The Accurate weather forecast was not only vital for the farmers to protect their crops from natural calamities but also help in tourism development as the tourists can decide about their travel plans according to the climate. This was stated by Union Minister for Earth Sciences, Health and Family Welfare and Science and Technology Dr. Harsh Vardhan after virtual inauguration of First Doppler Weather Radar (DWR) installed at Kufri, Shimla and at Mukteshwar, Nainital in Uttarakhand on the occasion of 146th India Meteorological Department Foundation Day. Union Minister also virtually inaugurated Multi Mission Meteorological Data Receiving and Processing System and online version of Mausam journal. While addressing the occasion virtually Chief Minister Jai Ram Thakur thanked the Union Minister for dedicating Radar at Kufri, Shimla. He said that two more Radars would be installed at Mandi and Dalhousie in Chamba district of the State. He said that site had already been finalized at Mandi and site for Radar at Dalhousie would be finalized soon. Chief Minister said that at present Radar installed at Kufri was on test mode for a period of two weeks and thereafter its data would be used for forecasting purposes. He said that range of this Radar was upto 100 kilometres in radial distance. He said that it would observe and provide the weather data of 100 kilometres in all directions, which would be used for forecasting purpose especially for short range forecast. He said that more précised area specific weather forecast and warning would be issued for particular place, for the weather phenomenon like thunderstorm, lighting, hailstorm, heavy rainfall/snowfall, gusty winds etc. Jai Ram Thakur said that following basic information from DWR would be obtained reflectivity- a measure of water content in the cloud and it would give the base and height of the cloud including area of the particular cloud cell and movement and direction of the clouds. He said that this Centre would help the horticulturists and farmers of the State by providing them accurate information regarding weather. Chief Minister said that DWR Kufri would run round the clock and it is fully automatic and computerized programme based. He said that it would transmit the data in various digital format and picture form. Chief Minister of Uttrakhand Trivendra Singh Rawat also addressed the occasion virtually. Secretary Ministry of Earth Sciences Dr. M. Rajeevan welcomed Union Minister, Chief Ministers of Himachal Pradesh and Uttrakhand and other dignitaries on the occasion. Head and Sc-G, Regional Meteorological Centre Anand Sharma presented vote of thanks. Member of Parliament Suresh Kashyap, Political Advisor to Chief Minister Trilok Jamwal, Principal Secretary, Science and Technology K.K. Pant, Special Secretary Revenue Sudesh Kumar Mokhta and other senior officers of the State Government were present at Shimla.
जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में 87 पंचायतों में मतदान किया जाएगा। जिसके लिए आज जिला के सभी 6 विकासखण्डों से 567 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है।यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टी को कोविड़ संक्रमण से बचाव के लिए सामाग्री वितरित की गई है जिसमें थर्मल स्कैनर, फेस शील्ड, दस्ताने, सेनेटाइजर, मास्क उपलब्ध करवाए गए है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में उपमण्डल नाहन में 12 पंचायतों में मतदान होगा जिसके लिए 86 मतदान पार्टी को 13 बसों के माध्यम से रवाना किया गया और 8 पोलिंग पार्टियों को आरक्षित रखा गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड शिलाई में प्रथम चरण में 12 पंचायतों में मतदान होगा जिसके लिए 72 मतदान बूथ स्थापित किए गए है इन बूथ में चुनाव करवाने के लिए 79 मतदान पार्टियों को बसों के माध्यम से रवाना किया और 7 मतदान पार्टी को आरक्षित रखा गया है। विकासखण्ड पांवटा साहिब में मतदान के प्रथम चरण में 26 पंचायतों में मतदान के लिए 194 पोलिंग बूथ बनाए गए है, जिसके लिए 194 मतदान पार्टी को 30 बसों के माध्यम से रवाना किया गया है। इसी प्रकार उपमण्डल संगडाह में मतदान के प्रथम चरण में 15 पंचायतों में मतदान होगा जिसके लिए 87 मतदान पार्टियों को 8 बसों के माध्यम से रवाना किया गया है और 18 पोलिंग पार्टी को आरक्षित रखा गया है। इसी तरह विकास खण्ड राजगढ़ में 11 पंचायतों में मतदान के प्रथम चरण में मतदान के लिए 59 मतदान पार्टियों को 8 बसों द्वारा रवाना किया गया और 16 पार्टियों को आरक्षित रखा गया है। विकासखण्ड पच्छाद में प्रथम चरण में 12 पंचायतों में मतदान होगा, जिसके लिए 72 पोलिंग पार्टी को 7 बसों के माध्यम से रवाना किया है जबकि 4 पोलिंग पार्टी को आरक्षित रखा गया है।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के जमा दो के 27 छात्रों को मेरिट में आने पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से मेरिट प्रशस्ति पत्र दिए गए है। जिसमें जमा दो कक्षा में 27 छात्र जिन में प्रिया, सुजय पूरी, माधुरी शर्मा, कृतिका शर्मा, ज्योति, ईशा कुमारी, अंतरा सिंह, अदिति, विनायक कौशल, मनीष कुमार, शिवानी सोनी, पारुल, प्रीतिका, अमृता, दीप्ती, चित्र ठाकूर, दिव्यांशी शर्मा, अंजलि, आयुषी पंवर, दिव्यांशी कँवर, इशिका शर्मा, कनिका चौधरी, उर्वशी, अशुल कंवर, क्रिशन कान्त, पुनीत कुमार, विवेक ठाकुर को मेरिट प्रशस्ति पत्र मिले हैं। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया कि ये वे विद्यार्थी है जिन्होंने इस वर्ष जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं मे 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। इन्होने बताया कि इस विद्यालय से प्रत्येक वर्ष बच्चे मेरिट सूचि में नाम लेकर विद्यालय व सोलन जिला का नाम रोशन करते हैं। इन 27 छात्रों को विदयालय के प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापिका ने मेरिट प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर व सभी सदस्यों ने मेरिट प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष और विद्यालय के सभी अध्यापकों को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है।
जिला सोलन के 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र के लिए फोटोयुक्त नामावली के प्रारूप में दिए गए संशोधनों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह जानकारी आज यहां निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी। उन्होंने कहा कि संशोधन युक्त सूची प्रथम जनवरी, 2021 की अहर्ता तिथि एवं निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 के अनुसार तैयार की गई है। इसे प्रकाशित कर दिया गया है। अजय यादव ने कहा कि यह सूची निरीक्षण के लिए उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी सोलन और कसौली के कार्यालयों सहित सभी मतदान केन्द्रों में एक सप्ताह तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
शिमला।हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मंत्रिमण्डल ने निर्णय लिया कि ग्रीष्मकाल में बंद होने वाले सरकारी स्कूलों के सभी अध्यापक इस माह की 27 तारीख से स्कूलों में उपस्थित होंगे। ग्रीष्मकाल में बंद होने वाले 5वीं व 8वीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं की सख्ती से अनुपालना कर एक फरवरी, 2021 से नियमित कक्षाएं लगाने की अनुमति होगी। इन स्कूलों के प्रबन्धन को स्कूल परिसरों में फेस मास्क, परस्पर दूरी और सेनेटाइजर का उपयोग सख्ती से सुनिश्चित करना होगा। इसी तरह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और बहुतकनीकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय इस वर्ष एक फरवरी, 2021 से खोले जाएंगे। मंत्रिमण्डल ने निर्णय लिया कि शीतकालीन बंद होने वाले स्कूलों में 5वीं और 8वीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को शीतकालीन छुट्टियां समाप्त होने के बाद 15 फरवरी, 2021 से नियमित कक्षाओं में आने की अनुमति होगी। हर घर पाठशाला के तहत शिक्षा के लिए आॅनलाइन प्रणाली जारी रहेगी। राज्य में निजी स्कूल भी यही प्रणाली अपना सकते हैं। शीतकालीन छुट्टियों के उपरांत सभी सरकारी महाविद्यालय 8 फरवरी, 2021 से नियमित कक्षाओं के लिए खोले जाएंगे, उन्हें मानक संचालन प्रक्रियाओं की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार ने आइजीएमसी शिमला, सीएच नालागढ़, राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा तथा चिकित्सा महाविद्यालय नेरचैक में चार मेक शिफ्ट अस्पतालों का निर्माण किया है। अब कोविड-19 के मामलों में कमी आने पर मंत्रिमंडल ने इन मेक शिफ्ट अस्पतालों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। आईजीएमसी में मेक शिफ्ट अस्पताल को मेडिसिन इंटेन्सिव केयर यूनिट, राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में मेक शिफ्ट अस्पताल को संक्रामक रोग वार्ड, सीएच नालागढ़ में मेक शिफ्ट अस्पताल को ट्रामा केयर सेंटर तथा एसएलबीएसजीएमसी मंडी, नेरचैक में मेक शिफ्ट अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी वार्ड के रूप में उपयोग किया जाएगा। मंत्रिमण्डल ने क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला तथा दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला को नाॅन कोविड अस्पताल अधिसूचित करने का भी निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने जिला शिमला की तहसील चैपाल के कमांदल, कुमारला, गीतारटा और आरा गांवों में 599.1935 हेक्टेयर क्षेत्र पर सीमेंट प्लांट के लिए चूना और खनन खनिज की निकासी के लिए मै. आर.सी.सी.पी.एल. प्राइवेट लिमिटेड नवी मुम्बई के पक्ष में पट्टे में देने पर तीन वर्ष के लिए लैटर आॅफ इन्टेंट जारी करने को मंजूरी प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा परिसर के शीघ्र निर्माण के लिए निर्माण स्थल में से 28 पुराने सरकारी ढांचों को गिराने की अनुमति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने प्रदेश के पुलिस थानों को अधिक महिला मित्र और सुलभ बनाने के लिए जिला पुलिस कार्यालयों और पुलिस थानों में महिला हेल्प-डैस्क स्थापित करने का निर्णय लिया। बैठक में पुलिस विभाग में महिला हेल्प-डैस्क को सुदृढ़ बनाने के लिए 136 स्कूटी अथवा स्कूटर खरीदने के अलावा 272 हैलमेट और 136 डैस्क टाॅप कम्प्यूटर खरीदने की मंजूरी प्रदान की गई। मंत्रिमण्डल ने प्रदेश के छः जिलों शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर, सोलन और चम्बा के एंटी हयूमन टैªफिकिंग यूनिट को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरण प्रदान करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में बिलासपुर जिला के झण्डूता और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में नए नागरिक न्यायालयों के लिए विभिन्न श्रेणियों के छः पदों को सृजित कर इन्हें भरने की स्वीकृति प्रदान की। वन विभाग ने मंत्रिमण्डल के समक्ष मार्च, 2021 तक के लक्ष्यों और वर्ष 2021 और 2022 तक के लक्ष्यों के बारे में प्रस्तुति दी। मंत्रिमण्डल ने लगाए गए पेड़ों की संख्या के बजाय पेड़ों की उत्तरजीविता पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया। राजस्व विभाग ने भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर प्रस्तुति दी।
16 जनवरी से देश भर में कोविड टीकाकरण का महाअभियान शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर सरकार व प्रशासन की तैयारियां पूरी है। देश की विभिन्न जगहों में कोविड वैक्सीन की डिलीवरी लगभग पूरी हो गई है। इसके साथ शुक्रवार सुबह हिमाचल के विभिन्न जिलों में भी कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' की डिलीवरी हुई। गुरुवार को राष्ट्रीय टीकाकरण वाहन में 8 डिब्बों में 93 हजार वैक्सीन की डोज परिमहल लाई गई। इसके बाद रात 8 बजे वैक्सीन के डिब्बों में डिस्पैच नंबर लगाकर अन्य सेंटरों के लिए भेज दिया गया। 16 जनवरी को प्रदेश के 27 केंद्रों में ये वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में यह अभियान 10 दिनों तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में 41 हजार लोगों को पहले टीका लगेगा। इनमें डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, नर्सें, सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स शामिल हैं। एक टीका लगने के बाद दूसरा टीका 28 दिन बाद लगेगा। वैक्सीन का टीका लगने के बाद 42 दिन तक उक्त व्यक्ति को परहेज करना पड़ेगा। जिस भी व्यक्ति को वैक्सीन लगेगी उसको भीड़ वाले इलाके में जाने से बचना होगा, मास्क पहनना होगा, किसी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आने से बचना होगा। करीब 5 हजार स्वास्थ्य कर्मी इस टीकाकारण को पूरा करवाएंगे। इन जिलों में हुई वैक्सीन की डिलीवरी शिमला जिला में सबसे पहले 11050 कोरोना वररियरों को टिका लगाया जाएगा। इसके लिए आईजीएमसी, केएनएच, रिपन, ठियोग और रामपुर अस्पतालों में वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। IGMC में करीब 2200 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगा। वहीं, सोलन जिला में 4300 कोरोना वैक्सीन पहुंची हैं। पहला टीका एमएमयू के एक प्रशिक्षु और सोलन अस्पताल में रेडियोग्राफर को लगेगा। कुल्लू जिला अस्पताल में देर रात करीब ढाई बजे 2800 वैक्सीन पहुंचीं। इनमें से 200 डोज जिला अस्पताल केलांग के लिए अटल टनल रोहतांग होकर भेजी गई हैं जबकि 2600 डोज को कुल्लू में लगाया जाएगा। सिरमौर के नाहन में कोरोना वैक्सीन के 3400 डोज पहुंचे हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा में 3800 वैक्सीन पहुंची हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन विभिन्न केंद्रों के लिए रवाना कर दी है। ऊना जिले में 3300 डोज पहुंची हैं। बिलासपुर में कोरोना वैक्सीन की 2300 डोज पहुंची हैं। कांगड़ा जिले में 8600 वैक्सीन पहुंची हैं।
चंबा। तीसा उपमंडल के सिरी संपर्क मार्ग पर गत रात्रि एक कार के गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला के तीसा के बैरागढ़ में एक कार देर रात गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेबीटी अध्यापक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल 6 लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है।
वीरवार देर रात छैला-कैन्ची से सैन्ज सड़क पर एक कार हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की छैला-कैन्ची से सैन्ज की तरफ जा रही एक गाड़ी सड़क से नाले में जा गिरी जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों के नाम प्रांज्य (24) नेरुवा व मनोज (23) फागु बताए जा रहे है।
हिमाचल प्रदेश में 27 जनवरी से स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है। इस पर आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होनी वाली कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जाएग। बैठक में शिक्षा विभाग इससे संबंधी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने रखेगा। प्रस्ताव के तहत प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा की नियमित पढ़ाई शुरू करने की योजना है। बैठक में गैर बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं पर भी फैसला होने के आसार हैं। शीतकालीन स्कूलों को फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम देख कर खोले जाने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद स्कूलों में सैनिटाइजेशन प्रक्रिया होगी। 27 जनवरी से स्कूलों को नियमित पढ़ाई के लिए खोला जा सकता है।
हमीरपुर 14 जनवरी। जिला में वीरवार को 9 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। इनमें से आरटी-पीसीआर टैस्ट में 5 और रैपिड एंटीजन टैस्ट में 4 लोग पाॅजीटिव निकले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में दियोटसिद्ध के 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, कुलहेड़ा क्षेत्र के गांव टंगेर की 43 वर्षीय महिला, गांव सासन के 9 वर्षीय लड़के, इसी गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति और मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 4 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 136 सैंपल लिए गए, जिनमें से 4 पाॅजीटिव निकले। पाॅजीटिव पाए गए इन लोगों में गांव मैहरे के दो लोग 75 वर्षीय व्यक्ति और 73 वर्षीय महिला, रैल का 51 वर्षीय व्यक्ति और जलाड़ी क्षेत्र के गांव मण का 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा पीजी कोर्सों में बिना प्रवेश परीक्षा दाखिले को लेकर हाई कोर्ट के आदेशों के बाद विश्वविद्यालय ने 15 जनवरी 2021 को ईसी की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक से पूर्व एनएसयूआई के छात्रों ने प्रदेश महासचिव यासीन बट्ट की अगुवाई में राज्यपाल सह विश्वविद्यालय कुलाधिपति को उनके सचिव राकेश कंवर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने कहा कि इस ज्ञापन पत्र के माध्यम से आजकल विश्वविद्यालय में चल रही अनियमित्ताओं और धांधलियों की जानकारी राज्यपाल महोदय के संज्ञान में लाए गए। एनएसयूआई ने पीजी दाखिला मामले से संबंधित कमेटी के अधिकारियों व सदस्यों पर ईसी बैठक में कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके अलावा विवि में चल रही शिक्षक भर्ती की छंटनी प्रक्रिया में नियमों के खिलाफ की गई धांधलियों की न्यायिक जांच करवाने की भी मांग एनएसयूआई ने की है। इसके अतिरिक्त इस ज्ञापन पत्र में दिसंबर 2019 में विज्ञप्त की गई शिक्षकों के रिक्त पदों की वैधता जो दिसंबर 2020 में पूर्ण हो गई है उसमें रिक्त बचे पदों को फिर से री-एडवरटाइज करने की मांग एनएसयूआई ने की है। प्रदेश संगठन महासचिव मनोज चौहान और महासचिव यासीन बट्ट ने सयुंक्त बयान में कहा कि राज्यपाल से उनके द्वारा नामित ईसी के दो सदस्यों को इन सभी मामलों को लेकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश देने की मांग की गई है। एनएसयूआई ने राज्यपाल व इसी के सदस्यों से प्रदेश विवि की गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली इन सभी धांधलियों व भ्रष्टाचार की घटनाओं पर न्यायिक जांच बैठाए और प्रदेशभर के हज़ारो छात्रों व युवाओं के भविष्य व कैरियर के साथ खिलवाड़ करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को उचित सज़ा देने की अपील की है।
हमीरपुर जिला में कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आज यहां उपायुक्त देबाश्वेता बानिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें टीकाकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। देबाश्वेता बानिक ने बताया कि पूरे देश सहित हमीरपुर जिला में भी 16 जनवरी, 2021 से कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाने का अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। जिला में टीकाकरण के प्रथम दिन तीन केंद्रों पर 260 पंजीकृत फ्रंटलाईन वर्कर को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर, नागरिक अस्पताल नादौन एवं नागरिक अस्पताल बड़सर चिह्नित किए गए हैं। प्रथम चरण में स्वास्थ्य व आयुर्वेद विभाग से जुड़े कर्मी एवं उनके सहायक के तौर पर कार्य कर रहे आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, सफाई कर्मी व अन्य स्टाफ शामिल हैं। टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) गत 8 जनवरी एवं 11 जनवरी, 2021 को पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि इसके बाद 18 जनवरी, 22 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 30 जनवरी तथा एक फरवरी 2021 को जिला में चिह्नित 38 केंद्रों में टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इन सात दिनों में जिला के लगभग 5,238 फ्रंटलाईन वर्कर को टीका लगाया जाएगा। सभी लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और उन्हें मोबाइल के माध्यम से टीका लगाने की तिथि, स्थान एवं समय के बारे में जानकारी प्रेषित की जाएगी। प्रथम चरण में हमीरपुर जिला के लिए कोवी-शिल्ड वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही है और इसकी पहली खेप आज वीरवार सायं तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। वैक्सीन की दो खुराक 28 दिनों के अंतराल में संबंधित व्यक्ति को लगाई जाएगी और इसके 14 दिनों के उपरांत उसमें विषाणु (वायरस) के विरुद्ध प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो सकेगी। इस 42 दिन की अवधि के दौरान और उसके उपरांत भी वैक्सीन लगाने वाले व्यक्ति को निश्चित दूरी, मास्क एवं सैनिटाईजेशन जैसी सावधानियां अपनानी होंगी। टीका लगाने के उपरांत निश्चित अवधि तक लाभार्थी को निगरानी में रखा जाएगा और उसे अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करने के लिए हेल्पलाईन नंबर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जितेंद्र सांजटा, आदेशक गृह रक्षक वाहिनी सुशील कौंडल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी, स्वास्थ्य अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. आर.के. अग्निहोत्री, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विरेंद्र शर्मा, उप निदेशक (उच्च शिक्षा) दिलवरजीत चंद्र, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर किशोरी लाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
शिमला और कुल्लू जिला के देवी-देवता आज मकर संक्रांति के दिन से एक महीने के स्वर्ग प्रवास पर निकल गए। सुबह पक्षियों से चहचहाने से पूर्व लोगों ने पूजा-अर्चना कर अपने अराध्यों को विदाई दी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह 4 बजे अपने घरों में उठते हैं और अच्छे पकवान तैयार कर पूजा अर्चना के साथ देवी-देवताओं की विदाई करते हैं। देवताओं के स्वर्ग चले जाने पर मंदिर सूने हो गए हैं। देवताओं की विदाई के बाद मंदिर में कोई भी धार्मिक समारोह आयोजित नहीं किया जाता। अब देवताओं को महीने भर आकाश की ओर धूप और जल अर्पित किया जाएगा। देव संसद में भाग लेने पर कुल्लू जिला के देवी-देवता एक सप्ताह के अंतराल में ही वापस लौट आते हैं। शिमला जिला के आधे देवी-देवता एक पखवाड़े के अंदर वापसी करते हैं, लेकिन अधिकांश देवी-देवता पूरे एक महीने स्वर्ग प्रवास पर रहकर फाल्गुन संक्रांति को ही अपने-अपने देवालयों में लौटेंगे। इस एक माह की अवधि में मंदिर में कोई भी धार्मिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। इसके साथ-साथ घरों में भी विवाह समारोह एवं धार्मिक समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे। देवी-देवताओं के जाने के बाद उनकी मूर्तियां शक्ति विहीन हो जाती हैं और गुरों को खेल भी नहीं आती।
प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा 18 जनवरी, 2021 से 17 फरवरी, 2021 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी, इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य जन-जन को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न नियमों के साथ-साथ सुरक्षित वाहन चालन के सम्बन्ध में जागरूक बनाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं को न्यून किया जा सके। जिला सोलन में अभियान का शुभारम्भ 18 जनवरी को ठोडो मैदान से मोटर साईकिल रैली को फ्लैग आॅफ कर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जिला के विभिन्न स्थानों पर आमजन को जागरूक करने एवं सुरक्षित यात्रा के लिए गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सुरेश सिंघा ने अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट एवं कसौली डाॅ. संजीव धीमान, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्प्ल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, एमएमयू कुम्हारहट्टी से डाॅ. मनप्रीत सन्धूू सहित अन्य बैठक में उपस्थित थे
प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में कोविड-19 टीकाकरण का प्रथम चरण 16 जनवरी, 2021 से आरम्भ होगा। यह जानकारी आज कोविड-19 टीकाकरण जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला में कोविड-19 टीकाकरण का प्रथम चरण 16 जनवरी, 2021 से आरम्भ किया जा रहा है। इस चरण में जिला के स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्याकताओं का टीकाकरण किया जाएगा। प्रथम चरण में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, एम.एम.यू कुम्हारहट्टी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में इन तीन निर्धारित स्थानों पर प्रथम चरण में 16 जनवरी, 18 जनवरी, 21 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 30 जनवरी तथा प्रथम फरवरी 2021 को पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण के लिए ड्राई रन में की गई तैयारियों को आधार बनाकर कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार चरणबद्ध कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के टीकाकरण के उपरान्त द्वितीय चरण का टीकाकरण 28 दिन बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में केवल उन्हीं का टीकाकरण किया जाएगा जिन्हें प्रथम चरण में टीका लगा है। उपायुक्त ने कहा कि इस टीकाकरण के लिए जिला में कुल 30 स्थान चिन्हित किए गए है। टीकाकरण के सम्बन्ध में मीडिया को पूरी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने टीकाकरण के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी स्तरों पर उचित प्रबन्धन एवं समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण के उपरान्त किसी भी सम्भावित आपात स्थिति से बचाव के लिए भी समुचित तैयारियां करेन के निर्देश दिए। के.सी. चमन ने बैठक में निर्देश दिए कि कोविड-19 की समयबद्ध जांच के लिए जिला में सैम्पलिंग बढ़ाइ जाए। उन्होंने जिला के प्रत्येक स्वास्थ्य खण्ड से सैम्पलिंग के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला में प्रतिदिन 1500 व्यक्तियों की सैम्पलिंग की जानी चाहिए ताकि कोविड-19 महामारी से सभी को सुरक्षित रखा जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट एवं कसौली डाॅ. संजीव धीमान, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्प्ल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, एमएमयू कुम्हारहट्टी से डाॅ. मनप्रीत सन्धूू सहित अन्य बैठक में उपस्थित थे।
आज पूरे प्रदेश में लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। जिला मंडी में पड़ने वाले प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटक स्थल तत्तापानी में भी इस पर्व की धूम देखी गई। हालांकि, कोरोना के चलते प्रशासन की ओर से लोहड़ी व मकर संक्रांति मेले की अनुमति नहीं दी गई, पर यहां काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान व तुलादान करवाने पहुंचे। भले ही पिछले वर्ष के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, पर स्नान करने आए लोगों की धार्मिक आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। उधर, पिछले वर्ष के मुकाबले शिमला-करसोग मार्ग पर तत्तापानी में कुछ ही दुकानें सजी दिखीं। गर्म पानी के चश्मों के समीप भी दुकानें कम ही सजाई गई हैं। बता दें, लोहड़ी और मकर सक्रांति पर्व का मेला पूरे महीने चलता है जिसमें देश सहित प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मेले के दौरान लाखों का कारोबार होता है, लेकिन इस बार मेला न लगने से कारोबारियों को निराशा ही हाथ लगी है। वहीं, तत्तापानी में बीते वर्ष मकर संक्रांति के पर 1995 किलोग्राम खिचड़ी पकाने का विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हुआ था। सवा सात फीट चौड़े, चार फीट ऊंचे बर्तन में 25 शेफ की मदद से पांच घंटे में इस खिचड़ी को तैयार किया गया। विशाल पतीले का वजन क्रेन की मदद से उठाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि की मौजूदगी में किया गया था और विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सीएम जयराम ठाकुर को सौंपा गया था।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवा पोर्टल का विस्तार कर उपभोक्ताओं को इसमें और सुविधाएं दी है। अब सेवा पोर्टल पर विभिन्न विभागों के 47 ऑनलाइन कार्य हो जाएंगे। व्यापारिक कार्यक्रमों एवं व्यापारिक सुधारों और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार के सूचना विभाग ने ये नई सेवाएं ऑनलाइन सेवा पोर्टल पर आरंभ करवा दी हैं। नई सेवाओं में सिनेमा के लिए लाइसेंस या फिल्म बनाने के लिए लाइसेंस, पेट्रोलियम पदार्थों को संग्रहित करने, बेचने, इनका ट्रांसपोर्ट करने का एनओसी, विस्फोटक पदार्थ उत्पादित करने, बेचने व रखने का एनओसी, पटाखे बेचने का एनओसी, गैर वन भूमि के सर्टिफिकेट बनाने, राजस्व कोर्ट में विभिन्न विवादों को फाइल करना, नए पानी कनेक्शन लेने, सीवरेज कनेक्शन, व्यापार लाइसेंस बनाने, मापतौल यंत्रों के लिए आवेदन व पर्यटन संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सरकार के सेवा पोर्टल पर लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले सेवा पोर्टल पर राजस्व विभाग से संबंधित 18 तरह की सेवाएं, जबकि अन्य विभागों सहित 36 तरह की सेवाएं मिलती थीं। सरकार ने 11 और नई सेवाओं को ई-डिस्ट्रिक्ट पर उपलब्ध करवाकर लोगों को राहत दी है। इन सेवाओं को लोकमित्र केंद्रों व स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के खिलाफ़ ब्यान जारी किया है। यदोपती ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक के लिए बड़े ही शर्म की बात है कि वीरेंद्र कुमार (पुलिस जवान) 7 दिन तक आईजीएमसी मे जिंदगी और मौत से जुझता रहा लेकिन उसे किसी बड़े अस्पताल में हिमाचल से बाहर रैफर नहीं किया गया। शिमला पुलिस प्रशासन जो कर सकता था उसने किया लेकिन राजधानी शिमला मे होने के बावजुद मुख्यमंत्री जयराम, प्रदेश पुलिस महिनिदेशक संजय कुंडू, मंत्री और कोई बड़ा अफसर विरेंद्र को देखने यहाँ तक उसका कुलक्षेम पुछने तक नहीं गया। मुख्यमंत्री और मंत्री हिमाचल से बाहर अपना ईलाज करवाने बड़े नामीं हस्पतालों में जा सकते हैं लेकिन एक पुलिस जवान जो कांगडा के कोठी कोहड गांव का गरीब पुलिस में भर्ती हुआ था उसकी जिंदगी बचाने के लिए, उसका इलाज हिमाचल से बाहर सरकार नहीं करवा सकी। मुख्यमंत्री गरीब परिवार से थे आए दिन हर जगह ढ़िढोरा पीटते हैं। ऐसी सरकार और पुलिस प्रशासन को शायद ही मलाल हो कि उन्होंने एक जवान और परिवार ने एक जवान बेटा खोया है। यदोपती ठाकुर ने कहा कि पुलिस जवान वीरेंद्र कुमार ने अपना कर्तव्य निभाते हुए on duty अपनी जान दी है। इसलिए वीरेंद्र कुमार को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके साथ-साथ परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी, उचित मुआवज़ा व पीड़ित परिवार को पेंशन देने की मांग की है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िला में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कुल्लू में नशे की तस्करी करने वालों से 111 किलो चरस बरामद की है। हिमाचल में अबतक ये चरस की सबसे बड़ी खेप है। 7 महीने पहले भी पुलिस ने 42 किलो चरस के साथ तस्करों पर काबू किया था। जनवरी के महीने में अब तक पुलिस 33 किलो चरस पकड़ चुकी है। हिमाचल पुलिस की प्रवक्ता मोनिका ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस ने कुल्लू से जो चरस बरामद की है उसकी कीमत करोड़ों में है। हिमाचल के इतिहास में ये सबसे बड़ी चरस बरामदगी है। उन्होंने कहा कि ओप्रेशन अभी भी जारी है पूरी जानकारी जल्द ही सांझा की जाएगी।
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 15 जनवरी को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र से सम्बंधित निर्णय लिया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर भी चर्चा हो सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर भी चर्चा होगी। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए लगी 50 लोगों की शर्त को लेकर भी समीक्षा की जा सकती है। प्रदेश में स्कूलों सहित अन्य शिक्षण संस्थान खोलने और बोर्ड की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक साढे दस प्रदेश सचिवालय में शुरू होगी।
पंचायती चुनाव में तैयार कि गई सूचियों में अब एक और चौका देने वाला मामला सामने आया है। धर्मशाला की रक्कड़ पंचायत में रहने वाले पूर्व मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा का नाम भी मतदाता सूची से गायब हो गया है। ऐसे में विपक्ष को एक बड़ा सियासी मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस नेता ने सरकार पर पंचायती चुनाव को हाईजैक करने का बड़ा आरोप लगया है। सुधीर शर्मा ने कहा की हिमाचल प्रदेश में हो रहे पंचायती राज चुनाव में मतदाता सूचियों में भारी धांधली देखने को मिली है। प्रदेश चुनाव आयोग और राष्ट्रीय चुनाव आयोग की सूचियों में भारी अंतर है। लगभग हर पंचायत से सैंकड़ो मतदाता सूची से गायब है। पूर्व मंत्री का कहना है कि यह एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि हैरानी कि बात ये है कि उन्हीं लोगों के नाम सूची से गयाब है जिनके वोटर कार्ड बने हुए है और जिन्होंने पिछले साल नगर निगम और पंचायती चुनाव में वोट किया था। सुधीर शर्मा का कहना है कि उन्होंने अब निर्णय लिया है कि वह उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर प्रदेश चुनाव आयोग से सवाल उठाएंगे कि विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची पिछले पंचायती राज चुनावों की मतदाता सूची और अबकी बार जो पंचायतीराज के चुनाव हो रहे हैं, उस सूची में इतना बड़ा अंतर क्यों है। प्रदेश के हजारों मतदाता मतदान करने से क्यों वंचित कर दिए गए और अगर इसी प्रकार छल कपट से प्रदेश सरकार पंचायती राज चुनावों को हाईजैक करना चाहती है, तो चुनाव करवाने का औचित्य क्या है। इतने बड़े स्तर की धांधली और वह भी पंचायत चुनावों में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के एनएसएस के स्वयंसेवियों ने आरडी परेड की चयन शिविर में भाग लिया। यह शिविर राजकीय वृरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी में आयोजित किया गया। एनएसएस कार्यकम अधिकारी सन्तोष बट्टू के नेतृत्व में धुन्दन के दो छात्रों चेतना और आशीष ने इस शिविर में भाग लिया। चयनकर्ताओं की परख पर दोनों छात्र खरे उतरे और इनका चयन आरडी परेड के लिए हुआ। यह परेड 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में आयोजित होगी। राज्य स्तरीय इस उत्सव में चेतना और आशीष भाग लेंगे। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष बट्टू ओर दोनों स्वयंसेवियों को बधाई दी।
उपमंडल के अंतर्गत नई बनी बरायली पंचायत के वार्ड नं 1 चल्यावण के मतदाताओं ने चुनाव आयुक्त हिमाचल प्रदेश को एक शिकायत पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि उनके वार्ड के साथ लगते पथरागल वार्ड के 15 से 20 मतदाताओं के सम्मिलित होने से उन्हें आपत्ति है।चल्यावण गांव के देवी लाल ठाकुर मुख्य हस्ताक्षरी ने कहा है कि चल्यावण वार्ड संख्या 1 में नए बने पथरागल वार्ड जो गांव सुखण वार्ड से हटाकर बरायली पंचायत में सम्मिलित किया गया है, उस वार्ड के 15 से 25 मतदाता चल्यावण वार्ड में मिला दिए गए है जो इस गांव के मतदाताओं को बिल्कुल भी मान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बाबत उन्होंने एसडीएम अर्की और बीडीओ कुनिहार से तुरंत संपर्क साधा लेकिन उन्होंने असमर्थता जाहिर की कि इन मतदाता सूचियों को अब नहीं बदला जा सकता, हमारा कहना यह है कि इन मतदाताओं के बल पर ही वार्ड मेंबर की हार जीत का परिणाम निर्भर है। अतः यह बहुत चिंता का विषय है। वार्ड संख्या एक के मतदाताओं ने यह भी कहा है कि 1 सप्ताह के अंदर यदि मतदाता सूची को नहीं बदला जाता है या इन मतदाताओं को चल्यावण वार्ड में मतदान करने से रोका जाए अन्यथा वे न्यायालय में जाने को बाध्य हो जाएंगे। जब इस बारे में एसडीएम अर्की विकास शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के आपत्ति या डीलीशन, एडिशन हेतु 1 महीने का समय दिया गया था। अतः इन मतदाताओं को उस समय आपत्ति करनी चाहिए थी अब अहम मौके पर कोई भी परिवर्तन करना नामुमकिन है।
प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली के खम्बे बदलने एवं अन्य कार्य के दृष्टिगत 14 जनवरी, 2021 को सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज प्रदेश विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्य के दृष्टिगत 14 जनवरी, 2021 को राजगढ़ मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक से एस-मार्ट तक तथा सर्कुलर मार्ग पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उच्चतम न्यायालय द्वारा नए कृषि कानूनों को लेकर बनाई चार सदस्यीय कमेटी के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इन चारों सदस्यों का पहले से ही इस कृषि कानून का खुला समर्थन रहा है, ऐसे में इस कमेटी की रिपोर्ट की निष्पक्षता सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा है कि किसान भी इस कमेटी को पूरी तरह नकार चूके है। उन्होंने कहा है कि उन्हें भी ऐसा लगता है कि इस कमेटी का गठन किसानों के इस आंदोलन को दबाने मात्र का एक प्रयास है। उन्होंने कहा है कि जबकि इस कमेटी की कोई कानूनी वैद्यता ही नही है तो इसके किसी भी निष्कर्ष के क्या मायने होंगे। राठौर ने उच्चतम न्यायालय से अपने इस कमेटी गठन के फैंसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुए कहा है कि अगर न्यायालय को लगता है कि किसी भी कमेटी से इस कानून का कोई हल निकल सकता है तो उन्हें ऐसी कोई कमेटी बनानी चाहिए जिस पर इन किसानों को पूरा भरोसा हो। कमेटी में कृषि व बागवानी से सम्बंधित विशेषज्ञ, किसान संगठनों के प्रतिनिधि तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल किए जाने चाहिए। राठौर ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित इस कमेटी में शामिल किए गए सदस्य किसान हित की पेरबी नही कर सकते क्योंकि यह सभी पहले से ही सार्वजनिक तौर पर इस कानून के पक्ष में अपने विचार प्रकट कर चुकें है। इसलिए इस कमेटी से किसी भी न्याय या निष्पक्षता की उम्मीद नही की जा सकती।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोहड़ी और मकर संक्रान्ति के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभाकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर राज्य के लोगों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हमें अपने प्रियजनों एवं मित्रों के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कामना की कि उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बुधवार को भोरंज का दौरा करके वहां पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के परिसर में मतपत्र तैयार करने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उपायुक्त ने बीडीसी एवं जिला परिषद की मतपेटियों को रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना हॉल का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर एसडीएम राकेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद नगर परिषद हमीरपुर के दो वार्डों के दो मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार वार्ड नंबर एक हीरानगर और वार्ड नंबर 3 प्रतापनगर का एक-एक मकान कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
हिमाचल के पौंग बांध में बर्ड फ्लू के कारण हज़ारों प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद अब राहत भरी खबर आई है। पौंग बांध के पानी में बर्ड फ्लू का संक्रमण नही फैला है। बता दें, विभाग द्वारा पानी के 4 सैंपल लेकर से जल शक्ति विभाग धर्मशाला भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है। लैब में 16 पैमानों पर परीक्षण किया गया और पानी के सभी तत्वों की मात्रा मानक सीमा में आंकी गई। अब रिपोर्ट्स नेगेटिव आने के बाद स्पष्ट हो गया है कि यहां मछलियों में किसी तरह के संक्रमण फैलने का डर नहीं है। पानी की रिपोर्ट सामान्य आने के बाद अब सारी आशंकाएं खत्म हो गई हैं। हालांकि, जिला प्रशासन के अगले फैसले तक कांगड़ा जिला के देहरा, जवाली, इंदौरा और फतेहपुर उपमंडल में मीट-अंडों के साथ मछली की बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों में अगले सप्ताह से ऑनलाइन यूनिट टेस्ट शुरू होने की संभावना है। 6 जनवरी को विद्यार्थियों के साथ हुई मुख्यमंत्री की बैठक के बाद शिक्षा विभाग यूनिट टेस्ट के लिए योजना बनाने में जुट गया है। सप्ताह भर ऑनलाइन माध्यम से करवाई गई पढ़ाई के आधार पर टेस्ट लेने को लेकर योजना तैयार की जा रही है। व्हाट्सएप से पढ़ाई के लिए शिक्षण सामग्री तैयार करने वाले शिक्षकों के समूह से इस बाबत विस्तृत योजना उच्च शिक्षा निदेशालय ने मांगी है। मुख्यमंत्री के साथ हुई संवाद के दौरान अधिकांश विद्यार्थियों ने सप्ताह भर हुई पढ़ाई का टेस्ट लेने की मांग की थी। विद्यार्थियों ने कहा था कि साप्ताहिक क्विज लेकर हालांकि यह प्रक्रिया चल रही है लेकिन अगर यूनिट टेस्ट होना शुरू हो जाएं तो विद्यार्थियों को इससे लाभ होगा। बीते दिनों शिक्षा सचिव की ओर से उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक को इस संदर्भ में लिखित में भी अवगत करवा दिया है। सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा निदेशालय ने यूनिट टेस्ट लेने के लिए योजना बनाना शुरू कर दिया है। संभावित है कि इस सप्ताह के अंत तक टेस्ट लेने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
पंचायती राज संस्थाओं के 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत आज सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड के 128 मतदान दलों के लिए द्वितीय अभ्यास आयोजित किया गया। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी कुनिहार विकास शुक्ला ने दी। इस अवसर पर सभी को चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विकास शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की सभी 56 ग्राम पंचायतों के 328 वार्डों में 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को चुनाव होंगे। इस अवसर पर जिला परिषद तथा पंचायत समिति के लिए 22 जनवरी, 2021 को 05 केन्द्रों में की जाने वाली मतगणना की जानकारी दी गई एवं अभ्यास भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थेे।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नए कृषि कानून पर उच्चतम न्यायालय की रोक को किसानों की जीत करार दी है। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के स्थगनादेश से साफ है कि यह कानून किसान हित मे नहीं है। राठौर ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अबतक केंद्र वार्ता के नाम पर समय ही काटता रहा। केवल आश्वासन दिए जाते रहें और आंदोलनरत किसानों को इस कानून के नाम पर बांटने का प्रयास किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद प्रस्तावित कमेटी में किसान संगठनों को प्रमुखता दी जानी चाहिए। उन्होंने इन नए कानूनों को रद्द करने की मांग को पूरी तरह न्यासंगत बताया है। राठौर ने कहा है कि किसानों की सभी मांगे पूरी तरह न्यासंगत है और उन्हें उम्मीद है कि अब देश की सर्वोच्च अदालत इन किसानों के हितों को देखते हुए मोदी सरकार के इन नए कानूनों को तुरंत प्रभाव से निरस्त करेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज बताया कि शिमला जिला में समस्त 13 विकास खंडो में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 2302 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 153 अति संवेदनशील तथा 476 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि 1673 मतदान केन्द्र सामान्य घोषित किए गए हैं। उन्होनें शिमला जिला के लोगों से आहवान किया कि वे पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाए।
पंचायती राज संस्थाओं के 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत आज सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड के पोलिंग तथा पीठासीन अधिकारियों के लिए द्वितीय अभ्यास राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट में आयोजित किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनमोहन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। द्वितीय अभ्यास में कुल 252 अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें 49 पीठासीन, 147 पोलिंग अधिकारी एवं 56 रिर्जव अधिकारी उपसिथत रहे। उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने अभ्यास कार्यक्रम में सभी को चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान से एक दिन पूर्व मतदान केन्द्र पूरी तरह से तैयार कर लिए जाएं ताकि मतदान दिवस पर मतदान के लिए निर्धारित समय प्रातः 08.00 बजे से मतदान आरम्भ किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रत्याशी के पोस्टर, होर्डिंग इत्यादि नहीं लगे होने चाहिएं। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में उपस्थित अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि कोई भी मतदाता अधिक समय तक मतदान केन्द्र में न रूके। अभ्यास कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड विकास अधिकारी एच.सी. शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। के.सी.चमन आज यहां इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस तथा होमगार्ड्स की टुकड़ियांें द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। के.सी. चमन ने कहा कि इस वर्ष का गणतन्त्र दिवस प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए विशेष है। 25 जनवरी, 2021 को हिमाचल प्रदेश अपने पूर्ण राज्यत्व के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस विशिष्ट अवसर से सभी को परिचित करवाने तथा हिमाचल की विकास गाथा को जन-जन तक पंहुचाने के लिए मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार 25 जनवरी, 2021 से 24 जनवरी, 2022 तक वर्ष पर्यन्त विविध कार्यक्रम आयेाजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम ‘प्रदेश के अस्तित्व के 50 वर्ष’ थीम पर आधारित होंगेे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश के एक राज्य के रूप में 50 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर सोलन के एतिहासिक ठोडो मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा सोलन के विकास को दर्शाती एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का शुभारम्भ 26 जनवरी, 2021 को समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी में मुख्यतः प्रदेश विद्युत बोर्ड, कृषि, बागवानी, उद्योग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा भिन्न-भिन्न माध्यमों से सोलन के एक जिला के रूप में विकास की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहा कि इस अवसर पर कोविड-19 महामारी के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं अन्य को सम्मानित भी किया जाएगा। कोविड-19 के कारण इस वर्ष के जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। केसी चमन ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत जिला स्तरीय समारोह समय-समय पर इस दिशा में जारी निर्देशांे के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि समारोह से पूर्व एवं उपरान्त समारोह स्थल सहित शहर को सेनिटाइज किया जाए। उन्होंने अन्य सम्बद्ध विभागों को भी सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, समादेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश दत्त जोशी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला सोलन में राष्ट्रीय युवा दिवस विवेकानंद की जयंती पर कर्तव्य बोध कार्यक्रम का आयोजन धुन्धन में किया गया। इस आयोजन में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लगभग जिला के 20 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र कपिल ने की प्रकाश बट्टू ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में कहा कि समाज में चरित्र निर्माण के लिए अध्यापकों और बालकों में अपने कर्तव्य का बोध होना अति आवश्यक है। वर्तमान युवा पीढ़ी में नैतिक पतन आज समाज में देखने को मिलता है। व्यक्ति निर्माण राष्ट्र का निर्माण करता है। स्वामी विवेकानंद का जीवन चरित्र युवाओं को सत मार्ग की ओर प्रेरित करता है। स्वामी विवेकानंद ने अल्पायु में ही विश्व को भारतीय संस्कृति का बोध करवा कर चकित कर दिया था। वही हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। नरेंद्र कपिला ने अपने भाषण में शिक्षक महासंघ द्वारा साल भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्र के लिए शिक्षकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत प्राथा के वार्ड नम्बर 04 नामो व वार्ड नम्बर- 05 चाकली के लिए मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाभो में होगा। पूर्व में इन वार्डों के लिए मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाभो निर्धारित किया गया था। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन द्वारा जारी शुद्धिपत्र में प्रदान की गई है। ग्राम पंचायत प्राथा के वार्ड नम्बर 01 प्राथा के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्राथा, वार्ड नम्बर 02 सतरोल के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्राथा, वार्ड नम्बर 03 चैन्थो के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्राथा, वार्ड नम्बर 04 नामो के लिए मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाभो तथा वार्ड नम्बर 05 चाकली के लिए मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाभो में होगा।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश में कुछ जगह युवा कांग्रेस के एक गुट द्वारा थाली बजाने का ड्रामा किया गया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को सही मायने में थाली अपने कांग्रेस के नेताओं के लिए बजानी चाहिए क्योंकि आज किसानों की जो हालत है उसके लिए स्वयं कांग्रेसी जिम्मेदार है। 2006 में जब नंदीग्राम एवं सिंगूर में नैनो प्लांट लगाए जाने के वक्त किसानों पर जब अत्याचार हो रहा था तब कांग्रेस कहां थी। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस दयनीय स्थिति में है और चंद मुट्ठी भर युवाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। ऐसा केवल कांग्रेस में ही संभव है कि एक मोर्चे के एक से अधिक अध्यक्ष बनते हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में नरेंद्र मोदी सरकार ऐसी पहली सरकार है जो किसान हित में कार्य कर रही है किसान हित में अनेकों योजनाएं बनाई जा रही है और किसानों को चौतरफा लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा जो किसान धरने पर बैठे हैं वह तो किसान अभी नहीं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी गंभीरता से किसानों के कल्याण एवं उनकी भलाई के लिए कटिबद्ध है। विगत छः वर्षों में किसानों की भलाई के जितने काम मोदी सरकार ने किए हैं, उतने किसी और ने नहीं किए, साथ ही हमारी सरकार देश के हर नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा सरकार पहले दिन से यह कह रही थी कि एक कमिटी बनाई जाए जिसमें आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल हों, वह कमिटी बिंदुवार कृषि कानूनों का अध्ययन करे और जहां भी उचित संशोधन की जरूरत हो, उसे प्रस्तावित करें जिस पर सरकार अमल करने को तैयार है। आज माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी हमारे इस स्टैंड को अनुमोदित किया है। उन्होंने कहा सरकार ने भी किसान संगठनों से बैठक में कई बार यह आग्रह किया था कि कोविड के कारण महिलाओं और बच्चों को इस आंदोलन से घर भेज दिया जाए, सुप्रीम कोर्ट ने भी आज किसान संगठनों से ऐसी ही अपील की है। उन्होंने कहा सरकार ने किसान संगठनों से अपील करते हुए कहा था कि आप हाइवे को छोड़ कर अन्य वैकल्पिक जगहों पर अपना आंदोलन जारी रखें, किसान संगठनों को प्रदर्शन के लिए सरकार ने वैकल्पिक जगह भी मुहैया कराई थी, गृह मंत्री ने स्वयं किसान संगठनों से बात की थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने भी आंदोलनरत किसान संगठनों से यही अपील की है।
प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि जीत का सिलसिला पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, बीडीसी व ग्राम पंचायतों में भी जारी रहना चाहिए। वीरभद्र सिंह ने नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अब भाजपा की नीतियों व निर्णयों से परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। लोगों की समस्याओं को दूर करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस को जनादेश देकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना फैंसला दिया है। उन्होंने कहा है कि अब आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा को इसी तरह हार का मुंह देखना पड़ेगा। वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण सुन्नी, रोहड़ू, रामपुर सहित अपने चुनाव क्षेत्र अर्की सहित विभिन्न नगर परिषद व नगर पंचायतों में कांग्रेस की शानदार विजय पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस को दिए जनमत के लिए लोगों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी और प्रदेश में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार बनेगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान 17, 19 तथा 21 जनवरी, 2021 को तीन चरणों में आयोजित होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि जिला के सभी विकास खण्डों में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में सम्बन्धित जिला परिषद, पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान एवं वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। नालागढ़ विकास खण्ड जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड की सभी 77 ग्राम पंचायतों के लिए तिथि वार मतदान की सारिणी निश्चित कर दी गई है। केसी चमन ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत बारियां, बवासनी, बघेरी, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घड़याच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 19 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत बहेड़ी, भाटियां, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासीकलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा सुनेड़ में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी, 2021 को नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुण्डलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मितियां तथा सौड़ी में मतदान होगा। कण्डाघाट विकास खण्ड केसी चमन ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी चरणांे में सम्बन्धित जिला परिषद, पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान एवं वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। केसी चमन ने कहा कि 17 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जधाणा, बीशा, हिन्नर, ममलीग, पौधना, मही, चायल, वाकना तथा सकोड़ी में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि 21 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड कि ग्राम पंचायत काहला, सायरी, सैंज, क्वारग, तुंदल, बांजणी, देलगी तथा दंघील में मतदान होगा। धर्मपुर विकास खण्ड केसी चमन ने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। केसी चमन ने कहा कि 17 जनवरी, 2021 को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी, 2021 को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाड़ियां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीतनगर तथा जाबली में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि 21 जनवरी 2021 को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चण्डी, गनोल, कसौली गढ़खल, गढ़खल सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब तथा मेहलों में मतदान होगा। सोलन विकास खण्ड केसी चमन ने कहा कि सोलन विकास खण्ड में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। केसी चमन ने कहा कि 17 जनवरी, 2021 को विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी, 2021 को सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मशीवर, देवठी, सन्होल, आंजी, अन्हेच, नेरीकलां, पड़ग, शड़याणा, बसाल, पट्टा बरावरी, भारती, चेवा तथा शमरोड़ में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि 21 जनवरी, 2021 को सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेरी, सेर बनेड़ा, धरोट, हरिपुर, चामत भड़ेच, कोठों, शामती, कोरों कैंथड़ी, काबाकलां, रणों तथा सुल्तानपुर में मतदान होगा। कुनिहार विकास खण्ड केसी चमन ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। केसी चमन ने कहा कि 17 जनवरी, 2021 को विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत खनलग, दानोघाट, समोग, भूमति, कुंहर, बागा (करोग), दाड़ला, क्यारड़, पलानियां, साई, बसंतपुर, चम्यावल, धुुंधन, ग्याणा, हनुमान बड़ोग, मान, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चण्डी में मतदान होगा। उन्हांेने कहा कि 19 जनवरी, 2021 को कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पलोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घणागुघाट, हाटकोट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, कोटली, जघून, मांगू, पट्टा, चंईयाधार तथा शहरोल में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि 21 जनवरी, 2021 को कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कशलोग, कोटलू, चाखड़, संघोई, दांवटी, रोहांज जलाणा, कुनिहार, बखालग, पारनु, डूमैहर, बरायली, बड़ोग, बेरल, दधोगी, देवरा, मटेरनी, सानण तथा सरली में मतदान होगा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कहा कि जिला मंडी के बल्ह में एनडीआरएफ बटालियन के मुख्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने और हस्तांतरित करने सम्बन्धी सभी आवश्यक औपचारिकताओं में तेजी लाई जाएगी, ताकि बटालियन सुचारू रूप से कार्य कर सके। जय राम ठाकुर ने एनडीआरएफ के कमांडेंट बलजिन्दर सिंह और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाने और वन विभाग को एफसीए स्वीकृति शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाओं के प्रति संवदेनशीलता को ध्यान में रखते हुए राज्य के लिए नई एनडीआरएफ 14वीं बटालियन को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लगभग छः स्थानों पर एनडीआरएफ क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केन्द्र्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के रासायनिक खतरे से निपटने के लिए बद्दी में एक कम्पनी स्थापित की जाएगी, क्योंकि इस क्षेत्र में अधिकांश औद्योगिक कारखाने हैं। कमांडेंट बलजिन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री को फोर्स की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आर.डी. धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, विशेष सचिव राजस्व सुदेश मोक्टा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
एनएच 205 स्यार के समीप सड़क के किनारे निकास नाली में गंदगी के अंबार के कारण लोगों को समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों में नीरज कपिला, हरीश कुमार, सुमन गौतम, पंकज, डीडी कपिल, मनसा राम, बॉबी, अभिनव ने बताया कि नेशनल हाइवे 205 के अंतर्गत स्यार में सड़क किनारे की नालियां गंदे पानी से भर गई है, यह पानी कुछ रिहायशी घरों से, तो कुछ पिछले दिनों हुई बारिश के इकट्ठा होने से ये नालियां जाम हो गई है, परन्तु फिर भी विभाग की नजर इस पर नही पड़ रही है। वहीं ऐसे में सड़क के किनारे खुली नालियों में गंदा पानी व कूड़ा-कर्कट के चलते गंदगी होने से बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है। नालियों में मिट्टी जमा होने से व इधर-उधर का कूड़ा इकट्ठा हो रहा है। लोगों का कहना है कि गाड़ियों के आवागमन पर जब गाड़ियां आपस में ओवर टेक करती हैं तो गाड़ी के नाली में गिरने का भी खतरा बना रहता है, लेकिन विभाग दुर्घटना के इंतजार में है। स्थानीय लोगों ने विभाग से आग्रह किया है कि नालियों में पड़ी गंदगी की सफाई करवाकर व खुली नालियों को ढकने का उचित प्रबंध किया जाए, ताकि स्वच्छ भारत मिशन के सपने को सफल बनाया जा सके। गौर रहे कि आजकल लोगों में कोरोना व बर्ड फ्लू से जैसी बीमारी का लोगो मे भय का माहौल है। वहीं लोगों में आशंका है कि अगर यह पानी ज्यादा दिन अगर खड़ा रहता है, तो लोगों मे जलजनित रोग होने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।
शिमला। छराबड़ा में बीते 6 जनवरी के रात बर्फ में फंसे पर्यटको को बचाने गई क्यूआरटी टीम की गाड़ी गिरने मामले में एक गंभीर रूप से घायल पुलिस जवान कि मौत हो गई है। गाड़ी के स्किट हो कर सड़क से नीचे गिरने में पुलिस के 6 जवान घायल हो गए थे जिसमे विरेन्द्र को गम्भीर चोट आई थी। वीरेंद्र को आईजीएसमी में दाखिल करवाया गया था लेकिन वीरेंद्र सोमवार सुबह जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत हो गई । गोरतलब है कि 6 जनवरी रात को कुफरी छराबड़ा में पर्यटको को सुरक्षा प्रदान करने गई पुलिस की गाड़ी के स्किट हो कर सड़क से नीचे गिर गई थी जिसमे 6 पुलिस जवान घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में वीरेन्द्र को गंभीर चोट आई थी।
कोरोना का कहर अभी ख़तम नहीं हुआ था की देश भर में अब बर्ड फ्लू लगातार पैर पसार रहा है। यह अब देश के 9 राज्यों में फैल चुका है। केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कहर मचाने के बाद अब दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। पशुपालन विभाग के मुताबिक जालंधर भेजे गए 8 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। पुष्टि होने से पहले ही दिल्ली में बर्ड फ्लू के डर ने हड़कंप मचा दिया था। इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार ने गाजीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया था। महाराष्ट्र में भी इस वायरस की पुष्टि हो गई है। इसे देखते हुए अब सभी राज्यों ने सतर्कता बढ़ा दी है। देश में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है। विदेश मामलों की संसदीय समिति आज इस पर बैठक करेगी। यह समिति देश में पशु टीका की उपलब्धता और पशु चिकित्सा सेवाओं की स्थिति पर चर्चा करेगी। हिमाचल प्रदेश में 200 से ज्यादा प्रवासी पक्षी मिले मृत हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार को पोंग बांध वन्यजीव अभयारण्य में 215 प्रवासी पक्षी मृत पाए गए। प्रदेश में बर्ड फ्लू से मरने वाले पक्षियों की संख्या अब बढ़कर 4,235 हो गई है। इसके अलावा नाहन, बिलासपुर और मंडी से भी जंगली पक्षियों की असामान्य मौत की खबरें आई हैं और नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।
सोलन जिला की नगर परिषद नालागढ़ के 08 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह जानकारी नगर परिषद नालागढ़ के निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने दी। महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर 01 में कुल 689 मत पड़े। इनमें से शालिनी शर्मा को 353 तथा शहनाज़ बेगम को 330 मत प्राप्त हुए। नोटा को 06 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 01 से शालिनी शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 02 में कुल 664 मत पड़े। इनमें से प्रेम लता को 216, मीना कुमारी को 33, वंदना बंसल को 254 तथा सुनीता देवी को 157 मत प्राप्त हुए। नोटा को 04 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 02 से वंदना बंसल को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर 03 में कुल 929 मत पड़े। इनमें से रीना देवी को 558, विमला को 159 तथा शशि बाला को 203 मत प्राप्त हुए। नोटा को 09 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 03 से रीना देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि वार्ड नम्बर 04 में कुल 573 मत पड़े। इनमें से अफ्जद खान 73, जगजीवन वर्मा को 19, प्रियवर्त शर्मा को 80, मनोज कुमार वर्मा को 118, संजीव कुमार सुपुत्र कृष्ण कुमार को 226 तथा संजीव कुमार सुपुत्र गंगादास को 55 मत प्राप्त हुए। नोटा को 02 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 04 से संजीव कुमार सुपुत्र कृष्ण कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 05 में कुल 602 मत पड़े। इनमें से अतुल शर्मा को 243, अलका वर्मा को 272 तथा सौरभ जैन को 86 मत प्राप्त हुए। नोटा को 01 मत दिया गया। वार्ड नम्बर 05 से अलका वर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि वार्ड नम्बर 06 में कुल 560 मत पड़े। इनमें से नित्यानंद शर्मा को 243 तथा महेश कुमार गौतम को 311 मत पड़े। नोटा को 06 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 06 से महेश कुमार गौतम को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 07 में कुल 773 मत पड़े। इनमें से अमरेंदर सिंह भिंडर को 318, गुरदयाल सिंह को 11, गुरविन्द्र कुमार 213, राकेश गौतम को 105 तथा रजत शर्मा को 125 मत प्राप्त हुए। नोटा को 01 मत दिया गया। वार्ड नम्बर 07 से अमरेंद्र सिंह भिंडर को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 08 में कुल 660 मत पड़े। इनमें से बलदेव मल्होत्रा को 281, राजीव कुमार को 18, ललित कुमार को 53 तथा सहर शर्मा को 304 मत प्राप्त हुए। नोटा को 04 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 08 से सहर शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 09 से तारा अवस्थी को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है।
सोलन जिला की नगर परिषद अर्की के सभी 07 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी नगर पंचायत अर्की के निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला ने दी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 01 में कुल 248 मत पड़े। इनमें से कांता देवी को 120 तथा निर्मला देवी को 128 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर 01 से निर्मला देवी निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 02 में कुल 316 मत पड़े। इनमें से गौरव ठाकुर को 56, दीवान चंद को 68, लक्ष्मी सिंह को 16 तथा सुरेंद्र कुमार को 173 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर 02 में नोटा को भी 03 मत दिए गए। इस वार्ड से सुरेंद्र कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। विकास शुक्ला ने कहा कि वार्ड नम्बर 03 में कुल 242 मत पड़े। इनमें से भारती वर्मा को 136 तथा श्यामा को 103 मत प्राप्त हुए। यहां नोटा को 03 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 03 से भारती वर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 04 में कुल 183 मत पड़े। इनमें से अनुज गुप्ता को 86 तथा नरेंद्र कुमार को 82 तथा राजीव कुमार को 15 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर 04 से अनुज गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर 05 में कुल 173 मत पड़े। इनमें से कमलेश गुप्ता को 70 तथा हेमेन्द्र कुमार को 103 मत प्राप्त हुए। वार्ड नम्बर 05 से हेमेन्द्र कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। विकास शुक्ला ने कहा कि वार्ड नम्बर 06 में कुल 168 मत पड़े। इनमें से अंकुश शर्मा को 36, गौरव गुप्ता को 49 तथा धर्मपाल को 82 मत प्राप्त हुए। यहां नोटा को 01 मत दिया गया। वार्ड नम्बर 06 से धर्मपाल को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 07 में कुल 366 मत पड़े। इनमें से भावना को 113, रूचिका गुप्ता को 141, संतोष को 108 मत प्राप्त हुए। नोटा को 04 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 07 से रूचिका गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया।
प्रदेश विश्वविद्यालय में लगातार घट रही शर्मनाक घटनाओं और शिक्षक भर्तियों में प्रशासन पर लगातार लगाए जा रहे धांधलियों के आरोपों के बीच अब युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने इसे बहुत बड़ा भ्रष्टाचार बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। निगम भंडारी ने विश्वविद्यालय द्वारा बीएड की अधिसूचना एबीवीपी के लेटर पैड पर जारी करने पर भी गहरा रोष व्यक्त करते हुए इसे प्रशासन द्वारा आरएसएस और भगवाकरण की विचारधारा की एडवरटाइजमेंट करने का आरोप लगाया है। निगम भंडारी ने विवि द्वारा शिक्षक भर्ती मामले में भी प्रशासन पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि योग्यता को दरकिनार रखते हुए आरएसएस व बीजेपी से संबंधित लोगों को नियुक्तियां दी जा रही है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि इन भर्तियों में आरक्षण रोस्टर के साथ भी छेड़छाड़ की गई है जिससे एससी, एसटी व अन्य आरक्षित वर्गों के कई योग्य उम्मीदवारों को नियुक्तियों से वंचित रखा गया है। उच्च न्यायालय द्वारा विवि के बिना प्रवेश परीक्षा पीजी कोर्सों में छात्रों को दाखिला देने को गैरकानूनी बताए जाने के फैसले का युवा कांग्रेस ने स्वागत किया है और इससे संबंधित विवि प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल पदों से हटाए जाने की मांग की है। निगम भंडारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि युवा कोंग्रेस देश प्रदेश के योग्य उम्मीदवारों और बेरोज़गार युवाओं के साथ इस प्रकार का भ्रष्टाचार कभी नहीं होने देगी और उच्च शिक्षण संस्थानों सहित अन्य सरकारी संस्थानों के भगवाकरण के खिलाफ प्रदेशभर में मोर्चा खोलेगी।
प्रदेश में 27 जनवरी से 10वीं व् 12वीं कक्षाओं के स्कूल खुल सकते हैं। प्रदेश में स्कूल खोलने की शुरुआत ग्रीषमकालीन पाठशालाओं से की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव बनाकर राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी कर ली है। शीतकालीन जिलों के स्कूलों को फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम की स्थिति को देखकर खोलने का फैसला लिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने पड़ोसी राज्यों की एसओपी को स्टडी करने के बाद 27 जनवरी से नियमित पढ़ाई करवाने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि 21 जनवरी तक पंचायत चुनाव में शिक्षक व्यस्त रहेंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों को सैनिटाइज किया जाएगा। 27 जनवरी से ग्रीष्मकालीन जिलों में बोर्ड कक्षाओं की पढ़ाई शुरू करवाई जा सकती है।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत 11 केवी नवगांव फीडर में 11 जनवरी 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि 132 केवी सब स्टेशन चमाकडी पुल के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 10 बजे से 3 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
पुष्पेन्द्र कौशिक को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार एजुकेशन एक्सलेंस अवॉर्ड 2020 के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार शिक्षा प्रणाली में सुधार व नवाचारों के सफल प्रयोग व कार्यान्वयन हेतु उनके असाधारण व उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। बातल गांव से सम्बन्ध रखने वाले पुष्पेन्द्र कौशिक वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में अंग्रेजी के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे है। शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार का आयोजन शिक्षा के विकास के लिए कार्य करने वाली अन्तराष्ट्रीय संस्था काइट्स क्राफ्ट प्रोडक्शन द्वारा उन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है, जिन्होंने छात्रों के लिए असाधारण समर्पण का प्रदर्शन करते हुए और शिक्षा क्षेत्र के सुधार में योगदान दिया है। इस पुरस्कार का उद्देश्य आज के शिक्षा के बदलते परिदृश्य में शिक्षा के पहलुओं व नवाचार के माध्यम से शिक्षण करने वाले शिक्षकों व संस्थाओ को सम्मानित करना है। एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किए गए कड़े प्रयासों का एक परिणाम है जिसमें शिक्षकों के चयन के लिए विभिन्न मापदंडों के आधार पर नामांकन, गहन शोध व नवाचारों को शामिल किया जाता है।


















































