फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला के आईजीएमसी में स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांस प्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश व आई बैंक आईजीएमसी वीरवार को अंगदान व नेत्रदान के प्रति जागरूकता अभियान छेड़ा गया। इसमें सुपर स्पेशलिटी वर्ल्ड और कार्डियोलॉजी वार्ड के बाहर मरीजों के साथ आए तीमारदारों और स्टाफ को अंगदान के बारे में जानकारी दी गई। अस्पताल की मेट्रन हरिप्रिया ने जानकारी देते हुए कहा कि नेत्रदान कोई भी व्यक्ति कर सकता है, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, समुदाय या लिंग का हो। नेत्रदान करने और उसके बाद प्रत्यारोपण करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाती। आईजीएमसी का नेत्र बैंक 25 किलोमीटर के दायरे में घर पर हुई मृत्यु के बाद 6 घंटे के भीतर नेत्र एकत्रित करता है। मरने के बाद नेत्रदान करना दूसरों की जिंदगी में उजाला लेकर आता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सरकार की ओर से सोटो संस्था की स्थापना की गई है। यह संस्था प्रदेश में जगह-जगह जाकर लोगों में अंगदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करने में जुटी हुई है। देश में प्रतिदिन प्रत्येक 17 मिनट में एक मरीज ट्रांसप्लांट का इंतजार करते हुए जिंदगी से हाथ धो बैठता है। एक व्यक्ति जिसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष को स्वैच्छिक रूप से अपने करीबी रिश्तेदारों को देश के कानून व नियमों के दायरे में रहकर अंगदान कर सकता है। अंगदान एक महान कार्य है जो हमें मृत्यु के बाद कई जिंदगियां बचाने का अवसर देता है। अंगदान के संबंधित सही जानकारी व भ्रम होने की वजह से अधिकतर लोग अंगदान करने से पीछे हट जाते हैं। इसीलिए अगर लोगों में पहले से अंगदान को लेकर पर्याप्त जानकारी होगी, तभी ऐसे मौके जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। कार्यक्रम में सोटो की आईईसी मीडिया कंसलटेंट रामेश्वरी, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार और प्रोग्राम असिस्टेंट भारती कश्यप सहित अन्य स्टाफ नर्सें मौजूद रही।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में अगामी वार्षिक बजट में विधायक प्राथमिकता के निर्धारण के लिए आयोजित बैठक में भाग लिया। विधायक प्राथमिकता के तहत आशीष शर्मा ने अपने विधासभा क्षेत्र की प्रमुख प्राथमिकता हमीरपुर बस अड्डा सहित ताल में वेटरनरी कॉलेज खोलने, झगड़ियानी स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला खोलने, अणु को मल निकासी योजना से जोड़ने और हमीरपुर में शहीदी स्मारक बनाने सहित अन्य प्रस्ताव दिए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री इन योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाएंगे। विधायक ने कहा कि चार फ़रवरी को यशस्वी मुख्यमंत्री हमीरपुर के दौरे पर आएंगे। इस दौरान अपने हजारों समर्थकों की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुक्खू की सरकार से प्रसिद्ध इस सरकार के मुखिया का हमीरपुर का दौरा लोगों के लिए विकासात्मक योजनाओं से भरपूर् और सुख के क्षण देने वाला होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर विशाल जनसभा को संबाेधित करेंगे एवं विकास की सौगात हमीरपुर को देंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विधायक प्राथमकिता बैठक के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में जिला कांगड़ा और किन्नौर के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए गुड गवर्नमेंट का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों की प्राथमिकताएं बजट की दिशा तय करती हैं, ऐसे में सभी विधायक अपनी योजनाएं भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप प्रस्तावित करें और सरकार का सुशासन प्रदान करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं और योजनाओं के साथ-साथ अन्य सुझाव भी दें, सरकार उन पर विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की शिकायतों को प्रभावी ढंग से सुलझाने और कुशल प्रशासन प्रदान करने के लिए वर्तमान सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए सभी पक्षों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार इस दिशा में कड़े निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक परियोजनाओं की समय सीमा तय कर उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बड़े अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में और मद्द मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन से पानी की योजनाऐं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं, अधिकारी इस समस्या के समाधान के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करें और अगर पानी की योजना व स्रोत को नुकसान पहुंचता है, तो इस पर एफआईआर दर्ज करने का भी प्रावधान किया जाए। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने पंजाब की सीमा से लगे क्षेत्र में युवाओं को नशे से बचाने के लिए दृढ़ प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नूरपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे इंदौरा, फतेहपुर और ज्वाली क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पेयजल की तीन योजनाओं के निर्माण का प्रस्ताव किया। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने अपने क्षेत्र में ड्रग्स और अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसने का आग्रह किया। उन्होंने अपने क्षेत्र में 10 नए ट्यूबवैल लगाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने शाहनहर से छूटे क्षेत्र में किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने के लिए वितरण प्रणाली का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया। जसवां-प्रागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ने एफसीए और एफआरए स्वीकृतियों के मामलों में तेजी लाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार इस पर दृढ़ता से कार्य कर रही है और प्रक्रिया को समयबद्ध किया जा रहा है, जिसके लिए यूजर एजेंसी, डीएफओ और संबंधित जिलों के उपायुक्तों को उत्तरदायी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। फतेहपुर के विधायक भवानी सिह पठानिया ने ड्रग व खनन माफिया पर नियंत्रण के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और अधिक रोजगार सृजित करने तथा नशा निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने रैहन के पुलिस स्टेशन को स्तरोन्नत करने का आग्रह किया। विधानसभा क्षेत्र ज्वालाजी के विधायक संजय रत्न ने निर्माणाधीन योजनाओं को पूरा करने के लिए धन का प्रावधान करने का आग्रह किया, ताकि इन योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल सके। उन्होंने जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के मण्डल खोलने का प्रस्ताव किया। उन्होंने 51 पंचायतों के लिए सुराली में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने का प्रस्ताव किया। विधायक ने मझीण, लगडु और खुंडिया में बस स्टैंड और टीहरी में बहुतकनीकी महाविद्यालय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एडीबी की सहायता से ज्वालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाने का आग्रह किया। जयसिंहपुर के विधायक यादवेंद्र गोमा ने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचरुखी को स्तरोन्नत कर सीएचसी बनाया जाए। उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर में एचआरटीसी डिपो की आवश्यकता है और उसके लिए पर्याप्त आधारभूत ढांचा भी तैयार किया जाना चाहिए। विधानसभा क्षेत्र सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने संसाधन बढ़ाने व शानन परियोजना के लिए रोडमैप तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मिनी और माइक्रो हाइडल प्रोजेक्ट पर वाटर टैक्स के लिए नीति बनाने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने नगरोटा बगवां और कांगड़ा के बीच बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज को शीघ्र शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार हाईटैक अस्पताल के निर्माण की बात कही। उन्होंने बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने के लिए ठोस नीति बनाने, कूहलों और हैंडपंपों की मरम्मत करवाने का सुझाव दिया। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कर्मचारी चयन आयोग के कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग के कामकाज को निलंबित करने और पुरानी पेंशन को बहाल करने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने शाहपुर आईटीआई में रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू करने और बीडीओ कार्यालय के लिए नया भवन बनाने का प्रस्ताव किया। उन्होंने शाहपुर में जल शक्ति विभाग की योजनाओं का निर्माण शुरू करने और चंबी मैदान को विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में ईसीएचएस और सीएसडी कैंटीन खोलने के लिए भूमि हस्तांरित करने का भी सुझाव दिया। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने अमृत योजना के तहत धर्मशाला के कुछ वार्डों के लिए पानी की स्कीमें बनाने, मांझी और ट्यूलिप गार्डन से दो रोप-वे निर्माण का प्रस्ताव किया। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बैठक में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, वित्त सचिव अक्षय सूद, योजना सलाहकार डॉ. बासु सूद, प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
टीम ने किया ग्राम पंचायत बारीं में भूमि का निरीक्षण मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर टौणी देवी में मलिया कचरा प्रबंधन प्लांट शुरू करने के प्रयास तेज हो गए हैं, इसके लिए पंचायती राज विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत बारीं में भूमि का निरीक्षण किया तथा इसके लिए आगामी प्रक्रिया अमल में लाने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्लांट स्थापित करने के लिए आगामी कार्रवाई की जा सके। पंचायती राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश समन्वयक संजीव राणा ने जिला समन्वयक अनिल पटियाल, खंड समन्वयक सुजय कटोच के साथ ही ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर के साथ यहां का दौरा किया। स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश संयोजक संजीव राणा ने बताया कि आगामी समय में घर-घर में निर्मित शौचालय को खाली करने की समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। इसे सरकार चुनौती के रूप में ले रही है तथा इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रदेश भर में मलिय कचरा प्रबंधन को ठिकाने लगाने के लिए प्लांट लगाए जाएंगे। जिसमें जिला व ब्लाक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि बमसन खंड के लिए भी टौणी देवी में प्लांट लगाने की योजना बनाई जा रही है तथा इसके लिए ग्राम पंचायत बारी में भूमि देखी गई है। आगामी दिनों में सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिससे इस दिशा में आगे कदम बढ़ाया जा सके। अभी तक प्रदेश में किसी भी स्थान पर मलिक कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित नहीं हुआ हैं तथा अब इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वह सभी जिलों का भ्रमण कर जगह चिन्हित कर रहे हैं। इसी कड़ी में टौणी देवी की ग्राम पंचायत बारी में भी जगह देखी गई। बताया कि यह प्लांट बिल्कुल आधुनिक होगा तथा इससे किसी प्रकार की कोई किसी को असुविधा नहीं होगी। क्षेत्र को विशेष लाभ होगा तथा पंचायत को आगामी दिनों आय का साधन भी संयंत्र बनेगा। ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रदेश का पहला कचरा प्रबंधन संयंत्र ग्राम पंचायत बारी में स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बारी में स्थान भी देखा गया है। लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे तथा लोगों का सहयोग भी इसमें पंचायत को पहले की तरह मिलेगा, जिससे इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जा सके। पंचायत के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर है तथा आगामी दिनों में इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार व जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग विकास कार्यों के लिए मिल रहा है। कार्यों को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी टौणी देवी सिकंदर ने भी इस स्थान का निरीक्षण किया है तथा उन्होंने बताया कि यह प्लांट क्षेत्र के लिए लाभकारी साबित होगा। पंचायत को इसके लिए आगामी दिनों में विशेष प्रयास करने चाहिए। विकास खंड कार्यालय की ओर से पंचायत का पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता की अध्यक्षता में दस्त रोग प्रभावित क्षेत्रों शीला चौक, पासु और भटेहड़ का दौरा किया। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की दो रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है, जो कि घर-घर जाकर लोगों को दस्त रोग से कैसे बचा जा सकता है। इसके बारे में जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं तथा लोगों को दवाइयां ओ आर एस तथा जिककी गोलियां उपलब्ध करवा रही हैं। आने वाले कुछ दिनों तक यह गांव अंडर सर्विलेंस ही रहेंगे। इसके साथ साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा ने बताया की जिला कांगड़ा के सभी स्वास्थ्य खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारीयों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने स्वास्थ्य खंडों मे इस प्रकार की बीमारियों के लिए निगरानी बनाए रखें। इसके साथ साथ ब्लॉक आरआरटी टीम तथा संबंधित फील्ड स्टाफ बीमारी से संबंधित नए मामलों पर नजर रखते हुए हैं, तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी दें, ताकि जल्दी से जल्दी उचित कदम उठाया जा सके। आगे जानकारी देते हुए डिस्टिक सर्विलेंस ऑफिसर डॉ. तरुण सूद ने बताया कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोते रहे। ताजा खाना करें, भोजन को ढक कर रखें। आसपास की स्वच्छता पर ध्यान दें। दस्त लगने पर ओआरएस और जिंक का प्रयोग करें। खुले में शौच न करें। बासी भोजन का सेवन न करें। गंभीर लक्षण होने पर तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के साथ डिस्टिक सर्विलेंस ऑफीसर डॉ. तरुण सूद, बीएमओ तियारा डॉ. विवेक करोल, एमओ इंचार्ज पीएचसी दाड़ी डॉ. माहिल आदि मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर ग्राम पंचायत चौकी कंनकरी का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा से मिला और उन्होंने उनको गंदे पानी की सप्लाई के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर गांव वासियों ने ग्राम पंचायत के द्वारा पास रेजोल्यूशन की कॉपी भी पुष्पेंद्र वर्मा को सौंपी। जिसमें पंचायत की तरफ से विभाग को बार-बार इस तरह की गंदे पानी की सप्लाई के बारे में बताया, लेकिन इसका अभी तक कोई भी हल नहीं निकला। इसलिए गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा और डॉ. वर्मा ने तुरंत अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत करते हुए तुरंत इस तरह की सप्लाई को बंद कर के नए सिरे से साफ पेयजल की व्यवस्था करने के बारे में कहा, ताकि किसी तरह की कोई महामारी फैलने की गुंजाइश न हो। साथ में उन्होंने अधिकारियों से यह भी अनुरोध किया कि इस तरह की सप्लाई कैसे इस चौकी कंनकरी पंचायत में आ रही है, उसका भी तुरंत पता लगाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही से मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाया जाएगा, ताकि जिला हमीरपुर में शुद्ध पेयजल की सप्लाई हो सके और लोगों का जीवन सुरक्षित रहे। क्योंकि शुद्ध पेयजल हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और हमारी कांग्रेस सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।
और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के परियोजना प्रबंधन को दिए निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ उपमण्डल दण्डाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने आज श्रम अधिकारी तथा हिमाचल प्रदेश उर्जा निगम लिमेटिड के अधिकारियों के साथ शोगटोंग-करच्छम में चल रही जल विद्युत परियोजना कार्य में लगे कामगारों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा परियोजना प्रबंधन को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कहा। उन्होंने शोंगटोंग तथा रली में कामागारों के लिए बनाए गए अस्थाई आवासों का निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित कामगारों से सुविधाओं से संबंधित समस्याओं बारे जानकारी हासिल की। इस दौरान कुछ कामगारों ने मेहनताना देरी से मिलने की समस्या से उपमण्डल दंडाधिकारी को अवगत करवाया, जिस पर उन्होंने परियोजना प्रबंधन को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधन के अधिकारियों ने डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता को बताया कि शोंग-टोंग में कामगारों के लिए चार खंड में आवासीय सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें लगभग 200 कामगार रह रहे हैं। इसी प्रकार रली में भी दो खण्ड में आवासीय सुविधा कामगारों को उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि कामगारों को बिजली, पानी, मैस तथा शौचालय की उचित व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा रही है। उपमण्डल दण्डाधिकारी ने कहा कि कामगारों के हितों की सुरक्षा तथा उन्हें हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। इसी दिशा में उन्होंने परियोजना प्रबंधन को कामगारों के लिए और बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर रहे बताैर मुख्यातिथि उपस्थित तिलक राज । कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमैन घुरकड़ी (कांगड़ा) में तीन दिवसीय खेलों का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ।कार्यक्रम का आगाज़ परेड की सलामी से हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर (आईएएस) ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज पधारने पर कॉलेज प्रबंधक एचके चांद सैनी व चेयरमैन अंशुल सैनी ने उनका पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। तीन दिवसीय खेलों के दौरान शरण कॉलेज के प्रांगण में खो-खो, कब्बडी, मटका रेस, सैक रेस, 200 मीटर रेस, 400मीटर रेस, बालीबाल, बास्केटबॉल तथा अन्य खेंले आयाेजित की जाएंगी। खेल के प्रथम दिन में एसडीएम नवीन तंवर ने कब्बडी के मैच से खेलों की शुरुआत की। उन्होंने छात्राओं को संबाेधित करते हुए कहा कि खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक सतत भाग है। खेल गतिविधियां मनुष्य के विकास तथा वृद्धि पर सीधे प्रभाव डालती हैं। इससे तन के साथ-साथ मन पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आगे उन्होंने कहा कि लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। साथ ही उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा, परिश्रम की भावना भी उत्पन्न होती है, जो छात्रों को अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करने में सार्थक सिद्ध होती है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकम में चारों सदनों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दी। कॉलेज प्राचार्याडॉ सुमन शर्मा ने एसडीएम का कॉलेज पधारने पर धन्यवाद किया तथा छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें खेलों के महत्व से अवगत करवाया।
फर्स्ट वर्डिक्ट । अर्की प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव व अध्यक्ष नया सवेरा जन कल्याण समिति अर्की, एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट निराशाजनक व आम जनता की आशाओं के विपरीत है। ठाकुर ने कहा कि यह बजट मात्र आंकड़ों का मायाजाल है, बजट में समाज के असहाय, गरीब वर्ग, मध्यमवर्ग, बेरोजगार युवा व किसानों के लिए कुछ भी खास नहीं है। बजट में आयकर दरों में किए गए बदलाव मात्र पर्याप्त नहीं है, क्योंकि आम जनता को बढ़ती महंगाई में छूट की आशा थी, जिसमें सभी लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। पूरे बजट में अगले 25 वर्षों की सपनों का ताना-बाना गुना गया है। देश के पहाड़ी राज्यों जो कि कर्ज के बोझ से जूझ रहे हैं, उनको बजट में कोई विशेष छूट नहीं दी गई है। देश व प्रदेश के लोगों को बजट से काफी उम्मीदें थी, लेकिन सभी को निराशा ही हाथ लगी है। हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में रेलवे विस्तार व टूरिज्म उद्योग को बढ़ावा देने हेतु भी कोई विशेष प्रावधान बजट में न मिला। बजट में किसानों के लिए खेती हेतु उपकरणों व खाद्य सबसिडी बारे भी कोई घोषणा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण व शहरी रोजगार सृजन की दिशा में भी कोई विशेष प्रावधान नहीं है व मनरेगा में भी कोई अतिरिक्त प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे साबित होता है कि इस बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। बजट में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार वारा कोई प्रावधान नहीं किया गया है। पूरे के पूरे बजट मैं अगले 25 वर्षों के सपनों का ताना-बाना बुना गया है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल पुलिस कार्यालय ज्वालामुखी में तैनात चालक अशोक शर्मा पुलिस विभाग में 36 वर्ष अपनी सेवाएं देने के बाद 31जनवरी, 2023 को सेवानिवृत हुए। जिन्हें उप मंडल पुलिस अधिकारी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह व उनके स्टाफ द्वारा जलपान व समृति चिन्ह भेंट करते हुए विदाई पार्टी व शुभकामनाएं दी।
कांगड़ा जिला प्रशासन जल जनित रोगों से लोगों के बचाव को पूरी तरह मुस्तैद है। बचाव को लेकर एहतियाती कदम उठाए गए हैं, ताकि यहां डायरिया को फैलने से रोका जा सके। जिले में स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में है, पूर्व तैयारी के तौर पर सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी दवाओं और अन्य प्रबंधों के साथ ही जन जागरूकता पर बल दिया जा रहा है। वहीं जल शक्ति विभाग के जरिए व्यापक स्तर पर जल स्रोतों की स्वच्छता को मुहिम छेड़ी गई है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि धर्मशाला तहसील के शीला चौक, पासू और भटेड़ गांवों में डायरिया के कुछ मामले आने के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों की जांच और प्रभावितों को तत्काल उपचार सुविधा उपलब्ध कराई है। हर घर जाकर लोगों की जांच के साथ ही इससे निपटने के लिए दवाईयां उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि घरों से लिए गए पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और स्टोर किए गए पानी को फेंक दिया गया है। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के जरिए लोगों को डायरिया से बचाव और अपने आस-पास सफाई का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को डायरिया से संबंधित लक्षण दिखें तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैयार हैं।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धा नतमस्तक होते हैं। इस दौरान श्रद्धालु नगदी के साथ-साथ सोना और चांदी भी अर्पित करते है। बुधवार को मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने इस साल 2023 के पहले महीने एक जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक के चढ़ावे के आंकड़े जारी कर दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जनवरी महीने की इस अवधि में माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई है। मन्दिर न्यास को जनवरी महीने में 1करोड़90लाख 99 हज़ार 292 रुपए का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा सोना 254 ग्राम और चांदी13 किलो 787 ग्राम मन्दिर में चढ़ाई गई है। वही बताते चलें मंदिर न्यास चिंतपूर्णी द्वारा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए इस चढ़ावे को विकास कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खर्च किया जाता है।
अगामी 3 फरवरी को गुरु रविदास महाराज की 646 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर डाडा सीबा के तहत ग्राम पंचायत नंगल चौक (नंगल बंड )से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गुरु रविदास सभा के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह (गोगा) ने जानकारी देते हुए बताया कि नंगल बडं से शोभा यात्रा 3 फरवरी को निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सुबह 10 बजे गुरुद्वारा नंगल बंडं से डाडा सीबा पेट्रोल पंप के साथ प्यार चंद के घर में संगत के लिए चाय पकोड़े का प्रबंध किया गया है। उसके बाद यह शोभायात्रा पेट्रोल पंप से वाया जंबल, बस्सी से होकर ढलियारा पेट्रोल पंप से वापसी बढल,चनौर से तयामल गुरु रविदास मंदिर तक जाएगी। गुरु रविदास मंदिर में संगत के लिए लंगर का आयोजन किया गया है। उसके बाद यह शोभायात्रा गुरु रविदास मंदिर नंगल बंड तक वापिस पहुंचेगी। आगामी 5 फरवरीको गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा नंगल बंड में रागी जत्थे द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा और दोपहर के बाद भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक व आम जनता की आशाओं के विपरीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट मात्र आंकड़ों का मायाजाल है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों विशेषकर मध्यम वर्ग, गरीब, युवा और किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने के लिए कुछ भी नहीं किया गया है और यह पूर्णतया निराशाजनक है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को आज भी केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनावों से पूर्व ‘अच्छे दिनों’ के वायदे के पूर्ण होने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार सृजन की दिशा में कोई भी प्रावधान नहीं है और शहरी रोजगार का कहीं भी जिक्र नहीं है। किसानों के लिए ऋण सीमा में वृद्धि के अलावा कुछ नहीं है। इससे केवल किसानों पर ऋण की देनदारी का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए खेती के उपकरणों और खाद में उपदान की कोई घोषणा नहीं है। इसके अलावा, मनरेगा में भी कोई अतिरिक्त प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे साबित होता है कि इस बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार को पूर्णतयः नजर अंदाज किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ज के बोझ से जूझ रहे राज्यों के लिए बजट में कोई भी विशेष छूट नहीं है। हिमाचल ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्य भी कर्ज के बोझ से जूझ रहे हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार को पूर्व सरकार से 75 हजार करोड़ का कर्ज विरासत में मिला है। इसके अलावा, कर्मचारियों और पैंशनरों की 11 हजार करोड़ रुपये की देनदारी भी बकाया है। उन्होंने कहा कि बजट में छोटे पहाड़ी राज्यों के लिए जून, 2022 से समाप्त जी.एस.टी. प्रतिपूर्ति को फिर से शुरू करने के लिए भी कुछ नहीं कहा गया है, जिसकी प्रदेश के लोगों को काफी उम्मीदें थी और न ही बजट में किसी अन्य माध्यम से वित्त पोषण की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट हिमाचल के लिए निराशाजनक रहा है।
ट्रक ऑपरेटर यूनियन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनसे ट्रक भाड़े की अन्तिम दरें राज्य सरकार को प्रदान करने का आग्रह किया ताकि इस मामले को संबंधित कम्पनी के साथ उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ट्रक ऑपरेटरों के साथ है और उनका शोषण बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के हजारों लोगों की आजीविका सीमेंट फैक्ट्रियों और अन्य गतिविधियों से जुड़ी हुई है, इसलिए प्रदेश सरकार इस मामले का समाधान सौहार्दपूर्ण तरीके से करने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक राजेश धर्माणी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सचिव परिवहन आरडी नज़ीम, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।
सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को पूंजीपतिपरस्त व मजदूर विरोधी करार दिया है। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने कहा है कि यह बजट नवउदारवादी नीतियों की रफ्तार व सरकारी ढांचे को तोड़ कर निजीकरण की गति को तेज़ करने वाला है। इससे केवल पूंजीपतियों को फायदा होगा व महंगाई के मध्यनज़र मजदूरों की स्थिति और बिगड़ेगी। इस बजट में बैंक, बीमा, दूरसंचार, रेल, एयरपोर्ट, ऊर्जा, यातायात, परिवहन सहित सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उपक्रमों की खुली बिक्री का दरवाजा खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में मजदूरों व कर्मचारियों के हित में कुछ भी खास नहीं है। विजेंद्र महरा ने कहा कि आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील, एनएचएम सहित सभी योजनकर्मियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। औद्योगिक मजदूरों को भी इस बजट से निराशा ही हाथ लगी है।
तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंदिर आयुक्त एसडीएम इंदौरा विनय मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महोत्सव के सफल आयोजन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। जिसके लिए मंदिर परिसर के अतिरिक्त अलग-अलग द्वारो पर भी सीसीटीवी कैमरे का प्रबंध कर लिया गया है। एसडीएम इंदौरा विनय मोदी ने कहा कि मेले के दौरान लगने वाले लंगरों की गुणवत्ता व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एसडीएम इंदौरा ने कहा कि जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के मद्देनजर श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए 100 से अधिक महिला व पुरुष पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस बार मेटल डिटेक्टर यंत्र का भी प्रयोग किया जाएगा। वहीं हिमाचल पथ परिवहन से नरेंद्र सिंह बताया कि निगम इस बार पठानकोट को जसूर डिपुओं से 5 विशेष बसों की सेवा काठगढ़ महोत्सव के लिए प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि ढांगू से काठगढ़ और इंदौरा बैरियर से काठगढ़ तक आवश्यकता अनुरूप अतिरिक्त बसों का प्रबंध हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा।
शिमला के मालरोड पर सार्वजनिक रैलियों, जुलूस, नारेबाजी, बैंड बाजा और शस्त्रों के लेन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बात की जानकारी उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने दी। उन्होंने कहा कि यह आदेश छोटा शिमला से कैनेडी हाउस और रिज मैदान, रिवोली सिनेमा के 150 मीटर के दायरे में, स्कैंडल प्वाइंट से कालीबाड़ी मंदिर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा की संपर्क मार्ग से छोटा शिमला कसुम्पटी सड़क, छोटा शिमला चौक से राजभवन ओक ओवर तक, कार्ट रोड से मजीठा हाउस, एजी ऑफिस से कार्ट रोड, CPWD ऑफिस से चौड़ा मैदान , पुलिस गुमटी जिलाधीश कार्यालय से लोअर बाजार के 50 मीटर के दायरे में यह आदेश तत्काल प्रभाव से 2 महीने के लिए लागू रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि इन चिन्हित स्थानों पर आम सभा आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है ताकि कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। उन्होंने बताया कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनित मल्ली ने केंद्र की भाजपा सरकार के बजट को निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते हैं, लेकिन हर बार की भांति इस बार भी केंद्र के बजट से हिमाचल को कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में न तो उद्योग क्षेत्र को लेकर बात की गई है और न ही रेल लाइन के विस्तार को लेकर। कांग्रेस सचिव पुनित मल्ली ने कहा कि विगत 8 वर्षों से केंद्रीय बजट में देश के किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार, महिलाओं और आम जनता को कुछ नहीं मिला, राहत केवल चंद पूंजीपति मित्रों पर केंद्रित रहा है। उन्होंने कहा मोदी सरकार जनकल्याण की योजनाओं के बजट आवंटन में लगातार कटौती कर रही है। खाद सब्सिडी, खाद्य सब्सिडी और मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी मदों में विगत 3 बजट से 25 से 35 परसेंट तक की भारी कटौती लगातार जारी है। अमीरों से लिया जाने वाला वेल्थ टैक्स खत्म कर डीजल पर लगभग 10 गुना सेंट्रल एक्साइज बढ़ाना मंहगाई का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि रेपो दर चालू वित्त वर्ष में ही 5 बार बढ़ाए गए, लोन पर ब्याज दरें बढ़ गई लेकीन महंगाई नियंत्रण से बाहर है।
लॉर्ड महावीर नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ में बीते मंगलवार को बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष, पोस्ट बेसिक नर्सिंग द्वितीय वर्ष एवं जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना त्यागी नेकी। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ मुक्ता रस्तोगी, नालागढ़ की तहसीलदार निशा आजाद ने भी शिरकत की। सभी अतिथियों का संस्थान के चेयरमैन डॉक्टर अजीत पाल जैन, डायरेक्टर डॉ आशिमा जैन, संस्थान की प्रिंसिपल डॉक्टर संतोष शर्मा, वाइस प्रिंसिपल एन चंद्रलेखा ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से की गई। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम जैसे ग्रुप डांस सोलो सॉन्ग, लघु नाटिका, भांगड़ा गिद्दा पहाड़ी नाटी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल ठाकुर को मिस फ्रेशर, बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा श्रुति ठाकुर को मिस ईव, बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा कटोच को मिस कैटवॉक, जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा शालिनी ठाकुर को मिस चार्मिंग, कशिश को मिस अटायर, अंकिता को मिस ग्लैमर, और पारुल चंदेल को मिस स्माइल के अवार्ड से नवाजा गया।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (सोलन) में सत्र 2022-23 वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव चौधरी रामकुमार ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस दौरान पाठशाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने मुख्यअतिथि को विद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाया। प्रधानाचार्य कुलभूषण गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट सबके समक्ष रखी। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान चंडी बलवंत ठाकुर, बीडीसी सदस्य अमरलाल, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, चंडी पंचायत की जनता, विद्यालय का पूरा स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। मुख्यअतिथि चौधरी रामकुमार ने 5100 रुपए, एसएमसी चंडी ने 5100 रुपए की राशि विद्यालय के लिए भेंट की। जिला अध्यक्ष रमेश कुमार ने 3100, बीडीसी सदस्य अमरलाल ने 2100, उपप्रधान विनय रतन ने 2100, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश सहोता ने 2100, हंसराज इंस्पेक्टर ने 2100, बुद्धि राम सेवानिवृत्त लैब अटेंडेंट ने 2100, मनोज गुप्ता ने2100 रुपए, बुद्धि राम सेवानिवृत्ति पीईटी 1500, बीडीसी गोयला ने 1000 रुपए की राशि विद्यालय के लिए भेंट की। इसके अलावा विद्यालय के भवन की मरम्मत एवं एक बड़े हॉल के निर्माण के लिए सीपीएस चौधरी रामकुमार ने एसडीओ एवं जेई पीडब्ल्यूडी को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। मुख्यअतिथि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
उपमंडल ज्वालामुखी के खुंडिया के तहत पीहड़ी पंचायत के लोग मनरेगा में ऑनलाइन हाजरी से परेशान है। पीहड़ी पंचायत के वार्ड नंबर दो की वार्ड पंच अमरो देवी का कहना है कि जब से सरकार ने ऑनलाइन दिहाड़ी लगाने का सिलसिला जारी किया है तब से लोग बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं। चगर क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या होती है, ऊपर से सरकार ने मनरेगा में दिहाड़ी को भी ऑनलाइन कर दिया है। वार्ड नंबर 2 के मनरेगा में काम करने वाले लोगों का कहना है कि हमने पंद्रह पंद्रह दिन काम किया है, परंतु दिहाड़ी सिर्फ एक बार ही लगी है। अगर यह सिलसिला ऐसे ही जारी जारी रहेगा तो गरीब लोग अपने घर का खर्चा कैसे चलाएंगे। इसके लिए लोग पंचायत और सरकार को दोषी ठहरा रही है। लोगों का कहना है कि सरकार इसे बंद करें और पहले की तरह मस्टरोल जारी करें। मजदूरों का कहना है कि वे 9 बजे काम पर जाते हैं और 11 बजे तक अपनी दिहाड़ी लगने का इंतजार करते रहते हैं। ऑनलाइन दिहाड़ी ना लगने के कारण वापिस आना पड़ता है, फिर दूसरी जगह पर भी काम करने योग्य नहीं रहते। ऐसे में सरकार जल्द मनरेगा मजदूरों को राहत प्रदान करे।
ज्वालामुखी पुलिस ने चार कथित चंदन चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन चंदन चोरों में 3 को सोमवार को पकड़ा गया था और एक को आज गिरफ्त में लिया गया है। इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए ज्वालामुखी डीएसपी चन्द्र पाल ने बताया कि ज्वालामुखी पुलिस ने चंदन चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम तैयार की थी, जोकि सिविल ड्रेस में संदिग्ध चोरों पर नजर रखती थी। गत दिवस सोमवार को सिविल पुलिस टिहरी मार्ग पर नजर रखे हुए थी। तभी चार संदिग्धों की गतिविधियों पर शक जाहिर हुआ। पुलिस को देखकर एक चोर भागने में कामयाब हुआ, लेकिन 3 पुलिस ने धर लिए। मंगलवार सुबह चौथे चोर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने बताया कि नवंबर माह में थाना में चंदन की चोरी का मामला दर्ज हुआ था और ये चारों चोर उस केस में स्लिंप्त थे। अब इन्हें न्यायलय में पेश किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते सकरी बिलासपुर निवासी करतार चंद जो कि लोनिवि विभाग में चालक के पद पर तैनात हैं, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंडल देहरा से मंगलवार सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनको शुभकामनाएं दी। वहीं, इस दौरान देहरा एसडीओ रजिंदर सिंह बग्गा, कनिष्ठ अभियंता नरेश धीमान, कनिष्ठ अभियंता नरेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता दीपक, कनिष्ठ अभियंता परमिंदर सिंह, प्रीतम सिंह अशोक कुमार विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही विजय अशरफ वरिष्ठ उपप्रधान ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर कन्फर्डेसन नॉर्थ जोन ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल के 135 छात्र-छात्राए मंगलवार को पालमपुर व पपरोला में व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण पर निकले। जिन्हें स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। व्यावसायिक शिक्षक रमन चौधरी तथा रीना कौंडल के मार्गदर्शन में उक्त तमाम छात्र-छात्राएं साईं विश्वविद्यालय पालमपुर तथा स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला में विशेषज्ञों से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विसेज तथा फिजिकल एजुकेशन की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे। प्राध्यापक संदीप कौंडल तथा संदीप शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ रहे। वहीं, जानकारी देते स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिह ने कहा कि इस व्यवसायिक शिक्षा भ्रमण पर 9वीं कक्षा से लेकर जमा दाे के सभी छात्र सरकार द्वारा बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवता को बढ़ाने के उद्देश्य से गए हैं।
मनीष ठाकुर । नूरपुर पुलिस जिला नूरपुर व नारकोटिक्स टीम द्वारा नुरपुर क्षेत्र में नशे के खिलाफ छेडे गए अभियान के अंतर्गत कई नशा तस्करों पर लगाम कशी गई है। पंजाब से लगता क्षेत्र होने के कारण कई प्रकार के नशा तस्कर आए दिन पुलिस द्वारा काबू किये जाते हैं। इसी अभियान के तहत आज नारकोटिक्स टीम द्वारा जसूर बाजार में ड्रग पैडलर की गाड़ी जब्त की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कई दिनों से यह गाड़ी पुलिस की नजर में थी, जिसके चलते हैं आज जब ड्रग पैडलर नशा तस्करी करने जसूर बाजार से निकल रहा था, तो पुलिस ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, किंतु वह नहीं रुका और आगे चलती हुई गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति ने बताया कि वह गांव छन्नी बेली तहसील इंदाैरा जिला के स्थायी निवासी हैं। अमृतसर से आ रहे थे ड्रग पैडलर से एक किलो से ज्यादा चिट्ठा व 3 लाख 20 रुपए नकदी बरामद कर ली है। वह आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई जारी कर दी है।
विनायक ठाकुर । देहरा देवभूमि हिमाचल स्थित छोटे से कस्बे गांव सौंत दयाल नैहरनपुखर से ताल्लुक रखने वाले 24 वर्षीय हरसिमरत दिलगीर पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह के लिखे व धुन मे पिरोए गाने अब पंजाबी फिल्मों में खूब धमाल मचाएंगे, जिसके लिए हरसिमरत दिलगीर को पंजाबी फिल्मो के जाने माने निर्माता निदेशक के कई आफर मिलने लगे हैं, जो कि क्षेत्र जिला कांगड़ा व हिमाचल के लिए बडे़ गर्व की बात है। पंजाब हिमाचल व अन्य पड़ीसी राज्य में धमाल मचा चुके हरसिमरत दिलगीर के 'तेरा सरनेम', 'इश्क दा जादू' आदि लिखे पजाबीं गानो बाद अब 'रिहा भी नही जाणा' गाना पंजाब की जानी मानी ए ट्रयू बीट' कंपनी द्वारा रिलीज हो गया। वहीं, गीतकार संगीतकार हरसिमरत दिलगीर का यह गाना पंजाबी फिल्मों के जाने माने मशहूर एक्टर मलकीयत रोनी ने चंडीगढ़ से रलीज किया गया। गांव दयाल नैहरनपुखर के हरसिमरत दिलगीर गीतकार सगीतकार के अलावा शायरो-शायरी की महारत भी हासिल है। लिहाजा हरसिमरत दिलगीर खुद गाना लिखते हैं और उस गाने की धुन भी स्वयं तैयार करते हैं। जानकारी देते हुए हरसिमरत दिलगीर ने बताया कि तेरा सरनेम पंजाबी गाने को गांल डाडासिबा के गायक अंशुल धीमान ने अपनी मखमली आवाज में गाया है, जबकि इश्क दा जादू पंजाबी गाना सोलन के गायक शुभम ने अपनी आबाज दी है। हरसिमरत दिलगीर ने बताया रिहा नही जाणा पजाबीं गीत डाडासीबा के गायक अंशुल धीमान व लुधियाना की मशहूर पंजाबी गायिका रिति थापर ने अपनी आवाज दी है। हरसिमरत दिलगीर ने बताया कि उक्त गानो को म्यूजिक सनीव जुल्फी ने दिया है और निर्माता निदेशिक साजन सन्धू व अकिंत डढबाल है, जबकि एक्टिक पजाबीं फिल्मों के जाने-माने लव पाठक याशमीन आदि माडल ने काम किया है। हरसिमरत दिलगीर ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर में मेरे नानके होने के नाते मे कभी-कभी वहां जाता हूं, तो पंजाब के मशहूर गायक गिप्पी गरेवाल के गाने सूनता था। वहीं, से प्ररेणा लेकर मैने पंजाबी गाने लिखने शुरु किए इन्होंने कहा कि मेरे सभी गाने आदि राज्यों में खूब धमाल मचा रहे हैं।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा डाडासीबा की ओर से मंगलवार को डाडासीबा पंचायत के गांव बतबाड़ में स्वयं सहायता समूह के लिए ग्राम स्तरीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक शाखा डाडासीबा के प्रबंधक रविंद्र कुमार तथा बैंक अधिकारी विजय कुमार द्वारा ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल लेनदेन एवं साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना व किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैंक प्रबधंक रविंद्र कुमार ने लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वार्ड पंच श्रेष्ठा देवी, सुचिता कवंर, चंचला देवी, मंजू व सरोज कुमारी सहित अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा सनोट स्थित एनएच-503 पर मंगलवार को देहरा पुलिस एवं ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन द्वारा विभिन्न चालको को ट्रैफिक नियमों की पालना करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएसपी देहरा विशाल वर्मा एवं एसडीएम देहरा संकल्प गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बताते चलें कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन के सौजन्य से देहरा के विभिन्न क्षेत्रों में इस अभियान को जोरों-शोरों के साथ मनाया गया। इसी क्रम में जो व्यक्ति की उक्त स्थान से अपने वाहन के साथ गुजर रहा था, तो उसे चोकोलेट देकर सम्मानित किया जा रहा था। इसके साथ ही जिस वाहन चालक द्वारा ट्रैफिक नियमों की अवेहलना की जा रही थी, उनका चालान न करके ट्रैफिक नियम बुक दी जा रही थी, साथ नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया जा रहा था। वहीं, अभियान आयोजक एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष राकेश वालिया ने बताया कि पूरा सप्ताह इस अभियान का आयोजन किया जाएगा। यही नहीं इसका मुख्य कारण वाहन चालकों के बीच में ट्रैफिक अवेयरनेस करना है। वहीं, डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि इस तरह के अभियान जनता के बीच में आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि लोग ट्राफिक नियमो के प्रति जागरुकत रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा ब्लॉक परागपुर के अंतर्गत पड़ती पंचायत लोअर सुनहेत चुदरहेड़ के अंतर्गत देर रात अज्ञात लोगों द्वारा सड़क के किनारे में लगी सोलर लाइट की कीमती बैटरी पर हाथ साफ करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि पंचायत के तहत उक्त सड़क के साइड में लगी इन 3 सोलर लाइट्स में से चोरों ने उनकी बैटरी पर हाथ साफ किया है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पंचायत प्रधान आशा डढवाल को दी है, जिस पर उन्होंने कार्यवाई करते हुए देहरा पुलिस को मौखिक ताैर पर सूचना दे दी है। वहीं, खबर लिखे जाने तक लिखित शिकायत भी सौंपने वाले थे। पंचायत प्रधान आशा डढवाल के अनुसार इससे पूर्व भी कुछ महीने पहले लगभग 4 सोलर लाइट की बैटरी चोरी अज्ञात लोगों द्वारा की थी। प्रधान ने पुलिस प्रशासन से गुहार कि है कि इस पंचायत के तहत विभिन्न स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाएं, ताकि इन चोरियों पर अंकुश लग सके। बताते चलें कि इन बैटरी की कीमत बाजार में हजारों रुपए हैं, जिस पर चोरों ने हाथ साफ किया है। वहीं, इस संदर्भ में डीएसपी देहरा विशाल वर्मा से बात की गई। उन्होंने बताया पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विनायक ठाकुर । देहरा ब्लॉक परागपुर के तहत ग्राम पंचायत दयाल में स्थित मंदिर में चोरी कर रहे युवक को पकड़ने वाले फोटोग्राफर राकेश कुमार को अब दयाल युवक मंडल ने सम्मानित किया। राकेश ने पिछले साल 29 अक्तूबर को नेहरन पुखर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में चोरी कर भाग रहे दो में से एक पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। राकेश की बहादुरी से चोर मंदिर में चोरी नहीं कर पाए थे। वहीं, इस ही बहादुरी के लिए दयाल युवक मंडल के प्रधान विनायक ठाकुर ने राकेश कुमार को शॉल ओर टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी से नवनिर्वाचित विधायक संजय रत्न ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान का समापन श्रीनगर में हुआ है। अब देश के सभी राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस अभियान को 26 जनवरी से जोगिंद्रनगर से शुरू किया और प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉक में इस अभियान में अपने-अपने क्षेत्र के नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश में दो महीने तक चलेगा, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी हर घर में पार्टी का झंडा व आपसी भाईचारे को मजबूत करने का राहुल गांधी लिखित संदेश देंगे। विधायक संजय रत्न ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में का आम लोगों में देश प्रेम और सौहार्द का एक मजबूत संदेश गया है, जिस तरह से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। राहुल गांधी ने 3500 किलोमीटर की पदयात्रा कर एक इतिहास रचा है, जो हमेशा याद रखा जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का ब्यौरा लिया और व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध व्यवस्थाएं जैसे स्ट्रेचर, चिकित्सा उपकरण, इत्यादि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारियों की उपलब्धता की जानकारी भी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण करने के उपरांत चिकित्सा अधिकारियों को सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मातृ एवं शिशु सेवाओं, आपातकालीन सेवाओं, दवाइयों के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी मरीज को अस्पताल में परेशानी नहीं होनी चाहिए और लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आ रहे मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी ने स्वास्थ्य मंत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कम बोल्टेज की समस्या से अवगत करवाया। खंड चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्री से 108 एम्बुलैंस और अतिरिक्त स्टाॅफ की भी मांग की। इस अवसर पर उमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डाॅ. अल्पना कौशल, ममलीग की पूर्व प्रधान सत्या ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आरआर शर्मा व सचिव विवेक परिहार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
असहायों का सहारा बनी प्रदेश सरकार फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश की लोकप्रिय सुख की सरकार असहायों को सहारा प्रदान करने के ध्येय के साथ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। वर्तमान राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने में विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। इस दिशा में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का समुचित उपयोग कर बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करना सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। मुख्यमंत्री ने पशु पालन विभाग को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि बेसहारा पशुओं से जुड़े खतरों को रोकने के लिए 1100-हेल्पलाइन में विशेष प्रणाली विकसित की जाए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेती के प्रति किसानों का रुझान कम होने और सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बेसहारा पशु भी हैं। बेसहारा पशुओं को आश्रय की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने से इन दोनों समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा और किसान खेतों की ओर रुख करेंगे जिससे उनकी आर्थिकी में बढ़ोतरी होगी। 1100-हेल्पलाइन की नई पहल के अंतर्गत शिकायत दर्ज करने पर यह जानकारी विभाग के संबंधित खंड के पशु अधिकारियों के साथ साझा की जाएगी, जो बेसहारा पशुओं को आश्रय और चारे का प्रबंधन करने के लिए जिम्मेदार होंगे। पशु पालन विभाग, वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर वर्तमान गोशाला और गो-अभयारण्यों के लिए चरागाह चिन्हित करेंगे, जिससे इन पशुओं के लिए चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध होगी। ठाकुर सुख्विंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सर्वप्रथम विभिन्न आश्रय स्थलों में रहने वाले निराश्रित और बच्चों के कल्याण के लिए रोडमैप तैयार किया है और अब बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने के लिए भी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।
02 से 06 फरवरी, 2023 तक सेना भर्ती कार्यालय शिमला में होगा दस्तावेजीकरण फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ कर्नल शाहवाल सनवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 जनवरी, 2023 को राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला में आयोजित भारतीय थल सेना भर्ती के अग्निवीरों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में उत्त्तीर्ण उम्मदीवारों का उनके रोल नम्बर के आगे दर्शायी गई तिथियों के अनुसार 02 फरवरी से 06 फरवरी, 2023 तक सेना भर्ती कार्यालय शिमला में दस्तावेजिकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्निवीर जीडी ट्रेड के रोल नंबर 140002 से 140304 के कुल 100 अभ्यर्थियों का 02 फरवरी, 140306 से 140614 के कुल 100 अभ्यर्थियों का 03 फरवरी, 140615 से 141009 के कुल 100 अभ्यर्थियों का 04 फरवरी तथा 141014 से 141277 के कुल 60 अभ्यर्थियों, अग्निवीर टेक ट्रेड के रोल नंबर 175001 से 175011 कुल 8 अभ्यर्थियों, अग्निवीर ट्रेडसमेन (दसवीं) ट्रेड के रोल नंबर 225002 से 225008 कुल 5 अभ्यर्थी, अग्निवीर ट्रेडसमेन (आठवीं) ट्रेड के रोल नंबर 250012 तथा अग्निवीर लिपिक/एस.के.टी ट्रेड के रोल नंबर 200003 से 200024 कुल 9 अभ्यर्थियों का 06 फरवरी, 2023 को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में दस्तावेजिकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थी उनके रोल नम्बर के आगे दर्शायी गई तिथि को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में प्रातः 9 बजे अपने मूल दस्तावेज (दसवीं एवं बारहवी पास की अंकतालिका, मूल निवास स्थाई प्रमाण पत्र और डोगरा जाति प्रमाण पत्र केवल नायब तहसीलदार/तहसीलदार व एसडीएम (सी) द्वारा हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र पत्र जो कि समूह के अंदर का देना चाहिये, 12 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो 21 वर्ष से कम उम्मीदवार अपने अविवाहित प्रमाण पत्र, एनसीसी/खेलकूद प्रमाण पत्र यदि हो तो तक पहुंचना सुनिश्चित करें।
कुलपति प्रो. बंसल ने किया शुभारंभ, पोर्टल पर 2.5 लाख से अधिक ई-पुस्तकें उपलब्ध शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने क्लाउड-आधारित पुस्तकालय प्रबंधन प्रणाली, डायनेमिक लाइब्रेरी पोर्टल सहित, स्मार्ट लाइब्रेरी सिस्टम एवं फेसबुक के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रो. बंसल ने सीयूएचपी सहयोगियों, छात्रों, शोधार्थियों को सरल एवं उपयोगिता के अनुकूल डिजिटल पुस्तकालय सेवाएं प्रदान करने में टीम सेंट्रल लाइब्रेरी की पहल और प्रयासों की सराहना की। डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल के माध्यम से, 2.5 लाख से अधिक ई-पुस्तकें, 37000 से अधिक प्रिंट पुस्तकें और हजारों डिजिटल संसाधन जैसे ई-जर्नल, थीसिस, शोध प्रबंध आदि को इंटरनेट और मोबाइल ऐप के माध्यम से 24x7 एक्सेस किया जा सकता है। इस डिजिटल पहल के माध्यम से माय अकाउंट, ईमेल अलर्ट, आस्क-ए-लाइब्रेरियन और डिजिटल आईडी कार्ड की सुविधा शुरू की गई है। प्रो. बंसल ने कहा कि सेंट्रल लाइब्रेरी ने ओपन सोर्स आधारित, लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम, कोहा को अपनाकर एक स्मार्ट डिजिटल लाइब्रेरी सिस्टम की ओर कदम बढाया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहतर अनुभव और पुस्तकालय सदस्यों के साथ डिजिटल रूप से फेसबुक से जुड़कर इस दिशा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन डॉ. विक्रम कुमार शर्मा ने साझा किया कि प्रौद्योगिकी आज की आवश्यकता है और टीम लाइब्रेरी अत्याधुनिक पुस्तकालय सेवाएं प्रदान करने के अपने निरंतर प्रयास में अनुसंधान, नवाचार और विकास गतिविधियों में समर्थन के लिए अपने हितधारक के लिए प्रतिबद्ध है। सीयूएचपी पुस्तकालय आरएफआईडी-आधारित अनुप्रयोगों और आईएसओ 9001:2015 प्रमाणीकरण के कार्यान्वयन की दिशा में कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर चयनित संकाय सदस्य, टीम पुस्तकालय एवं वित्त अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, कुलसचिव (प्रभारी) प्रो. विशाल सूद व परीक्षा नियंत्रक (प्रभारी) प्रो. सुमन शर्मा भी उपस्थित थे।
तिलक राज। कांगड़ा महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित 'वो दिन योजना' के अंतर्गत कांगड़ा के जीएवी स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म, स्वच्छता, संतुलित आहार और एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला अशोक शर्मा के निर्देशानुसार व स्कूल प्रिंसिपल एस के चड्ढा के सहयोग से किया गया। आज के इस कार्यक्रम में आयुष विभाग से आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रीना ठाकुर ने छात्राओं को मासिक धर्म पर स्वच्छता के बारे में जानकारी दी और डॉ. हिमानी चौधरी ने छात्राओं को एनीमिया और वातावरण की स्वच्छता के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि 'वो दिन योजना' के अंतर्गत पंचायत स्तर पर सशक्त महिला केंद्रों के माध्यम से इस योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है और किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति गलत धारणाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश की बेटियां सशक्त होंगी, तभी समाज और देश सशक्त बनेगा। बेटियां आने वाली पीढ़ियों के लिए जननी हैं। इसलिए उनका स्वास्थ्य होना सबसे जरूरी है। देश की बेटियों को मासिक धर्म के विषय पर आवश्यक जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जानकारी होने पर ही वे अपने अपने आप को स्वस्थ रख पाएंगी। आज के इस शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच, पर्यवेक्षक रीना, तृप्ता, अनीता, स्कूल स्टाफ और स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने ब्वायज स्कूल के मेधावी छात्रों को बांटे पुरस्कार मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि अच्छी शिक्षा ही हमारे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करती है और देश व समाज के लिए आदर्श नागरिक तैयार करती है। उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीनकाल से बहुत ही समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा रही है और विभिन्न कालखंडों में इस परंपरा के कई अनुकरणीय उदाहरण मिलते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में हमें शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कारों पर भी विशेष बल देना चाहिए और इसमें शिक्षकों के अलावा बच्चों के अभिभावकों का भी विशेष योगदान होता है। क्योंकि, हमें शिक्षण संस्थानों में शिक्षा मिलती है, तो परिवार से संस्कार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी-डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सुनील शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में हमेशा कड़ी मेहनत से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि मेहनत के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं, जिन्होंने सामान्य परिवार में जन्म लेकर और कड़ी मेहनत करके प्रदेश में शीर्ष पद हासिल किया है। सुनील शर्मा ने बच्चों से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों में भी योगदान देने की अपील की। स्व. रोशन लाल पुरी की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि सभी बच्चों को इनके व्यक्तित्व से भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल के भवन की छत की मरम्मत और इस पर सोलर पैनल लगाने के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा तथा अन्य मांगें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरी करवाई जाएंगी। इससे पहले प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा, अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
पंचायत प्रतिनिधियों से साथ मिलकर विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने मंगलवार को विकास खंड कार्यालय बैजनाथ के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी पंचायत प्रतिनिधियों, ज़िला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य ने भाग लिया। इस अवसर पर सीपीएस को पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत समिति सदस्यों ने सम्मानित किया। किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ के चहुंमुखी विकास के लिए सभी चुने हुए प्रतिनिधि एक साथ मिलकर कार्य करेंगे और विकास को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया, ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ आम आदमी को प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कचरा निष्पादन समाज के सामने सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि कूड़े के निष्पादन के लिए पंचायतों से कार्य योजना बनाने की अपील की। इस अवसर पर बीडीओ हिमांशी शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जमुना गोयल,जिला परिषद सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष राधा कपूर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान तथा उपप्रधान, पंचायत सचिव, समिति सदस्य, ग्राम रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
महोत्सव की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील फर्स्ट वर्जिक्ट। पालमपुर राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ को अधिक आकर्षक और मनोरंजक बनाने के साथ समस्त समाज की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाएगा। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल मंगलवार को राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन की लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव लोगों की भावनाओं और आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव सभी का पर्व है और इसे राजनीति से ऊपर उठकर मिलजुल कर मनाया जाएगा। उन्होंने महोत्सव की भव्यता और आकर्षकण को बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि क्षेत्र की खुशहाली का उत्सव है और इसका आयोजन से पुण्य प्राप्त होता है। सीपीएस ने कहा कि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को अधिक मंच प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मेले को अधिक मनोरंजक बनाने और सभी की सहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल और दंगल का आयोजन किया जाएगा, जबकि महिलाओं के लिए रस्साकशी व मटका फोड़ इत्यादि मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में बेबी शो, प्रदर्शनियां इत्यादि आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सीपीएस ने मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम बैजनाथ को मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने तथा लोगों को ट्रैफिक जाम इत्यादि की समस्या से जूझना न पड़े इसके लिए वन वे ट्रैफिक का प्लान बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम सलीम आज़म ने की। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन के लिए कमेटियों का गठन कर लिया गया है। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंदर जम्वाल, सलाहकार अनुराग शर्मा, प्रदेश सचिव वीरेंद्र कटोच, रविंदर बिट्टू, नगर पंचायत कान्ता देवी, जमुना गोयल व तहसीलदार भावना सहित मेला समिति के गैर सरकारी तथा सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के संयुक्त तत्वाधान में आज ज़िला सोलन स्थित शिवालिक बाई मेटल कंट्रोल लिमिटेड तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आपदा के समय त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए माॅक ड्रिल आयोजित की गई। माॅक ड्रिल का नेतृत्व उपमंडलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा ने किया। मॉक ड्रिल के दौरान, भूकंप का दृश्य तैयार कर, आईटीआई और शिवालिक बाई मेटल में उपस्थित विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों का त्वरित बचाव सुनिश्चित किया गया। मॉक ड्रिल के पश्चात आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए, उपमंडलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा ने कहा कि माॅक ड्रिल का उद्देश्य प्राधिकरण की आपातकालीन तैयारी योजना की समीक्षा करना और मानक संचालन प्रक्रिया का मूल्यांकन करना है, ताकि संबंधित कार्यालय एवं कर्मचारी जान माल का संज्ञान लेते हुए अपने कर्तव्यों का आपदा के समय प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। विवेक शर्मा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनकी माॅक ड्रिल को लेकर प्रतिक्रिया भी ली। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से सेफ्टी ऑडिट को ध्यान में रखते हुए कार्य करने को कहा। इस अवसर पर एनडीआरएफ के डिजास्टर मिटिगेशन एक्सपर्ट ने आयोजित माॅक ड्रिल पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। इस माॅक ड्रिल में ज़िला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, तहसील कार्यालय, पुलिस, अग्निशमन, विद्युत विभाग, गृह रक्षा, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों ने भी भाग लिया।
गगन शर्मा। नाहन जिला दंडाधिकारी आरके गौतम ने पांवटा बांगरन पुल की आवश्यक मरम्मत तथा जीर्णोद्धार कार्य के दृष्टिगत बांगरन पुल पर आगामी 25 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश मंे कहा गया है कि क्षेत्र के लोग पुल की द्वितीय चरण की मुरम्मत कार्य के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही के लिए 26 जनवरी से 25 फरवरी 2023 तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे। आदेशों के अनुसार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब को वाहनों की आवाजाही तथा वैकल्पिक मार्ग पर सुचारू यातायात के साथ कामगारों व आम जनमानस की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों पर साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेंगे। आदेश का उलंघन करने पर कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी।
गगन शर्मा । नाहन हिमाचल प्रदेश उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 2 फरवरी से 4 फरवरी तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसमस्यायें सुनेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 2 फरवरी को 11.30 बजे किल्लोड़ में जनसमस्याएं सुनेंगे तथा दोपहरबाद 2.30 बजे पांवटा में हिमाचल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पांवटा की बैठक में भाग लेंगे। उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री 3 फरवरी को प्रातः10.30 बजे कफोटा स्थित विश्राम गृह में, 12.30 बजे टिम्बी में और 1.15 बजे शिलाई में जनसमस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 4 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे रोनाहट में जनसमस्याएं सुनेंगे।
G 20 के कार्यक्रम में सिरमौरी हाटी की नाटी की धूम एकता वर्मा । राजगढ़ इन दिनों आसरा के लोक कलाकार चंडीगढ़ में हो रहे जी-20 सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों के लिए तैयार किए गए एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की ओर से सांस्कृतिक दल के रूप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आसरा संस्था के प्रभारी जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया जिसमें अन्य सांस्कृतिक दलों के साथ आसरा के कलाकारों ने सिरमौरी नाटी की मनमोहक प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि जी-20 देशों के भारत में अलग-अलग स्थानों पर सम्मेलन होने हैं। इन्हीं में से दो मीटिंग चंडीगढ़ में भी तय है। चंडीगढ़ में होने ली जी-20 देशों की मीटिंग के लिए चंडीगढ़ को खूब सजाया गया है। विदेशी मेहमानों को चंडीगढ़ के खास पर्यटक स्थलों जिसमें सुखना लेक, रॉक गार्डन, कैपिटल कंपलेक्स आदि स्थानों पर ले जाया गया और रात्रि को सुखना लेक के किनारे एक मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के मौके पर पंजाब की राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद रहे। विदेशी मेहमानों के लिए कोरियोग्राफिक कार्यक्रम तैयार किया गया। जिसमें कथक, भारतनाट्यम, हिमाचल प्रदेश की सिरमौरी नाटी, पंजाब का भांगड़ा व गिद्दा, हरियाणा का घूमर आदि नृत्यों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का आगाज गणपति वंदना से हुआ और उसके पश्चात आसरा संस्था के कलाकारों द्वारा सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति दी गई, जिसमें आसरा के कलाकारों ने रिहाल्टी गी, मुंजरा नृत्य, परात नृत्य व रासा नृत्य की प्रस्तुति दी। पुरुष कलाकारों ने हाथों में डांगरू लिए महिला कलाकारों के संग नृत्य कदमों के साथ जैसे ही मंच पर प्रवेश किया, तो विदेशी मेहमानों ने तालियों से कलाकारों का स्वागत किया। इसी प्रकार मुंजरा व परात नृत्य पर भी कलाकारों ने विदेशी मेहमानों से खूब तालियां बटोरी।आसरा संस्था के कलाकारों में जोगेंद्र हाब्बी के प्रतिनिधित्व में राम लाल वर्मा, चमन लाल, अमीचंद, रविदत, सरोज, अनुजा, रीना, हेमलता, देवेश्वरी आदि कलाकारों ने सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति देकर जहां अन्य राज्यों के नृत्यों के साथ सिरमौरी नाटी द्वारा G-20 के प्रतिनिधियों का मनोरंजन किया। वहीं, जिला सिरमौर की हाटी संस्कृति को विदेशी मेहमानों के समक्ष से प्रस्तुत कर हाटी संस्कृति से रू-ब-रू करवाया।
GNA University has always been known for maintaining a robust Industry-Academia interface to impart learning about the latest and emerging technologies being used by the Industry as a part of the academic curriculum taught to its students. Keeping this in mind, GNA University has inked a Memorandum-of-Understanding (MOU) with one of the leading Tractor manufacturing Companies of India, International Tractors Limited (ITL), Sonalika for the advanced training and placements of students. With the signing of the MOU, GNA University has become the first university in North India to partner with ITL Group under its Academic Collaboration for Excellence to bridge the Academia-Industry Skill Gap. Mr. C. R. Tripathy, Dean FEDA-D showcased the advanced design and manufacturing facilities of product design labs of Creo from PTC, USA, Catia from Dassault Systems, France, NX CAD/CAM Lab from Siemens, Germany, Rapid Prototyping (3D printing) facility from Stratasys USA, CMM lab, Robotics, and Automation lab of the University to the delegates of the ITL and he further added that “GNA University is very grateful to S. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University whose encouragement always leads to bringing the advanced design and manufacturing facilities to the University.” He further thanked ITL for joining hands with GNA University for the betterment of the students. The MoU was signed by Mr. B. K. Singh, Assistant Vice-President, of ITL, and Mr. Kunal Bains, Deputy Registrar of GNA University. While giving details about the MOU with ITL, Dr. VK Rattan, the Vice-Chancellor said, Under this MOU, the students of Mechanical and Automation Engineering, Robotics and Automation Engineering, and Bachelor of Design would undergo hands-on training which will focus on their problem-solving skills so that they can be made industry-ready before the completion of their academic tenure.” The purpose of this MOU is to define the areas for academic and industrial research as well as skill-based training in the field of Research and Development, Designing in which both ITL and GU desire to work together in the future for the betterment of the students of the region and developing a skill-based workforce. Mr. B. K. Singh, Assistant Vice-President, ITL further added that The students of GNA University will be engaged from the 6th semester onwards and will work on live projects of ITL under the regular mentorship of the ITL professionals. In the 8th semester, these students will be offered stipend-based internships and further, these students will be given priority in the campus placements conducted by ITL as the company has been a regular recruiter of engineering students for the past many years." ITL will also give inputs on the skill development of budding engineers by helping them to understand emerging technologies and can have an edge over students from other universities so that they become industry ready at the completion of their degree. In addition, the students will be given an opportunity to work on real-time projects under the guidance of industry experts so that their employability skills can be enhanced. It is a win-win situation for the students as they will be trained by Industry Experts on the emerging technology platforms which will improve their chances of placements in top-notch companies and also be given a unique chance by ITL to work on real-time projects from the industry during the completion of the degree itself, said S. Gurdeep Singh Sihra, the Pro-Chancellor, GNA University. The MOU signing ceremony was also graced by Dr. Monika Hanspal, Dean Academics, Dr. Hemant Sharma Pro Vice-Chancellor and Deans of the other GNA University, Mr. Sunny Kaushal AM-HR, ITL, and Ms. Pretiksha Karpe, HR ITL.
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना हरिपुर की टीम ने बनखंडी के हरिपुर दोसड़का में एक निजी कार में 8 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी है। थाना प्रभारी हरिपुर पवन कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ बनखंडी के हरिपुर दोसड़का में बाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया था। इसी दौरान सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान कांगड़ा की तरफ से देहरा की ओर जा रही एक निजी कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। जब पुलिस ने कार की चेकिंग की, तो कार की डिक्की में से 8 पेटी अवैध शराब की बरामद की गई। इसके चलते पुलिस ने शराब की पेटियों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही कार चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की के तहत मुकदमा दर्ज किया। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने उक्त मामले की पुष्टि की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला हैं। यह यात्रा शांति और सौहार्द के संदेश के साथ-साथ भारत जोड़ने के लक्ष्य को साधने में सफल हुई है। राहुल गांधी ने यह यात्रा डर की राजनीति के खिलाफ और अन्याय के विरोध के उद्देश्य से भी शुरू की थी। भारत जोड़ो यात्रा ने पिछले पांच महीनों में 14 राज्यों में 3500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की, जिसे देश के सभी वर्गों का अपार सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ। यह यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर आज श्रीनगर में संपन्न हुई।
कहा, इंडियन मेडिकल कांग्रेस कर रही बेहतर कार्य ममता भनोट। ऊना इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार व डॉ गिरीश त्यागी रजिस्ट्रार दिल्ली मेडिकल काउंसिल व डॉक्टर अवतार हनसा सचिव इंडियन मेडिकल कांग्रेस ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान डॉकेआर आर्य जो कि हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ हैं को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. आर्य की पत्नी डॉ. शकुंतला आर्य भी उपस्थित रही। डॉ. केआर आर्य ने इंडियन मेडिकल कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सक की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चिकित्सा का पेशा बेहद पवित्र है। उन्होंने कहा कि रोगी भगवान के बाद अगर किसी को प्राण देने वाला मानता है, तो वह है डॉक्टर हैं, ऐसे में डॉक्टर की जिम्मेदारी बहुत अधिक बढ़ जाती है। हमें उस विश्वास को बनाए रखना है और जिम्मेदारी के साथ काम करना है ,सही राय देनी है और चिकित्सा के पेशे को सम्मान सहित आगे बढ़ाना है। डॉ. आर्य ने कहा कि चिकित्सा का पेशा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि हम सबको पेशे में आ रही गिरावट को दूर करने के लिए काम करना है और जनता के विश्वास को जीतना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ-साथ आधुनिक जानकारी होना आवश्यक है और चिकित्सा के क्षेत्र में यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोगी की मदद के लिए सदैव चिकित्सक को तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक ही नहीं बल्कि पैरामेडिकल स्टाफ भी बेहतरीन होना चाहिए, आधुनिक जानकारी से सुसज्जित होना चाहिए। डॉ. आर्य ने मेडिकल एसोसिएशन दिल्ली, मेडिकल कॉलेज काउंसिल के रजिस्ट्रार व इंडियन मेडिकल कांग्रेस का आभार व्यक्त किया और उन्होंने हिमाचल आने का न्याैता भी दिया। उन्होंने कहा कि को बेहतरीन करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा ऐसी बैठकों से मिलती है और हम सब आगे बढ़ बेहतर करें यही मेरी कामना है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने आज यहां कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दूरदर्शिता व नई सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के दृष्टिगत विभाग द्वारा क्लस्टर सिस्टम की शुरुआत की जाएगी। इस सिस्टम के अंतर्गत विशेष फसल को केंद्र में रखकर किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सूक्ष्म योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र की मिट्टी की विशेषताओं का आकलन करने के लिए मृदा परीक्षण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उत्पादों की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार फसल विविधीकरण को विशेष प्रोत्साहन प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में लैंड यूज प्लान तैयार किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी के लिए नई तकनीकों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। जाइका परियोजना की समीक्षा करते हुए उन्हाेंने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के हर गांव के खेत में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जाइका के अंतर्गत परियोजनाओं को तैयार कर उन्हें आजीविका के सतत् अवसर प्रदान किए जाएंगे। किसानों के उत्पादों को अच्छा बाजार उपलब्ध करवाकर उनके उत्पादों को बेहतर दाम उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्राकृतिक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों को नकदी फसलों के उत्पादन के साथ-साथ प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाए। इस अवसर पर सचिव कृषि राकेश कंवर, निदेशक कृषि विभाग डॉ. बीआर तकी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार (30 जनवरी) को कांगड़ा जिला में तमाम सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू और देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों व अमर बलिदानियों की स्मृतियों को नमन किया। इस मौके धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने प्रातः 11 बजे महात्मा गांधी और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली महान विभूतियों को सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने में हर नागरिक के नैतिक दायित्व पर बल दिया। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


















































