोहन, नरेंद्र, राजेश पाल, कांस्टेबल हर्ष, पवन, राकेश, नरेंद्र, अरुण, मीरा, पवना, रूपलाल इत्यादि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तहसील रामशहर में बनाए गए क्वारंटाइन सैंटरो में लगातार कई महीनों से सभी अध्यापक अपनी ड्यूटी दे रहे है ऐसे में उन्हें कोरोना योद्धाओं में सम्मानित किया गया। रामशहर स्कूलों में लगातार खाना बनाने में व क्वारंटाइन किए हुए लोगों को खाना खिलाना वह उचित व्यवस्था उनकी देखरेख इन्हीं की निगरानी में चली हुई थी जिसको देखते हुए करप्शन कंट्रोल आर्गेनाईजेशन लगातार रामशहर तहसील में कोरोना व योद्धाओं को सम्मानित करने में जुटी हुई है। करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन टीम हिमाचल प्रदेश के प्रधान चमन लाल राणा व प्रदेश करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन नानक भारद्वाज व उनकी टीम लगातार कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने में जुटी हुई है। ऐसे में कुछ और भी अध्यापक है जिन्हें यह टीम जल्द ही सम्मानित करेगी।
भामंस व राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा "सरकार जगाओ सप्ताह 23 जुलाई से 30 जुलाई तक सघंर्ष के मध्यनजर पूरे देश में सरकारी कर्मचारियो द्वारा उप मण्डल स्तर पर कर्मचारीयों की मांगों पर आधारित ज्ञापन दिया। इसमें पदाधिकारीयों ने बैठक की। रोहडू व चडंगाव इकाई ने एसडीएम रोहड़ू के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर सरकार से केन्द्रीय कर्मचारियों के समान वेतनमान, सेवा निवृति आयु व अन्य लाभ देने, 2003 के वाद नियुक्त व नियामित कर्मचारीयों को पुरानी पैशन व जीपीएफ का लाभ देने, निजिकरण, एफ डी आई, निगमीकरण बन्द करने, पीएसयू का निजिकरण बंद करने, श्रम कानूनों में कर्मचारी विरोधी बदलाव का र्निणय वापस लेने, आउटसोरस नीति बन्द करने व इस नीति के तहत लगे कर्मियो को नियमित करने, करूणा मूल्क आधार पर बिना र्शत रोजगार देने की मांग की गई। संघ ने प्रदेश के मुख्यमन्त्री से 56 सुत्रीय माँग पत्र पर शीघ्र जे० सी० सी० करवाने की मॉग की है, ताकि कर्मचारी वर्ग में व्याप्त रोष समाप्त हो सके । ज्ञापन देने वाले पदाधिकारीयों में राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन डोगरा, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चौहारा (चड़गांव) के अध्यक्ष गौतम दुल्टा, रोहडू के अध्यक्ष बृज लाल शर्मा सहित अनेक ब्लाक पदाधिकारी शामिल थे ।
एनएसयूआई सीमा कालेज इकाई ने डीएन ऑफ कालेज बीएस पीरटा को प्रवेश की तिथि को बढानें को लेकर एक मांग पत्र सौपा। कॉलेज के परिसर अध्यक्ष रजीत मुखीया नें बताया कि मांग पत्र के रूप में एनएसयूआई ने मांग की है कि विश्वविधालय की ओर से 25 जुलाई तक जो तिथि रखी गई थी, उस समय तक क्षेत्र के दुर दराज के क्षेत्रों से आने वाले सैकडों विधार्थी प्रवेश लेनें से रह गए हैं। ऐसे में इनका भविष्य संकट मे हैं। इस अवस पर महासचिव मुस्कान शिटा, उपाध्यक्ष अमन संग्राह, अजित सेवग, प्रियंका, पलक व नितिश मौजूद रहेंं।
अर्की विकास मंच की बैठक मंच के अध्यक्ष राकेश भारद्धाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गृह कर का मुददा छाया रह। सदस्यों का कहना था कि नगर पंचायत की हाल ही में हुई बैठक में गृह कर के बारे में जो संशोधित प्रस्ताव पारित किया गया है वह उन्हें मान्य नहीं है। सदस्यों का कहना था कि ये संशोधन अर्की की जनता को स्वीकार्य नहीं है। नगर पंचायत द्वारा जो गृह कर अर्की की जनता पर थोंपा गया है वह नगर निगम शिमला की तर्ज पर है जो कि अर्की जैसी छोटे शहर की जनता के साथ अन्याय है। सदस्यों ने मांग की कि पिछले गृह कर की राशि का केवल दस प्रतिशत ही बढ़ा गृह कर का बिल दिया जाए। साथ ही उनका कहना था कि यदि गृह कर के पुनर्निधारण के लिए एक सप्ताह के भीतर सब कमेटी नहीं बनाई जाती है तो अर्की विकास मंच अर्की की जनता के सहयोग से आंदोलन करने को मजबूर होगा। इसके लिए नगर के प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यदि इस पर भी नगर पंचायत ने अपना निर्णय नहीं बदला तो हमें मजबूर होकर माननीय उच्च न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा। इस अवसर पर सोनू सोनी, केके भारद्धाज, प्रभा भारद्धाज, निशा गुप्ता, दीवान चंद, प्रेम कालिया, राजीव शर्मा, मेदराम ठाकुर, सदीकन भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं युवा मोर्चा की तरफ से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन बकरोंवा पंचायत के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में विशेष रुप से जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान घुमारवीं मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वदेश ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजलाल ठाकुर मंडल महासचिव राजेश शर्मा, स्थानीय पंचायत उप प्रधान प्रीतम सिंह चंदेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज चंदेल, जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष कमल महाजन जिला युवा मोर्चा महासचिव दिनेश ठाकुर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 1000 पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को प्रकृति मैं वृक्षों का महत्व के बारे में जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्या द्वारा संदेश दिया गया वह प्रकृति में वृक्षों का होना कितना अनिवार्य है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जानकारी मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने दी। रतवान ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम स्थानीय युवा मोर्चा मंडल स्तर के कार्यकर्ता पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित करेंगे। वह लोगों में वृक्षों का होना कितना अनिवार्य है इसके लिए संदेश देंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई एवं नौणी इकाई के साथ एस०एफ०डी० के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को जटोली शिव मंदिर के समीप पौधारोपण किया गया। जिसमे विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए जैसे चिनार व दाड़ू। लगभग 75 से ज़्यादा चिनार व दाड़ू के पौधे को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा रोपे गए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शर्मा ने बताया कि 23 से 29 जुलाई तक चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत अभाविप ने 50 हज़ार वृक्ष रोपने का निर्णय लिया है जिसके तहत सोलन व नौणी ने लगभग 75 पौधे लगाए। पिछले वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वृक्षारोपण अभियान चलाया था जिसके तहत पूरे प्रदेश में 1 लाख से ज़्यादा पौधे लगाए गए थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई एवं नौणी इकाई के साथ एस०एफ०डी० के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शर्मा जी, डा० चमन ठाकुर, सोलन इकाई सचिव राघव ठाकुर, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अभिषेक जोहर के साथ 33 कार्यकर्ता मौज़ूद रहे एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा संदेश दिया गया कि हमें ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित रह सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ प्रकाश दरोच ने बताया कि जिला से अब तक 5565 लोगों के सैंपल कोविड-19 के लिए लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए, उनमें से 5334 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और 73 की रिपार्ट अभी तक पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि 1 और पाॅजिटिव केस जिला में बाहर से आया हैं। उन्होंने बताया कि 121 सैंपल आज भेजे गए। 50 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं तथा 24 का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक लोग बाहर से अपने-अपने घरों को आ रहें हैं सभी की बार्डर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है और जो रैड जोन क्षेत्र से आ रहे हैं उन्हें इंस्टीटूशनल क्वारंटाइन में रखा जा रहा है और 5 से 7 दिनों के अन्दर उनका कोरोना टैस्ट किया जा रहा है और नैगेटिव आने पर ही उन्हें होम क्वारंटाईन में भेजा जा रहा है। उन्होंने होम क्वारंटाइन के बारे में दिशा निर्देश देते हुए बताया कि व्यक्ति को चाहिए कि वे हवादार एक कमरे में रहें जिसमें कि पृथक शौचालय साथ हो को प्राथमिकता दी गई है। अगर उसी कमरे में कोई दूसरा परिवार का सदस्य ठहरा हो तो वह आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी अवश्य बनाए रखें। घर के भीतर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, बच्चों व सह बीमारी वाले व्यक्ति दूर रहें। घर में केवल अपने कमरे तक ही सीमित रहें। किसी भी स्थिति में सामाजिक, धार्मिक, शादी व शोक मनाने इत्यादि जगहों पर न जाएं। उसे हमेशा सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों का पालन करना चाहिए अपने हाथों को हमेशा साबुन, पानी से अच्छी तरह धोएं या एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि घरेलू वस्तुओं जैसे गिलास, कप, खाना खाने के बर्तन तौलिया, बिस्तर इत्यादि को दूसरों के साथ सांझा न करें। हर समय मास्क पहने, मास्क को प्रत्येक 6 से 8 घण्टे में बदलें और उसका सही निपटारा करें। प्रयोग किए गए मास्क को पुनः उपयोग में न लाएं। मरीजों के द्वारा/देखभाल करने वाले/निकट संपर्क वाले लोगों द्वारा घर में देखभाल के दौरान प्रयोग किए गए मास्क का निपटारा ब्लीचिंग घोल 5 प्रतिशत या 1 प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइड घोल से विसंक्रमित करने के पश्चात उसे जला दे या गहरा दबा दें। प्रयोग किए गए मास्क पूरी तरह से संक्रमित हो जाते हैं। यदि खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ के लक्षण हों तो उसे नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में सम्पर्क करें व 104 या 011-23978046 फोन पर करें। उन्होंने बताया कि घर पर संगरोध व्यक्ति की देखभाल परिवार के केवल एक ही सदस्य को करनी चाहिए। भीगी हुई चादर को हिलाने से बचें या चमडी को प्रत्यक्ष रुप में न छुएं। सफाई करते समय तथा भीगी हुई चादर को संभालती बार डिस्पोजल दस्तानों का प्रयोग जरुर करें। दस्तानों को उतारने के बाद हाथों को साफ करें। आंगतुकों को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अगर संगरोध किया हुआ व्यक्ति लक्षण मय हो जाता तो सभी निकटतम संपर्कों को 14 दिन तक घर पर ही संगरोध किया जाए और उसके बाद अतिरिक्त 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाए जब तक कि उसकी लैब रिपोर्ट नेगेटिव नहीं हो जाती। उन्होंने बताया कि वातावरण स्वच्छताः संगरोध किए हुए व्यक्ति के कमरे, बैड, मेज इत्यादि को 1 प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट घोल से विसंक्रमित करें। प्रतिदिन शौचालय को साफ करें तथा घरेलू बलीच घोल/फिनायल सेविसंक्रमित करें। कपडों व दूसरे वस्त्रों को अलग से साधारण डिटरजैंट से साफ करें व धूप में सुखाएं।
अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ दाड़लाघाट की भारतीय मजदूर संघ के प्रधान सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया की इस वैश्विक महामारी में 25 वर्षो से कार्य कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को कंपनी द्वारा 26 दिन का वेतन दिया जा रहा है। यूनियन ने मांग रखी कि जो श्रमिक 8 से 10 साल से स्थाई रूप में कार्य कर रहे लोगो को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए। कंपनी में कार्यरत 8 लैंड लूजर जिन्हें कार्य करते हुए 8 से 10 साल हो गए जिनका प्रोविडेंट फंड भी कटता था उन लोगो को लोक डाउन का वेतन भी नही दिया गया तथा कुछ ऐसे अस्थाई श्रमिक है जिन्हें 20 वर्षों से बोनस भी मिलता था लेकिन अब अंबुजा प्रबंधन ने उसे भी देने से इनकार कर दिया है। वही कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड से प्रतिदिन 12 घंटे काम लिया जाता है उन्हें कोई भी ओवरटाइम आदि नहीं दिया जाता। यूनियन ने कहा कि सीएमए सेटलमेंट के दूसरे चरण की वेतन बढ़ोतरी जो अप्रैल 2020 से मिलनी थी पैकिंग प्लांट में कार्य कर रहे श्रमिकों को वह भी अभी तक नहीं दी गई है। 1958 में वेज बोर्ड अवार्ड हुआ और 1983 में सीमेंट ऑब्लिट्रेशन अवार्ड मिला उसके बाद 1999 से आज तक वेज सेटेलमेंट ही मिल रहा है। सीमेंट कर्मचारी के लिए वेतन आयोग वेतन मंडल का भी गठन किया जाना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ सीमेंट कर्मचारी संघ ने कहा कि समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए अन्यथा इन लंबित मांगों को मनवाने के लिए संघ किसी भी प्रकार के संघर्ष के लिए स्वतंत्र होगा जिनकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और अंबुजा प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि वार्ता के माध्यम से समाधान नहीं निकल रहा है इसलिए इनके द्वारा यह ज्ञापन सौंपा गया है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अंबुजा प्रबंधन श्रमिकों/ कर्मचारियों को बहुत ही प्रताड़ित कर रही है जबकि उत्पादन क्षमता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है परंतु फिर भी श्रमिकों की ओर प्रबंधन द्वारा कोई भी सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया जा रहा है। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, खेमराज शर्मा, रूपेश शर्मा, विनोद शर्मा, नरेश महाजन व अन्य लोग स उपस्थित रहे। एसडीम अर्की विकास शुक्ला ने लोगो को आश्वासन दिया कि वह प्रबंधन से इस बारे बात करके कोई ना कोई समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने संस्कृत भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा प्रदान किया है, क्योंकि यह भाषा अपने शब्दावली, साहित्य, विचारों, भावों और मूल्यों में समृद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत भाषा अपनी प्राचीनता के कारण ग्रीक भाषा की तुलना में अधिक परिपूर्ण, लैटिन भाषा की तुलना में अधिक समृद्ध और इन दोनों की तुलना में अधिक परिष्कृत है। उन्होंने कहा कि भारत के कुछ विद्यालयों में संस्कृत भाषा और पश्चिमी देशों के कुछ स्थानों में भी इसकी शिक्षा प्रदान की जाती है। भारत के वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के साथ ही विश्व में भी संस्कृत भाषा के प्रति भी रूझान बढ़ा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि संस्कृत भाषा के ज्ञान को बुद्धिजीवी समुदाय बहुत सम्मान प्रदान करता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि संस्कृत भाषा को कम्प्यूटर साॅफ्टवेयर के लिए भी सबसे अच्छी भाषा माना जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने पर भी विचार कर रही है जिसके लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्वानों और संस्कृत अकादमी को इस भाषा को सामान्य भाषा बनाने के लिए सुझावों के साथ आगे आना चाहिए ताकि छात्रों को इस भाषा का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया जा सके। शिक्षा मंत्री और संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष सुरेश भारद्धाज ने कहा कि संस्कृत को दूसरी भाषा का दर्जा देने वाला हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि स्कूली छात्रों के पास विभिन्न स्तरों पर इच्छानुसार संस्कृत भाषा को चुनने का पर्याप्त अवसर हो। सचिव हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी डाॅ. भक्त वत्सल ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर अकादमी की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री राहुल राणा ने हिमाचल प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय में हो रहे व्यापारीकरण को लेकर कड़ा रोष प्रकट किया है। राहुल राणा ने कहा कि जहां फर्जी डिग्री बेचने के आरोप में कुछ निजी विश्वविद्यालय जांच के घेरे में है उससे प्रदेश का नाम तो खराब हुआ ही है लेकिन फिर भी कुछ निजी विश्वविद्यालय अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। 1. राहुल राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अवैध डिग्रियों का गोरख धंधा चला है ऐसी ही कड़ी में जहां अपने रेगुलर कर्मचारियों को रेगुलर डिग्री प्रदान कर दी गई ऐसा ही कार्य मानव भारती विश्वविद्यालय इंडस यूनिवर्सिटी और एपीजी यूनिवर्सिटी शिमला ने किया जिसको लेकर इन विश्वविद्यालय पर एफ आई आर भी दर्ज हुई और बाद में इस प्रकार के बेतुके बयान दिए गए की डिग्रियां कॉरेस्पोंडेंस डिस्टेंस और कर्मचारियों को 2 से 4 घंटे कार्य में छूट देकर उनकी कक्षाएं लगाई गई और उन्हें डिग्री दे दी गई जोकि सरासर गलत है यूजीसी के नियमों के खिलाफ है। इससे साफ होता है कि निजी विश्वविद्यालय में डिग्रियां बांटने का धंधा किस प्रकार चला हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि नियामक आयोग जल्दी से जल्दी इस प्रकार गई दी गई डिग्रियों को रद्द करें और निजी विश्वविद्यालय पर कड़ी कार्रवाई करें। 2. हिमाचल प्रदेश नियामक आयोग तथा माननीय उच्च न्यायालय ने अपने आदेशों में साफ किया है कि निजी विश्वविद्यालय केवल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फीस ही छात्रों से ले सकते हैं मगर विद्यार्थी परिषद ने पाया कि छात्रों से करैक्टर सर्टिफिकेट प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट के नाम पर पैसे एंड जा रहे हैं जो सरासर गलत है इंडस यूनिवर्सिटी सरोली ने ट्रैक्टर सर्टिफिकेट के लिए ₹100 माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए ₹300 और प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट के लिए ₹500 तक वसूले जो कि उच्च न्यायालय की अवहेलना है इसलिए परिषद मांग करती है कि ऐसे मिसलेनियस फीस छात्रों को वापिस की जाए और कड़े नियम बनाए जाएं ताकि निजी विश्वविद्यालय अपनी मनमर्जी से ऐसे पैसे न लुटे। 3. 22 जुलाई को नियामक आयोग ने छात्र के लिए आदेश पारित किए की उसकी सिक्योरिटी के ₹10000 वापस लिए जाएं मगर इंडस विश्वविद्यालय हरोली अपनी मनमर्जी से छात्रों की सिक्योरिटी फीस से 11 सो रुपए काट रही है और बता रही है कि विश्वविद्यालय ने ऐसी पॉलिसी बनाई है जिसके अंतर्गत सिक्योरिटी अमाउंट से 1100 रुपए सभी छात्रों के कटेंगे जो साफ तौर पर गरीब छात्र को लूटने की मंशा है विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि ऐसी विश्वविद्यालय के ऊपर कारवाई हो और सिक्योरिटी के सारे पैसे छात्रों को वापस दिलाया जाए। 4. विद्यार्थी परिषद ने पाया कि शूलिनी यूनिवर्सिटी ने छात्रों से पूरी फिस भी ले ली है मगर नियामक आयोग के आदेश हैं कि इस कोरोना महामारी के दौरान ट्यूशन फीस को छोड़कर निजी विश्वविद्यालय कोई भी फीस नही वसूलेगा। अतः विद्यार्थी परिषद मांग करती है की जिन भी निजी विश्विद्यालयों में अतिरिक्त फीस ली गई है उस अवैध फीस को तुरंत वापस किया जाए। 5. विद्यार्थी परिषद ने पाया कि jaypee निजी विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी के दौरान हॉस्टल की फीस बढ़ा दी है जो नियमों के विपरीत है यूजीसी कैबिनेट के फैसले में भी यह साफ हुआ है कि इस दौरान कोई भी अपनी फीस में वृद्धि ना दें और विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि जितने भी निजी विश्वविद्यालय ने इस करोना महामारी के दौरान अपने हॉस्टल की फीस बढ़ाई है उसे तुरन्त वापिस लिया जाए ताकि गरीब छात्रों को आर्थिक तंगी से ना गुजरना पड़े। 6. हिमाचल प्रदेश के कुछ निजी विश्वविद्यालय जैसे अरनी, बहारा वि. वि यूनिवर्सिटी इंडस यूनिवर्सिटी ने अभी तक अपने अध्यापकों की सैलरी नहीं दी है और कोरोना महामारी के दौरान सैलरी देने में आनाकानी कर रहे हैं और कुछ निजी विश्विद्यालयों से अपने कर्मचारियों को बिना वेतन दिए जबरन छुट्टी पर भेज दिया है। विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि नियामक आयोग जल्दी से जल्दी सभी निजी विश्वविद्यालयों को आदेश दें कि कोरोना महामारी के दौरान जिस प्रकार निजी विश्वविद्यालय ने ट्यूशन फीस ली है उसी प्रकार सभी स्टाफ को हुए पूरी की पूरी सैलरी दे। अतः विद्यार्थी परिषद नियामक आयोग से मांग करती है कि जल्द से जल्द उपरोक्त मांगो पर कदम उठाए अन्यतः विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने से गुरेज नही करेगी।
जिला सिरमौर गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन से सोमवार को 31 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। कल भेजे गए सैंपल में से 137 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिसमें आज 31 की रिपोर्ट पॉजीटीव आई है जबकि 48 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव तथा 33 की इनकनक्लुसिव आई है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 31 नए पॉजिटिव मामलों में से 11 युवक/पुरूष जिनकी उम्र 15 से 68 वर्ष के बीच है तथा 14 युवती/महिलाए है जिनकी उम्र 12 से 60 वर्ष के बीच है और 6 बच्चे शामिल है जिनकी उम्र 2 से 8 वर्ष के बीच है। जिला में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 210 हो गई है।
बिलासपुर पुलिस की एसआईयु टीम ने रविवार शाम को नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए एक पिकअप जीप के चालक से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। नशे का गोरख धंधा करने वाले व्यापारियों पर नकेल कसते हुए एसआईयु टीम को रविवार को गंभरपुल के पास यह बड़ी सफलता मिली। एसआईयु टीम प्रभारी सुरेन्द्र कुमार, आरक्षी बाबू राम व प्रदीप कुमार की इस टीम ने इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयु टीम रविवार शाम को इस क्षेत्र पर गश्त पर थी। इस दौरान इस टीम ने गंभर पुल के पास भेडली नामक जगह पर नाका लगाया तथा हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग कर रहे थे इस दौरान एक छडोल की तरफ से पिकअप जीप नंबर एचपी 66 ए 1478 आई। एसआईयु टीम ने इस जीप को चेकिंग के लिए रोका और जब जीप की बॉडी चेक की तो देखा यह जीप पूरी तरह से खाली थी जिस पर एसआईयु टीम को इस पर शक हुआ और उन्होंने जीप चालक से खाली जाने का कारण पूछा तो जीप चालक घबरा गया और सही ज़वाब नही दे पाया जिस पर एसआईयु टीम को इस जीप चालक पर शक हुआ। जीप की तलाशी के दौरान एसआईयु टीम को चालक की सीट के पीछे रखे एक बैग पर पड़ी जब जीप चालक से इस बैग के बारे में पूछा गया तो वह घबरा गया और कोई जवाब नही दे पाया जिसके बाद एसआईयु टीम ने इस बैग को जब खोल कर चेक किया तो इसमें से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। जब एसआईयु टीम ने इस चरस का वजन किया तो यह 2 किलो 506 ग्राम निकली। एसआईयु टीम ने चरस व जीप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की शिनाख्त राम लाल पुत्र सेस राम उम्र 43 वर्ष गाँव दसमेड डा सुचेहण तहसील सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसआईयु की टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौर तलब है कि एसआईयु की यह टीम लगातार नशा तश्करो को पक्कड़ रही है और आज तक काफी लोगो को नशे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है।
एसीसी भारतीय मजदूर संघ के ठेकेदार मजदूरों ने बीएमएस की असन्तुष्ट व मजदूर विरोधी कार्यप्रणाली से रुष्ट होकर कार्यकारिणी आध्यक्ष शिव राम सांख्यान की अध्यक्षता में बरमाणा पंजीकृत संख्या 997 के तहत बरमाणा, लघट में आम सभा कर रविवार को एक नए मजदूर संगठन का गठन किया गया। इस सभा में एसीसी ठेकेदार बीएमएस के लगभग 95 प्रतिशत मजदूरों ने संघ से किनारा कर नए संगठन से जुड़े। नई यूनियन का नाम "दी गगल सीमेंट कांट्रेक्टर्स वर्कर्स यूनियन" रखा गया। एसीसी ठेकेदार मजदूरों की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रतिलपियां भारत सरकार व श्रम मंत्रालय को भी भेज दी गई है। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से शिवराम सांख्यान को अध्यक्ष के पद के लिए चुना गया। वहीँ पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवी राम ठाकुर, उपाध्यक्ष रत्न लाल, बलदेव सिंह, देवेंद्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, और महासचिव बाबूराम सांख्यान, राजेन्द्र कुमार, कार्यालय सचिव नेकराम, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रेस सचिव बलदेव सिंह चंदेल, सलाहकार बाबूराम, संगठन मंत्री झूलन सिंह, सह संगठन मंत्री राम लाल को चुना गया। प्रेस सचिव बलदेवसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी के गठन के बाद एसीसी सयंत्र निदेशक को एक कॉपी सौंप दी गई है जिसके साथ सलग्न कर मजदूरों की मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा गया है।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड घुमारवीं के प्रधान सुरेश चन्देल के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी महासंघ के आहवान पर उपमंडलाधिकारी घुमारवीं शशी पाल शर्मा के माध्यम से सरकार को सरकार जगाओ अभियान के अंतर्गत ज्ञापन दिया गया। खंड प्रधान सुरेश चन्देल ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि वेतन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, फ्रिज डी ए बहाल करना, सयुंक्त सलाहकार समिति की बैठक सरकार तुरन्त बुलाए, निजीकरण और ठेका प्रणाली बन्द करे, कर्मचारी और श्रमिक विरोधी नीतियां सरकार बापिस ले, कर्मचारियों और श्रमिकों की वेतन विसंगतियां दूर करे और पूरा बेतन दे। चन्देल ने बताया कि यह मांगे उपमंडलधिकारी घुमारवीं के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया। इस अवसर पर खंड महासचिव रंगीला राम ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान सतीश गौतम, उपप्रधान संजीव शर्मा, संगठन सचिव नीरज कुमार, कपिल देव, ओमी कुमार, जगदीश चंद, मनोज कुमार, सोहन सिंह उपस्थित थे।
कोरोना काल में शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ना जरूरी है, ताकि इस जानलेवा वायरस से आसानी से लड़ा जा सके। इसके लिए सुबह की सैर व व्यायाम के साथ योग, प्राणायाम भी जरूरी है। ऐसे में जिस स्थान पर इस प्रकार की क्रियाओं को किया जाता है, वहां पर स्वच्छ एवं स्वस्थ माहौल का होना भी जरूरी है। यह आषय को लेकर रविवार को पीजी कालेज के हाॅकी खेल मैदान के इर्दगिर्द उगी अवांछित झाड़ियों को उखाड़ने का संकल्प लेकर युवाओं ने सफाई अभियान सीनियर खिलाड़ी विकास टेस्सू की अगवाई में किया। विकास ने बताया कि अभी बरसात का मौसम भी आरंभ हो चुका है तथा ऐसे में मैदान के चारों ओर उगी झाड़ियों को नष्ट किया जाना आवश्यक है ताकि कोई सांप, बिच्छु आदि न आ सके। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ झाड़ियों को काटा गया। उन्होंने बताया कि पीजी कालेज हाॅकी के इस मैदान में अधिकांश लोग सुबह और शाम की सैर के लिए अपने परिवार के साथ आते हैं। ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए मैदान में स्वच्छता का होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पीजी कालेज के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डा.परवेश शर्मा मौंटी के कुशल मार्गदर्शन में हर साल इस अभियान को चलाया जाता है ताकि यह मैदान सुंदर और सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि डा.परवेश शर्मा उन्हें जरूरत का सामान उपलब्ध करवाते हैं और सारा काम सहजता से हो जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अधिकांश लोग सड़कों या गलियों में घूमते नजर आते हैं लेकिन मैदान सबसे सुरक्षित स्थान होता है। उन्होंने कहा कि नगर के उत्साही युवा भी अपनी फिजिकल फिटनेस के लिए मैदान में आते हैं जो कि बहुत अच्छी बात है। विकास टेस्सू ने कहा कि मैदान यदि स्वच्छ होते हैं तो सुबह-सुबह मैदान की सुंदरता को निहार कर पूरा दिन बेहतर गुजरता है। वहीं खेल प्रेमी रितेष कुमार, विषाल सागर, राहुल दबड़ा, गौरव शर्मा और विकास शर्मा ने बताया कि बरसात से पूर्व दो तीन बार हाॅकी मैदान में स्वच्छता अभियान छेड़ा जाता है ताकि मैदान में किसी प्रकार की गंदगी न फैले और माहौल खुशनुमा बना रहे। उन्होंने बताया कि रविवार को इस श्रमदान में शुभम राही, धीरज कुमार, अंशुल चंदेल, कपिल जायसवाल, मोहम्मद साहिल, सिद्धार्थ गरेवाल, अभिशेक सांख्यान, अभिषेक डोगरा, रजत पटियाल जट्ट, ओम ठाकुर, मोक्ष, जितेंद्र, राजेष कुमार, अरूण ठाकुर, आयुश चोपड़ा, नईम मोहम्मद आदि ने अहम भूमिका निभाई।
बिलासपुर के अध्यात्मिक स्थल हनुमान टीला में निर्मित की गई महर्षि व्यास की 31 फीट उंची विशालकाय प्रतिमा का अनावरण शीघ्र किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए काला बाबा के परम शिष्य व मेंबर ट्रस्ट संजीव शर्मा उर्फ पप्पा ने बताया बाबा कल्याण दास की हार्दिक इच्छा थी कि महर्षि व्यास की प्रतिमा हनुमान टीला में स्थापित की जाए क्योंकि बिलासपुर महर्षि व्यास की तपोस्थली रही है। इसका निर्माण सुप्रसिद्ध चित्रकार व मूर्तिकार विजयराज उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है और श्रीश्री 1008 बाबा कल्याण दास चैरिटेबल ट्रस्ट इसे बनवा रहा है। इन दिनों विशालकाय प्रतिमा के रंग रोगन का कार्य चला है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के चेयरमैन पूर्व मंत्री व श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक ठाकुर रामलाल के प्रयासों से यह सब कुछ संभव हो पाया हैे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि शीघ्र ही हनुमान टीला में श्री श्री 1008 बाबा कल्याण दास की भी एक विशाल 31 फीट की प्रतिमा का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संजीव शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के चेयरमैन ठाकुर रामलाल के कार्यकाल में बाबा कल्याण दास ट्रस्ट नित नए आयाम स्थापित कर रहा है और ट्रस्ट कई नए कार्यों को अंजाम भी दे चुका है। उन्हीं के प्रयासों के चलते वृंदावन स्थित आश्रम की दूसरी मंजिल का कार्य भी पूर्ण करवाया जा चुका है जिसे संत राधिका दास ने दिन रात मेहनत कर पूर्ण करवाया । महर्षि व्यास की 31 फीट उंची विशालकाय प्रतिमा के रंग रोगन का जिम्मा ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट ज्ञानचंद रतन ने संभाला हुआ है जिसका कार्य दिन रात चला हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के चेयरमैन ठाकुर रामलाल के अथक प्रयासों से ही भुंतर आश्रम को बाबा कल्याण दास ट्रस्ट के नाम करवाया जा सका है जो कि मणिकरण रोड पर स्थित है । इसी के साथ देसूजोधा में स्थित 25 बीघा भूमि व राधा कृष्ण मंदिर को भी ट्रस्ट के नाम करवाना चेयरमैन के ही प्रयासों का फल है, यही नहीं उनके प्रयत्नो से ही इनकम टैक्स में रुका हुआ पैसा वापस मिल सका है। चेयरमैन रामलाल ठाकुर के प्रयत्नों से हुए कार्यों से बाबाजी के हजारों शिष्यों में ट्रस्ट के प्रति विश्वास बना है । यही कारण है कि शिष्य दिन रात ट्रस्ट की उन्नति के लिए तन मन धन से लगे हुए हैं । उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विशाल मूर्ति को आम जनता के दृश्य अवलोकन के लिए खोला जाएगा ताकि आम जनता विशालकाय मूर्ति की खूबसूरती के दर्शन कर सकें।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला बिलासपुर के सभी मंडलों के प्रभारियो की घोषणा कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजयुमो के जिला मिडिया प्रभारी नीरज कतना ने बताया कि भाजयुमो के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने इस बारे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व भाजपा के ज़िला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान व जिला के नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद इन प्रभारियो के नाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला में 5 संगठनात्मक मंडल है और इन सभी मंडलों में मंडल प्रभारी की घोषणा कर दी गई है जिसके तहत बिलासपुर सदर से दिनेश ठाकुर, घुमारवीं से मनोज चंदेल, झंडूता से पवन ठाकुर, श्री नैनादेवी जी उप्पर से मनोज ठाकुर , श्री नैनादेवी जी लोअर से रोहित ठाकुर को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये सभी प्रभारी तुंरत प्रभाव से इन मंडलो में पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों को करवाने में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करेंगे तथा पार्टी द्वारा तय पौधरोपण के महाअभियान को सफल बनाने व अपने अपने मंडल में 1000 पौधे लगाने व पार्टी के अन्य कार्यकर्मो को सफल बनाने में अपनी भूमिका तय करें।
विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि घुमारवीं से शाहतलाई वाया बरठीं सड़क को एम डी आर के अंतर्गत स्वीकृति करवाई गई है। उन्होंने ग्राम पंचायत सुंहाणी, सुंहाणी, ठूहक, मन्नण, बरड़ में लोगों की समस्याओं को सुना अधिकांश समस्याओं को मौके पर हल किया गया। उन्होंने समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश विभिन्न विभागों अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र झंडूता को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए अनेकों विकासात्मक कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि विकास के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है ।उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता में सड़कों के लिए राशि स्वीकृत करवाई जा रही है। उन्होंने इस क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 2 करोड़ 39 लाख रुपये से सुंहाणी से डून सड़क की अपग्रेडेशन के लिए स्वीकृति करवाये। इस सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस सड़क में नालियों, पुलियां, सड़क को चैड़ा व पक्का करने का कार्य प्रगति पर है। सुंहाणी बाजार से श्मशान घाट सड़क पर नालियां, पुलियों सड़क को पक्का करने की प्रशानिक स्वीकृति ली जा रही है। री रडोह पुल के लिए लगभग 7 करोड़ रु की स्वीकृति करवाई। इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र किया जाएगा। सुंहाणी से डूहक वाया मोरथला सड़क का काम शीघ्र ही शुरू करवाया जायेगा। उन्होंने ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता को जल जीवन मिशन के तहत निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना से पेयजल की समस्या के समाधान में सहायता मिलेगी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र झंडूता में हर घर मे नल से माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 करोड़ 50 लाख रुपये से जल शक्ति विभाग के अनुभाग बरठीं की पेयजल योजनाओं तथा 4 करोड़ 71 लाख रुपये से उठाऊ पेयजल योजना बरठीं सरगल भाबा कोटला का सम्बर्धन किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक ने गांव डूहक में पेयजल की समस्या को हल करने के लिए पुरानी पेयजल की पाईपों को बदलने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए तथा डूहक गांव में 2 लाख 50 हजार रुपये से शेड बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चन्देल, ग्राम पंचायत प्रधान कुसम लता, पूर्व बी डी सी वाइस चेयरमैन मंगल ठाकुर, एस डी ओ लोक निर्माण विभाग सुरजीत सिंह कैंथ, बी डी सी सदस्य पृथ्वी सिंह उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति वैटरन सैनिक रिटायर्ड कैप्टन बालक राम शर्मा ने कहा है कि 26 जुलाई 1999 कारगिल युद्ध सेना विजय दिवस़ के रूप में कल 26 जुलाई 2020 दाड़लाघाट में लीग के अध्यक्ष कैप्टन हीरा लाल ठाकुर की अध्यक्षता में मनाया जा रहा है। बालक राम शर्मा ने कहा कि कल 26 जुलाई 2020 कारगिल युद्ध सेना विजय दिवस दाड़लाघाट व भराडीघाट के वैटरन सैनिक लीग ने दाड़लाघाट में बडे हर्षोल्लास से मनाया जाने का फैसला किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजीएमसी सीएमओ डॉ कर्नल महेश कुमार को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान बिलासपुर से वीर चक्र कैप्टन रूप लाल, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति वैटरन सैनिक कैप्टन बालक राम शर्मा रिटायर्ड, कैप्टन भींम सिंह गुलेरिया, मण्डी ऋषी मार्कंड बागा परिवंहन समिति के अध्यक्ष कैप्टन सुरेन्द्र कुमार राणा, सचिव सूबेदार जोगिन्द्र ठाकुर, जिला बिलासपुर के नवयुक्त प्रधान सूबेदार दिवाकर दत्त शर्मा, उप प्रधान कैप्टन हंसराज राणा, रिटायर्ड सचिव सूबेदार मेजर विपिन चंद शर्मा, कैप्टन नरेश कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति वैटरन सैनिक कैप्टन रिटायर्ड बालक राम शर्मा ने कहा कि आज़ हमें गर्व है उन रणबांकुरों पर जिन्होने अपने देश मातृभूमि व तिरंगे की आन बान शान के लिए अपने जीवन ही न्योछावर कर दिया था। तिरंगा ओढ़ने के लिए तैयार हुए ऐसी महान् शक्तियों को याद करना हमारा फ़र्ज और दायित्व है। देश के शहीद कारगिल के शहीद और हाल ही में गलवान घाटी के 20 वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाऐगी। इस मौके पर वीर शहीदों की नारियों व कोरोना योद्धा को भी सम्मानित किया जाएगा।
ग्राम पंचायत बागी बनोला और धार टटोह के गांव सोलग में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक सुभाष ठाकुर ने पौधा रोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के जीवन चक्र को संतुलित बनाए रखने में पेड़ पौधो का अमुल्य योगदान होता है। उन्होंने आमजन से आहवान किया कि अधिक से अधिक पौधे लगाए और दूसरे लोगों को भी पौधे लगाने के लिए पे्ररित करें। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों को रोपित करने तक ही सीमित न रहें अपितु उनका संरक्षण बच्चों की तरह करें ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि लोग वनों की महत्ता के बारे में जागरूक हों ताकि अधिक से अधिक पौधा रोपण कर वन क्षेत्र कर बढ़ाकर स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण बनाया जा सके। उन्होंने लोगों से आहवान करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ों को अवैध कटान न करें और कहा कि जब भी परिवार में कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसकी खुशी में एक पौधा अवश्य लगाए, भविष्य में वहीं पौधा खाया भी देगा और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदूषित पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को सकारात्मक सोच पैदा करनी होगी और ग्रामीण स्तर तक लोगों को पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए और वनों का संरक्षण करने के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिनोला और धार टटोह के गाँव सोलग में आमला भेड़ा, लीची, पपीता, करयाला, अमरूद, खैर और अन्य प्रकार के फलदार पौधे लगाए। युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने बताया कि पूरे चुनाव क्षेत्र में 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधों को देव तुल्य माना गया है इसलिए हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि वातावरण शुद्ध रहे। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, सदर मंडल के अध्यक्ष हँसराज ठाकुर, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश ठाकुर, पंचायत उप प्रधान संजीव डोगरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक शर्मा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर जिला सचिव रविंदर चैधरी, मंडल महामंत्री सोनू ठाकुर, मंडल सचिव पंकज विपिन, सदर आईटी संयोजक विनीत सह संयोजक परमिंदर, संगम, रघुवीर सिंह, रवि कांत, प्रवीण, राजेश, प्रीतम, पंकज, अरुण, अजय विक्रम, सनी उपस्थित रहे।
आदर्श क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी बिलासपुर ब्रांच के निवेशकों का एक प्रतिनिधि मण्डल हिमाचल प्रदेश एस.सी.वैल्फेयर बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य दिनेश कुमार की अगुवाई में उपायुक्त बिलासपुर से मिला तथा उनके कार्यालय के माध्यम से केन्द्रीय को-आर्पोरेट एवं वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि हिमाचल में आदर्श क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी की तकरीबन 20 ब्रांचें काम कर रही थीं तथा जिला बिलासपुर की ब्रांच में करीब 10 हजार लोगों का करोड़ों रूपयों का निवेश एडवाईजरों के माध्यम से करवा रखा था। ज्ञापन में कहा गयया है कि संस्था दिसम्बर 2018 तक सुचारू रूप से कार्य कर रही थी पिछले 20 वर्षाें से ऐसा कभी नहीं हुआ कि संस्था द्वारा पूर्ण अवधि दावों का भुगतान समय पर न किया गया हो। संस्था में लिक्विडेटर हटाकर प्रशासक या नवीन बोर्ड की नियुक्ति कर निवेशकों का भुगतान करवाने की गुहार लगाई। सभी आदर्श क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी के एडवाईजर व कर्मचारियों ने संस्था को पूर्ण रूप से चालू कर निवेशकों की राशि का जल्द से जल्द भुगतान करवाने की गुहार लगाई। संस्था में अधिकतम गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों की राशि का निवेश है व इस समय सभी बहुत परेशानियों से गुजर रहे हैं व इस समय बहुत से लोगों के निवेश की राशि का भुगतान न होने के कारण अपना जीवनकाल समाप्त करने का प्रयास भी कर चुके हैं क्योंकि बहुत से लोगों ने अपने जीवनकाल की बची जमापूंजी का पैसा इसी संस्था में लगा दिया था जिससे उन्हें प्रति महीना पैंशन भी मिलती थी। आदर्श क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी के एडवाईजर व कर्मचारियों ने संस्था पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को समाप्त कर संस्था को पूर्व की भांति सेवा और संचालन की अनुमति प्रदान करने की भी मांग रखी। इस मौके पर आदर्श क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी बिलासपुर के एडवाईजर देवेन्द्र सिंह, परवेज, सुन्दर राम सहगल, शौकत अली, आशा पुण्डीर, रीना, युद्धवीर सिंह, शैलजा गौतम, खेमराज, राकेश कुमार, देवराज बंसल, व कर्मचारी विक्रान्त वर्मा सहित अन्य 81 लोग मौजूद थे।
बिलासपुर के युवा गायक मनोहर दरोच का बुधवार 29 जुलाई को एक गीत "बेडिया रे ठेकेदारा" लांच होने जा रहा है । इस गीत के माध्यम से मनोहर दरोच ने बिलासपुर में बने भाखड़ा डैम के दर्द को बयाँ किया है। "बेडिया रे ठेकेदारा" बिलासपुर जिले का एक सुप्रसिद्ध लोकगीत है। ये लोकगीत हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के भाखड़ा विस्थापितों के दर्द को बयां करता है। इस लोकगीत को बहुत सारे गायकों ने अपनी अपनी आवाज़ में हर एक बड़े मंच पर गाया है। करीब दो साल पहले मनोहर दरोच ने इस गाने की रिकार्डिंग की अब जाकर इस गाने का विडियो तैयार हुआ। इस गीत की वीडियो रिकॉर्डिंग बिलासपुर के मशहूर गोविंदसागर झील लुहनु के सांडू मैदान इत्यादि महमोहक जगह पर शूट किया गया है। इस गाने को अजय भट्ट द्वारा म्युजिक दिया गया है वहीँ इस गीत का निर्देशन जितेंद्र भाटिया द्वारा किया गया। मनोहर दरोच ने बताया कि बुधवार 29 जुलाई को यह गीत श्रुति सिनेमा यूट्यूब चैनल पर लांच होगा। गौरतलब है कि “9 अगस्त 1961 को जब भाखड़ा बांध में पानी भरना शुरू हुआ और विशाल गोबिंद सागर झील बनी उस समय पूरे बिलासपुर की आंखों में आंसू थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस प्रॉजेक्ट को आधुनिक भारत का मंदिर करार दिया था। मगर दूसरी तरफ लोग दुखी थे, जिन्होंने अपना घर, खेत, मंदिर, मैदान इत्यादि सबकुछ डूबते हुए देखा। लोग खुद को दिलासा दे रहे थे। सब अपना सामान उठाकर नए आशियाने की तलाश में निकल गए। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विस्थापित लोगों को बसाने और सभी सुविधाएं देने का विश्वास दिलाया। कुछ लोगों को हरियाणा के हिसार, सिरसा और फतेहगढ़ में जमीन दी गई। लोगों को मजबूरी में अपनी बसी-बसाई दुनिया छोड़कर दूसरी जगह जाकर बसना पड़ा। देश के लिए बिलासपुर के लोगों ने यह बड़ी कुर्बानी दी है। लगभग 350 गांवों के 52 हजार लोगों को विस्थापित किया गया था। इनमें से कुछ तो हरियाणा चले गए तो कुछ हिमाचल में अन्य जगहों पर बस गए। इन सब विस्थपितो के दर्द को इस गीत में व्यक्त किया गया है। इससे पूर्व मनोहर दरोच के "लिखे जो खत तुझे" कवर सोंग, "चल भक्ता" माता रानी का भजन, "भोले नाथ" शिव भजन मार्किट में आ चुके है जिन्हें लोगो ने खूब पसंद किया है। मनोहर दरोच का मानना है कि जिस तरह से लोगो ने उनके गीतों को अपना प्यार दिया है उसी तरह से वह सब इस गीत को भी अपना प्यार देंगे।
शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधा रोपण का कार्यक्रम नाहन - कुम्हारहट्टी मार्ग पर किया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 150 पौधे लगाए गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम 24 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक जारी रहेगा जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 1500-2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कसौली मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा , भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर व जिला महामंत्री भूपेंद्र ठाकुर (सन्नी), सोलन भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कसौली क्षेत्र के प्रभारी दीपक शर्मा रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल का पौधा रोपण का कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के अध्यक्ष वरुण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ व भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के महामंत्री रोहित ठाकुर उपस्थित रहे।
घुमारवीं प्रशासन ने गांव करंगोड़ा निवासी एक चालक को होम क्वारंटाइन किया गया है। जानकारी के अनुसार इस चालक ने अपनी टैक्सी के माध्यम 17 जुलाई को बाहरी राज्य से आए हुए एक व्यक्ति को जिला हमीरपुर के एक गांव में छोड़ा था। उस व्यक्ति की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत उस व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री जानी गई। पॉजिटिव आए व्यक्ति ने बताया कि घुमारवीं से वह टैक्सी के माध्यम से अपने गांव पहुंचा था। इस रिपोर्ट के आधार पर घुमारवीं प्रशासन ने उक्त चालक को होम क्वारंटाइन कर दिया है। एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने बताया कि इस व्यक्ति का सैंपल लेकर टेस्ट करवाया जाएगा।
ज़िला किन्नौर मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत शूधरंग के पूर्व पंचायत सचिव के ख़िलाफ़ स्टेट विजिलेंस ने शिकंजा कस दिया। जाँच एजेंसी ने पूर्व पंचायत सचिव पर 43 लाख का फर्जीवाड़ा करने का आरोप पर एफआइआर दर्ज कर दी है। पूर्व पंचायत सचिव के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ़ क्र्प्शन ऐक्ट 17 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू के दी है। बताया गया कि ज़िला पंचायत अधिकारी को बार बार शिकायत मिलने के बाद मामला विजिलेंस तक पहुँचा। जिला पंचायत अधिकारी द्वारा प्रारम्भिक जाँच पूरी होते ही शनिवार को विजिलेंस ने एफआइआर दर्ज कर दी। एड़ीजी विजिलेंस अनुराग गर्ग ने बताया कि 2015-16 में पंचायत सचिव पर आरोप लगे थे।
अभी तक आपने पहाड़ी लोकगीत ओ सुमित्रा...को पारंपरिक वेशभूषा में देखा और सुना होगा, लेकिन अब यही गीत नए स्वरूप में देखने को मिलेगा। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यात्रा म्यूजिक के बैनर तले बने इस नए म्यूजिकल टै्रक को तीन दोस्तों ने मिल कर तैयार किया है। प्रदेश की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए दृश्यों को देख कर आप मंत्रमुग्ध रह जाएंगे। सोलन के तीन युवाओं में से प्रतीक शेठ दावेसर ने इस गीत को आवाज दी है और अनिकेत सूद से इसे संगीतबद्ध किया है। ध्रुव शर्मा इस गीत के निर्माता हैं। युवाओं का कहना है कि वह प्रदेश की लोक संस्कृति और पारंपरिक गीतों को सहेजने के पक्षधर हैं और यही कारण है कि उन्होंने इस गीत को नया टच देते हुए प्रदेश की रमणीक वादियों में इसे फिल्माया ताकि लोगों को हिमाचल की सुंदरता का भी एहसास हो। हाल ही में रिलीज हुए इस गीत को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने प्रैस बयान में कहा कि भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप का अभिनंदन एवं पदभार ग्रहण समारोह 29 जुलाई, 2020 को होटल पीटरहाॅफ शिमला में प्रातः 11.00 बजे किया जाएगा। उन्होनें कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए यह अभिनंदन समारोह साधारण तरीके से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं मोर्चों के अध्यक्ष ही सम्मिलत होंगे। उन्होनें कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोविड-19 के चलते सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इसके अलावा बाकि पूरे प्रदेश में 17 जिलों तथा 74 मण्डलों पर यह कार्यक्रम वर्चुअल रैली के माध्यम से देखा व सुना जाएगा और प्रत्येक जिला व मण्डल मुख्यालयों में या किसी उपयुक्त स्थान पर बड़ी एल ई डी के माध्यम से 50-60 कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को देखेंगे। जिलों तथा मण्डलों में यह कार्यक्रम 2017 के प्रत्याशी तथा मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। उन्होनें बताया कि यह कार्यक्रम सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा के ऑफिशियल टिवट्र तथा फेसबुक पेज पर भी लाईव प्रसारित किया जाएगा। त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि अभिनंदन समारोह के पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिलाध्यक्षों की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
जिला शिमला स्कूल प्रवक्ता संघ ने पीटीए, व पैरा शिक्षकों के नियमतिकरण की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग उठाई है। संघ के प्रधान लोकिन्दर नेगी, महासचिव अजय नेगी, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदार रांटा, राज्य सचिव भगत पिथीयाण, राज्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, जिला प्रेस सचिव जीवन नेगी, राष्ट्रीय सदस्य उमेश दांउटू, राज्य कार्यकरणी सदस्य ललीत काल्टा, अशोक चौहान ने सयुंक्त बयान में कहा कि प्रदेश सरकार ने बीती 25 जून को मंत्रिमंडल की बैठक में इन अध्यापकों को नियमित करने का निर्णय लिया था लेकिन अभी तक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी नही की गई। संघ मांग करता है की इन शिक्षकों के नियमितीकरण की अधिसूचना जल्द जारी करें ताकि वर्षों से पीड़ित इन शिक्षकों को राहत मिल सके। इसके साथ अनुबंध पर कार्यरत प्रवक्ताओं को दो साल के अंदर नियमित किया जाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर में की गई घोषणा, जिसमें स्कूल प्रवक्ताओं का प्रधानाचार्य के लिए 10:00 प्रतिशत कोटा बढ़ाने की बात की गई थी। उसके भी भर्ती और पदोन्नति नियमों को संशोधित करके आदेश किए जाए। अनुबंध से नियमित प्रवक्ताओं को उनकी नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता लाभ दिया जाए और पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि उन्हें कोविड-19 के लक्षण आ रहे थे और उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपील की कि उनके सम्पर्क में आए सभी लोग कोरोना का टेस्ट करवा लें और साथ ही उनके निकट सम्पर्क वाले क्वारंटाइन में चले जाएं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे साथी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर चिंताजनक है। उन्होंने ईश्वर से शिवराज सिंह चौहान के जल्द स्वस्थ होने के कामना की है।


















































