प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 26 अगस्त को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।राहुल वर्मा ने कहा कि 26 अगस्त को दोहपर 1.00 बजे से सांय 3.30 बजे तक सोलन के दामकड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रोमी बस्सी, हदेची, शेरपा रिजॉर्ट, बालूघाटी, बायला, चंगर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग, जल शक्ति विभाग की शिल्ली तथा अश्वनी खड्डी स्थित योजना, रिधिधार, कनाह बजनाल, चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट कालोनी, बसाल मार्ग, कुल्जा उद्योग, डीआईसी कालोनी, करोल विहार, एन.आर.सी.एम, मोक्षधाम, बेर खास, फ्रेन्डज कालोनी, बेर गांव, बेर पानी तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
प्रदेश में भारी बारिश के बीच सोलन, शिमला, मंडी और हमीरपुर जिले में बिजली संकट गहरा गया है। ऑरेंज अलर्ट के बीच जारी भारी बारिश के चलते प्रदेश में 2897 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। आधे से अधिक ट्रांसफार्मर इन चार जिलों में हैं। मंडी में 1142, शिमला में 598, हमीरपुर में 376 और सोलन में 410 ट्रांसफार्मर बंद हैं।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने नौ एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। एएसपी आईआरबी बस्सी नरेंद्र कुमार को एएसपी सिरमौर, एएसपी सिरमौर सोम दत्त को एएसपी आईआरबी बस्सी, डीएसपी पीटीसी डरोह अमित ठाकुर को डीएसपी लीव रिजर्व शिमला, डीएसपी सिटी शिमला तजिंदर कुमार को डीएसपी सेकंड आईआरबी सकोह, एसडीपीओ कांगड़ा मदन लाल धीमान को डीएसपी फर्स्ट आईआरबी बनगढ़, डीएसपी फर्स्ट आईआरबी बनगढ़ अंकित शर्मा को एसडीपीओ कांगड़ा, डीएसपी विजिलेंस एसआईयू शिमला, वरुण पटियाल को डीएसपी सिटी शिमला, एसडीपीओ आनी चंद्र शेखर को डीएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स शिमला और एसडीपीओ सुंदरनगर दिनेश कुमार को डीएसपी सेकंड आईआरबी सकोह लगाया गया है। इसके साथ ही नियुक्ति का इंतजार कर रहे भरत भूषण को एसडीपीओ सुंदरनगर और निशा सिंह को डीएसपी लीव रिजर्व धर्मशाला लगाया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए आज ऑरेंज अलर्ट और कल के लिए यलो अलर्ट दिया गया है। परसों से मानसून के कमजोर पड़ने के आसार हैं।रहा है। वहीं किसानों को मार्केट तक अपने उत्पाद पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
44 मरीजों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि, 59 मरीजों में टाइफाइड के लक्षण हिमाचल प्रदेश में जलजनित रोग पांव पसारते जा रहे हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे जलजनित रोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों को आसपास साफ-सफाई और उबालकर पानी पीने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार स्क्रब टाइफस बीमारी की आशंका के चलते प्रदेश के अस्पतालों में 129 मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें 44 लोगों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई। इसके अलावा 217 लोगों की टाइफाइड को लेकर जांच की गई। इनमें 59 मरीजों में बीमारी के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों को लेकर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अलर्ट किया है। ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के टेस्ट कराने को कहा गया है। अस्पताल प्रशासन को पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते लोगों के घरों में मटमैला पानी की सप्लाई हो रही है। इससे जलजनित के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। एनएचएम के निदेशक सुदेश मोक्टा ने कहा कि प्रदेश में जलजनित रोग के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट किया गया है। प्रतिदिन जिलों से बीमारी से ग्रसित मरीजों की रिपोर्ट ली जा रही है। बीमारी के लक्षण तेज बुखार 104 से 105 डिग्री तक आ सकता है जोड़ों में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार आना शरीर में अकड़न या शरीर टूटा लगना अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजू के नीचे कूल्हों के ऊपर गिल्टियां आना
इंडियन ऑयल कारपोरेशन में छूट न देने का फैसला वापस लिया हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बीच एचआरटीसी को बड़ी राहत मिली है। एचआरटीसी को डीजल पर मिलने वाली प्रति लीटर डेढ़ रुपए की छूट अब जारी रहेगी। इंडियन ऑयल कारपोरेशन में छूट न देने का अपना फैसला वापस ले लिया है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन के फैसले से निगम को प्रति माह करीब एक करोड़ रुपए की बचत होगी। वहीं, सालाना 10 से 15 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान है। गौरतलब है को इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने पहले एचआरटीसी को डीजल पर मिलने वाली छूट को बंद करने का फैसला लिया था। इसके बाद एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर की ओर से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाया गया था। इनके आग्रह पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने फैसला वापस ले लिया है। इस बारे में एक पत्र के माध्यम से एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर को इंडियन ऑयल कारपोरेशन की ओर से जानकारी प्रदान की गई है।
भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन के अध्यक्ष रतन सिंंह पाल ने शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत जिला सोलन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी है। इसमें नंदराम कश्यप (सोलन) रमेश ठाकुर (अर्की), अमर संधू (दून), सुनीता रोहाल (सोलन), उपेंद्र शर्मा (कसौली), योगेश्वर सिंह (नालागढ़) तथा हीरानंद शर्मा (कसौली) को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बलवीर ठाकुर (दून) तथा भरत साहनी (सोलन) को महामंत्री बनाया गया है। राकेश गौतम (अर्की), श्रवण चंदेल (नालागढ़), धमेंद्र ठाकुर, सोलन जिला कार्यालय प्रभारी, कमलेश पवार (अर्की), सुनील कश्यप (कसौली) तथा गुरमेल चौधरी (दून) को सचिव नियुक्त किया गया है। लक्ष्मी ठाकुर (सोलन) को कोषाध्यक्ष, संजीव मोहन (सोलन) को मीडिया प्रभारी, इंद्रपाल शर्मा (अर्की) को सह मीडिया प्रभारी व शैलेेंद्र गुप्ता को प्रवक्ता बनाया गया है। इस के अलावा खेमचंद ठाकुर (दून), सुरेश कुमार (दून), धीरेंद्र कुमार (दून), नरिेंद्र कुमार (दून), सिकंदर कुमार (दून), जमुुना ठाकुर (दून), दुर्गावती (दून), जतिंद्र सिंह (नालागढ़), हरपाल सिंह सैनी (नालागढ़), परमानंद चंदेल (नालागढ़), प्रीतम सिंह चंदेल (नालागढ़), राजकुमार चौधरी (नालागढ़), राजीव भल्ला (नालागढ़), स्वर्ण सिंह गरेवाल (नालागढ़), हेमराज ठाकुर (नालागढ़), सोमा देवी (नालागढ़), विनोद सोनी (अर्की), भूप सिंह (अर्की), करतार सिंह (अर्की), रामचंद पाल (अर्की), जगदीश ठाकुर (अकी), भुवनेश्वरी शर्मा (अकी), हरिकृष्ण ठाकुर (अर्की), नंदलाल पाल (अर्की), प्रेम चोपड़ा (अर्की), भगतराम शर्मा (अर्की), सुनील ठाकुर (सोलन), शांता धीमान (सोलन), सोमा ठाकुर (सोलन), कृष्णा ठाकुर (सोलन), संदीप ठाकुर (सोलन), सीमा कुमारी (सोलन), संजीव शर्मा (सोलन), रिया शर्मा (सोलन), मनीष गुप्ता (कसौली), अश्वनी शर्मा (कसौली), कृष्णा मंडयाल (कसौली), कौशल्या ठाकुर (कसौली), रविंद्र कुमार (कसौली), रमा शर्मा (कसौली) तथा हिमांशु गुप्ता (कसौली) जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
अभिभावक बोले, सेफ नहीं नया भवन; पुराने भवन में शिफ्ट किया जाए स्कूल जिला सोलन के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय कोट बेजा स्कूल भवन बच्चों, स्टाफ के लिए असुरक्षित हो गया है। भवन के पिछले हिस्से पर साथ लगती पहाड़ी से लगातार भारी भूस्खलन हो गया है तथा मलबा स्कूल के दरवाजे, खिड़कियां तोड़ता हुआ अंदर आ गया है भवन में पानी पानी हो गया है, जबकि स्कूल जाने वाला रास्ता दस जुलाई को हुई भारी बारिश से बह गया था। ऐसे में बच्चे जान हथेली पर रखकर स्कूल जा रहे थे। बच्चों को को काफ़ी दूर से घूमकर एक असुरक्षित पुल से गुजरना पड़ रहा था। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से स्कूल के भवन के पीछे पहाड गिर गया है। अभिभावकों ने आज स्कूल का दौरा कर पाया कि स्कूल में बच्चे सुरक्षित नहीं हंै। उन्होंने मांग की कि स्कूल पुराने भवन में शिफ्ट कर दिया जाए। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल को जाने वाला रास्ता दस जुलाई की बारिश में पहले ही बह गया था। अब न तो स्कूल जाने को रास्ता है और न ही स्कूल सेफ है। अभिभावकों ने कहा कि अगर प्रशासन ने स्कूल पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट नहीं किया तो वे अपने बच्चे स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे। अभिभावकों ने कहा कि ऐसा न हो कि कोई हादसा होने के बाद प्रशासन अपनी आंखें खोलें। अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि मौसम साफ होने पर स्कूल को जाने वाला रास्ते का निर्माण किया जाए। नई बिल्डिंग पर उठे सवाल क्षेत्र के लोग कोट बेजा स्कूल के नए भवन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बहल खड्ड के साथ बने इस स्कूल में हमेशा बच्चों को खतरा रहेगा तथा हर बरसात में स्कूल की सड़क टूट जायेगी। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के लिए सड़क का निर्माण करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। सड़क निर्माण कई लाखों में होने के बाद अगली बरसात तक टिक जायगी, इसकी गारंटी नहीं होगी। स्कूल का निर्माण करते समय केवल बिल्डिंग बनाने पर ही ध्यान रहा। करीब चार करोड़ की लागत से बनी ये बिल्डिंग अब अपने पर आंसू बहाती नजर आ रही है।
चंडीगढ़-शिमला फोरलेन समेत 700 सड़कें बंद हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने की दो घटनाएं हुईं। पंडोह में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक स्कूल की बिल्डिंग नाले में बह गई। भारी बारिश के बाद चंडीगढ़-शिमला, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 700 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शिमला, हमीरपुर और मंडी जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। पालमपुर, देहरा, जयसिंहपुर के स्कूल बंद रहेंगे। हिमाचल यूनिवर्सिटी में 23-34 की परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।
स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति में संशोधन का लिया निर्णय, अब 40 वर्ष की अवधि के लिए होगा एमओयू हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में भारी बारिश के कारण हुई भारी तबाही के कारण जान गंवाने वाले लोगों पर दुख व्यक्त किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजस्व विभाग ने आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को हुए भारी नुकसान पर विस्तृत प्रस्तुति दी। कैबिनेट ने बैठक में शिक्षा विभाग में उन अंशकालिक जलवाहकों की सेवाओं को नियमित करने को मंजूरी दी गई, जिन्होंने 31 मार्च, 2023 और 30 सितंबर, 2023 को संयुक्त दैनिक वेतन और अंशकालिक सेवाओं के 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। बैठक में स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति में संशोधन करने का निर्णय लिया, जिसमें एमओयू 40 वर्ष की अवधि के लिए होगा। रॉयल्टी पहले 12 वर्षों के लिए 15 प्रतिशत, अगले 18 वर्षों के लिए 20 प्रतिशत और शेष 10 वर्ष की अवधि के लिए 30 प्रतिशत होगी। इसके बाद परियोजना राज्य सरकार को नि:शुल्क और सभी बाधाओं और देनदारियों से मुक्त होकर वापस कर दी जाएगी। हालांकि विस्तारित अवधि के लिए राज्य को देय रॉयल्टी 50 प्रतिशत से कम नहीं होगी। इसमें 210 मेगावाट लूहरी चरण-एक, 66 मेगावाट धौलासिद्ध, 382 मेगावाट सुन्नी बांध और 500 मेगावाट डुगर जलविद्युत परियोजनाओं के लिए एसजेवीएनएल और एनएचपीसी के पक्ष में क्रमबद्ध मुफ्त बिजली रॉयल्टी के लिए दी गई छूट को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने जल विद्युत परियोजनाओं पर लिए जाने वाले जल उपकर की दरों को तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने राज्य में वर्ष 2023-24 के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत खरीदे जाने वाले सेब, आम और नींबू वर्गीय फलों के समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मंजूरी दी। अब से सेब और आम का समर्थन मूल्य 12 रुपये प्रति किलो होगा। साथ ही किन्नू, माल्टा और संतरे का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया गया है। बैठक में मिड डे मी योजना के तहत कुक कम हेल्पर का मानदेय 1 अप्रैल 2023 से बढ़ाकर 2000 रुपये करने पर सहमति दी गई। इसके अलावा मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी भी बढ़ाई गई। इसके तहत गैरजनजातीय क्षेत्रों में 240 रुपए जनजातीय क्षेत्रों में 294 रुपए दिहाड़ी मिलेगी। बैठक में कीरतपुर-मनाली चार पर यातायात प्रबंधन और नियंत्रण तथा सडक़ सुरक्षा मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में नव स्थापित तीन यातायात सह पर्यटक पुलिस स्टेशनों के लिए विभिन्न श्रेणियों के 48 पद बनाने और भरने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, कैबिनेट ने ग्रामीण विकास विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 35 पद भरने का भी फैसला किया। कैबिनेट ने श्रम एवं रोजगार विभाग का नाम बदलकर श्रम रोजगार एवं विदेशी प्लेसमेंट विभाग करने पर सहमति दे दी। सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा कैबिनेट ने राज्य के सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने पर सहमति दी। इसने राज्य में अगले पांच वर्षों में तैनात किए जाने वाले पटवारियों और 16 चेन-मैन के रूप में 874 उम्मीदवारों का चयन और प्रशिक्षण करने का निर्णय लिया। वन भूमि से पेड़ कटान को मंजूरी वन भूमि से बचे पेड़ों की गणना, चिन्हांकन, निष्कर्षण और निपटान के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अपनी मंजूरी दे दी। इससे स्थानीय स्तर पर लकड़ी की उपलब्धता, परिवहन लागत में कमी, राजस्व में वृद्धि, फील्ड स्टाफ की बेहतर और बढ़ी हुई दक्षता और कच्चे रूपों में रूपांतरण सुनिश्चित होगा। ई टैक्सी पर सबसिडी बैठक में किसी भी सरकारी विभाग/स्थानीय प्राधिकरण/ स्वायत्त निकाय/ बोर्ड/ निगम/सरकारी उपक्रम या किसी अन्य प्रतिष्ठान द्वारा राजीव गांधी स्वरोजगार योजना-2023 के तहत ई-टैक्सी किराए पर लेने के लिए मानक संचालन प्रक्रिक्रयाओं (एसओपी) को अपनी मंजूरी दे दी। इस योजना से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे और राज्य सरकार ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत की सबसिडी प्रदान करेगी जो प्रदूषण को कम करने में काफी मदद करेगी और हरित राज्य बनने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएगी। इसे 2 अक्तूबर, 2023 से लागू किया जाएगा।
शूलिनी विश्वविद्यालय ने अपने शैक्षणिक परिवार में नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए एक रोमांचक इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की योजना नए प्रवेशित छात्रों को विश्वविद्यालय के परिसर और इसके विशिष्ट मूल्यों से परिचित कराने के लिए की गई थी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता पूनम नंदा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया उन्होंने तीन दिन तक चलने वाले इंडक्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अतुल खोसला ने छात्रों को शूलिनी के मूल मूल्यों से अवगत कराया, उन्हें महानता की आकांक्षा करने, विविधता को अपनाने और विभिन्न क्षेत्रों और विषयों में मित्रता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों ने संस्थान की अखंडता और मूल्यों को बनाए रखने के प्रति अपने समर्पण को दर्शाते हुए शपथ भी ली। शूलिनी विश्वविद्यालय की मुख्य शिक्षण अधिकारी श्रीमती आशू खोसला ने शूलिनी के शैक्षणिक वातावरण में रचनात्मकता को बढ़ावा देने पर अपने विचार साझा किए। ट्रस्टी और प्रवेश निदेशक, अवनी खोसला ने प्रसिद्ध वैश्विक निगमों के साथ रोमांचक अवसरों की रूपरेखा बताते हुए, प्लेसमेंट के विश्वविद्यालय के वादे का खुलासा किया। डॉ. रोहित गोयल ने छात्रों को इनोवेटिव शूलिनी ऐप और ईयूनिव प्लेटफॉर्म से परिचित कराया। अनुसंधान के डीन, प्रोफेसर सौरभ कुलश्रेष्ठ ने छात्रों के बीच रचनात्मकता की मानसिकता को जागृत करते हुए अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर जोर दिया। छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर सत्र भी आयोजित किए गए, डॉ. पूर्णिमा बाली और एकता सिंह ने क्रमश: सत्र संचालित किए। विपणन और संचार टीम ने एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। छात्रों ने अपने अनुभव भी साझा किए, जिसमें बी.कॉम के आदित्य कुमार ने एक वैश्विक विश्वविद्यालय का हिस्सा बनने पर खुशी व्यक्त की और बीबीए फाइनेंस एंड मार्केटिंग की पलक चौहान ने अपनेपन की मजबूत भावना महसूस की। सशक्त नई शुरुआत केवल स्नातक (यूजी) तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों के लिए भी थी। पीजी इंडक्शन ने एकता और विकास की भावना को आगे बढ़ाया। पीजी इंडक्शन प्रोग्राम ने स्नातकोत्तर अध्ययन में अनुसंधान के महत्व पर जोर दिया। उन्नत अन्वेषण और बौद्धिक योगदान के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए अनुसंधान के दायरे पर विचारपूर्वक चर्चा की गई। पीजी कार्यक्रमों के लिए भी मानसिक स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, रैगिंग और नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर सत्र आयोजित किए गए और सकारात्मकता और पुष्टि के महत्व पर जोर दिया गया, इन सत्रों का उद्देश्य छात्रों को जीवन कौशल से लैस करना था जो शिक्षाविदों से परे है। प्रवेश दिवस का समापन ओपन-एयर थिएटर (ओएटी) में एक जश्न मनाने वाले मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम के साथ हुआ। उत्सव ने छात्रों के बीच संबंधों को बढ़ावा दिया और शूलिनी विश्वविद्यालय की एकता की भावना को प्रदर्शित किया।
जोगिंद्र बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने ट्यूबरक्लोसिस के 75 मरीजों को हाई प्रोटीन किट का वितरण किया। यह किट सत्य साईं सेवा ट्रस्ट सोलन द्वारा सीएमओ सोलन डॉ. राजन उप्पल और बीएमओ डॉ. उदित रस्तोगी को सौंपी गई। मुकेश शर्मा ने कहा, 'मैं आभारी हूं डॉ. संजय अग्रवाल और ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का, जिन्होंने इस पुनीत कार्य में मुझे शामिल होने का सुअवसर प्रदान किया।'
थाना धर्मपुर में रविंद्र प्रताप सिंह ने 21 अगस्त को शिकायत दर्ज करवाई कि कि 19 अगस्त को धर्मपुर कॉलेज में एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी और परीक्षा के बाद परीक्षा प्राधिकरण द्वारा सभी प्रयोगशालाओं व बाहर के दरवाजों को लॉक कर दिया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब परीक्षा होनी थी तो बाहर के दरवाजे का ताला खुला हुआ था। साथ ही लैब का दरवाजा भी खुला था तथा अंदर से एक सेंटरल प्रोसेसिंग यूनिट गायब था। शिकायत पर थाना में आईपीएस की धारा 454,380 में अभियोग दर्ज किया गया, जिसकी तफ्तीश में कई लोगों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फ़ुटेज भी चेक की गई। जांच-पड़ताड़ करने पर पता चला कि कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कमरे की तलाशी ली गई जो इसके कमरे से चोरीशुदा सेंटरल प्रोसेसिंग यूनिट को बरामद किया गया। आरोपी की पहचान विरेंदर सिंह पुत्र मदन सिंह गांव चबयोगा मझेड़ तहसील पच्छाद, लिजा सिरमौर के रूप में हुई है। इसके साथ ही यह पता चला कि यह आरोपी अपने स्तर पर ही देसी शराब लाहन भी बनाता है और उसे कॉलेज छात्रों आदि लोगों को भी बेचता है। उसके पास से 15 लीटर देसी लाहन भी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है।
क्रिकेट प्रेमी बुक माई शो वेबसाइट पर करवा सकते हैं बुकिंग भारत और न्यूजीलैंड मैच की टिकटों की बुकिंग एक सितंबर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अक्तूबर में होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप के मैचों की टिकटें क्रिकेट प्रेमी बुक माई शो वेबसाइट पर बुक करवा सकते हैं। 25 अगस्त से आईसीसी की ओर से बुक माई शो पर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी। क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम के मैच को छोड़कर अन्य टीमों के मैचों की टिकटें ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के लिए टिकटों की बुकिंग आईसीसी की ओर एक सितंबर से शुरू की जाएगी। टिकटों के रेट आईसीसी की ओर से अगले दो दिन में जारी किए जाएंगे। आईसीसी की ओर देश में होने वाले वनडे विश्व कप के मैचों की टिकटों की ब्रिकी का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था। भारतीय टीम के मैचों की टिकटों की बुकिंग को छोड़कर अन्य टीमों के मैचों को टिकटों की सेल 25 अगस्त शुरू करने जानकारी दी थी। वहीं, धर्मशाला में होने वाले भारतीय टीम के मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग मुंबई और लखनऊ के साथ एक सितंबर से होगी। 5 क्रिकेट मैच खेले जाने हैं धर्मशाला में धर्मशाला स्टेडियम में आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप के पांच मुकाबले खेले जाने हैं। जिसमें पहला मुकाबला 7 अक्तूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेल जाएगा। 10 को बांग्लादेश और इंग्लैंड, 17 को दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड, 22 को भारत-न्यूजीलैंड और 28 को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी। अवनीश परमार, सचिव, एचपीसीए ने बताया कि क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन बुक माई शो वेबसाइट पर कर सकते हैं। 25 अगस्त से भारत के मैच को छोड़कर अन्य टीमों के मैचों की टिकट की बुक की जा सकती हैं। भारत और न्यूजीलैंड मैच की टिकटों की बुकिंग एक सितंबर से शुरू होगी। एक या दो दिन में आईसीसी की ओर से टिकटों की कीमतें में भी जारी कर दी जाएगी।
हिमाचल सरकार ने ग्रुप सी और डी यानी क्लास 3 और क्लास 4 कर्मचारियों के तबादलों से बैन हटा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश के अनुसार 21 अगस्त से 31 अगस्त और फिर 20 सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्रतिबंध हट जाएगा। इस दौरान संबंधित कैबिनेट मंत्री ट्रांसफर आर्डर कर सकेंगे। इसके बाद फिर से प्रतिबंध लागू हो जाएगा। ट्रांसफर बैन की अवधि में सिर्फ मुख्यमंत्री को ही तबादला आदेश जारी करने का अधिकार है। सोमवार को जारी आदेशों के अनुसार सभी प्रशासनिक सचिवों, विभाग अध्यक्षों, मंडल युक्त और जिला उपायुक्तों को ये निर्देश भेजे गए हैं। इसके अनुसार संबंधित मंत्री 3 साल का स्टे पूरा करने वाले कर्मचारियों के आवेदनों पर ही विचार करेंगे, लेकिन यदि प्रशासनिक जरूरत है तो 2 साल एक स्टेशन पर पूरा करने वाले कर्मचारी भी तबादले के लिए कंसीडर किए जा सकेंगे। ये तबादले कुल कैडर के 3 फ़ीसदी से ज्यादा नहीं होंगे। यदि तबादले का आवेदन कंप्रिहेंसिव गाइडिंग प्रिंसिपल 2013 के अनुसार नहीं है, तो मुख्यमंत्री को मामला अनुमति के लिए भेजना होगा। तबादला आदेश करती बार संबंधित विभाग अध्यक्ष को यह भी ध्यान होगा कि आपदा राहत और पुनर्वास के कामों में लगे कर्मचारियों के तबादले न हों।
निगम की बसों में पहली बार बिना यात्री भी भेज सकेंगे सामान हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) निगम प्रबंधन ने लोगों की सुविधा, आय बढ़ाने और परिचालकों की मनमानी रोकने के लिए बसों में ले जाने वाले सामान के टिकट की दरें तय की हैं। सब्जी, फल, फूल सहित लोग अब ऑफिस और डाइनिंग चेयर, टेबल, सोफा सेट, बेड बॉक्स और अलमारी भी निगम की बसों पर ले जा सकेंगे। नई दरों में निगम की बस में अब लैपटॉप व वॉशिंग मशीन का फुल और अलमारी का डबल टिकट कटेगा। यात्री अब सफर के दौरान बिना अतिरिक्त किराया चुकाए 30 किलो घरेलू सामान या दो बैग साथ ले जा सकेंगे। इसके अलावा बसों में पहली बार बिना यात्री सामान भेजने की सुविधा मिलेगी। 40 किलो का आधा टिकट और 80 किलो का पूरा टिकट बनता था। अब 30 किलो से अधिक सामान के लिए 15 किलो का एक चौथाई टिकट लेना होगा। पहले 25 किलो पर एक चौथाई टिकट लेना होता था। सेब का हाफ बॉक्स मुफ्त जाएगा। फुल बॉक्स के लिए आधा टिकट लगेगा। बिना यात्री हाफ बॉक्स के लिए आधा टिकट, फुल बॉक्स के लिए पूरा टिकट लगेगा। अब तक एक यात्री अपने साथ सेब का एक फुल बॉक्स मुफ्त ले जा सकता था। पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एसिड, गन पाउडर, गुटका, पान मसाला सहित 25 अन्य सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यात्री के साथ दो लैपटॉप मुफ्त और बिना यात्री के पूरे टिकट के पैसे देने होंगे। यात्रियों को सुविधा मिलेगी, आय भी बढ़ेगी एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा, आय में बढ़ोतरी और गड़बड़ी करने वालों पर नकेल के लिए व्यवस्था लागू की है। कुछ लोग बिना यात्रा किए बसों से सामान भेजते हैं, लेकिन निगम को इससे आय नहीं हो रही, अब यात्री साथ हो या न हो सामान की टिकट अनिवार्य होगी। बिना टिकट सामान मिला तो कंडक्टर ड्राइवर नपेंगे नई व्यवस्था के तहत अब अगर बस में बिना टिकट सामान मिला कंडक्टर, ड्राइवर पर कार्रवाई होगी। दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। सवाल : बिना कैरियर बसों में कैसे जाएगा सामान? दिल्ली सहित अन्य लंबी दूरी के रूटों पर निगम की बिना कैरियर वाली बीएस-6 बसें संचालित की जा रही हैं। इन बसों में छोटी डिग्गी की सुविधा है ऐसे में लंबी दूरी के लिए भारी सामान का परिवहन कैसे होगा यह बड़ा सवाल है।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर. विश्नोई ने बताया कि संगठन को जल संरक्षण और प्रबंधन पर ध्यान देने के साथ कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित सीएसआर टाइम्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एसपी. सिंह बघेल ने की। डॉ. लास्ज़लो मक्क, मिशन के उप प्रमुख, दूत असाधारण और मंत्री पूर्णाधिकारी, हंगरी दूतावास ने 21 अगस्त को सीएसआर टाइम्स द्वारा विकासशील अर्थशास्त्र में सीएसआर के माध्यम से एसडीजी हासिल करना जी20 राष्ट्रों की भूमिका विषय पर आयोजित 10वें राष्ट्रीय सीएसआर शिखर सम्मेलन में यह पुरस्कार सौंपा। जल संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में टीएचडीसीआईएल के उल्लेखनीय प्रयास ने न केवल सराहना हासिल की है, बल्कि टिहरी गढ़वाल के ग्रामीण गांवों में जीवन बदल दिया है। इन प्रयासों ने पानी की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करके ग्रामीणों के वित्तीय और शारीरिक बोझ को काफी कम कर दिया है। विश्नोई ने आगे कहा कि जूरी सदस्यों और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने परिचालन क्षेत्र में पानी की गंभीर कमी के मुद्दों को संबोधित करने के लिए टीएचडीसीआईएल की गंभीर प्रतिबद्धता की सराहना की। यूएनडीपी से जल संकट की गंभीरता के बारे में गंभीर चेतावनियों के जवाब में, टीएचडीसीआईएल ने अपनी सीएसआर-संचालित जल संरक्षण और प्रबंधन परियोजना शुरू की, जिसे अपनी प्रायोजित सोसायटी सेवा-टीएचडीसी के माध्यम से क्रियान्वित किया गया। इस अभूतपूर्व पहल के तहत, टीएचडीसीआईएल ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें 972 वर्षा जल संचयन टैंक, 2282 जल पुनर्भरण गड्ढे, 610 जल खाइयां, 70 चेक बांध और 63 चाल-खाल संरचनाओं का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों ने न केवल खराब मौसम के दौरान पानी की कमी को कम किया है, बल्कि टिहरी जिले के प्रतापनगर और भिलंगना ब्लॉकों में भी नई जान फूंक दी है।
कसौली तहसील के नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने आज पंचायत कोट बेजा के बनोई गांव में भारी बारिश से लोगों के घरों को हुये नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये प्रति परिवार प्रदान किये व कुछ परिवारों को तरपाल भी प्रदान किये गए। पंचायत के बनोई गांव में दस लोगों व ठंदू गांव के तीन लोगों को फौरी राहत दी गई। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते बनोई गांव के लोगो के घरों के दरारे आ गई थीं। लोगों ने अपने घर खाली कर सामान शिफ्ट कर आसपास शरण ले ली थी। बारिश के कारण पूरे गांव को खतरा बना हुआ है। बनोई गांव के ऊपर से जा रही गुनाई बरोटीवाला सड़क पर भी दरारे आ गई है। लोगों ने अपने गांव को छोड़कर आस पड़ोस में पनाह ले ली हैं। रविवार को देर शाम कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने गांव में पहुंच कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की है व लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा के इस समय मे सरकार लोगों के साथ खड़ी है। सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदत करेगी। उधर, इस विषय में ग्रामीण राजस्व अधीकारी नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार को नायब तहसीलदार कसौली अशोक कुमार ने बनोई गांव में दस और ठंदू गांव के तीन प्रभावित परिवारों को फौरी तौर पर पांच हजार प्रति परिवार राहत राशि प्रदान की है तथा कुछ लोगों को तरपाल भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को जल्दी कागजी कार्रवाई पूरी करने को कहा गया है, ताकि उनके केस टाइम पर बनाए जा सकें।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज नालागढ़ में प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर, नालागढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गुरदीप चौधरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की व नालागढ़ सिविल हॉस्पिटल में फल व जूस वितरित किया।
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं जनपद स्थित गुणात्मक शिक्षा व कोचिंग के लिए जाने-माने शिक्षण संस्थान मिनर्वा से हर साल की भांति इस साल भी कई विद्यार्थियों का चयन बहुप्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों में हुआ है। इस कड़ी में सर्वप्रथम संस्थान के 11 छात्रों का चयन प्रौद्योगिकी में स्नातक बै़चलर ऑफ टेक्नोलॉजी करने के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर में हुआ है। मिनर्वा संस्थान से शिक्षा व कोचिंग प्राप्त कर संस्थान के छात्रा तनिष्क चौधरी पुत्री कश्मीर सिंह का कंप्यूटर साइंस, पलक शर्मा पुत्री सतीश कुमार का कंप्यूटर साइंस संभव पुत्र विशाल गुप्ता का मैथेमैटिकल एंड कंप्यूटिंग, कुमारी स्नेहा पुत्री श्रवण कुमार का मैथेमैटिकल एंड कंप्यूटिंग, केशव चंदेल पुत्र कुलदीप सिंह चंदेल का इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन, अशुंल शर्मा पुत्र जोगिंदर कुमार का इलैक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन, अक्षय आनंद पुत्र दिला राम का मकैनिकल, हर्षित पुंडीर पुत्र देश राज का मकैनिकल, आकर्ष ठाकुर पुत्र विनोद कुमार का सिविल, आदित्य ठाकुर पुत्र रत्न लाल का सिविल तथा श्रमय शर्मा पुत्र संदीप शर्मा का कैमिकल ने अपनी-अपनी लग्न, मेहनत और सबके आशीर्वाद से अपनी चमक चारों ओर बिखेरी है। मिनर्वा के इन होनहारों से जहां संस्थान में खुशी की लहर है, वहीं दूसरी ओर इन सबके माता-पिता व अभिभावक भी गदगद हैं। इस मौके पर मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक परवेश चंदेल व राकेश चंदेल ने इन सभी बच्चों, इनके माता-पिता व अभिभावकों को बधाई प्रेषित कर सबके लिए सर्वमंगल कामनाएं की तथा भगवान से जो अभी हिमाचल में आपदा आई है उससे लड़ने और सबके सुरक्षित रहने की कामना की है।
ग्रीनबेरी आरके जी ग्रुप व ग्रीनबेरी वेल्फेयर फाउंडेशन के संस्थापक राजेश कुमरार गुप्ता द्वारा हिमाचल प्रदेश आपदा राहत कोष 2023 के लिए एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। ग्रीनबेरी संस्था के संचालक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया की बीते कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रो से आ रही खबर बिलकुल झकझोर कर रख देने वाली है और वह सरकार के साथ तत्पर खड़े है और इस समय हिमाचल के सभी वासियों और परिवारों को एक दूसरे के सहारे की ज़रूरत है। प्रदेश के सभी वासियों से आह्वान करते हुए राजेश गुप्ता ने सभी से क्षमता अनुसार आपदा राहत कोष में सरकार का सहयोग करने के लिए भी निवेदन किया। बता दें की राजेश कुमार गुप्ता पहले भी कोरोना के दौरान प्रदेश सरकार को 21 लाख की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष और 11 लाख प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए भी दे चुके हैं और समाज में महिलाओं और गरीब परिवार के प्रति अपनी सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं।
भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में बंद हुए करीब 3700 रूटों में से एचआरटीसी ने 2500 रूटों पर बस सेवा को बहाल कर दिया है, लेकिन अभी भी 1226 रूट प्रदेश भर में बंद हैड्ड। इन रूटों के बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रूट बंद होने से जहां प्रदेश के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं एचआरटीसी को रोजाना लाखों रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा है। एचआरटीसी प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा रूट मंडी और कुल्लू जिला में प्रभावित हैं। मंडी जिला में 130 और कुल्लू जिला में 167 रूट प्रभावित हैं। इसके अलावा रामपुर यूनिट में 118 और सुंदरनगर यूनिट में 96 रूट प्रभावित है। वहीं प्रदेश में एचआरटीसी की 180 बसें अभी भी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में फंसी हुई हैं। एचआरटीसी की बसें ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचाने, नौकरी पेशा लोगों को दफ्तरों तक पहुंचाने और किसानों-बागबानों व दुग्ध उत्पादकों के उत्पादों को मार्केट तक पहुंचाती हैं। ऐसे में एचआरटीसी की सेवाएं बंद होने से प्रदेश के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन एचआरटीसी को घाटे से निकालने के लिए योजनाएं बना रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल में आई आपदा से एचआरटीसी की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला 22 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन के प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने दी। ललित कुमार शर्मा ने कहा कि मेला 22 अगस्त, 2023 को प्रात: 11.00 बजे आरंभ होगा। मेले में शिमला, सोलन व सिरमौर ज़ोन के इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न व्यवसायों में आईटीआई पास प्रशिक्षुओं के अतिरिक्त दसवीं, व्यवसायिक विषय के साथ 12वीं पास विद्यार्थी तथा डिप्लोमा होल्डर अभियर्थी अपना पंजीकरण करवाकर मेले में आई हुई कंपनियों में साक्षात्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में जिन कम्पनियों ने भाग लेना है वह अप्रेंटिस पोर्टल पर पंजीकृत करवाकर मेले में आए अभ्यर्थियों का पंजीकरण अपनी संस्थान में कर सकती हंै। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अप्रेंटिस मेले में आकर लाभ उठाने का आग्रह किया। ललित कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के मेले का आयोजन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक माह किया जाता है। इस बार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का आयोजन सोलन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला कम्पनियों को कुशल श्रम शक्ति प्रदान करने और शिक्षित युवाओं को बेहतर रोजगार प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज सोलन स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार देर शाम श्री नयनादेवी जी मंदिर में शीश नवाया और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। नयनादेवी मंदिर न्यास की ओर से घवांडल सीएचसी के लिए पांच करोड़ जारी किए। मुकेश ने कहा कि श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विकास में पैसे की कमी नहीं आएगी। मंदिर के लिए लिफ्ट बनाने के कार्य को भी जल्द स्वीकृति दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने श्री नयनादेवी क्षेत्र के लिए जो घोषणाएं की थीं उन सभी को वर्तमान सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में नयना देवी मंदिर न्यास की ओर से दो करोड़ और बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की ओर से एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। समस्त मंदिर ट्रस्ट के सदस्य शिमला में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के बड़े मंदिरों की तरह हिमाचल के मंदिरों का भी कायाकल्प होगा। बसों के माध्यम से सभी तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ा जाएगा। कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंदिरों के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलेंगी। अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भरमौर में आपदा के दौरान पेयजल योजना की स्कीम में कार्य करते हुए गुड्डू राम की जान चली गई। उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं विभाग के अंतर्गत जिन व्यक्तियों ने आपदा के दौरान अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों को सरकार अकेला नहीं छोड़ेगी। परिवार के किसी एक सदस्य को रोजगार देगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में आपदाओं से होने वाली क्षति को न्यून करने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। डॉ. शांडिल आज सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल के साधुपुल बाजार में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायज़ा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार अश्वनी खड्ड का तटीकरण भी सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस विषय में स्वीकृति के लिए मामला उच्च स्तर पर भेजने के निर्देश दिए। डॉ. शांडिल ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थिति के दृष्टिगत आपदाओं को न्यून करने के लिए कुछ अधोसंरचनात्मक बदलाव किए जाने आवश्यक हंै। इस दिशा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सतत् क्रियाशील हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आपदा से निपटने के लिए एकजुट रहें। स्वास्थ्य मंत्री ने साधुपुल बाजार में सिंकिंग जोन (धंस रहे क्षेत्र) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि साधुपुल के बाजार का हिस्सा और सड़क धंस रही है। उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग को शीघ्र आकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह जरूरी कार्य के लिए ही वर्षा के मौसम में घर से बाहर निकलें। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। स्थानीय लोगों ने अवगत करवाया कि साधुपुल क्षेत्र में कई जगह अश्वनी खड्ड अपना रास्ता बदल रही है जिस कारण यहां का बाजार लगभग एक मीटर तक धंस गया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सोलन जिला में आमजन की सुविधा के लिए सरकारी व निजी बैंकों सहित विभिन्न डाकघरों, खंड विकास अधिकारी कार्यालयों और चिन्हित सामान्य सेवा केन्द्रों में 70 आधार केंद्र कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने दी। अजय यादव ने कहा कि आधार से संबंधित कोई भी कार्य इन 70 आधार केन्द्रों में जाकर करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह 70 केंद्र ज़िला के सभी 5 उपमंडलों में आमजन की सुविधा के लिए स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र स्थाई रूप से कार्यरत हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि आधार से सम्बन्धित विभिन्न सुविधाओं का लाभ इन केंद्रों पर उठाएं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम की कार्य प्रणाली को ऑनलाइन किया जाएगा। डॉ. शांडिल आज निगम की कार्य प्रणाली का निरीक्षण करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि पात्र वर्गों की सुविधा के लिए शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम की कार्य प्रणाली को ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की वेबसाइट पर शीघ्र ही पात्र वर्ग ऑनलाईन कार्य कर सकेंगे। उन्होंने निगम की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डॉ. शांडिल ने कहा कि निगम द्वारा प्रदत्त ऋणों के विषय में 'वन टाईम सेटलमेंटÓ पर सभी पक्षों से विचार-विमर्श के उपरांत उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के संबंध में विचार करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान आपदा के समय में सभी को सचेत रहकर अन्य की सहायता करने के लिए तत्पर रहना होगा। निगम की प्रबंध निदेशक सोनाक्षी सिंह तोमर ने निगम की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
सीएम बोले प्रदेश में 10 हजार करोड़ से भी अधिक का नुकसान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान के दृष्टिगत राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को 'प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रÓ घोषित किया है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों से जारी भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से प्रदेश में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। राज्य में पेयजल, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था व सड़कों सहित अन्य संसाधनों को भी भारी क्षति पहुंची है। अभी तक राज्य में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 330 लोगों की बहुमूल्य जान चली गई हैं। प्रदेश में अभी तक 10 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान आंका गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि और बागवानी को भी भारी नुकसान हुआ है। राज्य में संचार व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राज्य में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है और व्यावसायिक गतिविधियां भी आपदा से अछूती नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। खतरे के दृष्टिगत बहुत से लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकालकर दूसरे स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रदेश सरकार राहत, बचाव एवं पुनर्वास के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुकूल होने पर संबंधित जिलों और विभागों द्वारा संपत्ति, पशुधन, आधारभूत संरचना और अन्य नुकसान का आकलन कर पुनर्निर्माण और उपयुक्त कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, चेस व वॉलीबाल में रनरअप का खिताब किया अपने नाम मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के खिलाड़ी छात्रों ने अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा खिलाड़ी छात्रों के प्रदर्शन करने पर उन्हें एक सादे समारोह में सम्मानित किया। पाठशाला प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ी छात्रों ने वॉलीबॉल, बैडमिंटन व चेस में रनरअप का किताब अपने नाम कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विक्रम भारद्वाज, तनिष भाटिया, दक्ष का चयन वॉलीबॉल, नैतिक भारद्वाज, अक्षत का चयन बैडमिंटन, आद्यंत, पुष्कल ठाकुर का चयन चेस व वैभव का चयन कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता में विक्रम भारद्वाज, वैदिक शर्मा, नमन शर्मा, नवजीत सिंह, अनिरुद्ध ठाकुर, नितिन शर्मा, लक्ष्य शर्मा, नैतिक भारद्वाज, गौरीश, चेतन, तनिष्क भाटिया, कार्तिक, पदम विभूषण, सौर्य कौंडल, शौर्य शर्मा, वरुण गौतम, आयुष राणा, अंशुल गौतम, शिवम ठाकुर, आद्यंत सिंह, बालादित्य, अभिनव, करण ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है बच्चे जिला स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना तथा स्कूल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ी छात्रों को इसके लिए बधाई दी। प्रवेश चंदेल ने कहा कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने सभी छात्रों से खेलकूद प्रतियोगिता अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए आवाहन किया। प्रवेश चंदेल ने कहा कि खेलों में भाग लेने से बच्चों का शारीरिक मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता जीवन का अभिन्न हिस्सा है इसमें बच्चों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने शारीरिक शिक्षक व अन्य स्टाफ को इस प्रदर्शन पर बधाई दी।
प्रशासन की ओर ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने किया गांव का दौरा भारी बरसात के कारण हो रहा नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बारिश से लोगों की निजी संपत्ति को हुये नुकसान के कारण लोग बेघर हो रहे हैं। इसी कड़ी में कसौली तहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोट बेजा के बनोई गांव में गुरुवार को देर शाम हुई भारी बारिश से गांव के करीब सात मकानों में दरारें पड़ गई हैं। लोगों ने अपने घर खाली कर सामान शिफ्ट कर आसपास शरण ले ली है। बारिश के कारण पूरे गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है। पूरे गांव में दरारें देखी जा सकती हंै। बनोई गांव के ऊपर से जा रही सड़क में भी दरारें आ गई हैं। फलस्वरूप गांव को खतरा पैदा हो गया है। लोगों को अपने परिवार की चिंता सता रही है। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से ग्रामीण राजस्व अधिकारी कोट बेजा नीरज कुमार ने गांव का दौरा किया व पीड़ित परिवारों से बातचीत की। ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने बताया कि बनोई गांव के गीता राम, रविंदर, प्रेम सिंह, कृष्ण दत्त, बेलीराम, रूपराम, सुंदर सिंह के मकानों में बारिश के कारण मकानों में दरारें आ गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को तरपाल लेने के लिए रसीदे दे दी गई हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन ज़िला में अब तक 556 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान आंका गया है। प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का आकलन है। डॉ. शांडिल ने आज चगांव से हिन्नर संपर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्मित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कल्याणा स्थित सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए आरंभिक तौर पर 3 लाख रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने महिला मंडल कल्याणा को सामान क्रय करने के लिए 25 हजार रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने ग्राम पंचायत हिन्नर में खेल मैदान के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने संबन्धित अधिकारियों को टिकरी घलेच क्षेत्र के समीप गिरि नदी पर फुटब्रिज निर्माण के लिए सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। डॉ. शांडिल ने क्षेत्र में गिरि नदी से उठाऊ सिंचाई योजना तैयार करने के सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना से क्षेत्र के 15 गांव को जोड़ा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के 6 गांव को 33 के.वी. विद्युत परियोजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव राहुल ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, नगर निगर सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पलक राम कश्यप एवं जितेन्द्र ठाकुर, अजय कंवर, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत हिन्नर के प्रधान अनिल शर्मा, उप प्रधान नरदेव कश्यप, ग्राम पंचायत रहेड़ के उप प्रधान विकास ठाकुर, बीडीसी सदस्य मनीष ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, ग्राम पंचायत हिन्नर के पूर्व उप प्रधान हरबंस चैहान, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट नरेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
घाट दोची, लोहारघाट तथा चलोग में प्रभावितों का दुख-दर्द किया साझा मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल एकजुट होकर संकट का सामना कर रहा है। संजय अवस्थी ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों से मिलकर उन्हें विश्वास दिलाया कि आपदा के इन दुखद क्षणों में प्रदेश सरकार उनके साथ है। संजय अवस्थी ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बधोखरी के गांव घाट दोची, ग्राम पंचायत मलौण के लोहारघाट तथा ग्राम पंचायत साई के चलोग में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का विस्तृत जायज़ा लिया और प्रभावितों को ढाढंस बंधाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रभावितों को समय पर राशन उपलब्ध करवाने तथा पशुओं के लिए चारा भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव घाट दोची के 11 परिवारों के आवास पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण यह परिवार बेघर हो गए हैं। इन परिवारों को दूसरी जगह पर घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि इस गांव की भूमि धंस चुकी है और यहां निवास करना सुरक्षित नहीं है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि जल्द ही इस क्षेत्र का भू-गर्भ सर्वेक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने उपयुक्त रिपोर्ट के आधार पर नुकसान प्रभावित सभी 11 परिवारों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर स्थानीय निवासी मदनलाल शर्मा ने भी प्रभावितों को एक लख रुपए प्रदान किए। ग्राम सुधार सभा बदोखरी द्वारा भी प्रभावितों को राशन के लिए 25 हजार रुपए प्रदान किए गए। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर भियूखंरी के निवासी रणजीत ठाकुर से भेंट कर उनका दु:ख बांटा। रणजीत ठाकुर की सुपुत्री तमन्ना ठाकुर ग्राम पंचायत साई के चलोग गांव में भारी वर्षा के कारण आपदा में दु:खद मृत्यु को प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इनके परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए गए थे। इन्हें 4 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने ग्राम पंचायत मलौण के गांव लोहारघाट में भारी वर्षा व बाढ़ के कारण दुखद मृत्यु को प्राप्त हुए व्यक्तियों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें यथोचित सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। असामायिक मृत्यु के कारण दु:ख एवं पीड़ा झेल रहे परिवारों के शोक में प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने लोहारघाट निवासी स्व. फूला देवी के पति शावनूराम से भेंट की और उनका दु:ख साझा किया। मुख्य संसदीय सचिव ने फूला देवी के परिजनों को अपनी ओर से 30 हजार रुपये प्रदान किए। संजय अवस्थी ने प्रशासन को निर्देश दिए कि स्व. फूला देवी के परिवार के सुरक्षित निवास एवं राशन की व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने इस परिवार के आवास के लिए भूमि का चयन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारघाट के क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण किया। संजय अवस्थी ने इसके बाद ग्राम पंचायत साई के चलोग गांव में नुकसान का जायज़ा लिया और दुखद मृत्यु को प्राप्त हुए व्यक्तियों के परिजनो से भेंट की। उन्होंने चलोग गांव के निवासी जगदीश का दु:ख-दर्द बांटा और उन्हें यथोचित सहायता का आश्वासन दिया। जगदीश के सुपुत्र यादव की चलोग गांव में दुखद मृत्यु हो गई थी। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस वर्ष व्यापक स्तर पर आपदा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में हुई जानो-माल की क्षति का स्तर अत्यंत वृह्द है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू न केवल नियमित रूप से आपदा प्रबंधन का अनुश्रवण कर रहे हैं अपितु स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर प्रभावितों का दु:ख-दर्द भी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जन-जन के सहयोग से उचित दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर खंड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, ग्राम पंचायत बधोखरी के उप प्रधान रणजीत सिंह, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता शशिपाल धीमान, विद्युत बोर्ड रामशहर के अधिशाषी अभियंता हिमेश धीमान, अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रदेश में स्वचालित मौसम केंद्र ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) की संख्या बढ़ाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार सायं यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एडब्ल्यूएस स्थापित करने से मौसम से संबंधित अद्यतन (रियल टाइम) डाटा उपलब्ध होगा, जिससे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में समय पर उचित कदम उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में ऑब्जर्वेटरी सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को और सशक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ को आपात स्थिति से निपटने के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन उपकरणों से गिरे हुए लेंटर व स्लैब उठाने और भारी स्टील की कटिंग सुविधा उपलब्ध होने से आपदा की स्थिति में बचाव कार्यों में अत्यधिक मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में काफी संख्या में पेड़ गिरे हैं। इन पेड़ों की कटाई व निपटान वैज्ञानिक तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गिरे हुए पेड़ों के स्थान पर पौधरोपण करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं ।उन्होंने अधिकारियों को कहा कि कुल्लू जिला में सड़कें बाधित होने के दृष्टिगत गंभीर मरीजों को आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त (स्टैंड बाई) हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश के विभिन्न भागों में चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव, सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 17 अगस्त को प्रात: 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक नानक विला, बघाट पैलेस, टैंक रोड़, फोरेस्ट रोड़ तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि असंख्य वीर सपूतों के समर्पण से आज हम सब आजादी की हवा में सांस ले रहे है। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कसौली तहसील के कण्डा में यंग फार्मर क्लब कण्डा द्वारा आयोजित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा के प्रागंण में स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बड़े लम्बे संघर्ष के उपरांत भारतवर्ष को आज़ादी दिलवाने में हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज बड़ी कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं फ्रंटलाईन पर आकर प्रभावितों को सहायता एवं उनके पुनर्वास का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही प्रदेशभर हुई त्रासदी में हुए जान-माल के नुकसान का स्वयं जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भारी वर्षा से हुए नुकसान के प्रभावितों की यथासम्भव सहायता करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के पुनर्वास कार्य में गति लाने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है ताकि प्रभावितों का जीवन सामान्य हो सके। उन्होंने ग्राम पंचायत हुडंग में बहु उद्देशीय सभागार भवन के आरम्भिक निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। 14 और 15 अगस्त, 2023 को 60 किलोग्राम से भार वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में ए.डी.सी बड़ोग विजेता रहे। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने ग्राम पंचायत हुडंग के गांव खडोग में पक्का रास्ते के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, खण्ड कांग्रेस सोलन के महासचिव रोशन ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, खण्ड कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, खण्ड कांग्रेस कसौली महिला की अध्यक्ष रंजना,ग्राम पंचायत हुडंग की प्रधान लक्ष्मी देवी, उप प्रधान गोपाल सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के पूर्व प्रधान संजय, उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन सहित अन्य गणमान्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
भारत मां की जय के उद्घोष से राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ विवि परिसर जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में मंगलवार को 77वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक पुरी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं स्टाफ के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान जन गण मन और भारत मां की जय के उद्घोष से विश्वविद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि हर भारतवासी को स्वतंत्रता दिवस की भावना और शक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय उन्नति में अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से अब तक भारत ने असंभव से प्रतीत होने वाले विकास के कई शिखर छुए हैं। आज हम सभी भारतवासियों को संकल्प लेना चाहिए कि अमृत काल में भारत को विश्व ताकत बनाने के लिए बड़े स्वप्न देखते हुए उन्हें साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने आईईसी विश्वविद्यालय की तरफ से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, बुधवार को विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत हवन-पूजा के साथ की गई। इसके पश्चात पहले सत्र के बच्चों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की गई। विश्वविद्यालय में पूरे उत्साह के साथ नए सत्र की शुरुआत की गई। विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद में बच्चों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं शिक्षा पद्धति की जानकारी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक पुरी ने प्रथम वर्ष के बच्चों के साथ संवाद के दौरान कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा-दीक्षा के दौरान अपने व्यक्तित्व निर्माण का जो अवसर मिला है, उसका आप सभी समुचित लाभ लें और पाठ्यक्रम के साथ-साथ अपने कौशल को पहचान कर उसे निखारने के लिए प्रयास करते रहें। उन्होंने आईईसी विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों एवं अभिभावकों को भविष्य में हर संभव सहायता मुहैया करवाने हेतु आश्वस्त किया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल 17 अगस्त को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. शांडिल 17 अगस्त को दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत हिन्नर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा में विज्ञान खंड की आधारशिला रखेंगे। तदोपरांत दोहपर बाद 2 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा में जन समस्याएं भी सुनेंगे।
कांगड़ा में 6, शिमला में 2 और मंडी व सिरमौर में 1-1 टीम कर रही बचाव कार्य हिमाचल प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में बादल फटने और लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन और इमारत ढहने की घटनाएं हो रही हैं। इस आपदा की घड़ी में मानसून सीजन के शुरुआत से ही 14 वाहिनी एनडीआरएफ की टीमें दिन-रात हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं। पिछले 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर भी बहुत बढ़ गया है, जिसके कारण पौंंग डैम का पानी खतरे के निशान पर पहुंच गया है तथा पौंग डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है पौंंग डैम से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बन गया है। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की 6 टीमें बलजिंदर सिंह, सेनानी के मार्गदर्शन में कांगड़ा जिले के विभिन्न स्थानों पर दिन-रात राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं। कांगड़ा जिले में 3 टीमें इंदौरा, 1 टीम ज्वालामुखी और 2 टीमें फतेहपुर में, जबकि जिला शिमला में समर हिल में 2 टीमें, सिरमौर जिला के काला कालाअंब में 1 और जिला मंडी के धर्मपुर में 1 टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है। एनडीआरएफ द्वारा अभी तक ज्वालामुखी क्षेत्र से 67 लोगों को, इंदौरा से 138 लोगों को एवं फतेहपुर से 7 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और वाहिनी की 2 अन्य टीमों द्वारा समर हिल शिमला से भूस्खलन रेस्क्यू ऑपस के दौरान अभी तक 4 मृत देह को मलबे से बाहर निकाला गया है। ऑप्स के दौरान सभी रेसस्क्यूर्स का मोराल बहुत उच्च दर्जे का है और सभी रेसस्क्यूर्स पूरे जोश के साथ रेस्क्यू ऑप्स में तैनात हैं। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 77वां स्वतंत्रता दिवस आज मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल द्वारा विश्वविद्यालय के डॉ एलएस नेगी सभागार परिसर में तिरंगा फहराया गया। विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, एनसीसी ऑफिसर, विश्वविद्यालय की सभी कर्मचारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 105 एनसीसी कड़ेट्स और एनएसएस वॉलंटियर द्वारा परेड में हिस्सा लिया गया। विश्वविद्यालय में कार्यरत २१ सुरक्षाकर्मियों की एक टुकड़ी ने भी इस परेड में भाग लिया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया और सलामी ली गई। अपने संदेश में प्रोफेसर चंदेल ने छात्रों और संकाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयासों को नमन किया जिनके संघर्ष और निस्वार्थ बलिदान से देश को आज़ादी मिली और हमारा देश आज दुनिया में सबसे तेज़ी से आगे बढ्ने वाला देशों में शुमार है। प्रोफेसर चंदेल ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कर्तव्यदायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और महत्व को समझना चाहिए जो हमारे पूर्वजों के वर्षों के बलिदान के कारण हमें हासिल हुई है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। प्रोफेसर चंदेल ने इस अवसर पर हिमाचल में पिछले एक माह में आई प्राकृतिक आपदा में जान गवानें वाले व्यक्तियों को श्रद्धांजली दी और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना की। उन्होनें विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का इस आपदा के समय में मुख्यमंत्री राहत कोष में २६ लाख रुपये (वर्तमान में कर्मचारी) और १७ लाख रुपये (सेवानिवृत कर्मचारी) का योगदान देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होनें एक बार फिर से सभी कर्मचारियों और विशेषकर छात्रों को आगे आने का आग्रह किया और अपने स्थर पर पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया और कहा कि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सही माएने में श्रद्धांजली होगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों का पुनर्वास तथा राज्य का आर्थिक उत्थान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. शांडिल आज देश की स्वतन्त्रता की 77वीं वर्षगांठ पर सोलन जिला के एतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की ओर से देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने भी इस अवसर पर सभी की ओर से असंख्य वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वास्थ्य मंत्री ने तदोपरांत ठोडो मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक पंकज संधू ने परेड का नेतृत्व किया। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश इस वर्ष अत्यंत विराट प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। इस कारण भारी बहुमूल्य मानवीय क्षति के साथ-साथ व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है और उनका पुनर्वास तथा प्रदेश की आर्थिकी को पुन: गति प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को समयबद्ध सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने कहा कि गत सांय आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों तक समय पर सहायता पहुंचाने के लिए उच्च क्षमता युक्त उपकरणों की खरीद के लिए 30 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जन-जन की सुरक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और लाहौल-स्पीति ज़िला की चंद्रताल झील के समीप फंसे लगभग 300 पर्यटकों एवं अन्य को बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी तथा मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी की अगुवाई में सुरक्षित निकाला गया है वह राज्य सरकार की कार्य कुशलता का अनुपम उदाहरण है। स्वास्थ्य मंत्री कहा कि प्रदेश में हुई मानवीय क्षति एवं आपदा के दृष्टिगत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमण्डल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, नगर निगम सोलन के उप महापौर राजीव कौड़ा, पार्षदगण, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक जतिन साहनी, खंड कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, जगमोहन मल्होत्रा, मोहन मेहता, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, अजय कंवर, लोकेंद्र शर्मा, कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, नगर निगम सोलन के आयुक्त जफर इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर तथा अनिल धोल्टा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आज जिला सोलन युवा कांग्रेस के द्वारा 'शक्ति सुपर शीÓ कार्यक्रम के अंतर्गत सोलन युवा कांग्रेस जिला संयोजक राशि सुल्तानपुरी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी और अखंडता के लिए दी गई कुर्बानी के लिए शहीदों को याद किया गया। जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और सभी युवाओं को नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इस मौके पर सोलन विधानसभा अध्यक्ष अंकुर ठाकुर, कोमल रघुवंशी, सिमरन जिला महासचिव विशाल शर्मा, उपाध्यक्ष सचिन, नीतेश ठाकुर, शहरी अध्यक्ष अजय गौतम, दीपक भारद्वाज, अंश, मोहित, सुहान आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल 15 अगस्त को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डॉ. शांडिल सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत प्रात: 11.00 बजे ठोडो मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुई त्रासदी के दृष्टिगत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में 72 घंटों से लगातार जारी भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। सावन के सोमवार को भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच राज्य में जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन से 51 लोगों की मौत गई। करीब 30 लोग मलबे में दबने और बहने से लापता हैं। मंडी जिले में 18, राजधानी शिमला में 14, सोलन में 11, कांगड़ा-हमीरपुर में 3-3, चंबा और सिरमौर में 1-1 लोगों की जान गई है। शिमला, सोलन, कांगड़ा में एक-एक और मंडी में दो जगह बादल फटे हैं। शिमला में 15, मंडी में 3, हमीरपुर में दो और सिरमौर में एक व्यक्ति लापता है। मंडी में छह लोग घायल हुए हैं। प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। केवल रस्मी तौर पर ही तिरंगा फहराया जाएगा। प्रदेश में रविवार रात को सामान्य से 357 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। सूबे में आठ नेशनल हाईवे और 621 सड़कें बंद हो गईं हैं। मंडी के पराशर रोड पर 250 पर्यटक फंसे हैं। इन्हें सुरक्षित निकालना चुनौती बन गया है। शिमला में भी पर्यटक होटलों में ही कैद हैं।
अधिक से अधिक जवानों को बचाव कार्यों में तैनात करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक 41 लोगों की बहुमूल्य जान गई है, जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं। भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए शिमला में बुलाई गई एक आपात बैठक में उन्होंने कहा कि इस भीषण त्रासदी के दृष्टिगत इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में सिर्फ ध्वजारोहण, परेड और मुख्य अतिथि का संबोधन ही होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि परेड में स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ के जवान शामिल नहीं होंगे। वह बचाव कार्यों में ही शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश से लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता है और परेड को भी स्केल डाउन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जवान राहत और बचाव कार्यों में तैनात किए जाएंगे और लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ से एनडीआरएफ की टुकड़ी शिमला पहुंच गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लगभग 1200 सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिन्हें बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंनेे कहा कि 600 सड़कों को आज शाम तक खोल दिया जाएगा और 300 सड़कों को कल तक बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने इस बारिश के कारण जिला सोलन, शिमला, मंडी और हमीरपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों की हरसंभव मदद प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला शहर में बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए और कहा कि गिरे हुए पेड़ों को तुरंत हटा कर सड़कों को बहाल किया जाए। खतरनाक हो चुके पेड़ों को चिन्हित कर सुबह तक उसकी रिपोर्ट उन्हें प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभावित पेयजल योजनाओं को जल्द से जल्द बहाल कर लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में बहुत से स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसका सम्बन्धित विभाग को अध्ययन करना चाहिए, ताकि इनके कारणों के बारे में पता चल सके। उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों से विद्युत, जलापूर्ति योजनाओं और सड़कों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि लोगों की परेशानियों को कम किया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, एडीजीपी सतवंत अटवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश में भारी बारिश तथा बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान के दृष्टिगत १५ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल सेरेमोनियल होगें। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण प्रदेश में जानमाल की भारी क्षति हुई है। प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला का दौरा भी किया तथा शिमला शहर के विभिन्न स्थानों में भूस्खलन से घायल हुए लोगों का कुशलक्षेम पूछा तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मैसर्ज बिरला टैक्सटाईल मिल्स बद्दी में 19 पद, मैसर्ज एबट हेल्थकेयर प्राईवेट लिमिटिड बद्दी में 11 पद तथा मैसर्ज विनसम टैक्सटाइल बद्दी में 200 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 18 अगस्त को सोलन जिला के नालागढ़ स्थित उप रोजगार कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त 230 पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा टैक्सटाइल, ग्रेजुएट टैक्सटाइल, बीफार्मा, एमफार्मा., बीटेक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेज़ों सहित उप रोज़गार कार्यायल नालागढ़ में 18 अगस्त को प्रात: 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 82199-71112, 86289-59963 पर संपर्क कर सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम नागरिकों के लिए राष्ट्रीय ध्वज मुख्य डाकघरों, उप डाकघरों और शाखा डाकघरों में उपलब्ध है। यह जानकारी सोलन डाक मण्डल के अधीक्षक डाकघर आरडी पाठक ने दी। आरडी पाठक ने कहा कि कोई भी नागरिक 25 रुपये का भुगतान कर राष्ट्रीय ध्वज डाक विभाग की किसी भी शाखा से 15 अगस्त तक प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि च्हर घर तिरंगाअभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके दिलों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना है। आरडी पाठक ने कहा कि डाक विभाग द्वारा बुजुर्ग नागरिकों के लिए ई पोस्ट ऑफिस पोर्टल पर ऑनलाइन विशेष मांग द्वारा पत्रवाहकों के माध्यम से घर-द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जा रहे है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ममलीग तहसील के जडोंन गांव का दौरा किया और प्रभावितों को ढाढस बंधाते हुए उन्हें यथोचित सहायता का आश्वासन दिया। जडोंन गांव में बादल फटने के कारण हुए भूस्खलन से आज सात लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर वस्तुस्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अपनो की क्षति अपूर्णनीय है और मृतक परिवारों के दु:ख को किसी भी प्रकार कम नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी दु:खद स्थिति में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को घर बनाने के लिए उचित सहायता एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्तमान में गत 50 वर्षों में सबसे बड़ी आपदा झेल रहा है। ऐसे में त्वरित राहत एवं पुनर्वास के साथ-साथ बादल फटने जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण खोजने आवश्यक हैं ताकि भविष्य में जानो-माल की क्षति को कम किया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा ग्रामवासी उपस्थित थे। .0.
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम को मुखबर खास से सूचना मिली कि एक गाडी नं. ॥क्र26क्चस्-6282 कसौली की तरफ से सोलन की ओर आ रही है। इसमें नरेश ठाकुर उर्फ नेशु व अरुण ठाकुर नाम के दो व्यक्ति सवार हैं। नरेश ठाकुर उर्फ नेशु व अरुण ठाकुर काफी समय से चिट्टा की खरीद फरोख्त में सलिंप्त हैं तथा कंडाघाट व शहर सोलन के युवा-युवतियों को चिट्टा सप्लाई करके नशे का कारोबार चला रहे हैं। इस पर एसआईयू टीम द्वारा उक्त गाड़ी को धर्मपुर फोरलेन पर जांच के लिए रोका गया और गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों नरेश ठाकुर उर्फ नेशू पुत्र राजेंद्र ठाकुर गांव श्रीनगर डा. व त. कंडाघाट जिला सोलन उम्र 36 वर्ष व अरुण ठाकुर पुत्र राजेंद्र पाल ठाकुर डाकघर संजौली तहसील व जिला शिमला उम्र 32 वर्ष से 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे इस चिट्टा की खेप के सप्लायर के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी चिट्टे की खेप जीरकपुर के एक सप्लायर से लाए हंै। सप्लायर अंडरग्राउंड हो गया था। इस पर एक स्पेशल टीम गठित की गई, जिसने उस सप्लायर के ठिकाने का पता करके उसे पंजाब के ज़ीरकपुर से रविवार रात गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को धर्मपुर थाना ले आए हैं। सप्लायर की पहचान करण पुत्र संजीत निवासी खड़क मंगोली जिला पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है।


















































