GNA University organized an Online Guest Lecture cum Panel Discussion on Emerging HR Challenges and Solutions during pandemic for the students of GNA Business School via the online platform of Blackboard Software. The Resource Person & Panellists for the day were Mr. Gautam Sharma- Manager HR, ITC Ltd, Kapurthala, Ms. Daisy Deol- Assistant Manager HR, from ITC, Ms. Vaishali Lamba- HR Manager, Bonn Nutrients, Ludhiana and Dr. Jagdeep Singh, Deputy Dean of GNA Business School. The lecture started with a warm welcoming of the noble speakers of the day by Dr. Jagdeep Singh, Dean- GNA Business School and the faculty members of GBS. The main objective behind this guest lecture cum panel discussion was to address the students towards different challenges that were encountered by these resource persons after lockdown for their employees. Mr. Gautam, Ms, Daisy & Ms. Vaishali then went on to elaborate these challenges one by one and also laid down the solutions that they had encountered to tackle these challenges in a sound manner in their respective organizations. They also went on to discuss different initiatives taken by ITC Ltd. & Bonn Nutrients to manage such issues. On the whole, the lecture was fruitful for every student wherein they gathered many realistic views into the strategies to manage HR challenges in the present COVID situation. There was an active participation by the students in the session as well as the faculty members where many questions related to different challenges and their outcomes were raised by them. The panellists then had a one to one interaction with the students wherein many of their questions and queries were answered. Thus, the lecture ended on a learning note. Mr. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University expressed, “I appreciate the endeavours of the Department for organising such trending lectures for the students of GBS.” Dr. VK Rattan, the Vice-Chancellor, GNA University said, “The University is always ready to offer the best to our GUites in all the various upcoming spheres.” Dr. Monika Hanspal, Dean Academics, GNA University said, “I am really happy to witness the active participation of the faculty and the students in these Guest Lectures.”
गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के निरर्थक घोषित भण्डार की नीलामी 10 दिसम्बर, 2020 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आदेशक गृह रक्षा 11वीं वाहिनी डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि यह नीलामी 10 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे आदेशक गृह रक्षा 11वीं वाहिनी के बजडौल, जौणाजी रोड स्थित कार्यालय में की जाएगी। डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बोलीदाता को अग्रिम राशि के रूप में 5000 रुपए बोली आरम्भ होने से पूर्व जमा करवानी होगी। यह राशि बोली समाप्त होने के उपरांत प्रत्येक बोली दाता को वापिस लौटा दी जाएगी। उच्च बोलीदाता को बोली की समाप्ति पर पूरी राशि मौके पर ही जमा करवानी होगी। बोली दाता को नीलाम हुई भण्डार वस्तुएं उसी दिन सांय 5.00 बजे से पूर्व उठानी होगी। बोली को बिना किसी कारण बताए आदेशक गृह रक्षा द्वारा रद्द किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय की दूरभाष संख्या 01792-223845 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
नेशनल हाईवे स्वारघाट-नालागढ़-पिंजौर पर एक पर्यटकों से भरी ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 8 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है की यह ट्रैवलर मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था जब अचानक वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैवलर में सवार पंजाब, केरला और हरियाणा के आठ पर्यटक घायल हो गए। इनमें से एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफेर किया गया है। अन्य सभी घायलों का इलाज एफआरयु नालागढ़ में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 7 दिसम्बर सोमवार को जिला सिरमौर व 9 दिसम्बर बुधवार को जिला सोलन कांग्रेस कमेटियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वर्चुअल बैठके करेंगे। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में जिलों के नव नियुक्त जिला प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व सम्बंधित जिले के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष को इस वर्चुअल बैठक में आवश्यक शामिल होने को कहा गया है। किमटा ने बताया है कि प्रदेश में बढ़ते कोविड के मामलों के दृष्टिगत कांग्रेस आगामी अपनी सभी बैठके विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वर्चुअल तौर ही करेगी।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने अपने सभी पदाधिकारियों से अपने अपने जिलों की सभी वर्चुअल बैठकों में आवश्यक तौर पर उपस्थित रहने को कहा है जिससे उनके जिलों में हो रहें कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों की पूरी समीक्षा हो सकें।
डॉ वाई एस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा ऑनलाइन मोड में राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस मनाया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित किया गया था और इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों और संकाय के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया था। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल मुख्य अतिथि रहे। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ पीके महाजन ने मुख्य अतिथि और प्रतिभागियों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। डॉ कौशल ने अपने संबोधन में भारत में कृषि की भूमिका पर जोर दिया और छात्रों से देश में कृषि क्रांति का हिस्सा बनने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों को कृषि को एक पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करने में स्कूलों की भूमिका पर ज़ोर दिया। डॉ कौशल ने कहा कि नई शिक्षा नीति देश की शिक्षा प्रणाली को परिवर्तित करने में मदद करेगी। इस कार्यक्रम में सोलन के सेंट लुक्स, एमआरए डीएवी और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के 75 से अधिक छात्रों द्वारा ऑनलाइन मोड़ से भाग लिया गया। आयोजन में बीएससी बागवानी और वानिकी के अंतिम वर्ष के छात्रों ने भी भाग लिया। कृषि शिक्षा का महत्व और कार्यक्षेत्र विषय पर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। निकुशभा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रीतिका और वर्णिका दूसरे स्थान पर और सोनाली ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ अनिल सूद ने इस अवसर पर एक विशेष लैक्चर दिया। डॉ केके रैना, डॉ मणिका तोमर, डॉ रेशमा नेगी, डॉ रश्मि चौधरी, डॉ पीयूष मेहता, डॉ यास्मीन और डॉ रोहित शर्मा द्वा ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नेरी में भी इस अवसर पर वर्चुअल समारोह आयोजित किया।
दाड़लाघाट। जिला कांग्रेस सेवादल सोलन के अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर को मिला। इस दौरान तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर के माध्यम से कृषि विधेयक 2020 के विरोध बारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौपा। सेवादल जिला सोलन प्रदेश हिमाचल के समस्त स्वयं सेवक, केन्द्र सरकार द्वारा पारित बिल किसान उत्पादन व्यापार और वाणयजिक (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, किसान (सशक्तिकारण और संरक्षण) विधेयक, सेवा विधेयक और आवश्यक वस्तुयें (संशोधन) विधेयक का विरोध करते हैं। साथ ही संपूर्ण देश में हो रहे किसान आंदोलन उनके संघर्ष का समर्थन करते हैं। किसानों की चिंताएं, उनकी मांग वास्तव में लोकतंत्र और देश हित में है। उक्त तीनों बिल वास्तव में किसान हितेषी बिल ना होकर, पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के हित में पारित किए गए प्रतीत होते हैं। उक्त विधेयकों से देश का सामाजिक आर्थिक और व्यवसायों पर निर्भर है। एक तरह से पूंजीपतियों की गुलामी की ओर जाती हुई प्रतीत होती है। कृषि सुधार के नाम पर लाए गए उक्त विधेयक वास्तव में किसान और कृषि क्षेत्र के विरोधी है, इसलिए देश के किसानों की जो चिंताएं हैं। उनके समर्थन में हम कांग्रेस सेवादल के लोग कृषि सुधार विधेयक 2020 के तीनों विधायकों को समाप्त करने की मांग करते हैं। उम्मीद है कि लोकतंत्र के हित में उक्त मांगों पर तुरंत निर्णय करेंगे। इस दौरान सुरेंद्र वर्मा, महेंद्र कालिया, नरेश ठाकुर, सुमित गुप्ता मौजूद रहे।
दाड़लाघाट क्षेत्र में 108 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने बुधवार को एक महिला का सफलतापूर्वक प्रसव करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात समय करीब 1:34 बजे 108 एंबुलेंस पर सूचना प्राप्त हुई कि मांगल के गांव बागा (कंधर) की एक महिला पूजा देवी पत्नी पंकज कुमार की तबीयत बहुत खराब है। महिला की तबीयत अधिक बिगडने पर एंबुलेंस में ही करवाया प्रसव, जिस पर दाड़लाघाट से 108 एंबुलेंस लेकर टेक्नीशियन सुशील स्याल और चालक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और महिला की तबीयत अधिक खराब होने के कारण उच्च चिकित्सक डॉक्टर के साथ संपर्क करके उसे प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन महिला की हालत में सुधार न होने पर उन्होंने महिला का प्रसव वाहन में ही करवाने का निर्णय लिया। जिसके बाद उसका सफलतापूर्वक प्रसव स्यार (दाड़लाघाट) में करवाया गया और महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है और समय रहते प्रसव होने में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। प्रसव के बाद उन्हें एफआरयू अर्की में भर्ती करवाया गया है।
दाड़लाघाट। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान "हिमाचल फ्री फोरम स्टे कैटल्स" के तहत सब उपमंडल के अंतर्गत खुले में घूम रहे बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए पशु चिकित्सक अधिकारी बुघार डॉ देवराज शर्मा के नेतृत्व में दाड़लाघाट, धुन्दन, सन्याडी मोड़, सूरजपुर, दसेरन से इन पशुओं को एकत्रित करके श्री हरे कृषण गौ सदन मल्खुमाजरा (भूंड) नालागढ व गौवंश गोपाल गोसदन जघाना रवाना किया। पशुपालन सहायक संत राम पंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेसहरा गौवंश को आश्रय प्रदान करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके अंतर्गत बेसहारा गौवंश को श्री हरे कृषण गौ सदन मल्खुमाजरा (भूंड) नालागढ व गौवंश गोपाल गोसदन जघाना में स्थानांतरित किया। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 31 दिसम्बर 2020 तक सभी बेसहारा घूम रहे गौ वंश को गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाना है। वहीं, 04 दिसम्बर 2020 को नगर पंचायत अर्की,शालाघाट व बातल में घूम रहे बेसहरा गौवंश को गोपाल गोसदन जघाना में स्थानातरित किया जाना है। इस अभियान को सफल बनाने में चिकित्सक अधिकारी बुघार डॉ देवराज शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी दाड़ला डॉ मानवी चौधरी, पशु पालन सहायक दाड़लाघाट संत राम पंवर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख शिमला विभाग राजेंद्र वर्मा, तीर्थ राम, हरीश, एसडीटीओ दाड़ला के प्रधान रत्न मिश्रा, उपप्रधान सूरजपुर भगत राम सहित लोक निर्माण विभाग,अग्निशमन विभाग अर्की,दाड़लाघाट नगर से गौ सेवक के सदस्य,गौपुत्र सेना के स्वयंसेवको का सहयोग रहा।
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर, गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, दिप राम ठाकुर, हेम राज, बाबु राम तनवर, बलबीर चौधरी, मोहन, बिनोद जोशी, सन्नी, प्रेम राज चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, भागमल तनवर आदि ने किसानों की मांगों का पुरा समर्थन किया है। विकास सभा ने कहा है कि सरकार को किसान विरोधी इन तिनो काले बिलों को जल्द वापिस लिया जाना चाहिए। यह बिल बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हक में बनाए गए हैं। किसानों को इससे कोई लाभ नही होने वाला। सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने कहा कि पूरा देश किसानो के साथ है, उसी तरह विकास सभा भी किसानों के साथ खड़ी है। अगर आवश्यक हुआ तो हम भी किसान आंदोलन में कूदने को तैयार है।
कुनिहार क्षेत्र के गांव दोची में शहीद मुनीष कुमार की पूण्य स्मृति में परिवारजनों द्वारा श्री मद भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। गौर रहे कि 18 नवम्बर 2019 को दोची गाँव का सैनिक मुनीष कुमार सियाचिन में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया था। मुनीष के शहीद होने की खबर से पूरा क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया था। मुनीष का परिवार तो अभी भी इस सदमे से नही उबर पाया है लेकिन परिवार जन मुनीष की पूण्य तिथि पर उसकी आत्मिक शांति के लिए श्री मद भागवत कथा करवा रहे हैं। कथा का शुभारम्भ 29 नवम्बर से कलश स्थापना से हुआ जो 6 दिसम्बर तक रहेगा। इस कथा को कथा ब्यास डॉ दीपराज खजुरिया मंण्डी बलद्वाडा द्वारा अपनी मधुर वाणी से सुनाया जा रहा है। आज कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण के जन्मोत्सव व अन्य कथा के प्रषंग स्रोताओं को ब्यास द्वारा सुनाए गए। इस मौके पर मुनीष की दादी नानकी देवी, पिता राम स्वरूप, माता मीरा कुमारी, भाई राहुल, चाचा प्रकाश, गोपाल, मनोहर लाल, जगदीश, बाबूराम, प्रेमचन्द, बलिराम आदि मौजूद रहे।
विद्युत उपमंडल भूमिती के अंतर्गत आने वाले गांव मान जाबल, बवासी, लड़हेच तथा इसके आसपास के सभी क्षेत्रों में 5 व 6 दिसम्बर को 11केवी लाईन के लकड़ी के खंभों को बदलने के कारण विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से विद्युत मंडल भूमिती के सहायक अभियंता ईं एम एस चंदेल ने दी। उन्होंने लोगों से सहयोग का आह्वाहन किया है।
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन जिला के कण्डाघाट विद्युत उपमण्डल के अधीन नशो गांव में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के कार्य के लिए 04 तथा 05 दिसम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 04 तथा 05 दिसम्बर, 2020 को कण्डाघाट क्षेत्र के साधुपुल, बिनु, थरोला एवं जल शक्ति विभाग की बिनु योजना की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
गत दिवस अर्की विधानसभा क्षेत्र में जयराम सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अचानक दौरा कर अर्की मुख्यालय के सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात राज मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सिविल सप्लाई के गोदाम का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान सिविल सप्लाई गोदाम के भीतर खाद्यानों का रख रखाव संतोषजनक पाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि हालांकि पुराना सिविल सप्लाई गोदाम की हालात ठीक है लेकिन गोदाम के समीप खाली पड़ी भूमि को देखते हुए प्रशासन से उस भूमि को खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपने की कार्यवाही पूरी करने को कहा जाएगा ताकि उसका उपयोग कर एक और गोदाम का निर्माण किया जा सके जोकि किसी भी आपदा के समय काम आ सके। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मिलाप चंद शांडिल, तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग अर्की अरविंद पदम् सिविल सप्लाई विभाग अर्की प्रभारी हेमराज शर्मा, गैस एजेंसी प्रभारी जगत राम, समाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल शर्मा व अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला के सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 05 तथा 06 दिसम्बर, 2020 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवस में भाग लें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिमला लोकसभा और जिला के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 कार्य 15 दिसम्बर 2020 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 05 तथा 06 दिसम्बर, 2020 को जिला के सभी 573 मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रथम जनवरी, 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों के मतदाता पहचान पत्र बनाए जाएंगे। केसी चमन ने कहा कि अभियान के तहत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आक्षेप भी सभी मतदान केंद्रों एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में दाखिल किए जा सकेगें। उन्होंने कहा कि 05 तथा 06 दिसम्बर, 2020 को सभी मतदान केन्द्रों पर नियुक्त अधिकारी तथा राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलत करने के लिए फाॅर्म नम्बर-6 में आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए पात्र नागरिक को सहायक दस्तावेजों के साथ एक पास पोर्ट आकार का नवीन फोटो भी संलग्न करना होगा। इस फोटो में चेहरे की पूरी आकृति स्पष्ट होनी चाहिए। अप्रवासी मतदाताओं के नाम सम्मिलत करने के लिए फार्म नम्बर-6क प्रयोग किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति तथा हटाए जाने के लिए फार्म नम्बर-7, दर्ज नाम की प्रविष्टि में शुद्धि के लिए फार्म नम्बर-8 तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए फार्म नम्बर-8क का प्रयोग किया जा सकता है। यह सभी फार्म मतदान केंद्र पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों एवं निर्वाचक तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होने की पुष्टि वैबसाईट http://ceohimachal.nic.in पर हिमाचल प्रदेश की मतदाता सूचियों शीर्षक के तहत की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस वैबसाईट के साथ-साथ राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) पर ई-पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। इस सुविधा का प्रयोग कर इंटरनेट के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, अपमार्जन तथा संशोधन के लिए सम्बन्धित फाॅर्म आॅनलाइन भरे जा सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी टोल फ्री नम्बर 1950 से प्राप्त की जा सकती है। केसी चमन ने सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया कि 15 दिसम्बर तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम का लाभ उठाएं। उन्होंने 05 तथा 06 दिसम्बर, 2020 को आयोजित किए जाने वाले विशेष अभियान दिवस का सभी से लाभ उठाने का आग्रह भी किया।
पुलिस थाना दाड़लाघाट में बुधवार को शिमला मंडी हाइवे पर अंबुजा चौक के पास एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी उसके साथ बैठे एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक द्वारा ओवरटेक करते समय हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर एचपी 62ए- 6423 की ओवर टेक करते हए अप्लाइड फॉर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें बिशन दास उर्फ मनु पुत्र नंदलाल गांव बठोह तहसील सदर जिला बिलासपुर उम्र 19 साल की मौके पर मोत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक की बॉडी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी जीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन दिनों सोलन ज़िला के अंतर्गत आने वाले विकास खंड कुनिहार की 45 पंचायतों की रोस्टर लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। इस लिस्ट में 45 पंचायतो के प्रधान पद की उम्मीदवारी को लेकर रोस्टर दर्शाया गया है। लिस्ट में 2005, 2010, 2015 में रोस्टर के आधार पर किसके लिए प्रधान का पद आरक्षित था व 2020 में 45 पंचायतों के प्रधान पद का क्या रोस्टर होगा है इसे पंचायत वार बताया गया। इन 45 पंचायतों में ओपन 17, महिला ओपन 12, ओपन एससी 7 व महिला एससी के 9 प्रधान पद आरक्षित है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लिस्ट को हालांकि कुछ लोगों ने इसे फेक बताया व कहा कि अगर यह लिस्ट सही होती तो इसके साथ नई बनी 9 पंचायतों का भी रोस्टर होना था। वहीं पंचायती राज संस्थाओं में आने वाले पंचायत वार्ड, प्रधान, बीडीसी व जिला परिषद सदस्यों के वार्डो का भी रोस्टर शामिल होना चाहिए था। लेकिन कुछ राजनीतिक जानकार इस लिस्ट में 2020 में सम्भावित प्रधान पद के रोस्टर को 90 प्रतिशत सही मानते है व राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी होने वाली लिस्ट से काफी हद तक मिलने के आसार बता रहे है। जब इस बारे जिला पंचायत अधिकारी सोलन मोती लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया की जो लिस्ट सोशल मीडिया पर कुनिहार ब्लॉक की पंचायतों के रोस्टर की चल रही है वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि अभी पंचायतों का रोस्टर निकलने में कुछ समय लग जाएगा।
सीआरआई कसौली से इम्युनोबायोलाजिकल एंड एनिमल केयर कोर्स कर चुके दाड़ला क्षेत्र के युवाओं ने सरकार से हाल ही में सृजित किए गए 156 पदों पर नियुक्ति देने की गुहार लगाई है। इन युवाओं ने कहा है कि ठेकेदार की तरफ से युवाओं को नौकरी पैसे देकर देना युवाओं के साथ सरासर खिलवाड़ है। एक ओर सरकार युवाओं को नौकरी देने हेतु वचनबद्ध है, दूसरी ओर सरकार ठेकेदारी प्रथा चला रही है। उनका कहना है कि सन 2016-17 में इसी सीआरआई में मेरिट के आधार पर पहले 25 युवाओं तथा 1 साल बाद 50 युवाओं को ट्रेनिंग करवाई गई थी, ताकि ये प्रशिक्षणार्थी सीआरआई में पद सृजित होने पर यहां नौकरी कर सके। उस समय इस कोर्स की शुरुआत शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप व इसी विधानसभा के विधायक राजीव सहजल द्वारा करवाई गई थी, यही नहीं जो युवा मेरिट पर रखे गए थे। उनको आगे पढ़ाई करने में 2 साल की रुकावट आई अतः वह ग्रेजुएशन करने से वंचित रहे। जिन युवाओं ने यहां पर कोर्स किया है, उनमें मोहित, अर्जुन, राहुल शर्मा, महेश शुक्ला, अंजना, प्रिया, रेखा, शुभम, प्रेम, गीता, जगतराम, स्नेहा आदि का कहना है कि उन्होंने सीआरआई से इम्युनोबायोलाजिकल एंड एनिमल केयर का कोर्स किया है तथा 2 साल कोर्स में रहने के कारण वे आगे पढ़ाई से भी वंचित रहे और अब घर पर बेरोजगार बैठे हैं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि इन युवाओं ने इसी सीआरआई से उपरोक्त कोर्स किया है। अतः इन पदों पर इन प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्त किया जाए।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग के युवा क्लब सदस्यों ने एड्स दिवस पर एचआईवी को लेकर गांव के लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर क्लब सदस्य विकास शर्मा और हिमांशु शर्मा ने एड्स के बारे में सभी सदस्यों को जागरुक किया और कोरोना महामारी के बारे में भी लोगों को संदेश दिया। इस दौरान गांव के रास्ते और बावड़ियों की भी साफ सफाई की और अपने गांव को साफ सुथरा रखने के लिए भी शपथ ली। वही सभी लोगों को भी गांव को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग के सदस्य मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत बसंतपुर के आजाद युवा क्लब द्वारा "दिवाली क्रिकेट प्रतियोगिता" का समापन हो गया। इस दौरान युवा क्लब द्वारा एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें जल शक्ति विभाग शिमला के अधीक्षण अभियंता हेमन्त तनवर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उनके साथ भूमती के समाजसेवी लेखराम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच युवा मण्डल खनलग एवं युवा मंडल मांजू के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खनलग की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 46 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मांजू के बल्लेबाज मात्र 12 रन ही बना पाए और इस तरह खनलग की टीम ने फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 11000 रुपये एवं ट्रॉफी और उप-विजेता टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। मैन ऑफ द मैच खनलग टीम के खिलाड़ी विपिन को प्रदान किया गया और मैन ऑफ द सीरीज योगेश को प्रदान की गई। इस बार आयोजकों द्वारा बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर व बेस्ट बैट्समैन का ईनाम भी प्रदान किया गया, जिसमें मांजू टीम के हेमराज शर्मा को बेस्ट बॉलर, हेमंत पाठक को बेस्ट फील्डर व मेहरचंद चौहान को बेस्ट बैट्समैन का ईनाम प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्यातिथि ने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने व सकारात्मक सोच रखने का मंत्र दिया। उन्होंने आयोजकों को अपनी तरफ से 11000 रुपये की राशि भी प्रदान की। इस मौके पर क्लब के प्रधान जय प्रकाश ठाकुर, सचिव कमल ठाकुर, खेल प्रबंधक धनीराम, शंकर लाल, धर्मपाल, विक्रम, सन्तोष, पंकज, गौरव, पवन, विक्रम, महेंद्र, अनिल और दोनों टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आज कोरोना से 3 और लोगों ने जान गवाईं है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 3 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। मृतकों में नग्गर कुल्लू का 73 वर्षीय बुजुर्ग, संधोल मंडी का एक 86 वर्षीय बुजुर्ग और झंडूता बिलासपुर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में 642 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कुल 58 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमे बिलासपुर से 9 लोग, किन्नौर से 5, मंडी से 12 और शिमला से 32 लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या 40576 हो गई है। फिलहाल प्रदेश में 7745 कुल एक्टिव केस हैं। साथ, 32145 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 दिसम्बर, 2020 को 132/33 केवी विद्युत उप केन्द्र में आवश्यक परीक्षण के दृष्टिगत सोलन शहर एवं आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 02 दिसम्बर, 2020 को प्राातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक माल रोड सोलन, क्षेत्रीय अस्पताल, सलोगड़ा, ब्रूरी, मिनी सचिवालय, आॅफीसर काॅलोनी, फाॅरेस्ट रोड, कोटलानाला, शामती, कथेड़, बेर खास, चम्बाघाट, जौणाजी रोड, सपरून, रबौन, हाऊसिंग बोर्ड, देहूंघाट, बड़ोह, कायलर, लवीघाट, बसाल, आंजी तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर इन दिनों हिमाचल की वादियों में घूम रहे हैं। सोमवार को वह सोलन जिला की जानी-मानी ब्रूअरि मोहन मैकिन्स लिमिटेड पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अनीता कपूर भी मौजूद रहीं। मोहन मैकिन्स लिमिटेड के मैनेजर प्रोडक्ट एंड क्वालिटी कण्ट्रोल, अशोक महरोत्रा ने उन्हें अप्प्रेसिअशन टोकन देकर सम्मानित भी किया। ब्रूअरि जाने से पहले उन्होंने मोहन शक्ति हेरिटेज पार्क की भी सैर की। वहां उन्होंने पत्नी के साथ मंदिर में शीश नवाया। अभिनेता ने कहा की उन्हें सोलन आ कर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने यहाँ की वादियों और लोगों की भी बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा की यहां के लोग बहुत ही मिलनसार हैं।
सोलन जिला के बद्दी में पुलिस व होमगार्ड के 7 जवानों को ड्यूटी से बंक मरना भारी पड़ा। इन पर यह गाज तेजतर्रार एसपी रोहित मालपानी ने गिराई है। जानकारी के मुताबिक देर रात 1 से 2 बजे के बीच एसपी रोहित मालपानी बीबीएन क्षेत्र के औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान इन्होंने पाया कि बरोटीवाला में 5 पुलिस कर्मी ड्यूटी से गैरहाज़िर थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन पांचों को रातों-रात ससपेंड कर दिया। इसके अलावा बद्दी में भी दो कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। इन्हें पुलिस अधीक्षक ने वापस उनकी बटालियन भेज दिया।
ग्राम पंचायत बखालग के उप प्रधान सुरेंद्र पाठक के 74 वर्षीय पिता जगरनाथ पाठक का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जगरनाथ पाठक एक सेवानिवृत्त सैनिक थे। वह बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और समाज के विकास कार्यों में निरंतर जुड़े रहते थे। वे सामाजिक कार्यो में हमेशा अग्रणी रहते थे। गौर हो कि दिदु गांव से बनिया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण उनकी अध्यक्षता में ही किया गया था। इस सड़क निर्माण के लिए बनाई गई कमेटी के वे अध्यक्ष भी रहे। उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। जगन्नाथ पाठक के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान किरपाराम चंदेल, पूर्व उपप्रधान नरेश ठाकुर, पूर्व बी०डी०सी० सदस्या सन्तोष गौतम, वार्ड सदस्य बलदेव गौतम, मेहर चंद ठाकुर, राजेश गौतम, ईश्वर दास और तुलसी राम ठाकुर ने शोक प्रकट किया है।
हिमाचल प्रदेश में 12वीं पास बच्चों के लिए राहत भरी खबर आई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले की तारीख को 5 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। 12वीं पास बच्चे जिन्हें कॉलेज में एडमिशन की चिंता सता रही थी उन को बड़ी राहत मिली है। कोरोना वायरस की वजह से जो बच्चे कॉलेजों में दाखिला नहीं ले पाए थे उन्हें शिक्षा निदेशालय ने एक और मौका दिया है। वहीँ स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में दसवीं कक्षा के परिणाम भी घोषित किए थे पर विद्यार्थियों को कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल रहा था। लेकिन अब तिथि बढ़ाए जाने के बाद विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। इससे कई विद्यार्थियों का 1 साल खराब होने से बच गया है।
हिमाचल प्रदेश के 2.50 लाख आयकर दाताओं को डिपो में एपीएल उपभोक्ताओं की तर्ज पर अगले महीने से सस्ता राशन मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल सरकार की ओर से सब्सिडी पर मिलने वाला राशन अब उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। उपभोक्ताओं को आटा चावल 9 और 10 रुपए प्रति किलो और दालें, तेल, नमक और चीनी बाजार रेट से 4 से 5 रुपए तक सस्ती मिलेगी। सब्सिडी पर दी जाने वाली 3 दालें, 2 लीटर तेल मार्केट रेट या इससे कुछ कम रेट पर मिलेगा। बता दें सरकार ने कोरोना काल में करदाताओं को डिपो से सस्ते राशन देने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सरकार के निर्देशों व कैबिनेट में फैसला होने के बाद करदाताओं के राशन कार्ड ब्लॉक कर दिए गए थे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि आयकर दाताओं को डिपो में सस्ता आटा चावल देने के लिए फाइनल स्वीकृति दे दी गई है। निगम को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द राशन बहाल करें। दाल और तेल भी मार्केट रेट से कुछ सस्ता मिलेगा।
धर्मपुर पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह प्रांगण में आज ब्लाॅक महिला कांग्रेस की प्रथम बैठक निशा देवी की अध्यक्षता में हुई l इस बैठक में रिंकु चंदेल जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंडी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मीटिंग की शुरुआत अहमद पटेल सांसद एवं सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की असामयिक मृत्यु व कोविड - 19 की चपेट में आ रही असंख्य लोगों की मृत्यु उपरांत उनकी आत्मा को शांति हेतू एक मिनट का मौन रखा गया। इस मीटिग के धर्मपुर कांग्रेस के नेता व पूर्व मे रहे हस्तशिल्प व हथकरगा उद्योग के उप- अध्यक्ष व सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी चंद्रशेखर व उनकी धर्मपत्नी कवीता शेखर विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में महिला कांग्रेस के संगठन के विभिन्न स्तर पर नियुक्तियां पर चर्चा व निर्णय लिए गए और एकजुटता के साथ राज्य व केंद्र की डबल इंजन वाली सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया गया और उनसे आम जन को जाग्रत करने का संकल्प भी लिया गया।
सुबाथू छावनी में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया l इस मौके पर सुबाथू छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। नगर कीर्तन श्री गुरुद्वारा साहिब से होते हुए चौक बाज़ार, अप्पर बाज़ार, बस स्टैंड, कश्मीरी मोहल्ला, रविदास पूरा होते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। कीर्तन का आयोजन कोरोना महामरी को मद्देनज़र रखते हुए व सरकार द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए सूक्ष्म रूप में किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व ह्षोल्लास के साथ मनाया गया l
चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट में जादूगर सम्राट बादल राजकुमार का मैजिकल शो शुरू हो चूका है l जादू के मुरीद लोग उनका करतब देखने कार्यक्रम स्थल पहुंचे l सम्राट बादल ने कहा कि दाड़लाघाट में रविवार से शुरू किए जादू का शो में अगर लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो यह शो आगे भी बढ़ाया जा सकता है। रोज़ाना दोपहर बारह बजे तथा शाम को छह बजे चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट में वह अपने करतब दिखांएगे तथा रविवार को वह 3 शो में लोगों को जादू के जलवे दिखाते हुए नज़र आयेंगे। इस शो में सम्राट के आलावा अन्य कलाकार भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वैश्विक माहमारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा इस संदर्भ में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत शो का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सम्राट बादल राजकुमार,मनी लाल,सुरेन्द्र कुमार,भावना देवी,अनु देवी मौजूद रहे।
प्रदेश संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ मस्त राम शर्मा ने कहा है कि दाड़लाघाट उपतहसील के तहत 2 सीमेंट कारखाने लगे हुए हैं। लोगों को लोक निर्माण विभाग, जल सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग व राजस्व विभाग के कार्यों के लिए दाड़लाघाट और अर्की जाना पड़ता है। मांगल क्षेत्र दाड़लाघाट से लगभग 25 किलोमीटर दूर पड़ता है, जिस कारण सारे काम एक दिन में संपन्न नहीं हो सकते।उन्होंने कहा कि दाड़ला में करीब 50 बीघा भूमि पशुपालन विभाग को पशु अस्पताल, दुग्ध संयंत्र तथा भेड़ों आदि को पालने के लिए दी गई थी। वर्तमान में इस भूमि पर ऐसा कोई भी कार्य नहीं हो रहा है,जिससे लोगों को लाभ मिल सके। दूध संयंत्र आदि को यहां स्थानांतरित कर रामपुर व शिमला आदि क्षेत्र में भेज दिया गया है। यह भूमि 3 दशकों से बेकार पड़ी है।उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि इस भूमि पर एक मिनी सचिवालय बनाया जाए, जिसमें सभी विभागों को स्थानांतरित किया जाए ताकि लोगों को एक स्थान में सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
जिला सोलन के शिक्षा खंड धुन्दन की शिक्षा खंड अधिकारी रक्षा गुप्ता 37 वर्ष सेवाकाल पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गई। इस क्षण को यादगार बनाने के लिए कोविड-19 के दौरान सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए प्राथमिक शिक्षा संघ धुन्दन के पदाधिकारी, मुख्य शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी कार्यालय के कर्मचारियों ने विदाई समारोह में जलपान का आयोजन कर उन्हें विदाई दी ।रक्षा गुप्ता ने 2 मार्च 1984 को बतौर जेबीटी के पद से अपनी सेवा नालागढ़ शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला डोली से आरंभ की थी। 7 मार्च 2019 को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत होकर शिक्षा खंड धुन्दन में निष्ठा व सक्रियता से कार्य किया। पीटीएफ़ प्रधान एवं बीआरसी नरेंद्र शर्मा एवं महासचिव ज्ञान ठाकुर तथा समस्त कर्मचारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धुन्दन के अधीक्षक ग्रेड दो रामलाल,हुकमचंद,सीएचटी चंपा देवी,सुनीता,जयमाला,मोहिंद्र लाल,प्रेमलाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरोना माहामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के तहत रविवार को जहां एक तरफ कुनिहार बाजार पूरी तरह बंद रहा, तो वहीँ दूसरी तरफ शराब के ठेके खुले रहे । शराब के ठेके खुले रखने पर लोगो में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष रहा। कर्मचन्द, दलिप,विजय,संजीव,मोहन लाल,रामलाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि जब सरकार ने अन्य दुकाने रविवार को बन्द रखने के आदेश दिए हैं तो शराब के ठेके खोलने का क्या मतलब है।कुनिहार वासियों ने सरकार से मांग कि है की रविवार को अन्य दुकानों की तरह शराब के ठेकों को भी बंद रखा जाये l
दाड़लाघाट पुलिस ने एसएचओ जीत सिंह की अगुवाई में बढ़ते कोरोना मामले तथा लोगों की इसके प्रति ढिलाई को देखते हुए बिना मास्क पहने लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बाजार में बिना मास्क के लोगों को रोक कर उनके चालान काटे जा रहे हैं। पिछले 2 दिनों में पुलिस ने लगभग 16000 रुपए के चालान काट कर लोगों को मास्क पहनने की नसीहत दी है। पुलिस का मानना है कि बाजार में देखें तो यही लगता है कि लोगों को कोरोना का बिलकुल भी भय नहीं है। लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने कुछ दिन पहले अंबुजा के सौजन्य से बिना मास्क वालों को रोको और टोको कार्यक्रम भी चलाया था ताकि लोग इस संक्रमण से होने वाली परेशानियों को समझ सके। लेकिन बाजार की भीड़ हो या किसी शादी में लोगों का जमघट हो लोग मास्क पहनने में बिल्कुल भी रुचि नहीं ले रहे हैं। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने बताया कि बाजार की भीड़ में बिना मास्क पहने लोगों का 1000 रुपए का चालान काटा जा रहा है, जबकि शादी समारोह में बिना मास्क पहने लोगों का 1000 रुपए का चालान तथा जिसके घर में शादी समारोह है। यह सारी जिम्मेवारी उसकी होगी कि वह सुनिश्चित करें की समारोह में आए मेहमानों द्वारा सरकार द्वारा दी गई हिदायतों का पालन किया जा रहा है। वरना उसका भी 5000 रुपए तक का चालान काटा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग इस संक्रमण की भयावहता को समझें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए मास्क अवश्य पहनें। उनका ध्येय चालान काटना नहीं है उनका ध्येय तो केवल लोगों को कोविड-19 के संक्रमण के प्रति लोगों को सचेत करना है।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बिना मास्क पहने लोगों को कतई भी बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि बिना मास्क वाले लोगों के चालान भविष्य में भी काटे जाएंगे।
कुनिहार विकास सभा ने कहा की उप तहसील भवन का निर्माण मुख्य सड़क पर होना चाहिए। सभा ने कहा कि जनहित मे बनाए जाने वाले इस कार्यालय से लोगों को काफी सुविधाएं मिलने की आस है। कुछ समय से एक संस्था जनहित के विरुद्ध बयान बाजी कर रही है, जो अनैतिक है। सभा ने कहा कि क्षेत्र के चुहुँमुखी विकास और बेहतरीन सुविधाओं के लिए आवाज उठाना सभी का कर्तव्य है किंतु हर जगह राजनीति के मकसद से बयानबाजी करना समाजिक हित के विरुद्ध है। विकास सभा ने मांग की है कि भवन का निर्माण खुली व पर्याप्त जगह पर ही होनी चाहिए। इससे न केवल सभी को पार्किंग की सुविधा मिलेगी बल्कि दूरदराज क्षेत्र के ग्रमीणों को भी आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। इस मौके पर विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर, दिपराम ठाकुर, जगदीश, भागमल तनवर, गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, हेम राज, बाबु राम तनवर, बलबीर, मोहन, सुंदर, राजेन्द्र, संत राम आदि।
पुलिस थाना दाड़लाघाट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। केशव राम, पुत्र सहियाराम, गांव घुमारी, डाकखाना शालाघाट, तहसील अर्की ने चार व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत करवाई है। उसने अपनी शिकायत में बताया की इसने परविंदर पुत्र बाबूराम गांव घोरनू के बहकावे में आ कर 2009 में जोगिंदरा बैंक शाखा चंडी से इसके नाम से 3 लाख के ऋण के लिए अर्जी दी थी। इसका ऋण स्वीकृत तो हुआ था पर उसका पैसा इसे आज तक नहीं मिला। पर केशव को बार-बार जोगिंदर बैंक से ऋण की वसूली हेतु नोटिस आ रहे हैं। उसने आरोप लगाया की परविंदर पुत्र बाबूराम गांव घोरनू; रामपाल, जोगिंदरा बैंक शाखा चंडी का प्रबंधक; गारंटर राकेश कुमार, पुत्र बालक राम, गांव सूरजपुर व धर्मपाल, पुत्र सीताराम, गांव बहल ने आपसी मिलीभगत करके व इसके साथ धोखाधड़ी करके सारे पैसे हड़प लिए तथा अब परविंदर पैसे वापस मांगने पर इसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। केशव राम ने शिकायत में कहा कि इन 4 लोगों से मेरे पैसे ब्याज सहित दिलवाए जाए तथा इन चारों के खिलाफ इसके साथ की गई। धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी बारे कानूनी कार्रवाई की जाए। इस बारे में एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शिकायत मिली है तथा मामले की छानबीन करने हेतु संबंधित बैंक से इस बारे जानकारी ली जा रही है।
ग्राम पंचायत मांगल में जल की शुद्धता तथा गुणवत्ता जांचने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान दीप चंद शर्मा ने की। इस जागरूकता शिविर में पीडब्ल्यूएसएस के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों को जलीय गुणवत्ता बारे जागरूक किया। कुनिहार ब्लॉक के बीआरसी सुशील कुमार ने एक टेस्टिंग किट के माध्यम से लोगों को जल की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण दिया। सुशील कुमार ने बताया कि इस टेस्टिंग किट के अंदर उचित मात्रा में जल डालकर 24 घण्टे के बाद जांचना चाहिए, यदि पानी का रंग काला हो जाए, तो वह जल पीने योग्य नही होता। इस दौरान पीडब्ल्यूएसएस पाइप पेयजल प्रदान योजना तथा इसके अतिरिक्त उपस्थित सदस्यों को फील्ड टेस्ट किट एफटिके के माध्यम से पेयजल गुणवत्ता के जांचने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान दीप चंद शर्मा, उपप्रधान श्याम लाल, नानक चंद, कौशल्या देवी, सुमित्रा देवी, सुरेंद्रा देवी, लालमन, सुहारु देवी, लता देवी, लीला देवी, सुखदेई चौहान, बाबू राम, श्याम लाल, रामपाल, नानक चंद, कृष्णा चौहान मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती और मनमोहक दृश्यों के लिए पुरे विश्व में विख्यात है l ख़ूबसूरत वादियों और घाटियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश को रहस्यों का प्रदेश भी माना जाता है। ऐसे ही रोमांचक इतिहास और रहस्यों से परिपूर्ण एक शहर हिमाचल के सोलन जिलें में भी है। सोलन से 11 किमी दूर, समुद्र तल से 5,600 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित, दगशाई एक ऐसा शहर है जो आज भी अपने अचंभित कर देने वाले इतिहास और कहानियों के लिए जाना जाता है। दगशाई भारत का एक बहुत पुराना छावनी शहर है । शहर को कैसे मिला ये नाम इस शहर के नाम में ही एक अलग कहानी छिपी है , कहते है कि अतीत में ये शहर मुग़ल शासकों की छावनी भी था और मुग़ल शासक इस क्षेत्र में अपराधियों को मृत्युदंड के लिए भेजते थे। दंड के साथ साथ राज्य से गद्दारी करने वाले लोगों को गर्म लोहे से जला कर उनके शरीर पर दाग (निशान) दिया जाता था जिसे "दाग-ए-शाही" कहा जाता था और इसी कारण से शहर को इसका नाम "दाग-ए-शाही" मिला । समय के साथ नाम का उच्चारण दगशाई में बदल गया। बाद में, ब्रिटिश शासकों ने इसे एक सेना छावनी में बदल दिया। वो जेल जहाँ ठहरे थे महात्मा गाँधी अंडमान द्वीप समूह भारत में सबसे लोकप्रिय सेलुलर जेल हो सकता है, लेकिन दगशाई में भी एक ऐसा ही सेलुलर जेल स्थित है जो खुद में अंग्रेज़ों के अत्याचार का दर्दनाक इतिहास समेटे है। इस जेल का हर कोना अंग्रेज़ों की क्रूरता को बयां करता है। दगशाई जेल का निर्माण 1849 में 72,873 रुपये की लागत से किया गया था। इसमें 54 कोठरियां हैं। 54 कोठरियों में से 16 एकान्त कारावास के लिए थीं। इन जेल कोठरियों में कोई वेंटिलेशन नहीं था और प्राकृतिक प्रकाश तक कोई पहुंच नहीं थी। ये गंभीर अनुशासनहीनता के दोषी कैदियों के लिए थे, जिन्हें कठोर सजा दी जाती थी। यहां दी जाने वाली सज़ा काला पानी की सज़ा से कम नहीं थी। इस विशेष सेल में दो दरवाजे हैं जो मुश्किल से तीन फीट अलग हैं। इस छोटी जेल में कैदी केवल खड़े हो सकते थे। ये बेहत दर्दनाक सज़ा हुआ करती थी और घंटो तक कैदी सिर्फ खड़ा ही रह सकता था। जेल में बनी कालकोठरियां आज भी भयावह हैं। यहां पर अंधकूप अंधेरा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि अंग्रेजों के समय में इस जेल में किस कदर कैदियों को यातनाएं दी जाती थीं। यहां कैदियों को ऐसी-ऐसी यातनाएं दी जाती थीं, जिनके बारे में सुन कर ही रूह कांप जाती है। इस जेल के पहले महत्वपूर्ण निवासी 1857 में आए थे। ये नसीरी रेजिमेंट के गोरखा सैनिक थे जिन्होंने विद्रोह के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था। उन्हें दगशाई जेल में कैद किया गया था। ये व्ही जेल है जहां 1920 में, कनॉट रेंजरों की पहली बटालियन के आयरिश कैथोलिक सैनिकों को लाया गया था। वो आयरिश सैनिक जिन्होंने अपने अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह किया था । विद्रोहियों को उनके नेता, जेम्स डेली सहित, डगशाई जेल में लाया गया था। 2 नवंबर, 1920 की सुबह, 22 वर्षीय निजी जेम्स डेली को जेल यार्ड में ले जाया गया और फायरिंग दस्ते द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी। अपने देश के लिए मरने के अलावा, डेली ने सैन्य अपराध के लिए मारे जाने वाले ब्रिटिश सेना के अंतिम सदस्य बनकर इतिहास भी बनाया। 1970 तक उन्हें दगशाई कब्रिस्तान में दफनाया गया, जब उनके अवशेषों को आयरलैंड वापस ले जाया गया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आयरिश सैनिको के सहानुभूति ही देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दगशाई खींच लायी । गांधी आयरिश नेता ईमोन डे वलेरा के मित्र और प्रशंसक थे। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आयरिश संघर्ष से प्रेरणा ली। नैतिक समर्थन प्रदान करने और आयरिश के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए, गांधीजी ने स्वेच्छा से जेल में एक रात बिताई। महात्मा गांधी जिस कक्ष में ठहरे थे उसकी दीवार पर चरखा चलाते हुए उनकी एक बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है। कहा तो ये भी जाता है की महात्मा गाँधी के कातिल नाथू राम गोडसे ने भी कुछ समय दगशाई जेल में बिताया था, हालाँकि वो ब्रिटिश रिकार्ड्स कुछ धुंधले है तो स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड परवाणू से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 दिसम्बर, 2020 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र गढ़खल एवं गान्धीग्राम में मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाना है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता राहुल वर्मा ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 02 दिसम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 04.30 बजे तक धर्मपुर, कनहो, सनवारा, सनावर, सुजी, आंजी, बथोल, सिहारड़ी, कुम्हारहट्टी, पट्टे का मोड़, हरिपुर, उदेपुर एवं खील, गढ़खल के कुछ क्षेत्र, घड़सी, कुकाना, नालवा, ईएसडी कसौली, पुलिस थाना कसौली, मुख्य बाजार कसौली, तहसील एवं न्यायालय कसौली, लोअर एवं अप्पर माल का भाग, मशोबरा, छटियां, स्लाटर हाउस, किमुघाट, जाबली, गढ़खल गांव, गढ़खल बाजार, नड़ोह, गुसैन, दोची, शिली सलोई, पानवा, खील गांव, बड़गई, काफल का हाड़ा, राॅस काॅमन, डाक बंगला, कसौली क्लब, दूरदर्शन, एमईएस क्षेत्र, कसौली गांव, ब्रूरी, सैंट मेरी स्कूल, आरएंड टी विंग, खच्चर खाना, गारा गांव, मधियाना, नारी, गोरथी, थापल, कलहेच, टोहाना, कोटबेजा, पाथरू, झांगड़, ओडा, चड़ियार, ऐयर फोर्स यूनिट-1 एवं 2, सीआरआई क्षेत्र यूनिट-1 व 2 तथा इसके आसपास के क्षेत्र एवं बोहली, गान्धीग्राम, कथार, कुम्हारहट्टी, हिम्मतपुर, खील, परगियानी, उदेपुर, डगशाई, अन्हेच, सुलतानपुर, रामपुर, भोजनगर, नारायणी, गडयार, काबाकलां एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। खराब मौसम एवं अन्य कारणों से उक्त तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
कुनिहार। शनिवार को विकास खण्ड कुनिहार के निरीक्षक खाद्य अरविन्द पदम् ने कुनिहार बाजार में व्यापारियों की दुकानों पर जाकर मूल्य सूची का निरीक्षण किया और व्यापारियों को वस्तुओं की रेट लिस्ट सामने लगाने को कहा ताकि ग्राहक उसे आसानी से देख सके। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यों के आधार पर ही सामान बेचें। उन्होंने 3-4 व्यापारियों को चेतावनी देते हुए भविष्य में कोताही न करने की हिदायत भी दी। निरीक्षक की आलू व प्याज की कीमतों पर विशेष नजर रही। निरीक्षक अरविन्द पदम् ने बताया कि आज कुनिहार बाजार की सब्जियों, होटलों व कुछ किरयाना की दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समय समय पर दुकानों का निरीक्षण होता रहेगा अगर कोई दुकानदार मनमानी करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर शहीद हुए सिरमौर के 23 वर्षीय लाल अंचित कुमार का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव धार पंजेहरा पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुँचते ही हज़ारों की संख्या में जनसैलाब उनके आखिरी दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। हर तरफ केवल "भारत माता की जय","अंचित शर्मा अमर रहे" के नारे ही सुनाई पड़ रहे थे। माँ-बाप का इकलौता लाल तिरंगे में लिपटा हुआ जब अपने घर पहुंचा तो उनकी परिवार वालों की आंसुओं से भरी आँखे उनके दर्द बयां कर रहीं थी। माँ और बहन के रो-रो कर बुरे हाल थे जबकि पिता की नम आँखे और उनका चौड़ा सीना उनके गर्व को दर्शा रहा था। दोपहर के समय अंचित शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिमसंस्कार किया गया।
कोरोना वैक्सीन का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है इसके लिए विश्व भर में प्रयास चल रहे हैं। वहीं अब इन प्रयासों में हिमाचल भी अपना योगदान देगा। बता दें कि खबर आ रही है कि रूस की कोरोना वैक्सीन हिमाचल के बद्दी में तैयार की जाएगी। इसके लिए बद्दी की एक कंपनी पनेशिया से करार हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में यह कंपनी स्पूतनिक टीके का उत्पादन शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि सिरमौर जिले के पांवटा में स्थापित मैनकाइंड कंपनी के साथ भी दवा की मार्केटिंग को लेकर बातचीत चल रही है। जानकारी के अनुसार पनेशिया से करार से पहले बद्दी की दो और कंपनियों डा. रेड्डी और हेट्रो से वैक्सीन तैयार करने के लिए रूस की ओर से बातचीत चल रही थी। लेकिन उत्तर भारत में वैक्सीन बनाने वाली पनेशिया ही एकमात्र कंपनी है इसलिए रूस ने इसी कंपनी के साथ करार किया है। बताया जा रहा है कि इसकी वैक्सीन बनाने के लिए कंपनी को तकनीक ट्रांसफर हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोगताओं को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत प्रदान की है। हिमाचल में अब बिजली के नये कनेक्शन पुरानी सिक्योरिटी राशि पर ही मिलेंगे। बता दें बिजली के मीटर लगाने के लिए उपभोगताओं से ली जाने वाली राशि कई गुना बढ़ा दी गई थी। पर अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य बिजली बोर्ड ने इस सिक्योरिटी राशि के आदेश स्थगित कर दिए हैं। एडवांस कंज्यूमर डिपॉजिट की नई दरें तय करने के लिए जल्द विद्युत नियामक आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। आयोग द्वारा नई दरें तय करने तक प्रदेश में पुरानी सिक्योरिटी राशि पर ही नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। शुक्रवार को बोर्ड प्रबंधन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सिक्योरिटी राशि की नई दरों पर स्टे दे दिया है। इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल गई है। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक आरके शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी की नई दरें तय होने तक प्रदेश में पुरानी दरें लागू रहेंगी। बिजली बोर्ड ने घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक कनेक्शनों पर एडवांस कंज्यूमर डिपॉजिट में भारी बढ़ोतरी कर दी थी। प्रदेश भर में विरोध के बाद सरकार ने बढ़ाई दरें वापस लेने का एलान किया था। शुक्रवार को बोर्ड प्रबंधन ने नई दरों के आदेश को स्थगित करते हुए पुरानी सिक्योरिटी राशि के मुताबिक ही नया बिजली कनेक्शन देने का फैसला लिया है।
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार के आदेशों अनुसार प्रदेश के सभी छोटे बड़े बाजार 15 दिसम्बर तक रविवार को ही बंद रहेंगे। प्रदेश के कुछ बाजारों की तरह जिला सोलन का उभरता कुनिहार बाजार भी सोमवार को बन्द रहता है क्यूंकि रविवार को बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ रहती है। लेकिन अब सरकार व जिला प्रशासन के रविवार को बाजार बंद रखने के आदेशों का कुनिहार व्यापार मण्डल पूरा पालन करेगा व आगामी आदेशो तक कुनिहार बाजार भी सोमवार की बजाय रविवार को बन्द रहेगा। व्यापार मन्डल प्रधान सुमित मित्तल ने बताया कि सभी व्यापारी भाई पहले भी सरकार व प्रसासन के दिशा निर्देशों का पूरा पालन करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुनिहार व्यापार मण्डल किसी भी सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों से अपील की है कि सभी व्यापारी भाई प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें व मास्क, सैनिटाइजर व उचित दूरी का विशेष ध्यान रखे।
दाड़लाघाट। नायब तहसीलदार दाड़लाघाट द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने को लेकर गांव स्यार के निवासी को अवैध रूप से डंगा लगाने को लेकर नोटिस जारी किया है। नायब तहसीलदार बंसत लाल राजटा ने कहा कि मदन लाल, धर्मेन्द्र व देवी चंद आदि निवासी गाँव स्यार ने 23 नवंबर 2020 को उप मंडल अधिकारी (नागरिक) के समक्ष एक पत्र प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने कहा की देवी चंद पुत्र गोपाला, नीरज कुमार पुत्र देवी चंद, गोदवारी पुत्री देवी चंद व सुशील कुमार पुत्र देवी चंद निवासी स्यार ने सरकारी भूमि खसरा नम्बर 124 रकवा 0-02-07 पर डंगा लगा कर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है, जिससे आम रास्ता-सड़क जो गांव को जाता है को वह जानबूझ कर संकरा कर रहा है। इस बाबत पटवारी हल्का दाड़लाघाट से छानबीन करवाई गई थी जिसमे मामला सही साबित हुआ। इस बाबत जब उन्हें काम को बंद करने की हिदायत सलाह दी गई तो उन्होंने काम को बंद करने से मना कर दिया। इस सम्बन्ध में उप मंडल अधिकारी अर्की द्वारा 27 नवंबर 2020 को दिए आदेश जिसकी मूल प्रति इस पत्र के साथ सलंग्न कर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट को कहा है कि वह स्वयं मौका पर जाकर सरकारी भूमि निशानदेही देकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस मामला में यदि पुलिस सहायता की आवश्यकता समझते हों तो स्थानीय पुलिस थाना दाड़लाघाट से संपर्क कर सकते हैं। नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बसंतलाल लाल राजटा ने इस मामले की पुष्टि की है।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला में आवश्यक वस्तुओं का अधिकतम परचून मूल्य निर्धारित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार बकरा अथवा भेडे का मीट 400 रुपये प्रति किलोग्राम, सूअर का मीट 250 रुपये प्रति किलोग्राम, ड्रेस्ड चिकन तथा डेªस्ड ब्राॅयलर 180 रुपये प्रति किलोग्राम, बिना तली मछली 250 रुपये प्रति किलोग्राम, तली हुई मछली 300 रुपये प्रति किलोग्राम तथा जीवित मुर्गे का मूल्य 110 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह सभी करों एवं अन्य शुल्क सहित अधिकतम परचून मूल्य है। जिला के ढाबों तथा प्रतिष्ठानों में तंदूरी चपाती 07 रुपये प्रति चपाती, तवा चपाती 05 रुपये प्रति चपाती, भरा हुआ परांठा 20 रुपये प्रति परांठा, फुल डाईट ( चावल चपाती एवं दाल तथा सब्जी) 60 रुपये, एक प्लेट चावल 50 रुपये प्रति प्लेट, दाल फ्राईड 50 रुपये प्रति प्लेट, मीट करी 110 रुपये प्रति प्लेट, चिकन करी 90 रुपये प्रति प्लेट, वेजीटेबल स्पेशल 70 रुपये प्रति प्लेट, मटर अथवा पालक पनीर 80 रुपये प्रति प्लेट, सब्जी अथवा चना एवं दही के साथ 02 पूरी 35 रुपये प्रति प्लेट तथा रायता 30 रुपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है। यह अधिकतम परचून मूल्य है। स्थानीय दूध की दर 40 रुपये प्रति लीटर, सभी ब्रान्ड के पैकेट वाले दूध की दर मुद्रित मूल्य के अनुसार, पनीर 250 रुपये प्रति किलोग्राम तथा दही का मूल्य 55 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह अधिकतम परचून मूल्य है। सभी ब्रान्ड के शीतल पेय मुद्रित दर के अनुसार विक्रय किए जा सकते हैं। आदेशों के अनुसार उक्त सभी विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान के द्वार पर हस्ताक्षरित मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी। उपभोक्ता की मांग पर कैश मेमो जारी करना आवश्यक होगा।
पूर्व संस्कृत अकादमी सचिव हिमाचल प्रदेश डॉ मस्तराम शर्मा ने सांसद डॉ गौरव शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।उन्होंने कहा की हमीरपुर के विद्वान डॉ गौरव शर्मा बधाई के पात्र है, जो न्यूजीलैंड के नवनिर्वाचित सांसद होते हुए संविधान की रक्षा के लिए जिन्होंने हाल ही में शपथ ग्रहण की, इससे हिमाचल प्रदेश और भारतवर्ष का गौरव बढ़ा है। न्यूजीलैंड की माओरी भाषा में तथा भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में शपथ लेकर डॉ गौरव शर्मा ने दोनों देशों का मान सम्मान बढ़ाया है। मस्त राम ने कहा कि डॉक्टर गौरव शर्मा सांसद ने भारत और न्यूजीलैंड दोनों देशों की सांस्कृतिक भाषाओं परंपराओं के प्रति गहरा सम्मान दिखाया है, जिसके लिए यह बधाई के पात्र हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा कसौली विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंजी मातला में 24 लाख रुपए की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने ग्राम पंचायत आंजी मातला के बेहड़े का खेच में 07 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र तथा सिहाड़ी ब्राहम्णा में 02 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने आंजी मातला में 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्राम सभा हाॅल का लोकार्पण भी किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में समग्र एवं संतुलित विकास के लिए अनेक पग उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए उपमण्डलाधिकारी कार्यालय स्वीकृत किया गया है। शीघ्र ही कसौली विधानसभा क्षेत्र में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में 50 बिस्तरों का अस्पताल भी स्वीकृत किया गया है। इसके निर्माण के लिए भूमि चयनित कर ली गई है और एक वर्ष के भीतर यह बनकर तैयार हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस कार्य के लिए प्रथम किस्त के रूप में 3.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। डाॅ. सैजल ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र के निवासी केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में क्रान्तिकारी सिद्ध हुई है। देश के लगभग 50 करोड़ परिवार योजना के दायरे में लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ रखने और पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा आरम्भ की गई हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना को देशभर में सराहा जा रहा है। प्रदेश में लगभग 02.67 लाख पात्र परिवार योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में भी 3000 से अधिक पात्र परिवारों को इस योजना के दायरे में लाया गया है। आयुर्वेद मन्त्री ने कहा कि आमजन के सहयोग से ही प्रदेश में कोविड-19 महामारी पर नियन्त्रण पाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सावधानी ही इस रोग का उपचार है और सभी को अनुशासित होकर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए 03 सूत्रों का पालन करना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर सभी उचित तरीके से मास्क पहनें, 02 व्यक्तियों के मध्य कम से कम 02 गज की दूरी रखें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोते रहें। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि कसौली विधानसभा क्षेत्र की विकास सम्बन्धी सभी आवश्यकताओं को चरणबद्ध आधार पर पूरा किया जाएगा। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर कोविड-19 महामारी के समय में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, बघाट बैंक के निदेशक कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत आंजी मातला के प्रधान खुशी राम, ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान ओपी पंवर, उप प्रधान सुशील शर्मा, बीडीसी सदस्य दीक्षा शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जगदीश ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र, भारतीय जनता युवा मोर्चा के रोहित ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा, लोक निर्माण, जल शक्ति एवं पंचायती राज विभाग, प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सविधान दिवस के अवसर पर 1 एचपी बीएन एनसीसी सोलन के तत्वावधान में पाइनग्रोव स्कूल द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया था। इस वेबिनार का संचालन क्रमशः एएनओ सुनील कुमार वर्मा और एएनओ विनीता ठाकुर ने धर्मपुर और सुबाथू शाखाओं में किया। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल के विशाल गौरी जो कि सामाजिक विज्ञान विभाग के अध्यापक और संसाधन व्यक्ति सांस्कृतिक मामलों के प्रभारी उपस्थित थे। उन्होंने वेबीनार के लिए एजेंडा एनसीसी कैडेटों को संविधान, संविधान के क्यूरेटर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और कोरोना प्रभावित समय के दौरान जीवन के बारे में बच्चों को शिक्षित किया। गौरी ने छात्रों को संविधान बनाने, इसकी मुख्य विशेषताओं और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवन के बारे में बताया। अनिल कुमार वर्मा ने इस दौरान कैडेटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे जीवन पर एनओएन के योगदान और एनसीसी के योगदान पर विशेष चर्चा की। भारतीय संविधान पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई थी। स्कूल के कार्यकारी निदेशक, कैप्टन ए जे सिंह ने छात्रों के बीच हमारे संस्थापक सिद्धांतों की अधिक समझ को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के और अधिक विभिन्ना करने की आवश्यकता व्यक्त की। इस वेबिनार में 300 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया।
दाड़लाघाट। आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्ज यूनियन एवं मिड डे मील वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू अर्की द्वारा एरिया प्रभारी सीटू अर्की अमर चंद गजपति की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बसंत लाल राजटा के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्ज यूनियन एवं मिड डे मील वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू अर्की द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी कुछ मांगो में आंगनवाड़ी वर्कज एवं हेल्पर्ज को एवं मिड डे मील वर्कर को 45वे श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुसार पक्का किया जाए। जबकि आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्ज को हरियाणा के तर्ज पर मानदेय दिया जाए। वही आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स और मिड डे मील वर्कर को कर्मचारी बनाया जाए व पेंशन के लाभ दिया जाए। मांगो में आंगनवाड़ी केंद्र को प्री नर्सरी का दर्जा दिया जाए। मिड डे मील वर्कज को 275 रुपये दिहाड़ी प्रतिदिन व 8250 रुपये मासिक वेतन दिया जाए और मिड डे मील वर्कज को शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्कर्स भर्ती में प्राथमिकता दी जाए। स्कूलों में मिड डे मील वर्कर की छंटनी रोकी जाए व 25 बच्चों की प्राथमिकता हटाई जाए। आंगनवाड़ी वर्कज एवं हेल्पर्ज यूनियन एवं मिड डे मील वर्कर यूनियन की समस्त कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अनुरोध किया कि आप इन सभी मांगों पर गौर करके इसे पूरे करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर एरिया प्रभारी सीटू अर्की अमर चंद गजपति, बिमला, पार्वती, कांता, गोपाल चंद, उर्मिला, सुषमा, कुसम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोलन। सिर्फ ग्यारह साल पहले स्थापित शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज, जो कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है, ने साइटेशन इंडेक्स की 2021 क्यूएस रैंकिंग में पूरे भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है। साइटेशन इंडेक्स की क्यूएस रैंकिंग है, जो संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान का एक संकेतक है। संस्थाइन को इसी क्षेत्र में पूरे एशिया में 14वां स्थान प्राप्त हुआ है। कुआक्आरेली साइमंड्स (क्यूएस) शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक स्वतंत्र और एक अत्यधिक प्रतिष्ठित विश्वसनीय वैश्विक रैंकिंग संगठन है और इसकी एशिया रैंकिंग आज एक ऑनलाइन समारोह में घोषित की गई। सूची में शीर्ष रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों में शूलिनी यूनिवर्सिटी सबसे युवा है। शूलिनी यूनिवर्सिटी, को देश के सभी निजी विश्वविद्यालयों में सातवें और सभी विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच संयुक्त तौर पर 38वें स्थान पर रखा गया है। इसमें अधिकांश आईआईटी, पंजाब यूनिवर्सिटी और कई अन्य स्थापित संस्थानों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन शामिल है। सूची में स्थान पाने वाला यह हिमाचल प्रदेश का एकमात्र संस्थान है। क्यूएस एशिया रैंकिंग ने शूलिनी यूनिवर्सिटी को एशिया के शीर्ष 300 विश्वविद्यालयों में भी रखा है। गौरतलब है कि यह पहली बार है कि यूनिवर्सिटी को क्यूएस रैंकिंग में शामिल किया गया है। इसने 2021 में 43.4 प्रतिशत के प्रतिशत एवोल्यूशन के साथ शानदार शुरूआत की है। युवा, ट्रस्ट संचालित यूनिवर्सिटी, जो रिसर्च और इनोवेशन में लगातार सफलता हासिल कर रही है, को हाल ही में देश में पेटेंट दाखिल करने के लिए शिक्षा मंत्रालय की सूची में तीसरा स्थान दिया गया था, जो देश में सभी 23 आईआईटी संस्थानों के संयुक्त आउटपुट में सबसे ऊपर था। शूलिनी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो.पी.के.खोसला ने कहा कि ‘‘हमारी यूनिवर्सिटी ने क्यूएस रैंकिंग ने अर्जित की है और यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं की ईमानदारी और कड़ी मेहनत को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी और ऊंचे नए शिखरों पर पहुंचने के लिए तैयार है और इसका मिशन शीर्ष वैश्विक विश्वविद्यालयों में शामिल होना है, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल चुकी है।’’ यह उपलब्धि इस तथ्य के मद्देनजर और अधिक महत्वपूर्ण है कि यूनिवर्सिटी ने ये रैंकिंग 1000 से अधिक संस्थानों में हासिल की है, जिनमें आईआईटी, आईआईएम और केंद्रीय अनुसंधान संस्थान और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च आदि प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। रिपोर्ट का एक और मुख्य आकर्षण यह है कि यूनिवर्सिटी को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स के शीर्ष 44 संस्थानों में से एक है। क्यूएस रैंकिंग प्रमुख वैश्विक संकेतकों पर आधारित है जैसे शैक्षणिक प्रतिष्ठा, कर्मचारी प्रतिष्ठा, संकाय-छात्र अनुपात, पीएचडी कर चुके स्टाफ सदस्य, साइटेशन प्रति पेपर, इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क, रिसर्च पेपर्स प्रति फैकेल्टी, इंटरनेशनल फैकेल्टी और स्टूडेंट्स, इनबाउंड एक्सचेंज स्टूडेंट्स और आउटगोइंग एक्सचेंज स्टूडेंट्स आदि। क्यूएस एशिया रैंकिंग्स में एशिया के अनुमानित 20,000 संस्थानों में से 634 संस्थान प्रमुख रैकिंग प्राप्त करने में सफल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बजहोल गांव में स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग्स फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के 101-150 दायरे में पिछले चार वर्षों से अपनी जगह बनाए हुए है। देश की सबसे युवा यूनिवर्सिटी ने अब तक लगभग 450 पेटेंट दाखिल किए हैं और इसके कम से कम सात फैकेल्टी सदस्यों को हाल ही में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत चुनिंदा वैज्ञानिकों के बीच रखा गया है। हाल ही में इसे हाल ही में अखिल भारतीय स्तर पर नवाचारों और उपलब्धियों (एआरआईआईए) पर निजी संस्थानों की अटल रैंकिंग में 6 से 25 तक के दायरे में रखा गया था। यूनिवर्सिटी को अकादमिक डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित क्यूएस इंटरनेशनल सर्टीफिकेशन भी मिली है और यूनिवर्सिटी को एशिया अवॉर्ड्स 2020 के लिए ‘आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट सपोर्ट’ की श्रेणी में टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) के लिए चुना गया है। प्रकाशन के अनुसार प्राप्त किए गए साइटेशंस की औसत संख्या से रिसर्च पेपर्स को मापा जाता है, और यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए वैज्ञानिक कार्यों के प्रभाव और 10 प्रतिशत गुणवत्ता की एक प्रॉक्सी है। स्कोपस द्वारा पेपर्स और साइटेशंस को भी सूची में शामिल किया गया है। पांच व्यापक फैकेल्टी क्षेत्रों में साइटेशंस के प्रभाव को बराबर करने के प्रयास में पेपर और साइटेशंस को सामान्यीकृत किया जाता है। इससे पहले, शूलिनी यूनिवर्सिटी एक लाख संस्थानों में से केवल 35 में से एक था, जिसमें देश भर के 900 से अधिक विश्वविद्यालय शामिल थे, जिन्हें एकेडमिक डिजिटलाइजेशन में एक्सीलेंस के लिए सर्टीफिकेशन प्रदान की गई है। यूनिवर्सिटी को अपने स्किल प्रोग्ररेशन थ्रू रैपिड इंटेसिव एंड इनोवेटिव ट्रेनिंग (स्प्रिंट) प्रोग्राम को सिकंदर.एआई को लागू करने के लिए ‘‘आउटस्टैंडिंग सपोर्ट फॉर स्टूडेंट्स’’ कैटेगरी में भी चुना गया है। इस सॉफ्टवेयर को सॉफ्ट स्किल्स और इंटरव्यू के लिए छात्रों का आकलन और मार्गदर्शन करने के लिए विकसित किया गया है।


















































