धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के सकोह व मंदल स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में सकोह स्कूल में रेखा कपूर उप निदेशक शिक्षा एवम मंडल स्कूल में शकुन , उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस ने मुख्याथिती के रूप में शिरकत की। दोनों स्कूलों में बच्चों द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सबसे पहले प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट सबके सामने रखी व उसके बाद मुख्य अथितियों का संबोधन हुआ। सभी को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस शकुन ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उसके उपरांत उन्होंने सभी बच्चों को नशे से दूर रहने व जीवन में गुरु की मेहता पर बल दिया। इस मौके पर मुख्यथिति शकुन ने विद्यालय प्रबंधन को विधायक सुधीर शर्मा की ओर से 21000/ रुपए की राशि देने की घोषणा की।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत मरियारी खबली में संजय कुमार निवासी मानगढ़ ठठलेहड़ डाकघर घेड़ मानगढ़ तहसील देहरा जिला काँगड़ा से 6000 मिलिलीटर देसी शराब मार्का नागपुरी सन्तरा बरामद की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू की है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी सन्दीप पठानिया ने की है।
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार के इन प्रयासों के जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे और हिमाचल में एक आदर्श शैक्षणिक ढांचा विकसित होगा। इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि हाल ही में आयोजित विधायक प्राथमिकताओं की बैठक में भी इस पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया और मुख्यमंत्री ने तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के सभी स्कूलों में सभी विद्यार्थियों को डैस्क उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के शेष स्कूलों को भी जल्द ही डैस्क उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में नशीले पदार्थों का सेवन और तस्करी बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। विशेषकर, हमारी युवा पीढ़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रत्येक नागरिक का सक्रिय योगदान बहुत जरूरी है। इंद्र दत्त लखनपाल ने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे हमेशा सतर्कता बरतें तथा खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें। इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने स्कूल में स्टेज के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये और बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण के लिए दस लाख रुपये का प्रावधान करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर ज़ुबानी हमला बोला है। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी कांग्रेस की जनता को दी गई, 10 गारंटी में से पांचवी गारंटी से मुकर गए है। ऐसा लग रहा है कि गरंटियो के मामले में यह सरकार यू टर्न की सरकार बन कर रह गई है, एक-एक करके अपनी सभी गरंटियो से मुकरने लगी है यह सरकार। उन्होंने कहा कि कल बागवानी मंत्री ने कहा कि हिमाचल के बागवानअपने फलों की कीमत तय नहीं कर पाएंगे, लेकिन कांग्रेस अगर अपने मेनिफेस्टो को ध्यान से पड़े तो उसमें स्पष्ट लिखा है कि फलों की कीमत बागवान ही तय करेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बागवानी क्षेत्र से 12 लाख लोगों को रोजगार मिलता है, राज्य में अढ़ाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी की जाती है। हिमाचल में लगभग 4 लाख से अधिक बागवान परिवार हैं और हिमाचल की आर्थिकी को इस कारोबार से संबल मिलता है। आज हिमाचल की जनता हताश है कि जिस वादे को कर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई उससे कांग्रेस पार्टी बड़ी जल्दी पलट गई। इस तरह पलटना हिमाचल के बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बड़ा धोखा है।
मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसाल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य संसदीय सचिव ने छात्रों को वार्षिक उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव में संस्थान के उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया जाता है, जिससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा और एक दूसरे से बेहतर करने की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रेष्ठ एवं गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान किशोरी लाल ने शिक्षा क्षेत्र में बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य सवारने के लिये कड़ी मेहनत और कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य संसदीय सचिव ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। सीपीएस किशोरीलाल ने इस अवसर पर स्कूल की मांगों को चरणबद्ध पूर्ण करने का आश्वासन दिया और बच्चों को 3100 रुपये देने की घोषणा की।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने भाजपा पर ज़ुबानी हमला बोला है। पुनीत मल्ली ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने पांच सालों तक एक तानाशाही के रुप में सरकार चलाई, जिसमें मोदी का गुणगान ज्यादा हुआ तथा विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया। पुनीत मल्ली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केवल वोट बैंक को हड़पने के लिए संस्थानों को खोला था। उन्होंने कहा भाजपा शुरु से ही मुददाविहीन पार्टी रही है तथा अब सत्ता से बाहर होने के बाद भी भाजपा के पास ऐसा कोई मुददा नही है, जिस पर जनता भरोसा कर सके। भाजपा अपने राजनीतिक वजूद को बचाने और कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने के लिए झूठ और गलत बयानी का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो माह के भीतर जनहित में वे फैंसले लिए हैं, जिसे जयराम ठाकुर पांच सालों में नही ले पाए। अब जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में काम करना शुरु किया है तो भाजपा तिलमिला रही है।
जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में चयन परीक्षा-2023 के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2023 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि को 8 फरवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी 2023 किया गया है। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की योग्यता रखते है, वे 15 फरवरी तक अपने आवेदन ऑनलाईन फार्म के माध्यम से भर सकते हैं।
हिमाचल में एक बार फिर से लॉटरी के नाम पर लाखों रुपए कि ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के बार-बार जागरूक करने के बावजूद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। चंबा के रहने वाले एक व्यक्ति को जालसाजों ने अपने जाल में फंसाकर करीब 72 लाख रुपए पर हाथ साफ कर लिए। इस मामले में साइबर थाना शिमला में केस दर्ज हुआ है। साइबर थाना शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता छंगा राम चंबा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसे 2.50 करोड़ रुपए की लॉटरी लगने का मैसेज और कॉल आया। जालसाजों ने उससे कहा कि इस लॉटरी को लेने के लिए उसे कुछ पैसे उनके अकाउंट में डालने होंगे। हैरानी की बात यह है कि शिकायतकर्ता ने लगभग 200 से ज्यादा बार आरोपियों के खाते में खुद बैंक जाकर और गूगल पे के माध्यम से पैसे जमा करवाए। करीब 72 लाख रुपए शिकायतकर्ता आरोपियों के खाते में डाल चुका था। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। मामले कि पुष्टि करते हुए साइबर पुलिस के ASP भूपेंद्र नेगी का कहा है कि लोगों ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की जरुरत है। इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को जागरूक और सतर्क होने की जरूरी है।
कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोटबेजा में प्रशासन ने एडिशनल कार्यभार पर दूसरी पंचायत से सचिव को तो भेज दिया है, लेकिन सचिव का कार्य दिवस तय करना भूल गया है। नतीजन ग्रामीणों को सचिव के कार्य दिवस का पता न होने के चलते बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी पंचायत होने के चलते लोग दूर-दूर से अपने कार्य करवाने पंचायत कार्यालय पहुँच रहे है, लेकिन पंचायत कार्यालय पहुँच कर लोगों को पता चलता है कि सचिव उपस्थित नहीं है। ग्रामीणों ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी से मांग की है कि जब तक ग्राम पंचयात कोटबेजा में रेगुलर सचिव की तैनाती नहीं हो जाती तब तक अतिरिक्त कार्यभार चला रहे सचिव के कार्य दिवस तय करने के लिये खंड विकास अधिकारी कार्यलय को आदेश दिये जायें। ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उधर, इस विषय में खंड विकास अधिकारी धर्मपुर मुकेश कुमार ने बताया कि आज ही सचिव के कार्यदिवस तय कर पंचायत नोटिस बोर्ड पर अंकित करने के लिए आदेश दे दिए जाएंगे। वहीं इस विषय में पंचायत प्रधान किरण ठाकुर ने बताया कि अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सचिव को सप्ताह में तीन दिन पंचायत में सेवाएं देने के लिए कहा गया है, लेकिन वो तीन दिन कौन से होंगे, इसकी सूचना नहीं है। जबकि इस बारे में पंचायत सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि कार्य दिवस तय नहीं किये गए है। पंचायत में जाने पर लोगो के काम किये जा रहे है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में विद्यार्थियों के लिए एक 10 दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ. गणेश दत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया वर्तमान दौर में बालिकाओं के प्रति बढ़ते अत्याचारों के दृष्टिगत इस प्रकार के सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कार्यक्रम के आयोजन होना महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम 4 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक डाडासीबा व चनौर स्कूल में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं कक्षा की छात्राओं को जिला कांगड़ा पुलिस के हेड कांस्टेबल अनित सपेहिया व कॉन्स्टेबल विशाल ठाकुर द्वारा छात्राओं को गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम और इमरजेंसी हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देने के अलावा विभिन्न शारीरिक बचाव क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा भरवाई की ओर से मंगलवार को गांव चलाली में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह वर्मा ने लोगों को बैंक की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की बैंक की कई ऐसी योजनाएं हैं,जिनका लोगों को पता नहीं होता, परंतु यह योजनाएं आमजनमानस के लिए बहुत ही उपयोगी होती है। हर आखरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिले। इसके समय समय पर इस तरह के जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। यह जागरूकता शिविर नवार्ड के सौजन्य से गांव चलाली में लगाया गया। इस मौके पर सह कर्मचारी विजय सिंह, स्वयं सहायता समूह की प्रधान सुषमा देवी रेनू देवी विलक्षण परमार्थी, होशियार सिंह, जोगिंद्र पाल ,सुरेश कुमार ,अनिता कुमारी व मंजू बाला इत्यादि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा लोक निर्माण विभाग डाडासीबा के अन्तर्गत गाँव बनूडी पुल के बिलकुल निकट गत करीब एक सप्ताह पहले अचानक बारिश के चलते 80 से 100 फुट बना पुराना डगां बुरी तरह ध्वस्त हो गया था, जहां यह डंगा गिरा है, वहां बहुत गहरी खाई बन चुकी हैस लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि अब डंगा गिरने के बाद धीरे-धीरे सडक भी खोखली होकर सिकुडती जा रही है। संसारपुर टैरस तलवाड़ा आदि पंजाब राज्य के लिए निकलने वाली इस सड़क से हर रोज दिन-रात छोटी-बड़ी हजारो गाड़ियां गुजरती हैं, परंतु आलम ऐसा है इतना होने के बाबजूद भी लोक निर्माण विभाग अन्जान बना हुआ है। विभाग की हल्की-सी लापरवाही यहां अचानक कई लोगो की जिंंदगी पर भारी पड सकती है। उधर स्थानियों ग्रामीणों ने अचानक हल्की-सी बारिस मे बुरी तरह ध्वस्त हो चुके उक्त डगें को लेकर कई तरह के सवाल खडे़ कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अचानक सड़क बचाब हेतु बना यह डंगा इस तरह गिरना पहले से ही बडे़ हादसे की ओर इसारा कर रहा था। वहीं, लोगों का आरोप है कि उक्त डंगा गिरने से यह सड़क भी अब काफी क्लोज हो गई है ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द डंगा लगाने की मांग की है, जिसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। पुल के साथ खड्ड है, अगर डंगे का निर्माण जल्द नहीं किया गया, तो पुल को भी खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए विभाग को चाहिए कि जल्द इसकी रिपेयर करवाएं। जब इस बारे लोक निर्माण बिभाग के सहायक अभियंता अमित गुलेरिया से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। इस मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगास रिपेयर का टेंडर लगाया जाएगा।
ऊना पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला ऊना के अपने पहले प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्थानीय जनता ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बजट का समुचित प्रावधान करने के बाद ही पुरानी पेंशन योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ओपीएस प्रदान करने की अपनी पहली गारंटी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पूरी कर साबित कर दिया कि हमने जो कहा वो किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र की अन्य सभी गारंटियों को भी चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार अपने वायदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है। पिछली सरकार ने वेतन आयोग की सिफारिशें तो लागू कर दी, लेकिन कर्मचारियों व पेंशनरों को इसका देय बकाया भी नहीं दिया। इसके साथ ही महंगाई भत्ते की भी केवल मात्र घोषणा ही की और उनके कार्यकाल में कर्मचारियों को इसकी अदायगी भी नहीं हो सकी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में ट्रक ऑपरेटरों तथा सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के बीच जारी विवाद को हल करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव कदम उठा रही है और सरकार के प्रयासों से ही अब ट्रक ऑपरेटरों व कंपनी के बीच वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ट्रक ऑपरेटर्ज तथा फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है और यह मामला सर्वसम्मति से शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा।
राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित धार्मिक समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कोटला कलां राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित धार्मिक समागम में भाग लिया और बाबा बाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 3.35 करोड़ की लागत से लालसिंगी (बाबा बेली राम) से लेकर झलेड़ा तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना संतों की धरती है और यहां आकर उन्हें हार्दिक प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं पर अपनी कर्मनीति बनाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण मंदिर आकर उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है और वह यहां से सेवा का आशीर्वाद लेकर जाना चाहते हैं। इससे पहले, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में धार्मिक समागम की इस उत्तम घड़ी में उन्हें संतों से आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक चैतन्य शर्मा, सुदर्शन बबलू, देवेंद्र भुट्टो, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिकारी उपस्थित थे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर आतमा परियोजना हमीरपुर की ओर से भोरंज विकास खंड की ग्राम पंचायत ताल के प्रांगण में ‘प्राकृतिक खेती द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा’ विषय पर जिला स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विकास खंड हमीरपुर, बमसन और भोरंज की लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर उप परियोजना निदेशक राजेश शर्मा, राकेश धीमान, तकनीकी प्रबंधक नेहा शर्मा, घनश्याम, रुचिका, शानू, अंकिता और पूजा आदि ने प्राकृतिक खेती और पारंपरिक मोटे अनाज जैसे-मंढल-कोदरा, कंगनी, चौलाई-स्यूल, कुटु, कुटकी व सांवा आदि के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को प्राकृतिक तरीके से पोषक अनाजों की खेती के लिए जागरुक किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स (मोटा अनाज) वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और जी-20 साइड इवेंट्स की कड़ी में आयोजित किए जा रहे ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास कार्यक्रम’ के तहत इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान कमल लखनपाल ने भी अपने विचार साझा किए। जागरुकता शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान पवन कुमार एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के प्रति महिला प्रतिभागियों ने काफी रुचि दिखाई।
विधायक सुधीर शर्मा ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला चुनाव क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनियारा व राजकीय उच्च विद्यालय सिद्वबाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लिया और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे। सर्वप्रथम खनियारा पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा ने विद्यालय परिसर में स्काउट एंड गाइड की सलामी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कैप्टन राम सिंह को याद किया व उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केप्टन राम सिंह ने राष्ट्रीय गान की धुन तैयार की थी ऐसी महान शख्सियत की जन्मभूमि खनियारा में विद्यालय को उत्कृष्ठ विद्यालय का दर्जा मिलना अपने आप में गर्व का विषय है। उन्होंने प्रिंसिपल द्वारा रखी मांग को स्वीकार करते हुए कैप्टन राम सिंह मेमोरियल विद्यालय खनियारा में स्टेज निर्माण करने बारे अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के पास एक पार्क बनाने का भी आदेश दिया, ताकि सभी बच्चे एवं बुजुर्ग पार्क में व्यायाम आदि कर सकें। सिद्वबाड़ी पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा ने स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया व स्कूल के पुराने जर्जर हुए भवन को गिराने के आदेश देकर नए भवन हेतु तीन कमरे बनाने व स्कूल में चार दिवारी लगाने के आदेश जारी किए। साथ ही स्कूल परिसर में एक बास्केटबॉल कोर्ट बनाने संबंधित कार्य शुरू करने के भी आदेश दिए। इस मौके पर उन्होंने दोनों स्कूलों में सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु अपनी ओर से 21000-21000 रुपए देने की घोषणा की। इन कार्यक्रमों में संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विधायक ने रैत स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला विद्यार्थी देश के वर्तमान और भविष्य के आधार हैं, उनके उत्थान के लिए सरकार के साथ-साथ समाज को भी हर संभव प्रयास करने चाहिए। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए यह बात बोल रहे थे। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया भी उपस्थित रहीं। उन्होंने वर्ष भर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जिस स्कूल में उन्होंने विद्यार्थी जीवन में शिक्षा प्राप्त की आज उसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके वे बहुत गौरवान्वित महसूस के रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई काम कठिन नहीं होता तथा अपनी लग्न ओर मेहनत से हर विद्यार्थी कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा संस्थानों को मॉडल शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यहां के बच्चे डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आते ही निराश्रित बच्चों को सहायता उपलब्ध करवाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों को हर सुखसुविधा देने की जिमेदारी ली है। उन्होंने इस अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के बच्चों को पानी पीने के लिए दो वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्कूल में निर्माणाधीन शौचालयों के कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंबी मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं तथा जल्द ही स्टेडियम का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने रैत स्कूल को बॉक्सिंग रिंग देने की घोषणा करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11000 रुपए देने की बात कही। इस अवसर पर प्रिंसीपल अजय समयाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, गुरु गौतम व्यथित, डॉ. सुशील शर्मा, सुरेश पटाकू, हंसराज ठाकुर, विजय ठाकुर, अश्वनी चौधरी, नीना ठाकुर, मेजर कुलदीप सिंह, कुलभूषण सिंह, प्रदीप बलोरिया, बलबीर चौधरी, हरचरण सिंह, आशा देवी, राधा पठानिया, कुसम लता, इच्छया देवी, सुषमा देवी, शिवानी शर्मा, विजय, सुरिन्दर जम्वाल, सुरिन्दर ठाकुर, लाल सिंह, नमिता मेहरा, लाल मन, मधु बाला, वीना चौधरी व राजेश्वरी राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन पर एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों एवं छात्रों को दिए जाने वाले लैपटॉप स्कूल बैग एवं अन्य सामग्री सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों में वितरित की गई। इस मौके पर सुजानपुर मंडल उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्यार चंद मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने यह तमाम सामग्री वितरित की। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम उन बच्चों के लिए चलाया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के समग्र विकास के लिए नई पहल शुरू की गई है। मंत्री के मार्गदर्शन में एक्ट टू ट्रांसफॉर्मर संस्था द्वारा ग्रामीण स्तर पर नि:शुल्क आधुनिक कक्षा के माध्यम से बच्चों के सपनों को उड़ान देने का एक प्रयास किया गया है, जिसमें हमारा संकल्प हमारा प्रयास सबको शिक्षा सबका विकास है रखा गया है। इसी के अंतर्गत तमाम सामग्री वितरित की गई है। विनोद ठाकुर ने कहा कि यह केंद्रीय मंत्री की दूरगामी सोच है कि ग्रामीण स्तर की प्रतिभा को हर प्रकार की सहायता मिल सके। अगर वह पढ़ना चाहता है, तो उसे पढ़ाई बेहतरीन लेखन सामग्री प्राप्त हो सके अगर वह खेल की दुनिया में नाम कमाना चाहता है, तो सांसद खेल महाकुंभ के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर तक पहुंचा सकता है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम चलाया गया है, जिसमें बेहतरीन अध्यापक ग्रामीण स्तर की प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे हैं। हाईटेक टेक्नोलॉजी के स्वास्थ्य शिक्षा ग्रहण हो सके इसके लिए अध्यापकों को लैपटॉप शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग अन्य पठन सामग्री सेहत बनाने के लिए प्रोटीन शेक इत्यादि उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की दर्जनभर पंचायतों मे तमाम सामग्री लैपटॉप स्कूल बैग वितरित किए गए। मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लग ककड़ियार ऊहल उटपुर पुरली ककड़ खेड़ी के साथ-साथ नए बनाए गए दो केंद्राें, जिसमें गुवर ओर खेरी शामिल हैं, वहां पहुंचकर तमाम सामग्री वितरित की गई। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर की इस योजना का बच्चों के साथ-साथ शिक्षा देने वाले अध्यापकों एवं बच्चों के परिजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय मंत्री की ही सोच है कि अपने संसदीय क्षेत्र के बच्चों का संपूर्ण विकास उनके द्वारा करवाया जा रहा है। समाज के उस वर्ग को शिक्षित करने का काम किया जा रहा है, जो किसी कारणवश शिक्षा ग्रहण करने से पीछे रह जाता था।
फर्स्ट वर्डिक्ट । मंडी हिमाचल में विधायक विकास निधि की चौथी किश्त रोकने पर सुक्खू सरकार घिरती नजर आ रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बने 2 महीने बीत गए है, मगर मुख्यमंत्री कार्यालय विधायक निधि पर कुंडली मारकर बैठा है। इससे सभी 68 विधायक अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में नहीं जा पा रहे हैं। उनके पास विकास कार्य के लिए बजट नहीं है, जबकि जनता विभिन्न कामों के लिए बजट मांग रही है। विधायक खाली हाथ हैं। उन्होंने कहा कि विधायक फंड का बजट नहीं मिलने से सड़कों व सामुदायिक भवन निर्माण के निर्माण कार्य के अलावा दूसरे सभी काम रुक गए हैं। अब विधायक निधि की चौथी किश्त के लेप्स होने का संकट मंडरा रहा है।
मनीष। घुमारवीं घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने नगर परिषद घुमारवीं के बजोहा वार्ड में पार्क का दौरा किया। वहां पर उन्होंने निरिक्षण के दौरान अधिकारियों को पार्क को सुधारने तथा सुंदर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस पार्क के चारों ओर घनी आबादी है, लेकिन लोग अभी तक इसका सही तरीके से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण सुविधाओं का अभाव होना है। उन्होंने कहा कि अगर शहर के पार्क सुंदर और व्यवस्थित होंगे, तो सुबह शाम सभी इसका प्रयोग करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस काम को तुरंत शुरू करें तथा लोगों के बैठने की ढंग से व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि पार्क की तुरंत साफ-सफाई करवाएं तथा जहां उबड़-खाबड़ हैं, उसे समतल करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश किए कि पार्क में अच्छी किस्म के झूले तथा बड़ों के लिए व्यायाम करने के उपकरण भी इसमें स्थापित करें, ताकि सभी लोग इस पार्क का फायदा उठा सकें। उन्होंने कहा कि पार्क को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में जहां-जहां जमीन उपलब्ध होगी। इस तरह के पार्क बनाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत इस पर काम करने के आदेश दिए तथा मेलों से पहले इसे पूरा किया जाए। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, जेई, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षद कपिल शर्मा, मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, सुरजीत ठाकुर व राजेंदर भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
तिलक राज। कांगड़ा बीती रात चोर गांव भडियाड़ा के दुर्गा माता के मंदिर से दानपात्र को तोड़कर चोर 7000 की नकदी उड़ा कर ले गए। जानकारी देते हुए ब्लॉक समिति सदस्य कुशला देवी व उपप्रधान मनोहर लाल ने बताया कि इससे पहले भी गांव के शनिदेव मंदिर से दानपात्र तोड़ कर हजारों की राशि पर चाेराें ने हाथ साफ किया था। उन्होंने बताया इस संबंध में पुलिस स्टेशन गग्गल में भी रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने बताया कि 20 से 28 फरवरी 2023 तक ग्राम पंचायत जिया तथा ग्राम पंचायत रजियाणा में सेना का ट्रेंनिंग कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित पंचायतों के लोगों से आह्वान किया है कि उक्त तिथियों पर सेना के प्रशिक्षण क्षेत्र में न जाएं।
विनायक ठाकुर । देहरा आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन उपमंडल अधिकारी देहरा के कार्यालय में किया गया। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए रोगी कल्याण समिति से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अनुमानित बजट भी पेश किया गया। बैठक में उपमंडल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (एसडीएएमओ) देहरा डॉ. बृजनंदन शर्मा ने कहा कि देहरा अस्पताल में वर्ष 2021-22 में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य करवाए। चालू वित्तवर्ष के लिए लगभग 5 लाख 37 हजार रुपए के प्रावधान का प्रस्ताव रखा गया, जिसे समिति द्वारा पारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में नई मशीनरी हेतु 30 हजार रुपए, प्रचार प्रसार के लिए 10 हजार, साफ-सफाई हेतु 25000 रुपए, दवाईयों हेतु एक लाख, आउटसोर्स कर्मचारी के लिए एक लाख 80 हजार रुपए इस वर्ष व्यय किए जाएंगे।एसडीएम ने अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संस्थानों में बहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी यदि किसी प्रकार की कमी आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में आती है, तो उनको बताएं, वह उसके निवारण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर नगर परिषद देहरा उपाध्यक्ष मलकीत सिंह परमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा रवि कुमार, डॉ. संजीव कुमार व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में फिर मौसम खराब होनेकि संभावना है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार से लेकर शनिवार तक प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने निचले व मैदानी भागों के लिए 8 व 9 फरवरी को अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि ताजा बर्फबारी के बाद बंद हुई अटल टनल रोहतांग मंगलवार को फोर बाई वाई वाहनों के लिए मनाली से जिस्पा तक खुल गई है। वहीं पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला मार्ग भी उदयपुर से तिंदी तक खुल गया है। मौसम खुलने के बाद बीआरओ, एनएच और लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में 138 सड़कों पर अभी भी आवाजाही ठप है। प्रदेश में 46 बिजली ट्रांसफार्मर व सात पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 121 और चंबा में नौ सड़कें बाधित हैं। उपमंडल पांगी में 36 बिजली टांसफार्मर बंद पड़े हैं।
हिमाचल प्रदेश की बागवानों के बगीचों में अब यूएसए के गुठलीदार फलों के पौधे उग सकेंगे। हिमाचल उद्यान विभाग पहली बार यूएसए से प्लम आडू, खुमानी व बादाम के 56,000 पौधे आयात करने जा रहा है। इन पौधों की खेप इसी माह हिमाचल पहुंच जाएगी। शिमला जिले के ठियाेग, कोटखाई, रामपुर, कुमारसैन और रोहड़ू सहित कुल्लू, मंडी, कांगड़ा जैसे अन्य क्षेत्रों में गुठलीदार फलों का उत्पादन होता है। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री जगत नेगी ने बताया कि पौधों को एक साल के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा ताकि, यह सुनिश्चित हो सके की पौधों में कोई बीमारी तो नहीं है। अगले साल उद्यान विभाग बागवानों को यूएसए से आयातित पौधे का आवंटन करेगा। पौधों के आयात से पहले उद्यान विभाग के अधिकारी आपूर्ति पूर्व निरीक्षण भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक साल क्वारंटीन अवधि के बाद अगले साल बागवानों को यह पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि इसमें कोई समस्या न आए। अभी हार के गम में है जयराम-जगत सिंह नेगी जगत नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अभी गम में हैं। इसलिए इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार कर्ज लेते रही और संसाधन जुटाने में नाकामयाब रही। नेगी ने कहा कि कांग्रेस का काम करने का तरीका अलग है हम संसाधन जुटाएंगे, कर्ज भी लेंगे, लेकिन सभी काम एक दायरे में करेंगे। विपक्ष द्वारा विधायक निधि न दिए जाने के आरोप पर जगत नेगी ने कहा' "विधायक निधि दें कहाँ से, पिछली सरकार ने कुछ नहीं छोड़ा, कर्ज तले दबा दिया है। प्रदेश की आर्थिकी डगमगा गई है।"
हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए इंटरव्यू शुरू किए जा रहे हैं। 20 फरवरी से कॉलेज कैडर के असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य डिपार्टमेंट में पदों को भरने के लिए इंटरव्यू होंगे। आयोग के सचिव डीके रत्तन का कहना है कि लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि हायर एजुकेशन के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर के इंटरव्यू 20 और 21 फरवरी को होंगे। एचपी मिल्कफेड में प्लांट इंजीनियर के पद के लिए 20 फरवरी, असिस्टेंट डायरेक्टर होम डिपार्टमेंट 20 फरवरी, असिस्टेंट डायरेक्टर डिजिटल फॉरेंसिक होम डिपार्टमेंट 20 फरवरी, GIS स्पेशलिस्ट रेवेन्यू और डिजास्टर डिपार्टमेंट 20 और 21 फरवरी को होंगे। साइंटिफिक ऑफिसर डिजिटल फॉरेंसिक होम डिपार्टमेंट के लिए 20 और 21 फरवरी को इंटरव्यू होंगे। इसी तरह साइंटिफिक ऑफिसर वॉयस एनालिसिस के लिए 21 फरवरी और असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर होम साइंस के लिए 21 फरवरी को इंटरव्यू होंगे। आयोग के सचिव डीके रत्तन का कहना है कि पात्र उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0177-2624313 पर संपर्क किया जा सकता है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी तरह की जानकारी ली जा सकती है।
हिमाचल के मंडी जिले की बेटी चांदनी शर्मा ने माया नगरी में प्रदेश का नाम ऊँचा किया है। चांदनी शर्मा बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस चुनी गई है। चांदनी को सोनी टीवी के कामना सीरियल में बेहतरीन अदाकारी करने के लिए दादा साहेब फालके टीवी अवार्ड से नवाजा गया है। मुंबई के सेंटाक्रूज स्थित ताज होटल में हुए अवार्ड शो में उन्हें यह सम्मान मिला। इस दौरान कार्यक्रम में टीवी इंडस्ट्री के जाने माने लोग मौजूद रहे। चांदनी शर्मा ने अवार्ड लेने के बाद कहा कि यह सम्मान पाकर वह बेहद खुश हैं। उन्हें भविष्य में और अधिक बेहतर करने की प्रेरणा मिली है और उनके लिए यह अवार्ड प्रेरणास्त्रोत का काम करेगा। बता दें कि चांदनी जिला के गोहर गांव कि रहने वाली है। चांदनी ने ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत नेटवर्किंग से की थी। 2014 में उन्हें भारतीय राजकुमारी विजेता 2014 के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद उन्हें मिस टूरिज्म इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ड्रीम गर्ल ऑफ द ईयर इंटरनेशनल 2015 से टाइटल से सम्मानित किया गया। इसके बाद कुछ वर्षों तक वे नेटवर्किंग उद्योग में सक्रिय रहीं। वर्ष 2018 में चांदनी ने अपना एक्टिंग डेब्यू पंजाबी म्यूजिक नखरे दा मुल से किया था। इस एल्बम को गुरपिंदर पनाग ने कंपोज़ किया था। चांदनी इस एल्बम के बाद वह अनेक पंजाबी एल्बम में नजर आई। 2019 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू डार्क लाइट से किया। इस फिल्म में उन्होंने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई। 2020 में चांदनी ने टेलीविज़न इंडस्ट्री में डेब्यू सीरियल इश्क़ में मरजावां 2 से किया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी उपमंडल के तहत बसदी कोहाला के समीप कामलौटा उप प्रधान राजीव सोनी एवं अन्य लोगों ने सीएम सुक्खू का भव्य स्वागत किया। बताते चलें की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ज्वालामुखी माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे कि रास्ते में उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया गया। इसी बीच राजीव सोनी ने उनका पंचायत कामलौटा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर चलाली के पूर्व प्रधान सरबजीत सिंह, पूर्व प्रधान गुरदेव सिंह ने नादौन में मुख्यमंत्री की पत्नी से भेंट की और उनसे देहरा, नलसूहा बाया सुकहार बस चलाने की मांग समक्ष रखी। वहीं, मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश कुमारी ने भी बड़े प्यार से उनकी बातों को सुना और बताया की उनको बहुत खुशी हुई की उनके क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए वह उनसे मिलने आए। उन्होंने आश्वासन दिया की इस क्षेत्र के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। बताते चले की नलसुहा में मुख्यमंत्री के ससुराल है।वहीं, इस मौके पर संजीव ठाकुर, महिंदर सिंह, कुलतार सिंह व उनकी पत्नी रेणु बाला मौजूद रही।
वर्ष 2024 तक 500 मेगवाट सौर ऊर्जा दोहन का लक्ष्य-मुख्यमंत्री फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां दक्षिण एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक (सतत विकास) जॉन रूमे के नेतृत्व में विश्व बैंक की टीम के साथ बैठक के दौरान प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने की अवधारणा पर चर्चा की। इस दौरान विश्व बैंक की सहायता से वर्ष 2025 तक प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के उठाए जाने वाले विभिन्न कदमों पर भी चर्चा की गई। विश्व बैंक की टीम ने प्रदेश के लिए ग्रीन रेजीलिएंट इंटेग्रेटिड प्रोग्राम पर विशेष रूचि दिखाई, जिस पर लगभग 2500 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। यह राशि तकनीकी समीक्षा के आधार पर बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की टीम के इस दौरे के सफल परिणाम सामने आएंगे जिससे प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य को पाने में सहायता मिलेगी। प्रदेश सरकार ने आगामी नौ महीनों में 200 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य सरकार वर्ष 2024 के अंत तक 500 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए भूमि अधिग्रहण पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में इलैक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित कर रही है जिससे प्रदेश का वातावरण भी संरक्षित रहेगा। प्रथम चरण में आगामी वर्ष तक अधिकतम विभागों में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विश्व बैंक इस संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। प्रदेश सरकार राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन ऊर्जा मिशन की तर्ज पर प्रदेश में वृहद् स्तर पर उत्पादन से लेकर उपयोग तक कार्यप्रणाली पर कार्य करने के लिए प्रयासरत है। हालांकि ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की तकनीक महंगी है लेकिन सरकार इस संबंध में इंडियन ऑयल कार्पाेरेशन से परामर्श लेगी जो भारत में ग्रीन हाईड्रोजन आर्थिकी के लिए अग्रणी कदम उठा रही है। इसके तहत देश के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में प्रथम ग्रीन हाईड्रोजन संयंत्र आरंभ किया गया है। प्रदेश सरकार राज्य में कार्बन डाईऑक्साईड को घटा कर प्रदेश को प्रथम प्रदूषण रहित राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। जोन रूमे ने मुख्यमंत्री द्वारा हरित ऊर्जा एवं स्वच्छ राज्य के लक्ष्य को प्राप्त करने की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास एक अच्छी शुरूआत प्रदान करते है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इलैक्ट्रिक वाहन नीति को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा तथा शीघ्र ही विश्व बैंक की एक टीम तकनीकी समीक्षा के लिए प्रदेश का दौरा करेगी। बैठक के दौरान प्रदेश में विश्व बैंक द्वारा भविष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई जिसमें सतत् वन प्रबन्धन, सामुदायिक वानिकी, पारिस्थितिक सेवाएं, आपदा प्रबन्धन के अलावा तटों, जल स्त्रोत प्रबन्धन, प्रकृति आधारित पर्यटन तथा पारिस्थितिक सेवाओं का भुगतान शामिल है। विश्व बैंक ने इन प्रस्तावित परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए सहायता प्रदान करने की सहमति प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
तिलक राज। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के वीरता, मटोर, घूरकड़ी, जोगीपुर, लालेहड़, कछियारी साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में 70 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज परियोजना का निर्माण करवाया जाएगा। सीवरेज परियोजना की डीपीआर जमा करवा दी गई है। विधायक प्राथमिकता योजना के आधार पर इस योजना को मंजूरी दिलाकर क्षेत्रवासियों को सीवरेज की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। काजल ने कहा विधायक प्राथमिकता योजना के आधार पर कोटक्वाला को बालाजी बिहार से जुड़ने के लिए मनुनी खड्ड पर पुल के निर्माण की मांग उन्होंने रखी है। काजल आज ग्राम पंचायत कछियारी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता करने दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा युवा नशे से दूर रहकर खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करें। काजल ने कहा विधानसभा क्षेत्र की जिस पंचायत के पास खेल मैदान बनाने के लिए उपयुक्त जगह होगी वह विधायक निधि से दस लाख रूपए खेल मैदान के निर्माण को स्वीकृत करेंगे। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए यूथ क्लब को 11 हजार रुपए की नगद राशि भेंट की साथ ही खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डीडी क्लब कछियारी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कांगड़ा यूथ क्रिकेट स्टार की टीम ने जीता। उपविजेता यंग स्टार इलेवन मटौर की टीम रहीं। क्लब के प्रधान बॉबी धीमान ने बताया प्रतियोगिता में 40 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया और 25 दिनों तक टूर्नामेंट हुआ। इस मौके पर रणजीत सिंह पूर्व प्रधान कछियारी, विवेक डोगरा पूर्व उपप्रधान, सुरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। मैन ऑफ दा मैच साजन रहे।
18 से 22 फरवरी तक मनाया जाएगा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि मेला फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी शक्तिपीठों व प्राचीन शिवालयों के लिए विश्व विख्यात है। जिसमें जहां प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालाजी, चामुंडा और ब्रजेश्वरी धाम कांगड़ा के ऐतिहासिक महत्व का धार्मिक ग्रन्थों में उल्लेख मिलता है। वहीं, पर कांगड़ा की सुरम्य घाटी में अनेक प्राचीन शिवालय विद्यमान है, जिनमें से बैजनाथ स्थित शिवधाम एक हैं, जिसके प्रादुर्भाव की कथा दशानन रावण से जुड़ी है। देश-विदेश से हर वर्ष लाखों की तादाद में श्रद्धालु व पर्यटक इस घाटी के मंदिरों के दर्शन के अतिरिक्त धौलाधार की हिमाच्छादित पर्वतश्रृंखला की अनुपम छटा का आनंद लेते हैं। उल्लेखनीय है कि शिवधाम में यूं तो वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, परंतु विशेषकर शिवरात्रि व सावन महीने में इस मंदिर में विशेष मेलों का आयोजन होता है। जिसमें बम बम भोले के उद्घोष से समूची बैजनाथ घाटी गुंजायमान होती है। बताते हैं कि इस मंदिर में प्राचीन शिवलिंग के दर्शन करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल मिलता है। जनश्रुति के अनुसार बैजनाथ शिव मंदिर में विशेषकर महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शन करने का विशेष महत्व है। शिवरात्रि पर्व पर इस मंदिर में प्रातः से ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए हजार लोगों का मेला लगा रहता है। इस दिन मंदिर के बाहर रहने वाली बिनवा खड्ड पर बने खीर गंगा घाट में स्नान का विशेष महत्व है। श्रद्धालु स्नान करने के उपरांत शिवलिंग को पंचामृत से स्नान करवा कर उस पर बेलपत्र, फूल, भांग व धतूरा इत्यादि अर्पित कर भोले बाबा को प्रसन्न करके अपने कष्टों का निवारण करते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार त्रेतायुग में लंका के राजा रावण ने कैलाश पर्वत पर भगवान शिव की तपस्या की थी। कोई फल न मिलने पर दशानन ने घोर तपस्या प्रारंभ की तथा अपना एक एक सिर काट कर हवन कुंड में आहुति देकर शिव को अर्पित करना शुरू कर दिया। दसवां और अंतिम सिर कट जाने से पहले शिवजी ने प्रसन्न होकर रावण का हाथ पकड़ लिया, उसके सभी सिरों को पुनर्स्थापित कर शिव ने रावण को वर मांगने को कहा। रावण ने अपनी इच्छा प्रकट करते हुए कहा कि वह कैलाशपति को शिवलिंग के रूप को लंका में स्थापित करना चाहता है। शिवजी ने तथास्तु कहकर लुप्त हो गए। लुप्त होने के पहले शिव ने अपनी शिवलिंग स्वरूप चिन्ह रावण को देने से पहले शर्त रखी कि वह इन शिवलिंगों को पृथ्वी पर न रखे। रावण दोनों शिवलिंग लेकर चला गया। रास्ते में गोकर्ण क्षेत्र बैजनाथ पहुंचने पर रावण को लघुशंका का आभास हुआ। रावण ने बैजू नाम के गवले को शिवलिंग थमा दिया और स्वयं लघुशंका निवारण के लिए चला गया। शिवजी की माया के कारण बैजू शिवलिंग के अधिक भार नहीं सहन सका और उसने इसे धरती पर रख दिया। इस तरह दोनों शिवलिंग बैजनाथ में स्थापित हो गए, जिस मंजूषा में रावण ने दोनों शिवलिंग रखे थे, उस मंजूषा के सामने जो शिवलिंग था, वह चंद्रताल के नाम से प्रसिद्ध हुआ और जो पीठ की ओर था, वह बैजनाथ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। मंदिर के सामने कुछ छोटे मंदिर हैं। नंदी बैल की मूर्ति है। जहां पर भक्तगण नंदी के कान में अपनी मनौती पूरी होने की कामना हैं। गौर रहे कि यह शिवधाम अत्यंत आकर्षक सरंचना व निर्माण कला के उत्कृष्ट नमूने के रूप में विद्यमान है। इस मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश एक डयोढ़ी से होता है। जिसके सामने का बड़ा वर्गाकार मंड़प बना हुआ है और उत्तर व दक्षिण दोनों तरफ बड़े छज्जे बने हैं। मंडप के अग्रभाग में चार स्तंभों पर टिका एक छोटा बरामदा है। बहुत सारे चित्र दीवार में नक्काशी करके बनाए गए हैं। मंदिर परिसर में प्रमुख मंदिर के अलावा कई और भी छोटे-छोटे मंदिर हैं, जिनमें भगवान गणेश, मां दुर्गा, राधाकृष्ण व भैरव की प्रतिमाएं विराजमान हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बैजनाथ में महाशिवरात्रि पर पांच दिवसीय राज्य स्तरीय मेला 18 से 22 फरवरी 2023 तक पारंपरिक ढंग से मनाया जाएगा, जिसमें शिवलिंग की पूजा-अर्चना तथा शोभा यात्रा के साथ 18 फरवरी को मेला आरंभ होगा। इस पांच दिवसीय मेले में रात्रि को सिनेमा जगत के प्रसिद्ध कलाकारों के अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा जाएगा। कमेटी द्वारा मेले में विशाल दंगल का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें उत्तरी भारत के जाने माने पहलवान भाग लेंगे।
मनीष। बिलासपुर जिला में बन रही फोरलेन सड़क चारों विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ने का काम करेगी तथा यह सड़क हमारे लिए वरदान साबित होगी। यह बात घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने पंचायत पनोह तथा औहर में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब यह सड़क सुचारु रूप से चल पड़ेगी, तो काफी संख्या में पर्यटकों का आना-जाना हमारे क्षेत्र से होगा,लेकिन इसका फायदा लेने के लिए हम सब को कुछ प्रयास करने होंगे, ताकि पर्यटक यहां रुके तथा हमारे लोगों को भी इसका फायदा मिले। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को यहां रोकने के लिए हमें कुछ ऐसे काम करने होंगे, ताकि हमारा क्षेत्र भी पर्यटन की दृष्टि से उभरे तथा सुंदर लगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम फोरलेन के साथ वाले क्षेत्राें में फलदार तथा सजावटी पौधे लगाकर पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं। इसके अलावा होम स्टे जैसी सुविधाओं का भी प्रयास करना होगा, ताकि हमारे लोगों की कमाई का भी साधन तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से जगातखाना से लेकर मंडी सीमा तक फोरलेन के दोनों ओर सजावटी व फलदार पौधे लगाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। क्योंकि यह काम जनसहयोग से ही पूरा हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकार आपके हित में काम कर रही है तथा विकास की गति को बढ़ाना हमारा फर्ज है, लेकिन जनता का सहयोग भी इसमें जरूरी है। हम केवल मात्र दिखाने के लिए, बल्कि लोगों को गुणवता पूर्ण सुविधाएं देने के लिए काम करेंगे तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों का उनके पक्ष में मतदान कर जीत सुनिश्चित करने का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने पनोह तथा औहर में 4 हजार आड़ू और पलम के पौधे वितरित किए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता, जिला परिषद् सदस्य गौरव शर्मा, कुलजीत ठाकुर व सचिन चंदेल आदि भी उपस्थित थे।
30 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगा अभियान शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एंटीलेप्रसी डे (कुष्ठ रोग दिवस) / स्पर्श लेप्रोसी जागरूकता अभियान (30 जनवरी से 14 फरवरी तक) मुख्य चिकित्साअधिकारी कांगड़ा डॉ. गुप्ता की अध्यक्षता में सराह में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपस्थित जनसमूह को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करना था। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया ऐसे रोगी, जिनकी त्वचा पर हल्के रंग या तांबी रंग का दाग हो या चमड़ी के रंग में बदलाव हुआ हो या हाथ या पांव में सुनपन हो यह कुष्ठ रोग हो सकता है। अगर उपरोक्त लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए। जांच में कुष्ठ रोग की पुष्टि अगर को तो इसका इलाज सरकार द्वारा मुफ्त किया जाता है। और व्यक्ति आगे किसी भी प्रकार की विकलांगता से बच सकता है। इसका इलाज लंबा चलता है, लेकिन पूरा इलाज करने पर व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है। आगे जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुण सूद ने बताया कि इस साल की थीम 'लेट्स फाइट लेप्रोसी एंड मेक लेप्रोसी ए हिस्ट्री' पर प्रकाश डाला जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कुष्ठ रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्री के कारण होने वाला एक पुराना/क्रोनिक संक्रामक रोग है। इसे हैनसेन बीमारी के रूप में भी जाना जाता है, जो मुख्य रूप से हाथ पैरों की परिधीय नसों, त्वचा व नाक के म्यूकोसा और ऊपरी श्वसन पथ को प्रभावित करती है। कुष्ठ रोग स्थायी शारीरिक अक्षमता का कारण बन सकता है। यदि समय पर निदान और उपचार नहीं किया जाए। जागरूकता और ज्ञान की कमी के कारण कुष्ठ रोग लोगों के बीच कलंक और भेदभाव को जन्म देता है, जो रोग संचरण और उपचार के बारे में गलत धारणाओं को बढ़ाता है। कुष्ठ रोग भी आम बीमारियों की तरह एक बीमारी है तथा इसका शत-प्रतिशत इलाज संभव है। अगर व्यक्ति अपनी दवाई समय से तथा बताए हुए समय तक खाता है, तो वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है। कुष्ठ रोगी के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि, अर्चना, सीएचओ शैलजा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुमन मनकोटिया तथा सारे आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस के पर्यटक, यातायात एवं रेलवे विभाग द्वारा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में टूरिस्ट पॉलिसी विषय पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से आए 35 पुलिस प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जा रहा है। आज इस ट्रेनिंग का शुभारंभ गुरदेव चंद शर्मा, भा.पू.से. उप पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, पर्यटक एवं रेलवे द्वारा किया गया। इस अवसर पर संदीप धवल, भा.पू.से., सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, पर्यटक एवं रेलवे एवं श्री नरवीर सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, पर्यटक एवं रेलवे भी मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण के दौरान मुख्य वक्ता डॉ. प्रीति कंवर नागपाल, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, मुकुल डिमरी, एचआईएचएम कुफरी, मोहिंदर सेठ, प्रेसिडेंट होटल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश, अनूप डोगरा बीआईएचएम संजौली एवं संजय भगवती उपनिदेशक टूरिज्म विभाग हिमाचल प्रदेश रहेंगे होंगे। क्या है प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पर्यटक पुलिस की प्राथमिक भूमिका विदेशी और घरेलू पर्यटकों को सुविधा, मार्गदर्शन, सुरक्षा और संरक्षा प्रदान करना होगा। यह पर्यटकों को धोखेबाज़ों, जेबकतरों, छेड़खानी, नशीले पदार्थों आदि से बचाने के लिए काम करते हुए परिवहन और आवास प्रदान करने में भी मदद करेगा। पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, वर्ष, 2022 के 31 अक्टूबर तक कुल 1.27 करोड़ पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया था। हालाँकि, केवल 23,283 विदेशियों ने राज्य का दौरा किया। किस वर्ष कितने पर्यटक आए जानकारी ने अनुसार वर्ष 2017 में 191,30,541 घरेलू पर्यटक और 470,992 विदेशी पर्यटक, वर्ष 2018 में घरेलू पर्यटक 160,93,935 और 356,568 विदेश पर्यटक, वर्ष 2019 में 168,29,231 घरेलू पर्यटक और 382,876 विदेशी पर्यटक, वर्ष 2020 में घरेलू पर्यटक 31,70,714 और 42,665 पर्यटक, वर्ष 2021 में 56,32,270 घरेलू पर्यटक और 4,832 विदेशी पर्यटक और इसके साथ ही वर्ष 2022 में 127,55,373 घरेलू पर्यटक और 23,283 विदेशी पर्यटकाें का प्रदेश में आगमन हुआ है।
तिलक राज। कांगड़ा महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित 'वो दिन योजना' के अंतर्गत मटौर के शरण कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म, स्वच्छता, संतुलित आहार और एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शरण कॉलेज में इस कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला अशोक शर्मा के निर्देशानुसार व प्रबंधक शरण कॉलेज शालिनी और प्रिंसिपल सुमन शर्मा के सहयोग से किया गया। आज के इस कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉक्टर गरिमा ने छात्राओं को मासिक धर्म पर स्वच्छता, एनीमिया और वातावरण की स्वच्छता के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि 'वो दिन योजना' के अंतर्गत पंचायत स्तर पर सशक्त महिला केंद्रों के माध्यम से इस योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है और किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति गलत धारणाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश की बेटियां सशक्त होंगी, तभी समाज और देश सशक्त बनेगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां आने वाली पीढ़ियों के लिए जननी हैं। इसलिए उनका स्वास्थ्य होना सबसे जरूरी है। देश की बेटियों को मासिक धर्म के विषय पर आवश्यक जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जानकारी होने पर ही वे अपने अपने आप को स्वस्थ रख पाएंगी। आज के इस शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच, कॉलेज प्रबंधक शालिनी, प्रिंसिपल सुमन शर्मा, डॉ. गरिमा, अनिता कुमारी, बंदना तथा कॉलेज की बीएड व डीएलईडी की छात्राएं मौजूद रहीं।
तिलक राज। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) की प्रशिक्षु छात्राओं ने मिनर्वा कॉलेज के एक्सप्रेशन-2023 कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा वैशाली ने बेस्ट आउट ऑफ बेसट प्रतियोगिता में दूसरा, डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा काजल ने कोलॉज मेकिंग में प्रथम, समूह नृत्य में कनिका, नेहा, सोनम, समीक्षा, लता, सिमरन, दीक्षित और साण्दली ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओवरऑल विजेता की ट्राफी भी शरण कॉलेज ने ही जीती। शरण कॉलेज की सभी छात्राओं ने एसपीयू मंडी के संकायाध्यक्ष (डीन) डॉ. राजेश के कर कमलों से सर्टिफिकेट और पदक प्राप्त किए। कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधक एचके चांद सैनी, निदेशक शालिनी सैनी तथा प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं का स्वागत किया तथा उनकी भरपूर प्रशंसा की। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शरण कॉलेज को आप जैसी प्रशिक्षु होनहार छात्राओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि शरण हीरे तराशता है, जिसकी मिसाल छात्राओं ने अपना हुनर दिखाकर दे दी है। उन्होंने छात्राओं के भविष्य की सुखद कामना की। उन्होंने साथ ही अध्यापकों तथा अभिभावकों को भी बधाई दी। साथ ही प्रशिक्षु छात्राओं के लिए वो दिन योजना के तहत गेस्ट लेक्चर का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से डॉ. गरिमा, चाइल्ड डिवेल्पमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर कांगड़ा मिसेज वंदना कटोच, सुपरिवाइजर अनिता रंधावा, अशोक शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा की एडोलोसेंट कौंसलर वंदना शामिल रही, जिसके अंतर्गत उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म संबंधी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
समारोह में विधायक सुधीर शर्मा ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पास्सू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लेकर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किय। समारोह में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालय दाड़ी और राजकीय विद्यालय पासु दोनों ही शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों द्वारा रखी गईं मांगों को मानते हुए दाड़ी स्कूल में एक बड़ा हाल बनाने एवं विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शौचालय का निर्माण करवाने की बात कही। पासू स्कूल में उन्होंने प्रधानाचार्य एवं स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा स्कूल हेतु अतिरिक्त भवन की मांग को स्वीकार करते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। अंत में दाेनाें स्कूलाें के प्रधानाचार्याें ने विधायक और उपस्थित लाेगाें के समक्ष वार्षिक रिपाेर्ट भी पढ़ी। उन्होंने अपनी और से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दोनों स्कूलों में 21000-21000 हजार की राशि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी, स्कूल प्रधानाचार्य, पंचायतों के प्रधान व जिला परिषद सदस्य सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ केसीसी बैंक शाखा पपरोला द्वारा आज डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन उत्तराला में किया गया। शिविर में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना, जन-धन योजना अटल पेंशन योजना एवं अन्य बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर शाखा प्रबंधक बृज लाल प्रजापति एवं बैंक के कर्मचारियों ने सभा में उपस्थित लोगों को बैंक संबंधित कई जानकारियां दीं। इसके साथ ही बचत खाता व इससे जुड़े लाभाें के बारे में बताया गया। उन्हाेंने उपस्थित लाेगाें काे आए दिन आनलाईन ठगी से बचने के और डिजिटल लेन-देन में सावधानियां बरतने की जानकारी दी।
प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा में मां ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर भी उपस्थित थीं। इससे पूर्व, नादौन से ज्वालाजी तक विभिन्न स्थानों में लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में जन-समस्याएं सुनीं तथा मीडिया के साथ संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी धार्मिक स्थलों में पार्किंग के अतिरिक्त मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। राज्य सरकार कांगड़ा जिले को प्रदेश का पर्यटन हब बनाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है, ताकि पर्यटन राजधानी के रूप में जिले की पहचान बनाई जा सके। यह लोगों की आय बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है, जिससे उच्च श्रेणी के पर्यटक तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी राज्य की ओर आकर्षित होंगे। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही हैै जिसके तहत हेलीपैड व रोपवे का निर्माण, जलक्रीड़ा गतिविधियों व धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पोैंग डैम जलाशय में जल्द ही जल क्रीड़ा गतिविधियां आरंभ की जाएंगी। राज्य सरकार देहरा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर और कांगड़ा जिला में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स स्थापित करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक संजय रत्न, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मनकोटिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, शिमला जिले में हिमपात हुआ है। वहीं प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बारिश का सिलसिला जारी है। ताजा बर्फबारी से ऊंचाई वाले भागों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बर्फबारी से 148 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 130 सड़कें बंद हैं।वहीं चंबा में नौ सड़कों पर आवाजाही ठप है। इसी तरह चंबा जिले में 137 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए हैं। कुल्लू में 53व शिमला में नौ ट्रांसफार्मर बाधित हैं। प्रदेश में 200 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 4.4, सुंदरनगर 7.1, भुंतर 7.6, कल्पा माइनस 1.0, धर्मशाला 8.4, ऊना 9.2, नाहन 9.0, केलांग माइनस 6.5, पालमपुर 7.5, सोलन 5.0, मनाली 5.0, कांगड़ा 10.5, मंडी 8.3, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 8.1, चंबा 9.5, डलहौजी 2.9, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 3.1, कुकुमसेरी माइनस 3.9, नारकंडा 0.3, रिकांगपिओ 1.6, सेऊबाग 5.5, धौलाकुआं 7.7, बरठीं 12.2 और पांवटा साहिब में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ग्राम पंचायत बणे दी हट्टी स्थित गांव कंडियाला मे गत 29 जनवरी को अचानक पैर फिसलने से बुरी तरह जख्मी हुए 38 वर्षीय मनजीत सिह पुत्र सुभाष चन्द की रविवार को टांडा मेडिकल कालेज में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह घर के समीप पैर फिसलने से जमीन पर सिर के बल गया। इस दौरान उसे सिर पर गहरी चोट लग गई। मंजीत को उपचार के लिए टांडा अस्पताल लाया गया। टांडा में उपचार के दौरान आज यानि 5 फरवरी को मंजीत ने अंतिम साँस ली। वहीं मामले की पुष्टि करतेव हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन वर्तमान सरकार बेसहारा और निराश्रित लोगों के लिए बहुत ही संवेदनशील है। सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक कदम आगे बढ़ाते हुए 101 करोड़ रुपए का मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष स्थापित कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हिमाचल प्रदेश डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के टिक्कर गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डाॅ. कर्नल शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के साथ-साथ बेसहारा महिलाओं के सुख व आश्रय तक साथ निभाने जा रही है। अभी तक निराश्रित बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक ही आश्रम में रहने की व्यवस्था मिलती थी तथा इसके बाद आश्रम में रह चुके बच्चों को सरकार की आफ्टर केयर योजना के तहत विभिन्न व्यवसायिक कोर्स जैसे आईटीआई, नर्सिंग व होटल मैनेजमेंट कोर्स करवाए जाते थे, ताकि वह समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें, लेकिन वर्तमान सरकार के इस फैसले से हिमाचल प्रदेश में जहां हजारों बेसहारा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार वहन करेगी। वहीं, सुक्खू सरकार एक अभिभावक के रूप में उनकी परवरिश भी करेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं तथा प्रदेश सरकार के मंत्री इस कोष के लिए अपना अंशदान दे चुके हैं तथा इसके साथ-साथ काॅरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से भी फंड एकत्र किया जाएगा, ताकि निराश्रित बच्चों के साथ-साथ जरूरतमंद एकल नारी की मदद की जा सके। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मार्ग से टिक्कर गांव के लिए संपर्क मार्ग के रखरखाव तथा टिक्कर में पार्किंग व्यवस्था के लिए प्राक्कलन अनुसार उचित धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने टिक्कर गांव स्थित महादेव मंदिर में शीश नवाकर पूजा अर्चना की तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सलोगड़ा लक्ष्मी दत्त शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने ज़िला सोलन के वार्ड नंबर 12 में एक सामाजिक समारोह में शिरकत की तथा वहां के लोगों की जन समस्याएं भी सुनी तत्पश्चात क्षेत्रीय चिकित्सालय सोलन का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से परामर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। इस अवसर पर नगर निगम सोलन के उपमहापौर राजीव कौडा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस शिवकुमार, डाॅ. दीपाली धवन, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जगमोहन महोल्त्रा व सुशील चैधरी, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष शहरी कांग्रेस रजत थापा, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अजय कवंर, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सलोगड़ा लक्ष्मी दत्त शर्मा, ग्राम पंचायत पड़ग के उपप्रधान वेद प्रकाश, सहायक आयुक्त संजय कुमार, पुलिस उप अधिक्षक विषम ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, खंड विकास अधिकारी सोलन रामेश्वर चैधरी व तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आज पहली बार नादौन पधारने पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। हजारों लोग फूल-मालाएं लेकर जगह-जगह अपने चहेते नेता का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे कतारबद्ध थे। युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह था। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर विनम्रतापूर्वक सभी का अभिवादन स्वीकार किया। पक्का भरो में लोगों ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच पारंपरिक नृत्य के साथ खुशी का इज़हार किया। नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार अमरोह में स्थानीय निवासियों ने हवन का आयोजन किया और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। समर्थकों ने हमीरपुर से लेकर नादौन तक जगह-जगह तोरणद्वार लगाए थे। जोलसप्पड़, रंगस, नौहंगी, दंगड़ी, भूंपल, जलाड़ी सहित अनेक स्थानों पर स्थानीय निवासियों, कर्मचारी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री को हमीरपुर से नादौन की दूरी तय करने में चार घंटे से अधिक का समय लगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत में नादौन विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली, जो अमरोह से शुरू होकर नादौन में समाप्त हुई। मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए भी युवाओं में काफी उत्साह नज़र आया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल में वार्षिक पारितोषिक वितरण की अध्यक्षता की। संजय अवस्थी ने कहा कि भारतीय संस्कृति छात्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाने पर बल देती है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए गुरुकुल शिक्षा पद्धति की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अध्यापक पाठ्यक्रम के साथ-साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की जानकारी प्रदान कर इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक युवा को संवेदनशील एवं उत्तरदायी नागरिक बनाने के लिए नैतिकता एवं संस्कारों का ज्ञान प्रदान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने पारितोषिक वितरण में पुरस्कार पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि जो विद्यार्थियों इस वर्ष पुरस्कार नहीं पा पाए, वे अपनी कमियों को दूर कर अगले वर्ष पूरी लगन से मेहनत कर आगे आने की कोशिश करें। उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की बात भी कहा। इस अवसर पर उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे युवाओं को प्राचीन संस्कृति की जानकारी के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की शिक्षा भी प्रदान करें, ताकि युवा पीढ़ी विभिन्न चुनौतियों से निपटने में सक्षम बन सके। उन्होंने के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 2100, स्वर्ण जयंती उत्कृष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल के विद्यार्थियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 3100 रुपए तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की। पाठशाला प्रबंधन की अतिरिक्त चार कमरों, खेल मैदान को पक्का करने, अध्यापकों के पदों को भरने, शौचालय बनाने की मांग को लेकर मुख्य संसदीय सचिव ने आश्वासन देते हुए कहा कि अनुमानित लागत के हिसाब से राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने मटरेच और बोई गांव में सड़क की समस्या को भी दूर करने का आश्वासन दिया। डंगोई घाट की पानी की समस्या को दूर करने का भी आश्वासन दिया। संजय अवस्थी ने शैक्षणिक सत्र के 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। मुख्य संसदीय सचिव ने मांगल के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने शिव मंदिर दाड़लाघाट में अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 647वीं जयंती के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संजय अवस्थी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को रविदास जंयती पर बधाई देते हुए कहा कि संत महापुरुष किसी एक जाति व धर्म के नहीं होते, बल्कि वे समस्त मानव जाति का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन तभी सार्थक होता है। यदि हम उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर मानव कल्याण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं अपितु कर्म से श्रेष्ठ होता है। राष्ट्र के निर्माण मैं हमें अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने हरिजन लीग अर्की को अपनी ऐच्छिक निधि से 21000 रुपए देने की भी घोषणा की।इस मौके पर लोगों ने संत रविदास को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पंचायत प्रधान मांगल उर्मिला देवी, उप प्रधान सीता राम, पंचायत समिति सदस्य बनिता चैहान, दी मांगल ट्रक ऑपरेटर यूनियन बागा के प्रधान बलदेव राज चैहान, पूर्व उपप्रधान नत्थू राम चैहान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीप लाल चैहान, ज़िला कांग्रेस सचिव चैहान कृष्णा, उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम, डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा, डीएफओ एचके गुप्ता, खंड चिकित्सा अधिकारी तारा चंद, खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बली राम कश्यप,विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सचिन आर्य, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
नेहा पराशर। गगरेट महादेव पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल दौलतपुर चौक में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें छात्रों को सम्मानित किया गया, तो वहीं छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने हर किसी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक के पिता एवं पूर्व मुख्य सचिव उतराखंड सरकार राकेश शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था और एकाएक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें विशेष रूप से सिया का सोलो डांस, नर्सरी के नन्हे बच्चों का बम बम भोले पर डांस, प्रथम कक्षा के छात्रों का चंदा चमके पर डांस, तीसरी कक्षा का वो कृष्णा है का डांस, पांचवीं कक्षा का गर्बा, सातवीं कक्षा का मिक्स बालीवुड डांस, चौथी और पांचवीं के छात्रों की देशभक्ति परफारमेंस ऐसा देश है मेरा, फन्नी डांस, गिद्धा और नाटी ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर स्कूल की चेयरपर्सन ममता शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और छात्रों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल की आने वाले वर्ष की रूपरेखा भी अभिभावकों के समक्ष रखी और बताया की स्कूल प्रशासन छात्रों की चहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रहा है और छात्रों में अनुशासन के साथ विभिन्न विषयों पर छात्रों से निरंतर चर्चा की जाती है और वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित होते रहते है, ताकि उनका सर्वागीण विकास हो सके और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। इन्हें मिला सम्मान सिया, आराध्या, अनिका, अरुशी, रिहाना, शिवन्या, महक, अरुशी, आर्व, अथर्व, अक्षिता, इशिता, लतिका, आदर्श, आकाश, आरव, अक्षित, अंश, आर्यन, नक्श, समर, शिवम, सेजल, अवनि,अरुशी, कनिका, पायल, तन्वी, लवलीन, कृतिका, नंदिनी, शगन, वंशिका, आंचल, दीपिका, कनिका, कार्तिक, आरव, समरजीत, वरुण, माधव, गुंजन, इशिता, मान्यता, अनुज, आयुष, विनायक, अखिल, अभिनव, आयुष, धेर्य, केतन, वंश, प्रिंस, अंशिका, अनुशिका, पलक, राधा, दीक्षा, प्रिया, पायल, पलक, अक्षित, अमित, देवेश, विकास, सनम आदि छात्रों को सम्मान दिया गया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीहोर पाई के नवमी और ग्यारहवीं कक्षा के वोकेशनल विषय18 के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य बाबूराम कमल की अनुमति से वोकेशनल ट्रेनर निशा द्वारा ऑन जॉबट्रेनिंग सेशन जो कि पहली फरवरी से 4 फरवरी तक मां ज्वाला स्किल सेंटर ज्वालामुखी में बच्चों को करवाई गई, जिसमें बच्चों ने ब्यूटी एंड वैलनेस से संबंधित कार्य अपने हाथों से किया, जिसमें मैनीक्योर पेडीक्योर मेहंदी हेयर स्टाइल क्लीनअप सलून का रखरखाव मेकअप आदि की जानकारी मां ज्वाला स्कूल संस्थान द्वारा बच्चों को इस ट्रेनिंग में दी गई। आज सभी बच्चों ने अपनी ट्रेनिंग कंप्लीट की, जिस पर मां ज्वाला स्किल संस्थान ज्वालामुखी द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जिसमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीहोर पाई के प्रधानाचार्य बाबू राम कमल मां ज्वाला स्किल सेंटर के निदेशक नवरत्न गुप्ता ने बच्चों को प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को ट्रेनिंग कंप्लीट करने पर शुभकामनाएं भी दी। मां ज्वाला स्कूल सेंटर के संस्थान नवरत्न गुप्ता ने बताया कि यह संस्थान लगातार बच्चों को वोकेशनल और आईटी क्षेत्र में ट्रेनिंग करवा रहा है और बच्चों को गवर्नमेंट की हर स्कीम के बारे में इस संस्थान में जानकारी दी जाती है। संस्थान द्वारा बच्चों की प्लेसमेंट भी करवाई जाती हैं, जिसमें संस्थान के 50 बच्चे अपने रोजगार के साथ जुड़ चुके हैं। इस समय संस्थान में कंप्यूटर टेली स्टेनोग्राफर ब्यूटी एंड वैलनेस फैशन डिजाइनिंग कटिंग टेलरिंग मैं बच्चों को प्रशिक्षण संस्थान दे रहा है। इस मौके पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीहोर पाई की वोकेशनल ट्रेनर निशा, पीटीआई अध्यापक रजनीश, पूजा गुप्ता, मोनिका ठाकुर, शिवानी पठानिया व सविता उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर/डाडासीबा डाडासीबा क्षेत्र में रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की कुछ बसों का संचालन न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रविवार के दिन लॉन्ग रूटों पर तो बसों का संचालन हो रहा है, परंतु लोकल रूटों पर बसें नहीं चलाई जा रहीं। आजकल शादियों में जाने के चलते लाेगाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रवीण शर्मा, रूपेंद्र शर्मा, रामदास शर्मा, अशोक शर्मा ने बताया रविवार को डाडासीबा से स्यूल पक्का टियाला को पहली बस हिमाचल पथ परिवहन की न आने के कारण यहां के कई लोगों को मजबूरन टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है, जिसमें उनकी अत्यधिक जेब ढीली हो रही है। हालांकि कोविड-19 की महामारी की तीसरी बार भी धीमी पड़ गई, पर अभी तक रविवार को बसों का संचालन नहीं हो पाया। स्थानीय निवासी प्रवीण शर्मा ने बताया हर रविवार को सुबह डाडासीबा से स्यूल-पक्का टियाला बस रविवार रूट पर नहीं आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है हर रविवार को परिवहन की बस भेजी जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक देहरा कुशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया रविवार को बसों में सवारियां कम होती हैं, इसलिए कुछ रूट रविवार को बंद किए थे, शीघ्र ही बंद रूट बहाल किए जाएंगे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ गरली से ताल्लुक रखने वाले न्यायधीश सजंय करोल को हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक त्रिपुरा हाईकोट पटना हाईकोट के चीफ जस्टिस की ताजपोशी के बाद अब देश के नंबर वन बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट का न्यायधीश मनोनीत करने पर देवभूमि हिमाचल को एक और बड़ी पहचान मिली है, जो कि हर हिमाचली के लिए अपने आप में बड़ी बात है। रविवार यानी पांच फरवरी की सुबह अचानक संजय करोल को सुप्रीम कोर्ट दिल्ली मे न्यायाधीश बनाए जाने की सूचना जैसे ही उनके पैतृक गांव गरली के लोगों को मिली, तो हर कोई उन्हें फोन पर तो कोई सोशल मीडिया पर बधाईयां देने लगा। वहीं, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवम रक्कड़ (गरली) निवासी विनोद शर्मा हाईकोर्ट शिमला के अधिवक्ता एवम गरली निवासी अशोक ठाकुर प्रेस कल्ब जसवां परागपुर के सभी पदाधिकारी, सेशन कोर्ट देहरा के अधिवक्ता नवल किशोर आदि ने इस नियुक्ति पर बेहद खुशी जाहिर करते हुए दिल की गहराईयों से संजय करोल को बधाई दी है। बताते चलें न्यायाधीश सजंय करोल ने वर्ष 1986 में अधिवक्ता के तौर पर वकालत शुरु की थी। वहीं, केवल 36 वर्ष की आयु में इन्होंने 1998 से 2003 तक हिमाचल के महावक्ता के रुप में कार्य किया, जबकि इस दौरान 1999 में इन्हें हाईकोट शिमला द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया। मार्च, 2007 में यह हिमाचल प्रदेश हाईकोट के जज बने अप्रैल, 2017 में संजय करोल को हिमाचल हाईकोट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 5 अक्तुबर, 2018 तक इसी पद के रहने के पश्चात करोल को त्रिपुरा हाईकोट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। वहीं, शनिवार 4 जनवरी को न्यायाधीश संजय करोल की देश की सबसे बडी अदालत में मिली ताजपोशी पर गरली के प्रत्येक ग्रामीण को गर्व है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा मंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकराड़वा में भी गुरु रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य लंगर का आयोजन किया गया।इस मौके पर इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने भी बकराड़वा स्थित गुरु रविदास मंदिर में शीश नवाया।इस मौके पर इंदौरा क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी प्रवीण मिंदा ने भी मंदिर में माथा टेक कर अपनी हाजरी लगाई। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर कमेटी सदस्यो व स्थानीय जनता ने विधायक व जिला परिषद सदस्य का फूल-मालाओं से स्वागत किया।इस मौके पर मंदिर कमेटी एक लंगर हाल व मंदिर की चारदीवारी सहित नाले का निर्माण, गांव में पांच वर्षों से उद्गाटन को तरस रही पेयजल योजना को जल्द शुरू करवाने ओर मुहल्ले में बिजली का बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की मांगे विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने अपने संबोधन ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में मंड क्षेत्र की जनता का महत्वपूर्ण सहयोग है, जिसे मैं कभी भी नहीं भुला सकता। मंड क्षेत्र में भरपूर विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंगर हाल व चारदीवारी के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। इस अबसर पर उन्होंने कहा कि ईश्वर ने इस जगत में सभी के जन्म व मृत्यु का नियम एक सामान बनाया था। जीवन जीने के रास्ते भी एक सामान बनाए हैं। अध्यात्मिक संत गुरु रविदास की वाणी भारत देश देवी-देवताओं की साधु संतों व महात्माओं पवित्र व पावन भूमि है। अनत काल से साधु-संतों व महात्माओं ने अपने तपोबल से इस देवधरा को अपनी आत्मीय बल से सींचा है। इस मौके पर पंचायत प्रधान रानी देवी, बीणा कुमारी, महिला कांग्रेस इंदौरा की अध्य्क्ष उर्मला देवी, पूर्व जिला परिषद अनूप सिंह, विजय कुमार व पूर्व प्रधान लाल हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


















































