भोरंज के केहरवीं में आयोजित ब्यूटी एंड वैलनेस प्रशिक्षण कोर्स हुआ समाप्त पूर्व मुख्यमंत्री ने 65 प्रशिक्षु लड़कियों को सर्टिफिकेट बांट कर किया प्रोत्साहित मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बहुत सारी ऐसी सरकारी योजनाएं और सुविधाएं होती हैं, जिनका लाभ सभी को नहीं मिल पाता और सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही बहुत-सी गैर सरकारी संस्थायें भी सब तक नहीं पहुंच पाती, लेकिन सांसद अनुराग ठाकुर का प्रयास संस्था के माध्यम से सदा यही प्रयास रहा है कि वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने मंगलवार को भोरंज विधानसभा के केहरवीं गांव में प्रयास संस्था द्वारा चलाए जा रहे ब्यूटी एंड वैलनेस प्रशिक्षण कोर्स के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने ब्यूटी एंड वैलनेस कोर्स में प्रशिक्षित हुई 65 लड़कियों को सर्टिफिकेट बांटे और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए यह विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह प्रशिक्षण उनके काम आएगा वह अपना ब्यूटी पार्लर का काम शुरू करके पैसे भी कमाएंगी और अपने परिवार को भी लाभ पहुंचाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लड़कियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में आप सब ने जो सीखा है उसको ऐसे ही बेकार मत कर देना। क्योंकि लगातार प्रयास करने से और अभ्यास करने से ही व्यक्ति में कुशलता आती है। यहां जिन लड़कियों ने ब्यूटी एंड वैलनेस का कोर्स सीखा है वह अपने गांव में अपने घर में ब्यूटी पार्लर खोलें काम करना शुरू करें गांव के लोग आएंगे और यदि अच्छा काम करोगे, तो दूर-दूर से लोग आएंगे और जो आपने सीखा है, उसे अपने तक ही सीमित ना रखें हो सके, तो आगे भी और लोगों को यह सिखाएं, ताकि वह भी अपने पैरों पर खड़े हो सकें। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर के सांसद प्रयास संस्था के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के लिए अनगिनत योजनाएं चला रहे हैं। मात्र एक फोन करने पर ही प्रयास संस्था वालों की सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा एंबुलेंस गांव पहुंच जाती है और गांव के बुजुर्ग बीमार व्यक्ति को घर द्वार पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध हो जाती है, जिसमें 40 तरह के टेस्ट जो कि बिल्कुल मुफ्त में किए जाते हैं। साथ में दवाई मुफ्त दी जाती है और तो और ब्रेस्ट कैंसर जैसी भयानक बीमारी का डायग्नोज भी यह सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा किया जा रहा है। शुरू होने से अब तक लाखों लोगों को सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा लाभान्वित कर चुकी है और साथ में कोविड-19 काल के दौरान भी सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने लोगों को बहुत राहत पहुंचाई। गांव गांव में एक से श्रेष्ठ केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां प्रतिदिन 2 घंटे तक बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही है। स्कूल का होमवर्क बच्चों को यहाँ कराया जाता है, पढ़ाने वाले अध्यापकों को लैपटॉप और पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल बैग कम स्टडी टेबल दिए गए हैं। काम में व्यस्तता होने के कारण बच्चों पर ध्यान ना दे पाने वाले अभिभावकों के यह लिए बहुत बड़ी राहत प्रयास द्वारा पहुंचाई जा रही है । बच्चे नशों से दूर रहें और खेल के मैदान से जुड़े इसके लिए सांसद खेल महाकुंभ की शुरुआत 4 वर्ष पहले हमीरपुर में सांसद अनुराग ठाकुर ने की थी और अभी कुछ महीने पहले गुजरात के गांधीनगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल महाकुंभ को शुरू किया है। अब देश का हर सांसद खेल महाकुंभ आयोजित करवा रहा है। अब देश भर के बच्चे नशों से बचेंगे और खेलों में उत्कृष्ट होंगे। कुछ दिन पहले सबने देखा कैसे हमारे प्रदेश के रोहड़ू की एक बेटी को आईपीएल में क्रिकेट खेलने के लिए चुना गया, जिसके लिए उसे डेढ़ करोड रुपए मिलेंगे। जेसीबी चलाना बहुत कठिन होता है, उसकी ट्रेनिंग करवाई जा रही है। 45 दिन की ट्रेनिंग में खाना-पीना मुफ्त, कपड़े-जूते मुफ्त और ट्रेनिंग के बाद नौकरी भी मुहैया करवाई जा रही है। ऐसे ही सिक्योरिटी गार्ड की ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है। हस्तशिल्प कलाकृतियां खिलौने यह सब बनाने के प्रशिक्षण कोर्स चलाए जा रहे हैं। बांस की कलाकृतियां बनाना सिखाइ जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने भी इस बार मन की बात कार्यक्रम में वेस्ट टू वेल्थ योजना का जिक्र किया, जिसमें महिलाएं प्लास्टिक के उपयोग हो चुके बेकार सामान को काटकर कलाकृतियां बना कर पैसे कमा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा इस तरह की कई योजनाएं सांसद अनुराग ठाकुर चला रहे हैं। अवसर और मौके बहुत से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को बढ़चढ़ कर इनका लाभ उठाना चाहिए और जो लोग इन योजनाओं और सुविधाओं से खुद लाभान्वित हो चुके हैं, उनको आगे प्रयास करना चाहिए कि जिन लोगों को जरूरत है, वह इसका लाभ उठा सकें। देश प्रदेश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति का आगे बढ़ना जरूरी है और प्रयास संस्था के माध्यम से सांसद अनुराग ठाकुर लगातार इसके लिए कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर भोरंज मंडल के भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा स्थानीय पंचायत के उपप्रधान गौरव शर्मा सहित प्रयास संस्था से जुड़े अधिकारी प्रशिक्षक और अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सिमस व ऊटपुर पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने पर दिया बल क्रांति सूद। लडभड़ोल एसडीएम जोगिंद्रनगर कृष्ण कुमार शर्मा ने आज तहसील क्षेत्र लडभड़ोल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल लडभड़ोल व राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल का भी दौरा किया। तहसील कार्यालय परिसर लडभड़ोल में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर बैठक भी आयोजित की। इस दौरान तहसीलदार लडभड़ोल मेघना गोस्वामी, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमस व ऊटपुर धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। प्रतिवर्ष प्रसिद्ध संतान दात्री मां सिमसा तथा त्रिवेणी महादेव मंदिर घटोड में हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते हैं। ऐसे में इन पंचायतों में श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं प्राप्त हों, इस दृष्टि से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने संबंधित पंचायत प्रधानों से अपने स्तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, सोलर लाइट्स इत्यादि कार्य करवाने पर भी बल दिया। एसडीएम ने लडभड़ोल बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। साथ ही स्थानीय व्यापारियों से भी दुकान के बाहर सामान न रखने का भी आह्वान किया, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सके। इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल लडभड़ोल का भी निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ अस्पताल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने क्षयरोग उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम भी जानकारी ली तथा विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में लडभड़ोल क्षेत्र में 72 क्षय रोगियों का ईलाज किया जा रहा है। इसके अलावा ओपीडी में भी रोगियों की संख्या प्रतिदिन 100 के आसपास रह रही है। इसी बीच उन्होने राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल का दौरा किया तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की युवा रोजगार कार्यक्रम बारे चर्चा की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को टाटा कंसल्टेंसी की इस सेवा के साथ ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को जोड़ने का आह्वान किया, ताकि उन्होंने इस सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होने इसे आगामी शैक्षणिक सत्र से प्राथमिकता के आधार पर विद्यार्थियों को जोड़ने पर बल दिया।
तिलक राज। कांगड़ा तहसील कार्यालय कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले पटवार वृत्त मटौर में कार्यरत राजस्व चौकीदार सुरेश कुमार 27 वर्ष की सरकारी सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण कुमार ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि वर्ष 1996 में उन्होंने सरकारी क्षेत्र में कदम रखा और 2016 में रेगुलर हुए। साथ ही स्टाफ की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट प्रदान की।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राज्य सूचना आयोग ने सूचना के अधिकार में सूचना देने में देरी करने पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के आयुक्त आरडी धीमान ने ज्वालामुखी उपमंडल के जनसूचना अधिकारी पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। मदन लाल की अपील को स्वीकार करते हुए आयोग ने यह आदेश पारित किए। आयोग ने पाया कि जनसूचना अधिकारी ने अपीलकर्ता को वांछित सूचना 100 दिनों के बाद दी है। अपीलकर्ता ने 16 अप्रैल, 2021 को सूचना के अधिकार में आवेदन किया था। जनसूचना अधिकारी ने न तो सूचना तैयार की और न ही उसे अपीलकर्ता को दिया। समय पर सूचना न देने पर जन सूचना अधिकारी के खिलाफ अपील दायर की गई। अपील का निपटारा करने वाले आदेशों के बाद जन सूचना अधिकारी ने 31 अगस्त, 2021 को सूचना आयोग ने पाया कि जनसूचना अधिकारी ने आवेदन को उपमंडलाधिकारी के रीडर रामेश्वर दत्त को दिया था। रीडर ने जानबूझ कर अपीलकर्ता को सूचना नहीं दी है। आयोग ने रीडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। रीडर से उचित और संतोषजनक जवाब न मिलने पर आयोग ने सूचना के अधिकार की धारा 20 के तहत उसे जुर्माना लगाया गया है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे बैठक की अध्यक्षता पंकज सिंगटा। शिमला सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने कहा की भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क, सर्किट हाउस शिमला में 2 मार्च वीरवार को शाम 6 बजे होने जा रही है। बैठक को अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। विधायक दल में होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और भाजपा विधायक दल अपनी विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति तय करेगा।
शिवांशु शुक्ला । धर्मशाला कांगड़ा वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल शीला चाैक में आज 12वीं कक्षा के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। विदाई के इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य आदर्श बेदी रानी ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य कपिल वालिया व अन्य अध्यापकगण व 11वीं के छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों के लिए सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज छात्रों द्वारा पेश किए गए स्वागत नृत्य से हुआ। इसके पश्चात छात्रों की बौद्धिक कुशलता व व्यक्तित्व को परखने का दौर चला, जिसमें भाग लेते हुए नवीन मिस्टर केवीएस व दीक्षा मिस केवीएस के खिताब से नवाजा गया। हर्षित मिस्टर पर्सनैलिटी व अक्षिता को मिस पर्सनैलिटी चुना गया। निर्णयक मंडल की भूमिका इंदू व अंजनी ने निभाई। स्कूल प्रधानाचार्य कपिल वालिया ने छात्रों को परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़े प्रयास व मेहनत की आवश्यकता है। निरंतर अभ्यास मनुष्य के जीवन में प्रत्येक कठिनाई को दूर करके लक्ष्य प्राप्ति सिद्ध होता है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार कुनिहार के गांव लोहारा में आज कथा के सातवें और अंतिम दिवस पर कथावाचक आचार्य हरिजी महाराज ने अपने मुखारविंद से प्रवचनों की रस धारा प्रवाहित की गई। उन्हाेंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भक्तों के समस्त कष्टों का निवारण एवं उनके पापों का निराकरण करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार, अकल्पनीय एवं अद्भुत है। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण एवं आयोजन करवाने से यजमान की सात पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है। कथा वाचक ने कहा कि भगवान सर्वशक्तिमान एवं सर्व व्यापक है। भगवान श्रीकृष्ण ने इस संसार में बुराइयों एवं अधर्म को मिटाने के लिए त्रेता युग में मानव रूप में इस धरा पर अवतार धारण किया। आज का मानव भौतिकता वादी युग में इतना व्यस्त हो चुका है कि वह सांसारिक सुख की दौड़ में आत्मिक शांति एवं आत्म संतोष खोता जा रहा है। इस साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ज्ञानचंद एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा 23 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया। सुखदेव, महेंद्र जगदीश, लाइक राम, गोपाल मोहन, कामेश्वर, मनोज, कृष्ण लाल व राजेंद्र के साथ-साथ कुनिहार के आसपास के सैकड़ों भक्तों ने इस कथा में सम्मिलित होकर इस ज्ञानमयी कथा का रसास्वादन किया। कथा के उपरांत भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
प्रवीन कुमार। पालमपुर होली कमेटी घुग्गर की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी श्रद्धा के साथ कालीबाड़ी मंदिर में आज झंडा चढा़ने की रसम अदा की गई। इसमें कमेटी अध्यक्ष राजिंद्र सिन्हा व कमेटी सदस्यों के साथ-साथ पूरे घुग्गर निवासियों ने शिरकत की। भजनों और भेंटों से पूरा आसमान गुंजायमान हो उठा। सभी के मन में हर्षोल्लास था। झंडा चढा़ने की रसम के साथ ही होली का आगाज माना जाता है। कमेटी अध्यक्ष राजिंद्र सिन्हा ने कहा कि होली मेले में बहुत सी झांकियां भी निकाली जाती हैं, जिसमें पहली झांकी 4 मार्च को श्रीगणपति की निकाली जाएगी। अंत में महाकाली मां की झांकी निकाली जाती है, जो देखने योग्य होती है।
सेवाकाल के दौरान हमीरपुर के अलावा पांगी, मंडी, ऊना और बिलासपुर में भी दी सराहनीय सेवाएं मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में सहायक सूचना अधिकारी (टेक्निकल) के रूप में कार्यरत निर्दोष धीमान मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया और उनके सुखद भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। निर्दोष धीमान ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में ढाई दशक पूर्व जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर से ही अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सबसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में से एक पांगी में भी सराहनीय सेवाएं दीं। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय मंडी, ऊना और बिलासपुर में भी उनके कार्यकाल को याद किया जाता है। हमीरपुर में सहायक सूचना अधिकारी (टेक्निकल) के रूप में निर्दोष धीमान के सेवाकाल की चर्चा करते हुए जिला लोक संपर्क अधिकारी अनिल गुलेरिया ने कहा कि इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार, आम लोगों से संपर्क, ध्वनि प्रसार सेवाओं, मीडिया प्रबंधन तथा विभाग के अन्य कार्यों को बड़ी कुशलता एवं दक्षता के साथ अंजाम दिया। इस अवसर पर सहायक लोक संपर्क अधिकारी शहजाद बेग, अन्य कर्मचारियों मिंडूल सिंह, देवेंद्र पठानिया, बबीता चौधरी, संजीव शर्मा, राजेश बडोगा, बलजीत सिंह, अश्वनी सोहारू, सौरभ शुक्ला, जीवन लता, इंद्रजीत सिंह, देशराज, राम चंद, श्रीकांत और शिवानी ने भी निर्दोष धीमान को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में निर्दोष धीमान की माता विमला देवी, धर्मपत्नी बीना देवी, भाई विनोद धीमान, जीजा केएस धीमान, समधी प्रेम लाल धीमान, पुत्री प्रियंका, दामाद पवन कुमार, पुत्री अंजलि व पुत्र आशीष कुमार और अन्य रिश्तेदार भी उपस्थित थे।
अभिभावक अपने बच्चों को नियमों के अनुसार ही करने दें ड्राइविंग-दलजीत कटोच मनीष ठाकुर । फतेहपुर बीते दिन रैहन पुलिस चौकी के आसपास जो हादसे हुए उसे देखकर पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। रेहन पुलिस चौकी के ट्रैफिक इंचार्ज दलजीत कटोच ने कहा है कि माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चार पहिया वाहन न चलाने दें। इसके अलावा यह भी सलाह दी गई है कि नशा करके वाहन न चलाएं और खासतौर पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करे। साथ में यह भी कहा गया है कि चालक सड़क के किनारे बेतरतीब वाहनों को ना खड़ा करें, ताकि बाकी के वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। दलजीत कटोच ने यह भी कहा है कि हिमाचल पुलिस हमेशा लोगों के साथ खड़ी है, लेकिन लोगों को भी ट्रैफिक नियमों की पालन करना होगा। अंत में उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि सुबह जब स्कूल या कॉलेज का समय होता तो कई लोग बिना लाइसेंस के होते हैं और वे अपने संबंधियों को स्कूल या कॉलेज छोड़ने जाते हैं और कई छात्र-छात्राएं खुद वाहन लेकर आते हैं, इनमें से कई लोगों को पुलिस ने पकड़ा भी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि कृपया ऐसा न होने दें। क्योंकि रक्षा में ही सभी की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा है कि सभी वाहन चालक वाहन चलाते समय वाहनों से संबंधित सभी कागज अपने पास रखें और जरूरत पढ़ने पर पुलिस को जरूर दिखाएं। अंत में दलजीत कटोच ने यह भी बताया कि पुलिस अधिकारियों की ओर से दो पहिया वाहनों के पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट डालने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ मे उन्होंने यह भी बताया कि बीते कुछ दिनों में रैहन पुलिस की टीम ने 37 पटाखा नूमा साइलेंसर वाले मोटर साइकिल चालकों के चालान काटे थे। उन्होंने यह भी अपील की है कि कृपा करके पटाखा नुमा साइलेंसर का प्रयोग न करें, ताकि किसी को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर कोई यातायात नियमों का उलंघन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा डाडा सीबा की ओर से सोमवार को गांव गुराला में नाबार्ड के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता व ग्राहक जागरूकता एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक शाखा डाडा सीबा के बैंक अधिकारी विश्वजीत सिंह व सचिन संधू द्वारा ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल लेनदेन एवं साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना व किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैंक अधिकारी विश्वजीत सिंह ने लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लग पंचायत के प्रधान देवराज सहित अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ सदवां स्थित लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल रककड़ में अध्ययनरत पांच विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीरण की अक्षत धीमान, वंशु गुलेरिया, अरनव राणा, ओजस शर्मा और अनाधय कंवर इन सभी बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है स्कूल के चेयरमैन अश्विनी ठाकुर गोपाल सिंह पठानिया और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बच्चों की सफलता का श्रेय अध्यापकों और अभिभावकों को दिया है।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर जसवां-परागपुर के अंतर्गत पड़ते लखारडा में सोमवार को कुशल कुमार पुत्र अर्जुन सिंह ने अपने घर मे पंखे के साथ फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष है। मामले की पुष्टि करते हुए। चाैकी प्रभारी संसारपुर टेरेस संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने आज यहां प्रदेश में शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर हितधारकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा सभी बच्चों के लिए समावेशी, समान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रदेश सरकार के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों तथा शिक्षा के सार्वभौमीकरण के लिए सभी उचित कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम 6-14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य प्रारंभिक शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाए। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अनुसार निजी स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षित सीटें भरना सुनिश्चित करें और इसके बारे में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कोविड महामारी के कारण एक या दोनों अभिभावकों खो चुके बच्चों की निजी स्कूलों में शैक्षणिक फीस माफ करने बारे वस्तुस्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने विद्यालयों को स्कूल संबंधी विभिन्न समितियों जैसे पीटीए, नशे के विरुद्ध समिति, सड़क सुरक्षा, शिकायत निवारण और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठों की नियमित अंतराल पर बैठकें आयोजित करने, विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों के साथ मिलकर युवा शक्ति को नशे से बचाने के लिए नवीन पहल सुनिश्चित करें। युवाओं और विद्यार्थियों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को कम करने के लिए स्कूल प्रभावशाली नवोन्मेषी रणनीति बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित वीडियो दिखाए जाएं। उन्होंने बच्चों को नशे से बचने के लिए प्रतिज्ञा करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा घनश्याम शर्मा, विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और उनके प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन विश्व भर में आयुर्वेद को बेहतरीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक माना जाता है। हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन की रोगी कल्याण समिति के शासकीय निकाय की दसवीं बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।उपायुक्त ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया। उन्होंने आशा जताई कि आयुर्वेद विभाग सोलन भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के प्रबन्धन में रोगी कल्याण समिति का कार्य महत्वपूर्ण है। उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि अस्पताल में रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार और सहायता को और बेहतर बनाएं। उन्होंने सामान्य ऑपरेशन के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2021-22 में अस्पताल की रोगी कल्याण समिति द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत 272 रोगियों को लगभग 24 लाख 48 हजार रुपए तथा हिमकेयर योजना के तहत 232 रोगियों को लगभग 20 लाख 88 हजार रुपए की कैशलेस सुविधा प्रदान की गई। इस अवधि में 1299 रोगियों का पंचकर्म पद्धति से उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त 340 रोगियों का क्षार सूत्र विधि से उपचार किया गया। बैठक में स्पेशल वार्ड के चार्जेज 750 रुपए से घटाकर 500 रुपये करने का निर्णय भी लिया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. प्रवीण शर्मा ने इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति के संबध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने रोगी कल्याण समिति द्वारा ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवनशैली के विकार के कारण उत्पन्न बीमारियों का उपचार प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति जैसे पंचकर्मा तथा क्षार सूत्र चिकित्सा पद्धति के माध्यम ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल में किए जा रहे हैं तथा भविष्य में सोवा रिग्पा प्रणाली के माध्यम से भी उपचार करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘सोवा-रिग्पा’ जो सात आयुष प्रणालियों में से एक है, दुनिया में पारंपरिक चिकित्सा की सबसे पुरानी और बेहतर प्रलेखित प्रणालियों में से एक है। बैठक के दौरान रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डाॅ. संदीप भट्टी ने वर्ष 2021-22 की समिति की उपलब्धियों तथा आगामी वित्त वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की सारगर्भित जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आगामी वित्त वर्ष में रोगी कल्याण समिति की अनुमानित आय लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपये तथा व्यय एक करोड 12 लाख रुपए के लगभग अनुमानित है। बैठक में नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिंदर प्रकाश राणा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आर एस नेगी, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा सहित अन्य सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला आगामी 21 और 22 मार्च, 2023 को काली केहड़ क्रिकेट मैदान नजदीक उप तहसील कार्यालय नारग में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ. संजीव कुमार धीमान ने आज यहां ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 21 मार्च को मां नगरकोटी देवी की पारंपरिक पूजा-अर्चना से होगा। इसके उपरांत मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से काली केहड़ क्रिकेट मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे और प्रदेश के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं प्रदेश के प्रसिद्व लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेले के दौरान विभिन्न स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेल व कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के अंतिम दिन 22 मार्च को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे। इसके अलावा मटका फोड़ व रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है। इसमें कार्यकारी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, वित्त एवं लेखा, स्वागत व प्लाॅट आवंटन इत्यादि समितियंा शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया। बैठक में तहसीलदार सराहां विपिन वर्मा, नायब तहसीलदार नारग दीपक सूद, सीडीपीओ दीपक चौहान, प्रधान व्यापार मंडल नारग नरेंद्र शर्मा, पूर्व मेला कमेटी प्रधान विक्रम ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में सफलतापूर्वक कार्यान्वित की जा रही इलेक्ट्रिक वाहन नीति की अन्य राज्यों में भी सराहना की जा रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों की खूब चर्चा रही। महाधिवेशन में भाग लेने के उपरांत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि महाधिवेशन के दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, ओपीएस बहाली और इलेक्ट्रिक वाहन नीति के सफल कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ स्थित नवा रायपुर में आयोजित किए गए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महाधिवेशन में भाग लेने के लिए अधिवेशन स्थल तक इलेक्ट्रिक वाहन का ही उपयोग किया। अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में ईवी वाहनों के उपयोग को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार के दृष्टिकोण और भविष्य की रूपरेखा के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा की गई महत्वाकांक्षी पहल के परिणामस्वरूप ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इलेक्ट्रिक वाहन को प्रोत्साहन प्रदान करने के दृष्टिगत इस अनूठी पहल के प्रणेता बनकर उभरे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला पिछले दो महीनों में कम बारिश होने की वजह से यदि सूखे या जल अभाव की दिक्कत आती है, तो इससे निपटने के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन ने सारी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश के जिलों में जल अभाव और सूखे की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव द्वारा शिमला से वीडियो कांफ्रेंस से ली बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने यह बात कही। एडीएम कांगड़ा ने मुख्य सचिव को बताया कि वर्षा कम होने के बावजूद जिला कांगड़ा में अभी तक सूखे जैसी नौबत नहीं आई है। उन्हाेंने मुख्य सचिव को जिला कांगड़ा में विभिन्न विभागों द्वारा सूखे की स्थिति से निपटने के लिए बनाई गई योजना से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कृषि व उद्यान के मापदंडों के हिसाब से कम बारिश होने का कोई गंभीर नुक्सान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले में अगर सूखे की नौबत आती है, तो उससे निपटने के लिए कृषि व उद्यान विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आगजनी जैसी दुर्घअनाओं से निपटने के लिए जिले में कुल 93 फायर हाईड्रैंट हैं तथा सभी की मैपिंग कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में जल स्रोतों की मैपिंग भी कर ली गई है। बैठक में एडीएम ने मुख्य सचिव को कृषि, उद्यान, जल शक्ति, वन, अग्निशमन, स्वास्थ्य और पशु पालन विभाग द्वारा की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि जिला कांगड़ा में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय में अगले सत्र से बीसीए तथा पीजीडीसीए की कक्षाएं भी आरंभ होगी-गोमा नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन आज (सोमवार को) महाविद्यालय के परिसर में किया गया। इस अवसर पर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक यादविंद्र गोमा जी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि विधायक यादविंद्र गोगा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रजल्लवित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार काैंडल ने महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी व महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं को मुख्यातिथि के समक्ष रखा। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्रों को महाविद्यालय की यादों को सुरक्षित रखने के लिए "यादें" नाम की एक मैगजीन जारी करने के लिए तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों को प्रोत्साहित एवंम भागीदारी बढ़ाने हेतु 51 हजार रुपए की दो घोषणाएं की। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में अगले सत्र से बीसीए तथा पीजीडीसीए की कक्षाएं भी आरंभ करने की घोषणा की। छात्रों द्वारा प्रस्तुतः पहाड़ी गिददा को सराहा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरजीत सिंह राणा एवं प्रो. विजय कुमार द्वारा किया गया। गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद डॉ. अर्पित कायस्था द्वारा किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना में भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण के साथ कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना में धर्मशाला को अगले 100 वर्षों की जरूरतों के हिसाब से तैयार करें। ऐसी योजनाओं पर कार्य करें जिससे यहां वैश्विक स्तर की व्यवस्थाएं खड़ी हों। अनुराग ठाकुर सोमवार को धर्मशाला में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, विधायक भवानी पठानिया तथा रणवीर निक्का विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, स्मार्ट सिटी मिशन धर्मशाला, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, एकीकृत बाल विकास योजना, मिड डे मील योजना, डिजिटल भारत, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, एमपी लैड फंड्स, सांसद आदर्श ग्राम योजना सहित विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा एवं समीक्षा की गई। केसीसी लोन के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट 2023 में केसीसी लोन (किसान क्रेडिट कार्ड) के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें खासकर डेयरी, पशुपालन व मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में बनाए जा रहे अमृत सरोवरों को व्यापक दृष्टि से विकसित करें, ताकि ये जल संरक्षण में उपयोगी होने के साथ साथ रोजगार सृजन का भी जरिया बनें। अमृत सरोवर भू-जल स्तर में वृद्धि और सिंचाई एवं पेयजल जरूरतों को पूरा करने में मददगार होंगे। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के आसपास सुंदरीकरण करने के साथ ही उन्हें मत्स्य पालन गतिविधियों से भी जोड़ें। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जल संरक्षण के लिए पहाड़ों और घाटियों में संकरी जगहों पर छोटे बांध बनाने के विकल्प तलाशें। इससे जल संरक्षण के साथ साथ वहां जलीय खेल गतिविधियों के अवसर भी बनेंगे। मिड-डे मील में मोटे अनाज के उत्पाद शामिल करने पर करें विचार अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। इसे देखते हुए कांगड़ा जिले में भी मोटे अनाज के उत्पादन और इस्तेमाल में बढ़ोतरी पर बल दें। उन्होंने कहा कि जिले में स्वयं सहायता स्मूहों को मोटे अनाज की खेती से जोड़ने की दिशा में काम करें। उनके उत्पादों को अच्छी मार्केट प्रदान करें। उन्होंने मोटे अनाज के पोषक तत्वों को देखते हुए स्कूलों में मिड डे मील में मोटे अनाज के उत्पाद शामिल करने पर विचार करने को कहा। सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि जिले में किसानी-बागवानी में अच्छे काम से मिसाल कायम करने वाले किसानों की सफलता की कहानियों को लोगों के सामने लाएं, ताकि अन्यों को उनसे प्रेरणा मिले। हिमाचल दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के साथ साथ अन्य माध्यमों से उनका प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों को संगठित तरीके से आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि सफलता का एक मॉडल विकसित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को इसे लेकर रोड मैप तैयार कर साझा करने को कहा। अनुराग ठाकुर ने जिले में खनन लीज वाले क्षेत्रों में वैज्ञानिक विधि से अध्ययन की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में जिन क्षेत्रों में खनन लीज दी गई हैं, वहां उसका क्या प्रभाव रहा है, वह देखने-सझने के लिए सैटेलाइट चित्र डाटा के अध्ययन के अलावा ड्रोन सर्वे कराएं, ताकि भविष्य के लिए क्या कदम उठाने हैं, इसकी स्पष्टता हो। उन्होंने अधिकारियों को जिला खनिज फाउंडेशन फंड कार्यक्रम के तहत साल 2016 से अब तक एकत्रित धनराशि और संबंधित क्षेत्रों में उसके आनुपातिक आंबटन का ब्योरा साझा करने के निर्देश दिए। अनुराग ठाकुर ने एमपी लैड फंड का ब्योरा लेते हुए साल 2019, 20 और 21 में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने इस अवधि में भूमि विवाद अथवा अन्य कारणों से जो कार्य आरंभ नहीं हुए हैं, उनके लिए जारी धनराशि लौटाने के निर्देश दिए ताकि उसे अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जा सके। अनुराग ठाकुर ने सभी जनप्रतिनिधियों तथा समिति के गैर सरकारी सदस्यों से जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार वेलनेस सेंटर और टेलीमेडिसिन सेवाओं का जायजा लेने और अगली बैठक में फीडबैक साझा करने को कहा। उन्होंने सोलर रूफ टॉप योजना को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया तथा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सोलर गांव और पंचायत बनाने की दिशा में काम करने को कहा। केंद्रीय मंत्री ने बैठक में कुछ विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति तथा अपने स्थान पर जूनियर अधिकारियों को भेजने पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन को अनुपस्थित अधिकारियों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। सांसदों-विधायकों ने दिए जरूरी सुझाव बैठक में सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, विधायक भवानी पठानिया तथा रणवीर निक्का तथा गैर सरकारी सदस्यों ने विकास कार्यों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। जनप्रतिनिधियों ने सभी से एक टीम की तरह कार्य कर योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने तथा हर नागरिक तक उनका लाभ पहुंचाने पर बल दिया। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंल ने बैठक में जारी दिशा निर्देशों का पूरा पालन तय बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने जिले मंे स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं। हिम ईरा ब्रैंड के तले इन उत्पादों की मार्केटिंग की जा रही है। एयरपोर्ट और होटलों में स्वयं सहायता समूहों को आउटलेट मुहैया कराने के साथ ही उपायुक्त कार्यालय परिसर में भी हिम ईरा का आउटलेट खोला गया है। इसके अलावा मिशन धन्वंतरि के तहत तुलसी, कैमोलाइन, अश्वगंधा जैसे औषधीय उत्पादों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और सांसदों तथा विधायकों को उपहार के तौर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हिम ईरा ब्रैंड के उत्पाद भेंट किए गए । बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त अनुराग चंद्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला विधानसभा हलके में दूसरी और अपनी कुल चौथी पारी खेल रहे सुधीर शर्मा अब पर्यटन पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में धर्मशाला में दोनों होटल एसोसिएशन ने अपनी मांगें विधायक सुधीर शर्मा को बताई थीं। इन मांगों में से 15 को सुधीर शर्मा ने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर लिया है। सुधीर शर्मा ने इस बारे में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के अधिकारियों से चर्चा करके आगामी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सुधीर शर्मा ने बताया कि धर्मशाला और मकलोडगंज में होटल कारोबारियों की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। इस मांग पर उन्होंने काम शुरू कर दिया है। शहर में पार्किंग पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा खड़ा डंडा मार्ग समेत कोतवाली-मकलोडगंज मार्ग की हालत भी खराब है। वह इसे जल्द ठीक करवाने जा रहे हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की लचर व्यवस्था के चलते धर्मशाला को पर्यटन मेंं नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगस्त महीने में बरसात के दौरान खड़ा डंडा रोड टूट गया था। यह रोड कुछ ही मिनट में धर्मशाला से मैक्लोडगंज पहुंचा देता है। यह रोड दलाइलामा टेंपल के लिए भी बेहद सुगम मार्ग है। इस रोड को शीघ्र चकाचक किया जाएगा। सु्धीर शर्मा ने माना कि स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों को डैडलाइन में पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। एसोसिएशन की मांग पर इन प्रोजेक्टों को स्पीडअप किया गया है। इसके अलावा आम शहरी को स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों की स्टेटस शेयरिंग की जाएगी। मैक्लोडगंज, भागसूनाग व नड्डी में मल्टी स्टोरी पार्किंग भी बनाई जाएंगी। धर्मकोट से गुना देवी मंदिर के लिए होर्स राइडिंग ट्रैक विकसित किया गया। अपर धर्मशाला में गारबेज मैनेजमेंट को दुरुस्त किया जाएगा। कनवेंशन सेंटर पर तेजी से काम होगा। टी-गार्डन,चर्च, नड्डी लेक में चहल पहल बढ़ाना भी प्रमुख मांग है। इसपर काम किया जा रहा है। धर्मकोट से टीसीवी और नड्डी के लिए साइकिलिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। धर्मकोट से वाटर फाल के लिए भी ट्रैक पर विचार चल रहा है। सैल्फी प्वाइंट और वाटरफाल की ब्यूटिफिकेशन को करवाया जाएगा।
पंकज सिंगटा । शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ हिमाचल प्रदेश की विभिन्न वन परियोजनाओं एवं लंबित स्वीकृतियों के विषय में विस्तृत चर्चा की। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश में हेलीपोर्ट निर्माण, राज्य को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में आवश्यक ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण तथा विद्यालयों के भवन निर्माण सहित सरकार की प्रमुख योजनाओं के लिए आवश्यक वन स्वीकृतियांे में तेजी लाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत राज्य में हेलीपोर्ट निर्मित किए जाने आवश्यक हैं। इससे जहां राज्य में पर्यटकों को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं स्थानीय निवासियों को आपातकालीन स्थिति में शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि हेलीपोर्ट निर्माण के लिए लंबित आवश्यक वन स्वीकृतियों के विषय में अविलंब निर्णय लिया जाए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार हिमाचल में पूर्ण रूप से ई-वाहन अपनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ई-वाहनों के लिए पर्याप्त संख्या में चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए प्रदेश के सभी राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के दोनों ओर ग्रीन कॉरिडोर निर्मित किए जाने हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इन कार्यों में गति लाने के लिए वन भूमि के संबंध में विभिन्न स्वीकृतियां समय पर प्रदान की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कुछ जगह पर वन स्वीकृतियों में विलम्ब के कारण स्कूल भवन निर्माण इत्यादि के कार्य में अनावश्यक देरी हो रही है। उन्होंने आग्रह किया कि इन मामलों में स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान की जाएं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के वन अधिकारी वन अधिकार अधिनियम, वन संरक्षण अधिनियम सहित अन्य विषयों पर केंद्रीय स्तर पर और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि स्वीकृतियां समय पर प्राप्त हो सकें। उन्होंने प्रदेश के जल अभ्यारण्यों एवं इको टूरिज्म दिशा-निर्देशों के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में परिवेश पोर्टल, नेशनल ट्रांसिट पास सिस्टम, स्कूल नर्सरी योजना, नगर वन योजना, राज्य में गर्मियों के मौसम में दावानल सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को हिमाचल आने का निमंत्रण भी दिया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। बैठक में केंद्रीय वन सचिव लीना नंदन, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वीके तिवारी, मुख्य अरण्यपाल वन्य जीव राजीव कुमार, वन संरक्षण अधिनियम के लिए नोडल अधिकारी हर्षवर्धन कथूरिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पंकज सिंगटा । शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जुब्बल क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल में 1 करोड़ 43 लाख रुपए से निर्मित होने वाले प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया और 43 लाख रुपए से निर्मित इंडोर बैडमिंटन हाॅल का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल से होनहार विद्यार्थियों ने शिक्षा ग्रहण की है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल, उच्चतम न्यायालय में पूर्व में रहे न्यायधीश लोकेश्वर सिंह पांटा व मुख्य न्यायधीश रहे भवानी सिंह ठाकुर प्रमुख है। उन्होंने बताया कि राज्य की साक्षरता दर 85 प्रतिशत है और वर्तमान राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि राज्य में शिक्षा को अव्वल पायदान पर लाया जा सके। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य पिताम्बर पिरटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने जुब्बल स्टेडियम में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग के सामान विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि घरद्वार पर दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने पर वर्तमान राज्य सरकार बल देगी, ताकि स्थानीय युवाओं को आईटीआई जुब्बल, टिक्कर, कोटखाई व अटल बिहारी वाजपेयी तकनीकी संस्थान प्रगतिनगर में आधुनिक ट्रेड व कोर्स उपलब्ध करवाए जा सके, ताकि युवा पीढ़ी वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में रोजगार के साधन व उद्यमिता में अपना भविष्य बना सके। उन्होंने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से बहुल क्षेत्र होने की वजह से बागवानी पर जोर दिया जाएगा और नवीनतम तकनीकों से लघु एवं सीमांत बागवानों को जागरूक किया जाएगा, ताकि उनकी आय में वृद्धि संभव हो सके। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कुदरत की असीम कृपा है तथा पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को विकसित किया जाएगा, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके और वे आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो सके। इससे पूर्व जुब्बल-नावर-कोटखाई कांग्रेस मण्डलाध्यक्ष मोतीलाल देरटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उनके समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगा-रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया और उपस्थित लोगों का समा बांधा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने जनसमस्याएं भी सुनी और उनका त्वरित निवारण भी किया। शिक्षा मंत्री ने इससे पूर्व नागरिक अस्पताल जुब्ब्ल का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने जुब्बल स्टेडियम में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिलाओं को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कुशल मुंगटा, उपमण्डलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान, डीएसपी रोहडू चमन शर्मा, बीडीओ जुब्बल करण सिंह, उप-निदेशक बागवानी केएस वर्मा व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
कुमारसेन के प्रेमनगर गांव में बगीचे में लटका हुआ था गुब्बारा बच्चों ने गुब्बारे को देखा और पेड़ से उतारकर इससे खेलने लगे सूचना मिलते ही कुमारसैन पुलिस थाने से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजधानी शिमला के उपमंडल कुमार सैन में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है। प्राथमिक जांच में यह गुब्बारा पाकिस्तान का लग रहा है, पुलिस मामले में जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारसैन के प्रेमनगर गांव में बगीचे में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिला है, जिसके बाद बगीचे के मालिक रवि मेहता ने इसकी सूचना पुलिस थाना कुमारसैन को दी। पुलिस ने गुब्बारे को अपने में कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि कुमारसैन के ग्राम पंचायत मलेंडी के प्रेमनगर गांव में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिलने की सूचना पुलिस मिली। रवि मेहता ने बताया की उसके बगीचे में एक पाकिस्तानी गुबारा मिला है। रवि मेहता ने बताया इस गुब्बारे से बच्चें खेल रहे थे। जब बच्चों से गुबारा कहा से मिला पूछा तो बताया कि ये गुबारा सेब के पेड़ में लटका था, जिसके बाद बच्चों ने पेड़ से गुब्बारे को निकाल कर उसके साथ खेलना शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही कुमारसैन पुलिस थाने से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई, जहां पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। अब पुलिस ये गुब्बारा कहा से यहा पहुचा है, इसकी छानबीन शुरू कर दी है।
प्रवीन कुमार। पालमपुर उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांबा की हल्दरा आंगनबाड़ी में "निक्षय" के तहत एक जागरुकता कैंप लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता हैल्थ वैल्नैस सेंटर सपड़ुल की सीएचओ नेहा शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि निक्षय दो शब्दों के मिश्रण से बना है, नि व क्षय मतलब टीबी का उन्मूलन, यह एक वेब सक्षम एप्लिकेशन है, जो सभी संबंधितों द्वारा टीबी रोगियों के डेटा तक सार्वभौमिक पहुंच की निगरानी की सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने महिलाओं को बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जिसका कीटाणु पीड़ित व्यक्ति के खांसने, थूकने से निकलता है। वह हवा के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करता है। इस रोग का समय पर उपचार न होने पर यह जानलेवा हो सकता है व संबंधियों को भी संक्रमित कर सकता है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति निरंतर उपचार ले रहा हो, तो दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करने की संभावना कम हो जाती है और रोगी ठीक भी हो जाता है। दो सप्ताह से अधिक खांसी, व बुखार होना, बलगम के साथ खून आना, रात को पसीना आना, वजन कम होना, गर्दन में गांठे होना इस रोग के मुख्य लक्षण हैं। इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने महिलाओं को कुष्ठ रोग के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीर पर कोई भी दाग या धब्बा जो हल्के रंग का या तांबिया रंग का हो, चमड़ी के रंग में बदलाव हुआ हो या शरीर के किसी भी भाग में सुन्नापन हो वह कुष्ठ रोग हो सकता है। इस रोग के उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए। इस कार्यक्रम में आशा वर्कर बिंता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी देवी, रेणु देवी, ग्रामीण महिलाएं सुषमा, ज्योति, निम्मो कंचना, नीलम बिक्रमा देवी, रीता देवी, सिमरो देवी, सलोचना देवी, मानसी व मिन्नी आदि उपस्थित रहीं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर आगरा में ताज महोत्सव हो रहा हैं, जहां पूरे भारत से माडल और डिज़ाइनर पंहुचे हुए हैं। ताज महोत्सव में पूरे भारत से मॉडल पहुंचे हुए हैं, हिमाचल की तरफ से लद्दाखी ड्रेस पहन कर राखी हिमाचल को प्रस्तुत कर रही हैं। राखी उपमंडल जयसिंहपुर के तहत गांव तिनबड़ से हैं और मॉडलिंग राखी का शौक है। आपको बता दें कि ताज महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष 18 से 27 फरवरी तक आगरा में किया जाता है। ये 10 दिवसीय कार्यक्रम होता है, जिसमें कई तरह के कार्यक्रम शामिल किए जाते हैं। ताज महोत्सव की स्थापना 1992 में की गई थी। यह 10 दिवसीय उत्सव है, जो भारतीय संस्कृति, कला और शिल्प, संगीत के साथ-साथ नृत्य रूपों को प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है और देश की जीवंत और प्रेरक परंपराओं और संस्कृतियों को महिमामंडित करने के लिए यहां बहुत कुछ है। यह कार्यक्रम देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की शुरू मनीष ठाकुर । फतेहपुर पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत सुनेट के साथ लगती सुनेट खड्ड में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन आया है। पंचायत प्रधान अंकुश कुमार ने बताया उन्हें सुबह करीब साढे़ सात बजे फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि सुनेट खड्ड में एक युवक का शव पड़ा है, जिस पर तुरंत फतेहपुर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, उन्होंने बताया मृतक युवक प्रदीप कुमार पुत्र रजिंदर सिंह समीप ही के गांव सुनेट का रहने वाला था, जो कि एक गरीब परिवार से संबंध रखता था। उन्होंने सरकार से उक्त परिवार की आर्थिक मदद को अपील की है। वहीं, मृतक युवक के दादा व अन्य परिजनों ने समीप ही रह रहे सांसी समुदाय के लोगों को युवक की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सूत्रों की माने तो समीप ही रह रहे सांसी समुदाय के लोग कच्ची शराब (लाहण) का कारोबार करते हैं, जहां पर कच्ची शराब लाहण के शौकीन लोग नजदीक के क्या दूर-दूर के लोग भी पहुंचते हैं। अब युवक की मौत कैसे हुई है, यह तो पोस्टमाटर्म की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इतना तो तय है कि क्षेत्र में कच्ची शराब (लाहण) का कारोबार काफी फलफूल रहा है। वहीं, सांसी समुदाय की महिला ममता का कहना है, वाे पिछले लंबे समय से जहां पर रह रहे हैं, लेकिन वाे किसी को नुकसान पहुंचाएं ऐसा वाे सोच भी नहीं सकते हैं। वहीं, जिला पुलिस प्रमुख नूरपुर अशोक रत्न का कहना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया मृतक के परिजनों द्बारा लगाए जा रहे आरोपो की भी जांच की जाएगी। बताया इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विनायक ठाकुर । संसारपुर टैरस उपकेंद्र संसारपुर टैरस में 66 केवी उपकरणों की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव के चलते मंगलवार काे विद्युत आपूर्ति सुबह 10.00 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। सहायक अभियंता उपकेंद्र देहरा के सहायक अभियंता ई. शांति भूषण ने बताया कि इस दौरान 66 केवी उपकेंद्र संसारपुर टैरस के अंतर्गत पड़ते औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस फेस-1 व फेस-2 दीपक इंटरनेशनल, गोयल फरनेस, प्रीमियम एल्कोवेब, शंकर बोर्ड व आसपास के गांवों संसारपुर टैरस, कस्बा कोटला, स्यूलखडड आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत सब्जी मंडी गंजू दा बाग में राकेश कुमार उर्फ बादशाह निवासी वार्ड-1 देवी तालाब डाकघर व तहसील ज्वालामुखी से 3.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी/देहरा विशाल वर्मा ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत बणी में तीखे मोड़ पर एक कार असंतुलित होकर 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं है, परंतु कार का काफी नुकसान हुआ है। बता दें कि कार (HP-46-3421), जिसमें 3 युवक स्वार थे की अचानक बणी गांव के पास आकर कार गहरी खाई में लुड़क गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल की पहचान रणजीत धीमान (24) पुत्र प्रताप सिंह ज्वाली गांव पट्टे दी हटिया का निवासी है। कार में सवार तीनों युवक रक्कड़ की ओर से आ रहे थे कि बणी के समीप उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हाे गई। हादसा इतना भयानक था कि वहां आस-पास लोगों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी कार सवार को बाहर निकाला गया। वहीं, घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा लेकर जाया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। रक्कड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कृषि उत्पादों का गुणवत्ता युक्त होना आवश्यक: प्रो. चंद्र कुमार फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने केरल राज्य के तिरूवंतपुरम में ‘कृषि में आय अर्जन के लिए मूल्यवर्धन’ (वैगा-2023) विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मूल्यवर्धन विभिन्न गतिविधियों की एक श्रृंखला है, जो एक उत्पाद को खेत से उपभोक्ता तक लाने में शामिल होती है। इसमें उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और वितरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक मूल्य श्रृंखला विकसित करके, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि किसानों को उनके उत्पादों के उचित दाम मिलें और उपभोक्ताओं की उच्च गुणवत्ता वाले, स्थानीय रूप से उगाए खाद्य पदार्थों तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने के लिए खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों और उद्यमियों को वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करके ग्रेडिंग और पैकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई पहल की हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अनुकूल जलवायु, समृद्ध मृदा और प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। प्रदेश में अनाज, बेमौसमी सब्जियां, फल, दालें, बाजरा और विदेशी सब्जियों सहित विभिन्न प्रकार की फसलों के उत्पादन के लिए एक उपयुक्त परिवेश विद्यमान है। राज्य देश में सेब और अन्य समशीतोष्ण फलों जैसे खुमानी, चेरी, आड़ू, नाशपाती के प्रमुख उत्पादकों में से एक है और इन समशीतोष्ण फलों विशेष रूप से सेब और अन्य बेमौसमी सब्जियों, टमाटर, लहसुन और अदरक के उत्पादन के कारण राष्ट्रीय बाजार में एक विशेष स्थान रखता है। हिमाचल प्रदेश मशरूम के उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश, कांगड़ा घाटी में उगाई जाने वाली ‘कांगड़ा चाय’ के लिए भी प्रसिद्ध है। कांगड़ा चाय अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों और बेहतरीन स्वाद के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है। यह वर्ष 2005 से भौगोलिक संकेतकों की प्रतिष्ठित सूची में भी शामिल है। प्रदेश में मक्का की खेती व्यापक रूप से की जाती है। हिमाचल प्रदेश बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। यहां विशेष रूप से टमाटर, लहसुन, अदरक, बाजरा, दालें, मिर्च, शिमला मिर्च, बीन्स, खीरे और लगभग सभी प्रकार की सब्जियां भी उगाई जाती हैं। राज्य में लगभग 18.50 लाख मीट्रिक टन सब्जियों का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने लागत कम करने, मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार, पर्यावरण प्रदूषण को कम करने और उपभोक्ताओं के लिए रसायन मुक्त स्वस्थ खाद्यान्नों का उत्पादन करने के लिए वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती की पहल की। वर्तमान में 9.97 लाख किसानों में से लगभग 1.5 लाख किसानों ने लगभग 16684 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती शुरू कर दी है और इसके उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जैविक खेती को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों की क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए राज्य को ग्रेडिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, आदर्श भंडारण और कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाओं के माध्यम से इन फसलों की गुणवत्ता स्वाद और पोषण मूल्य को बढ़ाकर मूल्यवर्धन पर ध्यान केंद्रीत कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र खराब होने वाली उपज के लिए प्रशीतित वैन, आपूर्ति श्रृंखला और विपणन को मजबूत करने पर भी बल दिया जा रहा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, सिक्किम के कृषि मंत्री लोक नाथ शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री तागे ताकी और देश के विभिन्न राज्यों के नेताओं ने भी कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला सकोह में आज विनोद कुमार निवासी वार्ड-09, सकोह तहसील धर्मशाला ज़िला कांगड़ा (हि.प्र.) की दुकान से 4,500 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 39-1(A) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी में विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिमाचल प्रांत धर्म रक्षक का अभ्यास वर्ग की बैठक प्रांत धर्म रक्षक सह प्रमुख रूप लाल की अध्यक्षता में अग्रवाल सराय में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ओम के उच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रांत धर्म रक्षक सह प्रमुख रूप लाल ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सर्व धर्म वापसी अभियान को और भी तेज करेगी। उन्होंने कहा कि जो समुदाय अपने रीति-रिवाजों और संस्कारों को छोड़कर दूसरे धर्म के रीति रिवाजों और संस्कारों को अपनाता है, उस समुदाय का नामोनिशान तक मिट जाता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोग भी सनातन धर्म में गहरी आस्था रख रहे हैं। उन्होंने हवन यज्ञ में आम की लकड़ी के महत्व को समझाते हुए कहा कि विदेशी वैज्ञानिक भी हवन यज्ञ पर शोध कर प्रमाणित कर चुके हैं कि उक्त हवन यज्ञ करने से किटाणुओं का नाश होता है। वहीं, घर का वातावरण भी शुद्ध और साफ होता है। हवन यज्ञ करने से नई ऊर्जा का संचार भी होता है। सनातनियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि आज इंग्लैड, इटली, फ्रांस, अमेरिका व जापान जैसे विकसित देश भी हमारी हिंदू संस्कृति और सनातनी पद्धति को अपनाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भगवा रंग बलिदान का प्रतीक है। इसलिए सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग इस भगवा को गले में धारण करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मुख्य उद्देश्य ऐसे कार्यकर्ता तैयार करना है, जो कि देश और धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे। इस अवसर पर प्रांत धर्म रक्षक सह प्रमुख रूप लाल, प्रांत बिरादरी प्रमुख चिरंजी लाल, रामपाल शर्मा धर्म रक्षक प्रखंड भवारना, राजेश चौधरी धर्म रक्षक प्रखंड ज्वालाजी, देशराज भाटिया विशेष सम्पर्क प्रमुख जिला देहरा, सतपाल सिंह धर्म रक्षक प्रखंड ज्वाली, भूपिंदर सिंह धर्म रक्षक प्रखंड फतेहपुर व रमन शर्मा धर्म रक्षक प्रखंड इंदौरा आदि मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी उपमंडल के तहत भड़ोली स्थित शिवा अकादमी भरौली के सौजन्य से रविवार को ड्रग फ्री फिट हिमाचल मेगारन मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के तमाम बच्चों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवम भाजपा नेता रविंद्र रवि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अकादमी संचालक नवतेज सिंह ने बताया कि लड़कों के लिए इस मैराथन में 12 किलोमीटर व लड़कियों के लिए 6 किलोमीटर आयोजन किया गया वहीं, विजेता खिलाड़ियों को समानित भी किया गया है। वहीं, कार्यक्रम के मुख्यातिथि रविंद्र रवि ने कहा कि हिमाचल में बच्चों को नशे जैसी गंदी आदतों से दूर रखने लिए ऐसी मैराथन का आयोजन क्षेत्र भर में होता रहना चाहिए। यही नहीं इससे एक अच्छा संदेश भी जाता है। इसके अलावा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी यह मैराथन विशेष भूमिका अदा करती है।
विनायक ठाकुर । परागपुर सत्य साईं सेवा समिति परागपुर के सौजन्य से रविवार को स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र भर के कई गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 5:00 बजे सत्य साईं सेवा समिति द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, उसके बाद 9:00 से 10:00 बजे तक भजन का आयोजन किया गया। भजन के पश्चात ब्लड बैंक टांडा से आए डॉक्टरों व नर्सों की टीम ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सत्य साईं सेवा समिति के जिलाध्यक्ष शशि भूषण शर्मा ने बताया कि इस रकदान शिविर का आयोजन समिति द्वारा हर वर्ष परागपुर में इसी माह किया जाता है। रविवार को हुए इस शिविर के दौरान 86 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। इस अवसर पर साई सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य कुसुम वालिया, अनीश शर्मा, तिलक राज शर्मा, नीलू शर्मा व पवना देवी सहित समिति के युवा वर्ग से अनुराग सूद, राजिंद्र कुमार, अमित वालिया, विवेक राणा, श्याम मुरारी, आशीष व गौरव आदि मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के शतरंज खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके लिए जिला शतरंज संघ के पधाधिकारी ने प्रशंशा व्यक्त की है। शंगरूर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय अमच्योर शतरंज प्रतियोगिता में अर्णव रजनीश शर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में उसमे 1700 से कम रेटिंग की प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष से आए 172 खिलाड़ियों में 15वां स्थान हासिल करके अपने प्रदेश और जिला कांगड़ा का नाम रोशन किया। वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्तरीय रैपिड चैस टूर्नामेंट में 12 वर्षीय केशव सूद का प्रदर्शन भी शानदार रहा।ये प्रतियोगिता जम्मू में आयोजित की गई। उसने इस टूर्नामेंट में 6 अंक लेकर सबको चौंका दिया। उसने अपनी रेटिंग में 208अंको का सुधार किया। जिला शतरंज संघ कांगड़ा के प्रधान कुलवंत राणा, मुख्य सलाहकार परवीन शर्मा, सचिव जगदीश चंदेल, वित्त सचिव सतविंदर मान और प्रेस सचिव बिभु शर्मा ने इन खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा मैराथन में हजारों लोगो ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की मैराथन में पहुंचे मुख्यातिथि एरिया कमांडर ब्रिगेडियर संदीप एस शारदा एसएम, विएसएम ने हरी झंडी दिखाते हुए मैराथन की शुरुआत की गई, जिसमे दर्जनों सैन्य अधिकारियों ने भाग लेते हुए मैराथन की शोभा बढाई और युवाओं का साथ दिया। भारतीय सेना द्वारा पठानकोट के पंगोली चोक में मैरथान 2023 का आगाज किया गया। मैराथन को तीन चरणों में बांटा गया, जिसमें प्रथम चरण में 21 किलोमीटर दौड़, दूसरे चरण में 10 किलोमीटर दौड़ और तीसरे चरण में 5 किलोमीटर दौड़ करवाई गई। इस मैराथन में क्षेत्र के हजारों युवाओं बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों और सेना के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैराथन में 21 सब एरिया के ब्रिगेडियर सहित दर्जनों सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया मैराथन पंगोली चाैक से होते हुए ममून कैंट से वापस पांगोली चोक खेल मैदान में पहुंची। मैराथन में बच्चों, महिआलों और बुजूर्गों का हौसला देखते ही बन रहा था। मैराथन में 21 किलोमीटर दौड़ में पुरषों में प्रथम प्रिंस कुमार, द्विस्तीय सोनू तोमर, तृतीय हरजोधवीर, महिलाओं में प्रथम सोनिका, द्वितीय प्रिंसी व तृतीय सुरेखा। ड्रीम दौड़ में एबोव 18 वर्षीय, में प्रथम बाधो दादरी हरियाणा, द्वितीय, सरिता देवी वैष्णो कॉलेज, तृतीय अनिता सिरोही पठानकोट तथा अंडर 18 वर्षीय में प्रथम यशिका सूद, द्वितीय रजनी बाला, तृतीय नंदनी दोनों पठानकोट, दस किलोमीटर दौड़ मेंं प्रथम मखवाना मयूर, द्वितीय धनंजय, पांच किलोमीटर 18 वर्षीय पुरुष में प्रथम मुन्ना यादव, द्वितीय बंटी खजुरिया, तृतीय प्रिंस पठानिया तथा पांच किलोमीटर अंडर 18 वर्षीय पुरुषों में प्रथम वंशदीप, द्वितीय वंश शर्मा, तृतीय, खुशदीप सिंह विजेता रहे। ब्रिगेडियर शारदा ने अपने संदेश में कहा की मैराथन का मकसद स्वस्थ सेहत और लोगो को नशे से दूर और उनके दुष्प्रभावों से प्रेरित करने का था। उन्होंने कहा की पूरा देश फिटनेस और नशे से दूर रहे उसी कों देखते हुए पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है, जिसमें सिविल, डिफेंस, सब एकजुट होकर दोड़ रहे हैं। उन्होंने संदेश देते हुए कहा की भारतीय सेना का एक मोटो है राष्ट्र सर्वोपरि जिसकी सुरक्षा, एकता व अखंडता को बरकरार रखना, जिसके लिए भारतीय सेना हमेशा तैयार है। मैराथन में अलग-अलग स्टाल लगाए गए, जिसमें लोगों के खानपान से लेकर वाहनों दोपहिया वाहनों और घरों में उपयोग होने वाले समान की नुमाइश लगाई गई, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर लगाए स्टाल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
प्रदेश वूल फेडरेशन ने पशुपालकों की आर्थिकी को किया सुदृढ़ फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश में भेड़ पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका का अभिन्न अंग है। प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों ने कृषि के साथ-साथ भेड़ पालन को अपनाकर अपनी आमदनी में वृद्धि की है। राज्य के ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के किसानों के लिए भेड़ पालन जीवनयापन का प्रमुख जरिया है। प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा गाय और भैंस के दूध तथा गाय के गोबर इत्यादि की खरीद के लिए हाल ही में लिए गए किसान हितैषी निर्णयों में इसकी स्पष्ट झलक देखने को मिल रही है। अब भेड़ पालकों को लाभान्वित करने के लिए भी विभिन्न उपायों पर कार्य किया जा रहा है। राज्य में प्रमुख रूप से गद्दी और रामपुर बुशहरी नस्ल का पालन किया जाता है। गद्दी नस्ल की भेड़ चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और मंडी, जबकि रामपुर बुशहरी नस्ल किन्नौर, रामपुर और शिमला में पाई जाती है। राज्य में वर्ष 2019 में की गई पशुधन गणना के अनुसार राज्य में कुल 7,91,345 भेड़ें हैं, जिसमें विदेशी नस्ल की संख्या 72821 है और स्वदेशी नस्ल की 7,18,524 भेंड़ें हैं। भेड़पालक ऊन, पशु, मांस, खाद और दूध इत्यादि उत्पादों की बिक्री के माध्यम से आय अर्जित करते हैं। भेड़पालकों के हितों की रक्षा के लिए राज्य की शीर्ष सहकारी संस्था हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। तकनीकी और यांत्रिक उपकरणों के माध्यम से भेड़ की ऊन निकालने की सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ भेड़पालकों से ऊन की खरीद के लिए 133.39 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड भी बनाया गया है। बाजार को ध्यान में रखते हुए ऊन का 125 से 150 मीट्रिक टन प्रापण किया जाता है। इसके लिए भेड़ पालकों को मौके पर भुगतान भी किया जाता है। हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में कुल 15.50 लाख किलोग्राम ऊन का उत्पादन किया जाता है, जिसके आधार पर प्रति भेड़ लगभग 1.9 किलोग्राम का उत्पादन होता है। सफेद ऊन की दर 71.50 रुपए प्रति किलोग्राम से लेकर 34.10 रुपए प्रति किलोग्राम और काली ऊन 45 रुपए प्रति किलोग्राम से 25.50 रुपए प्रति किलोग्राम है। हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन भेड़पालकों को भेड़ों की क्रॉस-ब्रीडिंग प्रक्रिया अपनाने और वस्त्र उद्योग की मांग के अनुसार परिधान निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली ऊन उत्पादित करने के लिए के लिए प्रेरित करती है। हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन राज्य के भेड़ पालकों को 11 रुपए से 13 रुपए प्रति भेड़ तक की रियायती दरों पर उपकरणों द्वारा भेड़ की ऊन निकालने की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। उपकरणों के माध्यम से भेड़ की ऊन निकालने से समय की बचत होने के साथ यह पशु के स्वास्थ्य के अनुकूल भी होती है। यह सुविधा प्रशिक्षित और अनुभवी भेड़पालकों की मदद से प्रदान की जा रही है। गुणवत्ता के लिहाज से विशिष्ट पहचान रखने वाली हिमाचली ऊन की मांग बाज़ारों में निरंतर बढ़ रही है। हिमाचली ऊन प्रदेश के विभिन्न भागों के साथ-साथ पश्चिमी बाजारों की आवश्यकताओं को भी पूरा कर रही है। प्रदेश के निजी हितधारक भी राज्य के कुछ हिस्सों में हिमाचली ऊन के जैविक प्रमाणन और अन्य प्रमाणन जैसे आर.डब्ल्यू.एस. (रिस्पॉन्सिबल वूल स्टैंडर्ड्स) में निवेश कर रहे हैं। चंबा जिला के होली के गांव देओल के प्रगतिशील भेड़पालक जय सिंह ने बताया कि वह वूल फेडरेशन को लगभग 900 से 1000 किलोग्राम क्रॉसब्रीड ऊन 85.80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से विक्रय करते हैं। वूलफेड की ऊन निकालने की टीमें भरमौर में उनकी भेड़ों की ऊन निकालने में मदद करती है। फेडरेशन के सहयोग से वह 800 भेड़ों के झुंड को सफलतापूर्वक पालने में सफल हुए हैं। पारंपरिक रूप से ऊन निकालने वाले लोग बहुत कम रह गए हैं और वे प्रति भेड़ 25 रुपए से 30 रुपए शुल्क लेते हैं। कांगड़ा जिला के छोटा भंगाल के भेड़ पालक मोहिंदर ठाकुर ने बताया कि वह सर्दियों में अपने लगभग 300 भेड़ों के झुंड के साथ नालागढ़ के पास रामशहर चले जाते हैं। फेडरेशन उन्हें रामशहर के पास जंगल में भेड़ की ऊन निकालने की सुविधा प्रदान करता है और नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित करती है, जिससे उनकी समस्याओं के निवारण के लिए स्थानीय पशु चिकित्सकों से परामर्श और प्रशासन से आवश्यक सहायता भी प्राप्त होती है। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप आज राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था निरंतर आगे बढ़ रही है और इससे समाज के सभी वर्गों तथा दूरदराज क्षेत्रों का समान विकास भी सुनिश्चित हो रहा है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी से मशहूर भजन गायक सौरव शर्मा का नया भजन 'रत्नो दा लाल निक्का जेहा' रविवार को रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग को म्यूजिक सिप्पी स्टूडियो शाहपुर ने दिया है, जबकि वीडियो डायरेक्टर मनीष ठकराल है। लिरिक्स रमन वर्मा के हैं, आर्टिस्ट शुभम है। हाल ही में सौरव शर्मा का 'घर मेरा नीका का जया' सॉन्ग को देखने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और वह एक मिलियन से भी आगे जा पहुंचा है। इससे पहले गायक सौरव शर्मा के 'लक मटकांदी तेरियां रमजां' सहित एक दर्जन म्यूजिक वीडियो बाजार में आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का तगड़ा रिस्पांस मिला है। सौरव शर्मा जिला कांगड़ा ही नहीं, बल्कि हिमाचल की शान हैं। धार्मिक कार्यक्रमों का मंच सौरव शर्मा के गायन के बिना अधूरा है। जिला कांगड़ा के किसी गांव में जागरण की बात हो या फिर हिमाचल प्रदेश के बड़े मंच पर कार्यक्रम हो सौरव शर्मा के भजनों को सुनने का मौका लोगों को मिलता है। अब लोग इनके भजनों के मुरीद हो गए हैं। आलम यह है कि सौरव का कोई भी म्यूजिक वीडियो मार्केट में आता है, तो तगड़ा रिस्पांस उन्हें मिलता है। भविष्य में भी कांगड़ा का नाम ऊंचा करने में सौरव शर्मा का प्रयास जारी रहेगा। वे कहते हैं कि मां के आशीर्वाद से ही उन्हें यह मौका मिला है और वह पूरी शिद्दत के साथ इसे निभा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से समीरपुर के बूथ नंबर 7 पर सुनी मन की बात मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर ऑल इंडिया रेडियो के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात, जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात रखते हैं, का आयोजन आज रविवार को भी हुआ। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र के समीरपुर में बूथ नंबर-7 में माध्यम से जुड़कर मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। गौर रहे कि मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने खिलौनों से लेकर खेलों तक मन की बात की। यह मन की बात कार्यक्रम का 98वां एपिसोड था। कार्यक्रम का आयोजन महीने के आखिरी रविवार को किया जाता है। मोदी ने वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ होली मनाने का भी आग्रह आमजन से किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'मन की बात' को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं। वैसे ही, समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा है और अनुभव किया है और इसे स्वीकार भी किया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों एवं आमजन को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने एवं लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस दौरान जिला भाजपा के महामंत्री अभय वीर सिंह, लवली समीरपुर पंचायत के प्रधान, चंद्रमोहन ग्राम केंद्र अध्यक्ष, हेमराज बूथ अध्यक्ष, वीर सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।
शिवांशु शुक्ला । धर्मशाला हिमाचल प्रदेश को देव भूमि होने के साथ-साथ वीर भूमि होने का भी सौभाग्य प्राप्त है। पर्यटन की दृष्टि से यहां आने वाले सैलानियों को क्षेत्र के बलिदानी वीरों की शौर्य गाथा से भी परिचित करवाना चाहिए। धर्मशाला के मैक्लोड़गंज मार्ग में स्थित ब्रिगेडियर शेर जंग थापा पार्क का उद्घाटन करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। डीसी ने कहा कि हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि ‘हीरो ऑफ स्कर्दू’ नाम से विख्यात ब्रिगेडियर शेर जंग थापा का संबंध धर्मशाला से था। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर शेर जंग थापा के नाम पर स्थापित इस पार्क को और अधिक गरिमापूर्ण बनाने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा इसका स्तरोन्नयन और सौंदर्यीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि 25 फ़रवरी को ब्रिगेडियर शेर जंग थापा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर आज उन्होंने इस पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क से यहां आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को ब्रिगेडियर शेर जंग थापा की शौर्य गाथा के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ युवा पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरणा लेगी। पर्यटन के साथ मिलेगी इतिहास की जानकारी डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन नये आयामों की ओर भी सोच रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट इस दिशा में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के वीरों को दो परमवीर चक्र के साथ सैंकड़ों वीरता पुरस्कार मिलने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इन बलिदानी वीरों के इतिहास और उनकी शौर्य गाथाओं को अंकित करने से पर्यटन के साथ इतिहास की जानकारी भी लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कार्य करते हुए इस पार्क का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में भी भारत के युद्ध इतिहास और उससे संबंधित इतिहास की जानकारियां उपलब्ध करवायी गई हैं। उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से जहां जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं लोग अपने बलिदानियों के इतिहास से परिचित हो पायेंगे। कौन थे ब्रिगेडियर शेर जंग थापा बता दें, 1947 में जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के आक्रमण के समय कांगड़ा के वीर मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान के बाद उन्हें परमवीर चक्र से सुशोभित किया गया था। उसी समय कांगड़ा के एक अन्य वीर सकर्दू की पहाड़ियों पर पाकिस्तान को चुनौती देने का कार्य कर रहे थे। कांगड़ा के वे वीर धर्मशाला के ब्रिगेडियर शेर जंग थापा थे। पाकिस्तानी सेना से घिरे होने के बावजूद पाकिस्तान लगभग दस महीनों तक सकर्दू पर कब्जा नहीं कर पाया था। स्कर्दू आज पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर में है। ब्रिगेडियर शेर जंग थापा के नेतृत्व में सकर्दू पर अगस्त 1948 तक तिरंगा फैहराता रहा। अपने पास उपलब्ध भोजन और हथियार की आख़िरी रसद तक उन्होंने पाकिस्तान को स्कर्दू पर क़ब्ज़ा नहीं करने दिया। ब्रिगेडियर शेर जंग थापा को बाद में महावीर चक्र से नवाजा गया था।
शिवांशु शुक्ला । धर्मशाला ऊना में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर वेतन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिताओं के विभिन्न आयु वर्ग में महिला एवं पुरुषों ने अपना जलवा वहां दिखाया और विजेता एवं उपविजेता रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने समस्त जिला कार्यकारिणी की तरफ से राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस वर्ष जिला कांगड़ा के मास्टर वेटरन खिलाड़ियों का ऊना में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा है और इस प्रतियोगिता से जिला कांगड़ा के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जो कि 19 से लेकर 26 मार्च तक गोवा में आयोजित की जा रही है, उसमें हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। पुरुष 35 आयु वर्ग के एकल एवं युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला से गौरव कपूर का चयन हुआ है। पुरुष 40 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला से हितेंद्र सैनी का चयन हुआ है। महिला 40 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में सरिता शर्मा एवं संतोष ठाकुर का चयन हुआ है। महिला 40 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में संजना कंवर एवं सरिता शर्मा का चयन हुआ है। महिला 45 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला से उर्वशी थापा का चयन हुआ है। मिश्रित 50 आयु वर्ग में संदीप ढींगरा एवं संजना कंवर का चयन हुआ है। महिला 50 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में संजना कंवर का चयन हुआ है। पुरुष 55 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला से सतपाल कपूर का चयन हुआ है। पुरुष 60 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला से संजीव रतन का चयन हुआ है। पुरुष 70 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला से ओंकार नाथ शरोत्री का चयन हुआ है। यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जो कि 19 मार्च से गोवा में आयोजित होने वाली है उसमें भाग लेंगे।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा संत निरंकारी मिशन की शाखा छन्नी-डमटाल और इंदपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पर सतगुरु सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के सानिध्य में आज स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान के तहत सफाई अभियान का आयोजन किया। इस सफाई अभियान में निरंकारी भवन शाखा छन्नी-डमटाल और इंदपुर के 360 सेवदारों ने भाग लिया। इस विशाल सफाई अभियान का शुभारंभ प्रधान इंदपुर पंचायत नवदीप कौर ने किया। जानकारी देते हुए संयोजक छन्नी-डमटाल डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि सतगुरु माताजी के आदेशानुसार स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के तहत आज 360 सेवदारों ने इंदपुर, भोजपुर, डमटाल, छन्नी में स्थित प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ-सफाई की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जल सरक्षण तथा उसके बचाव के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना और उन्हें क्रियान्वित सुचारु रूप देना है। वहीं, मिशन का इस परियोजना को चलाने का मुख्य उद्देश्य मुख्य जल निकायों की स्वछता एवं स्थानीय जनता के बीच जल सरक्षण के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आज प्राकृतिक जल स्त्रोतों का सफाई अभियान पुरे देश में लगभग एक हजार स्थानों के 730 शहरों, 27 राज्य और केंद्रीय शासित प्रदेशों में आयोजित किया गया है। इस मौका पर प्रधान घोड़न पंचायत राशपाल सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य इंदपुर जसविंदर सिंह, संचालक छन्नी-डमटाल जोगिंदर पाल, मुखी इंदपुर ब्रांच रमेश लाल, राकेश रोशन, जय करण, डॉ. योद्धराज व दर्शन कुमार सहित सैकड़ों निरंकारी अनुयायी उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा स्वच्छ जल स्वच्छ मन के चलते आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर पूरे भारतवर्ष के इस अभियान में आज कांगड़ा ब्रांच के सभी सेवा दल ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सेवादल के भाई बहनों ने गुप्त गंगा के पास अच्छर कुंड के स्त्रोतों की साफ-सफाई की व स्वच्छ पानी पीने के योग्य बनाया। इस अवसर पर सेवादल के भाई-बहनों ने बनेर नदी के आस-पास पड़ी गंदगी, कूड़ा-कचरा व अन्य स्थानों पर पड़े कचरे के ढेर को साफ करके एक स्वच्छता की मिशाल पेस की। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण तथा इसके बचाव हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रिया निबंधित रूप देना है। क्योंकि आज पूरे भारतवर्ष में माता सुदीक्षा महाराज और राज पिता के सानिध्य में पूरे देश में स्वच्छ मन, स्वच्छ जल का अभियान चला हुआ है, जिसमें लगभग भारत की सभी निरंकारी ब्रांचो में साफ सफाई का अभियान चलाया गया है। सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के वचन हैं की जल तो साफ हो गया परंतु मन तभी साफ होगा, जब संगत अपने मन को सतगुरु की दृष्टि में डाल कर अपना मन साफ करें, ताकि मन के अंदर कोई गंदगी न रहे इस निरंकारी मिशन का एक यही नारा है स्वच्छ जल स्वच्छ मन होना चाहिए। इस अवसर पर संयोजक महात्मा दीनानाथ प्रेस प्रवक्ता स्वरूप कुमार सेवा दल के अध्यक्ष विनीत कुमार तथा राजेश ब मदनलाल सहित कई महात्माओं ने इस सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ उपस्थित थीं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह को हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
दो कंबलों के बीच लपेटा गया था शव मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के गांव फलाई में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला का शव दो कंबल व एक बैड सीट के बीच लपेटा गया है। महीला का चेहरा इतना खराब कर दिया गया है की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि फलाई गांव में व्यास नदी के किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है, जिसकी उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच में है। आरएफएसएल की टीम द्वारा सब की शिनाख्त की गई। महिला का शव दो कंबल और एक बेडशीट के साथ पाया गया। महिला की हाइट लगभग 5 फुट 5 इंच है। महिला की दोनों बाजूएं टूटी हुई पाई गई हैं। महिला ने पर्पल रंग के सलवार सूट, सिल्वर कलर की एक अंगूठी, दोनों हाथों में कड़े और नाखूनों पर हरे रंग का नेल पॉलिश लगाया है। कुलदीप शर्मा ने बताया कि आसपास के थानों में जिला होशियारपुर व जिला पठानकोट में शव की शिनाख्त के लिए जानकारी भेज दी गई है। अगर आसपास के थानों में किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है, तो तुरंत इंदौरा थाना में संपर्क साधे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार कुनिहार के पास स्थित गांव लोहारा में आजकल आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत पुराण ज्ञानमयी कथा का आयोजन ज्ञान चंद एवं उनके परिवार के सदस्य कथा का आयोजन कर रहे हैं। इस ज्ञानमयी एवं पावक श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक आचार्य हरि महाराज ने अपने मुखारविंद से इस पावन कथा का रसास्वादन, अर्थानुभूति एवं आनंदानुभूति करवाते हुए उपस्थित सभी भक्तों को भगवान भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला के प्रसंग को बहुत ही मनमोहक एवं भावपूर्ण तरीके से सुनाया। कथावाचक ने व्यासगद्दी से प्रवचनों की बौछार और रसास्वादन करवाते हुए कहा भगवान विष्णुजी इस धरा पर धर्म की रक्षा के लिए एवं पापों को मिटाने के लिए समय-समय पर मानव रूप में जन्म लेते हैं। इसी के तहत भगवान विष्णुजी ने भी त्रेता युग में मथुरा में देवकी के गर्भ से वासुदेव के घर में बाल रूप में भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य उपस्थिति की अनुभूति सभी को अपने बाल्यावस्था से ही करा दी थी। उन्होंने त्रेता युग में फैली बुराइयों को जड़ से मिटाया एवं दुष्ट प्रवृत्ति से ओतप्रोत कंस का विनाश किया और इस धरा पर धर्म की स्थापना की। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा असीमित एवं अपरंपार है। भगवान का ना आदि का पता है ना अंत का। हमें भगवान को सदैव स्मरण रखना चाहिए और अच्छे कार्यों के प्रति प्रवृत्त रहना चाहिए। क्योंकि इस संसार के कण-कण में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि ईश्वर का एक रूप नहीं है, परंतु वह समस्त रूपों को अभीगृहित किए हुए। जब भगवान हमेशा हमारी और है, तो हमें किस से डरने की आवश्यकता नहीं है। जब हम भगवान श्री कृष्ण की इच्छा के सामने आत्मसमर्पण करते हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तब कृष्ण हमारी पग-पग पर रक्षा करते हैं। जैसे पलके हमारी आंखों की रक्षा करती है। एक बार जब हम कर्तापन की भावना को छोड़ देते हैं और उनके दिव्य हाथों में केवल मात्र हम यंत्र बन जाते हैं, तो हम पर अपनी कृपा अवश्य भगवान बरसाते हैं। हम अपने सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त करते हैं। कथा के दौरान सुबह सात बजे मूल पाठ प्रतिदिन एवं दोपहर एक से चार बजे तक प्रतिदिन कथा का आयोजन एवं उसके उपरांत सभी को नारायण सेवा के रूप में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में कुनिहार एवं आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग इस पावनमयी कथा में उपस्थित होकर के पुण्य के भागीदार बन रहे हैं और साथ ही उन्होंने सभी को इस मंगलकारी एवं पावन कथा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया।
पैसे न मिलने पर चाेराें ने बैंक के दस्तावेजाें काे लगाई आग मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला हमीरपुर की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा लंबलु में चोरों ने दिन-दहाड़े बैंक में चोरी करने का प्रयास किया। शातिर चोरों ने अपनी तरफ से बैंक को लूटने का पूरा प्लान तैयार किया था, लेकिन बैंक में पैसे न मिलने के कारण बैंक में रखे दस्तावेजों को ही चोरों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विभिन्न धाराओं पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नशे के लिए नशेड़ियों द्वारा बैंक को लूटना चाहा, लेकिन पैसे न मिलने के कारण उनको खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पैसे न मिलने पर चोरों ने बैंक में रखे दस्तावेजों को ही जला दिया। चोरों ने दीवार में होलकर के पैसे लूटने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कांगड़ा द्वारा 4 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन उपमंडल ज्वालामुखी के गीता भवन में किया जा रहा है। बताते चलें कि जिन दिव्यांगजनो के मेडिकल प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उनके मेडिकल भी यही बनाए जाएंगे, जिसके लिए UDID यूडीआईडी की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है तथा जिन दिव्यांगजनो को व्हील चेयर की आवश्यकता है। उसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र (200000), 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, डॉक्टर कि सलाह लिखित रूप में होना अनिवार्य है।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत ढलियारा के नजदीक सूरजपुर-ढलियारा मार्ग पर एक तीखे मोड़ पर गलत दिशा में जाकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही की इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, परंतु गाड़ी को भारी क्षति पहुंची है। सड़क पर दूसरी ओर अगर पेड़ न होता तो गाड़ी आगे गहरी गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था यह कार ढलियारा से डाडासीबा मार्ग पर जा रही थी और ड़ेही खड्ड के करीब एक मोड़ पर यह हादसा हो गया। गाड़ी में चालक व अन्य लोग बाल-बाल बचे। डाडासीबा से ढलियारा मार्ग पर प्रति दिन हादसे हो रहे हैं बीते दो दिन पहले आरा चौंक में बाइक चालक हादसे में घायल हो गया था।


















































