कार्यक्रम में 194 समस्याओं का हुआ निपटारा, 101 लोगों को जांचा स्वास्थ्य फर्स्ट वर्डिक्ट। गगरेट मरवाड़ी में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम हुआ आयोजित कर 194 समस्याओं का किया निपटारा 101 लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं 12 लोगों की जमीन का इंतकाल मौके पर हुआ। अधिकारी जनता से जुड़े व क्षेत्र के विकास कार्यों को तरजीह दे। चैतन्य शर्मा गगरेट, नेहा पराशर गगरेट विस के गांव मरवाड़ी में शुक्रवार को "प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम" का आयोजन किया गया, जिसमे 194 जनसमस्याओं को सुना गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार घनारी रोहित कंवर ने की, जबकि गगरेट के नवनिर्वाचित विधायक चैतन्य शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जहां प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा रहा। वहीं, मरवाड़ी के अलावा गणु मदवाड़ा, दौलतपुर चौक, रायपुर सहित आधा दर्ज पंचायत के लोगों ने पहुंचकर अपनी शिकायतें रखीं। विधायक चैतन्य शर्मा की मौजूदगी में अधिकारियों ने लोगों को राजस्व, लोक निर्माण विभाग, रास्ता निर्माण, बिजली, कृषि, वन, जल शक्ति विभाग और नपं दौलतपुर चौक से संबंधित पेश आ रही समस्याओं को रखा, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र भी जारी किए गए। तहसीलदार रोहित कंवर ने बताया कि मरवाड़ी में कुल 194 समस्याओं को सुना गया, जिनमे से कुछ शिकायतों का निपटारा कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के निवारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को भेज दिया गया। इसके अतिरिक्त 101 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं 12 लोगों की जमीन का इंतकाल मौके पर हुआ। उन्होंने बताया कि प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम नई सरकार की नई पहल है, जिसके लिए जनता में विशेष उत्साह है, जबकि प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। इस मौके पर गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में उपस्थिति लोगों को संबाेधित करते हुए कहा कि गगरेट क्षेत्र में उनकी विकास प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर चौक सब तहसील एवं अमलेहड़ सहित कुछ स्वास्थ्य केंद्रों को प्रदेश सरकार द्वारा रिव्यु के चलते डी- नोटिफाइड किया गया है, लेकिन जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। विधायक के रूप में शपथ होने के इस मुद्दे को वो मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे, ताकि जनता को किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया की वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास में जनसहयोग करें, ताकि सब लोग मिलकर गगरेट विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसके लिए वह उनके आभारी है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजिंद्र सिंह, बीडीओ ओम पाल डोगरा, अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र धीमान, अश्विनी बंसल, अशोक परमार, सहायक अभियंता दिनेश जसवाल, दीपक जसवाल, पुलिस चौकी प्रभारी शीशपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यलयों को बंद करना कांग्रेस सरकार की नाकामी-राजेश ठाकुर फर्स्ट वर्डिक्ट। गगरेट हिमाचल प्रदेश में बढ़ती ठंड के बीच सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। पांच वर्ष बाद सत्ता में वापस आने वाली कांग्रेस और सत्ता गंवाने वाली बीजेपी यहां लगातार एक-दूसरे से टकरा रही हैं। अब नया विवाद यहां पूर्व सरकार के खोले कार्यालयों को गैर अधिसूचित करने को लेकर शुरू हुआ है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व बीजेपी सरकार की ओर से बिना किसी बजटीय प्रावधान और पर्याप्त बुनियादी ढांचे के खोले गए संस्थानों और कार्यालयों को गैर अधिसूचित कर दिया है। इसी पर बीजेपी हमलावर हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के 500 दे ज्यादा संस्थानों को गैर अधिसूचित (डी-नोटिफिएड) करने के निर्णय लेकर गगरेट भाजपा ने पूर्व विधायक राजेश ठाकुर की अगुवाई में रैली निकाल कर अपना विरोध प्रकट किया।इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के फैसलों को बदलना कांग्रेस सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही जिस तरहा जयराम सरकार के फैसलों को बदलने का कार्य किया है, उस से जनता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही गगरेट विधानसभा को जयराम सरकार द्वारा दिए दौलतपुर चौक में उप तहसील कार्यलय, गगरेट विस के तीन नागरिक हस्पताल,पशु अस्पताल को बिना समीक्षा किए ड-नोटिफिएड कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपना तो कुछ नही दिया, बल्कि पूर्व सरकार के फैसलों को बदलने का काम शुरु कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि हम सत्ता में आते ही दस दिन में 1500-1500 रुपए महिलाओं के लिए, ओपीएस, 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे, लेकिन अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए पूर्व सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यलयों को बंद कर रही है। उन्होंने कहा जब तक इन फैसलों को बदला नहीं जाता। भाजपा सड़कों पर उतर कर इनका विरोध करती रहेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक राकेश कालिया, भाजपा नेता सुशील कालिया व मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह सहित भारी संख्या महिला शक्ति व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। चिंतपूर्णी उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना जिला के घालुवाल में चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक में कहा कि छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्व स्तरीय अधोसंरचना का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरवाईं-चिंतपूर्णी सड़क सुधारीकरण के साथ-साथ यहां रोपवे तथा एस्केलेटर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के सरकारीकरण से आय में सुधार हुआ है। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रस्ट के इतिहास तथा इसके तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट में कुल 11 सदस्य हैं तथा इसका मासिक व्यय 1.28 करोड़ रुपए है। उन्हांेने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की 14 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा इन परियोजनाओं पर 39 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में वार्षिक 50 लाख श्रद्धालु आते हैं। इस अवसर पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
कहा, ऊना में विकास के नए कीर्तिमान हाेंगे स्थापित ममता भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अविनाश कपिला ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ललड़ी में सम्मानित किया। अविनाश कपिला ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री का नेतृत्व बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि विकास के मसीहा के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को जाना जाता है, हरोली का विकास मॉडल उनकी देन है, उनकी पहचान है। उन्होंने कहा कि लगातार मुकेश अग्निहोत्री ने विकास के एजंडे पर काम किया है, गांव व गरीब की बात की है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद की है। कपिला ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने लगातार अपने कद को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है, निश्चित रूप से जिला ऊना में ऐतिहासिक विकास हर विधानसभा क्षेत्र में होगा। उन्होंने कहा कि सारा ज़िला का नेतृत्व मुकेश अग्निहोत्री के साथ मिलकर के आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के नेता सतपाल रायजादा को लेकर जिस प्रकार से मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि ऊना का शेर सतपाल रायजादा है। उन्होंने कहा कि जिससे कार्यकर्ताओं में जोश है व कार्यकर्ता खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री व सतपाल रायजादा मिलकर के ऊना सदर के विकास को भी आगे बढ़ाएंगे और कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग कांग्रेस नेतृत्व को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को मिलेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस महासचिव अविनाश कपिला को सराहा। उन्होंने कहा कि कपिला संiठन के कर्मठ कार्यकर्ता है, सभी के लिए प्रेरणा है।
कहा, भाजपा में नेता विपक्ष बनने की चली हुई होड़, पहले बजट में बता देंगे क्या है एजेंडा? ओपीएस, एक लाख रोजगार, 300 यूनिट, 1500 रुपए महिलाओं को हर गारंटी होगी पूरी ममता भनोट। मैहतपुर हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने गृह जिला ऊना के पहले दौरे के दौरान मैहतपुर में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार किया है । मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्यादा जल्दी में लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार फेल हो गई, सरकार काम नहीं कर रही, वायदों को पूरा नहीं कर रही यह बातें करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मेरी सलाह है कि वह कांग्रेस सरकार की चिंता छोड़ कर यह चिंता करें कि सल्तनत डूबी है तो कैसे डूबी? इसका चिंतन करें? कांग्रेस सरकार कैसे चलेगी? कैसे वायदे पूरे करेगी? क्या काम करेगी? यह कांग्रेस पर छोड़ें, हम करना जानते हैं और करके बताएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर विपक्ष का नेता बनने के लिए होड़ लगी हुई है, एक-दूसरे को काटकर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए बयानबाजी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसके लिए बयानबाजी करें। आपस मे उलझे हमें फर्क नहीं, लेकिन कांग्रेस की सरकार मजबूती के साथ चलेगी, काम करेगी, हर वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हमने गारंटी दी है, जो जो गारंटी दी हैं, सारी पूरी होंगी। मुकेश ने कहा कि अभी तो सरकार का काम शुरू हुआ है, लंबा समय है अभी से भाजपा हताश और नाराज न हो। मुकेश ने कहा कि अभी से आंखों में आंसू आ गए हैं, अभी तो हमने दास्तान शुरू की नहीं की है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हर काम किया जाएगा। भाजपा के साथियों को मैं कहना चाहता हूं कि बह सरकार की चिंता छोड़ दें। उन्होंने कहा कि सरकार के पहले बजट में हम बता देंगे कि सरकार का एजेंडा क्या है? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम ओपीएस देंगे, एक लाख रोजगार देंगे, 1500 महिलाओं को देंगे, 300 यूनिट बिजली के फ्री देंगे, हर गारंटी को पूरा करेंगे। भाजपा सरकार के 6 महीने के फैसले पर पुनर्विचार हमारा अधिकार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंतिम समय में जिस प्रकार से बिना प्रशासनिक व बजट की अनुमति के निर्णय लिए हमने तो सत्ता में आने से पहले ही कहा था कि 6 महीने के निर्णय का पुनर्विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें कोई बुरी बात नहीं है, यह सामान्य प्रक्रिया है, जो ठीक लेने होंगे, उन्हें लागू किया जाएगा, जो ठीक नहीं होंगे उन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमारा अधिकार है, इस पर भाजपा को हल्ला नहीं करना चाहिए। पाईपों की खरीद व भर्ती जांच के दायरे में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग में किस प्रकार से पाइप पर खरीदी गई है। पाइप पर मैदानों में फेंकी गई हैं। भाजपा की सरकार पाइपों के जरिए महल बनाना चाहती थी, जो बना नहीं, हमने आदेश कर दिए हैं कि सभी पाइप गोदामों में भेजी जाएं। पाइपों की खरीद का, उनकी उपयोगिता का, उनके साइज की पूरी जानकारी मांगी गई है। पाइपों की खरीद व भर्ती जांच के दायरे में है और इस पर कार्रवाई होगी। एचआरटीसी के बदलेंगे दिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास परिवहन विभाग भी है ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में परिवहन निगम 1350 करोड़ पर के घाटे में हैं, बुरा हाल है, 1000 बसों की जीरो वैल्यू है, 6 परसेंट रूट फायदे में है, 94 परसेंट रूट घाटे में है। सामाजिक जिम्मेदारियां है, वाे भी निभानी है, काफी दिक्कतें हैं, लेकिन एचआरटीसी के दिन बदले यह चुनौतीपूर्ण है। हमारे पास विभाग हैं और इस काम करेंगे और हालात बदलेंगे। सिंचाई ,सीवरेज व तटीयकरण प्राथमिकता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास से सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में विकास को आगे बढ़ाएंगे, पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विकास एक एजंडे के तहत किया जाएगा। ऐसा विकास जो न पहले हुआ, न आगे होगा, मिलकर के हम काम करेंगे, सिंचाई, सीवरेज व तटीयकरण यह हमारी प्राथमिकता होगी और हर क्षेत्र में काम करेंगे बेहतरीन काम करके जनता को बताएंगे। मुख्यमंत्री हाईकमान से बात कर जल्द बना देंगे मंत्रिमंडल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल बनाना कोई बड़ा मसला नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु हाईकमान से चर्चा कर रहे हैं और जल्द मंत्रिमंडल गठित हो जाएगा और सबसे पहले मीडिया को ही पता लगेगा।
डॉ. आर्य के नेतृत्व में मुकेश अग्निहोत्री का हुआ स्वागत ममता भनोट । ऊना हिमाचल के पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का पहली बार मेहतपुर प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। मुकेश अग्निहोत्री का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समता आंदोलन के राज्य अध्यक्ष डॉ. केआर आर्य व इंटर के वरिष्ठ नेता कामरेड जगतराम के नेतृत्व में आर्य ईएनटी अस्पताल परिसर में अभिनंदन किया गया। डॉ. केआर आर्य के नेतृत्व में मुकेश अग्निहोत्री को पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए, जोरदार नारेबाजी भी की गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, विधायक चैतन्य शर्मा ,सूदर्शन बबलू, अविनाश कपिला अन्य कांग्रेस के नेता भी उपस्थित रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। डॉ. आर्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिला का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरोली से लगातार पांच बार शानदार जीत दर्ज करने वाले मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के कद को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी शुभकामनाएं हैं। मुकेश अग्निहोत्री सफलता के साथ विकास को नई ऊंचाइयों देंगे। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के तहत यहां मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में बेहतरीन काम होगा। वहीं, परिवहन विभाग को एक क्रांतिकारी नेता का नेतृत्व मिला है, जिससे निश्चित रूप से आने वाले समय में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे महत्वपूर्ण भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से शानदार काम होगा। धार्मिक संस्थानों के साथ-साथ संस्कृति को बढ़ावा देने का काम भी होगा, ऐसा हमें विश्वास है। डॉ. आर्य ने कहा कि जिला ऊना का समस्त नेतृत्व मुकेश अग्निहोत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगा और उनके निर्देशों का पालन किया जाएगा। डॉ. आर्य ने पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के नेतृत्व को भी सराहा। उन्होंने कहा कि रायजादा के नेतृत्व में ऊना के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।
कहा, भाजपा कार्यकर्ता अपने नेतृत्व के साथ चट्टान की तरह खड्डा है झूठे वायदों व जनता को बरगला कर आई कांग्रेस सत्ता में ममता भनोट। ऊना जिला ऊना किसान मोर्चा के अध्यक्ष, हरोली भाजपा के नेता एवं कृषि अनुसंधान संस्थान खुम्ब सोलन के सदस्य धर्मेंद्र राणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदले की भावना से काम करने पर लताड़ लगाई है। शुक्रवार को जारी बयान में धर्मेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस पुरानी परंपराओं को स्थापित कर रही है, बदले की भावना से काम करते हुए साजिश करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने लगातार काम करने का काम किया था, एक भी बदले की भावना का फैसला नहीं लिया था, न ही कांग्रेस द्वारा खोले गए किसी संस्थान को बंद किया, यह काम करने और काम को रोकने वालों में फर्क है। राणा ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों को रोकने का काम कर रही है, अदला-बदली का काम कर रही है। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि जनता ने जनादेश दिया है और यह जनादेश भाजपा ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि यह जनादेश मात्र 1% वोट का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से लोक लुभावने वायदे किए, जिस प्रकार से जनता को बरगलाया यह उसका परिणाम है की विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत लेने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि यदि विकास पर नजर जाएं, तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास के कार्य अधिक तेज गति से हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग मिला है, कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने सहयोग किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सहयोग रहा, भाजपा संग़ठन का सहयोग रहा और लगातार विकास को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल को शिखर पर पहुंचाने का काम किया है, उसमें बेहतरीन काम सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, तो सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु भाजपा सरकार के निर्णय की समीक्षा के आदेश कर रहे हैं। संस्थानों को बंद करने की बात कर रहे हैं, इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस बदले की भावना मन में लेकर काम कर रही है, ऐसी भावना सही नहीं है। राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता भाजपा के नेतृत्व के साथ खड़ा है किसी भी प्रकार की तानाशाही को सहन नहीं किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की असफलता तो यही है कि अभी कुर्सी पर बैठे ही हैं। सीमेंट उद्योग आंखें दिखा रहे हैं और मुख्यमंत्री अपने विधायकों के साथ जोड़ो यात्रा पर हैं, उन्हें जो रोजगार, उद्योग दिखाई नही दे रहा है, मुख्यमंत्री को इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी से साबित होता है कि यह नेतृत्व कितना गंभीर है। राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बदले की भावना से होने वाले कार्यों की निंदा करती है और हमारी मांग है कि सरकार प्रतिशोध की भावना को छोड़ कर के जो वादे किए हैं, उन पर काम करें और भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के नाते जनता की आवाज को उठा कर के सही भूमिका अदा करेगी।
ममता भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ,कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सभी विधायकों के साथ राजस्थान के दोसा में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जाेड़ाे यात्रा में 100 दिन पूरे होने पर भाग लिया। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा की सोच, लक्ष्य शानदार है, यह यात्रा भारत को जोड़ने का काम कर रही है ,भाजपा द्वारा जो नफरत की राजनीति फैलाई जा रही है, उसको मुंह तोड़ जवाब मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस कर्मठता के साथ लगातार जनता के बीच भारी जन सैलाब के साथ यात्रा को कर रहे हैं, यह अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए एक ऐसा कदम है, जो जनता से जोड़ करके आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार का मुकाबला कर रहे हैं, केंद्र सरकार की नीतियों का पर्दाफाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार तानाशाही व लोकतंत्र की मर्यादा को तोड़कर निजीकरण कर रही है। चंद लोगों के हाथों में व्यापार को सौंपा जा रहा है। देश के संस्थानों को सौंपने का काम कर रही है, उसका का डटकर मुकाबला कांग्रेस का नेतृत्व कर रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से भारत जोड़ो जात्रा की सफलता के साथ है। राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही है। मुकेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में देवभूमि की जनता ने कांग्रेस को सत्ता में पूर्ण बहुमत से लाकर जो विश्वास नया दिया है। यह देश में नई रोशनी फैलाने का काम करेगा। मुकेश ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, प्रभारी राजीव शुक्ला सहित समस्त नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश को गांव, गरीब, किसान, बागबान, खेत, युवा व हर वर्ग के कल्याण की नीतियों को बना करके आगे बढ़ा कर आत्मनिर्भर बनाने का काम प्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व करेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रदेश की नेतृत्व को सराहा है। प्रदेश के नेतृत्व को सरकार बनने पर बधाई दी है और जनता की सेवा करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया है, जिस पर काम करते हुए हम सब आगे बढ़ेंगे।
भारत पेट्रोलियम के माध्यम से ऊना शहर व आसपास के क्षेत्रों में गैस पाइप लाइन से गैस रसोई के लिए पहुंचाने का काम शुरू हो गया है, इससे जहां इंधन की बचत होगी, वहीं किफायती दाम पर यह गैस उपभोक्ता को मिल पाएगी। गुरुवार को रक्कड़ कॉलोनी स्थित दयाल होटल में भारत पेट्रोलियम के उत्तर क्षेत्र के रीजनल मैनेजर गौरव व उनकी टीम ने गैस पाइपलाइन से ईंधन पहुंचाने की शुरुआत की। अब दयाल होटल में गैस पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचेगी। जो सस्ती भी होगी। भारत पेट्रोलियम की टीम में अनुपम श्रीवास्तव टेरिटरी मैनेजर, अमरबीर सिंह सहायक प्रबंधक, पवन जेतिक के आयुष, जेतिक प्रबंधक दयाल होटल उपस्थित रहे। इस दौरान गौरव ने बताया कि पाइप लाइन से गैस आने से प्रबंधकों की बचत होगी। उन्होंने दयाल होटल प्रबंधन को बधाई दी । वहीं दयाल होटल के प्रबंधक पवन जेतिक,आयुष जेतिक ने भारत पेट्रोलियम की टीम का आभार जताया और कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि पाइप लाइन के माध्यम से गैस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह सस्ती होगी और इसका लाभ मिलेगा।
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय इंटर कालेज चेस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ हुआ। इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्यथिति ज्वाइंट डायरेक्टर इंडस्ट्री अंशुल धीमान ने शिरकत की। इस टूर्नामेंट में कुल 28 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसमे लड़कों की 22 टीमें और लडकियों की 6 टीमें शामिल है। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य डॉ रमन कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और खिलाडियों को खेल भावना से खेलने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी शह-मात के खेल में भी सकरात्मक उर्जा के साथ खेलें। इस टूर्नामेंट के अवसर पर मुख्यतिथि अंशुल धीमान ने कहा कि आजकल युवा मोबाइल की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, इसीलिए छात्रों में खेलों की भावना को कायम रखने के लिए हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं।
कहा, नया नेतृत्व जनता की आवाज को समझता है फर्स्ट वर्डिक्ट। ममता भनोट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व सह-संयोजक एवं कांग्रेस के नेता डॉ. केआर आर्य ने कांग्रेस पार्टी की नई सरकार के नए नेतृत्व को बधाई दी है। केआर आर्य ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व सरकार के नए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी है। केआर आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हर वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा इस नेतृत्व ने संघर्ष किया है। नया नेतृत्व जनता की आवाज को समझता है व भविष्य में जनता के हित में अनेकों विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का काम नेतृत्व करेगा। सरकार जनता की अपेक्षाओं पर जनादेश पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का सहयोग है। वहीं, वीरभद्र सिंह के विजन को आगे बढ़ाने की क्षमता है। केआर आर्य ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को आने वाले समय में जनता के बीच ले करके जाएं। सरकार की नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचे इसका विशेष ध्यान दें। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह को नई सरकार कांग्रेस के बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा सुक्खू व मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस के कदावर नेता है। दोनों नेताओं का कांग्रेस में बड़ा योगदान है। केआर आर्य ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में बेहतर कार्य किए व भाजपा पार्टी को बैकफुट पर धकेल दिया। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने जो कार्य किए है, उसका नतीजा उपचुनावों में चार जीत दर्ज करवा साबित किया है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री आगे भी जनता हित में बेहतर कार्य करेंगे।
कहा, यह जनता की सरकार है ठोक बजाकर काम करेगी भाजपा के विजय रथ को रोक दिया देवभूमि ने ओपीएस, 300 यूनिट बिजलीं,1500 महिलाओं को हर गारंटी हाेगी पुरी ममता भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंद्र सुक्खु, मुख्यमंत्री व उनकी जोड़ी नंबर वन है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं जब मंत्री था, तब सुखविंद्र सुक्खु कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं और हमारा आपसी तालमेल बेहतर है और हम मिलकर के सब एकजुटता के साथ प्रदेश के हित में काम करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह सरकार जनता की सरकार है, जनता के लिए है और जनता के काम को तेज गति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ सरकार काम करेगी, राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ काम करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश को अपना आशीर्वाद दे रहा है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी नेताओं ने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए निर्देश दिए और हिमाचल को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने जनता के साथ हर गारंटी को पूरा करने का वादा किया है और हमारा काम है कि हम उनके हर अक्षर का पालन करें और प्रदेश की कैबिनेट में ओपीएस, 300 यूनिट बिजली के,1 लाख रोजगार के अवसर, 1500 महिलाओं को देने के साथ अन्य निर्णय तय समय में करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्थाओं के अनुसार निर्णय को आगे बढ़ाया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों के साथ जो वादा किया है, उसको पूरा करना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार मजबूत है,स्थिर है, 5 साल ठोक-बजा कर के काम करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शोर कर रही थी कि कांग्रेस मुक्त हो रही है। कांग्रेस यहां आ नहीं पाएगी, कांग्रेस का नेता कौन है? जनता ने जनादेश से सब बता दिया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि ने भाजपा के विजय रथ को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने बता दिया है कि मुद्दों की अहमियत क्या है? उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता के जनादेश को सर्वोपरि रखते हुए हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। केंद्र के पास मजबूती से पक्ष रखेंगे मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल के हक को लिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश देश का अभिन्न अंग है, हिमाचल प्रदेश संघीय ढांचे का मजबूत राज्य है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को के पक्ष को मजबूती के साथ हम रखेंगे। प्रतिभा सिंह ने पार्टी मजबूत की, सब है एकजुट मुकेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को मजबूत किया है और सभी नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में तख्त और ताज बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जहां जनता का सम्मान होगा, जनता की सुनी जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता का मान सम्मान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह के सपनो को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी विधायकों का भी आभार व्यक्त किया। राजनीतिक रूप से दर्ज मामले वापस होंगे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो राजनीतिक मुकदमें राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए हैं, उनको वापस करने का हमने वादा किया है और सरकार की कार्यप्रणाली शुरू होने के बाद ऐसे राजनीतिक मुकदमों को वापस करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे वह राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं पर हो, चाहे वह कर्मचारियों पर हो ऐसे सभी राजनीतिक द्वेष के तहत दर्ज मामले वापस करेंगे।
कार में सवार लोगों को आई चोटें जिला अस्पताल इलाज के लिए किया दाखिल ममटा बनाेट। ऊना ऊना में आज सुबह झालेड़ा से उन्ना की तरफ आ रही एक कार बचत भवन के करीब डिवाइडर से टकराने के कारण पलट गई, जिस कारण कार में आग लग गई और कार धू-धू कर जलकर राख हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार डिवाइडर से टकराने के बाद उसके दोनों टायर का भाग नीचे से निकल गया, जिस कारण कार बचत भवन की दीवार के साथ पलट गई और धू-धू कर जल कर राख हो गई। कार में सवार युवकों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यही सभी कार स्वार ऊना जिला के रहने वाले हैं। आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। कार मे बैठे कर्ण पुत्र रूप लाल अदित्या पुत्र मनोज निबासीगण समूरकलां थाना ऊना को ममूली चोटें दीवार से टकराने समय लगी हैं। कार के जलने से लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है व वचत भवन में बने डाकघर की खिड़कियां भी बाहर की तरफ से जल गई हैं।
पांवटा साहिब में भाजपा के तीन बागी उम्मीदवारों के मैदान में होने से क्या निवर्तमान ऊर्जा मंत्री बेहतर कर पाएंगे, इस सवाल पर आठ दिसंबर को आये नतीजों ने विराम लगा दिया है। सुखराम चौधरी ने तमाम कयासों को गलत साबित करते हुए बड़े मार्जिन से चुनाव जीता। जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी इस सीट से छठी बार भाजपा टिकट के साथ मैदान में थे। चौधरी ने 1998 में हार के साथ शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद 2003 और 2007 में वे जीते। तब इस सीट का नाम पौंटा दून था, फिर 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट पौंटा साहिब हो गयी। 2012 में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा लेकिन 2017 में वे फिर जीते। इसके बाद वर्ष 2020 में हुए जयराम कैबिनेट के विस्तार में उन्हें मंत्री पद भी मिल गया। सुखराम चौधरी इस बार जीत का चौका लगाने के फ़िराक में थे और वे सफल भी हुए। सुखराम चौधरी ने 8596 मतों से जीत हासिल की। उधर, कांग्रेस ने फिर इस सीट से किरनेश जंग को मैदान में उतारा। किरनेश पहली बार 2003 में लोकतान्त्रिक मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। फिर 2007 में कांग्रेस के टिकट पर हारे। 2012 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया लेकिन वे निर्दलीय चुनाव जीतने में कामयाब रहे। पर 2017 में कांग्रेस टिकट पर फिर हार गए। ऐसे में इस बार कांग्रेस से उनके टिकट को लेकर संशय बना हुआ था लेकिन आखिरकार उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया। ये किरनेश जंग का पांचवा चुनाव था और उनके खाते में सिर्फ एक जीत है। स्वाभाविक है ऐसे में उनके लिए इस बार जीत हासिल करना बेहद जरूरी था लेकिन वे इस बार भी चुनाव हार गए। अब निसंदेह हार के बढ़ते क्रम से किरनेश जंग की राह बेहद मुश्किल होने वाली है। खेर, निवर्तमान ऊर्जा मंत्री के जीतने से पांवटा साहिब में भाजपा फिर पावर में आ गयी है
आख़िरकार कसौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने 15 वर्षों के बाद वापसी कर ही ली। बीते तीन चुनावों की तरह इस बार भी कसौली सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस बार निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के साथ भाजपा की पूरी टीम जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में थे, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और विनोद सुल्तानपुरी जीत का सूखा खत्म करने के लिए जदोजहद करते दिखे। डॉ राजीव सैजल खुद जीत को लेकर आश्वस्त थे लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने इस बार चुनाव जीत कर निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के सियासी चौका लगाने के फ़िराक पर पानी फेर दिया और 6768 मतों से जीत हासिल कर ली। अतीत पर गौर करें तो कसौली निर्वाचन क्षेत्र लम्बे अर्से तक कांग्रेस का गढ़ रहा। 1982 से 2003 तक हुए 6 विधानसभा चुनावों में से पांच कांग्रेस ने जीते और पांचों बार प्रत्याशी थे रघुराज। सिर्फ 1990 की शांता लहर में एक मौका ऐसा आया जब रघुराज भाजपा के सत्यपाल कम्बोज से चुनाव हारे। 2003 में प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनी और वीरभद्र सरकार में रघुराज मंत्री बने। मंत्री बनने के बाद कसौली के लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी और शायद इसी का खामियाजा रघुराज को 2007 में उठाना पड़ा, जब वे चुनाव हार गए। इसके बाद राजीव सैजल ने जीत की हैट्रिक लगाकर जयराम सरकार में मंत्री पद भी हासिल किया। वर्ष 2012 में कांग्रेस ने चेहरा बदला और युवा विनोद सुल्तानपुरी को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया। दो युवा नेताओं के बीच इस चुनाव में कांटेदार टक्कर हुई और हार व जीत का मार्जिन भी काफी करीबी रहा। राजीव सैजल ने विनोद सुल्तानपुरी को मात्र 24 मतों से शिकस्त दी। वर्ष 2017 में कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों ने एक बार फिर इन्हीं दोनों प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार दिया। इस बार भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि डा. सहजल ने वर्ष 2012 के मार्जिन व अपनी स्थिति को थोड़ा बेहतर करते हुए 442 मतों से जीत प्राप्त की। लगातार दो चुनावों में मामूली अंतर से हार का मुंह देख रहे कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी के लिए वर्ष 2022 का चुनाव उनके राजनीतिक करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण था। कांग्रेस के टिकट चाहवानों को दरकिनार करते हुए विनोद सुल्तानपुरी एक बार फिर पार्टी टिकट पाने में कामयाब रहे। भाजपा ने भी जीत की हैट्रिक लगा चुके डा. राजीव सैजल पर ही दांव खेला। तीसरी बार विनोद सुल्तानपुरी और राजीव सैजल चुनावी मैदान में आमने सामने थे। नतीजन भाजपा के 15 सालों के तिलिस्म को तोड़ते हुए विनोद सुल्तानपुरी ने कसौली में वापसी करवाई।
जिला कांगड़ा प्रदेश की सियासत का रास्ता प्रशस्त करता है और कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा हमेशा से हाई रहा है। नूरपुर भाजपा के तेजतर्रार नेता राकेश पठानिया का क्षेत्र है। बावजूद इसके इस बार चुनाव से पहले ही भाजपा में काफी उठापठक और अंतर्कलह देखने को मिली। दरअसल भाजपा के जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का चुनाव से पहले ही काफी सक्रिय दिखे और लगातार टिकट की मांग करते आये। निक्का ने यह तक ऐलान कर दिया था कि यदि पार्टी टिकट नहीं देती है तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। निक्का ने विभिन्न रैली और आयोजनों में उनके साथ जन समर्थन का बेहतर प्रदर्शन किया। शायद पार्टी निक्का के शक्ति प्रदर्शन से भांप चुकी थी कि निक्का अगर बागी लड़ते है तो भाजपा को इसका नुकसान होगा। नतीजन भाजपा ने रणवीर सिंह निक्का को टिकट दिया और राकेश पठानिया को फतेहपुर भेज दिया। निक्का ने बेहतरीन तरीके से चुनाव लड़ा और बड़े मार्जिन के अंतर् से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय महाजन को हरा दिया। हालाँकि नूरपुर सीट पर तो निक्का का सिक्का चला लेकिन राकेश पठानिया फतेहपुर सीट पर चुनाव हार गए। उधर, नूरपुर निर्वाचन क्षेत्र में पिछले चार चुनाव के नतीजों पर गौर फरमाएं तो यहाँ की जनता ने हर पांच वर्ष में बदलाव किया है। 2003 के विधानसभा चुनाव में सत महाजन ने कांग्रेस को इस सीट पर जीत दिलाई। 2007 के विधानसभा चुनाव में राकेश पठानिया आज़ाद उमीदवार के रूप में मैदान में उतरे और जीत का परचम लहराया। 2012 में कांग्रेस ने अजय महाजन पर दांव खेला और जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताया। 2017 के विधानसभा चुनाव में राकेश पठानिया भाजपा में शामिल हुए और इस सीट पर भाजपा की जीत हुई। इस बार कांग्रेस ने फिर अजय महाजन को टिकट दिया था जबकि भाजपा ने निक्का को चुनावी मैदान में उतार था। इस चुनाव में नूरपुर में रणवीर सिंह निक्का ने जीत दर्ज की है और पहली बार विधानसभा पहुंचे, जबकि अजय महाजन विजय प्राप्त नहीं कर सके।
जिला किन्नौर में इस बार भी विधानसभा चुनाव में भरपूर रोमांच देखने को मिला। पहले दिन से ही कांग्रेस और भाजपा दोनों तरफ जमकर खींचतान दिखी। कांग्रेस में जहाँ सीटिंग विधायक और वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी का टिकट अंतिम समय तक लटका रहा, तो भाजपा ने पूर्व विधायक तेजवंत नेगी का टिकट काटकर युवा सूरत नेगी को मैदान में उतारा। खफा होकर तेजवंत भी चुनावी समर में कूद गए और इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। नतीजन, भाजपा के बगावत का फायदा कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी को मिला और जगत नेगी हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। जगत सिंह नेगी को 20696 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी सूरत नेगी को 13732 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा के बागी तेजवंत नेगी ने 8574 मत लेकर भाजपा को डैमेज किया। किन्नौर के चुनावी इतिहास पर नज़र डाले तो अब तक सिर्फ ठाकुर सेन नेगी (तेते जी) ही जीत की हैट्रिक लगा सके है। ठाकुर सेन नेगी 1967 से 1982 तक लगातार चार चुनाव जीते। दिलचस्प बात ये है कि वे तीन बार निर्दलीय और एक बार लोकराज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते। फिर वे भाजपा में शामिल हो गए और एक बार 1990 में भाजपा टिकट से भी जीतने में कामयाब हुए। ठाकुर सेन नेगी के अलावा जगत सिंह नेगी ही इकलौते ऐसे नेता है जो हैट्रिक लगाने में सफल हुए है।
फतेहपुर भाजपा के टिकट आवंटन के बाद सबसे चर्चित सीटों में से एक है। दरअसल ये वो सीट है जहाँ भाजपा ने नजदीकी निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी इम्पोर्ट किया है। नूरपुर से विधायक और कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया को भाजपा ने इस मर्तबा फतेहपुर फ़तेह करने का जिम्मा सौपा है। वैसे भी डॉ राजन सुशांत के पार्टी छोड़ने के बाद से इस क्षेत्र में भाजपा कभी कांग्रेस को जोरदार टक्कर नहीं दे पाई है। बगावत मानो यहाँ भाजपा की नियति बन चुकी है। यहाँ पार्टी दो उपचुनाव सहित लगातार चार चुनाव हार चुकी है। ऐसे में पार्टी ने इस बार राकेश पठानिया को उतार कर बड़ा गैम्बल खेला है। दरअसल इस क्षेत्र में पार्टी टिकट के दो मुख्य दावेदार थे, बलदेव ठाकुर और कृपाल परमार। पिछले चुनावों को देखे तो पार्टी अगर एक को टिकट देती है, तो दूसरा नाराज हो जाता है। संभवतः पार्टी को लगा हो किसी तीसरे को लेकर पार्टी को एकजुट किया जा सकता है। पर दाव उलटा पड़ गया। कृपाल ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा है। दिलचस्प बात तो ये है कि कृपाल को मनाने के लिए खुद पीएम मोदी का फोन आया था, जो काफी वायरल भी हुआ। पर पीएम के मनाने पर भी कृपाल माने नहीं। अब कृपाल पर मतदाताओं की कितनी कृपा रही, ये देखना रोचक होगा। तो वहीं कभी भाजपा के नेता रहे पूर्व सांसद राजन सुशांत इस बार आम आदमी पार्टी से मैदान में है। पर डॉ राजन सुशांत का प्रचार प्रसार इस बार ज्यादा आक्रामक नहीं दिखा है। पर इस क्षेत्र से वो चार बार विधायक रहे है और उनका एक सेट वोट बैंक है जिसके चलते उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। उधर कांग्रेस ने एक बार फिर भवानी सिंह पठानिया को मैदान में उतारा है। कांग्रेस में भवानी के नाम को लेकर कोई विरोध नहीं दिखा। भवानी सिंह पठानिया कॉर्पोरेट जगत की नौकरी छोड़कर अपने पिता स्व सुजान सिंह पठानिया की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए फतेहपुर लौटे है। पर पिछले चुनाव को जीत कर भवानी ने ये साबित कर दिया था की वे राजनीति के लिए नए नहीं है। बहरहाल कांग्रेस में 'जय भवानी' का नारा बुलंद है और समर्थक तो उन्हें भावी मंत्री भी बताने लगे है। जानकारों का मानना है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और भवानी भी ये चुनाव जीतते है तो उन्हें मंत्री पद या कोई अहम ज़िम्मेदारी मिल सकती है। बहरहाल, भवानी और विधानसभा के बीच भाजपा के बड़े नेता और मंत्री राकेश पठानिया, कृपाल परमार और राजन सुशांत जैसे दिग्गज है। अब फतेहपुर में युवा जोश की जीत होती है या अनुभव की, ये तो नतीजे ही तय करेंगे।
** मुश्किल हो सकती है भाजपा और आप की राह 'प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, सुक्खू भाई जैसा हो' ,चुनाव प्रचार के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र में ये नारा खूब बुलंद रहा। इस बार सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे है। नादौन में जहाँ भी सुक्खू प्रचार के लिए पहुंचे, समर्थक ये ही नारा दोहराते दिखे। इस बार कांग्रेस ने बेशक सामूहिक नेतृत्व में और बगैर सीएम फेस के चुनाव लड़ा है ,लेकिन इसमें कोई संशय नहीं है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और नादौन विधानसभा सीट से सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव जीत कर आते है तो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सुक्खू का दावा बेहद मजबूत है। नादौन की सियासी फ़िज़ाओं में सुगबुगाहट तेज़ है कि मुमकिन है इस बार नादौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री मिल जाएँ। ऐसे में जाहिर है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भावी सीएम फैक्टर का लाभ इस चुनाव में सुक्खू को मिला हो। नादौन के इतिहास की बात करें तो नादौन विधाभसभा सीट यूँ तो कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां से नारायण चंद पराशर तीन बार विधायक रहे। नारायण चंद पराशर के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस सीट पर राज किया है। 2003 से अब तक सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन सीट पर तीन बार जीत चुके है, हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में सुक्खू को 6750 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पर फिर 2017 में सुक्खू ने जीत हासिल की। कांग्रेस में सुक्खू के अलावा कभी कोई अन्य चेहरा विकल्प के तौर पर नहीं उभरा। इस बीच भाजपा की बात करे तो एक बार फिर विजय अग्निहोत्री मैदान में है। अग्निहोत्री एक दफा सुक्खू को पटकनी भी दे चुके है और इस बार फिर मैदान में डटे हुए है। नादौन में भाजपा के लिए ऐसा भी कहा जाता है कि अगर यहां भाजपा एकजुट हो जाए तो शायद कांग्रेस की राह इतनी आसान न हो। अब भाजपा एकजुट है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीँ इस बार आम आदमी पार्टी ने नादौन के सियासी समीकरण ज़रूर बदले है। दरअसल इस बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल ने पुरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा है। अब देखना ये होगा कि शैंकी किसके वोट बैंक में कितनी सेंध लगाते है। नादौन में फिलवक्त सुक्खू जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। सुक्खू ने भावी सीएम के टैग के साथ चुनाव लड़ा है। ऐसे में जाहिर है इसका लाभ भी उन्हें मिलता दिख रहा है। बहरहाल, जनादेश ईवीएम में कैद है और सभी अपनी -अपनी जीत का दावा कर रहे है।
कहा, हिमाचल में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार पहली कैबिनेट में ओपीएस, 300 यूनिट निशुल्क देने का वायदा करेंगे पूरा भाजपा की परेशानी बता रही की हार को सामने देख रहे हैं नेता ममता भनोट। ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर एक बार फिर से कड़ा प्रहार किया है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जारी एक प्रेस बयान में दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनावों के बाद हकीकत का सामना कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अब मेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद कर देना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है, लेकिन जिस प्रकार से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सपने देख रहे हैं, वह कभी पूरे होने वाले नहीं है, रिवाज नहीं तख्त व ताज बदल रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने जनादेश दिया है और 8 दिसंबर को कांग्रेस के पक्ष में होगा। मुकेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आकर पहली कैबिनेट में कर्मचारियों के साथ किए गए वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली के निःशुल्क दिए जाएंगे, 1500 रुपए महिलाओं को देने का वायदा पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो गारंटी जनता को दी हैं, वह गारंटी कांग्रेस तय समय में पूरा करेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मजबूत है, कांग्रेस पार्टी एकजुट है, ऐसे में भाजपा को कांग्रेस की चिंता छोड़ कर अपनी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी गुटबाजी के साथ-साथ अनेक प्रकार के विद्रोह का सामना कर रही है और 8 तारीख के बाद भाजपा में सिरफुटेल की स्थिति होना तय है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व देश में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रहा है ।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत जिस प्रकार से जनसमर्थन मिल रहा है, यह अपने आप में कांग्रेसी नेतृत्व यह प्रति जनता का बढ़ता विश्वास है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने साम-दाम-दंड-भेद की नीति को अपनाकर जिस प्रकार से चुनावों को जीतने का प्रयास करती है, उसकी असलियत अब खुल गई है। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश सर्वोपरि होगा और जनता ने महंगाई, बेरोजगारी ,कर्ज सहित अनेक प्रदेश व देश हित के मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया है और जनता ने तय किया है कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बने। हम केंद्र के पास भीख नहीं मांगेंगे, हक लेंगे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में सत्ता में आकर वादों को पूरा करेगी, आर्थिक संसाधनों में मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के पास भीख नहीं मांगेंगे, बल्कि हिमाचल प्रदेश का हक लेने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हक पर केंद्र को कुंडली नहीं मारने दी जाएगी। जनता की सोच व वीरभद्र के सपनो साकार करेंगे मुकेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास में आगे बढ़ाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सोच व प्रदेश के आधुनिक निर्माता वीरभद्र सिंह के सपनों को साकार करने के लिए कदम आगे बढ़ाए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को हरसंभव सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता की सरकार होगी, जनता के लिए होगी, इसमें जनता के हक की आवाज को बुलंद कर जमीन पर विकास के कार्य किए जाएंगे।
64 महिलाओं को 1.44 लाख का नि:शुल्क राशन वितरण स्व. डॉ. निर्मल बस्सी की याद में सभी 64 पात्र महिलाओं को कंबल भी दिया ममता भनोट। ऊना हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत रविवार को होटल सुविधा पैलेस में जिला की चयनित 64 महिलाओं को तीन-तीन माह का 1.44 लाख रुपए का नि:शुल्क राशन वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य व पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक समिति अंब समाजसेवी सतीश शर्मा ने शिरकत की और अपने कर कमलों से महिलाओं को राशन वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक व समाजसेवी ओपी रत्न, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा व सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल ने की। कार्यक्रम के दौरान बस्सी परिवार की तरफ से स्व. डा. निर्मल बस्सी की याद में सभी 64 पात्र महिलाओं को एक-एक कंबल वितरित किया गया। हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंच संचालन संस्था के महासचिव नरेश सैनी ने बखूबी संभाला। मुख्यातिथि सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा जरूरतमंद वर्गो के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत है। उन्होंने कहा कि समाज को स्वयं आगे बढ़कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं पर दुखों का पहाड़ टूटा है, इनके जीवन में फिर से उजाला करने के लिए हिमोत्कर्ष आगे आई है। उन्होंने कहा कि अन्य व्यक्तियों को भी हिमोत्कर्ष के साथ जुड़कर समाजसेवा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानी सज्जन बधाई व साधुवाद के पात्र हैं। इस दौरान सतीश शर्मा ने अपनी और से हिमोत्कर्ष संस्था को 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प 10वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा इस प्रकल्प की शुरुआत हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह ने की थी। उन्होंने कहा कि अभी तक 500 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तक पात्र महिलाओं को 35 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष प्रति वर्ष पात्र महिलाओं का चयन एक वर्ष के लिए करती है। इस दौरान इन महिलाओं को हुई परिवारिक क्षति को पूरा करने के लिए सहयोग के रुप में राशन वितरित किया जाता है, ताकि महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं को प्रत्येक माह दिए जाने वाले 500 रुपए के सहयोग को बढ़ाकर 750 रुपए किया गया है। अब प्रत्येक महिला को 2250 रुपए का राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हिमोत्कर्ष एंबुलेंस सेवा भी चला रही है। वहीं जरुरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप भी प्रदान कर रही है। जतिंद्र कंवर ने कहा कि हिमोत्कर्ष दानी सज्जनों के सहयोग से सेवा कार्यो को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इसके लिए दानी सज्जनों का भी आभार प्रकट किया। इन्नर व्हील क्लब उमंग की सचिव सांची बस्सी ने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था की पौध स्व. कंवर हरि सिंह ने लगाई थी, अब मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर समाजसेवा के कार्यो को आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष हमेशा जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रही है। उन्होंने इसके लिए संस्था के प्रतिनिधियों को साधुवाद भी दिया। इन दानवीरों के सहयोग से चल रहा प्रकल्प हिमोत्कर्ष अमोदिनी विधवा महिला राशन वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का हर वर्ष सहयोग राशि के रूप में आर्शीवाद प्राप्त होता है, जबकि प्रकल्प में पूर्व विधायक ओपी रत्न, रविंद्रनाथ डोगरा, ओंकार चंद शर्मा, जितेंद्र कंवर, रमा कंवर, जगदीश्वर कंवर, दीपशिखा कौशल, अवतार सिंह सैणी, राजेंद्र शर्मा, पूजा कपिला, मनोज कुमार, मनोज कंवर, कल्याण चंद, शिव शशि कंवर, अक्षय कौशल, विजय कुमार आंगरा,तविशी लखनपाल, शशि शर्मा, कुलदीप सिंह दयाल, यशपाल सिंह ठाकुर, प्राण शर्मा फाऊंडेशन, कर्णपाल सिंह मनकोटिया, रविंद्र मेहता, रेणू मेहता, शेषपाल सिंह, जयगोपाल शर्मा, नरेंद्रजीत सिंह, रामनारायण, बाल किशन शर्मा, डा. जागृति दत्ता, बीके धीमान, कृष्णपाल सूद, कमला देवी, ज्योति लुंबा, रजनीश लुंबा, रोशनलाल शर्मा, प्रवीण बाला, एचएन सेठी, सुरेंद्र कपिला, रेखा जसवाल, दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, निशांत चौधरी, विजय लखनपाल, महिंद्र वर्मा, मेघा ओहरी,संदीप महाजन, मीना शर्मा, गायत्री शर्मा, सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा,सविता कौशल, सुरेश कुमार शर्मा, सोमनाथ कौशल, अवतार सैणी, राजपाल रत्न, संजीव कौल, शकुतंला देवी, दीपम सैणी, अमित अरोड़ा, राजकमल सिंह, शेषपाल सिंहउ व अन्य दानी सज्जनों ने संस्था को अमोदनी प्रकल्प में सहयोग किया है। ये रहे उपस्थित हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, दीपशिखा कौशल, प्रो. बीके शर्मा, महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, विजय साहनी, सुरेश शर्मा, ओसी शर्मा, अशोक ऐरी, राजपाल रत्न, सचिन बस्सी, सांची बस्सी, सुरेश कुमार शर्मा, बीके धीमान, दर्शन सिंह, मीना शर्मा, राज कुमार पठानिया, सुदेश अरोड़ा, सुमन पुरी, रमा कंवर, रेखा जसवाल, मोहिंद्र वर्मा, अजय शर्मा, रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद, सचिव संजीव अग्रिहोत्री, निशांत चौधरी, मनमीत सिंह, एमएम गर्ग, अश्वनी सैनी, मुनिंद्र अरोड़ा, राजन पुरी, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र मेहता, शेषपाल सिंह, रजनीश लुंबा, ज्योति लुंबा, सिम्मी चौधरी, रंजु देवी, मीना ठाकरु, निशा, उषा, विकास कौंडल, सुधीर चौधरी, पंकज कुमार, विजय आंगरा, बलदेव डोगरा, सोमनाथ कौशल, योगेश कौशल व नरेंद्रजीत सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
'प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, सुक्खू भाई जैसा हो' ,चुनाव प्रचार के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र में ये नारा खूब बुलंद रहा। इस बार सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे है। नादौन में जहाँ भी सुक्खू प्रचार के लिए पहुंचे, समर्थक ये ही नारा दोहराते दिखे। इस बार कांग्रेस ने बेशक सामूहिक नेतृत्व में और बगैर सीएम फेस के चुनाव लड़ा है ,लेकिन इसमें कोई संशय नहीं है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और नादौन विधानसभा सीट से सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव जीत कर आते है तो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सुक्खू का दावा बेहद मजबूत है। नादौन की सियासी फ़िज़ाओं में सुगबुगाहट तेज़ है कि मुमकिन है इस बार नादौन विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री मिल जाएँ। ऐसे में जाहिर है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भावी सीएम फैक्टर का लाभ इस चुनाव में सुक्खू को मिला हो। नादौन के इतिहास की बात करें तो नादौन विधाभसभा सीट यूँ तो कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां से नारायण चंद पराशर तीन बार विधायक रहे। नारायण चंद पराशर के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस सीट पर राज किया है। 2003 से अब तक सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन सीट पर तीन बार जीत चुके है, हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में सुक्खू को 6750 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पर फिर 2017 में सुक्खू ने जीत हासिल की। कांग्रेस में सुक्खू के अलावा कभी कोई अन्य चेहरा विकल्प के तौर पर नहीं उभरा। इस बीच भाजपा की बात करे तो एक बार फिर विजय अग्निहोत्री मैदान में है। अग्निहोत्री एक दफा सुक्खू को पटकनी भी दे चुके है और इस बार फिर मैदान में डटे हुए है। नादौन में भाजपा के लिए ऐसा भी कहा जाता है कि अगर यहां भाजपा एकजुट हो जाए तो शायद कांग्रेस की राह इतनी आसान न हो। अब भाजपा एकजुट है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीँ इस बार आम आदमी पार्टी ने नादौन के सियासी समीकरण ज़रूर बदले है। दरअसल इस बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल ने पुरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा है। अब देखना ये होगा कि शैंकी किसके वोट बैंक में कितनी सेंध लगाते है। नादौन में फिलवक्त सुक्खू जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। सुक्खू ने भावी सीएम के टैग के साथ चुनाव लड़ा है। ऐसे में जाहिर है इसका लाभ भी उन्हें मिलता दिख रहा है। बहरहाल, जनादेश ईवीएम में कैद है और सभी अपनी -अपनी जीत का दावा कर रहे है।
ऊना जिला की पांच विधानसभा सीटों में से जिस पार्टी को 3 सीटें हासिल होती है, प्रदेश में सरकार उसी पार्टी की बनती है। ये सियासी रिवाज 1998 से चला आ रहा है। चुनाव नतीजों पर निगाह डाले तो ऊना जिले की जनता ने जिस पार्टी की झोली में तीन सीटें डाली, प्रदेश में सरकार उसी पार्टी की बनी।1998 में भाजपा ने यहाँ तीन सीटें जीती, चिंतपूर्णी, संतोखगढ़ और कुटलैहड़। जबकि ऊना और गगरेट में कांग्रेस को जीत मिली थी। तब प्रदेश में भाजपा गठबंधन की सरकार बनी। इसके बाद 2003 में गगरेट, संतोखगढ़ और चिंतपूर्णी में कांग्रेस जीती, जबकि ऊना और कुटलैहड़ में भाजपा ने कब्जा जमाया। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। 2007 में ऊना, गगरेट और कुटलैहड़ में भाजपा जीती और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनी। इसी तरह 2012 में हरोली, चिंतपूर्णी और गगरेट में कांग्रेस को विजय श्री मिली और सरकार भी कांग्रेस की बनी। तीन सीट और सरकार का ये सिलसिला 2017 में भी कायम रहा जब भाजपा ने गगरेट, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ सीटें जीती और प्रदेश में फिर सत्ता वापसी की। अब इस बार भी मतदान हो चूका है और आठ दिसम्बर को तय होगा कि इस बार भी ऊना में 3-2 का रिवाज़ कायम रहता है या नहीं। इस बार के चुनाव पर निगाह डाले तो ऊना के कुटलैहड़ में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर का मुकाबला उन्ही के भांजे कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो से हुआ है। तो हरोली में कांग्रेस प्रत्याशी और सीएम पद के दावेदार मुकेश अग्निहोत्री के सामने भाजपा के प्रो. रामकुमार हैं। ऊना सदर में भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा से हुआ है। चिंतपूर्णी में भाजपा के सेटिंग विधायक बलवीर चौधरी और कांग्रेस ने नए प्रत्याशी सुदर्शन बबलू के बीच मुकाबला है। तो गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक राजेश ठाकुर दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस में कुछ दिन पहले आए चैतन्य शर्मा से है। 1993 के बाद कोई निर्दलीय नहीं जीता जिला ऊना की खास बात ये है कि 1993 के चुनाव में चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से जीते निर्दलीय उम्मीदवार हरिदत्त के बाद यहाँ हमेशा से मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच ही होता आया है। यानी की 1993 के बाद जनता ने कभी निर्दलीय या अन्य पार्टी के प्रत्याशी को मौका नहीं दिया। इस बार भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही दिख रहा है। अग्निहोत्री और कंवर, दोनों को पांचवी जीत की तलाश नजदीकी इतिहास पर निगाह डाले तो ऊना जिला की तीन सीटें परिवर्तन की साक्षी रही है। पर दो सीटें ऐसी है जहां राजनीतिक दल खूंटा गाड़ कर बैठे है। हरोली ( पहले संतोखगढ़ ) सीट पर कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री लगातार चार चुनाव जीत चुके है। इसी तरह कुटलैहड़ में कांग्रेस आखिरी बार 1985 में जीती थी। कुटलैहड़ में पिछले चार चुनाव भाजपा के वीरेंद्र कंवर ने जीते है। यानी मुकेश अग्निहोत्री और वीरेंद्र कंवर दोनों की निगाह इस बार जीत के पंजे पर है।
नेहा पराशर। गगरेट राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में कुछ आउटसाइडर घुस गए और ग्राउंड में बैठी छात्राओं के आसपास मंडराने लगे, जिसकी शिकायत छात्राओं ने प्राचार्य के पास की। सूचना मिलते ही कॉलेज स्टाफ हरकत में आया और आउटसाइडर्स को दबोच लिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस कॉलेज परिसर पहुंची, जिसे देखते ही आउटसाइडर्स की सारी सिटीपीटी गुम हो गयी। ऊक्त आउटसाइडर्स ने पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज प्रशासन से माफी मांग जान छुड़ाई और भविष्य में कभी भी कॉलेज में इस तरह न घुसने का वायदा करने पर उन्हें छोड़ा गया। कॉलेज के कार्यकारी डॉ. प्राचार्य नितिन शर्मा ने बताया कि कुछ आउटसाइडर्स कॉलेज परिसर में पकड़े गए थे, जिन्हें पुलिस के सपुर्द करके सबक सिखाया गया। उधर, चौकी प्रभारी एसआई शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर आउटसाइडर्स से पूछताछ की थी और उनके द्वारा माफी मांगने एवम भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की शर्त पर उन्हें छोड़ दिया गया। छः चालान करके पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और नाका लगाकर छः वाहनचालकों के चालान किया। चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले विशेषकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के आधा दर्जन चालान किये गए। उन्होंने आमजनमानस से आह्वान किया है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। अन्यथा पुलिस कड़ाई से पेश आएगी।
कहा, पूर्ण बहुमत की सरकार लाएंगी, समस्याओं का समाधान 8 दिसंबर की मतगणना इस दावे पर मोहर लगा देगी कर्ज, बेरोजगारी व महंगाई ओपीएस है हमारी प्राथमिकता ममता भनोट। ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार प्रदेश को आगे ले जाने के लक्ष्य के साथ काम करेंगी। गुरुवार को जारी ब्यान में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से जो इनपुट आया है,वह उत्साह बढ़ाने वाला है, कांग्रेस की सरकार बन रही है। यह दावा ठोक बजाकर हम कर रहे हैं और 8 दिसंबर की मतगणना इस दावे पर मोहर लगा देगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं व नेताओं की जो फीडबैक हम तक पहुंची है, उसका आकलन करने के बाद कांग्रेस पार्टी में हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि प्रदेश की जनता ने रिवाज कायम रहने के लिए मतदान किया है और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमने पहले ही कहा है कि देश की राजनीति को तय करेगा और निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आना भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरे की घंटी होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हक को लेकर रहेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ओपीएस देना, 1500 महिला को देना, 300 यूनिट बिजली के हर घर के फ्री करना, मनरेगा की दिहाड़ी को 350 करना सहित अन्य जो वायदे कांग्रेस पार्टी ने किए हैं। सभी को तय समय में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आगे ले जाने के लिए सबको साथ लेकर के चलना हमारी प्राथमिकता रहेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज भी भारतीय जनता पार्टी चाहे सरकार बनाने के सपनों में रहे, चाहे लाख दावे कर रही हो लेकिन भाजपा को जनता के बीच यह बताना चाहिए कि कर्ज कितना लिया चुनाव के समय में भी, ओवरड्राफ्ट कितना हुआ। क्यों कर्मचारियों पर आज भी शिकायतें कर, कार्रवाई करवाने पर भाजपा तुली हुई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि युवा के साथ धोखा, व्यापारी के साथ धोखा, हर वर्ग की पीठ में छुरा घोंपने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आकर हर वर्ग के साथ न्याय करेगी और प्रदेश को आगे ले जाने का काम करेंगी। वही हिमाचल प्रदेश को कर्ज ,बेरोजगारी व महंगाई की दलदल से बाहर निकालना हमारा लक्ष्य प्राथमिकता रहेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश का नुकसान किया है। केंद्र व प्रदेश के डबल इंजन हिमाचल में सीज रहा है।हिमाचल प्रदेश में तो गाड़ी को ड्राइवर की ढंग से नहीं चला पाए हैं, इसलिए खाई में फंसे रहे। मुकेश जंस कहा कि भाजपा का कोई हथकंडा अब काम नहीं आएगा। अब प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी। यह सरकार जनता की होगी, जनता के लिए होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व एकजुटता के साथ आगे बढ़ेंगा। वीरभद्र के सपनों का हिमाचल बनेगा मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सरकार में आने पर मुख्यमंत्री जिन्होंने हिमाचल का आधुनिक विकास करवाया। स्व. वीरभद्र सिंह उनके सपनों का हिमाचल बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आज भी हिमाचल प्रदेश के दिलों में बसते हैं, लोग उनका सम्मान करते हैं। कांग्रेस पार्टी में वह प्रचार का मुख्य चेहरा रहे है। डॉ वाईएस परमार हिमाचल के निर्माता रहे। वीरभद्र सिंह हिमाचल के आधुनिक निर्माता और स्व. इंदिरा गांधी को हिमाचल बनाने का श्रेय जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने प्रचार की कमान संभाली उसका लाभ निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस को मजबूत करने में मिला है।
नेहा पराशर । गगरेट महादेव पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रन-डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया और छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लेमन रेस, रेस, सिंगिंग, डांसिंग एवं स्पीच आयोजित के तहत विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में तन्वी, कनिका, शुभम ने प्रथम, दीपिका, अनिका, सिया ने द्वितीय एवं अनुज, अंकित एवं आर्यन ने तृतीय स्थान हासिल किया गया। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक ममता शर्मा ने छात्रों को संबाेधित करते कहा कि बाल्यकाल में जो क्रीड़ाएं छात्र खेलते वो जीवन भर उनके दिल में रहते हैं। वहीं, छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी आयोजित होते रहेंगे, ताकि उनका सर्वागीण विकास हो सके।
कहा, कांग्रेस की सुनामी, प्रदेश में 60-8 की लड़ाई कांग्रेस ही देगी कर्मचारियों को ओपीएस युवाओं को रोजगार और महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह ममता भनोट। ऊना कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन, ट्रबल इंजन साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन ने समस्याओं को हल नहीं किया, बल्कि समस्याओं को डबल करने का काम किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डबल इंजन की बात करने वाले गौर से सुने हिमाचल प्रदेश के अंदर कर्ज डबल हुआ, हिमाचल प्रदेश के अंदर महंगाई डबल हुई, हिमाचल प्रदेश के अंदर पेट्रोल और डीजल के दाम डबल हुए ,हिमाचल प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार डबल हुआ, हिमाचल प्रदेश के अंदर कोरोना संकट के दौरान भी भ्रष्टाचार हुआ। हिमाचल प्रदेश के अंदर हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर डबल फेल हुए, हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की समस्या डबल हुई। हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज हुए, पेंशनर्स का हक नहीं दिया गया, हिमाचल प्रदेश के अंदर करुणामूलक नोकरिया नहीं मिली। हिमाचल प्रदेश के अंदर आउट सोर्स प्रथा खत्म नहीं हुई, हिमाचल प्रदेश के अंदर ठेकेदारी खत्म नहीं हुई, मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डबल इंजन ने समस्याओं को डबल किया है। अब प्रदेश की जनता इस डबल इंजन को डबल धक्का देकर के पटरी से बाहर करेंगी। मुकेश ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। कर्मचारी, युवा और महिलाएं भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों से तंग हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की गारंटी दी है। कांग्रेस सरकार बनने पर सबसे पहले कर्मचारियों को ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश के लाखों कर्मचारी लंबे समय से ओपीएस की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कर्मचारी विरोधी भाजपा सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर रही है। जयराम सरकार ने कर्मचारियों को उनका हक देने की बजाय प्रताड़ित करने का काम किया है। कर्मचारियों पर केस दर्ज किए गए और तबादले कर प्रताड़ित किया गया है। सरकार की प्रताड़ना को कर्मचारी भूले नहीं हैं। अब वह भाजपा पर वोट से चोट करने को तैयार है। जयराम सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलबाड़ किया है। पुलिस भर्ती को पेपर 8 -8 लाख में बेंचा है। सरकार विभागों में चोर दरवाजे से भर्ती की गई है। सरकार ने पूरे पांच साल अपने चहेतों को चोर दरबाजे से नौकरी दी है और काबिल युवाओं को दरकिनार किया है। प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे अधिक है और बेरोजगार युवाओं की संख्या 15 लाख पहुंच रही है। रोजगार न मिलने से युवा परेशान है। कांग्रेस सरकार बनने पर सबसे पहले प्रदेश के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी नौकरी में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाएगा। भाजपा राज में महंगाई चरम पर, महिलाओं को रसोई चलाना हुआ मुश्किल मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर है, जिससे आम आदमी का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार ने खाने पीने की चीजों आटा, चावल, दूध और दही पर जीएसटी लगा दिया है। जिससे महंगाई और बढ़ गई है। गैस सिलेंडर के दाम 1150 रुपए से अधिक हो गया है, तो सरसों का तेल 250 रुपए से अधिक है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है। महंगाई के कारण लोगों का दो टाइम का खाना खाना मुश्किल हो गया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। भाजपा सरकार से परेशान हिमाचल की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। 12 तारीख को होने वाले मतदान में परेशान जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी और जन हितैषी कांग्रेस की सरकार बनाएगी। जयराम ठाकुर सबसे निकम्मे मुख्यमंत्री साबित मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सबसे निकम्मे मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। सरकार की फिजूलखर्ची के कारण प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज में दब गया है। सरकार ने विकास पर खर्चे न कर, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए महंगी महंगी गाड़ी खरीदीं हैं, जिससे प्रदेश में कर्ज लगातार बढ़ता गया है। भाजपा डबल इंजन सरकार से विकास का दावा करती रही है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल को कोई राहत नहीं दी है। जिससे जयराम सरकार प्रदेश में विकास कराने में पूरी तरह नाकाम रही है। मुख्यमंत्री पूरे पांच वर्ष हेलीकॉप्टर में उड़ते रहे हैं, लेकिन जमीन पर नजर ही नहीं डाली, जिससे मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश की जमीनी कहीकत पर पता ही नहीं चला। प्रदेश की जनता परेशान थी और मुख्यमंत्री ऐशो आराम में सरकारी पैसा बहाते रहे। प्रदेश में विकास कराने में नाकाम जयराम सरकार को जनता सत्ता से करने को तैयार है। जयराम सरकार की विदाई तय है, इसे कोई नहीं रोक सकता।
नेहा पराशर। गगरेट महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन महर्षि शिक्षण संस्थान के मुख्य कार्यालय भोपाल में किया गया, जिसमें लगभग 7 रीजन के लगभग 150 स्कूलों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर पर उन बच्चों ने भाग लिया, जिन्होंने महर्षि संस्थान के क्षेत्रीय सांस्कृतिक समारोह में प्रथम स्थान हासिल किया था।इसी कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर दौलतपुर चौक स्कूल से 4 विद्यार्थियों अन्विता कालिया, अंजलि ठाकुर, ओनम शर्मा व शुभायनी ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया था, जो आगे चलकर महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित हुए। वहां पर राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी की वाद -विवाद प्रतियोगिता में अंजलि ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विद्यार्थियों को महर्षि शिक्षण संस्थान समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी डॉ. गिरीश चंद्र वर्मा के द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के विद्यालय लौटने पर स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी त्यागी द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया और स्टाफ के सभी सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को इसी तरह भविष्य में हर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिये सर्वांगींण विकास के लिए वचनबद्ध है और ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
नेता प्रतिपक्ष और हरोली से कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नाम की सुनामी चल रही है और इसमें भाजपा पूरी तरह से मलियामेट होने वाली है। उन्होंने कहा कि 10 दिन बाद हिमाचल में मित्रां दा नाम ही चलेगा। इस मौके पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाली कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी करने के बाद बुढ़ापे में पुरानी पेंशन ही एकमात्र सहारा होती है लेकिन अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने इस सहारे को भी कर्मचारियों से छीन लिया था। मुकेश ने कहा कि भाजपा आने वाले दिनों में दृष्टि पत्र में भी ओल्ड पेंशन स्कीम देने की बात कह दी लेकिन अब कोई फायदा नहीं अब कांग्रेस ने पहले ही कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम दे डाली है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा गुंडागर्दी करते हुए चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है और इसके तहत उनके विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर में छापेमारी करवाई गई हैं। लेकिन भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि इस तरह से चुनाव नहीं जीते जाते। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को भी दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है, मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 10 दिन के भीतर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ऐसे में भाजपा की हिमायत करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
जिला ऊना की गगरेट सीट इस बार हॉट सीट है और इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला होता दिख रहा है। कांग्रेस ने यहाँ से हालहीं में पार्टी में शामिल हुए जिला परिषद् सदस्य चैतन्य शर्मा को टिकट दिया है। इससे नाराज होकर पूर्व विधायक रहे राकेश कालिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उधर भाजपा ने फिर सीटिंग विधायक राजेश ठाकुर पर दाव खेला है। पर कालिया और ठाकुर के साथ आने के बावजूद भी ये मुकाबला फिलवक्त बराबरी का दिख रहा है। आम आदमी पार्टी भी यहाँ से मैदान में है और उसके प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी। इन सबके बीच लम्बे समय से क्षेत्र में सक्रीय रहे मनीष शारदा न तो चुनाव लड़ रहे है और न ही किसी प्रत्याशी के समर्थन में है। शारदा करीब एक दशक से इस क्षेत्र में निरंतर सक्रीय है और उनके समर्थकों की खासी तादाद है। माहिर मानते है कि शारदा यदि किसी प्रत्याशी के समर्थन में उतरते है तो इसका ख़ासा प्रभाव पड़ेगा। पर अब तक शारदा साइलेंट है और चुनाव से दुरी बनाये हुए है। विदित रहे कि गगरेट सीट पर लम्बे वक्त तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार का कब्ज़ा रहा है। पर 2008 के परिसीमन के बाद ये सीट ओपन हुई और 2012 में यहाँ से राकेश कालिया ने चुनाव लड़ा। दरअसल कालिया चिंतपूर्णी से चुनाव लड़ते थे जो सीट 2008 में आरक्षित हो गई और ऐसे में कुलदीप कुमार और कालिया ने अपने चुनाव क्षेत्र की अदला बदली कर ली। 2012 में इसका लाभ दोनों को मिला और दोनों चुनाव जीत गए, पर 2017 में दोनों को शिकस्त मिली। 2017 में कालिया की हार का अंतर दस हजार के करीब था और कांग्रेस के तमाम सर्वे में भी कालिया पिछड़ते दिख रहे थे और ये ही उनके टिकट कटने का कारण बना। बहरहाल कालिया भाजपाई हो गए है और गगरेट का चुनावी संग्राम बेहद रोचक। फिलवक्त निगाहें मनीष शारदा पर भी टिकी है कि क्या वो अपने समर्थकों सहित किसी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे या चुप्पी बनाये रखेंगे।
नेहा पराशर। गगरेट केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को गगरेट विधानसभा में ताबड़तोड़ नुक्कड़ जनसभाएं कर भाजपा के प्रत्याशी राजेश ठाकुर के लिए वोट मांगे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर की जमकर तारीफ की और कहा कि राजेश असल में जुझारू विधायक है और उन्होंने लोहारली-चरुडू पुल के लिये अत्यधिक मेहनत की और जनता को उसका तोहफा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा की दौलतपुर चौक तक रेल पहुंचाई गयी दौलतपुर चौक में एक से अधिक कार्यालय इस सरकार में लाए गए हैं और डबल इंजन सरकार का गगरेट को सीधा लाभ मिला है, तो वहीं गगरेट विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास कार्य हुए हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में जनता का अभूतपूर्व स्नेह विधायक राजेश ठाकुर को मिल रहा है और गोवा और उतराखंड की भांति प्रदेश में रिवाज बदलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस के पास न नेता न निति और जनता खोखले दावो पर वोट नहीं करती। डबल इंजन की सरकार ने जो विकास किया है, उसको देखते हुए इस बार जनता इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राममूर्ति शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, नप अध्यक्ष धर्मजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य संगीता, मंजू जरियाला, प्रोमिला ठाकुर, मनोनित पार्षद राकेश, अरुण सुशील चौधरी, केवल राणा, पूर्व पार्षद अशोक युवा अध्यक्ष सन्नी पटियाल के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कहा भाजपा के पास वोट मांगने के लिए नीति और न नेता ममता भनोट। ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निीहोत्री ने कांगड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा जयराम की कैविनेट की हार बुरी तरह होगी। जिससे पता चल जाएगा कि भाजपा सरकार ने केवल भाई भातीजा वाद व तानाशाही की है। उन्होंने कहा कि भावजपा को अपनी नीति व नीतियों पर भरोसा नहीं है इसलिए बाहर से बोट मांगने के लिए नेता बुलाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अभद्र व निम्न स्तर की राजनीति करने का कार्य भाजपा नेता कर रहे है। उन्होंने कहा कि कर्ज, मंहगाई, बेरोजगारी, केन्द्रिय योजनाओं, हवाई पटटी पर जवाव देने से जयराम क्यू डर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूत सरकार दिसम्बर माह में सत्ता में आएगी।और हिमाचल प्रदेश में विकास बढ़ाने का कार्य करेगी। वीरभद्र का वीजन शानदार नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माता वीर•ाद्र सिंह रहे है। उनका हिमाचल वीजन शानदार रहा है। भाजपा सरकार वीरभद्र के वीजन को बेशक नकार रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी वीरभद्र के वीजन को बढ़ाते हुए विकास कार्य करेगी। कांगड़ में पहुंचा हैलीकॉप्टर, उमड़ा हुजूम नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आज जब प्रचार करके वापस हैलीकॉप्टर से कांगड़ मैदान में उतरे, तो उनके स्वागत के लिए बडी संख्या में लोग मैदान में पहुंचे और लोओं ने दनका जादार स्वागत किया। युवाओं ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। कांगड़ के लोगों ने मुकेश अग्निहोत्री को रथ पर बैठाकर जनसभा स्थान तक ले कर गए। युवाओं नें जमकर नारे बाजी की।
ममता भनोट। ऊना जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेसी प्रत्याशियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पांचो प्रत्याशी उपस्थित रहे। नेता विपक्ष व हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सदर से कांग्रेस के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा, चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू, गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा व कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो इस बैठक में उपस्थित रहे। पांचों प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र को लेकर जहां चर्चा की। वहीं, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सभी को हरसंभव मदद देकर आगे बढ़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सब एकजुट होकर के आगे बढ़े, हमें कांग्रेस की पांचों सीटें जीत दर्ज करनी है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को लाने के लिए सब मिलकर के काम करें। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने अपने विचार रखे। वहीं, सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कांग्रेस की मजबूती व कांग्रेस की सरकार आने का दावा किया।
हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि जो कांग्रेसी नेता भाजपा का तंबू उखाड़ने की बातें करते थे, उनका खुद का ही तम्बू उखड़ गया है। जनता भली भांति जानती है की पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का प्रदेश में उद्योग के लिए सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसके बाद उसे आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पिछले 5 वर्षों से लगातार कांग्रेसी जिस सरकार को जाने वाले सरकार कहते है , वह अब दोबारा सरकार बनाने आ रहे है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरे देश में स्थापित होने वाले 3 ड्रग बल्क पार्क में से एक के लिए हिमाचल को चुना गया है, जो हिमाचल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। जयराम ठाकुर ने कहा उनके नाम के पीछे राम है और हरोली से भाजपा प्रत्याशी के नाम के आगे राम है। इस बार जनता हरोली में भाजपा को लाने का मन बना चुकी है। साथ ही जयराम ठाकुर ने कहा फट्टों पर गारंटी देने वालो को क्या पता उनकी सरकार बनेगी या नहीं। हिमाचल में रिवाज बदलगा और एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी।
राणा बोले, पार्टी का निर्णय सर्वोपरि पार्टी प्रत्याशी के लिए दिन-रात करूंगा काम ममता भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में एक और जहां बगावत के सुर सुनाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर हरोली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी हाईकमान व संसदीय बोर्ड में अपना नाम आगे पहुंचाने वाले भाजपा के युवा नेता किसान नेता धर्मेंद्र राणा ने कहा कि वे पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं। पार्टी हाईकमान का निर्णय सर्वोपरि है, पार्टी हाईकमान ने उनका पक्ष सुना और उनके पक्ष को ध्यान में रखते हुए उनके नाम पर मंथन किया। यह उनके लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों का एक राजनीतिक संगठन है, जिसके लिए सेवा पहले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने टिकट के लिए उनके नाम को सर्वोपरि रखा यह उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि हमने हरोली विधानसभा क्षेत्र के आमजन में रहकर के काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रोफेसर रामकुमार को उम्मीदवार बनाया है, हम उसका स्वागत करते हैं और पार्टी के निर्णय के साथ चलते हुए दिन रात मेहनत कर पार्टी की विजय के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरोली भाजपा के संगठन को और भाजपा प्रत्याशी राम कुमार को मिलकर इस बात का पूरा विश्वास दिला दिया गया है कि पार्टी के निर्णय के साथ चलेंगे। उनके लिए काम करेंगे और जहां भी पार्टी जिम्मेदारी लगाएगी, उसको उसका पूरा निर्वहन करुंगा। उन्होंने कहा कि हमें हरोली में कमल खिलाना है, इसके लिए हर स्तर पर मेहनत की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल को दे रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की लड़ाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लड़ रहे हैं ,जिसके चलते हिमाचल में हजारों करोड़ों की योजनाएं मिली है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं ,हम रिवाज बदलने के लिए एकजुटता के साथ काम करेंगे।
नेहा पराशर। गगरेट राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की टीम एचपीयू इंटर कालेज बालीबॉल के सेमी फाइनल में पहुंच गई है, जिससे कॉलेज में हर्ष की लहर है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बुशहर में चल रहे टूर्नामेंट में दौलतपुर चौक कॉलेज की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और कल सेमी-फाइनल मैच खेलेगी। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमन कुमार ने छात्रों से फोन पर बातचीत कर उनकी होंसलाफजाई की और उन्हें बढ़िया खेल दिखाने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को बेफिक्र होकर टेक्निक से खेलने के लिए कहा और उन्होंने उम्मीद जताई की दौलतपुर चौक कालेज बालीबॉल कप जीतकर लौटेंगे।
नेहा पराशर। गगरेट महाराणा प्रताप कालेज अंब के प्राचार्य डॉ. रमन कुमार को राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि प्राचार्य एसके बंसल के बाद से ही दौलतपुर चौक में प्राचार्य का पद खाली चल रहा था, जिसके चलते महाराणा प्रताप गवर्नमेंट ॉलेज अंब को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, डॉ. रमन कुमार ने कहा कि कॉलेज के विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाना तथा अनुशासन रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी और कॉलेज के छात्रों के सर्वांगींण विकास हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश में टिकट आवंटन से पहले कांग्रेस के युवा नेता और युवा कार्यकर्त्ता पार्टी से मुखर होते दिख रहे है। टिकट आवंटन को लेकर सुगबुगाहट तेज़ है कि पार्टी युवाओं को अनदेखा कर वरिष्ठ नेताओं को तरजीह दे रही है जिस पर युवा नेता पार्टी से रुष्ट नज़र आ रहे है। बीते रोज़ कांग्रेस युंका अध्यक्ष, निगम भंडारी युंका कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर और युंका महा सचिव सुरजीत भरमौरी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला था और आज सुदर्शन बबलू ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे दिया है। चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार सुदर्शन बबलू ने टिकट न मिलने की सुगबुगाहट पर समर्थकों सहित पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। अब तक कांग्रेस ने टिकटों की घोषणा भी नहीं की है और पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। कांग्रेस यंग ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष सुदर्शन बबलू पिछले पांच सालों से मैदान में कांग्रेस का झंडा उठाने की बात कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया की कांग्रेस पार्टी दावेदारों को दिल्ली बुला कर उन्हें मूर्ख बना रही है, जबकि टिकटें पहले से ही फाइनल है। उन्होंने कहा कि इस हिसाब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली। सुदर्शन बबलू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया। अब कांग्रेस का युवाओं को छोड़, अनुभव को तरजीह देना पार्टी के लिए लाभदायक साबित होता है या पार्टी को इसका डेंट पड़ता है ये देखना रोचक होगा।
नेहा पराशर। गगरेट गगरेट-होशियारपुर नेशनल हाइवे पर एक कंटेंनर ने मजदूरों की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें 12 मजदूर घायल हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 मजदूरों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नकड़ोह गांव में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूर छठ पूजा में भाग लेने अपने घर दरभंगा लौट रहे थे। शनिवार सुबह जब वह गगरेट के पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचे, तो उनकी गाड़ी को एक कंटेंनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया, वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल विकेश दास, सुनीता, प्रेमा देवी व गोविंद दास निवासी दरभंगा बिहार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। डीएसपी वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में विकेश दास, सुनीता, प्रेमा देवी, गोविन्द दास, संजू, अंशु, नितेश, लाली, गोपाल,लक्ष्मी, ललिता व सोनू सहित कुल 12 लोग घायल हुए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल है, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। यह सभी लोग छठ पूजा में भाग लेने दरभंगा जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नेहा पराशर। गगरेट प्रदेश के पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गुरुवार शाम को जोह में पशु चिकित्सालय का विधिवत रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक राजेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राममूर्ति पशुपालन उपनिदेशक डॉ जेएस सेन, रिटायर्ड पशुपालन निदेशक डॉ. सुदेश चौधरी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अम्ब डॉ. मुकेश दत्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी गगरेट राकेश शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल गुलेरिया, डॉ. स्मृति गुलेरिया, एएचए राजकुमार व वेटनरी फार्मासिस्ट सोमराज इत्यादि उपस्थित रहे। गौर रहे कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने पशु डिस्पेंसरी जोह का दर्जा बढ़ाकर इसे पशु चिकित्सालय का दर्जा दिया था और गुरुवार को मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इसका शुभारंभ किया। साथ ही अपने संबाेधन में कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने पूरे प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास किया है, जबकि देश की चौथी ट्रेन वंदे भारत जिला ऊना तक चलने से आमजनमानस को दिल्ली के आवागमन हेतु फायदा मिलेगा।
नेहा पराशर । गगरेट गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव पिर्थिपुर में एक दिवसीय दौरे के दौरान पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वार्ड-1 में दी पिर्थिपुर बहुउद्देशीय सहकारी सभा के उचित मूल्य की दुकान का सभा सिमित का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम माननीय मंत्री को टोपी एवं शाल पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि हर घर द्वार सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है, जिसके चलते हर कार्यालय क्षेत्र में खोले गए है। फिर चाहे वो जोह में पशु कार्यालय हो, पिर्थिपुर को यह सोसाइटी के रूप में बड़ी सौगात है, जिससे अब इस वार्ड के कार्ड धारकों के लिए राशन लेने के दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान माननीय मंत्री वीरेंद्र कंवर ने स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर की जमकर तारीफ की और कहा की जनता ने जो विधायक राजेश ठाकुर से मांगा, तो वहीं विधायक राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गगरेट को मंजूर करवाया। उन्होंने कहा कि खड्डों का चेनलाइजेशन का काम किया, तो वहीं 350 करोड़ से अगला चरण भी शुरू होने वाला है। लोहारली चरूडू पुल की मंजूरी में भी राजेश ठाकुर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का प्रदेश के साथ अविस्मरणीय स्नेह है, जिसके चलते वन्दे भारत ट्रेन और बल्क ड्रग पार्क की मंजूरी मिलने से जनता को रोजगार मिलेगा और वित्तीय लाभ मिलेगा. उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर बल दिया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंग, ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार, उपप्रधान नानक चंद, वार्ड पंच कुलदीप कुमार, चौधरी जीत सिंह, सचिव नीरज कुमार, विभागीय अधिकारी सहायक पंजीयक राकेश कुमार, विक्रमजीत सिंह, निरीक्षक नरेंद्र पाल, विपन कुमार, सुरिन्दर सिंह, मोहित सिंह, मलकीत सिंह, रंगिल सिंह, तरसेम सिंह, अभिषेक व रमन इत्यादि उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन दिल्ली से ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन के बीच 21 अक्तूबर से नियमित रूप से चलेगी। बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन यह ट्रेन चलेगी। देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली-ऊना के बीच की दूरी करीब साढ़े पांच घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब स्टेशन पर ठहरेगी। बुधवार को छोड़ नई दिल्ली से यह ट्रेन अल सुबह 5:50 बजे रवाना होगी और 11:05 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन दोपहर 1 बजे अंब अंदौरा से रवाना होगी और नई दिल्ली स्टेशन पर शाम 6:25 बजे पहुंचेगी। इससे चंडीगढ़ से दिल्ली की राह भी आसान हो जाएगी। महज 2 घंटे 50 मिनट में वंदे भारत ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। ऊना में प्रधानमंत्री ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री आईआईआईटी ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, चंबा में एक सार्वजनिक समारोह में, प्रधानमंत्री दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का शुभारंभ करेंगे। फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए प्रधानमंत्री ऊना जिले के हरोली में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे। जिसे 1900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। पार्क एपीआई आयात पर निर्भरता को कम करने में मदद करेगा। इसमें करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है और यह 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। यह क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी आधारशिला 2017 में प्रधानमंत्री ने रखी थी। वर्तमान में इस संस्थान में 530 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नई वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली यह देश में शुरू की जाने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्का है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। प्रधानमंत्री दो पनबिजली परियोजनाओं-48 मेगावाट की छंजू-III पनबिजली परियोजना और 30 मेगावाट की देवथल छंजू पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इन दोनों परियोजनाओं से सालाना 270 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और इन परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को लगभग 110 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री राज्य में लगभग 3,125 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का भी शुभारंभ करेंगे। राज्य के 15 सीमावर्ती और दूर-दराज के ब्लॉकों में 440 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए केन्द्र सरकार ने 420 करोड़ रुपये से अधिक स्वीकृत किए हैं।
नेहा पराशर। गगरेट प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावो से ठीक पहले गगरेट विधान सभा क्षेत्र के लिए सिंचाई एवं भविन्न पेयजल योजनाओं का कुल्लू से वर्चुल माध्यम से शिलान्यास किया। गगरेट विस के दौलतपुर चौक में मंगलवार को एक निजी होटल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने इन योजनाओं का मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शिलान्यास किया। इसमें डंगोह, भद्रकाली, नकड़ोह, वबेहड़, मरवाड़ी व रायपुर में नए सात नलकूपों का निर्माण किया जाएगा, जिसके अंतर्गत सात नए सिंचाई नलकूपों का निर्माण किया जाएगा जिसपर लगभग 7.23 करोड़ का खर्च किया जाएगा। इसके अलावा गांव कड, जीतपुर बेहड़ी गोन्दपुर बनेहड़ा, नकड़ोह, कुनेरन व बड़ोह में आठ सिंचाई नलकूपों का सुधारीकरण किया जाएगा, जिसमें लगभग 5.29 करोड़ का खर्च किया जाएगा। वहीं, जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजानाओं के संबर्धन एवं बुनायदी ढांचे जैसे पुरानी पम्पिंग मशीनरी को बदल कर नयी पम्पिंग मशीनरी लगाना तथा पुरानी राइजिंग मेन और पम्प हाउस का सुधारीकरण करना, जिस पर लगभग 3.18 करोड खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा इन सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के कार्यविन्त होने पर गगरेट विस क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिस से किसान खुशहाल होंगे। इस मौके राजेश ठाकुर ने कहा गगरेट के किसानों को खुशहाल बनाने में इन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बड़ा योगदान है और गगरेट के लिए जो मांगा उन्होंने दिल खोल कर दिया। उन्होंने कहा कि गगरेट में अब अपनी दो सब तहसील कार्यलय हो गए, जिसका शुभारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर प्रदेश आई टी संयोजक अनिल डडवाल, गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, तहसीलदार घनारी रोहित कंवर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार ,सहायक अभियंता नीरज कनिष्ठ अभियंता परमजीत सिंह व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेहा पराशर। गगरेट प्रदेशस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता जोकिजिला कांगड़ा के नगरोटा सूरिया में 08 व 09 अक्तूबर को संपन हुई। इस प्रतियोगिता में स्कॉलर स्ट्रिस स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया व शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक व 10 कांस्य पदक हासिल किए जिसमे अंडर-12 श्रेणी में ईपी में कृधा व वर्णिका जोशी नेपदक हासिल किया। U-12 फॉयल में आरुषि ने स्वर्ण पदक वप्रीशा साँची ने कांस्यपदक हासिल किया। अंडर-12 लड़कियों की श्रेणी में सैबर में आराध्या ने रजत पदक तथा मानवी, प्रिशा और पूर्वी नेकांस्यपदक हासिल किया, अंडर-12 लड़कों की श्रेणी में प्रभय शर्मा ने रजत पदक व शिवांग शर्मा, अर्श और सार्थक ने कांस्य पदक हासिल किया. अंडर-14 लड़कों की श्रेणी में सैबर में स्वास्तिक शर्मा ने स्वर्ण पदक, कुणाल ने रजत पदक व आदित्य ठाकुर नेकांस्य पदक हासिल किया। ईपी में प्रकुल लगवाल नेकांस्य पदक हासिल किया तथा फॉयल में सक्षम ने स्वर्ण पदक व शिवांश शर्मा नेकांस्य पदक हासिल किया। स्कूल प्रिंसिपल व स्कूल प्रबन्धन ने इन होनहार छात्राओं व इनके अभिवावकों को बधाई दी तथा राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता जो कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में होगी, जिसमें यह छात्र भाग लेंगे। उसके लिए स्कूल प्रबंधन ने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रबंधन ने यह बताया कि इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भेजने से पहले स्कूल प्रांगण में अभ्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा से राष्ट्रीयस्तर के कोच आकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को प्रस्तावित चंबा दौरे से पहले ऊना भी जाएंगे। ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्क ड्रग पार्क के शिलान्यास के साथ वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ करेंगे। उसके बाद मोदी चंबा जाएंगे। सुबह करीब 9:30 पीएम मोदी ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। जहां से वह दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद ऊना रेलवे स्टेशन पर ही पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1 हजार 923 करोड़ रुपये है, जिसमें भारत सरकार की अनुदान राशि 1 हजार 118 करोड़ रुपये है जबकि शेष 804.54 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाना निर्धारित है। ऊना में कार्यक्रम के बाद पीएम पौने 12 बजे के करीब हेलीकाप्टर से चंबा के सुल्तानपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी चंबा के चौगान में 12:00 बजे पहुंचेंगे। 12:00 से लेकर 1:00 के बीच में चंबा के चौगान मैदान से बल्क ड्रग्स फार्मा पाक की आधारशिला रखेंगे और चंबा में जल विद्युत परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। गौरतलब हैं कि तीन सप्ताह में पीएम मोदी का हिमाचल में यह तीसरा दौरा है। पहले मंडी में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रखा गया, फिर बिलासपुर व् कुल्लू और अब प्रधानमंत्री चम्बा और ऊना आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न परियोजनाओं की सौगात के साथ हिमाचल की जनता में चुनावी जोश भी भरेंगे।
छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 40 छात्रों को बांटे टैबलेट नेहा धीमान। गगरेट युवा शक्ति पराक्रम संस्था ने गगरेट विधानसभा में आज अपने 'शिक्षा में शक्ति' अभियान के तहत छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के वार्ड-1 व 3 के ग्राम पंचायतों मुबारिकपूर, शिवपुर, कलरुही, अपर अंदोरा एवं लोअर अंदोरा और वार्ड-17 के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। ये कार्यक्रम बड़ा तालाब, भंजाल में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान 5,500 छात्रों को छात्रवृति दी गई और 40 छात्रों को टैबलेट बांटी गई। गगरेट के छात्र शिक्षा में सबसे आगे बड़े इसी को ध्येय में रखते हुए YSP के संस्थापक और जिला पार्षद चैतन्य शर्मा क्षेत्र के छात्रों को लगातार छात्रवृत्ति प्रदान कर रहे हैं। शिक्षा में शक्ति कार्यक्रम के तहत अबतक 26 हजार से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। इस मौके पर चैतन्य शर्मा ने कहा कि हमें गगरेट को प्रदेश में विकास के मॉडल के रूप में पेश करना है। इसके लिए हमारे क्षेत्र के होनहारों को शिक्षित होना जरूरी है, क्योंकि आज जो छात्र पढ़ाई में आगे निकलेंगे। वे आगे चलकर हमारे विधानसभा, जिला और प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे। इससे पहले भी शिक्षक दिवस के मौके पर और 18 सितंबर व 25 सिंतबर को भी शिक्षा में शक्ति स्कीम के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई थी। यही नहीं जिन छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। उन्हें आगे छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली के हीरा थड़ा में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन अपने जन्मदिन के अवसर पर किया ।इस दौरान हरोली कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई इस जन आशीर्वाद रैली में भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों सहित युवाओं ने भाग लिया। भारी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई दी और केक भी काटा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा व सीएम जयराम ठाकुर को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अब तो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस बात को मान चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की स्थिरता को लेकर की जा रही बयानबाजी केवल मात्र भ्रामक प्रचार है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में न केवल कांग्रेस की सरकार बनने वाली है, बल्कि यह सरकार डंके की चोट पर 5 साल का कार्यकाल भी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी और कांग्रेस की सरकार को चलाने के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का अब प्रदेश में समय पूरा हो चुका है वो केवल मात्र अपना सामान समेटने पर ध्यान दें। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब तक के सबसे विफल मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि माफिया को संरक्षण देने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कर्ज के दलदल में डुबोने का काम किया है।कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया है, बेरोजगारों के साथ अन्याय किया है, महिलाओं पर महंगाई का बोझ लादने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम ,जरूरी वस्तुओं के दाम सब में भारी बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल,सड़क, कृषि, उद्योग के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किया जाएगॉ। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस नेतृत्व के साथ जनता का जनसमर्थन मिल रहा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, हरोली कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ,कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, सतीश शर्मा, अशोक ठाकुर सुमन ठाकुर सुरेखा राणा ,सुभद्रा देवी, प्रेम कँवर,मोनी ठाकुर, वीरेंद्र मनकोटिया, नरेश कुमारी, बाबा संतोष दास बिट्टू, मलकीत सिंह, प्रशांत राय,पंकज दत्ता ,अमित ठाकुर ,रमन जसवाल, विश्वदीप शर्मा ,सतीश बिट्टू ,दिनेश शर्मा व यशपाल जस्सा सहित अन्य उपस्थित रहे। जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए जताया आभार नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जन्मदिन के उपलक्ष पर कांग्रेसी नेतृत्व सहित अन्य नेताओं व जनता द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह जन्मदिन उनके लिए विशेष है, जनता का इस प्रकार का स्नेह मिलना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मैं सदैव सबका ऋणी रहूंगा जो इस प्रकार का सम्मान देते हैं। 40 टिकट तय, जल्द सूची आएगी,कोई भी संशय में न रहे मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी तो हिमाचल प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू नहीं हुई और इतना ही नहीं किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अपनी टिकटों का ऐलान हिमाचल में नहीं किया गया है,ऐसे में टिकट आवंटन को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी भी संशय का शिकार न हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 40 प्रत्याशियों की सूची पूरी तरह तैयार कर ली गई है। इस सूची को आने वाले कुछ दिनों में कभी भी सार्वजनिक रूप से जारी किया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रत्याशियों के एलान को लेकर कांग्रेस पार्टी अन्य सभी राजनीतिक दलों से काफी आगे चल रही है।
नेहा पराशर । गगरेट महादेव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी सकूल दौलतपुर चौक में दशहरे के उपलक्ष्य पर छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के चार्ट बनाए गए और रामायण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें स्लोगन सहित स्कूल के स्टाफ द्वारा छात्रों को भगवान राम से जुड़े संस्कारों के बारे में बताया गया, तो वहीं यह भी बताया कि किस प्रकार प्रभुराम ने महा पराक्रमी रावण पर विजय प्राप्त की थी, जबकि इस मौके पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई विद्यार्थियों ने अपने-अपने किरदारों की विशेषताओं का भी वर्णन किया। अंत में बुराई व अहंकार पर अच्छाई व सच्चाई की जीत का संदेश देते हुए रावण दहन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की चेयरमैन ममता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही और उन्होंने छात्रों को सच्च बोलने और अच्छे संस्कारो के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वस्तिक शर्मा व अनमोल शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 5 अक्तूबर को बिलासपुर में ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनने की अपील की फर्स्ट वर्डिक्ट। ऊना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने आज ऊना में भाजपा कार्यालय के भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन था कि राज्य और जिला स्तर पर भाजपा का अपना मुख्यालय एवं भवन होना चाहिए। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पूरे देश में 512 पार्टी कार्यालयों के निर्माण का निर्णय लिया था। इनमें से 235 कार्यालयों के कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्यालयों पर काम चल रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यालयों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता बेहतर ढंग से कार्य कर सकेंगे तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लागू करने में सक्षम होंगे। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज भाजपा 18 करोड़ से अधिक समर्पित और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अलग और स्पष्ट विचारधारा वाला राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जो क्षेत्रीय आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का देश से सफाया हो गया है। भाजपा अध्यक्ष ने हिमाचल के लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को 1.34 लाख करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों आदि के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज केवल भाई-बहन की एक ऐसी पार्टी बन गई है, जिसका अपना कोई आधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की 380 सीटों पर चुनाव लड़ा और 370 सीटों पर इसके उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। इससे स्पष्ट होता है कि देश के लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ सालों के दौरान देश भर में 22 एम्स स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में भी एम्स बनकर तैयार हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को इसे प्रदेश को समर्पित करेंगे। जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक क्षण का भाग बनने का भी आग्रह किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से राज्य में दोबारा भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह किया, ताकि प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत हो सकें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल के लोगों का सौभाग्य है कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व प्रदेश का एक पार्टी कार्यकर्ता कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में अपने आधार को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता यह सोच भी नहीं सकते थे कि भारतीय जनता पार्टी का न केवल राज्य में बल्कि जिला स्तर पर भी अपना कार्यालय भवन होगा। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय भाजपा नेतृत्व और नीतियों पर लोगों के दृढ़ विश्वास और समर्थन को जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और उन्होंने प्रदेश के लिए अनेक परियोजनाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को एम्स, चार मेडिकल कॉलेज, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर जैसी बड़ी परियोजनाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और राज्य के लिए मेडिकल डिवाइसेस पार्क और पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने प्रदेश के लोगों से बिलासपुर के लुहणू मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने का आग्रह किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी भवन को एक हॉल, कार्यालय कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा मिशन रिपीट को सुनिश्चित करने में सफल रही है। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यालय भवन को जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित करने के लिए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए 17 जिला कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्य करने में सुविधा होगी। छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह, सह प्रभारी देवेंद्र राणा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, एसआईडीसी के उपाध्यक्ष राम कुमार, विधायक बलबीर चौधरी और राजेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


















































