फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला पंचायत समिति धर्मशाला के उपाध्यक्ष पद का चुनाव आज (साेमवार काे) खंड विकास अधिकारी धर्मशाला के सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें धर्मशाला विकास खंड के 14 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से विपन कुमार, पंचायत समिति सदस्य ढगवार को पंचायत समिति धर्मशाला का उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर खंड विकास कार्यालय पहुंचे धर्मशाला के विधायक श्री सुधीर शर्मा ने पंचायत समिति के कांग्रेस समर्थित नव नियुक्त उपाध्यक्ष विपन कुमार को हार पहनाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले भी पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित मंजू देवी एवं अश्वनी कुमार आसीन थे, परंतु अश्वनी कुमार की अकस्मात मृत्यु हो जाने के कारण आज उपाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ और फिर से कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद पर अपना वर्चस्व कायम किया है। इस मौके पर सभी पंचायत समिति सदस्यों के साथ कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्कूल प्रबंधन समिति ने संजय अवस्थी व विद्यालय को आर्थिक सहयोग करने वालों का किया धन्यवाद रंजीत ठाकुर। कुनिहार छात्र विद्यालय कुनिहार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सीपीएस व विधायक अर्की संजय अवस्थी द्वारा विद्यालय के लिए की गई घोषणाओं व अपनी ऐच्छिक निधि से कार्यक्रम के लिए दी गई। आर्थिक सहायता के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, स्टाफ तथा विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रणजीत ठाकुर व सभी सदस्यों ने संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया है। वहीं, सभी ने नरेश जोशी सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार हिमाचल प्रदेश शिमला, जिन्होंने विद्यालय के लिए 51 हजार की राशि भेंट की के अलावा वेद गर्ग, विनोद जोशी, रीता कुमारी व भूपेंद्र गुप्ता द्वारा विद्यालय को 5100-5100 देने तथा अन्य सहयोगियों का धन्यवाद किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने प्रैस को जारी एक बयान के माध्यम से पूर्व उद्योग मंत्री व भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर पर हमला बालते हुए कहा कि जो मंत्री पांच साल सत्ता में रहने के बाबजूद प्रदेश व जिला कांगड़ा में कोई उद्योग स्थापित नहीं पाया हो, उसे कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोलने का कोई हक नहीं। उन्होंने कहा बिक्रम ठाकुर बताए उन्होंने जिला कांगड़ा के लिए क्या किया तथा कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया। उन्होंने कहा आज प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार की नालायकी के कारण बेरोजगारों को दूसरे प्रदेशों में रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। पुनीत मल्ली ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल में खनन माफिया को पूरा संरक्षण प्राप्त था, जिसके बल पर हिमाचल में खनन माफिया हावी रहा। पुनीत ने कहा कि भाजपा ने इन्वेस्टर मीट पर करोड़ो रुपए खर्च किए परंतु, प्रदेश में कोई उद्योग स्थापित नहीं हुआ। इन्वेस्टर मीट के द्वारा भाजपा ने प्रदेश की जनता को झूठे सपने दिखाए। बेरोजगारों से छल किया गया। उन्होने कहा कि भाजपा अपनी हार से इस कदर बौखलाई हुई है कि भाजपा नेता ब्यानबाजी करने से पहले सोच भी नही पा रहे वे बोल क्या रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनी है तथा कांग्रेस ने जो वायदे जनता से किए थे उन्हे पूरा करना भी शुरु कर दिया है, जिससे भाजपा नेताओं की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि बिक्रम ठाकुर ऐसे झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जो असल में है ही नहीं। उन्होंने कहा भाजपा को अगर किसानों, बेरोजगारों, बागवानों व आम जनता की इतनी ही फिक्र होती, तो जनता भाजपा को सत्ता से नहीं हटाती। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने भाजपा को उसकी गलत नीतियों की सजा दी है, जिसे भाजपा नेता कबूल करने से डर रहे हैं।
किशाेर गुप्ता। चंबा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला चंबा द्वारा आज साेमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सभागार में कुष्ठ रोग दिवस का आयोजन किया गया, जिस में स्टाफ नर्सिज और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHOs) ने भाग लिया। इस दिवस का आयोजन राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. हरित पूरी ने की। इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला चंबा के सभी स्वास्थ्य खंडों के लगभग 35 SN, CHOs ने भाग लिया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि कुष्ठ रोग एक धीमी गति से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है, जिसका कीटाणु शरीर में प्रवेश करने के बाद इसके लक्षण आने में लगभग 4 से 6 वर्ष लग जाते हैं। इसके शुरुआती लक्षणों में मुख्यत: शरीर के किसी भी हिस्से में एक या एक से अधिक सफेद, लाल अथवा ताम्बेयी रंग के दाग होना, जिन में संवेदनशीलता न हो अर्थात जिनमें सुनापन हो, कुष्ठ रोग की निशानी हो सकते हैं, जिनका समय पर निदान कर एवं जल्दी उपचार करवा कर इससे पूर्णत : स्वस्थ हुआ जा सकता है एवं इससे होने वाली अपंगता से बचा जा सकता है। इसका उपचार MDT थैरेपि से एक वर्ष तक का होता है। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में वर्तमान में कुल 16 लोग कुष्ठ रोग से पीड़ित है, जिनका इलाज MDT से हो रहा है। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर, राज्य एवं जिला स्तर पर कुष्ठ रोग के उन्मूलन हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाये जाते हैं। जैसे एक्टिव केस फाइंडिंग कंपेन, एंटी लेप्रसी-डे एवं स्पर्श कंम्पेन इत्यादि। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 30 जनवरी से 14 फरवरी तक स्पर्श अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में इस विमारी के प्रति लोगों की गलत धारणाओं को दूर करके, इस बीमारी के प्रति जागरूक करके, समय पर निदान एवं उपचार द्वारा समाज में से इस बीमारी को दूर करना है। इसके लिएजिला के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं उपस्थित SN, CHOs को अपनी-अपनी भूमिका निभानी होगी, जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी अपने अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता को लक्षणों के आधार पर कुष्ठ रोगी को पहचानने में मदद करेंगे तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा वर्कर अपने क्षेत्र में स्क्रींनिग के द्वारा कुष्ठ रोगी का पता लगाएगी और संभावित रोगी को आगे चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य संस्थान जहां चर्म रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हों उनके पास उन्हें निदान एवं उपचार के लिए भेजेंगे। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते खुंडिया के तहत जूजपुर स्थित शहीद रणजीत सिंह राजकीय उच्च विद्यालय में सोमवार को सुबह एक घटना घटित हो गई, जिसमें अपनी कक्षा में पढ़ रहे बच्चे उस वक्त बाल-बाल बच गए जब उनके ऊपर स्कूल की बिल्डिंग की छत से प्लास्टर गिर गया गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, परंतु यह सिलसिला आज ही नहीं हुआ। इससे पूर्व भी यह काफी दफा हो चुका है। इस स्कूल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें स्कूल में उक्त प्लास्टर छत से गिरकर नीचे गिरा हुआ है। स्थानीय स्कूल अध्यापक राकेश राणा ने बताया इस स्कूल में छात्र के साथ अध्यापक भी डर के साये में जी रहे हैं। क्योकिं किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। राकेश राणा ने बताया पुरानी सरकार में पूर्व विधायक को भी इस बारे में कई दफा बताया गया पर उन्होंने अनसुना किया। बताते चलें कि 23 अगस्त, 2021 को एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर ने इस स्कूल का निरीक्षण किया था, परंतु इस पर कोई कार्य नहीं हुआ, जिससे स्थानीय स्कूल प्रशासन भी परेशान है। वहीं, इस संदर्भ में बीआरसीसी खुंडिया संजय कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व ही यहां ज्वाइन किया है। आपके माध्यम से मामला मेरे ध्यान में आया है। जल्द ही उक्त स्कूल का निरीक्षण करवाया जाएगा और समस्या का समाधान भी किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 31 जनवरी व पहली फरवरी, 2023 को जिला देहरा के अंतर्गत पुलिस थाना देहरा, रक्कड़, ज्वालामुखी, खुंडियां व इनके अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकियों के सभी पुलिस कर्मचारियों का सालाना फायरिंग अभ्यास ज्वालामुखी के तुऐं दी वां टिहरी रोड में समय सुबह 11 से 3 बजे तक किया जाएगा। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपॉल सिंह ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि आगामी 31 जनवरी व पहली फरवरी 2023 को उपरोक्त स्थान पर न जाएं व अपने मवेशियों को भी इस स्थान से दूर रखें।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित बाईपास रोड पर समय से एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे लुढ़क गया। दुर्घटना में दो लोग गंभीर बताई जा रहे हैं, जबकि एक को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दाखिल करवा दिया गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट लेकर भोटा की तरफ से हमीरपुर आ रहा ट्रक कैसे अनियंत्रित हो गया इसका तो पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के भीतर फंसे लोगों को निकाला गया। आसपास के इलाके के लोगों ने भी वहां पहुंच कर ट्रक फंसे लोगों को निकालने में मदद की ट्रक (एचपी 62-0233) बताया जा रहा है। एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है और स्वभाव से ही हम लोकतांत्रिक समाज में है। यह बात रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो के सबसे पसंदीदा कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से ही हमारा देश आज विश्व पटल पर अपनी अनूठी पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक लोकतांत्रिक प्रणाली में महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र के अंदर हम एक सुदृढ़ सरकार का निर्माण करके देश हित में अपना योगदान देते हैं। मन की बात कार्यक्रम की जिला संयोजक उषा बिरला ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत सुजानपुर मंडल में 82 बूथों पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इसमें अंजना ठाकुर सुजानपुर मंडल की संयोजिका के नेतृत्व में लोगों ने भाग लिया। वही भोरंज मंडल के 82 बूथों पर एवं हमीरपुर मंडल के 77 बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी गुजरात में आयोजित 12 राष्ट्रीय सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में कांगड़ा जिला के उपमंडल ज्वालामुखी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरी की छात्रा स्वाति ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल करके अपने राज्य और अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए कांगड़ा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने स्वाति के माता-पिता को शुभकामनाएं प्रेषित की।
346 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 70 बोतलें की बरामद फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा शराब की तस्करी एवं अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने विशेष अभियान में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 45 स्थानों में दबिश देकर 346 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी है। विभाग के नूरपुर प्रभारी की टीम ने इंदौरा के इंदपुर एवं धमोटा क्षेत्रों में अवैध शराब की भट्टी और 200 लीटर कच्ची शराब कब्जे में लेकर मौके पर नष्ट की। इसके अतिरिक्त 6 लीटर लाहन भी कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कुल्लू के जिला प्रभारी द्वारा भी जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान 140 लीटर लाहन कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। विभाग की टीमों ने निरंतर कार्रवाई कर चार दिनों में ही 346 लीटर कच्ची शराब एवं लाहन पकड़ी है। देसी एवं अंग्रेजी शराब की 70 बोतलें भी कब्जे में लेकर अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया है। आयुक्त ने कहा कि विभाग ने 25 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक 45 जगहों पर दबिश देकर 17 मामलों में अवैध शराब पकड़ी है। सभी जिला प्रभारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सभी खुदरा एवं थोक विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शराब की गुणवत्ता को जांचने के लिए सैंपल लेने एवं आबकारी नियमानुसार सख्त करवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लाईसेंस धारक की अवैध शराब की तस्करी या अनुचित गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्र समाहर्ता व जिला प्रभारियों को अवैध शराब की गतिविधियों में सलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
प्रदेश में पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त शासन को सरकार प्रतिबद्ध फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विधायक किशोरी लाल ने कहा कि पूर्व की तरह बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के आयोजन को आरंभ किया जाएगा। यह जानकारी सीपीएस ने रविवार को बैजनाथ के ग्राम पंचायत बीड़, गुनेहड़, चौगान और क्योरी का दौरा करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने सीपीएस का जोरदार स्वागत किया।उन्होंने कहा कि बीड में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव सहयोग के लिए वचनबद्ध है। बीड़ चौगान क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीड-बिलिंग से राजगुंदा तक सड़क निर्माण का कार्य आरम्भ किया जएगा। सीपीएस ने कहा कि भारत गांव में बसता है और गांव के विकास से देश-प्रदेश का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का सृजन कर विकास को सुनिश्चित बनाने को सरकार वचनबद्ध है। किशोरी लाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार करते हुए कहा कि प्रदेश लाखों कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन बहाल कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में शीघ्र ही सभी गारंटियों को लागू करेगी और प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने किसानों से देसी नस्ल की गाय पालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देसी नस्ल के पशुओं में बीमारियां कम फैलती हैं और इनके दूध तथा दूध से बने उत्पाद पोष्टिक होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सत्ता परिवर्तन के लिए परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त तथा पारदर्शी शासन देने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बीड़ से गुनेहड़ तक बस सुविधा तथा शाम को क्योरी के लिए जल्द बस सुविधा आरंभ की जाएगी। उन्होंने सत वादिनी माता मंदिर के कार्य के लिए 5100 रुपए भेंट किए। किशोरी लाल ने गुनेहड़ तथा चौगान ग्राम पंचायतों में पौधारोपण किया। इस अवसर पर रविंदर बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव, सलाहकार अनुराग शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, मिलाप भट्ट, प्रधान गुनेहड़ अंजना देवी, उपप्रधान दुनी चंद, दिलवर सिंह, दलीप सिंह, मनसा राम, रवि कुमार, राजेश शर्मा, बीडीसी सदस्य स्नेहलता, राजिंद्र सिंह परमार, अजय अवस्थी, रवि स्याल, रामानंद ट्रस्ट महासचिव राजेश शर्मा, प्रधान बीड सुरेश ठाकुर, उप प्रधान बीड़ कपिल ठाकुर, सुशील कुमार, सुमन गोस्वामी, महिला मंडल, राजन सूद, प्रधान क्योरी शिव कुमार, शेर सिंह, राजन सूद व उपप्रधान रोबन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर पद्म श्री, विद्या मार्तंड, शिरोमणि पंथ रतन संत बाबा इकबाल सिंह के परोपकारी जीवन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तीन दिन का सालाना बरसी समागम बड़ू साहिब में आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में संगतों ने शिरकत की। सिख जगत के जाने माने सिंह साहिबान जिन में प्रमुख नाम है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह, अकाल तख़्त जत्थेदार, संत बाबा भूपिंदर सिंह जर्क वाले, बाबा गुरजीत सिंह हरिगढ़ वाले, संत बाबा गुरजंट सिंह मंडवी वाले, भाई साहिब भाई सुखदेव सिंह, हज़ूरी कथा वाचक तख्त श्रीनंदेड़ साहिब महाराष्ट्र इस समारोह में सम्मलित हुए। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस समागम के दौरान बाबा की जीवनी का विमोचन किया। दुनिया भर से बड़ी संख्या में भक्तों ने सिख धर्मग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब से पवित्र बाणियौ का पाठ किया। गुरु ग्रंथ साहिब के पूर्ण पाठ में भाग लेने वाले 1889 परिवारों के अलावा, भक्तों ने 138746 जपजी साहिब, 54530 चौपाई साहिब, 9632 सुखमनी साहिब, 4028 आनंद साहिब, 1162793 मूलमंत्र, 1186890 गुरुमंत्र और अन्य बाणियौ का पाठ किया। दुनिया भर से इतनी बड़ी संख्या में संगतों के द्वारा कए गए पाठ संत बाबा इकबाल सिंह को एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने स्वयं अपने पूरे जीवन में दिव्य नाम का पाठ किया और अनंत संगतों को दिव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट सन् 2018 में सेना मेडल से सम्मानित हो चुके सूबेदार मेजर रमेश कुमार को इस गणतंत्र दिवस पर लेफ्टिनेंट रैंक से नवाजा गया। ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव बागा (नौणी) के निवासी सूबेदार रमेश कुमार को 26 जनवरी, 2018 में भी जम्मू-कश्मीर में उग्रवादियों के साथ अपने साहस का परिचय हेतु सेना मेडल से सम्मानित किए जा चुके हैं।लेफ्टिनेंट रमेश कुमार भारतीय सेना की मराठा रेजिमेंट में कार्यरत हैं। रमेश कुमार को गणतंत्र दिवस के मौके पर लेफ्टिनेंट रैंक से नवाजा गया। लेफ्टिनेंट रमेश कुमार ने अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने अपने गांव, पंचायत, तहसील या जिला का नाम ही रोशन नहीं किया है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। लेफ्टिनेंट रमेश कुमार के परिवार में पत्नी प्रवीना ठाकुर, बेटी ऐश्वर्या ठाकुर और बेटा अनमोल ठाकुर इस कामयाबी से काफी खुश है।लेफ्टिनेंट रमेश कुमार के इस सम्मान पर रमेश कुमार के परिवार, गांव वासियों सहित क्षेत्र में लोगों में खुशी की लहर है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा ने श्यामनगर स्थित गोरखा भवन में बनी नवनिर्मित पार्किंग का उद्घाटन किया व जनसमस्याओं को सुना। गोरखा भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल एवं पंजाब गोरखा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र राणा ने यहां पहुंचने पर उन्हें गोरखा (ढाका) टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया और गोरखा समुदाय की मांगों को उनके सामने रखा। इस मौके पर पहुंचे 17 गांव के मुखिया प्रतिनिधिमंडल ने भी सुधीर शर्मा को अपनी मांगों से रू-ब-रू करवाया। सुधीर शर्मा ने अधिकतर मांगों का मौके पर निपटारा किया व शेष बची मांगों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने गोरखा भवन की अतिरिक्त पार्किंग निर्माण व भवन हेतु अपनी ओर से 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। गोरखा भवन में गोरखा समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त अपने निवास पर भी उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।
फर्स्ट वर्डिस्ट। शाहपुर इंसानियत और ईमानदारी अभी भी जीवित है, इसका ये जीता-जागता उदाहरण पेश किया रतन पुत्र राजमल गांव चमडेरा जो की पेशे से राज मिस्त्री हैं। शाम को छुट्टी करके अपने घर की तरफ जा रहा था, जिसको रास्ते में एक थैला पड़ा हुआ, मिला जिसमें 94000 रूपए कुछ जरूरी दस्तावेज मिले। जिन पर कमला देवी पत्नी स्व. कश्मीर सिंह निवासी ग्राम पंचायत मंझगरां वार्ड-7, गांव जलाड़ी का पता मिला, जिस पर रतन ने उनके घर जाकर पैसे व दस्तावेज वापस किए। इस मौके पर रतन ने कहा कि मैं गरीब जरूर हूं, पर अपनी मेहनत की रोटी खाकर गुजारा करता हूं, पर इंसानियत और ईमानदारी आज भी कायम रखी है। रतन की ईमानदारी को देखकर जलाड़ी गांव वासियों ने खूब प्रशंसा की। इस मौके पर श्रीसिंह पठानिया, कमला देवी, संकुतला, दर्शन, सोनू, संजू, सतीश, अहित, सुमन देवी व मोनिका ने मिलकर रतन को सम्मानित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला व्यवस्था परिवर्तन का वादा कर प्रदेश की बागडोर संभाल रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सादगी और आकर्षक व्यक्तित्व से हिमाचल प्रदेश की जनता के दिल में सीधे उतर रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सड़क के रास्ते जहां से भी गुजरते हैं, उन्हें देखने और उनका अभिभावदन करने के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी किसी को निराश नहीं करते, जगह-जगह अपना काफिला रुकवाकर लोगों का अभिभावदन स्वीकार करते हैं और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हैं। बिलासपुर जिला के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करने के लिए सुन्हानी हेलीपैड पर लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। ज़बरदस्त नारेबाजी के बीच उनका स्वागत हुआ और जब मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ा, तो जगह-जगह लोग उनके स्वागत में कतारबद्ध हो गए। ग्राम पंचायत कोठी की पूर्व प्रधान सुनीता धीमान ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के रूप में हिमाचल प्रदेश की आवाम को एक आशा की किरण दिख रही है। वह भले व्यक्ति हैं, जमीन से जुड़े हैं और राजनीतिक जीवन में लंबा संघर्ष कर आज इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचे हैं। इसीलिए लोगों की उनसे बहुत सी उम्मीदें हैं। सुन्हानी हैलीपैड और विजयपुर के बीच सुकड़ी स्थान पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत पारंपरिक गीतों के साथ हुआ। विशेष रूप से क्षेत्र की महिलाएं मुख्यमंत्री के आगमन पर उत्साहित दिखीं। सुकड़ी में मौजूद स्थानीय निवासी विजय सांख्यान ने कहा कि हाल ही में घाघस के निकट सड़क किनारे ढाबे पर मुख्यमंत्री ने एक साधारण व्यक्ति की तरह खाना खाया, जिससे लोगों को यह विश्वास हो रहा है कि उनकी समस्याओं का हल केवल अपनी माटी से जुड़े ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ही कर सकते हैं। एक आम परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचने के बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए हैं और लोग उनकी इसी बात को पसंद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बावजूद उनका सहज व्यक्तित्व ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को लोगों से जोड़ रहा है। समय के अभाव के बावजूद मुख्यमंत्री ने लोगों को पूरा समय दिया और जाते-जाते यह वादा करते हुए भी गए, वह जल्द ही उनके बीच दोबारा आएंगे।
विधायक आशीष शर्मा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर एस्पायर संस्थान ने हमीरपुर में अपने नई शाखा का शुभारंभ किया। इस मौके पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। एस्पायर संस्थान जो कि हिमाचल में बच्चों को नीट व जेईई की कोचिंग प्रदान करता है और इस संस्थान से बहुत सारे विद्यार्थियों ने शिक्षा प्राप्त कर देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश पाया है। वर्ष 2022 में नीट व जेईई मेन्स मे इस संस्थान के 2 विद्यार्थियों ने हिमाचल में प्रथम स्थान हासिल किया था। नीट परीक्षा में संस्थान के आदित्य राज शर्मा ने 687 अंक हासिल करके प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करके ऐम्स भोपाल में प्रवेश पाया था और जेईई मेंस में संस्थान की वाणी पराशर ने 99.7 परसेंटाइल हासिल करके आईआईटी रुड़की में प्रवेश हासिल किया था। इसके अतिरिक्त संस्थान के 102 विद्यार्थियों का चयन देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के लिए हुआ था तथा 28 विद्यार्थियों का चयन देश के विभिन्न एनआईटी व आईआईटी में हुआ था। इस मौके पर मौजूद रहे आशीष शर्मा ने हमीरपुर में एस्पायर संस्थान की शाखा का शुभारंभ करते हुए संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने बताया कि जिस तरह से संस्थान ने शिमला में एक बेहतर शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की है, उसी तरह से हमीरपुर में भी बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा और और इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त करके विद्यार्थी देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पा सकेंगे। एस्पायर के निदेशक योगेंद्र कुमार मीणा के अनुसार संस्थान का नाम चाहे कितना भी ऊंचा हो, परंतु योग्य व अनुभवी शिक्षकों के अभाव में कोई भी संस्थान बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करता है। एस्पायर के निदेशक का मानना है कि हमीरपुर में इस कमी को पूरा करने के लिए एस्पायर अपने सट्रोंग फैकल्टी टीम और स्ट्रिक्ट मैनेजमेंट के साथ नई शाखा से बच्चों के सपनों को साकार करेगा। एस्पायर संस्थान की सफलता का कारण भी यही है कि इस संस्थान में बेहतरीन व अनुभवी शिक्षकों की पूरी टीम मौजूद है और एस्पायर की यही कोशिश रहती है कि बच्चों के लिए बेहतरीन व योग्य शिक्षक मुहैया करवाए जाएं, इसके लिए संस्थान पूरे देश भर से योग्य व अनुभवी शिक्षकों का चयन करता है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते महाऋषि विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने स्कूल के छात्रों को ट्रैफिक नियमों के संबंध में जागरुक किया। गुरदेव सिंह ने स्कूली बच्चों से अपील कि वह अपने परिजनों को शराब के नशे में गाड़ी न चलाने के बारे में बताएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के साथ-साथ चाेपहिया वाहन चलाते समय भी हमेशा सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। गुरदेव सिंह ने छात्र-छात्राओं को नशा से दूर रहने नशामुक्त जीवन जीने का संदेश भी दिया। साथ ही नशे से होने वाले नुकसान नुकसान के बारे में भी बताया गया। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे अंजान लिंक में क्लिक नहीं करने, टावर लगाने के नाम से होने वाले ठगी, ईनामी राशी जीतने के लालच से होने वाले ठगी, ओएलएक्स में होने वाले ठगी, करोड़पति बनने वाले लुभावाने ऑफर से होने वाली ठगी, सोशल मीडिया साइट्स में अंजान लोगों से दोस्ती नहीं करने, अपना मोबाईल-लैपटाप में पासवर्ड प्रोटेक्ट रखने, प्रोफाईल आईडी लॉक करके रखने आदि साइबर अपराधों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही दाेपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन नहीं चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने, हेलमेट पहन कर वाहन चलाने, बिना लाईसेंस वाहन नहीं चलाने की भी जानकारी दी। नशे से संबंधित जानकारी के साथ बढ़ते साइबर अपराधों से सचेत रहने, यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी अपने मित्रों एवं भाई-बहनों से भी साझा कर उन्हें भी जागरूक करने की अपील की गई।
पहले दिन धर्मशाला, पालमपुर व देहरा के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला 28 जनवरी से दो दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन आज धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आयुष ग्रुप ऑफ़ कंपनीज इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक जितेंद्र सोढी ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हेलिओ कोचिंग सेंटर धर्मशाला के नितिन शर्मा एवं शिवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहले दिन के मुकाबलों में एकल मुकाबलाें के 40 वर्ग में योल की सरिता शर्मा ने पालमपुर की संतोष कुमारी को हराया, पुरुष वर्ग के 50 वर्ग के एकल मुकाबले में धर्मशाला के दौलतराम धीमान ने अगले राउंड में प्रवेश किया। 45 वर्ग के पुरुष मुकाबलों में धर्मशाला के अनिल कुमार ने इंदौरा के संजय कुमार को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। 40 वर्ग के पुरुष एकल मुकाबलों में धर्मशाला के विनोद कुमार ने नगरोटा बगवां के पवनेश को हराया, धर्मशाला के गौरव चड्ढा ने धर्मशाला के अनिल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। 35 वर्ग के पुरुष एकल मुकाबलों में ज्वालामुखी के क्वेश्चन ने नगरोटा बगवां के शोभित को पराजि किया। इंदौरा के इंद्र सैनी ने डेरा के दीपक दीपक कुमार को हराया. धर्मशाला के विक्रांत राणा ने धर्मशाला के विनोद को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। 60 वर्ग के पुरुष एकल मुकाबले में नगरोटा बगवां के सुभाष पठानिया ने पालमपुर के सुनील सिंह ठाकुर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं, पालमपुर के डॉ. सुशील चंद्र नाग ने कैप्टन रजिंदर कटोच हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन कल 29 दिसंबर को शाम को 5:00 बजे धर्मशाला के विधायक एवं पूर्व में रहे मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा किया जाएगा और जो इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता रहेंगे, वह आने वाले समय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर विशेष रुप से जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी विशाल मिश्रा, पंकज शर्मा, गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, संदीप ढींगरा व अनुभव वालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक ने रैली जजरी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए करोड़ों रुपए की धनराशि का प्रावधान किया जा रहा है। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली जजरी के वार्षिक उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि रैली जजरी क्षेत्र में सड़काें-पुलों पर लगभग 10 करोड़ 66 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि जजरी से बलड़ा, बलयाणी, अंदरोली सड़क पर कुल 3 करोड़ 34 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी सड़क पर 30 मीटर लंबे पुल के लिए एक करोड़ 29 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। विधायक ने बताया कि शुक्कर खड्ड पर लगभग 6 करोड़ 3 लाख रुपए की लागत से 150 मीटर लंबे डबल लेन पुल का निर्माण किया जाएगा। इसकी डीपीआर मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंच गई है तथा इस संबंध में सभी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि यहां के सभी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि बच्चों को उनके घर के पास ही आधुनिक शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा बालक नाथ मंदिर और अन्य धार्मिक स्थानों को रज्जू मार्गों से जोड़ने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करेगी। रैली जजरी में बिलासपुर जिला की सीमा पर दो शहीद स्मृति द्वार बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रैली जजरी स्कूल में बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण कार्य को पूरा करने, सीढ़ियाें एवं शौचालयों के निर्माण और अन्य कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जाएगा तथा खो-खो की मैट के लिए भी लगभग 15 लाख रुपए की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चंद, सोशल मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, समाजसेवी जगदीश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विपिन ढटवालिया, जजरी पंचायत की प्रधान सरोती देवी, रैली पंचायत के उप प्रधान मुख्तयार सिंह, पूर्व उपप्रधान राकेश कुमार, कर्नल देवेंद्र सिंह, तेजेंद्र ठाकुर, अविनाश शर्मा, महेंद्र सिंह व स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कांगड़ा के रैफल ड्रॉ में 032247 टिकट नम्बर धारक को प्रथम पुरस्कार के तौर पर होंडा स्कूटी मिली है। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने रेडक्रॉस सोसाइटी के ड्रॉ निकाले। उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार के अलावा ड्रॉ में 016356 टिकट नम्बर धारक को एलईडी टीवी, 046286 टिकट नम्बर धारक को रेफी्रजिरेटर, 010854 टिकट नम्बर धारक को वॉशिंग मशीन, 076453 टिकट नम्बर धारक को माइक्रोवेव ओवन, 018605 और 076161 टिकट नम्बर धारकों को इंडक्शन चूल्हा, 058659 और 037091 टिकट नम्बर धारकों को सिलाई मशीन के अलावा 016301 और 088745 टिकट नम्बर धारकों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 2500-2500 रुपये के नकद पुरस्कार निकले हैं। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विजेताओं को मूल टिकट एक महीने के अंदर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव कार्यालय धर्मशाला में जमा कराना होगा। इसके अलावा कृषि मंत्री ने पिछले साल 15 अगस्त पर निकाले रेडक्रॉस सोसाइटी ड्रॉ के दो विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। उन्होंने 2022 के ड्रॉ के पांचवे पुरस्कार की विजेता रक्कड़ तहसील के भड़ोली गांव की आशा देवी को माइक्रोवेव ओवन और छठे पुरस्कार की विजेता हारचकियां तहसील के लपियाणा गांव की वीना देवी को इंडक्शन चूल्हा भेंट किया।
26 जनवरी को रिज मैदान शिमला पर होने वाली परेड में इस वर्ष सोलन कॉलेज के 3 रोवर और 2 रेंजर्स ने भाग लिया। जिनमें से रोवर ओमदत्त ने दस्ते का नेतृत्व किया। परेड की तयारी के लिए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा पहले सिलेक्शन कैंप और फिर 10 दिन का गणतंत्र दिवस समारोह शिविर लगाया गया जिसमें पूरे हिमाचल के विभिन्न कॉलेज से आए 143 रोवर्स और रेंजर्स ने भाग लिया। जिसमे सोलन कॉलेज के 3 रोवर्स (ओमदत्त , एकराज, आदर्श)और 3 रेंजर्स (सृष्टि, रंजना और निकिता ) ने भाग लिया। इस शिविर में परेड की रिहर्सल के साथ साथ रोवर्स और रेंजर्स को स्काउटिंग से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। सोलन कॉलेज के सभी रोवर्स और रेंजर्स ने उत्तीर्ण प्रदर्शन किया जिसके चलते रोवर ओमदत्त को दस्ते का कमांडर बनाया गया। परेड के बाद रोवर ओमदत्त की कमांड और शूट को सभी उच्च अधिकारियों ने सराहा। रोवर ओमदत्त ने न केवल अपना बल्कि अपने कॉलेज का नाम भी अपने उत्तीर्ण प्रदर्शन से रोशन किया।
बीते दिनों पंजाब राज्यपाल आवास पर गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें जीवन में सफल होने के मूल मंत्र दिए। राज्यपाल ने छात्रा दिव्यांशी गुप्ता और जायना भसीन को पढ़ाई करने के लिए मोबाइल और टीवी देखने में ज्यादा समय व्यतीत न करने की बात की।
फर्स्ट वर्डिक्ट । भवारना उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायत सपडुल की वार्ड-1 की आंगनबाड़ी में "वो दिन योजना" के तहत महिलाओं के लिए एक जागरूकता कैंप लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उदेश गुलेरिया ने की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता, शिशु के प्रारंभिक 2 वर्ष आयु की देखभाल एवं बच्चों में कुपोषण की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत के वार्ड-2 की वार्ड सदस्य शीला देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी तथा गांव की महिलाएं स्वर्णा देवी, सपना, सुदर्शना, मीनाक्षी, पिंकी व सुनीता आदि उपस्थित रहीं।
बेसहारा पशुओं के लिए रात्रि आश्रय बनाने के दिए निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला वर्तमान प्रदेश सरकार ने राज्य में वंचित वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च अधिमान दिया है। इसके साथ-साथ सरकार बेसहारा पशुओं के कल्याण के लिए भी बहुआयामी कदम उठा रही है। शुक्रवार सायं शिमला में गौसेवा आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पशुपालन विभाग को बेसहारा पशुओं आश्रय प्रदान करने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्प लाइन-1100 के माध्यम से लोग बेसहारा पशुओं से संबंधित जानकारी व शिकायत कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में एक मोबाइल एप्लीकेशन भी विकसित करने के निर्देश दिए, जिसमें कि बेसहारा पशुओं के छायाचित्र अपलोड किए जा सकें। उन्होंने कहा कि लोगों से शिकायत प्राप्त होने के उपरांत यह सूचना संबंधित खंड के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं फार्मासिस्ट से साझा की जाएगी और यह उनकी जिम्मेदारी होगी कि बेसहारा पशु को गौसदन या अन्य उपयुक्त स्थल में पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए इस हेल्पलाइन के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20वीं पशु गणना के अनुसार राज्य में 36,311 बेसहारा पशु हैं, जिनमें से 20,203 बेसहारा पशुओं को विभिन्न गौसदनों में आश्रय प्रदान किया गया है और अभी भी 9,117 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पशुओं को बेहतर आश्रय सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मौजूदा गौशालाओं के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, जिसके लिए पशुपालन विभाग के अधिकारी वन विभाग की सहायता से चरागाह और जल स्त्रोतों के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करें। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की देखभाल के लिए रात्रि आश्रय निर्मित करने और पर्याप्त संख्या में कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में 10 दिन के भीतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सुविधा के लिए बेसहारा पशुओं से उत्पन्न समस्या तथा इनके कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के निवारण के लिए पूर्ण गंभीरता के साथ कार्य कर रही है और इसके लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने कहा कि विभागीय अधिकारी बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए फील्ड में गंभीरता से कार्य करें और इस समस्या के निवारण के लिए गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लें। उन्होंने इस दिशा में व्यावहारिक कदम उठाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, पशुपालन सचिव अजय शर्मा, सचिव सूचना प्रौद्योगिकी अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मनोज शर्मा । अर्की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी में प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में वोकेशनल एजुकेशन के अंतर्गत 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के 57 छात्र-छात्राओं के लिए 26 जनवरी 2023 से 28 जनवरी 2023 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में पर्यटन विषय की शिक्षिका रेहा शर्मा के मार्गदर्शन में होटल पैलेस व्यू अर्की में कक्षा दसवीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों ने और बाघल होटल दाडलाघाट में कक्षा नवी और 11वीं के 34 विद्यार्थियों को वहां के स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। होटल पैलेस व्यू अर्की में अनुज गुप्ता एवं वहां के स्टाफ सदस्यों द्वारा एवं बाघल होटल दाडलाघाट में अमर दास एवं वहां के स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को होटल के विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों के सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस प्रशिक्षण में बच्चों के साथ पर्यटन विषय की अध्यापिका रेहा शर्मा तथा उनके सहयोग के लिए प्रवक्ता अर्थशास्त्र अमिता कौशल, प्रवक्ता संस्कृत नीलम कुमारी एवं टीजीटी आर्ट्स अर्चना कुमारी उक्त प्रशिक्षण स्थानों पर उपस्थित रहे।
कैम्पा निधि को ऊर्जा बचत क्षेत्र में करें व्यय लोक निर्माण और अन्य निष्पादन एजेंसियां करेंगी वन विभाग से संबंधित सभी निर्माण कार्य फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत प्रदान की जाने वाली स्वीकृतियों के विलंब पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एफसीए मामलों में तेजी लाने के लिए एक प्रभावी प्रणाली विकसित करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए, ताकि राज्य में विकासात्मक परियोजनाओं पर काम शीघ्र शुरू हो और वह निर्धारित समयावधि में पूर्ण की जा सकें। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं यहां वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों, पर्यटन परियोजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों, सड़कों और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण सहित अन्य मामलों में एफसीए मंजूरी के लिए समय सीमा का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को एफसीए की समयबद्ध मंजूरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि विकासात्मक परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके, जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण में संतुलित दृष्टिकोण अपना कर राज्य में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि एफसीए मंजूरी में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां एफसीए आवश्यक है, वहां संबंधित विभाग एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेगा, जबकि संबंधित मंडल के डीएफओ परियोजनाओं के विलंब से बचने के लिए समयबद्ध तरीके से सहयोग करना सुनिश्चित करेंगे। प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबन्धन और योजना प्राधिकरण कैम्पा की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि 22 फरवरी, 2019 तक की हिमाचल प्रदेश की 1,660 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी राष्ट्रीय प्राधिकरण के पब्लिक अकाउंट से प्रदेश प्राधिकरण के पब्लिक अकाउंट में हस्तातंरित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैम्पा के तहत ऊर्जा बचत क्षेत्र पर धनराशि व्यय की जानी चाहिए। उन्होंने राज्य प्राधिकरण को शासी निकाय की बैठक शीघ्र बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में वन विभाग के सभी निर्माण कार्यों को लोक निर्माण विभाग तथा अन्य निष्पादन एजेंसियों के माध्यम से करवाने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय है। इसलिए वन विभाग को पौधारोपण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बैठक में अवगत करवाया गया कि वन विभाग ने प्रथम चरण में राज्य में 15 स्थान चिन्ह्ति किए हैं, जहां 256.50 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण स्थल की ऊंचाई के अनुसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पौधों की जीवित्ता दर बढ़े और उन्होंने भविष्य में पौधरोपण के लिए अधिक स्थान चिन्ह्ति करने के निर्देश देते हुए कहा कि वन विभाग पौधरोपण स्थलों की निरंतर निगरानी भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, प्रधान सचिव विधि राजीव भारद्वाज, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, विशेष सचिव सीपी वर्मा, पीसीसी (हॉफ) अजय श्रीवास्तव, पीसीसीएफ (वन्य जीव) राजीव कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैम्पा नागेश कुमार व एपीसीसीएफ (वित्त) एसके कापटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रोबोट-एडेड सर्जरी के माध्यम से किडनी ट्यूमर से पीड़ित 2 बुजूर्गों का सफलतापूर्वक किया इलाज गगन शर्मा। पांवटा साहिब चिकित्सा जगत में आई नई क्रांति से गंभीर से गंभीर मरीजों को बचाना संभव हो पाया है। वहीं, रोबोटिक सर्जरी किडनी व प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों के लिए वरदान की तरह साबित हो रही है, यह बात जाने माने यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित डढवाल ने पांवटा साहिब में आयोजित एक प्रैस कान्फ्रेंस में कही, जो कि हाथों की बजाए ‘दा विंची’ रोबोटिक सर्जरी से मरीज को उपचार के दौरान मिलती राहत जैसे खून की बर्बादी, कम दर्द, कम निशान व तुरंत राहत संबंधी जागरूक करने के लिए शहर में पहुंचे थे। फोर्टिस अस्पताल में यूरोलॉजी, रोबोटिक और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग के कंस्लटेंंट डॉ. रोहित डढवाल ने बताया कि हाथों की बजाए रोबोटिक सर्जरी मरीज के लिए कम तकलीफ व ज्यादा लाभदायक साबित हुई है। उन्होंने बताया कि मरीज के ऑप्रेशन के दौरान शरीर के जिन हिस्सों तक हाथ पहुंचाना मुश्किल था, अब 360 डिग्री तक घूमने वाले रोबोट की मदद से वहां पहुंचकर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कैंसर को जड़ से खत्म करने के लिए रोबोटिक सर्जरी कैंसर के मरीजों के एक वरदान की तरह है। उन्होंने बताया कि रोबोट की मदद से रोगी के शरीर में डाले गए एक विशेष कैमरे के माध्यम से ऑपरेटिव एरिया का 3डी व्यू देखकर कर उसको पूरी तरह से तंदरूस्त किया जा सकता है। डॉ. डढवाल ने बताया कि हाल ही में रोबोटिक सर्जरी से 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के बाएं गुर्दे में 5 से 4 सेमी के आकार वाले टयूमर को रोबोट एडेड सर्जरी से पूरी तरह से खत्म कर उनको नया जीवनदान दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त बुजुर्ग मरीज महिला को काफी समय से बार-बार पेशाब आने, जी मचलने और सामान्य अस्वस्थता के साथ-साथ पेट के बायीं तरफ दर्द हो रहा था, जिनका रोबोट-एडेड नेफरेक्टोमी से उनके टयूमर को पूरी तरह से काट दिया गया, जो कि अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसी तरह एक अन्य 74 वर्षीय मरीज महिला जो कि हेमेटुरिया (मूत्र में रक्त आना) से पीडि़त थी, जिसकी जांच के बाद उनके बाएं गुर्दे में रीनल मास (असामान्य वृद्धि) का पता चला, जिनकी वृद्धास्था को देखते हुए उनका रोबोटिक सर्जरी से टयूमर हटा दिया गया, जो कि आज पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मामलों पर चर्चा करते हुए, डॉ. डढवाल ने कहा, रोबोट-एडेड सर्जरी ने स्वास्थ्य सेवा में क्रांति ला दी है और प्रोस्टेट और किडनी के कैंसर के साथ-साथ पेल्वीयुरेटरिक जंक्शन ऑबस्ट्रक्शन, डीप पेल्विक और स्त्री रोग प्रक्रियाओं जैसी गैर-कैंसर स्थितियों के लिए गोल्ड स्टैंर्डड उपचार के रूप में स्थापित किया गया है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रधानाचार्य शशि भूषण ने औपचारिक रूप से शिविर का शुभारंभ किया। प्राचार्य शशिभूषण ने बताया कि इन सात दिनों में छात्र श्रम के बारे में जानेंगे व उसे स्वयं महसूस करेंगे। प्रो. पंकज कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का समापन 3 फरवरी को होगा। इस कार्यक्रम में प्रो. जगन सिंह छात्रों के साथ रहेंगे व उनका मार्ग दर्शन करेंगे। उनके दिशा-निर्देशों का पालन छात्रों को करना पडे़गा। इस दौरान विभिन्न विभागों के गणमान्य व्यक्ति भी छात्रों को संबोधित करेंगे। इस उपलक्ष्य पर राजेश कुमार, लिपिक हरजिंदर सिंह व वीर सिंह भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज यहां राजभवन में एशिया नेट न्यूज चैनल के ‘प्राउड टू बी एन इंडियन’ कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर आए मध्यपूर्वी देशों के भारतीय मूल के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विदेश में रहे भारतीय मूल के विद्यार्थी भारत के दूत की भूमिका हुए विश्व में हमारी समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं का प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और मिट्टी से सदैव जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि आज भारत पुनः महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, भारत के बदलते स्वरूप और भारत के विशाल लोकतंत्र जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। राज्यपाल ने देवभूमि में पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और यहां का स्वच्छ वातावरण उन्हें अवश्य ही आकर्षित करेगा। उन्होंने एशिया नेट न्यूज चैनल द्वारा टूअर आयोजित करने के प्रयासों की सराहना की। इससे पूर्व एशिया न्यूज के मुख्य समन्वयक सम्पादक प्रशांत रघुवम्सम ने राज्यपाल का स्वागत किया और विद्यार्थियों के साथ संवाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राज्यपाल से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और गणतंत्र दिवस परेड के अनुभव भी साझा किए।
विनायक ठाकुर । देहरा ग्राम पंचायत दयाल में स्थित मंदिर में चोरी कर रहे युवक को पकड़ने वाले फोटोग्राफर राकेश कुमार को पंचायत ने गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया। राकेश ने पिछले साल 29 अक्तूबर को मंदिर में चोरी कर भाग रहे दो में से एक पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। राकेश की बहादुरी से चोर मंदिर में चोरी नहीं कर पाए थे। 26 जनवरी को पंचायत ने उनको पुरस्कार प्रदान किया।
जिला नार्कोटिक्स समन्वय टीम की बैठक में विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला नशा और उससे संबंधित कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में आज शुक्रवार को जिला नार्कोटिक्स समन्वय टीम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। इस अवसर पर जिला नार्कोटिक्स समन्वय समिति के संयोजक पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशाल शर्मा भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि नशा और उसकी तस्करी प्रशासन और समाज दोनों के लिए बड़ा खतरा होने के साथ-साथ चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए निडर होकर प्रशासन का सहयोग करने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। समन्वय के साथ कार्य करें सभी विभाग डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि नशे की रोकथाम सिर्फ एक विभाग की ही जिम्मेदारी नहीं है। इसको नियंत्रित करने के लिए सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आबकारी, वन और पंचायती राज जैसे विभागों को बहुत निकट समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशा और उसकी तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत प्रशासन और पुलिस तक पहुंचे, उसके लिए सभी विभागों को अपनी आंखे खुली रखने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी विभागों को नशे के सेवन और उसकी तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना के त्वरित एक दूसरे से साझा करने के निर्देश दिए। 10 से 25 जून तक चलेगा भांग उखाड़ने के लिए अभियान उपायुक्त ने बताया कि भांग के पौधों को उखाड़ने और उसकी पैदावार पर अंकुश लगाने के लिए जिले में हर वर्ष 10 से 20 जून तक एक समर्पित अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में शिक्षण संस्थानों, पंचायतों, गैर सरकारी संस्थाओं, यूवक मंडलों, महिला मंडलों और समाज के विभिन्न घटकों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभिायान के दौरान अच्छा कार्य करने वालों को 26 जून अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य पर प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। नशा पीड़ितों के लिए हो एक समर्पित हेल्पलाईन नंबर डॉ. निपुण जिंदल ने बैठक में स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में नशे का दंश झेल रहे पीडि़तों के लिए एक समर्पित हेल्पलाईन नम्बर चलाने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से नशा पीडि़तों की समस्याओं को सुनने, उनकी काउंसलिंग करने और उनके उपचार से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। रेडक्रॉस के माध्यम से दोबारा शुरु किए जाएंगे डि-एडिक्शन केंद्र उपायुक्त ने कहा कि जिला में नशे से पीडि़त व्यक्तियों के उपचार के लिए नशा निवारण केंद्रों को और सुदृढ़ किया जाएगा। धर्मशाला सहित अन्य प्रमुख स्थानों में प्रशासन रेडक्रॉस के माध्यम से नशा निवारण केंद्रों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य करेगा। जागरुकता शिविरों के लिए तैयार होगा डिस्ट्रिक्ट एक्शन पलान डीसी ने कहा कि नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए प्रशासन और पुलिस के साथ अन्य विभागों द्वारा भी जागरुकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जागरुकता शिविरों के लिए डिस्ट्रिक्ट एक्शन पलान तैयार किया जाएगा। जिसके तहत पुलिस और सामान्य प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, आबकारी, जिला कल्याण विभाग सहित गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों मे जागरुकता शिविर आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग शिक्षण संस्थानों के अवाला युवा मंडलों को भी नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने का कार्य करेंगे। नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के साथ करेंगे कार्य : एसपी जिला नार्कोटिक्स समन्वय समिति के संयोजक पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशाल शर्मा ने कहा कि नशे की तस्करी और उसके सेवन के प्रति पुलिस विभाग जीरों टॉलरेंस नीति के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जिला में नशा तस्करों को पकड़ने और उनके नेटवर्क को कमजोर करने के लिए कारगर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा शिक्षण संस्थानों में जागरुकता शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग जिला में युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग या युवा नशे से पीडि़त है वह पुलिस को नशा तस्करों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके मित्र के रूप कार्य करते हुए उनकी पहचान गोपनीय रखेगी और नशा तस्करों के विरुद्ध उपयुक्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने समाज से अपील की उनके बच्चों और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशा तस्करों को पकड़वाने में पुलिस की सहायता करें। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बिट्टू ने कहा कि हर समस्या का होगा समाधान मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू गृह जिला मुख्यालय में स्थित वीरभूमि टैक्सी यूनियन हमीरपुर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उनका स्वागत किया। सुनील शर्मा बिट्टू ने उनकी उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने उनके समक्ष टैक्सियों को जगह उपलब्ध करवाने व पार्किंग की समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि उन्हें 2 कमरों का कार्यालय मिल गया है तथा उसके ऊपर करीब 15 गाड़ियाें को खड़ा करने की जगह भी आवंटित हुई है। उन्होंने मांग रखी कि इस भूमि को टैक्सी यूनियन के नाम किया जाए। सुनील शर्मा बिट्टू ने टैक्सी आप्रेटरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व उनकी समस्याओं को शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बैंकों से ऋण लेकर टैक्सी ऑप्रेटर अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं तथा सरकार उनकी समस्याओं को भली-भांति जानती व समझती है। उनकी हर समस्या का निराकरण किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम शर्मा, जिला कांग्रेस के महासचिव प्रवेश ठाकुर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष टौणीदेवी रजेश ठाकुर, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सचिव संजीव धीमान, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, रंजीत धीमान, रमेश, पवन चिंदी, सुनील रणौत, पंकज मिन्हास व विकास युकां के प्रदेश प्रवक्ता निशांत शर्मा मौजूद रहे।
दाैरे के दाैरान पंचायत कार्यालय में सुनीं लाेगाें की समस्याएं मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने अर्की की ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी का दौरा किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सीपीएस संजय अवस्थी का गर्मजोशी एवं फूलमालाओं के साथ स्वागत किया व सीपीएस बनने पर बधाई दी। इसके पश्चात सीपीएस संजय अवस्थी ने पंचायत सेवड़ा चंडी के कार्यालय में स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना।सीपीएस अवस्थी ने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया की अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार के बजट की कमी को नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के खाली से सौरा-कनैता-परयाब सड़क जिसका निर्माण कार्य माइनिंग फंड के अधीन युद्धस्तर पर जारी है। इसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा, ताकि इन गांवों को सड़क सुविधा मुहैया करवाई जाए। इसके अतिरिक्त सीपीएस संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के जनप्रतिनिधियों से कहा कि ग्राम पंचायत की अन्य गांव जो सड़क सुविधा से वंचित हैं, उनका एस्टिमेट बनाकर भेजे, ताकि इन गांवों को भी सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस मौके पर लोगों की अन्य समस्याओं को सीपीएस संजय अवस्थी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन पर तुरंत आदेश जारी करके हल करने का आदेश जारी किए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी प्रधान नोखराम, उप प्रधान तुलसी शर्मा, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के खजांची रोशन वर्मा, ब्लॉक सचिव जयसिंह ठाकुर, सोशल मीडिया ब्लॉक कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, कृष्ण चंद महाजन, ईश्वरदत शर्मा, कान्ह चंद, कांशीराम, दिलाराम, नारायण दत्त शर्मा व जीतराम सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रवीन कुमार । भवारना उपमंडल पालमपुर के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत सांबा की आंगनबाड़ी कौना में "वो दिन योजना" के तहत महिलाओं के लिए एक जागरूकता कैंप लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विकास राणा (जीएएच हल्दरा कौना) ने की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता, शिशु के प्रारंभिक 2 वर्ष आयु की देखभाल एवं बच्चों में कुपोषण की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर आईसीडीएस सुपरवाइज़र भेडू महादेव प्रवेश शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी देवी, रेणु रानी, सरोज कुमारी, आशा वर्कर, बिंता देवी, वार्ड मेंबर नीतू एवं ग्राम पंचायत सांबा की महिलाएं उपस्थित रहीं।
महारल स्कूल के वार्षिक पारितोषिक समारोह में विधायक लखनपाल ने सम्मानित किए होनहार महंत चमन लाल ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार सीखने की कही बात मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर शिक्षा सभी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सफलता और सुखी जीवन के लिए जिस तरह स्वस्थ शरीर के लिए भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार उत्कृष्ट समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी है। यह बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महारल के वार्षिक पारितोषिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कही है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश के हर बच्चे को गुणात्तमक शिक्षा मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार बड़े-बड़े शहरों के बड़े व महंगे स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और हमारे देश का भविष्य तभी उज्जवल बनेगा जब हम अपने बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह अपने बच्चों की प्रतिभा को तलाश कर उन्हें शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र की गतिविधियों में आगे बढ़ने का मौका प्रदान करें, ताकि बच्चे अपने भविष्य के साथ-साथ अपने राष्ट्र के बेहतर निर्माण में अपना योगदान दे सकें। इस समारोह के दौरान विधायक ने साल भर उत्कृष्ट रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पहाड़ी गीतों, नाटियों, पंजाबी व हरियाणवी गीतों व गिद्दों पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी साथ ही देश प्रेम से जुड़े देश भक्ति गीतों पर नाटकीय प्रस्तुति देते हुए छात्रों ने सैनिकों की अदभुत प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सांस्कृतिक प्रोग्राम करने वाले छात्रों को 11 हजार रुपए की राशि भी भेंट की। इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य विजय कपिलेश ने स्कूल पहुंचने पर मुख्यातिथि व उनके साथ आए वरिष्ठ लोगों का भव्य स्वागत किया और बच्चों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महारल के वार्षिक पारितोषिक समारोह में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के साथ सच्ची सरकार सिद्ध चानों मंदिर समैला के महंत एवं सेवक चमन लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महंत चमन लाल ने अपने संबोधन में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार सीखने की बात कही है। गौर हो कि महंत चमन लाल क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों में शुमार हैं और हर दिन किसी न किसी तरह समाज सेवा से जुड़कर अपना योगदान देते रहे हैं। महंत चमन लाल ने कोरोना काल में भी समाज सेवा करते हुए गरीब व असहाय लोगों के लिए कई उपयुक्त कदम उठाए थे। क्षेत्र के दायरे में आने वाले सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले गरीब बच्चों के लिए वह हर साल यूनिफॉर्म, कॉपी, पैंसिल, जूते, बैग इत्यादि की सहायता भी देते रहे हैं। उनका समाज में सेवा भाव का अग्रणीय योगदान रहा है। स्कूल प्रधानाचार्य विजय कपिलेश व सीनियर सुप्रिटेंडेंट अश्वनी भोगल ने उन्हें टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समस्त स्कूल के बच्चे उनके अभिभावक व कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएमसी कमेटी के सदस्यों व खास तौर पर प्रधान राकेश पटियाल का बहुमुल्य योगदान रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में शिमला शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरक पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स का विमोचन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नई दिल्ली से प्रसारित परीक्षा पर चर्चा के छठे संस्करण का प्रसारण भी देखा। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों के बारे में भी पढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्य पुस्तकों के अलावा अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र, मार्गदर्शक और दार्शनिक होती हैं और किताबें हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह प्रदेश के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों के साथ संवाद कर चुके हैं और इसमें उन्होंने पाया कि पाठ्य पुस्तकों के अलावा अन्य पुस्तकें पढ़ने में विद्यार्थियों की रूचि कम होती है। अभिभावकों और शिक्षकों को भी बच्चों को ज्ञानवर्धक किताबें उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि उनमें पढ़ने की आदत विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मूल रूप से यह पुस्तक बच्चों में परीक्षाओं के दौरान होने वाले तनाव को कम करने के संदर्भ में लिखी है। इसमें जीवन प्रबंधन के सम्बन्ध में विशेष जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले तनाव मुक्त रहने के लिए प्रेरित करेगी और इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच संवाद बढ़ेगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, छोटा शिमला और बयोलिया स्कूल के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जालंधर में दिवंगत सांसद चौधरी संतोख सिंह की अंतिम अरदास में भाग लिया। चौधरी संतोख सिंह का निधन 14 जनवरी, 2023 को हुआ था। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी संतोख सिंह के निधन से उत्पन्न हुई रिक्तिता को भरा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चौधरी संतोख सिंह पूरे पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ रहे। उन्होंने विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब में चुनावों के दौरान हमने दिन-रात एक साथ प्रचार किया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वारिंग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देशभक्ति और मातृभूमि के सम्मान का दिया संदेश! फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी में हिमाचल राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ''हिमाचली बाय हार्ट, इंडियन बाय स्पिरिट'' थीम पर आधारित दो दिवसीय मेगा बाइक राइड का सफल आयोजन, 25 व 26 जनवरी को किया गया। इस मेगा इवेंट में दिल्ली के प्रसिद्ध डी आर ई आर (दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स) बाइकर्स ग्रुप के सदस्यों के साथ आईईसी यूनिवर्सिटी के छात्रों और प्राध्यापकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस बाइक रैली में लगभग 80 से अधिक बाईकर्स सम्मिलित हुए जिनका स्वागत विश्वविद्यालय परिवार (शैक्षिणिक एवं गैरशैक्षिणिक ) द्वारा बड़े जोर शोर से किया गया। इस भव्य रैली के माध्यम से, पहले दिन दिल्ली से आईईसी यूनिवर्सिटी तक तथा गणतंत्र दिवस के दिन आईईसी यूनिवर्सिटी से बद्दी, नालागढ़ होते हुए वापस दिल्ली तक देश प्रेम का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जो देशप्रेम की भावना से पूर्ण थे। साथ ही प्रोफेसनल म्यूजिकल बैंड 'जाहिर' की शानदार परफॉरमेंस ने कार्यक्रम को और आकर्षक और रोमांचक बनाया। इस कार्यक्रम से न केवल दर्शकों का मनोरंजन हुआ, अपितु उनके दिलों में सशक्त राष्ट्रभक्ति का बीजारोपण भी हुआ है। कार्यक्रम के अंत में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आईईसी यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने इस मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए सभी प्रशंसा एवं धन्यवाद किया। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुलिस के सहयोग की भी सराहना की।
तिलक राज। कांगड़ा शिक्षा खंड कांगड़ा के प्राथमिक पाठशालाओं के 45 शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुरकड़ी में आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए खंड कांगड़ा के बीआरसीसी सुशील कुमार सिहोत्रा ने बताया कि इस कार्यशाला में खंड कांगड़ा के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों के 45 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को किस प्रकार से पढ़ाया जाए कि वे आसानी से पठन-पाठन प्रक्रिया को सीख सके। कक्षा प्रथम से तृतीय तक बच्चों को पूर्ण व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। इस प्रशिक्षण में जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय से प्रशिक्षित रिसोर्स पर्सन शीतल, उपमा, उषा देवी, विजय कुमार, रोमी व विनय मोहन अध्यापकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण गतिविधि आधारित प्रशिक्षण है। करोना महामारी के समय बच्चों में जो लर्निंग गेप उत्पन्न हुए थे, उनको किस प्रकार से दूर किया जाए, यह प्रशिक्षण एक उपयोगी भूमिका अदा करने वाला है। बीआरसीसी प्राथमिक समग्र शिक्षा खंड कांगड़ा सुशील कुमार सिहोतरा ने बताया कि वर्ष 2021 में हुए नेशनल अचीवमेंट सर्वे के आधार पर देखा गया था कि कुछ बच्चों को अपनी कक्षा के स्तर का ज्ञान ही नहीं होता। उदाहरण के तौर पर तीसरी कक्षा के बच्चे को दूसरी कक्षा का ज्ञान नहीं होता है, ऐसे में जो गैप बन जाता है। इस गैप को दूर करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यशाला 27 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगी। 30 जनवरी, 2023 को इस प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुरकड़ी में निपुण मेले का आयोजन किया जाएगा। आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी, केंद्र मुख्य शिक्षिका अलोका देवी, प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कांगड़ा के प्रधान श्री कमलजीत, बीआरसीसी कार्यालय से अनूप सिंह व चंचल देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला कम्युनिटी हॉल धर्मशाला में आज सोशल ऑडिट के अंतर्गत जन सुनवाई का आयोजन किया गया। मेयर ओंकार नेहरिया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लगभग 500 में से 400 घर बन कर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 187 घरों का सोशल ऑडिट डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन व उनकी टीम द्वारा किया गया है।डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन केवल कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण 16 जनवरी से 21 जनवरी तक किया गया, जिसमें वर्ष 2015-16 से वर्ष 2021 तक के निर्मित भवनों का सोशल ऑडिट टीम द्वारा किया गया। लाभार्थियों से आवास योजना से मिले लाभ से व उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी के साथ-साथ इस योजना को प्राप्त करने में आई समस्याओं, जारी की गई किस्तों व निर्माण किए घरों के बारे जानकारी जुटाई गई। केवल कुमार ने बताया कि के दौरान जन सुनवाई सुनवाई के दौरान लाभार्थियों की आपत्तियों तथा समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन के लिए स्थानीय लोगों के सुझाव लिए गए। सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा किए गए आवास योजना शहरी के सोशल ऑडिट रिपोर्ट के मुख्य बिंदु सांझा किए। इस अवसर पर मेयर आंेकार नेहरिया ने नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त अनुराग चंद्र का स्वागत किया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर सर्व चंद गलोटिया, आयुक्त नगर निगम अनुराग चंद्र, सहायक आयुक्त प्रीति पाल सिंह, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, स्थानीय निवासी, नगर परिषद के समस्त पार्षद, अधिकारी व विशेषज्ञ मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश आशा वर्करज़ यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां अध्यक्ष सत्या रांटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि आशा कार्यकर्त्ता प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने न्यूनतम मानदेय निर्धारित करने तथा उनके लिए नीति बनाने की मांग रखी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड महामारी के दौरान उनकी बहुमूल्य सेवाओं को ध्यान में रखते उनकी मांगें पूर्ण करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्त्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के प्रयासों की सराहना की और उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और विधायक विनोद सुल्तानपुरी उपस्थित रहे।
क्रांति सूद । जोगिंद्रनगर माइंड ऑपरेशन अकादमी से भारतीय सेना आर्मी क्लर्क में चौंतड़ा ब्रांच से 3 बचे लिखित परीक्षा में चयनित हुए हैं, जिसमें मुनीश ठाकुर निखिल और केशव कुमार का चयन हुआ है। मंडी, कुल्लू व लौहल-स्पिति से मात्र 14 बच्चे चयनित हुए हैं, जिसमें 3 छात्र माइंड ऑपरेशन अकादमी से है, अकादमी हमेशा से बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए प्रयासरत रही है। निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि कोरोना के बाद ज्यादातर बच्चों का मोबाइल फोन की और ध्यान आकर्षित हुए था और पढ़ाई से ध्यान भटक गया था, जिसकी बजह से बहुत कम बच्चे आर्मी क्लर्क का प्रशिक्षण ले इसके बाबजूद अकादमी का परिणाम बहुत अच्छा रहा है। राम प्रकाश ठाकुर ने कहा अकादमी का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि आर्मी जीडी का परिणाम अभी आना बाकी है, जिसमें भी अकादमी के बहुत बच्चे चयनित होंगे, इसका श्रय अकादमी के अध्यापकों को जाता है, जिन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए सही दिशा दिखाई है। अकादमी में हमेशा से बच्चों को मैडिटेशन मोटिवेशन व्यवहारिक और पढ़ाई की नई तकनीकों के साथ बच्चों को लिखित परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है। अकादमी उन्होंने कहा की सभी ब्रांचों में सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है और बच्चे अलग-अलग विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और भविष्य में भी देंगे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअर लंबागांव में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर एनएसएस कैंप के छटे दिन स्वयं सेवियों ने लंबागांव पंचायत के वार्ड-4 के बाबड़ी के आस-पास सफाई की तथा एनएसएस स्वयसेवियों द्वारा संस्था के उप प्रधानाचार्य अंजली डोगरा को सलामी दी। एनएसएस प्रभारी डॉ. बनिता देवी ने गणतंत्र दिवस पर स्वयसेवियों को संबोधन किया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वीर सिंह ने स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्य का पाठ पढ़ाया। एनएसएस के अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि स्वयंसेवियों में सौरभ, पलक, आर्यन, पियूष, काजल, समीर, अमीशा, तनवी व पूजा आदि उपस्थित रहे।
हिमाचल के लिए गर्व की बात, विधानसभा क्षेत्र करसोग से रखते हैं नाता फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर और भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने पद्मश्री विजेता, विधानसभा करसोग से नाता रखने वाले नेकराम शर्मा को 74वें गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी। जगत प्रकाश नड्डा ने नेकराम शर्मा को पद्मश्री मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हिमाचल के लिए गौरव की बात है। हिमाचल प्रदेश भले ही एक छोटा राज्य है पर हर क्षेत्र में हिमाचल ने एक अग्रिम भूमिका निभाई है। जयराम ठाकुर ने कहा की भारत सरकार द्वारा देशभर के 91 व्यक्तियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया और नेकराम शर्मा हिमाचल से एक मात्र व्यक्ति है जिनको पद्मश्री प्राप्त हुआ। पूरे हिमाचल को एवं हर हिमाचल वासी को आप पर गर्व है। यह बड़े गर्व की बात है कि नेक राम शर्मा को भारत सरकार द्वारा पदम्श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इनको यह सम्मान हिमाचल की पारम्परिक फसलों को प्राकृतिक तरीके से उगाने के लिए गया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नेकराम शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए का कि जिस प्रकार से हिमाचल में नौ अनाज पारंपारिक फसल प्रणाली को उन्होंने पुनर्जीवित किया है वह प्रेरणादायक है। नेकराम शर्मा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत गेहूं, मक्खी, बाजरा, जौ, सब्जियों और आम की पैदावार करते हैं। पूरे देश में 91 व्यक्तियों को पद्मश्री प्राप्त हुआ और हिमाचल से एक पद्मश्री प्राप्त होना हिमाचल के लिए गौरव का विषय है। प्राकृतिक खेती के माध्यम से पानी के उपयोग में 50% की कटौती होती है और वही भूमि की ऊर्जा बढ़ती है। नेकराम शर्मा स्थानीय स्वदेशी बीजों का उत्पादन कर 6 राज्यों में 10000 से अधिक किसानों को बिना किसी शुल्क के वितरित कर इस खेती को अन्य प्रदेशों में भी बढ़ावा दे रहे हैं। सभी भाजपा नेताओं ने नेकराम शर्मा जी को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। आने वाले समय में प्रदेश और देश के लाखों किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे और देश में इस खेती में नई दिशा मिले। प्राकृतिक खेती से देश, प्रदेश और जनता को अनेकों लाभ प्राप्त होते हैं, नेकराम शर्मा ने भी अपने अद्भुत परिश्रम से इस खेती को हिमाचल प्रदेश में नई दिशा दी है और पूरे देश के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहली बार आयोजित किये गए गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में माण्डव्य कला मंच ने मंडी जनपद के प्रधान लोक नृत्य "लुड्डी" पर आधारित गौरवमयी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मंचीय दल का प्रतिनिधित्व मांडव्य कला मंच के संस्थापक एवं संस्कृति कर्मी कुलदीप गुलेरिया कर रहे हैं, जिसमें मंच के सदस्य कलाकार विपिन, पंकज ठाकुर, आयुष, कनिका शर्मा, कोमल शर्मा, हिमांशिका शर्मा, स्मृति शर्मा और आंचल शामिल हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में वंदे भारतम नृत्य उत्सव के तहत देश के 326 लड़कियां और 153 लड़कों सहित कुल 479 युवा कलाकारों के साथ इस बार सांस्कृतिक झलकी का थीम "नारी शक्ति" रखा था। गौरतलब है कि संस्कृति एवं रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गत वर्ष से देश के शीर्ष प्रतिभावान कलाकारों के लिए गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक झलकी प्रस्तुत करने के लिए वंदे भारतम नृत्य उत्सव (प्रतियोगिता) कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक दलों को राज्य, अंतरराज्यीय प्रतियोगिता के बाद ग्रैंड फिनाले से पार पाना होता है। हिमाचल प्रदेश से पहली बार माण्डव्य कला मंच ने अपने बलबूते पर सभी प्रतियोगिताओं को पार करते हुए दिल्ली पहुंच कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
अभी तक कर चुके हैं 1500 जहरीले सांपों का रेस्क्यू नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर स्नेक सेवर के नाम से मशहूर आलमपुर गांव के निवासी माथुर धीमान को जयसिंहपुर में गणतंत्र दिवस पर इनको सम्मानित किया गया। माथुर धीमान शिक्षक हैं तथा लाहडू स्कूल में कार्यरत हैं । माथुर धीमान एक बेहतरीन एथलीट व खिलाड़ी भी हैं। अभी हाल ही में हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर्ज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने तीन सिल्वर मेडल जीते थे। माथुर धीमान आज तक लगभग 1500 जहरीले सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। माथुर धीमान को जयसिंहपुर क्षेत्र के साथ हमीरपुर सुजानपुर व कई अन्य क्षेत्रों में जाकर कई सांपों का रेस्क्यू करने पहुंच जाते हैं। हाल में ही जयसिंहपुर के गंदड़ में तीन विशाल अजगरों को पकड़ कर गांवों के लोगों को इन विशाल अजगरों के आतंक से निजात दिलाई थी। आज जयसिंहपुर उपमंडल में 74 वें गणतंत्र दिवस पर माथुर धीमान की सहरानीय सेवाओं के लिए तहसीलदार अभिषेक भास्कर ने उन्हें सम्मानित किया।
कांग्रेस द्वारा आज हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया। इसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप में बताया जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस में इस अभियान को लेकर काफी जोश है यह अभियान पूरे देश में बूथ स्तर तक ले जाया जायेगा। सोलन में इस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत बीजेपी की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के संदेश को बूथ स्तर पर पहुंचाया जाएगा। दिल्ली की सरकार से जो विषमताएं देश में फेल रही है जो बांट कर राजनीति कर रहे है उसको जनता को बताया जाएगा। शांडिल ने कहा कि इस अभियान के द्वारा देश के 10 लाख पोलिंग बूथ पर जाकर लोगों को अवगत कराया जायेगा।
तिलक राज। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ती ग्राम पंचायत रजियाणा के साथ-साथ कई पंचायताें में उपमंडल स्तरीय 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस माैके पर पंचायत प्रधान संताेष कुमारी ने ध्वजाराेहण किया। इस अवसर पर चिन्मय शिव, चिन्मय साईं महिला मंडल सहित कई महिला मंडलाें के सदस्याें ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। महिला मंडलाें की सदस्याें द्वारा परेड की गई। इस अवसर पर उपस्थित लाेगाें काे पंचायत प्रधान द्वारा संबाेधित भी किया गया। इस माैके पर संताेष कुमारी द्वारा शहीदाें काे नमन किया और नारी शक्ती व नशा निवारण पर भी लाेगाें जागरूक किया गया। प्रधान संताेष कुमारी ने सभी गांववासियाें काे 74वें गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस माैके पर प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य सहित कई स्थानीय लाेग भी उपस्थित रहे। इस माैके पर चिन्मय ग्रामीण विकास संस्था सिद्वावाड़ी से पवना देवी, नारायणी, सचिन, गीता आदि ने महिलाओं काे महिला ग्राम सभा के बारे में जागरूक किया।
नाहन चौगान में उद्योग मंत्री ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की ली सलामी गगन शर्मा। नाहन 74वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर तिरंगा फहराया तथा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, पूर्व सैनिक व स्काउट एवं गाईड के कंटींजेंट द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व, उद्योग मंत्री ने डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और इस उपरांत शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के दूरवर्ती व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर शिक्षकों के रिक्त व जरूरी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरेंगे। उन्होंने कहा कि पांच सालों में हिमाचल को देश में तथा सिरमौर को प्रदेश में विकास का मॉडल बनाएंगे। इसके लिए कार्य योजना अभी से तैयार करनी शुरू कर दी है। उन्होंने सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करके तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों को चिन्हित करके स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि संविधान सभी देशवासियों को बिना किसी भेदभाव के विकास एवं उत्थान के समान अवसर प्रदान करता है। यह पावन अवसर हमें आत्म-विश्लेषण का अवसर भी प्रदान करता है। एक गणराज्य के रूप में हमारी विकास यात्रा, इस अवधि में हासिल लक्ष्य और भविष्य में किए जाने वाले कार्य पर विचार करना महत्वपूर्ण है। गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कुर्बानियां देने वाले महान व्यक्तियों को स्मरण करना आवश्यक है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सैनिकों तथा भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को अनेक सुविधाएं प्रदान की है। प्रदेश सरकार द्वारा परमवीर चक्र व अशोक चक्र विजेताओं को वार्षिकी के तौर पर तीन लाख रुपये, महावीर चक्र व कीर्ति चक्र विजेताओं को वार्षिकी के तौर पर दो लाख रुपए, वीर चक्र व शौर्य चक्र विजेताओं को वार्षिकी के तौर पर एक लाख रुपये दिए जा रहे है। युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं की बेटियों को शादी के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा युद्ध अथवा अन्य सैन्य आपरेशन में शहीद सैनिकों के आश्रितों को 20 लाख रुपए तथा अपंग हुए सैनिकों को पांच लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जा रही है। हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और विकास पथ पर आगे ले जाने के लिए हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने 11 दिसंबर 2022 को जनता की सेवा करने का दायित्व सम्भाला और उसके बाद व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। पिछली भाजपा सरकार से वर्तमान सरकार को 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज विरासत में मिला, जबकि कर्मचारियों को एरियर के रूप में 4 हजार 430 करोड़ रुपए, पेंशनरों की देनदारी 5 हजार 226 करोड़ रुपए, कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए एक हजार करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा पिछली सरकार ने अंतिम 9 महीनों में बिना बजट का प्रावधान किए 900 संस्थान खोले व अपग्रेड किए, जिससे प्रदेश पर 5 हजार रुपए करोड़ रुपए का आर्थिक बोझ पड़ा। मंत्री ने कहा कि एनपीएस के लगभग 8 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास फंसे है, इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन देने का वादा पूरा किया है। इस निर्णय से राज्य के लगभग एक लाख 36 हजार एनपीएस कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। पुरानी पेंशन देने का प्रदेश सरकार का यह कोई राजनीतिक फैसला नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों को डीए और पेंशनभोगियों को उनके लाभ प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों से अपील की कि अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचें, जिन्हें अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा हमारी सरकार आम आदमी की समस्याओं से भली-भांति परिचित है। उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार धरातल पर काम करेगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि कर्ज के भारी बोझ के बावजूद प्रदेश सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए दृढ़ता के साथ काम कर रही है। इसके लिए कुछ कड़े फैसले लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा हम सत्ता में सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। भ्रष्टाचार के प्रति वर्तमान सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। सत्ता संभालते ही हमने भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए कदम उठाने आरंभ कर दिए हैं। अधिकारियों की जिम्मेवारी फिक्स की जाएगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर का कामकाज निलंबित किया जा चुका है और अब योग्यता के आधार पर ही निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चयन किया जाएगा। वर्तमान सरकार के गठन को अभी 45 दिन का समय ही हुआ है। हमने अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कार्य करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमने जरूरतमंदों के लिए 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष स्थापित किया है। सरकार ने यह कदम करुणा के लिए नहीं, बल्कि उनका अधिकार प्रदान करने के लिए उठाया है। कांग्रेस के सभी विधायकों ने एक-एक लाख रुपए इस कोष में अंशदान दिया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, आश्रय गृह में रहने वाले बच्चों के लिए माता और पिता की भूमिका निभाएगी। सरकार, एकल महिलाओं एवं विशेष बच्चों को 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष वस्त्र अनुदान प्रदान करेगी। बाल संरक्षण संस्थानों, वृद्ध आश्रमों, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन और विशेष गृहों में रहने वालों को लोहड़ी, मकर सक्रांति, होली और अन्य त्यौहार मनाने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का उत्सव भत्ता भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के छोटे से कार्यकाल में हमने व्यवस्था परिवर्तन की ओर अनेकों कदम उठाए हैं। सरकारी टेंडर अवार्ड करने की समयसीमा को 60 दिन से कम करके 20 दिन कर दिया है। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और भ्रष्टाचार खत्म करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति में भी वर्तमान सरकार बड़े बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन का प्रयास कर रही है, जिससे गरीब बच्चों को पढ़ने और बढ़ने के समान अवसर मिल सकें। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे। सरकार नई रोजगार नीति भी लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन हमारी आर्थिकी का मुख्य जरिया है। प्राकृतिक, ग्रामीण, बागवानी, साहसिक तथा धार्मिक पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पर्यटन परियोजनाओं को स्टार्ट-अप योजना से जोड़ा जाएगा। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि निजी क्षेत्र में भी हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए वर्तमान सरकार निवेश को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। सरकार नई निवेश नीति लाएगी, जिसमें निवेशकों की सुविधा के लिए सरकारी बंधनों को कम किया जाएगा। किसानों, पशुपालकों व बागवानों की आय में बढ़ोतरी करने की दिशा में भी सरकार प्रयास कर रही है। इसके लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के वातावरण को संरक्षित रखने के लिए जल विद्युत, हाईड्रोजन और सौर ऊर्जा का दोहन करने तथा हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2025 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश में हरित उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे निर्यात में बढ़ौतरी होगी। सरकार आगामी वित्तीय वर्ष में पांच सौ मैगावाट तक की सौर परियोजनाएं स्थापित करेगी। प्रदेश सरकार ने राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने का निर्णय भी लिया है। इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट के प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने विभागां द्वारा स्थापित प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। नाहन के सरकारी व निजी स्कूलां के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। 74वें गणतंत्र दिवस के समारोह जिला के समस्त उप मण्डल मुख्यालयों में भी आयोजित किये गए जहां संबंधित एसडीएम ने तिरंगा फहराया। नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर तथा किरनेश जंग, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता रूपेन्द्र ठाकुर, नाहन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान चौधरी, शिलाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, उपायुक्त आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, पार्ष्दगण, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में जिला के विभिन्न भागों से लोग समारोह में उपस्थित थे। मार्च पास्ट की सभी 12 टुकड़ियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूलों सहित तलवार बाजी में विश्वजीत, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों में विनोद कुमार, सर्वजीत सिंह, रमेश चंद, हरि सरन, जोगेन्द्र सिंह, दीप राम तथा रमेश चंद, ग्रामीण विकास प्राधिकरण के रघुवीर सिंह, महेश कुमार, राजेश कुमार, विरेन्द्र कुमार, भुवनेश्वरी देवी व रमेश कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस रेफरल ड्रॉ का प्रथम पुरस्कर 65000 रुपए मूल्य का 24 कैरेट सोना भारापुर की अनुराधा ने जीता। इसके अलावा गुलाबी देवी व याशिका को लैप टॉप, प्रतिभा चंदोला तथा राजेश कुमार को टेबलैट व हैडफोन प्रदान किए गए।


















































