विधानसभा क्षेत्र देहरा के अंतर्गत हरिपुर के नजदीक ग्राम पंचायत खैरियां के सपडू वार्ड में सड़क की तंगहाली से लगातार इसी जगह पर पांचवां एक्सीडेंट होने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को एक स्कूटी जिस पर मां बेटा देहरा को काम से जा रहे थे अचानक स्कूटी तंग सड़क से नाले की तरफ गिर गई व मां बेटा दोनों ही गहरे नाले में गिर गए। स्थानीय पंचायत सदस्य राजकुमारी व लोगों के प्रयासों से उन्हें निकाला गया उसी समय पुलिस हरिपुर की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। उन्होंने शीघ्र अपनी गाड़ी में घायलों को बैठाकर कर हरिपुर अस्पताल में प्रारंभिक उपचार हेतु पहुंचा गया। वहीं खैरियां पंचायत के उप प्रधान जसबीर गुलेरिया ने बताया कि दोनों स्कूटी सवारों को काफी चोट आई हंै, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सड़क तंग होने की वजह से यह हादसा हुआ है और इससे पहले भी यहां पांच हादसे हो चुके हैं।
कांग्रेस महासचिव देवेंद्र बुशेहरी के जन्मदिन पर 28 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में केक काटा गया। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर,कुलदीप कुमार, आशा कुमारी,कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह, एस के सहगल व कई नेताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कर्मचारियों व सहयोगियों ने भी देवेंद्र बुशेहरी को उनके दीर्घ आयु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दिन-प्रतिदिन पूर्ण बहुमत के साथ जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शिमला क्षेत्र की जनता स्वीकार कर रही है कि भाजपा ने शिमला के विकास के लिए नए आयाम स्थापित किए हैं। वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल चार महीने में ही जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। कांग्रेस सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। नगर निगम चुनाव में एक भी ऐसी घोषणा कांग्रेस व कांग्रेस की सरकार ने नहीं की है जिस पर इनका अपना कोई योगदान हो। रोप-वे बनाने की बात करते हैं, 1500 करोड़ भाजपा सरकार द्वारा पर्वतमाला योजना के अंतर्गत पहले ही दे चुकी है। पानी देने की बात करते हैं, 1800 करोड़ की नई योजना पहले ही भाजपा सरकार शुरू कर चुकी है। कांग्रेस शिमला नगर निगम को लेकर दिशाविहीन है। भाजपा ने 40,000 लीटर मुफ्त पानी प्रति मास देने की घोषणा की है। शिमला के सौंदर्यीकरण, सड़कों के, पुलों के, पार्किंगों के, शौचालयों के निर्माण की घोषणा की है। डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा, केंद्र की भाजपा सरकार से शिमला के विकास के लिए माकूल धन उपलब्ध करवाएगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 1 मई से 4 मई तक महाराष्ट्र राज्य के अध्ययन प्रवास पर पुणे तथा मुंबई में रहेंगे। अध्ययन प्रवास के लिए पठानिया 30 अप्रैल को शिमला से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। पठानिया 2 मई को पुणे में एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे के राजनितिक नेतृत्व और सरकार में मास्टर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। गौरतलब है कि पठानिया को एमआईटी वर्ल्ड पीस युनिवर्सिटी द्वारा कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए आयोजित संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। पठानिया इस अवसर पर "सार्वजनिक जीवन के माध्यम से देश की सेवा करने वाले युवाओं के सामने अवसर और चुनौतियां" (राजनीति और न्यायपालिका पर विशेष ध्यान) विषय पर अपना सम्बोधन देंगे। 3 मई को सुबह ११ बजे जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई में एमआईटी पुणे के संरक्षकों और राजनीतिक दिग्गजों की बैठक में भाग लेंगे। पठानिया 4 मई को मुंबई से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 5 मई को शिमला पहुंचेंगे।
भारतीय थल सेना में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी श्रेणी के लिए भर्ती, नई भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 3 चरणों में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने दी। कर्नल शलव सनवाल ने कहा कि नई भर्ती प्रक्रिया के अनुसार प्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। यह आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल से देशभर में 176 विभिन्न स्थानों पर 376 केन्द्रों में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि शिमला और सोलन केन्द्रों में चार ज़िलों शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं ने इस परीक्षा में भाग लिया। सोलन और शिमला के केन्द्रों में यह परीक्षा 17 अप्रैल से 26 अप्रैल के मध्य आयोजित की गई। भर्ती निदेशक ने कहा कि परीक्षा के दूसरे चरण में चुने गए उम्मीदवारों को सम्बन्धित सेना भर्ती कार्यालयों द्वारा निर्धारित स्थानों पर भर्ती रैलियों के लिए बुलाया जाएगा। यह भर्ती रैलियां जून से आयोजित की जाएगी। चुने हुए उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस, फिजिकल मेजरमेंट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में चयनित उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। कर्नल सनवाल ने कहा कि तृतीय चरण पूर्ण होने पर सफल उम्मीदवारों की वरीयता सूची जेआईए की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। यह सूची रेजीमेंटल तथा प्रशिक्षण केन्द्रों को भी भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि नई भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भर्ती रैलियों का बेहतर प्रबंधन एवं संचालन संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली भर्ती प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित, पारदर्शी बना रही है।
राज्य के बागवानी विभाग ने 1293 करोड़ रुपये से विश्व बैंक द्वारा प्रायोजित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना (एचपीएचडीपी) के अंतर्गत फल संतति एवं प्रदर्शन केंद्र जाच्छ (नूरपुर) में लगभग 13 कनाल क्षेत्र में आम की 6 नई किस्मों के साथ 605 पौधों का बगीचा तैयार किया है, जिसमें पूसा अरुणिमा, पूसा लालिमा, पूसा सूर्या,पूसा श्रेष्ठा, मल्लिका तथा चौंसा किस्में तैयार की गई हैं। प्रदेश के बागवान अब एक कनाल भूमि में 44 पौधे लगाए जा सकते हैं। विभाग ने भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र नई दिल्ली से इन पौधों की कलमें लाकर पीसीडीओ केंद्र, जाच्छ में पौधों को तैयार किया है। इसमें रेज्ड बेड प्रणाली बनाई गई है, जिस पर इन पौधों को लगाया गया है। इनकी सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम भी लगाया गया है। इन पौधों पर दूसरे वर्ष से ही फल लगना शुरू हो गए हैं लेकिन इनके बेहतर विकास के लिए फलों को तोड़ दिया गया है। परागन के लिए यहां मधुमक्खियों के लिए प्राकृतिक मड हाउस बनाए गए हैं। विभाग ने इन किस्मों के अब तक 2500 पौधे तैयार किये हैं। इन पौधों को विभाग क्लस्टर में बागवानी कर रहे किसानों को मुहैया करवाएगा। इसके अतिरिक्त विभाग ने इस वर्ष आम,लीची, किन्नू, गलगल, पपीता तथा कटहल सहित अन्य फलों के 30 हज़ार पौधे तैयार कर बागवानों को उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है। जिससे बागवान आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से आम के साथ अन्य फलों की खेती कर सकेंगे। रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इस केंद्र में मनरेगा के तहत पंजीकृत लोगों को नर्सरी में काम के लिए लगाया जाता है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के साथ बागवानी बारे तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त हो रहा है। नई किस्म की विशेषताएं आम की पारंपरिक खेती (साधारण बागवानी) में पौधे से पौधे की दूरी 10 मीटर के करीब रखी जाती है जहां एक कनाल भूमि पर मात्र 4 पौधे ही लगते थे वहीं नई किस्म के तैयार होने से हाई डेंसिटी बागवानी करते समय अब पौधे से पौधे की दूरी 3 मीटर के करीब रख कर भूमि पर 44 पौधे लगाए जा सकते हैं यानी अब किसान अपनी सीमित भूमि से भी अधिक उत्पादकता के साथ ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। राज्य के बागवानों की दशहरी,लंगड़ा, चौसा तथा संदूरी आम की फसल अन्य आम उत्पादक राज्यों की फसल के साथ पीक सीजन में बाजार में आती है । यह आम अधिकतर हरे व पीले रंग के ही होते हैं। जिस कारण बागवानों को प्रतिस्पर्धा के कारण उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है। लेकिन आम की इन हाइब्रिड किस्मों में फल ऑफ सीजन यानी सिंतबर में तैयार होता है जोकि सिंदूरी और लाल रंग का होगा। जिससे हिमाचल के किसान-बागवान बाजार की प्रतिस्पर्धा में बने रहने के साथ सामान्य बागवानी की तुलना में उतने ही क्षेत्र में तीन से चार गुणा ज्यादा उत्पादन कर ऊंचे दाम पा सकेंगे। तीन साल के बाद ये आम के पौधे पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। आम के इन पौधों की लंबाई केवल सात से आठ फ़ीट तक ही होगी जिससे किसानों को फल तोड़ने में भी आसानी होगी। इसके साथ ही आम के शौकीनों को नया स्वाद मिलेगा। क्या कहते हैं बागवानी विभाग के अधिकारी बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. कमलशील नेगी ने बताया कि वर्ष 2021 में विभाग ने भारतीय कॄषि अनुसंधान संस्थान, पूसा(नई दिल्ली) से आम की इन किस्मों की कलमें लाकर पीसीडीओ केंद्र, जाच्छ में बगीचा लगाकर पौधों की नई किस्में तैयार की है। इसके अतिरिक्त विभाग ने इस केंद्र में लीची, किन्नू, गलगल, पपीता तथा कटहल के पौधे तैयार किये हैं। जिनके पौधे भी सीजन पर किसानों को उपलब्ध करवाये जाएंगे। बागवानी विभाग किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से बागवानी करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कोर्स भी आयोजित करवाता है। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रशिक्षण टूर पर भी भेजता है। उनका कहना है कि प्रदेश के बागवान इस प्रदर्शन केंद्र का जरूर भ्रमण करें, ताकि वे आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से बागवानी करने के गुर सीख सकें। मुख्यमंत्री प्रदेश को फल राज्य के तौर पर नई पहचान दिलाने के साथ बागवानों को आर्थिंक रूप से समृद्ध बनाने के लिये बागवानी विकास को विशेष प्राथमिकता दे रहे हैं। राज्य में फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए फल क्लस्टर/हब विकसित करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने कार्य शुरू करने की पहल की है, जिसके तहत हाई डेंसिटी प्लांटेशन और माइक्रो इरीगेशन सिस्टम को विकसित किया जाएगा
हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की परवाणू इकाई व प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा हाल ही में नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर रणैश राणा का प्रदेश के प्रवेश द्वार परमाणु के सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट प्रदेश कार्य समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगठन हित में कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट हिमाचल प्रदेश के महामंत्री किशोर ठाकुर, संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व नवनियुक्त प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, अध्यक्ष अमित ठाकुर, राजेंद्र मेहरा, विमल ग्रोवर, बंसी बाबा, कृष्ण डोडा, टेकराज, नितिन साहू, सुंदर लाल सहित बद्दी प्रेस क्लब के सदस्य, ऊनाप्रेस क्लब के सदस्य व प्रदेश से लगभग 35 पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणैश राणा ने कहा कि जैसे संगठन प्रदेश भर के पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन ,पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन, सरकारी मान्यता के नियमों सरलीकरण व पत्रकारों की आय व अन्य कई मुद्दों को प्रदेश सरकार के सामने उठाते आए हैं वैसे ही अब हिमाचल के पत्रकारों की आवाज़ हम राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे और पत्रकारों को जो हक़ मिलना चाहिए, उसे हर हाल में दिलवाने का प्रयास करते रहेंगे। रणैश राणा ने कहा की पत्रकारिता संविधान का चौथा स्तम्भ है। पत्रकार जब खबरें लिखते हैं तो उसका समाज में बहुत असर होता है, इसलिए जब भी खबरें लिखें तो हर तथ्य और हर पहलू को ध्यान में रख कर लिखें।
पाइनग्रोव स्कूल धरमपुर में ग्यारहवें ऑल इंडिया मेजर जगपाल मैमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का बॉयज़ का फाइनल पाइनग्रोव स्कूल सोलन और आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई के मध्य तथा गर्ल्स फाइनल पाइनग्रोव स्कूल सोलन और स्ट्राबेरी फील्ड्स हाई स्कूल चंडीगढ़ के मध्य खेला जाएगा। टूर्नामेंट का तीसरा दिन उल्लास, हर्ष, वेदना एवं हताशा से मिश्रित रहा। जो टीमें अपने आप को अगले दौर में पहुंचाने में सक्षम रहीं, उनकी खुशी का कोई ठिकाना न था। सुदूर मध्य प्रदेश के डेली कॉलेज इंदौर की बॉयज़ टीम के कोच मिस्टर ध्रुव सिंह ठाकुर अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। राजस्थान के मेयो कॉलेज अजमेर के कोच मिस्टर ज़ोरावर सिंह अपनी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर फूले ना समा रहे थे। वहीं स्ट्राबेरी स्कूल चंडीगढ़ के कोच मिस्टर अजय ठाकुर नें भी सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उनके स्कूल की गर्ल्स टीम उम्दा खेल खेल रही हैं और ट्रॉफी ले जाने हेतु विश्वस्त हैं। पाइनग्रोव स्कूल की बॉयज़ और गर्ल्स, दोनों टीमें सेमी फाइनल्स में जगह बना चुकी हैं। बॉयज़ कोच मिस्टर संजय एवं गर्ल्स कोच मिस्टर विनय का कहना है कि उनकी टीमें दूसरी टीमों के मुकाबले कहीं अधिक कौशलों से खेल खेलती हैं और बॉयज़ एवं गर्ल्स, दोनों कैटेगरीज़ में जीत हमारी ही होगी। तीसरे दिन के खेलों में पाइनग्रोव की बॉयज़ टीम नें डेली कॉलेज को 40-30, वैलहम बॉयज़ स्कूल देहरादून नें द लॉरेंस स्कूल सनावर बॉयज़ को 24-10, आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई नें पाइनग्रोव स्कूल सोलन को 34-26 से, बिशप कॉटन स्कूल शिमला नें वैलहम बॉयज़ स्कूल देहरादून को 24-21 के अंतर से हराया। उधर, गर्ल्स मैच में द श्री राम स्कूल दिल्ली नें द लॉरेंस स्कूल सनावर गर्ल्स को 16-12 से मात दी। पहला बॉयज़ सेमीफाइनल पाइनग्रोव स्कूल सोलन व मेयो कॉलेज अजमेर के मध्य खेला गया, जिसमें पाइनग्रोव स्कूल सोलन नें मेयो कॉलेज अजमेरको 29-14 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा बॉयज़ सेमी फाइनल आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई और बिशप कॉटन स्कूल शिमला के मध्य खेल गया, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई नें बिशप कॉटन स्कूल शिमला को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाइनग्रोव स्कूल के हेड ऑफ स्पोर्ट्स मिस्टर सुरेंद्र मेहता ने जानकारी दी कि बॉयज़ फाइनल पाइनग्रोव स्कूल सोलन और आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई के मध्य तथा गर्ल्स फाइनल पाइनग्रोव स्कूल सोलन और स्ट्राबेरी फील्ड्स हाई स्कूल चंडीगढ़ के मध्य खेला जाना है।
पुलिस थाना देहरा के बाहर वीरवार रात को एक चोर फिल्मी स्टाइल में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, हालांकि कुछ ही देर में उसको पकड़ भी लिया गया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति चोरी के कई मामलों में संदिग्ध है, उसे पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस से पुलिस थाना देहरा पूछताछ के लिए लाया जा रहा था। वीरवार करीब रात के सवा आठ बजे जब पुलिस उसे लेकर देहरा थाने के गेट पर पहुंची तो इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। उसके भागते ही पुलिस व स्थानीय लोग उसका पीछा करने लगे। इतने में आरोपी व्यक्ति पुलिस थाना के पास ही डिपो बाजार स्थित पूर्व विधायक दिलीप सिंह के घर की छत पर जा पहुंचा। पूर्व विधायक के बेटे विकास ने बताया कि उन्हें लोगों की आवाजें सुनाई दीं कि आपके घर में कोई घुस गया है। इतने में चोर उनके घर की छत से कूद गया, जिसे उन्होंने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति चोरी के कई मामलों में संदिग्ध है। इसे पूछताछ के लिए लाया गया था। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन इसे पकड़ लिया गया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ओक ओवर में पहुंचने पर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी, राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए। इस दौरान सह प्रभारी तेजेंद्र सिंह बिट्टू , कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह व अनेक विधायक मौजूद रहे।
शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी द्वारा 3 मई को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जानकारी देते हुए स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय महाजन ने बताया कि इस दिन शहीद स्मारक दाड़ी में प्रातः 11 बजे एक समारोह में शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा को श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेंगे तथा प्रार्थना सभा भी आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, जबकि उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय महाजन ने समस्त स्वतंत्रता सेनानियों, मंच के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों तथा आमजन से कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम में आजाद हिंद फौज के प्रखर योद्धा रहे शहीद मेजर दुर्गामल को 25 अगस्त, 1944 और कैप्टन दल बहादुर को 3 मई, 1945 को अंग्रेज सरकार ने लाल किला दिल्ली में फांसी दे दी थी।
विजय मेमोरियल स्कूल इंदौरा में बच्चों के लिए स्विमिंग पूल की सुविधा शुरू कर दी गयी है। स्विमिंग पूल के उद्घाटन कार्यक्रम में राकेश आहलूवालिया वाइस प्रेसिडेंट स्विमिंग एसोसिएशन एंड टेक्निकल डायरेक्टर ऑफ स्विमिंग हिमाचल प्रदेश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्विमिंग पूल का उद्घाटन उनके कर कमलों से करवाया गया। बाद में पुष्पजीत सिंह स्विमिंग कोच को स्विमिंग पूल के संचालन की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि ने बताया कि विजय मेमोरियल स्विमिंग पूल, जो अपनी तरह का इंदौरा विधानसभा क्षेत्र का पहला स्विमिंग पूल है, इसमें बच्चे स्विमिंग की बारीकियां सीख सकेंगे। तैराकी के खेल में बच्चों का भविष्य उज्जवल है । इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य सोनिया शर्मा ने कहा कि विजय मेमोरियल स्कूल में पढ़ाई का स्तर हो या वहां मौजूद सुविधाओं के बारे में बात हो दिन-प्रतिदिन उसमें बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देना ही हमारा उद्देश्य हैं। हमें बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद और प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार करना है। वहीं स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर सचिन शर्मा ने बताया कि 9 एकड़ के स्कूल में अन्य गतिविधियों को जोड़ने का उद्देश्य यह है कि यह जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। आने वाले कुछ वर्षों में स्कूल में विश्वस्तरीय सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए कई योजनाओं पर काम और प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में इन सुविधाओं और योजनाओं को स्कूल की कार्यकारिणी का हिस्सा बनाकर बच्चों को उनकी क्षमताओं को ध्यान में रखकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रधान भूपेंद्र उपस्थित रहे।
Solan Doctors association is organising a FIBROSCAN CAMP in public interest on April 29th. The camp will be oraganised at Bansal Orthopedic Hospital, Mall Road, Solan. While sharing the information Dr Anil Bansal shared that Fibroscan is done to investigate health of liver. In the camp the scan which normally costs around 5000/- will be done at a very subsidised rate of 1000/- only. Further he said that people with Diabetes Jaundice, Fatty Liver, Alcoholics, Obese, or having chronic liver disease will benefit from the scan. He added that those undergoing scan can avail free consultation by Dr Sandeep Dhavan and his team of gastroenterologists from Chandigarh. The camp will be organised between 9:30 am to 1:30 pm. Those who are interested may do prior registration to avail this facility. FOR REGISTRATION: DR. ANIL BANSAL 98160-25018 DR. SANJAY GROVER 92185-00356 DR. R.K. SOOD 98160-24168
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज शिमला में धुआंधार प्रचार किया इस दौरान इंजन घर में प्राचार के दौरान उन्होंने कहा अगर इन नगर निगम चुनावों में कोई प्रचार कर रहा है तो असल में भाजपा कर रही है, हमारे कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया है और छोटी बड़ी बैठकों के माध्यम से जनता तक अपना विचार पहुंचाया है उन्होंने कहा केवल मात्र ध्यान भटकाकर कांग्रेस के नेता जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं पर जनता इस बार भ्रमित नहीं होंगी। कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा सत्ता में बैठते ही सामने आ गया है। इस बार नगर निगम शिमला में भाजपा को जनता का भरपूर साथ प्राप्त होने जा रहा है और जनता के आशीर्वाद से हमें पूर्ण विश्वास है कि एक बार फिर नगर निगम शिमला में भाजपा अपना परचम लहराएगी। भाजपा नगर निगम में आते ही खतरनाक पेड़ों को समयबद्ध ढंग से हटाने का अधिकार नगर निगम में लाएगी। हमारी सरकार ने बिजली के मीटरों को बिना एनओसी के मीटर लगाने का निणर्य लेकर लाखों लोगों को सुविधा दी है, उसी आधार पर पानी के मीटरों के लिए भी एनओसी नहीं होगा। दुकानों के लाइसेंस की फीस की विशमताओं को समाप्त करेंगे एवं एक दुकान एक युनिट की व्यवस्था लागू होगी और एक ही लाइसेंस होगा। नशामुक्ति के खिलाफ जन आन्दोलन चलायेंगे तथा शिमला की जनता को जागरूक भी करेंगे। हर वार्ड के हर मुहल्ले में ‘ओपन जिम’ लगायेंगे जिससे समाज के हर वर्ग को स्वस्थ व सुदृढ़ बनाएंगे। सारे नगर निगम क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे के अन्तगर्त लायेंगे, जिससे अपराधों पर नजर रखी जायेगी व अपराधियों को पकड़ कर कानून के शिकंजे में लायेंगे। आवारा कुत्तों व बंदरों के बढ़ते मामलों व इनके आक्रमक होने से जनता को आ रही परेशानी को दूर करने के लिये एक टास्क फोर्स बनायेंगे जो वतर्मान व्यवस्था में परिवतर्न कर ठोस उपाय करेंगे। एनजीओ व अन्य सामाजिक संस्थाओं को षामिल करेंगे।उन्होंने कहा चुनाव बड़ा हो या छोटा भाजपा उसको धरातल पर लड़ती है ना कि कांग्रेस की तरह हवा हवाई तरीके से लड़ेगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के न्यू ओ.पी.डी. ब्लॉक की कैंटीन में आग लगने की घटना का विस्तृत ब्यौरा लिया। इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है तथा कैंटीन के साथ लगते चिकित्सकों के कुछ चैंबर्ज को नुकसान हुआ है। वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली के अपने दो दिवसीय प्रवास पर हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से दूरभाष पर इस घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही के संबंध में अस्पताल प्रबंधन को इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नये ओपीडी भवन के कैफेटेरिया में आग लगने की घटना के उपरांत घटनास्थल का दौरा कर महाविद्यालय प्रशासन से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आरंभिक सूचना के अनुसार आईजीएमसी के नये ओपीडी भवन के सबसे ऊपरी मंजिल में संचालित कैफेटेरिया में आज प्रातः लगभग 8.30 बजे रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगने की यह घटना पेश आई है। उन्होंने कहा कि सूचना प्राप्त होते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरन्त अग्निशमन विभाग को सूचित किया और इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने समय रहते आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर विधायक भवानी सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, आईजीएमसी की प्रधानाचार्य डॉ. सीता ठाकुर सहित चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ शिक्षा जगत में अस्थाई नियुक्तियों की योजना को सरकार द्वारा निरस्त कर सामान्य ढंगे से नियुक्ति करने पर गदगद हो गया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य चेयरमैन व जिला कांगड़ा प्रभारी सचिन जसवाल, राज्य प्रेस सचिव संजय चौधरी, जिला कांगड़ा स्तर की कार्यकारिणी में से राज्य पैटर्न सरोज मेहता, राज्य उपाध्यक्ष गोविन्दर पठानिया, सहित जिला कांगड़ा के महासचिव अश्वनी सिपेहिया वित्त सचिव सुमन चौधरी खंड अध्यक्षों, जिनमे से धर्मशाला से पवन चौधरी, पालमपुर से नागेश्वर पठानिया, नगरोटा बगवां से तेजपाल,पंचरुखी से कुशल राणा, रक्कड़ से कुलदीप राणा, भवारना से देव मेहता, बैजनाथ से अनिल सुग्गा, देहरा से सुशील ठाकुर, राजा का तालाब से विवेक शर्मा, फतेहपुर से संजय धीमान, इंदौरा से यशपाल, नूरपुर से विपिन चौधरी, कोटला से अनूप सिंह, ज्वाली से रशपाल, विकास नंदा, नगरोटा सुर्रिया से भारत भूषण, डाडासिबा से अश्वनी सिपहिया, जयसिंहपुर से हंस राज राणा, चढियार से अरुण कुमार, रैत से लोकेश नंदन, कांगड़ा से जितेंद्र जसवाल आदि समस्त कार्यकरिणी ने आज माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु का ऐसी किसी भी तरह की प्रदेश में अस्थाई नियुक्तियां न करने के क्लेरिफिकेशन से शिक्षा गुणवत्ता व अध्यापक हितों का संरक्षक शिक्षक संघ ने राहत की सांस ली है। राज्य चेयरमैन ने सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की तीन प्रतिशत किश्त जारी करने पर भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री जी ने मीडिया में वायरल हो रही अस्थाई शिक्षकों की नियुक्तियों पर हैरानी जताई और कहा कि अभी सरकार की ऐसी कोई योजना नहीँ है। इस घोषणा पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जोरदार स्वागत करता है और कर्मचारियों की हितैषी सरकार का धन्यवाद करता है। जसवाल ने बताया कि इस सरकार की छोटी सी अवधि में ही कई कर्मचारी हितैषी फ़ैसले लिए गए हैं जिनमे NPS की कटौती को बंद किया गया है और डीए की बकाया राशि को भी GPF खातों में डाला जायेगा
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने कहा कि आपदा की स्थिति में समय प्रबंधन और त्वरित कार्यवाही अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आपदा राहत कार्य में संलग्न कार्यवाही बल का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। अजय यादव आज ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन तथा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के संयुक्त तत्वाधान में सोलन ज़िला के परवाणु स्थित टिंबर ट्रेल रिसाॅर्ट (टीटीआर) के सभागार में रोप-वे के दुर्घटनाग्रस्त या अन्य कारणों से होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए आयोजित टेबल टाॅप एक्सरसाइज़ और माॅक एक्सरसाइज़ के अयोजन के अवसर पर उपस्थित त्वरित प्रतिक्रिया बल एवं अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे थे। अजय यादव ने कहा कि आपदा के समय जहां प्रभावित व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमज़ोर पड़ सकते है वहीं ऐसी स्थिति में राहत कार्य आरम्भ करने से पूर्व जानो-माल की क्षति का आकलन करना कठिन होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में सर्वप्रथम बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचाना सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जहां एक और शीघ्रता से कार्य करना आवश्यक होता है वहीं प्रभावित व्यक्तियों का मनोबल बनाए रखना भी जरूरी होता है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने में नियमित अभ्यास एवं तैयारी जरूरी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप यहां अनेक स्थानों पर रज्जू मार्गों का प्रयोग किया जाता है। पर्यटन क्षेत्र में भी इनका प्रयोग बढ़ रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि रज्जू मार्ग के कारण होने वाली आपदाओं से निपटने की हमारी तैयारी पूर्ण हो। उन्होंने आज के अभ्यास में एनडीआरएफ के सहायक समादेशक से रज्जू मार्ग आपदा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की और उचित दिशा-निर्देश जारी किए। एनडीआरएफ के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केन्द्र के सहायक समादेशक संतोष कुमार ने इस अवसर पर रज्जू मार्ग की दुर्घटनाओं के कारण होने वाली आपदा के समय में किए जाने वाले कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली के विषय में भी गहन जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा मामलों में त्वरित कार्यवाही प्रतिक्रिया की जानकारी हो तो भविष्य की दुर्घटनाओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा में 108 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। इसका ताजा उदाहरण गुरुवार सुबह सीरां दा भरोअ बनखंडी में उस बक्त देखने को मिला जब बिहार की 22 वर्षीय महिला ने आपातकालीन गाडी़ 108 में स्वस्थ लडके को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार गांव बीहण की गर्भवती प्रवासी महिला पूनम पत्नी संजीत कुमार निवासी सीतामढ़ी, बिहार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुयी। महिला को निजी वाहन से सिविल हॉस्पिटल देहरा पहुंचा गया। देहरा हॉस्पिटल में महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय महिला की तबीयत और खराब होने लगी। महिला की हालत देख एंबुलेंस में तैनात ईएमटी पवन कुमार और चालक संजीव कुमार ने गांव बनखंडी सीरां दा भरोअ के पास रोककर महिला का सफल प्रसव करवाया। महिला ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों के साथ शिमला नगर निगम चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें एकजुटता के साथ सभी वार्डो में पार्टी प्रत्यशियों के प्रचार-प्रसार में जुटने को कहा। प्रतिभा सिंह ने अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों से नगर निगम में चुनावों दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पूरा करने का आह्वान करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार की तीन माह की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रख कर उन्हें कांग्रेस को वोट देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपना महापौर व उप महापौर बनाने जा रही हैं। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार, कांग्रेस विधायक पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग सुरेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहें। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नगर निगम में विभाग के चुनाव कार्यो जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के सभी नेता अपने अपने वार्डो में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। बैठक में कांग्रेस के उपाध्यक्ष यशपाल तनाईक,सेन राम नेगी, जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद,जिला शिमला शहरी अध्यक्ष वीर सिंह वीरू, जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र कौशल , जीतराम पवार ,मोहन नेगी,चेतराम चौहान, पलक राम कश्यप ,मनु भाटिया, विनोद भाटिया, दिग्विजय मल्होत्रा, यशपाल सिंह, तीखु राम, सेवक राम ,शिवानी चौहान, रोहित, प्रदीप, वरुण भाटिया,पीएल आजाद ,पूरन चंद व कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज शिमला में नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं व रोड शो कर शिमला नगर निगम चुनाव में फिर से भाजपा को जिताने का अनुरोध किया। अनुराग ठाकुर ने वार्ड -6 टूटू, वार्ड -7 मज्याठ, वार्ड -5 समरहिल में जनसभा व वार्ड संख्या- 33 खलिनी, वार्ड संख्या 13 कृष्णा नगर, सीटीओ लोअर बाज़ार में चुनाव प्रचार कर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। अनुराग ने कह कि कांग्रेस सरकार 5 महीने में ही हांफी गयी है। शिमला नगर निगम में फिर भाजपा आने वाली है। शिमला में भाजपा द्वारा किये गए विकास कार्यों को दोहराते हुए ठाकुर ने कहा, " शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवार पूरे जोश के साथ मज़बूती से चुनाव लड़ रहे हैं। शिमला की जनता ने इन निगम चुनावों में फिर से भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। हम अपने विकास कार्यों व कांग्रेस की नाकामियों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं। शिमला में आज ये जो भी डेवलपमेंट दिख रहा है यह भाजपा की देन है। पहले शिमला की सड़कें तंग थीं, पानी की समस्या, गंदगी की दिक्कत थी और विकास ना के बराबर था। प्रधानमन्त्री जी ने कोई 5 -10 करोड़ नहीं बल्कि 6500 करोड़ शिमला और धर्मशाला के स्मार्ट सिटी के लिए दिया है। आज सड़कों का चौड़ीकरण जो आप देख रहे हैं वो भारतीय जनता पार्टी ने जनता के आशीर्वाद से किया है। कारों की पार्किंग की सुविधा, अलग अलग वार्डों में पार्किंग की सुविधा जो आप देखते हैं और 700 और कारों की पार्किंग की सुविधा जो बनने जा रही है, ये सब भी भाजपा की देन है। शिमला में पिछले पांच वर्षों में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं। पानी की समस्या से मुक्ति हेतु 1800 करोड़ के प्रावधान किये गए। भारतीय जनता पार्टी के कारपोरेशन बनने के बाद विकास के अनेकों और काम किये जायेंगे। " कहा "हमने शिमला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में बिजली की समस्या का निवारण किया। नयी तारों का बिछना हो या ट्रांसफार्मर्स हो सब लगवाने का काम किया है। हमने स्वास्थय की सुविधा दी और कांग्रेस ने 5 महीने में हीं उसे बंद करने का काम किया है। अगर आप दे नहीं सकते तो कम से कम छीनने का काम ना करें। सत्ता में भाव होना चाहिए। विकास आपके सोच में होना चाहिए. सिर्फ पांच महीने में ही कांग्रेस की सारी गारंटियां फेल हैं। शिमला कारपोरेशन के चुनाव में इनकी गारंटियां काम नहीं आयीं। झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस से जनता इनकी 10 गारंटियों का हिसाब माँग रही है।" सरकार में आने से पहले कांग्रेसी बोलते थे हम कर्ज़ा नहीं लेंगे, बल्कि कर्ज़ा चुकाएंगे। रोज़ का 40 करोड़ कर्ज़ा यानी लगभग 6 हज़ार करोड़ का कर्ज़ा ये सरकार पिछले पांच महीनों में ले चुकी है। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश को कर्ज़े में डुबाने का काम कर रही है। इनके विधायक कहीं जन्मदिन मना रहे हैं और मंत्री विदेशों में घूम रहे हैं। कोई जनता से मिलने को तैयार नहीं है। इस सरकार के बनते हीं लूट की खुली छूट मिल गयी है। जनता आज ठगा हुआ महसूस कर रही है और इन चुनावों में कांग्रेस पर वोट का चोट कर उनके झूठे वादों के लिए सबक़ सिखाने जा रही है। शिमला कारपोरेशन चुनावों में भाजपा की जीत पर पूरा भरोसा जताते हुए ठाकुर ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी शिमला कारपोरेशन के चुनाव में अपने विकास कार्यों को लेकर जा रही है। आज आप कहीं भी किसी वार्ड में चले जाइये लोग बोलते मिल जायेंगे कि ये तो भारतीय जनता पार्टी ने कराया हैं। आज लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए दिल से तैयार हैं। "
कुलाणी- चंदपुर- भरमात- सिंबलू पट्टी सड़क के विस्तार एवं सुधार कार्य पर 7.28 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा एवं शहरी आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत चंदपुर में लोगों की समस्याओं को सुनने के अवसर पर पर दी। उन्होंने कहा कि 9.30 किलोमीटर लंबी सड़क का कार्य 18 माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य विभाग को दिया गया है। उन्होंने कहा कि चंदपुर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल सुधार के लिये भी 1 करोड़ 92 लाख से पेयजल योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चंदपुर के लोगों को भरपूर एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए फिल्टर बेड निर्माण के साथ साथ एक लाख लीटर से अधिक क्षमता के 4 टैंक भी बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं का सृजन उनकी प्राथमिकता है और इस पर योजनात्मक रूप में कार्य चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि चन्दपुर को कंडवाडी तथा स्पैडू से जोड़ने के लिए दो पुलों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि रच्छयाड़ा में पुल का निर्माण हो चुका है जबकि कुलाणी में पुल के अप्रोच कार्य के लिये 25 लाख रुपये जारी कर दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि चंदपुर में बिजली वोल्टेज की समस्या को भी समाप्त करने का प्रयास किया गया है और यहां के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि गांव कमलोटा को जोड़ने के लिये पैदल पुल का निर्माण की घोषणा की। उन्होंने चन्दपुर पंचायत ओर से आई सभी मांगों को चरणबद्ध पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बगीची महिला मंडल भवन को प्रयाप्त धनराशि तथा दादी माता सरायें भवन को 3 लाख तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला मण्डलों को 15-15 हजार देने की घोषणा की। इसके पश्चात सीपीएस ने ग्राम पंचायत भगोटला के कुशमल में 13 लाख से निर्मित वन रक्षक कुटीर का लोकार्पण किया किया। उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय भगोटला के नये भवन के लिये पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवा दी जायेगी। उन्होंने भगोटला में भी सभी मांगो को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ब्रह्म ऋषि जी स्मृति में पार्क बनाने के लिये डेढ़ लाख रुपये, युवक मंडल भवन के कार्य के लिये डेढ़ लाख रुपए और दो महिला मण्डलों को 20-20 हजार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक कपुर, डॉ मदन दीक्षित, महासचिव रोशन लाल चौधरी, अमर नाथ, ग्राम पंचायत प्रधान चंदपुर कमला कपूर, उपप्रधान सतीश चंदेल, प्रधान भगोटला सतीश कुमार, बीडीसी सदस्य तनु देवी, राम सिंह कपूर, पूर्व प्रधान औंकार ठाकुर पूर्व प्रधान कुलदीप चंद, मनी राम, संतोष कुमार, कमला कपूर, प्रीतम चन्द, विजय कुमार, डीएफओ नितिन पाटिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एचपीएस अनिल कुमार ने वीरवार को देहरा में बतौर डीएसपी अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने बताया कि नशे पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यातायात की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा नशा माफिया, वन माफिया, शराब माफिया व खनन माफिया से भी सख्ती से निपटा जाएगा।
प्रदेश के पूर्व विस अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक विपन परमार ने कसुम्पटी वार्ड में चुनाव प्रचार के दौरान गोरखु लॉज में एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रचना शर्मा के समर्थन में मतदान की अपील की। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी ,पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक प्रकाश राणा, सह प्रभारी अरुण फॉल्टा, भाजपा नेता बलदेव तोमर भी उपस्थिति रहे। परमार ने कहा कि भाजपा ने जो दृष्टि पत्र दिया वह जनता को राहत प्रदान करेगा, स्मार्ट सिटी को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हित में दृष्टि पत्र जारी किया गया है और वादे को पूरा कर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल हो चाहे शिमला के अन्य समस्या की बात हो भाजपा सरकार ने हर समस्या का हल किया है और नगर निगम के कार्यकाल के दौरान हर वार्ड में विकास करने का काम किया है ।उन्होंने कहा कि 40 हज़ार लीटर पानी फ्री देंगे,टेक्स के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए एक निगम एक टेक्स व्यवस्था करेंगे।खतरनाक पेड़ों का कटान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के साथ चले हम विकास करवायेंगे। विपन ने कहा कि जनता कमल खिलाए। भाजपा शिमला स्मार्ट सिटी का कायाकल्प करेगी। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी से रचना झीना शर्मा को पार्षद बनाए निश्चित रूप से कसुम्पटी की आवाज बुलंद होने होगी। रचना झीना शर्मा ने कहा वार्ड की बेसिक समस्याओं को हल करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सुविधाएं मिले, सरकारी योजनाओं का लाभ मिले ,नगर निगम की सुविधाएं वार्ड तक पहुंचे ऐसा मेरा प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए जी जान एक करूंगी, जनता के साथ मिलकर हर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुसुम्पटी वार्ड को सुंदर बनाने के साथ-साथ जागरूकता अभियान के साथ वार्ड में से सामाजिक कुरीतियों को कैसे दूर किया जा सकता है? नशे जैसी समस्या को कैसे हम काबू पा सकते हैं ?इस पर वार्ड के मतदाताओं निवासियों को साथ लेकर के घर-घर अभियान चलाने का काम किया जाएगा.रचना झीना शर्मा ने कहा की वार्ड की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो, इसके लिए स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन, डिस्पेंसरी का बेहतर होना ,चिकित्सा सुविधाएं अच्छी मिले इस सब के लिए प्राथमिकता पर काम करना मेरी पहल होगी। रचना ने कहा कि शिमला नगर निगम स्मार्ट सिटी है और स्मार्ट सिटी का स्मार्ट वार्ड का कुसुम्पटी बनाया जाए यह मेरी मेरा लक्ष्य रहेगा।
कुनिहार पुलिस ने सिरमौर जिले के एक व्यक्ति से 288 ग्राम चरस बरामद करने में कामयाबी पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुनिहार से पुलिस जाडली की तरफ गस्त पर थी, तभी जाडली के समीप बन्ना मोड़ पर एक व्यक्ति बस से उतरा। शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सूरत सिंह पुत्र फ़िटू राम गांव ज्ञान कोट राजगढ़ जिला सिरमौर बताया। तलाशी लेने पर इसके पास से 288 ग्राम चरस पाई गई, जो इसे यहां बेचने के इरादे से आया था। पुलिस ने अंडर सेक्शन 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कुनिहार ओम प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज नई दिल्ली में आयोजित एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया के छठे संस्करण के अंतर्गत संवाद सत्र में भाग लिया। इस सत्र में विभिन्न मंत्रालयों, औद्योगिक क्षेत्र और स्टार्टअप्स से जुड़े विशेषज्ञ एवं हितधारक शामिल हुए। भारत समूह-20 (जी-20) की अध्यक्षता कर रहा है और इसी परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ मिलकर ‘वन अर्थ वन हेल्थ, एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023’ के इस छठे संस्करण का आयोजन कर रहा है। आयोजन के दौरान बुधवार सायं मेडिकल वैल्यू ट्रैवल अवार्ड्स-2023 को संबोधित करते हुए डॉ. शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने अपार सौंदर्य से नवाजा है और यहां का शांत एवं स्वच्छ वातावरण भारत में चिकित्सा सेवाओं के लिए आने वाले विभिन्न रोगियों के लिए एक उपयुक्त गंतव्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, खान-पान, सुंदर वादियां, खूबसूरत पर्यटन स्थल, मंदिर, गोम्पा व मठ बड़ी संख्या में घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा पर्यटन से राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा मिलने से यहां के लोगों के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने स्वास्थ्य एवं देखभाल को बढ़ावा देने के दृष्टिगत इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पर्यटन को स्वास्थ्य से जोड़ने की यह पहल न केवल चिकित्सा कारणों से यहां आने वाले यात्रियों को लाभ प्रदान करेगी, अपितु विभिन्न राज्यों की आर्थिकी को भी गति देगी। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच स्वास्थ्य सेवा में सहयोग के अवसर पैदा करने पर बल देना है। यह प्रतिभागियों को दुनिया भर में सहयोगियों के साथ नेटवर्क बनाने, विचारों का आदान-प्रदान करने, संपर्क बढ़ाने और मजबूत व्यावसायिक साझेदारी में सक्षम बनाएगा। इस सम्मेलन में 125 प्रदर्शक और 70 देशों के लगभग 500 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, पर्यटन, विदेश, वाणिज्य और उद्योग तथा आयुष मंत्रालय, उद्योग मंचों, स्टार्टअप आदि के प्रमुख वक्ताओं और विशेषज्ञों के साथ संवाद एवं चर्चा भी की गई।
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का एक साल का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने शिमला में कहा कि 1 साल पहले कांग्रेस हाईकमान ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी थी उसको निभाने के लिए वह काम कर रही है। पार्टी के सभी नेताओं को एकजुट करने में उनको कामयाबी मिली है जिसकी बदौलत पार्टी ने प्रदेश में सरकार बनाई है। नगर निगम शिमला के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को जीत मिलेगी और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए एकजुटता से कार्य किया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल है बावजूद इसके कांग्रेस सरकार सभी गारंटीयों को 5 साल में पूरा करेगी। नगर निगम शिमला में जो वादे किए गए हैं उनको पार्टी लागू करेगी। पार्टी के सभी नेताओं को वार्ड में प्रचार के लिए ड्यूटी दे दी है और सभी नेता प्रचार में जुट गए हैं।
स्यांज बगड़ा का ऐतिहासिक ठिरशु मेला नाग धमुनी मंदिर स्यांज के परिसर में विधिवत संपन्न हुआ। मेले के समापन समारोह में स्थानीय विधायक दीप राज भन्थल ने शिरकत की। जानकारी देते हुए आशुतोष सारस्वत ने कहा कि इस मेले का आयोजन कई सदियों से किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन सुकेत रियासत के सैन वंशज के राजाओं के कटवाल द्वारा क्षेत्र में लगे असाध्य रोग की मुक्ति के निवारण हेतु नाग धमुनी के मंदिर में किया गया था। आज भी इस परंपरा का निर्वहन नाग धमुनी के गणो के झाड़े से किया जाता है। ठिरशु मेला वसन्तोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। यह मेला वसंत ऋतु के मध्य में 11 व 12 प्रविषठे वैशाख को नाग धमुनी मंदिर स्यांज में विधिवत मनाया जाता है। मेले में डॉ . गोपाल चौहान राज्य कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, एडी शर्मा समाजसेवी व सेवानिवृत महाप्रबंधक पर्यटन विभाग एवं नेक राम शर्मा पदम श्री 2023 को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक भन्थल ने नाग धमुनी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। एक लाख रुपये की राशि डॉ. गोपाल चौहान ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भेंट की। कल्याण चौहान ने दस हजार रुपये की राशि आयोजन समिति को प्रदान की। विधायक दीप राज द्वारा 9 महिला मंडल तथा 4 युवक मंडलों को पांच पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस दौरान विशेष तौर पर केसर सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह ठाकुर, राज कुमार, पन्ना लाल वर्मा, लाल चन्द वर्मा, दाखु राम शर्मा, बिट्टू वर्मा आदि उपस्थित रहे।
ज़िला एवं सत्र न्यायालय नालागढ़, सोलन, कांडाघाट, अर्की और कसौली स्थित न्यायालय परिसर में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस लोक अदालत में अपराधिक कंपाउडेबल अपराध, चेक बाऊंस मामले, मोटर व्हीकल चलान के मामलों में धन वसूली इत्यादि का सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन, भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों का भी सुनवाई कर निपटरा किया जाएगा। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए है, का भी लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समय व धन की बचत होती है। लोक अदालत में न्यायालय शुल्क नहीं लगता और पुराने मुकदमे का न्यायालय शुल्क वापिस हो जाता है। लोक अदालत में किसी पक्ष को सजा नहीं होती। उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए 13 मई, 2023 से पूर्व ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन व ज़िला के सभी न्यायालयों में सादे कागज़ पर आवेदन कर सकता है। जिस अदालत में मामला विचारधीन है उस अदालत में भी आवेदन दिया जा सकता है।
शिमला में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्य प्रतिनिधि फुन्त्सोक त्सेेवान्ग ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने ‘थंका पेंटिंग’ भेंट कर राज्यपाल को सम्मानित भी किया।
हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। वर्तमान में राज्य के कई अनछुए गंतव्य स्थलों की ओर देश और विदेश के पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को सुलभ और सुविधापूर्ण परिवहन के साधन उपलब्ध करवाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश रेल, सड़क और हवाई संपर्क के माध्यम से देश के अलग-अलग स्थानों से जुड़ा है। हवाई सेवा और पर्यटन एक दूसरे के पर्याय हैं। प्रदेश में आने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक अच्छी कनेक्टिविटी चाहते हैं और हवाई सेवाएं इसमें मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में हवाई परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए हाल ही में कई कदम उठाए गए हैं। रामपुर, बद्दी, कांगनीधार (मंडी) और सासे (हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान), मनाली में हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सुविधा-संपन्न पर्यटक कम समय में हिमाचल के अनछुए पर्यटक स्थलों में पहुंच पाएंगे। शिमला शहर में संजौली और सोलन के बद्दी हेलीपोर्ट से हेली-टैक्सी सेवा भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके अतिरिक्त हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और ऊना जिलों को हवाई सेवा सुविधा प्रदान करने के लिए यहां हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान इन हेलीपोर्ट के निर्माण और विकास के लिए 30 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार हेलीपोर्ट के निर्माण के साथ-साथ हवाई अड्डों के विस्तार व निर्माण पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के अलावा मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भी प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है। मंडी हवाई अड्डे का सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट (एसआईए) सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। इसके उपरांत भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार मास्टर प्लान के कार्यान्वयन में तेजी लाई जा रही है। कांगड़ा हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई मौजूदा 1,372 मीटर से बढ़ाकर 3,010 मीटर करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अगले वित्तीय वर्ष के मध्य तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे बड़े हवाई जहाजों की लैंडिंग में सुविधा होगी और लोगों को प्रतिस्पर्धी दरों पर हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध होगी। राज्य सरकार वैश्विक पर्यटन स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य के प्रमुख शहरों के लिए हवाई संपर्क बहुत महत्वपूर्ण है। इससे राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में यातायात जैसी समस्या से निजात दिलाएगा।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के युवाओं से 4 मई को सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र हमीरपुर में आयोजित किए जाने वाले लघु रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है। उपायुक्त ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में टैक महेंद्रा, जस्ट डाइल, प्लैनेट स्पार्क, लावा मोबाइल और क्वैस सहित लगभग 25 राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियां लगभग ढाई हजार युवाओं को रोजगार देंगी। चयनित युवाओं को साढ़े 16 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इस लघु रोजगार मेले में आईटीआई और पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, बीटेक, एमबीए, बीफार्मा, डीफार्मा, बीएससी, बीकॉम और बीए पास युवाओं के अलावा दसवीं व 12वीं पास युवा भी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 और मोबाइल नंबर 85913-45920 पर संपर्क किया जा सकता है।
उपमंडल राजगढ़ में नए एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के उपरांत राजकुमार ठाकुर ने कहा कि वे पहले भी राजगढ़ में बतौर तहसीलदार सेवा कर चुके हैं और यहां के क्षेत्र और समस्याओं से परिचित हैं। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि उनके और पूरे उपमंडल के अन्य कार्यालयों में आने वाले लोगों के कार्य उसी दिन में हो जाएं। राजगढ़ उपमंडल एक हरभरा और सुंदर क्षेत्र है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए पर्यटन की दृष्टी से संभावित स्थानों का चयन कर विकास किया जाएग। इसके अतिरिक्त सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं का कार्यान्वन करने का भरसक प्रयास किया जाएगा, ताकि सभी नीतियों और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच सके। उनका यह प्रयास भी रहेगा कि आपदा के समय में वह स्वयं व अधीनस्थ अधिकारी पीड़ितों को तत्काल सहायता दे सके।
जिला दंडाधिकारी सिरमौर आरके गौतम ने 30 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से रात 10 बजे तक नाहन शहर के दिल्ली गेट से उपायुक्त कार्यालय सड़क पर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह की ओर जाने और आने वाले वाहनों को दूसरे रूट पर डाईवर्ट किया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा यहां जारी आदेशों के अनुसार श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के आगमन दिवस आयोजनों के दृष्टिगत 30 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से रात 10 बजे तक नाहन शहर के दिल्ली गेट से उपायुक्त कार्यालय सड़क पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक चलने वाले वाहन अब वाया एचआरटीसी वर्कशाप रोड होकर चलेंगे। इसी प्रकार उपायुक्त कार्यालय रोड एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से दिल्ली गेट की ओर चलने वाले वाहन अब वाया कालिस्तान तालाब, होटल सिटी हर्ट होकर चलेंगे।
एचएएस अधिकारी यादविंद्र पॉल ने आज एसडीएम अर्की का कार्यभार संभाल लिया है। यादविंद्र पॉल ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि सभी विभागों के साथ आपसी तालमेल बिठाकर कार्य किया जाए। पॉल ने कहा कि इसके साथ ही जन कल्याण कार्यों को गति देना, सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुचांना उनकी प्राथमिकता में होगा। बता दें कि यादविंद्र पॉल ने सितंबर 1998 में बतौर ज़िला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी किन्नौर में अपनी पहला पदभार संभाला था। पॉल ने 25 वर्ष के कार्यकाल में अभी तक 8 जिलों में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। अर्की में कार्यभार संभालने से पूर्व यादविंद्र पॉल राजगढ़ में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे रहे थे।
भाजपा नेता व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आईजीएमसी का दौरा किया। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि आईजीएमसी में आग लगने के कारण अस्पताल की संस्था को भारी नुकसान हुआ है। हमें इस प्रकरण से सीख लेनी चाहिए और आने वाले समय में इस प्रकार के हादसे ना हो इसके बारे में विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से यह आग लगी, इसके परिणाम काफी गंभीर भी हो सकते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन को इस प्रकरण पर गंभीरता से एक्शन लेना चाहिए और इसके लिए एक जांच समिति भी तय करनी चाहिए।
जिला कांगड़ा के लोअर लंबागांव के वार्ड नंबर 6 में कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर के पास विजय कुमार के घर में एक सात फुट लंबा सांप घुस आया। विजय कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी ने सांप को दिन के तीन बजे घर में देखा, जिसे देख कर वह घबरा गई। उस समय सांप वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद सांप बार-बार उनके घर की ओर आ रहा था। सांप उनके घर पर बने स्टोर के अंदर चला गया। इस पर विजय कुमार ने आलमपुर निवासी स्नेक सेवर माथुर धीमान को सूचित किया। माथुर धीमान ने इस सांप को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ दिया। माथुर धीमान ने बताया कि यह सांप विषहीन है। इस सांप को घोड़ा पछाड सांप भी कहा जाता है। अगर इस सांप को घोड़े की दौड़ में भी दौड़ा दें तो घोड़ों को भी पीछे छोड़ देता है।
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में मां ज्वाला देवी के दर्शनों के लिए आए पंजाब के एक श्रद्धालु बुजुर्ग महिला का मंदिर की सीढ़ियों पर पैर फिसल गया, जिसके कारण उसके पांव में फ्रैक्चर हो गया है। उक्त बुजुर्ग महिला दर्द से कराहने लगी। यह दृश्य देखकर मंदिर चौकी प्रभारी विजय ठाकुर का दिल पसीज गया और उसने बुजुर्ग श्रद्धालु महिला को ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाने में परिवार वालों की मदद की। उक्त नौजवान पुलिस कर्मचारी की इस नेक काम के लिए हर जगह तारीफ़ हो रही है कि हिमाचल पुलिस में भी नेक दिल और ईमानदार लोग अभी हैं। ज्वालामुखी मंदिर में मां ज्वाला के दर्शनों के लिए पहुंचे पंजाब के श्रद्धालु परिवार की बुजुर्ग महिला पूर्णिया से गिरने के कारण टांग में चोट आने से दर्द से कहरा रही थी। उनके दर्द को देखते हुए मंदिर चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने उक्त महिला बुजुर्ग को स्ट्रेचर पर उठाकर बुजुर्ग गाड़ी तक पहुंचाने में मदद की। घायल बुजुर्ग महिला की बहू सपना देवी ने बताया कि उनकी सासु माताजी का पांव सीढ़ियों पर अचानक पर फिसल गया, जिससे उनके पांव में फैक्चर हो गया। लेकिन उन्हें मदद के लिए कोई भी रास्ता नहीं सूझ रहा था, जिस पर उन्होंने मंदिर चौकी में बैठे मुख्य आरक्षी विजय कुमार से मदद की गुहार लगाई तो उन्होंने उनकी गाड़ी जो कि बस स्टैंड में पार्किंग में लगी थी, उसको बुलवाया और माता जी को अस्पताल पहुंचा कर सराहनीय कार्य किया है। वहीँ मंदिर चौकी प्रभारी पुलिस जवान विजय कुमार की दरियादिली पर शहरवासियों ने भी गर्व महसूस किया है।
उपमंडल देहरा में वीरवार को नई एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने कार्यभार संभाल लिया। पहले ही दिन उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर निपटारा भी किया। बताते चलें कि एक प्रशासनिक अधिकारी बनना किसी जंग को जीतने से कम नहीं होता। इसके बाद कोई अढ़ाई साल के मासूम को गोद में लेकर कैंसर को हरा दे तो दूसरी जंग में विजय मानी जा सकती है। करीब सवा साल से एसडीएम के पद पर तैनात शिल्पी बेक्टा हौसले के दम पर लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। वे न केवल कैंसर जैसी बीमारी से लड़ीं, बल्कि जीती भी हैं। 2012 में बेटी के एचएएस अधिकारी बनने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। 2018 में अचानक ही कैंसर डिटेक्ट हुआ तो परिवार में मायूसी का आलम पैदा हुआ। 2019 में पहली रेडिएशन थेरेपीके बाद सिर पर एक बाल भी नहीं था। खुद का चेहरा देखकर डरी नहीं, बल्कि अढ़ाई साल के मासूम बेटे को भी दुलार देती रहीं। महिला प्रशासनिक अधिकारी को करीब से जानने वाले बताते हैं कि कैंसर की बीमारी सुनते ही होश फाख्ता हो जाते हैं, लेकिन वो नहीं घबराई। बल्कि खुद को जंग लड़ने के लिए तैयार कर लिया। होनहार व बहादुर बेटी के जहन में अपनी नानी के शब्द हमेशा आया करते थेज्.नानी कहा करती थी 'चोट लगने पर दर्द होता है, मगर कष्ट आपका अपना विकल्प होता है।Ó हालांकि, पूरा परिवार शिल्पी के साथ खड़ा था। बहन तीमारदारी के लिए न्यूयार्क से पहुंच गई थीं। लेकिन हर कोई यह जानता था कि केवल और केवल शिल्पी का हौसला ही उसे नवजीवन दे सकता है। इंसान में होनी चाहिए दृढ़ इच्छाशक्ति बेक्टा बताती हैं कि इंसान में दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। घंटों योगा किया करती थीं। लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव किए। वर्कआउट भी प्राथमिकता में शामिल किया। जीवन से जुड़ी सकारात्मक व प्रेरणादायक किताबें पढ़ा करती थीं। ये सब कुछ ट्रीटमेंट से अलग था। ये आपको डॉक्टर नहीं देते हैं, बल्कि खुद करना होता है। बिना कोचिंग के पास की एचएएस परीक्षा 2012 में परिवार की मेधावी बेटी शिल्पी बेक्टा ने बगैर कोचिंग के ही हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक परीक्षा को उत्तीर्ण किया था। बैंक पीओ की नौकरी छोड़ दी, क्योंकि जन सेवा की ललक थी। पिता, एक्साइज विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद से रिटायर हुए हैं। मां, बैंक अधिकारी रही हैं। धर्मशाला में ही दसवीं की पढ़ाई की थी।
तेज आंधी और ओलावृष्टि से हमीरपुर जिला में आम की 80 मीट्रिक टन फसल तबाह हो चुकी है। ऐसे बागवानों को करीब साढ़े 18 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। तेज आंधी से आम के पेड़ों की टहनियां व फूल इत्यादि झड़ गए हैं, जिसे देखकर बागवानों के चेहरे भी मायूस हो गए हैं। क्योंकि इस बार आम की बंपर फसल की उम्मीद जताई जा रही थी। जिला हमीरपुर की 2500 हेक्टेयर भूमि पर बागवान आम की फसल तैयार करते हैं अगर अच्छी पैदावार हो जाए तो किसानों को आम की 1200 मीट्रिक टन फसल प्राप्त होती है। लेकिन इस बार तेज आंधी को ओलावृष्टि ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उद्यान विभाग हमीरपुर के उप निर्देशक डॉक्टर राजेश्वर परमार ने बताया कि हमीरपुर जिला में तेज आंधी और ओलावृष्टि से आम की 80 मीट्रिक टन फसल अब तक खराब हो चुकी है। बागवानों को करीब साढ़े 18 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आम के पौधों पर जब फूल अंकुर फूट रहे थे, उस समय यह नुकसान हुआ है। इसके चलते बागवानों को आम की फसल का काफी नुकसान झेलना पड़ा रहा है। इस बार जिला में आम की बंपर फसल की उम्मीद थी, लेकिन ओलावृष्टि और आंधी के कारण बागवानों को नुकसान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में सुबह आग लग गई, जिससे अफ़रा-तफ़री मच गई। आग न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में बनी डॉक्टरों की कैंटीन में लगी। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने के चलते यह घटना घटी है। सूचना मिलने के बाद पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की भीड़भाड़ वाले अस्पताल में जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग से 50 से 60 लाख रुपये नुकसान का शुरुआती आकलन है। अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर महेश ने बताया कि सुबह जब कैंटीन बॉय उठा और उसने गैस जलाने की कोशिश की तो अचानक से आग भड़क गई और दो सिलेंडर फटने से पूरी मंजिल में आग लग गई। लकड़ी से बना एटिक जलकर राख हो गया। फिलहाल अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से 10 करोड़ की संपत्ति को बचा लिया गया है। IGMC के सुरक्षा कर्मियों ने आग बुझाने में मदद की।
हमीरपुर जिला के वार्ड नंबर-2 से एक 12 साल का बच्चा लापता हाे गया है। इस बारे बच्चे के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लापता बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए सोनी कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी वार्ड नंबर-2 हाऊस नंबर-178 तहसील व जिला हमीरपुर ने बताया कि उनका 12 साल का बेटा शिवांश भाटिया 24 अप्रैल को सुबह 8.40 बजे से लापता है। शिवांश की हर जगह तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया, जिसके बाद पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस के अनुसार पिता की शिकायत मिलने के बाद लापता बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बच्चा पीले रंग की शर्ट, ग्रे रंग की पैंट और हल्के काले रंग के जूत पहने हुए है तथा उसका कद 5 फुट 10 इंच है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि बच्चे के बारे कोई जानकारी मिलती है तुरंत पुलिस को सूचित करें या फिर 9418418265 नंबर पर संपर्क करें।
विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलाख में गेहूं में आग लगने के कारण 8 किसानों की फसल जल कर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर पाया काबू। मामले की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत पलाख की प्रधान सुषमा देवी ने बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि गेहूं की फसल में भयानक आग लग गई है। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर जायजा लिया व आसपास के लोगों से मदद मांगी। लोग ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे, लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी कि काबू होने का नाम नहीं ले रही थी। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन के माध्यम से सूचित किया व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ग्राम पंचायत पलाख के लगभग 8 किसानों की फसल जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि सरकार से किसानों को मुआवजा देने की गुहार लगाई जाएगी और किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। वहीं, नायब तहसीलदार इंदौरा गगन सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त होने के बाद उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। नुकसान की जानकारी जुटा ली गई है। टीम के द्वारा किस-किस किसान को कितना नुकसान हुआ है, उसकी फाइल तैयार करके उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जो भी उचित मुआवजा बनेगा वह किसानों को दिलवाया जाएगा।
सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में बुधवार को तनाव से दूर रहने के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी सोनाक्षी एस तोमर ने छात्रों को तनाव से दूर रहने के उपाय बताए। वहीं, विश्वविद्यालय के बच्चों ने लघु नाटक, कविता और अन्य गतिविधियों के माध्यम से तनाव से दूर रहने का संदेश दिया। आईएएस अधिकारी सोनाक्षी एस. तोमर वर्तमान में बतौर एमडी, एचपी एससी-एसटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और एचपी वुमन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन सोलन के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि तनाव हमारे जीवन का हिस्सा नहीं है, मगर जब हम अपने हर दिन के जरूरी कार्यों को व्यवस्थित नहीं करके, अनावश्यक कार्यों में उलझे रहते हैं, तो उससे तनाव पैदा होता है। उन्होंने कहा कि तनाव के कारण जहां आज छात्रों में कई तरह के मनोरोग होने लगे हैं, वहीं इससे उनकी पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ता है। तोमर ने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि करियर जीवन का महज एक अंग है, जबकि खुशी ही सफल-सार्थक जीवन का आधार है। ऐसे में करियर, पीयर प्रेशर, ओवरथिंकिंग, देखा-देखी की गलत स्पर्धा के कारण तनाव को खुद पर हावी न होने दें। दिनचर्या में योग-व्यायाम को अपनाकर भी तनाव से दूर रहा जा सकता है। वहीं, स्वामी विवेकानंद का विचार दोहराते हुए उन्होंने कहा कि जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिए, नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है। हर जरूरी काम को सही समय पर करने से तनाव भी परेशान नहीं करेगा।
जसवां परागपुर के अंतर्गत पड़ते संसारपुर टैरेस में तलवाड़ा डैम रोड पर एक कार पलटने का मामला प्रकाश में आया है। हादसे में दो व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी फतेहपुर से चिंतपुर्णी की तरफ जा रही थी कि अचानक बांध से कुछ दूरी पहले सड़क पर पलट गई। चालक के अनुसार सड़क पर पड़े गड्ढे से बचने के चक्कर में वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई। वहीं, मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
ब्लॉक खंड परागपुर के तहत बठरा पंचायत के उप प्रधान पर मनरेगा में सरकारी आईटीआई में शिक्षा ग्रहण कर रहे अपने ही बेटे की फर्जी हाजिरियां लगाने का अरोप लगा ह। ग्रामीण परीक्षित चौहान ने पूरे तथ्यों के साथ इस धांधली की लिखित शिकायत ब्लॉक खंड अधिकारी परागपुर को सौंपी है। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाए हैं कि पंचायत बठरा के उप प्रधान ने मनरेगा में फर्जी हाजिरियां लगाकर मनरेगा के कार्य में धांधली की है। शिकायतकर्ता ने लिखा है उप प्रधान प्रकाश चंद ने मनरेगा के कार्य में अपने बेटे रमनदीप की 1 नवंबर, 2021 से 15 नवंबर 2021 तक फर्जी हाजिरी लगाई है, जबकि उप प्रधान का बेटा आईटीआई डाडासीबा में पढ़ाई कर रहा है। 1 नवंबर, 2021 से 15 नवंबर 2021 तक आईटीआई डाडासीबा में भी उसकी हाजिरी लगी है। वहीं, उप प्रधान ने कहा कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। उधर, इस संबंध में बठरा पंचायत की प्रधान सुनीता कुमारी से बात की गई तो उन्होंने बताया मुझे इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। वहीं, इस संबंध में ब्लॉक खंड अधिकारी परागपुर वीरेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया इसकी शिकायत की कॉपी आज ही उनके पास आई है। शीघ्र ही इसके जांच करवाई जाएगी।
मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा और शहरी विकास आशीष बुटेल ने पालमपुर हलके में 19 लाख से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा के भवन का लोकार्पण किया। पढियारखर और दराटी में जनसभा को संबोधित करते हुए आशीष बुटेल ने विधान सभा चुनावों में भारी जनसमर्थन के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर के लोगों ने उनपर जो विश्वास प्रकट किया है उनकी जनभावनाओं पर खरा उतरते हुए लोगों की सेवा समर्पित भावना से करेंगे। उत्तम आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा के लिये सरकार वचनबद्ध सीपीएस ने कहा कि सरकार, प्रदेश वासियों को उत्तम और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ दूरदराज के दुर्गम क्षेत्रों तक भी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सुगम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा सुधार पर 3139 करोड़ रुपए व्यय किये जायेंगे। उन्होंने पढियारखर पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य संस्थान भवन के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद उपचार की लोकप्रिय और प्राचीन पद्धति है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी उपचार में आयुर्वेद का प्रचलन बहुत अधिक बढ़ा है और आयुर्वेद का भी प्रदेश में विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चालू वित्त वर्ष में 250 'आयुष वैलनेस केन्द्र संचालित करने का निर्णय लिया है और इनमें विभिन्न प्रकार के उपचार उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रीय आयुष मिशन' में औषधीय पौधों के क्लस्टर बनाकर इनकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक विधान सभा चुनाव क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को "आदर्श स्वास्थ्य संस्थान" के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इन संस्थानों में विशेषज्ञों और अन्य स्टाफ सहित 134 तरह की लैबोरेटरी जाँच सुविधाएं तथा आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड 3D डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साढ़े 9 करोड़ से बनेगी रजेहड़ पढियारखर सड़क आशीष ने कहा कि रजेहड़, रामपुर, नीलकण्ठ, सरसावा, पढियारखर सड़क के निर्माण पर साढ़े 9 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल सुविधा के सुधार के लिये सुंगल में ट्यूबवेल लगा दिया गया है और रजेहड़ में ट्यूबवेल लगाया जायेगा। उन्होंने बदरैणा से झिकली-बेठ सड़क पर 500 मीटर तक बरसात से पूर्व टाररिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश विभाग को दिये। उन्होंने सोली कूहल को भी ठीक करने के आदेश विभाग को दिये। उन्होंने महिला मंडल ककरैना और आंगनवाड़ी सरसावा के भवन को डेढ़ डेढ़ लाख, कार्यक्रम में उपस्थित महिला मण्डलों और तीन युवा क्लबों को 15-15 देने की घोषणा की। कार्यक्रम में ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, पूर्व अध्यक्ष मदन दीक्षित, पढियारखर की प्रधान कंचन देवी, उपप्रधान शिव कुमार, प्रधान दराटी संजय कुमार, प्रधान हंगलोह प्यार चन्द, बीडीसी सदस्य पूजा शर्मा, बीडीसी सदस्य रविंदर कुमार, बीडीसी सदस्य आँचल गुलेरिया, कृष्ण कटोच, अमर सिंह, करतार चन्द, प्रधान सुंगल निशा देवी, मिलाप चन्द, अजय भरमौरी, टीआर कपूर, कमला कपूर, बीडीसी सदस्य रविंदर कुमार, डीएफओ नितिन पाटिल, अधिशाषी अभियंता सुरेश वालिया, एसडीओ सार्थक सूद, डॉ वनिता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एसडीएम जोगिंद्र नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के वर्ष 2025 तक देश को क्षयरोग (टीबी) मुक्त बनाने के लक्ष्य प्राप्ति के लिए चौंतड़ा चिकित्सा खंड में क्षय रोग मुक्त पंचायत अभियान शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग के इस कदम से न केवल टीबी मुक्त पंचायत का लक्ष्य प्राप्त होगा, बल्कि क्षयरोग मुक्त भारत बनाने में भी मदद मिलेगी। एसडीएम आज चिकित्सा खंड लडभड़ोल की खंड स्तरीय क्षयरोग उन्मूलन समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिला क्षय रोग निगरानी अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय तथा डब्ल्यू.एच.ओ. सलाहकार हिमाचल डॉ. सैजल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक का संचालन खंड चिकित्साधिकारी लडभड़ोल डॉ. ए.के. सिंह ने किया। कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि देश से क्षयरोग के संपूर्ण उन्मूलन के लिए लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता व गंभीरता होना बेहद आवश्यक है। उन्होने विभागीय अधिकारियों को ग्रामीण स्तर पर लोगों को क्षयरोग से जुड़े विभिन्न लक्षणों एवं बचाव के साथ व्यापक जन जागरूकता लाने पर भी बल दिया। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि वर्तमान में लडभड़ोल चिकित्सा खंड में कुल 58 क्षयरोग पीड़ित मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें एक मरीज एमडीआर वर्ग का है। उन्होने बताया कि सरकार टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज की पूर्ण अवधि तक प्रतिमाह 500 रुपये बतौर पोषण सहायता प्रदान करती है। साथ ही राज्य सरकार बिगड़ी टीबी के इलाज की पूर्ण अवधि तक मरीज को 1500 रुपये की राशि प्रदान करती है। चिकित्सा खण्ड लडभड़ोल के अंतर्गत वर्ष 2022 में 166 क्षयरोग लाभार्थियों को 4 लाख 77 हजार रुपये तथा वर्ष 2023 मे 36 क्षयरोग लाभार्थियों को 55 हजार रुपये की राशि का निर्वहन किया जा चुका है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल हिंदू-सिख एकता के प्रबल समर्थक व सज्जन राजनेता थे। उन्होंने अपने सादगी और विनम्रता भरे जीवन मे पंजाब की बेहतरी के लिए बहुत मेहनत की है। देश के क़द्दावर राजनेताओं में से एक सरदार प्रकाश सिंह बादल जी जैसे समर्पित अनुभवी और प्रभावशाली नेता की कमी राष्ट्र की राजनीति में हमेशा महसूस की जाएगी। उनके निधन पर विनम्रतापूर्वक श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दें और उनके परिजनों को इस मुश्किल घड़ी का सामना करने का संबल प्रदान करें। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने अपने टि्वटर हैंडल से भी सरदार प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का दुखद समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। बादल साहब देश के वरिष्ठतम और सम्मानित नेताओं में से थे। हिंदू-सिख एकता के प्रबल समर्थक, अत्यंत सज्जन राजनेता थे। उनकी कमी की कभी भरपाई नहीं की जा सकेगी। उनके चरणों में भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
धर्मशाला में आज जेबीटी प्रशिक्षशुओं ने पुलिस ग्राउंड से प्रारंभिक शिक्षा विभाग कचहरी तक प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। धर्मशाला पहुंचे अलग-अलग कॉलेजों से छात्रों ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा और मांग रखी कि बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी में शामिल न किया जाए। जेबीटी प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। जेबीटी प्रशिक्षु संघ के सचिव रोहित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जेबीटी प्रशिक्षुओं की संख्या 40 हजार से अधिक है। प्राथमिक कक्षाओं को जेबीटी ही बेहतर तरीके से पढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा जब बीएड डिग्री धारक जेबीटी में आ जाएंगे तो उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा बेरोजगार प्रशिक्षुओं ने कहा कि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन ने बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी भर्ती में शामिल करने का गलत फैसला लिया है। प्रशिक्षुओं ने कहा कि यह मामला अभी कोर्ट में है। सरकार को बीएड धारकों की जेबीटी में भर्ती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कई बार पूर्व सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराया। पूर्व सरकार ने हमारी मांगों पर गौर नहीं किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार से अग्रह किया है कि उनकी इस मांग को समय रहते पूरा किया जाए, ताकि बेरोजगार प्रशिक्षु अपने आप को ठगा सा महसूस न करे।


















































