हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं मीडिया कॉआर्डिनेटर पुनीत मल्ली ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस सरकार पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है, जिसका उदाहरण जनता ने शिमला नगर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा नेता आए दिन कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो घटिया बयानबाजी कर रहे थे उसका जबाव भी जनता ने भाजपा नेताओं को दे दिया है। उन्होंने कहा कि दस सालों के बाद पार्टी सिंबल पर हुए नगर निगम के चुनाव में जनता ने ऐतिहासिक जीत दी है, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता कांग्रेस सरकार के प्रति क्या सोच रखती है। मल्ली ने कहा इन चुनावों में भाजपा की धन बल की राजनीति काम नहीं आई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने इस जीत का श्रय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाया है उसके लिये वह इन सब की आभारी हैं। प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के मार्गदर्शन के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी पार्टी नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सगंठन के प्रति कार्यकर्ताओं की मेहनत से विधानसभा चुनावों के बाद शिमला नगर निगम व पालमपुर उप चुनाब में पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहराया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिये हिमाचल प्रदेश से शुरू हुआ जीत का सिलसिला अब आगे बढ़ेगा। प्रतिभा सिंह ने नव निर्वाचित शिमला नगर निगम के पार्षदों को उनके नए दायित्व के लिये कांग्रेस सगंठन की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कंधों पर शिमला शहर के विकास और लोगों की समस्याएं दूर करने की बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसे उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाना होगा। उन्होंने कहा कि शिमला शहर के लोगों की उमीदों पर उन्हें खरा उतरना होगा इसके लिए उन्हें दिन रात लोगों की सेवाके भाव से कार्य करना होगा।
कल्याण समिति की दिनांक 3 व 4 मई की बैठकें कार्यकारी सभापति विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। इन बैठकों में यादविंद्र गोमा, इंद्र सिंह, रीना कश्यप, मलेंद्र राजन, लोकेंद्र कुमार, दीप राज, सुरेश कुमार, सुदर्शन सिंह बबलू व विनोद सुल्तापुरी सदस्यों ने भाग लिया। इन बैठकों मे समिति ने समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित बलात्कार, बाल उत्पीड़न और ऑब्जंक्टिफिकेशन पृष्टभूमि के नाबालिग पीड़ितों के पुनर्वास के लिए योजनाओ से संबंधित प्रश्नावली के विभागीय उत्तरों का अवलोकन किया गया तथा अवलोकनोपरान्त इस पर मूल प्रतिवेदन बनाने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त समिति ने प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना का अवलोकन कर इस पर पुन: विचार-विमर्श हेतु आगामी बैठक मे रखने का निर्णय भी लिया।
बिजली बोर्ड उपमंडल चंबा नंबर 2 ने 806 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। बोर्ड की ओर से डिफाल्टर उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस निकाल दिए गए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि यदि 15 दिनों के भीतर बिल जमा नहीं करेंगे तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। कनेक्शन कटने के बाद डिफाल्टरों को दोबारा से कनेक्शन बहाली हेतु लंबित बिल राशि के अलावा 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। बिजली बोर्ड की इस कार्रवाई की भनक लगते ही डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ईं. अजय कमार ने बताया कि बोर्ड ने उपमंडल नंबर दो में 806 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बिल राशि के रूप में 14 लाख 51 हजार 245 रुपये वसूलने हैं। बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने लंबित बिल राशि जमा करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जिसके चलते अब बिजली बोर्ड ने इन डिफाल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है और अब सीधे बोर्ड की टीमों को फील्ड में उतारकर बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। साथ ही उन्होंने बिजली बोर्ड की कार्रवाई से बचने के लिए डिफाल्टरों को लंबित बिल राशि जमा करवाने की अपील की है।
शिक्षा खंड नौहराधार के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला कायरा में अभिवावकों को अपने बच्चे की चिंता सता रही है। यहां पिछले साल जुलाई से अध्यापक का पद खाली है। इस स्कूल में हफ्ते में अलग-अलग स्कूलों से अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए दो-दो दिन के लिए आते हैं। यह स्कूल वर्ष 2017 में पर्व मुख्य संसदीय सचिव और रेणुका जी विधानसभा से विधायक विनय कुमार के आग्रह पर तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खोला था। उस समय अध्यापक का इंतजाम भी किया है पिछली जयराम सरकार ने स्कूल के कमरे का इंतजाम भी किया लेकिन वर्ष 2022मे उक्त अध्यापक ने भी तबादला करा दिया और स्कूल खाली हो गया। इस स्कूल में वर्तमान समय में 10 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अभिवावकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते नियमित अध्यापक तैनात नहीं किया तो मजबूरन अपने बच्चों को यहां से निकालकर दूसरे स्कूल में डाल देंगे। एसएमसी अध्यक्ष बेद प्रकाश ने सरकार से जल्दी ही यहां नियमित अध्यापक तैनात करने का आग्रह किया है। वहीं, शिक्षा खंड अधिकारी राम किशन नौहराधार ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला कायरा में पिछले 9 महीने से अध्यापक नहीं है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को बताया गया है शिक्षा खंड नौहराधार में यह एकमात्र ऐसा स्कूल है जहां पर एक भी अध्यापक नहीं है।
बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जैन धर्म के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य लोकेश के नेतृत्व में विभिन्न धर्मों के धर्माचार्यों ने बौद्ध धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा से धर्मशाला स्थित मुख्यालय में भेंट कर बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शाल, माला व प्रतीक चिन्ह भेंट कर दलाई लामा का सम्मान किया। इस अवसर पर दलाई लामा ने कहा कि भगवान बुद्ध और भगवान महावीर दोनों एक ही मां की संतानें हैं। उन्होंने कहा भारत भूमि पर जन्म लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, बुद्ध, महावीर, नानक व अनेक महापुरुषों ने विश्व को प्रेम व भाईचारे की राह की दिखाई है। दलाई लामा ने कहा भगवान बुद्ध की करुणा व भगवान महावीर का अहिंसा दर्शन के बताए मार्ग से ही विश्व में शांति, सद्भावना की स्थापना हो सकेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां से ज़िला लाहौल-स्पिति के लिए बचाव कार्यों, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शरद ऋतु में बर्फबारी तथा अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया के लिए चार फोर्स गुरखा वाहनों को हरी झंडी दिखाई। आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यह वाहन प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वाहन शून्य से लेकर माइनस 30 डिग्री तापमान वाले क्षेत्रों में प्रभावी सिद्ध होंगे। इन वाहनों की इंजन क्षमता तथा ग्राउंड क्लीयरेंस बेहतर है, जो लाहौल-स्पिति की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि जिला में बादल फटने तथा हिमस्खलन जैसी घटनाएं आम हैं। ऐसे में आम जनता कीे कठिनाईयों को कम करने एवं राहत व बचाव कार्यो में इन वाहनों से मदद मिलेगी। ये वाहन बचाव दल तथा अन्य उपकरणों के तीव्र आवागमन में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे बहुमूल्य जानें बचाई जा सकेंगी। लाहौल-स्पिति ज़िला के लिए यह वाहन प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि यह कदम प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाल ही में स्पिति घाटी के प्रवास के दौरान यह मुद्दा उठाया गया था और सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर लोगों की इस मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि स्पीति घाटी की जनता मुख्यमंत्री की इस उदारता के लिए आभारी है।
पुलिस थाना रक्कड़ के तहत ग्राम पंचायत बणी में वीरवार को सदवां सड़क पर एक गाड़ी असंतुलित होकर पुली से लगभग 10 फ़ीट गहरे नाले में उतर गई। उक्त गाड़ी देहरा की तरफ से आ रही थी और नादौन की ओर जा रही थी। हादसे में गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, गाड़ी में सवार 4 लोगों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में एम्बुलेंस के माध्यम से लेकर जाया गया है, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गाड़ी के आगे मवेशी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं इस संदर्भ में थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ़्तीश कर रही है। खबर लिखे जाने तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फोर्टिज हॉस्पिटल कांगड़ा के एमएस एसएस परमार ने कहा कि अस्पताल में हिमकेयर कई जनरल सेवाएं शुरू कर रहे हैं। पहले ऑर्थो, कार्डियोलॉजी व जनरल सर्जरी की सुविधा हिमकेयर में शुरू की थी। लेकिन अब हिमकेयर के तहत अन्य विभागों में भी लोगों को ईलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्वालिटी स्वास्थ्य सुविधाएं फोर्टिज कांगडा की ओर से लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी। फोर्टिज के एमएस एसएस परमार ने कहा कि अब जनरल मेडिसन को शुरू करने से आम बीमारियों से ग्रसित लोगों का अच्छा ईलाज मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि किडनी, बीपी, शुगर सहित अन्य सभी बीमारियों कप शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हॉस्पिटल की ओर से आईसीयू बेड की क्षमता भी बढ़ाई गई है। अब हिमकेयर का मरीज आने पर उनका फोर्टिज में सही से ईलाज करने को विशेषज्ञों की टीम भी उपलब्ध रहेगी। जिससे 24 घंटे 365 दिनों में एडमिट होने बाद पूरी तरह कैशलेस सुविधा उपलब्ध रहेगी।
प्रदेश की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकारी सहयोग की बहुत आवश्यकता है। प्रदेश के प्रसिद्ध युवा पहाड़ी व भजन गायक सौरव शर्मा का कहना है कि पारंपरिक लोक संस्कृति को गायन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिए आज के युवा कलाकारों की अहम भूमिका है, ऐसे में सरकार को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। सौरव शर्मा ज्वालामुखी उपमंडल के निवासी हैं, जिनके अपने 10 से ऊपर ऑडियो व वीडियो बन चुके हैं। इनके कई गीत काफी प्रसिद्ध हुए हैं। उनका माता का भजन जो कि पहाड़ी भाषा में गया है। घर मेरा निक्का जया 2 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके अलावा प्रदेश में होने वाले विभिन्न उत्सवों में भी वह अपनी प्रस्तुति दे चुके में कदम उठाने ही चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द लोक गायकों का एक बड़ा समूह मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से भी मिलेगा, ताकि हिमाचल की लोक सांस्कृति को ओर भी ज्यादा बढ़ावा मिले। आज विभिन्न कलाकार, जो कि हिमाचली भाषा में भजन गाने गा रहे हैं। उन्हें जनता द्वारा खासा प्यार दिया जा रहा है। श्रोता भी लोक गायन सुनना पसंद करते हैं। इसलिए सरकार इस पर कदम उठाएं।
हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला स्थित रीजनल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री नॉर्दन रेंज आईटी संबंधी मामलों की जांच पड़ताल के लिए नोटिफाइड है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के अधिकारी हर वर्ष इस लैब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं। उसी के आधार पर निर्णय लिया जाता है कि लैब को जारी रखना है या नहीं। हाल ही में केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने RFSL धर्मशाला का दौरा कर मैन पॉवर सहित अन्य कमी को उजागर किया था, जिसे लैब अधिकारियों ने दूर कर दिया है, जिस पर केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने इस नोटिफाइड लैब को जारी रखने को कह दिया है। हिमाचल प्रदेश डायरेक्टरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस सर्विसेज की रीजनल फॉरेंसिक साइंस लैब धर्मशाला पहली है, जोकि आईटी संबंधी मामलों की जांच पड़ताल के लिए अंडर सेक्शन 79ए आईटी एक्ट 2000 में नोटिफाइड है। वर्ष 2019 में आरएफएसएल धर्मशाला को आईटी संबंधी मामलों की जांच के लिए नोटिफाइड किया गया था। आरएफएसएल धर्मशाला की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मीनाक्षी महाजन ने कहा कि आरएफएसएल लैब में हर वर्ष भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के अधिकारी 2 दिन के दौरे पर आते हैं। केंद्रीय अधिकारियों की टीम द्वारा लैब में इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधाओं को परखा जाता है। इसी के आधार पर अधिकारी भारत सरकार को रिपोर्ट प्रेषित करते हैं कि लैब को जारी रखना है या नहीं।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर के एनएसएस यूनिट ने गुरुवार को परिसर के सभागार भरतमंडल में परिसर प्रभारी निदेशक डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में अखिल भारतीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से गोपाल आर्य ने पर्यावरण आधारित जीवन पद्धति विषय पर विशिष्ट व्याख्यान देकर परिसरीय सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में कैमिकल युक्त वस्तुएं एवं प्लास्टिक का प्रयोग न करने का निवेदन किया। इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्टतिथी डॉ. विपिन गुलेरिया (प्रधान वैज्ञानिक क्षेत्रीय वानिकी अनुसंधान केंद्र नूरपुर) ने शिरकत की। कार्यक्रम की संयोजिका परिसरीय प्राध्यापिका डॉ. प्रतिज्ञा आर्या रहीं। मंच संचालन का कार्य डा. शक्तिशरण शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज श्रीमाल, डॉ. श्याम बाबू, डॉ. पुरुषोत्तम, अमित वालिया, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. हरि ओम, डॉ. मुकेश शर्मा,अमर चंद, डॉ. रवि शास्त्री, डॉ. सत्यनारायण, डॉ.यज्ञदत्त आदि स्थित परिसर के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभा का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।
* कांग्रेस के खाते में 24 सीटें * दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई भाजपा, पूर्व मेयर भी हारी चुनाव शिमला नगर निगम चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। करीब 11 साल बाद कांग्रेस की अगर निगम में वापसी हुई है। वहीँ भाजपा को एक और झटका लगा है और प्रदेश की सत्ता के बाद शिमला नगर निगम भी भाजपा के हाथ से निकल गई। कुल 34 वार्डों में से 24 में कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि भाजपा को 9 और सीपीआईएम को एक वार्ड में जीत मिली है। आम आदमी पार्टी का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला है, वहीँ निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी जनता ने भरोसा नहीं जताया है। शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 33 से कांग्रेस के चमन प्रकाश जीते शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 29 विकासनगर से कांग्रेस कि रचना भारद्वाज जीती शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 30 से कांग्रेस के राम रतन वर्मा जीते शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 31 से भाजपा की आशा शर्मा जीती शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 32 से भाजपा की निशा ठाकुर जीती शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 34 से कांग्रेस के आलोक पठानिया जीते **Shimla MC Election Result Live: 23 वार्डों में कांग्रेस, 9 में भाजपा, 1 में सीपीआईएम (Updated at 15:25) **Shimla MC Election Result Live: बहुमत पार कांग्रेस, अब तक 20 वार्डों में कांग्रेस, 7 में भाजपा, 1 में सीपीआईएम **शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 28 छोटा शिमला से कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान जीते **शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 24 से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर जीते **शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 23 से कांग्रेस के नरेंद्र ठाकुर जीते **कांग्रेस को बहुमत, भाजपा से शिमला नगर निगम भी छीना **शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 23 भट्टाकुफर से कांग्रेस के नरेंद्र ठाकुर जीते **शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 22 से कांग्रेस के विनीत शर्मा जीते Shimla MC Election Result Live: 17 वार्डों में कांग्रेस, 5 में भाजपा, 1 में सीपीआईएम ( Updated at 14:20) Shimla MC Election Result Live: 13 वार्डों में कांग्रेस, 5 में भाजपा, 1 में सीपीआईएम ( Updated at 13:30) **वार्ड नंबर 18 इंजन घर से कांग्रेस के प्रत्याशी अंकुश वर्मा की हुई जीत **वार्ड नंबर 15 लोअर बज़ार से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बंगा की हुई जीत Shimla MC Election Result Live: 11 वार्डों में कांग्रेस, 5 में भाजपा, 1 में सीपीआईएम ( Updated at 13:29 ) ** शिमला नगर निगम चुनाव : वार्ड 20 से भाजपा के कमलेश मेहता जीते। वार्ड नंबर 17 बेनमोर से कांग्रेस प्रत्याशी शीनम कटारिया ने 799 मतों से जीत हासिल की है। संजोली वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस प्रत्याशी ममता चंदेल की हुई जीत। **अब तक 15 नतीजे घोषित, 10 में कांग्रेस, 4 में भाजपा और 1 में सीपीआईएम की जीत (Updated at 13:18) किरण बाबा जाएंगी कोर्ट वार्ड नंबर 8 बालूगंज से चुनाव हारने के बाद भाजपा प्रत्याशी किरण बाबा ने कोर्ट जाने की बात कही है। उन्होंने नतीजों में गड़बड़ी के आरोप लगाए है। किरण ने ईवीएम बदलने का भी आरोप लगाया। **वार्ड नंबर 13 कृष्णानगर से भाजपा के बिट्टू कुमार की हुई जीत ,वार्ड नंबर 11 नाभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिमी नंदा की हुई जीत और वार्ड 10 टूटीकण्डी से कांग्रेस प्रत्याशी उमा ने जीत हासिल की है। वहीं अगर आम आदमी पार्टी कि बात की जाए तो अभी तक आम आदमी पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई है। वही वार्ड 16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गौतम आगे चल रहे है। ** दोपहर 12:40 तक घोषित हुए नतीजों में 14 में से 9 वार्ड में कांग्रेस को जीत मिली है , जबकि 4 में भाजपा व 1 में सीपीआईएम प्रत्याशी जीते है। ***वार्ड नंबर 2 रूलदूभट्टा से भाजपा की सरोज ठाकुर, वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, और वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा चुनाव जीत गई हैं, वार्ड नंबर 1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान और वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की कांग्रेस की उर्मिला कश्यप ने चुनाव जीता है वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर चुनाव जीते हैं। वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की किरण शर्मा ने जीत हासिल की है।
नगर निगम पालमपुर के वार्ड दो के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस की राधा सूद ने जीत दर्ज करवाने के साथ ही इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। बीजेपी को एक बार फिर इस वार्ड में हार का सामना करना पड़ा है। दो मई को हुए मतदान के बाद गुरुवार को मतगणना की गई। मतगणना में कुल 1036 मतों में से राधा सूद को 739 मत प्राप्त हुए, जबकि बीजेपी की रेनू कटोच को 288 मत प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस कैंडिडेट राधा सूद ने इस सीट को 451 मतों के अंतर से जीत लिया। वर्ष 2021 में हुए चुनाव में भी कांग्रेस कैंडिडेट ने इस वार्ड से जीत दर्ज की थी।
मई में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश से एचपीसीए और यहां खेलने वाली टीमों की चिंता बढ़ सकती है। अभी धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के करीब दो हफ्ते का समय है। 17 और 19 मई को यहां आईपीएल मैच खेले जाने हैं। कांगड़ा जिले में लगातार बारिश हो रही है। मैच के दौरान बारिश न हो, इसके लिए सात मई को एचपीसीए के पदाधिकारी खनियारा स्थित इंद्रुनाग देवता के मंदिर में शीश नवाएंगे। इंद्रुनाग को बारिश का देवता माना जाता है। माना जाता है कि क्षेत्र में जितने भी छोटे-बढ़े आयोजन होते हैं तो इंद्रुनाग देवता से बारिश न होने के लिए पूजा-अर्चना की जाती है। सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 7 मई को पूजा-अर्चना के साथ मंदिर में भंडारा होगा और कन्या पूजन भी करवाया जाएगा। इससे पहले 19 फरवरी को भी पूजा की जा चुकी है।
सिरमौर जिला के हरिपुरधार में बुधवार को मां भंगायनी मेला छड़ी यात्रा के साथ शुरू हो गया। SDM संगड़ाह का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे उपमंडलाधिकारी सराहं संजीव धीमान ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर प्रातः मां भंगायनी मंदिर से माता की छड़ी मेला ग्राउंड के लिए रवाना हुई और 3 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मेला मैदान में छड़ी स्थापित होने के बाद औपचारिक रूप से मेले का शुभारंभ हो गया। राज्यपाल के सिरमौर प्रवास के चलते DC Sirmaur सुमित खिमटा भी मेला कमेटी पदाधिकारियों के अनुसार उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके। मेला कमेटी अध्यक्ष एसआर राणा ने बताया कि, मेले के दौरान तीन मई से पांच मई तक खेल कूद प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हिमाचली Folk Singer किशन वर्मा, दिनेश शर्मा व रविंद्र ठाकुर आदि बतौर Star कलाकार मेलार्थियों का मनोरंजन करेंगे। जोगिंद्र हाबी का लोक नृत्य दल, धर्मपाल ठाकुर, पूनम सरमाइक, रीना ठाकुर, सुलेखा विरसांटा व विमला चौहान जैसी मशहूर लोक कलाकार भी मेलें की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देंगे।
डाक विभाग की ओर से महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई है। यह जानकारी आज यहां अधीक्षक डाकघर सोलन मंडल राम देव पाठक ने दी। राम देव पाठक ने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना की अवधि दो वर्ष है और इस योजना के अंतर्गत निवेश पर 7.5 प्रतिशत ब्याज प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत कोई भी महिला तथा अव्यस्क बालिका न्यूनतम एक हजार रुपये से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपये तक की राशि का निवेश कर सकती है। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत तीन माह के अंतराल में कई खाते खोले जा सकते है, किंतु अधिकतम निवेश की सीमा 2 लाख रुपये ही रहेगी। योजना के तहत ब्याज तिमाही के आधार पर समायोजित कर खाते में जमा किया जाएगा। राम देव पाठक ने कहा कि योजना में एक वर्ष के उपरांत जमा राशि के अधिकतम 40 फीसदी की निकासी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि खाता खोलने की तिथि के 6 माह के उपरांत खाता बंद भी किया जा सकता है, ऐसा करने पर योजना की देय ब्याज राशि घटकर 5.5 प्रतिशत रह जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक महिलाएं अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साईट फोटो और फोन नंबर सहित अपने नज़दीक डाकघर में योजना के लिए खाता खुलवा सकती हैं। राम देव पाठक ने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आवेदन के लिए सभी महिलाएं पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए डाकघर सोलन मंडल सपरून के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-220521 पर संपर्क किया जा सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि नगर निगम शिमला के चुनावों में अपनी संभावित हार देख कर वह कांग्रेस सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से शिमला नगर निगम में आ रही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है इसलिए उसे न तो कांग्रेस पर ही और न ही सरकार पर कोई बेबुनियाद आरोप लगाने चाहिए। प्रतिभा सिंह ने शिमला में भारी बारिश के बाबजूद 59.26 प्रतिशत मतदान पर संतोष व्यक्त करते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया हैं।उन्होंने उम्मीद जताई है कि शिमला नगर निगम के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उन बयानों पर जिसमें उन्होंने नगर निगम चुनावों को लेकर सरकार पर सत्ता के दुरपयोग व चुनाब आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाए है उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह हताशा में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपनी हार के डर से सोची समझी रणनीति के तहत शिमला नगर निगम चुनावों को समय पर नही करवाया, इस बजह से शिमला शहर के लोगों को चुनी हुई नगर निगम से महरूम रहना पड़ा। समय पर चुनाव न करवाने के लिए भाजपा को शिमला के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
धर्मशाला की दो बहनों ने राष्ट्र स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता है। जानकारी देते हुए बॉयज स्कूल धर्मशाला के प्रधानाचार्य संजय मोगू ने बताया कि स्कूल की इन छात्राओं ने चंडीगढ़ में ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया। चैंपियनशिप में भारत व नेपाल की टीमों ने भाग लिया, जिसमें इन दोनों बहनों मालवी व मानवी के द्वारा सिल्वर मेडल प्राप्त कर प्रदेश व स्कूल का नाम रोशन किया गया है, जो कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इन दोनों बहनों ने कई मेडल जीतकर स्कूल एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इससे समाज को यह संदेश जाता है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मालवी चौहान अब फ्रांस में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय पैराओलंपिक में अपनी प्रतिभा दिखाएंगीं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने इंटक के 76वें स्थापना दिवस पर इंटक के पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के अग्रणी सगंठनों में से एक इंटक भी कांग्रेस का एक ऐसा मजबूत सगंठन है, जो श्रमिकों व कामगारों के अधिकारों के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि इंटक समय-समय शर्मिकों व कामगारों की आवाज बुलंद करता है व उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी करता है जो बहुत ही सराहनीय हैं। प्रतिभा सिंह ने इंटक के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इंटक की मजबूती और इसके विस्तार पर जोर देते हुए कहा है कि उन्हें इंटक में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना चाहिए, जिससे श्रमिकों व कामगारों की आवाज और भी बुलंद हो सके।
पांगणा पंचायत के प्रधान बसंत लाल को उपायुक्त अरिंदम चौधरी के न्यायालय ने अयोग्य घोषित कर दिया है। गौरतलब रहे कि पांगणा पंचायत के प्रधान के विरुद्ध उनके प्रतिद्वंदी ने एक चुनाव याचिका दायर की थी, जिसमें उप मंडलाधिकारी नागरिक व पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत ऑथराइज्ड ऑफिसर सन्नी शर्मा की अदालत ने कार्रवाई करते हुए फैसला सुनाया था कि याचिकाकर्ता की मांग सही है और नोमिनेशन के समय शपथ पत्र पर गलत व झूठी जानकारी देने के आधार पर चुनाव याचिका को मंजूर करते हुए पंचायत प्रधान पांगणा को अयोग्य घोषित कर दिया था। अब उपायुक्त अरिंदम चौधरी के न्यायालय ने एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर की दलील पर उपरोक्त फैसले को सही ठहराते हुए पंचायत प्रधान की अपील को खारीज़ किया और पांगणा पंचायत प्रधान पद के चुनाव को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया है। अब पंचायत प्रधान का नए सिरे से चुनाव होगा।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के बठरा गांव के अमित कुमार राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। अमित की इस नियुक्ति के उपरांत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अमित राणा पुत्र शशि पॉल राणा ने अपनी ग्रेजुएशन चंडीगढ़ विश्विद्यालय मोहाली से की है। जहां उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। भारतीय सेना के प्रति गहरा लगाव और अपनी मेहनत की वजह से आज वे लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अमित ने 29 अप्रैल को चेन्नई में अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। बताते चलें कि अमित कुमार राणा के पिता शशि पॉल राणा केंद्रीय सेवा कर विभाग चंडीगढ़ में एक प्राशसनिक अधिकारी के तौर पर कार्य कर रहे हैं तथा उनकी माता अनिता कुमारी एक गृहिणी हैं।
जिला हमीरपुर के तहत आने वाले काले अंब पंचायत की 32 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला ने अचानक कमरे में फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों को पता चलता तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि महिला का पति कोई निजी कार्य करता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। 32 वर्षीय महिला ने अपने घर में ही यह खौफनाक कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय से मानसिक तौर से बीमार चल रही थी । पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना में नवनिर्मित उपायुक्त कार्यालय भवन एवं लघु सचिवालय का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय का निर्माण होने से यहां पर लोगों को एक छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि पहले सभी विभाग अलग-अलग स्थानों पर अपने कार्य का निष्पादन कर रहे थे जिससे लोगों का अधिकतम समय आने जाने में ही लग जाता था, जिसके चलते उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता था, लेकिन मिनी सचिवालय के भवन में सभी विभागों के कार्यालय शिफ्ट होने से लोगों को कार्य करवाने में आसानी रहेंगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में लोगों की मांग अनुरूप व्यवस्था में सुधार किया जाएगा ताकि जनता को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो सके तथा लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। डिप्टी सीएम ने बताया की लघु सचिवालय को 5 मंजिला तैयार किया गया है जिसके भूतल में सभी प्रकार के लाइसेंस एवं सुगम केंद्र व आधार केंद्र की सुविधा, प्रथम मंजिल में तहसीलदार कार्यालय, तहसील कोर्ट, वीडीओ कांफ्रेंस कक्ष एवं एनआइसी कार्यालय, द्वितीय मंजिल में उपमंडलाधिकारी एवं जल शक्ति विभाग कार्यालय, तीसरे मंजिल में अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय, चौथी मंजिल मे उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त कार्यालय तथा 5वीं मंजिल में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थापित किए गए हैं। तैयार किए गए मिनी सचिवालय भवन के हर मंजिल में मीटिंग हाॅल और प्रतीक्षालय कक्ष बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त भवन में लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व कांग्रेस विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसी वरिंदर शर्मा, एसडीएम विश्वमोहन देव चैहान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रवीण शर्मा, मंडलाध्यक्ष हरोली सतीश बिट्टू, पूर्व निदेशक केसीसी बैंक योगराज योगा, संतोष दास बाबा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंदर शर्मा का उनके निवास स्थान पर कुशलक्षेम जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने कि कामना की। गत सोमवार को मैहतपुर में पत्रकारों की टीम ट्रक यूनियन के धरना प्रदर्शन के कवरेज़ के लिए गई थी, धरना प्रदर्शन के दौरान कुछ अराजक तत्व ने प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष पर हमला किया था, जिसमें वे घायल हो गए थे। उप मुख्यमंत्री ने घटना की पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बताया कि मीडिया पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही स्वतंत्र पत्रकारिता के पक्षधर रहे हैं क्योंकि पत्रकारिता को किसी भी बंधन में नहीं बाँधा जा सकता। उन्होंने बताया कि पत्रकारों पर किया गया हमला और बदसलूकी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के कृत्य की हम कड़े शब्दों की निंदा करते हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को इस कृत्य के लिए कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, महामंत्री प्रमोद कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, प्रेस क्लब ऊना के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 14 जून से 18 जून तक मुंबई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के आयोजकों के साथ प्रारंभिक बैठक में भाग लेने के लिए आज सुबह पूणे से मुंबई पहुंचे। यह बैठक मुंबई स्थित बांद्रा-कूर्ला में जियो बर्ल्ड कन्वेशन सेंटर में पूर्वाह्न 11:00 बजे शुरू हुई। इस बैठक में एमआईटी (महाराष्ट्र इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) पूणे के संरक्षण और राजनीतिक दिग्गज शामिल थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का आयोजन एमआईटी पूणे द्वारा 14 से 18 जून तक जियो वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर बांद्रा-कर्ला, मुंबई में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश की सभी विधान सभाओं से तीन हजार से अधिक विधायकगण भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के करीब 40 विधायकगण भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बैठक में महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष राहुल नारवेकर, देश के पूर्व गृह मंत्री शिव राज सिंह पाटिल, महाराष्ट्र विधान सभा तथा विधान परिषद के सदस्य, कई राज्यों के पीठासीन अधिकारी तथा एमआईटी पूणे विश्व शांति विश्वविद्यालय के संरक्षक एवं संयोजक राहुल करड़ भी शामिल थे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जनता को सीधा विधानमंडल से जोड़ना तथा किस प्रकार विधान सभा की कार्रवाई की उत्पादकता बड़े और किस तरह से विधानसभा में सार्थक चर्चाओं का माहौल तैयार किया जा सके जैसे पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त चुने हुए प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास करवाना तथा युवाओं को प्रजातांत्रिक प्रणाली की ओर आकर्षित करना जिससे देश का लोकतन्त्र मजबूत हो । इस अवसर पर पठानिया ने कहा कि सदन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है तथा जून महीने में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में हमें महत्वपूर्ण विषयों को चर्चा के लिए लाना होगा, ताकि आगे आने वाली पीढ़ी लोकतंत्र के महत्व को समझे और आम जन में इसके प्रति ओर अधिक विश्वास जागृत किया जा सके। पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का आयोजन इस दिशा में एक अहम कदम होगा तथा इसके देश हित में दूरगामी परिणाम होंगे।
जिला ऊना में गत दिनों पत्रकारों पर हुए हमले को चंबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने निंदनीय करार दिया है। साथ ही क्लब ने प्रदेश सरकार व पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को चंबा प्रेस क्लब द्वारा अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना लोकतंत्र पर प्रहार है, अगर मीडिया कवरेज के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता करने गए मीडिया कर्मियों पर ऐसे जानलेवा हमले होंगे तो समाज में इससे बुरा संदेश नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उपायुक्त चंबा के माध्यम से बुधवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर क्लब के मुख्य संरक्षक बाल कृष्ण पराशर, महासचिव हेम सिंह ठाकुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
राजधानी शिमला के ऊपरी क्षेत्रो में काफी ओलावृष्टि हुई है, जिससे बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में एक बार फिर बागवानी के मुद्दे को लेकर सियासत गरमाने लगी है। ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर भाजपा नेता व जुब्बल नावर कोटखाई से भाजपा प्रत्याशी रहे चेतन बरागटा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने बड़े-बड़े दावे किए थे। खुद को बागवानॉ का मसीहा बताते थे, लेकिन पिछले काफी दिनों से ऊपरी शिमला में ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है, इसको लेकर सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार एक कमेटी का गठन करे, जो ओलावृष्टि से हुए नुकसान वाले क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करे और सरकार बागवानों को नुकसान का उचित मुआवजा दे। चेतन बरागटा ने कहा कि सरकार बागवानी के मुद्दे पर पूरी तरह कंफ्यूज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान कहा कि बागवान खुद फसल का दाम तय करेंगे, लेकिन सता में आने के बाद बागवानी मंत्री कहते हैं कि यह संभव नही है। यह मांग व सप्लाई पर निर्भर करता है। वहीं अब सरकार कह रही है कि किलो के हिसाब से सेब खरीदेंगे, यूनिवर्सल कार्टन आएगा कि नहीं आएगा बागवानी के मुद्दे पर कुल मिलाकर सरकार पूरी तरह कंफ्यूज है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर किलो के हिसाब से सेब ख़रीदना चाहती है तो उसके लिए सीजन से पहले रोड मैप तैयार करे, लेकिन बागवानी को लेकर सरकार का कोई विज़न नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो 7 मई तक प्रदेश भर में इसी बारिश व ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। आज के दिन के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है। बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 7 से 8 डिग्री कम चल रहे हैं, जिससे मई के महीने में भी लोगों को दिसंबर जैसी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल स्पीति और किन्नौर ज़िला में ताजा बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों बागवानों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। आने वाले दो-तीन दिन लोगों को विजिबिलिटी में भी दिक्कत आएगी क्योंकि धुंध बढ़ने का भी मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है।
हरिपुर धार मां भगायणी बिशू मेले का आज विधिवत रूप से आगाज हो गया। 3 मई से 5 मई तक चलने वाले इस तीन दिवसीय मेले में खेल प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक किशन वर्मा, रविंद्र ठाकुर और दिनेश शर्मा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। बुधवार को मेले का शुभारंभ डीसी सिरमौर द्वारा किया जाना था, मगर राज्यपाल के दौरे पर होने की वजह से डीसी की जगह एसडीएम सगड़ाह ने मेले का शुभारंभ किया। मेला कमेटी अध्यक्ष एस राणा ने बताया कि 5 मई को मेले में सीएम के आने का प्रोग्राम रद्द हो गया है। उन्होंने बताया कि मेले के समापन पर मुख्य अतिथि कौन होगा, इस पर मेला कमेटी विचार कर रही है।
सिंथेटिक स्टेडियम धर्मशाला में में जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन सात मई को होगा। जिला कांगड़ा एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़के व लड़कियों के लिए 60 व 600 मीटर रेस व शॉटपुट के मुकाबले होंगे। वहीं अंडर-16 लड़के व लड़कियों के लिए 100, 300, 1000 मीटर रेस और शॉटपुट प्रतियोगिता होगी। वहीं अंडर-18 लड़के व लड़कियों के लिए 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर रेस और शॉटपुट, अंडर-20 लड़के व लड़कियों के लिए 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10000 मीटर रेस का आयोजन होगा। वहीं शॉटपुट पुरुष व महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10000 मीटर रेस व शॉटपुट प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी भाग लेना चाहते हैं, वह सुबह नौ बजे तक अपनी किट व आयु प्रमाण पत्र व 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के आधार पर ही जिला कांगड़ा की टीम का चयन किया जाएगा, जो 21-22 मई को बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि अरिहंत स्पिनिंग मिल्स (वर्धमान टेक्सटाइल की एक इकाई), इंडस्ट्रियल एरिया - मलेरकोटला, पंजाब ने ट्रेनीज के 100 पद अधिसूचित किए हैं। इनमें 40 पद पुरुष तथा 60 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। इन्हें भरने के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में 4 मई को पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः साढ़े 10 बजे से आरंभ होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं से बारहवीं, कद कम से कम 4 फुट 10 इंच या इससे अधिक, वजन कम से कम 40 किलोग्राम तथा आयु 18 से 25 वर्ष रखी गई है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ट्रेनिंग अवधि के दौरान दो महीने तक 8540 रुपये, अगले 2 महीने ट्रेनिंग अवधि के दौरान 9060 रुपये तथा 4 महीने बाद 11 हजार 110 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8146626174 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने ग्राम पंचायत बांजनी के क्यारी गांव में 8.18 करोड़ रुपये की लागत से 7.20 किलोमीटर लंबी क्यारी-खिन्ना सड़क की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव आंजी, बीणू, भरोला, शिलाई सहित आस-पास के गांव के लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर शांडिल ने कहा कि युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना वर्तमान प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष बल दिया जा रहा है। डाॅ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बांजनी में राजकीय उच्च विद्यालय बीणू के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की शिक्षा क्षेत्र में सुधार का उद्देश्य बच्चों की सीखने की प्रवृत्ति में सुधार करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए इस वर्ष शिक्षा क्षेत्र पर 8828 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 300 करोड़ रुपये व्यय कर राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को एकाग्र मन के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर प्राप्त शिक्षा बेहतर भविष्य की नींव तैयार करती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अपनी लोक संस्कृति को भी अपनाएं। उन्होंने छात्रों से नशे से सदैव दूर रहने का आह्वान भी किया। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालयों के छात्रों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बांजनी के प्रधान महेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देवेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत बांजनी के उप प्रधान राधा कृष्ण, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, जोगिन्द्रा बैंक के निदेशक जितेन्द्र ठाकुर, बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर दत्त शर्मा, बीडीसी सदस्य राधा देवी, उप निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभाग ने अप्रैल, 2023 माह में 593 करोड़ का संग्रह कर जीएसटी में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष विभाग ने अप्रैल 2022 में 500 करोड़ रुपए का संग्रह किया था। उन्होंने बताया कि विभाग रिटर्न की निगरानी, रिटर्न की त्वरित जांच, जीएसटी ऑडिट को समय पर पूरा करने और कर अधिकारियों की क्षमता निर्माण पर बल दे रहा है ताकि सेवाओं में सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान 13 लाख ई-वे बिलों के सत्यापन का लक्ष्य रखा है। सड़क चैकिंग के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा 94 हजार ई-वे बिलों का सत्यापन किया गया और उल्लंघन करने वालों से अप्रैल 2023 के महीने में 42 लाख रुपए की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि विभाग फर्जी करदाताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और कई ऐसे पंजीकरणों का पता चला है जो वास्तव में अस्तित्व में नही हैं। इन फर्जी करदाताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने हाल ही में कुछ फर्मों का निरीक्षण किया है जिन पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट देने में शामिल होने का संदेह है। विभाग को आशा है कि व्यापक जीएसटी राजस्व वृद्धि परियोजना को लागू करने के बाद डेटा विश्लेषण क्षमताओं में काफी सुधार होगा।
हरिपुर में स्थित आनी महाविद्यालय का वित्त वर्ष 2023-24 के लिए स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना में चयन हुआ है। इसके तहत निदेशालय की ओर से एक करोड़ रुपये की धनराशि भी कॉलेज को जारी हो चुकी है। यह धनराशि कॉलेज के विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। आनी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने बताया कि स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना के तहत मिली एक करोड़ की राशि विकास के लिए बहुत मायने रखती है। कहा कि 25 लाख रुपये से कॉलेज के ड्रेनेज सिस्टम, कॉलेज के मुख्य द्वार के पास से डंगे को दुरुस्त किया जाएगा। दिव्यांगों के लिए रैंप बनाया जाएगा और अलग-अलग शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। 30 लाख की धनराशि से कॉलेज डिजिटलीकरण किया जाएगा। इसके तहत कॉलेज में 32 आधुनिक तकनीक से लैस कंप्यूटर स्थापित किए जा रहे हैं। पांच लाख स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना में मिली एक करोड़ की धनराशि की धनराशि से कॉलेज में एक रिसर्च सेंटर बनेगा। पांच लाख की धनराशि से एक भाषा प्रयोगशाला और ई-लाइब्रेरी बनेगी। दस लाख रुपये से कॅरियर और गाइडेंस सेल बनाया जाएगा। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 10-10 लाख की धनराशि से आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आनी कॉलेज के छात्र शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद आदि तमाम गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज सुबह 03:40 पर बल्लभगढ़ बस अड्डे से बैजनाथ हिमाचल प्रदेश गई हरियाणा रोडवेज की बस HR 38 9607 , ऊना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार संतुलन बिगड़ने से बस एक पेड़ के साथ टकरा कर बडूही में एक घर में जा घुसी। उस घर के 2 मेंबर समेत 7 सवारियां घायल हुई और बस सवार 2 लोगों की मौत हो गई l मौके पर पुलिस ने आ कर कार्रवाई शुरू कर दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया है l
राजकीय प्राथमिक पाठशाला शलाह में इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्षा जल भंडारण टैंक स्थापित किया गया। जानकारी देते हुए पाठशाला प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि शलाह स्कूल पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु संवेदनशील बनाने के लिए प्रयत्नशील है। इस पाठशाला के विद्यार्थी भावी जीवन में भी पर्यावरण प्रहरी के रूप में काम कर सकें, इसलिए उनमें इस तरह के गुणों का विकास करना हमारा लक्ष्य है। विद्यालय के आग्रह पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. अल्का शर्मा का राजकीय प्राथमिक पाठशाला शलाह में बच्चों व स्टाफ को विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने स्कूल को ग्रीन स्कूल बनाने के आग्रह को स्वीकार किया और विद्यालय में जल संरक्षण के लिए व्यवस्था करने व विद्यालय विकास के लिए बहुमूल्य वित्तीय सहायता प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों के लिए क्लब की ओर से T-Shirts भी प्रदान कीं। विद्यालय में सोलर लाइट भी लगाई गई। डॉ. अल्का शर्मा ने पाठशाला में बच्चों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की और पाठशाला के विकास के लिए भविष्य में भरपूर सहयोग देने की बात की। पाठशाला प्रभारी प्रदीप कुमार ने क्लब का पाठशाला के विकास में दिए गए इस योगदान के लिए धन्यवाद किया।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत द्रंग पंचायत में मंगलवार को उप प्रधान के पद पर उप चुनाव का आयोजन हुआ। इस चुनाव में 4 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी, जिसमें ओम प्रकाश,चमन गोस्वामी, दीप चंद, विजय कुमार चुनाव में उम्मीदवार थे। इस उप चुनाव में कुल 869 मत पड़े, जिसमें 5 मत अस्वीकृत व 3 मत नोटा को पड़े हैं। शेष 861 मत उम्मीदवारों को पड़े। इस उप चुनाव में ओम प्रकाश विजयी रहे, जिन्हें 435 मत पड़े। दूसरे नंबर पर चमन गोस्वामी, जिन्हें 371 मत, दीप चंद को 22, विजय कुमार को 33 मत पड़े हैं। जीतने के उपरांत स्थानीय लोगों द्वारा माता की चुनरी देकर ओम प्रकाश को सम्मानित किया गया। वहीं, ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
हिमाचल के जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एनसीसी के उद्देश्य और कार्यक्षेत्र विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडिग ऑफिसर, एनसीसी सोलन कर्नल विक्रमजीत सिंह पनाग ने एनसीसी कैडेट्स और विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कर्नल वीएस पनाग भारतीय सेना में शामिल होने के बाद कांगो में यूएन पीसकीपिंग फोर्स सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में 28 वर्षों से अधिक समय तक सेवाएं दे चुके हैं। कर्नल वीएस पनाग ने कहा कि एनसीसी का सबसे बड़ा लक्ष्य युवाओं में चरित्र निर्माण करना है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, साहस की भावना तथा समाज सेवा के आदर्शों को विकसित करता है। इसके अलावा इसका उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व गुणों के साथ संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का एक संगठित पूल बनाना है, जो राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें। राष्ट्रीय कैडेट कोर युवा भारतीयों को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए न केवल प्रेरित करता है, बल्कि इसके लिए उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार भी करता है। एनसीसी राष्ट्र की आराधना का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति से हमें बड़ी आशा है। युवा अपनी योग्यता और शक्ति से समाज में बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। विकास को सही दिशा में ले जा सकते हैं, जिसकी आज देश को जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि युवा सकारात्मक विचारधारा अपनाएं। उन्होंने बच्चों को सबसे पहले स्वयं को आत्मविश्वास और आत्मसम्मान से भरने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में यदि सफल होना है, तो अपना विजन बड़ा रखें।
मंगलवार को लगभग 30 वर्षो के बाद श्री नाग हुंगलू मंदिर खन्योल च्वासी में नई कमेटी का चयन किया गया, चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान फिल्लौर सिंह ठाकुर ने की। इसमें संतोष कुमार को प्रधान, उप प्रधान राम कृष्ण, धर्म सिंह सचिव सोहन सिंह, नितेश कुमार कढेला भीखम राम, कोम सिंह कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल, खेम सिंह नेता सलाहकार फिल्लौर सिंह, धनी राम, बालक राम, झाबे राम सदस्य राम लाल चंद्र मणी, योग राज, नेत्र सिंह, सुभाष चंद्र, गीता राम, जय प्रकाश, जसवंत, कांशी राम, टीसी ठाकुर, घनश्याम, केशव राम को नई कार्यकारणी में चुना गया। पूर्व प्रधान फिल्लौर सिंह ठाकुर ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
प्रेस क्लब हमीरपुर ने ऊना में पत्रकार सुरेंद्र शर्मा तथा अन्य पत्रकारों पर ट्रक यूनियन द्वारा किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है तथा सरकार से दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आज जारी बयान में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चंदेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष जस्वीर कुमार, व महासचिव अरविंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पर हुए इस हमले की जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी समाज के हर वर्ग की आवाज उठाते हैं, लेकिन जिस प्रकार से निर्मम तरीके से पत्रकार के उपर हमला किया गया है, यह अत्यंत शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों पर हमले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि मीडिया कर्मियों पर किए जाने वाले किसी भी हिंसात्मक गतिविधी के खिलाफ सरकार विधानसभा में कानून पारित कर इसे गैर जमानती अपराध की श्रेणी में लाए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज परिजनों के साथ नगर निगम शिमला चुनाव के लिए केंद्रीय तिब्बती विद्यालय छोटा शिमला में मतदान किया।
जिला सोलन का ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला इस वर्ष 23 से 25 जून तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने यह जानकारी आज यहां इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला, सोलन जिला सहित सिरमौर और शिमला एवं आस-पास के क्षेत्रों के लिए विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि यह मेला इस वर्ष न केवल पारम्परिक रूप से और बेहतर हो अपितु अपने आयोजन में पूर्ण रूप से सफल रहे। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी सरकारी व गैरसरकारी सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में विश्व श्रमिक दिवस मनाया गया। प्रात: कालीन सभा के समय पूरा विद्यालय सभागार 'द क्लोजियम' में एकत्रित हुआ। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तिलक कर, फूलवर्षा के साथ सम्मानपूर्वक 'द क्लोजियम' में समुचित स्थान पर कुर्सियां देकर बैठाया गया। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों दीपक ठाकुर एवं युवराज शर्मा द्वारा श्रमिकों के सम्मान में उद्बोधन पढ़ा गया। इसके पश्चात सभी कर्मचारियों के मधुर छायाचित्रों की पीपीटी को पार्श्व संगीत 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' के साथ प्रदर्शित किया गया। इसके बाद बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों हर्षवर्धन सिंह, ज्ञानेश्वर पुजारा एवं आदित्य राज द्वारा वायलिन की सुंदर धुन समर्पित की गई। इसके बाद बारहवीं कक्षा के लड़कियों द्वारा मिश्रित गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय चौहान एवं हेड एलीमेंटरी डॉ. किरण अत्री द्वारा विद्यालय की ओर से सभी को व्यक्तिगत भेंट दी गई। दोपहर में सभी कर्मचारियों को विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रेमपूर्वक बैठाकर भोजन करवाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय चौहान, हेड एलीमेंटरी डॉ. किरण अत्री, हेड ऑफ कल्चरल अफेयर्स एवं एडमिनिस्ट्रेटर मिस्टर विशाल गौरी, हेड ऑफ स्पोर्ट्स मिस्टर सुरेंद्र मेहता, हेड ऑफ पेसटोरल केयर मिस्टर सुनील वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह, विद्यालय प्रबंधन प्रमुख मिस समीक्षा और स्पेशल एजुकेटर मिस श्रिया नें भी सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएंं भेजीं।
प्राकृतिक खेती के लिए मशहूर गांव पज्यानु में मंगलवार को पद्मश्री नेकराम शर्मा को एक बहुत बड़े कार्यक्रम मेँ सम्मानित किया गया। नेकराम शर्मा को टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके साथ पूर्व जिला परिषद सदस्य व समाजसेवी श्याम सिंह चौहान भी मौजूद थे। महिला शक्तिकरण मेँ प्रयासरत और प्राकृतिक खेती क़ी मास्टर ट्रेनर लीना शर्मा के प्राकृतिक खेती समूह ने पद्मश्री नेक राम का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न महिला मंडलों, जिनमें महिला मंडल थाच, छंडयारा, पज्यानु, थाची, पन्याडू समेत अनेक महिला मंडल व अन्य किसान तथा अन्य लोग उपस्थित थे। पज्यानु महिलाओं मेँ ममता शर्मा सत्या कौंडल, सावित्री कौंडल, किरण शर्मा, मीना शर्मा, भुवनेश्वरी, शांता शर्मा, तारा शर्मा, तेजी देवी इत्यादि बहुत सी महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा में स्काउट एंड गाइड के प्रथम सोपान का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें बीपी सिक्स एक्सरसाइज, स्काउट एंड गाइड सैलूट, ओथ और सांग की ट्रेनिंग दी जा रही है। स्काउट एंड गाइड प्रभारी टीजीटी आर्ट्स रमेश चौहान और कमलेश शर्मा ने बताया कि इसके लिए विद्यालय में एक विशेष सत्र चलाया जा रहा है, जिसमें विद्यालय के सीनियर अध्यापक इंग्लिश प्रवक्ता मुनीश शर्मा के सहयोग से विद्यार्थियों को अपना ध्यान रखने और अनुशासन सेवा सहित कई कार्यों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने एजुकेशनल और करिकुलर एक्टिविटी फंड के लिए सभी से 5100 रुपये एकत्रित कर ये राशि प्रधानाचार्य को भेंट की। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज कल्याण के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार को आज उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने डॉक्टर परमार को याद करते हुए कहा कि डॉक्टर परमार का हिमाचल के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसे कभी नही भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर परमार राजनीति व सादगी के एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने अपने सम्बोधन में डॉक्टर परमार को याद करते हुए कहा कि डॉक्टर परमार प्रदेश के ही नही देश के एक ऐसे नेता थे जो लोगों के दिलों में बसते थे। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा। राजीव भवन में डॉक्टर परमार को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में विधायक रवि ठाकुर के अतिरिक्त कांग्रेस महासचिव यशवंत सिंह छाजटा, अमित पाल सिंह ,जीएस तोमर, एसके सेहगल, विक्की ठाकुर, मोहर सिंह राणा, आशीष शर्मा, सुंदर सिंह, रोहन, गुलाब सिंह ठाकुर, विराज शर्मा, मनीषा महेता पुरी, कपिल, घनश्याम,मुश्ताक सहित कई अन्य लोगों ने डॉक्टर परमार को अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बड़सर उपमंडल धंगोटा पंचायत के बतलाऊ गांव के महिला मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा से मिला। महिलाओं ने बताया कि महिला मंडल बतलाऊ गांव के नजदीक शराब का ठेका खोलने का विरोध करता है। महिलाओं ने कहा कि गांव में पहले भी एक ठेका खुला हुआ है। उनका कहना है कि गांव के बच्चे, लड़के व लड़कियां, औरतें व अन्य लोग प्रतिदिन इसी सुनसान रास्ते से सुबह-शाम अपने कार्यों के लिए जाते हैं। यह ठेका जिस जगह पर खोला गया है, वहां साढ़े 4 किलोमीटर की सड़क जंगल से जाती है और सड़क सुनसान है। उन्होंने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से मांग की है कि इस शराब ठेके को बंद कर दिया जाए या यहां से हटा कर अन्य स्थान पर स्थापित किया जाए।
शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। हालांकि सुबह से ही शिमला में बारिश हो रही है बावजूद इसके मतदान केंद्रों में मतदान के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। सुबह 10 बजे तक 13:17 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी भराड़ी वार्ड के क्लस्टन में अपना वोट देने के लिए पहुंचे। मतदान करने के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि ये उनकी जन्मभूमि और वे हर बार चुनावों में मतदान करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है और अब शिमला नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, ऐसे में शिमला के लोग काफी कांग्रेस को ही जिताएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में अधिकतर कांग्रेस के ही महापौर और उपमहापौर रहे और इस बार भी कांग्रेस नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरा कर रही है और नगर निगम के चुनावों को लेकर जो भी शहर की जनता के साथ वादी किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में पार्किंग पार्क स्वास्थ्य सेवाओं और पानी की समस्या को दूर करना सरकार की प्राथमिकता रहेगी। आनंद शर्मा ने शिमला नगर निगम चुनाव में अपनी जीत का दावा किया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ज़िला कांगड़ा के पालमपुर में हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को भूमि हस्तांतरित कर दी गई है तथा इस सम्बंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र ही तैयार कर दी जाएगी। हेलीपोर्ट के लिए प्रस्तावित 82 कनाल भूमि चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में स्थित है जो पालमपुर शहर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने कहा कि हेलीपोर्ट के निर्माण पर लगभग 9 करोड़ रुपए व्यय किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पालमपुर को सूचना प्रौद्योगिकी हब के रूप में विकसित कर रही है तथा इस हेलीपोर्ट के माध्यम से ज़िला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।


















































