एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने ध्वजारोहण कर आकर्षक मार्चपास्ट की ली सलामी गगन शर्मा। पांवटा साहिब 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांवटा साहिब में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि उप मंडल दंड़ाधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने नगरपालिका परिषद मैदान में ध्वजारोहण कर आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट के दौरान परेड कमांडर रोहित शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों की टुकड़ी सहित 20 विभिन्न स्कूलों की टुकड़ीयों का नेतृत्व किया। इससे पूर्व एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने अपने संबोधन में कहा कि हम राष्ट्रीय पर्व के रूप में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे है, जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक रूप से संविधान के लागू होने के उपरांत हम गणतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुए, जिसके उपरांत देश हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है ओर भारतवर्ष विश्व के श्रेष्ठ देशों की पंक्ति में खड़ा है। उन्होंने कहा कि दर्जनों भाषाएं, सैंकड़ों विधियां हजारों विधान है जो जोड़कर हम सब को रखे वही तो सविधान है। उन्होंने कहा कि 74 वर्षों में हमने अपनी सामरिक शक्ति, औद्योगिक क्षमता, कृषि संपन्नता, आर्थिक निर्भरता, वैज्ञानिक उपलब्धियों, खगोलीय अन्वेषण, प्रौद्योगिकी विकास और चिकित्सा सामर्थ्य के साथ-साथ धर्म संस्कृति कला और साहित्य में उन्नति की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने वाली सबसे छोटी इकाई उसका नागरिक होता है। नागरिक का आचरण परिवार और समाज को सुदृढ़ बनाता है, जिससे राष्ट्र मजबूत होता है।उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब को कैसे सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं, यह प्रश्न प्रत्येक नागरिक से जुड़ा हुआ है। पांवटा साहिब की सड़कें, सफाई व्यवस्था सौन्दर्य करण, बिजली की व्यवस्था, यातायात संचालन, भौतिक विकास शासन प्रशासन से जुड़ा है, परंतु इसमें प्रत्येक नागरिक को अपने अपने तरीके से सहयोग देना होगा जिससे हम पांवटा साहिब को विकास की दिशा में ओर आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में विकास की अपार संभावनाएं है।लघु धर्म नगरी में धार्मिक पर्यटन, औद्योगिक संपन्नता आर्थिक निर्भरता, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा सांस्कृतिक विरासत को ओर अधिक समृद्ध किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु की नगरी पांवटा साहिब में हम लघु भारत के दर्शन कर सकते हैं, सभी संप्रदाय बंधुत्व एवं सौहार्द के साथ पांवटा साहिब की सुंदरता को बढ़ाते हैं। प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला यह राष्ट्रीय पर्व एक ओर हमारी उपलब्धियों का आकलन करता है। वहीं, दूसरी ओर हमारे लिए विकास के अगले चरण के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी किया प्रेरित इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, पांवटा साहिब में धरातल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें वन्दे मातरम्, देश भक्ति गीत, तिब्बतियन लोक नृत्य, पंजाबी भंगड़ा और पहाड़ी गीत की प्रस्तुति दी गई। मुख्यातिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व मार्चपास्ट में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति व विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा अध्यापक मौजूद रहे ।
तिलक राज। कांगड़ा 74वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपमंडल स्तरीय समारोह नगर परिषद मैदान कांगड़ा के प्रांगन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि एसडीएम कांगड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, विभिन्न स्कूल के एनसीसी स्काउट ऐंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, जिसे बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने बनाया था। एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निस्वार्थ त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है तथा प्रदेश के युवा सुरक्षा बलों व सैन्य बलों में सेवा करना अपनी शान समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है। गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, सुर सागर एकेडमी से आए हुए बच्चों द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गई, इस बार के गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर योगा प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के अंतर्गत योगा प्रतिस्पर्धा में करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने विशिष्ट सेवा के लिए समाजसेवक नंदन शर्मा को, वरुण गुप्ता व उनकी टीम द्वारा किए उत्कृष्ट कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों और योगा प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। आज के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर सहित वीडियो कांगड़ा नेत्रा मेती, तहसीलदार प्रवीण कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा, डीएसपी मदन धीमान, एसएचओ विजय कुमार, ईओ ललित कुमार, बीडीसी मेंबर अशोक कुमार, कांता सरोच, योग गुरु रंजीत सिंह, सुर सागर एकेडमी के प्रबंधक सागर और बच्चे मौजूद रहे।
कहा, किसी भी समस्या के समाधान के लिए कभी भी कर सकती हैं फ़ोन, तुरंत होगा समाधान फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपना मोबाइल नंबर जिला की महिलाओं व बालिकाओं से साझा करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह उन्हें बेझिझक किसी भी समय संपर्क कर सकती हैं। जगत सिंह नेगी हाल ही में रिकांगपिओ के अंबेडकर भवन में आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार ने बालिकाओं और महिलाओं को हर सुविधा और सुरक्षा मुहैया कारवाने के लिए कई योजनाएं आरंभ की हैं, पर फिर भी आये दिन महिलाओं के साथ अपराध का कोई न कोई मामला सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश तथा जिला किन्नौर में महिलाओं की स्थिति अन्य राज्यों से काफी बेहतर है। यहां महिलाओं और बेटियों को पूर्ण सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है, महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर की सुविधा भी कल्पा में उपलब्ध है। फिर भी बेटियां और महिलाएं किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनके मोबाइल नंबर 9418006002 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि उनके पास आई समस्या का निवारण तुरंत किया जाएगा।
ऐतिहासिक ठोडो मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं गृहरक्षा द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली जिसका नेतृत्व एएसआई पंकज संधू ने किया। इससे पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में जनता को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि लोगों को अपने गंभीर रोगों के उपचार के लिए बाहरी राज्यों या प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेने की आवश्यकता नहीं रहे। आईजीएमसी, टांडा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ की भर्ती भी की जाएगी। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि पर्यटन हमारी आर्थिकी का मुख्य ज़रिया है। प्राकृतिक, ग्रामीण, बागवानी, साहसिक तथा धार्मिक पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर मिलेंगे तथा ग्रामीण स्तर तक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पर्यटन परियोजनाओं को स्टार्ट-अप योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए वर्तमान सरकार निवेश को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। सरकार नई निवेश नीति लाएगी, जिसमें निवेशकों की सुविधा के लिए सरकारी बंधनों को कम किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि बाल संरक्षण संस्थानों, वृद्ध आश्रमों, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन और विशेष गृहों में रहने वालों को लोहड़ी, मकर सक्रांति, होली और अन्य त्यौहार मनाने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का त्यौहार भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोलन ज़िला में वर्तमान में कुल 235 स्वास्थ्य संस्थान कार्यरत हैं, जिसमें से एक क्षेत्रीय अस्पताल, पांच नागरिक अस्पताल, आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 182 उप स्वास्थ्य केंद्र रोगियों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सोलन अस्पताल में वर्टीकल आईएलआर स्थापित किया गया है।उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में वर्ष 2022-23 की अवधि के दौरान 02 करोड़ 06 लाख 43 हजार 294 रुपये की दवाइयां लोगों को निःशुल्क प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में कोविड से लड़ने के लिए कोविडशील्ड की 5 हजार डोज की खेप पहंुची थी जिसमें से क्षेत्रीय अस्पताल को 900 डोज, अर्की को 600 डोज, धर्मपुर को एक हजार डोज, चंडी को 200 डोज तथा नालागढ़ को दो हजार डोज वितरित की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर अनुकरणीय कार्य करने वाली संयुक्त आयुक्त नगर निगम डाॅ. प्रियंका चंद्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य विभाग) डाॅ. अजय कुमार सिंह, खंड चिकित्सा कार्यालय धर्मपुर में कार्यरत खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक मधु, खुशी डे केयर सेंटर, गोपी सिंह, अमर दास, अल्पना ठाकुर, कोमल ठाकुर, विजय कुमार, ठाकुर सिंह, पायल चौधरी, दिनेश कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने योग में विश्व रिकॉर्ड बनाने बनी आरती शर्मा तथा सिनेमा जगत में सराहनीय प्रदर्शन देने वाली ट्विंकल शर्मा को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चैधरी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, राज्य कांग्रेस के महासचिव सुरेंद्र सेठी, ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, नगर निगम के पार्षद सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुराने रावमापा (बाल) के प्रागंण में उपमंडलीय गणतंत्र दिवस का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल ने की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तिलक राज। कांगड़ा बीती 22 जनवरी काे गग्गल चौक पर पठानकोट मार्ग पर एक अज्ञात चाेपहिया वाहन द्वारा गग्गल निवासी सतपाल तलवाड़ (45) को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और वाहन चालक माैके से फरार हाे गया था। गंभीर हालत में सतपाल काे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, वहां पर उनका उपचार चल रहा था, लेकिन घावाें के ताव काे सहते हुआ सतपाल ने 25 जनवरी काे देर शाम टांडा मेडिकल कॉलेज में दम ताेड़ दिया। परिजनाें द्वारा पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी, पर काेई उचित कार्रवाई नहीं हाेने पर परिजनाें और ग्रामीणाें ने आज गगल चाैक पर डेड बॉडी से साथ प्रदर्शन कर एनएच मंडी-पठानकाेट जाम कर दिया। लाेगाें का आराेप है कि लगभग चार दिन हाेने के बावजूद भी पुलिस काेई कार्रवाई नहीं कर पाई है और न ही फरार चालक का पता लगा पाई है। घटना का पता चलते ही माैके पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तंबर, डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान, एसपी हितेश लखनपाल, एसएचओ विजय कुमार और कई बड़े अधिकारी माैके पर माैजूद रहे। उन्हाेंने पीड़ित परिवार काे अश्वासन दिया कि आराेपी काे जल्द से जल्द पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी और उन्हाेंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इस अश्वासन के बाद ही लाेगाें काे एनएच मंडी-पठानकाेट काे बहाल किया। पंचायत गग्गल की प्रधान रेणु पठानिया तथा उप प्रधान भवनेश चड्ढा ने भी जिला प्रशासन से मांग की है कि दिहाड़ी लगाकर परिवार चला रहे सतपाल के परिवार काे अधिक से अधिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए
विभिन्न पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी फहराया झंडा मनीष ठाकुर । इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में एसडीएम कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिसमें तहसीलदार विनोद टंडन ने झंडा फहराया| इस अवसर पर पुलिस थाना इंदौरा के एसआई सचित कालिया व उनकी टीम ने झंडे को सलामी दी। इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान हमारे देश का है। संविधान से हम सुशाषित देशवासी बने, हमारा देश विविधताओं में रहते हुए भी एक हैं, आज हमारा फर्ज है कि हमारे मन में देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए। देश के लिए सभी शहीद हुए योद्धाओं के लिए यही हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके दर्शाए मार्ग पर चलते रहें।तहसीलदार विनोद टंडन ने कहा कि संविधान आज के दिन लागू हुआ था। हम संविधान के प्रति अपनी पूर्ण श्रद्धा निभाए व राष्ट्रहित के लिए कार्य करें। जैसे हम अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हैं वैसे ही हमें देश के प्रति इस सेवा कार्य में भाग लेना चाहिए, देशभक्ति की प्रत्येक व्यक्ति के मन में निरंतरता रहनी चाहिए। इसी रसम को निभाते हुए अलग-अलग पंचायतों में पंचायतों के प्रतिनिधियों व कई जगह रिटायर्ड आर्मी अफसरों ने तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस की इस रसम को अदा किया और देशभक्ति के लिए सर्वोपरि रहने की कसमें खाई। ग्राम पंचायत भोग्रवां में आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन ने वहां पर आए हुए युवाओं को देश के लिए कार्य करने की वह देश को सर्वोपरि मानने की सलाह दी। नशे से दूर रहने की भी सलाह भी युवाओं को दी।
Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu conveyed his greetings to the people of the State on the occasion of the 53rd Statehood Day celebration held at Hamirpur, today. He unfurled the National Flag and took a salute from the contingents of Police, Home guards, Jawans of IRB Skoh, NCC cadets, Scouts & Guides led by DSP Ankit Sharma during an impressive march past. The Chief Minister while addressing the gathering said that the people of Himachal Pradesh had contributed immensely to the development journey of the state. He also mentioned the enormous contribution of the first Chief Minister, Dr. YS Parmar in the progress of the hill state. "It was on 11th December 2022 when the new government took over the reign of this hill state and from the very first day started to work for revamping the derailed system," said the Chief Minister. As per the Government's pledge for zero tolerance against corruption, stringent measures were being adopted to eliminate this social evil. The suspension of the Himachal Pradesh Staff Selection Commission, which was the hub of corruption and was selling jobs, was the first in this direction against corruption. "Now the selection will be ensured purely on the basis of merit, in a fair and transparent manner" reiterated the Chief Minister. Even the economic health of the state was in utter disarray because of the extravagant spending by the previous government that has led to a legacy debt of around 75000 crores, said he. Apart from this, the liability of paying the arrears of Rs. 4,430 crores to the employees, Rs. 5,226 crores of pensioners, and Rs. 1,000 crore DA of both is on the present State Government. As many as 900 institutions were opened by BJP in the last 9 months of its tenure, without any budgetary provision, due to which the state has to bear an additional burden of Rs.5,000 crore.Moreover, approximately Rs. 8,000 crores of NPS is held up with the Central Government. Despite all these challenges, the State Government has fulfilled its commitment to restore the old pension scheme, thereby benefitting 1.36 lakh employees, said the Chief Minister. He said, restoring the OPS was not a political decision, but the State Government intends to protect the self-esteem of the Government employees besides providing them the social security as they play a pivotal role in the development of the State. The Government was forced to take some tough decisions for generating the resources to fulfill its promises, but tough decisions are inevitable, said the Chief Minister. The Government has set up Chief Minister's Sukh-Ashray Sahayata Kosh with an outlay of Rs. 101 crores for providing higher education to beneficiaries of the Kosh for Vocational training in engineering colleges, IIIT, NIT, IIM, IIT, polytechnic institutes, nursing and degree colleges, etc. The state government will play the role of a guardian for the children living in old age homes and shelter homes, destitute women and children said the Chief Minister, adding that an apparel allowance of Rs. 10 thousand per person per year would be given to these inmates, besides Rs. 500 as festival allowance so that they could also celebrate the festivals, like others, he said. The Government has decided to open Rajiv Gandhi Model Day-Boarding Schools in each assembly constituency in a phased manner for providing education to poor children. Stressing the employment generation, the Chief Minister said that job-oriented education was the need of the hour so the Government has decided to introduce Technical courses, such as Robotics, Block Chain Technology, Cyber Security, Cloud Computing, Data Science, Artificial Intelligence, and Machine Learning in the curriculum of ITI, Polytechnic, and Engineering Colleges. Besides, the Government intends to boost the tourism sector in order to provide employment opportunities to the local people on a large scale and the tourism projects will be linked with the start-up scheme for the youth. We are also trying to promote investment in the private sector and the government will bring a new investment policy to ease business. The Chief Minister said that the government has set a target to harness hydropower, hydrogen, and solar energy in order to preserve the state's environment and to make Himachal Pradesh the country's first green energy state by the year 2025. Apart from this, the impetus would be given to Agriculture and allied sectors. He said that robotic surgery will be available in IGMC, Tanda, and Hamirpur Medical College, soon. He also honored the wards of freedom fighters and army personnel, especially the abled during the function. Specially abled and other children also presented a colorful cultural program. The Chief Minister also distributed prizes to the participants of the cultural program and lauded their efforts. Later, the Chief Minister also launched the calendar of JICA. Deputy Chief Minister, Mukesh Agnihotri, Agriculture Minister, Chander Kumar, Industries Minister, Harshwardhan Chauhan, Education Minister, Rohit Thakur, Rural Development and Panchayati Raj Minister, Anirudh Singh, Chairman, Tourism Development Corporation, Raghubir Singh Bali, Chief Parliamentary Secretary, Sunder Singh Thakur, Mohan Lal Brakta, Choudhary Ram Kumar, Kishori Lal, MLAs, Political Advisor to CM Sunil Sharma, Principal Advisor (Media) to the CMNaresh Chauhan, Principal Advisor (IT & Innovation) to the Chief Minister, Gokul Butail, former MLAs, Chief Secretary, Prabodh Saxena, DGP, Sanjay Kundu and Senior Civil and Police officers were also present amongst others.
कांगड़ा जिला के डीएवी भडोली में राष्ट्रीय मतदान दिवस तथा राज्यत्व दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के अध्यापकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय मतदान दिवस देश में हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, इसलिए वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदान दिवस घोषित किया गया। उन्होंने राज्य दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज आजाद भारत का हिमाचल 18वां राज्य है। जिसे पूर्ण राजत्व का दर्जा 25 जनवरी,1971 को मिला था। इस विशेष अवसर पर अध्यापकों व बच्चों ने अपने विचार रखें। वहीं कक्षा छठी और सातवीं के बच्चों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से वोट के महत्व के बारे में सभी को जागरूक किया। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने हिमाचल संस्कृति का अवलोकन लोक नृत्य से करवा कर सबको नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया और प्रधानाचार्य ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। अंत मे सभी को पूर्ण राज्यस्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को राम म्युजिक प्रोडक्शन द्वारा पहाड़ी भाषा में "क़व्वाली "के रूप मे अपना नया गीत लांच किया गया है। इस गाने को लोक निर्माण विभाग जोगिन्दरनगर के अधीक्षक सुभाष पुरषान ने लांच किया और साथ ही इसे यू ट्यूब पर भी रिलीज कर दिया गया। जोगिन्दरनगर के गीतकार एवं निर्माता राम चन्द्र ठाकुर ने इस क़व्वाली को शब्दों में पिरोने के साथ-साथ इसे अपने मधुर स्वर भी दिए हैं। गौरतलब है कि राम म्यूजिक के बैनर तले फ़िल्माये गई इस क़व्वाली में जोगिन्दरनगर के घोघर धार की ख़ूबसूरती और सुन्दर नजारों को प्रस्तुत करने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया है। राम चंद्र ने कहा कि आने वाले समय में भी भजन एवं पहाड़ी लोकगीतों को जनता तक पहुंचाने के उनके प्रयास जारी रहेंगे। राम चन्द्र ने बताया कि इस भजन में संगीत देव नेगी ने दिया है। जबकि वीडियो डायरेक्टर विशाल ठाकुर व कैमरामैन के रूप मे सचिन थापा और सुनील राणा ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। बता दें कि इससे पहले भी राम चंद्र के जोगिंदरनगरा रे नजारे, मैया जी तेरा भवन बड़ा है दूर एवं बाबा बालकनाथ जी के भजन को जनता द्वारा खूब प्यार मिला है।
कांगड़ा जिले में 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस एक उत्सव की तरह मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीएड कॉलेज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर ने की। एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। रोहित राठौर ने वोट को लोकतंत्र की ताकत बताते हुए मतदान के महत्व और सहभागिता पर बल दिया। उन्होंने 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं से अपना वोट बनवाने का आह्वान किया। इसके अलावा सभी मतदाताओं को देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी भागीदारी निभाने और मताधिकार का उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि भारत के नागरिकों की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली में भागीदारी बढ़ाने के प्रयत्न के रूप में भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी मतदाताओं की भागीदारी तथा लोकतान्त्रिक मूल्यों को सुनिश्चित करने के लिए इस बार दिवस की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम“ रखी गई है। राठौर ने सभी मौजूदा और भावी मतदाताओं से भारत निर्वाचन आयोग की इस मुहिम में अपना योगदान देने और लोकतन्त्र की मजबूती में भागीदार बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गीत संगीत, एकांकी, नाटकों के मंचन इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान में सहभागिता को लेकर जागरूक किया गया। अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी ने इस मौके मौजूद लोगों को मतदान को लेकर शपथ दिलाई। इससे पहले उन्होंने उपायुक्त कार्यालय परिसर में भी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।
भारत एक प्राचीन लोकतांत्रिक देश के रूप में जाना जाता है, जहां संसदीय प्रणाली को अपनाया गया है। यह बात आज यहां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने कही। ज़फ़र इकबाल ने मतदाताओं को लोकतांत्रित परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका होती है तथा हर मतदाता को राष्ट्र विकास में भागीदारी के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने मतदान के अधिकार के प्रति अधिक से अधिक जागरूक रहते हुए आम जनता को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में युवा एवं भावी मतदाताओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे मत पत्र बनाने एवं मतदान करने के लिए सभी को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र के विकास की सीढ़ी हैं तथा युवाओं को लोकतंत्र में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। युवा मतदाता सभी उम्मीदवारों के चयन के माध्यम से मजबूत, स्वस्थ, ईमानदार तथा पारदर्शी राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। सभी को पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई देते हुए आशा जताई कि हिमाचल आने वाले समय में विकास के सभी क्षेत्रों में देश को राह दिखाएगा। इस अवसर पर 12 नए पंजीकृत मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए, जिन्हें अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बेहतरीन कार्य करने वाले बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का संदेश तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमोचित गीत ‘मैं भारत हूं’ को वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, एच.ए.एस परिवीक्षाधीन अमन, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, नायब तहसीलदार दीवान सिंह, अधीक्षक राजेश शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अपने शानदार कार्यों के लिए कांगड़ा जिले का डंका बजा है। कांगड़ा के जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल को हिमाचल विधानसभा निर्वाचन 2022 में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभिनव पहल और बेहतरीन उपयोग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। डॉ निपुण जिंदल ने भारत चुनाव आयोग द्वारा 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया। जिलाधीश को कांगड़ा जिले में चुनाव व्यय निगरानी के डिजिटलीकरण के लिए एप्लिकेशन ई-कैच विकसित करने और उसका बेहतरीन उपयोग तय बनाने के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस पहल की नवीनता और दक्षता के कारण इसे आईटी क्षेत्र में पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ चुनावी पहल घोषित किया गया है। डॉ. निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिले की समस्त जनता और चुनाव प्रक्रिया में सहयोगी रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए बधाई दी है। बता दें, कांगड़ा जिले में चुनावों के बेहतर प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए ई-कैच ऐप (कांगड़ा एप्लीकेशन फॉर ट्रैकिंग चुनाव) तैयार की थी। चुनाव व्यय निगरानी के लिए ऐप विकसित करने का यह आइडिया डीसी डॉ. निपुण जिंदल का था। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह ऐप फील्ड में तैनात विभिन्न निगरानी दलों के कामकाज को आसान और अधिक प्रभावी बनाने में कारगर रही। ई-कैच ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी से जुड़ी सभी टीमों को प्रतिदिन की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने की सुविधा मिली, इससे पहले व्यय निगरानी टीमों को रिपोर्ट रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में स्वयं जाकर जमा करवानी पड़ती थीं। ई-कैच ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी दलों को मौके से ही वाहनों की चेकिंग इत्यादि की डिटेल और जब्त सामान की रिपोर्ट प्रेषित करने की सुविधा हुई। वहीं इस ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी टीमों द्वारा किए गए कार्य की प्रगति के आकलन में आसानी रही।
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की। जबकि प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव एवं बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती समेत अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 और 5 फरवरी को ऊना में जिला भाजपा के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। ऊना में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन के लिए जिला भाजपा के पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी। ऊना में होने वाली इस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के साथ साथ संगठन की मजबूती को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने कहा कि हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया था उसी बैठक के बाद तमाम प्रदेशों में कार्यसमिति बैठकें आयोजित होने वाली है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में तय किए गए क्रियाकलापों और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा प्रदेश कार्यसमिति में होगी और इसके साथ सार्थक वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए भी दिग्गज नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर पूर्व विधायक बलबीर चौधरी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रशासन रामकुमार पार्टी , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा ,जिला प्रभारी विनोद ठाकुर ,राज कुमार पठानिया और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक संजीव ठाकुर के सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महामंत्री एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दाड़लाघाट गाँव के पिपलूघाट चौक पर जल शक्ति विभाग का हैंडपम्प पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। चौक पर अधिकतर दुकानदार व ग्राहक पीने के साफ पानी के लिए इसी हैंडपम्प पर निर्भर है और अब इस हैंडपंप के खराब होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर पिछले कई दिनों से हैंडपम्प ख़राब है, जिसके चलते उन्हें पीने के साफ पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या के बारे में उन्होंने जल शक्ति विभाग उप मंडल दाड़लाघाट को भी सूचित किया था, लेकिन विभाग ने इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं जल शक्ति विभाग मंडल अर्की कि अधिशाषी अभियंता कंचन शर्मा का कहना था कि हैंडपंप की रिपेयरिंग के लिए प्राइवेट टेक्निषयन मंगवाए जातें है। पीपलूघाट के हैंड पंप के अलावा कुछ और जगह पर भी हैंड पंप खराब है, जल्द सबको एक साथ ठीक करवाया जाएगा।
देश-दुनिया से आएंगी कंपनियां, युवाओं को स्टार्ट-अप के लिए मिलेगी सुविधा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला के चैतड़ू में बन रहा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएगा। 17 करोड़ की लागत के इस पार्क का निर्माण सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने मंगलवार को चैतड़ू में सॉफ्टवेयर पार्क के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उपरांत यह जानकारी दी। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए गोकुल बुटेल ने बताया कि यह आईटी पार्क कुल 50 कनाल भूमि में बनकर तैयार होगा, जिसमें से सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया द्वारा 21 कनाल में काम शुरू कर दिया गया है, जिसे इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे शेष 29 कनाल भूमि में इस आईटी पार्क का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में स्टार्टअप के लिए इंक्यूबेशन सेंटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि देश-विदेश से स्टार्ट-अप में रूचि रखने वाले युवाओं को अपने आईडिआस पर कार्य करने के लिए स्पेस यहां उपलब्ध करवाई जाएगी। गोकुल बुटेल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि आज के युग में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने और सृजन करने के सबसे ज्यादा अवसर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनने वाले आईटी पार्क इस दिशा में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की तरफ आ रही अपरोच रोड़ और साथ लगती खड्ड से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार बनाने के कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को इनके निर्माण से संबंधित औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश को यह आईटी पार्क पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिला था। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में इसका निर्माण बड़ी धीमी गति से हुआ, लेकिन प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार आने से इसके निर्माण की स्पीड को बढ़ाया गया है और इस वर्ष के अंत तक यह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क क्षेत्र को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से जहां क्षेत्र के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं आस-पास की पंचायतों का भी विकास इससे होगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विकास के लिए उन्होंने पहले भी कोई कसर नहीं छोड़ी है और आगे भी इसके लिए हर संभव प्रयास उनके द्वारा किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आईटी पार्क धर्मशाला के विकास में अहम योगदान निभायेगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी औपचारिकताओं को समय रहते पूरे करने के निर्देश देते हुए सॉफटवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के निर्माण को तय समयावधि में करने को कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक आईटी विभाग राजीव शर्मा, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के संयुक्त निदेशक सुनील अवस्थी, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रैत में आयोजित कार्यक्रम में सभी अभिभावकों से बच्चियों के स्वास्थ्य और पोषण पर पूरा ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने लड़कियों को समर्थन और समान अवसर प्रदान करने की बात करते हुए उनकी शिक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इससे पहले विधायक ने रैत में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में पौधा लगा कर राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने योगासन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। विधायक ने सभी बच्चों को अपनी ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट की। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चियों को उनके अधिकारों को लेकर शिक्षित करना है। ये दिवस उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लक्ष्यों के प्रति जागरूकता लाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि समाज से बेटी-बेटे के भेद को समाप्त करने में हर वर्ग को सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। कन्या भ्रूण हत्या जैसे घृणित अपराध और लैंगिक असमानता से लेकर यौन शोषण तक की समस्याओं का समाधान जन जागरूकता से संभव है। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत सन्तोष कुमारी ने विभाग की विविध गतिविधियों का ब्योरा दिया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर सुशील कुमार और अंजू लता, जिला परिषद सदस्य मधुवाला तथा नीना ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रुमा ठाकुर, ब्लॉक् कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता सैनी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रितिका शर्मा, पूर्व महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, नम्रता चम्बयाल, रीना पठानिया, सुमन देवी, जानवी महाजन, वार्ड सदस्य कुसम लता शिवानी शर्मा, उर्मिला राणा, रश्मा देवी, पंचायत समिति सदस्य भारती प्रधान दरगेला पंचायत उषा देवी, प्रधान वसनूर पंचायत संजू देवी, प्रधान पंचायत रच्छ यालु, अशवनी चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वलौकिया, नमिता मेहरा और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हैल्पर व सुपरवाईजर मौजूद रहे।
मनीष । घुमारवीं एक स्वस्थ समाज बनाने के लिए तथा देश को आगे बढ़ाने के लिए बालिकाओं को मजबूत करना बहुत जरूरी है। यह बात घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने बाल विकास विभाग द्वारा घुमारवीं द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं, लेकिन अभी भी बेटियों की मजबूती के लिए काम करना पड़ेगा और इस में हम सभी को सहयोग करना होगा। क्योंकि केवल सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं से ही बेटियां मजबूत नहीं होंगी, बल्कि इसके लिए सभी को अपने-अपने स्तर पर योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सब को एक अभियान चलाना होगा तथा एक ऐसा वातावरण तैयार करना होगा, ताकि बेटियां बिना किसी डर के आगे बढ़े। इस के लिए हमें निरंतर काम करना होगा। इस अवसर पर जहां बेटियों व महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं, केक काट कर बालिका दिवस मनाया। वहीं, बहुत सी महिलाएं अपने घरों से तरह तरह के पकवान लेकर आई थी, जिन का आनंद राजेश धर्माणी ने भी लिया तथा महिलाओं की पाक कला की जमकर तारीफ की। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना, बीएमओ घुमारवीं पुष्पेंदर राणा, प्रधान ग्राम पंचायत घुमारवीं अनीता शर्मा, घुमारवीं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, पार्षद कपिल शर्मा,फुलां चंदेल व सभी वृत पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थे।
बोले, देसी पशुओं के दूध और दुग्ध उत्पाद की बाजार में अच्छी मांग भूमि उपलब्ध होते ही ग्राम पंचायत घरेड़ में बनाएंगे पशु औषधालय, कंदकोसरी गांव पहुंचेगी सड़क फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास व पंचायती राज एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि पशुपालकों की कठिनाईयों को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। बैजनाथ की ग्राम पंचायत घरेड़ में भूमि उपलब्ध होते ही पशु औषधालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने लोगों को देसी नस्ल के दुधारू पशु पालने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देसी नस्ल के पशुओं में बीमारियां कम फैलती हैं और उनका दूध तथा दुग्ध उत्पाद अधिक पौष्टिक होते हैं, जिनकी बाजार में अच्छी मांग है। वे मंगलवार को बैजनाथ की ग्राम पंचायत घरेड़ और दयोल में स्थानीय जनता द्वारा आयोजित अभिवादन कार्यक्रम में पहुंचे थे। क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय प्रधान, उपप्रधान व कांग्रेस यूथ क्लब के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया। इस मौके किशोरी लाल ने क्षेत्र में सड़कों की स्थिति सुधारने के साथ ही कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन कार्यों को प्रमुखता से करने के निर्देश दिए। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि कंदकोसरी गांव को जल्द ही सड़क से जोड़ा जाएगा। दयोल पंचायत में नई बड़ी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, ताकि इस क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। उन्होंने अधिकारियों को दयोल में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने को कहा, ताकि इस को जल्द प्रयोग में लाया जा सके। किशोरी लाल ने लोगों से कृषि विभाग के विभिन्न किसान जागरूकता शिविरों में हिस्सा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को खेती बाड़ी की आधुनिक तकनीक की जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि किसान अच्छी किस्म के बीजों का प्रयोग करें, ताकि पैदावार बेहतर हो और खेती से उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चलाई गई मनरेगा योजना ने अहम भूमिका निभाई है इससे ग्रामीण घर द्वार में रोजगार मिला है और शहर की तरफ पलायन कम हुआ है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घरेड़ के प्रधान हरी सिंह, उपप्रधान सुरेश कुमार, जिला परिषद सदस्य नीलम ठाकुर, रविंद्र बिट्टू, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, पंचायत समिति सदस्य रीतू देवी, पार्षद कुलभूषण, रवि स्याल , पूर्व प्रधान दयोल ओम प्रकाश व यूथ क्लब दयोल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व का उत्सव मनाते हुए हम अपने वीर नायकों, हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार और प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली महान विभूतियों को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अविस्मरणीय योगदान रहा है और बर्फबारी के बीच 25 जनवरी, 1971 को प्रदेश की जनता को यह सौगात देने वे स्वयं शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के साथ प्रदेश का चहंुमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए दृढ़-संकल्प है। उप-मुख्यमंत्री ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बधाई देते हुए राज्य के गठन एवं इसे वर्तमान स्वरूप में एकीकृत करने के लिए प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार एवं इस संर्घष से जुड़े सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण और हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश आने वाले समय में विकास की नई गाथा लिखेगा तथा लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
Chief Minister of Himachal Pradesh Thakur Sukhvinder Singh Sukhu called on Prime Minister Narendra Modi in New Delhi today. It was a courtesy call after becoming the Chief Minister. Besides discussing issues of various development projects under implementation in the State, the Chief Minister also requested liberal assistance from the center for giving a fillip to the ongoing development works. Chief Minister ensured the Prime Minister that the State government will effectively implement the centrally launched schemes, viz: 'Pradhanmantri Gati Shakti Yojna which is aimed to revolutionize infrastructure, and 'Parvatmala Yojna for construction of ropeways. He said that both these schemes would immensely benefit the people of the State, adding further that connectivity and infrastructure development were one of the main focus areas of the present government besides generating employment avenues for the people. The Chief Minister also honored the Prime Minister with a traditional memento, Himachali Shawl, and cap. Prime Minister congratulated Thakur Sukhvinder Singh Sukhu on becoming the Chief Minister of Himachal Pradesh and assured them of all possible support to the state.
सोमवार को हुई सोलन नगर निगम की आम बैठक में पानी का बिल सस्ता करने और दुकानों के सबलेटिंग का मुद्दा सबसे ज्यादा गरमाया। इसके अलावा रिटेंशन पॉलिसी और विकास कार्यों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक से कांग्रेस के 5 पार्षद नदारद रहे। इनमें से 4 वही पार्षद हैं, जो विधानसभा चुनाव से पहले अपनी ही पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों पार्षदों में शामिल थे। इसके बावजूद भाजपा के पार्षदों के बैठक में आने से कोरम पूरा हो गया। बैठक में भाजपा के पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने पानी के बिल का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तो नगर निगम को लोगों को सस्ता पानी देने का वादा पूरा करना चाहिए। बैठक में सब लेटिंग का मामला भी उठा। इस पर तय हुआ कि ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक के बाद नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि बैठक में पानी के मुद्दे पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि बिल कम करने के मामले में नगर निगम ने प्रस्ताव सरकार को भेजा है। अभी तक इस प्रस्ताव को रिजेक्ट नहीं किया गया है, यानी यह प्रस्ताव अभी भी सरकार के पास पेडिंग है। सोलन नगर निगम ने पानी का बिल कम करने का प्रस्ताव 3 बार प्रदेश सरकार को भेजा था, लेकिन मंजूर नहीं किया गया। अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है और निगम पर भी इसी पार्टी का कब्जा है तो अब उम्मीद है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिले। उन्होंने कहा कि दुकानों के सबलेटिंग के मामलों की भी जांच हो रही है। वहीं नगर निगम ने अपने दायरे में आने वाले वार्डों में प्रॉपर्टी टैक्स तय करने को लेकर विचार करवाया है। इसमें शहर को जोन के आधार पर बांटा गया है और अलग-अलग क्षेत्रों का टैक्स उस क्षेत्र के अनुसार तय किया गया है। इसमें बिल्डिंग के पूरे स्ट्रक्चर के अनुपात में टैक्स लगेगा। जनरल हॉउस में नगर निगम की आय बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। निगम को अपने आय के साधन जनरेट करने हैं, ताकि वह अपने वादे के अनुसार सस्ता पानी देने जैसे वादे पूरे कर सके। इसके लिए होर्डिंग्स को किराये पर देने की नीति पर भी चर्चा की गई।
जांच को एसडीम की अध्यक्षता में बनाई तीन सदस्यीय कमेटी फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने डमटाल के राम गोपाल मंदिर की भूमि पर स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों के अवैध एवं अनाधिकृत संचालन का कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले की जांच को एसडीएम इंदौरा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसे लेकर उपायुक्त ने आदेश जारी किए हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि राम गोपाल मंदिर डमटाल की जमीन पर अनाधिकृत तरीके से स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों के संचालन का मामला ध्यान में आया है। इस संदर्भ में मंदिर के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम इंदौरा ने अवगत कराया है कि मंदिर की भूमि का उपयोग खनन और स्टोन क्रशर संचालन के लिए करने को इन ऑपरेटरों के साथ किसी लीज डीड पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। यह भी प्रतीत होता है कि स्टोन क्रशर संचालकों ने खनन व स्टोन क्रशिंग ऑपरेशन के लिए पीएमटी पंजीकरण और उद्योग तथा खनन विभाग, राज्य भू-वैज्ञानिक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे विभिन्न विभागों से अन्य मंजूरी के संदर्भ में किसी भी वैधानिक आवश्यकता को पूरा नहीं किया है। उपायुक्त ने बताया कि मामले को देखते हुए रामगोपाल मंदिर, डमटाल की भूमि पर सभी स्टोन क्रशर एवं खनन पट्टे का निरीक्षण कर फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सौंपने के लिए एसडीएम इंदौरा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। खनन अधिकारी नूरपुर, जिला उद्योग केंद्र कांगड़ा के महाप्रबंधक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नूरपुर के क्षेत्रीय अधिकारी केमटी के सदस्य होंगे। ये कमेटी फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के साथ इन संचालकों द्वारा खनन एवं स्टोन क्रशर संचालन के लिए ली गई सांविधिक स्वीकृतियों के सम्पूर्ण दस्तावेज भी प्रस्तुत करेगी।
मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से होगा जन समस्याओं का निवारण फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आज (मंगलवार काे) यहां राजीव भवन में शिमला ग्रामीण की जनता एवं संगठन की ओर सेे अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण की जनता का उन्हें सदैव समर्थन एवं स्नेह प्राप्त होता रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2012 से इस क्षेत्र का नेतृत्व किया और तीव्र विकास की बुनियाद रखी। उन्होंने कहा कि विकास की इस गति को बनाए रखते हुए इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं पार्टी आलाकमान की ओर से उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी गई है और लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल विभाग आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। ऐसे में इन विभागों के माध्यम से क्षेत्र तथा प्रदेश के लोगों की सेवा करते हुए उच्च मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रदेश में आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उनका विभाग कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को प्राथमिकता प्रदान करने के साथ ही युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग किया जाएगा। सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी और ब्लॉक, जिला तथा प्रदेश स्तर पर खेल आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को उभारने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए राजस्थान के ग्रामीण खेल मॉडल के बारे में भी अध्ययन किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य के संसाधनों एवं वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र में प्रदत्त 10 गारंटियां पूरी करने के लिए भी दृढ़-संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में ओपीएस बहाली का निर्णय लेकर इस दिशा में सार्थक एवं ठोस पहल की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बतौर विधायक उन्होंने शिमला ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयास किए हैं और विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से जन समस्याओं के निदान में वे सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर अब मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया जाएगा और इसमें लोगों की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक सोहन लाल व चिरंजी लाल कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला परिषद् व पंचायत समिति के चुने हुए प्रतिनिधि, नगर पंचायत एवं नगर निगम के सदस्य, विभिन्न पार्टी संगठनों के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सहायक आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवन यापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता है, तभी वे पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर समाज निर्माण में सहायक हो सकती हैं। संजय कुमार आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। संजय कुमार ने कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सामाजिक गतिविधियों एवं विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रभावशाली योजनाएं आरम्भ की हैं। इस दिशा में सखी वन स्टाॅप सेंटर, बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना लक्षित वर्गों का सशक्त सम्बल बन कर उभरी है। सहायक आयुक्त ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने तथा उन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता के लिए गुड़िया हेल्पलाइन-1515 आरम्भ की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐप शुरू की गई है, जिसके माध्यम से महिलाओं को संकट की घड़ी में लाल बटन दबाकर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। सहायक आयुक्त ने इस अवसर पर जामुन का पौधा रोपित किया तथा सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस राजेंद्र नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए किशोरियों तथा महिलाओं के उत्थान के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इससे पहले डाॅ. सविता अग्रवाल ने पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम 1994 के बारे में तथा डाॅ. अनीता शर्मा द्वारा महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए साफ सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर किए गए तथा बेटियों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान, मातृत्व सहारा योजना, मदर टेरेसा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब सोलन द्वारा शैलटर होम में रहने वाली किशोरियों के लिए उपहार स्वरूप प्रोटीन पाउडर तथा सेनेटरी पेड वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. प्रवीण शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा, ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी सुरेन्द्र टेगटा, अध्यक्ष इनर व्हील क्लब सविता शर्मा, ज़िला के समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिकाएं, कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित थी।
तिलक राज । कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की छात्रा सुजैन को प्रथम स्थान हासिल करने पर स्कूल में सम्मानित किया गया। केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस प्रतियाेगिता में सुजैन ने प्रथम स्थान हासिल कर जीएवी का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने बताया कि इतने बड़े मंच पर प्रथम स्थान हासिल कर सुजैन ने जीएवी की प्रतिभा को चार चांद लगाए हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि पेंटिंग के क्षेत्र में जिला कांगड़ा के जाने-माने सदस्य जिस निर्णायक मंडल में हों और कई स्कूलों के छात्र स्पॉट पेंटिंग में भाग ले रहे हो, जिसमें जीएवी की छात्रा का प्रथम स्थान में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। सुजैन को स्कूल में सभी शिक्षकों ने बधाई दी व गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुजाता शर्मा, ड्राइंग की शिक्षक मीनाक्षी शर्मा तथा अंजू बाला ने भी सुजैन की हौसला अफजाई की।
'होली' पालमपुर के लोगों की आस्था का उत्सव : गोकुल बुटेल 5 से 8 मार्च तक आयोजित होगा होली महोत्सव फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर 5 से 8 मार्च तक राज्य स्तरीय होली महोत्सव के आयोजन को लेकर एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष डॉ अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा नवाचार) गोकुल बुटेल विशेष रूप में उपस्थित रहे। सीपीएस के कहा कि राज्य स्तरीय होली महोत्सव का देशभर में अपना विशेष महत्व है। उन्होंने पालमपुर होली महोत्सव के स्तर को बढ़ाने तथा अधिक मनोरंजन बनाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशा उन्मूलन को चुनोती के रूप में लिया है। उन्होंने कहा कि होली महोत्सव के आयोजन का थीम भी नशा निवारण निर्धारित किया जाये और मंच से प्रस्तुतियां देने वाले नामी कलाकार भी युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। आशीष ने कहा कि पालमपुर होली महोत्सव समाज का उत्सव है और इसमें सभी की सहभागिता और योगदान को सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पालमपुर के लोगों की होली उत्सव से भावनात्मक जुड़ाव है और लाखों लोगों आशाओं का प्रतीक है। उत्सव में होगा कब्बडी और महादंगल का आयोजन उन्होंने कहा कि आयोजन समिति को उत्सव को और अधिक भव्य रूप देने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्सव में आयोजित होने वाली सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं को केवल मात्र औपचारिकता के लिए ही नहीं, बल्कि इनमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि होली उत्सव को कोरोना काल से पूर्व की तरह भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें महादंगल का आरंभ किया जाए और अन्य खेल प्रतियोगिताओं के साथ साथ कब्बडी की प्रतियोगिता को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं को अधिक आकर्षण बनाने के लिए इनसे जुड़ी नामी हस्तियों को भी आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा। आशीष ने कहा कि उत्सव के दौरान लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों में सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए, ताकि कल्याणकारी योजनाओं सीधा लाभ आम आदमी तक पहुंचाने वाली योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। आकर्षक रूप में दिखेगा होली कला मंच आशीष ने कहा कि होली महोत्सव की चारों संस्कृतिक संध्या को अधिक मनोरंजक बनाया जाए, जिसमें देश के नामी कलाकारों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों को भी मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक संध्याओं में स्कूलों और महाविद्यालयों के छात्रों को भी आमंत्रित करने की बात कही, ताकि प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को भी देखने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि होली कला मंच रिपेयर के साथ मंच को आकर्षक रूप देने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी प्रारूप बनाकर कार्य करें, ताकि महोत्सव से पूर्व अच्छा मंच तैयार हो। होली पालमपुर के लोगों की आस्था का पर्व : गोकुल बुटेल इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल ने कहा कि पालमपुर होली महोत्सव लोगों की आस्थाओं से जुड़ा पर्व है। पालमपुर के लोग बेसब्री से साल भर इस उत्सव के आयोजन का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि होली सभी का उत्सव है और सामूहिक प्रयासों से महोत्सव को भव्य महोत्सव बनाया जाएगा। उन्होंने उत्सव के आयोजन के लिए अपनी तथा सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में बेहतर कलाकारों के अतिरिक्त स्कूलों तथा महाविद्यालय के छात्रों को भी प्रस्तुतियां देने के लिए आमंत्रित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान बड़ा सहयोग देने वाले लोगों को बेहतर बैठने व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने मौसम खराब होने पर भी लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें। इसके लिये वाटर प्रूफ टेंट लगाने की बात कही। महोत्सव में पुलिस लोगों को साइबर क्राइम के प्रति करें जागरूक गोकुल ने कहा कि प्रदेश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्सव के दौरान प्रदेश पुलिस लोगों साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनियों में अपना एक स्टाल लगाया जाए। इससे पहले एसडीम पालमपुर एवं महिला समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित गुलेरिया ने आशीष बुटेल और गोकुल बुटेल का स्वागत किया तथा बैठक की कार्रवाई को संचालित किया। उन्होंने इस अवसर पर पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और विभिन्न विभागों को धन संग्रह के लिए लक्ष्य भी दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव का आयोजन भव्य रूप में किया जायेगा। बैठक में नगर निगम पालमपुर की महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक चंद, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता करुण शर्मा, अर्चित बुटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा सहित मेला समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा पूरे भारतवर्ष में 24 जनवरी काे राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतवर्ष में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में उपमंडल कांगड़ा में भी राष्ट्रीय बालिका दिवस के इस महत्वपूर्ण दिन को धूमधाम से मनाया गया। संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा से आज एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर एक रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने फ्लैग दिखाकर संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा से की और इस रैली को कांगड़ा शहर में निकाला गया, जिसमें आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा वर्कर ने भाग लिया। एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि रैली निकालने का उद्देश्य लोगों को बेटियों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, जिससे लोग बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, तथा पोषण की महत्वता को समझें। उन्होंने कहा किसी भी समाज और देश के विकास के लिए देश की बेटियों का चौमुखी विकास होना बहुत जरूरी है। क्योंकि बिना बेटियों के योगदान के किसी भी देश का विकास संभव नहीं हो सकता। आज की इस रैली में एसडीएम कांगड़ा सहित सीडीपीओ कांगड़ा वंदना कटोच, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आशा, तृप्ता, अनीता, बाला और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, अंजना, रचना, सरला, सुमन, कंचन, संदला और निशा आदि ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं का राज्य में होगा सफल क्रियान्वयन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी से भेंट की। प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रधानमंत्री से यह पहली भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्र से उदारतापूर्वक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केंद्र सरकार द्वारा आधारभूत संरचना को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ की गई प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना तथा रज्जू मार्ग के निर्माण के लिए पर्वतमाला योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं से प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के अलावा संपर्क और अधोसंरचना विकास वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हिमाचली शॉल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी और प्रदेश को हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा पुलिस चाैकी डाडासीबा के अंतर्गत नंगल चाैक में पुलिस द्वारा ट्रैफिक चेकिंग एवं नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 24 बोतल अवैध शराब देसी मार्का संतरा बरामद की है। पुलिस से सूचना के मुताबिक उक्त शराब बिना लाइसेंस/परमिट के अवैध रूप से लेकर जा रही थी। डाडासीबा पुलिस ने उक्त अवैध शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को शिमला के शोघी-मैहली बाईपास पर एक गाड़ी खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी महिंद्रा मैक्स 900 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सड़क दुर्घटना शोघी-मैहली बाईपास पर बनोग गांव के पास हुई है। शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि थाना बालूगंज में सोमवार देर रात एक गाड़ी गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो लोगों ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। फिलहाल चार लोगों में से एक व्यक्ति इस सड़क हादसे में बच सका है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में जान गवाने वाले लोग पंजाब के नंगल के रहने वाले थे। यह सभी आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान कृष्ण पुत्र चंदिया नंगल पंजाब, अमर पुत्र जैल सिंह नंगल पंजाब और राजवीर पुत्र एतवारी, लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। घायल की पहचान लखन पुत्र बालक राम के रूप में हुई है, जो नंगल का रहने वाला है। घायल लखन ने बताया कि गाड़ी में सवार सभी लोग कबाड़ का काम करते थे। सोमवार को जब वह सोलन की तरफ जा रहे थे, तो उनकी गाड़ी खाई में गिर गई, जिसकी वजह से हादसा पेश आया है।
विनायक ठाकुर । देहरा विधानसभा क्षेत्र जसवां प्रागपुर के गांव प्रागपुर में सोमवार को सरगम म्यूजिकल ग्रुप चौली के संचालक सुदर्शन सरगम ने खूब धमाल मचाई और 'नचना श्याम दे नाल', 'श्यामा तू अपना ना बनेया' भजनों के साथ लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। आपको बता दें गायक सुदर्शन सरगम ग्राम पंचायत चौली के रहने वाले है और किसी परिचय के मोहताज नहीं है। गायक सुदर्शन बहुत ही सुंदर आवाज के मालिक व बहुत ही अच्छा जागरण करते है। इसी के साथ गायक सुदर्शन सरगम दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। कुछ दिन पहले कृष्णा ने बंसरी बजाई भजन भी इनके पेज सरगम म्यूजिकल ग्रुप चौली पर खूब वायरल हुआ। गायक सुदर्शन सरगम का कहना है कि मातारानी की कृपा से आने वाले कुछ दिनों में बहुत ही सुंदर-सुंदर भजन व पहाड़ी गीत लेकर आपके बीच आऊंगा। आप सभी अपना प्यार और आशिर्वाद बनाए रखें। इसी के साथ इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल सिंगर सुदर्शन सरगम को सब्सक्राइब करने की अपील की।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में सड़क सुरक्षा क्लब ज्वालामुखी द्वारा एक एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ज्वालामुखी सहायक थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने शिरकत की उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।उन्होंने बच्चों को सड़क पर चलने के नियमों का पालन करने को कहा। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट पहनना, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने को कहा। 18 वर्ष से कम आयु और बिना लाइसेंस गाड़ी न चलाएं। नशे में गाड़ी चलाना अपराध है। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए सहायक थाना प्रभारी का धन्यवाद किया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी विकास धीमान, अशोक कुमार डीईपी, दिनेश कुमार व श्यामा आदि उपस्थित रहे।
'त्रिगर्त युवोत्सव' 25 को धर्मशाला में होगा युवाओं का महासंगम फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा के जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा में 25 जनवरी को 'त्रिगर्त युवाेत्सव' जिला सम्मेलन का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र हित मे कार्य करने वाला छात्र संगठन है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल समस्या को उजागर ही नहीं करती, बल्कि उसे समाधान तक ले जाने का कार्य करती है। विद्यार्थी परिषद ने हमेशा ही छात्र हितों के लिए आंदोलन लड़े हैं। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75वां वर्ष है। इस प्रैस रिलीज में जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज स्कूल से ले कर के आज आईटीआई, आईआईटी व सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है वह WOSY जैसे प्रकल्पों द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक वासुदेव कुटुंबकम व राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ लाखों छात्रों को जोड़ते हुए आज परिषद काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में अभाविप देश के सभी जिलों में जिला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। यह जिला सम्मेलन 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 23 जनवरी (सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती) यानी युवा दिवस से लेकर पराक्रम दिवस तक विद्यार्थी परिषद इस सम्मेलन को आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई वह सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों से लेकर के आईटीआई के छात्र इस जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने संगठनात्मक जिला कांगड़ा में 1200 छात्र-छात्राओं की भागीदारी के साथ यह सम्मेलन करने जा रही। इसमें प्रत्येक शिक्षण संस्थान से लेकर गांव गांव व दूरदराज क्षेत्रों से भी छात्र जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा से जुड़ी शिक्षा क्षेत्र व समाज क्षेत्र की समस्याओं पर प्रस्ताव भी पारित करेगी। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वावलंबी भारत का सपना देखते हुए स्वावलंबी हिमाचल को बढ़ावा देते हुए भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अपने जिला में लोकल फार बोकल व अपने हाथों की कारीगरी को कैसे देश विदेश में प्रसिद्ध किया जाए इस पर भी सभी छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे। छात्रों द्वारा बताए गए मुद्दों पर खुले मंच पर छात्र नेताओं द्वारा भाषण दिए जाएंगे। जिला सम्मेलन में समापन पर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिला सम्मेलन में आईआईटी से लेकर आईटीआई तक छात्र भाग लेंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा सरकारी आईटीआई नैहरनपुखर में शाम साढे़ 4 बजे छुट्टी के बाद गेट के बाहर दो छात्र गुटाें में आपस में लड़ाई-झगड़ें का मामला प्रकाश में आया है। सडंक के बीचों-बीच चौक पर हुआ यह गुंडगर्दी का नंगा नाच, जाे कि सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया है। वहीं, वहां पर मौजूद लोग बीच बचाव न करते, तो यह झगड़ा बड़ा रूप ले सकता था। मौके पर पुलिस की प्राथमिक जांच में इस मारपीट के लिए कुछ बाहरी युवा होने की बात भी सामने आई है। अचानक दो गुट्टों में हुई ऐसी मारपीट को देखते हुए वहां आबादी वाले क्षेत्र मे सनसनी फैल गई उक्त दोनों छात्र गुट आपस में क्याें भिडे़ इस बात का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही तय हो पाएगा। वहीं, इस मारपीट की सूचना लोगों ने आईटीआई के प्राचार्य ललित मोहन व डीएसपी देहरा विशाल वर्मा को दी। पता चलते ही आईटीआई प्राचार्य ललित मोहन ने उक्त हमलाबर छात्र गुटों को कैंपस लाया गया व प्राचार्य ललित मोहन ने इसकी सूचना उक्त छात्रों के परिजनों को दी। प्राचार्य ललित मोहन ने कहा कि इस तरह उक्त छात्रों में हुई आपसी मारपीट ठीक नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले युवाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है। हमलावर युवाओं से पुलिस छानबीन कर रहे हैं।
57096 महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पाया स्वरोजगार फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला स्वावलंबन किसी भी वर्ग को सशक्त बनाने का सबसे अच्छा माध्यम है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की पूर्ति हेतु भी भारत के गांव, नगर और वहां रहने वाले लोगों का आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है। जिला कांगड़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाकर अपने पैरों पर खड़ा होने का सुअवसर प्रदान कर रहा है। इसके तहत गांव-देहात में रहने वाली महिलाएं स्वयं सहायता समूह का निर्माण करके स्वावलंबन की राह थाम रही हैं। कांगड़ा जिला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंर्गत 7693 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। इन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जिला की 57096 महिलाएं स्वावलंबन की राह थाम आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सोनू गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों के गठन पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में पंजीकृत कुल 7693 स्वयं सहायता समूहों में से 1890 इस वर्ष बनाए गए हैं, जबकि वर्ष का लक्ष्य 1200 स्वयं सहायता समूह बनाने का था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बने 1890 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जिले के 13973 परिवारों की महिलाओं को जोड़ा गया है। कार्य के लिए सरकार द्वारा फंड करवाया जा रहा उपलब्ध उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को अपना कार्य करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत फंड भी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में 2022-23 में अभी तक 924 स्वयं सहायता समूहों को 23 लाख 10 हजार का स्टार्ट-अप फंड, 1021 स्वयं सहायता समूहों को 190 लाख का रिवॉलविंग फंड, 76 विलेज ऑर्गेनाईजेशन को 31 लाख 90 हजार का स्टार्ट-अप फंड, 312 स्वयं सहायता समूहों को 127.42 लाख का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड मुहैया करवाया गया है। इस अनुदान के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपनी क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग कर अपने लिए आजीविका के रास्ते निर्मित कर रही हैं। हिम-इरा शॉप के माध्यम से हो रही कमाई स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा हिम-इरा शॉप स्थापित करवाई गईं हैं। जिले में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जो भी उत्पाद बनाती हैं, उनका विक्रय हिम-इरा शॉप में होता है। हिम-इरा शॉप में हाथों से बने उत्पादों के अलावा खेती के उत्पादन भी बेचे जाते हैं। जिले के 15 ब्लॉक में विभिन्न स्थानों में 21 स्थाई हिम-इरा शॉप चल रही हैं। परियोजना अधिकारी डीआरडरीए ने बताया कि हिम-इरा शॉप के माध्यम से इस वर्ष अब तक 6 लाख 31 हजार 494 रूपए के उत्पाद बेचे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले में 321 स्थानों पर साप्ताहित हिम-इरा मार्केट भी लगाई गई हैं। जिसके तहत 5 लाख 9 हजार 81 रूपए की आमदन की गई है। उन्होंने बताया कि इसका लाभ गांव की साधारण महिलाओं और कृषकों को मिल रहा है। जिला में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की अच्छी पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए ओर उपयुक्त मार्ग प्रशासन द्वारा तलाशे जा रहे हैं। आचार, चटनी, पापड़, बडि़यां, मुरब्बा, स्थानीय हस्तकला और हस्तकरघा जैसे कईं उत्पाद जो आसानी से स्थानीय स्तर पर अच्छी क्वालिटी के साथ उपलब्ध हो सकते हैं, उनकों इस स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। इससे जहां इन चीजों के लिए बड़े ब्रांडस् पर हमारी निर्भरता कम होगी, वहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। कृषि आजीविका के तहत मिल रहा महिलाओं को प्रशिक्षण परियोजना अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला कृषकों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अपने खेत-खलिहानों और पशुपालन के जरिए भी जो महिलाएं अपनी आजीविका अर्जित कर स्वावलंबी बनना चाहती हैं, उनको भी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरकार द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में कृषि आजीविका के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में लगभग 7 हजार महिलाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि कृषि आजीविका के तहत कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के माध्यम से इन महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष अभी तक 168 कृषि सखी और पशु सखी को कृषि विभाग और 163 को पशुपालन विभाग के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया है। कृषि उपकरणों को किराये पर देकर विलेज ऑर्गेनाईजेशन कर रही कमाई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक क्षेत्र में बने विभिन्न स्वयं सहायता समूह के उपर एक विलेज ऑर्गेनाईजेशन बनाई गई है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिला कांगड़ा में वर्ष 2022-23 में ऐसे 265 विलेज ऑर्गेनाईजेशन बनाए गए हैं। कृषि आजीविका के तहत विलेज ऑर्गेनाईजेशन को चार लाख के कृषि उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कस्टम हायरिंग सेंटर में उपलब्ध इन उपकरणों का उपयोग कृषि सखियां और आम जनमानस भी कर सकते हैं। इन कृषि उपकरणों को किराये पर देकर विलेज ऑर्गेनाईजेशन आमदन प्राप्त कर रही हैं। इन उपकरणों का उपयोग लोग अपने कृषि संबंधित कार्यों के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2021-21 में 4 ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायत में कार्यरत चार विलेज ऑर्गेनाईजेशन को कस्टम हायरिंग सेंटर खोल के दिये गये थे, जिनमें कृषि उपकरण उपलब्ध करवाए गए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में आठ विकास खंडो में 8 ग्राम पंचायतों की विलेज ऑर्गेनाईजेशन को कस्टम हायरिंग सेंटर के साथ कृषि उपकरण उपलब्ध करवाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर के अन्तर्गत कृषि उपकरण खरीदने के लिए प्रत्येक विलेज ऑर्गेनाईजेशन को 4 लाख रूपये दिए जाते हैं। क्या कहते हैं उपायुक्त उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने इसमें बड़ी मदद की है। इससे महिलाएं स्वावलंबी बनी है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभा रही हैं। वहीं, स्थानीय परंपराओं और लोक जीवन से जुड़े उत्पादों और कामों को भी बढ़ावा मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए जहां सरकार और प्रशासन नए रास्ते विकसित कर रहे हैं। वहीं, समाज का भी इसमें शत-प्रतिशत योगदान वांछित है।
तिलका राज। कांगड़ा विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन, डॉ. सुनील कुमार रैना, डॉ राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, टांडा के मार्गदर्शन में सेंटर फॉर एडवांसिंग टोबैको कंट्रोल (कैच) ने आज (साेमवार को) 'तंबाकू मुक्त हिमाचल प्रदेश' पर चर्चा करने के लिए कांगड़ा ब्लॉक जिला कांगड़ा के प्रधान के लिए बीडीओ ऑफिस में खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। शुरुआत में कैच, डीआरपीजीएमसी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर डॉ साक्षी सुपेहिया ने बैठक में आए प्रतिभागियों का स्वागत किया। साथ ही में कैच और उसके तहत की गई पहलों का परिचय दिया। डॉ ऐश्वर्या, जिला कॉर्डिनेटर, कैच ने तंबाकू प्रभाव, COTPA वर्गों, तंबाकू मुक्त गांव के दिशा-निर्देशों पर प्रस्तुति दी। बीएमओ तियारा डॉ. सूद ने तंबाकू के दुष्परिणाम के बारे में बताया। बीडीओ कांगड़ा ने सभी उपस्थित प्रधान को तंबाकू मुक्त गांव को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। गांव के प्रधानों के बीच तंबाकू संबंधित यह पहला प्रशिक्षण था। अंत में शपथ ग्रहण समारोह के साथ बैठक समाप्त हुई। बैठक में प्रधान, महिला मंडल और सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्य सहित कुल 45 प्रतिभागी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने बैठक कर विभागों को दिए पैसे के सदुपयोग के निर्देश शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला सुशासन सूचकांक में जिला कांगड़ा को प्रदेश में वर्ष 2020-21 के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। प्रथम पुरस्कार में मिलने वाले 50 लाख में से 12 लाख 50 हजार की पहली किश्त जिला प्रशासन को प्राप्त हो गई है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में प्राप्त राशि के सदुपयोग के लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने प्राप्त धनराशि के सदुपयोग के लिए विभिन्न विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त राशि को जलशक्ति विभाग, डीआरडीए, जिला सूचना कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों को आवश्यकता अनुसार देने के निर्देश दिए। बता दें, जिला सुशासन सूचकांक की रिपोर्ट 8 मुख्य विषयों, 19 फोकल बिंदुओं और 76 संकेतकों पर एकत्रित डाटा के आधर पर तैयार की गई थी। डीसी ने कहा कि जिला को यह सम्मान मिलना पूरी टीम के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जा सकेंगे। उन्होंने जिला के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर प्रशासन प्रदान करने के लिए निरंतर बेहतर कार्य करते रहने का आह्वान किया, ताकि जिला की उच्च रैंकिंग को बरकरार रखा जा सके। इस अवसर पर जिला सांख्यिकि अधिकारी स्वर्ण लता ने बताया कि आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा के मार्गदर्शन में इस प्रोगराम को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने के लिए सभी विभाग अपने कार्यों की जानकारी और उससे संबंधित डाटा को भविषय में भी समय पर उपलब्ध करवाने का प्रयास करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल के ग्राम पंचायत झिकली भेठ में लखदाता मेले में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सीपीएस का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर लखदाता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होनें मेला कमेटी की मांगों को चरणबद्ध और प्राथमिकता पर हल करने आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करवाया कि विकास तो तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों शीघ्र एफआरसी केस तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि इस क्षेत्र के विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर सीपीएस ने लखदाता कुश्ती के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मेले में बड़ी माली के विजेता को 9000 रुपए तथा गागर, उपविजेता को 7000 रुपए दिए गए। छोटी माली के विजेता को 900 रुपए, जबकि उपविजेता को 700 रुपए दिए गए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, प्रधान वर्षा देवी, उप प्रधान राज कुमार, मेला कमेटी प्रधान पप्पी कुमार, रविंद्र बिट्टू, मोहिंदर सिंह, विकास राणा, उत्तम चंद व कृष्ण चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिमला के लोअर बाजार में रविवार को एक रोचक किस्सा सामने आया सर्दी से बचने के लिए शुभांकर नाम के दुकानदार ने अपनी दुकान के अंदर आग जलाई। कुछ ही मिनटों में आग का धुआं पूरे बाजार में छा गया। धुआं देखकर दूसरे दुकानदार डर गए और फायर ब्रिगेड को कॉल कर बुलाया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी 5 से 7 मिनट के अंदर लोअर बाजार पहुंची। टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जब पता लगाया तो सभी दुकानदार हैरान रह गए। दुकान मालिक शुभांकर मजे से आग सेक रहा था। अग्निशमक विभाग ने जब उससे पूछा तो कहा की कागज और गत्ते इक्कठा कर उसने आग जलाई थी। ठंडी हवा चलने से दुकान को बंद कर दिया था। जिस वजह से कागज का काला धुआं बाजार में फैल गया। उसने कहा की उसे इस बारे में कोई पता नहीं था कि बाहर फायर ब्रिगेड को बुलाया जा रहा है फायर स्टेशन ऑफिसर SDM मंसारम का कहना है की आग की सूचना मिलते ही तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई थी। वहां जाकर मालूम हुआ कि सेकने के लिए दुकानदार ने आग जलाई थी। उन्होंने कहा कि दुकानदार को समझाए गया है क्योंकि बाजार में सारा दिन लोगों की चहल कदमी रहती है और बिजली के ट्रांसफार्मर भी साथ लगे हैं। ऐसी जगह आग जलाना खतरे से खाली नहीं है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी डीएवी भड़ाेली में महान स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा-निर्देश में किया गया। कक्षा सातवीं के बच्चों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा', जय हिंद नारे लिखकर नेताजी को स्मरण किया और उन्हें नमन किया। वहीं, विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों को विषय दिया गया, टेक्नोलॉजी से पढ़ाई रोचक और सरल इसे आजमाए। प्रधानाचार्य ने बच्चों को नेताजी के आदर्श चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी कांगड़ा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बटाल खुर्द में कार्यरत मुख्य शिक्षक एवं ज्वालामुखी उपमंडल के निवासी राजेंद्र राणा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप में टीम कैप्टन के रूप में हुआ है। यह चैंपियनशिप 2 फरवरी से 5 फरवरी 2023 को तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के फाउंडर व सचिव ललित ठाकुर ने पत्र के माध्यम से दी है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत सोमवार को डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह की देखरेख में पुलिस माल खाना में एक्साइज एक्ट के तहत जब्त की गई 36 शराब बोतल को नष्ट किया गया, जिस दौरान थाना प्रभारी ओम प्रकाश व थाना का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। बताते चलें ज्वालामुखी पुलिस ने एक्ससाइज एक्ट के अवैध शराब पकड़ी थी, जिसे नष्ट किया गया।
तिलक राज। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत खोली का दो वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक संपूर्ण होने पर प्रधान केवल चौधरी व उनकी पत्नी ने केक काटकर लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर शपथ ली कि आगे मेहनत और लग्न से लोगों का काम करेंगे। इस अवसर पर पंचायत सचिव सोनी कुमार, रोजगार सेवक संजीव कुमार, सिलाई अध्यापिका सुमना देवी, उप प्रधान विजेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य निशू कुमार, अनिता देवी, प्रेमलता, सुमना देवी, ऐमना, कामना, संजीव, विक्रम, सर्बजीत, कमलेश कुमारी व शिल्पा चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा बाल विकास परियोजना देहरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 03 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत कमलोटा के कमलोटा केंद्र, हरोडी के बाह केंद्र और बदोली के डोल केंद्र में सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित अपना प्रार्थना पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में 16 फरवरी, 2023 तक जमा करवा सकते हैं। उक्त पदों के लिए 17 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी और उनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं पास होना अति आवश्यक है। उम्मीदवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका को 4700 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा कार्यालय दूरभाष न. 01970234096, 9418374454 पर संपर्क कर सकते हैं।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ज्वालामुखी में सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी, स्कूल स्टाफ ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने बच्चों को उनके जीवनी और बलिदान के बारे में बताया और बच्चों को उनके बताए रास्ते पर चलने तथा देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तिलक राज, रेखा पाल, विकास धीमान, आशा, सुखदा सूद, रजनीश, अंकिता शर्मा, दीक्षा और मंजू आदि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सचिन जसवाल खंड अध्यक्ष एवं जिला महासचिव अश्वनी सपेहिया व सदस्य हरबंस रांगड़ा, रजनीश कुमार, सर्वेश सपेहिया, मुकेश कुमार, केशव सिंह, सुनील कुमार, अवतार सिंह, संजीव कुमार व पूर्व खंड उपाध्यक्ष दिलीप कुमार इत्यादि ने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया व सरकार का धन्यवाद किया है। इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी एवं कामगार बोर्ड के प्रति भी आभार व्यक्त किया है कि इन्होंने भी पुरानी पेंशन बहाल करवाने के लिए अपना अत्यधिक सहयोग दिया है।
विनायक ठाकुर । देहरा नेता सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पराक्रम दिवस को राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) परागपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर बच्चों को नेता जी के जीवनी के बारे में अवगत करवाया और विद्यालय के लगभग 25 एनसीसी कैडेट्स ने परागपुर के गांव मसोट के शहीद अजय जसवाल के स्टेचू की सफाई की और नेताजी को भी याद किया।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालाय नलेटी में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आज पराक्रम दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी गतिविधियां सुभाष चंद्र बोस को समर्पित थी। इस कड़ी में कक्षा आठवीं की बालिका राशि शर्मा और वंशिका मिन्हास ने ओजस्वी भाषण देकर प्रांगण को ओज युक्त बना दिया। कक्षा पांचवी की छात्रा वानिका ने 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा' लगाकर वातावरण को ओजस्वी बना दिया। विद्यालय प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस हमारे देश की महान विभूति है, जो हमेशा ही हमें ओजस्वी बनाकर देश के लिए कुछ करने का संदेश देते रहेंगे। आज के दिन को संपूर्ण भारतवर्ष पराक्रम दिवस के रूप में बना रहा है। पराक्रम दिवस सुभाष चंद्र बोस के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनके पराक्रम, शोर्य को याद करने का दिन है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। स्पीति स्पीति के युवा मंडल माने गोंगमा के बैनर तले हो रही चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस खेलकूद प्रतियोगिता में इंडोर गेम्स, क्रिकेट और बॉलीबॉल की खेलें शामिल है। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाए। इस मौके पर एडीसी अभिषेक वर्मा ने कहा कि माइनस के तापमान में खेलों के प्रति युवाओं का जज्बा काबिले तारीफ है। सर्दियों में विंटर गेम्स को बढ़ावा देने के लिए स्पीति प्रशासन कार्यरत है। आइस हॉकी और आइस स्केटिंग को लेकर प्रशासन ने मूलभूत सुविधाएं स्पीति में मुहैया करवाने की तरफ कदम बढ़ाए है। मैं आप से आह्वान करता हूं कि माने गांव में भी आइस हॉकी रिंक बनाने का प्रयास करें। प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। एडीसी अभिषेक वर्मा ने खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन किया। 26 जनवरी को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा। साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इस अवसर पर युवा मंडल के अध्यक्ष पालदेन, सचिव तोमदेन, गेफल व राजन ऊर्गेन सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मीनाक्षी। रामपुर बुशहर रामपुर के रिहायशी क्षेत्राें में लगातार आतंक मचाने वाला तेंदुआ आज पिंजरे में कैद कर दिया है। बीते दिनों से लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी के आसपास तेंदुआ दिख रहा था, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में थे, लेकिन सुबह के समय आज 3 बजे के करीब यह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो चुका है, जिसके बाद मौके पर सुबह के समय वन विभाग की टीम पहुंची, जिन्होंने तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया है। काफी लंबे समय से तेंदुए के आसपास घूमने के कारण यहां के लोग दहशत में थे, उन्हें बाहर निकलना शाम होते ही काफी मुश्किल हो रहा था, जिसके उपरांत यहां पर 2 दिन पहले ही लोग वन विभाग की टीम द्वारा पिंजरा स्थापित कर दिया था। जिसके बाद आज यह तेंदुआ पींजरे में कैद हो चुका है, जिसको लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला के अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में आज तेंदुआ पिंजरे में कैद हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। लगभग 3 बजे के करीब यह तेंदुआ पींजरे में कैद हुआ है, उसी के उपरांत वन विभाग की टीम पहुंची, जिन्होंने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, नगर परिषद रामपुर के वार्ड-8 में साहिल के घर में लगे सीसीटीवी में तेंदुआ कैद हुआ था, जो रात के समय सडक़ पर चलता दिखाई दिया। मंगलवार रात को लोक निर्माण विभाग कॉलोनी में भी खुलेआम रात को तेंदुआ दिखाई देने के बाद लोग सहमे हुए हैं। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बताते की गत वर्ष खनेरी में तेंदुए ने एक घर के आंगन से बच्चें को उठा ले गया था। अब वैसी ही स्थिति बन रही है। तेंदुआ लोगों के आंगन में घूम रहा है। अब लोगों ने वन विभाग से इस तेंदुए को पकडऩे की मांग की है। वन विभाग के रामपुर बीट के अजीत कुमार, फॉरेस्ट गार्ड ललित भारती, उदय, सुरजीत ने रात को 2 जगह पर कैमरे लगा दिए हैं, ताकि तेंदुए को पकड़ने की कोशिशें तेज की जा सके। वहीं, डीएफओ रामपुर विकल्प यादव ने बताया कि आज सुबह वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद हुए तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की कालोनी के आसपास तेंदुआ घूम रहा था, जिसके उपरांत यहां पर वन विभाग की टीम ने दो पिंजरे स्थापित किए, जिसमें आज तेंदुआ कैद हो चुका है और इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा, जिसको लेकर विभाग की टीम द्वारा पहले जगह का चयन किया जाएगा, उसी के उपरांत उसे छोड़ दिया जाएगा, ताकि आगे भी वह फिर से हिरायशी क्षेत्र में न आए।


















































