मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट डाइट सोलन के सौजन्य से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में दिव्यांगता (थेरेपी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खंड धुन्दन व अर्की के दिव्यांग स्कूली बच्चों की जांच चिकित्सकों के टीम द्वारा की गई। इसमें आंख, कान व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों की जांच की गई। अध्यापिका अर्चना ने बताया कि सुंदनगर से आए चिकित्सकों की टीम द्वारा धुन्दन व अर्की खंड के 70 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। इस मौके पर डॉ. सोनू ठाकुर, शुभम मिश्रा, डॉ. आकाश कुमार, बीआरसी नरेंद्र कुमार, विशेष शिक्षक अंजना, अर्चना, सुमन, मनोज, मुख्याध्यापक कुलदीप ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद लाल ठाकुर सहित स्कूली बच्चे व अभिभावक मौजूद थे।
एकता वर्मा। राजगढ़ पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने वर्तमान सरकार द्वारा अभी हाल ही में सत्ता में आने के बाद पूर्व सरकार द्वारा सराहां नागरिक अस्पताल का दर्जा बढ़ा कर 100 बिस्तर का करने, जिसके लिए गत वर्ष अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी को रद्द कर दिया गया। सराहां में विद्युत विभाग के मंडल कार्यलय को बंद करने व क्षेत्र के अन्य कई संस्थानों को बंद करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है तथा सरकार को चेतावनी दी है कि जनहित में इन्हें जल्द से जल्द बहाल किया जाए नहीं, तो यहां क्षेत्र के लोगों को मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा और यदि आवश्यक हुआ, तो माननीय उच्च न्यायालय की शरण में अपने हितों की रक्षा करने के लिए जाना पड़ेगा। सराहां में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि आज सराहां में भाजपा मंडल पच्छाद की बैठक हुई, जिसमें संस्थानों को बंद करने के सरकार के फैसले के विरोध में हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर लोगों से भाग लेने की अपील की गई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पच्छाद में जिन रूटों पर बस सेवाएं बंद की गई हैं, उन बस सेवाओं भी पुनः बहाल किया जाए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अभी सरकार द्वारा विधायक निधि का पैसा जारी नहीं किया गया, जिससे क्षेत्र के विकासात्मक कार्य रुके हुए हैं। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल पच्छाद के अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिह भंडारी सहित कई लोग मौजूद थे।
विनायक ठाकुर । देहरा कांग्रेस मत्स्य विभाग के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा है कि प्रदेश में डिनोटिफाई किए गए संस्थानों को लेकर भाजपा लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि लोग जानते हैं कि पूर्व सरकार ने बिना बजट का प्रविधान किए वोट बैंक की खातिर यह संस्थान खोले थे। इनके खुलने से जनता को कोई नुकसान नहीं हुआ है। नरदेव कंवर ने कहा कि जो भाजपा सुक्खू सरकार से 2 महीने का हिसाब मांग रही है, वह पहले अपने 5 वर्ष के कार्यकाल का हिसाब दें, फिर ही कुछ बोले। नरदेव कंवर ने पूर्व उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के समय खूब भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी फाइलें सुक्खू सरकार धीरे-धीरे खोल रही है। जल्द ही भाजपा के कच्चे चिट्ठे जनता के सामने आएंगे। साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि वह सरकार के कामों में हस्तक्षेप न करें। सुक्खू सरकार को उनकी सलाह की जरूरत नहीं है। नरदेव ने कहा कि भाजपा की वजह से कर्मचारी चयन बोर्ड हमीरपुर भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका था। भाजपा के ही संरक्षण में वहां महिला अधिकारी पेपर लीक करवाती रही। इसकी जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपना रही है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशभर में कुछ समय पहले बंद किए गए 900 संस्थानाें को लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश में है। जनता का हितैषी होने का ड्रामा कर रहे भाजपा नेता सबूत सहित बताएं कि इसके लिए कितने बजट का प्रविधान किया गया था। नरदेव ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार द्वारा ऐसे संस्थान बनाए जा रहे थे, जिनके लिए बजट का प्रावधान था ही नहीं जयराम सरकार इस बाबत श्वेत पत्र जारी करें, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
ममता भनाेट। ऊना उपमंडल हरोली थाना के अंतर्गत आते रामपुर पुल के पास टैपाे छोटा हाथी व कार की आमने सामने टक्कर में कार सवार 80 वर्षीय महिला की जान चली गई और 4 घायल हाे गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक मुकेश कुमार (48) पुत्र सगली राम अपनी पत्नी अंजना (45) व माता रत्नी देवी (80) के साथ कार (HP-72B-0820) में सवार होकर रामपुर पुल के पास से गुजर रहे थे कि सामने से आ रहे टैपो (छोटा हाथी) (HP-80A-1688) की आमने सामने टक्कर हो गई। मुकेश कुमार व उनकी पत्नी अंजना को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। वहीं, टैपो सवार अजय कुमार (23) पुत्र अवतार सिंह गांव बीटन, विशाल (21) पुत्र प्रेम सिंह निवासी बढ़ेड़ा तहसील हरोली भी जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया। वहां चैकअप में रत्नी देवी पत्नी सगली राम निवासी ललड़ी तहसील हरोली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है, जबकि पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी के तहत पड़ते गुम्मर पंचायत के स्थानीय निवासी समाजसेवी मुकेश कुमार को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने मुकेश को तेल से जलाकर मारने की धमकी दी है। मुकेश ने बताया कि उन्हें शनिवार को किसी व्यक्ति का फोन आया और वह कहने लगा कि भूमि से अवैध रूप से खेर कटान को लेकर उन्होंने शिकायत की है, जिसको लेकर धमकी देने वाले ने सीधे मारने की धमकी दे डाली। मुकेश ने बताया की जल्द ही इस संदर्भ में थाना ज्वालामुखी को ऑनलाइन शिकायत दी जाएगी। वहीं, उनकी जान को भी खतरा है, यही नहीं उन्होंने प्रशासन से मांग भी की है, उनके परिवार जन को पुलिस प्रोटेक्शन दी जाए। बताते चलें कि समाजसेवी मुकेश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ अकसर आवाज बुलंद करते हुए नजर आते हैं। वहीं, इस बाबत उन्हें कई बार धमकियां मिली है। शनिवार को एक ओर वाकया प्रकाश में आया है, जहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। आपको बता दें कि इस बाबत एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की उक्त व्यक्ति मुकेश कुमार को धमकी दे रहा है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत मनियाला के तहत पड़ते कठियाडा गांव में रक्कड़ एवं उतर प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश राज्य से विभिन्न अपराधों के जुर्म में भागे अपराधी को दबोच लिया है। बताते चलें उक्त आरोपी मनियला-कठियाडा बन रही सड़क निर्माण कार्य में बतौर दिहाड़ीदार के रूप में छिपा था। जिसे दोनो पुलिस ने दल-बल सहित दबोच लिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया की उक्त आरोपी मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था, जिसके ऊपर बहुत से क्राइम करने के आरोप थे। उत्तर प्रदेश पुलिस एवम रक्कड़ पुलिस ने उक्त आरोपी को धर दबोचा है। यूपी पुलिस ने उक्त आरोपी को पकड़ कर वापिस उक्त राज्य ले गई है।
पंकज सिंगटा। शिमला जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी शिमला राकेश धौटा आज यहां बताया कि पांच दिवसीय युवा नेतृत्व शिविर आज इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में संपन्न हुआ। निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग राजीव कुमार ने समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राजीव कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता की भावना भरने तथा युवाओं को राष्ट्र के प्रति कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी शिविर आयोजित किए जाते हैं। खेल अधिकारी ने बताया कि इस शिविर में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु निदेशालय, कृषि विभाग, लघु उद्योग विभाग, उद्यान, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, जिला कल्याण अधिकारी, पर्यटन और आपदा विभाग के अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी को शिविर आरंभ हुआ था, जिसकी मेजबानी अतिरिक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग मोहनदास ने की थी।
बागवानों को दी माईट रोग से बचाव की जानकारी पंकज सिंगटा। शिमला डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा तथा जुब्बल फार्म लैंड (एफपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र मे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित कृषि फसलो की माईट पर नेटवर्क प्रोजैक्ट के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक बागवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर परियोजना प्रभारी व कीट वैज्ञानिक डॉ. संगीता शर्मा ने बागवानों को सेब, नाशपाती तथा गुठलीदार फलों को नुकसान पहुंचाने वाली विभिन्न प्रजाती की माईट के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बागवानों को बताया कि माईट पत्तों से रस चूसती है, जिसके कारण पत्ते फीके पड़ जाते हैं और अंत में तांबें के रंग में परिवर्तित हो जाते हैं। फल कच्चे तथा छोटे आकार के रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके कारण अगले वर्ष बीमें कम बनते हैं और फल उत्पादन में भारी कमी आती है। उन्होंने बागवानों को मित्र कीटों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने माईट के सर्दियों के अंडाें को फूटने से बचाने के लिए हार्टिकल्चरल मिनरल तैलों का हरित कली अवस्था पर छिड़काव करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यदि माईट की संख्या प्रति पत्ता 6-8 हो जाए, तो माईटनाशकों का छिड़काव किया जाना चाहिए। इस अवसर पर फल विशेषज्ञ डॉ. नीना चौहान, पादप रोग वैज्ञान्कि डॉ. उषा शर्मा तथा मृदा विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र शर्मा ने भी बागवानी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां बागवानों को उपलब्ध करवाई। जुब्बल फार्म लैंड के निदेशक मंडल शेयरधारक तथा डॉ. वाईएस परमार बौद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य डिंपल पांजटा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बागवानों को पाठ्य सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आज नई दिल्ली पहुंचने पर हिमाचल सदन में पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली केंद्र व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। राज्यपाल बनने के उपरांत यह उनका पहला तीन दिवसीय दौरा है। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक सुंदर राज्य है और इस प्रदेश को अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता प्राप्त है, जो इसकी समृद्ध संस्कृति और उच्च परंपराओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और हरियाली के संरक्षण की दिशा में कार्य करेंगे।
डीसी की अध्यक्षता में हुई बागवानी मिशन समिति की बैठक शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला बागवानी के माध्यम से लागों के जीवन स्तर और आर्थिकी में महत्वपूर्ण सुधार लाया जा सकता है। बागवानी व्यवसाय को सुविधाजनक और सुगम बनाने के उद्देश्य से सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। जिला कांगड़ा बागवानी मिशन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। उद्यान विभाग कार्यालय धर्मशाला में आज शनिवार को आयोजित इस बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए जिला कांगड़ा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत 1606 लाख रूपए की वार्षिक कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। बता दें कि प्रदेश में बागवानी के समग्र विकास हेतु केंद्र प्रायोजित बागवानी मिशन चलाया जा रहा है। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिला कांगड़ा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत बागवानी के विभिन्न मदों पर पिछले 5 वर्षों में लगभग 1006 लाख रूपए खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि इसके तहत जिला के 2578 किसानों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि बागवानी में लागों की बढ़ती रूचि और उन्हें बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस वर्ष के लिए लगभग 16 करोड़ की वार्षिक योजना बनाई गई है। मिशन के तहत उपलब्ध होगा स्वरोजगार उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत किसानों को फलों के बाग स्थापित करने, फूल, सब्जी, मसालेदार फसले व खुम्ब की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले में फूल, सब्जियों व खुम्ब की संरक्षित खेती करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे जिले के बेरोजगार युवा व महिला किसानों को जहां एक तरफ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। वहीं, कम जमीन से अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने में वे सफल होंगे। फील्ड में जाकर दिया जाए बागवानों को प्रशिक्षण उन्होंने कहा कि मिशन के तहत विभाग समय-समय पर बागवानों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि बागवानी का काम प्रैक्टिकल काम है। इसलिए विभाग के अधिकारी फील्ड में जाकर बागवानों को प्रशिक्षण दें। डीसी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से बागवानों को आधुनिक व वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देने के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों से भी अवगत करवाया जाए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागवानों की कार्यक्षमता व दक्षता बढ़ाने के लिए बागवानी यंत्रीकरण को भी बढ़ावा दिया जाए। बैठक में उप निदेशक उद्यान विभाग डॉ कमल शील नेगी ने बताया कि 1606 लाख की वार्षिक कार्य योजना के तहत बागवानों को विभिन्न मदों के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वार्षिक कार्य योजना में मुख्यतः 187 लाख से 25-25 कनाल के 10 अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन उद्यानों की स्थापना, 187.78 लाख बागवानी यंत्रीकरण, 135.30 लाख फूलों व सब्जियों की 22500 वर्गमीटर क्षेत्र में संरक्षित खेती, 80 लाख खुंब खेती व 95.00 लाख एकीकृत फसलोत्तर प्रबंधन पर खर्च करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त इस योजना में 705 किसानों व बागवानों को विभिन्न प्रशिक्षण शिवरों व कार्यक्रमों में प्रशिक्षित करने का भी प्रावधान रखा गया हैं। बैठक में सह निदेशक क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान व विस्तार केंद्र जाच्छ डॉ. अतुल गुप्ता, उप निदेशक कृषि विभाग डॉ. राहुल कटोच, केके कौशल मुख्य प्रबंधक अग्रणी जिला बैंक कंागड़ा, वन मंडल अधिकारी राहुल शर्मा, विषय विशेषज्ञ उद्यान डॉ. सरिता शर्मा, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. हरविन्द्र कौर सहित प्रगतिशाील बागवान गुरदेव राणा व डॉ. सुनीत दत भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर एनआर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘वो दिन योजना’ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामिया में 9वीं से 12वीं कक्षा की 120 किशोरियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि किशोरियों में बदलते खानपान के कारण, खून की कमी व मासिक धर्म व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा इस बारे समाज में फैले भ्रांतियों पर जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान आयुष विभाग की डाॅ. सपना शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.के शर्मा व चिकित्सा विभाग से मंजू शर्मा व वृत्त पर्यवेक्षिका लज्जा बिंद्रा ने उपस्थित छात्राओं को उपरोक्त योजना के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान हेतु अनीमिया व मासिक धर्म के बारे में प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया है।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभाग द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं को ‘वो दिन’ किट भी वितरित की गई।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर में 20-25 फरवरी, 2023 के दौरान चल रहे "एक सप्ताह एक प्रयोगशाला" कार्यक्रम का आज समापन हुआ। आज का कार्यक्रम “स्थानीय लिंकेज को मजबूत करना रहा”। इस समारोह की अतिथि महापौर, पालमपुर नगर निगम पूनम बाली रहीं। डॉ. प्रलय दास, संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक ने आए हुए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए "एक सप्ताह एक प्रयोगशाला" कार्यक्रम के उदेश्य पर प्रकाश डाला। संस्थान के वैज्ञानिक इंजी.मोहित शर्मा ने रसायनिक प्रोद्योगिकी, डॉ. महेश गुप्ता ने कटाई उपरांत प्रबंधन में चुनौतियां-क्रिस्पी फल एवं फल प्रौद्योगिकी, डॉ. पूनम ने पुष्प मुल्यवर्धन प्रौद्यागिकी एवं डॉ. प्रोबीर कुमार पॉल ने कृषि प्रौद्योगिकी विषय पर जानकारी प्रदान की। डॉ. अपर्णा मैत्रा पति, मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर-आईएचबीटी ने कार्यक्रम को समयोजित करते हुए बताया कि इस सप्ताह के दौरान सीएसआईआर- आईएचबीटी ने अपनी विकसित प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया है। प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी के साथ-साथ प्रतिभागियों को ट्यूलिप गार्डन, बांस संग्रहालय, पायलट प्लांट और खाद्य प्रसंस्करण इकाई का भ्रमण भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। "एक सप्ताह एक प्रयोगशाला" अवसर में प्रदर्शित सीएसआईआर-आईएचबीटी प्रौद्योगिकियों को अपनाकर किसान, उद्यमी एवं महिलाएं सशक्त होंगी तथा देश आत्मनिर्भता की ओर अग्रसर होगा।
यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय से करें कार्य पंकज सिंगटा। शिमला सासंद सुरेश कश्यप ने शनिवार को शिमला के बचत भवन में जिला की सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक के दौरान यातायात और सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागों को विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारियों से कहा कि तेज रफ्तार पर सख्ती बरतें। लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रोत्साहित करें। ग्रामीण स्तर तक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है। वर्तमान दौर में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता न होने या लापरवाही के कारण कई लोग अकाल मौत का ग्रास बन रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है। उन्होंने जिला के विभिन्न स्थानों पर ट्रेफिक को लेकर पेश आ रही समस्याओं पर भी अधिकारियों से विचार विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जहां बजट की कमी होगी, उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में 13 सूत्रीय कार्यसूची पेश की गई। इन सभी पर क्रमवार विस्तार से चर्चा की गई। इसके तहत जिला में सड़क सुरक्षा से संबंधित गतिविधयां आयोजित करने, दुर्घटना से संबंधित आंकड़ों की निगरानी करने, दुर्घटना के कारणों की जांच और अध्ययन करने आदि पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह, विभिन्न उपमंडलों के उपमंडल दंडाधिकारी सहित यातायात विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं को 31 मार्च तक पूरा करने का करें प्रयास पंकज सिंगटा । शिमला केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अधिकारी आंकड़ों के भरोसे न रहें। अधिकारी जमीनी स्तर पर परियोजनाओं की स्वंय निगारनी करें। दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की शिमला के बचत भवन में आयोजित बैठक के दौरान शिमला के सासंद सुरेश कश्यप ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विभिन्न विभागों से संबंधित केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लक्ष्यों को जल्द पूरा करें। जिन योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2023 तक निर्धारित किया गया है, उन पर गंभीरता से कार्य किया जाए। दिशा की बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न संबंधित विभागों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली। उन्होंने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी किए। बैठक के दौरान उन्होंने जल शक्ति विभाग को गर्मियों के दौरान पानी की कमी से निपटने के लिए मुस्तैदी से कार्य करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जल जीवन मिशन आदि पर अधिकारियों ने सांसद को फीडबैक भी दिया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं की नई डीपीआर बनाने और नई स्वीकृत डीपीआर को जल्द सिरे चढ़ाने को लेकर भी उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए। चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने भी इस दौरान अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सासंद सुरेश कश्यप ने उन सुझावों पर गौर करने के लिए संबंधित अधिकारियों से आग्रह भी किया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने सासंद सुरेश कश्यप और विधायक बलवीर वर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न चुने हुए जन प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
एमआरपी ग्रुप के सीएमडी मुकेश रंजन ने सराहा गुरु का लंगर, प्रबंधक प्रवेश ने की लंगर में सेवा ममता भनोट। ऊना उत्तर भारत के प्रसिद्ध एमआरसी ग्रुप के निदेशक राघव रंजन के जन्मदिन के उपलक्ष पर एमआरसी ग्रुप ने गुरु का लंगर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सहयोग व सेवा कर निदेशक राघव रंजन के जन्मदिन को सामाजिक कार्य से जोड़ते हुए मनाया। एमआरसी ग्रुप के सीएमडी मुकेश रंजन ने गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्य को सराहाते हुए इस लंगर में सहयोग किया और ग्रुप के निदेशक अपने बेटे राघव रंजन के जन्मदिन को क्षेत्रीय अस्पताल के लंगर में मना कर सेवा कार्य में सहयोग कर शुभकामनाएं ली। मुकेश रंजन ने कहा कि वास्तव में सेवा के कार्य से ही मन को शांति मिलती है और गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के कार्य से मैं काफी प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट कोरोना काल में भी जिस प्रकार से सेवा की वह सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे आज इस गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के माध्यम से बेटे के जन्मदिन पर सहयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह निश्चित रूप से पुण्य का कार्य है। गुरु का लंगर में ग्रुप के प्रबंधक प्रवेश शर्मा ने भाग लिया और सेवा की। उन्होंने भी लंगर के कार्य को सराहा और एमआरसी ग्रुप के निदेशक राघव रंजन को बधाई दी। गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्विनी जेतिक, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महामंत्री राजीव भनोट ने एमआरसी ग्रुप के सीएमडी मुकेश रंजन, निदेशक राजीव रंजन व प्रबंधक का प्रवेश शर्मा का गुरु का लंगर में सहयोग व सेवा करने के लिए आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट की तरफ से एमआरसी ग्रुप के निदेशक राघव रंजन को जन्मदिन की बधाई दी और इसी प्रकार वे सेवा के कार्य में अपना योगदान देते रहे, इसकी प्रार्थना की उनके कुशल स्वास्थ्य की भी कामना की गई।
प्रवीन कुमार। पालमपुर उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत 'लखदाता छिंज मेला कमेटी ढाटी' ग्राम पंचायत सांबा की ओर से मेला मैदान ढाटी में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कमेटी में थोड़ा-सा फेरबदल किया गया। पूर्व अध्यक्ष कश्मीर सिंह राणा ने कुलबीर सिंह राणा (ढूंडी) को अध्यक्ष, अमर सिंह राणा को सचिव मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा। कमेटी ने यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। साथ ही चुने गए अध्यक्ष व सचिव को शुभकामनाएं भी दीं। बाकी सदस्यों के पद जैसे थे वैसे ही रहेंगे। कमेटी के नए अध्यक्ष कुलबीर सिंह राणा एवं सचिव अमर सिंह राणा ने संयुक्त बयान में कहा कि पूर्व अध्यक्ष कश्मीर सिंह राणा एवं सचिव ओम प्रकाश धीमान ने अपना कार्यभार बड़ी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाया है। कमेटी के लिए दी गई उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी वे कमेटी का मार्ग दर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही अप्रैल महीने में ढाटी मेला आने वाला है। उन्होंन सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपना-अपना उत्तरदायित्व निभाने में कोई कसर न छोडे़ं। बैठक में कल्याण शर्मा, कुलदीप राणा, विनोद कुमार, विक्की धीमान, राज कुमार, मनोज शर्मा, अवतार सिंह राणा, दीपक, रविंद्र कुमार, राकेश फांदी, ध्रुव चंद गुलेरिया, ध्रुव सिंह चौधरी, कुलबीर सिंह राणा (ढूंडी), अमर सिंह राणा, कश्मीर सिंह राणा व विपन कुमार आदि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक पाठशाला हल्दरा में सीएचओ नेहा शर्मा हैल्थ वैल्नैस सेंटर सपड़ुल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) का आयोजन किया गया। चूंकि यह एक जागरुकता कार्यक्रम है। इसमें उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों के 100 यार्ड के भीतर तंबाकू उत्पादों की बिक्री व सेवन दंडनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार ने 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान वर्ष 2007-08 में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरुकता पैदा करना है। उनका कहना था कि भारत में तंबाकू का पौधा पुर्तगालियों द्वारा सन 1608 ईस्वी में लगाया गया था, तब से इसकी खेती का दायरा भारत के लगभग सभी भागों में फैल गया है। अंत में इसे उन्होंने मीठा जहर भी बताया। क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देता है। विद्यार्थियों ने कविताएं सुनाईं व "तंबाकू के सेवन से नुकसान" के नारे भी लगाए। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वालों को ईनाम भी बांटे गए। इस मौके पर हैड टीचर नरेश कुमार, अनिल कुमार, अजय शर्मा, सविता, पूजा व आशा वर्कर बिंता देवी मौजूद रहीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार ने पूरे प्रदेश भर में सरकारी कार्यालयो को बंद किए और उसके बाद जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, इसकी भाजपा घोर निंदा करती है। हिमाचल प्रदेश में जो कार्यालय खुले हैं, वह एक साल के अंदर नहीं खोले जाते हैं, उसकी पूरी प्रक्रिया होती है, उसके लिए बजट अलॉट होता है और सरकार की कैबिनेट और सरकार के विभागों के अप्रूवल के बाद ही इन संस्थाओं को खोले जाते हैं, जिस प्रकार से कांग्रेस अपनी गलती को छुपाने के लिए बयानबाजी कर रही है, पूर्ण रूप से जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा दो साइबर थाने और एक एम्स थाना है, जिनको इन्होंने डी-नोटिफाईदिया कर दिया था, उनको फिर खोल दिया गया है। अब लगता है कांग्रेस को धीरे-धीरे समझ आ रहा है कि इन सरकारी दफ्तरों का क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगाते मिल रही है, पर उस सौगात में 90% शेयर केंद्र वाहन कर रहा है और 10% शेयर प्रदेश वाहन कर रहा है, जब तक 10% शेयर हिमाचल प्रदेश की सरकार नहीं डालेगी, तब तक उन बड़ी स्कीमों का लाभ हिमाचल प्रदेश को नहीं हो पाएगा। सरकार को जल्द से जल्द अपना शेयर डिपोजिट करना चाहिए और जनता को जो सौगात केंद्र दे रहा है, उससे लाभवानवित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिमला स्मार्ट सिटी के रूप में अच्छा कार्य कर रही है और अब तो शिमला शहर की नगर निगम कचरे से बिजली उत्पाद करने के लिए एक नए प्रकार की टेक्नोलॉजी लेकर आई है और इसका टेस्ट भी जल्दी होने वाला है, अगर यह सफल हो जाता है तो उसके बाद इसका प्रचार पूरे देश में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार का केंद्रीय बजट ऐतिहासिक है और इसमें हिमाचल प्रदेश को 8478 करोड़ रुपए की अनेकों सौगते मिली हैं। इसमें प्रमुखता से तीन बड़ी रेल परियोजनाएं शामिल हैं और कालका-शिमला रेल पर चलने वाली परियोजनाएं भी है। नर्सिंग कॉलेज सहित अनेकों प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश को मिली है।
तिलक राज । कांगड़ा एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर की अध्यक्षता में स्कूल बसों में रोड सेफ्टी नियमों का पालन करवाने हेतु आज उपमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम कांगड़ा ने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्कूल बसों में रोड सेफ्टी नियम का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि मोटर वाहन नियम के अनुसार स्कूल बसों के लिए बनाए गए नियमों में चालक की योग्यता, बस का रंग, स्कूल का नाम, फर्स्ट एड की सुविधा, फायर एक्सटिंग्विशर का होना और सीट के हिसाब से बच्चों की संख्या आदि प्रत्येक नियम निश्चित किया गया है। उन्होंने कहा प्रत्येक स्कूल को रोड सेफ्टी के इन मोटर वाहन नियमों का पालन करना पड़ेगा। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम कांगड़ा सहित डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान, असिस्टेंट आरटीओ तुलाराम, बीईईओ कांगड़ा मीनाक्षी, एचआरटीसी से ऋषि कुमार और प्रिंसिपल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निधि मौजूद रहीं।
तिलक राज। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में गठित सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रो. दिनेश जंबाल ने बतौर मुख्यातिथी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि आज के दौर में सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में युवाओं की संख्या अधिक होती है। इसीलिए युवाओं को वाहन का उपयोग करते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन सख्ती से करना चाहिए, जिससे हम स्वयं सुरक्षित रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर इससे सड़क पर चलने वाले सभी लोग भी सुरक्षित रहेंगे। समारोह में सत्र 2022 23 के अंतर्गत क्लब द्वारा करवाई गई विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध लेखनए चित्रकारी आदि में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर मेकिंग में अमृता, शगुन, नारा लेखन में साक्षी, अंशुल, रिया, चित्रकारी में अमृता, अर्पिता, प्रियंका, नैंसी, निबंध लेखन में सोनिका, पलक, जयभव व निकिता ने पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं, पूरे सत्र के दौरान क्लब की गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए महिला वर्ग में नेहा और पुरुष वर्ग में विवेक को सम्मानित किया गया। यह समस्त कार्यक्रम डॉ. प्रवेश गिल और प्रो. अजय कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें प्रो. शिवानी दत्ता, प्रो. सुदेश कुमारी व डॉ. नीतू सिन्हा भी उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में हेल्थ एवं अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों से 67 शिक्षकों ने भाग लिया। सीबीएसई ने यह वर्कशॉप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगाई ,जिसमें बचपन एवं किशोरावस्था में बच्चों में आ रही स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई। दो दिन तक चली इस वर्कशॉप में स्वास्थ्य संबंधी हर एक पहलू पर बारीकी से चर्चा की गई और निराकरण के उपाय सुझाए गए। छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सभी सीबीएसई स्कूलों में एक मेडिकल टीम बनाने का भी सुझाव दिया गया। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने वर्कशॉप का शुभारंभ करते हुए सीबीएसई का धन्यवाद किया कि उन्होंने जीएवी को मेहमानबाजी का मौका दिया। चड्ढा ने कांगड़ा के स्कूलों के प्रधानाचार्यों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अपने शिक्षकों को इस वर्कशॉप में भेजा। पठानकोट के स्कूल की रश्मि अहलूवालिया एवं चंबा के स्कूल से नवदीप सिंह भंडारी सीबीएसई वर्कशॉप में रिसोर्स पर्सन थे। चड्ढा ने बताया कि जीएवी में सभी मेहमानों को दो दिन कांगड़ी धाम खिलाई गई।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते कलोहा में तोड़ी स्टोल के समीप एक व्यक्ति की लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान सुमेर सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी कलोहा के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति शराब पीने का आदी था चिकित्सकों ने उसे शराब पीने से भी मना किया हुआ था। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा अगामी 28 फरवरी को रिटायर हो रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा के प्रधानाचार्य डॉ. गणेश दत्त शर्मा को व्यापार मंडल डाडासीबा द्वारा शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल की तरफ से उन्हें शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में की गई बेहतर और प्रेरणादायक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा 28 फरवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल में बच्चों व व्यापारियों को प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान राजिंदर सिंह गोगा, सचिव सुनील शर्मा, उपप्रधान मोहित शर्मा, कमल, गुरमीत सिंह, रजत सूद व सन्नी आदि काे व्यापार मंडल डाडासीबा की तरफ से उन्हें समृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
विनायक ठाकुर । परागपुर कांगड़ा पेंशनर्स संघ ब्लॉक प्रागपुर की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष जगजीत सिंह पाल की अध्यक्षता में चनौर में आयोजित की गई। जिसमें संघ के पदाधिकारियों सहित लगभग 75 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का आगाज़ जिन सदस्यों की मृत्यु हुए है, उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि के साथ किया गया। बैठक में पेंशनरों की पेंशन विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनर्स ने अपनी मांगों को लेकर एक प्रस्ताव पारित कर सरकार को प्रेषित किया। जिनमें 01-01-1986 से लेकर 31-12-2015 तक एवं 01-01-2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के वेतन निर्धारण मामलों का समाधान किया जाए। इसके अतिरिक्त बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान शीघ्र किए जाने प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के सम्मान में जून के पहले सप्ताह में एक समारोह करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पेंशनर्ज हितकारी सभा खंड देहरा मुख्यालय ज्वालामुखी द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्ज फैमिली पेंशनर्ज को सम्मानित करने हेतू समारोह का आयोजन होटल रामा कृष्णा ज्वालामुखी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 121 लोगों में से 81 पेंशनर,फैमिली पेंशनर को सम्मानित किया गया। मंच से प्रधान सुरेंद्र वर्मा, महासचिव विनोद सूद, सरंक्षक केडी पंडिर व वित्त सचिव नंद किशोर धीमान ने सरकार से मांग की है कि वर्ष 2016 के पश्चात सेवानिवृत्ति हुए पेंसनर्ज और परिवार पेंसनर्ज की बकाया राशि का भुगतान, मेडिकल बिलों की अदायगी एवं 50 व 30 प्रतिशत पेंशन की निर्धारित करने की मांग की गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में भाग लेने वाले एनसीसी दल के हिमाचल प्रदेश के सदस्यों ने आज यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इन्होंने नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में भी भाग लिया था। राज्यपाल ने परेड में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए इन प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के 14 एनसीसी प्रतिनिधियों ने आरडी कैंप में भाग लिया, जिसमें 7 लड़के और 7 लड़कियां शामिल थीं। इनमें हिमाचल प्रदेश की कैडेट मनिका सेठी ने मास्टर सेरेमनी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में भी इन कैडेटों का शानदार प्रदर्शन रहा। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कैडेटों ने राज्यपाल के साथ दिल्ली में आयोजित एक माह के शिविर और पंजाब के रोपड़ में आयोजित एक माह के शिविर के अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने दल के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि समारोह में राज्य के 14 कैडेटों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा सेना में शामिल होने के लिए सदैव उत्साहित रहते हैं। यह उत्साह इन कैडेटों में भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं में उन्हें आज का भारत दिख रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर को विस्तारित करने पर बल देते हुए कहा कि इसमें माध्यम से छात्र कर्तव्यपरायणता और अनुशासन सीखते हैं जो उनके पूरे जीवन भर काम आता है। राज्यपाल ने उनका आह्वान किया कि वे अपने भविष्य में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें। उन्होंने कहा कि युवाओं के विकास में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी एक भारतीय होने की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने एनसीसी कैडेटों के भविष्य के सभी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व, अतिरिक्त महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय पंजाब, हरियाणा, हिमाचल तथा चंडीगढ़ मेजर जनरल के. विनोद ने राज्यपाल का आभार व्यक्त दिया और उनसे मंडी जिले में एनसीसी प्रशिक्षण के लिए भवन का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के संबंध में आग्रह किया। इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा, एनसीसी निदेशालय और और राजभवन के अधिकारी भी उपस्थित थे।
कांग्रेस यदि युवाओं को आगे लाती है, तो संगठन मजबूती के साथ व्यवस्था परिवर्तन निश्चित ममता भनाेट। ऊना छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हो रहा है। यह अधिवेशन 24 से 26 फरवरी 2023 तक हो रहा है। अंक गणना के मुताबिक (2023) 2+0+2+3=7 अंक जो केतु का अंक है। केतु के वर्ष पर होने वाला यह सत्र कोई बड़े परिवर्तन के संकेत देता है। प्रख्यात अंक ज्योतिषाचार्य व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा के मुताबिक 8+5=13=1+3=4 अंक जो राहु का अंक है। राहु एक ऐसा ग्रह है, जो अचानक ही कुछ देता है। यह जहां सत्ता का लाभ देगा। वहीं, अचानक कोई बड़ा परिवर्तन कर सकता है। यही नहीं, यह कांग्रेस में किसी नेता के स्वास्थ्य को भी ख़राब कर सकता है। उनके मुताबिक कांग्रेस का 8 अंक बनता है, जो शनि का अंक है। दोनों ही अंक आपस में मित्र अंक हैं। ऐसा लगता है इस अंक के मेल से राष्ट्रीय कांग्रेस को कोई बड़ा लाभ होने वाला है। 24 फरवरी का 2+4=6 अंक बनता है, जो शुक्र का अंक है। शुक्र को देत्यों का गुरु कहा गया है, जो सत्ता को पाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। वहीं, 26 फरवरी को ख़त्म होने वाला ये सत्र 26=2+6 = 8 अंक जो शनि का अंक है और कांग्रेस का भी ये ही अंक है। पंडित डोगरा के मुताबिक शनि न्याय का कारक है। शनि कर्म फल दाता है। कर्मों के हिसाब रखता है। शनि संघर्ष देता है और कांग्रेस को काफी समय से संघर्ष दे रहा है। उनकी गणना कहती है कि इस सत्र में मंथन से कोई बड़ा भूचाल आने वाला है। 6+8=14=1+4=5 अंक जो बुध का अंक है। बुध युवाओं का कारक है। युवाओं को राष्ट्रीय स्तर में व कई प्रदेशों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का बड़ा मौका मिलेगा और परिवर्तन होगा। पंडित डोगरा ने कहा कि अगर कांग्रेस चाहती है कि उन्हें 2024 में राजनीतिक लाभ प्राप्त करना है, तो उन्हें युवाओं को मौका देना होगा। युवाओं को मौका मिलेगा, तो इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है और कांग्रेस आने वाले वक्त में पुन: स्थापित हो सकती है। 2023 और 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अगर योजनाबद्ध तरीके से चलती है और युवाओं को मौका देती है, तो कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और हरियाणा में भी सरकार बना सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 85वें सम्मेलन के बाद राहुल गांधी का लोगों में दबदबा बढ़ेगा और राज्यों में होने वाले चुनाव का श्रेय राहुल गांधी को मिलेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर एनआर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘वो दिन योजना’ के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में 9वीं से 12वीं कक्षा की किशोरियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किशोरियों में बदलते खानपान के कारण, खून की कमी व मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार के बारे में किशोरियों को जागरूक किया गया। शिविर के दौरान किशोरियों के लिए एनीमिया व मासिक धर्म के बारे में प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया तथा किशोरियों को पुरस्कार वो दिन किट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर किशोरियों को वृत्त पर्यवेक्षिका, स्वास्थ्य विभाग प्रतिनिधि व विद्यालय की शिक्षिकाओं ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
फर्स्ट वर्जिक्ट । धर्मशाला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से जिला कांगड़ा के सीएमओ कॉन्फ्रेंस हाल में कोल्ड चैन हैंडलर का एक दिन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें जिला भर से कई ब्लॉकाें के कोल्ड चैन हैंडलर ने भाग लिया तथा वैक्सीन के रखरखाव के बारे में बारीकी से जानकारियां हासिल की, जिसमें प्रोजेक्ट ऑफिसर (संचालन) अविनाश कुमार, नेशनल प्रोजेक्ट ऑफिसर (आईटी) गरीश दवे, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर (कांगड़ा) शुभम शर्मा, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर (चंबा) अनिल कुमार ने आए हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया। वैक्सीन के रखरखाव के बारे में जानकारी दी, ताकि हिमाचल प्रदेश में लोगों को क्वालिटी की स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इसमें ब्लॉक नगरोटा सुरियां से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद, विजय नाग, मधु कुमारी, उर्मिला देवी, अजय कुमार, नरेश कुमारी, शकुंतला देवी, अनिल शर्मा, नीलम धीमान, सुनीता गुलेरिया, नरिंद्र कुमार, फ़हतेपुर से रविंद्र कुमार, हरनाम सिंह, वरयाम सिंह, मनोहर सिंह, सुरेश कुमारी, नीलम कुमारी, सुरेश कुमारी, सतीश कुमार मलकीत सिंह, दर्शन सिंह, राकेश कुमार व वीना गर्ग इत्यादि ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर के शिवगण मंदिर दाड़लाघाट की सफ़ाई की। बौद्धिक सत्र में राजकीय शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला से प्रो. बरसोला ने स्वयंसेवकों को ज्ञान के मूलों की विवेचना तथा भारत में आधुनिकीकरण की चुनौतियां ओर युवाबर्ग विषय पर व्याख्यान दिया। प्रो. बरसोला पिछले तीन दशकों से अध्यापन के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को शिक्षा क्षेत्र मे रोजगार की संभावनाओं के प्रति भी जागरूक किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने उनको समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में एनएसएस के तृतीय वर्ष के 28 स्वयसेवियों ने भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज कुमार, कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अजय कुमार, प्रो.संदीप, डॉ धनिशा और प्रो.विश्वज्योती भी मौजूद रहे।
विश्व बैंक वित्तपोषित परियोजना के तहत मास्टर ट्रेनर ट्रैनिंग कार्यशाला के मौके पर बोले मंत्री न्यूजीलैंड के साथ बागवानी के क्षेत्र में तकनीकी आदान प्रदान पर किया जाएगा कार्य पंकज सिंगटा। शिमला विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित परियोजना का लाभ पहुंचाने के लिए बागवानी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जमीनी स्तर पर कार्य करें, ताकि लघु व सीमांत बागवानों को इसका लाभ मिल सके। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह बात आज विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित परियोजना के तहत आयोजित चार दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के लिए राज्य कृषि प्रबंधन प्रसार एवं प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा में आयोजित कार्यशाला के दौरान कही। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 प्रगतिशील बागवान और 30 विभागीय प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानों को बागवानी से संबंधित नवीनतम तकनीक प्रदान करने के लिए खंड और पंचायत स्तर पर परियोजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित परियोजना प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहे, बल्कि बागवानों को लाभ पहुंचे, इसका प्रयास किया भी किया जाएगा। न्यूजीलैंड के साथ बागवानी के क्षेत्र में तकनीक के आदान प्रदान के लिए भी सरकार विचार करेगी, ताकि प्रदेश के बागवानों को इसका लाभ मिल सके। न्यूजीलैंड सरकार के साथ प्रदेश के बागवानों की एक्पोजर वीजिट करवाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यूजीलैंड से आए बागवानी विशेषज्ञ डॉ. स्टेफ, डॉ. माइक, डॉ. जैक और डॉ. डेविड ने भी प्रगतिशील बागवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया। जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार बागवानों के हितों को सुरक्षित करने के लिए प्रयासरत है। वर्तमान प्रदेश सरकार बागवानों के हित में हर संभव कदम उठाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव (कानून, संसदीय मामले एवं बागवानी) मोहन लाल ब्राक्टा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव बागवानी विक्रम नेगी, परियोजना निदेशक सुदेश मोक्टा, बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के शोधकर्ता संजीव चौहान सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने कच्छियारी पंचायत के ग्रामीणों द्वारा उनके समक्ष उसी पंचायत के निवासी के खिलाफ सेफ्टी टैंक की गंदगी अपने खेत में खुले में फेंकने के लिए जमीन देने के संबंध में शिकायत की गई थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम कांगड़ा समस्त अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के साथ उन्होंने स्वयं सेफ्टी टैंक की गंदगी फेंकने वाले स्थान का निरीक्षण किया। मौके पर ही उन्होंने जमीन मालिकों को आगे से यहां सेफ्टी टैंक की गंदगी नहीं फेंकने के निर्देश दिए और जमीन मालिक तथा ठेकेदार पर तुरंत कार्रवाई करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि कच्छियारी पंचायत के ग्रामीणों द्वारा उनके समक्ष शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कच्छियारी पंचायत के ही निवासी ने अपनी जमीन में एक तालाब नुमा खड्डा बनाकर उसे सेफ्टी टैंक की गंदगी फेंकने के लिए ठेकेदार को दिया है, जिसके द्वारा हर दिन टैंकरों में भरकर सेफ्टी टैंक की गंदगी लाई जा रही है और यहां पर फेंकी जा रही है, जिससे यहां पर गुजरने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ रहा था। सेफ्टी टैंक की गंदगी वाले स्थान के साथ ही खेतों की सिंचाई के लिए प्रयोग होने वाली कूहल भी बहती है, जिसमें इसका पानी मिल रहा था। इस स्थान के आसपास सारी भूमि उपजाऊ होने के कारण लोगों को अपने खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। पंचायत के लाेग इस गंदगी भरे पानी पीने से भी डर रहे थे। एसडीएम कांगड़ा के साथ मौके पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड धर्मशाला से अधिकारी वरुण गुप्ता भी मौके पर मौजूद थे, जिनकी टीम द्वारा आसपास से पीने के पानी के सैंपल लिए गए। मौके पर एसडीएम कांगड़ा सहित वीडियो कांगड़ा नेत्रा मेती, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड धर्मशाला से वरुण गुप्ता, एसएचओ कांगड़ा विजय कुमार व पंचायत उपप्रधान और ग्रामीण मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में राज्यपाल को अवगत करवाया। उन्होंने प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा और अन्य मामलों के बारे में भी जानकारी दी। राज्यपाल ने राज्य पुलिस के प्रयासों की सराहना की और उम्मीद व्यक्त की कि राज्य पुलिस देवभूमि को अपराधमुक्त करने के लिए सख्ती से कार्य करेगी। संजय कुण्डू ने अवगत करवाया कि प्रदेश के भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में राज्य पुलिस द्वारा विस्तृत कार्ययोजना के तहत कदम उठाए हैं और इन क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने इन क्षेत्रों का दौरा किया था और इस संबंध में एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट तैयार की थी। राज्य पुलिस नशे और नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों के निवारण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध के मामलों से सख्ती से निपटा जा रहा है। प्रदेश में सड़क सुरक्षा के बारे में यातायात पुलिस के माध्यम से कई उपाय सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि लोगों के अनमोल जीवन को बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त पुलिस संगठित अपराधों मुख्य रूप से अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब के पुलिस महानिदेशक के साथ हुई एक बैठक में दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय ड्रग तस्करों, गैंगस्टरों और अपराधियों से निपटने के लिए एक साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए दोनों राज्यों की पुलिस अपने नेटवर्क को मजबूत कर रही है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राज्यपाल का मार्गदर्शन राज्य पुलिस को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ममता भनोट। ऊना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार किसानों, बागवानों के हित में निर्णय लिए हैं और किसानों की आमदन को बढ़ाने की बात हो, चाहे किसानों को आधुनिक उपकरण देने की बात हो, किसानों के लिए नई तकनीक लाई, किसानों के सम्मान की रक्षा की और किसान सम्मान निधि ने किसानों के आत्मसम्मान को बढ़ाया है। यह बात हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा जिला ऊना के अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर किसान मोर्चा। ऊना की बैठक को जिला भाजपा कार्यालय में संबोधित करते हुए कही। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने किसानों के लिए नीतियां बनाई हैं। बजट बढ़ाया है और किसानों को सम्मान देने के लिए सम्मान निधि का शुभारंभ किया, जिसके 4 वर्ष सफलता से पूर्ण हो रहे हैं, करोड़ों रुपए किसानों के खाते में जा रहे हैं, जो किसानों की आर्थिकी को भी ऊंचा कर रहे हैं और किसानों को काम करने की प्रेरणा को और आगे बढ़ा रहे हैं, यह किसान सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नियत है ,जिसमें किसान प्राथमिकता पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल केवल किसानों के झूठे समर्थक होने की बात करते हैं, घडियाली आंसू बहाते हैं, लेकिन देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए नीतियां क्या होती है? किसानों का सम्मान क्या होता है? यह साबित करके दिखाया है. धर्मेंद्र राणा ने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने लगातार विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है और किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए यथासंभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा ने जब भी किसानों के हित की बात, बागवानों के हित की बात अनुराग ठाकुर के समक्ष रखी है। अनुराग ठाकुर ने उस पर पूर्ण रूप से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा हर मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों के हित की योजनाओं को पहुंचाएगा। 2024 के चुनाव के लिए किसान मोर्चा अहम भूमिका अदा करेगा। राणा ने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र के जिला ऊना में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां घर घर बताई जाएंगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा किए गए विकास के कार्य, किसानों के लिए किए गए कार्य और जो काम बेहतरीन केंद्र सरकार की मदद से किए गए हैं, उन सब की जानकारी दी जाएगी ।उन्होंने अनुराग ठाकुर द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर उभरता नेतृत्व व चेहरा है, जिन्होंने हमीरपुर क्षेत्र के सम्मान को देश ही नहीं, बल्कि विश्व में बढ़ाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष स्नेह के पात्र बने और जिम्मेदारी के साथ मंत्रालय को आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री अश्वनी कुमार, जिला सचिव दीपक जोशी, विनय सहोड, नवी ठाकुर किसान मोर्चा गगरेट मंडल के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, जगमोहन सिंह, शक्ति चंद व मदन लाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला इंडिया टूडे पर्यटन सर्वेक्षण एवं पुरस्कार के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश को बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन, मोस्ट सीनिक रोड्स तथा बेस्ट माउन्टेन डेस्टिनेशन्स श्रेणी में विजेता पुरस्कार प्रदान किए गए। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज नई दिल्ली में इंडिया टुडे समूह द्वारा आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से यह पुरस्कार प्राप्त किए। बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन श्रेणी में रिवर राफ्टिंग के लिए कुल्लू, मोस्ट सीनिक रोड्स श्रेणी में शिमला-किन्नौर मार्ग तथा बेस्ट माउन्टेन डेस्टिनेशन्स श्रेणी में शिमला एवं मनाली को देश के विभिन्न राज्यों में स्वतन्त्र एजेंसी द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण एवं इण्डिया टुडे समूह सम्पादकीय मण्डल द्वारा निर्धारित मानकों पर विस्तृत विचार-विमर्श के उपरान्त विजेता घोषित किया गया। हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुुक्खू के ऊर्जावन नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार अनछुए पर्यटक स्थलों के चरणबद्ध विकास पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, पारम्परिक हस्तशिल्प एवं हस्तकलाएं और आतिथ्य सत्कार की विश्वभर में विशिष्ट पहचान है। वर्तमान प्रदेश सरकार हिमाचल की समृद्ध विरासत से पर्यटकांे को रू-ब-रू करवानेे के लिए कृतसंकल्प है। राज्य सरकार ने इतिहास, संस्कृति एवं कला के वैज्ञानिक संवर्द्धन और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कांगड़ा को ‘पर्यटन राजधानी’ बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंनेे कहा कि इस निर्णय से पर्यटन क्षेत्र के सत्त विकास में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के शिमला, कुल्लू-मनाली जैसे पर्यटक स्थलों पर यातायात दबाव कम करने एवं पर्यटकों को मनभावन हिमाचल में अधिक से अधिक समय तक ठहराव के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार साहसिक, धार्मिक, ग्रामीण एवं सप्ताहान्त पर्यटन को प्रोत्साहित कर रही है। पर्यटकों को होम स्टे श्रृंखला के माध्यम से राज्य के अनछुए प्राकृतिक स्थलों पर समय बिताने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। राज्य में पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए विभिन्न अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में योजनाबद्ध कार्य कर रही है। राज्य के पारंपरिक व्यंजनों एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए खाद्य एवं सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं ताकि पर्यटक भी हिमाचल की विविध संस्कृति एवं हस्तकलाओं से लाभान्वित हो सकें। हर्षवर्धन चौहान ने इन पुरस्कारों के माध्यम से हिमाचल के पर्यटन क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मंच प्रदान करने के लिए इण्डिया टुडे समूह का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर तथा केन्द्रीय पर्यटन सचिव अरविन्द सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। इण्डिया टुडे समूह के समूह सम्पादकीय निदेशक राज चेंगप्पा ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और इण्डिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण एवं पुरस्कारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जम्मू एवं कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, गोवा, उड़ीसा व मिजोरम सहित अन्य राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पंचायत भवन में हुआ भाजपा शिमला मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन पंकज सिंगटा। शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने बताया कि कार्यसमिति बैठक में पहला सत्र को भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने केंद्र बजट 2023 पर अपना व्याख्यान कार्यसमिति के समक्ष रखा नंदा ने बताया कि आने वाले समय में भाजपा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन भी करेगी, जिसमें बजट को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस बार का बजट सप्त ऋषि बजट के नाम से जाना जाएगा और आने वाले 2024 के आम चुनावों में भाजपा का प्रचार पत्र यह आम बजट ही होगा। नंदा ने बताया कि इस बार के रेल बजट में हिमाचल प्रदेश को 1902 करोड़ की बड़ी सौगात मिली है, जिसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश की 3 बड़ी रेल परियोजनाओं का ध्यान रखा गया है। इससे भानूपाली बिलासपुर, चंडीघाट बद्दी और नंगल तलवाड़ा रेल परियोजनाओं को पंख लगेंगे। राजेश शारदा ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश जाते द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और किस प्रकार से अगले तीन महीने का भाजपा का रोड मैप रहने वाला है, उसको लेकर गणेश दत्त द्वारा कार्यसमिति को अवगत करवाया गया। भाजपा प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट ने बूथ सशक्तिकरण के बारे में कार्यसमिति को अवगत करवाया और बूथ सशक्तिकरण अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा भाजपा बूथ स्तर की पार्टी है और आने वाले 2024 के चुनावों में यह अभियान महत्वपूर्ण रहने वाला है। भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद ने शिमला शहर में होने वाले नगर निगम चुनावों के बारे में कार्यसमिति से विस्तृत चर्चा की और भाजपा की इस पर क्या रणनीति रहने वाली है। इसके बारे में भी कार्यसमिति से विस्तृत चर्चा की गई। संजय ने बताया कि भाजपा आने वाले नगर निगम के चुनाव के लिए तैयार है और शिमला शहर में नगर निगम के 18 बोर्ड आते हैं, जिसमें भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से 41 वार्डों को वापस 34 वार्डों कांग्रेस सरकार द्वारा तबदील कर दिया गया है वह गलत है, इससे जनता को असुविधा होगी। जबसे कांग्रेस की सरकार प्रदेश में स्थापित हुई है, तबसे शिमला शहर का विकास ठप हो गया है। भाजपा मंडल महामंत्री गगन लखनपाल द्वारा मन की बात और डाटा मैनेजमेंट पर एक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश में चल रही राजनीतिक हालातों पर कार्यसमिति से चर्चा की। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार बदला बदली की भावना से काम कर रही है, जिस प्रकार से प्रदेश भर में सरकारी संस्थानों को कांग्रेस द्वारा बंद कर दिया गया वो गलत है और भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है। बैठक में विजय शर्मा, सुशील चौहान, राजीव पंडित, प्रताप राणा, भारती सूद, सत्या कैंडल, अनिल कश्यप, मंजू सूद, जसविंदर सिंह, पोकी सुनील धर, सुदीप महाजन, राजू ठाकुर, अनूप वैद, रजनी सिंह, भानु, जगजीत बग्गा, संजीव देष्टा, शैली शर्मा, किमी सूद, राजेश्वरी व तरुण राणा उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर । फतेहपुर विकास खंड फतेहपुर में जल शक्ति विभाग में रखे गए मल्टी पर्पस वर्कर्स ने एसडीम फतेहपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ज्ञापन भेजे हैं। जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को रखा है। रखे गए वर्करों का कहना है कि पैरा नीति के तहत उनकी नियुक्ति 6 घंटे कार्य करने के लिए की गई थी, किंतु विभाग द्वारा 8 से 10 घंटे बिना किसी अवकाश के काम लिया जा रहा है, जिसके लिए हमें मात्र 3900 प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है, जिससे परिवार का पालन-पाेषण करना इस महंगाई के दौर में मुश्किल हाे रहा है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील की है कि इस मार्च 2023 में होने वाले बजट सत्र में हम मल्टी पर्पस वर्कर को भी विभागों के कर्मचारियों की तरह मासिक वेतन दिया जाए, ताकि हम मल्टी पर्पस वर्कर अपने परिवार का जीवन बसर सही से कर सकें, वह हमें नियमित करने का प्रावधान किया जाए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर बैजनाथ उपमंडल का सेहल, फल उत्पादक गांव के रूप में जाना जाने लगा है। सरकार के सहयोग से गांव के 34 परिवारों ने अमरूद उत्पादन में मिशाल पैदा की है। लावारिश तथा जंगली जानवरों एवं अन्य मुश्किलों के कारण खेती-बाड़ी से हाथ खींच चुके लोग अब समाज को फल उगाने के लिए आगे आने को प्रेरित कर रहे हैं। सरकार के सहयोग, कड़ी मेहनत और परिश्रम से कामयाबी की ओर बढ़ रहे सेहल गांव के 37 किसान हर किसी के लिए प्रेरणा का केंद्र बने हैं। प्रदेश सरकार के एशियन डेवलपमेंट बैंक की वित्तपोषित सब ट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर, इरीगेशन एंड वैल्यू एडिशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेहल गांव में 6 हेक्टेयर (150 कनाल) क्षेत्र में अमरूद और संतरे का बगीचा लगाया गया है। सेहल में अमरूद और सिट्रस के साढ़े 13000 पौधे लगाए प्रदेश के बागवानी विभाग की निगरानी में तैयार हुए इस बगीचे में अमरूद के 12950 तथा संतरे के 450 उन्नत किस्म के साढ़े 13 पौधे तैयार किये गए हैं। ललित, स्वेता और वीएनआर बीही किस्म के एक पौधे में 3 वर्ष के उपरांत 30 किलो फल देने की क्षमता है। जंगली और लावारिस जानवरों से फसल को बचाने के लिए पूरे क्षेत्र की सोलर बाड़-बंदी की गई है। पौधों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए आधुनिक सोलर सिंचाई तकनीक का प्रयोग कर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें सिंचाई के लिये बिजली की कोई जरूरत नहीं है। यहां सिंचाई के लिये लगभग एक लाख लीटर क्षमता का ओवर हेड टैंक भी बनाया गया है। चार गुणा तक लाभ कमा रहे किसान जंगली जनवरों और लावारिस पशुओं के प्रकोप से खेती-बाड़ी बन्द कर चुके सेहल निवासी रमेश शर्मा, राम लाल, मंगत राम की एक हेक्टेयर क्षेत्र में प्रदर्शन के रूप में एक हेक्टेयर भूमि पर 1000 अमरूद तथा 450 संतरे के पौधे रोपित करवाएं। परंपरागत खेतीबाड़ी से 4 गुना तक लाभ प्राप्त होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आयी है। अच्छी आमदन और प्रोजेक्ट की सफलता से प्रभावित होकर गाँव के अन्य 34 परिवारों ने रुचि दिखाई और 5 हेक्टेयर क्षेत्र में अमरूद का उत्पादन आरंभ किया है। सिंचाई की सुविधा होने के चलते अमरूद के बगीचे में मिश्रित खेती कर किसान मौसमी सब्जियां भी उगा रहे हैं। क्या कहते हैं किसान किसान से बागवान बने रमेश शर्मा, मंगत राम, संदीप कुमार और गंगा राम का कहना है कि सरकार के सहयोग से अमरूद के पौधे लगाए हैं। उन्हें अच्छी आय प्राप्त होने से गांव के कुछ लोगों को उनके पास रोजगार भी प्राप्त हुआ है। अमरूद की अच्छी मांग होने से खेत से ही 50 रुपए किलो अमरूद बिक रहा है। बड़े आकार के अमरूद ताज़ा खाने के अतिरिक्त प्रंसकरण के लिये भी उपयुक्त हैं। उनके खेतों में ही वैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध करवाने के लिए किसान प्रदेश सरकार का सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। इनका कहना है कि प्रदेश में फल उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और आमदनी का भी अच्छा माध्यम है। इसलिए अधिक से अधिक किसानों को फल उत्पादन के लिए आगे आना चाहिए। डॉक्टर से ज़्यादा उपयोगी है अमरूद अमरूद का प्राचीन संस्कृत नाम अमृत या अमृत फल है। स्वादिष्ट होने के साथ साथ अमरूद का औषधीय गुणों से भरपूर और बहुत पौष्टिक है। कई तरह की बीमारियों को दूर करने में लोग इसे घरेलू उपाय के रुप में इस्तेमाल करते हैं। इन बीमारियों के लिये रामवाण है अमरूद विशेषज्ञों के अनुसार अमरूद प्यास को शांत करता है, हृदय को बल देता है, कृमियों का नाश करता है, उल्टी रोकता है, पेट साफ करता है औऱ कफ निकालता है। मुंह में छाले होने पर, मस्तिष्क एवं किडनी के संक्रमण, बुखार, मानसिक रोगों तथा मिर्गी आदि में इनका सेवन लाभप्रद होता है। सर्दियों के मौसम में अमरूद खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को भी बढ़ाते हैं। क्या कहते हैं विशेषज्ञ उद्यान विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डॉ अजय संगराय के मुताबिक प्रदेश को फल राज्य बनाने की दिशा में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से यह परियोजना संचालित की जा रही है। किसानों को आर्थिक रूप में सुदृढ़ करने के लिये 80-20 के अनुपात में सरकार सहयोग दे रही है। मिट्टी की जांच और फलों के लिये अनुकूल जलवायु के अनुरूप किसानों को संतरा, अमरूद, अनार, आम और लीची के उन्नत किस्म के पौधे उपलब्ध कर फल उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस योजना में 10 हेक्टर क्षेत्र (250 कनाल) तक किसानों को सामूहिक रूप में फलों के पौधे लगाने में सहयोग दिया जा रहा है। परियोजना में किसानों के लिए लोकल मार्केट, कोल्ड स्टोर और मार्केटिंग यार्ड इत्यादि की सुविधा भी प्रावधान किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी दिनों में चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मध्य व मैदानी इलाकों के कुछ भागों में 28 फरवरी को आंधी चलने का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं 1 और 2 मार्च को भी मौसम खराब रह सकता है। न्यूनतम तापमान शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.9, कल्पा 2.0, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.8, नाहन 12.9, केलांग माइनस 8.0, पालमपुर 8.0, सोलन 4.5, मनाली 3.6, कांगड़ा 9.0, मंडी 4.6, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 6.7, चंबा 7.2, डलहौजी 8.3, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 6.1, कुकुमसेरी माइनस 5.5, नारकंडा 3.9, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 2.5, धौलाकुआं 7.8, बरठीं 4.9, पांवटा साहिब 12.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
तिलक राज । कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने दो महीने के कार्यकाल में कोई भी चुनावी वायदा पूरा करने के बजाय पूर्व सरकार द्वारा खोले सरकारी संस्थानों को बंद करने के अलावा कोई कार्य नहीं किया है। मंडल भाजपा द्वारा आज कांगड़ा में एक बैठक आयाेजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा डिनोटिफाई किए सरकारी कार्यालयों के विरुद्घ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करने उपरांत विधायक पवन काजल ने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्रवासियों की मांग पर जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय और 5 शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान की थी। उन्होंने कहा सरकार ने अगर डिनोटिफाई किए सरकारी संस्थानों को शीघ्र बहाल नहीं किया, तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन उग्र किया जाएगा। काजल ने कांग्रेस सरकार को जिला कांगड़ा विरोधी करार देते हुए कहा कि विधानसभा में 10 विधायक सत्तारूढ़ दल के होने के बावजूद सरकार में एक ही विधायक को मंत्री बनाकर क्षेत्र की जनता से अन्याय किया है। सरकार अपने वायदों को पूरा करने से अब हाथ खींचने लगी है, जिससे सरकार का पतन तय है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता भविष्य में चुनाव के लिए तैयार रहें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि चुनावी बेला पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता से किए झूठे वायदों के चलते ही उन्होंने पार्टी को अलविदा कहकर देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का दामन थामा है। हो सकता है कुछ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनकी एंट्री अच्छी न लगी हो और कुछ ने चुनावी बेला में उनके विरुद्ध खुलकर काम भी किया है, लेकिन क्षेत्र की जनता से मिले आपार जनसमर्थन के बाद अब क्षेत्र में पार्टी को संगठित करना व पुराने और नए कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर भाजपा के मिशन-2024 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जुट जाना चाहिए। काजल ने कहा उनके मन में किसी भी कार्यकर्ता के प्रति कोई राजनीतिक द्वेष की भावना नहीं है और कार्यकर्ताओं को भी आपसी मनमुटाव दूर कर संगठन की मजबूती के लिए डट जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं का बूथ स्तर पर प्रचार कर वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अभी से मैदान में डट जाने का आह्वान किया। मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी ने कहा कि 75 वर्ष के बाद कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय खुला था, जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है। अब रानीताल व अन्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को 60 से 70 किलोमीटर दूर सफर तय कर मंडल कार्यालय शाहपुर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से लोगों के हस्ताक्षर करवाकर प्रदेश सरकार को डिनोटिफाई किए संस्थानों को बहाल करने की मांग की जाएगी। बैठक दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़,प्रदेश भाजपा सचिव विरेंद्र चौधरी, रमेश महेशी, राकेश मेहरा, देवी लाल, रजनीश मोना, चंपा भारद्वाज, प्रेम बरसोला, रवि शंकर, मोहित सैनी व विजय चौधरी सहित विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कहा, जयराम सहित भाजपा नेता मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराए फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनीत मल्ली ने प्रैस को जारी एक ब्यान में कहा है कि भाजपा नेता बौखलाहट में आकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सहित भाजपा नेता मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना बजट के चुनाव के अंतिम समय में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जो संस्थान खोले गए वे जनता के वोट बैंक को हड़पने के लिए खोले गए। खोले गए संस्थानों के लिए न तो भवन था न ही अधिकारी, कर्मचारी व अध्यापक। उन्होंने भाजपा द्वारा शुरु किए गए हस्ताक्षर अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता खुद इसमें हस्ताक्षर कर जनता के बीच एक ड्रामेबाजी कर कर रहे हैं, जिसका भाजपा कोई लाभ मिलने वाला नही। पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले ही कहा है कि जहां पर जरुरत होगी संस्थानों को बजट के साथ खोला जाएगा ताकि जनता को भी पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा को केंद्र की मोदी सरकार से पूछना चाहिए कि महंगाई कब रुकेगी, पैट्रोल व डीजल की कीमतें कब कम होंगी। मोदी ने युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी वे रोजगार कब मिलेगा। जनता के खाते में कब 15-15 लाख आएंगे। गरीब जनता को न्याय कब मिलेगा। पुनीत मल्ली ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बाबजूद भी प्रदेश में रही पूर्व भाजपा सरकार जनता के हित्तों की रक्षा करने में असमर्थ रही। पुनीत मल्ली ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में डूबी रही। युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर कई घोटाले किए गए। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पेपर लीक मामले सबके सामने हैं। भाजपा प्रदेश को कंगाल कर सता से बाहर हो गई है, जो पैसा जनता के विकास योजनाओं पर लगना चाहिए था, वो भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मंत्रियों ने अपने उपर खर्च किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के लिए वित्तीय सहायता के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) का सहयोग लेने पर विचार कर रही है। इस पहल के लिए प्रस्तावित वित्तीय परिव्यय 2835 करोड़ रुपए है। राज्य सरकार ने प्रदेश में त्रि-स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे के लिए 1620 करोड़ रुपए आवंटित करने की योजना बनाई है, जिसमें 1010 करोड़ रुपए अपेक्षित वित्तीय परिव्यय से हमीरपुर, चंबा और नाहन में नए चिकित्सा महाविद्यालयों को सुदृढ़ करना शामिल है। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में कैंसर से संबंधित सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं प्रदान करने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा विकसित करने पर 400 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। सरकार नर्सिंग शैक्षणिक ढांचा और नए चिकित्सा महाविद्यालयों में हाई-एंड डायग्नोस्टिक क्षमता के लिए 60 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि के लिए जाइका से विचार-विमर्श कर रही है। प्रदेश में द्वि-स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार जाइका के वित्तपोषण से 1215 करोड़ रुपए आवंटित करने का प्रस्ताव कर रही है। इसमें प्रत्येक चिकित्सा खंड में नागरिक अस्पतालों में द्वि-स्तरीय देखभाल सुविधा जैसे सीटी स्कैन व आधारभूत ढांचे के लिए 988 करोड़ रुपए शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सेकंडरी केयर सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 135 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं तथा 92 करोड़ रुपए अन्य नागरिक अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के रखरखाव और डायग्नोस्टिक्स, पावर बैकअप और अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) को सुदृढ़ करने के लिए प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेशवासियों को उनके घर-द्वार के निकट विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना है और इस क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए धन का अभाव आड़े नहीं आएगा। स्वास्थ्य विभाग इन योजनाओं के आधार पर एक प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा, जिस पर जाइका के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कांगड़ा की ओर से पहली मार्च को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजन को लेकर आज शुक्रवार को एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी जिला प्रशासन के सहयोग से ज्वालामुखी स्थित गीता भवन में चिकित्सा शिविर लगाएगी। पहली मार्च को सुबह 10:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, दिव्यांग जनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। एसडीएम ने बताया की जो भी दिव्यांग व्यक्ति अपना प्रमाण पत्र बनवाना चाहता है, तो वह नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है और पहली मार्च को अपना प्रमाण पत्र कैंप में आकर ले सकता है। इस कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा और उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भारी संख्या में इस रक्तदान शिविर में अपना योगदान दें। इस अवसर पर छतर सिंह बीडीओ देहरा, डॉ. बृजनंदन शर्मा, सुशील शर्मा, डॉ. सोनीका, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बीते दिनों उत्तराखंड के रुडक़ी में गंभीर दुर्घटना के शिकार हुए 174 इंजीनियर्स टीए के जवान राजकुमार के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव सलौणी के श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह राजकुमार का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से सलौणी पहुंचाया गया। स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और प्रशासन की ओर से एसडीएम शशिपाल शर्मा ने राजकुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना की टुकड़ी ने सैन्य परंपराओं के साथ राजकुमार को अंतिम विदाई दी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने राजकुमार के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के परिवार काे पांच लाख रुपए का चेक प्रदान किया। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
नरेंद्र डाेगरा । जयसिंहपुर विधान सभा के क्षेत्र आलमपुर में 7 मार्च को ख्वाजा पीर मंदिर के साथ पट्रोल पंप के पास विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष की भांति बड़े नामी पहलवान भाग ले रहे हैं, जिसमें विशेष आकर्षण राष्ट्र स्तरीय पहलवान की कुस्ती होगी। इस दंगल समारोह के मुख्यातिथि जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा व पूर्व कांगडा केंद्रीय सरकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश सपहिया उपस्थित रहेंगे। विजेता पहलवान को 31000 रूपए और उप विजेता को 21000 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी विहारी लाल उपा अध्यक्ष व तिलक राज कोषाअध्यक्ष ने दी।
विनायक ठाकुर । देहरा जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्य शिविर का आज समापन हाे गया। यह शिविर घुरकाल पंचायत में आयाेजित किया गया था। इन तीन दिनों में छह गांवों को भिन्न-भिन्न गतिविधियां की गई। इसमें पौधारोपण, जल स्रोतों की सफाई, खेल मैदान की सफाई सहित प्लास्टिक हटाओ आदि घटाने का कार्य शामिल किया गया। इस कार्यक्रम मे महत्व पूर्ण भूमिका शहीद शंभू राम मेमोरियल क्लब के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने निभाई।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ तहसील रक्कड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हापुर में स्लेटपोश पशुशाला जल कर राख होने की खबर है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र हरनाम सिंह ने बताया कि दिन में ही पशुशाला में धुंआ निकलता देखा नजदीक जाकर देखा, तो पशुशाला में आग की लपटें निकल रहीं थीं। उन्होंने बताया कि आग के कारण पशुशाला के अंदर रखा घास व तूड़ी जलकर राख हो गई। उन्होंने इस बारे पंचायत उपप्रधान वीरेंद्र ठाकुर को सूचित किया। उपप्रधान ने पुलिस थाना रक्कड़ में सूचित किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉट सर्किट लग रहा है। मामला दर्ज है छानबीन जारी है। उधर, तहसीलदार रक्कड़ अमित कुमार ने बताया कि सबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ऊना के कांगडा कोओपरेटिव बैंक से लॉन के एक मामले को लेकर जिला पुलिस को आरोपी की लम्बे समय से तलाश थी। जहां सर्तकता विभाग को आरोपी अब तक चकमा देते आ रहा था, वहीं सर्तकता विभाग निरीक्षक हरीश गुलेरिया, मु.आरक्षी सुभाष चंद, आरक्षी मनोज कुमार के द्वारा लगाातार छापेमारी व दबदिश देते हुए इस आरोपी दिनेश डेविड़ सेलजा बिहार तह.व जिला ऊना को मुम्बई में गिरफ्तार कर बडी सफलता हासिल की है। आरोपी को मुम्बई की स्थानीय अदालत में पेश कर चार दिन का ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। इस व्यक्ति के खिलाफ पजींकृत संख्यां 4/21 7 अप्रैल 2021 से मुक्कदमा दर्ज था। आरोपी को 24 फरवरी को ऊना सत्र न्यायलय में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जायेगा।
हिमाचल की युवतियां समुद्री जहाजों पर जाकर मर्चेंट नेवी में ज्यादा से ज्यादा करियर बनाएं। इसी के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है। इसके लिए परीक्षा में अव्वल आने वाली तीन छात्राओं को महाराष्ट्र की ट्रेनिंगशिप रहमान कंपनी निशुल्क रूप से मर्चेंट नेवी प्रशिक्षण और पढ़ाई का सारा खर्च वहन करेगी। इस अवसर को ऊना की युवतियां दोनों हाथों से आगे आकर ग्रैब करें। यह बात वीरवार को नेशनल शिपिंग बोर्ड के पूर्व सदस्य कैप्टन संजय पराशर ने ऊना के जिला परिषद हॉल ऊना में सरकारी आइटीआइ (महिला वर्ग) के लिए महाराष्ट्र की टीएस रहमान कंपनी की ओर से आयोजित हिमाचल प्रदेश में महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत हुए करियर मार्गदर्शन कार्यशाला में विशेष रूप से शिरकत करते हुए कही। कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष एवं गुरु नानक देवजी के वंशज बाबा अमरजोत सिंह बेदी पहुंचे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला आइटीआइ ऊना के प्रिंसिपल बीएस ढिल्लों ने की। कार्यशाला के दौरान मुख्य रूप से कैप्टन डॉ आशुतोष अपर्णकर प्रिंसिपल टीएस रहमान, कैप्टन सचिन कांबले, अंतराष्ट्रीय कंपनी के लिविन सहित टीएस रहमान की कैडेट और हिमाचल के कांगड़ा जिला जस्वां परागपुर की कैडेट सिमरन चौधरी ने भी ऊना एवं साथ लगते क्षेत्र से आईटीआई प्रशिक्षुओं और कन्या विद्यालय ऊना से शामिल हुई छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कैप्टन संजय पराशर ने कहा कि नौकरी काबलियत पर मिलेगी। उन्होंने युवतियों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने ऊना की युवतियों के लिए आने वाले समय में अंग्रेजी के लिए सत्र आयोजित करने और चयन के लिए फाइनल टेस्ट से पूर्व प्रीटेस्ट की मांग की। टीएस रहमान के प्रिंसिपल कैप्टन डॉ आशुतोष अपर्णकर ने कहा कि 113 साल से टीएस रहमान कंपनी मर्चेंट नेेवी में ट्रेनिंग प्रदान कर रही है। महिलाओं की भागीदारी मर्चेंटनेवी में ज्यादा हो और हिमाचल की युवतियां आगे आएं इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा कंपनी कराने जा रही है। परीक्षा में सफल रहने वाली अव्वल तीन छात्राओं को छात्रावृति के तौर पर कंपनी मर्चेंट नेवी में चयनित करेगी। फीस, रहना तथा नौकरी तक पहुंचाने के लिए कंपनी चयनित छात्राओं को देगी। उन्होंने कहा कि टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर छात्राएं पंजीकरण कर सकती हैं।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा अप्पर लंबागांव के पास गांव घरहूं और लाहड में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव के आसपास के महिला मंडल व सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं शामिल हुई। इस शिविर में बैंक से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सेल्फ हेल्प ग्रुप लोन, कृषि लोन, एटीएम कार्ड और धोखाधड़ी से बचने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरन अंजू देवी, चंपा देवी, सुषमा देवी, मनोरमा देवी, सपना देवी, मोनिका व सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।


















































