विनायक ठाकुर । देहरा विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में शुक्रवार को राजिंद्र भाटिया ने मानव अधिकार सभा का आयोजन किया। जिसमें बहुत से लोगों ने भाग लिया। अनिता देवी ने बताया कि हमे इस सभा में लोगों का जो हनन होता है, उसके बारे में लोगों को शासन से, प्रशासन से और परिवार से न्याय दिलाने के बारे में अवगत करवाया, जो लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, उनकी सहायता करने का जिमा उठाया। जिसमें जिला हमीरपुर से अंजना देवी को जिलाध्यक्ष व दुर्गा देवी को महासचिव इसी के साथ जिला कांगड़ा से कल्पना कुमारी को जिलाध्यक्ष व अनीता कुमारी को महासचिव बनाया गया। आपको बता दें इस सभा में इन सभी सदस्यों को मानवाधिकार संगठन को जलाने की जानकारी दी गई। अध्यक्ष महिला विंग कल्पना कुमारी ने बताया कि इस सभा में लोगों को अपने अधिकारों के लिए आगे आने व अपने अधिकार लेने की पूर्णत: जानकारी दी। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष कांगड़ा कल्पना कुमारी ने दी।
विनायक ठाकुर । देहरा जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश में पैरा नीति के तहत रखे गए पैरा पंप ऑपरेटर व पैरा फिटर का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पीटरहॉफ शिमला में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। पैरा पंप ऑपरेटर व पैरा फिटर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अपनी 2 वर्ष की आईटीआई प्रशिक्षण व टेक्निकल एजुकेशन को ध्यान में रखते हुए अपने नियमित कार्यकाल को 8 वर्ष से घटाकर 5 बर्ष करने की मांग की। इसी के साथ जल शक्ति विभाग के यह कर्मचारी 6 से 8 घंटे विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा इन्हें जो वेतनमान दिया जा रहा है, वो इनकी मेहनत और कार्य के अनुसार बहुत कम है। इसके लिए इन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिनिमम 9000 रुपए वेतनमान देने की भी मांग की। अध्यक्ष कुलवंत का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमारी मांगों को पूरा करने के लिए थोड़ा समय मांगा तथा बजट सत्र में वेतनमान को बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष कुलवंत, उपाध्यक्ष बेलीराम बिटटु ,सचिव राजेश दुली,सलाहकार सुनील, कोषाध्यक्ष मनोज , मनीष,भुमिलाल, बंटी,अजीत मौजूद रहे। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष बेलीराम बिट्टू ने दी।
विनायक ठाकुर । देहरा जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश में पैरा नीति के तहत रखे गए पैरा पंप ऑपरेटर व पैरा फिटर का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पीटरहॉफ शिमला में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। पैरा पंप ऑपरेटर व पैरा फिटर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अपनी 2 वर्ष की आईटीआई प्रशिक्षण व टेक्निकल एजुकेशन को ध्यान में रखते हुए अपने नियमित कार्यकाल को 8 वर्ष से घटाकर 5 बर्ष करने की मांग की। इसी के साथ जल शक्ति विभाग के यह कर्मचारी 6 से 8 घंटे विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा इन्हें जो वेतनमान दिया जा रहा है, वो इनकी मेहनत और कार्य के अनुसार बहुत कम है। इसके लिए इन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिनिमम 9000 रुपए वेतनमान देने की भी मांग की। अध्यक्ष कुलवंत का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमारी मांगों को पूरा करने के लिए थोड़ा समय मांगा तथा बजट सत्र में वेतनमान को बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष कुलवंत, उपाध्यक्ष बेलीराम बिटटु, सचिव राजेश दुली, सलाहकार सुनील, कोषाध्यक्ष मनोज, मनीष, भुमिलाल, बंटी व अजीत मौजूद रहे। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष बेलीराम बिट्टू ने दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि संत गुरू रविदास जी किसी एक समुदाय से संबंधित नहीं थे, बल्कि उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए थीं, जो कि आज प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण के लिए संत रविदास की शिक्षाओं का पालन करने का आग्रह किया। राज्यपाल आज जिला ऊना के संतोषगढ़ के प्रसिद्ध जोड़ मेला में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जोड़ मेला ऐतिहासिक है जिसका इतिहास संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि वह सभी व्यक्ति जिन्होंने इस मंदिर के निर्माण के लिए संघर्ष किया है, वह सभी के लिए सम्मानीय हैं। उन्होंने मंदिर समिति से आह्वान किया कि वह इस संघर्ष की कहानी को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करवाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस इतिहास को जान सकें। राज्यपाल ने कहा कि संत रविदास ने जीवन भर समाज में भेदभाव को दूर करने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने पूरे समाज को एकजुट होने की शिक्षा दी। उन्हांेने जिन विषयों को समाज के सामने रखा, वह समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं हमें एक साथ रह कर एक आदर्श समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार राष्ट्र के लिए हैं और वह राष्ट्रीय संत हैं। उनकी शिक्षाओं को जीवन में ग्रहण करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर मंदिर निर्माण के संघर्ष काल में जुड़े व्यक्तियाें को सम्मानित किया। उन्होंने संत रविदास जोड़ मेला के संस्थापक शिंगारा राम संगुड़ा के परिजनों को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व राज्यपाल ने संत रविदास के मंदिर में माथा टेका। गुरू रविदास जोड़ मेला समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया। विधायक सतपाल सत्ती ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, समन्वयक मेला समिति बलवीर बग्गा, प्रभारी मेला समिति कुंवर जागीर संगुड़ा, प्रधान संत रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ बलवीर सिंह, आद धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत हीरा दास और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
लोगों के अभिवादन कार्यक्रम के सिलसिले में चंगर क्षेत्र लपियाणा पहुंचे थे विधायक परगोड़ स्थित ऐतिहासिक सिद्ध गोरिया मंदिर में की पूजा-अर्चना जल भंडारण, खेल मैदान और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 48 लाख देने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के लपियाणा क्षेत्र में 36 करोड़ की पानी की नई स्कीम पर काम किया जाएगा। इससे पूरे चंगर क्षेत्र में पेयजल की किल्लत का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने अधिकारियों को योजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक केवल सिंह पठानिया आज (रविवार) लपियाना में लोगों के अभिवादन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे पूर्व उन्होंने परगोड़ स्थित ऐतिहासिक सिद्ध गोरिया मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और चंगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उनका व साथ उपस्थित उनकी पत्नी सुनंदा पठानिया का शाल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने अपने संबोधन में विधानसभा चुनावों में पूरा साथ देने व उनको विजयी बनाने के लिए लोगों काधन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विधायक नहीं पहले की तरह अपना बेटा समझें। उन्होंने सभी के कार्य बिना किसी भेदभाव के करने की बात कही। उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार आम लोगों की सरकार है और गरीबों के उत्थान के लिए इस सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे, जिसका वर्तमान में उदाहरण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के फैसलों से मिलता है। जिन्होंने अपने अभी के छोटे से कार्यकाल के दौरान ही अनाथ बच्चों तथा वृद्ध आश्रमों में रहने वाले वृद्धजनों के जीवन को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मियों के लिए ओपीएस कि पुनः बहाली जैसा महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिससे लाखों की संख्या में आम लोगों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने लपियाना क्षेत्र में विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 48 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की, जिसमें 22 लाख जल भंडारण के लिए खर्च होंगे,16 लाख ठेहड़ पंचायत में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर खर्च होंगे और 10 लाख से गुब्बर में एक खेल का मैदान युवाओं के लिए बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार आम लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था तय बनाएगी। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए हुए मुख्यमंत्री ने कड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि उनके काम के लिए उनसे कोई रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी तुरंत जानकारी दें। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की उस बात को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा है कि हम सरकार चलाने नहीं व्यवस्था परिवर्तन करने आए हैं। उन्होंने इस चंगर क्षेत्र की मुख्य समस्याओं, जिसमें बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य तथा कृषि से संबंधित का निवारण करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि यह सभी कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे। इसे लेकर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सड़क और पुलों के रुके हुए निर्माण कार्यों को अति शीघ्र करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा रखी सभी मांगों पर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। इस मौके उन्होंने लपियाना क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यरत स्व. कैप्टन सिमर सिंह के साथ मिलकर किए जन कार्यों को याद किया तथा उनकी पत्नी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विधायक शाहपुर सहित, प्रदेश महामंत्री गुलशन कुमार, जिला वन अधिकारी संजीव शर्मा, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, डिप्टी डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी संजीव धीमान, डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म विनय धीमान, सुमित कटोच एक्सन आईपीएच, संदीप चौधरी एक्शन इलेक्ट्रिसिटी, राहुल कटोच डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, विपुल पुंज एसडीओ पीडब्ल्यूडी, सतवीर मन्हास जनरल मैनेजर केसीसी बैंक, वीडियो कांगड़ा नेत्रा मैती, बीएमओ शाहपुर विक्रम कटोच, एसएचओ शाहपुर कुलदीप सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी कांगड़ा सुभाष चंद , जोगेंद्र राणा आरो लपियाना, एमओ लपियाना डॉक्टर नितिका, देवदत्त शर्मा, डीसी राणा नायब तहसीलदार हारचकिया, ब्लॉक शाहपुर जनरल सेक्रेटरी कांग्रेस अशोक भारती, जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर, परगोड पंचायत प्रधान हेमराज, ठेहड़ पंचायत प्रधान मनजीत राणा, तिलक जमवाल प्रधान हारचकिया पंचायत, निशा प्रधान पंचायत मनेई, अपर लंज और लोअर लंज के प्रधान, एक्स प्रधान मनेई रेखा चौधरी, बीडीसी मेंबर तमन्ना देवी और रेशमा देवी, चंगर कांग्रेस कमेटी प्रधान सुरजन सिंह, जनरल सेक्रेटरी मनजीत राणा, कैशियर ठाकुर सिंह राणा, महिला मंडल सदस्य व युवक मंडल सदस्य और आम लोग मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा अगर आप चोरी छिपे प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग करके मनमाने दामो पर सब्जी करियाना मिठाई व अन्य सामान बेचने वालों की अब खैर नहीं है। लोगों की शिकायत पर हिमाचल सरकार के सख्त निर्देश जारी होते ही अब संबंधित खाद्य आपूर्ति विभाग एक्शन में आ गया है। इतना ही नहीं विभाग की आखों मे धूल झोंक कर जो भी ढाबा, हलवाई, चाय वाले व अन्य दुकानदार अपनी दुकान मे घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे हैं, वह भी संभल जाएं, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करते देर नहीं लगेगी। वहीं, इस दौरान सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर लवनीत डोगरा ने अपनी टीम सहित गांव बीहन, घियोरी व बडलठोर आदि क्षेत्राें में अचानक दबिश देकर अपनी दुकानदारी की आड़ में पोलिथिन का प्रयोग कर रहे 5 दुकानदारों को रंगे हाथों पकड़ते हुए उनसे गैर जैब निम्नीकरणी कचरा (नियंत्रण) अधिनियम 1995 के तहत 5500 रुपए का जुर्माना वसूल किया। वहीं, इस दौरान अपने क्षेत्र भर में कई सब्जी, करियाना व ढाबों की दुकानों पर अचानक जगह-जगह छापामारी की। पता चलते ही क्षेत्र भर में हड़कंप मच गया, परंतु चेकिंग के दौरान दुकानदारी की आड़ में पोलिथिन लिफाफों का प्रयोग करते कुछेक दुकानदार पकड़े गए। जानकारी देते हुए सिविल सप्लाई निरिक्षक लवनीत डोगरा ने बताया कि अगर विगत एक माह की बात करें, तो कई ऐसे दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए करीब 20 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। सिविल सप्लाई इंसपेक्टर लवनीत डोगरा ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां क्षेत्रभर में जो भी सब्जी करियाना विक्रेता आदि प्लास्टिक के लिफाफे प्रयोग कर रहे हैं, वह भी समय रहते संभल जाएं, वरना भबिष्य में इसी तरह चैकिंग जारी रहेगी। साथ ही निरिक्षक लबनीत डोगरा ने ढाबों, हलवाई व चायवाले आदि दुकानदारों को भी दोटूक कहा है कि वह घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग न करें, वरना पकडे़ जाने पर कारवाई का जाएगी। इसके अलावा कोई भी दुकानदार प्लास्टिक के कैरी बैग का जो चोरी छिपे इस्तेमाल कर रहे हैं वह भी सुधर जाएं।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू रविवार को ग्राम पंचायत धनेटा के गांव तलासी खुर्द के शहीद सैनिक अमित शर्मा के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद अमित शर्मा की माता अल्का देवी व पिता विजय कुमार, भाई डिंपल कुमार व बहन पियंका से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश कांग्रेस सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने एक होनहार सपूत खोया है तथा उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर वीरों की धरती रही है तथा प्रदेश सरकार द्वारा शहीदों के परिवारों को पूरा मान-सम्मान दिलाने के प्रति कृतसंकल्प है। इस दौरान उन्होंने गांव व क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को जाना।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ इंदाैरा द्वारा आज मेधावी छात्रवृति प्रतियोगिता हिमाचल व पंजाब प्रदेश के 16 केंद्रों में संचालित की गई, जिसमें लगभग 2600 विद्यार्थियाें में जिसमें 5वीं, 10वीं, 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल व मेडिकल बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा OMR प्रणाली के तहत ली गई और परिणाम भी कम्प्यूटरऐज निकाला जाएगा, जो बच्चे मेरिट में आएंगे उनको तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर सभा मुख्यातिथि द्वारा नकद राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। सभा के प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा द्वारा प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि सभा के द्वारा इस परीक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास कर रही है। दयानंद माडल स्कूल धर्मशाला केंद्र में 102बच्चों ने भाग लिया, इसमें स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी गौतम, अध्यापक सुरेंद्र शर्मा, रामगोपाल शर्मा, दिनेश राणा, प्रवीण कुमार व कुलदीप सिंह ने परीक्षा संचालन में अपनी सेवाएं दी। इसके साथ मंदिर सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, परीक्षा संयोजक रमेश शर्मा, महासचिव सुभाष शर्मा, प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा वेव सचिव मोहन शर्मा ने परीक्षा संचालित करवाने के समस्त केंद्र प्रभारियों, इन्विजिलेटर सभा द्वारा प्रतिनियुक्ति अध्यापकों की बहुमूल्य, निशुल्क सेवाओं के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए कहा कि अध्यापक बंधु इस परीक्षा की परिक्रीया को संपन्न करवाने की लिए एक महीने से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व फ्रंटल ओर्गनाईजेशन जसवां-प्रागपुर के विभिन्न पदाधिकारियों ने संयुक्त व्क्तव्य में विधायक बिक्रम ठाकुर के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वे ये भूल चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में है और इसी कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया है। ब्लॉक महिला अध्यक्षा अनुराधा सपेहिया, ब्लॉक महासचिव कुशल सपेहिया, युवा अध्यक्ष शुभम नांगला, अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष कैप्ट सोमराज, एससी सेल के अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव किसान सेल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक पंचायती राज के अध्यक्ष अनीश धीमान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलवर जीत सिंह, जिला परिषद सदस्या पुष्पा मिन्हास, ब्लॉक महिला कार्यकारी अध्यक्षा अंजना शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पराशर व पूर्व पंचायत प्रधान वीरेंद्र राणा आदि ने कहा कि नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले बिक्रम ठाकुर को उस समय नैतिकता का ज्ञान क्यों नहीं हुआ, जब भाजपा सरकार के दौरान उन्होंने सैकड़ों कर्मचारियों को खूब प्रताड़ित किया। समस्त पदाधिकारियों ने बिक्रम शर्मा डिक्की के ब्यान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि विधायक बिक्रम ठाकुर के बयान के समर्थन में बोल कर डिक्की ने ये साबित कर दिया कि वे बीजेपी के लिए कार्य करते हैं तथा चुनावों के दौरान भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार नहीं किया तथा जसवां-परागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पहले ही उन्हें सर्वसम्मति से निष्काषित कर चुकी है। पदाधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही एक डैपुटेशन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अध्यक्षा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिलेंगे और जो बयान विक्रम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सरकार की कार्यप्रणाली के विरोध में दिया है, उससे अवगत करवाएंगे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा जिला कांगड़ा पेंशन संघ विकासखंड प्रागपुर की त्रिमासिक मासिक बैठक रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरेस के प्रांगण में खंड के प्रधान जगजीत सिंह पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में लगभग 50 पेंशनर्स ने भाग लिया भिन्न-भिन्न वक्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक में हरबंस सिंह कालिया, रमेश चंद, सूरूम सिंह, ख्याल चंद व कुलदीप सिंह सपेहिया ने अपने विचार व्यक्त किए एवं कर्मचारी हित में विचार-विमर्श किया पेंशनर की मुख्य समस्याओं जैसे जनवरी 2016 से लेकर जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मियों की वेतन निर्धारण मामले जो एजी कार्यालय में भेजे गए थे, उन्हें शीघ्र अति शीघ्र निर्धारित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को नए पे स्केल का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया डीए की दो किस्तों का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए पेंनशनर को चिकित्सा भत्ते का विकल्प दिया जाए। सदस्यता संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। अंत में उन्होंने सभी ने एकमत से नई सरकार का कर्मचारियों को ओपीएस देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है और अन्य लंबित मांगों को भी शीघ्र निपटारा करने का अनुरोध किया है।
सीपीएस ने टांची में पुरस्कृत किए पहलवान फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल का बैजनाथ हलके की ग्राम पंचायत महालपट्ट तथा टांची में पधारने पर ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर महालपट्ट में 10 लाख की लागत से बने राजीव गांधी सेवा भवन लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के संतुलित विकास के सभी विभागों को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बैजनाथ से महालपट्ट के लिए बस सुविधा आरंभ करने का आश्वासन दिया और बंद बस रूटों को बहाल करने की भी बात कही। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल सुधार के लिए जल शक्ति विभाग को शीघ्र पुरानी पाइप लाइन को बदलने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके पश्चात मुख्य संसदीय सचिव ने लखदाता मेला टांची के समापन समारोह में भी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं और इनके आयोजनों से अगली पीढ़ी को भी संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान होता है। उन्होंने ने कहा कि मेले और उत्सव से आपसी भाईचारा और मेल-जोल बढ़ता है। मेले में कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमे बड़ी माली के विजेता को 11000 रुपए तथा गुर्ज और उपविजेता को 9000 रुपए दिए गए। छोटी माली के विजेता को 9000 और उपविजेता को 7000 रूपये दिए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत महालपट्ट की प्रधान आशा देवी, उपप्रधान बनवीर कुमार, बूथ कमेटी महालपट्ट अध्यक्ष टेक चंद ठाकुर, रविंद्र बिट्टू, अजय अवस्थी, रवि स्याल, प्रधान टांची बबली देवी, उपप्रधान कुलदीप, मेला कमेटी प्रधान प्रकाम सिंह, मेला कमेटी उप गजे राणा, सचिव रविंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Jigyasa Behl, a resident of district Shimla demonstrated her home furnishing products and lifestyle accessories to Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, here today, on behalf of her start-up. All these products were manufactured by using Kullu Patti, a blend of modernity and tradition. Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu lauded the efforts of the start-up and evinced keen interest in these products. He stressed on promotion and protection of traditional handicrafts. Chief Parliamentary Secretary Sunder Singh Thakur and Principal Advisor (Media) Naresh Chauhan were also present on the occasion among others.
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के साथ दाड़लाघाट के समीप बाघल होटल में आठ ट्रक ऑपरेटर्स सोसाइटीज के सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अदानी समूह के साथ 40 दिनों से चले आ रहे भाड़ा विवाद के बारे विस्तृत चर्चा की गई। ट्रक ऑपरेटर के सदस्यों ने चर्चा में चिंता जाहिर की कि उनके शांतिपूर्ण चले आंदोलन को महीने से अधिक समय हो जाने पर भी अदानी समूह की ओर से इस विवाद को सुलझाने हेतु कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई है। अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के सीमेंट उद्योग में की गई तालाबंदी के कारण हजारों लोग अपनी रोजी-रोटी से मोहताज हो गए हैं। ऑपरेटर्स को अपने ट्रकों की किस्ते चुकाने में दिक्कतें आ रही है, सड़क किनारे छोटे बड़े व्यवसायियों के व्यवसाय चौपट हो गए हैं। सीपीएस संजय अवस्थी ने ट्रक ऑपरेटर से कहा कि आपका दर्द मेरा दर्द है। हिमाचल सरकार आप के दर्द को महसूस कर रही है सरकार ने इस विषय पर कई बैठकें आयोजित कर ली है। अभी उद्योग मंत्री ने भी इस बारे एक बैठक आयोजित की, सरकार अंतिम निर्णय के बहुत समीप पहुंच चुकी है और बहुत जल्दी ट्रक ऑपरेटर्स के पक्ष में एक अच्छा निर्णय आने वाला है, निर्णय ऐसा होगा कि ऑपरेटर्स को आने वाले समय में इस प्रकार की कोई भी दिक्कत न आएगी। उन्होंने कहा जो समझौता 1992 में कंपनी के साथ हुआ था, उसी के आधार पर इस मसले को हल किया जाएगा। कंपनी का मालिक बदलने से समझौते नहीं बदला करते हैं।उन्होंने ऑपरेटर को आश्वासन दिया कि आप धैर्य रखें सरकार इस मसले पर नजर बनाए हुए हैं, आपको बहुत जल्द सकारात्मक निर्णय सुनने को मिलेगा। इस माैके पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अर्की सतीश कश्यप, पूर्व प्रधान बाघल लैंडलूजर राम कृष्ण शर्मा, पूर्व प्रधान एडीकेएम बालक राम शर्मा, एसडीटीओ के कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल, अरुण शुक्ला, कुलदीप चंदेल, जगदीश ठाकुर, विद्या सागर ठाकुर, अमर चंद गजपति, अनिल गुप्ता, सीडी बंसल, सोहन लाल ठाकुर, कमल ठाकुर, जयदेव ठाकुर, हैप्पी, भोलू, संजय शर्मा व राजेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
Director, Behl Auto Links Private Limited, Sanjay Behl, presented a cheque of rupees one lakh to Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu towards Mukhya Mantri Sukh-Aashray Sahayata Kosh, on behalf of the company here today. The Chief Minister thanked him for this noble gesture and said that such contributions go a long way in helping destitute women and orphan children. He urged the philanthropists and affluent sections of society to come forward in donating generously towards this Kosh. Chief Parliamentary Secretary Sunder Singh Thakur and Principal Advisor (Media) Naresh Chauhan were also present on the occasion.
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला जिला की निवासी जिज्ञासा बहल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष अपने स्टार्ट-अप के अंतर्गत गृह सज्जा एवं जीवनशैली से संबंधित उत्पादों का प्रदर्शन किया। इन सभी उत्पादों का निर्माण कुल्लू पट्टी पर आधारित है, जो आधुनिकता और परंपरा का अनूठा सम्मिश्रण है। मुख्यमंत्री ने जिज्ञासा बहल के प्रयासों की सराहना करते हुए इन उत्पादों के प्रति गहरी रूचि दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हस्तशिल्प परम्परा को बढ़ावा देने और इसके संरक्षण पर विशेष बल दे रही है। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर तथा प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां निदेशक, बहल ऑटोलिंक्स प्राइवेट लिमिटेड संजय बहल ने कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए एक लाख रुपए का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों की मदद करने में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने समाजसेवियों और संपन्न वर्गों से इस कोष के लिए उदारतापूर्वक दान देने के लिए आगे आने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर तथा प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है और भावी पीढ़ियों को ज्ञान आधारित नैतिक शिक्षा प्रदान करने से राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाई जा सकती है। राज्यपाल ने यह बात आज ऊना जिला स्थित धुसाड़ा कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए कही। राज्यपाल ने कहा कि आगामी 25 वर्ष देश की भावी पीढ़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने इन 25 वर्षों को अमृतकाल की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों के उपरांत देश का भविष्य क्या होगा, वर्तमान में इस बारे में निर्णय लेने की आवश्यकता है। हर व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे सकता है, ताकि हमारी भावी पीढ़ियाें का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को सकारात्मक दिशा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की गई है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा का आग्रह करते हुए कहा कि इसके लिए शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मसंस्कृति, परंपरा तथा स्वदेशी की भावना को जागृत करने का है और नई शिक्षा नीति के माध्यम से इसे सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें इस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। इससे पूर्व, राज्यपाल ने स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल पुणे के निदेशक राम डी. रैणा ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल की अध्यक्षा सीमा तनेजा, स्कूल के निदेशक संदीप पराशर, कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल पुणे के अध्यक्ष धनंजय वारनेकर, स्कूल की सचिव पूनम पराशर और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनिहार पुलिस ने स्कूल जाडली के पास यातायात चैकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। पुलिस नाकाबंदी के समय आने जाने वाले वाहनों को चैक कर रहे थे, तो नाके के दौरान सोलन की तरफ से एक सफेद रंग की वैगनआर गाड़ी आई, जिसे चैक करने के लिए रोका गया, जिसमें तीन युवक बैठे हुए थे। गाड़ी चैक करने पर चालक के साथ वाली सीट पर बैठे युवक के पैरों के नीचे फुट मैट के नीचे तीन फवायल पेपर की पुड़ियां पाई गईं, जिनमें से दो पुड़ियों में दो ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। पूछने पर एक युवक हाटकोट, एक सायरी व एक युवक ने अपना पता मझोला (जाठिया देवी) बताया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने की है।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धवाला के तहत वार्ड-1 सनोट में स्थानीय निवासी महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए पूर्व उप प्रधान धवाला विजय कुमार ने बताया कि उक्त महिला की पहचान शकुंतला देवी पत्नी बली राम सनोट वार्ड-1 के रूप में हुई हैं। महिला ने ऐसा क्यों किया, यह फिलहाल पुलिस के लिए तफ्तीश का मामला है, परंतु माैके पर पहुंची देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। मामले कि पुष्टि थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया ने की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज यहां विधानसभा क्षेत्र कसुम्पटी के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड एवं जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अनिरूद्ध सिंह ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधिकारियों को सभी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्राकृतिक कारणों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, वहां मुरम्मत कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी पेयजल व सिंचाई योजनाओं से समयबद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल तथा जल शक्ति विभाग की मुख्य अभियंता अंजू शर्मा ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड एवं जल शक्ति विभाग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने पिकाडिली हॉलिडे रिजॉर्ट लिमिटेड की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपए का चेक भेंट किया। इस अवसर पर पिकाडिली हॉलिडे रिजॉर्ट लिमिटेड के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी अधिकारियों को जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शनिवार को एसडीएम कार्यालय शाहपुर में विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि अधिकारी यह तय बनाएं कि लोगों के काम अनावश्यक न लटकें और उन्हें बार बार ऑफिसों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बैठक में राजस्व मामलों को लेकर एसडीएम मुरारी लाल सहित पटवार सर्किल शाहपुर के सभी पटवारियों, कानूनगो एवं अन्य अधिकारियों से ब्योरा लिया और निशानदेही, रिलीफ केस, इंतकाल व तकसीम लंबित केसों की समीक्षा की। विधायक पठानिया ने इंतकाल निशानदेही तथा जमीनी बंटवारे से संबंधित मामलों के जल्द निपटारे को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले प्रत्येक नागरिक से अच्छा व्यवहार करें। ध्यान रखें जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। केवल सिंह पठानिया कहा कि रेवन्यू कर्मचारियों की बैठने की व्यवस्था और भवन होना जरूरी है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों की मांगों पर गंभीरता पूर्वक गौर करने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पठानिया ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए चुना है और शाहपुर हल्के की जनता के सेवक के नाते, जनता को सुविधा तय बनाना उनका ध्येय है। यह कार्य अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से ही पूरा होगा। एसडीएम डॉ. मुरारी लाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभाग से संबंधित जरूरतों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों की समस्याओं बारेे भी विधायक को अवगत करवाया। इस मौके ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सोशल मीडिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर व तहसीलदार प्रकाश चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिला का सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा का सराय भवन बन कर तैयार है। 2.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह भवन बहुत जल्द जनता के उपयोग के लिए सौंपा जाएगा। इसके चालू होने पर टांडा अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनके ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के प्रधानाचार्य डॉ. भानू अवस्थी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सराय भवन का काम पूरा कर लिया है। सराय भवन केे संचालन का जिम्मा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कांगड़ा को सौंपना प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी गई है। बहुत जल्द सराय का संचालन शुरू हो जाएगा। सराय में एक समय में 50 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। तीमारदारों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध डॉ. अवस्थी ने कहा कि टांडा अस्पताल प्रबंधन सभी रोगियों की समुचित सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा तथा तीमारदारों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। यह अस्पताल प्रदेश के विभिन्न जिलों को सेवाओं प्रदान करता है। मरीजों के साथ आए तीमारदारों की अधिक संख्या के चलते सभी के लिए ठहरने की व्यवस्था करना एक चुनौती है। फिर भी इसे लेकर संस्थान द्वारा हर संभव प्रयास किए जाते हैं। सराय भवन के संचालन से इसमें और सहूलियत होगी। रोगियों को दी जा रहीं बेहतर चिकित्सा सेवाएं उन्होंने कहा कि अस्पताल ने लोगों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उत्तर भारत के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। यहां के अनुभवी डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा अत्याधुनिक मशीनरी की उपलब्धता से रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में मरीजों को सभी जरूरी दवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अस्पताल में आवश्यक सूची की 526 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें रोगियों को मुफ्त दिया जाता है। उन्होंने कहा कि निशुल्क दवाईयों के साथ-साथ अनेक प्रकार के टेस्ट और जांच भी संस्थान में निशुल्क उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि इसके अलावा अस्पताल में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों के निशुल्क इलाज की सुविधा है। क्या कहते हैं जिलाधीश वहीं, जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि टांडा अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है और कांगड़ा के अलावा साथ लगते जिलों को भी सेवाएं प्रदान करता है, लिहाजा यहां लोगों की आमद ज्यादा है। उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा, सेवा और सुविधा का ख्याल रखना प्राथमिकता है। अस्पताल प्रबंधन इसे लेकर पूरे समर्पण से काम कर रहा है। संस्थान में व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
पंजाल और सेहल में हुआ सीपीएस का जोरदार स्वागत फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल शनिवार को ग्राम पंचायत पंजाला तथा सेहल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में मुख्यातिथि के रुप में शामिल हुए। मुख्य संसदीय सचिव का पदभार ग्रहण करने के उपरांत पहली बार यहां पहुंचे किशोरी लाल का लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों में बैजनाथ के लोगों ने उन पर विश्वास जताकर भारी मतों से विजय हासिल करवाई है। वह इसके लिए बैजनाथ के लोगों के हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा और मांग के अनुरूप बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह जनमानस की सेवा के लिए हमेशा समर्पित भावना से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ के अस्पतालों लोगों की सुविधा के लिए एक्स-रे तथा अल्ट्रासाउंड अहित उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं आरंभ करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को तकनीकी रूप में दक्ष बनाने के लिए बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के विस्तार उनकी प्राथमिकता में है, ताकि बच्चे आत्मनिर्भर बने। किशोरी लाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग ओल्ड पेंशन बहाल कर उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में लोगों को दी गई सभी 10 को पूर्ण करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। इसके उपरांत सीपीएस ने सेहल के लखदाता मेले में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेलों से हमारी परंपराओं और सभ्यताओं की जानकारी प्राप्त होती है और हमें इनके आयोजन बढ़-चढ़कर करना चाहिए। लखदाता मेले में कुश्ती का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि सेहल ग्राम पंचायत में जल्द ही वाटर टैंक का काम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक पाठशाला पंजाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। किशोरी लाल बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए 2100 रुपए दिए। इस अवसर पर बड़ी कुश्ती का ईनाम विजेता को 4100 और उपविजेता को 3100 रुपए दिया गया। इस अवसर पर प्रधान अंजू देवी पंजाला, उप प्रधान राम लाल पंजाला, राजेश शर्मा महासचिव रामानंद ट्रस्ट संसाल, गीता देवी, प्रधान सेहल सुषमा, मेला कमेटी प्रधान ईश्वर दास, पूर्व प्रधान सेहल रविंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत लंबागांव ब्लॉक बाजार में एक सार्वजनिक शौचालय न होने से राहगीरों और बाजार के दुकानदारों को मुश्किलाें का सामना करना पड़ता है। लंबागांव एक सार्वजनिक शौचालय की राह ताक रहा है। लंबागांव बाजार में जयसिंहपुर विधानसभा में सबसे बड़ा ब्लॉक है, जहां पर पंचायतों से लेकर अन्य ब्लॉक के कार्य करवाने लोग आते हैं। इसके साथ यहां पर डाकघर, यूको बैंक, कांगड़ा बैंक, आईटीआई, बाल विकास अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी, श्रम रोजगार कार्यालय व यहां पर ज्ञान मेडिकल सेंटर भी हैं, जहां पर हर समय भीड़ देखने को मिलती है। इसके अलावा घर की जरूरी समान के लिए भी लोगों को बाजार आना पड़ता है। लंबागांव के निवासियों ने सरकार व विधायक से अपील की है कि जल्दी से जल्दी लंबागांव बाजार में एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाए, ताकि यहां पर आने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी से जूझना न पड़े।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर आईटीआई जोगिंद्रनगर में एवन फायर टेक बद्दी द्वारा प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को अग्निशमन यंत्र के प्रयोग बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस बारे जानकारी देते हुए संस्थान की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के लिए अग्निशमन यंत्र के प्रयोग बारे डेमो देकर बच्चों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रशिक्षु को अग्निशमन यंत्र बारे पूर्ण रूप से जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार आपदा के समय अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। साथ ही प्रशिक्षुओं को यह भी बताया गया कि कितने प्रकार के अग्निशमन यंत्र होते हैं और उनमें कौन सी गैस भरी जाती है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी को बताया गया कि अपने साथ-साथ दूसरे लोगों की भी आग लगने पर किस प्रकार से सहायता की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रशिक्षण संस्थान के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने पूर्ण रूप से इस प्रदर्शन में भाग लिया।
व्हाट्सऐप वीडियो कॉल से घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे मरीज शिवांशु शुक्ला । धर्मशाला डॉक्टर की सलाह, चेकअप, रिपोर्ट दिखाने और दवाइयों में बदलाव के लिए हर बार अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इलाज की टेलिमेडिसिन प्रणाली से मरीज अब घर बैठे ही इन सब सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए टेलिमेडिसिन की सेवा शुरू करने वाला फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा प्रदेश का पहला निजी अस्पताल बन गया है। टेलिमेडिसिन पर जानकारी देते हुए फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस परमार ने बताया कि अस्पताल में शनिवार से टेलिमेडिसिन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे हर छोटी-मोटी बीमारी से लेकर लंबे समय तक चलने वाले इलाज और रिपोर्टें दिखाने के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल में टेलिमेडिसिन की सेवा से अब मरीज घर बैठे-बैठे स्पेशलिस्ट डॉक्टर से परामर्श, रिपोर्टें दिखाने के साथ-साथ दवाइयों के बारे में सलाह ले सकेंगे। टेलिमेडिसिन सेवा के जरिए पर्ची कटवाने से लेकर डाॅक्टरी सलाह और रिपोर्ट होगी चेक सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी सुविधा अस्पताल के सामान्य खर्च के साथ ही यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे आने-जाने के खर्च और परेशानी से बचने के साथ-साथ मरीजों का समय भी बचेगा। डॉ. परमार ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद दुनिया भर के देशों सहित भारत सरकार ने भी टेलिमेडिसिन को बढ़ावा दिया है। इससे अस्पतालों पर काम का दबाव भी कम होगा। फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमन ने कहा कि दो महीने के सफल ट्रायल के बाद अस्पताल ने इसकी शुरुआत कर दी है। मरीज सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विडियो कॉल के साथ-साथ मैसेज और ऑडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सकीय लाभ लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए फोर्टिस कांगड़ा का लैंडलाइन नं 01892242555 पर संपर्क किया जा सकता है।
Chief Minister, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu said that to provide quality education to the students in the State, 68 'Rajiv Gandhi Model Day Boarding Schools', one each in every assembly constituency, will be established with modern technology and equipment as per the commitment of the State Government. He was presiding over a meeting of senior officers of the Education Department here on Friday late evening. "These Rajiv Gandhi Model Day Boarding Schools would be constructed on a land spread minimum over 100 kanals area and would be equipped with the cutting edge technology," said the Chief Minister. He directed the officers to identify the land for these schools keeping in mind all student-friendly parameters and complete the construction work in a time-bound manner. The State Government is making earnest efforts to club sports and education, in order to give the youngsters better scope of a bright career, said. CM Sukhu added that a sports school and sports college will also come up in the State in near future and an indoor stadium will be constructed in the Jubbal-Kotkahi Assembly segment. He also directed the officers to identify suitable places for the purpose. To mitigate the shortage of staff in the Education Department, Sukhu stressed the rationalization of the staff. He said that simultaneously the State Government will initiate the process of filling the vacant posts in the teaching and non-teaching cadre. The students studying in government institutions shall not suffer and the government will make all-out efforts to facilitate them, said he. He also emphasized on job-oriented education and directed to start of new technical courses at Himachal Pradesh Technical University Hamirpur. Education Minister Rohit Thakur, Chief Secretary Prabodh Saxena, Principal Secretary to Chief Minister Bharat Khera, Secretary of Education Abhishek Jain, Director of Higher Education Dr. Amarjeet Sharma, and Director Elementary Education Ghanshyam Sharma were also present in the meeting.
डीसी ने की विकास खंडों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के समस्त विकास खंडों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायतों में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर काम करने पर जोर दिया। साथ ही सभी बीडीओ को इसके बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। डीसी ऑफिस में शनिवार को आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल सहित जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों, डीआरडीए, योजना और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने सभी विकास खंड अधिकारियों को ग्रामीण विकास से जुड़े कामों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारियों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को विकास के तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इन योजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण), पंचवटी पार्कों, अमृत सरोवर, वॉटर शैड योजना, पंचायत घरों, सामुदायिक भवनों के निर्माण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीसी ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को पंचायत स्तर पर समग्र मनरेगा पर विशेष फोकस करने को कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। उपायुक्त ने पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का सदुपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करना जरूरी है, ताकि विकास कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाई जा सके। प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन पर दें विशेष ध्यान डीसी ने बताया कि पंचायतों में प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, जिसमें कृषि, सिंचाई, जल प्रबंधन, पौधारोपण जैसे विभिन्न कार्य आते हैं, उन्हें प्राथमिकता से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के 9134 कार्य प्रगति पर हैं, जो कि कुल कार्यों के लगभग 55 प्रतिशत है। डीसी ने बैठक में निर्देश दिए कि पंचायतों में पर्यावरण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जल प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्लॉस्टिक कचरे का प्रबंधन भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉकों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पलांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें भवारना पंचायत की कलूंड पंचायत में इसका क्रियान्वयन हो गया है। उन्होंने बाकी विकास खंडों में भी इसके शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए। अमृत सरोवरों पर दिया जाए विशेष बल उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर प्राकृतिक संसाधनों और स्रोतों के सरंक्षण को लेकर अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक 60 अमृत सरोवर बनकर तैयार हो गए हैं। वहीं, लगभग 30 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अतिरिक्त अमृत सरोवरों के निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाली 26 जनवरी को प्रत्येक अमृत सरोवर में किसी स्वतंत्रता सेनानी, बलिदानी परिवार के सदस्य, प्रतिष्ठित व्यक्ति या क्षेत्र के किसी वरिष्ठ नागरिक द्वारा तिरंगा भी फहराया जाए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ उनकी उपयोगिता को भी सुनिश्चित किया जाए। पर्यटन की दृष्टि से विकसित की जाएं पंचायतें अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने बैठक में सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि हमारे यहां लगभग प्रत्येक विकास खंड में पर्यटन की दृष्टि से कोई न कोई महत्वपूर्ण स्थल है। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्टस, कैंपिंग, मंदिर, पौराणिक किलों, वन विहार और अन्य प्रकार के प्राकृतिक स्थल हमारे यहां हैं, जिन्हे पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार प्रत्येक ब्लॉक अपने यहां महत्वपूर्ण स्थलों का चयन कर वहां पर्यटन की दृष्टि से भी उन्हें विकसित करने के लिए मार्ग तलाशे। उन्होंने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा अपितु पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के साधन उपलब्ध होंगे। बैठक में परियोजना अधिकारी डीआडीए सोनू गोयल, जिला योजना अधिकारी आलोक धवन, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा व डीएम डीआरडीए पारुल कटियार सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदाैरा में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंदाैरा विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई, जिसमें स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। इसके उपरांत बच्चों के बार्षिक रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध करवाए गए, छात्राओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया व दर्शकों को मनोरंजित किया। छात्राओं को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मलेंद्र राजन द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया। अच्छे से पढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही गई, वह मुख्यातिथि ने यह भी कहा की यदि किसी भी छात्रा को मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत पड़ती है, तो वे बेझिझक मुझसे मदद ले सकते हैं। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा राष्ट्र गान कर समारोह का समापन किया गया। इस उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन शर्मा व समस्त स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
मुख्य संसदीय सचिव ने की वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज उत्कृष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवागांव के वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह विद्यार्थियों द्वारा वर्षभर किए गए कार्यों का प्रदर्शन है, जिससे वर्षभर बच्चों ने शिक्षा व अन्य गतिविधियों के लिए क्या प्रयास किए हैं, उससे उनकी प्रतिभा का पता लगता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण अध्यापक है, जिनके माध्यम से बच्चे जीवन की ऊंची से ऊंची उड़ान भरने में भी सक्षम हो सकते हैं। संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षित समाज ही देश के विकास की नींव बनता है। उन्होंने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इन 68 स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लग्न को अपना साथी बनाएं। उन्होंने कहा कि युवावस्था में संघर्ष एवं परिश्रम के माध्यम से ही जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उत्कृष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवागांव के विद्यार्थियों के लिए 3100 रुपए तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने ठाठली, गोदल, वरोग तथा नवागांव में पाठशाला भवन के अतिरिक्त निर्माण के लिए 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर अकादमिक स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए 25 छात्रों को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने खेलकूद, सांस्कृति व विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले 120 छात्रों को भी सम्मानित किया गया। पाठशाला प्रधानाचार्य रत्ती राम बंसल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य संसदीय सचिव ने नवगांव और चाखड़ बुघार के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, जिला महासचिव रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस अर्की जगदीश ठाकुर, अध्यक्ष एस.सी एस.टी मोर्चा अर्की सी.डी. बंसल, ग्राम पंचायत नवगांव के प्रधान कृष्ण देव, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुमन गौतम, अध्यक्ष मांगल कांग्रेस कृष्णा चैहान, रोशन वर्मा, नरेश अवस्थी, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, हिमाचल मिल्क फेड सोलन के निदेशक गोविंद राम, पंचडु उपनिदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी विद्युत उपकेंद्र कंडाघाट के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक तथा सांय 04.00 से सायं 05.00 बजे तक ब्रूरी, कथोग, दधोग, दांवसी, सलोगड़ा, मनसार, शिवालय मंदिर, पड़ग, कथोग मेला मैदान, हर्ट, जल शक्ति विभाग 1, 2, 3 स्टेज, नेरी, जोखड़ी, मथिया, घलूत, टिक्कर, गण की सेर, कोणार्क होटल के नज़दीक के क्षेत्र, जराश, बसाल रोड़ पर स्थित एसबीआई बैंक, मेहर कालोनी के कुछ क्षेत्र, चंबाघाट गुरूद्वार, पार्वती निवास नज़दीक प्राथमिक पाठशाला तथा आस-पास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सत्ता सुख के बजाय व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से प्रदेश की बागडोर संभालने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जीवट एवं दूसरे से हटकर कड़ी मेहनत से सजी कार्य प्रणाली मंे प्रदेशवासियों को एक सशक्त नेतृत्व की नई उम्मीद की किरण नज़र आ रही है। प्रदेश हित में कड़े फैसले लेने की उनकी क्षमता ने लोगों में एक विश्वास पैदा किया है जिसकी लंबे समय से कमी प्रदेशवासी महसूस कर रहे थे। 11 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के उपरांत लगभग डेढ़ माह के अपने कार्यकाल में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दर्शा दिया है कि वे अपने पूर्ववर्तियों से थोड़ा अलग रुख अख्तियार करते हुए शासन-प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त रखने में स्वयं उदाहरण बनकर सबको प्रोत्साहित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कदम सर्वप्रथम निराश्रितों का सहारा बनने की ओर आगे बढ़े और उन्होंने बालिका आश्रम टूटीकंडी में समय बिताकर उनके दुःख-दर्द को तो साझा किया ही, साथ ही संवेदनशील नेतृत्व का परिचय भी दिया। असहायों का सहारा बनने की अपनी इस सोच को साकार करने में भी उन्हाेंने ज्यादा वक्त नहीं लिया और मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के गठन और इसमें सबसे पहले अपना प्रथम वेतन प्रदान कर यह साबित कर दिया कि हिमाचल सरकार वास्तव में लोगों के लिए सुख की सरकार है। त्यौहारों पर आश्रमवासियों को उत्सव अनुदान तथा वार्षिक वस्त्र अनुदान प्रदान करने के उनके निर्णय कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को और मजबूत करते हैं। वर्ष 1981-82 में छात्र राजनीति से ही जुझारू व्यक्तित्व का परिचय देने वाले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आम लोगों से जुड़ाव और उनकी समस्याओं के प्रति समझ उनके लंबे राजनीतिक संघर्ष के दौरान और भी गहरी होती गई। चार दशकों तक संघर्ष के उपरांत मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की सेवा का अवसर मिलने पर उन्होंने अपने अनुभवों के उपयोग से कल्याणकारी, पारदर्शी, जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए अनेकों पहल की हैं। विशिष्ट जनों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं को आम जन के समान कर उन्होंने समानता एवं मितव्ययता के प्रति अपनी सोच को उजागर किया है। वहीं, भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की बानगी हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग के बारे में लिए गए कड़े एवं त्वरित निर्णय मंे सहज ही झलक जाती है। राजनीति में अपने जीवट का बखूबी परिचय देने वाले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद अब और कड़ी मेहनत कर सबके लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। दिनभर लोगों से मिलने-जुलने के उपरांत देर शाम तक प्रदेश सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित कर प्रदेश के तीव्र विकास का खाका तैयार करने में मुख्यमंत्री जुटे रहते हैं। अकसर दोपहर बाद से शुरू होने वाला बैठकों का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहता है। उद्देश्य एकदम साफ है कि बिखरे पड़े विकास कार्यों और नवोन्मेषी योजनाओं को तीव्र गति से धरातल पर उतारते हुए प्रदेश को आर्थिक संकट से उबार कर समृद्धि के पथ पर आगे ले जाया जा सके। हाल ही में इसकी बानगी भी देखने को मिली जब 18 जनवरी को वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगभग 25 किलोमीटर पैदल चलने के उपरांत मुख्यमंत्री दूसरे ही दिन अपने दायित्वों में उसी तन्मयता के साथ फिर से जुट गए और 19 जनवरी को कांगड़ा जिला के नूरपुर तथा मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में जन-समस्याएं निपटाने के बाद सायंकाल शिमला पहुंचे और देर रात तक अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठकों में व्यस्त हो गए। उनकी इस कड़ी मेहनत से प्रशासनिक अमला भी नई स्फूर्ति एवं ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए हमकदम बन रहा है। मुख्यमंत्री की जन सेवा एवं कठिन परिश्रम की इस छवि के कायल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी भी नज़र आए। शपथ ग्रहण समारोह की बात हो या फिर भारत जोड़ो यात्रा का सफल संचालन, श्री राहुल गांधी को ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मेें एक जुझारू एवं कर्मठ नेतृत्व नज़र आया है। यही कारण है कि इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को आम आदमी की आवाज़ सुनने वाले एक संवेदनशील नेता की उपाधि से सुशोभित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू में लेशमात्र भी अहंकार नहीं है और वे जमीन से जुड़े हुए व्यक्तित्व हैं। यही कारण है कि श्री राहुल गांधी ने उन्हें ‘सुक्खू भाई’ का आत्मीय संबोधन भी दिया। पार्टी हाईकमान से मिली इस शाबाशी ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रदेश की राजनीति में कद और बड़ा कर दिया है। उन्होंने अपनी मददगार की छवि से यह भी साबित किया है कि उनके लिए प्रदर्शन एवं दिखावे से ज्यादा आम कार्यकर्ता एवं आम आदमी का कल्याण तथा हर तरह से सुखकारी एवं सुलभ शासन-प्रशासन उपलब्ध करवाना अधिक महत्वपूर्ण है।
शिमला : हिमाचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी-डे बोर्डिंग स्कूल-मुख्यमंत्री
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जाएगा विशेष बल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी मॉडल-डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इन 68 स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार सायं यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों का निर्माण कम से कम 100 कनाल के परिसर में किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी छात्र हितैषी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए इन स्कूलों के लिए भूमि चयनित कर निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं को कॅरियर के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार खेल और शिक्षा का समायोजन करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में निकट भविष्य में खेल स्कूल और खेल महाविद्यालय भी खोले जाएंगे। सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी की समस्या को दूर करने के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टाफ के युक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक और गैर-शिक्षक वर्ग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया एक साथ शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर भी बल देते हुए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में नए तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सचिव शिक्षा अभिषेक जैन, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा और निदेशक प्रारंभिक शिक्षा घनश्याम शर्मा भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में आगामी 26 जनवरी तक खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 व 24 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में वीरवार रात और शुक्रवार सुबह प्रदेश के आठ जिलों की चोटियां बर्फ से लकदक हो गई। राजधानी शिमला में बारिश के साथ फाहे ही गिरे। हालांकि, जाखू की चोटी बर्फ से सफेद हो गई। प्रदेश में बर्फबारी से तीन एनएच, 380 सड़कें बंद हो गई हैं। 109 बिजली ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं ठप हैं। शिमला में शुक्रवार रात मौसम साफ रहने के चलते शनिवार सुबह सड़कों पर भीषण कोहरा जम गया। जिससे फिसलन की स्थिति बढ़ गई है। फागू कुफरी सड़क पर भारी फिसलन है। नारकंडा और खड़ा पत्थर पर भी फिसलन के कारण बस सेवा बंद है।
ज़िला कांगड़ा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में ज़िला कांगड़ा के पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमण्डल अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ WELFARE-CUM-CRIME MEETING आयोजित की गई। इस मीटिंग के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मसलों का समाधान किया गया व लंबितकल्याणकारी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट सम्बंधित प्रभारियों से प्राप्त की गई। क्राईम मीटिंग के दौरान ज़िला कांगड़ा में इस माह के दौरान घटित अपराधों व लम्बित चले आ रहे अभियोगों में अन्वेषण की समीक्षा व इनके शीघ्र निस्तारण/ निपटारे हेतु उचित दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक, ज़िला कांगड़ा द्वारा पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिये गये। मीटिंग में मौजूद समस्त अधिकारियों, थाना प्रभारी व अन्वेषणाधिकारियों को “सत्यनिष्ठा ऐप” के संदर्भ में सजग किया जाकर ऐप में सम्बंधित डाटा एन्टर करने के लिए निर्देशित किया गया ताकि पुलिस कार्यप्रणाली को ओर कुशल बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा ने मादक द्रव्य एंव मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम व अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई हेतु व ज़िला में बढ़ते हुए पर्यटन के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था व प्रभावी यातायात प्रबंधन हेतु सभी इकाईयों को उचित आदेश दिए गये है। तथा जिला कांगड़ा में नशे की समस्या से निपटने हेतू उचित कदम उठाने, हर 15-दिन में रेड़ करने, नशे के तस्करों का डाटा बेस बनाकर उनपर निगरानी रखने एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग लेने हेतू दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा में पूर्व में हुई चोरीयों के पंजीकृत अभियोगों में प्रभावी अन्वेषण हेतू पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा ने हितेश लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राम प्रशाद, उपपुलिस अधीक्षक (एलआर) एवंम विक्रांत बोंसरा, उप पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा के अगुवाई में तीन विशेष अन्वेषण दस्तों का गठन कर उन्हे चोरों की धरपकड़ के लिए सक्त कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए।
जिला कांगड़ा में वन विभाग राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने जा रहा है। यह चिड़ियाघर बगलामुखी मंदिर के समीप बनखंडी नामक स्थान पर बनेगा। इसके लिए 125 हैक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इस चिड़ियाघर को बनाने के लिए जल्द ही एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिस पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी देहरा के विधायक होशियार सिंह ने दी। इसके अलावा बैठक में राज्य के चिड़ियाघरों को सुदृढ़ करने का फैसला लिया गया ताकि यहां पर पर्यटकों की बढ़ौतरी हो। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग ने कहा कि विभाग जिला कांगड़ा में एक बड़ा चिड़ियाघर बना रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी विभाग को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में इस चिड़ियाघर को बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। राजीव कुमार ने मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला एवं वन मंडलाधिकारी हमीरपुर को इस नए चिड़ियाघर के निर्माण के लिए चिन्हित स्थान पर जानवरों के बाड़े व पर्यटकों की सुविधा के लिए योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत हार मिटा से रंग रोगन का काम करके अपने परिवार का पेट पाल रहे बुजुर्ग जयचन्द की गत 13 जनवरी को अचानक रहस्यपूर्ण परिस्थिती से तीन वर्षय भूरे रंग की कटडी लापता हुई है जिसके कान मे विभाग द्बारा 170010411188 का टोकन भी डाला गया है। जयचन्द ने जानकारी देते हुए कहा कि 13 जनवरी को दिन के समय में कटरी को खेतों मे चरने के लिए छोडा गया था कि वह अचानक वहीं से ही गायब हो गई थी। जय चन्द ने बताया कि 13 जनवरी से लगातार हम तमाम परिवार के लोग उक्त कटड़ी को जगह जगह ढूंढ चुके है लेकिन कही भी कोई सुराग नहीं लग पाया है वहीं बुजुर्ग जयचन्द ने अपील की है कि किसी भी सज्जन को कही भूरे रंग की कटडी नज़र आए तो वह 78339 85778 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत दरकाटा के समीप एक गाड़ी नम्बर HR49E-4527 के चालक अरविंद कुमार निवासी सदू वडग्रां तहसील वडोह ने अपने उपरोक्त कार को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाकर स्कूटी नं. HP40D-2178 को टक्कर मार दी इस दुर्घटना में स्कुटी चालक सुनीता देवी निवासी उज्जैन ड़ा0 वीरता तहसील व जिला कांगड़ा व पीछे बैठे कुमारी रमता निवासी समीरपुर तहसील व जिला काँगड़ा घायल हो गई। जिस पर हरिपुर थाना में मामला दर्ज हुआ है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां के संस्थापक राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के नेतृत्व में 1 फरवरी से 13 फरवरी तक विशाल वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम हेतु राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी का निमंत्रण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दिया गया। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की तरफ से श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला व ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने यह निमंत्रण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दिया। राष्ट्रीय वार्षिक समारोह उत्साह पूर्वक हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हर वर्ष मनाया जाता है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को 4 फरवरी को होने वाली शोभायात्रा में ठाकुर जी की पालकी को उठाने के लिए बतौर मुख्य अतिथि आने का निमंत्रण दिया गया। वहीं श्रीमद्भागवत कथा में भी पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के साथ विशेष लगाव है, वह अनेक मौकों पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। इस वार्षिक समारोह में 4 फरवरी को शोभा यात्रा के शुभारंभ पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उपस्थित रहेंगे ।इसके लिए उन्होंने निमंत्रण को स्वीकार किया है। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री का विशेष लगाव श्री राधा कृष्ण मंदिर के साथ है। उन्होंने कहा कि वार्षिक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति भव्य स्वागत के साथ जाएगी। अविनाश कपिला व राजीव भनोट ने निमंत्रण स्वीकार करने व शोभायात्रा में पहुंचने के लिए अपनी सहमति देने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया।a
अर्की से कांग्रेस ने वैचारिक धारा को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जवाहर बाल मंच का गठन किया है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव शशिकांत को जवाहर बाल मंच जिला सोलन का मुख्य जिला संयोजक बनाया गया है। जवाहर बाल मंच के द्वारा देश के हर कोने से 17 साल से कम युवाओं, किशोरों व बच्चों को विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं शशिकांत को जवाहर बाल मंच जिला सोलन का मुख्य जिला संयोजक बनाने पर उन्होंने सभी का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए सभी से सहयोग की अपील की ।
ग्राम पंचायत पाइसा में अब सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालों की खैर नहीं है अगर कोई भी व्यक्ति अपनी दुकानदारी की आड़ मे चंद सिक्कों के लालच की खातिर शराब का सेवन करने वालों को पनाह दे रहे है तो यह खबर आपके लिए है उक्त पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर एसपी कागंडा व जिलाधीश कांगड़ा को भेजने का मन बनाया और साथ ही किन्नर लड़के की शादी व लडके का जन्म पर मनमानी बधाई नही मांग सकेंगे जिसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बधाई के दाम तय किए है। वहीं पाइसा के प्रधान चुन्नी लाल ने कहा कि लडके की शादी एवम जन्म पर 1100 दाम तय किया है। वही पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि हमारी पंचायत मे ज्यादातर कई परिवार इस कोरोना सकंटकाल मे किन्नरो को मनमानी बधाई नहीं दे सकते हैं और इस गम्भीर समस्या पर लोगों की बार बार शिकायतें आ रही थी इसी बात को ध्यान मे रखते हुए बधाई राशि तय की गई है। पंचायत प्रधान चुन्नी लाल ने बताया कि पंचायत द्वारा तय किया गया है कि कोई भी बाहरी फेरी वाला समान बेचने नहीं आ सकता अगर इसका कोई उलंघन करता है तो उसे पुलिस के हवाले सौंपकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीसी काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को श्री चामुण्डा नन्दिकेश्वर धाम का कैलेंडर जारी किया। उन्होंने बताया कि श्री चामुंडा मंदिर देशभर के लोगों की आस्था से जुड़ा है और हर वर्ष श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए यहाँ आते हैं। आस्था का बड़ा केंद्र होने के कारण लोगों की रुचि मंदिर से जुड़े प्रमुख दिनों और उत्सवों में सदैव रहती है। इससे मंदिर में मनाए जाने वाले पर्व, त्योहारों की जानकारी भक्तों को मंदिर के कैलेंडर के माध्यम से मिल सकेगी और मंदिर न्यास द्वारा मंदिर की परंपरा के अनुसार मनाए जाने वाले उत्सवों को कैलेंडर में विशेष तौर से अंकित किया गया है। इसके माध्यम से भक्त मंदिर से जुड़े प्रमुख मेलों और उत्सवों की तिथि जान पायेंगे और तदानुसार अपनी यात्रा प्लान कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर में नवरात्रि और अन्य धार्मिक त्योहार बड़े उत्साह से मनाये जाते हैं। देश-विदेश के हजारों भक्त प्रतिवर्ष इन त्योहारों के समय श्री चामुंडा देवी के दर्शन करने आते हैं। साथ ही इन उत्सवों में शामिल होकर लोक परंपरा के अनुसार मनाये जाने वाले इन त्योहारों की जीवंतता और उपासना पद्धति से रूबरू भी होते हैं। वर्षभर में कौन से त्योहार कब मनाए जाएंगे, भक्तों को इसकी जानकारी देने के लिए यह आकर्षक कैंलेंडर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में चैत्र नवरात्र 22 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 9) से 30 मार्च वीरवार (चैत्र प्रविष्टे 17 ) तक मनाये जाएँगे। जिसमें श्री दुर्गाष्टमी 29 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 16) तथा श्रीरामनवमी 30 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 17) को होगी। वहीं श्रावण अष्टमी मेला 17 अगस्त (भाद्रपद प्रविष्टे 1) से 25 अगस्त (भाद्रपद प्रविष्टे 9) तक श्री चामुंडा मंदिर में चलेंगे। साथ ही आश्विन नवरात्र 15 अक्तूबर (आश्विन प्रविष्टे 29) से 24 अक्तूबर (कार्तिक प्रविष्टे 8) तक मनाये जाएँगे। जिस दौरान श्री दुर्गाष्टमी 22 अक्तूबर (कार्तिक प्रविष्टे 6) तथा विजयदशमी 24 अक्तूबर (कार्तिक प्रविष्टे 8) को रहेगी। साथ ही श्री चामुंडा मंदिर में 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर, सहायक आयुक्त मंदिर तथा एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, सहायक नियंत्रक तिलक राज चौधरी तथा कुलदीप अवस्थी उपस्थित रहे।
जिला सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द ही बायोकेमिस्ट्री और हार्मोनल एसिस मशीन से होने वाले टेस्ट की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने अस्पताल प्रशासन को मशीनों की खरीद के लिए 39 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। बता दें कि बीते माह क्षेत्रीय अस्पताल में सरकारी लैब की बायोकेमिस्ट्री टेस्ट मशीन खराब हो गई थी और अस्पताल में हार्मोनल एसिस मशीन भी उपलब्ध नहीं थी। इस कारण गर्भवती महिलाओं को जांच हेतु कई प्रकार के टेस्ट की सुविधा नहीं मिल रही थी। गर्भवती महिलाओं को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ता था। इन सबके मद्देनज़र अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को दो मशीनें खरीदने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद जल्द ही इन दोनों मशीनों को खरीद लिया जाएगा। इसके बाद से मरीजों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसी के साथ खराब पड़ी पुरानी बायोकेमिस्ट्री मशीन को भी ठीक करवाने के लिए कहा गया है, ताकि एक समय पर अधिक से अधिक टेस्ट हो सके और मरीज़ों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फ़बारी के चलते प्रदेश में भर में 330 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट छा गया है। मंडी जिले में 147, लाहौल-स्पीति जिले में 106, चंबा जिले में 3, किन्नौर जिले में 28, कुल्लू जिले में 22, शिमला जिले के डोडरा क्वार सब डिवीजन में 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। सूबे में तीन नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे ज्यादा 177 सड़कों पर आवाजाही बंद है। चंबा जिले में 5, किन्नौर में 9, कांगड़ा में 2, कुल्लू में 3, मंडी में 13 और शिमला में 64 सड़कें अवरुद्ध हैं। वहीं एक जलापूर्ति योजना भी प्रभावित है। कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम फिर से मेहरबान हो गया है। रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू के पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी हुई है।
हिमाचल प्रदेश में 23 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में 21 और 22 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 23 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं सोलन जिला में शुक्रवार को शहर और आसपास के क्षेत्र में 2 दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा हैं। साथ ही सुबह के समय कोहरा छा रहा है, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हुई है। आज भी सोलन में हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को दिन के समय ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि सुबह-शाम की ठंड अभी और कंपाएगी। अभी जिला का न्यूनतम तापमान 1 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। उधर, गुरुवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान बिलासपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 5.8, भुंतर 5.2, कल्पा माइनस 1.8, धर्मशाला 5.2, ऊना 6.4, नाहन 6.3, मंडी 5.6, हमीरपुर 6.5, बिलासपुर 4.0 और मनाली में 1.8 दर्ज किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सचिव सूचना प्रौद्योगिकी डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि प्रदेश के लोगों को इस वर्ष के अंत तक 5जी इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में यहां आयोजित टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं, सूचना प्रौद्योगिकी, दूर-संचार विभाग व हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिकारियों और डिजिटल आधारभूत संरचना प्रदाता संघ के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक के उपरांत यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में दूर-संचार क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा इस सुविधा से वंचित गांवों, कम सिग्नल उपलब्धता वाले क्षेत्रों तथा जनजातीय क्षेत्रों में 5जी इंटरनेट सुविधा प्रदान करने के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे हैं। दूर-संचार सेवा प्रदाताओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5जी इंटरनेट सुविधा के उपलब्ध होने से डेटा हस्तांतरण व क्षमता में भी आशातीत बढ़ोतरी होगी। इससे विकास कार्यों को भी नए आयाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति समय की मांग है और इससे कार्य करने की दक्षता में भी बढ़ोतरी होगी। बैठक में उपस्थित विभिन्न सेवा प्रदाता कंपनियों ने आश्वस्त किया कि 5जी सुविधा के लिए आधारभूत ढांचे की स्थापना के दौरान पर्यावरण को कम से कम नुकसान और लोगों की सुविधा के दृष्टिगत सभी प्रयास किए जाएंगे। बैठक में यह सुझाव दिया गया कि सभी सेवा प्रदाता कंपनियों को समन्वय के साथ कार्य कर आधारभूत संरचना स्थापित करने का कार्य एक साथ करना चाहिए, ताकि जमीन को बार-बार खोदना न पड़े। सेवा प्रदाताओं ने 5जी से संबंधित राज्य की नीति में कुछ आवश्यक संशोधन करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे उन्हें सुविधा प्रदान करने में आसानी होगी। इस अवसर पर डिजिटल आधारभूत संरचना प्रदाता संघ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डिजिटल आधारभूत संरचना प्रदाताओं को केरल में उनकी पायलट परियोजना से संबंधित रिपोर्ट साझा करने के लिए भी कहा गया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 5जी सेवा से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति भी दी। विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी टीएस रवीश, लोक निर्माण, शहरी विकास, राजस्व, विद्युत बोर्ड के अधिकारी और विभिन्न सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पंकज सिंगटा। शिमला आज प्रदेश भर के करुणामूलक आश्रित नायक कहलाए जाने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास पहुंचे व पूर्व सरकार की कमियों व खामियों को उजागर किया व सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूर्व में करुणामूलक आश्रितों द्वारा की गई 432 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल में हुए हाल का भी शब्दों से अपना हाल बयां किया व करुणामूलक नौकरी बहाली की गुहार लगाई। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में सैकडों करुणामूलक नौकरी की फरियाद लेकर सचिवालय पहुंचे, उन सब के मुख पर यही शब्द थे की चुनाव में किये करुणामूलक आश्रितों के वायदे को धरातल में उतारने का समय आ गया है और सरकार आगामी कैबिनेट में करुणामूलक विषय को लेकर मोहर लगाए, ताकि समस्त परिवारों को एकमुशत नौकरी मिल सके। बता दें कि पिछली सरकार के समय में भी करुणामूलक आश्रितों ने काफी लंबा संघर्ष किया था, इनके द्वारा 432 दिन कि भूख-हड़ताल की गई थी, लेकिन पूर्व सरकार इनको एक साथ नाैकरियां देने में असमर्थ रही थी, उस समय विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस सरकार ने करुणामूलक नौकरी बहाली मुद्दा जोरों शोरों से उठाया था और चुनावी वायदे व कांग्रेस के मेनिफेस्टो में भी इस मुद्दे को प्राथमिकता मिली। इन परिवारों ने आज सीएम सुक्खू से गुहार लगाई है कि आप हमेशा कहते हो कि हम सता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था के लिए आए है, तो कृपा करके थोड़ी सी व्यवस्था हमारे लिए भी कर दीजिए, ताकि सभी करुणामूलक आश्रितों को एक साथ नाैकरियां मिल सकें। मुख्य मांगें : 1) आगामी कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए, जिसमें 5 लाख आय सीमा निर्धारित की जाए और एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को हटाया जाए। 2) वित्त विभाग के द्वारा रेजेक्टेड केसों को कंसिडेर न करने की नोटिफिकेशन को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाए और रेजेक्टेड केसों को दोवारा कंसिडेर करने की नोटिफिकेशन जल्द की जाए। 3) क्लास-सी व क्लास-डी में 5% कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए, ताकि सभी करुणामूलक आश्रितों को एक साथ नियुक्तियां मिल सके। 4) योग्यता के अनुसार क्लास-सी व क्लास-डी के सभी श्रेणियों (Technical+NonTechanical) के सभी पदों में नाैकरियां दी जाएं, ताकि एक पद पर बोझ न पड़े। उपरोक्त मांगों के संदर्भ में आगामी कैबिनेट में मोहर लगाई जाए, ताकि सभी विभागों बोर्डों व निगमों में वन टाईम सेटलमेंट के माध्यम से नौकरी मिल सके।
कहा, टांडा में सुविधाओं को सुदृढ़ कर उत्कृष्ट स्वास्थ संस्थान के रूप में किया जाएगा विकसित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला टांडा मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सुदृढ़ कर इसे क्षेत्र के उत्कृष्ट स्वास्थ संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। काँगड़ा ज़िला के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने यह शब्द कहे। उन्होंने आज वीरवार को टांडा मेडिकल कॉलेज, ज़ोनल अस्पताल धर्मशाला, नागरिक अस्पताल नगरोटा और नागरिक अस्पताल पालमपुर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने टांडा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और अन्य सभी वार्डों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने टांडा में उपचाराधीन रोगियों से भी बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक नागरोटा रघुबीर सिंह बाली भी साथ उपस्थित रहे। उन्होंने टांडा और धर्मशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ज़िले के स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से ज़िले के स्वास्थ्य संस्थानों में सभी ज़रूरी उपकरणों और मशीनरी उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन संस्थानों को दुरुस्त कर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में आ रही स्टाफ की कमी को भी दूर करने के लिये प्रतिबद्ध है। कर्नल शांडिल ने कहा कि सरकार आवश्यकता अनुसार सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति मेडिकल संस्थानों में करेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों की तैनाती बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में हो इस पर सरकार ज़ोर रहेगा। दूरस्त क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति को उपलब्ध हो स्वास्थ्य सुविधा स्वाथ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों तक हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि सरकार रिमोट एरिया में रह रहे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भुगौलिक परिस्थितियों को देखते हुए दूरस्त क्षेत्रों से रोगियों को एयर लिफ्ट करने की सुविधा पर भी ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता पर दिया जाये विशेष ध्यान स्वास्थ्य मंत्री में कहा कि अधिकतम बीमारियाँ तो स्वच्छता से ही ठीक हो जाती हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थानों में स्फायी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने रोगियों के उपचार हेतु ट्रीटमेंट के साथ स्वच्छता पर भी उतना ही बल देने की बात कही। तीमारदारों के रहने के लिये भी हो व्यवस्था कर्नल शांडिल ने कहा कि रोगी के स्वास्थ्य लाभ के साथ उसके तीमारदार की सेहत की चिंता करना भी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि रोगी की देखभाल के लिए उसके साथ आये व्यक्ति अधिकतम बार अधिक दौड़ भाग के चलते स्वयं अस्वस्थ हो जाते है। उन्होंने कहा कि बड़े स्वास्थ्य संस्थानों के पास तीमारदारों के ठहराव के लिए भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस ओर भी ध्यान देने की बात कही। तकनीक की मदद से सुगम बनाई जाएं व्यवस्थाएं ज़ोनल अस्पताल धर्मशाला में स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। उन्होंने इस अवसर पर ज़ोनल अस्पताल धर्मशाला द्वारा रोगियों और बुजुर्गों के लिये ऑनलाइन अपॉइंटमेंट व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग करते हुए इस प्रकार कि व्यवस्थाओं को विकसित करना चाहिए, जिससे रोगियों को सुविधा हो। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की भेंट स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से पालमपुर में उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने इस अवसर पर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि शांता कुमार ने आदर्श राजनीति स्थापित की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेहतरी के लिए उनके सुझाव हमेशा लिए जाएंगे। विधायक पालमपुर आशीष बुटेल भी साथ रहे।
‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ के संदेश के प्रसार पर रहेगा जोर फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ के संदेश के साथ मतदाताओं को मतदान के महत्व और सहभागिता को लेकर जागरूक करने को विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने कार्यक्रम आयोजन को लेकर गुरुवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धर्मशाला के राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम पूर्वाहन् 11.45 पर आरंभ होगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास रहेंगे। गीत संगीत, एकांकी, नाटकों के मंचन इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान में सहभागिता को लेकर जागरूक किया जाएगा। बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


















































