फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ जारी कार्रवाई में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने गत दिवस आबकारी राजस्व जिला नूरपुर प्रभारी टिक्कम ठाकुर के नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा मिलवान, ठाकुरद्वारा, गगवाल, उलेहरियान, बरोटा और चक तेरियन के सीमावर्ती इलाकों में एक छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान गगवाल और चक तेरियन गांवों से लगभग 1,88,000 लीटर कच्ची शराब और 50 लीटर लाहन जब्त किया गया। हिमाचल आबकारी अधिनियम की धारा-39 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए लाहन, तिरपाल और इस्तेमाल की गई अन्य सामग्री की वीडियोग्राफी की गई। उन्होंने कहा कि आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मौके पर कच्ची शराब को नष्ट कर दिया गया और ड्रम व डिब्बे आदि को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लिया गया। विभाग द्वारा 50 लीटर लाहन को कब्जे में लिया है और इस सबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्य के लिए आबकारी विभाग पंजाब, हिमाचल पुलिस व पंजाब पुलिस की मदद ली गई। एक अन्य मामले में जिला सिरमौर में पावंटा साहिब तहसील के खारा के जंगल में जिला प्रभारी हिमांशु पंवार द्वारा गठित टीम ने पावंटा साहिब के खारा में 5 किलोमीटर जंगल मे अंदर जा कर अवैध शराब की भट्टियों को कब्जे में लेकर नष्ट किया। मौके पर तैयार कच्ची शराब के ड्रम, टायर टयूब, और प्लास्टिक गैलन में भरी हुई 22 हजार लीटर शराब को अधिकारियों ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत नष्ट किया। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में किसी भी तरह की अवैध शराब का कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा। विभाग ने इस कार्य के लिए अपनी टीमें (टास्क फोर्स) गठित कर दी हैं। इन टीमों द्वारा आज प्रदेश के विभिन्न भागों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें भारी मात्रा में कच्ची शराब को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। आबकारी आयुक्त हिमाचल प्रदेश ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में अवैध शराब के प्रति विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। मदिरा से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-8062, ई-मेलः vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नंबर-9418611339 पर की जा सकती है।
राज सोनी। करसाेग करसोग निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न विभागों में आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारियों का वोट सुनिश्चित करवाने के लिए उप मंडलाधिकारी (ना.) करसोग सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आवश्यक सेवाओं में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने कहा की आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारी व अधिकारी फार्म 12-डी भर कर बेल्ट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकतें हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की अपने अपने विभागो में ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित किया जाए, जो आवश्यक सेवाओं में तैनात होने के कारण मतदान के दिन 12 नवंबर, 2022 को अपनी ड्यूटी के कारण अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का मतदान फॉर्म 12-डी के माध्यम से सुनिश्चित करवाया जाए, ताकि वे कर्मचारी अपने मताधिकार के अधिकार से वंचित न रह सकें। उन्होंने कहा की आवश्यक सेवाओं में तैनात सभी कर्मचारियों को चिन्हित कर, उनका वोट सुनिश्चित करवाने के लिए फॉर्म 12-डी भर कर क्षेत्र के सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी के पास 21 अक्तूबर, 2022 तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए, उसके बाद आने वाले फाॅर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा की आवश्यक सेवाओं में तैनात सभी चिन्हित किए जाने वाले कर्मचारियों के लिए उपमंडल मुख्यालय पर विशेष मतदान केंद्र बनाया जाएगा, जहां पर सभी चिन्हित कर्मचारी मतदान दिवस 12 नवंबर, 2022 से पूर्व बेल्ट पेपर के माध्यम से अपना मतदान कर सकेंगे।
आज़ादी का अमृत महोत्सव महापुरूषों के राष्ट्रीय योगदान को स्मरण करने का अवसर फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विपक्ष के नेता के प्रतिउत्तर में प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने कड़ी आलोचना व्यक्त की हैं। उन्होनें अग्निहोत्री की पूरी प्रेस वार्ता को ही झूठ का पुलिंदा और तथ्यों से परे बताया। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत और संवैधानिक संस्था हैं। वह अपने निर्णय किसी भी राजनीतिक दल के दबाव में आकर नहीं लेती हैं और कांग्रेस के नेताओं को यह ज्ञात होना चाहिए कि वो पूर्ण स्वायतता के साथ कार्य करती हैं और किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप संवैधानिक संस्थाओं पर नहीं होता। उन्हें भारत के संवैधानिक ढ़ांचे का सम्मान करना चाहिए और चुनाव आयोग पर ऐसे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, हार का डर नेता प्रतिपक्ष को सता रहा है। राम कुमार ने कहा कि एक तरफ प्रतिभा सिंह चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करती हैं। दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष चुनाव आयोंग फैसले पर सवाल उठाते है। ये कांग्रेस के आंतरिकलय को स्पष्ट दर्शाता हैं। उन्होनें अग्निहोत्री के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के नाम पर पार्टी के कार्यक्रम करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को आज़ादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में भी राजनीति नज़र आती हैं, जो कि अति निंदनीय हैं। आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय महोत्सव के साथ-साथ राष्ट्र पुरूषों के योगदान को स्मरण करने का उत्सव है, जो कि दलगत राजनीति से ऊपर हैं। कांग्रेस के नेताओं कों राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। यह उनकी घटिया राजनीतिक सोच और आने वाली चुनाव में हार के डर को दर्शाता हैं। राम कुमार ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों को हाटी समुदाय की 55 वर्षों से लंबित मांग पूर्ण होने पर भी आपत्ति हैं और उस विषय पर भी यह राजनीति करने से नहीं चुकते जो कि हिमाचल के इतिहास में एक ऐतिहासिक निर्णय हैं और कांग्रेस को पार्टी को खुले मन इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए, परंतु इस विषय पर भी वह अपनी घटिया राजनीति से बाज़ नहीे आ रहे हैं और वहां की जातियों को बांटने में लगी है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री पिछले हफते ही कर के गए हैं। यह भी कांग्रेस को याद नहीं हैं, भारत की सबसे उत्तम तेज गति वाली ट्रेन हिमाचल जैसे छोटे राज्य को मिलना एक गौरव की बात है।कांग्रेस की मानसिकता अभी भी देश को बैल गाड़ी एवं स्टीम इंजन पर ही अटकी हुई है और वो वंदे भारत की अहमियत क्या समझेंगे। उन्होंने बताया कि हताशा में कांग्रेस के नेता अनर्गल दोषारोपण कर रहे हैं, जो कि तथ्यों से परे हैं। मुकेश अग्निहोत्री को राजनीति में जुबान और होश दोनों पर ही काबू रखना चाहिए और अपने तथ्यों को जनता के सामने लाने से पहले दुरूस्त कर लेना चाहिए। क्योंकि आज के समय में जनता परिपक्व एंव जागरूक हैं और सभी तथ्यों को जानती हैं और हिमाचल प्रदेश की जनता स्वंय भली भांति जानती हैं कि हिमाचल में किसने विकास के नाम पर केवल झुनझुना थमाया और किसने ज़मीनी स्तर पर विकास किया हैं, जो सबको दिखता है। भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास और सबके विश्वास के ध्येय वाक्य को पूर्ण किया हैं और रिवाज बदल कर दुबारा भी करेगी।
राज सोनी। करसाेग इरादा यदि पक्का हो तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। करसोग उपमंडल की तेबन पंचायत के रशोग की बेटी अंजना ठाकुर ने हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान Aiims (All India Institute Of Medical Science Delhi) द्वारा आयोजित NORCET ( Nursing Officer Recurintment Common Eligibilty Test) नामक परीक्षा में अपना स्थान हासिल किया है। अंजना ठाकुर की इस उपलब्धि से जहां पूरा क्षेत्र आज गौरान्वित है वही इनके माता-पिता और परिवार सभी सदस्य भी बेहद खुश है। इनके पिता जगतराम ठाकुर एक बागवान है और माता शीला ठाकुर एक गृहिणी है। अंजना ठाकुर की 12वीं तक कि पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ रुट मॉडल पब्लिक स्कूल करसोग से हुई है व बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई मुरारी लाल मेमोरिय कॉलेज सोलन से हुई है। अंजना ठाकुर का कहना है कि सपने हम जरूर देखते हैं, मगर पूरा उनको मां बाप करवाते हैं। अंजना ठाकुर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन व दादा-दादी सहित पूरे परिवार और पूरे गांव को देती है, वह बताती हैं कि पिता जगत राम ठाकुर ने हमेशा अपने फर्जों को बखूबी से निभाया है और वहीं माता शीला ठाकुर ने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इसी विषय पर जानकारी देते हुए च्वासी क्षेत्र के युवा समाजसेवी व कारदार च्वासीगढ़ टीसी ठाकुर ने कहा कि संपूर्ण च्वासी क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि च्वासी की बेटी ने यह उपलब्धि हासिल की है। अंजना अपने इस मुकाम को पाने से बेहद खुश है और उन्होंने अपने क्षेत्र के युवाओं भाई-बहनों से यही अपील की है कि निरंतर मेहनत करते रहे और अपने माता-पिता बड़ों व गुरुजनों का सदैव सम्मान करें।
देश में खत्म हो रही कांग्रेस, कांग्रेस के सिटिंग विधायक भी पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं आपा की गारंटियां 7 लाख से अधिक घरों तक पहुंची, जनता का मिल रहा पूरा समर्थन, बनेगी आप की सरकार फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी हार देखकर भाजपा बुरी तरह डरी हुई है। सर्वे रिपोर्ट में भाजपा के सभी मंत्रियों और विधायकों की हार तय मानी जा रही है, जिससे भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पा रही है। अब अंतिम समय में प्रत्याशियों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए वोटिंग कराई जा रही है। भाजपा सरकार के सभी मंत्री और विधायकों के खिलाफ जनता में भारी रोष है। पांच साल जयराम सरकार ने प्रदेश में कोई काम नहीं किया है, जिससे जनता का गुस्सा सामने आ रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता भी बता रहे हैं कि मंत्री और विधायकों को उम्मीदवार बनाने में हार तय है। जिससे अब भाजपा नए चेहरों को उम्मीदवार बनाने की बात कर रही है। भाजपा और कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर विवाद हो रहा है। कांग्रेस के टिकट पर तो उनके सिटिंग विधायक भी चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चुनावों में दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की हार तय है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रुप में जनता के सामने हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। आप का हर कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनावों मैदान में है। कर्मठ कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की 11 गारंटियों को प्रदेश के 7 लाख से अधिक घरों तक पहुंचा दिया है। प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। जनता ने देखा है कि केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में जनता को जो गारंटी दी हैं, उन्हें सरकार बनने पर सबसे पहले पूरा किया है। देश में सिर्फ केजरीवाल ही एक ऐसे नेता है जो कहते हैं वह करते हैं। जिससे अब चुनाव आचार संहिता लगने के बाद हिमाचल की जनता आम आदमी पार्टी को खुलकर समर्थन दे रही है। आम आदमी पार्टी के डोर टू डोर अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे तय है कि प्रदेश की जनता निकम्मी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार है। 12 नवंबर को वोटिंग के दिन जनता आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान झाडू की बटन ही दवाएगी और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, चुनाव सह प्रभारी प्रभारी देविंदर सिंह राणा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा और महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूदभाजपा मुख्यालय दिल्ली में हुई बैठक में मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल में बढ़ते हुए ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन क्राइम काे लेकर साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी की है। साइबर सेल ने साफ किया है कि अगर काेई आपको अनजान लिंक पर क्लिक करने काे कहता है ताे आप ब्लैकमेल हाे सकते हैं। इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। साइबर एक्सपर्ट व साइबर सेल शिमला के ASP नरवीर सिंह राठाैर का कहना है कि ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन तब होता है, जब कोई धोखेबाज आपकी निजी और संवेदनशील सामग्री को ऑनलाइन डालने की धमकी देता है। जब तक आप उनकी पैसों की मांग काे पूरा नहीं करते हैं, तब तक अपराधी आपकी फोटो/वीडियाे को दोस्तों या रिश्तेदारों को भेज कर नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दे सकता है। साइबर अपराधी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप, SMS, ऑनलाइन डेटिंग ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, पोर्न साइट्स का प्रयाेग करता है। इससे प्राइवेट वीडियो/ऑडियो चैट में संबंधित व्यक्ति काे लुभाया जाता है। ये जालसाज न्यूड या इसी तरह की अन्य फाेटाे प्राप्त करते हैं। जालसाज बाद में इस सामग्री का प्रयाेग पीड़ितों को परेशान करने, शर्मिंदा करने, धमकी देने, शोषण करने और ब्लैकमेल करने के लिए करते हैं। ये कभी न करें अनजान नंबरों से बार-बार अनहोनी संदेश/वीडियो कॉल्स का रिप्लाई न करें। अनजान शख्स की ओर से बार-बार फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है, स्वीकार न करें। प्राइवेट तस्वीरों, वीडियो चैट, फोटो के लिए बार-बार अनुरोध आने पर अनदेखा करें। अपराधी हर चीज को जल्दी करने को उकसाता है, इससे बचें। घबराएं नहीं, मदद लें SP साइबर क्राइम राेहित मालपानी का कहना है कि इस मामले में घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है। सेक्सटॉर्शन के खिलाफ ऑनलाइन या अपने नजदीकी साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करें। याद रखें कि आप इस तरह के अपराध के खिलाफ गुमनाम रूप से राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल Cybercrime.gov.in और cybercrcell-hp@nic.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शर्म के कारण शिकायत दर्ज करने या पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें। ये है सजा का प्रावधान यह कानून द्वारा दंडनीय अपराध है और धारा 354 (डी), 506/507, 509 IPC और 384 के तहत केस दर्ज हाेता है। इसमें आईटी अधिनियम की धारा 67 भी लागू हाेती है। हाल ही में राेहडू के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया था। व्यक्ति ने धाेखे में आकर 19 लाख रुपए गवां दिए थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने देर रात को गिरफ्तार किया। रामपुर की रहने वाली रेखा देवी ने पुलिस में चोरी की एक शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह बीते 13 अक्तूबर को इलाज करवाने के लिए आईजीएमसी अपने परिजनों के साथ आई थी। यहां पर किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया, जिसमें उसका एटीएम कार्ड और 10 हजार रुपए थे। इस संबंध में बीते 14 अक्तूबर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर देर रात को मुकेश पुत्र राम दयाल, मुरादाबाद (यूपी) का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी समय से चोरी के इस मामले में संलिप्त था और उसके कुछ और भी सदस्य हैं, जो अभी फिलहाल फरार है। ऐसे में शिमला पुलिस इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है। क्योंकि आईजीएमसी शिमला में आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों के साथ चोरी के मामले काफी समय से सामने आ रहे थे। इस मामले में चोरी की वारदात में संलिप्त अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चली हुई है। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी।
हर वायदा पूरा होगा, पहली कैबिनेट में लिया जाएगा निर्णय नरेश चौहान ने किया चुनावों की घोषणा का स्वागत, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार उम्मीद है निष्पक्ष होंगे चुनाव, बंद होगा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर क्रमिक हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का दर्द समझा। अपना काफिला रोककर कर्मचारियों से मिलकर उनकी बात सुनी और आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश के लाखों कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर अनशन में हैं, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार के पास कर्मचारियों की बात सुनने का समय ही नहीं है। नरेश चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश के लोगों को मंच से 10 गारंटियां दी हैं। जिन्हें सरकार बनने पर तत्काल पूरा किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने प्रदेश के युवाओं को गारंटी दी है कि सरकार बनने पर सबसे पहली कैबिनेट में 1 लाख पदों पर सरकारी नौकरी में भर्ती करने का निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश के सरकारी विभागों में लाखों पद खाली हैं, लेकिन रोजगार देने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार ने खाली पदों को नहीं भरा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते हैं 1 लाख रोजगार देने का निर्णय तत्काल लिया जाएगा। इसी तरह प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 1500 रुपए सम्मान राशि देने का वायदा किया है, जिससे साबित होता है कि प्रियंका गांधी महंगाई की मार झेल रहीं महिलाओं का दर्द समझ रहीं है। नरेश चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी ने मां शूलिनी की धरती पहुंचने पर माता शूलिनी के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोलन के मंच से अपने संबोधन की शुरुआत भी मां शूलिनी को नमन करते हुए जयकारे लगाने से किया है, जिससे जनता के बीच एक बेहतर संदेश प्रसारित हुआ है। नरेश चौहान ने निर्वाचन आयोग के द्वारा हिमाचल में विधानसभा चुनावों के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। जिससे प्रदेश का विकास कराने में नाकाम जयराम सरकार की विदाई तय है। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोगजारी की समस्या से परेशान है। कर्मचारी ओपीएस की मांग को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश के सभी वर्ग को चुनावी घोषणा का इंतजार था, जिससे वह निकम्मी सरकार को सत्ता की कुर्सी से उखाड़ फेंके। चुनावों के ऐलान से जनता का इंतजार खत्म हुआ है। नरेश चौहान ने कहा कि अब उम्मीद है कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष चुनाव कराएगा और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बंद होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए अटल स्कूल वर्दी योजना के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी (नर्सरी) के विद्यार्थियों के लिए दो ट्रैक सूट (एक ग्रीष्मकालीन सत्र और एक शीतकालीन सत्र) निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया। इस निर्णय से राज्य के 50 हजार लाभार्थी लाभान्वित होंगे। बैठक में राज्य के सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इन्टर्नज का स्टाइपेंड वर्तमान 17 हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने जिला मंडी की ग्राम पंचायत ठाकुरथाना के अंतर्गत सोमाकोठी में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के 3 पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की। बैठक में जिला कांगड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चामुंडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने तथा आवश्यक पदों का सृजन कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने स्टाफ नर्स और वार्ड सिस्टर के पदनाम को नर्सिंग अधिकारी और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी करने का निर्णय लिया। बैठक में जिला शिमला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारकंडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल कांगड़ा के सुचारू कार्यान्वयन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 7 पदों को सृजित कर भरने की अनुमति प्रदान की। बैठक में बिलासुपर जिला में मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्री नैनादेवी जी का भवन/सम्पति सहित शिक्षा विभाग को सौंपने की शर्त के साथ अधिगृहित/स्थानान्तरित करने को मंजूरी प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के श्री नैनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं की सुविधा प्रदान करने के लिए नए विषय मेकेनिक मोटर व्हीकल और कम्प्यूटर ऑप्रेटर एण्ड प्रोग्रामिंग एसीस्टेंट (सीओपीए) शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन और पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंडा में एआरटी केन्द्र में विभिन्न श्रेणियों के 14 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने मंडी जिला की बल्ह तहसील के हाटगड़ में नया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक मंे जिला मण्डी की तहसील थुनाग के बगस्याड़ में नई मृदा परीक्षण प्रयोगशाला खोलने तथा तीन पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने जिला मंडी के बागाचनोगी में राजकीय महाविद्यालय खोलने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा-हिमाचल ने निवेश आकर्षित करने में देश के कई बड़े राज्यों को राह दिखाई फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और 128 करोड़ रुपये के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ऊना रेलवे स्टेशन से अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने इंजन के कंट्रोल सेंटर और ऊना रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। देश की इस चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस से हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने मिलेगा तथा लोगों का सफर आरामदायक और तेज होगा। इससे ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा। इसके बाद ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि निवेश एवं औद्योगिकीकरण की दिशा में हिमाचल के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि ऊना की उनकी इस यात्रा का मुख्य ध्येय कनेक्टिविटी और शिक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे बल्क ड्रग पार्क का ऊना में शिलान्यास हो रहा है। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास हो रहे हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश के विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के तीन राज्यों में बन रहे बल्क ड्रग पार्कों में हिमाचल का चयन करना, केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण निर्णय है। यह निर्णय केंद्र सरकार के हिमाचल के प्रति स्नेह और समर्पण का परिणाम है। इसी तरह वंदे भारत एक्सप्रेस को हिमाचल प्रदेश में लाने का निर्णय भी केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को दी जाने वाली प्राथमिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों की पिछली पीढ़ियों ने शायद ट्रेन भी नहीं देखी थी और आज हिमाचल को देश की सबसे उन्नत ट्रेनों में से एक ट्रेन मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार हिमाचल के विकास और जनकल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और केंद्र की पिछली सरकारों ने प्रदेश के नागरिकों की जरुरतों और आकांक्षाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण प्रदेशवासियों और विशेषकर, माताओं-बहनों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब समय बदल गया है और वर्तमान सरकार न केवल लोगों की जरुरतों को पूरा करने के लिए काम कर रही है, बल्कि उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अत्यधिक समर्पण और तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम न केवल पिछली सरकारों द्वारा पैदा की गई विकास की खाई को भर रहे हैं, बल्कि हिमाचल के विकास के लिए मजबूत नींव भी रख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली शताब्दी की शुरुआत में विश्व के कई देशों और यहां तक कि गुजरात जैसे कुछ राज्यों ने अपने नागरिकों को शौचालय, ग्रामीण सड़कों और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन, भारत में पहली की सरकारों ने आम लोगों के लिए इन बुनियादी सुविधाओं की पहुंच को भी मुश्किल बना दिया था। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाके इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल में लंबे समय तक रहते हुए उन्होंने इन मुश्किलों को करीब से महसूस किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत अतीत की चुनौतियों पर काबू पा रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं पिछली सदी में लोगों तक पहुंच जानी चाहिए थीं, वे अब उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम 20वीं सदी की सुविधाएं प्राप्त करेंगे और हिमाचल प्रदेश को 21वीं सदी की आधुनिक सुविधाओं से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों का निर्माण दोगुनी गति से किया जा रहा है और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को ग्राम पंचायतों तक ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने भारत को दुनिया का नंबर एक दवा निर्माता बनाने में अहम भूमिका निभाई है और इसकी संभावनाएं और बढ़ने वाली हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं की ताकत देखी है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के निर्माण से अब हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माण के लिए कच्चे माल का उत्पादन भी किया जाएगा तथा अन्य देशों पर भारत की निर्भरता काफी कम हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों और जरुरतमंदों के लिए पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा प्रदान करने के सरकार के अभियान को और मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि कृषि हो या उद्योग, कनेक्टिविटी ही विकास को गति प्रदान करती है। नंगल बांध-तलवाड़ा रेलवे लाइन का उदाहरण देते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस परियोजना को 40 साल पहले स्वीकृत किया गया था, लेकिन लंबे समय तक इस पर कोई कार्य नहीं किया गया। वर्तमान सरकार ने इस पर तेजी से कार्य किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार पूरे हिमाचल प्रदेश में रेलवे कनेक्टिविटी में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। आज भारत अपने देश में ही निर्मित वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों से जुड़ रहा हैं और इसमें हिमाचल अग्रणी राज्यों में से एक बन रहा है। प्रधानमंत्री ने वादों को समय से पहले पूरा करने की नई कार्यशैली को रेखांकित करते हुए कहा कि पहले हिमाचल को उसकी कम संसदीय सीटों की संख्या के कारण अधिक महत्व नहीं दिया जाता था, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने इस परिस्थिति को बदला और शैक्षणिक संस्थानों सहित राज्य की कई लंबित मांगों को तुरंत पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आईआईटी, आईआईआईटी आईआईएम और एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान पाने के लिए डबल इंजन सरकार का इंतजार करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित पहल से छात्रों को अत्यधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ऊना में आईआईआईटी के स्थायी भवन से छात्रों को और राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आईआईआईटी भवन की आधारशिला उन्होंने ही रखी थी और इसका उदघाटन भी वह कर रहे हैं, जो कि सरकार की बदली हुई कार्य संस्कृति का द्योतक है। उन्होंने महामारी की चुनौती के बावजूद परियोजना को समय पर पूरा करने की सराहना की। देश भर में कौशल और नवाचार संस्थानों की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के कौशल और क्षमता को निखारना आज हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने सेना में सेवाएं और देश की सुरक्षा में नए आयाम गढ़ने के लिए हिमाचल के युवाओं की सराहना करते हुए अब विभिन्न प्रकार के कौशल प्रदेश के युवाओं को सेना में भी उच्च पदों पर ले जाने में मदद करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को हिमाचली टोपी, शॉल, देवरथ, माता चिंतपूर्णी की चुनरी एवं चित्र भी भेंट किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखने, आई.आई.आई.टी. ऊना को समर्पित करने और ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 1405 एकड़ क्षेत्र में 1923 करोड़ रुपये की बल्क ड्रग फार्मा पार्क मेगा परियोजना स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें से लगभग 1100 करोड़ रुपये का अनुदान केंद्र सरकार द्वारा तथा शेष राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पार्क 50,000 करोड़ रुपये के संभावित निवेश के साथ राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के हजारों अवसर सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क से संबंधित सहायक उद्यमों की स्थापना से आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और ए.पी.आई. की आपूर्ति के लिए भारत की चीन पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी और आत्मनिर्भर भारत अभियान में हिमाचल एक मजबूत भूमिका निभा सकेगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हमेशा अपना दूसरा घर मानने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदारता से प्रदेश को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश एक कठिन राज्य है और सड़क परिवहन के अलावा परिवहन के अन्य सीमित साधन हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वास्तव में राज्य के लोगों के लिए एक सपने के सच होने जैसा है, जो क्षेत्र के लोगों को परिवहन का आरामदायक और तेज साधन उपलब्ध करवाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने निवेश आकर्षित करने में देश के कई बड़े राज्यों को रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान किया था, जिससे राज्य में विशेष रूप से फार्मा क्षेत्र में भारी निवेश हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य ने संभावित उद्यमियों को भी कई प्रोत्साहन प्रदान किए हैं और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में राज्यों की रैंकिंग में हिमाचल 16वें रैंक से अब 7वें रैंक पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के लिए स्वीकृत बल्क ड्रग फार्मा पार्क हिमाचल और यहां के लोगों के लिए गेम चेंजर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने राज्य में अभूतपूर्व विकास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार ने राज्य का संतुलित और चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उज्ज्वला योजना शुरू की है जिसके तहत राज्य के लोगों को 1.38 लाख से अधिक मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि इस योजना से छूटे लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना शुरू की, जिसके तहत 3.35 लाख मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि राज्य में हिमकेयर योजना के तहत 326 करोड़ खर्च कर 3.42 लाख लोगों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री ने सदैव तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में स्थापित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क को भी प्रधानमंत्री ने ही स्वीकृति प्रदान की है। जयराम ठाकुर ने लोगों से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को अपना पूरा समर्थन देने का भी आग्रह किया, ताकि विकास की यह गति आने वाले कई और वर्षों तक निर्बाध रूप से चलती रहे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का हिमाचल और यहां के लोगों के साथ विशेष जुड़ाव है और यही कारण है कि आज प्रदेश को देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस केवल एक ट्रेन नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री पर राज्य के लोगों का विश्वास, प्रेम और आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य के हितों को छीन लिया था। जबकि, प्रधानमंत्री ने न केवल राज्य के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा बहाल किया, बल्कि राज्य के लिए कई विकासात्मक परियोजनाएं भी प्रदान कीं। उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ को पूरा करने के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एसआईडीसी के अध्यक्ष राम कुमार, विधायक राजेश ठाकुर और बलबीर सिंह ने प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया। प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्य, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, विधायक और अन्य नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में हुए आउटसोर्स भर्तियों में कथित रूप से 110 फर्जी कंपनियों की ओर से भर्ती करने को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर हमला साधा है। हिमाचल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नाक के नीचे गलत तरीके से भर्तियां होती रही लेकिन सरकार को इस बारे में पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर सरकार अब तक चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच करने की मांग उठाई है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि लंबे समय तक फर्जी कंपनियां आउटसोर्स पर भर्तियां करती रही। यह सब बिना सरकार के शह के नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि अब नीति बनाने के समय इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर प्रदेश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे को आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक करार दिया हैं उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को गुमराह करने के लिए हिमाचल आ रहे हैं। अगर सरकार ने लोगों के लिए कुछ किया होता, तो उन्हें इस तरह चुनाव से पहले हिमाचल आने की जरूरत नहीं पड़ती।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रवक्ता करण नंदा ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा नेताओं से डरे हुए हैं और सरकार व पार्टी के खिलाफ असभ्य बयानबाजी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने बयानों पर ध्यान देना चाहिए, कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्द सार्वजनिक रूप से स्वीकार्य नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी को असंसदीय भाषा का प्रयोग करने की आदत है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गरिमापूर्ण और कद्दावर नेता हैं। मुख्यमंत्री का पद भी एक संवैधानिक पद है, मुझे लगता है कि कांग्रेस राजनीति की नैतिकता को भूल गई है। नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे और प्रधानमंत्री ने हिमाचल को जो तोहफे दिए हैं, उससे कांग्रेस के नेता टूट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल को दी गई परियोजनाएं राज्य के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। कांग्रेस ने केवल हिमाचल के लोगों को सपने दिखाए हैं और किसी सपने को आज तक पूरा नहीं किया है, लेकिन भाजपा ने जो वायदे किए थे, उससे कहीं ज्यादा किया है। आम जनता हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कामकाज और विशेष रूप से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में सरकार का नेतृत्व करने के तरीके से प्रभावित है। विकास अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम का दौरा कर 13 अक्तूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह राज्य का 9वां दौरा है, जो राज्य और यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष लगाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के इन दौरों से शायद हैरान-परेशान हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का राज्य से पूरी तरह सफाया हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना प्रवास के दौरान 128 करोड़ की लागत केे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन करेंगे और जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग फार्मा पार्क की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना रेलवे स्टेशन से नई रेल सेवा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ऊना रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री इस रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत ऐतिहासिक चंबा चौगान में भी एक रैली को संबोधित करेंगे। सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन व पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अनुसूचित जाति मोर्चा शिमला मंडल का महासम्मेलन खलीनी में आज संपन्न हुआ। जिसमें मुख्याथिति के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैज़ल और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहें। मुख्य वक्त्ता के रूप में राष्ट्रीय सचिव स्वराज विद्वान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष नितेन जी भी उपस्थित रहेें। राष्ट्रीय सचिव सुश्री स्वराज विद्वान ने मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी का ध्येय सदा ही सबका साथ, सबका विकास रहा हैं। भाजपा बाबासाहेब भीम राव अबेंडकर के समाजिक न्याय तथा दीन दयाल उपाध्याय के अत्योंदय के सिंद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन्हीें के आर्दशों पर चलते हुए भाजपा परिवार अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एंव उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत है। स्वराज ने बताया की भाजपा सरकार ने अनुसूचित वर्ग से राष्ट्रपति दिये हैं। प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद सुरेश कश्यप तथा माननीय राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी अनुसूचित जाति से आते हैं। उन्होंने बताया की भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए स्टैडं-अप इंडिया योजना बनाई जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं में उद्यमशीलता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख से 1 करोड़ तक ऋण की सुविधा दी जाती है। इसमें 1445 नऐ उद्यम स्थापित किए गए और 297.56 करोड़ रूपये व्यय किए जा चुके है। डॉ अबेंडकर मेधावी छात्रवृति योजना के अंतर्गत एचपीबीओएसई की मैट्रिक की परीक्षा से अनुसूचित जाति वर्ग के शीर्ष से 1250 मेधावी छात्रों के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रूपये छात्रवृति के रूप में प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने ने बताया की भाजपा हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, कांग्रेस ने कभी इस वर्ग का उत्थान नहीं चाहा और केवल एक वोट बैंक समझा। आज अनुसूचित जाति वर्ग अपने कल्याण के लिए केवल भाजपा की ओर देख रहा है। आने वाले चुनाव में भी भाजपा को पहले से ज्यादा समर्थन मिलेगा और इस बार हिमाचल में सरकार नहीं ’’रिवाज’’ बदलेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज चंबा में 13 अक्तूबर, 2022 को चंबा चौगान में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चौगान मैदान का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को रैली को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के लिए लगभग तीन हजार करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय चरण का भी शुभारंभ करेंगे। वह 48 मेगावाट की चांजू-3 पनबिजली परियोजना और 30.5 मेगावाट की देवथल-चांजू जल विद्युत परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर लगभग 800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, भाजपा के राज्य संगठन सचिव पवन राणा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, चंबा भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, उपायुक्त डीसी राणा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
चुनावों के चलते आधे अधूरे एम्स का किया उद्घाटन जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री जयराम फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर आधे अधूरे एम्स का उद्घाटन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक एम्स में लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि एम्स में इलाज कराने आई एक युवती को इलाज के लिए एम्स से आगे रेफर करना इसकी हकीकत बयान कर रही है। जिससे साबित होता है कि देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान बिलासपुर के एम्स में अभी इलाज की सुविधा नहीं है। बड़े अस्पताल से छोटे अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए रैफर किया जा रहा है। जिससे साबित होता है कि एम्स का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावों में अपनी हार के डर से आधे अधूरे एम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवा भी दिया, जो जनता के साथ सीधा धोखा है। प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है, जिससे जयराम सरकार के इन झूठे उद्घाटनों से गुमराह होने वाली नहीं है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि एम्स में इलाज के लिए आ रहे मरीजों को परेशानी हो रही है। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के टेस्ट भी नहीं हो पा रहे हैं। प्राइवेट लैब को टेस्ट का ठेका दिया जहां तीन और चार दिन बाद रिपोर्ट आ रही है। जिससे मरीजों को सही समय में इलाज नहीं मिल रहा है। अभी एम्स में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो पाई है और न ही इलाज के पूरे उपकरण लगे हैं। बिना डॉक्टर और उपकरण से मरीजों को इलाज मिलना संभव नहीं है, लेकिन जयराम सरकार झूठी वाहवाही लूटने के लिए जनता को गुमराह कर रही है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच वर्ष प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। अब चुनावों के समय रोजाना हजारों करोड़ के शिलान्यास कर रहे हैं। जयराम जनता को बताएं कि पांच साल उन्होंने जो शिलान्यास किए हैं, वह काम कितने पूरे हुए हैं। प्रदेश सरकार के खजाने में कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने के लिए पैसे नहीं है। यह हजारों करोड़ के शिलान्यासों के लिए बजट कहां से आएगा, यह जयराम ठाकुर को जनता को बताना चाहिए। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनता को गुमराह करने के लिए घोषणाएं कर रहे हैं, जो कभी पूरी होने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता जानती है कि चुनावों के समय जुमलेबाजी करना भाजपा नेताओं की आदत है। अब प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री जयराम की झूठी घोषणाओं से गुमराह होने वाली नहीं है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बूथ स्तर पर पार्टी को करीब से एक करने का काम किया है, वह हमीरपुर-कांगड़ा के दौरे पर हैं और प्रदेश भर के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जहां वह सूबे में भाजपा के डैमेज कंट्रोल एजेंडे पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। अविनाश राय खन्ना के पास काम करने का एक अनूठा तरीका है जहां वह बूथ त्रिदेव के घरों में परिवार मिलन और सह भोज कर रहे हैं, जहां जमीन पर पूरी प्रतिक्रिया ले रहे हैं, उसी का नतीजा यह है कि पार्टी दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। प्रदेश के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यकर्ता उनके दौरे की सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अविनाश राय खन्ना नियमित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं और वे पार्टी पर चुनाव प्रबंधन कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा कर रहे हैं। खन्ना नियमित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के कामकाज और पूरे राज्य में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे चुनाव अभियान के बारे में सुझाव और प्रशिक्षण दे रहे हैं। खन्ना पार्टी की ओर से आयोजित बड़ी रैलियों में भी कार्यकर्ताओं को लामबंद करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर और कुल्लू रैली में अहम भूमिका निभाई थी। खन्ना ने पार्टी के सभी 17 जिला और 74 मंडल निकायों की बैठकें की हैं। खन्ना ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश है और वे हिमाचल प्रदेश में सरकार दोहराने के मूड में हैं। खन्ना ने पंचायती राज संस्थाओं के सभी निर्वाचित सदस्यों से भी मुलाकात की, जहां उन्होंने चुनाव प्रबंधन में सकारात्मक तरीके से काम करने के टिप्स भी दिए। खन्ना ने हिमाचल प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के समग्र विकास के लिए कड़ी मेहनत की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और सह प्रभारी संजय टंडन ने ग्राउंड जीरो पर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भी दौरा हिमाचल में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, उनकी देखभाल और गृहणी सुविधा योजना जैसी प्रमुख योजनाओं से राज्य की आम जनता को काफी फायदा हुआ है। खन्ना ने मंदिर प्रशासनिक निकायों का भी दौरा किया, जहां उन्होंने फीडबैक भी लिया है और उनके द्वारा प्राप्त सुझावों को लागू करने में काम कर रहे हैं। उन्होंने पूरे राज्य में कई स्वच्छता अभियान भी चलाए हैं, जिसने स्वच्छ भारत अभियान को जो की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है उसे सक्रियता मिली है। खन्ना ने दावा किया कि भाजपा जीत की ओर अग्रेसर है और आगामी आम चुनाव में बड़े पैमाने पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि एम्स, इंजीनियरिंग कॉलेज, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, फोर लेन प्रोजेक्ट, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और कई जल विद्युत परियोजनाएं आम जनता के लिए डबल इंजन सरकार की देन हैं। डबल इंजन सरकार की कई योजनाएं हैं, जिनसे आम जनता को लाभ हुआ है जैसे हिमाचल में अटल पेंशन योजना के तहत 336755 लोगों को लाभान्वित किया गया है। राज्य में स्टार्ट अप इंडिया योजना के तहत 382.03 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आज हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की प्रधान स्वास्थ्य सचिव हिमाचल प्रदेश से वार्ता हुई। प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सकों की मांगों को गंभीरता से सुना और शीघ्र उनका निपटारा करने का आश्वाशन दिया। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सचिव के द्वारा चिकित्सकों की मांगी माने जाने पर संघ अपनी पेन डाउन स्ट्राइक वापस ले ली है। मांगे मानी जाने पर डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य सचिव एवं सरकार का धन्यवाद प्रकट किया है।इस वार्ता में डॉ. अनुपम बधन अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉक्टर दुष्यंत ठाकुर महासचिव हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉ राजेश राणा उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉ प्रवीण चौहान कोषाध्यक्ष, डॉक्टर हितेन बनियान संयुक्त सचिव, डॉक्टर दीपक कैंथला अध्यक्ष शिमला इकाई, डॉक्टर विकास ठाकुर अध्यक्ष मंडी इकाई, योगराज महासचिव शिमला इकाई डॉ विजय राय महासचिव मंडी इकाई, डॉ भरत भूषण, डॉ सुमेष शर्मा, डॉक्टर चेतन चौहान व राहुल गुप्ता मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जयराम सरकार लगातार कर्ज लेकर हिमाचल को कर्ज में डूबो रही है। उन्होंने कहा कि यह कर्ज हिमाचल की जनता के लिए नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए सरकार ले रही है। कर्ज का यह पैसा विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया जा रहा। इसे फिजूल खर्जी पर उड़ाया जा रहा है। उन्होंने जयराम सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को हिमाचल के लोगों की समस्याएं नजर नहीं आ रही। स्कूलों में शिक्षक नहीं और स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टर और अन्य स्टाफ नहीं है। ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालात खस्ता बनी हुई है। सरकार को इन पर पैसा खर्च करना चाहिए था, मगर सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं है। सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जयराम इस चुनावी साल में हर माह कर्ज ले रही है। अब सरकार 1000 करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में है। इससे पहले जयराम सरकार ने जुलाई में 1000 करोड़ रूपए कर्ज लिया था। इसके बाद फिर अगस्त में 1500 करोड़ रूपए का कर्ज लिया। बीते सितंबर माह में 2500 करोड़ रूपए लिया गया। अब फिर 1000 करोड़ रुपए का कर्ज जयराम सरकार ले रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जयराम सरकार को एक उपलब्धि के लिए याद रखा जाएगा, वह यह कि इससे पहले सरकारों ने कुल जितना कर्ज लिया है, उतना अकेले जयराम सरकार अब तक ले चुकी है। इसके चलते हिमाचल का कुल कर्ज 70 हजार करोड़ से पार चुका है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा जयराम सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल स्थापना के भव्य समारोह कराकर अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने का काम किया। इन आयोजनों पर 60-70 करोड़ रूपए जाया किया, जबकि इससे हिमाचल की जनता को कोई लाभ नहीं मिला। उल्टे इन आयोजनों से लोगों को भारी सुविधा हुई। प्रत्येक आयोजन के लिए आसपास डिपो और सब डिपो से एचआरटीसी की 250-300 बसे भेज कर इन रूटों को तीन दिनों तक बाधित करने का काम जयराम सरकार ने किया है। इसी तरह अन्य चुनावी रैलियां हिमाचल की जनता के पैसों से की जा रही है। प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है और जयराम सरकार फिजूल खर्ची कर सरकारी खजाने पर लगातार बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता इसका पूरा जवाब देगी। जनता जयराम सरकार से बदला लेने की ठान चुकी है। इसका एक ट्रैलर उपचुनावों में जनता दिखा चुकी है। जयराम सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, जनता ने विधानसभा चुनावों में उसको सबक सिखाने की पूरी तैयारी कर ली है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत सायं लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र जीत ने अपनी मधुर आवाज से लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में दर्शकों का मनोरंजन किया। मुख्यमंत्री ने गत पांच वर्षों की प्रदेश की विकासात्मक यात्रा पर आधारित गीत को भी जारी किया, जिसे प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र जीत ने गाया है। इससे पहले, मुख्यमंत्री के सम्मान में कुल्लू नगर परिषद द्वारा नागरिक सम्मान और रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी और मफलर पहनाकर सम्मानित किया। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर को सम्मानित किया। विधायक जवाहर ठाकुर, सुरेंद्र शौरी और किशोरी लाल सागर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह व पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज 3 बजे के बाद होगी। इस बैठक में बल्क ड्रग फार्मा पार्क पर प्रस्तुति दी जाएगी।इस बैठक में विभिन्न बजट घोषणाओं को लागू करने के बारे में भी फैसले होंगे। बैठक में प्रदेश में प्रस्तावित शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से संबंधित संस्थानों के स्तरोन्नयन पर भी मंथन होगा। ऊना के हरोली में बनाए जा इस पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली के संबंध में भी बैठक में चर्चा होगी। मोदी चंबा में दो हाइडल प्रोजेक्टों का शिलान्यास और एक का लोकार्पण करेंगे। बल्क ड्रग पार्क का भी वर्चुअल शिलान्यास कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला की सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में 102.36 करोड़ रुपए की 29 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इस अवसर पर बालीचौकी में विशाल जनसभा को संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने गत दिवस 240 करोड़ रुपए की और आज 102 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि पूरे सराज का समग्र और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यदि जंजैहली में लोक निर्माण विभाग मण्डल है, तो बालीचौकी में जल शक्ति मंडल खोला गया है। इसी प्रकार, बगश्याड़ और थुनाग के साथ-साथ बालीचौकी में भी नागरिक अस्पताल की सुविधा है। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र उन्नति और प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा विपक्षी नेताओं के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता क्षेत्र में हो रहे विकास के विरुद्ध हैं और वे सराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विपक्षी नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि गत दिवस उन्होंने थुनाग में सराज खण्ड और बालीचौकी की 19 ग्राम पंचायतों के लिए 121 करोड़ रुपए की पेयजल योजना समर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जल आपूर्ति योजना है, जिससे 19 पंचायतों के लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। इस महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत 900 किलोमीटर से अधिक लम्बी पाइपें बिछाई गई हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि गत पांच वर्षों के दौरान सराज विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसका श्रेय सराज की जनता को जाता है, जिन्होंने उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बालीचौकी में 17.20 करोड़ रुपये का संयुक्त कार्यालय भवन सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और इसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि राज्य में भाजपा पुनः सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सहयोग से वे प्रदेश में फिर से सरकार बनाएंगे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने बालीचौकी में 17.20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन, बालीचौकी में 16.27 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छतरी में 6.84 करोड़ रुपए से 33/22 केवी विद्युत उप केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाड़ागुसैणी में 1.56 करोड़ रुपए से निर्मित विज्ञान खण्ड के अतिरिक्त भवन, बालीचौकी खंड के लिए बालीचौकी और विभिन्न गांव समूह के लिए पाइप जलापूर्ति के लिए 36.22 करोड़ रुपए की उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत मुराह में तांदी के लिए 37 लाख रुपए की पेयजल आपूर्ति योजना बांदाधार, सेरी बागी भनवास उपमंडल के लिए 1.13 करोड़ रुपए की उठाऊ जलापूर्ति योजना और 10.25 करोड़ रुपए से निर्मित पंडोह से कल्हाणी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल बालीचौकी, चिकित्सा खण्ड बालीचौकी, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग सुधरानी और पंजाईं, प्राथमिक पाठशाला सैमपुर, दारल, सिद्धयार, कांडी, भलियारी, गोथला और धनौट, माध्यमिक पाठशाला डगैल और पुलिस चौकी गाड़ागुसैणी का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड बालीचौकी, उप सब्जी मंडी बालीचौकी, 33-33 लाख रुपए से गुरैन, खहरी, लग्धयाणा और खुन में निर्मित होने वाले पंचायत घर एवं पंचायत सामुदायिक केंद्रों, 4 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले शॉपिंग काम्प्लेक्स थाची, 2.2 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काशिम्बली धार के भवन और राजकीय डिग्री कॉलेज छतरी के लिए 5 करोड़ रुपए के शिलान्यास किए। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि बालीचौकी आज एक शहर के रूप में उभरा है। क्योंकि मुख्यमंत्री के प्रयासों से बालीचौकी में अनेक कार्यालय स्थापित किए गए हैं। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री को भरपूर समर्थन प्रदान करने का आग्रह किया ताकि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, क्षेत्र के भाजपा नेता भीष्म ठाकुर, टिक्कम ठाकुर और मीरा, उपायुक्त अरिंदम चौधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
400 गांव के लोग सिरमौर की पावन धरा पर स्वागत करने को तैयार सियासत की कुटिल चालों में न आएं युवा और आधी आबादी महिलाएं हाटी विरोधी हो रहे घर-घर बेनकाब, अबकी बार देंगे हाटी के नाम पर वोट फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्रीय हाटी समिति देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के सिरमौर दौरे की तैयारियों में जुट गई है। गिरिपार का हर एक हाटी मंत्री के स्वागत के लिए पलक पावडे बिछा कर खड़ा है। इस संबंध में समिति की शिमला इकाई के पदाधिकारियों ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र ने अपना वादा पूरा किया, अब बारी हाटियों की है। हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल चौहान, चैयरमेन एमआर शर्मा, महासचिव अतर तोमर, भीम सिंह, गोविंद राणा, भीम सूर्या, दिनेश, आत्मा शर्मा, जगत ठाकुर, अनुज शर्मा आशु चौहान दलीप सिंगटा, बंसीलाल ठाकुर, मदन चौहान, नीता राम चौहान, फकीर नेगी, बिक्रम नेगी, मदन चौहान, खजान ठाकुर, दीपक चौहान, गोपाल ठाकुर, सुरेश सिंगटा, सुरेश ठाकुर, आत्मा राम भिलटा, रविंदर जस्टा, ऋत्विक, श्याम चौहान, केवल ठाकुर मामराज ठाकुर व कपिल कपूर नेकहा कि गिरिपार क्षेत्र में जन जागरण अभियान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है 154 पंचायतों के तहत 400 गांव तक इसकी पहुंच होगी। अभी तक 4 विधानसभा क्षेत्रों के जिन गांव में अभियान छेड़ा गया है, वहां से लोगों का अच्छा रिस्पांस सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाटीयों के भविष्य को बेहतर बनाया है। अब खास तौर पर युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे ।वह उच्च पदों पर नियुक्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि विरासत की सियासत करने वाले इस अभियान से बौखला गए हैं। उनकी सियासी चूलें हिलती नजर आ रही है। अब हाटी सेना अपने सुप्रीम कमांडर डॉ अमि चंद कमल और कुंदन सिंह शास्त्री की अगुवाई में हर एक गांव तक पहुंचेगी। केंद्र सरकार ने जिस तरह से बड़ा फैसला लिया है, उसकी जानकारी दी जाएगी। जनजातीय दर्जा मिलने से क्या-क्या लाभ होंगे ,इसकी संपूर्ण जानकारी हर एक ग्रामवासी को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिरमौर की संस्कृति मान सम्मान की संस्कृति रही है। एक दूसरे का सम्मान करना विरासत में मिला है, इसे बरकरार रखा जाएगा, जो लोग सोशल मीडिया पर गाली गलौज कर रहे हैं, वह हाटी की समृद्ध संस्कृति का ताना-बाना छिन्न-भिन्न कर रहे हैं। ऐसे लोगों को उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि वे अपनी हरकतों से बाज आएं। अन्यथा इन्हें इनकी ही भाषा में माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति विशेष के प्रति आस्था और निष्ठा रखने के बजाय उस सरकार के प्रति निष्ठा और आस्था रखें जिन्होंने हाटीयों के भविष्य को सुरक्षित किया है। जिन लोगों ने 55 सालों में हाटीयों को जनजातीय अधिकारों से वंचित रखा। उनकी कुटिल सियासी चालों में कतई ना आए उन्होंने युवाओं, महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस मुहिम का हिस्सा बने।
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में बढ़ते जनाधार से भाजपा नेता बौखला गए हैं और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। आप का घर घर तक गारंटियां पहुंचाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी की गारंटियां 11 दिनों में ही 4 लाख घरों तक पहुंच गई हैं। आप के डोर टू डोर कैंपेन की सफलता से भाजपा नेता परेशान है। प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। चुनावों में अपनी हार देखकर भाजपा सरकार चुनावों में देरी कर रही है। जयराम ठाकुर ने पांच साल कुछ नहीं किया और अब चुनावों के समय जनता को गुमराह करने के लिए झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। भाजपा की झूठी घोषणाओं से जनता गुमराह होने वाले नहीं है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रुप में जनता के सामने हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। जनता जानती है कि केजरीवाल जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। इस कारण हिमाचल की जनता ने आप की सरकार बनाने का मन बना लिया है। भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पंजाब में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर बयानबाजी करने से पहले हिमाचल की भाजपा सरकार को देखें। भाजपा राज में कोरोना काल में पीपीई किट घोटाला हुआ, जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा। जयराम राज में पूरे प्रदेश में खनन माफिया, नशा माफिया का राज चल रहा है। ऊना और नालागढ़ में दिनदहाड़े गोली कांड हो रहें है। अपराधी बैखोफ होकर गोलियां चला रहा है। वहीं पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर ही आठ से दस लाख में बेंचा गया। अनुराग ठाकुर को यह भ्रष्टाचार और अपराध नजर नहीं आ रहा है, जिससे साबित होता है कि आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा नेता बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के होने वाले चुनावों में भाजपा की हार होना तय है। चुनाव के संबंध में भाजपा के द्वारा कराए गए सभी सर्वे में हार दिखाई दे रही है। सत्ता की कुर्सी छिनने के डर से भाजपा सरकार चुनावों में देरी कर रही है। वर्ष 2012 में 2 अक्टूबर को आचार संहिता लगा दी गई थी लेकिन इस बार 9 अक्टूबर तक चुनावों की घोषणा नहीं हुई है। अभी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकारी खर्चे से प्रधानमंत्री की रैली करवाकर कुर्सी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की चंबा में रैली 13 अक्टूबर को होनी है, जिससे तय है कि आचार संहिता भी 13 के बाद ही लगेगी। लेकिन अब जनता प्रधानमंत्री के जुमलों में आने वाली नहीं है। भाजपा झूठे वादों और घोषणा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन अब कुछ नहीं होने वाला। कांग्रेस भी अपने राज में ऐसा ही करती रही है, जिससे कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो चुकी है। आगामी चुनावों में कांग्रेस हिमाचल में भी खत्म हो जाएगी।
ऊपरी शिमला सहित जुब्बल नावर कोटखाई में सड़को की दुर्दशा बनी हुई हैं, जबकि प्रदेश सरकार चुनावीं रैलियों में मस्त हैं। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने प्रेस को ज़ारी एक ब्यान में कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि बरसात में अधिकतर सड़कें जगह-2 क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कई सड़कें बड़े वाहनों के लिए हफ़्तों से बन्द पड़ी हैं जिससे बसों के रूट बन्द पड़े हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि सड़को की दुर्दशा के चलते सेब सीज़न में बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग सर्कल रोहड़ू के अंतर्गत जुब्बल-नावर-कोटखाई और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र आता हैं और मानसून में ही रोहड़ू सर्कल में ₹100 करोड़ से अधिक की क्षति हुई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों में कई स्पॉट ख़तरनाक हो गए हैं और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते जनता जान को जोख़िम में डालकर सफ़र करने को मजबूर है। ग़ौरतलब हैं कि प्रदेश में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं जिला शिमला में होती हैं। उन्होंने कहा कि मानसून जुलाई माह में आरंभ हुआ और अब अक्तूम्बर माह आ गया हैं, लेक़िन सरकार ने अभी तक सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए फूटी-कौड़ी तक नही दी हैं, जबकि भाजपा सरकार अपनी राजनैतिक रैलियों में हर दिन जनता के पैसों को पानी की तरह बहा रही हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार सड़कों के प्रति उदासीन हैं और इस वर्ष भाजपा सरकार ने पहले ही लोक निर्माण विभाग के बजट में कटौती कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राजनैतिक रैलियों में जनता के धन का खुला दुरुपयोग कर जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को नजरअंदाज कर रही हैं। रोहित ठाकुर ने अंत मे कहा कि प्रदेश सरकार जिला शिमला के ग्रामीण इलाक़ों में सड़को को युद्धस्तर पर सुधारें।
सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने नगर निगम शिमला के अंतर्गत पानी के निजीकरण की मुहिम का कड़ा विरोध किया है। सतलुज वाटर प्रोजेक्ट का टेंडर स्वेज़ इंडिया कम्पनी को दिया जा रहा है। शिमला शहर के पानी की स्कीम का रखरखाव व वितरण का कार्य अगले काफी वर्षों के लिए बीओटी के तहत इसी कम्पनी के हवाले होगा। इस तरह एसजेपीएनएल के अधीन इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन के ज़रिए कार्यरत सैंकड़ों आउटसोर्स कर्मियों के रोज़गार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा व उनके रोज़गार की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। सीटू ने आउटसोर्स प्रणाली पर रोक लगाकर इन कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की है। सीटू विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने कहा है कि राजधानी शिमला में 24 घण्टे पानी की सप्लाई देने की आड़ में पानी की व्यवस्था के निजीकरण की पटकथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सतलुज वाटर प्रोजेक्ट का टेंडर स्वेज़ इंडिया कंपनी को दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया में शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के दायरे में कार्य करने वाले कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि एसजेपीएनएल में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों को अब दूसरी कम्पनी में शिफ्ट किया जाएगा। आईपीई ग्लोबल नाम की कम्पनी अब इनकी तैनाती करेगी। पहले शिमला जल प्रबंधन निगम कम्पनी ने इन कर्मचारियों को इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन के ज़रिए रखा था। अब इन्हें तीन साल के भीतर ही दूसरी कम्पनी में शिफ्ट किया जा रहा है। इस से 130 से ज़्यादा आउटसोर्स कर्मियों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। विजेंद्र मेहरा ने कहा कि निजीकरण की इस मुहिम का अगला निशाना सैहब सोसाइटी हो सकती है व इस के तहत कार्यरत सैंकड़ों कर्मचारियों के रोज़गाए पर भी निकट भविष्य में खतरा मंडराना तय है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम द्वारा रोज़ाना करोड़ो रुपयों की घोषणाएं करने पर इसे भाजपा की जुमलेबाजी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ सरकार अपने दैनिक खर्चे चलाने के लिये ऋण पर ऋण ले रही है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर रहें है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है और मुख्यमंत्री सरकारी तंत्र व धन का दुरुपयोग कर चुनावी रैलियों में मस्त है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रतिभा सिंह ने इस बात पर भी हैरानी जताई है कि मुख्यमंत्री आए दिनों मंत्रिमंडल की बैठकों में बगैर किसी बजट प्रावधान के बड़े-बड़े फैसले ले रहे है। उन्होंने कहा है कि वह प्रदेश की आर्थिक स्थिति से सभी अवगत है। प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। केंद्र से बढ़ते कर्ज में राहत के लिये एक भी पैसे की मदद नही मिल रही है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं के लिये बजट प्रावधान पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरकार बताए कि इसके लिए पैसा कहां से आयेगा और सरकार के पास इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए कितना बजट है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने न तो कर्मचारी हितों का सरंक्षण किया न ही किसानों व बागवानों के लिए कोई ठोस नीति बनाई है। आम लोग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा इन मुद्दों पर कभी कोई बात नही करती। पेपर लीक जैसे मामलों ने प्रदेश में बढ़ते भ्र्ष्टाचार की पूरी पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को भाजपा का पूरा संरक्षण रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दो महीनों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सत्ता में आने के बाद भाजपा कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन के साथ उनकी वेतन विसंगतियों को दूर करेगी। कांग्रेस बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी के साथ महिला वर्ग का उत्थान करने के लिए भी कार्य करेगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनावों के समय जनता को गुमराह करने के लिए झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। 70 हजार करोड़ के कर्ज में दबी सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने के पैसे नहीं है और मुख्यमंत्री जयराम रोजना हजारों करोड़ के विकास कार्यों की झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। चुनावों के समय सरकार को बताना चाहिए कि पांच साल में क्या किया। लेकिन जयराम घोषणाएं कर रहे हैं, जो पूरी होने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करोड़ों रुपए खर्च कर प्रदेश का स्थापना दिवस का उत्सव मना रहे हैं। जहां रैली स्थल पर ही दर्जनों पत्थर लगाकर विकास कार्यों के शिलान्यास कर रहे हैं। विकास के लिए न तो बजट को कोई प्रावधान किया गया है और न ही जमीन का पता है, विकास के झूठे पत्थर लगाए जा रहे हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांच साल विकास करने में नाकाम रहे हैं। जिससे प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। जनता के सामने आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रुप में हैं जिसे जनता पसंद कर रही है। सुरजीत ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला करते हुए कहा कि वह प्रदेश में सबसे अधिक कर्ज लेने वाले और जीरो विकास कराने वाले मुख्यमंत्री के रुप में पहचाने जाएंगे। जयराम सरकार ने प्रदेश में 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज चढ़ा दिया है। प्रदेश सरकार आर्थिक दिवालिया पन के कगार पर है।
हिमाचल प्रदेश में 52 से लेकर 73 बर्फानी तेंदुए के मिलने का अनुमान हैं। हिमाचल बर्फानी तेंदुए और इसके शिकार बनने वाले जानवरों का मूल्यांकन करने वाला पहला राज्य है। राज्य वन विभाग के वन्यप्राणी प्रभाग ने प्रकृति संरक्षण फाउंडेशन बंगलूरू के सहयोग से राज्य में बर्फानी तेंदुए की गिनती की है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के स्नो लैपर्ड पॉपुलेशन असेसमेंट इन इंडिया के प्रोटोकोल के आधार पर बर्फानी तेंदुए की गिनती का आंकलन किया गया है। तीन साल तक बर्फानी तेंदुए की गिनती की गई। आजकल वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें वन्य प्राणियों के सरंक्षण व संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राजीव कुमार, प्रधान मुख्य संरक्षक (पीसीसीएफ) वन्यजीव ने बताया कि जम्मू कश्मीर उत्तराखंड में बर्फानी तेंदुए पाए जाते हैं। बर्फानी तेंदुए का घनत्व 0.08 से 0.37 प्रति सौ वर्ग किलोमीटर है। स्पीति, पिन घाटी और ऊपरी किन्नौर के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फानी तेंदुए और उसके शिकार जानवरों आइबैक्स और भरल का घनत्व सबसे अधिक पाया गया। उन्होंने बताया कि दस स्थलों भागा, हिम, चंद्र, भरमौर, कुल्लू, मियार, पिन, बसपा, ताबो और हंगलंग में हिम तेंदुओं का पता चला है। भागा अध्ययन से यह भी पता चला है कि बर्फानी तेंदुए की एक बड़ी संख्या संरक्षित क्षेत्रों के बाहर है। हिमाचल प्रदेश में 640 पक्षियों की प्रजातियाँ रेकॉर्ड की गई है। इनमें से 7 किस्म की दुर्लभ मुर्गा प्रजातियाँ भी मिली है। जिसमें जुजुराना भी शामिल है। हिमाचल के वनों में अभी भी वन्य प्राणियों की कई प्रजातियाँ हैं जिनके बारे में शोध करने की जरूरत है। स्नो लेपर्ड को लेकर “सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट” भी चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को वन्य प्राणियों के बारे में लोगों को जागृत कर वनों में ना जाने व स्नो लेपर्ड जैसे दुर्लभ जानवरों का शिकार ना करने के प्रति जागरूक करवाया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह प्रदेश में चुनाव तिथि घोषित कर जल्द आदर्श आचार संहिता लागू करें। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल का दो माह से कम का समय रह गया है, इसके चलते भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी मशीनरी के साथ सत्ता का खुलकर दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने प्रदेश में भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों, नेताओं के आने और उनकी आवभगत पर हो रहें सरकार के करोड़ो के खर्च पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेते हुए सरकारी धन व मशनिरी के दुरुपयोग पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने इस संदर्भ में चुनाव आयोग का इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि सत्ता के दुरुपयोग के साथ-साथ प्रदेश में भाजपा आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन के नाम पर अपने पार्टी के झंडे तले चुनाव प्रचार कर रही है। उन्होंने इस आयोजन पर भी रोक लगाने की मांग चुनाव आयोग से की है। उन्होंने चुनाव आयोग से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने को कहा है। प्रतिभा सिंह ने चुनाव आयोग से ईवीएम पर भी कड़ी नजर रखने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा को पुख्ता करने को कहा है, जिससे उसमे कोई सेंधमारी न कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बर्फीले क्षेत्रों में संभावित बर्फबारी से पहले प्रदेश में एक साथ चुनाव करवाये जाने चाहिए।
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से रामपुर वो सीट है जहाँ कभी भाजपा को जीत नसीब नहीं हुई। यहां के राज परिवार यानी वीरभद्र सिंह के परिवार का असर इस सीट पर इस कदर है कि प्रत्याशी कोई भी हो, कांग्रेस को वोट राजपरिवार के नाम पर पड़ते है। मौजूदा विधायक नंदलाल भी राजपरिवार के करीबी है और तीन बार से विधायक है, किन्तु वीरभद्र परिवार के अभेद किले रामपुर में अब विधायक नंदलाल के खिलाफ मुखालफत के स्वर तेज होते दिख रहे है। कांग्रेस के ही एक गुट विशेष ने नदलाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और टिकट बदले जाने को आवाज बुलंद कर दी है। रामपुर की राजमाता प्रतिभा सिंह खुद प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख है और उनकी ही क्षेत्र में कांग्रेसियों के ये तल्ख तेवर जाहिर है कई सवाल खड़े कर रहे है। उधर विधायक नन्दलाल राजपरिवार के आशीर्वाद के बुते एक बार फिर टिकट की दौड़ में आगे है। इसके साथ ही नंदलाल ने प्रतिभा सिंह को अगला मुख्यमंत्री भी घोषित करके अपनी निष्ठा का प्रमाण देने का प्रयास किया है। नंदलाल ने कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री बनेगी।
कसुम्पटी निर्वाचन हलके में पिछले चार चुनाव लगातार हार चुकी भाजपा की राह इस बार भी मुश्किल दिख रही है। दरअसल रूप दास कश्यप के बाद इस सीट पर भाजपा को कोई ऐसा नेता नहीं मिला जो विजय दिलवा सके। एक दमदार नेता की भाजपा की खोज कहाँ जाकर खत्म होती है, ये देखना रोचक होगा। रूप दास कश्यप के बाद भाजपा ने इस सीट पर तरसेम भारती, प्रेम ठाकुर और विजय ज्योति सेन को आजमाया, लेकिन ये सभी नेता विफल रहे। अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव दस्तक दे चुके है और भाजपा प्रत्यशी कौन होगा, इसे लेकर अटकलें जारी है। जानकारों की माने तो इस सीट पर पार्टी किसी नए चेहरे को उतारने की तैयारी में है। अतीत पर निगाह डाले तो 2017 में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने वाली विजय ज्योति सेन करीब साढ़े नौ हज़ार वोट से चुनाव हारी थी। गौर करने वाली बात ये है की उस चुनाव में सीपीआईएम प्रत्याशी ने साढ़े चार हज़ार से ज्यादा वोट लिए थे, फिर भी विजय ज्योति को कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह से करारी शिकस्त मिली। 2012 में भाजपा ने प्रेम सिंह को टिकट दिया था लेकिन वे भी करीब दस हज़ार वोट से हारे। तब विजय ज्योति निर्दलीय चुनाव लड़ी थी और करीब साढ़े छ हज़ार वोट लेने में कामयाब हुई थी। 2007 में भाजपा ने तरसेम भारती को टिकट दिया था जो करीब सात हज़ार वोट से हारे थे। तब पार्टी के बागी रूपदास कश्यप दस हज़ार वोट ले गए थे, जो भाजपा की हार का मुख्य कारण बना। वहीं 2003 में रूपदास कश्यप करीब साढ़े तीन हज़ार वोट से हारे थे। अब चुनाव दस्तक दे चुके है और भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा इसके लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है। पिछले चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रही विजय ज्योति सेन मैदान में डटी है। उनके अतिरिक्त पृथ्वी विक्रम सेन, प्रेम ठाकुर, नरेश चौहान, राकेश शर्मा सहित कई दावेदार तो चर्चा में है ही, एक नाम और है जो भाजपा टिकट की दौड़ में शामिल है। ये दावेदार है भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशव चौहान। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के इलेक्टेड डायरेक्टर केशव चौहान को सीएम जयराम ठाकुर की गुडबुक्स में माना जाता है। माहिर मानते है कि चौहान की जमीनी पकड़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और वे भी भाजपा टिकट के प्रमुख दावेदार है। बतौर समाजसेवी चौहान लम्बे समय तक क्षेत्र में सक्रिय है और इसका लाभ उन्हें मिल सकता है। बहरहाल इन सभी दावेदारों के अलावा भी कई और नाम है और जाहिर है टिकट किसी एक को मिलना है। उधर भाजपा के लिए सबसे जरूरी ये है कि मैदान में कोई बागी उम्मीदवार न हो।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार द्वारा चुनावों के मद्देनजर की जा रही घोषणाओं पर रोक लगाने की मांग चुनाव आयोग से की है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने में कुछ ही दिन बचे है और प्रदेश सरकार झूठी लोक लुभावनी घोषणाएं कर रही हैं। मुख्यमंत्री और इनके मंत्री भी इन दिनों रात को भी शिलान्यास और आधे अधूरे कार्यों का उद्घाटन करने में जुटे हैं, जबकि चुनावी आचार संहिता लगने वाली है। नरेश चौहान ने कहा कि जब सरकार का आखिरी समय चल रहा है, तो उस समय इस तरह की घोषणाएं चुनावी घोषणाओं के अलावा कुछ भी नहीं है। सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया गया है और ये घोषणाएं कभी धरातल पर उतरने वाली नहीं है। यह लोगों को लुभाने का प्रयास है। सप्ताह में दो-दो कैबिनेट कर रहे जयराम ठाकुर नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनावों के मद्देनजर कैबिनेट बैठकें भी लगातार कर रहे हैं। सप्ताह में दो-दो कैबिनेट बैठक कर कर झूठे फैसले कर रहे हैं। इसी तरह सरकार आखिरी वक्त में विभिन्न विभागों में भर्तियां निकाल रही है, जबकि सरकार के पास भर्तियां करने के लिए वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं को लुभाने और उनको गुमराह करने के लिए सरकार इस तरह के फैसले ले रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे पांच वर्ष में सरकार ने बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। जिस कारण आज हिमाचल बेरोजगारी के मामले में देश में टॉप का राज्य बना गया है। अब आखिरी वक्त सरकार को युवाओं की याद आ रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने की मांग की है। पांच साल काम किया होता तो आज यह स्थिति न होती नरेश चौहान ने कहा कि जयराम सरकार ने बीते पांच वर्षाें में कोई काम नहीं किया। सरकार कर्ज पर कर्ज लेती रही और प्रदेश को 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूबो दिया। जयराम सरकार ने कर्ज का पैसा फिजूल खर्जी में उड़ा दिया। अब जयराम सरकार को यह पूरा भरोसा हो गया कि सता उसके हाथों से जा रही है। इसके चलते अब सरकार सक्रियता दिखा रही है और झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का आखिरी प्रयास कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि सरकार की घोषणाओं पर तुरंत रोक लगाए।
मीनाक्षी। रामपुर बुशहर रामपुर मुख्यालय के साथ थांटी लहसा मार्ग पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग 10 बजे एक पिकअप (एचपी-06बी-2603) थांटी- लहसा रोड से लगभग 30 से40 मीटर नीचे गिर गया, जिसमें 03 व्यक्ति वाहन में बैठे थे। दो व्यक्तियों के नाम राजवंत पुत्र श्याम दत्त गांव भामराला पीओ बहली तहसील रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 38 वर्ष, दलीप सिंह पुत्र भाग चंद गांव थड़ी पीओ देवनगर तहसील रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश आयु 31 वर्ष घायल हो गए। एक व्यक्ति विनोद कैथ पुत्र शालिग राम गांव बशाड़ी पीओ नरेण तहसील रामपुर जिला शिमला आयु 30 वर्ष की मृत्यु हो गई। खबर की पृष्टी डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और घायलों का उपचार के लिए भेजा गया था। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
*प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से कांग्रेस में निराशा और हताशा *प्रधानमंत्री के दौरे से भाजपा में ऊर्जा का संचार भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के बिलासपुर और कुल्लू जिले के दौरे के बाद कांग्रेस पार्टी में घोर निराशा और हताशा है। कांग्रेस के लोग अनाप-शनाप और तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। ये संकेत हैं कि कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। डॉ0 राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के समय में एम्स केवल महानगरों तक सीमित थे लेकिन मोदी जी ने 70 लाख आबादी वाले हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश को एम्स का उपहार दिया है। यह दर्शाता है कि मोदी जी का हिमाचल प्रदेश से कितना गहरा लगाव है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल को अनेकों उपहार दिए हैं। ऊना में बन रहा पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर, बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क इसके उदाहरण हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मेडिसन मैनुफैक्चिरिंग में विशिष्ट स्थान रखता है और आने वाले समय में दवाइयां बनाने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला कच्चा माल भी बल्क ड्रग पार्क के कारण हिमाचल में ही तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने साढ़े आठ वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की हर जरूरत का ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की रैली के कारण हिमाचल के आम जन मानस में उत्साह के वातावरण का निर्माण हुआ है क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व और हिमाचल में जयराम ठाकुर की अगुवाई में चल रही डबल इंजन सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हिमाचल दौरे के बाद युवा और महिलाओं में भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री जी ने अपने आपको “हिमाचल का बेटा“ और “हिमाचल को अपना दूसरा घर“ बताया है जोकि प्रदेश वासियों के लिए बड़े सम्मान का विषय है। और हिमाचल प्रदेश को हजारों करोड़ों रुपये की सौगातें समय-समय पर दी हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने का चहुंमुखी विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि जब केन्द्र और प्रदेश में कांग्रेस की एक साथ सरकारें थीं तो उन सरकारों में कौन सा इंजन चल रहा था और कौन सा इंजन हांफ गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के दौरे के बाद कांग्रेस पार्टी में घोर निराशा है और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अनाप-शनाप बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने प्रयास कर रहें हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी सफल नहीं हो पाएगी। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में बल्कि केन्द्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को अन्य योजनाओं के माध्यम से भी लाभान्वित किया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस उस जहाज की तरह है जिसका कप्तान लापता है और यात्री एक-एक करके कांग्रेस का जहाज छोड़ कर जा रहे हैं। नया कप्तान बनने के लिए 15 से अधिक नेता अपनी जुगत भिड़ा रहे हैं लेकिन दिल्ली का नेतृत्व उन्हें मिलने के लिए समय भी नहीं देता। उन्होंने कहा कि बिलासपुर और कुल्लू जिले के दौरे के बाद कांग्रेस पार्टी में निराशा का वातावरण व्याप्त है।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता विकेंद्र सूद ने पीएम मोदी के हिमाचल दौरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए जयराम सरकार ने सैकड़ों सरकारी बस लगा दी। जिससे मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर के बस स्टैंड में हजारों यात्री सफर के लिए बसों को इंतजार करते रहे लेकिन बसें नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जयराम सरकार को मोदी की रैली में भीड़ जुटाना जरुरी है और आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। आज प्रदेश के लाखों लोग यात्रा के लिए बस न मिलने से परेशान हुए हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने मोदी की रैली में गांवों से लोग लाने के लिए 2000 के करीब सरकारी बसें लगा दी हैं। जिससे बस स्टैंड यात्रियों से तो भरे रहें लेकिन बसें नहीं मिलीं। सभी बसें मोदी की रैली के लिए लोगों को लाने और वापस छोड़ने में ही दिन भर लगी रहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बसों के बुक होने के कारण प्रदेश के करीब 2000 से अधिक रुट प्रभावित हुए हैं। सरकार ने यात्रियों की सफर के लिए कोई वैकल्पिक प्रबंध नहीं किया। आप प्रवक्ता विकेंद्र सूद ने कहा कि सरकार को मोदी की रैली के लिए बसें बुक करना था तो लोगों को सफर के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। जिससे प्रदेश के लाखों यात्रियों को परेशानी न होती। लेकिन जयराम सरकार को आम जनता की कोई चिंता नहीं है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लगभग 1471 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस संस्थान का उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। लगभग 247 एकड़ क्षेत्र में फैले 750 बिस्तरों वाले इस चिकित्सा संस्थान में प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर एम्स के निदेशक डॉ. वीर सिंह नेगी ने भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का स्वागत किया और संस्थान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। एम्स परिसर के निरीक्षण के बाद जगत प्रकाश नड्डा तथा जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री के रैली स्थल लुहणू मैदान का दौरा भी किया। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस महासचिव फिर शिमला स्थित अपने घर छराबड़ा पहुंची है। प्रियंका वाड्रा गांधी मंगलवार सुबह अपने मकान छराबड़ा में पहुंची। प्रियंका गांधी का यहां 5 से 6 दिन तक रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका अपने घर पहुंची। 10 अक्तूबर सोलन में कांग्रेस की रैली में प्रियंका गांधी हिमाचल के विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेगी, तब तक प्रियंका गांधी का शिमला में अपने घर रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।
भाजपा दो लोगों की पार्टी बन कर रह गई, जेपी नड्डा अपनी पार्टी में झांककर देखें फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को भाई-बहन की पार्टी बताया है। नरेश चौहान ने कहा है कि राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में बौखलाहट और चिंता है। इस कारण इसके नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश के लोगों का सहयोग, अपार समर्थन और प्यार मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर को कन्या कुमारी से शुरू की गई है। करीब 150 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। राहुल गांधी जहां-जहां भी जा रहे हैं, उनको वहां के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। हर वर्ग के लोग उनके साथ आ रहे है। भाजपा नेताओं में इसकी चिंता और बौखलाहट उनकी ब्यानबाजी में दिख रही है। नरेश चौहान ने कहा है कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसका देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है। आजादी के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने देश को जोड़ने का काम किया। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए इसके नेताओं ने अपना बलिदान भी दिया। यह कांग्रेस पार्टी ही है, जिसके नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना बलिदान दे दिया। आज भी कांग्रेस पार्टी देश में एकता और अखंडता बनाए रखने का काम कर रही है। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है। इसके विपरीत भाजपा मात्र दो लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं अपने फैसले थोप रहे हैं। भाजपा में कितना लोकतंत्र है, यह जेपी नड्डा बखूबी जानते हैं। स्थिति यह है कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते भी जेपी नड्डा पार्टी में अपने फैसले ले नहीं ले पा रहे। कांग्रेस नेता ने कहा है कि देश के लोगों को कांग्रेस पार्टी से ही उम्मीदें हैं। भाजपा ने सता में आने से पहले देश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। स्वंय नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले देश के लोगों को बड़े सपने दिखाए, लेकिन आठ सालों के उनके शासन में देश की दुर्गति हुई है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से जूझ रही है। प्रदेश में भी भाजपा की सरकार से लोग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग भाजपा को सता से बाहर करने का मौका देख रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाकर लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बिलासपुर में लुहणू मैदान का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को इसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन और मेडिकल डिवाइसिस पार्क नालागढ़ तथा पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग, सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक जेआर कटवाल और सुभाष ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, मुख्य सचिव आरडी धीमान, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कहा, कर्मचारियों को ओपीएस की मांग को लेकर किया लंबा आंदोलन लोकसभा और विधानसभा की पेंशन भी छोड़ी आप ही दिलाएगी कर्मचारियों का हक पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार तैयार कर रही कर्मचारियों को ओपीएस देने का ड्राफ्ट, जल्द होगा लागू फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी के नेता राजन सुशांत ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेता चुनावों के समय झूठे वायदे कर रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पांच साल तक कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी। केंद्र व राज्य में पहले कांग्रेस की सरकार भी रही, लेकिन कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ नहीं दिया। आम आदमी पार्टी ही कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देगी। राजन सुशांत ने कहा कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर मैंने लंबे समय तक आंदोलन किया है। कर्मचारियों की मांग को लेकर मैंने लोकसभा और विधानसभा की पेंशन भी छोड़ी है। आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों को ओपीएस देने की गारंटी दी है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहले कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। राजन सुशांत ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि जल्द ही कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कर्मचारियों को गारंटी दी है कि हिमाचल में सरकार बनने पर ओपीएस की गारंटी को पूरा किया जाएगा। केजरीवाल जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में जनता को जो गारंटी दी गईं, उन्हें पूरा किया गया है। हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी के द्वारा जनता को दी गईं सभी 11 गारंटियों को पूरा किया जाएगा। प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस और भाजपा के नेता चुनाव आते ही बड़े बड़े वायदे करते हैं और सरकार बनने के बाद जनता से किए गए वायदों को भूल जाते हैं। प्रदेश की भाजपा ने गत विधानसभा चुनावों में जनता से वादा करते हुए घोषणा पत्र जारी किया था, लेकिन सरकार बनने पर कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता को जो गारंटी दी थीं, वो सरकार बनने के 6 माह के अंदर ही अधिकांश को पूरा किया जा चुका है। प्रदेश के हजारों लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। 100 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक खोलकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रहीं हैं। प्रदेश के 35 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा चुका है, जिससे साबित होता है कि आम आदमी पार्टी जो कहती है, वो करके दिखाती है। इसलिए कर्मचारी कांग्रेस और भाजपा के झूठे चुनावी जुमलों से गुमराह न हों। एक मौका आम आदमी पार्टी को दें, जिससे प्रदेश में ईमानदार सरकार बने और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करें।
पुलिस थाना कुमारसैन के तहत शनिवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। सभी मृतक मजदूर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें तीन प्रवासी हैं। मृतकों की पहचान केशव खाची, मीराज अली, विजय राम व साहेब अंसारी के रूप में हुई है जबकि नज़ीरूदीन अली घायल है। गाड़ी नम्बर HP41-0545 केशव खाची चला रहा था। पुलिस टीम के अलावा दमकल कर्मियों सहित बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत से शवों और घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। कार में सवार पांच मजदूर ठियोग से कड़ेबाथ की ओर जा रहे थे कि सोनाधार में चालक ने संतुलन खोया और कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मज़दूर-किसान विरोधी नीतियों को रोकने करने के लिए जनता का संघर्ष ज़रूरी फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी सीटू का दो दिविसिय 14वां राज्य सम्मेलन आज मंडी में शुरू हुआ, जिसमें सीटू से जुड़ी 65 यूनियनों के तीन सौ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन की अध्यक्षता विजेंद्र मेहरा, जगत राम, भूपेंद्र सिंह, जोगिंदर कुमार और बिना शर्मा कर रहे हैं। स्वागत समिति के अध्यक्ष कामरेड देवीदास ने सभी मेहमानों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया, जिसका उदघाटन सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद तपन सेन ने किया। उन्होंने कहा कि देश गंभीर हालत से गुज़र रहा है, जिसमें सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण एक तरफ़ जनता महंगाई व बेरोज़गारी से परेशान है, तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था संकट में है, जिसमें रोजगार बढ़ने के बजाए कम होते जा रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार लगातार मज़दूर, किसान और आमजनता विरोधी नीतियां लागू कर रही है। सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आज हमारे देश की संपत्तियां मुठी भर पूंजीपतियों को लुटाई जा रही है, जिसका परिणाम ये है कि अडानी आज दुनिया का दूसरे नंम्बर का धनवान बन गया है, जबकि गरीबी में हम नाइजीरिया से भी नीचे चले गए हैं। मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र को राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाईपलाईन योजना के नाम पर अपने मित्र पूंजीपतियों को कौड़ियों के भाव बेचने की नीति लागू की है।रेल, कोयला ,हवाई जहाज, बैकं, बीमा क्षेत्र के साथ साथ अब तो सरकार ने फ़ौज में सैनिकों की भर्ती को भी पार्ट टाइम आधार पर शुरू कर दिया जिसके चलते अब अग्निवीर भर्ती किये जायेंगे।सरकार सभी प्रकार के रोज़गार स्थायी के बदले पार्ट टाइम और कांट्रेक्ट पर उपलब्ध कराने की नीति लागू कर रही है।सरकार ने मज़दूरों के हकों की रक्षा के लिए बने श्रम कानूनों को पूंजीपतियों और बड़ी कारपोरेट घरानों के पक्ष में बदलने का फैसला लिया है, जिसका सीटू और अन्य मज़दूर संगठन विरोध कर रहे हैं। सरकार ने काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 करने का फैसला किया है। मोदी सरकार आज़ादी के 75वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सव के नाम पर समाज में जहर घोल रहे हैं और इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। इस सरकार के कार्यकाल में धर्म व जाति के आधार पर बंटवारा बढ़ा है और महिलाओं और दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रहे हैं।इसलिए इन विनाशकारी नीतियों को लागू होने से रोकने का एक ही मंत्र है कि मज़दूर, किसान,कर्मचारी और अन्य मेहनतकश जनता को संगठित होकर इस सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज करना होगा।हमें जनता को इस सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे जागरुक करने की बहुत ज्यादा ज़रूरत है। सम्मेलन को मज़दूर संगठन एटक के राज्य उपाधयक्ष लेख राम वर्मा, जनवादी महिला समिति की अध्यक्षा विना वैद्या, नौंजवान सभा के सुरेश सरवाल किसान सभा के जोगिंदर वालिया और एस एफ आई के उपेंद्र और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के भीम सिंह और एचपीएम आर के जगदीश ठाकुर ने भी अपने संगठन की ओर से सम्मेलन के लिए शुभकामनाएं दी।
महंगाई की मार से महिलाओं को रसोई चलाना हुआ मुश्किल केंद्रीय मंत्री महिला सशक्तिकरण के कर रहीं झूठे दावे फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष निर्मल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में विकास कराने में पूरी तरह डबल इंजन की भाजपा सरकार फेल रही है। पांच वर्ष तक भाजपा के केंद्रीय नेता हिमाचल में विकास के लिए नहीं आए और अब चुनावों समय विकास के झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। निर्मल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी पर सवाल करते हुए कहा कि वह महंगाई के मुद्दे पर कोई बात नहीं कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण के दावे करने वाली मीनाक्षी लेखी बताएं कि महंगाई की मार से परेशान महिला कितनी सशक्त हुई है। महंगाई के कारण महिलाओं को रसोई चलाना मुश्किल हो गई है। केंद्र की मोदी सरकार ने खाने पीने की चीजों दूध दही, आटा, चावल पर जीएसटी लगा दिया है, जिससे महिलाओं का जीना दूभर हो गया है। महिलाएं रसोई में खाने का प्रबंध मुश्किल से कर पा रहीं हैं। वहीं, मीनाक्षी लेखी दावा कर रहीं कि महिलाएं सशक्त हो रही हैं। प्रदेश की जयराम सरकार पांच वर्ष विकास कराने में नाकाम रही है, जिससे अब जयराम ठाकुर को केंद्रीय नेताओं की जरुरत पड़ रही है कि वह प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए आएं और विकास के झूठे आंकड़े पेश करें, लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के चुनावी जुमलों से गुमराह होने वाली नहीं है। जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है और आम आदमी पार्टी ईमानदार विकल्प के रुप में जनता की पसंद बनी है। निर्मल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। लोकसभा चुनावों के समय भाजपा ने युवाओं से वादा किया था कि हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। रोजगार देने का वायदा कितना पूरा किया, यह प्रदेश की जनता को मीनाक्षी लेखी का बताना चाहिए। बेरोजगारी से परेशान प्रदेश के युवा सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या 14 लाख के करीब पहुंच गई है। जयराम सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रहे हैं, लेकिन केंद्रीय मंत्री रोजगार के मुद्दे पर बात नहीं कर रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था खस्ताहाल है। इस बारे में मीनाक्षी लेखी कोई बात नहीं कर रही है और झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह कर रही है। प्रदेश की जनता भाजपा के दावों और वायदों से गुमराह होने वाली नहीं है। जनता देख रही है कि भाजपा चुनावों के समय वादा करती है और सत्ता में आने पर भूल जाती है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं ताजा मामले में शिमला के ढली थाना अंतर्गत छराबड़ा के पास ग्रीन वेली में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी भेज दिया। मृतक चौपाल उपमंडल के नेरवा के रहने वाले थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेब से लदा ट्रक (एचपी64-5688) अप्पर शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुबह 6:30 बजे हसन वेली के पास चालक ने ट्रक से नियंत्रण खोया और यह कार (एचपी08ए-2742) पर पलट गया। ट्रक के नीचे कार दब कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। ढली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर मौजूद डीएसपी ढली मंगत राम ने बताया कि हादसे में कार सवार 3 लोगों की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तीनों मृतक नेरवा के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त कर ली गई है। वहीं, ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि हसन वैली के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। अगस्त माह में यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सेब लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों को चोटें आई थीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला थाना ढली के अंतर्गत छाराबड़ा के पास ग्रीन वैली में एक ट्रक (hp64 5688) जो अनियंत्रित होकर (HP08A-2742) कार के ऊपर पलट गया है, जिसमें 4 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है, 2 लोग बुरी तरह से गाड़ी में फंसे है। गाड़ी बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुकी हैष पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
सरस्वती विद्या मंदिर नेरवा स्कूल के भवन का किया लोकार्पण पहली बार नेरवा पहुंचा कोई राज्यपाल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला जिला के अंतर्गत चौपाल उपमंडल में बकासन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर नेरवा स्कूल के भवन का लोकार्पण किया। हिमाचल प्रदेश में किसी भी राज्यपाल का यह नेरवा का प्रथम दौरा है। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश समिति के माध्यम से राज्य में शिक्षा का व्यापक प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य संस्कारयुक्त नागरिकों का निर्माण करना होना चाहिए। क्योंकि, इन संस्कारों की वजह से ही देश सुरक्षित रहता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर शिक्षा समिति आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अपनी विरासत को ध्यान में रखकर ही देश आगे बढ़ता है। देश में शिक्षा का अनुकूल वातावरण बनाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। यह शिक्षा नीति विरासत का यह भाग हमें देने वाली है। हिमाचल शिक्षा समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को समिति का सहयोग करना चाहिए और इन शिक्षण संस्थानों का अधिक से अधिक विस्तार होना चाहिए। इस स्कूल के लिए स्थानीय निवासी मियां शावण सिंह ने करीब 2 बीघा भूमि दान में दी है। समिति के माध्यम से ढाई सौ विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत अध्यक्ष मोहन केष्टा ने इस अवसर पर राज्यपाल को सम्मानित किया तथा स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह स्कूल 21 वर्षों से किराये के भवन में चल रहा था और आज इसका आपने भवन बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने स्कूल भवन के निर्माण के लिए योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्या मंदिर स्कूलों के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी तथा कहा कि ये स्कूल समाज द्वारा संचालित और पोषित विद्यालय हैं। इस अवसर पर समाज सेवक कैप्टन संजय पराशर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने स्कूल के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की राशि दान दी है। स्थानीय विधायक बलबीर वर्मा, शिक्षा समिति के संगठन मंत्री ज्ञान तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं के भाजपा पर डरा धमकाकर पार्टी में शामिल करने के आरोपों पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को डराने धमकाने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस नेता पार्टी से तंग होकर खुद ही भाजपा में शामिल हो रह है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है और हर कोई जहाज़ से बाहर छलांग रहा है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अभी और भी कांग्रेस नेता भाजपा में आएंगे। पूरे देश भर में कांग्रेस के विधायक भाजपा में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में पार्टी की हालत बेहद दयनीय है। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो रह है और हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा मिशन रिपीट करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हर्ष महाजन ने कांग्रेस का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने पार्टी की पीठ पर वार किया है। प्रदेश की जनता महाजन को कभी माफ नहीं करेगी। बुधवार को शिमला में जारी बयान में प्रतिभा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने हर्ष महाजन के मान-सम्मान में कभी कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर हैरानी जताई। कहा कि कांग्रेस ने उन्हें हर स्तर पर मान-सम्मान दिया। आज जब पार्टी को उनकी जरूरत थी और प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं तो उनका पार्टी को छोड़ना हैरान करता है। उन्होंने महाजन की ओर से दिल्ली की तरह प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में मां और बेटे का ही राज चलने का बयान देने को आपत्तिजनक और गैर जिम्मेदाराना करार दिया। कहा कि कांग्रेस ने सदैव उन्हें चुनाव लड़ने को कहा, पर वह चुनावों से भागते रहे। बावजूद उसके उन्हें कांग्रेस सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे मनोबल के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीतिक कर विपक्षी दलों की तोड़फोड़ कर रही है।


















































