फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिले में खेती-बाड़ी और इससे जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए करीब 4.90 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इनमें कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आतमा) के जरिए वर्तमान वित्त वर्ष में 2.57 करोड़ रुपए और प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में 2.29 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कांगड़ा सौरभ जस्सल ने गुरुवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण (आतमा) की गवर्निंग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। एडीसी ने बताया कि 4.90 करोड़ रुपए में से आतमा परियोजना के तहत चालू वित्त वर्ष में जिले में किसानी, बागवानी और पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अब तक 1.56 करोड़ रुपए और प्राकृतिक खेती गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयासों पर 85 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। सौरभ जस्सल ने कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ आतमा परियोजना और सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने को कहा। कांगड़ा जिला के 35850 किसान कर रहे प्राकृतिक खेती एडीसी ने बैठक के उपरांत बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में कांगड़ा जिले में 4670 किसानों को प्राकृतिक खेती के दायरे में लाया गया है। साल 2018 से अब तक लगभग 35850 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का प्राकृतिक खेती में रूझान बढ़ा है और वर्तमान वित्त वर्ष में लगभग 3600 हेक्टेयर क्षेत्र में किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। 814 पंचायतों में लगाए प्रशिक्षण शिविर, हजारों किसानों को प्रदान किया अनुदान सौरभ जस्सल ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में दो दिवसीय 177 प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से 4670 किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत सभी 814 पंचायतों में यह प्रशिक्षण दे दिया गया है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए 151 देसी गाय पर 25 हजार रुपए प्रति गाय अनुदान प्रदान किया गया है। गौशाला के फर्श को पक्का करने के लिए 883 किसानों को लाभान्वित किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत घटक बनाने के लिए 14563 प्लास्टिक ड्रम पर 75 प्रतिशत अनुदान के हिसाब से 12563 किसानों को लाभान्वित किया गया है। संसाधन भंडार बनाने के लिए 15000 अनुदान प्रति किसान के हिसाब से 219 किसानों को लाभ पहंुचा है तथा युवा जागरूकता शिविर में 17 युवाओं को इस योजना से अन्तर्गत 6 महीने का प्रशिक्षण दिया गया है। स्कूल स्तर पर प्राकृतिक खेती के बारे में 850 बच्चों को जागरूक किया है। एडीसी ने बताया कि कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आतमा) द्वारा खंड स्तर पर कृषि सखी, पशु सखी व कृषि उद्योग सखियों को भी सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जो प्राकृतिक कृषि को पंचायत स्तर तक पहुंचाने सहयोग कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती के बढ़ावे को नई पहलें परियोजना निदेशक आतमा डॉ. शशि पाल अत्री ने बैठक का संचालन करते हुए विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत नई पहल करते हुए गांवों को प्राकृतिक खेती वाले गांव में बदलने, प्रति पंचायत प्रदर्शन प्लाट फार्म, प्राकृतिक कृषि उत्पादों के विपणन के लिए कैनोपी और सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का स्व-मूल्यांकन प्रमाण पत्र देने जैसे प्रयास किए गए हैं। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सुशील कुमार, डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. पांडे, डॉ. पटियाल, डॉ. धीमान, धर्मशाला और फतेहपुर ब्लॉक स्तर से डॉ. सागर गुलेरिया, डॉ. चंदन, बीटीएम शिखा, अनीश, रोहित संग्राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा प्रगतिशील किसान भी मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के गांव कोहलका में भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत अधिकारी एसआर राणा के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। एसआर राणा का 03 जनवरी, 2023 को कांगड़ा जिला के धर्मशाला में सेवाओं का निर्वहन करते हुए हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक चंद्रशेखर, डीआईजी मधुसूदन, उपायुक्त अरिंदम चौधरी और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थीं।
तिलक राज। कांगड़ा नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य पर 19 जनवरी को गांव ग्राम पंचायत जमानाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को जिंदगी में आगे बढ़ने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इसमें 51 लोगों ने भाग लिया और इसमें गांव के प्रधान कुलदीप कुमार और वार्ड पंच और अन्य सदस्य शामिल रहे। पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार ने युवाओं को खेलकूद और अन्य गतिविधियों बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरणा दी। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की टीम, पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार, स्वयंसेवी राहुल और युवा मौजूद रहे।
डाक विभाग कर्मियाें के लिए टीबी की रोकथाम एवं ईलाज पर जागरुक्त शिविर आयोजित नेहा पराशर । गगरेट दौलतपुर चौक में अंब सब डिवीजन डाक विभाग के कर्मचारीओ के लिए आज (वीरवार को) टीवी रोग की रोकथाम एवं इलाज संबंधित एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी डाकघरों के कर्मचारियों ने भाग लिया, जबकि इस शिविर में जिला टीवी अधिकारी डॉ. अजय अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित डाक घर के कर्मचारियों अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी हो, शरीर पर गिल्टियां हों, बार-बार बुखार चढ़ता हो, वजन कम हो रहा हो और उसे भूख कम लगती हो बताया कि टीबी की बीमारी को छुपाना नहीं चाहिए। अगर कोई व्यक्ति काफी समय से बीमार है और उसकी खांसी नहीं रुक रही टीबी का इलाज संभव है। तुरंत उसकी बलगम की जांच करवाई जाए, ताकि समय पर उसका इलाज शुरू हो सके। डॉ. अजय अत्री ने कहा कि टीबी की दवा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त मिलती है। उन्होंने बताया कि सरकार टीवी मरीजो के लिए 500 से 2 हजार की प्रोत्साहन राशि भी देती है, जिससे मरीज अपनी डाइट का सही से ध्यान रख सके। इस मौके पर डाक विभाग जिला अधीक्षक एमएल शर्मा, निरीक्षक अंब अमिताभ वशिष्ट, डाक विकास अधिकारी मुनीश शर्मा व क्षेत्र के अन्य डाक घरों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
परिवहन विभाग ने 48 घंटों के दौरान 55 किए चालान, लगाया 2 लाख 22 हजार रुपए जुर्माना ममता भनाेट। ऊना हिमाचल प्रदेश में सड़कों पर दौड़ रही बिना कागजात और बिना टैक्स अदा कर रही निजी बसों पर परिवहन विभाग लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। ऊना में भी परिवहन विभाग द्वारा शिकायत के आधार पर सवारियां भर रही दो निजी बसों को पकड़ा है। यह बस पिछले काफी समय से बिना परमिट और बिना टैक्स अदा किए सवारियां भर रही थी, जिसका प्रदेश सरकार के राजस्व को भी चुना लग रहा था। आरटीओ ने मीडिया को जानकारी दी है की पकड़ी गई एक प्राइवेट बस नंगल ऊना तलवाड़ा रूट पर चल रहीं थी और आज भी यह अपने इसी रूट पर स्वारिया ढोने में लगी हुई थी। जांच करने पर बस का परमिट सही नहीं पाया गया न ही इनके पास बस पासिंग का कोई कागजात हैं और न ही कोई टाइम टेबल है और रोड टैक्स का भी कोई भी कागजात इनके पास नहीं है। अधिकारी की माने तो इनको डॉक्यूमेंट दिखाने के लिए समय दिया गया, लेकिन फिर भी यह कोई बस के डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सके, जिसके चलते बस का चालान कर उसे बाउंड कर परिवहन निगम की वर्कशाप में खड़ा कर दिया गया अब आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी बही विभाग द्वारा बस स्टैंड ऊना में इसके बाद जाकर करवाई शुरू की गई और बहा पर भी एक निजी बस को बिना कोई परमिट व बिना बगैर अन्य दस्तावेज के पकड़ा हैं और उस पर भी करवाई की गई है। परिवहन अधिकारी की माने तो विभाग सड़कों पर दौड़ रहे बिना कागजात के वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग के मुताबिक 48 घंटे के भीतर 55 चालान किए गए हैं और उनसे 2 लाख 22 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। आगामी करवाई अमल में लाई जा रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन एक बड़े घटनाक्रम में, केंद्र सरकार ने देश के शीर्ष अनुसंधान शूलिनी विश्वविद्यालय में अनुसंधान गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए 9 करोड़ रुपए का अनुदान देने का फैसला किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, जो कि केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय का हिस्सा हैं के पास संस्थानों को शोध निधि प्रदान करने के लिए कई योजनाएं हैं, जिन्हें अनुसंधान मामला पेश करना है और अनुदान के लिए पात्र बनने के लिए एक अनुकरणीय रिकॉर्ड है। अनुदान जीतने के लिए देश भर के विश्वविद्यालयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस (पर्स) ग्रांट नामक योजना के तहत विश्वविद्यालय को 9 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है। योजना के तहत, अनुदान का 70 प्रतिशत अनुसंधान के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरणों पर खर्च किया जाना है और शेष धन का उपयोग उपभोग्य सामग्रियों, जनशक्ति, सेमिनार आयोजित करने, स्टार्ट-अप के रखरखाव और हैंड होल्डिंग और औद्योगिक सहयोग के लिए किया जाना है। सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए चांसलर प्रो. पीके खोसला ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि शूलिनी यूनिवर्सिटी को देश के सैकड़ों अन्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अनुदान दिया गया है। प्रो. खोसला ने कहा कि अनुदान विश्वविद्यालय को जीवन विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और अन्य विषयों से संबंधित अनुसंधान के लिए महंगे उपकरण खरीदने में सक्षम करेगा। विश्वविद्यालय असाधारण रूप से महंगा, ढांचागत समर्थन स्थापित करने में सक्षम होगा, जो अन्य वित्त पोषण योजनाओं में प्रदान नहीं किया जाता है। वाइस चांसलर प्रो. अतुल खोसला ने कहा कि प्रतिष्ठित अनुदान प्रदान करना शूलिनी विश्वविद्यालय की अनुसंधान क्षमताओं में भारत सरकार के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में विश्वविद्यालय की निरंतर उत्कृष्टता को टाइम्स हायर एजुकेशन, क्यूएस और नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) जैसे विभिन्न स्वतंत्र और विश्वसनीय रैंकिंग संगठनों द्वारा पहले ही मान्यता दी जा चुकी है। अनुदान विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं को उच्च अंत अनुसंधान की योजना बनाने में सक्षम करेगा। अनुदान का उपयोग इसके नियमों और शर्तों के अनुसार चार वर्षों की अवधि में किया जाना है। कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए विश्वविद्यालय को एक 'परियोजना कार्यान्वयन समूह' स्थापित करने के लिए कहा गया है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन की ओर धकेला है, जबकि कांग्रेस सरकार वित्तीय प्रबंधन का काम कर रही है और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम कर रही है। यह बयान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इंदौरा में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनमोहन कटोच के घर प्रीतिभोज पर आए थे। उन्होंने कहा कि आज ही उन्होंने कांगड़ा जिला में फ्रॉड व्हीकल रेजिस्ट्रेशन मामले में 1500 वाहन मालिकों को 15 करोड़ रुपए जुर्माना किया है। उन्होंने कहा कि इंदौरा, ऊना व नूरपुर में हो रहे अवैध खनन पर भी निर्णायक कारवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, शाह नहर व फिन्ना सिंह परियोजना का लाभ जनता को मिले, इस ओर प्रयास किए जाएंगे। वहीं, उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों पर नीति लाए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसी 400-500 कर्मचारी वर्ग हैं, जो अपनी-अपनी बात कर रहे हैं, लेकिन सरकार की प्राथमिकता अपने घोषणापत्र में दी गई 10 गारंटी पर है, उसके बाद बाकी भी सोचा जाएगा। अभी सरकार को बने हुए एक महीना हुआ है। सरकार 5 वर्ष के लिए बनी है, हर दिशा में जो जरूरी हुआ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देना व प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली बेटियों का है, तो उन्हें सीधे नौकरी देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने प्राइवेट बस माफिया पर भी कारवाई करने की बात की। उन्होंने कहा कि कंदरोड़ी मलोट औद्योगिक क्षेत्र के लिए सड़क मार्ग की पर्याप्त व्यवस्था करने बारे संबंधित मिनिस्टर्स से बात की जाएगी और उद्योग को भी सबल किया जाएगा।
पंकज सिंगटा। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा के जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा में 25 जनवरी को 'त्रिगर्त युवित्सव' जिला सम्मेलन का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र हित मे कार्य करने वाला छात्र संगठन है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल समस्या को उजागर ही नहीं करती, बल्कि उसे समाधान तक ले जाने का कार्य करती है। विद्यार्थी परिषद ने हमेशा ही छात्र हितों के लिए आंदोलन लड़े हैं। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75 वां वर्ष है। इस प्रैस रिलीज में जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज स्कूल से ले कर के आज आईटीआई , आईआईटी वह सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है, वह WOSY जैसे प्रकल्पों द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक वासुदेव कुटुम्बकम व राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ लाखो छात्रों को जोड़ते हुए आज परिषद काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में अभाविप देश के सभी जिलों में जिला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। यह जिला सम्मेलन 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 23 जनवरी (सुभाष चंद्र बोसजी की जयंती) यानी युवा दिवस से लेकर पराक्रम दिवस तक विद्यार्थी परिषद इस सम्मेलन को आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई वह सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों से ले कर के आईटीआई के छात्र इस जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने संगठनात्मक जिला कांगड़ा में 1000 हजार छात्र-छात्राओं की भागीदारी के साथ यह सम्मेलन करने जा रही। इसमें प्रत्येक शिक्षण संस्थान से लेकर गांव गांव व दूरदराज़ क्षेत्रों से भी छात्र जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा से जुड़ी शिक्षा क्षेत्र व समाज क्षेत्र की समस्याओं पर प्रस्ताव भी पारित करेगी। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वावलंबी भारत का सपना देखते हुए स्वावलंबी हिमाचल को बढ़ावा देते हुए भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अपने जिला में लोकल फार बोकल व अपने हाथों की कारीगरी को कैसे देश-विदेश में प्रसिद्ध किया जाए। इस पर भी सभी छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे। छात्रों द्वारा बताए गए मुद्दों पर खुले मंच पर छात्र नेताओं द्वारा भाषण दिए जाएंगे। जिला सम्मेलन में समापन पर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिला सम्मेलन में आईआईटी से लेकर आईटीआई तक छात्र भाग लेंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल स्तरीय गण्तंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम देहरा संकल्प गौतम की अध्यक्षता में आज बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम कार्यालय देहरा में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को बलिदानी वीर भूनेश्वर डोगरा मैदान देहरा में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को बलिदानी वीर भुवनेश डोगरा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के उपरांत बलिदानी भूवनेश्वर डोगरा मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य पर उपमंडल से संबंध रखने वाले वीरगति को प्राप्त हुए वीरों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ कार्यक्रम को आरंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। एसडीएम ने अधिकारियों व विभागों को समारोह के सफल आयोजन के लिए पूर्व योजना एवं पूर्ण योजना से तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार देहरा प्रवेश कुमारी, नगर परिषद अध्यक्षा सुनिता कुमारी, छतर सिंह वीडिओ देहरा, एसएमओ देहरा डाॅ. गुरमीत सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजिंद्र बग्गा, एसएचओ देहरा संदीप पठानिया व शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत लोअर लंबागांव में हर वर्ष की भांति इस बार भी वसंत पंचमी के दिन चौथा भव्य सरस्वती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। कुशल खुराना और अंकु ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 26 जनवरी, 2023 को राम लीला कला मंच लंबागांव में वसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती का भव्य जागरण होगा। सुबह 11 बजे हवन कार्यक्रम शुरू होगा और शाम को सरस्वती माता का जागरण कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जागरण में वॉइस ऑफ पंजाब के कलाकार गौरव कौंडल और उनका साथ देंगे सुजानपुर के भजन व हास्य कलाकार रितेश ऋतु। कुशल खुराना और अंकु ने जयसिंहपुर क्षेत्र की जनता से अपील की है कि इस जागरण में भारी से भारी संख्या में आकर इसकी शोभा को बढ़ाएं।
लोकसभा चुनाव में बेशक अभी एक साल से अधिक का वक्त हो लेकिन सांसद बनने के चाहवान नेता प्रो. एक्टिव हो चुके है। प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में कमोबेश ये ही स्थिति है जिनमें जाहिर है कांगड़ा संसदीय क्षेत्र भी शामिल है। इस सीट पर पिछले तीन चुनाव भाजपा जीती है, वहीं कांग्रेस को आखिरी बार 2004 में यहाँ विजय श्री मिली थी। तब चौधरी चंद्र कुमार सांसद बने थे। इसके बाद 2009 में भाजपा के राजन सुशांत ने जीत दर्ज की और 2014 में शांता कुमार सांसद बने। वहीं 2019 में शांता कुमार के चुनावी राजनीति को अलविदा कहने के बाद भाजपा के किशन कपूर यहाँ से सांसद है। बहरहाल बात करते है कांगड़ा में भाजपा की। मौजूदा सांसद किशन कपूर पार्टी की स्थापना के वक्त से ही भाजपाई है और उससे पहले भी जनसंघ में सक्रिय रहे है। पांच दशक लम्बे अपने राजनैतिक करियर में किशन कपूर कई बार विधायक और मंत्री रहे है। कपूर गद्दी समुदाय का बड़ा चेहरा है और एक बार फिर भाजपा टिकट के दावेदार भी। पर इस बार किशन कपूर की राह आसान नहीं दिखती। दरअसल बतौर सांसद किशन कपूर के नाम कोई बड़ी उपलब्धि नहीं दिखती। इसके अलावा हालहीं में हुए विधानसभा चुनाव में उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपा को 17 में से महज 5 सीटें मिली है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा के इस कमजोर प्रदर्शन का खामियाजा भी किशन कपूर को उठाना पड़ सकता है। ऐसे में माहिर मान रहे है कि बार भाजपा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से किसी नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है। बहरहाल कयासबाजी जोरों पर है कि अगर किशन कपूर नहीं तो फिर भाजपा का उम्मीदवार कौन हो सकता है। इस फेहरिस्त में करीब आधा दर्जन नाम शामिल है। इनमें एक नाम धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया का भी है। किशन कपूर के सांसद बनने के बाद नेहरिया 2019 के उपचुनाव में पहली बार विधायक बने थे, पर 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हालांकि नेहरिया को लेकर जमीनी स्तर पर कोई ख़ास नाराजगी नहीं थी, बावजूद इसके पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। इसके बाद उनके समर्थकों में खासा रोष था, लेकिन नेहरिया ने बगावत का रास्ता न अपनानाते हुए पार्टी के बैनर तले काम किया। इसका लाभ नेहरिया को मिल सकता है। 34 साल के विशाल नेहरिया भी गद्दी समुदाय से आते है जो इस संसदीय क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभाता है। ये फैक्टर भी नेहरिया के पक्ष में जा सकता है। बहरहाल नेहरिया के अलावा भी कई दावेदार है लेकिन निसंदेह विशाल नेहरिया का दावा खारिज नहीं किया जा सकता।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के साथ लगती पांच ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो राजेश्वर सिंह चंदेल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नौणी, मझगांव, ओच्छघाट, शमरोड, दारो देवरिया और कोटला पंजोला ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों ने भाग लिया और विश्वविद्यालय के साथ मिलकर इन पंचायतों में विभिन्न सामुदायिक परियोजनाओं के विकास करने पर बातचीत की। इस अवसर पर प्रोफेसर चंदेल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य इन पंचायतों की जरूरतों को समझना था और इन क्षेत्रों में विश्वविद्यालय द्वारा पंचायतों के संसाधनों से समुदाय आधारित परियोजनाओं को कैसे विकसित किया जाएगा इस पर बातचीत करना था। पंचायत के प्रतिनिधियों और विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने चर्चा की कि कैसे पारंपरिक मधुमक्खी पालन, बहुउद्देश्यीय वृक्षों और चारा आधारित घासों के रोपण, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज का उत्पादन और मिट्टी से बने कृषि उपज के भंडारण के लिए पारंपरिक सामुदायिक संरचनाओं का निर्माण और पारंपरिक प्रौद्योगिकियों के उपयोग से विभिन्न परियोजनाएं कैसे तैयार की जा सकती हैं। प्रो. चंदेल ने बताया कि इन पंचायतों के निवासियों के लिए क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार स्थायी कृषि, बागवानी को अन्य गतिविधियों से जोड़कर विभिन्न परियोजनाओं को विकसित करने की संभावनाओं पर पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा की गई और आने वाले समय में यह परियोजनाएं विभिन्न वित्त पोषण संस्थाओं को भेजी जाएगी। इस बैठक के दौरान इन पंचायतों में मोटे अनाज के महत्व, जल संरक्षण, बीज और नर्सरी उत्पादन गतिविधियों के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई। बैठक में नौणी मझगांव से मदन हिमाचली और हरदेव सिंह, कोटला पंजोला से हेमराज व बाला राम, ओच्छघाट से पूनम व नरेश कुमार, शमरोड से नंदा राम व जगमोहन ठाकुर व दारो देवरिया पंचायत से देविंदर सिंह व कमल देव शामिल हुए। इस अवसर पर निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. इंदर देव, संयुक्त निदेशक अनुसंधान डॉ. सतीश शर्मा, बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र भरत, डॉ. सुधीर वर्मा और डॉ. रोहित वशिष्ठ मौजूद रहे।
पुलिस चौकी डाडासीबा के अन्तर्गत रोड़ी कोड़ी में देसराज निवासी रामनगर रोड़ी कोड़ी तहसील डाडासीबा पुलिस ने 5,250 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि एसएचओ संदीप पठानिया ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर के अन्तर्गत विभिन्न आंगनवाडी केन्द्रो में बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 18 से 24 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रमों का विधिवत तरीके से शुभारंभ हो गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि आज क्षेत्र भर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित जन समूह को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई। तदोपरांत आंगनवाड़ी सुपरवाइजर व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली। सीडीपीओ अनिल कुमार ने कहा कि इन कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लिंग दर में सुधार लाना, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना, लड़कियों की शिक्षा की निरंतरता को बनाए रखना और मासिक धर्म के बारे में जागरूक करना है। उन्होनें कहा कि किसी वजह से स्कूल छोड़ चुकी लड़कियों को दोबारा स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए प्रेरित करना और आत्मनिर्भर कैसे रहे इस विषयों पर भी जानकारी मुहैया करवाना रहेगाl इसके लिए परागपुर ब्लॉक की समस्त आंगनबाडी केंद्रों और सशक्त महिला केंद्रों के और वृत्त सुपरवाइज़र के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार भी किया जाएगा। सीडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत 19 जनवरी 2023 को विशेष महिला सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें लिंगानुपात एवं लड़कियों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्रत्येक पंचायत में चर्चा की जाएगी। 20 जनवरी 2023 को बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में लड़कियों को बढ़ावा देने वाले खेलों के बारे में जागरूक करना शामिल है। 23 जनवरी 2023 ,को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगी। 24 जनवरी को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। वही, इस अवसर पर सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो की सुपरवाइज़र, कार्यालयों का स्टाफ व पर्यवेक्षक ने कार्यक्रम में भाग लेंगे और इस शपथ के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ वह कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक किया गया।
मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने आज दून विधानसभा क्षेत्र के धखडू माजरा में 1.14 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना के निर्माण से लगभग पांच हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। इससे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इस संदर्भ में दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा फरवरी माह में किया जाएगा और प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 में दी गई सभी गारंटियों का राज्य सरकार चरणबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार एक लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने धखडू माजरा के लोगों की समस्याएं भी सुनी और इस पर सहाभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उप कोषाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी चौधरी मदनलाल, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रदीप कुमार, दून ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, पार्षद तरसेम लाल चौधरी, सुरजीत चौधरी, मोहन लाल, अजमेर कौर, पूर्व बीडीसी सदस्य महेन्द्र सिंह राणा सहित जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल मौजूद थे।
देहरा की पुलिस चौकी संसारपुर टैरस से चौकी प्रभारी संजीव कुमार व परिक्षेत्र अधिकारी डाडा सीबा नरेंद्र सिंह व वनखंड अधिकारी विनोद कुमार, संसारपुर टेरेस फॉरेस्ट गार्ड सुशील कुमार बीट जंडोर, फॉरेस्ट गार्ड राजेश कुमार बीट डाडा सीबा, फॉरेस्ट वर्कर जागीर सिंह बीट रैल, पुलिस टीम सहित गश्त व वन विभाग में अवैध कटान बारे रिडी़ कुठेरा जंडोर आदि के लिए रवाना थे। इस दौरान सुबह करीब 4:30 बजे जंडोर के साथ लगते जंगल से पेड़ काटने व लकड़ियां गिरने की आवाज आई, जिस पर रेंज ऑफिसर डाडा सीबा की टीम ने घेराबंदी करके जंगल की तलाशी लेना शुरू किया, तो पता चला कि चार व्यक्ति स्वारघाट पंजाब की तरफ भागे, जिसमें तीन व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे और एक व्यक्ति को मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन व्यक्तियों से खैर के 37 मोछें बरामद किए गए है। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सुबह अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें अमित कुमार सुपुत्र रमेश कुमार गाँव रियाली फतेहपुर, अमन कुमार सुपुत्र महेंद्र सिंह ग्राम दोसड़का पंजाब, अजमेर सिंह उर्फ भोला सुपुत्र कीकर सिंह गांव संसारपुर टेरेस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें कलक उर्फ लक्की गांव दोसड़का अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने धारा 379-34,32,33 आईएफ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रेंजर ऑफिसर नरेंद्र सिंह डाडासीबा ने बताया कि पिछले दिनों संसारपुर टेरेस में चंदन की चोरी हुई थी, उसके बाद अफसरों के आदेश के बाद ही वन विभाग की टीम गशत पर थी और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उधर इस संबंध में डीएफओ सनी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है और इसी संबंध में डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया की मामले की छानबीन जारी है।
सूबे की सुक्खू सरकार में पालमपुर को दो कैबिनेट रैंक मिले है। यूँ तो पालमपुर वालों को आस मंत्री पद की थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बहरहाल पालमपुर को 2 कैबिनेट रैंक दिए गए है जिसमें पहले है विधायक आशीष बुटेल जिन्हें मुख्य संसदीय सचिव यानी सीपीएस का दर्जा दिया गया है और दूसरे है गोकुल बुटेल जिन्हें मुख्यमंत्री का आईटी सलाहकार बनने के साथ-साथ इनोवेशन का जिम्मा दिया गया है। यानी सुक्खू राज में पालमपुर का सियासी रुतबा बरकरार है। कांग्रेस के लिए बुटेल परिवार ने हमेशा पालमपुर में पार्टी का झंडा बुलंद किया है। कभी पीसीसी के पहले अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुञ्ज बिहारी लाल यहाँ से चुनाव लड़ते थे, तो आगे चलकर उनके भाई बृज बिहारी लाल बुटेल इसी पालमपुर से पांच बार विधायक बने। बृज बिहारी लाल बुटेल कई दफा मंत्री भी रहे और विधानसभा स्पीकर भी रहे। अब नई पीढ़ी के हाथ में कमान है। बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल यहाँ से चुनाव लड़ते है और वर्तमान में दूसरी बार विधायक बनकर सीपीएस बने है। तो कुञ्ज बिहारी लाल बुटेल के पोते गोकुल बुटेल बेशक चुनावी राजनीति में न हो लेकिन पार्टी में उनका रसूख लगातार बढ़ा है। आशीष ने दोनों बार भाजपा के बड़े चेहरों को हराया : आशीष बुटेल ने इस बार दूसरी दफा पालमपुर से जीत दर्ज की है। इससे पहले आशीष बुटेल के पिता बृज बिहारी लाल बुटेल पालमपुर से 5 बार विधायक रहे है। बृज बिहारी लाल बुटेल वीरभद्र सरकार में मंत्री भी रहे और विधानसभा अध्यक्ष भी रहे है। अब 2017 से उनकी राजनैतिक विरासत को उनके पुत्र आशीष बुटेल आगे बढ़ा रहे है। आशीष ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत इंडियन युथ कांग्रेस से की थी। 2017 में अपना पहला चुनाव उन्होंने भाजपा की वरिष्ठ नेता इंदु गोस्वामी को हराकर जीता था। हालांकि उस मर्तबा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। वहीं इस बार उन्होंने भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को हराया है। अब आशीष सुक्खू सरकार में सीपीएस बने है और माना जा रहा है कि उन्हें कई महत्वपूर्ण महकमों के साथ अटैच किया जा सकता है। लगातार बढ़ा का गोकुल का सियासी कद: गोकुल बुटेल पूर्ण राज्य बनने के बाद हिमाचल के सबसे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुंज बिहारी लाल बुटेल के पौत्र है। गोकुल बुटेल एआईसीसी के संयुक्त सचिव है। उन्हें 2012 से 2017 तक वीरभद्र सरकार में चीफ आईटी सलाहकार के साथ कैबिनेट रैंक से नवाज़ा गया था। इस बार भी सुक्खू सरकार ने उन्हीं पर भरोसा जताया है। दिलचस्प बात ये है कि उन्हें इनोवेशन विंग का जिम्मा भी मिला है। जानकार मान रहे है कि इस दिशा में सुक्खू सरकार जल्द कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। बता दें कि गोकुल बुटेल राहुल गाँधी के भी करीबी माने जाते है और देश के कई राज्यों में कांग्रेस के लिए काम कर चुके है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के वॉर रूम का जिम्मा उन्हीं के पास था जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों ही राजनैतिक दलों की सियासत में हमेशा पालमपुर का ख़ास स्थान रहा है। इसी पालमपुर से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार चुनाव लड़ते थे और ये उनका गृह क्षेत्र भी है। भाजपा के राम मंदिर आंदोलन का आगाज़ भी पालमपुर से ही हुआ था। वहीं वर्तमान में ये भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर का कर्म क्षेत्र है। पर 2007 के बाद यहाँ भाजपा को जीत नसीब नहीं हुई। अब इसी पालमपुर को कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने दो कैबिनेट रैंक देकर बड़ा तोहफा दिया है। आशीष बुटेल और गोकुल बुटेल दोनों दमदार नेता है और इनका सियासी रसूख बढ़ने से निसंदेह कांग्रेस और मजबूत होगी।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 18 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका सप्ताह का आयोजन बाल विकास परियोजना देहरा द्वारा किया जा रहा है। इस सप्ताह के अंतर्गत 387 आंगनबाड़ी केंद्रों, 18 वृत्त कार्यालय, 79 पंचायतों व 2 एनएसी में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लिंग अनुपात में सुधार लाना, लड़कियों की शिक्षा में निरंतरता लाना, लड़कियों के स्वास्थ्य में सुधार और कौशल विकास रहेगा। इस संदर्भ में आज शपथ ग्रहण का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में किया गया था।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी, 2023 को ज़िला मुख्यालय सोलन में आयोजित किया जाएगा। कृतिका कुल्हारी ने बताया कि इस वर्ष महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। यह सप्ताह 18 जनवरी से 24 जनवरी, 2023 तक मनाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक जन-भागीदारी को सुनिश्चिित किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि इस राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत ज़िला, खण्ड व ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन सुनिश्चित किए जाएंगे जिसके माध्यम से विभिन्न स्तर पर हस्ताक्षर अभियान, लड़कियों के बीच खेल-कूद, संस्कृति शिक्षा, सामुदायिक लामबंदी को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य और पोषण, लिंग चयन प्रतिषेध, गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम और अन्य महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों से समस्त जन-मानस को जागरूक किया जाएगा। कृतिका कुलहरी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिका के घटते लिंगानुपात में कमी लाना तथा समाज में बालिकाओं/महिलाओं के प्रति सम्मान, अधिकार और विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति करवाना है। उन्होंने समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा प्रायोजित इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दें।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को एक्सटेंड करने के बाद क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के कार्यकाल को भी एक्सटेंड करेगी, ये यक्ष प्रश्न है। नड्डा का कार्यकाल इसी साल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा था, लेकिन बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की परफॉर्मेंस को देखते हुए पार्टी ने नड्डा के कार्यकाल को जून, 2024 तक एक्सटेंड कर दिया है। अब हिमाचल प्रदेश भाजपा की कमान संभाले सुरेश कश्यप का कार्यकाल भी 18 जनवरी को समाप्त हो रहा है, लेकिन सुरेश कश्यप के कार्यकाल में भाजपा के खाते में एक के बाद एक शिकस्त दर्ज हुई है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी प्रदेश भाजपा संगठन सवालों के घेरे में है। ऐसे में जाहिर है कि अब भाजपा को मजबूत नेतृत्व की दरकार है। जानकार मान रहे है कि नड्डा को तो विस्तार मिल गया, लेकिन सुरेश कश्यप के कार्यकाल को भी विस्तार मिलेगा इसकी संभावना कम ही है। दरअसल पार्टी ने 2019 अंत में डॉ राजीव बिंदल को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी थी। कोरोना काल में हुए स्वास्थ्य घोटाले में बिंदल का नाम खूब उछला तो बिंदल ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि इसके बाद बिंदल को क्लीन चिट मिली। बिंदल के स्थान पर सुरेश कश्यप को नया अध्यक्ष बनाया गया। तब तक पार्टी की परफॉरमेंस भी अव्वल थी। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप कर चुकी थी और दो उपचुनाव भी जीत चुकी थी। पर सुरेश कश्यप के आने के बाद पार्टी सिंबल पर हुए चार नगर निगम चुनाव में से पार्टी को दो में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद एक लोकसभा उपचुनाव और तीन विधानसभा उपचुनाव भी पार्टी हार गई। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। जाहिर है ऐसे में सवाल उठना तो लाजमी है। गौर करने वाली बात ये भी है कि प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप शिमला से सांसद भी है और उनके अपने संसदीय क्षेत्र में भाजपा सबसे ज्यादा पिछड़ी है। शिमला संसदीय क्षेत्र की 17 में से सिर्फ तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। ऐसे में पार्टी सुरेश कश्यप पर फिर भरोसा जतायेगी, इसकी सम्भावना कम ही लगती है। बहरहाल माना जा रहा है कि जल्द भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा और नए अध्यक्ष के सामने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शिमला नगर निगम चुनाव की कड़ी चुनौती होगी। दरअसल शिमला नगर निगम के 41 वार्ड तीन निर्वाचन क्षेत्रों के अधीन आते है, शिमला शहरी, कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण। विधानसभा चुनाव में इन तीनो ही निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस को शानदार जीत मिली है, तो भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है। ऐसे में अध्यक्ष जो भी बने, डगर कठिन होने वाली है।
शूलिनी विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में योग, उद्यमिता और अनुसंधान पर सहयोग करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के वेंडा विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए शूलिनी विश्वविद्यालय में एक सप्ताह बिताया। उन्होंने संयुक्त शोध परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर पी के खोसला और कुलपति प्रोफेसर अतुल खोसला से मुलाकात की। उन्होंने वेंडा विश्वविद्यालय के साथ अनुसंधान सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर भी हस्ताक्षर किए। इसके प्रावधानों के तहत, वेंडा विश्वविद्यालय ने पुष्टि की है कि शूलिनी योग संकाय के दो सदस्यों को वेंडा विश्वविद्यालय में योग सेमिनार आयोजित करने के लिए धन मुहैया कराया जाएगा। प्रतिनिधियों ने स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स द्वारा आयोजित बेलेट्रिस्टिक कार्यक्रम में भी भाग लिया और दक्षिण अफ्रीका में संस्कृति और महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की। प्रोफेसर मारिजबिकुरु मंजोरो, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर और प्रो. रमेशिया शोनीसानी, स्कूल ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, वेंडा विश्वविद्यालय से फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम के हिस्से के रूप में फरवरी 2023 से शुरू होने वाले शूलिनी परिसर में एक सेमेस्टर बिताएंगे। अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ आरपी द्विवेदी ने कहा कि टीम अंतर्राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम का हिस्सा थी और हम आने वाले वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने का इरादा रखते हैं। अंतर्राष्ट्रीय मामलों की उप निदेशक डॉ रोज़ी धंता ने खुलासा किया कि आने वाले सप्ताह में कनाडा और मलेशिया से एक अकादमिक प्रतिनिधिमंडल शूलिनी का दौरा करेगा। शूलिनी विश्वविद्यालय का दौरा करने वाले प्रतिनिधियों में डॉ. रॉबर्ट मार्टिन, कॉर्पोरेट सेवाओं के उप-कुलपति (प्रतिनिधिमंडल के नेता), प्रो शिलिद्ज़ी मुलाउद्ज़ी, कार्यवाहक कार्यकारी डीन, स्वास्थ्य विज्ञान संकाय शामिल थे। डॉ. ओलुसेगुन ओबादिरे, कार्यवाहक निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय संबंध और भागीदारी, डॉ. मरियम मोहलाला, विभागाध्यक्ष, बायोकाइनेटिक्स, मनोरंजन और खेल विज्ञान, सीए बोत्वे क्रेज़िया, वित्त विभाग से शामिल थे।
जोगिन्दरनगर से रोपा बनवार रूट पर निगम की बस एक बार ट्रायल के चलते शुरू हुई। यह बस सेवा बीते पांच महीने से भजेरा गाँव के पास भारी बरसात के चलते सड़क धसने के कारण बंद थी। परिवहन निगम द्वारा इस रूट के ट्रायल के लिए बस भेजी गई, जो रोपा बनवार के लिए तो निकली पर बनवार गाँव न पहुँच कर मगरूनाले के पास से ही वापिस हो गई, जिसके चलते गांव के लोगों ने आक्रोश जताया। गांव के लोगों का कहना है कि इस प्रकार से आधी अधूरी बस सेवा बहाल करने का उन्हें कोई लाभ नहीं है। उन्होंने परिवहन विभाग से मांग की है की इस बस रूट को पहले की भांति सुचारू रूप से चलाया जाए।
तिलक राज। कांगड़ा स्थानीय विधायक पवन काजल ने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित जो भी खिलाड़ी किसी भी खेल की नेशनल टीम में शामिल होकर भाग लेगा, उसे एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार निजी तौर पर देंगे। ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर पंचायत में खेल मैदान बनाकर युवाओं को खेल सुविधा मुहैया करवाना उनका लक्ष्य है। काजल मंगलवार को ग्राम पंचायत ज़मानाबाद में युवा बजरंग दल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह दौरान बोल रहे थे। काजल ने युवाओं को आह्वान किया कि नशे से दूर रहकर क्रिकेट के अलावा कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल अन्य ग्रामीण खेलों में अनुशासन से भागीदारी सुनिश्चित कर अपने भविष्य को संवारे। काजल ने कहा क्षेत्र की जनता ने विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार उन्हें जीता कर जो विश्वास जताया है। क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाकर और गरीब वर्ग के विकास, हक के लिए उनकी लड़ाई यथावत जारी रहेगी। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों को दस हजार रुपए की नगद राशि भेंट की। युवा बजरंग क्लब ज़मानाबाद के राजीव ने बताया प्रतियोगिता में 65 टीमों ने भाग लिया। जमानाबाद के बजरंग क्लब की टीम ने फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में फ्लोरमिल क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हरा कर ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा जमाया। इस मौके पर पंचायत के उपप्रधान अशोक, राजीव काका, सरुप कुमार, साहिल व संदीप भी उपस्थित रहे।
पंचायत प्रतिनिधियों की सुनी समस्याएं मनरेगा में ऑनलाइन हाजरी का मामला केंद्र के समक्ष उठाने का दिया आश्वाशन फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर हिमाचल सरकार में पंचायती राज मंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह मंगलवार को कांगड़ा के शाहपुर रैत पहुंचे, जहां स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस और पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका जोर दार स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रैत ब्लॉक भवन का मामला उठाया। साथ ही मनरेगा की ऑनलाइन हाजरी के खिलाफ भी पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायतीराज मंत्री को ज्ञापन सौंपा और इस मामले को केंद्र के समक्ष उठाने की मांग रखी। इस दौरान अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौरा जा रहे थे और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा यहां पर उनका स्वागत किया गया और यहां कुछ लोगो की समस्याएं है जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने उन्हें पंचायती राज्य और ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेवारी सौंपी है। पंचायतीराज संगठन रिड की हड्डी है इस विभाग में काम करने के लिए बहुत है। वे खुद भी जिला परिषद के अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में इस विभाग को नजदीकी से जानते है और जल्दी अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और प्रदेश में केंद्र की कितनी योजनाएं चल रही है, कितना फंड आ रहा है ओर नई योजनाओं को क्यों नहीं प्रदेश में लाई गई। इसको लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में पंचायती राज ओर ग्रामीण विकास विभाग में कितने पद खाली है। इसकी रिपोर्ट भी ली जाएगी और उन पदों को भरने की कवायद भी जल्दी शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी की मांग पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितिया अन्य राज्यों से अलग है ऐसे में कई जिला के जनप्रतिनिधियों द्वारा मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी में आ रही दिक्कतों को उनके समक्ष की मांग रखी गई है और वह इस मांग को केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे और केंद्रीय मंत्री से मिलकर भी उन्हें इससे अवगत करवाएंगे कि हिमाचल दुर्गम क्षेत्र है और हिमाचल को इसमें रियायत दी जाए। वहीं, उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ रिकवरी की जो शिकायतें आई हैं, उनका जल्द निपटारा करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए जाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने नया भवन निर्माण की मांग की है। रैत ब्लॉक का भवन जो कि 1959 में बना है, उसकी हालत काफी खराब है और ये भवन को-ऑपरेटिव साेसायटी के नाम है, इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी ब्लॉक को बजट की कमी नही आने दी जाएगी। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि पूर्व सरकार ने प्रदेश को 75 हजार करोड़ के कर्ज के बोझ तले दबा दिया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में इस तरह की योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि प्रदेश अपने पांव पर खड़ा हो सके और प्रदेश में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी वादे चुनावों में किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।
पंकज सिंगटा। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा कर जानकारी दी की जगत प्रकाश नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने प्रस्ताव किया। राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा, सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, पार्टी के सभी उपाध्यक्षों, सचिव, प्रवक्ता, मीडिया एवं सह मीडिया प्रभारियों, जिला अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों ने जगत प्रकाश नड्डा को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। 2024 में भाजपा एक मजबूत सरकार बनाएगी : भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूरे राष्ट्र का नेतृत्व किया है वह उत्तम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत राजनीतिक संगठन बना है। नड्डा की दूरदर्शिता में जिस प्रकार से पार्टी काम कर रही है, उससे साफ दिखता है की देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में 2024 में एक मजबूत सरकार बनाएगी। अगले साल 2024 में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश की जनता से जनमत मांगेंगे। उसके पहले 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह चुनाव आम चुनाव को लेकर राजनीतिक धारणा बनाने में भूमिका निभाते हैं।भाजपा नड्डा के नेतृत्व में इन सभी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। जगत प्रकाश नड्डा ने नेतृत्व में भाजपा ने 120 चुनाव लड़े जिसमें से 73 में हमने जीत हासिल की। सुरेश कश्यप ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नेतृत्व में भाजपा ने 120 चुनाव लड़े, जिसमें से 73 में हमने जीत हासिल की है। नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी कर यश बड़ा है, लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले तीसरे राष्ट्रीय नेता बने जगत प्रकाश नड्डा।
हिमाचल के सोलन जिले में पिछले 7 दिन में लंपी का एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। इस समय जिला में सिर्फ 7 एक्टिव केस बचे हैं। एक समय जिले में रोजाना के 500 से 600 केस रोजाना दर्ज किए जा रहे थे। वहीं जिले में अब तक 1654 पशुओं की जान जा चुकी है। पशुपालन विभाग सोलन के सहायक परियोजना निदेशक डॉ मनदीप कुमार ने कहा कि पिछले साल अगस्त माह में लंपी वायरस के मामले आना शुरू हुए थे। उसके बाद से ही विभाग ने टीमें बनाकर एहतियात बरतनी शुरू कर दी थी। वायरस को पूरी तरह खत्म करने के लिए वैक्सीनेशन का काम युद्धस्तर पर चल है। इसके बाद आगे भी चलता रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि जिले में अब तक लंपी वायरस के कुल 18209 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 16552 पशु ठीक हो चुके हैं, वहीं 1654 पशुओं की मौत हुई है। जिले में अभी 7 मामले एक्टिव हैं। बॉर्डर एरिया होने के चलते विभाग ने कड़ी नजर लंपी वायरस के मामलों पर बना रखी है। अब धीरे-धीरे लंपी वायरस का ग्राफ जिले में गिरता नज़र आ रहा है।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को पेंशनर्स ने केंद्र सरकार के खिलाफ बीएसएनएल मुख्यालय चीलगाड़ी धर्मशाला में प्रदर्शन किया। संघ के प्रधान अमरजीत सिंह व सचिव लाल सिंह चौहान ने बताया कि बीएसएनएल और एमटीएनएल में दूरसंचार विभाग से विलय किए गए कर्मचारियों को पेंशन केंद्र सरकार देती है। इन पेंशनर्स की पेंशन पहली जनवरी, 2017 से रिवाइज होनी थी, लेकिन 6 वर्ष का समय बीतने के बाद भी पेंशन रिवाइज नहीं की गई है, जिसके विरोध में मंगलवार को देश भर में बीएसएनएल कर्मियों ने महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महाप्रबंधक के माध्यम से संचार सचिव दूरसंचार विभाग को एक मांग पत्र भी भेजा गया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा जल्द ही संचार भवन दिल्ली के घेराव की रणनीति बनाई जाएगी, जिस में प्रदेश के पेंशनर्स भी भाग लेंगे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन ने डॉ. धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री व श्रम एवं रोजगार मंत्री बनने पर बधाई दी है। इसके लिए संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पेंशनर्ज संघ के जिला अध्यक्ष केडी शर्मा ने कहा कि डॉ. धनीराम शांडिल को जिला सोलन से कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से जिला का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि शांडिल जमीन से जुड़े नेता हैं और सांसद रहते हुए भी उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र में विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। वहीं, पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी के अध्यक्ष व जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप व समस्त कार्यकारणी ने भी डॉ. धनीराम शांडिल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री बनने से सोलन जिला में विकास के कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने अर्की के विधायक संजय अवस्थी व दून के विधायक चौधरी राम कुमार को भी मुख्य संसदीय सचिव बनाए जाने पर बधाई दी है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जल्द ही संघ मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल से मिलकर उन्हें बधाई देगा।
प्रदेश के जिन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है सबसे पहले वहां किया जाएगा सुधार ममता भनाेट। ऊना शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार सुबह दस बजे के करीब स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल्य ने मां के दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी रोहित कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। माता की पावन पिंडी के दर्शन करने के पश्चात मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली धागा बांधा और हवन कुंड में आहुतियां डाली। मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने माता की चुनरी और फोटो देकर मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को सम्मानित किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा मां के दरबार में माथा टेकने का मन था। माता ने पुकार सुनी और आज मां के दरबार में हाजिरी भरी और आशीर्वाद लिया। पत्रकारों द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम का भाजपा द्वारा स्वागत न करने के बारे में पूछे गए सवाल पर उसने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र में ओल्ड पेंशन स्कीम कर्मचारियों को देने की घोषणा की थी। प्रदेश के कर्मचारियों का प्रदेश के विकास में बहुमूल्य योगदान है। इस लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन का स्कीम का तोहफा दिया है और भाजपा के लोगों को भी इसका स्वागत करना चाहिए। क्योंकि कर्मचारियों के सहयोग के बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना काल में बेहतर काम किया है। प्रदेश के जिन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, सरकार वहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करने पर जोर देगी।
*हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 140 एक से श्रेष्ठ केंद्र और उनमें पढ़ने वाले 2500 बच्चे होंगे लाभान्वित 19 जनवरी गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर में एक से श्रेष्ठ केंद्रों को लैपटॉप और उनमें पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल बैग भेंट करेंगे। 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे यह कार्यक्रम दोसडका स्थित पुलिस लाइंस ग्राउंड में आयोजित होगा। हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में अंकुश दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 140 एक से श्रेष्ठ केंद्र संचालित किए गए हैं, जिनमें 2500 से अधिक बच्चों को निशुल्क शिक्षा का लाभ मिल रहा है, उन्हे पढ़ाई-लिखाई की सभी आवश्यक सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं और साथ ही बच्चों के समग्र विकास के लिए उन्हें प्रतिदिन प्रोटीन शेक भी दिया जा रहा है। यही नहीं एक से श्रेष्ठ केंद्रों के माध्यम से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लोगों को रोज़गार के अवसर भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को अनुराग सिंह ठाकुर एक से श्रेष्ठ केंद्रों के आधुनिकीकरण के लिए सभी केंद्रों को लैपटॉप प्रदान कर 'एक से श्रेष्ठ स्मार्ट क्लास' की शुरुआत करेंगे और इसके साथ एक से श्रेष्ठ केंद्रों के सभी बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी एकाग्रता शक्ति को बढ़ाने के लिए स्कूल बैग कम स्टडी टेबल भी भेंट करेंगे।
ममता भनाेट। ऊना शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को दोपहर के समय सीपीएस एवं सोलन के दून विधानसभा से विधायक राम कुमार चौधरी ने मां के दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी अजय कालिया ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगाई मंदिर दर्शन करने के उपरांत मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली धागा बांधा और हवन कुंड में आहुतियां डाली। वही, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने माता की चुनरी और फोटो देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। वहीं, बताते चलें कि सीपीएस राम कुमार चौधरी कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में गहरी आस्था है। विधानसभा चुनावों से पूर्व मां के दरबार में अपनी जीत की मनोकामना के लिए पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी थी। इसके बाद दिसंबर में विधायक बनने के बाद वह मां के दरबार में हाजिरी करने पहुंचे थे और अब सीपीएस बनने के बाद माता का शुकराना अदा किया। वह इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके चयन आयोग को निलंबित किया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार की 10 गारंटियों को प्रदेश सरकार जल्द लागू करने के लिए प्रयासरत है, जिसके तहत महिलाओं को हर माह 1500 महीना देने के लिए कमेटी का गठन किया है, जिसकी सिफारिशों के बाद से जल्द लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरने के बारे में कहा दैवीय शक्तियों का आशीर्वाद भी जरूरी है। दैवी शक्तियों के आशीर्वाद से ही संसार चल रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान के पिता अमर सिंह चौहान का कुशलक्षेम जाना। उप-मुख्यमंत्री ने उनके पिता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईजीएमसी डॉ. सीता ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
पंकज सिंगटा । शिमला करुणामूलक संघ हिमाचल प्रदेश की बैठक गूगल मीट के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश भर के करुणामूलक सैकड़ों आश्रितों ने भाग लिया। इस मीटिंग के माध्यम से सपष्ट हो गया है कि करुणामूलक संघ संघर्ष की राह पर है और अपनी मांगों के चलते शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट करेगा व और अपनी मांगों के चलते प्रदेश सरकार को मांग पत्र साैंपा जाएगा, ताकि सरकार अगली कैबिनेट में करुणामूलक परिवारों के हित में फैसला लें और जितने भी मामले पेंडिंग चले हुए हैं, उन्हें मध्यनजर रखते हुए पहली कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन हो, ताकि जितने परिवार नौकरी से वंचित रहे हैं, उन्हें नौकरी मुहैया हो सके। बता दें कि करुणामूलक संघ काफी समय से संघर्ष कर रहा है। हाल ही में पिछले वर्ष करुणामूलक संघ ने शिमला में 432 दिन की भूख-हड़ताल भी की थी। कुछ एक मांगे इनकी पूरी भी हुई हैं, पर कुछ मांगों को पूर्व सरकार ने पूरी तरह से दरकिनार भी किया था। जिसका खामियाजा पूर्व सरकार को सता गवांकर भुगतना पड़ा है। अब करुणामूलक परिवार नई सरकार के समक्ष मांग पत्र साैंपेंगे, ताकि पहली कैबिनेट से पहले सरकार करुणामूलक संघ के पदाधिकारियाें को बुलाए और सरकार पहली कैबिनट में करुणामूल्कों को संशोधित पॉलिसी का तोहफा दे सकें। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने प्रदेश भर के करुणामूलक परिवारों से निवेदन किया है कि मुख्यमंत्री को बधाई देने व मांग पत्र सौंपने के लिए 19 जनवरी को सुबह 10.30 बजे शिमला सचिवालय पहुंचे, ताकि उसके बाद मुख्यमंत्री को बधाई के साथ-साथ मांग पत्र साैंप सकें।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी का दौर जारी है। राजधानी शिमला में सोमवार सुबह के समय धूप खिली रही।मैदानी इलाकों में ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में भी सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 18 से 22 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं धुंध छाए रहने से ठंड बढ़ गई है और सोमवार को शिमला के अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई। रविवार रात को प्रदेश के सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.5, ऊना में 19.8, मंडी में 17.9, भुंतर में 17.4, कांगड़ा में 16.8, हमीरपुर में 16.7, धर्मशाला-सोलन-सुंदरनगर में 16.0, नाहन में 14.7, शिमला में 11.4, मनाली में 9.6, कल्पा में 8.8 और केलांग में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नूरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज दोपहर नूरपुर पहुंचने पर बदूही हेलीपैड पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक भवानी सिंह पठानिया, संजय रतन, यादविंदर गोमा, केवल सिंह पठानिया, आशीष बुटेल, आरएस बाली, पूर्व सीपीएस नीरज भारती, पूर्व विधायक अजय महाजन, उपायुक्त डॉ. निपुन जिंदल, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उप-मुख्यमंत्री ने की जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज जल शक्ति भवन टूटीकंडी शिमला में जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पारदर्शिता, दक्षता व समयवद्धता से अपने कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रदेश में आमजन को 24 घंटंे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य करें। उप-मुख्यमंत्री ने कहा की हमें जल उपयोगकर्ता से जल संरक्षण की ओर अग्रसर होना चाहिए, ताकि भविष्य में जल की कमी न हो। वर्षा एवं हिम जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण एवं स्रोत स्थिरता पर अधिक बल देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता एवं संरक्षण के लिए विभाग को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पीने के पानी के साथ-साथ हमें सिंचाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि सिंचाई की दृष्टि से बेहतर कार्य करने के लिए रैपिड री असेसमेंट की जाएगी, ताकि जरूरत के आधार पर कार्य किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को हर विधानसभा क्षेत्र में रोड मैप तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 67 प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है, जिसमें से 58 प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विभाग में नई तकनीक के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विभाग में टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए बीड कैपेसिटी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अधिशाषी अभियंता स्तर के अधिकारी तीन-तीन योजनाओं तथा अधीक्षण अभियंता से प्रमुख अभियंता स्तर तक के अधिकारी एक-एक बड़ी योजना एडॉप्ट करें, ताकि इन योजनाओं में बेहतर कार्य हो सके। उन्होंने पुराने कुंओं एवं तालाबों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विभाग की पुरानी मशीनरी के संरक्षण के लिए किसी संग्रहालय या उपयुक्त जगह का चयन किया जाना चाहिए ताकि हमारी भविष्य की पीढ़ियों को पुरानी मशीनरी व कार्य पद्धति के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि प्रदेश का संतुलित विकास किया जा सके। इस अवसर पर सचिव जल शक्ति अमिताभ अवस्थी ने उप-मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उनके निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख अभियन्ता संजीव कौल, प्रमुख अभियन्ता परियोजना धर्मेंद्र गिल, प्रदेश से सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का शिलाई क्षेत्र में हुआ स्वागत कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की 10 गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेंगे फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान मंत्री बनने के बाद पहली बार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पधारे। प्रवास के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भारी तादाद में ढोल-नगाड़ों और वाद्य यंत्रों के साथ उद्योग मंत्री का गर्म जोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर सतौन, कमरऊ, कफोटा और जाखना में जन समस्यायें सुनी और कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए जनता का आभार जताया। उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवधर्न चौहान ने सतौन, कमराऊ, कफोटा और जाखना में जनसभाआंे को संबाेधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में रखी गई सभी 10 गारंटियों को हम चरणबद्ध ढंग से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इन 10 गारंटियों में समाज के हर तबके लिए कुछ न कुछ योजनाएं शामिल है जिसका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने घोषणा पत्र के अनुरूप मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की प्रथम बैठक में ही प्रदेश के 1.35 लाख कर्मचारियों को ओपीएस की बहाली का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसी प्रकार एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देने और महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने के वायदे को पूरा करने के लिए मंत्रीमंडल की उप-समितियों का गठन किया है और समितियों की रिपोर्ट प्राप्त होते ही आगामी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं आए हैं, अपितु हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति अत्यंत खराब है और प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपए के ऋण का बोझ है। उन्होंने कहा कि 11 हजार करोड़ रुपए की कर्मचारियों की देनदारियां है, जिसमें 10 हजार करोड़ रुपए छठे वेतन आयोग तथा एक हजार करोड़ रुपए कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते की देनदारी शामिल है। इसके बावजूद विकास की गति को थमने नहीं दिया जाएगा। हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि प्रदेश में ंउद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके लिए सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम को समाप्त करते हुए इसके स्थान पर लिगल ऑथारिटी के गठन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के सतौन में पर्यावरण मित्र उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उद्योग मंत्री ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती घोटाले में कड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश सरकार ने आयोग को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी पारदर्शिता के साथ कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी। हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज की जाएगी और शीघ्र ही विकास कार्यों एवं योजनाओं का निर्धारण कर इसे चरणबद्ध ढंग से आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिलाई के लोगों ने उन्हें चुनाव में जीत दिलवाकर विधानसभा भेजा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान ने उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया, जिसके लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं। सतौन में उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चैहान को मंडल अध्यक्ष सीताराम, प्रवक्ता कांग्रेस रामेश्वर शर्मा, महासचिव कांग्रेस मामराज कपूर, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा विभिन्न संगठनों ने शाॅल-टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उद्योग मंत्री की धर्मपत्नी कल्पना चैहान को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कमरऊ पहुंचने पर उद्योग मंत्री को पूर्व प्रधान मामराज ठाकुर, ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष खत्री सिंह ठाकुर, उदय शर्मा ने सम्मानित किया। उद्योग मंत्री को कफोटा पहुंचने पर लोइया, शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। सएमएस यूनियन ब्लाक कफोटा की ओर से सम्मानित किया गया। पटवार एवं कानूनगो संघ सिरमौर, पंचायत चैकीदार संघ विकास खंड तिलौरधार अध्यक्ष चत्तर शर्मा, प्राईमरी टीचर फैडेरेशन कफोटा, गिरिपार अनुसूचि जाति अधिकार संरक्षण समिति, एसएमसी रा.व.मा.पा. कफोटा द्वारा सम्मानित किया गया। उद्योग मंत्री को कफोटा में जगत पुंडीर, गुमान चैहान, ज्ञान सिंह तोमर, रघुवीर कपूर जिला महासचिव कांग्रेस, सुमेर चंद, तपेन्द्र चैहान, गुलाब सिंह भंडारी, रामभज कपूर, सीताराम चैहान, सुरेन्द्र चैहान, तोताराम शर्मा रमेश चंद, शर्मा, जगत सिंह चैहान, लाला मायाराम पुंडीर, शावगा पंचायत की ओर से चतर सिंह तोमर, दयाल तोमर, गुलाब तोमर, इंदर तोमर, अतर तोमर, ज्ञान तोमर, कल्याण तोमर व सुरेश तोमर आदि ने सम्मानित किया। उद्योग मंत्री का जखना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रघुवीर सिंह चौहान महासचिव कांग्रेस कमेटी ने स्वागत संबोधन तथा दयाल सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष तथा मायाराम पूर्व प्रधान कंडो चियोग ने संबोधन किया। जखना में नरेश चौहान पूर्व प्रधान जमना श्यामदत प्रधान कंडो चियोग, सुनील चौहान प्रधान माशु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा क्षेत्र के लोग मौजूद रहे l
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने सोमवार को तलासी गांव के शहीद अमित शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व सैनिक भी उनके साथ मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि तलासी गांव के शहीद अमित शर्मा ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरहदों पर तैनात इन जवानों के कारण ही हम सब अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने कहा कि वो माता-पिता धन्य हैं, जिन्होंने अमित शर्मा जैसे बेटे को जन्म दिया। देश रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमित के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन शपथ लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नमोहल बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला निरीक्षण था। मंत्री ने मरीजों से मुलाकात की, उनसे ओपीडी में डॉक्टरों की उपलब्धता, अस्पताल में सेवा के बारे में पूछा, विभिन्न वर्गों का दौरा किया और व्यक्तिगत रूप से स्ट्रेचर जैसी चीजों की जांच की। मंत्री ने निरीक्षण के बाद अस्पताल में सुविधाओं का औचक निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए वे प्रयासरत है। इसके लिए अधिकारियों से समय समय में संवाद कर फीडबैक लिया जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। अगर हर वाहन चालक जागरूक होकर ट्रैफिक नियमों का पालन करें, तो वास्तव में सड़कों पर होने वाले हादसों पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित आयु वर्ग से पहले वाहन चलाने से भी परहेज करना चाहिए। डीएसपी देहरा विशाल ने कहा कि स्कूली बच्चे अपने घरवालों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करके अभियान में सहयोग करें साथ ही नियमों से अनजान युवा वर्तमान में हादसों का शिकार हो रहे हैं। वाहन चलाते समय कोई भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। दाेपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, ताकि बिना हेलमेट के बिना होने वाले हादसों में कमी आ सके। वहीं, उन्होंने कहा कि सड़क हादसों के ग्राफ में कमी लाने के लिए सड़क एवं यातायात के नियमों की जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क पर अधिकांश दुर्घटनाओं के पीछे लापरवाही कारण होता है। ऐसे में यातायात के नियम चालकों को सही एवं सुरक्षित वाहन चलाने की सीख देते हैं। यातायात नियमों की जानकारी केवल वाहन चालकों को ही नहीं, बल्कि एक आम आदमी, एक राहगीर को भी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा करके कभी भी गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। ऐसे लोग स्वयं तो काल का ग्रास बनते ही हैं। साथ ही अन्य मासूम लोगों के लिए भी काल साबित होते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। इंदाैरा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकू ने इंदौरा युवा कांग्रेस के साथ बैठक कर बनाई यात्रा के स्वागत की रूपरेखा। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के इंदौरा में 19 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर जहां कांग्रेस ने कमर कसी है। वहीं, युवा कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है। जिला कांगड़ा युकां ने भी इंदौरा युकां के साथ बैठक कर यात्रा के इंदौरा में आने को लेकर स्वागत की रूपरेखा तय की है। इसी कड़ी सोमवार को युकां जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकु की अध्यक्षता में इंदौरा युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश युकां अध्यक्ष निगम भंडारी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच, युवा कांग्रेस इंदौरा के अध्यक्ष विजेंद्र पठानिया, युवा कांग्रेस सचिव कुणाल पठानिया, महासचिव डॉ. चिराग महाजन विशेष रूप से शामिल रहे। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की सराहना हर वर्ग कर रहा है। पंकज ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। यात्रा जिस भी राज्य में जा रही है, वहां पर लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार होने के चलते इंदौरा आने पर भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। पंकज कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत युवाओं की बात रख रहे हैं। युवा जो देश का भविष्य है, उनके लिए योजनाएं लाना और बेरोजगारी को दूर करने के लिए कांग्रेस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। पंकज कुमार पंकु ने कहा कि भारत जोड़ा यात्रा के इंदौरा में स्वागत के लिए युकां कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है तथा भारी संख्या में 19 जनवरी को युकां कार्यकर्ता, इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेंगे।
पंकज सिंगटा। साेलन यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सोलन द्वारा 30 दिवसीय महिला टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 से 35 प्रतिभागि भाग ले रहे हैं, जिसमें उनको नवीनतम तकनीक के साथ महिला टेलर का काम सिखाया जाएगा। इसके साथ साथ प्रतिभागियों को मार्केट मानेजमेंट, टाइम मेनेजमेंट बुक किपिंग, टेक्स व बिजनेस प्लान बनाना आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा साथ ही उद्यमिता विकास और व्यक्तिगत विकास पर भी बल दिया जाएगा। इस अवसर पर यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रतिभागियो को शुभकामनाएं दी और प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करने का आग्रह किया। इसी के साथ यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने यूको आरसेटी मे होने वाले आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमो जैसे की अचार पापड़ बनाना तथा जूट बैग बनाना विषय पर जो भी इछूक प्रतिभागि भाग लेना चाहते हो वे अधिक जानकारी हेतु यूको आर सेटी के टेलीफ़ोन संख्या 01792-227936 पर संपर्क करें।
विनायक ठाकुर । देहरा मां बगलामुखी, मां ज्वालाजी व मां चिंतपूर्णी के आंचल में बसे देहरा की पावन भूमि 18 जनवरी, 2023 को ट्रेड फेयर मैदान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला देहरा के जिला युवा छात्र महासंगम का साक्षी बनने जा रहा है। 18 जनवरी को आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन में हिमाचली प्रसिद्ध लोकगायक करनैल राणा मुख्यातिथी तथा अभाविप हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री आकाश नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सम्मेलन के जिला संयोजक दिनेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठनात्मक जिला देहरा के कोने-कोने के शिक्षण संस्थानों से युवाशक्ति सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक है। सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रबुद्धजन क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों की दशा व दिशा सहित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के वर्तमान परिदृश्य व क्षेत्र के सामाजिक परिदृश्य पर चर्चा के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चिंतन में अपनी महती भूमिका अभिनित करेगे। सम्मेलन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद की 75 वर्ष की गौरवमय गाथा को समाज तक पहुंचाया जाएगा तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के किए गए कार्य जो राष्ट्र हित व राष्ट्र पुनर्निमाण के किए अथक प्रयास को समाज के सामने रखा जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थानीय लोगों से आह्वान करती है कि इस पुनीत कार्य में भागीदार बने तथा सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए।
उपमंडल ज्वालामुखी के लगड़ू के समीप पड़ते धाटी परमाला के 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि समय यह घटना पेश आई, उस समय युवक घर पार अकेला था। युवक ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया है।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया था। मृतक की पहचान बॉबी शर्मा सुपुत्र धर्म चंद के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75वें में वर्ष में प्रवेश करने पर देश के हर संगठनात्मक जिला में अमृत महोत्सवी जिला सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा द्वारा जिला सम्मेलन धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में 21 जनवरी को करवाया जा रहा है, जिसमें कांगड़ा जिला के प्रत्येक शिक्षण संस्थान से छात्र शक्ति और विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता शामिल होंगे। आज उसी के संदर्भ में जिला सम्मेलन का पोस्टर विमोचन अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा द्वारा किया गया। पुष्पा राणा जी ने कांगड़ा के सभी युवा साथियों से इस जिला सम्मेलन में आने का आग्रह किया।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर नियमित गश्त के दौरान खाई में गिरने से शहीद हुए 23 वर्षीय अमित शर्मा पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद का सैनिक एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम पंचायत धनेड़ के तहत तलाशी खुर्द किरवीं गांव के रहने वाले भारतीय सैनिक अमित शर्मा बीती 10 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में खाई में गिरने से शहीद हो गए थे। उन के घरवाले उनकी पार्थिव देह आने का पिछले सात दिन से इंतजार कर रहे थे। पार्थिव देह घर पहुंचते ही शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहीद अमित शर्मा अभी अविवाहित थे। परिजनों ने उन्हें दूल्हे की तरह सजाकर विवाह की रस्में पूरी कीं। पार्थिव देह पर पेंट-कोट, सेहरा, नोटों का हार पहनाया गया। इसके बाद उन्हें घर से विदा किया गया। सिपाही अमित शर्मा 2019 में सेना में शामिल हुए थे और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के थे। उनके पिता विजय कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। माता अलका देवी गृहिणी हैं।अमित तीन भाई-बहनों मे सबसे छोटे थे। अमित शर्मा के निधन से क्षेत्र में माहौल गमगीन बना हुआ है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा गत करीब 12 वर्षों से लगातार डाडासीबा बाजार में बनी वर्षा शालिका के नीचे जीवन यापन कर रहे मानसिक तौर से अज्ञात बुजूर्ग व्यक्ति अब आगे की जिंदगी बेहतर ढंग से जी पाएगा, जिसके लिए डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही समाजिक कल्याण संस्था के अनुयाइयों ने इसे अपनी गोद लेकर रहन सहन भोजन उपचार आदि की तमाम जिम्मेदारी ली है। लिहाजा समाजिक कल्याण सस्था अब पीड़ित बुजूर्ग को जिला कांगड़ा के गांव नगरी में बने डेरा सच्चा सौदा परिसर मे रखेंगे। रविवार सुबह पंचायत प्रधान पंडित परमेश्वरी दास व अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मानसिक तौर से परेशान जीवन यापन कर रहे उक्त बुजुर्ग को यहां लेने पहुंचे सामाजिक कल्याण संस्था के हवाले किया गया। गौरतलब रहे यह मानसिक तौर से पीड़ित बुजूर्ग करीब 12 वर्षों से लगातार डाडासीबा बाजार में बनी वर्षा शालिका में लावारिसों की तरह रह रहा है, जिससे डाडासीबा के स्थानीय लोगों द्वारा काफी पूछताछ की गई थी, लेकिन इसका कोई भी पता व नाम मालूम न हुआ लिहाजा उक्त व्यक्ति के नाम का पता न होने के कारण स्थानीय व बाहरी लोगों द्वारा इस व्यक्ति को पीनी नाम से पुकारा जाता था, जो कि उपरोक्त ना मालूम व्यक्ति चाय पीनी नाम से पुकारने पर जिस व्यक्ति द्वारा आवाज दी जाती है। यह व्यक्ति उसी के पास कुछ ना कुछ लेने पहुंच जाता है। यह नाम किसी व्यक्ति द्वारा बोले जाने वाले चाय पीनी शब्दों से ही रखा गया है। क्योंकि यह व्यक्ति डाडासीबा बाजार में आने वाले स्थानीय लोगों वह राहगीरों से सिर्फ चाय पीने की इच्छा रखता है। यह डाडासीबा क्षेत्र के दो-तीन किलोमीटर के एरिया में ही दिन भर घूमता रहता था और शाम को वर्षा शालिका डाडासीबा में ही रहता था। पिछले दिनों यह काफी बीमार हो गया था और कुछ समाजसेवियों द्वारा बस स्टैंड पर ही इसका इलाज करवाया था और बड़ी मुश्किल से इसकी जान बच पाई थी। डाडासीबा पंचायत के प्रधान पंडित परमेश्वरी दास ने बताया इस व्यक्ति की देखरेख के लिए डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही सामाजिक कल्याण संस्था के अनुयायियों के हवाले आज रविवार को किया गया, जिससे इसकी देखरेख व इसका इलाज करवाया जा सके, ताकि इसकी मानसिक हालत ठीक हो सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के लिए दो डॉपलर वेदर राडार स्थापित करने के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के लिए आपदा कोष में वृद्धि करने का आग्रह किया। क्योंकि राज्य अपनी कठिन भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के कारण विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित है। यह राडार प्रदेश के मंडी जिला के मुरारी देवी व चंबा जिला के जोत में स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये राडार विशेषकर कम दूरी के पूर्वानुमानों के लिए सभी दिशाओं में 100 किलोमीटर के दायरे में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की जानकारी देने में सक्षम होंगे। ये राडार राज्य के लिए क्षेत्र विशिष्ट पूर्वानुमान और चेतावनी में सुधार करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि ये मौसम की निगरानी क्षमताओं में वृद्धि करेंगे और सटीक डाटा उपलब्ध करवाएंगे, जिससे प्रशासन को मौसम के कारण होने वाली आपदाओं के नुकसान को कम करने के लिए पूर्व प्रबंधन में सहायता मिलेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला जिले के कुफरी में 15 जनवरी, 2021 को एक डॉपलर वेदर राडार पहले ही स्थापित किया जा चुका है और इन दो अतिरिक्त राडारों के क्रियाशील होने से राज्य का लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र मौसम पूर्वानुमान के दायरे में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलाें का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र इन राडार के दायरे में नहीं आएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री से इन जिलों के लिए अतिरिक्त राडार उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि इन जनजातीय जिलों को भी कवर किया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही के वर्षों में बादल फटने से किन्नौर जिले में भारी नुकसान हुआ है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि पहले से निवारक उपाय करने के लिए एक उचित मौसम पूर्वानुमान तंत्र विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि बादल फटने की इन घटनाओं से बिजली परियोजनाओं संबंधी क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, आरडी नज़ीम और भरत खेड़ा, सचिव अक्षय सूद, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक एम. महापात्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय रतन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ओपीएस का एक बड़ा मुद्दा बहाल कर दिया है। ओपीएस बहाल होने के उपरांत यह साबित हो चुका है कि कांग्रेस सरकार ही कर्मचारी हितैषी सरकार है। चुनावों से पूर्व कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले ओपीएस का मुद्दा बहाल किया जाएगा। वहीं, सरकार ने अपना वादा निभाते हुए पहली ही केबिनेट बैठक में कर्मचारियों को ओपीएस देने के ऊपर मोहर लगा दी है। संजय रत्न ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही है। सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है संजय रतन ने कहा कि ओपीएस बहाल होने से हिमाचल के सैकड़ों कर्मचारी आज खुशी मना रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई, जिसके तुरंत बाद इस निर्णय को लागू कर दिया गया। प्रदेश 1.36 लाख कर्मियों को लोहड़ी पर्व पर यह तोहफा मिला है। ओपीएस 2003 में बंद हुई थी। संजय रत्न ने कहा कि छत्तीसगढ़ के फार्मूले को आधार बनाकर हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अपना फार्मूला तैयार कर इसे लागू किया है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा के तहत गुम्मर निवासी एवं समाजसेवी मुकेश कुमार ने कहा कि ज्वालामुखी उपमंडल में इन दिनों चोरी की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर चिन्हित जगहों पर सुरक्षा कैमरे लगाने की मांग की है। मुकेश कुमार का कहना है कि स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि ज्वालामुखी में इतने चोरी के केस बढ़ गए हैं कि आम जनता का जीना त्रस्त हो गया है। समाजसेवी एवम सोशल एक्टिविस्ट मुकेश कुमार ने कहा कि बीते दिवस मझीन में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से मोटर चोरी कर ली जो की एक दुखद विषय है। ज्वालामुखी पुलिस इस पर त्वरित कार्यवाई करे ओर चोरों को जल्द हिरासत में लिया जाए। मुकेश ने कहा कि ज्वालामुखी उपमंडल के तहत मझीन, गुम्मर, सपडी, आधे दी हट्टी व भड़ोली इत्यादि जगहों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें, ताकि चोरी जैसी वारदातों पर लगाम कस सके।


















































