देश के सबसे लंबे और सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित दर्रों से गुजरने वाली हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की रोमांचकारी दिल्ली-लेह बस सेवा आज से शुरु हो गई है। ये रूट बारालाचा दर्रा (4850 मी.), तांगलंग दर्रा (5328 मी.) व नाकी दर्रा (4769 मी.) से होकर मनोहारी स्थानों सरचू, पांग आदि से गुजरता है, जिसकी कुल लम्बाई 1026 किलोमीटर है तथा कुल किराया 1736 रुपए होगा। इस रूट पर तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देंगे। बस दोपहर बाद 3.45 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 10.30 पर केलांग पहुंचेगी। रात्रि ठहराव केलांग में रहेगा। सुबह 5.30 बजे बस केलांग से लेह के लिए रवाना होगी तथा अगले दिन प्रातः 4 बजे बस लेह पहुंचेगी। बस का सफर 30 घंटे में पूरा होगा।
मैसर्ज़ वीएमटी स्पीनिंग मिल्स वर्धमान में हेल्पर तथा अपरेनटिस के 150 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू रोज़गार कार्यालय बद्दी में 13 जून को प्रातः 10.30 बजे आयोजित होगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं पास होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभ्यार्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-227242, मोबाईल नंबर 82199-71112, 98169-28706 तथा 98161-90542 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल 10 तथा 11 जून को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. शांडिल को 10 जून को सांय 5.00 बजे फिलफाॅट फोरम सोलन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय नृत्य, नाटक एवं संगीत प्रतियोगिता में भाषा एवं संस्कृति विभाग के कोठों स्थिति सभागार में उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री 11 जून को प्रातः 11.00 बजे सोलन में माँ शूलिनी माता मंदिर के नवनिर्मित द्वार का लोकार्पण करेंगे। डाॅ. शांडिल तदोपरांत दिन में 12.30 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह इसी दिन सांय 7.00 बजे ठोडो मैदान सोलन में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में भाग लेंगे।
सोलन ज़िला के विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत दाडवां 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त राशि को खर्च करने में पूरे प्रदेश में प्रथम रही है। ग्राम पंचायत दाडवां ने न केवल ग्राम पंचायत को सीधे तौर पर मिलने वाली राशि का 100 प्रतिशत उपयोग किया है, बल्कि पंचायत समिति व ज़िला परिषद के माध्यम से 15वें वित्तायोग के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग करके राज्य स्तर पर भी प्रथम स्थान पर है। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि 15वें वित्तायोग के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों को सीधे तौर पर मिलने वाली राशि में अभी तक विकास खण्ड धर्मपुर को कुल 10,37,60,037 रुपये प्राप्त हुए हैं। इनमें से 4,51,39,654 रुपये की राशि ग्राम पंचायत स्तर पर की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंचायत वार किए गए व्यय के मामले में ग्राम पंचायत दाडवां ने 15वें वित्तायोग के अन्तर्गत प्राप्त कुल 34,31,408 रुपये का शत-प्रतिशत उपयोग कर लिया है। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड की ग्राम पंचायत घडसी, बढलग, मंडेसर, भावगुडी, कसौली गडखल व ग्राम पंचायत टकसाल ने भी प्राप्त धनराशि में से लगभग 70 फीसदी राशि का व्यय कर लिया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि समुचित धनराशि का उपयोग यह न केवल विकास खण्ड विकास धर्मपुर के लिए अपितु दून विधानसभा क्षेत्र व ज़िला सोलन के लिए भी हर्ष का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, पंचायत उप निरीक्षक परस राम, ग्राम पंचायत दाडवां के पंचायत प्रधान रमेश चन्द, पंचायत सचिव मुकेश वालिया व तकनीकी सहायक राकेश गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने समस्त ग्राम पंचायतों का आह्वान किया कि सभी ग्राम पंचायतें दाडवां की तरह आगामी दो माह के भीतर 15वें वित्तायोग के अन्तर्गत प्राप्त समस्त राशि का पूर्ण उपयोग करें ताकि जनता को लाभ मिल सके और विकास की गति को बढ़ाया जा सके।
हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए आज प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला में भी माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मेगा माॅक ड्रिल में सोलन ज़िला के पांच स्थानों पर प्राकृतिक आपदा विशेषकर बाढ़ की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों को वास्तविक परिस्थिति के अनुरूप तैयारियों को परखा गया। वास्तविक आपदा के समय जानो-माल की क्षति को न्यून करने के उद्देश्य से सोलन ज़िला के पांच स्थानों पर बाढ़ एवं इसके सम्भावित खतरों के दृष्टिगत आपदा तैयारियों की जांच की गई। सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल के साधुपुल स्थित अश्वनी खड्ड, नालागढ़ उपमण्डल के बीर प्लासी में आकस्मिक बाढ़, अर्की तथा सोलन में आकस्मिक बाढ़ के कारण भूस्खलन और कसौली उपमण्डल में भूस्खलन के लिए तैयारियां जांची गई। ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज की मेगा माॅक ड्रिल के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि मेगा माॅक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाना, मानवीय क्षति को कम करना और बहुमूल्य संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित बनाना था। उन्होंने कहा कि मेगा माॅक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह सुनिश्चित बनाया गया कि किस प्रकार आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला की भौगोलिक परिस्थितियां प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत संवेदनशील हैंै। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में अधिक वर्षा एवं भूस्खलन के कारण पानी का तेज बहाव कभी भी बाढ़ की स्थिति ला सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि सरकारी विभागों के साथ-साथ विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं, निजी उद्योग तथा प्रशिक्षित आमजन समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित श्रम शक्ति की उपलब्धतता अत्यंत आवश्यक है। मेगा माॅक ड्रिल इस दिशा में उत्प्रेरक का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकारी स्तर पर उपलब्ध श्रम शक्ति एवं उपकरणों के साथ निजी एवं स्वयं सेवी क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों का दोहन आवश्यक है। इस तरह के वृहद आपदा प्रबंधन अभ्यास न केवल तैयारियों को अद्यतन रखते है अपितु समय पर प्रबंधन को प्रभावी भी बनाते है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सामाजिक सरोकार को अधिमान देते हुए राज्य के कर्मचारियों और पैरा कर्मियों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। राज्य के विकास में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देते हुए सरकार ने सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत लाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से कर्मठ कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद भी सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होगी। राज्य के विकास में पैरा कर्मियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार ने उन्हें वह सम्मान देने का निर्णय लिया जिसके वे हकदार हैं। प्रदेश सरकार ने दैनिक भोगियों की दिहाड़ी को 350 रुपए से बढ़ाकर 375 रुपए किया है, इससे उन्हें अब प्रतिमाह 750 रुपए का लाभ मिल रहा है। कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण और निःस्वार्थ भाव को देखते हुए सरकार ने उनके मानदेय को 9000 रुपये से बढ़ाकर 9500 रुपये प्रति माह किया है। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को भी 6100 रुपये से बढ़ाकर 6600 रुपये किया है। आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4700 रुपये से बढ़ाकर 5200 रुपये किया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं की मानवीय सेवा सेे राज्य सरकार भलीभांति परिचित है। राज्य सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं केे मानदेय में 500 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की। अब आशा कार्यकर्ताओं को 5200 रुपये का मासिक मानदेय मिल रहा है। सिलाई शिक्षक, नए प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार ने उनके मानदेय में 500 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की है। राज्य सरकार ने उनके मानदेय को 3500 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये प्रति माह कर किया है। नैनिहालों को पोषणयुक्त भोजन परोसने वाले मिड-डे मील कार्यकर्ताओं का अब सरकार ने भलीभांति ख्याल रखते हुए उनके मानदेय को 3500 रुपए से बढ़ाकर 4000 रुपए प्रतिमाह किया है। शिक्षा विभाग में कार्यरत जल रक्षकों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि भी की गई है। अब जल रक्षकों को 3900 रुपए के बजाए 4400 रुपए प्रति माह मिल रहे हैं। यह निर्णय उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। राज्य सरकार पैरा श्रमिकों की विभिन्न श्रेणियों को सम्मानजनक पारिश्रमिक प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जलरक्षकों, बहुउद्देश्यीय कर्मियों, पैरा फिटरों और पंप संचालकों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की गयी है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने पंचायत चौकीदारों, राजस्व चौकीदारों, एसएमसी शिक्षकों और लम्बरदारों के मानदेय में भी सम्मानजनक वृद्धि की है। आउटसोर्स कर्मचारियों के योगदान को देखते हुए सरकार ने उनके लिए न्यूनतम वेतन प्रति माह 11,250 रुपये निश्चित किया है। हाल ही में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में सरकार ने अंशकालीन पंचायत चौकीदारों के मासिक मानदेय को 6200 रुपए से बढ़ाकर 6700 रुपए करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 01 अप्रैल, 2023 से लागू होगा। इस निर्णय ने राज्य के 3226 अंशकालिक पंचायत चौकीदारों लाभान्वित होंगे। प्रदेश के विकास में कर्मचारियों और पैरा वर्करज़ को सहभागी बनाते हुए राज्य सरकार उनके कल्याण और उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक वीरवार को मेन बाजार ऊना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने की। बैठक के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने बताया कि गर्मियों के चलते स्वर्णकार संघ ने 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि पांच दिन तक जिला भर के सभी स्वर्णकार अपनी दुकान बंद रखेंगे। इस अवसर पर रजत कोहली, शाम हांडा, अनुज ब्रहमी, रविंद्र हांडा, मदन लाल हांडा, विजय हांडा, अश्वनी हांडा, अनिल हांडा, जनक राज, चमन लाल, संजय सोनी, मूलचंद, संजीव, अशोक सहित अन्य स्वर्णकार उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया है। इस संबंध में परविहन विभाग की ओर से वीरवार को अधिसूचना जारी की गई है। निदेशक मंडल में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा, प्रधान सचिव परिवहन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, प्रधान सचिव वित्त, केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव, प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक और निदेशक परिवहन शामिल होंगे। इसके अलावा गैर सरकारी सदस्य के तौर पर रणजीत राणा, रामगोपाल शर्मा, मोहिन्द्र संधु, धर्मेंद्र धामी, प्रताप सूर्या, विवेक सिंह राणा, निशांत ठाकुर, सुरजीत कुमार भरमौरी, मनमोहन कटोच, चतर सिंह ठाकुर निदेशक मंडल में शामिल किए गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार ने राज्य परिवहन प्राधिकरण का भी गठन किया है। प्रधान सचिव परिवहन इसके चेयरमेन होंगे। निदेशक परिवहन इसके सदस्य एवं सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण इसके सदस्य सचिव होंगे।प्राधिकरण में गैर सरकारी सदस्यों को भी नामित किया है। इसमें अशोक ठाकुर, अंजना धीमान, बलदेव ठाकुर और सुनील दत्त शर्मा को शामिल किया गया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि परिवहन विभाग प्रदेश के लोगों के लिए बेहतर परिवहन सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा गठित पथ परिवहन निगम का निदेशक मंडल और राज्य परिवहन प्राधिकरण जन कल्याणकारी नीतियां एवं योजनाएं बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस साल ग्रीन बजट पेश किया है। इसके तहत सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा 20 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गई हैं और ये बसें शिमला पहुंच चुकी हैं। इन बसों को एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों की देनदारी के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों की विभिन्न देनदारी के तहत 4.5 करोड़ रुपए की राशि आज जारी की गई है। इसके तहत दिसम्बर 2022 का 2.85 करोड़ राशि का ओवर टाइम भत्ता और रात्रि भत्ता शामिल है। इसी तरह जनवरी 2023 का रात्रि भत्ता भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2023 के रात्रि भत्ते और ओवर टाइम भत्ते के तहत 2.50 करोड़ रुपए की राशि सरकार द्वारा पहले ही जारी कर दी गई है। इसके अलावा फरवरी 2019 का 2.8 करोड़ रुपए का रात्रि भत्ता और ओवर टाइम भत्ता भी कर्मचारियों को प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि निगम के जनवरी 2023 तक सेवानिवृत कर्मचारियों के पीपीओ नंबर जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा पेंशनरों की सितम्बर 2022 तक लीव-इन-कैशमेंट और ग्रेच्युटी से संबंधित सारी देनदारी पथ परिवहन निगम द्वारा जारी कर दी गई है। देश के सबसे लंबे रूच पर बस सेवा शुरू देश के सबसे लंबे और सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित दर्रों से गुजरने वाली हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की रोमांचकारी दिल्ली-लेह बस सेवा आज से शुरु हो गई है। ये रूट बारालाचा दर्रा (4850 मी.), तांगलंग दर्रा (5328 मी.) व नाकी दर्रा (4769 मी.) से होकर मनोहारी स्थानों सरचू, पांग आदि से गुजरता है, जिसकी कुल लम्बाई 1026 किलोमीटर है तथा कुल किराया 1736 रुपए रहेगा। इस रूट पर तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देंगे। बस दोपहर बाद 3.45 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 10.30 पर केलांग पहुंचेगी। रात्रि ठहराव केलांग में रहेगा। सुबह 5.30 बजे बस केलांग से लेह के लिए रवाना होगी तथा अगले दिन प्रात 4 बजे बस लेह पहुंचेगी। बस का सफर 30 घंटे में पूरा होगा।
सदर थाना हमीरपुर के तहत किसी अनजान व्यक्तियों ने एक व्यक्ति की अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए थे। अब पुलिस ने लाखों रूपये ऐंठने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर 2022 को जगजीत सिंह निवासी जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की किसी अनजान व्यक्तियों ने धोखे से इसकी अश्लील वीडियो बना ली है और इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर अभी तक करीब 26 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायकर्ता की शिकायत पर विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की लोकेशन राजस्थान में ट्रेस हुए । जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने पुलिस की एक टीम को राजस्थान के लिए रवाना किया गया था। हमीरपुर पुलिस ने राजस्थान पुलिस की मद्द से आरोपी शौकत खान निवासी जिला भरतपुर राजस्थान (मास्टर मांइड) तथा इसके सहयोगी, सतनु चौधरी निवासी पाली राजस्थान, सलीम खान निवासी पाली राजस्थान व पारस राम निवासी पाली राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ख्वाजा पीर बाबा मेला दंगल चटवाल प्रतियोगिता में अमृतसर के प्रिंस पहलवान ने ख़िताब पर अपना कब्ज़ा जमाया। दंगल में पहलवानो ने जोरदार प्रदर्शन के बलबूते लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल के फाइनल राउंड की भिड़ंत प्रिंस अमृतसर के पहलवान और अली होशियारपुर के बीच हुई। इसमें प्रिंस पहलवान ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया। इससे पूर्व प्रथम व द्वितीय सेमीफाइनल काफी जोरदार रहे। दंगल का शुभारंभ पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने किया। दंगल कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने मुख्य अतिथि का दंगल में पहुंचने पर स्वागत किया और उन्हें शाल व टोपी पहना कर सम्मानित किया। इस दंगल के विजेता पहलवान व उपविजेता को कमेटी की तरफ से 5100 रुपये इनाम दिया गया।
डाडासीबा के तहत संसारपुर टैरस इंडस्ट्री एरिया में चंदन तस्कर गिरोह सक्रिय हो गया है। चंदन के 10 पेड़ों को काटकर ले जाने की शिकायत संसारपुर टैरस चौकी में की गई है। संसारपुर टैरस के साथ ही पंजाब का एरिया लगता है। डाडासीबा वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन पहले चंदन तस्कर फॉरेस्ट एरिया के जंगल में उगे चंदन के 10 पेड़ काटकर ले गए। उन्होंने कहा पिछले दो दिन पहले चंदन के 10 पेड़ों के तने को काटकर शातिर ले गए थे। टहनियां व ऊपरी हिस्सा वहीं छोड़ गए हैं। ससांरपुर टैरस में चंदन चोर अब पुलिश वन विभाग के लिए चनौती बन चुके हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र सिंह कहा कि दो महीने पहले भी चंदन तस्कर जंगल से चंदन के पेड़ काटकर ले गए थे। संसारपुर टैरस में लंबे अरसे से चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। इसके साथ ही पंजाब का एरिया लगता है लेकिन आज दिन तक पुलिस गिरोह को पकड़ने में नाकाम रही है। संसारपुर टेरेस के चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने कहा है कि पुलिस ने शिकायत आई है उक्त मामले की जांच की जा रही है। उधर, इस संबंध में डाडासीबा वन परीक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया हम अपने लेवल पर जांच कर रहे हैं। पुलिस से भी शिकायत की है एसएचओ देहरा को लिखा गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाए।
एसएफआई का तीन दिवसीय हिंदीभाषी राज्यों का अखिल भारतीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर कुल्लू में शुरू हो चुका है। इस शिविर के दूसरे दिन की पहली कक्षा एसएफआई के भूतपूर्व राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा द्वारा एसएफआई के कार्यक्रम व संविधान विषय पर ली गई, जिसमें पूरे देश भर से आए प्रतिनिधियों को यह समझाया गया कि एसएफआई का इस देश और इस दुनिया में क्या इतिहास रहा है तथा क्या इसकी विरासत रही है। इसके पश्चात दूसरी कक्षा एसएफआई के भूतपूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विक्रम सिंह द्वारा आरएसएस के हमले और सामाजिक न्याय विषय पर ली गई, जिसमें मौजूदा समय में आरएसएस द्वारा जिस तरह देश में लगातार सांप्रदायिकता को फैलाने का काम किया जा रहा है। लगातार उनके द्वारा इस देश में जातीय ध्रुवीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है और किस तरह से सामाजिक न्याय को तार तार करते हुए लोगों को न्याय से भी वंचित किया जा रहा है। एसएफआई किस तरह आने वाले समय में इसको लेकर पूरे देश भर में छात्रों के मुद्दों के साथ सामाजिक न्याय की निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। इस शिविर में 15 राज्यों से लगभग 320 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिला कांगड़ा के मां चामुंडा मंदिर के पास बनेर खड्ड के किनारे मृत मिली युवती की पहचान पुलिस ने कर ली है। युवती पंजाब के लुधियाना की रहने वाली थी। युवती के परिजनों ने धर्मशाला पहुंचकर शव की शिनाख्त की है। युवती की पहचान खुशप्रीत सिंह (22) पुत्री जगतार सिंह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा फिरोजपुर रोड लुधियाना भारत नगर चौक लुधियाना पंजाब के तौर पर हुई है। बता दें कि बुधवार को मां चामुंडा मंदिर में बनेर खड्ड के किनारे स्थानीय लोगों ने युवती का शव पड़ा देखा। मामले की सूचना पुलिस स्टेशन धर्मशाला के तहत पड़ती पुलिस चौकी योल में दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में ले लिया। युवती के पास से ऐसा कोई दस्तावेज आदि नहीं मिला था, जिससे युवती की पहचान हो सके पुलिस को युवती के पास सिर्फ बस के कुछ टिकट मिले थे, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए युवती की पहचान कर ली। जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले बुधवार जो एक अज्ञात शव पुलिस को बरामद हुआ था, इसको लेकर योल पुलिस थाना की टीम को जो शव के पास से बस के टिकट मिले थे। उससे यह अंदाजा लगा कि इस युवती ने लुधियाना से अपना सफर शुरू किया था। लुधियाना में इसके तीन कांटेक्ट भी निकले हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह पुलिस ने इसकी पहचान कर ली है। युवती के परिजन धर्मशाला पहुंच चुके है और धर्मशाला के अस्पताल में युवती के शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। उन्होंने बताया कि युवती का आखिरी बार अपने परिजनों से दो दिन पूर्व संपर्क हुआ था और युवती अपने परिजनों से यह बोलकर निकली थी कि वह कहीं इंटरव्यू देने के लिए जा रही है। उसके बाद से इसका कोई संपर्क अपने परिवार वालों से नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अभी तक कि हुई जांच में यही निकालकर सामने आया है कि यह युवती अकेले ही लुधियाना से सफर कर रही थी।
मिनर्वा किड्स जोन घुमारवीं द्वारा बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास एवं पेरेंट्स के प्रति सम्मान के लिए पेरेंट्स डे मनाया गया। किड्स जोन द्वारा करवाए गए इस समारोह में नौनिहाल जहां रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर पहुंचे वहीं बच्चों के माता पिता भी समारोह में विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य परवेश चंदेल द्वारा सरस्वती की फोटो के समक्ष पूजा-अर्चना और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किड्स जोन की प्रभारी आरती चंदेल ने मौजूद सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। लोक संस्कृति, देश भक्ति से ओतप्रोत परिधान में बच्चे नजर आए। किसी ने शिवाजी का तो किसी ने झांसी की रानी का रोल निभाया। स्कूल प्रशासन ने बच्चों के अभिभावकों को आमंत्रित किया था। अपने अभिभावकों के सामने छोट-छोटे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में पेरेंट्स से गेम करवाई गई विनर को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने बच्चों के माता पिता का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। बच्चों ने अपने पेरेंट्स के स्वागत में पापा हमारे पापा, नन्हे-मुन्हे बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है' वे तू लौंग वे मैं इलायची पर डांस करके सबका मन मोह लिया। बच्चों में ईशिता फैंसी ड्रेस मे, श्रव्या ने झांसी की रानी, ओजस ने टमाटर, समायरा ने जोकर, रिजुल ने शिवाजी, आराध्य, रिहान, नकक्ष, धु्रव, आदिश ने आर्मी मैन, आयना ने चाइनीस गर्ल, पूर्णिमा टीचर, द्विजेश ने हनुमान, माधव ने कृष्णा के रूप में पस्तुत होकर सबका मन मोह लिया। यूकेजी कक्षा से सारनय सीता, प्रणव ठाकुर, निकशित पेड़, शाख, अर्णव, दिव्यांश, परीक्षित, नूतन फौजी ग्रुप में रियास और अरनव ठाकुर ट्रैफिक लाइट, सात्विक, परी, अरिष्ठा अध्यापक, कृषिका एयर होस्टेस, अनिका पायलट, सानवी व सानया मॉडल, कियांश एटीएम, विनीता हनी बी, दक्षिणा, काव्य एकंर, प्रियांशी, सानया परी, एवीश रतन स्वामी विवेकानंद, सुजल पंडित, शिवन्या पहाड़न, कनिष्क धीमान, दिव्यांश नेता, वसुधा पंडित हेल्दी फूड, सार्थिका राधा, पांशुल बादल, विभोर फुटबॉल खिलाड़ी, नकक्ष सिंगर, युवान सिपाही, आर्य सृजन इंदिरा गांधी के रूप में प्रस्तुत हुए। नर्सरी कक्षा से निधिया राधा, द्विर्ताथ कृष्णा, आरविक डॉक्टर, आर्यन फौजी के रूप में प्रस्तुत हुए। बच्चों ने गलती से मिस्टेक, मम्मी को पापा से, एक बटा दो इत्यादि गानों पर डांस किया। अपने नन्हे मुन्हे बच्चों के साथ अभिभावाकों ने भी कार्यक्रम में खूब मनोरंजन किया। अभिभावक डॉ धर्मेंद्र पटियाल ने अध्यापकों और स्कूल प्रशासन की प्रशंसा की और अभिभावकों को बच्चों को घर पर भी स्कूल की तरह माहौल देने की सिफारिश की। इस मौके पर अनु चंदेल, कल्पना, अंजना, ऋतु, वीना, नीलम, अनीता, मोनिका आदि मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे। एक बार फिर केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एमएसपी बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान बनाया। केंद्र सरकार द्वारा धान में 143, मूंग में 803, अरहर में 400, उड़द में 350, मूंगफली में 527 रूपये तथा मक्का में 128 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के बाद गरीब को उसका सही हक दिया केंद्र भाई मोदी सरकार ने दिया। 9 वर्षों में 3.50 करोड़ गरीबों को पक्का मकान देना, 12 करोड़ गरीबों के घरों में नल से जल पहुंचाना, 80 करोड़ गरीबों को ढाई साल तक लगातार मुफ्त राशन उपलब्ध करवाना, 11 करोड़ किसानों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष किसान-सम्मान निधि देना, 220 करोड़ देशवासियों को भारत में बनाई गई मुफ्त वैक्सीन लगा देना, 10 करोड़ परिवारों को आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध करवाते हुए 5 लाख रू साल का निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाना, 48 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाकर कोविड के दौरान 21 करोड़ बहनों के खाते में सहयोग राशि भिजवाना सही मायनो में गरीब कल्याण की भावना से मोदी सरकार द्वारा किया गया कार्य है।
सिरमौर जिला के पच्छाद विधान सभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल पच्छाद स्थित सराहां व पच्छाद के गांव चडेच में वीरवार को प्राकतिक आपदाओं से बचने के तरीके बताए गए। एनडीआरएफ, पुलिस विभाग तथा होमगार्ड के जवानों द्वारा भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत और बचाव योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन दल द्वारा आम नागरिको को प्राकृतिक आपदा व भूकंभ आने की स्थिति में राहत एवं बचाव तथा घायलों को उपचार के लिए तुरन्त अस्पताल ले जाने संबंधी तरीके भी बताए गए। आपदा प्रबंधन की टीम ने आपदा के समय बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार तथा ऊंची इमारतों से लोगों को सुरक्षित निकालने के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। काल्पनिक परिदृष्य के अनुसार क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे अन्य लोगों को होमगार्ड और एनडीआरएफ की बचाव टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक चिकित्सा उपचार के बाद एंम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया और अस्पताल में डाक्टरों, नर्सो व अन्य मैडिकल स्टाफ द्वारा घायलों का तुरन्त इलाज शुरू किया गया। रिस्पांसिव ऑफिसर एवं एसडीएम सराहां संजीव कुमार धीमान की निगरानी में रेस्कूय ऑपरेशन का संचालन किया गया। एसडीएम ने कहा कि किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा के दौरान बचाव कार्यों को सुनियोजित एवं प्रभावी तरीके से अंजाम देने के लिए मॉक ड्रिल काफी मददगार साबित होती है। संजीव कुमार धीमान ने बताया कि मॉक ड्रिल की निगरानी करने के लिए सिविल अस्पताल पच्छाद में पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार को तथा पच्छाद के गांव चडेच में उप-निरीक्षक पुलिस जगजीत सिंह को आर्ब्जवर नियुक्त किया गया था। पच्छाद में स्थापित नियंत्रण कक्ष में मॉक ड्रिल की निगरानी के लिए तहसीलदार सराहां विवेक वर्मा, बीएमओ पच्छाद संदीप शर्मा सहित आपदा प्रबंधन से जुडे़ अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
शूलिनी यूनिवर्सिटी ने शूलिनी 'क्रिएटर्स' फेस्ट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की संचार टीम द्वारा किया गया। इस आयोजन में उद्यमी, रेडियो मिर्ची प्लस के रेडियो जॉकी, पोषण विशेषज्ञ, कौशल प्रशिक्षक और मीडिया में मजबूत उपस्थिति वाले तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे। इस फेस्ट का उद्देश्य छात्रों को अपरंपरागत, लेकिन होनहार करियर विकल्पों से परिचित कराना है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व शिवांश गर्ग, एक एंजेल निवेशक और संरक्षक और सामग्री निर्माता रिया उप्रेती, सीईओ और फोबेट-ए स्कूल मनोविज्ञान के संस्थापक ने किया । 21 वर्षीय ने एक 7 करोड़ राजस्व व्यवसाय बनाया और साझा किया कि कैसे कोई नियोक्ता से संपर्क कर सकता है, अपने लिए एक पोर्टफोलियो बना सकता है, और "नाटकीय रूप से अलग हो सकता है।" एजुप्रेन्योर और YouTuber कृति शर्मा की कई प्लेटफार्मों पर शानदार उपस्थिति है और उन्होंने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए रणनीतियां दी हैं। फिजिक्सवाला के एसोसिएट डायरेक्टर मनन वर्मा ने अरबों डॉलर की कंपनी में नौकरी करने का विचार पेश किया। ब्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी शर्मा सिंह ने अपनी बात समाप्त करने के बाद, अभिमन्यु राय, मिर्ची प्लस में एक रेडियो जॉकी, आरजे मनीषा और आरजे अनमोल के साथ, जीवन और काम से अपनी कहानियों को साझा करने के लिए मंच पर आए। सत्र का समापन शिवांश गर्ग द्वारा ChatGPT का उपयोग करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से कमाई करने के नए और नए तरीकों को पेश करने के साथ हुआ। अतिथियों ने दर्शकों के साथ सार्थक बातचीत भी की, जिसमें सामग्री निर्माण के भविष्य पर हल्की बातचीत, इसके उपभोग में क्रमिक परिवर्तन, रोजगार के लिए संभावित जोखिमों और उनके समाधान आदि पर अधिक चर्चा शामिल थी। बातचीत ने छात्रों को अनौपचारिक रूप से अपने विचारों को साझा करने का अवसर प्रदान किया । विश्वविद्यालय के सक्षम डांस क्लब के सदस्यों ने अतिथियों के लिए संगीत संध्या का भी आयोजन किया।
जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी में बाढ़ जैसी आपदा के दौरान बचाव एवं राहत से संबंधित तैयारियों को लेकर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को जागरूक करने के लिए एक विशेष लेक्चर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बाढ़ से बचाव के लिए आपदा पूर्व, आपदा के दौरान और आपदा के बाद किए जाने वाले जरूरी उपायों के बारे में विस्तार में बताया गया। बच्चों को बताया कि यदि किसी क्षेत्र में बाढ़ आने की आशंका हो तो वहां सुरक्षित स्थानों पर वैकल्पिक भवनों व अन्य तैयारियों को लेकर पहले ही जरूरी इंतजाम कर लेने चाहिएं। बाढ़ के दौरान बिना वक्त गंवाए रिहायशी इलाके को छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर चले जाना चाहिए। इस दौरान फर्स्ट एड किट, टॉर्च, रेडियो, खाद्य सामग्री, माचिस, पॉलिथीन बैग इत्यादि आवश्यक सामग्री को अपने साथ ले लेना चाहिए। रेडियो के माध्यम से समय-समय पर प्रशासन की ओर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों के तहत बाढ़ जैसी आपदा से बचाव के लिए राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज कार्यक्रम के तहत किया गया। विश्वविद्यालय की एनएसएस टीम की ओर से इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, टीचिंग स्टाफ, एनएसएस के स्वयंसेवी और अन्य विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर स्वागत किया। §ुâ इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी उपस्थित थे।
Five girls from Roots Country School have made their mark in the National Rugby Championship held in Pune on the 5th and 6th of June. Under the expert guidance of Himachal coach Anil Kumar Jista and the support of the Vice President of Himachal Pradesh, these young athletes showcased their skills and determination, bringing glory to their schools and state. The Roots Country School Girls' rugby team, consisting of Nikita, Arushi Thakur, Aarohi, Anushka Rajta, and Anjali, delivered an exceptional performance in the championship, displaying their passion and commitment to the sport. Despite fierce competition, these girls demonstrated their prowess and teamwork, leaving spectators in awe. Coach Anil Kumar Jista said I am extremely proud of these girls. They have worked tirelessly, practicing day in and day out, honing their skills, and striving for excellence. Their hard work and dedication have paid off, and they have brought recognition to our school and the state of Himachal Pradesh.
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में विज्ञान अध्यापिका मिस जमुना सिंह को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में हिमकोस्टे के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के कर कमलों द्वारा 'राज्य पर्यावरण नेतृत्व' पुरस्कार प्रदान किए गए। यह पुरस्कार उन विशेष पात्र अध्यापकों/अध्यापिकाओं को दिया गया, जिन्होंने विद्यालय एवं समुदाय में पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने में असाधारण सफल प्रयास किए हैं। हिमाचल प्रदेश के 15 शिक्षकों को 'अपशिष्ट प्रबंधन' के माध्यम से राष्ट्रीय हरित वाहिनी की दिशा में सतत प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। पिछले चार वर्षों से अपने सतत प्रयासों को 'अपशिष्ट प्रबंधन' के माध्यम से राष्ट्रीय हरित वाहिनी की दिशा में जारी रखते हुए मिस जमुना राज्य से 'अर्थियन' की सदस्य भी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि ऐसे शिक्षक हिमाचल प्रदेश की स्वच्छ, सुंदर, सक्षम, समृद्धि पर्यावरण यात्रा में सहयोगी हैं। उन्होंने पुरस्कार पाने वाले सभी पात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह, प्रबंधन प्रमुख मिस समीक्षा सिंह, स्पेशल एजुकेटर मिस श्रिया, प्रधानाचार्य संजय चौहान, हेड एलीमेंट्री डॉ. किरण अत्री अन्य अधिकारियों एवं अध्यापकों नें भी मिस जमुना की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के नेतृत्व में पुरूवाला के समीप गिरी नदी में मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान उपमंडल स्तरीय सभी अधिकारी अपनी टीम व आपदा संबंधित उपकरणों के साथ राहत तथा बचाव कार्य में शामिल हुए। गुंजीत सिंह चीमा ने बताया की संभावित बाढ़ और भू-स्खलन के दृष्टिगत मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जैसे ही मेगा मॉक ड्रिल के उद्देश्य से नदी में बाढ़ आने से स्थानीय लोगों के बाढ़ की चपेट में आने की सूचना मिली, जिसके उपरांत प्रशासन तथा सभी संबंधित अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभाग उपकरणों के साथ कुछ ही समय में घटना स्थल पर पहुंच गए तथा आपदा राहत तथा बचाव कार्य में जुट गए। एसडीएम ने बताया कि सभी विभागों के सहयोग से पांवटा साहिब में मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस मेगा मॉक ड्रिल के सफल आयोजन से भविष्य में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी को मजबूती मिली है। इस के अतरिक्त उन्होंने बताया कि इस मॉक ड्रिल के संदर्भ में सभी विभागों से चर्चा की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की कमी को दूर किया जा सके, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए कोई चूक न रह सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मॉक ड्रिल से घबराएं नहीं, इस प्रकार की मॉक ड्रिल भविष्य में आने वाली आपदा से निपटने के लिए जरूरी हैं। इस दौरान डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, बीडीओ प्रताप चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दलीप तोमर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, बीएमओ के. एल भगत, सहित लोक निर्माण, होम गार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य, एचआरटीसी, खाद्य एवं आपूर्ति, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व अन्य विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की पंचायत रियाली व इंदौरा की पंचायत बडूखर को पंजाब के हजीपुर से जोड़ने वाली सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि छोटी गाड़ियां व बाइक का इस रोड से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। पिछले लंबे समय से लोक निर्माण विभाग ने इस तरफ रुख नहीं किया है। लोगों ने बताया कि पांच साल पहले बडूखर-हाजीपुर सड़क पर तारकोल विछाई गई थी, उसके बाद मात्र एक बार पैच वर्क किया गया था, मगर वह तुरंत ही निकलना शुरू हो गया था। इसके बाद विभाग ने इसकी कोई खबर नही ली। स्थानीय निवासी शामू कसाणा का कहना है कि जब कभी नेता गण हमारे क्षेत्र में आते हैं, तब विभाग खड्डों में मिट्टी डालकर चला जाता है। बाद में वही मिट्टी दुकानों व घरों में रखे हुए खाने के सामन को खराब करती है। वहीं किसान संघर्ष सेवा समिति प्रधान विजय कुमार ने बताया कि हम गांव दिहात के लोग अराम से अपना जीवन यापन करते थे, लेकिन जबसे हमारे एरिया में क्रैशर उद्योग स्थापित हुए हैं तब से यहां जीना दूभर हो गया है। रोड की ही बात नहीं, बल्कि फसलों को भी बीमारियां पड़ रही हैं। पानी का लेवल डाउन हो रहा है और रोड की हालत बद से बदतर हो रही है। रोज हजारों टन क्रेशर मटेरियल की कालाबाजारी लगातार हो रही है, लेकिन प्रशासन ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। वहीं, पर्यावरण संरक्षण समिति सचिव कुलदीप सिंह का कहना है रोड अभी दो चार साल ओर चल सकता था मगर क्रैशर उद्योग से भारी वाहन दिन रात निकलते हैं, जिस कारण रोड़ की यह दुर्दशा हुई है। पूर्व पंचायत मेंबर रियाली मंगा सिंह का कहना है कि वोटों के समय ही विधायक यहां दिखते हैं, उसके बाद पांच साल तक वह इद का चांद हो जाते हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमें यहां से कहीं और जाना पड़ेगा। उधर, इस मामले में जब लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही में यहां आया हूं। आपके द्वारा यह मामला मेरे ध्यान में लाया गया है। जल्द ही अन्य विभागीय अधिकारियों से बात कर जल्द इसका हल किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए इस साल सितंबर-अक्तूबर माह में एक मेगा खेल इवेंट ''रूरल ओलंपियाड गेम्स'' आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में लगभग 40 हजार युवा हिस्सा लेंगे। यह बात लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को नूरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स कौंसिल की बैठक की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर स्थित शानन प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन को लेकर इसके कायाकल्प के लिए 200 करोड़ का बजट पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड ने जारी किया है। 2024 की लीज अवधि समाप्त होने से पहले परियोजना की 2026 की प्रस्तावित योजनाओं के लिए इस बजट को स्वीकृति मिली है। परियोजना प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पावर हाउस के संपूर्ण जीर्णोद्धार के साथ आधुनिक मशीनरी भी स्थापित होगी। इससे विद्युत उत्पादन बढ़ेगा और पंजाब राज्य की आमदनी भी बढ़ेगी। बुधवार को 110 मेगावाट शानन प्रोजेक्ट के रेजीडेंट इंजीनियर सतीश कुमार ने बताया कि पावर हाउस के स्विचयार्ड और ट्रांसफार्मर के नवीनीकरण के लिए भी करोड़ों का बजट खर्च किया गया है। 2024 से 2026 की प्रस्तावित योेजनाओं के लिए दो सौ करोड़ के बजट खर्च करने की स्वीकृति परियोजना के उच्चाधिकारियों से मिली है।
बीआरओ ने दर्रा को बहाल करने के लिए मनाली और लाहौल कोकसर की तरफ से बर्फ हटाने का काम शुरू किया था। बुधवार को बीआरओ की सफलता मिल गई है। ऐसे में पर्यटकों को जल्द रोहतांग दर्रा के दीदार करने का अवसर मिलेगा। करीब सात माह बाद 13050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। बुधवार शाम को दर्रा में दोनों छोर आपस में जुड़ गए हैं। बीआरओ ने दर्रा को बहाल करने के लिए मनाली और लाहौल कोकसर की तरफ से बर्फ हटाने का काम शुरू किया था। बुधवार को बीआरओ की सफलता मिल गई है। ऐसे में पर्यटकों को जल्द रोहतांग दर्रा के दीदार करने का अवसर मिलेगा। अब दोनों छोर मिलाने के बाद बीआरओ तंग सड़क को चौड़ा करने में का काम करेगा। इस ओर बीआरओ के जवानों ने 10 से 12 फीट ऊंची बर्फ के दीवारों को हटाया। सीमा सड़क संगठन 94 के सहायक अभियंता (सिविल) बीडी धीमान की अगुवाई में चल रहे रोहतांग बहाली का कार्य अंजाम तक पहुंचा दिया है।
कांगड़ा जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत स्कूलों और गांवों को तंबाकू फ्री बनाने के लिए व्यापक मुहिम छेड़ी गई है। 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में लोगों विशेषकर युवाओं में तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों को लेकर जागरूकता पैदा करने तथा जन अभियान के माध्यम से लोगों को तंबाकू की लत से मुक्त करने और तंबाकू के सेवन को रोकने के लिए एकीकृत प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने यह जानकारी राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक के उपरांत दी। बता दें, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 31 मई को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी तम्बाकू मुक्त युवा अभियान शुरू किया गया है। 30 जुलाई तक चलने वाले इस 60 दिवसीय अभियान को कांगड़ा जिले में पूरी गंभीरता से चलाया गया है। 4 मुख्य बिंदुओं पर फोकस सौरभ जस्सल ने कहा कि अभियान के तहत 4 मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रमुख रूप से जन जागरूकता, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान प्रमाणीकरण, तंबाकू मुक्त गांव और कोटपा एक्ट के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ चालान जैसी गतिविधियों पर फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि इन श्रेणियों में बेहतर कार्य करने वाले राज्य तथा जिलों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि कांगड़ा जिले को तंबाकू निराकरण में देश में अग्रणी बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में जुटें। उन्होंने इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को सभी से समन्वय का जिम्मा सौंपा।
इस वर्ष ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोलन स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 21 जून, 2023 को होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अजय यादव ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश, प्रदेश, ज़िला और उपमंडल स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘हर घर आंगन योग’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि 21 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में प्रातः 07.00 बजे से प्रातः 08.00 बजे तक विभिन्न योगिक क्रियाएं एवं व्यायाम कर सभी को स्वस्थ रहने का मंत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को आजीवन निरोग रखने का साधन है। पूरे विश्व को योग भारतवर्ष की देन है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन का यह प्रयास है कि ज़िलावासियों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जाए। अजय यादव ने योग दिवस के सफल आयोजन के संबंध में आयुष विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर उचित दिशा-निर्देश जारी दिए। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा 21 जून को ज़िला के लगभग 150 स्थानों पर योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। अजय यादव ने आमजन से आग्रह किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में योग गतिविधियों में भाग लें। ज़िला आयुष अधिकारी डाॅ. प्रवीन शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलकूद प्रतियोगिताएं अहम भूमिका निभाती हैं। अनिरुद्ध सिंह आज सोलन ज़िला के अर्की उपमण्डल के कुनिहार स्थित महाराजा पदम सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और युवाओं की असीमित ऊर्जा ही भारत को विकास के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करेगी। इसके लिए आवश्यक है कि युवा सही दिशा में सोचे और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति तक नियमित परिश्रम करते रहें। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक है कि हमारी युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखें। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को उभारने के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों की प्रतिभा में निखार लाकर उन्हें प्रदेश, देश व अंतरराष्ट्रीय मानक के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता रही चिक्खड़ की टीम को 3 लाख रुपये तथा ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने उप विजेता रही घनाहट्टी की टीम को 1.50 लाख रुपये तथा ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
हमीरपुर जिला की ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर बेहतरीन कार्य करते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की है। हुआ कुछ यूं कि जिला हमीरपुर के ख्याह लोहाखड़ियांँ के रहने वाले व्यक्ति विनीत शर्मा पुत्र चिरंजी लाल ने एटीएम में पैसे निकलवाए लेकिन पैसे नहीं निकले। जब उसी एटीएम में ट्रैफिक पुलिस कर्मी पैस निकलवाने गया तो उसको विनीत शर्मा द्वारा निकाले गए 10,000 रूपए मिले। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मिले हुए पैसे हमीरपुर ट्रैफिक इन्चार्ज राजकूमार के हवाले कर दिए। ट्रैफिक पुलिस ने जांच पड़ताल करके विनीत शर्मा के पिता चिरंजी लाल मिले हुए 10,000 रूपये दिए। चिरंजी लाल ने जिला हमीरपुर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजकुमार का आभार व्यक्त किया है।
बुधवार को हाल ही में राष्ट्रीय पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली राधिका कटोच व विजय इंदर सैनी के सम्मान में राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विधायक मलेंद्र राजन मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर भी विशेष रूप से उनके साथ थे। इस समारोह में विधायक ने राधिका कटोच को व विजय इंदर सैनी के अभिभावकों को शॉल व हिमाचली टोपी प्रदान कर सम्मानित किया। बता दें कि इंदौरा की राधिका कटोच ने हाल ही में हुई खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स में 81 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की सर्वश्रेष्ठ 8 भारोत्तोलकों में शामिल होने के बाद दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की तो वहीं विजय इंदर सैनी ने जूडो में अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र व कॉलेज का नाम रौशन किया है। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि वे स्वयं एक स्पोर्ट्स पर्सन हैं और खिलाड़ियों के प्रति उनका एक विशेष लगाव है तथा यदि क्षेत्र के युवा किसी भी खेल गतिविधि में आगे बढ़ना चाहते हैं तो हर संभव सहायता सरकार की तरफ से की जाएगी। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या परवीन कुमारी, कॉलेज स्टाफ व अन्य उपस्थित रहे।
हिमाचल में निवेशकों को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री रैंक RS बाली ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सरकार के वरिष्ठ मंत्री हर्षवर्धन चौहान समेत सीपीएस और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मौजूद रहे। आपको बता दें कि सुक्खू सरकार ने निवेशकों को लुभाने के लिए एक अलग तरह की रणनीति तैयार की है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में लटके पड़े प्रॉजेक्ट्स को शुरू करने को लेकर निवेशकों के साथ बैठक की। साथ ही प्रोजेक्ट शुरू ना करने के पीछे के कारणों को भी जाना। इन मामलों में ज्यादातर मामले जमीन ना होने, धारा 118 की अनुमति ना मिलने, बिजली व पानी से संबंधित मामले हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को हिमाचल में खुलकर निवेश करने का आग्रह किया है। साथ ही निवेशकों की सुविधा के लिए आने वाले समय में नई पॉलिसी लाने की बात भी कही है, ताकि हिमाचल प्रदेश में निवेशकों के अनुकूल माहौल बन सके।
भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा एवं सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की कुप्रबंधन वाली सरकार चल रही है इस कुप्रबंधन से हिमाचल पीछे की ओर बढ़ता चला जा रहा है। स्पष्ट शब्दों में हम कहना चाहेंगे कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी गई है, बस केवल मात्र कांग्रेस के नेता केंद्र में भाजपा सरकार को कोसने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल के दौरान भाजपा सरकार ने अनगिनत कार्य किए है और आज जितने भी शिलान्यास कांग्रेस के कार्यकर्ता और उनके नेतागण द्वारा किए जा रहे है वह सारे कार्य भाजपा सरकार के दौरान किए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को केवल मात्र दोषारोपण की राजनीति आती है और अगर सकारात्मक एवं विकासात्मक राजनीति करने के लिए बात करो तो उनके मंत्रियों और नेताओं के पास किसी भी प्रकार का जवाब नहीं होता। केंद्र सरकार ने जिला ऊना में हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है यह। यह प्लांट 500 करोड़ की लागत से 30 एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा। इथेनॉल उत्पादन के लिए चावल, गन्ना और मक्का का इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाएगा। इस संयंत्र की स्थापित होने से क्षेत्र के लगभग 300 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जीएसटी के रूप में प्रदेश को सालाना मिलेगा 25 करोड़ तक का राजस्व मिलेगा।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज शाहपुर में 1 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास कर भूमिपूजन किया। उन्होंने इसके बाद शाहपुर के गोरडा में जाइका द्वितीय चरण के कार्यालय का उद्घाटन कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस दौरान शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने उद्घाटन-शिलान्यास के उपरांत गोरडा में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को अपने विभाग से संबंधित विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाहपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह ने पशु पॉलिक्लीनिक का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रदेश के पहले पॉलिक्लीनिक में से एक है लेकिन बाद में किसी ने इसके स्तरोन्नयन के लिए किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। कृषि मंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने क्षेत्र वासियों की इस मांग को सरकार के समक्ष लाया और आज इस स्थान पर पशु चिकित्सालय का शिलान्यास किया गया। होंगी सभी आवश्यक सुविधाएं प्रो. चंन्द्र कुमार ने कहा कि तीन मंजिला बनने वाले इस पशु चिकित्सालय में सर्जरी रूम, अल्ट्रासोनोग्राफी रूम, एनेस्थीसिया रूम, माइक्रोबायोलॉजी तथा पैथोलॉजी लैब सहित रोग निदान और निगरानी इकाई भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा यहां छोटे और बड़े सभी प्रकार के पशुओं के उपचार के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशुओं के उपचार के अलावा यहां गंभीर बिमारियों से लड़ने के लिए चिकित्सकों द्वारा शोध भी किया जाएगा, जिसके लिए यहां एक बड़ा सभागार और पुस्तकालय का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि शाहपुर में बनने वाला यह आधुनिक पशु चिकित्सालय लगभग आधे हिमाचल को कवर करेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पड़ोसी राज्य के लोग भी अपने पशुओं के रोग निदान और उपचार के लिए यहां की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए शुरुआत में 1 करोड़ 75 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो सरकार इसके निर्माण के लिए और अधिक राशि उपलब्ध करवाएगी। गोरडा में जाईका कार्यालय का उद्घाटन कृषि मंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गोरडा में जाइका द्वितीय चरण खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई कार्यालय का उदघाटन किया। उन्होंने बताया कि शाहपुर में स्थापित इस खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई के अंतर्गत जिला कांगड़ा के सात विकास खंड सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण - चरण 2 में इस कार्यालय के अंतर्गत 22 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिससे लगभग 813.92 हैक्टेयर कृषि योग्य भूमि में सिंचाई क्षमता का निर्माण किया जाएगा।
विभिन्न परियोजनाओं को धरातल पर उतार कर दो लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने के लिए आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निवेशकों के साथ व्यक्तिगत रूप से संवाद की एक नई व महत्वाकांक्षी पहल की। पहले लक्ष्य के तहत उन्होंने 8468 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं की समीक्षा की। दूसरे लक्ष्य के तहत इन परियोजनाओं के माध्यम से 12584 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री के इस अभिनव दृष्टिकोण की उन कंपनियों और सम्भावित निवेशकों ने सराहना की, जिन्होंने राज्य में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन विभिन्न कारणों से उनकी परियोजनाएं अभी भी लम्बित हैं। मुख्यमंत्री ने निवेश परियोजनाओं को समयबद्ध कार्यान्वित करने पर बल देते हुए कहा कि इससे प्रदेश को राजस्व के साथ-साथ उद्योगों को भी लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर क्रेंदित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जन सेवाओं में सुधार के लिए हर विभाग में नवोन्मेषी उपाय किए हैं। नए निवेश को आकर्षित करने और मौजूदा निवेशकों और भविष्य के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने वालों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जायेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उद्यमियों से विचार-विमर्श के दौरान 15 औद्योगिक परियोजनाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उद्योगपतियों की शिकायतों का निवारण सुनिश्चित करें ताकि वे बिना किसी आशंका के राज्य में अपनी इकाइयां स्थापित कर सकें। उन्होंने निवेशकों को समय-सीमा के भीतर अपनी परियोजनाओं को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि राज्य को इसका लाभ प्राप्त हो सके। एस.एम.पी.पी. कम्पनी के प्रतिनिधि आशीष कंसल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की इस सकारात्मक पहल के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी और निवेशक राज्य में जल्द से जल्द अपनी इकाइयां स्थापित करने में सक्षम होंगे। उन्होंने हिमाचल में एक और परियोजना शुरू करने की कंपनी की योजना का भी विवरण दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार उद्यम स्थापित करने के लिए निवेशकों को पूर्ण सहयोग और सुविधाएं प्रदान कर रही है। सन फार्मा के डॉ. ए.एच. खान ने कहा कि कम्पनी भारत के कई राज्यों में अपने उद्यमों का संचालन कर रही है। उन्होंने निवेशकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपने लम्बे व्यावसायिक कार्यकाल के दौरान ऐसा अनुभव कभी भी प्राप्त नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के इस अनूठे प्रयास से निश्चित रूप से निवेशक हिमाचल में निवेश के लिए प्रेरित होंगे।
मुख्यमंत्री ने निवेशकों के साथ की वन-टू-वन बैठक प्रदेश में जयराम सरकार के समय इन्वेस्टर मीट में करीब एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के एमओयू साइन हुए थे, लेकिन मौजूदा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का कहना है कि इनमें से धरातल पर सिर्फ 27 हजार करोड़ का निवेश उतरा है। यानी अधिकांश निवेशकों ने रूचि तो दिखाई लेकिन निवेश नहीं किया। अब राज्य के ख़राब आर्थिक हालात के बीच मौजूदा सरकार ने इन निवेशकों को साधने की पहल की है। विभिन्न परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए खुद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निवेशकों के साथ व्यक्तिगत रूप से चर्चा की। इस मीटिंग के जरिए सीएम सुक्खू ने दो लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने के लिए निवेशकों के साथ चर्चा की। पहला लक्ष्य 8468 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं की समीक्षा करना था। दूसरे लक्ष्य के तहत इन परियोजनाओं के माध्यम से 12584 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना। मुख्यमंत्री के इस अभिनव दृष्टिकोण की उन कंपनियों और सम्भावित निवेशकों ने सराहना की, जिन्होंने राज्य में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन विभिन्न कारणों से उनकी परियोजनाएं अभी भी लम्बित हैं। निवेशकों को प्रदान की जाएगी हर सम्भव सहायता :सीएम इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे प्रदेश को राजस्व में और साथ ही उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर क्रेंदित है। प्रदेश सरकार ने जन सेवाओं में सुधार के लिए हर विभाग में नए-नए उपाय किए हैं। नए निवेश को आकर्षित करने और मौजूदा निवेशकों और भविष्य के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने वालों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जायेंगे। उद्योगपतियों की शिकायतों का समय पर हो निवारण :सीएम सीएम सुक्खू ने 15 औद्योगिक परियोजनाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उद्योगपतियों की शिकायतों का निवारण सुनिश्चित करें ताकि वे बिना किसी आशंका के राज्य में अपनी इकाइयां स्थापित कर सकें। उन्होंने निवेशकों को समय-सीमा के भीतर अपनी परियोजनाओं को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि राज्य को इसका लाभ प्राप्त हो सके। इस प्रयास से समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी और निवेशक राज्य में जल्द से जल्द अपनी इकाइयां स्थापित करने में सक्षम होंगे। हिमाचल में एक और परियोजना शुरू करने की कंपनी की योजना रहेगी। वर्तमान राज्य सरकार उद्यम स्थापित करने के लिए निवेशकों को पूर्ण सहयोग और सुविधाएं प्रदान कर रही है। -आशीष कंसल, एस.एम.पी.पी. कम्पनी प्रतिनिधि कम्पनी भारत के कई राज्यों में अपने उद्यमों का संचालन कर रही है। निवेशकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल की सराहनीय है। अपने लम्बे व्यावसायिक कार्यकाल के दौरान ऐसा अनुभव कभी भी प्राप्त नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के इस अनूठे प्रयास से निश्चित रूप से निवेशक हिमाचल में निवेश के लिए प्रेरित होंगे। -डॉ. ए.एच. खान,सन फार्मा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार से बिलासपुर में बने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के समीप जनजातीय क्षेत्र के लोगों को आवास सुविधा के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की है, जिससे यहां कोई सरायं भवन बन सके। उन्होंने कहा है कि लाहौल-स्पीति के लोगों ने उनसे यहां जनजातीय भवन बनाने की मांग की है, जिससे एम्स में स्वास्थ्य लाभ लेने को आने वाले दूरदराज विशेषकर जनजातीय क्षेत्र के लोगों को एम्स के नजदीक ही कोई समुचित रहने की जगह उपलब्ध हो सकें। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बिलासपुर में बने एम्स के नजदीक रोगियों या उनके तीमारदार की सुविधा के लिए भी यहां सरकारी स्तर पर आवास सुविधा उपलब्ध करवाने की बहुत जरूरत हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोगों ने बिलासपुर एम्स में अपने चेकअप के लिए आने वाले लोगों के लिये यहां आवास सुविधा की मांग रखी हैं, इसलिए जनहित में प्रदेश सरकार यहां सरायं भवन का निर्माण करवाए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनजातीय क्षेत्र के भूमिहीनों के लिये, नौतोड़ उपलब्ध करवाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से शीघ्र ही इस लक्ष्य को पूरा करने को कहा है जिससे इस क्षेत्र के भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध हो सके। उन्होंने सरकार से इन लोगों से बिजली के बिलों की अनिवार्यता को भी निरस्त करने को कहा है।
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार के विभाग रसायन एवं पेट्रो रसायन के अंतर्गत संचालित केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) बद्दी में आज उद्योग संपर्क बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहित चावला, भापुसे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बद्दी, विशिष्ट अतिथि, अशोक कुमार गौतम, सहायक निदेशक, रूस्रूश्व, सोलन, जेजी गोयल, अध्यक्ष प्रदेश सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, बद्दी एवं डॉ. यूपी सिंह, निदेशक एवं प्रमुख, सिपेट, बद्दी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में बद्दी- बरोटीवाला-नालागढ़ में उपस्थित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए सिपेट, बद्दी के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. यूपी सिंह ने सिपेट की गतिविधियों से अवगत कराया और सिपेट के नए भवन की स्थिति के बारे में भी बताया। सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बद्दी मोहित चावला ने उद्योग प्रतिनिधियों को प्रशासनिक नीतियों के बारे में प्रोत्साहित किया और उनकी संबंधित समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। वहीं, विकास संस्थान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, सोलन के सहायक निदेशक अशोक कुमार गौतम ने उद्योगों के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पोर्टलों से अवगत कराया एवं रूस्रूश्व संबंधित शियाकतों का संज्ञान लिया। बैठक में हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि चंदन ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी और हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमों से अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने विचार सामने रखे। कार्यक्रम का संचालन सिपेट बद्दी के तकनीक अधिकारी पुष्पेंद्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर रूस्रूश्व सोलन से शैलेष सिंह, सिपेट बद्दी के लेखा अधिकारी चेतन माहेश्वरी, राज कुमार, रणबीर सिंह, अमर कुमार यादव, पिंकी, स्वेता वर्मा एवं शवालिका उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में जिला सोलन के उद्योग और पर्यटन क्षेत्रों के हितधारकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कागजी कार्यवाही में होने वाले अनावश्यक विलम्ब को दूर कर निवेश के वास्तविक क्रियान्वयन को प्राथमिकता प्रदान करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजस्व में वृद्धि के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए राज्य में पर्याप्त निवेश आकर्षित करना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने और निवेशकों को सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने एक समर्पित ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट प्रोमोशन स्थापित करने की योजना बनाई है। यह ब्यूरो निवेशकों को एक तय समय सीमा के भीतर एक ही मंच पर ही सभी आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगा। यह ब्यूरो अनावश्यक विलम्ब के कारण राज्य के साथ-साथ निवेशकों को होने वाले वित्तीय नुकसान से बचाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार लम्बित हुई निवेश परियोजनाओं में तेजी लाने और नए निवेश आकर्षित करने की दिशा में सक्रियता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने पर विशेष बल दे रही है। सरकार सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए देश की पहली ‘ग्रीन हाइड्रोजन नीति’ लाएगी और प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए छः ‘ग्रीन कॉरिडोर’ विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण प्रदान कर सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि निवेशकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होने के कारण हिमाचल निवेशक हितैषी गंतव्य है। उन्होंने कहा कि सरकार मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों को मजबूत करने पर भी ध्यान क्रेंदित कर रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन और राज्य में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए बुनियादी अधोसंरचना विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्रों में हो रहे बदलावों को अपनाने पर बल दिया। औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार, नए हेलीपोर्ट के निर्माण, सड़क और रेल कनेक्टिविटी में सुधार को प्राथमिकता दे रही है। यह पहल राज्य में मौजूदा औद्योगिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को हर मौसम में पसंदीदा पर्यटन गंतव्य और कांगड़ा जिला को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने निवेशकों को पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि निवेशकों के लिए उपयुक्त भूमि के चयन की प्रक्रिया में सरलीकरण करते हुए राज्य सरकार जल्द ही लैंड बैंक स्थापित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और आज हितधारकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि लंबित निवेश परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग मंत्री ने उद्योग जगत से सम्बंधित मामलों पर विशेष ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार पहले दिन से व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन करने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रधान सचिव उद्योग आर.डी. नजीम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन के बारे में विस्तार से बताया। बैठक के दौरान 29 परियोजनाओं की समीक्षा की गई और मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए। निवेशकों ने राज्य सरकार द्वारा निवेशकों के मुद्दों पर चर्चा करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उद्योगों के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा।
जिला के पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक कार से चरस की बड़ी खेप बरामद करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मशाला की टीम एसएचओ सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में गश्त कर रही थी तथा यातायात निरीक्षण के लिए पावर हाउस के पास इकु मोड़ पर तैनात थी। इसी दौरान चामुंडा की तरफ से एक आई 20 हुंडई कार नंबर एचपी 82-5005 आई जब पुलिस ने उस कार की तलाशी ली तो इसमें से 5 किलो 40 ग्राम चरस बरामद की गई पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर कार चालक, मंडी जिला के धर्मेड़ निवासी 40 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र हल्कू राम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं, पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी और आरोपी इस खेप को कहां लेकर जा रहा था, इस बात की जानकारी भी लेगी।
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन संपर्क) संजय अवस्थी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और इस तरह के आयोजन भारत तथा हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति और पर्यटन एक-दूसरे के पूरक हैं और संस्कृति का संरक्षण पर्यटन क्षेत्र के विकास का आधार है। संजय अवस्थी गत सायं सोलन के कोठों में फिलफॉट फोरम द्वारा आयोजित 35वीं अखिल भारतीय नृत्य, नाटक और संगीत प्रतियोगिता 'अभिनय 2023Ó के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। अवस्थी ने कहा कि भारत और हिमाचल की संस्कृति को देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान और आयामों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति देश-विदेश के दार्शनिकों, मनीषियों और पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की संस्कृति अपनी विविधता के लिए विश्व में खास पहचान रखती है। प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन का गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की संस्कृति का संरक्षण प्रदेश में पयर्टन क्षेत्र को सुदृढ़ करने में विशेष रूप से सहायक बन सकता है। उन्होंने कहा कि फिलफॉट फोरम वर्ष 1986 से कलाकारों को अपनी प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन करने के लिए सशक्त मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की और फिलफॉट फोरम के कार्यों की सराहना की। उन्होंने आशा जताई कि यह प्रतियोगिता देश के साथ-साथ हिमाचल के उभरते हुए कलाकारों को भविष्य का बेहतर कलाकार बनने की दिशा में उचित मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगियों के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार भारतवर्ष की विविध संस्कृति से परिचित होते हैं। ऐसे कार्यक्रम हमारी युवा पीढ़ी को अपने देश की रंग-बिरंगी संस्कृति से रू-ब-रू करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से फिलफॉट फोरम को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जामवन्ती, ग्राम पचंायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत कोठों के उप प्रधान संजीव, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला कांग्रेस व्यापार मण्डल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जतिन साहनी, खंड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, उपाध्यक्ष रजत थापा, खंड कांग्रेस समिति के सचिव संजय भण्डारी, युवा कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष पुनीत नारंग, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, फिलफॉट फोरम के अध्यक्ष विपुल गोयल, फिलफॉट फोरम के निदेशक मनोज गुप्ता, महासचिव राजीव उप्पल, प्रधान विजय पुरी, उप प्रधान सुनीता शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यलय के सभागार में 8 जून को पुरूवाला में बांगरन पुल के समीप आयोजित होने वाली मेगा मॉक ड्रिल के संदर्भ में उपमंडल स्तरीय सभी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान एसडीएम ने मेगा मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के संबंध में मौजूद सभी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उपमंडल स्तरीय सभी अधिकारियों को इस मेगा मॉक ड्रिल मे शामिल होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग इस मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें। इस के अतिरिक्त उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप इस मॉक ड्रिल में अपने कार्यों को अंजाम दें। गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि 8 जून आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल के लिए आब्जर्वर भी नियुक्त किये गये हैं। ये आब्जर्वर मॉक ड्रिल स्थल पर उपस्थित रह कर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे और अपनी रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे इस मॉक ड्रिल के दौरान विचलित न हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल भविष्य में आने वाली आपदा से निपटने के लिए जरूरी हैं। इस बैठक में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, बीडीओ प्रताप चौहान, एसएमओ अमिताभ जैन सहित विभिन्न उपमंडल स्तरीय अधिकारी एवम् कर्मचारी मौजूद रहे।
शिमला के ऊपरी क्षेत्र कोटखाई के रत्नाडी में यंग क्लब रत्नाडी क्रिकेट का महाकुंभ आयोजित कर रहा है। प्रतियोगिता में 64 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता पंचयात स्तरीय होगी। आयोजकों ने बताया कि रत्नाडी प्रीमियर लीग के 8वें संस्करण की थीम " गो ग्रीन गो क्लीन " है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा और पूरी प्रतियोगिता में गेंदबाज जिनती भी डॉट बॉल डालेंगे, यंग क्लब रत्नाडी उनका रिकॉर्ड रखकर उतनी ही संख्या में पौधे रोपेगा। उन्होंने बताया कि 6 जून को पोस्टर लॉन्च के साथ ही इच्छुक टीमों से खेल प्रतियोगिता के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। आवेदन के लिए 6 से 11 जून तक का समय रहेगा। खेल प्रतियोगिता में हिस्सा बनने के लिए प्रत्येक टीम को एंट्री फीस के रूप में 3500 रुपये चुकाने होंगे। इसको कोई भी टीम ऑनलाइन व ऑफलाइन के माध्यम से चुका सकते है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख 11 हजार 111 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 55 हजार 555 रुपये रहेगा। मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ दी सीरीज इत्यादि कई और इनाम भी दिए जाएंगे। यंग क्लब के पदाधिकारियों ने बताया की जिस तरह युवा पीढ़ी नशे में डूब रही है, उसके लिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए और युवा को खेलों के प्रति प्रस्थान करने के लिए (RPL ) रत्नाडी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के अंत में बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और विशेष रूप से पूर्व में यंग क्लब रत्नाडी के पदाधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
नशे के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानाकारी देते हुए कहा कि ऊपरी शिमला के उपमंडल में देर रात छैल्ला क्षेत्र में जब पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग व चेकिंग की जा रही तो ठियोग से एक संदिग्ध टैंपो संख्या एचपी 63सी 4262 छैल्ला से कोटखाई की ओर जा रहा था। भुई, पीपी छैला के पास वाहन को रोकने के बाद तलाशी ली गई तो उसमें से 180 पेटी देसी संतरा ब्रांड की शराब बरामद की गई। वाहन चालक की पहचान विशाल पुत्र लेफ्टिनेंट देविंदर चौहान निवासी ग्राम कुमटू, पीओ रावला क्यार, तेह कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। थाना ठियोग में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और वाहन को कानून के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तहसील कल्याण कार्यालय देहरा व ज्वालामुखी के तहत विभिन्न वर्गों के लिए कंप्यूटर के नि:शुल्क कोर्स करवाने के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके तहत एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, दिव्यांग, एकल नारी व विधवाओं के लिए डीसीए और पीजीडीसीए करवाया जाएगा। देहरा का अतिरिक्त प्रभार देख रहीं ज्वालामुखी की तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श बाला ने बताया कि इसके लिए 21 जून तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदक हिमाचल का मूल निवासी होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय दो लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ बीपीएल या आय प्रमाण पत्र, मूल हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक खाते की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा और विधानसभा निर्वाचनों के लिए सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला की 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समय सारिणी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह पुनरीक्षण प्रथम जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर किया जाना है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2023 तक बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा पांचों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जाएगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई तक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, बूथ स्तर के पर्यवेक्षकों, बूथ स्तर के अधिकारियों को निर्वाचन पंजीकरण नियमों तथा आईटी एप्लीकेशन के प्रयोग के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (यूएचएफ), नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातक कार्यक्रमों की सामान्य सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून तक बढ़ा दी है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in पर लॉग इन करके आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में बीएससी बागवानी और बीएससी वानिकी, एम॰एस॰सी॰, एम॰बी॰ए॰ एग्री-बिजनेस, एम॰टेक॰ खाद्य प्रौद्योगिकी और नेरी महाविद्यालय में बी॰टेक॰ बायोटेक्नोलॉजी और बी॰टेक॰ खाद्य प्रौद्योगिकी प्रोग्राम के लिए आवेदन किया जा सकता हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीलम दुल्टा ने आज सोलन के कथेड़ में निर्वाचन विभाग के लिए निर्मित किए जा रहे वेयरहाउस के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व ज़िला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को वेयरहाउस के निर्माण कार्य को इस वर्ष 30 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के साथ उन्होंने तदोपरांत तहसील कार्यालय सोलन में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनयाल, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह, नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा, अधीक्षक राजेश शर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता शुभम अग्रवाल उपस्थित थे।
ज़िला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग शहरी के अध्यक्ष वीर सिंह वीरू ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन अमित नंदा की अनुशंसा पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग शिमला शहरी की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें अविनाश कुमार, भूपेंद्र जीत कश्यप, गुरप्रीत सिंह, शीतल, विजय कुमार, परमजीत कौर, जसपाल सिंह, वरुण भाटिया व राजीव कुमार को वाईस चैयरमैन बनाया गया है। वहीँ, महासचिव चमन प्रकाश (संगठन) गोपी, नीरज वेगडा, हरीश कश्यप, नरेंद्र, पूर्ण पवार, रोहित कश्यप, सनी कुमार ,कविता, ईशान सलहोत्रा हरविंदर सिंह व किरण दत्त को महासचिव बनाया गया है। सचिव कश्मीर सिंह, सतपाल, अनिल कुमार, बिट्टू घारू, कविता, हिना, पूजा ,नाजिया, रेखा व विजय कुमार को सचिव बनाया गया है। सुख लाल भारद्वाज को कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि ज्योति को सोशल मीडिया का संयोजक बनाया गया है। कार्यकारणी सदस्य में बालेश धीमान, महेश धीमान, दक्ष, रजत नाहर, सुरेंद्र ,ननकू, मनु सिंह ,राज कुमार, रवि कुमार, सुनील ,अमित कुमार, अक्षय कुमार ,परीक्षित चौहान, हीरा सिंह ,राज कश्यप, गौरव ,आशु, मनोज, शुभम ,चमन सिंह , सिंघारा सिंह, मनोहर गिल ,सुनील, शिवा, मुनीश, रामू, अजीज, धनलाल, फुल कुमारी और गीता को बनाया गया है।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अग्रवर्ती बहुआयामी पशु चिकित्सा परिसर का दौरा किया। उन्होंने रेडियोग्राफी यूनिट, अल्ट्रासोनोग्राफी यूनिट सहित अन्य इकाइयों में जाकर विभिन्न गतिविधियो की जानकारी ली। इस अवसर पर, उन्होंने पशुधन प्रबंधन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया इससे पूर्व, राज्यपाल ने औषधीय जड़ी-बूटी उद्यान में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने राज्यपाल को संस्थान से संबंधित विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। कांगड़ा के डीसी निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


















![Baddi: Mock exercise in IEC University] Teach methods of disaster prevention 123 333](https://www.firstverdict.com/resource/images/news/images229820.jpg)































