करसोग में पुलिस ने झोलाछाप डाक्टरों पर शिकंजा कस दिया है। बीते कल डीएसपी गीताजंलि ठाकुर की अगुवाई में भंथल में एक स्थानीय झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक में छापेमारी की गई। इस दौरान तलाशी करने पर पुलिस के हाथ प्रतिबंधित दवाओं की खेप लगी है। हैरत में डालने वाली बात यह है कि झोलाछाप डाक्टर के पास न तो दवाइयां बेचने का लाइसेंस था और न ही कोई डिग्री थी। ऐसे में लंबे समय से खुद को डाक्टर बता कर बिना किसी डिग्री के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं को कब्जे में लेकर क्लीनिक को भी सील कर दिया है। करसोग में बढ़ते नशीली दवाईयों के कारोबार को लेकर मिल रही शिकायत पर यह कार्रवाई की है। ऐसे में प्रतिबंधित दवा बेचने और बिना डिग्री के लोगों का इलाज करने के जुर्म में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीँ इस संदर्भ में डीएसपी गीताजंलि ठाकुर ने बताया कि लोगों से लगातार मिली रही शिकायतों के आधार पर भंथल में चल रहे क्लीनिक की चेकिंग की गई। इस दौरान पाया गया कि आरोपित के पास न कोई डिग्री है और न ही दवा बेचने का लाइसेंस है। क्लीनिक में चैकिंग के दौरान भारी कंट्रोल ड्रग ट्रामाडाल 7400 टेबलेट, .अल्प्राजोलम के 480 टेबलेट्स,प्रोक्सीमेड सपास पेरासिटामोल , ट्रामडोल हाइड्रोक्लोराइड के 168 कैप्सूल्स भी पाई गई। गीताजंलि ठाकुर ने कहा कि आरोपित का रिमांड लेने पर दवा कहां से आ रही है, इसकी जानकारी भी जुटाई जाएगी। स्थानीय लोगो ने की पुलिस की सराहना इस बड़ी कार्यवाही के बाद डीएसपी गीतांजलि ठाकुर और उनकी टीम की हर कोई सराहना कर रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में अवैध कारोबार करने वालों और नशा माफियाओं के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है यही कारण है कि आज करसोग में असामजिक तत्व गतिविधियों में काफी गिरावट हुई है. वहीं डीएसपी गीतांजलि को "लेडी सिंघम" का भी नाम दिया जा रहा है.
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मंडी राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. ज्योत्सना जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन द्वारा जिला मंडी के ग्राम पंचायत मैगल में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में बेटियां फाउंडेशन के द्वारा एक रोजगार कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय के द्वारा बेटियां फाउंडेशन का प्रयास रहेगा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और उनमें जो हुनर हैं, उसे समाज के सामने लाकर उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से समर्थ बनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्षा मधुबाला ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यालय का शुभारंभ करते हुए द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर ने रोजगार कार्यालय के लिए मैगल पंचायत के प्रधान भगत राम के माध्यम से 10,000 रुपए की राशी देने की घोषणा की। इस रोजगार कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में दिल्ली से विशेष अतिथि राजेंद्र प्रसाद जैन, बेटियां फाउंडेशन के प्रबंध निर्देशक प्रांजल जैन ने विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली से सुमित सागर, लाईट ऑफ़ नेशन के चैनल हैड हंस मोहन, पंजाब से क्राइम ब्यूरो चीफ रवि रंधावा, हिमाचल प्रदेश से बेटियां फाउंडेशन के समन्वयक संदीप चौधरी, हिमाचल प्रदेश से बेटियां फाउंडेशन के स्टेट मीडिया हैड आरके वर्मा, कांगड़ा से जिलाध्यक्ष पूजन भंडारी, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक धीमान, जिला कुल्लू से सह सचिव दीपलाल भारद्वाज, मैगल जिला मंडी से बेटियां फाउंडेशन की समस्त कार्यकारिणी मौजूद रहीं। जिला मंडी की महासचिव रीना ठाकुर ने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत और धन्यवाद किया। रीना ने जानकारी दी कि रोजगार कार्यालय के शुभारंभ पर राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ज्योत्सना जैन को संपूर्ण विश्वास दिलाया कि हम सभी समस्त कार्यकारिणी कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे का सहयोग करेंगे।
-लावारिस लाशों को अग्नि देकर व गंगा में विसर्जित करती है यशोदा होनहार विरवान के होत चिकने पात, इस कहावत को अगर धर्मपुर की यशोदा पर बैठाया जाए, तो सत्य साबित होगी। धर्मपुर उपमंडल की यशोदा, जिसका जन्म धर्मपुर की ब्रान्ग (चनोता) पंचायत में एक साधारण परिवार में हुआ और समय के साथ-साथ जैसे बड़ी हुई, तो यशोदा की शादी धर्मपुर पंचायत में ही एक साधारण परिवार में हुई, जहां इनके शौहर दिल्ली में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं और यशोदा भी उनके साथ ही दिल्ली में रहने लगी। दिल्ली में रहते उन्हें समाज सेवा की ऐसी लग्न लगी कि यशोदा ने अपनी एक एनजीओ बना डाली, जिसके चलते उन्होंने इस एनजीओ के माध्यम कुछ ऐसा करने की ठानी की कोई ऐसा कार्य किया जाए, जो किन्ही औऱ संस्थाओं ने न किया हो औऱ उन्होंने अपनी एनजीओ को भी एक नई पहचान का नाम देकर उन लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार व अस्थियां गंगा में विसर्जित करने का कार्य शुरु किया, जिन लाशों को जलाने वाले या क्रियाकर्म करने वाला कोई नहीं होता था। यशोदा देवी अब तक लगभग चार हजार लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार कर चुकी है और उनकी अस्थियां गंगा में विधिवत रूप से विसर्जित कर चुकी है। इतना ही नहीं जब काेराेनाकाल में काेरोना से हुई मौत पर लोग शव को जलाने से डरते थे, तो यशोदा ने खुद समसान घाट में डेरा डालकर अनगिनत शवों को खुद अग्नि दी है, जिसके चलते यधोदा कई महीनों तक समसान में ही रही और महीनों बाद अपने घर गई थी, जिसके लिए यधोदा के इस पुनीत कार्य के लिए अनेकों संस्थाएं उन्हें सम्मानित कर रही हैं और दिल्ली सरकार भी उन्हें कई बार सम्मानित कर चुकी है। यशोदा के इस सेवा भाव व पुनीत कार्य के लिए उनके पैतृक गांव ब्रान्ग व धर्मपुर पंचायत के साथ-साथ समूचे धर्मपुर व जिला मंडी के साथ पूरे हिमाचल में भूरी-भूरी प्रंशसा हो रही है। सहारा फाउंडेशन के चेयरमैन व भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं धर्मपुर के युवा नेता रजत ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मी सभा धर्मपुर अध्यक्ष सुरेंद्र कौंडल, सभा की उपाध्यक्ष संगीता मंडयाल, धर्मपुर पंचायत प्रधान ज्योति देवी उप प्रधान राकेश सकलानी, धर्मपुर व्यापार मंडल प्रधान राज कुमार सोनी, पूर्व प्रधान काहन सिंह, व्यापार मंडल सचिव भूप सिंह, समाजसेवी सुशील शर्मा, प्रेम सिंह, विश्व कर्मी सभा के प्रदेश सचिव नानक चंद भारद्वाज, पूर्व पार्षद सरकाघाट नगर पंचायत राजेश कौंडल, चनोता पंचायत की प्रधान सविता गुप्ता ने यशोदा के इस पुनीत कार्य करने पर जगह-जगह सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी है तथा धर्मपुर का नाम ऊंचा करने के लिए उनका धन्यवाद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही बुद्धिजीवियों ने मांग की है कि धर्मपुर की इस बेटी को धर्मपुर में भी सम्मानित किया जाना चाहिए।
राज सोनी। करसोग करसोग के जरोड़ादड़ मैदान में आयोजित होने वाले 5 से 11 अप्रैल तक राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय के सभागार में विधायक हीरा लाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। एसडीम करसोग सनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया के कोरोना महामारी के चलते दो वर्षों के अंतराल के बाद इस बार जिला स्तरीय नलवाड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है तथा इस मेले में उपमंडल के लगभग साठ देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाएगा तथा इस मेले में 5 सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा तथा मेला मैदान को ठेके में न देते हुए मेले का आयोजन प्रशासन द्वारा किया जाएगा। व्यापारियों के लिए प्लांटों का आवंटन भी प्रशासन द्वारा बनाई गई कमेटियों की देखरेख में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले मे रंगारंग कार्यक्रम सहित कुश्ती, खेलकूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी किया जाएगा तथा इस बार व्यापारियों के लिए एक रात बड़ी खबर यह है कि इस बार मेले में दुकानें लगाने के लिए प्लाटों का आवंटन स्वयं प्रशासन द्वारा किया जाएगा। साफ-सफाई आदि व्यवस्था सही रखने के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में किन-किन कलाकारों को बुलाया जाएगा। इसके लिए अभी अलग से एक कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसके लिए पारंपरिक रूप से इस मेले का आयोजन किया जाएगा।
क्रांति सूद। जोगिन्दरनगर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त 42 वर्षीय नवीन शर्मा कॉर्पोरेट सेक्टर की ऊंची तनख्ख्वाह वाली नौकरी छोडक़र हाइड्रोपोनिक्स तरीके से खेती कर न केवल प्रतिमाह 50 से 60 हजार रूपये कमा रहे हैं बल्कि लाखों युवाओं के लिये प्रेरणास्त्रोत भी बने हैं। 500 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित हाइड्रोपोनिक्स पॉलीहाउस के माध्यम से नवीन शर्मा न केवल अच्छी कमाई कर पा रहे हैं बल्कि दो युवाओं को सीधा रोजगार भी प्रदान किया है। हाइड्रोपोनिक्स तरीके से खेती करने वाले नवीन शर्मा न केवल जोगिन्दर नगर क्षेत्र के ऐसे पहले किसान हैं बल्कि उन्होने इस क्षेत्र में भविष्य की खेती की नींव भी रखी है। जब इस बारे नवीन शर्मा से बात की गयी तो उन्होने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से जोगिन्दर नगर के ऐहजू में हाइड्रोपोनिक्स विधि से खेती कर रहे हैं तथा उन्हे प्रतिमाह औसतन 50 से 60 हजार रूपये की शुद्ध आय हो रही है। नवीन शर्मा पॉलीहाउस में लैट्यूस, चैरी टोमैटो, शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, केल, धनिया, मिर्च, टमाटर इत्यादि फसलें नियमित अंतराल के बाद तैयार कर रहे हैं। उनकी यह तैयार फसलें पालमपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, मैक्लोडगंज इत्यादि स्थानों में आसानी से बिक भी रही हैं तथा उन्हे अच्छे दाम भी प्राप्त हो रहे हैं। उनका कहना है कि जहां तैयार लैट्यूस 400 से 450 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से बाजार में बिक रहा है तो वहीं चैरी टोमैटो 300 से 350 जबकि बेसिल तुलसी 400 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से दाम प्राप्त हो रहे हैं। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी, केल तथा शिमला मिर्च व धनिया इत्यादि के भी अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं। नवीन शर्मा कहते हैं कि हाइड्रोपोनिक्स खेती की एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसमें केवल पानी का ही इस्तेमाल होता है। साथ ही पारंपरिक खेती के मुकाबले हाइड्रोपोनिक्स से पानी की लगभग 90 फीसदी तक बचत भी होती है। उनका कहना है कि वे पौधों की नर्सरी भी स्वयं तैयार करते हैं तथा पौधे तैयार होते ही उन्हे स्थापित पाइपों में रोप दिया जाता है। इसके बाद पाइपों के माध्यम से पानी की सप्लाई द्वारा सभी तरह के पोषक तत्व पौधों को दिये जाते हैं। नवीन शर्मा हाइड्रोपोनिक्स खेती को व्हाइट कॉलर खेती की संज्ञा भी देते हैं। हाइड्रोपोनिक्स खेती का कार्य शुरू करने से पहले नवीन शर्मा 15 वर्ष तक कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में देश व देश के बाहर जॉब कर चुके हैं तथा उन्हे अच्छा पैकेज भी मिल रहा था। लेकिन अब उन्होने स्वरोजगार को ही आगे बढ़ने का माध्यम बनाया है तथा पिछले तीन-चार वर्षों से इस दिशा में वे आगे बढ़ रहे हैं। पॉलीहाउस निर्माण को 5.18 लाख तो हाइड्रोपोनिक्स सेटिंग को मिला है 3 लाख का सरकारी उपदान : नवीन शर्मा बताते हैं कि पॉलीहाउस निर्माण को सरकार ने 85 प्रतिशत की दर से 5.18 लाख रूपये का उपदान मुहैया करवाया है जबकि हाइड्रोपोनिक्स सेटअप के लिये 3 लाख रूपये की सब्सिडी मिली है। उन्होने बताया कि हाइड्रोपोनिक सेटअप के लिए कुल 10 लाख रूपये की लागत आई है। इसके अलावा पॉलीहाउस की सोलर युक्त बाड़बंदी को भी सरकार ने 80 प्रतिशत की दर से 1.35 लाख रूपये का अनुदान प्रदान किया है। हाइड्रोपोनिक्स खेती से जुडऩे को आगे आएं युवा, उपलब्ध करवाएंगे प्रशिक्षण की सुविधा : उन्होने हाइड्रोपोनिक्स विधि से खेती करने के लिये युवाओं से आगे आने का भी आहवान किया है। उन्होने कहा कि इसके लिए वे युवाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान करने के लिये तैयार हैं। बड़े स्तर पर हाइड्रोपोनिक्स खेती से न केवल बाजार की डिमांड को आसानी से पूरा किया जा सकता है बल्कि अपनी पहुंच को बड़े शहरों जैसे चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई इत्यादि तक ले जाने में उन्हे दाम भी अच्छे प्राप्त होंगे। इससे चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई इत्यादि तक ले जाने से उन्हे दाम भी अच्छे प्राप्त होंगे।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पाठशाला की छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में तनवी को मिस फैयरवेल व कोमल को स्टूडेंट ऑफ ईयर चुना गया। वहीं, साक्षी को मिस आर्टस, पायल को मिस कोमर्स, प्रिया को मिस साइंस, शानवी को मिस पर्सानेलिटी और साक्षी को मिस स्पोर्ट्स के खिताब से नवाज़ा गया। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए पाठशाला प्रधानाचार्य डॉ सुनील ठाकुर ने कहा कि सभी व्यक्तियों के जीवन में एक न एक दिन ऐसा जरूर आता है कि वह किसी न किसी विदाई समारोह में जरूर शामिल होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी, अध्यापकों के कार्यों का विषय, अध्यापकों के विचारों का लक्ष्य और अध्यापकों के प्रयासों प्रतिबिंब होते हैं। यह सत्य है कि हमने आप सभी को शिक्षित किया है। हालांकि यह भी सत्य है कि हमने भी आप सभी से बहुत कुछ सीखा है, यह बहुत लंबा सफर था। हालांकि आप सभी की भविष्य में कुछ बेहतर करने की दृढ़इच्छा के कारण बहुत जल्दी बीत गया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि ने आपने बचपन और किशोरावस्था को देखा है और अब आप सभी जीवन की युवा अवस्था में प्रवेश करने के लिए अग्रसर हो। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य विजेता द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक वर्ग द्वारा भी छात्रों के भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया गया।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों द्वारा पानी की टंकियां, नल, नालियां साफ की, फूलों की क्यारियां बनाई, ईंटों में चूना लगाया, विज्ञानं भवन के पीछे झाड़ियां काटी, पेड़ों की कटाई छंटाई की। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. पवन कुमार और डॉ. आरती ने बताया कि अकादमिक सत्र में नीलम कॉलेज ऑफ एजुकेशन जोगिंद्रनगर की प्राचार्या सुमन शामिल हुई। उन्होंने शिक्षा में नैतिक, मानव मूल्य, लैंगिक समानता और कॅरियर मार्गदर्शन जैसे विभिन विषयों पर जानकारी दी और कहा कि छात्रों के जीवन में नैतिक मूल्य परक उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि नैतिक मूल्यों वाली उच्च शिक्षा लोगों को एक अवसर प्रदान करती है, जिससे वे मानवता के सामने आज शोचनीय रूप से उपस्थित सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, नैतिक और आध्यात्मिक मसलों पर सोच-विचार कर सकें। अपने विशिष्ट ज्ञान और कौशल के प्रसार द्वारा उच्च शिक्षा राष्ट्रीय विकास में योगदान करती है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या. प्रो. सुनीता सिंह, डॉ. विशाल, डॉ. अर्चना, डॉ. कौमुदी, डॉ. सम्जीत, डॉ चेतना, डॉ. पवन कुमार और गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर क्षेत्र में आगामी 19 व 28 मार्च को वाहनों की पासिंग होगी, जबकि 19 व 29 मार्च को ड्राईविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट http://www.parivahan.gov.in/parivahan पर जाना होगा। 19 मार्च को होने वाले ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 16 मार्च, जबकि 29 मार्च को होने वाले ड्राईविंग टेस्ट के लिए 26 मार्च को प्रातः: 10 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं। साथ ही बताया कि 19 मार्च को सुबह के समय ड्राईविंग टेस्ट जबकि सायं को वाहनों की पासिंग होगी। एसडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को वाहनों की पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट में भाग लेने वाले सभी लोगों को कोविड 19 प्रोटोकॉल की अनुपालना भी सुनिश्चित बनानी होगी।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों द्वारा प्रोफेसर कॉलोनी के आस-पास झाड़ियां काटी, ईंटों से टीचर कॉलोनी की सड़क के एक तरफ फिलिंग की और बास्केटबॉल मैदान के पास पड़ी ईंटों और मिट्टी के ढेर को उठाया और आस-पास पड़े कूड़े को इकट्ठा किया और साफ सफाई कीl राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. पवन कुमार और डॉ. आरती ने बताया कि अकादमिक सत्र में खंड विकास अधिकारी चौंतड़ा विवेक चौहान ने शिरकत की। उन्होंने स्वंयसेविओं को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार की विभिन्न योजनाएं, विभिन्न तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने खंड विकास अधिकारी चौंतड़ा विवेक चौहान से प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कई सवाल भी पूछे और अधिकारी ने उत्तर देकर संतुष्ट भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या. प्रो. सुनीता सिंह, डॉ. दिवाकर, डॉ. विशाल, डॉ. अर्चना व डॉ कौमुदी और गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।
क्रान्ति सूद। जोगिंदर नगर एनएसयूआई जोगिंदर नगर इकाई द्वारा एसडीएम जोगिंदर नगर व कॉलेज प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज परिसर में बस पास काउंटर बनाने की मांग की गई। एनएसयूआई का कहना है कि कॉलेज में बस पास काउंटर न होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। बस पास बनाने के लिए बस स्टैंड में काउंटर के पास छात्र छात्राओं की भीड़ लगी रहती है। इस कारण छात्र-छात्राओं के साथ अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कई बार छात्र-छात्राओं को अपनी कक्षाएं भी छोड़नी पड़ती है। एनएसयूआई ने मांग की है कि कॉलेज में ही एक कर्मचारी को बस पास बनाने के लिए नियुक्त किया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को पास बनाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो और आसानी से पास बन सकें। अगर बस पास काउंटर कॉलेज में होगा तो छात्र-छात्राओं को पास बनाने के लिए कक्षाएं छोड़ने की जरूरत नहीं होगी और वे अपनी नियमित कक्षाएं लगा सकेंगे।
क्रान्ति सूद। जोगिंदर नगर गौ सदन भराड़ू के अजय ठाकुर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से गौ सदन भराड़ू में गौ माता को पिलाने के लिए पानी नही है, जब विभाग के सहायक अभियंता से बात की गयी तो उन्होंने भी टालमटोल की और कहीं पर पाइप टूटने का बहना लगाया, अभी तक जबकि गर्मियों के मौसम ने दस्तक नही दी है और पानी की किल्लत से गौ सदन को पानी न होने से परेशानी झेलना पड़ रही है। विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इस मामले में बहुत लापरवाह बने हुए है। इस मसले को बुधवार को उपमंडलाधिकारी के संज्ञान में भी लाया गया है और निवेदन किया गया की विभाग के अधिकारियों को सख्त दिशानिर्देश दें। गौ सदन के प्रांगण में लगे हैंडपंप को भी ठीक करने के निर्देश देने का आग्रह किया। वहीं ढेलू डोहग पर सड़क के बिस्तारीकरण का काम चला है, जिसकी वजह से लोगों के पीने के पानी की पाइप रोज टूट रही है, विभाग ठेकेदार के साथ मिल कर इस काम को करवाए और जहां पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के कारण पीने के पानी की पाइप्स टूट रही है उनको उसी वक्त जोड कर लोगो को आ रही समस्या का समाधान किया जाए।
क्रान्ति सूद। जोगिंदर नगर प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पैंशन योजना के तहत जोगिंदरनगर में टैक्सी आपरेटर्ज, सिविल सप्लाई में मीडियम गुडस आपरेटर्ज व स्थानीय दुकानदारों को जागरूक किया गया। लेबर इंस्पैक्टर जोगिंदर नगर मुकुंद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पैंशन योजना के तहत लोगों को जोडऩे के लिए 13 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए यह एक प्रभावी योजना है और इसका पंजीकरण लोकमित्र केंद्र में निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नंबर देना होगा। उन्होंने बताया कि पंजीकृत कामगारों को 60 साल की आयु सीमा पूरी होने पर 3000 रूपए पैंशन मिलेगी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण धारक की मौत होने पर नोमनी परिवार के सदस्य को आधी पैंशन लग जाएगी। उन्होंने बताया कि ई.एस.आई कार्ड धारक व ई.पी.एफ के उपभोक्ता इस योजना में शामिल नहीं हो सकते हैं। मासिक आय 15000 रूपए वाले इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो पंजीकृत कामगार हैं उनको प्रतिमाह 55 रूपए से लेकर 200 रूपए तक का मासिक अंशदान देना होगा।
क्रान्ति सूद। जोगिंदर नगर बुधवार को राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर की विज्ञान समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में स्वाति थापा ने प्रथम, शिवम् ठाकुर ने द्वितीय तथा सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में विवेक, अलीशा, पुर्णिमा ने प्रथम, श्रेया, सिया, अभिषेक ने द्वितीय तथा शैलजा, इशांत, सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियांशु, शिवम्, दिपाली की टीम ने प्रथम, सलोनी, दिवाकर, विक्रांत की टीम ने द्वितीय तथा अलीशा, लिपाक्षी, अंजलि की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कर्ण ने प्रथम, दिवाकर ने द्वितीय तथा लक्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एड मैड शो प्रतियोगिता में साहिल ने प्रथम तथा रितेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या ने विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा उन्होंने विज्ञान विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विज्ञान समिति से डाॅ समजीत सिंह, डाॅ चेतना शर्मा, डाॅ दिवाकर, आरती शर्मा, अनुपम उपस्थित रहे।
क्रान्ति सूद। जोगिन्दर नगर -15 मार्च तक इच्छुक प्रतिभागी दर्ज करवा सकते हैं पंजीकरण, पांच श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता भारत निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा व निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा वोट मेरा भविष्य है-प्रत्येक वोट की शक्ति विषय को लेकर प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। यह प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में आयोजित की जा रही है जिसके लिये इच्छुक प्रतिभागी आगामी 15 मार्च तक अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य मतदान प्रक्रिया के प्रति मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी निर्वाचन आयोग की वैबसाइट http://ecisveep.nic.in/contest पर आगामी 15 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक प्रतिभागी प्रतियोगिता के दिशा निर्देशों की अनुपालना करते हुए अपने आवेदन voter-contest@eci.gov.in पर 15 मार्च तक ई-मेल कर सकते हैं। उन्होने बताया कि इस प्रतियोगिता को पांच विभिन्न श्रेणियों जिनमें प्रश्नोतरी, वीडियो निर्माण, गीत, स्लोगन व पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता शामिल है में भाग ले सकते हैं तथा आकर्षक नकद ईनाम प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बताया कि इस प्रतियोगिता की तीन श्रेणियां हैं जिनमें संस्थागत, पेशेवर व शौकिया शामिल है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिये प्रतिभागी प्रतियोगिता की वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
क्रांति सूद। जोगिंदरनगर -एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा है राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर जोगिन्दर नगर में प्रतिवर्ष एक से पांच अप्रैल तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले के आयोजन की कदमताल जोगिन्दर नगर प्रशासन ने शुरू कर दी है। मेले के आयोजन को लेकर जोगिन्दर नगर प्रशासन ने सर्वप्रथम 124 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजने शुरू कर दिये हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि आगामी एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी हैं। सर्वप्रथम मेले में शामिल होने के लिए मेला समिति की ओर से 124 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होने कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार इसे पूरे धार्मिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
जोगिंदर नगर।क्रान्ति सूद महासरस्वती मेला कमेटी सुखबाग की बैठक सुखबाग चौंतड़ा में पंचायत प्रधान पस्सल विशाल राठौर उर्फ गोल्डी की अध्यक्षता में संपन्न की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महासरस्वती मेला कमेटी सुखबाग द्वारा आगामी 7 अप्रैल 2022 से 11 अप्रैल 2022 तक मेले का आयोजन करवाया जाएगा। कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह मेला कोरोना को ध्यान में रखते हुए धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही मेले में कमेटी द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें वॉलीबॉल, मटका फोड़, रस्साकशी व चेयर रेस प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। महासरस्वती मेला कमेटी ने समस्त गांव वासियों से अपील की है कि इस मेले में सम्मिलित होकर मेले की शोभा बढ़ाएं।
जोगिंदर नगर। क्रान्ति सूद -असेन्ट पब्लिक स्कूल जोगिंदर नगर में किया गया विदाई समारोह का आयोजन असेन्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंदर नगर में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए | कार्यक्रम में मानिक ठाकुर को मिस्टर असेन्ट व तमन्ना सकलानी को मिस असेन्ट चुना गया। वहीं आर्यन भाटिया को मि० फेयरवेल, वंशिका सोनी मिस० फेयरवेल, साहिल राव मि० पर्सानालिटी और सोनाक्षी शर्मा मिस पर्सानालिटी के खिताब से नवाज़ा गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक लककी ठाकुर व प्रधानाचार्य जोगिंदर ठाकुर के द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे राकेश धरवाल ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। शिक्षक वर्ग द्वारा भी छात्रों के भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया गया|
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंगलवार के जोगिंदर नगर दौरे के दौरान ढेलू ग्राम पंचायत की प्रधान सपना भाटिया सहित पंचायत की जनता राजकीय माध्यमिक पाठशाला योरा को अपग्रेड करने की मांग को लेकर ढेलु में मुख्यमंत्री से मिली एवं मुख्यमंत्री व विधायक प्रकाश राणा से योरा स्कूल को अपग्रेड करने के बारे एक ज्ञापन सौंपा। पंचायत प्रधान एवं स्थानीय जनता की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा जोगिंदर नगर के पुराने मेला मैदान से योरा स्कूल को अपग्रेड कर मिडल से हाई स्कूल करने की घोषणा की गई। ग्राम पंचायत ढेलू की जनता की मांग को पूरा करने के लिए पंचायत प्रधान सपना भाटिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विधायक जोगिंदर नगर प्रकाश राणा का पंचायत की जनता सहित आभार प्रकट किया है। सपना भाटिया ने कहा कि 1952 से चल रहे योरा स्कूल में 160 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। लगभग 20 साल पहले यह स्कूल मिडल बना था और 20 साल बाद भी यह मिडल ही था जिसके चलते स्कूल में अध्ययन कर रहे बच्चों को जोगिंदर नगर या चौंतड़ा में जाकर अपनी अग्रिम पढ़ाई करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री व विधायक प्रकाश राणा का तहे दिल से धन्यवाद करती हैं कि वर्षों से चली आ रही उनकी पंचायत की मांग को उनके द्वारा पूरा किया गया।
--सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में अब बिजली जाने पर परेशान नहीं होंगें मरीज रोटरी क्लब का एक शिष्ठ मंडल मंगलवार को जोगिंदरनगर में मुख्यमंत्री से मिला और उनको एक मांग पत्र सौंपा। इस बारे में जानकारी देते हुए रोटेरियन अजय ठाकुर ने बताया कि मांग पत्र में रोटरी क्लब द्वारा लगाए जाने वाले हरे (तौर के पत्तों) पतों से प्लेट और दुने बनाने वाली मशीन के लिए सहायता पर सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम में लाइट्स की समस्या और अस्पताल में लाइट्स जाने पर जनरेटर के काम न करने बारे मांगपत्र सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तत्काल दोनों मांगों को मान कर जिलाधीश को तुरंत इन दोनो मांगो को हल करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इन दोनो मांगो में से पहले वाली मांग से करीब 15 से 20 महिलाओं को परोक्ष और अपरोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जबकि दूसरी मांग से उन मरीजों को लाभ होगा जिनको ऑपरेशन के वक्त लाइट चली जाने से परेशानी होती थी। रोटरी के शिष्टमंडल ने इन मांगों को तुरंत मान लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। रोटरी शिष्टमंडल में रोटेरियन मेजर ज्ञान चंद बरवाल, रोटेरियन अजय ठाकुर, रोटेरियन डॉक्टर अनिल चौहान, रोटेरियन राम लाल वालिया और रोटेरियन अमर सिंह जसवाल शामिल थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सुंदरनगर निदेशालय तकनीकी शिक्षा, सुंदरनगर के सभागार में निदेशक तकनीकी शिक्षा हिमाचल प्रदेश विवेक चंदेल की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष अतिथि महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है, जो कि तारीफ के योग्य है। महिलाओं को हर क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने के मौके मिल रहे हैं। एक महिला अपनी पूरी जिंदगी में बेटी से लेकर दादी मां तक बहुत से किरदार अदा करती है। आज की महिलाएं घर को संभालने के साथ-साथ प्रोफैशनल जिंदगी में भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है। निदेशक ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाओं को हर चुनौती को स्वीकार कर अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में महिला प्रशिक्षुओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों जैसे महिला प्रशिक्षुओं को परिवहन शुल्क की प्रतिपूर्ति, रोजगार योग्यता परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला प्रशिक्षुओं के लिए शुल्क में छूट, आईटीआई में महिला प्रशिक्षुओं के कौशल विकास के लिए नए शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू करने तथा प्रदेश के सभी राजकीय अभियांत्रिकी/फार्मेसी महाविद्यालयों, बहुतकनीकी एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में महिलाओं के लिए टयूशन फीस माफी योजना इत्यादि के बारे में भी अवगत करवाया। इस अवसर पर विशेष अतिथि महिलाओं ने अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सुनील वर्मा, प्रिंसिपल राजकीय बहू-तकनीकी संस्थान सुंदरनगर नीरज उप्पल, प्रिंसिपल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान उदयपुर अच्छर सिंह, विशेष अतिथि महिलाओं के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्र नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों द्वारा रास्ते का निर्माण किया, आस-पास साफ-सफाई, फूलों की क्यारियां बनाईं। अकादमिक सत्र में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जोगिंद्रनगर की प्रबंधक सुषमा द्वारा महिला सशक्तिकरण, बैंक द्वारा स्वरोजगार के लिए दी जाने वाली विभिन्न प्रकार के लोन की सुविधा, उच्चतर शिक्षा के लिए लोन की सुविधा, ऑनलाइन बैंकिंग, बैंकिंग सेक्टर में रोजगार की संभावनाएं के बारे में स्वंयसेवियाें को जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. पवन कुमार और डॉ. आरती ने बताया कि सांय के सत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, समूह गान, समूह नृत्य, कविता पाठन जैसी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर सभी मल्टी पर्पज वर्करज जल शक्ति विभाग जोगिंदर नगर का कहना है कि वे हिमाचल प्रदेश के भिन्न-भिन्न डिविज़न में कार्यरत हैं। सभी मुख्यमंत्री द्वारा पांचवे बजट (2022-23) का तहे दिल से स्वागत एवं आभार प्रकट करते हैं। मल्टी वर्करज का कहना है कि इस सत्र में सभी कर्मचारियों मज़दूरों, वृद्ध, विधवा महिलाओं एवं समस्त वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए समस्त प्रदेश वासियों को कई तोहफे प्रदान किए है। वहीं, प्रदेश में पिछले चार वर्षों में चहुंमुखी विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के ध्यानार्थ लाना चाहते हैं कि उन्होंने बजट सत्र में वाटर गार्ड को 900 रुपए मानदेय बढ़ाकर 3600+900=4500 रु कर दिया। पैरा फिटर और पंप-ऑपरेटर को भी 900 रुपए मानदेय बढ़ाकर 4600+900= 5500 रुपए कर दिया। मल्टीपर्पज़ का मानदेय भी 900, बढ़ाकर 3600+900=4500 बनता है, जो कि समाचार पत्रों में 3900 रुपए दर्शाया गया है। अतः मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन है कि इस गणना में की गई त्रुटि में सुधार करने की कृपा की जाए, ताकि उनके द्वारा की गई घोषणा का मल्टी पर्पज़ वर्करज को भी उचित लाभ मिल सके।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने साइंस ब्लॉक के आस-पास साफ-सफाई, फूलों की क्यारियां बनाई व पेड़ों की कटाई छंटाई की। अकादमिक सत्र में कृषि विभाग से कृषि विकास अधिकारी सोनम द्वारा जैविक खाद, आर्गेनिक खेती, कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, सौर सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री नूतन पॉली हाउस, सुभाष पालेकर प्रकृतिक खेति के बारे में स्वंयसेवियाें को जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ पवन कुमार और डॉ आरती ने बताया कि इस शिविर में कम्युनिटी किचन में चाय, सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन स्वंयसेविओं द्वारा बनाया जा रहा है। विशेष शिविर में प्रियांशु, अखिल, नितिका, तमन्ना, श्वेता, प्रीतिका, सोनिया, पवन, निशा, नितिका, शबनम, शगुन, निकिता, रोज़ी, मुनीश, प्रियंका, कुसुम, साक्षी, मानवी, प्रिया व नागिंद्रा सहित 100 के लगभग स्वयंसेवी राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा स्वंयसेवियाें ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा अयोजित मॉक संसद कार्यक्रम में भी भाग लिया।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर कोरोनो महामारी के बाद इस साल सभी छात्र अपनी ऑफलाइन परीक्षा देंगे। सभी छात्रों को अपनी परीक्षा पास करने के लिए आशीर्वाद और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इसलिए डीएवी विद्यालय जोगिंद्रनगर स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी अध्यापक गण ने और बच्चों ने भाग लिया। डीएवी विद्यालय जोगिंद्रनगर में कार्यरत शास्त्री मोहित अवस्थी ने वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए हवन करवाया, ताकि ईश्वर की कृपा से छात्रों की परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने बताया कि छात्रों ने महामारी के दौरान बहुत कुछ झेला है और फिर भी वे महामारी के प्रभाव से अछूते नहीं हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान सभी बच्चों पर अपना आशीर्वाद बरसाएं। माता-पिता और शिक्षकों का नैतिक कर्तव्य भी है कि वे उनका मार्गदर्शन करें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे छात्रों का कोई बोझ या दबाव न लें। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें आत्मविश्वास से परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी।
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल ढेलू में किया गया विदाई समारोह का आयोजन क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल ढेलू में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल मुनीष, मिस फेयरवेल सानिया अक्खतर, मिस्टर पर्सानालिटी तरूण और मिस पर्सानालिटी दीपशिखा और सटूडेंट ऑफ दी इयर गौरव बने। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार के द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक राजकुमार, निदेशक कौशल्या द्वारा छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रबंधक द्वारा कहा गया कि आने वाले सत्र के लिए अनोखी पहल, जिसमें शिक्षा को प्रयोगात्मक और अनेक प्रकार से विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षक वर्ग द्वारा भी छात्रों का भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया गया।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में सात दिवसीय विशेष शिविर शुभारंभ 6 मार्च, 2022 को हुआ । शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनीता सिंह ने किया । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. पवन कुमार और डॉ. आरती शर्मा ने किया तथा उन्होंने शिविर के दौरान होने वाली गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय शिविर में सामाजिक कार्यों के साथ-साथ उनके मानसिक तथा शारीरिक विकास संबंधी गतिविधियां भी करवाई जाएगी। इस शिविर में दैनिक रूप से अकादमिक सत्र भी आयोजित होंगे, जिनमें भिन्न-भिन्न विभागों के अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इस शिविर का शुभारंभ एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना और एनएसएस के गीत के द्वारा किया गया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर में 25 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। मुख्यातिथि प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवकों को इस बीच शिविर के आयोजन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया प्राचार्य ने छात्रों को एनएसएस के महत्व की जानकारी दी और शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर की थीम "शिक्षित युवा और आत्मनिर्भर भारत" है। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों के समूह बनाए गए और उनको सप्ताह भर के शिविर की जिम्मेदारी दी गई। स्वयंसेवकों ने पहले दिन कॉलेज कैंपस की साफ सफाई की। शिविर के समय कोविड -19 के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों की कढ़ाई से पालना की गई। इस अवसर पर डॉ धर्मवीर सिंह, विनोद कुमार व नेक राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कांगड़ा में इनडोर स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 10 करोड़ रुपए बजट में स्वीकृत किए, जिससे एक बहुत ही अच्छा इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। इसके चलते यहां पर राष्ट्रीय स्तर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं हो सकेगी तथा यहां के खिलाड़ियों को भी इनडोर स्टेडियम में खेलने का अनुभव प्रदान होगा। इसके लिए बास्केटबॉल संघ मंडी उपाअध्यक्ष चमन लाल ने प्रदेश मुख्यमंत्री तथा बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा का आभार प्रकट किया है, जिनके प्रयासों से ही संभव हो पाया है।
सुनील कुमार। मंडी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौक में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली का आयोजन किया। इसमें स्कूली छात्रों ने नारों के माध्यम से स्थानीय जनता को जागरूक किया। इस उपलक्ष्य पर पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रेम चंद जसवाल, क्लब के प्रभारी अनंत राम, प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार व पवन कुमार तथा स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विभिन्न पाठशालाओं के बच्चों व अभिभावकों ने लिया भाग सुनील कुमार । सरकाघाट राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का देश के साथ-साथ पूरे प्रदेश में क्रियान्वयन जोरों से हो रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसी क्रम में राजकीय माध्यमिक पाठशाला खुडला में गोपालपुर खंड-2 में खंड स्तरीय एनईपी 2020 शिक्षा मेले का आयोजन खंड परियोजना अधिकारी राकेश धीमान की अध्यक्षता में हुआ किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों के सानिध्य और मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट, मॉडल और चार्ट प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किए। मेले के आयोजक शिक्षा खंड बलद्वाडा के बीआरसी अशोक कुमार व संगीता कुमारी ने भी इस मेले से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल और चार्ट भी जांचे व विद्यालय के अध्यापकों की अगवाई में छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरित भी किया। इस प्रदर्शनी में अध्यापकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मॉडल और प्रोजेक्ट बच्चों के माध्यम से बनवाएं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में छठी कक्षा से वोकेशनल शिक्षा का प्रावधान भी किया गया है। ऐसे मेलों का मूलभूत उद्देश्य शिक्षा को आनंदपूर्वक माध्यमों से ज्ञानवर्धक शिक्षा को बढ़ावा देना है। प्रदेश के सभी विद्यालयों में इस तरह के मेलों का आयोजन नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन हेतु लगातार किया जा रहा है। मेले में खंड की लगभग सभी पाठशालाओं के बच्चों सहित अध्यापक भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे।
सुनील। सरकाघाट (मंडी) हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा बलद्वाड़ा के द्वारा कोट गांव में एक वित्तीय जागरुकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में गांव की कई ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान बैंक के अधिकारियों के द्वारा महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया गया। उन्हें स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक चिरंजी लाल शर्मा ने की। उन्होंने इस दौरान महिलाओं को बताया कि किस तरह वह सरकार की योजनाओं का लाभ और बैंक के माध्यम से ले सकती है। उन्होंने महिलाओं और ग्रामीणों को कई बचत और ऋण योजनाओं की भी जानकारी दी।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर उप स्वास्थ्य केंद्र मसौली द्वारा जलपेहड़ गांव में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस बारे जानकारी देते हुए फीमेल हेल्थ वर्कर आरती पुरी ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र मसौली की टीम द्वारा जलपेहड़ गांव की जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों के बीपी व शुगर की जांच की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा 43 लोगों की शुगर और बीपी को जांचा गया। साथ ही जिन लोगों का रक्तचाप व शुगर हाई पाई गई, उन्हें डॉक्टरी सलाह लेने की हिदायत भी दी गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके साथ आशा वर्कर अनु वालिया व एडब्ल्यूडब्ल्यू संतोष भी विशेष रूप से उपस्थित रही।
क्रांति सूद। जोगिंद्रनगर जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को यह जानकर अत्यंत खुशी होगी कि 8 मार्च, 2022 को हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 11.30 बजे सुबह जोगिंद्रनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मलेन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र को चुना गया। अतः उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के समस्त महिला मंडलों, युवक मंडलों व सभी चुने हुए पंचायत जनप्रतिनिधियों, माताओं, बहनों, बुजुर्गों एवं युवा शक्ति से विनम्र निवेदन किया है कि वे इस दौरान बढ़कर इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम द्वारा प्रदेश के लिए विकासोन्मखी बजट पेश करने पर उन्हें बधाई दी है। महासंघ के राज्य अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर और राज्य महामंत्री राजेश शर्मा ने इस बजट में कर्मचारियों के पक्ष में अनेकों घोषणाएं और वित्तीय लाभ देने पर भी आभार जताया है, जबकि जिला अध्यक्ष चमन ठाकुर और जिला महासचिव लाल सिंह ठाकुर ने भी इस बजट की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के विकास के लिए एक मील पत्थर बताया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि इस बजट में जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा वर्कर, सिलाई अध्यापिका, मिड-डे-मील वर्कर, वाटर कैरियर, जल रक्षक, जल शक्ति विभाग में मल्टी परपस वर्कर, पैराफीटर, पंप ऑपरेटर दिहाड़ी दालों, आउट सोर्स कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। वहीं, पंचायत चौकीदार राजस्व चौकीदार लंबरदार एसएमसी और आईटी टीचर एसपीओ आदि का मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचायत में कार्यरत वेटरनरी सहायकों को फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त करने और होम गार्डों को रैंक अलाउंस बढ़ाने का भी भरोसा बजट में दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में कार्यरत वेटनरी असिस्टेंट को फार्मासिस्ट के पद पर तैनात करने और होमगार्ड को रेंक अलाउंस देने का भी भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में बीएड टेट पास संस्कृत व हिंदी शिक्षकों को टीजीटी का पद नाम देना और सभी स्कूली प्रवक्ताओं को एक समान पदनाम देना भी मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश के विकास और कर्मचारियों के पक्ष में बजट की सराहना की है।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजीव गांधी मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को रोड सेफ्टी क्लब की तरफ से निबंध लेखन पेंटिंग और डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में डॉ पवन, डॉ. चेतना, डॉ. विशाल, प्रो. पूनम, प्रो. आरती और प्रो. मोहिनी रहे। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों के साथ सड़क सुरक्षा पर अपने विचार सांझे किए और उसके उपरांत उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सभी प्रतियोगियों को सम्मानित किया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में डॉ उत्तम भारद्वाज, प्रो. नवीन सूद, प्रो. पवन और डॉ. अर्चना उपस्थित रहे।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगिंद्रनगर से 9 बच्चों ने उतीर्ण की सैनिक स्कूल की परीक्षा पास की, जिसमें 3 बच्चे 9वीं कक्षा के और 6 बच्चे पांचवी के पास हुए हैं। यह जानकारी अकादमी के एमडी राम प्रकाश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि नौवीं कक्षा के कार्तिक जोगिंदर नगर, आदित्य कुमार चौंतड़ा, पीयूष बीड़ से और छठी कक्षा के अंतरिक्ष वरवाल बरोट, शिवांश ठाकुर मकड़ेना, आदित्य बर्मा चौंतड़ा, अनमोल चौंतड़ा, पूर्वी बीड़ व वासुदेव पधर से पास हुए हैं। अकादमी हमेशा मेडिटेशन मोटिवेशन और समय-समय पर बच्चों को ऊर्जावान बनाने के लिए बच्चों की काउंसलिंग भी करती है। उन्होंने बताया कि मेडिटेशन से बच्चों का मन शांत रहता है और उनकी पढ़ाई में परफॉर्मेंस बढ़ जाती है और नकारात्मक चीजों जैसे मोबाइल गेम्स शरारत आदि से ध्यान हल जाता है। अकादमी में बच्चों को याद करने के आसान तरीके भी सिखा जाते हैं, जो बच्चों को सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बनाने के लिए बहुत मदद करते हैं। अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा इसका पूरा श्रेय एकादमी के सभी अध्यापकों को तथा उनके परिजनों को दिया है, जो आपस में तालमेल बनाकर चले और उन्होंने बच्चों को मिलकर प्रेरित किया। उन्होंने सभी बच्चों को और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी है और आगे भविष्य में उनकी सफलता की मंगल कामना भी की। निदेशक ने कहा अकादमी भविष्य में भी बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ विचार व्यवहार और संस्कार को मजबूत बनाने वाली शिक्षा पर जोर दे रही है, जिससे बच्चे मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बन सकें।
-मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मण्डी शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत देर सायं मण्डी के अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जतिन शर्मा द्वारा रचित गीत-ऐसी हमारी मण्डी-भी जारी किया। इस अवसर पर उपायुक्त मण्डी एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड के हुनरबाज के नाम से प्रसिद्ध हार्मनी ऑफ द पाइन्स की प्रस्तुति प्रथम सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रही। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं रेडक्रॉस सोसायटी की अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, विधायक विनोद कुमार, इंदर सिंह गांधी, जवाहर ठाकुर और प्रकाश राणा, पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रशिम धर सूद, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जोगिंदर नगर. राजीव गांधी स्मारक महाविद्यालय जोगिन्दर नगर की चार छात्राओं तमन्ना, गेगा देवी, अन्जना कुमारी और शिया देवी का चयन अखिल भारतीय अर्न्तविश्वविद्यालय क्रोस कंट्री प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य प्रो. सुनीता सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता कर्नाटक राज्य के मैंगलोर में 09 और 10 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसमें हिमाचल प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में से केवल छः छात्राओं का चयन हुआ है, जिसमें चार छात्राएं जोगिन्दर नगर महाविद्यालय से हैं। इसके लिए उन्होंने टीम प्रबन्धक डा. विशाल कुमार, डा चेतना शर्मा, खेल प्रभारी प्रो० सुरेन्द्र कुमार और महाविद्यालय परिवार को बधाई व छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
उद्यांश सूद। लडभड़ोल क्षेत्र के निजी स्कूल भारती ज्ञान पीठ की छात्रा सुरभी और छात्र आदर्श ने सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। सुरभी और आदर्श की इस सफलता से उसके माता पिता खुश हैं। वहीं, क्षेत्र में भी खुशी का माहाैल है। सुरभी और आदर्श की इस सफलता पर स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने दोनों बच्चों को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सुरभी और आदर्श के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा की भारती ज्ञान पीठ अपने बच्चों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करवाता है। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने करोना के दौर में भी बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। वहीं, सुरभी के माता-पिता ने भी स्कूल के अध्यापकों के प्रयास को सराहा है और बेटी की सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को दिया है। आदर्श के माता-पिता ने भी स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों को इसकी कामयाबी का श्रेय दिया है। सुरभी और आदर्श भी अपनी इस सफलता से खुश हैं।
उद्यांश सूद। लडभड़ोल आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह सीएसडी कैंटीन भड़ोल में पहुंचे। इस अवसर विधायक प्रकाश राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। ठाकुर महेंद्र सिंह ने कैंटीन परिसर का जायजा लिया। विधायक वहां पर मौजूद जनसमूह को संबाेधित करते हुए कहा कि आज तक मंत्री व मुख्यमंत्री के समक्ष जो मांग रखी, उसे उन्होंने पूरा किया। उन्होंने कहा कि लडभड़ोल कैंटीन की मांग अभी की नहीं थी। इसकी पिछले 30-35 वर्षाें से इसकी मांग रख कर रहे थे, अब जाकर यह मांग पूरी हुई। इसके लिए क्षेत्र की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह के विशेष रूप से धन्यवादी हैं। ठाकुर महेंद्र सिंह ने वहां पर मौजूद जनसमूह को बताया कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, यह सब विधायक प्रकाश राणा की दूरगामी सोच का नतीजा है। विधायक प्रकाश राणा जब भी शिमला आते हैं, कुछ न कुछ सौगात क्षेत्र की जनता के लिए वहां से लेकर ही लौटते हैं। मंत्री ने कहा की आज व्यास नदी के ऊपर एक नहीं 3-3 ब्रिज बन रहे हैं। भड़ोल और चौंतड़ा क्षेत्र के लिए सिंचाई हेतु 80-80 करोड़ की स्कीम की सौगात दी है। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता शिवा प्रोजेक्ट की तरफ ध्यान दें। होक्ट्रिकलचर विभाग वाले स्वयं जमीनों में बगीचा लगाकर देंगे। उन्होंने कहा कि विकास के प्रति विधायक प्रकाश राणा के अंदर जो जनून है, वह आज तक किसी नेता में नहीं देखा। वह अपनी जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को आश्वासत करते हैं कि लडभड़ोल सीएसडी कैंटीन के लिए एक आलीशान भवन भी बनाया जाएगा। इस अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य रीमा राणा, आर्मी लीग के अध्यक्ष परवीन शर्मा, बीडीसी चेयरमैन रम्मा देवी व अन्य बीडीसी सदस्य, पंचायतों के प्रधान व उप प्रधान व क्षेत्र के सेवानिवृत्त व सेवारत व वीर नारियां राणा बूथ प्रधान व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्यांश सूद। लडभड़ोल हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सीमित शाखा कार्यालय खददर ने वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत् ग्राम पंचायत पंजालग में एक दिवसीय शिविर आयोजन किया गया। जिसमें बैंक अधिकारीयों ने बैंक में चल रही विभिन्न बचत तथा ऋण संबंधित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में गांव के लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सीमित शाखा कार्यालय खददर की तरफ से बैंक अधिकारी अनिल राणा ग्राम पंचायत प्रधान मधु देवी आदि उपस्थित रहीं। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक अनिल राणा ने बैंक में चल रही विभिन्न बचत तथा ऋण संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वयं सहायता समूह डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने हेतू बैंक की ऐप हिमपैसा, अटल पेंशन योजना व पीवाईजीएमवाई की विस्तृत जानकारी दी
मंगलवार को रिस्सा के महादेव मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन त्रिवेणी जागरण मंच रिस्सा की ओर से किया जा रहा है। बुधवार को मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन भी है। जागरण मंच पिछले लगातार तीन वर्षों से इस जागरण का आयोजन करता आ रहा है। मंदिर कमेटी प्रधान सुरेश राणा, तथा कोषाध्यक्ष रोशन गुप्ता ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि इस पर्व पर अपना-अपना सहयोग तथा समय जरूर देने की कृपा करें, ताकि इस कार्य को सुचारू रूप से किया जा सके। इस जागरण को जगदीश चंदेल आर्केस्ट्रा एवं उनके साथी चार चांद लगाएंगे।
- मंडी आईआईटी के शोधकर्ताओं ने किया कमाल आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने संतरे के सूखे छिलकों से बायो डीजल बनाने में सफलता हासिल की है। खास बात यह है की भविष्य में इसका उपयोग कारखाने चलाने वाली उर्जा से लेकर वाहनों दौड़ने के लिए इस्तेमाल होने ईंधन के रूप में किया जा सकेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के शोधकर्ताओं ने यह कमाल कर दिखाया है। आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वेंकट कृष्णन, उनकी छात्रा तृप्ति छाबड़ा और प्राची द्विवेदी शामिल हैं। शोध के बारे में डॉ. वेंकट कृष्णन का कहना है कि पानी के साथ बायोमास, संतरे के छिलकों को गर्म करके प्राप्त होता है. इसे हाइड्रो थर्मल कार्बोनाइजेशन प्रक्रिया कहा जाता है। शोधकर्ताओं ने बायोमास से प्राप्त रसायनों को बायोफ्यूल प्रीकर्सर में बदलने के लिए बतौर उत्प्रेरित संतरे के छिलके से प्राप्त हाइड्रोचार का उपयोग किया है. इसमें सूखे संतरे के छिलके के पाउडर को साइट्रिक एसिड के साथ हाइड्रोथर्मल रिएक्टर में कई घंटों तक गर्म किया। इससे उत्पन्न हाइड्रोचार को अन्य रसायनों के साथ ट्रीट किया गया ताकि इसमें एसिडिक सल्फोनिक, फॉस्फेट और नाइट्रेट फंक्शनल ग्रुप आ जाएं. इसी प्रकार से इन्होंने बायो डीजल का निर्माण किया है जो कि ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जैव ईंधन ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। जिसका देश के कुल ईंधन उपयोग में एक-तिहाई का योगदान है और ग्रामीण परिवारों में इसकी खपत लगभग 90 प्रतिशत है। जैव ईंधन का व्यापक उपयोग खाना बनाने और उष्णता प्राप्त करने में किया जाता है। उपयोग किए जाने वाले जैव ईंधन में कृषि अवशेष, लकड़ी, कोयला और सूखे गोबर आदि शामिल हैं। भारत में जैव ईंधन की वर्तमान उपलब्धता लगभग 120-150 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है। गौरतलब है कि आईआईटी मंडी का यह शोध देश में जैव ईंधन उद्योग के लिए शुभ संकेत है। यहां यह भी उल्लेख करना होगा कि हाल के वर्षों में भारत बायोमास से बिजली बनाने में अग्रणी देश बन गया है. 2015 में भारत ने बायोमास, छोटे जल विद्युत संयंत्र और कचरे से ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से 15 जीडब्ल्यू बिजली पैदा करने के लक्ष्य की घोषणा की। बता दें कि पांच वर्षों के अंदर हमारे देश ने 10 जीडब्ल्यू बायोमास बिजली उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
जोगिंदरनगर। क्रांति सूद इंडेन गैस एजेंसी जोगिंदरनगर का माह मार्च-2022 का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है जिसके तहत उपभोक्ताओं को गैस का वितरण किया जाएगा। एसडीएम जोगिंदरनगर डा. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि दो मार्च को दरुब्बल, लडवाण, जोन, कुनकर, चडोंझ, नागण, बनवार, लोअर चड़ोंझ, लोअर द्रुब्बल, सलेरा व फोगला जबकि तीन मार्च को कुराटी, पिपली, कुठेहड़ा, सुंआ, बैला, रोहटा सपैडू, सरमाणा, अलमरा, खड़ीहार व नेरी लांगणा में एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा। इसी तरह चार मार्च को झमेहड़, चक्का, चक्का से कढेरनू, बसाही, बसाही स्कूल, पाबो बनौण, त्रंैबली, गोंथला, लखनोट, मकरीड़ी, नागचला व द्राहल में एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा। इसी तरह पांच मार्च को कमेहड़, चल्हारग, बल्ह, बनौण, जोल, जगैहड़ा, जौली, मच्छयाल, कुफरू, बल्ही व दरकोटी। सात मार्च को नगर परिषद जोगिंदरनगर, 8 मार्च को मोहनघाटी, रड़ा भखेड़, ऐहजु, सूकाबाग, चौंतड़ा, बीड ऱोड़, मटरू, सूजा, काथला व लोअर सेरी तथा नौ मार्च को अपरोच रोड, कूपड़, शानन, हरनाला, हार, आरठी, निचला गरोडू सामुदायिक भवन, छपरोट में रसोई गैस (एलपीजी) का वितरण किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि 10 मार्च को जिमजिमा, बृजमंडी, हराबाग, छानग, दुल, बनाड़ व गलू पटट, 11 मार्च को बालकरूपी, घमरेड़, मझवाड़, दारट बगला, भरोलू वाया जालपा रोड़, अपर घमरेहड़ व मकड़ैना, 12 मार्च को सेरू, जलपेहड़, बनाई हार, झलवाण, पहलून, भटठा, मसौली, धरूं लिंक रोड़, खुदर व छतर, 14 मार्च को मझारनू, कुफरू, स्यूरी, नेर, बस्सी, मनोह, मच्छयालु भलैंदरा, भुझडू, बडौण, कुंडूनी व बनेहड़, 15 मार्च को भराडू, बिहूं, टिक्कर, छाम्ब, गडूही, कस, लोअर कस, कोठी, आलगावाड़ी व सरस्वती स्कूल। 16 मार्च को नगर परिषद जोगिंदरनगर, टटानका व डूहकी। 17 मार्च को सैंथल, लोअर चौंतड़ा, चौंतड़ा, राजा चौकी, द्रौबड़ी, सगनेहड़ व कोहरा में एलपीजी गैस का वितरण होगा। इसी तरह जहां 19 मार्च को घटटा, मोहनघाटी, रड़ा भखेड़, ऐहजू, रोपड़ कलैहडू, गाहरू, लकरेहड़, द्रुब्बल,, लडवाण, चक्का, बसाही, चलारग, मकरीड़ी, द्राहल व मोर डूहग, 21 मार्च को मटरू, सूजा, भजराला, खौली, भटवाड़ा, संद्राहल, कुराटी, पिपली, कुठेहड़ा, सुआ व रोहटा सपैडू, 22 मार्च को सिउन, बदैहड़, ठारू, भैरू, चांजड़ास्तेन, अपर मचकेहड़, अपरोच रोड शानन, बृजमंडी, हराबाग, गलू, जिमजिमा, 23 मार्च को बीड़ रोड़, मचकेहड़, सुकाबाग, पसल, बीड़ कालोनी, टिकरी मुशैहरा, खज चौगान में तो वहीं 24 मार्च को चौंतड़ा, तिब्बती कालोनी, सगनेहड़ हार वाया चौंतड़ा, बालकरूपी, मझवाड, दारट बगला, सेरू व बनाई, 25 मार्च को बजगर, लदरूंही, भडयाड़ा, बरनाहूं, धनैतर, पातकू, अपर ढ़ेलू, खलेही, हरड़ बेहडू, डकबगड़ा, भगेहड़, गदयाड़ा व घोडऩ, 26 मार्च को नगर परिषद् जोगिन्दर नगर, झलवाण, भटठा, मसौली, छतर लिंकरोड, मकड़ैना, 28 मार्च को लोअर ढ़ेलू, ढ़ेलू वार्ड नम्बर-चार, योरा,ख्टिकरू, भचकेहड़ा, भालारिड़ा, आडू, सांलग, चांदनी, ठठरी व बलोहल, 29 मार्च को डोहग, सारली, सैंथल, पड़ैन, कोहरा द्रौबड़ी, मझारनू, नेर, बस्सी, मनोह, भराडू, बिंहू, कस व बडोण तथा 30 मार्च को लोअर चौंतड़ा, राजा चौकी, त्रामट, सगनेहड़ हार, सरौली तथा नगर परिषद जोगिंदर नगर में घरेलु रसोई गैस का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रूट चार्ट के अनुसार निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश गाड़ी नहीं पहुंच पाती है, तो अगले दिन घरेलु एलपीजी गैस की सप्लाई दी जाएगी। इसके अलावा कच्ची सड़कों में गैस की सप्लाई मौसम पर निर्भर करेगी।
जोगिंदरनगर। क्रांति सूद रोटरी क्लब जोगिंदरनगर के रोटेरियन अजय ठाकुर ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बाल जोगिंदरनगर के गेट के बाहर सूखा पेड़ हादसों को न्योता देता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि तेज बारिश और आंधी के चलते यह पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिस कारण यहां पर कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यहां पर सूखे पेड़ को न काटने से एक और प्राथमिक विद्यालय बाल और दूसरी ओर इस रास्ते से रोजाना गुजरने वाले स्कूल व कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों एवं आम लोगों की जिंदगी को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन व विभाग से यह मांग की है कि जल्द इस सूखे पेड़ को कटवाया जाए, ताकि यहां पर किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो।
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर भारतीय जीवन बीमा की बैठक बिजिडम काम्प्लेक्स धर्मपुर में आयोजित की गई बैठक में शाखा प्रबंधक सरकाघाट सुरेंद्र धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एलआईसी की विभिन्न पॉलिसियों की विस्तृत चर्चा की गई। नई आई यूलिप पॉलिसियों के बारे में भी एजेंटों को समझाया गया। साखा प्रबंधक सुरेंद्र धीमान ने अभिकर्ताओं को बैठक के दौरान कहा कि यदि आप लोग लोगों की जरूरत के हिसाब से पालिसी बेचेंगे तो लोगों को भी फायदा होगा और आप लोग भी अच्छा पैसा कमाएंगे। वित्तिय वर्ष 2021-2022 में एजेंटों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शाखा प्रबंधक सम्मानित किया। इसी दौरान रमेश सकलानी, राजमल ठाकुर, विचित्र सिंह, पिंकी देवी, प्रेम चंद शर्मा, काली दास ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, देव राज ठाकुर, हिमा कुमारी, स्नेहा ठाकुर, ललिता ठाकुर व नवदीप ठाकुर को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
उद्यांश सूद। लडभड़ोल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में आज सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर स्कूल प्रधानाचार्य शशि शर्मा की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रयोगशाला सहायक तिलक राज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील राणा, प्रवक्ता रसायन विज्ञान प्रोमिला राणा, प्रवक्ता राजनीति शास्त्र द्वारा मुख्यातिथि को एनएसएस कैंप पहनाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, एवं मुख्यातिथि द्वारा शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक मनुज कुमार तथा छात्रा वर्ग में कल्पना रही। ओवरआल सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक प्रतिभा को चुना गया। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस विशेष शिविर में स्कूल के 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
उद्यांश सूद । लडभड़ोल राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल, जिला मंडी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 13 विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति युवाओं को जागरूक करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अभियान के संयोजक डॉ. अमित कौड़ा के संक्षिप्त संबोधन के साथ हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, कविता द्वितीय और प्रियंका व पूजा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य संजीव कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत युवाओं का सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक होना समस्त समाज व राष्ट्र की बेहतर व्यवस्था के लिए वरदान साबित होगा। इससे न सिर्फ राष्ट्र की संपत्ति के होने वाले नुकसान से बचाव संभव होगा, बल्कि बहुमूल्य मानव संपत्ति की रक्षा भी सुनिश्चित हो पाएगी। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी भविष्य के नागरिक होने के नाते अपने व्यवहार से समाज को सही दिशा देने में तभी सक्षम हो पाएंगे, जब वे स्वयं भी उक्त विषयों संबंधी जागरूक होंगे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के समस्त सहयोगियों को धन्यवाद प्रेषित किया।
जोगिंदरनगर। क्रांति सूद सैनिक सदन जोगिंदरनगर में भूतपूर्व सैनिक लीग की बैठक का आज आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता लीग के उपाध्यक्ष रविन्द्र पाल द्वारा की गई। इस बैठक के दौरान पैनल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। लीग के आधारभूत संरचना के लिए जिलाधीश द्वारा फंड स्वीकृत करने के लिए पैनल ने धन्यवाद किया। मीटिंग के दौरान फंड पारदर्शिता व सैनिक संपर्क भी अहम विषय रहे। इस बैठक के दौरान कर्नल एनके शर्मा, मेजर जीसी बरवाल, सूबेदार शेष राम, सूबेदार नेक राम, कप्तान भगत राम, कैप्टन शरद शर्मा, सूबेदार शेर सिंह, धरनी और कैप्टन दिलीप भी उपस्थित रहे। पैनल ने वर्तमान में बीमार चल रहे अध्यक्ष जीएस शाही के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
क्रांति सूद। जोगिंदरनगर आईटीआई डोहग में रोटरी क्लब जोगिंदरनगर द्वारा आज फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कम से कम 127 लड़कियों का एचबी टेस्ट किया गया। सभी लड़कियां का एचबी 12ग्राम से कम रहा, इसके चलते सभी को आयरन दी गई। सुंदरनगर से आए रोटेरियन डॉक्टर त्रिलोक शर्मा ने लड़कियों को एचबी कम होने के कारण जो मुश्किलें आती है उनके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चियों से अच्छी डाइट और फल खाने के लिए कहा। रोटेरियन अजय ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मेडिकल कैंप में रोटेरियन राम लाल वालिया प्रेसिडेंट इलेक्ट, रोटेरियन विनोद राठौर, रोटेरियन सरोज , एडीजी, रोटेरियन त्रिलोक शर्मा सुंदरनगर, रोटेरियन एनआर बरवाल, आईटीआई के प्रिंसिपल, सहित आईटीआई का स्टाफ शामिल हुआ।
फर्स्ट वर्डिक्ट धर्मपुर उपमंडल धर्मपुर के संधोल क्षेत्र के गांव रवाडा से संबंध रखने वाली अंजू कटवाल डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में बतौर शिक्षिका कार्यरत हंै। स्काउट एंड गाइड में बेहतर कार्य करने के लिए स्काउट एंड गाईड के स्थापना दिवस के अवसर पर महामहीम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वानाथ अर्लेकर द्वारा अंजु कटवाल को सम्मानित किया गया। अंजू को मिले इस सम्मान से समूचे धर्मपुर में खुशी की लहर है। उनकी इस कामयाबी पर सहारा फाउंडेशन के मुखिया व युवा नेता भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, पूर्व जिला परिषद कश्मीर सिंह, समौड पंचायत के प्रधान प्रताप सकलानी, खनोड पंचायत प्रधान आशा देवी, धर्मपुर की प्रधान ज्योति देवी ,भरौरी पंचायत प्रधान अनिता ने बधाई दी है।


















































