Eleven-year-old Shoolini University of Biotechnology and Management Sciences, based out of Solan district of Himachal Pradesh, has topped India in the 2021 QS rankings for citation index, an indicator of quality research in institutions. It has been ranked at number 14 across Asia in the same field. Quacquarelli Symonds (QS) is an independent and highly prestigious credible global ranking organization for educational institutions and its Asia rankings were declared on Wednesday night at an online function. Shoolini University, the youngest to be among top-ranked, has been ranked joint seventh among all private universities in the country and 38th all universities and educational institutions. This includes better performance than most IITs, Panjab University and several other established institutions. It is the only institution in Himachal Pradesh to be ranked on the list. The QS Asia rankings also placed Shoolini University among the top 300 Universities of Asia. Significantly, it is for the first time that the University has been included in the QS rankings. It has debuted in the 2021 edition with a percentile evolution of 43.4 percent. The young, Trust-run university, which has been making waves in the field of research and innovation, was recently placed third in the Education Ministry’s list for filing patents in the country which was topped by the combined output of all the 23 IITs of the country. Vice-Chancellor Prof PK Khosla said the QS rankings the University has earned reflected the sincerity and hard work of the researchers at the University. He said the University was poised to reach greater heights and added that its mission was to be among the top global universities. The achievement is all the more significant in view of the fact that the ranking is among over 1,000 institutions, including IITs, IIMs and central research institutes and the Indian Institute of Science Education and Research, in India. Another highlight of the report is that the University has figured among the top 44 percent of the QS World University Rankings. The QS rankings are based on key global indicators such as academic reputation, employee reputation, faculty-student ratio, staff with Ph.D., citations per Paper, international research network, Papers per faculty, international faculty and students, inbound exchange students and outgoing exchange students. The QS Asia rankings have included 634 institutions from among estimated 20,000 institutions in Asia. The University, located at Bajhol village in Solan district of Himachal Pradesh, has been retaining its place in the 101-150 band of the National Institutional Rankings Framework (NIRF) by the government of India’s education ministry for the last four years in a row. The young University has so far filed nearly 450 patents and at least seven of its faculty members were recently placed among the top two percent of scientists of the world as per a study done by Stanford University. It was recently placed in the band from six to 25 in the Atal Rankings of private Institutions on Innovations and Achievements (ARIIA) at the all-India level recently. The University had also got the prestigious QS international certification for excellence in Academic digitalization and was shortlisted for Times Higher Education (THE) in the category of “Outstanding Student Support” for the Asia Awards 2020. Citations per paper are measured by the average number of citations obtained per publication and is a proxy of the impact and 10 percent quality of the scientific work done by the universities. Underlying data of paper and citations is indexed by Scopus. The paper and citation counts are normalized in an attempt to equalize the influence of citations across five broad faculty areas. Earlier, Shoolini University was among only 35 of the one lakh institutions, including over 900 universities, across the country to be awarded certification for Excellence in Academic Digitisation. It was also shortlisted for the category of “Outstanding Support for Students” for the implementation of its Skill Progression Through Rapid Intensive and Innovative Training (SPRINT) Programme with SIQANDAR.AI, a software developed for assessing and guiding students for soft skills and interviews.
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट का शमेली गांव स्वतंत्रता प्राप्ति से अभी तक सड़क की मूलभूत सुविधा से वंचित है। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड के चेयरमैन रतन सिंह पाल ने लोगों की इस समस्या को देखते हुए इस गांव के लिए एंबुलेंस रोड के निर्माण हेतु उपायुक्त सोलन के माध्यम से ढाई लाख रुपए का प्रावधान करवा कर इस रोड के निर्माण के कार्य का शुभारंभ करवाया। शुभारंभ के मौके पर उन्होंने कहा कि इस राशि से 300 मीटर बनने वाले इस एंबुलेंस रोड का निर्माण जहां तक भी पूरा होगा उसे किया जाएगा, उससे आगे और राशि का प्रावधान करवाया जाएगा और इस एंबुलेंस रोड को शीघ्र ही तैयार कर लोगों की मूलभूत जरूरत को पूरा किया जाएगा। गांव के समस्त लोगों ने एंबुलेंस रोड के निर्माण कार्य को शुरू करने तथा धनराशि उपलब्ध करवाने हेतु अपने नेता रत्न सिंह पाल का हार्दिक आभार जताया है। ज्ञात रहे कि यह गांव मुख्य सड़क मार्ग से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है और इसे निर्माणाधीन बरायली-शिवनगर सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है जिससे इसकी दूरी 300 मीटर ही बनती है। इस मौके पर भाजपा सोलन जिला के सचिव राकेश गौतम, अर्की किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, बंटू शुक्ला, कृष्ण भट्टी, नरेश ठाकुर, अरुण गौतम, पवन कुमार, ओम प्रकाश गौतम, ठेकेदार रूपराम इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व राष्ट्रीय फेडरेशनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर कर्मचारी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अल्ट्राटेक बागा में लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन ने 3 घंटे का जबरदस्त प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सीटू यूनियन बागा के अध्यक्ष बलवीर की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगतराम विशेष रूप से मौजूद रहे। सीटू अध्यक्ष बलवीर ने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में सभी 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार श्रम सहिंताओ में बदलने का जो मजदूर विरोधी कार्य किया है उससे मजदूरों में भारी रोष है। इन श्रम सहिंताओ को बनाने से 29 श्रम कानूनों को पूर्ण रूप से खत्म करने तथा कमजोर करने की कोशिश की गई है तथा यह सब कुछ मालिकों के पक्ष में किया गया है।मालिकों को मजदूरों का शोषण करने की पूर्ण छूट दी गई है। सरकार ने कोरोना काल का फायदा उठाकर फैक्ट्री मजदूरों के काम के घण्टे 8 से 12 कर दिए। इसी दौरान ईपीएस में मालिकों के शेयर को 12 से घटाकर 10% कर दिया गया। मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा फंड का 24 हजार करोड रुपए और ईएसआई का 75 हजार करोड रुपए उद्योगपतियों को दे दिया गया। इन सभी प्रकार के हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगतराम ने कहा कि जो नीतियां मजदूरों के पक्ष में किसानों के पक्ष में होनी चाहिए।भाजपा सरकार उन सभी नीतियों को उद्योगपतियों के पक्ष में बना रही है। महंगाई को लेकर पूरे देश में रोष है। आवश्यक वस्तु और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है, जिससे आम जनता को जीवन पर बहुत बुरा असर हो रहा है। इन सब मुद्दों के खिलाफ आंदोलन है। केंद्र सरकार इन सभी मजदूर विरोधी किसान विरोधी कानूनों वापस ले अन्यथा यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन में अध्यक्ष बलवीर, सचिव बृजलाल, संजय कुमार, बालक राम, तिलक राज, गणपत राम सहित अन्य मजदूर मौजूद रहे।
क्षेत्र में 108 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने एम्बुलेंस में बुधवार को एक महिला का सफलतापूर्वक प्रसव करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दिन के समय 2:36 बजे के करीब 108 एंबुलेंस पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव छामला की एक महिला शकुंतला पत्नी बलदेव राज का प्रसव समय नजदीक है। महिला को प्रसव के लिए दाड़लाघाट से 108 एंबुलेंस लेकर ईएमटी सुशील स्याल और चालक रविन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। महिला की तबीयत अधिक खराब होने के कारण उच्च चिकित्सक के साथ संपर्क करके उन्होंने उसे प्राथमिक उपचार दिया लेकिन महिला की हालत में सुधार न होने पर उन्होंने महिला का प्रसव वाहन में ही करवाने का निर्णय लिया। जिसके बाद उसका सफलतापूर्वक प्रसव शालाघाट से आगे करवाया गया जहां महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ है। प्रसव के बाद उन्हें एफआरयू अर्की में भर्ती करवाया गया है।
संविधान दिवस के अवसर पर आज सोलन जिला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की अनुपालना के लिए शपथ दिलाई गई। जिला स्तर पर उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने उपायुक्त कार्यालय सोलन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी केशव राम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने अपने कार्यालय के कर्मियों को संविधान दिवस पर शपथ दिलाई। उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने भी अपने कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) संख्या 1 से 17 को अंतिम रूप से अधिसूचित कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 1- दाड़ला में कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत बेरल, चाखड़, दाड़ला, रौड़ी, बरायली, दसेरन, क्यारड़, ग्याणा, कशलोग, कोटलू, मांगल, बागा, मांगु, नवगांव, पारनु, संघोई, सनयाड़ी मोड़ तथा सेवड़ा चंडी को सम्मिलत किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 2- धुन्धन में कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग, बखालग, बलेरा, सांई, बड़ोग, बसन्तपुर, धुन्धन, कुंहर, जघून, मटेरनी, पट्टा, घनागुघाट, सारमा, सरयांज, शहरोल, सूरजपुर तथा दावंटी को शामिल किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 3- डुमैहर में कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत सरली, भूमती, सानण, चम्यावल, दानोघाट, समोग, डुमैहर, बनोह, मान, पलानियां, चईयां धार, रोहांज जलाना, देवरा, कोटली, पलोग, खनलग, दधोगी तथा बातल को सम्मिलत किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 4-कुनिहार में कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत हाटकोट, कुनिहार, कोठी, काहला, कनैर, ममलीग, सतडोल, सायरी, जधाणा तथा विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत हरिपुर, भारती, जाबल जमरोट, जाडली, कक्ड़हट्टी तथा पट्टाबरावरी को शामिल किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 5-सिरिनगर में कण्डाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत बांजणी, बाशा, बिशा, सैंज, चायल, छावशा, देलगी, दंघील, हिन्नर, रेहड़, झाझा, क्वारग, नगाली, सकौड़ी, सिरिनगर, मही, तुन्दल, वाकना, कोट तथा पौधना को सम्मिलत किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 6- सलोगड़ा में सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत बसाल, धरोट, जौणाजी, कोठों, मशीवर, ओच्छघाट, पड़ग, सलोगड़ा, सन्होल, सेरबनेड़ा, सेरी, शामती, नौणी मझगांव तथा शमरोड़ को सम्मिलत किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 7- सपरून में सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत अन्हेच, बड़ोग, सुल्तानपुर, भोजनगर, बोहली, चामत भड़ेच, चेवा, डांगरी, आंजी, सपरून, देवठी, रणो, काबाकलां, नेरी कलां, शडियाणा, तोप की बेड़ तथा कोरों को शामिल किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 8- धर्मपुर में धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत आंजी मातला, बनासर, मेहलों, चम्मो, धर्मपुर, गुल्हाड़ी, हुड़ंग, जाबली, कोटी नाम्ब, जंगेशु, प्राथा, रौड़ी, कोटला, टकसाल तथा नरायणी को शामिल किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 9- कसौली गढ़खल में धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत चामियां, गनोल, गढ़खल सनावर, कालुझिंडा, कसौली गढ़खल, सनवारा, कोट, कोटबेजा, कृष्णगढ़, मंधाला, नाहरी, निचली गांगुड़ी, पट्टा नाली तथा कैंडोल को सम्मिलत किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 10- दाड़वां में धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बढलग, बाड़ियां, भावगुड़ी, बुघार कनैता, चंडी, दाड़वां, ढकरियाणा, घड़सी, गोयला, जाडला, मन्ढेसर, नालका तथा जगजीत नगर को शामिल किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 11- बरोटीवाला में धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बरोटीवाला तथा सूरजपुर एवं नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत हरिपुर संढोली, गुल्लरवाला, भटोली कलां, ठाणा तथा लेही को सम्मिलत किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 12- खेड़ा में नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत ढेला, खेड़ा, किरपालपुर, किशनपुरा, नन्दपुर, मलपुर, मानपुरा, सुनेहड़ तथा लोधीमाजरा को सम्मिलत किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 13- मंझोली में नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत भाटियां, ढांगनिहली, मंझोली, गागुवाल, माजरा, प्लासीकलां, रडियाली, राजपुरा तथा बारियां को शामिल किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 14- दभोटा में नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बरूणा, भोगपुर, रेडु उपरला, गोलजमाला, कश्मीरपुर, रिया, दभोटा, नवागांव तथा पंजैहरा को सम्मिलत किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 15- बवासनी में नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बधोखरी, बेहड़ी, बायला, चमदार, छियाछी, दिग्गल, सौड़ी, मनलोगकलां, चिल्लड़, मटूली, बवासनी, रामशहर तथा साईं को शामिल किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 16- रतवाड़ी में नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत लूनस, नंड, भियुंखरी, धरमाणा, डोली, क्यार कनैतां, कोइडी, लग, जयनगर, मितियां, मलौण, कोहू, पोले दा खाला, रतवाड़ी, सरौर, सौर तथा चड़ोग को सम्मिलत किया गया है। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 17- कुण्डलू(जुखाड़ी) में नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बेरछा, घोलोंवाल, जगतपुर, जोघों, जुखाड़ी, करसौली, खिल्लियां, कुण्डलु, बाहा, मस्तानपुर, मलैहणी, घड़याच, बघेरी, जगनी तथा बगलैहड़ को सम्मिलत किया गया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि कोविड-19 महामारी के संकट समय में बहुमूल्य श्रम शक्ति को सुरक्षित रखते हुए विकास को गति प्रदान की जा सके। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बड़ोग के रूंदन घोड़ों में 4.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण करने के उपरान्त रूंदन घोड़ों और मंझोली में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने तदोपरांत ग्राम पंचायत बोहली के अन्तर्गत मंझोली से निचली मंझोली, उपरली मंझोली तथा दोची बझोल्टी सम्पर्क मार्गों का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रूंदन घोड़ों में आंगनबाड़ी केन्द्र के अतिरिक्त कार्य के लिए शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में विकास के लिए विभिन्न कार्यों के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि कोविड-19 के संकट समय में हिमाचल प्रदेश में न केवल श्रम शक्ति को सुरक्षित रखने का कार्य किया गया है अपितु यह भी सुनिश्चित बनाया गया कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए धन आबंटन समय पर हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में समयबद्ध उत्पादन कार्य हो रहे हैं। सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ सहित सिरमौर, कांगड़ा तथा ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक कार्य सुचारू गति से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में गत वर्ष आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट के माध्यम से प्रदेश को 97 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह विकसित एवं सम्पन्न हिमाचल की नींव रखने में सहायक सिद्ध होंगे। डाॅ. सैजल ने सभी आग्रह किया कि कोविड-19 महामारी से बचने के लिए लोगों को स्वयं सतर्क रहें। विवाह सहित विभिन्न सामूहिक कार्यक्रमों में विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सही प्रकार से मास्क पहने, 02 गज की दूरी के सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें। उन्होंने कहा कि दवा आने तक ढिलाई बरतना सभी के लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। आयुर्वेद मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतांे को सशक्त इकाई बनाने के लिए कृत संकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रशासनिक एवं विकास आवश्यकताओं के अनुसार प्रदेश एवं जिला में नई ग्राम पंचायतांे का गठन किया गया है। उन्होंने नई ग्राम पंचायत सुलतानपुर के सृजन के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़ोग की 02 कन्याओं हर्शिता तथा इशिता के अभिभावकों को बधाई पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। बेटी है अनमोल योजना के तहत 02 कन्याओं रावि तथा दिव्या को 12000-12000 रुपए की एफडी प्रदान की। आयुर्वेद मंत्री ने इस अवसर पर एक बूटा बेटी के नाम योजना के अन्तर्गत आंवले का पौधा भी रोपित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, ग्राम पंचायत बड़ोग की प्रधान वीना पराशर, वार्ड सदस्य सत्या देवी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनील कश्यप, भाजयुमो कसौली के अध्यक्ष वरूण शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव कपिल ठाकुर, छावनी परिषद डगशाई के निर्वाचित सदस्य राकेश कुमार, भाजपा मंडल कसौली के पूर्व महामंत्री हीरानंद शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन ललित दुल्टा, सीडीपीओ पदम देव शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
आज पूरे केंद्र के साथ प्रदेश की भी कई ट्रेड यूनियनें राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। आज देश भर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ करोड़ों लोग गरजेंगे। इस हड़ताल का असर प्रदेश में भी दिख रहा है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के सभी जिलों में कुछ प्राइवेट बस यूनियनें हड़ताल पर हैं। इस कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। लोग घंटो से बसों का इंतज़ार कर रहे हैं। अगर बात की जाए राजधानी शिमला की तो शिमला में आज बसों से भरा लक्कड़ बाजार बस स्टैंड खाली नज़र आया। हालांकि वहां इक्का दुक्का सरकारी बसें नज़र आईं पर केवल 50% ऑक्यूपेंसी होने के कारण कई यात्रियों को अगली बस के लिए लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है। वहीँ सीमेंट प्लांट में कार्यरत ट्रक ऑपरेटर यूनियनें भी इस हड़ताल का हिस्सा बन सकती हैं। इससे सीमेंट ढुलाई प्रभावित होगी। साथ ही कुछ टैक्सी ऑपरेटर्स भी हड़ताल पर रहेंगे। ये संगठन हड़ताल पर... हिमाचल में मजदूर संगठन सीटू, इंटक, एटक, केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति, पोस्टल कर्मचारी यूनियन, नॉर्थ जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया ऑडिट एंड अकाउंट्स पेंशनर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन, प्रदेश प्राइवेट बस ड्राइवर कंडक्टर यूनियन, हिमाचल किसान सभा, जनवादी महिला समिति, डीवाईएफआई, एसएफआई, दलित शोषण मुक्ति मंच हड़ताल करेंगे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा 24 नवम्बर, 2020 को जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। इन आदेशों के अनुसार पूर्व में जारी आदेशों में जनहित में कुछ संशोधन किए गए हैं। आदेशों के अनुसार 15 दिसम्बर, 2020 तक राज्य के भीतर एवं राज्य से बाहर जाने वाली सभी बसों में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत यात्रियों को ही लाया-ले जाया जा सकेगा। जिला में 15 दिसम्बर, 2020 तक सभी बाजारों एवं दुकानों को साप्ताहिक आधार पर रविवार को बन्द रखा जाएगा। करियाना, दूध, ब्रेड, फल, सब्जी, मीट, मछली तथा दवा की दुकानों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य समारोहों में एकत्रित लोगों की संख्या के सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार कन्टेनमेंट जोन के बाहर खुले स्थानों में मैदान तथा स्थान के आकार के अनुसार कुल क्षमता के 50 प्रतिशत तक लोगों को एकत्र होने की अनुमति होगी। अधिकतम 200 लोग ही एकत्र हो सकेंगे। सभी को सोशल डिस्टेन्सिग, मास्क पहनना, बार-बार साबुन अथवा सेनिटाइजर से हाथ साफ करना और थर्मल स्केनिंग के प्रावधानों का अनुसरण करना होगा। कन्टेनमेंट जोन के बाहर बन्द स्थानों पर कक्ष की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत तक लोगों को एकत्र होने की अनुमति होगी। ऐसे स्थानों पर अधिकतम 100 लोग ही एकत्र हो सकेंगे। सभी को सोशल डिस्टेन्सिग, मास्क पहनना, बार-बार साबुन अथवा सेनिटाइजर से हाथ साफ करना और थर्मल स्केनिंग के प्रावधानों का अनुसरण करना होगा। यदि जनसमूह का कार्यक्रम खुले एवं बन्द दोनों स्थान पर है तो मैदान, स्थान एवं हाॅल के आकार के अनुसार अधिकतम 200 लोग ही एकत्र हो सकेंगे। सामुदायिक भोज अथवा धाम या व्यावसायिक कैटरिंग की स्थिति में यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि केवल जैविक रूप से नष्ट होने वाले प्लेट एवं गिलास इत्यादि का उपयोग किया जाए। ऐसे सभी कार्यक्रमों में उच्चतम व्यक्तिगत एवं आवश्यक साफ-सफाई सुनिश्चित बनानी होगी। भोजन पकाने, वितरण, खाने एवं बर्तन इत्यादि के निपटारे के समय कोविड-19 नियमों एवं साफ-सफाई का पूर्ण ध्यान रखना होगा। ऐसे आयोजनों की पूर्व सूचना सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी अथवा तहसीलदार को देनी अनिवार्य होगी। उक्त अधिकारी यदि चाहें तो आयोजन की वीडियोग्राफी करवा सकेंगे। कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों एवं मानक परिचालन प्रक्रिया की अनुपालना का उत्तरदायित्व कार्यक्रम आयोजक का होगा। ऐसा न होने की स्थिति में कार्यक्रम आयोजक पर जुर्माना लगाया जाएगा और विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि इन निर्देशों तथा कोविड-19 के सम्बन्ध में 16 अक्तूबर, 2020 को जारी आदेशों एवं मानक परिचालन प्रक्रिया की अनुपालना का कार्य सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन का होगा। आदेशों की अवहेलना पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188, 269 तथा 270 के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत सोलन जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में जून 2021 तक नल के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध होगा। केसी चमन जलजीवन मिशन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आवासों को नल के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए एक जल समिति गठित की जाएगी। ग्राम पंचायतों में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों को इस समिति के साथ जोड़ा जाएगा। केसी चमन ने कहा कि आरम्भ में जिला में 27 ग्राम पंचायतों को पायलट आधार पर चयनित किया गया है। जल मिशन के अन्तर्गत पायलट आधार पर चिन्हित इन ग्राम पंचायतांे में नल के माध्यम से शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पायलट आधार पर सर्वप्रथम सोलन जल शक्ति मण्डल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जधाणा, कनैर, वाकना, छावशा, कोट, देलगी, पोधना, ममलीग, सायरी तथा सतडोल को चिन्हित किया गया है। मिशन के अन्तर्गत जल शक्ति मण्डल अर्की के तहत ग्राम पंचायत पलानियां, पलोग, रोहांज जलाणा, दधोगी, डूमेहर, सानन, भूमती, बलेरा, बड़ोग तथा मटेरनी को सम्मिलत किया गया है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मण्डल नालागढ़ के तहत ग्राम पंचायत किरपालपुर, रतवाड़ी, डोली, धरमाणा, बुघार कनैता, चण्डी तथा सनेड़ को सम्मिलत किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि मिशन के तहत जल के समान वितरण के लिए पेयजल पाइपों की अलग-अलग लाइन बिछाई जाएगी ताकि सभी को गुणवत्ता के साथ प्रचुर मात्रा में जल उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि मिशन को जून 2021 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अन्तर्गत अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन की प्रगति के सम्बन्ध में प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मिशन के तहत विभिन्न कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाए ताकि सभी को नल के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध हो। इससे पूर्व जलशक्ति वृत्त सोलन के अधीक्षण अभियन्ता मुकेश हीरा ने जल जीवन मिशन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जल शक्ति मण्डल सोलन के अधिशाषी अभियन्ता सुमित सूद, जल शक्ति मण्डल अर्की की अधिशाषी अभियन्ता कंचन शर्मा, जल शक्ति मण्डल नालागढ़ के अधिशाषी अभियन्ता पुनीत शर्मा, उपनिदेशक कृषि राजेश कौशिक सहित सम्बद्ध विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अर्की में अभी हाल ही में निरीक्षक के पद का कार्यभार अरविंद कुमार ने संभाल लिया है। अरविंद ने दाड़लाघाट से अपने निरीक्षण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने दाड़ला में उचित मूल्य की दुकान, गैस एजेंसी तथा अन्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी की दुकानों पर दुकानों पर जाकर विभिन्न प्रकार की सब्जियों के भाव जाने और मूल्य सूची का विशेष तौर पर निरीक्षण किया। जिन दुकानदारों ने रेट लिस्ट दुकान के बाहर नहीं लगाई थी उन्हें रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे रेट लिस्ट पर लगे दामों से अधिक दाम पर सब्जी न बेचें व भविष्य में सभी दुकानों पर रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय सावधानी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना न भूलें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और अपने हाथों को स्वच्छ रखें। डाॅ. सैजल आज यहां सोलन जिला के लिए हिम सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित जिला प्रशासन, चिकित्सकों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सभी को शपथ भी दिलाई और आग्रह किया कि शपथ का स्वयं भी पालन करें और अन्य को भी इस दिशा में जागरूक बनाएं। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा किट भी वितरित की। डाॅ. सैजल ने कहा कि आज से 27 दिसम्बर, 2020 तक कार्यान्वित किए जाने वाले हिम सुरक्षा अभियान का उद्देश्य कोरोना संक्रमण के साथ-साथ तपेदिक, कुष्ठ रोग, मधुमेह एवं रक्तचाप जैसी बीमारियों का पता लगाना है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि हिम सुरक्षा अभियान को उचित तरीके से कार्यान्वित किया जाए ताकि सोलन जिला के जन-जन तक अभियान के तहत टीमें पहुंचे। उन्हांेने कहा कि जिला में कार्यरत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को अभियान के साथ जोड़ा जाए ताकि कोई भी अभियान की पहुंच से बाहर न रहे। प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी को स्वस्थ रखना है ताकि देश एवं राज्य के विकास में सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश में नवम्बर माह में कोविड-19 रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार इस वृद्धि को न्यून करने एवं कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की दवा अथवा टीका न आने तक सावधानी ही बचाव का एकमात्र उपाय है। हिम सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को कोविड-19 से बचने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। आयुर्वेद मन्त्री ने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि सावधानी अपनाकर न केवल अपना अपितु अपने परिवार का बचाव भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी भी लोग सही प्रकार से मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेन्सिग के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इन नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाएं। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाने के लिए आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग के कार्यकर्ताओं की 8000 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम को प्रतिदिन के अनुरूप लक्ष्य प्रदान किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सोलन जिला की लगभग 7 लाख 68 हजार की जनसंख्या तक पहुंच सुनिश्चित बनाने के लिए 518 टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में अभी तक कोविड-19 जांच के तहत लगभग 50 हजार परीक्षण किए गए हैं। जिला में कोविड-19 पाॅजिटिव दर 9.1 प्रतिशत, जबकि मृत्युदर 1.06 प्रतिशत है। जिला में कोविड-19 से ग्रसित रोगियों के ठीक होने का प्रतिशत 83 है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, विधानसभा चुनावों में सोलन से भाजपा के उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, दुग्ध पशु सुधार सभा समिति सोलन के अध्यक्ष रविन्द्र परिहार, जिला परिषद सदस्य शीला, उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद, जिला भाजपा महामंत्री भरत साहनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके गुप्ता, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा आशा कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थीं।
सोलन जिला में पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत विभिन्न रबी फसलों का बीमा किया जा रहा है। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक सोलन डाॅ. राजेश कौशिक ने दी। राजेश कौशिक ने कहा कि पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी मौसम में गेहूं व जौ की फसलों को शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी मौसम में टमाटर व जिला के धर्मपुर विकास खंड के लिए शिमला मिर्च की फसल को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत बीमा करवाने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2020 निर्धारित की गई है। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि किसान इन फसलों का बीमा अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से करवा सकते हैं। किसान अपने दस्तावेज जैसे जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजाई प्रमाण पत्र इत्यादि लेकर लोकमित्र केंद्रों में जाएं अथवा आॅनलाइन पोर्टल पर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि ऋणधारक किसान यदि इन योजनाओं का लाभ नहीं लेना चाहते तो वह संबंधित बैंक को इस बारे अंतिम तिथि से 7 दिन पूर्व अवश्य सूचित करें अन्यथा उनकी फसल का बीमा स्वतः हो जाएगा। राजेश कौशिक ने कहा कि गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 2400 रुपए तथा जौ की फसल के लिए बीमित राशि 2000 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। किसानों को गेहूं की फसल के लिए 36 रुपए प्रति बीघा तथा जौ की फसल के लिए 30 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। टमाटर की फसल के लिए कुल बीमित राशि 8000 रुपए प्रति बीघा तथा शिमला मिर्च की फसल के लिए कुल बीमित राशि 3200 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। किसानों को टमाटर की फसल के लिए 400 रुपए प्रति बीघा तथा शिमला मिर्च की फसल के लिए 160 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पुनरोत्थान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सूखा, बाढ़, सैलाब, भूमि कटाव, ओलावृष्टि और फसल कटाई के उपरांत 02 सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीय आपदाओं को कवर किया जाता है। उन्होंने जिला के किसानांे से आग्रह किया है कि इन योजनाओं के अन्तर्गत अपनी फसलों का बीमा करवाएं ताकि फसलों का नुकसान होने पर बीमा कंपनियों से मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि बीमा करवाने के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को चयनित किया गया है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
कुनिहार। कुनिहार ब्लॉक में बनाए जाने वाली उप तहसील कार्यालय भवन को लेकर कुछ लोगों द्वारा इसके निर्माण पर उठाए गए सवाल निराधार है। यह बात आज कुनिहार लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हाटकोट तथा कोठी पंचायत के जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों की आयोजित बैठक में कही गई। बैठक में इसका पुरजोर विरोध किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि बीडीओ कार्यालय में भूमि का चयन जिला प्रशासन ने खुद किया है। यहां पर 11 बीघा भूमि है जिसमे से 2-5 बीघा भूमि इसके लिए चिन्हित की गई है। उन्होंने कहा की उपरोक्त 5 बिस्वा में भवन बनेगा और बाकी पर पार्किंग की सुविधा होगी। मुख्य सड़क से विश्राम गृह के रास्ते को खोल कर सड़क को 12 फुट चौड़ा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त डुमेंहर साइड से आने वाले मुख्य बाज़ार वाली सड़क को भी पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जगह तीनो पंचायतो का केंद्र बिन्दु है। बैठक में बीडीसी सीमा महंत, प्रधान हाटकोट पंचायत सुनीता ठाकुर, वार्ड मेम्बर नवनीत शर्मा, भूपेंदर कालिया, कमला देवी, पैन्शनर चेत राम तंवर, हेमचन्द ठाकुर, राजिंदर धीमान, ओम प्रकाश गर्ग, सुशिल शर्मा, गोपाल कृष्ण, जन कल्याण समित हाटकोट के प्रधान हंस राज ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
सेंट्रल ड्रग्स लेबाेरेटरी (CDL) कसौली ने अहमदाबाद की एक कंपनी का रेबीज वैक्सीन का सैंपल फेल किया है। CDL में सैंपल फेल होने के बाद अब यह कंपनी उस बैच को बाजार में नहीं भेज सकेगी। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद की कैडिला हेल्थ केयर कंपनी का रेबीज वैक्सीन का सैंपल सीडीएल में जांच के लिए आया था। तमाम टेस्टिंग से गुजरने के बाद यह वैक्सीन सीडीएल के गुणवत्ता के मानकों पर खरा नहीं उतर पाया। इसे सीडीएल द्वारा नॉट ऑफ स्टेंडर्ड क्वालिटी घोषित किया गया है। सीडीएल ने कंपनी को इस वैक्सीन को बाजार में न भेजने के निर्देश जारी किए है।
ग्राम पंचायत घनागुघाट के प्रधान धनीराम रघुवंशी ने पशु डिस्पेंसरी को अपग्रेड करने हेतु सरकार से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत घनागुघाट में एक पशु डिस्पेंसरी वर्तमान में कार्यरत है,क्योंकि इस क्षेत्र के लोगों का मुख्य व्यवसाय दुग्ध उत्पादन पर निर्भर है,इस कारण पंचायत में पशुओं की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,जिसमें दुधारू पशुओं की तादाद ज्यादा हो रही है। पंचायत प्रधान ने कहा है कि ऐसे में क्षेत्रवासियों को महसूस हो रहा है कि उक्त पशु डिस्पेंसरी का पशु चिकित्सालय के रूप में अपग्रेड होना अति आवश्यक है।पशु चिकित्सालय के होने से पंचायत वासियों को अपने पशुओं का इलाज करवाने के लिए यहां नजदीकी सुविधा भी मिलेगी व यह कार्य जनहित में भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को अंजाम देने के लिए उन्होंने पंचायत द्वारा प्रस्ताव विभाग को भेजा था जिसमें सरकारी जमीन की उपलब्धता के कागज भी लगाए गए थे लेकिन अभी तक वन विभाग की ओर से एनओसी न मिलने के कारण यह कार्य लटका हुआ है।उन्होंने कहा कि जिस भूमि का चयन चिकित्सालय हेतु किया गया है उसमें कोई भी पेड़ मौजूद नहीं है,अतः वन विभाग को उसमें एनओसी देने हेतु कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।पंचायत प्रधान ने सरकार से निवेदन किया है कि यहां के लोगों की कठिनाई को देखते हुए यहां शीघ्र ही पशु चिकित्सालय अपग्रेड किया जाए।ताकि लोगों को अपने पशु का इलाज करवाने या टीका लगवाने कई कई किलोमीटर दूर न ले जाना पड़े।
एसएचओ दाड़लाघाट ने मानवता का परिचय देकर मिसाल कायम की है। कश्यालु गांव के एक व्यक्ति को उस समय मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा जब उसकी मां को गैंगरिंग हो गई, इस वजह से अपनी मां की टांग कटवानी पड़ी। यही नहीं उसकी मां का कोरोनावायरस टैस्ट करने पर वह कोरोना पॉजिटिव भी आ गई। जब वह व्यक्ति अपनी मां को हॉस्पिटल से घर लाया तो गांव के लोग उनसे दूर-दूर रहने लगे। इस कारण उसे आत्मग्लानि महसूस हुई। अपनी मां को दवाई का प्रबंध होता न देख उसे पुलिस प्रशासन से सहायता लेनी पड़ी। उस व्यक्ति ने पहले तो समीप के स्वास्थ्य कर्मियों तथा सामाजिक बंधुओं से सहायता हेतु गुहार लगाई लेकिन जब उसने देखा कि सभी कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के कारण उसकी सहायता करने में आनाकानी कर रहे हैं तो उसने अंत में पुलिस प्रशासन को फोन कर अपनी मां को दवाई का इंतजाम करने की गुहार लगाई और दाड़लाघाट पुलिस के एसएचओ जीत सिंह ने मुश्किल की इस घड़ी में उसकी सहायता करने हेतु स्वयं तुरंत दवाई,फलों तथा अन्य खाद्य सामग्री का इंतजाम कर उसके घर पहुंचे और उस व्यक्ति तथा उसकी मां को जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए सांत्वना दी। एसएचओ जीत सिंह ने तो मानवता का परिचय देते हुए या अपने कर्तव्य का पालन करते हुए उस पीड़ित महिला की सहायता की और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की सहायता करने हेतु कहा। उन्होंने कम से कम समाज को यह संदेश तो दिया ही है कि मानवता के नाते सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए समाज का कोई भी व्यक्ति स्वयंसेवी भावना से इस प्रकार की सहायता कर सकता है।ताकि उस समाज में रहने वाला पीड़ित व्यक्ति आत्मग्लानि महसूस न करे। एसएचओ जीत सिंह ने कहा कि इसी तरह अन्य लोग भी कोविड-19 से बचाव के लिए सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें और कोरोना पीड़ित व्यक्तियों को उनकी पीड़ा में शरीक होकर उनकी सहायता के लिए आगे आकर पुण्य कमाएं। एसएचओ जीत सिंह की टीम में उनके साथ पवन ठाकुर,कर्मचंद,चेतन भी मौजूद रहे।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशु पालन एवं मत्स्य पालन मन्त्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने एवं भारतीय तथा पहाड़ी नस्ल की गाय के संरक्षण तथा संवर्द्धन के लिए कृतसंकल्प है। वीरेन्द्र कंवर आज सब्जी मण्डी सोलन के समीप स्थित आश्रय गौ सदन में गौशाला के लिए नए भवन का शिलान्यास करने के उपरान्त उपस्थित जन समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने गौशाला भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। वीरेन्द्र कंवर ने सभी को गोपाष्टमि की बधाई देते हुए आशा जताई कि यह दिवस जनमानस को गाय की सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक बनाने में सहायक सिद्ध होगा। पशु पालन मन्त्री ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का आधार है और भारतीय नस्ल की गाय का संरक्षण तथा संवर्द्धन प्राकृतिक खेती, पर्यावरण एवं मानवीय जीवन के लिए अमृत है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं भारतीय गाय का सम्बन्ध हम सभी जानते हैं और उत्तम स्वास्थ्य तथा भावी पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए प्राकृतिक कृषि एवं भारतीय गाय को बढ़ावा देने का सभी को प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ का पंचगव्य अमृत तुल्य है और भारतीय चिकित्सा पद्धति में अनेक जटिल रोगों के निवारण के लिए गौ मूत्र का प्रयोग किया जा रहा है। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को देश का प्रथम प्राकृतिक कृषि राज्य बनाने के लिए कार्यरत है और इस दिशा में भारतीय एवं पहाड़ी नस्ल की गाय का उपयोग आवश्यक है। प्रदेश के ऊना जिला में 47 करोड़ रुपए की लागत से एक उत्कृष्ट केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। इस केन्द्र में भारतीय नस्ल की रेड सिन्धी, साहीवाल एवं थार पारकर नस्ल की गायों को बढ़ावा देने के लिए अनुसन्धान एवं अन्य कार्य किए जाएंगे। साहीवाल व गिर नस्ल की गाय के लिए वीर्य प्रयोगशाला की स्थापना कांगड़ा जिला के पालमपुर में की जाएगी। इससे प्रदेश के गौ पालकों को लाभ होगा। उन्होने कहा कि भारतीय नस्ल की गाय का क्रय करने के लिए प्रदेश सरकार 30,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की पहाड़ी नस्ल की गाय की अच्छी नस्ल तैयार करने के लिए कार्य प्रगति पर है। इस गाय को ‘गौरी’ ब्राण्ड नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए की परियोजना को केन्द्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी गाय के दूध को मिल्कफेड द्वारा ‘गौरी मिल्क’ के नाम से बाजार में उतारा गया है। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि गौ वंश के संरक्षण के लिए राज्य में गौ अरण्य क्षेत्र निर्मित किए जा रहे हैं। प्रदेश का प्रथम गौ अरण्य क्षेत्र सिरमौर जिला के कोटला पंजोला में निर्मित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आगामी एक से डेढ वर्ष में गौ वंश सड़क पर बेसहारा न रहे। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पशुओं को डिजीटल टैग लगाया जा रहा है और गौशालाओं को सहायता प्रदान की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 180 गौ शालाएं पंजीकृत हैं। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ सोलन के सह विभाग कार्यवाह कश्मार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। आश्रय गौ सदन के अध्यक्ष अविनाश ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, प्रदेश गौ संवर्द्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा नेता डाॅ. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा जिला महामन्त्री नन्द राम कश्यप, मनोनीत पार्षद एवं भाजपा महामन्त्री भरत साहनी, ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र ठाकुर, जोगेन्द्रा बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय ठाकुर, स्वामी आंनद गिरि महाराज, स्वामी कल्याण गिरि महाराज, स्वामी अमर देव, उपमण्डलाधिकारी सोलन एच.एस राणा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं गौ पालक इस अवसर पर उपसिथत थे।
हमें कपटी व दुर्जन लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए नहीं तो यह लोग पूरे परिवार पूरे समाज को संकट में डाल देते है। जैसे दासी मन्थरा ने कैकेई को बहकाकर श्री राम को 14 वर्ष का वनवास दिलवाकर पूरी अयोध्या वासियों को गमगीन कर दिया था। यह बात कुनिहार के गाँव नमोल मंगला माता मंदिर प्रांगण में चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन आचार्य भगत राम नड्डा ने अपने प्रवचनों के दौरान श्रोताओं से कही। आचार्य ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कथा के चौथे दिन भगवान श्री राम व भाईयो की शिक्षा दीक्षा से लौटने के बाद जब भगवान श्री राम को अयोध्या का राजा बनाए जाने का निर्णय लिया गया तो किस तरह दासी मन्थरा के बहकावे में आकर रानी कैकेई ने राजा दशरथ से अपने दो वचन मांगे जिसमे भरत के लिए राज्य व श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। भगवान राम को 14 वर्ष वनवास की बात सुनते ही पूरी अयोध्या गमगीन हो गई। कथा वाचक द्वारा अपनी मधुर व ह्रदय विदारक वाणी से इस प्रषंग को सुनाकर पूरे पंडाल में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के उपरांत आयोजकों द्वारा भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा को 24 नवम्बर को विराम दिया जाएगा। आज इस अवसर पर कृष्ण लाल, मेहर चंद, ओमप्रकाश, राजेन्द्र, जयपाल, पुनित, पीयूष, रूबल, नरेश, मान सिंह, रिखीराम, नवीन, दीपक, पूनम, निर्मला, इंद्रादेवी, रमा, संगीता आदि मौजूद रहे।
नगर निगम सोलन के सभी वार्डों की मतदाता सूचियां हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम-2012 के अनुसार तैयार कर ली गई हैं। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन हरि सिंह राणा ने दी। हरि सिंह राणा ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड संख्या 01 से 17 की मतदाता सूचियों की प्रति उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन, नगर निगम कार्यालय सोलन तथा तहसीलदार कार्यालय सोलन में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। मतदाता सूचियों का निरीक्षण किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय समय में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी नाम को सम्मिलत किए जाने के सम्बन्ध में दावा, प्रविष्टि अथवा किन्हीं प्रविष्टियों के सम्बन्ध में आक्षेप 28 नवम्बर, 2020 को अथवा उससे पूर्व दाखिल किए जा सकते हैं। यह दावा अथवा आक्षेप प्रारूप 04, 05 अथवा 06 में दाखिल किए जा सकते हैं। दावे एवं आक्षेप पुनरीक्षण अधिकारी, आयुक्त, नगर निगम सोलन को सम्बोधित होने चाहिएं। इन्हें व्यक्तिगत रूप से अथवा अभिकर्ता द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा या पंजीकृत डाक द्वारा इस प्रकार भेजा जाएगा कि यह निर्धारित तिथि के भीतर पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष पहुंच जाएं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा राष्ट्रीय नवजात शिशु जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत गत दिवस एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा नवजात शिशुओं की माताओं को नवजात शिशु की सुरक्षा तथा उनकी देखभाल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। राष्ट्रीय नवजात शिशु जागरूकता सप्ताह 15 नवम्बर से 21 नवम्बर, 2020 तक आयोजित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नवजात शिशुओं में बीमारी के जोखिम को कम करने, उनके संतुलित शारीरिक विकास के लिए नवजात शिशु देखभाल की संपूर्ण जानकारी की आवश्यकता होती है। जन्म के समय नवजात शिशु की मूलभूत जरूरत माँ का साथ, सामान्य श्वास तथा मां का दूध होता है। इससे नवजात को संक्रमण से बचाया जा सकता है। कार्यशाला में शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. धर्मेन्द्र ने नवजात शिशु सुरक्षा पर जानकारी देते हुए कहा कि शिशु की सुरक्षा के लिए माताओं को सजग रहने की आवश्यकता है। नवजात शिशु की त्वचा और प्रतिरक्षा तंत्र संवेदनशील होता है। शिशु का पीठ के बल सोना सबसे सुरक्षित माना जाता है। बच्चे को इस स्थिति में नींद अच्छी आती ही हैै। उन्हांेने कहा कि नवजात शिशुओं को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य जांच के लिए जिला स्तर पर स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एस.एन.सी.यू), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर न्यू बोर्न केयर काॅर्नर (एन.बी.सी.सी.) तथा खण्ड स्तर पर न्यू बोर्न स्टेबिलाइजेशन यूनिट (एन.बी.एस.यू.) स्थापित किए गए हैं। सभी स्तरों पर नवजात की माताओं को शिशुओं की देखभाल के बारे में जरूरी जानकारी प्रदान की जा रही है। डाॅ. धर्मेन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय नवजात शिशु जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत हर दिन नवजात शिशुओं की उचित जांच तथा नवजात शिशुओं की माताओं को उनकी घर पर देखभाल के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। इस सप्ताह का उद्देश्य नवजात शिशुओं की देखभाल के बारे में माताओं को जागरूक बनाना और भविष्य में उनका सर्वांगीण शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित करना है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता, डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, डाॅ. पूनम, बीसीसी समन्वयक राधा चैहान, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता ममता, आहार विशेषज्ञ प्रेरणा इस अवसर पर उपस्थित थे।
उपायुक्त कार्यालय सोलन में चालक के 01 पद के लिए ड्राईविंग टैस्ट 25 नवम्बर, 2020 को बसाल हेलीपेड सोलन में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि इस ड्राईविंग टैस्ट के लिए सहायक आयुक्त भानु गुप्ता की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति में हिमाचल राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक सुरेश धीमान, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, उपमण्डल धर्मपुर के सहायक अभियन्ता (यान्त्रिक) अबनेश कुमार तथा सोलन के कार्यकारी एमवीआई जतिन मेहता सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि समिति को निर्देश दिए गए हैं कि ड्राईविंग टैस्ट की प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 महामारी के सम्बन्ध में जारी विभिन्न निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाए।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार मिनी सचिवालय सोलन में स्थापित वेयरहाउस में भण्डारण की गई एम-1 इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन के 60 बैलेट यूनिट तथा 68 कन्ट्रोल यूनिट को आज हरियाणा के पंचकूला स्थित बीईएल फैक्टरी के लिए भेज दिया गया। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्य पूरा किया गया। इन ईवीएम मशीनों को पुलिस सुरक्षा के साथ बीईएल फैक्टरी पंचकूला के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल सोलन के उपाध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, कांग्रेस जिला महासचिव शिवदत्त ठाकुर, कार्यकारी उपमण्डलाधिकारी सोलन हरि सिंह राणा, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा तथा नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।
वर्तमान समय में अनेक युवा केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की रोज़गारपरक योजनाओं को अपनाकर समाज के समक्ष अपने परिश्रम तथा कौशल के माध्यम से अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। ये युवा शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को सफलतापूर्वक यह समझा रहे हैं कि यदि लगन के साथ कार्य किया जाए तो पूरे समाज को एक नई राह दिखाई जा सकती है। ऐसे ही एक युवा हैं सोलन जिला के ओच्छघाट के तरूण शर्मा। तरूण प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम की सफलता की जीती-जागती मिसाल हैं। वर्तमान में तरूण को पूरे सोलन विकास खण्ड में युवाओं के जीवन को संवारने वाला माना जाता है। तरूण सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत ओच्छघाट के जीरो प्वाइंट में स्थापित अपने गत्ता उद्योग ‘देव्यांशी पैकर्ज़’ के माध्यम से हुनर से स्वरोज़गार और स्वरोज़गार से रोज़गार की नई इबारत लिख रहे हैं। केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश में हाथों-हाथ लिया जा रहा है। इसका प्रमुख कारण है केन्द्र सरकार एवं वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गांव तक योजना का समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना से प्रदेश के युवाओं को लाभान्वित करने के लिए सम्बन्धित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा ज़िला उद्योग केन्द्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम की पूरी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं ताकि शिक्षित युवा इसका लाभ उठा सकें। इसके प्रत्यक्ष लाभ भी दृष्टिगोचर हो रहे हैं। केन्द्र सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के बारे में तरूण शर्मा को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने जानकारी मिलने पर ज़िला उद्योग केन्द्र तथा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से सम्पर्क किया। उन्हें अवगत करवाया गया कि वे प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण तथा उपदान के लिए आवेदन कर सकते हैं। तरूण शर्मा ने गत्ता आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपए का ऋण लिया। उन्होंने वर्ष 2017-18 में ओच्छघाट के जीरो प्वाइंट में देव्यांशी पैकर्ज़ के नाम से अपना व्यवसाय आरम्भ किया। काम के प्रति लगन और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार तथा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से प्राप्त मार्गदर्शन के माध्यम से तरूण ने आज अपने स्वरोज़गार को सफलता का प्रतीक बना लिया है। गत 03 वर्षों में उनका यह प्रयास स्थापित आकार ले चुका है। तरूण शर्मा ने देव्यांशी पैकर्ज़ के माध्यम से क्षेत्र के 08-10 युवाओं को रोज़गार भी प्रदान किया है। तरूण शर्मा ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राप्त ऋण ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी है। आज वो न केवल अपना सफल व्यवसाय चला रहे हैं अपितु बेरोज़गार शिक्षित युवाओं को रोज़गार भी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वे कुल ऋण का 50 प्रतिशत से अधिक लौटा चुके हैं। वे व्यवसाय के विभिन्न कार्यों को पूरा करने के उपरांत 04 से 05 लाख रुपए वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने गत्ता उद्योग में वे सेब सहित विभिन्न फलों के कार्टन बाॅक्स और दवाईयों के लिए पैकेजिंग सामग्री तैयार करते हैं। उनके तैयार उत्पाद अपनी गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। तरूण शर्मा ने यह सिद्ध किया है कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की रोज़गार एवं स्वरोज़गार प्रदान करने वाली योजनाएं आज के शिक्षित युवाओं का ऐसा सहारा है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ अन्य को राह दिखाने का जरिया भी बन सकती हैं। आवश्यकता है तो इन योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त कर उचित मार्गदर्शन में इन्हें अपनाने की।
दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत मांगल के गांव कोल से संबंध रखने वाली रमा धीमान का भजन जय बाड़ू बाड़ा देव लांच हुआ। यह भजन सत श्री देव बाडू बाड़ा मंदिर प्रांगण शालुघाट में पंचायत उपप्रधान श्यामलाल चौहान और कृष्णा चौहान की देखरेख में लांच किया गया। रमा धीमान ने कई वर्षों से गीत संगीत की दुनिया में कदम रखा है, मगर उनको बड़े-बड़े मंच मिले, सुर संगम जिला सोलन साहित्य कला मंच द्वारा करवाए गए संगीत कंपटीशन 2016 के बाद जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। गरीब परिवार से संबंध रखने वाली रमा धीमान के पति सुनील कुमार द्वारा उन्हें पुरजोर समर्थन रहता है, वो हर कंपटीशन में भाग लेती है। जागरण और स्टेज शो भी करती है। इनके कंठ में मां सरस्वती का वास है। उप प्रधान श्यामलाल चौहान ने उन्हें आशीर्वाद दिया व हमेशा सफलता की सीढ़ियां चढ़ने की कामना की। चौहान कृष्णा ने कहा कि मांगल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, कमी है तो बस बड़े मंच प्रदान करने की जिसके लिए हम सदैव दृढ़ संकल्पित है। कृष्णा चौहान ने बताया कि रमा धीमान की सफलता का श्रय मोहनलाल चौहान को जाता है। इन्होंने सबसे पहले जागरण मंडली में हवाणी में सत श्री देवता बाडू बाड़ा मंदिर से इन्हें मां का गायन का मौका दिया और आज यही कारण है कि रमा धीमान का सबसे पहला भजन भी देवता जी के नाम रहा। इनकी कामयाबी के पीछे मोहन लाल चौहान का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस विशेष मौके पर मोहनलाल चौहान, मनोहर लाल, प्रेमी देवी, पवना देवी, प्रधान महिला मंडल कोल शानू, बृजलाल, पवन ठाकुर, पवन चौहान, गुलशन, सोनू, निशांत और एससीएसटी सेल उपाध्यक्ष अर्की राकेश चौहान, मोहनलाल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
दाड़लाघाट। जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक दाड़लाघाट में मंगलवार सुबह प्रातः 6 बजे के करीब आग लग गई जिसमे बैंक में सिर्फ पुराने रखे गए दस्तावेज जले। बैंक के साथ एक दुकानदार ने बैंक से धुआं उठता हुए देखा तभी बैंक प्रबंधक को सूचित किया गया और बैंक में ज्यादा आग लगने से बचाव हो गया। वही अगर समय रहते आग लगने का पता नही लगता तो बैंक में रखे गए जरूरी दस्तावेज राख हो जाते। बैंक में आग लगने का कारण शॉट शर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर स्थानीय पुलिस, अम्बुजा फायर ब्रिगेड, बैंक कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए, साथ ही आग बुझाने का कार्य शुरू हो गया। बैंक प्रबंधक बी आर कौशल ने बताया कि मुझे बैंक में आग लगने का पता प्रातः लगा। उन्होंने बताया कि बैंक में लगी आग का स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि अम्बुजा फायर भी मौके पर पहुँच गई थी लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने भी बैंक में आकर मौके का जायजा लिया। इस दौरान बैंक प्रबंधक उनकी पूरी टीम व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाकर बैंक में रखे गए जरूरी कागजो को समय रखते बचा लिया।
Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni has invited applications for its one-year Vocational Training Course on Horticulture Management (Self-Employment) for the session 2020-21. The objective of the course is to train the youth from agricultural backgrounds to become self-employed in the production of fruits, vegetables, flowers, mushrooms, and beekeeping. The training course will be run at the Regional Horticulture Research and Training Stations and the Krishi Vigyan Kendras (KVK) of the University from January 4. The total seats in the program are 130, which will be offered at seven regional stations of the university. The Regional Horticulture Research and Training Stations at Jachh in Kangra, Bajaura in Kullu, Sharbo in Kinnaur, Mashobra in Shimla and College of Horticulture and Forestry, Neri in Hamirpur will offer 20 seats each. The Regional Horticulture Research and Training Station at Dhaulakaun in Sirmaur district and KVK in Chamba will be offering 15 seats each in this program. Candidates between the age of 17 to 30 years belonging to an agricultural background and possessing a minimum qualification of Class 10 are eligible to apply for this program. Interested candidates can submit their application on a simple paper to the respective Associate Directors/ KVK Coordinators on or before December 1. The interviews will be conducted on December 15 at the office of the Associate Directors/ KVK Coordinators. The candidates will have to submit an affidavit that they will be taking up this as a vocation. Candidates will have to bring all the essential certificates along with photocopies including any category certificates (if applicable) at the time of the interview. No stipend will be paid during the course.
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और दीपावली के मौके पर नेहरू युवा क्लब के सदस्यों द्वारा मनलोग बड़ोग के गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाई गई।क्लब के प्रधान पंकज कुमार व सचिव मनीष कुमार ने बताया कि गांव वासियों ने क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया है और क्लब का गांव के लिये इस तरह के सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है ।इस दौरान क्लब के प्रधान पंकज कुमार,उपप्रधान संजीव कुमार,सचिव मनीष कुमार,नवीन कुमार,अमित शर्मा,नीतीश,मुकेश,विकास,हिमांशु,प्रभात,नमन,गगन,सोहनलाल,नवल किशोर,देवराज,किशोर कुमार सहित गांव के सदस्य मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत घनागुघाट के युवा कल्याण मंडल कलाहरण द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर ओबीसी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में आयोजकों को इस टूर्नामेंट को शुरू करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेलों को खेलने से खिलाड़ियों में अनुशासन व भाईचारा बढ़ता है। सभी खिलाड़ी कोरोना महामारी को देखते हुए अपनी सुरक्षा का पूर्ण रूप से ध्यान रखे। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से आयोजकों को 21 सौ रुपये की राशि दी। इस मौके पर ओबीसी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, बीडीसी सदस्य हीरा पाल, जिला किसान मोर्चा सचिव मनसा राम ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, पवन ठाकुर, रजत वर्मा, तरुण ठाकुर, अमन ठाकुर, हैप्पी ठाकुर सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आये बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
कहते है कन्यादान करना किसी पुण्य से कम नही होता, मसलन आर्थिक मदद की दरकार न हो। किंतु एक गरीब बेटी की शादी करवा कर नव चेतना संस्था कुनिहार ने असल मायनों में समाजसेवा की मिसाल पेश की है। बता दें कि एक बेटी ने संस्था से विवाह के लिए मदद की गुहार लगाई थी। दीवाली के दिन जरूरत मंद परिवार को बेटी के विवाह के लिए संस्था ने दैनिक उपयोग का जरूरी सामान दिया व खुशाल जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान नव चेतना संस्था के प्रधान कुलदीप सिंह कंवर,सर्व एकता जनमंच कुनिहार के प्रधान राजेन्द्र ठाकुर ,सचिव संजीव कुमार,चमन लाल मल्होत्रा सहित संस्था के सदस्यों ने इस पुनीत कार्य मे योगदान दिया।
16 नवम्बर जेष्ठ सोमवार को कुनिहार की शिव ताण्डव गुफा में गुफा विकास समिति द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने सभी क्षेत्र वासियों से गुफा में स्थित प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि 15 नवम्बर रविवार से गुफा में दो दिवसीय राम चरित मानस अखण्ड पाठ का शुभारम्भ हुआ, जिसे सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। सोमवार दोपहर से भण्डारा आरम्भ कर दिया जाएगा। कोरोना के चलते समिति ने गुफा में पहुंचने वाले सभी शिव भक्तों से सामाजिक दूरी ,मास्क व सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की है।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय सोलन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं ‘कोविड-19 महामारी में आयुर्वेद की भूमिका’ विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने की। के.सी. चमन ने इस अवसर पर कहा कि आयुर्वेद विश्व को भारत की अनुपम देन है और आयुर्वेद के माध्यम से लगभग सभी रोगों को उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद रोग के कारण का निवारण करता है। आयुर्वेद में जटिल रोगों से मुक्ति के लिए प्रकृति के माध्यम से उपचार पर ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद व्यक्ति की तासीर के अनुरूप उपचार उपलब्ध करवाता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आयुर्वेद द्वारा स्थापित नियमों एवं ऋतुचर्या को जीवन में अपनाएं। उपायुक्त ने कहा कि उपचार की आयुर्वेदिक पद्धति पूर्ण रूप से विकसित है और आयुर्वेदिक चिकित्सकों को जन-जन को योग एवं ऋतुचर्या के विषय में जागरूक बनाना चाहिए। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा जताई कि चिकित्सा जगत से जुड़े व्यावसायी लोगों को कोविड-19 सुुरक्षा के लिए आवश्यक नियमों के सम्बन्ध में जागरूक करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करना और नियमित रूप से अपने हाथ धोना कोरोना वायरस से बचाव का कारगर उपाय है। उपायुक्त ने सभी से सुरक्षित दीवाली मनाने एवं रात्रि 08.00 बजे से 10.00 बजे के मध्य ही पटाखे चलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर वैद्य राम कुमार बिन्दल, डाॅ. ए.के. बतरा, डाॅ. डी.डी. बिष्ट, डाॅ. जी.डी.शर्मा, डाॅ. सुरेश मैहता, डाॅ. धर्म चन्द गुलेरिया, डाॅ.एस.एस. परमार, डाॅ. बालमुकुन्द, डाॅ. दिनेश गुप्ता को आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने इस अवसर पर आयोजित औषधीय पौधों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित पौधों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। योग भारती के प्रदेश संयोजक श्री निवास मूर्ति ने इस अवसर पर आयुर्वेद, योग एवं रोग निवारण के सम्बन्ध में सारगर्भित जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रकृति के समीप रहकर प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करें और योग एवं व्यायाम को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेंद्र शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस प्रतिवर्ष धनवन्तरि जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान धनवन्तरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से व्यक्ति को प्राकृतिक उपायों से निरोग रखने में सहायता मिलती है। डाॅ लोकेश ममगई ने कहा कि भगवान धनवन्तरि आरोग्य, स्वास्थ्य एवं आयु के आराध्य देव हैं। उन्होंने आयुर्वेद के द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव पर भी प्रकाश डाला। वैद्य राम कुमार बिन्दल ने इस अवसर पर वर्तमान समय में आयुर्वेद की सार्थकता विषय पर प्रकाश डाला। डाॅ. करूणेश ने कोविड-19 महामारी से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। हैप्पी योग ग्रुप कोटलानाला द्वारा इस अवसर पर योग के माध्यम से कोविड-19 महामारी से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सक, गणमान्य व्यक्ति, पैरामेडिकल कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन के.सी चमन ने समस्त जिलावासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उपायुक्त ने अपने बधाई संदेश में सोलन जिला के सभी निवासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं मंगल की कामना की है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्यौहार हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। के.सी चमन ने सभी जिला वासियों से आग्रह किया कि दीपावली को सुरक्षित तरीके से मनाएं। उन्होंने सभी से अपील की कि संकट के इस समय में कोविड-19 के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी नियमों का पूर्ण पालन करें और सुरक्षित रहें।
प्रदेश विद्युत बोर्ड के विद्युत उपमण्डल सोलन द्वारा उन उपभोक्ताओं के विद्युत कुनेक्शन काट दिए जाएंगे जिन्होंने अक्तूबर, 2020 में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी आज यहां विद्युत उपमण्डल सोलन नम्बर-1 के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कुल 432 उपभोेक्ता हैं जिन्होंने अक्तूबर, 2020 में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। उन्होंने कहा कि इन उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 28 लाख 12 हजार 993 रुपए है। इन उपभोक्ताओं में 229 घरेलू उपभोक्ता हैं। घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 12 लाख 15 हजार 336 रुपए है। 185 व्यावसायिक उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 13 लाख 39 हजार 997 रुपए है। अन्य 18 उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 02 लाख 57 हजार 660 रुपए है। आर. विदुर ने उपरोक्त सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि नोटिस प्राप्त होन पर शीघ्र बिजली का बिल जमा करवाएं अन्यथा उनके बिजली के कुनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी दूरभाष नम्बर 01792-223611 से प्राप्त की जा सकती है। बिजली के बिल उपभोक्ता आई.डी के माध्यम से पेटीएम, गूगल पे, अमेजन, भीम एप, फोन पे अथवा पर भी जमा करवाए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने प्रदेश वासियों सहित सोलन ज़िला के निवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डाॅ. सैजल ने अपने संदेश में कहा कि ‘दीपावली’ का त्यौहार हमें अंधकार से प्रकाश तथा असत्य से सत्य की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लायेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि दीपावली के पावन अवसर पर हम सभी को कोरोना वायरास संक्रमण से बचाव के लिए नियम पालन के लिए संकल्पबद्ध होना होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक के हिस्से को मास्क से ढक कर रखना, सोशल डिस्टेन्सिग के नियम का पालन करना और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करने की आदत कोविड-19 से बचाव की दिशा में सहायक है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का यह शुभ अवसर सभी को निरोग, दीर्घायु एवं प्रसन्न रखने में सहायक सिद्ध होगा।
सभी को अपने अंदर से कुविचारों का दमन कर सुविचारों का दीपक जलाना चाहिए। इसी सोच के साथ वीरवार को सोलन पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन सभा से दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस लाइव कार्यक्रम में बच्चों ने दीया और विभिन्न तरह के कार्ड बनाए। इन कलाकृतियों को बनाने में बच्चों ने विभिन्न सामग्रियां जैसे थर्माकोल, कांच की चूडियां, माचिस की तीलियां, सितारे, धागे, कागज आदि का प्रयोग किया और अपनी सोच व समझ से कलाकृतियों को बहुत ही सुन्दर रूप दिया। बच्चों ने लाइव क्लास में ही दीपावली के पर्व को धूमधाम से मनाया। स्कूल की एम डी प्रीती कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को नई दिशा देने में मदद मिलती है। उनके लिए जीवन में अग्रसर होने के और आत्मर्निभर बनने के लिए और भी विकल्प खुलते हैं। वहीं अध्यापकों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने भी अपना बखूबी योगदान दिया, साथ ही अध्यापकों ने विद्यार्थीयों को बाल दिवस पर शुभकामाएं दी। ऑनलाइन सभा के द्वारा बच्चों को नृत्य व गाना गा कर अपना प्यार दिखाया और बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।
दाड़लाघाट पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले मनचले चालकों के चालान काटकर उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह और उनकी टीम ने एक स्पेशल कैंपेन के तहत चालकों द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल यूज़ और प्रेशर हाॅर्न का इस्तेमाल करने पर उनके चालान काटे। उन्होंने बताया कि इस कैंपेन के तहत उन्होंने आठ प्रेशर हॉर्न के चालान किए तथा तीन मोबाइल यूज के चालान काटे जिससे सरकार के खजाने को 63900 रुपए का राजस्व प्राप्त किया। एसएचओ जीत सिंह ने यह भी बताया कि त्योहारों के मौसम में ड्रंक ड्राइविंग और ओवर स्पीड के चालान भी किए जाएंगे। इस कैपेन में उनकी टीम में हेड कांस्टेबल बृजमोहन, चंद्रमोहन कांस्टेबल मनजीत भी मौजूद रहे। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों एवं प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप दीपावली के त्यौहार पर पटाखे चलाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के वर्तमान समय में पटाखों के प्रयोग के कारण होने वाले वायु प्रदूषण से उन व्यक्तियों के जीवन को खतरा है जो कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति संवेदनशील हैं। इसके दृष्टिगत सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के नालागढ़ व बद्दी जहां राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा परिवेशी वायु गुणवत्ता (एमबिअन्ट एअर क्वालिटी) मध्य श्रेणी (मोडरेट) की तथा सोलन उपमण्डल के परवाणु जहां परिवेशी वायु गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है में केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित पटाखे (ग्रीन क्रैकर्स) ही बेचे जा सकेंगे। इन क्षेत्रों में पटाखे 02 घण्टे के लिए रात्रि 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे के मध्य चलाए जा सकेंगे। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोलन, बद्दी तथा उपमण्डलाधिकारी सोलन एवं नालागढ़ को उचित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलन के पुराने उपायुक्त कार्यालय चाौक से पुराना बस अड्डा सोलन तक वाहनों की आवाजाही पर रोक के संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा-115 एवं 117 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 13 तथा 14 नवम्बर, 2020 को सोलन के पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से पुराना बस अड्डा तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही एवं पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश उक्त तिथियों को प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक लागू रहेंगे। आदेश रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन, पुलिस तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों पर लागू नहीं होंगे। यह आदेश हाथ गाड़ी पर भी लागू नहीं होंगे। जिला दंडाधिकारी ने समादेशक गृह रक्षा तथा अग्निशमन अधिकारी सोलन को निर्देश दिए हैं कि दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत पूरी तैयारी रखें। जल शक्ति विभाग सोलन तथा नगर परिषद सोलन को निर्देश दिए गए हैं कि वे दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत अग्नि शामकों के लिए समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित बनाएं।
भारतीय जनता पार्टी के कानून व विधि प्रकोष्ठ के मंडल अर्की के संयोजक अधिवक्ता चंद्रमणि ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी का मंडल स्तर पर गठन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश जिला व मंडल संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका भी कर्मठता से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति के लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा, जिला भाजपा कानून व विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिराज ठाकुर, अर्की भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय विशेष आभार प्रकट करते है। ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अधिवक्ता अजय सिंह कौशल को सह - संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी और अधिवक्ता भूपेंद्र किशोर शर्मा, हंसराज भाटिया, गोपाल दास ठाकुर, सुनील ठाकुर, अनूप चौहान, तिलकराज शर्मा, कमल ठाकुर और पार्वती देवी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया।
ग्राम पंचायत बैरल के गांव सिहारली के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सिहारली पेयजल योजना का पानी लेने बारे पंचायत प्रधान बैरल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत प्रधान बैरल श्याम लाल शांडिल को एक ज्ञापन भी सौपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि गांव सिहारली (दर्श) में पिछले कई वर्षों से पानी नहीं आ रहा है, जिसमें ग्रामीणों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। सिहारली में जो लिफ़ट लगी है, उससे गांव से सिहारली तक तो पानी जा रहा है, लेकिन सात से आठ परिवार गांव से सिहारली से ऊपर दर्श में रहते हैं, वहां पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अगर सिहारली लिफ्ट का पानी वहां से उठाकर गांव में पानी का टैंक बनवाकर उठाया जाए, तो वहां पर पानी की आपूर्ति संभव है। गांव वासियों ने पंचायत प्रधान से आग्रह किया कि वह विभाग से इस बारे पत्र लिखे व वहां पर एक टैंक बनवा कर व पानी उठाकर वहां रह रहे 7 परिवारों को पानी मुहैया कराएं ताकि जो पेयजल की समस्या आ रही है उससे लोगों को निजात मिल सके। इस दौरान गांव सिहारली की पंचायत सदस्य चंद्रा कुमारी, प्रेम लाल, हंसराज सहित अन्य लोगों मौजूद रहे। जब इस बारे पंचायत प्रधान श्याम लाल शांडिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा मासिक बैठक में विभाग को लिफ्ट से पानी उठाकर दर्श गांव तक पहुँचाने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है ताकि गांव सिहारली (दर्श) के लोगों की पेयजल समस्या का हल हो सके।
दीपावली से दो दिन पूर्व धनतेरस को लेकर बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। उपमंडल के दाड़लाघाट, दाड़लामोड़, कराडाघाट, पीपलूघाट, भराड़ीघाट व धुंधन के बाज़ारो में लोग सामान की खरीदारी करते हुए देखे गए। सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ ज्वेलर्स व बर्तन भंडारों की दुकानों में रही। धनतेरस के दिन आभूषणों सहित बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। खरीददारी करने पहुंचे योगेश उमेश, निशांत पूर्वी भाविका जस्सू दुशान्त सुनील देवेंद्र उदित दीपांशु का कहना है कि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदें और दीपावली के दिन इसी का पूजन करें। वहीं धनतेरस के दिन सोने व चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाऐं सोने-चांदी के आभूषण खरीदती हैं लेकिन यदि आपकी जेब अनुमति ना दे तो आप सोने या चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं। इस दिन धातु के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। विशेषकर चांदी और पीतल को भगवान धन्वंतरी का मुख्य धातु माना जाता है। धनतेरस के दिन चांदी या पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए।
अर्की। उपमंडल मुख्यालय अर्की के ऐतिहासिक चौगान मैदान में मुटरू महादेव स्पोर्ट्स क्लब अर्की द्वारा अर्की प्रीमियम कप टु का शुभारंभ किया गया जिसमें रामलीला क्लब अर्की के प्रधान हेमेंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर समम्नअनित किया गया। जानकारी देते हुए क्लब के सचिव यश पाल कौंडल (जॉनी) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 50 टीमें भाग लेंगी जिसमें कोरोना के सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैच में अंपायर का निर्णय ही अंतिम निर्णय माना जाएगा। उन्होंने बताया कि विजेता कप को 21121 का इनाम व उपविजेता को 11111 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। हर मैच में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट विकेट किलर का इनाम भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज ओपनिंग मैच खेला गया है जिसमें मियांपुर इलेवन व टैक्सी इलेवन के बीच यह मैच खेला गया जिसमें टैक्सी इलेवन द्वारा 101 का लक्ष्य दिया व मियांपुर इलेवन 35 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गए। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा मैन ऑफ द मैच भीम सिंह ठाकुर को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हेमेंद्र गुप्ता ने कोरोना काल के बाद शुरू की गई इस प्रतियोगिता पर खिलाड़ियों को बधाई दी व नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के बारे में कहा। उन्होंने कहा कि अर्की का खेल मैदान बहुत छोटा है यदि प्रदेश सरकार इस और ध्यान दें तो आज की युवा पीढ़ी खेलों में भाग लेकर नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकती है। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां बच्चों का मानसिक विकास होता है वहीं शारीरिक वृद्धि भी होती है।
लगभग 40 वर्षों पश्चात कुनिहार क्षेत्र के लिए सब्जी मंडी व विश्राम गृह का नया भवन मिल जाएगा। कुनिहार में कृषि विपणन एवं किसान विश्राम गृह भवन 12 मार्च 1981 को बनाया गया था व तत्कालीन उपायुक्त सुनीता मुखर्जी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था। ततपश्चात काफी वर्षों तक कुनिहार में सब्जी मंडी चलती रही व क्षेत्र के साथ लगती लगभग 20 पंचायतों के किसान अपने उत्पाद यहां लाते थे तथा यहीं पर उन्हें अपनी फसलों का उचित दाम प्राप्त हो जाता था। समय के साथ-साथ सब्जी मंडी भवन की हालत खस्ता बनती चली गई व सब्जी मंडी भी बंद पड़ गई। किसानों से संबंधित व्यापारिक गतिविधियां भी बंद हो गई तथा यह भवन पूरी तरह अब असुरक्षित हो गया है। आज प्रदेशाध्यक्ष मार्केटिंग बोर्ड बलदेव भंडारी ने कुनिहार पहुंच कर इस पुराने भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव कश्यप भी मौजूद रहे। मार्केटिंग बोर्ड के अधिशाषी अभियंता को मार्केटिंग बोर्ड की करीब दो बीघा भूमि पर नक्शा बना कर एक भव्य शॉपिंग काम्प्लेक्स सहित सब्जी मंडी व मार्केटिंग बोर्ड के विश्राम गृह बनाए जाने के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। करोड़ो की लागत से बनने वाले इस मार्केटिंग बोर्ड काम्प्लेक्स में जंहा युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा, तो वहीं सोलन सब्जी मंडी की तरह ही कुनिहार में कुनिहार, अर्की, भूमती, चंडी सहित नजदीकी सब्जी एवं फल विक्रेताओं को सोलन या चंडीगढ़ नहीं जाना होगा। कुनिहार सब्जी मंडी में ही सरकार की ओर से सभी सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए एपीएमसी की ओर से फल व सब्जी विक्रेताओं को लाइसेंस दिए जाएंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा, एपीएमसी निदेशक दलीप कुमार पाल, पूर्व मार्केटिंग कमेटी सचिव सोलन अमर सिंह ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य कौशल्या कंवर, अमर सिंह परिहार, सुरेश जोशी सहित स्थानीय कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
वर्तमान में सोलन जिला में कुल 390631 मतदाता हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। उपायुक्त मतदात सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं में से 200900 पुरूष तथा 189731 महिला मतदाता हैं। जिला में अब कुल 573 मतदान केंद्र हैं। जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 89359 मतदाता हैं। इनमें 45255 पुरूष तथा 44104 महिला मतदाता हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 132 मतदान केंद्र हैं। 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 41961 महिला, 44462 पुरूष मतदाताओं के साथ कुल 86423 मतदाता हैं। यहां कुल 115 मतदान केंद्र हैं। 52-दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 65918 मतदाता हैं। इनमें 34266 पुरूष तथा 31652 महिला मतदाता हैं। दून विधानसभा क्षेत्र में 95 मतदान केंद्र हैं। 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 128 मतदान केंद्र हैं। यहां 43160 पुरूष तथा 40632 महिला मतदाताओं के साथ कुल 83792 मतदाता हैं। 54-कसौली(अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में कुल 65139 मतदाता हैं। इनमें 31382 महिला तथा 33757 पुरूष मतदाता हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 103 मतदान केंद्र हैं। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूचियों को अद्यतन करने और इन्हें त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में भाजपा सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रकात शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव शिवदत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अनूप पराशर, नायब तहसीलदार मोहिंद्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 16 नवम्बर, 2020 से 15 दिसम्बर, 2020 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित व अद्यतन रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से इस दिशा में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। केसी चमन ने कहा कि प्रथम जनवरी, 2021 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2020 की अवधि में दावे तथा आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे। इन दावों तथा आक्षेपों पर सम्बन्धित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों द्वारा उचित निर्णय लेने के उपरांत मतदाता सूचियों को 15 जनवरी, 2021 को अंतिम रूप से प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 16 नवम्बर, 2020 को किया जाएगा। यह सभी प्रारूप सभी मतदान केंद्रों तथा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आक्षेप 16 नवम्बर, 2020 से 15 दिसम्बर 2020 तक सभी मतदान केंद्रों एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में दाखिल किए जा सकेगें। केसी चमन ने कहा कि 21 व 22 नवम्बर, 2020 तथा 05 व 06 दिसम्बर, 2020 को कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 05 जनवरी, 2021 तक दावों एवं आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का प्रारूप मतदान केंद्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, संबंधित उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कार्यालय में 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2020 तक निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। उन्हांेने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलत करने के लिए फाॅर्म नम्बर-6, अप्रवासी मतदाताओं के नाम सम्मिलत करने के लिए फार्म नम्बर-6क, मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति तथा हटाए जाने के लिए फार्म नम्बर-7, दर्ज नाम की प्रविष्टि में शुद्धि के लिए फार्म नम्बर-8 तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए फार्म नम्बर-8क का प्रयोग किया जा सकता है। यह सभी फार्म मतदान केंद्र पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों एवं निर्वाचक तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रथम जनवरी, 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरकिों के नाम भी मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में उन अप्रवासी भारतीय नागरिकों का नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा जो किसी कारणवश अन्य देश में निवास कर रहे हैं परंतु उन्होंने अन्य देश की नागरिका प्राप्त नहीं की है और उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलत नहीं हैं। इसके लिए उन्हें फाॅर्म नम्बर-6क भरकर प्रस्तुत करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत सभी दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलत करना सुनिश्चित बनाया जाएगा। इस सम्बन्ध में सभी उपमण्डलाधिकारियों को उचित निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर अपने बूथ स्तर के एजेंट नियुक्त करें और त्रुटिरहित मतदाता सूचियां बनाने में सहयोग दें। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियांे की एक-एक सीडी भी सौंपी गई। उन्हें पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों भी प्रदान की गई। तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने बैठक एवं भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में भाजपा सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रकात शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव शिवदत्त ठाकुर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अनूप पराशर, नायब तहसीलदार मोहिंद्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सोलन जिला के बद्दी के साई रोड़ स्थित मैसर्ज महावीर स्पीनिंग मिल्स में 100 विभिन्न पदों के लिए कैम्पस साक्षात्कार 18 नवम्बर, 2020 से आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी मुकेश जांख्यान ने दी। उन्होंने कहा कि यह कैम्पस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय सोलन तथा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि उक्त पदों के लिए यह कैम्पस साक्षात्कार सोलन, नालागढ़, अर्की तथा बद्दी में प्रातः 10.00 बजे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 18 नवम्बर को आयोजित होने वाले कैम्पस साक्षात्कार के सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नम्बर 98170-69798 पर सम्पर्क किया जा सकता है। मुकेश जांख्यान ने कहा कि उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में 20 नवम्बर को आयोजित होने वाले साक्षात्कार के लिए मोबाइल नम्बर 98051-98069, उप रोजगार कार्यालय अर्की में 23 नवम्बर, 2020 को होने वाले साक्षात्कार के लिए मोबाइल नम्बर 82199-71112 तथा उप रोजगार कार्यालय बद्दी में 25 नवम्बर, 2020 को आयोजित होने वाले साक्षात्कार के लिए मोबाइल 94186-44873 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन के प्रेस सचिव पवन ठाकुर ने कहा कि आगमी 12 नवंबर 2020 को नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के लगभग दो लाख कर्मचारी प्रदेश के लगभग बीस हजार से अधिक कार्यालय में गेट मीटिंग करेंगे। इस गेट मीटिंग में नई और पुरानी पेंशन में आने वाले सभी कर्मचारी, अधिकारी तथा अध्यापक वर्ग हिस्सा लेंगे। सोलन महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला महासचिव महेंद्र कुमार तथा राज्य संविधान पर्यवेक्षक श्यामलाल गौतम ने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ पुरानी पेंशन बहाली के लिए भविष्य में आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा किया जा रहे संघर्ष को हर कर्मचारी को इस मुहिम में जोड़ना तथा सरकार को वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराना है कि प्रदेश कर्मचारियों में नई पेंशन के प्रति कितना रोष है। सोलन जिला के सभी ब्लॉक इस दिन गेट मीटिंग करेंगे और 24 नवंबर 2020 के प्रस्तावित "राज्य पेन डाउन स्ट्राइक" करने बारे भी चर्चा करेंगे व अन्य कर्मचारियों को भी इस बारे अवगत करवाएंगे। जिला अध्यक्ष ने चेताया कि यदि सरकार फिर भी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ प्रदेश में आंदोलन को तेज करेगा।
उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के अंतर्गत ऑनलाइन प्रतियोगिताएं जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट व संगम पाठशाला शेरपुर व माध्यमिक पाठशाला माण्डी के विद्यार्थियों ने विज्ञान अध्यापक सुमन कौर, अशोक कुमार, कामेश्वर शर्मा व वीरेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व मैथ्स ओलंपियाड में भाग लिया। इस दौरान समस्त विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सीनियर साइंस क्विज में कक्षा दसवीं कक्षा के गगन कुमार व युगल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आठवीं कक्षा की भारती चंदेल व प्रीति ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर मैथ्स ओलंपियाड में दसवीं कक्षा की मिनाक्षी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वही जूनियर मैथ्स ओलिंपियाड में आठवीं कक्षा के गौरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब ये विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन विद्यार्थियों को मार्गदर्शन में सभी अध्यापकों में प्रवक्ता अंग्रेजी पुष्पेंद्र कौशिक ने विशेष रूप से योगदान दिया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए विज्ञान अध्यापिका सुमन कौर व गणित अध्यापक अशोक कुमार को बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य प्रकाश शर्मा, विजय चंदेल, उमा, महेश्वर शर्मा, देशराज गिल सहित अन्य मौजूद रहे।
त्योहारी सीजन के चलते हिमाचल सरकार ने पथ परिवहन निगम की 14 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। ये बसें 11 से 13 नवंबर तक चलेंगी। प्रदेश में शिमला, धर्मशाला, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी समेत अन्य मुख्य डिपुओं से दिल्ली के लिए बसें भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। दिवाली आने वाली है, ऐसे में बहरी प्रदेशों से वपस आने वाले लोग व प्रवासी लोग अपने घरों का रुख करते हैं, ताकि वह अपने घरों में दिवाली मना सके। इसके चलते प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त 14 बसें चलने का निर्णय लिया है। जानकरी के अनुसार परिवहन निगम जहां 40 व इससे अधिक सवारियां होंगी, वहां स्पेशल बसें भेजेगा। सवारियां फोन पर भी अतिरिक्त बसों के लिए आवेदन कर सकेंगी। दिवाली वाले दिन निगम साधारण बसें चलाएगा। ये दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, बैजनाथ और बद्दी से अलग-अलग रूटों पर चलेंगी।


















































