मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के डिजिटलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर ग्राहकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए बैंकों को डिजिटल तकनीक से लैस किया जा रहा है। सहकारी बैंकों की कार्य पद्धति को विस्तार देने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा अगले छह माह में कई बड़े सुधार लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों का इन बैंकों पर विश्वास बढ़ा है और आजीविका अर्जन के लिए बैंकिंग सुविधाओं का समुचित उपयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सहकारी बैंकों को हरसंभव सहायता प्रदान कर उन्हें सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवा सकें। बैंकिंग क्षेत्र किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह क्षेत्र आमजन, किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों इत्यादि को बैंकिंग की विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाता है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों का विकास निरंतर जारी रहता है। सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में इन सेवाओं के नवोन्मेषी डिजिटल रूपांतरणरण से बड़ी संख्या में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण तथा ऑनलाइन बैंकिंग की सुगम सुविधा से लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। राज्य सरकार ने निर्धन परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज की दर से उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है, ताकि संसाधनों के अभाव में कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे। इसके अलावा आने वाले समय में टैक्सी संचालकों को ई-टैक्सी चलाने के लिए परमिट जारी किए जाएंगे। सरकार ई-टैक्सी, ई-बस और ई-ट्रक की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान देगी। प्रदेश सरकार के इन प्रयासों को मूर्तरूप प्रदान करने में सहकारी बैंकों की प्रमुख भूमिका सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा राज्य सरकार 250 किलोवाट से 2 मेगावाट तक की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए 40 प्रतिशत वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और उत्पादित बिजली हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा खरीदी जाएगी। बैंक इन योजनाओं में उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करेंगे क्योंकि इन ऋणों की संप्रभु गारंटी राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए सहकारी बैंक को प्रमुख बैंक बनाने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त समाज के वंचित वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को सही व्यक्ति तक पहुंचाने में भी सहकारी बैंक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। राज्य की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के बिना प्रदेश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। ग्रामीण आबादी की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सहकारी बैंकों को किसानों को उदार ऋण प्रदान करने के लिए अग्रणीय कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
भगवान शिव पर डॉक्टर द्वारा की गई अश्लील व अभद्र टिप्पणी के विरोध में वीरवार को हिंदू संगठनों व लोगों के भारी हजूम ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार मैहतपुर में रोष प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर नारेबाजी की और डॉक्टर के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग सरकार व प्रशासन से उठाई, यहां तक की हिंदू संगठनों ने कार्रवाई ना होने के चलते उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। इस प्रदर्शन को हिमाचल व्यापार मंडल का भी समर्थन मिला। व्यापार मंडल ने जिला ऊना में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दुकानें बंद करने का आवाहन किया था, जिसका व्यापक असर देखने को मिला ऊना शहर में काफी संख्या में दुकानें बंद रख व्यापारी रोष प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं, मैंहतपुर में पूर्ण रुप से बंद हुआ हालांकि जिला के अन्य भागों में बंद का असर न मात्र रहा। इस प्रदर्शन में हिंदू एकता मंच के बैनर तले संगठन के पदाधिकारी, व्यापार मंडल, संत समाज के प्रतिनिधि, शिव के जंगम, स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या में इक_े होकर प्रवेश द्वार से लेकर आरोपी डॉक्टर कें अस्पताल तक भारी रोष प्रदर्शन करते हुए, डॉक्टर का पुतला फूंका गया। सनातनी नारों हर हर महादेव, जय श्री राम के जयघोष के साथ डॉक्टर के खिलाफ मुर्दाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। हिमाचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि कुछ समय से लगातार प्रदर्शन हो रहे थे, एक डॉक्टर द्वारा जिस प्रकार से अभद्र टिप्पणी भगवान शिव को ले करके की गई है ,उससे भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए व्यापार मंडल ने फैसला किया कि इस रोष प्रदर्शन में शामिल होंगे, व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रखेंगे ।उन्होंने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया कि वे इससे प्रदर्शन में शामिल हुए हैं ,बंद को भी समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी भी धर्म के विरुद्ध नहीं लेकिन कोई भी दूसरा व्यक्ति हमारे धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक बात करें उसे भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ की जमानत रद्द होनी चाहिए ,गिरफ्तारी होनी चाहिए और जो सख्त कार्रवाई होती है उसे किया जाना चाहिए। हिंदू चेतना मंच नेता चंदन शर्माव पदाधिकारियों ने लोगों से हिंदुओं की भावनाओं के साथ हुए खिलवाड़ व वज्रपात के विरोध में जिला प्रशासन को चेताया कि आरोपी डॉक्टर को जमानत मिलने के बाद भी उसके खिलाफ ऐसे रोष प्रदर्शन होते रहेंगे। जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाती है। उन्होंने प्रशासन से डॉक्टर के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की बात करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से किसी भी प्रकार की कोई खरीददारी ना करने की बात कही है। उन्होंने डॉक्टर को यह भी चेतावनी दी कि हिंदू चेतना मंच डॉक्टर के ऊना जिला में आने का पूर्णतय विरोध करेगा। जिस संदर्भ में जिला व प्रदेश स्तर तक डॉक्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होते रहेंगे।
बाड़ी कंदरोड़ी के स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंदरोड़ी से अपनी पढ़ाई पूरी कर चाहत भनोट ने अपनी मेहनत से सफलता हासिल कर अपने सपनों को पंख लगा दिए हैं। चाहत भनोट ऐसी युवा लड़की है, जिन्होंने हाल ही में मास्टर ऑफ साइंस इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में नॉर्थ वेस्ट शिकागो (अमेरिका) यूनिवर्सिटी में उच्च स्थान हासिल करके विदेश में अपना परचम लहराया है। उनकी सफलता से इंदौरा क्षेत्र में खुशी की लहर है। चाहत जिला कांगड़ा के छोटे से कस्बे गांव कंदरोड़ी की रहने वाली है। उनके पिता पंकज भनोट व्यवसायी हैं और माता अपना निजी स्कूल चलाती हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अपने गांव के स्कूल स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूरी की। वहीं से उनकी सफलता की शुरुआत हुई। यहां से उन्होंने सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ी और कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। चाहत बताती हैं कि उन्होंने दसवीं कक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं कक्षा में भी शत-प्रतिशत अंक आने के बाद चाहत ने चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज में प्रवेश मिल गया। जहां उन्होंने अपनी बैचलर डिग्री पूरी की, जिसके बाद नॉर्थवेस्ट शिकागो यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में पढ़ने का उनका सपना था, जिसको पूरा करते हुए चाहत ने कड़ी मेहनत करते हुए अमेरिका यूनिवर्सिटी में एमटेक डिग्री में सर्वोत्तम स्थान हासिल किया। चाहत का कहना है कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और अपने अभिभावकों को देना चाहती है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल देर सायं यहां भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के पूर्व सहायक निदेशक त्रिलोक सूर्यवंशी द्वारा तैयार किए गए ‘शिमला से जुड़ी हस्तियां’ मानचित्र जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला एक ऐतिहासिक नगर है और कई विश्व प्रसिद्ध हस्तियों का इस शहर से गहरा रिश्ता रहा है। ऐसे में इस मानचित्र के माध्यम से इन ऐतिहासिक स्थलों के बारे जानकारी प्रदान करने का प्रयास यह सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह मानचित्र युवाओं के लिए एक रोचक अभिलेख साबित होगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, पूर्व वरिष्ठ वास्तुकार केसी चौहान, साहित्यकार जगमोहन शर्मा, माया सूर्यवंशी एवं राज्य एनएसयूआई के महासचिव प्रवीण मिन्हास उपस्थित थे।
पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा बीबीएमबी के पानी पर हिमाचल को एनओसी न लेने की शर्त में केंद्र सरकार द्वारा दी गई छूट के मामले पर प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है। मंडी में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के पानी पर हिमाचल का हक है। इसपर हम बात करने के लिए भी तैयार हैं और अगर लड़ाई लड़नी पड़ी तो उसके लिए भी तैयार हैं। पंजाब पुर्नगठन के तहत हिमाचल प्रदेश की 7.19 प्रतिशत की हिस्सेदारी बनती है जिसके हजारों करोड़ रूपए अभी तक लेने को बकाया हैं। इन सभी विषयों पर राज्य सरकार बात करने को भी तैयार है और लड़ाई लड़ने के लिए भी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वाटर सेस लगाना भी राज्य सरकार का विशेषाधिकार है। इस विषय पर राज्य सरकार बिलकुल भी पीछे हटने वाली नहीं है। केंद्र सरकार की तरफ से जिस तरह से अडंगा अडाया जा रहा है वो उचित नहीं है। केंद्र सरकार ने कह दिया है कि कोर्ट में जाकर लड़ाई लड़ो तो उसके लिए भी राज्य सरकार तैयार है। इसमें यदि सरकार चाहे तो वार्तालाप किया जा सकता है लेकिन हकों को लेने में प्रदेश पीछे नहीं हटेगा। इससे पहले उन्होंने मंडी में एडीबी और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके एशियन डेलेल्पमेंट के आगामी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एडीबी के माध्यम से 1062 करोड़ की ग्रामीण पेयजल सुधार एवं आजीविका परियोजना प्रदेश के लिए स्वीकृत हुई है। इससे 10 जिलों की 3.96 लाख जनसंख्या लाभांवित होगी। इस प्रोजेक्ट को 2024 की पहली तिमाही में शुरू कर दिया जाएगा और 2028 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में गैर संस्थागत कार्यक्रमों के आयोजनों पर लगाई गई रोक को पुनः दोहराते हुए कहा कि स्कूलों में निजी कार्यक्रमों के आयोजनों पर प्रतिबंध बरकार रहेगा। कोर्ट ने मंडी जिला के तहसील ऑट में आयोजित होने वाले नगवाई मेले को स्कूल परिसर में आयोजन करने की मांग को खारिज करते हुए उपरोक्त आदेश पारित किए हैं। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव व न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने पाया कि कोर्ट ने 11 दिसम्बर 2017 को पारित आदेशानुसार शैक्षणिक परिसरों में, चाहे वे प्राथमिक, उच्च, उच्चतर और कॉलेज स्तर के हों, गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा रखी है। हाईकोर्ट ने जनहित याचिका में शैक्षणिक संस्थानों में शांतिमय व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलाधीशों, पुलिस अधीक्षकों, उपमंडल दण्डाधिकारियों व प्रधानाचार्यों को यह आदेश दे रखे हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि शिक्षण संस्थानों में अनुशासन बनाये रखने के लिए उचित कदम उठाए व हाईकोर्ट के आदेशों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाए। न्यायालय ने यह भी आदेश दिए हुए हैं कि प्रदेश के सभी छोटे बड़े शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी संगठनों, स्थानीय निवासियों अथवा निजी संगठनों के किसी भी तरह के गैर संस्थागत कार्यक्रमों के आयोजन की इज्जाजत न दी जाए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार देर सायं यहां एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से राज्य में चल रही विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को इनका समयबद्ध लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी भवनों का प्रभावी ढंग से उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए निष्क्रिय परियोजनाओं के पुनरुद्धार या हस्तांतरण अन्य विभागों को सुनिश्चित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार और राजस्व सृजन में पर्यटन क्षेत्र प्रमुख भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हरित उद्योग को बढ़ावा दे रही है और पर्यटन हरित उद्योग का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सरकार हरित उद्योग पर 4,000 करोड़ रुपये व्यय करने जा रही है, जो राज्य में पर्यटकों की आमद को बढ़ाने में मील पत्थर साबित होगा। सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पर्यटकों के अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से वर्तमान राज्य सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन प्रदान करने और पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए भविष्य में भी प्रभावी उपाय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिला कांगड़ा के पौंग बांध में साहसिक पर्यटन गतिविधियां आरम्भ करने के लिए 70 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं को शुरू करने में अनावश्यक विलम्ब से बचने के लिए पर्यटन विभाग को भवनों के निर्माण के साथ-साथ इनमें विद्युत और पानी की आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, विधायक चंद्रशेखर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार, सचिव शिक्षा डॉ. अभिषेक जैन, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सांई इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आज वॉटरमेलन-डे का आयोजन किया गया। लाल पोशाक में नन्हें मुन्ने बच्चों ने वॉटरमेलन पार्टी का आनंद लिया तो मौसमी फल तरबूज के मधुर स्वाद का आनंद भी लिया। स्कूल कोऑर्डिनेटर दमयंती ने कहा कि वैसे तो हम विद्यालय मे अन्य बहुत से दिवस मनाते हैं और सबकी अपनी अलग-अलग महत्ता हैं। मगर वाटरमेलन डे की अपनी अलग खासियत है। तरबूज गर्मियों के लिए कुदरत का दिया गया वरदान है। तरबूज में पानी की ज्यादा मात्रा पाई जाती है इसे खाने से तुरन्त एनर्जी मिलती है। तरबूज फाइबर और विटामिन ए, बी, सी का अच्छा स्रोत है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तरबूज का आनंद लिया। बच्चों को अपने आहार में फलों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने का यह एक अच्छा तरीका था, जो बच्चों के विकास और स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश द्वारा सिंचाई योजनाओं के वास्ते पानी लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगने की शर्तों को माफ करने के केंद्र के ''एकतरफा फैसले'' का विरोध किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार ने 15 मई को इस संबंध में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अध्यक्ष को निर्देश जारी कर दिया। इन निर्देशों के तहत, सरकार ने बीबीएमबी अध्यक्ष को एनओसी के मौजूदा तंत्र को इस शर्त के साथ समाप्त करने का निर्देश दिया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार का कहना है कि संचयी निकासी को सत्ता में उनके समान हिस्से से कम रखा जाता है, जो कि 7.19 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री के अनुसार यह फैसला पूरी तरह से अनुचित, निराधार और पंजाब के साथ घोर अन्याय है, क्योंकि जल समझौते के अनुसार हिमाचल प्रदेश को सतलुज और ब्यास नदियों से पानी देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली के लिए हिमाचल प्रदेश को 7.19 प्रतिशत हिस्सा देने की अनुमति दी है और शीर्ष अदालत द्वारा पानी के बंटवारे के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। पानी का बंटवारा एक अंतरराज्यीय विवाद है और ''राज्यों द्वारा पानी साझा करने के लिए कोई एकतरफा निर्देश जारी नहीं किया जा सकता है। सीएम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि बीबीएमबी का गठन पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 की धारा 79 (1) के तहत किया गया था, जिसके अनुसार बोर्ड का शासनादेश प्रशासन, बांध और जलाशयों का रखरखाव और नंगल हाइडल चैनल और रोपड़, हरिक, फिरोजपुर में सिंचाई हेडवर्क्स के संचालन के लिए है।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोत्री में अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में नगरोटा बगवां खंड के 32 स्कूलों के 670 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस मौके बाली ने सरोत्री स्कूल के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्कूली और ग्रामीण खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। स्कूलों और गांवों में मैदानों के सुधार पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा एक सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण की धुरी होते हैं। खेल का फिटनेस से सीधा नाता है, इसलिए जरूरी है कि युवा खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लें। बाली ने बच्चों से जीवन में लक्ष्य रख कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता, युवा यदि जीवन में अनुशासन, मेहनत, एकाग्रता तथा कभी हार न मानने की वृति के साथ निरंतर प्रयासरत रहें तो उनके लिए कोई भी लक्ष्य असाध्य नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने को कहा। इससे पहले, स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम डढवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की विविध गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह चौधरी, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्र कोटखाई के रत्नाडी में होने वाली रत्नाडी क्रिकेट प्रीमियर लीग ( RPL ) के 8वें संस्करण का " गो ग्रीन, गो क्लीन " थीम के साथ आगाज हुआ। बुधवार को स्थानीय समाजसेवी प्रेम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर RPL के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया। यूथ क्लब रत्नाडी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 64 टीमें भाग ले रही हैं। यह पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। RPL-2023 सीजन में मुख्यतः प्रथम प्राइज 1,11,111 रुपये के साथ आकर्षक ट्राफी व द्वितीय प्राइज 55, 555 के साथ आकर्षक ट्रॉफी, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज सहित कई अन्य प्राइज भी दिए जाएंगे। RPL 2023 सीजन के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रेम ठाकुर ने कहा कि आज के इस दौर में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि युवा नशे की तरफ बढ़ रहे है जो स्वास्थ्य के साथ साथ अपराध को भी अंजाम दे रहे है। ऐसे में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी औरखेलो कि और आकर्षित करेगी । उंन्होने सभी युवाओं ने खेल सहित अलग अलग क्षेत्रो में आगे बढ़ने व नशे से दूर रहने की अपील की । वहीं rpl के आयोजकों ने बताया कि प्रेम ठाकुर 1980 में इस युवा क्लब के प्रधान भी रह चुके है और यह बहुत सौभाग्य की बात है कि जिस शख्शियत ने इस क्लब को बनाने में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आज वही व्यक्तित्व क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे 8वें संस्करण के शुभारंभ पर पहुंचे हैं। यह क्लब के लिए सौभाग्य की बात है और आज इस अवसर पर क्लब के युवा साथियों को एक बार फिर उनका मार्गदर्शन व सहयोग मिला, जिसके लिए समस्त क्लब उनका आभारी रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में एनएसएस छात्रों के जागरूकता हेतु मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सिरमौर ब्लड बैंक की टीम के द्वारा रक्त दान एकत्रित किया गया। एनएसएस प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर एन एस एस वालिंटियर के जागरूकता के लिए मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 14 जून सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक माजरा स्कूल में 31 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें पायल और शिवानी प्रथम,आंचल ओर आतिका द्वितीय,सोबिया,मारिया एवं सलोनी तृतीय स्थान पर रही। वहीँ, एनएसएस वालिंटियर अंबिका तिवारी ने बच्चों को विश्व रक्तदान दिवस पर जागरूक किया तथा स्वयंसेवियों को शपथ दिलाई कि हम प्रयास करेंगे कि रक्त की कमी के कारण हमारे आसपास किसी की जान न जाए। मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के संचालक अनुराग गुप्ता, पुष्पा खंडूजा, नीरज बंसल ने कहा कि भारत में रक्त की भारी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस कैंप का आयोजन किया गया है तथा वह अपने सभी परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों सहयोगियों व जनता के सहयोग से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया। डॉ. अनुराग गुप्ता ने कहा कि जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता होगी वह जाति धर्म के भेदभाव से मुक्त बिना किसी लालच के अपने खर्चे पर भी दान करेंगे। इस कैंप को सफल बनाने में माजरा स्कूल वाइस प्रिंसिपल ममता चौधरी, एनसीसी प्रभारी अनिता व एन एस एस प्रभारी बाबू राम शर्मा व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता व एनएसएस वालिंटियर व रक्तदाताओं तथा डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कालेज ब्लड बैंक टीम का विशेष योगदान रहा।
नशे की रोकथाम को लेकर पुलिस और पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रैंक रघुबीर सिंह बाली ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दरअसल, “वाइप आउट ड्रग्स” जोकि प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया एक अभियान है, जिसके अंतर्गत राज्य से नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए मिशन बनाया गया है। इसको लेकर शिमला में होने वाले रन फॉर ड्रग फ्री, सेफ एंड ग्रीन हिमाचल प्रदेश 10वीं पुलिस हाफ मैराथन-2023 रिज शिमला में 25 जून को, प्रदेश पुलिस और हिमाचल पर्यटन की साझेदारी के साथ एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पुलिस और पर्यटन विभाग की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में RS बाली ने कहा कि “वाइप आउट ड्रग्स” एक ऐसा संकल्प है एक ऐसी सोच है, जिसको लेकर हमारा देश आगे बढ़ रहा है। एक ऐसी सोच जिसको लेकर एक ऐसी मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो एक बदलाव लाएगी। बाली ने आगे कहा इस मुहिम में बच्चों, विद्यार्थियों और बच्चों के माता-पिता सभी लोगों को शामिल किया गया और किसी ना किसी माध्यम इन सबको जागरूक भी किया गया कि किस तरह से ड्रग्स पूरे देश-प्रदेश और आने वाली पीढ़ियों को नष्ट कर सकता है। ड्रग्स के कारण कितनी जिंदगियां बर्बाद हो सकती है। ड्रग्स सभी के लिए हानिकारक है। आरएस बाली ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच की सहारना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सोच बहुत ही अच्छी है। मुख्यमंत्री जब प्रदेश अध्यक्ष थे तबसे ही ऐसी सोच रखते हैं। प्रदेश को ड्रग फ्री करना बहुत ही अच्छी मुहिम है। प्रदेश को ड्रग फ्री करने के लिए सभी को एक साथ होना पड़ेगा। तभी पूरी तरह इसको जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने विभागों से अपील की है कि टूरिज्म के साथ-साथ अन्य डिपार्टमेंट भी प्रदेश को ड्रग फ्री करने में अपना योगदान दें।
मिनर्वा शिक्षण व कोचिंग संस्थान घुमारवीं के होनहारों ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। मिनर्वा के 52 बच्चों ने नीट परीक्षा को उत्तीर्ण कर सुनहरे भविष्य की नींव रखी है। संस्थान के सात विद्यार्थियों ने 600 से ऊपर अंक प्राप्त कर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रथम भारद्वाज सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम भारद्वाज ने 700 में से 641 अंक अर्जित किए। इसके अलावा आर्यांश धर्माणी 631 अक्षित शर्मा 630, शगुन शर्मा 620, शिवेन पुलाद 614, अकुल शर्मा 604 तथा क्षितिज शर्मा 602 अंक प्राप्त क रनाम रोशन किया है। इसके साथ मिनर्वा के कुल 52 विद्यार्थियों ने 500 से ऊपर अंक हासिल किए हैं। बच्चों के शानदार प्रदर्शन के बाद संस्थान द्वारा सभी बच्चों को सादे समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से संस्थापक व संयोजक परवेश चंदेल मौजूद रहे। राकेश चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 52 बच्चों ने इस परीक्षा को उतीर्ण किया है। इसमें उपासना 597, मानसी 595, प्रथित अरोडा 585, कनिष्का 580, ओमिका 577, नितिन चंदेल 574, आयुश शर्मा 574, रिधी 573, निहारिका 572, सौम्य चन्देल 571, दिया शर्मा 569, मधु 565, साम्भवी 564, नमन 563, सुचिता 559, आंचल 555, आदित्य 554, शिवांगी 552, अर्पित धर्मांणी 545, गरिमा 545, अपूर्वा 545, आर्या शर्मा 544, पियूश 543, श्रेया 542, प्रियांशु 541, अलिशा 541, सुजल 540, ईशा 530, रानय 529, निवेदिता 526, अंतरिक्ष 526, ईशांत चौधरी 525, शिवांश 520, समर्थ 515, अतुल्य चन्देल 515, प्रकृति 513, संचित 513, आयुशी 513, अनन्य 512, कृतिका 510, अपूर्वा 507, श्रुति 503, अरिशा सिंह 503, राशी कटोच 503, अंकिता 502 अक प्राप्त किए हैं। राकेश चंदेल ने कहा कि मिनर्वा संस्थान के इन विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी लग्न व मेहनत से सबको गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों ने संस्थान के अध्यापकों व अपने अभिभावकों को दिया है। राकेश चंदेल ने बताया कि विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में मनन पुरी, अभिलाशा, भारती, हार्दिक और इशिता ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एमबीबीएस में दाखिला पाने की उम्मीद को कायम रखा है। इस मौके पर मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक परवेश चंदेल, प्रबंधक राकेश चंदेल, एमडी स्वदेश चंदेल, प्रशांत चंदेल आदि ने इन सभी विद्यार्थियों व इनके अभिवावकों को बधाई प्रेषित कर सभी अभ्यर्थियों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को मिनी सचिवालय के सभागार में जनजातीय परियोजना सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को सभी कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने कुछ विभागों की कार्यप्रणाली के प्रति संज्ञान लेते हुए व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। बागवानी मंत्री ने उद्यान विभाग के तत्वावधान में किसानों-बागवानों के लिए विभागों को सयुंक्त रूप से पंचायतों में तीन माह के भीतर जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। जिसमें कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास, कल्याण विभाग सहित अन्य सभी लाइन डिपार्टमेंट अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। सभी विभाग इन कैम्पों की 15 दिन पहले जानकारी पंचायत तथा आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त हर सम्बंधित विभाग संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए पेम्पलेट के माध्यम से देना सुनिश्चित करेंगे। ताकि अधिक से अधिक लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी व उसका लाभ मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग को इन शिविरों के दौरान मेडिकल कैम्प लगाने के भी निर्देश दिए। जनजातीय विकास मंत्री ने मणिमहेश यात्रा से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग, शौचालय तथा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए जगह चिन्हित करने सहित प्राथमिकता पर आकलन तैयार करने के विभाग को निर्देश दिए। जिसके लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने मंदिर में बंद प?ी स्ट्रीट लाइट को शीघ्र दरुस्त करने के भी अधिकारिओं को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को जनजातीय क्षेत्र में स?क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल सहित अन्य सभी सुविधाओं को चुस्त दरुस्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को मनरेगा कार्यों में पूरी पारदर्शिता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने सहित विकास कार्यों को गति देने सहित आवश्यक लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
करियर अकादमी के 16 छात्रों ने नीट में 500 से अधिक अंक लेकर एमबीबीएस में जगह पक्की की है। अकादमी की रुश्दा ने 601 अंक लेकर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। रुश्दा करियर अकादमी में छठी कक्षा से पढ़ रही है। बचपन से ही रुश्दा का लक्ष्य एक सफल डॉक्टर बनना था। रुश्दा के पिता सैनवाला के निवासी हैं व पेशे से मेकैनिक हैं और माता गृहिणी है। रुश्दा ने अपने माता-पिता व करियर अकादमी का सपना पूरा किया है। इसके अलावा पायल-591, सुषमा -583, रमा आर्य -575, केसर नवल -570, अनुष्का -548, प्रियांशू -545, रजनी -536 वान्या -534, अर्शप्रीत -532, अर्पिता -523, कशिश- 522, प्रेरणा-520, निहाल-519, अक्षर-518, रितिका -501 अंक लेकर नीट की परीक्षा पास की है। करियर अकादमी के जेईई मेन्स 2023 का रिजल्ट भी शानदार रहा था और करियर अकादमी ने अगले वर्ष के लिए भी कमर कस ली है और अपना डी ड्रॉपरबैच शुरू कर, क्लासरूम स्टडी शुरू कर दी है। इस अवसर पर अकैडमी के चेयरमैन एसएस राठी, समन्वयक मनोज राठी तथा ललित राठी व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा सभी छात्रों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। सभी छात्रों को भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
जिला किन्नौर में 1 जून से अंतरराष्ट्रीय योग माह मनाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक विभिन्न योग शिविरों के माध्यम से जिला के 5484 लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा चुका है। यह जानकारी आज यहां जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर के विभिन्न स्थानों व संस्थानों में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला के विभिन्न अस्पतालों, विद्यालयों, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों, महिला मण्डलों व युवक मंडलों में योग शिविरों का आयोजन कर आम लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर के साथ-साथ तनाव मुक्त जीवन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि अब तक जिला के 205 गांव में योग शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 1100 लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा जिला के 135 विद्यालयों में विशेष योग शिविर आयोजित कर 3843 विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने के प्रति जागरूक किया गया। इसी प्रकार जिला के 37 विभिन्न संस्थानों जिनमें महिला मण्डलों, बैंकों, प्रशासनिक कार्यालयों, पुलिस अधीक्षक कार्यालय इत्यादि शामिल हैं, में योग शिविर आयोजित किए गए जिसके माध्यम से 561 लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने 21 जून को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिवों की प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी है। बैठक की अगली तारीख बाद में तय की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि 21 जून की प्रस्तावित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिवों की बैठक को फिलहाल स्थागित कर दिया गया है,बैठक की अगली तारीख जल्द ही तय की जाएगी।
शूलिनी विश्वविद्यालय समर पेटेंट स्कूल का आयोजन शूलिनी यूनिवर्सिटी की आउटरीच टीम आइडियाज दैट मैटर द्वारा आयोजित एक पहल के रूप में किया गया है, जो असाधारण रूप से प्रतिभाशाली और प्रेरित छात्र शोधकर्ताओं के 19 पहले बैच के आगमन के साथ शुरू हुआ था। इस अनूठे कार्यक्रम का उद्देश्य महत्वपूर्ण सोच, समस्या को सुलझाने के कौशल और डेटा विश्लेषण को बढ़ावा देते हुए बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में युवा दिमाग का पोषण करना है। आंध्र प्रदेश, पंजाब, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित भारत भर के बारह राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्रों में रिसर्च करना सीखा। शूलिनी यूनिवर्सिटी का समर पेटेंट स्कूल देश में नवोन्मेषी सोच रखने वालों के लिए पहला और एकमात्र केंद्र है। यह पेटेंट के विषय में ऐसा वातावरण प्रदान करता है जहां छात्र अंतहीन संभावनाओं का पता लगा सकते हैं और चुनौतियों से पार पा सकते हैं। आउटरीच की निदेशक शिखा सूद के अनुसार, यह सहयोगी स्थान रचनात्मकता को प्रज्वलित करने के लिए एआई, औद्योगिक डिजाइन, अनुसंधान उपकरण और यहां कि थिएटर-आधारित गतिविधियों जैसे विभिन्न विषयों को कवर करते हुए एक समग्र सीखने का अनुभव प्रदान करता है। समर पेटेंट स्कूल का एक मुख्य आकर्षण प्रत्येक छात्र को प्रदान किया जाने वाला समर्पित समर्थन है। प्रत्येक छात्र को उनके विचारों पर काम करने के लिए एक संकाय संरक्षक और एक छात्र संरक्षक नियुक्त किया जाता है। कार्यक्रम छात्रों को अपने विचारों को प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिन्हें बाद में चर्चाओं और मार्गदर्शन के माध्यम से परिष्कृत किया जाता है। सलाहकार और कानूनी विशेषज्ञ डिजाइन पहलुओं से लेकर मसौदा तैयार करने और पेटेंट दाखिल करने की औपचारिकताओं तक प्रक्रिया के हर चरण ध्यानपूर्वक समझाया जाता हैं। भले ही कोई छात्र कार्यक्रम के दौरान एक उपयुक्त पेटेंट योग्य विचार की पहचान करने में असमर्थ हो, शूलिनी विश्वविद्यालय उनके भविष्य के अभिनव प्रयासों के लिए पेटेंट दाखिल करने में सहायता जारी रखने का आश्वासन देता है। कार्यक्रम को छात्रों, फैकल्टी मेंटर्स, बौद्धिक संपदा अधिवक्ताओं, पेटेंट वकीलों और आईपी प्रबंधकों से अपार समर्थन मिला है। वे सभी छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए नवीन विचारों के लिए पेटेंट फाइल करने के लिए सहयोगात्मक रूप से काम करते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भितरघात करने वालों से सचेत रहने का आह्वान करते हुए कहा है कि जो नेता या कार्यकर्ता संगठन को कमजोर करने या उसके आदेशों की अवहेलना करने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि संगठन सर्वोपरि है और उससे ऊपर कोई नही है, चाहे वह किसी भी ओहदे पर क्यों न हो। संगठन की बजह से ही नेताओं ओहदा मिलता हैं। कुल्लू जिला के महौल में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और अगर कोई यह सोचता है कि वह स्वयं इतना लोकप्रिय व सक्षम है कि वह स्वयं के बल पर ही चुनाव जीत सकता है तो उसे यह भ्रम समय रहते छोड़ देना चाहिए। लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सर्वोपरि है जो हम सबको चुन कर सत्ता में बैठाती है। प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने मनोबल में किसी भी प्रकार की कमी न लाने का आग्रह करते हुए कहा कि संगठन उनके साथ तनमन से खड़ा है। उन्होंने कहा कि उप चुनावों में उनकी जीत और उसके बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश देशभर में गया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी जीत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। जल्द ही देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इन चुनावों में उन्हें पूरी एकजुटता के साथ पूर्व की भांति लोगों के बीच उतरना होगा। उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसे मुद्दे है जिसके खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की बजह से देश के यह हालात हुए हैं। इसलिए केंद्र की सत्ता से भाजपा को बाहर करना ही होगा तभी देश को इन जटिल समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आजकल हिमाचल दौरे पर हैं। आज कुल्लू में बिजली महादेव को नमन कर एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि जिस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाया था, उसके नेता बोल रहे हैं कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा छल कपट से सत्ता पाने का काम किया है, पर भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार लोगों की सेवा, देश को सुशासन देने और गरीब कल्याण के लिए कटिबद्ध है। आज राजनीति की संस्कृति को पीएम मोदी ने बदल डाला है। वंशवाद से विकासवाद का परिवर्तन और वोट बैंक की राजनीति से रिपोर्ट कार्ड की राजनीति तक पहुंचाना, यह प्रधानमंत्री मोदी ने कर के दिखाया है। अभी हाल में ही पीएम मोदी तीन देशों का दौरा कर के आए हैं। जापान में अमेरिका का राष्ट्रपति मोदी का ऑटोग्राफ मांगता है। कभी किसी ने सोचा था कि ऐसा भी होगा। ये बदलते भारत की तस्वीर है। लेकिन हमारे कांग्रेस के युवराज अमेरिका की धरती पर जाकर भारत की आलोचना करते हैं। पीएम मोदी की आलोचना करते-करते वो भारत की आलोचना करने लगते हैं। इनकी दादी ने आपातकाल लगाया था और ये कहते हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। जो संगठन भारत का विरोध करते हैं राहुल गांधी उनसे विदेश में मिल रहे हैं। देश को एक बार नहीं अनेकों बार मुसीबत में डालने का काम राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने किया है। भारत की प्रतिष्ठा के साथ मजाक किया है। डोकलाम के समय चीन के दूतावास के लोगों से मिलने की इनको आवश्यकता क्यों पड़ी थी? इस प्रश्न का हमें जवाब चाहिए। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा करते हैं लेकिन वे प्रतीक तोड़ने के हैं। 100 देशों को भारत ने कोविड वैक्सीन पहुंचाई है और इनमें से 48 देशों को तो मुफ्त में उपलब्ध करवाई है। ये नया भारत है। आज देश सुरक्षित है। 2014 के बाद देश में दमदार, मजबूत और निर्णय लेने वाली सरकार आई है। इसे पहले भ्रष्टाचार और काम न करने वाली सरकार थी। कांग्रेस की अपनी गारंटी नहीं दस गारंटियों की बातें करते हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वन भूमि प्रत्यावर्तन (डायवर्सन) के प्रस्तावों की प्रक्रिया तीव्र की गई है, ताकि विकास कार्यों का निर्माण आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के उपरान्त शीघ्र शुरू किया जा सके। कार्यों के समयबद्ध पूर्ण होने से राजस्व में बचत के साथ ही प्रदेश की जनता को इनका समुचित लाभ सुनिश्चित होता है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने वन स्वीकृतियों में अनावश्यक विलम्ब के कारण विकास कार्यों में हो रही देेरी को गम्भीरता से लेते हुए इनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। वन भूमि प्रत्यावर्तन के संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है, जिनकी नियमित आधार पर बैठकें हो रही हैं। इससे लंबित एवं नए मामलों के अनुमोदन की प्रक्रिया में तेजी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एफसीए से संबंधित विभिन्न मुद्दे केन्द्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाए गए हैं। त्वरित रूप से कार्य करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इस जून माह के दौरान वन भूमि प्रत्यावर्तन के 29 मामलों में केंद्र सरकार से द्वितीय चरण की स्वीकृति प्राप्त की गई है और औपचारिक आदेश जारी करते हुए विभिन्न प्रयोक्ता अभिकरणों के पक्ष में वन भूमि प्रत्यावर्तन की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के 11 मामले, पुलिस विभाग के 4, जल शक्ति, एनएचएआई, शिक्षा तथा कृषि विभाग के 2-2 मामले और आईटीबीपी, नगर निगम शिमला, सैनिक कल्याण, गृह रक्षक, स्वास्थ्य, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का 1-1 मामला शामिल है। उन्होंने कहा कि गत छः माह के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा कुल 46 मामलों में औपचारिक आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार द्वारा गत एक माह के दौरान एफसीए के अन्तर्गत वन भूमि प्रत्यावर्तन के 32 नए प्रस्तावों की संस्तुति प्रदान कर इन्हें केंद्र सरकार के प्रथम चरण के पूर्व अनुमोदन अर्थात सैद्धांतिक अनुमोदन के लिए भेजा गया है। इनमें सड़क निर्माण के 19 मामले, विद्युत, फोरलेन निर्माण, शिक्षा व अन्य परियोजनाओं के 2-2 मामले और जल आपूर्ति, सुरक्षात्मक परियोजना, पर्यटन, सौर ऊर्जा परियोजना, रोपवे इत्यादि के निर्माण के लिए प्रस्ताव शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और गत छः माह के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा 110 से अधिक मामलों में संस्तुति प्रदान करते हुए इन्हें केंद्र सरकार के पूर्व अनुमोदन के लिए भेजा गया है। हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 68 प्रतिशत क्षेत्र वैधानिक रूप से वर्गीकृत वन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है, जिस पर वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 के प्रावधान लागू होते हैं। सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिकांश विकास कार्यों के निर्माण के लिए वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 (एफसीए) की धारा-2 के अन्तर्गत केन्द्र सरकार का पूर्व अनुमोदन अनिवार्य है। वर्तमान में यह प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है तथा इन प्रस्तावों को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के परिवेश पोटर्ल के माध्यम से प्रोसेस किया जा रहा है। इस विषय के महत्व के दृष्टिगत मुख्यमंत्री स्वयं तथा प्रधान सचिव (वन) भी एफसीए के मामलों का समय-समय पर अनुश्रवण कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार विकास एवं पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण पर भी विशेष ध्यान केन्द्रित कर रही है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं हिमाचल प्रदेश नर्सिज रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एचपीएनआरसी) के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ किया। नई लांच की गई वेबसाइट का उद्देश्य नर्सों को सुविधाजनक तरीके से विभिन्न सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। इसके अंतर्गत प्राथमिक पंजीकरण, पंजीकरण का नवीनीकरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करना, अतिरिक्त योग्यता अद्यतन, विदेशी सत्यापन इत्आदि की सुविधाएं उन्हें घर-द्वार पर उपलब्ध हो सकंेगी। इसके अतिरिक्त, यह पोर्टल पंजीकरण के ऑनलाइन स्थानान्तरण (माइग्रेशन) और हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के अलावा विदेशों में भी रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल के अंतर्गत इस वेबसाइट को रोजगार विभाग की वेबसाइट के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे भर्ती एजेंसियों को प्रासंगिक डाटा तक पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस एकीकरण से रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने और प्रतिभा खोज (ट्रैकिंग) प्रक्रियाओं को और कारगर बनाने की उम्मीद है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सीता ठाकुर और हिमाचल प्रदेश नर्सिज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की रजिस्ट्रार सीमा ब्राक्टा भी उपस्थित थीं।
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजीव राणा ने जिला कांगड़ा की विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी से युवा कांग्रेस नेता व ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न के करीबी मुनीश शर्मा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर पार्टी संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ.. उदित राज, प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा, जिलाध्यक्ष नितेश सूद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह, विधायक संजय रत्न अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट करते हुए मुनीश शर्मा ने कहा की पूरी निष्ठा व समर्पिता के साथ पार्टी विचारधारा से लोगों को जोड़ने का भरसक प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कामगारों से संबंधित कई कल्याणकारी योजनाओं ने दम तोड़ दिया है। केंद्र की सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा देकर सरकारी नौकरी के रास्ते बंद कर रखे हैं। मुनीश शर्मा ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए ई. एस. आई की स्वास्थ्य सेवा, लघु ऋण से स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा योजना की विभिन्न योजनाएं, नेशनल पेंशन स्कीम, स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अतिरिक्त एल.आई.सी की जीवन मंगल व जीवन मधुर जैसी सुविधाओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा की पंचायती राज के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के अतिरिक्त खेतिहर मजदूर अथवा मौसमी व्यवसाय पर आश्रित कामगारों को मनरेगा के माध्यम से 100 दिन के न्यूनतम रोजगार गारंटी सुनिश्चित करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल का बुधवार को निधन हो गया। धूमल केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलों एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और आईपीएल के अध्यक्ष अरूण सिंह धूमल के ताया थे। परिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज शाम पांच बजे स्थानीय किशनपुरा शमशान घाट पर किया जाएगा।
शूलिनी यूनिवर्सिटी में बेलेट्रिस्टिक लिटरेचर सोसाइटी ने "रीडिंग क्रोस एस्थेटिक थ्योरी थ्रू ए क्लासिकल इंडियन फ्रेमवर्क" पर एक सत्र आयोजित किया। चित्रकूट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स की प्रमुख डॉ. पूर्णिमा बाली ने सत्र की शुरुआत की। सत्र के वक्ता श्रीजीत दत्ता थे। श्रीजीत दत्ता ने मंच के लिए आभार व्यक्त करते हुए और अपने विचारों को साझा करने के अवसर के लिए "रीडिंग क्रोस एस्थेटिक थ्योरी थ्रू ए क्लासिकल इंडियन फ्रेमवर्क" पर अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उन्होंने संक्षेप में बेनेडेटो क्रोस के सौंदर्यशास्त्र सिद्धांत पर चर्चा की और अतुल चंद्र गुप्ता के लेखन के प्रकाश में क्रोस के सौंदर्यशास्त्र और शास्त्रीय भारतीय सौंदर्यशास्त्र के बीच एक संवादात्मक की बात की। डॉ. पूर्णिमा बाली, एसोसिएट प्रोफेसर, आभार व्यक्त किया और सौंदर्यशास्त्र की एक-पंक्ति की परिभाषा के बारे में बात की। वेबिनार का समापन नीरज पिज़ार के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिन्होंने बेलेट्रिस्टिक सत्र को सफल बनाने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए स्पीकर, पैनलिस्ट और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हार के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव में कोई कमी नही छोड़ना चाहती है। यही वजह है की भाजपा नेता हिमाचल में अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आजकल हिमाचल दौरे पर है। कांगड़ा में नड्डा ने कांग्रेस को माँ बेटे की पार्टी बताया, जबकि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के छः माह के कार्यकाल पर सवाल उठाये है। इस कांग्रेस की तरफ से मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस पर पलटवार किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा की चुनाव में हार के बाद जय राम frustrated man बन गए है। पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरह की बयान बाज़ी शोभा नहीं देती है। साथ ही कांगड़ा में कांग्रेस माँ बेटे की पार्टी वाले जेपी नड्डा के बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर छींटा कसी करने से पहले वह अपने कूनबे को संभालें।
हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक मंडल की आज शिमला में आयोजित 239वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिमला और मंडी जिलों के लिए खादी प्लाजा के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को सौंपने और विशेषज्ञ एजेंसी से परामर्श लेने के निर्देश दिए ताकि ये प्लाजा आय सृजन का स्रोत बन सकें और इनके माध्यम से ग्रामीण कारीगरों और उद्यमियों को विपणन सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि खादी बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भेड़ पालकों को ऊन पिंजाई तथा जनजातीय क्षेत्र के बागवानों को खुमानी के बीजों से बनने वाले चुल्ली के तेल की पीड़ाई की सुविधा खादी केन्द्रों के माध्यम से घर-द्वार पर ही प्रदान की जा रही है ताकि इस क्षेत्र से जुड़े कारीगर/बुनकर व बागवान लाभान्वित हो सकें। उद्योग मंत्री ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की सराहना की। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा प्रदेश में 383 इकाइयों को 14.34 करोड़ रुपये का उपदान दिया गया, जो निधारित लक्ष्य का लगभग 118 प्रतिशत है। इन इकाइयों की परियोजना लागत 57.36 करोड़ रुपये है, जो 48.72 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य की तुलना में लगभग 118 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त, इन इकाइयों में रोजगार के 3,064 अवसर भी सृजित हुए हैं। उद्योग मंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा इस कार्यक्रम के तहत वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्यों को भी समय पर हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 के लिए लक्षित 475 इकाइयों में से मई माह तक स्थापित 16 इकाइयों पर 73.96 लाख रुपये का उपदान दिया जा चुका है, जिनसे रोजगार के 128 अवसर सृजित हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्रों को पर्यटन से जोड़ा जाएगा। इसे लेकर पर्यटन विभाग और विश्वविद्यालय जल्द ही एक एमओयू साइन करेगा। वे चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 12 से 14 जून तक आयोजित क्षेत्रीय कृषि मेला 2023 पर्वतीय कृषक महासंगम समारोह के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए बोल रहे थे। बाली ने विश्वविद्यालय कुलपति को बधाई देते हुए लंबे समय से बंद किसान मेले की इस परंपरा को पुनः आरंभ करते हुए दस वर्षों के बाद इस तरह के आयोजन के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। ’एग्रो टूरिज्म के विकास की अपार संभावनाएं’ आर.एस. बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से काफी विकसित हुआ है। पर्यटन का राज्य की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है। प्रदेश में कृषि क्षेत्र में एग्रो टूरिज्म के विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिससे ना केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। प्रदेश सरकार ‘एग्रो टूरिज्म’ के विकास को लेकर काम करेगी। इसके जरिये किसानों और गांव के लोगों के लिये रोजगार के रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों को कहा कि प्रदेश की पारंपरिक फसलों जैसे मोटे अनाज के प्रति किसानों को अधिक से अधिक जागरूक करें। ताकि इन फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन करके इन्हें एग्रो टूरिज्म के माध्यम से विक्रय कर किसानों को बेहतर आय प्राप्त हो सके। उत्पादों के प्रचार में मदद करेगा पर्यटन निगम आरएस बाली ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्पादों के प्रचार की आवश्यकता है और पर्यटन निगम इसमें अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि कृषि मेले में विभिन्न विभागों ने जो नए शोध, बीज, तकनीक, यंत्र, उपकरण प्रदर्शित किए हैं, वे गांवों व किसानों के घरों तक भी पहुंचने चाहिए। ऐसा होने से यह तकनीकें सही मायने में किसानों के बीच पहुंचेगी और उनके जीवन में सुधार लाने तथा उनकी आमदनी को बढ़ाने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का मूल आधार कृषि है और इसका सकल घरेलू उत्पाद में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। धार्मिक और व्यावसायिक मेलों की तर्ज पर किसान मेले ग्रामीण समुदाय व किसानों के लिए बड़े फायदेमंद हैं। स्टॉल्स का किया अवलोकन हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने क्षेत्रीय कृषि मेले में विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल में रखे गये यंत्रों और उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए लिखी उपयोगी पुस्तिकाओं का विमोचन किया। उन्होंने कृषि उत्पादों की प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गयाबता दें, हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आयोजित किसान मेले में विभिन्न प्रदर्शनियों को लगाया गया था। प्रदेश के विभिन्न भागों से किसानों द्वारा अपने उत्पादों को लाया गया था। इनमें किसानों के लिए हरी सब्जियों, फलों, खाद्यान्नों आदि में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
धर्मशाला में 15 जून से कांगड़ा वैली कार्निवल (Kangra Valley 'K'arnival) का भव्य आगाज होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाला यह आयोजन 15 से 29 जून तक चलेगा। कार्निवल में थीम आधारित सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जांएगी। उपायुक्त कार्यालय में कांगड़ा वैली कार्निवल की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक धर्मशाला सुधीर शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 16 जून से 19 जून तक चार दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्थानीय कलाकारों और लोक संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 जून को कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार इसका शुभारंभ करेंगे और 19 जून को समापन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा वैली कार्निवल के मुख्यातिथि होंगे। इन थीम पर होंगी सांस्कृतिक संध्याएं सुधीर शर्मा ने बताया कि चारों सांस्कृतिक संध्याओं के लिए थीम तय की गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ रोज शाम चार बजे सांस्कृतिक संध्या आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या 16 जून को होगी, जिसकी थीम होगी ‘कांगड़ी/पहाड़ी इवनिंग’। उन्होंने कहा कि पहला दिन प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को समर्पित होगा। जिसमें प्रदेश के नामी लोक कलाकारों के साथ क्षेत्र के स्थानीय फनकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।
राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुरूप कलाकारों के ऑडिशन 16 जून से 18 जून तक नगर निगम सोलन के हाॅल में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं मेला अधिकारी अजय यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अजय यादव ने कहा कि राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला इस वर्ष 23 जून से 25 जून तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, प्रयास और साथ से मेले को अधिक आकर्षक एवं सफल बनाया जाएगा। मेला अधिकारी ने कहा कि तीन दिवसीय मेले में सभी कलाकारों का चयन मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा दिए गए निर्देशों और समिति के सभी सदस्यों के सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले में सोलन ज़िला की उन महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया जाएगा जिनके कार्य अन्य को प्रेरणा दे रहे हैं। इस वर्ष मेले में स्थानीय महिला मण्डलों की रस्सा-कशी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी। मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का लाईव प्रसारण किया जाएगा ताकि सभी मेले में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे कलाकारों को लाईव देख सकें। इसके लिए सोलन शहर में कुछ प्रमुख स्थानों पर स्क्रीन स्थापित की जाएंगी। चयनित नेटवर्क के माध्यम से लाईव प्रसारण किया जाएगा। उपायुक्त सोलन के फेसबुक पेज पर भी राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला लाईव देखा जा सकेगा। अजय यादव ने कहा कि माँ शूलिनी की नगरी सोलन का यह मेला जन-जन का आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर सोलन शहर की भव्य सजावट हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने शहर के सभी व्यापार मण्डलों और स्थानीय निवासियों से आग्रह किया कि तीन दिवसीय मेले में अपनी व्यपारिक संस्थानों और घरों की दीपावली की तरह सजाकर माँ शूलिनी का अभिनन्दन करें। उन्होंने कहा कि इस दिशा में शहरवासियों का सहयोग पूरे प्रदेश को प्रेरित करेगा। समिति में गैर सरकारी सदस्यों ने मेले को और बेहतर बनाने की दिशा में अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए। उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, सहायक आयुक्त डाॅ. स्वाति गुप्ता, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आर.एस. नेगी, अन्य सरकारी सदस्य एवं गैर सरकारी सदस्य बैठक में उपस्थित थे।
जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के मुख्यमंत्री के संकल्प से पालमपुर में भी विकास के नव आयाम स्थापित होंगे। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियोग्रां में 30 लाख की लागत से बने मुख्यमंत्री लोकभवन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव व पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस संकल्प की पूर्ती के लिए आने वाले समय में क्षेत्र में कईं परियोजनाएं पर कार्य होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पालमपुर में विकास की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल यहां विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन भी निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं के अलावा भी क्षेत्र की बेहतरी के लिए उनके पास अनेक आइडियास् हैं। उन्होंने कहा कि इन आइडियास् के आधार पर यहां के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इससे अवसर पर दियोग्रां की प्रधान सुनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए लोक भवन के लिए उनका आभार जताया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दियोग्रां के उप प्रधान राकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी शिखा, एसडीओ ब्लॉक अश्विीन कुमार शर्मा, विद्युत बोर्ड के एसडीओ कुलदीप भाटिया, एसडीओ जल शक्ति विभाग शेखर कटोच सहित बड़ी संख्या में स्थानीय उपस्थित रहे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा एक रिपोर्ट हमारे समक्ष आई है, उसमे एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय का खुलासा किया है। पश्चिम बंगाल,बिहार, राजस्थान और पंजाब में हमारे ओबीसी भाइयों के लिए दिए गए संवैधानिक अधिकार रिजर्वेशन का खुलेआम हनन कर रही है और ओबीसी को उनके जायज अधिकारो से वंचित रखा जा रहा है। बंगाल, बिहार, राजस्थान और पंजाब में जो विपक्षी दल बहुत ज्यादा पिछड़े वर्ग के हतैशी बनते और जातिगत जनगणना के पक्षधर बनते है वही लोग ओबीसी के हितों का खुलेआम हनन कर रहे हैं। ओबीसी के कोटा में जो आरक्षण मिल रहा है उसमें इन सभी प्रदेशों ने सेंध लगा का काम किया है। नड्डा ने तंज कसते हुए कहा की इन विपक्षी दलों हाथी के दांत है जो दिखाने के अलग और खाने के अलग होते है। यह पूर्ण रूप से एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है। बंगाल में ओबीसी के कोटे और उनके आरक्षण को ममता सरकार खुलेआम मुस्लिम तुष्टिकरण के भेंट चढ़ाया रही है और पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके जायज हक से वंचित रख रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बंगाल में 91.5% आरक्षण का लाभ मुस्लिम ओबीसी के लोगों को दिया गया है और अन्य लोगो को उनका हक अभी तक नही दिया है। बंगाल में कुछ ओबीसी की 179 जातियों को आयोग द्वारा दर्ज किया गया है और इसमें से 118 मुस्लिम समुदाय की जातियों को शामिल कर दिया गया है। इस तरीके से बांग्लादेशी घुसपैठ और रोहांगिया को प्रमाण पत्र देकर जातिगत आरक्षण का लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। यह घुसपैठियों को सीधा सीधा लाभ देने का गंभीर षड्यंत्र है। अगर हम 2011 की बात करे तो बंगाल में इससे पहले ओबीसी की 108 जातियां शामिल थी जिसमें से 53 मुस्लिम और 55 हिंदुओ जातियां थी। 71 नई जातियों को इस सूची में जोड़ा गया इसमें 65 मुस्लिम और केवल 6 हिंदू जातियां थी। बंगाल की जनसंख्या में 70.5% हिंदू है और 27% मुस्लिम। पर मुस्लिमो को ओबीसी आरक्षण के अंतर्गत 91.5% का लाभ प्रदान किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने देशद्रोही ताकतों को ताकत देने का काम किया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है और अति निंदनीय है। इसी प्रकार के आरक्षण की स्थिति राजस्थान पंजाब और बिहार में है। बिहार में ओबीसी के भाइयों को प्रमाण पत्र तक नहीं दिए जा रहे हैं, ओबीसी भाइयों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात हो रहा है और उनका अधिकारों का गला घोटा जा रहा है। पंजाब में 25% ओबीसी का आरक्षण है और लाभ केवल 12% ओबीसी लोगों को मिल रहा है। 13% लोग अपने अधिकारों से वंचित है और आज भी इंतजार कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा झंडूता में एक टिफन बैठक में भाग लिया। उनके साथ इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल, त्रिलोक जम्वाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, सुरेश चंदेल और भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों से टिफिन लाकर सामूहिक भोज के साथ प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में संगठनात्मक चर्चा की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ भारतीयों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठाए है, 1121 लाख मीट्रिक टन से अधिक मुक्त खाद्यान्न प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत वितरित किया गया है और एक राष्ट्र एक राशन कार्ड से देश भर में लोगों को आसानी से राशन मिल रहा है। भारत ने दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल की है, इसके अंतर्गत 48.27 करोड से अधिक जनधन खाते देश में खोले गए हैं, देश भर में लाभार्थियों के बैंक खातों में 25 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया गया है इस प्रक्रिया से 2.73 लाख करोड़ रुपए की अनुमानित बचत इस प्रक्रिया से हुई है। उन्होंने कहा हमारी केंद्र सरकार ने किसान का कल्याण सुनिश्चित किया है, प्रधानमंत्री किसान योजना 2019 में लॉन्च की गई थी किसानों को तीन समान किस्तों में हर वर्ष 6000 रू प्राप्त होते हैं, पहली बार पूरे देश में प्रत्यक्ष नकद समर्थन शुरू किया गया। प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत अब तक 11.39 करोड से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। किसान फसल बीमा योजना 2016 में लॉन्च की गई थी फसल क्षति से पीड़ित किसानों को इस योजना का बहुत बड़ा लाभ हुआ है 37.59 करोड किसान का पंजीकरण इस योजना के अंतर्गत हुआ और पिछले 7 वर्षों में 11.68 करोड़ से अधिक आवेदकों को 1.3 लाख करोड रुपए से अधिक के दावे प्राप्त हुई है। पंजीकृत किसानों में से 81% छोटे और सीमांत किसान है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज हिमाचल प्रदेश में 1 विधानसभा क्षेत्र की टिफिन बैठक में भाग ले रहे हैं। इस प्रकार की बैठके पूरे देश भर में चल रही है और सभी भाजपा के नेता गण ऐसी बैठकों में भाग ले रहे हैं इस बैठक में केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विस्तृत चर्चा भी की जा रही है। हिमाचल में भी इस प्रकार की टिफिन बैठक का आयोजन हर विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा के नेताओं को कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाने पर आड़े हाथों लिया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसा आरोप लगाने वाले भाजपा के नेताओं को अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है ,देश के विकास में कांग्रेस का अहम योगदान है और राजनीति में हार जीत चली रहती है, हर कोई जो सत्ता में आता है वह अपने अनुसार काम करता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को यह गलतफहमी हो गई है ,कहीं कि देश का विकास 2014 के बाद ही हुआ है। मुकेश ने कहा कि देश के विकास का आधारभूत ढांचा कांग्रेस की सरकारों ने खड़ा किया। इस देश में निर्माण से लेकर विकास के हर आयाम को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में तय किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए वह आधुनिकता से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस में सशक्त नेतृत्व दिया है ,जिसने हर मोर्चे पर विश्व मे अपनी अपने नेतृत्व का और राष्ट्र का डंका बजाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा के नेता व कांग्रेस व केंद्र सरकार गांधी परिवार से खौफजदा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाली भाजपा को अब पता चल गया है कि धीरे-धीरे राज्य भाजपा से मुक्त हो रहे हैं। उन्होंने कि हिमाचल प्रदेश में जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया, कर्नाटक में जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया और आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर अपने दल में ही देख लेगी और हिमाचल में ही देख लेगी तो उसे पता चल जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद किस प्रकार से है। उन्होंने कहा कि योग्यता राजनीति व सामाजिक जीवन मे पैमाना चाहिए।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केवल राजनीति के लिए मात्र गुमराह पूर्ण बात करना ही भाजपा नेताओं की आदत बन गया है ।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने 6 महीने में विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है, केंद्र की सरकार में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक रूप से कटौतियां करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कर्ज की लिमट कम करना, एनपीएस का पैसा वापस ना देना आदि अनेक ऐसे मसले हैं जिन पर भाजपा के नेताओं के होंठ सिले हुए हैं ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को व कांग्रेसी नेतृत्व को भाजपा के नेता कोसते नजर आए ,गारंटी पर बात करते नजर आए। बेहतर होता कि वे कर्मचारियों को ओपीएस देने पर अपना पक्ष रखते, हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस दी है । उन्होंने कहा कि कर्मचारी विरोधी चेहरा लगातार भाजपा दिखा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देने की शुरुआत कर दी गई है और जल्द ही इसकी योजना के अगले चरण को भी लागू किया जाएगा ।युवाओं को रोजगार देने के लिए कैबिनेट की कमेटी बनी है उस पर भी आगे बढ़े हैं और अन्य गारंटियों को चरणबद्व ढंग से हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता इनकी चिंता ना करें कांग्रेस की सरकार है कांग्रेस ने गारंटी दी है कांग्रेस ही पूरी करेगी और ठोक बजा कर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि भाजपा के नेता आज भी अपने नेताओं पर विश्वास नहीं कर रहे, यह इनकी अंदरूनी राजनीति से समझ आ सकता है। भाजपा में गुटबाजी चरम पर है और जिस प्रकार से रेलिया फेल हो रही है, लोग नहीं जुट रहे उससे साफ है कि अब भाजपा का तिलिस्म टूट रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश को एक संदेश दिया है, जनता की आवाज राहुल गांधी बने है।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को चंबा जिला के अपने प्रवास के दूसरे दिन जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर वहां पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कक्षाओं, विद्यालय के किचन तथा कमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के साथ सीधा संवाद करते हुए जहां उनसे पढ़ाई के बारे में बातचीत की वही छात्रावास में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में भी विद्यार्थियों से फीडबैक ली। बागवानी मंत्री ने यहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं पर हर्ष जाहिर करते हुए प्रबंधन को सुविधाएं और बढ़ाने को भी कहा । उन्होंने प्रबंधन से परिसर में बॉक्सिंग प्रशिक्षण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा पर पूरी निगरानी रखने के साथ उनका निरंतर स्वास्थ्य चेकअप भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छात्रावास में बच्चों को उपलब्ध करवाई जाने वाली जाने वाली खानपान तथा रहन-सहन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को समाधान के लिए बागवानी मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर लोगों को स्वेच्छा से विभाग के नाम भूमि करने को की कहा। इससे पहले चंबा से भरमौर जाते हुए लोगों द्वारा उनका विभिन्न जगहों पर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा स्थानीय स्तर की विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। जिन्हें बागवानी मंत्री ने शीघ्र हल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक डॉ जनक राज, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान, एसडीएम कुलबीर राणा, प्रधानाचार्य विपिन, शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
LR polytechnic संस्थान में 13 जून को अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए दूसरे और प्रथम वर्ष के छात्रों ने विदाई समारोह आयोजित किया और समारोह में सभी छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने हुनर से सबका मन मोह लिया। इसी दौरान संस्थान के निदेशक डॉ आर.के गुप्ता जी ने बच्चों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह के मुख्य अतिथि उप निदेशक एडमिन और मार्केटिंग आदिल हुसैन और हुसैन जैदी रहे। सभी विभागों के प्रधानाचार्य और विभागाध्यक्ष भी समारोह की शोभा रहे। अंजली मिस फेयरवेल और आशीष मिस्टर फेयरवेल , शुभम मिस्टर पर्सनेलिटी, उर्वशी मिस पर्सनेलिटी रहे। LR polytechnic की प्रधानाचार्य कंचन बाला जसवाल और पॉलीटेक्निक विभाग के अध्यापकों ने सभी का अभिवादन किया। प्रिंसिपल कंचन बाला ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी सीनियर्स ने अपने बिताए सालो को याद करते हुए पॉलीटेक्निक विभाग के प्रति आभार प्रकट किया।
नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा मंगलवार को देश के 43 विभिन्न स्थानों पर छठे राष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर शिमला के रोजगार मेले के आयोजन में मौजूद थे। ठाकुर ने वहां उपस्थित 178 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकुर ने कहा, "आज देश के 43 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया और 70,180 से अधिक युवाओं को सरकार नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र दिए गए।" ठाकुर ने बताया कि यह छठा रोजगार मेला था। पहला रोजगार मेला अक्टूबर 2022 में आयोजित हुआ था जिसमें 75 हजार नौकरियां दी गई थी। उसके बाद अगले सभी रोजगार मेलों में 70000 या 71000 नौकरियां दी गई हैं। हम इस वर्ष 10 लाख नौकरियों के वादे को पूर्ण करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही पिछले 2 वर्षों में विदेशी पूंजी निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है जिससे नई नौकरियां पैदा हुई है। आज भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर है और महंगाई भी 4 फीसदी के आस पास आकर काबू में है। इससे पता चलता है कि सरकार के कदम सही दिशा में जा रहे हैं। हिमाचल सरकार के 6 महीने पूरे होने के सवाल पर ठाकुर ने कहा, "यह आपको मुझ से नहीं बल्कि उन किसानों से पूछना चाहिए जिन से वादा किया गया था की उनसे 100 रुपये प्रति किलो दूध और 2 रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा।" उन्होंने कहा, "महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए और 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया गया था क्या यह गारंटियां पूरी हुई है? यह सभी उतनी ही फेल हुई हैं जितनी कांग्रेस पार्टी फेल है। मैं चाहूंगा कि मुख्यमंत्री बिना 1 रुपये कर्ज लिए अपने सारे वादे पूरे करें।" इन्होंने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। वह भी नहीं दिया। इसीलिए इनके विधायक मध्यप्रदेश में इनको छोड़ कर चले गए।" ठाकुर ने आगे कहा, "राजस्थान में भी रोज भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। नौकरियों में, इंटरव्यू में घोटाला हो रहा है। पेपर लीक हो रहा है। इन्हीं के सरकार के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट अपने ही सरकार के खिलाफ सड़क पर हैं। यह इसलिए क्योंकि उन्होंने युवाओं, किसानों और पूरी राजस्थान की जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस की गारंटीयां हर राज्य में फेल हुई हैं। कांग्रेस ने सभी राज्यों को कर्ज में डूबाने का काम किया है।" लव जिहाद के बढ़ते मुद्दों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे एक नहीं बल्कि कई मामले आए हैं जिसमें धर्म छुपा कर लड़कियों को बहलाया- फुसलाया गया, प्यार में फसाया गया और फिर बाद में धर्मांतरण का दबाव बनाकर किसी की हत्या कर दी गई तो किसी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। यह बिल्कुल उचित नहीं है। इसपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यह राज्यों की जिम्मेदारी है। किसी भी राज्य की बात हो चाहे केरल या उत्तराखंड या पश्चिम बंगाल या हिमाचल प्रदेश, बेटियों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। आगे पहलवान प्रकरण के सवाल पर बोलते हुए श्री ठाकुर ने कहा, "पुलिस जांच कर रही है जल्द न्याय उचित कार्रवाई होगी।" राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन के गठजोड़ के सवाल पर श्री ठाकुर ने कहा, "यह गठबंधन नहीं भ्रष्टबंधन है। इनके पास ना नीति है, ना नियत है ना चेहरा है। लोकतंत्र में सबको स्वतंत्रता है लेकिन लोग सब देख कर ही वोट करते हैं। 'नगद दो नौकरी लो', 'जमीन दो नौकरी लो'। यह ममता बनर्जी और लालू यादव जी का तंत्र है। पश्चिम बंगाल तो आज केवल हिंसा, अत्याचार और भ्रष्ट्राचार के लिए ही जाना जा रहा है।"
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को सोलन के चैल में सिद्ध बाबा मेला के समापन समारोह में शिमला सांसद सुरेश कश्यप व पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप जी के साथ शामिल हुए। ठाकुर ने इसे क्षेत्र की जनता के साथ संवाद करने व उनके साथ ख़ुशियां बांटने का अवसर बताते हुए कहा की 3 दिन तक चलने वाले इस मेले की विशेषता है कि आस-पास की 10 पंचायतों के लोग इसमें भाग लेते हैं, और अपनी फसल का कुछ हिस्सा बाबा सिद्ध को अर्पण करते हैं। उन्होंने कहा, "यह मेला आपसी सहयोग व सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है।" अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रसिद्ध चैल मेले की शुरुवात 1892 में राजा भूपिंदर सिंह द्वारा की गई थी। मान्यता के अनुसार राजा भूपेंद्र सिंह के सपने में आकर बाबा सिद्ध जी ने राजा को उनके स्थान पर महल बनाने को मना किया और कहा कि यह मेरा स्थान है तब राजा ने चैल पैलस (जिस हम अब होटल चैल पैलस कहते हे) वहाँ अपना महल बनाया। जब राजा भूपिन्दर सिंह जी ने बाबा सिद्ध जी से आगे को आज्ञा हेतु पूछा तो बाबा सिद्ध जी ने राजा को कहा की प्रति वर्ष जून के दूसरे हफ़्ते में मेले का आयोजन करो। तब से इस प्रसिद्ध मेले की परंपरा की शुरुआत हुई। अनुराग सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि अब तक जितनी भी सरकारें अभी तक हिमाचल में हुई है वो खेल मैदान बनाने के लिए उन्हें जमीन भी उपलब्ध नहीं करा पाई है लेकिन समय समय पर खेल प्रतिभा को आगे लाने के लिए खेलो इंडिया के कार्यक्रम भी विधानसभा क्षेत्र में करवाये जा रहे है,अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में कोई भी कमी उनके द्वारा नहीं रखी जाएगी जो कुछ भी केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में करने के लिए होगा उसे प्रदेश सरकार के साथ सामंजस्य बिठाते हुए पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा अगले वर्ष होने लोकसभा चुनाव में तीसरी बार मोदी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश के साथ साथ पूरे विश्व को मोदी से ही उम्मीद है। इसलिए केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि चायल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सड़कों की दशा को सुधारा जाएगा। इसके लिए वह केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री से आग्रह करेंगे।
उपायुक्त एवं समाहर्ता सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना प्रभावित परिवार अब11 जुलाई तक अपने दावे व आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं। यह दावे व आक्षेप रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू तथा तहसीलदार ददाहू, संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़ और पच्छाद के कार्यालयों में प्रस्तुत किये जा सकते हैं। सुमित खिमटा ने बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना में 20 पंचायतों के कुल 1408 परिवार मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार हैं जिन्हें मुआवजा प्रदान किया गया है। इन प्रभावित परिवारों में 297 परिवारों की भूमि और घर जबकि 481 परिवारों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसी प्रकार 40 परिवारों की संरचनाओं (मकान/स्ट्रक्चर) तथा 587 परिवारों की शामलात भूमि का अधिग्रहण किया गया है जबकि 3 अन्य परियोजना प्रभावित परिवार हैं। उपायुक्त ने कहा कि रेणुका बांध प्रभावित परिवारों की विस्तृत सूचियां उपायुक्त सिरमौर की अधिकारिक वैबसाईट पर उपलब्ध है जहां पर इनका अवलोकन किया जा सकता है। इसके अलावा आमजन की जानकारी हेतु सम्बन्धित पटवार वृतों, पंचायत कार्यालयों में भी यह सूची 16 मई से 11 जुलाई 2023 तक अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित व्यक्ति जिनकी भूमि या घर इस परियोजना हेतु अधिगृहित हुए हैं और उनका नाम इस सूची में सम्मिलित नहीं है या गलत रूप से सम्मिलित है, उन्हें सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी का कोई दावा या आक्षेप हो तो वह लिखित रूप में रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू व सम्बन्धित तहसीलदार कार्यालय में 11 जुलाई 2023 तक प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके उपरांत प्राप्त दावे व आक्षेप मान्य नहीं होंगे। सुमित खिमटा ने बताया कि दावे व आक्षेप प्राप्त होने की अवधि समाप्त होने के 15 दिन के भीतर अन्तिम रूप से सूचि को अधिसूचित कर दिया जाएगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए जानकारी दी है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के विरोध में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया व पूरे हिमाचल में जिला केंद्रों से उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए। उन्होंने बताया कि बीते कल चंबा में हुई हत्याकांड के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। यह हत्याकांड मामला चम्बा के सलूणी क्षेत्र के किहार का है इसमें जिस लड़के की हत्या की गई है, उसका नाम मनोहर है। मनोहर पिछले कुछ समय से मुस्लिम लड़की के साथ संपर्क में था , तथा जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आपस में अच्छी बातचीत भी होती थी परंतु जब यह जानकारी विशेष समुदाय की लड़की के परिवार वालों को पता चला कि वह मनोहर नाम के लड़के के साथ संपर्क में है तो यह बात उनके परिवार वालों को रास नहीं आई , तो उस लड़की के माध्यम से मनोहर को घर बुलाया गया तथा बुलाकर उस लड़के को निर्मम तरीके से हत्या की गई। उसके शरीर के 8 टुकड़े किए गए तथा बोरी में बंद करके एक नाले में पत्थरों के नीचे दबा कर रखा गया। यह मामला जानकारी के मुताबिक 9 तारीख का बताया जा रहा है एक दो दिन बाद वहां के स्थानीय लोगों को तथा आते जाते लोगों को दुर्गंध आने लगी तो वहां के लोगों ने उस जगह पर जा करके देखा तो वहां पर बोरी के अंदर से बदबू आ रही थी ।वहां के लोगों ने शक के आधार पर पुलिस वालों को सूचना की और पुलिस वालों ने जब उस स्थान पर जाकर के उस बोरी को खोला तो उस बोरी पर मनोहर के शरीर के 8 टुकड़े पाए गए। उसके उपरांत अभी तक पुलिस द्वारा उस लड़की के परिवार में उस लड़की को उसके भाई को तथा उसके पिता को हिरासत में लिया है, परंतु दोषियों पर अभी तक किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। आकाश नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। आए दिन देवभूमि हिमाचल प्रदेश में ऐसी घटनाएं हो रही।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई ने इस मामले के विरोध में पिंक पेटल पर धरना- प्रदर्शन कर सोए हुए प्रशासन व सरकार पर रोष प्रकट किया तथा प्रदेश में फैल रही अराजकता को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार को सुचेत किया।
प्रदेश विधानसभा के कुलदीप सिंह पठानिया राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन, भारत में भाग लेने के लिए 14 जून को मंबई के लिए शिमला से प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन, भारत का आयोजन महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी वर्ल्ड पीस विश्वविद्यालय द्वारा मुंबई में 15, 16, तथा 17 जून को किया जाना है। इस सम्मेलन में पूरे भारत वर्ष से 3300 के करीब विधान सभाओं तथा विधान परिषदों के सदस्यों के भाग लेने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य से भी 40 से अधिक सदस्यों ने भाग लेने का फैसला किया है।
कांगड़ा जिले के फतेहपुर ब्लॉक के अंतर्गत आदर्श राजकीय विद्यालय मंड मियाणी के बच्चों ने तंबाकू की रोकथाम से जुड़े कोटपा कानून के ऊपर जागरुकता रैली निकाली। नाडा इंडिया फाउंडेशन के युवा जागेगा तंबाकू भागेगा अभियान के तहत इस रैली का आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसिपल सुधीर कुमार ने कहा कि हर साल तंबाकू के इस्तेमाल से लाखों लोग अपनी सेहत गंवा देते हैं, जोकि चिंता का विषय है। तंबाकू उद्योग का लक्ष्य युवा वर्ग या बच्चे हैं, इसके लिए प्रयोग से बचने के लिए लोग को जागरूक करना बहुत जरूरी है। विद्यालय के खेल प्रभाग के प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि नाडा इंडिया फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान भविष्य की नीव रखेंगे। बदलाव की कड़ी बनेंगे। नाडा यंग इंडिया नेटवर्क के प्रयास इस दिशा में सराहनीय है। रैली में नाडा यंग इंडिया नेटवर्क ने युवा जागेगा तंबाकू भागेगा नारे का महत्व रेखांकित किया। विद्यार्थियों की भागीदारी से तंबाकू की रोकथाम की दिशा में एक सराहनीय पहल ली गई। जागरुकता रैली में कुल 600 विद्यार्थियों समेत स्कूल स्टाफ ने व नाडा इंडिया युवा नेटवर्क के सदस्यों ने इसमें भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बठरा में चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने किया। उद्घाटन समारोह में ब्लॉक खंड डाडासीबा के 40 स्कूलों के लगभग 650 बच्चों ने भाग ले रहे हैं। बच्चे खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन तथा चेस स्पर्धाओं में भाग लेंगे। पहले दिन पहला मैच वालीबाल में कस्बा कलेली व लेक व्यू मॉडल स्कूल नंगल चौक में मैच खेला गया, जिसमें कस्बा कलेली स्कूल को विजेता घोषित किया गया। इस मौके पर जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुशल सपेहिया, दिलबर जीत चंद्र सेवानिवृत्त शिक्षक निर्देशक, प्रधानाचार्य मुख्य अध्यापकों सहित बहुत से गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। उपरोक्त जानकारी स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने दी।
प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का शासक मंडल (बीओजी) गठित किया है। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे अधिसूचना जारी की है। तकनीकी विवि के कुलपति की अध्यक्षता वाली बीओजी के लिए नामित सदस्यों में राजेंद्र सिंह आईआईटी दिल्ली, गगन कपूर चेयरमैन सीआईआई हिमाचल प्रदेश, पुरुषोत्तम दास गांव थाना जिला शिमला, विजय पाल सिंह थट्टा घनीयार जिला मंडी, अधिष्ठाता शैक्षणिक तकनीकी विवि, भवानी सिंह पठानिया विधायक फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र, सुरेश कुमार विधायक भोरंज विधानसभा क्षेत्र का नाम है। तकनीकी विवि के कुलसचिव बीओजी के सदस्य सचिव होंगे। तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने कहा कि बीओजी के पदेन सदस्यों में कुलपति चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, सचिव तकनीकी शिक्षा, सचिव वित्त विभाग, निदेशक एनआईटी हमीरपुर, निदेशक राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़, निदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर होते हैं। कुलपति ने कहा कि जल्द ही सभी पदेन व नामित सदस्यों से संपर्क कर बीओजी की बैठक प्रस्तावित की जाएगी।
बाबा कांशी राम उत्कृष्ट विद्यालय डाडासीबा के पूर्व छात्र अंश बहल व निखल कुमार जेई मेंस की परीक्षा पास करने के बाद मंगलवार को स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार सहित अन्य शिक्षकों व स्टाफ ने उनका स्वागत किया। जानकारी देते हुए स्कूल प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने बताया कि ऐसे होनहार छात्रों पर हमें गर्व है। वहीं, निखिल कुमार व अंश बहल ने बताया 1 साल का कठिन परिश्रम करने के बाद उन्होंने जेई मेंस की परीक्षा पास की है।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर, बलाहर, में संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित 12 दिवसीय शिबिर-चालक-प्रशिक्षण वर्ग का कल समापन होगा। प्रशिक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम में परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक मुख्य अतिथि होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शजय प्रकाश गौतम, विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर क्षेत्र मंत्री प्रो. यशवीर सिंह तथा हिमाचल प्रदेश के संस्कृत भारती प्रांत अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वर्गाधिकारी कांगड़ा विभाग संयोजक डॉ. पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए कहा कि समापन कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत शाम 5 बजे समीपस्थ नगर परागपुर में संस्कृत शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी 101 प्रशिक्षणार्थी, 21 प्रबंधक, 9 शिक्षक, संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता एवं स्थानीय संस्कृत अनुरागी ने भाग किया। डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि सामाजिक जागरुकता एवं संस्कृत के प्रचार प्रसार हेतु इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होने आवश्यक है, जिससे इस भाषा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल रक्कड़ के विद्यार्थी शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गत दिनों शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई, इसका विषय 'जी-20 और वासुदेव उत्तम कम एक देश एक राष्ट्रÓ था। यह प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर करवाई गई, जिसमें स्कूल के छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों के चित्रों को चयनित करके रेनबो इंटरनेशनल स्कूल कांगड़ा में भेजा गया। प्रतियोगिता में लोटस स्कूल गरली की सानिया ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सानिया की इस उपलब्धि पर उसे क्रॉकरी और प्रमाण पत्र से नवाजा गया सानिया 11वीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थी और अध्यापक गणों के साथ साझा किया। सानिया की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन कृपाल सिंह देशराज भी उपस्थित रहे।
ब्लॉक परागपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायत घियोरी, बीहन, चुदरेहड़ एवं लगबलियाना में मंगलवार को प्राकृतिक खेती के तहत किसानों ने बिजाई की, जिसमें ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर सुनील कुमार की अगुवाई इस अभियान का आगाज किया गया।वहीं अधिकारी द्वारा किसानों से खुद खेतों में जाकर बिजाई करवाई गई। सुनील कुमार ने बताया सर्वप्रथम बीज का उपचार बीजामृत से किया गया साथ ही एक पंक्ति में ही बिजाई की गई। वहीं उक्त स्थान पर उपस्थित अन्य महिलाओं ने भी प्राकृतिक खेती के बारे में जाना तथा खेती के गुण सीखें इस दौरान घियोरी से आशा देवी, बीहन व चुदरेहड़ से नीलम देवी व लग बलियाना से सीमा शर्मा ने प्राकृतिक खेती की बिजाई की। अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्राकृतिक खेती कृषि की प्राचीन पद्धति है। यह भूमि के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखती है। प्राकृतिक खेती में रासायनिक कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता है। इस प्रकार की खेती में जो तत्व प्रकृति में पाए जाते है, उन्हीं को खेती में कीटनाशक के रूप में काम में लिया जाता है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंड मियाणी में मंगलवार को अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 40 विद्यालयों के के 528 प्रतिभागी अपना दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल में पहुंचने पर प्रिंसिपल डॉ. रत्न चंद, स्कूल स्टाफ, स्थानीय प्रधान काश्मदीन आदि ने भव्य स्वागत किया व प्रतिभागियों द्वारा मार्चपास्ट कर सलामी दी गई। विद्यालय प्रबंधन समिति व स्टाफ ने पारंपरिक पगड़ी, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर विधायक को सम्मानित किया। इसके बाद विधायक ने मंड मियाणी के लोगों की समस्याओं को सुना व उपस्थित अधिकारियों को इनके शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षित एवं योग्य स्टाफ होता है और सरकारी विद्यालयों के बच्चे प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम रौशन करें, इसका अवसर प्रदान किया जाता है तो वहीं उन्होंने स्कूल स्टाफ को तन्मयता से कर्तव्य निर्वहन के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कही कि सभी विभाग यह जान लें कि पिछले 5 वर्षों की व्यवस्था को परिवर्तित किया गया है और राजनीतिक द्वेष से किसी का तबादला नहीं सिया जाएगा, लेकिन कर्तव्यों में कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मंड क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने स्कूल में स्टाफ की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया व त्यौड़ा पत्तन पुल व उलैहड़ियां पुल को प्राथमिकता से बनवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मुरीद हुसैन, उप प्रधान सुखविंदर सिंह, एसडीओ महेंद्र ठाकुर, एसडीओ सिकंदर पठानिया सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस मंडलाध्यक्ष दविंद्र मनकोटिया, जिला परिषद परवीन कुमार मिंदा, प्रधान भोपाल कटोच, कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष संदीप कटोच, प्रधान कुलबीर सिंह, खंड महासचिव कांग्रेस धर्मेंद्र धीमान, डॉ. विशाल ठाकुर, दिनेश शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, विजय शर्मा, दीपक ठाकुर विशेष रूप से सम्मिलित हुए।


















































