धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने आज ग्राम पंचायत नरवाना खास में पंद्रह लाखकी लागत से बनने वाले खेल मैदान और जिम का शिलान्यास किया। उन्होंने इसके बाद कण्ड बगियाड़ा में पंद्रह लाख की लागत सेबनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। उन्होंने इस दौरान धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के राधा कृष्ण मंदिर श्यामनगर में जनता ही जनार्धन प्रोग्राम में शिरकित की।स्थानीय लोगों ने विधायक का यहां पधारने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में धर्मशाला के लोगों ने उन्हें स्नेह और आशीर्वाददेकर जो विश्वास दिखाया है उसके लिये वे ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि विकास को लोगों की मांग और इलाके की जरूरत के अनुसारआगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मांगो को चरणबद्ध पूरा किया जाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विकास परियोजनाओं को लेकर दूरदर्शी सोच है। वे प्रदेश में मूलभूतढांचे के विकास पर जोर दे रहे हैं।सभी परियोजनाएं इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर में टीन शेडऔर संसारी माता मंदिर का साइट विजिट किया और इनका कार्य जल्दी पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष विनीत धीमान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दक्ष राणा, पार्षद वार्ड 10 शेलेंद्र आचार्य, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीपचौधरी, उप प्रधान कण्ड बगियाड़ा सुनील कुमार, पूर्व प्रधान कण्ड बगियाड़ा रेशमा देवी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभागजगतार ठाकुर, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा, राजकुमार कश्यप, शशी आचार्य, सरिता आचार्य, वीरेन्द्र शर्मा, अनु शर्मा, अनूप लता, चम्पा, अनिल शर्मा, पूर्व प्रधान नरवाना खास बहादुर सिंह, पूजा राणा, अमर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
देश की आम जनता का बीजेपी से मोहभंग हो चुका है। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में मिली कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत इसका जीता जागता प्रमाण है। शनिवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी स्थित विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए यह बात विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा आम जन मानस के कल्याण और देश के चहुंमुखी विकास के लिए रही हैं। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में अल्प अवधि में ही कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रदेश इन ऐतिहासिक निर्णयों के बूते विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन का प्रावधान करके विधानसभा चुनावों में किए गए घोषणाओं की सबसे बड़ी गारंटी को पूरा कर दिया है। चुनावों के दौरान बीजेपी पुरानी पेंशन बहाली को असंभव करार देकर लोगों को गुमराह कर रही थी। लेकिन सुक्खू सरकार ने दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रमाण देते हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली की बहुत बड़ी सौगात दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश में जनहित के कार्यों को लेकर एक से बढ़कर एक निर्णय ले रहे हैं। जिसे प्रदेश की जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण भी नगर निगम शिमला का चुनाव है। लोगों ने सुक्खू सरकार के निर्णयों को सही करार देते हुए यहां भी कांग्रेस को जीत दिलाई है।डोगरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं मीडिया काॅर्डिनेटर पुनीत मल्ली ने कर्नाटक में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर कहा कि देश में तेजी के साथ परिर्वतन की लहर चल पड़ी है तथा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में केंद्र से मोदी सरकार का भी सुपड़ा साफ होना तय हो गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो या़त्रा के दौरान देश की जनता का जो समर्थन कांग्रेस को मिला, उसका रुझान कर्नाटक विधान सभा चुनाव में साफ देखा जा रहा है। पुनीत मल्ली ने कहा कि कर्नाटक विस चुनावों के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टार प्रचारक के तौर पर अपनी अहम भूमिका निभाई है, तथा सभी ने मिलकर जनता के बहुमुल्य समर्थन से कर्नाटक में भाजपा को चारों खाने चित कर अपनी जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की हुई जीत का असर भी कर्नाटक चुनावों में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि जनता ने नफरत की राजनीति को भी नाकार दिया है तथा जनता ने भाजपा तथा मोदी सरकार को उसका सही आईना दिखाया है। पुनीत मल्ली ने कहा कि इस जीत ने यह भी बतला दिया है कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से अब देश की जनता पूरी तरह से तंग हो चुकी है तथा सत्ता से भाजपा को पूरी तरह से बाहर करना चाहती है। जनता फिर से केंद्र में कांग्रेस की सरकार चाहती है ताकि भाजपा के राज में महंगाई से त्रस्त लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को कुछ उद्योगपति मिलकर चला रहे हैं तथा केंद्र की सरकार द्वारा मात्र उद्योगपतियों के हितों पर ध्यान दिया जा रहा है। मल्ली ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के साथ ही जनता की सोच भी बदल रही है तथा यह बदलाव अब लोकसभा चुनावों में भी भाजपा देखेगी।
हिमाचल पथ परिवहन निगम कंडक्टर यूनियन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को शुक्रवार देर सायं यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने यूनियन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अंशदान और समाज के योगदान से जरूरतमंदों की सहायता की जा सकती है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण चंद व अध्यक्ष रामलोक चौधरी व यूनियन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
बागवानी क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए कई अभिनव कदम उठा रही है। इस कड़ी में राज्य सरकार बागवानी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता और उत्पादकता वाले पौधों को विकसित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की कृषि-जलवायु विविधता बागवानी क्षेत्र के विस्तार और सेब, नींबू प्रजाति के फलों, आम, खुमानी और नाशपती जैसे फलों की पैदावार के लिए वरदान है। राज्य सरकार किसानों की आय में वृद्धि और बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। हिमाचल प्रदेश में हर वर्ष फलों के पौधे रोपे जाते हैं। प्रदेश में विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित बागवानी विकास परियोजना के अंतर्गत लाखों पौधे आयातित किए जाते हैं। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बागवानी उत्पादों तथा फल-फसलों की उत्पादकता, गुणवत्ता और विपणन के लिए आधारभूत संरचना को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार रोपित किए गए पौधों को विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाने के प्रति संवेदनशील है। इस समस्या से निपटने और बागवानी क्षेत्र में सुधार के लिए प्रदेश सरकार नई तकनीकों को अपनाने पर विशेष बल दे रही है। इसके लिए कई फल उत्पादक राज्यों के पौधरोपण मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है और किसानों को नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि पौधरोपण की अधिक-से-अधिक जीविता दर बनाई रखी जा सके। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित एचपी शिव परियोजना के तहत ऑस्ट्रेलिया में पौध स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में अपनाई जा रही स्क्रीनिंग, टैस्टिंग, साफ-सफाई व रख रखाव इत्यादि की आधुनिक तकनीक का अवलोकन एवं अध्ययन किया। दल ने एलिजाबेथ कृषि संस्थान और स्ट्रॉबेरी इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन अथॉरिटी का भी दौरा किया। इस दौरान संतरे के उत्पादन मंे माईक्रो ग्राफ्टिंग तकनीक का अवलोकन करने के साथ-साथ सिट्रस पैथेलोजी कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय सिट्रस रिपोजीटरी कार्यक्रम इत्यादि पर चर्चा की। प्रदेश मंे शिवा परियोजना के अतंर्गत लगभग 1800 हेक्टेयर भूमि को संतरा उत्पादन के अन्तर्गत लाना प्रस्तावित है, जिसमंे लगभग 20 लाख पौधों की आवश्यकता होगी। बागवानी क्षेत्र में सुधार के लिए आस्ट्रेलिया से तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर प्रदेश मंे इसे प्रयोग मंे लाने की दिशा मंे यह प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नवोन्मेषी पहल है। इससे प्रदेश में उच्च गुणवता वाले संतरे के पौधे तैयार करने में सहायता मिलेगी और बागवान लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौरा राज्य सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र में विस्तार तथा बागवानों के कल्याण और उत्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं। सरकार के नवीन और ठोस प्रयासों के सुखद परिणाम शीघ्र ही दृष्टिगोचर होंगे।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा और क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स और धार्मिक पर्यटन को विकसित किया जाएगा जिससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। शिक्षा मंत्री आज जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत सारी में 3 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना और 2 करोड़ 44 लाख रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी भवन का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। रोहित ठाकुर ने बताया कि अनु और खड़ा पत्थर में उचित भंडारण क्षमता के सीए स्टोर स्थापित किए जाएंगे जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बागवानों एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस उठाऊ सिंचाई योजना से मडकादली, मघारा,अस्तांदली व सारी के बागवानों और किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी और प्रति व्यक्ति आय में इजाफा होगा। वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग और क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है और इस दिशा में सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार घर द्वार पर ही शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार किया जाएगा और युवाओं को प्रतिस्पर्धा के दौर में रोजगार परक शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को शिक्षा मंत्री ने 20000 रुपए देने की घोषणा भी की। इससे पूर्व स्थानीय प्रधान अनु रांगता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी और उनका त्वरित निवारण भी किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सरस्वती नगर वार्ड के सदस्य कौशल मुंगता, पंचायत समिति उपाध्यक्ष जुब्बल यशवंत जस्टा, उपमंडल दण्डाधिकारी चेतना खड़वाल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग अरविन्द सूद, खण्ड विकास अधिकारी जुब्बल कर्ण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
पाइनग्रोव स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सीबीएसई. की बारहवी की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सूबे में स्कूल का नाम रोशन किया है । स्कूल के 40 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है । बता दें की परीक्षा परिणाम में ह्यूमैनिटी में इर्तिका परवेज ने 98.2 प्रतिशत और विदूषी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और कामर्स वर्ग में अनहदवीर सिंह ने 96.8, आदित मोहन गुप्ता 96.2, दिया चोपरा 96.2, पूजन 96.2 उत्कर्ष रांटा 96.2 अनुभूति मोहन 95.2 और आदित्य शर्मा ने 95.4,प्रतिशत अंक प्राप्त किए । विज्ञान वर्ग में अनन्य कालिया 93.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम आई। खास बात यह है की पाइनग्रोव स्कूल का कोई भी बच्चा फेल नहीं हुआ, और न ही किसी छात्र की कंपार्टमेंट आई है। सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तर की सर्वाधिक अंक अंग्रेजी में 100, अर्थशास्त्र में 98, बिजनस स्टीडज में 99, आकांउटस में 95, साइकॉलजी में 99, राजनीति शास्त्र में 98 सोशियोलॉजी 100, हिन्दोस्तानी म्यूजिक 99, ललित कला में 100, गणित में 95, आईपी में 99, फिजिकल एजुकेशन में 100, भौतिक विज्ञान में 95, रसायन विज्ञान में 95 और जीव विज्ञान में 94 अंक प्राप्त किए है । इसके साथ ही कक्षा दसवीं का परिणाम भी शानदार रहा । अविन गुप्ता ने 96.2 और अनंत गुप्ता ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रधानचार्य ने छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर बच्चों के माता-पिता ने स्कूल को बधाई दी। स्कूल के हेडमास्टर कैप्टन एजे सिंह नेमेधावी छात्रों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि वे आगे चलकर भी मेहनत करते हुए नए आयाम स्थापित करें ।
सीबीएसई ने सत्र 2022-2023 के कक्षा 12वीं का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया है । जिसमें डीएवी स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल के छात्र नीरव सूद ने 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रजत चौहान ने 90.4 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। जनत 88.6 फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। पुष्पित ने 86.8 फीसदी अंक , संगम राणा ने 85 फीसदी अंक प्राप्त किए। काव्या सूद ने 84.6 फीसदी अंक और आदित्य ने 84.4 फीसदी, वंश जसवाल ने 84 फीसदी, रीतिका ने 83.8 फीसदी, सूर्यांश डोगरा ने 82.2 | फीसदी और अंकुश वर्मा ने 81.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर उच्च अधिकारी आर्यरत्र, डॉ. पूनम सूरी और प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने अभिभावकों और छात्रों को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने शिक्षकों की कड़ी मेहनत की
बी एल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामती के विद्यार्थियो ने सीबीएसई द्वारा आयोजित बारहवीं की परीक्षा में अपना लोहा मनवाया है। सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर स्कूल में खुशी का माहौल है। जहां एक तरफ परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, वहीं 29 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन में उत्तीर्ण हुए हैं। सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में विज्ञान संकाय में देवांशी सिंह 92% और कॉमर्स संकाय में समृति मांटा 92.6%, और आर्ट्स में मन्नत कक्कर ने 93.4% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। शेष सभी विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मिशन ‘लाइफ’ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पर सभी संगठनों, विभागों और गैर सरकारी संगठनों से पूरे राज्य में जन सहभागिता सुनिश्चित कर प्रमुख आउटरीच एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने का आग्रह किया है। इन गतिविधियों का उद्देश्य व्यवहारवादी परिवर्तन के कारण पर्यावरण पर प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूक बनाना है। इस कार्य में सभी विभागों को समयबद्ध सूचना उपलब्ध करवानी चाहिए। उन्होंने वन विभाग को राष्ट्रीय उद्यानों के प्रवेश टिकटों के माध्यम से मिशन लाइफ की सह-ब्रांडिंग के साथ वन क्षेत्रों, राष्ट्रीय उद्यानों, पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों में और उसके आसपास प्लास्टिक सफाई अभियान आयोजित करने, साइकिल मार्गों को बढ़ावा देने और साइकिल रैलियों का आयोजन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग स्थानीय समुदाय के साथ मिट्टी और नमी संरक्षण पहल भी आयोजित करेगा। शिक्षा विभाग हिमकोस्टे के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाने के लिए इको-क्लबों के नेटवर्क को भी सक्रिय करेगा। पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग (डीईएसटी और सीसी) के निदेशक डी.सी. राणा ने मिशन लाइफ पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभाग व क्षेत्रवार सांकेतिक कार्य योजना (पीओए) तैयार की गई है। उन्होंने पर्यावरण विभाग, एसएंडटी, एसपीसीबी, शिक्षा, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, कार्मिक विभाग, पीआरआई, युवा और खेल, जल शक्ति, महिला एवं बाल विकास विभाग, ऊर्जा, कृषि-बागवानी, परिवहन, पर्यटन, जनसंपर्क, भाषा, कला और संस्कृति को मिशन जीवन के लिए विभिन्न गतिविधियों को करने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। - ईको-विलेज अभियान चलाया जायेगा उन्होंने बताया कि विभाग ईको-गांवों को एलआईएफई गांवों में बदलने के लिए मॉडल ईको-विलेज अभियान चलाएगा। उन्होंने राज्य पर्यावरण प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड को उद्योगों सेे पर्यावरण प्रदूषण में सुधार लाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए ।
प्रदेश में लोगों को उनके घरद्वार के निकट विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा प्रत्येक चिकित्सा खंड में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक अस्पताल स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को उपचार के लिए बड़े शहरों और प्रदेश से बाहर की ओर रुख न करना पड़े। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में प्रदेश के इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आईजीएमसी) में लगभग 30.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ट्रॉमा ब्लॉक लोगों को समर्पित किया। ट्रॉमा ब्लॉक में फिजियोथैरेपी वार्ड, स्पेशल वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा इकाई, गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) बेड, आईसोलेशन वार्ड सहित सीटी स्कैन, एक्स-रे, सैंपल एकत्रीकरण केंद्र तथा पैथोलॉजी प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। घायलों व गंभीर रोगियों के उपचार संबंधी वरीयता के लिए यहां अलग व्यवस्था की गई है। इस ब्लॉक के निर्मित होने से लोगों को गुणवत्तापूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं मिलने के साथ साथ यहां सेवाएं देने वाले डॉक्टरों एवं अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ को कार्य करने के लिए उचित वातावरण उपलब्ध हो रहा है। आईजीएमसी में मशीनरी तथा उपकरणों के लिए 12 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह उपकरण व मशीनरी, संस्थान के सर्जरी, ऑर्थोपीडिक्स, न्यूरो-सर्जरी, रेडियोलॉजी तथा एनस्थिसिया विभाग में उपयोग में लाए जाएंगे। इस सेंटर के साथ 175 बिस्तरों वाली चिकित्सा आपातकालीन सुविधा स्थापित करने के लिए सरकार ने 11 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अतिरिक्त टांडा मेडिकल कॉलेज में पैट स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए 50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। प्रदेश के जिला ऊना में 38 एकड़ के परिसर पर 450 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं वाले 300 बिस्तरों की क्षमता वाले पीजीआई सैटेलाइट केंद्र निर्मित किया जाएगा। यह सैटेलाइट सेंटर जिला ऊना में स्थापित होने वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस केंद्र में 283 करोड़ रुपये से भवन निर्माण और शेष राशि का उपयोग उपकरण खरीदने के लिए किया जाएगा। प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों के फलस्वरूप इस सेंटर के निर्माण के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय द्वारा वन स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस केंद्र के स्थापित होने से जिला ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की वन स्वीकृति के मामले प्राथमिकता के आधार पर केन्द्र सरकार के समक्ष उठाती रही है। मुख्यमंत्री ने कैंसर रोगियों की सुविधा के लिए हमीरपुर में केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित राष्ट्रीय संस्थान की स्थापना के लिए पैरवी की है। प्रदेश सरकार ने सरकारी उपकरणों की खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन गठित किया है। शिमला, टांडा, नेरचौक, हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक्स सर्जरी जैसे अत्याधुनिक कोर्स शुरू करवाए जाएंगे जिससे स्वास्थ्य अधोसंरचना सुदृढ़ होगी।
धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ 27 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनियारा में 1 करोड़ 35 लाख 96 हजार की लागत से बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण कर विद्यार्थियों को समर्पित किया। जिसमें सात क्लास रूम, एक लाइब्रेरी और एक कंप्यूटर रूम का निर्माण किया गया है। सुधीर शर्मा ने लोकार्पण करने के पश्चात कमरों का निरक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने पासु में एक करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री लोक भवन और 1 करोड़ 91 लाख की लागत से माझी खड्ड पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को माझी खड्ड का तटीकरण कर फ्लड प्रोटेक्शन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि कुछ वर्ष पूर्व माझी खड्ड में आई बाढ़ के कारण क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि उस दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान को दुरुस्त करने का कार्य मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार करेगी। सुधीर शर्मा ने खनियारा में सूर्य उदय चेरिटेबल ट्रस्ट के नए भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सबसे पहले मानवीय संवेदनाओं के आधार पर निराश्रित बच्चों को राज्य के बच्चे घोषित किया और उनके लिए सुखाश्रय कोष की स्थापना की। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि इस डे बोर्डिंग स्कूल के दिव्यांग बच्चो भी को हर त्योहार में 500 रूपये की ग्रांट देने के साथ सुख आश्रय योजना के अंतर्गत लाया जाए। उन्होंने बच्चो द्वारा बनाए गए उपकरणों का निरक्षण भी किया। उन्होंने सूर्या उदय चेरिटेबल ट्रस्ट की चार दिवारी व भवन में अन्य कमरें बनवाने का आश्वासन दिया। -जनता ही जनार्दन कार्यक्रम में सुनी जनसमस्याएं इसके बाद सुधीर शर्मा ने खनियारा में आयोजित जनता ही जनार्दन कार्यक्रम में लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने खनियारा गांव के लोगों का विधान सभा चुनाव में दिये अपार जनसमर्थन के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वे लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी और पूरे क्षेत्र का योजनात्मक रूप में विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और जरूरतों के अनुरूप ही विकास को आगे बढ़ाया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। -यह रहे उपास्थित इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस शकुन मनकोटिया, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जगतार ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम पृथीपाल सिंह, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा, बीडीओे धर्मशाला ओम पाल डोगरा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग दसविंद्र पाल, वाइस चेयरमैन बीडीसी विपिन कुमार, महिला लीगल सेल अध्यक्ष नताशा कटोच, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दक्ष राणा, उपाध्यक्ष गोरखा एसोसेशन श्रवण थापा, पार्षद वार्ड नंबर 17 निशा गुरुंग, आशा ठाकुर, परनिशा थापा , राजकुमार कश्यप, श्रवण चौधरी, सुशील चौहान, प्रधानाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल घनियारा रंजना कुमारी, पार्षद दीनानाथ, प्रधान पासु सन्नी कुमार, जिला परिषद सदस्य निशा चौधरी, प्रधान शीला भटकल सोनिया, दर्शन कुमार, प्रताप चन्द, अमर सिंह, शुभकरण कपूर, अनुराधा शर्मा, सचिन, स्कूल स्टाफ, स्कूल के बच्चो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रताप वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष भरत भूषण महाजन, डायरेक्टर विशाल महाजन, एम डी रिचा महाजन, प्रिंसिपल रेणु परमार ने बताया कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा व 10वीं कक्षा का परिणाम आज घोषित हुआ। इस परीक्षा में बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सभी बच्चों ने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए 12वीं कक्षा से जीया ने 94% ,स्वधा ने 91%, हर्षिता पठानिया ने 90%, अखिल नागला ने 89.2%, अकर्षिता ने 89%, उदयदीप भारद्वाज ने 89%, नवज्योति ने 86%, हर्ष भारद्वाज ने 82.4%, अभिनन्दन ने 82.4%, महक ने 81.2%,विनेष ठाकुर ने 80.4%,अंक प्राप्त किए। 10 वीं कक्षा में बंशिका ने 95.4%,पुष्कर ने 95%,आयुष परमार ने 95%,वनिशा राणा ने 93%,नवोदित ने 90.2%,सूरज ने 90%,जीया ने 90%,इशिता ने 89.2%,जतिन ने 88.4%,अंकिता ने 86%,हरनूर ने 84%,अकांक्षा ने 83%, संसिता ने 83%, श्रेया ने 82%, अक्षित ने 81.4%, ध्रूव ने 81.4% अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर स्कूल कि एमडी रिचा महाजन ने बच्चों व अभिवावकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प पर गर्व है।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले जनता को जो 10 गारंटियां दी है उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरुआत कर दी है तथा पांच वर्ष के भीतर सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। ये बात उन्होंने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत सपैल तथा कटोरा पंचायतों में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहली गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की जो बात कही थी उसे पहली अप्रैल से पूरी तरह लागू कर दिया है। जिससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन पाने का अधिकार प्राप्त हुआ है। कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके तहत प्रथम चरण में इस वर्ष प्रदेश की 2 लाख 31 हज़ार पात्र महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने लोगों को पशुपालन व्यवसाय की ओर आकर्षित करने तथा आय को बढ़ाने के लिये गाय का दूध 80 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदने का निर्णय लिया है। जिसके तहत दूध गंगा योजना पर 500 करोड़ रुपए व्यय किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में नौकरियां उपलब्ध करवाने के लिए सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चंद्र कुमार ने उन्हें विधायक चुनने तथा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों के साथ राजनीति से ऊपर उठ कर विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गांवों के विकास और यहां के लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में दूसरे दलों की सरकारें बनीं है प्रदेश में विकास कार्यों को ग्रहण लग जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विकास कार्यों का निष्पादन पूरी गुणवत्ता तथा समयबद्धता से किया जायेगा। कृषि मंत्री ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाने के साथ सभी जलापूर्ति स्कीमों का निरीक्षण करने व बंद पड़े हैंडपम्प तथा ट्यूबवेल को शीघ्र क्रियाशील बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की सड़कों के बेहतर रखरखाब तथा उन्हें शीघ्र ठीक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पूरी ईमानदारी, लग्न व मेहनत से कार्य करने पर बल दिया ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं का तुरन्त निपटारा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को जहां पूरा करने का भरोसा दिया वहीं इसके लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां की अधिकतर नई सड़कों के निर्माण को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध हो सकें। ये रहे मौजूद तहसील बाल कृष्ण,बीडीओ श्याम सिंह, उपमंडलीय भू-सरंक्षण अधिकारी राकेश पटियाल, एसएमएस (कृषि) राज कुमार भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि भूषण, तहसील कल्याण अधिकारी विपुल शR र्मा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश मैहरा, कांग्रेस महासचिव राम पाल धीमान, मीडिया प्रभारी कृष्ण भारद्वाज,कांग्रेस नेता प्रवीण गुलेरिया, अशोक शर्मा, सपैल की प्रधान रविन्द्र कौर, पूर्व प्रधान मीना ठाकुर, भुवनेश भारद्वाज, ओबीसी उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते टिहरी में शुक्रवार को एक निजी स्कूल द्वारा बच्चों के लिए लगाई गई टैक्सी बस अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते के साइड में बने कच्चे घर से टकराते -टकराते बची। बताते चलें कि उक्त टैक्सी में ज्वालामुखी के एक निजी स्कूल के दो छात्र बैठे हुए थे और अन्य छात्रों ने अगले स्टेशन पर बैठना था कि अचानक उक्त गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बताते चलें हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है,परन्तु एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया है। टैक्सी में सवार उक्त दोनों छात्र सुरक्षित हैं ।
जिला किन्नौर में 25 मई को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा। यह जानकारी उपयुक्त किन्नौर तोरुल रवीश ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग किन्नौर की राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व विटामिन ए के लिए गठित जिला कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में जानकारी दी गई की राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में शून्य से एक वर्ष और 02 से 19 वर्ष के लगभग 16480 बच्चों को एलबेंडाजोल दवाई खिलाई जायेगी। इसके अतिरिक्त बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी दी जाएगी। जो बच्चे किसी कारण से 25 मई को छूट जाते है उन्हे 31 मई 2023 को मॉप अप दिवस के दिन दवाई दी जाएगी। उपायुक्त ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सतर्कता के साथ कार्य करने को कहा ताकि जिले के बच्चे स्वस्थ जीवन यापन कर सके। उन्होंने बच्चों को कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए अपनाए जाने वाले महत्वपूर्ण व्यवाहर की जानकारी देने पर भी बल दिया। इससे पूर्व उपायुक्त ने जिले के बंदीगृह व बंधित व्यक्तियों की एकीकृत एसटीआई, एचआईवी, क्षय रोग व हेपटाईटस के लिए 15 मई से 14 जून तक आयोजित होने वाले अभियान की बैठक की अध्यक्षता भी की। जिले में एक ही बंदीगृह है जिसमें 39 बंधित व्यक्ति है। बैठक का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने किया। इस अवसर पर डॉ सुनिंदर नेगी, एसडीएम कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा सुरेन्द्र सिंह, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अशोक नेगी व अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
शिमला नगर निगम के महापौर व उप महापौर के चयन के लिये कांग्रेस ने 14 मई को सांय 5 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में सभी नव निर्वाचित पार्षदों की एक बैठक बुलाई हैं। बैठक में महापौर व उप महापौर के चयन के लिए सभी पार्षदों की अलग अलग राय के साथ उनके विचारों को सुना जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी व शिमला नगर निगम चुनावों के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बनाये गये पर्यवेक्षक तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अतिरिक्त उद्योग मंत्री हर्षबर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर,ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कांग्रेस के सभी नव निर्वाचित पार्षदों को बुलाया गया है जिससे उनकी राय के बाद महापौर व उप महापौर का चयन सर्वसम्मति से किया जा सकें। ---
आर्मी पब्लिक स्कूल कंदरोड़ी के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पोखरण 2 परमाणु बम परीक्षण की 25 वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई। एनसीसी ऑफिसर जितेंद्र कुमार ने बताया कि 7 पंजाब बटालियन एनसीसी गुरदासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अंकुश नागयाल के दिशा निर्देश अनुसार यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पोखरण 2 परमाणु बम परीक्षण के इतिहास , वर्तमान में परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्वक प्रयोग ,वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत तथा तत्कालीन दृढ़ संकल्पित प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के कार्य दक्षता के बारे में अवगत करवाया गया। गौरतलब है कि 11 मई 1999 से इस दिवस को हर वर्ष राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि परमाणु ऊर्जा उस दोधारी तलवार के समान है जो विनाश और विकास दोनों करने में योगदान दे सकती है। इसलिए हमें इसका सही उपयोग मानवता और देश की तरक्की के लिए ही करना चाहिए।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) द्वारा घोषित कक्षा जमा दो की परीक्षा 2023 के परिणाम में डीएवी स्कूल हमीरपुर का सीबीएसई जमा दो कक्षा का परिणाम इस वर्ष भी सराहनीय रहा है। सीबीएसई की जमा दो कक्षा के शुक्रवार को घोषित नतीजों में स्कूल की छात्रा श्रुति शर्मा ने 95.2 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कृतिका सिंह ने 95 फीसदी अंक लेकर दूसरा व अमन कुमार ने 93.8 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। पुष्पित जसबाल ने 93.4 फीसदी अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा जोया पराशर ने 92.6 फीसदी, अवनि व वंशिका ने 92.2 फीसदी, सान्या ने 92 फीसदी ,न्यासा ने 91 फीसदी, सचिन ठाकुर ने 90.6 फीसदी, मृदुल व भुवि गर्ग ने 90.4 फीसदी और मिष्टी ने 90.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि स्कूल के 120 छात्रों में से 113 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिनमें 13 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ऊपर 25 छात्रों ने 89 फीसदी से ऊपर , 38 विद्यार्थियों ने 70 फीसदी से ऊपर व 37 छात्रों ने 60 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन आनंद स्वरूप व प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी हैं। उन्होंने सभी अध्यापकों के प्रयास को सराहा तथा सभी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
मातृ पोषण स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केन्द्र नवगांव में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म की गई। गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार वितरण के साथ बेहतर पोषण और प्रसवपूर्व जांच की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नीलम पत्नी अमित कुमार की गोद भराई की गई। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर तारावती ने बताया कि गोदभराई दिवस मनाने को लेकर विभाग का उद्देश्य महिलाओं में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। गर्भावस्था में खान-पान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन हरे साग-सब्जी,मूंग का दाल,सतरंगी फल,सूखे मेवे एवं दूध,सप्ताह में दो से तीन बार,अंडे,मांस महिला खाएं। इस दौरान अतिरिक्त वसा की जरूरत को पूरा करने के लिए चिकनाई पूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करें। साथ ही जिन महिलाओं में खून की कमी हो,उन गर्भवती महिलाओं को बच्चे को जन्म देने से पहले 180 आयरन की गोलियां लेनी चाहिए। आंगनवाडी कार्यकर्ता उषा देवी ने नियमित स्तनपान के फायदों बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्त्ता आशा,आशा कार्यकर्ता सुरजोमोनी,कमला देवी,जमनू राम,दीक्षा,दामोदरी,मीना,मंजू,शीला सहित स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही।
धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने स्मार्ट सिटी के विकास के सफर में एक और मील पत्थर रखते हुए ढगवार मिल्क प्लांट को 350 करोड़ रु़पए मंजूर करवा दिए हैं। इस बजट से यह मिल्क प्लांट नई तकनीक से बनेगा। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने साथ साथ रोजगार का भी सृजन होगा। वीरवार को धर्मशाला में दो बड़े प्रोग्राम में सुधीर शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी। पहला कार्यक्रम धर्मशाला नगर निगम के तहत वार्ड नंबर 17 सिद्धबाड़ी में हुआ। सिद्धबाड़ी वार्ड नंबर 17 में जनता जनार्दन कार्यक्रम सजा। इसमें सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुधीर शर्मा ने मौके पर ही ज्यादातर समस्याओं का निपटारा कर दिया। शेष मामलों के लिए वहां मौजूद अधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए। कृषि, बागबानी, पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड, जलशक्ति आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि धर्मशाला में बेहतर सुशासन से जनता को लाभ मिल सके। सिद्धबाड़ी गोरखा भवन को पांच लाख जनता की मांग पर दिग्गज कांग्रेस नेता व विधायक सुधीर शर्मा ने सिद्धबाड़ी में गोरखा भवन के लिए पांच लाख रुपए मंजूर करवाए हैं। इसके लिए जनता ने सुधीर शर्मा का आभार जताया है। सुधीर शर्मा ने बताया कि रक्कड़ में हेलिपोर्ट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए तेजी से प्रोसेस चल रहा है। इससे पर्यटन का नया अध्याय शुरू होगा। दरूणी मेला कमेटी को सौगात सुधीर शर्मा ने रक्कड़ में दरूणी मेला कमेटी को ढाई लाख प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने किसानों की खातिर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि साब कूहल को प्राथमिकता के आधार पर संवारा जाएगा। उन्होंने कृषि, बागबानी, पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड, जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धर्मशाला हलके के निचले इलाकों में सडक़, बिजली, पानी व कूहलों को हर हाल में बरसात से पहले दुरुस्त करें। बनगोटू में आईटी पार्क-वेलनेस सेंटर सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार से बनगोटू में आईटी पार्क मंजूर करवाया है। गत रोज उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वहां आईटी पार्क के लिए साइट ओके की है। सुधीर शर्मा के विजन से ही बनगोटू में इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इसके अलावा बनगोटू में ही वेलनेस सेंटर बनने जा रहा है। सुधीर शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया जाएगा।
ज्वालामुखी स्तिथ कथोग लॉरिएट फार्मेसी शिक्षण संस्थान में रेड रिबन क्लब द्वारा व्यक्तित्व विकास के संदर्भ में अनुवाद करवाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यबक्ता सहायक प्रोफेसर इन दी इवनिंग स्टडीज डिपार्टमेंट हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी डॉ. विपन कुमार भुलाल रहे। संस्थान के प्राचार्य डॉ. (प्रो) एम् एस आशावत ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डॉ. भुलाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी होता है व्यक्ति का खुद को अनुशासित रखना। अगर आप सेल्फ डिसिप्लिन की कला सीख लेतें हैं तो आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते है। उन्होंने छात्रों को इंटरव्यू फेस करने के लिए और टाइम मैनेजमेंट के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में संस्थान के इंडस्ट्रियल प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ शम्मी जिंदल, इनोवेशन कौंसिल के इंचार्ज डॉ. परवीन, डॉ संजय, डॉ स्वाति, सहायक प्रोफेसर देव राज शर्मा, सहा. प्रो आरती एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
इंदौरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के 10 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सी.डी.पी.ओ. इंदौरा ओम प्रकाश ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग हि.प्र. द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के सुचारू संचालन व योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु डाह व डागला पंचायत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के क्रमशः एक - एक पद। भोजपुर , भपू, गंगथ, सूरजपुर उपरला में आंगनवाड़ी सहायिका का क्रमशः एक - एक व इंदौरा में 4 आंगनवाड़ी सहायिका के पदों को भरा जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं ही उम्मीदवार होंगी। जिनके परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक न हो व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 12वीं तथा सहायिका पद के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी 14 जून तक अपने दस्तावेज आवेदन पत्र सहित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं तथा उक्त पदों के लिए साक्षात्कार 15 जून को एस.डी.एम. कार्यालय इंदौरा में लिए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाने हैं। जिनकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर सुशील शर्मा ने बताया की स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी में 11(ज्वालामुखी वार्ड नंबर 4,5,6,7, देहरा, खबली, नौ शेरा, शेरलुहारा , थिल, जरुंडी, राजोल), तियारा 7(ओल्ड कांगड़ा, डाडोली, जन्यांकर, स्काउट , तरसू, बगली), गोपालपुर में 17(पालमपुर वार्ड नं 3 , बड़सर, चचियां ,गदियारा, रजेड, भरवाना, टीकरी दुहकी, चंद्रोपा, कोठी पहाड़ा, पालमपुर वार्ड नं 4,9,14),नूरपुर में 19( नूरपुर वार्ड नं 1 से 9, पक्का ताला, लोहारपुरा, सिंबली,बसा, गयोरा, जसूर, बागनी, बडूही, रिट, अटाडा, भलाक, पंद्रेहड, सांदवा, सुखर,चरुड़ी, झिकली खन्नी , खन्नी, पूंदर), नगरोटा बगवां में 9(नगरोटा बागवान वार्ड नं 2,3,5,6,7, योल,मुंडला, गोरभ, सद्दू बड़ाग्रान,तंगरोती खास, कीरचंबा),थुरल में 6 (पपलाह, धुपकियारा, बटाहन,भ्रांता,तंबेर, हारसी), भवारना में 7(खरूल (सरू),धीरा , धोरन, मंसीमबल,रायपुर, सिहौल ,हेंजा), फतेहपुर में 10(बरोट खास , पता जटिया, ठेहर, हारा, कुरल,लठियाल,बरूना,रेहन, बतरहन, नागल),डाडासीबा में 1(गुरनवार),नगरोटा सूरियां में 4(अंबल, बट्ट, भलुन,चलवारा 2), महाकाल में 6(छेक, मझेडा, भिरडी सेहल,मुल्तान,स्वाड) ,शाहपुर में 7 (भलेड़,थेड, चीलगाड़ी, मेहरना, काल्जोत, सिविल लाइंस, सकोह) पद भरे जाने हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2023 शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा ।इस आवेदन के लिए आवेदन करता उसी वार्ड अथवा पंचायत का स्थाई निवासी हो ,शादीशुदा, विधवा ,तलाकशुदा अलग रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी। उम्र 25 से 45 साल के बीच हो। उन्होंने कहा कि आवेदन करता अपना आधार कार्ड, दसवीं और आठवीं का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र ,अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो, कैटेगरी प्रमाण पत्र, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ सलंगन करें और अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें।
स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाने हैं। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर सुशील शर्मा ने बताया की स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी में 11(ज्वालामुखी वार्ड नंबर 4,5,6,7, देहरा, खबली, नौ शेरा, शेरलुहारा , थिल, जरुंडी, राजोल), तियारा 7(ओल्ड कांगड़ा, डाडोली, जन्यांकर, स्काउट , तरसू, बगली), गोपालपुर में 17(पालमपुर वार्ड नं 3 , बड़सर, चचियां ,गदियारा, रजेड, भरवाना, टीकरी दुहकी, चंद्रोपा, कोठी पहाड़ा, पालमपुर वार्ड नं 4,9,14),नूरपुर में 19( नूरपुर वार्ड नं 1 से 9, पक्का ताला, लोहारपुरा, सिंबली,बसा, गयोरा, जसूर, बागनी, बडूही, रिट, अटाडा, भलाक, पंद्रेहड, सांदवा, सुखर,चरुड़ी, झिकली खन्नी , खन्नी, पूंदर), नगरोटा बगवां में 9(नगरोटा बागवान वार्ड नं 2,3,5,6,7, योल,मुंडला, गोरभ, सद्दू बड़ाग्रान,तंगरोती खास, कीरचंबा),थुरल में 6 (पपलाह, धुपकियारा, बटाहन,भ्रांता,तंबेर, हारसी), भवारना में 7(खरूल (सरू),धीरा , धोरन, मंसीमबल,रायपुर, सिहौल ,हेंजा), फतेहपुर में 10(बरोट खास , पता जटिया, ठेहर, हारा, कुरल,लठियाल,बरूना,रेहन, बतरहन, नागल),डाडासीबा में 1(गुरनवार),नगरोटा सूरियां में 4(अंबल, बट्ट, भलुन,चलवारा 2), महाकाल में 6(छेक, मझेडा, भिरडी सेहल,मुल्तान,स्वाड) ,शाहपुर में 7 (भलेड़,थेड, चीलगाड़ी, मेहरना, काल्जोत, सिविल लाइंस, सकोह) पद भरे जाने हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2023 शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा ।इस आवेदन के लिए आवेदन करता उसी वार्ड अथवा पंचायत का स्थाई निवासी हो ,शादीशुदा, विधवा ,तलाकशुदा अलग रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी। उम्र 25 से 45 साल के बीच हो। आवेदन करता अपना आधार कार्ड, दसवीं और आठवीं का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र ,अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो, कैटेगरी प्रमाण पत्र, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ सलंगन करें ।अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा
वीरवार को स्थानीय विश्राम गृह में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के अवसर पर कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार ने कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्धता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार के विरुद्ध निर्माण कार्य में कोताही की जांच विजिलेंस के पास चल रही है ऐसे ठेकेदार को कोई भी कार्य आवंटित नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ठेकेदार का कार्य तय मानकों के अनुरूप सही नहीं पाए जाने पर उसका भुगतान रोकने सहित उसे ब्लैक लिस्ट में करने के भी अधिकरिओं को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने सहित इनकी गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता न करने पर बल दिया। चंद्र कुमार ने अधिकारियों को सरकारी भवनों के निर्माण व रखरखाव के लिए जमा राशि की टेंडर प्रक्रिया को भी प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त स्कूल भवनों सहित अन्य कार्यालय भवनों का निर्माण करवाया गया है। इस अवसर पर एसडीएम मोहिंद्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, अधिशासी अभियंता रवि भूषण व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री बनकर पहली बार चंबा पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री का एनपीएस कर्मचारी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीँ पूर्व में रही विधायक आशा कुमारी ने संगठन के पदाधिकारियों का मुकेश अग्निहोत्री से परिचय करवाया। इसी दौरान जिला अध्यक्ष सुनील जरियाल ने बताया कि पूरा हिमाचल जानता है कि माननीय उप मुख्यमंत्री ने माता चिंतपूर्णी की सौगंध खाई थी कि जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी पुरानी पेंशन बहाल होगी। वहीँ उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के कर्मचारी स्वागत और आभार की तैयारी में लगे है ,जगह जगह पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए जा रहे है। जरियाल ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के डलहौजी विधानसभा के इस दौरे के दौरान तीन खण्डों के एनपीएस कर्मचारियों ने उनको सम्मानित किया।
लोक निर्माण विभाग तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न निर्माण कार्यों को गति प्रदान कर उपलब्ध धनराशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाया जाए। विक्रमादित्य सिंह कल सांय सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सोलन वृत्त के कार्यों की समीक्षा भी की। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सोलन ज़िला हिमाचल का प्रवेश द्वार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित यहां भी विभिन्न सड़कों को हर समय ठीक रखा जाना ज़रूरी है ताकि पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों और प्रदेशवासियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िला में सड़कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन के साथ-साथ प्रदेश के बागवानीबहुल ज़िलों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सेब का अधिकांश विक्रय सोलन और परवाणु स्थित मण्डियों में हो रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी सेब सीज़न के दृष्टिगत ज़िला की सड़कों को दुरूस्त रखा जाए। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के लिए समुचित धन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें ताकि परियोजना लागत में वृद्धि और अनावश्यक देरी से बचा जा सके। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने के कार्य में तेजी लाने और वन संबंधी स्वीकृतियों के मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि वन संबंधी मामलों की स्वीकृतियों के विषय में नियमित बैठक आयोजित करें ताकि योजनाओं के निर्माण में देरी न हो और केन्द्रीय स्तर पर मामले स्वीकृति के लिए शीघ्र प्रेषित किए जा सकें। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, प्रमुख अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश कपूर, लोक निर्माण विभाग सोलन वृत्त के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, सोलन वृत्त के सभी अधीक्षण अभियंता, एस.डी.ओ और कनिष्ठ अभियंता बैठक में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रथम बार चुने गए विधायकों ने भेंट की। यह विधायक संसद में आयोजित तीन दिवसीय अनुकूलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली प्रवास पर हैं। प्रथम बार निर्वाचित विधायकों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सत्र के उपरांत मुख्यमंत्री से भेंट की और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। केवल सिंह पठानिया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी बहुमत से जीत पर बधाई भी दी। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क संजय अवस्थी, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल केएस. बांशटू, समन्वय सलाहकार नंदिता गुप्ता भी उपस्थित थीं।
प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज यहां आंदोलनरत महिला कुश्ती संघ के समर्थन में कैंडल मार्च निकाल कर आरोपी ब्रज भूषण को तुरंत गिरफ्तार करने कि मांग की। उन्होंने जंतरमंतर पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी कुश्ती संघ की महिलाओं के समर्थन की आवाज न सुनने के लिये केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली बेटियों की आवाज नही सुनी जा रही है जबकि उनके आरोप बहुत ही गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बृजभूषण को बचाने में लगी हैं और उस पर किसी भी कार्यवाही से बच रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का थोथल नारा देश के सामने आ गया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन बेटियों के साथ हुए अन्याय की आवाज को बुलंद करेगी। इस मार्च में जैनब चंदेल के अतिरिक्त शिमला नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षद सिमी नंदा, उर्मिला,मोनिका सुषमा कुठियाला, विशाखा मोदी, ममता चंदेल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस सचिव ऊषा मेहता, महिला कांग्रेस पधाधिकारी कविता कँवर, निर्मला वर्मा, प्रियंका तंवर, मीरा, रीता भरद्वाज, सरोज शर्मा, कुसुमलता कौशल्या मोनिका भरद्वाज शोभा, डिंपल शर्मा, मीना कुमारी, मीना शर्मा, चंपा देवी जिला अध्यक्ष विनीता वर्मा,बृंदा सिंह,राजेश्वरी, सत्या वर्मा,कुसुम वर्मा,रिंकू वर्मा,हीरा दासी,शशि ठाकुर,पुष्पा शोभटा, ऊमा वर्मा, नेहा, कनार कुसुम, इंदु सुदेश, नीलम वर्वमा, लता ठाकुर, टीना पांडे, श्यामा, नीतू ठाकुर, कुशमा,.कमला शर्मा, सुषमा शर्मा, कृष्णा जरिअल, उमा मुदलियार, चंपा खन्ना, प्रभा, महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद के गठन के सबंध में अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू परिषद के अध्यक्ष तथा राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी इसके उपाध्यक्ष होंगे। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर तथा भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज परिषद के सदस्य होंगे। अन्य सदस्यों में जिला चंबा से हेमराज, रवि शर्मा, सतीश शर्मा, दौलत राम, जिला लाहौल-स्पीति से सोनम तर्गे, छेवांग, सुशील एडवोकेट, मोहन लाल, जिला किन्नौर से एडवोकेट अमर चंद, डॉ. सूर्य प्रकाश बोरस, बीर सिंह, सुख देव, केसर नंद नेगी और जय किशन नेगी शामिल हैं।
हिमाचल के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर बीते दिन लिखी पोस्ट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी कि पदों के पीछे भागना उनके खून और फितरत में नहीं है। इसके बाद इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे थे। वहीं इस पर विक्रमादित्य ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने किसी राजनीतिक परिवेश में नहीं लिखा था। उन्होंने कहा कि वे सरकार का हिस्सा है और मुख्यमंत्री और कैबिनेट के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वे जब पहले भी विपक्ष में थे तो इस उस समय भी यही विचार थे। मंत्री पद उनके लिए लोगों की सेवा करने का एक जरिया है। वे चाहे सरकार में हों या विपक्ष में उनके विचार या भाषा नहीं बदलती है। उन्होंने कहा कि जो सिद्धांत संस्कार उन्हें पिता से मिले है, उनपर चल रहे हैं और उनके लिए मंत्री पद तमगा नहीं है, बल्कि जनसेवा का ही जरिया है।
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारत की जनवादी नौजवान सभा ने बुधवार को जिलाधीश सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति को महिला कुश्ती खिलाड़ियों के उत्पीड़न के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले दो हफ्तों से महिला कुश्ती खिलाड़ियों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह धरना-प्रदर्शन कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा बड़े लंबे समय से किए जा रहे कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ किया जा रहा है। लेकिन बृजभूषण शरण सिंह की राजनीतिक पहुंच और गुंडागर्दी के चलते अभी तक इस मामले को लेकर कोई ककार्रवाई नहीं की गई है। किसी भी देश के लिए उसके खिलाड़ी वहां के गौरव होते हैं, परंतु जंतर-मंतर पर पुलिस प्रशासन द्वारा महिला खिलाड़िओं के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है तथा उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। खिलाड़ियों के साथ ऐसी घटना देश की कानून व्यवस्था तथा खिलाड़ियों की गरिमा पर एक बड़ा तमाचा है। इससे पहले भी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ऐसा ही मामला सामने आया था, उस समय भी सरकार के द्वारा आश्वासन दिया गया था, परंतु उस समय भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। खिलाड़ी एक बार फिर धरना-प्रदर्शन पर हैं, परंतु सरकार अभी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसलिए एसएफआई और डीवाईएफआई जिला कमेटी आपसे विनम्र आग्रह करती है कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष तौर पर जांच की जाए साथ ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को उसके पद से हटाया जाए तथा दोष साबित होने की स्थिति में दोषी को सख्त सजा दी जाए। इसमें राकेश, अंकित, अंशुल, साहिल, वंशिका, रिशु, रोहित, राघव, शिवानी इत्यादि शामिल रहे।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 88 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि डलहौजी शहर को 27/7 पानी उपलब्ध किया जायेगा, जिस से यहां के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होंगी तथा आने वाले समय में अन्य शहरों में भी 27/7 पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि पानी के लिए डलहौजी विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित किया जायेगा, ताकि यहां की जनता को पेयजल की किल्लत न हो। उप मुख्यमंत्री ने सलूणी, मंजीर,सुंडला एवं डियूर क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के संवर्धन कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस पेयजल योजना के अंतर्गत 56.27 करोड रुपए की राशि संवर्धन कार्यों पर व्यय की गई । इस योजना के कार्यशील होने से 20 ग्राम पंचायतों के 70 गांव 486 बस्तियां और इस क्षेत्र के लगभग 35 हजार की आबादी को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उप मुख्यमंत्री ने पेयजल योजना डलहौजी के संवर्धन कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि अमृत मिशन चरण द्वितीय के तहत इस पेयजल योजना के संवर्धन कार्यों पर लगभग 30 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। इसके माध्यम से नगर परिषद डलहौजी की 12 हजार से अधिक आबादी को बेहतर पेयजल आपूर्ति उपलब्ध होगी। इसके साथ ही वर्षा जल संग्रहण के माध्यम से 4.50 लाख लीटर जल की उपलब्धता अग्निशमन सेवाओं को भी सुदृढ़ बनाएगी । योजना के तहत ही नगर परिषद डलहौजी के क्षेत्र में विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने आहला पेयजल योजना के जल ग्रहण क्षेत्र में सुधार कार्यों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1872 से डलहौजी क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध करवाने वाली इस पेयजल योजना के केचमेंट एरिया के सुधार कार्यों पर एक करोड़ की धनराशि व्यय होगी। उन्होंने डलहौजी मे जल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि लोगों को शुद्ध पेयजल जल उपलब्ध करवाने के लिए डलहौजी शहर में रियल टाइम वॉटर मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। 35 लाख रुपयों की राशि से निर्मित इस निगरानी प्रणाली के माध्यम से पेयजल के 4 विभिन्न मानकों की जांच होगी। इसमें पीएच वैल्यू, टर्बिडिटी, टीडीएस और आर रैजिडूयल रैजिडूयल क्लोरीन शामिल है। उन्होंने बताया कि डलहौजी क्षेत्र में लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसका निर्माण कार्य सितंबर 2023 तक पूर्ण किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, पूर्व विधायक अजय महाजन , सचिव राज्य कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुनील कनोतरा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भाजपा नेता एवं देहरा से समाजसेवी वरुण कुमार का कहना है कि चुनाव से पहले देहरा के विकास के दावे करने वाले सभी नेताओं से सवाल करने का समय आ गया है। चुनाव के समय हर कोई खुद को देहरा हितैशी बता रहा था। साथ ही दावा कर रहा था कि उनके पास देहरा के विकास को लेकर दृष्टकोण है। लेकिन अब कोई नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद देहरा में विकास कार्य लगभग रुक से गए हैं। विधानसभा चुनाव में सबसे युवा प्रत्याशी रहे 26 साल के वरुण बुधवार को नेहरन पुखर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बड़ मुद्दा रहे नंदनाला पुल का काम काफी समय से बंद पड़ा है। साथ ही देहरा में शुरू हुआ बस स्टैंड भवन का काम भी अब रुका पड़ा है। देहरा के सिविल अस्पताल में काफी समय से कई डाक्टरों के पद खाली हैं। लेकिन अब उनके सिवा कोई और इन मामलों पर बोलने को तैयार नहीं हैं, जबकि चुनाव के समय इन लोगों ने दावा किया था कि वे चाहे हारे या जीतें देहरा के लिए लड़ते रहेंगे।
युवा विधायक दीपराज भंथल के नेतृत्व में बुधवार को करसोग क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने दिल्ली में केंद्रीय सूचना-प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। करसोग क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 12 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए दिल्ली गए हैं। ऐसे में विधायक ने इन बच्चों को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से रूबरू करवाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि करसोग क्षेत्र के युवा विधायक दीपराज की यह सराहनीय पहल है। इस पहल के अंतर्गत बच्चों को अन्य राज्यों की विशेषताओं की जानकारी भी हो सकेगी। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बच्चों को सलाह देते हुए कहा कि जब भी इस तरह भ्रमण हो तो विशेष जानकारियों एवं किस्सों को अपनी नोटबुक में जरूर लिखें। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले समय में वह नोटबुक आनंदमयी स्मृति के साथ अनुभव का काम भी करेगी। विधायक दीपराज ने खेल मंत्री के समक्ष रखा करसोग में स्पोर्ट्स एकाडमी खोलने का मुद्दा विधायक दीपराज भंथल ने इस भेंटवार्ता के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष करसोग विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स एकाडमी खोलने संबंधी विषय को भी रखा। उन्हांने कहा कि करसोग क्षेत्र में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है लेकिन विडंबना यह है कि करसोग में खेल की एक भी अकादमी नहीं है। ऐसे में करसोग के युवाओं की सुविधा हेतु स्पोर्ट्स एकाडमी को स्थापित करना समय की प्रमुख मांग है। केंद्रीय खेल मंत्री ने उनकी मांग को ध्यानपूर्वक सुना और इस विषय पर विचार करने का आश्वासन दिया। विधायक दीपराज ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। बच्चों ने आईआईटी दिल्ली में प्राप्त की महत्वपूर्ण जानकारियां केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट करने के पश्चात करसोग क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया। आईआईटी में बच्चों ने विभिन्न प्रयोगशालाओं के बारे में जाना तथा विज्ञान विषय से जुड़े विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की। इसके पश्चात बच्चों ने करसोग क्षेत्र के विधायक दीपराज का आभार व्यक्त किया। बच्चों ने उनसे आग्रह भी किया कि भविष्य में भी स्कूली विद्यार्थियों से इस तरह का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाए। वहीं विधायक दीपराज ने कहा कि वे बच्चों की मांग के अनुरूप आने वाले समय में अवश्य विद्यार्थियों से शैक्षणिक भ्रमण करवाएं ताकि बच्चों का समग्र विकास हो सके।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि यदि लोक निर्माण विभाग ने कोटला बेहड स्थित पीडब्ल्यूडी डिवीजन के ऑफिस की निर्माण प्रक्रिया को 15 दिनों के भीतर शुरू नहीं किया तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के धर्मशाला स्थित मुख्य अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। बिक्रम ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए इस डिवीजन को अन्य जगह शिफ्ट करने का षड्यंत्र हो रहा है जिससे जसवां क्षेत्र की दुर्गम पंचायतों के बाशिंदों में भारी आक्रोश पनप उठा है। भाजपा नेता विक्रम ठाकुर ने संबंधित ठेकेदार को 10 दिनों के भीतर अवॉर्ड लैटर जारी करने की मांग करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी किसी के झांसे में न आयें अन्यथा ऐसे अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे ।
कांग्रेस जिला देहरा सचिव आशीष ठाकुर ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियां पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष व आम जनता को खुश व भला करने वाली है तथा इन नीतियों से जनता के चेहरों पर खुशी झलकती नजर आ रही है। भाजपा पर हमला बोलते हुए आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरता जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की गलत नीतियों की सजा जनता बराबर उसे दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेताओं ने जनता को भटकाने का काम किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सबसे मजबूत मुख्यमंत्री के रुप में उभर कर सामने आ रहे हैं। जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेताओं में बौखलाहट का दौर चला हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डब्ल इंजन की सरकार के नाम पर पांच सालों तक लोगों को गुमराह किया। पूर्व भाजपा की सरकार केंद्र से बेरोजगारों के लिए कोई योजना नही ला सकी। रोगजार के नाम पर बेरोजगारों से भाजपा ने छल किया। केंद्र तथा प्रदेश भाजपा ने मिलकर प्रदेश की जनता के हित्तों से खिलबाड़ किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है, जनता व कर्मचारी वर्ग में खुशी की लहर देखी जा रही है, जबकि उसके विपरित भाजपा नेता लगातार घटिया ब्यानबाजी कर अपने कद को उंचा रखने का प्रयास कर रहे हैं। आशीष ने कहा कि केंद्र में भी भाजपा के पतन की शुरुआत हो चुकी है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा भाजपा राज में चल रही कमर तोड़ महंगाई से जनता को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में हो रहे चुनावों में मोदी की गिरती छवि को बचाने के लिए भाजपा अब साजिश कर रही है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है उन राज्यों में कांग्रेस मजबूती से जनता की आवाज को उठा रही है। उन राज्यों में नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर ईडी सीबीआई आईटी जैसी संस्थाओं को भेजकर कांग्रेस नेताओं को डरा धमका रही है।
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में बुधवार को स्कूल प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस बहुत ही हर्षौउल्लास से मनाया गया। इस मौके पर तमाम स्कूली बच्चो के बीच भाषण प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का कडा कम्पीटीशन करवाया गया जिसमें तमाम स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भूमिका 12वीं की छात्रा द्वितीय स्थान पर राधिका आठवीं कक्षा की छात्रा और तीसरे स्थान पर कनिका +1 की छात्रा रही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अक्षित कौंडल 12वीं का छात्र अक्षिय स्थान पर भूमिका 12वीं की छात्रा रही इस कार्यक्रम में सभी स्टाफ सदस्यों को बच्चे उपस्थित रहे।
दी ग्रीन वैली गुडस कैरियर सोसाइटी संसारपुर टैरस में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव अधिकारी प्रागपुर धर्मवीर व जिला निरीक्षक अधिकारी विजय कुमार, निरीक्षक अधिकारी गौरव गुलेरिया, पवन कुमार व ब्लाक निरीक्षक अधिकारी संदीप कुमार की मौजुदगी में सम्पन्न हुआ। चुनाव सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला व उसके बाद मतों की गिनती कर चुनाव नतीजे घोषित किए गये। इस दौरान 7 वार्डों के चुनाव नतीजे घोषित किये गये व इस दौरान शमशेर चंद, राकेश कुमार, राजीव शर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, अंकित कुमार व संजीव कुमार विजय घोषित हुए। इस दौरान एक रोमांचक मुकाबले में दो सदस्य राजेश शर्मा व रविंद्र ठाकुर 11-11 मतों के साथ बराबरी पर रहे जिसके बाद टास द्वारा राजेश शर्मा विजयी रहे। इस दौरान एक मत रद्द भी हुआ। वहीं मनोनीत सदस्यों ने शमशेर चंद को प्रधान, राकेश कुमार को उपप्रधान व राजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। सोसाइटी प्रधान शमशेर चंद ने प्रदेश सरकार व उद्योग मालिकों से सहयोग की अपील की।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। श्री प्रधान ने शिक्षा मंत्री को आश्वस्त किया कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को हिमाचल आने का न्यौता भी दिया।
कांगड़ा जिले के 8 स्वास्थ्य संस्थानों में 15 जून से नशा मुक्ति क्लीनिक सेवाएं शुरू हो जाएंगी। शुरू में इन अस्पतालों में ये सेवाएं हर हफ्ते 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को दोपहर बाद 2 से 4 बजे तक मिलेंगी। यह जानकारी जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने राष्ट्रीय नार्काे समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) के तहत बनी जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक के उपरांत दी। धर्मशाला में आज (बुधवार) को आयोजित इस बैठक में जिला नार्काेटिक्स समन्वय समिति की संयोजक पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री भी उपस्थित रहीं। डॉ. निपुण जिंदल बताया कि पहले चरण में जिले के जिन 8 अस्पतालों में ये सेवाएं आरंभ की जा रही हैं उनमें जोनल अस्पताल धर्मशाला के साथ साथ सिविल अस्पताल ज्वालामुखी, कांगड़ा, शाहपुर, नूरपुर, इंदौरा फतेहपुर और पालमपुर शामिल हैं। इन संस्थानों में नशा मुक्ति के मामलों को डील करने के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक और स्टाफ मौजूद है। साथ ही वहां नशा मुक्ति से जुड़ी सभी दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। दूसरे चरण में इस सेवा को आगे जिले के अन्य अस्पतालों में लागू किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मई, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत सोलन शहर के विभिन्न हिस्सों एवं साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 12 मई, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे से मध्य वेयरहाउस के समीप, 132 के.वी. के समीप, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड, पवन विहार, साईटिस्ट काॅलोनी, जुब्बड़, डिग्री काॅलेज, धोबीघाट, वार्ड नम्बर 07, तहसील, कोटलानाला, पुलिस थाना, डाईट संस्थान, आॅफिसर काॅलोनी, खलिफा लाॅज, टैंक रोड़, फोरेस्ट रोड़, सेरी, पाजो, चैरी घाटी, वृन्दावन काॅलोनी, गलानग, खनोग, मतिउल तथा साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने अथवा किसी अन्य परिस्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक बयान जारी कर कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते विद्यार्थी परिषद शिक्षा के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपना बहुमूल्य योगदान देता रहता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय समय पर समाज हित के लिए भी कोई न कोई गतिविधि करता रहता है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश पूरे हिमाचल में 11मई से 20 मई तक सामाजिक अनुभूति करेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक अनुभूति से तात्पर्य हम दूसरों के बारे में सोचने और समझने के तरीके से है। इस अर्थ में यह सामाजिक संबंधों को समझने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण होगा। सामाजिक अनुभूति के माध्यम से हम दूसरों की भावनाओं, विचारों, इरादों और सामाजिक व्यवहार को समझते हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक 18 जिलों में कल से सामाजिक अनुभूति करने जा रहा है। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग को जानने का अवसर मिलेगा। उनकी स्थितियों, परिस्थितियों व जीवन यापन को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल मात्र एक ऐसा संगठन है, जो समस्या के साथ समाधान भी करती है, सामाजिक अनुभूति से जो विषय समाज से निकलकर आते हैं उन्हें विद्यार्थी परिषद उन मुद्दों को प्रशासन के समक्ष उठाने का काम करती है। ऐसे बहुत से उदाहरण है - सामाजिक अनुभूति करते समय जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जब हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पहुंचे तो एक घर पर एक बुजुर्ग महिला से मिले तो उन्होंने बताया कि उसके चार बेटे है, परंतु वह उनको साथ नहीं रखते और उनके पास आवश्यकता की चीजें नहीं है । उनको भोजन की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो जाता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भोजन और अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवाई। ऐसे बहुत सी अनुभूतियां समाज के अंदर सामाजिक अनुभूति के दौरान देखने को मिलती है। सामाजिक अनुभूति से सामाजिक संवेदना का भाव पैदा होता है।
धर्मशाला के बनगोटू में आईटी, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में एकीकृत प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। इसके लिए इन क्षेत्रों के बड़े निवेशक आमंत्रित किए जाएंगे। जूहल पंचायत के तहत आने वाले बनगोटू में करीब 19 हेक्टेयर सरकारी भूमि उपलब्ध है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को साइट का निरीक्षण कर इसे फाइनल किया है और परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को इससे जुड़ी औपचारिकताएं प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साइट निरीक्षण के दौरान धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा उनके साथ रहे। उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार आईटी, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में निवेश के महत्व को भलीभांति पहचानती है, जो प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए इन क्षेत्रों में मूलभूत ढांचे के विकास के लिए निजी निवेश अत्यंत महत्वपूर्ण है। कांगड़ा जिले में इन सेक्टर में विकास की अपार संभावनाएं हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बनगोटू की इस साइट के एक तरफ धौलाधार और दूसरी ओर दूर तक फैली कांगड़ा घाटी का मनोरम दृश्य है। यहां की कुदरती सुंदरता, शांत और स्वच्छ वातावरण इसे आईटी के साथ साथ वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े निवेश के लिए उपयुक्त बनाती है। बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी के चलते भी ये जगह इस परियोजना के लिए वित्तीय और व्यावहारिक रूप से मुफीद है। आने वाले समय में कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार तथा जिले में हेलीपोर्ट के निर्माण से कनेक्टिविटी की दृष्टि से ये साइट इस परियोजना के लिए सबसे बेहतर रहेगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विकास परियोजनाओं को लेकर दूरदर्शी सोच है। वे प्रदेश में मूलभूत ढांचे के विकास पर जोर दे रहे हैं। सभी परियोजनाएं इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं। वहीं, विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि बनघोटू के आईटी, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी के संगम स्थल के रूप में विकास से धर्मशाला समेत पूरे प्रदेश की आर्थिकी को लाभ होगा। यहां स्टेट ऑफ आर्ट सुविधाएं विकसित होंगी तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय इंवेट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर, एक्जीबीशन इंडस्ट्री हब, आईटी पार्क और टूरिज्म विलेज विकास जैसी परियोजनाओं को लागू किया जा रहा है। इस दौरान उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक राजेश शर्मा, कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली, कांग्रेस नेता संजीव गांधी सहित अन्य पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हालांकि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से बच्चों के कुपोषण को कम करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बावजूद इसके जिला कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग में 437 बच्चे गंभीर कुपोषण का शिकार हैं। विभाग की मानें तो गंभीर कुपोषित बच्चे एक माह में रिकवर भी हो जाते हैं, लेकिन इसके लिए जागरूकता व समय पर उचित देखभाल जरूरी है। जिला के नगरोटा सूरियां ब्लॉक में गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या 59 है, जो कि जिला में सबसे अधिक है और सबसे कम गंभीर कुपोषित बच्चे पंचरुखी ब्लॉक में हैं। 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का गंभीर कुपोषित होने का प्रमुख कारण जन्म के समय वजन कम होना और समय पर ऊपरी आहार न देना है। पंचरुखी में गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या मात्र 2 होने का कारण यह है कि इस ब्लॉक में सीएसआईआर द्वारा तैयार प्रोटीन रिच फूड वितरित किया गया था, जो कि कुपोषण को दूर करने में सहायक है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी एक अभियान इस ब्लाक में चलाया गया था, जिसके चलते इस ब्लॉक में गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या कम है।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने फीस जमा नहीं होने पर पैट व लीट के 347 ऑनलाइन आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं, जिसमें पैट के 212 व लीट के 136 आवेदन शामिल हैं। अब दोनों ही परीक्षाओं में करीब 7500 अभ्यर्थी बैठेंगे,जिसमें 4950 अभ्यर्थी पैट तथा 2529 अभ्यर्थी लीट के हैं। पैट के लिए 34 व लीट के लिए 14 परीक्षा केंद्रों का सृजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी सरकारी व निजी बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए लगभग 3200 व द्वितीय वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए लगभग 978 सीटें भरी जानी हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मई थी, जबकि लीट के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई थी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव आर.के. शर्मा ने कहा कि करीब 7500 अभ्यर्थी पैट व लीट परीक्षा देंगे। बोर्ड ने फीस जमा नहीं करवाने पर पैट के 212 आवेदन तथा लीट के 136 आवेदन रद्द कर दिए हैं।
प्रदेश में कर्मचारियों के वरिष्ठ नेता रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ नेता हरिओम भनोट ने भारतीय जनता पार्टी की लगातार हो रही हार पर चिंता प्रकट करते हुए पार्टी नेतृत्व को कार्यकर्ता और नेता के बीच तालमेल बनाने की सलाह दी है। ऊना में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता हरिओम भनोट ने कहा कि भाजपा एक ताकतवर पार्टी है, विचारधारा ताकतवर है, राष्ट्र को समर्पित है, विश्व का ताकतवर नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के पास है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में लगातार हार होना चिंताजनक है और कमियों से सीखने की जरूरत है। भनोट ने कहा कि लगातार हो रही हार पर मंथन करने के साथ क्या कमियां रही? क्यों हारे? क्या सुधार होना? इस सब पर चिंतन करने होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता से पूछ लिया जाए, हर क्षेत्र में कार्यकर्ता ही रिपोर्ट दे देगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निराश है, हताश है और यही कारण है कि कांग्रेस नहीं जीत रही, बल्कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा से हार जाती है। भनोट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जो नेता चुनाव जीत रहे हैं, उनका लगातार कार्यकर्ता से संपर्क है और बेहतरीन संपर्क के कारण जीत हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज्य के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल व प्रदेश के संगठन मंत्री सिद्धार्थन को बधाई है, वे आगे संगठन को मजबूत करेंगे, दौरे करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और कमियों को ठीक करने का प्रयास करेंगे ऐसा विश्वास है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जब जिलों में मंडलों में धो रहे हो तो पार्टी का नेतृत्व तय करें कि कार्यकर्ता तक उसकी आवाज पहुंचे कि नेतृत्व आ रहा है और नेतृत्व कार्यकर्ता के साथ समय निकालकर के मुलाकात करें, उसकी बात सुन आज हालत यह है कि नेता आ रहे हैं इसका कार्यकर्ता को पता ही नहीं होता उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व को बधाई है और उन्हें यह सलाह दी है कि कमियों को ठीक करें ,कार्यकर्ताओं से संवाद करें, कार्यकर्ताओं के दिल की बात को पूछे, उन्होंने ने कहा कि हालात यह है कि कार्यकर्ता की बात पूछने वाला कोई नहीं है, कार्यकर्ता के मन की कोई नहीं सुन रहा है । उन्होंने कहा कि हमें कार्यकर्ता की बात सुननी है और कमियों को ठीक करना है यही पार्टी की ताकत है। भनोट ने कहा कि जो कर्मठ कार्यकर्ता हैं जो काम कर सकते हैं ,जनसंपर्क कर पार्टी के आधार को बढ़ा सकते हैं अधिकतर घरों पर बैठे हैं,या उनके पास ज़िमेदारी नही है, उन्हें पूछा नहीं जा रहा है और कई हवा हवाई नेता हैं, सिफारिश से हैं, एडजस्टमेंट करने के लिए उनको आगे किया हुआ है, ऐसे सब विषयों पर ध्यान देना होगा ,क्योंकि आगे आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है, केंद्र सरकार का चुनाव होने वाला है और लोकसभा के चुनाव में हालात अलग होंगे, राष्ट्र का मजबूत नेतृत्व नरेंद्र मोदी है, पार्टी और संगठन मजबूत है, इसलिए निश्चित रूप से 2024 के चुनाव में हमारे लिए बेहतर परिणाम रहेंगे, पर जो कमियां कमियां हैं उन्हें ठीक करना होगा, ताकि कोई भी चूक ना हो क्योंकि हम तीन चुनाव हिमाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण हारे हैं और अब समय है कि काम करने वालों की कदर हो और कान भरने वालों से दूरी बनाई जाए।भनोट ने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत सुझाव है प्रदेश भर में लोगों से मेरी बात होती है उनके दिल का दर्द है, सुनने वाला कोई नहीं है इसलिए एक व्यथा पार्टी के समक्ष है आशा है कि पार्टी का नेतृत्व के मंथन करेगा।
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले खेमराज भंडारी को सरकार ने कार्यवाहक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा लगाया है। उपनिदेशक का पद काफी समय से रिक्त पड़ा था, जिससे शिक्षा से संबंधी कई कार्य अधूरे पड़े थे। खेमराज की इस ताजपोशी से प्राथमिक शिक्षक संघ ने विक्रमादित्य सिंह व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा सरकार का धन्यवाद किया है। संघ ने कहा कि उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से शिक्षकों के लंबित पड़े कार्य पूरे होंगे। पैट अध्यापक से नियमित जेबीटी अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नरायण हिमराल, अस्थाई अध्यापक संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौहान, उपाध्यक्ष नेकराम पंडयार, होशियार सिंह, जिला शिमला के महासचिव खूब राम, मीना शर्मा, रेखा श्याम, लीला शर्मा, नवीन बरोटा, रमेश झंडी, संजय ठाकुर, जगजीत ठाकुर, अनु पुरटा, राजेश शर्मा, नीरज ठाकुर, लाल चंद, राजू, धर्म प्रकाश, गोपी चंद व तमाम के सदस्यों ने कहा कि खेमराज पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं।
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा देश के एकमात्र केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में आने वाले दिनों में आधुनिक तकनीक ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में बीएसएल तीन स्तर की प्रयोगशाला स्थापित करने को स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा दे दी गई है। इससे इस संस्थान को बहुत बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा की रेबीज वैक्सीन बनाने में भी इस संस्थान का अग्रिम भूमिका रही थी, जिसका समाज को भरपूर लाभ हुआ था। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि आधुनिकता के इस समय में पारंपारिक सरोकारों के साथ टेक्नोलॉजी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ड्रोन टेक्नोलॉजी का बेहतरीन इस्तेमाल ऐम्स ऋषिकेश में किया गया है, वैसे ही प्रयास आने वाले दिनों में सीआरआई कसौली में किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही संभावनाएं तलाशी जाएंगी। सीआरआई पूरे विश्व में मशहूर है और इसके लिए संस्थान के इतिहास व वैज्ञानिकों के प्रयास की सराहना जितनी भी की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा विशेषकर संस्थान द्वारा कोविड काल के दौरान किए गए कार्यों को हमें सहाराना चाहिए कि किस प्रकार से दो वैक्सीन बनाकर टीकाकरण अभियान में इस संस्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 में अपनी स्थापना के समय से ही केंद्रीय अनुसंधान संस्था नवाचार अपनाकर रोगों के उपचार के लिए टिको के उत्पादन में रहा दिखा रहा है।


















































