राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कांगड़ा जिले के खडुल में जगत तारणी माता मंदिर के रजत जयंती समर्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए अटूट श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के पास लोग जाते नहीं है बल्कि बुलावा आता है तभी जाते हैं। इसी कारण मुझे यहां आने का मौका मिला है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद हो तभी कार्य संभव हो पाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। यहां लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास और आस्था है, जो लोगों को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की यह पवित्रता बनाये रखने के लिए हम सबको योगदान देना चाहिए। उन्होेंने कहा कि नशे के कारण यह पवित्रता खंडित हो रही है। हम सबको मिलकर इसके प्रति अभियान छेड़ना चाहिए तथा हमारे गांव नशे से मुक्त हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। राज्यपाल ने मंदिर के संयोजक और संस्थापक श्री राकेश कुमार द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से अपनी संस्कृति, समाज और संस्कारों को पोषित करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक व्यक्तित्व के श्री राकेश शर्मा ने अपने परिवार के साथ यहां मंदिर स्थापित कर समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष अपने पैतृक गांव मे उत्सव के रूप में स्थापना दिवस मनाने से यहां पर्यटन क्षेत्र को भी लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मेले के आयोजन और इसमें खेलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। इससे हमारी समृद्ध संस्कृति को संरक्षरण प्राप्त होने के साथ-साथ बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए भी मंच मिल हो रहा है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव बडोगलाहड़ विकास खंड देहरा जिला कांगड़ा में जलवायु परिवर्तन विषय पर स्लोगन / भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उपरोक्त पाठशाला के लगभग 25 छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जलवाय में होने वाले परिवर्तन, प्रभावों व परिणामों विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा इसके दुष्प्रभावों से बचने बाले उपायों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके प्रधान ग्राम पंचायत, प्रधानाचार्य व अन्य प्राध्यापकों तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला महादेव के मुख्याध्यापक ने भी अपने विचार साझा किये। इस मौके पर महिला मंडलों के प्रतिनिधि सोनिका ,गोल्डी एवं रसमा देवी तथा माउंटेन हब चेतना मंच के फिल्ड एनिमेटर सतीश कुमार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर विजयी बच्चों को माउंटेन हब द्वारा पुरुस्कार भी दिए गए। इस कार्यक्रम में लगभग सौ से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
डाडासीबा तहसील के तहत सोमवार देर रात आंधी व तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने कई पेड़ गिरे डाडासीबा- ढलियारा मार्ग बाया जंबल बससी रोड गांव जंबल में साईं मंदिर के पास में आम का काफी पुराना पेड़ गिर जाने से आवाजाही बाधित हो गई। मार्ग 10 घंटे से बंद रहा। ग्रामीणों ने बताया जंबल बससी रोड पर बहुत ही पुराने पेड़ हैं, जो बिना बारिश के ही सड़क पर गिर रहे हैं। उन्होंने फॉरेस्ट विभाग से मांग की है जो भी पुराने पेड़ सूखे हैं या गिरने की कगार पर हैं, उन्हें समय रहते कटवाया जाए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके बेमौसम बरसात ने बगीचे में लगे आम लीची सहित अन्य फलों की क्षति पहुंचाई है, वहीं खेतों में लगी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। उधर इस संबंध में डाडा सीबा वन परीक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया मौके वनरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है पेड़ को सड़क से हटाया गया और जो सड़कों के किनारे सूखे पेड़ उनको रेमार्क करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। शीघ्र हटाया जाएगा सड़क से पेड़ लोक निर्माण विभाग डाडा सीबा के सहायक अभियंता राजन कुमार का कहना है भारी तूफान की वजह से आम का पेड़ सड़क पर गिरा है। शीघ्र ही पेड़ को जेसीबी की सहायता से सड़क से उठा कर यातायात बहाल किया गया। जल्द बहाल की जाएगी बिजली देहरा के बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह राणा का कहना है मुझे सूचना मिली थी कि पेड़ बिजली की तारों पर गिरा है शीघ्र बिजली बहाल की जाएगी। इसके लिए टीम को भेज दिया है।
एससीईआरटी सोलन द्वारा नेशनल मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति योजना को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेह ढोंटा की छात्रा वंशिका ने मेरिट में अपना स्थान बनाया है। इस छात्रा को 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह 1000 रुपये छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। प्रधानाचार्य सुखराम ने बताया कि यह हमारे विद्यालय के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। उन्होंने छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने वाली छात्रा व उनके अध्यापकों तथा अभिभावकों को बधाई दी और मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा करवाया तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ में उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
पुलिस थाना मैकलोडगंज में 5 जून को शिकायत दर्ज करवाई गयी कि फलोता में अमित कुमार व उसकी पत्नी ने सुनो देवी निवासी फलोता डा. चमियारा तहसील धर्मशाला का रास्ता रोककर लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, गाली -गलौच किया व जान से मारने की धमकियां दीं। इस संदर्भ में पुलिस थाना मैकलोडगंज मने अभियोग जेर धारा 451, 323, 504, 506 व 34 भा.दं.सं. में पंजीकृत किया गया है।
बढल बाजार में फेरी लगाकर एलईडी टेलीविजन बेचने आए दो युवकों को दुकानदाराें ने काबू कर लिया। सूचना मिलने पर पहुचे आबकारी विभाग के अधिकारियों ने सामान जब्त कर लिया। उन्हें बुधवार तक बिल पेश करने को कहा गया है। यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें 20 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। व्यापार मंडल के सदस्य सतीश सिपेहिया ने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्हें पता चला कि दूसरे राज्य से संबंधित दो युवक दिल्ली के नंबर की एक गाड़ी में सवार होकर घरों में जाकर एलईडी टीवी बेच थे। इसके बाद उन्होंने कुछ दुकानदारों के साथ मिलकर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे देहरा के ईटीओ सागर दत्त ने युवकों से इस सामान से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। दत्त ने उन्हें बुधवार सुबह तक बिल पेश करने को कहा है। यदि वे बिल पेश नहीं कर पाए तो उन्हें 20 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। देहरा के डीएसपी अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह सामान बेचने वालों से सतर्क रहें।
जिला कांगड़ा के इंदौरा उपमंडल की राधिका कटोच का गौतम बुद्धा विश्वविद्यालय नोएडा में आयोजित खेलो इंडिया स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने के बाद इंदौरा पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा बस स्टैंड पर ढोल-नगाड़ो सहित भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित खेलो इंडिया में उपमंडल इंदौरा की ग्राम पंचायत इंदौरा की बेटी राधिका कटोच का चयन 81 किलोग्राम भार महिला वर्ग में हुआ था, जिसमें राधिका ने 178 किलोग्राम भार उठाकर सिल्वर मैडल जीतने में सफलता प्राप्त की है ल इस मौका पर राधिका कटोच ने बताया कि वह राजकीय महाविद्यालय ऊना में पड़ रही और हिमाचल का प्रतिनिधित्व करती है l उन्होंने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता और अपने कोच को दिया है l राधिका कटोच ने बताया कि उनका लक्ष्य अब अंतराष्ट्रीय स्तर की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर भारत की तरफ से खेलकर मैडल जीतना है ल इस मौका पर सिल्वर मैडल विजेता राधिका के पिता राजू कटोच, राधिका के बचपन से रहे कोच मुनीश कटोच सहित सैकड़ों इंदौरा निवासी मौजूद रहे l
हरिपुरधार के निकट मानव हिल रिजॉर्ट बड़यालटा के निकट की चोटी से बुधवार से पैराग्लाइडिंग शुरू हो रही है। भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त वॉइस वायु सेना मेडल और शौर्य चक्र विजेता एयर मार्शल केके संघर बुधवार को बड़यालटा टेक ऑफ साइट से हरी झंडी दिखाकर पैराग्लाइडिंग की फ्लाइट को रवाना करेंगे। उनके साथ खास मेहमान के तौर पर उनकी पत्नी प्रोमिला सांगर भी उपस्थित होंगी। मानव हिल रिजॉर्ट बड़यालटा के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने बताया कि इस साइट को गत वर्ष मई में हिमाचल सरकार द्वारा अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक की अध्यक्षता में गठित एयरोस्पोर्ट्स समिति ने अनुमोदित किया है। उन्होंने कहा एक वर्ष की जद्दोजहद के पश्चात अब हरिपुरधार के निकट बडयाल्टा में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू की जा रही है और इसके लिए बहुत ही अनुभवी पैरा पायलट संजय कुमार और रविकुमार को चंबा जिला के खजियार से बुलाया गया है और ये दोनों पायलट इस ग्रीष्मकालीन सीजन में यहां रोजाना सैलानियों को परिंदों की भांति आसमान की सैर कराएंगे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिमाचल प्रदेश की पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग की तरह बड़यालटा की यह पैराग्लाइडिंग साइट पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत उपयोगी है और बड़याल्टा से पैराग्लाइडर उड़ान भरकर 14 किलोमीटर दूर तलहटी में लजवा नामक गांव में लैंडिंग करेंगे। मेला राम शर्मा ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हरिपुरधार के निकट बड़यालटा की यह पैराग्लाइडिंग साइट भी अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर उभर कर सामने आएगी। उन्होंने बताया कि आज दोनों पायलट के साथ उन्होंने स्वयं पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरी और बहुत ही रोमांच का अनुभव करते हुए लजवा गांव में लैंडिंग की। उन्होंने कहा की परिंदों की भांति आसमान में उड़ना अब यहां आने वाले सैलानियों के लिए सपना नहीं रहेगा अपितु वह वास्तव में आसमान की सैर कर पाएंगे।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप और राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने एक संयुक्त बयान में कहा की कांग्रेस के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री केंद्र में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करते हैं, उनको गुलदस्ते देते हैं और दंडवत प्रणाम करते हैं । साथ ही हिमाचल से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स की डीपीआर केंद्रीय मंत्रियों को सौंपते हैं, जिनके ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार तुरंत प्रभाव से काम करती है और हिमाचल प्रदेश को उन सभी कामों के लिए पैसा प्रदान करती है। पर यह कैसी विडंबना है कि जब कांग्रेस पार्टी के समस्त नेतागण हिमाचल आते हैं तो केवल मात्र केंद्र सरकार को कोसने का काम करते हैं। यही कांग्रेस नेता केंद्र की सरकार और मंत्रियों के साथ दोषारोपण की राजनीति करते हैं। आज से 6 दिन पहले जब मुख्यमंत्री केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले और उनको हिमाचल प्रदेश से जुड़े मुद्दों के बारे में अवगत करवाया। अगर पिछले कुछ दिनों की बात करें तो मुख्यमंत्री केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से भी मिले। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जब भी दिल्ली जाते हैं तो अनेकों मंत्रियों से मिलते हैं, इसमें कुछ समय पहले वह केंद्र मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मिले थे और उनको भी योजनाओं से अवगत करवाया था और उनके लिए बजट भी मांगा था। अपने क्षेत्र की एक योजना के लिए 340 करोड़ उपमुख्यमंत्री द्वारा मांगे गए थे। ऐसे अनेकों उदाहरण है कि कौन-कौन, कब-कब और किस-किस केंद्र मंत्री से मिला। आज तक जो पैसा केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को दिया उसके लिए वर्तमान हिमाचल सरकार ने कभी भी केंद्र सरकार का धन्यवाद नहीं किया, केवल मात्र केंद्र सरकार को लेकर दोषारोपण की राजनीति की। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में सड़कों का जंजाल खड़ा हुआ है और हाल ही में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के बेहतर रखरखाव के लिए 37.76 करोड़ की वित्तीय प्रोत्साहन अनुदान राशि जारी सारी की है। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान कांग्रेस सरकार से यह पूछना चाहते हैं कि जो 10 गरंतियां कांग्रेस सरकार ने दी थी वह कहां गई, आज भी हिमाचल प्रदेश का बेरोजगार युवा अपनी नौकरियों का इंतजार कर रहा है। आपने कहा था कि हिमाचल प्रदेश के 5 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, सालाना 1 लाख युवाओं को नौकरी देंगे ,कहां है यह नौकरियां ? कांग्रेस सरकार ने कहा था कि 22 लाख बहनों को 1500 प्रति माह देंगे, पर कहां है यह 1500 रुपए? जिन महिलाओं की यह लोग बात कर रहे हैं कि हम 1500 दे रहे हैं। उनको हिमाचल सरकार ने जयराम ठाकुर के शासनकाल में ही 1350 रुपए देने शुरू कर दिए थे, आपने तो केवल मात्र 150 रुपये बढ़ाने का काम ही किया है। अगर चंद शब्दों में कहा जाए तो कांग्रेस पार्टी ने केवल मात्र हिमाचल की जनता को गुमराह करने का काम किया है। हम हिमाचल की जनता की तरफ से कांग्रेस पार्टियों के नेताओं को पूछना चाहते हैं कि आप अपनी 10 गरंतियो को कब पूरा करने जा रहे हैं?
पूरे प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला में 8 जूनको आपदा के संबंध में आयोजित होने वाली माॅक ड्रिल के संबंध में आज पूर्वाभ्यास के तहत वर्चुअल माध्यम से टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। टेबल टाॅप एक्सरसाइज में आज सभी जिलों के साथ-साथ सोलन ज़िला को भी बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। टेबल टाॅप एक्सरसाइज के उपरांत उपायुक्त सोलन एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा पूर्व तैयारी ही आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान को कम कर सकती है। उन्होंने कहा कि टेबल टाॅप और माॅक ड्रिल अभ्यास के माध्यम से सभी स्तरों पर आपदा पूर्व, आपदा के समय और आपदा के उपरांत किए जाने वाले कार्यों की तैयारियां परखी जाती हैं। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास तथा समय-समय पर तैयारियों में निखार लाकर ही आपदा के सम्भावित नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला में भी विभिन्न आपदाओं का खतरा बना रहता है। भूकम्प, बाढ़, भूस्खलन, औद्योगिक आपदा, मानव जनित आपदा इत्यादि कुछ ऐसी आपदाएं है, जिनके लिए सदैव तैयारी आवश्यक है। मनमोहन शर्मा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन के लिए तैयार इंसीडेंस रिस्पोंस सिस्टम के तहत दिए गए निर्देशों का पालन आवश्यक है। उन्होंने बाढ़ जैसी विपदा के समय राहत और बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने वर्चुअल माध्यम से सोलन ज़िला में बाढ़ की स्थिति में बचाव के लिए ज़िला प्रशासन की तैयारियां के संबंध में अवगत करवाया। उन्होंने मौसम विभाग एवं अन्य एजेंसियों से बाढ़ पूर्व खतरे की जानकारी मिलने से लेकर लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहंुचाने, राहत एवं बचाव कार्यों सहित अन्य जानकारियां साझा की।
कुनिहार की प्रशिद्ध प्राचीन शिव तांडव गुफा में 3 बच्चों का यगोपवीत (उपनयन) संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। ढोल-नगाड़ो व शहनाइयों की मधुर धुनों व पूरे हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार यह उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। दिव्यांश शर्मा व आशुतोष शर्मा जाठिया देवी जिला शिमला व रोहित ठाकुर कोठी कुनिहार जिला सोलन इस उपनयन संस्कार में बंधे। ब्राह्मणों के अनुसार उपनयन संस्कार 16 संस्कारो में एक है जो हिन्दू संस्कृत्ति के मुताबिक सबसे उत्तम संस्कार है। उपनयन संस्कार शिष्टाचार, व्यवहार, दैनिक व संध्या प्रक्रिया, पूजा-पाठ, नित्यकर्म व शास्त्रों के ज्ञान के लिए अति आवश्यक होता है। शिव तांडव गुफा कुनिहार के पुजारी हेमंत शर्मा ने बताया कि पूरे वैदिक मंत्रोचारण व हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हवन यज्ञ के साथ यह उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। भविष्य में भी हर वर्ष हिंदू संस्कृत्ति के ऐसे कार्यक्रम गुफा में आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर गुफा विकास समिति के अध्यक्ष रामरतन तनवर,उपाध्यक्ष रितु ठाकुर ,अमन,योगेश मल्होत्रा,हरिचन्द शास्त्री, हेमंत शर्मा सहित बच्चों के माता पिता, सगे संबंधी व सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी के लिए गुफा परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सतत प्रयासों के फलस्वरूप केंद्र सरकार ने ज़िला ऊना में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह प्लांट 500 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा। इथेनॉल उत्पादन के लिए चावल, गन्ना और मक्का का इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है। इसलिए यह योजना क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में मददगार साबित होगी। इस संयंत्र के लिए कच्चा माल जिला कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना से खरीदा जाएगा। इसके अलावा यह संयंत्र कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और प्रदेश के अन्य हिस्सों के स्थानीय लोगों और किसानों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा। इस संयंत्र के स्थापित होने से क्षेत्र के लगभग 300 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे। यह परियोजना राज्य में तीव्र गति से विकास सुनिश्चित करेगी और प्रदेश को जीएसटी के रूप में सरकारी खजाने के लिए 20 से 25 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व अर्जित होगा। राज्य सरकार ने परियोजना में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी (इक्विटी) निवेश करने पर सहमति व्यक्त की है। सरकार संयंत्र की स्थापना के लिए कम्पनी को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि संयंत्र के निर्माण में आ रही सभी बाधाओं का शीघ्र निवारण किया जाए। भंजल से सम्पर्क सड़क के लिए 10 दिनों के भीतर भूमि अधिग्रहण कार्य शुरू करने को कहा गया है। इथेनॉल एक पारदर्शी और रंगहीन तरल है। इसे इथाइल अल्कोहल, ग्रेन अल्कोहल के रूप में भी जाना जाता है। यह स्टार्च या चीनी-आधारित फीड स्टाक मक्की के दाने, गन्ना, फसल के अनुपयोगी पदार्थों जैसे सेल्यूलोसिक फीड स्टाक से उत्पादित किया जाता है। अनाज के कच्चे माल से उत्पन्न होने वाले इथेनॉल को पेट्रोल और डीजल में मिलाया जाता है। यह वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा जिससे राज्य में पर्यावरण संरक्षण को मदद भी मिलेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं शिमला में संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और समिति के अन्य सदस्यों से भेंट की। समिति के अध्यक्ष और सदस्य अध्ययन दौरे के लिए शिमला आए हैं। मुख्यमंत्री ने हिमाचल आगमन पर समिति के सदस्यों का स्वागत किया तथा राज्य के विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। अधीर रंजन चौधरी की धर्मपत्नी अतिशा चौधरी, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर और लोक लेखा समिति के सदस्य जगदम्बिका पाल, के. लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी, राम कृपाल यादव और राहुल रमेश शेवाले, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यालय में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शवाड में मंगलवार को खंड स्तरीय अंडर 38 छात्रा खेलकूद प्रतियोगता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में आनी ब्लॉक की 25 स्कूलों की 408 छात्राएं भाग ले रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन शिव राम ने किया। सभी स्कूलों ने सुंदर मार्चपास्ट किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गांव के हर बच्चे में प्रतिभा छुपी है। विशेषतौर पर बेटियां खेलों में गांव से लेकर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूली बच्चे खेल भावना से खेल खेले। जीत हार होती रहती है। जीवन में खेल एक ऐसा माध्यम है कि जिससे हम तन मन से स्वस्थ रह सकते है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने पंद्रह हजार, प्रधान रीना कटोच ने पंद्रह हज़ार और प्रधान हेत राम कश्यप ने पंद्रह हजार की धनराशि प्रदान की। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शवाड स्कूल की छात्राओं ने लोकनृत्य से धूम मचाई। एकलगीत, समूहगीत, पहाड़ी गीतों आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं, मार्चपास्ट मे स्थानीय पाठशाला शवाड की छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया जबकि राजकीय कन्या जमा दो ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानचार्य जवाहरलाल ठाकुर, आदर्श स्कूल आनी के प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान, प्रधानाचार्य ओलवा पाठशाला से मनमोहन शर्मा, स्थानीय पंचायत के प्रधान हेत राम कश्यप, उप प्रधान कुमार एसएमसी शवाड के अध्यक्ष तिलक गौतम,विश्लाधार की प्रधान रीना कटोच, कोटासेरी की प्रधान पुष्पा कठोच और समस्त पाठशालाओं के अध्यापक उपस्थित थे।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला के वन विश्राम गृह रिकांगपिओ के परिसर में पौधरोपण कर जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आम जनता को वृक्ष लगाओ-पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर देवदार वृक्ष का पौधा लगाया तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर व संरक्षित रखने के दृष्टिगत हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। ऐसे में हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हम पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि हमे समय-समय पर वृक्ष लगाते रहने चाहिए। इसके अतिरिक्त अपने आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, वन मंडलाधिकारी अरविंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उपमंडल ज्वालामुखी में आज बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर खंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता उप मंडल अधिकारी ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने की। बैठक में एसडीएम ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच के लिए प्रभावी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण स्तर पर जागरूकता शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच व सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना और बेटी है अनमोल योजना की जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा रवि कुमार ने बताया कि विशेष पोषाहार योजना के अंतर्गत 4613 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बेटी है अनमोल योजन के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों में जन्मी दो बालिकाओं तक 21000 रुपये की धनराशि बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करवाई जाती है। इसके अतिरिक्त बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत 2023-24 में 12 बालिकाओं को 243000 रुपये प्रदान किए गए हैं। रवि कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत बेसहारा लड़कियों जिनके माता पिता की मृत्यु हो चुकी हो या पिता का स्वर्गवास हो गया हो या पिता किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो और आजीविका कमाने के योग्य न हो तथा उनकी वार्षिक आय 50 हजार से अधिक ना हो उन्हें 51000 रुपये की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत 2022-23 में 49 लड़कियों को 2466000 रुपये दिए जा चुके है। एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर योजनाओं का व्यापक प्रचार करने के लिए कहा ताकि बेटियां अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान उपमंडल स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर किरण धीमान, संतोष राणा, आरती ठाकुर, नरेंद्र कुमार, आदित्य महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) में साढ़े 37 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। वहीं स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आधे अधूरे भरे गए 2033 आवेदनों को रद्द कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टेट जून-2023 के लिए सात विषयों टीजीटी आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, शास्त्री, पंजाबी और उर्दु विषय के लिए ऑनलाइन माध्यम से नौ मई से 31 मई तक आवेदन मांगे थे। इस दौरान इन विषयों के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास 39,516 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 37,483 आवेदन पत्र परीक्षा शुल्क सहित प्राप्त हुए हैं, जबकि 2033 आवेदन बिना परीक्षा शुल्क व अधूरे थे, जिन्हें शिक्षा बोर्ड ने रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि रद्द किए गए आवेदनों का ब्यौरा स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि के दौरान फीस जमा करवाई है और उनका नाम रद्द सूची में हैं, तो ऐसे अभ्यर्थी फीस जमा करवाने से संबंधित दस्तावेज बोर्ड कार्यालय में सात जून तक अतिरिक्त समय दिया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद किसी भी प्रकार के संशोधन नहीं किए जाएंगे।
देश का सम्मान बढ़ाने वाली महिला रेस्लर के साथ हुए यौन उत्पीड़न तथा प्रताड़ना के खिलाफ हिमाचल किसान सभा की जोगिंदर नगर कमेटी द्वारा कई स्थानों पर प्रदर्शन कर आरोपी सांसद बृजभषण के पुतले जलाये गए। अलग-अलग स्थानों पर हुए प्रदर्शनों का नेतृत्व हिमाचल किसान सभा की ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष एवं टिकरी मुशैहरा पंचायत के प्रधान रविंदर कुमार, चौंतड़ा जोन कमेटी की अध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य नीलम वर्मा, मकरीड़ी जोन कमेटी सदस्यों एवं वार्ड सदस्य संतोष कुमारी व जिला अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने किया। जोगिंदर नगर के 16 स्थानों पर ये प्रदर्शन किए गए। किसान नेताओं ने कहा कि देश के लिए कई मेडल जीतने वाली महिला पहलवानों ने शिकायत करते हुए साफ कहा कि भारतीय रेस्लिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण ने उनका यौन उत्पीड़न किया है, लेकिन बड़े शर्म की बात है कि देश की सम्मान व गौरव बढ़ाने वाली इन बेटियों की एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई। बाद नें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही दिल्ली सरकार ने एफआईआर दर्ज की। किसान सभा ने मांग की है कि आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा महिला रेस्लरों को न्याय दिलाया जाए।
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को लोगों को प्रकृति के महत्व के बारे में याद दिलाने के लिए मनाया जाता है। पर्यावरण के लिए सामान्य जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साई इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षार्थियों ने स्कूल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इसके लिए छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के पौधे लाए और उन्हें सुंदर गमलों में लगाया और बड़े उत्साह से उनमें पानी डाला। बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से बर्ड हाउस भी बनाए। छात्रों ने पर्यावरण को बचाने की पहल करने और एक स्वच्छ और हरित पृथ्वी के लिए अपना काम करने की शपथ ली। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।
तीन दिवसीय बोगधार मेले में मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उप मुख्यमंत्री द्वारा 12वीं कक्षा में प्रदेश भर में नौवां स्थान पाने वाली वंशिका को सम्मानित किया गया। बता दें कि गत महीने निकाले गए 12वीं कक्षा के रिजल्ट में नौहराधार की ग्राम पंचायत शामरा के गांव नाईचना की वंशिका ने साइंस स्ट्रीम में प्रदेश भर में 484 नंबर लेकर 9वां स्थान प्राप्त किया था। वंशिका जिला सिरमौर के एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन की छात्रा है, जिनका सपना डॉक्टर बनने का सपना है। वंशिका की इस उपलब्धि के लिए ही उप मुख्यमंत्री ने उसे सम्मानित किया और कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस वर्ष बेटियों ने बोर्ड की कक्षाओं में डंका बजाया है। इस उपलब्धि के लिए मेला कमेटी बोगधार ने फैसला लिया था कि वंशिका को इस समारोह पर सम्मानित किया जाए, जिसके लिए वंशिका व उसके अभिभावकों को भी निमंत्रण दिया गया था। गौरतलब है कि वंशिका की दो बड़ी बहनों ने भी 12वी की कक्षाओं में 96% नंबर लिए थे। इस दौरान रेणुका जी के विधायक विनय कुमार भी मौजूद रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला मेें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किल्बा द्वारा पौधरोपण व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड शोल्टू के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी एवं कॉरपोरेट एनवायरमेंटल रिस्पांसिबिलिटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पाठशाला के विद्यार्थियों सहित स्थानीय ग्राम पंचायत किल्बा के लोगों व महिला मंडल किल्बा की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग किया गया। इसके अतिरिक्त चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा उप विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रधान किल्बा पंचायत शंकर भगत नेगी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जे.एस.डब्लयू के अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत किल्बा के प्रधान ने पर्यावरण के प्रति अपने-अपने विचार रखे तथा बच्चों सहित अन्य को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेर तंदूला के बच्चों ने पर्यावरण दिवस मनाया। पर्यावरण दिवस 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना हुई थी। 1974 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। इस दिन का मकसद लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यालय सेर तंदूला विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य अनिल कुमार व स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्षता में किया गया। विद्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जागरुकता रैली का आयोजन किया, जिसमें समस्त अध्यापकों तथा बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उपमंडल अधिकारी देहरा शिल्पी बेक्टा ने गत दिवस अधिकारियों के साथ एक मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन के संबंध में बैठक की । एसडीएम ने बताया कि 8 जून को एक मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत उपमंडल देहरा के कलोहा पर भारी बाढ़ और भूस्खलन को आधार मानकरमेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इसमें आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ जुड़े सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि चूंकि ऐसे पूर्वाभ्यास वास्तविक आपदा के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में सभी अधिकारी उपलब्ध विभागीय संसाधनों और मानव संसाधन क्षमता का पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित बनाएं । उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी जारी किए। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए की आपदा के समय में अगर कोई सड़क अवरूद्ध होती है तो वाहनों को आवाजाही के लिए दूसरा रूट बनाया जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए की आपदा के समय में उनके पास दवाइयां, स्ट्रेचर, डॉक्टर , एंबुलेंस उपलब्ध होनी चाहिए ताकि लोगों को तुरंत सुविधा दी जा सके। परिवहन विभाग को आपदा की जगह पर जल्द से जल्द बसों को पहुंचाने को कहा ताकि आपदा में फंसे लोगो को वहां से निकाला जा सके। यह रहे उपस्थित तहसीलदार रक्कड़ अमित शर्मा,तहसीलदार जसवा अंकित शर्मा , तहसीलदार देहरा कर्म चंद, तहसीलदार हरिपुर जयमल चंद,आरएम देहरा कुशल कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग बलबीर, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीहड़ी के बच्चों ने पर्यावरण दिवस मनाया। पर्यावरण दिवस 5 जून को पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना हुई थी। 1974 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। इस दिन का मकसद लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित करना है जिसमें स्कूल के बच्चों ने बाजार में रैली निकाली और नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। विद्यालय पीहड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य विनोद बस्सी व स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान विजय सिंह की अध्यक्षता में किया गयाl इसमें बतौर मुख्य अतिथि अनुज बीआरसी जल शक्ति विभाग रहेl विद्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त अध्यापकों तथा बच्चों ने भाग लिया।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में सोमवार को केमिस्ट्री विभाग द्वारा पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें कॉलेज के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अंजू चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डॉक्टर स्वदीप सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पर्यावरण दिवस के महत्व व इसकी शुरुआत के बारे में विस्तार से बताया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू से प्रो दीपक पठानिया ने छात्रों को ऑनलाइन सम्बोधन दिया और पर्यावरण सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान छात्रों के बीच एक भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने हिस्सा लिया और तत्पश्चात कालेज प्रांगण में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ पर्यावरण के नारे को और बुलंद किया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में से भाषण में निधि ने प्रथम स्थान, शुभम ने द्वितीय स्थान एवं पिंकी ने तृतीय स्थान हासिल किया तो वहीं पोस्टर मेकिंग में आंचल प्रथम, इशिता द्वितीय एवं कृतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने उपस्थित छात्रों को पर्यावरण सरंक्षण को अपने घर, अपने कालेज से शुरू करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि कालेज प्रशासन छात्रों के सर्वंगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहा है और भविष्य में करते रहेंगे ताकि छात्रों का सर्वंगीण विकास हो सके। कार्यक्रम में प्रो. अनीता, प्रो. संजीव, प्रो. शर्मिता सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर कांगड़ा पहुंचे। पालमपुर पहुंचने पर उन्होंने यामिनी परिसर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के निवास जाकर उनसे भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने संसदीय कार्यकाल की स्मृतियों को याद किया। हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और भौगोलिक क्षेत्र की भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में ई-वाहन के उपयोग को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है तथा वह स्वयं शिमला में ई-वाहन का प्रयोग कर रहे हैं। वह आज यहां संत निरंकारी मिशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन विभाग पूर्ण रूप से ई-वाहनों का उपयोग कर रहा है। प्रदेश सरकार ई-बसों, ई-ट्रकों तथा ई-टैक्सियों को खरीदने पर 50 प्रतिशत उपदान प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की 20 हजार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25 हजार रुपये का उपदान भी दिया जाएगा। राज्य में ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण के लिए सौ करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने प्रथम बजट में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे से निपटने के अलावा प्रदूषण से सम्बंधित पहलुओं पर भी विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सौर, पवन तथा हरित ऊर्जा के दोहन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। संत निरंकारी मिशन द्वारा मानवता के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि समाजिक कल्याण के क्षेत्र में मिशन ने अग्रणी भूमिका निभाई है। विभिन्न सामाजिक दायित्वों को निभाने के साथ-साथ संस्था के सदस्यों ने कोविड महामारी के दौरान लोगों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, संत निरंकारी मिशन के सदस्य जोगिन्द्र सुखिजा, एच.एस. चावला, डॉ. विनोद गंधर्व और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमों ने आज बाहरी राज्यों से प्रदेश में लाई जा रही शराब जब्त की। राजस्व जिला बी.बी.एन. बददी, की आबकारी टीम ने आज एक पिकअप वाहन से अग्रेजी व बीयर की कुल 26 पेटियां जब्त की जोकि हरियाणा में बिक्री के लिए थी। आबकारी टीम द्वारा जब पूछताछ की तो पाया गया कि यह शराब मैसर्ज ट्राईसिटी वाइन ट्रेडर्ज, हरियाणा से सम्बन्धित थी। आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 के तहत पुलिस थाना बरोटीवाला में प्राथमिकी दर्ज की गई तथा वाहन को शराब सहित पुलिस को सौंप दिया गया है। राजस्व जिला बद्दी में अन्य कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर शराब की 88 देशी व अग्रेजी शराब की बोतलें भी जब्त की गई है। मंडी जिला में भी टीम द्वारा की गई कार्रवाई में 25 बोतलें अग्रेजी व देशी शराब की जब्त की गई। आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ इस अभियान में लगभग 30 टीमें विभिन्न जिलों में लगाई गई हैं। इन्ही टीमों द्वारा पिछले कुछ दिनों में कार्यवाही करते हुये लगभग 44 हजार लीटर अवैध शराब जब्त की और आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आबकारी विभाग इसी तरह की कार्रवाई जारी रखेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
प्रदेश सरकार सभी वर्गांे विशेषकर कमज़ोर वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। कामगार प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अधोसंरचना को सुदृढ़ करने में कामगारों का योगदान सराहनीय है। यह बात आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ.(कर्नल) धनीराम शांडिल ने सैंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) तथा अन्य मजदूर संघों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर विचार करने के लिए बोर्ड में गठित कमेटी के विशेषज्ञों की जल्द बैठक बुलाई जाएगी। इसके उपरांत हिमाचल प्रदेश सर्व विकलांग कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संघ के प्रधान कुलदीप सिंह के नेतृत्व में डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल से भेंट की तथा दृष्टिबाधितों की विभिन्न मांगों से उन्हें अवगत करवाया। डॉ.(कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार दृष्टिबाधित व दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील है तथा उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्हांेने संघ की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। बैठक में मनरेगा एंड अन्य कंस्ट्रक्शन वर्कर यूनियन के प्रधान, जोगिन्द्र महासचिव, भूपेन्द्र तथा सीटू के प्रदेश महासचिव प्रेम गौतम, सर्वविकलांग कल्याण संघ के प्रधान कुलदीप व सम्बद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश की जलवायु में सुधार के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसकी पूर्ति के लिए हरित हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस संबंध में ऑयल इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीएसपीसीबी) द्वारा आयोजित ‘पर्यावरण-विचार हैकथॉन’ की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहले से ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध है और अब इसके उपयुक्त विकल्प तलाशने के लिए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पिछले पांच महीनों में किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, एचआरटीसी की डीजल बसों को ई-बसों में बदलने, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली स्थापित करने और स्वास्थ्य सुविधाओं में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने पर विशेष ध्यान दे रही है। राज्य सरकार ने 6000 अनाथ बच्चों को ‘राज्य के बच्चों’ के रूप में गोद लिया है और ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा और अन्य खर्चों के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने के कारण केंद्र सरकार ने हिमाचल पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार विकास पथ पर बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने शासन के साथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने के सरकार के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।
दंगल कमेटी के प्रधान सुखदयाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया ख्वाजा पीर बाबा जी मेला दंगल कमेटी गांव चटवाल में 8 जून को दंगल कुश्ति का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंजाब हरियाणा जम्मू दिल्ली आदि के नामी पहलबान अपना दमखम दिखाएंगे। पहले यह दंगल मेला दशहरे के दूसरे दिन होता था और अगले वर्ष यह दंगल का आयोजन जेठ महीने के चौथे वीरवार को हर वर्ष मेला दंगल का आयोजन होगा।
मिट्टी से सोना उगाने का हुनर रखने वाले लोग खेती में नयापन लाकर केवल पैसा ही नहीं कमाते, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन जाते हैं। ऐसे ही एक बागवान हैं कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल के तहत आने वाले दुरगेला गांव के पूर्ण चंद। पूर्ण चंद ने कांगड़ा के मैदानी इलाके में ठंडे पहाड़ों की फसल कही जाने वाले सेब की पैदावार से सफलता की ऐसी उम्दा कहानी लिखी है, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का सबब है। उनकी देखा देखी अब आसपास के गांवों के लोग भी सेब समेत अन्य फलों की खेती की ओर मुड़ने लगे हैं। पूर्ण चंद ने अन्ना व डोरसेट प्रजाति के लगभग 300 सेब के पौधे लगाए हैं, जिनमें से लगभग 140 पौधों में अभी फल आ चुके हैं। मौजूदा सीजन में उन्हें सेबों की पैदावार से एक से डेढ़ लाख रुपये की आमदनी की उम्मीद है। पूर्ण चंद बताते हैं कि वे अपनी तीन-चार कनाल जमीन पर गेहूं, मक्की इत्यादि की परंपरागत खेती करते थे, लेकिन इसमें कुछ अधिक लाभ नहीं हो रहा था। कोई चार साल पीछे उन्होंने प्रदेश के बागवानी विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सेब का बगीचा लगाया। लोगों को रायासनमुक्त और पौष्टिक फल मुहैया कराने उद्देश्य से उन्होंने अपने बगीचे में किसी रासायनिक खाद या स्प्रे का उपयोग न करने का प्रण लिया। रासायनिक खाद या स्प्रे का नहीं करते इस्तेमाल पूर्ण चंद बताते हैं कि उनके बगीचे की खासियत यह है कि वह अपने सेब बागान में किसी रासायनिक खाद या स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसके स्थान पर वह विभिन्न तरह से बनाये जानी वाली जैविक खादों का ही इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना है कि वे विभिन्न दालें, किचन वेस्ट, ऑयल सीड, गौ मूत्र तथा गोबर द्वारा बनाई जाने वाली जैविक खादों का ही प्रयोग करते हैं। पूर्ण चन्द इन सब खादों को भी स्वयं ही तैयार करते हैं। सरकार से एंटी हेलनेट पर मिला 80 प्रतिशत उपदान वे बताते हैं कि इस बार उनके बागान में सेब की फसल काफी अच्छी हुई है। सेबों की अच्छी गुणवत्ता के चलते खरीददार उनके घर पर आकर ही सेब खरीद ले जाते हैं। पूर्ण चन्द को इस वर्ष एक से डेढ़ लाख रुपये के सेबों की पैदावार की उम्मीद है। प्रदेश सरकार द्वारा एन्टी हेलनेट के लिए भी पूर्ण चन्द को 80 प्रतिशत उपदान दिया गया है। तैयार की सेब के पौधों की नर्सरी, देशभर में भेजते हैं सप्लाई पूर्ण चन्द ने सेब के पौधों की एक नर्सरी भी लगाई है। वे बताते हैं कि बीते दो वर्षों में प्रदेश के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों में अपनी नर्सरी के पौधे भेज चुके हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ, नागपुर, अमरावती, औरंगाबाद व अहमदनगर के साथ मध्यप्रदेश के जबलपुर, भोपाल, नीमच तथा राजस्थान के जयपुर और कर्नाटक के बीजापुर तथा सिन्दगी सहित हरियाणा गुजरात इत्यादि प्रदेशों में वर्ष 2021-22 में 10 हजार तथा 2022-23 में 20 हजार पौधों की सप्लाई कर चुके हैं। समय समय पर वे खुद वहां जाकर उनकी प्रोनिंग इत्यादि का कार्य करते हैं तथा वहां के बागवानों को इन पौधों की रख-रखाव के बारे में बताते हैं। उनका कहना है कि शुरुआती दौर में लगाए गए पौधों में फल आने भी शुरू हो गए हैं। इस समय भी उनकी नर्सरी में लगभग 40 हजार पौधे लगे हुए हैं और आने वाले सीजन की सप्लाई के लिए तैयार हैं। वे बताते हैं कि उन्होंने अपने यहां पास के गांव के 6-7 लोगों को खेती में मदद के लिए स्थाई रोजगार दे रखा है। उन्होंने अपनी नर्सरी को प्रदेश सरकार के पास भी पंजीकृत कराया है। वैदिक विधि से खेती से जोर पूर्ण चन्द का कहना है कि वे वैदिक विधि से खेती से जोर दे रहे हैं। देसी गाय के गोबर और गौ मूत्र का प्रयेाग और अग्निहोत्र करना और उसके बाद शेष बची राख का छिड़काव प्रतिदिन अपने बगीचे में करते हैं। उनका मानना है कि इस क्रिया के करने से उनके बगीचे तथा आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और इसका परिणाम तैयार सेब की फसल में प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलता है। मसलन स्वस्थ पौधे व उत्तम गुणवत्ता के फल उनको प्राप्त होते हैं। परिवार का मिला पूरा साथ बागवानी के कार्य में पूर्ण चंद की धर्मपत्नी मधु भी पूरा सहयोग करती हैं। कई बार उनके घर से बाहर होने की स्थिति में उनके बच्चे भी अग्निहोत्र की क्रिया को सम्पन्न कर लेते हैं। उनका कहना है कि पारम्परिक खेती को छोड़कर जब वे इस तरफ आए थे, तब उन्होंने कभी ऐसे लाभ की कल्पना नहीं की थी। बागवान पूर्ण चन्द की किसान भाईयों विशेष कर युवाओं से अपील है कि वे अपनी जमीन को खाली न रखें अपितु सेब, अमरूद, कीवी इत्यादि के पौधे लगाकर अपनी आजीविका अच्छे से चला सकते हैं। क्या है सेब की सघन खेती बागवानी विभाग जिला कांगड़ा के उपनिदेशक डॉ. कमलशील नेगी बताते हैं कि सेब की सघन खेती में क्लोनल रूट स्टॉक के बौने और मध्यम बौने पौधे आपस में कम दूरी पर लगाए जाते हैं, इससे भूमि का अधिक से अधिक उपयोग किया जा सकता है। इसमें जहां कम भूमि पर अधिक पौधे लग जाते हैं वहीं पौधों के बीच की भूमि पर अन्य खेती की जा सकती है, जिससे अधिक लाभ होता है। सरकार की ओर से प्रोत्साहन डॉ. कमलशील नेगी बताते हैं कि प्रदेश सरकार क्षेत्र विस्तार सघन खेती फलों के अंतर्गत 50 प्रतिशत उपदान प्रदान करती है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना प्रत्येक बूंद अधिक फसल के तहत बगीचे में टपक सिंचाई योजना स्थापित करने के लिए भी अनुदान दिया जाता है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 50 हज़ार क्षमता तक जल भंडारण टैंक बनाने के लिए 50 प्रतिशत या अधिकतम 70 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाता है । फल भंडारण पैक व ग्रेडिंग हाउस बनाने के लिए अधिकतम 2 लाख या 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। उपनिदेशक डॉ. नेगी ने बताया कि कृषि उत्पादन संरक्षण योजना के अंतर्गत एंटी हेलनेट की स्थापना के लिए बांस का ढांचा बनाने को 50 प्रतिशत या अधिकतम 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तथा लोहे के ढांचे हेतु 1.20 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। क्या कहते हैं जिलाधीश जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार कांगड़ा जिले में बागवानी गतिविधियों को नई रफ्तार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन, उद्यान विभाग के सहयोग से जिले में बागवानी की मौजूदा स्थिति में व्यापक सुधार और मजबूती के लिए लगातार प्रयासरत है। किसानों-बागवानों को सरकारी मदद मुहैया कराने, खेती की पैदावार बढ़ाने और इससे जुड़े कार्यों को मुनाफे वाला बनाकर किसानों की आय में बढोतरी के लिए कदम उठाए गए है।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज मिनर्वा पब्लिक स्कूल घुमारवीं में बच्चों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इसके साथ ही पर्यावरण दिवस पर पोस्टर, भाषण, कविता, स्लोगन तथा पेंटिंग के माधयम से बच्चों को शपथ दिलवा कर जागरूक किया गया और पृथ्वी को बचाने के लिए हर घर में पौधरोपण की अपील की गयी। इस मोके पर कक्षा 2 के बच्चों ने कविता का मंचन करते हुए पेड़ो को काटने से बचाने और पेड़ो को समय समय पर पानी देने व पेड़ लगाने और इनका संरक्षण करने का संदेश दिया। इसके साथ ही बच्चों ने लोगों से पेड़ लगाने,प्लास्टिक का प्रयोग न करने और पर्यावरण को बचाने का आहवान किया।
हमीरपुर : पेपर लीक प्रकरण में सातवीं एफआईआर दर्ज भंग किए जा चुके कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर पेपर लीक प्रकरण में सातवीं एफ आई आर दर्ज की गई है । जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पेपर कोड 817 में पर्चा लीक होने के पर्याप्त सबूत मिलने पर विजिलेंस थाना हमीरपुर में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पेपर लीक प्रकरण में अभी तक अलग-अलग को कोर्ट के 6 एफ आई आर दर्ज की गई हैं। अब वह कोड 817 में यह सातवीं एफआईआर दर्ज हुई है। साल 2021 के मार्च महीने में 1756 सीट के लिए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड 817 की लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी मार्च 2021 में आयोजित इस परीक्षा में 10 7878 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। लिखित परीक्षा में कुल 19 024 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया था । उसके बाद 4342 अभ्यर्थियों को दस्तावेज उनके मूल्यांकन और टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे । हालांकि बाद में इस मामले में कुछ अभियार्थी न्यायालय में चले गए थे। जिस वजह से परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया। अभी तक यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है , जबकि अब पर्चा लीक होने की पुष्टि होने पर परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों विद्यार्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर चुका है ।
हिंदुओं की आस्था के सुप्रीम भगवान शिव के खिलाफ फेसबुक पर दूसरे धर्म के एक चिकित्सक द्वारा अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा मैहतपुर में सोमवार को भारी संख्या में इकठ्ठे हो रोष प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन में शामिल होकर निजी अस्पताल के संचालक व डॉ नदीम अख्तर को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिंदू संगठन भारी रोष में दिखे और तनाव का माहौल भी रहा। पुलिस भारी संख्या में तैनात रही और पुलिस ने इस मामले में बीच-बचाव किया। भारी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जोरदार नारेबाजी करते हुए के कार्यकर्ता चिकित्सक के अस्पताल परिसर तक पहुंचे वहां लगाया गया अस्पताल का बोर्ड फाड़ दिया और भगवे ध्वज फहराएं गए हिंदू। संगठनों ने चिकित्सक के विरुद् कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गुस्साई भीड़ द्वारा रोष प्रदर्शन देवभूमि प्रवेश द्वार मैहततपुर से शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए नेत्र चिकित्सक के निजी अस्पताल तक किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क में डॉक्टर का पुतला फूंकते हुए जिला प्रशासन को चेताया कि इस मामले पर त्वरित कार्यवाही करने तथा डॉक्टर को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठी है। प्रदर्शनकारियों ने हिंदू एकता जिंदाबाद, जय श्री राम,बम बम भोले के जयघोष से प्रदर्शन करते हुए लोगों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस नेत्र चिकित्सक पर हिंदुओं की भावनाओं के विरुद्ध षडयंत्र रचने, हिंदुओं के विरुद्ध फंडिंग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इस अस्पताल को शीघ्र ही सील कर दिया जाए।जिसमें आपत्तिजनक व षड्यंत्रकारी दस्तावेजों के उपलब्ध होने की आशंका है। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि इस मामले में न्याय ना मिलने पर शीघ्र ही इस रोष प्रदर्शन को जिला स्तर सहित पूरे प्रदेश में किया जाएगा। उधर थाना प्रभारी मनोज कौंडल की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा तथा गर्म माहौल वाली स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखा। थाना प्रभारी ने बताया कि फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिस संदर्भ में फेसबुक के हेड ऑफिस में रिकॉर्ड खंगाला व मंगवाया गया है। जबकि आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है।
बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लायन इको क्लब के विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेटों व एनएसएस स्वयंसेवकों और स्काउट एंड गाइड तथा प्रभारी अध्यापकों ने पर्यावरण दिवस पर कुनिहार कस्बे में रैली निकल कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया I पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पौधारोपण किया और सभी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की प्रातः कालीन सभा के दौरान पर्यावरण को बचाए रखने तथा स्वस्थ रखने के लिए सभी बच्चों को जागरूक किया गया। पेड़ों को अधिक से अधिक लगाने व पेडों को काटने पर रोक लगाने का अनुरोध किया ,इसमें लायन इको क्लब प्रभारी ज्योतिका शर्मा ,एनसीसीके प्रभारी अमर देव और एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा, स्काउट एंड गाइड के सूर्य प्रकाश व् पिंकी कुमारी भी बच्चों के साथ मौजूद रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी व कला प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया, जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता व उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया| विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुधारना सरकार की ही नेतिक जिमेदारी नही इसके लिए हमे हर संभव प्रयास करना चाहिए जैसे पेडों से हमारा जीवन है तो हमारा भी यह कर्त्तव्य बनता है की हम पेड़ों को काटने से बचाएं। लायन इको क्लब प्रभारी ज्योतिका शर्मा ने भी बच्चों को पर्यावरण दिवस के महत्व और पर्यावरण संरक्ष्ण हेतु जानकारी प्रदान की। विद्यालय प्रन्बंदन समिति अध्यक्ष और अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष और सभी सदस्यों ने भी बच्चों को पर्यावरण दिवस की बधाई दी और पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा और पेड़ों को लगाने व उनको संरक्षित करने का सन्देश दिया है। इस अवसर पर विद्यालय कि मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, सभी सदनों के प्रभारी शिवानी शर्मा , अन्य अध्यापक और सभी बच्चे मोजूद रहे Iअंत में सभी के लिए फल बांटे गए।
ज्वाला चेस क्लब द्वारा एक दिवसीय रैपिड चेस टूर्नामेंट का आयोजन शिवालिक इंटरनेशन कॉन्वेंट स्कूल ज्वालामुखी में किया गया, जिसमें 144 प्रतिभागियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का सुभारंभ शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल ज्वालामुखी के प्रिंसिपल मुनीश राणा ने किया। इस टूर्नामेंट में सीनियर वूमेन में लॉरेट कॉलेज की छात्रा कनिका शर्मा ने प्रथम, रावमापा बाल ज्वालामुखी की छात्रा पलक ने द्वितीय, माउंट कार्मल स्कूल की नवरीति गुलेरिया ने तृतीय, रावमापा बाल ज्वालामुखी की कशिश ने चतुर्थ और राजकीय उच्च पाठशाला दलोह की कृषका ने पांचवां स्थान हासिल किया। सीनियर ओपन में डिग्री कॉलेज के दीक्षित शर्मा ने प्रथम विवेका फाउंडेशन भवारना के केशव सूद ने द्वितीय, रावमापा बाल ज्वालामुखी के गणेश बहादुर ने तृतीय, ज्वालामुखी के तरुण शर्मा ने चतुर्थ और आरएनटी स्कूल ज्वालामुखी के सतीश शर्मा ने पांचवां स्थान हासिल किया। अंडर 14 ओपन में लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग के दिव्यांश धीमान ने प्रथम, माउंट कार्मल स्कूल गगल के रसेश गुलेरिया ने द्वितीय, आरएनटी स्कूल ज्वालामुखी के आर्यन भारती ने तृतीय, हिम एकेडमी हमीरपुर के रुद्रांश ने चतुर्थ और डी ए वी देहरा के विहान ने पांचवां स्थान हासिल किया। अंडर 14 गर्ल्स मुकाबले में हमीरपुर की बार्बी ने प्रथम, ऐम एकेडमी जयसिंहपुर की हर्षिता ठाकुर ने द्वितीय केंद्रीय विद्यालय होल्टा पालमपुर की कुशानी धीमान ने तृतीय, डी ए वी भरोली कोहाला की मेधनी जगोत्रा ने चतुर्थ और अमृता राणा ने पांचवा स्थान हासिल किया। छः वर्षीय सिया धीमान और अयान जामवाल यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। मुख्यातिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य बाबू राम ने शिरकत की और विजेताओं को इनाम बांटे। उन्होंने बच्चो को पढ़ाई के साथ खेलो में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की शतरंज खेलने से बच्चो का मानसिक विकास होता है और बच्चो में सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घल्लौर की प्रधानाचार्या ममता भाटिया , ज्वाला चैस क्लब के प्रधान मोहिंदर कुमार, सचिव बंदना धीमान, सह सचिव तरुण शर्मा स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल मुनीश राणा चीफ ऑर्बिटर विकास धीमान, आर्विटर राकेश कुमार, संदीप रियाल्च, संदीप बहल, जीवन, शिवांश, पल्लवी और सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
बाबा कांशीराम राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय डाडासीबा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें जिला प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अंशुल कुमार ने विश्व पर्यावरण के बारे में बच्चों को जागरूक किया, जिससे हमारा पर्यावरण संरक्षित रह सके। उन्होंने प्लास्टिक को प्रदूषण के लिए हानिकारक बताया, जिसका हमें निष्पादन सही ढंग से करना चाहिए डाडासीबा के वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र सिंह ने पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पेड़ों के कटान को पर्यावरण के लिए खतरा बताया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भाग लिया, जिसमें 11वीं की छात्रा कृतिका प्रथम प्रिया द्वितीय और 12वीं की अमीषा चौधरी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने पर्यावरण पर एक स्किट पेश कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया बच्चों को 501 रुपये दिए गए। इसके उपरांत 11वीं की छात्रा राधिका ने पर्यावरण पर एक सारगर्भित भाषण देकर सबका मन मोह लिया वन विभाग के कर्मचारियों ने स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण रोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान डाडासीबा स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने पर्यावरण पर अपने विचार सांझा किए। बच्चों में पर्यावरण दिवस पर डाडासीबा बाजार में एक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ डाडासीबा वन विभाग के बीच ओ हंसराज वनरक्षक अजय कुमार, वनरक्षक प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
ज्वालामुखी विधानसभा के तहत पड़ते एक क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय युवक की गलती से जहरीले पदार्थ के सेवन करने से मौत हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने सी आर पी सी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है। उन्होंने कहा कि युवक का पोस्टमार्टम करवाकर उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत के कारणों का पता चलेगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी विधानसभा के तहत पड़ते क्षेत्र से एक युवक को इलाज के लिए ज्वालामुखी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में पहुंचने पर युवक के परिजनों ने बताया की युवक ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। उसके बाद उसकी हालत खराब हो गई है। हालांकि यहां मौजूद डॉक्टर सतिंद्र वर्मा ने युवक की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे टांडा मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बहरहाल पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है।
यूरोकिड्स प्ले स्कूल में आज एनवायरमेंट डे (पर्यावरण दिवस) पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत आज स्कूल के सभी बच्चे हरे रंग के की पोशाक पहन कर आये, अपने हाथ में आज सभी बच्चे एक -एक पौधा लेकर आए। स्कूल के डायरेक्टर मि. शोभित बहल ने बच्चों को पौधे व पेड़ की महत्ता को समझाया कि बिना पेड़ों के जीवन कैसा होगा, चेड़ों से ही हमें आक्सीजन मिलती है, जो हमारे जीवन के आए बहुत ही आवश्यक स्वस्थ पर्यावरण के लिए भी पेड़ अत्यधिक महत्वपूर्ण है तत्पश्चात बच्चों से वृक्षारोपण भी करवाया गया। कार्यक्रम में हिस्सा सावी नमन, आदविक साविक शिवओम, अरादाया, शौर्यवीर, प्रणीत, वानया, आर्यवीर, प्रियल, आदरिति वाणी, गुरगुर, तवीश।, विवान, वैभव, देवरश, प्रिशा, वानया, वात्सलय, तवीशा, शाश्वत, आनव, प्रियांशी, अनायशा, जैवीन आदि सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। वहीं आज इस मौके पर यानि 5 जून को नगर परिषद नगरोटा बगवां द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है। नगर परिषद द्वारा इस मौके पर शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता रैली आयोजित की गई तथा शहर के स्थानीय निवासियों को आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। RS बाली ने यह भी कहा हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा व खूबसूरत सरकारी हॉटल नगरोटा विधानसभा में बनाया जाएगा। 70 करोड़ रूपए की लागत से इस सरकारी हॉटल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला माल रोड की तरह नगरोटा बगवां के बाजार को बनाया जाएगा। इसको बनाने के लिए 35 करोड़ का खर्च आएगा और यह प्रदेश का सबसे खूबसूरत टाउन बन जाएगा। बता दें कि इस आयोजन को नगरोटा बगवां के पुराने बस स्टैंड पर आयोजित किया गया। इस दौरान वहां पर नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रैंक रघुबीर सिंह बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कैबिनेट मंत्री रैंक रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि 200 बेड का “मदर एंड चाइल्ड” अस्पताल का नाम स्वर्गीय विकास पुरूष जीएस बाली के नाम पर रखने के लिए सुक्खू सरकार के इस फैसले से मैं कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं. सरकार के इस निर्णय की सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने सराहना की है।
एलआर बीएड शिक्षण संस्थान द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर गांव जावली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण विस्तार गतिविधि (विलेज एक्सटेंशन प्रोग्राम) के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान बी एड के पप्रशिक्षुओं ने कॉलेज कैंपस से लेकर जावली गांव तक रैली भी निकाली। गांव में सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण की जानकारी साझा की। इस मौके पर बी एड की प्रधानाचार्य डॉ निशा शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल की भांति इस बार पर्यावरण दिवस की थीम (बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन) रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के उपयोग के चलते पृथ्वी पर बहुत सारी स्वास्थ्यगत समस्याएं खड़ी है। इस तरह की गतिविधियों को करने का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को सतत अभ्यास की ओर अग्रसर करना है। इसलिए हमें हर दिन को पर्यावरण दिवस मानकर अपनी पृथ्वी को बचाना है। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रधान कुसुम ठाकुर ,एल आर संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर आदिल हुसैन, हुसैन जैदी, प्रिंसिपल फ़ार्मेसी डॉक्टर श्वेता अग्रवाल, प्रिंसिपल पॉलिटेक्निक कंचन जसवाल, एच ओ डी शिखा बाली, गुलशन कुमार एवं बी एड विभाग के सभी शिक्षक मौजूद थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओक ओवर, शिमला से एक पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, संजौली और शिमला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिमला नगर निगम के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रैली में साइकिल सवार भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश मेें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में महत्वाकांक्षी प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। राज्य में युवाओं की पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में पर्यावरण के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रीन बजट प्रस्तुत किया है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन दिशा में विभिन्न प्रावधान किए गए हैं। विधायक हरीश जनारथा, केवल सिंह पठानिया, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक ललित जैन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सायं शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के अध्यक्ष एवं ज़िला उपायुक्त आदित्य नेगी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, हिमाचली टोपी और शाल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माल रोड का भ्रमण भी किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा, केवल सिंह पठानिया, हंस राज, विनोद कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में चार जून से ग्रीष्म अवकाश हुआ। ग्रीष्म अवकाश की पूर्व संध्या में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा, ‘द हार्मनी ऑफ पाइन्स’ द्वारा अद्भुत ऑर्केस्ट्रा का प्रदर्शन किया गया| कार्यक्रम में एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। 1996 में हिमाचल में पुलिस के जवानों की ड्यूटी के तनाव को कम करने के उद्देश्य से इस बैंड को बनाया गया। शुरूआत में टीम में सिर्फ छह सदस्य थे। अब यह संख्या 17 हो गई है, जिन मे सबइंस्पेक्टर विजय कुमार, एएसआई ठाकुर दास, हेड कांस्टेबल नरेश, राजेश कुमार, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, मंजीत सिंह, मनमोहन शर्मा, हितेश भारद्वाज, आशीष कुमार, दलीप शर्मा, कमल थापा, प्रशांत घोष और कशिश शांडिल, कांस्टेबल कृतिका तनवर और दीपिका मुस्कान प्रमुख हैं। ‘द हारमनी ऑफ पाइन’ टीम टीवी चैनल के सुप्रसिद्ध शो ‘हुनरबाज’ के फाइनल तक पहुंची। ऑर्केस्ट्रा का डंका विदेशों में भी बज चुका है। ऑर्केस्ट्रा कोकनाडा, सिंगापुर में कार्यक्रम प्रस्तुत करने का न्योता मिल चुका है। मुंबई में एक टीवी शो से चर्चा में आने के बाद पुलिस बैंड टीम के सदस्यों को देश सहित विदेशों से ऑफर आने लगे हैं। इसके अलावा पुणे, कोलकाता, हरियाणा और हैदराबाद से भी शो में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। सामान्य रूप से ग्रीष्म अवकाश की पूर्व संध्या में पाइनग्रोव स्कूल के विद्यार्थियों के लिए डांस पार्टी का आयोजन रहता है, लेकिन इस बारडीजीपी संजय कुंडू के सहयोग से हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा, ‘द हार्मनी ऑफ पाइन्स’ को सुनने का अवसर मिला। पहले तो सभी विद्यार्थी इस प्रकार के आयोजन से अप्रसन्न महसूस किए गए लेकिन शाम को जब मंच से एक के बाद एक अतिउत्तम प्रस्तुति देखी तो सभी विद्यार्थी इस कार्यक्रम में रम गए| पाइन ग्रोव स्कूल का अपना भी बहुत ऊंचे स्तर का ऑर्केस्ट्रा है इस कारण प्रारंभ में सभी को ऐसा लग रहा था कि ऑर्केस्ट्रा उनके लिए कोई नई बात नहीं। जैसे-जैसे कार्यक्रम बढ़ता गया, छात्रों का भ्रम टूटता गया। एक समय ऐसा आया जब सभी विद्यार्थी अपने स्थान पर खड़े होकर संगीत पर थिरकने लग गए। सभागार ‘द कलोज़ियम’ में सभी ने खूब नृत्य किया। ‘द हार्मनी ऑफ पाइन्स’ के कलाकार पांच बजे से साढ़े सात बजे तक लगातार एक के बाद एक प्रस्तुति देते रहे| यह कार्यक्रम वास्तव में ही सभी के लिए एक अत्यंत सुखदायी अनुभव रहा। ऑर्केस्ट्रा की पूरी टीम को पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए जे सिंह के माध्यम एवं हिमाचल प्रदेश के माननीय डीजीपी संजय कुंडू के कर कमलों से उपहार दिए गए। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए जे सिंह, मिसिज़ समीक्षा सिंह, विद्यालय के अन्य अधिकारी एवं अध्यापक भी पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय लदवाड़ा की इको क्लब इकाई के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्याध्यापक अजय कुमार न की। कार्यक्रम अधिकारी रंजना पठानिया ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा पोस्टर और स्लोगन भी बनाए गए। स्कूल के मैदान के चारों और सफाई करने के उपरांत पौधारोपण भी किया और पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश देकर आम जनमानस को जागरूक करने का प्रयत्न किया। इस कार्यक्रम में मुख्याध्यापक अजय आचार्य एवं रंजना पठानिया ने अपने अपने विचार रखे l बाद दोपहर पर्यावरण दिवस पर भाषण प्रतियोगिता व इंटर हाउस क्विज भी करवाया गया। इस कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान सरीना देवी, नगमा, अनुपमा, सुनीलम और राजेश मौजूद रहे l
हिमाचल प्रदेश स्कूल डीपीई संघ जिला सिरमौर ने अविनेश मल्होत्रा एडीपीओ जिला सिरमौर (उच्च शिक्षा)की सेवानिवृत्ति पर दृष्टि गेस्ट हाउस दद्दाहू में विदाई समारोह का आयोजन किया। अविनेश मल्होत्रा पिछले 10 सालों से एडीपीओ जिला सिरमौर (उच्च शिक्षा) के पद पर कार्यरत थे। जिले से आए हुए विभिन्न वक्ताओं ने इस पल को यादगार बनाते हुएअपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि अविनेश मल्होत्रा के नेतृत्व में जिला सिरमौर स्कूल क्रीड़ा संघ (उच्च शिक्षा) ने खेलों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्कूल डीपीई संघ ने अविनेश मल्होत्रा तथा उनके परिवार को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल डीपीई संघ के राज्य उपाध्यक्ष कपिल मोहन, सिरमौर के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, अध्यक्ष c&b शिक्षक संघ वीर सिंह ठाकुर ,कार्यकारी एडीपीओ जिला सिरमौर (उच्च शिक्षा) गुरदयाल सिंह,मधु पुंडीर, समरवीर कंवर, भाग सिंह, रणजोत सिंह खजान वर्मा, समेत जिला सिरमौर के सभी 7 जोनों से आए हुए 70 डीपीई मौजूद थे।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन मालिक अब मौके पर ही चालान का भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए हिमाचल ट्रैफिक पुलिस को एटीएम कार्ड स्वाइप एवं क्यूआर कोड सुविधा युक्त प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश पुलिस और एसबीआई के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत एसबीआई हिमाचल पुलिस को एक हजार पीओएस मशीन देगा। हिमाचल ट्रैफिक पुलिस अब डिजिटल मोड से भी जुर्माना वसूल रही है। ऑनलाइन चालान का भुगतान होने से वाहन मालिकों को पेनल्टी भी नहीं लगेगी। पहले चरण में विभाग को 349 पीओएस मशीनें आवंटित भी कर दी हैं। पुलिस विभाग धीरे-धीरे चालान बुक हटाकर पीओएस मशीनें का उपयोग करेगा। पीओएस मशीनों से चालान काटने के बाद मौके पर ही वाहन मालिकों को रसीद भी दे दी जाएगी। पर्यटन, यातायात और रेलवे एएसपी नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि डिजिटल से सभी जुर्माने का रिकॉर्ड रखने में विभाग को मदद मिलेगी। ट्रैफिक पुलिस ने प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों के जरिये चालान का भुगतान करना शुरु कर दिया है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस को मशीनों का उपयोग करने और जल्दी चालान काटने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया है।
जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने रविवार सैंथल में निर्जला एकादशी पर आयोजित मेले का समापन किया। विधायक प्रकाश राणा का सैंथल में पहुंचने पर मेला कमेटी और जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और हमें इन्हें सहेज कर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले जब आते हैं तो हम एक दूसरे से खुशी से मिलते हैं और इनका साथ मिलकर आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे समस्त मेला समिति का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्हें इस मेले में बतौर मुख्य अतिथि समापन कार्यक्रम में बुलाया। विधायक ने मेला कमेटी को 31000 रुपये एवं मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने व खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी 40 महिला मंडलों और राजकीय प्राथमिक एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंथल को विधायक प्रकाश राणा ने पांच 5000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल द्वारा पेश किए गए संस्कृत कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने मेले में गायत्री परिवार द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। साथ ही मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल जोगिंदर नगर महामंत्री अजय सकलानी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट करने उनके निवास स्थान समीरपुर पहुंचे। महामहिम राज्यपाल महोदय ने दोपहर का भोजन प्रो धूमल के घर पर ही लिया। पर्यावरण संरक्षण और हरित प्रदेश सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों में लंबी चर्चा हुई । इस अवसर प्रो धूमल की धर्मपत्नी शीला धूमल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रो. धूमल ने शाल टोपी भेंट कर महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्मानित भी किया।


















































