अजय सूर्या । मंडी जिला मंडी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1,72,843 किसानों का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 1,58,215 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में तीन बार 2 हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में डाली जा रही है। यह जानकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रायोजित कलाकारों ने आज सुंदरनगर विकास खंड के जरल तथा बरतों, सदर के डवाहण व कसाण, बल्ह के लोहारा व खांदला, गोहर के बासा व देलग, धर्मपुर के सिद्वपुर व सकलाना, करसोग के खडकन व भडारनू, सराज के गतू व काकड़ाधार बालीचौकी के काउ व गुराण, गोपालपुर मसेरल व पटड़ीघाट तथा द्रंग रोपा व टिक्कन में आयोजित कार्यक्रमों में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 2.55 लाख घरों में कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य था, इनमें से अब तक 2.34 लाख से ज्यादा घरेलू नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातरू वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एंड वैलनेस सैंटर तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने की।इस अवसर पर डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि यह दिवस पूरे विश्व में 1988 से विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को तंबाकू से होने वाले नुक्सान के बारे में बताना है। इस दौरान प्रतिभागियों ने तंबाकू सेवन न करने की शपथ भी उठाई। इस अवसर पर भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई। वहीं भाषण में मृदुल ने पहला, आदित्या ने दूसरा तथा रूपाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में तनिषा ने पहला, अभिषेक ने दूसरा तथा आदर्श ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. दिनेश ठाकुर तथा प्राधानाचार्य मधू वैध ने सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार वितरित किए।
अजय सूर्या। मंडी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण मंडी की बैठक 4 जुलाई को निर्धारित की गई है, जिसमें बस रूट परमिट स्थानांतरण, मोडीफिकेशन, परमिट का प्रतिस्थापन, ऑटो रिक्शा व स्कूल बसों से संबंधित आवेदनों पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मंडी कृष्ण चंद ने दी। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से आग्रह किया कि वह अपने आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस पर 17 जून तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।इस कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री केयर फंड के तहत दी जा रही सेवाओं व सहायता को जिला प्रशासन के माध्यम से बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सुपुर्द किया गया। जिला मंडी में कोरोना महामारी के दौरान 6 बच्चों ने अपने माता-पिता खोए हैं, जिन्हें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार तथा एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने प्रधानमंत्री केयर की सहायता कीट भेंट की। इस अवसर पर पर अश्वनी कुमार ने बताया कि पीएम केयर में इन बच्चों को नि:शुल्क स्कूली शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा ऋण की सहायता, शिक्षा ऋण के ब्याज का भुगतान पीएस केयर्स द्वारा, 23 वर्ष की आयु तक आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, बीमा के प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा, पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 20 हजार रुपए प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति, तकनीकी शिक्षा के लिए स्वानाथ छात्रवृत्ति इत्यादि प्रदान की जाती हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कल्याण चंद तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी डीआर नायक उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौला में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर द्वारा वो दिन योजना के अन्तर्गत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सदर रीतिका जिंदल ने की। समारोह में स्वास्थ्य तथा आयुर्वेदा विभाग से डॉ. किरण ठाकुर तथा डॉ. राकेश यादव ने मासिक धर्म के बारे में बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर, वन्दना शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं तथा बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं, अधिनियमों व कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समारोह में नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी तथा भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। नारा लेखन में प्रथम स्थान पर कुमारी पल्लवी, द्वितीय स्थान पर नितिन तथा तीसरे स्थान पर कुमारी प्रिया रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी ईशा काशव द्वितीय स्थान पर रहे।
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे शिविर का शुभारंभ प्रदेश भाजपा की कई महिला नेत्रियों सहित एसपी मंडी भी विशेष रूप से लेंगी भाग सुनील कुमार। सरकाघाट भाजपा महिला मोर्चा धर्मपुर मंडल का विशेष प्रशिक्षण शिविर रविवार को किसान भवन ध्वाली में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का शुभारंभ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सुबह 10-00 बजे दीप प्रज्वलित करके करेंगे, जबकि इस ऐतिहासिक 7 सत्रों वाले इस शिविर में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कई महिला नेताओं सहित एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री विशेष तौर पर शामिल होंगी। धर्मपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना शर्मा ने बताया कि पहले सत्र में समाज के प्रति महिलाओं का योगदान दूसरे सत्र में सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। तीसरे सत्र में एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री नशा निवारण को लेकर महिलाओं को विस्तार से व्याख्यान देगी। चौथे सत्र में जैम पोर्टल की प्रदेश प्रभारी संतोष सैनी उपस्थित महिलाओं को जेम पोर्टल पर विस्तार से जानकारी देंगी। पांचवें सत्र में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सचिव एवं जुबलाईन एवं जस्टिस बोर्ड सदस्य जिला पार्षद वंदना गुलेरिया महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई महिला उत्थान की कई योजनाओं के बारे से अवगत करवाएगी। छठे सत्र में जिला सुंदर नगर भाजपा अध्यक्ष अंजू शर्मा सोशल मीडिया को लेकर जानकारी देंग़ी। कार्यक्रम के अंतिम सातवें सत्र में धर्मपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे। धर्मपुर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना शर्मा ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर महिला मोर्चा सदस्यों ने पूरी त्यारियां कर ली है। उन्होंने बताया कि इसमें धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तमाम जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों, महिला मंडलों के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीरा ठाकुर करेगी। उन्होंने इस विशाल सम्मेलन में तमाम मातृशक्ति को भाग लेने का आग्रह किया है।
अजय सूर्या। रिवालसर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रिवालसर झील परिसर की साफ-सफाई की तथा विद्यालय परिसर में स्थित बावड़ी की साफ-सफाई की। रिवालसर बाजार में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इस एनएसएस के विशेष शिविर में 95 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों को अल्पाहार दिया गया।
देव भूमि स्वर्ण संगठन देव भूमि क्षत्रीय संगठन व देव भूमि जनहित पार्टी द्वारा नेरचौक में शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की जयंती के उपलक्ष्य में एक मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कीं। इस बैठक में देव भूमि जनहित पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश रावत मनीष मंडहोत्रा, बल्ह मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ ठुरी राजपूत सरकाघाट मंडल अध्यक्ष सुरजीत, रिवालसर इकाई से चेत राम ठाकुर, पिंटू, रजत शर्मा, करण, लेख राज, संजीव अजय शर्मा सहित दर्जनों पार्टी कर्यकताओं ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को पृथ्वीराज चौहान के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने दुश्मनों के आगे घुटने नहीं टेके थे। दर-दर भटकते रहे भूख लगने पर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने मकसद से पीछे नहीं हटे थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में क्रमिक अनशन शुरू किया है और आज क्रमिक अनशन का 12वां दिन है। वहीं, शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंगीला राम राव ने मंडी के सेरी चाननी में बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और पेपर लीक मामले की निंदा की। रंगीला राम राव ने कहा कि नकल माफिया प्रदेश मे ंसरकारी नौकरी देने के लिए सक्रिय हुआ है। इस संदर्भ में युवा कांग्रेस के अनशन में हम साथ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने लोगों को रोजगार दिलाने के लिए इस पेपर को लीक किया है हमारे कांग्रेस के समय मे ऐसी वारदातें सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक के प्रकरण से प्रदेश के युवाओं के साथ भाजपा सरकार ने खिलवाड़ किया है। रंगीला राम राव ने कहा कि सीबीआई में यह मामला गया है, परंतु हमे सीबीआई की जांच इसमे नहीं चाहिए। क्योंकि सीबीआई पर केंद्र सरकार का दबाव है। उन्होंने कहा कि इस पेपर लीक प्रकरण की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज व जज से करवाई जाएं, ताकि दुध का दुध पानी का पानी प्रदेश की जनता के सामने आए।
अजय सूर्या । बल्ह नेरचौक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बल्ह विधानसभा के ग्राम पंचायत बेरी, कोठी और गुरकोठा आदि गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा किया। जिसमें जनता ने बताया कि वे प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कामों से असंतुष्ट हैं और अब वह प्रदेश में बदलाव लाना चाहती है और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं और उन्हें विश्वास है कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। इस मौके पर बल्ह मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि अब आम जनता जाग चुकी है और वह बदलाव लाना चाहती है। लोगों के इस प्यार और स्नेह से हमें बहुत खुशी मिल रही है और जिससे हमारा दिन-प्रतिदिन साहस बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ जनसंपर्क अभियान के दौरान बहुत से लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अभियान में बल्ह मंडल उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, मंडल प्रवक्ता दिलीप पंत, एससी मोर्चा अध्यक्ष धन देव व पार्टी कार्य कर्ता शामिल रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर में चार जिलों लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर के बीज आयाम प्रमुखों का दो दिवसीय प्रशिसक्षण शिविर 26 और 27 मई को प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन लाल सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यह जानकारी भारतीय किसान संघ मंडी के सचिव नंद लाल ने दी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय बीज आयाम प्रमुख कृष्ण मुरारी ने किया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र सुंदर नगर के प्रभारी डॉ. पंकज सूद ने कहा कि कृषि बीज के रखरखाव हेतु जानकारी दी। इस कार्यशाला मे भारतीय किसान संघ मंडी के प्रधान टेक चन्द व भारतीय किसान संघ प्रदेश संगठन मंत्री हरी राम भी उपस्थित थे।
नेरचौक बल्ह। अजय सूर्या आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बल्ह की कार्यकारिणी के द्वारा मंडलाध्यक्ष राकेश रावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के दिल्ली से आए हुए पार्टी प्रभारी प्रशांत कुमार के स्वागत और उनके विचारों को सुनने के लिए इस इस बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन कल्याण नीतियों व कार्यप्रणाली को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कदम से कदम मिला कर चलना होगा, जिससे आने बाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को प्रदेश जनता की सेवा करने का अवसर मिल सके। इस बैठक में मंडल उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, मंडल प्रवक्ता दिलीप पंत एससी मोर्चा अध्यक्ष धन देव व पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को शिमला के रिज मैदान में होने वाली रैली का मंडी जिला वासी सीधा प्रसारण देखेंगे। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि इसके लिए मंडी के सेरी मंच और सुंदरनगर के कृषि विकास केंद्र में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर विशेष व्यवस्था की जाएगी। दोनों जगहों पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जोगिंद्रनगर और थुनाग उपमंडल में भी एक-एक जगह पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त ने दी।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंडी जिला में 62,778 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनैक्शन वितरित किए गए हैं, जिस पर 23 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि 42 हजार 584 रिफिल किए गए। यह जानकारी मंडी जिला में लोगों को सरकारी योजनाओं बारे जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज बुधवार को सुन्दरनगर विकास खंड के नालग व टिहरी, सदर के टिल्ली व तुंग, बल्ह के कोठीगैहरी व दुर्गापुर, गोहर के नौण व चच्योट, धर्मपुर के कमलाह व कून, करसोग के पोखी व सेरी, सराज के थाना व बागाचनौगी, बालीचौकी के कोढलयास व भटवाड़ी, गोपालपुर के गौंटा व रखोटा तथा दं्रग के जिल्हन व थमचयाण में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को दी गई। कलाकार 26 मई को सुन्दरनगर विकास खंड के समौण व जड़ोल, सदर के तरयाम्बली व टांडू, बल्ह के गलमा व समलौण आदि में जानकारी देंगे।
सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रंगीला राम राव की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही पूर्व सरकार में मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे अमित पाल सिंह को महासचिव, मंडी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा को सचिव व अधिवक्ता तरुण पाठक को सचिव हिमाचल प्रदेश कमेटी नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरकाघाट के अध्यक्ष सचिन वर्मा, जिला मंडी महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा रिंकू चंदेल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अखिल गुप्ता, राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, एससी सेल के अध्यक्ष अर्जुन कौंडल, मंडल महासचिव ओम चंद शर्मा, महासचिव मनोज कुमार, राजेंद्र पाल उपप्रधान थोना विजय गुप्ता, उप प्रधान रखोटा सुरेश ठाकुर, प्रधान गौंटा काली दास, प्रधान समसोह बंदना देवी, सचिव ब्रह्मदास शर्मा, जितेंद्र सरोच ने इसके लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया है।
मंडी के पड्डल मैदान में 30 मई सोमवार को ईट राइट मेला आयोजित किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की शृंखला में लगने वाले इस एक दिवसीय मेले का उद्देश्य लोगों को उत्तम आहार को लेकर जागरूक करना है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने आज (बुधवार) को मेले की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता के बाद दी। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा देश के सभी जिला मुख्यालयों में ईट राइट मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 मई को मंडी में एफएसएसएआई के साथ मिलकर मेले के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग मंडी को नोडल विभाग बनाया गया है। उनके अलावा अन्य सभी संबंधित विभागों की भी सहभागिता तय बनाकर उनका पूरा सहयोग लिया जाएगा। जतिन लाल ने कहा कि लोगों को बीमारियों से निजात मिले तथा वे स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें, स्वाद के के साथ सेहत और आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दें, यही मेले का मुख्य मकसद है। अतिरिक्त उपायुक्त ने मेले की सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित करने तथा प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता के लिए पड्डल मैदान में लगभग 27 स्टॉल व प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। 30 मई प्रात: 7 बजे 14-16 तथा 16-18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। मेले में स्लो साइकिल रेस का भी आयोजन रहेगा। इस अवसर पर लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे । समारोह का शुभारंभ प्रात: 10 बजे तथा समापन सायं 5 बजे होगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा अरूण चंद्र, उप-निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नवीन शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी हरि सिंह ठाकुर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, लक्ष्मण सिंह कनेट, जिला पर्यटन निरीक्षक रितेश पटियाल, सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी ओ.पी. भाटिया सहित शिक्षा, कृषि, बागवानी, पर्यटन, जल शक्ति, विद्युत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
सासंद प्रतिभा सिंह ने लिंक रोड़ दलोली से ठंडा पानी वाया घाड़ तक मार्ग के लिए तीन लाख रुपए देने मंजूर किए हैं। इस संबंध में नबाही पंचायत के गांव घाड़ के गबरू युवक मंडल के प्रधान प्रवीण कुमार शर्मा खुशी जताई है। उन्होंने कि लोकसभा मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह के समक्ष सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता व प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने यह समस्या रखी थी। अब गांववासियों ने सांसद प्रतिभा सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सुनील कुमार अविनाश सुभ्रांशु सिंह अनिल कुमार पंकज कुमार अनिल, सौरव, मोंटी ,मेघ सिंह, चेत राम विमला देवी, ओम प्रकाश, कमला देवी, सुनीता कुमारी ने सांसद का आभार जताया है।
बीएससी नर्सिंग में स्वाकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा ली गई बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणामों मे स्वाकर कॉलेज ऑफ नर्सिंग सरकाघाट का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रथम वर्ष के रिजल्ट में अंकिता कुमारी व नेहा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, परखी ठाकुर ने दूसरा स्थान लिया। इसी तरह से अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। द्वितीय वर्ष के परिणाम में अर्पणा ने पहला स्थान, कनुप्रिया ने दूसरा और शैलजा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में मोनिका ने पहला, दीपिका शर्मा ने दूसरा व तनु शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वाकर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंधक अतुल शर्मा व अनूप बन्याल ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए कॉलेज के प्रिंसीपल सभी अध्यापिकाओं और छात्राओं को बधाई दी।
टीचमिन्ट संस्था ने गोल्ड एजुकेटर अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा क्रांति सूद। जाेगिंद्रनगर कोरोना काल में अपने द्वारा संचालित गुरुकुल स्कूल के बच्चों की फीस माफ कर समूचे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश भर में मीडिया के माध्यम से सुर्खियां बटोरने वाले गुरुकुल स्कूल कोटली के डायरेक्टर पुरिंद्र राणा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बतौर शिक्षक अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए टीचमिंट संस्था द्वारा दूसरी बार गोल्ड एजुकेटर अवार्ड व प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया, जिसके चलते वे जिला मंडी के पहले ऐसे शिक्षक बन गए हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से नवाज़ा गया है। पुरिंद्र राणा द्वारा टीचमिन्ट पर बच्चों को सफलता पूर्वक 500 घंटे ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के चलते यह अवार्ड व प्रशस्ति पत्र उन्हें दिया गया है। बताते चलें कि इससे पहले पुरिंद्र राणा को टीचमिन्ट सिल्वर एजुकेटर अवार्ड व शिक्षक दिवस पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित सम्मेलन में नेपाल के प्रथम उप राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक श्रीअवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। पुरिंद्र राणा प्रदेश विश्वविद्यालय से एमएससी मैथ्स व बीएड की शिक्षा प्राप्त कर, शिक्षा जगत में विभिन्न संस्थानों में गणित के प्रवक्ता के तौर पर व जोगिंदर नगर में पीआरएस अकादमी खोलकर प्रदेश के सैकड़ों बच्चों को कोचिंग देकर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। मौजूदा समय में पुरिंद्र राणा तीन निजी स्कूलों के डायरेक्टर हैं एवं बतौर शिक्षक उन्होंने कई गरीब जरूरतमंद व पढ़ाई में विशेष रूचि रखने वाले बच्चों को निःशुल्क कोचिंग भी प्रदान की है।
नेरचौक नगर परिषद में अपने चेहतों को फायदा पहुंचाने के लिए रातों-रात नियम बदले जा रहे हैं। ऐसा कुछ स्वयंभू नेताओं के इशारों पर हो रहा है। यह आरोप कुछ ठेकेदारों ने लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में भाई-भतीजाबाद चल रहा है, जिस उनको महज चक्कर ही कटवाए जा रहे हैं। आलम यह है कि टेंडरों का खेल कभी ऑनलाइन तो कभी ऑफ लाइन चल रहा है।टेंडर आवेदन करने की अंतिम तारीख को भीकार्यालय का कोई अधिकारी आवेदन फार्म तक नहीं ले रहे हैं। बेरोजगार ठेकेदारों को एक टेबल से दूसरे टेबल पर चक्कर कटवाए जा रहे हैं। बीते बुधवार को 10 कार्यों हेतु ऑफलाइन टेंडर फार्म खरीदने का अंतिम दिन था। यही कारण था कि कुछ ठेकेदार विज्ञापन पढ़कर आ गए। वे दिन भर नेरचौक कार्यालय में चक्कर काटते रहे। मगर किसी ने भी उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया। जानकारी के अनुसार 31 मार्च केविज्ञापन के अनुसार कुल 28 ऑनलाइन टेंडरों हेतु 25 अप्रैल की तारीख रखी गई थी। इनकी लागत करीब एक करोड़ रुपए है। मगर टेंडर आवेदन करने से एक दिन पहले ही इन टेंडरों को रद्द करने के आदेश पारित कर दिए गए। इसके कुछ दिन बाद कार्यालय और स्वयम्भू नेताओं के इशारे पर उपरोक्त 28 टेंडरों से 18 टेंडर ही ऑनलाइन आवेदन रख दिए गए और बाकी 10 को गोल मोल करने के प्रयास शुरू हो गए। इनकी अनुमानित लागत करीब 35 लाख रुपए ताकि अपने कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। इन ऑफ लाइन टेंडरों के लिए आवेदन करने की तारीख 19 मई रखी गई। कुछ ठेकेदारों में गुलशन ठाकुर, सुनील, भीम।सिंह, वालिया, अभिषेक, आदि टेंडर फार्म खरीदने के लिए नगर परिषद ऑफिस गए तो कोई अधिकारी या क्लर्क आवेदन लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। महज तकनीकी अधिकारियों का बहाना बना दिया गया। स्थानीय ठेकेदारों ने आरोप लगाए हैं कि नेरचौक नगर परिषद के कुछ पार्षद अपने परिजनों को काम दिलवाना चाहते हैं जहां से उनको मोटी कमीशन मिलती रहे। सूत्रों के अनुसार काम तो ऐसे हैं जिनको स्वयंभू नेतागण पहले से ही पूर्ण करवा चुके हैं और अब उनके टेंडर की कागजी प्रक्रियाकाम पूरा होने के बाद की जा रही है। आम आदमी पार्टी ने कार्यालय में चल रहे गड़बड़ घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई है। विजिलेंस अधिकारियों से निवेदन किया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कौन-कौन से ऐसे काम हैं जो पहले से बिना टेंडर प्रक्रिया के पूर्ण किए जा रहे थे तथा ऐसे जुड़े भ्रष्ट ठेकेदारों को तुरतं प्रभाव से ब्लैकलिस्ट किया जाए और जो भ्रष्टाचार फैला रहे हैं उनको बर्खास्त किया जाए। जब इस बारे में एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये सारे आरोप झूठे हैं। सभी टेंडर ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं। डॉक्युमेंट पूरे न होने के कारण ये टेंडर कैंसिल करने पड़े थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी टेंडर ऑनलाइन ही किए जाएंगे। कुछ लोग गलत अफवाहें फैलाने की कोसिस कर रहे हैं, जिससे विकास कार्यों को गति देने में परेशानी आ रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ.राजीव सैजल ने आज करसोग विधानसभा क्षेत्र में 1.88 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य संस्थानों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। उन्होंने 1.45 करोड़ रुपये की लागत से माहुंनाग में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, जेड में 21.46 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा मांहूनाग में 21.44 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन किया। इसके बाद डॉ.राजीव सैजल ने मूल माहूंनाग के समक्ष शीश नवाजा तथा पांच दिवसीय जिला स्तरीय मूल माहूंनाग मेला का विधिवत समापन किया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ.सैजल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी सांस्कृति धरोहर है और इन्हें सहज कर रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। हमारे प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले एवं त्यौहार जहां संस्कृति का संरक्षण सुनिश्चित बनाते हैं वहीं मेले प्राचीन समय से ही मिलने-जुलने का केन्द्र रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह स्थानीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे मेलों की परम्परा को बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह मेले एवं त्यौहार युवा पीढ़ी को इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी का बेहतर मंच हैं। डॉ.राजीव सैजल ने कहा कि आज हिमाचल विकास के सभी मानकों पर श्रेष्ठ बनकर उभरा है। सभी के सहयोग से हिमाचल विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। प्रदेश के लोगों को घर द्वार पर बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश में शीघ्र ही डाक्टरों के 500 पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त 200 आयुर्वैदिक चिकित्सकों की नियुक्ति भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि करसोग विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश मे पर्यटन विकास हेतु ऐडीबी की मदद से 2200 करोड़ रुपये की एक बडी परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित बना रही है। प्रदेश सरकार ने इस वित्त वर्ष से सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष कर दी है। ग्रामीण क्षेेत्रों में जल सुविधा निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्णय आम जनता को समय पर लाभान्वित करने में सहायक सिद्ध हुए हैं। डॉ.सैजल ने सभी से आग्रह किया कि आयुष्मान भारत और हिमकेयर जैसी लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर कार्ड की नवीनीकरण अवधि एक साल से बढ़ा कर तीन साल कर दी गई है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष कुंदन लाल ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन भास्करानन्द, जिला परिषद सदस्य चेतन गुलेरिया, मेला कमेटी अध्यक्ष व प्रधान मांहूनाग अमीं चंद, मंदिर कमेटी अध्यक्ष संत राम, एसडीएम सुरेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेन्द्र शर्मा, जिला आयुर्वैदिक अधिकारी डॉ राजेश नरयाल सहित विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
चौहारघाटी की सनवाड़ पंचायत के मांदरा में कापू मेले में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता को खराब मौसम के चलते तीन दिन से बढ़ा कर पांच दिवसीय कर दिया गया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्थानीय पंचायत कांग्रेस कमेटी के प्रधान नंद राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय कर हौसला अफजाई की। मेला कमेटी अध्यक्ष बलदेव ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस दौरान जोरला और बागर बरयाना कुल्लू के खिलाडिय़ों के बीच खेले गए मैच में जोरला की टीम ने 58 रनों से जीत दर्ज की। जोरला के खिलाडिय़ों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। जवाब में बागर बयाना की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 70 रन ही बना पाई। सेरी और राजपूत रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में सेरी के खिलाडिय़ों ने 34 रन से मैच जीता। सेरी की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। जबाब में राजपूत रॉयल्स की पूरी टीम महज 63 रनों में ढेर हो गई। बथेरी और नारायण इलेवन के मध्य हुए रोचक मुकाबले में बथेरी के खिलाडिय़ों ने 6 रन से जीत दर्ज की। बथेरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायण इलेवन की टीम 75 रनों में ऑल आउट हो गई। मिक्स ब्रदर्स और यंग स्टार के मध्य हुए मुकाबले में मिक्स ब्रदर्स ने 36 रन से मैच जीता। मिक्स ब्रदर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए। जवाब में यंग स्टार की टीम 81 रनों में सिमट गई। जॉइंट किलर और टनवाग के मध्य हुए मुकाबले में जॉइंट किलर की टीम ने 33 रनों से मैच जीता। जाइंट किलर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। टनवाग की टीम 86 रनों में ढेर हो गई। फिफ्टी एट फिफ्टी सिक्स और हुरंग नारायण की टीम के बीच हुए मुकाबले में हुरंग नारायण की टीम ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। फिफ्टी एट फिफ्टी सिक्स के खिलाडिय़ों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 100 रन बनाए। हुरंग नारायण की टीम ने मात्र 7 ओवरों में ही 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के आयोजक एवं मेला समिति अध्यक्ष बलदेव ने कहा कि लगभग 30 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। समापन शुक्रवार को होगा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में प्रदेश के दूसरे रेशम बीज उत्पादन केन्द्र का शुभारम्भ किया। यह केन्द्र हिमाचल प्रदेश में रेशम बीज उत्पादन की जरूरत को पूरा करने तथा रेशम कीट पालकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने सराज युवा खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव-2022 के अन्तर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में लगभग 12 हजार किसान रेशम उत्पादन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7500 औंस रेशम की जरूरत को पूरा करने के लिए राज्य के पहले रेशम बीज उत्पादन केन्द्र पालमपुर में 2500 औंस रेशम का उत्पादन किया जा रहा है। शेष 5000 औंस रेशम की जरूरत अब थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्र पूरा करेगा, जो इससे पूर्व आयात की जाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालीचौकी में 4.94 करोड़ रुपये की लागत से रेशम उद्यमिता विकास एवं नवोन्मेष केन्द्र का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है और यह उत्तरी भारत में अपनी तरह का पहला केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि सराज घाटी में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 2.5 करोड़ रुपये व्यय कर बागाचनौगी, सरोआ, धरोट, मुराह, ढीमकटारू में राजकीय रेशम केन्द्र का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है।
अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आज सार्वजनिक वितरण प्रणाली व राष्ट्रीयखाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले लाभार्थियों के चयन बारे समीक्षा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला को दिए गए कुल 5,36,750 लाभार्थियों के लक्ष्य के मुकाबले कुल 4,64,828 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिला मंडी में निगम के 19 गोदाम हैं, जिनसे 812 उचित मूल्य की दुकानों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्नों की आपूर्ति की जा रही है। उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जिला के कुल 3,17,153 राशन कार्डधारकों की संख्या 10,98,980 है। उनको खाद्यान्नों का आबंटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर, 2021 से अप्रैल, 2022 तक कुल 63,346 क्विंटल गंदम, 2,05,089 क्ंिवटल गंदम आटा, 1,66,519 क्ंिवटन चावल, 36,808 क्ंिवटल दालें, 29,723 क्ंिवटल चीनी, 23,93,311 लीटर खाद्य तेल बांटा जा चुका है। इसकी कुल कीमत 82,12,31,429 रुपए है। इस दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी द्वारा 3165 निरीक्षण किये गये तथा अनियमितताएं पाए जाने पर 51 मामलों पर कार्रवाई कर कुल मु0 2,45,209 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवता के खाद्यान्न उपलब्ध हो सकें इसके लिए कुल 105 खाद्यान्नों के सैंपल भी लिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में 27 एपीजी एजेंसियों के माध्यम से जिला के कुल 3,39,882 गैस कनेक्शनों की आपूर्ति की जाती है। माह दिसम्बर, 2021 से अप्रैल, 2022 तक कुल 5,93,951 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अष्वनी कुमार, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले लक्ष्मण सिंह कनेट, वरिष्ठ प्रबन्धक हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक नवीन कुमार, सहायक पंजीयक दलीप कुमार, प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम चेंरिग वांग, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
बुधवार को आम आदमी पार्टी ने बल्ह में मीटिंग की। यह मीटिंग राकेश रावत की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में बल्ह विधानसभा के कार्यकर्ताओं व दिल्ली से आए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ने पंचायत स्तर पर कार्यों की समीक्षा की। यह दौरा बहुत ही सफल रहा। इस बैठक में तारा चंद भाटिया, दिलीप पंत, धन देव, सुरेश कुमार, दिलीप ठाकुर, बंशी लाल, श्याम लाल, भूप सिंह, चमन ठाकुर, पूर्णचंद, दिव्यांशु, पवन कुमार, राज भाटिया आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जल शक्ति मंत्री ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि आने वाली कैबिनेट में जल रक्षक को की मांगों को कैबिनेट में रखा जाएगा। मगर अब तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जल रक्षक काफी लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं। अभी तक उनकी उचित मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जल रक्षक के मुख्य मांग 8 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को कांटेक्ट पर लिया जाए तथा उन्हें पूर्ण रूप से जल शक्तिविभाग के अधीन किया जाए तथा उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन बढ़ाया जाए। जल रक्षक बिना अवकाश के चाहे करोनाकाल हो या बर्फबारी बारिश अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष रूपलाल उर्फ जवालू राम, उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, टेकचंद, सुनील, सचिव डोलम चंद, मीडिया प्रभारी मीना, पुष्पराज, बबलू पवार, प्रभारी दीपिका, मनोज कुमार, डिंपल सलाहकार चुन्नीलाल, विक्की, श्याम, प्रीतम, घनश्याम, कांगड़ा से प्रधान सन्नी आदि ने मुख्यमंत्री और जलशक्ति मंत्री से मांग की है कि आने वाली कैबिनेट में जल रक्षकों की मांगों को रखा जाए तथा उचित समय पर उचित फैसला लिया जाए, ताकि जल रक्षकों का भविष्य बन सके मांगें पूरी न होने की स्थिति में जल रक्षक आंदोलन की राह पर भी जा सकते हैं।
मंडी हमारी है, मंडी फलाने की है, सियासत में अक्सर नेता इस तरह के बयान देते है। मंडी को लेकर तरह -तरह के दावे होते है। पर अगर कोई ऐसा है जिसे सही मायने में मंडी ने बाहें फैलाकर स्वीकार किया तो वो थे पंडित सुखराम। कुल 13 मर्तबा मंडी सदर हलके से पंडित जी या उनके पुत्र अनिल शर्मा विधायक बने, पार्टी चाहे कोई भी रही हो। पंडित जी सियासत में किसी भी मुकाम पर रहे हो, किसी भी ओहदे पर रहे हो लेकिन उन्होंने मंडी का विशेष ख्याल रखा। आज भी मंडी के सेरी मंच पर जाकर पता लगता है कि किसी सोच के साथ उस शहर को विकसित किया गया है, वो भी उस दौर में। इसीलिए मंडी के लोग पंडित जी को विकास का मसीहा मानते है। कोई किसी भी राजनैतिक विचारधारा का क्यों न हो ,दबी जुबान में ही सही लेकिन ये जरूर स्वीकार करता है कि मंडी के विकास में पंडित सुखराम का योगदान अमिट है। नब्बे के दशक में पंडित सुखराम केंद्र में दूरसंचार मंत्री थे और उस दौर में बड़े शहरों में भी टेलीफोन का कनेक्शन लेने के लिए महीनों -सालों इन्तजार करना पड़ता था। पर पंडित जी के राज में मंडी में टेलीफोन की घंटी खूब बजी। जिसने चाहा उसे कनेक्शन मिला, मंडी वालों के लिए विभाग का सिर्फ एक ही नियम था, वो था जल्द से जल्द कनेक्शन देना। केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी पंडित सुखराम लोगों की पहुंच में थे, बिल्कुल सरल और जमीन से जुड़े हुए। छोटी -छोटी समस्याएं लेकर भी लोग पंडित जी के पास पहुंच जाते और हर छोटी समस्या को भी पंडित सुखराम पूरी तल्लीनता से सुनते और हरसंभव हल करते। सिंबल कोई भी रहा पर मंडी वालों ने दिया साथ : इसे मंडी वालों का पंडित सुखराम के प्रति स्नेह ही कहेंगे कि उन्होंने या उनके पुत्र अनिल शर्मा ने चाहे किसी भी सिंबल पर चुनाव क्यों न लड़ा हो, मंडी वालों ने हमेशा साथ दिया। पहली बार बतौर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पंडित सुखराम लम्बे वक्त तक कांग्रेस में रहे और हमेशा विधानसभा चुनाव जीते। इसके बाद जब 1998 में उन्होंने हिमाचल विकास कांग्रेस बनाई तो भी मंडी ने उनका साथ दिया। 2017 में जब पंडित जी और उनका परिवार भाजपाई हो गए तो भी मंडी वालों का साथ उन्हें मिला।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी आप सभी को बड़े ही दुःखी मन से सूचित कर रहा हूं कि हम सबके प्रिय पंडित सुखरामजी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात करीब एक बजे उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में फिर से दिल का दौरा पड़ा और इस कारण उनका देहांत हो गया है। आज पंडित सुखरामजी के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से दिल्ली से मंडी लाया जाएगा। कल 11 बजे सेरी मंच पर अंतिम दर्शन करवाए जाएंगे और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। पंडित जी के जाने से सिर्फ हमारे परिवार को ही नहीं, बल्कि मंडी सदर और पूरे प्रदेश को भारी आघात पहुंचा है। उन्हें संचार क्रांति का मसीहा और हिमाचल प्रदेश की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था। उन्होंने हमेशा पूरे प्रदेश को एक समान दृष्टि से देखा और विकास में कभी भेदभाव नहीं किया। पंडित जी ने प्रदेश के विकास में जो योगदान दिया है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। आप हमेशा हमारे और प्रदेश सहित देश भर के लोगों के दिलों में रहोगे। आपके द्वारा लाई गई संचार क्रांति देश को हमेशा एक नई दिशा देती रहेगी। यह जानकारी विधायक मंडी सदर अनिल शर्मा ने दी।
प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और जल स्रोतों को लम्बे समय तक कार्यशील बनाए रखने के लिए इस स्त्रोतों को मजबूती प्रदान करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए एक विशेष योजना तैयार की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य में सबसे पहले इस योजना को मंडी व कुल्लू जिला में कार्यान्वित किया जाएगा और इसके सार्थक परिणाम आने के पश्चात इसे प्रदेश के बाकि सभी जिलों में लागू किया जाएगा। योजना के अंतर्गत कुल्लू और मंडी जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में बहाव पेयजल योजनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत लगभग तीन माह के लिए बहाव पेयजल योजनाओं के जल को एकत्रित किया जाएगा, जिसका उपयोग उस समय किया जाएगा, जब स्रोत में जल की उलब्धता कम होगी। इसमें बिजली का कोई प्रयोग नहीं किया जाएगा। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) द्वारा 353.57 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में योजना के तहत मंडी जिले के 9 खण्डों की 147 योजनाओं व कुल्लू जिले के 5 खण्डों की 110 योजनाओं में बफर स्टोरेज बना कर सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मंडी व कुल्लू जिला में योजना की सफलता के पश्चात राज्य के अन्य जिलों में भी इस योजना को कार्यान्वित किया जाएगा, जिससे पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। जल जीवन मिशन के तहत मार्च, 2022 तक भारत सरकार द्वारा राज्य को कुल 2990.10 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है और मिशन के तहत राज्य में 8.42 लाख घरों को नल सेे जल उपलब्ध करवाया गया है। जबकि स्वतंत्रता के बाद पिछले 72 वर्षो में कुल 7.63 लाख घरों को नल प्रदान किए गए। राज्य में कुल 17.28 लाख घरों या परिवारों को नल उपलब्ध करवाए जा चुके है। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में कुल कवरेज और कार्यक्षमता के संबंध में भारत सरकार द्वारा राज्य के प्रदर्शन की सराहना की गई है। वर्ष 2019-20 में प्रदेश को 57.15 करोड़ और वर्ष 2020-21 में 221.28 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। योजना के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को 750 करोड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी जल शक्ति विभाग प्रयासरत है, जिसके लिए राज्य में 60 प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। जिला स्तर पर स्थापित सभी 14 प्रयोगशालाओं को राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड से (एनएबीएल) मान्यता मिल चुकी है। इसके अलावा 36 उप-मण्डल स्तरीय प्रयोगशालाओं को भी एनएबीएल से मान्यता मिल गई है। प्रदेश की 83 प्रतिशत प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मान्यता प्राप्त हो चुकी हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक है। प्रत्येक गांव से पांच महिलाओं का चयन करके उनको फील्ड टैस्ट किट सेे पेयजल जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक 40,090 महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पिछले दो वर्षों के दौरान 61,901 लोगों को जल गुणवत्ता के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। वित्त वर्ष 2020-21 में प्रदेश की सभी 3,615 पंचायतों को एक-एक फील्ड टैस्ट किट प्रदान की गई। वित्त वर्ष 2021-22 में प्रदेश के सभी 18,150 गांव को यह फील्ड टैस्ट किट दी गई। इसके अतिरिक्त जल गुणवत्ता में पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश की सभी प्रयोगशालाओं को आम जनमानस के लिए खोल दिया गया है, जिनमें न्यूनतम दरों पर जल नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है। प्रदेश में पिछले दो वर्षों के दौरान कुल 4,47,820 जल नमूनों की जांच की गई जबकि गत वर्ष 2,93,245 पेयजल नमूने प्रयोगशालाओं और 1,37,865 जल सैंपलों का फील्ड टैस्ट किट द्वारा परीक्षण किया गया है। विभाग द्वारा चालू वित्त वर्ष में भी 3,00,606 जल सैंपलों की जांच प्रयोगशाला और 1,42,734 जल सैंपलों का परीक्षण फील्ड टैस्ट किट के माध्यम से करने का लक्ष्य रखा गया है।
नौहली और बिंहू पंचायत में पेयजल संकट गहरा गया है। लोग तंग हैं। जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने नौहली व बिहूं पंचायतों में फिर से पेयजल संकट उत्पन्न होने पर कन्यादेवी भंडारण टैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान भंडारण टैंक खाली पाया गया और पचौंडी नाला व घट्टासनी का पानी टैंक में नहीं आ रहा है। बार-बार विभाग से शिकायत करने भी कुछ नहीं किया जा रहा है। पधर को तो पचौंडी नाले का पानी लगातार मिल रहा है, लेकिन नौहली, बिहूं व चुक्कू पंचायतों से भेदभाव हो रहा है। पचौंडी नाला के पानी की हर दिन कम से कम 6 घंटे नियमित आपूर्ति भंडारण टैंक में की जाए। लगभग 10 महीने पहले कन्यादेवी से सजेहड़ के लिए पाइप डाली थी, लेकिन अभी तक पानी नहीं आया। उन्होंने चेताया कि समस्या हल नहीं हुई तो एसडीएम कार्यालय व जल शक्ति विभाग के कार्यालय में जल सत्याग्रह शुरू किया जाएगा।
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की गेटमिटींग धर्मपुर डिपो के प्रांगण में हुई। जिसको मुख्य रूप से भारतीय मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री सुभाष बर्मा ने सम्बोधित किया। जिसमें परिवहन पर चल रही मांगों को उजागर किया। बाद में प्रैस वार्ता पर संम्वदाताओ के प्रश्नों का जबाव दिया। उन्होंने कहा कि पुरे प्रदेश के सभी डिपुओं पर हर दिन गेटमिटिगों का दौर जारी रहेगा। सुभाष बर्मा ने कहा कि परिवहन मजदूर संघ ने अपनी मांगों के पुरी करने हेतू 21 दिनों का नोटिस जारी किया गया है। उनके साथ अनेक नेताओं ने गेटमिंटिंग को संबोधित किय जिसमे धर्मपुर डिपो के अध्यक्ष अशोक देश देशराज गुलेरिया, संजीव ठाकुर, श्यामलाल, ओम प्रकाश, विपिन कुमार, कुलदीप कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार, पंकज कुमार, रवि कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार, दिलीप सिंह, रतनलाल, विपिन कुमार, रमेश चंद और अन्य कर्मचारी इस गेट मीटिंग में उपस्थित रहे। सुभाष बर्मा राष्ट्रीय मंत्री ने बताया कि समय रहते हमारी मांगों का कोई हल नहीं किया गया। परिवहन मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर शिमला मुख्यकार्लय के प्रांगण पर एक विशाल धरना करके उसी दिन अपनी अगली रणनीति बनाई जाएगी। मुख्य मांगे : परिवहन कर्मचारियों को छठे वेतनमान का लाभ शीघ्र लागु किया जाऐ , चालकों परिचालकों का 28 माह रात्रि भता व अतिरिक्त भता शीघ्र जारी किया जाऐ , सभी तरह की वैतन विसंगतियों को दूर किया जाए, परिचालकों को 3200ग्रेड पे दियाजाऐ, चालकों को 9880 का वेतनमान दिया जाऐ, परिवहन के बेड़े मे 1000 नई बसें सामिल की जाऐ, सभी परिवहन कर्मचारियों को हर 2 वर्ष के उपरांत पदोन्नति दी जाऐ, दो बर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों को पक्का किया जाऐ, अनेक वर्षो से नियमित वासरव्याय को भी पदोन्नति दी जाऐ, धर्मपुर डिपो में चालकों-परिचालकों और वर्कशॉप स्टाफ की कमी को विभाग की ओर से तुरंत पूरा किया जाए, आउटसोर्स कर्मचारीयों को नीति बनाकर रेगुलर किया जाए, सभी कर्मशालाओं का हाईटैक किया जाए, सेवा निवृत्त कर्मचारियों को हर माह की पहली तारीख को पेंशन जारी की जाए, धर्मपुर बस स्टैंड में एटीएम की सुविधा आम जनता एवं परिवहन कर्मचारियों को मुहैया कराई जाए।
मार्क सोशल फाउंडेशन संस्था ने तहसील करसोग की जनता से गौ सदन में पल रहे बेसहारा पशुधन के लिए चारे की व्यवस्था के लिए विनती की है। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की तहसील करसोग के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेरी में मार्क सोशल फाउंडेशन संस्था द्वारा श्री कृष्णा गौ सदन का लगभग एक साल से सफल संचालन किया जा रहा है। इसमें लगभग 40-45 बेसहारा पशु सही रूप से संरक्षित हैं। करसोग वासी अनुराग गुप्ता तथा लक्ष्य शर्मा इस संस्था तथा श्री कृष्णा गौ सदन के माध्यम से समाज सेवा व धर्मार्थ में तत्पर हैं। समाजसेवी लक्ष्य शर्मा ने प्रेस के माध्यम से जनता से अपील की है कि सभी लोग चारे के लिहाज से इन विकट परिस्थितियों में संस्था का यथासंभव सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आजकल आगजनी तथा गर्म मौसम की वजह से हमारे आसपास के जंगल ध्वस्त होते जा रहे हैं और इन परिस्थितियों में संस्था को पशुओं के चारे के प्रबंधन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों में गेहूं की कटाई का मौसम शुरू होने वाला है। अत: आप अपनी व्यक्तिगत जरूरत पूरा होने पर बचे हुए भूसे के लिए सहयोग करें।
जिला मंडी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की उपस्थिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) तथा प्रदेश सरकार के मध्य संयुक्त उपक्रम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवाई अड्डे से न केवल प्रदेश में हवाई यातायात की सुविधा सुदृढ़ होगी, बल्कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह हवाई अड्डा वाइड बॉडिड विमानों के उतरने के लिए उपयुक्त होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। मंडी जिला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे में 3150 मीटर का रन-वे विकसित किया जाएगा तथा इसके लिए 2840 बीघा भूमि चिन्हित की गई है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने इसके लिए ऑबस्टेकल लिमिटेशन सरफेस (ओएलएस) तथा लीडार (लाइट डिटेक्शन एंड रेजिंग) सर्वेक्षण भी करवाए हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि ओएलएस और लीडार सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, मण्डी में हवाई अड्डा रात में लैंडिंग और वर्षभर संचालन के साथ-साथ एबी-320 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए व्यवहार्य और उपयुक्त है। मुख्यमंत्री ने एटीआर 42-600 को शिमला हवाई अड्डे पर उतारने और उड़ान-2 के तहत शिमला-कुल्लू-धर्मशाला के लिए उड़ान संचालन को प्राथमिकता क्षेत्र रूट बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उड़ान-2 के तहत चंडीगढ़-धर्मशाला रूट को चंबा तक और शिमला-रामपुर रूट का विस्तार किन्नौर तक करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। एएआई के अध्यक्ष, संजीव कुमार, सचिव, नागरिक उड्डयन, राजीव बंसल, प्रधान सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन देवेश कुमार, एएआई और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर में नई प्रतिभा चमक उठी। 'वर्चुओसो'- द अनवील्ड ट्रेजर, एक ऐसा नाम जो कैंपस में नए शिक्षकों और छात्रों की उल्लेखनीय प्रतिभा और प्रभावशाली उत्साह के अनावरण के लिए उपयुक्त है। एक रमणीय टैलेंट हंट शो की ओर ले जाने वाले उनके समर्पित प्रयासों की अत्यधिक सराहना की गई। मधुर कंठों से निकले सुरमय गीत, ऊर्जावान और समन्वित बलूची नृत्य, भारत के प्राणपोषक विभिन्न राज्यों के मनमोहक नृत्य, रंगमंचीय नाटक 'एक्टटैक', एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने सभागार में समां बांध दिया था। कविता द्वारा डफली एवं ढोलक की थाप पर प्रस्तुत नृत्य प्रदर्शन प्रेरणादायक था, जबकि आंचल द्वारा क्लिक की गई विद्यालय परिसर की विभिन्न चक्षुप्रिय तस्वीरें मंत्रमुग्ध कर गईं। नए स्टाफ ने सामूहिक रूप से शानदार परस्पर समन्वय का प्रदर्शन करके अपने सर्वोत्तम प्रयासों को प्रस्तुत किया और दर्शकों, विद्यार्थियों एवं पुरातन छात्रों के मनमस्तिष्क में अपने कौशल की सुगबुगाती आहट छोड़ गए। कार्यक्रम में सभी अध्यापक, मुख्याध्यापक, विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह एवं मिसिज़ समीक्षा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आज के इस युग में वैसे तो देश व प्रदेश में रोजाना लूट डकैती व चोरी जैसे मामले रोज देखने को मिलते हैं। लेकिन देव भूमि हिमाचल में कहीं ना कहीं रोजाना इमानदारी की मिसाल भी देखने को मिलती है। इसी कड़ी में वाक्य सोमवार सुबह का है जिसमें की करसोग के तहत पड़ने वाले मजास गांव की 58 वर्षीय मणि देवी को सड़क मैं एक थैला मिला। उक्त महिला ने जब थैले को देखा तो उसमें आर्मी से संबंधित जरूरी दस्तावेजों सहित काफी पैसे भी रखे गए थे। उस महिला ने तुरंत उस बैग के बारे में करसोग में ज्वैलरी की दुकान करने वाले राज सोनी को बताया। वह उस बैग को उसके मालिक तक पहुंचाने की बात कही। वही उसके बाद उसमें पड़े दस्तावेजों से उस थैले के मालिक से संपर्क साधा गया व इसके बाद इस थैले को उसके मालिक को दे दिया गया। बताते चलें कि यह बैग सेना के जवान तेज राम का था जो कि खनियूली का रहने वाला हैं। तेजराम ने उस थैले को लौटाने वाली मणि देवी का दिल की गहराइयों से हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। व कहा कि उन्होंने इस तरह के पैसे से भरा बैग लौटा कर एक बहुत बड़ा ईमानदारी का परिचय दिया है। जिसके लिए आर्मी मैंन ने उनका दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के इंसानो से हमारी देवभूमि में अभी भी इमानदारी देखने को मिलती है वही थैले के मालिक तेजराम ने महिला मणि देवी को ईनाम देने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में वन स्वीकृतियों से सम्बन्धित प्रक्रियाएं निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में 31 मार्च, 2022 तक 1094.626 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें से 449 किलोमीटर सड़कों की टारिंग की गई है। उन्होंने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र की 78 पंचायतों में से 76 पंचायतों में सड़क सुविधा प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त कुल 274 गांवों में 214 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सी.आर.एफ. के तहत सराज विधानसभा क्षेत्र में 237.35 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं तथा सात परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में 101.42 करोड़ रुपये की लागत से 13 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड के तहत 8 परियोजनाओं के लिए 76.17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिनका कार्य प्रगति पर है। उन्होेंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में शिक्षा विभाग के 34, स्वास्थ्य विभाग के 12, तकनीकी शिक्षा व पशु पालन विभाग की तीन-तीन, पर्यटन विभाग के दो कार्यो सहित 67 कार्य किए जा रहे हैं जिनका निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में निर्माणाधीन 10 प्रमुख पुलों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए इन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा 262.03 करोड़ रुपये की 24 प्रमुख परियोजनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिनमें से 12 का कार्य पूर्ण हो चुका है। हर घर नल से जल योजना के तहत 44 ग्राम पंचायतों और 275 गांवों को पूर्णतः कवर कर लिया गया है। पर्यटन विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं और बगुलामुखी में रोपवे का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग व वन विभाग को आपसी समन्वय से विभिन्न योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न संस्थानों में रिक्त पदों को भरने, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बालीचौकी, गाड़ागुशैणी व थुनाग, वन विश्राम गृह बालीचौकी, रैणगलू, केलोधार व पंजैण, लोक भवन के निर्माण, नई पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण, 33 केवी सब स्टेशन व बस अड्डों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने शिकारी देवी मंदिर समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा यहां नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत ट्रैकिंग मार्ग, सीढ़ियांे व रेलिंग इत्यादि कार्यों पर लगभग 70 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकारी देवी मंदिर परिसर से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी.धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, सचिव और विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
शहर के बीचाें-बीच घूम रहे बेसहारा पशुओं को गौ सदन में पहुंचना भुला प्रशासन फर्स्ट वर्डिक्ट। पधर एक तरफ हम गाय को गौ माता कहकर पुकारते हैं। वहीं, चार दिनों से गवाली व कोटरोपी नेशनल हाईवे पर ऐक्सिडेंट की वजह से मरी हुई गाय को उठाने न प्रशासन और न ही स्थानीय लोगों ने उसे दफनाने की हिदायत दिखाई। आपको बता दें कि गवाली और उरला के बीच कई बेसहारा गाएं सड़क पर घूम रही हैं, जिनमें कुछ चलती गाड़ियों का शिकार भी हो रही हैं, जब कुन्नू व्यापार मंडल के प्रधान व क्षेत्र के प्रशिद्ध समाजसेवी रमेश सोनी अपने काम से कांगडा जा रहे थे, तो उन्होंने देखा की सड़क के किनारे एक गाय मरी हुई है, तो उन्होंने उसे दफनाने की सोची, तभी उन्होंने कुन्नू से जय सिंह, बीरी सिंह, लाल सिंह, मिलखी राम को बुलाकर जेसीबी की सहायता से सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर उसे वहां दफनाया। रमेश सोनी ने कहा कि इतने दिन से मरी हुई गाय पर किसी की नजर नहीं, पड़ी जो बहुत दुःख की बात है। हालांकि पधर में हुए प्रीजनमंच और जन्ममच में बेसहारा पशुओं का मुद्दा स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उठाया था, जिसके बाद पधर प्रशासन ने पधर बाजार में आवारा 11 पशुओं को गौसदन पहुंचाया था, लेकिन पधर प्रशासन गवाली और कोटरोपी के बीच आवारा घूम रहे पशुओं को गौ सदन पहुंचाना भूल गया।
सुकेत देवता मेला के आए देवी देवताओ का बढ़ाया गया 50 प्रतिशत नज़राना फर्स्ट वर्डिक्ट। सुंदरनगर पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला-2022 रविवार को समाप्त हो गया। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने 6 अप्रैल से शुरू हुए इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने महामाया मंदिर में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की तथा माहामाया मंदिर से ज्वाहर पार्क मेला ग्राउंड तक देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने कम्युनिटी हॉल में कन्या पूजन भी किया।समापन समारोह के अवसर पर जवाहर पार्क सुंदरनगर में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। सुकेत देवता मेला सुकेत रियासत में प्राचीन काल से मनाया जा रहा है। सुकेत रियासत के विभिन्न देवी-देवता इस मेले में शिरकत करते हैं। समय के साथ इस मेले का स्वरूप निखरता जा रहा है। इसको देखते हुए सरकार द्वारा सुकेत देवता मेले को राज्य स्तर का दर्जा भी दिया गया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव की बहुमूल्य परंपराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए। क्योंकि यह एक राज्य के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रर्दशित एवं आकार भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार द्वारा सवा चार वर्षों में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास हुआ है तथा जनसमस्याओं का ईमानदारी के साथ समाधान करने का प्रयास किया गया है। घोषणा विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से मेले में आए सुकेत के सभी देवी-देवताओं का नजराना 50 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने मुख्यातिथि का स्वागत संबोधन किया और सुकेत देवता मेले के बारे में अपने विचार सांझा किए। उन्होंने राज्य स्तरीय नलवाड़ व देवता मेला-2022, सुंदरनगर के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सुंदरनगर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, तहसीलदार सुंदरनगर जगदीश चंद शर्मा, सुकेत सर्व देवता कमेटी अध्यक्ष डॉ अभिषेक सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में रोड शो के उपरांत पहली बार मंडी आगमन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नादौन विधानसभा क्षेत्र द्वारा मंडी के समीप विक्टोरिया ब्रिज पर भव्य स्वागत किया, स्वागत करने के दौरान करीब 500 लोग उपस्थित रहे और उनका स्वागत करने के लिए ओबीसी बिंग के संगठन राज्य मंत्री शैंकी ठुकराल और हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी के पर्वक्ता सुनील गोल्डी, नितीन चौधरी अंगारिया, मेंबरशिप ड्राइव के जिला अध्यक्ष साहिल ठुकराल, सुधीर ठुकराल व मुल्खराज चौधरी आदि ’आप’ पदाधिकारी उपस्तित रहे।
जोगिंद्रनगर : बीड़ रोड पर खुला दी मांडव बचत एवं उधार सहकारी समिति लिमिटेड का विस्तार पटल का कार्यालय
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर दी बचत एवं उधार सहकारी समिति लिमिटेड का विस्तार पटल/शाखा कार्यालय बीड़ रोड (चौंतड़ा) का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को संपन्न हुए इस शुभारंभ कार्यक्रम में मांडव सोसायटी के चेयरमैन, पदाधिकारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभा के उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की सभा का मुख्या सिद्धांत पारस्परिक सहयोग व सकारिता के सिद्धांत का पालन करते हुए अपने सदस्यों और सहयोगी की लागत वाली वित्तीय सुविधा प्रदान करके वित्तीय समावेस्ता लाना है तथा वहन करके वित्तीय योग्य वित्तीय सुविधा देना व गरीब व शोषित लोगों में बचत की आदत पैदा करना उनसे निवेश करवाना और आवश्यकता अनुसार खरीद, ऋण प्रदान करना हमारी सभा के मुख्य उद्देश्य में शामिल है। बीड़ रोड चौतड़ा में विस्तार पटल का शुभारंभ के मौके पर सभा के अध्यक्ष बलवंत सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की दी बचत एवं उधार सहकारी समिति लिमिटेड का विस्तारीकरण के तहत मंडी जिला के सभी ब्लॉकों में शाखा खोलने की योजना है, जिससे रिमोट एरिया के लोगों को बैंकों की सुविधा मिल सके। साथ ही योग्य स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीड़ रोड चौंतड़ा में दी मांडव बचत एवं उधार सहकारी समिति लिमिटेड का विस्तार पटल खोले जाने से इस क्षेत्र के लोगों को हर तरह की बैंकिंग सुविधा होगी। जैसे सरल संचय, दैनिक जमा योजना, मासिक जमा योजना, लखपति जमा योजना, एकमुश्त जमा योजना, माण्डव कल्पवृक्ष, माण्डव शुभ लक्ष्मी, माण्डव सहकारी विकास पत्र। और ऋण की सुविधा आदि। इस मौके पर सभा के सहायक प्रबन्धक जितेन्द्र सिंह, सहायक प्रवन्धक गोविंद, लिपिक अनिता ठाकुर , दैनिक जमाकर्ता , सचिन सहित उपभोक्ताओं व अन्य लोगों ने भी भाग लिया। सभा के उपाध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह व कर्नल जी एस शाही सेना मैडल, कुशाल सिंह ठाकुर, दौलत धारणी, ने कहा कि इस तरह के विस्तार पटल से नए रोजगार सृजन होंगे, जो गांव के शिक्षित युवा के लिए अन्यत्र पलायन से रोकेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों आंदाेलनों व कार्यक्रम पर तथा लोगों से सहकारिता के क्षेत्र में अपनी भगीदारी बढ़ाने व साथ बचत की आदत डालने का आह्वान किया। दी माण्डव बचत एवं उधार सहकारी समिति लिमिटेड पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक सरोकारों की पैरवी व कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। इस चुनौती का प्रभावी तौर पर समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने की जरुरत है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के सिराज विधानसभा में रूरल डिवेल्पमेंट एंड पंचायती राज डिपार्टमेंट के बहुप्रयोगीय भवन का उद्घाटन किया। इस भवन पर 33 लाख का खर्च आएगा और इसे शानदार ढंग से बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के थुनाग में पार्टी के स्थापना दिवस पर वर्करों संग पीए का ऑनलाइन भाषण सुना। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन मुंबई में पार्टी अस्तित्व में आई थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने थे। जब 1975 में जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजैंसी लगाई थी तब जनसंघ के सदस्यों ने इसके विरुद्ध प्रदर्शन किए थे। जनसंघ ने कई अन्य पार्टियों के साथ मिलकर भाजपा का गठन किया था। उन्होंने कहा कि हलांकि भाजपा का गठन 6 अपै्रल, 1980 को हुआ था, परन्तु वैचारिक तौर पर पार्टी का उदभव 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ के गठन से ही हो गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेन्द्र मोदी का चयन कर भाजपा ने वर्ष 2014 में हुए आम चुनावों में भारी जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उतराखण्ड, उत्तरप्रदेश, गोवा और मणिपुर में जीत हासिल की। भाजपा ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को पूरी तरह से नकारा है। वहीं पूर्व सीएम शांता कुमार और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए। राज्य भाग्यशाली है कि प्रदेश के धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि इसी मैदान पर वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह ने उनके लिए प्रचार करते हुए यह घोषणा की थी कि राज्य में भाजपा के सत्ता आने के पश्चात इस क्षेत्र के प्रतिनिधि को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। भाजपा ने 6 अपै्रल से पूरे सप्ताहभर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाई है और 14 अपै्रल अम्बेडकर जयंती के अवसर पर इनका समापन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 अपै्रल तक 'चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओरÓ अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश में वीरभद्र सिंह की सरकार थी और 2017 के विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका था। 9 नवंबर मतदान का दिन मुकर्रर था और कांग्रेस मिशन रिपीट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी। पर उससे ठीक पहले 14 अक्टूबर को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। दिग्गज नेता पंडित सुखराम अपने बेटे और वीरभद्र सरकार के मंत्री अनिल शर्मा के साथ भाजपाई हो गए। अनिल शर्मा को भाजपा ने मंडी सदर सीट से टिकट दिया और जीत दर्ज कर वे जयराम कैबिनेट में मंत्री भी बन गए। हवा ऐसी बदली कि मंडी सदर सहित जिला मंडी में सभी 10 सीटें कांग्रेस हार गई। कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर और प्रकाश चौधरी भी चुनावी मैदान में धराशाई हो गए। तब से डी रेल हुई कांग्रेस की गाड़ी अब तक पटरी पर लौटती नहीं दिख रही। हालहीं में हुए मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भी होलीलॉज के तिलिस्म के सहारे जैसे - तैसे कांग्रेस जीत तो गई लेकिन हकीकत ये है कि जिला मंडी की नौ में आठ सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली थी। वहीँ इससे पहले हुए नगर निगम चुनाव हो या जिला परिषद चुनाव, कांग्रेस की बुरी गत किसी से छुपी नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस प्रत्याशी को चार लाख से अधिक के रिकॉर्ड अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। करीब सात माह में विधानसभा चुनाव है और कांग्रेस के सामने मंडी में बेहतर करने की विराट चुनौती है। अगर मंडी में कांग्रेस ठीक -ठाक भी नहीं कर पाई तो सत्ता वापसी का ख्वाब पूरा होना मुश्किल है। उधर, मंडी में भाजपा के हौसले बुलंद है। साधन, संसाधन और संगठन के तराजू में तोले तो भाजपा का पलड़ा निसंदेह भारी है। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला में भाजपा कोई कसर छोड़ती नहीं दिख रही। इस पर जयराम को मंडी का सीएम कहना भी कांग्रेस को भारी पड़ता दिख रहा है। अब तक जयराम ठाकुर मंडी के साथ कनेक्ट करते दिखे है और यदि प्रो इंकम्बैंसी लहर चली तो कांग्रेस का सफाया तय होगा। वहीं आम आदमी पार्टी की एंट्री ने चुनावी समर को और दिलचस्प बना दिया है। 6 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंडी से ही मिशन हिमाचल का आगाज करेंगे। यदि बदलाव के लिए मिलने वाले वोट में भी आप सेंध लगा पाई तो कांग्रेस का खेल खराब कर सकती है। जाहिर है आप के आने से अब कांग्रेस को दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जड़े गहरी, पर दिग्गजों को साथ आना होगा ! समय बेशक कुछ खराब चल रहा हो पर मंडी में कांग्रेस की जड़े बहुत मजबूत है। न तो कौल सिंह ठाकुर जैसे कद्दावर नेता को कम आंका जा सकता है और न ही पंडित सुखराम के परिवार को। पर क्या अनिल शर्मा की कांग्रेस में घर वापसी होगी या भाजपा से गीले शिकवे दूर होंगे, ये बड़ा सवाल है। चर्चा आम आदमी पार्टी को लेकर भी हो रही है। इन दोनों के अलावा ये भी जहन में रखना होगा कि अब प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद है। विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका भी काफी कुछ तय कर सकती है। ये दिग्गज अगर एक साथ आते है तो कांग्रेस को कमतर आंकना विरोधियों के लिए भूल हो सकती है, पर यदि ऐसा नहीं होता तो 2017 की कहानी दोहराई भी जा सकती है।
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला में आयोजित हो रहीं विभिन्न स्पर्धाएं क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर एक से पांच अप्रैल तक मनाया जा रहा राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर के दौरान महिला मंडलों के लिए विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस बीच पहले व दूसरे दिन आयोजित रंगोली, रस्सी कूद तथा मटका रेस के परिणाम प्राप्त हो गए हैं। रंगोली प्रतियोगिता में महिला मंडल रीहड़ा भट्टा ने पहला, संतोषी महिला मंडल ने दूसरा, महिला मंडल जीतपुर मसौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह जहां रस्सी कूद में महिला मंडल बनाड की वंदना पहले, महिला मंडल छपरोट की रजनी दूसरे तथा महिला मंडल देव गहरी दुल की रीना देवी तीसरे स्थान पर रहीं, तो वहीं मटका रेस में महिला मंडल खुददर की उमा देवी ने पहला, वैष्णवी महिला मंडल मसौली की मनोरमा ने दूसरा तथा महिला मंडल थलू छतर की पिंकी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त महिला मंडलों के एकल व समूहगान कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
उद्यांश सूद ग्राम पंचायत रोपा पधर का शिष्टमंडल बीडीसी भुवनेश्वर की अध्यक्षता में विधायक प्रकाश राणा से गोलवां में मिला। इस शिष्टमंडल ने विधायक के समक्ष सड़क की समस्या रखी। इस पर विधायक ने कहा कि बगीचा-थुलन सड़क के लिए पहले भी प्रयास किए गए थे। मगर किसी कारण से यह सड़क नहीं निकल पाई। इस संबंध में उन्होंने फिर से विभागीय अधिकारियों को आदेश पारित कर दिए हैं। वहीं बीडीसी गुम्मा वार्ड से भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि सदियों से कधार बदन सड़क के लिए वन विभाग ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए उन्होंने विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गलू, भटवाड़, बदन सड़क की वन विभाग से मंजूरी मिलने के लिए लोगों में खुशी है और उन्होंने विधायक का आभार जताया है। ग्राम पंचायत तलकेहड़ का जागृति महिला मंडल विधायक प्रकाश राण से मिला। विधायक ने उनके महिला मंडल के लिए 10 हजार रुपए सहयोग राशि देने की घोषणा की। महिला मंडल जगतपुर रोपड़ी के लिए भी विधायक प्रकाश राणा ने 10 हजार रुपए सहयोग राशी देने की घोषणा की।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है और नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भाजपा पर जमकर निशाना साध रहे है। उनका कहना है कि कांग्रेस इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। प्रदेश में क्षेत्रीय दलों का कोई अस्तित्व नहीं रहा है। चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला सत्तासीन भाजपा के साथ होगा। आम आदमी पार्टी पहाड़ी प्रदेश में अपनी जड़ें नहीं जमा पाएगी। उनका कहना है कि भाजपा सरकार के पूरे हो रहे कार्यकाल में प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश की आर्थिक दशा पूरी तरह बिगड़ कर रह गई है। वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जबकि करोड़ों रुपए की फिजूलखर्ची बड़े-बड़े विज्ञापन होर्डिंग लगाकर की जा रही है। उनका कहना है कि विकास जमीन पर दिखाई देता है, लेकिन विकास करने में नाकाम रही जयराम सरकार अब गांव और गली कूचों में जल जीवन मिशन के आए बजट में मितव्ययिता कर राजनीतिक मंसूबे पूरे करने के लिए अब होर्डिंग लगाने में जुटी है। कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि जनता समझदार है और जानती है कि हर घर में नल कब लगे और समुचित पेयजल कब उपलब्ध हुआ। इसका जवाब चुनावों में जनता अवश्य देगी।
नलवाड़ मेले में लगेंगी अस्थाई दुकानें व डॉम झूले स्नेह ठाकुर। धर्मपुर चार अप्रैल से शुरू होने वाले धर्मपुर नलवाड़ एवं देवता मेला धर्मपुर के आयोजन के लिए धर्मपुर मेला कमेटी के द्वारा उपलब्ध स्थान का आवंटन, जिसमें डॉम झूले व अस्थाई दुकानें लगाई जाएगी। इसकी सांझा बोली आज एसडीएम धर्मपुर एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष मनीष चौधरी की अध्यक्षता में एसडीएम सभागार में संपन्न हुई, जिसमें सबसे अधिक बोली आठ लाख 50 हजार बोली गई, जिसमें सबसे अधिक बोली बोलने वाले को डॉम झूले व अस्थाई दुकानें बेचने के अधिकार दे दिए गए। अब स्थान को खरीदने वाला अपने हिसाब से जगह का आवंटन करेगा। अगर बोली दाता निर्धारित समय पर बोली गई रकम को जमा नहीं करवाता है, तो उसकी जमा राशि जब्त करते हुए बोली रद्द भी की जा सकती है।
स्नेह ठाकुर। धर्मपुर क्रप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन संस्था ने मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत लौगणी के सयाठी गांव के एक परिवार से मिलने पहुंचे तथा संगठन के अधिकारियों ने परिवार वालों से बैठकर बातचीत की, तो लड़की के पिता मनोज कुमार ने कहा कि गत 3 मार्च को सरकाघाट उपमंडल के घीड़ गांव के पास परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। नैना इस बस में सवार थी और उसकी छोटी बहन भी उसके साथ ही थी। दोनों अपने मामा के साथ कुल्लू से अपने घर आ रही थीं। इस बस दुर्घटना में नैना के सिर में गहरी चोट आई थी, उपचार उपरांत उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ में डॉक्टरों ने नैना को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन नैना को बचा नहीं पाए। इस परिवार ने अपनी मासूम बेटी 11 वर्षीय नैना के अंगदान देकर चार लोगों की जिंदगी में उजाला कर दिया। इस परिवार के इस नेक कार्य को करने के लिए जितनी भी तारीफ की जाए कम है। क्रप्शन कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन हिमाचल प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों द्वारा इस परिवार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और लोगों से अपील करते हैं कि ऐसा नेक कार्य जो नैना के परिवार वालों ने किया ऐसा कार्य सभी को करना चाहिए। इस दान से बढ़कर कोई दान नहीं। इस सम्मानित मौके पर विराजमान क्रप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव शौकत अली, हिमाचल प्रदेश के उप चेयरमैन परवेज, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष पंकज धीमान, मंडी जिला के अध्यक्ष विकेश ठाकुर, मंडी जिला का उपाध्यक्ष सुनील कुमार, धर्मपुर ब्लॉक प्रेसिडेंट मंडी विनय कुमार तथा मंडी युथ सैल प्रेसिडेंट अविनाश पठानिया आदि मौके पर मौजूद रहे।
उद्यांश सूद। लडभड़ोल राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में आज शहीदी दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु सहित सभी क्रांतिकारी शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को समर्पित द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने कहा कि हमें शहीदों के त्याग, बलिदान और कुर्बानियों को सदैव याद रखना चाहिए तथा उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे जीवन से ज्यादा सार्थक जीवन अधिक महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक प्रो. संजीव कुमार ने युवाओं से शहीदों के बारे में जानने उनसे प्रेरणा लेने तथा समाज व देश के लिए उपयोगी जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में यह असाधारण बलिदान पूरे भारत व विश्व के युवाओं को वर्तमान व भविष्य में प्रेरित करता रहेगा। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने द्वारा शहीदों को याद करते हुए अपनी प्रस्तुतियां भी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय में शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने कार्यक्रम के आयोजकों सहित उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
- कौन - कौन आप में आएगा, 6 तारीख को पता चल जायेगा ! - आप में कई बड़े नेताओं के आने के कयास आप की एंट्री ने हिमाचल की ठंडी लग रही सियासत को ताप दे दिया है। पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद अमूमन रोजाना हिमाचल से कई नेताओं के आप में जाने की खबरें आ रही है, विशेषकर कांग्रेस से। हालांकि इनमें पहली पंक्ति के नेता नहीं है, लेकिन दूसरी व तीसरी पंक्ति के कई नेता आप में शामिल हो चुके है। इस बीच 6 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंडी में रोड शो करेंगे। माना जा रहा है कि इसी दौरान खाली पड़ी पहली पंक्ति भी कुछ हद तक भर दी जाएगी। कई नेताओं के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के कयास लग रहे है जिनमें कांग्रेस और भाजपा दोनों के नेता शामिल है। कई विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद भी आप के कांटेक्ट में बताये जा रहे है। यदि ऐसा होता है तो संभवतः 1998 के बाद पहली बार हिमाचल में कोई तीसरी पार्टी दमदार उपस्तिथि दर्ज करवाती दिख सकती है। अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो के लिए आप ने मंडी को चुना है। वहीं मंडी जो खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गढ़ है। यहाँ जयराम ठाकुर के प्रभाव को इसी आंकड़े से समझा जा सकता है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भी भाजपा ने जिला के नौ संसदीय क्षेत्रों में से आठ में बढ़त बनाई थी। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सहानुभूति लहर भी यहाँ भाजपा को बढ़त लेने से नहीं रोक पाई। अब इसी मंडी में आप के रोड शो के कई मायने है। बड़ा सवाल ये है कि क्या आप मुख्यमंत्री के घर में ही भाजपा को कोई झटका देने वाली है। ऐसा इसलिए भी है क्यों कि 6 अप्रैल को भाजपा के कई नेताओं के आप में शामिल होने के कयास लग रहे है। बहरहाल इसमें कितनी हकीकत है ये तो 6 तारीख को ही पता चलेगा। पंडितजी के परिवार पर निगाहें : मंडी की सियासत का जिक्र पंडित सुखराम एंड फॅमिली के बगैर अधूरा है। पंडित जी और पोते आश्रय शर्मा फिलहाल कांग्रेस में है और उनके बेटे और मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा भाजपा में। पर दोनों ही तरफ इस परिवार को तवज्जो मिलती नहीं दिख रही। ऐसे में सवाल ये है कि क्या आम आदमी पार्टी पंडित जी के परिवार का अगला ठिकाना हो सकता है ? हालांकि खुद अनिल शर्मा इससे इंकार कर रहे है, पर सियात में इंकार कब इकरार में बदला जाए पता नहीं चलता।


















































