मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सिद्धारमैया को बधाई दी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू भी आज बेंगलुरु में आयोजित उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सिद्धारमैया के दूरदर्शी और सक्षम नेतृत्व में कर्नाटक राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब और शोषित वर्गों का विशेष ध्यान रखने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
नेता प्रतिपक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 2014 के आम चुनावों से पूरा देश भर मेंकांग्रेस के प्रति निराशा का माहौल था और नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने आशीर्वाद दिया और वह प्रधानमंत्री बने। देश की जानत ने मोदी जी के नेतृत्व पर माहौर 2019 में फिर लगाई और एक बार फिर आशीर्वाद दिया। आज केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता, जनता को विश्वाश है की यही नेतृत्व सही है और यही नेतृत्व हमें आगे बढ़ाना है। जयराम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस झूठ बोल कर सत्ता में आई है और प्रदेश की जनता आज वादे पूरे होने का इंतजार कर रही है। कांग्रेस 10 जन्म में भी लेले पर अपनी गरंटियां पूरी नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 वर्ष का भाजपा कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और प्रदेश की जनता आज भी इस कार्यकाल को याद कर रही हैं। हिमाचल के लोग महसूस करते हैं की दोनों सरकारों को बहुत फर्क है, जहां हम विकास कार्यों को छोड़कर गए थे, वे सभी आज वहीं खड़े हैं। कांग्रेस सरकार में द्वेष भावना के साथ काम किया और प्रदेश में 950 संस्थान बंद किये यह ठीक नहीं है। आज पालमपुर के विधायक बीडीओ दफ्तर फिर खोलने की मांग कर रहे हैं, अगर यह कार्यालय जायज रूप से बंद किया जाता है शायद यह मांग उठती ही नहीं। भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार से लगातार सवाल पूछेगा जिसका उत्तर कांग्रेस पार्टी को देना ही होगा। हिमाचल प्रदेश में ऐसा प्रतीत हो रहा है की व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर मजाक हो रहा है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिला हमीरपुर के गोपालनगर स्थित न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने टॉप 10 में स्थान हासिल किया है। कला संकाय की दोनों छात्राएं भूमिका ठाकुर पुत्री नरेश ठाकुर ने 485 अंक लेकर मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है, वहीं तनिष्क राणा पुत्री सुनील कुमार ने 483 अंक हासिल कर मैरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जमा दो के परीक्षा परिणाम में स्कूल की दो छात्राएं मेरिट में आई हैं। दोनों मेधावी छात्राओं को स्कूल प्रशासन की तरफ से स्कूल में बुलाकर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी गई है।
अखिल भारतीय महासभा इकाई हिमाचल प्रदेश राज्य महासचिव सीता राम भाटिया की अध्यक्षता में इकाई ज्वालामुखी की कमेटी का गठन किया गया। ज्वालामुखी के सभी कार्यकर्ताओं ने सीता राम भाटिया को ही इकाई का अध्यक्ष बनाया। वहीं उपाध्यक्ष सुशील कुमार एवं बलवंत सिंह, सचिव जगदीश राम, उप सचिव घसीटू राम, कोषाध्यक्ष बुदी सिंह, उप कोषाध्यक्ष गुरवचन सिंह, कानूनी सलाहकार बाबू राम पंचायत सलाहकार बीरवल, संगठन कार्यवाहक गुरचरन सिंह, युवा अध्यक्ष गुरबचन सिंह, उप सलाहकार राज कुमार सिहोत्रा, स्टेट सचिव कर्मचंद, गुरदेव सिंह आदि कार्यकर्ताओं को इकाई ज्वालामुखी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी बनाने का उद्देश्य एससी-एसटी ओबीसी समुदाय को संगठित करना है। राज्य सचिव सीता राम भाटिया ने बताया कि हमारा उद्देश्य किसी धर्म, समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं है। हम समाज को एक नजर से देखते हैं। संगठन का मेन उद्देश्य संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का रहेगा साथ ही संगठन में हर धर्म हर समुदाय के व्यक्ति जुड़ सकते हैं।
जिला सोलन और शिमला बॉर्डर पर वखनाघाट में आज निजी विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को प्लास्टिक बैन के संबंध में निकला गया था। कैडेट्स द्वारा कहा गया कि प्लास्टिक को बैन कर देना चाहिए। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है और इसके उपयोग पर बैन लगाया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा की अनुरूप कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द मूर्त रूप देने के मकसद से मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना खुद कांगड़ा जिले के दौरा पर हैं। उन्होंने शनिवार को धर्मशाला में जिला प्रशासन तथा अन्य विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर प्रत्येक परियोजना का सिलसिलेवार ब्योरा तथा उनकी वस्तु स्थिति और प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल समेत विभिन्न विभागों के आला अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले के चहुंमुखी विकास पर जोर दे रही है। जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए निर्णायक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के चलते इसे लेकर निर्धारित समय पर गंभीर प्रयास अपेक्षित हैं। साथ ही जिले में जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्राथमिकता है कि सरकार के सभी फ्लैगशिप कार्यक्रमों का जिले में समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कांगड़ा जिले का विकास एक मिसाल बने। इन विकास परियोजनाओं-कार्यों की समीक्षा प्रबोध सक्सेना ने बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालय की निर्माण गतिविधियों, कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार कार्य की प्रगति, धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेशन सेंटर की प्रस्तावित योजना, बनखंडी में बनने वाले जूलॉजिकल पार्क, नगरोटा बगवां में प्रस्तावित ओल्डेज वेलनेस रिजॉर्ट, नरघोटा में प्रस्तावित टूरिज्म विलेज, जिले में आइस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग रिंक के प्रस्तावित निर्माण, परागपुर में बनने वाले गोल्फ कोर्स मैदान, जिले मे बन रहे तथा प्रस्तावित आईटी पार्क, गग्गल में प्रस्तावित एयरो सिटी, धर्मशाला में धौलाधार बायोडायवर्सिटी पार्क, हेलीपोर्ट निर्माण तथा पौंग में प्रस्तावित पर्यटन व साहसिक खेल गतिविधियों समेत अन्य विकास योजनाओं की वस्तु स्थिति और प्रगति की समीक्षा की। 130 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर, जिले के साथ साथ प्रदेश के लिए होगा लाभकारी मुख्य सचिव ने कहा कि धर्मशाला के सिद्धबाड़ी में प्रस्तावित 130 करोड़ रुपये का अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर कांगड़ा जिले के साथ साथ संपूर्ण प्रदेश के लिए लाभकारी होगा। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि इसका निर्माण भविष्योन्मुखी दृष्टि से हो। कॉंफ्रेेंस सिटी के तौर पर उभर रहे धर्मशाला में इस प्रकार का कन्वेंशन सेंटर नितांत जरूरी है, जहां राज्य के साथ साथ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण सम्मेलनों, बैठकों तथा अन्य आयोजनों के लिए उपयुक्त सेमिनार हॉल, बैठक कक्ष तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों के साथ के साथ साथ वाहन पार्किंग की बड़ी सुविधा हो। बता दें, कन्वेंशन सेंटर के लिए सिद्धबाड़ी में 4 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। निर्माण को लेकर एशियन विकास बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधि साईट निरीक्षण भी कर चुके हैं। मुख्य सचिव ने कन्वेंशन सेंटर के लेआउट प्लान को अंतिम रूप देने से पहले वर्तमान के साथ भविष्य की जरूरतों से जुड़े पहलुओं पर गहनता से गौर करने के निर्देश दिए। पर्यटन विकास-जनकल्याण गतिविधियों के विविध आयाम प्रबोध सक्सेना ने धर्मशाला के समीप नरघोटा में करीब 25 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित टूरिज्म विलेज के विकास को लेकर पर्यटन विभाग की परियोजना का ब्योरा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सकोह में प्रस्तावित आइस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग रिंक के निर्माण की दिशा में किए प्रयासों की जानकारी भी ली। सकोह में करीब 2 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है, जहां एडीबी के सहयोग से निर्माण कार्य किया जाना है। उन्होंने परागपुर में गोल्फ कोर्स मैदान के निर्माण योजना की प्रगति की जानकारी ली। इसके लिए 12.50 हेक्टेयर सरकारी भूमि तथा साथ लगती करीब 16 हेक्टेयर निजी भूमि चिन्हित की गई है। नालदेहरा गोल्फ कोर्स मैदान से संबंधित विशेषज्ञों की समिति ने साईट निरीक्षण कर इसे निर्माण के लिए उपयुक्त बताया है। मुख्य सचिव ने नगरोटा बगवां में प्रस्तावित ओल्डेज वेलनेस रिजॉर्ट परियोजना का ब्योरा भी लिया। इसके लिए 6 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है तथा भूमि हस्तांतरण व विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने गग्गल में प्रस्तावित एयरो सिटी परियोजना की जानकारी भी ली। जिला प्रशासन ने परियोजना के लिए 57.5 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की है। भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण से अनुमति मिलने पर इसे लेकर आगे कार्य किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 22 मई से 25 मई तक अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर मंडी,कुल्लू व लाहुल स्पीति के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठके करेंगी और कुछ योजनाओं के शिलान्यास व उदघाटन भी करेंगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सिंह 22 मई को दोपहर बाद 3 बजे शिमला से मंडी के लिए रवाना होंगी। इस दिन रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा। 23 मई को प्रतिभा सिंह मंडी में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मनाली को रवाना होंगी। इस दौरान वह कुल्लू की पंचायत गाहर के सेऊ बाग में एसएजीवाई /सांसद निधि से बनने वाले ग्राम हट्ट का शिलान्यास करने के बाद एक बने पार्क व अमृत सरोबर को लोगों को समर्पित करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम मनाली रहेगा। 24 मई को प्रतिभा सिंह सुबह 9 बजे परिधि गृह मनाली से लाहुल स्पीति के लिये रवाना होंगी। इस दौरान गोंदला व केलांग में लोगों की समस्याओं व उनकी मांगों को सुनेगी। बाद में केलांग में जिला अधिकारियों की एक बैठक के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक लेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम केलांग परिधि गृह रहेगा। 25 मई को सुबह 9 बजे उदयपुर के लिये रवाना होंगी। इस दौरान प्रतिभा सिंह जिस्पा, किरतलिंग, झलमा व त्रिलोकनाथ में लोगों से मिलेगी व जन समस्याओं को सुनेगी। इस दिन रात्रि विश्राम उदयपुर विश्राम गृह रहेगा।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा 9 वर्षों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने विश्व में भारत का कद बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मदद लेने वाला देश नहीं, मदद देने वाला देश बन गया है। दूसरे देशों में विकत परिस्थितियो में देश के लोगों को सुरक्षित निकालने का काम किया है और दूसरे देशों के मुश्किल समय में भारत ने उन देश का साथ दिया है। इसके कई उदाहरण हमारे समक्ष आए हैं। कोरोनाकाल में भारत ने अनेकों देशों को कोविड वैक्सीन मुफ्त देने का काम किया इस पर करोड़ों का खर्च आया पर अनेक देशों की मदद करने का कार्य भारत ने किया। उन्होंने कहा की रक्षा के क्षेत्र में आज से पहले भारत हथियारों को इंपोर्ट करने का काम करता था पर आज भारत ने 16000 करोड़ का एक्सपोर्ट किया है। इस वित्त वर्ष में भारत 25000 करोड़ का एक्सपोर्ट करेगा और अगले साल आने वाले समय में भारत 40000 करोड़ का एक्सपोर्ट करेगा। हमारे देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें गुलामी की मानसिकता से निकलने का काम किया है और भारत आज विश्व की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा की मोदी है तो मुमकिन हैं, मोदी जी जो ठान लेते है वो करते है जिससे जनता को बड़ा लाभ होता है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क देने का बड़ा काम किया है और जिस प्रकार से जयराम ठाकुर सरकार ने केंद्र को इसके लिए जमीन देने का काम किया वह बहुत बड़ी बात है। आज हम संकल्प लेते हैअन कि हम सब मिलकर समर्पित रूप से काम करेंगे और आने वाले समय में देश में कमल खिलाने का कार्य करेंगे।
सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के 10+2 कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 85% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में तथा 15% विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा प्रभारी रामानंद सागर व वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान ने कहा कि इस विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने कला संकाय में परीक्षा दी थी, जिसमें से 17 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा मात्र 3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विजय कुमार 432 अंक लेकर प्रथम स्थान, तुषार ठाकुर 429 अंक लेकर द्वितीय तथा आस्था ठाकुर 404 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के कार्य कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम सभी विद्यार्थियो व शिक्षकों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है तथा आशा व्यक्त की कि आगामी वर्षों में परीक्षा परिणाम को और बेहतर किया जाएगा। विद्यालय की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ इस विद्यालय के विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिताओं में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं।
एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की छात्रा राशि ने बारहवीं कक्षा में प्रदेश भर में पांचवा स्थान हासिल कर स्कूल व जिला कांगड़ा के साथ विधानसभा जयसिंहपुर और अपने गांव लाहट का नाम भी रोशन किया है। राशि ने बारहवीं कक्षा में साइंस विषय 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं। पूरे प्रदेश के साइंस विषय में टॉप टेन में पांचवां स्थान हासिल किया। रिजल्ट आउट होते ही राशि के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य अंकुश सूद ने राशि को मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की बारहवीं कक्षा का विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है कि इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। साइंस संकाय में वैशाली ने 450 अंक लेकर प्रथम स्थान, तानिया ने 441 अंक लेकर दूसरा स्थान, निखिल कुमार ने 437 अंक लेकर तीसरा स्थान और वाणिज्य संकाय में कृतिका ने 424 अंक लेकर प्रथम स्थान, याशिका ठाकुर ने 400 अंक लेकर दूसरा स्थान, मनीषा ने 399 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, कला संकाय में कविता चौधरी ने 425 अंक लेकर पहला स्थान, सोम्या गर्ग ने 414 अंक लेकर दूसरा स्थान और अंकिता वर्मा ने 391 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया हैI विद्यालय अध्यक्ष और मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने इन सभी विद्यालय टोप्पेर्स और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए बताया कि अध्यापकों की मेहनत और अभिभावकों के आशीर्वाद से यह संभव हो पाया हैI विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर व सभी सदस्यों ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को व विद्यालय के अध्यापकों को बधाई दी है I
प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि एक बार फिर केंद्र में हममें मोदी सरकार को लाना है, इस संकल्प से हम आगे बढ़ेंगे। भाजपा सरकार के 9 साल और कांग्रेस के अनेकों वर्षों की अगर तुलना की जाए तो कांग्रेस के अनेकों वर्ष भाजपा के 9 वर्ष के आगे फीके पड़ जाते है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विदेश में भारतीय नागरिक को अलग पहचान मिली है। आज से पहले जब हम विदेश जाते थे तो हमें किस नजर से देखा जाता था और किस सम्मान से देखा जाता हैं यह फर्क साफ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की दर्द को समझते है जनता के मांगने से पहले ही मोदी जी जनता की मांग को पूरा कर देते है।
मंडी के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार और प्रदेश के वेटर्न जर्नलिस्ट हेमकांत कात्यान अब इस दुनिया में नहीं रहे। 80 वर्षीय हेमकांत कात्यान की बीती रात को अचानक तबीयत खराब हो गयी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने के बाद वापिस घर लाया गया, लेकिन घर पहुंचने के कुछ देर बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए। हेमकांत कात्यान अपने पीछे धर्मपत्नी और बेटे को छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकार कात्यान के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि कात्यान ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्च मानक स्थापित किए। मुख्यमंत्री ईश्वर से दिव्यगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णी क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार एक नई हरित हाइड्रोजन नीति बना रही है, जिसका उद्देश्य हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देना और राज्य को इसके उत्पादन के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। पर्याप्त धूप, पानी और हवा सहित नवीकरणीय ऊर्जा के प्रचुर संसाधन उपलब्ध होने से हिमाचल हरित हाइड्रोजन उत्पन्न करने के लिए एक आदर्श स्थल है। इस नीति का प्राथमिक उद्देश्य बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश आकर्षित करना है, ताकि इलेक्ट्रोलिसिस के लिए हरित विद्युत की निरंतर और टिकाऊ आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। हिमाचल प्रदेश का लक्ष्य हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। इससे न केवल जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में योगदान सुनिश्चित होगा बल्कि राज्य को सत्त विकास में भी अग्रणी बनाएगा। उन्होंने कहा कि हरित हाइड्रोजन उत्पादन की दिशा में प्रयासों को बल देते हुए राज्य सरकार ने हाल ही ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पायलट आधार पर हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया का उत्पादन संभव होगा। इसके अलावा, सरकार युवा उद्यमियों को राज्य में निवेश के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रही है और नई हरित ऊर्जा नीति में उनकी भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न प्रावधान शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी ने हिमाचल प्रदेश में एक संयंत्र स्थापित करने में भी रूचि दिखाई है जो हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा और इसे ई-इथेनॉल में परिवर्तित किया जाएगा। सरकार की पहल के अनुरूप इस वैकल्पिक ईंधन को सीधे पेट्रोल के विकल्प के रूप में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निवेश और प्रयास न केवल ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने में सहायक होंगे बल्कि राज्य में स्वच्छ मोबिलिटी के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महत्वाकांक्षी पहलों के अलावा, एनएचपीसी (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) चंबा जिले में पायलट आधार पर एक ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी प्रोजेक्ट भी स्थापित कर रही है। इस परियोजना में एक समर्पित सौर संयंत्र, हाइड्रोजन उत्पादन के लिए एक इलेक्ट्रोलाइजर इकाई और एक डिस्पेंसर के साथ एक हाइड्रोजन भंडारण प्रणाली की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए चंबा जिले के मोहाल मोनखरी में भूमि चिन्हित की गई है। इस संयंत्र के कार्यशील होने के उपरांत, हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा हाइड्रोजन चालित बसों के संचालन की योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन और इसे प्रोत्साहित करने से जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक प्रयासों में राज्य का महत्वपूर्ण योगदान होगा। इसके अलावा, यह स्थायी आर्थिक विकास के अवसर सृजित करेगा। इससे हिमाचल स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा पहलों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभरेगा।
प्रदेश के जिला कुल्लू में ब्यास नदी में एक राफ्ट पलटने से महाराष्ट्र की महिला पर्यटक की मौत हो गई है। जानकारी के लिए अनुसार जिला मुख्यालय कुल्लू के पास बबली में यह घटना घटी है। महाराष्ट्र से पूरा पूरिवार पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली की ओर घूमने आया था। ब्यास नदी में राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए परिवार उतरा और अचानक राफ्ट पलट गई। राफ्ट पटलने से महिला ब्यास नदी में डूब गई और गाइड ने महिला को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में जमा दो का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में विद्यालय की 23 छात्राओं ने जमा दो की परीक्षा दी थी, जिसमें सभी छात्राओं ने अच्छे अंक लेकर सफलता प्राप्त की। परीक्षा परिणाम में 15 छात्राएं प्रथम श्रेणी और 8 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में पास हुई हैं। कुमारी दीपाली ने 500 में से 414 अंक हसी कर प्रथम स्थान, गौरी कंवर ने 407 अंक लेकर दूसरा व महक 397 अंक लेकर कक्षा में तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य ने सभी छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र में 450 सांसदों वाली कांग्रेस आज 40 पर सिमट गई है, पर 2 सांसद वाली भाजपा आज पूर्ण बहुमत की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चला रही है। कांग्रेस पार्टी आज 2 से 3 राज्यों में सरकार चला रही है और भाजपा लगभग 18 राज्यों में मजबूत सरकार चला रही है, फर्क साफ है। बिंदल ने कहा की कांग्रेस ने छल, कपट और मायाजाल से भाजपा को सत्ता से बाहर किया है। कांग्रेस और भाजपा के सत्ता परिवर्तन का अंतर .9% यह पहेली बार की यह अंतर इतना कम है इससे पूर्व में यह अंतर कम से कम 4% होता था। बिंदल में कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने महिलाओं, गरीबों, पिछड़े वर्ग और सभी वर्गों के लिए काम किया। भाजपा सरकार के दौरान हमारी सरकार ने 8 लाख लोगों को पेंशन दी है, लाखों लोगों को आयुष्मान भरता और हिम केयर का लाभ हुआ है। भाजपा ने हमेशा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की है। उन्हीं कहा की देश के संपूर्ण विकास को आगे बढ़ेगा के लिए देश के सभी व्यक्तियों की भागेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। भाजपा के इस कार्य को अच्छे से किया है, हमारे प्रदेश को केंद्र सरकार की आनेको योजनाओं का का बड़ा लाभ हुआ है। बिंदल ने कहा कि जब 2004 से 2014 तक कांग्रेस का शासन देश में था तो केवल घोटालो का शासन देश में चला, हर रोज हमें नए नए घोटाले के बारे में पड़कर शर्मिंदा होना पड़ता था, पर जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आई है देश में घोटालों समाप्त हो गए है, केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे है।
साइंस स्ट्रीम में ओजस्विनी उपमन्यु ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 500 में से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) हासिल किए हैं। ओजस्विनी उपमन्यु जिला ऊना के घनारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहन की छात्रा वृंदा ठाकुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वृंदा ने 500 में से 492 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल किए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में प्रदेशभर में पहले स्थान पर चार विद्यार्थी रहे हैं। चारों ने 500 में से 487 अंक (97.4 प्रतिशत) हासिल किए हैं। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्रा तरनिजा शर्मा, रूट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग की छात्रा दिव्य ज्योति, सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर शिमला की छात्रा नूपुर कैथ और सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरवा जुनेली के छात्र ज्येश प्रदेश भर में पहले स्थान पर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 12वीं कक्षा का वार्षिक (12th Class Result) परिणाम इस बार 79.4 फीसदी रहा है। ऊना की सीसे स्कूल घनारी की ओजस्वनी उपमन्यु पुत्री राम कुमार ऑलओवर परीक्षा में 98.6 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रही। सिरमौर की वृंदा ठाकुर पुत्री अरुण कुमार ने 98.6 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर रही वहीं सीसे स्कूल चूरड़ू की कनूप्रिया पुत्री संजय कुमार ने 98.2 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
**ओजस्विनी उपमन्यु ने साइंस संकाय में 500 में से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिला ऊना के घनारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। **कॉमर्स संकाय में सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहन की छात्रा वृंदा ठाकुर ने 500 में से 492 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। **आर्ट्स संकाय में प्रदेशभर में चार विद्यार्थी ने 500 में से 487 अंक (97.4 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। जिसमे डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्रा तरनिजा शर्मा, रूट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग की छात्रा दिव्य ज्योति, सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर शिमला की छात्रा नूपुर कैथ और सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरवा जुनेली के छात्र ज्येश प्रदेश भर में पहले स्थान पर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 105369 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी जिसमे से 83418 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं।13335 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 8139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने जानकारी दी की विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
मुख्य संसदीय सचिव (वन) सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज वन विभाग के मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनों में सालवेज लॉट मार्किंग के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वन सम्पदा के समुचित दोहन के लिए वनों में सूखे पेड़ों को चिन्हित कर इनके समयबद्ध कटान का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वनों में अनेक सूखे व गिरे वृक्ष पड़़े रहते हैं जिन्हें समय पर चिन्हित न करने के कारण वन सम्पदा का नुकसान व सरकार को वित्तीय हानि होती है। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने मार्किंग प्रक्रिया में बदलाव लाने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जंगलों में सूखे व गिरे पेड़ों की सूची तैयार की जाए। वनरक्षक से लेकर वन मंडल अधिकारी स्तर के सभी अधिकारी प्रतिदिन सूची तैयार कर मार्किंग की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। इस कार्य को नीतिगत स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रधान मुख्य अरण्यपाल को मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने के आदेश भी दिए गए हैं। आरम्भिक स्तर पर विभाग के अधिकारी आगामी 31 मई तक सूखे व गिरे पेड़ों की सूची विभागीय स्तर पर तैयार कर इसे 15 जून, 2023 तक सरकार को सौंपेंगे। इस प्रकार की सालवेज मार्किंग से वन विभाग लगभग 50 पेड़ों की मार्किंग कर निविदा के माध्यम से विक्रय कर सकता है। इससे वन संपदा को होने वाली हानि से बचने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए कौशल विकास निगम द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) राजीव कुमार और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी पुण्यतिथि पर 21 मई को सभी ब्लॉकों में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व विधायक, सभी जिलाध्यक्षों से पार्टी के सभी पदाधिकारियों अग्रणी सगंठनों व विभागों के पदाधिकारियों की अपने अपने क्षेत्रों में उपस्थिति अनिवार्य की गई है। कांग्रेस महासचिव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लॉकों में 21 मई को राजीव गांधी की शहादत पर, जिन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिये अपने प्राणों की आहुति दी थी इस दिन को कांग्रेस उनकी याद में इस दिन को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेगी। अमित पाल सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम व विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की बैठक बचत भवन चंबा में पेंशनर फोरम के जिला अध्यक्ष आत्मा राम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कुलदीप सिंह खरवाड़ा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कर्मचारी यूनियन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि विद्युत बोर्ड लिमिटेड 1-1-16 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों व मौजूदा कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का लाभ अदा करने में उचित व्यवस्था नहीं कर पाया है। आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित पेंशन ग्रेच्यूटी, लिव-इन कैशमेंट, कम्यूटेशन का न मिलने का मुख्य कारण कर्मचारियों का संशोधित वेतनमान के बाद वेतन निर्धारण व सत्यापन का कार्य पूरा ना हो पाना है। उन्होंने बिजली बोर्ड के प्रबंधक वर्ग से मांग की कि पेंशनरों व कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का लाभ टाइमबॉन्ड अवधि में अदा करने के लिए पेंशन व वेतन सत्यापन ब्रांच में अतिरिक्त स्टाफ नियुक्त किया जाए, ताकि पेंशनरों व कर्मचारियों में पनप रहा आक्रोश उग्र आंदोलन का रूप धारण ना करे। इस मौके पर विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम के जिला अध्यक्ष आत्माराम शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव नरसिंह रावत, कर्मचारी यूनियन के सचिव मुकेश कुमार सलाहकार समिति सदस्य अनिल वर्मा, चंबा इकाई के अध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा, सचिव प्रताप चंद और कर्मचारी यूनियन के कार्यालय सचिव नितीश भारद्वाज नादान जॉन के जोनल सचिव अजनीश कांत ने भी पेंशनर्स व कर्मचारियों की समस्याओं का अति शीघ्र समाधान करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बिजली बोर्ड के प्रबंधक वर्ग को कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित व जरूरी दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
किन्नौर जिला के उपायुक्त कार्यालय में आज कर्मचारियों को ई-ऑफिस पोर्टल के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को सभी कागज़ी कार्यों को ऑनलाइन करने बारे बताया गया। ई-जिला प्रबंधक किन्नौर शबनम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के सरकारी व अर्धसरकारी विभागों को पेपर लैस करने की मुहिम चलाई गई है जिसके अंतर्गत आज किन्नौर जिला में उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय में पेपरलैस कार्य को बढ़ावा देना है, ताकि पारदर्शिता व समय पर कार्य का निष्पादन सुनिश्चत किया जा सके।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से राष्ट्रीय डेंगू दिवस की गतिविधियों का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वरटेक्स कोटलानाला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसी समन्यवक राधा चौहान ने की। उन्होंने कहा कि डेंगू एडीज एजीपटी मादा मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन के समय लोगों को काटता है। अन्य मच्छरों की अपेक्षा यह बड़ी और धारीदार मच्छर होता है। उन्होंने कहा कि मच्छर के काटने के पश्चात शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है। डेंगू होने पर सिर में दर्द, मासपेशियों एवं जोड़ों मे दर्द, आंख के पिछे दर्द होना, रोगी को भूख न लागना जैसे लक्षण होते है। उन्होंने कहा कि गम्भीर ममालों में नाक, मुंह, मसूडों से खूना आना, चमड़ी में लाल दाग पढ़ जाना जैसे लक्षण होते है। राधा चैहान ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, किसी भी प्रकार का बुखार होने पर खून की जांच अवश्य करवाएं, पानी के सभी बर्तन, टंकी आदि को पूरी तरह ढक कर रखे, घर के अंदर व बाहर बर्तनों, टायरों, पशु व पक्षिओं के पानी के बर्तन तथा फूलदान में पानी जमा न होने दें। पूरे शरीर को ढकने वाले वस्त्र पहने ताकि मच्छर न काट सके। गड्ढों को मिट्टी से ढके तथा बुखार होने पर रक्त जांच से पूर्व कोई दवा न लें। इस अवसर पर शिक्षा क्रांति स्वयंसेवी संस्था के संस्थापक सत्यन सनातन ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वरटेक्स के प्रधानाचार्य शशी भास्कर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
लोक निर्माण विभाग फतेहपुर उपमंडल के तहत रियली मंड हालेड रास्ते की इतनी दयनीय स्थिति हो गई है कि जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं, जो कि किसी हादसे को न्योता दे रहे हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बडूखर से रियालि मंड हालेड मार्ग पर क्रेशर मटेरियल लेकर भारी वाहन गुजरते हैं, जिनकी वजह से भी रोड को काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर इन भारी वाहनों की वजह से सड़क धंस गई है। वहीं, विभाग द्वारा कुछ जगह पर सड़क में पड़े हुए गड्ढों में मिट्टी डालकर लीपापोती की जा रही है। ऐसे में दो पहिया वाहनों का इस रास्ते पर चलना बड़ा ही मुश्किल हो गया है। सड़क पर तारकोल की जगह मिट्टी होने के कारण इमरजेंसी में वाहन लेकर निकलना मतलब बहुत बड़े हादसे को न्योता देना है। इस मामले में जितेंद्र पठानिया बीडीसी नंगल ने कहा कि रास्ते की स्थिति बहुत ही खराब है। सड़क काफी समय से बदहाली का शिकार है। इससे पहले कि इस सड़क पर कोई हादसा हो, इसकी मरम्मत अति आवश्यक है। विभाग को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए। मिट्टी की जगह तारकोल डाली जानी चाहिए। वहीं, रमन कुमार उप प्रधान ग्राम पंचायत टटवाली ने कहा कि बडूखर से फतेहपुर सड़क का कुछ हिस्सा इतना खराब है कि वाहन लेकर निकलना तो दूर पैदल चलना भी बहुत मुश्किल है। विभाग को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते विद्यार्थी परिषद शिक्षा के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपना बहुमूल्य योगदान देता रहता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय समय पर समाज हित के लिए भी कोई न कोई गतिविधि करता रहता है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता 11 मई, 2023 से हिमाचल प्रदेश में गांव-गांव जाकर सामाजिक अनुभूति कर रह है। उन्होंने कहा कि सामाजिक अनुभूति से तात्पर्य हम दूसरों के बारे में सोचने और समझने के तरीके से है। इस अर्थ में, यह सामाजिक संबंधों को समझने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण होगा। सामाजिक अनुभूति के माध्यम से हम दूसरों की भावनाओं, विचारों, इरादों और सामाजिक व्यवहार को समझते हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक 18 जिलों में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सामाजिक अनुभूति कर रहे है। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग को जानने का अवसर मिल रहा है।उनकी स्थितियों, परिस्थितियों व जीवन यापन को जानने का अवसर मिल रहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल मात्र एक ऐसा संगठन है जो समस्या के साथ समाधान भी करती है, सामाजिक अनुभूति से जो विषय समाज से निकलकर आते हैं उन्हें विद्यार्थी परिषद उन मुद्दों को प्रशासन के समक्ष उठाने का काम करती है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जब गांव गांव जाकर लोगों से बातचीत कर रहे हैं तो उन्हें वहां की असल परिस्थितियों को जानने का अवसर मिल रहा है । उनका रहन- सहन, गांव में शिक्षा व्यवस्था कैसी है? यातायात व्यवस्था, गांव में रास्ते कैसै है इन सभी की अनुभूति हो रही है। ऐसे बहुत सी अनुभूतियां समाज के अंदर सामाजिक अनुभूति के दौरान देखने को मिल रही है। सामाजिक अनुभूति से सामाजिक संवेदना का भाव पैदा हो रहा है।
अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट व अल्ट्राटेक सीमेंट बागा (मांगल) में कार्यरत ट्रक ऑपरेटरों ने मंत्रिमंडल में यात्री एवं माल कर यानी पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स के बकायादारों को 30 जून 2023 तक एकमुश्त राहत देने के दृष्टिगत मंत्रिमंडल ने यात्री एवं माल कर (पीजीटी) पर जुर्माना और ब्याज माफ करने को स्वीकृति देने पर ऑपरेटरों को राहत देने का स्वगात किया है। दी मांगल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान व दी मांगल लैंड लूजर परिवहन सभा के नामित सदस्य बलदेव राज चौहान,बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर,जिला सोलन ट्रांसपोर्टर ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) के प्रधान जयदेव कौंडल, अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर यूनियन दाडलाघाट के प्रधान ऋषि देव शर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, लाला शंकर, ऋषि राज गांधी, सुमन गुप्ता, दी मांगल लैंड लूजर परिवहन सभा नामित सदस्य नगीन चंद ठाकुर, अमर सिंह, अमरजीत ठाकुर, अमर सिंह चौहान, बागा ट्रक ऑपरेटर सदस्य हेमराज ठाकुर, महेंद्र, मनोहर लाल, देवी राम चौहान सहित दाड़लाघाट व बागा ट्रक ऑपरेटरों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी का उक्त निर्णय के लिए आभार जताया है। इनका कहना है कि कोरोना काल के समय से ट्रक ऑपरेटरों की पेंडेंसी बढ़ती जा रही थी। पेनल्टी और टैक्स लाखों में हो गया था। इसके अलावा जिन ट्रक व बस ऑपरेटरों ने टैक्स के चलते अपने वाहनों का पंजीकरण नहीं कराया था, वे एक महीने के टैक्स जमा कराकर वन टाइम सेटलमेंट करा सकेंगे, जिससे अब ट्रक ऑपरेटरों को राहत मिलेगी।
डाडासीबा वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को मीडिया के माध्यम से किसानों से अपील की है कि वे जंगलों के साथ लगती अपनी घासनियां जलाते समय पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे जंगली क्षेत्र से गुजरते समय माचिस की तीली को जलते हुए न फेंके। वन में आग की घटना कई बार अनजाने में घटती है तो कई बार जानबूझकर कुछ लोग इसे अंजाम दे देते हैं। आग खुद तो लगती नहीं है जंगलों में आग की घटनाओं पर नजर रखने के लिए विभाग ने हर बीट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी आग की घटना के बारे में पता चलता है तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पंचायत पुलिस, वन विभाग या अग्निशमन विभाग को दें। इस तरह से आग घटनाओं से समय रहते काबू पाया जा सकता है और बेजुबान जानवरों को भी बचाया जा सकता है।
कांगड़ा के निकटवर्ती नंदरुल पंचायत में दो युवकों के डूबने से मौत हो गयी। ये दोनों युवक हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों नंदरुल पंचायत के एक बैंक में कारपेंटर का काम करने आए थे। इसी बीच दोनों नहाने के लिए नदरूल खड्ड में गए और दोनों डूब गए। लोगों की सूचना पर कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोगों ने खड्ड में से दोनों युवकों के शव निकाल लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे कार्रवाई कर रही है।
शुक्रवार को धर्मशाला स्थित एजुकेशन बोर्ड के पास उस समय हंगामा हो गया जब एक ट्रैफिक पुलिस धर्मशाला के एक कर्मचारी ने बस चालक को भरे बाजार में थप्पड़ जड़ दिए। जानकारी के अनुसार धर्मशाला में एजुकेशन बोर्ड के पास एक प्राइवेट बस की एक कार के साथ टक्कर हो गई। कार में वकील सवार थे। टक्कर होते ही सड़क में हंगामा हो गया। कार में सवार लोगों की बस चालक के साथ बहस हो गई। मामला थोड़ा शांत हुआ तो बस चालक बस को साइड में खड़ा करने के लिए बस में बैठने लगा। इस दौरान एक ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने दबंगई दिखाते हुए बस ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिए और बस से नीचे खींच लिया। इस पर बस ड्राइवर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई मांग करने लगा। वहीं, धर्मशाला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पश्चिमी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल नव कुमार खंडूरी ने आज राज भवन में राज्पाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने राज्यपाल के साथ सैनिकों के कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के ओबीसी भवन में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी व मौके पर ही उन समस्याओं का समाधान भी किया। इस दौरान वहां पर भारी मात्रा में लोग उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 9 वर्ष 30 मई को पूर्ण होने जा रहे हैं। जिस प्रकार से हिमाचल में भी डबल इंजन सरकार ने काम किया था, उस से हिमाचल प्रदेश को बहुत फायदा हुआ। मोदी और जयराम कॉम्बिनेशन को जनता आज भी याद करती है। हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार ने एम्स, बल्क ड्रग पार्क, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल डिवाइस पार्क, जल विद्युत योजनाएं जैसी अनेकों सौगातें दी हैं और उसका फंड निरंतर प्रदेश के आ रहा है। आज हिमाचल प्रदेश में लाइफ लाइन का काम करने वाले सड़क मार्ग फोरलेन हो रहे हैं और इसके लिए भी केंद्र 90% फंडिंग दे रहा है, केंद्र का हिमाचल प्रदेश को अद्भुत लाभ हुआ है और मोदी जी का हिमाचल प्रदेश से एक स्वर्णिम नाता रहा है। पीएम मोदी यह नहीं देखते कि प्रदेश में कौन सी सरकार कार्य कर रही है पर वह प्रदेश के लिए सकारात्मक दृष्टि से उत्तम कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा अभियान तीन चरणों में चलेगा पहले चरण में मोदी जी 29 और 30 मई को भारत में दो विशाल जनसभा को बोधित कर इस कार्यक्रम का आगाज करेंगे जिसको भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनता वर्चुअल माध्यम से पूरे देश भर में देखेंगे। दूसरे चरण में 1 जून से 22 जून तक भाजपा पूरे देश भर में 100000 वरिष्ठ परिवारों से संपर्क करेगी जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 250 और विधानसभा में 65 परिवारों से हमारा नेतृत्व संपर्क करेगा। हम प्रत्येक लोकसभा में एक विशाल जनसभा का आयोजन भी करेंगे उसके उपरांत, प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें भाजपा नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष की बड़ी उपलब्धियों को जनता के बीच में जाएगी। पार्टी सोशल मीडिया पर प्रभावशाली व्यक्ति मीट का आयोजन करेंगे जिससे आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को बड़ा लाभ होगा और अंतिम में हम इस चरण में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में व्यापारी सम्मेलन का भी आयोजन करेंगे।
नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और विधायक चंद्रशेखर भी मौजूद थे।
सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश में विभाग के 10 वन प्रमंडलों में सरकारी वन भूमि पर खैर के पेड़ों को काटने की अनुमति दी है। जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अदालत में मामले की पैरवी की थी और उसने वन विभाग के पक्ष में फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, नालागढ़ और कुटलैहड़ सहित पांच वन प्रमंडलों में खैर के पेड़ों की कटाई के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई है और इन वन प्रमंडलों में प्रति वर्ष 16500 पेड़ निर्धारित किए गए हैं और जल्द ही खैर की निकासी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष पांच वन प्रमंडलों नाहन, पांवटा साहिब, धर्मशाला, नूरपुर और देहरा के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन अधिकारी वनों का निरीक्षण करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे और इन पांचों वन प्रमंडलों के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए खैर के पेड़ों की गिनती की जाएगी। सुक्खू ने कहा कि खैर के पेड़ों की सिल्वीकल्चर कटाई वन प्रबंधन और कायाकल्प के अलावा सरकारी खजाने के लिए राजस्व सृजन के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि समय से लकड़ी का निष्कर्षण नहीं होने के कारण अधिकांश खैर के पेड़ सड़ रहे हैं और यह बेहतर वन प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के हित को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय में उठाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2018 में खैर के पेड़ों की कटाई के परिणामों को जानने के लिए प्रयोगात्मक आधार पर खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति दी थी।
नशे के खिलाफ पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज दो आरोपियों को 102 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। नारकोटिक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नूरपुर में विशेष नाका लगाकर नशे की खेप के साथ आरोपियों को काबू किया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शनिवार सुबह 11 बजे घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी कारणों के चलते आज परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। शनिवार सुबह 11 बजे परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित करने के लिए लगभग सारी औपचारिक्ताएं पूरी की जा चुकी हैं।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) परागपुर में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को नशा निवारण के ऊपर भाषण, निबंध लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिताका आयोजन किया गया, जिसमें बीएड प्रशिक्षु अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। विद्यालय के शिवाजी सदन द्वारा नशा निवारण के ऊपर एक रैली का आयोजन किया गया, ताकि लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा सके। इस रैली में सभी अध्यापकों, छात्रों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड के प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी फीडर सोलन-2 की मरम्मत के दृष्टिगत 20 मई को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 20 मई को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 3 बजे तक वेयरहाउस न्यू कथेड़, क्लीन, नज़दीक 132 केवी उपकेंद्र, हाउसिंग बोर्ड, साईंटिस्ट कालोनी, जुब्बड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
मुख्यमंत्री द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली पर धर्मशाला बस स्टैंड पर न्यू पेंशन स्कीम के जिला प्रधान राजेंद्र बनारस, उनके सहयोगियों और एचआरटीसी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और लोगों को लड्डू बांटे। उन्होंने उप मुख्यमंत्री और एचआरटीसी महाप्रबंधक का भी धन्यवाद जताया। एचआरटीसी के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का निर्णय किया है तथा साथ में ही मुख्यमंत्री से परिचालकों की वेतन विसंगतियां को जल्द दूर करने की अपील की है। सभी कर्मचारियों को यह पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जल्दी इस वादे को भी पूरा करेंगे। इस मौके पर धर्मशाला डिपो के ऋषि, मनुज ठाकुर, मदन, रोहित कुमार, विपन, अजय, रविंद्र, डिंपल, रोहित, नरेंद्र, सौरव तथा अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मशाला के सौजन्य से खंड तीयारा में आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इसको मनाने का उद्देश्य डेंगू के बारे में जानकारी देना, लक्षणों का पता लगाना, उपचार के लिए लोगों को जागरूक करना, डेंगू मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाना है। इस विषय पर जानकारी देते हुए डॉक्टर तरुण सूद कार्यक्रम अधिकारी धर्मशाला ने बताया डेंगू एक जानलेवा बीमारी है। इसमें खून को थक्का बनाने की क्षमता कम हो जाती है जो जोकि एडिज एजिपटाई मच्छर के काटने से फैलती है ।एक मनुष्य से दूसरे को नहीं फैलती यह मच्छर के काटने से ही होता है । हमें मच्छरों के बचाव करके इस बीमारी और उससे होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया की किसी भी प्रकार का तेज़ बुखार होने पर खून की जांच करवा कर हम पता लगा सकते हैं ।डेंगू के लक्षण तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, पेट दर्द मांसपेशियों में दर्द, तेज सिर दर्द, उल्टी आना और शरीर के किसी से दाने निकलना, खून का बहना जैसे लक्षण होने पर हमें डॉक्टर को जल्दी से जल्दी दिखाना जरूरी है और डॉक्टरी सलाह के अनुसार इलाज करवानाहै। आगे जानकारी देते देते हुए जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने बताया डेंगू मच्छर मैं सफेद धारियां होती हैं। इसे टाइगर मॉस्किटो की बोला जाता है। यह 100 मीटर तक उड़ता है बुखार को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है माताओं बच्चों और बुजुर्गों में डेंगू घातक हो सकता है ।गर्भावस्था में डेंगू होने पर गर्भ गिर सकता है, कम उम्र बच्चे पैदा हो सकते हैं ,और मां से बच्चे में भी डेंगू के खतरे हो सकते हैं। डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है। डेंगू बुखार तीन प्रकार का होता है सामन्यता डेंगू , खून बहने बाला डेंगू खतरनाक हो सकता है। इसमें व्यक्ति वेहोश भी हो सकता है और मौत भी हो सकती है। समान्यता डेंगू में घबराने की जरूरत नहीं है घर पर ही इलाज किया सकताहै और 10 दिन के बाद मरीज ठीक हो जाता है हमें मच्छरों के वचाब के लिए अपने आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए ।घर में भरे पानी को अगले दिन खाली करना चाहिए। पानी को हमेशा ढक कर रखना चाहिए ।ऐसी के पानी को भी इकट्ठा ना होने दें। कूलर का पानी भी बदलें आसपास जमा पानी को हटाए घर में जाली के दरवाजे बंद कर रखें, बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाए। डेंगू होने पर मच्छरदानी का प्रयोग करें अगर इन सभी सावधानियों को हम अपनाते हैं तो हम डेंगू से बच सकते इसमें स्वास्थ्य शिक्षक अंजलि तथा ब्लॉक के सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने आए दिनों देश प्रदेश बनने वाली दवाओं के सैंपल फेल होने की खबरों पर चिंता जताते हुए सरकार से दोषी दवा कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि दवाइयों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता सहन नही किया जा सकता। प्रतिभा सिंह ने मीडिया में आई उन सूचनाओं पर जिसमें प्रदेश की 11 दवाओं के सैंपल फेल होने की बात कही गई है पर अपनी गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि बार बार घटिया दवा निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में इन दवा कंपनी की दवाओं की जांच भी की जानी चाहिए। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में दवाओँ की आपूर्ति पर भी विशेष निगरानी रखने की जरूरत पर बल देते हुए कहा है कि उन्हें भी समय समय पर दवाओं की निम्न गुणवत्ता की सूचनाएं मिलती रही हैं,जो बहुत ही चिंता की बात हैं। प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉक्टर धनीराम शांडिल से प्रदेश के सभी अस्पतालों विशेष तौर पर दूरदराज के ग्रमीण इलाको में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने व आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को घर द्वार ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो इसमें किसी भी प्रकार की ढ़िलाई नही बरती जानी चाहिए।
शूलिनी विश्वविद्यालय ने परिसर से सटे क्षेत्रों के स्कूलों के छात्रों के लिए अपने गलियारे और गैलरी खोली है, जिसके तहत आस पास के स्कूलों के छात्र परिसर में आ सकते है। इस संबंध में, साउथवेल स्कूल, सोलन के छात्रों ने परिसर का दौरा किया और विशेष रूप से प्रदर्शित व्यक्तित्वों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में सावधानीपूर्वक अध्ययन किया। प्रोफेसर जेएम जुल्का, शशि जुल्का और लाइब्रेरियन उन आगंतुकों में शामिल थे जिन्होंने इस ज्ञानवर्धक अनुभव में भाग लिया। जिन दीर्घाओं का दौरा किया गया उनमें साइंस गैलरी, सीवी रमन गैलरी, स्वामीनाथन गैलरी, भारतीय संविधान गैलरी, चंदर शेखर गैलरी और वृंदावन गार्डन शामिल हैं। दीर्घाओं के अलावा, छात्रों को योगानंद ज्ञान केंद्र (YKC) और अनुसंधान प्रयोगशालाओं का दौरा करने का भी अवसर मिला। छात्र विशेष रूप से बच्चों की पुस्तक अनुभाग के लिए रोमांचित थे। वाईकेसी लाइब्रेरी की सहायक प्रोफेसर हर्षा ठाकुर ने कहा कि शूलिनी यूनिवर्सिटी युवा दिमागों को पोषित करने और अन्वेषण और प्रेरणा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शशि जुल्का के प्रति छात्रों को शूलिनी विश्वविद्यालय से परिचित कराने में उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस पहल का उद्देश्य समाज पर उनके अमूल्य प्रभाव को उजागर करते हुए प्रमुख वैज्ञानिकों और व्यक्तित्वों के योगदान को प्रदर्शित करके युवा दिमाग को प्रेरित करना है। कुलाधिपति प्रो. पी.के. खोसला के दूरदर्शी नेतृत्व में, विश्वविद्यालय शैक्षिक संवर्धन के लिए एक जीवंत वातावरण का पोषण करना जारी रखता है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि कांगड़ा चाय यूरोपीय संघ में संरक्षित भौगोलिक संकेत (जीआई) के रूप में पंजीकृत होने वाला देश का दूसरा उत्पाद बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे कांगड़ा चाय के उत्पादकों के लिए यूरोपीय देशों में बिक्री का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय बाजारों में उत्पाद की गुणवत्ता, वास्तविकता और प्रतिष्ठा को पहचानने के लिए कांगड़ा चाय का यूरोपीय संघ के तहत पंजीकरण महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि इसके पंजीकरण से कांगड़ा चाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जो कि इसकी बिक्री के लिए वरदान साबित होगा। इस निर्णय से कांगड़ा जिले के पालमपुर, बैजनाथ, कांगड़ा व धर्मशाला, मंडी जिले के जोगिंदर नगर और चंबा जिले के भटियात क्षेत्र के ‘कांगड़ा चाय’ उत्पादकों को लाभ होगा। कांगड़ा चाय अपने अनूठे स्वाद के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। इसमें प्रचुर मात्रा में मौजूद पाइराजिन इसे अलग सुगंध प्रदान करता हैै। इसके अतिरिक्त, इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जोकि एंटीऑक्सिडेंट्स, फेनोलिक कम्पाउंड, ट्रिप्टोफैन, अमीनो एसिड्स, थीनाइन ग्लूटामाइन और कैटेचिन से मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा चाय को वर्ष 2005 में पंजीयक भौगोलिक संकेतक, चेन्नई, द्वारा जीआई का दर्जा दिया गया था और अब यूरोपीय संघ के साथ पंजीकरण के बाद कांगड़ा चाय की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है जिससे राज्य के कांगड़ा चाय उत्पादकों को लाभ होगा। ब्रिटिश काल में कांगड़ा चाय का निर्यात यूरोपीय बाजारों में किया जाता था। इसकी गुणवत्ता के कारण एम्स्टरडेम और लंदन के बाजारों द्वारा वर्ष 1886 से 1895 के बीच कांगड़ा चाय को विभिन्न पुरस्कार दिए गए। आज से पहले यूरोपरीय संघ में पंजीकृत न होने के कारण कांगड़ा चाय की यूरोपीय बाजारों मंे बिक्री संभव नहीं थी, लेकिन अब पंजीकरण के बाद इस हिमाचली उत्पाद के लिए यूरोपीय देशों के बाजार भी खुल गए हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हिमाचल के पारंपरिक उत्पादों को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को लाभ पहुंचाने के लिए कई नवीन पहल की गयी हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू शॉल, चंबा रुमाल, किन्नौर शॉल, कांगड़ा पेंटिंग, लाहौल के ऊनी मोजे और दस्ताने इत्यादि सहित राज्य के करीब 400 से अधिक पारंपरिक उत्पादों को आज जीआई का दर्जा प्राप्त है। इसके अतिरिक्त हिमाचली टोपी, सिरमौरी लोईया, मंडी की सेपुबड़ी, चंबा धातु शिल्प, किन्नौरी सेब और किन्नौरी आभूषणों को जीआई का दर्जा देना पंजीयक भौगोलिक संकेतक, चेन्नई के पास विचाराधीन है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यूरोपीय संघ के साथ कांगड़ा चाय के पंजीकरण की कठिन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान के लिए कृषि विभाग, हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी) पालमपुर और कांगड़ा वैली स्मॉल टी प्लांटर्स एसोसिएशन को भी बधाई दी।
जल शक्ति विभाग हमीरपुर में एक्सईएन के पद पर राजीव सहगल ने कार्यभार संभाल लिया है। उनका तबादला यहां धर्मपुर डिवीजन से हुआ है। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों को सीधा दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि लोगों की समस्याएं मौके पर हल्की जाएं, ताकि किसी को भी परेशानी से दो-चार न होना पड़े। उन्होंने कहा कि समय-समय पर फील्ड कर्मचारी जहां भी पानी की समस्या हो उसकी तुरंत रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों को भी करें और मौके पर भी उसका निपटारा किया जाए, ताकि गर्मी और बरसात के दिनों में किसी तरह की भी कोई पानी की समस्या न रहे। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि उनका सबसे पहले लक्ष्य हर घर में नल तक प्रॉपर पानी पहुंचाना हैं। टैंकों की समय-समय पर सफाई करने के भी सभी को हिदायत जारी कर दी गई है। क्योंकि बरसात के दिनों में टैंक प्रॉपर साफ रहेंगे तो पानी भी आगे सप्लाई ठीक होगी। जहां भी कोई पाइप ब्रेक हो तुरंत वहां पहुंचकर फील्ड कर्मचारी उसे रिपेयर करें और पानी की बर्बादी को भी रोके। जो भी कार्य फील्ड स्तर पर चले हुए हैं, उन्हें युद्ध स्तर पर निपटाने का कार्य किया जाए, ताकि समय रहते ही पूरा हो सके और लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने है कि ठेकेदारों को भी दो टूक कहा है कि किसी भी कार्य में क्वालिटी से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा जहां ही नियमों की अवहेलना होगी। ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और युद्ध स्तर पर कार्य तेज किया जाए। उल्लेखनीय है कि यहां अक्टूबर 2022 को सहगल ने खुले न तो उनके डिवीजन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि राजनीति कोई पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने के लिए जनसेवा का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए इसके लिए उन्हें अच्छी पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अच्छे संस्कारों को अपनाना होगा। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा डिजिटल बाल मेले में देश प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्कूली बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र में बोलते हुए प्रतिभा सिंह अपने छात्र जीवन से राजनीति में प्रवेश की जानकारी देते हुए कहा कि वह सोभग्यशाली है जो उन्हें प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने राजनीति में अपने अनुभव की जानकारी देते हुए कहा कि आज राजनीति के द्वार सबके लिए खुले हैं। देश के लोकतंत्र में देश के लोगों को अपने मत के द्वारा अपने प्रतिनिधि व नेता को चुनने का अधिकार हैं। यह अधिकार हमें देश के संविधान ने सभी नागरिकों को बगैर किसी लिंग भेद के दिया है। उन्होंने कहा कि यह कहना की राजनीति में राज घरानों का ही प्रभाव रहा है सही नही हैं। प्रतिभा सिंह ने इस डिजिटल बाल मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा जुड़े देश प्रदेश के विभिन्न स्कूली बच्चों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि आज राजनीति में बहुत सी चुनौतियां हैं। देश की बढ़ती समस्याओं जैसे बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ती जनसंख्या ऐसी जटिल समस्याएं है जो देश के सामने खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को दूर करने के लिये देश मे बेहतर शिक्षा का होना बहुत ही जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्व वीरभद्र सिंह ने इस दिशा में बहुत ही श्रेष्ठ कार्य किया। आज प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़कों व अन्य आवश्यक आधारभूत ढांचा बना हैं। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है जो निरंतर समयानुसार आगे बढ़ती रहती हैं। प्रतिभा सिंह ने इस डिजिटल बाल मेले में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके सफल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह सब देश का भविष्य है इसलिए उन्हें अपनी पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री रैंक RS बाली ने टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहे नर्सिंग वीक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर RS बाली का जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स-डे था, तभी से टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग वीक कार्यक्रम चल रहा थ। ऐसे में RS बाली को यहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। आज कार्यक्रम के समापन समारोह में RS बाली ने शिरकत की और अपने विचार साझा किए। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस की तरफ से नर्सिंग वीक की मुख्य थीम OUR NURSES OUR FUTURE रखी गई थी। कार्यक्रम के इस पूरे हफ्ते नर्सों की जिंदगी को लेकर चर्चा भी हुई और नर्सों के योगदान को लेकर कई अधिकारियों ने अपने अपने विचार भी साझा किए।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली 14वीं किस्त उन्हीं किसानों को प्रदान की जाएगी जिनकी ईकेवाईसी (ई-नो योर कस्टमर), लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग बैंक अकाउंट के साथ पूर्ण हो चुकी है। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत ई.के.वाई.सी 84 प्रतिशत, लैंड सीडिंग 86 प्रतिशत तथा आधार सीडिंग 87 प्रतिशत हुई है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिदिन तहसील व उप तहसील स्तर पर लोगों को ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्य शतप्रतिशत पूर्ण किया जाना है, ताकि सभी पात्र किसान इससे लाभान्वित हो सकें। उपायुक्त ने कहा कि किसान अपना ईकेवाईसी स्वयं भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पी.एम. किसान पोर्टल पर ऑनलाइन यह कार्य करना होगा। मनमोहन शर्मा ने सभी पात्र किसानों से आग्रह किया कि वह अपनी ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग के कार्यों को पूरा करने के लिए अपने तहसील व उप तहसील कार्यालयों में जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग के कार्य पूरा होने के उपरांत ही भारत सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आगामी 14वीं किस्त किसानों को दी जा सकेगी।
ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेंद्र कुमार धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्याकंन व प्रदर्शन आदेश, 1977 तथा हिमाचल प्रदेश जमाखोरी व मुनाफाखोरी उन्नमूलन आदेश, 1977 को बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन आदेशों के अनुसार प्रत्येक दुकानदार को बिक्री के लिए रखे गए फल व सब्जियों की मूल्य सूची सहज दृश्य स्थल पर प्रदर्शित करना व इसके समस्त खरीद से संबंधित बिल दुकानदार द्वारा रखना अनिवार्य है। दुकानदार निर्धाारित लाभांश ही वसूल कर सकते हैं। उन्होंने ज़िला के सभी करयाना, फल व सब्जी विक्रेताओं से आग्रह किया कि वे अपनी दुकान पर सब्जियों व फलों की मूल्य सूची दैनिक तौर पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


















































